विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत बाबा भैरव नाथ मंदिर के ऊपर पाए जाने वाले जंगल में एक शव फंदे से लटकते हुए मिला है। जानकारी मिलते ही एसएचओ खुंडिया व ज्वालामुखी थाना का स्टाफ मौके पर पहुंचा। खुंडिया थाना के एसएचओ प्यार सिंह ने बताया कि उक्त डेड बॉडी काफी हद तक गल चुकी थी। वहीं, 17 नवंबर 2021 को पुलिस थाना खुंडिया के अंतर्गत एक गुमशुदगी रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी। मृतक की पहचान पवन कुमार (32) पुत्र पुनी चन्द डाकघर सुरानी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति टैक्सी चलाने का काम करता था। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी चन्द्र पाल ने कहा कि उक्त व्यक्ति की शिनाख्त उसके परिजन ने कर ली है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
माह नवंबर, 2021 में पुलिस चौकी नारकंडा में एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमे शातिरों ने केवाईसी अपडेट करने के लिए शिकायतकर्ता से ओटीपी मांगा और शिकायतकर्ता ने ओटीपी शेयर कर दिया। ओटीपी शेयर करने से शिकायतकर्ता के खाते से 1,40,000 रुपए कट गए, जिस पर साइबर सेल शिमला ने कार्रवाई करते हुए 1,40,000 रुपए को शिकायकर्ताओं के खाते में वापस करवा दिया है। शिमला पुलिस ने जनता से आग्रह किया है कि कोई भी बैंक इस तरह की जानकारी नहीं मांगता है। अतः आप अपने खाते की जानकारी जैसे कि OTP, CVV इत्यादि साझा न करें तथा किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर इसकी सूचना तुरंत नज़दीकी पुलिस थाना या पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 112 पर दर्ज करवाए।
मनीष ठाकुर। इंदौरा पुलिस थाना जवाली के अंतर्गत हरनोटा रेलवे फाटक के पास वने शिव मंदिर में चोरों ने मंदिर में चोरी करके बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। मंदिर प्रबंधक अमर सिंह ने पुलिस थाना जवाली में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनके चाचा मोहन सिंह जब शुक्रवार सुबह आठ बजे सागर महादेव मंदिर हरनोटा में पूजा-अर्चना के लिए गए, तो उन्हें अन्य व्यक्ति ने मंदिर का दरवाजा खुला होने की सूचना दी। इसी बीच चाचा मोहन सिंह ने देखा कि लगभग 9 किलो का पीतल का नाग, 250 से 300 ग्राम के बीच चांदी का नाग, पीतल की एक बाल्टी मंदिर से गायब थी। इसी दौरान चाचा मोहन सिंह ने उन्हें फोन द्वारा उपरोक्त सामान के मंदिर से गायब होने की सूचना दी। अमर सिंह ने इस बाबत पुलिस थाना जवाली में शिकायत दर्ज करवा दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी जवाली सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि पुलिस के पास शिकायत आई है तथा पुलिस मौके पर गई है। फिलहाल पुलिस छानबीन कर रही है।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर जयसिंहपुर के तहत टिकरी गांव में पुलिस थाना लंबागांव ने पंचरूखी के ब्याडा गांव के दो व्यक्तियों से 696 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस थाना लंबागांव के थाना प्रभारी केसर सिंह ने बताया कि वीरवार दोपहर बाद एसआई की टीम कर्म चंद के नेतृत्व में गस्त करने के लिए टंबर की तरफ जा रही थी, तो टिकरी गांव के त्रखान नाले के साथ यह दोनों व्यक्ति सड़क पर पैदल चल रहे थे। पुलिस की गाड़ी को देखते ही यह दोनों व्यक्ति भागने लगे, जिसे देखकर पुलिस की टीम को उन पर शक हुआ। जब इन दोनों की तलाशी ली, तो इन व्यक्तियों से 696 ग्राम चरस बरामद की। दोनों की पहचान मेहर सिंह और प्रवीण कुमार निवासी पंचरूखी के ब्याडा गांव के रूप में हुई है। पुलिस थाना प्रभारी एसएचओ ने बताया कि दोनों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
उपमण्डल ज्वालामुखी के अन्तर्गत पड़ते भड़ोली नाला में एक 18 वर्षीय युवक से पुलिस ने 41.22 ग्राम चरस बरामद की है। ज्वालामुखी पुलिस भड़ोली नाला के समीप गश्त पर थी, इस दौरान इस युवक से मौके पर चरस बरामद की गई है। युवक जिला चम्बा का रहने वाला बताया जा रहा है। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ ज्वालामुखी सुरिन्दर धीमान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। संगड़ाह हरियाणा के छछरौली के 28 वर्षीय युवक का शव हरिपुरधार के समीप एक नाले में मिला। मृतक का नाम अंशुमन बताया जा रहा है और वह यहां घूमने फिरने आया था। स्थानीय लोगों की माने तो उक्त शख्स ने नाले में कूदकर जान दी है। हालांकि इस बारे पुलिस द्वारा अधिकारिक जानकारी अथवा प्रेस नोट जारी किया जाना शेष है। शुक्रवार बाद दोपहर ने शव को बरामद किया। सायं करीब सवा 5 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए संगड़ाह अस्पताल लाया जा चुका था तथा हरियाणा से 2 गाड़ियों मे मृतक के परिजन अथवा परिचित भी पंहुच चुके थे। स्वास्थ्य अधिकारी संगड़ाह डॉ अनुप्रिया के अनुसार पोस्टमार्टम कल ही हो पाएगा। डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह के मोबाइल व कार्यलय के नंबर पर इस बारे बात नही हो पाई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर बबीता राणा ने कहा कि, इस बारे संगड़ाह थाने से अधिकारिक जानकारी मिलना शेष है।
मनीष ठाकुर। इंदौरा थाना डमटाल के अंतर्गत डमटाल बीच बाजार में संगम ढाबा के पास अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित डमटाल में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे संगम ढाबा के पास खून से लथपथ लाश राहगीरों द्वारा देखी गई। राहगीरों ने तुरंत थाना डमटाल में सूचना दी, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। जब शव की तलाशी ली गई, तो उसके पास कोई भी आईडी प्रूफ नहीं पाया गया, जिससे सब की पहचान नहीं हो पाई। डीएसपी नूरपुर सुरेंद्र शर्मा सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा के अंतर्गत नारकोटिक्स सैल की टीम ने तमोता गांव में एक घर मे सर्च के दौरान एक युवक को चिट्टे की खेप व ड्रग्स मनी सहित काबू किया है। जानकारी देते हुए डीएसपी नूरपुर सुरिंद्र शर्मा ने बताया कि आज पुलिस को सूचना मिली की मिलवां पंचायत के गांव तमोता में एक युवक अपने ही घर में नशा बेचने का कारोबार कर रहा है, जिस पर कार्रवाई करते हुए आज बाद दोपहर नारकोटिक्स सैल की टीम के प्रभारी हामिद मुहम्मद व मुख्य आरक्षी विपन शर्मा की अगवाही में टीम ने तमोता गांव में गुप्त सूचना के आधार पर बताए गए घर में दविश दी और स्थानीय लोंगो की मौजूदगी में घर में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान युवक के घर से चिट्टे की कुल 28 विट, जिसका कुल बजन 3.28 ग्राम व 8200 रुपए ड्रग्स मनी के रूप में बरामद हुए। पकड़े गए आरोपी की पहचान अजय कुमार पुत्र कंश राज निवासी तमोता डाकघर उलेहडिया तहसील व थाना इंदौरा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से पकड़ी गई नशे की खेप व ड्रग्स मनी को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। डीएसपी नूरपुर सुरिंदर शर्मा ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।
राजेश कतनौरिय। जवाली विकास खंड फतेहपुर की ग्राम पंचायत लाड़थ के गांव वरोह निवासी विकास शर्मा उम्र 23 वर्ष पुत्र राज कुमार जो कि 11 फरवरी से घर बिना बताए कहीं चला गया था तथा परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी पुलिस चौकी रैहन में दर्ज करवाई थी। रैहन पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि 11 फरवरी को विकास शर्मा के परिजनों ने पुलिस चौकी रैहन में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनका इकलौता बेटा विकास शर्मा घर से लापता है, जिसके चलते उन्होंने समस्त क्षेत्र में छानबीन शुरू कर दी थी, लेकिन आज लापता विकास शर्मा के पिता राजकुमार ने बताया कि पंजाब लुधियाना की रेलवे ट्रैक पर उनके बेटे विकास शर्मा की लाश मिलने की खबर मिली है। मृतक की लाश को रेलवे पुलिस ने कब्जे में लेकर सब गृह में रखवा दिया है। हालांकि यह पता नहीं चल सका है कि विकास की मौत कैसे हुई है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला जनवरी माह में शिमला साइबर सेल को पुलिस थाना सदर, कोटखाई व बालूगंज से ऑनलाइन ठगी की 5 शिकायतें प्राप्त हुईं थीं, जिसमें शातिरों ने दोस्त व रिश्तेदार बन के शिकायतकर्ताओं से ठगी कर के राशि को कैशफ़्री गेट-वे के द्वारा ऑनलाइन गेम प्लेटफॉर्म, जैसे की बैटबॉल 11, ऑनलाइन रम्मी इत्यादि पर लगा दिया था, जिस पर साइबर सेल शिमला ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 85 हजार रुपए को होल्ड करवा कर शिकायकर्ताओं के खाते में वापस करवा दिया है। अतः शिमला पुलिस जनता से आग्रह करती है की किसी भी अनजान फाेन कॉल आने पर उस नंबर की बिना जांच किए किसी भी प्रकार की बैंक खाते संबंधी जानकारी OTP/CVV इत्यादि साझा न करें व न ही राशि को बिना जांच किए अनजान खाता में ट्रांसफर करें तथा किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर इसकी सूचना तुरंत नज़दीकी पुलिस थाना या पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 112 पर दर्ज करवाएं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला जिला शिमला में नशे का कारोबार तेजी से फैलता जा रहा है। पुलिस के प्रयासों के बावजूद भी नशे का काला कारोबार थम नहीं रहा है। ताजा मामले में जिला शिमला के कुमारसैन में पुलिस ने एक व्यक्ति से एक किलो 406 ग्राम चरस पकड़ी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस कर्मचारी जब चील मोड़ के पास ट्रैफिक चेकिंग/नाकाबंदी पर थे। तभी एक व्यक्ति सड़क मार्ग से एनएच-05 की ओर आ रहा था, जिसने सफेद और लाल रंग का कैरी बैग उठाया था। वह व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर डर गया, पुलिस ने बैग में अवैध सामान होने का शक होने पर स्थानीय पंचायत प्रधान मीरा कश्यप को फोन करके मौके पर आने को कहा। कुछ देर बाद स्थानीय प्रधान ग्राम पंचायत जार मीरा कश्यप मौके पर आई, तभी पुलिस ने कॉन्स्टेबल दलीप को गवाह के रूप में शामिल कर उस व्यक्ति का नाम व पता पूछा। व्यक्ति ने अपना नाम मंसाराम ग्राम करमेहड़, पीओ कंडुगड़ तह आनी, जिला कुल्लू बताया। पुलिस ने इसके बाद कैरी बैग की जांच की। बैग के अंदर एक पारदर्शी प्लास्टिक के लिफाफे के अंदर काले रंग की गेंद के आकार का पदार्थ मिला, जो चरस थी। एक किलो 406 ग्राम था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी कमल वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। राजगढ़ राजगढ़ पुलिस थाना की एक टीम ने एक व्यक्ति से लगभग 7 लीटर कच्ची शराब पकड़ने में सफलता हासिल की है। यह कामयाबी पुलिस को उस समय मिली, जब पुलिस थाना राजगढ़ की एक टीम अमर दत एएसआई की अगवाई मे राजगढ़-नौहराधार सड़क पर दीदग के आसपास सामान्य गश्त पर थी, तो एक सड़क चलते एक व्यक्ति को पुलिस ने रुकने को कहा, तो उसने भागने की कोशिश की, मगर पुलिस दल ने उसे मौका से फरार नहीं होने दिया और उसकी तलाशी ली तलाशी के दौरान पुलिस को उसके पास से लगभग 7 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विनायक ठाकुर। रक्कड़ रक्कड़ के तहत नजदीकी पंचायत सरड डोगरी में मारपीट व जातिसूचक शब्द कहने का मामला दर्ज किया। जानकारी के अनुसार जैसी राम ग्राम पंचायत सरड डोगरी से अपने परिवार सहित घर पर रह रहा था। तभी 8 व्यक्तियों ने रात को जैसी के घर पर जाकर हमला कर दिया। उनके मकान पर पत्थरों से हमला किया ओर गाली-गलौज कर जाती सूचक शब्द बोले तभी उसके बेटे तीर्थ राम पुलिस थाना रक्कड़ को भी सुचित किया। माैके पर थाना प्रभारी चिरन्जी लाल अपनी टीम सहित मौके पर पहुंच कर इन आठ शरारती लोगो के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया। डीएसपी ज्वालामुखी चन्द्रपाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि बीती देर रात शिकायतकर्ता जैसी राम पुत्र लाल चन्द निवासी गांव सरड डोगरी के स्थानीय करीव आठ व्यक्तियों के खिलाफ मारपीट जान से मारने, जाति सूचक शब्द कहने का मामला दर्ज किया है।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा थाना डमटाल के अन्तर्गत टीम ने एक घर मे दविश देकर एक महिला को नशे की खेप सहित काबू किया है। जानकारी देते हुए डीएसपी नूरपुर सुरिंदर शर्मा ने बताया कि आज पुलिस को सूचना मिली की छन्नी गांव में महिला नशा बेचने का कारोबार कर रही है। पुलिस द्वारा रेड के दौरान पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है, जिस पर कार्रवाई करते हुए आज देर बाद दोपहर थाना डमटाल के प्रभारी हरीश गुलेरिया व उनकी टीम की अगवाई में टीम ने छन्नी के माजरा गांव में गुप्त सूचना के आधार पर बताए गए घर में दविश दी। इस दौरान महिला से 511 pyn-spas कैप्सूल जोकि 346 ग्राम व 7100 रुपए बरामद हुआ। पकडी गई महिला आरोपी की पहचान सुनिता देवी 48 वर्ष पत्नी सुरजमनी गांव माजरा व डाकघर छन्नी के रूप में हुई है। पुलिस नेआरोपी से पकड़ी गई नशे की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस थाना डमटाल मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। डीएसपी नुरपुर सुरिंदर शर्मा ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।
कई वर्षों से निडर होकर नशे के कारोबारियों के खिलाफ लड़ रही है जंग मनीष ठाकुर। इंदाैरा हिमाचल पंजाब सीमा पर स्थित भदरोया गांव चिट्टे के कारोबारियों का गढ़ माना जाता है। यहां वर्षों से सरेआम चिट्टे का काला कारोबार हो रहा है। बीते वर्ष कुछ हद तक भदरोया में चिट्टे के कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई के चलते इस काले कारोबार पर लगाम लगी थी, पर अब हालात फिर से पहले की तरह ही हो गए हैं और इस गांव ने नशा खरीदकर युवा नशे की दलदल में धंसते जा रहे हैं।अगर बात करें पुलिस की कार्रवाई की, तो पुलिस तो इन पर रेड करती है, पर उनकी रेड करने की सूचना इन नशे के तस्करों तक पहले ही पहुंच जाती है और तस्कर अपने घरों को ताले लगाकर घरों से भाग खड़े होते हैं। इस गांव में नशे का कारोबार करने वाले अधिकतर लोग पंजाब के गांवों से संबंध रखने वाले हैं और भदरोया में नजायज तौर पर घर बनाकर वर्षों से चिट्टे का कारोबार कर रहे हैं। अकेले भदरोया में ही इन कारोबारियों से चिट्टा खरीदकर आज तक दर्जनों युवा मौत की गहरी नींद में सो चुके हैं और इन तस्करों की वजह से कई घरों के दीपक बुझ चुके हैं, परंतु प्रदेश की सरकार व पुलिस इस पर अच्छी तरह से नुकेल नहीं कस सकी है। भदरोया चक्की पुल पर तो नशा खरीदने बाले इस तरह आते जाते दिखाई देते हैं, जिसे वो भदरोया में कोई मेला देखने चले हो। भदरोया से चक्की दरिया पार पठानकोट एरिया में पड़ते मुहल्ला सैली कुलिया की रहने वाली महिला सुदेश ठाकुर अपनी जान की भी परवाह न करते हुए कई वर्षों से हिमाचल के इस भदरोया गांव मे हो रहे चिट्टे के कारोबार के खिलाफ जंग लड़ रही है और आए दिन नशे के कारोबारियों के नाम सार्वजनिक करके सरकार व पुलिस से उन पर कार्रवाई करने की मांग करती आ रही है। आज फिर भदरोया में एकत्रित होकर नशे का सेवन करने आने बाले लोगों को खूव सबक सिखाया व मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश जयराम ठाकुर को एक पत्र लिखकर इस प्रमुख समस्या पर संज्ञान लेने की अपील की व पुलिस की ढीली कार्यप्रणाली पर जमकर रोष जताया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। कांगड़ा विकास खंड कांगड़ा के तहत पड़ने वाली पंचायत अब्दुलापुर के श्मशानघाट में मंगलवार रात को चोरी का मामला सामने आया है। बताया गया है की श्मशान घाट में रखे सामान पर चाेराें ने हाथ साफ किया है। जानकारी देते हुए पूर्व प्रधान संजय कांचा ने बताया कि श्मशानघाट से एक 70 किलो का लाेहे का गेट, एक लोहे का बेंच, 2 रोल लोहे की जाली, रास्ते में लगी 4 सोलर लाइटें तथा इसके अलावा 5 फिट लोहे के चार एंगल चोरी हुए हैं। उन्हाेंने बताया कि हजाराें रुपए का सामान श्मशानघाट से चाेरी हुआ है। उन्हाेंने बताया कि इस संबंध में पुलिस थाना कांगड़ा में इसकी शिकायत कर दी गई है। पुलिस थाना प्रभारी कांगड़ा भरतभूषण ने बताया कि श्मशानघाट से चाेरी की शिकायत आई है। मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मंदिर में दान के लिए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष व् सांसद सुरेश कश्यप के नाम पर परवाणू के एक उद्योगपति से धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। दरअसल माइक्रोटेक इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी सुबोध गुप्ता को एक मोबाइल नंबर से उनके मोबाइल पर फ़ोन आया। आरोपी ने उन्हें स्वयं की पहचान सांसद सुरेश कश्यप बताई। आरोपी ने उनसे सोलन में मंदिर निर्माण, भंडारा व जागरण के लिए 1 लाख 51 हजार रुपये डोनेशन के तौर पर मांगे। 13 दिसंबर को सुबोध गुप्ता ने राशि आरोपी द्वारा बताए गए अकांउट नंबर पर ट्रांसफर कर दी। खाते में रुपये डालने के बाद उन्होंने जब संसद सुरेश कश्यप से बात की तो सुबोध गुप्ता को पता चला कि उन्होंने उनसे कोई राशि डोनेशन के तौर पर नहीं मांगी। इस बात की जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस को दिए ब्यान में माइक्रोटेक इंटरनेशनल के सीएमडी सुबोध गुप्ता ने कहा कि संसद सुरेश कश्यप के नाम पर एक व्यक्ति ने कंपनी के साथ धोखाधड़ी की है। सीएमडी सुबोध गुप्ता ने फोन के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि खाते में एक लाख, 51 हजार रुपये डाल दिए, लेकिन बाद में पता चला कि फोन करने वाला कोई और ही था। बालाजी पावरट्रानिक्स प्लाट नंबर-12, सेक्टर दो परवाणू में सुरक्षा प्रमुख रि.लेफ्टिनेंट कर्नल धर्मपाल ने इसकी शिकायत पुलिस थाना परवाणू में दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी परवाणू योगेश रोल्टा ने की है। उन्होंने कहा कि शिकायत के आधार पर परवाणू थाना में भारतीय दंड सहिंता की धारा 420 के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी गई है
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 3 ऐसे शातिर ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है जो भारत में ड्रग्स की खेप मंगवाने के लिए डॉर्कनेट का इस्तेमाल कर रहे थे। ड्रग की ये खेप कनाडा से कुरियर के जरिए मंगवाई जा रही थी। पुलिस ने इनके पास से ड्रग्स की बड़ी खेप भी बरामद की है। जिसकी कीमत 40 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक ड्रग्स की पेमेंट बिटकॉइन के जरिए की जा रही थी। एक ऐसी एप्लीकेशन का इस्तेमाल किया जा रहा था जिसकी चैट 3 दिन के अंदर ऑटोमेटिक डिलीट हो जाती थी। दरअसल क्राइम ब्रांच की टीम को जानकारी मिली थी कि कुछ लोग हिंदुस्तान में ड्रग्स की खेप मंगवाने के लिए डार्कनेट का इस्तेमाल कर रहे है। इतना ही नहीं जानकारी यह भी थी कि ड्रग्स की ये खेप कनाडा से मंगवाई जा रही है और उसे भारत में बेचा जा रहा है। क्राइम ब्रांच की टीम ने इस नेटवर्क को तोड़ने के लिए साइबर एक्सपर्ट की मदद ली और ड्रग्स के इन सौदागरों की तलाश में जुट गई है।
श्रीनगर: श्रीनगर में एक खौफनाक आतंकी मामला पेश आया हैं। श्रीनगर के ईदगाह इलाके में आतंकियों ने गुरुवार को एक स्कूल पर हमला कर दिया। इस दौरान आतंकियों ने दो शिक्षकों की गोली मारकर हत्या कर दी। इसमें से एक महिला प्रिंसिपल सतिंदर कौर हैं और दूसरे शिक्षक का नाम दीपक चांद है। बताया जा रहा है कि ये एक टारगेटिंग किलिंग है। आतंकियों ने जहां हमला किया है, वह एक हाई सेकेंड्री स्कूल है। यहां ये दोनों शिक्षक आए हुए थे। सूत्रों ने बताया है कि दोनों शिक्षकों को आतंकियों ने करीब से सिर में गोली मारी है। स्कूल पर हमला करने वाले आतंकियों की संख्या 2 से 3 तीन थी। कहा जा रहा है कि हमला करने के बाद सभी आतंकी फरार हो गए। फिलहाल इलाके में भारी सुरक्षाबल तैनात कर दिया गया है। साथ ही इलाके में सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है। घाटी में आम नागरिकों पर हमले की ये सातवीं घटना है।
ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को 7 अक्टूबर तक NCB की ही कस्टडी में रहना होगा। मुंबई के किला कोर्ट में सुनवाई के दौरान NCB ने 11 अक्टूबर तक आर्यन समेत सभी 8 आरोपियों की कस्टडी मांगी थी। इसके बाद अदालत ने सभी आरोपियों को 7 अक्टूबर तक रिमांड पर भेज दिया है। अदालत में सुनवाई के दौरान NCB ने आर्यन के ड्रग्स रैकेट के बारे में कई सनसनीखेज दावे भी किए हैं। वहीं क्रूज़ मामले में अब 11वीं गिरफ्तारी भी की गयी है। गिरफ्तार शख्स ओडिशा का नागरिक बताया जा रहा है। इसके साथ ही एनसीबी ने क्रूज़ पार्टी के चार आयोजकों को भी हिरासत में लिया है। एनसीबी को शक है कि कुछ पैसेंजर्स ने बीच समंदर में नशीली दवाओं का सेवन किया और क्रूज की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। वहीं ड्रग्स केस में क्रिप्टो करेंसी के ज़रिए पेमेंट की बात सामने आ रही है। इसी केस में जांच आगे बढ़ाते हुए एनसीबी आज अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को आज अलग-अलग जगहों पर ले जा सकती है। अरबाज मर्चेंट को एनसीबी रविवार को कई जगहों पर ले गयी थी। एनसीबी ने सुनवाई के दौरान आर्यन के फोन से आपत्तिजनक कंटेंट मिला है, आर्यन ड्रग्स पेडलर से कोड में बातें करता था, आर्यन की चैट से ड्रग्स की खरीद-फरोख्त के सुराग, आर्यन के ड्रग्स सप्लायर से जुड़े होने के सुराग व चैट से ड्रग्स के लिए कैश ट्रांजैक्शन के सबूत के दावें कोर्ट में पेश किए।
राजधानी दिल्ली पुलिस द्वारा फार्म हाउस चला रहे अवैध कसीनो का भंडाफोड़ किया गया है । पुलिस ने मौके में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। ततपश्चात पुलिस ने करीब 2 लाख कैश और 75 लाख रुपए मूल्य के प्लास्टिक क्वाइन और पोकर टोकन बरामद किए हैं। 2 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस के अलीपुर थाना को जानकारी मिली कि पल्ला बख्तावर पुर रोड़ पर एक फार्म हाउस में अवैध रूप से कसीनो चलाया जा रहा है। इस जानकारी के मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने अपने मुखबिरों के जरिए इस बात की सबूत इकट्ठा किए कि किस तरीके से फार्म हाउस में अवैध कसीनो चलाया जा रहा है। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी टीम कसीनो पर रेड करने के लिए बनाई। पुलिस की टीम जिस वक्त फार्म हाउस में चल रहे अवैध कसीनो पर रेड की, उस वक्त वहां पर 16 लोग मौजूद थे।
इंफाल एयपोर्ट पर सीआईएफएफ और कस्टम के वरिष्ठ अधिकारियों ने एक बड़े सोना तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह तस्कर करीब 900 ग्राम से ज्यादा वजन का सोना जिसकी कीमत लगभग 42 लाख से भी अधिक की है उसे पेट के मलाश्य में छिपाकर ले जा रहा था जिसे पुलिस ने बरामद कर किया है। सोने की तस्करी में पकड़ा गया आरोपी इंफाल से दिल्ली जाने वाला था। उसने करीबन 900 ग्राम वजनी सोना का पेस्ट अपने पेट के मलाशय में छिपाया था। जांच के बाद पुलिस ने यात्री की तलाशी ली तलाशी के दौरान की सीआईएसएफ और कस्टम के अधिकारियों ने उसके मलाशय में करीब 908.68 ग्राम के वजन का गोल्ड पेस्ट के चार पैकट दिखे। गिरफ्तार हुए आरोपी यात्री का नाम मोहम्मद शरीफ के रूप में हुई है। आरोपी यात्री केरल के कोझीकोड का रहने वाला है। आरोपी दोपहर 2:40 मिनट की फ्लाइट से इंफाल से दिल्ली रवाना होने वाला था।
नशे की एक बड़ी खेप को भारत पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले दो अफगान नागरिकों को डीआरआई टीम ने राजधानी शिमला से गिरफ्तार किया है। प्राप्त सूचना के अनुसार राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह से जब्त की गई हेरोइन की खेप की जांच के संबंध में रविवार-सोमवार की रात राजधानी शिमला स्थित एक होटल से दो अफगान नागरिकों को गिरफ्तार किया है। रात करीब ढाई बजे डीआरआई की दिल्ली की एक टीम ने छोटा शिमला स्थित एक होटल में दबिश दी। टीम ने यहां पहले से मौजूद दो अफगान नागरिकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया और करीब तीन घंटे पूछताछ और कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों को लेकर सुबह साढ़े छह बजे दिल्ली रवाना हो गई। डीआरआई ने करीब दस दिन पहले गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से कंटेनर में छुपाकर लाई जा रही तीन हजार किलो हेरोइन की बड़ी खेप को पकड़ा था। इस खेप की करीब नौ हजार करोड़ रुपये कीमत आंकी गई है। सूत्रों का कहना है कि मामले की जांच कर रही डीआरआई ने इस संबंध में पिछले तीन दिन में तीन लोगों को अपनी गिरफ्त में लिया है। इन्हीं से हुई पूछताछ के आधार पर जांच अधिकारियों को शिमला में दो अफगान नागरिकों के छुपने की जानकारी मिली थी। दिल्ली की टीम ने छोटा शिमला पुलिस के कुछ कर्मियों के साथ मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। शिमला में हुई इस कार्रवाई की जानकारी बेहद कम लोगों को दी गई। पुलिस के आला अधिकारियों को भी पूरी कार्रवाई के बाद जानकारी दी गई।
दिल्ली के रोहिणी कोर्ट परिसर में शुक्रवार को गैंगवॉर हुआ, जिसमें गैंगस्टर जितेंद्र गोगी को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। पेशी पर आए जितेंद्र गोगी की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने मौके पर जवाबी कार्रवाई करते हुए हमलावर को ढेर कर दिया। वहीं शूटआउट में कुछ लोग घायल भी हुए हैं, उन्हें जल ही अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस का कहना है कि एनकाउंटर में टिल्लू गैंग के दो बदमाशों को मार गिराया गया है। ये दोनों हमलावर वकील की ड्रेस पहनकर कोर्ट में घुसे थे। इन्होंने ही जितेंद्र गोगी को गोली मारी। हालाँकि, टिल्लू गैंग के दोनों बदमाशों के नाम पुलिस अभी वेरीफाई कर रही है। बताया जा रहा है इनकी पुरानी आपसी रंजिश थी। राजधानी में इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। जितेंद्र गोगी की गिनती दिल्ली के टॉप मोस्ट गैंग्स्टरों में की जाती थी, दिल्ली पुलिस ने उस पर 4 लाख रुपए का इनाम, हरियाणा पुलिस ने ढाई लाख रुपए का इनाम भी रखा था।
रांची के ओरमांझी में स्थानीय बीजेपी नेता जीतराम मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है। एसपी रांची ग्रामीण नौशाद आलम ने इस बात की जानकारी दी। जीतराम मुंडा बीजेपी अनुसूचित जनजाति जिला मोर्चा के अध्यक्ष थे। साथ ही उन्होंने कहा कि झारखंड में अपराधियों का राज हो गया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, “बीजेपी अनुसूचित जनजाति जिला मोर्चा अध्यक्ष जीतराम मुंडा जी की हत्या की भर्त्सना करता हूं। झारखंड में अपराधियों का राज हो गया है, राज्य में अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सरकार के मंत्री-विधायक, अधिकारी तुष्टिकरण की राजनीति में लगे हुए हैं, बाकी जनता की किसी को परवाह नहीं है।" वहीं, नेता प्रतिपक्ष बाबुलाल मरांडी ने चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस अपराधियों को बिना देरी किए गिरफ्तार करे नहीं तो बीजेपी व्यापक आंदोलन करेगी। मृतक बीजेपी नेता को पहले ही भनक लग गई थी कि उनकी जान को खतरा है। उन्होंने आर्म लाइसेंस के लिए भी आवेदन दिया था, लेकिन प्रशासन ने न तो उन्हें सुरक्षा उपलब्ध करवाई और न ही आर्म्स लाइसेंस दिया।
दिल्ली: नोएडा में पुलिस बदमाशों पर कहर बनकर टूटी है। यहां बाइक सवार बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसके दौरान दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई जिसमें चार बदमाश पुलिस की गोली का निशाना बन गए। घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, इस दौरान एक बदमाश मौके से फरार हो गया पुलिस उसे पकड़ने में जुटी है।इस हादसे को ईकोटेक 3 कोतवाली इलाके में अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि डीपार्क के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी, पुलिस द्वारा दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया परन्तु बदमाश पुलिस को देखकर अलग दिशा में भागने लगे। पुलिस ने जब पीछा किया तो बदमाशों ने गोली चला दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग शुरू कर दी थी। पुलिस द्वारा दो मोटरसाइकिल,अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, 6 मोबाइल अन्य सामान बरामद किया गया है।
मुंबई के साकीनाका इलाके में 30 साल की युवती के साथ रेप किया गया और उसकी प्राइवेट पार्ट पर रोड से हमला किया गया। बताया जा रहा है कि रेप पीड़िता की मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़िता ने इलाज के दौरान राजावाड़ी अस्पताल में दम तोड़ दिया है। घटना के बाद पीड़िता का खून ज़्यादा बहने के कारण खून की कमी के चलते उसकी मौत हो गई। बता दें कि इस मामले में अबतक एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। बताया जा रहा है कि साकीनाका में एक टेंपो के अंदर इस युवती के साथ पहले रेप किया गया और फिर उसपर हमला किया गया। अधिकारी ने बताया कि वाहन के अंदर भी खून के धब्बे मिले हैं। कुछ सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी चौहान को भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 376 (बलात्कार) के तहत गिरफ्तार किया गया और आगे की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि पीड़िता महिला का ऑपरेशन किया गया है, लेकिन उसको नहीं बचाया जा सका। डॉक्टरों ने बताया है कि सरिया डालने के कारण महिला की आंत बाहर आ गई थी।
मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश की राजधानी में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। कोरोना संक्रमित महिला को मेमोरियल हॉस्पिटल काजी कैम्प में दाखिल किया गया था। वंही इलाज के दौरान एक मेल स्टाफ ने चेकअप के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के रोकने पर प्राइवेट पाट्र्स की जांच करने के नाम पर छेड़छाड़ करने लगा। मरीज ने ये बात अस्पताल की बाई को बताई और फिर उन्होंने नर्सिंग स्टाफ सिस्टर्स को इस बात की जानकारी दी। इस बीच आरोपी वहां से भाग गया। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म की धारा-376 में मामला किया , लेकिन पुलिस या अस्पताल ने इसकी जानकारी महीने भर बाद भी परिवार को नहीं दी, जबकि घटना के तुरंत बाद पीडि़त की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी और वो वेंटिलेटर पर चली गई थी। जिस कारणवश मरीज़ महिला की अगले 2 दिनों के अंदर मौत हो गई।
हिमाचल प्रदेश: जिला ऊना में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। अपर अंदोरा गाँव में गोली चलने से सात वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक बालक की पहचान समीर चौधरी पुत्र रामपाल के रूप में हुई है। वंही, आरोपी की पहचान नाम कुलदीप पुत्र शादीलाल के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को श्रद्धालुओं का जत्था अपर अंदोरा स्थित जठेरी माता मंदिर में दर्शन करने के लिए आया हुआ था। इस दौरान दोपहर के समय आरोपी मंदिर के नजदीक स्थित बाथरूम में गया। तो वहां पर बंदरों को मारने के लिए लोडिड गन रखी हुई थी। हड़बड़ाहट में आरोपी ने गन उठा ली। जिस कारण गन से निकली गोली बालक की छाती की में जा लगी। गोली लगने से बालक खून से लथपथ होकर गिर गया। गोली की आवाज़ सुनने पर सभी परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। बालक जल्द ही हॉस्पिटल ले जाया गया। जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामला दर्ज़ कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जिला कुल्लू की विशेष अन्वेषण शाखा की टीम लगातार नशा तस्करों शिकंजा कैसे हुए है। पिछली रात को एक रूटीन चैकिंग के दौरान वॉल्वो बस में बैठे एक युवक से उसके पिट्ठू बैग के अंदर से 12 ग्राम चिट्टे की खेप पकड़ी गई है। युवक बाहरी राज्य दिल्ली का रहने वाला है, जो मनाली से दिल्ली जा रहा था।आरोपी की पहचान गोपाल पुत्र श्रीराम जीव, गाँव नांगली जालिब, जनकपुरी, नईदिल्ली उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है। व्यक्ति ने यह खेप कहा से लाई व कहाँ बेची है इस बारे में पूछताछ जारी है।पुलिस अधीक्षक कुल्लू ने बताया कि ज़िला कुल्लू पुलिस टीम नशे के तस्करों के हर ठिकाने तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। किसी भी नशा तस्कर को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जायेगा।
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर बरमाणा में गत सोमवार रात पुलिस ने बिरोजा से लदा एक ट्रक पकड़ा। परमिट और चालान पर बिरोजा के 650 टीन दर्शाए गए थे। जांच करने पर इन दस्तावेजों और ट्रक में लदे बिरोजा के टीन की संख्या में अंतर पाया गया। ऐसे में उक्त वन संपदा चोरी की होने के संदेह के चलते पुलिस ने बिरोजा को कब्जे में ले लिया। थाने में आईपीसी के साथ ही फॉरेस्ट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर इसकी जांच की जा रही है।
पावंटा साहिब में माज़रा पुलिस ने एक ट्रक चालक से 8 किल्लो 60 ग्राम भुक्की बरमाद की है। जानकरी के मुताबिक माज़रा पुलिस देर रात गश्त पर तैनात थी, उस समय शक के आधार पर पुलिस ने एक ट्रक को रुकवा कर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने ट्रक चालक से 8 किल्लो 60 ग्राम भुक्की बरामद की। चालक की पहचान रशीद मोहमद निवासी माजरा के रूप में हुई है। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए DSP वीरबहादुर ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया है।
कुल्लू: थाना बंजार के अंतर्गत पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप में बालीचैकी मंडी के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। नशा तस्करी का मामला शुक्रवार सुबह उस दौरान सामने आया जब सब इंस्पेक्टर महेश कुमार पुलिस दल के साथ बंजार के समीप राता पोहरा में नाके पर मौजूद थे। नाके के दौरान आरोपी पुलिस को देखकर घबरा गया व वापिस जाने लगा। पुलिस शक के आधार पर व्यक्ति की तलाशी ली। तलाशी के दौरान व्यक्ति के पास से 3 किलो 80 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस की खेप कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी टेक चंद (30) पुत्र ठाकुर दास निवासी रांगचा, बालीचैकी जिला मंडी के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
कुल्लू पुलिस की विशेष अन्वेषण शाखा की एक टीम ने सदर कुल्लू थाना के अंतर्गत आने वाले प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कसोल में एक सन एंड बीम होटल मे मुखबिर से सूचना मिलने पर दबिश देकर होटल के कमरा नंबर दो सौ एक से होटल के संचालक को 7.77 ग्राम चिट्टे की खेप और 47000 रुपए नकदी के साथ पकड़ा है l जानकारी के अनुसार विशेष अन्वेषण शाखा की एक टीम मुखर से सूचना मिलने के उपरांत प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कसोल में एक होटल पर रेड करने गई और वहां पर एक कमरे में रेड करके होटल के संचालक से 7.77 ग्राम चिट्टा तथा 47 हजार रूपये नगदी बरामद की है। आरोपी पहले भी हेरोइन के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है और भुंतर तथा कसोल् का जाना माना स्मगलर हैI आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान शिवा शर्मा पुत्र संजय शर्मा, निवासी भूंतर व संचालक होटल सन एंड बीम, कसोल कुल्लू के रूप में हुई है l
जिला पुलिस कुल्लू नशा तस्करों को बक्शने के मूड में बिलकुल नहीं है। नशा तस्करों को पकड़ने में कुल्लू पुलिस को लगातार सफलता मिल रही हैं। बाहरी राज्यों से चिट्टे की खेप लेकर जिला में पहुंच रहे तस्करों को जहां लगातार कुल्लू पुलिस दबोच रही है, वहीं पिछले 3 दिनों में कुल्लू पुलिस ने विभिन्न मामलों में 8 लोगों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार विशेष अन्वेषण शाखा की एक टीम ने सदर थाना के अंतर्गत बस स्टैंड कुल्लू के नजदीक सरवरी में मुखबिर से सूचना मिलने पर एक युवक से 70 ग्राम हेरोइन बरामद की है। बताया जा रहा है कि विशेष अन्वेषण शाखा की एक टीम सुबह के समय सदर थाना के क्षेत्र में पेट्रोलिंग पर थी। इस दौरान पुलिस को एक मुखबिर से सूचना मिली कि सरवरी में एक व्यक्ति ऑटो में सवार होकर आ रहा है। जिसके पास भारी मात्रा में चिट्टा है। लिहाजा पुलिस की टीम ने सूचना के अधार पर तुरंत ऑटो में सवार युवक को रोका और उसकी व उसके सामान की तलाशी ली। पुलिस को युवक के बैग से 70 ग्राम हेरोइन की एक बडी खेप मिली है। एसपी कुल्लू गुर देव शर्मा ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि यह खेप सरवरी के ही एक स्मग्लर तक ले जाई जा रही थी। जिसका पता किया जा रहा है जो इलाका छोड़ कर भाग गया है। हेरोइन लाने वाले रोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान प्रबल शर्मा पुत्र मस्त राम शर्मा निवासी 131 आचार्य निवास, सुल्तानपुर, कुल्लू, उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है।
मोहाली में शनिवार को दिनदहाड़े सेक्टर 71 की मार्केट में यूथ अकाली दल के राष्ट्रीय महासचिव विक्की मिडूखेड़ा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं गोलियों की आवाज से मार्केट में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार, आई-20 कार में सवार होकर आए चार युवकों ने मार्केट में विक्की को घेर लिया और फायरिंग कर दी। इसके बाद जान बचाने के लिए विक्की भागने लगा। आरोपियों ने उसका पीछा किया। वह अपने घर की तरफ भाग रहा था लेकिन आगे एक पार्क था। विक्की ने पार्क की दीवार पर चढ़ने की कोशिश कि लेकिन आरोपियों ने विक्की पर गोलियों कि बरसात कर। विक्की को आठ गोलिया लगी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
जिला कुल्लू पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाया है। इसी के तहत पुलिस ने शीशामाटी में एक एचआर नंबर की होंडा सिटी कार से 117 ग्राम हेरोइन बरामद कर दो युवक और एक युवती को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान 41 वर्षीय विकास हुड्डा निवासी खरखोल जिला सोनीपत हरियाणा, 31 वर्षीय विक्रम दाहिया पुत्र सतवीर सिंह निवासी हलालपुर जिला सोनीपत तहसील खरखोडा हरियाणा, 22 वर्षीय सुष्मिता निवासी छबि चिराग मालवीया नगर नई दिल्ली दक्षिण के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि कुल्लू में हेरोइन की बड़ी तस्करी हो रही है। इसी आधार पर पुलिस की एक विशेष टीम ने शीशामाटी में नाकाबंदी कर रखी थी। पुलिस ने इस दौरान एक होंडा सिटी कार नंबर एचआर 06एन-0010 को तलाशी के लिए रोका। तलाशी लेने पर उसमें 117 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। कार में दो लोग और एक युवती सवार थी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर छानबीन करनी आरंभ कर दी है। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों से117 ग्राम हेरोइन बरामद की गयी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जिला कुल्लू का हाथी थान में पुलिस की टीम ने 52 ग्राम हेरोइन के साथ 2 युवको व 2 युवतियों को गिरफ्तार किया है। आरोपिययों से चिट्टा बरामद कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुल्लू पुलिस की विशेष अन्वेषण शाखा की एक टीम भुंतर थाना के अंतर्गत पेट्रोलिंग व नाका बंदी के लिए मौजूद थी। इस दौरान एक मुखबिर से गाड़ी में चिट्टा लेकर आने की सूचना मिलने पर हाथीथान मे नाका लगाकर उक्त गाड़ी को रोक कर गाड़ी की चेकिंग की गई। इस दौरान गाड़ी मे छुपाई हेरोइन की एक बडी खेप बरामद की गई। आरोपीयों ने यह हेरोइन किस से खरीद की और किसको बेचने जा रहा थे, इस बारे में आरोपियों से पूछताछ चल रही है। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और घटना में प्रयोग की गई कार को भी जब्त कर लिया गया है। इन आरोपियों में मुख्य आरोपी कालू राम है जिसके बारे पहले भी कई बार सूचना मिल रही थी। परंतु उक्त कालू राम शातिराना तरीके से इस धनदे को अंजाम दे रहा था और पुलिस की पकड़ मे नही आ रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान कालू राम, देव राज, युवती आशु ठाकुर व सपना शर्मा के रूप में हुई है।
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के चौपाल के नेरवा इलाके में मासूम के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। अढ़ाई साल की मासूम के साथ हैवानियत की गई है। आरोप नाबालिग पर लगा है। आरोपी 17 साल का है और दसवीं कक्षा का छात्र है। पीड़िता की मां की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है और पुलिस ने आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है। शिमला के एसपी मोहित चावला ने मामला दर्ज होने और गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की तफ्तीश जारी है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। फिलहाल, बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई जा रह है। इस घटना से पूरे चौपाल इलाके में हड़कंप मच गया है। पीड़ित परिवार नेरवा क्षेत्र का रहने वाला है।
हिमाचल प्रदेश में नशा माफिया अनलॉक के दौरान काफी सक्रिय हो गया है। जिला कुल्लू पुलिस ने मंगलवार को दो युवकों से एक किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों की पहचान 22 वर्षीय ज्ञान प्रकाश पुत्र खेख राम निवासी कोट न्यूली जिला कुल्लू 24 वर्षीय मितेश ठाकुर निवासी रोगी जिला कुल्लू के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम बुधवार को खराहल क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान दो व्यक्तियों को संदेह के आधार पर रोककर चेक किया तो उनके पास से एक कैरी बैग के अंदर से एक किलो चरस बरामद हुई है। आरोपितों ने यह चरस किस से खरीद की और किसको बेचने जा रहा थे। इसके बारे में पूछताछ की जा रही है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव सिंह ने बताया कि दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज का जांच की जा रही है।
कोरोना काल में भी प्रदेश में नशा तस्करी के मामले थमने का नाम नहीं। नशा तस्कर लगातार गतिविधियों को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही मामला प्रदेश में वीरवार को जिला कुल्लू से सामने आया है। दरसल जिला कुल्लू के मणिकर्ण से भुंतर की ओर रही एक टैक्सी में मुंबई के एक युवक को एक किलो 259 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार कर लिया है। युवक की पहचान 20 वर्षीय मुहम्मद अली सयद निवासी गुरदर्शन सोसायटी लोखंडवाला अंधेरी वेस्ट मुंबई महाराष्ट्र के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक वीरवार को रात करीब पौने एक बजे सिंयुड में पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान मणिकर्ण से भुंतर की ओर एक टैक्सी आई। पुलिस ने तलाशी के लिए रोका, इस पर युवक घबरा गया और पुलिस को शक हुआ। इसी आधार पर पुलिस ने तलाशी की तो युवक के कब्जे से एक किलो 259 ग्राम चरस बरामद कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने की है। उन्होंने कहा कि चरस कहां से लाई और कहां ले जाई जा रही थी इसकी जांच की जा रही है।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने गुरुवार को पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा के मुंबई स्थित आवास पर छापेमारी की। एंटीलिया बम मामले में प्रदीप शर्मा से पूछताछ की गई। एनआईए अधिकारियों द्वारा प्रदीप शर्मा के आवास की तलाशी भी लगी गई। कई घंटों की पूछताछ के बाद प्रदीप शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। मुंबई पुलिस के पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा के घर पर सुबह-सुबह एनआईए की टीम पहुंची। एनआईए की टीम जेबी नगर इलाके के अंधेरी स्थित प्रदीप शर्मा के घर पर घंटों तलाशी लेती रही। प्रदीप शर्मा को सचिन वाज़े का मेंटर भी कहा जाता है।उससे पहले एनआईए ने पूछताछ की थी। फिलहाल प्रदीप शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
कोविड कर्फ्यू के दौरान बेशक सारा प्रदेश थम गया है। लेकिन नशा माफिया बेरोकटोक अपना काम कर रहा है। नशा माफिया नशे की खेप को एक कोने से दूसरे कोने तक पहुंचाने में लगा हुआ है। थाना हरोली के तहत गांव बाथड़ी के निकट टोल टैक्स बैरियर के पास हरोली पुलिस ने गश्त के दौरान दो युवकों से 4.40 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। जानकारी के अनुसार पुलिस रूटीन चेकिंग कर रही थी तो एक वाहन चालक को चेकिंग के लिए रोका गया तो वो घबरा गया। पुलिस ने शक के आधार पर जब गहनता से जांच की गई तो तलाशी के दौरान आरोपितों के पास से चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने गौरव पुत्र निवासी भडोलिया खुर्द व अरुण दुबे निवासी मलाहत को गिरफ्तार करके एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसपी ऊना अर्जित सेन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नशा माफिया के खिलाफ कारवाई लगातार जारी रहेगी।
पुलिस थाना घुमारवीं के तहत गांव अंदरोली डाकघर छत में जहरीला पदार्थ निगलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान शक्ति सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है की शक्ति सिंह ने गलती से कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे बरठीं स्थित अस्पताल लेकर आए। उसके बाद उसे आइजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मृत्यु हो गई। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
पुलिस थाना भवारना की टीम ने मंगलवार को गश्त के दौरान परौर के जंगल में दो व्यक्तियों से 1 किलो 212 ग्राम चरस बरामद की है। भवारना पुलिस इलाके में गश्त कर रही थी। इस दौरान परौर के समीप जंगल में दो व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में देखा। पूछताछ के दौरान दोनों संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। पुलिस ने जब उनके बैग की तलाश ली तो चरस बरामद हुई। पुलिस ने 34 वर्षीय रामलाल व 40 वर्षीय श्याम ¨सह निवासी पद्धर जिला मंडी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी अमित कुमार शर्मा ने बताया कि नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ छेड़ा गया अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।
कुल्लू: दिनदहाड़े बैंक में चोरी करते पकड़े चोर, भागते हुए चोरों ने एक व्यक्ति पर किया जानलेवा हमला
जिला कुल्लू में सुबह ही सनसनीखेज वारदात सामने आई। कुल्लू के पतलीकूल क्षेत्र के दवाड़ा स्थित ग्रामीण बैंक शाखा में चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया। हालांकि चोर चोरी करने में सफल नहीं हो पाए और स्थानीय लोगों ने चोरों को पकड़ लिया। चोरी करते हुए जब एक व्यक्ति ने उन्हें देख लिया तो शातिरों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। शोर मचाने पर चाेर व्यक्ति को छोड़कर वहां से भाग निकले, लेकिन लोगों ने उन्हें दबोच लिया। बताया जा रहा है बैंक में नौ लाख 97 हजार की नकदी मौजूद थी। जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह दवाड़ा के पास सैर करने निकले स्थानीय निवासी हरि सिंह ठाकुर सैर के लिए निकले थे तो उन्होंने बैंक के अंदर लोग कुछ हरकत करते हुए पाए। उन्होंने नजदीक जाकर देखा तो देखा बैंक के पास कुछ लोग चोरी करने का प्रयास कर रहे थे। इस पर शोर मचाना शुरू किया। शोर मचाने पर चोरों ने भागने का प्रयास किया। इस दौरान दो लोगों ने हरी सिंह ठाकुर पर भी हमला कर दिया। इस हमले में हरी सिंह के बाजू में चोटें आई हैं। इसके बाद स्थानीय लेाग आए और चोरों को पकड़ लिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों स्थानीय निवासी हैं। चोरों ने साथ लगती वेल्डिंग की दुकान से वेल्डिंग सेट व अन्य औजार चोरी करने के लिए लाए थे। उधर मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि अभी जांच चल रही है।
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भुंतर पुलिस की टीम ने बाजौरा में नाकबंदी के दौरान दो किलो 605 ग्राम चरस बरामद की है। गुरुवार को सुबह पुलिस द्वारा एक वाहन को तलाशी के लिए रोका गया था। इस दौरान वाहन से चरस की खेप बरामद हुई। भुंतर से औट की तरफ जा रही टैक्सी में बैठे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार भुंतर पुलिस बजौरा में कोरोना काल में सभी आने-जाने वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इस दौरान भुंतर की तरफ से आ रही टैक्सी को भी पुलिस ने शक के आधार पर रोका तो अंदर बैठा युवक पुलिस को देखकर घबरा गया। शक होने पर पुलिस ने जब तलाशी ली तो गाड़ी से चरस मिली। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर युवक को भी एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि लिंक रोड बेहराम बाग नव शक्ति नगर मुंबई जोगेश्वरी पश्चिम के 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।
हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित गुड़िया दुष्कर्म और हत्याकांड मामले में दोषी की सजा पर सुनवाई कोरोना कर्फ्यू के चलते अब दोबारा 8 जून तक टल गई है। शिमला जिले के कोटखाई में साल 2017 में हुए गुड़िया दुष्कर्म व हत्याकांड में सीबीआई की ओर से पेश चालान में दोषी साबित हुए चरानी अनिल उर्फ नीलू को जिला शिमला की विशेष अदालत ने 28 अप्रैल को दोषी करार दिया था। जिस पर दोषी को कोरोना कर्फ्यू की बंदिशों के चलते न्यायालय लाना मुश्किल है। आज फिर से इस मामले में सुनवाई को 8 जून तक टाल दिया गया है। बता दें कि 4 जुलाई, 2017 को शिमला जिले के कोटखाई की एक छात्रा स्कूल से लौटते समय लापता हो गई थी। 6 जुलाई को कोटखाई के तांदी के जंगल में पीड़िता का शव मिला। जांच में पाया गया कि छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी।
14 हजार करोड़ के बैंक घोटालेबाज़ और भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को डोमिनिका में कोई राहत नहीं मिली है। तीन घंटे लंबी चली सुनवाई के बाद डोमेनिका कोर्ट ने मेहुल की जमानत अर्जी खारिज कर दी। मजिस्ट्रेट के सामने पेशी के दौरान चोकसी ने डोमेनिका में अवैध घुसपैठ के आरोपों को पूरी तरह नकार दिया। अब इस मामले में अगली सुनवाई 14 जून को होगी। चोकसी व्हीलचेयर पर बैठकर मजिस्ट्रेट के सामने पहुंचा था। प्रत्यार्पण करने के मामले में आज डोमिनिका की हाई कोर्ट में फिर सुनवाई होगी। कोर्ट मेहुल के भारत प्रत्यर्पण का फैसला सुना सकता है। डोमिनिका की हाई कोर्ट की न्यायाधीश बर्नी स्टीफेंसन ने चोकसी की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर करीब तीन घंटे तक सुनवाई करने के बाद उसे मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किए जाने का आदेश जारी किया था। चोकसी ने दावा किया था कि उसे एंटीगुआ एंड बारबुडा से अपहरण कर जबरन कैरीबियाई द्वीप देश में लाया गया। बता दें कि चोकसी 23 मई को एंटीगुआ से रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था, जहां वह 2018 से एक नागरिक के रूप में रह रहा था। उसे पड़ोसी डोमिनिका में अवैध रूप से प्रवेश करने पर हिरासत में लिया गया था। वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ संभवत: कथित रोमांटिक तरीके से भागा था। उसकी गर्लफ्रेंड को लेकर बड़ी अफवाह है। हालांकि चौकसी की पत्नी प्रीति ने कहा कि जिस महिला की चर्चा की जा रही है, वह उनके पति की गर्लफ्रेंड नहीं है। प्रीति के अनुसार महिला चोकसी की परिचित थी और वह उसके साथ घूमने जाती थी। उन्होंने कहा कि चोकसी को भारतीय जैसे दिखने वाले लोगों एवं एंटीगुआई लोगों ने उस समय अगवा किया जब वह उस महिला से मिलने गए थे।
कोरोना कर्फ्यू के दौरान भी प्रदेश नशे का कारोबार जारी है। लेकिन प्रशासन भी लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कसे हुए है। हिमाचल के कुल्लू के मणिकर्ण में पुलिस ने सफलता प्राप्त करते हुए 9 किलो चरस की खेप पकड़ी है। इसके साथ ही पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।मणिकर्ण थाने में रविवार को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 और 25 के तहत इस मामले में केस दर्ज किया गया है। मणिकर्ण थाने की पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान एक मारुति वैन पर शक होने के चलते उसे रोका, तब उन्होंने उस वाहन से 9.099 किलोग्राम चरस बरामद की। इसके साथ ही कार में बैठे दो लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान चालक धरम सिंह(49) निवासी दुनखरा, कुल्लू और शेर सिंह ऊर्फ शेर बहादुर(59) निवासी दुनखरा, कुल्लू के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


















































