रोड सेफटी क्लब की बैठक में उठे यातायात व ट्रैफिक संबधी मुददे थाना प्रभारी ने सभी अपार्टमेंट बिल्डर से सीसीटीवी लगाने का किया आग्रह बिना नंबर प्लेट के वाहनों को किया जाएगा जब्त सचिन बैंसल। बददी रोड सेफ्टी क्लब बददी की बैठक संस्था के प्रधान सुरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें थाना प्रभारी बददी दयाराम ठाकुर विशेष रुप से उपस्थित हुए। बैठक में थाना प्रभारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश में बढ़ रहे वाहन हादसों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया था, उसी की तर्ज पर एक अभियान रोड सेफ्टी क्लब मंडल और जिला स्तर पर चलाएगा ऐसी सरकार की अपेक्षा है। उन्होंने रोड सेफटी क्लब अध्यक्ष से आग्रह किया कि क्लब में बद्दी बरोटीवाला झाडमाजरी और मानपुरा की तमाम छोटी बडी ट्रांसपोर्ट यूनियनों को भी शामिल किया जाए, ताकि सब ट्रैफिक सुधार अभियान में शामिल हो सके। इसके अलावा बैठक में चिंता जाहिर की गई कि हेलमेट न पहनने से बददी बरोटीवाला झाडमाजरी व मानपुरा में बहुत सारे युवा दोपहिया वाहन चालक पर मौत का शिकार हो रहे हैं और अधिकांश में तेज रफतारी व हेल्मेट न पहनना होता है। कई युवा तो अपने घरों के एकमात्र चिराग होते हैं और उनका परिवार पीछे से कहीं का नहीं रहता। युवाओं की मौत पर चिंता जाहिर की गई। इस पर रोड सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि हम इसको लेकर मुहिम चलाएंगे और युवाओं को लेकर जागरूक करेंगे। बददी बाजार में बेतरतीब वाहनों की पार्किंग करने पर भी चिंता जाहिर की गई और थाना प्रभारी ने साफ कहा कि लोग सडक़ किनारे किनारे वाहन पार्क कर के बाजार में खरीदारी करने चले जाते हैं, जबकि उनको अपनी गाड़ी पार्किंग एरिया में ही लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही बददी बाजार में सडक़ पर मार्किंग होगी और लोक निर्माण विभाग से मिलकर यह काम पूरा किया जाएगा। हरिओम योगा सोसायटी के चेयरमैन डॉ. श्रीकांत शर्मा ने कहा कि जो भी युवा बिना हेलमेट के सडक़ पर उतरता है, उसका चालान किया जाए और उनका वाहन जब्त कर तब तब रिलीज न किया जाए, जब तक उसके उनके मां-बाप संबधित थाने में न आए। फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष चिरंजीव ठाकुर ने औद्योगिक क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने का आग्रह किया। भारतीय मजदूर संघ के सह- सचिव हरबंस राणा ने सब्जी मंडी बददी में पार्किंग स्थल सुनिश्चित करने का आग्रह किया क्योंकि इससे बाईपास रोड पर हमेशा खतरों का अंदेशा बना रहता है। डॉ. श्रीकांत शर्मा ने बाजार के सभी दुकानदारों से आग्रह किया कि वह अपना सामान नाली से 3 फुट पीछे ही रखें उसके कारण जाम की स्थिति बनती है। रोड सेफ्टी क्लब के कोषाध्यक्ष कपिल अग्रवाल ने कहा कि रिक्शा चालकों के पास जब लोग पैसे देते हैं, तो खुले पैसे न होने की वजह से काफी समय लगता है। इसलिए प्रशासन यह सुनिश्चित करें कि हर ऑटो रिक्शा पर बारकोड सुनिश्चित हो। बैठक में ओमेक्स वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष अशोक कुमार कपिलअग्रवाल ट्रैफिक विंग से मेवा सिंह, रोड सेफ्टी से चिंतन कुमार चौधरी, राजीव कुमार, संदीप कुमार, सरवन सिंह, डा श्रीकांत, राजेंद्र चौधरी, अंकुश ठाकुर, वीरेंद्र कुमार, हरबंस राणा, हर्ष कुमार व फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्रीज के प्रदेशाध्यक्ष चिरंजीव ठाकुर सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन सोलन के वार्ड नं पांच के बूथ नं 77 और 78 राम मंदिर में आज प्रधानमंत्री की मन की बात को सुना गया, जिसमें भाजपा प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य डॉ. राजेश कश्यप और वार्ड-5 के पार्षद समाजसेवी कुलभुषण गुप्ता विशेष तौर पर उपस्थित रहे। डॉ. राजेश कश्यप ने कहा की हर महीने के आखिरी रविवार को प्रधानमंत्री लोगों से अपने विचार साझा करते है और उनके विचारों से प्रेरणा लेकर हम सभी आगे बढ़ रहे हैं। समाज के प्रत्येक वर्ग की बात वह अपने मन की बात कार्यक्रम में करते हैं। उन्होंने कहा की आज प्रधानमंत्री ने हिमाचल का जिक्र करते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रम के दौरान हिमाचल के एक गांव में प्रवासी मजदूरों और उनके बच्चों को मुख्यातिथि बनाया गया और उनसे तिरंगा फहराया गया। इससे यह संदेश मिलता है की हमें राजनीतिक क्षेत्र में जमीनी स्तर पर काम करना चाहिए और सभी का सम्मान करते हुए ईमानदारी से समाज में काम करना है। वार्ड पार्षद कुलभुषण गुप्ता ने सभी का आभार जताया और वॉर्ड से जुड़े कार्यों को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मैं लोगों के काम के लिए सदैव वचनबद्ध हूं। प्रधानमंत्री की सोच सभी को प्रभावित करती है। कोरोना के दौरान दुनिया में यदि सबसे बेहतर काम हुआ तो वह हिंदुस्तान में हुआ है। हमें प्रधानमंत्री के स्वच्छता के संदेश को अपने जीवन में ढालते हुए अपने वार्ड को सोलन का सबसे सुंदर और स्वच्छ वार्ड बनाना है। मन की बात कार्यक्रम के दौरान भाजपा सोलन मंडल के मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा, संजय मलिक, राजीव गुप्ता, नितिन गुप्ता, मनु शर्मा, भूपेंद्र बंसल, विशाल बैश, भूपेंद्र बंसल, दीपक अग्रवाल, रिया शर्मा, भूपेंद्र जगी, सुषमा कुमारी, मीना, गीतांजलि कश्यप, संजय वर्मा, राकेश पूरी, डीसी धीमान, संदीप व विजय सहित अन्य लोग शामिल रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट ग्राम पंचायत पारनु में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत किसानों की ई-केवाईसी करने के लिए एक शिविर लगाया गया। इस मौके पर प्रधान केशवराम व उप प्रधान खेमराज विशेष रूप से मौजूद रहे। पटवारी कुलदीप शर्मा व पंचायत सचिव लायक राम ने कहा कि किसान सम्मान निधि लेने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि यह योजना केंद्र सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 2018 में लागू की थी। हर किसान परिवार को तीन किस्तों में छह हजार रुपए सालाना खाते में सीधे ट्रांसफर केंद्र सरकार द्वारा किए जाते हैं। उन्होंने सभी किसानों से अपील करते हुए कहा कि सरकार के आदेशानुसार प्रत्येक लाभार्थी किसान को अपनी ई-केवाईसी करवाना जरूरी है, तभी जाकर वह इस योजना का लाभ पा सकेंगे। इस दौरान लोकमित्र संचालक गोपाल कृष्ण ने पंचायत के लोगों को ईकेवाईसी के बारे जागरुक किया। पंचायत के वार्ड सदस्यों में वंदना, खेमराज, विजय कुमार व सोमा देवी ने भी लोगों को ई-केवाईसी करने के लिए प्रेरित किया।शिविर में जगदीश, देवीराम, रतिराम, सुरेश कुमार, रोशनी देवी, हेमचंद, मोहन लाल व कलावती सहित लगभग 50 किसानों की ई-केवाईसी की गई। इस अवसर पर पंचायत प्रधान केशव राम, उपप्रधान खेमराज, पटवारी कुलदीप शर्मा, सचिव पारनु लायक राम, पूर्व प्रधान विद्या सागर शर्मा, पंचायत सदस्य रवीन बरवाल, पंचायत चौकीदार बलदेव व संचालक सहायिका शालिनी सहित अन्य मौजूद रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट स्वस्थ्य मातृत्व एवं शिशु कार्यक्रम के अंतर्गत गांव रौड़ी में निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया।यह शिविर अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट की सामुदायिक स्वास्थ्य परियोजना के तहत गांव रौड़ी में स्वस्थ माता और स्वस्थ बच्चे कार्यक्रम के तहत आयोजित किया। इस दौरान सुनीता शर्मा, अनिता शर्मा, रजनी देवी, विमला देवी, हर्षा देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीता देवी ने समुदाय को जागरूक करके महिलओं का रक्त चाप, हीमोग्लोबिन, वजन, ऊंचाई और टीकाकरण की जांच और जानकारी के आधार पर प्रतियोगिता का आयोजन किया। इकाई प्रमुख अंबुजा सीमेंट लिमिटेड दाड़लाघाट दीपक जसूजा ने स्वस्थ गांव स्वस्थ परिवार की महत्ता पर बल दिया। उन्होंने जनभागीदारी और जागरूकता के माध्यम से स्वस्थ मातृत्व पर बल दिया। सामुदयिक स्वास्थ्य परियोजना समन्वयक अजीत कुमार सिंह ने बताया की आज के इस शिविर में महिलाओं और बच्चों का निःशुल्क स्वस्थ्य जांच के साथ प्रतियोगिता में भागीदारी किया। कार्यक्रम प्रबंधक भूपेंद्र गांधी ने कहा की अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट सदैव ऐसे ही जांच और परामर्श शिविर नियमित रुप से करता रहेगा। स्वास्थ्य परियोजना के तहत 42 गांव में कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं। इस माैके पर स्वास्थ्य सखी अनिता शर्मा ने स्वस्थ्य माता का पहला पुरस्कार संतोष कुमार को दिया, जबकि हार्दिक कुमार को स्वस्थ्य शिशु का पहला व दूसरा नीता देवी को पुरस्कृत किया।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट बागा कंधर मार्ग पर शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते बच गया। चालक ने अपनी सूजबूझ से बस का साफ्ट टूटने की वजह से बस को पहाड़ी से टकरा दिया, जिससे बस पहाड़ी से टकराने के कारण उसमें सवार 24 स्कुली बच्चों को छोटी-मोटी चोटें लगी व सभी स्कूली बच्चे सकुशल बच गए। बस में बागा व आसपास के 24 स्कूली बच्चे कंधर (मांगल) पाठशाला को जा रहे थे, तभी गांव पाथा के पास बस की साफ्ट टूटने की आवाज आई। बस ड्राइवर ने होशियारी दिखाते हुए बस को पहाड़ी से टक्कर मार दी। अगर ड्राइवर होशियारी न दिखाता, तो दूसरी तरफ को बहुत बड़ी पहाड़ी थी, अगर बस कहीं उस तरफ चली जाती तो यह हादसा बहुत बड़ा हो सकता था। सभी बच्चों को प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया है। बस में 13 लड़कियां ओर 11 लड़के मौजूद थे, लेकिन इसमें किसी को ज्यादा चोटें नही आई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह जो दो बसें कंपनी की बच्चों को लेकर जाती हैं, वह बहुत पुरानी है, इनको बदलने के लिए कंपनी के अधिकारियों को कई बार कहा गया है, लेकिन कंपनी के कोई भी अधिकारी लोगों की बात नहीं सुनते हैं। स्थानीय लोगों ने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि इन बसों को बदलकर यहां नई बसें चलाई जाए, ताकि कोई भी अनहोनी न हो। स्थानीय विधायक अर्की संजय अवस्थी ने बताया कि कि आज मांगल के पाथा गांव के पास कंपनी की बस जो बच्चों को स्कूल लेकर जा रही थी, बहुत बड़ा हादसा होने से बच गया। उन्होंने बताया कि जो दो बसें बच्चों को स्कूल से लाने ले जाने को लगी है, वह बहुत पुरानी है। उन्होंने बताया कि इन बसों को बदलने बारे कंपनी को कहा गया था। उन्होंने कंपनी अधिकारियों को कहा है कि वह इन बसों को बदलकर यहां नई बसें लगाएं, ताकि फिर से कोई अनहोनी न हो सके। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा को लेकर नई बसे लगवाने ओर जांच की मांग भी की है। उधर,डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट सोलन के जेपी यूनिवर्सिटी में आयोजित हिमाचल गोट टैलेंट के संगीत (गायन) मुकाबले में दाड़लाघाट की कलाकार कोमल राणा ने टॉप टेन में जगह बनाकर फाइनल राउंड मे अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।कोमल के पिता हरिमन राणा के अनुसार कोमल इन दिनों डॉ यशवंत सिंह परमार यूनिवर्सिटी नेरी हमीरपुर की बीटेक बायो टेक्नोलॉजी की छात्रा है,पढ़ाई के साथ साथ कोमल शुरू से संगीत में शौक रखती है,वह बीटेक की पढ़ाई के साथ साथ गायकी की कोचिंग केएस म्यूजिक एकडेमी हमीरपुर से ले रही है। दाड़लाघाट की कोमल राणा का कहना है कि हिमाचल गोट टैलेंट के फाईनल राउंड में चयनित होने पर वह अत्यंत प्रसन्न है। हिमाचल गोट टैलेंट का अगला राउंड टीवी राउंड होगा, जिसका सीधा प्रसारण टीवी चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। कोमल राणा के अनुसार यदि फाइनल में वह अपनी जगह बनाने में कामयाब रहती हैं, तो इसका श्रेय वह अपने माता-पिता अंजना व हरिमन राणा के साथ-साथ केएस म्यूजिक अकादमी हमीरपुर को देना चाहेंगी।हिमाचल गोट टैलेंट के आयोजक नरेश कौंडल ने बताया कि हिमाचल गोट टैलेंट का जोन-2 का सेमीफाइनल राउंड हिमाचल प्रदेश की वाकनाघाट स्थित जेपी यूनिवर्सिटी में संपन्न किया गया। जिसमें सोलन शिमला, सिरमौर व किन्नौर के कलाकारों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि पूरे हिमाचल प्रदेश से हर उम्र के युवा वर्ग की प्रतियोगिता में शामिल हुए। कौंडल ने बताया कि जोन-2 के सेमीफाइनल कलाकारों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया । अब जोन-1 और जोन-2 के कलाकारों का फाइनल सोलन या शिमला में किया जाएगा, जिसे टीवी पर प्रसारित किया जाएगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन साई इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा चौथी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के साथ डिग्री कॉलेज के पास एसबीआई बैंक का दौरा किया, जिसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को इस बारे में जागरूक करना था कि वास्तव में बैंक क्या है। हम अपना पैसा कहां जमा करते हैं और बैंक से नकद कैसे निकालते हैं। छात्रों को यह भी पता चला कि हमारी सहायता के लिए बैंकों में अलग-अलग लोग होते हैं। एटीएम मशीन के बारे में भी बच्चों को जानकारी दी गई। बैंक के सभी सदस्यों ने काफी उत्साह पूर्वक छात्रों का स्वागत किया और उनके बैंक का दौरा करते हुए शिक्षकों का सहयोग किया। उन्होंने छात्रों के बीच चॉकलेट बांटी। यह दिन छात्रों के लिए आनंद से भरा और ज्ञानवर्धक था।
फर्स्ट वर्डिक्ट। सोलन ठोड़ो मैदान में शनिवार को सोलन हॉकी क्लब की ओर से आयोजित की जाने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की सभी तैयारी पूर्ण कर ली है।प्रतियोगिता का शुभारंभ ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी करेंगे। 29 अगस्त तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से पुरूष और महिला वर्ग की करीब बीस टीमें भाग ले रही है। हॉकी क्लब के प्रधान एसपी जगोता और उपप्रधान उमेश शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। शुक्रवार देर शाम तक टीमें पहुंचना भी शुरू हो गई है। प्रतियोगिता के लिए ठोड़ो मैदान में सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त कर ली है। इसके अलावा खिलाडिय़ों को ठहराने का इंतजाम कर लिया है, जिसके लिए क्लब के सभी सदस्यों को जिम्मेदारियां भी सौंप दी गई है। बता दें पहली सोलन हॉकी क्लब की ओर से पहली बार सोलन में राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले यह प्रतियोगिता खंड और जिलस्तर पर आयोजित की जा रही थी। प्रतियोगिता का समापन पर 29 अगस्त को खेल मंत्री राकेश पठानिया बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। जबकि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल विशेष तिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। प्रतियोगिता के विजेता टीम को 21 हजार और उपविजेता को 11 हजार के नगद पुरस्कार के साथ ट्राफी से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा खेल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी भी सम्मानित होंगे। क्लब के सदस्यों ने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि वह आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों का होंसला बढ़ाने के लिए पहुंचे।
डॉ. यशवंत सिंह परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 में विश्वविद्यालय के स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 अगस्त को आयोजित प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। विस्तृत परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर या लिंक regr19957.pdf(yspuniversity.ac.in) पर क्लिक करके देखा जा सकता है। यूजी कार्यक्रमों के लिए पहली काउंसलिंग (ऑफलाइन) 1 सितंबर को सुबह 10.00 बजे नौणी स्थित मुख्य परिसर में डॉ. एलएस नेगी सभागार में आयोजित की जाएगी। स्नातक प्रवेश परीक्षा में 45 या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों पहली काउंसलिंग में शामिल होने के लिए पात्र हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे काउंसलिंग के समय निम्नलिखित ओरिजिनल दस्तावेजों व उनकी स्व-सत्यापित प्रतियों के एक सेट साथ लेकर आयें। कक्षा 10वीं (जन्म तिथि के लिए) और 10 + 2 प्रमाण पत्र, स्कूल से चरित्र प्रमाण पत्र, एचपी बोनाफाइड/ अधिवास प्रमाण पत्र (हिमाचल के सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य), प्रोस्पेक्टस के पृष्ठ-52 पर दिये निर्धारित प्रारूप के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) इसके अलावा सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी निम्नलिखित प्रमाण पत्र (जहां लागू हो) · एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) आदि। · खेल/एनसीसी/एनएसएस/स्काउट्स/सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) · शारीरिक रूप से विकलांग प्रमाण पत्र। कोई भी अन्य प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदन में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर एनएसएस इकाई ने औषधीय व सजावटी पौधे लगाए। कार्यक्रम अधिकारी संतोष बट्टू ने बताया कि बरसात के चलते पौधों की कटाई-छंटाई की गई तथा खाली गमले में सजावटी पौधे लगाए गए। उपप्रधानाचार्य महेंद्र कौंडल ने लगाए गए तुलसी के पौधे के महत्व के बारे में बताया तथा इनकी संख्या की स्वयंसेवियों को नसीहत दी। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी जेपी मिश्रा मैडम अनीता, जागृति और बीना मौजूद रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनागुघाट की छात्राओं ने 14-वर्ष से कम आयु वर्ग की छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता में 'खो-खो' में दूसरा स्थान प्राप्त किया। खंड स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्रों ने 'वॉलीबॉल' में दूसरा स्थान प्राप्त किया। 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के छात्रों की प्रतियोगिता में छात्रों ने 'कुश्ती' में स्वर्ण पदक व रजत पदक प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार शर्मा ने प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं प्रदान की तथा डीपीई जोगिंद्र ठाकुर, पीईटी मदन ठाकुर एवं दीपांकर गिल का विशेष आभार व्यक्त किया। इस उपलक्ष पर उप प्रधानाचार्य राजेंद्र वर्मा ने खिलाड़ियों को के उज्जवल भविष्य की कामना की व अजय गौतम का भी आभार व्यक्त किया।
हिमाचल के लिए गोल्ड जितने वाली बनी पहली महिला रेसलर सचिन बैंसल। बददी एमडीयू यूनिवर्सिटी रोहतक में चल रही अंडर 15 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में बद्दी की प्रेरणा ठाकुर ने गोल्ड मेडल जीतकर हिमाचल का नाम रोशन किया है। प्रेरणा ठाकुर ने फाइनल मैच में यूपी की पहलवान को 8-2 से हरा कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इससे पहले सबसे पहले मैच में प्रेरणा ने दिल्ली की पहलवान को चित किया और अगले राउंड में प्रवेश किया। उसके बाद उसका मुकाबला हरियाणा के पहलवान के साथ हुआ जहां प्रेरणा ने 8-3 से मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में महाराष्ट्र की पहलवान को 10-04 से हरा कर गोल्ड मेडल मैच में यूपी की पहलवान को हराया। हिमाचल के लिए गौरव की बात है कि हिमाचल में ने पहली बार नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में अंडर-15 कुश्ती में गोल्ड मेडल जीता है। प्रेरणा ने अपनी जीत का श्रेय अपने पिता व कोच महेंद्र मेहता को दिया है और उन्होंने कहा है कि वह रोजाना सतवीर हनुमान अखाड़ा बागबानिया में प्रैक्टिस करती हैं, जिसका फल उन्हें आज मिला है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन लायन्स क्लब सोलन द्वारा आज प्रातः से दोपहर बाद तक क्षेत्रिय अस्पताल सोलन तथा आसपास के क्षेत्र में स्थानीय ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोलन के NCC कैडेटस, अस्पताल प्रशासन और यातायात पुलिस के सहयोग से NO HONKING प्रोजेक्ट को कार्यान्वित किया गया। लायन्स क्लब के मीडिया प्रभारी लायन डॉ. अनिल बंसल ने बताया कि पिछले दो माह से स्थानीय अस्पताल में दाखिल मरीजों की सुविधा और article 279 यातायात नियमों तथा ध्वनि प्रदूषण के मद्देनजर लायन्स क्लब सोलन ने विभिन्न स्कूलों के वरिष्ठ विद्यार्थियों, अस्पताल प्रशासन एवं यातायात पुलिस के सहयोग से प्रोजेक्ट चेयरपर्सन लायन नवदीप थरेजा की अगुवाई में यह मुहीम लायनिस्टिक वर्ष 2022-23 के लिए जनमानस में जागरूकता जगाने के लिए शुरू की है। इस अवसर पर क्लब के अधिकतर सदस्यों द्वारा अपना निःस्वार्थ योगदान दिया गया। अन्य प्रोजेक्टों पर भी निरन्तर सेवा कार्य किए जाते रहेंगे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट दाड़लाघाट के छामला (डुगली) में मंगलवार देर शाम को एक व्यक्ति के घर में घुसा कोबरा का मामला सामने आया है, जिसमें कोबरा घर में घुसकर बैठा है। कोबरा घर के बिस्तरे में दीवार के कोने में फन फैलाए बैठा है। कोबरा देखे जाने से घर में रहने वाले स्वजनों में हड़कंप मच गया। जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार विशाल कोबरा घर के कमरे में दीवार के सटे बैठा है। किंग कोबरा देखकर ही काफी खतरनाक लग रहा, वो जिस अंदाज में बैठा है, वो देखकर कोई भी डर जाएगा। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद कोबरा सांप को पकड़ लिया और फिर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। गांव छामला के निवासी जयप्रकाश के घर के कमरे में कोबरा के पकड़े जाने के बाद स्वजनों व स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी (अर्की) में अंडर-19 खेल प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। नवगांव विद्यालय में आयोजित अंडर-19 खेलकुद प्रतियोगिता में चंडी विद्यालय के कबड्डी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल में उपविजेता रहे।प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता ने बताया की चंडी विद्यालय में पिछले काफी समय से डीपी का पद रिक्त है व लगभग 1 वर्ष से पीटी शिक्षक का पद भी रिक्त है। ऐसे में छात्रों को क्रीड़ा क्षेत्र में भी अवसर प्राप्त हो इसके लिए प्रवक्ता मैथ्स दिनेश कुमार व शास्त्री कमल कांत को यह जिम्मेदारी सौंपी गई, जिन्होंने बच्चों की तैयारी करवा कर उन्हें टूर्नामेंट में ले जाया गया। उन्होंने बताया कि वहां से उप विजेता के रूप में यह ऐसी परिस्थितियों में अत्यंत महत्वपूर्ण उपलब्धि विद्यालय की मानी जा रही है। उन्होंने कहा कि विगत 2 वर्षों से विद्यालय में विकास कार्य निरंतर चल रहे हैं, जहां एक ओर शैक्षणिक स्तर में बोर्ड मेरिट में छात्रों का पदार्पण हुआ। वहीं, क्रीड़ा के क्षेत्र में भी यह उपलब्धि विद्यालय की सर्वांगीणता को प्रदर्शित करती है। विद्यालय को हर क्षेत्र में प्रदेश भर में अग्रणी विद्यालय बनाने के लिए संपूर्ण विद्यालय परिवार एवं एसएमसी एकजुट होकर प्रयासरत है। प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि ऐसी उपलब्धियों पर प्रत्येक छात्र का सम्मान होना अत्यावश्यक है। समय समय पर विद्यालय में जो भी उपलब्धि छात्र प्राप्त करते हैं, उसका विधिवत सम्मान करके सभी के लिए एक आदर्श स्थापित होता है एवं उस प्रतिभागी का प्रोत्साहन होता है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया तथा इनके प्रशिक्षक के रूप में दिनेश कुमार एवं कमलकांत को भी स्मृति चिन्ह एवं मैडल से सम्मानित किया गया। संपूर्ण विद्यालय में इस उपलब्धि का हर्षोल्लास है। इसी के साथ अंडर-14 प्रतियोगिता में गए प्रतिभागियों को भी मेडल से सम्मानित किया गया। विशेष रुप से 10वीं परीक्षा में प्रदेश भर में नवा स्थान प्राप्त करने वाली विद्यालय की छात्रा मीनाक्षी पुत्री कमलेश को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर यूथ पार्लिमेंट के प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य रामस्वरूप गौतम ने सभी को स्पर्धा भावना जगाए रखने का आह्वान किया तथा हर स्तर पर विद्यालय का नाम अग्रणी रहे। इसलिए सभी का मिलकर प्रयास रहेगा। इस सम्मान समारोह में संपूर्ण विद्यालय परिवार एवं एसएमसी के सदस्य मौजूद रहे।
भविष्य में हिमाचल का गौरव व प्रतिभा निखर कर सामने आएगी सुमित सिंगला फर्स्ट वर्डिक्ट। बद्दी विश्व की सबसे बड़ी संस्था वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन यू के द्वारा इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के उद्योगपति व अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी के फाउंडर व करेटक ग्रुप के एम डी सुमित सिंगला को हिमाचल प्रदेश का प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है। मिस्टर विलियन जेजलर स्विजरलैंड हेड ऑफ यूरोप फॉर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड पांडिचेरी की उप राजपाल ने पांच वर्षों की सेवा के साथ ही भारतीय पुलिस सेवा में 40 वर्षों के गहन अनुभव पर किरण बेदी, महाराज कुमार साहिब राज सिंह मेवाड़ ऑफ उदयपुर, मिस पूनम जेजलर प्रेसिडेंट डब्ल्यू वीआर स्विजरलैंड व सीईओ संतोष शुक्ला की उपस्थिति में उद्योगपति सुमित सिंगला को हिमाचल प्रेसिडेंट के तौर पर नियुक्ति दी गई। हिमाचल प्रदेश व पंजाब में सामाजिक सेवाओं हेतु विश्व वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड यू के लंदन द्वारा सम्मानित कर चुकी है। सुमित सिंगला ने इस अवसर पर कहा कि यह वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड यू के लंदन विश्व की ऐसी संस्था है, जो आज सहतर देशों में मिलकर काम कर रही है। यह संस्था महान हस्तियों की काबिलियत विश्व में देश के प्रति सेवा, खेल, प्रतिभा व बच्चों को प्रेरणा देने व सामाजिक गतिविधियों में देश के लिए काम कर रहे हों, किसी भी क्षेत्र में रिकॉर्ड देख व उनकी क्षमता देख वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड का खिताब देकर समानित करती है। इस अवसर पर सिंगला ने सीईओ संतोष शुक्ला, विलियन जेजलर वी, पूनम जेजलर, पंजाब के वाइस प्रेसिडेंट जसबीर सिंह का धन्यवाद किया। सिंगला ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि के साथ साथ खेल जगत में ऊंचाइयों पर है। उन्होंने कहा की आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश में जो किसी भी क्षेत्र में विश्व के लिए कोई भी रिकॉर्ड बनाएगा, तो वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन यू के की ओर से उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर शंकर लाल वाणी एमपी इंदौर, पुष्यमित्र मेयर इंदौर, देवेश चंद्र डीजीपी मिजोरम, मनु श्रीवास्तव प्रिंसिपल सेक्रेटरी, हरिचंद नारायण मिश्र पुलिस कमिश्नर,वरुण कपूर डायरेक्टर जर्नल पुलिस, महारिस, उत्तम महाराज स्पिरिचुअल गुरु, नरेंद्रचौहान, रानी पीपलुदा मध्य प्रदेश, प्रो. राजीव शर्मा, मास्टर प्रांजल शुक्ला व जसबीर सिंह विशेष तौर पर उपस्थित थे।
सांप बिच्छु के काटने का बना रहता है हर समय डर फर्स्ट वर्डिक्ट। बद्दी हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड बद्दी कार्यालय आने वालों को आजकल रास्ता ढुंड कर कार्यालय पहुंचना पड़ रहा है। आलम यह है कि हिमुडा कांपलेक्स बहुमंजिला भवन के चारों ओर उंची लंबी झाड़ियां उग आई हैं, जिसके कारण सरकारी काम करवाने आने वालों को झाड़ियों में से निकल कर ऊपरी मंजिल पर पहुंचना पड़ रहा है । गौरतलब है कि हिमुडा काम्पलैक्स फेस 1 में राज्य दवा नियंत्रण कार्यालय के साथ साथ सेंटर टेस्टिंग लैब कार्यालय भी मौजूद है, लेकिन इतने सरकारी कार्यालय होने के बावजूद काम्पलेक्स की पार्किंग तथा साथ लगती खाली जगह झाड़ियों के जंगल में तब्दील हो चुकी है। इसके अलावा पार्किंग में कोई भी स्ट्रीट लाईट की सुविधा नहीं है, जिसके कारण यहां आने वाले ग्राहकों एवं सरकारी कार्य करवाने आने वालों को अनेकों समस्याओं से जूझना पड़ता है, जबकि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी जब किसी कंपनी में जांच पर जाते हैं, तो अनेक प्रकार के मानदंड लागू करने के लिए बाध्य करते हैं तथा भारी भरकम जुर्माना भी लगाते हैं। दवा नियंत्रक कार्यालय में काम करवाने आए सुदेश यादव, विवेक कुमार, अरनाल्ड सुजिन व गंभीर गौतम ने बताया कि यहां सरकारी कार्य करवाने के लिए सैकड़ों लोग हर रोज आते हैं, लेकिन सरकार ने कार्यालय की बिल्डींग को जंगल से घेर कर रखा है। सरकार को चाहिए कि काम्पलेक्स के चारों ओर साफ-सुथरा रखे तथा पार्किंग में बिजली की सुविधा पूर्ण हो, लेकिन अफसोस कि कोई भी सरकारी बाबू का इस ओर ध्यान ही नहीं जाता। दरअसल यहां रखरखाव तथा साफ-सफाई का जिम्मा नगर परिषद का है, जबकि मेन्टीनेंस चार्ज हिमुडा चार्ज करता है, जिसके कारण दो विभागों के आपसी सामंजस्य न होने के कारण आम जनता को पेरशानी भुगतनी पड़ रही है। वहीं, काम्पलेक्स के निवासी हिमुडा की लचर प्रणाली से नाखुश हैं।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार ग्राम पंचायत जाड़ली के छोटे से गांव बोकरा के देवराज मेहता पुत्र स्व. संतराम मेहता 36 वर्षों से आई टीबीपी में अपनी सेवाएं दे रहे थे। आजकल इनकी पोस्टिंग नोर्थ सिक्किम के पैंगोंग में थी। 23 अगस्त मंगलवार को ह्रदयघात की वजह से इनकी मृत्यु हो गई। जिसकी खबर सुनते ही पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया और परिवार पर तो मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। आज वीरवार को आईटीबीपी के जवानों ने तिरंगे में लिपटे देवराज के पार्थिव शरीर को उनके गांव बोकरा पहुंचाया, जंहा उन्हें पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। बेटे विनोद ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। आईटीबीपी के जवानों द्वारा उन्हें सलामी दी गई। इस मौके पर मौजूद सैंकड़ो लोगों की आंखे नम थी। देवराज के परिवार में पत्नी सत्या देवी,एक बेटा व दो बेटियां है। सभी बच्चों की शादियां हो चुकी हैं तथा बेटा विनोद भी आर्मी में अपनी सेवाएं दे रहा है।
*श्रम कार्यालय परिसर में किया धरना प्रदर्शन बरोटीवाला में बिजली के मीटर बनाने वाली कंपनी में कामगारों ने बुधवार को हड़ताल की। कामगारों का कहना था कि सरकार ने जो न्यूनतम वेतन बढ़ाया है वह उन्हें नहीं मिला है। कामगार श्रम कार्यालय परिसर के बाहर एकत्रित हुए और कंपनी संचालकों के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। कामगार यूनियन के प्रधान सतीश कुमार, सचिव सुरेश कुमार, संजू, बिधू पाल, सुनील कुमार, दीप राम, नरेश, संदीप, दिनेश, संजय, महेंद्र सहित दर्जनों कामगार श्रम कार्यालय परिसर में एकत्रित हुए और कंपनी संचालकों के खिलाफ प्रदर्शन किया। कामगारों का कहना था कि सरकार ने सभी कामगारों के 15 सौ बढ़ाए है लेकिन कंपनी संचालकों की ओर से उन्हें नहीं दिए गए है जिससे कामगारों में रोष व्याप्त है। पिछले 8 वर्षों से कामगारों की वेतन वृद्धि को लेकर कामगार परेशान है। लेकिम श्रम विभाग ने समझौता कराने के नाम पर कामगार का मामला रफा दफा कर लिया। जब समझौता करने का बारी आई तो श्रम निरीक्षक का यहां से स्थानांतरण हो गया है। कामगारों ने श्रम अधिकारी पर उनकी अनदेखी करने का भी आरोप लगाया है। कामगारों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती है तब तब आंदोलन जारी रहेगा। उधर, श्रम अधिकारी मनीष करोल ने बताया कि जल्द ही कंपनी और कामगारों की बैठक बुलायी जाएगी जिसमें आमने सामने दोनों के पक्ष सुने जाएंगे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने पंचायत मांगू, संघोई व चंडी (अर्की) में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। स्वयंसेवकों ने पौधरोपण के दौरान हरसंग धार में विभिन्न तरह के 300 पौधे रोपे। ललित गर्ग ने कहा कि सभी लोगों को पौधरोपण करना चाहिए ताकि पर्यावरण में संतुलन बना रहे। इसके साथ ही बढ़ रहे भूस्खलन को भी रोका जा सकता है। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में हरसंग धार में पौधे रोपे गए है। इस मौके पर पवन, ललित गर्ग, हेमराज भट्टी, राजेंद्र, प्रेम भारद्वाज, जितेंद्र, पंकज, जगदीश गौतम सहित अन्य मौजूद रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी अर्की में एनएसएस यूनिट द्वारा "एचआईवी के आगे झुकेंगे नही" कार्यक्रम के तहत एचआईवी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता ने एनएसएस स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। उन्होने बताया कि किस प्रकार हमें इस बीमारी से जागरूक रहना है। स्वच्छता ही जीवन का मूल मंत्र है। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य रामस्वरूप गौतम ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस प्रभारी ओमप्रकाश ने किया और महिला प्रभारी हेमलता ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर अन्य अध्यापक भी उपस्थित रहे।
*पेड़ काटने की अनुमति होती है तोड़ने की नही - चरण दास बद्दी नालागढ़ नेशनल मार्ग पर संडोली के पास बिना अनुमति से पेड़ तोड़ने का मामला सामने आया है। हरीपुर सडोली के लंबरदार चरण दास ने नेशनल हाईवे बना रही कम्पनी के ठेकेदार पर आरोप लगाया है कि ठेकेदार ने पेड़ काटने की बजाय जेसीबी से तोड़ दिया जो कि गैर कानूनी है। चरण दास ने कहा कि ठेकेदार से जब पेड़ तोड़ने की अनुमति के दस्तावेज मांगे गए तो ठेकेदार टाल मटोल करने लगा। लम्बरदार ने आरोप लगाए है कि ठेकेदार के पास किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं है। मोके पर मौजूद कंपनी के इंजीनियर अतुल पुनिया से जब बात की गई तो वह 2 मिनट का बहाना लगाकर मौके से भाग खड़े हुए। उधर वन विभाग बददी के रेन्जर ऑफिसर अनुज तोमर ने बताया कि नेशनल हाईवे पर कटने वाले पेड़ों की मार्किंग हो चुकी है और ये पेड़ कटने वाले थे जिन्हें तोड़ा गया है इसका डेमेज बिल बना कर आगे भेज दिया जाएगा ।
राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में निर्वाचन विभाग अर्की द्वारा मतदाता जागरूकता तथा मतदाता पहचान पत्र बनाने के तहत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महाविद्यालय के 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं का मतदाता पहचान पत्र बनाया गया। निर्वाचन विभाग के इलेक्शन कानूनगो कुलदीप सिंह ने छात्रों को मतदान के लिए जागरूक किया। उन्होंने छात्रों से अपील करते हुए कहा कि वह बढ़-चढ़कर आने वाले चुनावों में भाग ले और लोगों को भी चुनावों के प्रति जागरूक करें। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार, चुनाव विभाग के इलेक्शन कानूनगो अर्की कुलदीप सिंह, अशोक, कनिष्ठ सहायक चुनाव विभाग अर्की शोभनाम, अन्य प्राध्यापक व गैर शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।
रामलीला क्लब स्यार(दाड़लाघाट) की बैठक जयदेव चंदेल की अध्यक्षता में स्यार में हुई। इसमें क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन करवाया गया। इस मौके पर सर्वसम्मति से अतुल चंदेल को प्रधान चुना गया जबकि विकास कौशल को उपप्रधान व नीरज चंदेल को सचिव चुना गया।कार्यकारणी सदस्यों में हेमराज गौतम, भरत गौतम, वीरेंद्र गौतम, जयदेव चंदेल, कमल ठाकुर, चेतन भाटिया, अश्वनी ठाकुर, अमित शुक्ला, सुनील शुक्ला, पवन शर्मा, कार्तिक चंदेल, अमित ठाकुर, मुकेश भार्गव, श्यामलाल ठाकुर, तरसेम शर्मा, मनीष चंदेल, हिमांशु शर्मा, विपुल, भूपेंद्र गौतम, अंकित गौतम, कार्तिक, गौतम को नियुक्त किया। प्रधान अतुल चंदेल ने कहा कि कल्ब की ओर से उन्हे जो जिम्मेदारी सौंपी गई हैं, उसे वह पूरी लगन और मेहनत से निभाएंगे। कार्यकारिणी सदस्यों ने निर्णय लिया कि नई कार्यकारिणी द्वारा जो भी कार्यक्रम व अन्य गतिविधियां सहित जो निर्णय लिए जाएंगे वो सभी सदस्यों को मान्य होंगे। इस मौके पर रामलीला क्लब स्यार(दाड़लाघाट) के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
अपनी सभ्यता संस्कृति को जीवीत रचाने को आगे आए हिमाचली परिवार फर्स्ट वर्डिक्ट। बद्दी भारतीय उच्चायोग ने नेहरू केंद्र, भारतीय सांस्कृतिक विंग (लंदन) के सहयोग से भारत के सभी राज्यों से भारतीय डायस्पोरा में कला, संस्कृति, व्यंजन, नृत्य रूपों, कविताओं, गीतों और स्वतंत्रता की भावना को प्रदर्शित करते हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया। लगभग 10,000 उपस्थित लोगों के साथ 21 अगस्त 2022 को नवनट केंद्र में। लंदन में आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के इस संस्करण में नेहरू सेंटर के राजनयिक, लेखक, स्तंभकार और निदेशक अमीश त्रिपाठी की शुभकामनाएं सुनकर लोग बहुत खुश हुए। विभिन्न दलों के कई राजनेता, जैसे आरटी माननीय बॉब ब्लैकमैन, अभिनेता और राजनेता रवि किशन सुक्ला, निसाद जी और कार्यवाहक उच्चायुक्त सुजीत घोष ने एचसीआई की पूरी टीम के साथ सभी को स्वतंत्रता की शुभकामनाएं दीं। स्मेडफन और ब्रिटिश हिमाचली सोसाइटी की टीम द्वारा प्रस्तुत नाटी नृत्य इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम का हिस्सा था और दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया। कई लोगों की आंखों में आंसू के साथ दर्शकों ने प्रदर्शन को छुआ। प्रदर्शन की शुरुआत देवता को श्रद्धांजलि के साथ हुई, इसके बाद हिमाचली संस्कृति, स्वतंत्रता सेनानियों, सैनिकों और उनकी भावनाओं को श्रद्धांजलि, हमारे त्रिंगा को सलामी के साथ समाप्त किया गया। देवता पालकी करनाल, ड्रम, अमर जवान स्मारक को विशेष रूप से स्मैडफन ग्रुप के प्रदर्शन के लिए हस्तनिर्मित किया गया था। इस दौरान जो कार्यक्रम हुए उसमें भाग लेने वाले भारतीयों में यादविंद्र देवी-मंडी, अनिल चंदेल शिमला, इंदरपाल ओहरी चंदेल (स्मैडफन).-लंदन, विजयेंद्र ठाकुर (बिलासपुर), सरिता ठाकुर (बिलासपुर), हर्षवर्धन मेहता (शिमला) शामिल हुए। लंदन में रह रहे विजेंद्र ठाकुर पुत्र सुरजन कुमार और मीरा ठाकुर गांव ज्योर तहसील श्री नैनादेवी और उनकी पत्नी सरिता ठाकुर पुत्री भाग सिंह गांव स्वाहण तहसील श्री नैना देवी ने बताया कि हम बेहद भाग्यशाली हैं कि हमें अपनी हिमाचली संस्कृति का प्रदर्शन करने और हिमाचल के बारे में जागरूकता फैलाने का अवसर मिला। वहां उपस्थित दर्शकों ने नृत्य और वेशभूषा की अत्यधिक सराहना की।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल धुंदन का खंड स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन रहा। स्कूल ने खो-खो में पहला स्थान हासिल किया और कुश्ती में 65 में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। शारीरिक शिक्षक पूर्ण चंद शर्मा ने बताया की इस प्रतियोगिता का आयोजन नवगांव में किया गया, जिसमें 32 स्कूलों के लगभग 480 के करीब छात्रों ने भाग लिया। स्कूल पहुंचने पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य भीमा वर्मा ने बच्चों का स्वागत किया और बच्चों, सभी अध्यापकों और अभिवावकों को इस सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि ये सफलता स्कूल के साथ साथ पूरे क्षेत्र की है और बच्चों ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
झांकी, कुश्ती और सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेंगे मेले का मुख्य आकर्षण मनोज शर्मा। अर्की सोलन का ऐतिहासिक और प्रसिद्ध राज्य स्तरीय सायर मेला 17 से 19 सितंबर, 2022 तक आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में आज खंड विकास समिति कुनिहार के सभागार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व आयुष मंत्री डॉ. राजीव सैजल की अध्यक्षता में मेले के प्रबंधों को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। डॉ. सैजल ने कहा कि अर्की सायर मेला कोरोना काल के दो वर्ष बाद आयोजित किया जा रहा है। इसलिए इसका आयोजन बड़े स्तर पर होगा। उन्होंने कहा कि यह मेला प्रदेश के बड़े मेलो में से एक है। इस मेले को और किस प्रकार बेहतर बनाया जा सकता है इस बारे में सरकारी व गैर सरकारी सदस्यों से सुझाव प्राप्त हुए है। मेले का सफल आयोजन आपसी बेहतर समन्वय से किया जाएगा। उन्होंने 3 दिन के भीतर मेले की उप समितियों का गठन करने के निर्देश दिए, ताकि मेले का कार्य सुचारू रूप से किया जा सके। उन्होंने कहा कि मेले में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के साथ-साथ कोविड-19 के नियमों की अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी। आयुष मंत्री ने कहा कि कि सायर मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचली कलाकारों को तरजीह दी जाएगी। उन्होंने मेला आयोजन समिति के गैर सरकारी सदस्यों से भी आग्रह किया कि वे मेले के आयोजन को और बेहतर और आकर्षक बनाने को लेकर अपने सुझाव अवश्य दें। डॉ. सेजल ने कहा कि मेले में स्थापित होने वाली प्रदर्शनियों में स्वयंसेवी संस्थाओं और महिला मंडलों के स्वयं सहायता समूह के स्टालों को भी शामिल किया जाएगा, ताकि उनके उत्पाद इन स्टालों के माध्यम से प्रदर्शित होने के साथ उत्पादों को विक्रय के लिए मंच मिल सकेगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मेले के दौरान पुलिस कानून व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने विशेष प्लान के मुताबिक कार्य करे ताकि आमजन को असुविधा का सामना न करना पड़े। बैठक में खेलकूद स्पर्धाओं, कुश्ती, पूजा स्थल, शोभा यात्रा, प्रदर्शनी, चित्रकला प्रतियोगिता और क्राफ्ट मेले के आयोजन के अलावा मेले की स्मारिका के प्रकाशन को लेकर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा रतन सिंह पाल, अध्यक्ष कृषि मंडी समिति सोलन संजीव कश्यप, अध्यक्ष दुग्ध सुधार सभा समिति सोलन रामेश्वर शर्मा, ज़िला परिषद सदस्य अमर सिंह ठाकुर, सदस्य ज़िला परिषद आशा परिहार, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुनिहार डीके उपाध्याय, उपमंडल अधिकारी अर्की केशवराम, सहायक आयुक्त सोलन संजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।
पूर्व विधायक ने बतौर मुख्यातिथि बांटे उपकरण सचिन बैंसल। बद्दी यूथ अग्रवाल सभा की ओर से सोमवार को 43 विकलांग लोगों को कृत्रिम उपकरण लगाए गए। कुछ दिन पूर्व इन सभी विकलागों के माप लिए थे। उसी के आधार पर उन्हें कृत्रिम अंग दिए गए। समारोह के मुख्यातिथि दून के पूर्व विधायक चौधरी राम कुमार ने जरनैल सिंह, पिंकी कुमार, गुरमीत सिंह, सुनील कुमार, रिंकी, खलील मोहम्मद, सिया राम राय, सागर शर्मा, चमन लाल, सत्या देवी, रणजीत कुमार, राम स्वरूप, सुधांशु कुमार, लवप्रीत कौर, राममूर्ति, मुन्ना कुमार, साहिल खान, स्वास्तिक, कमल देव, अनिल कुमार, परविंद्र सिंह, सावन देवी, योगेंद्र शर्मा, सुरेंद्र कुमार, अभिमन्य कुमार, बिट्टू, उर्मिला देवी, दिनेश कुमार, सत्या देवी, राठी, सरोज देवी, रामकुमार, गुरमीत सिंह, सपना देवी, दीपक, चंद्रपाल सिंह, राहुल कुमार गौड, मनमोहन सिंह को संस्था की की ओर से उपकरण बांटे। उन्होंने सभा की ओर से किए गए पुनीत कार्य के लिए अभार जताया तथा भविष्य में इसी तरह से कार्य करने की उम्मीद जताई। उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से सभा को 5100 रुपए दिए। इस मौके पर नीरज गोयल, सुनील गर्ग, राहुल अग्रवाल, विनय अग्रवाल, अमित गोयल, विक्की कांसल, बृजमोहन कांसल, सुशील गोयल, हितेश सिंगला, मनोज सिंगला, कपिल अग्रवाल और विकास गोयल उपस्थित रहे।
सचिन बैंसल। बद्दी मखनू माजरा स्थित टोटयावाला गुगा माड़ी पर हर वर्ष की दर्ज पर राम नवमी के दूसरे दिन भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी र्धमों के लोगों ने गुगा माड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर भजन संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें गायक रिशु, जतेंद्र, हुसन, काला गुज्जर ने गुगा का गुणगान किया। गुगा माडी के भगत किशु बाबा ने बताया कि वह हर साल एक माह के लिए उपवास रखते हैं। जिसे गुगा नवमी को खोलते हैं, लेकिन नवमी के दिन सभी जगह भंडारे लगते हैं। इसलिए वह एक दिन बाद में भंडारा लगाते हैं, जिससे अधिक संख्या में लोग भंडारे में पहुंचे। यहां पर खोल बैली गदी के श्याम बाबा, संजू साई और अमन साई भी पहुंचे। दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, मंडल उपाध्यक्ष कृष्ण कौशल, पूर्व विधायक चौधरी राम कुमार, पूर्व प्रधान देश राज, आम आदमी पार्टी के धर्मपाल चौहान, सवर्ण सैणी ने भी अपनी हाजिरी लगाई। किशू बाबा ने इन्हें सम्मानित भी किया। इस मौके पर कुलदीप सिंह, सतीश, दिनेश, चन्नू, राज कुमार, अमित, पवन, गौरव, मदन, बिंदर संजू पाल, केवल और विक्की भी उपस्थित रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट ग्राम पंचायत पारनु के चांगर (कांसवाला) गांव में कई दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण शनिवार एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ था। आज अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने इस हादसे के पीड़ित परिवार से मुलाकात की और पीड़ित परिवार के साथ मिलकर दुःख प्रकट कर संवेदना व्यक्त की और पीड़ित परिवार को अपनी और से 10 हजार रुपए का चेक दिया और प्रशासन से जल्द से जल्द पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। गौर रहे कि इस हादसे में एक गाैशाला गिरने के कारण छह बेजुबानों की जान चली गई थी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत पारनू पंचायत के प्रधान केशवराम, पूर्व प्रधान विद्यासागर, पूर्व उप प्रधान मनीराम, यूथ कांग्रेस अर्की के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत वर्मा, दाडला पंचायत के पूर्व उप प्रधान राजेश गुप्ता व रोशन वर्मा आदि मौजूद रहे।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार बीएल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार ने खंड स्तरीय अंडर-19 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता में बैडमिंटन में विजेता ट्राफी का खिताब जीता। जानकारी देते हुए विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की इस खंड सतरीय छात्र खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नवगावं में 19-08-2022 से 21-08-2022 तक किया गया था, जिसमें लगभग 32 विद्यालय से 480 छात्रों ने इस खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लिया। विद्यालय शारीरिक शिक्षक अमर देव न बताया की विद्यालय से 5 बच्चों हर्ष वर्धन, राघव कंवर, दक्ष गर्ग, प्रणब ठाकुर व कार्तिक ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था, जिसमें उन्होंने बैडमिंटन में विजेता ट्राफी अपने नाम की और बताया की इन सभी बच्चों का चयन जिला सतरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ, जो की सितम्बर माह 01-09-2022 to 03-09-20202 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंडाघाट में आयोजित की जाएगी। खेलकूद स्पर्धा के समापन समारोह के उपरांत सभी विजेताओं और उप-विजेताओं को उप-उच्च शिक्षा निदेशक सोलन डॉ. जगदीश नेगी ने पारितोषिक देकर सम्मानित किया। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष तथा अध्यापक अभिभावक संघ के सभी सदस्यों ने भी बच्चों व उनके अभिभावकों के साथ-साथ शारीरिक शिक्षक अमर देव को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने बताया की बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में हि नहीं, बल्कि खेलकूद के क्षेत्र में भी विद्यालय और कुनिहार का नाम रोशन करते हैं। विद्यालय आने पर इन बच्चों को प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाल, मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा और समस्त अध्यापक वर्ग ने सम्मानित किया और उनकी उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट दाड़लाघाट के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पारनू के गांव चांगर (कंसवाला) में बीते दिन भारी बारिश के होने से दर्दनाक हादसा पेश आया है।शनिवार रात सायं 7 बजे के करीब अचानक गौशाला गिर गई, जिसमें कमला देवी, पत्नी हेमराज के गौशाला में बांधे हुए 6 मवेशियों की मौत हो गई।घटना स्थल पर पहुंचे ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन की मदद से इन गौशाला में दबे हुए मवेशियों को बडी मस्कत के बाहर निकला गया। पंचायत प्रधान केशव राम ने बताया कि तेज बारिश होने की वजह से गौशाला की एक दीवार में पानी आने की बजह से ये गौशाला गिर गई, जिसमें 6 मवेशियों की दबने से मौत हो गई, जिनमें गाय, बछड़ी, बैल व तीन बकरियां थीं। उन्होंने बताया कि जैसे ही गौशाला गिरी तो आसपास के सभी लोग इकट्ठे हो गए और गौशाला में दबे हुए मवेशियों को बाहर निकालने लगे। इसमें पुलिस विभाग की टीम का भी मवेशियों को बाहर निकालने में बड़ा सहयोग रहा। उन्होंने कहा कि मौके पर पटवारी व कानूनगाे भी आ गए थे, जिन्होंने राहत के तौर पर कमला देवी को 10 हजार रुपए दिए। उन्होंने कहा कि इस गौशाला में दवे मवेशियों की कीमत लगभग एक लाख के आसपास है, तो सरकार व प्रशासन मांग की है कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द उचित राहत राशि दे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा पूर्व विद्यार्थी समागम 2022 का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों ने भाग लिया। अपने जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त कर भारतवर्ष में हिमाचल विश्वविधालय का नाम रोशन करने पर पूर्व विद्यार्थियों को पुरस्कार सहित नवाजा गया। विधानसभा अर्की के विधायक संजय अवस्थी को भी इस समागम में विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया और उन्हें जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु वशिष्ठ पूर्व विद्यार्थी सम्मान द्वारा सम्मानित किया गया।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट ग्राम पंचायत पारनु के गांव सरडमरास में स्थित मां जालपा मंदिर का स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर समस्त गांववासियों ने मंदिर में हवन यज्ञ करने के साथ झंडा चढ़ाया गया। गांववासियों ने मंदिर में हवन में आहुतियां डालीं। कमेटी सचिव गोपाल कृष्ण ने बताया कि करीब 4 वर्ष पहले जालपा मंदिर की स्थापना की थी, जिसके बाद से हर साल धूमधाम से स्थापना दिवस कमेटी व स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि इसमें स्थानीय लोगों भी काफी सहयोग करते है। इस दौरान हवन पूजन के साथ कंजक पूजन कर प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर प्रधान हेमंत शर्मा, सचिव गोपाल कृष्ण, श्याम लाल शर्मा, हेमराज, हरीश कुमार, भीम चंद व नरपत राम सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर ग्राम पंचायत बागा के शिव मंदिर बागा में कांग्रेसियों ने पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने बागा शिव मंदिर में बिल पत्ती, आम, अमरूद व नींबू आदि के पौधे रोपित किए। इसके साथ ही पौधों की देखभाल का संकल्प लिया। जिला सोलन कांग्रेस कमेटी के सचिव चौहान कृष्णा की अध्यक्षता में बागा में आधुनिक भारत के निर्माता संचार क्रांति के जनक भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर पुष्पांजलि और श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान चौहान कृष्णा ने कहा कि एक ऐसे जननायक जिन्होंने नागरिकों के बीच एक आशा का संचार किया और विश्व के अग्रणी देशों में स्थापित किया।आज भारत के आईटी सेक्टर में सबसे आगे होने में स्व. राजीव गांधी का अतुलनीय योगदान रहा है। देश के ऐसे महान वीर सपूत को शत-शत नमन। इस मौके पर जिला सोलन कांग्रेस कमेटी के सचिव चौहान कृष्णा, एससीएसटी शैल अर्की कांग्रेस के महासचिव राकेश चौहान, बागा वार्ड सदस्य सुशांत चौहान व पूर्व वार्ड सदस्य गरजा राम कौंडल सहित अन्य मौजूद रहे।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से एक बार फिर खटनाली नाले में भूमि कटाव हो रहा है। विदित रहे कि इस नाले में बरसात के दौरान पिछले कई वर्षों से भूमि कटाव हो रहा है। इस नाले के एक और सरकारी स्कूल तो एक ओर लोगो के खेत व घर मौजूद है। पिछले दो दिनों में हुई बारिश में जहां आदर्श प्राथमिक विद्यालय के शौचालय नाले के मुहाने पर गिरने के कगार पर पहुंच गए है व शौचालय के साथ कि दीवार तो इस बारिस की भेंट चढ़ चुकी है, तो वहीं, खटनाली प्राकृतिक स्त्रोत व हॉर्टीकल्चर नर्सरी को जाने वाले रास्ते पर बनी सीढ़ियों के नीचे की मिट्टी भी बह गई है। नाले के दूसरी ओर वार्ड-1 की ओर खेतों में भी भारी भूमि कटाव हुआ है, जिससे वार्ड-1 की आबादी की ओर नाले का रुख तेजी से बढ़ रहा है। हाटकोट पंचायत ने 15 अगस्त पर इसी जगह कार्यक्रम आयोजित कर तिरंगा फहराया था, वह स्थान भी भूमि कटाव की वजह नाले में समा गया है। इस बारे हाटकोट पंचायत प्रधान जगदीश अत्री ने बताया कि इस समस्या को उपायुक्त को मौके पर ले जाकर दिखाया गया है, जिसमे फंड का प्रावधान किया गया है। फंड उपलब्ध होते ही बरसात के बाद यंहा काम युद्ध स्तर पर किया जाएगा। पंचायत द्वारा मनरेगा के माध्यम से एक ओर डंगा लगवाया जा रहा है। बरसात के कारण काम में बाधा आ रही है। उन्होंने बताया कि इस समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। प्रधान जगदीश अत्री ने सरकार व उपायुक्त सोलन का इस समस्या को देखते हुए फंड का प्रावधान करने के लिए धन्यवाद किया है।
*जेसीबी से अलग नाली निकालकर की अस्थाई व्यवस्था *राहगीरों व वाहन चालकों को आ रही थी भारी दिक्कतें दलदल व नदी का रुप धारण कर चुके बददी-बरोटीवाला रोड की दुर्दशा को सुधारने में लोक निर्माण विभाग को आगे आना पड़ा। विभाग ने जहां जेसीबी लगाकर अवैध कब्जों को हटा दिया और एक नाली बनाकर अभी अस्थाई तौर पर पानी के जलभराव को निकालने का प्रबंध किया है। गौरतलब है कि बददी-बरोटीवाला रोड पर गलैक्सी उद्योग प्रीत आरा रोड के पास सडक-सडक न होकर तालाब बन चुका है और इसने धीरे धीरे नदी का रुप धारण कर लिया था। शनिवार को यह मामला मीडीया में काफी सुर्खियों में उछला जिससे जिला प्रशासन व बीबीएन प्रशासन की बहुत किरकिरी हुई। उसके बाद शनिवार सुबह होते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होने देखा कि बरसात में यह सडक तालाब क्यों बनती है। इस पर पाया गया कि सडक की दूसरी ओर बने कामर्शियल व औद्योगिक संस्थानों ने अपने अपने परिसर सडक से ऊंची उठा ली थी और पानी एक स्थान पर जमा हो गया था। एसडीओ लोक निर्माण विभाग मुनीष ठाकुर ने बताया कि आज हमने सुबह ही जेसीबी लगाकर अवैध तौर पर लगाई गई मिटटी व टाईल को हटा दिया गया है। शीघ्र ही नाली बनाकर इसको पास लगते चैंबर में डाल दिया जाएगा। उन्होने कहा कि कुछ समय बाद पक्की निशानदेही लेकर बरसात के बाद काम पक्का कर दिया जाएगा।
ग्राम पंचायत घणागुघाट के छिब्बर गांव में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत मां बणिया देवी ग्रुप ने अपनी धार्मिक आस्था का पर्व जन्माष्टमी बड़ी धूम-धाम से मनाया। ग्रुप की सभी महिलाओं ने मिलकर लड्डू गोपाल के पालने को स्वनिर्मित नव वस्त्रों तथा फूल मालाओं से सजा कर उस पालने में लड्डू गोपाल को सुसज्जित कर भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना की। इस ग्रुप की प्रधान सरला ठाकुर ने बताया कि इस ग्रुप की खासियत है कि यह ग्रुप ब्लॉक द्वारा बताई गई प्रत्येक एक्टिविटी में बढ़-चढ़कर भाग लेता है। इससे पूर्व रक्षाबंधन के त्यौहार पर इस ग्रुप द्वारा विभिन्न प्रकार की सुंदर राखियां बनाई गई थी, उसी प्रकार इस पर्व पर भी लड्डू गोपाल के विभिन्न प्रकार के वस्त्र निर्मित किए गए, भोग के लिए लड्डू, गुलाबजामुन, बेसन की बर्फी इत्यादि मिठाइयां बनाई गई तथा भोग के रूप में सभी को बांटी गई। उन्होंने अपने परिवार का इस पर्व में विशेष रुप से सहयोग देने हेतु धन्यवाद किया। उन्होंने भजन कीर्तन कर लड्डू गोपाल की महफिल सजाने के लिए बच्चों का भी धन्यवाद किया।समूह की सचिव प्रेमी देवी, कोषाध्यक्ष सत्य देवी, सदस्य अनीता, लीला, जया, रीता इत्यादि ने सहयोग दिया।
*छात्रों ने तैयार किए आधुनिक विज्ञान के मॉडल विवेक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में शनिवार को स्कूल सभागार में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में किंडरगार्टन से लेकर बारहवीं कक्षा तक सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सीनियर सेकेंडरी सेक्शन के छात्रों ने स्टेम लर्निंग पर आधारित मॉडल तैयार किए जिसमें अरुडिनो किट का उपयोग करके बनाए गए रोबोट शामिल थे। गौरव लुटावा ने एक किट का उपयोग करके एक बाधा डिटेक्टर तैयार किया और यश शर्मा ने एक स्मार्ट कूड़ेदान तैयार किया जो उसमें भरे हुए कचरे की मात्रा को समझ सकता था। नीतीश कुमार और गौरव लुटावा ने एक टेस्ला कॉइल तैयार किया जो एक वायरलेस विद्युत कनेक्शन प्रदान कर सकता था। 3-डी होलोग्राम, एक स्वचालित फर्श की सफाई मशीन और एक प्राकृतिक जल शोधक कई लागत प्रभावी समाधानों में से एक थे जो छात्रों द्वारा तैयार किए। 12 वीं कक्षा के इशांत सिंह और रेजिनाल्ड मोसेस ने एक अभिनव डी-इंकिंग मशीन तैयारी की। जो मुद्रित कागज को डी-इंक करता है। दर्शकों ने विशेष रूप से इसकी सराहना की। कक्षा 4 से 10वीं के छात्रों ने भी एक रचनात्मक कार्य किया, जहां उन्होंने मानव विकास के विभिन्न चरणों के रूप में तैयार किया, जिसमें प्राइमेट से निएंडरथल से लेकर प्रारंभिक मनुष्य तक शामिल थे। उन्होंने गणितीय अवधारणाओं जैसे अंकगणितीय प्रगति और कार्तीय तलों पर आकर्षक मॉडल और प्रस्तुतीकरण भी तैयार किए। किंडरगार्टन के छात्रों ने एक प्रदर्शनी में अपनी कला और शिल्प मॉडल का प्रदर्शन किया जिसमें पेंसिल शेविंग्स, ओरिगेमी और अन्य सामग्रियों से कला शामिल थी। माता-पिता के स्वागत के लिए यूकेजी के छात्रों की मदद से हाथ से पेंट किया गया बैनर तैयार किया गया। किंडरगार्टन के छात्रों ने मटके (मिट्टी के बर्तन) भी रंगे। नर्सरी के सभी छात्रों ने मिलकर अंग्रेजी वर्णमाला के प्रत्येक अक्षर का एक मॉडल तैयार किया। स्कूल के निदेशक मनोज शर्मा और तुषार शर्मा समेत बच्चों ने अभिवावकों को प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बच्चों की विज्ञान के प्रति सोच की सराहना की।
*छात्रों ने तैयार किए आधुनिक विज्ञान के मॉडल विवेक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में शनिवार को स्कूल सभागार में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में किंडरगार्टन से लेकर बारहवीं कक्षा तक सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सीनियर सेकेंडरी सेक्शन के छात्रों ने स्टेम लर्निंग पर आधारित मॉडल तैयार किए जिसमें अरुडिनो किट का उपयोग करके बनाए गए रोबोट शामिल थे। गौरव लुटावा ने एक किट का उपयोग करके एक बाधा डिटेक्टर तैयार किया और यश शर्मा ने एक स्मार्ट कूड़ेदान तैयार किया जो उसमें भरे हुए कचरे की मात्रा को समझ सकता था। नीतीश कुमार और गौरव लुटावा ने एक टेस्ला कॉइल तैयार किया जो एक वायरलेस विद्युत कनेक्शन प्रदान कर सकता था। 3-डी होलोग्राम, एक स्वचालित फर्श की सफाई मशीन और एक प्राकृतिक जल शोधक कई लागत प्रभावी समाधानों में से एक थे जो छात्रों द्वारा तैयार किए। 12 वीं कक्षा के इशांत सिंह और रेजिनाल्ड मोसेस ने एक अभिनव डी-इंकिंग मशीन तैयारी की। जो मुद्रित कागज को डी-इंक करता है। दर्शकों ने विशेष रूप से इसकी सराहना की। कक्षा 4 से 10वीं के छात्रों ने भी एक रचनात्मक कार्य किया, जहां उन्होंने मानव विकास के विभिन्न चरणों के रूप में तैयार किया, जिसमें प्राइमेट से निएंडरथल से लेकर प्रारंभिक मनुष्य तक शामिल थे। उन्होंने गणितीय अवधारणाओं जैसे अंकगणितीय प्रगति और कार्तीय तलों पर आकर्षक मॉडल और प्रस्तुतीकरण भी तैयार किए। किंडरगार्टन के छात्रों ने एक प्रदर्शनी में अपनी कला और शिल्प मॉडल का प्रदर्शन किया जिसमें पेंसिल शेविंग्स, ओरिगेमी और अन्य सामग्रियों से कला शामिल थी। माता-पिता के स्वागत के लिए यूकेजी के छात्रों की मदद से हाथ से पेंट किया गया बैनर तैयार किया गया। किंडरगार्टन के छात्रों ने मटके (मिट्टी के बर्तन) भी रंगे। नर्सरी के सभी छात्रों ने मिलकर अंग्रेजी वर्णमाला के प्रत्येक अक्षर का एक मॉडल तैयार किया। स्कूल के निदेशक मनोज शर्मा और तुषार शर्मा समेत बच्चों ने अभिवावकों को प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बच्चों की विज्ञान के प्रति सोच की सराहना की।
ग्राम पंचायत हनुमान बड़ोग के युवक मंडल डमलाना वाला द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया। युवक मंडल के प्रधान चंद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि इस दिवस को शानदार बनाने के लिए एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की सभी महिलाएं, युवक मंडल के सदस्य व अन्य लोग शामिल हुए। सभी ने भगवान कृष्ण के भजन गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उन्होंने बताया कि भजन कीर्तन का यह सिलसिला रात 12 बजे भगवान कृष्ण के जन्म समय तक चला। स्थानीय लोगों ने कृष्ण जन्म पर एक दूसरे को बधाइयां देते हुए भजन कीर्तन के बाद भगवान को भोग लगाकर कार्यक्रम का समापन किया। इस दौरान कृष्ण प्रेमियों ने मटकियां फोड़ी और हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की भजनों पर नृत्य कर खूब धमाल मचाया। इस मौके पर युवक मंडल के प्रधान चंद्रप्रकाश शर्मा, ईश्वर दत्त गौतम, देवराज शर्मा, सतीश गौतम, दिला राम शर्मा, स्वर्ण ठाकुर, अशोक गौतम, अशोक शर्मा, लकी, अनिल गौतम, नरेश ठाकुर, योगेश शर्मा, ललित शर्मा सहित अन्य शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान महासू मित्र मंडल के इतिहास और उद्देश्यों पर डाला प्रकाश फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन सोलन शहर के वार्ड-10 की मधुबन कॉलोनी में शुक्रवार को महासू मित्र मंडल द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सोलन के विधायक व पूर्व मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। इस कार्यक्रम में 60 से अधिक अधिक सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान सबसे पहले सोलन के विधायक कर्नल धनीराम शांडिल का मंडल के उपप्रधान दीपक ठाकुर द्वारा स्वागत किया गया। वहीं, महासू मित्र मंडल के इतिहास और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया। बता दें कि महासू मित्र मंडल संस्था सन 1992 से कार्यरत है और सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यों को लेकर हमेशा प्रयासरत रहती है। महासू मित्र मंडल के प्रधान राजेंद्र चौहान ने संस्था द्वारा भविष्य में किए जाने वाले सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डाला और बताया कि मंडल द्वारा 21 अगस्त, 2022 से फारेस्ट डिपार्टमेंट के साथ मिलकर शामती बाईपास पर वृक्षारोपण कर रहा है। मंडल इस भूमि को स्थाई रूप से अपना कर इसकी देखभाल करेगा, ताकि इसे एक वाटिका के रूप में विकसित किया जा सके। कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्यातिथि कार्यक्रम में पहुंचे सोलन के विधायक कर्नल धनीराम शांडिल ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और महासू मित्र मंडल के भवन की मरम्मत व अधूरे पड़े कार्यो के लिए 5 लाख रुपए ऐच्छिक निधि से प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने भविष्य में इस भवन में अधूरे पड़े कार्यों को पूर्ण करवाने के बारे में भी महासू मित्र मंडल को आश्वासन दिया। इस बैठक में सभी सदस्यों ने अपने अपने विचार रखे और महासू मित्र मंडल सोलन को सुदृढ़ करने के लिए सभी ने अपनी वचनबद्धता दोहराई। सभी सदस्यों की सर्वसम्मत्ति से महासू मित्र मंडल की नई समन्वय समिति/ तदर्थ समिति का गठन किया गया, ताकि महासू मित्र मंडल को एक नई दिशा दी जा सके और अधिक से अधिक सदस्यों को इस संस्था से जोड़ा जा सके। 1. राजिंदर सिंह चौहान अध्यक्ष 2. दीपक ठाकुर वरिष्ठ- उपाध्यक्ष 3. डॉ. डी आर शर्मा उपाध्यक्ष 4. के आर सवेटा उपाध्यक्ष 5. सुरेंदर टेगटा महासचिव 6. चंद्रमोहन शर्मा महासचिव 7. संत राम चौहान कोषाध्यक्ष कार्यकारिणी सदस्य: 1. रविंदर झीना 2. नंद लाल शर्मा 3. मुनीष ठाकुर, आरडी जनारथा, विकास कालटा, जितेंद्र सिंघटा, आशीष भारद्वाजश प्रदीप गनेट के अलावा हिमाचल कांग्रेस के प्रदेश सचिव रोहित शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष संजीव ठाकुर, सिटी अध्यक्ष अंकुश सूद, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष तुषार स्तान विशेष रूप से उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। बीबीएन बीबीएन में वीरवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बड़ी धूमधाम से मनाई गई। बीबीएन में बददी शिव मंदिर, गोशाला दामुवाला व सिक्का चौक स्थित माधव न्यू टाउन में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व बड़ी धूमधाम से साथ मनाया गया। न्यू टाउनवासियों ने बढ-चढ़कर भाग लिया। गोविंदाओं द्वारा मटकी फोड़ने के कार्यक्रम से पूरा टाउन कृष्णमय हो गया। न्यू टाउन स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में वीरवार को कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्य क्रम का शुभारंभ मंदिर परिसर से विधिवत रूप से पंडित सतीष शर्मा द्वारा पूजा-अर्चना के साथ हुआ। श्री कृष्ण की धुनों पर माहौल को भक्तिमय बना रहा था। इस दौरान झांकियों का आयोजन भी किया गया। जिसमें प्रतीक्षा राणा ने यशोदा और श्री कृष्ण की झांकी को प्रस्तुत करवाया, जबकि प्रकृति, दीपशिखा, हिमानी की झांकी में श्रीराधा कृष्ण दिखाए गए।
किशनपुरा गांव के समीप देर सांय हुआ हादसा फर्स्ट वर्डिक्ट। बददी बद्दी-नालागढ़ राष्ट्रीय मार्ग पर किशनपुरा के समीप एक बस के ट्रैक्टर के टकराने से बस में सवार आठ यात्री घायल हो गए है। घायलों को नालागढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन एक यात्री की हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआई रैफर कर दिया गया है। यह हादसा वीरवार देर सांय किशनपुरा गांव के समीप हुआ। बद्दी की ओर से एक निजी बस नालागढ़ की ओर जा रही थी। जैसे ही किशनपुरा पहुंची तो बस चालक जोगिंद्र पाल बस को ट्रैक्टर से ओवर टेक करते हुए ट्राली से टकरा दिया, जिससे बस को जबरदस्त टक्कर लगी। टक्कर लगने से बस में चालक जोगिंद्र पाल सहित आठ लोग घायल हो गए। घायलों में पपू राय, कविता दूबे, राकेश कुमार, भारत भूषण, नसीब अहमद, अवतार सिंह और विनोद कुमार शामिल है। सभी घायलों को नालागढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन पप्पू राय की टांग में फैक्चर होने से उसे पीजीआई रैफर कर दिया गया है। डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने बस चालक जोगिंद्र पाल के खिलाफ लापरवाही से बस चलाने के जुर्म मं धारा 279, 337 और 184 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन आदिवासी कल्याण समिती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय स्व. पवन गुप्ता मैमोरियल टूर्नामेंट का समापन कल देर रात तक हुआ। समापन से पहले दूसरे राउंड मे 19 टीमों ने व तीसरे राउंड में 10 टीमों ने भाग लिया, जिसमें से चायन की गई 5 टीमों के मध्य फाईनल मैच हुए समापन समरोह मे मुख्यातिथी सैंटलुक्स स्कूल के प्रबंधक फादर सहाय राज व प्रिंसिपल सिस्टर लवीना विषेश रूप से शामिल हुए समिती की और से उन्हे स्मृति चिन्ह व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने आदिवासी कल्याण समिती के सदस्यों की सरहान की और कहा की खेल से हर उम्र के लोगों का शरीर स्वस्थ बनता है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को चाहे व महिला हो या पुरुष भाग लेना चाहिए। सहाय राज व लवीना ने विजेता टीमो को इनाम की राशी ट्राफी मेडल दे कर सम्मानित किया। एमआरएस रबोन टीम ने पराला खडा पत्थर टीम को 2-1 हरा कर प्रथम इनाम 41 हजार रू व ट्रॉफी पर कब्जा किया टीम के कप्तान रोपा उरॉव उप कप्तान सुखदेव ने इसका श्रेय टीम के सभी सदस्यों को दिया। पराला खडा पत्थर टीम ने आईएसबीटी शिमला सी टीम को 1-0 से हरा कर दूसरे इनाम 21 हजार व ट्रॉफी पर कब्जा किया। टीम के कप्तान संदीप उरॉव व उप कप्तान कार्तिक उरॉव ने टीम के सभी खिलाडीयो को बधाई दी व व अयोजको का धन्यवाद किया। आईएसबीटी शिमला सी टीम तीसरे स्थान पर रही उन्हें तृतीय पुरस्कार 11 हजार रुपए व ट्रॉफी प्रदान की गई। टीम के कप्तान जगेश्वर ने टीम के सदस्यो का हौसला बढ़ाते हुए कहा हम सब और ज्यादा महेनत करेंगे और अगले प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करेंगे। आदिवासी कल्याण समिती के सदस्यों प्रधान जॉर्ज समंत एरिया प्रबंधक दीपक, प्रदीप, बाबूनाथ सदस्य बाबूनाथ ने राजबाला गुप्ता पत्नी स्व. पवन गुप्ता, न्यूइरा कंस्ट्रक्शन के मालिक विकास कोशिक, सोलन प्रशासन व विशेष रूप से पुलिस कप्तान सोलन विरेंद शर्मा, सोलन हास्पिटल, सैंटलुक्स स्कूल प्रबंधन, समाजसेवी मुकेश गुप्ता व सोलन कंडाधाट के प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का सहयोग के लिए धन्यवाद किया।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट ब्लॉक युवा कांग्रेस अर्की द्वारा चलाए जा रहे अभियान 'बूथ जोड़ों यूथ जोड़ों' का कार्यक्रम ग्राम पंचायत सरयांज और हनुमान बड़ोग में किया गया, जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक युवा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत वर्मा ने की। इस दौरान प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस शशिकांत व युवा कांग्रेस के काे-आर्डिनेटर कपिल ठाकुर भी मौजूद रहे। आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार करना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। हेमंत वर्मा ने बताया कि युवा कांग्रेस अर्की हर स्तर पर कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार-प्रसार कर स्थानीय विधायक अर्की संजय अवस्थी की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का काम कर रही है। उन्होंने बताया की बूथ लेवल की यूथ कांग्रेस की कार्यकारिणी का निर्माण किया जा रहा है। इस मौके पर प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस शशिकांत, ब्लॉक युवा कांग्रेस महासचिव प्रकाश लक्की, स्वर्ण ठाकुर, अशोक कुमार, कुलदीप, अशोक, नीरज, दिला राम शर्मा, चमन लाल, सवर्ण सिंह व देवराज शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट ग्राम पंचायत मांगल में कंधर व बागा जलागम के किसानों का एक दिवसीय कृषि एवं बागवानी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस माैके पर एग्रोनॉमिस्ट फसल विशेषज्ञ डॉ. गुरनाम सिंह, फल एवं सब्जी विशेषज्ञ डॉ.राजेश, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में कार्यरत चौधरी चरण सिंह ने फसल विविधीकरण फसल चक्र में बदलाव फल एवं सब्जियों के उत्पादन बढ़ाने, पौधारोपण से लेकर उपज बढ़ाने के उपायों के बारे में प्रशिक्षण दिया।आईएसपीइआर संस्था के सहायक निदेशक राजेंद्र सिंह खाशा ने नाबार्ड के तहत वाटर शेड योजना से संबंधित भविष्य में होने वाले कार्यों की जानकारी दी व लोगों की आमदनी बढ़ाने वाली स्कीमों, स्वयं सहायता समूह के लिए प्रस्तावित स्कीमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उपप्रधान सीताराम ने किसानों से अपील की कि सभी लोग सरकार द्वारा चलाई जा रही किसानों व बागवानों के लिए आजीविका बढ़ाने की योजनाओं का लाभ ले। इस मौके पर प्रधान ग्राम पंचायत मांगल उर्मिला देवी, उपप्रधान सीताराम ठाकुर, प्रधान बागा करोग सुरेंद्रा पंवर, उपप्रधान बागा करोग व जलागम कमेटी बागा श्यामलाल चौहान, बागा जलागम सचिव राकेश चौहान, जलागम मांगल कंधर कमेटी प्रधान शेर सिंह, सदस्य बृजलाल पंवर, हीरा लाल चौहान, चुन्नी लाल चौहान, महिला मंडल प्रधान सहनाली कुंता देवी, निर्मला अवस्थी, रामप्यारी, डिंपल चौहान, प्रेम लाल चौहान, छोटा राम, सुखदेई चौहान, मस्त राम चौहान व पूर्णचंद सहित लगभग 150 किसानों ने भाग लिया।
गगन शर्मा । साेलन कृष्ण जन्माष्टमी, जिसे कृष्णष्टमी भी कहा जाता है, श्रावण महीने के कृष्ण पक्ष के आठवें दिन अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। भगवान कृष्ण को दुनिया भर में भगवान विष्णु के अवतार के रूप में भी जाना जाता है। कक्षा प्री-नर्सरी से कक्षा 2 तक के छात्र पारंपरिक रूप से राधा और कृष्ण के वेश में आए। बच्चों द्वारा एक शानदार रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां छात्रों ने नृत्य प्रदर्शन और एक छोटी भूमिका निभाई। जन्माष्टमी पर कृष्ण, राधा, कंस पर पौराणिक कहानियां-नाटकों और कथाओं के माध्यम से; बच्चों को जागरूक किया गया। इस अवसर की शोभा बढ़ाने के लिए जब उन्होंने 'दही हांडी' (मक्खन और दही का बर्तन) तोड़ा तो छात्र बहुत खुश हुए। यह पवित्र अवसर लोगों को एक साथ लाता है, इस प्रकार यह उत्सव एकता और विश्वास का प्रतीक है।
मनोज शर्मा। दाड़लाघाट रक्षाबंधन से शुरू हुई गुगा जाहर वीर की छड़ी गुगानवमी तक लोगों को आशीर्वाद देने के लिए निकल चुकी है, दाउटी पंचायत के फांजी गांवों की गुगाजी की छड़ी इन दिनों लोगों की मन्नत पूरी होने पर उनके घर जाकर आशीर्वाद दे रही है। कहते हैं कि कलयुग में गुगा ही एकमात्र ऐसे है, जो लोगों की मन्नतों को पूरा कर देते हैं और जब लोगों की मन्नते पूरी होती हैं, तो वो गुगाजी की छड़ी को अपने घर बुलाकर रातभर उनका गुणगान सुनते हैं और उनकी सेवा करते है गुगा छड़ी के संचालक दीपराम शर्मा ने बताया कि अब तो में अपनी नोकरी से रिटायर हो चुका हूं सो फ्री हु पर जब में नाैकरी में था, तो दस दिन तक मे गुगाजी की छड़ी के साथ चलता था व दस दिन हम कोई भी ओर कार्य नही करते थे। हमें आज 33 वर्ष गुगा जी की छड़ी के साथ चलते हो गए है। वहीं, सबसे बुजुर्ग छड़ी संचालक लच्छि राम ने कहा कि लगभग 40 वर्ष छड़ी के साथ चलते हो गए हजारों लोगों की मन्नते पूरी होती हुई, हमने देखी है लोग बड़े ही आदर से गुगा जी का गुणगान सुनते हैं। वहीं, परसराम ने कहा कि हम सभी लोग सिर्फ नंगे पावों ही चलते हैं। आज तक कभी भी किसी भी भक्त को किसी भी जीव जंतु द्वारा हानि नही पहुंचाई गई, जबकि जगदीश मुकेश बलदेव सुभाष मदन ने कहा कि इन दस दिनों में हम सभी अपनी रोजमर्रा की जिंदगी त्याग देते है और छड़ी की सेवा में अपनी हाजिरी देते हैं, जबकि आजकल नई युवा पीढ़ी इस से दूर जा रही है, पर हम इस प्रथा र् अपनी सांस्कृतिक धरोहर को आगे ले जाना चाहते है। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी के दूसरे दिन गुगांवमी का पर्व होता है उस दिन तक हम सभी घर से बाहर ही रहते हैं। नवमी वाले दिन गीगाजी की छड़ी अपने स्थान पर दोबारा विराजमान हो जाएगी, उसके बाद जिसकी भी मनोकामना होगी, वहीं जय करेंगे।
सत श्री बाड़ूबाड़ा पब्लिक स्कूल भलग (मांगल) में स्वंतत्रता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मांगल पंचायत समिति की सदस्य बनीता चौहान मुख्यातिथि के तौर पर मौजूद रही। स्कूल की प्रधानाचार्य इन्दिरा देवी ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों को शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने देश भक्ति गीत, कविता, लघु नाटिका एवं लोक नृत्य पेश कर लोगों की वाहवाही लूटी। इस मौके पर मुख्यतिथि बनिता चौहान ने अपने संबोधन में सभी बच्चों व उपस्थित अभिभावकों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने देश की आजादी के लिए बलिदान देने वालों को नमन किया। इस अवसर पर मांगल लैंड लूजर्स एंड इफैक्टिड सोसाइटी के सचिव हंसराज चौहान, प्रधान मांगल उर्मिला देवी, उपप्रधान सीताराम ठाकुर, प्रधानाचार्य इन्दिरा, मांगल पंचायत के भलग वार्ड से सदस्य देवी राम चौहान, स्कूल प्रबंधन शिक्षा समिति के अध्यक्ष चुनी लाल चौहान, सचिव कृष्ण चौहान, कोषाध्यक्ष पवन ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।


















































