ग्राम पंचायत सुधार सभा के महासचिव प्रेम केशव ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पंचायती राज विभाग के तहत जिला परिषद, ब्लॉक समिति, प्रधान, उपप्रधान व पंचों के चुनाव का बिगुल बज चुका है। इन चुनावों की कड़ी का जायजा तय करने के लिए पंचायत के हर वार्ड व गांव में सकारात्मक बैठकें की जा रही है। इन बैठकों में बुद्धिजीवी वरिष्ठ नागरिक महिलाएं व युवाओं द्वारा जोर-शोर से ऐसे ईमानदार छवि के उम्मीदवार का समर्थन किया जाएगा, जिसकी लग्न विकास के साथ लोगों की दिक्कतों पर नजरें रखना लाजमी होगा। दाड़लाघाट उपमंडल के नजदीक दाड़लाघाट व दो नई पंचायतें रौड़ी व बरायली शामिल है। कानून के तहत महिलाओं की भागीदारी भी पुरुषों के समान आंकी गई है, जो एक सही कदम है। उपमंडल के सभी मतदाताओं पर दाड़लाघाट ग्राम पंचायत सुधार सभा को पूर्ण विश्वास है कि पंचायतों के प्रतिनिधियों की पृष्ठभूमि मतदाताओं के पक्ष में निष्पक्ष व ईमानदारी व हर गांव व वार्ड का विकास एक समान सुनिश्चित होना ही एक सशक्त कदम रहना अनिवार्य होना चाहिए।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सामजिक विकास की अग्रणी संस्था अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट मास्क नहीं तो रोको, मास्क नहीं तो टोको अभियान और कोविड शपथ जन भागीदारी हेतू निरंतर प्रयासरत है।समुदाय के भागीदारी से ही कोरोना के संक्रमण से बचाव संभव है। दाड़लाघाट परिक्षेत्र के समुदाय को जागरूक करने की महती आवश्यकता है क्योकि बहुत से लोग अब भी कोरोना के बढ़ते संक्रमण के प्रति उदासीन है। इस दौरान कोविड शपथ और रोको टोको अभियान 30 गांवों में संपन्न हुआ। इकाई प्रमुख अम्बुजा सीमेंट लिमिटेड मनोज जिंदल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए संदेश प्रेषित किया है कि लॉक डाउन खुलने के बाद लोगो मे संक्रमण न फैले इसके लिए गांव गांव में कोविड शपथ कार्यक्रम अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन के करीब 101 गांवों में यह अभियान सतत जारी रहेगी। कार्यक्रम प्रबंधक एसीएफ भूपेन्द्र गांधी ने कहा कि जो लोग बिना मास्क के घरों से बाहर निकल कर स्वछंद विचरण कर रहे है वे ही कोरोना के वाहक और संक्रमण को फैलाने में सहयोगी है, ऐसे लोगो को चिन्हित करने और जागरूक करने की महती आवश्यकता है। स्वास्थ्य परियोजना सम्यवक अजीत कुमार सिंह ने कहा है कि प्रत्येक क्षण कोरोना से सावधान होने, संक्रमण से बचने और कोविड शपथ गतिविधियों के माध्यम से जन भागीदारी को बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य परियोजना की पूरी टीम सलंग्न है। स्वास्थ्य परियोजना की 30 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने बिना मास्क वाले व्यक्तियों को पहचान कर हाथ को सैनिटाइज करने के पश्चात मास्क को पहनाया और वितरण किया। कपड़े से निर्मित 900 से अधिक मास्क जिसे पुनः प्रयोग में लाया जा सकता है, उसका वितरण किया जिससे जनभागीदारी को प्रेरित की जा सकें। इस मौके पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता बंटी देवी, स्नेह, लता शर्मा, नीलम ठाकुर, पूजा शर्मा, सीता नेगी, बिमला देवी, सावित्री देवी, सुनता देवी, उमा शर्मा, संगीता शर्मा और सरोज शर्मा ने अपना अमूल्य सहयोग मास्क वितरण करने और इसके उपयोग करने के बारे में जानकारी प्रदान की।
ग्राम पंचायत कुंहर में सोमवार रात भीषण आग लगने से दो जर्सी गाय व 10 बकरियां जलकर राख हो गई। इसके अलावा रिहायशी मकान के जलने के भी समाचार है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुंहर पंचायत के करूयूटी गांव में भयानक अग्नि कांड हुआ है जिसमें रतिराम के रिहायसी मकान व पशुओं का मवेशी खाना पूरी तरह से आग की भेंट चढ़ गए है व पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए है। पंचायत के उप प्रधान अमर सिंह ने बताया कि इस आगजनी में 2 गाय और 10 बकरी जलकर राख हो गई है। उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्हें पता चला वह मौका पर गए वह अग्नि को बुझाने के लिए भरसक मदद की और रात को ही पुलिस व अग्निशमन केंद्र में फोन किया। उन्होंने कहा कि वह उनके साथ सुबह भी मौके पर गए जिसमें उनके साथ गांव के नंबरदार बलदेव ठाकुर भी मौके पर रहे व जांच की तो देखा कि उनका सब कुछ ही जलकर राख हो चुका था। उन्होंने बताया कि लगभग 4 से 5 लाख का नुकसान होने का अनुमान है। उन्होंने पुलिस व प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है ताकि उनकी मदद की जा सके। पंचायत ने भी उनकी मदद करने का फैसला लिया है।
GNA University organized a virtual webinar on “Research publication in ABDC & High Impact Journals” for the research scholars and faculty members. The resource person for the Webinar was Dr. Nripendra Singh, Professor of Marketing, Clarion University of Pennsylvania, United States. The Webinar commenced with a warm welcoming of the Resource person by the Deputy Dean, GNA Business School, and the Assistant Dean, Research Division, GNA University. The main objective of the Webinar was to acquaint the research scholars and the faculty members with the knowledge of processes related to research publication in journals of international repute such as ABDC Journals and Scopus Indexed International Journals. Dr. Nripendra Singh started the session with the perspective that the contemporary academic ideology in the universities across the world is now either publish or perish. In this regard, the resource person elaborated the concept of impact factor and other research metrics (i.e. SCI, etc.) for understanding the worth of a journal. Dr. Nripendra Singh talked about the components of writing a good research paper and shared examples from varied domains and explained meaningfully how pre and post coherent communication with the journal officials is pivotal in understanding their perspective towards the submitted research paper. The Webinar session was quite interactive, as research scholars and faculty members asked pertinent queries from the Resource person which were appropriately handled and answered. In the end, Dr. Disha Khanna, Deputy Dean, Faculty of Liberal Arts shared her formal views on the Webinar expressing it to be a thorough journey of knowing all the nuances of good research writing. Dr. Sandilyan, Dean, Faculty of Hospitality presented a formal Vote of Thanks and expressed his deep gratitude on behalf of the Management and scholars. S. Gurdeep Singh Sihra, the Pro-Chancellor, GNA University expressed, “I acknowledge the efforts of GNA Business School in organizing such virtual sessions to increase the academic acumen of the research scholars and faculty members”. Dr. V. K. Rattan, the Vice-Chancellor, GNA University said “GNA University always provides periodic training to their research scholars and faculty members to enhance their research capabilities”. Dr. Monika Hanspal, Dean Academics, GNA University commented, “I firmly believe that these virtual webinars will surely add to the academic potential of the research scholars and the faculty members of the University giving them a new cutting edge to delve deep into research”.
प्राकृतिक आपदा से निपटने की तैयारियां की समीक्षा के लिए गठित जिला अंतर एजेंसी समूह की समीक्षा बैठक आज अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अनुराग चन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस मौके पर अनुराग चन्द्र शर्मा ने कहा कि कहा कि प्राकृतिक आपदा को टाला नहीं जा सकता, लेकिन बेहतर प्रबंधन व पूर्ण तैयारियों से नुकसान को कम किया जा सकता है। आपदा प्रबंधन को लेकर लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आपदा के समय सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना है ताकि प्राकृतिक आपदा के समय एकजुट होकर इसका सामना किया जा सके। उन्होंने कहा कि आपदा की परिस्थिति में सही समय पर सूचना का सम्प्रेषण आवश्यक होता है और समय पर प्रभावी सूचना उपलब्ध करवाने के लिए सही तंत्र विकसित कर आपदा के प्रभाव को न्यून किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि डीआईएजी द्वारा गत एक वर्ष के दौरान कोेविड-19 के सम्बन्ध में आम लोगों को जागरूक करने के लिए शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में लोगों को सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनने तथा सोशल डिस्टेन्सिग नियम के पालन करने का परामर्श दिया गया। लोगों को किसी भी प्रकार की प्राकृतिक प्राकृतिक आपदा के खतरे को न्यून करने के सम्बन्ध में भी विशेषज्ञों द्वारा जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि जिला आपदा से निपटने के लिए तैयारियों एवं प्रतिक्रिया के लिए खंड स्तर पर स्वयंसेवी युवाओं के कार्यबल गठित कर उन्हें प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आपदा तैयारी एवं कार्यवाही के लिए युवा स्वयंसेवियों का कार्यबल तैयार किए गए हैं। इस अवसर पर समादेशक गृह रक्षा डाॅ. शिव कुमार शर्मा, शूलिनी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ब्रिगेडियर नीरज पराशर, स्वयंसेवी संस्था शिक्षा क्रान्ति के सत्यन, अर्थजस्ट संस्था के अभिषेक तनेजा, गणपति एजुकेशन सोसायटी के सौरभ शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
ब्लाॅक कांग्रेस अर्की ने प्रदेश सरकार द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बागा को बंद करने का विरोध किया है। ब्लाॅक कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर व मांगल पंचायत के प्रधान दीपचंद शर्मा ने संयुक्त ब्यान में प्रदेश सरकार के इस निर्णय का विरोध किया है।इनका कहना है कि इस पीएचसी की अधिसूचना पूर्व कांग्रेस सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने 11अक्तूबर 2017 को जारी की गई थी। लगभग 3 वर्षो तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य सुविधा मिल रही थी।ग्राम पंचायत बेरल जोकि एक पिछड़े क्षेत्र में आती है व ग्राम पंचायत मांगल जहां अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी में हजारों ट्रांसपोर्टर और मजदूर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।जिन्हें स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए 50 किलोमीटर के अंदर कोई भी स्वास्थ्य केंद्र नहीं है।उपरोक्त स्वास्थ्य केंद्र के खुलने से दोनों पंचायतों की जनता और साथ लगते बिलासपुर क्षेत्र के लोगो को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही थी। उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार द्वारा 8 दिसम्बर 2020 को इस पीएचसी को बन्द करने के आदेश जारी किए हैं जो कि बहुत निंदनीय है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि इस आदेश के विरोध में हम माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष अपना पक्ष रखेंगे और सरकार के जन विरोधी निर्णय के खिलाफ धरना प्रदर्शन और चक्का जाम किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 दिसम्बर को 33/11 विद्युत उपकेन्द्र कथेड़ में आवश्यक मुरम्मत कार्य के चलते 11 केवी विद्युत हिमाचल कंडक्टर फीडर, 11 केवी जलापूर्ति फीडर तथा 11 केवी शिवालिक बाईमेटल फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड सोलन के वरिष्ठ अधिशाषी अभियन्ता विकास गुप्ता ने दी। उन्होंने कहा कि मुरम्मत कार्य के चलते मंगलवार को दोपहर 01.00 बजे से दोपहर 01.40 बजे तक देहूंघाट, बड़ोग, कायलर, आंजी, बाड़ा, अश्वनी खड्ड, शिल्ली, सलोगड़ा, शिवालिक इंडस्ट्री, चम्बाघाट तथा आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।
कुनिहार। ग्राम पंचायत चुनावों, जिला परिषद व पंचायत समिति के रोस्टर जारी होते ही पंचायत, नगर पंचायत व नगर परिषद क्षेत्रों में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई है। नगर पंचायत व नगर परिषद के चुनाव की तिथि 10 जनवरी 2021 को घोषित हो चुकी है। पंचायत चुनाव की तारीख भी सरकार जल्द ही घोषणा कर देगी। शहरों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रो में चुनावी चौपाल लगनी शुरू हो गई है। चाय की दुकान हो या फिर नाई की अक्सर लोग चुनावी चुस्कियां लेते नजर आ जाएंगे। कुनिहार विकास खण्ड के तहत कुनिहार क्षेत्र में भी नेता जी चुनावी गोटियां बैठाने में लग गए है। पंचायत चुनाव में प्रधान, उप प्रधान, वार्ड मेम्बर के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग अपने अपने तरीको से मतदाताओं को रिझाने लगे है। हालांकि अभी पंचायत चुनाव की तारीख तय नहीं हुई है, परन्तु चुनावी समर में उतरने वाले नेता अभी से साम-दण्ड-भेद के सभी फार्मूले आजमाने लगे है। फेसबुक व वाट्सएप्प पर अपनी उम्मीदवारी जताकर लोगों से वोट अपिलकर रहे है। अपनी-अपनी जीत का दम भरकर सुबह से शाम तक उम्मीदवार घर-घर घूम रहे है। गावँ की दुकानों, बस स्टैंड, चौराहों पर चाय के साथ साथ पंचायती चौपाल सजने लगी है।
जिला परिषद दाड़लाघाट वार्ड की पंचायत चुनाव संबंधी महत्वपूर्ण बैठक शिव मंदिर दाड़लाघाट के प्रांगण में 20 दिसम्बर को आयोजित होनी थी वह अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील ठाकुर व बीडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर ने बताया कि 20 दिसम्बर 2020 रविवार को जो बैठक होनी थी उसे स्थगित कर आने वाले दिनों में सभी कार्यकर्ताओं को सूचित कर दिया जाएगा। सुशील ठाकुर व जगदीश ठाकुर ने बताया कि आने वाले दिनों में बैठक में प्रत्याशी का चयन किया जाएगा। वही पंचायत चुनाव की अगली रणनीति भी बनाई जाएगी। सुशील ठाकुर व जगदीश ठाकुर ने बताया कि रविवार को विभिन्न पंचायतों में कार्यकर्ताओं ने चुनाव सम्बंधित बैठक रखी है। जिसे कार्यकर्ता के आग्रह पर इस बैठक को स्थगित कर दिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आने वाले दिनों में बैठक की जानकारी सभी कार्यकर्ताओं को दे दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला परिषद वार्ड दाड़लाघाट के कार्यकर्ताओं से आवाहन है कि आने वाले दिनों में बैठक में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित होकर अग्रिम रणनीति बनाने हेतु अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे।
दाड़लाघाट क्षेत्र में 108 एंबुलेंस में तैनात कर्मचारियों ने शनिवार को एक महिला का सफलतापूर्वक प्रसव करवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 4:03 बजे 108 एंबुलेंस पर सूचना प्राप्त हुई कि गांव कोटी (अर्की) की एक महिला सुनीता कुमारी पत्नी अरुण कुमार जो कि एफआरयू अर्की अस्तपाल में दाखिल थी, की तबीयत बहुत खराब है। महिला की रात के समय तबीयत अधिक बिगडने पर केएनएच शिमला के लिए रफेर कर दिया। जिसे सीएचसी अस्तपाल दाड़लाघाट की एंबुलेंस के माध्यम से केएनएच शिमला के लिए ले जा रहे थे, जिस पर दाड़लाघाट से 108 एंबुलेंस लेकर ईएमटी सुशील स्याल और चालक रविन्द्र कुमार मौके पर थे और महिला की तबीयत अधिक खराब होने के कारण उच्च चिकित्सक डॉक्टर के साथ संपर्क करके उसे प्राथमिक उपचार दिया। लेकिन महिला की हालत में सुधार न होने पर उन्होंने महिला का प्रसव वाहन में ही करवाने का निर्णय लिया। जिसके बाद उसका सफलतापूर्वक प्रसव घणाहटी में करवाया गया और महिला ने एक लड़के को जन्म दिया। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित है और समय रहते प्रसव होने में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों ने अहम भूमिका निभाई। प्रसव के बाद उन्हें केएनएच शिमला में भर्ती करवाया गया है।
तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण, जनजातीय विकास, सूचना प्रौद्योगिकी तथा जन शिकायत निवारण मंत्री डाॅ. रामलाल मारकण्डा ने कहा कि प्रदेश सरकार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में ऐसे पाठ्यक्रम आरम्भ कर रही है जो व्यवहारिक एवं रोजगारोन्मुखी हों। डाॅ. मारकण्डा आज सोलन जिला के कण्डाघाट विकास खण्ड के सायरी में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सायरी का निरीक्षण करने के उपरान्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के अध्यापकों एवं अन्य से विचार-विमर्श कर रहे थे। डाॅ. मारकण्डा ने कहा कि सायरी में एक वर्ष में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का नया भवन तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां प्री-फैबरीकेटिड संरचना निर्मित की जाएगी। उन्होंने यहां अगले वर्ष से दो और टेªड आरम्भ करने का आश्वासन भी दिया। वर्तमान में आई.टी.आई सायरी में इलैक्ट्रीशियन और फैशन डिजाईनिंग के पाठ्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने आई.टी.आई सायरी के लिए चयनित 09 बीघा भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आई.टी.आई भवन सायरी के निर्माण के लिए 1.23 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं तथा आवश्यकतानुसार अतिरिक्त धनराशि भी उपलब्ध करवाई जाएगी। तकनीकी शिक्षा मन्त्री ने कहा कि युवाओं को ऐसी व्यवहारिक जानकारी प्रदान की जानी आवश्यक है जो उन्हें वर्तमान की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करे। इसके लिए उद्योग जगत की मांग के अनुरूप तथा आधुनिक टेªड आरम्भ करने पर विशेष बल दिया जा रहा है। डाॅ. मारकण्डा ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार युवा पीढ़ी को आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजनाबद्ध कार्य कर रही है। स्टार्टअप इण्डिया योजना तथा मुख्यमन्त्री स्वावलम्बन योजना के तहत युवाओं को अपना स्वरोजगार आरम्भ करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमन्त्री स्वावलम्बन योजना के तहत प्रदेश में अभी तक 936 इकाईयां स्थापित की गई हैं और 47.78 करोड़ रुपए उपदान के रूप में प्रदान किए गए हैं। उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. संजीव धीमान, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियन्ता अजय कपूर, ग्राम पंचायत सायरी की प्रधान अंजू राठौर, पूर्व प्रधान सुन्दर सिंह जसवाल, आई.टी.आई सायरी के प्रधानाचार्य जोगेन्द्र शर्मा, भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष मदन कौशल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय निवासी उपस्थित थे।
राज्यस्तरीय कला उत्सव-2020 में जिला सोलन का प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा। सोलन ज़िला के प्रतिभागियों ने राज्य स्तर पर दो प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान, पांच प्रतियोगिताओं में द्वितीय स्थान व एक प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। कुल नौ तरह की कला विधाओं में राज्यस्तर पर आठ स्थान प्राप्त करना ज़िला सोलन के लिए गौरव की बात है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धर्मपुर सोलन की छात्रा वसुंधरा ने शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता में व अर्की विद्यालय की छात्रा सोनिया ने शास्त्रीय संगीत में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन दोनों। छात्राओं का चयन प्रदेश से राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इसके अतिरिक्त उदित भारद्वाज अर्की विद्यालय शास्त्रीय गायन, अर्की से ही हिमानी पारम्परिक लोक संगीत, लक्षित भारद्वाज अर्की विद्यालय से एकल शास्त्रीय नृत्य, आकांक्षा राजकीय कन्या वरिष्ठ विद्यालय नालागढ़ दृश्य कला व भावना राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कल्होग सोलन indegenous toy making प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर दूसरे स्थान पर रहे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोठों के छात्र पारम्परिक लोक गायन में तीसरे स्थान पर रहे। इसका श्रेय जहां प्रतिभागियों को जाता है वहीं उनके अभिभावक, अध्यापक, सभी खंड स्त्रोत समन्वयक व जिला समन्वयक विशेष बधाई के पात्र है। इस बार की कला उत्सव प्रतियोगिता अपनेआप में एक अनूठा अनुभव था। यह प्रतियोगिता ऑनलाइन माध्यम से करवाई गई और सभी प्रतिभागियों ने पूर्ण लग्न से इसमे भाग लिया। डाइट सोलन के लिए सभी प्रतिभागियों से संपर्क में रहना व राज्यस्तर पर समन्वय बनाना भी एक चुनैतिपूर्ण कार्य था जिसको कार्यक्रम समन्वयक अंजू गर्ग और सहयोगी स्टाफ ने भलीभांति अंजाम दिया।
उपायुक्त सोलन केसी चमन ने सोलन जिला में कार्यरत विभिन्न बैंकों को निर्देश दिए कि वे लम्बित पड़े ऋण मामलों सहित बैंकों से सम्बन्धित विभिन्न कार्यों को समय पर निपटाएं। केसी चमन आज यहां जिला के अग्रणी बैंक यूको बैंक द्वारा निर्धारित जिला सलाहकार समीति की 161वीं त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। केसी चमन ने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग स्थापित करने के लिए प्राप्त आवेदनों का पात्रता अनुसार ऋण शीघ्र स्वीकृत किया जाना चाहिए ताकि युवा उद्यमी समय पर लाभ प्राप्त कर अपना व्यवसाय आरम्भ कर सकें। उन्होंने कहा कि सभी बैंकर्ज को दिए गए लक्ष्य को समय पर प्राप्त करना चाहिए। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ऋण सम्बन्धी मामलों के अविलम्ब निपटारे के लिए बैंकों के साथ समन्वय स्थापित करें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण उत्पन्न खतरे के मध्य वर्तमान में युवा शक्ति को सही दिशा प्रदान करना और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के माध्यम से आर्थिकी को सुदृढ़ करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि उद्योग स्थापित करने के लिए ऋण आवश्यक है और यदि बैंक समय पर ऋण प्रदान करें तो स्थिति को संभालने में सहायता मिल सकती है। बैठक में जानकारी दी गई कि जिला में 30 सितम्बर 2020 तक प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत 218861 खाते खोले गए हैं। इन खातों में 8019.92 लाख रुपए जमा किए गए हैं। 64 प्रतिशत खाता धारकों को रूपे कार्ड जारी कर दिए गए हैं जबकि 88.98 प्रतिशत खातों को आधार संख्या से जोड़ा गया है। इस अवधि तक प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से 285211 लाभार्थियों को जोड़ा गया है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से 170709 तथा अटल पैंशन योजना से 36504 लाभार्थी जुड़ चुके हैं। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत सोलन जिला में सितम्बर 2020 तक 14878 खाते खोले गए हैं। योजना की शिशु श्रेणी के तहत 4745 लाभार्थियों को लगभग 2333 लाख रुपए, किशोर श्रेणी में 7292 व्यक्तियों को लगभग 18699 लाख रुपये तथा तरूण श्रेणी के तहत 2841 लाभार्थियों को लगभग 20202 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। जिला में सितम्बर, 2020 तक 28579 किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए गए हैं। बैठक में अवगत करवाया गया कि वार्षिक ऋण योजना 2020-21 के तहत अभी तक कुल लक्ष्यों का लगभग 70 प्रतिशत प्राप्त किया गया है। भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबन्धक स्वर ग्रोवर ने बैंकों को समय-समय पर जारी होने वाले दिशा-निर्देशों की जानकारी दी तथा इनकी अनुपालना का आग्रह करते हुए सभी बैंक अधिकारियों से खंड स्तरीय बैंकर्ज समिति की प्रत्येक कार्यशाला में उपस्थित रहने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला उद्योग केन्द्र के महा प्रबन्धक राजीव कुमार, जिला अग्रणी बैंक यूको बैंक के प्रबन्धक केके जसवाल, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी राजकुमार, डीडीएम नाबार्ड अशोक चैहान, जिला राजस्व अधिकारी केशव राम सहित अन्य अधिकारी एवं विभिन्न बैंको के प्रबंधक तथा प्रतिनिधि उपस्थित थे।
उपायुक्त सोलन केसी चमन ने कहा कि सोलन जिला की विभिन्न ग्राम पंचायतों में आवश्यकता अनुसार ठोस एवं तरल कचरा प्रबन्धन के लिए संयन्त्र स्थापित किए जाने चाहिएं ताकि जिला में सभी क्षेत्रों को पूर्ण रूप से स्वच्छ रखा जा सके। केसी चमन आज जिला स्वच्छ भारत मिशन प्रबन्धन समिति (ग्रामीण) की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उपायुक्त ने खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि ठोस एवं तरल कचरा प्रबन्धन के लिए संयन्त्र स्थापित करना सुनिश्चित करें ताकि कूड़े-कचरे का उचित निपटान सुनिश्चित बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि ठोस एवं तरल कचरा प्रबन्धन के लिए विकास खण्ड कण्डाघाट के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बीशा में 32.50 लाख रुपए की लागत से संयन्त्र स्थापित किया जा रहा है। विकास खण्ड धर्मपुर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत जाबली में 81 लाख रुपए की लागत से संयन्त्र स्थापित किया जा रहा है। नालागढ़ के रामशहर में 25.50 लाख रुपऐ की लागत से ठोस एवं तरल कचरा प्रबन्धन के लिए संयन्त्र स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिला में 369 सामुदायिक स्वच्छता परिसर स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिला में अभी तक 307 सामुदायिक स्वच्छता परिसर स्थापित किए जा चुके हैं। शेष 62 सामुदायिक स्वच्छता परिसरों का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि इन सभी को 31 मार्च 2021 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। जिला सोलन की 192 ग्राम पंचायतों को पंचायत सचिवों द्वारा गूगल शीट पर अद्यतन किया जा चुका है। शेष पंचायतों का कार्य प्रगति पर है। अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग चन्द्र शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी राजकुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र तेगटा, जिला पंचायत अधिकारी मोती लाल, विभिन्न विकास खण्डों के खण्ड विकास अधिकारी, नेहरू युवा केन्द्र की प्रभारी ईरा प्रभात सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।
ग्राम पंचायत मांगल के हवाणी कोल के लोगो को घरेलू गैस सिलेंडर की दिक्कतों को देखते हुए घरेलू उत्पाद गैस सिलेंडर की गाड़ी को गांव हवानी तक पहुंचाने के लिए मांगल पंचायत के प्रधान दीपचंद शर्मा, उप प्रधान श्यामलाल चौहान, बागा वार्ड सदस्य सुरेंद्रा पंवर, हवाणी कोल वार्ड सदस्य रामपाल शर्मा ने विधिवत हरी झंडी दिखाकर लोगों को लाभान्वित करने की एक और पहल की जिसमें गांव हवाणी कोल, टोरटी, जमणी, रीड़ी, करोग, तरेड़ा, न्यू क्यारी, परठा गेरा, कपाइटी, मुंडखर और ब्लाउग के लोगों को इसका सीधा-सीधा लाभ मिलेगा। इन सभी गांव वासियों को इससे पहले घरेलू सिलेंडर भरवाने के लिए या तो बागा आना पड़ता था या फिर रुगघाटी आना पड़ता था। पंचायत के प्रतिनिधियों ने उनकी इस दिक्कत को भी दूर कर दिया। समस्त उपरोक्त गांव वासियों ने इस समस्या का समाधान करने के लिए समस्त पंचायत मांगल के पदाधिकारियों का धन्यवाद किया। मांगल कांग्रेस अध्यक्ष एवं सोशल मीडिया प्रभारी ब्लॉक कांग्रेस अर्की चौहान कृष्णा ने समस्त इलाका वासियों को बधाई दी और साथ में इस कार्य के लिए पूरी मांगल पंचायत का भी धन्यवाद किया। इस दौरान पवन ठाकुर, नानक चंद ठाकुर, भंडारू राम ठाकुर सहित कई लोग शामिल रहे।
जिला परिषद दाड़लाघाट वार्ड की पंचायत चुनाव के संबंधी महत्वपूर्ण बैठक शिव मंदिर दाड़लाघाट के प्रांगण में 20 दिसम्बर रविवार को होगी। कांग्रेस कमेटी सोलन के जिला उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता व बीडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर ने बताया कि जिला परिषद वार्ड दाड़ला की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में प्रत्याशी का चयन किया जाएगा। वही पंचायत चुनाव की अगली रणनीति भी बनाई जाएगी।अनिल गुप्ता व जगदीश ठाकुर ने जिला परिषद वार्ड दाड़लाघाट के कार्यकर्ताओं से आवाहन किया है कि बैठक में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित होकर अग्रिम रणनीति बनाने हेतु अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि ग्राम पंचायतें विकास का मूल आधार हैं और पंचायती राज निर्वाचन में हम सभी को शिक्षित एवं ईमानदान व्यक्तियों का चयन करना होगा। डाॅ. सैजल आज सोलन विधानसभा क्षेत्र के तहत कण्डाघाट उपमण्डल की ग्राम पंचायत झाझा में 31 लाख रुपए की लागत से निर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण करने के उपरान्त उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। डाॅ. सैजल ने कहा कि प्रदेश में शीघ्र आयोजित होने वाले पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में योग्य व्यक्ति का चयन न केवल विकास का आधार बनेगा अपितु केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का साधन भी होगा। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि पंचायतों के विकास की इस कुंजी के चयन के लिए बिना किसी दबाव के लिए अपने मत का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाएं विकास को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त साधन हैं। इसलिए यह आवश्यक है कि इन संस्थाओं में पात्र एवं योग्य व्यक्ति चुनकर आएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के सब जिलों का समान विकास सुनिश्चित बना रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गत 02 दिनों में सोलन जिला में ही 280 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए हैं। उन्होंने गत दिवस सोलन विधानसभा क्षेत्र के लिए 66 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए। जबकि 16 दिसम्बर को मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत छावशा में 85 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले पर्यटन, आतिथ्य और सूचना प्रोद्यौगिकी के उत्कृष्टता केन्द्र की आधारशिला रखीं। यह देश का चैथा और प्रदेश का ऐसा प्रथम केन्द्र है। इसके केन्द्र के निर्मित होने से युवाओं के हुनर को निखारकर उन्हें बेहतर रोजगार प्रदान करने में सहायता मिलेगी। डाॅ. सैजल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अर्की विधानसभा क्षेत्र के लिए लगभग 102 करोड़ रुपए की तथा कसौली विधानसभा क्षेत्र के लिए 27 करोड़ रुपए की योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए। उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं के निर्माण का समय निर्धारित किया गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने कहा कि शिमला-कालका रेल मार्ग के निर्माण में अविस्मरणीय योगदान देने के लिए बाबा भलकू के गांव झाझा को विश्व स्तर पर जाना जाता है। यह क्षेत्र पुष्प उत्पादन के लिए भी प्रसिद्ध है। आयुष मंत्री ने सभी से आग्रह किया कि कोविड-19 के दृष्टिगत नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि नाक से लेकर ठोडी तक मास्क पहनने, सार्वजनिक स्थानों पर कम से कम 02 गज की दूरी बनाकर रखने और बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाइजन से धोने से कोरोना महामारी से बचा जा सकता है। डाॅ. सैजल ने क्षेत्र की ग्राम पंचायत दंघील के सेवला में कम वोल्टेज की समस्या से निपटने के लिए विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने नए पंचायत कार्यालय में केबिन निर्माण के लिए 3 लाख रुपए तथा गांव पवाश से चिवथ तक संपर्क मार्ग के लिए 2 लाख रुपए प्रदान करने का आश्वासन दिया। प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य एवं सोलन से विधानसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार रहे डाॅ. राजेश कश्यप ने क्षेत्र में गत 03 वर्षों में हुए विकास की जानकारी दी तथा विभिन्न मांगों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। भाजपा मण्डल सोलन के अध्यक्ष मदन ठाकुर, जिला विकास संघ समिति सीमित के उपाध्यक्ष योगेन्द्र वर्मा, ग्राम पंचायत झाझा के प्रधान मान सिंह, ग्राम पंचायत चायल के पूर्व प्रधान राजीव शर्मा, उमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. संजीव धीमान, खण्ड विकास अधिकारी कण्डाघाट हेमराज शर्मा, भाजपा तथा भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी एवं ग्रामीण और विभिन्न विभागों के अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
कोविड -19 की रोकथाम हेतु मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की प्रदेशवासियों से अपील..
विकास खण्ड सोलन की पटाबरावरी पँचायत में पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन इकाई पटाबरावरी-हरिपुर ने 39 वाँ अखिल भारतीय पेंशन दिवस इकाई अध्यक्ष डी डी कश्यप की अध्यक्ष्ता में बड़ी धूम-धाम से मनाया। सर्वप्रथम इकाई सदस्य स्व इच्छाराम के निधन पर उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा। उसके उपरांत अध्यक्ष डीडी कश्यप ने पैंशनरो को सम्बोधित करते हुए अपील की कि सभी संगठित होकर एकता का परिचय दें व संगठन को मजबूत करे। उन्होंने कहा कि आज पूरे भारत वर्ष में कोरोना महामारी के चलते सूक्ष्म रूप से अखिल भारतीय पेंशन स्थापना दिवस प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए मनाया जा रहा है।इस अवसर पर इकाई के महासचिव जगदेव गर्ग व मुख्य सलाहकार रोशन लाल कौंडल ने संयुक्त रूप से पैंशनरो की कई मांगे सरकार के समक्ष रखीं। इस दौरान वरिष्ठ उपप्रधान केशवा राम ने भी अपने विचार रखे। डॉ गांधी ने इस मौके पर कोरोना से बचने के लिए आवश्यक जानकारी पेंशनरों को दी व मास्क, सैनिटाइजर व सामाजिक दूरी का पालन करने की सलाह दी। इस कार्यक्रम में खेमचंद ठाकुर, प्रेमचन्द कशयप, नेकराम कौंडल, दुनिचन्द ठाकुर, ख्यालीराम, शीशराम कश्यप, गीता, कन्हैयालाल, प्रेमचन्द कौंडल, महमूद वेग आदि मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला सोलन के वाकनाघाट के निकट ग्राम पंचायत छावसा में 85 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले पर्यटन, आतिथ्य और सूचना प्रोद्यौगिकी के उत्कृष्टता केन्द्र की आधारशिला रखीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केन्द्र पर्यटन और आतिथ्य उद्योगों को बेहतर व प्रशिक्षित श्रम शक्ति प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि इस उत्कृष्ट केन्द्र में एक सूचना प्रोद्यौगिकी केन्द्र, आतिथ्य और पर्यटन के लिए उत्कृष्ट केन्द्र, प्रशिक्षण होटल, शिक्षण स्टाफ निवास, छात्र छात्रावास, स्टाफ क्वार्टर और निदेशक निवास होंगे। उन्होंने कहा कि यह केन्द्र उद्योगों की मांग के अनुसार सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षित युवाओं को तैयार करेगा। जय राम ठाकुर ने कहा कि कोरोना महामारी के प्रसार को फैलने से रोकने के लिए प्रदेश सरकार को कुछ कठोर निर्णय लेने पड़े हैं। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में भी प्रदेश सरकार ने सुनिश्चित किया है कि विकास की गति निर्बाध रूप से चलती रहे। इसलिए परियोजनाओं की आधारशिला और लोकार्पण वर्चुअल माध्यम से किए गए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अब निर्णय लिया है कि आयोजनों के दौरान 50 से अधिक लोगों को इक्कठा होने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि इस भवन का निर्माण पूर्व-निर्मित संरचना (प्री फैब्रिकेटिड स्ट्रक्चर) के साथ किया जाएगा, जिसे जून, 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार इस पूरे क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित करने के प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कई कम्पनियों ने इस उत्कृष्टत केन्द्र के संचालन भागीदार बनने के लिए अपनी रूचि दिखाई है। उन्होंने कहा कि संचालन भागीदारों का चयन एडीबी प्रक्रिया के दिशा-निर्देशों के अनुसार आरम्भ किया गया है और सात अन्तरराष्ट्रीय कम्पनियां और 23 अन्य संगठनों ने इस क्षेत्र में रूचि दिखाई है। जय राम ठाकुर ने कहा कि यह संस्थान उच्च आईटी कौशल जैसे अनालटिक्स, रैबोटिक्स और आर्टिफिश्यिल इन्टैलिजेंस आदि की मांग को पूरा करेगा। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश के नए उद्यमियों को इन्क्यूबेशन हब सेवाएं भी प्रदान करेगा। तकनीकी शिक्षा और सूचना प्रोद्यौगिकी मंत्री डाॅ. राम लाल मारकण्डा ने कहा कि पर्यटन और आतिथ्य (हाॅस्पिटलिटी) के लिए यह उत्कृष्ट केंद्र देश का चैथा केंद्र होगा और यह 18 माह में बनकर तैयार होगा। उन्होंने कहा कि यह केंद्र राज्य के युवाओं को उनके कौशल उन्नयन के लिए एक वरदान साबित होगा। विधायक व पूर्व मंत्री डाॅ. कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि राज्य के युवा अपने कौशल उन्नयन के लिए सर्वोत्तम प्रशिक्षण प्राप्त करें ताकि वे अपनी आजीविका कमाने के लिए सक्षम बन सकें। भाजपा कार्यकारी समिति के सदस्य डाॅ. राजेश कश्यप ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि यह उकृष्ट केंद्र राज्य के युवाओं को रोजगार उन्मुखी (इम्प्लाईमेंट ओरिएंटिड) शिक्षा प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बावजूद, मुख्यमंत्री ने यह सुनिश्चित किया है कि राज्य में विकास की गति निर्बाध रूप से चले। सोलन भाजपा मंडलाध्यक्ष मदन ठाकुर ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने प्रस्तावित उत्कृष्ट केंद्र के बारे में प्रस्तुति दी। कौशल विकास निगम के राज्य समन्वयक नवीन शर्मा, राज्य भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा रश्मि धर सूद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव जे.सी. शर्मा, सचिव तकनीकी शिक्षा डाॅ. अजय शर्मा, उपायुक्त सोलन के.सी. चमन व अन्य इस अवसर पर उपस्थित थे।
विद्युत अनुभाग भराड़ीघाट के अंतर्गत दसेरन, चमाकडी, भराडीघाट, नलाग, गानना, क्यारड, गतेड, बेमु, भाघडा, कन्दरेली, आली, ललाणा, थाच में 18 दिसम्बर 2020 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता दाड़लाघाट ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि लाइन के आवश्यक रख रखाव व मुरम्मत हेतु प्रातः 9 बजे से 5 तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने सभी संबंधित लोगों से असुविधा हेतु सहयोग की अपील की है।
Though the COVID-19 continues to travel the world almost unobstructed, there still appears stupendous hope for a post- pandemic world; as big companies have recruited nearly all the graduates of B.Tech Mechanical and Automation Engineering. Mr. C.R. Tripathy, Dean Faculty of Engineering and Automation said that almost all candidates who completed their B.Tech Mechanical and Automation this year got placements in NTF India Ltd, BYJU’s, Parametric Design solution- Siemens Partner, AppleTree Building Company, Usha Martin, Hero EcoTech, New Swan and many more with the unflinching support and dedication of both the faculty and students. Mr. C.R. Tripathy congratulated Mr. Vivek Joshi, Mr. Vishal Sharma, Mr.Ajay Kumar & Satwinder singh for Placement in NTF India Pvt. Ltd., Mr. Gurwinder Singh in Usha Martin, Mr. Salil Sharma, Mr.Ashish Dadhwal, Mr. Rohit Kumar & Mr.Lovepreet Singh in AppleTree, Mr. Jagseer Singh & Mr. Karan in Hero EcoTech, Mr. Parveen in New Swan, Ms. Kiran in Coatec Kurali, Mr. Charanjit Singh in Parametric Design Solution, Mr. Charanjit Singh in BYJU’s and all the other selected students. S. Gurdeep Singh Sihra, Pro-Chancellor, GNA University offered his blessings to the deserving placed students. He rendered deep regards to their proud parents and faculty for nourishing their hidden talent and making them flourish gloriously.
भाजपा अर्की मण्डल खेल प्रकोष्ठ के संयोजक देवराज शर्मा ने प्रकोष्ठ कार्यकारणी का विस्तार करते हुए कार्यकारणी सदस्यों की घोषणा की। देवराज शर्मा ने बताया कि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चेयरमैन स्टेट को-ऑपरेटिव सोसायटी हिमाचल प्रदेश रतन सिंह पाल व अर्की मंडलाध्यक्ष डी के उपाध्याय से विस्तृत विचार विमर्श करने के उपरांत भाजपा अर्की मण्डल खेल प्रकोष्ठ कार्यकारणी का विस्तार किया गया जिसमें जितेन्द्र कुमार बखालग, भूपचन्द शहरोल, जितेन्द्र ठाकुर भूमती, शिल्पा हाटकोट, विशाल कंवर कुनिहार, मेहर चन्द दाड़ला, जय किरण सानण, सोमनाथ प्लानिया, गोपाल जोगी अर्की, राजेन्द्र कुमार कुनिहार को कार्यकारणी सदस्य बनाया गया।
मुस्कान युवा क्लब चंद्रपुर द्वारा बसंतपुर खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया जिसमें जिला परिषद सदस्य निर्मला देवी धुन्धन वार्ड ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। क्लब के सदस्यों ने मुख्य अतिथि का जोरदार स्वागत किया गया। क्लब के अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि 15 दिवसीय इस क्रिकेट प्रतियोगिता में लगभग 40 टीमें भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि सभी सदस्यों द्वारा कोरोना के सभी नियमों का पालन किया जाएगा व अम्पायर का निर्णय ही अंतिम निर्णय होगा। मुख्यतिथि ने क्लब के सदस्यों को इस आयोजन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में अपने वार्ड में बहुत काम करवाया है। उन्होंने हमेशा विकास की राजनीति की है। उन्होंने आयोजकों को अपनी ऐच्छिक निधि से 5100 रु दिए। इस मौके पर अनन्त राम, बाबू लाल, शंकर लाल, जगदीश, महेंद्र पाल धनी राम सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
हेड कांस्टेबल कमला देवी ने एक बार फिर एक मानसिक रोगी को आश्रय दिला कर अपनी दरयादिली दिखाई है और क्षेत्र की जनता का दिल जीत लिया है। ज्ञात रहे कि लॉक डाउन के दौरान भी इस महिला अधिकारी द्वारा बाहरी राज्यों से आए कामगारों को स्वयं अपने खर्चे से राशन उपलब्ध करवाया गया था जिसकी क्षेत्र में भूरि भूरि प्रशंसा हुई थी। आज फिर उन्होंने एक मानसिक रोगी 15 वर्षीय बेसहारा युवा को जंगली जानवरों व प्रचंड सर्दी से बचाया है। नाले व घासनियो में छुप कर रहने को मजबूर युवक को उन्होंने आश्रय दिलाकर आम जन के बीच पुलिस की साफ-स्वच्छ छवि व लोगों की सहयोगी छवि को उजागर किया है। क्या है पूरा मामला पुलिस के अनुसार पुलिस स्टेशन अर्की में कोलका ग्राम के निवासियों द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि एक 15 वर्षीय युवक जोकि मानसिक रूप से विक्षिप्त है, वह गांव की घासनियों नालों व लोगों के गौशालाओं में रात काटता है तथा किसी एक जगह स्थिर नही रहता है। इस पर डीएसपी प्रताप सिंह ने एच सी कमला देवी की अगुवाई में पंकज व रोशन लाल के साथ एक टीम का गठन किया व उस मानसिक रोगी की तलाश शुरू की। लगभग एक सप्ताह के पश्चात गत रात्रि वह युवक कोलका के नाले में झाड़ियों में छिपा पाया गया। एच सी कमला देवी व उनकी टीम के सदस्यों द्वारा उस युवा को रेस्क्यू कर पुलिस स्टेशन लाया गया। प्रातः कमला देवी ने उस युवक को नए कपड़े दिलवाए और मेडिकल करवाया। उसके बाद चाइल्ड वेलफेयर कमेटी से सम्पर्क किया तथा सभी प्रकार की कगजाति कार्यवाही पूर्ण कर पीड़ित को स्वयं शेल्टर होम छोड़ा। कमला देवी के इस सराहनीय कार्य को क्षेत्र में अत्यंत सराहा जा रहा है। स्थानीय संस्थाओं व लोगो का कहना है कि इस प्रकार की कर्तव्यनिष्ठ व मानवीय संवेदना के साथ कानून की रक्षक महिला अधिकारी को विभाग द्वारा सम्मानित किया जाना चाहिए।
पूरा देश कोरोना वैश्विक बीमारी से झूझ रहा है, वंही हिमाचल भी इसकी चपेट में है। ऐसे में कोरोना से निपटने के लिए सरकार ने कई जनहित अभियान चलाए जा रहे है, जैसे एक्टिव केस फाइंडिंग, हिम् सुरक्षा अभियान आदि और हिमाचल में कई कोविड केयर सेंटर बनाए गए है। इन सभी अभियान कार्यक्रम में आयुष विभाग के अनुबन्ध कर्मचारी अपने न्यूनतम वेतन पर बिना किसी इंसेंटिव के दिन रात सेवा में जुटे है, परंतु वह वर्तमान सरकार द्वारा सत्ता से पहले किए अनुबन्ध समय को 3 से 2 साल करने के वादे का पूरा करने का इंतज़ार जरूर कर रहें है। इस न्यूनतम वेतन में दिन रात सेवाएं दे रहे अनुबंध कर्मचारियों को ये तोहफा सरकार को जल्द से जल्द देना चाहिए। हिमाचल प्रदेश सर्व अनुबन्ध कर्मचारी महासंघ के प्रदेश सह-सचिव नील राठौर (आयुष विभाग) का कहना है कि सम्बंधित विभाग के सभी अनुबन्ध कर्मचारी इस कोरोना काल में सरकार के हर जनहित कार्यक्रम/अभियान में दिन रात सेवा दे रहे है।अब सरकार को भी चाहिए की अनुबंध समय को 3 साल से 2 साल करने का वादा जो आपने किया था उस जल्द से जल्द पूरा करें।
यूको बैंक की शाखा दाड़लाघाट में एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित निकाला हैं। इसको देखते हुए एहतियात के तौर पर बैंक प्रबंधन ने बैंक शाखा को सैनिटाइज करने के बाद एसडीएम अर्की के आदेशानुसार बैंक को बंद करवा दिया है। इस वजह से लेन-देन करने के लिए पहुंचे उपभोक्ताओं को एटीएम के माध्यम से कार्य करना पड़ा। बैंक शाखा में एक कर्मचारी के कोरोना संक्रमित आने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई है। बैंक प्रबंधक अमीर चंद नेगी ने बताया कि सोमवार देर शाम को यूको बैंक दाड़लाघाट में एक कर्मचारी का कोरोना संक्रमित होने के पता चलते ही मंगलवार सुबह बैंक की शाखा को सैनिटाइज करने के एसडीएम अर्की विकास शुक्ला के आदेशों के बाद बन्द कर दिया है।
GNA University organised a Webinar on “Building Brands in the Automobile Segment” for the students of GNA Business School. The resource person for the webinar was Mr. Vishwas Kapoor, Lead – Sales Planning at Renault India Pvt. Ltd. The webinar started with the Welcome Address of Dr. Jagdeep Singh, Deputy Dean GNA Business School. The main objective of the Webinar was to acquaint the students with the process of building phenomenal brands in the marketplace. The resource touched upon the concepts on marketing, sales and brand building with examples from Renault India on how they launched products like the Duster, Kwid and Triber. Mr. Vishwas Kapoor also explained how Renault India used innovative ways to position their products with strong attributes, making them loved by their customers and helping Renault establish itself as a strong brand in India. He also threw light upon The Kiger, the next product offering from Renault India, scheduled to be launched in Q1 of 2021. The webinar was quite interactive, as students and faculty members asked relevant queries from the Resource person which were appropriately handled and answered. The webinar ended with the vote of thanks. Mr. Gurdeep Singh Sihra, the Pro-Chancellor, GNA University expressed, “I appreciate the efforts of GBS in organizing such webinars to increase the academic acumen of the students and making them fully apprised with the global market trends”. Dr. V. K. Rattan, the Vice-Chancellor, GNA University said, “GNA University is always ready to offer the best to our GUites to make them become more knowledgeable and beat with the current market scenarios''. Dr. Monika Hanspal, Dean Academics, GNA University said, “I am firm believer that the consistent conduct of such valuable webinars will surely enhance the capabilities and skills of the management students”.
महिला मोर्चा अर्की मंडल ने दाड़लाघाट में लोगों को मास्क व सैनिटाइजर बांटे। महिला मोर्चा ने अर्की, जयनगर व दिग्गल, सरली सहित अन्य स्थानों पर मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए। दाड़लाघाट में महिला मोर्चा अर्की मंडल की सदस्यों व कार्यकर्ताओं ने मास्क और सैनिटाइजर बांटे। भाजपा महामंत्री भावना गुप्ता ने बताया कि इस दौरान लोगों को कोविड-19 महामारी से बचाव पर जागरूक किया गया। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष संतराम भारद्वाज, महामंत्री राकेश ठाकुर, महिला मोर्चा अर्की मंडल अध्यक्ष रीना, जिला उपाध्यक्ष कला ठाकुर, जिला भाजपा सचिव राकेश गौतम, किसान मोर्चा अध्यक्ष अर्की जगदीश्वर शुक्ला, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र सिंह चौधरी, वरिष्ठ नेता बालक राम शर्मा, नरेश गौतम, किसान मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य खेमराज, मंडल प्रेस सचिव पवन गौतम, ओबीसी मंडल सचिव श्याम चौधरी, जिला महामंत्री उर्मिल, सुनीता, सचिव पुष्पा, सदस्य बबली, उपाध्यक्ष सुनीता ठाकुर, सुनीला सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कुनिहार के समीप गांव काटल मे कौशल परिवार द्वारा अपने स्व पुत्र हितांशुल कौशल की पुण्य स्मृति व चतुरतवार्षिक श्राद्ध के अवसर पर सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा का आयोजन किया गया। 14 दिसम्बर सोमवार को हवन यज्ञ के साथ कथा को विराम दिया गया। इस कथा को प्रसिद्द कथा वाचक आचार्य हरि महाराज ने अपनी मधुर वाणी से श्रोताओं को सुनाया। कथा में कृष्ण के जीवन के अनेक प्रषंग मधुर संगीत व गीतों के साथ आचार्य ने सुनाए। विश्व मंगलम सेवा धाम के प्रैस सचिव डी डी कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि कथा के समापन दिवस पर आचार्य हरि महाराज ने कृष्ण के बचपन के मित्र भक्त सुदामा की कथा सुनाई जिसे सुनकर सभी भाव भिभोर हो गए। कथा आयोजकों द्वारा प्रतिदिन भण्डारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महेन्द्र कौशल, कमला कौशल, केशव कौशल, रूप कौशल, सुरेंद्र कौशल, हितेंद्र कौशल सहित अन्य मौजूद रहे।
कुनिहार। विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पँचायत कोठी के तीन गांवों तलोछ, तनसोला व परम्यानी के लोगों; ओमी, नीलु, नगेन्द्र तनवर, नरेश कुमार, सुभाष तनवर, राजेश ठाकुर, दिनेश तनवर, हेम सिंह तनवर, राजेश व गावं की महिलाओं सहित करीब 150 वोटरों ने पंचायत चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। उक्त गावं के ग्रामीणों का कहना है कि उनका पोलिंग बूथ गावं से सड़क मार्ग द्वारा आना जाना करीब 10 किलोमीटर दूर नमोल स्कुल मे बनाया गया है, जबकि उन्हें रावमापा कुनिहार व पंचायत घर के पोलिंग बूथ करीब 1/2 किलोमीटर पड़ता है। इन गांवों के लोगों ने मांग की है कि उनका पोलिंग बूथ पँचायत घर या रावमापा कुनिहार किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि अगर इनका पोलिंग बुथ नहीं बदला गया तो हम चुनाव का बहिष्कार करेंगे। कुनिहार विकास सभा के प्रधान धनीराम तनवर, भागमल तनवर, बलबीर चौधरी, बाबूराम तनवर ने कहा है कि सभा भी इनकी मांग का समर्थन करती है। उनका कहना है कि लोगों की मांग पर जैसे गावं के लोग विधान सभा व लोक सभा चुनाव में अपना वोट बॉयज स्कूल कुनिहार में बने पोलिंग बूथ में जा कर डालते है। उसी तरह इस बार पंचायत चुनाव में पंचायत घर या बॉयज स्कूल कुनिहार में ही पोलिंग बूथ बनाया जाए ताकि गावं के बुजुर्ग व महिलाएं अपने मत का प्रयोग कर सके। अगर समय रहते पोलिंग बूथ गावँ के नजदीक नही बनाया गया तो इस बार पंचायत चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।
अर्की नगर पंचायत के ऐतिहासिक चौगान मैदान में मुटरु महादेव क्रिकेट क्लब की ओर से चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में आज रुद्रा 11 व श्री श्री 11 के बीच सेमीफाइनल का पहला मैच खेला गया जिसमें रुद्रा इलेवन की टीम निर्धारित ओवरों में 83 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। तत्पश्चात श्री श्री 11 की टीम ने खेलना शुरू किया तथा टीम के सदस्यों ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 21 रन से मैच जीत लिया। इस अवसर पर कुमार इंटरप्राइजेज अर्की के मालिक कपिल चड्ढा ने बतौर मुख्य अतिथि इस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल के पहले मैच में शिरकत की। उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए, द्वेष की भावना से नहीं। उन्होंने सभी खिलाडियों को मैच के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने अपनी ओर से मुटरु महादेव क्रिकेट क्लब को 3100 रुपए की राशि प्रदान की। इस अवसर पर मुटरु महादेव क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष सुनील कुमार, मुख्य आयोजक यशपाल कौंडल, सचिव विशाल सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सोलन के माल रोड को सांय 05.30 से सांय 07.30 बजे तक भी वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। इस सम्बन्ध में जिला दण्डाधिकारी सोलन के.सी. चमन द्वारा गत सांय आदेश जारी किए गए हैं। यह निर्णय कोविड-19 के बढ़ते मामलों के दृष्टिगत जनहित में लिया गया है। पूर्व में जारी आदेशों के अनुसार सोलन के माल रोड पर सांय 05.30 से सांय 07.30 बजे तक वाहनों की आवाजाही प्रतिबन्धित थी। सोलन के माल रोड पर उपरोक्त समय में वाहनों की आवाजाही आगामी आदेशों तक जारी रहेगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश चौहान के नेतृत्व में महेंद्र ठाकुर के सामाजिक कार्य को देखते हुए संगठन की सर्वसम्मति से युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र ठाकुर को करप्शन कन्ट्रोल आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष के सम्मानित पद पर नियुक्त किया गया है। महेंद्र ठाकुर ने समस्त कार्यकारणी का धन्यवाद करते हुए संगठन की मजबूती के लिए हमेशा कार्य करने का भरोसा दिलाया। महेंद्र ठाकुर का कहना है को वो पहले से ही समाज सेवा, गौ सेवा, गरीब की मदद करते आए हैं। आगे भी संगठन के पद पर नियुक्त हो कर समाज हित के कार्य करते रहेंगे तथा संगठन की मजबूती के लिए कार्यकारणी का विस्तार करेगे।
सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत पट्टाबरावरी के महिला मण्डल भवन से शीतला माता मंदिर तक सम्पर्क मार्ग पक्का हो रहा है जिसका सोलिंग का कार्य आरम्भ हो गया है। बीडीसी सदस्य डी डी कश्यप द्वारा इसके लिए फण्ड उपलब्ध करवाकर मंदिर तक जाने वाले इस रास्ते को पंचायत के सहयोग से पक्का करवाया जा रहा है। डी डी कश्यप ने बताया कि एस्टीमेट न बनने के कारण काफी समय से यह कार्य रुका हुआ था। लेकिन अब पँचायत द्वारा एस्टीमेट तैयार होने व बी डी ओ सोलन तथा तकनीकी सहायक के सहयोग से यह कार्य आरम्भ हो गया है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग से शीतला माता मन्दिर व निर्माणधीन बांके बिहारी मन्दिर तक आने जाने की श्रद्धालुओं को सुविधा होगी। डी डी कश्यप, पंचायत प्रधान प्रोमिला कौशल, उप प्रधान राकेश कौंडल, सुखराम, जगदीश शर्मा, राम चन्द शर्मा, कृष्ण चन्द, राजकुमार, हंसराज शर्मा, बिशन दास, रोशन लाल, मस्तराम, हरिराम, लायक राम, शालू, देवराज, दीनानाथ, देवी चन्द, राम आदि ने इस कार्य के आरम्भ होने पर खुशी जाहिर करते हुए बीडीओ सोलन व तकनीकी सहायक को सहयोग के लिए धन्यवाद किया है। गौर रहे कि शीतला माता मन्दिर के नजदीक ही पट्टाबरावरी में निर्माणाधीन बाँके बिहारी मन्दिर का कार्य भी चला हुआ है और जल्द ही वृन्दावन की तरह यंहा भव्य मन्दिर का निर्माण पूरा हो जाएगा।
सहायक पंजीयक सहकारी सभा सोलन द्वारा अम्बुजा दाड़ला कशलोग मांगू परिवहन सहकारी सभा (एड़ीकेएम) दाड़लाघाट को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त करने के आदेश जारी किए है। उन्होंने खण्ड निरीक्षक सहकारी सभाएं कुनिहार को उक्त सभा मे चेह माह के लिए प्रशासक नियुक्त किया है। इस संदर्भ में शिकायतकर्ता व पूर्व प्रधान एडीकेएम दाड़लाघाट वेद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि 9 जुलाई 2020 को उक्त कार्यकारणी व सभा सदस्य निष्कासित हुए थे। शुक्ला ने कहा कि उक्त कार्यकारणी ने 16 अक्टूबर 2020 को हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी जिसे उच्च न्यायालय द्वारा खारिज कर दी। उन्होंने बताया कि 11 दिसंबर 2020 को पंजीयक सहायक सहकारी सभाएं सोलन द्वारा एडीकेएम सभा की पूरी कार्यकरणी को बर्खास्त कर दिया है। क्योंकि उनके कार्यों में बहुत अनियमितताएं व खामियां थी जिसे लेकर उन्होंने पूरी कार्यकारणी को बर्खास्त किया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया, साथ ही विभाग का बारीकियों से इस मामले को लेकर गहनता से विचार करने को लेकर धन्यवाद किया। वेद प्रकाश शुक्ला ने कहा कि पंजीयक सहकारी सभा सोलन द्वारा सभा सोसायटी में गलत करने वालों के खिलाफ निष्पक्ष रूप से जांच करवाने के लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व सहायक पंजीयक सहकारी सभा सोलन का धन्यवाद किया है। वेद प्रकाश शुक्ला ने कहा कि जयराम सरकार ने गलत करने वालों पर शिकंजा कसा है, चाहे वो लोग पार्टी से सम्बंधित क्यों न हो। उन्होंने कहा कि इस सोसायटी का जो प्रधान है वो भी भाजपा समर्थित है लेकिन जय राम सरकार ने शिकायत को देखते हुए एडीकेएम कार्यकारणी को बर्खास्त होने से क्षेत्र में जयराम सरकार की प्रसंशा की जा रही है। वेद प्रकाश शुक्ला ने कहा है कि सभा सोसायटी में हो रही अनिमितताओं के बाद सही ढंग से जांच व छानबीन हुई है इसको लेकर एडीकेएम सोसायटी सहित दाड़लाघाट में कार्य कर रही अन्य सभाओं के ट्रक ऑपरेटरों में भी खुशी की लहर है।
सोलन जिला के बद्दी स्थित सिपेट में 02 सप्ताह का ‘एडवांस टेक्नोलाॅजी ऑन सीएनसी लेथ’ प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 19 दिसम्बर 2020 तक आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी आज यहां कार्यक्रम सहायक पुनीत भार्गव ने दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के तकनीकी शिक्षा निदेशक विवेक चन्देल ने आज सिपेट बद्दी में इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के शिक्षकों को सीएनसी लेथ मशीन की नयी तकनीक के विषय में प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। विवेक चन्देल ने इस अवसर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण से प्रतिभागियों के तकनीकी ज्ञान में बढ़ोतरी होगी और इस तकनीकी ज्ञान का लाभ प्रदेश के विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को भी मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी सभी बहुतकनीकी संस्थानों एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के शिक्षकों तथा कर्मचारियों को टूल रूम एवं केड कैम से संबंधित पाठ्यक्रम करवाये जाएंगे। सिपेट बद्दी के निदेशक एवं प्रमुख डाॅ. अशोक साहू ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि 02 सप्ताह के प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को व्यवहारिक जानकारी के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों के तकनीकी ज्ञान में बढ़ोत्तरी करना है। इस अवसर पर राहुल डोगरा, नरेश कुमार शर्मा एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
बंगाल में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर हुआ कातिलाना हमला बेहद शर्मनाक है तथा भाजपा इसकी घोर निंदा करती है। भाजपा जिला सचिव सोलन राकेश गौतम ने कहा कि बंगाल में ममता दीदी अपनी राजनीतिक हार को समक्ष देखकर बौखला गई है तथा बौखलाहट में हिंसक हमले करवा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना ओच्छी राजनीति को दर्शाती है तथा इसके लिए बंगाल की जनता ममता दीदी को माफ नहीं करेगी। राकेश गौतम ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ देवभूमि हिमाचल प्रदेश के देवी देवताओं का आशीर्वाद एवं देवतुल्य जनता का स्नेह है। इसलिए उनके मनोबल को कोई भी नहीं तोड़ सकता और न ही हिंसक घटनाएं उनके मनोबल को गिरा सकती हैं। उन्होंने कहा कि देशभर की जनता का अपार स्नेह जेपी नड्डा के साथ है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेहनत से इस बार भाजपा बंगाल का गढ़ भी जीत जाएगी।
डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल दाड़लाघाट से कामिनी कुमारी तथा स्वरनाभा ने रोटरी क्लब की राष्ट्रीय स्तर की कला प्रतियोगिता में प्रशंसा पत्र पाकर स्कूल तथा अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया। रोटरी क्लब की इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों की छुपी हुई प्रतिभा को कला के माध्यम से उजागर करना था, जिसमें डीएवी अंबुजा स्कूल के इन दोनों विद्यार्थियों ने प्रशंसा पत्र प्राप्त कर साबित किया। प्रतियोगिता का मुख्य विषय जंगली जीवन का अर्थ था जिसमें कला के माध्यम से इसके महत्व पर प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरमैन मनोज जिंदल तथा प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विकास खंड कुनिहार के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कोठी के गांव जुबला में मत्स्य विभाग द्वारा बनाया गया तालाब ग्रामीणों के लिए जी का जंजाल बन गया है। ग्रामीणों में नविन कुमार, राजेश, चेतराम, ल‘छीराम, हरिराम, रितादेवी, धनिदेवी, मीना देवी, पार्वती, निर्मला देवी, हेमचंद, पवन कुमार, चेतराम, राजेश कुमार, गोविन्द राम आदि ने कहा कि ग्राम पंचायत कोठी के अंतर्गत आने वाले गांव जुबला में मत्स्य विभाग द्वारा करीब 25, 30 वर्ष पूर्व मछली पालन के लिए एक तालाब बनाकर करीब दो तीन वर्ष ही उपयोग में लाया गया, उसके बाद वर्षों तक इसकी कोई सुध नही ली गई। तालाब कच्चा होने की वजह से तालाब के पानी के रिसाव के कारण साथ लगते मकानों में सीलन आ रही है। सबसे बड़ी परेशानी साथ लगती 15,16 बीघा उपजाऊ भूमि में तालाब के पानी के रिसाव से है। जिसकी वजह से उस भूमि में खेती नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों ने तालाब को छोटा व पक्का करवाए जाने की मांग की है, यदि इस तालाब का उपयोग नहीं करना हो तो तालाब को बंद करवाकर यंहा छोटा पार्क, खेल मैदान बना दिया जाए। पंचायत व विकास खण्ड कुनिहार को भी इस परेशानी बारे पत्राचार से अवगत करवा कर समस्या का हल करने के लिए कहा गया परन्तु तालाब को मत्स्य विभाग के अंतर्गत आता है। पंचायत व विकास खण्ड कार्यालय ने अपना पल्ला झाड़ लिया व समस्या बरकरार रही। मत्स्य विभाग से ग्रामीणों ने इस समस्या के समाधान के लिए एक बार फिर पत्राचार किया, तो इस बार विभाग से उन्हें एनओसी मिल गई। अब ग्रामीणों ने पंचायत व विकास खण्ड अधिकारी कुनिहार को मत्स्य विभाग द्वारा दी गई एनओसी की कॉपी देकर इस तालाब के सौन्दर्यकरण व दीवारों को पक्का करवाने के लिए बजट का प्रावधान करने की मांग की है।
डॉ यशवंत सिंह परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के पर्यावरण विज्ञान विभाग की दो छात्राओं ने इस वर्ष विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी नेट) पास करने में सफल हुई हैं। विभाग की दोनों छात्राएँ- अपूर्वा शर्मा और दीक्षा राणा ने पर्यावरण विज्ञान विषय में यह परीक्षा पास की है। अपूर्वा ने यूजीसी नेट परीक्षा के साथ-साथ जेआरएफ़ भी पास किया है। इस परीक्षा पास करने से दोनों ही छात्राएँ सहायक प्रोफेसर के पद के लिए पात्र हो गई है। वर्तमान में अपूर्वा और दीक्षा पर्यावरण विज्ञान विषय में विभागाध्यक्ष डॉ एसके भारद्वाज के मार्गदर्शन में अपनी पीएचडी की पढ़ाई कर रहीं है। अपूर्वा ने पिछले वर्ष भी यूजीसी नेट की परीक्षा पास की थी। वह पर्यावरण गुणवत्ता पर बुनियादी ढांचे के विकास के प्रभाव पर अनुसंधान कर रही है। वहीं दीक्षा पर्यावरणीय गुणवत्ता पर शहरीकरण के प्रभाव पर काम कर रही है। अपूर्वा और दीक्षा विभाग के स्पेस क्लब की सदस्य के रूप में पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूकता पैदा करने में स्वयं सेवक हैं और पर्यावरण निगरानी के विभिन्न पहलुओं पर उन्नत प्रशिक्षण ले चुकी हैं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ परविंदर कौशल ने दोनों छात्रों को बधाई दी। वानिकी महाविद्यालय के डीन, विभागाध्यक्ष और सभी वैज्ञानिकों ने भी दोनों को शुभकामनाएँ दी।
हिमाचल प्रदेश डाक परिमंडल द्वारा आयोजित वर्चुअल फिलेटली प्रदर्शनी के दौरान हिमाचल तथा पंजाब राज्य के विद्यार्थियों के लिए आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। यह जानकारी सहायक पोस्टमास्टर जनरल बली राम ने दी। बली राम ने कहा कि स्टैम्प डिजाइन प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय, कुल्लू के नीरज कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दयानन्द पब्लिक स्कूल शिमला की ईशान जैन तथा सावित्री पब्लिक स्कूल हमीरपुर के मिगुल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। लोरेटों कान्वेंट स्कूल शिमला की ईशानी घोष, सेंट एडवर्ड स्कूल शिमला के दिव्यान्श महाजन तथा साई विद्या स्कूल रामपुर के हेमंत सोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल कुल्लू की पलक वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। आनंद स्कूल परवाणू की अंशिका गर्ग तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोटा के सूरज सोनी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। एसडी पब्लिक सीनियर सेकेण्डरी स्कूल के वंश राणा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंझोली के सुशील कुमार, सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा के लक्स मलिक, सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा के दीपांशु शर्मा तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोटा की शैलजा सोनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में शिशु निकेतन माॅडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंडीगढ़ के शौर्य चानना ने प्रथम स्थान हासिल किया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोटा के सूरज सोनी तथा राजकीय माॅडल स्कूल सैक्टर 16-डी चंडीगढ़ के धैर्य सूद ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। राजकीय उच्च विद्यालय मंझेली की वैष्णवी ठाकुर, आनंद स्कूल परवानू की प्रथा भल्ला तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा की रीतिका राणा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्पाॅट पेटिंग प्रतियोगिता में दयानन्द पब्लिक स्कूल शिमला के रिदम सेठी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लोरेटों कान्वेंट स्कूल शिमला की ईशानी घोष तथा डीएवी मंडी की आयुषी शर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देवठी के आर्यन कश्यप, सावित्री पब्लिक स्कूल हमीरपुर की अंबिका सोनी तथा डीएवी बनखंडी की पल्लवी शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि इन प्रतियोगिताओं का परिणाम वैबसाइट https://himpex.org पर भी देखा जा सकता है। विजेताओं को पुरस्कार राशि आॅनलाइन उनके डाकघर एवं आई.पी.पी.बी. बैंक खाते मे शीघ्र ही डाल दी जाएगी तथा प्रमाण पत्र डाक द्वारा प्रेषित किए जाएंगे।
ग्राम पंचायत मांगल के प्रधान दीप चंद शर्मा की अध्यक्षता में आदर्श महिला मंडल बागा के भवन का अल्ट्राटेक प्लांट बागा के यूनिट हेड नवनीत चौहान ने लोकार्पण किया। इस भवन निर्माण कार्य के लिए यूटीसीएल द्वारा तीन लाख पचास हजार की राशि और दो लाख रुपए पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक अर्की वीरभद्र सिंह ने अपनी विधायक निधि से दिए। लोकार्पण के दौरान आदर्श महिला मंडल बागा की समस्त सदस्यों ने मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया। मुख्य अतिथि व उनके साथ आए विशेष अतिथियों सहित आदर्श महिला मंडल के लिए जिन्होंने जमीन दी उनमें हीरु राम चौहान है व उनकी अनुपस्थिति में उनकी माता द्रौपदी देवी चौहान का शॉल व टोपी पहना कर अभिनंदन किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि नवनीत चौहान ने इस भवन का लोकार्पण रिबन काटकर किया और सभी महिला मंडल की उपस्थित महिलाओं को बधाई दी। इससे पहले सभी महिलाओं ने लोकार्पण स्थल पर हवन किया। मुख्य अतिथि द्वारा भी हवन की रस्म अदा करवाई। पंचायत प्रधान दीपचंद शर्मा ने कहा कि इस भवन निर्माण के लिए जो सहयोग राशि दी उसका धन्यवाद करते है। इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने मुख्यातिथि के समक्ष भवन के पास बिजली का खंभा और भवन के लिए फर्नीचर की डिमांड रखी। मुख्य अतिथि ने सभी महिलाओं को विश्वास दिलाया कि जल्द ही दोनों मांगे पूरी हो जाएगी। सभी महिला मंडल की सदस्यों व पंचायत के सभी उपस्थित सदस्यों ने मुख्य अतिथि उनके साथ आए, सभी अतिथियों ने मास्क और सेनेटाइजर का भी इस्तेमाल किया। महिला मंडल की अध्यक्षा सुखदेई चौहान ने अल्ट्राटेक इकाई अध्यक्ष नवनीत चौहान और समस्त अल्ट्राटेक इकाई तथा अर्की के विधायक राजा वीरभद्र सिंह का विशेष आभार एवं धन्यवाद किया। इस मौके पर अमित दुबे, नरेश मावा कुलीन देशमुख, मांगल पंचायत के उपप्रधान श्यामलाल चौहान, रामपाल शर्मा, विनीता चौहान, पूर्ण चंद चौहान, लालमन पँवर, नानक चंद ठाकुर, महिला मंडल की अध्यक्षा सुखदेई चौहान, लता चौहान, मखना चौहान, सरला चौहान, सुमित्रा चौहान, लीला देवी चौहान, सुहारु देवी, रीना देवी, सत्य देवी, रामप्यारी, संध्या नेगी, कौशल्या देवी, हेमलता, शीतल नेगी, महिला मंडल बागा की पूर्व अध्यक्ष भाग देवी पंवर, द्रौपदी देवी, कांता चौहान, एसएचओ बागा भूपेंद्र सिंह सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुम्हारहट्टी के बाड़ा गांव में 11 दिसम्बर, 2020 को वितरण ट्रान्सफार्मर के कार्य के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि इस कारण बाड़ा गांव व इसके आसपास के क्षेत्रों में 11 दिसम्बर, 2020 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
मण्डलायुक्त शिमला एवं मतदाता सूची पर्यवेक्षक जी.के. श्रीवास्तव ने कहा कि स्वस्थ निर्वाचन के लिए त्रुटिरहित मतदाता सूचियां अनिवार्य हैं और इस कार्य में सहयोग सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व है। जी.के. श्रीवास्तव आज यहां जिला के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, जिला निर्वाचन अधिकारी तथा निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों के साथ विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2021 के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने सोलन जिला के सभी पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के बूथ स्तर के अधिकारियों तथा बूथ स्तर के एजेंटों का आह्वान किया कि वे आपस में बेहतर समन्वय स्थापित करें ताकि मतदाता सूचियों को अद्यतन करने के कार्य को समयबद्ध पूर्ण किया जा सके। जी.के. श्रीवास्तव ने कहा कि पात्र मतदाता का नाम केवल एक ही मतदान केन्द्र पर दर्ज होना चाहिए। इसके लिए बूथ स्तर के अधिकारी एवं एजेंट सम्बन्धित बूथ के मतदाताओं का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित बनाएं ताकि मतदाता सूचियों में मतदाता के नाम की पुनरावृति न हो। उन्होंने कहा कि इस कार्य की सफलता त्रुटिरहित मतदाता सूचियां तैयार करने के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शिमला लोकसभा और सोलन जिला के सभी पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2021 कार्य 15 दिसम्बर 2020 तक आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला में 09 दिसम्बर, 2020 तक मतदाता सूचियों के सम्बन्ध में 5780 दावे एवं आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। इनमें से 5746 का निपटारा कर सूचियों का डिजिटिलीकरण किया जा चुका है। मण्डलायुक्त ने कहा कि मतदाता सूचियों के सम्बन्ध में प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निपटारा 05 जनवरी, 2021 तक किया जाएगा। फोटोयुक्त मतदाता सूचियां 14 जनवरी, 2021 तक बूथ स्तर के अधिकारियों के सुपुर्द कर दी जाएंगी। 15 जनवरी, 2021 को मतदाता सूचियों का अन्तिम रूप से प्रकाशन कर दिया जाएगा। जी.के. श्रीवास्तव ने कहा कि भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा तथा विधानसभा निर्वाचन के लिए मतदाता सूचियों को त्रुटिरहित बनाने के लिए समय-समय पर इनका पुनरीक्षण तथा अद्यतन करने का कार्य किया जाता है। उन्होंने सभी निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाता सूचियों में केवल पात्र नागरिकों का नाम ही सम्मिलत किया जाएं। उन्होंने कहा कि फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में नाम दर्ज होने की पुष्टि आधिकारिक वैबसाईट http://ceohimachal.nic.in पर हिमाचल प्रदेश की मतदाता सूचियां शीर्षक के तहत की जा सकती है। उन्होंने कहा कि इस वैबसाईट के साथ-साथ राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (NVSP) पर ई-पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध है। इस सुविधा का प्रयोग कर इंटरनेट के माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज करने, अपमार्जन तथा संशोधन के लिए सम्बन्धित फाॅर्म आॅनलाइन भरे जा सकते हैं। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी टोल फ्री नम्बर 1950 से भी प्राप्त की जा सकती है। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग चन्द्र शर्मा ने कहा कि मतदाता सूचियों को अद्यतन करने के सम्बन्ध में जारी निर्देशों का पूर्ण अनुसरण किया जाएगा। उन्होंने इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि के रूप में बघाट बैंक के अध्यक्ष पवन गुप्ता, भाजपा जिला महामंत्री नंदराम कश्यप, भाजपा मण्डल सोलन के उपाध्यक्ष चन्द्रकांत शर्मा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रतिनिधि देवदत्त ठाकुर तथा पूनम शर्मा, माक्र्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के अनुप पराशर, उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय कुमार यादव, उपमण्डलाधिकारी अर्की विकास शुक्ला, तहसीलदार नालागढ़ ऋषभ शर्मा, तहसीलदार निर्वाचन राजेन्द्र शर्मा, नायब तहसीलदार निर्वाचन महेन्द्र ठाकुर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
प्रदेश में दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे कोरोना मामलों को देखते हुए जहां सरकार व प्रसासन गम्भीर है व लोगों को जागरूक करने सहित स्वास्थ्य सम्बन्धी सुविधाओं को मुहैया करवा रहे हैं तो वंही व्यापार मण्डल कुनिहार भी कोरोना काल के आरम्भ से लेकर अभी तक लगातार लोगों को पोस्टरों पर लिखें स्लोगनों से जागरूक कर, बाजार में हर आने जाने वालों को जगह जगह सैनिटाइजर उपलब्ध करवा रहा है। कर्फ्यू के दौरान व्यापार मण्डल ने ज़रूरतमंदों को जहां राशन सहित अन्य जरूरी सामान उन तक पहुंचाया तो वन्ही व्यापार मण्डल ने लोगों को हजारों स्वयं निर्मित मास्क लोगों को वितरित किए जो अभी भी जारी है। मण्डल प्रधान सुमित मित्तल, उप प्रधान नीरज ठाकुर,सचिव रोहित झांझी, विनोद अरोड़ा, योगेश मल्होत्रा, राकेश कालड़ा, वेद अटल, अनिल गर्ग, सुरेश जोशी, सूर्यांश, दीपक, जितेंद्र, प्रवीण, महेंद्र आदि व्यापारी आज कल पूरे बाजार व सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर के माध्यम से लोगों को जागरूक कर कोरोना से बचने का संदेश दे रहे हैं। साथ ही बाजार में कई जगह सैनिटाइजर लगवाए जा रहे हैं। लोग व्यापार मण्डल द्वारा किए जा रहे इन कार्यों की खूब प्रसंशा कर रहे हैं। लोगो का कहना है कि कुनिहार बाजार में खूब भीड़ रहती है और व्यापार मण्डल द्वारा लोगों के स्वास्थ्य के प्रति यह कदम सराहनीय है। सुमित मित्तल ने बताया कि पूरे प्रदेश सहित कुनिहार क्षेत्र में भी कुछ दिनों से कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसे देखते हुए लोगों को जागरूक होने की बहुत आवश्यकता है। हमे सरकार व प्रसासन के बताए दिशा निर्देशों का पालन करना चाहिए तभी कोरोना से बचा जा सकता है।
दाडलाघाट पुलिस थाने में निजी भूमि को अनाधिकृत तरीके से नुकसान पहुंचाने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार कृष्णा देवी पत्नी अमर सिंह गांव बरसनु (दाड़लाघाट) ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में कहा है कि 8 नवंबर 2020 को समय 10 बजे जब यह घास लेकर घर पहुंची तो इसने देखा कि इनके आंगन के कोने मे बना शौचालय जिसमे कच्चे दरवाजे लगे थे और लेटरं के उपर पानी की टंकी और डीस लगा था। लेकिन उसके पड़ोसी चेतराम, रुपलाल, हेमचन्द उनकी पत्नी व बच्चो ने मिलकर जेसीबी की मदद से पूरी तरह तोड़ कर तहस नहस कर दिया। इसने और इसकी बेटियों ने इनको रोक कर पुछा तो हेमा व शान्ता ने इनका रास्ता भी रोका यह लोग आगे की तरफ बड़कर गौशाला को भी जेसीबी मशीन द्वारा तोड़ने लगे। जेसीबी चलाने वाले का नाम अकुंश कुमार पुत्र सुरजित सिंह गाँव दड़भ जिला कांगड़ा इन्हे पता चला है। पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आईपीसी की धारा 341,448,447,427,34 के तहत एफआईआर दर्ज हुई है।मामले की पुष्टि डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ने की है।
ग्राम पंचायत दानोघाट के कराडाघाट में जन सहयोग से 4 लाख 50 हजार रुपये की लागत से बनने वाले महिला मंडल भवन के बैठक कक्ष का शुभारंभ हुआ। इसका शुभारंभ महिला मंडल की पहली प्रधान 88 वर्षीय महंतू देवी ने किया। इस महिला मंडल का गठन 1981 में हुआ था तथा महंतू देवी महिला मंडल की पहली प्रधान बनी थी। बीडीसी के वाइस चेयरमैन ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि जन सहयोग के तहत बैठक कक्ष का निर्माण किया जाएगा तथा जल्द ही इसे लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। इस अवसर पर महिला मंडल की प्रधान धनवंती देवी, गीता देवी, विमला देवी, ओमप्रकाश, राधेश्याम, देवराज, गोपाल, घनश्याम सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही।
हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद सेवानिवृत्त वेलफेयर एसोसिएशन दाड़लाघाट एवं नम्होल यूनिट की प्रस्तावित 17 दिसंबर पेंशन दिवस की होने वाली बैठक कोविड-19 महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण स्थगित की गई। महासचिव प्रेम केशव ने बताया की इस बैठक के बारे में सभी सदस्यों से अनुरोध है कि अभी बैठक की जानकारी अलग से सूचित की जाएगी। इसके अलावा सभी सदस्यों से आग्रह है कि इस महामारी के दौरान मास्क व दूरी तथा अपने आप को सर्दी, जुकाम, खांसी के प्रकोप के लिए अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र की सलाह अवश्य ले।
भोले भाले किसानों को विपक्षी पार्टियां भ्रमित कर रही हैं, जिसकी वजह से देश का अन्नदाता सर्दी के मौसम में सड़कों पर बैठने को मजबूर है। यह बात किसान मोर्चा अर्की मंडल के अध्यक्ष जगदीश्वर शुक्ला व जिला भाजपा सचिव सोलन राकेश गौतम ने दाड़लाघाट में आयोजित प्रेसवार्ता में सयुंक्त रूप से कही। उन्होंने कहा देश के सभी किसान अर्थशास्त्री कृषि कानूनों को क्रांतिकारी बता रहे हैं और उन सबका मानना है कि इन कदमों से भारतीय किसानों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। लेकिन विपक्षी पार्टियां केंद्र सरकार के विरुद्ध अपना छिपा हुआ एजेंडा चलाने के लिए किसानों को भ्रमित कर आंदोलन चलाने का दबाव डाल रही हैं। केंद्र सरकार किसानों से हर मुद्दे पर पूरी संजीदगी के साथ खुले मन से बात कर रही हैं और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि शीघ्र ही किसानों और केंद्र सरकार की वार्ता के अच्छे परिणाम सामने आएंगे। जगदीश्वर शुक्ला व राकेश गौतम ने कहा पूर्ववर्ती सरकारें दशकों तक किसानों से खोखले वादे करती रहीं। वे आज अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए किसानों के कंधे पर रखकर बंदूक चला रही हैं,उन्हें भ्रमित कर रही हैं और अफवाहें फैला रही हैं। उन्होंने कहा आजादी के बाद अनेक दशकों तक किसान और श्रमिक के नाम पर खूब नारे लगे, बड़े-बड़े घोषणा पत्र लिखे गए, लेकिन समय की कसौटी ने सिद्ध कर दिया है कि वो सारी बातें कितनी खोखली थीं।कृषि सुधार की बारीकियों को जब किसान जान लाएगा तो भ्रम में नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश के किसानों को सदैव ही सम्मान मिला है। भाजपा सरकार का मानना है कि 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने में कृषि सुधार कानूनों से मदद मिलेगी। सरकार हमेशा ही किसानों के पक्ष में कार्य करती रही है। देश के इतिहास में पहली बार किसानों के कल्याण के लिये अनेक योजनायें चलाई गई हैं। चाहे पीएम किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना या प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सरकार हमेशा ही किसान हितैषी रही है। जगदीश्वर शुक्ला व राकेश गौतम ने भारत बंद को जिसको हिमाचल प्रदेश कांग्रेस का समर्थन प्राप्त था उसे बेअसर करा दिया है। जगदीश्वर शुक्ला व राकेश गौतम ने कहा कि कांग्रेस देशभर में किसानों को बरगलाने का काम कर रही है वहीं दूसरी और भारतीय जनता पार्टी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के हित की निर्णय ले रही है। जहां एक तरफ दो विधेयक लाकर किसानों की आय दोगुनी करने का प्रावधान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुआ है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस किसानों के कंधे पर बंदूक रख अपनी राजनीतिक जमीन तलाशने का काम कर रही है, जिसमें कांग्रेस पूरे देश में असफल रही है। विपक्ष में बैठे हुए दल भी पूरे देश में बेअसर साबित हुए। प्रेसवार्ता में किसान मोर्चा अर्की मंडल के अध्यक्ष जगदीश्वर शुक्ला, जिला भाजपा सचिव सोलन राकेश गौतम, प्रेस सचिव अर्की मंडल पवन गौतम,महेश्वर शुक्ला मौजूद रहे।


















































