जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने जिला के विकास खण्ड धर्मपुर, सोलन, कण्डाघाट, कुनिहार तथा नालागढ़ की उन सभी ग्राम पंचायतों में जहां सामान्य निर्वाचन के बाद स्थान रिक्त हुआ है, की मतदाता सूचियों में नाम दर्ज करने के लिए मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण का कार्यक्रम अधिसूचित किया है। इस कार्यक्रम के अनुसार 31 जुलाई की अहर्ता तिथि के अनुसार उन ग्राम पंचायतों में पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों में सम्मिलत किए जाएंगे जहां हाल ही में आयोजित पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन के उपरान्त स्थान रिक्त हुए हैं। मतदाता सूचियों का प्रारूप 9 अगस्त को प्रकाशित किया गया है। पुनरीक्षण प्राधिकारी के समक्ष दावे एवं आक्षेप 16 अगस्त, 2021 तक प्रस्तुत किये जा सकेंगे। इन दावों एवं आक्षेपों का निपटारा 20 अगस्त, 2021 तक किया जाएगा। पुनरीक्षण प्राधिकारी क समक्ष अपील 23 अगस्त तक की जा सकती है। पुनरीक्षण प्राधिकारी द्वारा इन अपीलों का निपटारा 24 अगस्त तक किया जाएगा। मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 25 अगस्त को किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम-1994 के नियम 17 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला के सभी खण्ड विकास अधिकारियों को अपने-अपने खण्ड में दावों एवं आक्षेपों के निपटारे के लिए पुनरीक्षण प्राधिकारी नियुक्त किया है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वे इस सम्बन्ध में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित बनाएं। सभी सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी एवं पंचायत सचिव सम्बन्धित ग्राम पंचायतों में इस सम्बन्ध में व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करेंगे।
जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग सोलन के सौजन्य से आज सोलन जिला के कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत सैंज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिव शक्ति कलामंच के कलाकारों ने उपस्थित जनसमूह को उपभोक्ताओं के अधिकारों और कानूनी सहायता की जानकारी प्रदान की। कलाकारों ने समूह गान ‘जागो ग्राहक जागो’ तथा नुक्कड़ नाटक ‘लालच का खेल’ के माध्यम से जहां उपस्थित जनसमूह का मनोरंजन किया वहीं उपभोक्ता अधिकारों के बारे में भी विस्तार से बताया। लोगों को बताया गया कि ऐसी वस्तु के क्रय-विक्रय के विरूद्ध संरक्षण पाने का अधिकार है जो जीवन और सम्पत्ति के लिए हानिकारक है। लोगों को जानकारी दी गई कि ग्राहक के साथ अनुचित व्यापारिक व्यवहार अथवा उपभोक्ताओं के शोषण के विरूद्ध क्षतिपूर्ति का अधिकार प्रदान किया गया है। इन कार्यक्रमों में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम-2019 के अन्तर्गत उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जानकारी प्रदान की गई। कलाकारों ने बताया कि लोगों को जागरूक उपभोक्ता बनना चाहिए तथा कोई भी सामान खरीदते समय हमेशा गुणवत्तायुक्त वस्तु एवं सेवा की ही मांग करनी चाहिए। उपभोक्ताओं को भ्रामक विज्ञापनों से सावधान रहना चाहिए। अधिकतम खुदरा मूल्य के सम्बन्ध में मोल भाव करने से संकोच नहीं करना चाहिए। लोगों को जानकारी दी गई कि खरीदे गए सामान के बदले किए गए भुगतान का कैश मैमो अवश्य प्राप्त करें। जब कभी उपभोक्ता को शिकायत हो तो उपभोक्ता मंच जाने से हिचकिचाए नहीं। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सैंज के प्रधान देविन्द्र कुमार, उप प्रधान विनोद कुमार तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण इस अवसर पर उपस्थित थे।
ग्राम पंचायत हनुमान बड़ोग में आज बीडीसी उपाध्यक्ष मनोहर लाल की अध्यक्षता में सफाई अभियान छेड़ा गया।इस सफाई अभियान में महिला मण्डल हनुमान बड़ोग, कोटला, रनोह खालसा, मनलोग बड़ोग, नावाँ, युवक मण्डल डमलाणा के सभी सदस्यों ने भाग लेते हुए अपने आस पास की साफ सफाई की व कूड़ा एकत्रित कर कुड़ेदान में डाला। बीडीसी उपाध्यक्ष मनोहर लाल ने कहा कि इन दिनों स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत पंचायत के हर गांव में सफाई अभियान के तहत सफाई की जा रही है। उन्होने कहा कि इस अभियान को केवल अभियान तक ही सीमित न रखे बल्कि इसे अपने रोजाना की दिनचर्या में एक मुहिम की तरह अपनाए ताकि हमारा क्षेत्र व वातावरण साफ सुथरा रहे। इस मौके पर पंचायत प्रधान प्रेम चन्द, उप प्रधान कर्मचन्द व् अन्य लोग मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत चाखड में प्रधान गुरुदेई की अध्यक्ष्ता में सफाई अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान पंचायत के हर वार्ड को साफ रखने की शपथ ली गई। प्रधान गुरदेई ने बताया कि इस मौके पर लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर पंचायत सचिव, वार्ड सदस्य और आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता भी मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में उपतहसील परिसर में सरकार के दिशानिर्देशनुसार स्वच्छ हिमाचल अभियान के तहत सफाई अभियान पखवाड़े का आयोजन किया गया। इन दौरान तहसील परिसर, पशु औषधालय परिसर व वन विभाग कार्यालय एवं रेस्ट हाउस परिसर में नायब तहसीलदार इंद्र कुमार की अगुवाई में स्वच्छता अभियान के तहत सभी जगह की सफाई की गई। इस मौके पर उन्होंने बताया कि यह अभियान 9 अगस्त से 15 अगस्त तक चलेगा। इस अभियान के तहत तहसील परिसर व अन्य क्षेत्रों में उगी घास और झाड़ियों को काटा गया और वहां पर फैले कूड़े को इकठ्ठा कर जलाया गया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार इंद्र कुमार, कार्यालय वरिष्ठ सहायक राजेन्द्र ठाकुर,कानूनगो विजय कांत, कृष्ण चंद, पटवारी विजेंदर कुमार, कुलदीप, पूर्व पंचायत समिति उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर, नोटरी पब्लिक हंसराज भाटिया, अनुराधा, ममता, गोमती,जयदेई, नम्बरदार भीम सिंह चौहान व स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।
सोलन जिला में बाल विकास परियोजना धर्मपुर के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के 5 तथा सहायिकाओं के 4 रिक्त पदों को भरने के लिए साक्षात्कार 3 सितम्बर को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उक्त पदों के लिए वाक-इन इन्ट्रव्यू 3 सितम्बर, 2021 को प्रातः 10.00 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर के कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। प्रवक्ता ने कहा कि आंगनबाड़ी वृत्त जाबली के अन्तर्गत ग्राम पंचायत कोटी नाम्भ के आंगनबाड़ी केन्द्र कोटी तथा ग्राम पंचायत मैहलो के आंगनबाड़ी केन्द्र टकरोटा, आंगनबाड़ी वृत्त कृष्णगढ़ के अन्तर्गत ग्राम पंचायत कोट के आंगनबाड़ी केन्द्र नौती तथा ग्राम पंचायत गांगुड़ी के आंगनबाड़ी केन्द्र गांगुड़ी एवं आंगनबाड़ी वृत्त पट्टा के अन्तर्गत ग्राम पंचायत भागुड़ी के आंगनबाड़ी केन्द्र भागुड़ी में आंगनबाड़ी कार्यकता का एक-एक पद भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी वृत्त गोयला के अन्तर्गत ग्राम पंचायत घड़सी के आंगनबाड़ी केन्द्र च्यावणी बुगराहट, आंगनबाड़ी वृत्त कसौली के अन्तर्गत ग्राम पंचायत गनोल के आंगनबाड़ी केन्द्र चाबल, आंगनबाड़ी वृत्त परवाणू के अन्तर्गत ग्राम पंचायत नरायणी के आंगनबाड़ी केन्द्र जखरोडा तथा आंगनबाड़ी वृत्त कसौली के अन्तर्गत ग्राम पंचायत कसौली गढ़खल के आंगनबाड़ी केन्द्र कसौली गांव में आंगनबाड़ी सहायिक का एक-एक पद भरा जाएगा। इन पदों के लिए इच्छुक महिला उम्मीदवार निर्धारित प्रपत्र के साथ समस्त प्रमाण पत्रों की सत्यापित छाया प्रतियों सहित अपना आवेदन 3 सितम्बर प्रातः 10.00 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर के कार्यालय में प्रेषित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए वही महिला उम्मीदवार पात्र हैं जो सम्बन्धित आंगनवाड़ी केन्द्र के लाभान्वित क्षेत्र में प्रथम जनवरी 2021 को सामान्य रूप से रह रहे परिवार से सम्बन्ध रखती हो। उम्मीदवार की आयु 21 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दस जमा दो उत्तीर्ण होनी चाहिए। आंगनवाड़ी सहायिका के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं उत्तीर्ण होनी चाहिए। सहायिका पद के लिए आठवीं उत्तीर्ण शैक्षणिक योग्यता के उम्मीदवार उपलब्ध न होने की स्थिति में पांचवी पास न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता वाली उम्मीदवार भी मान्य होगी। इन पदों के लिए उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय 35 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस संबंध में उम्मीदवार को तहसीलदार, नायब तहसीलदार अथवा कार्यकारी दंडाधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने कहा कि आवेदक के पास आयु, शैक्षणिक योग्यता, स्थायी निवासी प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल, नर्सरी अध्यापक के कार्य अनुभव का प्रमाण पत्र व अन्य योग्यता प्रमाणपत्रों की प्रतियां होनी चाहिएं। उम्मीदवारों को पंचायत सचिव अथवा तहसीलदार से प्रतिहस्ताक्षरित स्थाई निवासी का प्रमाण पत्र लाना भी अनिवार्य है। आय प्रमाण पत्र तहसीलदार अथवा नायब तहसीलदार या इनसे अधिक स्तर के अधिकारी प्रतिहस्ताक्षरित होना चाहिए। नर्सरी अध्यापक कार्य अनुभव के अंक उसी प्रार्थी को देय होंगे जिनके पास नर्सरी ट्रेनिंग टीचर का मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा पाठ्यक्रम से सम्बन्धित प्रमाण पत्र होगा। यह प्रमाण पत्र शिक्षा विभाग के उप निदेशक अथवा जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रति हस्ताक्षरित होना चाहिए। प्रार्थी के पास सम्बन्धित ग्राम पंचायत के अन्तर्गत स्थित नर्सरी स्कूल में अध्यापन कार्य का अनुभव होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार समीप के आंगनवाड़ी केन्द्र अथवा बाल विकास परियोजना धर्मपुर के कार्यालय दूरभाष नम्बर 01792-264037 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी जिलावासियों से आग्रह किया है कि 15 अगस्त तक सभी कोविड-19 से बचाव के लिए अपना प्रथम टीकाकरण अवश्य करवा लें। कृतिका कुल्हरी ने कहा कि सोलन जिला तथा प्रदेश में वर्तमान में लगभग 80 प्रतिशत लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिए दवा की पहली खुराक दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर यह सुनिश्चित बनाया जाएगा कि 15 अगस्त तक सोलन जिला में निवास कर रहे सभी जन कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अपना प्रथम टीकाकरण करवा लें। उपायुक्त ने कहा कि इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए 15 अगस्त तक जिला में विशेष कोविड-19 बचाव टीकाकरण अभियान कार्यान्वित किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. राजन उप्पल ने इस सन्दर्भ में कहा कि अभियान के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी लोगों को कोविड-19 की पहली डोज अवश्य लगवानी होगी ताकि जिला का कोई भी व्यक्ति टीकाकरण से न छूटे। उन्होंने सभी से आग्रह किया अपने समीप के टीकाकरण केन्द्र में जाकर कोविड वैक्सीन की पहली डोज अवश्य लगवा लें। उन्होंने सभी गर्भवती माताओं से भी अनुरोध किया है कि वे स्वेच्छा से अपना टीकाकरण करवाएं। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के लिए यदि किसी के पास पहचान प्रमाण नहीं है तो वे अपने उपमण्डलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी या खण्ड चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में जाकर अपना नाम दर्ज करवा लें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि टीकाकरण के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और बना किसी डर के टीकाकरण करवाएं।
हिमाचल परिवहन सेवा निवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच अर्की इकाई की अहम बैठक 13 अगस्त 2021 को महाराजा पदम् सिंह मेमोरियल स्टेडियम के सभागार में आयोजित की जाएगी। जानकारी देते हुए इकाई अध्यक्ष बलबीर चौधरी ने बताया कि बैठक में पेंशनरों की लम्बित मांगो सहित कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने अर्की क्षेत्र के सभी परिवहन विभाग से सेवानिवृत्त पेंशनरों से इस बैठक को आवश्यक समझते हुए 13 अगस्त को सुबह 11 बजे कुनिहार पहुंचने की अपील की है, ताकि अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा कर सरकार व विभाग से पेंशनरों की समस्याओं का हल करवाने के लिए आग्रह किया जा सके।
सोलन जिला का जिला स्तरीय स्वतन्त्रता दिवस समारोह इस वर्ष अर्की चौगान मैदान में आयोजित किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता शहरी विकास, नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, संसदीय कार्य, विधि तथा सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने आज इस सन्दर्भ में उपमण्डलाधिकारी कार्यालय अर्की में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। कृतिका कुल्हारी ने कहा कि सुरेश भारद्वाज 15 अगस्त, 2021 को सर्वप्रथम अर्की बस अड्डा के समीप शहीद स्मारक पर कृतज्ञ प्रदेशवासियों एवं ज़िलावासियों की ओर से स्वतंत्रता सेनानियों तथा शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यातिथि द्वारा प्रातः 11.00 बजे चौगान मैदान में ध्वजारोहण किया जायेगा। पुलिस तथा होमगार्ड्स की टुकड़ियांं द्वारा मार्चपास्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कहा कि इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम सूक्ष्म स्तर पर आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त ने विभिन्न विभागों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए निर्धारित उत्तरदायित्वों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने सभी विभागों को दिए गए दायित्व को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सहायक आयुक्त सोलन भानु गुप्ता, पुलिस उपाधीक्षक दाड़लाघाट प्रताप सिंह, तहसीलदार अर्की रमन ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग सोलन के सौजन्य से सोमवार को सोलन जिला के धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत जाडला तथा सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत रणो में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम-2019 के अन्तर्गत उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में शिव शक्ति कलामंच के कलाकारों ने उपस्थित जनसमूह को उपभोक्ताओं के अधिकारों और कानूनी सहायता की जानकारी प्रदान की। कलाकारों ने समूह गान ‘जागो ग्राहक जागो’ तथा नुक्कड़ नाटक ‘लालच का खेल’ के माध्यम से जहां उपस्थित जनसमूह का मनोरंजन किया वहीं उपभोक्ता अधिकारों के बारे में भी विस्तार से बताया। लोगों को बताया गया कि ऐसी वस्तु के क्रय-विक्रय के विरूद्ध संरक्षण पाने का अधिकार है जो जीवन और सम्पत्ति के लिए हानिकारक है। लोगों को जानकारी दी गई कि ग्राहक के साथ अनुचित व्यापारिक व्यवहार अथवा उपभोक्ताओं के शोषण के विरूद्ध क्षतिपूर्ति का अधिकार प्रदान किया गया है। कलाकारों ने बताया कि लोगों को जागरूक उपभोक्ता बनना चाहिए तथा कोई भी सामान खरीदते समय हमेशा गुणवत्तायुक्त वस्तु एवं सेवा की ही मांग करनी चाहिए। उपभोक्ताओं को भ्रामक विज्ञापनों से सावधान रहना चाहिए। अधिकतम खुदरा मूल्य के सम्बन्ध में मोल भाव करने से संकोच नहीं करना चाहिए। लोगों को जानकारी दी गई कि खरीदे गए सामान के बदले किए गए भुगतान का कैश मैमो अवश्य प्राप्त करें। जब कभी उपभोक्ता को शिकायत हो तो उपभोक्ता मंच जाने से हिचकिचाए नहीं। इस अवसर पर ग्राम पंचायत जाडला की प्रधान अंजुला भण्डारी, ग्राम पंचायत रणो के प्रधान संजीव कुमार, ग्राम पंचायत जाडला के उप प्रधान हेमन्त कुमार, वार्ड सदस्य निर्मला शर्मा, पंचायत सचिव बृजमोहन, ग्राम पंचायत रणो के उप प्रधान यतिन कुमार, पंचायत सचिव नीतू शर्मा, वार्ड सदस्य सुषमा तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण इस अवसर पर उपस्थित रहे।
दाड़लाघाट : ग्राम पंचायत सुरजपुर में पंचायत प्रधान ओम प्रकाश व उपप्रधान कामेश्वर के नेतृत्व मेें स्वच्छ हिमाचल स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। जानकारी देते हुए पंचायत प्रधान ओम प्रकाश ने बताया कि स्ववछता अभियान 16 अगस्त तक पंचायत के सात वार्डों के प्रत्येक गांव में चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि रविवार को पिपलुघाट चौक व इसके आसपास साफ सफाई कर स्वछता पखवाड़े की सुरुआत की गई।सोमवार को सुसाए गांव के रास्तों को साफ सुथरा किया गया और जल स्रोतों की भी सफाई की गई। इसके अलावा ग्रामीणों को स्वच्छता के बारे में जागरूक भी किया गया। सभी प्रतिनिधियों और ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गयी। इस मौके पर महिला मंडल सदस्यों ने पौधरोपण भी किया।इस दौरान उमेश, राजू, भूपेंद्र, मोहन चंदेल, राम दास, भुप्पी, सन्त राम, ललित, सीमा देवी, महिला मंडल सुसाए की प्रधान राधा शर्मा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लता शर्मा, कमला, उमा, सावित्री, सत्या, बिमला, वार्ड सदस्य कांता और पंचायत सदस्य महेंद्र आदि मौजूद रहे।
दाड़लाघाट : ग्राम पंचायत बरायली के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला डवारु में मुख्य शिक्षक राजेश गुप्ता की अध्यक्षता में स्कूल प्रबंधन समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। स्कूल प्रबंधन समिति की नवगठित कार्यकारिणी में आशा देवी को प्रधान चुना गया। यह कार्यकारिणी 3 वर्ष के लिए चुनी गई। नई कार्यकारिणी की प्रधान तथा सदस्यों ने छात्रों के हित में बढ़-चढ़कर कार्य करने की हामी भरी। विद्यालय के मुख्य शिक्षक राजेश गुप्ता ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मुख्य शिक्षक राजेश गुप्ता, चित्रा शुक्ला, एसएमसी प्रधान आशा देवी, दीक्षा, वीना गौतम, रीना ठाकुर, लता, आशा, मोनिका धनवंती, दिव्या, प्रेम लता, बलिराम सहित अन्य छात्रों के अभिभावक उपस्थित रहे।
दाड़लाघाट :ग्राम पंचायत सन्याड़ी मोड़ में पंचायत प्रधान शंकर लाल व उपप्रधान भीम शर्मा के नेतृत्व मेें स्वच्छ हिमाचल अभियान के अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। जानकारी देते हुए उपप्रधान भीम शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर पंचायत प्रधान, उपप्रधान व अन्य प्रतिनिधियों ने दाड़़लामोड़ के बाजार व वर्षा शालिका में साफ सफाई की। इसके साथ ही स्वच्छता के बारे में दुकानदारों व अन्य लोगों को जागरूक भी किया गया। इससे पूर्व सभी प्रतिनिधियों को तकनीकी सहायक हेम चंद ने स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस मौके पर पंचायत प्रधान शंकर लाल, उपप्रधान भीम शर्मा, वार्ड सदस्य पूजा, विनोद, सीमा देवी, प्रदीप कुमार, सुमन लता, बबीता व तिलवंती उपस्थित रहे।
दाड़लाघाट : जिला सोलन की तहसील अर्की के अंतर्गत धुन्दन क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कई वर्षों से वहां अनेक पद रिक्त पड़े हैं, जिसके कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी उपचार के लिए अन्य जगह जाना पड़ता है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धुन्दन में रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग राष्ट्रीय राजीव गांधी ब्रिगेड के सचिव डाॅक्टर मस्तराम शर्मा ने की है। उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में लोग अनेक प्रकार की बीमारियों से ग्रस्त होने के कारण उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का जल्दबाजी में उद्घाटन कर दिया गया है, जिसकी मूलभूत समस्याएं यथावत बनी हुई है अभी तक यहां पर पदों को नहीं भरा गया हैं, जिसमें टेक्निशन, लेब अटेंडेंट, रेडियोग्राफर आदि के अनेक पद खाली पड़े हैं उन्हें भरा जाना चाहिए। लोगों को एक्स-रे करवाने के लिए और अन्य अपने शारीरिक संबंधी टेस्ट को करवाने के लिए दूसरे स्थानों में दौडना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने बताया है कि बार-बार मांग करने पर भी हमारी बातों को नहीं सुना जा रहा है । उन्होंने आग्रह किया है कि इन समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए।
दाड़लाघाट :भारत की मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का क्षेत्रीय सम्मेलन दाड़लाघाट में आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व सचिव राम कृष्ण शर्मा ने की। क्षेत्रीय सम्मेलन में पार्टी की पिछले 3 वर्षों के कार्यों की समीक्षा की गई व इसके साथ साथ वर्तमान समय के अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के राजनीतिक परिपेक्ष्य पर भी विस्तार में चर्चा की गई। सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारत की मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी जिला सचिव मोहित वर्मा ने कहा कि वर्तमान में देश और दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है व ऐसे समय में हमारे देश की सरकार लगातार मजदूर-किसान व आम जनता विरोधी नीतियां थोंपने का कार्य कर रही है। केंद्र सरकार की इन आमजनविरोधी नीतियों के विरुद्ध पार्टी को एक मजबूत आंदोलन तैयार करते हुए आम जनता को लामबंद करने की तरफ प्रयास करने चाहिए। सम्मेलन में प्रमुख तौर पर नई क्षेत्रीय कमेटी का चुनाव किया गया। इस क्षेत्रीय कमेटी के नए सचिव के तौर पर रूपचंद ठाकुर ग्याणा को चयनित किया गया। सम्मेलन से कई सारे भावी कार्य भी निर्धारित किए गए जिनमें अर्की क्षेत्र में केंद्र सरकार की आम जन विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रचार प्रसार करते हुए आम जनता के आंदोलन विकसित करने का कार्य प्राथमिकता से रखा गया। इसी कड़ी में किसानों व मजदूरों को इकट्ठा करते हुए केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीन कृषि कानूनों व मजदूर विरोधी श्रम संहिताओं के विरूद्ध विरोध प्रदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर रामकृष्ण शर्मा, रूपचंद ठाकुर, अमरचंद गजपति, राहुल, मोहन लाल वर्मा, कुशाल, संजीव, पवन, रोहित व टेकचंद ठाकुर सहित अर्की क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पार्टी सदस्यों ने भाग लिया।
सोलन : अतिरिक्त उपायुक्त सोलन ज़फ़र इकबाल ने नगर निगम सोलन के सभी पार्षदों से आह्वान किया है कि वे सोलन शहर को स्वच्छता में अग्रणी बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने-अपने वार्ड में अभियान को गति प्रदान करें। ज़फ़र इकबाल आज यहां नगर निगम सोलन द्वारा स्वच्छ हिमाचल अभियान-2021 के शुभारम्भ के अवसर पर उपस्थित पार्षदों, नगर निगम सोलन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा अन्य को सम्बोधित कर रहे थे। ज़फ़र इकबाल ने इस अवसर पर सभी ‘स्वच्छ हिमाचल-स्वस्थ हिमाचल अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई। उन्होंने नगर निगम सोलन के प्रांगण में सजावटी पौधे भी रोपित किए। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छता न केवल आवश्यक है अपितु हम सभी का व्यक्तिगत एवं सामूहिक उत्तरदायित्व भी है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति साफ-सफाई के प्रति संवेदनशील रहे तो हम स्वच्छता के उस स्तर को प्राप्त कर सकते हैं जो देश, प्रदेश एवं समाज के विकास के लिए अनिवार्य है। ज़फ़र इकबाल ने कहा कि अभियान के सफल कार्यान्वयन के लिए जिला प्रशासन द्वारा टीमें गठित की गई हैं। यह टीमें नगर निगम सोलन के सभी वार्डों का निरीक्षण करेंगी और श्रेष्ठ रूप से स्वच्छ वार्डों को 15 अगस्त को होने वाले स्वतन्त्रता दिवस समारोह में सम्मानित किया जाएगा। नगर निगम सोलन के उप महापौर राजीव कौड़ा, पार्षदगण, उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय कुमार यादव, नगर निगम सोलन के आयुक्त एल.आर. वर्मा, संयुक्त आयुक्त विश्रुत भारती, नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा अन्य इस अवसर पर उपस्थित थे।
सोलन :उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने जिला स्तरीय स्वच्छ हिमाचल अभियान-2021 का शुभारम्भ किया। उपायुक्त ने इस अवसर पर सभी को ‘स्वच्छ हिमाचल-स्वस्थ हिमाचल अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई। कृतिका कुल्हारी ने इस अवसर पर कहा कि आज से 15 अगस्त, 2021 तक कार्यान्वित किए जाने वाले इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जन-जन को स्वच्छता के विषय में जागरूक बनाना है। उन्होंने कहा कि एक सबल राष्ट्र के निर्माण के लिए सभी का स्वस्थ रहना आवश्यक है और स्वच्छता उत्तम स्वास्थ्य की प्रथम सीढ़ी है। उपायुक्त ने सभी का आह्वान किया कि हम सभी स्वच्छता को जीवन का अभिन्न अंग बनाएं, अपने परिवेश को भी स्वच्छ रखें और जन-जन को भी इस विषय में जागरूक बनाएं। कृतिका कुल्हारी ने कहा कि इस वर्ष हमारा देश स्वतन्त्रता की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। स्वच्छ हिमाचल अभियान को इस महाअभियान के साथ जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत सभी सरकारी विभाग, गैर सरकारी विभाग तथा स्वयंसेवी संस्थाएं वास्तविक अर्थों में स्वच्छता के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहयोगी बनेंगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छ हिमाचल अभियान के तहत जिला के सभी कस्बों, शहरों एवं ग्राम पंचायतों में कूड़े-कचरे की सफाई की जाएगी, जल स्त्रोतों को स्वच्छ किया जाएगा, राष्ट्रीय, राज्य व जिला स्तरीय राजमार्गों के आसपास, आवासीय एवं विभागीय परिसरों, अस्पतालों एवं सैप्टिक टैंकों इत्यादि की सफाई की जाएगी। कृतिका कुल्हारी ने कहा कि इस अभियान के अन्तर्गत घरों से कूड़ा-कचरा एकत्रित करने, जन-जन को ठोस कचरा प्रबन्धन के बारे में जागरूक बनाने तथा घर के स्तर पर ही कचरे को अलग-अलग करने के विषय में जानकारी दी जाएगी। अभियान के तहत प्लास्टिक कचरे को एकत्र कर उसका नियमानुसार निष्पादन भी किया जाएगा। इस अवसर पर नगर निगम सोलन की पार्षद रेखा साहनी, भूषण, रजनी, पूर्व पार्षद गौरव राजपूत, अतिरिक्त उपायुक्त सोलन ज़फ़र इक़बाल, उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय कुमार यादव, भाजपा मण्डल सोलन के महामंत्री भरत साहनी, नगर निगम सोलन के आयुक्त एलआर वर्मा, सहायक आयुक्त सोलन भानु गुप्ता, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी राजकुमार, तहसीलदार सोलन गुरमीत सिंह नेगी, खण्ड विकास अधिकारी सोलन रमेश शर्मा एवं शहरवासी उपस्थित थे।
सोलन : प्रदेश सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग निदेशालय द्वारा विभिन्न कंप्यूटर प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह जानकारी जिला कल्याण अधिकारी सोलन गिरधारी लाल शर्मा ने दी। गिरधारी लाल शर्मा ने कहा कि यह आवेदन पोस्ट ग्रेजुऐट डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन्स (पीजीडीसीए) तथा डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन्स (डीसीए) पाठ्यक्रम के लिए आमंत्रित किए गए हैं। पीजीडीसीए पाठ्यक्रम के लिए योग्यता स्नातक तथा डीसीए पाठ्यक्रम के लिए योग्यता दस जमा दो निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि इन पाठ्यक्रमों के लिए प्रदेश के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग से संबंधित एवं विधवा, एकल नारी व दिव्यांग उम्मीदवार पात्र हैं। उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए तथा उम्मीदवार बीपीएल परिवार से संबंधित होना चाहिए अथवा परिवार की वार्षिक आय 02 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। जिला कल्याण अधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षण के इच्छुक उम्मीदवार सादे कागज पर जिला कल्याण अधिकारी सोलन अथवा संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय में 22 अगस्त, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ दसवीं, 12वीं, स्नातक उतीर्ण प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, बीपीएल प्रमाण पत्र, नायब तहसीलदार द्वारा जारी प्रार्थी के माता-पिता की वार्षिक आय प्रमाण पत्र तथा हिमाचली प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रतियां संलग्न करनी होंगी। उन्होंने कहा कि सभी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम जिला मुख्यालय पर आयोजित किए जाएंगे। प्रशिक्षण के दौरान विभाग द्वारा 1000 रुपये तथा विशेष रूप से सक्षम को 1200 रूपए प्रतिमाह छात्रवृति प्रदान की जाएगी। गिरधारी लाल शर्मा ने कहा कि उतीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को एक वर्ष के भीतर 6 माह के लिए सरकारी अथवा गैर सरकारी संस्थानांे में कंप्यूटर एप्लीकेशन में प्रवीणता प्राप्त करने के लिए रखा जाएगा। इसके लिए प्रशिक्षणार्थी को प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक सरकारी कार्यालय में उपस्थित रहना होगा। इस अवधि के दौरान प्रशिक्षाणार्थी को 1500 रुपए तथा विशेष रूप से सक्षम को 1800 रूपए प्रतिमाह छात्रवृति प्रदान की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय सोलन के दूरभाष नंबर 01792-223742 पर संपर्क किया जा सकता है।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोलन-शिमला के मध्य राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन कार्य के दृष्टिगत 11 अगस्त, 2021 को 11 केवी वाटर सप्लाई फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 11 अगस्त, 2021 को प्रातः 09.30 बजे से सांय 06.00 बजे तक चम्बाघाट, फोरेस्ट काॅलोनी, बेर गांव, बेर पानी, डीआईसी, बेर खास, करोल विहार, एनआरसीएम, जौणाजी, दामकड़ी, फ्लाई, शिल्ली, धाली, सेर चिराग, मशीवर, भाजो, कोटला, अश्वनी खड्ड, चंगर, रालीधार, बजरोल, नडोह, शूलिनी नगर के कुछ क्षेत्रों, दुग्ध शीतन सयन्त्र एवं इसके आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने की स्थिति में विद्युत आपूर्ति अगले कार्यदिवस पर बाधित की जाएगी। उन्होंने इस अवधि में क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की है।
सावन के चौथे सोमवार को कुनिहार की प्रख्यात प्राचीन शिव ताण्डव गुफा में उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने शीश नवाकर गुफा में विराजमान प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शन कर शिव का आशीर्वाद लिया। सोमवार को उपायुक्त कृतिका कुल्हारी ने अर्की प्रवास पर जाते हुए कुनिहार की प्रसिद्ध प्राचीन शिव ताण्डव गुफा में शिव पिंडी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस मौके पर गुफा विकास समिति की ओर से प्रधान राम रत्तन तनवर ने उपायुक्त को चुनरी व पहाड़ी टोपी से सम्मानित किया। इस दौरान प्रतिभा कंवर सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे।
कण्डाघाट विकासखण्ड की सायरी पँचायत के मनसा माता मन्दिर परिसर में पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन इकाई सायरी ने अपना स्थापना दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया। समारोह की अध्यक्षता वी के शर्मा रिटायर्ड डीआईजी एसएसबी एवं अध्यक्ष ऑल इंडिया पैरा मिलिट्री फोर्सेज ने की, वहीं डॉ कर्नल धनी राम शांडिल पूर्व मंत्री एवं विधयाक सोलन ने बतौर मुख्यातिथि समारोह में शिरकत की। सायरी इकाई के प्रधान बेलीराम राठौर ने मुख्यातिथि व अन्य अतिथियों का समारोह में पहुंचने पर स्वागत व धन्यवाद किया। मुख्यातिथि डॉ कर्नल धनीराम शांडिल ने अपने सम्बोधन में सायरी इकाई को स्थापना दिवस की बधाई दी व कहा कि हमारे बहुत से पेंशनर्ज भाई किसी न किसी संस्था से जुड़कर आज भी सरकार के विकास कार्यो में अपने पुराने अनुभवों से अहम भूमिका निभा रहे है। शांडिल जो स्वयं आर्मी से कर्नल के पद से रिटायर्ड हुए है ने कहा कि सरकार को पेंसनरो की पुरानी मांगों पर विचार करना चाहिए। इस अवसर पर वी के शर्मा ने सभी पेंशनरों को एक जुट रहकर एकता व अनुशासन में रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि एकजुट होकर ही हम अपने मकसद में कामयाब हो सकते हैं।उन्होने संगठन को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक मेम्बरशिप बढ़ाने पर बल दिया। संगठन के जिला अध्यक्ष केडी शर्मा ने पेंशनरों की पुरानी मांगें जो अभी तक पूरी नही हुई है को सरकार से उन्हें जल्द पूरा करने की मांग की। कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने एक से एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर पेंशनरों का खूब मनोरंजन किया। मुख्यातिथि कर्नल धनीराम शांडिल ने सायरी यूनिट को 31 हजार व वी के शर्मा ने 10 हजार रुपये देने की घोषणा की। यूनिट की सायरी में कालेज की मांग पर विधायक शांडिल ने उन्हें सायरी में कालेज खोलने का आश्वासन दिया। समारोह में जी आर भारद्वाज, बेलीराम राठौर, डी डी कश्यप, रूपचंद ठाकुर, रूपराम शर्मा, जगदीश सिंह, रोशन लाल, बलदेव सिंह, मंजू राठौर, आत्माराम, बिहारी लाल जसटा, बलवान कश्यप, एस आर शांडिल, नन्द लाल, राकेश मेहता , हरिराम शर्मा, उदय दत्त चौधरी आदि उपस्थित रहे।
2012 के विधानसभा चुनाव से पहले सोलन निर्वाचन क्षेत्र आरक्षित हो गया और इस सीट पर जीत की हैट्रिक बना चुके डॉ राजीव बिंदल को नाहन का रुख करना पड़ा। तब से अब तक करीब एक दशक बीत चूका है और सोलन भाजपा को एक अदद चेहरे की जरूरत है जो स्वीकार्य भी हो और सबको साथ लेकर आगे भी बढ़ सके। वर्तमान में डॉ राजेश कश्यप इसी जद्दोजहद में है कि वो अपने पाँव भी मजबूत कर सके और 2022 में फिर कमल खिला सके। पर हाल और हालात दोनों खराब दिख रहे है। अलबत्ता डॉ कश्यप विरोधी खेमे को चित करने में कुछ सफल जरूर हुए है पर फिलवक्त जमीनी स्तर पर न डॉ कश्यप का जादू चला रहा है और न ही भाजपा ज्यादा आशावान दिख रही है। ऐसा ही हाल रहा तो 2022 में नतीजा भाजपा को बेहाल करने वाला होगा। वर्तमान में भाजपा की धरातल स्थिति समझने के लिए वर्ष 2012 से पूरा घटनाक्रम समझना होगा। डॉ राजीव बिंदल के उपरांत भाजपा ने 2012 में एक जमीनी कार्यकर्ता और जिला परिषद अध्यक्ष रही कुमारी शीला को मैदान में उतारा था, लेकिन शीला का जादू नहीं चला। चुनाव हारने के बाद कुमारी शीला ने वैसी सक्रियता भी नहीं दिखाई जिसके बूते उनकी राह 2017 में आसान होती। वहीं इस बीच टिकट की चाह में तरसेम भारती भी सोलन में अपनी राजनीतिक जमीन तैयार करते रहे। थोड़ी बहुत कोशिश हीरानंद कश्यप भी करते रहे पर वो कभी रेस में दिखे नहीं। पर 2017 पार्टी ने सबको दरकिनार कर एक पैराशूट उम्मीदवार को अपना आशीर्वाद दे दिया और वो उम्मीदवार थे आईजीएमसी में सेवाएं दे चुके डॉ राजेश कश्यप। डॉ कश्यप ने वीआरएस लिया और राजनीति के अखाड़े में कूद गए। माना जाता है कि उन्हें टिकट दिलाने वाले थे डॉ राजीव बिंदल। इस टिकट ने तरसेम भारती और कुमारी शीला के अरमान कुचल दिए और कुमारी शीला ने खुलकर नाराज़गी व्यक्त की। पर दिलचस्प बात ये है कि तब बिंदल के कई चहेते कुमारी शीला के साथ खड़े दिखे। आखिरकार हुआ वहीँ जो अपेक्षित था, डॉ राजेश कश्यप चुनाव हार गए। कहा गया कि चुनाव में बिंदल के कुछ ख़ास लोगों ने उनके पक्ष में काम नहीं किया और तभी से बिंदल गुट और उनके बीच एक मतभेद बनते गए। अब डॉ कश्यप सोफत गुट के नजदीकी है और सोलन भाजपा दो गुटों में विभाजित। डॉ राजेश कश्यप 2022 के लिए अभी से मैदान में है, पर पार्टी की अंतर्कलह उन्हें स्थापित नहीं होने दे रही। विरोधी कह रहे है की जब 2017 में अंतिम क्षणों में नया चेहरा आ गया तो 2022 में भी सब मुमकिन है। ऐसी स्थिति में यदि डॉ कश्यप का जलवा जमीनी स्तर पर नहीं दिखा तो उनकी उम्मीदवारी पर भी संकट की स्थिति है। ऐसा इसलिए भी है क्यों की इसी वर्ष हुए जिला परिषद् और नगर निगम चुनाव में भाजपा को हार का मुँह देखना पड़ा है। इस पर विकास कार्यों की गति भी मंद है। सो कश्यप को खुद को साबित करना होगा। जिला परिषद और नगर निगम में मिली शिकस्त सोलन निर्वाचन क्षेत्र के तहत 4 जिला परिषद् वार्ड आते है, दो पूर्ण और 2 आंशिक। 14 पंचायतों वाला सलोगड़ा वार्ड और 20 पंचायतों वाला सिरिनगर वार्ड पूरी तरह सोलन निर्वाचन क्षेत्र के तहत आते है। जबकि सपरून वार्ड की 4 और कुनिहार वार्ड की 6 पंचायतें सोलन निर्वाचन क्षेत्र के तहत आती है। जिला परिषद् में इन चारों ही वार्डों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को पराजय मिली थी। इसके बाद नगर निगम चुनाव में भी भजपा को हर का सामना करना पड़ा। संगठन भी नहीं दिख रहा प्रभावी भाजपा सोलन मंडल की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे है। भाजपा में फिलवक्त प्रभावी नेतृत्व ही नहीं दिख रहा है। जिला परिषद और नगर निगम चुनाव में भी संगठन की कमजोरी खुलकर दिखी। तब कमजोर दिखने वाला कांग्रेस का संगठन भी भाजपा की तुलना में ज्यादा आक्रामक दिखा था। डॉ कश्यप नहीं तो कौन ? जिला परिषद् चुनाव में सलोगड़ा वार्ड से कुमारी शीला भाजपा उम्मीदवार थी। पर लगातार तीन चुनाव जीत चुकी कुमारी शीला को यहाँ हार का सामना करना पड़ा, जो व्यक्तिगत तौर पर उनके लिए बड़ा झटका है। उसके बाद भी कुमारी शीला ज्यादा सक्रीय नहीं दिखी। ऐसा ही हाल तरसेम भारती का है। ऐसे में अगर डॉ राजेश कश्यप नहीं तो कौन, ये बड़ा सवाल है। क्या फिर 2022 से पहले सोलन भाजपा की सियासत में कोई नई एंट्री होने वाली है।
कुनिहार विकास सभा के द्वारा कुनिहार की अनदेखी को लेकर भाजपा सरकार पर लगाये गये आरोपों का भाजपा के मंडल अध्यक्ष देविंदर कुमार शर्मा, जिला सह मीडिया प्रभारी इन्दर पाल शर्मा, प्रदेश महिला मोर्चा की सदस्या कौशल्या कंवर, ग्राम केंन्द्र प्रभारी चैतराम तनवर, हरजिंदर ठाकुर, कोठी पंचायत के उपप्रधान प्रीतम जोनी, अभिनव, नवनीत शर्मा, अनिल गर्ग, रघुवीर सिंह कंवर, दुनीचन्द तंवर, हंस राज ठाकुर, महिला मोर्चा अर्की मंडल उपाध्य्क्षा सुनीता ठाकुर, पुर्व जिला परिषद सदस्या कंचन माला, पुर्व बीडीसी सीमा महंत, अनुसूचित जाति मोर्चा के सचिव ओंम प्रकाश गर्ग, राजिंदर धीमान, सुरेश शर्मा, गोपाल कृष्ण शर्मा ने कड़ी निंदा कि है । प्रेस को जारी बयान में इन्दर पाल शर्मा ने कहा कि तथाकथित सभा वास्तव में कांग्रेस सभा है जिसका काम ही भाजपा सरकार की आलोचना करना है । शर्मा ने कहा कि पुर्व में जब कांग्रेस की सरकार थी तो कुनिहार हस्पताल में केवल 2 चिकित्सक थे आज यंहा पर एम,डी सहित 6 डॉक्टर हैं, 2 फार्मा सिस्ट व 6 नर्से व अन्य स्टाफ है।यंहा पर 108 आपात गाड़ी व एक और एमडी व सफाई कर्मचारी की नियुक्ति के लिए स्वास्थ्य मंत्री से बात हो चुकी है। उन्होने इसे जल्द उपलब्ध करवाने को कहा है । उन्होंने कहा कि यंहा पर अटल आदर्श विद्यालय और पुलिस थाना की अधिसूचना जारी हो चुकी है। जिस की आधारशिला शीघ्र ही खुद मुख्यमंत्री रखने वाले हैं । इन्दर पाल शर्मा ने कहा कि इसके अतिरिक्त कुनिहार के लिये आईटीआई की मांग भी रखी गई है जिसे शीघ्र ही पूरा करवाया जाएगा और जल शक्ति विभाग के उप मंडल कार्यालय के लिये भी प्रयास किये जा रहे हैं । शर्मा ने कहा कि कुनिहार में भाजपा के कार्यकाल में ही विकास हुआ है और आगे भी होगा।
राजकीय उच्च पाठशाला कशलोग में "एक पेड़ मेरे स्कूल के नाम" के तहत स्कूल में फल, कुछ फूल व औषधीय पौधे ईको क्लब प्रभारी उर्मिला देवी, स्टॉफ सदस्य व दसवीं के बच्चों द्वारा रोपे गए। इस अवसर पर स्कूल की मुख्याध्यापिका रेखा राठौर ने बच्चों को पौधों की अहमियत बताते हुए उन्हें इन पौधों की देखभाल करने के दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने विद्यार्थियों को वृक्षों की महत्ता बताते हुए कहा कि वृक्ष पर्यावरण को दूषित होने से बचाने व स्वच्छ वायु प्रदान करने में मानव जाति की सहायता करते हैं अतः पेड़ों की सुरक्षा तथा संरक्षण की अधिक आवश्यकता है ताकि हम निरंतर दूषित हो रहे पर्यावरण को बचा सकें।
ग्राम पंचायत बेरल में प्रधान ललिता की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन योजना की पखवाड़ा मनाने को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। स्वछता बैठक में सभी वार्डों में कार्यक्रम करने के लिए प्लान बनाया गया। इसके तहत हर रोज, हर वार्ड में सफाई व कचरा इकट्ठा करने को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। इस अवसर पर वार्ड पंच सिहारली विकास कपिल ने सभी गांव में कचरा पात्र रखने, कचरा फैंकने की जगह चिन्हित करने की मांग की। इस दौरान बैठक में पंचायत प्रधान ललिता, पंचायत सचिव वंदना गुप्ता, वार्ड सदस्य विकास कपिल, वार्ड सदस्य इंद्रा, शंकुतला सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।
नेहरू युवक मंडल मलावन द्वारा इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला के लिए सुरेश बंसल व हरिदास कौशल की अध्यक्षता में एक वहील चेयर, एक स्ट्रेचर दिया गया। अस्पताल अर्की के लिए भी एक व्हीलचेयर व स्ट्रेचर भेंट की। युवक मंडल के द्वारा गांव मलावन के लिए भी एक फोल्डिंग स्ट्रेचर उपलब्ध करवाया गया है, ताकि आपातकालीन स्थिति में वह लोगों के काम आ सके। इस मौके पर युवक मंडल के प्रधान हेम राज बंसल, उपप्रधान जितेंद्र कुमार, सचिव योगराज बंसल, मुख्य सलाहकार संतराम बंसल, हरीश बंसल, आदित्य बंसल, ललित कुमार, योगी बंसल और अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
मंजिले उन्हें ही मिलती है, जिनके सपनो में जान होती है। पँखो से कुछ नही होता हौंसलो से उड़ान होती है। ये पंक्तिया कुनिहार क्षेत्र के ऊंचा गावं की अलीशा पंवर पर सटीक बैठती है। बचपन से ही अभिनय के शौक के कारण आज अलीशा छोटे पर्दे पर कामयाबी की बुलंदिया छू रही है। छोटे पर्दे पर इश्क में मर जावां, थपकी प्यार की, जवांई राजा, बेगू सरायं, मेरी गुडिया जैसे धारावाहिकों से विख्यात होने वाली अलीशा पंवर इन दिनों धारावाहिक 'तेरी मेरी इक जिंदड़ी ' में निभा रहे किरदार को लेकर चर्चा में है। कुनिहार में मीडिया से विशेष बातचीत में अलीशा पंवर के पिता दिनेश पंवर ने बताया कि सोमवार से ज़ी टीवी पर रात को 8 बजे आने वाले इस धारावाहिक में अलीशा एक नए अवतार में नजर आएगी।उसका किरदार आत्मविश्वास व जनून से भरी एक पंजाबी लड़की का है। धारावाहिक में प्रेम कहानी कई अनूठे मोड़ो से गुजरती है। अवनीत का किरदार निभा रही अलीशा अपने इस नए धारावाहिक के चरित्र को लेकर काफी उत्साहित है, क्योंकि उनका इस धारावाहिक में किरदार उनके पहले के धारावाहिको से बहुत ही अलग है। कुनिहार क्षेत्र की इस होनहार बेटी के नए धारावाहिक के लिये प्रदेश सहित कुनिहार क्षेत्र सतीश मित्तल, राधा रमन शर्मा, पीयूष ठाकुर, सुमित मित्तल, हिमांशु , हरजिंदर, अनिल, सुरेश सहित ग्रामीणों ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कुनिहार क्षेत्र की अलीशा पंवर ने छोटे पर्दे पर अभिनय से अपनी एक छाप छोड़ी है व देश मे कुनिहार व प्रदेश का नाम रोशन किया है।
सोलन में हॉकी क्लब द्वारा भारतीय पुरुष हॉकी टीम द्वारा ब्रॉन्ज़ मैडल जीतने व ओलिंपिक में महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन की सराहना की गई। इस दौरान जनरल सेकेट्री शीला, वाईस प्रेसिडेंट पंकज गुप्ता, कमलेश, मंजू, पूजा, कृष्णा वर्मा, कोच अनिता, प्रवीण, खालिद और लगभग 60 लोग मौजूद रहे। इसी के साथ हॉकी क्लब के दो दिवसीय इनहाउस टूर्नामेंट का शुभारम्भ किया गया। जिसमें लड़कों व लड़कियों के अलग अलग मैच करवये जा रहे है। इस प्रतियोगिता में जीतने वाले बच्चों का चयन 27 से 29 अगस्त तक आयोजित होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा। 27 अगस्त को सोलन हॉकी क्लब रेजिंग डे के रूप में मनाता है। पहले 27 अगस्त को इनहाउस टूर्नामेंट करवाया जाता था लेकिन इस बार जिला स्तरीय टूर्नामेंट करवाए जाएंगे। वंही, 29 अगस्त को मेजर ध्यान चंद के जन्म दिवस के दिन टूर्नामेंट का समापन किया जाएगा। हॉकी क्लब के प्रेजिडेंट एसएस जगोता ने कहा कि हॉकी भारत के प्राचीन ज्ञात खेलों में से एक है हालाँकि इसकी जड़ें अब योग्य हॉकी खिलाडियों और आवश्यक सुविधाओं की कमी की वजह से कमजोर हो गई हैं। हॉकी खेल के अस्तित्व को प्राचीन ओलंपिक खेलों से पहले 1200 साल पुराना खेल माना जाता है। लेकिन ऐसा नहीं है कि खिलाड़ियों में हॉकी के प्रति कम रुचि है।
दाड़लाघाट : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनागुघाट में प्रधानाचार्य विनोद कुमार शर्मा की अध्यक्षता मे एसएमसी की नव कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इस आमसभा में लगभग 100 अभिभावकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सर्वप्रथम प्रधानाचार्य विनोद शर्मा ने गत वर्ष किए गए कार्य व विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। वही दसवीं कक्षा और बारहवीं कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का ब्यौरा समस्त अभिभावकों के सामने रखा। उसके उपरांत समस्त अभिभावकों ने सर्वसम्मति से सुरेंद्र ठाकुर को एसएमसी का अध्यक्ष चुना तथा धर्मपाल शर्मा को मुख्य सलाहकार व राजेन्द्र, रूप चन्द ठाकुर पूर्व एसएमसी प्रधान को सलाहकार के पद का चयन किया गया।जबकि गीता, पार्वती देवी, चंचला, कमलेश, पिंकी देवी, इंदिरा देवी,कौशल्या, कुसुमलता, सीमा, लता, देवीचंद, गीता देवी, राजेंद्र, नरेंद्र, सन्त राम को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए समस्त अभिभावकों से विद्यालय को सहयोग करने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यालय के उपप्रधानाचार्य प्रकाश शर्मा, जोगिंदर कुमार, प्रवक्ता विनोद कुमार, महेंद्र गौतम, देशराज गिल, उमा, महेश्वर सहित समस्त अध्यापक उपस्थित रहे।
दाड़लाघाट :राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नवगांव में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया। यह चुनाव विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मपाल शुक्ला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए। बैठक में उपस्थित अभिभावकों ने सर्वसम्मति से सुमन गौतम को विद्यालय प्रबंधन समिति का प्रधान चुना। अपने संबोधन में नवनिर्वाचित प्रधान सुमन गौतम ने कहा कि वे विद्यालय और बच्चों के सर्वांगीण विकास में सदैव तत्पर रहेगी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मपाल शुक्ला, ग्राम पंचायत नवगांव के उपप्रधान चुनी लाल गौतम व समस्त स्टाफ व लगभग 65 अभिभावक उपस्थित रहे।
दाड़लाघाट :राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में 'एक पेड़ मेरे स्कूल के नाम' अभियान का शुभारंभ प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में किया गया। इसके अंतर्गत सबसे पहले विद्यालय परिसर में मुख्यातिथि महान प्रकृति प्रेमी डॉ राकेश शर्मा ने एक पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके उपरान्त विद्यालय की एनएसएस इकाई, ईको क्लब और एनसीसी के छात्रों ने विद्यालय के नजदीक गांव घरटूरी में औषधीय पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य प्रकाश बट्टू, वरिष्ठ प्रवक्ता नरेंद्र कपिल, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अनीता कौडल, एनसीसी अधिकारी सुमन, ईको क्लब प्रभारी डॉ अनीता देवी, प्रवक्ता नरेंदर व राकेश रघुवंशी ने छात्रों के साथ मिलकर 'एक पेड़ मेरे स्कूल के नाम' अभियान को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करते हुए पौधारोपण किया। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन के प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने इस उपलक्ष्य पर बच्चों को प्रकृति के संरक्षण तथा संवर्धन के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य ने बच्चों को रोपित पौधों की समय समय पर देखभाल करने की जिम्मेदारी भी सौंपी।
सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने आज अपने दून विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुठाड़ का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। डाॅ. सैजल ने इस अवसर पर विद्यालय में उपस्थित अध्यापकों से बच्चों की ऑनलाइन तथा ऑफलाइन शिक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कोविड-19 नियमों का पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 का ख़तरा अभी टला नहीं है और यह आवश्यक है कि सभी उचित प्रकार से मास्क पहनें, सोशल डिस्टेन्सिंग नियम का पालन करें तथा बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहलयुक्त सेनिटाइजर से साफ करते रहें। उन्होंने कहा कि सभी समय पर अपना टीकाकरण अवश्य करवाएं। स्वास्थ्य मंत्री ने तदोपरान्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुठाड़ का भी निरीक्षण किया तथा स्वास्थ्य केन्द्र में विभिन्न व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। उन्होंने अस्पताल में स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित बनाने एवं रोगियों की देखभाल के लिए अन्य व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। जिला परिषद सोलन के अध्यक्ष रमेश कुमार, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, बीडीसी सदस्य शिवानी, उपमण्डलाधिकारी कसौली डाॅ. संजीव धीमान तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. राजन उप्पल इस अवसर पर उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य मंत्री डाॅ.राजीव सैजल ने तरंगाला तथा रामपुर में स्वास्थ्य उपकेन्द्र भवनों का किया लोकार्पण
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि वर्तमान केन्द्र एवं प्रदेश सरकार नारी सशक्तिकरण, किसान सम्मान, घरद्वार बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, गुणवत्तायुक्त शिक्षा तथा त्वरित समस्या निवारण की दिशा में कार्यरत है। डाॅ. सैजल आज सोलन जिला के दून विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत दाड़वां के तरंगाला तथा ग्राम पंचायत बुघारकनैता के रामपुर में स्वास्थ्य उप केन्द्र भवनों सहित रछियाणा भुमान में महिला मण्डल भवन का लोकार्पण करने के उपरान्त जनसभाओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने ग्राम पंचायत दाड़वां के तरंगाला में 26.94 लाख रुपए की लागत से निर्मित स्वास्थ्य उप केन्द्र भवन तथा ग्राम पंचायत बुघारकनैता के रामपुर में 34.41 लाख रुपए की लागत से निर्मित स्वास्थ्य उपकेन्द्र भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत बुघारकनैता के रछियाणा भुमान में 02 लाख रुपए की लागत से निर्मित महिला मण्डल भवन का लोकार्पण भी किया। दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, जिला परिषद सोलन के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, बीडीसी धर्मपुर की अध्यक्ष जमना ठाकुर, ग्राम पंचायत बुघारकनैता की प्रधान हेमा कुमारी, ग्राम पंचायत दाड़वां के प्रधान रमेश ठाकुर, ग्राम पंचायत बुघारकनैता के उप प्रधान पूर्ण सिंह, बीडीसी सदस्य शिवानी, ग्राम पंचायत दाड़वां के पूर्व उप प्रधान पूर्ण चंद गुप्ता, ग्राम पंचायत बुघारकनैता के वार्ड सदस्य हेमलता, सरिता, सुरेश बाला, चंचल, भाजपा तथा भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी, उपमण्डलाधिकारी कसौली डाॅ. संजीव धीमान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल, लोक निर्माण विभाग कसौली के अधिशाषी अभियन्ता मनोहर लाल शर्मा, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. राजेन्द्र शर्मा तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
ग्राम पंचायत घनागुघाट के महिला मंडल ध्यानपुर व छिब्बर ने सयुंक्त रूप से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें पंचायत प्रधान मधुबाला ने मुख्यतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर महिला मंडल की महिलाओं व पंचायत प्रतिनिधियों ने ध्यानपुर के जंगल में 175 पौधें देवदार व बांस के रोपित किए। पंचायत प्रधान मधुबाला ने कहा कि महिलामंडल की महिलाओं द्वारा आयोजित पौधरोपण का कार्य एक सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को पौधरोपण करना चाहिए ताकि पर्यावरण में संतुलन बना रहे। इसके साथ ही बढ़ रहे भूस्खलन को भी रोका जा सकता है। इस मौके पर उपप्रधान प्रवीण ठाकुर, बीडीसी सदस्य दीपिका, वार्ड सदस्य कुसुम, लता, सावित्री देवी, धर्मपाल, देवीचंद, सोनिया व वन रक्षक स्वाति शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
राजकीय उच्च विद्यालय कराड़ाघाट में मुख्याध्यापक हरि प्रकाश की अध्यक्षता में हिम चेतना इको क्लब द्वारा पौधारोपण का आयोजन किया गया। इस आयोजन में विद्यालय के सभी अध्यापकों तथा छात्रों ने भाग लिया।अध्यापकों तथा छात्रों ने विद्यालय परिसर तथा साथ लगती वन भूमि पर दाड़ु, अखरोट तथा बान के लगभग 50 पौधे रोपे। मुख्यअध्यापक ने वन विभाग का पौधे उपलब्ध करवाने हेतु धन्यवाद किया तथा सभी बच्चों को लगाए गए पौधों की सुरक्षा करने का आग्रह किया। उन्होंने विद्यार्थियों को वृक्षों की महत्ता बताते हुए कहा कि वृक्ष पर्यावरण को दूषित होने से बचाने व स्वच्छ वायु प्रदान करने में मानव जाति की सहायता करते हैं। पेड़ों की सुरक्षा तथा संरक्षण की अधिक आवश्यकता है ताकि हम निरंतर दूषित हो रहे पर्यावरण को बचा सकें। इस मौके पर राजेश शर्मा, इको क्लब प्रभारी हरीश गुप्ता, राजेंद्र राणा, मनोरमा इत्यादि शामिल रहे।
उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने कहा कि सशक्त ग्राम पंचायतों के माध्यम से ही आत्मनिर्भर ग्राम की कल्पना सम्भव है तथा पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधि अपनी दूरदर्शिता से गांव के विकास को नए आयाम प्रदान कर सकते हैं। कृतिका कुल्हारी आज यहां सोलन विकास खण्ड की विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधानों तथा उप प्रधानों के साथ स्वच्छ हिमाचल अभियान-2021, कैच द रेन एवं कोविड नियम पालन के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहीं थीं। कृतिका कुल्हारी ने कहा कि प्रदेश की सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आम आदमी तक पहुंचाने में पंचायत प्रतिनिधियों की अहम भूमिका है। केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं तथा कार्यक्रमों का लाभ ग्राम स्तर पर लक्षित वर्गों तक पहुंचाने में सहयोग करें। कृतिका कुल्हारी ने पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों से आग्रह कि वे स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के साथ-साथ जन-जन को स्वच्छता की दिशा में जागरूक करें। हम सभी को यह समझना होगा कि साफ-सफाई सुनिश्चित बनाकर ही सभी को स्वस्थ रखा जा सकता है। जिला परिषद सदस्य मनोज वर्मा एवं राजेन्द्र ठाकुर, विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान, उप प्रधान एवं सचिव, स्वयंसेवी संगठन शिक्षा क्रान्ति के सत्येन, तहसीलदार सोलन गुरमीत नेगी सहित अन्य बैठक में उपस्थित थे।
लोकसभा के पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप को हिमाचल अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व सहकारिता फेडरेशन के अध्यक्ष रतन सिंह पाल, अर्की मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कुमार शर्मा, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य जय नंद शर्मा, ओपी गाँधी, जिला सह मीडिया प्रभारी इन्द्रपाल शर्मा, जिला उपाध्य्क्ष राजेश महाजन, रामेश ठाकुर, सचिव राकेश गौतम, पुर्व मंडल अध्यक्ष बाबुराम पवर, प्रदेश महिला मोर्चा की सद्स्य कौशल्या कंवर, चेत राम तंवर, ओंम प्रकाश गर्ग, राजिंदर धीमान, बाबुराम ठाकुर, शंकर लाल, हेत् राम, एसपी शर्मा, सुरेश शर्मा, कंचन माला, रक्षा शर्मा, बिमला योगीराज ने लोकसभा के पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप को हिमाचल अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष बनाये जाने पर कश्यप को हार्दिक बधाई और शुभकामनायें दी हैं। यहा जारी प्रेस बयान में जिला सह मीडिया प्रभारी इन्द्रपाल शर्मा ने इस नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। शर्मा ने कहा कि वीरेंद्र कश्यप पार्टी के वरिष्ठ जाने माने व जनाधार वाले नेता हैं। इनकी नियुक्ति से ना केवल सोलन जिला बल्कि पुरे प्रदेश में भाजपा को अधिक लाभ होगा।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टाबरौरी में विद्यालय प्रधानाचार्य लाल चन्द पाल की अगुवाई में छात्र छात्राओं ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान दसवीं, प्लस 1 व प्लस 2 के विद्यार्थियों ने पाठशाला परिसर के साथ लगती जमीन पर आंवला व बांस के पौधे लगाए व साथ ही कुछ फलदार पौधे विद्यार्थियों को अपने घरों में रोपने के लिये भी दिए गए। प्रधानाचार्य ने सभी को लगाए गए पोधो के सरक्षंण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि आज के समय मे ग्लोबल वार्मिंग के कारण पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है, इसलिये हर एक मानव को एक पौधा जीवन मे लगा कर उसका सही तरीके से देख भाल करनी चाहिये। इस दौरान विद्यालय के उप प्रधानाचार्य सुंदर सिंह सहित किशोर कुमार, दीनानाथ, राकेश, गोपाल शर्मा, अंजना, सुनीता, सुषमा, यशोदा, विजया, राजेन्द्र कुमार, नन्द लाल, रीना व ममता आदि अध्यापक वर्ग मौजूद रहे।
कुनिहार विकास सभा के प्रधान धनीराम तंनवर ,बलबीर चौधरी, संजय राघव, प्रेम राज चौधरी, मोहन सिंह चौधरी, सुभाष चन्द्र, हरिराम ठाकुर, विनोद जोशी, भाग मल तनवर, गोपाल पंवर, दीप राम ठाकुर, ज्ञान ठाकुर, जगदीश सिंह, नागेंद्र ठाकुर, बाबूराम तनवर, राजेंद्र कंवर, ओम प्रकाश ठाकुर, हेमराज, संजय तनवर , इत्यादि ने अपने संयुक्त बयान में कहा है कि कुनिहार की जितनी भी जनहित मांगे आज तक उठाई गई उन पर सरकार ने कोई भी कार्रवाई नही की ऐसा प्रतीत होता है कि कुनिहार हिमाचल का हिस्सा ही नहीं है। कई सालों से मांग की जा रही है कि कुनिहार हॉस्पिटल में एंबुलेंस 108 नंबर दी जाए मगर आज तक किसी भी सरकार ने इसकी सुनवाई नहीं की जबकि कुनिहार के साथ 12 ,13 पंचायते लगती है जो इस हॉस्पिटल से अपना स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करती है जबकि स्वास्थ्य मंत्री भी सोलन जिला से संबंध रखते हैं मगर आश्वासन के सिवाय कुछ भी ना मिला जबकि छोटे-छोटे कस्बों में जहां इतनी आबादी भी नहीं है वहां पर एंबुलेंस प्रदान की गई है। यह 6 साल से हमारी मागं चली आ रही है। जो जनता मांग करती है उसको पूरा नहीं किया जाता पर अपनी मर्जी से बिना जरूरत की घोषणा की जाती है। अटल आदर्श विद्यालय का मामला अटका पड़ा है। सब तहसील को तहसील का दर्जा देना चाहिए। साथ ही सब ट्रेजरी का होना बहुत जरूरी है उसके बगैर सब तहसील अधूरी है। सैकड़ों पेंशनरों को अपने जीवित प्रमाण पत्र देने के लिए अर्की या ममलीग जाना पड़ता है। आईपीएच का सबडिवीजन स्पाटू के पास खोला गया है जहां इसकी जरूरत नहीं है अब तो कुठाड का इलाका भी बद्दी के साथ जोड़ दिया गया है जबकि कुनिहार पूरे इलाके का केंद्र बिंदु पड़ता है। कुनिहार के लोगों को अपना पानी का बिल जमा करवाने के लिए सपाटू के चक्कर लगाने पड़ते हैं जबकि आईपीएच का सबडिवीजन कुनिहार में होना जरूरी है। यह जनहित की मांगे जरूरी है मगर यहां की जनता हैरान है कि कुनिहार को अनसुना क्यों किया जा रहा है क्या यहां के लोग किसी पार्टी को वोट नहीं देते या बिना बोट से ही सरकार बनती है। कुनिहार विकास सभा फिर से मांग करती है कि उपरोक्त मांगों पर जल्दी विचार करके उन्हें पूरा किया जाए।
दलित महासभा की बैठक फॉरेस्ट रेस्ट हाउस दाड़लाघाट में हुई। इस बैठक की अध्यक्षता दलित महासभा के चेयरमैन प्रकाश चंद करड़ ने की। बैठक में उन विषयों पर चर्चा की गई, जो दलित समाज के ऊपर गहरा प्रभाव डाल रही हैैं। प्रकाश चंद करड़, पार्वती (अधिवक्ता अर्की),जगत राम संयोजक दलित शोषण मुक्ति मंच हिमाचल, नंदलाल भगत, बीआर भाटिया, राजेंद्र कश्यप, मस्तराम, धनपत, चरण दास, सोहनलाल आदि ने इस चर्चा में हिस्सा लिया। बैठक के दौरान मुख्य मांगें सरकार के समक्ष रखने पर सहमति हुई, संविधान बचाओ देश बचाओ, एससी, एसटी प्लान को सही तरीके से लागू किया जाए ,एससी, एसटी के लिए जो पैसा मंजूर किया जाता है,उसे दूसरी जगह स्थानांतरित न किया जाए आदि मांगो को लेकर चर्चा कि गयी। चर्चा में आए सभी प्रश्नों के जवाब सभा के अध्यक्ष अमरचंद गजपति द्वारा दिए गए। इसके बाद सभा की कार्यकारिणी द्वारा सर्वसम्मति से सभा में खाली पड़े रिक्त पदों को भरा गया, जिसमें पार्वती (अधिवक्ता) को लीगल सेल का अध्यक्ष, जगत राम मुख्य सलाहकार, डीआर भाटिया सलाहकार, नंदलाल भगत वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जगत राम प्रधान संघोई पंचायत को उपाध्यक्ष, सोहनलाल कोषाध्यक्ष, चरणदास अर्की, देवी राम संयुक्त सचिव, कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र, मस्तराम व राजेंद्र को चुना गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 11 तारीख को विधानसभा के बाहर अपनी मांगों को लेकर अर्की से लगभग 100 लोग हिस्सा लेंगे।बैठक में मुख्य एडवाइजर जगत राम, सभा के प्रधान अमरचंद गजपति, पूर्व कोषाध्यक्ष सोहनलाल, दिनेश कुमार, कार्यकारिणी सदस्य और लगभग 30 लोगों सहित अनेकों दलित नेताओं ने हिस्सा लिया।
ग्राम पंचायत रौड़ी के अंतर्गत राजकीय उच्च विद्यालय रौड़ी की विद्यालय प्रबंधन समिति की कार्यकारिणी का गठन किया गया। यह चुनाव विद्यालय के मुख्याध्यापक पवन कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुए। बैठक में उपस्थित अभिभावकों ने सर्वसम्मति से शकुंतला शर्मा को स्कूल प्रबंधन समिति का प्रधान चुना। शेष कार्यकारिणी का गठन भी सर्वसम्मति से हुआ। जिसमें मिडल कक्षाओं में पढ़ने वाले छात्रों के अभिभावकों में से जमुना देवी, वीना शर्मा, गीता देवी, नीतू देवी, निर्मला देवी व पार्वती देवी को सदस्य बनाया गया तथा उच्च कक्षाओं में पढ़ने वाले छात्रों के अभिभावकों में से सुनीता शर्मा, राधा देवी, विश्वंभर बैहरा, निर्मला देवी, राजू प्रसाद, गीता देवी, विभा देवी,आशा देवी को सदस्य बनाया गया। इस कार्य समिति का गठन 3 वर्ष के लिए किया गया। मुख्याध्यापक पवन कुमार ने नवगठित कार्यसमिति के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी।
ग्राम पंचायत दानोघाट के अंतर्गत राजकीय माध्यमिक विद्यालय कोलका में वरिष्ठ शिक्षक संजय की अध्यक्षता में स्कूल प्रबंधन समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। स्कूल प्रबंधन समिति की नवगठित कार्यकारिणी में सुनीता को प्रधान चुना गया।जयंती, संतोष, जयदेई, सीमा तथा पवना को कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया। यह कार्यकारिणी 3 वर्ष के लिए चुनी गई। नई कार्यकारिणी की प्रधान तथा सदस्यों ने छात्रों के हित में कार्य करने की हामी भरी। विद्यालय के मुख्य शिक्षक ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर संजय, अश्वनी, ज्योति, हेमावती तथा छात्रों के अभिभावक उपस्थित रहे।
उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. विकास सूद ने आज कण्डाघाट में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ स्वच्छ हिमाचल अभियान-2021 के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। डाॅ.विकास सूद ने कहा 9 अगस्त से 15 अगस्त तक स्वच्छ हिमाचल अभियान कार्यान्वित किया जा रहा है। इस अभियान के अन्तर्गत आसपास के परिवेश की स्वच्छता सुनिश्चित बनाने के साथ-साथ लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने कार्यालय के आसपास स्वच्छता सुनिश्चित करवाएं। खण्ड विकास अधिकारी कण्डाघाट तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों में प्राकृतिक जल स्त्रोतों तथा विद्यालयों में पेयजल टंकियों को नियमित तौर पर साफ करते रहें। उपमण्डलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी कण्डाघाट एवं नगर पंचायत कण्डाघाट के सचिव को निर्देश दिए कि क्षेत्र में कूड़े का समुचित एकत्रिकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि खण्ड चिकित्सा अधिकारी सायरी उपमण्डल के अस्पतालों में ग्राम पंचायत प्रधानों के सहयोग से स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि उपमण्डल में कोविड-19 से बचाव के लिए जारी नियमों की अनुपालना सुनिश्चित बनाई जाए। तहसीलदार कण्डाघाट अमन राणा, खण्ड विकास अधिकारी एचसी शर्मा, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डाॅ. संगीता उप्पल, नगर पंचायत कण्डाघाट के सचिव रजनेश, तहसील कल्याण अधिकारी गवा सिंगे, कोषाधिकारी जुगल किशोर बोहरा, खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक मनीष, तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ.विकास सूद ने कण्डाघाट में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ स्वतन्त्रता दिवस समारोह के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। डाॅ. विकास सूद ने कहा उपमण्डलीय स्वतन्त्रता दिवस समारोह कण्डाघाट के पड़ाव में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखी जाए। उन्होंने जल शक्ति, लोक निर्माण तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को समारोह के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। तहसीलदार कण्डाघाट अमन राणा, खण्ड विकास अधिकारी एचसी शर्मा, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डाॅ.संगीता उप्पल, नगर पंचायत कण्डाघाट के सचिव रजनेश, तहसील कल्याण अधिकारी गवा सिंगे, कोषाधिकारी जुगल किशोर बोहरा, खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक मनीष, तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत नौणी में नशे के दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. अजय सिंह ने दी। डाॅ.अजय सिंह ने कहा कि इस दौरान लोगों को नशे से होने वाली सामाजिक व आर्थिक हानि के बारे में जानकारी प्रदान की गई। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के ‘नई दिशा’ केन्द्र के सौजन्य से विभिन्न ग्राम पंचायतों में नशा निवारण शिविरों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी प्रदान की जा रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि सोलन जिला के क्षेत्रीय अस्पताल सोलन सहित कण्डाघाट, परवाणू, बद्दी, नालागढ़ तथा अर्की में ‘नई दिशा’ केन्द्रों की स्थापना की गई है। इन सभी केन्द्रों में नशा निवारण से बचाव एवं उपचार उपलब्ध है। ‘नई दिशा’ केन्द्रों के माध्यम से नशा निवारण जागरूकता शिविर आयोजित करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन के कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल 7 तथा 8 अगस्त को सोलन जिला के प्रवास पर रहेंगे। डाॅ.सैजल 7 अगस्त को प्रातः 11.00 बजे दून विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बुघारकनैता के रामपुर तथा ग्राम पंचायत दाड़वां के तरंगाला में स्वास्थ्य उप केन्द्र भवनों का लोकार्पण करेंगे। आयुष मंत्री 8 अगस्त को कसौली विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में जनसमस्याएं सुनेंगे।
अटल शिक्षा कुंज, कालूझिंडा स्थित आईईसी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ फार्मेसी ने प्रसिद्ध बायोजेंटा ग्रुप ऑफ कंपनीज के साथ शैक्षणिक और अनुसंधान सहयोग व प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट के लिए एक साथ तीन समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता ज्ञापन हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड स्थित बायोजेंटा लाइफसाइंस, बायोजेंटा फार्मेशिया और बायोग्रेसिया मेडिकेयर के साथ किए गये, जिसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को रोजगार से संबंधित प्रशिक्षण के बेहतरीन मौके उपलब्ध करवाना, इंटर्नशिप, सेमिनार, कार्यशालाएं आयोजित करना, विभिन्न कौशल सुधार गतिविधियों और कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को रोजगार प्राप्त करने के योग्य बनाना है। इस अवसर पर बायोजेंटा ग्रुप ऑफ कंपनीज के प्रबंध निदेशक दीप नारायण शर्मा ने आईईसी विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ समझौता ज्ञापनों के एजेंडे और उनके प्रभावी कार्यान्वयन पर विस्तार से चर्चा भी की। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा उठाए गए कदम की सराहना की और छात्रों के प्रशिक्षण, इंटर्नशिप, प्लेसमेंट, शोध अध्ययन के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिब्धता व्यक्त की। आईईसी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ० जितेंद्र सिंह ने विश्वविद्यालय की तकनीकी विशेषज्ञता, बुनियादी सुविधाओं, प्रयोगशाला सुविधाओं और अनुसंधान एवं विकास कार्य पद्धति के बारे में विस्तार से बताया और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार विनोद कुमार ने विश्वविद्यालय द्वारा अकादमिक और अनुसंधान वातावरण की बेहतरी के लिए उठाए गए इस कदम की सराहना की। यह एमओयू आईईसी यूनिवर्सिटी के छात्रों, शोधार्थियों और फैकल्टी के लिए कई नए अवसर पैदा करेगा।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 07 अगस्त, 2021 को 11 केवी विद्युत लाइन के आवश्यक कार्य के दृष्टिगत सोलन शहर के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी बोर्ड के सहायक अभियन्ता आर. विदुर ने दी। आर. विदुर ने कहा कि इसके दृष्टिगत 07 अगस्त, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 6.00 बजे तक सोलन शहर स्थित न्यायालय परिसर, हिमानी, पैरागॉन, हिमालयन पाईप, सेर कलीन, सनी साईड, कलीन, विवान्ता मॉल, पुराना भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय, अमर होटल तथा आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। आर. विदुर ने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में विद्युत आपूर्ति अगले कार्य दिवस पर बाधित की जाएगी। उन्होंने इस अवधि में क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की है।
डॉ यशवंत सिंह परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के पुष्प एवं स्थल वास्तुकला विभाग ने वीरवार को शमरोड़ पंचायत के किसानों के लिए व्यवसायिक पुष्प उत्पादन पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया। इस शिविर में शमरोड़ पंचायत के 40 किसानों ने भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर का आयोजन फ्लोरिकल्चर पर आधारित अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना के सोलन केंद्र के अंतर्गत किया गया। विभाग अध्यक्ष डॉ सीता राम धीमान और वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ भारती कश्यप एवं डॉ पूजा शर्मा ने पुष्प की खेती एवं मूल्यवर्धन संबन्धित वार्ता में भाग लिया। शिविर का समापन औदयानिकी महाविद्यालय की डीन डॉ अंजू धीमान की अध्यक्षता में हुआ। उन्होनें विश्वविद्यालय के अन्य विभागों द्वारा दिए जाने वाले प्रशिक्षणों संबन्धित जानकारी दी। किसानों को खेती में काम आने वाले उपकरण जैसे स्प्रे पम्प, कैंची, स्प्रिंक्लेर तथा पुष्प उत्पादन संबंधित साहित्य भी बांटा गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. राजन उप्पल ने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए सोलन जिला के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में किए जा रहे टीकाकरण में ऑनलाइन पंजीकरण करवाने वाले लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जिला की सभी ग्राम पंचायतों प्रधानों से आग्रह किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में आयोजित टीकाकरण सत्र में यह सुनिश्चित बनाएं कि ऑनलाइन पंजीकरण करवाकर टीकाकरण के लिए आने वाला कोई भी व्यक्ति बिना टीकाकरण के वापिस न जाएं। ऐसे व्यक्तियों का तब भी टीकाकरण किया जाए जब उनके द्वारा टीकाकरण के लिए उसी दिन आरक्षित किया गया टाईम स्लॉट समाप्त हो गया हो।


















































