डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के 10 स्नातक छात्र एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एआईटी) बैंकॉक में महीने भर चलने वाले अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए मंगलवार शाम को रवाना किया गया। छात्र 6 जुलाई से एक महीने की अवधि के लिए एआईटी में कृषि प्रणाली और इंजीनियरिंग शैक्षणिक कार्यक्रम में में भाग लेंगे। प्रशिक्षण का विषय 'बागवानी और वानिकी के सतत विकास के लिए स्मार्ट फार्मिंग टेक्नोलॉजीजÓ होगा। पूरी तरह से वित्त पोषित इस अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को आईसीएआर राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा परियोजना की आईडीपी के तहत आयोजित किया गया है। एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एक सार्वजनिक वित्त पोषित, अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक संस्थान है जो 1959 से उच्च शिक्षा, अनुसंधान और आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से एशिया-प्रशांत क्षेत्र में तकनीकी परिवर्तन और सतत विकास को बढ़ावा दे रहा है। मुख्य परिसर के दोनों कॉलेजों के बागवानी और वानिकी विषयों से तीन-तीन और नेरी में विश्वविद्यालय के घटक कॉलेज से चार स्नातक छात्रों को उनके शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर कार्यक्रम के लिए चुना गया है। चयनित छात्र- स्वधा सूद, अनुशुमन ठाकुर और सिया बागवानी महाविद्यालय, नौणी और शैफाली शर्मा, धृति और तान्या मुख्य परिसर में वानिकी महाविद्यालय में पढ़ाई कर रहे हैं। अपूर्वा शर्मा, पलक, आर्यन महाजन और अंजलि शर्मा हमीरपुर जिले के बागवानी और वानिकी महविद्यालय, नेरी के छात्र है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजेश्वर सिंह चंदेल और वैधानिक अधिकारियों ने चयनित छात्रों से दिल्ली रवाना होने से पहले बातचीत की। प्रोफेसर चंदेल ने कार्यक्रम के लिए चुने जाने पर छात्रों को बधाई दी और स्नातक छात्रों के लिए वैश्विक ख्याति वाले संस्थानों में प्रशिक्षण पाना संभव बनाने के लिए आईसीएआर और सरकार को धन्यवाद दिया। उन्होंने छात्रों से मूल्यवान ज्ञान प्राप्त करने के लिए इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया और इस यात्रा का उपयोग दुनिया को अपने देश, राज्य और विश्वविद्यालय के बारे में बताने के अवसर के रूप में भी करने का आवाहन किया। उन्होंने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की व्यवस्था के लिए आईडीपी के प्रधान अन्वेषक डॉ. केके रैना और पूरी टीम को बधाई दी। यह छात्रों का तीसरा बैच है जिन्हें आईडीपी के तहत विश्वविद्यालय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए चुना गया है। इससे पहले, 32 छात्रों के एक बैच ने एआईटी में एक महीने के कार्यक्रम में भाग लिया था, जबकि 10 छात्रों के एक अन्य बैच ने वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी, ऑस्ट्रेलिया में तीन सप्ताह का कार्यक्रम पूरा किया था। इसके अतिरिक्त, 31 संकाय सदस्यों को ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, इजराइल, जर्मनी, थाईलैंड, दक्षिण कोरिया और यूनाइटेड किंगडम में अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से अपने कौशल को बढ़ाने का अवसर मिला था। 15 छात्रों का एक और बैच इस महीने के अंत में जर्मनी के लिए रवाना होगा, जबकि चार संकाय सदस्यों को जर्मनी भेजने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। डॉ. संजीव चौहान, निदेशक अनुसंधान, डॉ. मनीष शर्मा, डीन औदयानिकी महविद्यालय, डॉ. सीएल ठाकुर, डीन वानिकी महाविद्यालय, डॉ. कमल शर्मा, डीन नेरी महाविद्यालय, डॉ. अनिल सूद, डॉ. राजेश कौशल और डॉ. भूपेंद्र दत्त इस अवसर पर उपस्थित रहे।
सामाजिक संस्था अखिल भारतीय हिमाचल ने गांव कोट डुमैहर के निवासी एवं भारतीय बास्केटबॉल टीम के मुख्य कोच राज कुमार पाल और टीम के कप्तान कुनिहार के अवनीश कौंडल को बर्लिन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्पेशल ओलंपिक खेलों में टीम इंडिया को स्वर्ण पदक जितवाने और हिमाचल प्रदेश का नाम पूरे विश्व में चमकाने पर बधाई दी। संस्था के कोषाध्यक्ष शीश राम पाल ने राज कुमार पाल के घर जाकर उनसे मुलाकात कर संस्था की ओर से बधाई दी। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष के एम लाल व संस्था के प्रदेश पदाधिकारियों ने प्रदेश व केंद्र सरकार से अनुरोध किया है कि खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने हेतु उन्हें उचित पुरस्कार राशि तथा नौकरी में पदोन्नति किया जाना चाहिए और बेरोजगार खिलाड़ी को सरकारी नौकरी भी दी जानी चाहिए। संस्था के महासचिव राकेश शर्मा, कोषाध्यक्ष शीश राम पाल व प्रचार सचिव मदन हिमाचली ने खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए प्रदेश और केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया।
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर और पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के दिए बयान पर कांग्रेस के मंत्रियों द्वारा दिए गए बयान निंदनीय, तथ्यों से परे और झूठ का पुलिंदा हैं। भाजपा ने कहा कि 2022 के आम चुनावों में कांग्रेस ने सत्ता में आने के लिए हिमाचल प्रदेश के बेरोजगारों के साथ धोखा किया, चिटिंग की। उन्हें झूठी गारंटियां दीं और कहा कि 5 लाख बेरोजगारों को नौकरियां दी जाएंगी और एक लाख नौकरियां प्रतिवर्ष देते हुए 5 सालों में पूरा किया जाएगा। एक साल होने का हो आया, एक भी व्यक्ति को हिमाचल प्रदेश में नौकरी नहीं मिली है। यदि सरकार के मंत्रियों को जवाब देना है तो इस बात का जवाब दें कि 9 महीने बीत गए नौकरियां देने की प्रक्रिया क्यों बंद की? भाजपा ने सीधा-सीधा आरोप लगाया कि आउटसोर्स कर्मियों को सरकार निकालने में जुट गई है। वो बेरोजगार जिन्होंने अपनी जान हथेली पर रखकर कोविड की महामारी में अस्पतालों में सेवाएं दीं, उनकी नौकरियां समाप्त की जा रही हैं और अब बैकडोर एंट्री करने के लिए कांग्रेस सरकार नए तरीके खोज रही है और बेरोजगार ठगा सा महसूस कर रहा है। भाजपा ने कहा कि झूठी गारंटियां देकर सत्ता में आए मुख्यमंत्री, मंत्री व कांग्रेस के नेता सीधा उत्तर दें न कि पूर्व सरकार पर दोषारोपण करके अपनी गारंटियों से भागे।
विश्व धरोहर के रूप में विख्यात शिमला-कालका रूट पर चलती रेल में हिमालय साहित्य, संस्कृति एवं पर्यावरण मंच द्वारा 8 और 9 जुलाई को पांचवीं बाबा भलखू स्मृति साहित्यिक रेल यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसमें हिमाचल सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल मुख्य अतिथि के रूप में शिमला रेलवे स्टेशन से यात्रा को फ्लैग ऑफ करेंगे। इस यात्रा में देश और प्रदेश के विभिन्न भागों से स्थानीय लेखकों सहित 35 लेखक, पत्रकार, रंगकर्मी और लोक गायक शामिल रहेंगे। पहले दिन की रेल यात्रा शिमला स्टेशन से बड़ोग रेलवे स्टेशन तक और वहां से वापिस शिमला रेलवे स्टेशन आएगी। सभी लेखक दूसरे दिन बस से झाझा-चायल-बाबा भलकू के पुश्तैनी गांव और घर जाएंगे। चलती रेल में कहानी, संस्मरण, कविता, गजल, संगीत के कई सत्र रेलवे स्टेशनों के नाम से संपन्न होंगे। इस यात्रा में पूर्ण मार्गदर्शन और सहयोग शिमला रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक संजय गेरा और जोगिंद्र वोहरा का रहेगा। यह जानकारी आज मीडिया को हिमालय मंच के अध्यक्ष और प्रख्यात लेखक एसआर हरनोट ने दी। हरनोट ने बताया कि पहले दिन अतिथि लेखकों का स्वागत सम्मान किया जाएगा और साथ रेलवे स्टेशनों के नाम से कविता, कहानी, संस्मरण, गीत, लोकगीतों के सत्र आयोजित किये जायेंगे. हिमालय साहित्य मंच की सदस्य लेखिका दीप्ति सारस्वत 'प्रतिमा' के कहानी संग्रह 'प्याली भर जुगुप्सा' का भी विमोचन होगा, जिसकी अध्यक्षता कानपुर से आईं वरिष्ठ पत्रकार रोमी अरोड़ा करेंगी और मुख्य वक्ता में कानपुर से पधारे वरिष्ठ लेखक और रंगकर्मी राजेश अरोड़ा और दिल्ली से आईं वरिष्ठ साहित्यकार ज्योत्स्ना मिश्रा शामिल रहेगी। मंच संचालन युवा लेखिका व फिल्म निर्माता डॉ.देवकन्या द्वारा किया जाएगा। इसी दौरान बरेली से आई उपन्यासकार सीमा असीम का नया उपन्यास जाग मुसाफिर का लोकार्पण भी होगा। हरनोट ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य आपसी प्रेमभाव और साहित्यिक आदान प्रदान के साथ अपनी धरोहर को स्मरण करना भी है। यह यात्रा कालका शिमला और हिंदुस्तान तिब्बत रोड़ के सर्वेक्षण और निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले निरक्षर इंजीनियर बाबा भलकू और अन्य कामगारों को समर्पित होती है। यात्रा के दूसरे दिन लेखक भलकू के पुश्तैनी गांव झाझा जाते हैं और उनके परिजनों तथा ग्रामीणों से मिलते हैं। इस यात्रा में इस बार जो लेखक भाग ले रहे हैं उनमें डॉ. किरण सूद (देहरादून), डॉ. प्ररेणा ठाकरे (नीमच मध्य प्रदेश), राजेश अरोड़ा और रोमी अरोड़ा(कानपुर), ई. एसपी सिंह (पटना विहार), सीमा असीम(बरैली), ज्योत्स्ना मिश्र, ज्योति बक्सी और गायत्री मनचंदा (नई दिल्ली), संदीप वैद्य (मुंबई), रवि कुमार और अनिल शर्मा(बिलासपुर), रौशन जसवाल और विनोद रोहतकी(सोलन), जगदीश बाली और हितेंद्र शर्मा (कुमार सैन) सहित डॉ. विजय लक्ष्मी नेगी, डॉ. अनिता शर्मा, डॉ. कर्म सिंह, डॉ. देव कन्या ठाकुर, लेखराज चौहान, डॉ. मधु शर्मा कात्यायनी, जगदीश कश्यप, सुमन धनंजय, वीरेंद्र शर्मा, जगदीश गौतम, शांति स्वरूप शर्मा, यादव चंद शिमला से शामिल हैं।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों को समय पर पूर्ण कर ही लक्षित वर्गों को समुचित लाभ प्रदान किया जा सकता है। डॉ. शांडिल आज सोलन विधानसभा क्षेत्र के लिए विधायक क्षेत्रीय विकास निधि योजना, खनन निधि तथा युवा खेल प्रोत्साहन योजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। डॉ. शांडिल ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सोलन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकास खण्ड कण्डाघाट और सोलन में निर्माणाधीन कार्यों एवं योजनाओं को समयबद्ध पूरा करना सुनिश्चित बनाएं ताकि धन और समय की बचत हो सके। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें तथा निर्माण कार्य का समय-समय पर निरीक्षण भी सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्य क्षेत्र विशेष की बेहतरी के लिए आवश्यक हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि गत 06 वर्षों में विधायक क्षेत्रीय विकास निधि योजना के तहत सोलन विधानसभा क्षेत्र में लगभग 05 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से अधिकांश का कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री युवा खेल प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत विकास खण्ड कण्डाघाट की ग्राम पचंायत जधाना के गावं भैंच कन्यारी में 15 लाख रुपये की लागत से खेल मैदान का निर्माण तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सायरी में 10 लाख रुपये की लागत से आउटडोर बैड़मिंटन कोर्ट एवं खेल मैदान के लिए राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला जेखडी में खेल मैदान निर्माण के लिए 1.50 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने इन सभी कार्यों की औपचारिकताएं पूर्ण कर निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सोलन विधानसभा क्षेत्र में खनन निधि से ज़िला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सोलन में वर्षा जल संरक्षण के लिए 5.68 लाख रुपये की लागत से टैंक निर्मित किया जाएगा। इस टैंक के निर्माण से संस्थान में बेहतर जलापूर्ति सुनिश्चित होगी। उन्होंने प्रधानों को विभिन्न विकास कार्यों के लिए स्वीकृत राशि को समयबद्ध व्यय करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न महिला मण्डलों से आग्रह किया कि विधायक निधि के तहत विभिन्न सामान के लिए स्वीकृत राशि का शीघ्र उपयोग सुनिश्चित करें। डॉ. शांडिल ने कई वर्षों से लम्बित कार्यों को शीघ्र आरम्भ करने के निर्देश दिए।
कोठी पंचायत के लोगों को जब से गंबर खड्ड से पानी दिया जा रहा है तभी से पानी की समस्या बनी हुई है। लोगों को नियमित रूप से पानी नहीं मिल रहा है। विभाग से इस समस्या के हल के लिए कई बार गुहार लगाई जा चुकी है, पर समस्या का कोई हल नहीं हो रहा है। कुनिहार विकास सभा के प्रधान धनि राम तनवर ने अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग मंडल अर्की को एक पत्र के माध्यम समस्या हल करने की मांग करते हुए कहा है कि कुनिहार की कोठी पंचायत में 4-5 दिनों से लोगों को पेयजल प्राप्त नहीं हो रहा है। आश्चर्य की बात है कि भरी बरसात में भी लोगों को पेयजल की समस्या लगातार चली आ रही है। कभी कहा जाता है कि ट्रांसफार्मर जल गया, कभी कहा जाता है मशीन खराब हो गई। उन्होंने कहा है कि जब से गंबर खड्ड से पेयजल योजना बनाई गई है, तभी से लगातार कभी भी पानी की समस्या सुचारू नहीं हुई है। उन्होंने विभाग के अधिशासी अभियंता से समस्या के स्थायी समाधान की मांग उठाई है। वहीं, इस बारे जब विभाग के सहायक अभियंता प्रवेश ठाकुर से बात की गई तो उन्होंने भी स्वीकारा की समस्या है और इसके स्थायी समाधान के लिए विभाग कार्य कर रहा है। जल्द ही समस्या का स्थायी समाधान कर दिया जाएगा।
2013 बैच के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी गौरव सिंह को एसपी सोलन जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोमवार देर शाम मुख्य सचिव प्रभोद सक्सेना द्वारा इस बावत अधिसूचना जारी की गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। बता दें कि सोलन में एसपी के पद पर तैनात आईपीएस वीरेंद्र शर्मा 30 जून को सेवानिवृत्त हो गए थे। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा को कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक बनाया गया था। सोमवार को सुक्खू सरकार द्वारा आईपीएस गौरव सिंह के तैनाती की अधिसूचना जारी कर दी गई।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कटिबद्ध है, ताकि ग्रामीण परिवेश में रहने वाले छात्रों को घर द्वार पर बेहतर शिक्षा सुविधा उपलब्ध हो सके। डॉ. शांडिल आज सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मशीवर के सेर चिराग गांव में 25 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित पशु औषधालय भवन तथा 03 लाख रुपए की लागत से निर्मित राजकीय माध्यमिक पाठशाला रांवी बस्सी के स्कूल मैदान का लोकार्पण करने के उपरांत रांवी बसी में आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। डॉ. शांडिल ने कहा कि वर्तमान सरकार शिक्षा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रयासरत है। राजीव गांधी डे-बोर्डिंग विद्यालयों के माध्यम से जहां ग्राम स्तर पर बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने का कार्य होगा वहीं तकनीकी शिक्षा में उन पाठ्यक्रमों को जोड़ा गया है जो रोज़गार परक होने के साथ-साथ युवाओं की आर्थिकी को भी मज़बूत करेंगे। सरकार भविष्य की तकनीक अपनाने पर बल दे रही है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि विकास एक सतत् प्रक्रिया है और निरंतरता से ही विकास से जन-जन लाभान्वित हो सकता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की आर्थिकी में कृषि एवं दुग्ध उत्पादन का महत्वपूर्ण योगदान है। इसी के दृष्टिगत प्रदेश सरकार ने अपने प्रथम बजट में ही हिम गंगा योजना आरम्भ करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। 'हिम गंगाÓ योजना के कार्यान्वयन पर 500 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। इस योजना के तहत पशुपालकों को दूध का वास्तविक मूल्य दिया जाएगा और दुग्ध खरीद तथा विपणन की व्यवस्था में व्यापक सुधार लाया जाएगा। श्रम एवं रोज़गार मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में राजनीति से ऊपर उठ कर विकास को तरजीह दी है। कांग्रेस पार्टी ने गांवों के विकास और लोगों को सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवा कर विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी विकास कार्यों का निष्पादन पूरी गुणवत्ता तथा समयबद्धता से सुनिश्चित बनाया जायेगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि विकास की दृष्टि से सोलन विधानसभा क्षेत्र का एक विशेष स्थान है। विधानसभा क्षेत्र को शिखर पर ले जाने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सड़कों के सुधारीकरण पर बल दिया जाएगा ताकि क्षेत्र के किसानों बागवानों को अपने उत्पाद मंडियों तक पहुंचाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में सड़कों के उचित रखरखाव के निर्देश भी दिए। डॉ. शांडिल द्वारा इस अवसर पर राजकीय माध्यमिक पाठशाला रांवी बस्सी के परिसर में चारदीवारी के लिए 02 लाख रुपये, गेट निर्माण के लिए 02 लाख रुपये, कोटला में मेले के आयोजन के लिए मैदान निर्माण के लिए प्रथम किश्त के रूप में 03 लाख रुपये, सामुदायिक भवन सेर चिराग के लिए प्रथम किश्त के रूप में 03 लाख रुपये, रांवी बस्सी सड़क को पक्का करने के लिए 02 लाख रुपये तथा संपर्क मार्ग शील शमलोग से फागो गांव तक पक्का रास्ता बनाने के लिए 02 लाख रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम में राजकीय माध्यमिक पाठशाला रांवी बस्सी के स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृति कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि ने स्कूल के बच्चों को सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 5100 रुपये की राशि देने की घोषणा की।
मुख्य संसदीय सचिव (उद्योग, राजस्व तथा नगर नियोजन) राम कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को पर्यटन राज्य के रूप से विकसित करने के लिए सरकार वचनबद्ध है। राम कुमार ने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सौडी में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि सौडी के स्थानीय लोगों का मानना है कि सौडी के वनों में अज्ञातवास के दौरान महाबली भीम यहां आए थे और उन्होंने यहां से छलांग लगाई थी। मान्यता है कि इसी कारण उनके दाए पांव का निशान यहां चट्टान पर छपा है। मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि यह क्षेत्र दून विधानसभा क्षेत्र के पहाड़ी इलाके में है तथा बहुत खूबसूरत व रमणीक स्थल है। क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए मामला उच्च स्तर पर उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बद्दी से यहां तक डबल लेन मार्ग बना हुआ है। भौगोलिक दृष्टि और कम लागत से यहां बेहतर अधोसंरचना विकसित की जा सकती है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सौडी के प्रधान पवन कुमार सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
राज्य विद्युत परिषद पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की उप इकाई कुनिहार की मासिक बैठक का सोमवार को आयोजन इकाई अध्यक्ष रत्न तनवर की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में सभी सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में इकाई महासचिव रमेश कश्यप ने बोर्ड की गतिविधियों के बारे में सदस्यों को अवगत करवाया। उसके बाद अध्यक्ष ई. रत्न तनवर ने बोर्ड के अकाउंटस विंग द्वारा 31.12.2015 के बाद रिटायर्ड कर्मचारियों की डेढ़ वर्ष बाद भी पे फिक्शेसन न करने में उदासीन रवैया अपनाने व बोर्ड प्रबंधकों द्वारा उन पर पकड़ न होने के कारण हो रही देरी व असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महंगाई की मार झेल रहा रिटायर्ड कर्मी बोर्ड की ओर अपना पे स्केल व डीपी का एरियर के लिए देख रहा है। इसके अलावा मांग की गई कि बोर्ड एरियर का भुगतान तत्काल रूप से एकमुश्त करे, ताकि पेंशनर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन बिना चिंता के कर सकं। सदस्यों ने बोर्ड से आग्रह किया कि फिक्सड मेडिकल भत्ते की ऑप्शन के लिए रिटायर्ड कर्मचारियों को एक मौका प्रदान किया जाए, ताकि लोग अपनी ऑप्शन को रिवाइज कर सकें। साथ ही सेवारत कर्मचारियों की तरह पेंशनर्स को भी उनकी दी गई सेवाओं के सम्मान में विद्युत भत्ता प्रदान किया जाए।
शूलिनी विश्वविद्यालय में बेलेट्रिस्टिक शूलिनी लिटरेचर सोसाइटी द्वारा 'महाराष्ट्र के लोक नृत्य और इसके प्रदर्शन की राजनीतिÓ विषय पर एक सत्र की मेजबानी की गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महाराष्ट ्रकी सांस्कृतिक विरासत और इसके पारंपरिक नृत्यों से जुड़ी सामाजिक गतिशीलता पर प्रकाश डालना था। सत्र की मुख्य वक्ता सेजल माधवी यादव थीं, जिन्होंने महाराष्ट्र के विभिन्न लोक नृत्यों के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक पहलुओं पर गहराई से अपने विचार साझा किए। यादव की प्रस्तुति ने इन कला रूपों के महत्व और क्षेत्र के सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य के साथ उनके संबंधों के बारे में बहुमूल्य अंतर्दृष्टि प्रदान की। शूलिनी विश्वविद्यालय से प्रोफेसर धर अपनी गहन टिप्पणियों को साझा किया, जिससे बातचीत और समृद्ध हुई। स्कूल ऑफ चित्रकूट लिबरल आर्ट्स की प्रमुख डॉ. पूर्णिमा बाली ने अपने समापन भाषण में शुद्ध लोक नृत्य रूपों की प्रामाणिकता को संरक्षित करने और फिल्म अध्ययन के क्षेत्र में उनके अनुकूलन के बीच एक नाजुक संतुलन बनाए रखने के महत्व को व्यक्त किया।
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 7 जुलाई को सोलन के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने दी। राहुल वर्मा ने कहा कि 7 जुलाई प्रात: 9 बजे से प्रात: 9.20 बजे तक तथा सायं 5.00 बजे से 5.20 तक मॉल रोड, अप्पर बाजार, पुराना उपायुक्त कार्यालय, आनंद कॉपलेक्स, न्यायालय परिसर, लोक निर्माण विभाग कालोनी, क्लीन, सेर क्लीन, सन्नी साईड, विवान्ता मॉल, चिल्ड्रन पार्क, पुराना उपायुक्त कार्यालय पुस्तकालय, क्षेत्रीय अस्पताल, अस्पताल मार्ग, फोरेस्ट रोड, जौणाजी, शिल्ली, अशवनी खड्ड, दामकड़ी, फशकना, फ्लाइ, हरट, ब्रूअरी, सलोगड़ा, मनसार, घलूथ, गण की सेर, कडहारी, कोठी, कथोग, बजरोल, नडोह, शामती, डमरोग, ऑफिसर कालोनी, कोटलानाला, कथेड, मिनी सचिवालय, चामुण्डा कालोनी, लक्कड़ बाजार, गंज बाजार, शिल्ली मार्ग, उपायुक्त आवास क्षेत्र, मोहन कालोनी, मधुबन कालोनी, हरि मंदिर क्षेत्र, राजगढ़ मार्ग, नगर निगम क्षेत्र, रेनॉल्ट शोरूम एवं आस-पास के क्षेत्र, चैक बाजार, सरकुलर मार्ग, धोबीघाट, आईटीआई, पुराना बस अड्डा, सेंट लयूक्स, अंबुशा होटल, चेस्टर हिल्स, अमित अपार्टमेंटस, सुंदर सिनेमा, जौणाजी मार्ग, डिग्री कॉलेज, ठोडो मैदान क्षेत्र, खनोग, मतियूल, खलीफा लॉज, धोबीघाट, जेबीटी मार्ग, सूर्य विहार, तहसील, टैंक रोड़, खुन्डीधार, र्साइंटिस्ट कालोनी, नया बस अड्डा, पुलिस लाईन, सब्जी मंडी, सेरी, चंबाघाट चैक, बसाल मार्ग, बसाल, गुगाघाट, हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र बसाल, घडयाल, डांगरी, शिरी, धाला, पट्टी, दयोली की सेर, गारा, पोकन, बारन, धरोट, सलुमना, ब्लेसिंग हेल्थ केयर, सूर्य किरण, बावरा, गरीब बस्ती, एनआरसीएम, करोल विहार, डीआईसी कालोनी, मेहर सिंह कालोनी, बेर की सेर, जरोह, बेर पानी, बेर गांव, बेर खास, कोनार्क होटल एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसी दिन कंडाघाट, डोलग, परौंथा, ढेडघराट, धाली, हाथों, पलेच, मही, कडाहर, मोहली, वाकनाघाट, कैथलीघाट, शालाघाट, छावशा, डुमैहर, कदोर, गरू, पोघाट, कून, आंजी सुनारा, साधुपुल, दोची, सोनाघाट, सैंज, चायल, नगाली, हिन्नर, कुरगल, झाझा, धंगील, आलमपुर, टिक्कर, भलावग, जनेडघाट, खिन्ना, झांजा, मेला मैदान, हरट, नेरी, गण की सेर, मनसार, झोखडी, हॉटमिक्स के आस-पास के क्षेत्र, ग्रानी, सलोगड़ा के कुछ क्षेत्र, सेवला, बरड बस्ती, तरनतारन, पडग, विनसम होटल, धाउंसी एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि इसी दिन आंजी, शमलेच, शराणु, नगाली, शुमती, चेवा, बडोग, बारा, कलोल, कोरो-कैंथली, लघेचघाट, पॉवर हाउस रोड़, डाकघर सपरुन, आयुर्वेदिक अस्पताल, हाउसिंग बोर्ड कालोनी फेज 1 और 2, रबौन, एससीईआरटी, निगम विहार, देहूंघाट, पडगल, कायलर, दयोंठी, तार-फैक्टरी, घट्टी, लावीघाट, डोमिनोज, गुरूद्वारा, ज़िला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय तथा आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में अथवा किसी अन्य अपरिहार्य कारणों के दृष्टिगत निर्धारित तिथि व समय में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल 4 जुलाई को सोलन के प्रवास पर आ रहे हैं। डॉ. शांडिल सुबह 11.00 बजे उपायुक्त कार्यालय सोलन में खंड विकास अधिकारी सोलन और कंडाघाट से संबंधित लंबित विधायक एवं खनन निधि के निपटान के बारे में एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री तदोपरांत खनन निधि से संबंधित खनन अधिकारी के साथ उपायुक्त कार्यालय सोलन में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। डॉ. शांडिल तत्पश्चात मुख्यमंत्री युवा खेल प्रोत्साहन योजना के संबंध में जिला खेल अधिकारी सोलन के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री इसके उपरांत सोलन विधानसभा क्षेत्र में आगंनबाड़ी भवनों से संबंधित उपायुक्त कार्यालय में समीक्षा बैठक करेंगे।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि वर्तमान सरकार प्रदेश के प्रत्येक गांव तक सभी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। डॉ. शांडिल आज सोलन विकास खंड की ग्राम पंचायत कोठों के गांव कोटी कलां में 11 लाख रुपये से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। डॉ. शांडिल ने कहा कि प्रदेश का विकास तभी संभव है, जब गांव विकसित होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी गांवों को स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़कें, पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का लक्ष्य है, ताकि लोगों का जीवन सरल बन सके। इसके लिए सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, ताकि प्रदेश के हर वर्ग को विकास की धारा से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक स्थिति के कारण पिछड़े इलाकों तक सुविधाएं पहुंचाना एक कठिन कार्य है, परंतु प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित बना रही है कि राज्य का कोई भी कौना मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सड़कें किसी भी गांव को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कोठी कलां गांव तक सड़क बनाने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट शीघ्र तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार होने के उपरंत सड़क निर्माण के आरंभिक कार्य के लिए 10 लाख रुपये देने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने सामुदायिक भवन कोटी कलां के रखरखाव के लिए 1.50 लाख रुपये अतिरिक्त धनराशि के रूप से देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर जोगिंद्रा सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, नगर निगम सोलन के पार्षद सरदार सिंह ठाकुर, पूजा, संगीता ठाकुर, रजत थापा, विजय ठाकुर तथा ईशा सूद, ग्राम पंचायत कोठों की प्रधान जयवंती, उप प्रधान सुनील ठाकुर, शहरी कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष अंकुश सूद, खंड कांग्रेस समिति के महासचिव कुनाल सूद, खंड कांग्रेस समिति सोलन के सचिव विनेश धीर, जोगिंद्रा सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष मोहन सिंह मैहता, नरेंद्र, वार्ड सदस्य सुशांत सिंह ठाकुर, मोनिका, बिमला, कांग्रेस पार्टी के अन्य पदाधिकारी, उपमण्डलाधिकारी सोलन कविता ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. राजन उप्पल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
प्रारंभिक शिक्षा विभाग सोलन के माध्यम से शास्त्री अध्यापक के 3 व भाषा अध्यापक के 2 पदों पर बैचवाइज भर्ती की जानी है। यह जानकारी उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सोलन संजीव कुमार ने दी। संजीव कुमार ने कहा कि इन पदों के लिए काउंसलिंग 4 जुलाई को प्रात: 10.30 बजे जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सोलन के कार्यालय में होगी। उप निदेशक ने कहा कि 2017 तक के बैच पास अभ्यर्थी के लिए 5 पदों पर शास्त्री (दृष्टिबाधित, बधिर और सुनने में मुश्किल, सेरेब्रल पाल्सी, कुष्ठ रोग ठीक, बौनापन, एसिड अटैक पीड़ित और मस्कुलर डिस्ट्रॉफी) तथा भाषा अध्यापकों (दृष्टिबाधित तथा बधिर और सुनने में मुश्किल) की भर्ती के लिए काउन्सलिंग की जानी है। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों का बैठने, खड़े होने, पढ़ने-लिखने, देखने, अंगुलियों का जोड़-तोड़, चलना, संवाद करना तथा सुनने में सक्षम होना अनिवार्य है। उप निदेशक ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार श्रम एवं रोज़गार निदेशालय शिमला के कार्यालय द्वारा प्रयोजित नहीं किए जाने वाले उम्मीदवार जो रोज़गार कार्यालय में पंजीकृत है, भी इस काउंसलिंग में भाग ले सकते है। अभ्यर्थी आवश्यक शैक्षणिक प्रमाणपत्र (मूल तथा फोटोकापी), बायोडाटा फार्मा को भरकर, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, रोज़गार कार्यालय का पंजीकरण पत्र, शिक्षक योग्यता परीक्षा प्रमाण पत्र (जेबीटी, टीईटी या बीएड), हिमाचल प्रदेश द्वारा अधिकृत सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया चरित्र प्रमाण पत्र, अधिकृत सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया हिमाचली प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र लाना सुनिश्चित करें।
उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने आज नगर निगम सोलन के पांच नवनियुक्त मनोनीत पार्षदों को शपथ दिलाई। प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने मनोनीत पार्षद विजय ठाकुर पुत्र रत्न सिंह ठाकुर निवासी मोटर मार्केट दयोंघाट वार्ड नंबर 1, दीपा सुपुत्री नरेेंद्र कुमार निवासी क्लीन वार्ड नंबर 13, रजत थापा पुत्र अर्जुन थापा निवासी चामुंडा कालोन वार्ड नंबर 3, पुनित नारंग निवासी नारंग हाउस वार्ड नंबर 5 तथा गुरप्रीत सिंह सुपुत्र बलविंदर सिंह निवासी सोनू कोटेज सपरुन से मनोनीत पार्षद के रूप में शपथ दिलाई। डॉ. शांडिल ने सभी मनोनीत पार्षदों को बधाई देते हुए आशा जताई कि मनोनीत पार्षद नगर निगम सोलन के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोगी बनेंगे। उन्होंने कहा कि सोलन को स्वच्छ बनाना नगर निगम का दायित्व है। उन्होंने कहा कि सभी पार्षदों एवं जन-जन के सहयोग से ही सोलन शहर को देश के बेहतर स्वच्छ शहरों में से एक बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सभी पार्षदों का यह कर्तव्य है कि सोलन शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाए ताकि सोलन शहर पूरे प्रदेश में स्वच्छता के लिए पहचाना जाए। उन्होंने कहा कि पार्षद अपने-अपने वार्ड में विकास के कार्य योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि लोगों की मांग व आवश्यकतानुसार रास्तों तथा स्ट्रीट लाईटों का निर्माण करवाएं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को घर-द्वार पर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना है, जिसके लिए सभी पार्षदों का साथ आवश्यक है। इस अवसर पर जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, ज़िला कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष शिव कुमार, नगर निगम के पार्षद सरदार सिंह ठाकुर, पूजा, संगीता ठाकुर तथा ईशा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव राहुल ठाकुर, सुरेंद्र सेठी, जिला कांग्रेस के प्रवक्ता अमन सेठी, खण्ड कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, शहरी कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष अंकुश सूद, जिला कांग्रेस व्यापार मण्डल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जतिन साहनी, कांग्रेस समिति के मीडिया पैनालिस्ट शोभित बहल, कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी, नगर निगम सोलन के आयुक्त ज़फ़र इकबाल, अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
हिमाचल में इस बार टमाटर ने सेब को पछाड़ दिया है। सोलन सब्जी मंडी में शनिवार को होलसेल में टमाटर 60 से 80 रुपये किलो (अधिकतम 2000 रुपये प्रति क्रेट) बिका। यह सोलन मंडी का रिकॉर्ड रेट बताया जा रहा है। वहीं, शिमला की भट्टाकुफर मंडी में टाइड मैन किस्म का सेब 40 से 75 रुपये के हिसाब से बिक रहा है। बता दें कि बीते 5 दिन के दौरान टमाटर के रेट में 300 से 500 रुपये प्रति क्रेट का इजाफा हो चुका है। टॉप क्वालिटी का टमाटर आम जनता तक पहुंचते-पहुंचते 110 रुपये हो गया है। मीडियम व लो क्वालिटी का टमाटर 80 से 100 रुपये के बीच बिक रहा है। इससे गरीब जनता की रसोई से टमाटर गायब हो रहा है। शिमला की ढली मंडी में भी शनिवार को टमाटर 60 से 75 रुपये होलसेल में बिका।
नाहन में शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रबुद्ध जन सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने की और इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में केंद्र विश्वविद्यालय के पूर्व वाइस चांसलर कुलदीप अग्निहोत्री उपस्थित रहे। कुलदीप अग्निहोत्री ने भारत का विभाजन क्यों हुआ और उसे कांग्रेस ने क्यों स्वीकार किया उसके ऊपर स्पष्ट व्याख्यान जनता के समक्ष रखा। कुलदीप ने 1962 में चीन का जब युद्ध हुआ था उसके पीछे क्या कारण रहे, उस समय सरकार तैयार क्यों नहीं थी और उस समय इस तत्कालीन सरकार की मानसिकता युद्ध के लिए नहीं थी । इस विषय पर उन्होंने जनता के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि युद्ध के बाद भी भारत ने चीन बॉर्डर पर रोड नेटवर्क नहीं खड़ा किया और आधारपूर्वक ढांचा तैयार नहीं किया। वह इसलिए क्योंकि उस समय की सरकार चाहती थी कि अगर चीन भारत पर आक्रमण करे तो जल्दी से युद्ध जीत जाए। तत्कालीन कांग्रेस सरकार के समय भारत निर्णय लेने वाला भारत नहीं था। आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सोच बदली है, पूरे भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर फोकस किया गया है। आज भारत शक्तिशाली बना है, निर्णय लेने वाला भारत बना है। आज अमेरिका और रूस जैसे शक्तिशाली देश भारत के दोस्त बनना चाहते हैं। आज भारत की गिनती दुनिया के शक्तिशाली देशों में की जाती है। पहले विश्व स्तर पर अंतरराष्ट्रीय विषय एक ही होता था वो था भारत और पाकिस्तान की लड़ाई। आज केंद्र सरकार ने विश्व पटल पर भारत को लेकर सोच को बदला है। वर्तमान में भारत की तुलना पाकिस्तान से नहीं चीन से होती है, कि कब भारत चीन से भी शक्तिशाली बन जाएगा। केंद्र सरकार के नेतृत्व में भारत का दृष्टिकोण बदला है और अगर देश को आगे लेकर जाना है तो इसी दिशा में हम सबको चलना होगा। डॉ. राजीव बिंदल ने कुलदीप अग्निहोत्री का धन्यवाद किया और कहा कि जिस प्रकार से भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है अवश्य भारत दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश बनने जा रहा है। आज भारत आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ रहा है। कार्यक्रम में पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी ,भाजपा नेता बलदेव तोमर, बलदेव भंडारी, रीना कश्यप, विनय गुप्ता उपस्थित रहे।
बीएल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार के 23 एनसीसी कैडेट्स एनसीसी के वार्षिक शिविर में भाग ले रहे हैं। जानकारी देते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने बताया कि यह शिविर वाईएस परमार विश्विद्यालय नौनी में प्रथम छात्र वाहिनी एनसीसी सोलन के सौजन्य से 29 जून से 8 जुलाई तक आयोजित किया जा रहा है। एएनओ अमर देव भी शिविर में कैडेट्स के साथ भाग ले रहे हे हैं। इस शिविर में लगभग 500 कैडेट्स स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय से भाग ले रहे हैं। ये शिविर प्रथम छात्र वाहिनी सोलन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विक्रमजीत सिंह पनाग के मार्ग दर्शन में चलाया जा रहा है। इस शिविर में कैडेट्स के लिए सैनिक प्रशिक्षण, फारिंग प्रतियोगिता, समाजिक सेवा ज्ञान, खेलकूद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक प्रतियोगिता और ड्रिल प्रतियोगिता करवाई जाएगी। विद्यालय अध्यक्ष, विद्यलय प्रधानाचार्य, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष व समस्त अध्यापक वर्ग ने सभी एन सी सी शिविर में भाग ले रहे कैडेट्स को बधाई दी। बीएल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार के कैडेट्स हर वर्ष शिवर मे भाग लेते हैं और शिविर से अच्छा परीक्षण प्राप्त कर स्कूल और कुनिहार का नाम रोशन करते हैं।
* डॉ राजीव बिंदल की नई टीम से जल्द उठ सकता है पर्दा * जिला और ब्लॉक स्तर पर भी चरणबद्ध तरीके से बदलाव तय हिमाचल में लगातार चुनाव हार रही भाजपा अब प्रदेश संगठन में बड़े स्तर पर बदलाव की तैयारी में है। डॉ राजीव बिंदल के तौर पर नए प्रदेश अध्यक्ष की तैनाती पहले ही हो चुकी है और अब संगठन की सर्जरी की तयारी है। बताया जा रहा है पूरी कार्यकारिणी बदलने की तैयारी है और नए प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल ने संभावित कार्यकारिणी की लिस्ट तैयार कर मंजूरी के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेज भी दी है। नड्डा की सहमति मिलते ही कई बड़े चेहरों की छुट्टी हो सकती है और हाशिए पर चल रहे कई निष्ठावानों को तवज्जो मिलेगी। निष्क्रिय पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखया जायेगा। ऐसे कई पदाधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है जिनके क्षेत्र में बीते विधानसभा चुनाव में खुलकर बगावत हुई हैं और पार्टी का ग्राफ गिरा है। हालांकि मौजूदा कार्यकारिणी के कुछ पदाधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है। माना जा रहा है कि ये बदलाव सिर्फ राज कार्यकारिणी तक सिमित नहीं रहेगा। पार्टी संगठन में टॉप टू बॉटम बदलाव कर सकती है। राज्य कार्यकारिणी में आवश्यक बदलाव के बाद जिला और ब्लाक कि कार्यकारिणी में भी बदलाव होगा। अन्य मोर्चों में भी जरूरी बदलाव की तैयारी है। वहीँ विधानसभा चुनाव में बगावत का बिगुल फूंकने वाले नेताओं कि घरवापसी को लेकर अभी संभवतः पार्टी कोई निर्णय न ले लेकिन आवश्यकता पड़ने पर इस पर भी विचार हो सकता है। दुनिया के सबसे बड़े राजनैतिक दल, यानी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नडडा का डंका आज पुरे सियासी जगत में बजता है। पर उनके अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश में नड्डा की चमक लगातार फीकी पड़ी है। अपने ही राज्य में नड्डा अपनी पार्टी को हारते हुए देख रहे है, निश्चित तौर पर ये बात उन्हें खलती तो होगी। जाहिर है नड्डा सियासत के माहिर खिलाड़ी है और अब कोई चांस लेने के मूड में नहीं होंगे। लाजमी है 2024 के लिए नड्डा अब नरम नहीं बल्कि गरम रुख अपनाये। ऐसे में संगठन में व्यापक बदलाव देखने को मिल सकता है। क्या नए चेहरों पर दांव खेलगी भाजपा ? 2024 लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा एक्शन मोड में है। 2014 और 2019 में भाजपा ने प्रदेश में क्लीन स्वीप किया है और अब पार्टी इस प्रदर्शन को दोहराना चाहती है। मंडी लोकसभा उपचुनाव में हार के बाद पार्टी के तीन सांसद है और माहिर मान रहे है कि पार्टी सीटिंग सांसदों के टिकट काटने या बदलने से भी गुरेज नहीं करेगी। ग्राउंड फीडबैक के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जायेगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के अलावा अन्य डॉ सांसदों को टिकट मिलेगा या नहीं, ये कहना मुश्किल है। अनुराग की सीट बदलने को लेकर भी अटकलें तेज है। वहीँ मंडी से पार्टी उम्मीदवार के तौर पर जयराम ठाकुर और अनिल शर्मा के नाम चर्चा में है।
जिला सोलन के अटल शिक्षा कुंज स्थित प्रसिद्ध आईईसी विश्वविद्यालय में वीरवार को पांचवें दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में मुख्य संसदीय सचिव, उद्योग, राजस्व एवं टीसीपी विभाग एवं दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम कुमार चौधरी मौजूद रहे। दीक्षांत समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि, गेस्ट ऑफ ऑनर, विशेष अतिथि और शैक्षणिक जनसमूह के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और मां सरस्वती की वंदना के बाद आईईसी गान के साथ किया गया। समारोह का आयोजन विश्वविद्यालय के नियमानुसार हुआ, जिसमें विश्वविद्यालय के गत वर्ष में उत्तीर्ण सभी पीएचडी, एमफिल, स्नातकोत्तर तथा स्नातक छात्रों को डिग्री प्रदान की गईं और विभिन्न संकायों के होनहार विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक एवं सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट से भी सम्मानित किया गया। सभी विद्यार्थियों ने पारंपरिक परिधान और पहाड़ी टोपी पहनकर डिग्री हासिल की। इसके अलावा आईपीएस अधिकारी मोहित चावला, पत्रकार बलवीर सिंह, अधिवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता Ÿविनीत गौतम, बेहतरीन प्रशासक शुभलक्षण सिंह बिंद्रा और टेक्निकल ब्रूक्स लैबोरेट्रीज के डायरेक्टर मनप्रीत सिंह नारू को उनके विशिष्ट कार्य के लिए मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने सभी डिग्री धारकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और अर्जित विद्या का उपयोग लोकहित में करने की सीख दी। उन्होंने शिक्षा के महत्व के बारे में एक विद्वान का कथन दोहराते हुए कहा कि शिक्षा अच्छे दिनों का गहना है और मुश्किल समय की आश्रय शक्ति है। दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक डिग्री हासिल करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई। वहीं, गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में उपस्थित हुए मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार चौधरी ने डिग्री धारकों से कहा कि आपने शोध एवं शिक्षा के समय जो कुछ विश्वविद्यालय में सीखा है, अब उस ज्ञान और कौशल को देश और प्रदेश के विकास में उपयोग करें। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति माननीय डॉ. नवीन गुप्ता जी ने सभी उपाधि धारकों को बधाई दी और कहा कि सामाजिक और तकनीकी विकास के वर्तमान दौर में बच्चों को ज्ञान, कौशल और नवीन विचारों के साथ समृद्ध बनाने के लिए विश्वविद्यालय का मिशन हम सभी को लगातार प्रेरित कर रहा है। वहीं, आईईसी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अशोक पुरी ने कहा कि आईईसी विश्वविद्यालय की ओर से शोध-कार्य और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। विभिन्न समस्याओं को सुलझाने के साथ-साथ सामाजिक विकास के लिए विश्वविद्यालय के 200 से अधिक पीएचडी शोधार्थी निरंतर शोध कर रहे हैं। फैकल्टी सदस्य पेटेंट, किताबों और शोध-पत्रों के प्रकाशन के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शोध कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं। इस अवसर पर गेस्ट ऑफ ऑनर डॉ. आमना मिर्जा, गवर्निंग बॉडी की सदस्य डॉ. सुकन्या सिन्हा, विजय अग्रवाल (ओएसडी), प्रो वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) रणदीप पूनिया, डीन अकैडेमिक अफेयर्स डॉ. विजय ठाकुर, गवर्नमेंट नॉमिनी श्री सुरेश कुमार और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. श्रीकांत शर्मा ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में कुलसचिव विनोद कुमार ने इस दीक्षांत समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद किया।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि युवाओं के बेहतर मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य में खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डॉ. शांडिल गत सायं सोलन विकास खंड की ग्राम पंचायत शामती के गांव धोबटन में आयोजित मेले को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। डॉ. शांडिल ने इससे पूर्व ग्राम पंचायत शामती के मझगांव खुर्द में 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले खेल मैदान का शिलान्यास भी किया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि खेल सभी के व्यस्त जीवन में विशेष रुप से विद्यार्थियों के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल जहां व्यक्ति को शरीरिक रूप से मजबूत बनाता है वहीं मानसिक रूप से सुदृढ़ भी करता है। आज के व्यस्त जीवन में सभी के लिए खेल-कूद गतिविधियों में भाग लेना आवश्यक है। खेल मनुष्य के कार्य करने के तरीकों में गति और सक्रियता लाता है। डॉ. शांडिल ने कहा कि नशे से दूर रहने के लिए खेलकूद बेहतर विकल्प है। उन्होंने कहा कि खेल-कूद गतिविधियों से व्यक्ति में सकारात्मक ऊर्जा आती है जिससे वह किसी भी प्रकार के नशे से दूर रह सकता है। उन्होंने धरान्जटी खुर्द के संपर्क मार्ग को पक्का करने के लिए 2 लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि देने की घोषणा की। उन्होंने ग्राम पंचायत शामती के मझगांव खुर्द में निर्मित खेल मैदान के लिए 5 लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि देने की घोषणा भी की। उन्होंने मझगांव से धोबटन मेला मैदान तक पक्का रास्ता बनाने के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने पंचायत घर कोठों के निर्माण के लिए 3 लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि देने की घोषणा की। डॉ. शांडिल ने मेला समिति को 11 हजार रुपये दने की घोषणा भी की। इस अवसर पर उन्होंने खेलकूद प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार भी वितरित किए। डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर जन समस्याएं सुनी और इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए। जोगिंद्रा सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, ज़िला परिषद सदस्य मनोज वर्मा, बीडीसी उपाध्यक्ष लक्ष्मी ठाकुर, खंड कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, शहरी कांग्रेस के उपाध्यक्ष रजत थापा, ग्राम पंचायत शामती की प्रधान लता, ग्राम पंचायत कोठों की प्रधान जयवंती, ग्राम पंचायत नौणी के प्रधान मदन हिमाचली, ग्राम पंचायत शामती के उप प्रधान राकेश मेहता, उपमंडलाधिकारी सोलन कविता ठाकुर, मेला समति के अध्यक्ष सुनील ठाकुर, सुंदर सिंह ठाकुर, राम रत्न, संजीव सूद, यादविंद्र ठाकुर, अमर सिंह, मनोज कुमार सहित अन्य गणमान्य इस अवसर पर उपस्थित थे।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल (डॉ.) धनीराम शांडिल 29 जून को सोलन ज़िला के प्रवास पर आ रहे हैं। कर्नल शांडिल 29 जून को प्रात: 11.30 बजे नालागढ़ उपमंडल के बद्दी स्थित आईईसी विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि लक्षित वर्गों की आर्थिकी को मजबूती प्रदान करने और पात्र व्यक्तियों को समय पर ऋण प्रदान करने में वित्तीय संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। मनमोहन शर्मा आज यहां ज़िला के अग्रणी बैंक यूको बैंक द्वारा निर्धारित जिला सलाहकार समीति की 171वीं त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उपायुक्त ने कहा कि व्यक्तिगत एवं सामाजिक स्तर पर आर्थिकी को सुदृढ़ करने में बैंक सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बैंक प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि ज़िला के आमजन तक वित्तीय योजनाएं पंहुचाने के लिए सशक्त एवं प्रभावी प्रचार सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला के गांव-गांव में वित्तीय योजनाओं के प्रचार के लिए जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि जन-धन खाते में आधार व मोबाइल सीडिंग निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने भविष्य में बैंकर्स से लाभार्थियों की सूची प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। उपायुक्त ने कृषि तथा पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसल बीमा तथा पशु बीमा करवाने के लिए किसानों को प्रेरित करें ताकि लाभार्थियों को समय पर इस योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने कृषि अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसल अनुसार ग्राम स्तर पर लघु प्रसंस्करण संयत्र स्थापित करने की सम्भावनाएं तलाशी जाएं ताकि किसानों की आर्थिकी मज़बूत करने में सहायता मिल सके। मनमोहन शर्मा ने ज़िला में कार्यरत विभिन्न बैंकों को निर्देश दिए कि लम्बित पड़े ऋण मामलों को शीघ्र निपटाएं। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग स्थापित करने के लिए प्राप्त आवेदनों का पात्रता अनुसार ऋण शीघ्र स्वीकृत किया जाना चाहिए ताकि युवा उद्यमी समय पर लाभ प्राप्त कर अपना व्यवसाय आरम्भ कर सकें। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह ऋण सम्बन्धी मामलों के अविलम्ब निपटारे के लिए बैंकों के साथ समन्वय स्थापित करें। उपायुक्त ने कहा कि कृषि क्षेत्र में प्रसंस्करण के माध्यम से उत्पाद की शेल्फ लाईफ बढ़ान की दिशा में कार्य किया जाना आवश्यक है। इस दिशा में यूको आरसेटी को कृषि व्यवसाय से सम्बन्धित प्रशिक्षण कार्यक्रम आरम्भ करने की सम्भावनाएं तलाशनी चाहिएं। यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (यूको आरसेटी) को ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने चाहिएं जो युवाओं को रोज़गार एवं स्वरोज़गार के बेहतर अवसर प्रदान कर सकें। यूको आरसेटी को विभिन्न विभागों से बेहतर समन्वय स्थापित कर पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण शिविर तथा केसीसी मेलों का आयोजन समय-समय पर करते रहना चाहिए ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण लोग लाभान्वित हो सकें। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विभिन्न उत्पादों के बेहतर विपणन में आकर्षक पैकेजिंग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि यूको आरसेटी को ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यान्वित करने चाहिएं जो विपणन एवं आकर्षक पैकेजिंग की जानकारी दे सकें। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं से आग्रह किया कि प्राप्त जानकारी का उपयोग कर ऐसे विशिष्ट उत्पाद तैयार करें जो विभिन्न स्तरों पर अपनी अलग पहचान बना सकें। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता के साथ पैकेजिंग भी आवश्यक है। भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक भरत राज आनंद ने बैंकों को समय-समय पर जारी होने वाले दिशा-निर्देशों की जानकारी दी तथा इनकी अनुपालना का आग्रह करते हुए सभी बैंक अधिकारियों से खंड स्तरीय कार्यशाला तथा प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित रहने के निर्देश दिए।
दाड़लाघाट में दी अमृत धारा दुग्ध उत्पादन समिति द्वारा थैली बंद दूध की लांचिंग की। अमृत धारा दुग्ध उत्पादन समिति एवं विपणन सहकारी समिति दाड़लाघाट ने अपना 500 मिली का पैकेट मार्केट में उतार दिया। इसकी पैकिंग को सफेद रंग दिया गया है। दाड़लाघाट के सुलग में महिला डेयरी किसान अपनी उत्पादक कंपनी के पहले प्रोडक्ट अमृतधारा दूध के पैकेट का बुधवार को मिल्क प्लांट में आयोजित समारोह के दौरान अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन की राष्ट्रीय सीईओ पर्ल तिवारी और अंबुजा सीमेंट लिमिटेड के मुख्य निर्माण अधिकारी नॉर्थ जोन मनोज जिंदल ने दूध की पैकिंग को विधिवत लांच किया। एफएसएसआई के मानकों के अनुसार अमृतधारा दुग्ध उत्पादक समिति की संस्थापक शांता शर्मा व रेनू ठाकुर ने बताया कि अंबुजा कॉलोनी व दाड़लाघाट के आसपास इसकी बिक्री आज से ही शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि समिति ने दूध को 500 मिलीलीटर के पैकेट में उतारा है,इनकी कीमत बाजार में बिक रहे दूध के समान होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में समिति 1000 लीटर दूध का एकत्रीकरण व वितरण कर रही है। मनोज जिंदल ने समिति की सदस्यों को पैकेट लांच करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि अंबुजा कंपनी दुग्ध सहकारी समिति को मजबूत करने के लिए प्रयासरत है। संजय शर्मा,डॉ देवराज शर्मा व भूपेंद्र गांधी ने महिलाओं द्वारा चलाई जा रही दुध डेयरी के कार्य की सराहना की। उन्होंने महिलाओं द्वारा किए जा रहे प्रयास पर बल देते हुआ कहा कि दूध के अलावा अन्य प्रोडक्ट जैसे घी,पनीर,दही इत्यादि पैकिंग वस्तुओं में भी जल्द बनाई जाएगी जो की एक सार्थक कदम होगा। पर्ल तिवारी ने समिति की शुरुआत के लिए दाड़लाघाट में आमदनी को कैसे बढ़ाया जा सकता है,पर कहा कि पशुपालन का काम पर जलवायु को देखते विकास के मायने से इसे यहां पर स्थापित किया,जो वर्ष 2002 से शुरू होकर आज तक इतने वर्षों में आज दुग्ध उत्पादक समिति ने अपना अमृतधारा दूध का पैकेट लांच लिया, जिसके लिए सभी समिति सदस्य बधाई के पात्र हैं। उन्होंने सभी महिलाओं से आत्मविश्वास को बनाए रखने,आय के साधन को बढ़ाने के लिए दूध व्यवसाय से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मशरूम,अनारदाना को दूध के व्यवसाय के साथ जोड़ने पर उपस्थित महिलाओं को जोर दिया। कार्यक्रम में अंबुजा सीमेंट लिमिटेड के मुख्य निर्माण अधिकारी नॉर्थ जोन मनोज जिंदल, अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के क्षेत्र कार्यक्रम प्रबंधक संजय शर्मा, अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के कार्यक्रम अधिकारी भूपेंद्र गांधी, पशु पालन से डॉ. देवराज शर्मा, वन अधिकारी सत्या देव शुक्ला, आईटीआई प्रधानाचार्य राजेश शर्मा, प्रबंधक ग्रामीण बैंक विपिन, कृष्ण राजटा, समिति के संस्थापक एवं प्रधान शांता शर्मा, चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर रेनू ठाकुर,सदस्य सुलोचना, सुमन, कांता ठाकुर, कृष्णा, रूपा ठाकुर, सुनीता, ऊषा, निर्मला, अमरावती, शकुंतला, आरती सोनी, अजीत कुमार सिंह, मस्त राम, दलीप शर्मा, महेंद्र, मस्त राम शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
जर्मनी के बर्लिन में स्पेशल ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन कर स्वदेश लौटने पर स्पेशल खिलाड़ियों का दिल्ली में विशेष रूप से स्वागत किया गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर जैसे ही यह खिलाड़ी पहुंचे तो वहां इन बच्चों के अभिभावक व स्पोर्ट्स पदाधिकारियों ने इनका फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। शाम को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा इन खिलाड़ियों व कोचिंग स्टाफ के लिए एक सम्मान समारोह व रात्रिभोज आयोजित किया गया। पूर्व राष्ट्रपति ने इन सभी खिलाड़ियों व साथ गए कोच व अन्य स्टाफ को सम्मानित किया। पूर्व राष्ट्रपति ने सभी खिलाड़ियों व अन्य स्टाफ को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि देश के लिए बड़े गौरव की बात है कि स्पेशल बच्चे स्पेशल ओलंपिक जर्मनी से 202 मेडल जीतकर लाए। इस अवसर पर सांसद व पूर्व किर्केट खिलाड़ी गौतम गंभीर, चेयरमैन स्पेशल ओलंपिक मल्लिका नड्डा व अन्य मौजूद रहे। जिला सोलन के अर्की डुमेहर से बास्केटबॉल के स्पेशल कोच के तौर पर भारतीय टीम को गोल्ड दिलाने वाले राजकुमार पाल ने बताया कि भारत के 198 खिलाड़ियों ने 16 विभिन्न स्पर्धाओं बास्केटबॉल, वॉलीबाल, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टैनिस, जूडो, एथलेटिक्स आदि खेेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 202 मेडल जीते हैं। इनमें 76 गोल्ड, 75 सिल्वर व 51 ब्रांज मेडल हैं।
हिमाचल के जिला सोलन के अटल शिक्षा कुंज स्थित प्रसिद्ध आईईसी विश्वविद्यालय में 29 जून को पांचवें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल शिरकत कर रहे हैं वहीं, गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में मुख्य संसदीय सचिव एवं दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम कुमार चौधरी आमंत्रित हैं। इसके अलावा दीक्षांत समारोह में शिक्षा और औद्योगिक जगत से संबंधित अन्य अतिथि व गणमान्य मौजूद रहेंगे। दीक्षांत समारोह में पीएचडी, स्नातकोत्तर और स्नातक स्तर की पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी। विश्वविद्यालय के उच्च अधिकारियों ने बताया है कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आवश्यक सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार सायं सोलन जिला के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि सोलन की अधिष्ठात्री देवी मां शूलिनी के नाम पर आयोजित यह मेला धार्मिक आस्था का केंद्र हैं। उन्होंने कहा कि यह मेला राज्य की समृद्ध संस्कृति के साथ-साथ उच्च परंपराओं का भी पोषण करता है। राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों के नाम देवी-देवताओं के नाम पर हैं, इसलिए इसे देवभूमि भी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि 'हमारी संस्कृति, परंपराएं और कार्य देवी-देवताओं पर केंद्रित हैं। ये विश्वास ही हमें सकारात्मकता और आगे बढ़ने की ताकत देता है। उन्होंने मेले के सुचारु आयोजन के लिए माता शूलिनी मेला आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि उनके अथक प्रयासों से ही यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा विभिन्न सामाजिक मुद्दों के माध्यम से युवा पीढ़ी को जागरूक किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने राज्यपाल को हिमाचली टोपी, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उपायुक्त एवं मां शूलिनी मेला समिति के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल को हिमाचली शॉल और टोपी भेंट कर सम्मानित किया। राज्यपाल ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आनंद लिया। इससे पहले, राज्यपाल ने मां शूलिनी मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की।
कुनिहार के महाराजा पदमसिंह स्टेडियम में आज आयोजित किया जाने वाला कुश्ती मेला लगातार हो रही बारिश के कारण स्थगित कर दिया गया। जानकारी देते हुए कुनिहार पंचायत प्रधान राकेश ठाकुर ने बताया कि क्षेत्र में लगातार तीन दिनों से भारी बरसात हो रही है, उसे देखते हुए यह कुश्ती मेला कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। मौसम साफ होने पर यह मेला करवाया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश में मानसून की पहली बारिश आफत बना कर बरसी है। भारी बारिश के चलते प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ आने से काफी नुक्सान हुआ है। कुल्लू-मंडी-रामपुर में बाढ़ से कई जगह जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। हमीरपुर में सुजानपुर के खैरी में रविवार को बादल फटने से पांच घरों में मलबा घुस गया। कांगड़ा के नगरोटा बगवां के उपरली मझेटली में बिजली गिरने से मां और डेढ़ साल का बच्चा झुलस गया। मंडी के सराज की तुंगधार और कुल्लू की मौहल खड्ड में बाढ़ से एक दर्जन वाहन बह गए और कई घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। मंडी के शिकारी देवी में शनिवार रात 200 लोग फंस गए, जिन्हें छह घंटे बाद निकाला गया। प्रदेशभर में 85 सड़कें बंद हो गईं हैं। 55 बिजली के ट्रांसफार्मरों को नुकसान पहुंचा है। उधर, कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर जगह-जगह पहाड़ियों से पत्थर, मलबा और पेड़ गिरने से दूसरे दिन भी सभी ट्रेनें रद्द हो गईं। नाहन-कुमारहट्टी और पांवटा-शिलाई नेशनल हाईवे भी कुछ समय के लिए बंद रहा। शिलाई के गंगटोली में खड़ी गाड़ी पर पत्थर गिरे। सतौन और पुरुवाला में खड्ड का पानी दुकानों में घुस गया। जलस्तर बढ़ने से गिरि नदी पर बने जटोन डैम का एक गेट खोलना पड़ा। प्रदेश में मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सोमवार को ऑरेंज और मंगलवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
हिमाचल डांस चैंपियनशिप का सेमीफाइनल शिमला के आईजीएमसी ऑडोटोरियम में हुआ। इसमें परवाणू के रहने वाले दिव्यांशु शर्मा ने सीधा फाइनल में जगह बना ली है। दिव्यांशु का प्रदर्शन ज्यूरी को इतना पसंद आया कि उन्होंने उसे सीधा फाइनल का टिकट दे दिया। उनका कहना था कि उन्होंने इस तरह की परफोर्मेंस बहुत समय बाद देखी है। बता दें कि दिव्यांशु शर्मा India's Talent fight season-2 के मंच पर दिख चुके हैं। दिव्यांशु का सपना है कि वह एचडीसी की ट्रॉफी जीतकर अपने माता-पिता एवं अपने गुरुओं का नाम रोशन करे। दिव्यांशु के पिता का नाम नरेश शर्मा और माता का पूजा शर्मा है। वह परवाणू के सीनियर सकेंडरी स्कूल में 11वीं का छात्र है।
मां शूलिनी मेला की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने पूरे पंडाल के साथ मुख्य अतिथि सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। दूसरी सांस्कृतिक रात्रि में जिला सिरमौर व कुल्लू के सांस्कृतिक दलों के साथ साथ कुमार साहिल, सुमन सोनी, सोलन की रिया श्रेया जग्गी और मेधा-शिवानी ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। दूसरी संध्या का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि मंत्री डॉ. शांडिल ने किया। इससे पूर्व गंज बाजार स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में शीश नवाया और सभी के खुशहाल जीवन की कामना की। मां शूलिनी मेला के अवसर पर सोलन की अधिष्ठात्री देवी मां शूलिनी भव्य शोभा यात्रा के साथ तीन दिनों के लिए गंज बाज़ार स्थित इसी प्राचीन पीठ की ओर प्रस्थान करती हैं और इस मंदिर में ही अपनी बहन के पास निवास करती हैं। जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष शिव कुमार, नगर निगम सोलन की महापौर पूनम ग्रोवर, उपमहापौर राजीव कौड़ा, पार्षदगण, जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव सुरेंद्र सेठी, नगर परिषद सोलन के पूर्व अध्यक्ष कुल राकेश पंत, खंड कांग्रेस समिति के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, अजय कंवर, शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष अंकुश सूद, उपाध्यक्ष रजत थापा, कांग्रेस पार्टी एवं युवा कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी, उपायुक्त सोलन एवं मां शूलिनी मेला समिति के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त एवं मेला अधिकारी अजय यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, अन्य गणमान्य अतिथि तथा बड़ी संख्या में दर्शक इस अवसर पर उपस्थित थे।
पहाड़ों में इन दिनों हजारों की संख्या में पर्यटकों पहुंच रहे है और इससे हिमाचल को आमदनी भी हो रही है। इसके साथ ही यह भी एक सत्य है कि जितनी ज्यादा संख्या में पर्यटक पहाड़ों में पहुंच रहे है उतना ही ज्यादा कचरा भी साथ लेकर आ रहे हैं, अब इसे जागरूकता का आभाव समझे या जान पूछ कर किया जाने वाला कार्य। प्रदेश के सभी स्थानों की भांति जिला सिरमौर के चूड़धार के लिए भी लोग लगातार पहुंच रहे हैं। लोग ट्रैक पर खान-पीने की वस्तुएं लेकर जाते हंै, लेकिन उसका कचरा साथ में वापिस न लाकर पहाड़ों पर ही फेंक देते हैं। इसके साथ ही स्थानीय लोग जो पहाड़ों पर दुकानें लगाते हंै वे भी अपनी दुकान के आसपास ही कूड़ा फेंक देते हैं। इससे न केवल प्रदूषण फैलता है, बल्कि पहाड़ों की सुंदरता पर भी दाग लगता है। प्रसिद्ध पर्वतारोही व हिमाचल की बेटी बलजीत कौर अपनी टीम के साथ चूड़धार ट्रैक पर पहुंची और उन्होंने शिरगुल देवता के दर्शनों के साथ पहाड़ों की सफाई भी की। इस दौरान बलजीत की टीम ने यहां से करीब 35 किलो कचरा एकत्र किया। बलजीत कौर ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि जब भी लोग पहाड़ों पर जाते हैं और अपने साथ खाने पीने की वस्तुएं लेकर जाते हंै तो उन सभी का कचरा अपने साथ वापिस लेकर आएं। यदि पहाड़ों पर कचरा फेंका जाएगा तो इससे प्रदूषण के साथ पहाड़ों की सुंदरता भी खराब होती है। बलजीत ने चूड़धार के रास्ते और चूड़धार पर लगाई जाने वाली दुकानों के लोगों से भी आग्रह किया कि वे लोग भी अपनी दुकानों के आसपास कूड़ा न फैलाएं और लोगों को भी कूड़ा फेंकने से रोके और जागरूक करें। बलजीत ने कहा कि इस बार हमारी टीम ने इस सुंदर पहाड़ी से 35 किलो कचरा एकत्र किया है, लेकिन अभी भी यहां और कचरा बाकी है, जिसके लिए हम आने वाले समय में एक और बड़ी टीम बना कर चूड़धार की सफाई करेंगे। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी इस कार्य में सहयोग की अपील की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरें सांझा कर यह जानकारी दी हैं।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल अपने मण्डी प्रवास को जाते हुए थोड़ी देर के लिए लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह कुनिहार रुके। जहाँ उन्होंने भाजपा अर्की मण्डल अध्यक्ष ड़ी के उपाध्याय व अन्य कार्यकर्ताओं से शिष्टाचार मुलाकात की। प्रदेशाध्यक्ष ने मण्डल में चल रहे पार्टी के महाजनसंपर्क अभियान की फीडबैक लेकर सभी से 2024 के लोक सभा चुनाव के लिए एकजुटता से कार्य करने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा अर्की मण्डल अध्यक्ष डीके उपाध्याय, भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा प्रवक्ता प्रतिभा कंवर,कौशल्या कंवर, सुरेश जोशी, हीरा लाल चंदेल, नवनीत शर्मा, प्रीतम तनवर, अभिनव झांझी, चैतराम तनवर, स्यामनन्द, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
एलआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। विद्यार्थियो और शिक्षको ने इसमे बढ़ चढ़ कर भाग लिया और योग तथा ध्यान किया। योग के असंख्य लाभ हैं जो व्यक्ति को मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से सकारात्मक रूप से प्रभावित करते हैं। इस दिन छात्रों को सहज योग और इससे होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी गई। योग आज के तनावपूर्ण जीवन में स्वास्थ्य शक्ति को बेहतर बनाता है और शारिरीक और मानसिक विकार को दूर करता है। इस अवसर पर एलआर के उप निदेशक आदिल हुसैन, हुसैन जैदी और विभिन्न विभागों के प्राचार्य और प्रमुख डॉ निशा शर्मा, डॉ श्वेता अग्ग्र्वाल, कंचन बाला जसवाल, श्वेता गुप्ता, नवीन कुमार अपने स्टाफ के साथ उपस्थित रहे और सभी विद्यार्थियों को योग के लिये प्रोत्साहित किया।
खंड विकास कार्यालय कुनिहार में कुलवंत सिंह पोटन ने नए (एचए एस) खंड विकास अधिकारी के रूप में अपना पदभार संभाला। इससे पूर्व वे निचार में सेवाएं दे रहे थे। गौर रहे कि कुलवंत सिंह पोटन 2021 बैच के एच ए एस हैं। खंड विकास अधिकारी के तौर पर निचार में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। जिसे उन्होंने बखूबी निभाया। वे अपने मृदुभाषी व मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। अपनी प्राथमिकताओं का उल्लेख करते हुए उन्होने कहा कि वे खंड विकास अधिकारी के तौर पर कुनिहार ब्लॉक में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं को सही तरीके से क्रियान्वयन पर जोर देंगे ताकि इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मिल सके। इसके साथ वे सभी कार्यों में पारदर्शिता लाने का प्रयास करेंगे और लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ कम से कम समय में दिलवाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि कुनिहार ब्लॉक को 3 महीने में जिला में नंबर वन व 6 महीने में प्रदेश में नंबर वन लाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सभी प्रधान ,उपप्रधान, बीडीसी सदस्य जिला परिषद सदस्य, वार्ड मेंबर व कार्यालय स्टाफ से सहयोग की अपील करते हुए कहा की सभी मिलजुल कर कार्य करेंगे। जिसके लिए विकास खण्ड की सभी 56 पंचायतों के लोगों का सहयोग चाहिए। जिससे हम कुनिहार ब्लॉक को एक नई दिशा की ओर ले जा सकते हैं। इससे पहले नए खंड विकास अधिकारी का प्रधान परिषद कुनिहार के अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर की अगुवाई में सभी प्रधानों ने शॉल, टोपी व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। वही इस मौके पर ग्राम पंचायत हाटकोट प्रधान जगदीश अत्री,योगेश गौतम भूमति, हरिराम वर्मा साईं, ओम प्रकाश चईधार, सुनीता गर्ग पलोग, उर्मिला बातल, बलविंदर कौर कोठी, यशवंत ठाकुर पलानिया, प्रेम चोपड़ा हनुमान बड़ोग, अंजू जगोता मेटरनी, उर्मिला चम्याल,पूनम पट्टा,निशा कुंहर ,राकेश ठाकुर कुनिहार, सुरेंद्र मान, सुमित्रा समोग, आशीष बलेरा, उर्मिला मांगल, ललिता बैरल व उपप्रधान हाट कोट रोहित जोशी आदि मौजूद रहे।
बर्लिन जर्मनी में चल रही स्पेशल ओलोम्पिक समर गेम्स में भारतीय बास्केटबॉल टीम ने सैमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। यह बहुत ही गर्व की बात है कि बास्केटबॉल स्पर्धा में जिला सोलन के डूमेहर अर्की के राज कुमार पाल बतौर हेड कोच भारतीय टीम का नेतृत्व कर रहे है व बॉयज वर्ग में कुनिहार गणपति एजुकेशन सोसायटी का विशेष बच्चा अवनीश कौंडल भारतीय बास्केटबॉल टीम का कैप्टन है। बर्लिन से राज कुमार पाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि गर्ल्स टीम ने क्वाटर फाइनल में स्वीडन की टीम को 6 पॉइंट्स से हरा कर व बॉयज टीम ने पुर्तगाल को 9 पॉइंट्स से हरा कर सेमी फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
हिमाचल के ज़िला सोलन के अटल शिक्षा कुञ्ज स्थित प्रसिद्ध आईईसी यूनिवर्सिटी में बुधवार को हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। इस योग कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक, पतंजलि योगपीठ खेमचंद आर्य ने प्रतिभागियों को योग की प्रमुख मुद्राएं एवं आसन करवाए। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिकारी, टीचिंग स्टाफ, नॉन-टीचिंग स्टाफ और विद्यार्थियों के उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर खेमचंद आर्य ने कहा कि संकल्प के माध्यम से योग को दिनचर्या में उतारकर हर व्यक्ति स्वस्थ रह सकता है। उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद कहते थे कि योग और ध्यान के कई तरीके हैं, लेकिन आमतौर पर इसका मुख्य उद्देश्य है मन पर नियंत्रण और इसे शांत रखना। मन झील की तरह है और विचार उस पत्थर की तरह है जो उसमें तरंगें पैदा करके उसे अशांत कर देते हैं। शांत रहें, तभी हम जान पाएंगे कि हम क्या हैं।
मां शुलिनी देवी सेवा मंडल सोलन द्वारा आयोजित जागरण में माता की ज्योती जवाला जी से सोलन लाई गई जागरण में भारी बरसात से पंडाल में पानी ही पानी होने के बाद भी भक्तो का उत्साह कम नही हुआ और केवल ढोल की थाप पर बिना माईक बीना मयुजिक के भक्त लगातार माता का गुणगान बारिश में भी करते रहे। बड़ी संख्या में महिलाओ, युवतियों - युवकों ने माता के भजन गाए और मस्ती मे जमकर नाच किया। इसमें भक्तो के साथ लवली मान एण्ड पार्टी ने दिया। बरसात रूकने के बाद मे मान ने चलो बुलावा आया है, भोले की बरात, बाबा बालक नाथ का भजन मैं बन जाऊ मोर व हारे का तु है सहारा बाबा श्याम हमारा जैसे भजनो पर उपस्थित जन समूह को नाचने पर मजबूर कर दिया।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री डाॅ. कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि योग भारत की प्राचीन परम्परा का अमूल्य उपहार है जो व्यक्ति को शारीरिक एवं मानसिक तौर पर स्वस्थ बनाए रखता है। डाॅ. शांडिल आज यहां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित ज़िला स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। डाॅ. शांडिल ने कहा कि योग स्वास्थ्य एवं ज्ञान प्राप्त करने का श्रेष्ठ साधन है। उन्होंने कहा कि वर्तमान की व्यस्त जीवन शैली में योग करना आवश्यक है ताकि व्यक्ति की दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव आ सके। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मूल उद्देश्य लोगों में योग के प्रति जागरूकता लाकर सभी को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर योग ने पूरे विश्व में एक अलग पहचान बनाई है। योग शरीर और दिमाग दोनों का संतुलन करने का सबसे बेहतरीन तरीका माना जाता है। उन्होंने कहा कि योग द्वारा जहां रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जा सकती है वहीं पर मन को शांत करने के साथ-साथ योग कई तरह की बीमारियों से निज़ात दिला सकता है। इस अवसर पर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन, राजकीय वरिष्ठ (छात्र) माध्यमिक पाठशाला, राजकीय वरिष्ठ (छात्रा) माध्यमिक पाठशाला के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसके उपरांत प्रतिभागियों ने शहर में विभिन्न स्थानों पर माँ शूलिनी स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छ श्रम दान किया। जोगिन्द्रा सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, शहरी कांग्रेस सोलन के उपाध्यक्ष रजत थापा, उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, नगर निगम सोलन के आयुक्त ज़फ़र इकबाल, अतिरिक्त उपायुक्त अजय यादव, उपमण्डलाधिकारी सोलन कविता ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. राजन उप्पल, ज़िला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. प्रवीन शर्मा सहित स्कूल के छात्र इस अवसर पर उपस्थित थे।
आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर साई इंटरनेशनल स्कूल में योग कार्यशाला का आयोजन किया गया। छात्रों और शिक्षकों द्वारा योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। छोटे बच्चों को योग के महत्व के साथ-साथ हमारे जीवन में इसके लाभों के बारे में जागरूक किया गया। बच्चों को ताड़ आसन, पदम आसन, वृक्ष आसन भुजंग आसन, शीर्ष आसन, अनुलोम विलोम, प्राणायाम, कपालभट्टी आदि जैसे विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास करवाया गया। स्कूल के अध्यक्ष रमिंदर बावा ने छात्रों को फिट रहने और एकाग्रता में सुधार करने के लिए नियमित योग का अभ्यास करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का समापन सभी छात्रों एवं शिक्षकों द्वारा दैनिक जीवन में योग करने की शपथ लेने के साथ हुआ। योग का नियमित अभ्यास निश्चित रूप से हमारे छात्रों को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से भी बेहतर जीवन प्राप्त करने में मदद करेगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने महा जनसंपर्क अभियान के तहत नहान विधानसभा की पांवटा साहिब ब्लॉक में पढ़ने वाली 12 पंचायत के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया। डॉ. राजीव बिंदल ने 12 पंचायतों के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक भी की और घर-घर संपर्क भी किया। बिंदल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने नारी सशक्तिकरण की दृष्टि से निरंतर काम किया है। महिलाओं के नेतृत्व में विकास लाने का कार्य किया है, महिलाओं के जीवन में सुधार और गरिमा बड़ने के लिए स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत 11.72 करोड़ शौचालय केंद्र सरकार ने बनाए हैं। पीएमएवाईजी के तहत 2.5 करोड से अधिक घरों में से 70त्न की अकेले या संयुक्त रूप से महिलाएं मालिक बनी है। तीन तलाक को गैरकानूनी अगर किसी सरकार ने करार दिया तो वह केंद्र में मोदी सरकार है। अगर जीवन सुगमता की बात करें तो 9.6 करोड़ से अधिक महिलाओं को उज्जवला एलपीजी कनेक्शन से महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाने का कार्य किया है। मातृत्व अवकाश 12 सप्ताह से बढ़ाकर 26 सप्ताह किया। जल जीवन मिशन के तहत देश भर में 8.67 करोड़ से अधिक घरों में नल लगाने का काम किया, नल से जल योजना इसका बहुत बड़ा उदाहरण है। उद्यमिता की दृष्टि से जनधन खातों के द्वारा 26.54 करोड़ से अधिक महिलाएं बैंकों से जुड़ी, स्टैंड अप इंडिया के तहत 81 प्रतिशत उद्यमी महिलाएं हैं, मुद्रा योजना के तहत 69 फीसदी से अधिक खाते धारक महिला उद्यमी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रत्येक वर्ग के उद्धार के लिए हमारी केंद्र सरकार ने उत्तम कार्य किया है।
राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेले के अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन के सौजन्य से बेबी शो का आयोजन ऐतिहासिक ठोडो मैदान सोलन में 25 जून को किया जाएगा। यह जानकारी आज यहां मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. राजन उप्पल ने दी। डॉ. राजन उप्पल ने कहा कि बेबी शो में अभिभावक 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के अपने बच्चों को प्रतिरक्षण कार्ड सहित लाएं। उन्होंने कहा कि 25 जून को बच्चों का पंजीकरण प्रात: 09.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि बेबी शो का मूल्यांकन बेबी के प्रतिरक्षण, उम्र के अनुसार वजन, लंबाई, विकास तथा व्यक्तिगत स्वच्छता के मापदंडों पर निर्धारित होगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन के सौजन्य से ही बच्चों को पुरस्कार, जलपान आदि की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने सभी अभिभावकों से इस शो में भाग लेने का आग्रह किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष नम्बर 01792-224181 पर संपर्क किया जा सकता है।
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सौजन्य से सोलन जिला के धर्मपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत अनहेच में नशाखोरी के विरुद्ध एक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। विधिक साक्षरता शिविर की अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आकांक्षा डोगरा ने की। उन्होंने बताया कि इस विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन 18 जून से 26 जून तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज में बढ़ती नशे की प्रवृति से निर्दोष बच्चों, नवयुवकों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य एवं भविष्य पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। नशा खोरी एक गंभीर चिंता का विषय है, जिसके लिए हम सभी को एकजुट होकर प्रयास करने की आवश्यकता है, ताकि एक स्वच्छ और बेहतर समाज का निर्माण किया जा सके। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की डॉ. वैशाली ने नशा करने से होने वाले शारीरिक व मानसिक नुकसान के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। पुलिस विभाग के एएसआई दलजीत सिंह ने नशे के दुष्प्रभावों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायत अनहेच मोहन लाल कंवर ने मुख्यातिथि सहित उपस्थित लोगों का स्वागत किया, उप प्रधान संदीप कुमार ने उनकी पंचायत में शिविर के आयोजन के लिए सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, पुलिस विभाग व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का धन्यवाद किया। ग्राम पंचायत अनहेच के पंचायत सदस्य, राजकीय उच्च विद्यालय अनहेच के छात्र एवं छात्राओं सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक वित्तीय सुरक्षा का लाभ पहुंचाना आवश्यक है। मनमोहन शर्मा आज सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सलोगड़ा में ग्राम पंचायत स्तर पर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत संतृप्ति अभियान के एक दिवसीय शिविर में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। मनमोहन शर्मा ने कहा कि लोगों को खाता बनाने पर बैंकों द्वारा दी जा सुविधाओं के बारे में जागरूक करना आवश्यक है। बैंकों के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न सुविधाएं प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि पात्र व्यक्ति को इन सुविधाओं का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित बनाना होगा कि प्रत्येक व्यक्ति के खाते बनाए जाए ताकि सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं से कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे। उपायुक्त ने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि अपना और अपने परिवार के सभी सदस्यों का बैंक खाता आवश्यक खुलवाएं ताकि सामाजिक सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण सुविधाओं सभी को मिल सके। मनमोहन शर्मा ने कहा कि आज के युग में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त होना आवश्यक है। बैंकों द्वारा महिलाओं को स्वयं सहायता समूह बनाने के लिए भी सहायता की जाती है। उपायुक्त ने इस अवसर पर 45 लोगों को बीमा प्रमाण पत्र भी दिए। ज़िला महाप्रबंधक यूको बैंक प्रदीप आनंद केसरी ने कहा कि सोलन ज़िला की 240 पंचायतें में शिविरों के माध्यम से अभी तक 15 हजार प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा 30 हजार प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत लोगों को एनरोल कर लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सलोगडा की प्रधान सरोज, ग्राम पंचायत पडग की प्रधान मीरा देवी, बीडीसी सदस्य नेहा कश्यप, अग्रणी ज़िला प्रबंधक यूको बैंक तमन्नता मोदगिल, वरिष्ठ प्रबंधक टशी रिंगजिन आंगनवाडी कार्यकर्ता, महिला मण्डल, पंचायत प्रतिनिधि एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
शूलिनी विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ लॉ के सहयोग से योगानंद सेंटर फॉर थियोलॉजी (वाईसीटी), पेशेवर और अकादमिक अध्ययन के साथ-साथ मूल्यवर्धित पाठ्यक्रम का एक केंद्र, ने 'भारत की दृष्टि में विकासÓ विषय पर एक सत्र का आयोजन किया। ज्ञान विज्ञान आध्यात्मिक संगठन, गुजरात के स्वामी असंगानंद सरस्वती इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता थे। उन्होंने विभिन्न विभागों के छात्रों से भी बातचीत की। कुलाधिपति प्रोफेसर पीके खोसला और कुलपति प्रो. अतुल खोसला ने स्वामी असंगानंद सरस्वती को सम्मानित किया। स्वामी असंगानंद ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि विकास के वास्तविक अर्थ के लिए तीन चीजें महत्वपूर्ण हैं- विज्ञान, प्राचीन भारतीय ज्ञान और आध्यात्मिकता। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि चिकित्सा विज्ञान, आयुर्वेद, योग, खगोल विज्ञान, ज्योतिष, वास्तुकला आदि सहित गणित और विज्ञान के क्षेत्र में भारतीय विज्ञान का एक महान इतिहास है। प्राचीन भारत में इतने साल पहले बहुत सारा वैज्ञानिक ज्ञान विकसित हुआ, लेकिन हम अपनी जड़ों को भूल गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वेदों, भगवद-गीता, उपनिषद और रामायण जैसे प्राचीन भारतीय शास्त्रों के ज्ञान के माध्यम से हम सतत विकास के लिए आवश्यक प्रभावी विकास के प्रतिमान को समझ सकते हैं।
द एसवीएन स्कूल बडोरघाटी में शनिवार को फादर डे बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी कक्षाओं के लिए फिल्मों का प्रदर्शन किया गया, जो बच्चों और पिता के आपसी प्रेम को दर्शाती हैं। सभी विद्यार्धियों ने इसमे बड़े उत्साह से भाग लिया। इसके तहत कक्षा पहली से पांचवीं को पीनोकियो व कक्षा छठी से दसवीं को डियर डैड फिल्म दिखाई गई। ये फिल्में एक पिता का अपने बच्चों के प्रति प्रेम, लगाव व त्याग दर्शाती हैं। प्रधानाचार्या उमा यादव ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थियों को ये फिल्में दिखाने का एकमात्र उद्देश्य उनके सामने उनके अभिभावकों के त्याग, संघर्ष व समर्पण भाव को दर्शाना है, ताकि वो हमेशा अपने माता-पिता का आदर करें और उन्हें समझेंं।
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण एवं उपमंडलीय विधिक सेवा समिति सोलन के संयुक्त तत्वाधान में आज सोलन के कसौली उपमंडल की ग्राम पंचायत आंजी मातला के गांव सिहारड़ी में नशाखोरी के विरुद्ध एक विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। विशेष जागरुकता अभियान की अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कसौली प्रशांत सिंह नेगी ने की। शिविर का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायधीश एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चैहान ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर शिविर में उपस्थित लोगों से नशाखोरी के बारे में विचार-विमर्श कर किया। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी प्रशांत सिंह नेगी ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए नशाखोरी को रोकना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समाज निर्माण के लिए युवाओं को नशे से दूर रहने और अपने उज्ज्वल भविष्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा की 18 जून से 26 जून तक जिला सोलन की सभी पंचायतों व स्कूलों में ऐसे जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने नशा मुक्ति केंद्र से आए रोगियों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत आंजी मातला के प्रधान नरेंद्र ठाकुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर के डॉ. मनदीप सिंह सहित विभिन्न महिला मंडलों, युवक मंडलों सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि भारत की एकता एवं अखंडता को सदैव अक्षुण्ण रखना हम सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व है। डॉ. शांडिल आज सोलन जिला के देहंूघाट में बाबा बालक नाथ मंदिर में एक धार्मिक समारोह में उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। डॉ. शांडिल ने कहा कि राज्य में सामाजिक समरसता बनाए रखने के लिए सभी का सहयोग अपेक्षित रहता है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि स्थानीय स्तर पर आयोजित किए जा रहे मेलों की परम्परा को टूटने न दें। मेले एवं त्यौहार युवा पीढ़ी को इतिहास एवं संस्कृति की जानकारी देने का साधन हंै। उन्होंने कहा कि मेले, कुश्ती एवं कबड्डी जैसे पारम्परिक खेलों को बढ़ावा देने में भी सहायक रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों की सुविधा के लिए प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सोलन ज़िला के कथेड़ में निर्मित किए जा रहे बहु सुविधायुक्त नए अस्पताल में सभी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस अस्पताल के निर्माण पर लगभग 100 करोड़ रुपये व्यय होंगे। इस अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर के साथ-साथ मातृ शिशु इकाई का पृथक निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत बनाया जा रहा है। राज्य सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में ड्रोन सुविधा के उपयोग की दिशा में आगे बढ़ रही है। भविष्य में ड्रोन तकनीक के माध्यम से दवाइयों की आपूर्ति एक स्थान से दूसरे स्थान पर संभव हो सकेगी। डॉ. शांडिल ने इससे पूर्व बाबा बालक नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुखी जीवन की कामना की। इस अवसर पर सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ मंदिर समिति देहंूघाट के प्रधान रणजीत वर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर जोगिंद्रा सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, नगर निगम सोलन के पार्षद सरदार सिंह ठाकुर, मनीष सोपाल, प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव सुरेंद्र सेठी, खण्ड कांग्रेस समिति के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, शहरी कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष अंकुश सूद, उपाध्यक्ष रजत थापा, खंड कांग्रेस समिति के सचिव लोकेंद्र शर्मा, अजय कंवर, कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी, उपमंडलाधिकारी सोलन कविता ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
प्रदेश के विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी तथा सभी जिला के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों द्वारा आज मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग निगम बिहार के सभागार में बैठक की। प्रदेशभर से आए विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने बैठक में कहा कि हिमाचल प्रदेश में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाने तथा उनका समाधान करवाने के लिए एक मजबूत कर्मचारी महासंघ की जरूरत है क्योंकि जब से वर्तमान सरकार का गठन हुआ है तब से अभी तक अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ हिमाचल प्रदेश में बिल्कुल भी सक्रिय नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्व समय के समय जो कर्मचारी संगठन काम कर रहा था उनका कार्यकाल भी पूरा हो चुका है । इसलिए प्रदेश में एक मजबूत अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश के कर्मचारी जरूरत महसूस कर रहे हैंl विभिन्न जिला से आए कर्मचारियों ने एकमत में कहा कि कर्मचारी महासंघ की मजबूती के लिए जमीनी स्तर पर सदस्यता के पश्चात ब्लॉक स्तर पर चुनाव करके इसी क्रम में जिला तथा राज्य के चुनाव करवाए जाएं और एक मजबूत लोकतांत्रिक कर्मचारी महासंघ प्रदेश में उभर कर सामने आए। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला कुल्लू के अध्यक्ष अमरचंद ने मांग की किसौरव वैद को प्रदेश संयोजक का दायित्व दिया जाए, पूरे हाउस ने खड़े होकर समर्थन दिया। सौरभ वैद को प्रदेश संयोजक बनाया गया और हाउस ने उन्हें सभी जिला के संयोजक की नियुक्ति तथा प्रदेश स्तर पर चुनाव व सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी भी सौंपी। सौरभ वैद ने कहा कि प्रदेश में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ मजबूती के साथ काम करेगा जिसके लिए आज से ही महासंघ की सदस्यता पूरे प्रदेश में शुरू कर दी जाएगी तथा 1 जुलाई से विभिन्न ब्लॉकों के चुनाव होंगे जो 15 जुलाई तक चलेंगे, 16 जुलाई से 31 जुलाई तक सभी जिला के चुनाव होंगे और 15 अगस्त से पहले राज्य स्तरीय चुनाव होंगे । उन्होंने कहा कि महासंघ का उद्देश्य कर्मचारियों की समस्याओं को सरकार के समक्ष उन्हें हल करवाना है जिसके लिए महासंघ आज ही अपने प्रयास शुरू करेगा l उन्होंने प्रदेश के सभी कर्मचारियों से भी अपील की है कि महासंघ की सदस्यता ग्रहण कर चुनाव का हिस्सा जरूर बने और प्रदेश में एक मजबूत अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का गठन में अपनी अहम भूमिका निभाए l इस मौके पर नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के राज्य अध्यक्ष व वन राजपत्रित कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, महासचिव शर्मा, जिला कांगड़ा के अध्यक्ष राजेंद्र मन्हास, जिला शिमला के अध्यक्ष विशाल शर्मा, जिला मंडी के अध्यक्ष लेखराज, जिला सोलन के अध्यक्ष अशोक ठाकुर, जिला चंबा के अध्यक्ष सुनील जरियाल, भू राजस्व व्यवस्था विभाग के राज्य अध्यक्ष शमशेर सिंह, उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी महासंघ जिला सिरमौर के अध्यक्ष जिलाध्यक्ष सुदेश तोमर, वन विभाग के राज्य महासचिव रजनीश ठाकुर, जिला कुल्लू अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्षअमरचंद, चालक कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलदेव, सुनील तोमर, स्वास्थ्य विभाग से प्यारे लाल, पशुपालन विभा जिला बिलासपुर महासचिव रजनीश, तकनीकी शिक्षा से सुनील शर्मा, आयुर्वेदा के महासचिव वीरेंद्र शर्मा, भू राजस्वधर्मेंद्र सिंह, उपायुक्त कर्मचारी संघ के राज्य सचिव रविकांत, लोक निर्माण विभाग जिला चंबा के अध्यक्ष दीपक भंगालिया, पर्यटन विभाग के राज्य अध्यक्ष रामेश्वर, सलाहकार कुलभूषण, स्वास्थ्य विभाग से संदीप, निशांत शर्मा, विनोद सिंगटा, जिला सोलन से मनदीप ठाकुर, नारायण हिमराल, राकेश राका, कृषि विभाग से नवीन, वन विभाग बिलासपुर के उपाध्यक्ष सुशील शर्मा इत्यादि कर्मचारियों ने भाग लिया।


















































