प्रदेश पुलिस पेंशनर्स की मीटिंग इस माह की 27 तारीख को ऊना में होगी। पुलिस पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन दक्षिणी रेंज मुख्यालय कुनिहार के प्रधान धनिराम तंवर ने प्रेस नोट के माध्यम से प्रदेश के सभी पुलिस पेंशनर से आग्रह किया है है कि वे 27 मार्च को सुबह 11 बजे ऊना जिले की आईआरबी बटालियन मुख्यालय बनगढ़ में ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित हों। इस बैठक में एसोसिएशन की मांगों पर विचार-विमर्श कर अगली रणनीति बनाई जाएगी। प्रदेश कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया भी प्रस्तावित है, उस पर भी चर्चा कर सबकी सहमति से आगामी कार्रवाई की जाएगी।
राजकीय उच्च विद्यालय कराड़ाघाट में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग व वन विभाग के सौजन्य से लघु नाटिका के माध्यम से वनों के संरक्षण का महत्व समझाया गया। कार्यक्रम में वनों के संरक्षण हेतु व लेंटाना घास को समाप्त करने के लिए किस प्रकार से हम कदम उठा सकते हैं और किस प्रकार से वनों को आग से बचा सकते हैं, इस बारे में विस्तृत जानकारी गीत संगीत के द्वारा दी गई। कार्यक्रम में सभी ने संकल्प लिया कि वे आगामी गर्मी के दिनों में वनों की आग से रक्षा करेंगे तथा लेंटाना घास को हटाने के लिए जो भी उपयोग कदम में होंगे उन्हें उठाएंगे। कार्यक्रम में वन विभाग दाड़लाघाट क़े वन परिक्षेत्र अधिकारी हीरालाल, वन खंड अधिकारी किशोरी लाल, विद्यालय के मुख्याध्यापक हरीश गुप्ता, वन विभाग के अधिकारी, समस्त अध्यापक, बच्चे व समस्त गांववासियों ने भाग लिया।
अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन द्वारा दसेरन में जल यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी तारा शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि पंचायत प्रधान मीना देवी व उपप्रधान पृथ्वी सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में पंचायत दसेरन व धुन्दन के विभिन्न गांव से स्वंय सहायता समूहों के सदस्यों ने भाग लिया। अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के कार्यक्रम प्रबंधक भूपेंद्र गांधी ने बताया की अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन द्वारा जल संकल्प माह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गांवों में इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करके लोगो को जल महत्व के बारे में जागरूक किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों द्वारा प्राकृतिक स्त्रोतों की साफ सफाई,गंदे पानी से होने वाले रोगों,जल संरक्षण एवं भूमिगत जलस्तर को बढ़ावा देने के लिए लोगों को जागरूक किया। भूपेंद्र गांधी ने बताया की पानी के प्राकृतिक स्त्रोत हमारी धरोहर है जिसको की हमें संजो कर रखना है साथ ही यह लोगो की जिम्मेवारी है कि इन स्त्रोतो की साफ सफाई व रखरखाव स्वयं करें। मुख्यातिथि खंड विकास अधिकारी तारा शर्मा ने कहा की अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन का जल संरक्षण प्रति यह एक सराहनीय कार्य हैं। उन्होंने कहा की फाउंडेशन द्वारा बनाए गए स्वंय सहायता समूहो के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश घर घर तक पहुंच रहा हैं जो की बहुत ही अच्छा कार्य है। इस अवसर पर पंचायत के प्रतिनिधि,ग्राम जलागम समिति के सदस्य एवं अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के कार्यकर्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है। बीते 24 घंटों में प्रदेश में कोरोना के 64 नए मामले सामने आए है। प्रदेश में लंबे समय के बाद सभी जिले इस संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। लाहौल स्पीति जिला, जो काफी समय से कोरोना मुक्त चल रहा था, बीते कल यहां भी कोरोना के 2 नए मामले पॉजिटिव मिले। इससे प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 232 हो गया है।स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, बीते कल सोलन जिला में सबसे ज्यादा 21 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है। इसके बाद सोलन जिले में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा बढ़ कर 57 पहुंच गया है। वहीं लोग राहत की सांस लेने लगे थे लेकिन रोजाना बढ़ते मामले लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है।कल सोलन जिला में सबसे ज्यादा 21 नए मरीज पॉजिटिव मिले।वहीं मंडी में 11,कांगड़ा में 10, शिमला में 8, किन्नौर और सिरमौर में 3-3, हमीरपुर और चंबा में 2-2, बिलासपुर, चंबा, कुुल्लू और उना में कोरोना संक्रमण का एक-एक नया मामला सामने आया।
पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर में गारबोलॉजी जागरूकता सप्ताह मनाया गया। जागरूकता सप्ताह के अतिरिक्त भी विद्यार्थियों को इको क्लब की ओर से समय-समय पर जागरूक किया जाता है। सभी प्रकार के कचरे को अलग-अलग श्रेणियों में रखने के विषय में विद्यालय में रह रहे शिक्षक परिवारों, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों एवं अन्य को जागरूक किया गया है। सभी आवासों को तीन अलग-अलग रंगों के कूड़ेदान उपलब्ध किए गए हैं। सभी को तीन अलग-अलग रंगों के लिफ़ाफ़े मासिक रूप से आवंटित किए जाते हैं, जिनमें वे कूड़े को संबंधित रंगीन लिफाफे में भरकर कूड़ेदान में ही डालते हैं। गारबोलॉजी जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत बच्चों को स्वच्छ और हरित पर्यावरण के रखरखाव के प्रति संवेदनशील बनाया गया। यह 'ज़ीरो वेस्ट'की दिशा में एक और प्रशंसनीय कदम है। पाइनग्रोव स्कूल पर्यावरण के अनुकूल क्रियाकलापों को बढ़ावा देने और प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन में दृढ़ता से विश्वास करता है। प्रातः कालीन सभा में सभी नेंपर्यावरण रख-रखाव की शपथ ली। इसके पश्चात सप्ताह भर के लिए जागरूकता गतिविधियों की एक श्रृंखला तैयार की गई, जिसकी एक कड़ी में इको क्लब के बच्चों द्वारा संतरे के छिलकों का उपयोग करके जैव एंजाइम निर्माण गतिविधि, स्वच्छता अभियान और जल सदुपयोग सिखाने हेतु जल स्रोतों के पास उपस्थित स्वयंसेवकों के प्रदर्शन के साथ समुचित तरीके से हाथ धोने को बढ़ावा देना शामिल था। बच्चों द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर आधारित सुंदर और अर्थपूर्ण ग्रीटिंग कार्ड बनाए गए। पूरे सप्ताह के दौरान, बच्चों को पाइनग्रोव स्कूल में अपशिष्ट निपटान, उपयुक्त अपशिष्ट प्रबंधन के बारे में जागरूक किया गया।
अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन आईटीआई दाड़लाघाट में विश्व जल दिवस के मौके पर जागरूक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों को जल संरक्षण और उसकी महत्व के बारे में जागरूक किया गया। प्रशिक्षक नंदलाल वर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों को जल संरक्षण के बारे में बताया तथा इस मुहिम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने जल संरक्षण के लिए आवश्यक उपायों के बारे में बताया जो कि हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में हमें अपनाने चाहिए। कार्यक्रम में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें भाषण प्रतियोगिता, स्लोगन, लेखन प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग, गीत और नाटक इत्यादि का आयोजन किया गया। इनके द्वारा जल संरक्षण की महत्वपूर्ण जानकारी को आसान और मनोरंजक बनाया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए इनाम भी वितरित किए। संस्थान के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने छात्रों को व्यावहारिक रूप से जल संरक्षण के उपायों को अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा बताया कि किस प्रकार हम एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में छोटे-छोटे उपायों को अपनाकर बड़ी मात्रा में जल का संरक्षण कर सकते हैं और अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए इसे बचा कर रख सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के समस्त प्रशिक्षक उपस्थित रहे।
साईं इंटरनेशनल स्कूल में आज विश्व जल दिवस मनाया गया। विश्व जल दिवस 22 मार्च को आयोजित एक वार्षिक संयुक्त राष्ट्र दिवस है, जो पानी के महत्व पर प्रकाश डालता है। इस अवसर पर साईं इंटरनेशनल स्कूल ने छात्रों के लिए क्राउन मेंकिग, रिस्ट बैंड, स्लोगन राइटिंग और पोस्टर मेकिंग आदि विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया। जूनियर कक्षाओं के बच्चे नीले रंग के परिधानों में आए। विद्यालय के चेयरमैन रमिंदर बावा ने छात्रों को विश्व जल दिवस के अवसर पर जल का सही उपयोग करने व दुरुपयोग न करने का संदेश दिया। विश्व जल दिवस 2023 की थीम को परिवर्तन से जोड़ा गया है। इस साल ‘परिवर्तन में तेजी’ को थीम बनाया गया है।
चैत्र नवरात्रों के साथ आज हिंदू नव वर्ष का भी शुभारंभ हुआ। कुनिहार नगर में बड़े हर्षोउल्लास के साथ हिंदू नव वर्ष मनाया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों व क्षेत्रवासियों ने पूरे कुनिहार क्षेत्र को दुल्हन की तरह सजा रखा है। हर जगह बैनर व भगवा ध्वज लहरा रहे हैं। स्वयंसेवकों व क्षेत्रवासियों ने सुबह 5 बजे ठाकुरद्वारा मंदिर से भजन-कीर्तन करते हुए पूरे कुनिहार बाजार से होते हुए तालाब मंदिर तक प्रभात फेरी निकाली। सभी ने एक-दूसरे को नवरात्रों व नव वर्ष की बधाई दी। संघ के स्वयंसेवकों द्वारा ठाकुरद्वारा मंदिर परिसर में आद्य सरसंघचालक प्रणाम कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसमें काफी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है। बीते 24 घंटों में प्रदेश में कोरोना के 58 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है। हालाँकि 37 मरीज ठीक भी हुई हैं, लेकिन इससे प्रदेश में एक्टिव कोरोना के मामलों का आंकड़ा 193 के पास पहुंच गया है। मिली जानकारी के अनुसार 1 हफ्ते के भीतर ही प्रदेश में कोरोना के नए मामलों में भारी उछाल दर्ज किया गया है। बीते 14 मार्च को प्रदेश में कोरोना के 100 सक्रिय मरीज थे। 21 मार्च तक 193 मामले हो गए, लेकिन इस संक्रमण से 24 घंटे में किसी व्यक्ति की जान नहीं गई है। लोग भी राहत की साँस लेने लगे थे जब 31 जनवरी को हिमाचल पूरी तरह से कोरोना मुक्त हो चुका था। करीब 2 महीने के भीतर हिमाचल में कोरोना संक्रमण ने एकदम से रफ्तार पकड़ी है।
बुधवार से चैत्र नवरात्र के साथ ही हिंदू नववर्ष भी आरंभ होगा। कुनिहार नगर में नववर्ष को धूमधाम से मनाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तैयारी जोरों पर है। स्वयंसेवकों द्वारा पूरे नगर को बैनरों व भगवा ध्वजों से सजाया जा रहा है। एक स्वयंसेवक ने बताया कि यह नववर्ष बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बताया कि 22 मार्च को नववर्ष पर कार्यक्रम का आयोजन ठाकुरद्वारा मंदिर परिसर हाटकोट में किया जा रहा है। इसमें प्रातः 4 बजकर 50 मिनट पर मंदिर से पूरे नगर कुनिहार में भजन कीर्तन करते हुए प्रभात फेरी निकाली जाएगी। उसके उपरांत ठाकुरद्वारा मंदिर के हॉल में अन्य कार्यक्रम होंगे। रात को सभी अपने-अपने घरों में दीये जलाकर नववर्ष मनाएंगे।
दावटी पंचायत में पंचायत स्तर के कांग्रेस मंडल का गठन मंडल अध्यक्ष अर्की कांग्रेस सतीश कश्यप की उपस्थिति में सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में कई सदस्यों को पदाधिकारी बनाया गया, जिनमें अध्यक्ष पद के लिए लछि राम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजलाल कोषाध्यक्ष, हीरा लाल, उपाध्यक्ष दीप राम, राजेंद्र शर्मा को महासचिव, मुकेश शर्मा को सचिव, संतलाल व दिनेश कौंडल को सरंक्षक, सुरेश मुख्य संरक्षक, बाबू लाल, मस्तराम सलाहकार, कृष्णचंद, परमानंद प्रेस सचिव, मनोहर उपाध्यक्ष, उषा देवी, प्रेम लता मुख्य सलाहकार, इंदिरा शर्मा सचिव, नवीन एवं हीरा सिंह कौंडल मुख्य सलाहकार एवं को नियुक्त किया गया।
The Department of Biotechnology and Bioinformatics, Jaypee University of Information Technology, Waknaghat, Solan (H.P.) inaugurated a five Day Hands-on Workshop “Next generation sequencing data analysis" on March 20, 2023. This five-day workshop attracted participants from more than five states to JUIT. A total of 26 students participated from various prestigious institutes such as AIIMS-New Delhi, IITDhaward, HFRI-Shimla, Graphic Era University, Singhania University, DAV CollegeChandigarh, JIIT-Noida, Sharda University-NOIDA, Chandigarh University, SHUATSPrayagraj. The inaugural session of this workshop was embraced by our chief guest, Dr. Amit Kumar Singh, Senior Scientist, ICAR-National Bureau of Plant Genetic Resources, New Delhi, Dean of Academics, JUIT, Prof. Ashok Kumar Gupta, Head of Department of Biotechnology & Bioinformatics, JUIT, Prof. Sudhir Kumar, other department HODs, all faculty members of JUIT. Honorable Vice Chancellor of JUIT, Prof. Rajendra Kumar Sharma, and Registrar, JUIT, Maj. Gen. Rakesh Bassi also extended their best wishes to the participants and the coordinators of this workshop. The workshop was coordinated by Dr. Jata Shankar & Dr. Shikha Mittal from the Department of Biotechnology and Bioinformatics, JUIT, Waknaghat, Solan.
शूलिनी यूनिवर्सिटी ने 'शूलिनी लिटरेचर फेस्टिवल' का आयोजन किया। फेस्टिवल में पेंटिंग प्रतियोगिताओं के अंतर्गत विभिन्न शीर्षकों पर आधारित प्रतिस्पर्धा में अनेक विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। पाइनग्रोव स्कूल की कक्षा 12 विज्ञान संकाय की प्रांजल चाहर, कक्षा 10-अ की वृंदा अरोड़ा, कक्षा 8-स की वाणी सिंगला एवं 7-ब की दीपांगना वर्मा ने भी प्रतिस्पर्धा में अपने विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। एक-दूसरे को पछाड़ने एवं प्रतियोगिता को जीतने में सभी जूझ रहे थे। सभी प्रतिभागी विषयों को अत्यंत प्रभावी ढंग से चित्रित करने में मशगूल थे। प्रतियोगिता में अपने हुनर को सर्वोपरी साबित करके पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर की कक्षा 12 विज्ञान संकाय की प्रांजल चाहर ने प्रथम स्थान अर्जित किया। मेज़बान शूलिनी यूनिवर्सिटी की 'शूलिनी लिटरेचर फेस्टिवल' समिति द्वारा प्रांजल चाहर को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र से नवाज़ा गया। पाइनग्रोव स्कूल के हेड ऑफ़ कल्चरल अफेयर्स मिस्टर विशाल गौरी, हेड टीचर मिस्टर संजय चौहान, हेड एलीमेंट्री डॉ. किरण अत्री, हेड ऑफ स्पोर्ट्स मिस्टर सुरेंद्र मेहता, हेड ऑफ़ पेस्टोरल केयर मिस्टर सुनील वर्मा एवं विद्यालय के कार्यकारी निदेशक कैप्टेन एजे सिंह ने भी विजेता को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
शूलिनी विश्वविद्यालय परिसर में 7वें पुष्प महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन नौणी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) राजेश्वर सिंह चंदेल ने किया। रॉयल हॉर्टिकल्चरल सोसाइटी के सदस्य और एक प्रसिद्ध कृषक डीएस पुरी भी उत्सव में उपस्थित थे और उन्होंने आगंतुकों और खरीदारों को पौधों को संभालने और देखभाल करने के तरीके पर निर्देशित किया। वेस्ट मटेरियल से बने इको-फ्रेंडली इन-हाउस क्रिएटेड पॉट्स की लॉन्चिंग काफी हिट रही। आगंतुकों ने यह भी सीखा कि वे हर दिन मिलने वाली बेकार सामग्री से बर्तन कैसे बनाते हैं। आगंतुकों को के लिए एक हेल्पडेस्क की भी व्यवस्था की गई थी कि वे अपने घरों में पौधों को कैसे उगा सकते हैं और उनका प्रचार-प्रसार कर सकते हैं। सभी उम्र के आगंतुकों का मनोरंजन करने के लिए विभिन्न प्रकार के फूड स्टॉल, मजेदार खेल, ध्यान और योग सत्र और अन्य गतिविधियों की भी योजना बनाई गई थी। पाइनग्रोव इंटरनेशनल स्कूल धर्मपुर की प्रांजल चाहर ने जीती पेंटिंग प्रतियोगिता फ्लावर फेस्टिवल में पेंटिंग और फ्लावर अरेंजमेंट प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, पेंटिंग प्रतियोगिता की विजेता पाइनग्रोव इंटरनेशनल स्कूल धर्मपुर की प्रांजल चाहर रहीं। वंही, सेंट ल्यूक स्कूल सोलन की सान्वी शर्मा और यशिता परमार ने पुष्प व्यवस्था जीती। शूलिनी विश्वविद्यालय के सहायक निदेशक लैंडस्केप और मुख्य रचनात्मकता अधिकारी सुरेश शर्मा ने कहा कि विभिन्न प्रकार के गमलों में विभिन्न प्रकार के फूलों और सजावटी पौधों का प्रदर्शन किया गया। उन्होंने आगे कहा कि फूलों के उत्सव में 1,000 से अधिक आगंतुक शामिल हुए।
पावर हाउस जिम दाड़लाघाट के पाॅवरलिफ्टिंग खिलाड़ियों ने शिमला के कालीबाड़ी हाॅल में आयोजित पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग की 75-85 किलोग्राम वेट कैटगरी में अपनी प्रतिभा दिखाते हुए अजय ठाकुर ने मिस्टर हिमाचल का स्वर्ण पदक जीता व 66-74 किलोग्राम वेट कैटगरी वर्ग में जोगिंद्र ठाकुर (चिंटू) ने रजत पदक हासिल किया। वहीँ, हरलीन सोनी ने महिला वर्ग पावरलिफ्टिंग में ओवरआल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। जिम के कोच अजय ठाकुर ने विजेता खिलाड़ियों को क्षेत्र का नाम रोशन करने पर बधाई दी और उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की है।
कुनिहार की प्रशिद्ध प्राचीन शिव तांडव गुफा में गुफा विकास समिति द्वारा क्षेत्र वासियो के लिए विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। इसमें सैंकड़ो लोगो ने खीर, मालपुआ व अन्य लजीज व्यंजनों का आनन्द लिया। समिति अध्यक्ष राम रत्न तनवर ने बताया कि आज गुफा में रविवार से चल रहे दो दिवसीय रामचरितमानस कथा पाठ को हवन व पूर्णाहुति के साथ विराम दिया गया। उन्होंने कहा कि समिति व शम्भू परिवार के सौजन्य से क्षेत्रवासियों के लिए भण्डारे का आयोजन किया गया। सैंकड़ो शिव भक्तों ने भंडारा ग्रहण किया। इस अवसर पर समिति उपाध्यक्ष रितु ठाकुर, सचिव जोगिंदर कंवर, आचार्य हेमंत शर्मा, गुमान कंवर, मनु भारद्वाज, जयपाल, कार्तिक, देव, सोनू, दलीप ठाकुर आदि मौजूद रहे।
उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सोलन के कार्यालय में 27 को प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक कला, नान मेडिकल तथा मेडिकल के पदों को अध्यापक पात्रता परीक्षा में उत्र्तीण अभ्यार्थियों में से बैच वाईज़ अनुबंध आधार पर भरने के लिए काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। यह जानकारी उप निदेशक शिक्षा प्रारम्भिक सोलन ने आज यहां दी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक कला के कुल 7, नॉन मेडिकल वर्ग के कुल 39 तथा मेडिकल वर्ग के कुल 6 पद अनुबंध आधार पर पात्रता के अनुसार भरे जाएंगे। उन्होंने कहा कि टीजीटी अध्यापक कला के अनुसूचित जाति स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए 4 पद, अन्य पिछड़ा श्रेणी वर्ग के 2 पद तथा अनुसूचित जनजाति श्रेणी के 1 पद के लिए, टी.जी.टी अध्यापक नान मेडिकल के अनारक्षित श्रेणी में 13 पद, आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के 4 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के 06 पद, अनुसूचित जाति बी.पी.एल श्रेणी का 1, अनुसूचित जाति स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए 3 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के 6 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग बी.पी.एल श्रेणी का 1 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के 2 पद, अनुसूचित जनजाति के 2 पद तथा अनुसूचित जनजाति बी.पी.एल श्रेणी का 1 पद भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि टी.जी.टी मेडिकल के लिए अनुसूचित जाति स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए 3 पद, अनुसूचित जनजाति के 2 पद तथा अन्य पिछड़ा वर्ग स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए 1 पद भरा जाएगा। इन सभी पदों के लिए काउंसलिंग 27 मार्च को उप निदेशक शिक्षा प्रारम्भिक सोलन के कार्यालय में होगी। उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ने कहा कि इन सभी पदों की काउंसलिंग के लिए रोज़गार कार्यालय द्वारा प्रस्तुत मांग पत्र के आधार पर कांउसलिंग पात्र उम्मीदवारों को प्रेषित कर दिए गए हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा के सोलन कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01792-230440 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
पट्टाबरावरी पंचायत के प्राचीन दुर्गा माता मंदिर परिसर में नवरात्रों के पर्व पर 24 मार्च से 31मार्च 2023 तक आठ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन दुर्गा माता मंदिर कमेटी द्वारा किया जाएगा। यह निर्णय कमेटी द्वारा आयोजित बैठक में लिया गया। कमेटी अध्यक्ष राम कौशल ने जानकारी देते हुए कहा कि बैठक में निर्णय लिया गया की कथावाचक प्रसिद्ध आचार्य हितेंद्र शर्मा शास्त्री पठिया श्रीमद् भागवत कथा की दिव्य गाथाओं का गुणगान करेंगे। उन्होंने बताया कि 24 मार्च शुक्रवार को दोपहर 1 बजे कलश यात्रा के साथ पुराण व आचार्य का स्वागत किया जाएगा। कलश स्थापना के बाद सांय 4 बजे से 6 बजे तक कथा प्रवचन होगा। 25 मार्च शनिवार से 30 मार्च तक कथा प्रवचन का समय दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। कथा के पश्चात प्रतिदिन प्रसाद व भंडारे का समय सांय 4 से 6 बजे तक रहेगा। इसी तरह 31मार्च को सुबह 10:30 बजे हवन व पूर्णाहुति का कार्यक्रम होगा तथा 11 से 1 बजे तक कथा प्रवचन होगा व कथा विराम के बाद क्षेत्रवासियों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। अध्यक्ष ने बताया कि कमेटी में लगभग 60 सदस्य है जो कार्यक्रम को सफल बनाने में लग गए हैं। बैठक में कमेटी के उपाध्यक्ष सुखराम, मुख्य सलाहकार डीडी कश्यप , महासचिव मदन शर्मा ,हंसराज शर्मा कोषाध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, जगदीश शर्मा, अमरचंद कौंडल ,नरेश ठाकुर, जगदीश, सोहनलाल शर्मा, रामचंद्र शर्मा ,ओम प्रकाश, किशन दास शर्मा, गोपाल दास शर्मा ,मोहित शर्मा आदि सदस्य मौजूद रहे।
सोलन ज़िला के अर्की विधानसभा क्षेत्र के दाड़लाघाट में 14 करोड़ रुपये की लागत से पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट प्रशिक्षण संस्थान स्थापित किया जाएगा। यह जानकारी गत सांय मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने ग्राम पंचायत कयारड़ में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए दी। इससे पूर्व, उन्होंने ग्राम पंचायत कयारड़ में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 205 पर 2.50 लाख रुपये की लागत से निर्मित नलाग से गांव गानणा तक निर्मित सम्पर्क मार्ग का लोकार्पण किया। संजय अवस्थी ने कहा कि क्षेत्र में पेयजल समस्या समाप्त करने के लिए शीघ्र ही ग्राम पंचायत हनुमान बड़ोग में योजना का संवर्द्धन किया जाएगा। इस संवर्द्धन कार्य पर 4.50 करोड़ रुपये व्यय होंगे। ग्राम पंचायत कयारड़ व दसेरन को इस योजना के साथ जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी राजकीय आदर्श डे-बोर्डिंग विद्यालय स्थापित करने पर 20 करोड़ व्यय किए जाएंगे। यहां बच्चों को उनके घर के समीप बेहतर शिक्षा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को गुणवतायुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार ने राजकीय महाविद्यालय अर्की में इस शैक्षणिक सत्र से अंग्रेजी तथा इतिहास की स्नातकोत्तर कक्षाएं आरम्भ करने का निर्णय लिया है। मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि दाड़लाघाट में स्थापित किए जाने वाले पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट प्रशिक्षण संस्थान के लिए केन्द्र सरकार द्वारा प्रथम किश्त के रूप में 4.50 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। यह हिमाचल का प्रथम संस्थान होगा। संजय अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के लिए व्यवस्था परिवर्तन का आश्य जन-जन के सुख एवं प्रदेश के संपूर्ण विकास से है। मुख्यमंत्री ने अपने पहले ही बजट में न केवल समाज के सभी वर्गों का ध्यान रखा है अपितु चुनाव पूर्व लोगों से किए गए वायदे के अनुरूप 10 गारंटीयों को पूरा करने की दिशा में भी कदम बढ़ाए है। कांग्रेस द्वारा दी गई गारंटी के अनुरूप बजट में प्रावधान किया गया है कि 18 वर्ष से 59 वर्ष आयुवर्ग की 02 लाख 31 हजार महिलाओं को प्रथम चरण में 1500 रुपये प्रतिमाह सामाजिक सुरक्षा के रूप में प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र के वासियों की मांग के अनुरूप मुख्यमंत्री ने न केवल अंबुजा सिमेंट कम्पनी विवाद को सुलझाया अपितु पहली बार कम्पनी प्रबंधन के साथ ट्रकों के माल-भाड़े के किराए को लेकर समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया गया। इससे ट्रक ऑपरेटरों के साथ-साथ स्थानीय जनता के हित भी सुरक्षित रहेंगे। संजय अवस्थी ने इस अवसर पर स्थानीय ग्राम पंचायत की मांग पर विभिन्न विकास कार्यों के लिए 08 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग 205 पर नलाग से रत्न लाल के घर तक संपर्क मार्ग के शेष कार्य, सम्पर्क मार्ग गानणा पर पार्किंग स्थल, गानणा गांव में वर्षा शालिका एवं पार्किंग स्थल, गांव थाच में मोक्ष धाम व गानणा में वर्षा शालिका तथा राष्ट्रीय राजमार्ग 205 से थाच गांव तक सम्पर्क मार्ग की सोलिंग व मार्ग को पक्का करने के लिए धनराशि स्वीकृत की।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि सोलन में राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप निर्माणाधीन मल्टी सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल पर्यटकों, सोलन के साथ लगते अन्य जिलों के लिए जीवन प्रदाता बनेगा। डॉ. शांडिल ने यह बात गत सायं सोलन के कथेेड़ में निर्माणाधीन मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के कार्य का निरीक्षण कि दौरान कही। उन्होंने निर्माण कार्य को 2 वर्ष में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुर्घटना एवं अन्य आपातकालीन स्थितियों में रोगियों को बेहतर एवं त्वरित उपचार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से इस अस्पताल में तृतीय स्तर के ट्रामा सेंटर का निर्माण भी किया जाना है। यहीं हेलीपैड भी निर्मित किया जाएगा, ताकि आपात स्थिति में रोगियों को एयर एंबुलेंस से शीघ्र यहां पंहुचाकर उपचार प्रदान किया जा सके। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल भवनों के निर्माण में गुणवत्ता का पूर्ण ध्यान रखा जाए और ट्रामा सेंटर की छत पर हेलीपैड निर्माण की संभावनाएं तलाशी जाएं। उन्होंने कहा कि 90.33 करोड रुपए की लागत से 39 बीघा भूमि पर निर्मित होने वाले इस 8 मंजिला अस्पताल में 200 बिस्तर युक्त मल्टी स्पेशिएलिटी सुविधा तथा 50 बेड का मातृ शिशु अस्पताल बनाया जा रहा है। अस्पताल निर्माण के लिए प्रथम चरण में 29 करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी गई है। डॉ. शांडिल ने इसके उपरांत राजकीय प्राथमिक पाठशाला कथेेड़ में 10 लाख रुपए की लागत से निर्मित किए जा रहे खेल मैदान का निरीक्षण भी किया तथा इसे 2 माह के भीतर तैयार करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, नगर निगम सोलन के पार्षद सरदार सिंह ठाकुर, जिला कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष शिव कुमार, कांग्रेस प्रवक्ता कुशल जेठी, खण्ड कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएल वर्मा, लोक निर्माण तथा शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन दक्षिणी रेंज मुख्यालय कुनिहार के प्रधान धनीराम तंनवर एवं कार्यकारिणी सदस्यों दिप राम ठाकुर, ओम प्रकाश कंवर, शमशेर सिंह, जगदीश गर्ग, ओम ठाकुर, नागेंद्र ठाकुर, रतिराम शर्मा, लेख राम काईथ, श्याम लाल ठाकुर, सतपाल शर्मा, अजमेर सिंह, श्यामलाल भाटिया, संतराम चंदेल, जगदीश चौहान, आशा राणा, बीना देवी, पुष्पा सुद इत्यादि ने अपने संयुक्त बयान में सरकार से मांग की है कि पिछली सरकार ने एक क़िस्त नए वेतनमान की अदा की थी। उसके बाद नई सरकार आने पर न डीए दिया जा रहा है, न ही बाकी बची हुई किस्तें दी जा रही हैं। एसोसिएशन सरकार से मांग करती है कि पुलिस पेंशनर को जल्दी से एकमुश्त एरियर की किस्त व डीए की अदायगी की जाए। कहा कि बार-बार एसोसिएशन की मांग करने पर भी सरकार व पुलिस विभाग फौजी कैंटीन की तर्ज पर अपने विभाग की मोबाइल कैंटीन के बारे कोई विचार नहीं कर रहा है। पुलिस लाइन सोलन कई गांव से 100 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है, जहां पर इतना खर्च करके पेंशनर समान लेने नहीं आ सकते।
जिला नंबरदार यूनियन सोलन का एक प्रतिनिधिमंडल यूनियन के प्रधान राजेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में सीपीएस संजय अवस्थी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, सीपीएस संजय अवस्थी, सीपीएस राम कुमार चौधरी और राजस्व मंत्री का नंबरदारों का मानदेय बढ़ाने पर धन्यवाद किया। यूनियन सदस्यों ने संजय अवस्थी को शॉल व टोपी देकर सम्मानित किया। अध्यक्ष ने बताया कि संजय अवस्थी ने नंबरदारों की बात को ध्यानपूर्वक सुना व भरोसा दिलाया कि नंबरदारों की जो भी समस्या होगी, उसे जल्द हल किया जाएगा। इस अवसर पर जिला प्रधान राजेंद्र ठाकुर, अर्की यूनियन के प्रधान चमन सिंह, प्रदीप ठाकुर, मदन सिह, देवेंद्र तंवर, श्याम लाल, नीम चंद, पदमसिह, प्रताप ठाकुर आदि मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश में एनजीओ फेडरेशन के गठन बारे जल्द चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जलशक्ति विभाग अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष एलडी चौहान ने कहा कि पूर्व मान्यता प्राप्त एनजीओ फेडरेशन का कार्यकाल समाप्त हो जाने के उपरांत संवैधानिक तरीके से उसके प्रदेशाध्यक्ष को पत्र दिया गया था। उनसे 15 दिन के भीतर चुनाव की घोषणा करने की अपील की गई थी, जिसमें विफल हो जाने पर स्वतंत्र तौर पर अपने स्तर पर चुनाव करवाने की भी बात कही गई। प्रदेशाध्यक्ष इस प्रक्रिया पर कोई भी कार्रवाई करने में विफल रहे, जिस पर पुनः उनको पत्र दिया तथा अपने स्तर पर स्वतंत्र तौर पर चुनाव करवाने की घोषणा की गई। मामले की विस्तृत रिपोर्ट मुख्यमंत्री सहित अतिरिक्त मुख्य सचिव कार्मिक को भी प्रेक्षित की गई, जो कि महासंघ के गठन की संवैधानिक प्रक्रिया है और महासंघ के अस्तित्व को कायम रखने के लिए आवश्यक थी। चौहान ने कहा कि इस मर्तबा एक ऐसे महासंघ का गठन किया जाएगा, जिसमें हर दल की सरकार में कर्मचारियों के मुद्दों को उठाने वाले कर्मचारी नेताओं के हाथों में कमान सौंपी जाएगी। सिर्फ चंद समय के लिए कुर्सी की अभिलाषा के चक्कर में कर्मचारियों के हितैषी बनने वालों के हाथों प्रदेश के कर्मियों की कमान सौंपना इस वर्ग के साथ अन्याय है। फेडरेशन के गठन की विशेष बात यह रहेगी कि इसमें किसी राजनीतिक व्यक्ति को सीधे तौर पर इन्वॉल्व नहीं किया जाएगा, क्योंकि एनजीओ फेडरेशन गैरराजनीतिक संगठन है और इसका सीधा नकारात्मक असर कर्मियों पर पड़ता है तथा सरकार की छवि भी खराब होती है।
मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने कहा कि वर्तमान सरकार का मुख्य उद्देश्य हिमाचल प्रदेश को वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनाकर राज्य का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित बनाना है। संजय अवस्थी गत सांय अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरली और चिल्लड़ में जन समस्याओं के निवारण के उपरांत उपस्थित जन समूह को संबोधित कर रहे थे। संजय अवस्थी ने इससे पूर्व ग्राम पंचायत सरली में स्थानीय युवक मंडल द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होेंने इससे पूर्व ग्राम पंचायत सरली में मां नैना देवी माता मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने ग्राम पंचायत चिल्लड़ में माता शेरां वाली माता मंदिर में झंडा अर्पित किया और सभी के सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की। अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के संवेदनशील नेतृत्व में राज्य सरकार वित्तीय अनुशासन अपनाकर प्रदेश को आर्थिक संकट से उबारने के लिए कार्यरत है। उन्होंने कहा कि हिमाचल को हरित ऊर्जा से परिपूर्ण राज्य बनाना इस दिशा में अत्यन्त महत्वपूर्ण है। ग्रीन एनर्जी से युक्त हिमाचल भविष्य में इस दिशा में देश को राह दिखाएगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि हिमाचल को आत्मनिर्भर एवं खुशहाल बनाने में प्रदेश सरकार को सहयोग प्रदान करें और राज्य सरकार की योजनाओं से लाभ उठाएं। अवस्थी ने युवाओं से आग्रह किया कि खेल एवं व्यायाम के माध्यम से स्वयं को अनुशासित और ऊर्जावन बनाएं तथा सदैव नशे से दूर रहेें। उन्होंने सरली युवक मण्डल को क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए बधाई दी और आशा जताई कि युवक मंडल भविष्य में और वृहद स्तर पर प्रतियोगिता को आयोजित करेगा। उन्होंने विजेताओं को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप, जिला कांग्रेस समिति सोलन के सचिव प्यारे लाल, खंड कांगेस समिति अर्की महासचिव कमलेश शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष विमला ठाकुर, ग्राम पंचायत चिल्लड़ के प्रधान मदन, ग्राम पंचायत दिग्गल के प्रधान पवन कुमार, ग्राम पंचायत सरली के प्रधान शंकर लाल, ग्राम पंचायत बड़ोग के प्रधान सुरेंद्र कुमार, ग्राम पंचायत क्यार कनैता के प्रधान रघुराज पराशर, अन्य पंचायत प्रतिनिधि, अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू में अंतर्सदनीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में चिनार, देवदार, टीक और ओक सदन के खिलाड़ियों ने भाग लिया। कनिष्ठ वर्ग में देवदार सदन ने अपने लीग मैचों में टीक सदन, चिनार सदन और अंत में ओक सदन को पटखनी देकर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के अंतिम लीग मैच में कनिष्ठ वर्ग के टीक सदन और चिनार सदन के मध्य खेला गया मैच रोमांचक रहा। आधे समय तक दोनों टीमों के खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा लगी रही। मैच के दूसरे हाफ में चिनार सदन के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए टीक सदन को मात दी। वहीँ वरिष्ठ वर्ग में चिनार सदन ने अपने लीग मैच में ओक सदन, टीक सदन और अंत में देवदार सदन को हराकर प्रतियोगिता में अपने वर्ग में प्रथम स्थान पर रहा लेकिन अंक तालिका के आधार पर देवदार सदन को विजेता घोषित किया गया। इसके साथ-साथ चारों सदनों की लड़कियों ने भी शानदार खेल दिखाकर अपने सदन की अंक तालिका में वृद्धि करवाई। लड़कियों के अंतिम लीग में ओक सदन की लड़कियों ने देवदार सदन की लड़कियों को हराकर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अर्जित किया। प्रतियोगिता में चारों सदनों की सराहना की गई क्योंकि सभी सदनों के खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। अंक तालिका के आधार पर अंत में देवदार सदन ने अंतर्सदनीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता अपने नाम की। अंतर्सदनीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के अभिनिर्णायक जय सिंह रहे और स्कोरिंग की ज़िम्मेदारी विनीत ठाकुर को सौ़पी गई। अंत में विजयी सदन के विद्यार्थियों को मंच पर हेड ऑफ़ स्कूल कैप्टेन रेणु शर्मा, के द्वारा पुरुस्कृत किया गया और उन्होंने सभी खिलाड़ियों से फाइनल तक पहुंचने के सफ़र पर बातचीत करके सभी से व्यक्तिगत रूप में मिलकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर हेड ऑफ़ स्कूल कैप्टेन रेणु शर्मा, हेड टीचर पंकज शर्मा और गतिविधि प्रभारी गुरप्रीत सिंह उपस्थित रहे।
प्रारंभिक शिक्षा खंड सोलन के कार्य क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न प्ले स्कूल एवं नए खोले जाने वाले प्ले स्कूलों को 31 मार्च तक संबद्धता के लिए इमर्जिंग हिमाचल पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यह जानकारी आज यहां खंड प्रारंभिक अधिकारी सोलन हरी राम चंदेल ने दी। उन्होंने कहा कि 31 मार्च तक इमर्जिंग हिमाचल पोर्टल पर ही पहली से पांचवी कक्षा तक के सभी निजी विद्यालयों एवं नए खोले जाने वाले विद्यालयों को भी सम्बद्धता प्राप्त करने एवं नवीनीकरण के लिए आवेदन करना होगा। यह आवेदन इस पोर्टल के माध्यम से खण्ड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी सोलन को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिना संबद्धता प्राप्त सभी प्ले विद्यालयों को आवेदन करना आवश्यक है। अधिकारी ने कहा कि शिक्षा खंड सोलन के प्रथम कक्षा से जमा दो कक्षा तक के सभी निजी विद्यालयों को निर्देश दिए गए है कि वे अपने-अपने विद्यालय में सामाजिक रूप से कमज़ोर वर्गों के उन छात्र-छात्राओं की सूचना तैयार रखेंगे जिन्हें योजना के तहत 25 प्रतिशत आरक्षण मिलना है और जिन्हें इस आरक्षण के तहत विद्यालय में प्रवेश दिया गया है। हरी राम चंदेल ने कहा कि इस संबंध में खण्ड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालयों का दौरा कर जानकारी प्राप्त की जाएगी। यह भी सुनिश्चित बनाया जाएगा कि विभिन्न विद्यालय योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने कहा कि इस विषय में किसी भी प्रकार की सूचना अथवा जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 94184-59600 पर संपर्क किया जा सकता है।
राजकीय महाविद्यालय सोलन ने आज वार्षिक पारितोषिक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कि रूप में सोलन से विधायक (कर्नल) धनीराम शांडिल ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर की गई। इसके उपरान्त बीए तृतीय वर्ष की छात्रा कृतिका अत्री ने शास्त्रीय नृत्य से सबका मन मोह लिया। साथ ही संगीत विभाग के छात्रों ने सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। महाविद्यालय के शैक्षणिक, गैर- शैक्षणिक, पीटीए, ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन और छात्र-छात्राओं की ओर से महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रीटा शर्मा ने मुख्य अतिथि तथा अन्य सभी वरिष्ठ और गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया गया। प्राचार्य डॉ. रीटा शर्मा ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय सोलन प्रदेश का एक उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान है, जो लगभग 4105 छात्र- छात्राओं को विभिन्न संस्थानों में शिक्षा दे रहा है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश में असीमित संभावनाएं हैं। सोलन का जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक प्रदेश के सहकारी बैंक क्षेत्र में अपनी बेहतर कार्यप्रणाली के लिए जाना जाता है। डाॅ. शांडिल आज जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक सोलन में बैंक के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुकेश शर्मा के साथ सहकारिता क्षेत्र एवं सोलन तथा साथ स्थित ज़िलों में बैंक की सेवाओं को सुदृढ़ करने के संदर्भ में विचार-विमर्श कर रहे थे। डाॅ. शांडिल ने इस अवसर पर मुकेश शर्मा को बधाई देते हुए आशा जताई कि उनके नेतृत्व में जोगिंद्रा केंद्रीय उन्नति के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि जोगिन्द्रा सहकारी बैंक को न केवल आमजन तक अपनी पहुंच को अधिक प्रभावी बनाना होगा, अपितु स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण आर्थिकी को मज़बूत करने के लिए भी अधिक प्रयास करने होंगे। उन्होंने आशा जताई कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं निदेशक मण्डल तथा बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहायोग से इस दिशा में आशातीत सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि बैंक को यह प्रयास करना चाहिए कि ज़िला के विभिन्न सरकारी एवं अर्ध-सरकारी विभागों के खातें बैंक की शाखाओं में हों। बैंक के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने डाॅ. कर्नल धनी राम शांडिल का स्वागत किया और उन्हें बैंक की कार्यप्रणाली से अवगत करवाया। इस अवसर पर ज़िला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष शिव कुमार, प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव कुशल जेठी, खंड कांग्रेस समिति के उपाध्यक्ष संजीव ठाकुर, उपाध्यक्ष रजत थापा, कांग्रेस पार्टी के अजय वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी, बैंक के अधिकारी व कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
भाजयुमो सोलन मंडल अध्यक्ष रोहित भारद्वाज ने शनिवार को बजट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में कुछ भी नया देखने को नहीं मिला है। जो भी घोषणाए की गईं, उसके लिए पैसे कहा से आयेंगे, उसकी बिलकुल भी चिंता नहीं की गई है। वर्तमान बजट में आय और व्यय को देखते हुए करीब 6,000 करोड़ का घाटा इस वर्ष होने वाला है, इसके लिए आय के स्त्रोत कहां से बनेंगे, उस पर सरकार द्वारा कुछ भी गंभीर कदम नहीं उठाए गए हैं। अपने घोषणा पत्र के में युवाओं को रोजगार तथा महिलाओं को लाभ देने कि जो वादे किये थे, उसके विपरीत युवाओं के रोजगार पर कुछ विशेष काम नहीं किया गया है। गोबर की खरीद तथा बिजली सब्सिडी पर कुछ विशेष टिप्पणी नहीं की गई है। सारी घोषणाएं मात्र हवा में हैं। उन्हें धरातल में लाने के कुछ विशेष दिखता हुआ नजर नहीं आ रहा है। कुल मिलाकर बजट ने आम जनता की आशाओं पर पानी फेरा है।
प्रदेश सरकार में मुख्य संसदीय सचिव व विधायक अर्की संजय अवस्थी 19 मार्च को अर्की विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर होंगे। सीपीएस संजय अवस्थी दोपहर तीन बजे संपर्क मार्ग एनएच-205 नलाग से गानणा का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद शाम साढ़े चार बजे ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के स्यार वन विश्राम गृह में स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। इस दौरान विभिन्न विभागों के आलाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप ने शनिवार को सोलन में ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ‘‘दिशा’’ की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा लक्षित वर्गों के कल्याण के लिए कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं के लाभ समय पर पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जाना आवश्यक है, ताकि राष्ट्र के बहुमूल्य समय व धन की बचत हो सके। सांसद ने कहा कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य न केवल पात्र वर्गों को लाभान्वित करना है, अपितु उनका सामाजिक-आर्थिक उत्थान सुनिश्चित बनाना भी है। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से केन्द्रीय प्रायोजित योजनाओं व कार्यक्रमों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सभी विकास कार्यों में गति लाई जाए तथा कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित बनाई जाएं। उन्होंने कहा कि सड़कों, पुलों, भवनों व अन्य निर्माण कार्यों की समयबद्ध समीक्षा एवं अधिािरियों द्वारा इनकी गुणवत्ता का अनुश्रवण भी जरूरी है। उन्होंने ज़िला प्रशासन को निर्देश दिए कि विभिन्न योजनाओं के तहत सभी लंबित कार्यों की रिपोर्ट मंगवाकर इनका कार्य समय पर पूरा किया जाएगा। सांसद ने बैठक में जल शक्ति विभाग को ग्राम पंचायत जंगेशु में जलापूर्ति के लिए नई पाइप लाइन स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग को नल के माध्यम से समयबद्ध जलापूर्ति सुनिश्चित बनाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम को और प्रभावी तरीके से कार्यान्वित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में ज़िला परिषद सोलन के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, ज़िला परिषद सदस्य दर्पणा ठाकुर, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा समिति के सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्य उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश में आज फिर से मौसम खराब रहने वाला है। पिछले 3 दिन से प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। इससे मौसम में जहां ठंडक का अहसास हुआ, वहीं तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार 21 मार्च तक मौसम इसी तरह खराब रहेगा और आज भी अधिकतर जिलों में बारिश और ओलावृष्टि होगी। प्रदेश के10 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस समय प्रदेश में सबसे ज्यादा केलांग के तापमान में 5.7 डिग्री की गिरावट आई।मौसम में हुए इस बदलाव से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं बागवानों की परेशानी बढ़ गई है।यह समय सेब की फ्लावरिंग का है। ऐसे में ओलावृष्टि सेब समेत तैयार फसलों को बर्बाद करके रख देगी। समय से बारिश बर्फ बारी नहीं होने की वजह से प्रदेश में सूखे की स्थिति बन गई थी। बीते दिनों हुई बारिश से राहत मिली है। यह बारिश आने वाली फसलों के लिए भले ही फायदेमंद साबित होगी, लेकिन ओलावृष्टि तैयार फसल का नुकसान कर रही है। अभी अगले 2 दिन तक ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है, जो मटर, फूलगोभी, बीन, शिमला मिर्च, टमाटर, हरी मिर्च के लिए नुकसान पहुंचाएगी। 2 जिलों को छोड़ प्रदेशभर में पड़ेंगी बौछारें मौसम विभाग के अनुसार, किन्नौर और लाहौल स्पीति में 21 मार्च तक मौसम सामान्य रहेगा। वहीं मौसम के अचानक करवट लेने से पर्यटक की आमद भी बढ़ने लगी है। सैलानी मौसम की जानकारी लेकर ही हिमाचल का रुख कर रहे हैं। इस वीकेंड पर शिमला, कुफरी, नारकंडा, कुल्लू, मनाली के लिए पर्यटक के आने की संभावना है। वहीं सोलन जिले में मैदानी एरिया बद्दी-नालागढ़ में काफ़ी समय बाद बारिश हुई है। इस बारिश से जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान में जहां भारी गिरावट आई, वहीं लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं मौसम विभाग ने आगामी 2 दिनों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। बीती रात से हो रही बारिश के बाद आज सुबह से ही मौसम काफ़ी ठंडा रहा।वहीं अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे पहुंच गया है।
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खंड अर्की की कार्य परिषद की बैठक खंड अध्यक्ष योगेश वर्मा की अध्यक्षता में केंद्र पाठशाला कुनिहार में हुई। इसमें प्रदेश कार्य परिषद के उपाध्यक्ष रमेश चंद शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में सरकार द्वारा 2003 के पश्चात नियुक्त कर्मचारियों के लिये पुरानी पेंशन देने के लिये आभार व्यक्त किया गया। वहीँ, मांग की गई कि विद्यालय का सारा कार्य ऑनलाइन व कंप्यूटर पर ही हो रहा है, लेकिन हर पाठशाला में अभी कंप्यूटर नहीं है ऐसे में हर केंद्र पाठशाला में कंप्यूटर व्यवस्था की जाए व एक डाटा ऑपरेटर की नियुक्ति की जाए, ताकि अध्यापक अध्यापन कार्य कर सकें तथा सरकार को डाटा समय पर भेज सकें। नर्सरी कक्षा को शुरू हुए तीन वर्ष का समय बीत चुका है,लेकिन सरकार द्वारा अभी तक अलग से शिक्षक की नियुक्ति नहीं कि गई है। इसके अलावा उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय से सीएचटी व एचटी की वरिष्ठता सूची उजागर की जाए, ताकि अध्यापकों को अपनी पदोन्नति का समय पर पता लग सके। खंड अर्की में बहुत सी पाठशालाएं एक अध्यापक या फिर बिना अध्यापक के चल रही हैं, वहां पर जल्द अध्यापकों की नियुक्ति की जाए।कार्यालय में अधीक्षक व लिपिक के रिक्त पदों को भी जल्द भरा जाए। अध्यापकों की वेतन विसंगतियों को भी जल्द दुरुस्त करवाया जाए। बैठक में मुख्य सलाहकार भगत राम ठाकुर, जिला सयुंक्त सचिव विनय भार्गव, मंजू कौशिक, दुर्गेश विस्ठ, अरविंद भार्गव, सुभाष, विजय गुप्ता, बलवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज अपना पहला बजट पेश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज अपना पहला बजट पेश करने के लिए इलेक्ट्रिक कार में पहुंचे। हिमाचल प्रदेश में बजट पेश होने से पहले ही विपक्ष ने विरोध शुरू कर दिया है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में विपक्ष के विधायक काली पट्टी लगाकर सदन में पहुंचे। सीएम सुक्खू ने कई ऐलान किये है, जानिए प्रदेशवासियों की झोली में इस वर्ष प्रदेश सरकार ने क्या दिया ** प्रदेश के युवाओं को उनकी अपनी भूमि पर या लीज पर ली गई भूमि पर 200 किलो वाट से 2 मेगा वाट की परियोजना स्थापित करने के लिए 40 फीसदी सब्सिडी अनुदान सहित दी जाएगी **प्राइवेट बस ऑपरेटर्स को E -BUS खरीद के लिए 50 प्रतिशत की दर से 50 लाख तक की सब्सिडी दी जाएगी ** नादौन और शिमला में ई बस डिपो बनेंगे, HRTC चलाएगी 1500 ई बस ** एनपीएस कर्मचारियों के 8 हजार करोड़ रुपये केंद्र से वापस लाने के लिए भी सदन में विपक्ष से सहयोग मांगा ** हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन की 1500 डीजल बसों को ई-बसों में बदलने की घोषणा, एक हजार करोड़ रुपए खर्च करने का प्रावधान की कही बात **नादौन और शिमला में ई-बस डिपो बनाया जाएगा **प्राइवेट ऑपरेटर्स को चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए 50 प्रतिशत की दर से सब्सिडी दी जाएगी **हिमाचल प्रदेश में हर उपमंडल की दो पंचायतें ग्रीन पंचायतें बनेगी, प्रदेश में ग्रीन हाइड्रोजन नीति लाई जाएगी: सुक्खू ** वरिष्ठ नागरिकों के लिए ओल्ढ एज होम विकसित किए जाएंगे: CM सुक्खू ** सभी जिले हेलीपोर्ट से जोड़े जाएंगे: CM सुक्खू **मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंडी एयरपोर्ट के लिए 1000 करोड़ रुपये जारी करवाने के लिए विपक्ष का सहयोग मांगा ** हिमाचल के सभी मेडिकल कालेजों में इस साल रोबोटिक्स सर्जरी शुरू होगी, इस पर 100 करोड़ खर्च होंगे: CM सुक्खू ** प्रदेश के सभी विधानसभा में खुलेंगे राजीव गांधी डे बोर्डिग स्कूल ** सभी मेडिकल कालेजों में पेट स्केन स्थापित होंगे **हमीरपुर मेडिकल में कैंसर केयर के लिए एक सेण्टर ऑफ़ एक्सीलेंस स्थापित किया जाएगा **नाहन, चम्बा, एवं हमीरपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग कॉलेज स्थापित किये जाएगे : सीएम सुक्खू **इमरजेंसी मेडिसिन विभाग के लिए 150 करोड़ का बजट प्रावधान **सुक्खू सरकार ने बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए कुल 3,139 करोड़ का बजट किया प्रस्तावित **हर विधानसभा क्षेत्र में एक आदर्श स्वास्थ्य संस्थान बनाया जाएगा ,134 तरह के टेस्ट की होगी सुविधा ** प्रत्येक सीनियर सैकेंडरी स्कूल में स्थापित होगी लाइब्रेरी **हर विधानसभा क्षेत्र में एक अस्पताल को आदर्श स्वास्थ्य संस्थान बनाया जाएगा **प्रदेश के युवाओं को विभिन्न कॉम्पिटिटिव एक्साम्स की तैयारी के लिए नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी की एक्सेस ओर आवश्यक पुस्तकों से लैस लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा **1311 करोड़ की लागत से पर्यटन विकास योजना शुरू होगी ** परवाणू -नालागढ़-ऊना, हमीरपुर-अंब-नूरपूर, पांवटा-नाहन-शिमला, शिमला-बिलासपुर हमीरपुर-चंबा, मंडी-पठानकोट, मनाली-केलोंग नेशनल हाईवे को ग्रीन कौरिडेर के तौर पर विकसित किया जाएगा **हर अनाज के अलग अलग क्लस्टर बनाएं जायेंगे ** विद्यार्थिओं को खेल में भाग लेने के लिए प्रेरित करने को स्पोर्ट्स हॉस्टल में रह रहे खिलाडियों की डाइट मनी को 120 रूपए से बढाकर 240 रूपए प्रतिदिन करने की घोषणा ** शिक्षा क्षेत्र के लिए कुल 8 ,828 करोड़ प्रस्तावित किया गया **40 हजार नए लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने की घोषणा ** पहले चरण में 2 लाख 31 महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपये मासिक दिए जाएंगे **हिम गंगा योजना होगी शुरू, दूध उत्पादकों की True Cost मिलेगी *विधवा और एकल नारी आवास योजना शुरू होगी, इसके तहत 7 हजार महिलाओं को डेढ़ लाख की राशि आवास के लिए दी जाएगी **20 हजार मेधावी छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी के लिए 25 हजार सब्सिडी दी जाएगी **40 हजार नए लोगों को सोशल सिक्योरिटी पेंशन **नशाखोरी रोकने के लिए नशा एवं मादक पदार्थ मुक्त अभियान शुरू करने की घोषणा ** नशाखोरी का कारोबार करने वालों के विरुद्ध इसी विधानसभा के बजट सत्र में कानून लाएगी सरकार **मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना के तहत जंगली जानवरों से फसलों को बचाने के लिए जालीदार फेंसिंग को सब्सिडी देंगे **युवाओं को अंग्रेजी भाषा का प्रशिक्षण दिया जाएगा ** अब से अनाथ बच्चे 'चिल्ड्रेन ऑफ स्टेट' कहलाएंगे ** साल में एक बार अनाथ बच्चों को हवाई यात्रा और तीन सितारा होटल में ठहरने की सुविधा दी जाएगी : सीएम सुक्खू ** निराश्रितों को हर महीने चार हजार रुपए की आर्थिक मदद **दूध उत्पादन, सब्जी, फलों-फूलों के उत्पादन को कृषि कल्स्टर बनाए जाएंगे ** सुरक्षित बचपन अभियान की शुरुआत **हिम उन्नति योजना शुरू करने का ऐलान **किसानों, पशुपालकों के लिए हिम गंगा योजना शुरू होगी, इस योजना के लिए 500 करोड़ की घोषणा ** नए मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किए जाएंगे और मौजूदा प्लांट्स को अपग्रेड किया जाएगा ** प्रदेश के गरीब परिवारों के बच्चों को तकनीकी कोर्स करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी, इसके लिए 200 करोड़ रूपए की विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना शुरू करने का ऐलान ** 1292 करोड़ की लागत से हिमाचल में शिवा प्रोजेक्ट के तहत सात जिलों में 28 विकास खंडों में 6000 हेक्टेयर क्षेत्रों में बागवानी का विकास करेगी, 15 हजार बागवान लाभान्वित होंगे ** मुख्यमंत्री सुरक्षित बचपन अभियान शुरू करने की घोषणा, इस अभियान के अंतर्गत POSCO के प्रावधानों के बारे में प्रदेश वासियो को जागरूक किया जाएगा **मुख्यमंत्री सुरक्षित बचपन अभियान शुरू करने की घोषणा, इस अभियान के अंतर्गत POSCO के प्रावधानों के बारे में प्रदेश वासियो को जागरूक किया जाएगा **मुख्यमंत्री लघु दुकानदार योजना शुरू करने की घोषणा ** पंचायत जनप्रतिनिधियों के मानदेय में बढ़ोतरी ** मनरेगा के तहत ट्राइबल एरिया में मिलने वाली दिहाड़ी 266 रुपए से बढ़ाकर 294 रुपए किया, दिहाड़ी बढ़ने से 100 करोड़ अतिरिक्त खर्च होगा। इससे 9 लाख लोग लाभान्वित होंगे ** मनरेगा योजना के तहत मनरेगा दिहाड़ी को 212 से बढ़ाकर 240 रुपए करने की घोषणा ** मछली पालन के लिए तालाब निर्माण के लिए 80 फीसदी की सब्सिडी की घोषणा किसानों को ट्रेक्टर पर 50 फीसदी उपदान दिया जाएगा ** पंचायती राज प्रतिनिधयों का मानदेय बढ़ा **जिला परिषद् अध्यक्ष को 15 के बजाए 20 हज़ार मिलेगा, उपाध्यक्ष को 15 हज़ार ** नई पंचायतों में पंचायत घर बनाने के लिए 10 करोड़ के बजट का प्रावधान, 164 पंचायत सचिव के पद भरेगी सरकार ** ग्रामीण विकास पंचायती राज विभाग के लिए 1916 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित है ** शिमला के पास जाटिया देवी में नया शहर बसाने का ऐलान **हिमाचल में नया वाटर मैनेजमेंट एंड रेगुलेशन बिल लाएगी सरकार **जलशक्ति विभाग में 5 हजार पद भरने की घोषणा **मुख्यमंत्री लघु दुकानदार योजना शुरू करने की घोषणा
विकास खंड कुनिहार के अंतर्गत माइनिंग क्षेत्र की 8 पंचायतों मांगल, बागाकरोग, कोटलु, कशलोग, सेवड़ा चंडी, संघोई, मांगु, ग्याणा में विकास खंड कुनिहार द्वारा ओपन जिम स्थापित किए गए हैं। पारनु पंचायत के पूर्व प्रधान द्वारा जिम में लगाए गए उपकरणों की गुणवत्ता को लेकर विभाग पर आरोप लगाए हैं। पूर्व प्रधान के इन आरोपों के खिलाफ इन 8 पंचायतों के प्रधानों व उपप्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। इन्होंने प्रधान/उपप्रधान परिषद अध्यक्ष विकास खंड कुनिहार रूप सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में पूर्व प्रधान खिलाफ खंड विकास अधिकारी कुनिहार तारा शर्मा को शिकायत पत्र दिया है व विभाग से पूर्व प्रधान पर कार्रवाई की मांग की है। वहीँ, खंड विकास अधिकारी तारा शर्मा ने भी इन आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने मीडिया को बताया कि माइनिग फंड के तहत इन 8 पंचायतों में लगे ओपन जिम के लिए निविदाओं के माध्यम से ही कार्य किया गया था। कुछ जगह उपकरणों के ठीक ढंग से लगने से पूर्व ही बच्चों द्वारा प्रयोग करना शुरू कर दिया था, जिसकी वजह से वे थोड़ा सा हिल-ढुल गए थे, जिन्हें विभाग दुरुस्त करवा रहा है।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 के.वी. बड़ोग फीडर तथा 11 के.वी. सोलन नंबर 11 की मरम्मत के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमंडल सोलन के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता राहुल वर्मा ने दी। राहुल वर्मा ने कहा कि 18 मार्च को प्रातः 11 बजे से सांय 5 बजे तक उदय विहार, गुक्का, पदमेश बिल्डवेल, चौपड़ा अपार्टमेंट एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अतिरिक्त 18 मार्च को प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक जेबीटी मार्ग, ज़िला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, कशिश अपार्टमेंट, खलिफ़ा लोज़, महिला जनजातीय छात्रावास, चौरीघाटी, ऑफिसर कालोनी, सेरी, वृंदावन कालोनी, नानक विला, भगत प्लेस, फोरेस्ट मार्ग, एक्सेंट फार्मा, गलानग, खनोग, मतियुल एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति अथवा अन्य कारणों से उपरोक्त निर्धारित समय सारणी एवं निर्धारित तिथि में बदलाव किया जा सकता है।
अधीक्षक डाकघर सोलन मण्डल ने ज़िला के सभी डाकघर बचत बैंक खाताधारकों से आग्रह किया है कि वे 31 मार्च, 2023 तक अपने आधार नंबर को बचत खातों से जोड़ें। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सोलन डाकघर मण्डल के तहत 92 हजार खाताधारक हैं। अभी तक केवल 05 हजार खाताधारकों अपने आधार नम्बर को अपने खातें से जोड़ा है। उन्होंने सभी खाताधारकों से आग्रह किया कि वे अपने निकटतम डाकघर पर जाकर आधार नम्बर को बचत खातें से जोड़ें। अधीक्षक डाकघर ने कहा कि आधार संख्या को बचत खाते से न जोड़ने पर उपभोक्ताओं को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण ( Direct Benefit Transfer ) से जुड़े लाभ प्राप्त करने में कठिनाई हो सकती है।
पायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने ज़िलावासियों से आग्रह किया कि वे अपने आधार कार्ड का ऑनलाईन अपडेशन करवाएं। इस कार्य के लिए नागरिकों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। कृतिका कुलहरी ने कहा कि नागरिक अपने आधार कार्ड का निःशुल्क ऑनलाइन अपडेशन 14 जून तक करवा सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिन निवासियों ने पिछले 8 से 10 वर्षों में अपने आधार संख्या को अपडेट नहीं किया है, वे अपनी पहचान के प्रमाण और पते के प्रमाण के दस्तावेजों को अपलोड कर ऐसा कर सकते हैं। कृतिका कुलहरी ने कहा कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आमजन की सुविधा के लिए 03 महीने की सीमित अवधि के लिए ऑनलाइन आधार दस्तावेज अपडेट सेवा को निःशुल्क किया है। इसके लिए नागरिक myAadhaar पोर्टल ( myaadhaar.uidai.gov.in ) और mAadhaar ऐप के माध्यम से अपने आधार नम्बर को ऑनलाइन अपडेट कर सकते है। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल एवं ऐप पर उन सभी दस्तावेजों की सूची भी उपलब्ध है जिन्हें पहचान एवं पते के रूप में प्रयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आधार सेवा केंद्र पर इस सेवा का लाभ उठाने के लिए 50 रुपये का शुल्क देय होगा। उपायुक्त ने सभी सोलन निवासियों से आग्रह किया कि इस निःशुल्क अपडेशन अवसर का लाभ उठाएं और अपने आधार को अपडेट करें। उन्होंने कहा कि ऑनलाईन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए अपने मोबाइल नंबर को आधार में अपडेट करना भी सुनिश्चित बनाएं।
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के भुड्ड स्थित श्री आदिनाथ एलकोकैम के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। गोदाम में काम कर रहे वर्करों ने भाग कर अपनी जान बचाई। वहीं आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग बद्दी व नालागढ़ की टीम मौके पर पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार, 5 दमकल वाहन आग बुझाने में जुटे हैं। गोदाम कैमिकल थिनर का था। आग लगने की सुचना फायर बिग्रेड बद्दी को करीवन 3 बजे मिली कि उद्योग परिसर में आग लगी है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 3 गाड़ियां मौके के लिए रवाना हुईं। फिलहाल टीम आग पर काबू पाने में जुटी हुई है। बद्दी के फ़ायर ऑफ़िसर कुलदीप सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौक़े पर पहुंच गए थे। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन आग इतनी विकराल है कि आसमान में काला धुआं छा गया। बताया जा रहा है कि सामान जलकर राख हो गया है। बताया जा रहा है कि जिस समय गोदाम में आग लगी उस समय 6 कामगार काम कर रहे थे। कामगारों ने बताया कि अचानक तार में स्पार्किंग हुई और आग लग गई। शुरुआत में लगी आग को कामगार जब अपने स्तर पर बुझाने का प्रयास कर रहे थे तो एक कामगार का हाथ व अंगुलियां चपेट में आ गईं। मिली जानकारी के अनुसार, गोदाम में लगी आग में उद्योग प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है, क्योंकि गोदाम में आग बुझाने का कोई प्रबंध नहीं था और न ही पानी की सुविधा थी, जबकि नियमों के मुताबिक़ परिसर में आग बुझाने के यंत्र व पानी की सुविधा का होना ज़रूरी है। आसपास के उद्योग से पानी लेकर आग पर काबू पाया जा रहा है।
पंचायत समिति कुनिहार के उपाध्यक्ष का चुनाव विकास खंड कुनिहार के सभागार में एसडीएम अर्की केशव राम कोहली के मार्गदर्शन में हुआ। उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए समिति सदस्यों ने वोटिंग की। चुनाव के लिए कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार शशि कांत के नाम का प्रस्ताव राजेंद्र कुमार ने रखा व हेम राज ने समर्थन किया। वहीँ, दूसरे उम्मीदवार के लिए आज़ाद प्रत्याशी प्रताप सिंह के नाम का प्रस्ताव बलदेव कौंडल ने रखा व मनोहर लाल ने समर्थन किया। चुनाव प्रक्रिया में सभी सदस्यों ने अपना- अपना मत चुनाव पेटी में डाला। प्रताप सिंह को 14 व शशि कांत को 9 मत पड़े। इस प्रकार प्रताप सिंह ने शशिकांत को 5 मतों से पराजित किया।
हिमाचल प्रदेश में कोरोना की लहर एक बार फिर से दौड़ने लगी है। पिछले 3 दिन में कोरोना के 89 नए मामले सामने आए जिससे प्रदेश में संक्रमण के एक्टिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 126 हो गया है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण दर बढ़कर 5.10% हो गया है।स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान सोलन जिले में सबसे ज्यादा 11 मामले सामने आए है। मंडी में 7, शिमला में 3, कांगड़ा में 5 ,चंबा और हमीरपुर में एक-एक नए मरीज पाए गए है।सोलन जिला में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार यहां कोरोना के एक्टिव मरीज की संख्या बढ़कर 45 हो गई है।कांगड़ा में कोरोना के 25 एक्टिव मरीज हैं। मंडी में 16, शिमला में 14, हमीरपुर में 10, बिलासपुर में 2, चंबा में 4, किन्नौर में 5, कुल्लू में 3 और ऊना में कोरोना का एक्टिव मरीज है।लोगों के लिए एहतियात बरतने की अपील की जा रही है।नेशनल हेल्थ मिशन के निदेशक हेमराज बेरवा ने कहा कि प्रदेश में कोरोना एक बार फिर बढ़ने लगा है, जो चिंता की बात है।उन्होंने कहा कि यह संक्रमण आगे न बढ़े इसके लिए उन्होंने लोगों से जरूरी एहतियात बरतने की अपील की है।उन्होंने लोगों से मास्क पहनकर बाहर निकलने और हाथों को सैनिटाइज करने को कहा है तो वही सरकार भी कोविड से बचने के लिए पूरी तयारी कर रही है।
जिला सोलन में गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। कार हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। हादसा कसौली-परवाणू लिंक रोड पर जंगेशु गांव के पास हुआ है। मिली जानकरी के मुताबैक एक हुंडई HP12H- 6577 कार 200 मीटर खाई में जा गिरी। वहीं कसौली थाना में सुबह करीब साढ़े 6 बजे हादसे की सूचना पहुंची। SHO थाना टीम लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटनास्थल से मृतकों के मोबाइल मिले हैं, जिनसे उनकी पहचान हुई। मृतकों में सूरज ठाकुर पुत्र राजेंद्र ठाकुर निवासी गांव अभीरपुर, नालागढ़ जिला सोलन, शुभम निवासी नालागढ़ और संगम निवासी कुरुक्षेत्र हरियाणा शामिल हैं। पुलिस ने शवों और हादसाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में बुधवार को CITU (सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स) व हिमाचल किसान सभा ने अपनी मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ चिल्ड्रन पार्क में प्रदर्शन किया और माल रोड होते हुए रैली निकाली। किसानों व मजदूरों ने सरकार के खिलाफ और अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। यह रैलियां 5 अप्रैल को दिल्ली में होने वाली किसान-मजदूरों की संघर्ष रैली की तैयारी के तौर पर की जा रही हैं। प्रदर्शन के दौरान CITU जिला अध्यक्ष मोहित वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने 44 श्रम कानूनों को निरस्त कर 4 श्रम संहिता में बदलकर मजदूर वर्ग पर तीखा हमला किया है। हिमाचल किसान सभा के जिला अध्यक्ष प्यारेलाल वर्मा ने कहा कि किसानों का मुख्य मुद्दा है कि स्वामीनाथन कमीशन के आधार पर सभी तरह की फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जाए। सोलन में टमाटर पर आधारित प्रोसेसिंग उद्योग लगाया जाए। 5 अप्रैल को दिल्ली में हो रही संघर्ष रैली में हिमाचल के किसान भी शामिल होंगे। मोहित वर्मा का कहना है कि उद्योगपतियों को शोषण करने का खुला अधिकार दे दिया है। उनकी पहली मांग है कि 40 श्रम कानून को बहाल किया जाए। इसके लिए पूरे देश में संगठन आंदोलनरत है।दूसरी मांग है कि स्कीम वर्कर को स्थायी कर्मचारी घोषित किया जाए। मिड डे मील, आंगनवाड़ी, आशा वर्कर जैसी परियोजनाओं में बजट की बढ़ोतरी की जाए। संगठन की मांग है कि 10500 रुपए न्यूनतम वेतन सभी स्कीम वर्करों को दिया जाए। मनरेगा में कम से कम 350 रुपए मजदूरी व 200 दिनों का रोजगार सुनिश्चित किया जाए। मनरेगा में अतिरिक्त बजट बढ़ाया जाए। हिमाचल प्रदेश कामगार बोर्ड द्वारा मिलने वाले लाभों को लंबे समय से रोका गया है, जिसे तुरंत बहाल किया जाए।कल्याण बोर्ड में सभी तरह के निर्माण मजदूरों का पंजीकरण किया जाए। सोलन में प्रोसेसिंग यूनिट लगे हिमाचल किसान सभा के जिला अध्यक्ष प्यारेलाल वर्मा ने कहा कि किसानों का मुख्य मुद्दा है कि स्वामीनाथन कमीशन के आधार पर सभी तरह की फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जाए। सोलन में टमाटर पर आधारित प्रोसेसिंग उद्योग लगाया जाए। 5 अप्रैल को दिल्ली में हो रही संघर्ष रैली में हिमाचल के किसान भी शामिल होंगे।
सीटू व हिमाचल किसान सभा ने आज सामूहिक रूप से सोलन के चिल्ड्रन पार्क में प्रदर्शन किया व सोलन मॉल रोड पर एक रैली निकाली। CITU जिला अध्यक्ष मोहित वर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार ने 44 श्रम कानूनों को निरस्त कर 4 श्रम संहिताओ में बदलकर मजदूर वर्ग पर हमला किया है तथा उद्योगपतियों को शोषण करने का खुला अधिकार दे दिया है। CITU मांग करती है कि 44 श्रम कानून को बहाल किया जाए। इसके लिए पूरे देश में CITU आंदोलनरत है। दूसरी मांग है कि स्कीम वर्कर्स को स्थाई कर्मचारी घोषित किया जाए। मिड डे मील, आंगनवाड़ी, आशा वर्कर जैसी परियोजनाओ में बजट की बढ़ोतरी की जाए व प्रदेश सरकार का 10500 रुपए न्यूनतम वेतन सभी स्कीम वर्करों को दिया जाए। मनरेगा में कम से कम 350 रुपए मजदूरी व 200 दिनों का रोजगार सुनिश्चित किया जाए। मनरेगा के बजट में कटौती को बंद किया जाए। मनरेगा में अतिरिक्त बजट बढ़ाया जाए। हिमाचल प्रदेश कामगार बोर्ड द्वारा मिलने वाले लाभों को लंबे समय से रोका गया है, जिसे तुरंत बहाल किया जाए और कल्याण बोर्ड में सभी तरह के निर्माण मजदूरों का पंजीकरण किया जाए।
हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से कोरोना की लहर दौड़ने लगी है। सबसे ज्यादा मामले प्रदेश के जिला सोलन में सामने आ रहे है। पिछले 6 दिनों में सोलन में 33 पॉजिटिव मामलें समाने आये जिसमे अकेले धर्मपुर ब्लॉक में 28 केस मिले है।वहीं जिले में पिछले 24 घंटे में 11 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है। मिली जानकारी के अनुसार सोलन में एक्टिव मरीजों की संख्या 34 पहुंच गई है। जिला में कोरोना की सैंपलिंग भी बढ़ा दी गयी है। CMO डॉ. राजन उप्पल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग कोरोना मामलों की लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग भी की जा रही है। इसके साथ ही कोरोना टेस्ट के लिए सैंपलिंग बढ़ाई गई है। स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्र में बात की है, जल्द ही बूस्टर डोज भी आ जाएगी।
The National Cricket Academy (NCA) is holding a camp for U-16 boys at various venues from April 17 to May 11, 2023, and players must report on April 16, 2023 (afternoon) at the camp location. The Himachal Pradesh Cricket Association (HPCA) has selected six players for the given camps: Naunihaal from Solan distt.: Mumbai venue (Team A), Anush Dhiman from Kangra distt.: Mumbai venue (Team A), Siddhak Dhillon from Bilaspur distt.: Surat venue (Team C), Aditya Kataria from Bilaspur distt.: Vijayawada venue (Team D), Akshay Vashisht from Solan distt.: Vijayawada venue (Team D) and Vaasta Garg from Hamirpur: Anantpur venue (Team E). HPCA will check the physical fitness of the above players before the camp at the HPCA Cricket Stadium in Dharamshala, and then they will be permitted to attend the camp.
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 के.वी. वाकनाघाट फीडर के रखरखाव के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमंडल सोलन के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता राहुल वर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि 17 मार्च को प्रातः 9 बजे से दोपहर 5 बजे तक शुंगल, शालाघाट, अमोध होटल एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने की स्थिति अथवा अन्य कारणों से उपरोक्त निर्धारित समय सारणी एवं निर्धारित तिथि में बदलाव किया जा सकता है।
सीटू व हिमाचल किसान सभा ने साझा प्रेस नोट जारी करते हुए कहा कि 15 मार्च को सोलन में दोनों संगठन सामूहिक रूप से मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। CITU जिला अध्यक्ष मोहित वर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार ने 44 श्रम कानूनों को निरस्त कर 4 श्रम संहिता में बदलकर मजदूर वर्ग पर हमला किया है तथा उद्योगपतियों को शोषण करने का खुला अधिकार दे दिया है। CITU श्रम कानूनों को बहाल करवाने के लिए आंदोलनरत है। वहीँ हिमाचल किसान सभा के जिला अध्यक्ष प्यारे लाल वर्मा ने कहा कि किसान सभा मजदूरों के मुद्दों के साथ किसानों के मुद्दों को लेकर किसान सभा इस रैली में शामिल होगी। किसानों का मुख्य मुद्दा स्वामीनाथन कमीशन के आधार पर सभी तरह की फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जाना है।
होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, कुमारहट्टी में छह दिवसीय "सीएमई-कंटिन्यूयिंग मेडिकल एजुकेशन" कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इस कार्यशाला का शुभारंभ अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी, नेरचौक, मंडी के उप-कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) सुरेंद्र कश्यप ने किया। अगले 6 दिनों तक चलने वाली इस कार्यशाला में देश के पंद्रह राज्यों से होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेजों के प्राध्यापक भाग ले रहे हैं। यह सीएमई कार्यशाला भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित एवं वित्त पोषित है। राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ आयुष चिकित्सा शिक्षा में नए शोध एवं शिक्षकों के अध्यापन कौशल को निरंतर निखारने के लिए देशभर में इस तरह की कार्यशाला का आयोजन करवा रहा है। मुख्यातिथि डॉ सुरेंद्र कश्यप ने इस कार्यशाला के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि सतत चिकित्सा शिक्षा समय की मांग है और हम सभी को अपने अपने कौशल को निखारने के लिए हमेशा इस तरह के कार्यक्रमों की जरूरत है। सीएमई के प्रथम सत्र में डॉ पंकज अग्रवाल ने सर्जिकल बीमारियों में होम्योपैथिक दवाइयों की कारगरता पर प्रकाश डाला इसी प्रकार सीएमई के द्वितीय सत्र में डॉ बरेंद्र शर्मा ने मानसिक रोगों के उपचार में होम्योपैथिक दवाइयों की कारगरता विषय पर अपनेविचार रखें। इस अवसर पर कॉलेज के ट्रस्टी कैप्टन संजय सिन्हा एवं कैप्टन सुरेश परमेश्वरम विशेष रूप से उपस्थित रहे।
भर्ती निदेशक शिमला कर्नल शलव सनवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में शामिल होने के लिए युवाओं की ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि को 16 मार्च से बढ़ाकर 20 मार्च तक कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इच्छुक युवा 20 मार्च तक अपना पंजीकरण करवाकर भारतीय सेना में अग्निवीर के रुप में शामिल होकर देश की सेवा कर सकते है। उन्होंने बताया कि ऑनलाईन परीक्षा के लिए शुल्क के रूप में उम्मीदवारों को 250 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। उन्होंने कहा कि पंजीकरण के लिए साइबर कैफे की सेवाओं का उपयोग करने वाले उम्मीदवार अपने व्यक्तिगत और वित्तीय डाटा की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी बरतें। भर्ती निदेशक ने कहा कि उम्मीदवारों को सेना में भर्ती के लिए जागरूक करने के लिए सेना द्वारा सेना की वेबसाइट पर वीडियो हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है। इन वीडियो में भर्ती प्रक्रिया की तैयारी के सैंपल पेपर एवं सेना में चयन होने तक संपूर्ण विस्तृत जानकारी दी गई है।


















































