एक गाय जिंदा जली, आग बुझाने का प्रयास जारी चमन शर्मा । आनी आनी खंड की बुछैर पंचायत के निचला तराला गांव में शुक्रवार को दो मकानों में आग लग गई। आगजनी की इस घटना में एक गाय जिंदा जल गई, जबकि 8-8 कमरों दो मकान जलकर राख हो गए। आगजनी की सूचना मिलने के तुरंत बाद ग्रामीणों ने मिलजुलकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सब व्यर्थ गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार शाम करीब साढ़े तीन बजे निचला तराला गांव के नरोत्तम के घर से आग लगनी शुरू हुई और देखते ही देखते नरोत्तम का दो मंजिला और 8 कमरों का मकान जलकर राख हो गया। साथ ही आग ने बिल्कुल सटे पेगी राम के 8 कमतों के दो मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया। गांव तक सड़क न होने के कारण राहत और बचाव कार्य मे दिक्कतें पेश आई, लोगों ने अपने बागीचों में स्प्रे करने वाले पम्प और बाल्टियों से ही आग बुझाने का काम शुरू कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान चंद्रा ठाकुर मौके की ओर रवाना हो गई है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना राजस्व विभाग, पुलिस और फायर स्टेशन आनी को दे दी गई।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन विधानसभा चुनाव-2022 के लिए 12 नवंबर, 2022 को होने वाले मतदान के दृष्टिगत प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों के साथ सोलन जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में भी इस दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस संबंध में मुख्य सचिव हिमाचल प्रदेश आरडी धीमान द्वारा अधिसूचना जारी की गई है। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने दी। कृतिका कुलहरी ने कहा कि नेगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट्स अधिनियम, 1881 की धारा-25 के तहत दिहाड़ीदारों के लिए भी यह सवेतन अवकाश होगा। उन्होंने कहा कि अधिसूचना के अनुसार प्रदेश सरकार के सभी कर्मचारियों के साथ-साथ विभिन्न बोर्डों, निगमों, शिक्षण संस्थानों तथा औद्योगिक संस्थानों के कर्मियों के लिए भी यह अवकाश रहेगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में निवास कर रहे उन कर्मचारी मतदाताओं को विशेष आकस्मिक अवकाश देय होगा, जो अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए उन विधानसभा क्षेत्रों में जाना चाहते हैं, जिनके वे मतदाता हैं। इसके लिए इन कर्मचारी मतदाताओं को संबंधित पीठासीन अधिकारी से मतदान करने के संबंध में प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा। इस संबंध में सभी निर्वाचन अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने आज स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता रैली को चिल्ड्रन पार्क से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रभात फेरी के माध्यम से चिल्ड्रन पार्क से पुराना बस अड्डा, मेन बाजार सोलन, सर्कुलर रोड़ में नारे लगाते हुए लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन, ज़िला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सोलन, संस्कृति महाविद्यालय सोलन, शेड्स महाविद्यालय सोलन ने नागरिकों को नारे लगाकर 12 नवम्बर, 2022 को होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर उपायुक्त कृतिका कुलहरी ने उपस्थित लोगों को मतदान की शपथ भी दिलाई। निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी अर्की केशव राम तथा निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी नालागढ़ महेन्द्र पाल गुर्जर ने उमण्डलाधिकारी कार्यालय में समस्त अधिकारी व कर्मचारियों को मतदान की शपथ दिलाई। इसके अतिरिक्त कसौली व नालागढ़ उमण्डल स्तर पर भी विभिन्न कार्यालयों में मतदान की शपथ दिलाई गई। मतदान की शपथ राजकीय आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नालागढ़ (आटीआई), राजकीय शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अर्की, राजकीय डिग्री महाविद्यालय कंडाघाट, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कडोर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुल्लतानपुर में भी मतदान की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त नगर निगम सोलन प्रियंका चंद्रा, नेहरू युवा केंद्र की ज़िला समन्यवक ईरा प्रभात, ज़िला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के कर्मचारी, ज़िला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सोलन के प्रशिक्षक सहित विभिन्न संस्थानों के विद्यार्थियों उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन भाजपा नेता व पूर्व मंत्री महेंद्र नाथ सोफत ने कहा कि कांग्रेस ओपीएस और महिला पेंशन के नाम पर प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का झूठ बोलने का इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि ओपीएस यूपीए के शासन काल में लागू की गई थी और हिमाचल इससे लागू करने वाला पहला राज्य था। तब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। उन्होंने कहा कि संसद में कानून बनने के बाद ही ओपीएस को लागू किया गया। कानून में संशोधन के बाद ही इससे सुधारा जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिन कांग्रेस शासित प्रदेशों में ओपीएस देने की घोषणा हुई है, वहां पर भी कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मदद के बगैर ओपीएस को लागू करना नामुमकिन है। उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए उम्र की समय सीमा और न्यूनतम शैक्षिक योग्यता की भी आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस महिलाओं को भी पेंशन के नाम पर भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। उन्हें कहा कि यदि प्रदेश की 20 लाख महिलाओं को भी 1500 मासिक पेंशन दी जाती है, तो इसके लिए हर वर्ष 3600 करोड़ के बजट की जरूरत रहेगी। कांग्रेस बताएं कि इतना बजट कहां से आएगा। उन्होंने प्रदेश देश का विकास केंद्र सरकार के बिना संभव नहीं है। ऐसे में डबल इंजन की सरकार ही प्रदेश के लिए हितकारी रहेगी। सोफत ने सोलन से भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेश कश्यप को योग्य और कुशल नेता बताया। उन्होंने कहा कि वह युवा होने के नाते ऊर्जावान होकर लोगों के बीच पहुंच रहे हैं और उनकी समस्याओं को समझते हुए हैं, उन्हें हल करने का सामर्थ्य भी रखते हैं। उन्होंने सोलन के लोगों से अपना कीमती वोट देकर राजेश कश्यप को विजयी बनाने की अपील की। पत्रकार वार्ता में पार्षद कुलभूषण गुप्ता, धर्मचंद गुलेरिया, जयदेव शर्मा, वेद प्रकाश, भूपेंद्र ठाकुर, सुनील जग्गा, संजय पराशर, आशीष नेगी व अनूप शामिल रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने कहा कि जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा-135सी में निहित निर्देशों के अनुसार सोलन ज़िले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत मतदान समाप्त होने से निहित समय से 48 घंटे पूर्व से मदिरा आदि की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह निर्णय स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुचारू मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित बनाने के लिए लिया गया है। कृतिका कुलहरी ने कहा कि भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार 10 नवम्बर, 2022 की सांय 5 बजे से 12 नवंबर, 2022 की सांय 5 बजे तक मदिरा की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इस समय अवधि को ड्राई डे घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान किसी भी प्रकार की मदिरा एवं अन्य मादक द्रव्यों की न तो बिक्री होगी और न ही किसी होटल, रेस्तरां, दुकान, सार्वजनिक स्थल इत्यादि में यह उपलब्ध होंगे। ज़िले के किसी भी ठेके, होटल, रेस्तरां, क्लब अथवा संस्थान में शराब के विक्रय अथवा बांटने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि इस अवधि में मदिरा के संग्रह पर भी रोक रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 08 दिसम्बर, 2022 को मतगणना दिवस पर भी ड्राई डे रहेगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोलन कन्या में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में संयुक्त आयुक्त एवं ज़िला नोडल अधिकारी स्वीप डॉ. प्रियंका चंद्रा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का आरंभ रंगोली प्रतियोगिता से हुआ। इस कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं द्वारा क्विज़, भाषण प्रतियोगिता व लघु नाटिका द्वारा लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया। संयुक्त आयुक्त एवं ज़िला नोडल अधिकारी स्वीप डॉ. प्रियंका चंद्रा द्वारा सभी छात्राओं व विद्यालय के स्टॉफ को मतदान करने हेतु जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में नोडल अधिकारी स्वीप हेमेंद्र दत्त शर्मा, बीएलओ सुपरवाइजर यादवेंद्र सिंह, विद्यालय के कर्मचारियों एवं अध्यापकों तथा लगभग 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कृतिका कुलहरी ने कहा कि सोलन जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 12 नवम्बर, 2022 को होने वाले मतदान के लिए मतदान दलों को आज विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से रवाना कर दिया गया। उन्होंने कहा कि ज़िला मुख्यालय पर प्राप्त सूचना के अनुसार सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों के मतदान दल अपने-अपने मतदान केंद्र पर पहुंचने आरंभ हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इन मतदान दलों द्वारा 11 नवम्बर, 2022 को भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान केन्द्र की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। 12 नवम्बर, 2022 को प्रातः 8 बजे से सांय 5 बजे के मध्य मतदान होगा। कृतिका कुलहरी ने कहा कि 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में 131, 51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 113, 52-दून विधानसभा क्षेत्र में 96, 53-सोलन (अ.जा) विधानसभा क्षेत्र में 126 तथा 54-कसौली (अ.जा) विधानसभा क्षेत्र में 103 मतदान दल आज अपने-अपने मतदान केंद्र के लिए रवाना हुए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार समुचित संख्या में आरक्षित मतदान कर्मी भी तैयार रखे गए हैं। उन्होंने कहा कि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन अधिकारी महेन्द्र पाल गुर्जर, दून विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र आहलूवालिया, सोलन विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन अधिकारी विवेक शर्मा, कसौली विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन अधिकारी गौरव महाजन तथा अर्की विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन अधिकारी केशव राम की देख-रेख में मतदान कर्मी निर्धारित मतदान केंद्राें की ओर रवाना हुए। सभी मतदाता दलों को निर्देशानुसार इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) तथा वोटर वेरिफाईड पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई गई है। एक मतदाता दल में पीठासीन अधिकारी, सहायक पीठासीन अधिकारी तथा तीन पोलिंग अधिकारी है। इसके अतिरिक्त आवश्यकतानुसार सैक्टर दण्डाधिकारी, सैक्टर अधिकारी तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेश कश्यप ने बुधवार को नगर निगम के वार्डों में चुनाव प्रचार किया। सुबह से शाम तक जनता के साथ बैठकर भाजपा की नीतियों पर विश्वास कर प्रदेश में रिवाज बदलने की अपील की। इसी कड़ी में डॉ. राजेश कश्यप ने बुधवार को सोलन के कंडाघाट में सभी दुकानदारों के पास जाकर चुनाव प्रचार कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। इसके बाद वह चंबाघाट बाजार में भी सभी दुकानदारों से मिले। डॉ. राजेश कश्यप वार्ड 5, 9, 10 और 15 वार्ड में नुक्कड़ सभाएं कर लोगों से मतदान की अपील की। वीरेंद्र सूद व विवेक डोभाल के साथ अस्पताल रोड से कोटला नाला चौक तक चुनाव प्रचार में वोट मांगते हुए दिखाई दिए। उन्होंने वार्ड-9 में शैलेंद्र गुप्ता के साथ जनता से मतदान करने का आग्रह किया। डॉ. राजेश कश्यप ने वार्ड- 15 में नेहा ठाकुर के साथ खुंडीधार में एक जनसभा को संबोधित किया। डॉ. राजेश कश्यप ने कहा कि 10 साल व्यतीत हो गए हैं। कांग्रेस के विधायक द्वारा कोई भी कार्य धरातल पर दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में बनने जा रही है। रिवाज बदलने वाला है। सभी अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और कमल को जीता कर डबल इंजन की सरकार को मजबूती दे। उन्होंने कहा कि नगर निगम में बैठी कांग्रेस द्वारा जनता को छला गया है। सोलन की जनता को फ्री पानी और फ्री कूड़ा देने की योजना डस्टबिन में जा चुकी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को जीता कर सोलन में विकास के रास्तों को खोलने का काम करें। यहां पर करोड़ों रुपए का अस्पताल बनने जा रहा है। लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो इसके लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। शिक्षा के क्षेत्र में अनेकों कार्य भाजपा सरकार द्वारा करवाए जा रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना और उसे पूरा करने का आश्वासन भी दिया, उसके बाद डॉ. राजेश कश्यप ने सुखराम के साथ चोरी घाटी में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे, जहां पर लोगों ने फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। रात्रि 8 बजे अग्रवाल सभा को होटल पेरागोन में संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अग्रवाल सभा का लगातार योगदान समाज के लिए रहता है। लोकतंत्र के इस पर्व में अग्रवाल समाज डबल इंजन की सरकार को मजबूती दें और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करें।
थोड़े शिकवे भी है, कुछ शिकायत भी है, लेकिन नाराज़गी इस कदर नहीं दिखती कि साथ छोड़ दिया जाए। डॉ राजीव सैजल और कसौली में उनका साथ देते आ रहे लोगों के बीच का सम्बन्ध कुछ ऐसा ही दिख रहा है। यहाँ जीत की हैट्रिक लगा चुके डॉ राजीव सैजल अब जीत का चौका लगाना चाहते है और लगातार उनका जनसम्पर्क जारी है। सैजल स्वास्थ्य मंत्री है तो जाहिर है कि लोगों की अपेक्षाएं भी उनसे बढ़ी है, और सैजल ने उन पर खरा उतरने का प्रयास भी किया है। बावजूद इसके अगर कहीं कुछ ठसक है भी, तो डॉ राजीव सैजल के सामने आने से दूर हो जाती है। दरअसल डॉ सैजल न सिर्फ ईमानदार नेता के तौर पर जाने जाते है, बल्कि उनका सरल व्यक्तित्व उन्हें सीधे लोगों से जोड़ता है। बड़ों के पाँव छूकर सैजल जीत का आशीर्वाद ले रहे है तो छोटो को झप्पी डालकर अपना बनाने का हुनर उन्हें बखूबी आता है। ये ही कारण है कि इस बार भी चौथी बार मैदान में होने के बावजूद कसौली में उनका दावा दमदार है। कसौली के इतिहास पर निगाह डाले तो लम्बे समय तक इस सीट पर कांग्रेस का कज्बा रहा और 2007 में डॉ राजीव सैजल ने सीट कांग्रेस से छीनी। तब से अब तक सैजल ने यहाँ कांग्रेस को वापसी नहीं करने दी। हालांकि इस क्षेत्र में कांग्रेस का अच्छा काडर है, और पिछले डॉ चुनाव डॉ सैजल मामूली अंतर से जीते है, पर जीत तो आखिरकार जीत होती है। सैजल इस बार भी जीत को लेकर आश्वस्त है। सैजल साफ कहते है कि लगातार पंद्रह साल के बाद भी लोगों का उनसे कोई मोहभंग नहीं हुआ है। वे जितने सरल तब थे, उतने ही आज है और सदा ऐसे ही रहेंगे। कसौली कि जनता उनके लिए वोटर नहीं, उनका परिवार है। बहरहाल कसौली का दिल फिर से सैजल जीत पाते है या नहीं, ये तो आठ दिसंबर को ही पता चलेगा। पर नतीजा जो भी हो सैजल को यहाँ कम आंकना विरोधियों के लिए भूल सिद्ध हो सकती है। वैसे भी बीते चुनाव में अति आत्मविश्वास उनके विरोधियों को भारी पड़ा है।
दो बार सांसद, दो बार विधायक, वीरभद्र सरकार में मंत्री रहे और कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य रहे कर्नल धनीराम शांडिल की गिनती उन चंद नेताओं में होती है जिनकी छवि पर कभी विरोधी भी सवाल नहीं उठा पाएं। अपनी ईमानदार छवि और सरल व्यक्तित्व के चलते बीते ढाई दशक में कर्नल ने हिमाचल प्रदेश की राजनीति में अपना एक ख़ास मुकाम बनाया है। कर्नल शांडिल उन नेताओं में से है जो बोलने में नहीं करने में यकीन रखते है। वीरभद्र सरकार में मंत्री रहते हुए कर्नल ने साढ़े चार सौ करोड़ से अधिक के कार्य सोलन में करवाएं थे। कर्नल धनीराम शांडिल एक बार फिर विधानसभा चुनाव के मैदान में है। सोलन सीट से वे लगातार दो चुनाव जीत चुके है और इस बार उनकी नज़र जीत की हैट्रिक पर है। सोलन सीट पर कांग्रेस लगातार तीन चुनाव हार चुकी थी, तब वर्ष 2012 में कर्नल ने यहाँ कांग्रेस की वापसी करवाई। इसके बाद उन्हें वीरभद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री का पद मिला। 2017 में भी कर्नल विजयी रहे। अब तीसरी बार वे सोलन से विधानसभा चुनाव लड़ रहे है। जानकार मानते है कि अगर शांडिल जीत दर्ज करते है और प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार बनती है तो उन्हें बेहद अहम जिम्मेदारी मिलना तय है। वहीँ उनके समर्थक उन्हें बतौर सीएम भी प्रोजेक्ट कर रहे है। कई जनसभाओं में उनके लिए नारेबाजी हो रही है। बहरहाल आठ दिसंबर को ये तय होगा कि कर्नल जीत की हैट्रिक लगा पाते है या नहीं, पर फिलहाल वे जोर शोर से प्रचार कर जनता के बीच जा रहे है। वे कांग्रेस मैनिफेस्टो कमेटी के चेयरमैन भी है सो जनता के बीच कांग्रेस के हर वादे पर अपनी बात रख रहे है। शांडिल का कहना है कि कांग्रेस घोषणा पत्र का हर वादा उनका वचन है, पार्टी पुरानी पेंशन भी बहाल करेगी और महिलाओं को सम्मान राशि भी मिलेगी।
कसौली निर्वाचन क्षेत्र में इस बार कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल के गढ़ में इस बार आम आदमी पार्टी भी अच्छा करता दिख रही है। पार्टी प्रत्याशी हरमेल धीमान का धुआंधार प्रचार अभियान जारी है। हर पंचायत, हर गांव तक हरमेल पहुंच रहे है और लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर रहे है। हरमेल धीमान कसौली निर्वाचन क्षेत्र के जाने माने समाजसेवी है और लंबे वक्त से इस क्षेत्र में सक्रिय है। सैकड़ों सामाजिक आयोजनों में लम्बे वक्त से हरमेल धीमान सहयोग करते आ रहे है और उनकी छवि एक ऐसे व्यक्ति की है जो किसी को किसी काम के लिए ना नहीं करता। उनकी ये छवि इस चुनाव में उन्हें लाभ पंहुचा सकती है। बता दें कि हरमेल भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए है। दिलचस्प बात ये है कि उनके साथ भाजपा से तो लोग है ही, काफी लोग कांग्रेस छोड़कर भी उनके साथ आप में शामिल हुए है। ऐसे में दोनों दलों से खफा लोगों के लिए हरमेल धीमान एक विकल्प है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन महाविद्यालय सोलन में आज स्काउट स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण में महाविद्यालय की अधिकतर संख्या मौजूद रही। इसके उपरांत महाविद्यालय के छात्र और छात्राओं को स्काउट स्थापना दिवस के बारे में बताया गया एवं राज्य मुख्यालय द्वारा दिए गए दिशा-निदेशानुसार चिल्ड्रन फंड भी एकत्रित किया गया। यूनिट लीडर ने सभी स्काउट्स एवं इच्छुक स्काउट्स की सराहना की।
विद्युत परिषद पेंशनर्ज कल्याण एसोसिएशन सब इकाई कुनिहार की त्रैमासिक बैठक कुनिहार तालाब रेस्टोरेंट में इकाई अध्यक्ष डीआर चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इकाई अध्यक्ष डीआर चौहान व सचिव पीआर कश्यप ने बैठक के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में पेंशनरो के कई मुद्दों पर चर्चा की गई । जिसमें 1 जनवरी 2016 के बाद विद्युत परिषद से सेवा निवृत्त पेंशनरो की अभी तक संसोधित वेतनमान से पे-फिक्सेशन नही की गई है। पेंशनरों कोक इसका इंतज़ार करते हुए लगभग 5 महीने से ज्यादा का समय हो गया है। वहीं दूसरी ओर अभी तक विद्युत परिषद द्वारा घोषित 20 फीसदी एरियर की पहली किश्त अक्तुबर माह की पेंशन के साथ नही दी गई, जिससे की समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। बैठक में डी आर चौहान, पी आर कश्यप, जगदीश चन्देल, प्रेम अग्रवाल, प्रभुराम चौधरी, कामेश्वर तनवर, मेहर चन्द तनवर, राम स्वरूप ठाकुर, नन्द लाल कंवर, जोगिंदर सिंह, अतर सिंह, प्रेम लाल शर्मा आदि सदस्य मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। सोलन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के सोलन में एक जनसभा को संबोधित किया और खुद को सोलन का डबल कर्जदार बताया। पीएम ने कहा कि आज सोलन ने पूरे देश को संदेश दे दिया है कि हिमाचल में फिर डबल इंजन सरकार आएगी। हिमाचल के विकास की राह को तेजी देने के लिए एक स्थिर सरकार जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को हिमाचल प्रदेश के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने सोलन में एक जनसभा को संबोधित किया और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला साथ ही पीएम ने खुद को सोलन का डबल कर्जदार बताया। पीएम ने कहा कि आज सोलन ने पूरे देश को संदेश दे दिया है कि हिमाचल में फिर डबल इंजन सरकार आएगी। पीएम ने कहा कि सोलन ने मुझे खूब खिलाया भी है और बहुत कुछ सिखाया भी है। इसलिए मैं सोलन का डबल कर्जदार हूं, इसलिए हिमाचल में डबल इंजन की सरकार आपके आशीर्वाद से बनेगी, ये मुझे पूरा विश्वास है। पीएम ने कहा कि मैं देश में रहूं या विदेश में, हिमाचल के साथ मेरा लगाव बना रहता है। हिमाचल के लोगों का जो स्नेह है, मैं इस ऋण को कभी चुका नहीं सकता, लेकिन हिमाचल का विकास कर, हिमाचल के लोगों का जीवन आसान बनाकर, मैं अपना दायित्व निभाने के लिए हर पल तैयार हूं। 'हिमाचल को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत...' पीएम ने कहा कि हिमाचल के विकास की राह को तेजी देने के लिए एक स्थिर सरकार जरूरी है। मुझे खुशी है कि इस बात को हिमाचल के युवा, माताएं-बहनें और बड़े-बुजुर्ग अच्छी तरह से जानते हैं। पीएम ने कहा कि हिमाचल को आज जिसकी सबसे ज्यादा जरूरत है, वो है राज्य को स्थायित्व देने वाली भाजपा सरकार। स्थिर सरकार में विकास भी तेज होता है और जनता के प्रति अपनी जवाबदेही के प्रति भी सरकार गंभीर रहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वर्षों के शासन में हमारे यहां ऐसे अनेक स्वार्थ तत्व और समूह पैदा हो गए हैं, जो भारत को स्थिर नहीं देखना चाहते, भारत में स्थिर सरकार नहीं देखना चाहते। देश के छोटे राज्य हमेशा इन स्वार्थी समूहों के निशाने पर रहे हैं। पीएम ने कहा कि उत्तराखंड हो, गोवा हो, मणिपुर हो, अनेक ऐसे छोटे राज्य हैं, जिन्होंने अब स्थिर सरकार की ओर अपना रुख कर लिया है। उत्तर प्रदेश में भी वहां के लोगों ने रिवाज बदल दिया, वहां भी योगी जी की दोबारा सरकार ला दी। जब केंद्र में स्थिर सरकार बनी तो भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई शुरू हुई, जब केंद्र में स्थिर सरकार बनी तो आतंकवाद, नक्सलवाद, काबू में आए, नार्थ ईस्ट में शांति स्थापित हुई। पीएम मोदी ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधा और कहा- ये लोग खुद को कट्टर ईमानदार कहते हैं, लेकिन सबसे बड़े भ्रष्टाचारी यही होते हैं। ये लोग समाज को तोड़ने के लिए, देश की एकता को तोड़ने के लिए साजिशें रचते हैं, हिमाचल को ऐसे स्वार्थी समूह से खुद को बचाकर रखना है।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट हिमाचल प्रदेश में निर्वाचन आयोग ने 80 साल से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं को घर घर जाकर मतदान करवा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को मोबाइल मतदान टीम ने उप तहसील दाड़लाघाट के अंर्तगत बूथ दाड़ला 50/31 में करीब 7 मतदाताओं का वोट डलवाया। सेक्टर मजिस्ट्रेट व नायब तहसीलदार दाड़लाघाट प्रदीप महेता ने बताया कि भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं को चिन्हित किया गया है। मोबाइल पोलिंग टीम घर-घर जाकर मतदान करवा रही है। मोबाइल टीम में पीठासीन अधिकारी सोम दत्त, राजेश शर्मा, माइक्रो आब्जर्वर विक्रम सिंह, एचएचसी ओमप्रकाश व बीएलओ दाड़ला बलदेव राज पंवर शामिल रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में प्रातःकालीन सभा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रवक्ता गणित महेंद्र पाल कौंडल ने शिक्षा निदेशालय प्रारंभिक शिमला में भारती फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यशाला में विद्यालय की तरफ से प्रतिनिधित्व किया, जिसमें बच्चों के सर्वांगीण विकास को निखारने के लिए स्कूल एक्सलिसेंस कार्यक्रम के तहत भारती फाउंडेशन की तरफ से वीना, राजीव व ब्रजेश ने बहुमूल्य जानकारी उपलब्ध करवाई। उन्होंने अपने लक्ष्य को निर्धारित करना और उन्हें पूरा करने के लिए रणनीति व योजना को किस प्रकार से अमल में लाना आदि के बारे में बताया। एसडीएफ कोऑर्डिनेटर रेणु ने समग्र शिक्षा के बारे में जानकारी प्रदान की। महेंद्र पाल कौंडल ने प्रातःकालीन सभा में उपरोक्त जानकारियां अध्यापकों व बच्चों के साथ सांझा की, ताकि इसका सीधा-सीधा लाभ बच्चों तक पहुंचे। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापकों से आग्रह किया कि वे सभी विद्यालय के उत्थान एवं विकास के लिए भारती फाउंडेशन के साथ मिल कर कार्य करें। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता नरेंद्र कपिला, राकेश शर्मा, विनोद कुमार, नरेंद्र कुमार, नीलम शुक्ला, रेणुका, सुमन, अनीता कौंडल, जय प्रकाश मिश्रा, सुरेंद्र, नीरज, रंजना ठाकुर, सुषमा, मदन लाल, कुलवंत, वीना, सुदेश कुमारी, पूनम कुमारी, जागृति, रेखा, मंजु, विजय, मुकेश, अंजना व संतोष शर्मा सहित स्टाफ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट अखिल भारतीय सीमेंट मज़दूर महासंघ की तीन दिवसीय मंथन चिंतन बैठक दाड़लाघाट के नजदीक अप्सरा होटल छामला में हुई। बैठक में भारत के भिन्न-भिन्न स्थानों से भारतीय मज़दूर संघ के 42 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में सीमेंट उद्योग में कार्य कर रहे श्रमिकों की समस्याओं का मंथन चिंतन किया और भविष्य में श्रमिकों को किस प्रकार से शोषण पर प्रतिबंध लगाया जाए, उस बारे चर्च हुई। बैठक में चर्च करते हुए सभी ने कहा कि आज देश भर में सीमेंट उद्योग भरपूर मुनाफा कमा रहे हैं, लेकिन श्रमिकों की अनदेखी हो रही है।इससे संपूर्ण भारत के सीमेंट उद्योग मे कार्य कर रहे श्रमिकों में अत्यंत रोष है। इस रोष को दूर करने के लिए प्रत्येक 6 माह में एक मंथन चिंतन बैठक का आयोजन किया जाएगा। सीमेंट उद्योगों में श्रमिकों के साथ अन्याय और श्रम कानूनों की अवहेलना को लेकर सम्पूर्ण भारतवर्ष में केंद्रीय उप श्रमायुक्त को एक ज्ञापन दिया जाएगा। भारत के जिस भी राज्य में सीमेंट उद्योग है और यह कार्य पूरे भारतवर्ष में एक ही दिन होगा समय और दिनांक की घोषणा इसी वर्ष सुनिश्चित होगी। भारत को आजाद हुए 75 वर्ष हो चुके, लेकिन सीमेंट उद्योग में मालिक और कुछ तथाकथित प्रबंधक वर्ग मिलीभगत से ऐशो आराम का जीवन मज़दूरों के कंधाें पर कर रहे हैं, जो अब असहनीय है।मंथन चिंतन बैठक में अनेक प्रस्ताव पारित किए गए और शीघ्र इस पर महासंघ कठोर निर्णय लेकर ज़मीनी स्तर पर कार्य होगा। मंथन चिंतन बैठक में जिला संघ चालक धनी राम का बौद्धिक रहा। अपने वक्तव्य में कहा कि हमें सत्य के मार्ग पर चलना है शुद्ध विचार को लेकर आगे बढ़ना है। सीमेंट प्रभारी अखिल भारतीय लोकेश ने श्रम कानून की जानकारी देते हुए कहा कि समान काम के लिए समान वेतन को सभी अपने उद्योगों में लागू करना है। इसके लिए स्थानीय यूनियन पत्र व्यवहार करें, क्योंकि यह सुप्रीम कोर्ट का आदेश है।अखिल भारतीय सीमेंट मज़दूर के राष्ट्रीय महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि श्रम कानून की अवहेलना औऱ सुप्रीम कोर्ट का आदेश समान काम के लिए समान वेतन को लेकर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होगा। इसके लिए श्रम जागरण अभियान पूरे भारतवर्ष में होगा औऱ यह अधिकार लेना हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है। यदि इस पर उद्योगपति, प्रबंधक औऱ सरकार ने मज़दूरों के मन की बात नहीं सुनी, तो संपूर्ण भारत के सीमेंट उद्योगों में बहुत बड़ा आंदोलन होगा। महामंत्री नरेश कुमार, मानव, संसाधन विभाग महाप्रबंधक दिग्विजय शर्मा ने कहा की मिलकर काम करेंगे और उद्योग को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे। अंबुजा सीमेंट कर्मचारी संघ की पूरी टीम ने कार्यक्रम में सहयोग किया। इस अवसर पर मानव संसाधन विभाग से पदमनाभ शर्मा, पंकज गांधी, गुजरात से अखिल भारतीय सीमेंट मज़दूर महासंघ के अध्यक्ष सुरेश, गुजरात प्रदेश के सीमेंट महासंघ के महामंत्री दीपक परमार, राजस्थान प्रदेश सीमेंट महासंघ के महामंत्री गोपाल सिंह ओड़िसा, पंजाब से रेशमी रंजन, विजय पाल सिंह, बिहार से रिंकू सिंह, मध्यप्रदेश से संजय, मोनिक नायक, अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, महामंत्री नरेश कुमार, कोषाध्यक्ष रुवेश कुमार, लाभचंद, सचिव राकेश कुमार, कमल भट्टी, उपाध्यक्ष मदन लाल शर्मा, टेकचंद व बलदेवराज सहित अन्य मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। नाहन जिला निर्वाचन अधिकारी आरके गौतम ने गत 7 अक्तूबर को जारी अधिसूचना का शुद्धिपत्र जारी करते हुए राजनीतिक दलों व उम्मीदवारों द्वारा नगर परिषद, स्थानीय अधिसूचित समिति व नगर पंचायतों में होर्डिग्ज अथवा बैनर्ज की निर्धारित की गई दर्रें को 350 रुपए के स्थान पर 150 रुपए प्रतिदिन प्रतिवर्ग मीटर पढे़ जाने की अधिसूचना जारी की है।
एकता वर्मा। राजगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पच्छाद सीट को लगातार तीन दफा जीता है और इस बार जीत का चौका लगने जा रहा है | भाजपा कार्यकाल में सड़कों की दशा सुधारने में अभूतपूर्व कार्य हुआ और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के लोगो की अधिकतर मांगो को पूरा किया है। यह बात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने राजगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनते ही मुख्यमंत्री यशवंतनगर में पुल का लोकार्पण व् प्रदेश की पहली काऊ सेंक्चरी पच्छाद को समर्पित की। उसके बाद रासू मांदर में आईटीआई का तोहफा व् छैला नेरिपूल ओछ्घाट सड़क के लिए 85 करोड़ रूपए स्वीकृत किए। इसके अतिरिक्त 18 करोड़ से राजगढ़ से चंदोल सड़क का निर्माण किया और दीदग से लानाचेता सड़क निर्माण भी लगभग 14 करोड़ से जारी है। सरकार ने राजगढ़ और सराहं दोनों जगह करोड़ो रूपए सड़को के लिए स्वीकृत किए और अभी हाल ही में दोनों जगह की 9 सड़कों के लिए 91 करोड़ रूपए पीएमजेएस वाई के तहत स्वीकृत कर सड़कों की दशा सुधारने में एक कदम और बढ़ाया है। यही नहीं इन पांच वर्षों में राजगढ़ व सराहं में अस्पताल का दर्जा 100 बिस्तर का किया है और सराहं के बाद राजगढ़ में भी बीएमओ कार्यालय खोला गया। आज पच्छाद विधानसभा क्षेत्र ऐसा विधानसभा क्षेत्र बन गया है, जहां दो एसडीएम कार्यालय, 4 कॉलेज, दो खंड विकास कार्यालय, लोक निर्माण व बिजली विभाग के दो मंडल, 3 आईटीआई व दो सब तहसीले हैं। राजगढ़ में जल शक्ती विभाग का मंडल भी भाजपा सरकार की दें है और इन सभी विकासात्मक कार्यो के लिए विधायक रीना कश्यप भी बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने क्षेत्र के लोगों को जनजातीय दर्जा प्रदान कर 55 वर्षों से चली आ रही एक बड़ी मांग पुरी की है और अन्य राज्यों की तरह हिमाचल में भी रिवाज बदलने जा रहा है और भाजपा फिर से सता हासिल करेगी। सुरेश कश्यप ने सोमवार को रीना कश्यप के समर्थन में नगर पंचायत क्षेत्र में डोर-टू-डोर प्रचार भी किया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन सोलन के अटल शिक्षा कुंज स्थित प्रसिद्धआईईसी विश्वविद्यालय में भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और 'लौहपुरुष' कहे जाने वाले सरदारवल्लभ भाई पटेल जी की 146वीं जन्म जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जिसमेंविश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्रों ने उत्साह के साथ भाग लिया।"सरदार पटेल - एकीकरण के वास्तुकार" विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रोंने निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी, चित्रकारी, पोस्टर, नाटक तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमआयोजित कर नवभारत निर्माण में सरदार पटेल के अतुलनीय सहयोग को याद किया। इस अवसर पर पंजाब विश्वविद्यालय के हिंदीविभाग से प्रो. अशोक कुमार और गवर्नमेंट कॉलेज कालका से एसोसिएट प्रो. वीरेंद्र अटवाल मुख्य वक्ता के रूप में सम्मिलित हुए। उन्होंने सरदार पटेल द्वारा राष्ट्रीयएकीकरण के विषय पर वक्तव्य दिया और छात्रों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की सीख दी। आईईसी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर (डॉ०) शमीम अहमद ने अपने संबोधन में सरदार पटेल को भारत की सभी रियासतों के भारतीयसंघ में शांतिपूर्ण एकीकरण और भारत के राजनीतिक एकीकरण के लिए याद किया और विश्वविद्यालयके सभी कर्मचारियों को इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी।
चमन शर्मा। आनी पुलिस थाना आनी के अंतर्गत निगान रानाबाग सड़क मार्ग पर दरोट नामक स्थान के पास एक कार अनियंत्रित होकर खेत में लुढ़कते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें चालक सहित सवार तीन अन्य व्यक्तियों में एक की मौके पर ही मौत हो गई। डीएसपी आनी रविन्द्र नेगी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शनिवार देर शाम को चार युवक कार नम्वर एचपी 35-7232 में बैठकर अपने अपने गंतव्य स्थानों की ओर जा रहे थे। इसी बीच शबाड़ से आगे गुजरते समय दरोट के पास कार चालक चंद्रेश कुमार गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख पाया और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क 100 मीटर नीचे खेतों में लुढ़कते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार चार युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। मृतक की पहचान संदीप कुमार पुत्र गोवर्धन निवासी ब्रहाबाग, डिगेढ़ के रूप में हुई है, जबकि घायलों में राम लाल,राकेश कुमार ,चालक चंद्रेश कुमार तीनों निवासी ओडीधार (कोठी) शामिल हैं। डीएसपी आनी रविन्द्र नेगी ने बताया कि पुलिस ने इस सम्बंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लिया है, जिसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है, जबकि भाजपा प्रत्याशी लोकेन्द्र कुमार ने भी घटना पर गहरा शोक प्रकट करते हुए परिजनों को सांत्वना दी है।
मनोज शर्मा। अर्की 28 अक्तूबर को बलेरा पंचायत के चडेरा गांव में जागृति युवा क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। इस प्रतियोगिता का आगाज मुख्यातिथि युवा बीडीसी सदस्य शशिकांत द्वारा किया गया व विशेष अतिथि डॉक्टर मोहित मौजूद रहे। प्रतियोगिता में कबड्डी का पहला मैच महादेव 7 बनाम महाकाल वारियर के बीच खेला गया, जिसमें बढोग पंचायत के स्वावा गांव की महाकाल वारियर विजेता बनी। इस खेल प्रतियोगिता के आयोजन के लिए शशिकांत ने जागृति युवा क्लब चडेरा को बधाई दी तथा भविष्य में भी खेल प्रतियोगिता करवाते रहने की अपील की। उन्होनें कहा कि युवाओं को खेल गतिविधियों में भाग लेना चाहिए व नशे से दूर रहना चाहिए, जिससे वे स्वस्थ व तंदरूस्त रहेंगे। आज खिलाडी़ राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में प्रतिस्पर्धा करके अपना भविष्य भी उज्जवल कर सकते हैं। इस प्रतियोगिता का आयोजन करवाने में क्लब प्रधान, प्रेम ठाकुर, मनेंद्र चंदेल, राकेश कुमार व हेमराज आदि सदस्यों का योगदान रहा।
छात्रा नंदिता का 44 किलो वर्ग में हुआ चयन नालागढ़ की बेटी ने चम्बा में बजाया अपने दम खम का डंका फर्स्ट वर्डिक्ट। नालागढ़ चंबा जिला में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-19 बालिका प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नालागढ़ की छात्राओं का दबदबा रहा। स्कूल के शारीरिक प्रवक्ता महेंद्र मेहता ने बताया कि छात्रा तनविंदर कौर ने 36 किलो भार भार वर्ग में जूडो में प्रथम स्थान और अंडर-17 मे 40 किलो भार वर्ग के कुशती में प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई। वहीं, अंडर-14 आयु वर्ग की मंडी के सरकाघाट में आयोजित प्रतियोगिता में कन्या स्कूल नालागढ़ की दो छात्राओं कुश्ती में भाग लिया। छात्रा नंदिता ने कुश्ती के 44 किलो भार वर्ग में प्रथम स्थान तथा प्रिया ने 40 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्य विपिन शर्मा ने दोनों छात्राओं का स्वागत किया।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन कुनिहार यूनिट के पूर्व प्रधान व महासचिव प्रेम राजपूत को कई वर्षों तक एसोसिएशन के लिए बेहतरीन सेवाएं देने के लिए कुनिहार यूनिट के प्रधान जगदीश सिंह, पदाधिकारी धनीराम तनवर, मनसाराम पाठक, प्रेम पंवर व डीएन परिहार ने उन्हें शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। यूनिट के प्रेस सचिव धनीराम तनवर ने बताया कि लगभग 40-45 साल पहले पूरे हिमाचल में पहली पेंशनर यूनिट कुनिहार में बनी थी। इससे पहले कोई भी पेंशनर यूनिट नही होती थी। उस समय प्रेम राजपुत ने महासचिव का कार्य संभाला था। इस पद पर कई वर्षों तक बेहतरीन सेवाएं दी तथा बाद में यूनिट के प्रधान पद पर भी इन्होंने कई वर्षों तक अपनी सेवाएं दी और यूनिट का बिस्तार कर पेंशनरों के हित मे कई सराहनीय कार्य किए।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन हिमाचल विधानसभा चुनाव के दृष्ठिगत प्रदेश कांग्रेस ने नई नियुक्ति की है, जिसमें सुशांत कपरेट को वरिष्ठ प्रवक्ता नियुक्ति किया है। सुंशात कपरेट कांग्रेस के तेज तर्रार युवा नेताओं में शुमार है। ऐसे में उन्हें चुनाव को देखते हुए वरिष्ट प्रवक्ता की अहम जिम्मेदारी दी गई है। कपरेट अधिवक्ता है और पूर्व में नगर शिमला के पार्षद भी रहे है। कपरेट एनएसयूआई से लेकर युवा कांगे्रस के विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें मीडिया पैनलिस्ट भी बनाया गया है। और वर्तमान में प्रदेश सचिव होने के साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का मीडिया भी देख रहे हैं और अब उन्हें प्रदेश कांग्रेस का वरिष्ठ प्रवक्ता बनाया गया है। इसके अलावा पुष्प राज शर्मा को उपाध्यक्ष, रोहित वत्स धामी को महासचिव, गीता राम ठाकुर, नीरज बक्शी, रवि चौहान, राजेश वर्मा, अजय आजाद, निहाल ठाकुर और चुन्नी लाल चौहान को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्त किया गया है। ये नियुक्तियां विधानसभा चुनाव तक प्रभावी मानी जाएगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन दिवाली रोशनी का त्योहार है जो पूरे भारत में विभिन्न क्षेत्रों में मनाया जाता है। 'दीपावली' नाम का शाब्दिक अर्थ है 'रोशनी की पंक्ति। छात्रों को दिवाली के महत्व को समझाने के लिए, साई इंटरनेशनल स्कूल ने आज स्कूल परिसर में एक उत्सव मनाया। शिक्षकों ने दीवाली के महत्व को समझाया, त्योहार आध्यात्मिक रूप से अंधेरे पर प्रकाश की जीत, अज्ञान पर ज्ञान की, बुराई पर अच्छाई और निराशा पर आशा की विजय का प्रतीक है।बच्चों ने दीयों को रंगों और चमक से सजाया। छात्राओं ने शिक्षकों के सहयोग से सुंदर रंगोली बनाई। बच्चों ने पेपर से लैंप और सुंदर तोरण बनाए। शिक्षकों और छात्रों दोनों ने पूरे उत्साह से दिवाली समारोह का आनंद लिया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर का दो दिवसीय 31वां वार्षिक उत्सव का आज समापन हाे गया। वार्षिक उत्सव-2022 के दो दिवसीय कार्यक्रमों की विभिन्न प्रस्तुतियां अति सुंदर, रचनात्मक, मनमोहक, साहसिक, अनुशासनात्मक एवं प्रेरणात्मक रहीं। समारोह के दूसरे दिन 21 अक्तूबर को बिग फील्ड ‘द अरीना’ में समारोह की अंतिम कड़ी का आयोजन किया गया। इस समारोह में परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा पदक, भारत के माननीय राष्ट्रपति के एडीसी और भारतीय सशस्त्र बलों के कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । 21 अक्तूबर को सबसे पहले मुख्यातिथि द्वारा विद्यालय के संत स्टेडियम, जिसे हाल ही में सजावटी ग्रास बिछाकर सुसज्जित किया गया है, का लोकार्पण भी किया गया। इसके पश्चात वे विद्यालय में लगी कला, शिल्प, फोटोग्राफी और रोबोटिक्स प्रदर्शनी का दौरा करके ‘संत सिंह मेमोरियल स्पोर्ट्स केंद्र’ को देखने गए। ठीक 11:30 बजे ‘द अरीना’ में कार्यक्रम प्रारंभ हुआ जिसमें 145 एनसीसी कैडेट्स ने विद्यालय ब्रास बैंड की धुनों पर कदम से कदम मिलाते हुए शानदार स्कूल परेड निकाली। इसके पश्चात विद्यालय के अपने स्टूडियो में फिल्माया विद्यालय के नवीन गीत का विमोचन हुआ। कार्यक्रमों की पंक्ति में अगली प्रस्तुति जिम्नास्टिक्स, स्कूल की वार्षिक उपलब्धियां, ब्रास बैंड आदि थीं। अंत में गरबा प्रस्तुत किया गया। नवरात्री के उपलक्ष्य में मं अंबा के मंदिर में सछिद्र घट में दीप ले जाने के क्रम में यह नृत्य होता है, जिसे ‘घाट दीप गर्भ’ का नाम दिया गया है।कालांतर में यही नाम ‘गरबा’ बन गया है। मुख्यातिथि नें अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि उनके सभीकार्यक्रमों व प्रयासों से उन्हें उनके स्कूल के दिन याद आ गए। परेड की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसी अभिभूति हुई जैसे वे किसी सशस्त्र सेना के समक्ष खड़े हों। विद्यालय के हैड ऑफ़ कल्चरल अफेयर्स मिस्टर विशाल गौरी नें जानकारी दी कि इस दो दिवसीय समारोह के लिए सभी विद्यार्थियों एवं अध्यापकों ने दिन-रात एक करके खूब तैयारियां की, जिससे यह भव्य एवं सफल समारोह प्रस्तुत किया जा सका। विद्यालय के कार्यकारी निदेशक कैप्टन एजे सिंह नें सभी उपस्थित अधिकारियों एवं अभिभावकों को धन्यवाद किया। समारोह समाप्त होने के पश्चात सभी नें दोपहर भोजन का आनंद लेकर दीपावली अवकाश हेतु प्रस्थान किया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल शामति सोलन में 35वां वार्षिक महोत्सव मनाया गया, जिसमें उच्च शिक्षा उपनिदेशक डॉ जगदीश चंद्र नेगी, अधीक्षक पीसी मस्ताना, एमआर डीएवी की प्रधानाचार्य मासूमा सिंघा व बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल (माल रोड) के अध्यक्ष बीना बक्शी मुख्यातिथि के रुप में उपस्थित रहे। समारोह का मूल विषय 'जीवन के असली नायक' रहा, जिसके अंतर्गत शैक्षणिक बहुत वार्षिक गतिविधियों के लिए विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त बीएल सोसायटी के अध्यक्ष अशोक शर्मा प्रबंध निदेशक अमित शर्मा व प्रबंध संचालक जसवीर सिंह भी उपस्थित रहे। अंत में स्कूल के प्रधानाचार्य कमलप्रीत कौर ने छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय में छात्रों के लिए 'पोट्लक पार्टी ' का आयोजन किया गया, जिसकी थीम थी- 'शेयरिंग इज़ केयरिं'। इस कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक सुनील गर्ग, दिनेश गर्ग, पीयूष गर्ग, प्रधानाचार्या लखविंदर कौर, उपप्रधानाचार्या सुनीता ठाकुर उपस्थित रहे। इस उपलक्ष्य पर सभी विद्यार्थियों ने कक्षा की सज्जा की और विद्यार्थियों ने घर से थीम के अनुसार लाए भिन्न-भिन्न व्यंजन कक्षा में मिल बांट-कर खाए। तत्पश्चात कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने तरह-तरह की प्रस्तुतियां दीं। सभी विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रबंधन कमेटी के सदस्यों द्वारा सभी के लिए उपहार तथा प्रीतिभोज का आयोजन किया गया, सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर अपना दो दिवसीय, 31वां वार्षिक उत्सव 20 व 21 अक्तूबर को मना रहा है। वार्षिक उत्सव-2022 के पहले दिन के कार्यक्रमों की सभी प्रस्तुतियां अति सुंदर, रचनात्मक, मनमोहक, साहसिक, अनुशासनात्मक एवं प्रेरणात्मक रहीं। आज प्रातः कालीन शो में मिस्टर भरत खेड़ा, आईएएस, जो कि हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण एवं सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान गृह सचिव मुख्यातिथि रहे। विद्यालय आने पर बिगुल की धुन, स्वागतम ट्यून पर उनका स्वागत किया गया। संयुक्त राज्य अमेरिका के विल्सन स्थित सैली बी हॉवर्ड सीनियर स्कूल के प्रिंसिपल मिस्टर रॉबर्ट ग्लैन रीव्स मुख्यातिथि रहे। उनके साथ बोर्ड ऑफ़ मेम्बर मिस गैरी ड्यू, एक्सचेंज प्रोग्राम ‘कल्चरल ब्रिजिज़’ के सदस्य मिस्टर रॉबर्ट गाईमन, सैली बी हॉवर्ड स्कूल के अस्सिस्टेंट डायरेक्टर संदीप अग्रवाल भी गैस्ट ऑफ़ ऑनर के रूप में उपस्थित रहे। मुख्यातिथि मिस्टर भरत खेड़ा विद्यालय पहुंचने पर सर्वप्रथम विद्यार्थियों द्वारा निर्मित कला एवं शिल्प कला, सॉफ्ट टॉयज आर्ट, स्टिचिंग, फोटोग्राफी, रोबोटिक्स तथा अन्य प्रदर्शनियां दिखाई गई। विद्यार्थियों द्वारा बनाई सभी सामग्रियों को मुख्यातिथि द्वारा ख़ूब सराहा गया। विद्यार्थियों के रोबोटिक्स वर्क को उन्होंने अतीव आधुनिक एप्रोच कहा। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को आधुनिकतम बदलावों से अवगत रखना एवं इनके विषय में उन्हें शिक्षित करने का यह अत्युत्तम एवं उत्कृष्ट उदाहरण है। स्टिचिंग में विद्यार्थियों द्वारा अनेक, खासकर वर्तमान चलन के डिजाइन्स वाली टी शर्ट्स को खूब पसंद किया। कला एवं शिल्पकला को निहारते हुई उनके मुंह से स्वतः निकल पड़ा कि वो किसी स्कूल में हैं या किसी आर्ट कॉलेज में। शिल्पकारी का ऐसा अत्युत्तम नमूना उन्होंने किसी और विद्यालय में नहीं देखा। विद्यालय के नवनिर्मित ‘संत सिंह ज्ञानी मैमोरियल स्पोर्ट्स सेंटर’ देखकर मुख्यातिथि ने अपनी 2002 की, तत्कालीन डीसी सोलन के रूप में विद्यालय आनें की यादें साझा कीं। उन्होंने अपने अभिभाषण में कहा कि कैप्टन ए जे सिंह ने उस समय जो अक्षय उनसे साझा किए थी, वे आज सभी चरितार्थ दृष्टिगोचर हो रहे हैं। विद्यार्थियों की अनेकानेक प्रस्तुतियों को देखकर उन्होंने चुटकी ली कि ऐसा कोई कार्य, ऐसी कोई कला है, जो पाइनग्रोव के विद्यार्थियों से छूटी है? 20 अक्तूबर के इस प्रातःकालीन रंगमंचीय कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा सिम्फनी ओर्केस्ट्रा, एवरेस्ट बेस केम्प एक्सपिडिशन, स्कूल वार्षिक रिपोर्ट, भारतीय संगीत के अथाह भंडार से मोती स्वरुप निकला शांति राग ‘किरवानी’ का धीमी व तेज़ ताल में वादन तथा रसिया और तराना बंदिशें, मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी के जीवन व विलक्षण सूझबूझ पर आधारित स्कूल प्ले 'खिचड़ी', भारतीय सैनिकों के जीवन व् ज़ज्बे को बयान करती, अनेकानेक साहसिक जाबांजीय करतबों वाली, अद्भुत नृत्य नाटिका तथा अनेक अन्य प्रस्तुतियां दी गई।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन सोलन के अटल शिक्षा कुञ्ज स्थित प्रसिद्ध आईईसी विश्वविद्यालय मे 17 से 19 अक्टूबर तक "वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता" का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आईईसी विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्रों सहित आसपास के स्कूलों और पोलटेक्निक कॉलेजों के लगभग 50 छात्रों ने भाग लिया। तीन दिन तक चली इस खेलकूद प्रतियोगिता में आईईसी विश्वविद्यालय द्वारा क्रिकेट, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, रनिंग, शॉट-पुट थ्रो, स्प्रिंट, लॉन्ग जम्प, हाई जम्प, शतरंज, कैरम, कबड्डी सहित कई अन्य इनडोर और आउटडोर प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। आईईसी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) शमीम अहमद ने अपने संबोधन में बच्चों के जीवन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला और इस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में लड़कियों की भागीदारी और बेहतर प्रदर्शन की विशेष तौर पर सराहना की। कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को कुलपति द्वारा पुरस्कार, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में आईईसी विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक, गैर-शिक्षक और अभिभावक, छात्रों का मनोबल बढ़ाने के लिए उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में छात्रों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन महाविद्यालय सोलन में छात्र संवाद का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यातिथि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर एवं उच्च शिक्षा परिषद के चेयरमैन सुनील कुमार गुप्ता, डेप्युटी कमिश्नर कृतिका कुलहरी एवं पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र शर्मा का स्वागत यूनिट लीडर और महाविद्यालय की प्रिंसिपल रीटा शर्मा द्वारा किया गया। उच्च शिक्षा परिषद के चेयरमैन सुनील कुमार गुप्ता ने छात्र संवाद की शुरुआत की एवं छात्रों के प्रश्नों का जवाब दिया एवं शिक्षा नीति के महत्व समझाए। सुनील के उपरांत राज्यपाल ने छात्रों से संवाद किया एवं अपने शिक्षा नीति के बारे में अपने विचार सांझा किए एवं आगे के जीवन के लिए भी प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में रोवर्स रेंजर्स ने राज्यपाल को स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के वाइस प्रिंसिपल डॉ. राजेंद्र वर्मा ने उपस्थित अतिथियों का धन्यवाद करते हुए रोवर रेंजर्स की भी सराहना की।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन पाइनग्रोव स्कूल, सूबाथू में विद्यालय का वार्षिक उत्सव आज 19 अक्तूबर को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर एक साथ मार्च करते हुए 110 विद्यार्थियों द्वारा परेड़ 40 छात्र व छात्राओं द्वारा जिम्नास्टिक 41 विद्यार्थियों द्वारा ब्रास बैंड, भारतीय शास्त्रीय और पाश्चात्य संगीत तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सराहनीय आयोजन किया गया। छात्र व छात्राओं द्वारा बनाई, कढ़ाई और सिलाई एवं हस्त-शिल्प कला की प्रदर्शनी देखते ही बनती थी। छात्र-छात्राओं ने विद्यालय ध्वज के साथ स्कूल बैंड पर ‘स्वागतम’ सारे “जहां से अच्छा” “विजय भारत” और “हम होंगे कामयाब” की धुनों पर उत्साह व जोश के साथ परेड की। भारतीय वेशभूषा में 57 विद्यार्थियों ने अलग-अलग समूह में नृत्य किया। शोंग पालजोर भूटिया के नेतृत्व में ब्रास बैंड की धुन पर ड्रिल करते हुए विद्यार्थियों ने बेस ड्रम, साइड ड्रम, 295 की धुन और अंग्रेजी धुन कंफील्डराव की प्रस्तुति पर सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। स्कूल के छात्रों ने एक लघु नाटिका “शहीदेआजम” प्रस्तुत की जिसमें बताया गया की संसार में लोकप्रियता पाने के लिए कुछ दिखाना जरुरी है, चाहते तो सभी हैं किंतु कोई विरला ही उन ऊंचाइयों तक पहुंच पाता है। अधिकत्तर लोग सांसारिक सुखों के कारण अपने लक्ष्य से भटक जाते हैं लेकिन ‘शहीद भगत सिंह’ उन विरलों में से एक था। आज के युवा वर्ग में निम्न वर्ग से बहुत सी भावनात्मक अपेक्षाओं के कारण उनमें मन में निराशा, अकेलेपन की भावना है, जो आज के परिवेश में स्वाभाविक है। बस ज़रूरत है तो एक दृढ़ इच्छाशक्ति एवं किसी अपने के साथ की। वहीं, स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट में विद्यालय की गत वर्ष की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया गया है कि विद्यालय प्रतिवर्ष उन्नति की ओर अग्रसर है। प्रणव शर्मा, शरण्या ठाकुर, विदूषी, कर्णवीर सिंह, इर्तिका परवेज, तान्शु गर्ग और निखार सुनेजा द्वारा विद्यालय की रिपोर्ट पढ़ी गई। वार्षिक रिपोर्ट में विद्यालय की विभिन्न उपलब्धियों तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन तथा शिक्षा व खेलों में सर्वोतम प्रदर्शन का वर्णन किया गया। लघु नाटिका के पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अर्धनारीश्वर नृत्य की प्रस्तुति करके सबका मन मोह लिया। पाइनग्रोव विद्यालय के वार्षिकोत्सव अवसर पर मुख्यातिथि मिस्टर ओंकार चंद शर्मा आईएएस जो कि हिमाचल प्रदेश सरकार में राजस्व तकनीकी शिक्षा एवं आदिवासी विकास विभाग के प्रमुख सचिव हैं। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने कहा कि विद्यालय ने अथक परिश्रम द्वारा अल्प समय में देश भर में नाम कमाया और अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ इस उत्सव की शोभा बढाते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि पाइनग्रोव स्कूल ने प्रत्येक गतिविधि पर ध्यान केंद्रित कर प्रदेश में एक विशेष संस्था के रूप में अपनी पहचान बना ली है एवं विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रशंसनीय कार्य कर रहा है। विद्यालय के वार्षिकोत्सव पर सुचारू रूप से की गई व्यवस्था और विभिन्न कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधकर्ता, स्टाफ, और छात्रों द्वारा किए गए कार्य की भी भरपूर प्रशंसा की।
पाइनग्रोव स्कूल, सूबाथू में विद्यालय का वार्षिक उत्सव 19 अक्तूबर 2022 को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर एक साथ मार्च करते हुए 110 विद्यार्थियों द्वारा परेड़ 40 छात्र व छात्राओं द्वारा जिम्नास्टिक 41 विद्यार्थियों द्वारा ब्रास बैंड, भारतीय शास्त्रीय और पाश्चात्य संगीत तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सराहनीय आयोजन किया गया। छात्र व छात्राओं द्वारा बनाई, कढ़ाई और सिलाई एवं हस्त-शिल्प कला की प्रदर्शनी देखते ही बनती थी। छात्र-छात्राओं ने विद्यालय ध्वज के साथ स्कूल बैंड पर ‘स्वागतम’ सारे “जहाँ से अच्छा” “विजय भारत” और “हम होंगे कामयाब” की धुनों पर उत्साह व जोश के साथ परेड की। भारतीय वेशभूषा में 57 विद्यार्थियों ने अलग-अलग समूह में नृत्य किया। शोंग पालजोर भूटिया के नेतृत्व में ब्रास बैंड की धुन पर ड्रिल करते हुए विद्यार्थियों ने बेस ड्रम, साइड ड्रम, 295 की धुन और अंग्रेजी धुन कंफील्डराव की प्रस्तुति पर सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। स्कूल के छात्रों ने एक लघु नाटिका “शहीदेआजम” प्रस्तुत की जिसमें बताया गया की संसार में लोकप्रियता पाने के लिए कुछ दिखाना जरुरी है, चाहते तो सभी हैं किंतु कोई विरला ही उन ऊँचाइयों तक पहुँच पाता है। अधिकत्तर लोग सांसारिक सुखों के कारण अपने लक्ष्य से भटक जाते हैं लेकिन ‘शहीद भगत सिंह’ उन विरलों में से एक था। आज के युवा वर्ग में निम्न वर्ग से बहुत सी भावनात्मक अपेक्षाओं के कारण उनमें मन में निराशा, अकेलेपन की भावना है जो आज के परिवेश में स्वाभाविक है। बस ज़रूरत है तो एक दृढ़ इच्छाशक्ति एवं किसी अपने के साथ की। वहीँ स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट में विद्यालय की गत वर्ष की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विद्यालय प्रतिवर्ष उन्नति की ओर अग्रसर है। प्रणव शर्मा, शरण्या ठाकुर, विदूषी, कर्णवीर सिंह, इर्तिका परवेज, तान्शु गर्ग और निखार सुनेजा द्वारा विद्यालय की रिपोर्ट पढ़ी गई। वार्षिक रिपोर्ट में विद्यालय की विभिन्न उपलब्धियों तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन तथा शिक्षा व खेलों में सर्वोतम प्रदर्शन का वर्णन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मिस्टर ओंकार चंद शर्मा आई ए एस जो कि हिमाचल प्रदेश सरकार में राजस्व तकनीकी शिक्षा एवं आदिवासी विकास विभाग के प्रमुख सचिव हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि विद्यालय ने अथक परिश्रम द्वारा अल्प समय में देश भर में नाम कमाया और अन्य गण-मान्य अतिथियों के साथ इस उत्सव की शोभा बढाते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि पाइनग्रोव स्कूल ने प्रत्येक गतिविधि पर ध्यान केंद्रित कर प्रदेश में एक विशेष संस्था के रूप में अपनी पहचान बना ली है एवं विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रशंसनीय कार्य कर रहा है। विद्यालय के वार्षिकोत्सव पर सुचारू रूप से की गई व्यवस्था और विभिन्न कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधकर्ता, स्टाफ, और छात्रों द्वारा किए गए कार्य की भी भरपूर प्रशंसा की।
फर्स्ट वर्डिक्ट। अर्की विधानसभा क्षेत्र अर्की के कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी संजय अवस्थी 21 अक्तूबर शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र भरेंगे। नामांकन भरने के उपरांत एक जनसभा शिव मंदिर अर्की में आयोजित की जाएगी। संजय अवस्थी 9:30 बजे अर्की कांग्रेस कार्यालय परिसर में अपने समर्थकों के साथ इकट्ठे होंगे। वहां से बाजे-गाजे के साथ उपमंडलाधिकारी अर्की के कार्यालय तक जाएंगे। वहां 10 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। संजय अवस्थी ने बताया कि उनके साथ इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता साथ जाएंगे। उन्होंने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि पिछले 8 माह के कार्यकाल के दौरान अर्की में जो विकास कार्यों हुए हैं, उसे अपनी जीत सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। संजय अवस्थी गत दिनों से ही चुनाव की तैयारी में जुटे हैं और वर्तमान में डोर-टू-डोर प्रचार कर रहे हैं। उनका मानना है कि चुनाव प्रचार के दौरान लोगों का उन्हें भरपूर सहयोग मिल रहा है। मंहगाई और बेरोजगारी से लोग काफी त्रस्त है और इस वर्ष अर्की के लोग बदलाव चाहते हैं। कांग्रेस पार्टी ने जो भी अपने चुनावी घोषणा पत्र में वादे किए हैं, उन्हें शत-प्रतिशत अपने विस क्षेत्र में लागू किया जाएगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन पाइनग्रोव स्कूल 19, 20 व 21 अक्तूबर को 31वां वार्षिक उत्सव मना रहा है। वार्षिक उत्सव पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू में 19 अक्तूबर और धर्मपुर में 20 व 21 अक्तूबर को मनाया जाएगा। पाइनग्रोव स्कूल, सूबाथू में 19 अक्तूबर को प्रातःकालीन समारोह विद्यालय के सभागार द गुलाब ऑडीटोरियम में मनाया जाएगा। इस समारोह के मुख्यातिथि मिस्टर ओंकार चंद शर्मा आईएएस जो कि हिमाचल प्रदेश सरकार में राजस्व तकनीकी शिक्षा एवं आदिवासी विकास विभाग के प्रमुख सचिव हैं। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा परेड, जिम्नास्टिक, बरस बैंड, भारतीय शास्तीय संगीत, अर्धनारीश्वर नृत्य, लघुनाटिका “शहीदेआजम”, हस्त शिल्प कला की प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर में 20 अक्तूबर को प्रातःकालीन समारोह विद्यालय के सभागार ‘द क्लोजियम’ में मनाया जाएगा। इसमें मुख्यतः कक्षा आठ तक के विद्यार्थी भाग लेंगे। प्रातःकालीन समारोह में मिस्टर भरत खेड़ा, आईएएस जो कि हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान गृह सचिव हैं, मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करके हम सभी को अनुगृहित करेंगे। 20 अक्तूबर को प्रातःकालीन रंगमंचीय कार्यक्रमों में विद्यार्थियों द्वारा सिम्फनी ओर्केस्ट्रा, एवरेस्ट बेस कैंप एक्सपिडिशन, स्कूल वार्षिक रिपोर्ट, इंडियन म्यूजिक, छत्रपति शिवाजी पर आधारित स्कूल प्ले, भारतीय सैनिकों के जीवन व ज़ज्बे पर आधारित स्कूल डांस तथा अनेक अन्य प्रस्तुतियां दी जाएंगी। 20 अक्तूबर को सायंकालीन उत्सव में संयुक्त राज्य अमेरिका के विल्सन स्थित सैली-बी हॉवर्ड स्कूल के सीनियर प्रिंसिपल मिस्टर रॉबर्ट ग्लैन रीव्स मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। सायंकालीन कार्यक्रम विद्यालय के संत स्टेडियम में रात की रोशनी में प्रस्तुतु किए जाएंगे। सायंकालीन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों द्वारा गीत-संगीत, रॉक-जैज़बैंड, जिमनास्टिक्स में चेअर वर्क और हॉर्स वर्क, पाइप बैंड, अल्ट्रा लाइट शो, पर्कशन इंस्ट्रुमेंटल, पाइप बैंड, राजस्थानी नृत्य एवं अनेक अन्य प्रस्तुतियां दर्शकों के विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। 21 अक्तूबर को बिग फील्ड ‘दि एरीना’ में समारोह की अंतिम कड़ी का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा पदक, भारत के राष्ट्रपति के एडीसीऔर भारतीय सशस्त्र बलों के कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरलहर पाल सिंह का मुख्यातिथि के रूप में हम सभी को सानिध्य प्राप्त होगा। भारतीय सुरक्षा बल के इतने बड़े ओहदे के व्यक्तित्व का मुख्यातिथि के रूप में आना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। 21 अक्तूबर कोसबसे पहले मुख्यातिथि विद्यालय के संत स्टेडियम, जिसे हाल ही में आर्टिफिशियल ग्रास बिछाकर सुसज्जित किया गया है का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात वे विद्यालय में लगी विभिन्न प्रदर्शनियों का भ्रमण करके ‘संत सिंह मेमोरियल स्पोर्ट्स केंद्र’ जाएंगे। इसके पश्चात ठीक 10 बजे ‘द अरीना’ में कार्यक्रम प्रारंभ हो जाएगा, जिसमें स्कूल परेड, विद्यालय का नवीन गीत, जिमनास्टिक्स, स्कूल की वार्षिक उपलब्धियां, ब्रास बैंड, गुजरातीनृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियां होंगी। समारोह समाप्त होने के पश्चात सभी के लिए दोपहर भोजन का प्रबंध रहेगा एवं तत्पश्चात सभी विद्यार्थी संबंधित अध्यापकों से अपने आउटपासलेकर दीपावली अवकाश हेतु प्रस्थान करेंगे।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार बीएल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के तीसरे दिन की शुरुवात प्रभात फेरी से की गई। प्रभात फेरी के उपरांत स्वयसेवकों द्वारा अनेक शारीरिक क्रियाएं की गई। उसके उपरांत एनएसएस स्वयसेवकों ने सुंदर–सुंदर किट लेआउट भी पेश किए। प्रभारी पूनम शर्मा ने बताया की स्वयंसेवकों को समय सारिणी के अनुसार कार्य व अनेक प्रकार की गतिविधियां करवाई जा रही है और विभिन विभागों से आए श्रोत व्यक्ति अपना ज्ञान सांझा कर रहे हैं। सभी एनएसएस स्वयसेवकों ने एनएसएस प्रभारी पूनम शर्मा के साथ विद्यालय परिसर व प्राचीन ठाकुर द्वारा मंदिर कुनिहार के परिसर की सफाई की। भोजन से पूर्व श्रोत व्यक्ति के रूप में पीटीए अध्यक्ष रतन तंवर, प्रभात कुमार जेई बिजली विभाग कुनिहार से श्रोत व्यक्ति के रूप में मौजूद रहे। श्रोत व्यक्ति रतन तंवर ने एनएसएस स्वयंसेवकों को उर्जा संरक्षण, ऊर्जा का उपयोग, टेक्नोलॉजी, इंजिनीरिंग से सबंधित जानकारी साझा की। श्रोत व्यक्ति के रूप में प्रभात कुमार ने भी सभी एनएसएस स्वयंसेवकों को बिजली के उत्पादन, प्रदुषण, बिजली का सदूपयोग आदि के बारे में ज्ञान सांझा किया व स्वयंसेवकों से अपील की है कि वह जीवनपर्यंत समाज व राष्ट्र की सेवा के प्रति तत्पर रहे। उन्होंने कहा की इस प्रकार के शिविरों जहां युवाओं में साथ काम करने की भावना जागृत होती है। वहीं, शारीरिक श्रम करने से युवा स्वस्थ रहता है। उन्होंने छात्रा एनएसएस स्वयंसेवकों को सशक्त बनने और अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। एनएसएस प्रभारी पूनम शर्मा और मुख्याध्यापिका सुषमा ने श्रोत व्यक्ति रतन तंवर, प्रभात कुमार को एनएसएस कैंप, बैच और समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मंच का संचालन करते हुए सुमन कुमारी ने श्रोत व्यक्ति रतन तंवर और प्रभात कुमार का इस शिविर में आने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। सांय काल में एनएसएस स्वयंसेवकों को प्रोजेक्टर के माध्यम से मानवाधिकार पर चलचित्र दिखाए गए और विषय पर चर्चा की गई व उसके उपरान्त स्वयसेवकों ने अपने अपने समूह में भाग लेकर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार जिला सोलन नंबरदार यूनियन की बैठक यूनियन प्रधान राजेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में तालाब मंदिर परिसर कुनिहार में आयोजित की गई। यूनियन अध्यक्ष ने बताया कि बैठक में सरकार द्वारा नंबरदारों के मानदेय की अधिसूचना जारी करने पर सरकार का धन्यवाद किया गया तथा उम्मीद जताई है कि शीघ्र ही नंबरदारों का मानदेय उन्हें मिल जाएगा। इसके अतिरिक्त नम्बरदारों की कई अन्य समस्याओं पर भी चर्चा कर अगली रणनीति बनाई गई। इस बैठक में यूनियन के जिला चेयरमैन भीम सिंह, सचिव प्रताप ठाकुर, खेमचंद, रणबीर सिंह, चमन सिंह, मदन सिं व श्रीराम आदि नंबरदारों ने भाग लिया।
पाइनग्रोव स्कूल सूबाथू में “अचीवर्स असेम्बली” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उन विद्यार्थियों को गोल्ड, प्लैटिनम, अचीवमेंट एवं डायमंड स्टार्स से सुसज्जित किया गया जो यूनिट-3 परीक्षा में इन स्टार्स के मापदंडों पर खरा उतरे थे। डायमंड स्टार प्राप्त करने के लिए किसी भी विद्यार्थी को सभी सहपाठियों से 80% एवं सभी सम्बंधित अध्यापकों, डोर्म मेट्रन्स, हाउस मास्टर्स/मिस्ट्रेसेस व शारीरिक अध्यापकों से भी इसी अनुपात में समर्थन को गुप्त वोट की प्रक्रिया के माध्यम से प्राप्त करना होता है। कक्षा से 80% वोट मिलने के पश्चात किसी भी अध्यापक, डोर्म मेट्रन्स, हाउस मास्टर्स/मिस्ट्रेसेस एवं शारीरिक अध्यापक द्वारा विपक्ष में वोट मिलने की स्थिति में पात्रता रद्द हो जाती है। अतः“डायमंड स्टार” प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की यही खूबी है कि वे कक्षा, खेल के मैदान, डोर्म, मैस तथा अन्य हर एक स्थान में अनुशासन, पढ़ाई, खेल, समाज सेवा, सहयोग, नियमितता, समयपालन तथा अन्य अनेक मापदंडों पर हर समय खरे उतरते हैं। अचीवर्स असेम्बली में प्रधानाचार्य पंकज शर्मा, प्रशासन अधिकारी रेणु शर्मा एवं गतिविधि प्रभारी गुरप्रीत सिंह भी उपस्थित रहे।
पाइनग्रोव स्कूल में संयुक्त राज्य अमेरिका के उत्तरी केरोलीना स्थित सैली बी हॉवर्ड स्कूल के सीनियर प्रिंसिपल रॉबर्ट ग्लैन रीव्स, बोर्ड मेम्बर ऑफ़ दि स्कूल मिस गैरी ड्यू , सैली बी हॉवर्ड स्कूल के अस्सिस्टेंट डायरेक्टर संदीप अगग्रवल एवं नीरज जैन अपने दो सप्ताह के दौरे पर हैं। मिस्टर रॉबर्ट ग्लैन रीव्स और मिस गैरी ड्यू के पाइनग्रोव स्कूल आने पर खासे उत्साहित हैं। इसी कड़ी में 11 अक्टूबर को हाई टी का आयोजन किया गया एवं पाइनग्रोव स्कूल के सभी प्रीफैक्ट्स नें इन विदेशी मेहमानों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की। साथ ही 12 अक्टूबर को रॉबर्ट ग्लैन रीव्स और गैरी ड्यू विद्यालय के सभागार में कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों से रूबरू हुए। इस दौरान विद्यार्थियों नें उनसे भारत एवं अमेरिका की सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं अन्य विविधताओं के विषय में अपनी जिज्ञासाएँ साझा कीं। सीनियर प्रिंसिपल नें यह भी कहा कि अगले शैक्षणिक सत्र में वे संयुक्त राज्य अमेरिका के उत्तरी केरोलीना स्थित सैली बी हॉवर्ड स्कूल के विद्यार्थियों को 2-3 महीनों के कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत पाइनग्रोव स्कूल भेजेंगे एवं यहाँ से भी विद्यार्थियों को अमेरिका में स्थित सैली बी हॉवर्ड स्कूल जाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने पाइनग्रोव स्कूल के आतिथ्य एवं विद्यार्थियों के अनुशासन की जमकर प्रशंसा की।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मपुर पंजाब पब्लिक स्कूल नाभा में अखिल भारतीय आईपीएससी साहित्यिक उत्सव 2022 का आयोजन किया गया। देशभर से कुल 13 विद्यालयों ने इसमें भाग लिया। पाइनग्रोव स्कूल के 10 विद्यार्थी भी अपने साहित्यिक कौशलों को प्रस्तुत करने गए। लिटरेरी फैस्ट 2022 प्रतियोगिता में जितने भी प्रतिभागी थे, सभी अपने-अपने विद्यालयों के भाषा पारंगत विद्यार्थी थे। सभी के सभी भावी भाषाविद, साहित्यिक मुकाबले में जूझते हुए अपनी विद्वता का लोहा मनवाने में जुटे। हमारे लिए हर्ष का विषय है कि देशभर से आए इन प्रतिभागियों को मात देते हुए पाइनग्रोव स्कूल नें द्वीभाषीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में विजय हासिल की। पाइनग्रोव स्कूल की कक्षा 12वीं, विज्ञान संकाय की हरसिमरन कौर को हिन्दी की सर्वश्रेष्ठ वक्ता का खिताब दिया गया, जबकि हिन्दी कविता वाचन प्रतियोगिता में पाइनग्रोव स्कूल के एकेश राव उपविजेता रहे। पाइनग्रोव स्कूल नें इन दोनों विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी।
सरली से बनोह सड़क का दिया जाए फिटनेस सर्टिफिकेट मनाेज शर्मा। अर्की अर्की क्षेत्र के युवा बीडीसी सदस्य व प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव शशिकांत 12 अक्तुबर को एसडीएम अर्की से मिले। उन्होंने बडोग पंचायत के स्वावा से सरोग लगभग 800 मीटर खड़ी पहाड़ी से निकली सड़क में बाहरी सुरक्षा पैरापिट न होने की वजह से वाहनों के लिए संभावित दुर्घटना का खतरा बताया। इस सड़क पर एल्युमिनियनम सुरक्षा पैरापिट लगाने के लिए उन्होंने एसडिएम को एक ज्ञापन दिया। शशिकांत ने प्रशासन को सरली से बनोह सड़क का फिटनेस सर्टिफिकेट पथ परिवहन निगम को जारी करने का ज्ञापन भी दिया, जिससे स्थानीय जनता की मांग पर इस रूट पर शिमला व सोलन से बस सेवा के लिए औपचारिकता पूरी की जा सके।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार बी एल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार के 16 होनहार मेधावी छात्रों को हिमाचल प्रदेश सरकार के सौजन्य से स्मार्ट फ़ोन बांटे गए। जानकारी देते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने बताया की बीएल स्कूल कुनिहार के 16 होनहार मेधावी बच्चों जिसमे सत्र 2020-21 से कक्षा दसवीं व जमा दो हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड मेरिट में आने वाले 16 छात्र अंश पाठक, तान्या, निखिल कुमार, समृति, कविता चौधरी, स्नेह, वैशाली, स्नेहा कालरा, प्रेरणा ठाकु, विनोद कुमा, मेघा वर्मा, भव्या कौंडल, मानसी, सौरभ, कृतिका व सिमरन को स्मार्ट फ़ोन प्राप्त हुए है। विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की इन सभी होनहार मेधावी छात्रों को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा उच्च उप-शिक्षा निदेशक सोलन के माध्यम से स्मार्ट फ़ोन वितरित किए गए हैं। स्मार्ट फ़ोन वितरण समारोह राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अर्की में आयोजित किया गया, जिसमें रतन सिंह पाल उपाध्यक्ष भाजपा पार्टी हिमाचल प्रदे, आशा परिहार जिला परिषद आदि ने अपने कर कमलों द्वारा स्मार्ट फ़ोन वितरित किए। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष इन सभी बच्चों व उनके अभिभावकों तथा उनके अध्यापकों को भी बधाई दी है और बताया की इस विद्यालय के बच्चे हर वर्ष मेरिट में आकर शिक्षा विभाग से अधिक से अधिक स्मार्ट फ़ोन और छात्रवृति हासिल करते हैं। विद्यालय प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाल, अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष रतन तंवर व सभी सदस्यों ने, विद्यालय मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा, विद्यालय छात्रवृति प्रभारी निर्मला देवी व समस्त अध्यापक वर्ग सभी स्मार्ट फ़ोन प्राप्त करने वाले छात्रों को बधाई दी।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल्लू से 1008.42 करोड़ के 183 विकास कार्यों के वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन और शिलान्यास किए। इनमें 360.96 करोड़ के विकास कार्यों के उद्घाटन और 647.46 करोड़ के विकास कार्यों के शिलान्यास शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले लगभग पांच वर्षों के दौरान राज्य के हर क्षेत्र का संतुलित और समान विकास सुनिश्चित किया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि आज उन्होंने 1008 करोड़ रुपये की 183 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने हमीरपुर जिले के लिए आज 20.40 करोड़ की 4 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और 33.82 करोड़ रुपये की 3 परियोजनाओं के शिलान्यास किए। जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्होंने कांगड़ा जिले के लिए आज 108.98 करोड़ की 28 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन किए और 225.35 करोड़ की 30 परियोजनाओं की आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सोलन जिला के तीन निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 1.33 करोड़ की एक विकासात्मक परियोजना का उद्घाटन और 18.45 करोड़ की 8 परियोजनाओं के शिलान्यास किए गए हैं। जय राम ठाकुर ने कहा कि ऊना जिला के लिए आज 39.69 करोड़ की 8 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और 30.28 करोड़ की 5 परियोजनाओं शिलान्यास किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला जिले के तीन निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उन्होंने 45.16 करोड़ की 7 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और 3.31 करोड़ की एक परियोजना का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि मंडी जिले के लिए 54.54 करोड़ की 15 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन किया और 108.32 करोड़ की 14 परियोजनाओं के शिलान्यास किए गए हैं। मुख्यमत्री ने कहा कि बिलासपुर जिले के लिए 56.61 करोड़ की 6 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और 101.88 करोड़ की 22 परियोजनाओं के शिलान्यास किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कुल्लू जिले के लिए 38.25 करोड़ की 10 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और 126.05 करोड़ की 21 परियोजनाओं के शिलान्यास किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत स्कूली विद्यार्थियों के लिए एक करोड़ की धनराशि हस्तांतरित की। उन्होंने कहा कि दस हजार स्कूली छात्रों को स्मार्टफोन भी प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान कुल्लू में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, विधायक सुरेन्द्र शौरी, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश सोनी, उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग मौजूद थे। जबकि, अन्य मंत्री और विधायक अपने-अपने स्थानों से इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
मनोज शर्मा । अर्की 11 अक्तुबर को विकास खंड कुनिहार के अतंर्गत साई पंचायत में ग्राम सभा की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत प्रधान हरीराम वर्मा द्वारा की गई। बैठक में उप प्रधान समेत वार्ड सदस्य व बीडीसी सदस्य शशिकांत भी मौजूद रहे। बैठक में लगभग 116 सदस्यों ने भाग लिया। 15 वें वित्त आयोग, मनरेगा विधवा व अपंग पेंशन तथा जल जीवन मिशन के अंतर्गत जनता द्वारा रखी गई मांगो पर चर्चा की गई व प्रस्ताव पारित किए गए।
पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर में “अचीवर्स असेम्बली” का आयोजन किया गया। अचीवर्स असेम्बली में उन विद्यार्थियों को गोल्ड, प्लैटिनम, अचीवमेंट एवं डायमंड स्टार्स से सुसज्जित किया गया, जो यूनिट-3 परीक्षा में इन स्टार्स के मापदंडों पर खरा उतरे है। विद्यालय के सोलह विद्यार्थियों को डायमंड स्टार से नवाज़ा गया। डायमंड स्टार प्राप्त करने के लिए किसी भी विद्यार्थी को सभी सहपाठियों से 80% एवं सभी सम्बंधित अध्यापकों, डोर्म मेट्रन्स, हाउस मास्टर्स/मिस्ट्रेसेस एवं शारीरिक अध्यापकों से भी इसी अनुपात में समर्थन को गुप्त वोट की प्रक्रिया के माध्यम से प्राप्त करना होता है। कक्षा से 80% वोट मिलने के पश्चात किसी भी अध्यापक, डोर्म मेट्रन्स, हाउस मास्टर्स/मिस्ट्रेसेस एवं शारीरिक अध्यापक द्वारा विपक्ष में वोट मिलने की स्थिति में पात्रता रद्द हो जाती है। अचीवर्स असेम्बली कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संजय चौहान, हैड एलीमेंट्री डॉ.किरण अत्री, हैड ऑफ़ कल्चरल अफेयर्स विशाल गौरी एवं हैड ऑफ़ पेस्टोरल केअर सुनील वर्मा उपस्थित रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट सड़कें जहां आम नागरिकों की सुविधा रेखाएं हैं। कई बार ऐसा घाव भी दे जाती हैं, जिसकी पीड़ा ताउम्र उठानी पड़ती है। सड़कों पर आए दिन प्राकृतिक कारणों से दुर्घटनाएं होना एक अलग बात है, लेकिन यदि सड़कों की खस्ता हालत दुर्घटनाओं को आमंत्रण देती हो, तो इसमें वाहन चालकों का क्या दोष। सड़कों की खस्ता हालत को सुधारने के सरकार के दावों में कितना दम है। यह दाड़लाघाट से गुजरने वाले राष्ट्रीय उच्च मार्ग 205 पर सहज ही देख सकते हैं। यह सड़क कम दिखती है, गड्ढों का मकड़जाल अधिक दिखती है, गड्ढों से वाहन को निकालना अत्यंत जोखिम भरा है। इन गड्ढों की हालत इतनी भयावह है कि इनसे बचकर चलते-चलते भी कई लोग बड़े हादसे का शिकार हो चुके हैं। ऐसे ही गड्ढे चमाकडी पुल के नजदीक, छामला, अंबुजा चौक, आईटीआई, नर्सरी झरना, बाघल होटल व चन्देल सर्विस सेंटर के मध्य वाहन चालकों को हादसे का शिकार बनाते रहते हैं व इन स्थानों पर हर समय हादसों का अंदेशा बना रहता है। स्थानीय लोगों में मदन शर्मा, दीपक ठाकुर, कमल ठाकुर व विनोद शर्मा ने कहा कि हैरानी की बात है कि आजकल मंत्री गण तथा बड़े-बड़े अधिकारी इसी मार्ग से गुजरते रहते हैं, लेकिन न मंत्रियों न अधिकारियों को सड़क की बदतर हालत देखकर भी आम नागरिकों की परवाह क्यों नहीं है। मदन शर्मा, दीपक ठाकुर, कमल ठाकुर व विनोद शर्मा ने इन गड्ढों को देखा तो उनसे रहा नहीं गया और सड़क पर गहरे गड्ढों को भरने निकल पड़े। इन्होंने दाड़लाघाट अम्बुजा चौक व आईटीआई के पास सहित अन्य स्थानों पर पड़े खतरनाक गड्ढे को पथरों से भर दिया, ताकि कोई बड़ा वाहन या दोपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त न हो सके। इन लोगों के अनुसार जब सरकार ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया, तो उन्होंने इस काम को अंजाम दिया, जिसकी सभी लोग प्रशंसा कर रहे हैं।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पहली बार हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सँभालने वाली है। इसकी शुरुआत 14 अक्टूबर को सोलन में रैली से की जाएगी। एक तरफ जहां भाजपा के दिग्गज लगातार प्रदेश में बने हुए है, वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में ये पहली विशाल रैली होने वाली है। अब प्रियंका के प्रचार से प्रदेश में कांग्रेस की परिस्थिति कैसे बदलेगी, ये देखना रोचक होगा। फिलवक्त प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि गांधी परिवार का हिमाचल से विशेष लगाव है। इस कारण विधानसभा चुनाव को लेकर हाईकमान इस बार सख्त भी है। दूसरा कारण यह भी बताया जा रहा है कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त हैं। उनका हिमाचल में प्रचार करने का अभी कोई कार्यक्रम तय नहीं है। वहीं सोनिया गांधी स्वास्थ्य कारणों से प्रचार व रैलियों में भाग नहीं ले रही हैं। यही कारण है कि प्रियंका को प्रचार का जिम्मा सौंपा गया है। बीते पांच राज्यों के चुनाव में प्रियंका गाँधी ने उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार का ज़िम्मा संभाला था। तब केंद्र की राजनीति में दूसरी बड़ी पार्टी की भूमिका निभाने वाली कांग्रेस राज्य में दो सीटों पर सिमट गई थी। पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने इस चुनाव के दौरान राज्य में पार्टी के पंजे को मज़बूती से संभाला और रोड शो और रैलियों के ज़रिए भीड़ भी बहुत जुटाई, लेकिन वो इसे वोटों में तब्दील करने में नाकामयाब रहीं थी। प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश चुनाव में 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' का नारा दिया था और 'महिला घोषणापत्र' या 'वीमेन्स मेनिफ़ेस्टो' जारी कर बताया था कि उनकी पार्टी की प्राथमिकता महिलाएं होंगी। साथ ही उन्होंने महिला सशक्तीकरण के लिए कई वायदे किए जिसमें प्रमुख था 40 फ़ीसद सीटों पर महिलाओं की उम्मीदवारी। अब हिमाचल में क्या कोई नया प्रचार का तरीका प्रियंका लेकर आती है या नहीं, इस पर भी सबकी निगाहें टिकी हुई है।
सड़कें जहां आम नागरिकों की सुविधा रेखाएं हैं तो कई बार ऐसा घाव भी दे जाती है जिसकी पीड़ा ताउम्र उठानी पड़ती है। सड़कों पर आए दिन प्राकृतिक कारणों से दुर्घटनाएं होना एक अलग बात है, लेकिन यदि सड़कों की खस्ताहालत दुर्घटनाओं को आमंत्रण देती हो तो इसमें वाहन चालकों का क्या दोष। सड़कों की खस्ता हालत को सुधारने के सरकार के दावों में कितना दम है, यह दाड़ला से गुजरने वाले राष्ट्रीय उच्च मार्ग 205 पर सहज ही देख सकते हैं। यह सड़क कम दिखती है, गड्ढों का मकड़जाल अधिक दिखती है, गड्ढों से वाहन को निकालना अत्यंत जोखिम भरा है। इन गड्ढों की हालत इतनी भयावह है कि इनसे बचकर चलते-चलते भी कई लोग बड़े हादसे का शिकार हो चुके हैं। ऐसे ही गड्ढे चमाकडी पुल के नजदीक, छामला, अम्बुजा चौक, आईटीआई, नर्सरी झरना, बाघल होटल व चन्देल सर्विस सेंटर के मध्य वाहन चालकों को हादसे का शिकार बनाते रहते हैं व इन स्थानों पर हर समय हादसों का अंदेशा बना रहता है। स्थानीय लोगों में मदन शर्मा, दीपक ठाकुर, कमल ठाकुर, विनोद शर्मा ने कहा कि हैरानी की बात है कि आजकल मंत्री गण तथा बड़े बड़े अधिकारी इसी मार्ग से गुजरते रहते हैं लेकिन न मंत्रियों न अधिकारियों को सड़क की बदतर हालत की कोई परवाह है और न ही आम नागरिकों की कोई परवाह है। मदन शर्मा, दीपक ठाकुर, कमल ठाकुर व विनोद शर्मा ने इन गड्ढों को देखा तो उनसे रहा नही गया और सड़क पर गहरे गड्ढों को भरने निकल पड़े, इन्होंने दाड़लाघाट अम्बुजा चौक व आईटीआई के पास सहित अन्य स्थानों पर पड़े खतरनाक गड्ढे को पथरों से भर दिया, ताकि कोई बड़ा वाहन या दोपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त न हो सके। इन लोगों के अनुसार जब सरकार ने इस तरफ कोई ध्यान नही दिया तो उन्होंने इस काम को अंजाम दिया जिसकी सभी लोग प्रशंसा कर रहे हैं।
भाजपा सह प्रभारी हिमाचल प्रदेश संजय टंडन ने सोलन में विभिन्न बैठकों में भाग लेते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता अपने ही घर में बंद हैं, जबकि दूसरी तरफ भाजपा मैदान में है और आम जनता के सीधे संपर्क में है। कांग्रेस पार्टी अपने पार्टी के आंतरिक मामलों में फंसी हुई है, भाजपा अपना आउटरीच कार्यक्रम सफलतापूर्वक चला रही है। भाजपा पार्टी के नेताओं के पूर्व के दौरे सफल रहे हैं और कार्यक्रमों में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पूरे हिमाचल के दौरे पर हैं, जहां उन्हें आम जनता का जबरदस्त प्रतिसाद मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिलासपुर दौरा भी पूरी तरह सफल रहा, जहां रैली में एक लाख पचास हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। भाजपा की रैलियों के प्रति आम जनता की प्रतिक्रिया से कांग्रेस बिखर गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक विभाजित सदन है और वे राजनीतिक मोर्चे पर कभी एक साथ नहीं आ सकते। कांग्रेस पार्टी सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगा रही है और उनके आरोप जनता की नजरों में कहीं नहीं हैं। कांग्रेस नेताओं के बयान उनके डर को जाहिर करते हैं, वे भाजपा के मजबूत नेतृत्व से डरे हुए हैं। हिमाचल में डबल इंजन की सरकार अच्छा काम कर रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा राज्यव्यापी दौरे पर हैं जहां वे विभिन्न सभाओं में भाग ले रहे हैं, जनता के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का जुड़ाव अद्भुत है। भाजपा कार्यकर्ता आगामी आम चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं और भाजपा बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसने सभी सरकारी एजेंसियों को अपना काम करने की खुली छूट दी है जो पूरी तरह से स्वतंत्र है। यह कांग्रेस का युग था जब वे सरकारी एजेंसियों को अपने हित में इस्तेमाल करते थे लेकिन समय बदल गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में सभी एजेंसियों को देश हित में काम करने की खुली छूट दी है। कांग्रेस के पास सरकार के खिलाफ बोलने के लिए कुछ नहीं है, यही वजह है कि कांग्रेस भाजपा सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगा रही है।


















































