पाइनग्रोव स्कूल सोलन में 14 से17 फरवरी तक चार दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। पाइनग्रोव स्कूल में इस प्रकार के अध्यापक प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन प्रत्येक शैक्षणिक सत्र के आरम्भ में किया जाता है। चार दिन के इस प्रशिक्षण में पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर, पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू, आयशर स्कूल परवाणू, पीएनएन एमगीताआदर्श विद्यालय सोलन, डीएवी दाड़लाघाट, बीआरडी पब्लिक स्कूल कालुझंडा, एसएसएन स्कूल कुमारहट्टी, राज लक्ष्मी सम्विद गुरूकुल मसैनिक स्कूल नालागढ़ और एसडीएस डीएवी पब्लिक स्कूल कुमारहट्टी के शिक्षकों नें भाग लिया। विचारगोष्ठी में सभी अध्यापकों नें प्रातः 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विभिन्न शिक्षण पद्धतियों को अंगीकार करते हुए मंथन ज़ारी रखा। प्रशिक्षण गोष्ठी में लगभग 25 विषयों पर चार्क्सचा की गई। इस दौरान गेस्ट स्पीकर के रूप में कुछ विषय विशेषज्ञों को भी आमंत्रित किया गया था। इस चार दिवसीय सेमिनार में नर्चर्ड हार्ट एप्रोच, पेस्टोरल केयर, स्टार पॉलिसी, रिपोर्ट राइटिंग, इनोवेशन इन प्राइमरी एजुकेशन, एक्स्पीरिएन्शियल लर्निंग, इंक्लू सिवलर्निंग, चिल्ड्रन विदस्पेशल नीड्स, पर्सनालिटी डेवलपमेंट, वेस्ट मेनेजमेंट, वोकेशनल स्किल्स, डियुटीज़ ऑफ़ मेट्रन, पाइनग्रोव न्यू शेड्यूल फॉर न्यू जुकेशन पॉलिसी, पोक्सोएक्ट, अफरमेटिवमैजर्स, कोडऑफ़कंडक्ट, हेल्थकेयर, सेफ्टी एंड सिक्योरिटी, रोल ऑफ़ एमओडी आदि विषयों पर चर्चा की गई।
** दो आह से अधिक समय बीता, नहीं सुलझा विवाद हिमाचल प्रदेश में अदाणी समूह के सीमेंट प्लांट को बंद हुए दो महीने से ज़्यादा समय बीत चुका है लेकिन अब तक इस विवाद का समाधान नहीं निकला है। कई बैठकें, कई चर्चाएं अब तक हो चुकी है, मगर सब बेनतीजा रही। हिमाचल प्रदेश सरकार की तरफ से उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान दोनों पक्षों के बीच समन्वय स्थापित करने की कोशिश कर चुके है, मगर अब तक गतिरोध थम नहीं पाया है। खुद सीएम सुक्खू लगातार अपडेट ले रहे है। यानी प्रयास तो खूब हुए है लेकिन नतीजा सिफर रहा है। सीमेंट प्लांट विवाद को लेकर ट्रक ऑपरेटर यूनियन के प्रतिनिधियों का कहना है कि अदाणी समूह अड़ियल रवैया अपनाए हुए है, तो वहीं अदाणी समूह का भी ट्रक ऑपरेटर्स के लिए कुछ ऐसा ही कहना है। इस विवाद के चलते प्रदेश के सैकड़ों ट्रक ऑपरेटरों की आमदनी बंद हो गई है। इस सीमेंट प्लांट से करीब एक लाख लोगों की रोजी-रोटी जुड़ी हुई है। बिलासपुर जिला ट्रक ऑपरेटर सहकारी सभा बरमाणा का कहना है कि वर्तमान में ऑपरेटरों पर सरकारी बैंकों और निजी फाइनेंस कंपनियों का 98 करोड़ रुपये का कर्ज है। हालात यह हैं कि ऑपरेटर जिन पेट्रोल पंपों से गाड़ियों में डीजल भरवाते थे, उनकी भी पांच करोड़ की देनदारी है। प्लांट बंद होने के बाद उम्मीद थी कि जल्द सरकार इसका समाधान करेगी, लेकिन दो माह बाद भी मुद्दे को सुलझाया नहीं गया। सरकार की मध्यस्थता के बाद भी अदाणी समूह अपनी शर्तों पर अड़ा है। सीमेंट प्लांट विवाद की वजह से न केवल ट्रक ऑपरेटर यूनियन को नुकसान हो रहा है, बल्कि अदाणी समूह और हिमाचल प्रदेश सरकार भी नुकसान झेल रही है। सीमेंट प्लांट बंद होने की वजह से हिमाचल प्रदेश सरकार को रोजाना दो करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है। जाहिर है प्रोडक्शन बंद होने से अडानी समूह को भी आर्थिक घाटा तो हो ही रहा है। अदाणी समूह का इन प्लांटों में अरबों का निवेश है। बहरहाल सवाल ये ही है कि जब सबको नुक्सान है तो समाधान क्यों नहीं हो पा रहा। ये है मामला : अदाणी समूह ने बीते 14 दिसंबर, 2022 को सीमेंट ढुलाई दरें अधिक होने का तर्क देकर एसीसी बरमाणा व अंबुजा प्लांट दाड़लाघाट को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया था। अब तक दोनों पक्षों के बीच कई दौर की वार्ता निष्फल रही है। यहाँ अटका है पेंच : अदाणी समूह की ओर से माल ढुलाई दरों को साढ़े आठ रुपये से 10 रुपये प्रति किलोमीटर तक रखा जाने का प्रस्ताव है, जिसे मानने पर ट्रक आपरेटर तैयार नहीं है। अंबुजा सीमेंट दाड़लाघाट से जुड़े आपरेटरों का कहना है कि वह 10.71 रुपये प्रति किलोमीटर से कम दर पर ढुलाई नहीं करेंगे। वहीँ एसीसी प्लांट से जुड़े आपरेटरों ने 12.04 रुपये किराये की मांग रखी है। ऐसे में सहमति नहीं बन पा रही है। नोटिस थमा सकती है सरकार : जानकार मानते है कि नतीजा न निकलने पर हिमाचल प्रदेश सरकार कंपनी को कारपोरेट कानून के तहत नोटिस थमा सकती है। बताया जा रहा है कि इस संबंध में सरकार ने कानूनी राय ली है।
दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल कंडाघाट में गुरुवार को विद्यालय स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया। विद्यालय परिसर में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रात:कालीन सभा से हुई जिसमें विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया l कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक श्री राजीव रंजन ने अपने विचार रखे l इसी दौरान स्कूल में वैदिक हवन का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त कर्मचारी वर्ग व् विद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। वहीं निदेशक महोदय ने सभी विद्यार्थियों को बोर्ड की परीक्षाओं के लिए दिन रात खूब मेहनत करने का आग्रह किया स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरमैन डी० आर० गुप्ता व् अन्य सदस्य प्रमोद कुमार , मुकेश राणा ने इस अवसर पर दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल कंडाघाट के समस्त शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों तथा छात्रों को स्कूल स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
बद्दी के झाड़माजरी में एक निजी कंपनी के नाम पर फर्जी कंपनी बनाकर करीब 60 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शातिर ने कंपनी के नाम पर बैंक में खाता खोल लिया। इसके बाद प्रॉपर्टी सेल के नाम पर लाखों रुपए खाते में जमा करा लिए, जिसकी जानकारी तब लगी, जब उनके खाते में 5-5 लाख के 2 चेक आए। बताया जा रहा है कि इस खाते में 50 से 60 लाख रुपए का लेन-देन हुआ है। DSP बद्दी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है। जानकारी के मुताबिक कंपनी संचालक ने अपने स्तर पर इसकी जांच कराई तो पता चला कि उनकी कंपनी के नाम पर एक फर्जी कंपनी खोली गई है, जो गूगल पर शो हो रही है। फर्जी कंपनी ने बैंक में खाता भी खोला है। इसके बाद कंपनी संचालकों ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने फर्जी कंपनी के खाते को बंद करवा दिया है। बताया जा रहा है कि इस खाते में 50 से 60 लाख रुपए का लेन-देन हुआ है।
रंजीत ठाकुर । कुनिहार क्षेत्र के समीप जाबल झमरोट पंचायत के प्राचीन शिव मंदिर में कमेटी के सौजन्य से शिवरात्रि के उपलक्ष्य में करवाई जा रही 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा में श्रोताओं की भीड़ उमड़ रही है। इस कथा को कथा आचार्य चंद्रशेखर शर्मा चंडी वाले अपनी मधुर वाणी से सुना रहे है। कथा के 9वें दिन कथा वाचक चंद्रशेखर शर्मा ने कथा के कई प्रषंग श्रोताओं को सुनाएं। उन्होंने राम चरित मानस कथा के प्रषंग में भगवान श्री राम व माता सीता के विवाह, हनुमान की विचित्र शक्तियों व अन्य कई प्रषंग भक्तों को सुनाए। कथा के दौरान कथा वाचक ने श्रोताओं को शिवरात्रि व्रत को किसी विधि से करना चाहिए बारे भी ज्ञान दिया तथा कहा कि इस व्रत के करने से भगवान शंकर बहुत खुश होते हैं और मन वांछित फल अपने भक्त को देते हैं। कमेटी प्रधान श्रीराम परिहार व महासचिव बीरबल परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कथा 19 फरवरी तक रहेगी। कथा में दूर दूर से भारी संख्या में श्रोता पहुंच रहे हैं। तथा प्रतिदिन कमेटी द्वारा कथा के उपरांत भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी डीडी कश्यप पूर्व बीडीसी सदस्य ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन परवाणू के युवा समाजसेवी तरुण गर्ग केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री, युवा कार्य तथा खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर मिले। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से मांग की कि परमाणु के अंदर एक स्पोर्ट्स आकदमी खोली जाए, तो युवाओं को नशे की चपेट दूर रह सकता है। इस स्पोर्ट्स आकदमी खुलने से युवाओ नशे से बचाया जा सकता है और खेलों के प्रति युवाओं का रुझान बढ़े। इस मौके पर तरूण गर्ग ने मांग की कि परमाणु हिमाचल प्रदेश का प्रवेश द्वार है, यहां पर सबसे पहले उद्योग स्थापित हुए थे, मगर परमाणु से अधिकतर उद्योग प्लान कर चुके हैं, जिस कारण अधिकतर युवा बेरोजगार हो चुके हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से मांग की परमाणु में उद्योगों को विस्तार किया जाए, ताकि हिमाचल प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिल सके।
बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन देने के लिए हिमाचल सरकार की ओर से हर विधानसभा क्षेत्रों में 1-1 राजीव गांधी मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे है। वहीं सोलन जिले में ऐसे 5 स्कूल खोले जाएंगे। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला प्रशासन द्वारा सोलन जिला के 5 विधानसभा क्षेत्रों में राजीव गांधी माॅडल डे बोर्डिंग स्कूल स्थापित करने के लिए सोलन, अर्की, कसौली, दून व नालागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में भूमि चयनित की जा चुकी है।सोलन में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल का निर्माण सोलन विधानसभा क्षेत्र के गलानग, अर्की विधानसभा क्षेत्र के जलाना, नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के नंगल, दून विधानसभा क्षेत्र के बद्दी की ग्राम पंचायत हरिपुर संडोली के कल्याणपुर और कसौली विधानसभा क्षेत्र के परवाणू स्थित टकसाल में होना प्रस्तावित है। राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों का निर्माण लगभग 50-50 बीघा भूमि पर होना प्रस्तावित है। इन विद्यालयों में विद्यार्थियों को गुणवत्ता-पूर्ण शिक्षा प्रदान करवाने के लिए मॉडर्न तकनीक और उपकरणों की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। वहीं नोडल अधिकारी व डिप्टी डायरेक्टर हायर एजुकेशन डॉ. जगदीश चंद नेगी ने कहा कि जिला में स्थापित किए जा रहे माॅडल डे बोर्डिंग स्कूल में विद्यार्थियों का बौद्धिक विकास व शारीरिक विकास भी सुनिश्चित किया जाएगा। राजीव गांधी माॅडल डे बोर्डिंग स्कूल में खेल मैदान और आधुनिक लाइब्रेरी का निर्माण भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ज़िला सोलन को शिक्षा का हब माना जाता है। प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित किए जा रहे राजीव गांधी माॅडल डे बोर्डिंग स्कूल से ज़िला सोलन के शिक्षा क्षेत्र का और अधिक सुदृढ़ीकरण होगा और ज़िले के बच्चों का सर्वागीण विकास सुनिश्चित होगा।
About 65 students of Govt Sr. Sec School Chanawag, Shimla visited JUIT on 14th Feb 2023. They visited various departments including Computer Science Engineering, Information Technology, Biotechnology and Bioinformatics, Civil Engineering, Electronics and Communication Engineering, Department of Mathematics, Department of Physics and Materials Science, Department of Humanities and Social Sciences, etc. They interacted with the faculties and Lab staff and learned about various tests done in these labs. The Head of the Civil Engineering Department, Dr. Ashish Kumar encouraged having similar frequent visits in the near future so that students must develop an interest in science, engineering, and technology. This visit was coordinated by Dr. Saurav from the Civil Engineering department while other faculty members from various other departments helped in the overall organization of this important visit to the students.
राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार में रविवार 19 फरवरी को विद्यालय का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह की जानकारी देते हुए विद्यालय प्रधानाचार्या दीपिका शर्मा ने बताया कि समारोह में सीपीएस व अर्की के विधायक संजय अवस्थी मुख्यातिथि के रूप में शिरकत कर विद्यालय के मेधावी बच्चों को सम्मानित करेंगे। इस दौरान पुष्पा देवी सेवानिवृत्त अध्यापिका एवं समाज सेविका एवं स्कूल से निकली पूर्व छात्राएं समारोह के विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। उन्होंने बताया कि समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। विद्यालय प्रशासन व स्कूल प्रबंधन समिति ने बच्चों के अभिभावकों व क्षेत्र वासियों से अपील की है कि इस कार्यक्रम में पहुंचकर समारोह की शोभा बढ़ाएं।
मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने बुधवार को अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खनलग के मैन्थी गांव में आयोजित गुरु पर्व कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। संजय अवस्थी ने गुरु रामदास नवमी की बधाई देते हुए कहा कि संत महापुरुष किसी एक जाति व धर्म के नहीं होते बल्कि वे समस्त मानव जाति का कल्याण करते हैं। उन्होंने कहा कि एक समाज एक परिवार का सपना लेकर हम मिलजुल कर क्षेत्र का विकास करेगें। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से भाईचारे व सदभावना का संदेश मिलता है। हमें एकजुट होकर कार्य करना चाहिए, जिससे देश व प्रदेश की उन्नति संभव होती है। संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक राजीव गांधी मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अर्की कालेज में नए सत्र से एमए इतिहास व अंग्रेजी की कक्षाऐं आरम्भ की जाएगी, जिससे क्षेत्र के बच्चों को उच्च शिक्षा घरद्वार पर ही प्राप्त होगी। इस दौरान सीपीएस ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्या के निपटारे के निर्देश भी दिए। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को पेयजल आपूर्ति सूचारू रूप से चलाने और घरों में पेयजल उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली आपूर्ति सुचारू रखना सुनिश्चित करें ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। मुख्य संसदीय सचिव ने अखिल भारतीय हरिजन लीग अर्की को 11 हजार रुपये देने की घोषणा भी की।
कुनिहार के समीप जाबल झमरोट पँचायत के प्राचीन शिव मंदिर में मन्दिर निर्माण कमेटी के सौजन्य से शिवरात्रि के उपलक्ष्य में करवाई जा रही 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा के सातवे दिन कथा वाचक चंद्रशेखर शर्मा ने कथा के कई प्रसंग श्रोताओं को सुनाएं। आचार्य ने शिव विवाह का सुंदर वृतांत सुनाते हुए कहा कि जब भगवान शिव की बारात माता पार्वती के विवाह उत्सव में पहुंची तो बारात को देखकर सब हैरान व भयभीत हो गए क्योंकि शिवजी की बारात में सभी बाराती राक्षशस थे। शिव भगवान स्वयं भस्म लगाकर गले में नागों की माला डाले दूल्हा बने हुए थे। कथा के इस प्रसंग का श्रोताओं ने खूब आनन्द उठाया। कथा के अगले प्रसंग में आचार्य ने भगवान कृष्ण व रुक्मणि विवाह का भी वृतांत सुनाया। बता दें कि कथा के दौरान सुंदर भजनों के साथ आकर्षक झांकियों को भी दर्शाया जा रहा है। कमेटी प्रधान राम परिहार व महासचिव बीरबल परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कथा 19 फरवरी तक चलेगी। कथा में दूर-दूर से भारी संख्या में श्रोता पहुंच रहे है। प्रतिदिन कमेटी द्वारा कथा के उपरांत भण्डारे का आयोजन भी किया जा रहा है।
कुनिहार के गांव कोठी, हाटकोट, उच्चागांव, नगर, राजदरबार, खलिनी, जाडली, जाबल-झमरोट, हरिपुर, पट्टाबरावरी, सायरी, ममलीग, सतडोल , कुफ़्टू, विद्युत उपमंडल भूमति के अंतर्गत आने वाले गांव डुमेहर, खाली, भूमति सरली व अर्की उपमंडल के अंतर्गत आने वाले कुछ गांवों में विद्युत आपूर्ति 16 फरवरी को सुबह 10 से साढ़े 12 बजे तक बाधित रहेगी। जानकारी देते हुए अतिरिक्त सहायक अभियंता इंजीनियर मोहिंद्र सिंह ने बताया कि 33/11 केवी सबस्टेशन कुनिहार के पैनल बदलने हेतू वीरवार16 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक शटडाउन लिया जाना है। इस दौरान उन्होंने उपभोक्तओं से सहयोग की अपील की है।
प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में बिजली बोर्ड का कार्यालय बिना एसडीओ के चल रहा है। बीते पांच माह से बिजली बोर्ड के कार्यालय में एसडीओ का पद खाली पड़ा है। विदित रहे कि है कि यहां पर तैनात एसडीओ का अक्तूबर माह में तबादला हो गया था और उसके तुरंत बाद आचार संहिता लग गई थी। दो माह आचार सहिंता में निकल गए और लोगों को उम्मीद थी कि चुनाव खत्म होने के बाद यहाँ पर एसडीओ को तैनात किया जायेगा, लेकिन करीबन पांच माह से अधिक का समय बीत चुका है और स्थानीय लोगों की आस बरकरार है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रदेश में नई सरकार के सत्ता में काबिज़ हुए भी ढाई महीने का समय बीत गया है लेकिन बद्दी स्थित बिजली बोर्ड के कार्यालय में अभी तक एसडीओ की तैनाती नहीं हुई, जो बिजली बोर्ड की लापरवाही को दर्शाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें हर छोटे-बड़े काम करवाने के लिए अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे बरोटीवाला के एसडीओ के पास 6 किमी दूर जाना पड़ता है। इस कारण कई बार बिना काम करवाए निराश भी लौटना पड़ा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बद्दी स्थित बिजली बोर्ड कार्यालय अब सिर्फ दिखावे का दफ्तर बनकर रह गया है। उन्होंने बोर्ड व सरकार से मांग की है कि जल्द यहाँ एसडीओ तैनाती कर समस्या से निजात दिलवाई जाए। काम निर्बाध जारी, जल्द एसडीओ को करेंगे तैनात: पंकज डडवाल बद्दी में एसडीओ का पद खाली है। पदोन्नति के बाद एसडीओ को जल्द तैनात किया जायेगा। फिलहाल कार्य में कोई रुकावट न आये इसके लिए एसडीओ बरोटीवाला को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। जल्द बद्दी में स्थायी रूप से एसडीओ को तैनात किया जायेगा।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार कुनिहार पुलिस आज लगभग12 बजे के करीब जाडली-गंबरपुल की तरफ गस्त पर थी, तो गस्त के दौरान पुलिस को मुखबीर खास से सूचना प्राप्त हुई कि धनीराम पुत्र बाला राम गांव जाडली जो ढाबा हॉट एंड कूल, ड्रिंक्स, टी, कॉफ़ी, मैगी गरौंण घाटी को चलाता है, चरस का व्यापार कर रहा है और यदि ढाबा में चैक किया जाए, तो ढाबे के अंदर चरस अवश्य मिलेगी। जब पुलिस ने ढाबे की तलाशी ली, तो काउंटर के पास रखी गत्ते की पेटी गिन्नी रिफाइंड के अंदर रिफाइंड के पाउच के साथ पारदर्शी पॉलिथीन के अंदर-42 ग्राम चरस पाई गई। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सोलन भीष्म ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस द्वारा आगामी कार्यवाही की जा रही है।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार इकाई अध्यक्ष बलबीर चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इकाई की मासिक बैठक जो महीने की 15 तारिख को होती है। इस बार किन्ही कारणों से नही हो पाएगी। इसलिए बैठक को स्थगित कर दिया गया है। अब यह बैठक अगले महीने 15 मार्च को पेंशनर कार्यालय कुनिहार में होगी। अध्यक्ष ने सभी इकाई सदस्यों से बैठक स्थगित होने पर खेद व्यक्त करते हुए मार्च माह में होने वाली बैठक में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन प्रधानमंत्री ने शारीरिक फिटनेस को जीवन का एक तरीका बनाने के उद्देश्य से 29 अगस्त 2019 को "फिट इंडिया मूवमेंट" की शुरुआत की है। फिट इंडिया मूवमेंट का उद्देश्य आसीन जीवन शैली से लेकर दिन-प्रतिदिन के जीवन के शारीरिक रूप से सक्रिय तरीके से व्यवहार में परिवर्तन करना है। फिट इंडिया तभी सफल होगा, जब वह जन आंदोलन बने। इस मूवमेंट के तहत इस वर्ष भी दिनांक 12 फरवरी से 14 फरवरी,2023 तक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन पंजाब के जालंधर शहर में किया गया, जिसमें देश के 80 से ज्यादा स्कूलों ने भाग लिया। गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सैकेंडरी स्कूल के कक्षा पांचवी से दसवीं के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और प्रतियोगिता में 29 मैडल (16 स्वर्ण पदक तथा 13 सिलवर मैडल) जीत करअपने विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की प्रबंधन कमेटी के सदस्यों तथा प्रधानाचार्या लखविंदर कौर अरोड़ा ने अध्यापकों, विजेता रहे छात्रों तथा उनके परिवार के सदस्यों को बधाई दी तथा उनके द्वारा किए गए प्रयासों की सरहाना की।
पाठशाला के प्रशासनिक ब्लाॅक के निर्माण के लिए 20 लाख देने की घोषणा क्षेत्र में पेयजल योजना के लिए 18.50 लाख रुपये स्वीकृत मनोज शर्मा। अर्की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) अर्की में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया, जिसमें मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य व सूचना एवं जन संपर्क विभाग) संजय अवस्थी मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि विद्यार्थियों का स्कूल में आने का उद्देश्य केवल किताबें पढ़ना नहीं है, बल्कि ज्ञान प्राप्त करना है। विद्यार्थियों के भविष्य को ज्ञान से उज्जवल बनाने में शिक्षक की महत्वपूर्ण अहम भूमिका होती है, जबकि बेहतर संस्कार देने में अभिभावक अहम योगदान देता है। उन्होंने कहा कि बेहतर ज्ञान व संस्कार के सामंजस्य से ही एक विद्यार्थी अच्छा नागरिक बनकर उभरता है। मुख्य संसदीय सचिव ने विद्यालय में छात्रों द्वारा विभिन्न विषयों जैसे रसायन शास्त्र, भौतिकी, भूगोल, गणित और जीव विज्ञान पर बनाअ गए माॅडलों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर संजय अवस्थी ने लक्षित, कार्तिक तनवर, अर्जुन, मृदुल शर्मा, भवांशु, अक्षित, राकेश कुमार, योगेंद्र, लवनीष, ईशान, आर्यन भार्गव, सिद्धार्थ, कुशव, हितेश वर्मा, कौशल कुमार, दिवेश ठाकुर, मुकूल, संजीव, साहिल, योगेश कुमार, यश भाटिया, हितेश ठाकुर हेमंत कुमार, आयुष गौतम, यश राज शर्मा, धीरज कुमार, उदित भरद्वाज, जतिन भारद्वाज, अखिल ठाकुर, केशव चतुर्वेदी, पुरव गुप्ता, सारांश, नीरज व आशीष सहित अन्य छात्रों को सम्मानित किया। इस अवसर पर संजय अवस्थी ने ‘मेरे स्कूल से निकले मोती’ योजना के तहत उपस्थित पूर्व छात्रों को भी सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि राज्य में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक राजीव गांधी माॅडल डे बोर्डिंग स्कूल स्थापित किएं जाएंगे। उन्होंने कहा कि पाठशाला में भविष्य में संगीत अध्यापक के पद को सृजित करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने के पाठशाला के विद्यार्थियों के लिए 3100 तथा स्थानीय पाठशाला के लिए 11,000 रुपए की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने पाठशाला के प्राशसनिक ब्लाॅक के निर्माण के लिए 20 लाख रुपए देने की घोषणा भी की। उन्होंने शौचालय के निर्माण के लिए तीन लाख 75 हजार रुपए की राशि का प्रावधान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि स्थानीय नगर पंचायत में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से छूटे हुए घरों के लिए दो करोड़ 90 लाख रुपए की राशि स्वीकृति की गई है, जिसका शीघ्र टेंडर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पेयजल आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए 18 लाख 50 हजार रुपए की पेयजल योजना के निर्माण के लिए स्वीकृति मिल चुकी है, जिसकी सुविधा शीघ्र ही स्थानीय लोगों को मिलेगी। संजय अवस्थी ने कहा कि ग्राम पंचायत बातल तथा गाहर को सीवरेज व्यवस्था से जोड़ने के लिए 11 करोड़ रुपए की राशि की डीपीआर शीघ्र बनकर तैयार हो जाएगी। 06 करोड़ रुपए की भूमति धार ब्राहमणा उठाऊ सिंचाई योजना विधायक प्राथमिकता में है, जिस पर जल्द ही कार्य शुरू करवाने का आश्वासन दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्य मोनिका वर्मा ने इस अवसर पर विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट का ब्यौरा दिया। इस अवसर पर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप, नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष हेमेंद्र गुप्ता, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दीपक गुप्ता, कांग्रेस सेवा दल सोलन के अध्यक्ष संजय ठाकुर, पूर्व नगर पंचायत अर्की की अध्यक्षा सीमा शर्मा, उपाध्यक्षा देव कली, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अर्की अनुज गुप्ता, उपमंडलाधिकारी अर्की केशव राम, उपनिदेशक उच्च शिक्षा जगदीश चंद नेगी, पुलिस उप अधीक्षक दाड़लाघाट, संदीप शर्मा प्रधानाचार्य मोनिका वर्मा व रोशन वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी व बच्चों के अभिभावक मौजूद थे।
सोलन जिला में कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज का स्टॉक खत्म हो गया है। पिछले माह सोलन को 5000 डोज मिली थी, जो सभी लगा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग से और स्टॉक भेजने की डिमांड की गई है। पहली और दूसरी डोज लगाने में जिला के लोगों की काफी दिलचस्पी दिखाई थी, लेकिन बूस्टर डोज लगवाने में सोलन अभी भी पिछड़ा हुआ है। अभी तक सोलन जिले में सिर्फ 1,65,428 लोगों ने ही बूस्टर डोज लगवाई है। 8 लाख लोगों ने पहली और 7.28 लाख लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है। अब कोरोना के नए वैरिएंट के सामने आने से लोग बूस्टर लगवाने अस्पताल पहुंच रहे हैं। गौरतलब है कि दिसंबर में पूरे हिमाचल प्रदेश में कोरोना वैक्सीन खत्म हो गई थी, जिससे अस्पतालों में वैक्सीनेशन का काम रुक गया था। जनवरी में केंद्र से हिमाचल को 60 हजार डोज मिली। जिसमें से सोलन जिला कि झोली में 6500 डोज आई, लेकिन यह स्टॉक करीब 2 सप्ताह में ही खत्म हो गया । वहीं CMO सोलन डॉ. राजन उप्पल ने कहा कि जिले को मिली सभी कोरोना बूस्टर डोज लगा दी गई हैं। जल्द ही नया स्टॉक आ जाएगा। उन्होंने लोगी हिदायत दी है कि बेशक कोरोना कंट्रोल में है, लेकिन अभी एहतियात बरतना जरूरी है। उन्होंने बताया कि सोलन जिला में इस समय कोरोना का कोई भी एक्टिव केस नहीं है। कोरोना के नए वैरिएंट आने की आशंका के कारण जिला के सभी अस्पतालों में आने वालों को मास्क पहनना जरूरी किया गया है। हालांकि इन दिनों सैंपलिंग बहुत कम हो रही है।
रंजीत ठाकुर । कुनिहार जानकारी देते हुए अतिरिक्त सहायक अभियंता इंजीनियर मोहिंद्र सिंह ने बताया कि 33/11 केवी सबस्टेशन कुनिहार के पैनल बदलने हेतू मंगलवार 14 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक शटडाउन लिया जाना है जिस कारण उपमंडल कुनिहार के अंतर्गत आने वाले गांव कोठी, हाटकोट, उच्चागांव, नगर, राजदरबार, खलिनी, जाडली, जाबल-झमरोट, हरिपुर, पट्टा बरावरी, सायरी, ममलीग, सतडोल व कुफ़्टू विद्युत उपमंडल भूमति के अंतर्गत आने वाले गांव डुमेहर, खाली, भूमति सरली व अर्की उपमंडल के अंतर्गत आने वाले कुछ गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी, जिसके लिए उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है।
रंजीत ठाकुर । कुनिहार थाना कुनिहार में एक बाइक चोरी का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पवन हनोथ पुत्र स्व. ज्ञानसिंह गांव शलाह डाकघर ममलीग के शिकायत पत्र पर थाना कुनिहार में बाइक चोरी का मामला दर्ज हुआ है। शिकायत पत्र में पवन ने बताया कि मोटर साईकिल (HP 13-3171) को इसने अपने घर के अंदर रात 8 बजे पार्क किया था व सुबह यह जल्दी काम पर चला गया तथा शाम जब यह वापस घर आया, तो पाया कि बाईक चोरी हो गई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सोलन भीष्म ठाकुर ने बताया कि शिकायत पत्र के आधार पर बाईक चोरी का मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई की जा रही है।
हिमाचल की राजधानी शिमला आए हर व्यक्ति ने ये नाम तो सुना ही होगा, इस पॉइंट से गुज़रे भी होंगे लेकिन इस जगह पर ऐसा क्या स्कैंडल हुआ, जिससे इसका नाम स्कैंडल पॉइंट रख दिया गया, ये सवाल भी बहुचर्चित है। बात बहुत पुरानी है तो कहानियां भी बहुत सी बन गईं है। कुछ कहते कि इस जगह पर हिंदुस्तान का पहला लव स्कैंडल हुआ था तो कुछ इस तथ्य को मानने से इंकार करते है। स्कैंडल पॉइंट से जुड़ी कहानियों में से एक कहानी है पाटियाला के महाराजा भूपेंदर सिंह की। बात 1892 की है, ब्रिटिश शासन में शिमला के वाईस रॉय और पाटियाला के महाराजा भूपेंदर सिंह अच्छे दोस्त हुआ करते थे और अक्सर वाईसरॉय के घर पर आया जाया करते थे। उसी समय पटियाला के राजा को वाईसरॉय की बेटी से महब्बत हो गई और दोनों ने शादी करने का फैसला किया लेकिन वाईसरॉय को ये रिश्ता मंज़ूर नहीं था और उन्होंने इसका विरोध भी किया। लेकिन दोनों प्रेमी अपना मन मना चुके थे। ब्रिटिश काल में शिमला के मालरोड पर शाम के समय ब्रिटिश अधिकारी अपने परिवार के साथ टहलने आया करते थे मगर यहां हिन्दुस्तानियों को आने की अनुमति नहीं थी। एक दिन शाम जब सब मॉलरोड पर टहल रही थे तो पटियाला के महाराजा ने अंग्रेज वाइसराय की बेटी को उठा लिया था। इसे पहला लव स्कैंडल कहा जाता है और जिस जगह पर यह कथित वारदात हुई उसे आज स्कैंडल प्वाइंट के नाम से जाना जाता है। महाराजा भूपिंद्र सिंह ने वाइसराय लार्ड कर्जन की बेटी को उठाया था। कहा जाता है कि महाराजा भूपिंद्र सिंह घोड़े पर सवार होकर आए और मालरोड पर टहल रही लार्ड कर्जन की बेटी को उठा ले गए। गुस्से में वायसराय ने उनका शिमला आने पर प्रतिबंध लगा दिया। महाराजा ने भी अपनी आन-बान और शान के लिए शिमला से भी ऊंचा नगर बसाने की ठान ली और चायल का निर्माण कर डाला। पटियाला के महाराजा भूपिंद्र सिंह का जन्म 12 अक्टूबर 1891 में हुआ। वर्ष 1900 में उन्होंने राजगद्दी संभाली और 38 साल तक राजपाट किया। उन्होंने ऑनरेरी लेफ्टीनेंट कर्नल के तौर पर प्रथम विश्व युद्ध में भाग लिया था। लीग ऑफ नेशंज में 1925 में भूपिंद्र सिंह ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। महाराजा क्रिकेट के शौकीन थे। वर्ष 1911 में इंग्लैंड दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान भी वही थे। यहां हुआ था हिंदुस्तान का पहला लव स्कैंडल हालांकि कुछ इतिहासकार इस बात से इत्तफाक नहीं रखते। उनका दावा है कि लार्ड कर्जन साल 1905 तक वाइसराय रहे। उनकी तीन बेटियां थीं। देखा जाए तो 1905 में महाराजा की आयु 14 साल की थी। लार्ड कर्जन की बड़ी बेटी आइरिन की उम्र उस समय महज 9 साल थी। पंजाब यूनिवर्सिटी में अंग्रेजी की प्रोफेसर रह चुकी मंजू जैदका अपनी किताब स्कैंडल पॉइंट में लिखती है कि इस जगह से उनकी बहुत सी यादें जुडी है, उन्होंने इस पर काफी शोध भी किया है लेकिन महाराजा भूपेंदर सिंह की उम्र का तकाज़ा रखते हुए ये कहानी सच नहीं हो सकती। लेखिका का मानना है कि इस कहानी में भूपेंदर सिंह के पिता राजेंदर सिंह को होना चाहिए क्यूंकि उनकी एक अँगरेज़ बीवी और बेटा था। हालाँकि सच क्या है ये तो एक रहस्य ही रहेगा, जो इतिहास में दफ़न हो चुका है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। सिरमाैर वारी स्कूल में आज टैलकॉम विषय के विद्यार्थियाें के लिए ओजेटी के तहत एक प्रशिक्षण शिविर का आयाेजन किया गया। इस शिविर में लगभग 45 विद्यार्थियों में ऑप्टिकल फाइबर केबल से जुड़ी बारीकियों को सिखा और साथ ही सभी विद्यार्थियों ने ऑन जॉव प्रशिक्षण (ओजेटी) के तहत 9 से 11 फरवरी तक शलिनी केबल नेटवर्क साेलन, ऑप्टिकल फाइबर स्प्लिसिंग, स्प्लिसिंग टूल्स, ओटीडीआर व पावर मोटर तकनीक की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर वारी स्कूल की साधना शर्मा जाे कि 12वीं कक्षा की छात्रा है ने बताया कि यहां उसे बहुत कुछ सीखने को मिला, उसकी जानकारी सभी बच्चों काे प्रदान की। उसने कहा कि यहां पर उन्हाेंने हर एक टूल का उपयाेग करके देखा। इसके साथ ही टेलीकॉम ट्रेनर वासनी ठाकुर ने बताया कि विद्यार्थियों को ओजेटी में बहुत कुछ सीखने को मिलता है और इसे एक आवश्यक रोजगार कौशल भी माना जाता है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक राजीव शर्मा भी विद्यार्थियों के साथ ओजेटी में मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन अटल शिक्षा कुंज स्थित आईईसी यूनिवर्सिटी के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विभाग ने 'मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान में बहुआयामी दृष्टिकोण' विषय पर एक कान्फ्रेंस (सम्मेलन) का आयोजन किया। इस अवसर पर गवर्नमेंट कॉलेज कालका से प्रो. सुशील कुमार मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ गवर्नमेंट कॉलेज नरायणगढ़, अंबाला से डॉ. जगदीप सिंह और आरबी गवर्नमेंट पीजी कॉलेज आगरा से डॉ. सौरभ देवा अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनीत गौतम विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी ने मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान में बहुआयामी दृष्टिकोण के विषय पर वक्तव्य दिया और शोधकर्ताओं के साथ अपने अनुभव साझा किए। एक दिवसीय इस सम्मेलन के तकनीकी सत्र में लगभग सौ से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपने शोध पत्र पढ़े और अपने विचारों का आदान प्रदान किया। आईईसी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. शमीम अहमद ने शोध की गुणवक्ता व महत्व पर प्रकाश डालते हुए बहुआयामी दृष्टिकोण पर इस कान्फ्रेंस का आयोजन करवाने पर सभी को बधाई दी और निकट भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन करवाते रहने की बात कही। यह सम्मेलन आईईसी विश्वविद्यालय के पीएचडी के छात्रों और प्राध्यापकों के लिए भी बेहद लाभदायक रहा।
रंजीत ठाकुर । कुनिहार कुनिहार के समीप जाबल झमरोट पंचायत के प्राचीन शिव मंदिर में मंदिर निर्माण कमेटी के सौजन्य से शिवरात्रि के उपलक्ष्य में करवाई जा रही 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन कथा वाचक चंद्रशेखर शर्मा ने भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते हुए शिव-शक्ति का प्रषंग अपनी मधुर वाणी से श्रोताओं को सुनाया। शिव-शक्ति की कैसे आराधना कर उसे प्राप्त किया जा सकता है के बारे प्रसंग में विस्तार से बताया। आचार्य ने बताया कि शिव की सच्चे मन से की गई भक्ति से मनुष्य सभी पापों व दुखों से मुक्ति पा लेता है। कथा के दौरान आचार्य ने जंहा शिव व ब्रह्मा तथा रामचरितमानस व श्री कृष्ण की महिमा का गुणगान किया, तो वहीं, अलग-अलग तरह के रुद्राक्ष धारण करने के लाभ भी श्रोताओं को बताए। कमेटी प्रधान श्री राम परिहार व महासचिव बीरबल परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कथा 19 फरवरी तक रहेगी। कथा में दूर-दूर से भारी संख्या में श्रोता पहुंच रहे हैं तथा प्रतिदिन कमेटी द्वारा कथा के उपरांत भण्डारे का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी डीडी कश्यप पूर्व बीडीसी सदस्य ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से सांय 4 बजे तक का है।
रंजीत ठुकार। कुनिहार पुलिस थाना कुनिहार में गांव कफलेड़-चनोग के एक व्यक्ति ने चोरी की नीयत से आए अज्ञात व्यक्तियों पर मामला दर्ज करवाया गया है। मिली जानकारी अनुसार कमल दत पुत्र संतराम गांव कफलेड़ डाकघर चनोग तहसील व जिला शिमला के शिकायत पत्र पर मामला दर्ज हुआ है, जिसने जाहिर किया कि इनके पास गाड़ी (HP63C-0398) टिप्पर है, जो इसके भाई श्याम लाल के नाम से है। इनकी उपरोक्त गाड़ी पिछले वर्ष पौ घाटी से चोरी हुई थी, जो लगभग तीन माह बाद मिली थी, उसके बाद अकसर यह अपनी गाड़ी में ही सोता है, रात इसकी गाड़ी की खिड़की में आवाज आई, जिस पर एकदम इसकी नींद खुली, तो इसने देखा कि एक व्यक्ति इसकी गाड़ी के साथ छेड़छाड़ तथा कंडक्टर साईड के दरवाजे को खोलने की कोशिश कर रहा था, जिस पर इसने अंदर से आवाज लगाई, तो वह मौका से नीचे चनोग रोड़ की तरफ भाग गया तथा यह भी उसके पिछे भागा, परंतु वह चनोग रोड में खड़ी सफेद रंग की गाड़ी में बैठा व पौघाटी-चनोग-ममलीग रोड से भाग गया। इसकी सूचना इसने ग्राम पंचायत चनोग के प्रधान को दी तथा इसने अपने छोटे भाई रोहित को फोन करके पौघाटी बुलाया और जिसके बाद यह दोनों दूसरी गाड़ी को लेकर बाया ममलीग सतडोल होते हुए बलैण नामक गांव में पहुंचा, तो चनोग की तरफ से एक गाड़ी आई तथा जो सफेद रंग की थी, जिसे इन्होंने रोकने की कोशिश की, तो चालक गाड़ी को पीछे करने लगा, जब तक हम गाड़ी से बाहर उतरते, तब तक उस गाड़ी में बैठे तीन व्यक्ति एक दम से गाडी से बाहर निकले व गाडी को मौका पर छोड़ कर गांव की तरफ भाग गए। इसके उपरांत इन्होंने मौका पर छोड़ी गाड़ी को चैक किया, तो गाड़ी की डिक्की में तीन कैनिये बंद ढक्कन जिन पर खोलने पर डीजल पाया व साथ में एक पाईप थी, जिसका इन्हें पूर्ण विश्वास है कि गाड़ी (HP 12G-5156) में आए लोग इनकी गाड़ी टिप्पर (HP63C-0398) को चुराने कि नियत से तथा अन्य चोरी करने की नियत से आए हुए थे। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी कुनिहार अंकुश डोगरा ने की है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन करुणामूलक संघ द्वारा जिला सोलन ब सिरमौर के करुणामूलक आश्रितों के लिए बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिला सोलन व सिरमौर के करुणामूलक परिवारों ने इस मीटिंग में भाग लिया। यह मीटिंग (पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस) नियर पुराना बस स्टैंड सोलन के साथ रखी गई। बता दें कि प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार व मीडिया प्रभारी गगन कुमार द्वारा 6 जिलों में मीटिंग का आयोजन उनके द्वारा किया जा चुके हैं, जिसमें जिला ऊना, चंबा, मंडी, कुल्लू कांगड़ा व बिलासपुर मीटिंग की जा चुकी है। बता दें प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार की अध्यक्षता में संघ द्वारा पूर्व सरकार के कार्यकाल मैं 432 दिनों का देश और प्रदेश का सबसे बड़ा धरना प्रदर्शन राजधानी शिमला में किया जा चुका है, परंतु पूर्व सरकार इन आश्रित परिवारों को राहत नहीं दे पाई, जब विपक्ष में कांग्रेस सरकार थी तो उनके द्वारा विधानसभा से लेकर चुनावों में भी करुणामूलक परिवारों का मुद्दा जोरों-शोरों से उठाया गया और एक एकमुशत इन परिवारों को नौकरी देने का वादा कांग्रेस सरकार ने किया है। अब कांग्रेस सरकार बनते ही करुणामूलक परिवारों मे नौकरी की आस जगी है। सरकार बनते ही जनवरी माह में करुणामूलक संघ के पदाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिमला में करुणामूलक नौकरी बहाली के लिए भेंट हुई, जिस पर मुख्यमंत्री द्वारा इन परिवारों को एकमुश्त नौकरी देने का और मार्च के बजट सत्र इन परिवारों के लिए अलग से बजट में प्रावधान करने का आश्वासन दिया 15 फरवरी से पहले करुणामूलक परिवारों का हित का एजेंडा संघ की कार्यकारिणी को पेश करने का समय दिया गया, जिस पर करुणामूलक संघ की राज्य कार्यकारिणी हिमाचल प्रदेश के हर एक जिला मैं बैठक कर रही है, वह समस्त परिवारों से वार्तालाप वह सुझाव लेकर करुणामूलक परिवारों के हित का एजेंडा 15 फरवरी से पहले हजारों की संख्या में पहुंचकर करुणामूलक एजेंडा सरकार और मुख्य सचिव को सौंपेगी। बता दें कि इस समय 3000 करुणामूलक परिवार क्लास-सी व क्लास-डी दोनों श्रेणियों में नाैकरी का इंतज़ार कर रहे हैं और सभी आश्रितों को पूरी उमीद है कि सरकार समस्त करुणामूलक आश्रितों के दर्द को समझेगी व बजट में करुणामूलक आश्रितों को लेकर स्पेशल प्रावधान करेगी। मुख्य मांगें- 1) आगामी कैबिनेट में पॉलिसी संशोधन किया जाए व निम्न बातें ध्यान में रखी जाए। a) 5 लाख आय सीमा निर्धारित की जाए जिसमें एक व्यक्ति सालाना आय शर्त को हटाया जाए। b) वित विभाग के द्वारा रेजेक्टेड केसों को कंसिडेर न करने की नोटिफिकेशन को तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया जाए और रेजेक्टेड केसों को दोवारा कंसिडेर करने की नोटिफिकेशन जल्द की जाए। c) क्लास-C व क्लास-D में 5% कोटे की शर्त को हमेशा के लिए हटा दिया जाए। d) योग्यता के अनुसार क्लास-c व क्लास-D के सभी श्रेणियों (Technical+ non Techanical) के सभी पदों में नाैकरियां दी जाए ताकि एक पद पर बोझ न पड़े। 2) बजट सत्र में करुणामूलक् आश्रितों के लिए अलग से स्पेशल बजट का प्राबधान किया जाए। 3) समस्त करुणामूलक परिवारों को क्लास-सी व क्लास-डी में अप्रेल माह से नियुक्तियां दी जाए। उपरोक्त मांगों के संदर्भ में जल्द से जल्द कार्यवाही की जाए, ताकि सब परिवारों को नोकरी मुहैय्या हो सके।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 फरवरी, 2023 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक दोलग, प्रोंथा, ढेडघराट, मानी, सन्हेच, नेरी, मनसर, सलोगड़ा, ब्रुरी, चम्बाघाट, गुरूद्वारा चंबाघाट एवं आस-पास के क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति अथवा अन्य कारणों से उपरोक्त निर्धारित समय सारिणी एवं निर्धारित तिथि में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से इस अवधि में सहयोग की अपील की है।
नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर आई है। हिमाचल प्रदेश बेरोजगार चयन सेवाएं संगठन आउटसोर्सिंग एजेंसी (एचपीयूएसएसए) मुख्य कार्यालय शिमला ने विभिन्न श्रेणियों के (687) पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदो के लिए आवेदन एजेंसी के व्हाट्सएप पर नंबर पर ऑनलाइन ही लिए जाएंगे। प्रदेश के इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने के लिए अपना बायोडाटा फोन नंबर सहित, पदनाम सहित, साधारण एप्लीकेशन लिखकर ,अपनी शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्रों की छाया प्रति, आधार कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड , पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय कार्ड, पीडीएफ फाइल/ स्कैनड बनाकर एजेंसी के व्हाट्सएप नंबर 89881-14000 पर अपना आवेदन निर्धारित तिथि तक भेज सकते है। आवेदन की अंतिम तारीख 12 फरवरी 2023 निर्धारित की गई है। संघ के निदेशक विनीत शर्मा ने बताया कि विभिन्न श्रेणियों में क्लर्क ऑफिस एग्जीक्यूटिव, एचआर कोऑर्डिनेटर, बैंक सेल्स ऑफिसर , बैंक डिलीवरी एसोसिएट्स , फोन बैंकिंग ऑफीसर, सिक्योरिटी गार्ड, आईटीआई ऑल ट्रेड पासआउट, कंपनी भर्ती अधिकारी , एक्स सर्विसमैन सिक्योरिटी सुपरवाइजर , बस कंडक्टर, कार्यालय सहायक, अकाउंट्स एग्जीक्यूटिव , ऑफिस कोऑर्डिनेटर, बैंक कैश हैंडलिंग एग्जीक्यूटिव, ब्रांच सेल्स ऑफिसर, स्टोरकीपर, कंप्यूटर ऑपरेटर ,बिजनेस प्रमोशन एग्जीक्यूटिव , एक्स सर्विसमैन जेसीओ, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर, जनरल वर्कर हेल्पर, ड्राइवर, लैब असिस्टेंट , आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट , स्टाफ नर्स एएनएम, स्टाफ नर्स जीएनएम , एमआई रिकवरी मैनेजर, फ्लाइंग ऑफिसर, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मैकेनिकल, वेल्डर, पंप ऑपरेटर, एक्स सर्विसमैन गनमैन पीएसओ, जेसीबी ऑपरेटर, बैंक रिलेशनशिप मैनेजर , पेपर सैटर , फॉर्म सेल्स एग्जीक्यूटिव, पीएन कम चौकीदार के पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इन पदों के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट का प्रावधान है. उम्मीदवार शैक्षणिक योग्यता वांछनीय योग्यता संबंधी जानकारी के लिए एजेंसी की आधिकारिक/ ऑफिशल वेबसाइट www.hpussa.in से जानकारी ले सकते हैं। एजेंसी द्वारा उम्मीदवारों का चयन छटनी/ लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू द्वारा ही चयन किया जाएगा. लिखित परीक्षा (150) क्रमांक एवं इंटरव्यू (30) क्रमांक का होगा. लिखित परीक्षा में हिमाचल सामान्य ज्ञान, एवरीडे साइंस ,भूगोल, गणित, इतिहास, जनरल हिंदी, इंग्लिश, कंप्यूटर न्यूमेरिकल एटीट्यूट से बहुविकल्पीय ऑब्जेक्टिव टाइप एमसीक्यू प्रश्न पूछे जाएंगे. एजेंसी द्वारा लिखित परीक्षा 19 फरवरी 2023 को ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को इनरोलमेंट नंबर ऑनलाइन ही जारी किए जाएंगे। लिखित परीक्षा का परिणाम 17 मार्च 2023 को संघ की आधिकारिक ऑफिशियल वेबसाइट www.hpussa.in पर देख सकते है। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता आठवीं, दसवीं, 12वीं , ग्रेजुएट, बीएससी बीएड, एमकॉम, बीकॉम, डीसीए, पीजीडीसीए, डिप्लोमा/ डिग्री होल्डर होनी चाहिए. संघ द्वारा नियुक्त किए गए उम्मीदवारों का मासिक वेतनमान 10750/- ग्रेड पे- से लेकर 40870/- सीटीसी ग्रेड पे- तक दिया जाएगा। इसके अलावा जनरल प्रोविडेंट फंड, पीएफ, ईएसआई, मेडिकल इंश्योरेंस , प्रमोशन , बोनस ओवरटाइम की सुविधा भी मिलेगी. यह सभी पद 2 वर्ष के अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे, जिन्हें बाद में पॉलिसी एक्ट के तहत रेगुलर किया जाएगा। नियुक्त किए गए उम्मीदवार प्रदेश की एमएनसी कंपनियों, सिपला, गोदरेज, कैडबरी , चेकमेट , डाबर, मारुति ,हीरो होंडा, विभिन्न बैंकिंग, मेडिकल कॉलेज , हिमाचल स्टेट रूरल कॉरपोरेशन, स्टेट पावर कॉरपोरेशन, पीएचसी हॉस्पिटल, हिमाचल स्टेट पावर प्रोजेक्ट, फाइनेंस सेक्टर, एलआईसी, स्टेट कोऑपरेटिव सोसायटी, मॉल, एनजीओ, सरकार के पंजीकृत औद्योगिक क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देंगे। नियुक्त किए गए उम्मीदवारों को हिमाचल प्रदेश में कुल्लू, मंडी, सोलन, कांगड़ा, हमीरपुर, सिरमौर ,उना ,मोहाली ,चंडीगढ़, जीरकपुर , दिल्ली, नोएडा, जालंधर क्षेत्रों में कहीं भी तैनाती दी जा सकती है। यह तमाम भर्ती प्रक्रिया मार्च माह के अंत में पूरी कर ली जाएगी। चुने गए उम्मीदवारों की सूची अधिकारिक वेबसाइट में भी प्रेषित कर दी जाएगी। उम्मीदवार अधिकतर जानकारी के लिए कार्यालय के हेल्पलाइन नंबर 94181-39918 94184-17434 62305-90985 पर संपर्क कर सकते हैं।
सरकार द्वारा हरित ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण व ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने पर दिया जा रहा बल फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन प्रदेश सरकार द्वारा हरित ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण व ग्रीन मोबिलिटी अभियान के तहत विद्युत वाहन के उपयोग पर विशेष बल दिया जा रहा है। इस अभियान को बढ़ावा देने के लिए, हिमाचल सरकार ने परिवहन विभाग को पूर्ण रूप से विद्युत वाहन उपयोग करने वाला देश का प्रथम सरकारी विभाग बनाया है। इसी कड़ी में ज़िला सोलन के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय को भी एक विद्युत वाहन उपलब्ध करवाया गया है। ज़िला सोलन में विद्युत वाहन के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए 27 चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे, जिसके लिए भूमि का चयन किया जा चुका है। ज़िला सोलन में शीघ्र-अतिशीघ्र चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए भूमि स्थानान्तरण का कार्य भी आरम्भ किया जा चुका है। अब तक कण्डाघाट और सोलन उप मण्डल में चार्जिंग स्टेशन के लिए चिन्ह्ति भूमि को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के नाम स्थानांतरण किया जा चुका है। अर्की उपमण्डल में 17 चिन्हित स्थानों पर एफ.सी.ए को कार्यवाही हेतु मामला भेजा गया है। इसके अतिरिक्त, ज़िला सोलन में 73 अन्य स्थानों पर भी विद्युत वाहन की चार्जिंग के लिए सुविधा उपलग्ध की जाएगी जिसमें सरकारी कार्यालय स्वास्थ्य विभाग, विश्राम गृह, क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय, पेट्रोल पंप आदि शामिल होंगे। प्रदेश सरकार के पर्यावरण संरक्षण एवं इलैक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की पहल में ज़िला सोलन का क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय, ज़िला में विद्युत वाहन उपयोग करने वाला पहला कार्यालय है। प्रदेश सरकार की यह पहल, ज़िला सोलन में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उठाया गया एक प्रभावी कदम है। सरकार द्वारा विद्युत वाहनों को बढ़ावा देने के लिए टोल टैक्स में छुट भी दी जा रही है। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय को उपलब्ध करवाई गई विद्युत वाहन में सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है और इसमें सुरक्षा के लिए एयर बैग भी उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त, वाहन में फोग लैम्प, इलैक्ट्रिकल हैंड ब्रेक इत्यादि की सुविधा भी उपलब्ध है। वाहन की अतिरिक्त जानकारी क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय को दिए गए विद्युत वाहन नेक्सन ईवी मैक्स है। इसमें 40.5 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है, जो एक बार फुल चार्जिंग पर (मानक परीक्षण स्थितियों के तहत) 437 किलाेमीटर की एआरएआई-प्रमाणित रेंज देता है। यह एक परमानेंट मैगनेट सिक्रोनस एसी मोटर को पावर देता है। जिसमें 142 बीएचपी और 250 एनएम का आउटपुट मिलता है। यह कार नौ सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। नेक्सन ईवी मैक्स या तो 3.3 kW चार्जर पर 7.2 kW AC फास्ट चार्जर के साथ आता है। बाद वाला 6.5 घंटे में कार की बैटरी को फुल चार्ज कर सकता है। 50 kW DC फास्ट चार्जर का इस्तेमाल करके कार को सिर्फ 56 मिनट में शून्य से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन आमजन को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवा कर लोगों की समस्याओं का स्थाई निराकरण करना ही वर्तमान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हिमाचल प्रदेश डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल गत सांय ममलीग में जल शक्ति विभाग के निरीक्षण कुटीर में लोगों से रू-ब-रू हुए तथा जन समस्याएं भी सुनी, जिनमें से अधिकतर का मौके पर ही निपटारा कर दिया, शेष समस्याओं को शीघ्र निपटाने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करें, ताकि लोगों को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े। डाॅ. कर्नल शांडिल ने कहा कि बिना किसी भेदभाव के सोलन विधानसभा क्षेत्र का एक समान विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए समय-समय पर आवश्यक उचित कदम भी उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार सत्ता सुख भोगने के उद्देश्य से कार्य नहीं कर रही है। अपितु सरकार व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय से कार्य कर रही है और समाज के प्रत्येक वर्ग के हित को ध्यान में रखकर कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। श्रम एवं रोजगार मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने अपने छोटे से कार्यकाल में व्यवस्था परिवर्तन की ओर अनेकों कदम उठाए हैं। सरकारी टेंडर अवार्ड करने की समयसीमा को 60 दिन से कम करके 20 दिन कर दिया है। इससे विकास कार्यों में तेजी आएगी और भ्रष्टाचार खत्म करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा नीति में भी वर्तमान सरकार बड़े बदलाव और व्यवस्था परिवर्तन का प्रयास कर रही है, जिससे गरीब बच्चों को पढ़ने और बढ़ने के समान अवसर मिल सकें। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी माॅडल डे-बोर्डिंग स्कूल चरणबद्ध तरीके से खोले जाएंगे। सरकार नई रोजगार नीति भी लाने जा रही है। उन्होंने कहा कि पर्यटन हमारी आर्थिकी का मुख्य जरिया है। प्राकृतिक, ग्रामीण, बागवानी, साहसिक तथा धार्मिक पर्यटन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए पर्यटन परियोजनाओं को स्टार्ट-अप योजना से जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर सोलन कांग्रेस मंडल के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, सेवानिवृत्त फ्लाइट लेफ्टिनेंट तिरलोक चंद शांडिल, प्रधान ग्राम पंचायत ममलीग हरिचंद, उप प्रधान संदीप ठाकुर, पूर्व प्रधान सत्या ठाकुर व द्रौपदी देवी, उपमंडल अधिकारी कंडाघाट डाॅ. विकास सूद, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता सुमित सूद, वन मंडल अधिकारी श्रेष्ठानंद शर्मा, ज़िला कल्याण अधिकारी गिरधारी लाल शर्मा, ज़िला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अमित रंजन तलवार, समेकित बाल विकास परियोजना अधिकारी कविता गौतम, खंड विकास अधिकारी कंडाघाट नरेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
कसौली विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली ग्राम पंचायत कोटबेजा में प्रशासन ने एडिशनल कार्यभार पर दूसरी पंचायत से सचिव को तो भेज दिया है, लेकिन सचिव का कार्य दिवस तय करना भूल गया है। नतीजन ग्रामीणों को सचिव के कार्य दिवस का पता न होने के चलते बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बड़ी पंचायत होने के चलते लोग दूर-दूर से अपने कार्य करवाने पंचायत कार्यालय पहुँच रहे है, लेकिन पंचायत कार्यालय पहुँच कर लोगों को पता चलता है कि सचिव उपस्थित नहीं है। ग्रामीणों ने पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह और कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी से मांग की है कि जब तक ग्राम पंचयात कोटबेजा में रेगुलर सचिव की तैनाती नहीं हो जाती तब तक अतिरिक्त कार्यभार चला रहे सचिव के कार्य दिवस तय करने के लिये खंड विकास अधिकारी कार्यलय को आदेश दिये जायें। ताकि क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े। उधर, इस विषय में खंड विकास अधिकारी धर्मपुर मुकेश कुमार ने बताया कि आज ही सचिव के कार्यदिवस तय कर पंचायत नोटिस बोर्ड पर अंकित करने के लिए आदेश दे दिए जाएंगे। वहीं इस विषय में पंचायत प्रधान किरण ठाकुर ने बताया कि अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे सचिव को सप्ताह में तीन दिन पंचायत में सेवाएं देने के लिए कहा गया है, लेकिन वो तीन दिन कौन से होंगे, इसकी सूचना नहीं है। जबकि इस बारे में पंचायत सचिव सुरेश कुमार ने बताया कि कार्य दिवस तय नहीं किये गए है। पंचायत में जाने पर लोगो के काम किये जा रहे है।
हिमाचल प्रदेश में आगामी दिनों में फिर मौसम खराब होनेकि संभावना है। हालांकि, हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में आज मौसम साफ बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार से लेकर शनिवार तक प्रदेश के कई भागों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग ने निचले व मैदानी भागों के लिए 8 व 9 फरवरी को अंधड़ चलने का अलर्ट जारी किया है। गौरतलब है कि ताजा बर्फबारी के बाद बंद हुई अटल टनल रोहतांग मंगलवार को फोर बाई वाई वाहनों के लिए मनाली से जिस्पा तक खुल गई है। वहीं पांगी-किलाड़ को जोड़ने वाला मार्ग भी उदयपुर से तिंदी तक खुल गया है। मौसम खुलने के बाद बीआरओ, एनएच और लोक निर्माण विभाग ने बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है। वहीं बीते दिनों हुई बर्फबारी से राज्य में 138 सड़कों पर अभी भी आवाजाही ठप है। प्रदेश में 46 बिजली ट्रांसफार्मर व सात पेयजल योजनाएं भी बाधित हैं। लाहौल-स्पीति में सबसे अधिक 121 और चंबा में नौ सड़कें बाधित हैं। उपमंडल पांगी में 36 बिजली टांसफार्मर बंद पड़े हैं।
हिमाचल प्रदेश की बागवानों के बगीचों में अब यूएसए के गुठलीदार फलों के पौधे उग सकेंगे। हिमाचल उद्यान विभाग पहली बार यूएसए से प्लम आडू, खुमानी व बादाम के 56,000 पौधे आयात करने जा रहा है। इन पौधों की खेप इसी माह हिमाचल पहुंच जाएगी। शिमला जिले के ठियाेग, कोटखाई, रामपुर, कुमारसैन और रोहड़ू सहित कुल्लू, मंडी, कांगड़ा जैसे अन्य क्षेत्रों में गुठलीदार फलों का उत्पादन होता है। वहीं इस बारे में जानकारी देते हुए बागवानी मंत्री जगत नेगी ने बताया कि पौधों को एक साल के लिए क्वारंटाइन में रखा जाएगा ताकि, यह सुनिश्चित हो सके की पौधों में कोई बीमारी तो नहीं है। अगले साल उद्यान विभाग बागवानों को यूएसए से आयातित पौधे का आवंटन करेगा। पौधों के आयात से पहले उद्यान विभाग के अधिकारी आपूर्ति पूर्व निरीक्षण भी कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि एक साल क्वारंटीन अवधि के बाद अगले साल बागवानों को यह पौधे उपलब्ध करवाए जाएंगे, ताकि इसमें कोई समस्या न आए। अभी हार के गम में है जयराम-जगत सिंह नेगी जगत नेगी ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा किए गए ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अभी गम में हैं। इसलिए इस तरह की बयानबाजी करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार कर्ज लेते रही और संसाधन जुटाने में नाकामयाब रही। नेगी ने कहा कि कांग्रेस का काम करने का तरीका अलग है हम संसाधन जुटाएंगे, कर्ज भी लेंगे, लेकिन सभी काम एक दायरे में करेंगे। विपक्ष द्वारा विधायक निधि न दिए जाने के आरोप पर जगत नेगी ने कहा' "विधायक निधि दें कहाँ से, पिछली सरकार ने कुछ नहीं छोड़ा, कर्ज तले दबा दिया है। प्रदेश की आर्थिकी डगमगा गई है।"
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन वर्तमान सरकार बेसहारा और निराश्रित लोगों के लिए बहुत ही संवेदनशील है। सरकार ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में एक कदम आगे बढ़ाते हुए 101 करोड़ रुपए का मुख्यमंत्री सुखाश्रय कोष स्थापित कर ऐतिहासिक निर्णय लिया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हिमाचल प्रदेश डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल आज सोलन विधानसभा क्षेत्र के टिक्कर गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। डाॅ. कर्नल शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता योजना को महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से पूरे प्रदेश में लागू किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश सरकार निराश्रित बच्चों के साथ-साथ बेसहारा महिलाओं के सुख व आश्रय तक साथ निभाने जा रही है। अभी तक निराश्रित बच्चों को 18 वर्ष की आयु तक ही आश्रम में रहने की व्यवस्था मिलती थी तथा इसके बाद आश्रम में रह चुके बच्चों को सरकार की आफ्टर केयर योजना के तहत विभिन्न व्यवसायिक कोर्स जैसे आईटीआई, नर्सिंग व होटल मैनेजमेंट कोर्स करवाए जाते थे, ताकि वह समाज की मुख्य धारा में शामिल हो सकें, लेकिन वर्तमान सरकार के इस फैसले से हिमाचल प्रदेश में जहां हजारों बेसहारा बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का खर्च सरकार वहन करेगी। वहीं, सुक्खू सरकार एक अभिभावक के रूप में उनकी परवरिश भी करेगी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वयं तथा प्रदेश सरकार के मंत्री इस कोष के लिए अपना अंशदान दे चुके हैं तथा इसके साथ-साथ काॅरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के माध्यम से भी फंड एकत्र किया जाएगा, ताकि निराश्रित बच्चों के साथ-साथ जरूरतमंद एकल नारी की मदद की जा सके। श्रम एवं रोजगार मंत्री ने इस अवसर पर जन समस्याएं भी सुनी तथा संबंधित अधिकारियों को यथाशीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य मार्ग से टिक्कर गांव के लिए संपर्क मार्ग के रखरखाव तथा टिक्कर में पार्किंग व्यवस्था के लिए प्राक्कलन अनुसार उचित धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री ने टिक्कर गांव स्थित महादेव मंदिर में शीश नवाकर पूजा अर्चना की तथा भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत सलोगड़ा लक्ष्मी दत्त शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया। इसके पश्चात स्वास्थ्य मंत्री ने ज़िला सोलन के वार्ड नंबर 12 में एक सामाजिक समारोह में शिरकत की तथा वहां के लोगों की जन समस्याएं भी सुनी तत्पश्चात क्षेत्रीय चिकित्सालय सोलन का निरीक्षण किया तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और चिकित्सकों से परामर्श कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए, ताकि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सके। इस अवसर पर नगर निगम सोलन के उपमहापौर राजीव कौडा, जिला अध्यक्ष कांग्रेस शिवकुमार, डाॅ. दीपाली धवन, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता जगमोहन महोल्त्रा व सुशील चैधरी, जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष कांग्रेस संजीव ठाकुर, उपाध्यक्ष शहरी कांग्रेस रजत थापा, पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी अजय कवंर, पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत सलोगड़ा लक्ष्मी दत्त शर्मा, ग्राम पंचायत पड़ग के उपप्रधान वेद प्रकाश, सहायक आयुक्त संजय कुमार, पुलिस उप अधिक्षक विषम ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल, खंड विकास अधिकारी सोलन रामेश्वर चैधरी व तहसीलदार सोलन मुल्तान सिंह बनियाल सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग व सूचना एवं जन संपर्क विभाग) संजय अवस्थी ने आज स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांगल में वार्षिक पारितोषिक वितरण की अध्यक्षता की। संजय अवस्थी ने कहा कि भारतीय संस्कृति छात्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित बनाने पर बल देती है। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए गुरुकुल शिक्षा पद्धति की स्थापना की गई थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अध्यापक पाठ्यक्रम के साथ-साथ छात्रों को नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों की जानकारी प्रदान कर इस दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि एक युवा को संवेदनशील एवं उत्तरदायी नागरिक बनाने के लिए नैतिकता एवं संस्कारों का ज्ञान प्रदान किया जाना आवश्यक है। उन्होंने पारितोषिक वितरण में पुरस्कार पाने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि जो विद्यार्थियों इस वर्ष पुरस्कार नहीं पा पाए, वे अपनी कमियों को दूर कर अगले वर्ष पूरी लगन से मेहनत कर आगे आने की कोशिश करें। उन्होंने अर्की विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने की बात भी कहा। इस अवसर पर उन्होंने अध्यापकों से आग्रह किया कि वे युवाओं को प्राचीन संस्कृति की जानकारी के साथ-साथ नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों की शिक्षा भी प्रदान करें, ताकि युवा पीढ़ी विभिन्न चुनौतियों से निपटने में सक्षम बन सके। उन्होंने के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए 2100, स्वर्ण जयंती उत्कृष्ठ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांगल के विद्यार्थियों के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 3100 रुपए तथा स्कूल प्रबंधन समिति के लिए 11,000 रुपए की राशि देने की घोषणा की। पाठशाला प्रबंधन की अतिरिक्त चार कमरों, खेल मैदान को पक्का करने, अध्यापकों के पदों को भरने, शौचालय बनाने की मांग को लेकर मुख्य संसदीय सचिव ने आश्वासन देते हुए कहा कि अनुमानित लागत के हिसाब से राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने मटरेच और बोई गांव में सड़क की समस्या को भी दूर करने का आश्वासन दिया। डंगोई घाट की पानी की समस्या को दूर करने का भी आश्वासन दिया। संजय अवस्थी ने शैक्षणिक सत्र के 2019-20, 2020-21 तथा 2021-22 में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया। मुख्य संसदीय सचिव ने मांगल के लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निपटारे के निर्देश भी दिए।इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इससे पूर्व मुख्य संसदीय सचिव ने शिव मंदिर दाड़लाघाट में अखिल भारतीय हरिजन लीग शाखा अर्की द्वारा आयोजित संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 647वीं जयंती के कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। संजय अवस्थी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को रविदास जंयती पर बधाई देते हुए कहा कि संत महापुरुष किसी एक जाति व धर्म के नहीं होते, बल्कि वे समस्त मानव जाति का कल्याण करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम का आयोजन तभी सार्थक होता है। यदि हम उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर मानव कल्याण के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। उन्होंने कहा कि व्यक्ति जन्म से नहीं अपितु कर्म से श्रेष्ठ होता है। राष्ट्र के निर्माण मैं हमें अपनी भूमिका तय करनी चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने हरिजन लीग अर्की को अपनी ऐच्छिक निधि से 21000 रुपए देने की भी घोषणा की।इस मौके पर लोगों ने संत रविदास को नमन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर पंचायत प्रधान मांगल उर्मिला देवी, उप प्रधान सीता राम, पंचायत समिति सदस्य बनिता चैहान, दी मांगल ट्रक ऑपरेटर यूनियन बागा के प्रधान बलदेव राज चैहान, पूर्व उपप्रधान नत्थू राम चैहान, पूर्व पंचायत समिति सदस्य दीप लाल चैहान, ज़िला कांग्रेस सचिव चैहान कृष्णा, उपमंडलाधिकारी अर्की केशव राम, डीएसपी दाड़लाघाट संदीप शर्मा, डीएफओ एचके गुप्ता, खंड चिकित्सा अधिकारी तारा चंद, खंड विकास अधिकारी कुनिहार तारा शर्मा, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता बली राम कश्यप,विद्युत विभाग के सहायक अभियंता सचिन आर्य, सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग व विद्युत विभाग के अधिकारियों सहित बच्चों के अभिभावक मौजूद थे।
रंजीत ठाकुर । कुनिहार ब्रह्मदास निवासी गांव पट्टा पन्याली ने थाना कुनिहार में घर में चोरी हाेने का मामला दर्ज करवाया है, जिसमें ब्रह्मदास ने बताया है कि इसके घर के साथ ही इसके छोटे भाई हरिदास का मक्कान है इसने सुबह उठकर देखा कि हरिदास के मक्कान का ताला गायब था तथा मुख्य दरवाज़े का कुंडा टूटा हुआ था, जिस बारे उसने हरिदास को फोन पर सूचित किया। उसके बाद जब यह घर की पहली मंजिल पर गए, तो देखा कि दोनों कमरों की अलमारियों के कुंडे तथा एक कमरे की अलमारी के लॉकर भी टूटे हैं तथा ट्रंक का ताला भी टूटा हुआ पाया गया। हरिदास ने बताया कि लॉकर में 35 हजार कैश तथा एक सोने का चाक, तीन चांदी के सिक्के, चांदी की चार अंगुठियां तथा दो जोड़ी सोने की बालियां थी, जिसे कोई चुरा कर ले गए हैं। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी अंकुश डोगरा ने की है।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट ब्लॉक कांग्रेस अर्की की ओर से भारत जोड़ो की तर्ज पर हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की शुरुआत शुक्रवार को जिला परिषद दाड़लाघाट वार्ड से हुई। यह अभियान ब्लॉक कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप के नेतृत्व में शुरू किया गया। इस दौरान प्रदेश सरकार में मुख्य संसदीय सचिव (सीपीएस) संजय अवस्थी विशेष रूप से मौजूद रहे। मंडलाध्यक्ष सतीश कश्यप ने कहा कि अभियान के तहत कांग्रेस पदाधिकारी विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ स्तर तक जाकर कांग्रेस की नीतियों और भाजपा के दुष्प्रचार के संदर्भ में लोगों को जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो अभियान को पूरे देश में सराहा जा रहा है। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान दो माह तक हर विधानसभा क्षेत्र में चलेगा। इसमें लोगों को कांग्रेस की नीतियों के बारे में जागरूक किया जाएगा।अभियान में जिला परिषद वार्ड दाड़लाघाट की 18 पंचायतों के लोगों ने भाग लिया।इस मौके पर मंडलाध्यक्ष कांग्रेस अर्की सतीश कश्यप, जगदीश ठाकुर, राजेश गुप्ता, डॉ. मस्त राम शर्मा, तिलक गौतम, लाला शंकर, रोशन ठाकुर, विनोद कंवर, दीपक गजपति, ऋषि देव शर्मा, जय सिंह ठाकुर, मनसा राम, राम लाल, हेतराम ठाकुर, मनोज गौतम, कमलेश व प्रेम केशव सहित अन्य मौजूद रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़लाघाट ने अपना वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया। समारोह में मुख्य संसदीय सचिव सीपीएस (लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग व सूचना एवं जन संपर्क विभाग) संजय अवस्थी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि ने कार्यक्रम का आगाज़ विद्या की देवी मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर किया।इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने विद्यार्थियों और विद्यालय प्रबंधन को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की बधाई दी तथा विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शिक्षित समाज से ही विकसित समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का सामंजस्य संस्कार के साथ होता है, तभी बच्चें आदर्श नागरिक बनते हैं। उन्होंने कहा कि इस दिशा में अभिभावकों तथा अध्यापकों को अपना कर्तव्य निभाना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि अंकों को प्राप्त करने के लिए ही नहीं अपितु ज्ञान प्राप्ति के लिए पढ़ाई करें। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों का सुदृढ़ीकरण प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य है, जिसके लिए सरकार हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक राजीव गांधी माॅडल डे बोर्डिंग स्कूल स्थापित किया जाएगा। इन 68 स्कूलों में अत्याधुनिक तकनीक और उपकरणों की सुविधा के साथ शिक्षा उपलब्ध प्रदान की जाएगी। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़लाघाट में विज्ञान ब्लाॅक के निर्माण के लिए एक करोड़ 39 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने विद्यालय में आरएमएसए फंड के तहत बन रहे कमरों के निर्माण के लिए 20 लाख की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने विद्यालय में पुस्तकालय के लिए कमरा बनाने के लिए चार लाख 22 हजार देने की घोषणा की। संजय अवस्थी ने विद्यालय के शैक्षणिक सत्र वर्ष 2019-20 में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों, शैक्षणिक सत्र वर्ष 2020-21 में 49 छात्रों को सम्मानित किया तथा विभिन्न ज़िला व जा़ेनल स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले 30 छात्रों को भी सम्मानित किया। उन्होंने ज़िला स्तरीय कला उत्सव में भाग लेेने वाले राहुल, अनामिका और नीतिका गौतम को सम्मानित किया। संजय अवस्थी ने स्काउट एंड गाइड के तहत आयोजित की गई नारा लेखन प्रतियोगिता में नितिका गौतम, द्रुव ठाकुर, भुवनेश्वर और दिवांश को भी पुरस्कृत किया। प्रथम स्थान में शगुन, पलवी और लक्ष्मी, नैना गौतम, आदर्श, भुवनेशवर, कार्तिक शर्मा और कार्तिक चंदेल और एनएसएस शिविर में भाग लेने वाली नेहा, प्रीति, मनीष, नितिका, गगन और विशाल को भी सम्मानित किया। उन्होंने चिल्ड्रन सांइस कांग्रेस, विश्व एड्स दिवस, विश्व भूमि दिवस, राष्ट्रीय बालिका दिवस पर भाग लेने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़लाघाट के विद्यार्थियों के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 3100 रुपए तथा स्कूल प्रबंधन समिति के लिए 11,000 रुपए की राशि देने की घोषणा की। मुख्य संसदीय सचिव ने दाड़लाघाट के लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निपटारे के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर मंडलाध्यक्ष अर्की कांग्रेस सतीश कश्यप, पंचायत समिति कुनिहार की अध्यक्षा सोमा कौंडल, पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर, पूर्व उपप्रधान दाड़ला राजेश गुप्ता, पंचायत प्रधान दाड़ला बंसी राम भाटिया, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व उपप्रधान दाड़ला हेमराज ठाकुर, लाला शंकर, मोहन सिंह ठाकुर, वेद प्रकाश शुक्ला, डाॅ मस्त राम शर्मा, अरुण शुक्ला, अनिल गुप्ता, जय सिंह ठाकुर, ऋषि देव शर्मा, संतराम पंवर, कमलेश शर्मा, तिलक गौतम, उपमंडलाधिकारी अर्की केशव राम, डीएसपी दाड़लाघाट संदीप शर्मा, खंड विकास अधिकारी कुनिहार तारा शर्मा, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग अर्की कंचन शर्मा, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग दाड़ला बलि राम, सहायक अभियंता विद्युत विभाग सचिन आर्य, कनिष्ठ अभियंता विद्युत हितेश गौतम, सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग के आला अधिकारियों सहित बच्चों के अभिभावक व विद्यालय परिवार मौजूद रहा।
मनोज शर्मा। अर्की अर्की मंडल के जयनगर में शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस, प्रदेश सचिव शशिकांत व अर्की मंडल युवा कांग्रेस अध्यक्ष, अशोक भारद्वाज ने युवाओं के साथ मिलकर केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत वित्त वर्ष 2023-24 बजट में किसानों और युवाओं की अनदेखी के लिए विरोध प्रदर्शन किया। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस, प्रदेश सचिव शशिकांत ने कहा कि मौजूदा बजट में किसानों के लिए एमएसपी की कोई घोषणा नहीं की गई है, जिससे प्रदेश के किसानों को बहुत निराशा हुई है। देश के युवाओं के लिए नए रोजगार की कोई घोषणा न होने से युवाओं के हितों का दरकिनार कर दिया गया है। अर्की मंडल युवा कांग्रेस, अध्यक्ष अशोक भारद्वाज ने कहा कि इस बजट में केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियां एक बार फिर से उजागर हो गई हैं। जयनगर में युवा कांग्रेस सदस्यों ने इकट्ठे होकर केंद्र सरकार के बजट में आम आदमी की अनदेखी के लिए पोस्टर दिखाकर इस बजट का विरोध किया है। युवा कांग्रेस अर्की, मंडल से वेद प्रकाश, मोहित ठाकुर, अनिल चौधरी, सुभाष, प्रेम, हेमराज, गुरूदेव, पम्मी, कमल जोगता, प्रवीण जगोता, विक्की, गोले, अखिल व किशोरी लाल आदि युवाओं ने केंद्र सरकार द्वारा इस जनविरोधी बजट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार राजकीय सी एंड वी अध्यापक संघ हिमाचल प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल संघ के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गानंद शास्त्री की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू से मिला। दुर्गानंद शास्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के अलावा प्रतिनिधिमंडल शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, स्वास्थ मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध ठाकुर, राजस्व बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी व मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी से शिमला सचिवालय में मिला। संघ ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए मुख्यमंत्री व समस्त मंत्रिमंडल का आभार व्यक्त किया और अपना मांग पत्र मंत्रिमंडल के समक्ष रखा, जिसमें मुख्य रूप से 20 वर्ष बाद मिलने वाली विशेष वेतन वृद्धि की समयावधि 10 वर्ष करना, सभी सी एंड वी अध्यापकों को योग्यता और अनुभव के आधार पर आर्थिक लाभ सहित टीजीटी पदनाम देना या सीधे प्रवक्ता पद के लिए नीति निर्धारण करना, माध्यमिक विद्यालयों में कला अध्यापक, शारीरिक शिक्षक व भाषा अध्यापक के पदों को पूर्ववत बिना संख्या बार के भरना आदि 20 सूत्रीय मांग पत्र प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि समस्त मंत्रिमंडल ने संघ की मांगों को बड़े ध्यानपूर्वक सुना और इन सभी के निवारण हेतु शीघ्र अति शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर संघ के राज्य अध्यक्ष दुर्गा नंद महासचिव, देवदत्त, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीप राम चंदेल, कोषाध्यक्ष मुख्य महिला विंग सलाहकार सविता कुमारी, सिरमौर के जिलाध्यक्ष वीर सिंह, किन्नौर के जिलाध्यक्ष किरण बिष्ट, दलजीत सिंह, लक्ष्मी नंद तथा राज्य कार्यकारिणी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट । अर्की प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव व अध्यक्ष नया सवेरा जन कल्याण समिति अर्की, एडवोकेट भीम सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट निराशाजनक व आम जनता की आशाओं के विपरीत है। ठाकुर ने कहा कि यह बजट मात्र आंकड़ों का मायाजाल है, बजट में समाज के असहाय, गरीब वर्ग, मध्यमवर्ग, बेरोजगार युवा व किसानों के लिए कुछ भी खास नहीं है। बजट में आयकर दरों में किए गए बदलाव मात्र पर्याप्त नहीं है, क्योंकि आम जनता को बढ़ती महंगाई में छूट की आशा थी, जिसमें सभी लोगों को निराशा ही हाथ लगी है। पूरे बजट में अगले 25 वर्षों की सपनों का ताना-बाना गुना गया है। देश के पहाड़ी राज्यों जो कि कर्ज के बोझ से जूझ रहे हैं, उनको बजट में कोई विशेष छूट नहीं दी गई है। देश व प्रदेश के लोगों को बजट से काफी उम्मीदें थी, लेकिन सभी को निराशा ही हाथ लगी है। हिमाचल जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में रेलवे विस्तार व टूरिज्म उद्योग को बढ़ावा देने हेतु भी कोई विशेष प्रावधान बजट में न मिला। बजट में किसानों के लिए खेती हेतु उपकरणों व खाद्य सबसिडी बारे भी कोई घोषणा नहीं की गई। उन्होंने कहा कि बजट में ग्रामीण व शहरी रोजगार सृजन की दिशा में भी कोई विशेष प्रावधान नहीं है व मनरेगा में भी कोई अतिरिक्त प्रावधान नहीं किया गया है, जिससे साबित होता है कि इस बजट में ग्रामीण क्षेत्रों में भी रोजगार को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है। बजट में राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार वारा कोई प्रावधान नहीं किया गया है। पूरे के पूरे बजट मैं अगले 25 वर्षों के सपनों का ताना-बाना बुना गया है।
लॉर्ड महावीर नर्सिंग कॉलेज नालागढ़ में बीते मंगलवार को बीएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष, पोस्ट बेसिक नर्सिंग द्वितीय वर्ष एवं जीएनएम द्वितीय वर्ष की छात्राओं द्वारा प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि नालागढ़ इंडस्ट्री एसोसिएशन की अध्यक्ष अर्चना त्यागी नेकी। इस मौके पर अति विशिष्ट अतिथि खंड चिकित्सा अधिकारी नालागढ़ मुक्ता रस्तोगी, नालागढ़ की तहसीलदार निशा आजाद ने भी शिरकत की। सभी अतिथियों का संस्थान के चेयरमैन डॉक्टर अजीत पाल जैन, डायरेक्टर डॉ आशिमा जैन, संस्थान की प्रिंसिपल डॉक्टर संतोष शर्मा, वाइस प्रिंसिपल एन चंद्रलेखा ने स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन से की गई। इस दौरान छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम जैसे ग्रुप डांस सोलो सॉन्ग, लघु नाटिका, भांगड़ा गिद्दा पहाड़ी नाटी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष की छात्रा कोमल ठाकुर को मिस फ्रेशर, बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष की छात्रा श्रुति ठाकुर को मिस ईव, बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष की छात्रा वर्षा कटोच को मिस कैटवॉक, जीएनएम प्रथम वर्ष की छात्रा शालिनी ठाकुर को मिस चार्मिंग, कशिश को मिस अटायर, अंकिता को मिस ग्लैमर, और पारुल चंदेल को मिस स्माइल के अवार्ड से नवाजा गया।
राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी (सोलन) में सत्र 2022-23 वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य संसदीय सचिव चौधरी रामकुमार ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की। इस दौरान पाठशाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष मोनिका भारद्वाज ने मुख्यअतिथि को विद्यालय की समस्याओं से अवगत करवाया। प्रधानाचार्य कुलभूषण गुप्ता ने स्मृति चिन्ह देकर मुख्यातिथि को सम्मानित किया तथा विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट सबके समक्ष रखी। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष रमेश ठाकुर, ग्राम पंचायत प्रधान चंडी बलवंत ठाकुर, बीडीसी सदस्य अमरलाल, विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, चंडी पंचायत की जनता, विद्यालय का पूरा स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने बच्चों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया। मुख्यअतिथि चौधरी रामकुमार ने 5100 रुपए, एसएमसी चंडी ने 5100 रुपए की राशि विद्यालय के लिए भेंट की। जिला अध्यक्ष रमेश कुमार ने 3100, बीडीसी सदस्य अमरलाल ने 2100, उपप्रधान विनय रतन ने 2100, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य नरेश सहोता ने 2100, हंसराज इंस्पेक्टर ने 2100, बुद्धि राम सेवानिवृत्त लैब अटेंडेंट ने 2100, मनोज गुप्ता ने2100 रुपए, बुद्धि राम सेवानिवृत्ति पीईटी 1500, बीडीसी गोयला ने 1000 रुपए की राशि विद्यालय के लिए भेंट की। इसके अलावा विद्यालय के भवन की मरम्मत एवं एक बड़े हॉल के निर्माण के लिए सीपीएस चौधरी रामकुमार ने एसडीओ एवं जेई पीडब्ल्यूडी को एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए। मुख्यअतिथि ने विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं प्रबंधन समिति को इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं का ब्यौरा लिया और व्यक्तिगत रूप से उपलब्ध व्यवस्थाएं जैसे स्ट्रेचर, चिकित्सा उपकरण, इत्यादि का निरीक्षण भी किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा अधिकारियों की उपलब्धता की जानकारी भी ली। स्वास्थ्य मंत्री ने निरीक्षण करने के उपरांत चिकित्सा अधिकारियों को सुविधाएं बेहतर करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल में मातृ एवं शिशु सेवाओं, आपातकालीन सेवाओं, दवाइयों के साथ-साथ स्वच्छता व्यवस्था की उपलब्धता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि किसी भी मरीज को अस्पताल में परेशानी नहीं होनी चाहिए और लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं समय पर उपलब्ध करवाने को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, ताकि स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए आ रहे मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस मौके पर खंड चिकित्सा अधिकारी सायरी ने स्वास्थ्य मंत्री को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कम बोल्टेज की समस्या से अवगत करवाया। खंड चिकित्सा अधिकारी ने स्वास्थ्य मंत्री से 108 एम्बुलैंस और अतिरिक्त स्टाॅफ की भी मांग की। इस अवसर पर उमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. विकास सूद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. राजन उप्पल, खंड चिकित्सा अधिकारी सायरी डाॅ. अल्पना कौशल, ममलीग की पूर्व प्रधान सत्या ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष आरआर शर्मा व सचिव विवेक परिहार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोलन और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के संयुक्त तत्वाधान में आज ज़िला सोलन स्थित शिवालिक बाई मेटल कंट्रोल लिमिटेड तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में आपदा के समय त्वरित सहायता उपलब्ध करवाने के लिए माॅक ड्रिल आयोजित की गई। माॅक ड्रिल का नेतृत्व उपमंडलाधिकारी सोलन विवेक शर्मा ने किया। मॉक ड्रिल के दौरान, भूकंप का दृश्य तैयार कर, आईटीआई और शिवालिक बाई मेटल में उपस्थित विद्यार्थियों तथा कर्मचारियों का त्वरित बचाव सुनिश्चित किया गया। मॉक ड्रिल के पश्चात आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए, उपमंडलाधिकारी सोलन विवेक शर्मा ने कहा कि माॅक ड्रिल का उद्देश्य प्राधिकरण की आपातकालीन तैयारी योजना की समीक्षा करना और मानक संचालन प्रक्रिया का मूल्यांकन करना है, ताकि संबंधित कार्यालय एवं कर्मचारी जान माल का संज्ञान लेते हुए अपने कर्तव्यों का आपदा के समय प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकें। विवेक शर्मा ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों से उनकी माॅक ड्रिल को लेकर प्रतिक्रिया भी ली। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से सेफ्टी ऑडिट को ध्यान में रखते हुए कार्य करने को कहा। इस अवसर पर एनडीआरएफ के डिजास्टर मिटिगेशन एक्सपर्ट ने आयोजित माॅक ड्रिल पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की। इस माॅक ड्रिल में ज़िला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, तहसील कार्यालय, पुलिस, अग्निशमन, विद्युत विभाग, गृह रक्षा, लोक निर्माण विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों ने भी भाग लिया।
स्कूल प्रबंधन समिति ने संजय अवस्थी व विद्यालय को आर्थिक सहयोग करने वालों का किया धन्यवाद रंजीत ठाकुर। कुनिहार छात्र विद्यालय कुनिहार के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में सीपीएस व विधायक अर्की संजय अवस्थी द्वारा विद्यालय के लिए की गई घोषणाओं व अपनी ऐच्छिक निधि से कार्यक्रम के लिए दी गई। आर्थिक सहायता के लिए विद्यालय प्रधानाचार्य बीएस ठाकुर, स्टाफ तथा विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष रणजीत ठाकुर व सभी सदस्यों ने संजय अवस्थी का आभार व्यक्त किया है। वहीं, सभी ने नरेश जोशी सेवानिवृत्त रजिस्ट्रार हिमाचल प्रदेश शिमला, जिन्होंने विद्यालय के लिए 51 हजार की राशि भेंट की के अलावा वेद गर्ग, विनोद जोशी, रीता कुमारी व भूपेंद्र गुप्ता द्वारा विद्यालय को 5100-5100 देने तथा अन्य सहयोगियों का धन्यवाद किया है।
मनाेज कुमार। दाड़लाघाट सन् 2018 में सेना मेडल से सम्मानित हो चुके सूबेदार मेजर रमेश कुमार को इस गणतंत्र दिवस पर लेफ्टिनेंट रैंक से नवाजा गया। ग्राम पंचायत रौड़ी के गांव बागा (नौणी) के निवासी सूबेदार रमेश कुमार को 26 जनवरी, 2018 में भी जम्मू-कश्मीर में उग्रवादियों के साथ अपने साहस का परिचय हेतु सेना मेडल से सम्मानित किए जा चुके हैं।लेफ्टिनेंट रमेश कुमार भारतीय सेना की मराठा रेजिमेंट में कार्यरत हैं। रमेश कुमार को गणतंत्र दिवस के मौके पर लेफ्टिनेंट रैंक से नवाजा गया। लेफ्टिनेंट रमेश कुमार ने अपनी इस उपलब्धि से उन्होंने अपने गांव, पंचायत, तहसील या जिला का नाम ही रोशन नहीं किया है, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। लेफ्टिनेंट रमेश कुमार के परिवार में पत्नी प्रवीना ठाकुर, बेटी ऐश्वर्या ठाकुर और बेटा अनमोल ठाकुर इस कामयाबी से काफी खुश है।लेफ्टिनेंट रमेश कुमार के इस सम्मान पर रमेश कुमार के परिवार, गांव वासियों सहित क्षेत्र में लोगों में खुशी की लहर है।
26 जनवरी को रिज मैदान शिमला पर होने वाली परेड में इस वर्ष सोलन कॉलेज के 3 रोवर और 2 रेंजर्स ने भाग लिया। जिनमें से रोवर ओमदत्त ने दस्ते का नेतृत्व किया। परेड की तयारी के लिए भारत स्काउट्स एंड गाइड्स हिमाचल प्रदेश द्वारा पहले सिलेक्शन कैंप और फिर 10 दिन का गणतंत्र दिवस समारोह शिविर लगाया गया जिसमें पूरे हिमाचल के विभिन्न कॉलेज से आए 143 रोवर्स और रेंजर्स ने भाग लिया। जिसमे सोलन कॉलेज के 3 रोवर्स (ओमदत्त , एकराज, आदर्श)और 3 रेंजर्स (सृष्टि, रंजना और निकिता ) ने भाग लिया। इस शिविर में परेड की रिहर्सल के साथ साथ रोवर्स और रेंजर्स को स्काउटिंग से संबंधित जानकारी भी प्रदान की गई। सोलन कॉलेज के सभी रोवर्स और रेंजर्स ने उत्तीर्ण प्रदर्शन किया जिसके चलते रोवर ओमदत्त को दस्ते का कमांडर बनाया गया। परेड के बाद रोवर ओमदत्त की कमांड और शूट को सभी उच्च अधिकारियों ने सराहा। रोवर ओमदत्त ने न केवल अपना बल्कि अपने कॉलेज का नाम भी अपने उत्तीर्ण प्रदर्शन से रोशन किया।
बीते दिनों पंजाब राज्यपाल आवास पर गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्यपाल ने बच्चों से बातचीत की और उन्हें जीवन में सफल होने के मूल मंत्र दिए। राज्यपाल ने छात्रा दिव्यांशी गुप्ता और जायना भसीन को पढ़ाई करने के लिए मोबाइल और टीवी देखने में ज्यादा समय व्यतीत न करने की बात की।
मनोज शर्मा । अर्की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंडी में प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में वोकेशनल एजुकेशन के अंतर्गत 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं के 57 छात्र-छात्राओं के लिए 26 जनवरी 2023 से 28 जनवरी 2023 तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में पर्यटन विषय की शिक्षिका रेहा शर्मा के मार्गदर्शन में होटल पैलेस व्यू अर्की में कक्षा दसवीं और 12वीं के 23 विद्यार्थियों ने और बाघल होटल दाडलाघाट में कक्षा नवी और 11वीं के 34 विद्यार्थियों को वहां के स्टाफ सदस्यों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। होटल पैलेस व्यू अर्की में अनुज गुप्ता एवं वहां के स्टाफ सदस्यों द्वारा एवं बाघल होटल दाडलाघाट में अमर दास एवं वहां के स्टाफ सदस्यों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को होटल के विभिन्न क्रियाकलापों के बारे में जानकारी प्रदान की। प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता ने विद्यार्थियों के सुखद भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस प्रशिक्षण में बच्चों के साथ पर्यटन विषय की अध्यापिका रेहा शर्मा तथा उनके सहयोग के लिए प्रवक्ता अर्थशास्त्र अमिता कौशल, प्रवक्ता संस्कृत नीलम कुमारी एवं टीजीटी आर्ट्स अर्चना कुमारी उक्त प्रशिक्षण स्थानों पर उपस्थित रहे।


















































