-सीनियर वर्ग में पहले स्थान पर रही 11वीं की अलंकृता -8वीं के अदम्य साइंस एक्टिविटी के जूनियर वर्ग में प्रथम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में HIMCOSTE द्वारा आयोजित अर्की जोन की चिल्ड्रन साइंस प्रतियोगिता में एसवीएन स्कूल की दोनों शाखाओं ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में एसवीएन स्कूल कुनिहार की 11वीं कक्षा की अलंकृता ने साइंस एक्टिविटी में सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान, 12वीं कक्षा की सिमरन सिंह व खुशबू कपूर ने सीनियर सेकेंडरी वर्ग में दूसरा स्थान व अक्षिता ने जूनियर एक्टिविटी में तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं द एसवीएन स्कूल बडोरघाटी आठवीं कक्षा के अदम्य ने साइंस एक्टिविटी के जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान, सीनियर वर्ग की साइंस एक्टिविटी में नौवीं कक्षा की यशिका शर्मा ने द्वितीय स्थान, सीनियर क्विज में दसवीं कक्षा की अदिति व निकिता ने द्वितीय स्थान, जूनियर क्विज में रोहिणी व शिवांश ने भी द्वितीय स्थान प्राप्त करके विद्यालय का मान बढ़ाया। जूनियर वर्ग में मैथ्स ओलंपिआड में आठवीं कक्षा के राजवीर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि को स्कूल निदेशक लूपिन गर्ग, प्रधानाचार्या व सभी अध्यापकों ने खूब सराहा। स्कूल चेयरमैन से बात करने पर उन्होंने कहा कि हर वर्ष समय-समय पर विद्यार्थियों को इस प्रकार के अवसर प्रदान किये जाते रहते हैं। विद्यार्थी को इस तरह की प्रतियोगिताओं द्वारा आगे बढ़ने के अवसर तो मिलते ही हैं, साथ ही उनका सर्वांगीण विकास भी होता है।
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 अक्तूबर को आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत सोलन शहर के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने दी। राहुल वर्मा ने कहा कि 11 अक्तूबर को प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक दामकड़ी, जौणाजी, सेर चिराग, कोटला, मशीवर, दयारग बुखार, रोमी बस्सी, हदेची, शेरपा रिसोर्ट, बालूघाटी, बायला, चंगर, शिल्ली, फशकना, अश्वनी खड्ड, बजलोग, जल शक्ति विभाग की शिल्ली तथा अश्वनी खड्ड स्थित परियोजनाएं, रिड़ीधार, कनाह बजनाल, नड़ोह, उपायुक्त आवास, बजरोल, कालाघाट, दुग्ध शीतलन संयंत्र, मलौण, चम्बाघाट चैक, फोरेस्ट कालोनी, बसाल मार्ग, कुल्जा उद्योग, डीआईसी कालोनी, करोल विहार, एन.आर.सी.एम, मोक्षधाम, बेर खास, फ्रेंड्स कॉलोनी, बेर गांव, बेर पानी एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति तथा अन्य कारणों से उपरोक्त तिथि एवं समय में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की।
-ऊना से राजस्थान के जैसलमेर के लिए सीधा रेल लिंक जुड़ेगा हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला से अब राजस्थान के जैसलमेर के लिए सीधा रेल लिंक स्थापित हो जाएगा। ऊना जिला के दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन से जैसलमेर के लिए लिंकड रेल सेवा शुरु होगी। हिमाचल एक्सप्रेस रेल सेवा में दो स्पेशल कोच अटैच किए जाएंगे, जोकि लिंकड ट्रेन संख्या 14087/14088 दिल्ली जैसलमेर रुनिचा एक्सप्रेस के साथ जुड़ेेंगे। फिलहाल इसे तीन माह के लिए प्रयोगात्मक दृष्टि से शुरु किया जाएगा। 11 अक्तूबर 2023 से यह प्रयोग शुरू हो जाएगा। इसके तहत यात्रियों को दौलतपुर चौक से दिल्ली तक हिमाचल एक्सप्रेस रेल सेवा की बुकिंग करवानी होगी, जबकि उससे आगे दिल्ली से जैसलमेर के लिए रुनिचा एक्सप्रेस रेल सेवा की बुकिंग पर सफर होगा। फिलहाल हिमाचल एक्सप्रेस में दो अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे, जोकि दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रुनिचा एक्सप्रेस से जोड़े जाएंगे। रोजाना ट्रेन दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन से दिल्ली व दिल्ली से जैसलमेर तक रुनिचा एक्सप्रेस टे्रन अप-डाऊन करेगी। इस रेल सेवा के शुरू होने से ऊना से खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को भी भारी सुविधा मिलेगी। फिलहाल दिल्ली में एक से डेढ घंटे का हॉल्ट रहेगा।
-महात्मा गांधी की जयंती समारोह पर निकाला मार्च -प्रदेश अध्यक्ष जैनब बोलीं, आज देश को राष्ट्रपिता के दिखाए मार्ग पर चलने की जरूरत देशभर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती समारोह की शृंखला मनाई जा रही है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भी इस मौके पर महिला कांग्रेस की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यालय से मैदान तक मार्च निकाला गया। हिमाचल कांग्रेस महिला अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि इस मार्च के माध्यम से सत्य, अहिंसा और भाईचारे का संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज देश को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के दिखाए मार्ग पर चलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उनकी कही हुई बातें समाज को नई दिशा और दशा देने का काम करती हैं। राष्ट्रपिता ने देश को आजादी दिलाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और देश को एक सूत्र में पिरोकर अहिंसा के साथ आजादी हासिल की। हिमाचल महिला कांग्रेस ने सभी लोगों से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की राह पर चलकर देश को आगे बढ़ाने की अपील की।
-आम आदमी पर बोझ डालने वाली लगेज पॉलिसी वापस ले सरकार नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुखविंदर सिंह 'सुक्खू' के नेतृत्व में हिमाचल सरकार द्वारा एचआरटीसी के लिये लाई गई लगेज पॉलिसी पूरी तरह से आमजन विरोधी है। इस पॉलिसी को लागू करने में आमजन का बिलकुल ख़याल नहीं रखा गया। इसलिए इसे पूरी तरह से वापस लिया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि बसों से आम आदमी चलता है। वह अपने ज़रूरत का सामान भी उसी बस से ही ले जाएगा। इसलिए सामान के बदले अतिरिक्त किराया लेना किसी प्रकार से न्यायोचित नहीं है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि एचआरटीसी हिमाचल प्रदेश की 'लाइफ लाइनÓ है। प्रदेश के आम लोगों के परिवहन का सबसे प्रमुख साधन है। दूर-दराज के आम लोग एचआरटीसी द्वारा ही यात्रा करते हैं। इनमें आम किसान और बागवान भी हैं। ऐसे में कोई किसान निर्धारित क्षमता के अंदर कोई सामान अपने साथ ले जा रहा है तो उससे भी अतिरिक्त किराया लेने के मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के फ़ैसले आमजन मानस को राहत देने वाले होने चाहिए परेशान करने वाले नहीं। जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार का आम लोगों को सुविधाएं प्रदान करना है। हर काम आय बढ़ाने की दृष्टि से नहीं किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की आय बढ़ाने के और भी संसाधन हैं। आम लोगों के ऊपर किराए का बोझ बढ़ाकर एचआरटीसी की आय बढ़ाने का यह सरकारी फार्मूला बिलकुल ग़लत है।
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं बाबू जगजीवन राम समता आंदोलन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अंशुल अभिजीत ने ऊना में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर कड़ा हमला किया है। डॉ. अंशुल ने कहा कि मोदी सरकार बेरोजगारों के साथ धोखा कर रही है। उन्होंने कहा कि 2 करोड़ रोजगार देने का वायदा करने वाली मोदी सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे पाई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार चुनावों को देखते हुए रोजगार देने का एक ड्रामा किया जा रहा है। अंशुल ने कहा कि केंद्र सरकार जिस प्रकार से देश को बांटने का काम कर रही है, यह अपने आप में राष्ट्र को कमजोर करने का विषय है। अंशुल अभिजीत ने कहा कि राहुल गांधी सवाल उठा रहे हैं और प्रधानमंत्री जवाब नहीं दे पा रहे हैं। उन्होंने कहा की व्यवस्था पर सवाल है, 9 साल पर सवाल है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद लगातार जिस प्रकार देश में केंद्र सरकार से सवाल पूछे जा रहे हैं, केंद्र सरकार सवालों से डर कर भाग रही है। उन्होंने कहा कि सत्ता के नशे में विरोधियों का दबाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस देश का विचार है ,कांग्रेस पार्टी ने इस देश के लिए संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी का विकास चाहती है, कांग्रेस पार्टी बिना भेदभाव काम करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय एकता के लिए काम करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपना नेतृत्व राष्ट्र की एकता अखंडता के लिए कुर्बान किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में जुमलेबाजी हो रही है और इंडिया गठबंधन 2024 में जुमलेबाजों को परास्त करेगा, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अंशुल अभिजीत ने कहा कि हिमाचल दौरे के दौरान जिस प्रकार से स्नेह मिल मिला है इसके लिए मैं समता आंदोलन के पंजाब व हिमाचल के अध्यक्ष डॉक्टर केआर आर्य एवं उनकी टीम का आभारी हूं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने जो भी गारंटियों को दिया हैं हर गारंटी को पूरा करेंगे, हमने हर जगह जो गारंटी दी उसको पूरा किया है ।उन्होंने कहा कि ओपीएस की बड़ी गारंटी को हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने पूरा किया है । उन्होंने कहा कि हिमाचल में बड़ी आपदा आई ,जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ हजारों घर तबाह हुए, 400 से ज्यादा लोगों की मृत्यु हुई उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल को राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं कर पाई ,हिमाचल को आर्थिक पैकेज नहीं दे पाई, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल को अपना दूसरा घर कहते हैं उनको आपदा के बाद अभी तक भी हिमाचल का दौरा करने का समय नहीं लगा और कांग्रेस की राष्ट्रीय महामंत्री प्रियंका गांधी ने दौरा किया और सरकार को आपदा से निपटने के निर्देश भी दिए और सरकार द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों के लिए पीठ भी थपथपाई। उन्होंने कहा कि केंद्र की मदद न मिलने के बाबजुद हिमाचल की सरकार ने जिस प्रकार से आपदा पीड़ितों के लिए राहत पैकेज घोषित किया है वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की सरकार बेहतर काम कर रही है, आम जनमानस लिए काम कर रही है । उन्होंने कहा कि हिमाचल की सरकार को शुभकामनाएं हैं,सरकार हर विषय को हल करते हुए आगे बढ़ेगी और हिमाचल में इस बार लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन होगा। बाबू जगजीवनराम की शिक्षाएं आज भी प्रेरणादायक अखिल भारतीय समता आंदोलन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अंशुल अभिजीत ने कहा कि ग्रामीण प्रवेश से गरीबी से उठकर बाबू जगजीवन राम जी ने जिस प्रकार से अपने आप को संघर्ष करते हुए स्थापित किया, जाति व्यवस्था, भेदभाव ,अमीरी गरीबी के विरुद्ध लड़ाई लड़ी, वह अपने आप में हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि आज भी उनके विचारों को हम आगे लेकर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज भी भेदभाव हो रहा है। आज भी उच्च नीच है, आज भी अमीरी गरीबी की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि सबसे हमें लड़ना है और लड़ते हुए आगे बढ़ाना है ,समाज एक हो इसकी चिंता करनी है, जाति तोड़ो सबको जोड़ो समता लाओ यह हमारा नारा है ।उन्होंने कहा कि इसलिए समता आंदोलन बाबू जगजीवन राम जी के आदर्शों को लेकर आगे बढ़ रहा है और पूरे देश में काम कर रहा है। उन्होंने कहा की हिमाचल व पंजाब में डॉक्टर के आर आर्य के नेतृत्व में सराहनीय कार्य हो रहा है।
क्रिप्टो करंसी ठगी मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश सहित पंजाब व चंडीगढ़ में 35 स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान विशेष जांच की ओर से मामले में कांगड़ा, मंडी, ऊना, चंबा, हमीरपुर, बिलासपुर, शिमला और बद्दी में स्थित आरोपियों व संदिग्धों के आवासीय परिसरों में तलाशी ली गई। इसके अलावा पंजाब और चंडीगढ़ में भी तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान एसआईटी के हाथ मामले से संबंधित महत्वपूर्ण साक्ष्य हाथ लगे हैं। एसआईटी ने दस्तावेज, संपत्ति रिकॉर्ड सहित मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल उपकरणों को जब्त किया है। कुछ वाहनों को भी जब्त किया गया है। ठगी मामले में आय से संबंधित विभिन्न विवरण प्राप्त किए हैं। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक कार्यालय की ओर से दी गई है। एसआईटी के अनुसार तलाशी के दौरान एकत्र किए गए सबूत क्रिप्टो मुद्रा घोटाले की जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। हालांकि, अभी भी मामले में मुख्य सरगना फरार है। एसआईटी की ओर से अभी भी तलाशी अभियान जारी है। हिमाचल पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें और उन योजनाओं में निवेश करने से बचें जो कम अवधि में असामान्य रूप से उच्च रिटर्न का वादा करती हैं। वित्तीय सुरक्षा और निवेश को हमेशा सावधानी और उचित परिश्रम से किया जाना चाहिए। वैध और विनियमित तरीकों से निवेश करके अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखें।
धर्मशाला में वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच के दौरान दस अक्तूबर, 17 अक्तूबर, 22 अक्तूबर तथा 28 अक्तूबर को पैराग्लाइडिंग, ड्रोन फ्लाइंग, हॉट एयर बैलून, एयरो स्पोर्ट्स जैसी गतिविधियों पर पूर्णतय प्रतिबंध रहेगा। इस बाबत जिला दंडाधिकारी डॉ. निपुण जिंदल ने आदेश पारित करते हुए कहा कि मैच में विशिष्ट अतिथियों तथा दर्शकों की सुरक्षा के दृष्टिगत धर्मशाला, कांगड़ा, बैजनाथ, शाहपुर उपमंडलों में यह आदेश लागू रहेंगे। कोई भी संस्था, व्यक्ति इन आदेशों की अवहेलना करेगा तो आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस बाबत आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करवाने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि किसी भी स्तर पर विशिष्ट अतिथियों तथा दर्शकों की सुरक्षा में किसी तरह की चूक नहीं हो।
-एशियाई खेलों में विजेता कबड्डी टीम का रहीं हिस्सा -हिमाचल से पांच बेटियां शामिल थीं टीम में राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र धर्मशाला के प्रभारी राकेश जस्सल ने एशियाई खेलों में भारतीय कबड्डी टीम ने भारत को स्वर्ण पदक दिलाया है। भारतीय कबड्डी टीम में हिमाचल की पांच बेटियों ने अपना योगदान भी दिया है। उन्होंने कहा कि दो बेटियां पुष्पा राणा और ज्योति ठाकुर राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र साई धर्मशाला की प्रशिक्षु हैं। इसके साथ ही ऋतु नेगी तथा सुषमा शिलाई तथार निधि बिलासपुर से ताल्लुक रखती हैं। इन बेटियों ने अनुकरणीय खेल कौशल और अदम्य भावना का प्रदर्शन करते हुए हिमाचल का ही नहीं अपितु पूरे देश का नाम विश्व भर में उंचा किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र साई धर्मशाला को अपने खिलाड़ियों एवं एथलीटों के शानदार प्रदर्शन पर गर्व है और केंद्र सरकार के निर्देशानुसार खेलों के ऐसे माहौल को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्व है जो प्रतिभा को पोषित करता है तथा प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र धर्मशाला की ओर से कबड्डी टीम की सभी खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर हार्दिक बधाई भी प्रेषित की है ताकि साई धर्मशाला के अन्य प्रशिक्षु भी इन प्रतिभाओं से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें और देश का नाम रोशन करें।
स्थानीय विधायक मलेंद्र राजन ने आज मंड के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया। इस अवसर पर उनके साथ एसडीएम इंदौरा सुरेंद्र ठाकुर, तहसीलदार सिखा, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी विनय कुमार, कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। विधायक ने आपदा ग्रस्त लोगों से उनकी समस्याओं को सुना और प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक सुविधाएं तत्काल उन्हें देने के लिए प्रशासन को आदेश दिए। विधायक ने मौके पर कुछ शिकायतों का समाधान कर दिया गया तथा पटवारी, कानूनगो, बागवानी व कृषि अधिकारियों को बाढ़ से हुए किसानों की भूमि कटाव सब्जी पैदावार व बागवानी तथा पेड़ पौधों की हुई क्षति के सही आकलन करने के आदेश दिए। धान की फसल को खरीद केंद्र तक पहुंचाने को सड़क मरम्मत जरूरी विधायक मलंद्र राजन ने मंड क्षेत्र में बाढ़ गस्त इलाके पराल, मंड हलेड व मंड भोग्रवां का दौरा किया, बाढ़ के कारण जो रास्ते बंद पड़े हैं, जिन सड़कों में गड्ढे पड़े हैं, उन्हें जल्द से जल्द भरने के निर्देश दिए, काफी रास्ते विभाग द्वारा खोल दिए गए हैं, किंतु रात को पौंग बांध द्वारा पानी छोड़ने के कारण बने हुए रास्ते फिर से बह जा रहे हैं, जिसको लेकर जो है बात करके उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मंड क्षेत्र में धान की फसल की कटाई शुरू हो चुकी है। धान की फसल को खरीद केंद्र तक पहुंचाने के लिए सड़कों की मरम्मत अति आवश्यक है। वहीं ग्रामीणों ने एकत्रित होकर प्रशासन से और राहत कार्यों के लिए गुहार लगाई है।
-कहा महिला आरक्षण के नाम पर आधी आबादी से केंद्र ने किया छल अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा के आह्वान पर शनिवार को धर्मशाला में महिला कांग्रेस ने सत्याग्रह मार्च निकाला। हाथों में तख्तियां थामें सैकड़ों महिलाएं धर्मशाला शहर के बीच स्थित गांधी वाटिका में जुटी और महात्मा गांधी के दिखाए मार्ग पर चलने की शपथ ली। इस अवसर महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जैनब चंदेल के दिशानिर्देशों पर कई दिग्गज कांग्रेस नेत्रियां जुटीं। इस दौरान महिला कांग्रेस सचिव अनुराधा देवी के नेतृत्व में यहां महिला पदाधिकारी जुटीं थी। अनुराधा देवी ने कहा कि मणिपुर में 150 दिनों से महिलाओं के खिलाफ जुल्म हो रहे हैं। अत्याचारों की सीमाएं लांघी जा रही हैं, लेकिन केंद्र सरकार इस गंभीर मामले पर खामोश है। महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव सुरेखा जम्वाल ने कहा कि महिला आरक्षण के नाम पर आधी आबादी को छला जा रहा है। देश की होनहार बेटियां दिल्ली में अपने लिए इनसाफ मांगती रहीं, लेकिन केंद्र सरकार ने उनके आंदोलन का दमन कर दिया। बीडीसी चेयरमैन मंजू देवी ने कहा कि देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार इवेंट मैनेजमेंट में व्यस्त है। केंद्र सरकार को जनता से कोई सरोकार नहीं है। कांग्रेस नेत्री सुदेश अवस्थी, आशा ठाकुरी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सरकारी संस्थानों का दुरुपयोग किया जा रहा है। कांग्रेस नेत्रियों कल्पना धीमान, आशा ठाकुर, मीना देवी, नमिता, परिणीता थापा आदि ने कहा कि नफरत और हिंसा देश के ताने-बाने को बिखेर रही है। उन्होंने कहा कि आज समय की मांग है कि पूरा देश महात्मा गांधी के दिखाए मार्ग पर चले और नफरत की राजनीति को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। मौजूदा समय में पूरे देश में समानता और सद्भाव को कायम करना है। सत्याग्रह मार्च में दूर-दूर से पदाधिकारी पहुंची और केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की बुशहर छात्र कल्याण संघ की बैठक मनोज चौहान और डॉ. संतोष सैनी की अध्यक्षता में विश्विद्यालय परिसर में हुई। इसमें कार्यकारणी समिति का गठन सर्वसम्मति किया गया। इसमें चैयरमैन कुलदीप वर्मा को बनाया गया। बुशहर छात्र कल्याण समिति का अध्यक्ष चंदन महाजन, उप-प्रधान राहुल बंसल और शगुन नेगी,महासचिव शालू नेगी, कोषाध्यक्ष अशोक पालसरा, सह-सचिव सुमित शर्मा,खेल सचिव प्रदीप दिमान, मीडिया प्रभारी कर्ण चौहान को चुना गया। बैठक में आगामी विषय पर चर्चा की गई। बैठक में मोहित मेहता, प्रयांशु, अभिनय खश, साहिल ठाकुर, वनीत भारद्वाज, रोबिन जिंटू, मुकुल रांटा, इत्यादि मजूद रहे।
पंचायती राज संस्थाओं के अंतर्गत जिला परिषद कैडर के कर्मचारी एवं अधिकारियों की अनिश्चितकालीन कलम छोड़ो हड़ताल आज आठवें दिन में प्रवेश कर गई, जिस कारण से ग्राम पंचायत के लोगों को अपने दैनिक कार्यों को करवाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। विकास खंड धर्मपुर के प्रधान परिषद के अध्यक्ष बलवंत ठाकुर ने बताया कि लोगों को जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र परिवार नकल व अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र भी प्राप्त नहीं हो रहे हैं और जिस कारण से अन्य संबद्ध विभागों के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं प्रमाण अकाल के बिना ग्रामीणों को आय प्रमाण पत्र प्रमाण पत्र वी जाति प्रमाण पत्र भी जारी नहीं हो पा रहे हैं इस के अतिरिक्त पंचायत में विकास कार्य बिल्कुल ठप हो चुके हैं। सरकार के आदेशों के अनुसार ग्राम पंचायत का कार्यभार सिलाई अध्यापिकाओं रोजगार सेवकों वी पंचायत में कार्यरत पंचायत चौकीदारों को सोप जा रहा है जो किसी भी प्रकार से तर्कसंगत नहीं लग रहा है क्योंकि बिना प्रशिक्षण के यह कर्मचारी किस तरह इस कार्य को करेंगे। इस वजह से पंचायत की वह विभाग की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्न लग रहा है तथा पंचायत के प्रधान पदों की गरिमा को भी ठेस पहुंचाने वाला है। यदि किसी प्रशिक्षित कर्मचारियों को पंचायत का कार्य दिया जाएगा तो पंचायत में कार्य चलना संभव नहीं है। यदि ग्राम पंचायत में सचिव, तकनीकी सहायक व अन्य कर्मचारी नहीं होंगे तो पंचायत कार्यालय में पंचायत प्रधानों का बैठना भी अर्थहीन होगा। अत: विकास खंड धर्मपुर प्रधान परिषद सरकार से निवेदन करती है की पंचायत के साथ इस तरह का बड़ा मजाक न किया जाए व जिला परिषद के अंतर्गत कार्यरत सभी कर्मचारी व अधिकारियों की इस मांग को शीघ्र पूर्ण कर इस समस्या का शीघ्र समाधान करवाने की कृपा करें।
-प्रशासन ने 3 दिवसीय प्रशिक्षण के बाद प्रदान की किट जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर द्वारा विकास खंड संगड़ाह की आठ पंचायतों के 80 युवा स्वयंसेवकों की टास्क फोर्स का गठन किया गया। इस स्वयंसेवियों को 3 दिवसीय प्रशिक्षण के बाद किट अथवा टी-शर्ट भी भेंट की गई। एसडीएम संगड़ाह सुनील कायथ ने शुक्रवार सांय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से आग्रह किया कि, भविष्य में आगजनी, बाढ़ व भारी बारिश में भूस्खलन जैसी आपदा की स्थिति में उपमंडल संगड़ाह में इन प्रशिक्षित स्वयंसेवकों का सहयोग प्रशासन को मिलेगा, जिससे जान एवं माल का नुकसान कम किया जा सके। उन्होंने आग्रह किया कि, जो भी स्वयंसेवक यहां से प्रशिक्षित हुए हैं वह अपनी-अपनी पंचायतों एवं गांव के स्तर पर भी लोगों को आपदा प्रबंधन एवं फर्स्ट रिस्पांडर के महत्व को सभी के साथ साझा करें। एसडीएम कायथ ने पंचायत समिति सभागार संगडाह में सभी सफल युवा स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त विकास चिराग शर्मा, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर के समन्वयक राजन कुमार, अरविंद चौहान व भूपेंद्र सिंह सहित स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। गौरतलब है कि, उपमंडल संगड़ाह में फायर स्टेशन अथवा चौकी न होने से हर साल आगजनी से लाखों का नुक्सान होता है। 4 साल पहले दमकल विभाग द्वारा संगड़ाह में फायर चौकी खोलने की प्रपोजल भेजी गई, मगर प्रदेश सरकार द्वारा अब तक इसके लिए बजट स्वीकृत नहीं किया गया। उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में मौजूद करीब 7 करोड़ के मिनी सचिवालय, साढ़े 10 करोड़ के अस्पताल व करीब 11 करोड़ के राजकीय महाविद्यालय भवन जैसी सरकारी सम्पत्तियां भी आगजनी से सुरक्षित नहीं है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार 4 मंजिला अस्पताल भवन में तो इमरजेंसी एक्जिट भी नहीं है। 60्यरू दूर जिला मुख्यालय नाहन से आज तक 1 बार भी दमकल वाहन अथवा कर्मचारी यहां आग बुझाने नहीं पंहुचे। क्षेत्र में आपदाओं अथवा हादसों के दौरान स्थानीय लोग ही राहत एंव बचाव कार्य करते हैं और दमकल विभाग के साथ साथ इलाके में आज तक एनडीआरएफ व एसडीआरएफ जैसी टीम भी किसी मुसीबत की घड़ी में नहीं पहुंची।
-शिकायतकर्ता बच्चे के पिता पर ही जड़ दिए कई आरोप -स्कूल में गलत नियत से आने एवं स्कूल और अध्यापिका की बदनामी करने की कही बात राजकीय प्राथमिक पाठशाला फागली में शुक्रवार को स्कूल की अध्यापिका द्वारा दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे की पिटाई के आरोपों को पाठशाला के अध्यापकों, अभिभावकों तथा एसएमसी सदस्यों ने पूरी तरह से नकार दिया है। प्रेस बयान में इन लोगों ने कहा कि बच्चे के पिता बलदेव, जो पूर्व में स्कूल प्रबंधन समिति का प्रधान रह चुके हैं, ने अनावश्यक रूप से इस मामले को तूल दिया और पुलिस थाना में रिपोर्ट करने के उपरांत मीडिया में उछाला, जिससे पाठशाला की बदनामी हुई और अध्यापिका के मान-सम्मान को भी ठेस पहुंची है। वहीं, अध्यापिका आशा देवी ने कहा कि एसएमसी प्रधान के पद से हटाने के कारण बलदेव कुमार अध्यापकों से खुन्नस रखता था। वह हररोज बिना वजह स्कूल में आकर ताकझांक करता था और महिला अध्यापिकाओं और महिला कुक पर भी गलत नजर रखता था, जिस पर आशा देवी ने उसे टोका और बिना काम स्कूल न आने की हिदायत दी तो वह आगबबूला हो गया और आशा देवी को इसका खामियाजा भुगतने की धमकी दे डाली। अध्यापिका ने कहा कि उन्होंने बच्चे की पिटाई नहीं की है। क्लास में खेलते वक्त बच्चे का सिर एक मेज से टकरा गया, जिस कारण उसके कान के पास हल्की चोट लगी है। उन्होंने तुरंत उसे प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध करवाई है। वहीं, अध्यापिका आशा देवी के समर्थन में बच्चों के अभिभावकों, एसएमसी के सदस्यों तथा अध्यापकों ने आज एक आपात बैठक बुलाई और एक प्रस्ताव पारित कर हस्ताक्षरित बयान पुलिस थाना बालूगंज, प्राथमिक शिक्षा उप-निदेशक शिमला, खंड प्राथमिक प्राथमिक शिक्षा अधिकारी को बलदेव के खिलाफ एक शिकायत भेजी है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि बलदेव ने अध्यापिका के खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज करवाई है। आशा देवी पर ऐसे झूठे आरोप लगाना सरासर गलत है।
-कहा, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भारत में लाए थे कंप्यूटर क्रांति -विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को बांटे पुरस्कार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला शिमला के शोघी में 11 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित विज्ञान अध्ययन एवं सृजन केंद्र का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शत प्रतिशत वित्त पोषित विज्ञान अध्ययन एवं सृजन केंद्र (सीएसएलसी) विज्ञान शिक्षा क्षेत्र में अभूतपूर्व क्रांति लाने के साथ-साथ विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगा। यह अत्याधुनिक संस्थान हिमकोस्टे और राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद (एनसीएसएम) के संयुक्त तत्वावधान में तैयार किया गया है। इसके सभी संस्थागत खंडों में 60 इंटरैक्टिव विज्ञान प्रदर्शनियां, विषयवार दीर्घाएं और सूचना विज्ञान प्रदर्शनियां हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र में एक आधुनिक तारामंडल का संचालन वर्ष 2024 के अंत तक पूरा हो जाएगा जो खगोलीय शिक्षा को प्रोत्साहित करने में मददगार साहिब होगा। उन्होंने केंद्र में प्रदर्शित प्रदर्शनियों का गहराई से अवलोकन करते हुए कहा कि यह केंद्र प्रदेश में नवीन विचारों और नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में आधारशिला रखने के साथ शुरू हुई इस परियोजना को वर्ष 2023 को मूर्तरूप मिला है। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी भारत में सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार क्रांति के जनक हैं और आज उनके प्रयासों के फलस्वरूप देश सूचना एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में निरन्तर प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज भारत सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर भारत का महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा कि इस केंद्र की स्थापना से युवा मन में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा उत्पन्न होगी और वे वैज्ञानिक सिद्धांतों को अधिक प्रभावी ढंग से समझ सकेंगे। इसके अलावा, प्रदेश के विद्यार्थियों को विज्ञान के अध्ययन व अनुभव के लिए राज्य से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने कहा कि देश के अग्रणी वैज्ञानिकों की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए इस केंद्र में एक हॉल ऑफ फेम स्थापित किया गया है। इसके अतिरिक्त, इसने एक पुस्तकालय और एक यू-टयूब स्टूडियो भी है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुविधा के लिए एक छात्रावास का निर्माण किया गया है, जिससे प्रदेश के दूरदराज के क्षेत्रों के लोगों को विज्ञान से संबंधित गतिविधियों में सम्मिलित होने में सुविधा होगी। मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रश्नोत्तरी एवं चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया। दस वर्ष में हिमाचल को नंबर वन राज्य बनाना लक्ष्य उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आगामी चार वर्षों में प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने और आगामी दस वर्षों में हिमाचल को देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाने के लिए प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण बदलाव लागू कर रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रदेश को निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर करना है। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट भी जारी की।
राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में आज जिला आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से 3 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का शुभारंभ डॉ. स्वदीप सूद कार्यकारी प्राचार्य ने किया। इस शिविर में महाविद्यालय के लगभग 150 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। इस शिविर में मुख्यत: तीन विषयों (किसी तरह की दुर्घटना होना, गंभीर रूप से घायल होना तथा मृत्यु हो जाना) पर विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। आज पहले दिन अलग-अलग प्रकार के स्ट्रेचर बनाना, प्रारंभिक उपचार देना, रक्त वहाब रोकना, हृदय गति रुकने पर सीपीआर देना इत्यादि परिस्थितियों में कैसे बहुमूल्य जीवन को बचाया जा सकता है, इस बारे प्रशिक्षण दिया गया। इस शिविर का मूल उद्देश्य किसी भी आपदा के लिए एक कार्यबल (टास्क फोर्स) तैयार करना है। इस कार्यक्रम में प्रो. सुशील भारद्वाज, कार्यक्रम समन्वयक प्रो. जगदीप, डॉ. कपिल सूद, ओंकार चंद अधीक्षक ग्रेड-1, अमित कौशल अधीक्षक ग्रेड-2, कार्यक्रम अधिकारी हरजीत सिंह भूलर तथा आपदा मित्रों ने भाग लिया।
शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक तथा औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि सोलन जिला में देश-प्रदेश की विभिन्न संस्कृतियों का संगम दृष्टिगोचर होता है। रोहित ठाकुर गत देर सायं सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में 19वें हिमाचल उत्सव में बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर रहे थे। रोहित ठाकुर ने हिमाचल उत्सव के आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि कई वर्षों से डायनामिक इंडिया युवा मंडल सोलन द्वारा आयोजित यह उत्सव सोलन ज़िला की पहचान बन चुका है। उन्होंने कहा कि हिमाचल उत्सव में युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि मेले व उत्सव हमारी संस्कृति की पहचान हैं और ऐसे उत्सव युवा पीढ़ी को अपनी धरोधर से रू-ब-रू होने और उसे संजोए रखने में सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि अपनी संस्कृति को जानें और उसके संरक्षण में अपना बहुमूल्य सहयोग दें। इस अवसर पर कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी, बघाट बैंक के अध्यक्ष अरुण शर्मा, जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, जिला कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष शिव कुमार, खंड कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, खंड कांग्रेस कसौली के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, शहरी कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष अंकुश सूद, उप महाधिवक्ता रोहित शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री दयाल प्यारी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगमोहन मल्होत्रा, नगर निगम के पार्षद सरदार सिंह ठाकुर, पूजा, संगीता ठाकुर, ईशा पराशर सूद, नगर निगम के मनोनीत पार्षद रजत थापा, पुनीत नारंग, विजय ठाकुर, खण्ड कांग्रेस समिति सोलन के महासचिव लोकेन्द्र शर्मा, खण्ड कांग्रेस समित सोलन के सचिव संजय भण्डारी, कांग्रेस समिति के मीडिया पैनालिस्ट शोभित बहल, विनीश धीर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
-34.4 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल किया 157 रन का लक्ष्य -एचपीसीए ने कन्या पूजन से की थी मैच की शुरुआत वर्ल्ड कप का तीसरा मुकाबला शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में खेला गया। अफगानिस्तान की टीम पहले खेलते हुए शुरुआत अच्छी होने के बावजूद 37.2 ओवर में मात्र 156 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। वहीं, 157 रन के लक्ष्य को बांग्लादेश की टीम ने मात्र 34.4 ओवर में हासिल कर लिया। बांग्लादेश ने यह मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया। अफगानिस्तान और बांग्लादेश के मध्य मैच को लेकर दोनों देशों से आए फैंस में खासा उत्साह देखने को मिला। इससे पहले सुबह मैच का आगाज कन्या पूजन से किया गय। एचपीसीए पदाधिकारिओं ने श्री इंद््र नाग मंदिर के पुजारी विपन कुमार के माधयम से कन्या पूजन किया गया। मैच में खली स्थानीय दर्शकों की कमी मैच खेलने वाली टीमों का उत्साहवर्धन करने उनके फैंस तो पहुंचे, लेकिन स्थानीय दर्शकों की कमी नजर आई। हालांकि मैच के लिए दस हजार के करीब टिकट बिकने की बात कही जा रही थी, लेकिन टिकट बिक्री अनुरूप भीड़ स्टेडियम में नजर नहीं आई। विभिन्न स्टैंड्स में अधिकतर चेयर्स खाली रही।ं मैच के लिए जहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस और होम गार्ड के जवान तैनात थे वहीं ड्रोन से भी ट्रैफिक, पार्किंग समेत स्टेडियम में नजर रखी जा रही थी। धर्मशाला और आसपास के स्कूलों के बच्चे भी मैच देखने पहुंचे थे।भीड़ कम जुटने के चलते ट्रैफिक व्यवस्था भी सुचारू बनी रही।से हराया
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की जा रही इंटर कॉलेज कबड्डी चैंपियनशिप के लिए कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर से 10 खिलाड़ियों की एक टीम डॉक्टर खुशी राम भगत के नेतृत्व में हमीरपुर के लिए रवाना हुई। यह चैंपियनशिप गौतम डिग्री कॉलेज हमीरपुर में 8 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक होना तय हुई है। कबड्डी टीम में महाविद्यालय के आयुष पटियाल, प्रवीण कुमार, निखिल जसरोटिया, सागर, रोहित अभय, कृष राणा, अक्षय कुमार, रजत कुमार, अक्षय कुमार छात्र हिस्सा ले रहे हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर प्रदीप कुमार कोंडल जी ने टीम में शामिल छात्रों का उत्साह वर्धन किया और चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उन्हें प्रेरित किया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि लोक निर्माण विभाग ने मंडी से बजौरा वाया कमांद कटौला वैकल्पिक मार्ग के लिए साढ़े 12 करोड़ व चैलचौक गोहर पंडोह मार्ग के सुधार के लिए भी साढ़े 12 करोड़ व दोनों के लिए कुल 25 करोड़ की डीपीआर राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण को मंजूरी के लिए भेजी है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही इन दोनों सड़कों की डीपीआर को मंजूरी मिल जाएगी। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि इसके अतिरिक्त कुल्लू को जोड़ने वाले वैकल्पिक मार्ग पंडोह से कैंची मोड़ तक क्षतिग्रस्त सड़क के सुधार के लिए राष्ट्रीय राज मार्ग प्रधिकरण ने लोक निर्माण मंडल गोहर व पधर को 2,30 करोड़ जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा है कि भारी बारिश से प्रभावित फोर लेन सड़को के सुधार व इन वैकल्पिक मार्गों का मामला उन्होंने राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण से उठाया था। प्रतिभा सिंह ने मंडी जिला के सभी अधिकारियों कर्मचारियों का आपदा से प्रभावित लोगों को राहत व पुनर्निर्माण कार्यो त्वरित कार्यवाही पर संतोष व्यक्त करते हुए सभी का आभार प्रकट किया हैं।उन्होंने कहा है कि जिस गति से जिला प्रशासन के साथ साथ लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, राजस्व विभाग, विद्युत, वन विभाग ने भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों में अपने अपने कार्य बहाली के कार्यो को अंजाम दिया है वह बहुत ही सराहनीय है। मंडी जिला के पांच दिवसीय दौरे के बाद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि सरकार और प्रशासन पूरे तालमेल के साथ राहत व पुनर्वास कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित प्रदेश सरकार के सभी मंत्री प्रदेश में हुए नुकसान व प्रभावित लोगों की जिस प्रकार मदद कर रहें है वह बहुत ही सराहनीय है। प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए 4500 करोड़ का राहत कोष स्थापित करने को एक ऐतहासिक कदम बताते हुए कहा है कि केंद्र सरकार के नकारात्मक रवैये के चलते प्रदेश सरकार ने अपना पूरा खजाना खोल दिया है। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि वह मंडी जिला में राहत व पुनर्वास कार्यो से संतुष्ट है। उन्होंने कहा कि सुंदरनगर से पंडोह व कुल्लू फोर लेन सड़क के पुनर्निर्माण कार्य मे राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण को भी तेजी लाने को कहा है।
दादी-दादा का रिश्ता एक ऐसा रिश्ता होता है, जिसके प्रेम से पीढ़ियां फलती-फूलती हैं। दादी-दादा के इसी प्रेम के प्रति आभार जताने के लिए गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स दिवस बड़े उत्साह और खुशी के साथ मनाया गया। यह उत्सव नर्सरी कक्षा से तीसरी कक्षा तक के छात्रों के दादा-दादी को समर्पित था। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दोनों पीढ़ियों के लिए एक आनंदमय और यादगार अनुभव बनाते हुए बच्चों के जीवन में दादा-दादी की भूमिका का सम्मान और सराहना करना था। विद्यालय के निदेशक सुनील गर्ग ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों द्वारा अपने दादा-दादी के प्रति आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए एक दिल छू लेने वाले स्वागत नृत्य और गीत के साथ हुई, छात्रों द्वारा प्रस्तुत एक भावनात्मक नृत्य नाटिका, जिसमें दादा-दादी और उनके पोते-पोतियों के बीच के अनूठे बंधन को उजागर किया गया, जिसमें युवा और बूढ़े दोनों शामिल थे। मंच पर दिखाए गए विशेष क्षणों को याद करते हुए उनकी आंखों में आंसू आ गए। सभा को और उत्साहित करने के लिए स्कूल ने तुम देना साथ मेरा (तुम मेरे साथ रहो) थीम पर आधारित बैलून डांस जैसे मजेदार खेलों का आयोजन किया। खेल में गुब्बारों को संतुलित करते हुए नृत्य करना शामिल था, जिससे सभी प्रतिभागियों के चेहरे पर मुस्कान और हंसी आ गई। दादा-दादी ने जबरदस्त उत्साह दिखाया और अपने उत्कृष्ट नृत्य का प्रदर्शन किया, जिससे दर्शक आश्चर्यचकित रह गए।
क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी सीमा गुप्ता ने आज यहां बताया कि जिला किन्नौर में एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के लिए 150 पद निकाले गए हैं, जिसमें वेतन 16500 से 19000 रुपए प्रतिमाह होगा। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास, आयु वर्ग 21 से 37 वर्ष, अभ्यर्थी की लंबाई 168 सेंटीमीटर से ऊपर, वजन 56 किलोग्राम से अधिक होना अनिवार्य है। इच्छुक उम्मीदवार जो इस पद से संंबंधित योग्यता रखते हो, वह अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों व रिज्यूम सहित 9 अक्टूबर को उप रोजगार पूह, 10 अक्टूबर को उप रोजगार कार्यालय रिकांगपिओ, 11 अक्टूबर को उप रोजगार कार्यालय निचार प्रात: 11:30 बजे पहुंचना सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 85580-62252 पर संपर्क कर सकते हैं
-पिछले कुछ हफ्तों में पेश आई गोलीबारी की कई वारदातें -कांग्रेस राज में पूरे सूबे में सक्रिय होता दिख रहा माफिया भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डॉ. राजीव सहजल और विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने कहा कि बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) का औद्योगिक क्षेत्र पिछले कुछ हफ्तों में गोलीबारी की घटनाओं की एक शृंखला के साथ राज्य की अपराध राजधानी के रूप में उभरा है। यह एक बहुत बड़ी चिंता का विषय है, स्थानीय जनता के लिए कानून-व्यवस्था इस प्रकार बिगड़ना असुरक्षा को बढ़ावा देने जैसा है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से हथियारबंद बदमाश सक्रिय हो गए हैं। अंतरराज्यीय गिरोहों की गतिविधियां सामने आने के बावजूद अवैध हथियारों की आसान उपलब्धता को रोकने के लिए कुछ नहीं किया गया है। जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है, तब से असामाजिक तत्व बढ़ते दिखाई दे रहे हैं, माफिया पूरे हिमाचल में सक्रिय होता दिखाई दे रहा है पर इस क्षेत्र में माफिया तेजी से बड़ा रहा है। भाजपा नेताओं ने कहा की 6 सितंबर को बद्दी में अंतरराज्यीय बैरियर के पास एक होटल पर अंधाधुंध फायरिंग कर एक बदमाश फरार हो गया। उसने खुद को खतरनाक अंतरराज्यीय गिरोह का सदस्य बताते हुए होटल मालिक से एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। एक अन्य घटना में तीन युवकों ने एक ठेकेदार को तमंचे से डराया और उससे पैसे मांगे। इसके अलावा 10 अगस्त को पंजाब के बदमाशों ने स्वारघाट-नालागढ़ रोड पर दो भाइयों की बेरहमी से हत्या कर दी थी। 19 सितंबर को बद्दी-नालागढ़ हाईवे पर आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से लाखों की नकदी लूट ली गई थी। यह सब बहुत बड़ी चिंता का विषय है, हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था चर्मराती दिखाई दे रही है और सरकार कुंभकरण की नींद सो रही है। इसको ठीक करने के लिए सरकार की ओर से कोई प्रयास नहीं किया जा रहे हैं। हम मांग करते हैं की स्थानीय जनता उद्योगपति, कारोबारी एवं समस्त प्रतिनिधि मंडलों की सुरक्षा के लिए सरकार को एक स्थाई नीति बननी चाहिए। अपराधों को रोकने के लिए पुलिस कर्मियों की फौज को बढ़ाते हुए बॉर्डर इलाके पर सतर्कता बड़ानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) बेल्ट में गोलीबारी की कई घटनाएं सामने आई हैं। क्षेत्र में अवैध हथियारों की आसानी से उपलब्धता पर रोक लगाने के लिए कोई ठोस अभियान नहीं चलाया गया है। इसपर सरकार को गौर करना चाहिए।
घाना की राजधानी अक्रा के कन्वेशन सेंटर में आयोजित 66वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन का गत सायं समापन हो गया है। गौरतलब है कि यह सम्मेलन 2 से 6 अक्तूबर तक आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन में राष्ट्रमंडल में शामिल सभी देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। भारत की सभी राज्य विधान सभाओं के पीठासीन अधिकारियों ने भी इस सम्मेलन में भाग लिया। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सम्मेलन में लिंग कोटा-अंत का एक साधन विषय पर अपना संबोधन दिया तथा अक्रा कन्वेशन सेंटर में आयोजित सीपीए महासभा की बैठक में भी भाग लिया। सम्मेलन के दौरान कुलदीप सिंह पठानिया ने जहां रिपब्लिक ऑफ घाना के राष्ट्रपति नाना आडो दानिका अकूफो से शिष्टाचार भेंट की वहीं पार्लियामेंट ऑफ घाना के स्पीकर अलबन किंग्सफोर्ड सुमाना बेगबिन के साथ मुलाकात कर कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की तथा हिमाचल प्रदेश विधानसभा की ई-विधान प्रणाली, ई- निर्वाचन प्रबंधन तथा विधान सभा की कार्यप्रणाली तथा क्रियाकलापों बारे गहन चर्चा की। पठानिया ने सम्मेलन में आयोजकों का धन्यवाद किया तथा कहा कि यह सम्मेलन एक ज्ञानवर्धक सम्मेलन था जहां अंतरराष्ट्रीय मंच पर सभी को अपने-अपने विचार व्यक्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ वहीं यह सीखने का एक सर्वोतम अवसर था। इस तरह के सम्मेलन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संबंधों को मजबूती प्रदान करते हैं तथा विश्व में शांति तथा एकता का मार्ग प्रशस्त करते हैं। सम्मेलन उपरांत विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया आगामी दौरे हेतु स्पेन तथा स्विटजरलैंड देशों के प्रवास पर रहेंगे। पठानियां स्पेन की राजधानी मैड्रिड, बार्सिलोना तथा स्विटजरलैंड के खूबसूरत शहर ल्यूर्सन तथा ज्यूरिख के अध्ययन प्रवास पर रहेंगे। कुलदीप सिंह पठानिया 16 अक्तूबर को इस्तांबुल से दिल्ली लौटकर स्वदेश वापसी करेंगे।
राजस्व बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने गत सायं जिला किन्नौर के कल्पा खंड की दूनी ग्राम पंचायत का दौरा किया और जन समस्याएं सुनीं। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा की कंडो को संपर्क सड़कों से जोड़ने की आवश्यकता है ताकि कंडो में भी सड़क सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जनजातीय जिला किन्नौर में हर प्रकार की मूलभूत सुविधा उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हंै। बोक्टू-कूल को पक्का किया जाएगा ताकि सिंचाई के लिए पानी की सुविधा को सुदृढ़ किया जा सके। उन्होंने लोगों से टपक सिंचाई प्रणाली का उपयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय बागवानी योजना के तहत जिला किन्नौर के लिए 50 करोड़ की योजना स्वीकृत की गई है। बागवानी मंत्री ने कहा की लोगों को प्रदेश सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचे इसके लिए विभिन्न विभागों द्वारा संयुक्त जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत चांगो ग्राम पंचायत में 10 अक्तूबर को संयुक्त विभागीय जागरूकता शिविर प्रस्तावित है। उन्होंने चांगो गांव की समस्त जनता को इस जागरूकता शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने को कहा ताकि वे प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन-कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने जिला के बागवानों से सेब उगाने के लिए आधुनिक तकनीक अपनाने के लिए कहा ताकि सेब की फसल अधिक मात्रा के साथ-साथ गुणवत्ता भी प्रदान करे और जिला की आर्थिकी और अधिक सुदृढ़ हो सके। मंत्री जगत सिंह ने कहा की 07 जुलाई से 30 सितंबर प्रदेश सहित जनजातीय जिला किन्नौर में आई आपदा से जो नुकसान हुआ है उसके दृष्टिगत लोगों के हितों में प्रदेश सरकार द्वारा कई हितकारी फैसले लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत दूनी को विकास की दृष्टि से विकसित करने के लिए कई अहम कदम उठाए जा रहे हैं जिसके तहत दूनी में पशुपालन फार्मासिस्ट की तैनाती की गई है और पशुचिकित्सालय भवन का निर्माण भी दूनी पंचायत में ही किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, कल्पा में लोगों के लिए एक पशुपालन अस्पताल भी बनाया जा रहा है। इस अवसर पर ग्राम कांग्रेस समिति दूनी और कमल किशोर ने 51-51 हजार रूपए की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए प्रदान की। राजस्व मंत्री ने आपदा राहत कोष में अंशदान के लिए जिला किन्नौर के लोगों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान जनजातीय सलाहकार समिति के सदस्य जय कृष्ण नेगी ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथिगणों का स्वागत किया। राम मोहन नेगी ने भी मुख्य अतिथि का स्वागत किया। प्रधान दूनी पंचायत दीवान सिंह ने पंचायत की विकासात्मक मांगे राजस्व मंत्री के समक्ष रखी तथा महिला मंडल प्रधान वसंत प्रभा ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर सुशीला नेगी उपस्थित थे। खंड विकास समिति के प्रधान अनिल ने धन्यावाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
वन्यप्राणी सप्ताह 2023 के उपलक्ष्य में आज वन्यप्राणी प्रभाग, वन विभाग ने शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान से मैराथन शुरू की। इसका शुभारंभ राजीव कुमार प्रधान मुख्य अरण्यपाल एवं वन बल प्रमुख ने किया। इस मैराथन का मुख्य उद्देश्य लोगों को वन्यप्राणियों के संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के दौरान अनिल ठाकुर अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन्यप्राणी प्रभाग, एच कथूरिया अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल, देव राज कौशल मुख्य अरण्यपाल शिमला, अनीश शर्मा, उप अरण्यपाल मुख्यालय, एन रविशंकर, उप अरण्यपाल वन्यप्राणी मंडल शिमला शीतल शर्मा वन मंडलाधिकारी,वन विभाग एवं खेल विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। इस मैराथन में 450 से ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया।
जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के दौरान नौंवीं एवं 11वीं कक्षा की खाली सीटों पर लेटरल एंट्री के लिए 10 फरवरी 2024 को प्रवेश परीक्षा होगी। इस परीक्षा के लिए पात्र विद्यार्थी 31 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य रेणु शर्मा ने बताया कि 9वीं कक्षा में प्रवेश के लिए एक मई 2009 से 31 जुलाई 2011 तक जन्में तथा शैक्षणिक सत्र 2023-24 के दौरान जिला कांगड़ा के मान्यता प्राप्त स्कूल में आठवीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। 11वीं कक्षा के लिए एक जून 2007 से 31 जुलाई 2009 तक जन्में तथा शैक्षणिक सत्र 2023-24 के दौरान जिला कांगड़ा के मान्यता प्राप्त स्कूल में दसवीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थी पात्र हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि आवेदन से संबंधित जानकारी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट नवोदया.जीओवी.इन पर उपलब्ध है। इसके अलावा विद्यालय के कार्यालय में भी संपर्क किया जा सकता है।
-फाइनल में चीनी ताइपे को 26-25 से दी शिकस्त हिमाचल की बेटी रितु नेगी के नेतृत्व में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीत लिया है। भारत की बेटियों ने फाइनल में चीनी ताइपे को 26-25 के कड़े मुक़ाबले में हराकर बड़ी जीत हासिल की है। सिरमौर जिले के गिरिपार की रितू नेगी की कप्तानी में भारतीय टीम ने एशियन गेम्स 2023 में इतिहास रच दिया है। इन खेलों में भारत ने पहली बार 100 पदक जीत लिए हैं। शनिवार को सवेरे सात बजे भारतीय टीम का गोल्ड के लिए चीनी ताइपे टीम से मुकाबला हुआ। मुकाबला काफी रोमांच का था, दोनों टीमें अपना बेहतर प्रदर्शन कर रही थीं। अंत में भारत ने चीनी ताइपे को 26-25 से मात देकर सोने का पदक भारत की झोली में डाल लिया। सभी खिलाड़ियों ने अपनी टीम को जिताने के लिए बेहतर प्रदर्शन किया। टीम की कप्तान रितु नेगी हिमाचल के जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के शरोग गांव की रहने वाली है, जिनका कुछ समय पूर्व ही एशियन गेम्स की भारतीय महिला कबड्डी टीम के कप्तान पद पर चयन हुआ था। नेगी भारतीय कबड्डी टीम में डिफेंडर के तौर पर खेलती हैं। वह पिछले करीब एक दशक से भी अधिक समय से भारतीय महिला कबड्डी टीम का हिस्सा हैं। वर्तमान में रितु नेगी इंडियन रेलवे में सेवारत है।
-भारत के दो पड़ोसियों के बीच हो रहा मुकाबला धर्मशाला में आज पहली बार क्रिकेट विश्वकप का मैच खेला जा रहा है। भारत के दो पड़ोसी बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें जीत के साथ आगाज करना चाहेंगी। धौलाधार की वादियों में साढ़े तीन बाद एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला जाएगा। मुकाबला सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। बांग्लादेश टीम का दारोमदार उनके कप्तान शाकिब-अल-हसन और अफगानिस्तान टीम का दारोमदार पूर्व कप्तान ऑलराउंडर राशिद खान पर रहेगा। दोनों ही खिलाड़ियों के पास इस मैदान पर खेलने का अनुभव है। यहां अब तक पांच एकदिवसीय मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें से चार का सफल आयोजन हुआ है, जबकि 12 मार्च, 2020 को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। मैच से पूर्व दोनों ही टीमें दो दिन तक यहां अभ्यास कर चुकी हैं। बांग्लादेश टीम के कई खिलाड़ी धर्मशाला में पहले हुए मैचों में अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। बांग्लादेश की टीम के पास धर्मशाला में तीन टी-20 मैच खेलने का अनुभव है, जबकि अफगानिस्तान की टीम पहली बार धर्मशाला स्टेडियम में अपना कोई मैच खेलेगी। हालांकि मई में हुए आईपीएल मैचों के दौरान अफगानिस्तान टीम के कई खिलाड़ी यहां खेल चुके हैं।
द हंस फाउंडेशन एमएमयू टीम-2 ने शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हलान-1 में एक विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इस विशेष चिकित्सा शिविर में टीम-2 ने नि:शुल्क जांच-परीक्षण और उपयुक्त टेस्ट की सेवाएं प्रदान की गईं। साथ ही मुफ्त दवाइयों भी वितरित कीं। इसमें सभी अध्यापकों और बच्चों ने इस सुविधा का लाभ उठाया। इसके अलावा चिकित्सा अधिकारी डॉ. निशांत द्वारा एनिमिया पर जागरकता सत्र भी करवाया गया। उन्होंने बताया कि एनीमिया एक रक्त संबंधित रोग है, जिसमें शरीर की खूनी क्षमता कम हो जाती है और यह किसी की आम जीवनशैली पर प्रभाव डाल सकता है। उन्होंने छात्रों को एनीमिया के लक्षणों और उसके उपचार के बारे में जानकारी दी और उन्होंने सही आहार और जीवनशैली की महत्वपूर्ण बातें भी साझा कीं। छात्रों ने इस सत्र में अपने सवालों का उत्तर प्राप्त किया। इस सत्र का उद्देश्य छात्रों को स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूक करना था और उन्हें एनीमिया से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने में मदद करना था। इस शिविर में डॉ. निशांत शर्मा, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी फुंचोग डोलमा, प्रयोगशाला तकनीशियन सीमा गरिया, फार्मासिस्ट तान्या भारद्वाज व प्रवीण कुमार उपस्थित रहे।
डॉ. यशवंत सिंह परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना की पोस्ट हार्वेस्ट इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी के सोलन केंद्र ने लुधियाना में आयोजित प्रौद्योगिकी डेवलपर प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शक का दूसरा स्थान हासिल किया। यह प्रदर्शनी भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट हार्वेस्ट इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी द्वारा 3-5 अक्टूबर के बीच किसान मेले के दौरान आयोजित की गई थी। आईसीएआर-सिफेट, लुधियाना के निदेशक डॉ. नचिकेत कोतवालीवाले द्वारा पुरस्कार दिया गया जिसे विश्वविद्यालय के खाद्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग में पीएचईटी पर एआईसीआरपी के प्रधान अन्वेषक डॉ. राकेश शर्मा ने प्राप्त किया। परियोजना पर काम कर रहे वैज्ञानिक डॉ. अंशू शर्मा और अतुल धीमान भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। 25 से अधिक अनुसंधान और विकास संस्थानों और विश्वविद्यालयों ने विभिन्न खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों ने अपने उत्पाद और प्रौद्योगिकी को इस प्रदर्शनी में दिखाया। नौणी के पीएचईटी केंद्र ने किसान मेले में विभिन्न फलों और सब्जियों से बने विभिन्न उत्पादों, श्री अन्न आधारित मूल्यवर्धित और कार्यात्मक उत्पादों, और उनकी प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन किया।
मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग) ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार राज्य के किसी भी मेधावी छात्र को धन के अभाव में उच्च शिक्षा से वंचित न रहने देने के लिए कृत संकल्प है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना को आरम्भ करने का संकल्प लिया है। संजय अवस्थी आज सोलन ज़िला के अर्की स्थित शहीद कैप्टन विजयंत थापर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की लड़कियों की ज़िला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस तीन दिवसीय ज़िला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के विधिवत शुभारंभ की घोषणा की। संजय अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत आरम्भ में 200 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे। योजना के तहत गरीब परिवारों के मेधावी छात्रों को इंजीनियरिंग, मेडिसन, प्रबंधन, पी.एच.डी. तथा बी.फार्मा, नर्सिंग एवं आई.टी.आई तथा पॉलिटेक्निक जैसे संस्थानों से व्यवसायिक पाठ्यक्रम करने के लिए वित्तीय संस्थानों की सहायता से एक प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण की व्यवस्था करेगी। उन्होंने कहा कि यह योजना गरीब परिवारों के मेधावी छात्रों के हौंसलो को उड़ान देगी। मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एक नई सोच के साथ प्रदेश को विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री हिमाचल की बेटियों को देश, प्रदेश व विश्व में सर्वोच्च शिखर पर पहुंचाने के लिए नवीन योजनाएं कार्यान्वित कर रहे हैं। प्रदेश सरकार की महिला सशक्तिकरण की यह सोच भविष्य में पूरे देश को नई राह दिखाएगी। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थी जीवन में महत्वपूर्ण हैं। बिना खेल-कूद गतिविधियों के शिक्षा अधूरी है। उन्होंने कहा कि लड़कियों को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। खेल आज एक आकर्षक कैरियर का रूप ले चुके हैं। संजय अवस्थी ने कहा कि चीन में आयोजित हो रहे एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही महिला खिलाड़ियों ने देश के लिए सबसे अधिक पदक जीतकर महिला सामर्थ्य का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने इस असाधारण उपलब्धी के लिए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। हिमाचल प्रदेश के पांच खिलाड़ी भी इन एशियाई खेलों में भाग ले रहे है। उन्होंने कहा कि नियमित परिश्रम और समर्पण के बल पर ही उच्चतम लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। मुख्य संसदीय सचिव ने उपस्थित सभी खिलाड़ियों एवं अन्य से आग्रह किया कि प्रदेश के विकास में सदैव में सक्रिय योगदान दें। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को अपने निर्धारित लक्ष्यों को समय पर हासिल करना सीखना होगा क्योंकि समयबद्ध कार्य देश और प्रदेश विकास में सकारात्मक योगदान देता हैं। उन्होंने इस अवसर पर बैडमिंटन, वॉलीबाल, कबड्डी, शतरंज, कुश्ती तथा खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने आयोजन समिति को 21 हजार रुपए तथा शहीद कैप्टन विजयंत थापर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को 2100 रुपए अपनी ऐच्छिक निधि से देने की घोषणा की। उन्होंने स्थानीय लोगों द्वारा उठाई गई मांगों को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। संजय अवस्थी ने तदोपरांत उपस्थित लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।
एल्सेवियर द्वारा प्रकाशित, स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय की दुनिया के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की वार्षिक सूची में तेरह शूलिनी वैज्ञानिकों को सूचीबद्ध किया गया है। यह मान्यता उनके संबंधित क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट योगदान को रेखांकित करती है, जिससे वैश्विक अनुसंधान पावरहाउस के रूप में शूलिनी विश्वविद्यालय की स्थिति और मजबूत होती है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर जॉन पीए लोनिडिस और उनकी टीम द्वारा सावधानीपूर्वक तैयार की गई व्यापक सूची में दुनिया भर में असाधारण शोधकर्ताओं की पहचान करने और स्कोपस डेटाबेस से प्राप्त ग्रंथसूची डेटा को नियोजित किया गया है। चयन प्रक्रिया उद्धरण-स्कोर (स्व-उद्धरण के साथ और बिना) या उप-क्षेत्र में 2 प्रतिशत या उससे ऊपर की प्रतिशत रैंक के आधार पर शीर्ष 1,00,000 वैज्ञानिकों पर आधारित है। विशेष रूप से, इस वर्ष की सूची में कुल 4636 भारतीय शोधकर्ता शामिल हैं, जो वैश्विक अनुसंधान मंच पर भारत के अमूल्य प्रभाव पर प्रकाश डालते हैं। इस प्रतिष्ठित सूची में शूलिनी विश्वविद्यालय के असाधारण प्रतिनिधित्व में दो श्रेणियां शामिल हैं। एक जो कैरियर योगदान का मूल्यांकन करती है और दूसरी जो वर्ष 2023 में शोधकर्ताओं के असाधारण प्रदर्शन पर प्रकाश डालती है। शूलिनी विश्वविद्यालय के तेरह वैज्ञानिकों को उनके असाधारण योगदान के लिए मान्यता दी गई है। ये हैं गौरव शर्मा, प्रदीप सिंह, पंकज रायजादा, श्याम सिंह चंदेल, वसुधा हसीजा, अनिता सुधाईक, अभिनंदन कुमार, पूजा शांडिल्य, अनिल कुमार, रोहित शर्मा, स्वरूप रॉय, दीपक कुमार और पूनम नेगी। करियर डेटा श्रेणी में शूलिनी विश्वविद्यालय के छह प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों ने इस सम्मानित सूची में अपना योग्य स्थान अर्जित किया है। वे हैं गौरव शर्मा, श्याम सिंह चंदेल, स्वरूप रॉय, प्रदीप सिंह, अनिल कुमार और पंकज रायज़ादा। इन उल्लेखनीय वैज्ञानिकों ने ज्ञान को आगे बढ़ाने और अनुसंधान की सीमाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार अपने समर्पण का प्रदर्शन किया है। शूलिनी यूनिवर्सिटी के चांसलर प्रो. पी.के. खोसला ने कहा, हम अपने शोधकर्ताओं को अत्याधुनिक शोध को आगे बढ़ाने के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं और अटूट समर्थन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो वैश्विक स्तर पर फर्क पैदा करता है। शूलिनी विश्वविद्यालय ने स्कोपस अनुक्रमित पत्रिकाओं में प्रभावशाली 3468 पेपर प्रकाशित किए हैं, जिसमें 114 का एच-इंडेक्स है। यह उपलब्धि 2008 के बाद भारत में स्थापित सभी विश्वविद्यालयों में दूसरी सबसे बड़ी उपलब्धि है, जो विद्वानों की उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।
प्रदेश कांग्रेस सचिव एडवोकेट तरुण पाठक ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा आपदा राहत कार्यों के लिए 45 हजार करोड़ का एक विशेष पैकेज जारी करने को सरकार का ऐतिहासिक कदम करार दिया। उन्होंने कहा है कि यह निर्णय आपदा प्रभावित लोगों के लिए एक बहुत बड़ी सौगात सिद्ध होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि उन्होंने इस फैसले से प्रदेश में लोगों का दिल जीत लिया है जिसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बधाई के पात्र हैं। तरुण पाठक ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा है कि प्रदेश में आपदा की इस घड़ी में वह केवल बयानबाजी कर लोगों को गुमराह करने का पूरा प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा है कि भाजपा के नेता राहत कार्यो में प्रदेश सरकार को कोई भी सहयोग नही कर रहें है जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। तरुण पाठक ने कहा कि प्रदेश की विकट आर्थिक स्थिति के बाबजूद प्रदेश सरकार का यह राहत पैकेज जारी करना यह सिद्ध करता है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनहित को सर्वोपरि मानती है। उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार प्रदेश व देश के लोग आपदा राहत कोष में अंशदान दे रहें है वह बहुत ही सराहनीय है। इस आपदा कोष में देश के कई राज्यों ने भी अंशदान देकर प्रदेश को इस आपदा से उभारने में मदद की है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता विशेष तौर पर प्रदेश के नेता इस आपदा में अपनी राजनैतिक रोटियां सेंकने का काम कर रहें है जबकि उनका आपदा राहत कोष में कोई विशेष योगदान अभी तक नही आया हैं।
-बागवानों के हक में जयराम ठाकुर ने बनाई थी एसआईटी -हम यूनिवर्सल कार्टन के पक्ष में, परंतु बागवानों के बारे में भी सोचे सरकार भाजपा प्रवक्ता एवं विधायक बलबीर वर्मा ने कहा कि हैरानी की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल टनल का उद्घाटन कर टनल को देश की जनता को समर्पित किया, आज कई सालों बाद उसकी पट्टिका को बदलने की बात की जा रही है। यह नई परंपरा कांग्रेस सरकार द्वारा को चलाई गई है गलत है। यह जनता की भावनाओं के विरुद्ध है। इसका मतलब यह हुआ की 5 साल में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जो पट्टिका लगाएंगे वह हम अपनी सरकार में बदल देंगे, क्या हम नई पट्टी का लगाएंगे? ऐसा नहीं होना चाहिए। यह सरकार और जनता का पैसा है इसका सदुपयोग करना चाहिए ना कि दुरुपयोग। उन्होंने कहा की आपने आपदा की घड़ी में भी देखा होगा कि बंदर बांट हुई, जिस व्यक्ति को ज्यादा पैसा मिलना चाहिए था उसको लख रुपए मिले और जिस व्यक्ति को कम पैसा मिलना चाहिए था उसको ढाई लाख रुपए मिले। उन्होंने कहा कि अगर हम सेब बागवानों की बात करें तो जयराम ठाकुर की सरकार के समय हमें एक प्रतिनिधिमंडल मिला था इसमें उनका निवेदन था की आड़ती और लदानी मिलकर बागवानों को लूट रहे थे। हमने उसके ऊपर एक एसआईटी का गठन किया था, जिसमें एसपी रैंक के अफसरों को लगाए गया था। 100 करोड़ से अधिक की रिकवरी उन लोगों ने को थी। इससे चोरों की हौसले टूटे थे। यह एसआईटी मुंबई से भी ऐसे लोगों को पकड़ कर लाई थी जिन्होंने बागवानों के पैसे हड़प लिए थे। उन्होंने कहा की हम यूनिवर्सल कार्टून का समर्थन करते हैं पर जो कॉटन लोगों के अभी भी है वह क्या उसको जला दे? क्या उसमें सब ना बेचे। गांव के लोग भोले होते हैं उनका सरकार को साथ देना चाहिए ना कि उनमें भय का एक वातावरण पैदा करना चाहिए।
-कहा, पुल बनने से दूरियां होंगी कम, लोगों को मिलेगी राहत उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सेतु योजना के तहत हिमाचल प्रदेश को 154 करोड रुपये के दो पुल मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। वहीं, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र नितिन गडकरी का आभार भी व्यक्त किया है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह प्रदेश सरकार व लोक निर्माण विभाग का बेहतरीन प्रयास है कि हम समय पर दो पूलों को स्वीकृति करवाने में सफल हुए हैं। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पंडोगा-तयूडी के बीच पूर्ण हमारा चुनावी वायदा भी रहा है, हमारे घोषणा पत्र में भी रहा है, हमारा ड्रीम प्रोजेक्ट भी रहा है, हमने इस पर लगातार काम किया है और सरकार बनने के बाद इस काम को आगे बढ़ाया इसकी डीपीआर औपचारिकताएं पूरी करवाई गई लोक निर्माण विभाग ने बेहतर काम किया। केंद्र के पास डीपीआर दी और अब इस डीपीआर को स्वीकृत किया गया है और इस पुल के लिए 50.60 करोड रुपये दिए गए हैं, जबकि फतेहपुर में 103 करोड़ से अधिक की लागत से पुल बनेगा जो पोंग बांध के बाईपास के रूप में प्रयोग होगा। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह अपने आप में ऐसे प्रोजेक्ट हैं जो हिमाचल प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाएंगे, प्रदेश के विकास के लैंड मार्क साबित होंगे। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य विकास है और हम विकास के लिए संकल्पबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से हरोली-रामपुर का पुल बना है। ऊना और हरोली के बीच में दूरियां कम हुई है। ठीक उसी प्रकार पंडोगा व तयूडी पुल हरोली व चिंतपूर्णी के बीच दूरियों को काम करेगा। मुकेश ने कहा कि रेलवे नजदीक होगा, सफर में आसानी होगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि अब अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुल का काम भी जल्द शुरू करवाया जाएगा और तय समय पर पूरा हो इसके लिए गुणवत्तापूर्ण काम को प्राथमिकता दी जाएगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि क्षेत्र की जनता जानती है कि पुल का सपना किसने देखा, वादा किसने किया। अग्निहोत्री ने तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग आज पुल को लेकर के श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हैं। मुकेश ने कहा कि ऐसे लोगों को तो यह नहीं पता होगा कि पुल शुरू कहां से होगा और खत्म कहां होगा, इसकी साइट क्या है? डीपीआर क्या है ? मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ऐसे लोगों के लिए एक ही कहावत अच्छी है की मुंगेरीलाल के हसीन सपने लेते रहे। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली के विकास को आगे बढ़ाना हरोली के विकास में नये आयम जोड़ना यह हमारा लक्ष्य है और हम लगातार विकास के लिए समर्पित होकर के काम कर रहे हैं। मुकेश अग्निहोत्री ने फतेहपुर व हरोली की जनता के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश की जनता को दो बड़े पुलों की स्वीकृत होने पर बधाई भी दी।
आज वन्यप्राणी सप्ताह के उपलक्ष्य में वन्यप्राणी प्रभाग वन विभाग द्वारा वन्यप्राणी प्रभाग के फील्ड ऑफिसर और ऑफिशियल के लिए वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी फिल्मिंग पक्षियों एवं वन्य वनस्पतियों की प्रजातियों के बारे जानने के विभिन्न तरीकों के ऊपर एक कार्यशाला का आयोजन कॉन्फ्रेंस हॉल टालेंड शिमला में किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ आर लालनन सांगा, अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल वित्त ने किया। अनिल ठाकुर अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल ने बताया कि वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी, वीडियो मेकिंग, पक्षियों और वन्य वनस्पतियों की प्रजातियों को रिकॉर्ड करना भी वन्य प्राणियों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है तो सभी प्रतिभागी इस कार्यशाला से सीख कर जाएं और अपने अपने कार्यक्षेत्र में जाकर सिखाए गए विभिन्न तरीकों का प्रयोग करें। अभिनव कुमार भारतवर्ष के प्रसिद्ध वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर में सभी प्रतिभागियों को वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी के विभिन्न तरीकों से अवगत करवाया। डॉ. अनिल ठाकुर वन्य वनस्पति विशेषज्ञ ने सभी प्रभागियों को वन वनस्पतियों की प्रजातियों को पहचानने और रिकॉर्ड करने के विभिन्न तरीकों से अवगत करवाया। कार्यशाला में 40 से ज्यादा प्रतिभागियों ने लिया भाग कार्यक्रम में देव राज कौशल, मुख्य अरण्यपाल वन्यप्राणी वत्त शिमला, श्री अनीश शर्मा जी उप अरण्यपाल, रविशंकर उप अरण्यपाल, वन्यप्राणी मंडल शिमला रेणु सहजल, वन मंडलाधिकारी, प्रवीण शर्मा वन मंडल अधिकारी एवं शीतल शर्मा जी वन मंडल अधिकारी और वन्यप्राणी प्रभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
-धर्मशाला में प्रेस वार्ता में बोले बांग्लादेश टीम के मुख्य कोच -कहा, वनडे क्रिकेट के लिए धर्मशाला एक बहुत अच्छी विकेट एचपीसीए के धर्मशाला स्टेडियम में कल बांग्लादेश-अफगानिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। आज प्रेस वार्ता करते हुए बांग्लादेश टीम के मुख्य कोच चंडिका हतरूसिंघा ने कहा कि हमारे पास टीम में हर क्षेत्र के अच्छे ऑप्शन हंै, जिन्हें आप कल सुबह खेलते हुए देख सकते हैं। हम भी इस बार वर्ल्ड कप जीतने के लिए पहुंचे हंै और हमारा पहला लक्ष्य सेमीफाइनल में पहुंचना है। शनिवार को हमारी टीम भी अच्छा खेल खेलने के लिए उतरेगी। हम अपनी गेंदबाजों को प्लान के हिसाब से मैच में उतारने के लिए प्रयास करेंगे। अंडर-१९ वर्ल्ड कप विनर बांग्लादेश टीम के चार के करीब खिलाड़ी वर्ल्ड कप टीम में शामिल हंै, जिसका हमें लाभ मिलेगा। वनडे क्रिकेट के लिए धर्मशाला एक बहुत अच्छी विकेट है, यहां बड़ा स्कोर बनने की उम्मीद है। यह एक खूबसूरत स्थान है। धर्मशाला में ऑडियंस का सपोर्ट मिलना लाभदायक रहेगा। हालांकि यहां बांग्लादेशी टीम के कम सपोर्ट्स होंगे, लेकिन रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।
प्राथमिक केंद्र विद्यालय कुनिहार में समुदाय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्राइमरी विद्यालय केंद्र कुनिहार, उच्चा गांव, बवासी, खरड़हट्टी एवं वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला केंद्र कुनिहार के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों के करीब 50 एसएमसी सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीपीईओ अर्की खंड श्याम लाल वर्मा ने किया। इस दौरान स्त्रोत व्यक्तियों में रमेश भारद्वाज व भगत राम ठाकुर ने एसएमसी सदस्यों के साथ नई शिक्षा नीति के अंतर्गत बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए विभिन्न बिंदुओं पर सार्थक चर्चा की गई। इस दौरान स्त्रोत व्यक्तियों द्वारा बच्चों की आदत सुधार, खेल-खेल में शिक्षा, टीएलएम गतिविधि आधारित शिक्षण, सीसीएफ मूल्यांकन जांच व छठी कक्षा से व्यवसायिक शिक्षण बारे चर्चा हुई एवं विद्यालय प्रबंधन में बच्चों की शिक्षा व प्रगति रिपोर्ट जांच हेतु मासिक अभिवावक बैठक का आयोजन करना, एमडीएम प्रबंधन, आपदा प्रबंधन, नशा निवारण मोबाइल के उपयोग से बच्चों को दूर रखना व खेलकूद आयोजन सहित कई विषयों पर नई शिक्षा नीति के अंतर्गत चर्चा हुई।
विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के द्वारा आयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर के उपलक्ष्य में शौर्य रथ यात्रा का कुनिहार पहुंचने पर हिंदू संगठन व अन्य लोगों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। शौर्य रथ यात्रा कुनिहार बाजार में जय श्री राम के उद्घोष के साथ निकाली गई। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के दाडला खंड के डॉ. नर्व देश शर्मा, हिंदू संगठन के कैप्टन राकेश, सुभाष शर्मा, इंद्र पाल शर्मा, गोपाल शर्मा, महिंदेर शर्मा, विजय कुमार, गोपाल कृष्ण, कौशल्या कंवर, लायक राम भारद्वाज, अभिनव झांजी, हेमंत शर्मा, रामेश्वरी शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
जालग की बेटी ने अपने नाम किया मिस क्वीन का खिताब। एमएस इवेंट द्वारा जीरकपुर चंडीगढ़ में मिस और एम आर एस इंडिया ग्लैमर क्वीन -2023 का आयोजन किया गया, जिसमें विधानसभा जयसिंहपुर के गांव जालग की मीना कुमारी ने यह खिताब अपने नाम किया। मीना कुमारी के पिता कमल राम व ससुर बाग सिंह चंडीगढ़ में ही साथ रहते हैं। मीना कुमारी मैक्स हॉस्पिटल में नर्स का कार्य करती है। नर्स का कार्य करने के बाद फ्री समय में रील बनाकर सोशल मीडिया में एक्टिव रहती हंै। मीना देवी ने इसका सारा श्रेय अपने माता-पिता दिया है। उनकी इस उपलब्धि से विस क्षेत्र और उनके परिवार में खुशी का माहौल बना है।
लोअर लंबागांव की 27 वर्षीय शिवानी चौहान जूलॉजी विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर चयनित हुई हैं। शिवानी चौहान की बाहरवीं तक शिक्षा जयसिंहपुर के एम एकेडमी स्कूल से हुई है। उसके बाद बीएससी सुजानपुर डिग्री कॉलेज से की। शिवानी चौहान ने पोस्ट ग्रेजुएशन से ले करके पीएचडी तक की शिक्षा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से की है। आयोग द्वारा परिणाम घोषित होने पर शिवानी चौहान का चयन अब जूलॉजी विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिये हुआ है। शिवानी चौहान के पिता खेम सिंह हिमाचल प्रदेश पुलिस से पिछले वर्ष ही रिटायर हुए हैं व माता गृहणी हैं। शिवानी चौहान का एक छोटा भाई है, इसने भी इसी वर्ष एमएससी पास की है, शिवानी चौहान ने इस सफलता का सारा श्रेय गुरुजनों व अपने माता-पिता को दिया है।
जिला कांगड़ा की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रेत में आयोजित हुई अंडर 19 छात्राओं की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संघोल की छात्राओं ने ताईक्वांडो प्रतियोगिता में 6 गोल्ड, 1 सिल्वर व 1 ब्रांज मेडल जीतकर स्कूल व क्षेत्र का नाम चमकाया है। स्कूल पंहुचने पर स्कूल स्टाफ व स्कूल प्रबंधन कमेटी द्वारा इनका भव्य स्वागत किया गया। ताईक्वांडो कोच अश्विनी ने जानकारी देते हुए कहा कि जिला स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में संघोल स्कूल की छात्राओं ने 6 गोल्ड 1 सिल्वर व 1 ब्रांज जीतकर उनके स्कूल की छात्राओं ने जिला स्तरीय ट्रॉफी पर कब्जा करके स्कूल व अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य अंजू शर्मा ने सभी छात्राओं को बधाई दी। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन कमेटी की अध्यक्ष निर्मला देवी, स्कूल के डीपीई अरुण कटोच सहित आदि मौजूद रहे।
-अफगानिस्तान के लिए ऐतिहासिक होने वाला है यह वर्ल्ड कप -बहुत अलग है धर्मशाला का मैदान; पिच में अच्छा उछाल, स्विंग व गति अफगानिस्तान टीम के कैप्टन हशमतुल्ला शाहीदी ने कहा कि अफगानिस्तान के खिलाड़ियों के लिए भारत होम ग्राउंड है। उनकी टीम के काफी खिलाड़ी आईपीएल में भी खेलते हैं। उन्हें यहां खेलने का काफी अनुभव है, जिसका लाभ उन्हें वर्ल्ड कप के मैचों में मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस बार वर्ल्ड कप अफगानिस्तान के लिए ऐतिहासिक होने वाला है। कल होने वाले मैच को लेकर शाहीदी ने कहा कि उनकी टीम ने बांग्लादेश के साथ काफी मैच खेले हंै। एशिया कप में उनसे हार मिली थी, लेकिन वर्ल्ड कप के लिए टीम ने काफी मेहनत की है। अपनी ताकत और उनकी कमजोरियों का भी हमें पता लगा है, जिस पर हम काम कर रहे हैं। अजय जडेजा को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्होंने काफी मैच खेले हंै, उनके मेंटोर के रूप में शामिल होने से अधिक लाभ टीम को मिलेगा। धर्मशाला मैदान को लेकर शाहीदी ने कहा कि यह बहुत अलग मैदान है। पिच में अच्छा उछाल, स्विंग व गति है। यहां हम बेहतरीन खेल दिखाकर मैच जीतना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान टीम के पास तेज व स्पिन में अच्छे ऑप्शन हैं।
-राज्य स्तर में 5 छात्र व 3 छात्रा खिलाड़ी लेंगी भाग -जिला स्तर में एथलिट ओवरऑल चैंपियन का खिताब किया अपने नाम मिनर्वा स्कूल घुमारवीं के अंडर-19 खिलाड़ी छात्रों का जिला स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन रहा। एथलिट ओवर ऑल चेंपियन का खिताब मिनर्वा के खिलाड़ियों ने अपने नाम किया। यही नहीं अन्य प्रतिस्पर्धा में भी खिलाड़ियों ने अपना बेहतर प्रदर्शन दिखाया। इसी प्रदर्शन के दम पर अब स्कूल के खिलाड़ी राज्य स्तर की प्रतियोगिता में अपनी चमक बिखेरेंगे। स्कूल के पांच खिलाड़ी छात्र व तीन खिलाड़ी छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हुआ है। इन खिलाड़ियों में अदयंत सिंह मल्होत्रा का चयन चेस में हुआ है। वहीं रितीश ठाकुर डिस्क थ्रो, अभय शर्मा 600 मीटर रेस, धनंजय शॉट पुट, नवजीत सिंह का चयन 400 मीटर रेस में अपना दमखम दिखाएंगे। पाठशाला प्रधानाचार्य परवेश चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय अंडर 19 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बस्सी में किया गया, जिसमें छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया है। एथलिट में मिनर्वा स्कूल ओवर ऑल चेंपियन रहा। नैतिक भारद्वाज और अक्षत शर्मा ने बैडमिंटन प्रतिस्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल करते हुए रनरअप का खिताब अपने नाम किया। कार्तिक व शौर्य शर्मा ने खो-खो प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें घुमारवीं 2 ब्लॉक में प्रथम स्थान हासिल करते हुए खिताब अपने नाम किया। पुष्कल ठाकुर ने एथलीट प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं वैभव शर्मा ने 600 मीटर रेस में गोल्ड मेडल झटका है। नवजीत सिंह ने 400 मीटर रेस में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इसके अलावा रिले रेस में विक्रम भारद्वाज, अक्षत, नवजीत सिंह, वैभव शर्मा ने भाग लिया, इन चारों खिलाड़ियों ने रिले प्रतिस्पर्धा में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। वहीं शॉट पुट प्रतियोगिता में धनंजय ने भी सिल्वर मेडल जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया है। डिस्क थ्रो में अभय मेहता ने ब्रांज मेडल व रितेश ठाकुर ने सिल्वर मेडल अपने अपने नाम किया। प्रधानाचार्य परवेश चंदेल व अन्य स्टाफ सदस्यों ने बच्चों को बधाई दी। राज्य स्तर के लिए तीन बेटियां चयनित हाल ही में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या घुमारवीं में संपन्न हुई जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता स्कूल की खिलाड़ी छात्राओं का भी शानदार प्रदर्शन रहा। रायिका का चयन राज्य स्तर के लिए वॉलीबाल में हुआ है, जबकि आंचल चेस व साक्षी कश्यप बैडमिंटन में प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगी।
-कर्मियों के हड़ताल पर जाने से पंचायतों में ठप पड़ा कामकाज -सरकार से जल्द से जल्द मांगें पूरी करने की उठाई मांग जिला परिषद के कैडर कर्मचारियों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी है। जिला परिषद कैडर कर्मचारी अधिकारी संगठन के पदाधिकारी नरेंद्र, प्रताप चंद, ओम प्रकाश, विजय, अश्विनी, पिंटो देवी, इंदुबाला और अन्य का कहना है कि सरकार उनकी मांगों को अतिशीघ्र पूरा करे। वे बीडीओ कार्यालय के बाहर हड़ताल पर बैठे हुए हैं। उनके हड़ताल पर जाने के कारण पंचायत में बहुत से कार्य रुक गए हैं। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को आदेश जारी हो गए हैं कि उनका कामकाज दूसरे कर्मचारी देखेंगे। हालांकि दूसरे कर्मचारियों को वित्तीय शक्तियां नहीं दी गई हैं। वहीं, पंचायत प्रधान संगठन के अध्यक्ष अनिल कुमार, पदाधिकारी उषा बिरला, विपिन कुमार व ज्योति का कहना है कि जब तक हड़ताल खत्म नहीं होती, तब तक पंचायत प्रतिनिधि भी पंचायतों में नहीं जाएंगे। उनका कहना है कि पंचायत प्रतिनिधियों का इन्हें समर्थन रहेगा। अत: जल्द से जल्द सरकार उनकी मांगों को पूरा करे।
नगरोटा बगवां उपमंडल के अंतर्गत गुम्मर से नगरोटा-भाटी-भदरेड़ रोड के मरम्मत कार्य के चलते यह मार्ग 15 अक्तूबर तक हर प्रकार के यातायात के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेगा। इस दौरान गाड़ियों की आवाजाही के लिए नगरोटा-मस्सल-रझूं मार्ग का उपयोग किया जाएगा। जिलाधीश कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है।
-मुख्यमंत्री बोले, स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में सहायक होगी प्रौद्योगिकी आधारित तकनीक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से वीरवार देर सायं यहां यूनाइटेड पार्सल सर्विस कंपनी की वाइस प्रेजिडेंट क्रिस्टिना स्ट्रूलर द कोस्टा और निदेशक दिनकर सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। विश्व की सबसे बड़ी लॉजिस्टिक कंपनी यूनाइटेड पार्सल सर्विस ने हिमाचल प्रदेश के राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए सहायता प्रदान करने की पेशकश की है। दुबई स्थित कंपनी ने राज्य सरकार को प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में दवाएं और टीके पहुंचाने के लिए ड्रोन तकनीक प्रदान करने की पेशकश की है। इसके अतिरिक्त कंपनी ने सरकार को आवश्यक दवाओं और टीकों की नि:शुल्क आपूर्ति का भी आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा वितरण के दृष्टिगत कम्पनी के इस प्रस्ताव पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल प्रौद्योगिकी (टेकनॉलॉजी) एवं गवर्नेंस विभाग इसके लिए एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार करेगा और राज्य सरकार उसी के अनुरूप सेवाओं के सम्बन्ध में उचित निर्णय लेगी। सुखविंदर ंिसंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में बरसात के दौरान भारी बारिश और भूस्खलन से जान-माल की व्यापक क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के सीमित संसाधनों का उपयोग कर आपदा प्रभावितों को राहत प्रदान कर रही है। प्रदेश सरकार ने राहत और पुनर्वास के लिए 4500 करोड़ रुपये का विशेष राहत पैकेज आवंटित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों के अमूल्य सहयोग से आपदा राहत कोष में 200 करोड़ रुपये से अधिक का अंशदान किया गया है। उन्होंने कहा कि आपदा से निपटने के लिए समाज के हर वर्ग द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा है। यह सहयोग प्रदेश के राहत एवं पुनर्वास कार्यों में सहायक सिद्ध हो रहा है। डिजिटल प्रौद्योगिकी एंड गवर्नेंस सचिव डॉ. अभिषेक जैन भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
आज साई इंटरनेशनल स्कूल सोलन में कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए एक इंटर हाउस क्विज का आयोजन किया गया। इसमें चार अलग-अलग सदनों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में बच्चों से खेल, साहित्य, गणित और विज्ञान और सामान्य ज्ञान के के प्रश्न पूछे गए। छात्रों ने सवालों के तेजी से जवाब देकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। यह प्रतिभागियों के लिए एक बहुत ही जानकारीपूर्ण और ज्ञानवर्धक प्रतियोगिता थी। इसमें मार्स हाउस ने पहला और मून हाउस ने दूसरा स्थान हासिल किया।


















































