एचपी नेवल यूनिट एनसीसी बिलासपुर द्वारा 10 दिवसीय जलतरंग नौकायान मेन्यू शिविर 2023 के चौथे दिन की दिनचर्या में कैडेट्स ने सुबह-सवेरे शारीरिक व्यायाम और योग से की। सुबह 9 बजे कैडेट्स गोविंदसागर झील में तीन सेलिंग बोट, दो रेस्क्यू बोट और एक सेफ्टी बोट्स लेकर अली खड्ड पुल से होते हुए चांदपुर की तरफ नौकायान करते हुए रवाना हुए। प्रशिक्षकों की देखरेख में कैडेट्स ने नौकायान का लुत्फ लिया। नौकायान के दौरान कैडेट्स ने बोट पुलिंग, जनरल नेविगेशन, बोट रिगिंग आदि के बारे में सीखा। नौकायान करने के बाद सभी बोटस वापिस लुहनू मैदान पहुंची। इस दौरान कमांडिंग ऑफिसर कमांडर डॉक्टर देवाशीष गूहा, एएनओ सब लेफ्टिनेंट डॉ. सुरेश कुमार जमवाल, मुख्य अनुदेशक भरत भूषण, पीओ अनिल शर्मा, मनीष ठाकुर, राजेश कुमार, संजीव कुमार, विक्रम, ओम प्रकाश, बी डी दास, जीसीआई अंकिता, एएनओ केवल सिंह, सीटीओ अब्दुल मजीद, नर्सिंग ऑफिसर अमित कुमार, शिप मॉडलिंग इंस्ट्रक्टर अमित ठाकुर व नौ सेना यूनिट एनसीसी बिलासपुर के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में दिल्ली से आई महिला श्रद्धालु का पर्स गुम हो गया था। मंदिर के सिक्योरिटी इंचार्ज रवि दत्त भारद्वाज को जैसे ही पर्स मिला, उन्होंने महिला श्रद्धालु को पहचान बताने के बाद वापस लौटा दिया। महिला श्रद्धालु हिना ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका आज जन्मदिन है। वे दिल्ली से मां ज्वाला के दर्शनों को आए थे। मंदिर परिसर में उनका पर्स गुम हो गया, जिसमें करीब 6500 रुपये थे। मंदिर के सिक्योरिटी अफसर रवि भारद्वाज ने ईमानदारी दिखाते हुए उन्हें पैसों से भरा पर्स वापस लौटा दिया, जिसके लिए वे उनका और मंदिर प्रशासन का धन्यवाद करते हैं।
यूरो किड्स कोटला नाला में आज ग्रांड पेरेंट्स डे का आयोजन किया गया। स्कूल में सभी बच्चों के दादा-दादी या नाना-नानी को आमंत्रित किया गया था। स्कूल पहुंचे ग्रांड पेरेंट्स का तिलक लगा कर स्वागत किया गया। अपने ग्रांड पेरेंट्स के सम्मान में बच्चों ने बहुत सुंदर व मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। ग्रांड पेरेंट्स की कई प्रकार की प्रतियोगिताएं करवाई गईं, जिनमें अनाया, हितेशी, परिनीती, नमन, आशिया वैभव, गूजूल विजेता रहे। सभी विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। स्कूल की प्रिंसिपल सीमा वहल ने कहा कि ग्रांड पेरेंटस व बच्चों का भावनात्मक संबंध होता है, जिसे बरकरार रखने के लिए इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। बच्चों को शिक्षा के साथ साथ संस्कारिक शिक्षा प्रदान करना यूरो किड्स का मुख्य उद्देश्य है, अंत में स्कूल के डायरेक्टर शोभित बहल ने सभी अभिभावकों का व पूरे स्टाफ कर्मचारियों का धन्यवाद किया, जिनके सौजन्य से व यह कार्यक्रम सफल रहा।
-छात्र विद्यालय कुनिहार में जिला स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स स्पर्धाएं संपन्न राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार में जिला क्रीड़ा संघ सोलन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-19 छात्र एवं छात्रा एथलेटिक्स स्पर्धाओं का विधिवत समापन हुआ। 10 अक्तूबर से 12 अक्तूबर तक चली। एथलेटिक्स स्पर्धाओं में 53 विद्यालयों के 471 छात्र व छात्रा खिलाड़ियों ने भाग लिया। एथलेटिक्स स्पर्धाओं में ओवरऑल चंैपियन का खिताब छात्र वर्ग में एसएपीएस बद्दी के नाम रहा, जबकि छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोलन दूसरे स्थान पर रहा। वहीं छात्रा वर्ग में देलगी स्कूल ने ट्रॉफी पर कब्जा किया व दूसरे स्थान पर बद्दी स्कूल रहा। प्रतियोगिता में बेस्ट एथलीट बॉयज में फारुख खान पंजेरा व शिवांश सोलन रहे। कनुप्रिया बद्दी, गुंजन बीएल पब्लिक स्कूल कुनिहार व तनुप्रिया एवाईसी दयोली गर्ल्स वर्ग में बेस्ट एथलीट रही। वीरवार को स्पर्धाओं के समापन अवसर पर स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य बीएस ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर एथलेटिक्स स्पर्धाओं के विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। बीएस ठाकुर ने खिलाड़ियों को अपना आशीर्वाद देते हुए विजेता खिलाड़ियों को उनकी कामयाबी पर बधाई दी व जो खिलाड़ी कामयाबी पाने से रह गए उन्हें भविष्य में कड़ी मेहनत करके इसे हासिल करने की नसीहत दी। ठाकुर ने बच्चो को नसीहत देते हुए कहा कि वे जीवन मे किसी भी प्रतियोगिता के लिए अपना लक्ष्य बनाकर उसे पूरा करने के लिये कड़ी मेहनत करे आपको सफलता जरूर मिलेगी। अंत मे मुख्यातिथि ने सभी विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान जिला क्रीड़ा संघ उच्चतर प्रतियोगिता प्रभारी शेर सिंह,खेल निरीक्षक कैलाश कौशल,खेल मीडिया प्रभारी राज कुमार पाल, कार्यालय प्रभारी सुभाष ठाकुर, किशोर शर्मा व महेंद्र राठौर सहित विभिन्न विद्यालयों के शारीरिक शिक्षक व डीपीई मौजूद रहे।
मोटिवेशन फिटनेस क्लब लंबागांव द्वारा शुरू की छोटे-छोटे बच्चों की रामलीला का समापन हो गया, जिसमें मुख्य अतिथि जयसिंहपुर के जिला परिषद संजीव ठाकुर,ग्राम पंचायत लंबागांव के प्रधान सुमन मेहरा, बीडीसी अनीता सूद, विनोद मेहरा व अन्य गांव के लोग उपस्थिति रहे। गांव के छोटे-छोटे बच्चों ने अपना पूरा योगदान देकर भगवान श्री राम की लीलाओं को लोगों के सामने प्रस्तुत किया। मोटिवेशन फिटनेस क्लब द्वारा प्रस्तुत इस बाल रामलीला की सराहना करते हुए मुख्यातिथि संजीव ठाकुर ने अपनी तरफ से बच्चों को 1100 रुपये प्रदान किए व बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया। बाल रामलीला 11 दिन चली और लगभग गांव के 35 बच्चों ने भाग लिया क्लब को इस कार्य के लिए पहले ही दिन गांव के लोगों ने भी पूरा सहयोग दिया और बच्चों का हौसला बढ़ाया। मोटिवेशन फिटनेस क्लब का मोटिव बच्चों को धर्म व अच्छे संस्कार देना है।
बाबा कांशीराम राजकीय महाविद्यालय डाडा सीबा की एनएसएस इकाई द्वारा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. खेमचंद की अगुवाई में मेरी माटी, मेरा देश तथा फिट इंडिया, हिट इंडिया अभियान के अंतर्गत विशेष कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का उद्देश्य समाज में अपने परिवेश को स्वच्छ रखना, स्वास्थ्य के महत्व को समझते हुए अपने ग्राम, कस्बे, नगर की साफ-सफाई में विशेष योगदान देने हेतु लोगों को जागरूक करना रहा। यह कलश यात्रा राजकीय महाविद्यालय डाडा सीबा से स्थनीय बाजार, नागरिक अस्पताल, पुलिस स्टेशन तथा राधा कृष्ण मंदिर होते हुए निकाली गई। इस यात्रा का नेतृत्व महाविद्यालय की छात्राओं आकांक्षा और कलश ने किया।
-फायर ब्रिगेड ने करवाई मॉक ड्रिल -आपदा में फंसे लोगों को किया रेस्क्यू राजकीय महाविद्यालय देहरा में आज आपदा प्रबंधन हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल में फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों द्वारा आपदा के दौरान लोगों को रेस्क्यू किया गया। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि जब कभी गैस सिलेंडर में आग लग जाए तो उसको कैसे काबू कर सकते हैं, ताकि भारी नुकसान से बचा जा सके। इस मॉक ड्रिल में राजस्व विभाग, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने भाग लिया।
पाइनग्रोव स्कूल सूबाथू के विद्यार्थियों ने उप मंडल स्तरीय पर चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में शानदार प्रदर्शन करके अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उप मंडल स्तरीय पर चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस-2023 का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धर्मपुर में हुआ। इसमें 55 निजी एवं सरकारी विद्यालयों के 348 विद्यार्थियों नें अलग-अलग स्पर्धाओं भाग लिया। विज्ञान एवं गणित के इस दो दिवसीय महाकुंभ में विद्यार्थियों के साथ प्रत्येक विद्यालयों के विज्ञान अध्यापकों ने भी अपने छात्रों के साथ अपना बहुमूल्य समय दिया। दूसरे दिन समापन समारोह में इनर व्हील क्लब कसौली की प्रेसीडेंट रूबी गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। पाइनग्रोव स्कूल सूबाथू से कुल तेरह विद्यार्थियों नें मैथ्स ओलंपिययड्स, साइंस क्विज़, ऐक्टिविटी कॉर्नर और इनोवेटिव साइंस माडल में भाग लिया। सभी नें छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करके अपने स्कूल का नाम रोशन किया। पाइनग्रोव स्कूल सूबाथू के भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता जितेेंद्र के अनुसार कुल 13 विद्यार्थियों में से 7 ने पुरस्कार प्राप्त एवं 5 विद्यार्थियों का चयन जिला स्तर के लिए हुआ। जेनियर वर्ग में राशि सिंह ने ऐक्टिविटी कॉर्नर में तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि सीनियर वर्ग में ऐक्टिविटी कॉर्नर में यामिनी सिंह प्रथम स्थान पर रहीं। सीनियर केटेगरी ऐक्टिविटी कॉर्नर में रोहन तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर केटेगरी साइंस क्विज़ में आरिष गर्ग एवं वेदांत शर्मा तृतीय आए। जूनियर केटेगरी मैथ्स ओलम्पिययड्स में आरव चौधरी तृतीय स्थान पर रहे, जबकि इनोवेटिव साइंस माडल में पाइनग्रोव स्कूल सूबाथू की जशनप्रीत कौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पाइनग्रोव स्कूल के कार्यकारी निदेशक कैप्टन ए जे सिंह नें विद्यार्थियों को बधाई ज्ञापित की एवं जिला स्तर के लिए शुभकामनाएं दीं।
-पुरुष वर्ग में श्रवण कुमार और महिलाओं में अंजलि प्रसाद अव्वल नशा मुक्त समाज को बढ़ावा देने के लिए एक सक्रिय पहल में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएचपी) ने आज सप्त-सिंधु परिसर देहरा में हाफ मैराथन का आयोजन किया। भारत सरकार के आवास और शहरी मामलों के मंत्री कौशल किशोर द्वारा उद्घाटन किए गए इस कार्यक्रम में संकाय सदस्यों के साथ-साथ लगभग 200 छात्र प्रतिभागियों ने भाग लिया। मंत्री ने अपने संदेश में नशा मुक्त युवा और समाज बनाने के महत्व पर जोर दिया गया। इस मौके पर सीयूएचपी के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल भी उपस्थित थे। प्रोफेसर बंसल ने कहा कि हम न केवल अकादमिक उत्कृष्टता के लिए, बल्कि अपने छात्रों के समग्र विकास के लिए भी प्रतिबद्ध हैं। आज की मैराथन उस प्रतिबद्धता का प्रमाण है। डीएसडब्ल्यू प्रो. संजीत सिंह ने आयोजन के उद्देश्यों का वर्णन किया और इसके महत्व को साझा किया। मैराथन के साथ-साथ, मेरी माटी मेरा देश थीम पर आधारित कलश यात्रा का उद्घाटन एनएसएस समन्वयक डॉ. मलकीयत सिंह ने किया। एक करीबी मुकाबले में मैराथन में बीएफए 7वें सेमेस्टर के श्रवण कुमार ने पुरुष प्रतिभागियों में पहला स्थान हासिल किया, उनके बाद अमित कुमार रहे। महिला वर्ग में अंजलि प्रसाद (एमएसडब्ल्यू तीसरे सेमेस्टर) और अंजलि चौहान (तीसरे सेमेस्टर एमए हिस्ट्रोय) ने क्रमश: पहला और दूसरा स्थान हासिल करके अपनी एथलेटिक कौशल का प्रदर्शन किया। संकाय सदस्यों में डॉ. वेद पालीवाल ने अपने सहकर्मियों को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। आज के कार्यक्रम ने न केवल शैक्षणिक गतिविधियों, बल्कि अपने छात्रों में स्वास्थ्य, फिटनेस और सामाजिक जिम्मेदारियों के मूल्यों को स्थापित करने के प्रति सीयूएचपी के समर्पण को प्रदर्शित किया।
धर्मगुरु दलाईलामा पूरी तरह स्वस्थ हैं। दिल्ली में 4 दिन बिताने के बाद दलाईलामा वीरवार सुबह धर्मशाला लौट आए। खांसी की शिकायत के बाद दलाईलामा का एम्स दिल्ली में चेकअप करवाया गया। सभी मेडिकल टेस्ट की रिपोर्ट सही पाई गई है। डॉक्टरों ने चेकअप के बाद दलाईलामा को फिट बताया है। दलाईलामा के निजी सचिव सेटन सामदुप ने बताया कि धर्मगुरु दलाईलामा पूरी तरह स्वस्थ पाए गए हैं। आज सुबह धर्मगुरु धर्मशाला लौट आए हैं।
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राजभवन में शशांक मणि की पुस्तक मिडल ऑफ डायमंड इंडिया का विमोचन किया। इस मौके पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी मौजूद रहीं। राज्यपाल ने शशांक मणि के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि मिडल आफ डायमंड इंडिया के माध्यम से लेखक ने भारत की आर्थिक, सामाजिक और राजनीति का केंद्र उच्च वर्ग से परिवर्तित कर देश के उभरते मध्य वर्ग पर केंद्रित करने का साहसिक प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक हाशिए पर रहने वाले उन लोगों की अनसुनी कहानियों को उजागर करती है जिन्हें उनके स्थान और भाषा के कारण लंबे समय तक नजरअंदाज किया गया है। शुक्ल ने कहा कि देश के प्रत्येक व्यक्ति को भारत को एकजुट करने के लिए काम करने की आवश्यकता है और शशांक मणि द्वारा संचालित जागृति यात्रा यही काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत का अतीत गौरवशाली है और हमारी आध्यात्मिकता ने किसी न किसी रूप में समाज को एकजुट किया है। उन्होंने कहा कि हमारे ग्रामीण परिवेश में सामाजिक समरसता की मिसाल स्पष्ट रुप से दिखाई देती है। हर वर्ग के लोग एक साथ रहते हैं और यही भारत की ताकत है। यदि हम भारत को समझना चाहते हैं तो हमें राम को समझना होगा, क्योंकि भगवान राम ने समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आध्यात्मिकता का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक देश के विकास में मध्यम वर्ग के योगदान और उनकी ताकत की भूमिका पर भी प्रकाश डालती है साथ ही यह भारत के प्रति एक नई सोच को भी प्रदर्शित करती है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक भारत के इतिहास के बारे में भी गहराई से इंगित करती है जो उद्यमिता पर आधारित था और उस काल में देश की अर्थव्यवस्था कितनी मजबूत थी। उन्होंने कहा कि उद्यमिता की मदद से हम मध्यम वर्ग को आगे ले जा सकते हैं और विकसित भारत के सपनों को पूरा कर सकते हैं। इस अवसर पर शशांक मणि ने राज्यपाल एवं लेडी गवर्नर का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि 13 अध्याय से अधिक की यह पुस्तक अमृत काल पर भारत की एक नई दृष्टि को रेखांकित करती है। उन्होंने कहा कि इन 13 अध्यायों में चार प्रमुख अवधारणाएं हैं और इन्हें कहानियों, उपाख्यानों और व्यापक शोध के माध्यम से प्रकाश में लाया गया है। उन्होंने कहा कि पुस्तक में पिछले 15 वर्षों से देश भर में आयोजित उनकी जागृति यात्रा, दुनिया की सबसे बड़ी रेल यात्रा का भी जिक्र है, जिसमें अब तक देश के 7500 युवाओं को प्रशिक्षित कर उद्यमी बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा एवं अन्य गणमान्य लोग भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
जिला सोलन में राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अंतर्गत आज फिलैटली (टिकट संग्रहण) दिवस मनाया गया। यह जानकारी आज यहां अधीक्षक डाकघर सोलन मण्डल सपरुन राम देव पाठक ने दी। राम देव पाठक ने कहा कि फ़िलैटली दिवस के अवसर पर गीता आदर्श पब्लिक स्कूल, डी.ए.वी कुमारहट्टी एवं डी.ए.वी परवाणु के बच्चों को फ़िलैटली से सम्बन्धित जानकारी दी गई। इस अवसर पर फ़िलैटली से सम्बन्धित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर डाक विभाग के अधिकारी तथा छात्र उपस्थित थे।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सोलन ज़िला के नगर पंचायत अर्की के वार्ड नंबर 2 मियांपुर में उप चुनाव के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने तक तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई है। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी। उपमंडलाधिकारी सोलन निर्वाचन अधिकारी नियुक्त, समयसारिणी जारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने नगर पंचायत अर्की के वार्ड नंबर 2 के उप चुनाव के संचालन के लिए सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग हिमाचल प्रदेश की अनुपालना में अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार उपमंडलाधिकारी सोलन को नगर पंचायत अर्की के वार्ड नंबर 2 के उप चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सोलन ज़िला के अर्की में नगर पंचायत के वार्ड नंबर 2 मियांपुर के उप निर्वाचन के लिए समयसारिणी जारी कर दी गई है। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी सोलन कविता ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत अर्की के वार्ड नंबर 2 (मियांपुर) के लिए उम्मीदवार अथवा उनके प्रस्तावक नामांकन पत्र 18 अक्तूबर से 20 अक्तूबर तक प्रात: 11.00 बजे से सांय 3.00 बजे तक तहसील कार्यालय अर्की में प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नामांकन प्रपत्र तहसील कार्यालय अर्की से प्राप्त किया जा सकता है। कविता ठाकुर ने कहा कि नामांकन पत्रों की छंटनी 21 अक्तूबर को की जाएगी। उन्होंने कहा कि 25 अक्तूबर को दोपहर 3.00 बजे तक नामांकन पत्र निर्धारित नियमानुसार वापिस लिए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि नामांकन पत्र वापिस लेने के लिए निर्धारित समय के उपरांत उम्मीदवार को प्रतीक चिन्ह आबंटित किए जाएंगे। निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन करवाए जाने की स्थिति में 5 नवंबर को प्रात: 8 बजे से सायं 4 बजे तक मतदान होगा।
सिरमौर जिला का सुप्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला आगामी 22 से 27 नवंबर तक श्री रेणुकाजी में धूमधाम के साथ आयोजित किया जाएगा। मेले की तैयारियों की कवायद शुरू हो चुकी है। उपायुक्त सुमित खिमटा ने आज नाहन में मेले को बड़े स्तर पर आयोजित करने के लिये विभागीय अधिकारियों की बैठक बुलाई। बैठक में अधिकारियों को मेले से जुड़े अलग-अलग दायित्व के बारे में बताया और अधिकारियों से सौंपे गए दायित्वों का इमानदारी के साथ निर्वहन करने को कहा। सुमित खिमटा ने कहा कि मेला 6 दिनों तक चलता है जिसमें अनेक प्रकार की गतिविधियों के अलावा सभी रोज सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाता है। इन संध्याओं में हर रोज कोई न कोई स्टार कलाकार की परफोरमेंस करवाई जाती है। इसके अलावा जिला तथा प्रदेश के विभिन्न भागों के कलाकारों को समुचित मंत्र उपलब्ध करवाया जाता है। उन्होंने कहा कि मेले में बड़ी राशि व्यय होती है जिसके लिये डोनेशन पर विशेष फोक्स रहता है। उपायुक्त ने मेले के दौरान किये जाने वाले विशेष प्रबंधों व सुविधाओं के सृजन के लिये संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये। उपायुक्त ने कहा कि जिम्मेदारियों का निष्पादन करने के लिये अलग-अलग समितियों का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान बहुत से अस्थाई शौचालयों की व्यवस्था, पानी की व्यवस्था, साफ-सफाई की व्यवस्था, परिवहन व्यवस्था, बिजली की व्यवस्था तथा लॉ एंड ऑर्डर सुनिश्चित बनाने पर मुख्य फोकस रहेगा। उन्होंने कहा कि मेले की एक बहुरंगी स्मारिका का प्रकाशन भी किया जाएगा। इसमें बुद्धिजीवियों के लेख भी समाहित किए जाएगें। स्मारिका में मेले के इतिहास तथा आयोजन को लेकर जानकारी का भी समावेश रहेगा। इसके लिये उन्होंने जिला लोक संपर्क अधिकारी को संदेश प्राप्त करने तथा लेख उपलब्ध करवाने को कहा। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एलआर वर्मा, सहायक आयुक्त विवेक शर्मा, एसडीएम रजनेश शर्मा सहित सभी विभागों के अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।
-उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को दी जन्मदिन की बधाई जल शक्ति विभाग हमीरपुर जोन के मुख्य अभियंता इंजीनियर विजय डढवालिया ने कहा कि जल शक्ति विभाग के सभी डिविजनों में बेहतरीन गुणवत्तापूर्ण काम हो इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देश अनुसार बेहतरीन सुविधा पेयजल की, सिंचाई की, सीवरेज की लोगों को देने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी बेहतरीन काम फील्ड में रहकर के कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान भी विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों ने सराहनीय काम किया है और पेयजल व सिंचाई की आपूर्ति को बाधित नहीं होने दिया है, जहां-जहां दिक्कत आई उसे तुरंत ठीक किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जल शक्ति विभाग के मंत्री मुकेश अग्निहोत्री के निर्देश अनुसार गुणवत्तापूर्ण कार्य को सुनिश्चित बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता के कार्य प्राथमिकता पर हो,जनता को राहत मिले, सुविधा मिले यह हमारी प्राथमिकता है। हमीरपुर जोन के मुख्य अभियंता विजय डढवालिया ने गत दिवस प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विभागीय चर्चा भी की और उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दी। इस अवसर पर ऊना सर्कल के अधीक्षण अभियंता इंजीनियर नरेश धीमान, अधिशासी अभियंता ऊना पुनीत, आरएम परिवहन निगम ऊना सुरेश धीमान सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों-बागवानों को लाभान्वित करने के निरन्तर प्रयास किए जा रहे हैं। पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना (आरडब्ल्यूबीसीआईएस) प्रदेश के बागवानों के लिए वरदान साबित होगी। यह बात बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां उद्यान विभाग और विभिन्न बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ आरडब्ल्यूबीसीआईएस की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि योजना वास्तविक आधार पर होनी चाहिए। राज्य में बागवान फलों की खेती में उच्च घनत्व वाले पौधों की ओर रुख कर रहे हैं। वर्तमान टर्म शीट मानक पौधों के अनुसार बनाई गई है लेकिन इसे उच्च घनत्व वाले पौधों के लिए अद्यतन किया जाना चाहिए। ताकि, बागवानों को वास्तविक समय और परिस्थितियों के अनुसार योजना के तहत लाभ प्रदान किया जा सके। दावों को प्रमाणित करने के लिए किसानों को मौसम आधारित डेटा भी उपलब्ध कराया जाना चाहिए। जगत सिंह नेगी ने कहा कि उद्यान विभाग को शीघ्र टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इस योजना से बागवानों को उनकी फलों की फसल को मौसम से होने वाले नुकसान से सुरक्षा मिलेगी। राज्य में तीन क्लस्टर हैं और प्रत्येक क्लस्टर में योजना के तहत चार जिले शामिल हैं। योजना में पहली बार अनार, लीची और अमरूद की फसल शामिल की जाएंगी। निदेशक उद्यान संदीप कदम, हिमाचल प्रदेश शिवा परियोजना के निदेशक देवेेंद्र ठाकुर, संयुक्त निदेशक उद्यान हेम चंद शर्मा, उद्यान विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, प्रबंधक एचडीएफसी ईजीआरओ जीआईसी पार्थ शर्मा, प्रबंधक (विपणन) इफको-टोकियो जीआईसी अंकुश गुप्ता, प्रबंधक एआईसी जी.जी. राजू, राज्य प्रबंधक एसबीआई-जीआईसी सुप्रिया धोटा और राज्य समन्वयक क्षेमा जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड अरुण कुमार बैठक में उपस्थित थे।
-जल रक्षकों, मल्टी टास्क वर्कर्स, पैरा फिटर तथा पैरा पंप ऑपरेटर के मानदेय में बढ़ोतरी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में वन विभाग की 'वन मित्र' योजना को मंजूरी देने का निर्णय लिया गया, जिसके तहत 2061 वन बीटों में एक-एक वन मित्र को लगाया जाएगा। जमीनी स्तर के संस्थानों को शामिल करके वन क्षेत्रों की सुरक्षा, संरक्षण और विकास में स्थानीय समुदायों की भागीदारी और वन विभाग में अनुबंध के आधार पर वन रक्षकों के 100 रिक्त पदों को भरने की मंजूरी दी गई। मंत्रिमंडल ने जल शक्ति विभाग के जल रक्षकों, बहुउद्देश्यीय कार्यकर्ताओं, पैरा फिटर तथा पैरा पंप ऑपरेटरों के मानदेय में 200 रुपये की वृद्धि करने का निर्णय लिया। बैठक में जल शक्ति विभाग के जल रक्षकों, बहु उद्देशीय कार्यकर्ताओं, पैरा फिटर और पैरा पम्प ऑपरेटर के मानदेय को 500 रुपये मासिक बढ़ाकर क्रमशः 5000 रुपये, 4400 रुपये, 6000 रुपये और 6000 रुपये करने का निर्णय लिया गया। मंत्रिमंडल ने ऊना जिला में श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत 76.50 करोड़ रुपये की लागत से पीपीपी मोड में बाबा माई दास भवन पार्किंग चिन्तपूर्णी से मंदिर तक यात्री रोपवे प्रणाली स्थापित करने को सैद्धांतिक तौर पर मंजूरी प्रदान की। परिवहन विभाग में 15 ई-टैक्सियां किराए पर लेने को मंजूरी मंत्रिमंडल ने परिवहन विभाग में 15 ई-टैक्सियां किराए पर लेने को मंजूरी पदान की। बैठक में राज्य के सभी जिलों में आपात स्थिति के दौरान वैकल्पिक संचार के लिए एमेच्योर और सामुदायिक रेडियो को बढ़ावा देने का निर्णय लिया गया। इससे सूचना स्रोतों, आपातकालीन प्रबन्धकों और आपदा या आपातकालीन स्थितियों से प्रभावित लोगों के बीच प्रभावी सूचना आदान-प्रदान सुनिश्चित होगा। बैठक में सीसे (लैड) पर अतिरिक्त माल कर 25 पैसे प्रति किलोग्राम की दर से कम करने का निर्णय लिया गया। मंत्रिमंडल ने प्रदेश में लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा के लिए राज्य में निजी संचालकों के लिए 234 रूट और टैम्पो ट्रेवलर्ज के 100 अतिरिक्त रूट प्रदान करने का निर्णय लिया। बैठक में परिवहन विभाग के यातायात निरीक्षकों, मोटर वाहन निरीक्षकों, वरिष्ठ मोटर वाहन निरीक्षकों तथा पुलिस विभाग के सहायक उप-निरीक्षकों व हैड कांस्टेबल को मोटर वाहन अधिनियम-1988 की विभिन्न धाराओं के तहत अपराधों को कम करने के लिए नामित प्राधिकारी घोषित करने की भी मंजूरी दी। मंत्रिमंडल ने आपदा के कारण बेघर हुए लोगों और जिन लोगों के पास नया घर बनाने के लिए उपयुक्त भूमि उपलब्ध नहीं है उन्हें शहरी क्षेत्र में दो बिस्वा भूमि और ग्रामीण क्षेत्रों में तीन बिस्वा भूमि प्रदान करने का निर्णय लिया। मंत्रिमंडल ने प्रदेश में आपदा प्रभावित परिवारों के लिए 30 सितम्बर, 2023 को घोषित विशेष राहत पैकेज को मंजूरी प्रदान की। इस विशेष पैकेज के तहत घर के पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने पर दिए जाने वाले 1.30 लाख रुपये के मुआवजे को साढ़े पांच गुणा बढ़ाकर सात लाख रुपये किया गया है। इसके अलावा कच्चे मकान के आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने पर दिए जाने वाले मुआवजे को 25 गुणा बढ़ाकर 4000 रुपये से एक लाख रुपये तथा पक्के घर के आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने पर दिए जाने वाले मुआवजे को साढ़े 15 गुणा बढ़ाकर एक लाख रुपये किया गया है। दुकान तथा ढाबा के क्षतिग्रस्त होने पर दिए जाने वाले मुआवजे को 25000 रुपये से चार गुणा बढ़ाकर एक लाख रुपये किया गया है। प्रदेश सरकार गऊशाला को हुए नुकसान की भरपाई के लिए दी जाने वाली राशि को 3000 रुपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। प्रदेश सरकार किराएदारोें के सामान के नुकसान के लिए दी जाने वाली 2500 रुपये की राशि को 20 गुणा बढ़ाकर 50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान करेगी। दुधारू तथा भार उठाने वाले पशुओं की क्षति पर 55 हजार जबकि बकरी, सुअर, भेड़ तथा मेमने की मुआवजा राशि 6000 रुपये प्रति पशु की दर से प्रदान की जाएगी। कृषि तथा बागवानी भूमि के नुकसान की भरपाई के लिए दी जाने वाली राशि मुआवजा राशि को 3615 रुपये प्रति बीघा से बढ़ाकर 10,000 रुपये प्रति बीघा कर दिया है। फसलों कोे हुए नुकसान की भरपाई के लिए दी जाने वाली राशि को 500 रुपये प्रति बीघा को आठ गुणा बढ़ाकर 4000 रुपये किया गया है। कृषि तथा बागवानी भूमि से सिल्ट हटाने के लिए दी जाने वाली आर्थिक सहायता को 1384.61 प्रति बीघा से बढ़ाकर 5000 रुपये किया गया है। यह विशेष पैकेज 24 जून, 2023 से 30 सितम्बर, 2023 तक प्रदान किया जाएगा। मंत्रिमंडल ने शिमला विकास योजना को संशोधित करने का निर्णय लिया। सड़क से ऊपर स्थित ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में नवबहार से रामचन्द्रा चौक से मछीवाली कोठी से क्राइस्ट चर्च से लक्कड़ बाजार से आईजीएमसी से संजौली चौक से नवबहार तक जहां पेड़ नहीं हैं वहीं निर्माण की अनुमति दी जाएगी। शिमला विकास योजना के तहत ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में सिर्फ उन्हीं प्लाटों पर आवासीय निर्माण को अनुमति प्रदान की जाएगी जहां पेड़ नहीं हैं। मंत्रिमंडल ने नाला और खड्ड से क्रमशः पांच और सात मीटर की दूरी पर निर्माण को अनुमति देने के लिए हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम योजना नियमों को संशोधित करने का निर्णय लिया।
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 अक्तूबर को आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत प्रात: 9.30 बजे से 5.30 बजे तक सोलन के सपरुन स्थित पावर हाउस मार्ग के आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता विद्युत उपमण्डल नंबर 3 सोलन दिनेश कुमार ने दी।उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
-नौणी विवि में हुई कार्यशाला में 150 से अधिक किसान हुए शामिल हिमाचल प्रदेश में मसाला फसलों और सुगंधित पौधों की व्यवसायिक खेती को बढ़ावा देने के लिए राज्य स्तरीय कार्यशाला आज डॉ. यशवंत सिंह परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में शुरू हुई। यह कार्यशाला मिशन फॉर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट ऑफ हॉर्टिकल्चर परियोजना की हिमाचल प्रदेश में मसाला फसलों का लोकप्रियकरण के तहत विश्वविद्यालय के बीज विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित कर रहा है। इस दो दिवसीय कार्यशाला में राज्य के सभी 12 जिलों के 150 से अधिक किसान भाग ले रहे हैं। इस परियोजना को भारत सरकार के कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के सुपारी और मसाला विकास निदेशालय द्वारा वित्त पोषित किया गया है। प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए बीज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र भारत ने बताया कि यह परियोजना राज्य में 2015-16 से चल रही है। अब तक 30 से अधिक पंचायत स्तरीय, चार जिला स्तरीय और 1 राज्य स्तरीय किसान सेमिनार आयोजित किए जा चुके हैं जिसमें 3000 से अधिक किसान लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के तहत विश्वविद्यालय द्वारा प्रतिवर्ष अदरक, लहसुन, हल्दी, धनिया, मेथी, जंगली गेंदा, तुलसी आदि की 7 क्विंटल से अधिक रोपण सामग्री की आपूर्ति की जा रही है। इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर राजेश्वर सिंह चंदेल ने बताया कि पिछले कुछ वर्षो से मसाला फसलों की खेती के तरफ किसानों का रुझान बढ़ा है। केवल सिरमौर जिले में ही लहसुन फसल उत्पादन का क्षेत्र 1600 हेक्टेयर (2015-16) से बढ़कर 4000 हेक्टेयर (2022-23) हो गया है। इस अवधि के दौरान उत्पादन 26500 से बढ़कर 60650 मीट्रिक टन तक पहुँच गया है और 5360 से अधिक सीमांत और छोटे किसान अपनी आय के लिए पूरी तरह से लहसुन पर निर्भर हैं। विश्वविद्यालय एवं लाइन विभाग द्वारा नवीनतम तकनीक एवं ज्ञान के प्रसार से यह संभव हुआ है।
-गैर-कानूनी रूप से अर्जित संपत्ति होगी जब्त मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मादक द्रव्यों और स्वापक औषधी मन: प्रभावी पदार्थों के अवैध व्यापार रोकथाम अधिनियम-1988 के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की। उन्होंने कहा कि एसओपी मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध गतिविधियों से निपटने के लिए तैयार की गई है। इसमें आरोपी को हिरासत में लेने, हिरासत के आदेशों को निष्पादित करने और गैर-कानूनी रूप से अर्जित संपत्तियों को जब्त करने की विस्तृत प्रक्रिया बताई गई है। सीएम सुक्खू ने कहा कि अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी से समाज के लिए खतरा उत्पन्न होता है जो हम सभी के लिए चिंता का विषय है। इस खतरे से निपटना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नशीली दवाओं से संबंधित अपराधों को रोकने के लिए एक समर्पित विशेष कार्य बल कार्य कर रहा है। इस संबंध में मार्गदर्शन करने के लिए एक सलाहकार बोर्ड भी स्थापित किया गया है। सीएम सुक्खू ने कहा कि ड्रग तस्करों की गतिविधियों का राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। ये अवैध कार्य अत्यधिक संगठित तरीके से किए जाते हैं और गुप्त रूप से ड्रग तस्करी का पैमाना काफी बड़ा होता है, इसलिए ऐसी गतिविधियों की प्रभावी रोकथाम तथा इसमें संलिप्त लोगों की धरपकड़ नितांत आवश्यक होती है। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, सचिव गृह डॉ. अभिषेक जैन, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सतवंत अटवाल और अभिषेक त्रिवेदी इस अवसर पर उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग और अर्थशास्त्र विभाग तथा राज्य टास्क फोर्स, हिमाचल प्रदेश और राज्य टास्क सेल, हिमाचल प्रदेश के सहयोग से देहरा महाविद्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला 'टीबी और टीबी मुक्त पंचायत के लिए सामुदायिक भागीदारी और सामाजिक एकजुटताÓ विषय पर आयोजित की गई। इसमें महाविद्यालय के हिंदी विभाग से डॉ. मंजू कुमारी व विद्यार्थियों में कला संकाय से दिव्यांशु चौधरी, मुस्कान और पूनम तथा वाणिज्य विभाग से हर्षिता और अमीषा की सहभागिता रही। क्षय रोग मुक्त और क्षय रोग मुक्त पंचायत के लिए जागरूकता जन अभियान का आह्वान भी किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने क्षय रोग से संबंधित बारीकियों को जाना। महाविद्यालय के विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य आरएस गिल ने विद्यार्थियों को बधाई दी और उनका हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. करण सिंह पठानिया, अर्थशास्त्र विभाग से डॉ. दिनेश सिंह शर्मा, वाणिज्य विभाग से प्रो.शिवानी गुप्ता व गैर शिक्षक वर्ग से अशोक, मुनीश, सावित्री जी व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के अनुमोदन के बाद प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष विधायक रवि ठाकुर ने राज्य कार्यकारणी व जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां कर दी हैं। राज्य कार्यकारणी में जिला किन्नौर से देवेंद्र सिंह नेगी को सदस्य, जबकि जिला कांगड़ा के पालमपुर से जोगिंदर पाल कपूर को सोशल मीडिया का समन्वयक बनाया गया है। इसके अतिरिक्त जिला सिरमौर से जगमोहन सिंह नेगी, सोलन से नर्कीत जंगमो, कांगड़ा से प्रिथी करोड़ी, लाहौल-स्पीति से नितिन बोध, शिमला ग्रामीण से आनंद प्रकाश नेगी, किन्नौर से रिंगचेन एन विष्ट, चंबा से संजीव कुमार को जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। रवि ठाकुर ने बताया है कि यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से प्रभावी मानी गई हैं।
बाबा कांशीराम राजकीय महाविद्यालय डाडा सीबा की एनएएसएस इकाई द्वारा आज मेरी माटी, मेरा देश व स्वच्छ इंडिया स्वस्थ इंडिया अभियान के तहत विशेष दौड़ का आयोजन करवाया। यह आयोजन एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. खेम चंद के दिशा-निर्देश में करवाया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज को स्वस्थ जीवन व साफ सफाई के महत्व के प्रति जागरूक करना था। इस दौड़ में 100 के करीब स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह से भाग लिया। इस दौड़ का नेतृत्व काजल और तानिया ने किया। यह जागरूकता दौड़ महाविद्यालय से डाडा सीबा और कलहेर गांवों तक लगभग 4 किलोमीटर तक निकाली गई।
बाल विकास परियोजना लंबागांव के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आंगनबाड़ी सहायिका के पद के लिए जो आवेदन मांगे गए थे, उनकी योग्यता जांच 12 अक्तूबर को उपमंडल अधिकारी कार्यालय जयसिंहपुर में रखी थी, वह प्रशासनिक कारणों के स्थगित हो गई है। बाल विकास आधिकारी लंबागांव के रोहित थापा ने बताया कि आगामी तिथि के बारे में समाचार पत्रों व कार्यालय के विभिन्न साधनों के द्वारा बता दिया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने जानकारी दी कि धर्मशाला का सुरम्य एचपीसीए स्टेडियम 2023/24 क्रिकेट सीज़न के दौरान 7 से 12 मार्च, 2024 तक इंग्लैंड के भारत दौरे के बहुप्रतीक्षित 5वें टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा। शांत हिमालय की तलहटी में बसा एचपीसीए स्टेडियम, क्रिकेट की दो शक्तियों-भारत और इंग्लैंड के बीच एक गहन रोमांचक लड़ाई के लिए मंच तैयार करेगा। 7 से 12 मार्च तक होने वाले इस मैच में असाधारण क्रिकेट प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन होने की उम्मीद है, जो दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों को आकर्षित करेगा। आईपीएल के अध्यक्ष अरुण धूमल ने इस महत्वपूर्ण टेस्ट मैच के लिए धर्मशाला को स्थल के रूप में चुने जाने पर उत्साह खुशी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला को 5वें टेस्ट मैच की मेजबानी मिलने से हम रोमांचित हैं। एचपीसीए स्टेडियम इस रोमांचक क्रिकेट टेस्ट मैच के लिए एक शानदार पृष्ठभूमि प्रदान करता है, जो खेल और क्षेत्र दोनों की सुंदरता को दुनिया के सामने प्रदर्शित करता है। एचपीसीए मेजबानी का यह प्रतिष्ठित अवसर पाकर बहुत खुश है और पूरा क्रिकेट समुदाय उत्सुकता से दो क्रिकेट दिग्गजों के बीच रोमांचक मुकाबले का इंतजार कर रहा है, जो भारत और इंग्लैंड के बीच लंबे समय से चले आ रहे क्रिकेट संबंधों को और मजबूत करेगा।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं भारतीय राज्य पेंशनर संघ के वारिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने विकास खंड पंचरुखी में जिला परिषद कैडर कर्मचारी एवं अधिकारी महासंघ की चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे। इनका कहना है कि उन्होंने विभाग द्वारा जारी किए गए आदेशों, जिसमें सचिवों का कार्य जीआरएस सिलाई अध्यापिकाओं व चौकीदारों को देने का फैसला लिया है, उसका वे कड़ा विरोध करते हैं। वहीं भारतीय राज्य पेंशनर संघ के वारिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने उनके साथ धरने में शामिल होकर उनकी मांगों को लेकर उनका समर्थन किया और कहा कि सरकार जल्दी से जल्दी उनकी मांगों को पूरा करे।
बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रागपुर के सौजन्य से परियोजना के अंतर्गत आज बुधवार को जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस ग्राम पंचायत बणी में आयोजित किया गया। इस उपलक्ष पर कन्या भू्रण हत्या, लिंग भेदभाव, प्रसव पूर्व लिंग जांच, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व घटते हुए लिंगानुपात के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक शर्मा ने समाज में बेटियो के प्रति हो रहे भेदभाव पर अपने विचार प्रकट किए, जिनमें बेटियों को सशक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बेटी है अनमोल, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री शगुन योजना के बारे में बताया गया। इस अवसर पर जिला बाल सरक्षण अधिकारी राजेश शर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी अनिल कुमार, प्रधान ग्राम पंचायत बणी बिंदु ठाकुर, वृत्त पर्यवेशक संदीप कुमार और अजय राणा व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह महंगाई पर लोगों को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा के तानाशाही निर्णयों व नीतियों की वजह से देश में महंगाई व बेरोजगारी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूर्व भाजपा सरकार ने जिस प्रकार से सरकारी खजाने को खाली किया, वह किसी से छुपा नहीं है। 70 हजार करोड़ से ऊपर का कर्ज व 10 हजार करोड़ की देनदारियां प्रदेश कांग्रेस सरकार को भाजपा से विरासत में मिली है। प्रतिभा सिंह ने आज एक बयान में कहा कि प्राकृतिक आपदा के चलते प्रदेश विकट आर्थिक स्थिति से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता राहत के नाम पर झूठी बयानबाजी कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम कर रहें है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने भी प्रदेश की ओर अपनी पूरी आंखें मूंद रखी हंै। उन्होंने कहा कि आपदा पर भाजपा का दोहरा चरित्र है। कांग्रेस शासित हिमाचल प्रदेश के साथ केंद्र की भाजपा सरकार भेदभाव कर रही है, जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा प्रभावित लोगों के लिये 4500 करोड़ का राहत कोष स्थापित कर एक बहुत बड़ा कदम उठाया है जो बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार प्रभावित लोगों की पीड़ा को भलीभांति समझती है और इसी पीड़ा को दूर करने के लिये पूरी कांग्रेस सरकार दिन रात काम कर रही है। प्रतिभा सिंह ने भाजपा नेताओं को सलाह दी है कि उन्हें प्रदेश में राहत,प्रभावित लोगों के पुनर्वास के साथ साथ भूस्खलन से ध्वस्त हुई सड़कों, पुलों व भवनों के पुन:निर्माण में प्रदेश सरकार को पूरा सहयोग देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के भाजपा सांसदों व नेताओं को प्रधानमंत्री से मिल कर इस आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करवा कर विशेष आर्थिक मदद की मांग करनी चाहिए। उन्होंने कहा है कि भाजपा को ऊलजलूल बयानबाज़ी से कुछ भी हासिल होने वाला नही। प्रदेश की जनता ने उन्हें पूरी तरह नकार दिया है और आने वाले लोकसभा चुनावों में भी उसे प्रदेश में हार का मुंह देखना पड़ेगा।
-महिला एवं बाल विकास विभाग ने हाटकोट में मनाया बालिका दिवस -कार्यक्रम में बालिकाओं व उनकी माताओं को किया गया सम्मानित महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से कुनिहार के हाटकोट में आज बालिका दिवस मनाया गया। इसमें हाटकोट के तीनों आंगनबाड़ी केंद्रों की वर्कर्स, महिला मंडल सदस्यों सहित हाटकोट पंचायत की महिलाओं ने भाग लिया। महिला एवं बाल विकास पर्यवेक्षिका निशा ठाकुर ने इस बालिका दिवस की सभी बालिकाओं व माताओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों को बेटों से कम न समझें। आज बेटियां राजनीति, सामाजिक व अन्य क्षेत्रों में अपना लोहा मनवा रही हंै। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि बेटियों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी आगे बढ़ने के लिए सहयोग करें। पर्यवेक्षिका ने बालिकाओं व उनकी माताओं को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीता, रमा व उर्मिला तथा महिलाएं व बालिकाएं उपस्थित रहीं।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया स्पेन की राजधानी मैड्रिड तथा बर्सिलोना शहर में 6 दिनों के अध्ययन प्रवास के बाद आज स्विटजरलैंड के खूबसूरत शहर ल्यूसर्न पहुंचे। कुलदीप सिंह पठानिया 11 से 16 अक्तूबर तक स्विटजरलैंड के अध्ययन प्रवास पर रहेंगे। गौरतलब है कि कुलदीप सिंह पठानियां राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने 1 अक्तूबर को घाना की राजधानी अक्रा गए थे। सम्मेलन उपरांत पठानियां 6 अक्तूबर से स्पेन तथा स्विटजरलैंड देशों के अध्ययन प्रवास पर हैं। पठानिया स्विटजरलैंड के शहर ल्यूसर्न तथा ज्यूरिख के अध्ययन प्रवास पर रहेंगे, जबकि वे 16 अक्तूबर को इस्तांबुल होते हुए नई दिल्ली स्वदेश लौटेंगे। पठानिया के साथ विधानसभा सचिव यशपॉल शर्मा भी अध्ययन प्रवास पर हैं।
-विश्वभर में पहुंची धर्मशाला और हिमाचल की ख्याति -स्टेडियम में इंग्लैंड ने बनाया अब तक का सबसे बड़ा स्कोर धर्मशाला के अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में 2 सफल वर्ल्ड कप मैचों का आयोजन कर एचपीसीए ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। यह वर्ल्ड कप मैच ऐसे समय में हो रहे हैं जब मॉनसून के दौरान आई बाढ़, भूस्खलन और प्राकृतिक आपदा से प्रदेश का पर्यटन कारोबार और तमाम व्यवस्थाएं बदहाल हुईं। पर्यटक हिमाचल प्रदेश में आने से डर रहे थे। पर्यटन व्यवसाय लगभग ठप सा पड़ गया था। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने ऐसे समय में इस प्रदेश को नई संजीवनी दी है। यह संजीवनी वर्ल्ड कप मैचों के सफल आयोजन को लेकर ही नहीं बल्कि इस छोटे से पहाड़ी राज्य को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर ख्याति दिलवाना भी है। वर्ल्ड कप के 2 मैचों बंगला देश और अफगानिस्तान तथा इंग्लैंड और बंगलादेश के बीच हुए शानदार रोमांचकारी मैच ने जहां दर्शकों को रोमांचित किया है वहीं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धर्मशाला की खूबसूरती और हिमाचल प्रदेश के सौंदर्य को बार-बार दर्शाया गया है। विश्व के कई देशों में इसका सीधा प्रसारण हुआ है। चाहे धौलाधार की पहाड़ियां हों या विश्व के खूबसूरत स्टेडियम में से एक धर्मशाला का स्टेडियम शामिल हो। जहां इसका सौंदर्य का बखान किया गया है वहीं सफल मैचों के जरिए एचपीसीए की ख्याति विश्व भर में बढ़ी है। 2 सफल मैचों का आयोजन के दौरान खूब दर्शक भी पहुंचे। होटलों की बुकिंग भी हुई। यहां तक कि धर्मशाला जाने वाले सभी मार्गों पर छोटे से लेकर बड़े दुकानदारों को भी लाभ हुआ। रानीताल जैसे स्टेशन पर ढाबों में खूब ग्राहकों की भीड़ भी उमड़ी। यह आयोजन न केवल एचपीसीए के लिए महत्वपूर्ण है बल्कि राज्य की आर्थिकी और इस राज्य की ख्याति के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। वर्ल्ड कप के दूसरे मैच के दौरान इंग्लैंड ने धर्मशाला की इस पिच पर विश्व कप में टीम का तीसरा श्रेष्ठ स्कोर बनाया है। धर्मशाला स्टेडियम में यह अब तक का सबसे बड़ा स्कोर भी है। इंग्लैंड ने शानदार पारी खेलते हुए यहां कीर्तिमान स्थापित किया है। दोनों मैच सफलतापूर्ण संपन्न हुए हैं। आने वाले 3 वर्ल्ड कप मैचों के लिए धर्मशाला अब दर्शकों की गहमागहमी से भरा होगा। इंडिया और न्यूजीलैंड के मैच को लेकर काफी उत्सुकता है। यह मैच यहां की कीर्ति को और चार चांद लगाएंगे। एचपीसीए ने मैचों के दौरान सभी अंतर्राष्ट्रीय मापदंडों/पैरामीटर का पालन किया है। पहली बार वर्ल्ड कप मैचों में नि:शुल्क पानी पीने के काउंटर लगाए गए हैं। इन काउंटर पर पानी पूरी तरह से नि:शुल्क है। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार का कहना है कि वर्ल्ड कप के 5 मैचों की मेजबानी सौभाग्य का विषय है। यह किसी संस्था के लिए नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। इससे न केवल पर्यटन कारोबार को पंख लगे हैं बल्कि हर किसी को लाभ हुआ है। 3 वर्ल्ड कप के मैचों के आयोजन को लेकर खूब उत्साह है। यहां के स्टेडियम की प्रशंसा पूरे विश्व में हो रही है। जिस तरीके से 2 मैचों के दौरान यहां शानदार खिलाडिय़ों का प्रदर्शन रहा है वहीं इसी पिच पर इंग्लैंड का सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी बना है। यह अनुराग ठाकुर और आई.पी.एल. चेयरमैन अरुण धूमल की प्रदेश को सबसे बड़ी देन है।
-भर्ती में बीएड डिग्री धारक शामिल नहीं होंगे टीजीटी बैचवाइज भर्ती शुरू करने के बाद शिक्षा विभाग ने जेबीटी के 2521 पदों पर भी बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की ओर से इस बाबत जिला उप निदेशकों को पत्र जारी कर दिया। इस भर्ती में बीएड डिग्री धारक शामिल नहीं होंगे। जिला मंडी में सबसे ज्यादा 563, कांगड़ा में 416 और शिमला में 367 जेबीटी की भर्ती होगी। सोलन में 244, चंबा में 214, बिलासपुर में 164, हमीरपुर में 97, किन्नौर में 25, कुल्लू में 98, लाहौल-स्पीति में 32, सिरमौर में 155 और ऊना में 146 पद भरे जाएंगे। प्रदेश में मात्र एक-एक शिक्षक के सहारे चल रहे स्कूलों में इन अध्यापकों की तैनाती को प्राथमिकता दी जाएगी। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में भर्ती होने वाले नए शिक्षकों की नियुक्तियों में दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों के स्कूलों को प्राथमिकता दी जाएगी। सिर्फ एक-एक शिक्षक के सहारे किसी स्कूल को नहीं रखा जाएगा। प्राथमिक शिक्षा के ढांचे को मजबूत करने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक घनश्याम चंद बताया कि जिला स्तर पर बैचवाइज भर्ती के लिए काउंसलिंग की जाएगी। जेबीटी काउंसलिंग में मांगे जाएंगे जिलों के विकल्प जेबीटी काउंसलिंग के लिए सरकार एक नई व्यवस्था करने जा रही है। पहले की तरह अब बैचवाइज काउंसंलिंग के लिए अभ्यर्थियों को अधिक जिलों में नहीं जाना होगा। अपने गृह जिला में ही अभ्यर्थी काउंसलिंग में शामिल हो सकेंगे। इस दौरान ही अभ्यर्थियों से दूसरे जिलों में नियुक्ति लेने के विकल्प ले लिए जाएंगे। जेबीटी के लिए चयन होने पर अभ्यर्थी पसंदीदा जिला को चुन सकेंगे। इस नई व्यवस्था से अभ्यर्थियों को अधिक जिलों में काउंसलिंग के लिए दौड़ नहीं लगानी होगी। इस संदर्भ में जल्द ही शिक्षा विभाग की ओर से अधिसूचना की जाएगी।
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2023 तथा भारत अंतरराष्ट्रीय नृत्य एवं संगीत उत्सव के 9वें संस्करण के उपलक्ष्य में आज नई दिल्ली में एक पूर्वावलोकन (कर्टन रेजर) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश सरकार और भारतीय सांस्कृतिक सम्बंध परिषद (आईसीसीआर) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य संसदीय सचिव एवं अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा आयोजन समिति के अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर ने दशहरा उत्सव पर एक टीज़र जारी कर एक पुस्तिका का भी विमोचन किया। इस अवसर पर मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव 17वीं शताब्दी से आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष 24 से 30 अक्तूबर तक यह उत्सव आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रघुनाथ जी की रथयात्रा के साथ इस उत्सव का आगाज होता है और इसमें 300 से अधिक स्थानीय देवी-देवता भाग लेते हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष दशहरा उत्सव में 25 अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय कार्निवल तथा 30 अक्तूबर को कुल्लू कार्निवल भी आकर्षण के मुख्य केंद्र होंगे। उन्होंने कहा कि कुल्लू दशहरा में इस बार अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें लगभग 20 देशों के प्रतिभागियों को आमंत्रित किया गया है। इनमें रूस, रोमानिया, कजाकिस्तान, क्रोएशिया, वियतनाम, थाईलैंड, ताइवान, पनामा, ईरान, मालदीव, मलेशिया, केन्या, दक्षिणी सुडान, जाम्बिया, घाना और इथोपिया इत्यादि देशों से कलाकार शामिल हैं। सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार दशहरा उत्सव को एक वैश्विक आयोजन बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल पर्यटकों के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने आपदा के उपरांत युद्ध स्तर पर राहत एवं पुनर्वास कार्यों का संचालन किया है। उन्होंने कहा कि चण्डीगढ़ से कल्लू तक सड़क मार्ग से यात्रा के समय में लगभग दो घण्टे की अवधि कम हुई है और चार घण्टे में यह सफर तय किया जा सकता है। इस मार्ग में 15 में से 13 यातायात सुरंगें वाहनों के लिए खुल चुकी हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुविधा के लिए दिल्ली, चंडीगढ़ और अमृतसर से कुल्लू तक हवाई सेवाएं भी उपलब्ध हैं।
मिनी सचिवालय धर्मशाला के कैबिनेट हॉल में आज सांसद किशन कपूर की अध्यक्षता में कांगड़ा हवाई अड्डा सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया। शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया भी इस दौरान उपस्थित रहे। बैठक में कांगड़ा हवाई अड्डा के संचालन से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान यात्रियों की सुविधा और एयरपोर्ट में व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने पर बल दिया गया। किशन कपूर ने अधिकारियों को हवाई अड्डा परिसर के साथ लगते क्षेत्र में स्थानीय लोगों को निर्माण गतिविधियों के लिए एयरपोर्ट प्राधिकरण से वांछित अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) प्रदान करने की प्रक्रिया को सरल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांगड़ा एयरपोर्ट पर फ्लाइट की संख्या बढ़ाने के लिए प्रयास किया जाएगा। अधिक फ्लाइट से ज्यादा टूरिस्ट यहां आएंगे, जिससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार बढ़ेगा। उन्होंने कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार की प्रस्तावित परियोजना की प्रगति की जानकारी और विस्तारीकरण को लेकर विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा की। इस दौरान एयरपोर्ट के विस्तार तथा ढांचागत विकास सहित इससे जुड़े अन्य सभी बिंदुओं पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट विस्तार के लिए सेक्शन 11 की नोटिफिकेशन के बाद भूमि अधिग्रहण तथा पुनर्वास को लेकर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के विस्तार से जहां पर्यटन को बल मिलेगा, वहीं रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे। सांसद ने पर्यटकों की सुविधा के लिए नवनिर्मित टूरिस्ट सूचना केंद्र का संचालन अविलंब आरंभ करने और 'मनी एक्सचेंजÓ काउंटर सेवा को सुचारू करने के लिए बैंकों से तालमेल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डा परिसर में पर्यटकों को हिमाचली संस्कृति की झलक दिखाने के लिए विशेष व्यवस्था की जाए। बैठक में विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि कांगड़ा हवाई अ्डडे के सुधारीकरण को लेकर प्रदेश सरकार अपेक्षित सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सुक्ूखू सरकार प्रदेश में हवाई सेवाओं के विकास और विस्तार को लेकर योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सभी जिला मुख्यालयों पर हैलीपोर्ट बनाने की दिशा में सार्थक पहल की है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट विस्तार की जद में आने वाले लोगों के बेहतर पुनर्वास के लिए सरकार गंभीर है। बैठक में एडीएम रोहित राठौर, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण कांगड़ा के निदेशक धीरेंद्र सिंह, बीडीओ रैत कंवर सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं हितधारक उपस्थित रहे।
मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ने आज जिला सोलन के कृषि विज्ञान केंद्र कंडाघाट का दौरा किया और विभिन्न अनुसंधान और विस्तार गतिविधियों के बारे में जाना। इस अवसर पर उन्होनें फलों, सब्जियों और श्री अन्न पर लगाई गई प्रदर्शनी को भी देखा। उन्होनें फलों की नर्सरी का भी निरीक्षण किया, जिसमें सेब की विभिन्न किस्मों के पौधे रूट स्टॉक एवं सीडलिंग एवं अन्य फलों के पौधे तैयार किए जा रहें है। यह पौधे जनवरी माह में बागवानों को बिक्री किए जाएंगे। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव ने डॉ यशवंत सिंह परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ इंदर देव, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. जितेंद्र चौहान एवं सभी वैज्ञानिकों एवं स्टाफ से बातचीत की और केंद्र पर किसानों के लिए किए जा रहे नए नए कार्यों के बारे में जाना। उन्होंने सेब, आडू, प्लम की नर्सरी और कीवी ब्लॉक और विभिन्न फलों में प्राकृतिक कृषि के अनुसंधान के बारे में जाना। श्री अन्न पर लगाए गए प्रदर्शन मॉडल का भी दौरा किया। उन्होंने केंद्र के वैज्ञानिकों से किसानों की आय को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास करने के निर्देश दिया। ब्राक्टा ने वैज्ञानिकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस क्षेत्र के किसानों को सेब व अन्य गुटलीदधार फलों कि गुणवत्ता रोपण सामग्री उपलब्ध करवाने में साथ-साथ किसानों की कृषि संबंधी समस्याओं का समाधान करने और प्रशिक्षण देने में भी यह केंद्र अहम भूमिका निभा रहा है।
रावमा स्कूल रैत में संपन्न हुई जिला स्तरीय अंडर-19 हैंडबाल प्रतियोगिता में रावमा स्कूल ज्वालामुखी की छात्राओं की टीम उपविजेता रही। स्कूल की चार छात्राएं प्रिया, साक्षी, जिया और सानिया राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिये चयनित की गई। इसके साथ ही रावमा स्कूल लदौड़ी में संपन्न हुई अंडर 19 जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में भी कुमारी संजना को गोल्ड मेडल और सुहानी गौतम को सिल्वर मेडल मिला साथ है। संजना को राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए चुना गया। प्रधानाचार्य प्रवीण कुमारी शर्मा ने विजेता छात्राओं के साथ डीपीई मीना और पीटीई विजय को भी बधाई दी, जिनकी देखरेख में यह संभव हुआ है।
शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय अंडर-19 लड़कों और लड़कियों के शतरंज टूर्नामेंट में बाल स्कूल ज्वालामुखी के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। लड़कियों के वर्ग में अंडर-19 शतरंज टूर्नामेंट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लधोडी में 5 से 8 अक्टूबर तक आयोजित किया गया था। इस टूर्नामेंट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल ज्वालामुखी की लड़कियों की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी पर लगातार तीसरी बार कब्जा किया। स्मरण रहे बाल स्कूल ज्वालामुखी की चेस टीम पिछले दो वर्षो से शतरंज में चैंपियन रही है। बही दूसरी ओर लड़को़ के चेस टूर्नामेंट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रेहन में 5 से 8 अक्टूबर तक आयोजित हुए थे। इस टूर्नामेंट में बाल स्कूल ज्वालामुखी के लड़कों की चेस टीम उप विजेता रही। लड़कियों में केशबी और लडको में गणेश बहादुर का चयन राज्य स्तरीय टूर्नामेंट के लिए हो गया है। स्कूल प्रधानाचार्य मीना कुमारी ने टीम के कोच विकास धीमान, अशोक कुमार डीपीई, श्यामा कुमारी पीईटी, प्रियंकुर दोनो टीमों के खिलाड़ियों और उनके माता-पिता को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि बाल स्कूल ज्वालामुखी की लडकियों और लड़कों की टीमें पिछले दो वर्षों से लगातार जिला में विजेता रह रही थी परंतु लडको की टीम को इस बार उप विजेता से ही संतोष करना पड़ा।
जसवां-परागपुर विधानसभा के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कस्बा कोटला में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आयुष्मान भव: स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सुरेंद्र सिंह मनकोटिया पूर्व उपाध्यक्ष कर्मचारी कल्याण बोर्ड ने शिरकत की। खंड चिकित्सा अधिकारी डाडा सीबा डॉक्टर नितिन शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस कैंप का आगाज मुख्यातिथि सुरिंद्र सिंह मनकोटिया ने दीप प्रचलित से किया व खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नितिन शर्मा ने आए हुए सभी लोगों को संबोधित करते हुए आयुष्मान भव: स्वास्थ्य मेले के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा इस मेले में लोगों की सभी बीमारियों की जांच व मुफ्त दवाइयां दी जाएंगी। इस दौरान कैंप में लगभग 350 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस मौके पर पूर्व कामगार एवं कर्मचारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष सुरेंद्र मनकोटिया ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा हिमाचल की जनता को घर द्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए ऐसे मेलों का आयोजन करवाया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार की जनकल्याण नीतियों का लाभ हर गरीब आदमी तक पहुंच रहा है व हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार हिमाचल के चौहुंमुखी विकास के लिए जनकल्याणकारी निर्णय ले रही है। उन्होंने कहा इस स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा पूर्व मुख्यमंत्री स्व. राजा वीरभद्र सिंह ने बढ़ाया था व जसवां में जितना भी विकास हुआ है वह कांग्रेस सरकार की ही देन है। इस मौके पर उन्होंने विधायक विक्रम सिंह ठाकुर पर भी कड़े प्रहार किए व कहा कि जसवां प्रागपुर के विधायक होने के नाते उन्होंने क्या विकास करवाया। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के राजकुमार शर्मा, कांति शर्मा, ठाकुर जस्मेर, प्रकाश चंद, निर्मला देवू, आशा शर्मा, आदि मौजूद थे। उसके बाद मनकोटिया ने, 2016-17 में कांग्रेस सरकार के समय राजा वीरभद्र सिंह जी द्वारा खोले गए तथा उसके भवन बनाने के लिए उसी समय स्वीकृत किए गए फंड से बने, डिग्री कॉलेज कोटला बेहड़, तहसील जसवां का मुआयना किया। प्रिंसिपल विजया शर्मा व अन्य स्टाफ से जानकारी प्राप्त की, कॉलेज की जरूरतों व कठिनाइयों पर चर्चा हुई, विद्यार्थियों से संवाद किया।
राजकीय स्नातक महाविद्यालय ज्वालाजी में मेरी माटी, मेरा देश अभियान के अंतर्गत कलश यात्रा का आयोजन महाविद्यालय परिसर के भीतर किया गया। कलश यात्रा में भाग लेने के लिए सभी विद्यार्थी कलश, मिट्टी व चावल अपने-अपने घरों से लाए थे। यात्रा शुरू होने से पहले प्राचार्य डॉक्टर सुशील कुमार बस्सी ने छात्रों को कलश यात्रा पंच प्रण प्रतिज्ञा, पौधा रोपण एवं इसके महत्व के विषय में बताया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के 100 स्वयं सेवियों ने रोबर रेंजर इकाई, इका क्लब इकाई, रेड रिबन इकाई के दौरान प्राचार्य डॉ. सुशील बसी और एन.एस.एस प्रभारी प्रो. संजय कुमार के नेतृत्व में कलश यात्रा और छात्रों द्वारा शपथ ग्रहण की गई। प्रो. संजय कुमार ,प्रो. एसएस रंधावा, प्रो. पूनम शर्मा, डॉ. पूनम शर्मा, प्रो. अनिका परमार, प्रो. आरती, प्रो. शिवानी, प्रो. मीना, प्रो. अनिल, प्रो. सोनाली, प्रो.श्वेता, प्रो. भूमिका सहायक अधिक्षक निधि शर्मा, सुषमा शर्मा, संजीव, पुनीत उपस्थित रहे।
शूलिनी विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय मामलों के कार्यालय ने कल एक शिक्षा मेले की मेजबानी की, जिसमें स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट, प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों को आकर्षित करने और अकादमिक सहयोग के लिए एक शिक्षा मेले की मेजबानी की। पांच प्रसिद्ध संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा और विशेष छात्रवृत्ति योजनाओ का आयोजन किया गया जिसमें 200 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। पांच प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि थे, डॉ. शिवराज कानूनगो, वाइस-डीन, जॉर्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ बिजनेस, क्रिस्टीन गोज्डज़ियाक, सहायक डीन ऑफ इंटरनेशनल पार्टनरशिप्स, यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनोइस अर्बाना-शैंपेन - जीआईईएस कॉलेज ऑफ बिजनेस। डॉ. अरमान डेवट्यन, सहायक डीन, पेपरडाइन यूनिवर्सिटी - ग्राज़ियाडियो बिजनेस स्कूल। अमांडा बार्थ, सहायक डीन, विलियम और मैरी - रेमंड ए. मेसन स्कूल ऑफ बिजनेस। ऋचा अग्रवाल, कंट्री मैनेजर, बोकोनी यूनिवर्सिटी और डेबियन रॉय, एसोसिएट डायरेक्टर, जीएमएसी। कार्यक्रम का उद्घाटन शूलिनी विश्वविद्यालय के चांसलर प्रोफेसर पीके खोसला और कुलपति प्रोफेसर अतुल खोसला द्वारा किया गया। प्रो. पीके खोसला ने छात्रों के लिए यह अवसर लाने और व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्र में पारस्परिक रूप से लाभकारी साझेदारी लाने के प्रयासों के लिए शूलिनी संकाय की प्रशंसा की। प्रोफेसर अतुल खोसला ने कहा, इस शिक्षा मेले ने न केवल ज्ञान के आदान-प्रदान की सुविधा प्रदान की, बल्कि छात्रों को छात्रवृत्ति के माध्यम से अपनी शैक्षणिक आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने के लिए भी सशक्त बनाया। यह छात्र सशक्तिकरण और व्यावसायिक शिक्षा में वैश्विक भागीदारी के प्रति शूलिनी विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। शूलिनी विश्वविद्यालय के अंतर्राष्ट्रीय मामलों के उपनिदेशक कार्यालय डॉ. रोज़ी धांता ने अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा अवसरों पर प्रकाश डाला, जिसमें अधिकांश विजिटिंग स्कूलों के लिए आवेदन शुल्क में छूट और विशेष छात्रवृत्ति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छात्रवृत्ति के अवसर में एक छात्र को 100 प्रतिशत छात्रवृत्ति मिलेगी और दो मेधावी छात्रों को जीडब्ल्यूएसबी के किसी भी मास्टर कार्यक्रम के लिए 50त्न छात्रवृत्ति मिलेगी। दो प्रतिभाशाली छात्रों को पेपरडाइन यूनिवर्सिटी के एमएस इन एप्लाइड फाइनेंस (एसटीईएम-नामित) और एमएस इन बिजनेस एनालिटिक्स (एसटीईएम-नामित) कार्यक्रमों के लिए 50त्न छात्रवृत्ति मिलेगी। एक अन्य छात्रवृत्ति कार्यक्रम में एक मेधावी छात्र को मास्टर ऑफ अकाउंटिंग के लिए 100त्न छात्रवृत्ति मिलेगी और दूसरे छात्र को विलियम और मैरी मेसन कॉलेज ऑफ बिजनेस में बिजनेस एनालिटिक्स कार्यक्रम में एमएस के लिए 100त्न छात्रवृत्ति मिलेगी। शिक्षा मेले में प्रबंधन विज्ञान के डीन प्रोफेसर मुशीष शरावत और स्नातक अध्ययन के निदेशक प्रोफेसर बीके कौल के मार्गदर्शन में 200 से अधिक छात्रों की भागीदारी देखी गई।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि छात्रों को गुणवत्तायुक्त तथा रोज़गारोन्मुखी शिक्षा उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। डॉ. शांडिल आज सोलन ज़िला के कंडाघाट उप मंडल की ग्राम पंचायत छावशा के गांव मंझोल (क्यारी बंगलो) में लगभग 65 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले उत्कृष्टता केंद्र के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सोलन ज़िला के वाकनाघाट के निकट ग्राम पंचायत छावशा में निर्मित होने वाले उत्कृष्टता केंद्र पर्यटन, आतिथ्य और सूचना प्रोद्यौगिकी के उत्कृष्टता केंद्र का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस केंद्र में पर्यटन और आतिथ्य (हॉस्पिटेलिटी) के लिए यह उत्कृष्ट केन्द्र देश का चौथा केंद्र होगा। यह केन्द्र राज्य के युवाओं के कौशल उन्नयन की दिशा में वरदान सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि इस केंद्र में पर्यटन आतिथ्य सत्कार भवन, सूचना प्रौद्योगिकी खंड, छात्रावास तथा निदेशक के आवास का निर्माण भी किया जाएगा। डॉ. शांडिल ने कहा कि युवाओं को रोज़गार उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रदेश के युवाओं के कौशल को उन क्षेत्रों में उन्नत करना आवश्यक है जहां अधिक रोज़गार के अवसर उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश में अपार सम्भावनाएं है और इन सम्भावनाओं को बेहतर रोज़गार अवसरों में बदलने के लिए इस दिशा में छात्रों को शिक्षा उपलब्ध करवाना आवश्यक है। स्वास्थ्य मंत्री ने ग्राम पंचायत सैंज के गांव कशाउला में अश्वनी खड्ड पर बनने वाले पुल स्थल का निरीक्षण किया। यह पुल गंाव कशाउला से ग्राम पचंायत झाझा के गांव चौड़ा को जोड़ेगा। इस पुल के निर्माण से यहां पर्यटक स्थल चायल तक जाने का सफर 15 किलोमीटर तक कम हो जाएगा वहीं ग्रामीणों को भी आवागमन में सुगमता होगी व कृषि उत्पादों को मण्डी तक पहुचाने में सहायता मिलेगी।
वन मंडलाधिकारी नाहन सौरभ ने जानकारी देते हुए बताया कि नाहन वन मण्डल के नाहन, त्रिलोकपुर व कोलर रेंज के अधीन जंगलों में उगने वाली भाबड़ घास की नीलामी 23 अक्तूबर 2023 प्रात: 11 बजेे वन मण्डल अधिकारी कार्यालय नाहन में की जाएगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक बोलीदाता को 5 हजार रुपये की राशि मौके पर पहले ही जमा करवानी होगी, जो कि नीलामी समाप्त होने पर बोली दाता को वापिस कर दी जाएगी। उन्होने बताया कि नीलामी संबंधी अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में वन मंडलाधिकारी नाहन के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
-डीसी बोले, हथियार व आग्नेयास्त्र साथ रखने पर रहेगा प्रतिबंध जिला मुख्यालय नाहन से 21 किलोमीटर दूर त्रिलोकपुर में श्री महामाया बालासुंदरी जी आश्विन नवरात्र मेला आगामी 15 अक्तूबर से 28 अक्तूबर तक धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। मेले के सफल व सुचारू आयोजन को लेकर जिला दंडाधिकारी सुमित खिमटा ने धारा-144 के तहत एक आदेश जारी करते हुए कहा है कि मेले के दौरान कालाअंब पुलिस स्टेशन की सीमा के भीतर तथा मेला क्षेत्र त्रिलोकपुर में कोई भी व्यक्ति आग्नेयास्त्र, घातक हथियार तथा विस्फोटक सामग्री को साथ लेकर नहीं चल सकता। इसके अलावा कोई भी श्रद्धालु मंदिर में नारियल नहीं चढ़ा सकता। यह भी आदेश जारी किए गए हैं कि कोई भी व्यक्ति त्रिलोकपुर मेला परिक्षेत्र में मेले के दौरान किसी प्रकार की गैर कानूनी गतिविधि में संलिप्त नहीं हो सकता और न ही मदिरा का सेवन कर सकेगा। आदेश का उल्लंघन करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सुमित खिमटा ने कहा कि यह आदेश महामाया बालासुंदरी मेले के दौरान कानून व व्यवस्था बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, के अंतर्गत जारी किये गए हैं। मांस-मछली की बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध जिला दंडाधिकारी ने एक अन्य आदेश जारी करते हुए कहा कि मेले के दौरान मेला क्षेत्र त्रिलोकपुर में की मांस व मछली विक्रय की दुकानें नहीं लगेगी। मांस व मछली की बिक्री पर त्रिलोकपुर क्षेत्र में पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। हालांकि मेला अवधि के दौरान काला आम्ब से त्रिलोकपुर तक सड़क के साथ लगती मांस व मछली की दुकानों में विक्रेताओं को केवल दुकान के अंदर ही मांस व मछली की बिक्री करने की इजाजत होगी। उन्होंने कहा कि मेले में श्रद्धालु धार्मिक भावना एवं आस्था के साथ आते हैं। इसलिये यह आवश्यक है कि मेले के दौरान मांस व मछली की बिक्री प्रतिबंधित रहे ताकि श्रद्धालुओं में किसी प्रकार का जन आक्रोश उत्पन्न न हो। कागज/गत्ता के कारखानों के ट्रकों की आवाजाही पर रहेगा प्रतिबंध जिला दंडाधिकारी ने एक अन्य आदेश के तहत मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 के अंतर्गत कागज/गत्ता के कारखानों के ट्रक/ट्रैक्टर जिन पर मूल ढांचे के अलावा बड़े-बड़े बोरे की सहायता से तूड़ी आदि लाई जाती है, ऐसे वाहनों की आवाजाही पर कालाअंब से त्रिलोकपुर सड़क पर आगामी 15 अक्तूबर से 28 अक्तूबर तक प्रात: 6 बजे से रात्री 10 बजे तक प्रतिबंध रहेगा। यह आदेश मेले के दौरान यातायात में किसी प्रकार का अवरोध न पड़े, इसके दृष्टिगत लोगों की सुविधा के लिये जारी किये गए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. सुशील शर्मा के सौजन्य से जिला स्तरीय विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस स्वास्थ्य खंड गोपालपुर की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कडवाड़ी में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर वंदना ने बताया की आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर लोग तनाव का शिकार हो जाते हैं और जब यह तनाव लंबे समय तक बना रहता है तो हमारा मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है। उन्होंने बताया कि शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी अति आवश्यक है क्योंकि लंबे समय तक बने रहना वाला तनाव हम सबके लिए घातक है। इसलिए अपनी दिनचर्या नियमित रखें, रोज व्यायाम करें क्योंकि व्यायाम करने से तन और मन को स्फूर्ति मिलती है और हम तनावमुक्त महसूस करते हैं। संतुलित आहार लें और सबसे बड़ी बात अपने आप को नशीली पदार्थों के सेवन से दूर रखें। इस मौके पररंगोली प्रतियोगिता तथा बच्चों के द्वारा लघु नाटिका के द्वारा मानसिक स्वास्थ्य के ऊपर संदेश दिए गए। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कडवाड़ी के प्रधानाचार्य ने सभी बच्चों से आग्रह किया कि अगर उनके आसपास कोई बच्चा मानसिक रोग से ग्रस्त दिखाई देता है या उन्हें अपने दोस्तों में किसी के व्यवहार में अचानक से बदलाव दिखाई पड़े तो तुरंत अपने स्कूल के अध्यापकों अथवा अभिभावकों से संपर्क करें ताकि समय पर इलाज संभव हो सके इसके साथ-साथ प्राप्त जानकारी को अपने पास ना रखते हुए सभी के साथ सांझा करने के लिए कहा, ताकि बाकी लोग भी लाभान्वित हो सकें।
एचपीयू में सोशल वर्क के छात्रों ने आज हड़ताल के दूसरे दिन सोशियोलॉजी और सोशल वर्क के अध्यापकों और विभाग अध्यक्ष का घेराव किया और कक्षाओं का बहिष्कार किया। पिछले लंबे समय से सोसियोलॉजी और सोशल वर्क का डिपार्टमेंट जो साथ चलता था, आज अध्यापकों की आपसी मतभेद के कारण छात्रों को आपस में बांटने की कोशिश की जा रही है, जिसमें सोशल वर्क के छात्रों के साथ सौतेला व्यवहार लगातार किया जा रहा है। विभाग के अध्यापकों के द्वारा फ्रेशर पार्टी के नाम पर ये बोला गया कि अगर डिपार्टमेंट की चेयरमैन पार्टी में आए तो बाकी दो अध्यापक नहीं आयेंगे, इस आधार साफ है कि किस तरह से बांटने की कोशिश की जा रही है। इसके साथ कुछ प्रोफेसर हैं, जो बोल रहे हंै कि सोशल वर्क डिपार्टमेंट का हिस्सा नहीं है। लेकिन सोशल वर्क विभाग फिर भी सबको साथ लेकर चल रहा है। हम वे छात्र हैं जो क्लासरूम न होने की वजह से 1 बजे क्लास लगाते और न ही हमारे लोग हॉस्टल में लंच तक कर पाते। ऐसी परिस्थिति में आज सोशल वर्क ने क्लास का बहिष्कार कर दिया और पिछले कल से अपनी कक्षा सुभा समय पर लगाने के और सोशल वर्क के लिए अलग क्लास रूम लैब और पिछले चेयरमैन के समय सोशल वर्क के कुछ सालों से 5000, 14000 फीस का जवाब भी प्रशाशन से मांगा है। हमारी विभिन्न मांगें हैं। जब तक ये पूरी नहीं तोती, तब तक क्लास का बहिष्कार किया जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह 12 से 17 अक्तूूबर तक अपने संसदीय क्षेत्र मंडी के दौरे पर रहेंगी। कांग्रेस महासचिव कांग्रेस अध्यक्ष के राजनीतिक सचिव अमित पाल सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिभा सिंह 12 अक्तूबर को दोपहर 2 बजे शिमला से मण्डी के लिये रवाना होंगी। इस दिन रात्रि विश्राम मंडी परिधि गृह रहेगा। 13 अक्तूबर को प्रतिभा सिंह बंजार विधानसभा क्षेत्र के लारजी में पार्टी कार्यकर्ता आभार में हिस्सा लेंगी। उसके बाद उदयपुर को रवाना होंगी। रात्रि विश्राम लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह रहेगा। 14 अक्तूूबर को लाहौल स्पीति विधानसभा क्षेत्र के शौर, मंडल,चेरी बंगलो व किलाड़ में जन समस्याओं को सुनेगी। इसके बाद की किलाड़ में पांगी रीजन के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक भी करेंगी। इस दिन रात्रि विश्राम किलाड़ रहेगा। 15 अक्तूबर को प्रतिभा सिंह किलाड़ में स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। इस दिन भी रात्रि विश्राम किलाड़ ही रहेगा। 16 अक्टूबर को प्रतिभा सिंह सुबह 9 बजे किलाड़ से उदयपुर के लिए प्रस्थान करेंगी। अल्प विश्राम के बाद उदयपुर से मंडी के लिए रवाना होंगी। रात्रि विश्राम मंडी परिधि गृह रहेगा। 17 अक्तूबर को प्रतिभा सिंह सुबह 7 बजे मंडी से शिमला के लिए प्रस्थान करेंगी।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय इंदौरा में मंगलवार को समग्र शिक्षा अभियान के सौजन्य से दिव्यांग बच्चों का एक दिवसीय मेडिकल एसेसमेंट व फिजियोथेरेपी कैंप आयोजित किया गया। इसमें शिक्षा खंड इंदौरा के लगभग 70 दिव्यांग बच्चों को फिजियोथेरेपी, स्पीच थेरेपी दी गई। यह कार्यक्रम डाइट धर्मशाला के सौजन्य से आयोजित किया गया। इस मौके पर दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण भी वितरित किए गए। इस अवसर पर जिला समन्वयक डॉक्टर अंजु शर्मा एवं बीना सिंह ने बताया कि दिव्यांग बच्चों को हर दिन लगभग कुछ देर के अभ्यास से ठीक किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर दिव्यांगता से ग्रसित व्यक्तियों की सेवा की जाती है, जिसमें समाज के सभी लोगों के सहयोग से अपनी बची हुई क्षमता का इस्तेमाल कर इसे शिखर तक पहुंचा सकते हैं। शिविर में स्पीच थेरेपिस्ट आनंद कुमार , फिजियोथेरेपिस्ट सन्नी व सुदर्शन, डाइट प्रवक्ता डॉ. जोगिंद्र सिंह, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी इंदु शर्मा, केंद मुख्य शिक्षक जसदेव सिंह , राजिंदर सिंह, सुमन कुमारी, ज्योति देवी, अमित कुमार तरसेम सिंह आदि अध्यापकों के साथ साथ स्थानीय पाठशाला के प्रधानाध्यापक मोहन शर्मा मौजूद रहे।
खनन विभाग ने अवैध खनन करने पर दो ट्रैक्टर को काबू कर 9 हजार रुपये जुर्माना वसूला है। जानकारी देते हुए खनन रक्षक सन्नी जसवाल ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि छौंछ खड्ड में अवैध खनन कर सामग्री को पंजाब में ले जाया जा रहा है। इस पर खनन अधिकारी नीरजकांत ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए और कंदरोड़ी में मुख्य मार्ग पर ही दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों को पकड़कर मौके पर ही 4500 रुपये प्रति ट्रैक्टर और कुल 9 हजार रुपये नकद जुर्माना वसूल किया गया। उन्हें भविष्य में अवैध खनन करते हुए पाए जाने पर ट्रैक्टर जब्त कर मामला कोर्ट में प्रेषित करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। खनन अधिकारी नीरजकांत ने बताया कि अवैध खनन के विरुद्ध यह कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।
जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में उपमंडल इंदौरा के राजकीय उच्च विद्यालय घण्डरां ने जूडो में अपनी दबदबा बरकरार रखा है। विद्यालय के अंडर-14 जूडो मुकाबलों में 9 प्रतिभागियों ने भाग लिया। खास बात यह रही कि जिला स्तर पर 9 के 9 प्रतिभागी पदक जीतने में सफल रहे। विद्यालय के मुख्याध्यापक शशि भूषण ने बताया कि सूजल भारद्वाज व मोहित ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया तथा भास्कर, रबीना व अंजली ने रजत पदक जीतने में सफलता प्राप्त की तो वहीं जश्नदीप कौर, जैस्मीन कुरैशी, साक्षी व अंशिका मेहरा ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम जिला भर में रोशन किया है। वहीं, सूजल भारद्वाज व मोहित का चयन राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता हेतु हुआ है। राजकीय उच्च विद्यालय घंडरां जूडो में जिला भर में दूसरे स्थान पर रहा है।
- प्रधानाचार्य उपासना सूद ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता - शिक्षकों एवं बच्चों ने निकाली कलश यात्रा, शपथ भी ली सोलन जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कोटी में मंगलवार को मेरी माटी, मेरा देश उत्सव मनाया गया। यह कार्यक्रम स्कूल की प्रधानाचार्य उपासना सूद की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। उन्होंने बच्चों को मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान स्कूल के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने एक कलश यात्रा भी निकाली। सभी बच्चे अपने घर से एक मुट्ठी माटी लेकर आए थे, जो कलश में एकत्रित की गई। सभी ने मेरी माटी, मेरा देश के नारों के साथ हमेशा देश हित में कार्य करने की शपथ भी ली। कार्यक्रम में स्कूल के सभी बच्चों एवं स्टाफ ने भाग लिया।


















































