आलाेक। कुल्लू कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत कुल्लू पुलिस ने एक व्यक्ति को एक किलो 18 ग्राम चरस सहित धर दबोचा है। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मु0आ0 जगदीश कुमार नं. 51 अन्वेष्णाधिकारी SIU कुल्लू द्वारा तांदला जीरो प्वाइंट नजद गांव सोयल के पास चुन्नी लाल पुत्र मीने राम निवासी गांव सोयल डॉ. कराड़सू तहसील व जिला कुल्लू उम्र 35 वर्ष के कब्जा से एक किलो 18 ग्राम चरस/कैनाविस बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि अभियोग का आगामी अन्वेष्ण मु0आ0 ज्ञान चंद न-15 अन्वेष्णाधिकारी पुलिस थाना कुल्लू द्वारा अमल में लाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसे आज अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया जाएगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत लागू आदर्श आचार संहिता के दौरान पुलिस विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर की गई नाकेबंदी के दौरान 17 लाख 55 हजार रुपए की नकदी जबकि लगभग 30 लाख 47 हजार रुपए मूल्य की 6802 लीटर अंग्रेजी एवं देशी शराब तथा बीयर जब्त की गई है। उन्होंने बताया कि राज्य कर एवं आबकारी विभाग द्वारा एक करोड़ 13 लाख 8 हजार रुपए मूल्य की 35118 लीटर शराब जब्त की गई, जबकि एक लाख 37 हजार रूपए की चर्स भी पकड़ी गई। उद्योग विभाग द्वारा खनिज अधिनियम के अंतर्गत 81 हजार 400 रूपए, पुलिस विभाग द्वारा 94 हजार 200 रूपए तथा वन विभाग द्वारा 3 लाख 90 हजार रूपए के जुर्माने किए गए हैं। प्रदेश भर में अब पुलिस तथा आयकर द्वारा 17 करोड़ 18 लाख 17 हजार रूपए की नकदी, पुलिस तथा राज्य कर एवं आबकारी विभाग द्वारा 17 करोड़ 50 लाख 9 हजार रूपए मूल्य की 972818 लीटर शराब, बीयर तथा लाहण आदि जब्त की गई है। पुलिस तथा अन्य उड़न दस्तों द्वारा 93 लाख 61 हजार रूपए मूल्य की चरस, हेरोईन तथा अन्य नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं। इसी प्रकार नारकोटिक ब्यूरो (एनसीबी.) द्वारा 26 लाख 5 हजार रूपए मूल्य की चरस जब्त की गई है। अब तक 13 करोड़ 99 लाख 20 हजार रूपए मूल्य का 47 किलोग्राम सोना,चांदी एवं अन्य आभूषण भी जब्त किए गए हैं। उद्योग विभाग द्वारा खनन अधिनियम के तहत अब तक 177 चालान किए गए और कुल 16 लाख 64 हजार के जुर्माने किए गए जबकि पुलिस विभाग द्वारा 501 चालान करने के अतिरिक्त एक प्राथमिकी दर्ज की गई, जबकि कुल 32 लाख 86 हजार के जुर्माने भी किए गए। इसी प्रकार वन विभाग द्वारा खनन अधिनियम के तहत अब तक कुल 39 चालान किए गए तथा 6 लाख 16 हजार रूपए के जुर्माने किए गए हैं। सभी विभागों द्वारा अब तक की गई संयुक्त कार्रवाई के तहत 50 करोड़ 83 लाख 91 रूपए की जब्ती एवं जुर्माने किए जा चुके हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश राज्य कर एवं आबकारी विभाग की टीम ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए आज लगभग 19,151 शराब की बोतलें आबकारी नियम के अंतर्गत जब्त की है। आयुक्त यूनुस स्वयं भी प्रदेश के विभिन्न जिलों में जाकर टास्क फोर्स के साथ अवैध शराब के खि़लाफ़ अभियान में कार्रवाई कर रहे हैं। आयुक्त ने बताया कि विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत विभाग ने अपनी गतिविधियां बढ़ा दी है। सभी गठित टीमें निरंतर अपने अपने क्षेत्रों में अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है टास्क फोर्स ने पिछले 24 घंटों में जिला सिरमौर में पांवटा साहिब तहसील के खारा के जंगलों में छापेमारी कार्रवाई करते हुए लगभग 48,300 लीटर कच्ची शराब को आबकारी अधिनियम के अंतर्गत नष्ट किया। टास्क फोर्स ने शराब की दो भट्टियों एवं अन्य उपकरणों को नष्ट किया। इस सम्पूर्ण कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी की गई है। आयुक्त ने बताया कि नूरपुर के पंजाब की सीमा से सट्टे इलाकों में राज्य आबकारी विभाग पंजाब आबकारी विभाग के अधिकारियो एवं पुलिस के सहयोग से रणनीति बना कर इंदौरा क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई करते हुए लगभग 18000 लीटर कच्ची शराब आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कब्जे में लेकर नियमानुसार मौके पर नष्ट किया। कच्ची शराब बनाने वालों ने जमीन के नीचे गड्ढे बनाकर ड्रमों एवं प्लास्टिक के तिरपालों में यह शराब छिपा कर रखी थी। इसके अतिरिक्त 125 लीटर लाहन कब्जे में लेकर संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस थाना मे एफआईआर भी दर्ज की है। इस कार्रवाई में दोनों राज्यों के लगभग 50 विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि जिला बिलासपुर में भी टास्क फोर्स ने पंजाब के सीमावर्ती गांव मजारी में अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुए शराब की भट्टियों एवं अन्य उपकरणों सहित लगभग 1600 लीटर कच्ची शराब आबकारी अधिनियम के तहत नष्ट की गई। इसके अतिरिक्त प्रवर्तन जोन दक्षिण क्षेत्र की टीम ने जिला शिमला के चीनी बंगला, नारकंडा, एवं संधू में खुदरा बिक्री के परिसरों का निरीक्षण कर नियमों की अवहेलना पर लगभग 3161 लीटर शराब जब्त की। आयुक्त ने बताया कि विभाग की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पूरे प्रदेश में शराब के अवैध धंधे पर लगाम कसने के लिए निरंतर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। सभी कलेक्टर, प्रवर्तन प्रभारी और जिला प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि ड्राई-डे दिनांक 10 नवम्बर 2022 शाम 5.00 बजे से शुरू 12 नवम्बर 2022 शाम 5.00 बजे या मतदान समाप्त होने तक जारी रहेगा। किसी भी प्रकार की शराब के प्रेषण की अनुमति नहीं होगी। चुनाव के दिन सहित दो दिन पहले से ड्राई डे होगा। आठ दिसंबर को चुनाव परिणाम के दिन भी शराब की बिक्री एवं परिवहन पर रोक रहेगी। सभी प्रकार के लाइसेंस परिसर चाहे थोक विक्रेता परिसर, देसी एवं अंग्रेजी खुदरा बिक्री के बार, बियर, वाइन शॉप आदि बंद रहेंगे। संदिग्ध और अन्य परिसरों की कड़ी जांच की जाएगी। सीमावर्ती जिला प्रभारी निकटवर्ती राज्य के नोडल अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर यह सुनिश्चित करेंगे कि मतदान क्षेत्रों के 3 किलोमीटर के दायरे में भी शराब की बिक्री पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत आबकारी विभाग के मध्य क्षेत्र की प्रवर्तन टीम ने जिला बिलासपुर में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अंग्रेजी शराब के अलग-अलग ब्रांड्स की 125 पेटी (1500 बोतलें) बरामद की हैं। राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त यूनुस ने आज यहां बताया कि विभाग को इस क्षेत्र में काफी समय से शराब बेचने की सूचना प्राप्त हो रही थी। प्रवर्तन टीम के अधिकारियों ने अपने सूचना तंत्र को सजग करते हुए इस खेप को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि जहां यह शराब पकड़ी गई है वह एक बंद दुकान थी और दुकान का मालिक मौके पर मौजूद नहीं था। इसलिए पंचायत प्रधान एवं पुलिस की उपस्थिति में ताला तोड़कर उक्त शराब कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई और मामले को शराब सहित आगामी कार्रवाई के लिए निकटवर्ती पुलिस थाना को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में राजस्व जिला बद्दी की टास्क फोर्स ने नालागढ़ में वाहनों की चेकिंग के दौरान एक स्कोर्पियो गाड़ी की तलाशी ली गई, तो उसमें शराब की 8 पेटी (96 बोतलें) पकड़ी गईं। आबकारी अधिनियम के अंर्तगत कार्रवाई करते हुए शराब को कब्जे में लेकर संलिप्त व्यक्ति के खिलाफ नालागढ़ थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। आयुक्त यूनुस ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव की अधिसूचना के बाद, पूरे प्रदेश में अवैध शराब एवं गुड्स जो कि चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित कर सकते हैं, के विरुद्ध अभियान जारी है। अंतर राज्य सीमाओं पर विभाग की टीमें प्रदेश में आने वाले सभी वाहनों की गहन जांच पड़ताल कर रही है। विभाग सीमावर्ती क्षेत्रों, चोर रास्तों में नाका लगा कर अवैध शराब का कारोबार करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। टास्क फोर्स द्वारा विभिन्न अधिनियमों के तहत चेकिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव संपन्न करने के लिए शराब की आपूर्ति रोकने को विभाग के अधिकारी निरंतर सजगता से कर्तव्य निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शराब की किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों के संदर्भ में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों के बारे में कोई भी व्यक्ति टॉल फ्री नंबर 1800-180-8062, ईमेल vselection2022@mailhptax या व्हाट्सएप नंबर 9418611339 पर शिकायत कर सकता है।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर ग्राम पंचायत जलेट की प्रधान नीलम कुमारी को चरस रखने में मिली चार वर्ष कारवास की सजा तथा 25 हजार की सजा सुनाई। जानकारी के बता दें कि नीलम कुमारी को मैन्झा रोड और न्युगल खड्ड के पुल के पास पकड़ी महिला के पास मिली चरस दोष सिद्ध होने पर न्यालय ने सुनाई चार वर्ष कारावास की सजा एवं 25 हजार जुर्माने राशि काे भी आदा करने के निर्देश दिए हैं। विशेष न्यायधीश अजय मेहता की अदालत ने यह सजा सुनाई है। उक्त न्यायधीश अबिनेश मनाहस ने बताया कि 11 मार्च , 2016 को सीआईडी के निरक्षक लेख राज की अगुवाई की टीम को सूचना मिली थी कि न्युगल खड्ड के पुल पास बैठी लंबागांव महिला के चरस है, जब सीआईडी की टीम ने उस महिला की तलाशी ली, तो महिला के पास 930 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद महिला के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी। दोष सावित होने पर विशेष न्यायधीश अजय मेहता ने दोषी को चार वर्ष की कारावास की सजा सुनाई है।
विनायक ठाकुर । देहरा पुलिस थाना देहरा के तहत पुलिस चौकी डाडासीबा के अंतर्गत पड़ते बेहड़ डाकघर चनोर की एक 45 वर्षीय महिला ने अपनी गौशाला में बरल के साथ रस्सी डालकर फंदा लगा लिया है, जिससे उसकी मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी मिलते ही माैके पर देहरा पुलिस एवं डाडासीबा पुलिस पहुंची। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए देहरा अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी विशाल वर्मा ने कहा पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। प्राथमिक दृष्टि से यह हैंगिंग केस लग रहा है, बाकी मौत के कारणों का पोस्टमॉर्टम के बाद ही पता चल पाएगा।
आलाेक। कुल्लू कुल्लू पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार चल रहा है। इसी कड़ी में पतलीकुहल थाना की पुलिस टीम बीती रात गश्त व रूटीन चेकिंग पर नगर कैसल की तरफ रवाना थे, रूटीन चेकिंग व गश्त के दौरान पुलिस टीम ने एक युवक के कब्जे से 258 ग्राम चरस बरामद की है, जिसकी पहचान के 28 वर्षीय। पवन ठाकुर पुत्र केहर सिंह निवासी डुपकन तहसील व जिला कुल्लू उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार किया है। एसपी कुल्लू गुरुदेव शर्मा ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ कुल्लू पुलिस लगातार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बीती रात पतली कुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक से 258 ग्राम चरस बरामद की है। उन्होंने कहा कि युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है, जिस को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
मनीष ठाकर। इंदाैरा विकास खंड इंदौरा के ग्राम पंचायत भोग्रवां में देर रात करीब 11:00 बजे व्यक्ति का शव पुलिस द्वारा बरामद किया गया। शव की पहचान पवन कुमार पुत्र जीत सिंह गांव पराल जो कि 6 तारिक से लापता था। एक रिपोर्ट घरवालों थाना इंदौरा में करवाई गई थी।इसके बाद पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही थी, जिसके उपरांत कल देर रात 11:00 बजे पुलिस द्वारा उसका सब व्यास नदी से बरामद किया गया। मामले की जानकारी देते हुए थाना इंदौरा के प्रभारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि पवन कुमार के लापता होने की रिपोर्ट थाना इंदौरा में लिखवाई गई थी, जो कि 6 तारीख से गायक था। इसके उपरांत पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही थी, वह पुलिस को कल व्यास नदी में पवन कुमार का शव बरामद किया गया। सब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेज दिया गया है, वह आगामी तफ्तीश जारी है। मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जैसे ही मौत के कारणों का पता लग जाएगा आपसे साझा कर दिया जाएगा।
सचिन बैंसल। बद्दी पुलिस थाना मानपुरा के अंतर्गत अवैध शराब का मामला सामने आया है। जिसमें मानपुरा थाना के कृष्ण चंद्र के नेतृत्व में मानपुरा की टीम ने रामेश्वर दास निवासी किशनपुरा तहसील बद्दी के खोखे से अवैध 9 बोतल देशी शराब की बरामद की गई है। इस पर धारा 39 ए हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
एएसपी प्रवीण पहुंचे मौके पर, जांच में जुटी पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा अस्पताल ममता भनाेट। ऊना ऊना सदर थाना के तहत झलेड़ा में कबाड़ के गोदाम में काम करते मजदूर की अज्ञात वस्तु से हुए ब्लास्ट से मौत हो गई है। ब्लास्ट की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के मकान भी हिल गए, यहां काम कर रहे मजदूर को ब्लास्ट ने अपनी चपेट में ले लिया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ब्लास्ट की आवाज सुनते ही लोग घरों से बाहर निकल आए और कबाड़ के गोदाम की ओर भाग गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। एसएचओ ऊना संजीव कुमार पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे, शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा गया है। वहीं, पुलिस की टीम ने कबाड़ के गोदाम के मालिक से पूछताछ भी की प्रारंभिक। फिलहाल मामले में पुलिस जहां पड़ताल कर रही है। वहीं, क्षेत्रीय अस्पताल में मृतक मजदूर के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को पूर्ण किया जा रहा है। मृतक की पहचान राजेंद्र कुमार निवासी झलेड़ा के रूप में हुई है। रजिंदर कुमार दिव्यांग बताया जाता है और बैठकर ही कबाड़ की कबाड़ के गोदाम में काम करता था। इसकी उम्र 50 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस की टीम इस मामले में जांच में जुट गई है। एएसपी प्रवीण धीमान ने भी घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ब्लास्ट कैसे हुआ है इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बताया जा रहा है कि कबाड़ के गोदाम में यह मजदूर काम कर रहा था, उसी दौरान यह ब्लास्ट हुआ है।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत पुलिस ने गश्त के दौरान ज्वालामुखी स्थित एक निजी होटल ज्वालामुखी में करण कुमार और सुनील कुमार निवासी दशमेश नगर लुधियाना जोकि होटल के कमरे में रह रहे थे, जिनके कब्जे से पुलिस ने तलाशी के दौरान उनसे 6.19 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों पर धारा 21-61-85 एनडीपीएस और राजेश कुमार राजू फजला निवासी ज्वालामुखी 29-61-85 एनडीपी मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ ज्वालामुखी सुरिंदर धीमान ने बताया कीपुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर पुलिस थाना पंचरुखी एसएचओ सुभाष शास्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम ASI मदन लाल के नेतृत्व में रवाना की गई, तो समय करीब 05.20 बजे दिन जब पुलिस टीम व्याडा में मौजूद थी, तो उस समय एक गाड़ी कार-800 (HP53A-6162) रक्कड़ की तरफ से आई, जिसे यातायात चैकिंग हेतू रोका गया, तो गाड़ी में चालक के अलावा गाड़ी में अगली सीट पर एक अन्य व्यक्ति बैठा पाया गया, जो चालक का नाम व पता पूछने पर चालक ने अपना नाम दीपक कुमार उर्फ दीपू पुत्र वद्री प्रसाद निवासी गांव दतल डा. टिक्कर तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम रिंकू उर्फ गौरव पुत्र भाग सिंह निवासी गांव दतल डा. टिक्कर वतलाया जो गाड़ी की तलाशी स्थानीय गवाहो की मौजूदगी में की गई, जाे चालक के साथ अगली सीट पर बैठे व्यक्ति रिंकू के पास एक एदद पीठू बैग वरंग काला ब्रामद हुआ। बैग को खोलकर चैक किया, तो बैद के अंदर एक लिफाफा पोलोथीन वरंग काला पाया गया। लिफाफे को खोल कर चैक किया गया, तो लिफाफे के अंदर काले रंग का मादक पदार्थ चरस वतीनुमा व्रामद हुआ, जिसके बिजली चलित तराजू से तोला गया, तो 412 ग्राम चरस पाई गई, जो रिंकू कुमार पूछने पर बताया कि यह चरस गाड़ी मालिक दीपक कुमार की है, जो चरस व गाड़ी (HP53-6162) को कब्जा पुलिस में लेकर दोनाें आरोपियों के खिलाफ मुकदमा 20.29 ND&PS ACT दर्ज करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ खुफिया तौर पर निगरानी रखी जा रही थी। SHO सुभाष शास्त्री ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है, जो भी लोग इस धंधे में सलिप्त पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध भी शीघ्र कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस बात की पुष्टि DySP पालमपुर गुरवचन सिंह ने की तथा बताया कि नशे के सौदागरों को किसी भी कीमत में बख्शा नहीं जाएगा। इससे पहले भी पुलिस प्रभारी पंचरुखी ने दिशा निर्देश जारी किए, जिसका सफल परिणाम प्राप्त हुआ
विनायक ठाकुर । देहरा उपमंडल देहरा के अंतर्गत शिकायतकर्ता विरजेश पुत्र मुरलीधर गांव, डाकघर व तह. देहरा स्थाई पता गांव डा व त बुधुआना जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश ने पुलिस थाना देहरा में शिकायत पत्र देकर कहा कि 27 अगस्त को वह कार्य करके देहरा आ रहा था, तो रास्ते मे आशीष कुमार और उसके साथी उमेश कुमार, जो कि स्कूटी (HP36D-8779) पर सवार थे। उन्होंने उसका फोन छीना ओर भाग गए है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि देहरा थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने की है।
तीन दिन के पुलिस रिमांड है आरोपी मनोज कुमार। कांगड़ा कांगड़ा पुलिस ने महिलाओं से छेड़छाड़ करने अश्लील वीडियो भेजने व गाली-गलौज करने वाले मोस्ट वांटेड को नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ प्रदेश के 25 थानों में मामले दर्ज है। पुलिस ने आरोपित को उत्तराखंड के टनकपुर गांव से गिरफ्तार किया है। आरोपित अजय कुमार सिद्धपुर तहसील धर्मशाला का रहने वाला है। थाना प्रभारी कांगड़ा विजय शर्मा ने बताया कि आरोपित हर बार वारदात को अंजाम देने के बाद उत्तराखंड के टनकपुर से नेपाल भाग जाता था और वहां एक दो माह रहने के बाद धर्मशाला लौट आता था। कांगड़ा में कुछ दिन पहले दो बहनों ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने जांच आरंभ की तो आरोपित की लोकेशन उत्तराखंड में मिली थी। उन्होंने बताया कि एसपी कांगड़ा के निर्देश पर एक टीम उत्तराखंड भेजी थी। उत्तराखंड में भी आरोपित लोकेशन बदल रहा था। चार दिन के इंतजार के बाद अजय कुमार उत्तराखंड में नेपाल सीमा के पास टनकपुर गांव में पुलिस के हत्थे चढ़ा। कांगड़ा पुलिस ने आरोपित को शनिवार को कांगड़ा न्यायालय में पेश किया और यहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
चंडीगढ़ से बिलासपुर पहुंचकर युवती ने युवक के घर की थी तलाश फर्स्ट वर्डिक्ट। बिलासपुर बिलासपुर शहर के सिनेमा कॉलोनी में एक 20 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। युवती चंडीगढ़ के सीधे बिलासपुर पहुंची और अपने प्रेमी युवक के घर में जाकर रात को फंदा लगा दिया। वही, मौके पर शनिवार को इसकी सूचना बिलासपुर पुलिस को मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और सारे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार यह युवती पिछले कल वीरवार को शाम के समय चंडीगढ़ से बिलासपुर पहुंची थी और बिलासपुर आने के बाद सीधा सिटी पुलिस के पास गई थी। जहां पर इसने किसी लड़के के घर का पता पूछा था जिसके बाद सिटी पुलिस की टीम ने उस लड़के के घर का पता डुंडने के बाद उसके घर में इसकी सूचना दी थी। जिसके बाद लड़के के पिता वहां आए और बातचीत के बाद इस लड़की को अपने घर ले गए थे। जहां पर रात को इस लड़की ने खुद को वहां फंदा लगा लिया। पुलिस के अनुसार इस लड़की के परिजनों को भी इसकी सूचना दी गई थी जिसके बाद उसका परिवार बिलासपुर पहुंच गया ।घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम ने भी मुआयना किया और लड़की के परिजनों के सामने ही मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। युवती ने लिखा है सुसाइड नोट जानकारी के अनुसार युवती ने मरने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा हुआ है। यही नहीं, पुलिस की जांच में यह निकलकर आया है कि लडकी जहां चंडीगढ़ रहती थी, उस कमरे में भी लडकी ने सुसाइड नोट लिखा हुआ था। साथ ही बिलासपुर पहुंचने पर भी उसने युवक के घर सुसाइड नोट प्राप्त हुआ है। हालांकि इस सारे सोसाइद नोट के बारे में अभी तक पुलिस खुलकर मीडिया के सामने नहीं रख रही है। क्या कहते है एसपी उधर, बिलासपुर एसपी एसआर राणा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मृतक युवती के घर वाले भी बिलासपुर पहुंच चुके हैं। युवती ने मरने से पहले सुसाइड नोट लिखा हुआ है। जिसके आधार पर पूरी जांच की जा रही है पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। यह है मामला जानकारी के अनुसार लड़की उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली है तथा चंडीगढ़ के आसपास परिवार सहित रहती थी। इस घर का एक लड़का राजस्थान में सहायक प्रोफेसर के पद पर तैनात है जो कुछ वर्ष पहले चंडीगढ़ में रहता था तथा इस लड़की के साथ उसका तालमेल था। लड़की इस लड़के के साथ शादी करना चाहती थी परंतु जिसके लिए घर वाले तैयार ना थे। जानकारी के अनुसार इस लड़की की शादी लड़के से ना होने के कारण ही इसके आत्महत्या करने का अंदेशा पुलिस विभाग कर रहा है।
विनायक ठाकुर। देहरा पुलिस थाना हरिपुर के अंतर्गत पड़ते गांव धार तहसील हरिपुर में एक 25 वर्षीय विवाहिता की दुःखद मौत का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि उक्त महिला द्वारा अपने आप को मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई है। मृतिका की पहचान रोजी पत्नी मुकेश कुमार निवासी गांव व डाकघर धार के रूप में हुई है। जानकारी मिलते ही मोके पर पहुंची हरिपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर टांडा मेडिकल अस्पताल पोस्टमॉर्टम हेतु भेज दिया है। पुलिस परिजनों के बयान भी कलमबद्ध कर रही है। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी हरिपुर नाजिर सिंह ने बताया पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
आलाेक। कुल्लू कुल्लू पुलिस की एक टीम भुंतर में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर की सराएं के कमरें में गुप्त सूचना के आधार पर तलाशी ली और कमरें में ठहरे हरियाणा के दो युवक दीपक मलिक पुत्र पवन निवासी गांव व डाकघर खराऊड तहसील व थाना सापला जिला रोहतक हरियाणा उम्र 26 वर्ष व आशिष सिंघल पुत्र दिलेस सिंघल निवासी गांव व डाकघर खराऊड तहसील व थाना सापला जिला रोहतक हरियाणा उम्र 25 वर्ष के कब्जे से 43 ग्रांम हैरोईन/चिट्टा बरामद किया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना भुंतर में ND&PS Act के तहत अभियोग दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों के आज माननीय अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया जाएगा। अभियोग के तफ्तीश SI धीरज सैन अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना भुंतर द्वारा अमल में लाई जा रही है।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर जिला में चरस रखने के मामले में अदालत ने चरस रखने के मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश हमीरपुर की अदालत ने 5 किलो चरस रखने का आरोप साबित होने पर आरोपियों को 10 वर्ष की सजा सुनाकर एक-एक लाख रुपए का जुर्माने की सजा सुनाई है। आपकों बता दें कि यह चरस को यह मामला 2019 में जिला में बहुचर्चित रहा है। उस वक्त हमीरपुर जिला में यह एनडीपीएस एक्ट के नशे की यह बड़ी खेप बरामद करने में पुलिस को सफलता मिली थी। वहीं अब अदालत में आरोप साबित होने पर आरोपियों को सजा सुनाई गई है। जिला न्यायवादी कपिल देव शर्मा ने अदालत द्वारा सुनाए गए फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि उपरोक्त केस में 3 मई 2019 को हेड कांस्टेबल नरेश कुमार व अन्य पुलिस कर्मचारियों ने बाईपास रोड पर गुप्त सूचना के आधार पर नाका लगाया था। सुबह के वक्त आरोपी की गाड़ी नंबर एचपी 22 डी 1540 को रोककर तलाशी ली गई। इस वाहन में आरोपी अश्वनी कुमार हमीरपुर वार्ड नंबर सात निवासी और वार्ड-एक निवासी विशाल कुमार सवार थे। गाड़ी में तालाशी के दौरान वाहन से 5.068 किलोग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गाड़ी की तलाशी के दौरान डीएसपी हमीरपुर हितेश लखनपाल भी मौके पर मौजूद थे। आपकों बता दें कि जब यह बड़ा मामला पकड़ में आया था, तो इस मामले को लेकर उसमें काफी चर्चा हुई थी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने हमीरपुर न्यायालय में चालान पेश किया। केस में अभियोजन पक्ष द्वारा कुल 16 गवाह कोर्ट पेश किए हैं। उन्हीं के आधार पर कोर्ट ने सजा सुनाई है।
विनायक ठाकुर । रक्कड़ शिव की नगरी कालेश्वर महादेव बाजार मे इन दिनों सावन माह के मेले पूरे योवन पर है। यहां सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक शक्तिपीठ प्राचीन कालीनाथ मंदिर में बिराजमान शिवपिंडी के दर्शनों को स्थानीय विभिन्न क्षेत्राें व पंजाब आदि अन्य राज्यों के शिव भक्त यहां भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। ऐसे मे कालेश्वर महादेव बाजार मे प्रसाद आदि की दुकानें सजाकर बैठे कई दुकानदारों आपस मे ही भीड़ना शुरु हो गए हैं। रविवार को ग्राहक को दिए जाने वाले प्रसाद को लेकर आपस मे दो पड़ाेसी दुकानदार महिलाएं की आपस मे गुत्थमगुत्था हो गई। इस हादसे में दोनों महिलाएं जख्मी हुई है, लेकिन एक को सिर बाजू आदि शरीर के हिस्सों में गहरी चोटे आईं है। मामला पुलिस थाना रक्कड़ की शरण में जा पहुंचा है। खबर की पुष्टि करते हुए पुलिस थाना रक्कड़ प्रभारी चिरजीं लाल शर्मा ने कहा कि प्रसाद को लेकर उक्त दोनों महिलाओं में आपसी टकराव हुआ है और यह बाद में मारपीट में बदल गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरु की है।
विनायक ठाकुर । जसवां परागपुर परागपुर विधानसभा के अंतर्गत पड़ती पुलिस चौंकी डाडासीबा के तहत एक 56 वर्षीय महिला द्वारा जहर खाने से उसकी मौत का दुःखद मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक गांव अमंराह डाकघर टिप्परी 56 वर्षीय ऊषा देवी पत्नी धर्म चंद ने गुरुवार को किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जैसे ही उसके परिजनों को इस बात का पता चला, ताे उसकी हालत काफी नाजुक हाे चुकी थी। परिजन महिला को सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया, परंतु टांडा में उक्त महिला की मृत्यु हो गई। इस संबंध में चौकी प्रभारी राजेश द्विवेदी ने बताया महिला का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंपा जा रहा है।
पुलिस थाना देहरा के अन्तर्गत एक 21 वर्षीय युवती के साथ बलात्कार की घटना प्रकाश में आई है। उक्त युवती ने थाना में शिकायत की है कि कुछ 3-4 युवकों ने मिलकर उसके साथ गलत काम किया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ देहरा कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से तफ़्तीष कर रही है। पीड़ित युवती का बयान कलमबद्ध करके युवकों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है।
पठानकोट-भरमौर एनएच मार्ग पर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी मनीष ठाकुर । भरमौर स्टेट नारकोटिक्स क्राईम कंट्रोल यूनिट की टीम ने भरमौर एनएच पर खड़ामुख के पास एक व्यक्ति को 502 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ओम प्रकाश निवासी ग्राम पंचायत उलांसा तहसील भरमौर जिला चंबा के रूप में हुई है। बहरहाल आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस थाना भरमौर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार स्टेट नारकोटिक्स क्राईम-कंट्रोल फील्ड यूनिट की टीम ने रविवार को भरमौर एनएच पर खड़ामुख टनल के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान एक शख्स वहां से पैदल गुजर रहा था और जब उसने पुलिस टीम को देखा, तो वह हड़बड़ा गया। जिस पर टीम ने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो, उसके कब्जे से 502 ग्राम चरस बरामद हुई। जिस पर आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना भरमौर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन आरंभ कर दी है।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत एक गांव में गत 08 जून को एक 18 वर्षीय घर से लापता है, जिसके बाद उसकी रिश्तेदारी व हर जगह तलाश कर ली है, परंतु उक्त युवती का कोई अता-पता नहीं चला है। घरवालों का शक है कि उनकी 18 वर्षीय बेटी का किसी ने अपहरण किया है। पुलिस ने लापता युवती के पिता के बयान पर उक्त युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की पुष्टि एसएचओ ज्वालामुखी सुरिंद्र धीमान ने कहा कि पुलिस मामले की तफ़्तीश कर रही है।
कानपुर हिंसा में अब तक 50 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बताया जा रहा है कि शहर प्रशासन ने आरोपियों की 147 अवैध संपत्तियों की पहचान की है। माना जा रहा है कि जल्द ही इनपर बुलडोजर चल सकता है। इसी बीच कानपुर शहर के काजी मौलाना अब्दुल कुद्दूस हादी ने कहा है कि अगर कानपुर में बुलडोजर चला तो लोग कफन बांध करके बाहर निकल आएंगे। दरअसल, कानपुर में मुस्लिम संगठनों ने 3 जून को बंद बुलाया था। मुस्लिम संगठन नूपुर शर्मा के पैंगबर मोहम्मद को लेकर दिए बयान का विरोध कर रहे थे। इस दौरान हिंसा फैल गई थी। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के पोस्टर भी लगाए थे। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में अब तक 50 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, पोस्टर में शामिल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में से कुछ नाबालिग भी हैं। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर उनकी भूमिका की जांच कर रही है। इसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि कुछ लोगों ने खुद आकर सरेंडर भी किया है। प्रशासन ने 147 इमारतों की पहचान की जहां से पत्थरबाजी की गई थी। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी से पहचान होने के बाद इन इमारतों की वैधता की जांच की जाएगी। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में गुरूवार को आतंकवादियों ने मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले एक बैंक प्रबंधक की गोली मारकर हत्या कर दी। इलाकी देहाती बैंक के प्रबंधक विजय कुमार ने अस्पताल ले जाते हुए ही रस्ते में अंतिम सास ली। विजय कुमार मूल रूप से राजस्थान के हनुमानगढ़ के रहने वाले थे। मिली जानकारी के अनुसार कुलगाम जिले के अरेह मोहनपोरा स्थित इलाकी देहाती बैंक में आतंकियों ने बैंक मैनेजर पर फायरिंग कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है।
पंजाबी सिंगर और कांग्रेसी नेता सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में पहली गिरफ्तारी की गयी। पुलिस ने इस मर्डर केस में मनप्रीत नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। उसे बीते कल उत्तराखंड से पकड़ा गया था। फिलहाल आरोपी मनप्रीत से पूछताछ जारी है। मनप्रीत पर आरोप है कि हमलावरों को बोलेरो गाड़ी और कोरोला गाड़ी उसकी मदद से ही मुहैया हुई थी। बठिंडा और फिरोजपुर जेल में बंद दो गैंगस्टर को 5 दिन के प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया है। ये दोनो लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर और सक्रिय सदस्य है। कहा यह जा रहा है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश दिल्ली के तिहाड़ जेल और पंजाब की जेल से रची गयी थी। मनप्रीत और शरद वर्चुअल नंबरो से कनाडा में बैठे गोल्डी बरार से लगातार सम्पर्क में रहते थे।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा थाना इंदौरा पुलिस ने आज गश्त के दौरान शराब लाहन की बरामद। मामले की जानकारी देते हुए थाना इंदौरा के प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया कि थाना इंदौरा के पुलिस गश्त पर थी। गश्त के दौरान महिला जो की दारू बेचने का धंधा करती है। महिला से 5000 मिलीलीटर देसी शराब बरामद की है, जिसे पुलिस द्वारा मौके पर ही डिस्ट्रॉय कर दिया गया। आरोपी महिला की पहचान राजकुमारी पत्नी कुलदीप कुमार ग्राम बाई टांडा तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
मनीष ठाकुर। इंदौरा ग्राम पंचायत छन्नी में महिला से पुलिस टीम ने 5.74 ग्राम चिट्ठा बरामद किया है। जिला नारकोटिक्स टीम द्वारा महिला को नशे की खेप के साथ गिरफ्तार किया गया मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी नुरपुर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि गुप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र में महिला अवैध रूप से नशे का व्यापार कर रही है, इसकी जानकारी मिली थी, जब टीम द्वारा छापा मारा, तो महिला को 5.74 ग्राम चिट्ठे के साथ गिरफ्तार कर लिया। महिला की पहचान पिंकी देवी पत्नी दलीप कुमार ग्राम व डाकघर छन्नी तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा जिसकी उम्र 32 वर्ष है को गिरफ्तार कर लिया गया है।एनडीपीएस एक्ट के तहत महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और वह अगली कार्रवाई जारी है।
विनायक ठाकुर । देहरा पुलिस चौकी डाडासीबा के अंतर्गत सोमवार सुबह 11 बजे के करीब अचानक गांव चपलाह के पास दो कारों की आपस में जोरदार टक्कर होने का मामला सामने आया है। घायलों को 108 आपातकालीन सेवा से डाडासीबा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, वहां पर उनका उपचार चल रहा है। हादसा इतना जाेरदार था की दोनों गाड़ियों की दशा बिगड़ गई, लेकिन गमनीत यह रही की इस दौरान कार में बैठे चालक व अन्य लाेग बाल-बाल बच गए। इस हादसे में 5 लोग मामूली रूप घायल हुए हैं, जिनका उपचार डाडासीबा सिविल अस्पताल में किया गया। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 11 बजे के करीब कार (HP40 D -8071) नंगल चौक से ढलियारा की तरफ जा रही थी और एक गाड़ी ढलियारा से डाडासीबा को आ रही थी, तो यह दोनों गाड़ियां में आपस में जोरदार टक्कर हुई। दोनों गाड़ियों की सीधी टक्कर होने से गाड़ियों का काफी नुकसान हुआ है, जो गाड़ी (HP36C-5845) नंबर की है जोर की टक्कर होने से उसका अगला टायर भी फट गया और चालक को भी चोटें आई हैं। उधर,इस संबंध में चौकी प्रभारी राजेश द्विवेदी से बात की गई। उन्होंने बताया डाडासीबा पुलिस मौके पर गई है। दोनों पार्टियों में आपसी सहमति हो गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा विकास खंड इंदौरा के ग्राम पंचायत सुरडवां में रहस्यमई तरीके से रात को महिला की मौत होने की बात सामने आई है। महिला की मौत होने के पश्चात परिजनों ने रात को ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया, जब महिला के मायके वालों ने इसका विरोध किया, तो इसकी शिकायत थाना इंदौरा में करवाई, उसके पश्चात थाना इंदौर के प्रभारी सुरेश शर्मा व डीएसपी नूरपुर सुरेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे व मामले की छानबीन करने में जुट गए। मृतक महिला की बहन का कहना है कि अगर उसकी मृत्यु हो गई थी, तो उसका अंतिम संस्कार रात के अंधेरे में क्यों किया गया। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी नूरपुर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि फ्रेंडशिप की टीम अपनी जांच कर रही है, वह जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। मृतक महिला का नाम बचनों देवी है। मृतक महिला कि मां ने बताया कि मृतक महिला के पति की मृत्यु कुछ समय पहले ही हो गई थी, रात को महिला के घर वालों ने उनके मायके में फोन करके बताया कि महिला ने दवाई खा ली है, वह हम उसे अस्पताल ले जा रहे हैं, किंतु महिला को अस्पताल नहीं ले जाया गया था, वह रात को ही महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। डीएसपी नूरपुर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि मामले की तह तक जाया जाएगा और रहस्यमई तरीके से उसकी मौत क्यों हुई और उसे रात के अंधेरे में क्यों जलाया गया। इसकी जल्द से जल्द पुलिस द्वारा छानबीन करके सामने ला दिया जाएगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। कांगड़ा कांगड़ा से चंडीगढ़ के लिए निकले कांगड़ा के प्रतिष्ठित व्यापारी, जिनका शव संदिग्ध हालात में सुबह रानीताल के रसूह चाैक के पास पड़ा मिला। मिली जानकारी के अनुसार मटौर-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे कांगड़ा उपमंडल के रसूह क्षेत्र में कांगड़ा के प्रतिष्ठित व्यापारी का संदिग्ध हालात में शव बरामद हुआ है। शव की शिनाख्त कांगड़ा के एक इलेक्ट्रिकल व्यापारी राजीव वर्मा के रूप में हुई है। प्रारंभिक दृष्टि में यह मामला हत्या का लग रहा है। इसकी जानकारी मिलते ही रानीताल पुलिस चौकी से टीम मौके पर पहुंची। वहीं, देहरा से पुलिस उपाधीक्षक अंकित शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर मृतक के स्वजन को भी बुलाया गया और शव की शिनाख्त की गई है। पंचायत रानीताल की प्रधान प्रवीण बाबी भी मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है राजीव वर्मा रविवार रात्रि चंडीगढ़ जाने के लिए कांगड़ा बस अड्डा पहुंचे थे, जहां राजीव वर्मा के बेटे ने उन्हें बस लेने के लिए छोड़ दिया था, लेकिन राजीव वर्मा राजीव वर्मा का शव रानीताल के रसूख के पास सुबह देखा गया, जिसकी जानकारी रानीताल पुलिस चौकी को दी गई। पुलिस टीम यह जांच में जुटी है कि राजीव वर्मा का शव यहां कैसे पहुंचा और रविवार रात्रि उसके साथ क्या हुआ। राजीव के सिर पर गहरी चोट के निशान भी हैं और गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई बताई जा रही है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि बड़ी दरिंदगी से राजीव को मौत को घाट उतारा गया है। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही खुलासा होगा की राजीव की मौत कैसे हुई। राजीव वर्मा कांगड़ा के वार्ड आठ में अपने परिवार के साथ रहते थे और कांगड़ा पेट्रोल पंप के पास वर्मा इलेक्ट्रिक स्टोर में अपने पिता के साथ कार्य करते थे।
मनाेद शर्मा। दाड़लाघाट उपमंडल के अंतर्गत शनिवार सुबह यूको बैंक के समीप बिजली का खंभा गिरने से एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है। गनीमत यह रही कि इससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे यूको बैंक के सामने बिजली का खंभा गिरने से दाड़लाघाट के पूर्व उपप्रधान राजेश गुप्ता की सैंट्रो गाड़ी (एचपी-11ए-8150) को नुकसान हुआ। गाड़ी पीछे की ओर से क्षतिग्रस्त हुई है। फिलहाल खंभे के गिरने का कारणों का अभी तक पता नहीं लगा है, जिस कारण से यह खंभा गिरा है, जबकि उक्त व्यक्ति की गाड़ी क्षतिग्रस्त होने से के साथ गाड़ी को नुकसान हुआ है। बता दें कि यह हादसा सुबह के समय पेश आया। प्रत्यक्षदर्शियाें के अनुसार अगर यह हादसा दिन के समय होता, तो इसमें काफी नुकसान हो सकता था। फिलहाल पूर्व उपप्रधान राजेश गुप्ता ने इसकी सूचना पुलिस थाना दाड़लाघाट व विद्युत विभाग दाड़लाघाट को दे दी है। उधर,विद्युत विभाग दाड़लाघाट के एसडीओ से जब इस बारे बात की गई, तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और कार्रवाई की जाएगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला जिला में आत्महत्या के मामले थम नहीं रहे हैं। आए दिन लोग आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहे हैं। ताजा मामले में उपमंडल चौपाल में एक नेपाली मूल के व्यक्ति द्वारा पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उपमंडल-चौपाल के देवत में एक नेपाली मूल के आदमी ने रात को एक नाशपाती के पेड़ में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर दिया है। आज़ सुबह जब मकान मालिक अपने घर से बाहर निकले, तो एक व्यक्ति घर के सामने पेड़ से लटका हुआ देखा। मालिक ने डेरे में रह रहे नेपाली मूल के लोगों को आवाज लगाई, तो दौड़ कर वो बागिचे में गए, तो पाया कि एक व्यक्ति जिसका नाम गोपाल बहादुर है ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी है। यह बहादुर अपने माता-पिता, पत्नी व एक बेटी के साथ रहता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि व्यक्ति ने फंदा लगाया है या यह आत्महत्या का मामला है। पुलिस दोनों उत्तर लोगों को जच कर रही है। गौरतलब है कि राजधानी शिमला में बीते मां भी कई लोगों ने आत्महत्या की थी, जिसमें कई छात्र भी शामिल है। वहीं, एक सब इंस्पेक्टर द्वारा भी अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया था।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला शिमला के मल्याणा में नेपाली मूल के एक जोड़े से पुलिस ने 1.31 किलोग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में Case FIR No. 36/22 u/s 20 NDPS Act के तहत पुलिस थाना ढली में दर्ज किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने गश्त के दौरान SJVNL कार्यालय के समीप संदेह के आधार पर नेपाली महिला और पुरुष से पूछताछ की और उनके सामान की तलाशी ली। इस दौरान उनके बैग से पुलिस ने 1.31 किलोग्राम चरस पकड़ी। जिस पर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब मामले मर संलिप्त अन्य लोगों को भी तलाश कर रही है। कि इतनी चरस आखिर कहां से लाई गई और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
विनायक ठाकुर। देहरा उपमंडल देहरा के अंतर्गत पड़ते चलाली के एक युवक पर रेप, पोस्को एक्ट के तहत एक स्थानीय लड़की ने मामला दर्ज करवाया था । उक्त व्यक्ति बीते पहली जनवरी से गायब चल रहा था, जिसे देहरा पुलिस ने धर पकड़ लिया है। डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के समीप रहीमपुर अलावा से पकड़ लिया गया है। आरोपित युवक पर पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। देहरा पुलिस ने सजगता दिखाते हुए पुलिस कर्मचारियों की एक टीम वीरवार को गठित की थी, जो कि यूपी के लिए रवाना हुई इस गठित की हुई टीम ने समय-समय पर उस युवक की जनाकारी हासिल कर रही थी। वहीं, मौका पाते ही उसे दबोच लिया गया है। आपको बता दें यह आरोपी जनवरी महीने से गायब था, जिसे अब पुलिस ने पकड़ लिया है। साथ ही इसे अब देहरा ले आए हैं। डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि यह युवक उक्त लड़की के कुछ फोटो और वीडियो भी वायरल कर रहा था। युवा डीएसपी देहरा अंकित शर्मा की अगवाई में देहरा पुलिस ने एक ओर कार्य कर दिखाया है, जिसमें आरोपी को पकड़ कर बड़ी कामयाबी हासिल की है।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा थाना डमटाल के अंतर्गत आते गांव गगवाल में महिला ने वाहन चालक पर छेड़छाड़ के वह गाड़ी चला कर मारने की धमकी देने के आरोप लगाए। मामले की जानकारी देते हुए थाना डमटाल के प्रभारी हरीश गुलेरिया ने बताया कि महिला ने वाहन चालक पर छेड़छाड़ व वाहन चलाकर मारने की धमकी दी है। महिला ने थाने में मामला दर्ज करवाकर मदद की मांग की है। महिला का नाम नीना जो कि डेंकवा की रहने वाली है, उसने बताया कि उसका पति मनाली में नौकरी करता था, जिसका मशीन में हाथ आने से हाथ कट गया था, उनकी देखभाल के लिए वह मनाली जा रही थी, जो कि शाम 4:00 बजे टिप्परी मोड़ पर ढकवा निवासी प्रशांत ने गाड़ी रोककर संभाल के ऊपर गाड़ी चढ़ाकर गंदी-गंदी गाली निकालकर अभद्र व्यवहार करने की धमकी दी, तो मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी राजनीति में अच्छी पकड़ होने के कारण उसने यह कदम उठाया है। हरीश गुलेरिया ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है, तो आगे की कार्रवाई जारी है।
मनीष ठाकुर। फतेहपुर पुलिस थाना फतेहपुर के अंतर्गत आते राजा का तालाब में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया। मामले की जानकारी देते हुए थाना फतेहपुर के प्रभारी अभिमन्यु सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से राजकुमार राजु, जिसकी उम्र लगभग 42 वर्ष है निवासी वरोह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई है। थाना में मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेज दिया गया है। अगली कार्रवाई जारी है।
विनायक ठाकुर। देहरा पुलिस चौकी डाडासीबा के अंतर्गत ग्राम पंचायत अप्पर वलभाल में एक किराये के मकान में परिवार सहित रह रहा प्रवासी जो कि सड़क निर्माण कार्य में मजदूरी का काम करता था। बीते दिवस देर रात अचानक इसकी तवीयत खराब होने पर इसके परिजन इसे ईलाज हेतु सिविल अस्पताल डाडासीबा ले गए, जिसे चिकित्सकों ने सिविल अस्पताल डाडासीबा ने मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान रमेश (35) पुत्र झाऊ गांव अजुपुर तहसील सदर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जिस पर प्रभारी पुलिस चौकी डाडासीबा ने मृत्क की लाश को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही अमल में लाई है। मृत्क का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल देहरा में किया जाएगा।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी उपमंडल ज्वालामुखी के अंतर्गत पड़ते टिहरी रॉड में एक 41 वर्षीय व्यक्ति से पुलिस ने 6.06 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। ज्वालामुखी पुलिस टिहरी रॉड में गश्त पर थी। इस दौरान इस उक्त व्यक्ति से मौके पर चिट्टा बरामद किया गया है। व्यक्ति देवी तालाब ज्वालामुखी का ही रहने वाला बताया जा रहा है। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ ज्वालामुखी सुरिंद्र धीमान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला विकास नगर के आंजी में दो दुकान में शनिवार देर रात अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। वहीं, स्थानीय लोग भी आग बुझाने में जुट गए। आग पर करीब आधे घंटे में काबू पा लिया गया। आगजनी से एक सब्जी की दुकान व बिजली के उपकरणों की दुकान में नुकसान हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास नगर के आंजी में दौलत राम नाम के व्यक्ति की सब्जी व बलवंत की इलेक्ट्रिक की दुकान में देर रात आग लगी है। जिसमें किसी भी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस व फायर की टीम मौके पर मौजूद पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों बताते हैं कि यह आग किसी ने जानबूझकर लगाई है वरना सब्जी की दुकान में आग कैसे लग सकती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मनीष ठाकुर। इंदौरा नारकोटिक्स टीम द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान दम ताल एरिया के संघेड पुल के पास महिला को 3.78 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया । मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी नूरपुर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि गुप्त जानकारी के अनुसार बताया गया था कि क्षेत्र में महिला अवैध रूप से नशे का कारोबार कर रही है। नारकोटिक्स टीम द्वारा जब मामले की छानबीन की गई, तो जानकारी सही पाई गई। महिला की पहचान प्रीति देवी पत्नी राजेंद्र कुमार गांव चक्क नगलिया डाकघर कल रोड़ी तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा, जिसकी उम्र 30 वर्ष है के रूप में पाई गई। सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि उसका पति एनडीपीएस एक्ट के केस में पहले से ही जेल में है। महिला को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत बाबा भैरव नाथ मंदिर के ऊपर पाए जाने वाले जंगल में एक शव फंदे से लटकते हुए मिला है। जानकारी मिलते ही एसएचओ खुंडिया व ज्वालामुखी थाना का स्टाफ मौके पर पहुंचा। खुंडिया थाना के एसएचओ प्यार सिंह ने बताया कि उक्त डेड बॉडी काफी हद तक गल चुकी थी। वहीं, 17 नवंबर 2021 को पुलिस थाना खुंडिया के अंतर्गत एक गुमशुदगी रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी। मृतक की पहचान पवन कुमार (32) पुत्र पुनी चन्द डाकघर सुरानी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति टैक्सी चलाने का काम करता था। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी चन्द्र पाल ने कहा कि उक्त व्यक्ति की शिनाख्त उसके परिजन ने कर ली है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
माह नवंबर, 2021 में पुलिस चौकी नारकंडा में एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमे शातिरों ने केवाईसी अपडेट करने के लिए शिकायतकर्ता से ओटीपी मांगा और शिकायतकर्ता ने ओटीपी शेयर कर दिया। ओटीपी शेयर करने से शिकायतकर्ता के खाते से 1,40,000 रुपए कट गए, जिस पर साइबर सेल शिमला ने कार्रवाई करते हुए 1,40,000 रुपए को शिकायकर्ताओं के खाते में वापस करवा दिया है। शिमला पुलिस ने जनता से आग्रह किया है कि कोई भी बैंक इस तरह की जानकारी नहीं मांगता है। अतः आप अपने खाते की जानकारी जैसे कि OTP, CVV इत्यादि साझा न करें तथा किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर इसकी सूचना तुरंत नज़दीकी पुलिस थाना या पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 112 पर दर्ज करवाए।
मनीष ठाकुर। इंदौरा पुलिस थाना जवाली के अंतर्गत हरनोटा रेलवे फाटक के पास वने शिव मंदिर में चोरों ने मंदिर में चोरी करके बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। मंदिर प्रबंधक अमर सिंह ने पुलिस थाना जवाली में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनके चाचा मोहन सिंह जब शुक्रवार सुबह आठ बजे सागर महादेव मंदिर हरनोटा में पूजा-अर्चना के लिए गए, तो उन्हें अन्य व्यक्ति ने मंदिर का दरवाजा खुला होने की सूचना दी। इसी बीच चाचा मोहन सिंह ने देखा कि लगभग 9 किलो का पीतल का नाग, 250 से 300 ग्राम के बीच चांदी का नाग, पीतल की एक बाल्टी मंदिर से गायब थी। इसी दौरान चाचा मोहन सिंह ने उन्हें फोन द्वारा उपरोक्त सामान के मंदिर से गायब होने की सूचना दी। अमर सिंह ने इस बाबत पुलिस थाना जवाली में शिकायत दर्ज करवा दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी जवाली सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि पुलिस के पास शिकायत आई है तथा पुलिस मौके पर गई है। फिलहाल पुलिस छानबीन कर रही है।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर जयसिंहपुर के तहत टिकरी गांव में पुलिस थाना लंबागांव ने पंचरूखी के ब्याडा गांव के दो व्यक्तियों से 696 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस थाना लंबागांव के थाना प्रभारी केसर सिंह ने बताया कि वीरवार दोपहर बाद एसआई की टीम कर्म चंद के नेतृत्व में गस्त करने के लिए टंबर की तरफ जा रही थी, तो टिकरी गांव के त्रखान नाले के साथ यह दोनों व्यक्ति सड़क पर पैदल चल रहे थे। पुलिस की गाड़ी को देखते ही यह दोनों व्यक्ति भागने लगे, जिसे देखकर पुलिस की टीम को उन पर शक हुआ। जब इन दोनों की तलाशी ली, तो इन व्यक्तियों से 696 ग्राम चरस बरामद की। दोनों की पहचान मेहर सिंह और प्रवीण कुमार निवासी पंचरूखी के ब्याडा गांव के रूप में हुई है। पुलिस थाना प्रभारी एसएचओ ने बताया कि दोनों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
उपमण्डल ज्वालामुखी के अन्तर्गत पड़ते भड़ोली नाला में एक 18 वर्षीय युवक से पुलिस ने 41.22 ग्राम चरस बरामद की है। ज्वालामुखी पुलिस भड़ोली नाला के समीप गश्त पर थी, इस दौरान इस युवक से मौके पर चरस बरामद की गई है। युवक जिला चम्बा का रहने वाला बताया जा रहा है। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ ज्वालामुखी सुरिन्दर धीमान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। संगड़ाह हरियाणा के छछरौली के 28 वर्षीय युवक का शव हरिपुरधार के समीप एक नाले में मिला। मृतक का नाम अंशुमन बताया जा रहा है और वह यहां घूमने फिरने आया था। स्थानीय लोगों की माने तो उक्त शख्स ने नाले में कूदकर जान दी है। हालांकि इस बारे पुलिस द्वारा अधिकारिक जानकारी अथवा प्रेस नोट जारी किया जाना शेष है। शुक्रवार बाद दोपहर ने शव को बरामद किया। सायं करीब सवा 5 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए संगड़ाह अस्पताल लाया जा चुका था तथा हरियाणा से 2 गाड़ियों मे मृतक के परिजन अथवा परिचित भी पंहुच चुके थे। स्वास्थ्य अधिकारी संगड़ाह डॉ अनुप्रिया के अनुसार पोस्टमार्टम कल ही हो पाएगा। डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह के मोबाइल व कार्यलय के नंबर पर इस बारे बात नही हो पाई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर बबीता राणा ने कहा कि, इस बारे संगड़ाह थाने से अधिकारिक जानकारी मिलना शेष है।
मनीष ठाकुर। इंदौरा थाना डमटाल के अंतर्गत डमटाल बीच बाजार में संगम ढाबा के पास अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित डमटाल में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे संगम ढाबा के पास खून से लथपथ लाश राहगीरों द्वारा देखी गई। राहगीरों ने तुरंत थाना डमटाल में सूचना दी, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। जब शव की तलाशी ली गई, तो उसके पास कोई भी आईडी प्रूफ नहीं पाया गया, जिससे सब की पहचान नहीं हो पाई। डीएसपी नूरपुर सुरेंद्र शर्मा सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा के अंतर्गत नारकोटिक्स सैल की टीम ने तमोता गांव में एक घर मे सर्च के दौरान एक युवक को चिट्टे की खेप व ड्रग्स मनी सहित काबू किया है। जानकारी देते हुए डीएसपी नूरपुर सुरिंद्र शर्मा ने बताया कि आज पुलिस को सूचना मिली की मिलवां पंचायत के गांव तमोता में एक युवक अपने ही घर में नशा बेचने का कारोबार कर रहा है, जिस पर कार्रवाई करते हुए आज बाद दोपहर नारकोटिक्स सैल की टीम के प्रभारी हामिद मुहम्मद व मुख्य आरक्षी विपन शर्मा की अगवाही में टीम ने तमोता गांव में गुप्त सूचना के आधार पर बताए गए घर में दविश दी और स्थानीय लोंगो की मौजूदगी में घर में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान युवक के घर से चिट्टे की कुल 28 विट, जिसका कुल बजन 3.28 ग्राम व 8200 रुपए ड्रग्स मनी के रूप में बरामद हुए। पकड़े गए आरोपी की पहचान अजय कुमार पुत्र कंश राज निवासी तमोता डाकघर उलेहडिया तहसील व थाना इंदौरा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से पकड़ी गई नशे की खेप व ड्रग्स मनी को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। डीएसपी नूरपुर सुरिंदर शर्मा ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।
राजेश कतनौरिय। जवाली विकास खंड फतेहपुर की ग्राम पंचायत लाड़थ के गांव वरोह निवासी विकास शर्मा उम्र 23 वर्ष पुत्र राज कुमार जो कि 11 फरवरी से घर बिना बताए कहीं चला गया था तथा परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी पुलिस चौकी रैहन में दर्ज करवाई थी। रैहन पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि 11 फरवरी को विकास शर्मा के परिजनों ने पुलिस चौकी रैहन में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनका इकलौता बेटा विकास शर्मा घर से लापता है, जिसके चलते उन्होंने समस्त क्षेत्र में छानबीन शुरू कर दी थी, लेकिन आज लापता विकास शर्मा के पिता राजकुमार ने बताया कि पंजाब लुधियाना की रेलवे ट्रैक पर उनके बेटे विकास शर्मा की लाश मिलने की खबर मिली है। मृतक की लाश को रेलवे पुलिस ने कब्जे में लेकर सब गृह में रखवा दिया है। हालांकि यह पता नहीं चल सका है कि विकास की मौत कैसे हुई है।


















































