मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट शिव मंदिर दाड़लाघाट के सभागार में शारदा संगीत कला केंद्र दाड़लाघाट की ओर से शास्त्रीय संगीत सम्मलेन 2022 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त व वर्तमान में न्यूजीलैंड में भारतीय संगीत के प्रसारक सुखदेव मधुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।सम्मलेन में पंजाब घराना के तबला संयोजक एवं तबला प्रशिक्षण के उत्कृष्ट शिक्षक कश्मीरी लाल व अमर देव अंगरिस विशिष्ट अतिथि रहे।कार्यक्रम का आगाज अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान छोटे प्रशिक्षु कलाकारों ने गुरु वंदना व हनुमान चालीसा का पाठ कर सभागार में मौजूद श्रोताओं को तालियों की बौछार करने पर मजबूर कर दिया। शारदा संगीत कला केंद्र दाड़लाघाट के संचालक टेक चंद करड़ ने अथितियों को स्मृति चिन्ह व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। टेक चंद करड़ ने बताया कि कार्यक्रम में प्रस्तुत तबला वादन, गजल व भजन गायन कार्यक्रम को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। मंच संचालक केशव वशिष्ठ ने बताया कि सम्मलेन के मुख्यातिथि सुखदेव मधुर 1970-80 के दशक में भी दाड़लाघाट में अपने मधुर संगीत व धार्मिक कार्यक्रमों से यहां के लोगों के दिलों में वास करते थे, अब मधुर अपने शिष्यों से मिलने सात समुंदर पार से इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए काफी अरसे बाद दाड़लाघाट पहुंचे हैं। मधुर व उनके पुत्र बसंत को दाड़लाघाट के शिव मंदिर में आयोजित शारदा संगीत सम्मलेन-2022 में उनके अजीज तथा प्रियजन मिलने आए व गुरु शिष्य की परंपरा को निभाते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि रामलीला या अन्य कोई सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सभी ने शारदा संगीत सम्मेलन-2022 में दशकों पुरानी याद को शिव देवालय में ताजा कर आनंदमयी महसूस किया। इस दौरान शिव मंदिर दाड़लाघाट में आयोजित तबला वादन व हारमोनियम वादन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संगीत के क्षेत्र में नाम कर चुके पंडित कश्मीरी लाल, बसंत मधुर, निखिल व राजेश की तबले पर जुगलबंदी ने दाड़लाघाट में बीते दशकों से सोशल मीडिया के माध्यम से देख रहे ग्रामीणों को संगीत सम्मलेन शिव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में आनंदमय वातावरण बना दिया। जब सुखदेव मधुर ने स्थानीय नृत्य कलाकार स्वर्गीय मेला राम को स्मरण करते हुए अपनी मधुर आवाज में 'मधुबन में राधिका नाचे रे' गाया, तो लोग पुरानी यादों को ताजा कर भाव विभोर हो गए। उन्होंने सांसारिक सुख दुख को लेकर गहन अर्थ वाली गजल को पेश किया। वहीं, इन्होंने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर दशकों पुरानी याद को अपने व्याख्यान के माध्यम से ताज़ा कर सभी को पुराने समय की याद व जीवन को अनुकूल वातावरण में जीने का आह्वान किया। इस अवसर पर अमर देव अंगरिस, बसंत मधुर, पूर्व उपप्रधान राजेश गुप्ता, धनी राम चौधरी, केशव वशिष्ठ, भीम सोनी, धनपत चंदेल, बालकराम शर्मा, सीमा शुक्ला, संगीता शर्मा, संचालक टेक चन्द करड़, प्रेम केशव, जय सिंह ठाकुर, बली राम शर्मा, नरेश गौतम, प्रकाश गौतम व कुशल गौतम सहित अन्य मौजूद रहे।
रंजीत ठाकुर । कुनिहार बीएल स्कूल कुनिहार में क्षेत्र के विद्यालयों के 136 एनसीसी कैडेटों के द्वारा एनसीसी A प्रमाण पत्र के लिए परीक्षा दी गई। जानकारी देते हुए ऐएनओ अमर देव ने बताया की इस परीक्षा का आयोजन प्रथम छात्र वाहिनी सोलन हिमाचल प्रदेश के कमांडिंग आफिसर के मार्ग दर्शन से किया गया। उन्होंने बताया की इस परीक्षा को छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार, ममलीग, भुमती, नवोदय विद्यालय बनिया देवी कुनिहार और बीएल स्कूल कुनिहार के द्वीतीय वर्ष के 136 एनसीसी केडेट्स ने यह परीक्षा दी। इस परीक्षा के संचालन के लिए प्रथम छात्र वाहिनी सोलन से आये पी आई स्टाफ नायब सूबेदार जोगिंद्र सिंह व अन्य विद्यालयों से ऐएनओ नरेंद्र ठाकुर, ऐएनओ कमलेश चौहान, ऐएनओ चंद्रमणि महंत, ऐएनओ हितेंदर सिंह व ऐएनओ अमर देव मौजूद रहे। नायब सूबेदार जोगिंद्र सिंह द्वारा परीक्षा के उपरांत सभी एनसीसी कैडेट्स का परेड, ड्रिल, शस्त्र और निपुणता का व्यवहारिक परीक्षण भी किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने बताया की एनसीसी “A” प्रमाण पत्र का अपना महत्व है और इस प्रमाण पत्र को प्राप्त कर बच्चों को आर्मी, पुलिस में मुख्य मौका दिया जाता है। विद्यालय अध्यक्ष ने सभी परीक्षा देने वाले कैडेट्स को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाल, मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा व सभी अध्यापक वर्ग ने भी सभी एनसीसी कैडेट्स को इस परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में आगामी 3 व 4 दिसंबर को होने वाली नेशनल कराटे चैंपियनशिप में रूट्स कंट्री स्कूल बाघी के 5 छात्र राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। हाल ही में जुलाई महीने में बैजनाथ में हुई राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में भी रूट्स कंट्री स्कूल बाघी के इन 5 (नक्ष नेगी, साहिल, सम्पन्न वजिर, भविशा सिंघल व अयंतिका चाैहान) छात्रों ने गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। रूट्स कंट्री स्कूल के प्रबंधक सुनील रोहटा ने इस उपलब्धि के लिए स्कूल कराटे कोच अनिल जीसटा को इस चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं दी तथा साथ ही हर तरह की चुनौतियों का सामना करने का सहस देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।
सोलन बीएल सेंट्रल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल शामती में सत्र 2023-24 के लिए एडमिशन शुरू हो गई है। स्कूल की प्रधानाचार्य ने इस बात की जानकारी दी। स्कूल में नर्सरी से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थी एडमिशन ले सकते है। स्कूल में बच्चों को हॉस्टल की सुविधा भी मिलेगी। साथ भी उन्होंने कहा कि बीएल सेंट्रल स्कूल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत रहता है। शिक्षा के साथ साथ स्कूल के छात्रों के लिए अन्य गतिविधियों का आयोजन भी किया जाता है। बीएल सेंट्रल स्कूल का परिणाम हर वर्ष शत प्रतिशत रहता है। गौरतलब है कि स्कूल के छात्रों ने प्रदेशभर में स्कूल का नाम रोशन किया है। अधिक जानकरी के लिए 94180-29445 इस नंबर पर सम्पर्क कर सकते है।
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में अब लंपी वायरस का प्रकोप कम होने लगा है और इसे पूरी खत्म करने के लिए पशुपालन विभाग अब बॉर्डर एरिया में सभी पशुओं की कारपेट वैक्सीन करेगा। सोलन जिले में पंजाब-हरियाणा से लगते एरिया में करीब एक लाख पशुओं को वैक्सीन लगाने का टारगेट है। इस एरिया के सभी गौवंशों और भैसों को वैक्सीन लगाई जाएगी। जिले में अब तक लंपी से 1625 पशुओं की जान गई है। सोलन जिला में अगस्त-सितंबर में लंपी वायरस का कहर बरपाया था। रोजाना करीब 500 मामले सामने आए और 30 पशुओं की मौत हुई है। और अब मामलो में कमी को देखते हुए पशुपालन विभाग ने पशुओं को वैक्सीन लगाने का अभियान चलाया। अब रोजाना 12 से 25 के बीच लंपी के मामले मिल रहे है। इस योजना के तहत चरणबद्ध तरीके से पशुओं को वैक्सीन लगाई जाएगी। पशुपालन विभाग के उपनिदेशक भारत भूषण ने कहा कि लंपी वायरस से किसानों को बेहद नुकसान हुआ था और भारी संख्या में पशुओं की मृत्यु हुई है। इसलिए अब किसी भी पशु को बगैर वैक्सीन के नहीं छोड़ा जाएगा। यह कदम इसलिए उठाया जा रहा है, ताकि पहले की तरह अगर वायरस दोबारा फिर आता है तो किसानों को पशुधन की हानि न हो।
अब राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का करेगी प्रतिनिधित्व रंजीत ठाकुर। कुनिहार बी एल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार की छात्रा गुंजन ठाकुर व दिशिता शर्मा राष्ट्रीय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। जानकारी देते हुए विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया की हमें बड़े गर्व की बात है की गुंजन ठाकुर ने बिलासपुर में 26 नवंबर से 29 नवंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता के डिसकस थ्रो और शॉट पुट में पहला स्थान प्राप्त कर दो गोल्ड मैडल सोलन जिला के नाम किए, जिससे गुंजन का चयन राष्ट्रीय स्तर की खेलकूद स्पर्धा के लिए हुआ है। साथ ही राज्य स्तरीय अंडर-14 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता 26 नवंबर से 29 नवंबर तक धर्मशाला में आयोजित हुई, जिसमें विद्यालय की दिशिता शर्मा ने भी शॉटपुट में पहला स्थान प्राप्त कर सोलन जिला व विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया की इस स्पर्धा के लिए उच्चतर शिक्षा निदेशक हिमाचल प्रदेश व प्रारंभिक शिक्षा निदेशक हिमाचल प्रदेश के मार्ग दर्शन से आयोजित राज्य सतरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यालय की गुंजन ठाकुर और दिशिता शर्मा ने अपना परचम लहराया है।
सोलन जिला के नालागढ़ में राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय में विश्वविद्यालय की ओर से 29-30 नवंबर को खो-खो महिला वर्ग अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता होने जा रही है। प्रतियोगिता में लगभग 15 से अधिक महाविद्यालयों की टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता के लिए विश्वविद्यालय द्वारा अधिकारियों और ऑब्जर्वर्स की टीमें नियुक्त की गई है। वहीं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पवन कुमार सलारिया ने जानकारी दी की प्रतियोगिता के आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है खिलाड़ियों और टीम प्रभारियों के रुकने के अतिरिक्त अन्य व्यवस्थाएं भी पूरी कर ली गई है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन सोलन महाविद्यालय की एसएफआई द्वारा प्रचार्या को आज ज्ञापन सौंपा गया। यह का ज्ञापन छात्रों की मांगों को लेकर दिया गया। एसएफआई का मानना है कि महाविद्यालय के अंदर परीक्षा आने में कुछ ही समय बाकी है और लाइब्रेरी खुली न होने की वजह से छात्रों को पढ़ने में कठिनाई आती है। इसलिए एसएफआई मांग करती है कि लाइब्रेरी को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक सुचारू रूप से खोला जाए। इसी के साथ साथ ठंड बड़ने के बावजूद भी लाइब्रेरी में किसी भी तरह के हीटिंग सिस्टम कि सुविधा नहीं दी गई है। इसलिए एसएफआई द्वारा मांग की गई है कि लाइब्रेरी के अंदर सेंटर हीटिंग सिस्टम लगाया जाए। एसएफआई का मानना है कि सोलन महाविद्यालय को बने हुए 60 साल से ज्यादा का समय हो गया है। जिला हेड क्वार्टर पर महाविद्यालय होने के बावजूद भी यहां पर न तो अभी तक छात्रों के लिए के पार्किंग की व्यवस्था है और न ही यहां पर अभी कॉमर्स ब्लॉक और सभागार का निर्माण किया गया है। एसएफआई मांग करती है कि जल्द से जल्द महाविद्यालय के अंदर पार्किंग व बीकॉम ब्लॉक और सभागार का निर्माण जल्द से जल्द करें। महाविद्यालय के अंदर पानी कि न तो सुचारू रूप से व्यवस्था है और कूलर भी बंद पड़े हुए हैं। एसएफआई मांग करती है कि महाविद्यालय में पीने की पानी की सुचारू रूप से व्यवस्था की जाए। एसएफआई ने प्रचार्या से अपील की है कि आप इन मांगों को जल्द से जल्द पूरा करें। इस मौके पर राहुल, शिवानी, संजय श्रेया, रिशु, अंकित, रोहित, रितिक, सनी, तरुण, गुंजन, अंकिता, पारुल, अनु व सिमरन सहित 25 छात्र शामिल रहे।
** मुश्किल हो सकती है भाजपा और आप की राह 'प्रदेश का मुख्यमंत्री कैसा हो, सुक्खू भाई जैसा हो' ,चुनाव प्रचार के दौरान नादौन विधानसभा क्षेत्र में ये नारा खूब बुलंद रहा। इस बार सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समर्थक उन्हें भावी मुख्यमंत्री के तौर पर देख रहे है। नादौन में जहाँ भी सुक्खू प्रचार के लिए पहुंचे, समर्थक ये ही नारा दोहराते दिखे। इस बार कांग्रेस ने बेशक सामूहिक नेतृत्व में और बगैर सीएम फेस के चुनाव लड़ा है ,लेकिन इसमें कोई संशय नहीं है कि यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है और नादौन विधानसभा सीट से सुखविंद्र सिंह सुक्खू चुनाव जीत कर आते है तो मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में सुक्खू का दावा बेहद मजबूत है। नादौन की सियासी फ़िज़ाओं में सुगबुगाहट तेज़ है कि मुमकिन है इस बार नादौन विधानसभा क्षेत्र को मुख्यमंत्री मिल जाएँ। ऐसे में जाहिर है इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि भावी सीएम फैक्टर का लाभ इस चुनाव में सुक्खू को मिला हो। नादौन के इतिहास की बात करें तो नादौन विधाभसभा सीट यूँ तो कांग्रेस का गढ़ रही है। यहां से नारायण चंद पराशर तीन बार विधायक रहे। नारायण चंद पराशर के बाद सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस सीट पर राज किया है। 2003 से अब तक सुखविंद्र सिंह सुक्खू नादौन सीट पर तीन बार जीत चुके है, हालांकि 2012 के विधानसभा चुनाव में सुक्खू को 6750 मतों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। पर फिर 2017 में सुक्खू ने जीत हासिल की। कांग्रेस में सुक्खू के अलावा कभी कोई अन्य चेहरा विकल्प के तौर पर नहीं उभरा। इस बीच भाजपा की बात करे तो एक बार फिर विजय अग्निहोत्री मैदान में है। अग्निहोत्री एक दफा सुक्खू को पटकनी भी दे चुके है और इस बार फिर मैदान में डटे हुए है। नादौन में भाजपा के लिए ऐसा भी कहा जाता है कि अगर यहां भाजपा एकजुट हो जाए तो शायद कांग्रेस की राह इतनी आसान न हो। अब भाजपा एकजुट है या नहीं ये तो आने वाला समय ही बताएगा। वहीँ इस बार आम आदमी पार्टी ने नादौन के सियासी समीकरण ज़रूर बदले है। दरअसल इस बार आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी शैंकी ठुकराल ने पुरे दमखम के साथ चुनाव लड़ा है। अब देखना ये होगा कि शैंकी किसके वोट बैंक में कितनी सेंध लगाते है। नादौन में फिलवक्त सुक्खू जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त है। सुक्खू ने भावी सीएम के टैग के साथ चुनाव लड़ा है। ऐसे में जाहिर है इसका लाभ भी उन्हें मिलता दिख रहा है। बहरहाल, जनादेश ईवीएम में कैद है और सभी अपनी -अपनी जीत का दावा कर रहे है।
रिश्ते-नाते अपनी जगह है और सियासत अपनी जगह। कुछ ऐसा ही सूरत ए हाल सोलन सदर सीट का है। यहां चुनावी दंगल में इस बार भी ससुर दामाद आमने सामने है। कांग्रेस से डॉ कर्नल धनीराम शांडिल और भाजपा से डॉ राजेश कश्यप मैदान में है। गौरतलब है कि 2017 में भी मुख्य मुकाबला ससुर-दामाद के बीच ही देखने को मिला था तब ससुर ने दामाद को पटखनी दे कर जीत हासिल की थी जबकि इस बार दामाद जीत को लेकर आश्वस्त दिख रहे है। खैर जीत का ताज किसके सर सजता है ये तो नतीजे आने के बाद ही पता लगेगा। बहरहाल सोलन में इस बार कड़ा मुकाबला तय है। सोलन का इतिहास भी बेहद रोचक रहा है। वर्ष 2000 में सोलन विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव हुआ था। तब अप्रत्याशित तौर पर पूर्व मंत्री महेंद्र नाथ सोफत का टिकट काट कर भाजपा ने डॉ राजीव बिंदल को टिकट दिया था, और पहली बार बिंदल विधायक बने थे। इसके बाद डॉ बिंदल ने 2003 और 2007 में भी जीत दर्ज की। 2007 से 2012 तक बिंदल मंत्री भी रहे और सोलन की राजनीति में उनका खूब डंका बजा। लेकिन 2012 में सोलन सीट आरक्षित हो गई तो डॉ राजीव बिंदल नाहन चले गए। इसके बाद से सोलन में भाजपा दो चुनाव हार चुकी है और दोनों बार कांग्रेस के कर्नल धनीराम शांडिल विधायक बने। 2012 में उन्होंने भाजपा की कुमारी शीला को हराया, तो 2017 में अपने दामाद और भाजपा उम्मीदवार डॉ राजेश कश्यप को। इस बार फिर ससुर- दामाद में मुकाबला हुआ है और कांटे की टक्कर में कुछ भी मुमकिन है। यूं तो सोलन भाजपा में गुट विशेष और डॉ राजेश कश्यप के बीच के मतभेद जगजाहिर है, लेकिन इस बार बाहरी तौर पर पार्टी एकजुट दिखी है। अब अगर ज्यादा भीतरघात नहीं हुआ है तो भाजपा यहाँ जीत का सूखा समाप्त कर सकती है। यहाँ डॉ राजेश कश्यप के लगातार पांच साल फील्ड में सक्रिय रहने का लाभ भी भाजपा को मिल सकता है। उधर कांग्रेस की बात करे तो लगातार दो चुनाव जीतने के बाद कर्नल शांडिल इस बार जीत की हैट्रिक लगाने की तैयारी में है। ओपीएस और कर्नल की क्लीन इमेज के बूते पार्टी फिर जीत को लेकर आश्वस्त है।
**दून में हमेशा हाई रहता है सियासी पारा, इस बार का भी नजदीकी मुकाबला मैदानी और पहाड़ी इलाकों में बटी दून विधानसभा सीट पर हमेशा सियासी पारा हाई ही रहा है। ये ऐसी सीट है जहाँ अक्सर चुनावी मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच ही होता रहा है। इस बार भी समीकरण कुछ ऐसे ही दिखे है। यहां भाजपा से वर्तमान विधायक परमजीत सिंह पम्मी और कांग्रेस के राम कुमार चौधरी आमने-सामने है। बीते तीन दशक में दून विधानसभा सीट की राजनीति बेहद दिलचस्प रही है। 1990 की शांता लहर में जनता दल के टिकट पर चौधरी लज्जा राम विधायक चुन कर आये थे। पर 1993 आते -आते चौधरी लज्जा राम ने पार्टी बदल ली और कांग्रेस का हाथ थाम लिया। इसके बाद 1993, 1998 और 2003 के विधानसभा चुनाव में चौधरी लज्जा राम यहाँ से विधायक रहे। पर इसके बाद से दून में हर बार बदलाव हुआ है। 2007 के चुनाव में चौधरी लज्जा राम को भाजपा की विनोद चंदेल ने परास्त कर इस सीट पर पहली बार कमल खिलाया। फिर आया 2012 का बेहद रोचक चुनाव। कांग्रेस ने चौधरी लज्जा राम के पुत्र राम कुमार चौधरी को मैदान में उतारा, तो वहीँ भाजपा ने विनोद चंदेल को ही टिकट थमाया। इस मुकाबले में जीत राम कुमार चौधरी की हुई, पर दिलचस्प बात ये रही कि भाजपा चौथे पायदान पर रही। दरअसल, कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों से बागी उम्मीदवार भी मैदान में थे। भाजपा के बागी दर्शन सिंह जहाँ 11 हज़ार से अधिक वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे, तो कांग्रेस के बागी परमजीत सिंह पम्मी भी 10 हज़ार से ज्यादा वोट ले गए और तीसरे स्थान पर रहे। इस बीच अगला चुनाव आते -आते समीकरण बदल गए। राम कुमार के रहते परमजीत सिंह पम्मी को कांग्रेस में भविष्य नहीं दिख रहा था, सो पम्मी ने भाजपा का दामन थाम लिया। जैसा अपेक्षित था 2017 में भाजपा ने पम्मी को मैदान में उतारा और कांग्रेस से एक बार फिर राम कुमार चौधरी मैदान में थे। इस मुकाबले में पम्मी ने जीत दर्ज की। अब फिर दून में ये दोनों आमने -सामने है। ये है वर्तमान स्थिति : मौजूदा चुनाव की बात करें तो मुख्य मुकाबला एक बार फिर राम कुमार चौधरी और परमजीत पम्मी के बीच दिख रहा है। पर इस बार पम्मी की राह कुछ मुश्किल जरूर हो सकती है। दरअसल इस क्षेत्र में भाजपा का एक खेमा पम्मी के खिलाफ दिखता रहा है। हालांकि पार्टी में बगावत तो नहीं हुई लेकिन भीतरघात की संभावना को खारिज नहीं किया जा सकता है। उधर कांग्रेस के राम कुमार चौधरी करीब एक साल पहले से ही चुनावी मूड में दिखे है जिसका लाभ उन्हें मिल सकता है। इसके अलावा एंटी इंकमबैंसी और ओपीएस जैसे फैक्टर भी कांग्रेस की आस का बड़ा कारण है। बहरहाल नतीजा आठ दिसंबर को आएगा और तब तक कयासों का सिलिसला जारी रहने वाला है।
** कसौली के त्रिकोणीय मुकाबले में स्वास्थ्य मंत्री डॉ सैजल का असल इम्तिहान ** दमखम से लड़े है विनोद सुल्तानपुरी, 'करो या मरो' का चुनाव ** हरमेल धीमान ने दोनों तरफ लगाई है सेंध, रोचक है जंग 2007 का विधानसभा चुनाव चल रहा था और कसौली विधानसभा सीट से वीरभद्र सरकार के पशुपालन मंत्री और पांच बार के विधायक रघुराज मैदान में थे। उनका मुकाबला था भाजपा के डॉ राजीव सैजल से। 36 साल के सैजल का ये पहला चुनाव था। पर कसौली की जनता ने रघुराज पर डॉ राजीव सैजल को वरीयता दी और डॉ सैजल चुनाव जीत गए। दरअसल मंत्री बनने के बाद कसौली वालों की अपेक्षाएं रघुराज से बढ़ गई थी और इन्ही अपेक्षाओं का बोझ उन पर भारी पड़ा। तब जीत के साथ आगाज करने वाले डॉ सैजल अब तक जीत की हैट्रिक लगा चुके है और इस बार जीत का चौका लगाने के इरादे से मैदान में है। खास बात ये है कि इस बार डॉ राजीव सैजल भी मंत्री रहते हुए चुनाव लड़े है और उनसे भी जनता की बेशुमार अपेक्षाएं रही है। जाहिर है ऐसे में ये चुनाव डॉ राजीव सैजल के आसान बिल्कुल नहीं रहा है। सैजल ने दमखम के साथ चुनाव लड़ा है और ऐसे में अब देखना ये होगा कि क्या डॉ सैजल जनता का दिल चौथी बार जीत पाएं है। यूँ तो कसौली निर्वाचन क्षेत्र लम्बे अर्से तक कांग्रेस का गढ़ रहा है। 1982 से 2003 तक हुए 6 विधानसभा चुनावों में से पांच कांग्रेस ने जीते और पांचों बार प्रत्याशी थे रघुराज। सिर्फ 1990 की शांता लहर में एक मौका ऐसा आया जब रघुराज भाजपा के सत्यपाल कम्बोज से चुनाव हारे। इसके बाद 2007 से इस सीट पर सैजल ही जीतते आ रहे है और इस बार भी पार्टी ने उन्हीं पर भरोसा जताया है। उधर डॉ सैजल के विरुद्ध लगातार दो चुनाव मामूली अंतर से हारने वाले विनोद सुल्तानपुरी को कांग्रेस ने तीसरा मौका दिया है। जाहिर है ऐसे में विनोद के लिए ये 'करो या मरो' वाला चुनाव रहा है और इसकी झलक उनकी जमीनी मेहनत में भी दिखी है। पिछले दोनों ही मौकों पर कांग्रेस की अंतर्कलह सुल्तापुरी को भारी पड़ी थी लेकिन इस बार कांग्रेस भी मोटे तौर पर एकजुट दिखी है और चुनाव प्रबंधन भी बेहतर दिखा है। ऐसे में जाहिर है इस बार विनोद का दावा हल्का नहीं है। कसौली के चुनाव को इस बार त्रिकोणीय बनाया है हरमेल धीमान ने। कसौली भाजपा के वरिष्ठ नेता व भाजपा एससी मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रहे हरमेल धीमान ने कुछ माह पूर्व भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था और आप प्रत्याशी के तौर पर दमखम से चुनाव लड़ा है। नतीजा जो भी रहे पर हरमेल धीमान इस चुनाव में बड़ा अंतर डाल गए है। जानकार मानते है कि हरमेल धीमान ने सिर्फ एकतरफ सेंध नहीं लगाई, बल्कि दोनों ओर फर्क डाला है। ऐसे में जाहिर है कसौली का चुनाव इस बार बेहद दिलचस्प है।
सोलन जिला के नालागढ़ व बड़ी में लगतार डेंगू के मामले बढ़ते नजर आ रहे है। अभी तक कुल 1040 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके है। पिछले कल बद्दी व नालागढ़ में 11 नए मामले सामने आए है। अभी तक डेंगू की चपेट में बद्दी के 391 व नालागढ़ के 649 लोग शामिल है। BMO नालागढ़ डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने कहा है कि डेंगू की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है। और डेंगू की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक होना पड़ेगा। आसपास सफाई का ध्यान रखना जरूरी है। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि अब जो डेंगू के ममाले सामने आ रहे है उसमें लोग जल्दी ठीक हो रहे है और प्लेटलेट्स काउंट भी ज्यादा कम नहीं हो रही है।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार थाना कुनिहार के अंतर्गत चार लोगों पर जुआ खेलने का मामला दर्ज हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि खटनाली जंगल को जाने वाले रास्ते के साथ ही कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं। जब पुलिस सूचना पाकर कुनिहार बाजार से करीब 500 मीटर दूरी पर खटनाली जंगल जाने वाले रास्ते पर पहुंची रास्ते के साथ ऊपर की तरफ जुब्बडी में चार व्यक्ति अखबार के ऊपर ताश के पत्ते व करंसी नोट सहित जुआ खेलते पाए गए। इनके पास से करंसी नोट 2010 रुपए व 52 पते ताश के बरामद किए गए। इन चारों व्यकितयों पर गैम्बलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। चारों व्यक्ति आसपास के स्थानीय गांवों से हैं। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी कुनिहार अंकुश डोगरा ने की है।
गगन शर्मा। साेलन एलआर कॉलेज सोलन में ज़िला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में 500 विद्यार्थियों ने भाग लिया।जिसमें में से चयनित विद्यार्थी राज्य स्तरीय विज्ञान बाल विज्ञान सम्मेलन में भाग लेंगे। सम्मेलन के साथ ही इंस्पायर प्रोग्राम के तहत 10वीं जिला प्रदर्शनी एवं परियोजना, प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खंड स्तर पर चयनित जिला सोलन और सिरमौर के बच्चों ने इसमें भाग लिया। जिसमें विज्ञान मॉडल प्रदर्शित किए गए। जैसे एंटी हेल नेट, जल संरक्षण, सौर उर्जा, कूड़े का निष्पादन इत्यादि मॉडल प्रस्तुत किए गए। इस कार्यक्रम का आरंभ उपनिदेशक उच्च शिक्षा डॉ जगदीश नेगी ने की एवं समापन राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान में परीक्षण एवं प्रशिक्षण परिषद की प्रधान आचार्य रजनी सांख़यन ने की। उन्होंने विज्ञान में बच्चों को आगे आने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बच्चों को आईटी विषय के अलावा गणित एवं विज्ञान विषयों से नाम घबराकर इन विषयों में रूचि रखने की प्रेरणा दी। एलआर कॉलेज के उपनिदेशक हुसैन जैदी ने कहा कि विद्यार्थियों को विज्ञान विषय के प्रति रुचि पैदा करने के साथ-साथ विज्ञान के आविष्कारों को लेकर उत्साह पैदा करना ही हमारा मक़सद है। इस मौक़े पर बी एड के छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना नाटी एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए गए। एलआर कॉलेज की और से डिप्टी डायरेक्टर आदिल हुसैन, सभी प्रिंसिपल और एचओडी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के समन्वयक अमरीश शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय चिल्ड्रन साइंस एवं इंस्पायर प्रोग्राम में भाग लेने के लिए बधाई दी। इस समारोह में तकरीबन 125 अध्यापकों ने छात्रों के साथ-साथ सहभागिता भी, जबकि सोलन जिला से 78 छात्रों ने भाग लिया और सिरमौर से 21 छात्रों ने इसमें भाग लिया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। बद्दी अटल शिक्षा कुंज, कालूझिंडा स्थित आईईसी विश्वविद्यालय में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी संविधान दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभागार में पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में एसोसिएट प्रो. और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, शिमला के पूर्व रजिस्ट्रार डॉ. अजय रंगा मुख्यातिथि और नालागढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट रविंद्र सिंह ठाकुर सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. अजय रंगा ने संविधान का महत्व और संविधान का मसौदा तैयार करते समय सामने आई चुनौतियों के बारे में छात्रों को विस्तार से समझाया। वहीं, एडवोकेट रविंद्र सिंह ठाकुर ने कानून के व्यवहारिक पहलू के साथ-साथ संविधान के आज के महत्व पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर लॉ विभाग के छात्रों ने संविधान दिवस विषय पर क्विज, पोस्टर, वाद-विवाद के साथ भाषण गीत और नृत्य प्रतियोगिताओं में भाग लेकर एक सौहार्दपूर्वक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इन प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले आशीष, आकाश, बागेश, ऋचो व परीक्षा को अतिथियों द्वारा पुरस्कार, पदक और प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर कुलपति प्रो. (डॉ.) शमीम अहमद ने कहा कि संविधान की भावना को फैलाने के लिए आईईसी विश्वविद्यालय हर साल संविधान दिवस मनाता है। उन्होंने इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए सभी के सहयोग की सराहना की और संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय उच्च विद्यालय हनुमान बडोग में सांप्रदायिक सद्भावना सप्ताह मनाया गया। यह सप्ताह 19 नवंबर से 25 नवंबर तक मनाया। सप्ताह के अंतिम दिन 25 नवंबर को विद्यालय में झंडा दिवस के माैके पर हिंसा में निराश्रित हुए बच्चों की सहायता के लिए अध्यापक हेम राज भाषा अध्यापक के नेतृत्व में धन का एकत्रीकरण किया। इस पुण्य कार्य में सभी विद्यार्थियों सहित अध्यापकों ने भी भाग लिया। स्कूल के बच्चों को संबोधित करते हुए कला अध्यापक विनोद कुमार ने बताया कि जब किसी समाज में हिंसा फैलती है, तो बहुत से निर्दोश लोग अकारण ही मृत्यु को प्राप्त हो जाते हैं और उनके परिवार निराश्रित हो जाते हैं। इन बच्चों की समान्य परवरिश व शिक्षा के लिए यह धन खर्च किया जाता है, जिसे भारत सरकार के संबंधित विभाग को भेज दिया है। मुख्याध्यापक पीसी बट्टू ने सभी छात्रों सहित अध्यापकों व कर्मचारियों का इस पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद किया।
'प्रदेश का मुख्यमंत्री कैसा हो, सुक्खू भाई जैसा हो' ,चुनाव प्रचार के दौरान नादौन विधानसभा क्षेत्र में ये नारा खूब बुलंद रहा। इस बार सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समर्थक उन्हें भावी मुख्यमंत्री के तौर पर देख रहे है। नादौन में जहाँ भी सुक्खू प्रचार के लिए पहुंचे, समर्थक ये ही नारा दोहराते दिखे। इस बार कांग्रेस ने बेशक सामूहिक नेतृत्व में और बगैर सीएम फेस के चुनाव लड़ा है ,लेकिन इसमें कोई संशय नहीं है कि यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है और नादौन विधानसभा सीट से सुखविंद्र सिंह सुक्खू चुनाव जीत कर आते है तो मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में सुक्खू का दावा बेहद मजबूत है। नादौन की सियासी फ़िज़ाओं में सुगबुगाहट तेज़ है कि मुमकिन है इस बार नादौन विधानसभा क्षेत्र को मुख्यमंत्री मिल जाएँ। ऐसे में जाहिर है इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि भावी सीएम फैक्टर का लाभ इस चुनाव में सुक्खू को मिला हो। नादौन के इतिहास की बात करें तो नादौन विधाभसभा सीट यूँ तो कांग्रेस का गढ़ रही है। यहां से नारायण चंद पराशर तीन बार विधायक रहे। नारायण चंद पराशर के बाद सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस सीट पर राज किया है। 2003 से अब तक सुखविंद्र सिंह सुक्खू नादौन सीट पर तीन बार जीत चुके है, हालांकि 2012 के विधानसभा चुनाव में सुक्खू को 6750 मतों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। पर फिर 2017 में सुक्खू ने जीत हासिल की। कांग्रेस में सुक्खू के अलावा कभी कोई अन्य चेहरा विकल्प के तौर पर नहीं उभरा। इस बीच भाजपा की बात करे तो एक बार फिर विजय अग्निहोत्री मैदान में है। अग्निहोत्री एक दफा सुक्खू को पटकनी भी दे चुके है और इस बार फिर मैदान में डटे हुए है। नादौन में भाजपा के लिए ऐसा भी कहा जाता है कि अगर यहां भाजपा एकजुट हो जाए तो शायद कांग्रेस की राह इतनी आसान न हो। अब भाजपा एकजुट है या नहीं ये तो आने वाला समय ही बताएगा। वहीँ इस बार आम आदमी पार्टी ने नादौन के सियासी समीकरण ज़रूर बदले है। दरअसल इस बार आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी शैंकी ठुकराल ने पुरे दमखम के साथ चुनाव लड़ा है। अब देखना ये होगा कि शैंकी किसके वोट बैंक में कितनी सेंध लगाते है। नादौन में फिलवक्त सुक्खू जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त है। सुक्खू ने भावी सीएम के टैग के साथ चुनाव लड़ा है। ऐसे में जाहिर है इसका लाभ भी उन्हें मिलता दिख रहा है। बहरहाल, जनादेश ईवीएम में कैद है और सभी अपनी -अपनी जीत का दावा कर रहे है।
मनाेज शर्म। दाड़लाघाट राजकीय उच्च विद्यालय कश्लोग के विद्यार्थियों को अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक किया गया।विद्यालय कश्लोग के 44 बच्चों को डॉ. सत्य प्रकाश गांधी के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने बताया स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है। यदि मनुष्य स्वस्थ रहता है, तभी वह सांसारिक कार्यों को कर सकता है। यदि किसी का भी शरीर स्वस्थ रहता है, उसका मन कदापि छोटे से छोटे कार्य करने को भी नहीं करता है। इकाई प्रमुख मनोज जिंदल ने भी समय-समय पर बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पर बल दिया। एसीएफ कार्यक्रम प्रबंधक भूपेंद्र गांधी ने भी बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान देने पर बल दिया। कार्यकारी प्रबंधक आरती सोनी ने बच्चों को उनके स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण टिप्स दिए और बच्चों को विभिन्न विटामिंस प्रोटींस और पोषण युक्त खानपान की जानकारी भी दी गई। इस उपलक्ष्य पर विद्यालय के मुख्य अध्यापक सुशील शर्मा ने अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया और बच्चों को दी गई जानकारी पर अमल करने के लिए कहा। उन्होंने भविष्य में भी समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम करने का आग्रह किया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। बद्दी अटल शिक्षा कुंज स्थित प्रसिद्ध आईईसी विश्वविद्यालय में विश्व फार्मेसी सप्ताह-2022 के अवसर पर चार दिवसीय विशेष कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पहले दिन आईईसी विश्वविद्यालय ने 'मोहित गुप्ता फाउंडेशन' के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें 70 यूनिट से अधिक रक्त एकत्र किया गया। इस अवसर पर छात्रों को प्रेरित करने के लिए 'एबट हेल्थकेयर' के डायरेक्टर ऑपरेशन्स श्री राकेश सैनी, 'हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड' के एचआर हेड देवेश तोमर, 'एनरोज फार्मा' के क्वालिटी हेड श्री तरुण महाजन, 'मोहित गुप्ता फाउंडेशन' से मोहित गुप्ता, चंडीगढ़ पुलिस से युधवीर सिंह, 'ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स' से श्री राहुल सैनी, उद्यमी व 'मोहित गुप्ता फाउंडेशन' की सह-संस्थापक मिस्टी गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रही। इस दिन छात्रों द्वारा फार्मेसी विभाग के गलियारे में फार्मेसी पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दुसरे दिन छात्रों द्वारा पोस्टर प्रेजेंटेशन और मॉडल प्रेजेंटेशन के साथ बीबीएन क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता रैली निकाल कर सभी को स्वस्थ रहने के सन्देश दिया। वहीं, कार्यक्रम के तीसरे दिन छात्रों ने स्पोर्ट्स इवेंट और फन गेम्स का आयोजन किया, जिसमें लेमन रेस प्रतियोगिता, थ्री लेग रेस प्रतियोगिता, जलेबी रेस प्रतियोगिता, रस्साकशी प्रतियोगिता, बैलून ब्लोइंग प्रतियोगिता, अंताक्षरी आदि प्रतियोगिताओं में खूब उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस दिन आईईसी यूनिवर्सिटी के बोटेनिक गार्डन में विभिन्न प्रकार के नए हर्बल पौधे भी लगाए गए। इस कार्यक्रम के अंतिम दिन 'ब्रूक्स लेबोरेटरीज', बद्दी से मनप्रीत सिंह नरू विशेष तौर पर उपस्थित रहे। उन्होंने अपने लंबे कार्यकाल के आधार पर छात्रों से अपने अनुभव सांझा किये और आईईसी विश्वविद्यालय के योग्य छात्रों को ब्रूक्स लेबोरेटरीज में ट्रैंनिंग और प्लेसमेंट का आश्वासन भी दिया। इस दिन छात्रों ने फ़ूड स्टाल के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे छात्रों को मुख्यातिथि मनप्रीत सिंह नरू द्वारा पुरस्कृत किया गया। आईईसी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) शमीम अहमद ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी और छात्रों को और अधिक लग्न के साथ काम करते रहने के लिए प्रेरित किया।
25 नवंबर को खिलाड़ी धर्मशाला के लिए हाेंगे रवाना रंजित ठाकुर। कुनिहार जिला सोलन के निजी व सरकारी विद्यालयों के अंडर-14 छात्र व छात्रा खिलाड़ियों का राज्य स्तर की खेलों के लिए छात्र विद्यालय कुनिहार में सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर वीरवार को समाप्त हो गया। इस शिविर में खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत करते हुए खूब पसीना बहाया। शिविर इंचार्ज नंद लाल की अगुवाई में इस शिविर में जिला से 56 छात्र व छात्रा खिलाड़ियों ने भाग लिया। 24 नवम्बर तक चले इस शिविर में खिलाड़ीयो ने योगा,जूडो, चेस,गोला फेंक,डिस्कस थ्रो, रेस, हाई जम्प, लोंग जम्प व अन्य एथलेटिक्स खेलों का प्रशिक्षण लिया। शिविर इंचार्ज नन्द लाल ने बताया कि 25 नवंबर को यह खिलाड़ी धर्मशाला के लिए रवाना होंगे व धर्मशाला में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिला सोलन का नाम रोशन करेंगे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन सोलन के चंबाघाट स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब में आज सिखों के 9 गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहीदी दिवस श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुखमनी साहिब के पाठ डाले गए व कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें विशेष रूप से जिला सिरमौर के गुरुद्वारा बडू साहिब से आए कीर्तनी जत्थे ने कीर्तनकार गुरु तेग बहादुर जी के जीवन पर प्रकाश डाला। कीर्तन दरबार में सोलन की संगत सहित क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके उपरांत गुरु का लंगर बरताया गया, जो सभी लोगों ने प्यार के साथ ग्रहण किया। गुरुद्वारे के मेंबर गुरमेल सिंह ने बताया कि गुरु तेग बहादुर साहिब ने धर्म व देश की खातिर अपना शीश देकर प्राणों का बलिदान दिया था। उन्होंने सबसे आह्वान किया कि हमे सबको मिल-जुलकर रहना चाहिए और देश धर्म की खातिर अभी जान को कुर्बान करने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार बुधवार को जिला सोलन में ऐक्सिस बैंक सोलन द्वारा राष्ट्रव्यापी संघन जागरूकता अभियान के तहत सोलन के एक निजी होटल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम ज़िला अग्रणी प्रबंधक यूको बैंक आरके बाली की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में ग्राहक शिकायत निवारण ग्राहक अधिकार एवं सुरक्षित बैंकिंग के प्रथाओं पर जागरूकता अभियान में सोलन एवं क्षेत्र से लगभग 90 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में ऑनलाइन बैंकिंग से होने वाले विभिन्न तरह के फ्राॅड के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जिला अग्रणी प्रबंधक ने बताया कि आरबीआई द्वारा ज़िला सोलन में विभिन्न बैंकों के माध्यम से 01 नवंबर से 30 नवंबर तक राष्ट्रव्यापी संघन जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से ग्राहकों को उनके आंतरिक शिकायत निवारण एवं अधिकार सुरक्षित बैंकिंग के प्रणाली की जानकारी प्रदान की जाएगी। शाखा प्रबंधक राहुल शर्मा व प्रदीप मथानिया ने बताया कि भारत सरकार की विभिन्न योजनाएं बैंक समय-समय पर ग्राहक को प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन ग्राहकों के साथ हो रही धोखाधड़ी एवं फ्राॅड से बचने के लिए ग्राहक को जागरूक होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि जाॅब पोर्टल के माध्यम से लोगों की धनराशि को टारगेट कर फसाया जा रहा। उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों को बताया कि झूठी ऐप के माध्यम से घर बैठे जाॅब इत्यादि के ऑफर के झांसे में आकर ऑनलाइन कार्रवाई से बचें। उन्होंने बताया कि अब लगातार अवैध तरीके से यूपीआई की आईडी की तरह इस्तेमाल कर ग्राहक को बेवकूफ बनाया जा रहा है। ग्राहक सस्ते सामान के लालच में ऑनलाइन पेमेंट फ्रॉड का शिकार होते हैं।
कसौली विधानसभा क्षेत्र में पांच दिवसीय ऐतिहासिक माहिया मेला जोहड़जी का बुधवार को समापन हो गया। इस मेले में बाहरी राज्यों से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शिरकत की। इसके चलते मेले के पांचों दिन लोगों की खूब भीड़ रही । बाबा के दर्शन के लिए लोगों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। कोरोना काल के बाद इस बार बड़े स्तर पर मेले का आयोजन हुआ है। बुधवार को मेले के अंतिम दिन भारी संख्या में लोगों ने बाबा गुरुजी के दर्शन किए और परिवार की सुख समृद्धि के लिए आशीर्वाद लिया। अंतिम दिन बाबा गुरुजी के दर्शन करने के लिए सुबह से ही गुरुद्वारा में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। पुरोहित बालमुकंद शर्मा व कृष्णदत्त शर्मा ने बताया कि मेले की खास बात यह है कि इसमें हिंदू और सिख दोनों समुदायों के लोग भारी संख्या में गुरुजी का आशीर्वाद लेने के लिए आते हैं। पहले यह मेला 16 दिन का होता था जो अब पांच दिन का रह गया है।
मनाेज शर्मा। अर्की हिमाचल युवा कांग्रेस, प्रदेश सचिव व बीडीसी सदस्य शशिकांत का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में नियुक्त किए गए 5000 मल्टी टास्क वर्कर्स को 2 से 3 माह हो गए हैं, उन्हें अभी तक वेतन नहीं मिला है। ये घर से 15 से 20 किलोमीटर दूर बस किराया देकर सड़को पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सरकार द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए इन्हे वेतन देना चाहिए, ताकि ये अपना पारिवारिक खर्चा चला सके। यदि इन्हें वेतन देने में विभाग द्वारा और देरी की जाती है, तो सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
रंजीत ठाकुर । कुनिहार विकास खंड सोलन की ग्राम पंचायत पट्टाबरावरी के सामुदायिक भवन में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा पट्टाबरावरी के तत्वावधान में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता क्षेत्रीय कार्यालय शिमला के मुख्य प्रबंधक सुनील यादव ने की। इस जागरूकता शिविर में ग्राम पंचायत पट्टाबरावरी सहित आसपास की निकटवर्ती पंचायतों के लोगो ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और बैंक द्वारा अपने उपभोक्ताओं के लिए शुरू की गई। विभिन्न ऋण व अन्य योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा साथ ही ग्रामीणों ने बैंक में लेनदेन सहित अन्य समस्याओं को भी बैंक के उच्चाधिकारियों के समक्ष रखा। शिविर की अध्यक्षता करते हुए सुनील यादव ने बैंक की अनेकों ऋण योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना के तहत वार्षिक प्रीमियम सिर्फ 436 रुपये में 2 लाख रुपए का जीवन बीमा प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि समस्त बचत बैंक खाता धारकों के लिए जिनकी आयु 18 से 50 वर्ष है, वह सरकार की इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इसी प्रकार प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में 2 रुपए में 2 लाख रुपए का दुघर्टना बीमा प्राप्त कर सकते हैं। सुनील यादव ने उपस्थित ग्रामीणों को जानकारी दी कि अटल पेंशन योजना के तहत कम से कम निवेश और बुढ़ापे में अधिक से अधिक पेंशन योजना का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से आग्रह किया कि वे स्वयं सहायता समूह बनाकर ऋण लेकर कोई भी कारोबार शुरू कर सकते है। उन्होंने ग्रामीणों से जिनके किसान क्रेडिट कार्ड नहीं बने हैं, उनसे किसान क्रेडिट कार्ड बनाने को कहा, जिससे किसान छोटे-छोटे ऋण प्राप्त कर सकते हैं। मुख्य प्रबंधक क्षेत्रीय कार्यालय कुसुमटी शिमला सतीश नेगी ने भी बैंक की विभिन्न ऋण संबंधी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। इस अवसर पर अंकुर अवस्थी, शरणजीत कौर, हरिमोहन, हरदेव गर्ग, जयदेव गर्ग, हरीश कौशल, डीडी कश्यप, प्रेम कश्यप, दुनीचंद ठाकुर, बिशन दास कश्यप, ख्यालीराम, नेकराम कौंडल, शीशराम कश्यप, रणजीत ठाकुर व देवेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।
जिला सोलन में राशन डिपो उपभोक्ता अपने ईकेवाईसी नहीं करवा रहे है। शायद उपभोक्ताओं की रुचि अब सरकारी योजनाओं से उठती नज़र आ रही है। ज़्यादतर उपभोक्ता इसका उपयोग केवल एक दस्तावेज की तरह कर रहे है। ऐसा हम इस लिए कह रहे है क्योंकि विभाग के पास अभी 62.57 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने ही ईकेवाईसी करवाई है। जबकि अभी 38 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने केवाईसी करवाने में रुचि नहीं दिखाई है। जिस कारण खाद्य आपूर्ति नियंत्रक विभाग की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। गौरतलब है कि विभाग पिछले 6 माह से केवाईसी करने में जुटा है लेकिन अभी तक वह लक्ष्य से काफी दूर है। जब इस बारे में खाद्य आपूर्ति जिला नियंत्रक नरेंद्र धीमान ने बताया कि सोलन जिला में 5 लाख 45 हज़ार उपभोक्ता है जिसमें से अभी तक 3 लाख 41 हज़ार उपभोक्ताओं की केवाईसी हो पाई है। उन्होंने बताया कि उनके कर्मचारी घर घर जा कर भी उपभोक्ताओं को जागरूक कर रहे है। उन्होंने मीडिया के माध्यम से उपभोक्ताओं को आग्रह किया है कि वह जल्द से जल्द केवाईसी करवाएं और जो उनका डिपो है वहां आवश्यक दस्तावेज दिखा कर औपचारिकताएं पूर्ण करें ताकि वह सरकारी योजनाओं का लाभ लें सकें। अन्यथा वह सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाएंगे।
रेत, ईंट और बजरी के दामों में बढ़ोतरी के बाद अब घर बनाना करीब डेढ़ गुना तक महंगा हो गया है। बीते दिनों में रेत-बजरी और ईंट के दाम 25 फीसदी तक बढ़ गए है। पंजाब में खनन बंद होने और अन्य कारणों से हिमाचल में रेत, ईंट और बजरी के दामों में बढ़ोतरी हो गई है और जल्द ही सीमेंट के दाम भी बढ़ाने की तैयारी है। हालांकि, सरिये के भाव में आई कमी से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। बिलासपुर में रेत के दाम की बात करें तो पहले रेत का एक टिपर (400 फीट) का दाम करीब 17 हजार रुपये तक था। लेकिन दो माह के भीतर ही इसके दाम 20 हजार के पार पहुंच गए है। बजरी के एक टिपर (400 फीट) के दाम 13 हजार से बढ़कर 14 हजार रुपये तक हो गए। ईंट के दाम में भी उछाल आया है। पहले नौ हजार रुपये में मिलने वाली एक हजार ईंट, अब एक से दो हजार तक महंगी हो गई है। वही सीमेंट के दाम में दो माह से कोई बढ़ोतरी दर्ज नहीं की गई है। अल्ट्राटेक सीमेंट 425 से 430 रुपये प्रति बैग, अंबुजा सीमेंट 430 रुपये और एसीसी सीमेंट का दाम भी 425 से 430 रुपये तक है।
मंगलवार को शुरू हुए एससीईआरटी सोलन में राज्य स्तरीय लोक नृत्य और रोल प्ले प्रतियोगिता में पहले दिन हिमाचल की नौ टीमों ने अपने पारंपरिक लोक गीतों और नृत्य से लोगों को कई विषयों पर जागरूक किया। इसमें जिला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छोटा शिमला की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस दौरान टीम ने पर्यावरण विषय पर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अब यह टीम नई दिल्ली में होने वाली राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। प्रतियोगिता में सिरमौर के सराहां छात्रा स्कूल दूसरे स्थान पर रहा जबकि जिला किन्नौर केकोठी स्कूल ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा में आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर तीसरा स्थान हासिल किया है। इनमें शिमला, सोलन, सिरमौर, हमीरपुर, मंडी, कुल्लू, ऊना, किन्नौर और चंबा की टीम ने भाग लिया। इस मौके पर डिग्री कॉलेज सोलन की प्राचार्या रीटा शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि अपनी लोक संस्कृति के माध्यम से किसी भी विचार को ज्यादा प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचा सकते है।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 व 25 नवम्बर, (दो दिन) को प्रातः 09.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक आंजी, समलेच, शराणू, नगाली, सुमती, चेवा, बड़ोग, बारा, करोल, कोरों-कैंथड़ी, लघेचघाट, पाॅवर हाउस रोड़, पोस्ट ऑफिस सपरुन, आयुर्वेदिक अस्पताल, हाउसिंग बोर्ड कालोनी फेज़ 1 और 2, रबोन, एससीईआरटी, निगम विहार, दयोंघाट, पडगल, काईलर, दयोठी, तार फैक्टरी, घट्टी, लवीघाट, डोमीनोज़, सपरुन गुरूद्वारा, ज़िला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति अथवा अन्य कारणों से उपरोक्त निर्धारित समय सारिणी एवं निर्धारित तिथि में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से इस अवधि में सहयोग की अपील की है।
क्षेत्र की ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के गांव गवाह के लोग लो वोल्टेज की समस्या झेल रहे हैं। लोगों ने विद्युत विभाग से बिजली की दो फेस लाईन को तीन फेस लाईन में बदलने व नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। लोगों ने इस मांग को लेकर एक पत्र विद्युत विभाग अर्की के अधिशासी अभियंता को भी सौपा है ।स्थानीय लोगों में पंचायत सदस्य नेम चंद, विनोद कुमार, मुकेश, हरीश, धर्मचंद, कमलेश शर्मा, नत्थू राम, मुकेश महाजन, प्रदीप शर्मा, नवीन, मनोहर, जगदीश शर्मा, कांता शर्मा, कांता देवी ने कहा कि गांव गवाह को बिजली की सप्लाई लाईन गांव बरायली में लगे ट्रांसफार्मर से है और यहां से गांव गवाह को बिजली की दो फेस लाईन ही दी गई है। लोगों का कहना है कि दो फेस लाईन होने के कारण गांव गवाह में बिजली की लो वोल्टेज की काफ़ी समस्या रहती है, वोल्टेज कम होने के कारण गांव में बिजली से चलने वाले उपकरण प्रेस, हीटर, वाशिंग मशीन, घास का टोका, दूध की मशीन व गीजर सहित अन्य उपकरण इत्यादि को चलाना मुश्किल हो रहा है। लोगों ने कहा है कि उचित वोल्टेज ना होने के कारण बिजली का बल्ब भी ठीक से नही जल रहा है। जब इस बारे सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट ई.सचिन आर्य से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उच्च अधिकारियों को एस्टीमेट भेज दिया गया है, जैसे ही स्वीकृति मिलती है, गांव गवाह में बिजली की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने आज अर्की में स्थित स्ट्रांग रूम का औचक निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा के लिए स्ट्रांग में सुरक्षा के पुख्ता इतज़ाम किए गए है। उन्होंने कहा कि परिसर के भीतर किसी को भी प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि स्ट्रांग रूम को 24 घण्टें सुरक्षा प्रदान करने के लिए त्री-स्तरीय सुरक्षा उपलब्ध करवाई गई है, जिसमें सुरक्षा के मुख्य घेरे में केन्द्र सशस्त्र पुलिस बल, दूसरे घेरे में हिमाचल प्रदेश की शस्त्रों से लैस पुलिस बल तथा तीसरे घेरे में ज़िला पुलिस बल तैनात किए गए हैं। स्टांग रूम की निगरानी के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है। इसके अतिरिक्त उन्होंने अपने प्रवास के दौरान बातल तथा शालाघाट में उचित मूल्य की दुकानों का भी औचक निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी अर्की केशव राम तथा खाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक अर्की राम स्वरूप शर्मा भी उपस्थित थे।
मंगलवार को बद्दी ड्रग विभाग ने नकली दवाइयों का खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। विभाग को सूचना मिली थी की बद्दी की नामी दवा कंपनियों में नकली दवाइयां अवैध रूप से बनाई जा रही हैं, जिसके बाद ड्रग इंस्पैक्टर की टीम ने बद्दी बैरियर से निकल रही एक क्रेटा कार की तलाशी ली, जिसमें ड्रग विभाग को 8 डिब्बे बरामद हुए। उसके बाद विभाग ने सूचना के आधार पर एक गोदाम में भी तलाशी ली , जहां हजारों की तादाद में नामी कंपनियों की नकली दवाइयां ओर रॉ मैटीरियल बरामद हुआ है। ड्रग इंस्पेक्टर नवनीत मारवा ने बताया कि उनकी टीम ने बद्दी बैरियर से एक गाड़ी से नकली दवाइयां बरामद की गई है जिसके बाद टीम द्वारा एक गोदाम में भी तलाशी ली गई और वह पर भी भारी मात्रा में नकली दवाइयां बरामद की गई है।
नालागढ़ में कल कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के तहत 11 KV विद्युत उपकेन्द्र मंझोली और 11 केवी ढेरोवाल-11 फीडर के मरम्मत के चलते 23 नवंबर को बिजली बंद रहेगी। विद्युत उप मण्डल नंबर 01 के सहायक ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण सुबह 9 बजे से सांय 6 बजे तक बहरामपुर, तेलीवाल, गिहार, नथू, पलास्सी और औद्योगिक इकाइयां सैनी स्टोन क्रेशर, बरसन स्टोन क्रेशर, हिमालय स्टोन क्रेशर, जय नैना देवी क्रेशर, बंसल जनरेशन, सुपर फ्रीज़ इंडस्ट्री, ग्रीन हॉक सॉल्यूशन, बैंस पाइप, शारदा इंडस्ट्री में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू के 12 छात्रों ने डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज, नई दिल्ली में आयोजित 41वीं नॉर्थ ज़ोन शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में भाग लिया। इन सभी विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया और अपनी टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाया। पाइनग्रोव स्कूल, सुबाथू के अथर्व सिंह, सिद्धांत जामवाल और प्रिशा का चयन 65वीं सीनियर राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता के लिए हो चुका है। यह प्रतियोगिता 20 नवंबर से 10 दिसंबर तक भोपाल एमपी शूटिंग अकादमी एमपी में आयोजित की जाएगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन ग्राम पंचायत पड़ग में ब्रिजेश्वेर युवा मंडल दांवसी मेले के कबड्डी प्रतियाेगिता के पहले मैच में युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित भारद्वाज ने मुख्यातिथि के रूप में प्रथम मेच का शुभारंभ किया। रोहित भारद्वाज द्वारा सभी खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया, वह रोहित भारद्वाज ने कहा कि खेलकूद हमारे जीवन का वो हिस्सा है, जो हमें फ़िट रखता है, वह आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। साथ ही हमारे स्वास्थ्य को भी तंदुरुस्त रखता है। इसलिए नशे से दूर रहें और खेलकूद में आगे रहे। इस अवसर पर भाजपा नेता विनीता रतन व युवा मोर्चा मंडल सचिव हिमांशु ठाकुर, युवा मोर्चा मंडल प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा व युवा मोर्चा सदस्य तुषार कुमार आदि उपस्थित रहे हैं।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट दाड़लाघाट क्षेत्र में लंबे अरसे से चल रही बस स्टैंड की मांग शनिवार को सिरे चढ़ गई। हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता मदन लाल चौहान की मौजूदगी में खाद डिपू व निर्माण कार्य पुलिस थाना के बीच में नए बस स्टैंड के लिए प्रस्तावित स्थल पर भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य आरंभ हो गया। बस स्टैंड का भूमि पूजन पुरोहित राजू पंडित ने करवाया। करीब 10 करोड़ की लागत से सात बीघा की भूमि पर बस स्टैंड का निर्माण कार्य 1 वर्ष में पूरा होगा। लंबे अरसे से चल रही इस मांग को पूरा होने व भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य का आरंभ होने पर स्थानीय ग्रामीणों ने एचआरटीसी का आभार जताया है। स्थानीय निवासियों ने कहा कि भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू होने के साथ ही पुराना सपना साकार हो गया है। इस दौरान प्रधिकरण के एक्सईएन एमएल चौहान, ठेकेदार अरुण कुमार, पंचायत प्रधान बंसी राम भाटिया, उपप्रधान हेमराज ठाकुर, पंचायत सदस्य अमरा देई, पुरोहित राजू पंडित, नंबरदार स्यार कुलदीप चंदेल, पूर्व उपप्रधान लेखराज चंदेल, वेद शुक्ला, अरुण शुक्ला, कमलकांत, राम रत्न, काकू बंसल, तिलक शर्मा, लेखराज ठाकुर, विकास कौशल व कर्ण शुक्ला सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
(IGNOU) में जनवरी सत्र 2023 के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। सोलन राजकीय महाविद्यालय के इग्नू केंद्र के समन्वयक डॉ राजेंद्र कश्यप ने बताया की (IGNOU) में जनवरी सत्र 2023 के लिए पुनः पंजीकरण शुरू कर दिया है। यह पंजीकरण ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। जो भी शिक्षार्थी जनवरी 2022 सत्र में दाखिला ले चुके है वह अपना पुनः पंजीकरण 31 दिसंबर से पहले करवाले। साथ ही समन्वयक डॉ राजेंद्र कश्यप ने बताया कि इग्नू की दिसंबर 2022 में होने वाली परीक्षा से संबंधित असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2022 है। जो भी छात्र इग्नू की दिसंबर 2022 की परीक्षा के लिए अपना परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाए है वह भी विलंब शुल्क Rs1100/- के साथ ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा फॉर्म भर सकते है और अधिक जानकारी के लिए छात्र इग्नू केंद्र राजकीय महाविद्यालय से संपर्क कर सकते है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन अटल शिक्षा कुंज स्थित प्रसिद्ध आईईसी विश्वविद्यालय में नये छात्रों के स्वागत हेतु फ्रेशर्स पार्टी "आगाज-2022" का आयोजन 16 और 17 नवंबर को पूरी धूम-धाम के साथ किया गया। दो दिवसीय इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ करने के पश्चात छात्रों ने नाटी, भांगड़ा, कत्थक नृत्य, बॉलीवुड डांस, क्लासिकल डांस, हरियाणवी डांस, पंजाबी डांस, लोक गायन, मिमिक्री एवं एकांकी जैसी रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सभी को प्रभावित किया। इस अवसर पर नये छात्रों के लिए कुछ विशेष प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया जिनके आधार पर सक्षम गोयल को मिस्टर फ्रेसर और यशस्वी वर्मा को मिस फ्रेसर के खिताब से नवाज गया। इनके अतिरिक्त अन्य श्रेणियों में मिस्टर पर्सनॅलिटी आर्यन, मिस पर्सनॅलिटी नेहा, मिस्टर टेलेंट प्रशांत, मिस टेलेन्ट शालिनी, मिस्टर वेस्ट वाकर सौरभ, मिस वेस्ट वाकर किरन, मिस्टर वेस्ट ड्रेस्ड शुभम और मिस वेस्ट ड्रेस्ड महक को भी पुरस्कृत किया गया। आईईसी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) शमीम अहमद ने कार्यक्रम को संबाेधित करते हुए नए विद्यार्थियाें का अभिनंदन किया व विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस कार्यक्रम के प्रथम दिन मुख्यातिथि एसपी बद्दी मोहित चावला जी (आईपीएस) ने भी सभी छात्रों को सफलता के मूल मंत्र को ध्यान में रखते हुए जीवन में बेहतर इंसान बनने की सीख दी।
हिमाचल में कसौली के राजकीय स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चामियां के 4 छात्रों ने जिला स्तरीय लोक कला उत्सव में अपनी छाप छोड़ी है। स्कूल के रोहित ने लोक गीत गायन में प्रथम व लोक वाद्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया, साथ ही स्कूल की तमन्ना ने कबाड़ से जुगाड़ (पाइन आर्ट) में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्कूल की जिया राणा ने क्सालिकल नृत्य में और हर्षिता ने द्विआयामी चित्रकला में दूसरा स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम ऊंचा किया। स्कूल के रोहित और तमन्ना अब राज्य स्तर पर लोक कला उत्सव में जिला सोलन का प्रतिनिधित्व करेंगे। पिछ्ले कल इन सभी बच्चों को उप शिक्षा निदेशक सोलन जगदीश नेगी ने सम्मानित किया।
बीएल स्कूल कुनिहार के बच्चों न किया शानदार प्रदर्शन रंजीत ठाकुर। कुनिहार कंडाघाट में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-19 छात्र-छात्राओं खेलकूद प्रतियोगिता में बीएल पाठशाला कुनिहार के बच्चों न शानदार प्रदर्शन किया है। इस प्रतियोगिता में बीएल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार की छात्रा गुंजन ठाकुर ने शॉट पुट व डिस्कस थ्रो और कविता चौधरी ने 100 मीटर रेस में पहला स्थान प्राप्त किया है। जानकारी देते हुए शारीरिक शिक्षिका अरुणा शर्मा ने बताया की जिला स्तरीय अंडर-19 छात्र/छात्राएं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंडाघाट में दिनांक 16 नवंबर से 18 नवंबर तक किया गया, जिसमें विद्यालय से 5 छात्र व 6 छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। विद्यालय की छात्रा गुंजन ठाकुर ने शॉट पुट व डिस्कस थ्रो में पहला स्थान, कविता चौधरी ने 100 मीटर रेस में पहला स्थान, विपुल ने 100 मीटर रेस में दूसरा स्थान, रोहित चौधरी ने 200 मीटर रेस में तीसरा स्थान, रीले रेस में कविता, गुंजन, दीपंशी और पलक ने तीसरा स्थान प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया है। इस उपलब्धि पर विद्यालय अध्यक्ष और विद्यालय अध्यापक संघ के अध्यक्ष ने सभी बच्चों और शारीरिक शिक्षक अरुणा शर्मा, अमर देव को बधाई दी है। विद्यालय प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाल व मुख्याध्यापिका ने भी इन सभी विजेताओं को बधाई दी है। विद्यालय प्रधानाचार्य ने बताया की छात्रा गुंजन ठाकुर, कविता चौधरी और विपुल का राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इस जिला सतरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को जिला खेल अधिकारी सुरेंद्र कुमार के कर कमलो द्वारा पारितोषिक वितरित किए गए। इस अवसर पर खेल प्रभारी राजेश, महेंदर राठौर व किशोर भी मौजूद रहे। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने बताया की बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि खेल कूद के क्षेत्र में भी विद्यालय और कुनिहार का नाम रोशन करते हैं।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन इकाई पट्टाबरावरी-हरिपुर की मासिक बैठक पेंशनर् कार्यलय पट्टाबरावरी में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष डीडी कश्यप ने की। बैठक में पेंशनरों की मांगों व ज्वलन्त समस्याओं बारे चर्चा की गई तथा चर्चा व आपसी विचार-विमर्श के बाद पेंशनरों व वरिष्ठ नागरिकों के हित मे भावी कार्य योजना को अंतिम रूप दिया गया। इकाई अध्यक्ष डीडी कश्यप ने बैठक में पहुंचे सभी पेंशनरो व वरिष्ठ नागरिकों का स्वागत किया तथा बैठक में चर्चा के लिए कई एजेंडों को रखा। डीडी कश्यप ने कहा कि पेंशनरो की बहुत सी मांगे अभी अधर में लटकी पड़ी है, जिसके लिए हमे इकठ्ठे होकर लड़ाई लड़नी है। उन्होंने पेंशनरों को जानकारी दी कि इस मर्तबा अखिल भारतीय पेंशनर दिवस 17 दिसंबर को नालागढ़ में बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाएगा, जिसके लिए जिला कार्यकारिणी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कश्यप ने सभी इकाई सदस्यों से इस समारोह में चलने की अपील की, जिसके लिए सभी ने हामी भरी। इस बैठक में जगदीश गर्ग, प्रेम चंद कश्यप, बिशन दास कश्यप, खेम चंद ठाकुर, दुनीचंद ठाकुर, ख्यालीराम, शीला व चैतराम आदि उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी तथा पुलिस अधीक्षक सोलन वीरेंद्र शर्मा द्वारा आज ज़िला सोलन के स्ट्रांग रूम का संयुक्त निरीक्षण किया गया। उन्होंने ज़िला सोलन स्थित राजकीय डिग्री महाविद्यालय सोलन तथा नगर निगम में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ज़िला सोलन में ईवीएम और वीवी पैट मशीनों की सुरक्षा के लिए स्ट्रांग में सुरक्षा के पुक्ता इतज़ाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि परिसर के भीतर किसी भी प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। कृतिका कुलहरी ने कहा कि स्ट्रांग रूम को 24 घंटे सुरक्षा प्रदान करने के लिए त्री-स्तरीय सुरक्षा उपलब्ध करवाई गई है, जिसमें सुरक्षा के मुख्य घेरे में केंद्र सशस्त्र पुलिस बल, दूसरे घेरे में हिमाचल प्रदेश की शस्त्रों से लैस पुलिस बल तथा तीसरे घेरे में ज़िला पुलिस बल तैनात किए गए हैं। स्टांग रूम की कड़ी निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ज़िला की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में स्थित स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए वे स्वयं निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक तथा निर्वाचन अधिकारियों द्वारा भी स्ट्रांग रूम का प्रतिदिन निरीक्षण किया जा रहा है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह-2022 का आयोजन किया गया। समारोह में अशोक तिवारी, आईपीएस, आईजी, आईटीबीपी पश्चिम कमांड चंडीगढ़ मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त रेणु पुरी, प्रधानाचार्या विवेक हाई स्कूल चंडीगढ़ नें भी हम सभी के मध्य सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित होकर हमें अनुगृहित किया। समारोह के प्रारंभ में वायलिन, तबलों, की-बोर्ड, जैज़ ड्रम तथा अन्य वाद्य यंत्रों के संगीत के साथ शिव स्तुति प्रस्तुत की गई। इसके पश्चात कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ज्ञानेश्वर गुप्ता एवं हर्षवर्धन सिंह द्वारा वायलिन पर ‘एक प्यार का नगमा है’ गीत प्रस्तुत करके सभी से भरपूर तालियां बटोरीं। समारोह में उन सभी अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया था, जिनके बच्चों नें किसी न किसी क्षेत्र में प्रशंसनीय प्रदर्शन करके पुरस्कार अर्जित किया था एवं अपने अभिभावकों एवं स्कूल का नाम रोशन किया था। समारोह में उपस्थित अभिभावकों को अपनें बच्चों पर गर्व महसूस हो रहा था। उनके चेहरे की गरिमा स्पष्ट झलक रही थी, जब मंच से उनके बच्चे का नाम लिया गया एवं वे अपनें बच्चे के साथ मंच पर पुरस्कार लेने आमंत्रित किए गए। उन सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्रों एवं ट्रोफियों से सम्मानित किया गया, जिन्होनें एकेडमिक्स में अव्वल स्थान प्राप्त किया था। विद्यालय के बाहर खेली गई विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे बास्केटबाल, फुटबॉल, क्रिकेट, शूटिंग, तैराकी, जिम्नास्टिक्स आदि में विजेता खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कारों से नवाज़ा गया। इस वर्ष पाइनग्रोव स्कूल के विद्यार्थियों का समूह माउंट एवरेस्ट को फतह करके लौटा है। उन सभी विद्यार्थियों की बहादुरी एवं हौसले को सम्मान देते हुए उन्हें भी प्रमाण पत्र एवं तमगों से सम्मानित किया गया। सत्र 2022 की विभिन्न अंतर सदनीय प्रतिस्पर्धाओं के विजेता सदनों को भी विशाल ट्रोफियाें से सम्मानित किया गया। मेजर जगपाल मैमोरियल अंतर सदनीय बास्केटबॉल ट्रॉफी टीक सदन ने, एचपीसीए अंतर सदनीय क्रिकेट ट्रॉफी चिनार सदन नें, संत सिंह मैमोरियल अंतर सदनीय सॉकर ट्रॉफी देवदार सदन ने, आर्मी ट्रॉफी फॉर अकेड्मिक्स चिनार सदन नें झटकीं, जबकि सत्र 2022 की कॉक हाउस ट्रॉफी पर देवदार सदन ने कब्जा किया। लगातार दो डायमंड स्टार हासिल करने वाले विद्यार्थियों में नैनसंग लेपचा, शौर्य दत्ता, नेरीप लेपचा, बिवेक छेत्री एवं शरण्या नारंग को भी उनके अनुकरणीय व्यवहारिक गुणों के लिए सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त अनेकानेक गतिविधियों, खेलों, शैक्षणिक, सह शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए भी पुरस्कार दिए गए। समारोह में उपस्थित श्रोताओं को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि अशोक तिवारी ने विद्यार्थियों को पांच मूलमंत्र दिए। उन्होंने विशेष रूप से लड़कियों को सम्मान देने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी कहा कि लड़कियां अपनी क्षमताओं को पहचाने, जागृत करें एवं विश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ें। सम्मानित अतिथि रेणु पुरी ने अभिभावकों द्वारा उनके बच्चों की शिक्षा के लिए पाइनग्रोव जैसे उन्नत शिक्षण संस्थान चुनने पर बधाई दी। उन्होंने यह भी कहा कि यहां उपस्थित सभी विद्यार्थी सफलता की असीम ऊंचाइयां छू रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से बल देते हुए कहा कि ऐसा कोई क्षेत्र नहीं, जिसमें पाइनग्रोव के विद्यार्थी पीछे हैं, जिस भी प्रतियोगिता, गतिविधि, खेल व अन्य प्रतिस्पर्धा का नाम लो, विद्यार्थियों को मंच पर एक-एक क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कृत किया गया है। समारोह के अंत में विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक लावणी नृत्य प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के कार्यकारी निदेशक कैपन एजे सिंह ने उपस्थित जनसमूह को धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह में समीक्षा सिंह एवं विद्यालय के अन्य हैड्स भी उपस्थित रहे।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार दिल्ली में विशेष प्रशिक्षण लेकर आये जिला सोलन के प्रशिक्षित शिक्षक दुर्गानंद शास्त्री सोलन जिला व प्रदेश के अब तक गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में जुटे हैं। अपने इस प्रयास को सफल बनाने के लिए उन्होंने जिला के सभी लोगो से स्वतंत्रता सेनानियों की जानकारी मुहैया करवाने का आह्वान किया है। भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय के सांस्कृतिक स्त्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र दिल्ली में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत डिजिटल डिस्ट्रिक्ट रिपोजिटरी परियोजना के कार्यंवन्यन के लिए दिशा-निर्देश तैयार करने हेतु दिल्ली में आयोजित कार्यशाला में विशेष प्रशिक्षण लेकर लौटे छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक दुर्गानंद शास्त्री ने बताया कि कार्यशाला में 24 राज्यों के 98 व हिमाचल प्रदेश से 2 शिक्षकों ने भाग लिया।उन्हें देश की आजादी में योगदान देने वाले सवंत्रता सेनानी जो आज भी उचित मर्यादा पाने से वंचित है,उन्हें प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर पहचान व उपयुक्त सम्मान दिलाने के लिए कार्य करने का प्रशिक्षण दिया गया।उन्होंने कहा कि अब वे हिमाचल प्रदेश व जिला सोलन से ऐसे सवंत्रता सेनानियों की जानकारी इकट्ठा कर उपयुक्त सम्मान दिलवाने के प्रयास करेंगे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन सहायक आयुक्त उपायुक्त सोलन संजय कुमार स्वरूप ने कहा कि पत्रकार बुद्धिजीवि वर्ग है, जो निष्पक्ष व निडर होकर अपनी बात कह सकते है। संजय स्वरूप आज यहां राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर चिल्ड्रन पार्क सोलन स्थित प्रेस रूम में उपस्थित पत्रकारांे को सम्बोधित कर रहे थे। इस वर्ष भारतीय प्रेस परिषद के सुझाव पर ‘राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका’ विषय पर पूरे देश के साथ-साथ सोलन ज़िला के पत्रकारों द्वारा भी सारगर्भित विचार-विमर्श किया गया। संजय स्वरूप ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में पत्रकारिता की हमेशा से ही अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता से पूर्व बुद्धिजीवियों द्वारा देशप्रेम पर लिखे गए लेख, कविताएं व कहानियों के कारण ही पूरे देश में आज़ादी की लहर जागी व देश प्रेम की भावना बढ़ी। इन बुद्धिजीवि पत्रकारों द्वारा ही पूरे देश में आज़ादी की अलख जगाई गई व आज़ादी की ओर एक बहुत महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया। सहायक आयुक्त ने कहा कि आज के समय में पत्रकारिता की भूमिका राष्ट्र निर्माण में ओर भी अधिक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि समाज की कुरीतियों को खत्म करने में मीडिया सहायक सिद्ध हुई है और आशा जताई की आगे भी ऐसे ही मीडिया आमजन का ज्ञानवर्धक बनेगी। वरिष्ठ पत्रकार सुशील शर्मा ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका का प्राय साकारात्मक पत्रकारिता से है। उन्होंने उपस्थित सभी पत्रकारजनों से कहा कि अपनी पत्रकारिता में विकासात्मक पहलुओं को जोड़े ताकि पाठकों को देश में हो रहे विकासात्मक कार्यों के बारे में पता चले और वे इसका लाभ ले सकंे। कार्यक्रम के मुख्यवक्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार संजय हिन्दवान ने कहा कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 19 के तहत अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अंतर्गत भारत में पत्रकारिता की जाती है। उन्होंने उपस्थित सभी पत्रकारजनों से कहा कि मीडिया का पहला दायित्व संविधान है। पत्रकारों को संविधान के दायरे में रहकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने पत्रकारिता का वर्चस्व बनाए रखने पर बल दिया। कार्यक्रम के वक्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार र्कीति कौशल ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए सर्वप्रथम एक अच्छे इंसान बनने की जरूरत है। लोकतंत्र और मीडिया एक सिक्के के दो पहलु है। आमजन की सुविधा के लिए लोकतंत्र और मीडिया को साथ चलना आवश्यक है। उन्होंने पत्रकारिता के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि देश में 1780 में पत्रकारिता व 1927 में रेडियो आए। उन्होंने कहा कि आज के समय में 500 सेटेलाईट, 70 हजार प्रिंट मीडिया तथा 100 मिलियन लोग समाचार पत्रों को पढ़ते है तथा इन सैकड़ों लोगों तक सकारात्मक व सही समाचार पहुंचाने की जिम्मेदारी पत्रकारों की है। कार्यक्रम के वक्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार सुखदर्शन सिंह ठाकुर ने कहा कि अनादिकाल में पत्रकारिता का उदगम नारद मुनि से हुआ है, जिन्होंने सम्वाद का एक माध्यम बनाया जिससे तीनो लोको में वार्तालाप का सेतु बना रहा। उन्होंने कहा कि मीडिया राष्ट्र और समाज की आंख, कान व मुंह का माध्यम है, जिससे आमजन की समस्याएं और कठिनाइयां सरकार तक पहुंचती है। कार्यक्रम के वक्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मीदत्त शर्मा ने कहा कि मीडिया तंत्र जितना सक्षम होगा उतना ही देश आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चैथा स्तम्भ माना जाता है और इस स्तम्भ को सुदृढ़ करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के वक्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार यशपाल कपूर ने कहा कि राष्ट्र निर्माण मे मीडिया की भूमिका पूर्व में भी रही है, वर्तमान में भी है तथा भविष्य में भी रहेगी। उन्होंने कहा कि तथ्यों पर आधारित समाचार अपने कार्य को सही प्रकार से पूर्ण करता है। उन्होंने कहा कि मीडिया कर्मियों का दायित्व है कि आमजन कि किसी भी प्रकार की कठिनाईयों को सरकार तक पहुंचाए ताकि उसका सही समाधान निकल सके। जिला लोक संपर्क अधिकारी ममता नेगी ने सभी का स्वागत किया तथा विषय की जानकारी प्रस्तुत की। इस अवसर पर विभिन्न समाचार पत्रों, इलैक्ट्राॅनिक मीडिया के संवाद्दाताओं सहित ज़िला लोक संपर्क कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारी उपस्थित थे।
मनोज शर्मा। अर्की शिक्षा के क्षेत्र में भूपेंद्र गुप्ता का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है, इन्हें राज्य स्तर पर और राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त है। प्रधानाचार्य के रूप में अनेक विद्यालयों का कायाकल्प परिवर्तित कर चुके भूपेंद्र गुप्ता वर्तमान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी अर्की में कार्यरत हैं। गत दिवस इन्होंने चंडी विद्यालय के लिए 50 ट्रैक सूट, 60एनएसएस वालंटियर बुक, 100 एनएसएस वालंटियर बैज, 100 एनएसएस वालंटियर मेडल, 70 एनएसएस वालंटियर कैप, एक एनएसएस पोडियम बैनर सेट, एनएसएस स्पेशल कैंप बेनर एवं एनएसएस प्रभारियों के लिए ट्रैक सूट तथा एनएसएस के विविध कार्यों के लिए सभी प्रकार के औजार दान किए। भूपेंद्र गुप्ता द्वारा यह कार्य प्रथमतया नहीं किया गया। यदि चंडी विद्यालय की बात करें 2020 से लेकर 2 वर्षों के अंतराल में इस विद्यालय का कायाकल्प परिवर्तित करने में इनका योगदान रहा है। इस विद्यालय के छात्र शैक्षणिक स्तर पर प्रदेश भर में 10वीं एवं 12वीं कक्षा परिणामों में प्रथम 10 स्थानों में अपना स्थान बना चुके हैं। विविध गतिविधियों में भी राज्य स्तर एवं राष्ट्र स्तर के पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। निरंतर इस विद्यालय के छात्रों का विकास एवं भवन संबंधी सर्वांगीण विकास करने में भूपेंद्र गुप्ता का अहम योगदान है। इस बात के लिए जिला अधिकारी भी इनकी सराहना कर चुके हैं। गत वर्ष ही इस विद्यालय में डीसी सोलन मुख्यातिथि के रूप में आईं थी। यह बहुत ही बिरला देखा जाता है की प्रशासनिक अधिकारी किसी विद्यालय के कार्यक्रम तक पहुंचे यह सारा परिणाम प्रधानाचार्य भुपेंद्र गुप्ता के द्वारा किए गए छात्र हित के विकास कार्य है समस्त चंडी क्षेत्र ऐसे प्रधानाचार्य को प्राप्त करके स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं तथा संपूर्ण स्टाफ का भी कहना है कि उन्हें भी ऊर्जा का संचार होता है एवं प्रत्येक क्षण एक नया अनुभव प्राप्त होता है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर में बाल दिवस प्रतिवर्ष अनोखे अंदाज़ में मनाया जाता है। गत वर्षों की भाँती इस वर्ष भी बाल दिवस के शुभावसर पर बहुत कुछ ख़ास रहा। विद्यालय के कार्यकारी निदेशक कैप्टन ए जे सिंह एवं तीन अन्य विद्यार्थियों का जन्मदिन खूब धूमधाम से मनाया गया। सभी को मंच पर बुलाकर, केक काटकर पूरे जोश के साथ सभी नें शुभकामनाओं सहित मंगल गीत गाया। इसके पश्चात विद्यार्थियों के लिए अध्यापकों द्वारा मंचीय कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। चाचा नेहरू पर आधारित पी पी टी एवं कविता, वेस्टर्न एवं इंडियन संगीत प्रस्तुतियां, इंडियन आइडल की तर्ज़ पर प्रस्तुत नाटक- ‘बेहतरीन गायक/गायिका का चयन’ मुख्य आकर्षण रहे। इसके पश्चात सभी अध्यापकों एवं अध्यापिकाओं ने रैम्प वॉक द्वारा सभी को आकर्षित किया। सभी विद्यार्थी उनके अध्यापकों को मंच पर विभिन्न परिधानों में प्रस्तुति देते देख अत्यंत उत्साहित थे। इसके पश्चात विद्यार्थियों के लिए स्वादिष्ट हिमाचली धाम का आयोजन किया गया था। गौर तलब है कि पाइनग्रोव स्कूल में 99% विद्यार्थी हिमाचल के बाहरी राज्यों से हैं। अतः उनमें धाम खाने का विशेष चाव रहता है। सभी नें धाम का आनंद उठाया। विद्यार्थियों नें धाम को परोसने में भी सहायता की। बाल दिवस के एक अन्य रोमांच में अध्यापकों एवं विद्यार्थियों में फुटबाल मैच खेला गया। विद्यार्थी एवं अध्यापक दोनों ही मैच को जीतने के लिए पूरा दमखम लगा रहे थे। दोनों टीमों नें ठानी थी कि इस ऐतिहासिक दिन पर विजयश्री हासिल करके रहेंगे, लेकिन अंततः अध्यापकों की टीम नें 3-2 के स्कोर से मैच जीत लिया। नवयुवक विद्यार्थियों को मलाल तो था, लेकिन वे अपने अध्यापकों के उमदा खेल से प्रसन्न भी थे एवं सच्चे मन से सभी अध्यापकों को जीत की बधाई दे रहे थे, जबकि अध्यापक उन्हें बाल दिवस की शुभकामनाएं दे रहे थे। दृश्य अतीव मनमोहक था। इस प्रकार बाल दिवस 2022 को विद्यार्थियों के जीवन का अविस्मर्णीय दिवस बनाने का भरपूर व सार्थक प्रयास रहा। विद्यालय के कार्यकारी निदेशक कैप्टन एजे सिंह, मिसिज़ समीक्षा सिंह, स्पेशल एजुकेटर मिस श्रीया, प्रधानाचार्य संजय चौहान, हैड एलिमेंटरी डॉ. किरण अत्री, हैड ऑफ़ कल्चरल अफेयर्स मिस्टर विशाल गौरी, हैड ऑफ़ स्पोर्ट्स मिस्टर सुरेन्द्र मेहता एवं हैड फाइनेंस मिस्टर मनमोहन भी इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच उपस्थित रहे।
चमन शर्मा आनी आनी जिला कुल्लू में आनी के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी हो रही है। पहाड़ों नें सफेद चादर ओढ़ ली है। तापमान में आई भारी गिरावट से ठंड भी काफ़ी बढ़ गई है। लोग ठंड की वजह से घरों से बहार जाने का मूड नहीं बना रहे हैं। सीज़न की पहली बर्फ़बारी से एक तरफ बागवानों के लिये ये खुशी की सौगत मानी जा रहा है, तो दूसरी ओर किसनों के लिये भी राहत मिली है। होटल करोबारियों के लिए ताजा हिमपात वरदान ले कर आता है। ऐसे में सैलानियों की आवाजाही बढ़ जाती है। जैसे ही मौसम साफ होगा बागवान बगीचे मै काट छांट और गोबर खाद आदि कार्यों मै व्यस्त हो जाएंगे, ऐसी उमीद की जा रही है। आनी से 30 किमी दूर 10280 फ़ीट की ऊंचाई पर जलोडी जोत में बर्फ़बारी हुई है, जिसे एनएच 305 यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया है, जिससे बाह्य सिराज़ आनी जिला मुख्यालय कुल्लू से कट गया है, जिससे लोगों को कुछ किलोमीटर पैदल चलकर ही जिला मुख्यालय की ओर या आनी की ओर वापस लौटना पड़ेगा। समूचा क्षेत्र शीतलहर के चपेट में है। आनी मुख्यालय में हल्की बारिश होने से ठंड बढ़ गई है।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट जय मां जालपा यूथ क्लब बागा कराेग द्वारा अंडर-17 बॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन बागा भवन के नजदीक आयोजित किया गया। इस मौके पर बागा करोग पंचायत की प्रधान सुरेंद्रा पंवर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं, मांगल पंचायत समिति सदस्य बनीता चौहान व उपप्रधान बागा करोग श्यामलाल चौहान विशेष अतिथि रहे। मुख्यातिथि सुरेंद्रा पंवर ने कहा कि खेलकूद हमारे जीवन का अहम भाग है। सभी को खेलों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा खेल से जहां अनुशासन पनपता है। वहीं, मानसिक व शारीरिक विकास होता है। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर आयोजकों को बधाई व शुभकामनाएं भी दी। इस प्रतियोगिता में चंडी कश्लोग विजेता व दाडलाघाट उप विजेता रही, जिन्हें मुख्यातिथि द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर चौहान कृष्णा, मस्तराम चौहान, राकेश चौहान, सुशांत चौहान, चंपा चौहान, सुखदेई चौहान, सरला चौहान, विकास चौहान, रमन चौहान व मनीष चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


















































