पंचायत समिति कुनिहार में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित सदस्यों ने कब्जा कर लिया है। बुधवार को पंचायत समिति कार्यालय में आयोजित बैठक में सभी 23 सदस्यों ने भाग लिया, इस दौरान कांग्रेस व भाजपा दोनों पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवारों को खड़ा किया। वोटिंग के बाद आए परिणामों में बाजी मारते हुए अध्यक्ष पद के लिए सोमा कौंडल ने 15 मत हासिल किए जबकि भाजपा समर्थित भावना शर्मा को 7 मत मिले, जिसमें से एक मत रिजेक्ट हो गया। उपाध्यक्ष के चुनाव में मनोहर लाल ने अपने प्रतिद्वंदी गोपाल शर्मा को 8 के मुकाबले 15 मत हासिल कर पराजित किया। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव के बाद एसडीएम अर्की विकास शुक्ला ने दोनों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। एसडीएम अर्की विकास शुक्ला ने बताया कि जल्द ही बीडीसी सदस्यों की एक आगामी बैठक रखी जायेगी। बता दें कि जिला की अन्य पंचायत समितियों में भाजपा के कब्जे के बाद सभी की निगाहें कुनिहार बीडीसी पर टिकी हुई थी। अर्की से विधायक व पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भी इस पंचायत समिति में कांग्रेस के कब्जे को लेकर फील्डिंग सजाई हुई थी और नतीजतन कांग्रेस ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष दोनों पर अपने समर्थित सदस्यों को बैठा दिया।
सोलन जिला में धर्मपूर थाना की टीम ने सनवारा रेलवे फाटक के समीप स्कूटी सवार दो यवकों से चिट्टा पकड़ने में सफलता हासिल की है। यह सफलता पुलिस को यातायात चेकिंग के दौरान मिली। पुलिस ने स्कूटी सवार दो यवकों को चेकिंग के लिए रोका तो स्कूटी की डिग्गी से एक प्लास्टिक पाऊच में 10 स्रिन्ज तथा 1.86 ग्राम हेरोइन / चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस द्वारा पूछने पर स्कूटी चालक ने अपना नाम पारस पुत्र बिहारी लाल धर्मपुर तहसील कसौली जिला सोलन व पीछे बैठे युवक राहुल कश्यप सुपुत्र दया सिंह गांव हुडंग कसौली बताया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिले अर्की विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण , विधायक से समक्ष रखी मांगे
अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सूरजपुर,दाड़लाघाट,पारनू,चमदार, छियाछी से कुछ लोगों के भिन्न -भिन्न प्रतिनिधिमंडल प्रदेश कांग्रेस महासचिव संजय अवस्थी की अध्यक्षता में भूतपूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से कुठाड़ में मिला। गांव सिम्मू के ग्रामीणों ने घनाघुघाट कुन्नी छिब्बर सिम्मू सम्पर्क सड़क को प्राथमिकता के आधार पर पक्का करवाने की मांग रखी। ग्रामीणों ने बताया कि वो पिछले बारह वर्षों से सड़क पक्की होने और गांव तक निगम की बस पहुचने का इंतजार कर रहे है। लोगों ने बताया कि वर्ष 2008 में सड़क बननी शुरू हुआ थी जो आज तक पक्की नही हो पाई है। 2015 में बस का पहला ट्रायल शुरू हुआ। 24 अप्रैल 2017 को रोड पास हो गया और पांच मई 2017 को तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा ऑनलाइन उद्घाटन भी किया जा चुका है। विधायक ने प्रथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द सड़क के लिए फंड उपलब्ध करवाकर सड़क को पक्का करवाने का आश्वाशन दिया है। इसके अतिरिक्त पारनू,दाड़ला पंचायत के लोगों ने विधायक निधि से एंबुलेंस रोड़ सुधार हेतु राशि उपलब्ध करवाने,कालेज बिल्डिंग का निर्माण कार्य शुरु करने तथा कई महीनों से पीएचसी की तैयार हो चुकी बिल्डिंग में उपयोग में लाकर स्टाफ की तैनाती,तथा उसका उद्घाटन करवाने बारे बात की। अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक व पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सभी प्रतिनिधि मंडलों को उनके द्वारा मांगी गई राशि विधायक निधि से मुहैया करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता,कांग्रेस सेवादल प्रदेश सचिव सुरेंद्र वर्मा,हेमंत वर्मा,रविकांत पाठक,मदनमोहन वशिष्ठ,हेम चंद शर्मा,मदन शर्मा,नरेश ठाकुर,जगदीश शर्मा,भीमचंद कौशल, मेहर शर्मा,प्रकाश शर्मा,वासुदेव सोनी,परसराम,जीतराम,बृजमोहन,खेमराज
ग्राम पंचायत बागा करोग के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने बीडीओ कुनिहार तन्मय कंवर को सम्मानित किया। बीडीओ कुनिहार एक दिवसीय बैरल पंचायत के दौरे के दौरान बागा करोग पंचायत की प्रधान सुरेंद्रा पंवर व उपप्रधान श्याम लाल ने बीडीओ कुनिहार को शॉल पहनाकर सम्मानित किया।इस दौरान पंचायत प्रधान सुरेंद्रा पंवर,उपप्रधान श्याम लाल,समाजसेवक चौहान कृष्णा,बागा वार्ड सदस्य सुशांत चौहान,रोड सेफ्टी क्लब के प्रधान पूर्ण चंद,सचिव बागा करोग मदन लाल,सचिव बैरल वंदना गुप्ता मौजूद रहे।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदन की एनएसएस इकाई ने सड़क सुरक्षा के तहत जागरूकता अभियान चलाया।यह अभियान 18 जनवरी से 17 फरवरी तक चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत निबंध लेखन व चित्रकला गतिविधि करवाई गई निबंध लेखन में स्वयंसेवी अंजलि ने प्रथम,कशिश ने द्वितीय व हर्षिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में मोक्ष ने प्रथम व ज्योति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्वयंसेवी निशा,शिवानी और वर्षा ने भी इन गतिविधियों में भाग लिया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमारी ने बताया कि हमें यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करना चाहिए,गाड़ी चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें सीट बेल्ट का हमेशा प्रयोग करें व दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट अवश्य पहनना चाहिए। कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश बट्टू ने बताया हिमाचल प्रदेश पहाड़ी राज्य होने के कारण दुर्घटनाएं ज्यादा होती है इसलिए सावधानियां अवश्य बरतें।प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने बच्चों को बताया कि परिवहन विभाग द्वारा बनाए गए ये नियम हमारी सुरक्षा के लिए हैं,हमें इनका पालन करना चाहिए।
कोविड-19 से सुरक्षा के दृष्टिगत कार्यान्वित किए जा रहे टीकाकरण अभियान के अन्तर्गत आज सोलन जिला के 10 स्थानों पर टीकाकरण किया गया। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल ने आज यहां दी। डाॅ. राजन उप्पल ने कहा कि आज 328 लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिए टीका लगाया गया। सोलन में क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के प्रसूति वार्ड 10, आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में 47, टीबीएस धर्मपुर में 22, मल्होत्रा अस्पताल नालागढ़ 10, नागरिक अस्पताल कण्डाघाट में 26, एमएमयू कुम्हारहट्टी-1 में 20, एमएमयू कुम्हारहट्टी-2 में 46, ईएसआई काठा में 30, ईएसआई परवाणू में 50 तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नालागढ़ में 67 लोगों का कोविड-19 टीकाकरण किया गया। डाॅ. राजन उप्पल ने कहा कि सभी लाभार्थियों को टीके के सम्बन्ध में पूर्व में मोबाईल पर सूचना प्रेषित की गई थी। उन्होंने कहा कि 28 दिन के उपरांत दूसरा टीकाकरण होगा। उन्होंने कहा कि आम जन की सुरक्षा एवं टीकाकरण की व्यापकता के दृष्टिगत सभी को इस दिशा में न केवल अफवाहों से बचना होगा अपितु कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए कोई ढिलाई भी नहीं बरतनी होगी। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि सार्वजनिक स्थानों पर नाक से ठोडी तक कवर करते हुए मास्क पहनें, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें और बार-बार अपने हाथ साबुन से धोएं या एल्कोहल युक्त सेनिटाईजर से साफ करें।
18 मार्च से 25 मार्च, 2021 तक भारतीय सेना में सैनिक फार्मा पदों के लिए भर्ती आयोजित की जाएगी। यह भर्ती सोलन, सिरमौर, शिमला और किन्नौर जिला के युवाओं के लिए आयोजित की जाएगी। यह जानकारी सेना भर्ती कार्यालय शिमला के निदेशक भर्ती कर्नल तनवीर सिंह मान ने दी। कर्नल मान ने कहा कि मापदंड और योग्यता के लिए सेना भर्ती कार्यालय शिमला द्वारा प्रथम फरवरी, 2021 की अधिसूचना का अवलोकन किया जा सकता है। यह अधिसूचना भारतीय सेना की वेबसाईट ूूूण्रवपदपदकपंदंतउलण्दपबण्पद पर उपलब्ध है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल 10 फरवरी, 2021 को सोलन के प्रवास पर रहेंगे । डाॅ. सैजल 10 फरवरी को प्रातः 11.30 बजे ग्राम पंचायत जाडली में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाडली के भवन का निरीक्षण करेंगे तथा लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
प्रदेश में अनुसूचित जाति उप योजना के तहत वर्ष 2020-21 में 1990 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। यह जानकारी आज जिला के सोलन, धर्मपुर तथा कण्डाघाट विकास खण्ड में विशेष प्रचार अभियान के तहत प्रदान की गई। सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से सम्बद्ध हिम सांस्कृतिक दल ममलीग के कलाकारों ने सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत डांगरी केे गांव कोठी देवरा तथा ग्राम पंचायत अन्हेच में, अक्षिता लोक नृत्य सांस्कृतिक युवा मंच के कलाकारों ने कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत बांजनी तथा ग्राम पंचायत नगाली, शिव शक्ति कला मंच कोठी के कलाकारों ने धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत भावगुड़ी तथा ग्राम पंचायत टकसाल के कामली गांव में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए कार्यान्वित की जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। कलाकारों ने उपस्थित जनसमूह को अवगत करवाया कि अनुसूचित जाति उप योजना के अन्तर्गत वर्ष 2020-21 में विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियों पर 1990 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि योजना के तहत बागवानी, भू-संरक्षण, वन एवं वन्य प्राणी, सिंचाई एवं बाढ़ नियन्त्रण तथा पशुपालन गतिविधियों पर 4710 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। लोगों को इस अवसर पर योजनाओं के माध्यम से लाभ प्राप्त करने की पूरी जानकारी प्रदान की गई। कलाकारों ने मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन की पूर्ण जानकारी भी प्रदान की। लोगों को बताया गया कि नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 आरम्भ की गई है। यह हेल्पलाइन रविवार को छोड़कर सप्ताह के 06 दिन सुबह 7.00 बजे से रात 10.00 बजे तक कार्य कर रही है। लोग इस हेल्पलाइन पर अपनी किसी भी प्रकार की समस्या को दर्ज करवाकर त्वरित समाधान प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर लोगों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कोविड-19 से सुरक्षा तथा नशा निवारण के सम्बन्ध में भी जागरूक किया गया। लोगों को सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनने तथा आवश्यक सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करने का आग्रह किया गया। लोगों को बताया गया कि नशे से बचने के लिए व्यक्ति को दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ कर्म पथ पर अग्रसर रहना होगा। उन्होंने स्थानीय लोगों से आग्रह किया वे अपने बच्चों से नियमित संवाद करें ताकि बच्चे नशे जैसी बुरी लत में न पड़ें। इस अवसर पर ग्राम पंचायत डांगरी की प्रधान निशा ठाकुर, उप प्रधान मदन लाल, वार्ड सदस्य सुलेखा कश्यप, सुनील कुमार, राम रतन, पवन कुमार, पूर्ण चंद, उषा, रीना, माला, महिला मण्डल प्रधान किरण, ग्राम पंचायत अन्हेच के प्रधान मोहन लाल, उप प्रधान संदीप कुमार, पंचायत सचिव संदीप ठाकुर, वार्ड सदस्य पूनम, उषा, सरिता, सीमा, मन्सा राम, ग्राम पंचायत नगाली के प्रधान कौशल्या शर्मा, उप प्रधान दया राम, वार्ड सदस्य मोनिका, संजीव, सत्या, संजय कुमार, अंजना शर्मा, तारा दत्त, सुनीता, अजय कुमार, ग्राम पंचायत बांजणी के प्रधान महेन्द्र सिंह, उप प्रधान राधाकृष्ण, पंचायत सचिव ओम प्रकाश, वार्ड सदस्य कमला देवी, निशा, किशन सिंह, गीता, राजेन्द्र कुमार, ग्राम पंचायत भावगुड़ी के प्रधान दुर्गावती, उप प्रधान कैलाश चंद, वार्ड सदस्य हरी सिंह, किरण बाला, ग्राम पंचायत टकसाल के प्रधान संतोष कुमारी, उप प्रधान नीरज शर्मा, पंचायत सचिव पवन ठाकुर, वार्ड सदस्य यशपाल ठाकुर, सोनिया, राधा, निशा, शकीला सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित थे।
हिमाचल पथ परिवहन निगम सोलन क्षेत्र के चुनाव प्रांतीय प्रधान मान सिंह कि अध्यक्षता में हुई. इस दौरान प्रदेश पदाधिकारी सुरेंदर ठाकुर उपाध्यक्ष, प्रदेश प्रेस सचिव जगरनाथ ठाकुर, मुख्या सलाहकार राजेंदर ठाकुर, महासचिव बल कृष्ण ठाकुर, कोषाध्यक्ष पदम् सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे.वहीं इस चुनाव में जिया लाल को अध्यक्ष, विनोद कुमार को उपाध्यक्ष, अभी राम को प्रधान, जसविंदर को वरिष्ठ उपप्रधान, उपप्रधान के पद पर राजेंद्र कुमार, रविंदर कुमार, अमर चंद, अमर नाथ, अर्जुन सिंह, जिया लाल व हीरालाल को उपप्रधान चुना गया. इसके अतिरिक्त अनिल पराशर को सचिव, कमल कुमार को सह सचिव, संजय कुमार को कोषाध्यक्ष, चैन सिंह को सहकोषाध्यक्ष, नीम चंद को संगठन मंत्री, सुखदेव को सह संगठन मंत्री, जीत सिंह को मुख्य सलाहकार, पदम् देव को सह सलाहकार, बलराम को प्रेस सचिव, सुरेश कुमार को सेह प्रेस सचिव, पवन को प्रवक्ता, संतोष कुमार को सह प्रवक्ता,प्रताप चंद को लेखाकार व अरुण कुमार को सह लेखाकार नियुक्त किया गया। इसदौरान मान सिंह ठाकुर ने कहा कि बीते दो वर्षो से रुके हुए रात्री भत्ते, अतिरिक्त वित्तीय भत्ते, कर्मचारी का मासिक वेतन हर महीने की पहली तारीख को देने व वॉल्वो बसों व प्राइवेट टैक्सी के अवैध संचालन को रोकने के अल्वा अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की,इस दौरान मान सिंह ठाकुर ने सरकार से मांग करते हुआ कहा कि यूनियन कि सभी मांगो को पूरा किया जाये। वहीं इस चुनाव में जिया लाल को अध्यक्ष, विनोद कुमार को उपाध्यक्ष, अभी राम को प्रधान, जसविंदर को वरिष्ठ उपप्रधान, उपप्रधान के पद पर राजेंद्र कुमार, रविंदर कुमार, अमर चंद, अमर नाथ, अर्जुन सिंह, जिया लाल व हीरालाल को उपप्रधान चुना गया. इसके अतिरिक्त अनिल पराशर को सचिव, कमल कुमार को सह सचिव, संजय कुमार को कोषाध्यक्ष, चैन सिंह को सहकोषाध्यक्ष, नीम चंद को संगठन मंत्री, सुखदेव को सह संगठन मंत्री, जीत सिंह को मुख्य सलाहकार, पदम् देव को सह सलाहकार, बलराम को प्रेस सचिव, सुरेश कुमार को सेह प्रेस सचिव, पवन को प्रवक्ता, संतोष कुमार को सह प्रवक्ता,प्रताप चंद को लेखाकार व अरुण कुमार को सह लेखाकार नियुक्त किया गया।
पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस कुनिहार मैं आयोजित गई है।इस बैठक में विशेष रूप से सामान्य वर्ग संयुक्त मंच के वरिष्ठ प्रदेश अध्यक्ष के एस जमवाल उनके साथ प्रदेश की अन्य टीम के सदस्य व बॉलीवुड अभिनेत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष दीपाली राजपूत के साथ मशहूर आरजे मानव 94.3 माई एफएम विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। सामान्य वर्ग संयुक्त मंच हिमाचल प्रदेश ने प्रदेश सरकार को 90 दिनों के अंदर सवर्ण आयोग का गठन करने का अल्टीमेटम दिया था। जिस के उद्देश्य से आज कुनिहार में मंच के पदाधिकारियों ने दो टूक शब्दों में सरकार को चेताया है कि यदि इस अवधि के भीतर आयोग का गठन नहीं किया गया तो वह सचिवालय का घेराव करेंगे जिसकी पूरी जिम्मेवारी प्रदेश सरकार की होगी प्रदेश में स्वर्ण आयोग के गठन को लेकर सामान्य वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष एसके जमवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में वरिष्ठ सदस्य विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में स्वर्ण आयोग के गठन को लेकर व्यापक चर्चा की गई इस दौरान बैठक में मौजूद देव भूमि क्षेत्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर ने कहा कि उनका संगठन और क्षत्रीय समुदाय के हितों को लेकर पूरी तरह से प्रतिबंध है यदि सरकार ने 90 दिन के भीतर प्रदेश में स्वर्ण आयोग का गठन नहीं किया तो वह सभी मिलकर शिमला में सचिवालय का घेराव करेंगे। जबकि इस आंदोलन के अब 69 दिन बाकी हैं। इसी उद्देश्य को लेकर प्रदेश के सभी जिला कार्यालयों में बैठकों का आयोजन किया जाएगा। ही इस बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी व जिला कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष सामान्य वर्ग सुनील ठाकुर, रोहित जोशी प्रदेश महासचिव, दीपक ठाकुर शहरी अध्यक्ष सामान्य वर्ग ,धनीराम तंवर प्रदेश सदस्य, भागेश जोशी प्रदेश सदस्य,अशोक ठाकुर प्रदेश सदस्य, पवन ठाकुर प्रदेश सदस्य,राजेंद्र कँवर व अमित शर्मा को प्रदेश व जिला कार्यकारिणी में लिया गया। वहीं इस बैठक में सौरव पटियाल, जयपाल सिंह, नरेश, करण कँवर, सुनील ठाकुर, भागेश जोशी, चेतन पवर, सुशील कुमार शर्मा, रोहित जोशी, राजीव ,डीके चंदेल, एएस गुलेरिया, रमेश कुमार मेहता,नरोत्तम चंद्र ठाकुर, हेम सिंह ठाकुर, जितेंद्र वशिष्ठ, केएस जमवाल,सुरेंदर हिंदुस्तानी, सुरेश सिंह व सुधीर रमोल आदि मौजूद रहे।
हिमाचल पथ परिवहन सेवा निवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच जिला सोलन की बैठक 13 फरवरी शनिवार को नालागढ़ एचआरटीसी वर्कशॉप के नजदीक मन्दिर परिसर में आयोजित की जा रही है। अर्की यूनिट अध्यक्ष बलबीर चौधरी व जिला सचिव रघुनाथ शर्मा ने संयुक्त ब्यान जारी करते हुए कहा कि यह बैठक 13 फरवरी को सुबह 11 बजे शुरू होगी जिसमें सेवा निवृत्त कर्मचारियों के वितिय लाभ जो कि 2015 से पेंडिंग पड़े है उसके बारे गम्भीर चर्चा की जाएगी ।इसके अलावा सेवा निवृत्त कर्मचारियों की अन्य समस्याओं पर भी बैठक में चर्चा कर उनके समाधान बारे रणनीति बनाई जाएगी। जिला सोलन के सभी सेवा निवृत्त कर्मचारीयो से इस बैठक में पहुंचने की अपील की गई है ताकि सभी अपने अपने विचार व समस्या बैठक में रख सके व उनपर मंथन कर समस्याओं का समाधान कर सकें।
परवाणू में कसौली रोड एवं टकसाल रेलवे स्टेशन के पास स्थित माइक्रोटेक कंपनी के सामने लगने वाले जाम से क्षेत्र वासियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। माइक्रोटेक कंपनी के बाहर अवैध रूप से खड़े बड़े कमर्शियल ट्रक एवं गाडियों से हर रोज़ जाम की स्थिति उत्पन होती है जिस से हर रोज़ लंबा जाम लगता है। परवाणू वासियों का कहना है उन्हें सुबह दफ्तरजाते समय यहां हर रोज़ जाम लगता है जिस कारण वह अपने निर्धारित समय पर दफ्तर नहीं पहुंच पाते। कई बार इस जाम में एंबुलेंस को भी निकलने में भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। परवाणू पुलिस विभाग को भी अवैध रूप से पार्क किए हए ट्रक एवं अन्य गाडियों के कारण लगने वाले जाम की कई बार शिकायत दी जा चुकी है। लेकिन उस पर पुलिस प्रशाशन की और से अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। डीएसपी योगेश रोल्टा ने जानकारी देते हुए बताया की पुलिस की टीम नियमित रूप से वाह पर तैनात है,और समय समय पर चालान भी किये जाते है साथ ही लोगो को जागरूक भी किया जाता है।
सोलन जिला में कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण के तहत सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को 09 फरवरी, 2021 तक कोविड वैक्सीन के टीके लगाए जाएंगे। यह जानकारी आज यहां मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल ने दी। उन्होंने जिला के सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे 09 फरवरी, 2021 तक कोविड वैक्सीन टीकाकरण करवा लें। उन्होंने कहा कि यदि कोई स्वास्थ्य कार्यकर्ता 09 फरवरी तक टीकाकरण नहीं करवा पाता है तो 12 फरवरी को मोप अप राउंड आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो स्वास्थ्य कार्यकर्ता किसी कारणवश 09 फरवरी को टीकाकरण नहीं करवा पाते हैं तो वे 12 फरवरी को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण करवा लें।
प्रदेश सरकार द्वारा विशेष रूप से अनुसूचित जाति के कल्याणार्थ कार्यान्वित की जा रही योजनाओं व कार्यक्रमों के बारे में लक्षित समूहों को अवगत करवाने के उद्देश्य से सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग का विशेष प्रचार अभियान आज से आरम्भ हुआ। सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से सम्बद्ध हिम सांस्कृतिक दल ममलीग के कलाकारों ने सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत शमरोड़ के गांव धर्जा तथा ग्राम पंचायत सुल्तानपुर में, अक्षिता लोक नृत्य सांस्कृतिक युवा मंच के कलाकारों ने कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत सतड़ोल तथा ग्राम पंचायत छावशा के गांव डूमैहर, शिव शक्ति कला मंच कोठी के कलाकारों ने धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत गोयला तथा ग्राम पंचायत दाड़वां के तिमली गांव में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से अनुसूचित जाति के कल्याणार्थ कार्यान्वित की जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। कलाकारों ने अनुवर्ती कार्यक्रम की जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के व्यक्ति जिनकी वार्षिक आय 35 हजार रुपए से कम हो तथा आईटीआई या किसी अन्य प्रशिक्षण केन्द्र से प्रशिक्षण प्राप्त किया हो, को स्वावलम्बी बनाने के लिए सिलाई मशीन व अन्य उपकरण खरीदने के लिए सहायता राशि प्रदान की जाती है। अन्तर्जातीय विवाह योजना के अन्तर्गत सामान्य जाति के युवक अथवा युवती से विवाह करने पर प्रोत्साहन राशि के रूप में 50 हजार रुपये प्रदान किए जाते हैं। कलाकारों ने बताया कि गृह अनुदान योजना के अन्तर्गत अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अतिरिक्त अल्पसंख्यक, दिव्यांगजन, विधवा, एकल नारी तथा बेसहारा महिलाएं जिनकी वार्षिक आय 35 हजार रुपये से कम हो को मकान निर्माण के लिए राशि उपलब्ध करवाई जाती है। इसके लिए उक्त श्रेणियों के व्यक्तियों के नाम पर राजस्व रिकार्ड में मकान बनाने के लिए भूमि उपलब्ध होनी चाहिए। मकान निर्माण के लिए अनुदान राशि के रूप में 1.50 लाख रुपए तथा आवास की मुरम्मत के लिए 35 हजार रुपय उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। कलाकारों ने समूह गीत ‘एकता हमारा धर्म है, अखण्डता हमारा कर्म है के माध्यम से हिमकेयर तथा आयुष्मान भारत योजना के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की। लोगों को अवगत करवाया गया कि सहारा योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के उन मरीजों को 3000 रुपए प्रतिमाह की सहायता प्रदान की जाती है जो गम्भीर रोगों से पीड़ित हों। योजना के तहत 11093 लाभार्थियों को 12.90 करोड़ रुपए की सहायता राशि वितरित की गई है। कलाकारों ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को कोविड-19 से सुरक्षा के बारे में भी जागरूक किया। लोगांे को बताया गया कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए कोई ढिलाई नहीं बरतनी होगी। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि सार्वजनिक स्थानों पर नाक से ठोडी तक कवर करते हुए मास्क पहनें, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें और बार-बार अपने हाथ साबुन से धोएं या एल्कोहल युक्त सेनिटाईजर से साफ करें। इस अवसर पर ग्राम पंचायत शमरोड़ के प्रधान नंदराम, उप प्रधान जगमोहन ठाकुर, महिला मंडल की प्रधान रक्षा मेहता, वार्ड सदस्य आशा देवी, तारावती, आशा कार्यकर्ता प्रोमिला, ग्राम पंचायत सुल्तानपुर के प्रधान संजय कुमार, उपप्रधान जीतराम, वार्ड सदस्य एकांत ठाकुर, नीतू सिंह, लता नौटियाल, हमराम, शीला देवी, ग्राम पंचायत सतड़ोल के प्रधान हरविंद्र सिंह, उप प्रधान संदीप कुमार, सचिव नरेश कुमार, ग्राम पंचायत छावशा के प्रधान ज्ञान चंद, हरनाम सिंह, वार्ड सदस्य दलीप कुमार, शोभा कुमारी, संजीव, आशा देवी, आंजनेश कुमारी, गीता देवी, ग्राम पंचायत दाड़वां के प्रधान रमेश, उप प्रधान हीरालाल, वार्ड सदस्य प्रेम लाल, ग्राम पंचायत गोयला के प्रधान मदन वर्मा, उप प्रधान तारा चंद तथा काफी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित थे।
ग्राम पंचायत कोरो कैंथाड़ी में नवनियुक्त प्रधान नरेंद्र ठाकुर द्वारा रविवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें डॉ राजीव सैजल ने शिरकत की और नवनियुक्त निर्वाचित सदस्यों को सम्मानित किया। इस कर्यक्रम में कुल 400 लोग शामिल हुए, साथ ही इस कार्यकर्म में कांग्रेस समर्थित रहे रमेश ठाकुर ( बंटी ) जो की उप-प्रधान पद के लिए खड़े हुए थे, और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। रमेश ठाकुर ने इस कार्यक्रम में कांग्रेस छोड़ बीजेपी का हाथ थामा, साथ ही अपने साथ 40 युवाओं को शामिल करवाया। बीजेपी पार्टी ने रमेश ठाकुर को पूरा आश्वासन दिलाते हुए कहा बीजेपी का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। भाजयुमो जिला अध्यक्ष एवं नवनियुक्त कोरो कैंथाड़ी प्रधान नरेंद्र ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया की बीजेपी एक ऐसा मंच है, जहां हर युवा को आगे आने का अधिकार है। और युवाओं को आगे आ कर बीजेपी का हाथ थामना चाहिए, और साथ ही हर बूथ से 20 यूथ जैसी मोहिम को बढ़ावा देना चाहिए। बीजेपी को और मजबूत बनाने के लिए युवाओं को पार्टी से जुड़ना चाहिए।
सोलन जिला के सनी साइड में सोमवार को एक गाड़ी रिवर्स करते समय ड्राइवर समेत लगभग 10 से 15 फिट निचे गिर गई। यह घटना सुबह 6 बजे की है। स्थानीय लोगो के अनुसार जब उन्होंने जोरदर आवाज सुनी तो वे घर से बाहर आए और गाड़ी को नीचे गिरा पाया। जिसके बाद दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति के परिजन पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए। बताया जा रहा है कि व्यक्ति गाड़ी में अकेला था। गाड़ी रिवर्स करते समय व्यक्ति ने अचानक गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी समेत नीचे जा गिरा। व्यक्ति की पुष्टि नितिन के रूप में हुई है। बता दें कि जिस जगह पर यह हादसा हुआ वहां पर रैलिंग नहीं थी। अगर लगाई होती तो इससे यह हादसा होने से बच सकता था।
हिमाचल राजकीय संस्कृत शिक्षक परिषद के द्वारा शास्त्री एवं भाषाध्यापकों की संयुक्त बैठक प्रदेशाध्यक्ष डॉ मनोज शैल की अध्यक्षता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में सम्पन्न हुई।बैठक में चंबा,कांगड़ा,ऊना,हमीरपुर,मण्डी,बिलासपुर,सोलन,शिमला,सिरमौर तथा किन्नौर के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।बैठक में सभी ने एक स्वर में प्रदेश सरकार से इस बजट सत्र में शास्त्री व भाषाध्यापकों को टीजीटी शास्त्री तथा टीजीटी हिन्दी पदनाम देने का आग्रह किया।प्रदेशाध्यक्ष डॉ मनोज शैल ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व शिक्षा मंत्री गोविन्द ठाकुर ने इस बजट सत्र में शास्त्री व भाषाध्यापकों को टीजीटी पदनाम देने का वादा किया है,इसके लिए हम मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री का सभी शास्त्री व भाषाध्यापक आभार प्रकट करते हैं तथा सरकार व शिक्षा विभाग से निवेदन करते हैं कि इस बजट सत्र में इस टीजीटी पदनाम के वादे को पूरा कर शास्त्री व भाषाध्यापकों के वनवास व अज्ञातवास को समाप्त करे।इसके लिए शास्त्री व भाषाध्यापकों की एक 25 सदस्यीय संयुक्त समिति बनाई गई।जिसमें डॉ अरुण शर्मा को संयोजक,नरेश कुमार को संगठन मंत्री,कमल कांत गौतम को सह संयोजक तथा ज्ञान चंद को संयुक्त सचिव बनाया गया।डॉ शैल ने कहा कि शास्त्री व भाषाध्यापक हर विद्यालय की रीढ़ माने जाते हैं।विद्यालय के छोटे से बड़े हर कार्य में उनकी मुख्य भूमिका रहती है,फिर भी योग्य होने पर भी वे टीजीटी पदनाम न मिलने से उपेक्षित हैं।हर सरकार ने केवल अब तक आश्वासन ही दिया है,लेकिन जयराम सरकार ने इस बजट सत्र में इसे पूरा करने का वादा किया है और हमें पूर्ण रूप से आशा है कि आगामी 6 मार्च को मुख्यमंत्री आगामी बजट में इसकी घोषणा कर शास्त्री व भाषाध्यापकों को समान धारा में लाकर इस चिरपरिचित मांग को पूरा करेंगे।इस बैठक में परिषद् के संरक्षक डॉ अरुण शर्मा,उपाध्यक्ष अमर सेन,महासचिव डॉ अमित शर्मा,कोषाध्यक्ष सोहनलाल, अनमोलानन्द,संगठन मंत्री योगेश अत्रि,आईटी संयोजक अमनदीप शर्मा,चंबा के महासचिव हेम सिंह,ऊना के महासचिव शिवकुमार,हमीरपुर के महासचिव रजनीश कुमार,बिलासपुर के प्रधान राजेन्द्र शर्मा,शिमला के प्रधान दिग्विजयेन्द्र कालिया,सिरमौर के प्रधान रामपाल अत्रि,मण्डी के महासचिव बलवंत,सोलन के सोहन लाल,कमल कांत गौतम,खेमचंद शास्त्री,भाषाध्यापक नरेश कुमार,ज्ञान चन्द,देवेन्द्र कुमार,वीरेन्द्र कुमार,धर्मेन्द्र,राकेश कुमार सहित लगभग 80 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
सोलन जिला के सुबाथू छावनी स्थित आढ़त बाजार में केन्द्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में आज जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। सुबाथू छावनी के मुख्य अधिशाषी अधिकारी देवांशु चाौधरी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिविर में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, आयुष विभाग, शहरी विकास, हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम सोलन के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। शिविर में विभिन्न योजनाओं के लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। छावनी परिषद के उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने शिविर में उपस्थित सभी अधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने लोगों से पात्रता अनुसार योजनाओं का लाभ उठाने का भी आग्रह किया। शिविर में छावनी परिषद के उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, सदस्य मनीष गुप्ता, अरिता शर्मा, शकुन चैहान, छाावनी परिषद सुबाथू के अन्य कर्मचारियों सहित स्थानीय निवासी उपस्थित थे।
सोलन शहर में मालरोड सोलन पर सांय 5.30 बजे से रात्रि 8.00 बजे तक जनहित में सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही प्रतिबन्धित कर दी गई है। इस सम्बन्ध में जिला दण्डाधिकारी सोलन केसी चमन द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 एवं 117 तथा सड़क नियमन 1999 एवं हिमाचल प्रदेश मोटर वाहन नियम 1999 की सम्बन्धित धाराओं के तहत जारी किए गए हैं। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गए हैं। इस सम्बन्ध में 27 जून, 2006 के आदेशों के अनुरूप जारी शर्तें अपरिवर्तित रहेंगी।
कोविड-19 से सुरक्षा के दृष्टिगत कार्यान्वित किए जा रहे टीकाकरण अभियान के अन्तर्गत आज सोलन जिला के 11 स्थानों पर टीकाकरण किया गया। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल ने आज यहां दी। डाॅ. राजन उप्पल ने कहा कि आज 399 लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिए टीका लगाया गया। सोलन में क्षेत्रीय अस्पताल के पुराने प्रसूति वार्ड में 21, सामुदाायिक स्वास्थ्य केन्द्र नालागढ़ में 80, ईएसआई काठा में 20, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामशहर में 92, मल्होत्रा अस्पताल में 20, नागरिक अस्पताल अर्की में 20, पीएचसी पट्टा में 37, आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में 10 तथा टीबीएस धर्मपुर में 31, एमएमयू कुम्हारहट्टी-1 में 30 तथा एमएमयू कुम्हारहट्टी-2 में 38 लोगों का कोविड-19 टीकाकरण किया गया। डाॅ. राजन उप्पल ने कहा कि सभी लाभार्थियों को टीके के सम्बन्ध में पूर्व में मोबाईल पर सूचना प्रेषित की गई थी। उन्होंने कहा कि 28 दिन के उपरांत दूसरा टीकाकरण होगा। उन्होंने कहा कि आम जन की सुरक्षा एवं टीकाकरण की व्यापकता के दृष्टिगत सभी को इस दिशा में न केवल अफवाहों से बचना होगा अपितु कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए कोई ढिलाई भी नहीं बरतनी होगी। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि सार्वजनिक स्थानों पर नाक से ठोडी तक कवर करते हुए मास्क पहनें, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें और बार-बार अपने हाथ साबुन से धोएं या एल्कोहल युक्त सेनिटाईजर से साफ करें।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मन्त्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि पंचायती राज संस्थाएं लोकतन्त्र की बुनियाद हैं और इनके माध्यम से ही गांव-गांव का संतुलित विकास सम्भव है। डाॅ. सैजल आज सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत पट्टाबरावरी में जन समस्याएं सुनने के उपरान्त उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। डाॅ. सैजल ने इससे पूर्व पट्टा बरावरी स्थित मां दुर्गा के मन्दिर में पूजा-अर्चना की और सभी प्रदेश वासियों के स्वास्थ्य एवं सुख तथा समृद्धि की कामना की। उन्होंने ग्राम पंचायत पट्टा बरावरी के प्रथम प्रधान शंकर दास को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। डाॅ. सैजल ने कहा कि हमारे देश में संसद से लेकर ग्राम पंचायतों तक लोकतन्त्र का एक सुदृढ़ ताना-बाना स्थापित किया गया है। इसका उद्देश्य देश के प्रत्येक गांव एवं पंक्ति में खड़े अन्तिम व्यक्ति तक विकास के लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं का विशेष महत्व है और हिमाचल के विकास को जन सुलभ बनाने में पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि सदैव महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के ऊर्जावान नेतृत्व में प्रदेश सरकार नवीन योजनाओं के माध्यम से राज्य का संतुलित विकास सुनिश्चित बना रही है। गत 03 वर्षों में प्रदेश सरकार ने यह प्रयास किया है कि वास्तविक अर्थों में महिलाओं का सशक्तिकरण हो, युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार की नई राहें मिलें और कृषि तथा बागवानी क्षेत्र का समुचित विकास हो। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना तथा प्रदेश सरकार की हिमकेयर योजना का लाभ उठाने के लिए पात्रता के अनुसार गोल्डन कार्ड बनवाएं। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रदेश में गत 03 वर्षों में 76 हजार लाभार्थियों को निःशुल्क उपचार के लिए लगभग 80 करोड़ रुपए की सहायता प्रदान की गई है। डाॅ. सैजल ने ग्राम पंचायत पट्टा बरावरी सहित आसपास की विभिन्न पंचायतों के नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए आशा जताई कि सभी प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र के विकास में नई ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इंडोर खेल स्टेडियम के निर्माण के साथ-साथ अन्य विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन के निर्माण कार्य को भी शीघ्र पूरा किया जाएगा। उन्होंने विभिन्न मांगों को शीघ्र पूरा करने का आवश्वासन भी दिया। ग्राम पंचायत पट्टा बरावरी के प्रधान हरीश कौशल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा पंचायत की समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया। जिला परिषद सदस्य अमर सिंह ठाकुर तथा बीडीसी सदस्य अमर सिंह परिहार ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे। भाजपा मण्डल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, ग्राम पंचायत भारती के प्रधान मीना राम, ग्राम पंचायत ममलीग के प्रधान हरीचंद, ग्राम पंचायत जाबल जमरोट की प्रधान सीमा, ग्राम पंचायत जाडली के प्रधान रोशन लाल, बीडीसी सदस्य सुशील शर्मा, ग्राम पंचायत पट्टा बरावरी के उप प्रधान रणजीत सिंह, ग्राम पंचायत जाबल जमरोट के उप प्रधान राजीव कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता रामेश्वर शर्मा, ग्राम पंचायत पट्टा बरावरी की पूर्व प्रधान प्रोमिला कौशल, उमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव, खण्ड विकास अधिकारी ललित दुल्टा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. राजन उप्पल, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. राजेन्द्र शर्मा, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ सतीश कुमार सहित अन्य अधिकारी, भाजपा तथा भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी तथा ग्राम वासी इस अवसर पर उपस्थित थे।
विश्व हिंदू परिषद दाड़लाघाट द्वारा राम मंदिर निर्माण के उपलक्ष्य पर लोगों को जागरूक करने के लिए सरयांज में भव्य कार बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली सरयांज से लेकर शीलघाट तक निकली।इस दौरान लगभग एक सौ लोगों ने इस भव्य रैली में भाग लिया और लगभग 15 गाड़ियां इस रैली में मौजूद रही।इस भव्य कार बाइक रैली को लेकर गांव वालों में काफी भारी उत्साह और उमंग देखी गई।इस अवसर पर दाडलाघाट जिला प्रचारक श्री देव ने अपने बौद्धिक मे लोगो से आग्रह किया की यह स्वपन लगभग 500 वर्षों के बाद पूरा हो रहा है,पता नहीं कितनी पीढ़ियों ने इस सपने को पूरा करने के लिए अपनी जान को गवा दी,उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि लोग इस पुण्य के काम में बढ़-चढ़कर भाग ले।इस कार्यक्रम मे जिला शारीरिक प्रमुख कमल कांत,खंड महाविद्यालय प्रमुख हिमांशु,कुंहर मंडल कार्यवाह जुगल,ग्राम पंचायत सरयांज प्रधान रमेश ठाकुर,उप प्रधान प्रकाश,जघून पंचायत के उप प्रधान कली राम,पूर्व में सरयांज के उप प्रधान कमल कांत,संतराम भारद्वाज,संतराम कोंडल व चमत्कार युवक मंडल बुईला के अध्यक्ष कमलेश ठाकुर,पवन ठाकुर,प्रवीण कुमार,दिनेश ठाकुर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के अंतर्गत गांव बेटड व उसके आसपास के क्षेत्रों में 07 फरवरी 2021 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।सहायक अभियंता दाड़लाघाट मनमोहन सिंह चंदेल ने बताया कि लाइन के आवश्यक रख रखाव व मुरम्मत हेतु प्रातः 10 बजे से 4 तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।उन्होंने सभी संबंधित लोगों से असुविधा हेतु सहयोग की अपील की है।
गैर संचारित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट की सामुदायिक स्वास्थ्य परियोजना के तहत गांव शेरवाला और नेवड़ी में मधुमेह और रक्तचाप जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान अम्बिका रानी,सावित्री देवी,बिमला शर्मा और सुनीता देवी ने समुदाय को जागरूक करके रक्त चाप जांच और मधुमेह जांच हेतु प्रेरित किया गया। सामुदयिक स्वास्थ्य परियोजना समन्वयक अजीत कुमार सिंह ने बताया की इस शिविर में 30 वर्ष से अधिक उम्र के 106 व्यक्तियों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और परामर्श दिया गया। मधुमेह और उच्च रक्तचाप आज के वर्तमान परिवेश में लोगों के जीवन में एक त्रासदी ला रहा है,जिसे हम सब मिलकर जीवन शैली में सुधार करके नियंत्रण में ला सकते है।कार्यक्रम प्रबंधक भूपेंद्र गांधी ने कहा की अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट सदैव ऐसे ही जांच और परामर्श शिविर नियमित रुप से करता रहेगा, स्वास्थ्य परियोजना के तहत 31 गावों में गैर संचारित रोग नियंत्रण का कार्यक्रम संचालित हो रहें है जिसका उदेश्य है,समुदाय स्तर पर व्यक्तियों के जीवन शैली में सुधार करके नियंत्रण में लाना और स्वास्थ्यप्रद जीवन शैली को विकसित करना है।
दिनांक 05-02-2021 को जिला पुलिस सोलन द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अनुसार कुल 310 चालान किये जाकर कुल 85,000/- रूपये जुर्माना प्राप्त किया गया । जिनमें W/O Driving License= 24 ,Dangerous Driving=09, Pressure Horn=03W/O Helmet=41, W/O Seat Belt=83, Use Mobile while Driving =07 व idle Parking=51 तथा अन्य में 92 चालान किये गये । इसके अतिरिक्त पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत 03 चालान (W/Mask) कुल 3,000/- रू0 जुर्माना किया गया ।
जिला दण्डाधिकारी सोलन केसी चमन ने प्रदेश सरकार द्वारा 15 फरवरी, 2021 से विभिन्न महाविद्यालयों, विद्यालयों तथा शिक्षण संस्थानों को खोलने के निर्णय के दृष्टिगत कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए आवश्यक आदेश जारी किए हैं। जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार सोलन जिला में कोविड-19 महामारी से बचाव के दृष्टिगत सभी शिक्षण संस्थानों में छात्रों, विद्यालय कर्मियों एवं आगंतुकों के लिए मास्क पहनना तथा निर्धारित सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करना आवश्यक होगा। सभी शिक्षण संस्थानों के प्रत्येक प्रवेश एवं निकासी द्वार पर थर्मल स्केनिंग तथा हैण्ड वाॅश अथवा सेनिटाईजर का प्रयोग भी अनिवार्य होगा। आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि शिक्षण संस्थानों में अपना कार्यभार सम्भालने से पूर्व सभी अध्यापन एवं गैर अध्यापन कर्मियों के लिए कोविड-19 परीक्षण करवाना अनिवार्य है। इन आदेशों के अनुसार कोई व्यक्ति अथवा अध्यापन कर्मी जिसका कोविड-19 संक्रमण के लिए विद्यालय में प्रवेश से कम से कम एक सप्ताह पूर्व तक आरटी-पीसीआर परीक्षण, ट्रू नैट अथवा सीबी-एनएएटी परीक्षण नेगेटिव पाया गया हो, को भी छूट प्रदान की गई है। यह परीक्षण भारतीय चिकित्सा अनुसन्धान परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त अथवा स्वीकृत प्रयोगशाला में करवाया गया होना चाहिए। ऐसे सभी व्यक्तियों को आवश्यक एहतियाती उपायों का पालन करना अनिवार्य होगा। आदेशों में कहा गया है कि सोलन जिला के ग्रीष्मकालीन विद्यालयों में कार्यरत अध्यापन तथा गैर अध्यापन कर्मियों के लिए 15 दिन के अन्तराल पर कोविड-19 महामारी के लिए रेंडम सैम्पलिंग करवाना अनिवार्य है। जिला दण्डाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि जिला के सभी उमण्डलाधिकारी, उप निदेशक शिक्षा (उच्च एवं प्रारम्भिक) तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी इन आदेशों की अनुपालना सुनिश्चिित बनाएंगे और परीक्षण सैम्पलिंग के लिए अपनी रिपोर्ट दैनिक आधार पर जिला दण्डाधिकारी को प्रेषित करेंगे। आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि सभी शिक्षण संस्थानों को कोविड-19 महामारी से बचाव के सम्बन्ध में प्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों एवं मानक परिचालन प्रक्रिया का पालन करना होगा। इस आदेश की अवहेलना पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188, 269, 270 के साथ-साथ अन्य विधि सम्मत प्रावधानों के अनुरूप दण्डनीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। यह आदेश आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेंगे।
सोलन जिला का 19वां जनमंच 14 फरवरी, 2021 को सोलन विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। यह जनमंच सोलन विधानसभा क्षेत्र के तहत कण्डाघाट उपमण्डल की ग्राम पंचायत ममलीग में आयोजित होगा। यह जानकारी आज यहां उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. संजीव धीमान ने जनमंच के आयोजन के लिए बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। डाॅ. संजीव धीमान ने कहा कि ममलीग में आयोजित होने वाले जनमंच की अध्यक्षता प्रदेश के शहरी विकास, नगर नियोजन, आवास, विधि, संसदीय कार्य एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज करेंगे। यह जनमंच राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ममलीग में आयोजित किया जाएगा। जनमंच प्रातः 10.00 बजे आरंभ होगा। डाॅ. संजीव धीमान ने कहा कि जनमंच के लिए शिकायतों व समस्याओं से सम्बन्धित आवेदन 11 फरवरी, 2021 तक उपमण्डलाधिकारी कार्यालय कण्डाघाट तथा खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय कण्डाघाट को प्रेषित किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस जनमंच में कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत छावशा, पौधना, कोट, कनैर, जधाणा, सतड़ोल, सायरी, ममलीग तथा काहला की समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। डाॅ. संजीव धीमान ने कहा कि जनमंच में कोविड-19 जागरूकता से सम्बन्धित स्टाॅल भी स्थापित किया जाएगा तथा जनमंच में आने वाले सभी व्यक्तियों की थर्मल स्केनिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनमंच में रेपिड एंटीजन टेस्ट भी किए जाएंगे। उमण्डलाधिकारी ने कहा कि 14 फरवरी को पोलियो टीकाकरण अभियान भी कार्यान्वित किया जा रहा है। इसके दृष्टिगत जनमंच स्थल पर पल्स पोलियो टीकाकरण का स्टाॅल भी स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित ग्राम पंचायतों में लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने तथा विभिन्न विभागों से सम्बन्धित योजनाओं की समीक्षा के लिए पूर्व जनमंच गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि पूर्व जनमंच गतिविधियों के तहत 10 फरवरी, 2021 को प्रातः काल के समय ग्राम पंचायत सतड़ोल में कार्यक्रम आयोजित होगा। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कनैर, जधाणा, ममलीग तथा सतड़ोल ग्राम पंचायतों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 10 फरवरी को ग्राम पंचायत सायरी में दोपहर बाद ग्राम पंचायत काहला तथा सायरी से सम्बन्धित पूर्व जनमंच गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। 11 फरवरी, 2021 को सुबह के समय ग्राम पंचायत छावशा तथा पौधना के लिए एवं दोपहर बाद ग्राम पंचायत कोट में पूर्व जनमंच गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उपमण्डलाधिकारी ने कहा कि जनमंच में आयुषमान भारत एवं हिमकेयर योजना के तहत शेष लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड भी बनाए जाएंगे। क्षेत्र के स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पाद स्टाॅल भी स्थापित किए जाएंगे। डाॅ. संजीव धीमान ने जनमंच को सफल बनाने एवं लोगों को लाभान्वित करने के लिए उचित दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड अर्की के अधिशाषी अभियन्ता विकास ठाकुर, लोक निर्माण विभाग कण्डाघाट के सहायक अभियन्ता शुभम अग्रवाल, तहसीलदार कण्डाघाट अमन राणा, सीडीपीओ कण्डाघाट पवन कुमार, तहसील कल्याण अधिकारी गवा नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
भाजपा मंडल अर्की की बैठक मंडलाध्यक्ष डी के उपाध्याय की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस अर्की में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री के सलाहकार त्रिलोक जमवाल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। व रत्न सिंह पाल अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास महासंघ व पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा विशेष रूप में उपस्थित रहे। मुख्यातिथि का बीजेपी पदाधिकारियों द्वारा शॉल टोपी व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। बैठक में सभी प्रधानों, उपप्रधानों जिलापरिषद सदस्यों व बीडीसी सदस्यों का सम्मान टोपी व शॉल पहना कर किया गया। ज्ञात रहे कि बैठक में ब्लॉक कुनिहार के 23 वार्डों से 42 बीजेपी समर्थित प्रधान व 39 उपप्रधान विजयी हुए हैं। मंडलाध्यक्ष ने सभी विजयी हुए प्रत्याशियों को जीत की बधाई दी और इस जीत पर खुशी जाहिर की कि अर्की विधानसभा क्षेत्र में हमारी पार्टी ने जो जीत का परचम लहराया है ये 2022 की जीत का परचम है। लोगों को सम्बोधित करते हुए त्रिलोक जमवाल ने कहाकि पार्टी की यह जीत 2022 में होने वाले विधानसभा के चुनावों में बीजेपी की जीत की पहली कड़ी है।
निर्मल ग्राम पंचायत नौणी मे 10 लाख की लागत से कूडा सँयत्रित करने हेतु आधुनिक तकनीक से लैस मशीनों का कार्य प्रारम्भ हो चुका है जिससे मिनटों मे कूडा राख बन जाएगा हिमाचल प्रदेश सरकार के पँचायती राज निदेशालय के सौजन्य से इस योजना को कार्यान्वित किया जा रहा है यह जानकारी देते हुए पँचायत सचिव हेमंत शर्मा ने बताया कि 10 लाख रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से लैस शौचालय बनाने का कार्य जोरों पर हैं। दोनों ही योजनाओं को अतिशीघ्र लोगों को समर्पित किया जाएगा। पूर्व प्रधान बलदेव सिंह वर्तमान प्रधान मदन सिंह उप प्रधान हरदेवसिंह सदस्य सँजय शर्मा अनिता कोँडल की उपस्थिति मे तकनीकी निरीक्षक योगेश कश्यप ने कूडा सँयत्र को सँचालित किया और बताया कि मिनटों मे क ई क्वीँटल कूडा राख मे परिवर्तित हो सकेगा।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मन्त्री डाॅ. राजीव सैजल 06 फरवरी, 2021 से सोलन जिला के प्रवास पर आ रहे हैं। डाॅ. सैजल 06 फरवरी को दोपहर 01.00 बजे सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत पट्टाबरावरी में जन समस्याएं सुनेंगे। वे 07 फरवरी, 2021 को कसौली विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों में लोगों की समस्याएं सुनेंगे।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्री 08 फरवरी, 2021 को कसौली विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्ग विभिन्न क्षेत्रों में जन समस्याएं सुनेंगे।
कोविड-19 से सुरक्षा के दृष्टिगत कार्यान्वित किए जा रहे टीकाकरण अभियान के अन्तर्गत आज सोलन जिला के 09 स्थानों पर टीकाकरण किया गया। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल ने आज यहां दी। डाॅ. राजन उप्पल ने कहा कि आज 486 लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिए टीका लगाया गया। सोलन में क्षेत्रीय अस्पताल के पुराने प्रसूति वार्ड में 20, सामुदाायिक स्वास्थ्य केन्द्र नालागढ़ में 68, ईएसआई काठा में 29, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामशहर में 77, मल्होत्रा अस्पताल में 60, नागरिक अस्पताल अर्की में 10, जीपीएस बरोटीवाला में 86, आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में 40 तथा टीबीएस धर्मपुर में 96 लोगों का कोविड-19 टीकाकरण किया गया। डाॅ. राजन उप्पल ने कहा कि सभी लाभार्थियों को टीके के सम्बन्ध में पूर्व में मोबाईल पर सूचना प्रेषित की गई थी। उन्होंने कहा कि 28 दिन के उपरांत दूसरा टीकाकरण होगा। उन्होंने कहा कि आम जन की सुरक्षा एवं टीकाकरण की व्यापकता के दृष्टिगत सभी को इस दिशा में न केवल अफवाहों से बचना होगा अपितु कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए कोई ढिलाई भी नहीं बरतनी होगी। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि सार्वजनिक स्थानों पर नाक से ठोडी तक कवर करते हुए मास्क पहनें, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें और बार-बार अपने हाथ साबुन से धोएं या एल्कोहल युक्त सेनिटाईजर से साफ करें।
सोलन जिला में शास्त्री अध्यापकों की बैच आधार पर भर्ती के लिए काउन्सिलिंग की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। यह जानकारी उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा रोशन जसवाल ने दी। रोशन जसवाल ने कहा कि सोलन जिला में शास्त्री अध्यापकों के 27 पद बैच आधार पर भरने के लिए काउन्सिलिंग 17 व 18 फरवरी, 2021 को उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सोलन के कार्यालय में होगी। उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए पात्र उम्मीदवारों की सूची सोलन जिला के विभिन्न रोजगार कार्यालयों से प्राप्त हो चुकी है। सभी पात्र उम्मीदवारों को बुलावा पत्र भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी पात्र उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय से छूट गया हो तो वह समीप के रोजगार कार्यालय से 15 फरवरी, 2021 तक अपना नाम उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा के कार्यालय को भिजवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में कार्यालय की वैबसाईट www.ddeesolan.tk पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। रोशन जसवाल ने कहा कि इन पदों के लिए सामान्य श्रेणी के वर्ष 2003 बैच तक के उत्तीर्ण विद्यार्थी, अनुसूचित जाति/बीपीएल श्रेणी के वर्ष 2010 बैच तक के उत्तीर्ण विद्यार्थी, अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के वर्ष 2015 बैच तक के उत्तीर्ण विद्यार्थी, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के वर्ष 2005 बैच तक के उत्तीर्ण विद्यार्थी तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के वर्ष 2009 बैच तक के उत्तीर्ण विद्यार्थी पात्र हैं। रोशन जसवाल ने कहा कि पात्र अभ्यर्थियों को अपने साथ दसवीं व जमा दो/ शास्त्री डिग्री का प्रमाण पत्र, शिक्षक योग्यता परीक्षा प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र जो अधिकृत सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग का प्रमाण पत्र जो प्रदेश सरकार द्वारा अधिकृत सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो, नवीनतम पासपोर्ट आकार का फोटो, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण पत्र तथा चरित्र प्रमाण पत्र जो कि प्रदेश सरकार द्वारा अधिकृत सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो साथ लाना होगा। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सोलन के कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। .
मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. राजन उप्पल ने आमजन से आग्रह किया है कि वे महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत शीघ्र अपना गोल्डन कार्ड बनवाएं ताकि पात्र व्यक्ति समय पर योजना से लाभान्वित हो सकें। डाॅ. उप्पल ने कहा कि आयुष्मान भारत अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। इसके तहत पात्र परिवार के लिए 05 लाख रुपए तक निःशुल्क उपचार का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ उठाने के लिए लाभार्थी के पास गोल्डन कार्ड होना आवश्यक है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत समीप के लोकमित्र केन्द्र एवं पंजीकृत अस्पताल में गोल्डन कार्ड बनवाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि लाभार्थी परिवारों की सूची वैबसाईट ूूूण्ीचेइलेण्प पर उपलब्ध है। लाभार्थी परिवारों की जानकारी सम्बन्धित खण्ड चिकित्सा अधिकारी के अतिरिक्त नगर निगम सोलन, नगर परिषद नालागढ़, नगर परिषद बद्दी, नगर परिषद परवाणू, नगर पंचायत अर्की के कार्यालय के साथ-साथ सभी ग्राम पंचायत सचिवों एवं आशा कार्यकर्ताओं के पास उपलब्ध है। डाॅ. उप्पल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना के दायरे से बाहर रहे लोगों के लिए हिमकेयर योजना कार्यान्वित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हिमकेयर योजना के तहत भी पात्र परिवार के लिए 05 लाख रुपए तक का निःशुल्क उपचार उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि हिमकेयर योजना के तहत भी कार्ड बनवाना अनिवार्य है। हिमकेयर योजना के तहत पंजीकरण की अन्तिम तिथि 31 मार्च, 2021 निर्धारित की गई है। उन्होंने लोगो से आग्रह किया कि पात्रता के अनुसार आयुष्मान भारत योजना के तहत गोडल्डन कार्ड बनवाएं अथवा हिमकेयर योजना के तहत 31 मार्च, 2021 तक पंजीकरण करवाएं।
विश्व हिंदू परिषद के सौजन्य से इन दिनों प्रभु श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह किया जा रहा है। इसी कड़ी में राम भक्तों की टोली पंचायत दाड़लाघाट, रौडी, बरायली, सन्याडी मोड़, नवगांव,पारनु,चाखड़, हनुमान बड़ोग, सूरजपुर मांगू, सेवड़ा चंडी,कश्लोग सहित अन्य पंचायतों में घर घर जाकर लोगों से राम मंदिर निर्माण के लिए सामर्थ्य अनुसार धन संग्रह किया। इस दौरान लोगों द्वारा राम भक्तों की टोली को भरपूर सहयोग दिया जा रहा है। नगर सयोजक प्रदीप कुमार ने स्थानीय लोगों से आग्रह किया है कि वह भी अपनी-अपनी पंचायत में राम मंदिर निर्माण कार्य में अपना सहयोग दे। ताकि भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बन सके।
हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद पेंशनर एसोसिएशन दाड़लाघाट एवं नम्होल यूनिट की मासिक बैठक का आयोजन पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह नम्होल में 9 फरवरी को किया जाएगा। महासचिव प्रेम केशव ने बताया इस बैठक में पेंशनरों की अनदेखी,बिजली बोर्ड के विघटन तथा सरकार से 2016 के सातवें वेतन आयोग के तहत अदायगी। इसके अलावा 2003 के बाद लगे सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन व पेंशन भत्ते को कर्मचारियों की बेसिक पेंशन में शामिल करने आदि के बारे में सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों से विचार विमर्श करने के बाद सरकार व विद्युत बोर्ड प्रशासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों से आग्रह किया है कि 11:00 बजे सभा स्थल में पहुंचकर इस बैठक को सफल बनाएं।
ग्राम पंचायत मांगल में नैना महिला मंडल समत्याड़ी की प्रधान रामप्यारी एवं सभी महिलाओं ने नवनिर्वाचित प्रधान उर्मिला देवी,उपप्रधान सीताराम ठाकुर व वार्ड नंबर 2 की सदस्य निर्मला देवी,समाज सेवक दीतु राम को सम्मानित किया। इस दौरान महिला मंडल ने अपने गांव की समस्याओं को पंचायत प्रतिनिधियों के सामने भी रखा। इस मौके पर उपप्रधान सीताराम ठाकुर ने सभी ग्राम वासियों को आश्वासन दिया कि हम सभी प्रतिनिधि आपकी आकांक्षाओं पर खरा उतरेंगे एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही हिम केयर,स्वास्थ्य योजना,प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना,दुर्घटना बीमा योजना,किसान सम्मान निधि योजना,विधवा बुढ़ापा,अपंगता बीमा के बारे में विस्तार से बताया।इस अवसर पर प्रेमलाल,बृजलाल पंवर,दौलतराम हीरा सिंह,छागू राम,देवेंद्र,धर्मा सहित महिला मंडल की सदस्य व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
लघु उद्योग भारती प्रदेश महामंत्री एवं ज़ोन चेयरमैन लायंस क्लब परवाणू कालका विकास सेठ ने अपने सम्बोधन में कहा कि डॉ डेजी ठाकुर प्रदेश की एक महत्वपूर्ण नेता है । यह सौभाग्य का विषय है कि परवाणू से सम्बंधित है ,पिछले कार्यकाल में डॉ डेज़ी की उपलब्धियों के बारे में बताया। लायन पूजा गोयल ने कहा की वे डॉ डेज़ी के पद चिन्हों पर चल कर उनका अनुशरण करना चाहती है। लायंस क्लब के प्रेसिडेंट तरुण गर्ग एवम लघु उद्योग भारती के प्रेसीडेंट उपेन्द्र मंडयाल एवम अन्य पदाधिकारी ने अपने संबोधन में डॉ डेज़ी को बधाई एवम शुभकामनाएं दी और कहा कि आशा करते है जिस प्रकार से आप अपने पिछले कार्यकाल में संघठनो का सहयोग करते रहे है आने वाले समय भी करते रहगे।डॉ डेज़ी ठाकुर ने अपने सम्बोधन में दोनों संगठनों का धन्यवाद किया और लॉकडाउन समय को याद करते हुए कहा कि सामने बैठे दोनों संगठनों ने सेवाकार्य में बहुत सहयोग एवम योग दान दिया था। डॉ डेज़ी ठाकुर ने कहा सभी समाजिक संगठनों को महिला अधिकारों के बारे में समाज को जाग्रत करने चाहिए।डॉ डेज़ी ठाकुर ने नवीन कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवम स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल का धन्यवाद कहा और कहा प्रदेश का सौभाग्य कि इतना प्रभावशाली नेतृत्व मिला है। इस अवसर पर रीजन चेयरमैन समिन्दर गर्ग, लायंस क्लब परवाणु कालका के प्रेसिडेंट तरुण गर्ग लघु उद्योग भारती प्रेसिडेंट यू एस मंडयाल कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता महासचिव नरेश शर्मा जोली लॉयन राहुल अत्री लायन,लायन विनीत गोयल पीके शर्मा, लॉयन पूजा गोयल आदि उपस्थित रहे।
शुक्रवार को परवाणू नगर परिषद में शपथ ग्रहण समाहर्रो आयोजित किया गया। शपथ समाहरो में जीते हुए उम्मीदवारों ने शपथ ग्रहण की। नगर परिषद परवाणू में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का भी चुनाव हुआ और वार्ड नंबर 9 से जीती हुई उम्मीदवार निशा शर्मा को परवाणू नगर परिषद का अध्यक्ष बनाया गया एवम उपाध्यक्ष पद के लिए सोनियाँ शर्मा ने शपथ ग्रहण की। शपथ समाहरो में भाजपा के जीते हुए सभी उम्मीदवार मौजूद रहे। निशा शर्मा ने कहा जो भी जिम्मेदारी उन्हें मिली है उसे वह पूरी ईमानदारी से निभाएंगी और परवाणू के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने देंगी। इस कार्यक्रम में नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष ठाकुर दास एवं बाबा हरदीप सिंह भी मौजूद रहे।
उपायुक्त सोलन केसी चमन ने कहा कि जिला सोलन में पल्स पोलियो अभियान के तहत 14 फरवरी 2021 को 84204 बच्चों को पोलियो प्रतिरक्षण दवा पिलाई जाएगी। केसी चमन आज यहां इस संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। केसी चमन ने कहा कि 14 फरवरी को जिला में विभिन्न स्थानों पर बूथ स्थापित कर शून्य से पांच वर्ष तक आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो ड्राॅप्स पिलाई जाएंगी। उन्होंने शून्य से पांच वर्ष तक के आयुवर्ग के बच्चों के अभिभावकों से आग्रह किया कि वे 14 फरवरी को बच्चों को पोलियो ड्राॅप्स पिलाने के लिए बूथ पर अवश्य लेकर आएं। उन्होंने कहा कि 15 तथा 16 फरवरी, 2021 को पोलियो ड्राॅप्स घर-घर जाकर पिलाई जाएगी ताकि कोई भी बच्चा पोलियो दवाई पिलाने से न छूटे। उपायुक्त ने कहा कि इसके लिए जिला में 440 बूथ स्थापित किए जाएंगे। जिले के विभिन्न प्रवेश स्थानों पर 06 ट्रांजिट बूथ स्थापित किए जाएंगे ताकि विभिन्न क्षेत्रों अथवा अन्य राज्यों से आने वाले बच्चों को भी पोलियो ड्राॅप्स पिलाई जा सके। उन्होंने कहा अन्य राज्यों से यहां रह रहे बच्चों तथा झुग्गी-झोंपड़ियों में रहने वाले एवं कामगारों के बच्चों को दवा पिलाने के लिए 88 सचल टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्य में आशा तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की विशेष भूमिका रहती है। उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं विशेषकर रोटरी क्लब से इस अभियान में सहयोग की अपील की। उन्होंने परिवहन विभाग को निर्देश दिए कि वे निगम तथा निजी बसों के चालकों को जिले के विभिन्न बस अड्डों तथा ट्रांजिट बूथों पर बसें रोकने के निर्देश दें। बैठक में कोविड-19 टीकाकरण के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि जिला में 04 फरवरी 2021 तक 3292 लाभार्थियों का कोविड-19 टीकाकरण किया जा चुका है। उन्होंने आशा तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे लोगो को अधिक से अधिक टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मुक्ता रस्तोगी ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान को विभिन्न विभागों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से सफल बनाया जाएगा। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. राजेन्द्र शर्मा, विभिन्न खण्डों के खण्ड चिकित्सा अधिकारी तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।
सोलन जिला में वर्ष 2021-22 में एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत लगभग 24 करोड़ रुपए की वार्षिक कार्य योजना तैयार की गई है। उपायुक्त सोलन केसी चमन ने यह जानकारी एकीकृत बागवानी विकास मिशन की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। केसी चमन ने कहा कि एकीकृत बागवानी विकास मिशन के अन्तर्गत वर्ष 2021-22 में सोलन जिला में विभिन्न गतिविधियों के लिए लगभग 24 करोड़ रुपए की कार्य योजना तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि बैठक में इस कार्य योजना को स्वीकृत कर उचित कार्यवाही के लिए प्रदेश सरकार को प्रेषित कर दिया गया है। इस योजना को बागवानी मिशन के तहत स्वीकृति के लिए केन्द्र सरकार को प्रेषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एकीकृत बागवानी विकास मिशन के अन्तर्गत वर्ष 2021-22 में विभिन्न बागवानी गतिविधियों पर 24 करोड़ रुपए व्यय करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत जिला में 4873 लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाना है। सोलन विकास खण्ड में 714, कण्डाघाट विकास खण्ड में 1907, कुनिहार विकास खण्ड में 356, धर्मपुर विकास खण्ड में 259 तथा नालागढ़ विकास खण्ड में 1135 लाभार्थियों को सहायता प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वर्ष 2021-22 में सम्मेलन एवं कार्यशालाएं इत्यादि आयोजित कर जिला के 500 लाभार्थियों को जागरूक भी किया जाएगा। एकीकृत बागवानी मिशन के अन्तर्गत वर्ष 2018-19 में 652, वर्ष 2019-20 में 517 तथा वर्ष 2020-21 में 81 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के लाभ प्रदान किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित हिमाचल प्रदेश बागवानी विकास परियोजना के तहत जिला में 7 समूह निर्धारित किए गए हैं। इनमें सेब तथा गुठलीदार फलों के उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा। इन समूहों में धारों की धार, करोग, कुरगल, सेवला, शिल्ली, दामकड़ी तथा ममलीग को चिन्हित किया गया है। इन क्षेत्रों में इटली तथा अमेरिका से आयातीत सेब तथा गुठलीदार पौधों को रोपित किया जाएगा। इस अवसर पर उपनिदेशक बागवानी विभाग डाॅ. राजेन्द्र शर्मा, जिला के अग्रणी बैंक यूको बैंक के प्रबन्धक केके जसवाल, वन मण्डलाधिकारी एके वर्मा तथा विषयवाद विशेषज्ञ शिवाली ठाकुर इस अवसर पर उपस्थित थे।
बाल विकास परियोजना अधिकारी कण्डाघाट के वाहन की नीलामी 17 फरवरी, 2021 को मिनी सचिवालय सोलन में प्रातः 11.00 बजे आयोजित की जाएगी। यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी कण्डाघाट पवन कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बोली दाता को 5000 रुपए की धरोहर राशि बोली में भाग लेने से पूर्व बोली के दिन ही जमा करवानी होगी। बोली के उपरांत असफल बोलीदाता की धरोहर राशि वापिस कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इच्छुक बोली दाता उक्त वाहन का निरीक्षण किसी भी कार्यदिवस पर प्रातः 10.00 बजे सांय 4.00 बजे तक मिनी सचिवालय कण्डाघाट के पार्किंग क्षेत्र में कर सकता है। अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी कण्डाघाट के कार्यालय की दूरभाष संख्या 01792-256367 पर संपर्क किया जा सकता है।
सोलन जिला में जेबीटी अध्यापकों के 47 पदों की बैच आधार पर भर्ती के लिए काउन्सिलिंग 15 से 18 फरवरी, 2021 तक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाईट) सोलन के कार्यालय में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा रोशन जसवाल ने दी। रोशन जसवाल ने कहा कि यह भर्ती अनुबन्ध आधार पर की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभिन्न रोजगार कार्यालयों से पात्र उम्मीदवारों की सूची प्राप्त हो चुकी है। पात्र अभ्यर्थियों को काउन्सिलिंग के लिए बुलावा पत्र प्रेषित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन पदों पर काउन्सिलिंग के लिए सामान्य श्रेणी के लिए वर्ष 2011 के उत्तीर्ण विद्यार्थी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग तथा स्वतन्त्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए वर्ष 2013 के उत्तीर्ण विद्यार्थियों को काउन्सिलिंग के लिए बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि काउन्सिलिंग के लिए पात्र अभ्यर्थियों को 15 से 18 फरवरी, 2021 तक प्रातः 10.30 बजे डाईट संस्थान सोलन में उपस्थित होना होगा। उन्होंने कहा कि उक्त भर्ती के लिए सामान्य श्रेणी के 19 पद, अनुसूचित जाति श्रेणी के 11 पद, अनुसूचित जनजाति श्रेणी का 01 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के 09 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 06 पद तथा स्वतन्त्रता सेनानियों के आश्रितों का 01 पद है। रोशन जसवाल ने कहा कि पात्र अभ्यर्थियों को अपने साथ दसवीं व जमा दो या इसके समकक्ष योग्यता प्रमाण पत्र, जेबीटी का प्रमाण पत्र, शिक्षक योग्यता परीक्षा प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र जो अधिकृत सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग का प्रमाण पत्र जो प्रदेश सरकार द्वारा अधिकृत सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो, नवीनतम पासपोर्ट आकार का फोटो, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण पत्र तथा चरित्र प्रमाण पत्र जो कि प्रदेश सरकार द्वारा अधिकृत सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो साथ लाना होगा। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सोलन के कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
सोलन जिला के सुबाथू छावनी स्थित आढ़त बाजार में केन्द्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओ के सम्बन्ध में 06 फरवरी, 2021 को जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी सुबाथू छावनी के मुख्य अधिशाषी अधिकारी देवांशु चैधरी ने आज यहां दी। उन्होंने कहा कि शिविर प्रातः 11.30 बजे आरम्भ होगा। उन्होंने कहा कि शिविर में केन्द्र व राज्य सरकार के अधिकारियों द्वारा विभिन्न योजनाओं तथा कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की जाएगी। उन्होंने समस्त छावनी निवासियों तथा आम जनता से जागरूकता शिविर में उपस्थित होने की अपील की है। उन्होंने आग्रह किया कि शिविर के दौरान कोविड-19 महामारी निर्देशों के अनुरूप मास्क पहने तथा सामाजिक दूरी नियम का पालन करें।
विश्व हिंदू परिषद के सौजन्य से प्रदेश में श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह किया जा रहा है। इसी कड़ी में राम भक्तों की एक टोली ने चाखड़ पंचायत में घर घर जाकर लोगों से राम मंदिर निर्माण के लिए सामर्थ्य अनुसार धन इकठा किया । इस दौरान लोगों द्वारा भी राम भक्तों की टोली को भरपूर सहयोग दिया जा रहा है। भाजपा युवा मोर्चा अर्की के अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर ने सभी युवा साथियों से आग्रह किया है कि वह भी अपनी-अपनी पंचायत में राम मंदिर निर्माण कार्य में अपना सहयोग दे, ताकि भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बन सके। इस मौके पर हेमराज,अमित बन्सल व रोशन ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
गैर संचारित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट की सामुदायिक स्वास्थ्य परियोजना के तहत गांव चंडी में मधुमेह और रक्तचाप जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान उमा शर्मा और कांन्ता वर्मा द्वारा समुदाय को जागरूक करके रक्त चाप जांच और मधुमेह जांच हेतु प्रेरित किया गया। सामुदयिक स्वास्थ्य परियोजना समन्वयक अजीत कुमार सिंह ने बताया की आज के इस शिविर में 30 वर्ष से अधिक उम्र के 40 व्यक्तियों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच करके उन्हें परामर्श दिया गया। उन्होंने कहा कि मधुमेह और उच्च रक्तचाप आज के वर्तमान परिवेश में लोगों के जीवन में एक त्रासदी ला रहा है जिसे हम सब मिलकर होने वाले जीवन शैली में सुधार करके नियंत्रण में ला सकते है। कार्यक्रम प्रबंधक भूपेंद्र गांधी ने कहा कि अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट सदैव ऐसे ही जांच और परामर्श शिविर नियमित रुप से करता रहेगा।
हरिजन कल्याण समिति मलावन की बैठक बुधवार को आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता ग्राम पंचायत संघोई के प्रधान जगतराम ने की। बैठक में पुरानी कार्यकारिणी भंग कर नई कार्यकरिणी का गठन किया गया। जिसमे प्रधान चुन्नीलाल,उप प्रधान धर्मपाल,महासचिव देवीचंद,सहसचिव कांशी राम,कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार,ऑडिटर रामलाल,मुख्य सलाहकार जगत राम व प्रेस सचिव भक्त राम कौशल को बनाया गया। नवनियुक्त प्रधान चुन्नी लाल ने कहा कि हरिजन कल्याण समिति मलावन ने जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें दी है वह उसे सही से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वह सभी को साथ लेकर गांव व पंचायत के विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। इस दौरान प्रधान चुन्नीलाल ने बताया कि मंगलवार को हरिजन कल्याण समिति मलावन का एक प्रतिनिधिमंडल अर्की विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक तथा भूतपूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिला।इस मौके पर लोगों ने अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं से पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को अवगत करवाया।प्रतिनिधिमंडल में हरिजन कल्याण समिति मलावन के प्रधान चुनीलाल बंसल,उप प्रधान धर्मपाल,महासचिव देवी चंद,सहसचिव काशीराम,कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार,उप सलाहकार मनसाराम,सदस्य माठूराम,दिलीप कुमार,भगतराम,हीरालाल,खूब सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
वनमंडल कुनिहार के दाड़लाघाट वन परिक्षेत्र में इन दिनों बंदरों की नसबंदी हेतु बंदरों को पकड़ा जा रहा है। वनमंडल अधिकारी कुनिहार हितेंदर कुमार गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष वनमंडल कुनिहार में 215 बंदरों की नसबंदी का लक्षय निर्धारित किया गया है,जिसे शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। उन्होने लोगों से अपील की है कि वे बंदर पकड़ने वाली टीम व वन विभाग के कर्मचारियों का बंदरों को पकड़ने में सहयोग करें व हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही इस मुहिम का पूर्ण लाभ उठाएँ। उन्होंने बताया कि बंदरों की नसबंदी प्रति वर्ष की जा रही है जिससे बंदरों कि संख्या में कमी आ रही है वही बंदरो द्वारा लोगो की फसलों में जी नुक्सान काफी वर्षो से हो रहा था ,उससे भी लोगों को काफी राहत मिली है । इस दौरान दाड़लाघाट वन विभाग के कर्मचारी अमर चंद,सत्यदेव शुक्ल,किशोरी भारद्वाज सहित दाड़लाघाट वन परिक्षेत्र के समस्त वन रक्षक बंदरो को पकड़ने में अपनी पूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
शिमला। कर्नल निदेशक भर्ती शिमला तनवीर सिंह मान ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल मैदान ऊना में 18 मार्च से 25 मार्च, 2021 तक सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर द्वारा जिला शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर के युवाओं के लिए भारतीय सेना में भर्ती का आयोजन किया जाएगा। यह भर्ती सैनिक फार्मा पदों के लिए होगी। उन्होंने बताया कि मापदण्ड एवं योग्यता के लिए सेना भर्ती कार्यालय शिमला द्वारा जारी 01 फरवरी, 2021 की अधिसूचना भारतीय सेना की वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है। उन्होंने युवाओं को दलाल, धोखेबाज एवं नशीले पदार्थों के सेवन करने से बचने की सलाह दी।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दन में ग्रीन फ्यूचर इको क्लब और एनएसएस इकाई ने 2 फरवरी 2021 को वेटलैंड दिवस मनाया। क्लब प्रभारी डॉ अनिता देवी ने इस वर्ष के थीम (आर्द्रभूमि और जल) के महत्व पर प्रकाश डालते इसके लाभ के बारे में बताया। भौतिक विज्ञान प्रवक्ता डॉ राकेश शर्मा ने अपने संबोधन में क्लब सदस्यों को आर्द्रभूमियों के महत्व, जैव विविधता में इनकी उपयोगिता तथा पानी की गुणवत्ता बढ़ाने में आर्द्रभूमि स्थलों की भूमिका पर प्रकाश डाला व हिमाचल की प्रमुख आर्द्रभूमियों चंद्रताल, खजियार, रेणुका, पोंग डैम और रिवालसर के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमारी ने हिमाचल प्रदेश के पोंग डैम में आने वाले प्रवासी पक्षियों के बारे में जानकारी दी व बर्ड फ्लू के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने अपने संबोधन में आर्द्र भूमि के सरंक्षण को प्राथमिकता देने के लिए कहा।


















































