दाड़लाघाट। ग्राम पंचायत बागा (करोग) की नवनिर्वाचित प्रधान सुरेंद्रा देवी पंवर, उप-प्रधान श्याम लाल चौहान ने पंचायत के सभी सातों वार्ड सदस्यों को शपथ ग्रहण करवाई। इस दौरान पंचायत प्रधान, उप प्रधान एवं बीडीसी सदस्य ने समस्त उपस्थित जनता एवं समस्त बागा करोग पंचायत की जनता से आग्रह किया कि आप सब बनी पंचायत में सहयोग करेंगे ताकि इस पंचायत के समस्त वार्डों का समग्र विकास किया जा सके। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने नयी पंचायत के सभी नव निर्वाचित पंचायत प्रधान उप-प्रधान एवं सदस्गणो को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौक़े पर प्रधान सुरेंद्रा देवी पंवर, उप-प्रधान श्याम लाल चौहान, बीडीसी सदस्य बनीता चौहान, वार्ड सदस्य गीता देवी, अनीता देवी, ज्योति चौहान, रमा ठाकुर, प्रीत भट्ट, मस्त राम, सुशांत चौहान, पूर्व मांगल पंचायत के प्रधान दीप चंद शर्मा, पूर्व वार्ड सदस्य हवाणी कोल राम पाल शर्मा, पूर्व प्रधान एवं पूर्व बीडीसी सदस्य दीप लाल चौहान, आदर्श महिला मंडल बागा की प्रधान सुख देई चौहान, आदर्श महिला मंडल की सदस्यगण, महिला मंडल कोल की प्रधान पवना देवी एवं अन्य सदस्य, पंचायत सचिव मदनलाल, जीआरएस मनोहर लाल, तकनीकी सहायक बलवीर, प्रताप सिंह कौंडल, लाल मन पंवर, हंसराज चौहान, रुप लाल चौहान, बाबु राम पंवर, आनंद सिंह नेगी, धनी राम ठाकुर, श्याम लाल, मस्त राम, तेजस्वी, प्रकाश नेगी, नीम चंद चौहान, हिरु राम चौहान, अध्यक्ष मांगल पंचायत कांग्रेस कमेटी एवं सोशल मीडिया प्रभारी ब्लाक कांग्रेस अर्की चौहान कृष्णा सहित पंचायत के लोग मौजूद रहे।
नवगठित ग्राम पंचायत कोटलु के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को प्रधान नर्वदा शर्मा ने शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रधान नर्वदा शर्मा ने कहा कि पंचायत के विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर करवाए जाएंगे। पहले पिछली पंचायत के बचे हुए विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा उसके बाद नए विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस मौके पर सभी ग्रामीणों व नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पंचायत घर को भूमि दान देने वाले हीरा सिंह कंवर का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। हीरा सिंह कंवर ने सभी ग्रामीणों को कहा उनका जो वचन पंचायत घर के लिए भूमि दान का है, वह उस पर अटल है। सभी ने उनका बहुत-बहुत धन्यवाद किया। इस मौके पर नवनिर्वाचित सदस्य खेमराज, रामा देवी, मंजू ठाकुर, महेंद्र वर्मा, द्रोपती देवी, पंचायत सचिव प्रदीप कुमार तथा समाजसेवी अमरचंद शर्मा, प्रकाश चंद, हीरा सिंह कंवर, दीप राम, धर्मचंद, तुलसीराम, बाबूराम, नाथुराम, देवी सिंह, रोहित शर्मा, हरीश शर्मा, नरपत राम, पंकज शर्मा व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
दाड़लाघाट। अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन के तत्वाधान में अम्बुजा सीमेंट लिमिटेड दाड़लाघाट में आने वाले वाहन चालकों के लिए नेत्र जांच का आयोजन किया गया। इस दौरान सड़क सुरक्षा समन्वयक अम्बुजा सीमेंट लिमिटेड पंकज राणा ने कहा कि ट्रक चालकों के नेत्र जांच की महती आवश्यकता है जिससे वे सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं से दुसरो और स्वयं को होने वाली हानि से बच सकें। सड़क सुरक्षा समन्वयक अम्बुजा सीमेंट लिमिटेड पंकज राणा ने सड़क सुरक्षा के महत्व को परिभाषित करते हुए सन्देश दिया की अम्बुजा सीमेंट कंपनी सड़क और कार्यस्थल सुरक्षा के लिए तत्पर है और समय समय पर कार्यशाला, गोष्ठी और प्रशिक्षण के माध्यम से जानकारी देती रहती है। स्वास्थ्य कार्यक्रम समन्वयक अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन अजीत कुमार सिंह ने कहा की ट्रक और अन्य वाहन चालकों को समय समय पर अपनी आंखे जांच कराकर एक स्वस्थ जीवन शैली की शुरुवात करनी आवशयक है। इससे दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।
डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट की छात्रा जाहनवी ठाकुर का चयन 28वीं चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है। जाहनवी ने वरिष्ठ वर्ग की साईटिफिक प्रोजेक्ट रिपोर्ट में डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट का प्रतिनिधित्व किया था जिसमें उसके राष्ट्रीय स्तर पर चयन से सभी अध्यापक वर्ग और परिवार के सदस्य हर्षित है। जाहनवी के माता-पिता भी अध्यापक है और अपनी बेटी की उपलब्धि पर प्रसन्न है। विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर और विद्यालय प्रबंधन समिति के चेयरमैन मनोज जिंदल ने जाहनवी की इस उपलब्धि पर बधाई दी और उसे भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अन्य छात्र-छात्राओं को भी इसी तरह मेहनत करते हुए आगे बढ़ने का सदैव प्रयत्न करना चाहिए।
दाड़लाघाट। ग्राम पंचायत मांगल में पंचायत सदस्यों के लिए शपथ समारोह का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत मांगल की प्रधान उर्मिला देवी ने सभी नवनिर्वाचित 5 वार्ड के सदस्यों को गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य रूप से पंचायत सचिव मदन लाल, पंचायत प्रधान उर्मिला देवी, उपप्रधान सीताराम, ब्लॉक समिति सदस्य वनीता देवी मौजूद रहे। नवनिर्वाचित वार्ड मेंबर निर्मला देवी, सुनीता ठाकुर, चंपा देवी, किरण वर्मा, देवी राम ने गोपनीयता की शपथ ली। इस समारोह में मांगल के पूर्व प्रधान दीपचंद शर्मा, पूर्व प्रधान दीपलाल चौहान, पूर्व बीडीसी सुरेश ठाकुर, बागा करोग की नवनिर्वाचित प्रधान सुरेंद्रा ठाकुर, उप प्रधान श्यामलाल चौहान, वार्ड मेंबर सुनीता देवी, अनीता देवी, रमा देवी, सुनील कुमार, प्रीतपाल, मस्तराम, ज्योति चौहान, पूर्व वार्ड मेंबर रामपाल वर्मा, चेतराम, जयराम ठाकुर, लीला देवी तथा टीए बलबीर सिंह, पंचायत सहायक पिंकी देवी, जीआरएस मनोहर लाल शर्मा, आंगनवाड़ी भलग की कार्यकर्ता चंचला देवी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नर्मदा देवी, कांता देवी,मीना कुमारी, प्रवेश कुमारी, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर सुदेश शर्मा, सरोज अवस्थी, विद्या देवी, पंचायत चौकीदार केयर सिंह शर्मा, बलदेव सहित ग्राम पंचायत मांगल की समस्त जनता ने समारोह में अपनी उपस्थिति दी तथा नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी।
आज जहां सरकार हर घर बिजली व पानी पहुंचाने का ढिंढोरा पीटते नहीं हटती, वहीं आज कई ऐसे भी गांव हैं जो अभी भी इन समस्याओं से जुठ रहे हैं। विकास खंड कुनिहार की ग्राम पंचायत सरयांज के कशमली गांव के ग्रामीण आज भी पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। बता दें कि आज तक इस गांव में कभी पानी की पूरी तरह से सुविधा नहीं पहुंच पाई हैं। वहीं अब यहां पिछले 4 दिनों से पानी नहीं आ रहा हैं। समस्या इतनी गंभीर हैं की लोगों के खाना बनाने व पीने तक के लिए पानी नहीं है। ग्रामीणों का कहना है की 4 दिनों से न तो लिफ्ट का पानी आ रहा है और न ही अन्य स्त्रोतों से। ग्रामवासियों का कहना है कि पानी का सबसे निकटतम स्त्रोत लगभग एक किलोमीटर दूर है। यहां से पानी पैदल ढो कर लाना पड़ता है, जिससे गांव वालों को बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव वालों का कहना है कि गांव में लोग वोट मांगने आते हैं और उनसे वादा करते हैं कि हम पानी की पूरी सुविधाएं पहुंचाएंगे लेकिन बाद में सभी अपने किए गए वादों से मुकर जाते हैं। इस बात की पुष्टि करते हुए गांव के युवा समाजसेवी कमलेश ठाकुर ने कहा कि इस जलसंकट क कारण गांव के बच्चों को बहुत सी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें पढ़ने के लिए भी सही समय नहीं मिल रहा है क्योंकि उनका आधा दिन तो पानी ढोने में ही लग जाता है। उन्होंने सरकार से वह प्रशासन से विनती की है कि इस समस्या का जल्द से जल्द कोई समाधान निकाला जाए ताकि भविष्य में हमें इस प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े।
पुलिस थाना बागा के अंतर्गत मलोखर के साथ लगते कठपौल टिब्बे मे अपने दोस्तों के साथ घूमने गए युवक की पैर फिसलने से गिरकर मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 19 वर्षीय युवक डिम्पल सुपुत्र श्याम लाल गांव मलोथी निवासी अपने दोस्तों के साथ रविवार सुबह कठपौल बाबा बालक नाथ के दर्शन करने के लिए गए थे, वापिसी पर मंदिर से थोड़ी दूर डिम्पल का पैर फिसल गया और गहरी खाई में जा गिरा। उसके दोस्तों ने इसकी सूचना उसके परिवार वालों को दी। परिवार वालो ने लोगों के सहयोग से डिम्पल को मलोखर तक पहुँचाया, वहाँ से दाड़लाघाट ले गए लेकिन डिम्पल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने बागा थाने में मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने की है।
ग्राम पंचायत घणागुघाट में नवनिर्वाचित प्रधान मधुबाला की अध्यक्षता में पंचायत के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का शपथ समारोह आयोजित किया गया। एक भव्य समारोह में प्रधान सहित पुरानी पंचायत के सभी सदस्यों ने नए चुने गए सभी सदस्यों का स्वागत किया। पूर्व प्रधान धनीराम रघुवंशी ने नवनिर्वाचित पंचायत प्रधान मधुबाला, उप प्रधान प्रवीण कुमार, बीडीसी मेंबर दीपिका तथा सभी सदस्यों का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दी तदुपरांत नए सदस्यों को प्रधान मधुबाला ने गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वाले नए पंचायत सदस्यों में देवी चंद कुलदीप कुमार, धर्मपाल, सोनिया देवी, कुसुम लता, उमावती, सावित्री देवी इत्यादि उपस्थित रहे। पंचायत प्रधान मधुबाला ने प्राथमिकता के आधार पर पंचायत के विकास कार्यों में अपना योगदान देने की बात कही। उन्होंने पुरानी पंचायत के सभी सदस्यों को सम्मानित कर विदा किया। शपथ समारोह में पूर्व उप प्रधान रतन चंद, बीडीसी मेंबर हीरा पाल व सभी पुराने वार्ड मेंबर तथा पंचायत सचिव बलदेव ठाकुर उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश में सोमवार से शिक्षा विभाग द्वारा जारी दिशानिर्देश के अनुसार आठवीं से बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुल गए। हालांकि ग्रीष्मकालीन स्कूलों में पूरा स्टाफ उपस्थित रहा, फिर भी पहले दिन बच्चों की संख्या स्कूल में अच्छी देखने को मिली। उपमंडल के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट के प्रधानाचार्य राजीव गौतम ने बताया कि इस दौरान विद्यालय में जहां पूरा स्टाफ उपस्थित रहा। वहीं 492 विद्यार्थियों में से 250 विद्यार्थी उपस्थित रहे। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नवगांव के प्रवक्ता धर्मपाल शुक्ला ने बताया कि इस दौरान विद्यालय में शिक्षा विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार स्कूल खुले रहे। इस दौरान पाठशाला में 100 प्रतिशत अध्यापकों की उपस्थिति रही। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को गेट पर ही सैनिटाइज किया गया और उनके तापमान को माप कर पाठशाला में प्रवेश दिया गया। इस दौरान विद्यालय प्रवेश के लिए शिक्षा विभाग की ओर से जारी प्रपत्र के बाद कुछ विद्यार्थी स्कूल पहुँचे। हालांकि जिन बच्चों के पास प्रपत्र नही था, उन्हें वापिस घर की ओर भेजा गया। वही राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन के प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने बताया कि सोमवार को विद्यालय में विद्यार्थियों की रौनक देखने को मिली। इस दौरान विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था से लेकर स्कूल भवन को सैनिटाइज करने तक के सभी कार्य पूर्व दिनों में ही पूरे कर लिए गए थे। इस दौरान कोरोना वायरस से बचाव के लिए मानक परिचालन प्रक्रिया एसओपी का पालन किया गया। स्कूल पहुंचने पर सबसे पहले बच्चों के हाथ सेनिटाइज करके थर्मल स्कानिंग की गई। इसके बाद ही उन्हें स्कूल भवन में प्रवेश दिया गया। उन्होंने बताया कि स्कूल में प्रार्थना सभाएं नहीं हुई व विद्यार्थियों को शारीरिक दूरी के नियम का पालन करते हुए बिठाया गया। इस मौके पर अध्यापकों ने विद्यार्थियों की विभिन्न विषयों में आने वाली समस्याओं का समाधान भी किया।
दूरदराज़ की ग्राम पंचायत बैरल में पंचायत प्रधान ललिता देवी की अध्यक्षता में नवनिर्वाचन पंचायत की पहली बैठक हुई। इस दौरान पंचायत प्रधान ललिता देवी ने पंचायत सदस्यों को गोपनीयता की शपथ दिलाई। पंचायत प्रधान ललिता देवी ने उपप्रधान सहित सभी सदस्यो को बधाई देते हुए सभी को साथ लेकर पंचायत के विकासात्मक कार्यों को तरजीह देने की बात कही। इस अवसर पर पंचायत प्रधान ललिता देवी, उपप्रधान अजीत सिंह सेन, पंचायत सचिव वंदना गुप्ता, पंचायत सदस्य विकास कपिल, नंदलाल शर्मा, शकुंतला, जयंती देवी, इंद्रा देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों की पहली बैठक पंचायत प्रधान बंशीराम भाटिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बीडीसी सदस्य सोमा कौंडल विशेष रूप से मौजूद रही। इस दौरान नवनिर्वाचित पंचायत सदस्यों को पंचायत प्रधान बंशीराम भाटिया ने गोपनीयता की शपथ दिलाई। पंचायत प्रधान बंशी राम भाटिया ने बैठक में उपस्थित पंचायत सदस्यों व स्थानीय लोगों का पहुँचने पर आभार जताया। उन्होंने बीडीसी सदस्य,उपप्रधान व विभिन्न वार्डो से उपस्थित पंचायत सदस्यों को नवनिर्वाचित होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि पंचायत के विकास कार्यों को सुचारू रूप से सभी का सहयोग का होना अतिआवश्यक है। उन्होंने कहा कि पंचायत के पिछले कार्यकाल में हुए कार्य व आगे होने वाले कार्य निरंतर प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने पूर्व में पंचायत प्रधान सुरेन्द्र शुक्ला व स्थानीय ग्रामीणों से भी सहयोग करने की अपेक्षा की। बैठक के दौरान विभिन्न वार्डों से आये गणमान्य ग्रामीणों ने पंचायत प्रधान के पास अपने अपने सुझाव रखे। इस अवसर पर पंचायत प्रधान बंशीराम भाटिया,उपप्रधान हेमराज, बीडीसी सदस्य सोमा कौंडल, पूर्व प्रधान सुरेन्द्र शुक्ला, पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर, पूर्व पंचायत सदस्य नरेंद्र सिंह चौधरी, पंचायत सदस्य नेम चंद, मस्तराम, ललित गौतम, उमेश महेश्वर, अमरा देवी, पिंकी देवी, विमला, कांता, अनुराधा, शारदा ठाकुर, लाला शंकर, मुकेश शुक्ला, खेमराज, मोहन ठाकुर, धनीराम चौधरी, गणपत भाटिया, कमरचन्द, तुलसी राम, दीपक गजपति, जगदीश्वर शुक्ला, बलिराम शर्मा, सचिव धनीराम, सिलाई अध्यापिका मीरा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर निगम सोलन की परिधि में सभी पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करने के लिए मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण किया जाएगा। के.सी. चमन ने कहा कि त्रुटिरहित मतदाता सूचियां तैयार करने के लिए विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 03 फरवरी, 2021 से 09 फरवरी, 2021 तक मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा। प्रारूप मतदाता सूचियां 11 फरवरी, 2021 को प्रकाशित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि संशोधन प्राधिकरण के समक्ष मतदाता सूचियों के सम्बन्ध में दावे एवं आपत्तियां 16 फरवरी, 2021 तक दायर किए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि 19 फरवरी, 2021 तक इन दावों एवं आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा। के.सी. चमन ने कहा कि 22 फरवरी, 2021 तक अपील प्राधिकारी के समक्ष अपील दायर की जा सकेगी। 25 फरवरी, 2021 तक दायर की गई अपीलों का निपटारा अपील प्राधिकारी द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 26 फरवरी, 2021 को मतदाता सूचियों का अन्तिम रूप से प्रकाशन कर दिया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने नगर निगम सोलन की परिधि में रहने वाले सभी पात्र नागरिकों से आग्रह किया है कि वे उपराक्त निर्धारित अवधि में नगर निगम सोलन के निर्वाचन के लिए मतदाता सूचियों मंें अपना नाम सम्मिलित होने की पुष्टि कर लें तथा नाम न होने की स्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाएं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करवाने के लिए अर्हता तिथि प्रथम जनवरी, 2021 निर्धारित की गई है। प्रथम जनवरी, 2021 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा, मतदाता बनने के लिए पात्र हैं। के.सी. चमन ने नगर निगम सोलन के सभी पात्र मतदाताओं से आग्रह किया कि त्रुटिरहित मतदाता सूचियां तैयार करने में अपना योगदान दें ताकि सभी मतदाता मतदान प्रक्रिया में भाग ले सकें।
जिला परिषद सोलन की प्रथम बैठक आज यहां नव निर्वाचित अध्यक्ष रमेश कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। रमेश कुमार ने इस अवसर पर सभी नव निर्वाचित सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग से सोलन जिला के विकास को नई ऊचाईयां प्रदान करने के हर सम्भव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने सभी जिला परिषद सदस्यों से आग्रह किया कि अपने-अपने क्षेत्र के विकास सम्बन्धी आवश्यकताओं को भविष्य में आयोजित होने वाली बैठकों में प्रस्तुत करें ताकि इनका समयबद्ध हल निकाला जा सके। उन्होंने आशा जताई कि जिला के सभी अधिकारियों का अपेक्षित सहयोग जिला परिषद को सदैव प्राप्त होता रहेगा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अनुराग चन्द्र शर्मा ने जिला परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विकास के विभिन्न कार्यों में जिला प्रशासन का हरसम्भव सहयोग सदैव जिला परिषद को प्राप्त होता रहेगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन यह सुनिश्चित बनाएगा कि जिला परिषद सदस्यों के साथ बेहतर समन्वय बना रहे और सदस्योें की विकास से सम्बन्धित समस्याओं का शीघ्र निपटारा हो। जिला अंकेक्षण अधिकारी सुभाष अत्री ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। बैठक में नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्य तथा जिला के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
जिला परिषद सोलन के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का आज यहां निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ। यह जानकारी उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। के.सी. चमन ने कहा कि जिला परिषद सोलन के लिए वार्ड नम्बर-10 दाड़वां से निर्वाचित रमेश कुमार, सुपुत्र राम कृष्ण, गांव बोड़ती, डाकघर चण्डी, तहसील कसौली, जिला सोलन को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-16 रतवाड़ी से कमलेश पंवर, पत्नी बाबूराम, गांव बेहदी, डाकघर लोहारघाट, तहसील रामशहर, जिला सोलन को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया। उपायुक्त ने इससे पूर्व जिला परिषद के शेष नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ भी दिलवाई। उन्होंने वार्ड नम्बर-01 दाड़ला से नव निर्वाचित सदस्य हीरा देवी, वार्ड नम्बर-02 धुन्धन से भुवनेश्वरी शर्मा, वार्ड नम्बर-04 कुनिहार से अमर सिंह, वार्ड नम्बर-08 धर्मपुर से दर्पणा ठाकुर, वार्ड नम्बर-10 दाड़वां से रमेश कुमार, वार्ड नम्बर-11 बरोटीवाला से अमर चन्द, वार्ड नम्बर-12 खेड़ा से शान्ति देवी, वार्ड नम्बर-15 बवासनी से राहुल शर्मा तथा वार्ड नम्बर-16 रतवाड़ी से कमलेश पंवर को शपथ दिलाई। उन्होंने जिला परिषद सोलन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी सदस्यों को बधाई देते हुए आशा जताई कि सभी सदस्य अपने-अपने क्षेत्र एवं जिला के विकास में पूर्ण सहभागी बनेंगे। जिला परिषद सोलन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अनुराग चन्द्र शर्मा एवं जिला पंचायत अधिकारी मोती लाल भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
प्रदेश के जाने माने हास्य कवि व लेखक मनसा राम चौहान आकाशवाणी दिल्ली के लिए नाटक व कहानी लेखन का कार्य करेंगे। इसको लेकर उन्होंने प्रसार भारती के साथ एक अनुबंध साइन किया है। चौहान द्वारा लिखे नाटकों और कहानियों में पुरानी पहाड़ी संस्कृति और रीतिरिवाज की झलक देखने को मिलेगी। भाषा रत्न पुरस्कार से सम्मानित मनसा राम चौहान ग्राम पंचायत खनलग से सम्बंध रखते है। 18 वर्ष की आयु में आकाशवाणी शिमला से उनकी पहली कविता वीर तुझे सलाम प्रसारित हुई थी। हास्य कविता कवि और नेता,आजमाइश,जेब खतरों से सावधान,पद की दौड़,दहेज का टीवी,किस्मत बदल गयी आदि कविताओं को लोगों ने खूब सराहा था। 1999 में उन्होंने लेखन के केरियर की शुरआत की थी। मनसा राम चौहान का हास्य व्यंग्य कविताओं के अलावा,मनसा की दर्द भरी शायरी आदि किताबें छप चुकी है। लेखन के अलावा लम्बे समय तक वो टीवी समाचार चैनलों के लिए भी काम कर चुके है। मनसा राम चौहान का कहना है कि हिमाचल की कला और संस्कृति की झलक आकाशवाणी के माध्यम से पूरे भारत में प्रसारित होने पर वो खुद को गौरान्वित महसूस कर रहे है।
पुलिस ने चार ग्राम हीरोइन के साथ एक युवक को धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात को थाना अध्यक्ष जीत सिंह की अगवाई में एएसआई मदन सिंह, आरक्षी रुप लाल व नरेंद्र गश्त पर थे। इस दौरान जब पुलिस टीम की गाड़ी शिमला मंडी हाईवे पर स्यार के पास पहुंची तो पुलिस की गाड़ी देख कर एक युवक भागने की कोशिश करते हुए सड़क के दाई ओर गिर गया। युवक को गिरता देख पुलिस टीम गाड़ी से उतरी और युवक को काबू कर लिया। इस बीच एक पॉलीथिन पाउच युवक के हाथ से नीचे गिरा जिसमें चार ग्राम हीरोइन बरामद हुई। पुलिस ने युवक को गगिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि थाना अध्यक्ष जीत सिंह ने की है।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दन की एनएसएस यूनिट ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया। इनकी पुण्य तिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन विद्यालय परिवार में मौन रखा। स्वयंसेवी यशस्वी, अंजलि और मोक्ष ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के कथनों व चित्रों को पेंटिग से उभारा। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमारी ने ऑनलाइन वॉलंटियर्स को बताया कि आज के दिन नथू राम गोडसे ने गोली मारकर गांधी की हत्या कर दी गई थी। स्वाधीनता संग्राम में इनका योगदान अतुलनीय है। उपप्रधानाचार्य प्रकाश चंद बट्टू ने कहा कि सत्य व अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचार आज भी राष्ट्र को प्रेरणा देने वाले हैं।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजगढ़ रोड पर ट्रान्सफार्मर को बदलने तथा नए कंडक्टर में विद्युत तारे लगाने के दृष्टिगत 02 फरवरी, 2021 को विभिन्न स्थानों की विद्युत आपूर्ति बाधित की जाएगी। यह जानकारी सहायक अभियन्ता आर.विदुर ने दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 02 फरवरी, 2021 को राजगढ़ रोड के समीप एसबीआई से पुराना उपायुक्त कार्यालय, सर्कुलर रोड तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
हाल ही में सोलन पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित अंतर स्कूल प्रतियोगिता समन्वय 2020 में डगशाई पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने ऑल-राउंडर ट्रॉफी को हासिल करके अपनी क्षमता साबित की। यह डग्शिनियन के लिए एक शानदार क्षण था क्यूंकि उन्होंने सभी शैलियों और विषयों में उत्तम स्थान हासिल किया। एक ओर जहां के.जी कक्षा के छोटे होनहार बच्चों स्वास्तिका ठाकुर और सुहावी कौर ने 'क्रिएटिव स्पार्क' में अपने पसंदीदा रंग पर विचार प्रस्तुत करके पहला एवं दूसरा स्थान प्राप्त किया, वहीं दूसरी ओर युवा वक्ता गर्विश शर्मा दूसरी कक्षा का छात्र और उर्वी शर्मा पहली कक्षा की छात्रा ने प्रॉपस की सहायता से कहानी वाचन करते हुए पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। अंतरिशा वर्मा ने "डायनेस्टी ऑफ डांस" में दूसरा स्थान हासिल किया, वहीं समृद्वि शर्मा और भार्गवी वर्मा कक्षा पांचवी की छात्राओं ने प्रतिस्पर्धा "शूट इट/मैड एड" में विज्ञापक की भूमिका बखूबी निभाकर पहला और तीसरा स्थान सुरक्षित किया। प्रतिस्पर्धा "स्पीच वीवर" में भाग लेते हुए गुनमय चावला कक्षा सातवीं के छात्र ने विषय "व्हट कैन आई ढू फॉर माई कंट्री प्रोग्रेस" पर भाषण देकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। चित्रकारी एवं फोटोग्राफी नामक प्रतिस्पर्धा में इन्द्रवीर सिंह कक्षा नवमी और अनुप्रीत कौर कक्षा दसवीं के छात्रों ने सभी प्रतियोगियों को मात देते हुए पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतिस्पर्धा "मोनो एक्टिंग स्टैंड अप कमेडी" में आदित्य राज सिंह कक्षा नवमी को पहले स्थान एवं दिव्यांशु ठाकुर कक्षा ग्यारवीं को दूसरे स्थान का विजेता घोषित किया गया। पिछले वर्ष भी यह स्कूल सभी प्रतिभागी स्कूल के बीच विजेता के रूप में खड़ा था। स्कूल के प्रधानाचार्य, डॉ जसपाल सिंह सलूजा, प्रशासनिक अधिकारी, जसपाल कौर सलूजा, अध्यापिकाएं दिप्ति सिंह और सलोनी खन्ना, स्कूल अध्यक्षा सुरजीत कौर बीर और कार्यकारी निदेशक अमरजीत सिंह एवं स्कूल सलाहकार सिमरन थापर ने सभी छात्रों को हार्दिक बधाई देते हुए प्रोत्साहित किया।
हिमाचल पूर्ण राज्यत्व की स्वर्ण जयन्ति पर प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं
अतिरिक्त मुख्य सचिव बहुद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा तथा उद्योग राम सुभाग सिंह ने निर्देश दिए कि सोलन जिला के नए औद्योगिक क्षेत्रों में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित करने की सम्भावनाएं तलाशी जाएं। राम सुभाग सिंह आज यहां उद्योग विभाग, प्रदेश विद्युत बोर्ड तथा खनन विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। राम सुभाग सिंह ने कहा कि सोलन जिला को देशभर में मुख्य रूप से औद्योगिक विकास के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सोलन जिला को राज्य का मुख्य औद्योगिक हब बनाने के लिए कृतसंकल्प है। यह प्रयास किया जा रहा है कि जिला में भूमि की उपलब्धता के आधार पर नए औद्योगिक क्षेत्र भी विकसित किए जाएं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जिला के सभी औद्योगिक क्षेत्रों का समुचित दोहन करने के लिए योजनाबद्ध कार्य कर रही है। इसके लिए आवश्यक है कि राज्य के विकसित हो रहे औद्योगिक क्षेत्रों में ऐसे उद्योग स्थापित किए जाएं जो स्थानीय कच्चे माल पर आधारित हों और युवाओं को व्यापक स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार प्रदान कर सकें। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि जिला के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में टमाटर तथा मशरूम पर आधारित खाद्य प्रसंस्करण इकाईयां स्थापित करने की दिशा में कार्य किया जाना चाहिए। खाद्य प्रसंस्करण इकाईयां समूह आधार पर स्थापित की जानी चाहिएं। उन्होंने कहा कि टमाटर तथा मशरूम के उत्पादन में सोलन जिला की विशेष पहचान है। खाद्य प्रसंस्करण इकाईयों की स्थापना में प्रदेश की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना विशेष रूप से लाभदायक सिद्ध हो सकती है। उन्होंने जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक एवं जिला के अग्रणी बैंक यूको बैंक के प्रबन्धक को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना के तहत स्वीकृत मामलों में अनुदान राशि शीघ्र लाभार्थी के बैंक खाते में पहुंच जानी चाहिए। राम सुभाग सिंह ने कहा कि जिला के बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ औद्योगिक क्षेत्र में चिकित्सा उपकरण उत्पादन, इलैक्ट्रिकल उपकरण उत्पादन हब तथा इलैक्ट्राॅनिक पार्क विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला के वाकनाघाट तथा ममलीग औद्योगिक क्षेत्र में जलापूर्ति सहित अन्य आधारभूत अधोसंरचना सृजित की जाए। राम सुभाग सिंह ने जिला खनन अधिकारी को निर्देश दिए कि सोलन जिला के विभिन्न स्टोन क्रशर स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा स्थापित किए जाएं। उन्होंने अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए औचक निरीक्षण एवं रात्रि समय में अवैध खनन स्थलों पर छापामारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में कम वोल्टेज की समस्या से निपटने के लिए लगभग 160 करोड़ रुपए की वृहद योजना के तहत कार्य किया जा रहा है। सोलन जिला में कम वोल्टेज समस्या के 68 स्थान चिन्हित कर 14 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय अवधि में प्रदेश में कम वोल्टेज की समस्या को समाप्त कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्य का स्वतन्त्र आधार पर गुणवत्ता परीक्षण भी किया जा रहा है। उन्होंने जिला में सौर ऊर्जा चलित प्रकाश व्यवस्था के सम्बन्ध में भी उचित निर्देश जारी किए। उन्होंने उद्योग एवं ऊर्जा क्षेत्र में संसाधनों के समुचित दोहन के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए। बैठक में वाकनाघाट, ममलीग, नालागढ़, बद्दी तथा दावनी औद्योगिक क्षेत्रों पर विस्तृत चर्चा की गई। जानकारी दी गई कि सोलन जिला में मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना के 145 लाभार्थियों को अनुदान के रूप में 6.83 करोड़ रुपए उपलब्ध करवाए गए हैं। जिला में अभी तक विद्युत बोर्ड द्वारा लकड़ी के 4049 खम्बे बदले गए हैं। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनोद कुमार, उपायुक्त सोलन केसी चमन, अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अनुराग चन्द्र शर्मा, जिला उद्योग केन्द्र के महा प्रबन्धक राजीव कुमार, प्रदेश विद्युत बोर्ड के अधीक्षण अभियन्ता राकेश कुमार, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियन्ता मुकेश हीरा, नाबार्ड के महा प्रबन्धक अशोक चैहान, खनन अधिकारी कुलभषण सहित उद्योग विभाग, हिमऊर्जा तथा प्रदेश विद्युत बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।
उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर दो मिनट का मौन रखा गया। इस दिवस को देश में शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। उपस्थित विभिन्न कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उपायुक्त केसी चमन, अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अनुराग चन्द्र शर्मा, उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव, सहायक आयुक्त भानू गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
शनिवार, सरस्वती विद्या निकेतन सोसायटी ने द एसवीएन स्कूल बडोर घाटी के परिसर में स्कूल का 35 वां वर्षगांठ समारोह बड़े धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम 'आख्यान-कर्म प्रवीण पदार्पण' विषय पर आधारित था। कार्यक्रम में प्रमुख संवाददाताओं व पी टी ए मेंबर्स को सादर आमंत्रित किया गया था और समिति संस्थापक टीसी गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। विद्यालय निदेशक लूपिन गर्ग की अध्यक्षता में कार्यक्रम की शुरुआत पत्रकार सम्मेलन से की गई, जिसमें अध्यापकों द्वारा पिछले साल की विद्यालय संबंधित शैक्षिक गतिविधियों जैसे ऑनलाइन कक्षाएं तथा अन्य गतिविधियों व नए साल की योजनाओं से अवगत कराया गया। साथ ही पी टी ए मेंबर्स से विद्यालय की प्रगति के लिए सुझाव भी मांगे गए। तत्पश्चात विद्यालय समिति की 35 वीं वर्षगांठ के अवसर पर विद्यालय द्वारा आयोजित ब्रिलियंट ब्रेंस कंपटीशन के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कई अभिभावकों ने कोरोना काल के दौरान अध्यापकों द्वारा ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थियों की पढ़ाई को सुचारू रूप से चलाए जाने के प्रयासों को सराहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य उमा यादव ने उपस्थित सभी अतिथियों का धन्यवाद करते हुए आगे भी सहयोग देने का निवेदन किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन द्वारा कोविड-19 महामारी के दौरान डिजिटल माध्यम विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है ताकि लोगों को उनके घर-द्वार पर ही विधिक जानकारी उपलब्ध करवाई जा सके। यह जानकारी जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सोलन की सचिव गुरमीत कौर ने दी। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सोलन द्वारा जनवरी माह मे भी डिजिटल माध्यम से सोलन जिला के विभिन्न स्थानों पर विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरांे की अध्यक्षता जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सोलन के अध्यक्ष तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश भूपेश शर्मा तथा जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सोलन की सचिव गुरमीत कौर ने की। गुरमीत कौर ने कहा कि शांति निकेतन बाल आश्रम सुबाथू सोलन के बच्चों को निःशुल्क कानूनी सहायता, नशे के दुष्प्रभावों तथा कोरोना महामारी से बचाव के बारे में जानकारी प्रदान की गई। नालागढ़ विकास खण्ड में महिला मण्डल लूना के सदस्यों, कण्डाघाट विकास खण्ड में शिव शक्ति स्वयं सहायता समूह घाटकुमाला के सदस्यों तथा कसौली में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता, घरेलू हिंसा, कोविड-19 के बारे में जागरूक किया गया। लोगों को नागरिकता का भाव, वरिष्ठ नागरिकों को राष्ट्रीय, राज्य, जिला व तहसील स्तर पर विधिक सहायता के विषय में अवगत करवाया गया। शिविरों में तस्करी व वाणिज्यिक यौन शोषण योजना 2015 के पीड़ितों की रोकथाम एवं बचाव के लिए विधिक सहायता तथा विवादों के वैकल्पिक समाधान के बारे में महिलाओं को प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि श्रम छात्रावास नालागढ़ में 08 कोविड रोगियों में से 4 रोगियों से डिजिटल माध्यम से बातचीत की गई तथा उनसे वहां उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाआंे के बारे में जानकारी ली गई। जेल अधीक्षक सोलन को डिजिटल माध्यम से 66 कोविड रोगियों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के बारे में अवगत करवाया गया। गुरमीत कौर ने कहा कि नालागढ़ में स्वयं सहायता समूह जुखाड़ी के सदस्यों को कोविड-19 सुरक्षा, सड़क सुरक्षा नियम, विवादों के वैकल्पिक समाधान, बंधुआ मजदूरी के बारे में विधिक जानकारी प्रदान की गई। स्वयंसेवियों को विधिक सेवाएं प्राधिकरण अधिनियम 1987 के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि श्रम निरीक्षण परवाणू के सहयोग से फेड्रल आनंद वियरिंग इंडिया लिमिटिड कंपनी में कार्यरत कर्मियों को कोविड-19 के बारे में जागरूक किया गया। सड़क सुरक्षा में संवेदनशीलता, मानव तस्करी व विवादों के वैकल्पिक समाधान के बारे में भी प्रतिभागियांे को जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि शिविर की अध्यक्षता उपमंडलीय समिति कसौली नेहा शर्मा ने की। उन्होंने कंपनी में कार्यरत कर्मियों को निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। गुरमीत कौर ने कहा कि जनवरी माह के दौरान स्वयं सेवी संस्था इंडिअन कांउसिल ऑफ़ सोशल वैलफेयर सोलन के लिए डिजिटल माध्यम से शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कोविड-19 निःशुल्क कानूनी सहायता, नालसा, राज्य पीड़ित मुआवजा योजना, पोक्सो एक्ट तथा घरेलू हिंसा के बारे में जानकारी प्रदान की गई। सोलन जिला के कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत शहरोल में महिला मण्डल कल्याणपुर के सदस्यों को कोविड-19 से बचाव के बारे में जागरूक किया गया। शिविर में वरिष्ठ नागरिक योजना, निःशुल्क कानूनी सहायता, विवादों के वैकल्पिक समाधान, मानव तस्करी के बारे में जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि 24 जनवरी, 2021 को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शेल्डर होम कथेड़ में डिजिटल माध्यम से शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों तथा कोविड-19 से बचाव के बारे में जागरूक किया गया। शिविर में गुड टच व बैड टच के बारे में भी जानकारी प्रदान गई। उन्होंने कहा कि नालागढ़ की 50 ग्राम पंचायतों में भी डिजिटल माध्यम से विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। गुरमीत कौर ने कहा कि जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सोलन द्वारा डीएलएसए सोलन के नाम से बने अपने यू-टयूब चैनल के माध्यम से विधिक जागरूकता से सम्बन्धित 40 वीडियो को अपलोड किया गया है। इनमें सोलन में तैनात विभिन्न न्यायाधीशों द्वारा विधिक जानकारी जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। आम नागरिक घर पर ही इन वीडियो से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन के दूरभाष नम्बर 01792-220713 पर किसी भी कार्य दिवस पर प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।
उपायुक्त सोलन केसी चमन ने जिला कल्याण विभाग को निर्देश दिए हैं कि वे दिव्यांग जनों के कल्याण के लिए कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं का मासिक कैलेण्डर तैयार करें ताकि योजनाओं के लाभ सही समय पर दिव्यांग जनों को मिलें। उपायुक्त आज यहां अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के तहत स्थापित जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति के अंतर्गत गठित समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर राष्ट्रीय न्यास अधिनियम 1999 के अंतर्गत गठित स्थानीय समिति एवं दिव्यांग जन अधिकार अधिनियम 2016 के अन्तर्गत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता भी की। केसी चमन ने कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को यह सुनिश्चित बनाना होगा कि दिव्यांगजनों के साथ-साथ समाज के अन्य वर्गों के कल्याण के लिए कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार हो। उन्होंने कहा कि विभाग को जिला की सभी 240 ग्राम पंचायतांे में इन योजनाओं की जानकारी पहुंचानी होगी। उन्होंने आॅल इंडिया मस्क्यूलर डिस्ट्राॅफी एसोसिएशन सोलन के केन्द्र में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत विशेष शिक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षिण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को विभिन्न सहायता उपकरण होम डिलीवरी के माध्यम से घर पर ही उपलब्ध करवाए जाएं। बैठक में राष्ट्रीय न्यास अधिनियम 1999 के अन्तर्गत गठित समिति द्वारा दिव्यांग जनों के कानूनी संरक्षक के मामलों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में अवगत करवाया गया कि सोलन जिला में वर्तमान में 18 वर्ष से अधिक आयु के 424 व्यक्ति मानसिक रूप से दिव्यांग हैं। इनमें से 38 के कानूनी संरक्षक प्रमाण पत्र बनाए जा चुके हैं तथा 06 मामले विचाराधीन हैं। बैठक में 31 मार्च, 2021 तक 50 प्रतिशत मामले निपटाने के निर्देश दिए गए। केसी चमन ने निर्देश दिए कि मानसिक रूप से दिव्यांग जनों के प्रमाण पत्र बनाने के लिए आशा कार्यकर्ताओं को 50 रुपए प्रति प्रमाण पत्र जिला कल्याण अधिकारी के माध्यम से प्रदान किए जाएं। उन्होंने कहा कि निरामय स्वास्थ्य बीमा योजना के बारे में मानसिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों को जागरूक किया जाए। बैठक में अवगत करवाया गया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के अंतर्गत जिला में इस वर्ष 12 मामलों में 7.50 लाख रुपए की राहत राशि प्रदान की जा चुकी है। जिला कल्याण अधिकारी अनुराधा तनवर ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया तथा विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की। बैठक में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी राजकुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. राजन उप्पल, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. एनके गुप्ता, उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा रोशन जसवाल, जिला के अग्रणी बैंक यूको बैंक के प्रबंधक केके जसवाल, आईएएमडी की अध्यक्ष संजना गोयल, गणपति एजुकेशन सोसायटी कुनिहार के अध्यक्ष रोशन लाल शर्मा, समितियों के गैर सरकारी सदस्य एवं अधिकारी उपस्थित थे।
प्रेस क्लब सोलन की बैठक शुक्रवार को प्रेस रूम में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्लब के प्रधान मनीष शारदा ने की। इस अवसर पर क्लब द्वारा आगामी दिनों में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वप्रथम क्लब के कोषाध्यक्ष मदन हिमाचली को ग्राम पंचायत नौणी-मझगांव के प्रधान चुने जाने पर बधाई प्रस्ताव पारित किया गया। मदन हिमाचली ने भविष्य में सभी से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि वे अब क्लब के कोषाध्यक्ष पद को स्वेच्छा से छोडऩा चाहते हैं। उन्होंने इस पद के लिए योगेश का नाम प्रस्तावित किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। प्रेस क्लब सोलन के प्रधान मनीष शारदा ने बताया कि बैठक में विभिन्न वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में क्लब की ओर से सभी सदस्यों व उनके परिवारजनों के लिए एक मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप को सफल बनाने को लेकर बैठक में विचार-विमर्श किया गया। शारदा ने बताया कि क्लब सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी समय-समय पर आयोजन करता रहता है। इसी कड़ी में मेडिकल कैंप के बाद बैडमिंटन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी सदस्य भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान कई नए सदस्यों का भी क्लब में स्वागत किया गया। बैठक में बलदेव चौहान, प्रताप भारद्वाज, कीर्ति कौशल, सुनील शर्मा, शशि भूषण, सौरभ शर्मा, मोहिनी सूद, आदित्य सोफत, मनमोहन वशिष्ठ, अजय भाटिया, भूपेंदर ठाकुर, जय ठाकुर व अन्य उपस्थित रहे।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस विधायक वीरभद्र सिंह ने गुरुवार को सोलन में अगला विधानसभा चुनाव न लड़ने का एलान किया था जिसे सुन सभी दंग रह गए थे, लेकिन इसके कुछ देर बाद ही उन्होंने अपना बयान बदलते हुए चुनाव लड़ने की बात कही थी। वीरभद्र के बयानों का दौर अब भी बरक़रार है और आज उन्होंने कुठाड़ में कहा कि आज वो अगला चुनाव भी लड़ेंगे और कांग्रेस को जिताएंगे भी। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कुठाड़ में हो रही पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि वो कांग्रेस पार्टी के लिए काम करते रहेंगे और वो 2022 का चुनाव लड़ेंगे भी और कांग्रेस को जिताएंगे भी और यदि जनता का साथ रहा तो अगली बार मुख्यमंत्री बन हिमाचल की बागडोर भी संभालेंगे। वीरभद्र सिंह इन दिनों सोलन जिला के कुठाड़ स्थित अपने ससुराल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। गुरुवार को वीरभद्र सिंह कुनिहार में पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ समारोह में शिरकत करने आए थे। उन्होंने जिप चुनाव में डुमैहर और दाड़ला से पार्टी प्रत्याशियों की कम मतों से हार पर कहा कि पार्टी में गद्दार घुस आए हैं, उनका पर्दाफाश किया जाए। यहां वीरभद्र सिंह के चुनाव न लड़ने का एलान करने के बाद एक बार तो प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया, लेकिन इसके बाद वीरभद्र सिंह के कुठाड़ राजमहल लौटते ही जिला सोलन सहित शिमला, रोहड़ू और रामपुर से सैकड़ों समर्थक भी वहां पहुंच गए। समर्थकों ने उनसे मुलाकात कर अगला विधानसभा चुनाव लड़कर जनता की सेवा करने का आग्रह किया। अपने समर्थकों की जिद के बाद वीरभद्र सिंह ने थोड़ा समय पहले चुनाव न लड़ने के अपने बयान से पलटते हुए कहा कि अगर जनता ने चाहा तो वह अपना फैसला बदलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।
उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ महेन्द्र पाल गुर्जर ने आज पंचायत समिति नालागढ़ के सभागार में खण्ड विकास समिति नालागढ़ के सभी 40 नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। महेन्द्र पाल गुर्जर ने इस अवसर पर खण्ड विकास समिति नालागढ़ के सभी नव निर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए आशा जताई कि सभी अपने-अपने क्षेत्र के विकास में भागीदार बनेंगे। उन्होंने सभी नव निर्वाचित सदस्यांे को विश्वास दिलाया कि जिला एवं उपमण्डल स्तर पर प्रशासन की ओर से उन्हें हर सम्भव सहयोग प्रदान किया जाएगा। सभी नव निर्वाचित खण्ड विकास समिति के सदस्यों को सूचित किया गया कि प्रथम फरवरी, 2021 को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी नालागढ़ विश्व मोहन देव चैहान तथा पंचायत निरीक्षक रवि कुमार उपस्थित थे।
वीरभद्र सिंह ने 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। कुनिहार दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह अगला चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा की वह अगला चुनाव नहीं लड़ेंगे पर उन्हें कांग्रेस पार्टी से प्यार है। वह कांग्रेसी हैं और मरते दम तक कांग्रेसी रहेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी में गद्दारी को बर्दाश्त मत करो। गद्दार पार्टी में रहते हुए पार्टी को कमजोर करते हैं। गद्दारों को बाहर का रास्ता दिखाना ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कांग्रेसी बनते हैं और अपने स्वार्थ के लिए कांग्रेस को हराते हैं। एक गद्दार आगे चल कर गद्दारों की फौज पैदा करेगा। इसलिए गद्दारों से प्रार्थना है कि आपको कांग्रेस में नहीं रहना है तो छोड़कर चले जाएं। कांग्रेस में रहकर जो पार्टी की पीठ पर छूरा मार रहे हैं, उनका कांग्रेस में कोई स्थान नहीं है। इससे अच्छा नए लोग आएं। वीरभद्र सिंह आज कुनिहार में नवनिर्वाचित कांग्रेस समर्थित प्रधानों, उपप्रधानों व बीडीसी सदस्यों को शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत आशीर्वाद देने पहुचे थे। कुनिहार पहुंचने पर कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेंद्र ठाकुर व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक वीरभद्र सिंह का जोरदार स्वागत किया गया।
उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. संजीव धीमान ने आज कण्डाघाट स्थित राजकीय महाविद्यालय में खण्ड विकास समिति कण्डाघाट के सभी 15 नव निर्वाचित सदस्यों एवं विकास खण्ड कण्डाघाट की सभी 26 ग्राम पंचायतों के प्रधानों एवं उप प्रधानों को शपथ दिलाई। डाॅ. संजीव धीमान ने सर्वप्रथम खण्ड विकास समिति कण्डाघाट के 15 नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। तदोपरांत सभी 26 ग्राम पंचायतों के प्रधानों एवं उप प्रधानों को शपथ दिलाई गई। उपमण्डलाधिकारी ने इस अवसर पर बीडीसी कण्डाघाट के नव निर्वाचित सदस्यों तथा ग्राम पंचायतों के प्रधानों एवं उप प्रधानों को बधाई देते हुए आशा जताई कि लोकतन्त्र की महत्वपूर्ण इकाई पंचायती राज संस्थाओं के लिए चुने गए सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में विकास को नए आयाम देंगे। उन्होंने कहा कि नव निर्वाचित पदाधिकारियों को सभी के सहयोग से विकास की परिकल्पना को साकार करने में योगदान देना होगा। प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी के विशेष आमन्त्रित सदस्य डाॅ. राजेश कश्यप, भाजपा मण्डल सोलन के अध्यक्ष मदन ठाकुर, जिला भाजपा महासचिव नंदराम कश्यप, जिला भाजपा उपाध्यक्ष गुरविन्द्र, खण्ड विकास अधिकारी कण्डाघाट एचसी शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
पूर्व संस्कृत अकादमी सचिव डॉ मस्तराम शर्मा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से दाड़लाघाट से गुजरने वाले नेशनल हाईवे को दुरुस्त करवाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि दाड़लाघाट जिला सोलन से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर स्थिति बहुत खराब है,जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शीघ्र ही सरकारी स्कूल खुलने जा रहे हैं, कॉलेज भी खुल जाएंगे, जिसके कारण हजारों की संख्या में इस मार्ग से गुजरने वाले छात्र छात्राओं और लोगों को आने जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। यातायात इतना है कि यहां से स्थानीय निवासियों को सड़क आर पार करना कठिन होता है। सड़कों के दोनों और बरसात के कारण मिट्टी बह गई है जहां गड्ढे बने हुए हैं। उन्हें तत्काल पत्थरों से बराबर कर दाडला तहसील से बरायली तक की सड़क को पक्का किया जाना चाहिए ताकि छात्र छात्राओं और स्थानीय लोगों को दुर्घटनाओं से बचाया जा सके। यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि बुजुर्ग बच्चों को समस्या का सामना ना करना पड़े, इसलिए एक और से पैदल चलने का रास्ता बनाया जाना चाहिए, ताकि कोई भी व्यक्ति निर्भय होकर अपने गंतव्य स्थान तक जा सके। गाड़ियों की रफ्तार इतनी तेज होती है कि सड़कों को आर पार करना बहुत कठिन होता है। इसलिए सरकार को चाहिए कि इस पर तुरंत निर्णय ले ताकि इस क्षेत्र में गुजरने वाली जितनी भी गाड़ियाँ हैं, वह दाड़ला तहसील से लेकर बरायली तक की सड़क में अपनी गाड़ियों को धीमी गति से चलाएं ताकि किसी अनहोनी का घटना से बचा जा सके।
बाल विकास परियोजना अधिकारी कुनिहार स्थित अर्की के पर्यवेक्षक वृत्त चंडी में राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का आयोजन वृत्त पर्यवेक्षक अजय शांडिल की अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यक्रम में समस्त महिला केंद्र कश्लोग की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम की शुरुआत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ ग्रहण के साथ किया गया।पर्यवेक्षक द्वारा उपस्थित जनता को लिंगभेद ना करने की अपील की गई। कन्याओं के समग्र विकास के लिए उन्हें शिक्षित करने के लिए माता-पिता को एक महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। पर्यवेक्षक अजय शांडिल द्वारा बेटी जन्म उत्सव पर बधाई पत्र व उपहार कश्लोग पंचायत में जन्मी कन्याओं को दिए गए। इस मौके पर बेटी के नाम एक बूटा के अंतर्गत पौधारोपण भी किया गया।इस कार्यक्रम में काफी महिला मौजूद रही।
आज नालागढ़ की निचली अदालत ने कालका से विधायक प्रदीप चौधरी समेत तीन अन्य लोगों को तीन साल की सज़ा एवं साथ ही 85000 जुर्माना भरने की सज़ा सुनाई। इन सभी पर सरकारी सम्पति कों नुकसान पहुंचाने का आरोप है। जानकारी के अनुसार इन सभी ने वर्ष 2011 में बद्दी चौक पर हुई एक युवक की हत्या के दौरान जाम लगाया था और सरकारी सम्पति को भी नुकसान पहुंचाया था। यह मामला 2011 से चला आ रहा था जिस पर आज सुनवाई हुई। सूत्रों के अनुसार अभी कालका विधायक प्रदीप चौधरी को नालागढ़ की निचली अदालत से जमानत भी मिल गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन केसी चमन ने आज यहां जिला परिषद सोलन के उपस्थित नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। केसी चमन ने जिला परिषद सोलन के लिए वार्ड नम्बर-3 डूमेहर से निर्वाचित आशा परिहार, वार्ड नम्बर-5 सिरीनगर से निर्वाचित लीला देवी ठाकुर, वार्ड नम्बर-6 सलोगड़ा से निर्वाचित मनोज वर्मा, वार्ड नम्बर-7 सपरून से निर्वाचित राजेन्द्र सिंह, वार्ड नम्बर-9 कसौली गढ़खल से निर्वाचित रीना देवी, वार्ड नम्बर-14 दभोटा से निर्वाचित सुमन देवी तथा वार्ड नम्बर-17 कुण्डलू(जुखाड़ी) से निर्वाचित मुख्तयार कौर को शपथ दिलाई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने तदोपरांत वार्ड नम्बर-13 मंझौली से निर्वाचित सर्बजीत कौर को भी शपथ दिलाई। केसी चमन ने कहा कि पंचायती राज संस्थानों में जिला परिषद सर्वोच्च हैं। उन्होंने कहा कि जिला परिषद सदस्य विकास प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भागीदार हैं। जिला परिषद के सदस्य सामुदायिक एवं सामूहिक विकास में आमजन की आवश्यकता के अनुरूप कार्य कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह सदस्य अपने-अपने वार्ड का प्रतिनिधित्व करते हैं और लोगों को अपने जिला परिषद सदस्यांे से अनेक अपेक्षाएं रहती हैं। इन अपेक्षाओं को विधि सम्मत रूप से पूर्ण करना जिला परिषद सदस्यों का कर्तव्य है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला परिषद सदस्यों को विश्वास दिलाया कि जिला प्रशासन की ओर से विकास प्रक्रिया में उन्हें पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने आशा जताई कि जिला परिषद सदस्य विभिन्न कल्याणकारी नीतियों के कार्यान्वयन में आमजन की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। उन्होंने जिला परिषद सदस्यों से आग्रह किया कि वे विकास के लाभ को अन्तिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाएं। केसी चमन ने विकास प्रक्रिया में जिला परिषद सदस्यों की भागीदारी बढ़ाने के सम्बन्ध में सारगर्भित विचार-विमर्श भी किया। उन्होंने सभी नव निर्वाचित सदस्यांे को बधाई दी। अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अनुराग चन्द्र शर्मा ने जिला परिषद सोलन के नव निर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आशा जताई कि पंचायती राज संस्थाओं के माध्यम से ग्राम पंचायत एवं गांवों को आत्मनिर्भर बनाने की प्रक्रिया में जिला परिषद सदस्य महत्वपूर्ण सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि जिला परिषद सदस्य युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने में प्रतिभागी बनें। इस अवसर पर सूचित किया गया कि जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए बैठक प्रथम फरवरी, 2021 को प्रातः 10.30 बजे जिला पंचायत कार्यालय सोलन के जिला परिषद हाॅल में आयोजित की जाएगी। यदि इस बैठक में निर्धारित समय से 02 घण्टे की अवधि में कुल जिला परिषद सदस्यों का दो तिहाई बहुमत उपस्थित नहीं होता है तो इस बैठक को स्थगित कर दिया जाएगा। यह भी सूचित किया गया कि इस सम्बन्ध में आयोजित होने वाली अगली बैठक में कुल जिला परिषद सदस्यों का साधारण बहुमत ही चाहिए होगा। बैठक में जानकारी दी गई कि वे नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्य जिन्होंने आज शपथ ग्रहण नहीं की है, प्रथम फरवरी, 2021 से पूर्व उपायुक्त सोलन के कार्यालय में शपथ ले सकते हैं। जिला परिषद सदस्य प्रथम फरवरी, 2021 को आयोजित होने वाली बैठक में भी शपथ ग्रहण कर सकते हैं। जिला पंचायत अधिकारी मोती लाल, जिला अंकेक्षण अधिकारी सुभाष अत्री सहित पंचायती राज विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
डगशाई पब्लिक स्कूल में 72वां गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। हमारे राष्ट्र की संप्रभुता की स्मृति में, सिमरन थापर, स्कूल की सलाहकार ने तिरंगा झंडा फहराया और सभी ने एक साथ राष्ट्रगान गाकर देशभक्ति का आनंद व्यक्त किया। स्कूल के प्रिंसिपल, डॉ जसपाल सिंह सलूजा ने समारोह में उपस्थित लोगों को सबोधित करते हुए, कहा कि भारत ने स्वतंत्रता के बाद गरीबी, कन्या भ्रूण हत्या, बाल श्रम, भ्र्ष्टाचार, आतंकवाद सामप्रदायिकता जैसी कई चुनोतियो का सामना किया है। हालांकि हमने विज्ञान प्रौद्योगिकी, खेती, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, खेल जगत, चिकित्सा विज्ञान इत्यादि के क्षेत्र में सहरानीय सफलता प्राप्त की है। हालांकि कवीड-19 महामारी में देश ही नहीं अपितु पूरे विश्व के लिए चुनौतियां उत्पन्न की। इसके बावजूद हमारे देश में वैक्सीन का सफल प्रयोग एंव टीकाकरण पूरे जोरो शोरों पर है। अंत में उन्होंने संविधान का पालन एंव सम्मान करने का आग्रह किया। सिमरन थापर ने इस अवसर पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर अध्यापिका, गुंजन सहगल एंव प्रशासनिक अधिकारी, जसपाल कोर के निर्देशन में छोटे बच्चों ने यह दिन मनाते हुए वीडियो विकल्प भेजी। जिसमें देशभक्ति के गानों पर नृत्य, भाषण एंव गायन से मोहित किया। बच्चों द्वारा भागीदारी एंव देश को दिए सम्मान से दिवस को चार चांद लग गए। अध्यक्षा सुरजीत कोर बीर एंव कार्यकारी निदेशक अमरजीत सिंह ने भी इस अवसर पर अपने संदेश भेजे। इस दौरान स्कूल के सभी प्रशासनिक सदस्य और सभी सहायक कर्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम की समाप्ति जय गौरी के धन्यवाद भाषण के साथ हुआ। बड़े पैमाने पर डगशाई परिवार के प्रत्येक सदस्य और जनता तक पहुंचने के लिए स्टाफ सदस्य दीप्ती सिंह द्वारा संकलित उत्सव का एक वीडियो यू ट्यूब ,फेसबुक और स्कूल वेबसाइट पर जारी किया गया है।
जिला सोलन के बरोटीवाला थाने के तहत केंबावाला गांव में दो गुटों में मारपीट के दौरान एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक महिला प्रीतो देवी का शव पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया है। घायल बद्दी अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने सात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले पक्ष की ओर से एक व्यक्ति ने चुनाव लड़ा था और वोट न डालने पर दोनों पक्षों में भिड़ंत हो गई। पुलिस के अनुसार केंबावाल के गुरदयाल सिंह ने बताया कि उसका भाई सादा राम अपने खेत में गेहूं की सिंचाई के लिए पाइप जोड़ रहा था। गांव के बलबीर सिंह, कुलवंत और खेमचंद आए और उन्हें अपने में खेत पाइप जोडने से इंकार करने लगे। इस पर इनमें झगड़ा हो गया। सादा राम को अकेला देख उसकी पत्नी प्रीतो देवी , बेटा राजेश, देवरानी शकुंतला देवी और बचना राम मौके पर पहुंच गए। बलबीर सिंह ने प्रीतो देवी को पकड़ा और कुलवंत, खेमचंद ने उसके सिर पर डंडों से प्रहार कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। शोर सुनकर किशोरी लाल, पवन कुमार, अरुण व गुरसेवक हाथ में डंडे व तलवारें लेकर पहुंच गए। इन लोगों ने उनके परिवार के लोगों को बुरी तरह से घायल किया। गुरदयाल के हाथ, बचना राम के माथे और राजेश के सिर में व शकुंतला देवी के भी चोटें आई हैं। इन्हें बद्दी अस्तपाल लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने प्रीतो देवी को मृत घोषित कर दिया। उधर, एसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव संपन्न होने के बाद नवगठित पंचायत रौडी (धार) के प्रांगण में गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस आयोजन में नवगठित पंचायत के लिए भवन कार्यालय बिना किराया देने वाले गांव खाता से जगन्नाथ ठाकुर को सभी निर्वाचित सदस्यों के साथ वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं, महिलाओं द्वारा धन्यवाद किया। गणतंत्र दिवस की शुरुआत अंबुजा कंपनी के हेड मनोज जिंदल द्वारा ध्वजारोहण करके किया गया। ग्राम पंचायत सुधार सभा दाड़लाघाट के महासचिव प्रेम केशव ने बताया कि इस दौरान अम्बुजा कंपनी के हेड ने आम लैंड लूजर की सभी समस्या बारे आश्वासन दिया कि शुरुआती दौर से ही सभी को साथ लेकर लोगों की समस्या का समाधान किया जाएगा। अंबुजा कंपनी के हेड मनोज जिंदल ने नवनिर्वाचित प्रधान, उपप्रधान व अन्य सदस्यों के बनने पर बधाई देते हुए उन्हें पूर्ण सहयोग दिया जाएगा। इस दौरान बीडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर ने कंपनी के हेड से आग्रह किया कि लैंड लूजर को रोजगार, खराब पड़ी जमीन का सही मुआवजा व अन्य समस्याओं के समाधान के साथ नवगठित पंचायत को कंपनी गोद ले। इस मौके पर पंचायत प्रधान रीना शर्मा, उपप्रधान जीतराम बिट्टू, बीडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर, प्यारे लाल वर्मा, बाबूराम शर्मा, पवन गौतम, मदन शर्मा, लोक राम, तुलसीराम, प्रेम लाल वर्मा, अनिल वर्मा, हेतराम ठाकुर, प्रेम केशव, हरदेव शर्मा, मदन शर्मा, समाजसेवी शंकरी देवी, वरिष्ठ नागरिकों सहित युवाओं व महिलाओं ने भाग लिया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में उपतहसील स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह संयुक्त रूप से मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता नायब तहसीलदार बीआर राजटा ने की जबकि एसएचओ दाड़लाघाट जीत सिंह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने सर्वप्रथम राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उसके उपरांत विद्यालय की एनएसएस,एनसीसी के कैडेट्स द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की बेहतरीन प्रस्तुतियां भी प्रस्तुत की गई, जिसमें पीयूष का गीत मेरा रंग दे बसंती चोला तथा अंजलि द्वारा गाया गया वैष्णव जन जो तेने कहिए भजन बहुत सराहा गया। विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता हंसराज ने उपस्थित लोगों का स्वागत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव गौतम ने संविधान के रचयिता बाबा साहब अंबेडकर को याद किया और आजादी के दीवानों को नमन किया। नायब तहसीलदार बीआर राजटा ने कहा कि इस दिवस को मनाने का तभी लाभ है यदि हम अपने देश के प्रति हर समय सजग और समर्पित रहे। स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान हेमराज ठाकुर ने संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों का वर्णन करते हुए देश के प्रति कर्तव्यों का भी जिक्र किया और छात्रों को नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया। इस मौके पर बीडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर, पंचायत के नवनिर्वाचित सदस्य ललित गौतम, मस्तराम, उमेश, नेमचंद, महेश्वर, पवन, हेमचंद्र, मनीराम सहित विद्यालय स्टाफ व बच्चे उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत रौडी के गांव सुल्ली में लोगों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी लोगों ने मिलकर गांव की सड़क एवं गांव के रास्तों की सफाई कर कचरा एक जगह एकत्रित करके उसे जलाया गया। पंचायत रौडी के उपप्रधान जीत राम (बिट्टू) ने स्थानीय लोगों से आह्वान किया कि सभी लोगों को अपने आसपास अपने गांव में व अपने वार्ड में सफाई करनी एवं करवानी चाहिए, ताकि पूरे क्षेत्र में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। इस मौके पर पंचायत रौडी के उपप्रधान जीत राम (बिट्टू),वार्ड सदस्य लता देवी, श्यामलाल, प्रदीप कुमार, भूपेंद्र एवं उपेंदर ने सफाई अभियान में सहयोग किया।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दन की एनएसएस इकाई ने 72वा गणतंत्र दिवस मनाया। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान मुख्य अतिथि एसडीटीओ के प्रधान रत्न मिश्रा ने राष्ट्रीय ध्वज को लेकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच संचालन कार्यक्रम अधिकारी संतोष बट्टू ने गणतंत्र दिवस पर अपना वक्तव्य रखा। स्वयं सेवी अंजलि ने संविधान की प्रस्तावना पर प्रकाश डाला और हिमानी, भगत भारत के गौरव शाली इतिहास पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि रत्न मिश्रा ने 1100 की राशि स्वयंसेवियों को मिष्ठान के लिए दी। इस अवसर पर नरेंद्र कपिला, अमर सिंह वर्मा, प्रकाश चंद और ज्ञान गुप्ता मौजूद रहे। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने अपने उद्बोधन में वीरों की शहादत को याद किया व राज्य स्तरीय गणतंत्र परेड में भाग लेने वाले स्वयंसेवी चेतना और आशीष को बधाई दी और गणतंत्र दिवस के पावन बेला पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मांगल में 72 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। नवनिर्वाचित मांगल पंचायत प्रधान उर्मिला देवी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की जबकि प्रधानाचार्य सुरेंद्र शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस मौके पर पंचायत उपप्रधान सीताराम ने लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने पर जोर दिया। प्रधानाचार्य सुरेंद्र शर्मा द्वारा सभी को अपना दायित्व ईमानदारी से पूरा करने का आह्वान किया तथा देश के प्रति समर्पण की भावना रखें यह संदेश दिया गया। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने विद्यालय के आसपास सफाई अभियान चलाया तथा समाज के प्रति अपने दायित्व को निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर एसएमसी प्रधान दितु राम ठाकुर, पंचायत सदस्य देवी राम, चंपा देवी, सुनीता देवी, निर्मला देवी, प्यारे लाल, बंसी राम, प्रेम लाल, नगीन चंद, चुनीलाल, रमेश चंद, लालमन चौहान, धर्मपाल, मनोहर लाल, श्याम लाल, महिला मंडल मांगल की सदस्य सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।
डॉ यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी और वानिकी विश्वविद्यालय, में मंगलवार को 72वां गणतंत्र दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति डा॰ परविंदर कौशल द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में तिरंगा फहराया गया। सरकारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए इस कार्यक्रम में सीमित संख्या में ही लोग शामिल हुए। विश्वविद्यालय के वैधानिक अधिकारी, विभागाध्यक्ष और एनसीसी ऑफिसर ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम में सामाजिक दूरी का पूरा पालन किया गया और यह सुनिश्चित किया गया की सभी ने मास्क पहना हो। इस अवसर पर एक वीडियो संदेश के माध्यम से कुलपति डॉ परविंदर कौशल ने छात्रों और संकाय को 72वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दी। उन्होनें देश के स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया और भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार डॉ भीमराव अंबेडकर जी को श्रद्धांजलि दी। डॉ कौशल ने अपने संदेश में विद्यार्थियों और कर्मचारियों से राष्ट्र को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए कर्तव्यदायी और जिम्मेदार नागरिक बनने का आग्रह किया और देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के आदर्शों को आगे बढ़ाने की अपील की।
हिमाचल प्रदेश में जनवरी के अधिकतम दिनों में साफ़ रहा मौसम फरवरी में करवट ले सकता है। फरवरी के पहले सप्ताह में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार एक फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा और दो फरवरी को प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात और निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। पांच फरवरी तक मौसम ऐसा ही रहेगा। ऊंचे इलाकों में बर्फ़बारी की संभावना भी जताई जा रही है। वहीं, प्रदेश में अभी तीन दिन के दौरान मौसम साफ़ रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी होने से ठंड कम होने के आसार हैं। अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की वृद्धि की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होगी। मंगलवार को प्रदेश के अधिकतम इलाकों में मौसम साफ़ रहा। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 21.0, ऊना 23.3, भुंतर 19.4, सोलन 19.8, सुंदरनगर 20.1, कांगड़ा 19.8, नाहन 16.9, हमीरपुर 20.8, चंबा 18.2, धर्मशाला 16.8, शिमला 13.0, मनाली 11.8, कल्पा 9.6, डलहौजी 6.5 और केलांग में माइनस 3.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने जिला स्तरीय गणतन्त्र दिवस समारोह के अवसर पर ऐतिहासिक ठोडो मैदान में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विभूतियों को सम्मनित किया। राजिन्द्र गर्ग ने केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मन्त्रालय के तत्वावधान में नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित स्वच्छ भारत कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया। शिक्षा क्रान्ति सोलन को प्रथम पुरस्कार के रूप में 30,000 रुपए एवं स्मृति चिन्ह, युवा मण्डल, स्वागांव, विकास खण्ड कण्डाघाट को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 20,000 रुपए एवं स्मृति चिन्ह तथा मीनाक्षी समूह, देवल की सेर को तृतीय पुरस्कार के रूप में 10,000 रुपए एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। उन्होंने नालागढ़ विकास खण्ड की ग्राम पंचायत सौर को द्वितीय राष्ट्रय जल पुरस्कार के तहत श्रेष्ठ ग्राम श्रेणी में तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया। राजिन्द्र गर्ग ने देश के प्रतिष्ठित प्रबन्धन संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित कैट परीक्षा में 99.99 प्रतिशत अंक हासिल करने के लिए सोलन के विशेष गर्ग को सम्मानित किया। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने कोविड-19 महामारी के समय में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने तथा समर्पित कार्य के लिए एमएमयू कुम्हारहट्टी तथा इएसआई काठा को सम्मानित किया। कोविड-19 के समय में टेलीमेडिसिन के क्षेत्र में सोलन जिला प्रदेश भर में सर्वश्रेष्ठ रहा है। यह कार्य जिला कार्यक्रम एवं नोडल अधिकारी डाॅ.वी.के. गोयल की देख-रेख में सम्पन्न हुआ है। इस उपलब्धि के लिए डाॅ. वी.के. गोयल को सम्मानित किया गया। महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के बेहतर कार्यान्वयन के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन तथा एमएमयू कुम्हारहट्टी को सम्मानित किया गया। राजिन्द्र गर्ग ने इस अवसर पर मानवता की निःस्र्वाथ सेवा कर सभी के लिए एक मिसाल प्रस्तुत कर रहे सोलन के खुर्शीद उर्फ पंजीबी खान को भी सम्मानित किया। खुर्शीद गत 20 वर्षों से भी अधिक समय से लावारिस लाशों का विधि विधान के साथ अन्तिम संस्कार कर चुके हैं। इस अवसर पर समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। सोलन के विधायक डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल, राज्य खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम गुलेरिया, लै. जनरल (सेवानिवृत) प्रदीप खन्ना, नगर परिषद सोलन के अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रशिमधर सूद, बघाट बैंक के अध्यक्ष पवन गुप्ता, सोलन से भाजपा के उम्मीदवार रहे डाॅ. राजेश कश्यप, नगर परिषद सोलन की उपाध्यक्ष मीरा आनंद, मनोनीत पार्षद भरत साहनी, अन्य पार्षद, राज्य योजना बोर्ड की सदस्य रितु सेठी, जिला भाजपा महासचिव नंदलाल कश्यप, ग्राम पंचायत मशीवर के नवनिर्वाचित प्रधान नरेन्द्र ठाकुर, नगर परिषद सोलन के पूर्व अध्यक्ष कुलराकेश पंत, उपायुक्त केसी चमन, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति तथा भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले मन्त्री राजिन्द्र गर्ग ने आज सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में जिला स्तरीय गणतन्त्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हिमाचल ने सीमित संसाधनों के साथ कृषि, बागवानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं उद्योग जैसे आधारभूत क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। राजिन्द्र गर्ग ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार लोगों को संवेदनशील शासन एवं स्थाई विकास प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कृषि क्षेत्र को रसायनमुक्त बनाने तथा महिला सशक्तिकरण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करने की दिशा में मज़बूती के साथ कार्य कर रही है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले मन्त्री ने इससे पूर्व राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा पुलिस एवं गृह रक्षा द्वारा आयोजित भव्य मार्चपास्ट की सलामी ली। पुलिस उप निरीक्षक मुनीष कुमार ने परेड का नेतृत्व किया। भारतीय सेना की डोगरा रेजीमेंट द्वारा प्रदर्शित बैंड डिस्पले कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। उन्होंने कारगिल शहीद स्मारक पर कृतज्ञ प्रदेशवासियों एवं जिलावासियों की और से शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि भी अर्पित की। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेश के प्रथम मुख्यमन्त्री स्वर्गीय डाॅ. वाई.एस. परमार को भी को भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। नागरिक आपूर्ति मन्त्री ने कहा कि हिमाचल, देश का ऐसा पहला राज्य है जो महत्वाकांक्षी हिमाचल गृहणी सुविधा योजना के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण करने के साथ-साथ महिलाओं के समय की बचत भी कर रहा है। उन्हांेने कहा कि हिमाचल गृहिणी योजना के तहत 2 लाख 91 हजार से अधिक परिवारों को गैस कुनैक्शन निःशुल्क प्रदान किए गए हंै। सोलन जिला में हिमाचल गृहिणी योजना के तहत अब तक 16 हजार से अधिक लाभार्थियों को गैस कुनैक्शन निःशुल्क प्रदान किए गए हैं। हिमाचल देश का पहला राज्य है जिसे धुआं मुक्त राज्य घोषित किया गया है। केन्द्र सरकार की प्रधानमन्त्री उज्जवला योजना के तहत प्रदेश में एक लाख 36 हजार से अधिक गैस कुनैक्शन प्रदान किए जा चुके हैं। राजिन्द्र गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना कोविड-19 महामारी के संकट समय में पात्र व्यक्तियों के लिए वरदान सिद्ध हुई है। सोलन जिला में योजना के तहत कोविड-19 महामारी के दौरान नवम्बर 2020 तक 3981 मीट्रिक टन चावल, 2738 मीट्रिक टन गेहूं तथा 03 लाख 39 हजार 747 किलोग्राम काला चना वितरित किया गया है। आत्मनिर्भर भारत योजना के अन्तर्गत कोविड-19 महामारी के दौरान अब तक 4087 क्ंिवटल चावल तथा 206 क्ंिवटल काला चना वितरित किया गया है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मन्त्री ने कहा कि कृषि हिमाचल के लोगों के जीवन का आधार है। राज्य सरकार प्राकृतिक खेती को कृषि का आधार बनाने के लिए कृतसंकल्प है। राज्य में अब तक लगभग एक लाख किसान प्राकृतिक खेती अपना चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 5095 हेक्टेयर क्षेत्र में प्राकृतिक खेती की जा रही है। राजिन्द्र गर्ग ने कहा कि सोलन ज़िला ने देश में औद्योगिक क्षेत्र के रूप में अपनी विशेष पहचान बनाई है। ज़िला का बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) क्षेत्र हिमाचल का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है और इस क्षेत्र को एशिया के फार्मा हब के रूप में जाना जाता है। वर्तमान सरकार के समय में सोलन ज़िला में 303 नए उद्योग स्थापित किए गए। इनमें 61 हजार 165 लाख रुपये का पूंजी निवेश हुआ। उन्होंने कहा कि इन नए स्थापित उद्योगों में 14651 हिमाचली व 4686 गैर हिमाचली युवाओं को रोज़गार उपलब्ध करवाया गया। उन्होंने इस अवसर पर सभी से आग्रह किया कि मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, आयुष्मान भारत, हिमकेयर, सहारा जैसी योजनाओं के साथ-साथ जनमंच एवं मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन का लाभ उठाएं। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति ने इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया तथा योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने इससे पूर्व पुराने उपायुक्त कार्यालय चैक पर लगभग 05 लाख रुपए की लागत से निर्मित मशरूमनुमा पुलिस गुमटी का लोकार्पण भी किया। राजिन्द्र गर्ग ने इस अवसर पर अनुकरणीय कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। सोलन के विधायक डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल, राज्य खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम गुलेरिया, लै. जनरल (सेवानिवृत) प्रदीप खन्ना, नगर परिषद सोलन के अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रशिमधर सूद, बघाट बैंक के अध्यक्ष पवन गुप्ता, सोलन से भाजपा के उम्मीदवार रहे डाॅ. राजेश कश्यप, नगर परिषद सोलन की उपाध्यक्ष मीरा आनंद, मनोनीत पार्षद भरत साहनी, अन्य पार्षद, राज्य योजना बोर्ड की सदस्य रितु सेठी, जिला भाजपा महासचिव नंदलाल कश्यप, ग्राम पंचायत मशीवर के नवनिर्वाचित प्रधान नरेन्द्र ठाकुर, नगर परिषद सोलन के पूर्व अध्यक्ष कुलराकेश पंत, उपायुक्त केसी चमन, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति तथा भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
आज देश के साथ-साथ प्रदेश में भी किसानों के समर्थन में रैलियां निकली गईं। सोलन जिला में भी लोगों ने रैली निकाल कर किसानों का समर्थन किया। इस दौरान माउंटेन हंक्स ने भी इस रैली में भाग लिया और किसानों को अपना पूरा सहयोग दिया। उन्होंने कहा की हम किसानों की मांगों का समर्थन करते हैं। किसान देश को अन्न प्रदान करने वाले अन्नदाता हैं। हम मांग करते हैं कि सरकार किसानों की मांगों को सुने और उनका समाधान करें। बता दें माउंटेन हंक्स ग्रुप अक्सर समाजसेवा के कार्यों में योगदान देते हैं। कोरोना के दौरान भी इस ग्रुप ने समाजसेवा के कई कार्य किए। ब्लड डोनेशन कैंप से लेकर गरीबों में खाना, कपडे अदि बाँटने के कार्यों में इन्होने अपना पूरा योगदान दिया।
गणतंत्र दिवस के मौके पर हिमाचल प्रदेश पुलिस के एडीजी सीआईडी एन वेणुगोपाल समेत पांच पुलिस अधिकारियों को पुरस्कृत किया गया है। एडीजी सीआईडी को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक मिला है। सराहनीय सेवाओं के लिए एसपी विजिलेंस ओमापति जम्वाल, एसपी वेलफेयर पीएचक्यू भगत सिंह ठाकुर, पीटीसी डरोह में तैनात सब इंस्पेक्टर सतपाल और एक एचपीएपी जुन्गा में तैनात एचएचसी राजेंद्र कुमार को पुलिस पदक से नवाजा गया है। वेणुगोपाल ने 25 साल के सेवाकाल के दौरान कई बड़े मामलों में अहम भूमिका अदा की। सहायक पुलिस अधीक्षक कांगड़ा रहते हुए उन्होंने फर्जी शस्त्र लाइसेंस स्कैंडल, अवैध विदेशी नकदी रैकेट जैसे मामलों की बेहतरीन जांच की, जिसकी वजह से बाद में आरोपियों को ट्रायल कोर्ट से सजा भी हुई। 1999 में किन्नौर में भीषण बाढ़ के दौरान बतौर एसपी किन्नौर वेणुगोपाल ने बचाव कार्य की कमान खुद अपने हाथों में रखी और लोगों को बचाने के लिए मुश्किल हालात में भी टीम के साथ तीन महीने तक डटे रहे।
लै. जनरल (सेवानिवृत) प्रदीप खन्ना ने युवा पीढ़ी का आह्वान किया कि हिमाचल को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए कठिन परिश्रम करें और नशे से सदैव दूर रहें। जनरल खन्ना आज यहां हिमाचल प्रदेश के एक राज्य के रूप में 50 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण करने तथा 11वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। जनरल खन्ना ने कहा कि पूरे विश्व में हिमाचल को अपने मेहनतकश एवं ईमानदार लोगों तथा जीवट के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल का अतुलनीय प्राकृतिक सौन्दर्य एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत भारत की धरोहर है और इसे सहेज कर रखना प्रत्येक प्रदेशवासी का कत्र्वय है। उन्होंने विशेष रूप से युवा पीढ़ी से आग्रह किया कि हिमाचल को स्वच्छ रखें ताकि राज्य की प्राकृतिक सुन्दरता पर्यावरण संरक्षण की प्रहरी बनी रहे। जनरल खन्ना ने कहा कि भारतीय सेना में अपने दीर्घ कार्यकाल में उन्होंने विश्व एवं देश के बड़े हिस्से को समीप से निहारा है लेकिन हिमाचल समूचे विश्व में सर्वश्रेष्ठ है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि अपने देश, प्रदेश तथा परिवार की खुशहाली के लिए नशे से दूर रहें। उन्होंने कहा कि नशा समाज के लिए अभिशाप है तथा युवाओं को नशीले पदार्थों से स्वंय भी दूर रहना होगा तथा अन्य को भी दूर रखना होगा। उन्होंने युवाओं को सदैव कठिन परिश्रम करने के लिए भी प्र्रेरित किया। जनरल खन्ना ने सभी से आग्रह किया कि मतदान अवश्य करें और स्वस्थ लोकतन्त्र की स्थापना में भागीदारी निभातेेे रहें। उन्होंने हिमाचल के एक राज्य के रूप में 50 वर्ष पूर्ण करने पर सभी को बधाई दी और आश जताई कि प्रदेश आने वाले समय में देश को सुरक्षित विकास की राह दिखाएगा। उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने कहा कि हिमाचल के विकास को आज राष्ट्रीय स्तर पर सराहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का प्रतिबद्ध नेतृत्व, परिश्रमी लोग और समर्पित कर्मचारी राज्य को विकास का आदर्श बनाने के लिए निरन्तर प्रयासरत हैं। उन्होंने आशा जताई कि आज का स्वर्णिम दिवस प्रदेश को नई ऊचाईयां प्रदान करने में सहायक बनेगा। उपायुक्त ने 11वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जागरूक मतदाता ही सही मायनों में सशक्त एवं सुरक्षित राष्ट्र की नींव रखता है। उन्होंने युवा मतदाताओं से आग्रह किया कि मतदान अवशय करें और शत-प्रतिशत मतदान की दिशा में सभी को जागरूक बनाएं। उन्होंने कहा कि भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशाानुसार जिला प्रशासन सत्त रूप से शत-प्रतिशत मतदान की दिशा में आगे बढ़ रहा है। गत विधानसभा एवं लोकसभा तथा हाल ही में सम्पन्न पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन में मतदाताओं की नियमित रूप से बढ़ती भागीदारी लोकतन्त्र में सबकी सहभागिता का उदाहरण है। उपायुक्त ने इस असवर पर सभी को राष्ट्रीय मतदान दिवस पर शपथ भी दिलवाई। उन्होंने ई-एपिक (ई वोटर कार्ड हुआ डिजीटल) का शुभारम्भ भी किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लै. जनरल (सेवानिवृत) प्रदीप खन्ना, उपायुक्त के.सी. चमन और पुलिस अधीक्षक सोलन अभिषेक यादव ने इस अवसर पर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके 11 नए मतदाताओं को फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र भी वितरित किए। समेकित बाल विकास परियोजना के सोलन ग्रामीण वृत की महिलाओं तथा रेडियो हिल्स सोलन के कलाकारों ने इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। पंचायती राज संस्थाओं के नव निर्वाचित प्रतिनिधि, भारतीय प्रशासनिक सेवा की परिवीक्षाधीन अधिकारी रितिका जिन्दल, तहसीलदार सोलन गुरमीत नेगी, तहसीलदार निर्वाचन राजेन्द्र शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल सहित अन्य अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
ग्राम पंचायत जघुन में नवनिर्वाचित प्रधान अमिता ठाकुर व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उर्मिला देवी द्वारा बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर पौधा रोपण किया गया। इस दौरान सभी को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बारे में अवगत करवाया और आंगबाड़ी कार्यकर्त्ता ने भी सरकार द्वारा बेटियों और महिलाओ के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। जघुन का महिला मंडल भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहा।
स्वच्छता अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के उपप्रधान हेमराज ठाकुर की अध्यक्षता में सफाई अभियान चलाया गया।इस दौरान समस्त पंचायत के प्रतिनिधियों ने पंचायत चुनाव के दौरान लगे पोस्टर, बैनर एकत्रित किए एवं उनको एक स्थान पर जलाया। पंचायत उपप्रधान हेमराज ने बताया कि इस दौरान दाड़लाघाट पंचायत के तीनों बूथ में लगे पोस्टर, शिव मंदिर मार्किट, अम्बुजा चौक, स्यार पर लगी प्रचार सामग्री जैसे पोस्टर बैनर होर्डिंग को पंचायत सदस्यों के साथ मिलकर एकत्रित किया व एक स्थान पर पूरा कचरा इकट्ठा करके जलाया गया। उन्होंने क्षेत्र की जनता से आह्वान किया की सभी व्यक्ति अपने घरों के आगे सफाई का ध्यान रखें, ताकि अगर हर व्यक्ति ऐसी साफ सफाई अपने घर के आगे करेगा तो हमारा पूरा क्षेत्र अपने आप ही स्वच्छ हो जाएगा।इस मौके पर पंचायत सदस्य ललित गौतम, उमेश, महेश्वर, पिंकी, शारदा, दया, विमला देवी, मस्तराम, नेम चंद, नरेंद्र, हर्ष का भी सहयोग रहा।


















































