दाड़लाघाट पंचायत के अंतर्गत कोटला वार्ड में एक कोरोना सेंपलिंग (परीक्षण) कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का आयोजन वार्ड मेंबर ललित गौतम तथा आशा वर्कर अनिता गौतम की देखरेख में किया गया। कोरोना सैंपलिंग के इस कार्यक्रम में कोटला नुम्हाला के सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस प्रकार 60 लोगों की कोरोना सैंपलिंग हुई। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए महिला मंडल दयोठी, कोटला नुम्हाला की प्रधान जयंती शुक्ला, पंचायत सदस्य ललित गौतम व अनिता गौतम ने गांव वासियों को जागरूक किया तथा कोरोना परीक्षण करवाने के लिए मोटिवेट किया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट के परिसर में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव गौतम की अध्यक्षता में देवदार, दाड़ू तथा आंवले के पौधे रोपे गए। विद्यालय के मीडिया प्रभारी भोपाल सिंह डीपीई ने बताया कि शिक्षा विभाग के 'एक पौधा विद्यालय के नाम' कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना तथा इको क्लब के स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर में इन पौधों का रोपण किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव गौतम ने अपने उद्बोधन में बताया कि पेड़ हमारी धरा को हरा भरा तथा सुंदर तो बनाते ही हैं साथ ही हमें स्वच्छ वायु भी प्रदान करते हैं, इसलिए हमारा मुख्य दायित्व इन पेड़ों की रक्षा करना होना चाहिए।इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना व इको क्लब के स्वयंसेवकों ने अपने पर्यावरण की सुरक्षा करने की हामी भरी। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी विजय चंदेल, इको क्लब के प्रभारी मंजू बाला, भोपाल, राजीव गौतम, मंजू,तेजेंद्र, रवीना इत्यादि उपस्थित रहे।
विकासखण्ड कंडाघाट की सायरी पँचायत के मनसा माता मन्दिर परिसर में रविवार 8 अगस्त को पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन इकाई सायरी अपना स्थापना दिवस मना रहा है। संगठन के जिला सचिव डी डी कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सोलन डॉ धनीराम शांडिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वी के शर्मा सेवा निवृत्त (डी आई जी) एस एस बी करेंगे तो वन्ही संगठन के जिला अध्यक्ष के डी शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। सायरी इकाई के प्रधान बेलीराम राठौर ने जिला की समस्त इकाइयों के पदाधिकारियों को इस स्थापना दिवस कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है। कार्यक्रम सुबह 11 बजे आरम्भ होगा।
भारतीय जनता पार्टी अर्की मंडल होने वाले उपचुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। यहां जारी प्रेस बयान में जिला सह मीडिया प्रभारी इंद्रपाल शर्मा ने कहा कि अर्की में होने वाले उपचुनाव के लिए पार्टी जिसे भी टिकट देगी भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाएंगे| उन्होंने कहा कि कुछ स्वार्थी तत्वों द्वारा कांग्रेस पार्टी के कुछ नेताओं के इशारे पर जनता को गुमराह और भ्रमित करने का कार्य कर रहे हैं| इसकी भारतीय जनता पार्टी कड़े शब्दों में निंदा करती है। शर्मा ने कहा की मुख्यमंत्री शीघ्र ही अर्की विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे और अर्की निर्वाचन क्षेत्र के लिए अनेक विकास कार्यों के शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा की 6 अगस्त को अर्की मंडल भाजपा की विशेष बैठक का आयोजन अर्की में किया जा रहा है जिसमें यहां के चुनाव के लिए प्रभारी डॉ राजीव बिंदल, स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जमवाल इस बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे तथा होने वाले उप चुनाव की आगामी रूपरेखा तैयार की जाएगी।
भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया ने कहा कि 7 अगस्त को हथकरघा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में 7 अगस्त को हथकरघा दिवस का दर्जा दिया था। उन्होंने कहा कि हथकरघा हमारे प्रदेश की ग्रामीण जनता की जिंदगी में एक बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। स्वदेशी को ध्यान में रखते हुए हथकरघा को हमें बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने हिमाचल प्रदेश की जनता से भी आग्रह किया कि 7 अगस्त को हथकरघा से संबंधित वस्तुओं को खरीद कर इस उद्योग को बढ़ावा दें। उन्होंने कहा कि 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई में पहले हथकरघा राष्ट्रीय दिवस पर भारतीय हथकरघा से जुड़े लोगों का अनावरण किया था और कहा था कि हथकरघा गरीबी से लड़ने में एक अस्त्र साबित हो सकता है जिसके लिये वोकल फ़ॉर लोकल का नारा दिया गया था। उन्होंने कहा हथकरघा उत्पाद जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण आबादी को रोजगार मुहैया कराता है वहीं यह पर्यावरण के लिए अनुकूल भी है। प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया ने कहा कि बोर्ड ने पिछले वर्ष 146 फीसदी लक्ष्य हासिल करने में सफलता पाई है। यह अन्य विभाग तथा बोर्डों की तुलना में कहीं अधिक है। इस वर्ष बोर्ड ने लगभग एक करोड़ का राजस्व इकट्ठा करने का लक्ष्य रखा है। प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का मुख्य उद्देश्य यह है कि गांव में पारंपरिक काम करने वालों को सुदृढ़ बनाकर गांव को सुदृढ़ बनाना है। इस पर बोर्ड काम कर रहा है। गांवों के कामगार पुश्तों से पारंपरिक काम रहे हैं, लेकिन उद्योग लगाने के लिए उनके पास पैसा नहीं है। बोर्ड बैंक के माध्यम से उन्हें प्रधानमंत्री सेल्फ जनरेशन प्रोग्राम के तहत पैसा दिलाता है। इस पर सब्सिडी भी दी जाती है। पुरुषोत्तम गुलेरिया ने कहा कि बोर्ड की मूल अवधारणा अपने गांव को समृद्ध बनाना है। इसको लेकर सभी कर्मचारी अच्छा कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस प्रकार से खादी की ब्रांडिंग पूरे विश्व में कर रहे हैं। उसका भी बड़ा लाभ मिल रहा है। लोगों में खादी को लेकर रुझान बढ़ रहा है। केंद्रीय बजट में आत्मनिर्भर भारत की घोषणाएं हुई हैं, उन योजनाओं पर भी हमारा ध्यान है। भाजपा महिला मोर्चा मंडल सोलन मीडिया व आई टी प्रभारी श्रीमती ज्योति सोनी ने भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया जी से शिष्टाचार भेंट की हथकरघा दिवस की अग्रिम बधाई दी और उनका आशीर्वाद लिया।
प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सोलन जिला में 9 अगस्त से 15 अगस्त तक स्वच्छ हिमाचल अभियान-2021 कार्यान्वित किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने इस सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। कृतिका कुल्हारी ने कहा कि यह अभियान ‘कूड़ा-कचरा उन्मूलन श्रमदान कार्यक्रम’ के रूप में कार्यान्वित किया जाएगा। शहरी स्थानीय निकाय, सरकारी, अर्द्ध सरकारी एवं गैर सरकारी विभाग, स्वयंसेवी संस्थाएं, सभी ग्राम पंचायतें, जिला परिषद, पंचायत समितियां, ग्राम स्तरीय जल एवं स्वच्छता समितियां, महिला एवं युवक मण्डल, स्वयंसेवी संस्थाएं तथा जैव विविधता प्रबन्धन समितियां इस अभियान को सफल बनाने में पूर्ण समन्वय एवं एकजुटता के साथ कार्य करेंगी। कृतिका कुल्हारी ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य जन-जन को स्वच्छता के विषय में जागरूक बनाना है ताकि हम सभी स्वयं स्वस्थ रहते हुए स्वस्थ प्रदेश एवं देश के निर्माण में पूर्ण रूप से सहभागी बन सकें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता आग्रह का विषय नहीं अपितु हम सबका उत्तरदायित्व है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर एवं परिवेश की सफाई के साथ-साथ आपसी समन्वय के साथ वृहद स्तर पर साफ-सफाई में अपना योगदान दें तो सही मायनों में स्वच्छता प्राप्त की जा सकती है। उपायुक्त ने कहा कि 9 अगस्त से 15 अगस्त तक कार्यान्वित किए जाने वाले स्वच्छ हिमाचल अभियान के तहत जिला सोलन को वास्तविक अर्थों में स्वच्छ बनाने के लिए कार्य किया जाएगा। जिला के सभी कस्बों, शहरों एवं ग्राम पंचायतों में कूड़े-कचरे की सफाई की जाएगी, जल स्त्रोतों को स्वच्छ किया जाएगा, राष्ट्रीय, राज्य व जिला स्तरीय राजमार्गों के आसपास, आवासीय एवं विभागीय परिसरों, अस्पतालों एवं सैप्टिक टैंकों इत्यादि की सफाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत श्रेष्ठ कार्य करने वाले स्थानीय शहरी निकायों एवं ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।कार्यक्रम के तहत कोविड-19 नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित बनाया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त सोलन ज़फ़र इकबाल ने अभियान की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने सभी उपमण्डलाधिकारियों को निर्देश दिए कि उपमण्डल स्तर पर इस अभियान में सभी स्थानीय शहरी निकायों, नगर पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों की भागीदारी सुनिश्चित बनाएं। जिला परिषद अध्यक्ष रमेश ठाकुर, उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव, उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ महेन्द्र पाल गुर्जर, उपमण्डलाधिकारी अर्की शहज़ाद आलम, उपमण्डलाधिकारी कसौली डॉ.संजीव धीमान, उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डॉ.विकास सूद, वन मण्डलाधिकारी नालागढ़ यशुदीप सिंह, वन मण्डलाधिकारी कुनिहार हितेन्द्र गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र तेगटा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मांगल की विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। चुनाव कार्यकारिणी में राकेश कुमार को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया,जबकि पूर्णचंद को उपप्रधान। वही मस्तराम को मुख्य सलाहकार तथा खेमराज, बांकू देवी, विनीता, सरला देवी बागा व सरला देवी सहनाली, प्रेमलाल, ईश्वरी देवी, गुलशेर अहमद, नानक चंद, बंसी राम, रेणु देवी, श्यामलाल, जीतराम, अनीता देवी को कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में चुना गया। दितू राम ठाकुर एसएमसी के संरक्षक के तौर पर विद्यालय प्रबंधन के साथ जुड़े। इस समिति के चुनाव में ग्राम पंचायत मांगल की प्रधान उर्मिला देवी, उपप्रधान सीताराम, ग्राम पंचायत बागा की प्रधान सुरेंद्रा पंवर, एसएमसी के निवर्तमान प्रधान दितू राम ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दन में उपप्रधानाचार्य प्रकाश की अध्यक्षता एवम राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी अनीता कौंडल के दिशा निर्देशों द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत विद्यालय प्रांगण का सौंदर्यकरण सहित क्यारियों से खरपतवार को उखाड़ा गया। साथ ही कार्यक्रम अधिकारी अनीता कौंडल ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवियों को राष्ट्रीय सेवा योजना का अर्थ परिभाषा तथा उदेश्यों के बारे में बताते हुए स्वच्छ पर्यावरण का महत्व समझाया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दानोघाट में प्रधानाचार्य संजीव कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में वर्ष 2021-22 के लिए स्कूल प्रबंधन समिति का गठन किया गया। इसमें अभिभावक वर्ग मौजूद रहा तथा अभिभावक व स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों की सहमति से पिछली स्कूल प्रबंधन समिति की कार्यकारिणी को भंग किया गया। तदोपरान्त नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें यशपाल को प्रधान, पदेन सदस्य मंजू व महेंद्र शर्मा, किरण, सोमदत्त, अनिता को अध्यापक सदस्य चुना गया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नवंगाव में एक पौधा विद्यालय के नाम के अन्तर्गत राजकीय केन्द्र प्राथमिक पाठशाला नवंगाव के प्रांगण में विद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना और इको क्लब के संयुक्त तत्वाधान में पौधरोपण किया गया। इसमें हरडा, बेहडा, जामुन, अर्जुन आदि किस्म के 50 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर दानोघाट से वन परिक्षेत्र अधिकारी सत्यदेव शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान सत्यदेव शुक्ला ने वृक्षों के महत्व पर संक्षेप में प्रकाश डाला और इन रोपित पौधो की देखभाल करने की बच्चों से अपील की। उन्होने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रत्येक वर्ष लाखों की संख्या में पेड़ लगाए जाते है, परन्तु उचित देखभाल न होने के कारण केवल कुछ पौधे ही पेड बनते है,बाकि सभी पौधे मर जाते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मपाल शुक्ला, राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी सुनील कुमार, इको क्लब प्रभारी अमित शर्मा, बलबीर सिंह, मीनाक्षी शर्मा, मीरा शर्मा सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवियों ने भाग लिया।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने कहा कि निर्वाचन व्यय अनुश्रवण प्रणाली की भूमिका निर्वाचन के लिए महत्वपूर्ण है और निर्वाचन व्यय अनुश्रवण का उचित कार्यान्वयन अत्यन्त आवश्यक है। कृतिका कुल्हारी बुधवार को सोलन जिला के 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र के लिए होने वाले उप चुनाव के दृष्टिगत निर्वाचन व्यय अनुश्रवण के लिए गठित विभिन्न टीमों के प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही थीं। कृतिका कुल्हारी ने कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन व्यय का अनुश्रवण किया जाता है। इसके लिए वीडियो सर्विलिएन्स, वीडियो व्यूइंग, लेखा टीम, उड़न दस्ते एवं स्थिर सर्विलिएन्स टीमों का गठन किया जाता है। उन्होंने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव के लिए यह सारी टीमें गठित कर दी गई हैं। निर्वाचन व्यय अनुश्रवण में मीडिया प्रमाणीकरण एवं अनुश्रवण समिति (एमसीएमसी) की भूमिका भी महत्वपूर्ण रहती है। प्रभावी अनुश्रवण एवं कार्यान्वयन के लिए जिला स्तर पर हर समय कार्यरत रहने वाला शिकायत अनुश्रवण नियंत्रण कक्ष एवं कॉल सेन्टर भी स्थापित किया जाता है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन के समय नियम पालन तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा स्थापित मानकों के उल्लंघन के अनुश्रवण के लिए तैनात टीमों को यह ध्यान भी रखना होगा कि इससे आम आदमी को बेवजह कोई परेशानी न हो। उन्होंने विभिन्न टीमों को निर्देश दिए कि अपना पूर्ण कार्य भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार करें। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी टीमें नियम पालन में कोताही न बरतें, आपसी समन्वय बनाकर रखें और चुनाव लड़ रहे सभी उम्मीदवारों के साथ एक समान व्यवहार बनाए रखें। कृतिका कुल्हारी ने कहा कि निर्वाचन व्यय अनुश्रवण के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा अनुश्रवण पर्यवेक्षक की तैनाती की जाती है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी से आग्रह किया कि सी-विजिल ऐप का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि इस ऐप के माध्यम से कोई भी नागरिक निर्वाचन क्षेत्र में आदर्श चुनाव संहिता के उल्लंघन सहित अन्य नियम अवहेलना की जानकारी ऑनलाइन भेज सकता है। यह जानकारी लाईव ऑडियो, फोटो अथवा वीडियो के रूप में भेजी जा सकती है। उन्होंने कहा कि सभी इस ऐप को अपने स्मार्ट फोन पर गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें और लोगों को इस ऐप के विषय में जागरूक बनाएं। निर्वाचन व्यय अनुश्रवण के नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त सोलन ज़फ़र इकबाल ने विभिन्न टीमों से आग्रह किया कि सभी अपने कार्य को समझे और त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित बनाएं। तहसीलदार निर्वाचन राजेन्द्र शर्मा ने प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रतिभागियों को अवगत करवाया कि सभी टीमें निरीक्षण इत्यादि की वीडियोग्राफी सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने निर्वाचन व्यय अनुश्रवण के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यशाला में सहायक आयुक्त भानु गुप्ता, तहसीलदार निर्वाचन राजेन्द्र शर्मा, नायब तहसीलदार निर्वाचन मोहिन्द्र ठाकुर, निर्वाचन विभाग सोलन के अन्य कर्मी तथा निर्वाचन व्यय अनुश्रवण टीमों के विभिन्न सदस्य उपस्थित थे।
मां बनिया देवी महिला ग्रुप छिब्बर की महिलाओं ने स्वरोजगार योजना के अंतर्गत रक्षाबंधन त्यौहार को समीप आता देख राखियां बनाने का कार्य प्रारंभ किया है। महिलाओं की प्रधान सरला ठाकुर ने बताया कि गांव की अधिकांश महिलाएं अपने दैनिक कार्य से निवृत्त होकर बचे हुए समय में राखी बनाने का कार्य कर रही है। इस कार्य को वह स्वरोजगार से जोड़कर देख रही है, उनका कहना है कि इन राखियों का स्वयं प्रयोग करने के पश्चात गांव-गांव में जाकर जरूरतमंद महिला उपभोक्ताओं को विक्रय किया जाएगा। उनका यह भी कहना है कि काफी मात्रा में राखियां बनाकर इनकी सेल मार्केट में भी की जाएगी। सेल करने के उपरांत इनसे जो मुनाफा कमाया जाएगा उसे सभी महिलाओं में वितरित किया जाएगा। गांव में इस कार्य की काफी प्रशंसा की जा रही है। इस कार्य को करने वाली महिलाओं में सरला ठाकुर, प्रेमी देवी, कौशल्या देवी, लीला देवी, दयावती ठाकुर और अनीता वर्मा इत्यादि भाग ले रही हैैं।
कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए कोरोना के संक्रमण से बचाव हेतु कोविसैनिक वालंटियर्स कार्यक्रम का द्वितीय प्रशिक्षण अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट में सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण शिविर में अब तक कुल 101 कोविसैनिको को प्रशिक्षित किया जा चुका है। इकाई प्रमुख अम्बुजा सीमेंट लिमिटेड दाड़लाघाट मनोज श्रीवास्तव ने कोविसैनिको के प्रशिक्षण कार्यक्रम पर बल देते हुए अपने सन्देश में कहा कि कोरोना से बचाव हेतु लोगो की जनभागेदारी सुनिश्चित करने का अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन यह प्रयास सार्थक है, जिससे की समुदाय के लोग कोरोना संक्रमण से बच सके और संक्रमित मरीजों की उचित देखभाल और परामर्श किया जा सकें। इस दौरान डॉ नताशा सिंह, संजय शर्मा, भूपेंद्र गाँधी, योगेश शर्मा, अजीत कुमार सिंह, संतोष कुमार और डॉ आदित्य गुप्ता ने आये हुए प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया।
केन्द्रीय माध्यमिक बोर्ड की 12वीं तथा 10वीं की परीक्षा के घोषित नतीजों में डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन स्कूल दाड़लाघाट के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर स्कूल और अभिभावकों का नाम रोशन किया। 12वीं की परीक्षा में कुल 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमे विज्ञान संकाय से 29 तथा वाणिज्य संकाय से 21 विद्यार्थी थे। परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा ,जिसमे 6 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। विज्ञान संकाय में शिविका महाजन ने 96.2 प्रतिशत अंक, दीक्षा वर्मा ने 95.2 प्रतिशत तथा खुशबू ने 95 प्रतिशत, अनिकेत ने 94.2 प्रतिशत तथा करन शर्मा 92.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं वाणिज्य संकाय में साक्षी ठाकुर ने 97.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। 10वीं की परीक्षा में कुल 73 विद्यार्थियों ने भाग लिया तथा परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा और 10 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। सारा सेन ने 97.80 प्रतिशत, कशिश ने 97.60 प्रतिशत, त्रीशा ने 94.80, जाहन्वी ने 94 प्रतिशत तथा ज्योतिका ने 93.60 प्रतिशत अंक हासिल किए। स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरमैन मनोज कुमार श्रीवास्तव तथा प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर ने विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि इस महामारी के दौर में बच्चों ने सयम, अनुशासन तथा निश्चय का परिचय देते हुए परीक्षा में सफलता हासिल की, जोकि इस महामारी के समय एक अलग अनुभव को दर्शाता है इसके लिए शिक्षक बधाई के पात्र हैं।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 अगस्त को जौणाजी मार्ग पर आवश्यक कार्य के दृष्टिगत सोलन के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी बोर्ड के सहायक अभियन्ता आर. विदुर ने दी। आर. विदुर ने कहा कि इसके दृष्टिगत 5 अगस्त,को प्रातः 10.00 बजे से सांय 10.30 बजे तक तथा सांय 05.30 बजे से 06.00 बजे आधे-आधे घण्टे के लिए चम्बा अपार्टमेंट, शक्ति नगर, डालडा कॉलोनी, शिल्ली रोड, होस्पिटल, मधुबन कॉलोनी, मोहन कॉलोनी, राजगढ़ रोड, लक्कड़ बाजार तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि 5 अगस्त को ही जौणाजी मार्ग, शूलिनी नगर, शर्मा बेंक्वेट तथा इसके आसपास के क्षेत्रों की विद्युत बाधित प्रातः 10.00 बजे से सांय 6.00 बजे तक बाधित रहेगी। आर.विदुर ने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में विद्युत आपूर्ति अगले कार्य दिवस पर बाधित की जाएगी। उन्होंने इस अवधि में क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की है।
मिनी सचिवालय सोलन में 5 वर्गमीटर क्षेत्रफल में फोटोस्टेट मशीन स्थापित करने के लिए 25 अगस्त को प्रातः 11.00 बजे नीलामी आयोजित की जाएगी। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त सोलन ज़फ़र इकबाल ने दी। उन्होंने कहा कि यह नीलामी उपायुक्त कार्यालय के बैठक कक्ष में आयोजित की जाएगी। नीलामी में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति को 15 हजार रुपये की धरोहर राशि बैंक ड्राफ्ट या चैक के रूप में जो कि उपायुक्त सोलन के नाम पर देय हो, प्रार्थना पत्र के साथ संलग्न करनी होगी। फोटोस्टेट की दर बाजार की दर से अधिक नहीं होनी चाहिए। दर के संबंध में विवाद की स्थिति में उपायुक्त सोलन का निर्णय अंतिम माना जाएगा। निविदा की यह अवधि एक वर्ष के लिए मान्य होगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
उर्दू शिक्षण एवं अनुसन्धान केन्द्र सोलन द्वारा उर्दू भाषा में 10 माह के प्रशिक्षण के लिए 23 अगस्त तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। यह जानकारी संस्थान के प्राचार्य प्रभारी तारिक़ ख़ान ने दी। तारिक़ ख़ान ने कहा कि यह प्रशिक्षण भारतीय भाषा संस्थान, मैसूर द्वारा आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि उर्दू प्रशिक्षण के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक निर्धारित की गई है। इसके लिए आयु 50 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदक द्वारा संस्थान के किसी भी क्षेत्रीय भाषा केन्द्र से पूर्व में प्रशिक्षण प्राप्त नहीं किया होना चाहिए। आवेदक उस भाषा के लिए आवेदन न करें जिसे वो पहले से ही जानता हो। उन्होंने कहा इस प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकांश सीटें ऐसे अध्यापकों के लिए आरक्षित की गई हैं जो किसी सरकारी अथवा सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय में छठी से 10वीं कक्षा तक पढ़ाते हों एवं 03 वर्ष तक पढ़ाने का अनुभव रखते हों। ऐसे अध्यापकों को अन्तिम वेतन प्रमाणपत्र के आधार पर प्रतिमाह वेतन तथा 800 रुपए प्रतिमाह वृत्ति देय होगी। तारिक़ खान ने कहा कि बी.एड. अथवा एम.एड. उपाधि धारक भी प्रशिक्षण के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऐसे अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के लिए 5000 रुपए प्रतिमाह वेतन तथा 800 रुपए वृत्ति प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्नातक उपाधि धारक अभ्यर्थी भी इस प्रशिक्षण के लिए पात्र हांगे। ऐसे अभ्यर्थियों को केवल 800 रुपए प्रतिमाह वृत्ति प्रदान की जाएगी। इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी भारतीय भाषा संस्थान, मैसूर की वेबसाइट www.ciil.org पर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि आवेदन पत्र इस वेबसाईट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी को अपना आवेदन पत्र आवश्यक प्रमाण पत्रों की प्रतिलिपि एवं 150 रुपए के बैंक ड्राफ्ट सहित निदेशक, भारतीय भाषा संस्थान, मानस गंगोत्री मैसूर-570006 पर प्रेषित करना होगा। बैंक ड्राफ्ट “MHRD HIGHER CAS CLG” payable at New Delhi के नाम पर होना चाहिए। आवेदन पत्र संस्थान के निदेशक के कार्यालय में 23 अगस्त, 2021 तक पहुंच जाने चाहिए। अधिक जानकारी के लिए क्षेत्रीय भाषा केन्द्र एकक, भारतीय भाषा संस्थान, मैसूर के दूरभाष नम्बर 0821-23451-56 एवं उर्दू शिक्षण तथा अनुसन्धान केन्द्र सपरून, सोलन से दूरभाष नम्बर 01792-223424 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
मंगलवार को एचपीएसईबीएल पैंन्शनर्ज वैलफेयर एसोसिएशन, उप इकाई कुनिहार की बैठक इकाई अध्यक्ष रतन तनवर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने हिमाचल प्रदेश सरकार व बोर्ड मैनेजमेंट से एक सुर में आग्रह किया है कि सेवानिवृत्त सदस्यों को भी विद्युत भत्ता दिया जाए व मृतक कर्मीयों के आश्रितों को जल्दी अनुकम्पा के आधार पर नौकरी दी जाए। इसके साथ ही एलटीसी. प्रदान की जाए, 65-70 व 75 वर्ष की आयु होने पर मिलने वाला 5%-10%व 15% पैंन्शन भत्ता बेसिक पे में जोड़ा जाए, केन्द्र सरकार द्वारा जारी मंहगाई भत्ते की 3 किश्ते 1.1.2020 से 30.6.2021 जल्दी रिलीज की जाए तथा पंजाब सरकार द्वारा जारी 6ठे वेतन आयोग की सिफारिशों को हिमाचल प्रदेश में भी जल्द लागू किया जाए। प्रधान रतन तनवर व सचिव रमेश नाथ कश्यप ने उपस्थित सभी सेवानिवृत्त सदस्यों से कहा कि हमारा वर्तमान नेतृत्व प्रदेश भर के सदस्यों की आशाओं के अनुरूप सेवाऐं दे रहा है तथा प्रत्येक प्रकार से सक्षम है। उन्होंने आगे बताया कि हमारा संगठन एक गैर राजनीतिक संगठन है जोकि केवल सेवानिवृत्त सदस्यों के कल्याण हेतु पुर्ण रूप से समर्पित है। सभी सदस्यों ने पैंन्शनर्ज वैलफेयर एसोसिएशन के प्रति अपनी पूर्ण आस्था प्रकट करते हुए चट्टान की तरह खड़े रहने का प्रण लिया।
वन मंत्री राकेश पठानिया मंगलवार को वन महोत्सव कार्यक्रम की अध्यक्षता करने के लिए दाड़लाघाट की ग्राम पंचायत दसेरन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार ने एक करोड़ चालीस लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है, लोगों को सम्बोधित करते हुए राकेश पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की पंचायतों के हर वार्ड मेम्बर को 51 पोधे रोपित करने को दिए जायेंगे। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह को भी याद किया और कहा कि वह प्रदेश के सर्वमान्य नेता थे। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के पास दुल्हों की बारात है, जिसमें हर क्षेत्र से वहां का नेता मुखिया बनने को तैयार बैठा है। इस मौके पर राकेश पठानिया ने कहा किप्रदेश में आज भी भाजपा की सरकार है और आगे भी भाजपा की सरकार बनेगी। वन महोत्सव कार्यक्रम पर हिमको के चैयरमेन रत्न सिंह पाल ने भी जनसभा को सम्बोधित किया और मंत्री से लोगों द्वारा की गई मांगो को पूरा करने का आग्रह किया। इस अवसर पर उन्होंने दसेरन पंचायत के गांव बुर्जनी में अर्जुन का पौधा भी लगाया।
सीबीएसई द्वारा मंगलवार को जारी किए गए दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सनवारा के विद्यार्थियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। स्कूल के 35 विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, जिसमें सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। स्कूल की छात्रा ट्विंकल यादव ने 95.2 प्रतिशत के साथ पहले, चेतन गोयल 95 प्रतिशत अंक लेकर दूसरे, विपुल राय 94.8 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे व सम्यक अग्रवाल ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा स्थान हासिल किया है। स्कूल के प्राचार्य डॉ. संजीव मैनरा व एमडी हीरा ठाकुर ने विद्यार्थियों की प्रशंसा की। उन्होंने शत प्रतिशत परिणाम के लिए छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों को बधाई भी दी।
वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हरित आवरण बढ़ाने तथा पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए वित्त वर्ष 2021-22 में 14 हजार हैक्टेयर भूमि पर पौध रोपण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। राकेश पठानिया ने सोलन जिला के अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दसेरन में वन महोत्सव अभियान का शुभारम्भ करने के उपरान्त उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। वन मंत्री ने इस अवसर पर अर्जुन का पौधा रोपित कर 72वें वन महोत्सव का शुभारम्भ किया। ग्राम पंचायत दसेरन में आज अर्जुन, बेहड़ा, आंवला तथा दाड़ू के लगभग 150 पौधे रोपित किए गए। क्षेत्र में इन प्रजातियों के लगभग 500 पौधे रोपित किए जाएंगे। राकेश पठानिया ने कहा कि हिमाचल का हरित आवरण समूचे उत्तर भारत के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ हरित आवरण को बढ़ाकर हम रोज़गार एवं स्वरोज़गार की दिशा में भी आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वनों के वैज्ञानिक दोहन से जहां हम उचित मात्रा में वन औषधियां प्राप्त कर आर्थिकी सुदृढ़ कर सकते हैं वहीं स्वच्छ वातावरण ऐसे उद्योगों के लिए सर्वथा उपयुक्त है जिन्हें साफ आबोहवा की आवश्यकता है। इस वर्ष सोलन जिला में 386 हैक्टेयर भूमि पर 03 लाख से अधिक पौधे रोपे जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि विद्यार्थी वन मित्र योजना, एक बूटा बेटी के नाम और सामुदायिक वन संवर्धन योजना के तहत अधिक से अधिक पेड़ लगाएं। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश स्टेट कॉआपरेटिव डेवलपमेंट फेडरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष रतन सिंह पाल, जिला परिषद सोलन के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, उपाध्यक्ष कमलेश पंवर, जिला परिषद सदस्य भुवनेश्वरी शर्मा, ग्राम पंचायत दसेरन की प्रधान मीना देवी, भाजपा महामंत्री यशपाल कश्यप, राकेश ठाकुर, भाजपा उपाध्यक्ष संत राम ठाकुर, जय गोपाल एवं नीम चंद ठाकुर, प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के सचिव दलीप पाल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयानंद शर्मा, ओपी गांधी सहित भाजपा एवं भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी, अतिरिक्त मुख्य अरण्यपाल हेमन्त कुमार, उपमण्डलाधिकारी अर्की शहज़ाद आलम, वन मण्डल अधिकारी कुनिहार हितेन्द्र गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने कहा कि स्वतन्त्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन में सैक्टर मैजिस्ट्रेट एवं सैक्टर अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कृतिका कुल्हारी गत सांय सोलन जिला के 50-अर्की निर्वाचन क्षेत्र में आयोजित होने वाल उपचुनाव के सम्बन्ध में सैक्टर मैजिस्ट्रेट एवं सैक्टर अधिकारियों के लिए आयोजित प्रथम बैठक एवं प्रशिक्षण सत्र की अध्यक्षता कर रही थीं। कृतिका कुल्हारी ने कहा कि निर्वाचन से पूर्व, निर्वाचन दिवस एवं निर्वाचन के उपरान्त सैक्टर मैजिस्ट्रेट एवं सैक्टर अधिकारियों की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण रहती है। भारत के निर्वाचन आयोग ने इस सम्बन्ध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी सैक्टर अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन से पूर्व उन्हें यह सुनिश्चित बनाना है कि क्षेत्र के सभी मतदाताओं को नए मतदान केन्द्रों की जानकारी हो। उन्होंने कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के उपरान्त सैक्टर मैजिस्ट्रेट एवं सैक्टर अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित करनी होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इन अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित बनाना होगा कि निर्वाचन की पूर्व संध्या पर सभी पोलिंग पार्टियां एवं सामग्री निर्धारित मतदान केन्द्रों पर पहुंच जाए। उन्होंने निर्वाचन दिवस के सम्बन्ध में सैक्टर मैजिस्ट्रेट तथा सैक्टर अधिकारियों के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि सभी सैक्टर अधिकारियों को इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम), निर्वाचन प्रबन्धन, निर्वाचन प्रक्रिया, आदर्श चुनाव आचार संहिता सहित निर्वाचन के सभी महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी होनी चाहिए। इस सम्बन्ध में इन्हें पूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। तहसीलदार निर्वाचन राजेन्द्र शर्मा ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर 50-अर्की निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव के लिए नियुक्त सैक्टर मैजिस्ट्रिट, सैक्टर अधिकारी तथा पुलिस कर्मी उपस्थित थे।
सोलन किसान सभा इकाई ने आज सोलन में नकली बीज व दवाओं के विरोध में धरना प्रदर्शन किया व जिलाधीश के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भेजा। किसान सभा का कहना है कि सोलन जिला में भारी बारिश और तूफान से घरों, पशु शालाओं के साथ-साथ फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके उपरांत सोलन क्षेत्र में नगदी फसलें किसानों की मुख्य जीविका का साधन है, जिसमें मुख्य रुप से टमाटर, शिमला मिर्च, मक्की की फसलें हैं। इन फसलों का बीज व दवाईयां निजी कंपनियां बेच रही हैं, जिसकी गुणवत्ता निम्नतम स्तर की पाई गई। सब्जियों व मक्की के बीज रोगाणु ग्रस्त निकले जिस कारण फसल विभिन्न बीमारियों से खराब हो रही है। इसकी रोकथाम के लिए जो कीटनाशक कंपनियां बेच रही हैं, उसके छिड़काव से भी फसलों का बचाव नहीं हो पा रहा है। जो फसल बच जाती है उसका साइज इतना बेतरतीब है कि जिसे न मंडी आढ़ती खरीदते हैं और न ही उपभोक्ता। इस स्थिति के चलते सोलन, कंडाघाट, धर्मपुर व नालागढ़ क्षेत्र के किसानों की सैकड़ों एकड़ जमीन में लगी सब्जियां तथा मक्की बर्बाद हो गई है। हिमाचल प्रदेश किसान सभा की जिला कमेटी सोलन इस ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन के सामने अपनी मांगे रखी। इनमे जिला में खराब व निम्नतम गुणवत्ता के बीज व कीटनाशक दवाइयों की विस्तृत जांच, किसानों की फसलों को हुए नुकसान का सर्वे करवाया जाए व किसानों को मुआवजे के तौर पर भरपाई की जाए, किसान विरोधी तीनों कृषि कानूनों को वापिस लिया जाए, वाकनाघाट में प्रस्तावित सब्जी मंडी का निर्माण शीघ्र अति शीघ्र शुरू करवाया जाए, सरकार प्रोसेसिंग उद्योग व कोल्ड स्टोरेज की स्थापना करे, स्वामीनाथन आयोग की तर्ज पर किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित किया जाए आदि मुख्य मंगे शमिल है।
अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन के सचिव कपिल शर्मा ने आज सोलन स्थित दोहरी दीवार तथा दीन दयाल उपाध्याय आयुर्वेदिक अस्पताल रबौण में कोविड-19 की सम्भावित तीसरी लहर के सम्बन्ध में लोगों को जागरूक किया। कपिल शर्मा ने दोहरी दीवार में ऑटो एवं चालकों तथा परिचालकों का आह्वान किया कि कोविड-19 महामारी का संकट अभी टला नहीं है और ऐसे में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नियम पालन आवश्यक है। उन्हांने आग्रह किया कि कोविड-19 से बचाव के लिए सभी लोग सार्वजनिक स्थानों पर नाक से लेकर ठोडी तक ढकते हुए मास्क पहनें, आवश्यक सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें तथा बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाइजर से साफ करते रहें। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी ने बस परिचालकों से आग्रह किया कि वे बसों में यात्रियों द्वारा कोविड नियम पालन की अनुपालना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति द्वारा किया गया नियम पालन पूरे समाज को कोरोना संक्रमण से बचाकर देश एवं प्रदेश के आर्थिक सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने कहा कि सभी लोग कोविड से बचाव के लिए अपना टीकाकरण अवश्य करवाएं। कपिल शर्मा ने तदोपरान्त दीन दयाल उपाध्याय आयुर्वेदिक अस्पताल रबौण में कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण करवाने आए लोगों से बातचीत की और सभी से आग्रह किया कि नियम पालन सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए सभी अपना टीकाकरण करवाएं तथा अन्य को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने अस्पताल में टीकाकरण के लिए नियुक्त चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल कर्मियों से इस सम्बन्ध में पूरी जानकारी भी प्राप्त की। इस अवसर पर डॉ. हितेश कौशिक, अन्य चिकित्सक, आयुर्वेदिक अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सूरज नेगी, निश्चित वर्मा, रविन्द्र मेहता, पुलिस विभाग के कर्मचारी एवं अन्य उपस्थित थे।
बाघल विकास परिषद द्वारा गांव ग्याना में परिषद के प्रधान परस राम की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में माइनिंग एरिया के सभी पंचायतों के लोगों ने हिस्सा लिया। जिसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से वर्ष 1992 में अंबुजा, सरकार व माइनिंग एरिया के लोगों के बीच जो समझोते हुए हैं उनको निष्पक्ष रूप से लागू किया जाए। बैठक के दौरान माइनिंग एरिया के सभी बेरोजगार युवाओं जिनकी अंबुजा में भूमि अधिग्रहण की जा चुकी है, परन्तु आजतक उनको रोजगार से वंचित रखा गया है, उनको प्राथमिकता के आधार पर रोजगार दिया जाएं। बैठक में सभी पंचातों से आए लोगों ने एक संयुक्त मांग रखी कि माइनिंग एरिया में डीएवी पब्लिक स्कूल की ब्रांच खोली जाएं, जिनसे की माइनिंग एरिया के लोगों को 20 किलोमीटर तक का सफर रोज न करना पड़े, जिससे स्कूल के छोटे बच्चों को परेशानी न हो। इस मौके पर कृष्ण लाल, रूपराम, पवन कुमार, विक्रम, जयदेव, बलदेव राज, भागचंद, रूपलाल, देशराज, हरीश सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया
हर वर्ष की भान्ति इस वर्ष भी ज़िला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने इस संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संकट के दृष्टिगत समारोह का आयोजन केन्द्र एवं प्रदेश सरकार तथा जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी कोविड-19 नियमों के पालन के साथ किया जाएगा। कृतिका कुल्हारी ने कहा कि मुख्यातिथि सर्वप्रथम कारगिल शहीद स्मारक पर कृतज्ञ प्रदेशवासियों एवं ज़िलावासियों की ओर से स्वतंत्रता सेनानियों तथा शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। मुख्यातिथि द्वारा प्रातः 11.00 बजे ठोडो मैदान में ध्वजारोहण किया जायेगा। पुलिस तथा होमगार्ड्स की टुकड़ियांं द्वारा मार्चपास्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कहा कि इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम सूक्ष्म स्तर पर आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त ने विभिन्न विभागों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए निर्धारित उत्तरदायित्वों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित बनाएं। सहायक आयुक्त भानु गुप्ता ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ज़फ़र इकबाल, उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव, समादेशक गृह रक्षा डॉ शिव कुमार शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन अशोक कुमार वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
स्वदेशी कोविड वैक्सीन जीकॉव-डी के बाद भारत में फ्रांसीसी फार्मा कंपनी सनोफी की वैक्सीन भी परीक्षण में पास हो गई है। सेंट्रल ड्रग्स लेबोरेट्री कसौली में जांच के बाद तीसरे चरण में ट्रायल के लिए बैच जारी कर दिए गए हैं। सीडीएल की वेबसाइट पर भी इसकी जानकारी दी गई है। जारी किए गए बैच से 18 वर्ष से अधिक आयु के वॉलंटियर्स पर इसका अध्ययन होगा। यह अध्ययन लगभग 35 हजार से अधिक लोगों पर किया जाएगा। इसके लिए अमेरिका, एशिया, अफ्रीका और लेटिन अमेरिका सहित कई देशों में साइट का चयन किया गया है। तीसरे चरण का ट्रायल पूरा होने के बाद कंपनी फिर दवा महानियंत्रक को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इसके बाद विषय विशेषज्ञ समिति पूरा अध्ययन कर अंतिम निर्णय लेगी। सकारात्मक परिणाम आने पर कंपनी वैक्सीन को बाजार में उतारेगी। हालांकि, इससे पहले भी वैक्सीन को परीक्षण के लिए सीडीएल कसौली को भेजना होगा।
परवाणू के सेक्टर 3 में बीती रात दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां पैराडाइज होटल के छत पर डंगा गिरने के कारण छत के नीचे तीन व्यक्ति दब गए। अग्निशमन विभाग को सुचना मिलते ही टीम मोके पर रवाना हो गई। जिसके बाद कड़ी मशक्क्त से तीन लोगों को रेस्क्यू किया गया। इस हादसे में अस्पताल में एक व्यक्ति की मौत हो गई ,जबकि दो लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय तीनों व्यक्ति घर के अंदर सोये हुए थे, मलबे से लोगों को बाहर निकलने में अग्निशमन विभाग की टीम को 1 घंटा लग गया। मामले की पुष्टि पुलिस थाना प्रभारी परवाणू दयाराम ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग की टीम के साथ पुलिस कर्मियों ने तुरंत राहत बचाव कार्य शुरू किया। तीन होटल कर्मियों में एक की मौत हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को 20 हजार की फौरी राहत दी गई है। जबकि नुकसान का आकलन के लिए हिमुडा परवाणू को निर्देश दिए गए हैं।
भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने सोलन जिला के 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में ऐसे सभी मतदान केन्द्रों पर अतिरिक्त मतदान केन्द्र अनुमोदित किए हैं, जहां मतदाताओं की संख्या 950 से अधिक हैं। 50-अर्की निर्वाचन क्षेत्र में कुल 132 मतदान केन्द्र हैं। भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं की संख्या के दृष्टिगत 22 अतिरिक्त मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। अब अर्की विधानसभा क्षेत्र में मतदान केन्द्र की कुल संख्या 154 हो गई है। अर्की विधानसभा क्षेत्र में जिन मतदान केन्द्रों में 950 से अधिक मतदाता हैं, में बनाए गए अतिरिक्त मतदान केन्द्रों का विवरण इस प्रकार है। अर्की विधानसभा क्षेत्र के 24-नवगांव मतदान केन्द्र जो कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नवगांव में स्थापित है में कुल 1099 मतदाता हैं। इस मतदान केन्द्र के 672 मतदाताओं के लिए 24-नवगांव (पश्चिमी भाग) तथा 427 मतदाताओं के लिए 24-क नवगांव (उत्तरी भाग) अतिरिक्त मतदान केन्द्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नवगांव में स्थापित किए गए हैं। 30-स्यार मतदान केन्द्र जो कि वन विश्राम गृह स्यार में स्थापित हैं में कुल 1114 मतदाता हैं। इस मतदान केन्द्र के 516 मतदाताओं के लिए 30-स्यार (उत्तरी भाग) तथा 598 मतदाताओं के लिए 30-क स्यार (पूर्वी भाग) अतिरिक्त मतदान केन्द्र वन विश्राम गृह स्यार में स्थापित किया गया है। 31-दाड़ला मतदान केन्द्र जो कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला दाड़ला में स्थापित हैं, में कुल 1111 मतदाता हैं। इस मतदान केन्द्र के 744 मतदातओं के लिए 31-दाड़ला (उत्तरी भाग) तथा 367 मतदाताओं के लिए 31-क दाड़ला (दक्षिणी भाग) अतिरिक्त मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला दाड़ला में स्थापित किया गया है। 32-बरायली मतदान केन्द्र जो कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला बरायली में स्थापित हैं, में कुल 1008 मतदाता हैं। इस मतदान केन्द्र के 535 मतदाताओं के लिए 32-बरायली (उत्तरी भाग) तथा 473 मतदाताओं के लिए 32-क बरायली (दक्षिणी भाग) अतिरिक्त मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला बरायली में स्थापित किया गया है। 39-दाती-ब्राह्मणा मतदान केन्द्र जो कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला दाती-ब्राह्मणा में स्थापित है, में कुल 1119 मतदाता है। इस मतदान केन्द्र के 482 मतदाताओं के लिए 39-दाती-ब्राहमणा (दक्षिणी भाग) तथा 637 मतदाताओं के लिए 39-क दाती-ब्राहमणा (उत्तरी भाग) अतिरिक्त मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला दाती-ब्राहमणा में बनाया गया है। 46-डिनण (भराड़ीघाट) मतदान केन्द्र जो कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला भराड़ीघाट में स्थापित किया गया है, में कुल 1103 मतदाता हैं। इस मतदान केन्द्र के 652 मतदाताओं के लिए 46-डिनण (भराडीघाट) (पूर्वी भाग) तथा 451 मतदाताओं के लिए 46-क डिनण (भराड़ीघाट) (उतरी भाग) अतिरिक्त मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला भराड़ीघाट में बनाया गया है। 47-धुन्धन मतदान केन्द्र जो कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्धन में स्थापित किया गया है, में कुल 1137 मतदाता हैं। इस मतदान केन्द्र के 558 मतदाताओं के लिए 47-क धुन्धन (पूर्वी भाग) तथा 579 मतदाताओं के लिए 47-क धुन्धन (उत्तरी भाग) अतिरिक्त मतदान केन्द्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्धन में स्थापित किया गया है। 62-अर्की-2 मतदान केन्द्र जो कि राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अर्की में स्थापित है, में कुल 956 मतदाता हैं। इस मतदान केन्द्र के 592 मतदाताओं के लिए 62-अर्की-2 (उत्तरी भाग) तथा 364 मतदाताओं के लिए 62-क अर्की-2 (पश्चिमी भाग) अतिरिक्त मतदान केन्द्र राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अर्की में स्थापित किया गया है। 63-अर्की-3 मतदान केन्द्र जो कि राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अर्की में स्थापित है, में कुल 1122 मतदाता हैं। इस मतदान केन्द्र के 519 मतदाताओं के लिए 63-अर्की-3 (दक्षिणी भाग) तथा 603 मतदाताओं के लिए 63-क अर्की-3 (पूर्वी भाग) अतिरिक्त मतदान केन्द्र राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में बनाए गए हैं। 68-सरयांज मतदान केन्द्र जो कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरयांज में स्थापित है, में कुल 1155 मतदाता हैं। इस मतदान केन्द्र के 604 मतदाताओं के लिए 68- सरयांज (पूर्वी भाग) तथा 551 मतदाताओं के लिए 68-क सरयांज (दक्षिणी भाग) अतिरिक्त मतदान केनद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरयांज में स्थापित किए गए हैं। 72-लोहारघाट मतदान केन्द्र जो कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला लोहारघाट में स्थापित है में कुल 1232 मतदाता हैं। इस मतदान केन्द्र के 627 मतदाताओं के लिए 72-लोहारघाट(पूर्वीभाग) तथा 605 मतदाताओं के लिए 72-क लोहारघाट (दक्षिणी भाग) अतिरिक्त मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला लोहारघाट में स्थापित किए गए हैं। 73-कोहू मतदान केन्द्र जो कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला कोहू में स्थापित हैं, में कुल कुल 1032 मतदाता हैं। इस मतदान केन्द्र के 509 मतदाताओं के लिए 73- कोहू (पूर्वी भाग) तथा 523 मतदाताओं के लिए 73-क कोहू (दक्षिणी भाग) अतिरिक्त मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला कोहू में स्थापित किए गए है। 89-पलानिया मतदान केन्द्र जो कि पंचायत घर पलानिया में स्थापित है, में कुल 981 मतदाता हैं। इस मतदान केन्द्र के 473 मतदाताओं के लिए 89-पलानिया (पूर्वी भाग) तथा 508 मतदाताओं के लिए 89-क पलानिया (दक्षिणी भाग) अतिरिक्त मतदान केन्द्र पंचायत घर पलानिया में स्थापित किए गए हैं। 106-बलेरा मतदान केन्द्र जो कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलेरा में स्थापित हैं में कुल 993 मतदाता हैं। इस मतदान केन्द्र के 517 मतदाताओं के लिए 106- बलेरा (पूर्वी भाग) तथा 476 मतदाताओं के लिए 106-क बलेरा (दक्षिणी भाग) अतिरिक्त मतदान केन्द्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलेरा में स्थापित किया गया है। 116-नमोल मतदान केन्द्र जो कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला नमोल में स्थापित हैं, में कुल 1044 मतदाता हैं। इस मतदान केन्द्र के 392 मतदाताओं के लिए 116-नमोल (पूर्वी भाग) तथा 652 मतदाताओं के लिए 116-क नमोल (दक्षिणी भाग) अतिरिक्त मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला नमोल में स्थापित किए गए हैं। 118-बनोह मतदान केन्द्र जो कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला खरडहट्टी में स्थापित है, में कुल 1045 मतदाता हैं। इस मतदान केन्द्र के 611 मतदाताओं के लिए 118-बनोह (पूर्वी भाग) तथा 534 मतदाताओं के लिए 118-क बनोह (दक्षिणी भाग) अतिरिक्त मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला खरडहट्टी में स्थापित किया गया है। 120-मान मतदान केन्द्र जो कि पंचायत घर मान में स्थापित हैं, में कुल 1209 मतदाता हैं। इस मतदान केन्द्र के 611 मतदाताओं के लिए 120-मान (पूर्वी भाग) तथा 598 मतदाताओं के लिए 120-क मान (पूर्वी भाग) अतिरिक्त मतदान केन्द्र पंचायत घर मान में स्थापित किया गया है। 121-मनलोगकलां मतदान केन्द्र जो कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनलोगकलां में स्थापित है, में कुल 971 मतदाता हैं। इस मतदान केन्द्र के 511 मतदाताओं के लिए 121- मनलोगकलां (पूर्वी भाग) तथा 460 मतदाताओं के लिए 121-क मनलोगकलां (उत्तरी भाग) अतिरिक्त मतदान केन्द्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनलोगकलां में स्थापित किया गया है। 125-चमदार मतदान केन्द्र जो कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चमदार स्थापित है, में कुल 1052 मतदाता हैं। इस मतदान केन्द्र के 531 मतदाताओं के लिए 125- चमदार (उत्तरी भाग) तथा 521 मतदाताओं के लिए 125-क चमदार (दक्षिणी भाग) अतिरिक्त मतदान केन्द्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चमदार में स्थापित किया गया है। 126-मटुली मतदान केन्द्र जो कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला मटुली में स्थापित है, में कुल कुल 1034 मतदाता हैं। इस मतदान केन्द्र के 506 मतदाताओं के लिए 126- मटुली (पूर्वी भाग) तथा 528 मतदाताओं के लिए 126-क मटुली (उत्तरी भाग) अतिरिक्त मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला मटुली में स्थापित किए गए हैं। 128-दिग्गल मतदान केन्द्र जो कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दिग्गल में स्थापित है, में कुल 1070 मतदाता हैं। इस मतदान केन्द्र के 562 मतदाताओं के लिए 128-दिग्गल (पूर्वी भाग) तथा 508 मतदाताओं के लिए 128-क दिग्गल (दक्षिणी भाग) अतिरिक्त मतदान केन्द्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दिग्गल में स्थापित किया गया है।129-बधोखरी मतदान केन्द्र जो कि राजकीय उच्च पाठशाला बधोखरी में स्थापित हैं, में कुल 951 मतदाता हैं।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोलन-शिमला के मध्य राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन कार्य के दृष्टिगत 4 अगस्त को 11 केवी वाटर सप्लाई फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने दी।उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 4 अगस्त को प्रातः 09.30 बजे से सांय 06.00 बजे तक चम्बाघाट चौंक, फोरेस्ट कॉलोनी, बेर गांव, बेर पानी, डीआईसी, बेर खास, करोल विहार, एनआरसीएम, जौणाजी, दामकड़ी, फ्लाई, शिल्ली, धाली, सेर चिराग, मशीवर, भाजो, कोटला, अश्वनी खड्ड, चंगर, रालीधार, बजरोल, नडोह, शूलिनी नगर के कुछ क्षेत्रों, दुग्ध शीतन सयन्त्र एवं इसके आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने की स्थिति में विद्युत आपूर्ति अगले कार्यदिवस पर बाधित की जाएगी। उन्होंने इस अवधि में क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की है।
राजकीय क्लासिकल एवं वर्नाकुलर अध्यापकों के चुनाव बुद्धि राम शास्त्री मंज्याट व लक्ष्मी चंद शास्त्री जाबल जमरोट की अध्यक्षता में संपन्न करवाए गए। इस दौरान पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया गया। चुनाव प्रक्रिया में चुनाव प्रभारी बुद्विराम शास्त्री व लक्ष्मी चंद शास्त्री को चयनित किया गया। इस दौरान सचिव के लिए राकेश रघुवंशी का नाम देवेंद्र ने प्रस्तावित किया व अनुमोदन के लिये बंसीलाल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन के भाषा अध्यापक ने किया। जबकि कोषाध्यक्ष के लिए चंद्रप्रकाश जीतराम ने प्रस्ताव रखा व मदन मोहन ने अनुमोदन किया। सदस्यों में मदन मोहन कलाध्यापक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनी मटेरनी चुने गए। जयप्रकाश पीईटी राजकीय उच्च पाठशाला लडोग और रंजीत रघुवंशी कलाध्यापक राजकीय उच्च पाठशाला सारमा चुने गए। वहीं मीडिया प्रभारी के लिए नरेश कुमार पीटीई राजकीय माध्यमिक पाठशाला पथेड़ को चुना गया। इस मौके पर कृष्णकांत, राकेश रघुवंशी, चंद्र प्रकाश, मदन मोहन, जयप्रकाश, जीत रघुवंशी, देवेंद्र कुमार,ललित कुमार, नागेश कुमार, बंसी ठाकुर, चमनलाल, संजीव कुमार, नरेश कुमार सहित अन्य सदस्यों ने चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 अगस्त को 33 केवी सराहां फीडर में आवश्यक कार्य के दृष्टिगत 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र ओच्छघाट की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी बोर्ड के वरिष्ठ अधिशाषी अभियन्ता विकास गुप्ता ने दी। विकास गुप्ता ने कहा कि इसके दृष्टिगत 4 अगस्त को दिन में 01.00 बजे से 02.00 बजे एक घण्टे के लिए ओच्छघाट, नौणी, दोलांजी, कालाघाट, जटोली, कोठों, टटूल, धारों की धार, धर्जा तथा आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि में क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित किए कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सनवारा के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा है। स्कूल के 21 छात्र-छात्राओं ने इसमें परीक्षा दी थी और सभी अच्छे अंकों के साथ पास हुए है। स्कूल में मानविकी विषय में आयुषी नेगी ने 96 प्रतिशत अंक लेकर पहला, जश्नप्रीत सिंह व कुशाल सचदेवा ने 94-94 प्रतिशत अंक लेकर संयुक्त रूप से दूसरा, कॉमर्स विषय में मयंक अंग्रवाल ने 93 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा व मानविकी विषय में सुमित कुमार ने 92 प्रतिशत अंक लेकर चौथा स्थान हासिल किया है। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. संजीव मैनरा व स्कूल के एमडी हीरा ठाकुर ने विद्यार्थियों के इस शानदार परीक्षाण परिणाम के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि अध्यापकों व विद्यार्थियों की मेहनत से परीक्षा परिणाम बेहतर आया है।
कोविड की दूसरी लहर के बाद 2 अगस्त से सरकारी दिशा निर्देशों के अनुसार स्कुल खुल गए है। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार के दसवीं से 12वीं तक के छात्र सरकार व विभाग के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए स्कूल पहुंचे। विद्यालय प्रधानाचार्य बीएस ठाकुर ने बताया कि विद्यालय को खोलने से पहले पूरी तरह से सैनीटाईज़ किया गया था। विद्यालय में दसवीं, 11वीं व 12 वीं की नियमित कक्षाएं शुरू कर दी गई है। विद्यालय पहुंचे बच्चो की थर्मल स्क्रीनिंग करने के पश्चात कक्षाओं में सोशल डिस्टनसिंग का पालन करते हुए बैठाया गया। इस दौरान सभी बच्चों को मास्क पहनना व सेनेटाइजर को भी साथ रखने की हिदायत दी गई।
हिमाचल प्रदेश के लिये समर्पित सयुंक्त व्यापार संगठन के सभी पदाधिकारी प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश ठाकुर के नेतृत्व में कुनिहार में एकत्रित हुए। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी प्रदेश कोषाध्यक्ष लायक राम भारद्वाज, प्रदेश सचिव एवं जिला सोलन के प्रभारी दिनेश शर्मा और साथ में प्रदेश सचिव चमन कश्यप के सानिध्य में जिला सोलन महिला कार्यकारिणी एवं युवा कार्यकारिणी के गठन के संबध में विशेष चर्चा हुयी। प्रदेशाध्यक्ष के निर्देश व सभी पदाधिकारियों की सहमति से सत्या ठाकुर को जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा नियुक्ति किया गया एवं युवा शक्ति को एकत्र करके नरेश कुमार को जिला युवा अध्यक्ष सोलन बनाया गया। बैठक में युवा अध्यक्ष ने अपनी युवा जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश ठाकुर ने नवीन टीम को व्यापार व व्यापारी हित में संघर्ष करने का आवाहन किया और खुशी जताई कि नव नियुक्ति सभी पदाधिकारी शीघ्र सोलन जिले की समस्त सम्मानित कार्यकारिणी का गठन करेंगे व संगठन को आगे ले जाने में अपना भरपूर सहयोग करेंगे।
कुनिहार की सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत स्तनपान दिवस मनाया गया। इसमें महिलाओं को शिशु के लिए स्तनपान के लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। पँचायत कोठी व हाटकोट में पर्यवेक्षक कुनिहार विभाष सिंह ने स्तनपान के बारे में महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि माँ का दूध बच्चे के लिए गुणकारी व अमृत सम्मान है। माँ का दूध पीने से बच्चे में विभिन्न रोगों के प्रति लड़ने की क्षमता बढ़ती है। इस लिए हर माँ को अपने शिशु को स्तनपान करवाना चाहिए। जिससे उनका शिशु हष्टपुष्ट व तन्दरूस्त रहे। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नीता, रमा,शशी, उर्मिला, गीता,अंजिता, कमलेश,मीरा व काफी संख्या मे महिलाएं मौजूद थी।
अध्यापक वर्ग की भर्ती की प्रक्रिया दो सालों से चल रही है जो अभी तक पूरी नही हो पाई है। यह बात कांग्रेस के महासचिव संजय अवस्थी ने अपने प्रेस ब्यान में कही। उन्होंने कहा की पिछले साल सितंबर में टीजीटी मेडिकल, शास्त्री व आर्टस की परीक्षा हो चुकी है और टीजीटी मेडिकल की एक बार अप्रैल में काउंसिलिंग प्रकिया रद्द होने के बाद पिछले महीने काउंसिलिंग हो चुकी है। लेकिन सरकार ने परिणाम अभी तक नहीं निकाला। शास्त्री भर्ती की कांउसलिंग 15 जुलाई 2021 से 5 अगस्त 2021 तक है। कारण यह है कि सरकार बड़ी चतुराई से बेरोज़गारों के साथ खेल रही है। इसके पीछे का गणित यह है की जो कॉन्ट्रेक्ट पर भर्ती होती हैं वो तीन वर्ष अपने पूरे करने के बाद अप्रैल और सितंबर में रेगुलर हो पाते हैं। यदि सितंबर के बाद वह नियुक्ति होती हैं तो तीन वर्ष पूरे करने के बाद भी लगभग छ: महीने बाद रेगुलर हो पाएंगे। जिससे सरकार को उनका वेतन नहीं देना पड़ेगा। यही हिमाचल प्रदेश सरकार भी कर रही है। उन्होंने कहा कि एक दो लोगों का रिज़ल्ट निकाल कर लोगों को यह दिखाना चाहता है कि सरकार रोज़गार दे रही है। संजय अवस्थी ने कहा कि कमीशन पास करने के बाद भी दो साल का कॉन्ट्रेक्ट सरकार ने क्यों रखा है। जब कमीशन निकाल कर युवा आते हैं तो सीधी भर्ती क्यों नही रखी जाती। उन्होंने कहा कि बैचवाइज़ भर्ती भी सरकार ने इसलिए की है क्योंकि हिमाचल में चुनाव होने है। जिसमे सरकार जनता को जताना चाहती है कि उन्होंने बेरोजगारों को रोज़गार दिया है। जिन्होंने कमीशन पास किया है रोज़गार उनका हक है सरकार की दया नहीं है। संजय अवस्थी ने कहा की सरकार रिटायर टीचरों के लिए तो एक्सटेंशन दे रही है।लेकिन जो पढ़ा लिखा बेरोजगार युवा है उसे नौकरी नहीं दे पा रही है। इससे सरकार की नियत पर भी सवाल उठ खड़े होते है आखिरकार क्यों ये रिजल्ट नही निकल रहे। उन्होंने कहा कि अगर सरकार की नियत ठीक है तो वह जल्द से जल्द रिजल्ट निकालें ताकि शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल सके।
करियर अकादमी नाहन हिमाचल प्रदेश में पिछले 19 सालों से हर साल JEE Advance, JEE Mains & NEET मे शानदार रिजल्ट दे रहा है। फरबरी 2021 में करियर अकादमी ने अपनी नयी ब्रांच सोलन में शुरू की थी। अब 3 अगस्त, 2021 से करियर अकादमी सोलन ऑफलाइन क्रैश कोर्स NEET- 2021 बैच शुरू करने जा रहा है। जिसमे स्टूडेंट्स को ऑफलाइन क्लासेज के साथ आल इंडिया ऑफलाइन टेस्ट सीरीज भी दी जाएगी जिससे स्टूडेंट्स अपना रैंक पुरे आल इंडिया मे चेक कर सकते है।
कृतिका कुल्हारी ने विकास खण्ड धर्मपुर के पंचायती राज प्रतिनिधियों, ग्राम पंचायत प्रधानों एवं सचिवों की संयुक्त प्रशिक्षण कार्यशाला को सम्बोधित किया। उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोविड-19 पोजिटिव रोगियों के सम्पर्क में आए व्यक्तियों की खोज एवं परीक्षण के लिए सभी को जागरूक बनाएं।उन्होंने कार्यशाला के उपरान्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत धर्मपुर में हिम ईरा दुकान का विधिवत शुभारम्भ भी किया। उन्होंने यहां विभिन्न स्वंय सहायता समूहों द्वारा प्रदर्शित स्थानीय उत्पादों निरीक्षण किया और उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना की। कृतिका कुल्हारी ने इस अवसर पर कहा कि कोविड-19 जैसे गम्भीर रोग से बचाव के लिए सभी स्तरों पर सत्त तैयारी के साथ जागरूकता अत्यन्त आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में पंचायत प्रतिनिधि महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत प्रधानों की विभिन्न समस्याओं को शीघ्र निपटाया जाए। कार्यशाला में पंचायती राज अधिनियम, पंचायत प्रधानों के अधिकारों, कर्त्वयों एवं शक्तियों, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी अधिनियम के तहत किए जाने वाले कार्यों, वित्तीय तथा न्यायिक शक्तियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यशाला में विभिन्न वन अधिनियमों तथा ग्राम पंचायत में जन्म एवं मृत्यु के पंजीकरण की भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। बीडीसी धर्मपुर की अध्यक्ष जमुना देवी, उपाध्यक्ष मदन मोहन मेहता, विभिन्न पंचायतों के 100 से अधिक प्रतिनिधि, उपमण्डलाधिकारी कसौली डॉ. संजीव धीमान, खण्ड विकास अधिकारी धर्मपुर सुभाष अत्री सहित अन्य कार्यशाला उपस्थित थे।
कसौली विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज प्रतिनिधि सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डॉ.राजीव सैजल ने कहा कि पंचायत राज संस्थाओं के प्रतिनिधि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जन-जन को लाभान्वित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। चुने हुए प्रतिनिधि को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर क्षेत्र का समान विकास सुनिश्चित बनाने के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने आशा जताई कि सभी प्रतिनिधि विकास को गति प्रदान करते हुए जन समस्याओं के निवारण में सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि सोलन जिला में 29 तथा कसौली विधानसभा क्षेत्र में 06 नई ग्राम पंचायतें गठित की गई। इनके गठन से सभी क्षेत्रवासी लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने इस अवसर पर जन समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए। उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने इस अवसर पर पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वह स्पष्ट सोच तथा दूरदर्शिता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाएं लोकतन्त्र की मूल इकाई हैं और इनके माध्यम से व्यापक स्तर पर लोगों का सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित बनाया जा सकता है। प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, जिला सहकारी विपणन एवं उपभेक्ता संघ के अध्यक्ष सुन्दरम ठाकुर, दुधारू सहकारी सभा के अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, भाजपा मण्डल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, जोगेन्द्रा सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष यश्पाल ठाकुर, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सदस्य मदन मोहन मेहता, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य राजकुमार सिंगला, जिला भाजपा उपाध्यक्ष दौलत ठाकुर, जिला भाजपा महामन्त्री अमर सिंह परिहार, युवा बोर्ड के सदस्य संजय ठाकुर, जेसीसी सोलन के निदेशक लाज किशोर शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता तीर्थ राम ठाकुर, भाजयुमो सोलन के अध्यक्ष नरेन्द्र ठाकुर, भाजपा तथा भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी, उपमण्डलाधिकारी कसौली डॉ. संजीव धीमान, खण्ड विकास अधिकारी सोलन रमेश शर्मा, खण्ड विकास अधिकारी धर्मपुर सुभाष अत्री, तहसीलदार कसौली मनमोहन सहित अन्य अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
सावन मास में कुनिहार क्षेत्र के हर मन्दिर व शिवालयों में काफी भीड़ देखने को मिल रही है। कुनिहार की प्राकृतिक शिव ताण्डव गुफा में भी शिव भक्त गुफा में विराजमान स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन हेतु काफी संख्या में पहुंचकर भोलेनाथ का आशीर्वाद ले रहे हैं। गुफा विकास समिति अध्यक्ष रामरतन तनवर ने बताया कि वैसे तो सावन के पूरे महीने सुबह से शाम तक भक्तों की भीड़ रहती है, लेकिन सोमवार को अत्यधिक संख्या में शिव भक्त गुफा में विराजमान प्राकृतिक शिव लिंग, शेषनाग व नन्दी के दर्शनों को पहुंच रहे हैं। उन्होंने सभी शिव भक्तों से अपील की है कि प्रसासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए मास्क सैनिटाइज व उचित दूरी का ध्यान रखे।
कोरोना के चलते काफी लम्बे अरसे से बंद पड़े स्कूल अब 2 अगस्त से खुलने जा रहे है। इसी के चलते सभी स्कूलों में तैयारियां शुरू कर दी गयी है। इसी के तहत कुनिहार में शनिवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य एक अध्यापक के साथ खुद ही विद्यालय की छत पर सफाई के लिए चढ़ गए। कोरोना के कारण काफी लम्बे समय बाद स्कूल खुल रहे हैं और स्कूलों में सैनीटाईज़ेशन व साफ सफाई का कार्य चल रहा है। साफ सफाई के दौरान स्कूल के ऊपर दूसरी मंजिल पर टीन की नई छत पर लगी पानी की पाईप को खोलने के लिए विद्यालय प्रधानाचार्य भूपेंद्र ठाकुर व अध्यापक सुधीर शर्मा ने स्वयं छत पर चढ़ कर छत की साफ सफाई की।
हाल ही में CBSE द्वारा 12वीं कक्षा के घोषित किये गए परीक्षा परिणामों में JNV बनियादेवी के विद्यार्थियों द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन किया गया। स्कूल का रिजल्ट 100% रहा और 27 विद्यार्थियों ने 90% से ऊपर अंक हासिल किए है। दिव्या शर्मा 95.6% के साथ स्कूल में प्रथम स्थान पर रही। दिव्या साइंस की विधार्थी है। इसी के साथ उर्वशी 95.4% के साथ दूसरे व गौरव शर्मा 95.3% के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इसी के साथ आर्ट्स में आयुष पंवार 95.2 % के साथ प्रथम, भावना शर्मा 93.8% के साथ दूसरे व जशनप्रीत सिंह 93.4% के साथ तीसरे स्थान पर रहे। स्कूल के प्रधानाचार्य ने कहा कि इस वर्ष सभी विद्यार्थियों द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन किया गया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
शनिवार को शिमला मंडी नेशनल हाइवे-205 पर झरना के समीप एक निजी बस और ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक और बस में बैठी कुछ सवारियों को चोटें आई है। घायल लोगों को दाड़लाघाट अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ तेज रफ्तारी और लापरवाही से वाहन चलाने पर मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। चोटिल ट्रक चालक की पहचान कमल जीत पुत्र कली राम निवासी सुरजपुर डा पिपलुघाट के रूप में हुई है। ट्रक चालक ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया है कि जब वह ट्रक नम्बर एचपी-62बी-3627 में सीमेंट लोड करके दाड़लाघाट से शिमला की ओर जा रहा था तो शिमला कि तरफ से न्यु प्रेम बस नम्बर एचपी-68-5959 तेज रफ्तारी व गलत दिशा से आने की वजह से इसके ट्रक से टकरा गई। इस हादसा में बस में बैठी सवारियों को चोट आई है। निजी बस चालक की पेचान जोगिन्द्र सिहं पुत्र साहिबा सिहं गांव व डा.बलौल तह.बाबा बडोह जिला कांगडा के रूप में हुई है। पुलिस ने मौका मुआयना कर और ट्रक चालक के बयान के आधार पर आईपीसी 279, 337 और सीआरपीसी की धारा 154 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि बस के चालक के खिलाफ तेज रफ्तारी और लापरवाही से वाहन चलाने पर मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। वही घायल हुए लोगों को दाड़लाघाट अस्तपाल में उपचार देकर उन्हें अस्तपाल से छुटी कर दी है।
जिला परिषद सदस्य भुवनेश्वरी शर्मा ने क्षेत्र के बेसहारा पशुओं को पकड़कर गौसदन में भेजने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। पीपलुघाट, घनागुघाट, धुन्दन, भराड़ी और चमाकडी पूल को जल्द ही आवारा पशुओं से निजात मिल जाएगी। जिला परिषद सदस्य भुवनेश्वरी शर्मा, धुंदन पंचायत प्रधान शकुंतला और सूरजपुर पंचायत प्रधान ओम प्रकाश शर्मा का इस मुहिम में विशेष योगदान है। इस दौरान शुक्रवार को 30 बेसहारा पशुओं को पकड़कर नालागढ़ स्थित गौसदन हांडा कुण्डी को भेजा गया। जिनमें 24 बेल और 6 गाय शामिल है, जबकि अन्य शेष बेसहारा पशुओं को पकड़कर भेजने की मुहिम जारी है। जिला परिषद सदस्य भुवनेश्वरी शर्मा और गौ सेवक दिनेश शास्त्री के सौजन्य से बेसहारा पशुओ को गौ सदन में भेजा गया है। जिला परिषद सदस्य ने बताया कि घनागुघाट, पीपलुघाट, धुंदन, हनुमान बड़ोग और चमाकड्डी पूल से बेसहारा पशुओ को इकठा करके गौ सदन भेजा गया है। इस महिम में डॉक्टर वरुण पूरी, डॉक्टर मानवी चौधरी, डॉक्टर अजय और उनकी टीम भी मौजूद रही तथा इस कार्य में क्षेत्र के समस्त ग्रामीणों का भी भरपूर सहयोग रहा। जिला परिषद सदस्य भुवनेश्वरी शर्मा की इस मुहिम को क्षेत्र की पंचायतें भरपूर सहयोग दे रही है।
उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने महिला एवं बाल विकास विभाग सोलन को निर्देश दिए हैं कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण के लिए कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित बनाएं ताकि लक्षित वर्ग इन योजनाओं से समय पर लाभ प्राप्त कर सकें। कृतिका कुल्हारी ने यह जानकारी समेकित बाल विकास परियोजना तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं के सम्बन्ध में गठित जिला स्तरीय अनुश्रवण एवं समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं।कृतिका कुल्हारी ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सभी लक्षित वर्ग इनसे लाभान्वित भी हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह आवश्यक है कि इन योजनाओं की जानकारी जिला के प्रत्यक परिवार तक पंहुचे ताकि कोई भी पात्र महिला एवं बच्चा इनका लाभ लेने से वंचित न रहे। उन्होंने सुकन्या समृद्धि एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अधिक प्रचार-प्रसार के निर्देश भी दिए। उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि लड़कियों व महिलाओं के कल्याण के लिए कार्यान्वित की जा रही विभिन्न विभागीय योजनाओं का समुचित प्रचार करें और इन योजनाओं की जानकारी एवं डाटा समेकित बाल विकास परियोजना तक पंहुचाएं। बैठक में बताया गया कि पूरक पोषण कार्यक्रम के अन्तर्गत सोलन जिला में 38481 शिशुओं, बच्चों, गर्भवती एवं धातृ महिलाओं को पोषाहार उपलब्ध करवाया जा रहा है। तीन से पांच वर्ष आयुवर्ग के 11747 बच्चे आंगनवाड़ी केन्द्रों में पूर्व पाठशाला शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। बैठक में अवगत करवाया गया कि महत्वाकांक्षी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बीपीएल परिवारों की दो बच्चियों तक के जन्म पर डाकघर अथवा बैंक में 12,000-12,000 रुपए की एफडी करवाई जाती है तथा स्नातक स्तर की शिक्षा तक वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। सोलन जिला में योजना के तहत वर्ष 2020-21 में लगभग 62.51 लाख तथा वर्ष 2021-22 में अभी तक लगभग 69.60 लाख रुपए व्यय किए गए हैं। बैठक में जानकारी दी गई कि मुख्यमन्त्री कन्यादान योजना के पात्र लड़कियों को विवाह अनुदान के रूप में 51,000 रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है। सोलन जिला में वर्ष 2020-21 में इस योजना के तहत 105 पात्र लड़कियों के विवाह के लिए 49.61 लाख रुपए तथा वर्ष 2021-22 में अभी तक 52 पात्र लड़कियों के विवाह के लिए 26.80 लाख रुपए उपलब्ध करवाए गए। उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मुक्ता रस्तोगी, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. राजेन्द्र शर्मा, नाबार्ड के प्रबन्धक अशोक चैहान, जिला के सभी सीडीपीओ एवं शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित थे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरयांज के विद्यार्थियों ने 30 व 31 जुलाई को आयोजित प्रतिभा उत्सव में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिभा उत्सव में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों को वर्चुअल माध्यम से जोड़ा गया था।विद्यार्थियों ने घर पर रहते हुए चित्रकला, नारा लेखन, कविता लेखन, कविता पाठ के माध्यम से कारगिल के शहीदों को याद किया व उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीनियर वर्ग में चित्रकला में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों दिक्षा देवी, दीपिका, उमेश, सपना ठाकुर, ज्योति त्यागी, कविता, ज्योति ठाकुर व कक्षा ग्यारवीं के विद्यार्थियों नीलम ठाकुर व शीतल की कृतियाँ उत्कृष्ट रहीं। कविता लेखन में सीनियर वर्ग में ज्योति त्यागी, मंजू,कक्षा 9 वीं की पायल, भावना व हर्ष की रचनाएँ उत्कृष्ट रहीं। कविता लेखन में जूनियर वर्ग में कक्षा 8 वीं की साक्षी, गीता व 7 वीं कक्षा की हीना की रचनाएँ श्रेष्ठ रहीं। कविता पाठ में सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों वर्षा ठाकुर, यशिका व निशान्त की प्रस्तुतियां उम्दा रहीं। नारा लेखन में कक्षा 12 वीं मन्जू, ज्योति ठाकुर व कक्षा ग्यारहवीं की शीतल की कृतियाँ उत्कृष्ट रहीं। प्रधानाचार्य प्रेम लाल नेगी ने प्रतिभा उत्सव में विद्यार्थियों के उम्दा प्रदर्शन की सराहना की व कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 अगस्त को नए 11 केवी बड़ोग फीडर के निर्माण कार्य के दृष्टिगत 11 केवी रबौन फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने दी। दिनेश ठाकुर ने कहा कि इस कारण 2 अगस्त को दिन में 01.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन, हाऊसिंग बोर्ड फेस-1, फेस-2, रबौन, नेगी काॅलोनी, एस.सी.ई.आर.टी, राधा स्वामी सत्संग तथा आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में विद्युत आपूर्ति अगले कार्य दिवस पर बाधित की जाएगी। उन्होंने लोगों से इस अवधि में सहयोग की अपील की है।
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के निदेशक हरबंस ब्रसकोन सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभाग के सोलन कार्यालय में तैनात तकनीकी सहायक कमल किशोर के पिता प्रेम लाल के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। प्रेम लाल का का गत देर रात्रि निधन हो गया। वे 67 वर्ष के थे एवं कुछ समय से अस्वस्थ थे। विभाग के निदेशक एवं समस्त कर्मियों ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। जिला लोक सम्पर्क अधिकारी सोलन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 02 मिनट का मौन रखा और ईश्वर से परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
पिछले चार दिनों से हो रही भारी बारिश का असर जिले में सब्जियों के कारोबार पर दिखना शुरू हो गया है। बारिश से टमाटर, शिमला मिर्च समेत अन्य सब्जियों के दामों में गिरावट आना शुरू हो गई है। शुक्रवार को सब्जी मंडी सोलन में टमाटर आठ और शिमला मिर्च 20 रुपये तक सस्ती हो गई है। पहले टमाटर का एक क्रेट 500 से 700 रुपये जो अब 300 से 500 के बीच में बिक रहा है। वहीं शिमला मिर्च 25 से 35 रुपये किलो तक बिक रही थी जो अब लुढ़क कर पांच से 15 रुपये किलो बिक रही है। इसका मुख्य कारण बारिश के बीच बाहरी राज्यों से खरीदारी के लिए बहुत कम आढ़तियों का मंडी पहुंचना बताया जा रहा है। हालांकि सेब के दामों में बढ़ोतरी हुई है। दो हजार से 2500 तक बिकने वाले सेब की पेटी 3600 से 3700 तक पहुंच गई है। सेब के दामों में वृद्धि का कारण शिमला समेत अन्य पहाड़ी क्षेत्रों से बारिश के बीच सेब की कम खेप पहुंचना है। बारिश के बीच शिमला और ऊपरी क्षेत्र के बागवान अपने उत्पादों को नहीं पहुंचा पा रहे हैं। शुक्रवार को सोलन और परवाणू सेब मंडी तक सिर्फ पांच हजार सेब बॉक्स ही पहुंच पाए हैं।


















































