फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) का एक दल वर्तमान में सोलन जिला के विभिन्न स्थानों पर प्राकृतिक एवं मानवजनिक आपदाओं के समय त्वरित सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से अभिज्ञता अभ्यास कर रहा है। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त सोलन ज़फ़र इकबाल ने दी। ज़फ़र इकबाल ने कहा कि एनडीआरएफ का दल 04 जनवरी से 17 जनवरी, 2023 तक सोलन जिला का सघन दौरा कर रहा है। इस दौरान यह दल ज़िला के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित उद्योगों, अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों, महत्वपूर्ण भवनों, सड़कों और पुलों इत्यादि की पहचान कर आपदा के समय त्वरित राहत कार्यों, उपकरणों एवं भौगोलिक परिस्थितयों का आकलन कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभिज्ञता अभ्यास का उद्देश्य जहां एक ओर सोलन जिला में आपदा के समय त्वरित सहायता का ढांचा तैयार करना है। वहीं, सभी संबंधित अधिकारियों एवं अन्य को ऐसे समय में किए जाने वाले कार्यों की जानकारी देना भी है। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि आपदा का समय एवं स्थान कभी निश्चित नहीं होता। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की आपदा के लिए हर समय तैयार रहना आवश्यक होता है। जिला प्रशासन सभी के सहयोग से इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है। एनडीआरएफ की टीम समय-समय पर सोलन जिला में विभिन्न आपदाओं की तैयारी को और मज़बूत बनाने के उद्देश्य अभिज्ञता अभ्यास आयोजित कर रही है। उन्होंने कहा कि दल द्वारा आज सोलन के नौणी में स्थित डाॅ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में अभिज्ञता अभ्यास आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित विद्यार्थियों, अध्यापकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य को आपदा के समय बरती जाने वाली सावधानियों और कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। दल ने वास्तविक अभ्यास के माध्यम से सभी को व्यावहारिक जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि यह दल 5 जनवरी को भोजनगर-बनसर सड़क, भोजनगर-नेरीकलां सड़क, कुमारहट्टी (भू-स्खलन का दौरा), 06 जनवरी को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अर्की, 07 जनवरी को मैसर्ज़ पीड़िलाईट उद्योग नालागढ़, 09 जनवरी को ग्रीनलेम उद्योग नालागढ़ तथा सिविल अस्पताल नालागढ़, 10 जनवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बद्दी, 11 जनवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोटीवाला, 12 जनवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मानपुरा, 13 जनवरी को मैसर्ज़ बिरला टेक्सटाइल लिमिटेड बद्दी तथा मैसर्ज़ गोदरेज उपभोक्ता उत्पाद लिमिटेड बद्दी, 14 जनवरी को मैसर्ज़ विनसम टेक्सटाइल उद्योग लिमिटेड बद्दी तथा सारा टेक्सटाइल बद्दी, 16 जनवरी को इंडो राम डद्योग नालागढ़ तथा जुपिटर सोलर पाॅवर बद्दी तथा 17 जनवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर में अभिज्ञता अभ्यास करेगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 33/11 केवी विद्युत उप केंद्र कथेड़ के रखरखाव के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमंडल सोलन के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता राहुल वर्मा ने दी। राहुल वर्मा ने कहा कि 06 जनवरी, 2023 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक माल रोड़, अप्पर बाज़ार, पुराना उपायुक्त कार्यालय, आनंद परिसर, न्यायालय परिसर, लोक निर्माण विभाग कालोनी, क्लीन, सन्नी साईड, विवांता माॅल, चिल्ड्रन पार्क, पुस्कालय, ज़ोनल अस्पताल, अस्पताल सड़क, फोरेस्ट रोड, जौंणाजी, शिल्ली, अश्वनी खड्ड, धमकड़ी, फसकाना, हार्ट, ब्रुररी, सलोगड़ा, मनसर, गलोथ, गण की सेर, कोधारी, कोठी, कथोग, बजरोल, नादोह, शामती, डमरोग, ऑफिसर कालोनी, कोटलानाला, कथेड़, लघु सचिवालय, लक्कड़ बाजार, गंज बाजार, शिल्ली रोड, उपायुक्त निवास, मोहन कालोनी, मधुवन कालोनी, हरि मंदिर क्षेत्र, राजगढ़ रोड, एम.सी क्षेत्र, रेनाॅल्ट शोरूम तथा आस-पास के क्षेत्र, चैक बाजार, सर्कुलर रोड़, धोबीघाट, आई.टी.आई, पुराना बस स्टैण्ड, सैंट लुक्स, अंबुशा होटल, चैसटर हिल्स, अमित अपार्टमेंट, सुंदर सिनेमा, ड्रिग्री काॅलेज, ठोडो मैदान, खनोग, मतयूल, खलिफा लोज़, जे.बी.टी रोड़, सूर्य विहार, तहसील, टैंक रोड़, खुंडीधार, साइअन्टिस्ट कालोनी, नया बस स्टैंड, पुसिल लाईन, सब्जी मण्डी तथा आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अतिरिक्त चम्बाघाट चैक, बसाल रोड़, कथेड, गुगाघाट, हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र बसाल, खडयाल, डांगरी, शिरी, धाला, पट्टी, दयोली की सेर, गारा, पोकन, बारन, धरोट, सलूमना, सूर्य किरण, फोरेस्ट कालोनी, करोल विहार, डीआईसी कालोनी, मेहर सिंह कालोनी, बेर की सेर, जरोह, बेर पानी, बेर गांव, बेर खास, कोर्नाक होटल तथा आस-पास के क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि यह विद्युत आपूर्ति प्रातः 10 बजे से सांय 05.00 तक के बीच आवश्यकता अनुसार समय-समय पर विभिन्न स्थानों पर बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति अथवा अन्य कारणों से उपरोक्त निर्धारित समय सारिणी एवं निर्धारित तिथि में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से इस अवधि में सहयोग की अपील की है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन विधानसभा चुनाव-2022 में ज़िला सोलन के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों द्वारा व्यय की गई राशि के मिलान बारे आज लघु सचिवालय सोलन में व्यय पर्यवेक्षक 53-सोलन तथा 54-कसौली निर्वाचन क्षेत्र राम प्रकाश मौर्य और व्यय पर्यवेक्षक 50-अर्की, 51-नालागढ़ तथा 52-दून निर्वाचन क्षेत्र योगेश मिश्रा की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। व्यय पर्यवेक्षकों ने कहा कि सोलन तथा कसौली विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी अपने खर्चे का ब्यौरा दस्तावेजों के साथ मिलान करने के लिए 06 जनवरी, 2023 तक तथा दून, नालागढ़ व अर्की विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी खर्चे का ब्यौरा 07 जनवरी, 2023 तक प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी प्रत्याशियों को विधानसभा चुनावा में व्यय की गई राशि का ब्यौरा प्रमाण सहित प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी, अतिरिक्त उपायुक्त ज़फ़र इकबाल, तहसीलदार निर्वाचन राजेश तोमर सहित विभिन्न प्रत्याशी तथा उनके प्रतिनिधि उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश सोलन जिले में पिछले 15 दिन में लंपी के इक्का-दुक्का मामला सामने आया है। इसके बावजूद पशुपालन विभाग एहतियात के तौर पर जिले के सभी गोवंश की वैक्सीनेशन करवा रहा है। विभाग का टारगेट है कि 10 जनवरी तक जिला के सभी 1 लाख गोवंश की वैक्सीनेशन का काम पूरा कर लिया जाए ताकि लंपी वायरस जड़ से खत्म हो सके। पशुपालन विभाग ने पहले चरण में पंजाब और हरियाणा बॉर्डर एरिया में सभी पशुओं की कारपेट वैक्सीन का काम पूरा कर लिया है। अब तक जिले में करीब 30 हजार पशुओं की वैक्सीनेशन कर ली गई है। जिले में अब तक लंपी से 1643 पशुओं की जान गई है, लेकिन अब वायरस का प्रकोप कम हुआ है। विभाग ने इसे पूरी तरह खत्म करने के लिए सभी पशुओं को वैक्सीन लगाने की योजना बनाई है। वहीं पशुपालन विभाग सोलन के डिप्टी डायरेक्टर डॉ बीबी गुप्ता ने जानकारी दी कि पिछले साल अगस्त माह में लंपी वायरस के मामले सामने आना शुरू हुए थे। उसके बाद से ही विभाग ने टीमें बनाकर एहतियात बरतनी शुरू कर दी थी।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार कुनिहार प्रेस क्लब की एक अहम बैठक लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह कुनिहार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्लब की संरक्षक प्रतिभा कंवर ने की। बैठक में सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर नव वर्ष की बधाई दी। उसके उपरांत वर्ष 2023 में क्लब द्वारा आयोजित की जाने वाली गतिविधियों बारे चर्चा व आगामी रणनीति तैयार की गई। क्लब द्वारा निर्णय लिया गया कि क्लब पिछले वर्ष की तरह दोस्ती क्रिकेट प्रतियोगिता के साथ रक्तदान शिविर व मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन करवाएगा। बैठक में क्लब अध्यक्ष रणजीत ठाकुर, उपाध्यक्ष अजय जोशी, महासचिव लोकेंद्र कंवर, वरिष्ठ सलाहका अक्षरेस शर्मा, नरेश तनवर व हरजिंदर ठाकुर उपस्थित रहे।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार कुनिहार की सामाजिक संस्था सर्व एकता जन मंच व नव चेतना संस्था ने संयुक्त रूप से कुनिहार में स्थित गौधाम में गौवंश की सेवा करते हुए नए वर्ष का उत्सव मनाया। संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र व कुलदीप ने बताया कि दोनों संस्था के सभी सदस्यों ने गौधाम में इकठ्ठे होकर गौशाला में गौवंश की सेवा करते हुए उन्हें आटे की मीठी पिनियां व अन्य खाने की सामग्री वितरित की। इस सेवा में कुलदीप कंवर, संजीव तनवर, राजेंद्र ठाकुर, कुलदीप पंवर, राहुल राय, अंजू चोपड़ा, पूनम कंवर, रीटा, पलक व दीक्षित आदि मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन एलआर बीएड कॉलेज के विभाग में सत्र 2020-22 के पास छात्र-छात्राओं के लिए द्वारा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। सतीश मेहता डयु टॉक आकदमी के डायरेक्टर द्वारा छात्रों के लिए चर्चा एवं साक्षात्कार किए गए, जिसमें से छह छात्र-छात्राओं का असिस्टेंट इंग्लिश ट्रेनर की ट्रेनिंग के लिए चयन किया गया। उन्हें स्टाइपंड और प्री प्लेस्मेंट आफ़र भी दिया गया। इस चयन के लिए जिसने शिक्षण विषय अंग्रेज़ी के साथ बीएड कर चुके छात्रों को साक्षात्कार के लिए चुना गया था। प्रधानाचार्य डॉ. निशा, डिप्टी डायरेक्टर आदिल एवं हूसेन ज़ैदी ने छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छात्र-छात्राओं को शुभ कामनाए दी।
फर्स्ट वर्डिक्ट । नालागढ़ अडाणी सीमेंट ने हिमाचल प्रदेश में स्थित नालागढ़ और एशियाई इकाइयों में ट्रक चालकों के लिए सड़क सुरक्षा से संबंधित पुरस्कार और सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया। कुल 20 ट्रक ड्राइवरों को उनके सुरक्षित ड्राइविंग कौशल और उच्चतम यात्राओं के लिए चैंपियंस के रूप में सम्मानित किया गया। सम्मानित हुए ट्रक चालकों में से एक अजय कुमार ने कहा कि हम अपनी सुरक्षा और कल्याण का ख्याल रखने के लिए कंपनी द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करते हैं। जब हमारी बिरादरी को हमारे काम के लिए पहचाना जाता है, तो हम प्रोत्साहित महसूस करते हैं और यह हमारे ड्राइवर भाइयों को प्रेरित करता है। हमें सड़क सुरक्षा से जुड़ी ब्रीफिंग और सबक से बहुत फायदा हुआ है, जिससे हमें अपने ड्राइविंग कौशल में सुधार करने में मदद मिली है। कार्यक्रम में चालक समुदाय की भारी भागीदारी देखी गई, जिसमें लगभग 50 चालकों ने भाग लिया। अडाणी सीमेंट नियमित रूप से सुरक्षित ड्राइविंग की आदतों को संस्थागत बनाने के लिए अपने सभी संयंत्रों में ट्रक चालकों के साथ जुड़ता रहा है, जिसमें चालकों को किसी भी घटना की सीख के बारे में भी अपडेट किया जाता है। यह अन्य चालकों को भी प्रेरित करता है कि वे सम्मानित चालकों का अनुसरण करें, ताकि जल्द ही उनके प्रदर्शन में सुधार हो सके।
गगन शर्मा। साेलन एलआर बीएड संस्थान में नई शिक्षा नीति-2020 पर सेमिनार आयोजित किया गया। नई शिक्षा नीति से शिक्षा का स्वरूप बदल न जा रहा है। वर्षों से चली आ रही शिक्षा पद्धति इस बात से बदल जाएगी। अब तक 3 वर्ष में होने वाला बीए बीएससी बीकॉम 4 वर्ष का होगा। साथ ही तीन स्ट्रीम नहीं जोड़ दी गई, जिसमें भाषा कौशल विकास प्रशिक्षण एवं पाठ्यक्रम के विशेष शामिल किए गए। साथ ही उन्होंने बताया कि आप प्रवेश के समय विद्यार्थियों को अपने पसंदीदा विषय चुनने का मौका मिलेगा। इससे उनका सर्वागीण विकास होगा। प्रधानाचार्य डॉ. निशा ने बताया कि सत्र 2022-23 से नई शिक्षा नीति के तहत पढ़ाई होगी। इसी को मद्देनजर रखते हुए सेमिनार का आयोजन किया गया, ताकि विद्यार्थियों को नयी शिक्षा नीति के बारे जागरूक कर सके। साथ ही उन्होंने कहा कि आज के माहौल में छात्रों को शिक्षा के साथ ऐसा परिवेश देने की जरूरत है, जिससे कि सौहार्द व भाईचारे के साथ अनुशासन का माहौल बने। इसके लिए शिक्षकों को नई शिक्षा नीति को समझने व छात्रों को सामाजिक समरसता का पाठ पढ़ाने की आवश्यकता है। सेमिनार में उपस्थित वक्ताओं ने शिक्षा नीति पर विस्तार से चर्चा की। सेमिनार में बीएड के प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों एवं अध्यापकों ने अपने विचार रखे।
पहले आओ और फिर पाओ के आधार पर हो रहा है पौधों का वितरण मदन सांवरिया । निरमंड निरमंड और आनी उपमंडल के बागवानों के लिए सेब सहित अन्य फलों के पौधों का आवंटन 26 दिसंबर से शुरू हो गया है, जिसमें पहले आओ और फिर पाओ के आधार पर पौधों का आवंटन किया जा रहा है। विषय विशेषज्ञ उद्यान आनी डॉ उत्तम पराशर ने बताया कि बागवान पौधों के लिए बागवान प्रसार अधिकारी, उद्यान विकास अधिकारी, व विषय विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं। ये पौधे और किस्में होंगी उपलब्ध राज्य की जलवायु परिस्थितियों के आधार पर विभिन्न प्रकार की किस्मों के पौधे जिस क्षेत्र की समुद्रतल से 4500 से 6000 फीट की ऊंचाई के लिए स्कारलेट स्पर 2, जैरोमाइन, रैड कैप, रैड ब्लॉक्स, सुपर चीप, शैलेट स्पर, गेलगाला (पी) रैडलम गला( पी) ग्रेनीस्मिथ (पी) आदि 6000 से 7500 फीट की ऊंचाई के लिए रैडब्लॉक्स, जैरोमाइन, गेलगाला (पी) सन फ्यूजी (पी) रैडलम गला (पी) ग्रेनीस्मिथ (पी) 7500 से ऊपर के क्षेत्रों के लिए जैरोमाइन, रैड कैप बोलटड, रैड ब्लॉक्स, सुपर चीप, टौलर स्पर, गेलगाला (पी), रैडलम गाला (पी), फ्यूजी (पी) व ग्रेनीस्मिथ (पी) आदि किस्में उपलब्ध कराई जा रही हैं। सभी किस्मों के फल पौधे बागवानी विभाग कार्यालय आनी, बागवानी विभाग कार्यालय निरमंड में वितरित किए जा रहे हैं। पहले आओ और फिर पाओ के आधार पर जिन बागवानों ने पूर्व में मांग की है, उन बागवानों को पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ साथ बागवान चैरी, पलम व नाशपाती के अच्छी किस्मों के पौधे भी वितरित किए जा रहे हैं।
रंजीत ठाकुर । कुनिहार ग्राम पंचायत पटाबरावरी में कुछ दिनों पहले अज्ञात लोग रात को एक बैल व एक गाय को बेसहारा छोड़ गए, जो किसानों की फसल को तो नुकसान पहुंचा रहे हैं। साथ ही लावारिस बैल लोगों पर हमला कर घायल कर रहे हैं। यह जानकारी पूर्व बीडीसी सदस्य डीडी कश्यप ने दी। उन्होंने बताया कि यह बेसहारा छोड़े पशु लोगों की फसल बर्बाद कर रहे हैं। लोग जब इन्हें खेतों से हटाने की कोशिश करते हैं, तो यह लोगों के पीछे भागकर उनपर हमला कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गांव पटाबरावरी के 82 वर्षीय बुजुर्ग किरपा राम पर भी इस आवारा बैल ने हमला कर दिया, जिन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला ले जाना पड़ा। इन बेसहारा पशुओं का पूरे क्षेत्र में खाैफ बना हुआ है। डीडी कश्यप व अन्य ग्रामीणों वन विभाग हिमाचल प्रदेश वर्ड लाइफ विंग तथा पशु पालन विभाग से आग्रह किया है कि इन बेसहारा पशुओं को शीघ्र पकड़कर गौ शाला में छोड़ा जाए, ताकि किसानों की फसल व जानमाल की सुरक्षा हो सके। डीडी कश्यप ने बताया कि स्थानीय विधायक विनोद सुल्तानपुरी को भी इसकी जानकारी दी है और इस समस्या का समाधान करने की मांग की गई है।
एलआर कॉलेज के बीएड विभाग द्वारा वीरवार को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बीएड के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पांच टीमों में बंटकर भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान सभी विद्यार्थियों प्रदर्शन बेहतरीन रहा। इस प्रतियोगिता के प्रथम चरण में विज्ञान एवं हिमाचल से संबंधित प्रश्न पूछें गये। दूसरे चरण में खेल से संबंधित प्रश्न पूछे गए और अंतिम चरण में बीएड के पाठ्यक्रम से संबंधित प्रश्न पूछे गए। टीम डीनिलाक्ष, ईवा और पंकज की टीम डी ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, दूसरे स्थान पर टीम सी रही जिसमें इशिता, साक्षी व रंजना शामिल है। छात्रों द्वारा बेहतर प्रदर्शन के लिए डिप्टी डायरेक्टर हुसैन ज़ैदी और प्रधानाचार्य डॉ निशा ने उन्हें बधाई दी।
अतिरिक्त उपायुक्त सोलन ज़फ़र इक़बाल ने अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के अंतर्गत गठित ज़िला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति, प्रधानमंत्री का नया 15 सूत्रीय कार्यक्रम तथा दिव्यांगजन अधिकार संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत गठित ज़िला स्तरीय समिति एवं राष्ट्रीय न्याय अधिनियम के अंतर्गत गठित स्थानीय जिला स्तरीय समिति की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता की। अतिरिक्त उपायुक्त ने अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के अंतर्गत पंजीकृत मामलों की समीक्षा की। उन्होंने 15 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए सभी सम्बन्धित विभागों को 15 सूत्रीय कार्यक्रम पर गम्भीरता से कार्य करने तथा मामलें में की गई प्रगति से अवगत करवाने के निर्देश दिए। ज़फ़र इक़बाल ने कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम का उद्देश्य अनुसूचित जाति समुदाय हेतु व्यक्तिगत तथा आधारभूत विकास योजनाओं का कार्यान्वयन कर उनका आर्थिक, सामाजिक तथा शैक्षणिक उत्थान करना है। प्रदेश में इस योजना का क्रियान्वयन सरकार के विभिन्न विभागों, बोर्ड तथा निगम के माध्यम से किया जा रहा है। बैठक में जानकारी दी ग कि जिला सोलन में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत वर्तमान कैलेंडर वर्ष में 27 पीड़ितों को 16 लाख रुपये की राहत राशि जारी की गई है। प्रधानमंत्री का नया 15 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत आर्थिक क्रियाकलापों के लिए हिमाचल प्रदेश अल्पसख्यक वित्त विकास निगम शिमला के द्वारा 15 अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को कैलेंडर वर्ष में 75 लाख रुपए के ऋण वितरित किए गए ।
रंजीत ठाकुर । कुनिहार पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी के दोनों यूनिट सायरी मनसा माता मंदिर परिसर के समीप पहली जनवरी, 2023 को नव वर्ष बड़ी धूमधाम के साथ मनाएंगे। सायरी यूनिट अध्यक्ष जीआर भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि इस समारोह में विधायक निर्वाचन क्षेत्र सोलन डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित होंगे तथा संघ के प्रदेशाध्यक्ष आत्माराम शर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इसके साथ ही वीके शर्मा सेवानिवृत अखिल भारतीय पैरामिलिट्री बल के अध्यक्ष विशेष तौर पर उपस्थित होंगे। जीआर भारद्वाज ने बताया कि इस समारोह को बड़े स्तर पर मनाने के लिए संघ के राज्य सलाहकार व जिला सोलन यूनिट के अध्यक्ष केडी शर्मा सहित जिला की सभी यूनिटों के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। संगठन के जिला मीडिया प्रभारी डीडी कश्यप ने जिला सोलन यूनिट सहित जिला की अन्य छोटी सभी यूनिटों के सदस्यों से पहली जनवरी को ठीक साढ़े 10 बजे इस कार्यक्रम में पहुंचने का आग्रह किया है, ताकि इस समारोह को भव्य बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि इस समारोह में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग हिमाचल प्रदेश के नाटय दल द्वारा मनोरंजक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। अंत में सभी को दोपहर भोजन की व्यवस्था सायरी यूनिट द्वारा की जाएगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। अर्की जवाहर नवोदय विद्यालय, कुनिहार में अध्ययनरत रहे पूर्व छात्रों ने विद्यालय की ओर से आयोजित 'एलूमनी मीट' कार्यक्रम में भाग लिया। विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत पूर्व छात्र इस अवसर पर विद्यालय में एकत्र हुए। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यालय में रहने के दौरान के अपने व्यक्तिगत अनुभवों को विद्यालय के वर्तमान विद्यार्थियों के साथ साझा किया। एलुमनी मीट में जवाहर नवोदय विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यालय प्रधानाचार्य केके यादव द्वारा एलुमनी छात्रों का स्वागत किया गया व विद्यालय में आने के लिए उनका धन्यवाद किया। प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय के आधार एलुमनी छात्र हैं, जो कि यहां से पढ़कर विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा को बिखेर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि पूर्व छात्रों के अनुभवों से प्रेरणा लेनी चाहिए तथा अपने आने वाले जीवन में उन्हीं की तरह सफलता प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान एक सौहार्दपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व छात्रों और विद्यालय के स्टाफ ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में पूर्व छात्रों ने नवोदय विद्यालय में अध्ययन के दौरान अपने अनुभवों को साझा किया और यह बताया कि किस प्रकार विद्यार्थियों को विद्यालय में अनुशासन में रहकर अपना पूर्ण ध्यान अपने अध्ययन और अन्य दूसरी गतिविधियों में लगाना चाहिए। एलुमिनी मीट कार्यक्रम में पूर्व छात्रों शशिकांत, बलविंदर कंवर, राहुल ठाकुर, मोहम्मद असगर, रोहित कश्यप, अनिल परमार, मदन ठाकुर, कनव कुमार खत्री, पंकज वैश, राकेश रतन, लखविंदर, दौलत राम और अमित ने भाग लिया। यह कार्यक्रम भूतपूर्व छात्रों के लिए ही नहीं अपितु विद्यालय स्टाफ और विद्यार्थियों के लिए भी अविस्मरणीय रहा।
फर्स्ट वर्डिक्ट । साेलन हिमाचल प्रदेश टूरिस्ट के लिए आकर्षण का केंद्र है हिमाचल की वादियां बाहरी क्षेत्रों के लोगों के लिए एक आकर्षण का केंद्र है, जिससे हिमाचल में आए दिन टूरिस्ट का आना जाना लगा रहता है। ऐसे में ट्रैफिक की समस्या भी बढ़ जाती है, जिससे हिमाचल में घूमने आए हुए टूरिस्टों के लिए समस्या भी बढ़ जाती है। ऐसे में ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए पुलिस बल ने हर साल की भांति इस साल भी अपनी पूरी तैयारी कर ली है। जानकरी देते हुए ट्रैफिक इंचार्ज राकेश गुलेरिया ने बताया की जैसे-जैसे हमारे ऑफिसर सहेबान से जो-जो भी निर्देश न्यू ईयर के लिए मिले हैं, उन आदेश की पालना के हेतु 40-50 पुलिस बल है, जो कि हमने सोलन को चार-पांच भाग में बांटा है। दोरीद्वाल सप्रून ओल्ड बस्टैंड डीसी चौक चंबाघाट कोटलानाला इन जगाओ में हम अपनी पुलिस बल को बाटेंगे और ट्रैफिक विंग भी रात को 12:01 बजे तक काम करता रहेगा और यातायात को सुचारू रूप से चालू रखेगा और जो भी टूरिस्ट जो शिमला की ओर जाने वाला और चायल की तरफ जाने वाला होगा, उनको किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और बताया की सीसीटीवी कैमरा से भी निगरानी रखी जाएगी और कहा की हेलमेट लगाकर रखें सीट बेल्ट लगाकर रखें दारु का सेवन करके गाड़ी न चलाएं सुरक्षित रहे और साथ-साथ में दूसरों को भी सुरक्षित रखें।
एडीसी जफर इकबाल की अध्यक्षता में आज लघु सचिवालय में कोविड-19 के टीकाकरण काे लेकर हुई बैठक फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन बैठक में ओमिक्रोन बी एफ-7 जो की कोविड का नया वेरिएंट है, उससे बचाव के लिए नए दिशा-निर्देशों के अनुसार एहतियात बरतने को कहा गया। एडीसी ने बैठक में जानकारी दी की जिला सोलन में अब तक 16,58,594 कोविड खुराक दी जा चुकी है। जिला में अब तक 476200 कोविड जांच की जा चुकी है, जिसमें 31988 पॉजिटिव मामले थे व 31646 मामले स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में जिले में एक कोविड का मामला है। जिला सोलन में 692 सामान्य बिस्तर, 125 कोविड के लिए बिस्तर व 125 ऑक्सीजन युक्त बिस्तर है। जिला में 26 आईसीयू बिस्तर, 26 वेंटिलेटर और 64000 क्षमता के 04 पीएसए प्लांट है। ला सोलन में नामित कोविड स्वास्थ्य केंद्र के तहत ई एस आई काठा में 14 बिस्तर ऑक्सीजन युक्त है व 06 आईसीयू है तथा नालागढ़ में 41 ऑक्सीजन युक्त बिस्तर व 04 आईसीयू हैं। अतिरिक्त उपायुक्त जफर इकबाल ने जिला में कोविड की रोकथाम के लिए कोविड अनुरूप व्यवहार अपनाने का आग्रह किया और चिकित्सा अधिकारियों को कोरोना के नियंत्रण और निगरानी बढ़ाए जाने के साथ ही कोविड वैक्सीनेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में प्रधान मंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान पर भी चर्चा की गई। बैठक में बताया गया की जिला सोलन में प्रधान मंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के लक्ष्य को प्रताप्त करने हेतु कड़े प्रयास किए जा रहे हैं। जिला सोलन में निक्षय मित्र के तहत 206 क्षय रोगियों को सहायता प्रदान की जा रही है, जिसमें 111 नालागढ़, 12 अर्की, 02 चंडी और 80 क्षय रोगी धर्मपुर के हैं। अतिरिक्त उपायुक्त ने खंड चिकित्सा अधिकारियों को क्षय रोग के लक्ष्य प्राप्ति के लिए युद्धस्तर पर कार्य करने को कहा। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल, उपमंडलाधिकारी सोलन विवेक शर्मा, उपमंडलाधिकारी कंडाघाट डॉ. विकास, खंड चिकित्सा अधिकारी नालागढ़ मुक्ता रस्तोगी, बीएमओ सोलन, बीएमओ चंडी, बीएमओ धर्मपुर व अन्य चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन सोलन के अटल शिक्षा कुंज स्थित प्रसिद्ध आईईसी विश्वविद्यालय में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। 'विजनेस एनालिसस एवं बिजनेश फोरकास्टिंग' विषय पर आयोजित इस कार्यशाला में इलाहाबाद विश्वविधालय के पूर्व डीन (फैकल्टी ऑफ़ कॉमर्स), प्रो. जगदीश नारायण मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने कार्यशाला के विषय 'बिजनेस एनालिसिस एवं बिजनेस फोरकास्टिंग' के ऊपर अपनी बात विस्तार पूर्वक रखी व श्रीमद्भागवत गीता को प्रबंधन सीखने का एक बेहतर स्त्रोत बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को मार्केट मैकेनिज्म की समझ विकसित करने के साथ-साथ ग्लोबल वर्ल्ड में अपनी पहचान सुनिश्चित करने के लिए उदाहरण देकर समझाया। इस कार्यशाला से न केवल विद्यार्थी बल्कि शिक्षक एवं शोधार्थी भी लाभान्वित हुए। इस मौके पर उपस्थित कुलपति प्रो. (डॉ.) शमीम अहमद ने बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में आधुनिक व्यापार विश्लेषण और बाजार तंत्र की कार्यप्रणाली की समझ विकसित करना था। उन्होंने इस कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए बिजनेस मैनेजमेंट एंड कॉमर्स संकाय को बधाई दी।
बच्चाें ने बेहतरीन प्रदर्शन कर अकादमी व क्षेत्र का नाम किया रोशन रंजीत ठाकुर। कुनिहार आर्मी पब्लिक स्कूल डगशाई में 12वीं वार्षिक मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें स्टार गोजु रियु अकादमी कुनिहार, कुम्हारहट्टी, नैना टिक्कर स्कूल, गड़खल अकादमी, गुरुकुल इंटनेशनल स्कूल कुनिहार, राजस्थान व अन्य विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। स्टार गोजु रियु अकादमी कुनिहार के मुख्य कोच देवेंद्र कुमार ने बताया कि इस मैराथन दौड़ में अकादमी के 25 बच्चों ने अलग-अलग आयु वर्ग में भाग लेकर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 5 बच्चों ने पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। जिसमें मैथिली व महिमा ने पहला स्थान, हिमानी चौहान व ईशा ठाकुर ने दूसरा तथा शौर्य कालिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। जिन्हें आयोजकों द्वारा मोमेंटो व नकद राशि द्वारा सम्मानित किया गया। कोच ने बताया कि अकादमी के बच्चे हर प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं व बेहतरीन प्रदर्शन कर अकादमी व कुनिहार क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने बच्चों व अभिभावकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। सोलन राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर शूलिनी विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संकाय ने भारतीय गणितज्ञों और उनके योगदान पर एक ऑनलाइन वेबिनार की मेजबानी की। श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिन को हर वर्ष 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाया जाता है। सत्र के मुख्य वक्ता डॉ. पवन कुमार, एसोसिएट प्रोफेसर, एनआईटी हमीरपुर एचपी से थे। योगानंद स्कूल ऑफ एआई, कंप्यूटर और डेटा साइंस द्वारा विकसित रामानुजन गैलरी का भी इस अवसर पर उद्घाटन किया गया। डॉ. पवन कुमार ने श्रीनिवास रामानुजन की उपलब्धियों पर एक सत्र दिया। उन्होंने भारतीय गणितज्ञों जैसे शकुंतला देवी, आर्यभट्ट और पीसी महालनोबिस, जिन्होंने अपनी असाधारण बुद्धि और कल्पना के साथ गणित के क्षेत्र को आगे बढ़ाया उनके बारे में भी विस्तार से बताया। डॉ. कुमार ने वैदिक गणित के महत्व पर भी चर्चा की और बड़ी संख्या वाली समस्याओं को हल करने के लिए कुछ सुझाव भी दिए।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन एलआर बीएड विभाग द्वारा फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षाविद चंद्र मोहन शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन किए गए, जिसमें प्रमुख रुप से मॉडलिंग, मणिपुरी नृत्य, सोलो सॉंग, नाटी एवं किन्नौरी नृत्य रहा। इस दौरान छात्रों ने जमकर मस्ती की। नए बैच के प्रशिक्षणार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों से मनोरंजक रूप में अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न स्तरों को पार करते हुए नए पेज से सलोनी को मिस प्रेशर और चेतन को मिस्टर फ्रेशर के रूप में चुना गया। वहीं, मिस एवं मिस्टर पर्सनालिटी दिव्या एवं निलाक्ष चुने गए। छेरिंग एवं जय ललिता मिस एवं मिस्टर टेलेंट रहे। इस मौक़े पर प्रधानाचार्य डॉ. निशा ने सभी बच्चों का संस्थान में स्वागत और अभिनंदन किया। साथ ही उन्होंने मुख्यातिथि का भी धन्यवाद किया और मिस एवं मिस्टर फ्रेशर को सम्मानित किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि चंद्र मोहन शर्मा ने विद्यार्थियों को कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास में मदद मिलती है। मुख्यातिथि ने छात्रों को शिक्षण के कार्य को ईमानदारी से करने हेतु अपने विचार साझा किए। समारोह में संस्थान के डिप्टी डायरेक्टर हुसैन ज़ैदी, बीएड विभाग की प्रधानाचार्य डॉ. निशा, अध्यापक, सहायक कर्मचारी एवं प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के सभी छात्र मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी की अध्यक्षता में आज जेंडर मे नस्ट्रीमिंग, जंेडर रिस्पोंस बजट के सफल क्रियान्वयन के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला रखी गई। यह कार्यशाला महिला एवं बाल विकास, संयुक्त राष्ट्र महिला भारत, हिमाचल प्रदेश योजना विभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित कि गई। उपायुक्त ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के माध्यम से जेंडर रिस्पोन्सिव बजटिंग के सफल कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने पर जोर देता है। उपायुक्त ने कहा कि महिलाओें के लिए लैंगिक समानता सुनिश्चित कर महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए जेंडरबजट स्टेटमेंट व जंेडर रिस्पोंस बजट के सफल क्रियान्वयन के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया है। जेंडर बजट स्टेटमेंट, जेंडर रिस्पोंस बजट का उद्देश्य विभिन्न संसाधनों का समान लैंगिक वितरण सुनिश्चित करना है, साथ ही जेंडर बजट स्टेटमेंट के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से महिलाओं के लिए क्रियान्वित की जा रही नीतियों, कार्यक्रमों और योजनाओं के प्रभाव का विश्लेषण करना है। कृतिका कुलहरी ने कहा कि जेंडर बजट स्टेटमेंट लैंगिक समानता सुनिश्चित करने के साथ महिलाओं के कल्याण व उत्थान के लिए बजट संसाधनों का श्रेष्ठतम उपयोग सुनिश्चित करेगा तथा जेंडर आधारित बजट के प्रभाव का मूल्याकंन भी करेगा। जेंडर बजटिंग लैंगिक असमानताको कम करने और सभी को एक समान अवसर प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा। योजना सलहाकार, हिमाचल प्रदेश योजना विभाग, बासू सुद ने कहा कि लैंगिक असमानता को कम करने के लिए हर विभाग की भागीदारी महत्त्वपूर्ण है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए विभिन्नवि भागों में जेंडर बजट सैल गठित किए गए हैं।जेंडर बजट सैल एक संस्थागत प्रणाली है, जो सरकारी बजट में जेंडर विश्लेषण के एकीकरण की सुविधा प्रदान करती है। उन्हाेंने कहा कि विभागों द्वारा स्थापित किए गए जेंडर बजट सैल के मार्गदर्शन के लिए प्रदेश सरकार हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान, राज्य महिला एवं बाल विकास विभाग और संयुक्त राष्ट्र महिला भारत, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान से कार्यशालाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश के हितधारकों की सहायता के लिए कार्यशालाएं, प्रशिक्षण माॅडयूल, सूचना पुस्तिकाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं, ताकि विभागों द्वारा जेंडर बजट स्टेटमेंट का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक, संयुक्त राष्ट्र महिला भारत, श्रुति सिंह ने उपस्थित अधिकारीयों को प्रशिक्षण प्रदान किया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ज़फर इकबाल, सहायक आयुक्त संजय कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेश कुमार सहित अन्य विभागो के अधिकारी उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की ओर से चलाए जा रहे ग्रेजुएट-एड-ऑन कार्यक्रम के तहत सीमा महाविद्यालय में 60 विद्यार्थियों को निःशुल्क बैग, स्टेशनरी और किताबें बांटी गई। ट्रेनिंग पार्टनर टेक्नोपैक एडवाइजर्स के सहयोग से आयोजित किए गए। इस कार्यक्रम में छात्रों को विविध कोर्स से संबंधित जानकारी भी दी गई। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राय सिंह नेगी और प्रो. हरीश साजटा जी ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया। कौशल विकास कार्यक्रम बहुत अच्छा है और इससे छात्रों को स्व रोज़गार संबंधी विविध क्षेत्रों के बारे में जरूरी जानकारी मिलेगी। ग्रेजुएट-एड-ऑन प्रोग्राम से कॉलेज के छात्रों की क्षमता का विकास होगा और इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुरूप उन्हें रोजगार के नए मौके मिलेंगे। उन्होंने ट्रेनिंग पार्टनर टेक्नोपैक एडवाइजर्स को इस आयोजन के लिए बधाई भी दी। टेक्नोपैक के स्टाफ़ ने बताया कि विभिन्न कोर्स में प्रवेश ले चुके 60 छात्राएं को निःशुल्क किताबें, स्टेशनरी व अन्य चीजें दी गई हैं। सीमा महाविद्यालय में उक्त कोर्स में अध्ययनरत विद्यार्थी देश के प्रतिशिष्ट संस्थानों में रोज़गार प्राप्त कर चुके हैं। प्राचार्य ने बताया कि छात्रों का रूझान इस कार्यक्रम के प्रति बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि टेक्नोपैक एडवाइजर्स रोजगार परक शिक्षा देने के साथ छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रही है, ताकि वह भविष्य की चुनौतियों के लिए खुद को तैयार कर सकें। इस कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के ग्रेजुएट एड ऑन प्रोग्राम के नोडल अधिकारी डॉ. नीतिका धवन, कोर्स ट्रेनर नेहा रूखटा और ट्रेनर संगीता मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी की अध्यक्षता में आज दाडलाघाट स्थित अंबुजा कंपनी के अधिकारियों तथा ट्रक यूनियन के प्रतिनिधियों के बीच परिवहन भाड़े के संदर्भ में बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया की ट्रक यूनियन और कंपनी के बीच मामला सुलझाने के लिए नेगोशिएशन समिति का गठन किया जाएगा, जिसमें ट्रांसपोर्ट सोसायटी के प्रतिनिधि, अंबुजा कंपनी के प्रतिनिधि तथा प्रशासन के प्रतिनिधि समिलित होंगे। समिति में उपमंडलाधिकारी अर्की, उप पुलिस अधीक्षक दाडलाघाट, सहायक पंजीयक सहकारी समिति के अधिकारी, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी व श्रम अधिकारी प्रशासन का प्रतिनिधित्व करेंगे और ट्रांसपोर्ट यूनियन के प्रतिनिधि तथा अंबुजा कंपनी के प्रतिनिधि शामिल होंगे। नेगोशियेशन समिति में परिवहन भाड़े को लेकर मध्यस्ता करने के प्रयास किए जाएंगे। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त जफर इकबाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय राणा, सहायक आयुक्त उपायुक्त संजय स्वरूप, उपमंडलाधिकारी अर्की केशव राम, उप पुलिस अधीक्षक दाडलाघाट संदीप कुमार शर्मा, महाप्रबंधक डी आई सी, एलआर वर्मा, राज्य ट्रांसपोर्ट संघ के अध्यक्ष नरेश गुप्ता तथा अंबुजा सीमेंट प्लांट के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर 19 से 25 दिसंबर तक मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत भोजनगर, धर्मपुर, बोहली तथा सतडोल में कैंपाें का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि 22 दिसंबर को प्रातः 11 बजे ग्राम पंचायत मशीवर के पंचायत मुख्यालय में, ग्राम पंचायत रामशहर के पंचायत मुख्यालय में व एमसी कार्यालय परवाणू में 23 दिसंबर को प्रातः 11 बजे ग्राम पंचायत जौणाजी, ग्राम पंचायत चायल, पंचायत मुख्यालय मैलेहनी तथा 24 दिसंबर को प्रातः 11 बजे तहसील कार्यालय कृष्णगढ़, पंचायत मुख्यालय खैरा तथा तहसील कार्यालय बद्दी में कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। उपायुक्त ने बताया कि इन कैंपाें में प्रशासनिक सभी प्रकार के प्रमाण पत्र बनाने के कार्य किए जाएंेगे तथा संबंधित विभागों द्वारा लोगों की शिकायतों का भी मौके पर निपटारा किया जाएगा। उपायुक्त ने आम जनता से इन कैंपाें के माध्यम से अपने राजस्व संबंधित व अन्य सभी प्रकार के प्रमाण पत्र बनवाने का आग्रह किया।
सचिन ठाकुर। साेलन उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने कहा कि व्यक्तिगत एवं सामाजिक स्तर पर आर्थिकी को सुदृढ़ करने में बैंक सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं। कृतिका कुलहरी आज यहां जिला के अग्रणी बैंक यूको बैंक द्वारा निर्धारित जिला सलाहकार समीति की 169वीं त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता कर रही थी। कृतिका कुलहरी ने जिला समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बैंक प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि ज़िला के आमजन तक वित्तीय योजनाएं पंहुचाने के लिए सशक्त एवं प्रभावी प्रचार सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला के गांव-गांव में वित्तीय योजनाओं के प्रचार के लिए जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएं।उन्होंने कहा कि लक्षित वर्गों की आर्थिकी को मज़बूती प्रदान करने और पात्र व्यक्तियों तक समय पर ऋण पह़ुंचाने में वित्तीय संस्थानों को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी, ताकि आमजन की आर्थिकी सुदृढ़ हो सके। उपायुक्त सोलन ने जिला सलाहकार समिति के सदस्यों को निर्देश दिए कि जिला के गांव-गांव में वित्तीय योजनाओं के प्रचार के लिए जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि जन-धन खाते में आधार व मोबाइल सीडिंग के निर्धारित समय सीमा के भीतर करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कृषि तथा पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसल बीमा तथा पशु बीमा करवाने के लिए किसानों को प्रेरित करें, ताकि लाभार्थियों को समय पर इस योजना का लाभ मिल सके। कृतिका कुलहरी ने जिला में कार्यरत विभिन्न बैंकों को निर्देश दिए कि लंबित पड़े ऋण मामलों को शीघ्र निपटाएं। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग स्थापित करने के लिए प्राप्त आवेदनों का पात्रता अनुसार ऋण शीघ्र स्वीकृत किया जाना चाहिए, ताकि युवा उद्यमी समय पर लाभ प्राप्त कर अपना व्यवसाय आरम्भ कर सकें। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ऋण सम्बन्धी मामलों के अविलंब निपटारे के लिए बैंकों के साथ समन्वय स्थापित करें। बैठक में जानकारी दी गई कि ज़िला में सितंबर, 2022 तक प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत 02 लाख 09 हजार 46 खाते खोले गए हैं। इन खातों में 13 हजार 216 लाख रुपए जमा हुए हैं। इस अवधि तक प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से 03 लाख 08 हजार 732 लाभार्थियों को जोड़ा गया है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से 11 लाख 2 हजार 919 तथा अटल पेंशन योजना से 50 हजार 227 लाभार्थी जुड़ चुके हैं। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत सोलन जिला में सितंबर, 2022 तक शिशु श्रेणी के तहत 11 हजार 491 लाभार्थियों को लगभग 05 हजार 213 लाख रुपए, किशोर श्रेणी में 16 हजार 196 व्यक्तियों को लगभग 36 हजार 309 लाख रुपए तथा तरूण श्रेणी के तहत 06 हजार 544 लाभार्थियों को लगभग 47 हजार 192 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। उपायुक्त ने यूको आरसेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि कृषि व्यवसाय से सम्बन्धित प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ करने की नई-नई सम्भावनाएं तलाशनी चाहिए। यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (यूको आरसेटी) को ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए, जो युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्रदान कर सकें। यूको आरसेटी को विभिन्न विभागों से बेहतर समन्वय स्थापित कर पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण शिविर तथा केसीसी मेलों का आयोजन समय-समय पर करते रहना चाहिए, ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण लोग लाभान्वित होकर अपनी आर्थिकी सुदृढ़ कर सके। भारतीय रिजर्व बैंक के अग्रणी जिला अधिकारी भरत राज आनंद ने बैंकों को समय-समय पर जारी होने वाले दिशा-निर्देशों की जानकारी दी तथा इनकी अनुपालना का आग्रह करते हुए सभी बैंक अधिकारियों से खंड स्तरीय कार्यशाला में उपस्थित रहने के निर्देश दिए। यूको आरसेटी के निदेशक रोहित कश्यप ने कहा कि सितंबर, 2022 तक विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के तहत पात्र1267 उम्मीदवारों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिनमें से 677 प्रशिक्षण प्राप्त लोग अपनी आजीविका कमा रहे हैं। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक सोलन के सौजन्य से उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आज उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी के कर कमलों द्वारा संभाव्यता यक्त ऋण योजना के तहत एक पुस्तक का विमोचन किया गया । इस योजना के तहत 2023-24 वर्ष के लिए 3 हजार 718 करोड़ रुपए की राशि कृषि प्राथमिकता क्षेत्रों में ऋण योजना का आंकलन किया गया है। इस अवसर पर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी अशोक चौहान, जिला अग्रणी बैंक यूको बैंक के प्रबंधक आरके बाली, राज्य निदेशक यूको आरसेटी जेपी सिंह, जिला के विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा विभिन्न बैंकों के प्रबंधक तथा प्रतिनिधि उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट । साेलन यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (यूको आरसेटी) सोलन द्वारा जुट उत्पाद बनाने का 13 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्राम पंचायत बलेरा में चलाया जा रहा है, जिसका आज शुभारंभ किया गया। प्रतिभागियों को जूट बनाने का प्रशिक्षण देने के साथ-साथ उन्हें उद्यमिताविकास के बारे में भी बताया व सिखाया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मार्केटिंग, रिस्क टेकिंग, बैंकिंग, बिज़नेस मैनेजमेंट और समय प्रबंधन जैसे विषयों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इस प्रशिक्षण के शुभारंभ दिवस के कार्यक्रम पर आरसेटी निदेशक रोहित कश्यप, बीडी मेंबर शशिकांत व ग्राम पंचायत बलेरा प्रधान आशीष कौशल विशेष तौर पर उपस्थित रहे। जिन्होंने प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें आगामी जीवन के लिए प्रोत्साहित किया और आत्म निर्भर बनने के लिए मार्गदर्शित भी किया। यूको आरसेटी के निदेशक रोहित कश्यप ने आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए बताया की यूको आरसेटी सोलन द्वारा, मशरुम उत्पादन व महिला दर्जी आदि विषय पर प्रशिक्षण दिए जाने वाले है, जो भी इच्छुक प्रतिभागी भाग लेना चाहते हों, वे अधिक जानकारी हेतु यूको आरसेटी के टेलीफ़ोन संख्या 7018129836, 9459260183 पर संपर्क करें।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन गौरक्षा अभियान के अंतर्गत आज हमने जाबली से लेकर एचएमटी पिंजौर तथा टिपरा एवं रामबाग रोड कालका एवं कालका रामबाग के पास सड़क पर घुम रहे लगभग 100-110 बेसहारा गौवंश के गले में रिफ्लेक्टर्स डाले नेशनल हाईवे पर रात्रि के समय होने वाली दुर्घटनाओं से प्रेरित होकर इन प्रोजेक्ट को डिजाइन किया गया था। इस प्रोजेक्ट को सोहन राजपुत और हरविंद्र ठाकुकर ने डिजाइन किया था, आज सुबह 11 बजे से यह प्रोजेक्ट परवाणू से शुरू किया गया और जाबली तक प्रत्येक गाय के गले में रिफ्लेक्टर्स डाले गए, जाबली से टीपरा होते हुए एचएमटी और वहां से वापस आकर कालका टीपरा सड़क एवं रामबाग रोड के पुल पर भी गौवंश के गले में रिफ्लेक्टर्स डाले, रिफ्लेक्टर्स डालने के लिए सोहन राजपूत, हरविंदर ठाकुर, विनय जैन, राजीव गुप्ता, मनीष कुमार, राजीव सचदेवा, हिमानी राजपूत, मोनिशा शर्मा, निकिता शर्मा, और धनश्याम शर्मा और युवराज ठाकुर भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर इनर व्हील क्लब प्रगति परवाणू से रितू प्रभाकर, आभा अग्रवाल सपना गांगटा ने भी आज सहयोग किया, इस प्रोजेक्ट में लीगो टेलर्स परवाणू, ग्रीनशैफ एप्लाईसेंस लिमिटेड परवाणू, त्रिमूर्ति ग्राफिक्स और गैलेक्सी मार्केटिंग का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इस प्रोजेक्ट को बनाने वाले सोहन राजपूत और हरविंदर ठाकुर का कहना है कि वो अभी और गौवंश के गले में रिफ्लेक्टर्स डालेंगे। उन्होंने इस प्रोजेक्ट में सहयोग करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया और कहा कि हम भविष्य में इस तरह के सहयोग की उम्मीद करते हैं।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार पेंशनर एसोसिएशन कुनिहार ने पेंशनर कार्यालय में 41वां अखिल भारतीय पेंशनर दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन अध्यक्ष जगदीश सिंह ने की। कार्यक्रम के मुख्यातिथि वरिष्ठ नागरिक पीसी पंवर तो वहीं कुनिहार पंचायत प्रधान राकेश ठाकुर विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। मुख्यातिथि व विशेष अतिथि का एसोसिएशन द्वारा फूलमालाओं से स्वागत कर टोपी व शॉल देकर सम्मानित किया गया। सर्वप्रथम संस्था के संस्थापक प्रधान स्व. अमर सिंह ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। इसके उपरांत एसोसिएशन अध्यक्ष जगदीश सिंह व अन्य सदस्यों भागमल तनवर, गोपाल पंवर, डीएन परिहार, चेतराम भारद्वाज व विनोद जोशी ने पेंशनर दिवस पर अपने-अपने विचार साझा किए। अंत में मुख्यातिथि व विशेष अतिथि ने अपने संबाेधन में सभी को पेंशनर दिवस की बधाई देते हुए अपने विचार रखें। इस अवसर पर ज्ञान ठाकुर, दीपराम ठाकुर, इंद्रपाल ठाकुर, रणजीत कंवर, कृष्णदास वर्मा, कृष्ण लाल परिहार व विनोद जोशी आदि पेंशनर उपस्थित रहे।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार विकास खंड कुनिहार के तहत आने वाली ग्राम पंचायत डुमैहर के गांव जघाना के रहने वाले एक व्यक्ति की कार दुर्घटना में मौत हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डुमैहर पंचायत के गांव जघाणा निवासी 48 वर्षीय बृजलाल पुत्र जगत राम शादी समारोह से अपनी गाड़ी (एचपी11-9065) में घर वापस आ रहा था, लेकिन जघाणा के समीप डुमैहर कुनी सड़क मार्ग पर गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब आसपास के ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त हुई गाड़ी को देखा, तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है व अर्की अस्पताल में इसका पोस्टमार्टम किया जा रहा है। घटना की पुष्टि एसएचओ अर्की गोपाल सिंह ने की है।
रंजीत ठाकुर । कुनिहार हिमाचल पथ परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच अर्की इकाई द्वारा इकाई सदस्य कुनिहार के गांव हरिपुर निवासी बुद्धिराम की मृत्यु पर उनके घर जाकर उनके परिवार की आर्थिक सहायता की गई। इकाई अध्यक्ष बलबीर चौधरी ने बताया कि बुद्धिराम बतौर चालक नाहन से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृति के बाद वह इकाई के स्थाई सदस्य थे। संगठन द्वारा पिछले चार वर्षों से एक योजना चलाई हुई है, जिसमें संगठन के किसी भी सदस्य की मृत्यु होने पर उनके घर जाकर परिवार को सांत्वना देते हुए 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। इसी कड़ी में आज इकाई सदस्य मृतक बुद्धिराम के घर गांव हरिपुर जाकर उनके परिवार को सांत्वना देते हुए यह सहायता राशि उनकी पत्नी को दी गई तथा भगवान से उनके परिवार को इस दुःख को सहन करने की प्रार्थना की गई।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने आज उपायुक्त कार्यालय में सोलन स्थित अंबुजा सीमेंट प्लांट दाड़लाघाट के संदर्भ में अंबुजा सीमेंट प्लांट के प्रबंधकों तथा ट्रांसपोर्टर्स के साथ बैठक की। उपायुक्त ने कहा कि यह बैठक अंबुजा सीमेंट प्लांट व ट्रांसपोर्टर्स के बीच में बातचीत करवाने के लिए आयोजित करवाई गई, ताकि अंबुजा प्लांट को दोबारा खोल जा सके। कृतिका कुलहरी ने कहा की बैठक में अंबुजा के प्रतिनिधि व ट्रांसपोर्टर्स द्वारा अपने-अपने पक्ष रखे गए। उन्होंने आग्रह किया कि जब तक दोनों पक्षों की बातचीत नहीं हो जाती, तब तक कानून व्यवस्था बनाए रखें। बैठक में ट्रांसपोर्टर्स द्वारा अंबुजा सीमेंट प्लांट को वर्तमान दर पर खोलने का प्रस्ताव भी रखा गया तथा 31 मार्च, 2023 से पूर्व बातचीत कर मामला सुलझाने का प्रस्ताव रखा गया। बैठक में उपमंडलाधिकारी अर्की केशव राम, सहायक आयुक्त उपायुक्त संजय कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय राणा, उप पुलिस अधीक्षक अर्की, अंबुजा सीमेंट के प्रतिनिधि व राज्य ट्रांसपोर्ट संघ के अध्यक्ष नरेश गुप्ता सहित अन्य ट्रांसपोर्टर्स उपस्थित थे।
पाइनग्रोव स्कूल की दो छात्राओं का चयन नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। बता दें कि 6 से 12 अक्तूबर तक आयोजित हुए 72वें बास्केटबॉल नेशनल कैम्प में सृष्टि चौहान ने भाग लिया था। इस कैंप का आयोजन हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में हुआ थ। इसी कैम्प से प्रशिक्षण प्राप्त कर 14-18 अक्तूबर को बास्केटबॉल जूनियर नेशनल U-18 खेला गया, जिसमें सृष्टि चौहान का चयन नेशनल खेलने के लिए हुआ है। वहीं दूसरी ओर पाइनग्रोव स्कूल की अन्य छात्रा हरसिमरन कौर का चयन भी बास्केटबॉल यूथ नेशनल U-17 के लिए हुआ है। हरसिमरन कौर भी कांगड़ा जिला में U-17 बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। इस कैप्म के पश्चात हरसिमरन कौर मध्यप्रदेश के इंदौर में बास्केटबॉल यूथ नेशनल U-17 में हिमाचल प्रदेश की U-17 बास्केटबॉल टीम से नेशनल खेलेगी। पाइनग्रोव स्कूल के कार्यकारी निदेशक कैप्टन जय सिंह ने विद्यालय की दोनों छात्राओं को शुभकमनाएं दी है।
हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में सुखविंदर सिंह सुक्खू व उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को जिला सोलन ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर कोऑपरेटिव सोसाइटी दाड़लाघाट (एसडीटीओ) के प्रधान जयदेव कौंडल, वरिष्ठ उपप्रधान नरेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष राम कृष्ण बंसल व अन्य कार्यकरणी सदस्यों ने बधाई दी है। उन्होंने नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू व उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को बधाई देते हुए कहा कि निश्चित तौर पर इन दो शीर्ष नेताओं के कुशल नेतृत्व से प्रदेश के विकास को नए पंख लगेंगे। इस अवसर पर प्रधान जयदेव कौंडल, वरिष्ठ उपप्रधान नरेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष राम कृष्ण बंसल व अन्य कार्यकरणी सदस्यों ने अर्की विधानसभा क्षेत्र से विधायक संजय अवस्थी को दूसरी बार विधायक बनने पर बधाई दी है।
ज़िला रोजगार अधिकारी सोलन संदीप ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि मैसर्ज़ शिवालिक बाईमेटल कन्ट्रोल लिमिटेड, मैसर्ज़ वीप्रो एंटरप्राईज प्राईवेट लिमिटेड, मैसर्ज़ सिस्केम फार्मा लिमिटेड, मैसर्ज़ प्राॅक्टर एण्ड गैम्बल लिमिटेड, मैसर्ज़ ग्राईंडवेल नाॅर्टन लिमिटेड में अनेक प्रकार के 50 पदों हेतु कैम्पस इंटरव्यू 20 दिसम्बर को ज़िला रोजगार कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। संदीप ठाकुर ने बताया कि उपरोक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, स्नातक (बी.काॅम), बी.टेक मैकेनिकल, बी.फार्मा/बी.एस.सी केमिस्ट्री, आईटीआई फिटर, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड टर्नर ट्रेड तथा निर्धारित अवधि का अनुभव तय किया गया है। उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार 20 दिसम्बर को ज़िला रोजगार कार्यालय में प्रातः 10.00 बजे पहुंचकर कैम्पस इंटरव्यू में भाग ले सकते है। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए 01792-227242, 70189-18595 व 78768-26291 पर सम्पर्क कर सकते है।
बीएल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार की एनएसएस स्वयंसेविका निष्ठा ठाकुर व एनएसएस स्वंसेवक लक्ष्य पाल का पूर्व परेड प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन हुआ है I जानकारी देते हुए कार्यक्रम अधिकारी पूनम शर्मा ने बताया की विद्यालय से चार एनएसएस स्वयंसेवक निष्ठा, लक्ष्य, निखिल और अंकिता ने राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत राज्य सतरीय युवा नेतृत्व शिविर में भाग लिया जो कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दशेरा जिला उना में 9 दिसम्बर से 13 दिसम्बर तक आयोजित किया गया थाI इस शिविर में स्वयंसेवकों ने परेड व अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यकर्मो में भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों व परेड में बेहतरीन प्रदर्शन करने के चलते विद्यालय से दो एनएसएस स्वंसेवक निष्ठा ठाकुर व लक्ष्य पाल का चयन पूर्व परेड प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ है जोकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुन्नी में 24 दिसम्बर से आयोजित किया जायेगाI इनके इस चयन के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने स्वयंसेवको व इनके अभिभावकों एवं एनएसएस प्रभारी पूनम शर्मा, प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाल गुलेरिया को बधाई दी। साथ ही सभी अध्यापकों ने भी इन स्वयंसेवको को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है I
मनाेज शर्मा । दाड़लाघाट सोलन जिला के उपमंडल दाड़लाघाट के साथ लगते गांव घ्याना (धुंदन) की रहने वाली प्रियांशी आंतों से संबंधित रोग से पीड़ित है। प्रियांशी राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन की 9वींकक्षा की छात्रा है। पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहे इलाज में आर्थिक मदद के लिए राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन के प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर के नेतृत्व में कक्षा छठी से 12वीं के समस्त विद्यार्थियों, विद्यालय परिवार के सभी अध्यापक व गैर अध्यापक वर्ग ने समाज के लिए एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। एक दैनिक मजदूरी करने वाले परिवार की बेटी प्रियांशी को आंतों से संबंधित इलाज के लिए विद्यालय परिवार ने प्रियांशी के पिता नील कमल को 21000 की सहायता राशि भेंट की। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने बताया बालिका प्रियांशी लंबे समय से आंतों से संबंधित रोग से पीड़ित है। प्रियांशी का इलाज पीजीआई चंडीगढ़ से हो रहा है।विद्यालय परिवार ने पीड़ित छात्रा के शीघ्र अति शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता महेंद्र पाल कौंडल, नरेंद्र कपिला, अमर सिंह वर्मा, राकेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, नीलम शुक्ला, सुमन, संतोष कुमारी, अनिता कौंडल, नीरज, रंजना ठाकुर, सुषमा, सुदेश कुमारी, मदन लाल शर्मा, वीना, रेणुका, अनीता, जागृति, रेखा, मुकेश, किरण बाला, संतोष शर्मा, जितेंद्र कुमार व हेमंत कुमार सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट दी जिला सोलन भूतपूर्व सैनिक परिवहन को-ऑपरेटिव सोसाइटी दाड़लाघाट के प्रधान रोशन ठाकुर व अन्य कार्यकारणी सदस्यों ने हिमाचल प्रदेश सरकार में सुखविंदर सिंह सुक्खू को सीएम बनने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। प्रधान रोशन ठाकुर ने नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि पहाड़ी राज्य के लिए उनका नेतृत्व मील का पत्थर साबित होगा। रोशन ठाकुर ने कहा कि सीएम सुक्खू संगठन से जुड़े नेता है। उन्होंने जिस तरह से संगठन को बेहतरीन तरीके से चलाया, अब उसी तरह सरकार को भी उससे ज्यादा बेहतर तरीके से गति देंगे। उन्होंने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को भी बधाई दी। इस अवसर पर रोशन ठाकुर ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र से विधायक संजय अवस्थी को भारी मतों से दूसरी बार विधायक बनने पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने आशा जताई है कि उनके नेतृत्व में अर्की क्षेत्र में चहुंमुखी विकास होगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन अटल शिक्षा कुंज स्थित आईईसी विश्वविद्यालय में महाकवि सुब्रमण्यम भारती के जन्म दिवस पर ‘भारतीय भाषा उत्सव’ का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय भाषाओं का संवर्धन करना था। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी संकायों के छात्रों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता प्रदर्शित कर क्षेत्रीय भाषाओं की जागरूकता को लेकर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।इस कार्यक्रम से पूर्व भी विगत तीन दिनों से विश्वविद्यालय के विभिन्न संकाय के विद्यार्थियों ने क्षेत्रीय भाषा को लेकर निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी, चित्रकारी, पोस्टर, नाटक एवं क्षेत्रीय भाषा संचेतना चित्रण द्वारा सभी को क्षेत्रीय भाषा के उत्थान, एकीकरण एवं उपयोग के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम स्थल पर ‘मेरा हस्ताक्षर मेरी पहचान’ नाम से लगा सेल्फी प्वाइंट जहां काफी लोकप्रिय रहा। वहीं, ‘क्षेत्रीय भाषा सामूहिक हस्ताक्षर पटल’ पर कार्यक्रम में सहभागियों द्वारा अनेक भाषाओं में किए गए विविध हस्ताक्षर अनेकता में एकता के मूल मंत्र को चरितार्थ कर रहे थे। इस अवसर पर अनेक प्रकार की क्षेत्रीय भाषाओं में लगे प्रेरक वाक्य क्षेत्रीय भाषाओं के महत्व को और अधिक बढ़ा रहे थे। इस सराहनीय कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित कालका महाविद्यालय के संस्कृत के सहायक आचार्य डॉ. प्रदीप कुमार ने भारतीय भाषाओं द्वारा राष्ट्र एकीकरण और निर्माण के विषय पर विस्तृत वक्तव्य दिया। इस मौके पर कुलपति प्रो. (डॉ.) शमीम अहमद ने युवाओं को अपनी क्षेत्रीय भाषा के साथ ही अपनी क्षेत्रीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय भाषा हमारे संस्कृति की पहचान है और हमारे समग्र विकास के लिया बहुत आवश्यक है। क्षेत्रीय भाषा की तरक्की से हम राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूत हो सकते हैं।
रंजीत सिंह। कुनिहार हिमाचल परिवहन कर्मचारी कल्याण मंच ने सुखबिंदर सिंह सुक्खू को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है। मंच के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष बृजलाल ठाकुर ने मंच की ओर से सुखबिंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देते हुए कहा कि सुखबिंदर के पिता बस चालक थे। 19 वर्ष की आयु में मुझे उनके साथ कार्य करने का मौका मिला, वे बहुत ही नेकदिल व ईमानदार छबि के व्यक्ति थे। मंच के सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों में खुशी व उत्साह है कि उनका बेटा आज हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री बना है। इसलिए सभी उनको बधाई के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
स्कूल के समापन समारोह में पहुंचे राष्ट्रपति अवॉर्ड के लिए नॉमिनेटिड संगीत विशेषज्ञ देर शाम तक चला प्रोग्राम, परिजनों ने बच्चों की प्रस्तुतियों का उठाया लुत्फ़ फर्स्ट वर्डिक्ट। सोलन हमारा कल्चर खत्म होता जा रहा है। हम पश्चिमी सभ्यता की ओर बढ़ रहे हैं। हमारी परंपराओं और संस्कृति को संजोए रखने की बेहद आवश्यकता है। खुशी इस बात की है कि आज भी कुछ ऐसे संस्थान हैं, जो हिमाचल के कल्चर को संजोए और आगे बढ़ा रहे हैं। जीनियस ग्लोबल स्कूल ऐसा ही एक संस्थान है। यह बात लोक संगीत विशेषज्ञ 92 वर्षीय राष्ट्रपति अवार्ड के लिए नॉमिनेटिड प्रोफेसर नंदलाल गर्ग ने स्कूल समारोह के समापन पर कही। उन्होंने कहा की बच्चों ने कार्यक्रम में जितने भी प्रस्तुतियां दी, उसमें समस्त भारत के अलग-अलग राज्यों की संस्कृति व परंपरा की झलक देखने को मिली। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रस्तुतियों को देख मन प्रफुल्लित हो गया। ऐसा कार्यक्रम तैयार करवाने के लिए स्कूल टीचर सहित बच्चों ने खासी मेहनत की है, जो काबिले तारीफ है। स्कूल के इस कार्यक्रम में आकर खासे प्रभावित हुए हैं। उन्होंने राष्ट्रपति अवॉर्ड के लिए नोमिनेशन होने की बात पर कहा की वह बचपन से कला संस्कृति के लिए काम करते आए हैं। प्रदेश की संस्कृति को पूरे देश के साथ-साथ विदेशों तक पहुंचाया है। प्रदेश में पहले लोक संगीत पुरुस्कार के लिए 26 जनवरी को राष्ट्रपति से अवार्ड मिलने की बेहद खुशी है। वह आने वाले दिनों में हिमाचल की संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम करते रहेंगे। मुख्य अतिथि ने मेधावी बच्चों को पुरुस्कृत भी किया। दूसरे सेशन में मचाया धमाल... समारोह का दूसरा सेशन भी धमाकेदार रहा, जिसमें सीनियर बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। देश के अलग-अलग राज्यों की झलक बच्चों के नृत्य में देखने को मिली। देर शाम तक चले इस कार्यक्रम का सभी परिजनों ने जमकर लुत्फ उठाया। इस दौरान बच्चे लावणी, नेपाली, डांडिया, साउथ इंडियन, जुम्बा, नाटी, के-पोप, बिहू, क्लासिकल व वेस्टर्न डांस पेश किया। कराटे डेमोंस्ट्रेशन व गिद्दा की प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को चार चांद भी लगे। तीसरी से सातवीं कक्षा से वंशोदिता, प्रबल, दीहर, प्रनित व आव्या को स्टूडेंट ऑफ द ईयर चुना गया। हर मोमेंट को जिंदादिली से जीएं... स्कूल डायरेक्टर नीति शर्मा ने कहा कि कोरोना काल ने इंसान को सीख दी है कि आज ही खुश होइए। हर मोमेंट को जिंदादिली से जीएं। कल का किसी को कुछ भी पता नहीं है। उन्होंने कहा 15वां वार्षिक समारोह उल्लास-2022 बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने कई प्रकार के डांस कर सभी का मन मोहा। कहा समारोह 2 सेशन में मनाया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी परिजनों का आभार व्यक्त किया। नीति ने कहा कि वर्ष 2008 से लेकर आज तक के सफर की मैगजीन भी लांच की गई है। इस अवसर पर डॉ कीर्ति भाटिया, स्कूल डायरेक्टर विपुल शर्मा, डॉ मनमोहन कौशल, भुवनेश्वरी शर्मा, डॉ. सारना गर्ग, निशा वोहरा, ऋषभ चौहान, निशांत वोहरा, प्रभाव सांगरा, एंकर रजत शर्मा, दीपक राघव व राजेश कालिया मौजूद रहे।
पांवटा साहिब में भाजपा के तीन बागी उम्मीदवारों के मैदान में होने से क्या निवर्तमान ऊर्जा मंत्री बेहतर कर पाएंगे, इस सवाल पर आठ दिसंबर को आये नतीजों ने विराम लगा दिया है। सुखराम चौधरी ने तमाम कयासों को गलत साबित करते हुए बड़े मार्जिन से चुनाव जीता। जयराम सरकार में कैबिनेट मंत्री सुखराम चौधरी इस सीट से छठी बार भाजपा टिकट के साथ मैदान में थे। चौधरी ने 1998 में हार के साथ शुरुआत की थी लेकिन इसके बाद 2003 और 2007 में वे जीते। तब इस सीट का नाम पौंटा दून था, फिर 2008 में परिसीमन के बाद यह सीट पौंटा साहिब हो गयी। 2012 में उन्हें फिर हार का सामना करना पड़ा लेकिन 2017 में वे फिर जीते। इसके बाद वर्ष 2020 में हुए जयराम कैबिनेट के विस्तार में उन्हें मंत्री पद भी मिल गया। सुखराम चौधरी इस बार जीत का चौका लगाने के फ़िराक में थे और वे सफल भी हुए। सुखराम चौधरी ने 8596 मतों से जीत हासिल की। उधर, कांग्रेस ने फिर इस सीट से किरनेश जंग को मैदान में उतारा। किरनेश पहली बार 2003 में लोकतान्त्रिक मोर्चा के टिकट पर चुनाव लड़े थे लेकिन हार गए थे। फिर 2007 में कांग्रेस के टिकट पर हारे। 2012 में कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया लेकिन वे निर्दलीय चुनाव जीतने में कामयाब रहे। पर 2017 में कांग्रेस टिकट पर फिर हार गए। ऐसे में इस बार कांग्रेस से उनके टिकट को लेकर संशय बना हुआ था लेकिन आखिरकार उन्हें पार्टी ने टिकट दे दिया। ये किरनेश जंग का पांचवा चुनाव था और उनके खाते में सिर्फ एक जीत है। स्वाभाविक है ऐसे में उनके लिए इस बार जीत हासिल करना बेहद जरूरी था लेकिन वे इस बार भी चुनाव हार गए। अब निसंदेह हार के बढ़ते क्रम से किरनेश जंग की राह बेहद मुश्किल होने वाली है। खेर, निवर्तमान ऊर्जा मंत्री के जीतने से पांवटा साहिब में भाजपा फिर पावर में आ गयी है
आख़िरकार कसौली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने 15 वर्षों के बाद वापसी कर ही ली। बीते तीन चुनावों की तरह इस बार भी कसौली सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिली। इस बार निवर्तमान स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल के साथ भाजपा की पूरी टीम जीत का चौका लगाने के लिए मैदान में थे, तो दूसरी तरफ कांग्रेस और विनोद सुल्तानपुरी जीत का सूखा खत्म करने के लिए जदोजहद करते दिखे। डॉ राजीव सैजल खुद जीत को लेकर आश्वस्त थे लेकिन कांग्रेस के प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने इस बार चुनाव जीत कर निवर्तमान स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल के सियासी चौका लगाने के फ़िराक पर पानी फेर दिया और 6768 मतों से जीत हासिल कर ली। अतीत पर गौर करें तो कसौली निर्वाचन क्षेत्र लम्बे अर्से तक कांग्रेस का गढ़ रहा। 1982 से 2003 तक हुए 6 विधानसभा चुनावों में से पांच कांग्रेस ने जीते और पांचों बार प्रत्याशी थे रघुराज। सिर्फ 1990 की शांता लहर में एक मौका ऐसा आया जब रघुराज भाजपा के सत्यपाल कम्बोज से चुनाव हारे। 2003 में प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार बनी और वीरभद्र सरकार में रघुराज मंत्री बने। मंत्री बनने के बाद कसौली के लोगों की अपेक्षाएं भी बढ़ी और शायद इसी का खामियाजा रघुराज को 2007 में उठाना पड़ा, जब वे चुनाव हार गए। इसके बाद राजीव सैजल ने जीत की हैट्रिक लगाकर जयराम सरकार में मंत्री पद भी हासिल किया। वर्ष 2012 में कांग्रेस ने चेहरा बदला और युवा विनोद सुल्तानपुरी को यहां से अपना प्रत्याशी बनाया। दो युवा नेताओं के बीच इस चुनाव में कांटेदार टक्कर हुई और हार व जीत का मार्जिन भी काफी करीबी रहा। राजीव सैजल ने विनोद सुल्तानपुरी को मात्र 24 मतों से शिकस्त दी। वर्ष 2017 में कांग्रेस व भाजपा दोनों दलों ने एक बार फिर इन्हीं दोनों प्रत्याशियों को चुनावी रण में उतार दिया। इस बार भी दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। हालांकि डा. सहजल ने वर्ष 2012 के मार्जिन व अपनी स्थिति को थोड़ा बेहतर करते हुए 442 मतों से जीत प्राप्त की। लगातार दो चुनावों में मामूली अंतर से हार का मुंह देख रहे कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी के लिए वर्ष 2022 का चुनाव उनके राजनीतिक करियर के लिए काफी महत्वपूर्ण था। कांग्रेस के टिकट चाहवानों को दरकिनार करते हुए विनोद सुल्तानपुरी एक बार फिर पार्टी टिकट पाने में कामयाब रहे। भाजपा ने भी जीत की हैट्रिक लगा चुके डा. राजीव सैजल पर ही दांव खेला। तीसरी बार विनोद सुल्तानपुरी और राजीव सैजल चुनावी मैदान में आमने सामने थे। नतीजन भाजपा के 15 सालों के तिलिस्म को तोड़ते हुए विनोद सुल्तानपुरी ने कसौली में वापसी करवाई।
जिला किन्नौर में इस बार भी विधानसभा चुनाव में भरपूर रोमांच देखने को मिला। पहले दिन से ही कांग्रेस और भाजपा दोनों तरफ जमकर खींचतान दिखी। कांग्रेस में जहाँ सीटिंग विधायक और वरिष्ठ नेता जगत सिंह नेगी का टिकट अंतिम समय तक लटका रहा, तो भाजपा ने पूर्व विधायक तेजवंत नेगी का टिकट काटकर युवा सूरत नेगी को मैदान में उतारा। खफा होकर तेजवंत भी चुनावी समर में कूद गए और इस मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया। नतीजन, भाजपा के बगावत का फायदा कांग्रेस प्रत्याशी जगत सिंह नेगी को मिला और जगत नेगी हैट्रिक लगाने में कामयाब रहे। जगत सिंह नेगी को 20696 मत मिले और भाजपा प्रत्याशी सूरत नेगी को 13732 वोट प्राप्त हुए जबकि भाजपा के बागी तेजवंत नेगी ने 8574 मत लेकर भाजपा को डैमेज किया। किन्नौर के चुनावी इतिहास पर नज़र डाले तो अब तक सिर्फ ठाकुर सेन नेगी (तेते जी) ही जीत की हैट्रिक लगा सके है। ठाकुर सेन नेगी 1967 से 1982 तक लगातार चार चुनाव जीते। दिलचस्प बात ये है कि वे तीन बार निर्दलीय और एक बार लोकराज पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते। फिर वे भाजपा में शामिल हो गए और एक बार 1990 में भाजपा टिकट से भी जीतने में कामयाब हुए। ठाकुर सेन नेगी के अलावा जगत सिंह नेगी ही इकलौते ऐसे नेता है जो हैट्रिक लगाने में सफल हुए है।
पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन जिला सोलन का जिला स्तरीय पेंशनर्ज दिवस समारोह 17 दिसम्बर को नालागढ़ में धूमधाम से मनाया जाएगा।जानकारी देते हुए संगठन के जिला प्रेस सचिव डीडी कश्यप ने बताया कि गत दिनों नालागढ़ में हुई नालागढ़ यूनिट की बैठक में संगठन जिला सोलन के अध्यक्ष एवं राज्य कार्यकारणी के मुख्य सलाहकार केडी शर्मा की अध्यक्षता में यह निर्णय लिया गया कि इस बार जिला स्तरीय पेंशनर्ज दिवस समारोह नालागढ़ के गुरु रविदास गुरुद्वारा परिसर में मनाया जाएगा। इस समारोह को आकर्षक बनाने के लिए सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सांस्कृतिक नाट्य दल को आमंत्रित किया जाएगा तथा अन्य कार्यक्रम भी इस समारोह में आयोजित किए जाएंगे।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार राजकीय उच्च पाठशाला खरड़हट्टी की छात्रा प्रियंका ने सोलन के एलआर संस्थान समुह में आयोजित जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड में अपने मॉडल एलपीजी गैस लीकेज डिटेक्टर का प्रदर्शन किया। इस मॉडल का उपयोग रसोई घर में किया जा सकता है। सिलेंडर से गैस लीक होने पर इस डिटेक्टर सेअलार्म बजना शुरू हो जाएगा, जिससे बड़ी-बड़ी दुर्घटना होने से बच सकती है। इस प्रतियोगिता में सोलन और सिरमौर जिला के लगभग 100 प्रतिभागियों ने अपने-अपने मॉडल प्रदर्शित किए, इसमें विद्यालय के विज्ञान अध्यापक शशिकांत के मार्गदर्शन से उनकी छात्रा प्रियंका का मॉडल राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ है। वहीं, इस उपलब्धि के लिए विद्यालय की मुख्याध्यापिका ममता गुप्ता ने छात्रा प्रियंका व विद्यालय के सभी अध्यापकों प्रियंका के माता पिता को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे और इससे पहले ही कांग्रेस सत्ता में आने का दावा कर रही है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया पैनलिस्ट शोभित बहल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सत्ता वापसी कर बीजेपी को सत्ता से बाहर करेगी। शोभित बहल ने कहा कि बीजेपी का कार्यकाल बहुत दुर्भाग्यपूर्ण रहा है। हर वर्ग की अनदेखी हुई है। उन्होंने कहा कि खुद को डबल इंजन की सरकार कहने वाली भाजपा न केवल प्रदेशभर में केंद्र में भी विफल रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुद्दों को सुलझाने का बीजेपी ने कोई प्रयास नहीं किया। बागवान सड़कों पर उतरे, कर्मचारियों ने जमकर विरोध किया। शोभित बहल ने कहा कि वह समय आ गया है, जब हिमाचल की जनता के चेहरे पर मुस्कान आएगी, कर्मचारी खुश होंगे। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर ने अपने कार्यकाल में केवल हेलीकॉप्टर में सफर किया जमीनी स्तर पर क्या समस्या है, उसकी उन्हें जानकारी नहीं है। अब हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही विकास की गति तेज होगी।
A Vice Chancellors Seminar was held at Jaypee University of Information Technology under the aegis of H.P. Private Educational Institutions Regulatory Commission on 2nd December 2022. It was presided by Chairman HPPERC , Major General Atul Kaushik SM, VSM (Retd.). The member HPPERC Prof. Shashi Kant Sharma and Secretary Dr. K.R. Saizal were also present . The seminar was attended by Vice Chancellors ,Dean Academics and Account officers of of State Private Universities. It started with Prof. R.K Sharma , Vice Chancellor , Jaypee University of Information Technology giving the welcome address followed by the speech of Chairman, HPPERC. A talk on University Finance Management System was delivered by Chartered Accountant Mr. Rajiv Sood. This was followed by a session on Training of Drones , Conduct of Skill related training and course on Swach Bharat Abhiyan by eminent people. A discussion on various critical issues like H Index, zero carbon campus , biometric attendance was held . It was a very interactive session where important issues were discussed and directions given accordingly. Vote of thanks was given by Prof . Rajendra Kumar Sharma. The proceedings of the seminar were conducted by Dr. Ruchi Verma of Jaypee University of Information Technology .
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन गुड शेफर्ड स्कूल में फंन एंड लरन प्री-प्राइमरी फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आज (शनिवार) काे आयाेजन किया गया। इसमें प्रत्येक बच्चे में प्रतिभा होती है, जो अद्वितीय होती है और इन छिपी प्रतिभाओं को बाहर लाने के लिए फन एंड लरन ने छात्रों के लिए एक फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें छोटे बच्चों ने अलग-अलग किरदारों जैसे टी पाट, एपल, मछली, स्टार, पंजाबन, शीप, ट्रैफिक सिग्नल और कई अन्य के रूप) में भाग लेकर अपनी सुंदर प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। माता-पिता की रचनात्मकता आश्चर्यजनक थी और निर्णायकों को प्रतियोगिता के लिए विजेताओं का निर्णय करने में थोड़ा समय लगा। सभी बच्चे मंच पर आत्मविश्वास से बोले, जिसने प्रथम सांज माहाल ( ट्राफिक लाइट), दूसरे पर सिवाक्षि जग्गी (झांसी की रानी) तथा तीसरे पर आर्यांश सूद (मछली) रहे। स्कूल की प्रधानाचार्य ने कहा की इस तरह की प्रतियोगिता से बचे अपने शर्मीलेपन पर काबू पाना सीखते हैं तथा उनके अंदर आत्मविश्वास की भावना विकसित होती है। नन्हे-मुन्नों को इतने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ परफॉर्म करते देख सभी अभिभावक गदगद दिखे।
फतेहपुर भाजपा के टिकट आवंटन के बाद सबसे चर्चित सीटों में से एक है। दरअसल ये वो सीट है जहाँ भाजपा ने नजदीकी निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी इम्पोर्ट किया है। नूरपुर से विधायक और कैबिनेट मंत्री राकेश पठानिया को भाजपा ने इस मर्तबा फतेहपुर फ़तेह करने का जिम्मा सौपा है। वैसे भी डॉ राजन सुशांत के पार्टी छोड़ने के बाद से इस क्षेत्र में भाजपा कभी कांग्रेस को जोरदार टक्कर नहीं दे पाई है। बगावत मानो यहाँ भाजपा की नियति बन चुकी है। यहाँ पार्टी दो उपचुनाव सहित लगातार चार चुनाव हार चुकी है। ऐसे में पार्टी ने इस बार राकेश पठानिया को उतार कर बड़ा गैम्बल खेला है। दरअसल इस क्षेत्र में पार्टी टिकट के दो मुख्य दावेदार थे, बलदेव ठाकुर और कृपाल परमार। पिछले चुनावों को देखे तो पार्टी अगर एक को टिकट देती है, तो दूसरा नाराज हो जाता है। संभवतः पार्टी को लगा हो किसी तीसरे को लेकर पार्टी को एकजुट किया जा सकता है। पर दाव उलटा पड़ गया। कृपाल ने बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ा है। दिलचस्प बात तो ये है कि कृपाल को मनाने के लिए खुद पीएम मोदी का फोन आया था, जो काफी वायरल भी हुआ। पर पीएम के मनाने पर भी कृपाल माने नहीं। अब कृपाल पर मतदाताओं की कितनी कृपा रही, ये देखना रोचक होगा। तो वहीं कभी भाजपा के नेता रहे पूर्व सांसद राजन सुशांत इस बार आम आदमी पार्टी से मैदान में है। पर डॉ राजन सुशांत का प्रचार प्रसार इस बार ज्यादा आक्रामक नहीं दिखा है। पर इस क्षेत्र से वो चार बार विधायक रहे है और उनका एक सेट वोट बैंक है जिसके चलते उन्हें हल्के में नहीं लिया जा सकता। उधर कांग्रेस ने एक बार फिर भवानी सिंह पठानिया को मैदान में उतारा है। कांग्रेस में भवानी के नाम को लेकर कोई विरोध नहीं दिखा। भवानी सिंह पठानिया कॉर्पोरेट जगत की नौकरी छोड़कर अपने पिता स्व सुजान सिंह पठानिया की राजनैतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए फतेहपुर लौटे है। पर पिछले चुनाव को जीत कर भवानी ने ये साबित कर दिया था की वे राजनीति के लिए नए नहीं है। बहरहाल कांग्रेस में 'जय भवानी' का नारा बुलंद है और समर्थक तो उन्हें भावी मंत्री भी बताने लगे है। जानकारों का मानना है कि यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है और भवानी भी ये चुनाव जीतते है तो उन्हें मंत्री पद या कोई अहम ज़िम्मेदारी मिल सकती है। बहरहाल, भवानी और विधानसभा के बीच भाजपा के बड़े नेता और मंत्री राकेश पठानिया, कृपाल परमार और राजन सुशांत जैसे दिग्गज है। अब फतेहपुर में युवा जोश की जीत होती है या अनुभव की, ये तो नतीजे ही तय करेंगे।


















































