रंजीत ठाकुर। कुनिहार प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में पानी की समस्या के हाल बेहाल कुनिहार के समीप झमरोट गांव के दर्जनों ग्रामीण पानी की एक-एक बूंद को तरस रहे हैं। जिला सहित पूरे प्रदेश में हो रही बारिश के बावजूद भी आईपीएच विभाग द्वारा इस गांव के लोगों को पानी मुहैया नहीं कराया जा रहा है। इससे दर्जनों ग्रामीणों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनमें विभाग के प्रति रोष भी बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने सरकार व विभागीय अधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द पानी की समस्या को दुरूस्त किया जाए। इस गांव में पेयजल समस्या विकराल रूप धारण करती जा रही है। इस मौसम में भी ग्रामीणों को विभाग द्वारा पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है। ऐसे में उन्हें दूरदराज स्थित प्राकृतिक स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि आईपीएच विभाग द्वारा पिछले एक माह से पानी नहीं छोड़ा जा रहा है और नल सूखे पड़े हैं। घर के कामकाज सहित मवेशियों के लिए पानी की आपूर्ति करना उनके लिए काफी मुश्किल होता जा रहा है। ग्रामीणों में ज्ञानचंद, रामदेव डीएन परिहार, कामना, शीशराम, विमला देवी, कृष्ण लाल परिहार, हेमराज ठाकुर, विकल परिहार, सुषमा देवी व प्रेमलाल आदि बताया की हमारे गांव में पेयजल का संकट पिछले कई वर्षों से लगातार चलता आ रहा है। कुछ परिवार ऐसे हैं, जिन्हें लंबे समय से जल शक्ति विभाग द्वारा सप्लाई किए जाने वाले पानी की एक बूंद भी उपलब्ध नहीं हुई है। यह लोग गांव के साथ लगते जंगल में नेचुरल सोर्स से पानी इकट्ठा करके एक टूटे हुए टैंक में भरते हैं और उससे पाइप द्वारा गांव के घरों तक पहुंचाते हैं। प्रतिदिन दो से तीन व्यक्तियों को इसी काम के लिए जाना पड़ता है। विभाग द्वारा सप्लाई किए जाने वाला पानी भी जाबल स्थित टैंक से ही सप्लाई किया जाता है। जिसका वितरण इस प्रकार किया जा रहा है कि 10 परिवारों तक वह पानी नही पहुंचता। यही नहीं वितरण करने वाला कर्मचारी कहता है कि मेरा काम चाबी खोलना है पानी किसके नल में नहीं आया यह देखना नहीं है। जेईई कुनिहार एसडीओ सूबाथू एक्सयिन अर्की द्वारा कभी भी ग्राम वासियों की शिकायत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन 1100 पर सभी ने बार-बार शिकायत दर्ज करवाई जिसे 2 महीने बाद बंद कर दिया जाता है जब बंद करने का कारण पूछा जाता है तो बताते हैं कि जेई कुनिहार ने सूचित किया है कि समाधान कर दिया है। वहीं, जब नरेश कुमार एसडीओ आईपीएच सुबाथू से बात की गई, तो उन्होंने बताया की इस समस्या के बारे मुझे पता लगा है। झमरोट गांव की समस्या के लिए विभाग के लोगो को भेजा है सम्स्या का पता करने। समस्या के कारणों का निपटारा करके गांव के सभी परिवारों को पर्याप्त पेयजल आपूर्ति जल्द से जल्द की जाएगी।
मनाेज शर्मा। अर्की हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस, प्रदेश सचिव शशिकांत ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा आयोजित भारत जोड़ाें यात्रा में जुड़ने के लिए जनता से अपील की है। भारत देश की भूमि है कई आस्थाओं का धर्म, कई क्षेत्र, बहुत सी भाषाएं, कई परंपराएं, एक साथ एक राष्ट्र बनाता है। भारत में भ्रष्टाचार, बेरोज़गारी, महंगाई, बलात्कार आदि इन सब मुद्दों पर हमारी सरकार मौन है, लेकिन देश का एकमात्र विकल्प भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इन सभी का विरोध करती है। हम सभी को कांग्रेस पार्टी का सहयोग करना चाहिए। आईये इन सभी मुद्दों की कमर तोड़े, भारत जोड़े। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेतृत्व में कश्मीर से कन्याकुमारी 3,750 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा 07 सितंबर 2022 से शुरू की जाएगी। एक यात्रा महात्मा गांधी द्वारा शुरू की गई थी। आज कांग्रेस पार्टी द्वारा एक यात्रा शुरू की गई है। समस्त जनता 'भारत जोड़ो' यात्रा में भाग लेकर इसे सफल बनाएं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। राजगढ़ (बड़ू साहिब) डॉ. अजर नाथ यादव इटरनल यूनिवर्सिटी, बरू साहिब, हिमाचल प्रदेश में सहायक प्रोफेसर (वरिष्ठ स्केल) और सहायक परीक्षा नियंत्रक के पद पर कार्यरत हैं। वह बीआईटी मर्सा और आईएआरआई नई दिल्ली से माइक्रोबियल बायोटेक्नोलॉजी में पीएचडी करने के बाद पहली जनवरी, 2016 से डॉ. खेम सिंह गिल अकाल कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। डॉ यादव को विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में चुना गया है। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पत्रिका में 300 प्रकाशन प्रकाशित किए हैं। यादव ने स्प्रिंगर-नेचर, एल्सेवियर, विली, टेलर और फ्रांसिस में 31 अंतरराष्ट्रीय पुस्तकें प्रकाशित कीं। डॉ. यादव को इटरनल यूनिवर्सिटी, बारू साहिब, हिमाचल प्रदेश द्वारा छठे वार्षिक दीक्षांत समारोह 2018 में 'उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार' प्राप्त हुआ। 2020 में 'बेसिलस थुरिंगिनेसिस एके 47 के उपन्यास तनाव के कीटनाशक निर्माण' पर एक पेटेंट प्रदान किया गया है। डॉ. यादव ने पर्यावरण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीईएसटी), शिमला से अनुदान प्राप्त किया और हियाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में उगने वाली फसलों के लिए 'माइक्रोबियल बायोफर्टिलाइजर' विकसित किए। विकसित माइक्रोबियल बायोफर्टिल्जर का उपयोग कृषि और पर्यावरणीय स्थिरता के लिए रासायनिक उर्वरकों को कम करने के लिए किया जा सकता है। कुलपति डॉ दविंदर सिंह, प्रो. वाइस चांसलर डॉ. एएस अहलूवालिया, डीन रिसर्च डॉ एनपी सिंह और डीन डीकेएसजीएसीए डॉ एसके शर्मा ने डॉ अजर नाथ यादव को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार बीएल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में धूमधाम से अध्यापक दिवस मनाया गया। जानकारी देते हुए विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की विद्यालय में अध्यापक दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया, जिसमें पूर्व उप-प्रधानाचार्य किरण लेखा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि का एनसीसी बैंड की टुकड़ी ने मार्च पास्ट करते हुए भव्य स्वागत किया। मुख्यातिथि किरण लेखा के साथ उनके परिवार के सदस्यों विनोद कुमार जोशी, दीपेश जोशी, वंदना और कुशाग्रि का भी इस समारोह में आने के लिए स्वागत किया गया। मंच का संचालन करते हुए मीरा कौशल ने मुख्यातिथि व सभी अतिथियों का इस समारोह में आने पर स्वागत किया। मुख्यातिथि, विद्यालय अध्यक्ष व अध्यापक अभिभावक संघ के सदस्यों तथा विद्यालय स्टाफ ने मां सरस्वती के समक्ष ज्योति प्रज्वल्लित कर व डॉ सर्वपल्ली राधा कृष्णनन को फूल भेंट कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसमें सबसे पहले विद्यालय अध्यापिकाओं ने स्वागत गीत गाया और साथ ही अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए विद्यालय प्रधानाचार्य ने बताया की बच्चों ने लघु नाटिका, भजन, व भाषण के माध्यम से गुरु की महिमा का बखान किया और बताया की अध्यापक दिवस के उत्सव में विद्यालय में अन्य विभिन्न गतिविधियाँ भी करवाई गई I उन्होंने इस अवसर पर सभी बच्चों और अध्यापको को शिक्षक दिवस की बधाई दी। इस समारोह पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने मुख्यातिथि को शॉल , स्मृति चिन्ह व् भेंट देकर सम्मानित किया साथ ही उनके परिवार के सदस्यों को भी शॉल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विनोद कुमार जोशी ने 5100 की राशी , विद्यालय अध्यक्ष ने 2100 की राशी, उपाध्यक्ष ने 2100 की नकद राशी बच्चों के मिष्ठान के लिए प्रदान की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य पुरषोतम गुलेरिया, पीटी ऐअध्यक्ष रतन तंवर, उपाध्यक्ष ज्ञान दास, पीटीए सदस्य रंजना, भीमा, कृष्णा, कुसुमलता और समस्त अध्यापक व गैर अध्यापक वर्ग भी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम को सुनियोजित ढंग से आयोजित करने में एन एस एस स्वयंसेवकों , स्काउट्स एंड गाइड्स व एनसीसी कैडेटों ने अहम योगदान दिया।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट दी माइनिंग एरियाज लैंड लूजर एवं प्रभावित परिवहन सभा समिति ग्याना की तरफ से एसएचओ दाड़लाघाट को एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें बाहरी व्यक्तियों द्वारा सभा के विरुद्ध कार्य करने बारे शिकायत की गई है। दी माइनिंग एरिया लैंड लूजर एवं प्रभावित परिवहन सभा समिति ग्याना की ओर से ज्ञापन में कहा गया है कि सभा के खिलाफ कई बार झूठे आरोप पत्र जो व्यक्ति बार-बार दायर कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए, क्योंकि उनकी सभा के खिलाफ जो षड्यंत्र उन व्यक्तियों द्वारा रचा जा रहा है, उस षड्यंत्र के कारण सभा की कार्यप्रणाली में निरंतर बाधा पड़ रही है और सभा का माहौल भी खराब हो रहा है। उन्होंने षड्यंत्र में शामिल व्यक्तियों में बद्री दास पुत्र प्रेम लाल गांव ग्याना, पूर्ण सिंह पुत्र दुर्गा ग्राम रुडाल, भारत भूषण पुत्र मंसाराम गांव बड़ोग, दयाराम पुत्र संवारु गांव ग्याना, कृष्ण चंद पुत्र लेखराम गांव मलोगड़ा व ग्याना के नाम बताकर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बुघार में शिक्षक दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। विद्यालय के छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति अपने भाव प्रकट किया। विद्यालय परिसर में शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया। संवाद के दौरान विभिन्न विषय जिनमें छात्रों के परिणाम सभी कक्षाएं छठी से 8वीं तक 9वीं से 12वीं तक अविभावकों के समक्ष रखे। छात्रों की अनुपस्थिति के विषय पर चर्चा हुई। विद्यालय में चल रहे कार्यक्रम जैसे मध्यान पोषण तथा स्वच्छता पखवाड़ा में किए जा रहे प्रयासों को प्रधानाचार्य ने सभी लोगों को अवगत करवाया। विद्यालय प्रधानाचार्य रेखा राठौर ने सभी शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट सेवा भाव के लिए भेंट देकर सम्मानित किया। विद्यालय के सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को इसी प्रकार जारी रखने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर चाखड़ पंचायत प्रधान गुरुदेई, एसएमसी अध्यक्ष खेमराज, प्रधानाचार्य रेखा राठौर, पूर्व प्रधान, अध्यापक व बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन अटल शिक्षा नगर, कालूझंडा स्थित आईईसी यूनिवर्सिटी में 5 सितंबर को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शिक्षकों के सराहनीय सहयोग और समर्पण के साथ काम करते रहने के लिए शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर नई शिक्षा निति के आधार पर भविष्य की पीढ़ियों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए शिक्षकों को जागरूक एवं प्रोत्साहित करने के मकसद से आईईसी यूनिवर्सिटी ने बरोटीवाला-बद्दी-नालागढ़ (बीबीएन) और कालका क्षेत्र में विशिष्ट गुणवत्ता युक्त शिक्षा दे रहे शिक्षकों को ‘प्रशंसा प्रमाण पत्र और ट्रॉफी’ देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम की शुरुआत द्वीप-प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना के साथ की गई, जिसमें छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें गुरु-शिष्य परंपरा की मोहक झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में जीएएएडी कॉलेज, कालका से प्रो. (डॉ.) सुशील कुमार, पॉलिटेक्निक पंचकुला के प्रिंसिपल दलजीत सिंह, ग्रीन एप्पल पब्लिक स्कूल, बद्दी की प्रधानाचार्य नवजीत कौर विशिष्ट अतिथि के रूप में और अन्य लगभग 25 अध्यापक उपस्थित रहे। आईईसी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. समीम अहमद ने इस कार्यक्रम में सभी को संबाेधित करते हुए भारत के पहले उप-राष्ट्रपति, दूसरे राष्ट्रपति, बेहतरीन शिक्षक और महान दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने इस कार्यक्रम में छात्रों को आईईसी विश्वविद्यालय द्वारा भविष्य में न केवल शिक्षा के संख्यात्मक बल्कि गुणात्मक मुद्दों पर विशेष ध्यान देने का आश्वासन भी दिया, जो कि नई शिक्षा नीति की बुनियाद भी है। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सचिन बैंसल। बद्दी जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक की बद्दी शाखा के नए कार्यालय का दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने पूजा-अर्चना करने के बाद शुभारंभ किया गया। बैंक की शाखा कार्यालय काफी छोटा था, जिससे यहां पर आने वाले उपभोक्ताओं की काफी परेशानी हो रही थी। जोगिंद्रा बैंक के चैयरमेन योगेश कुमार ने कहा कि बद्दी में बैंक के उपभोक्ता लगातार बढ़ रहे थे, जो पहले से बैंक का कार्यालय था, वह काफी छोटा था। सबसे अधिक परेशानी उपभोक्ताओं काे पार्किंग की होती थी। इसलिए उपभोक्ताओं काे काफी दूर गाड़ी खड़ी करके पैदल ही बैंक तक आना पड़ता था। इस मौके पर बैंक के प्रंबध निदेशक एलआर वर्मा, वाईस चैयरमैन यशपाल ठाकुर, निदेशक संजीव कौशल, खजूरा सिंह सैणी, मोहन लाल, बुधराम ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष विजय ठाकुर, राज कुमार नेगी, सहायक महाप्रंबधक कुलदीप सिंह, बद्दी शाखा के प्रंबधक जसविंद्र सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य डीआर चंदेल, पूर्व नप अध्यक्ष नरेंद्र सिंह दीपा, नप अध्यक्ष जस्सी चौधरी, नगर व्यापार मंडल वर्धमान के प्रधान जसवंत राय व विकास जमवाल समेत बैंक के ग्राहक भी उपस्थित रहे।
कुम्हारहट्टी में हुए जिला स्तरीय विज्ञान मेले में सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय बद्दी के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य श्ल गणेश दत्त ने बताया कि सर्वहितकारी शिक्षा निकेतन कुमारहट्टी-सोलन में 4 सितंबर 2022 को संपन्न हुए "जिला स्तरीय विज्ञान मेले" में सरस्वती विद्या मंदिर बद्दी के विद्यार्थियों ने शिशु वर्ग, बाल वर्ग और किशोर वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए, राज्य स्तरीय विज्ञान मेले के लिए अपना चयन करा लिया है। प्रतिभागियों ने सभी वर्गों की वैदिक गणित प्रश्नोत्तरी शिशु वर्ग में सर्वजीत, उमेश और सिमरन, बाल वर्ग में सुनीता, रिया, केशव, और किशोर में अमन, खुशी और सिंटू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया संस्कृति बोध परियोजना के शिशु वर्ग ने अदिति शर्मा, आशिमा शर्मा, बनीता ने दिवितीय और बाल वर्ग में शिवम, रोशनी और हिना एवम किशोर वर्ग निशु यादव, कनक, मनीष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया संस्कृत प्रश्नोतरी शिशु वर्ग ने आस्था, चांदनी, प्रिंस, बाल वर्ग में आदर्श, काजल, भावना एवम किशोर वर्ग अंजलि, दिव्यांशु और अनुराग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया संगणक प्रश्नमंच में बाल वर्ग में छवि, रिहान और रिशव दिवितीय स्थान प्राप्त किया विज्ञान प्रश्नमंच के शिशु, बाल और किशोर में भूमिका, विक्की, प्रियांशु, अमन, सुधा, स्नेहल, शुभम, प्रिया और कनिका ने दिवितीय स्थान प्राप्त किया गणित और विज्ञान के प्रयोगों में शिशु, बाल और किशोर वर्ग में रूद्र, विद्या, अतुल नड्डा, सेजल, अंकित और रजनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विज्ञान विषय से संबंधित मॉडल्स नवाचरित किशोर में नेहा और बाल में संवेदकों पर आधारित मॉडल्स में सुजल प्रथम स्थान हासिल करते हुए राज्य स्तरीय विज्ञान मेले में चयन करवाया है।
गगन शर्मा । साेलन भौतिकी विभाग (एसीबीएस) से M.Sc भौतिकी की छात्रा सुश्री आंचल शर्मा को वर्ष 2021-22 में सीएसआईआर-सीएसआईओ, चंडीगढ़ में भौतिक विज्ञान में पीएचडी के लिए चुना गया है, जाे कि बड़े ही गर्व की बात है। उन्हें डीएसटी, भारत सरकार द्वारा इंस्पायर-शी योजना के तहत प्रतिष्ठित छात्रवृत्ति मिली है। आंचल को इटरनल यूनिवर्सिटी बारू साहिब में अपने M.Sc के दौरान यह छात्रवृत्ति मिली। हाल ही में 8वें दीक्षांत समारोह में उन्हें स्नातकोत्तर के लिए उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक भी मिला। भौतिकी विभाग के प्रमुख डॉ. पुनीत नेगी ने बताया कि इन सभी सफलताओं के पीछे आंचल की M.Sc के दौरान की गई कड़ी मेहनत है, जिसमें M.Sc से उनके शोध प्रकाशन एक उच्च प्रभाव प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पत्रिका में शोध कार्य शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि भौतिकी विभाग भौतिकी के इच्छुक छात्रों के लिए सामग्री विज्ञान (नैनो इंजीनियरिंग) और नवीकरणीय ऊर्जा में विशेषज्ञता के साथ M.Sc और पीएचडी डिग्री प्रोग्राम प्रदान करता है। इसके अलावा, M.Sc में अनुसंधान कार्य विकल्प के बिना डिग्री प्रोग्राम भी उपलब्ध है। उन्होंने डॉ. दविंदर सिंह जी (माननीय कुलपति), प्रो. एएस अहलूवालिया (योग्य प्रति-कुलपति), डॉ. एनपी सिंह (डीन, रिसर्च), प्रो. बीएस सोहल (डीन, पीजीएस एंड सीओई), डॉ. संदीपन गुप्ता (डीन, एसीबीएस) और डॉ. बलराज सिंह (निदेशक, प्रवेश और प्लेसमेंट) को दयालु आशीर्वाद, निरंतर प्रेरणा, प्रोत्साहन और समर्थन के लिए धन्यवाद और ईमानदारी से आभार व्यक्त किया। कुलपति डॉ. दविंदर सिंह जी ने भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ. पुनीत नेगी, डॉ. पूनम कुमारी, सहायक प्रो. और डॉ. मदन लाल, सहायक प्रो. को आंचल शर्मा की सफलता और भौतिकी विभाग के कुशल नेतृत्व के लिए बधाई दी।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट ग्राम पंचायत धुंदन द्वारा एक प्रस्ताव पारित कर सरकार से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग की गई है। ग्राम पंचायत द्वारा इस विषय को लेकर पारित किए गए प्रस्ताव में कहा गया है कि यह पंचायत 12 पंचायतों का केंद्र है। इन सभी 12 पंचायतों के निवासी धुंदन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करते हैं, लेकिन यहां पर चल रहे स्वास्थ्य केंद्र में पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं न होने के कारण लोगों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है, उन्हें अपनी मेडिकल जांच करवाने के लिए शिमला या बिलासपुर जाना पड़ता है। अतः इस स्वास्थ्य केंद्र द्वारा लाभांवित होने वाली सभी 12 पंचायतों ने इस स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा बढ़ाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करने की पुरजोर मांग की है। इन सब बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए पंचायत ने प्रस्ताव पारित कर प्रदेश के मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, निदेशक स्वास्थ्य विभाग तथा अर्की विधानसभा के एमएलए संजय अवस्थी के नाम मांग पत्र प्रेषित किए हैं और मांग की है कि शीघ्र धुंदन में स्वास्थ्य उपकेंद्र का दर्जा बढ़ाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किया जाए।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार अर्की खंड की अंडर-12 छात्र एवं छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता 12 से 14 सितंबर तक छात्र विद्यालय कुनिहार में आयोजित की जाएगी। जानकारी देते हुए खण्ड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी श्यामलाल वर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कब्बडी, खोखो, बॉलीबाल, बैडमिंटन, चेस व कल्चर प्रतियोगिता होगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ 12 सितंबर को उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सोलन दिवान चंदेल द्वारा किया जाएगा, तो वहीं 14 सितंबर को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि पहुंचकर खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट नवगांव पंचायत के कृषि प्रसार केंद्र में डॉ यशवंत सिंह परमार विश्वविद्यालय नौणी सोलन द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें डॉक्टर हेमराज शर्मा एवं सहायक प्रो. मीनू गुप्ता ने किसानों के साथ एक दिवसीय कृषि प्रसार शिविर में सब्जियां रोग उपचार, मिट्टी जांच से संबंधित जानकारी सभी किसानों को दी। इस शिविर में लगभग 50 किसानों तथा स्थानीय कृषि व उद्यान विभाग के अधिकारी रामस्वरूप शर्मा व संतराम ने भी भाग लिया। किसानों द्वारा सब्जियों में लगने वाले रोगों से संबंधित समस्याओं को उजागर करते हुए समाधान किया। इस कार्यक्रम में किसानों द्वारा अपने खेत में पैदा की हुई सब्जियों की प्रदर्शनी भी लगाई, जिसमें किसानों को प्रथम इनाम व दूसरा इनाम भी दिया गया। इसके उपरांत सभी किसानों को बीज और दवाइयों का वितरण भी किया गया। पंचायत नवगांव के प्रधान कृष्ण देव गौतम द्वारा उपस्थित सभी किसानों व विश्वविद्यालय नोणी से आए वैज्ञानिकों का धन्यवाद करते हुए प्रदर्शनी का समापन किया। इस मौके पर उपप्रधान चुन्नीलाल, भीम दत्त, योगराज, बृजलाल, कमल, हंसराज, नंदलाल, मंसाराम, धर्मपाल,धीरज व राजू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
48 घंटे से चले आ रहे हनुमान चालीसा पाठ का किया समापन सचिन बैंसल। बद्दी मलकू माजरा स्थित हरे कृष्णा गौशाला में राधा अष्टमी मनाई गई। इस मौके पर भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। इसी दिन पिछले 48 घंटे से चले आ रहे लगातार हनुमान चालीसा का भी समापन किया गया। हरे कृष्णा गौशाला में राधा अष्टमी पर्व मनाया गया। दो दिन पूर्व यहां पर पशुओं में आ रही लंपी रोग की बीमारी के लिए हनुमान चालीसा का पाठ दिन रात किया जा रहा है, जिसके लिए आचार्य मनोहर लाल के नेतृत्व में कृपा राम और कृष्णदत्त पाठ पर बैठे हुए थे। 48 घंटे पूरा होने के बाद इस पाठ को समाप्त किया। समाप्ति के बाद मंदिर में राधा अष्टमी पर भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें पंडित मनोहर लाल शर्मा ने भगवान कृष्ण के भजन सुना कर मंंत्री मुग्ध किया। स्थानीय महिलाओं ने भी भगवान कृष्ण और शिव के भजन सुनाए। भजन-कीर्तन के बाद आरती हुई और उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। दोपहर एक बजे के बाद पंडित और कन्याओं का पूजन करने के बाद भंडारा शुरू किया गया, जिसमें सभी लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, लज्जा राम, अमरजीत सिंह गिल, संजय शर्मा, सुरेंद्र चौधरी,राजेंद्र चौधरी, सुनील धीमान, दीवान चंद, कृष्ण कौशल, चमन लाल, राजेश गुप्ता, सुरेंद्र अत्री व रूप किशोर सहित गणमान्य लोग उपस्थित हुए।
सचिन बैंसल। बद्दी हिमाचल प्रदेश इंटक जिला की बैठक बरोटीवाला स्थित एक निजी स्कूल में की गई। इस बैठक में हिमाचल प्रदेश इंटक यूथ अध्यक्ष जसविंदर चौहान ने शिरकत की। उन्होंने अपनी जिला की कार्यकारिणी का विस्तार किया। इस मौके पर शिव कुमार को यूथ इंटक का जिला महासचिव चुना गया। यूथ इंटक प्रदेशाध्यक्ष जसविंदर चौहान ने बताया कि इंटक सदैव मजदूरों के हित में कार्य कर रही है। वहीं, आज का यूथ इंटक के साथ अधिक से अधिक जुड़ रहा है। उन्होंने साथ ही बताया कि आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार हिमाचल प्रदेश में बनेगी और इंटक का परिवार ऒर मजबूत होगा। उधर, शिव कुमार ने कहा कि इंटर की ओर से उन्हें जिम्मेदारी दी गई है। वह बड़ी ही इमानदारी व कर्तव्य निष्ठा से उसे निभाएंगे। उन्होंने साथ ही यूथ इंटक प्रदेशाध्यक्ष जसविंदर चौहान का धन्यवाद भी दिया किया। इस मौके पर गुरुदेव चौधरी, राम चौधरी ,प्रवीण चौधरी, प्रदीप चौधरी ,गुरतेज चौधरी, रवि चौधरी, जोधा सिंह, पोलाराम, संजू धीमान, सनी शर्मा, गुरपाल सिंह, देवराज, केवल चौधरी, मुकेश ,गुरचरण सिंह, निर्मल चौधरी, तरसेम चौधरी,अजय चौहान, दर्शन चौधरी व हितेश चौधरी मौजूद रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट ग्राम पंचायत सरयांज में विशेष आधार कार्ड शिविर लगाया गया। इसका पंचायत के लोगों ने भरपूर लाभ उठाया। पंचायत प्रधान रमेश ठाकुर ने बताया कि बुजुर्गों व बच्चों के अंगुलियों के निशान राशन डिप्पू व किसान सम्मान निधि के लिए नहीं लग रहे हैं, जिससे की ई-केवाईसी नहीं हो पा रही है। इसलिए जनहित को देखते हुए आधार कार्ड अपडेट शिविर का आयोजन किया गया, ताकि पंचायत के लोगों को अर्की व दाड़ला के चक्कर न काटने पड़े और किसी समस्या का सामना ना करने पड़े। आधार विभाग के कर्मचारी ऋतू राज व लोकेश कुमार ने बताया कि लगभग 400 लोगों का आधार अपडेट कर दिया गया है। शिविर में लोगों ने नए आधार कार्ड, पुराने आधार पर करेक्शन, नंबर लिंक आदि कराए, जबकि इसके बाद जघून पंचायत में आधार कार्ड शिविर का आयोजन भी किया जाएगा।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट ग्राम पंचायत सरयांज में विशेष आधार कार्ड शिविर लगाया गया। इसका पंचायत के लोगों ने भरपूर लाभ उठाया। पंचायत प्रधान रमेश ठाकुर ने बताया कि बजुर्गों व बच्चों के अंगुलियों के निशान राशन डिप्पू व किसान सम्मान निधि के लिए नहीं लग रहे हैं, जिससे की ई-केवाईसी नहीं हो पा रही है। इसलिए जनहित को देखते हुए आधार कार्ड अपडेट शिविर का आयोजन किया गया, ताकि पंचायत के लोगों को अर्की व दाड़ला के चक्कर न काटने पड़े और किसी समस्या का सामना ना करने पड़े। आधार विभाग के कर्मचारी ऋतू राज व लोकेश कुमार ने बताया कि लगभग 400 लोगों का आधार अपडेट कर दिया गया है। शिविर में लोगों ने नए आधार कार्ड, पुराने आधार पर करेक्शन, नंबर लिंक आदि कराए, जबकि इसके बाद जघून पंचायत में आधार कार्ड शिविर का आयोजन भी किया जाएगा।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार इकाई की मासिक बैठक इकाई अध्यक्ष ईः रत्न तनवर की अध्यक्षता में एवरग्रीन होटल कुनिहार के सभागार मे आयोजित की गई। सभा के महासचिव रमेश कश्यप ने बैठक में बताया कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश में पेंशनर्ज की JCC गठित कर 31 अगस्त 2022 को उनके साथ मिटिंग करके कई मांगों के उपर अपनी सहमती प्रकट की है, जिनके आदेश सरकार द्वारा जल्दी ही जारी करने की उम्मीद है। बैठक में सदस्यों द्वारा 1-1-2016 के बाद सेवानिवृत सदस्यों को अभी तक संशोधित वेतनमानों के अनुरूप बोर्ड द्वारा पेंशन न दिए जाने का कड़ा संज्ञान लिया गया। उन्होंने बोर्ड अधिकारियों से आग्रह किया कि पे फिकसेशन की वैटिंग की शक्तियाँ सर्कलों व मुख्य अभियन्ता के कार्यालयों में मौजुद सहायक लेखा/लेखा अधिकारियो को देकर पे वैटिग जल्दी से जल्दी करवाई जाए, ताकि संशोधित पेंशन को जारी करने का क्रम जल्दी शुरू किया जा सके। बैठक मे ई. रुपेंद्र कौशल 'ई. आरपी, तनवर ' रमेश कश्यप ई. रत्न तनवर ' हेमचंद तनवर, रामदास तनवर, राम प्रकाश ठाकुर,' ओम प्रकाश तनवर, ओम प्रकाश ठाकुर, गोपाल चंद गर्ग,' परमानंद, धनबहादुर, देवी चंद ,सोहनलाल, कैलाश चंद, पाठक रूपराम पाल, ललित सेन, दलबीर सिंह, 'सुरतराम, चेतराम कश्यप, मदन चंद, राजेन्द्र कंवर, शीश राम, दलीप सिह व रत्न लाल आदि सदस्यों ने भाग लिया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन सोलन के वार्ड नं पांच के बूथ नं 77 और 78 राम मंदिर में आज प्रधानमंत्री की मन की बात को सुना गया, जिसमें भाजपा प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य डॉ. राजेश कश्यप और वॉर्ड नं 5 के पार्षद समाजसेवी कुलभुषण गुप्ता विशेष तौर पर उपस्थित रहे। डॉ. राजेश कश्यप ने कहा की हर महीने के आखिरी रविवार को प्रधानमंत्री लोगों से अपने विचार साझा करते हैं और उनके विचारों से प्रेरणा लेकर हम सभी आगे बढ़ रहे हैं। समाज के प्रत्येक वर्ग की बात वह अपने मन की बात कार्यक्रम में करते हैं। उन्होंने कहा की आज प्रधानमंत्री ने हिमाचल का जिक्र करते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रम के दौरान हिमाचल के एक गांव में प्रवासी मजदूरों और उनके बच्चों को मुख्यातिथि बनाया गया और उनसे तिरंगा फहराया गया। इससे यह संदेश मिलता है की हमें राजनीतिक क्षेत्र में जमीनी स्तर पर काम करना चाहिए और सभी का सम्मान करते हुए ईमानदारी से समाज में काम करना है। वॉर्ड पार्षद कुलभुषण गुप्ता ने सभी का आभार जताया और वॉर्ड से जुड़े कार्यों को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मैं लोगों के काम के लिए सदैव वचनबद्ध हूं। प्रधानमंत्री की सोच सभी को प्रभावित करती है। कोरोना के दौरान दुनिया में यदि सबसे बेहतर काम हुआ, तो वह हिंदुस्तान में हुआ है। हमें प्रधानमंत्री के स्वच्छता के संदेश को अपने जीवन में ढालते हुए अपने वार्ड को सोलन का सबसे सुंदर और स्वच्छ वार्ड बनाना है। मन की बात कार्यक्रम के दौरान भाजपा सोलन मंडल के मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा, संजय मलिक, राजीव गुप्ता, नितिन गुप्ता, मनु शर्मा, भूपेंद्र बंसल, विशाल बैश, भूपेंद्र बंसल, दीपक अग्रवाल, रिया शर्मा, भूपेंद्र जगी, सुषमा कुमारी, मीना, गीतांजलि कश्यप, संजय वर्मा, राकेश पूरी, डीसी धीमान, संदीप व विजय सहित अन्य लोग शामिल रहे।
गगन शर्मा। साेलन भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन, जो एक दार्शनिक और एक महान शिक्षक थे, के जन्म के उपलक्ष्य में हर वर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारतीय शिक्षा में उनका योगदान निर्विवाद है। साई इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों द्वारा शिक्षक दिवस का आयोजन अविश्वसनीय उत्साह और जोश के साथ किया गया था। शिक्षार्थियों ने शिक्षकों के लिए कई मनोरंजक खेलों व प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। शिक्षक अपने छात्रों को कल के जिम्मेदार नागरिक और अच्छे इंसान बनाने में प्रमुख भूमिका निभाते हैं। इसलिए उनका आभार व्यक्त करने के लिए इस अवसर पर कई तरह की गतिविधियों का आयोजन किया गया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। अर्की यूथ कांग्रेस द्वारा बूथ जोड़ों यूथ जोड़ों अभियान बलेरा व जयनगर पंचायत में चलाया गया। इसमें सभी स्थानीय युवाओं का समर्थन लिया गया और आगामी चुनाव में कांग्रेस की दस गारंटी के बारे में बताया गया। यह कार्यक्रम हर पंचायत और बूथ में किया जाएगा। इसमें यूथ कांग्रेस अर्की के प्रभारी अभिषेक, अध्यक्ष अशोक, प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस शशि कांत, प्रधान राजेंदर, डॉ. मोहित सचिव, बिट्टू सचिव व पवन आदि मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन मॉडल युनाइटेड नेशन प्रतियोगिता में विद्यार्थी सयुंक्त राष्ट्र में विभिन्न देशों का प्रतिनिधित्व करते तथा गंभीर विषयों में तर्क-वितर्क करते हुए किसी निष्कर्ष पर एकमत होते हैं। इस अवसर पर पाइनग्रोव स्कूल, सुबाथू के चारों सदनों के 28 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में प्रतिनिधियों ने नीति निर्माण और शासन में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी के मुद्दे पर बढ़-चढ़कर अपने विचार प्रकट किए। सभापति मंडल के अध्यक्ष आदित्य शर्मा और अनुभूति मोहन रहे। इस प्रतियोगिता में सबसे अच्छा पॉलिसी पेपर बनाने में टीक सदन की इर्तिका परवेज़ को सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि का खिताब, सर्वश्रेष्ठ आगामी प्रतिनिधि का पुरुस्कार ओक सदन की वैष्णवी, सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि का पुरस्कार देवदार सदन की पलक मिश्रा को मिला, जबकि संकट मोचन में सबसे अच्छा प्रतिनिधि का ईनाम चिनार सदन की शरण्य ठाकुर और देवदार सदन की वेदांशी बुंदेला ने अपने नाम किया। विशेष उल्लेख का पुरस्कार देवदार सदन के सुपश गोस्वामी और कीरत अरोड़ा को दिया गया। ओवरआल एमयूएन प्रतियोगिता का खिताब देवदार सदन के नाम रहा, दूसरे स्थान पर टीक सदन, जबकि तीसरा स्थान ओक सदन के नाम रहा। प्रतियोगिता में चारों सदनों की सराहना की गई। क्योंकि सभी सदनों के प्रतिभागियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। विजयी सदन के प्रतिभागियों को मंच पर हेड टीचर पंकज शर्मा द्वारा पुरुस्कृत किया गया और उनकी होसला अफजाई की गई।
पंजाब पब्लिक स्कूल, नाभा में आयोजित जेके काटे मेमोरियल ऑल इंडिया इंटर स्कूल नॉलेज कॉन्क्लेव में पाइनग्रोव स्कूल, धर्मपुर के 12 छात्रों की एक टीम ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में अंग्रेजी भाषा में वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी ,रचनात्मक लेखन, पुस्तक समीक्षा, शब्द विन्यास ,कहानी सुनाना ,वॉल मैगज़ीन, मूवी रिव्यू आयोजित की गई।अनहदबीर सिंह (बारहवीं कॉमर्स संकाय) ने 'बुक रिव्यू' में प्रथम पुरस्कार जीता। करिका ठाकुर (बारहवीं विज्ञान संकाय) को 'सेमी-फ़ाइनल की सर्वश्रेष्ठ स्पीकर' होने का पुरस्कार मिला। छात्रों ने हर कैटेगरी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पाइनग्रोव के सभी वक्ताओं ने पंजाब पब्लिक स्कूल, नाभा के परिसर में अनुकरणीय व्यवहारिक अनुशासन का प्रदर्शन किया जिसके लिए मेज़बान विद्यालय के प्रधानाध्यापक, न्यायाधीशों, शिक्षकों और पीपीएस नाभा के छात्रों के साथ-साथ अन्य प्रतिभागी विद्यालयों ने भी उनकी सराहना की। पीपीएस नाभा ने ओवरऑल टीम ट्रॉफी जीती। डॉ. सुमेर सिंह और प्रधानाध्यापक पी.पी.एस. नाभा ने पाइनग्रोव स्कूल धरमपुर के कार्यकारी निदेशक केप्टनए जे सिंह व निदेशक प्रशासन श्रीमती समीक्षा सिंह के प्रति अपना आभार एवं शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।
राजेश वर्मा के आवेदन से गरमाई दून की राजनीति,कांग्रेस के दो महारथियों ने किया आवेदन सचिन बैंसल। बद्दी हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेश वर्मा ने दून विधानसभा क्षेत्र से विधायक पद के लिए आवेदन किया है। राजेश वर्मा ने वीरवार को शिमला में जाकर यह आवेदन किया। राजेश वर्मा के आवेदन करने के बाद दून विधानसभा क्षेत्र में सियासी माहौल गरमा गया है। राजेश वर्मा के आवेदन के बाद सिद्ध हो गया है कि दून विधानसभा क्षेत्र में भी कांग्रेसी गुटबाजी का शिकार हो रही है। क्योंकि बुधवार को दून ब्लॉक कांग्रेस की हुई मीटिंग में दून ब्लॉक कांग्रेस ने चौधरी राम कुमार का नाम विधायक पद के लिए भेजा था। वहीं, राजेश वर्मा ने आज अपना नाम आवेदन देकर दून विधानसभा क्षेत्र की राजनीति को गरमा दिया है। टिकट देना हाईकमान का काम है। राजेश वर्मा पूर्व मुख्यमंत्री स्व. राजा वीरभद्र सिंह के काफी करीबी रहे। देखना यह है कि हाईकमान किसके ऊपर दाव खेलती है। राजेश वर्मा ने बताया कि उन्होंने वीरवार को शिमला में जाकर विधायक पद के लिए आवेदन किया है। आवेदन करने के बाद वे कांग्रेस की अध्यक्षा प्रतिभा सिंह व शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपना गारंटी कार्ड जनता के सामने रख दिया है और जनता इस बार गारंटी से कांग्रेस की सरकार हिमाचल प्रदेश में बनाएंगी।
बद्दी-बरोटीवाला के उपभोगताओं ने की शिरकत, बैंक की योजनाओं की जानकारी सचिन बैंसल। बद्दी सैंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की बददी शाखा द्वारा एमजी रिजेंसी परिसर में एमएसएमईए उद्योग एवं ग्राहक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर चंडीगढ जोनल हैड पॉपी शर्मा और शिमला रिजनल हैड एसएस माथुर ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता बद्दी के शाखा प्रबंधक संजय लोचब ने की। सम्मेलन में सर्वप्रथम एमएसएमई सैक्टर की विभिन्न योजनाओं का बखान किया गया। एक नई व साधारण प्रक्रिया से कार्य करने वाली योजना सैंट जीएसटी स्कीम के बारे में बताया गया, जिसमें बिना सिक्योरिटी व कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना में उद्यमी 2 करोड तक ऋण प्राप्त कर सकता है। बैंक ने बताया हमारी बैंक होम लाने सबसे कम दरों पर प्रदान करता है। बैंक ने ऋण आवेदन करने के लिए एक नंबर 9223901111 भी मुंबई से जारी किया और बताया कि इस नंबर पर मिस्ड काल देकर ऋण का आवेदन किया जा सकता है। एसएस माथुर ने बताया कि अगस्त माह में अमृत महोत्सव के उपर सैंट क्रांति अभियान में 23 करोड के लोन बददी बरोटीवाला नालागढ़ व परवाणु में प्रदान किए गए। बाद में कार्यक्रम में उपस्थित उपभोगताओं की समस्याओं को सुना गया और उनका मौके पर ही निवारण किया गया। उपभोगताओं की शंकाओं का भी चंडीगढ़ जोनल हैड ने समाधान किया। शाखा प्रबंधक बददी संजय लोचब ने बताया कि इस ब्रांच में हर ग्राहक को समान नजर से देखा जाता है और सबको उनकी आवश्यकताओं के अनुसार गाईड करके उनको बैंक योजनाओं का लाभ दिया जाता है। लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष अशोक राणा ने कहा कि बैंक को एमएसएमई सैक्टर को ऋण उपलब्ध करवाने में उदारता दिखानी चाहिए। इस अवसर पर बैंक ग्राहक नरेश शर्मा, मनु साहनी, नारंग सिंह, लघु उद्योग भारती प्रधान अशोक राणा, अमन बंसल, रुप किशोर ठाकुर, फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के प्रांत संगठन मंत्री रणेश राणा, प्रेस क्लब प्रधान राजेंद्र चौधरी, ज्योति गिरी, बलजिंद्र सिह, दीपक वर्मा, शांति स्वरुप गौतम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
मनाेज शर्मा। अर्की लक्ष्य पब्लिक स्कूल अर्की में स्वच्छता पखवाड़ा आरंभ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की विद्यालय इकाई के सौजन्य से विद्यालय के छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। 9वीं कक्षा की छात्रा याशिका गुप्ता ने सभी छात्रों को शपथ दिलाई। लक्ष्य शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष डॉ. पीएल गुप्ता ने सभी छात्रों को स्वच्छता के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने पूरे पखवाड़े तक चलने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में बताया। डॉ. गुप्ता ने बताया कि इस स्वच्छता पखवाड़े के दौरान विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई सहित अन्य विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों द्धारा विद्यालय व आस पास के क्षेत्रों में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया जाएगा। इस अवसर पर सभी स्वयंसेवी व विद्यार्थी शहर में सफाई अभियान के साथ-साथ रैलियों के माध्यम से स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट क्षेत्र की दावटी पंचायत आजादी के 75 वर्ष पूर्ण करने के बाद भी अभी तक स्वास्थ्य सुविधाओं से महरूम है। सन् 1955 में गठित पुरानी दावटी पंचायत का दुर्भाग्य यह है कि दावटी के नाम से सरकार द्वारा स्वास्थ्य सुविधाएं तो दी गई, लेकिन उस समय एक ही पंचायत होने के कारण इस स्वास्थ्य उपकेंद्र का हेड क्वार्टर घणागुघाट बनाया गया था। बाद में इस पंचायत से तोड़ कर घणागुघाट पंचायत अलग बन गई और दावटी पंचायत का स्वास्थ्य उप केंद्र घणागुघाट में ही रह गया। विडंबना यह है कि अब घणागुघाट पंचायत को सरकार द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहैया तो करवा दिया गया, लेकिन दावटी पंचायत के नाम से वहां चल रही डिस्पेंसरी की बार-बार मांग करने पर भी दावटी शिफ्ट नहीं किया जा रहा है। उधर, घणागुघाट पंचायत में पीएचसी का हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री द्वारा शिलान्यास किया गया है। दावटी पंचायत की जनता अब वहां पर चल रही डिस्पेंसरी को स्थानांतरित कर अपनी पंचायत में शिफ्ट करवाने की सरकार से मांग कर रही है। पंचायत प्रधान इंदिरा देवी का कहना है कि एक और सरकार आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है। दूसरी ओर आजादी के 75 वर्ष पूरे हो जाने पर भी हमारी पंचायत स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित है, उनका कहना है कि उनके गांव की डिस्पेंसरी जो इतने वर्षों तक घणागुघाट पंचायत को स्वास्थ्य लाभ देती रही, अब सरकार को चाहिए कि उस डिस्पेंसरी को हमारी पंचायत में शिफ्ट किया जाए, ताकि इस पंचायत के लोगों को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना न करना पड़े। इस बारे उन्होंने मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को कई बार ज्ञापन सौंपा है, लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक निर्णय सरकार द्वारा नहीं लिया गया है।ज्ञापन दाताओं में प्रधान इंदिरा देवी, उपप्रधान हीरा कौंडल, सदस्य रीता, लता, लेखराज, बृजलाल, हेमलता, बाबूराम, मंसाराम व हरि राम सहित अन्य लोग भी शामिल है।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घणागुघाट में उप शिक्षा निदेशक डॉ. जगदीश नेगी की अगुवाई में प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता और अधीक्षक दिनेश शर्मा द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। उप शिक्षा निदेशक अपनी टीम सहित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घणागुघाट में पहुंचे। उन्होंने विद्यालय में अपनाई जाने वाली विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया। अधीक्षक दिनेश शर्मा ने कार्यालय से संबंधित समस्त रिकॉर्ड की जांच की तथा सभी को दुरुस्त पाया। शिक्षा उपनिदेशक डॉ. जगदीश चंद्र नेगी ने विद्यार्थियों से उनके विषय संबंधी प्रश्न पूछे और उनका भविष्य उज्जवल बने इस हेतु आवश्यक टिप्स भी दिए। विद्यालय परिसर, आसपास का पर्यावरणीय सौंदर्य, विद्यालय में विद्यार्थियों में शिक्षण की बेहतर वातावरण और हाल ही में जोन और जिला स्तर पर खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रधानाचार्य विनोद कुमार और विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा कर बधाई दी।
Dr. Rakshit Tandon a well-known cyber security evangelist with more than a decade of experience in the cyber security domain conducted a highly informative seminar on the need to be Cyber Safe at both the branches of Pinegrove School, Solan, and enlightened the staff and student body about the perils of the internet and how to stay safe in the virtual world. The very serious issue of Cyber Crime was communicated to the students in a light-hearted humorous manner. The entire seminar was divided into two sessions, for class VI-VIII and IX-XII respectively. The students were encouraged and instructed on how to be safe in an unsafe digital world. Topics like cloud, digital footprint, gaming addiction, password protection, device management, and the like were emphasized. The students were made aware of the noble career of Ethical Hacking in addition to Cyber Volunteer work. Various important protective websites and links were shared. A lively Q&A round assisted doubt clarification. While being encompassed by the constantly expanding digital world, the information imparted was thoroughly relevant to the entire gathering.
पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू की सात लड़कियों की एक टीम ने वाईनबर्ग-एलन स्कूल, मसूरी उत्तराखंड द्वारा आयोजित 12वीं मिसेज वेस्ट मेमोरियल इंटर स्कूल तैराकी प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के नौ स्कूलों ने भाग लिया। सानवी शर्मा ने 25 मीटर फ्री स्टाइल में गोल्ड मेडल और 25 मीटर बटर फ्लाई में सिल्वर मेडल जीता। उन्हें सब-जूनियर श्रेणी में सबसे होनहार खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया, जबकि गुरलीन ने 50 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक जीता और उन्हें अपनी श्रेणी में सबसे होनहार खिलाड़ी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
पुलिस थाना बरोटीवाला के तहत रोड सेफटी कलब की बैठक पुलिस थाना परिसर में क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई जिसमें थाना प्रभारी रुप लाल कथानिया विशेष तौर पर उपस्थित हुए। बैठक में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के अलावा पंचायत प्रधानों ने भाग लिया। बैठक में बरोटीवाला व झाडमाजरी एरिया में ट्रैफिक को सुधारने पर मंथन हुआ वहीं नए पार्किंग स्थल बनाने के लिए बीबीएनडीए से संपर्क करने का निर्णय लिया गया। बरोटीवाला बाजार व बिजली बोर्ड के आगे लगने वाले जाम को लेकर बात हुई वहीं बरोटीवाला-बददी रोड पर बने छोटे छोटे बस अडडों पर बसें उचित तरीके से रुकने पर बात हुई। पंचायत प्रधान बरोटीवाला हंसराज कैंथ ने कहा कि पंचायत की ओर से जो भी सहयोग चाहिए वो करने को तैयार हैं। कालुझिंडा की प्रधान कल्पना रनोट ने कहा कि उनकी पंचायत में एफसीआई गोदाम है जिसके कारण ट्रक दोनो ओर खड़े हो जाते हैं इसलिए कंपनी को हिदायत दी जाए कि वो अपने ही वाहन खड़े करें। इसके अलावा रनोट ने कहा कि उनके एरिया में चार विश्वविद्यालय हैं सुबह शाम बहुत से छात्र रैश ड्राईविंग करते हैं और उससे हादसों को बढ़ावा मिलता है। पूर्व बीडीसी सदस्य अनिल शर्मा ने कहा कि नाबालिग व युवा लोग वाहन चलाते समय हैल्मेट नहीं लगाते जिससे कीमती जानें चली जाती है और बाद में परिवार को भुगतना पड़ता है। बैठक में सबकी बात सुनने के बाद थाना प्रभारी रुपलाल कथानिया ने कहा कि पुलिस का काम सब विभागों से अलग है और इसमें 24 घंटे की नौकरी होती है। रोड सेफटी कलब व अन्य जनता तथा पंचायतों को जब भी विभाग की जरुरत होगी तो पुलिस का प्रेजेंस वहां पर आपको मिलेगी। उन्होने बरोटीवाला एरिया सघन आबादी वाला इंडस्ट्रियल एरिया है लेकिन जन सहयोग से हम हर समस्या पर पार पा लेंगे। - यह रहे उपस्थित रोड सेफटी क्लब की बरोटीवाला में हुई बैठक में सूरजपुर की पंचायत प्रधान पार्वती शर्मा, कालुझिंडा की प्रधान कल्पना रनोट, बरोटीवाला के पंचायत प्रधान हंसराज कैंथ, साई के प्रधान मेहर चंद ठाकुर, पूर्व बीडीसी अनिल शर्मा, पटटा नाली से सामाजिक कार्यकर्ता रुप किशोर, एएसआई निक्काराम, एएसआई ट्रैफिक जगमोहन सिंह ,उपप्रधान ट्रक यूनियन भाग सिंह चौधरी, सुभाष चंद्र, मैहताब सिंह, डा मलकीयत सिंह, न्यू टाऊन सोसाईटी से शांति गौतम, अमरजीत चौधरी, दून टैंपो यूनियन से हरिदत्त शर्मा, ज्ञान, मनोज कुमार, चिंतन कुमार चौधरी, कैमिस्ट एसोसिएशन से राजन नेगी, हेमराज, बलविंद्र सिंह, गुरदास, अंकु सहित कई लोग उपस्थित थे।
राजकीय उच्च विद्यालय हनुमान बडोग की खो-खो टीम ने लड़कों की जिला स्तरीय अंडर-14 स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देलगी को फाइनल मैच में हराकर अति सराहनीय प्रदर्शन किया। इन प्रतियोगिताओं का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरोटीवाला में 26 अगस्त से 30 अगस्त तक किया गया। विद्यालय में कार्यरत शारीरिक शिक्षक जय प्रकाश व विद्यालय पथेड के अध्यापक नरेश कुमार के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल में प्रातः कालीन सत्र में एक सुक्ष्म सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्याध्यापक पीसी बट्टू ने खिलाड़ियों सहित शारीरिक शिक्षक जय प्रकाश को सम्मानित किया। उन्होंने सभी अध्यापक साथियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। खिलाड़ियों की पढ़ाई में हुए नुकसान की भरपाई के लिए अध्यापकों व छात्रों से विशेष सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। इस विद्यालय के चार छात्र गौरव, कपिल, दिनेश और शिवम राज्य स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में भाग लेंगे। स्कूल प्रबंधन समिति ने भी मुख्याध्यापक पीसी बट्टू को स्कूल की इस बड़ी उपलब्धि के लिए सभी खिलाड़ियों सहित अध्यापकों को बधाई दी। खिलाड़ियों ने अपने शिक्षक के साथ जीती हुई ट्रॉफी मुख्याध्यापक को स्कूल के लिए भेंट की।उन्होंने कहा कि यह ट्राफी आने वाले खिलाड़ियों को भविष्य में विजय पूर्ण संघर्ष के लिए परिश्रम को प्रेरित करेगी।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दन में एचआईवी एड्स उन्मूलन की दिशा में एनएसएस यूनिट ने जागरूकता कार्यक्रम चलाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपप्रधानाचार्य महेंद्र कौंडल ने की। मुख्य वक्ता डॉ अनीता ने कहा कि एड्स एक जानलेवा बीमारी है,जो एचआईवी संक्रमण के बाद होती है यह विषाणु मानव शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को कम करता है। इसके लक्षण दिखने में 8 से 10 वर्ष का समय लग जाता है। एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी इस वायरस को रोकने में कामयाब हुई है, संक्रमित व्यक्ति उचित दवाओं और निरंतर चिकित्सा परामर्श से काफी लंबा और स्वस्थ जीवन जी सकता है। कार्यक्रम अधिकारी संतोष बट्टू ने बताया कि एड्स लाल रिबन स्वयंसेवियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त प्रतीक बनाया,जो बीमारी की रोकथाम और रोग के प्रति जागरूकता के लिए लगाया जाता है। नम्रता स्वयंसेवी ने चित्रकला के माध्यम से जागरूकता फैलाने में सहयोग किया। इस कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी जेपी मिश्रा, रेणुका और प्रवीण अध्यापक मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित आभूषण विक्रेता भूषण ज्वेलर्स ने अपने ग्राहकों के लिए त्योहारी उपहार योजना लांच कर दी है। 'खुशियों की दिवाली' योजना के तहत हर दस हज़ार की खरीद पर ग्राहकों को एक कूपन दिया जायेगा और इस योजना का हिस्सा बनकर ग्राहक मारुती एसप्रेसो कार सहित लाखों रुपये के इनाम जीत सकते है। सितम्बर से नवंबर तक चलने वाली इस योजना के तहत ग्राहकों के पास कुल सौ इनाम जीतने का अवसर होगा। इसके अलावा ग्राहकों को हर खरीद पर निश्चित उपहार भी दिया जा रहा है। भूषण ज्वेलर्स प्रबंधन ने पत्रकार वार्ता कर इस योजना का ऐलान किया। भूषण ज्वेलर्स के मुखिया कुलभूषण गुप्ता ने बताया कि दो साल से कोरोना की मार के चलते त्योहारी सीजन में कोई बड़ी योजना नहीं लाई गई थी लेकिन अब ग्राहकों के सहयोग और समर्थन से एक बार फिर भूषण ज्वेलर्स अपने ग्राहकों के लिए ये योजना लेकर आया है। कुलभूषण गुप्ता ने इस दौरान भूषण ज्वेलर्स के सफर पर भी प्रकाश डाला और कहा कि भरोसे और ईमानदारी के उसूलों के साथ आगे बढ़ते- बढ़ते आज भूषण ज्वेलर्स ने फर्श से अर्श तक का सफर तय किया है। सभी लोग इस सफर के साक्षी है और इन्हीं उसूलों के साथ ये सफर जारी रहेगा। उन्होंने अपने तमाम ग्राहकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हर ग्राहक उनके लिए परिवार है और ये धारणा हमेशा बरकरार रहेगी। इस दौरान भूषण ज्वेलर्स ने अपनी नई आभूषण श्रृंखला ' सखी ' भी लांच की। इस दौरान राजीव गुप्ता, विनय गुप्ता, अक्षत गुप्ता, निकिता गुप्ता और गिरिक गुप्ता भी मौजूद रहे। कुल 100 इनाम जीतने का मौका : राजीव गुप्ता और विनय गुप्ता ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 'खुशियों की दिवाली' योजना में पहला इनाम मारुती एसप्रेसो कार है, जबकि दूसरा इनाम सॉलिटेयर नेकलेस रखा गया है। तीसरा इनाम आई फ़ोन, चौथा लैपटॉप, पांचवा 32 इंच की एलईडी टीवी है। इसके अलावा अन्य कई आकर्षक इनाम रखे गए है। हर ग्राहक इसका लाभ उठा सके इसीलिए महज दस हज़ार की खरीद पर एक कूपन दिया जायेगा। सोना, चांदी या हीरे, किसी भी तरह के आभूषणों की खरीद पर ये कूपन दिया जायेगा। नवंबर तक ये योजना जारी रहेगी, जिसके बाद लकी ड्रा निकाला जायेगा। एंटीक आभूषणों को मॉडर्न डिज़ाइन में पेश करती है 'सखी ' भूषण ज्वेलर्स की नई आभूषण रेंज 'सखी' को लांच करते हुए निकिता गुप्ता ने जानकारी दी कि इस विशेष रेंज में हीरे, पोल्की और रूबी जैसे बेशकीमती स्टोन के साथ डिज़ाइनर सोने के आभूषणों को तैयार किया गया है। 'सखी' रेंज एंटीक आभूषणों को मॉडर्न डिज़ाइन के साथ पेश करती है और इसका हर डिज़ाइन यूनिक है। 'सखी' का वीडियो जारी करते हुए निकिता ने बताया कि इसमें सभी मॉडल्स हिमाचल की है और इसकी शूटिंग भी हिमाचल में ही की गई है। उन्होंने कहा कि मेक अप आर्टिस्ट से लेकर टेक्नीशियन तक, इसे तैयार करने में सिर्फ हिमाचल के लोगों को ही मौका दिया गया है। परिवार की बहुओं ने की थी पहल : भूषण ज्वेलर्स का सफर भूषण परिवार की तीन बहूओं ने अपने घर के लिविंग रूम से शुरू किया था। मीना गुप्ता, रीमा गुप्ता और रूचि गुप्ता की ये पहल आज प्रदेश के अबसे प्रतिष्ठित शोरूम का प्रारूप ले चुकी है। आज भी भूषण ज्वेलर्स के संचालन और महत्वपूर्ण फैसलों में घर की महिलाओं की अहम भूमिका है। कुलभूषण गुप्ता की बहुओं के बाद अब पोते-पोतियां भी प्रबंधन में अपना योगदान दे रहे है।
सचिन बैंसल। बद्दी पुलिस थाना मानपुरा के अंतर्गत अवैध शराब का मामला सामने आया है। जिसमें मानपुरा थाना के कृष्ण चंद्र के नेतृत्व में मानपुरा की टीम ने रामेश्वर दास निवासी किशनपुरा तहसील बद्दी के खोखे से अवैध 9 बोतल देशी शराब की बरामद की गई है। इस पर धारा 39 ए हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
नालागढ़ में गोली कांड के बाद परिस्थितियों का जायजा लेने पहुंचे पुलिस महा निरीक्षक सचिन बैंसल। बद्दी नालागढ़ कोर्ट परिसर में हुए गोलीकांड के बाद हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिरीक्षक पीडी प्रसाद ने जिला पुलिस बद्दी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नालागढ़ में हुए आरोपी के ऊपर हमले की घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस महानिरीक्षक ने इस मामले में पुलिस कार्रवाई की समीक्षा की व पुलिस को उचित कार्य करने के दिशा-निर्देश दिए। उसके बाद पुलिस निरीक्षक पुलिस लाइन किशनपुरा गए और वहां पर चल रहे निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लिया। उसके बाद पुलिस महानिरिशक पीडी प्रसाद ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय बद्दी का औपचारिक निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए ।इस मौके पर एसपी बद्दी मोहित चावला, एडिशनल पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार, डीएसपी अमित यादव, डीएसपी नवदीप सिंह, साहिल अरोड़ा व सभी पुलिस थानों के थाना प्रभारी मौजूद रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट स्वस्थ्य मातृत्व एवं शिशु कार्यक्रम के अंतर्गत नवगांव गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट की सामुदायिक स्वास्थ्य परियोजना व महिला एवं बाल विकास विभाग कुनिहार और ग्राम पंचायत नवगांव के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस मौके पर स्वस्थ्य माता का पहला पुरस्कार सरोज देवी को दिया, जबकि नीलांश कुमार को स्वस्थ्य शिशु को पहला पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर उषा देवी, सुरजमणी व सीता नेगी ने समुदाय को जागरूक करके महिलओं का रक्त चाप, वजन, ऊंचाई और टीकाकरण की जांच और जानकारी के आधार पर प्रतियोगिता का आयोजन किया। इकाई प्रमुख अंबुजा सीमेंट लिमिटेड दाड़लाघाट दीपक जसूजा ने स्वस्थ गांव स्वस्थ परिवार की महत्ता पर बल दिया। उन्होंने जनभागीदारी और जागरूकता के माध्यम से स्वस्थ मातृत्व पार बल दिया। सामुदयिक स्वास्थ्य परियोजना समन्यवक अजीत कुमार सिंह ने बताया की आज के इस शिविर में महिलाओं और बच्चों का निःशुल्क स्वस्थ्य जांच के साथ प्रतियोगिता में भी भागीदारी सुनिश्चित की।ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर कुनिहार वृत अर्की काजल गुप्ता व पर्यवेक्षक नवगांव परिक्षेत्र तारावती देवी ने पोषण की महत्ता पर जानकारी साझा दी। कार्यक्रम प्रबंधक भूपेंद्र गांधी ने कहा की अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट सदैव ऐसे ही जांच और परामर्श शिविर नियमित रुप से करता रहेगा। स्वास्थ्य परियोजना के तहत 42 गांव में यह कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं।
पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर में साइबर क्राइम पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को दो अलग-अलग सत्रों में आयोजित किया गया था। पहला सत्र कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों व अध्यापकों तथा दूसरा सत्र कक्षा 9-12 के विद्यार्थियों एवं अध्यापकों के लिए रखा गया था। इस दौरान भारत सरकार के पुलिस विभाग एवं सीबीआई से डॉ रक्षित टंडन मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों के समक्ष आपराधिक जगत की कुछ बातों को साझा करना सहज एवं आवश्यक नहीं होता क्योंकि वे बहुत सी बातों के लिए अपरिपक्व होते हैं। उनके लिए अलग सत्र रखना सूझबूझ का परिचायक है। कार्यशाला में डॉ रक्षित टंडन ने स्कूल के विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को साइबर क्राइम जैसे ज्वलंत विषय के खतरों एवं सावधानियों से रूबरू करवाया। वहीं इस दौरान डॉ टंडन ने विभिन्न समाचार पत्रों में छपी साइबर धोखाधड़ियों की ख़बरों को दिखाकर स्पष्ट किया कि किस प्रकार एक बच्चे ने अपनी अनभिज्ञता से अपने पिता के खाते से 10 लाख गँवा दिए, कैसे एक लड़के नें अपने पिता के लैपटॉप को इस्तेमाल करके उसमें ऑनलाइन गेम खेलने की भूल करके 30 करोड़ की फिरौती माँगने का रास्ता खोला। उन्होंने कहा कि कभी भी अपने अभद्र फोटो सोशल साइट्स पर न डाले, वे अवांछित रूप से प्रयोग किए जा सकते हैं। किसी के प्रति अभद्र कमेंट ना लिखें। ऐसा करने पर साइबर क्राइम लॉफ़ इंडिया के तहत 3 साल की जेल एवं 1 लाख जुर्माना हो सकता है। वहीं कार्यशाला के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं अध्यापकों नें डॉ टंडन का आभार व्यक्त किया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन अटल शिक्षा नगर स्थित प्रसिद्ध आईईसी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार विनोद कुमार को उनके क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए यूनिवर्सल मेंटर्स एसोसिएशन ने 'रजिस्ट्रार ऑफ़ द ईयर-2022' का अवार्ड देकर सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें 27 अगस्त 2022 (शनिवार) को नई दिल्ली के द होटल प्राइड प्लाजा, एरोसिटी, में उच्च शिक्षा नवाचार और प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन-2022 के दूसरे संस्करण में दिया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन यूनिवर्सल मेंटर्स एसोसिएशन ने ब्रेनवन्डर्सिस के सहयोग से किया जिसमें, इवेंट की प्रतिष्ठित जूरी ने अनेक आवेदकों की सूचि में से वर्ष 2022 के रजिस्ट्रार की श्रेणी के तहत विनोद कुमार, रजिस्ट्रार, आईईसी विश्वविद्यालय को चयनित और सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में कई प्रमुख सरकारी गणमान्य व्यक्तियों सहित विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेजों, बिजनेस स्कूलों, आईआईटी, आईआईएम और एनआईटी के निदेशक, कुलपति और डीन भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर आईईसी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) शमीम अहमद ने रजिस्ट्रार, विनोद कुमार के इस सम्मान के लिए उनकी प्रशंसा की और सभी को उनके बेहतर कार्य पद्धति से प्रेरणा लेने की बात कही।
गनीजा(निर्माण पक्की सड़क) की रखी गई आधार शिला लोगों को मिलेगी कच्ची और खराब सड़कों से निजात फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन सोलन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत दंघिल में सोमवार को विधायक मिलन कार्यक्रम हुआ। विधायक का ग्राम पंचायत पहुंचने पर जनता ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक द्वारा गनीजा यानी निर्माण पक्की सड़क की आधारशिला रखी गई। विधायक ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हे आशा है कि इस नई शुरुआत से आने वाले समय में लोगों को कच्ची सड़कों या ख़राब सड़कों की समस्या से निजात मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक है और इन चुनावों में कांग्रेस की सरकार बनना तय है।कांग्रेस की सरकार बनने के बाद इसी तरह लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों समेत कांग्रेस कार्यकर्ता और अन्य लोग उपस्थित रहे।
A national patent is granted to JUIT on “NON-NATURAL SHORT CATIONIC ANTIMICROBIAL LIPOPEPTIDES” invented by Dr. Gopal Singh Bisht, Associate Professor, Department of Biotechnology and Bioinformatics, and Dr. Sandeep Lohan. Recently an International patent was granted for "Device for Measuring Severity Estimation in Muscular Atrophy and Inflammation of Muscles". Dr. Tiratha Raj Singh, Associate Professor in the Department of Biotechnology and Bioinformatics is one of the inventors of this patent. Another International patent was granted to Jaypee University on the "Internet of Things (IoT) based infrared health monitoring system for newborn babies" where inventors are Prof. Vivek Sehgal, Head, Department of CSE/IT, Prof. Shruti Jain Associate Dean (Innovations), Department of ECE, Dr. Harsh Sohal, Associate Professor, Department of ECE, Dr. Aman Sharma, Assistant Professor, Department of CSE/IT and Dr. Shubham Goel, Assistant Professor, Department of CSE/IT. Vice-chancellor of JUIT Prof. R.K. Sharma congratulated all the inventors and motivated other faculty members to work hard to get more patents in the near future.
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। ये स्वस्थ और फिट भारत के लिए जीवन जीने का एक तरीका बन गए हैं। एक युवा एथलीट के श्रृंगार में खेल एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एक युवा प्रभावशाली युवा अनुशासन, जिम्मेदारी, आत्मविश्वास, त्याग और जवाबदेही जैसे मूल्यों को सीखता है और फिट रह सकता है। राष्ट्रीय खेल दिवस हर वर्ष 29 अगस्त को मनाया जाता है। यह हॉकी लीजेंड, मेजर ध्यानचंद की जयंती का प्रतीक है, जिन्हें अब तक का सबसे महान हॉकी खिलाड़ी माना जाता है। राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व को चिह्नित करने के लिए, साई इंटरनेशनल स्कूल ने बच्चों में सच्ची खेल भावना पैदा करने और उनके शारीरिक और सामाजिक कौशल को बढ़ाने के लिए कई गतिविधियों का आयोजन किया। कक्षा पहली से आठवीं तक के छात्रों ने विभिन्न खेल गतिविधियों जैसे पीटी, कराटे में विभिन्न दौड़ में बड़े उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। नन्हे-मुन्नों ने खेल गतिविधियों में शामिल होकर खूब मस्ती की। खेल शिक्षक ने खेल के लाभों पर ध्यान केंद्रित करते हुए भाषण दिया, यह एक साथ रहने की भावना, नेतृत्व कौशल, सहनशक्ति, योजना, देशभक्ति और टीम वर्क जैसे कई गुणों को विकसित करता है।
मनोज शर्मा । अर्की भाजपा महिला मोर्चा अर्की मंडल की बैठक आज महिला मोर्चा की अध्यक्षा रीना भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मंडल अध्यक्ष डीके उपाध्याय व प्रदेश भाजपा कार्यकारणी के सदस्य ओ पी गांधी ने विषेश रूप से भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि मंडल स्तर का महिला सम्मेलन 6 सितंबर को सामुदायिक भवन अर्की में अयोजित किया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि हर बूथ से महिला सम्मेलन में भाग लेगी। इसके लिए सभी महिला पदा धिकारिओ को जिमेदारी सौंपी गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि महिला मोर्चा बूथ स्तर पर सरकार की नीतियों का बखान करेगा। बैठक में जिला परिषद सदस्य आशा परिहार, हिरा कोशल व भुवनेश्वरी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सावित्री कशयप, सुनीला शर्मा, भावना गुप्ता, वंदना गुप्ता, सरस्वती क्षयप, कांता भरद्वाज, रूप देवी, पूनम व पुष्पा व विनती मुकुल आदि ने भी भाग लिया।
चार खिलाड़ियाें ने जीते कांस्य पदक, बद्दी पहुंचने पर किया स्वागत सचिन बैंसल। बद्दी इंडिया ताई क्वांडो की ओर से चंडीगढ़ में आयोजिस नॉर्थ इंडिया रैंकिंग ताईक्वांडो चैंपियनशिप में लीजेंड्स मार्शल आर्ट्स अकादमी की सान्या ठाकुर और चहक बोहेती ने गोल्ड मेडल जीता। शैल्या, सानवी डोगरा, दीपिका सिंह और प्रवर ठाकुर ने कांस्य पद जीता। इसके अलावा हर्षित राणा, लक्ष्य भण्डारी, अनिकेत मिश्रा ने भी इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। लीजेंड्स मार्शल आर्ट अकादमी के कोच समीर कुमार और मैनेजर ममता कुंवर ने बताया कि उनकी अकादमी से 9 प्रतिभागियों ने भाग लिया था, जिसमें छह ने मेडल जीत कर लाए है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम के सेवानिवृत सहायक निदेशक देवव्रत यादव और परमवीर चौहान ने इन सभी प्रभिागियों का बद्दी पहुंचने पर स्वागत किया तथा उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह युवा खिलाड़ी हिमाचल का नाम रोशन करेंगे।
प्रगतिशील हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम में होंगे मुख्यातिथी 44.40 करोड़ रुपए के विभिन्न कार्यों की रखेंगे आधारशीला चमन। आनी प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कल 30 अगस्त 2022 को आनी दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह प्रगतिशील हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम मे बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री 44.70 करोड़ रुपए के विभिन्न कार्यों की आधारशीला रखेंगे। इसमें चार सड़कों का उन्नयन का कार्य, संयुक्त कार्यालय भवन नित्थर और प्रेस क्लब भवन आनी प्रमुख रूप से शामिल है। मुख्यमंत्री का हैलीकॉप्टर दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर राजकीय डिग्री कॉलेज हरिपुर के मैदान में उतरेगा। इसके पश्चात मुख्यमंत्री 2.30 बजे आनी मेला ग्राउंड में पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री सबसे पहले कार्यक्रम को लेकर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे, इसके पश्चात लोक निर्माण विभाग की 5 विभिन्न कार्यों और प्रेस भवन आनी आधारशीला रखेंगे। इसके साथ ही कार्यक्रम का आगाज होगा। कार्यक्रम में हिमाचल के विकास पर चलचित्र, नुक्कड़ नाटक सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री 5.79 करोड़ लागत की 6.26 किलोमीटर लंबी बजीर बावड़ी से थाचवा सड़क, 10.695 किलोमीटर लंबी 12.69 करोड़ लागत की निशानी से प्रांथला सड़क, 8.185 किलोमीटर लंबी 9.46 करोड़ लागत की डमैहली से निशानी अरसु सड़क और 9.21 करोड़ लागत की नित्थर से ढमाह सड़क के उन्नयन कार्य की आधारशीली रखेंगे। इसके अलावा 9.21 करोड़ की लागत से तैयार होने वाले संयुक्त कार्यालय भवन नित्थर की आधारशीला भी रखी जाएगा। साथ ही 20 लाख की लागत से तैयार होने वाले प्रेस भवन आनी की आधारशीला रखकर मुख्यमंत्री पत्रकारों को भी सौगात देंगे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। नालागढ़ प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने आज नालागढ़ मंडल के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक की। बैठक में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पहली बार नालागढ़ के विधायक लखविंदर सिंह राणा भी इस बैठक में उपस्थित रहे। भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर मंडल के सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। लखविंदर सिंह राणा ने कहा कि में बिना शर्त पार्टी में आया हूं व पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में काम करूंगा तथा पार्टी संगठन को मजबूत करने का कार्य करूंगा तथा पार्टी जिसे भी प्रत्याशी बनाएगी, सभी मिलकर काम करेंगे। यह बात सभी प्रमुक लोगों ने वहां रखी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रदेश में पुन्हा जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में सरकार बनेगी और रिवाज बदलेगा। बैठक में सभी ने अपने विचार रखे। तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष जी ने नालागढ़ में प्रगतिशील हिमाचल प्रदेश स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने पर होने वाले भव्य कार्यक्रम को लेकर योजना बैठक की, जिसमें नालागढ़ के विधायक लखविंदर सिंह राणा, पूर्व विधायक केएल ठाकुर, जिला अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव टिंका, टेक चंद चंदेल मंडल के अध्यक्ष, बलदेव ठाकुर, हरप्रीत सैनी व श्रवण चंदेल उपस्थित रहे कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर प्रदेश अध्यक्ष जी ने विस्तार पूर्वक चर्चा की तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की सभी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना संपूर्ण योगदान दे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा को जमीनी स्तर पर शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है और सभी 68 निर्वाचन क्षेत्रों में हिमाचल में डबल इंजन सरकार के प्रदर्शन की सराहना हो रही है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल सरकार ने हाल ही में 125 यूनिट मुफ्त बिजली प्रदान करने का निर्णय लिया है, जिससे 14 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को लाभ हुआ है। क्योंकि अब उन्हें शून्य राशि के बिल मिल रहे हैं। कश्यप ने कहा कि राज्य सरप्लस बिजली पैदा कर रहा है। इसमें लगभग 24,567 मेगावाट बिजली क्षमता है, जिसमें से 11,138 मेगावाट का दोहन किया जा चुका है। राज्य ने 2030 तक 10,000 मेगावाट अतिरिक्त बिजली क्षमता का उपयोग करने का लक्ष्य रखा है, जिसमें से लगभग 1,500-2,000 मेगावाट सौर ऊर्जा होगी। हिमाचल प्रदेश को 'पावर स्टेट' के रूप में जाना जाता है और सरकार ने उपभोक्ताओं को 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से 22,59,645 घरेलू उपभोक्ताओं में से 14,62,130 को अब शून्य बिजली बिल मिल रहा है। ग्रामीण आबादी इस निर्णय से प्रमुख लाभ धारक है। 125 यूनिट की खपत पर उपभोक्ताओं को पहले लगभग 600 रुपए का भुगतान करना पड़ता था। इस प्रकार 125 यूनिट मुफ्त बिजली प्रदान करके, सरकार ने 14 लाख से अधिक उपभोक्ताओं के लिए प्रति माह लगभग 600 रुपए की बचत सुनिश्चित की है। कश्यप ने कहा कि महिलाएं कुल आबादी का 50 प्रतिशत हैं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और समग्र विकास के बिना विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सरकार एचआरटीसी की सरकारी बसों में बस किराए में 50 फीसदी की छूट दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना शुरू की है और उन्हें अपना स्वरोजगार उद्यम शुरू करने के लिए 35 प्रतिशत तक की सबसिडी प्रदान की जा रही है। कश्यप ने कहा कि भाजपा मूल्यों वाली पार्टी है, हम वह करते हैं, जो हम कहते हैं। अन्य दल चुनावी वादे करते हैं, जो कभी पूरे नहीं हो सकते।
26 अगस्त 2022 को पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर में “मोहिंदर मैमोरियल बाईलिंगुअल टर्नकोट डिबेट” का पहला दिन संपन्न हुआ। इसमें विद्यालय के कार्यकारी निदेशक केप्टन ए जे सिंह नें समीक्षा सिंह प्रबंधक प्रमुख पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर के साथ बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रतिस्पर्धा के पहले दिन सभी प्रतिभागियों को 13-13 के दो पूल्स में बांटा गया | पूल A के लिए ड्रा ऑफ़ लॉट्स द्वारा विषय " युद्ध एक आवश्यक बुराई है" जबकि पूल B के लिए " भारतीय लोकतंत्र पूर्ण रूप से परिपक्व हो गया है" निर्धारित हुआ। प्रत्येक पूल में 13-13 प्रतिभागी रखे गए। पूल A के सभी तेरह प्रतिभागियों को पक्ष एवं विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए 6 और 7 के दो समूहों में बांटा गया। मंच पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों का परिचय गुप्त रखा गया था। किसी को भी किसी प्रतिभागी का पता नहीं था कि वह किस विद्यालय से है। सभी प्रतिभागियों को ‘प्रतिभागिता क्रमांक’ दिए गए थे एवं एम् सी द्वारा भी प्रस्तुति के लिए अंकों से ही पुकारा जा रहा था। निर्णायकों के पास भी मूल्यांकन प्रपत्रों पर केवल ‘प्रतिभागिताक्रमांक’ थे, किसी का नाम एवं विद्यालय पूर्ण रूप से गुप्त रखा गया था। प्रथम चरण में औड नंबर्स को हिन्दी भाषा एवं ईवन नंबर्स को अंग्रेज़ी भाषा में अपने विचार प्रस्तुत करने थे। प्रथम चरण पूर्ण होने पर पाला बदला गया। अब औड नंबर्स को अंग्रेज़ी एवं ईवन को हिन्दी भाषा में अपने विचार प्रस्तुत करने थे। जिस भाषा में प्रस्तुति आती, उसी भाषा से सम्बंधित निर्णायक अपना दायित्व निभाते हुए मूल्यांकन करते रहे। इसके पश्चात खंडन करने के लिए सभी को 1-1 मिनट का समय दिया गया जिसमें प्रतिभागी किसी भी भाषा के प्रयोग के लिए स्वतंत्र थे अथवा मिलीजुली भाषा में भी विषय का खंडन कर सकते थे। इस प्रकार पूल A का मुकाबला संपन्न हुआ एवं सभी चाय एवं जलपान के लिए भोजनालय की ओर अग्रसर हुए। ठीक बारह बजे इसी तर्ज़ पर पूल B के मुकाबले प्रारंभ हुए। एक बजे तक पूल B के सभी प्रतिभागी भी अपने-अपने विचार प्रस्तुत कर चुके थे। निर्णायकों कैप्टन सुधीर दीवान और अंजू मेहता अंग्रेज़ी भाषा जबकि मुकेश शर्मा और हेमंक कपिल नें हिन्दी भाषा में प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। कुल 26 प्रतिभागियों में से 14 प्रतिभागी फाइनल राउंड में प्रवेश कर गए | फाइनल राउंड में प्रवेश करने वाले प्रतिभागी गरिमा टायल, पी पी एस नाभा, कारिका ठाकुर-पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर, शीतल जोहरी-राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल जोधपुर, आरुष गोस्वामी- राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज देहरादून, अनन्या राठौर-लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल तारा हॉल शिमला, नकुल सिंह राठौर- राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज देहरादून, हरसिमरन कौर- पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर, कनिष्क गोयल-पंजाब पब्लिक स्कूल नाभा, मुस्तान्सिर पाथेरिया-द एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल इंदौर, मनस्वी सलेचा-राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल जोधपुर, मानसी सिंगला-सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल पंचकुला, सूर्यांश तोमर-राजस्थान स्कूल कोटपुली, शरण्या ठाकुर-पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू और पाखी चौहान- लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल तारा हॉल शिमला।
पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर में 27 अगस्त को “मोहिंदर मैमोरियल बाईलिंगुअल टर्नकोट डिबेट” का फाइनल मुकाबला संपन्न हुआ। टर्नकोट डिबेट के समारोह में पूर्व आईएएस ऑफिसर (2017) विवेक अत्रेय ने मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत की। टर्नकोट डिबेट का फाइनल राउंड 11 बजे शुरू हुआ, जिसमें प्राथमिक चरण के मुकाबलों से जीतकर 14 प्रतिभागियों नें प्रवेश किया था। फाइनल राऊंड में गरिमा टायल पीपीएस नाभा, कारिका ठाकुर पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर, शीतल जोहरी व आरुष गोस्वामी राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज देहरादून, अनन्या राठौर लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल तारा हॉल शिमला, नकुल सिंह राठौर राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज देहरादून, हरसिमरन कौर पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर, कनिष्क गोयल पंजाब पब्लिक स्कूल नाभा, मुस्तान्सिर पाथेरिया द एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल इंदौर, मनस्वी सलेचा राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल जोधपुर, मानसी सिंगला सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल पंचकुला, सूर्यांश तोमर-राजस्थान स्कूल कोटपुली, शरण्या ठाकुर पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू और पाखी चौहान लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल तारा हॉल शिमला के मध्य कड़ा मुकाबला हुआ। फाइनल राउंड के सभी 14 प्रतिभागियों को दो समूहों में बाँटा गया। प्रतिस्पर्धा में पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर की कारिका ठाकुर एवं हरसिमरन कौर नें अपना लोहा मनवाते हुए पहला स्थान हासिल किया।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड द्वारा श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार क्षेत्रीय निदेशालय परवाणू द्वारा अनुसूचितजाति श्रमिकों हेतु दो दिवसीय शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत संघोई के मलावण में हुआ। इस अवसर पर एसडीएम अर्की केशव राम कोली ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की, जबकि भारतीय मजदूर संघ के पूर्व राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। निर्देशक प्रभारी परवाणू जगदीप सिंह ने बताया कि दो दिवसीय अनुसूचित जनजाति वर्ग श्रमिकों लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मुख्यातिथि ने अपने संबाेधन में कहा कि हमें शिक्षा को अपना हथियार बनाना चाहिए। समाज हर व्यक्ति यदि शिक्षित होगा, तो देश तरक्की और उन्नति को ओर अग्रसर होगा। उन्होंने कहा कि जीवन में बुरी आदतों को त्याग करने, आत्म बल, सख़्त मेहनत, नैतिक शिक्षा व मूल्यों को अपना कर, सकरात्मक सोच से जीवन में सफलता की ओर अग्रसर होता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही।। कल्याणकारी योजनाएं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ हमेशा दलित वर्गों के साथ रहता है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ चलने से भाई चारा बढ़ता है। ग्राम पंचायत प्रधान जगत राम ने सभी लोगों का धन्यवाद किया।


















































