हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बस में सफर कर रहे एक व्यक्ति की हृदय गति रुक जाने के कारण अचानक मृत्यु हो गई है । एसएचओ दाड़लाघाट जीत सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार ये घटना हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बस नंबर एचपी-68-6303 जो रोहड़ू से धर्मशाला जा रही थी। 77 वर्षीय जुल्फी राम पुत्र मौजीराम गांव काहरनी, डाकघर लहरी सरेल, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर अपनी पत्नी के साथ गलोग अपनी रिश्तेदारी में आए हुए थे और इस बस में वे दोनों गलोग से अपने घरजा रहे थे l लेकिन कराड़ाघाट के पास जुल्फीराम की तबीयत अचानक बिगड़ गई सीने में दर्द होने लगा, बस के चालक और परिचालक ने उसे तुरंत दाड़ला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जुल्फी राम भारतीय सेना व हिमाचल पुलिस में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के शव को पंचनामा करने हेतु अर्की हास्पिटल भेजा गया है।
सोलन पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों पर अब सख्त रवैया अपना लिया है। सोलन पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाकर बिना मास्क और बिना हेलमेट पहन कर दो पहिया वाहन चलाने वालों का चालान किया और जुर्माना वसूला। एसपी सोलन अभिषेक यादव के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने बीते 24 घण्टों (Hours) में मोटर वाहन अधिनियम के तहत 265 चालान काट कर 92,000 रुपए का जुर्माना वसुल किया। इसमें तेज़ रफ़्तार (Over Speed) के 51, भयप्रद ड्राइव (Dangerous Driving) के 12 चालान, मोबाइल फ़ोन उपयोग (Use Mobile while Driving) का 1 , प्रेशर हॉर्न के 2, बिना सीट बेल्ट के 63 व बिना हेलमेट के 31 चालान किये गए इसके अतिरिक्त जरूरी दस्तावेज न पाए जाने पर 12 व अवैध पार्किंग के 39 चालान किये गये । वहीं, एसपी सोलन अभिषेक यादव ने कहा कि आगामी दिनों में भी कार्रवाई जारी रहेगी।
आज ग्राम पंचायत कोठी के कार्यालय में करुणा शर्मा ने ग्राम पंचायत कोठी के प्रधान पद के लिए नामांकन पत्र भरा। नामांकन पत्र भरने के बाद उन्होंने प्रेस वार्ता में अपने वक्तव्य में कहा कि यदि इन चुनाव में उन्हें स्थानीय पंचायत की समस्त जनता का भरपूर सहयोग एवं आशीर्वाद मिला तो इस पंचायत के चौमुखी विकास के लिए बिना किसी भेदभाव से कार्य करूंगी एवं समस्त जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी। इसी के साथ उन्होंने कहा कि वे युवाओं के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को भी अपनी पंचायत में युद्ध स्तर पर क्रियान्वित करने का पूरा प्रयास करेंगी। इसके साथ उन्होंने बताया कि वे पंचायत के चौमुखी विकास के लिए सांसद निधि, विधायक निधि एवं जहां से भी पंचायत को जन सहयोग मिलेगा वहां से सहायता लेकर पंचायत के हर वार्ड का बिना किसी पक्षपात के विकास पूरी लगन एवं निष्ठा के साथ करेंगी। गांव की समस्याओं को निपटाने के लिए हर वार्ड में मिनी ग्राम सभाओं का आयोजन कर गांव के विकास में हर नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित करेंगी। उन्होंने बताया कि वह 2010 से 2015 तक लगातार 5 वर्ष इस पंचायत के टुकड़ी वार्ड से भी वार्ड सदस्य के रूप में भरपूर जन सेवा कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित की है। करुणा शर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य कोठी पंचायत को आदर्श ग्राम पंचायत बनाने का हैl
दाड़लाघाट। पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के तीसरे व अंतिम दिन भी नामांकन पत्र भरे गए। इस दौरान ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के साथ साथ नवगठित पंचायत रौडी व बरायली में भी तीसरे व अंतिम दिन नामांकन दाखिल हुए। एआरओ दाड़लाघाट विजेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रधान पद के लिए 1, उपप्रधान पद के लिए 3 व पंचायत सदस्य के लिए 2 ने नामांकन दाखिल किए। उधर,पंचायत रौडी में एआरओ सुनील ने बताया कि प्रधान पद के लिए 1, उपप्रधान पद के लिए 2 व पंचायत सदस्य के लिए 3 उमीदवारों ने नामांकन दर्ज किए। जबकि, पंचायत बरायली में एआरओ धर्मपाल शुक्ला ने बताया कि प्रधान पद के लिए शून्य, उपप्रधान के लिए 1 व पंचायत सदस्य के लिए 2 उमीदवारों ने नामांकन दर्ज किए। इसी तरह उपमंडल दाड़लाघाट के साथ लगती पंचायत कोटलू में भी पंचायत प्रधान पद के लिए 4, उपप्रधान पद के लिए 7 और पंचायत सदस्य के लिए 5 लोगों ने नामांकन दर्ज किया है। कोटलू पंचायत में तैनात एआरओ राजेन्द्र वर्मा ने यह जानकारी सांझा करते हुए बताया कि चार जनवरी को सुकुटनी होगी और 6 जनवरी दोपहर तीन बजे तक इच्छुक उम्मीदवार अपने नाम वापिस ले सकेंगे। तीन बजे के बाद चुनाव निशान भी वितरित कर दिए जाएंगे।
नेहरू युवा क्लब मनलोग बडोग ने नेहरू युवा केंद्र द्वारा बताए गए निर्देशानुसार जल शपथ समारोह का आयोजन किया। इस दौरान नेहरू युवा क्लब मनलोग बड़ोग के सभी सदस्य ने जल शपथ समारोह में बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर क्लब सदस्यों ने अपने आसपास के जल स्त्रोतों को साफ सुथरा रखने व गांव को स्वच्छ रखने का निर्णय लिया। इस दौरान पंकज कुमार ने सभी सदस्यों को प्रतिज्ञा दिलवाई। इस मौके पर गांव की एक बैठक हुई। इस अवसर पर नेहरू युवा क्लब मनलोग बडोग के सदस्यों सहित स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
कुनिहार विकास खंड की दाड़लाघाट पंचायत से उपप्रधान पद के उम्मीदवार राजेश गुप्ता ने शनिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंंने एआरओ विजेंदर कुमार को अपना नामांकन पत्र दिया। पूर्व में भी उपप्रधान के पद पर रह चुके राजेश गुप्ता ने इस मौके पर लोगों से वादा किया कि अगर आप मेरा साथ एक बार फिर देते हैं तो मैं आपके मध्य हर वक्त सेवारत रहूंगा।पंचायत के लोगों का उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है। बता दें, राजेश गुप्ता दाड़लाघाट के स्थाई निवासी है। राजेश गुप्ता पढ़े लिखे होने के साथ-साथ अनुभवी, परिश्रमी व समाजसेवा के कार्यों में भी आगे रहते है। राजेश गुप्ता लोगों के सुख दुख में हमेशा साथ रहते है, जिसके चलते इन्हें लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।
कुनिहार। कुनिहार बाजार में पेट्रोल पंप के पास नव वर्ष की पहली रात्रि में एक करियाना की दुकान आग लगने से पूरी तरह जल कर खाक हो गई। आगजनी में लाखों रुपए का करियाना व डेली नीड्स का सामान जल कर राख हो गया। गनीमत यह रही की आग साथ वाली दुकानों व रिहायशी मकानों की ओर नहीं फैली अन्यथा हादसा भयंकर हो सकता था। व्यापार मण्डल के सदस्य सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे व अपने व्यापारी साथी को सांत्वना दी। दुकान के मालिक राम रत्तन तनवर ने बताया कि दुकान के साथ ही रहने वाले पड़ोसियों ने जब रात्रि में दुकान से धुंआ उठता देखा तो उन्होंने मुझे व मेरे परिवार को आग लगने की सूचना दी व सभी ने मिलकर दुकान के शटर उठाए, लेकिन उस समय तक दुकान में रखा करियाना व अन्य सामान पूरी तरह जल चुका था। स्थानीय पुलिस व पटवारी मौके पर पहुंचे व घटना का जायजा लिया। गौर रहे कि कुनिहार क्षेत्र जिला सोलन का एक बहुत बड़ा व्यापारिक केंद्र है। यंहा पर प्रदेश सहित दूरदराज क्षेत्र से लोग खरीददारी करने आते है। प्रदेश व जिला सोलन का अग्रणी व्यापारिक हब होने के कारण कुनिहार में फायर स्टेशन होना बहुत जरूरी है। पिछले कुछ वर्षों में यंहा कई बड़ी आगजनी की घटनाएं हो चुकी है। आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए अर्की या फिर सोलन से फायर बिग्रेड को बुलाना पड़ता है और जब तक फायर बिग्रेड की गाड़ियां कुनिहार पहुंचती है तब तक आग सब कुछ जला कर खाक कर चुकी होती है। ओम प्रकाश ठाकुर, भगमल तनवर, पवन ठाकुर, सुरेश, विजय कंवर, साहिल ठाकुर, विजय गर्ग, विनय गर्ग आदि कारोबारियों ने सरकार से विकसित व्यापारिक केंद्र कुनिहार में जल्द फायर स्टेशन खोलने की मांग की है, ताकि आगजनी की घटनाओं पर अकुंश लग सके। व्यापार मंडल के प्रधान सुमित मित्तल ने भी सरकार से कुनिहार में फायर स्टेशन या फायर हाइड्रेंट खोलने की मांग की है, ताकि आगजनी पर जल्द काबू पाया जा सके। प्रत्यक्षदर्शी ओम प्रकाश ठाकुर ने बताया कि रात्री में उन्हें जैसे ही घर के साथ वाली दुकान मेंआग लगने का पता चला, तो उन्होंने अन्य पड़ोसियों को उठा कर इसकी सूचना दुकान के मालिक व उसके परिवार को दी। सभी ने मिल कर दुकान के शटर को किसी तरह उठाया, परन्तु तब तक दुकान में रखा सारा समान राख हो चुका था।
शिमला। हिमाचल प्रदेश में आज से मौसम बदलेगा। शनिवार को छह मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। तीन से पांच जनवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने की संभावना है। चार और पांच जनवरी को अधिक बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आ रहा है। इसमे 3 से पांच तक प्रेदेश में मौसम खराब रहेगा। इसमे 4 ओर 5 जनवरी को प्रदेश के ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हो सकती है।
सोलन विधायक डॉ कर्नल धनीराम शांडिल के बदले तेवरों से सोलन कांग्रेस का कलेवर बदलता दिख रहा हैं. मिस्टर कूल शांडिल ने अब कर्नल वाले तेवर इख्तियार किये हैं जिससे कांग्रेस ज्यादा अनुशासित दिख रही हैं, बेशक उनकी दखल सिर्फ सोलन निर्वाचन क्षेत्र के मामलों तक ही सिमित हैं, लेकिन असर साथ लगते क्षेत्रों में भी दिख रहा हैं. हालांकि जिला अध्यक्ष के साथ उनकी खींचतान भी जगजाहिर हो चुकी हैं लेकिन लगता हैं कर्नल शांडिल के आगे जिला अध्यक्ष की चल नहीं रही. इसका ताजा प्रमाण हैं जिला परिषद् चुनाव के लिए शांडिल द्वारा अपने तीन प्रत्याशी घोषित करना. पहली बार शांडिल ने इस तरह खुलकर आये हैं जिससे कांग्रेस में एक आस जगी हैं और विश्वास भी. वैसे भी जिला कांग्रेस की सक्रियता बंद कमरों तक सिमटी हैं, सरकार के खिलाफ मैदानी जंग में जिला कांग्रेस संगठन कही नहीं दिखा रहा. सरकार की बड़ी नाकामियां भी कांग्रेस मजबूती से उठाने में विफल रही हैं. ऐसे में कांग्रेस में जिस आक्रामकता की कमी दिख रही हैं उसकी भरपाई अब शांडिल करते दिख रहे हैं. न सिर्फ शांडिल के फैसलों में आक्रमता हैं बल्कि मैदान में भी उनकी बढ़ती मौजूदगी कांग्रेस में नया जोश भर रही हैं. उधर जिला अध्यक्ष शिवकुमार को भी कुछ बड़े नेताओं का साथ मिला हुआ हैं, पर उनकी राह जरा भी आसान नहीं हैं. खासतौर से सोलन निर्वाचन क्षेत्र में कण्ट्रोल पूरी तरह कर्नल शांडिल के हाथ में हैं. शहरी कांग्रेस सोलन और ब्लॉक कांग्रेस पर भी शांडिल का ही पकड़ दिख रही हैं. ऐसे में कांग्रेस में कब जिला संगठन के खिलाफ मुख़ालफ़त देखने को मिल जाएं, कुछ कहा नहीं जा सकता. सुल्तानपुरी की बढ़ती सक्रियता का चर्चा आम: एक और बात जिसकी चर्चा इन दिनों सोलन के राजनैतिक गलियारों में हैं वो हैं विनोद सुल्तानपुरी की सोलन में बढ़ती सक्रियता. सुल्तानपुरी बेहद कड़े मुकाबले में बीते दो चुनाव कसौली निर्वाचन क्षेत्र से हार चुके हैं. उनकी हार का कारण भीतरघात को माना जाता रहा हैं. अब सुल्तानपुरी अचानक सोलन में क्यों इतने सक्रीय हो गए, इसे लेकर खूब चर्चा हैं. अब इसके क्या कारण हो सकते हैं इसे लेकर सब अपने हिसाब से अनुमान लगा रहे हैं. 2022 की तैयारी में शांडिल: बहरहाल, 2022 के चुनाव में बेशक शांडिल की उम्र 82 वर्ष होगी लेकिन फिलवक्त वे ही सोलन निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस का सबसे बड़ा चेहरा हैं और उनका विकलप कांग्रेस के पास नहीं दिख रहा हैं. उनके ताजा फैसलों को भी 2022 की चुनावी रणनीति के तौर पर ही देखा जा रहा हैं. दरअसल शांडिल संगठन में अपनी ब्रिगेड तैयार करना चाहते हैं ताकि 2022 में उनकी राह आसान हो. अब कर्नल के तेवर ज़ारी रहते हैं या कोई नया ट्विस्ट आता हैं, ये देखना रोचक होगा. आखिर राजनीति में कुछ भी मुमकिन हैं.
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार स्थानीय शहरी निकायों के सामान्य निर्वाचन के लिए राज्य निर्वाचन आयोग को आज एम-2 इलैक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की 130 बेलेट यूनिट तथा 130 कन्ट्रोल यूनिट प्रदान की गई। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन केसी चमन ने आज दी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भारत के निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार यह ईवीएम स्कैन करने के उपरान्त राज्य निर्वाचन आयोग को ऋण आधार पर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि ईवीएम की प्रथम स्तर की चेकिंग बेल कंपनी के अभियन्ताओं द्वारा करवाने के उपरान्त 123 बेलेट यूनिट तथा 123 कन्ट्रोल यूनिट को जिला सोलन में होने वाले स्थानीय शहरी निकायों के निर्वाचन में प्रयोग में लाया जाएगा। 07 कन्ट्रोल यूनिट तथा 07 जिला सिरमौर भेजी जाएंगी। इसके उपरान्त जिला निर्वाचन अधिकारी ने तहसील कार्यालय परिसर सोलन तथा पुराने उपायुक्त कार्यालय में स्थित ईवीएम तथा वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सोलन मंडल के उपाध्यक्ष चन्द्रकांत शर्मा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विनोद सुल्तानपुरी, जिला महासचिव शिवदत्त ठाकुर, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया के अनूप पराशर, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सावित्री सांख्यान तथा कंचन राणा, उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव, सहायक आयुक्त लीव रिजर्व एचएस राणा, तहसीलदार गुरमीत नेगी, तहसीलदार निर्वाचन राजेन्द्र शर्मा एवं नायब तहसीलदार महेन्द्र ठाकुर, नायब तहसीलदार जगपाल उपस्थित थे।
सोलन जिला में आज पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन नामांकन के दूसरे दिन कुल 2626 नामांकन प्रस्तुत किए गए। यह जानकारी आज यहां अतिरिक्त उपायुक्त एवं निर्वाचन के लिए नोडल अधिकारी अनुराग चन्द्र शर्मा ने दी। अनुराग चन्द्र शर्मा ने कहा कि इन 2626 नामांकन में जिला परिषद सदस्य के लिए 36, पंचायत समिति सदस्यों के लिए 182, प्रधान पद के लिए 590, उप प्रधान पद के लिए 589 तथा वार्ड सदस्यों के लिए कुल 1229 नामांकन प्रस्तुत किए गए। उन्होंने कहा कि आज सोलन जिला के नालागढ़ विकास खण्ड में पंचायती राज संस्थाओं के लिए कुल 867, कुनिहार विकास खण्ड में कुल 635, धर्मपुर विकास खण्ड में कुल 469, सोलन विकास खण्ड में कुल 370 तथा कण्डाघाट विकास खण्ड में कुल 285 नामांकन प्रस्तुत किए गए। अनुराग चन्द्र शर्मा ने कहा कि नालागढ़ विकास खण्ड में जिला परिषद सदस्य के लिए 20, पंचायत समिति सदस्यों के लिए 54, प्रधान पद के लिए 197, उप प्रधान पद के लिए 172 तथा वार्ड सदस्यों के लिए कुल 424 नामांकन प्रस्तुत किए गए। उन्होंने कहा कि कुनिहार विकास खण्ड में जिला परिषद सदस्य के लिए 08, पंचायत समिति सदस्यों के लिए 48, प्रधान पद के लिए 137, उप प्रधान पद के लिए 143 तथा वार्ड सदस्यों के लिए कुल 299 नामांकन प्रस्तुत किए गए। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि धर्मपुर विकास खण्ड में जिला परिषद सदस्य के लिए 06, पंचायत समिति सदस्यों के लिए 34, प्रधान पद के लिए 94, उप प्रधान पद के लिए 105 तथा वार्ड सदस्यों के लिए कुल 230 नामांकन प्रस्तुत किए गए। अनुराग चन्द्र शर्मा ने कहा कि सोलन विकास खण्ड में जिला परिषद सदस्य के लिए 01, पंचायत समिति सदस्यों के लिए 20, प्रधान पद के लिए 93, उप प्रधान पद के लिए 90 तथा वार्ड सदस्यों के लिए कुल 166 नामांकन प्रस्तुत किए गए। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि कण्डाघाट विकास खण्ड में जिला परिषद सदस्य के लिए 01, पंचायत समिति सदस्यों के लिए 26, प्रधान पद के लिए 69, उप प्रधान पद के लिए 79 तथा वार्ड सदस्यों के लिए कुल 110 नामांकन प्रस्तुत किए गए। गणतंत्र दिवस नामांकन प्रक्रिया के प्रथम दिन सोलन जिला में कुल 1976 नामांकन प्रस्तुत किए गए थे।
एसएचओ दाड़लाघाट ने इंसानियत की एक और मिसाल पेश की है। एसएचओ दाड़लाघाट जीत सिंह को वीरवार शाम को गश्त के दौरान छामला के समीप पर्यटकों की एक गाड़ी फसी मिली । पर्यटकों ने बताया कि वह हैदराबाद से मनाली घूमने आए थे, और वह मनाली से शिमला की ओर जा रहे थे,जैसे ही वह छामला के समीप पहुँचे तो उनकी गाड़ी में तकनीकी खराबी आ गई . उन्होंने बताया कि देर शाम अंधेरे में उन्हें गाड़ी में तकनीकी खराबी के चलते समस्या का हल नही निकल रहा था तभी पुलिस की गाड़ी एसएचओ दाड़लाघाट जीत सिंह भी वहां से निकल रहे थे तो उन्होंने हमारी समस्या को जाना व मानवता का परिचय देकर तुरंत ही हमारी गाड़ी को मेकेनिक के पास छोड़कर पर्यटकों को थाना दाड़लाघाट में ले गए । जहाँ एसएचओ ने सभी लोगों को जलपान भी करवाया। पर्यटकों का कहना है कि एसएचओ जीत सिंह ने उनकी सहायता करके इंसानियत की मिसाल पेश की है। जिसके लिए वह हिमाचल पुलिस व एसएचओ का धन्यवाद करते है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन द्वारा कोविड-19 के दौरान डिजिटल माध्यम से विधिक जागरूकता शिवरों का आयोजन किया जा रहा है ताकि लोगों को उनके घर द्वार पर ही कानूनी जानकारी पहुंचाई जा सके। यह जानकारी जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव गुरमीत कौर ने आज यहां दी। गुरमीत कौर ने कहा कि विभिन्न शिविर जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष तथा जिला एवं सत्र न्यायधीश भूपेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किए गए। उन्होंने कहा कि जिला कारागार सोलन में कैदियों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। कैदियों को निशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने के बारे में भी अवगत करवाया गया। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने दिसम्बर माह के दौरान विश्व एड्स दिवस पर कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत मांगल में डिजिटल माध्यम से लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि विश्व विकलांग दिवस पर बाल आश्रम अर्की के बच्चों को भी जागरूक किया गया। धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत जंगेशू, चम्मो तथा सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत बसाल, चामियां तथा कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत दधोगी में निशुल्क कानूनी सहायता, वरिष्ठ नागरिकों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाना, सूचना का अधिकार, वरिष्ठ नागरिकों के जीवन और सम्पति के संरक्षण तथा वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण सहित कोरोना महामारी के बारे में भी इन शिविरों मे जानकारी दी गई। गुरमीत कौर ने कहा कि मानव अधिकार दिवस पर एसके उद्योग परवाणू तथा जेएम प्रयोगशाला उद्योग सोलन में कार्यरत कर्मचारियों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक बनाया गया। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सोलन तथा उपमण्डलीय विधिक सेवाएं समिति कसौली द्वारा कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने ने कहा कि खण्ड विकास अधिकारी नालागढ़ तथा खण्ड विकास अधिकारी कण्डाघाट के सौजन्य से क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में डिजिटल माध्यम से ग्राम पंचायत की न्यायिक भूमिका, सूचना का अधिकार, पीड़ित प्रतिकर योजना व निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में भी अवगत करवाया गया। उन्होंने कहा कि सोलन जिला में तैनात पैनल अधिवक्ताओं को डिजिटल माध्यम से एक दिन का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है। कण्डाघाट विकास खण्ड के क्यारी महिला मंडल की महिलाओं को डिजिटल माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता तथा प्रवर्तन के लिए विधिक सेवाएं योजना व उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के बारे में जानकारी प्रदान की गई। लोगों को कोविड-19 महामारी से बचाव के सम्बन्ध में भी अवगत करवाया गया। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सोलन द्वारा डिजिटल माध्यम से 73 शिविरों का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 2645 लोगों ने कानूनी जानकारी का लाभ लिया व डीएलएसए सोलन के अपने यू-टयूब चैनल पर विधिक जागरूकता से सम्बन्धित 40 वीडियो को यू-टयूब चैनल पर अपलोड किया गया। इन वीडियो में सोलन में तैनात विभिन्न न्यायाधीशों द्वारा विभिन्न कानूनों के बारे में जानकारी साझा की गई। इन शिविरों का ऑनलाइन माध्यम से 12761 लोगों ने लाभ उठाया है। गुरमीत कौर ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन वैश्विक कोरोना महामारी के दौरान आमजन को सुविधा प्रदान करने के लिए सदैव प्रयासरत है। किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन के दूरभाष नम्बर 01792-220713 पर कार्य दिवस पर प्रातः 10ः00 बजे से सांय 5ः00 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।
पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया वीरवार से शुरू हो गयी। इस दौरान ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के साथ साथ नवगठित पंचायत रौडी व बरायली में भी नामांकन दाखिल हुए। एआरओ दाड़लाघाट विजेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रधान पद के लिए 3, उपप्रधान पद के लिए 3 व पंचायत सदस्य के लिए 7 ने नामांकन दाखिल किए। उधर,पंचायत रौडी में एआरओ सुनील ने बताया कि प्रधान पद के लिए 1, उपप्रधान पद के लिए 4 व पंचायत सदस्य के लिए 5 उमीदवारों ने नामांकन दर्ज किए। जबकि,पंचायत बरायली में एआरओ धर्मपाल शुक्ला ने बताया कि प्रधान पद के लिए 2, उपप्रधान के लिए 1 व पंचायत सदस्य के लिए 2 उमीदवारों ने नामांकन दर्ज किए। इसी तरह उपमंडल दाड़लाघाट के साथ लगती पंचायतों में भी पंचायत प्रधान, उपप्रधान ओर पंचायत सदस्य के लिए नामांकन दर्ज हुए।
नगर पंचायत अर्की के 07 वार्डों के निर्वाचन के लिए नामांकन वापसी के उपरान्त अब कुल 19 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इन सभी को आज चुनाव पर्यवेक्षक हेमिस नेगी की उपस्थिति में नियमानुसार चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए। यह जानकारी उपमण्डलाधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी विकास शुक्ला ने दी। नगर पंचायत अर्की के वार्ड संख्या-1 में कान्ता देवी तथा निर्मला देवी चुनाव मैदान में है। कान्ता देवी को चुनाव चिन्ह के रूप में कुर्सी तथा निर्मला देवी को चुनाव चिन्ह के रूप में ताला-चाबी आवंटित किया गया है। नगर पंचायत अर्की के वार्ड संख्या-2 में गौरव ठाकुर, दीवान चन्द, लक्ष्मी सिंह तथा सुरेन्द्र कुमार चुनाव मैदान में हैं। चुनाव चिन्ह के रूप में गौरव ठाकुर को कुर्सी, दीवान चन्द को ताला-चाबी, लक्ष्मी सिंह को सिलाई मशीन तथा सुरेन्द्र कुमार को हवाई जहाज आवंटित किया गया है। नगर पंचायत अर्की के वार्ड संख्या-3 में भारती वर्मा तथा श्यामा मैदान में हैं। भारती वर्मा को कुर्सी तथा श्यामा को ताला-चाबी चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। नगर पंचायत अर्की के वार्ड संख्या-4 में अनुज गुप्ता, नरेन्द्र कुमार तथा राजीव कुमार चुनाव मैदान में हैं। चुनाव चिन्ह के रूप में अनुज गुप्ता को कुर्सी, नरेन्द्र कुमार को ताला-चाबी तथा राजीव कुमार को सिलाई मशीन आवंटित किया गया है। नगर पंचायत अर्की के वार्ड संख्या-5 में कमलेश गुप्ता तथा हेमेन्द्र कुमार चुनाव मैदान में हैं। कमलेश गुप्ता को कुर्सी चुनाव चिन्ह तथा हेमेन्द्र कुमार को ताला-चाबी चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। नगर पंचायत अर्की के वार्ड संख्या-6 में अंकुश शर्मा, गौरव गुप्ता तथा धर्मपाल चुनाव मैदान में हैं। अंकुश शर्मा को कुर्सी चुनाव चिन्ह, गौरव गुप्ता को ताला-चाबी चुनाव चिन्ह तथा धर्मपाल को सिलाई मशीन चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। नगर पंचायत अर्की के वार्ड संख्या-7 में भावना, रूचिका गुप्ता तथा संतोष चुनाव मैदान में हैं। भावना को कुर्सी चुनाव चिन्ह, रूचिका गुप्ता को ताला-चाबी चुनाव चिन्ह तथा संतोष को सिलाई मशीन चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। नगर पंचायत अर्की के लिए मतदान 10 जनवरी, 2021 को प्रातः 8.00 बजे से सांय 4.00 बजे तक होगा।
केंद्र सरकार के अन्तर मन्त्रालय दल ने गत दिवस सोलन जिला में वर्षा ऋतु में हुई क्षति का जायज़ा लिया। यह जानकारी आज यहां उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। के.सी. चमन ने कहा कि अन्तर मन्त्रालय दल ने सोलन जिला में उन स्थानों पर जाकर नुकसान का गहन अध्ययन किया जहां मानसून के दौरान भारी क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि दल ने जिला के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नालागढ़ उपमण्डल में बद्दी-साई मार्ग पर कौण्डी, उपमण्डल में कनाहन खड्ड सहित धर्मपुर विकास खण्ड में भोजनगर तथा नेरीकलां में हुए नुकसान का आकलन किया। दल ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से वस्तु स्थिति तथा नुकसान के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उपायुक्त ने कहा कि सोलन जिला में इस वर्ष मानूसन के मौसम में 15 जून, 2020 से 30 सितम्बर 2020 तक 52.27 करोड़ रुपए की क्षति आंकी गई है। उन्होंने कहा कि इस कारण जिला में लोक निर्माण विभाग को लगभग 32.92 करोड़ रुपए, जल शक्ति विभाग को लगभग 14.51 करोड़ रुपए, प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड को 35.34 लाख रुपए, राष्ट्रीय राजमार्गों को लगभग 2.84 करोड़ रुपए, मत्स्य विभाग को 10 लाख रुपए, स्थानीय शहरी निकायों को 1.29 करोड़ रुपए तथा राजस्व विभाग को 26.53 लाख रुपए के नुकसान का आकलन किया गया है। के.सी. चमन ने कहा कि अन्तर मन्त्रालय दल ने जिला के विभिन्न क्षेत्रों में मानसून के मौसम में भूमि कटाव, बाढ़, भूस्खलन सहित अन्य नुकसान का आकलन किया। उपायुक्त ने कहा कि केन्द्र सरकार के इस अन्तर मन्त्रालय दल की अगुवाई केन्द्रीय गृह मन्त्रालय में संयुक्त सचिव राकेश कुमार सिंह ने की। केन्द्रीय जल आयोग शिमला के निदेशक पीयूष रंजन दल में सदस्य के रूप में सम्मिलत थे। यह दल 31 दिसम्बर को शिमला में हुए नुकसान का जायज़ा लेने के उपरान्त प्रदेश के मुख्य सचिव अनिल खाची के साथ प्रथम जनवरी, 2021 को बैठक करेगा। सोलन जिला में दल के साथ उपायुक्त के.सी. चमन, उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ महेन्द्र पाल गुर्जर सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मन्त्री डाॅ. राजीव सैजल ने नव वर्ष-2021 की पूर्व संध्या पर प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। डाॅ. सैजल ने अपने शुभकामना संदेश में कामना की कि नव वर्ष-2021 सभी के लिए मंगलमय रहे। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्री ने इस अवसर पर सभी से आग्रह किया कि अपने,अपने परिजनों तथा अन्य के बेहतर स्वास्थ्य के लिए कोविड-19 महामारी से सम्बन्धित विभिन्न नियमों का पालन सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि सार्वजनिक स्थानों पर नियमित रूप से मास्क पहने, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें और अपने हाथ बार-बार साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाइजर से साफ करते रहें। डाॅ. सैजल ने आशा जताई कि नव वर्ष-2021 भारत सहित पूरे विश्व को कोरोना संकट से मुक्त करेगा।
हिमाचल प्रदेश राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की 12 दिन तक चलने वाली पदयात्रा आज शालाघाट से रवाना हुई तथा इस यात्रा का दूसरा पड़ाव आज नमहोल में होगा। संगठन के संयोजक दीपक राठौर ने कहा कि 12 दिन तक चलने वाली इस पदयात्रा के दौरान नुक्कड़ सभाएं तथा पत्रक बांटकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य पंचायतों को मजबूत करना तथा किसानों व बागबानों के आंदोलन को समर्थन करना है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जो तीन बिल लाए गए है व किसान विरोधी है संगठन इनका विरोध करता है। इस अवसर पर मीडिया प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल गोयल, शहरी निकाय अध्यक्ष मनोज चौहान, सगठन महासचिव कपिल शर्मा संगठन महासचिव सुनील शर्मा, प्रदेश महासचिव राजीव चौहान, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र कंवर, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कंवर, अतुल बोहरा भी मौजूद रहे। इस मौके पर जिला सोलन के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के संयोजक डी डी शर्मा, मंगत राम, बाबूराम, कप्रुराम, धनीराम, गुंगुराम, गीताराम, परमानन्द, मनसाराम, सुखराम ने यात्रा मै भाग के रहे सदस्यों का गरमजोशी से स्वागत किया।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आज जिला क्षय रोग निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सोलन केसी चमन ने की। केसी चमन ने कहा कि वर्तमान में सोलन जिला में हिम सुरक्षा अभियान के तहत घर-घर जकर विभिन्न रोगों की जांच की जा रही है। इस अभियान के अन्तर्गत क्षय रोग, कुष्ठ रोग एवं गैर संक्रामक रोग उच्च रक्तचाप, मधुमेह तथा कैंसर से ग्रसित रोगियों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला में हिम सुरक्षा अभियान के तहत 80 प्रतिशत आबादी के जांच का लक्ष्य को प्राप्त कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि जिला में अभियान के तहत 518 टीमों ने 06 लाख 28 हजार लोगों की जांच की गई। अभियान के अन्तर्गत स्वास्थ्य टीमों ने घर-घर जाकर कोविड-19, कुष्ठ रोग, क्षय रोग तथा गैर संक्रामक रोग उच्च रक्तचाप, मधुमेह, तथा कैंसर से पीड़ित लोगों का पता लगाकर उनका आॅनलाइन डाटाबेस तैयार किया गया है। अभियान के दौरान 5828 लोगों में कोविड-19 के लक्षण पाए गए। इनमें से 2650 की जांच के उपरान्त 408 व्यक्ति कोविड पाॅजिटिव पाए गए। उन्होंने कहा कि क्षय रोग के 1966 संभावित व्यक्तियों को पहचान कर 1912 की जांच करवाई गई और इनमें से 61 क्षय रोग से पीड़ित पाए गए। 192 रोगियों में कुष्ठ रोग के लक्षण पाए गए। इन रोगियों को चिकित्सकों द्वारा रोग के निदान के लिए समय-समय पर जांच की जा रही है तथा उपचार के लिए आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करवाई जा रही हैं। बैठक में विश्व स्वास्थ्य संगठन के क्षय रोग परामर्शदाता डाॅ. रविन्द्र विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने क्षय रोग निवारण के विषय में आवश्यक सुझाव प्रदान किए। बैठक में उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव, चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. एनके गुप्ता, डाॅ. राजेश तथा डाॅ. लोकेश सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
कोविड-19 टीकाकरण के लिए गठित जिला कार्यबल की बैठक उपायुक्त सोलन केसी चमन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। केसी चमन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोविड-19 टीकाकरण अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए आपसी समन्वय स्थापित करें। उन्होंने कहा कि जिला के सभी खण्डों में टीकाकरण के लिए इस प्रकार से केन्द्र स्थापित किए जाएंगे कि प्रदेश और केन्द्र सरकार के निर्देश पर टीकाकरण के कार्य को पूर्ण किया जा सके। उन्होंने कहा कि टीकाकरण पंजीकरण के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने सभी उमण्डलाधिकारी तथा खण्ड विकास अधिकारियांे को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में टीकाकरण के लिए स्थान चिन्हित करें तथा इन स्थलों पर सेनिटाइजेशन तथा सोशल डिस्टेन्सिग नियमों को पालन सुनिश्चित करवाया जाए। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह उपरान्त इस सम्बन्ध में समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण अभियान की सफलता के लिए उपमण्डल स्तर पर कार्यबल गठित किए जाएंगे। यह कार्यबल मानक परिचालन प्रक्रिया के अनुसार टीकाकरण स्थल निर्धारित कर टीकाकरण कार्य को सुनिश्चित बनाएंगे। उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान के प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों, द्वितीय चरण में कोरोना योद्धाओं तथा तृतीय चरण में 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों तथा गैर संक्रामक रोगों से पीड़ित व्यक्तियों को टीका लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान को सफल और प्रभावी बनाने के लिए खंड चिकित्सा अधिकारियों, स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। इसके अलावा भविष्य में खंड स्तर पर भी इस संदर्भ में प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जाएगा। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल ने कहा कि जिले के 05 चिकित्सा खंडों के तहत 21 कोल्ड चेन की सुविधा उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए खण्ड स्तर पर चिकित्सा अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है। बैठक में उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव, चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. एनके गुप्ता, डाॅ. राजेश तथा डाॅ. लोकेश सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
भारतीय किसान संघ की बैठक प्रदेश संगठन मंत्री हरिराम की अध्यक्षता में संघ कार्यालय दाड़लाघाट में आयोजित की गई। बैठक में नगर कार्यवाह राजेंद्र वर्मा व मंडल के महामंत्री नरेश कुमार शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में भारत सरकार द्वारा पारित कृषि बिलों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकारिणी के सदस्यों ने सरकार से अनुरोध किया कि किसान हितों को मध्य नजर रखते हुए जो कृषि बिल भारत सरकार ने पारित किए हैं उन्हें वापस ना करके उन्हें आवश्यक संशोधन किया जाए, ताकि कृषि बिलों पर जो गतिरोध चला है, उसे रोका जा सके। इसके अतिरिक्त बैठक में अन्य मुद्दे जैसे किसान संघ की नई सदस्यता अभियान चलाने पर चर्चा की गई। राम जन्मभूमि पर एवं मंदिर निर्माण हेतु सहयोग राशि एकत्रित करने पर चर्चा व ब्लॉक स्तर पर नई ग्राफ समितियों का गठन करने पर चर्चा की गई। इस मौके पर नगर कार्यवाह राजेंद्र वर्मा, मंडल के महामंत्री नरेश कुमार शर्मा, किसान संघ कुनिहार मंडल की कार्यकारिणी के सदस्य जय सिंह, रतन बट्टू, किशोर चंद्र व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
किसान आंदोलन के समर्थन में और पंचायतों को सशक्त बनाने को लेकर प्रदेश कांग्रेस राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की 12 दिन तक चलने वाली पदयात्रा शिमला से धर्मशाला को जाते वक्त दाड़लाघाट में रुकी। इस दौरान राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के प्रदेशाध्यक्ष दीपक राठौर ने कहा कि शिमला से 28 दिसंबर को पदयात्रा शुरू हुई है। इस यात्रा का आखिरी पड़ाव धर्मशाला में इस होगा। उन्होंने कहा कि इस पद यात्रा के दौरान पंचायती राज संगठन के पदाधिकारी लोगों को केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों से होने वाले नुक्सान को लेकर जहां अवगत करवा रहे है। वहीं पंचायतों को किस तरह से सुदृढ़ किया जाए इसको लेकर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 28 दिसंबर को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान से यह पदयात्रा शुरू हुई है। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक राठौर ने कहा कि किसान कृषि बिल के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर पिछले कई दिनों से आंदोलनरत है लेकिन केंद्र की मोदी सरकार किसानों की मांगों को नहीं मान रही है। केंद्र सरकार ने कुछ पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए तीन कानून लाए हैं जिसके खिलाफ देश भर में किसान विरोध कर रहे हैं। किसानों के समर्थन और पंचायती राज को सुदृढ़ करने के लिए संगठन द्वारा पदयात्रा शुरू की जा रही है। संगठन के संयोजक दीपक राठौर ने कहा कि 12 दिन तक चलने वाली इस पदयात्रा के दौरान नुक्कड़ सभाएं तथा पत्रक बांटकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य पंचायतों को मजबूत करना तथा किसानों व बागबानों के आंदोलन को समर्थन करना है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जो तीन बिल लाए गए है व किसान विरोधी है। संगठन इनका विरोध करता है। इस मौके पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक राठौर, अध्यक्ष शिमला शहरी मनोज चौहान, महासचिव भगतराम, संगठन महासचिव कपिल शर्मा, उपाध्यक्ष जिला शिमला ग्रामीण राजीव चौहान, जिला उपाध्यक्ष सोलन कांग्रेस अनिल गुप्ता, प्रदेश संगठन मंत्री सुरेन्द्र वर्मा, यूथ कांग्रेस अर्की के उपाध्यक्ष हेमन्त वर्मा, प्रेम केशव, प्यारे लाल ठाकुर, पवन शर्मा, कमल कौंडल, धर्मपाल ठाकुर, अमर ठाकुर, हसंराज राजपूत, लाल चंद, रोशन ठाकुर, राजकुमार गुलाटी, सतपाल शर्मा, पवन ठाकुर, दीपक गजपति, नरेश ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- नगर परिषद् परवाणु चुनाव को 37 ने भरा नामांकन - नामंकन वापसी के बाद स्पष्ट होगी तस्वीर नगर परिषद् परवाणु चुनाव में कुल 37 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए है। सोमवार को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि थी और 10 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। इससे पहले शनिवार तक कुल 27 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए थे। कुल 9 वार्डों के लिए ये 37 नामांकन दाखिल हुए है। इनमे से 9 - 9 प्रत्याशियों को कांग्रेस व भाजपा का समर्थन प्राप्त है जबकि 19 बिना किसी राजैनतिक दल के समर्थन के मैदान में है। अब इन 19 प्रत्याशियों में से कितने मैदान में डटे रहते है ये तो नामांकन वापसी की अंतिम तिथि यानी 30 दिसंबर के बाद ही स्पष्ट होगा। भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की बात करें तो वार्ड एक से खुद महिला आयोग अध्यक्ष डेज़ी ठाकुर मैदान में उतरी है। वहीँ वार्ड 2 से रजनी सिंगला प्रत्याशी है। वार्ड नम्बर 3,4,5 महिला आरक्षित है जहाँ किरन चौहान, गायत्री देवी व रचना रानी उम्मीदवार है। वहीँ वार्ड 6 में अनीता शर्मा, वार्ड 7 में रंजीत ठाकुर, वार्ड 8 से शकुंतला पांटा और वार्ड 9 से पूजा गोयल प्रत्याशी हैं। वहीँ कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की बात करे तो वार्ड एक से काजल उम्मीदवार है जो पिछले चुनावों में भी डेज़ी ठाकुर को कड़ी टककर दे चुकी हैं। वार्ड 2 से लखविंदर सिंह उम्मीदवार है जो चुनावी दंगल में नया पर मजबूत चेहरा माना जा रहा हैं। वहीँ वार्ड 3, 4 व 5 से शशि गर्ग, चंद्रावती व सोनिया शर्मा उम्मीदवार है. वहीँ वार्ड 6 से निवर्तमान नगर परिषद् अध्यक्ष ठाकुरदास शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि वार्ड 7 से प्रेमलता व वार्ड 8 से मोनिशा उम्मीदवार हैं। वार्ड नंबर 9 से कांग्रेस ने निशा शर्मा का समर्थन करने का फैसला लिया हैं। वहीँ निर्दलीय उम्मीदवारों की बात करें तो सबसे ज्यादा चर्चा राकेश भाटिया की है, जो वार्ड 1 से उम्मीदवार हैं. भाटिया की एंट्री से इस वार्ड के समीकरण बदल सकते हैं। ऐसे में उन पर सबकी निगाहें होगी।
-डेजी ठाकुर और ठाकुरदास शर्मा दोनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है ये चुनाव नगर परिषद् परवाणु के चुनाव 10 जनवरी को होने है. सभी 9 वार्डों में इस मर्तबा रोचक टक्कर देखने को मिल सकती है. बेशक चुनाव पार्टी सिंबल पर नहीं हो रहे पर अध्यक्ष पद पर कब्ज़ा ज़माने के लिए दोनों पार्टी के दिग्गजों की नज़र टिकी है. अध्यक्ष पद कब्जाने के लिए इन दिग्गजों को खुद तो चुनाव जीतना ही होगा, साथ ही उनके समर्थित कम से कम 4 अन्य पार्षद भी चुनाव जीतने चाहिए. आज चर्चा करते है उन दो चेहरों के बारे में जो अध्यक्ष पद के बड़े दावेदार है. प्रदेश महिला आयोग अध्यक्ष डेजी ठाकुर की एंट्री ने इस चुनाव को रोचक बना दिया है. वह वार्ड 1 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी है, वर्तमान में पार्षद भी है और पहले नगर परिषद् की अध्यक्ष भी रह चुकी है. उनका निकाय चुनाव में फिर उतरने के मतलब है स्पष्ट है की अध्यक्ष पद पर उनकी नज़र टिकी है. डेजी ठाकुर एक बड़ा नाम है, स्वास्थ्य मंत्री और स्थानीय विधायक डॉ राजीव सैजल का समर्थन भी उन्हें प्राप्त है और भाजपा का मजबूत संगठन भी उनके पक्ष में जाता है. पर उनकी राह इतनी आसान भी नहीं है. कांग्रेस के समर्थन से इस बार फिर वार्ड 1 से काजल मैदान में है जिन्होंने पिछले चुनाव में डेजी ठाकुर को जमकर टक्कर दी थी. काजल की सादगी और जमीनी जुड़ाव उनके पक्ष में जाता है. बेशक कांग्रेस का संगठन भाजपा के मुकाबले कमजोर है, लेकिन परवाणु में स्थानीय कांग्रेस को कम आंकना भाजपा की भूल हो सकती है. वहीँ सोमवार को निर्दलीय उम्मीदवार राकेश भाटिया ने भी ताल ठोक दी है, जो इस मुकाबले का समीकरण बदल सकते है. बहरहाल नाम वापसी की तिथि के बाद ही असल तस्वीर स्पष्ट होगी. उधर राज्य महिला आयोग अध्यक्ष का नगर परिषद् चुनाव लड़ना विरोधियों को उनका डिमोशन लग रहा है . वहीँ समर्थक इसे डेजी ठाकुर का परवाणु से प्यार और जुड़ाव करार दे रहे है. पर इतना तय है की ये नतीजा सीधे तौर पर भविष्य में डेजी ठाकुर का राजनैतिक कद तय कर सकता है. कांग्रेस की बात करें तो वार्ड 6 से ठाकुरदास शर्मा मैदान में है जो निवर्तमान अध्यक्ष भी है . इस चुनाव में ठाकुरदास शर्मा फ्रंट से कांग्रेस की तरफ से लीड कर रहे है. मकसद साफ़ है की कैसे भी कम से कम 5 वार्डों में पार्टी समर्थित लोग जीते और दोबारा अध्यक्ष पद कब्जाया जा सके. कई वार्डों में कांग्रेस ने बाहरी उम्मीदवारों को भी समर्थन दिया है जो ठाकुरदास की रणनीति का ही हिस्सा है. ठाकुरदास अपने पांच साल के कामकाज पर वोट मांग रहे है. पिछले चुनाव में ठाकुरदास वार्ड 8 से चुनाव जीते थे किन्तु इस मर्तबा वार्ड 8 महिला आरक्षित है ऐसे में ठाकुरदास ने वार्ड 6 का रुख किया है जहाँ भाजपा समर्थित अनीता शर्मा से उनका सीधा मुकाबला है. आज़ाद उम्मीदवार भी इस वार्ड से मैदान में है किन्तु फिलहाल टक्कर ठाकुरदास शर्मा और अनीता शर्मा के बीच ही दिख रही है. ठाकुरदास शर्मा कसौली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भी है और पिछले चुनाव रिकॉर्ड मार्जिन से जीते थे. ऐसे में इस बार उनके सामने खुद को फिर साबित करने की चुनौती तो है ही , अन्य वार्डों में भी पार्टी समर्थित उम्मीदवारों को अच्छा करवाने का ज़िम्मा भी है . इस दोहरी चुनौती में ठाकुरदास शर्मा कितना खरा उतारते है ये तो 10 जनवरी को ही पता चलेगा. बहरहाल इतना तय है की परवाणु नगर परिषद् का मुकाबला बराबरी का है जहाँ कुछ भी संभव है.
ठंड से गरीबों और असहायों को बचाव के लिए स्वयंसेवी संगठन गर्म कपड़े और कंबल इत्यादि बांटने में जुट गए हैं। इसी के चलते स्वयंसेवी संगठन ‘Himachal Youth Progressive Alliance Shimla chapter (HYPA)’ ने रविवार को मलयाना, मेहली व तारादेवी में बूढ़े-बच्चे, महिला-पुरुष आदि गरीब व जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े व कम्बल वितरित किए। ठंड में ठिठुर रहे बच्चे व अन्य लोग गर्म कपड़े व कम्बल पाकर चहक उठे। ग्रुप के सदस्यों ने वितरण में कोविड-19 की गाइड लाइन का भी ख्याल रखा।
बीते दिनों कुंहर पंचायत के करूयूटी गांव में आग की घटना के बाद गरीब परिवार की मदद के लिए स्थानीय युवाओं ने हाथ बढ़ाया है। युवाओं ने चंदा जुटा कर गरीब परिवार को जरूरत का सामान और पैसे उपलब्ध करबाएं है। बता दें कि कुछ दिन पहले करूयूटी गांव के रतिराम की गऊशाला में आग लग गई थी जिसमें उनके मवेशी मारे गए थे और रिहायशी मकान को भी नुकसान पहुंचा था। चमत्कार युवक मंडल बुईला और पमंड के सदस्यों ने पीड़ित परिवार से सम्पर्क किया और उनका हाल चाल जाना जिसके बाद मंडल के सदस्यों ने उन्हें रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवाई। सदस्यों ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है कि भविष्य में भी युवक मंडल उनकी सहायता के लिए खडा है उन्हें चिंता करने की आवश्यक्ता नहीं है। सदस्यों में पम्बड के सदस्य शुभम भारद्वाज, देवेन्द्र कश्यप व जितेन्द्र ठाकुर ने धनराशि इकठी करके पीड़ित परिवार की सहायता की है जिसमें एकत्रित की गई धन राशि 8140 रुपये और कुछ जरूरत का सामना शामिल है।
दाड़लाघाट क्षेत्र में करीब 28 सालों के अंतराल के बाद बर्फ की सफेद चादर की सुंदर छटा देखने को मिली है। यहां रात के समय 2 बजे के करीब बर्फबारी होती रही। सुबह के समय लोगों को पहाड़ियों पर बिछी बर्फ की चादर के रुप में देखने को मिला। दाड़लाघाट में करीब 28 सालों बाद बर्फबारी का नजारा देखने को मिला है। हालांकि बर्फ की परत ज्यादा देर तक नहीं टिकी। दाड़लाघाट क्षेत्र के साथ लगते गांव कराडाघाट, घनागुघाट, शिवनगर, कश्लोग, कंस्वाला की ऊंची पहाड़ियों पर रात भर से बर्फ गिरने से सुबह लोगों को बाहर बर्फ की चमत्कारिक श्वेत चादर नजर आई। क्षेत्र में कोई भी ऐसी जगह नहीं दिखी जहां पर बर्फ न पड़ी हो। सुबह ही कड़ाके की ठंड में बच्चे, युवा खेतों और आंगन में बर्फ से खेलते नजर आए। वहीं कई जगह हल्की बारिश से ठंड का प्रकोप भी बढ़ गया है। लेकिन, आसपास की पहाड़ियां पूरी तरह से बर्फ से ढक गई हैं। उधर, धार्मिक एवं पर्यटन स्थल बाड़ीधार में जमकर बर्फबारी हुई। देवभूमि बाड़ीधार में देर रात से ही बर्फबारी का दौर शुरू हो गया था और सुबह सुबह ही लोगो को यहाँ बर्फ की सफेद चादर बिछी दिखी। बाड़ीधार में देवदार, बान और चील के जंगल हैं। बर्फबारी के बाद ढकी ये वादियां काफी खूबसूरत हो गई हैं। यहां करीब 10 से 15 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई है। बाड़ीधार को पांडवों से जोड़ा जाता है। मान्यता है कि पांडवों ने इस जगह पर अज्ञात वास के दौरान भगवान शिव की तपस्या की थी।लोग बाड़ादेव को अपनी फसलों का रक्षक और इष्ट मानते हैं। इस जगह को लेकर लोगों में कई जन श्रुतियां भी विख्यात हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि 25 दिसम्बर के बाद बाड़ीधार पर बर्फ की चादर बिछ जाती है। बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए स्थानीय लोगों के अलावा बाहरी राज्यों से भी पर्यटक यहां पहुंचते हैं। बारिश और बर्फबारी से इस जगह के कई परंपरागत जलस्रोत जल से भर गए हैं। इस बर्फबारी से किसानों के चेहरे भी खिल गए हैं क्योंकि इस हिमपात को फसलों के लिए उत्तम माना जा रहा है। हिमपात से खेतों में कई दिनों तक नमी बनी रहती है जो फसल के लिए उपयोगी मानी जाती है।
- जिला अध्यक्ष को साइडलाइन कर शांडिल घोषित कर चुके हैं तीन उम्मीदवार - जिला अध्यक्ष ने घोषित किये 12 समर्थित उम्मीदवार, एक शांडिल की पसंद - 12 में शामिल नहीं कुनिहार और सिरिनगर से उम्मीदवार जिला परिषद् प्रत्याशियों को लेकर कांग्रेस के जिला संगठन और सोलन विधायक कर्नल डॉ धनीराम शांडिल की तकरार खुल कर सामने आ गई है। संगठन दो फाड़ हैं, कुछ शांडिल के साथ हैं तो कुछ जिला अध्यक्ष के साथ. शांडिल जिला परिषद् के तीन प्रत्याशी घोषित कर एलान कर चुके हैं कि उनके द्वारा घोषित प्रत्याशी ही कांग्रेस द्वारा समर्थित प्रत्याशी हैं और इनमें कोई बदलाव नहीं होगा। शांडिल के तेवरों ने कांग्रेस के कई खेमों की नींद उड़ा दी हैं। हालात ये हैं कि धुरविरोधी भी अब एक मंच पर आ रहे हैं। दरअसल, शांडिल ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के ख़ास माने जाने वालों के टिकट काट दिए हैं, ऐसे में हंगामा बरपना तो लाज़मी हैं। माना जा रहा हैं कि वीरभद्र सिंह निकाय चुनाव जैसे मसले पर शायद ही सीधे तौर पर दखल दें, वहीँ बतौर शांडिल आलाकमान सम्बंधित विधायकों को उम्मीदवार चुनने की आज़ादी दें चूका हैं, साथ ही शांडिल कांग्रेस की इलेक्शन स्ट्रेटेजी कमेटी के सदस्य भी हैं। ऐसे में इस मर्तबा शांडिल की चाल ने कई दिग्गजों को बेहाल कर दिया हैं। गौरतलब हैं कि जिला सोलन में 17 जिला परिषद् वार्ड है जिनमें से 4 पूर्ण या आंशिक तौर पर सोलन निर्वाचन क्षेत्र के तहत आते है। इनमें सपरून, सलोगड़ा, कुनिहार और सिरिनगर वार्ड शामिल है। कर्नल शांडिल इनमें से सलोगड़ा, कुनिहार और सिरिनगर के प्रत्याशी घोषित कर चुके हैं और दो टूक कह चुके हैं कि ये ही चेहरे मैदान में होंगे। वहीँ जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार ने भी सोमवार को 12 नामों का एलान किया हैं। इनमें से शांडिल द्वारा घोषित 3 में से सिर्फ सलोगड़ा से उम्मीदवार बलदेव ठाकुर को स्थान मिला हैं। बाकी कुनिहार और सिरिनगर से फिलहाल उम्मीदवार घोषित नहीं किये हैं। यानी शांडिल द्वारा घोषित उम्मीदवारों की काट नहीं की गई हैं। स्वाभाविक हैं कि इस मसले को लेकर शांडिल पर दबाब जरूर होगा, पर जो तेवर शांडिल ने इख्तियार किए हैं इसे देख लगता नहीं हैं कि वे झुकेंगे। बाकी राजनीती में कभी भी कुछ भी संभव हैं। उधर संगठन और विधायक के बीच की ये रार और पार्टी में हावी गुटबाज़ी निकाय चुनाव में कांग्रेस की मुश्किलों में और इजाफा कर सकती हैं। संगठन कई खेमों में बंटा हुआ हैं। शहरी कांग्रेस और सोलन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शांडिल की छत्रछाया में हैं, तो शिवकुमार को भी कुछ नेताओं का साथ मिला हुआ हैं। जानकार मानते हैं की शांडिल की नज़र 2022 पर टिकी हैं और ऐसे में वे हर उस गुट को सेटल करना चाहते हैं जो उनकी लाइन से बाहर जा सकता हैं।
- युवा विवेकानंद परिहार का मुकाबला अनुभवी रविंद्र परिहार से - बागियों की भूमिका हो सकती है निर्णायक सोलन जिला परिषद् के वार्ड नंबर 4 कुनिहार में इस मर्तबा काफी रोचक जंग देखने को मिल सकती है. इस जिला परिषद् वार्ड में कुल 15 पंचायतें आती है जिनमें से 6 सोलन निर्वाचन क्षेत्र में, 6 कसौली निर्वाचन क्षेत्र में और 3 अर्की निर्वाचन क्षेत्र के तहत आती है. यानी ये जिला परिषद् वार्ड तीन विधानसभा क्षेत्रों से सीधे तौर पर जुड़ा है. कसौली स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल का क्षेत्र है तो अर्की पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का और सोलन पूर्व मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल का. ऐसे में जाहिर है इस हाई प्रोफाइल वार्ड में जंग भी उतनी ही रोचक देखने को मिलेगी. भाजपा ने यहाँ से अनुभवी रविंद्र परिहार को समर्थन देकर मैदान में उतारा है तो कांग्रेस ने उनके मुकाबले एक युवा को मौका दिया है. कांग्रेस ने विवेकानंद परिहार पर दांव खेला है जो एक मजबूत राजनैतिक परिवार से आते है, काफी वक्त से कांग्रेस सेवादल में काम कर रहे है और उनका सरल व्यक्तित्व उनकी सबसे बड़ी ताकत है. हैवी वेट रविंद्र परिहार और युवा विवेकानंद की इस जंग को बागियों की एंट्री और अधिक रोचक बना सकती है. बहरहाल अभी रूठने मनाने का दौर ज़ारी है और नामांकन दाखिल होने के बाद ही सही आंकलन किया जा सकता है. नतीजा जो भी रहे भाजपा के अनुभवी परिहार बनाम कांग्रेस के युवा परिहार के बीच का ये मुकाबला दिलचस्प होना तय है.
-कुनिहार से विवेकानंद चौहान, सीरिनगर से निर्मला ठाकुर और सलोगड़ा से बलदेव ठाकुर प्रत्याशी -कहा पार्टी विरोधी काम करने वालो के खिलाफ होगी कार्रवाई सोलन जिला परिषद् के वार्ड नंबर 4 कुनिहार से विवेकानंद चौहान, वार्ड नंबर 5 सीरिनगर से निर्मला ठाकुर और वार्ड नंबर 6 सलोगड़ा से बलदेव सिंह ठाकुर ही कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी होंगे. सोलन विधायक और पूर्व मंत्री डॉ कर्नल धनीराम शांडिल ने रविवार को मीडिया के सामने ये एलान कर दिया. उनके साथ तीनो प्रत्याशी भी मौजूद रहे. शांडिल ने कहा की आम कार्यकर्ताओं के बातचीत करने के बाद ही बहुमत की राय को तवज्जो देते हुए तीनो प्रत्याशियों का एलान किया गया है. बतौर विधायक उनके निर्वाचन क्षेत्र के तहत आने वाले जिला परिषद् वार्डों में उम्मीदवार तय करने का हक़ उन्हें है. शांडिल ने दो टूक कहा की हर कार्यकर्ता को पार्टी के साथ चलना चाहिए, और जो लोग इस चुनाव में पार्टी समर्थित उम्मीदवारों के खिलाफ काम करेंगे उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. सीरिनगर व कुनिहार वार्ड में असंतोष के विषय पर उन्होंने स्पष्ट कहा की हर कार्यकर्ता को टिकट नहीं मिल सकता. ऐसे में ये सामान्य बात है. सभी रुष्ट लोगों को साथ लेकर चलने का प्रयास होगा. उन्होंने कहा कि राजनीति में कई तरह के दबाब होते है लेकिन पार्टी का हित उनके लिए सर्वोपरी है. सभी घोषित तीन उम्मीदवारों के नाम फाइनल है और इसमें कोई बदलाव नहीं होगा.
कुनिहार थाना के अंतर्गत ग्राम पंचायत मान पटवार सर्कल में अंशकालीन सहयोगी पटवारी पद पर तैनात महिला ने सर्कल पटवारी पर मानसिक परेशानी के साथ शारिरीक शोषण करने के प्रयास का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जाडला निवासी महिला ने लिखित शिकायत में बताया कि वो पिछले 4 वर्षों से अंशकालीन सहयोगी पटवारी के पद पर कार्य कर रही है लेकिन कुनिहार उपतहसील के पटवार सर्कल मान के पटवारी ने उन्हें कई बार गलत नियत से छूने के साथ अभद्र टिप्पणी की है लेकिन इसे नजरंदाज किया गया। महिला ने बताया कि इसकी शिकायत पहले भी नायाब तहसीलदार कुनिहार को की जा चुकी है जिस पर नायब तहसीलदार भी पटवारी को चेतावनी दे चुके है। महिला ने बताया कि बीते दिनों उनकी शादी हुई है लेकिन शादी के बाद 14 दिसम्बर को जब वो पटवार सर्कल मान में शौचालय के बहार हाथ धो रही थी तो पटवारी ने एक बार दुबारा उन्हें गलत नियत से छूना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि पटवारी उनके पति के साथ भी अभद्र व्यवहार कर चुका है। इस बारे में डीएसपी सोलन रमेश शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कुनिहार थाना में महिला कर्मचारी से छेड़ खानी का मामला दर्ज किया गया है व विभाग मामले की गम्भीरता से छानबीन करके आगामी कार्यवाही कर रहा है।
कुनिहार। कुम्हाली से बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध गुफा के लिए पैदल यात्रा का जत्था शनिवार को रवाना हुआ। हर वर्ष 28 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक चलने वाली यह यात्रा इस बार कोरोना महामारी के चलते प्रसासनिक दिशा निर्देशों के कारण 26 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक होगी। यात्रा के संचालक रवि कुमार ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी पैदल यात्रियों का जत्था गड़खल व मनलोग कलां के बाबा के आशीर्वाद से आज बाबा के झंडे के साथ प्रसासन की अनुमति से गुफा के लिए रवाना हुआ। कुनिहार पहुंचने पर बाबा के भक्तों ने बाबा के झण्डे का स्वागत कर आशीर्वाद लिया। यात्रा कुनिहार बाजार से होती हुई शिव ताण्डव गुफा कुनिहार पहुंची जँहा बाबा के भक्त देशराज पूरी, अमरीश ठाकुर, देव व समिति सदस्यों ने सभी यात्रीयों को जल पान की व्यवस्था की। जल पान कर यात्रा अपने अगले पड़ाव गड़खल के लिए आगे बढ़ी। यात्रा में रवि कुमार, कुकी, हरीश, ललित, दीपक, रमण, ओमप्रकाश, अमित, सूरज, सुनील, अर्जुन, पपन, जगदीश आदि शामिल है।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी। शनिवार को दाड़लाघाट में स्थित पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई बैठक में उम्मीदवारों का चयन किया गया। बैठक में तय किया गया कि पार्टी दाड़ला जिला परिषद वार्ड से उम्मीदवार मीना जायसवाल को अपना समर्थन देगी। इसके अलावा पार्टी धुंदन वार्ड में अपने प्रत्याशी की तलाश में है तथा पार्टी के सामने दो नाम सामने आए हैं जिसके ऊपर फैसला जल्द ही कर लिया जाएगा। पार्टी ने तय किया कि इन चुनाव में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएगी तथा जो उम्मीदवार जनता के बीच जनता के आंदोलन में जनता के साथ खड़ा है उसे अपना प्रत्याशी बनाएगी व मौकापरस्त व जनता विरोधी तत्वों को शिकस्त देगी। पार्टी ने प्रदेश सरकार द्वारा बागा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का स्तर बदलने तथा उसे डिनोटिफाई करने का विरोध किया। जिला परिषद सदस्य रामकृष्ण शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार का यह फैसला जनता के ऊपर कुठाराघात है तथा सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। शर्मा ने कहा कि बागा स्वास्थ्य केंद्र डिनोटिफाई करने के लिए पार्टी क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर संघर्ष करेगी।
जिला दण्डाधिकारी सोलन केसी चमन ने कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत प्रदेश के मुख्य सचिव द्वारा 24 दिसम्बर, 2020 को जारी आदेशों की अनुपालना में सोलन जिला में सप्ताह में एक बार बाजारों एवं दुकानों को खुला रखने के सम्बन्ध में आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के अनुसार जिला में सप्ताह में एक बार बाजार एवं दुकानें बन्द करने के सम्बन्ध में जारी निर्देशों को वापिस ले लिया गया है। अब बाजार एवं दुकानें प्रतिदिन खुली रहेंगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) तथा उपायुक्त सोलन केसी चमन ने कहा कि प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं तथा शहरी स्थानीय निकायों के निर्वाचन की घोषणा के साथ ही उन क्षेत्रों में हिमाचल प्रदेश पंचायत तथा नगर पालिका आदर्श आचार संहिता-2020 लागू हो गई है जहां घोषित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव होना है। उन्होंने स्वतन्त्र, निष्पक्ष, सुचारू, सुव्यवस्थित एवं शांतिप्रिय निर्वाचन के लिए सभी से आचार संहिता की अनुपालना का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता निर्वाचन प्रक्रिया के समापन तक लागू रहेगी। केसी चमन ने कहा कि सोलन जिला में नगर निगम सोलन तथा नगर पंचायत कण्डाघाट के अतिरिक्त सभी स्थानों पर घोषित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव होना है। उन्होंने कहा कि सोलन जिला में नगर परिषद परवाणू, नगर परिषद नालागढ़, नगर परिषद बद्दी तथा नगर पंचायत अर्की के लिए आवश्यकतानुसार 10 जनवरी, 2021 को प्रातः 8.00 बजे से सांय 4.00 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्त होने के उपरान्त नगर परिषद मुख्यालय पर मतगणना की जाएगी तथा मतगणना के तुरंत उपरांत परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन शहरी स्थानीय निकायों में निर्वाचन प्रक्रिया 12 जनवरी, 2021 तक पूर्ण कर ली जाएगी। केसी चमन ने कहा कि जिला की सभी 240 ग्राम पंचायतों में 03 चरणों में प्रातः 8.00 बजे से सांय 4.00 बजे तक मतदान होगा। आवश्यकतानुसार प्रथम चरण का मतदान 17 जनवरी, 2021 को, द्वितीय चरण का मतदान 19 जनवरी, 2021 को तथा तृतीय चरण का मतदान 21 जनवरी, 2021 को होगा। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों के वार्ड सदस्यों, उप प्रधानों तथा प्रधान पदों के लिए मतगणना मतदान समाप्त होने के तुरंत उपरान्त ग्राम पंचायत मुख्यालय पर की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंचायत समिति तथा जिला परिषद सदस्यों के लिए मतगणना 22 जनवरी 2021 को प्रातः 8.30 बजे से सम्बन्धित खण्ड मुख्यालय पर होगी। मतगणना समाप्त होने के उपरान्त ग्राम पंचायतों के सदस्यों, उप प्रधानों तथा प्रधान पदों के लिए निर्वाचन परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन का परिणाम खण्ड मुख्यालय पर मतगणना के उपरान्त घोषित किया जाएगा। जिला परिषद सदस्यों के निर्वाचन का परिणाम हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम 1994 के नियम 75 (टप्) के प्रावधानों के अनुरूप किया जाएगा। निर्वाचन प्रक्रिया 23 जनवरी 2021 तक पूर्ण कर ली जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आदर्श आचार संहिता के अनुसार किसी भी दल या उम्मीदवार या उनके समर्थकों अथवा अनुयायियों द्वारा किसी निजी या सार्वजनिक सम्पत्ति पर बिना अनुमति झण्डे, सूचना पत्र अथवा पोस्टर नहीं चिपकाए जाएंगे एवं नारे इत्यादि नहीं लिखे जाएंगे। अवहेलना पर हिमाचल प्रदेश खुले स्थान (विदरूपिता निवारण) अधिनियम 1985 के अन्तर्गत कार्रवाई की जा सकती है। निर्वाचन प्रचार के दौरान प्लास्टिक से बनी निर्वाचन सामग्री का प्रयोग करने की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी उम्मीदवारों के लिए आवश्यक है कि वे निर्वाचन परिणाम के एक सप्ताह के भीतर अपने पोस्टर/सूचना पत्र तथा झण्डे आदि हटाएं एवं नष्ट करें। सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना लाउडस्पीकर का प्रयोग नहीं किया जा सकेगा। उन्हांेने कहा कि लाउड स्पीकर केवल प्रातः 9.00 बजे से सांय 7.00 बजे तक अथवा सक्षम प्राधिकारी द्वारा निर्धारित समय से भी कम समय के लिए प्रयोग किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया या आधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री नहीं दर्शायी अथवा सुनाई जा सकेगी। मुद्रक व प्रकाशक के नाम व पते के बिना कोई भी पोस्टर, पेंफलेट, पत्रक एवं परिपत्र अथवा विज्ञापन नहीं छापा जा सकेगा। केसी चमन ने कहा कि नियमानुसार जिला परिषद सदस्य के लिए व्यय सीमा 01 लाख रुपए, नगर परिषद सदस्य के लिए व्यय सीमा 75 हजार रुपए तथा नगर पंचायत सदस्य के लिए 50 हजार रुपए निर्धारित की गई है। व्यय का पूर्ण लेखा-जोखा रखना अनिवार्य है।
उपायुक्त सोलन केसी चमन ने कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत हाल ही में ब्रिटेन से वापस लौटे सभी व्यक्तियांे से आग्रह किया है कि वे स्वेच्छा से कोविड-19 परीक्षण करवाएं। केसी चमन ने कहा कि कोविड-19 से बचाव के दृष्टिगत बाहर से आने वाले सभी व्यक्तियों के लिए कोविड-19 परीक्षण करवाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में केन्द्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सोलन जिला में ब्रिटेन से 06 व्यक्ति आए हैं। उन्होंने इन सभी व्यक्तियों से आग्रह किया है कि वे कोविड-19 महामारी के लिए शीघ्र अपना परीक्षण करवाएं। उन्होंने कहा कि स्वेच्छा से परीक्षण न करवाने की स्थिति में इन सभी के विरूद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि इस दिशा में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को उचित दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग इन व्यक्तियों की पहचान करने तथा कोविड महामारी से बचाव के लिए उचित पग उठा रहा है।
प्रदेश के पब्लिक स्कूलों में केवल ऑनलाइन पढ़ाई ही चल रही है, वहीं बच्चों के मनोरंजन का ख्याल रखते हुई अर्की के प्रसिद्ध रुद्रा पब्लिक स्कूल द्वारा ऑनलाइन ही क्रिसमस डे बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर स्कूल में पढ़ रहे बच्चों ने बढ़चढ़ कर ऑनलाइन अपनी विभिन्न प्रतिभाओं को प्रस्तुत किया। इस ऑनलाइन कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा चत्रकला, मॉडल, पेंटिंग, डांस व कविता प्रतियोगिता इत्यादि मुख्य आकर्षण रहे। स्कूल के प्रधानाचार्य ईशान भाटिया ने कहा कि आजकल कोविड 19 के चलते स्कूल बंद है तथा बच्चों का ज्यादा तर समय आनलाइन पढ़ाई में बीतता है जिसके चलते बच्चे कोई भी त्योहार या आयोजनों के लिए घरो से बाहर नही निकल पाते हैं। इसलिए बच्चों की जिंदगी नीरस हो गई है और बच्चे घरो में मायूस हो रहे है। इसलिए स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों से मिल कर निर्णय लिया कि क्यों ना क्रिसमस डे को ऑनलाइन मनाया जाए ताकि बच्चों का मनोरंजन हो सके। अभिभावकों व अध्यापकों के सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया गया। प्रधानाचार्य ने क्रिसमस डे पर बधाई दी।इस मौके पर साहिल, भूमिका, शिवन्या, सुमित, सान्वी, आदित्य सहित अन्य बच्चों ने भाग लिया।
पंचायत चुनाव की घोषणा होते ही सभी ग्राम पंचायतों में प्रधान व उप प्रधान का पद पाने के लिए लोगों में एक होड़ सी लग गई है। हर पंचायत में एक अनार सौ बीमार की कहावत चरितार्थ हो रही है। प्रधान व उपप्रधान के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में अभी से कई लोग सोशल मीडिया पर अपनी दावेदारी जताने लगे हैं, जबकि असली स्थिति नामांकन पत्र दाखिल करने व नाम वापस लेने के बाद ही पता लगेगी कि मैदान में कितने महारथी खड़े होते हैं। परंतु जिस प्रकार से चुनावी मैदान में उम्मीदवारों ने अपने दांव पेंच लगाने के लिए लंगोट कस दिए हैं, इससे तो साफ लगता है कि इस बार पंचायत चुनाव बहुत ही रोचक होने वाले हैं। इस बारी बेशक ग्राम पंचायतों में पचास प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं, लेकिन इन पंचायतों में भी दावेदारों की बड़ी भारी कतार सी लग गई है। कई पंचायतों में महिला उम्मीदवार चुनाव तो लड़ना नही चाहती लेकिन उनके पति देव की इच्छा व आदेश के चलते महिलाओं को भी मैदान में उतरना पड़ रहा है। वहीं प्रदेश सरकार ने सर्वसम्मति से पंचायत प्रतिनिधियों का चयन करने पर उस ग्राम पंचायत को दस लाख तक का पुरस्कार देने की भी घोषणा की है, परन्तु ऐसा नही लग रहा कि कोई भी पंचायत सर्वसम्मति से पंचायत प्रतिनिधियों का चयन कर लेने को कोई मंथन या बैठक कर रही हो। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि हर कोई पंचायत प्रतिनिधि बनने का तलबगार है, जिससे कि कोई भी पंचायत में त्याग करने को तैयार नहीं है। वहीं जिन पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित है, वहां पर उप प्रधान पद के लिए दावेदारों की एक लंबी सी फ़ौज भी खड़ी हो गई है। ऐसी पंचायतों में प्रधान पद से ज्यादा उप प्रधान पद के चुनाव रोचक बने हुए हैं। वहीं आगे कांटे की टक्कर देखने को भी मिल सकती है। हालांकि नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 31 दिसंबर से शुरू होगी, लेकिन पंचायत प्रतिनिधि बनने को आतुर बहुत से चेहरे अभी से मैदान में उतर गए हैं और अभी से ही जनसमर्थन हासिल करने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से अपना परिचय देने के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
दाड़लाघाट। वीरवार रात बिजली की वोल्टेज अचानक बढ़ जाने से ग्राम पंचायत दावटी के गांव सावग व लादी में कई लोगों के घरों में लगे अनेक विद्युत उपकरण जल गए। सावग व लादी गांव में लोगों के घरों में बल्व, ट्यूब लाईटें गिज़र, ब्लोअर, टीवी, फ्रिज व अन्य विधुत उपकरण जल गए। इससे स्थानीय लोगों में विद्युत विभाग के प्रति भारी रोष है। गांव सावग व लादी के निवासी सोहन लाल वर्मा,हरि राम कौंडल, बाबू राम, गीता राम, प्रकाश, जगत राम, विजय, दीपू, अनिल, अमर देव, बाबूराम, देवराज, कौशल्या ने बताया कि उनके घरों में लगी एलसीडी सहित अन्य विद्युत उपकरण अचानक वोल्टेज बढ़ने से जल गए। क्षेत्र में कई अन्य लोगों ने भी विद्युत उपकरण जलने की शिकायत की है। लोगों का कहना है कि हर माह मरम्मत व रख रखाव के नाम पर विभाग पूरा दिन विद्युत आपूर्ति बंद रखता है फिर भी इस तरह के हादसे होना चिंता का विषय है।लोगों ने विभाग से मांग की है कि विभाग उनके घरों में हुए नुकसान की भरपाई की जाए अन्यथा उपभोक्ता अदालत में मामले को उठाया जाएगा। इस संबंध में विभाग के एसडीओ ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि तकनीकी खामी के चलते यह समस्या पेश आई है जिसे ठीक किया जा रहा है।
हर साल बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया जाने वाला क्रिसमस त्योहार इस बार कोरोना वायरस संकट के बीच हो रहा है। सोलन पब्लिक स्कूल ने सामाजिक दूरी के सभी नियमों के पालन करके "जूम ऐप" पर एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया और क्रिसमस कार्यक्रम को बड़े हर्षोल्लास से मनाया। क्रिसमस खुशी और प्यार लाता है और हमने इसे उसी उत्साह के साथ मनाया, जिससे हमारे बच्चों में प्यार और खुशी का संदेश फैलता है। स्कूल के "के०जी०" कक्षा के छात्रों ने एक क्रिसमस की सुंदर कविता गाई व कविता गा कर सभी को क्रिसमस की बधाई दी। बच्चो द्वारा प्रार्थना गीत भी गाया गया। क्रिसमस के पेड़ को भी खूबसूरती से सजाया गया था। स्कूल शिक्षकों द्वारा क्रिसमस कैरोल भी गाया गया। स्कूल एम० डी० प्रीति कुमार, स्कूल शिक्षाविद निर्देशिका अंजलि राजदान, स्कूल मुख्याध्यापिका किरन शर्मा और मुख्य अतिथि डॉ० एम० एम० कौशल और राज कौशल ने अपने बहुमूल्य विचार साझा किए और सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएँ दीं। स्कूल एम० डी० प्रीति कुमार ने क्रिसमस के तीन रंगों लाल, हरा और सफ़ेद के महत्व पर प्रकाश डाला और हमारे प्रियजनों को उपहार बांटने के महत्व के बारे में भी बताया उन्होंने कहा क्रिसमस प्रेम, दया एवं क्षमा के भाव को बढ़ावा देने की बात करता है, और कामना की क्रिसमस का जश्न, हमारे जीवन में शांति, समृद्धि और सौहार्द लाए। स्कूल शिक्षाविद निर्देशिका अंजलि राजदान ने छात्रों के साथ क्रिसमस ट्री के महत्व को साझा किया। डॉ० एम० एम० कौशल ने सभी को अपना आशीर्वाद देते हुए कहा क्रिसमस का पर्व हमें त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। साथ ही संपूर्ण विश्व में शांति और सदभाव का संदेश देता है। सभी लोग लाल, सफेद और हरे रंग के कपड़े पहने हुए थे। स्कूल शिक्षकों ने छात्रों को त्योहार का महत्व समझाया गया। त्योहार मनाने की असीम खुशी सभी बच्चों के चेहरे पर दिखाई दे रही थी।
कुनिहार। विकास खण्ड सोलन की पट्टा बरौरी पँचायत के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप कोविड-19 के चलते एक जागरूकता शिविर का आयोजन खण्ड चिकित्सा अधिकारी धर्मपुर के सौजन्य से किया गया। इसमें आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ विशाल व उनकी पूरी टीम में एएनएम, मिडवाइफ तथा अनिता लेबोरेटरी तकनीशियन धर्मपुर ने विशेष रूप से शिविर में भाग लिया। डॉ विशाल ने बताया कि कोविड 19 से बचने के लिए सरकार ने निर्णय लिया है कि इस प्रकार के शिविर ग्रामीण स्तर पर आयोजित करके कोरोना संक्रमण टैस्ट किए जाएं। डॉ विशाल व पट्टा बरौरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की डॉ कृतिका गांधी ने बताया कि जुकाम, खांसी और बुखार से पीड़ित 29 मरीजों की जांच की गई। जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई। डॉ कृतिका गांधी तथा फार्मासिस्ट निशा वर्मा ने सर्वप्रथम डॉ विशाल आयुर्वेदिक अधिकारी व उनकी पूरी टीम का शिविर में पहुंचने पर स्वागत किया। इस अवसर पर कृष्ण चन्द ठाकुर, सब सेंटर कोटी, रक्षा शर्मा फीमेल हेल्थ वर्कर,कृष्ण तोमर,विकास ठाकुर हेल्थ सब सेंटर हरिपुर के अलावा आशा कार्यकर्ता दिब्या,मधुबाला,रतना कुमारी, कुमारी गीता ने शिविर में सहयोग किया। पँचायत समिति सदस्य डी डी कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार सावधानियां बरती गई। लोगों ने इस शिविर में बढ़चढ़ कर भाग लिया व अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई।
- दोहरी चुनौती: एक तो बलदेव मजबूत प्रत्याशी, दूसरा भाजपा में अंतर्कलह हावी जिला परिषद् सोलन के वार्ड 6 का मुकाबला सोलन भाजपा के राजनैतिक भविष्य की चाल निर्धारित कर सकता है। इस वार्ड से कुमारी शीला भाजपा समर्थित उम्मीदवार है जो यूँ तो बेहद मजबूत प्रत्याशी है पर इस मर्तबा कांग्रेस ने एक सशक्त उम्मीदवार देकर उनकी डगर कठिन कर दी है। दरअसल कांग्रेस ने बलदेव सिंह ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है जिनकी ग्राम पंचायत नौणी अन्य पंचायतों के लिए एक रोल मॉडल है। मुकाबला बराबरी का है और बेहद रोचक होने की उम्मीद है। इस चुनाव से न सिर्फ कुमारी शीला का राजनैतिक भविष्य तय होगा बल्कि सोलन भाजपा के एक गुट विशेष के लिए भी शीला की जीत बेहद मायने रखती है। विदित रहे की शीला 2012 में सोलन निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रही है। 2017 में उनका टिकट काट कर डॉ राजेश कश्यप को टिकट दिया गया था जिसके बाद से ही सोलन भाजपा में घमासान आम है। अब यदि शीला ये चुनाव हार जाती है तो जाहिर है 2022 के लिए उनका दावा भी कमजोर पड़ जाएगा। साथ ही उनका समर्थन करने वाले गुट विशेष की उम्मीदों के लिए भी ये बड़ा झटका साबित हो सकता है। भाजपा के उक्त गुट पर ये आरोप लगते रहे है की उन्होंने 2017 में डॉ राजेश कश्यप के लिए पूरी क्षमता से काम नहीं किया अन्यथा नतीजा कुछ और होता। ऐसे में इस सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता कि भाजपा का अंतर्कलह कांग्रेस के लिए संजीवनी सिद्ध हो सकती है।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोलन शहर के वार्ड नम्बर 07 में ट्रांसफार्मर के कार्य के दृष्टिगत 26 दिसम्बर, 2020 को विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड सोलन के सहायक अधिशाषी अभियन्ता विपुल कश्यप ने दी। उन्होंने कहा कि इस कारण 26 दिसम्बर, 2020 को वार्ड नम्बर, 07 धोबीघाट, आदर्श नगर, संस्कृत महाविद्यालय तथा आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक तथा कोटलानाला, टैंक रोड, ऑफिसर्स काॅलोनी, खलीफा लाॅज, फोरेस्ट रोड, मतियूल, खनोग, चैंरीघाटी तथा आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 10.00 बजे से 11.00 बजे तक एवं सांय 4.30 बजे से सांय 5.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के दिशा-निर्देशानुसार मिनी सचिवालय सोलन में स्थापित वेयरहाउस में भण्डारण की गई 08 कन्ट्रोल यूनिट को आज जिला कोषागार सोलन के स्ट्रान्ग रूम में स्थानातंरित किया गया। यह जानकारी मतदाता पंजीकरण अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव ने दी। अजय यादव ने कहा कि पूर्ण प्रक्रिया को जिला निर्वाचन कार्यालय सोलन तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पूरा किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सोलन मंडल के उपाध्यक्ष चन्द्रकांत शर्मा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला महासचिव शिवदत्त ठाकुर, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया के अनूप पराशर, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सावित्री सांख्यान तथा कंचन राणा, तहसीलदार निर्वाचन राजेन्द्र शर्मा एवं नायब तहसीलदार महेन्द्र ठाकुर उपस्थित थे।
बंद कमरों में चर्चा और ज़ीरो कोर्डिनेशन, जिला सोलन कांग्रेस की कार्यशैली की इससे बेहतर व्याख्या नहीं हो सकती। निकाय चुनाव की जंग शुरू हो चुकी है पर कांग्रेस संगठन के हाल देखकर लगता नहीं है की पार्टी की मौजूदा ब्रिगेड बेडा पार लगा पाएगी। जिला संगठन की सक्रियता मीटिंग्स तक ही सिमित दिख रही है। जिला अध्यक्ष से पार्टी की अपेक्षा मैदान में उतर कर लीड करने की होती है। खासतौर से जब पार्टी विपक्ष में है तो अपेक्षा ये ही है की संगठन सड़क पर उतर सरकार की नाकामियां उजागर करे, पर जिला कांग्रेस अब तक ऐसा करने में पूरी तरह विफल रही है। जिला मुख्यालय सोलन की बात करें तो यहाँ कांग्रेस की शहरी इकाई ही कुछ हद तक सक्रीय दिखती है। जिला मुख्यालय होने के बावजूद यहाँ कांग्रेस की जिला इकाई का होना न होना एक ही बात है। जिला कांग्रेस कभी कभार पत्रकार वार्ता कर अपनी मौजूदगी दर्ज करवाने का प्रयास करती है, पर दिलचस्प बात तो ये है की अकसर इस बारे में उनकी शहरी इकाई को भी जानकारी नहीं होती। अब आप तालमेल का अंदाजा खुद लगा सकते हैं। जो मुद्दे सड़क पर उतर कर उठाए जाने चाहिए उन्हें जिला कांग्रेस का बंद कमरे से उठाने का प्रयास महज खानापूर्ति से ज्यादा नहीं है। अमूमन जिला के सभी क्षेत्रों में कांग्रेस का ऐसा ही हाल है। एकाध अपवाद है, पर वहां स्थानीय नेता जिला संगठन के भरोसे नहीं है बल्कि खुद मोर्चा संभाले हुए है। मौजूदा जिला अध्यक्ष की पार्टी कार्यकर्ताओं में कितनी स्वीकार्यता है, इसे लेकर भी सबकी अपनी-अपनी राय है। पर एक बात तय है की यदि कांग्रेस को वापसी करनी है तो संगठन में लगे जंग को अतिशीघ्र हटाना अनिवार्य है। साथ ही संगठन में ऐसे लोगों को लाने की आवश्यकता है जिनकी कार्यशैली में आक्रामकता भी हो और सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर फ्रंट फुट से पार्टी को लीड कर सके।
ग्राम पंचायत सरयांज के युवा मंडल पबड़ ने शुरू की क्रिकेट खेलकूद प्रतियोगीता जिसका शुभारंभ ग्राम पंचायत के समाज सेवक राजेश ठाकुर ने किया उनके साथ और भी समाजसेवी सदस्य मौजूद रहे। इस अवसर पर युवक मंडल के अध्यक्ष शुभम ने कहा की युवक मंडल का उद्देश्य यही है कि युवाओं को नशे से दूर रखा जाए और खेलों के लिए प्रोत्साहित किया जाए। इसी संदर्भ में हमने यह खेल प्रतियोगिता आयोजित की है और इस शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि रहे। राजेश ठाकुर ने कहा की वह खेल का मैदान को भविष्य में इस स्वरूप में सुधरेंगे कि यहां पर बड़े बड़े टूर्नामेंटों का आयोजन किया जा सके व उन्होंन 5100 रुपए की राशि भी भेंट की। युवक मंडल के अध्यक्ष शुभम ने सभी खेल प्रेमियों से निवेदन किया है कि वह अधिक से अधिक जनसंख्या में इस प्रतियोगिता में भाग ले। युवक मण्डल ने सहयोग के लिए सरयांज की जनता का आभार जताया। शुभारंभ के समय उपाध्यक्ष देवेंद्र सहित चंदेल कोषाध्यक्ष, जसवंत शर्मा, कमलेश शर्मा, जितेंद्र ठाकुर, राहुल भारद्वाज सदस्य मौजूद रहे।
खंड स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में नए कीर्तिमान स्थापित किए। चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का आयोजन राज्य विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद शिमला तथा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग सोलन द्वारा ऑनलाइन माध्यम से करवाया गया। इसमें सीनियर साइंस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कशिश और यक्ष ने प्रथम स्थान, सीनियर सेकेंडरी साइंस एक्टिविटी में खुशबू गुप्ता, सीनियर साइंस एक्टिविटी में दीक्षित चंदेल, सीनियर सेकेंडरी मैथ्स ओलंपियाड में गौरव, सीनियर मैथ्स ओलंपियाड में अंजली तथा जूनियर मैथ्स ओलंपियाड में जयंत का जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन हुआ। अन्य गतिविधियों में सीनियर साइंस प्रोजेक्ट रिपोर्ट सर्वे में जाह्नवी का चयन जिला स्तर के लिए हुआ। स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरमैन मनोज जिंदल तथा प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर ने बच्चों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित होने पर बधाई दी। प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता का भी शेड्यूल उप निदेशक शिक्षा विभाग सोलन की तरफ से प्राप्त हुआ है, जिसमें हम अपने विद्यार्थियों द्वारा बेहतर प्रदर्शन की कामना करते है। मुकेश ठाकुर ने कहा कि इस प्रतियोगिता में विद्यालय के अनुभवी अध्यापकों की मेहनत व बच्चों का सराहनीय सहयोग रहा।
पंचायत चुनाव का बिगुल बजने के बाद से चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। नए नए युवा प्रत्याशी उभर कर सामने आ रहे हैं। कई पंचायतों में तो प्रत्याशियों की भारी भीड़ जुट गई है। प्रत्याशियों की भीड़ देख कर सोशल मीडया पर भी इसको लेकर खूब व्यंग हो रहा है। इस चुनावी समर के बीच कुछ पहली बार अपना भाग्य आजमा रहे है, तो कई पुराने सत्ता से बेदखल लोग फिर से अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन तलाश रहे है। पुराने प्रत्याशी जनता को विकास के सब्जबाग दिखाकर उनकी नाड़ी टटोलने में लग गए हैं। जनता के हाव भाव जानने के बाद वोटों की जोड़ तोड़ के समीकरण भी तैयार गए है। विकास के साथ-साथ नैतिक मूल्यों पर चुनाव लड़ने वाले कम ही दिख रहे हैं। सभी प्रत्याशी चुनाव की घोषणा होने के बाद से अपने अपने कुनबे को एकजुट करने में लगे हैं। जनता की नब्ज टटोलने के लिए प्रत्याशियों ने बैठकों और नुक्कड़ सभाओं का दौर तेज कर रखा है। प्रत्याशियों का मानना है कि पहले घर ठीक होना चाहिए उसके बाद ही बाहर का सोचा जा सकता है। जिला परिषद वार्ड दाड़लाघाट के तहत आने वाली 17 पंचायतों में प्रधान और उप प्रधान पद के लिए निर्विरोध प्रतयाशी की संभावना दूर-दूर तक कहीं नही दिख रही है। हर जगह पांच से सात प्रत्याशी मैंदान में कूदने को आतुर है। दाड़लाघाट पंचायत की बात करें तो यहां प्रधान व उप प्रधान पद के लिए इस बार पांच से सात लोगों के मैदान में उतरने की सम्भावना है। दाड़लाघाट से अलग हुई रोड़ी पंचायत में प्रधान पद सामान्य महिला लिए आरक्षित है लिहाजा यहां पर अभी तक दो महिलाओ के नाम सामने आए है। बरायली पंचायत में चार से पांच लोगों ने अभी तक प्रधान व उप प्रधान के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। सूरजपुर पंचायत में भी प्रधान व उप प्रधान पद के लिए तीन से चार प्रत्याशियों के मैदान में उतरने की संभावना जताई जा रही है। पंचायत चुनावों में इतनी भीड़ भाड़ देख कर लोग सोशल मीडिया पर चुटकी ले रहे है कि इतनी भीड़ तो पटवारी की परीक्षा में भी नहीं दिखी थी जितनी पंचायत चुनावों में इस बार देखने को मिल रही है।
हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चूका है। उम्मीदवारों ने चुनावी दंगल में अपनी ताल ठोकनी शुरू कर दी है। सोलन जिला परिषद् चुनाव में इस बार सबसे रोचक जंग वार्ड न 6 सलोगड़ा में देखने को मिलेगी है। यहाँ से भाजपा ने कुमारी शीला को तो कांग्रेस ने बलदेव ठाकुर को मैदान में उतारा है। इस मुकाबले को शीला के नाम विरुद्ध बलदेव के काम के तौर पर देखा जा रहा है। वार्ड 6 भाजपा की तेजतरार्र नेता कुमारी शीला का वार्ड का है, इसी वार्ड से जीतकर वो जिला परिषद् अध्यक्ष भी रह चुकी है और उनकी मजबूत जमीनी पकड़ के बुते इस वार्ड को भाजपा के गढ़ की तरह देखा जाता है। कुमारी शीला का सरल व्यक्तित्व, सहज उपलब्धता और आम आदमी से जुड़ाव उनकी सबसे बड़ी मजबूती है। साथ ही उनका राजनैतिक कद भी उन्हें इस चुनाव में फायदा दे सकता है। वे 2012 में सोलन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रह चुकी है और बीते चुनाव में भी पार्टी टिकट की दावेदार रही है। जानकार मानते है की 2022 विधानसभा चुनाव में भी कुमारी शीला का दावा मजबूत होगा। पर भाजपा के इस गढ़ में सेंध लगाने के लिए इस बार कांग्रेस ने भी तुरुप का इक्का फेंका है। यहाँ से नौणी पंचायत प्रधान बलदेव ठाकुर कांग्रेस के प्रत्याशी है। बलदेव ठाकुर के कार्यकाल में नौणी पंचायत को एक विशिष्ट पहचान मिली है, इसे हिमाचल प्रदेश की सबसे विकसित पंचायत माना जाता है और इसका पूरा श्रेय बलदेव ठाकुर को जाता है। देश प्रदेश के कई प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें मिल चुके है। साथ ही उनकी ईमानदार छवि भी उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बनाती है। दबे मुँह विरोधी विचारधारा के लोग भी बतौर प्रधान बलदेव ठाकुर के काम की सराहना करते है। बलदेव की विकास पुरुष की ये छवि इस चुनाव में निर्णायक साबित हो सकती है। निश्चित तौर पर बलदेव अपने प्रचार में नौणी मॉडल का जमकर इस्तेमाल करेंगे और ऐसे में विकास के नाम पर यदि मतदान होता है तो उन्हें इसका लाभ मिल सकता है। दोनों ही मुख्य राजनैतिक दल इस चुनाव के लिए कमर कस चुके है। पर संगठनात्मक तौर पर बात की जाए तो जहाँ संगठन भाजपा की शक्ति है तो कांग्रेस का लचर संगठन उसकी सबसे बड़ी खामी। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भी इसी क्षेत्र से आते है पर उनकी राजनीति बंद कमरों तक सिमित दिखती है। विपक्ष में होने के बावजूद कांग्रेस में ऐसा कोई पदाधिकारी नहीं दीखता जो जमीनी लड़ाई लड़ रहा हो। कांग्रेस पूरी तरह विधयक कर्नल धनीराम शांडिल पर आश्रित दिख रही है। उधर भाजपा के पास मजबूत संगठन तो है पर अंतर्कलह जगजाहिर है। ऐसे में कुमारी शीला यदि इस चुनावी समर में परास्त होती है तो 2022 में उनका दावा भी एक तरह से खत्म सा हो जाएगा। इस चुनाव का 2022 कनेक्शन भाजपा में भीतरघात को बढ़ा सकता है। बहरहाल नतीजा जो भी रहे इतना तय है की ये चुनावी मुकाबला बेहद रोचक रहने वाला है।
GNA University has attempted to set a record of preparing maximum types of Phirni. The Faculty of Hospitality has always taken this innovative initiative. Dean Faculty of Hospitality Dr. Chef P.R. Sandilyan along with 3 faculty chefs named Chef Dhiraj Pathak, Chef Manjinder Singh and Chef Tarunveer Singh and ten Student chefs also accompanied and supported the gala attempt. The project started with the plan to make around 550 to 600 variations of Phirni, As the available ingredients and flavorings were received the chefs started making variations and combinations using the available ingredients and reached 851 varieties of Phirni. The chefs worked with 6 types of Sweeteners and 131 types of flavorings. On the completion of the event Dr. Chef P.R. Sandilyan, Dean, Faculty of Hospitality, GNA University congratulated all the participating members for the weeklong efforts to put on this event and finally accomplishing it with full zeal and unflinching fervor. Ms. Meenu Gupta, Principal, Government Senior Secondary School (Girls), Phagwara and Mr. Gursharan Singh, Government Senior Secondary School, Jagatpur Jattan joined the Event as a Verifier and Witnessed the event. They were very happy and congratulated the faculty and the University for the wonderful attempt. S. Gurdeep Singh Sihra, the Pro-chancellor GNA University, Prof. V.K. Rattan, the Vice-Chancellor, GNA University, Dr. R.K. Mahajan, Registrar GNA University, Dr. Monika Hanspal, Dean Academics, Mr. Sameer Verma, Dean Student’s Welfare and Ms. Shweta, Deputy Registrar Establishment also experienced the event and congratulated all the Faculty and Students for their strenuous efforts in putting up an exquisite display of phirnis. S. Gurdeep Singh Sihra, the Pro-chancellor GNA University expressed, “Persistent endeavors of the Hospitality department have always been a mark of great pride. I appreciate the out of box thinking in preparing a dainty variety of phirnis.”


















































