-66वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में लेंगे भाग हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया पिछले कल अफ्रीका महाद्वीप के देश घाना की राजधानी अक्रा पहुंचे। पठानिया 2 से 6 अक्तूबर तक यहां आयोजित होने वाले 66वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने गए हैं। पठानिया के साथ विधानसभा सचिव यशपॉल शर्मा भी इस सम्मेलन में भाग लेने गए हैं। अक्रा पहुंचने पर आयोजकों द्वारा विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का परंपरागत स्वागत किया गया। इस सम्मेलन में देश की सभी राज्य विधानसभाओं के पीठासीन अधिकारी अक्रा पहुंच गए हैं। गत सायं अक्रा में प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्यों के सम्मान में स्वागत एवं परिचय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल प्रमुख ने सभी डेलिगेट्स के सम्मान में अपना संबोधन दिया तथा वहां आयोजित होने वाले कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। कुलदीप सिंह पठानिया आज भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे पार्लियामेंट ऑफ घाना में लिंग कोटा-अंत का एक साधन विषय पर अपना संबोधन देंगे। इस कार्यक्रम में रिपब्लिक ऑफ घाना के राष्ट्रपति नाना आडो दानिका अकूफो तथा घाना संसद के स्पीकर अलबन किंग्सफोर्ड सुमाना बेगबीन भी शमिल होंगे।
राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय कोटला बेहड़ में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत कॉलेज परिसर में साफ-सफाई करवाई गई। इस अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को प्रोफेसर मीना कुमारी तथा प्रोफेसर अनिल कुमार ने जागरूक किया। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता तथा नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर साक्षी, दूसरे स्थान पर पलक चौधरी तथा तीसरे स्थान पर सपना रही। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पलक मेहता, दूसरे स्थान पर पायल व रितिका तथा तीसरे स्थान पर चाहत रही। नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रिया, दूसरे स्थान पर स्नेह व साक्षी तथा तीसरे स्थान पर साहिल रहा। इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका प्रोफेसर हेमराज, प्रोफेसर पंकज, प्रोफेसर राकेश तथा प्रोफेसर अनिल कुमार ने निभाई।
-वर्ल्ड कप मैचों से पहले सक्रिय हुए खालिस्तान समर्थक, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट धर्मशाला में एक सरकारी विभाग की दीवार पर खालिस्तान समर्थकों ने स्प्रे पेंट से खालिस्तान जिंदाबाद का नारा लिख दिया। हालांकि इस बारे में पता लगते ही पुलिस ने इसे मिटा दिया। वहीं इस संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है। गौरतलब है कि इस महीने शुरू हो रहे वर्ल्ड कप के पांच मैच धर्मशाला में भी होने हैं। ऐसे में मैचों से पहले खालिस्तान समर्थकों की इस हरकत ने सुरक्षा एजेंसी को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है। जानकारी के अनुसार जल शक्ति विभाग के कार्यालय की दीवार पर कुछ शरारती तत्वों ने खालिस्तान जिंदाबाद का नारा काले रंग के स्प्रे पेंट से लिख डाला। दीवार पर लिखे इस नारे की सूचना पुलिस को एक स्थानीय व्यक्ति ने दी। सूचना मिलने के बाद एसपी वीर बहादुर और एसपी हितेश लखनपाल और पुलिस थाना धर्मशाला की टीम भी मौके पर पहुंची। दोनों अफसरों की मौजूदगी में दीवार पर लिखे नारे को मिटाया गया। इसके बाद उन्होंने जांच-पड़ताल शुरू कर दी। साथ ही विभागों में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगालना शुरू कर दिया। गौर रहे कि इससे पहले भी कुछ शरारती तत्वों ने तपोवन स्थित विधानसभा परिसर की दीवार पर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे थे और वहां पर झंडा लगा दिय था। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया था। एसपी, कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने उप मुख्यमंत्री समेत सीपीएस को काम करने से रोकने पर जवाब देने के लिए सरकार को अंतिम मौका दिया है। न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और न्यायाधीश बीसी नेगी ने मामले की सुनवाई 16 अक्तूबर को निर्धारित की है। हालांकि सरकार ने सीपीएस की नियुक्तियों को चुनौती देने वाली याचिकाओं की गुणवत्ता पर सवाल उठाया है। सरकार की ओर से दलील दी गई है कि सभी याचिकाएं हाईकोर्ट के नियमों के अनुसार दायर नहीं की गई हैं। याचिकाकर्ता ऊना से विधायक सतपाल सिंह सत्ती और अन्य 11 विधायकों ने मामले के अंतिम निपटारे तक सभी सीपीएस को काम करने से रोकने के आदेशों की मांग की है। अदालत ने इस आवेदन का जवाब दायर करने के लिए सरकार को अंतिम मौका दिया है। बता दें कि सीपीएस की नियुक्तियों को तीन याचिकाओं के माध्यम से चुनौती दी गई है। सबसे पहले वर्ष 2016 में पीपल फॉर रिस्पांसिबल गवर्नेंस संस्था ने सीपीएस को चुनौती दी थी। नई सरकार की ओर से सीपीएस की नियुक्ति किए जाने पर उन्हे प्रतिवादी बनाए जाने के लिए आवेदन किया गया। इसके बाद मंडी निवासी कल्पना देवी ने भी सीपीएस की नियुक्तियों को लेकर याचिका दायर की गई है। भाजपा नेता सतपाल सत्ती ने उपमुख्यमंत्री समेत सीपीएस को चुनौती दी है। अदालत सभी याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई कर रही है। अर्की विधानसभा क्षेत्र से सीपीएस संजय अवस्थी, कुल्लू से सुंदर सिंह, दून से राम कुमार, रोहड़ू से मोहन लाल ब्राक्टा, पालमपुर से आशीष बुटेल और बैजनाथ से किशोरी लाल की नियुक्ति को चुनौती दी गई है। सभी याचिकाओं में आरोप लगाया गया है कि पंजाब में भी ऐसी नियुक्तियां की गई थीं, जिन्हें पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के समक्ष चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने इन नियुक्तियों को असांविधानिक ठहराया था।
शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया जैविक खेती को बढ़ाने देने के लिए किसानों को प्रेरित कर रहे हैं। इसी दिशा में मंगलवार को विधायक केवल सिंह पठानिया ने अपने खेतों में उगाई सब्जियां शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को भी भेंट की। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि कृषि में स्वरोजगार के असीम संभावनाएं हैं तथा युवा को खेतीबाड़ी के लिए प्रेरित करने के लिए स्वयं अपने खेतों में सब्जियां इत्यादि भी उगाते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से हिम उन्नति योजना क्रियान्वित की जा रही है। योजना के अंतर्गत क्षेत्र विशेष आधारित एकीकृत और समग्र कृषि को प्रदेश में बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिम उन्नति योजना के तहत वर्तमान वित्त वर्ष में 25 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। हिम उन्नति के अंतर्गत अब तक 286 क्लस्टरों को चिन्हित किया गया है जिनमें से 186 क्लस्टरों में खरीफ 2023 सीजन से गतिविधियॉं शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि फसलों की पैदावार बढ़ाने में उन्नत बीज महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। किसानों को उन्नत बीज उपलब्ध करवाने की दिशा में सरकार द्वारा सरकारी फार्मों का सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। वर्तमान में प्रदेश में 464 हेक्टेयर क्षेत्र के 36 विभागीय फार्म हैं। इन सरकारी फार्मो पर विभिन्न फसलों के लगभग 17 हजार क्विंटल आधार बीज का वार्षिक उत्पादन किया जाता है।
भारतीय डाक विभाग सोलन 9 अक्तूबर से 13 अक्तूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मना रहा है। यह जानकारी अधीक्षक डाकघर सोलन राम देव पाठक ने दी। राम देव पाठक ने कहा कि राष्ट्रीय डाक सप्ताह का उद्देश्य आम लोगों के दैनिक जीवन, वैश्विक, सामाजिक और आर्थिक विकास में डाक विभाग की भूमिका के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय डाक सप्ताह की शुरुआत 9 अक्तूबर, 2023 को विश्व डाक दिवस के साथ होगी। राष्ट्रीय डाक सप्ताह के तहत 10 अक्तूबर को वित्तीय सशक्तिकरण दिवस, 11 अक्तूबर को फिलेटली दिवस (डाक टिकट संग्रहण), 12 अक्तूबर को मूल एवं पार्सल दिवस तथा 13 अक्तूबर को अंत्योदय दिवस मनाया जाएगा। राम देव पाठक ने कहा कि डाकघर की लाभकारी बचत योजनाएं जैसे डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा, आवर्ती जमा, सुकन्या समृद्धि योजना, महिला सम्मान बचत पत्र तथा पीपीएफ योजनाओं से कम आय वाले व्यक्ति लाभान्वित हो सकते है।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि जिन्होंने कोविड जैसी महामारी में अपने जान की परवाह किए बिना कोरोना पीड़ितों की सेवा की आज वह अपने बच्चों के दो जून की रोटी के लिए सड़कों पर हैं। इससे ज्यादा अमानवीय और शर्मनाक कुछ भी नहीं हो सकता है। छह महीने का वेतन दिये बिना 30 सितंबर को लगभग दो हजार कोविड वॉरियर को सरकार ने बर्खास्त कर दिया। क्या कोविड वॉरियर का परिवार नहीं हैं। क्या उन्हें अपने बच्चे नहीं पालने हैं? क्या उन्हें बच्चों की फीीस नहीं देनी। इस तरह की अमानवीयता की उम्मीद किसी भी सरकार से नहीं की जा सकती है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कोविड के लिए काम करने वाले लोगों को पूरी दुनिया में सम्मानित किया गया। प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार दिये गये। कोरोना की वैक्सीन बनाने में सहयोग देने वाले वैज्ञानिकों को नोबेल पुरस्कार दिया गया। हिमाचल में कोविड के वॉरियर को अपमानित किया जा रहा है। इस तरह की स्थिति के लिए सरकार जिम्मेदार है। इतने कठिन समय में सेवा करने वालों के साथ इस तरह का बर्ताव किसी भी तरह से सही नहीं हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कोविड वॉरियर को बाहर करने का फ़ैसला पूर्णतया अमानवीय है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार को बने मात्र दस महीनें ही हुए हैं लेकिन आज प्रदेश भर के लोग सड़कों पर हैं। ऐसी परिस्थिति सरकार की नाकामी और झूठ के कारण बनी है। उन्होंने कहा कि आज ज़िला पंचायत के लोग सड़कों पर हैं। एसएमसी के शिक्षक सड़कों पर हैं। सफ़ाई कर्मचारी सड़कों पर हैं। सुरक्षा गार्ड सड़कों पर हैं। परीक्षा परिणाम न जारी करने से युवा सड़कों पर हैं। प्रदेश के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोग आज सड़कों पर अपनी माँगों को लेकर सचिवालय, चौड़ा मैदान, रिज मैदान पर धरना दे रहे हैं। ज़िला मुख्यालयों से लेकर तहसील और ब्लॉक मुख्यालय पर लोग सरकार ख़िलाफ़ सड़कों पर हैं।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 4 अक्तूबर को सोलन के कसौली उपमंडल के प्रवास पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री सुबह 9.35 बजे द लॉरेन्स स्कूल सनावर में विद्यालय के 175 वर्ष के समापन तथा 176वें स्थापना दिवस के समारोह पर मुख्यातिथि होंगे।
-कहा, रूटों पर प्लान के तहत चलेंगे वाहन, निर्धारित पार्किंग में ही पार्क होंगे वाहन -सुरक्षा के मद्देनजर 15 सेक्टरों में बांटा गया है धर्मशाला शहर धर्मशाला में शुरू होने वाले वनडे क्रिकेट विश्व कप के दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्लान, दिनचर्या को सुचारू रूप से चलाए रखने के लिए 1500 जवानों को तैनात किया जाएगा। यह जानकारी एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने आज धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। एसपी ने बताया कि धर्मशाला आने वाले जितने भी मार्ग हैं, उन रूटों पर प्लान के तहत वाहन चलेंगे तथा जो पार्किंग स्थल निर्धारित किए हैं, वहां पर ही वाहनों की पार्किंग होगी। उन्होंने कहा कि मैचों के साथ इस माह नवरात्र भी शुरू हो जाएंगे, दशहरा उत्सव भी आ रहा है, इसको लेकर पुलिस के लिए यहां कानून-व्यवस्था बनाए रखना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। एसपी ने कहा कि मैचों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर धर्मशाला में 15 सेक्टर बनाए गए हैं, जिसमें 9 सेक्टर स्टेडियम के भीतर रहेंगे, बाकी 6 धर्मशाला के लिए रहेंगे। उन्होंने कहा किसी को अगर कोई संदिग्ध वस्तु दिखती है तो वे इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
-मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना औपचारिक रूप से शुरू -मुख्यमंत्री ने पात्र बच्चों को 4.68 करोड़ के वित्तीय लाभ किए वितरित मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान से राज्य स्तरीय समारोह में अनाथ, विशेष रूप से सक्षम बच्चों, निराश्रित महिलाओं और वृद्धजनों को व्यापक सहायता के दृष्टिगत मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना की औपचारिक शुरूआत की। इसके साथ ही हिमाचल अनाथ बच्चों एवं अन्य वंचित वर्गों की मदद के लिए कानून बनाकर यह योजना लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर योजना के पात्र बच्चों को 4.68 करोड़ रुपये के वित्तीय लाभ का वितरण भी किया। इसमें उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे 48 अनाथ बच्चों को फीस और छात्रावास व्यय के रूप में 15.52 लाख रुपये तथा मासिक व्यय के रूप में 11.52 लाख रुपये शामिल हैं। इसके अतिरिक्त विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत 17 अनाथ बच्चों को 7.02 लाख रुपये फीस तथा 4.08 लाख रुपये मासिक व्यय का वितरण किया गया। मुख्यमंत्री ने पालक देखभाल एवं प्रायोजन (फोस्टर केयर) के अन्तर्गत 1106 लाभार्थियों को 2.65 करोड़ रुपये के वित्तीय लाभ हस्तांतरित किए। इसके अतिरिक्त बाल देखभाल संस्थानों के 12वीं कक्षा के 30 मेधावी छात्रों को 10वीं कक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए लैपटॉप प्रदान किए गए। उन्होंने लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों की स्थापना के लिए तीन लाभार्थियों को छह लाख रुपये का आवंटन भी किया। सरकार अनाथ एवं अन्य वंचित वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सुक्खू ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार राज्य में अनाथ एवं अन्य वंचित वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इसी रिज मैदान पर शपथ लेने के बाद वे बतौर मुख्यमंत्री सचिवालय के बजाय टुटीकंडी स्थित बालिका आश्रम पहुंचे और वहीं उन्हें इन वर्गों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस तरह की योजना का विचार आया। उन्होंने कहा कि विभिन्न वित्तीय चुनौतियों और और हाल ही में आई आपदा के बावजूद प्रदेश सरकार ने इस योजना को आरंभ करने का अपना संकल्प पूरा किया है। 27 वर्ष की आयु तक प्रतिमाह मिलते रहेंगे 4000 रुपये मुुख्यमंत्री ने कहा कि सुख-आश्रय योजना के अंतर्गत नए चिन्हित किए गए लगभग 2700 अनाथ बच्चे, जो कि अपने रिश्तेदारों के साथ रह रहे हैं, उन्हें भी 27 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक 4000 रुपये मासिक वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इन बच्चों के संरक्षण के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है और इस योजना में मातृत्व देखभाल की आवश्यकता वाले प्रत्येक बच्चे के लिए एक परिचारिका का भी प्रावधान किया गया है और प्रत्येक बढ़ते तीन बच्चों के लिए एक मैट्रन का भी प्रावधान है। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि योजना के अंतर्गत अनाथ बच्चों को वार्षिक आधार पर 15 दिवसीय अध्ययन भ्रमण करवाया जाएगा, जिस दौरान उन्हें तीन सितारा होटलों में ठहराने सहित उनकी हवाई यात्रा तथा अन्य व्यय प्रदेश सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अनाथ बच्चों को प्रदत्त यह अधिकार दया के रूप में नहीं अपितु एक कानून बनाकर उन्हें उपलब्ध करवाया गया है। बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करें मुख्यमंत्री ने इन बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करें। उन्होंने कहा कि एकाग्रता, दृढ़ इच्छा शक्ति और कड़ी मेहनत सफलता की ओर ले जाती है और यह बच्चे हिमाचल प्रदेश का भविष्य हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि यह बच्चे जीवन में अकेले नहीं हैं और समस्त समाज उन्हें समाहित करने के लिए आगे आ रहा है। 2 लाख रुपये विवाह अनुदान का भी प्रावधान मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को 10 हज़ार रुपये वस्त्र भत्ता, 500 रुपये उत्सव अनुदान और 2 लाख रुपये विवाह अनुदान का भी प्रावधान है। उच्च शिक्षा के लिए यह बच्चे एक लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता के लिए पात्र हैं और उन्हें 4000 रुपये प्रतिमाह जेब खर्च भी दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त उन्हें लघु एवं सूक्ष्म उद्योग की स्थापना के लिए 2 लाख रुपये तक का अनुदान प्रदान किया जाएगा ताकि वे स्वरोज़गार के लिए प्रेरित हो सकें। 10वीं में बेहतर प्रदर्शन के लिए 30 मेधावी छात्रों को प्रदान किए लैपटॉप सीएम सुक्खू ने इस पहल के द्वितीय चरण में 10वीं तथा 12वीं कक्षा के 268 बच्चों को लैपटॉप प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विधवा, एकल नारी और विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों सहित विभिन्न वंचित वर्गों को पेंशन और अपंगता राहत भत्ते की प्रक्रिया का सरलीकरण कर उन्हें आय सीमा में भी छूट प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का भूमिहीन अनाथ बच्चों को गृह निर्माण के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में तीन बिस्वा भूमि और शहरी क्षेत्रों में दो बिस्वा भूमि तथा तीन लाख रुपये की वित्तीय सहायता का भी प्रस्ताव है। आपदा प्रभावितों की मदद को 4500 करोड़ का विशेष राहत पैकेज मुख्यमंत्री ने लोगों को लाभ पहुंचाने के दृष्टिगत नई कल्याणकारी योजनाएं आरंभ करने की भी घोषणा की और संकट के समय बहादुरी के साथ आपदा का सामना करने के लिए प्रदेशवासियों के प्रयासों व जीवट की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने आपदा प्रभावित 16500 परिवारों की सहायता के लिए 4500 करोड़ रुपये का विशेष राहत पैकेज जारी किया है। इसके अतिरिक्त पूरी तरह से क्षतिग्रस्त घरों का मुआवज़ा 1.30 लाख रुपये से बढ़ाकर 7 लाख रुपये किया गया है। साथ ही आपदा में आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त कच्चे एवं पक्के मकानों के लिए मुआवज़ा राशि एक लाख रुपये की गई है। सुक्खू ने इस अवसर पर प्रदर्शनी का अवलोकन किया और अनाथ बच्चों के साथ दोपहर भोज में भी शामिल हुए। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों और सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के महत्त्व पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि अनाथ बच्चों के कल्याण में सरकार की यह फ्लैगशिप योजना कारगर साबित होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने इस योजना के साथ ही सामाजिक सुरक्षा पैंशन के नए मामले स्वीकृत करने सहित सामाजिक कल्याण की दिशा में अनेक महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा विधवा पुनर्विवाह भत्ता 65 हजार रुपये से बढ़ाकर 2 लाख रुपये किया गया है। राज्य सरकार ने इस वित्तीय वर्ष के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को 995 करोड़ रुपये का बजट आवंटन किया है।
-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े लोगों ने दिखाई दरियादिली राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं द्वारा आपदा राहत कोष के लिए डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को 95000 हजार राशि का चेक भेंट किया। इस मौके पर बीडीओ हरोली मुकेश ठाकुर, अराजपत्रित कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष रजनीश शर्मा, संदीप कुमार, स्वीटी शर्मा, कृष्णा देवी मनीषा कुमारी, परमजीत कौर आदि उपस्थित रहे। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने आपदा कोष में अमूल्य योगदान देने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं का धन्यवाद किया।
प्रदेश की सुक्खू सरकार ने 7 बीडीओ यानी खंड विकास अधिकारियों का तबादला किया है। इन अधिकारियों के तबादलों के संदर्भ में अधिसूचना जारी कर दी गई है। राज्य सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक अब निशांत शर्मा को हमीरपुर जिला के नादौन विकास खंड के बीडीओ का कार्यभार सौंपा गया है। अभी तक वह शिमला के टूटू विकास खंड में बतौर बीडीओ सेवाएं दे रहे थे। वहीं वर्तमान में बीडीओ बिलासपुर कुलवंत सिंह को बीडीओ भोरंज का कार्यभार सौंपा गया है। मंडी जिला के गोलापुर में बतौर बीडीओ सेवाएं दी रही अस्मिता ठाकुर पोस्टिंग के नए आदेशों तक राज्य हेडक्वार्टर को ज्वाइन करेगी। वहीं बीडीओ कुनिहार विवेक पॉल भी राज्य मुख्यालय में पोस्टिंग के आगामी आदेशों तक सेवाएं देंगे। बीडीओ गगरेट हिमांशी को बीडीओ हमीरपुर लगाया गया है। बीडीओ धर्मशाला ओमपाल को बीडीओ अंब बनाया गया है। इसके अलावा सुशील कुमार को जो वर्तमान में बीडीओ अंब है। वह आगामी आदेशों तक राज्य मुख्यालय को ज्वाइन करेंगे।
ज़िला सोलन के अटल शिक्षा कुंज स्थित प्रसिद्ध आईईसी विश्वविद्यालय में इन्नोवेटिव टीचिंग पेडगॉजी और क्वालिटी ऑफ़ रिसर्च पब्लिकेशंस विषय पर दूसरी पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की गई इस वर्कशॉप में दुनिया भर के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के अकादमिक विशेषज्ञों ने भाग लिया। वहीं आईईसी विश्वविद्यालय के शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने वर्कशॉप में सहभागिता की। वर्कशॉप का आयोजन विश्वविद्यालय के बिजनेस मैनेजमेंट एंड कॉमर्स डिपार्टमेंट की ओर से किया गया। शिक्षण और अनुसंधान कार्य के प्रकाशन में नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए दुनिया भर के अकादमिक विद्वानों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से इस अंतरराष्ट्रीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इसमें बदलती तकनीकी और अन्य कारणों से शिक्षण क्षेत्र में पेश आ रही मुख्य चुनौतियां के उचित समाधान हेतु भी विशेषज्ञों ने अपने बहुमूल्य सुझाव दिए। वर्कशॉप का शुभारंभ आईईसी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अशोक पुरी के अध्यक्षीय संबोधन के साथ हुआ। पांच दिन अलग-अलग सत्रों में सरोजिनी नायडू सेंटर फॉर वूमेन स्टडीज, जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी, दिल्ली की डॉ. आमना मिर्जा, डॉ. फिरदौस अहमद मलिक, इकोनॉमिक्स यूनिवर्सिटी ऑफ़ द पीपल यूएसए, डॉ. विभा, एक्सीड कॉलेज वेस्ट फोर्ड एजुकेशन ग्रुप यूएई से डॉ. नूर उन निसा, स्टेट इकोनॉमिक्स यूनिवर्सिटीज यूरोप की प्रो. वोल्हा रुडकोस्काया, रोमानिया के प्लोइस्टि स्थित पेट्रोलियम गैस यूनिवर्सिटी से प्रोफेसर मिरेला पेनेट, इंडोनेशिया से डॉ. यांकी हिर्तीजास्ती, आईएसबीआर बिजनेस स्कूल ऑफ बेंगलुरु से सुप्रिया लांबा सहदेव, क्लस्टर यूनिवर्सिटी श्रीनगर से डॉ. नावीद अहमद, तिष्क इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी इराक से डॉ. हुसैनी बाला, ऑक्सफोर्ड कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग बेंगलुरु की प्रोफेसर प्रीता शरण, तुर्की की सिनॉप यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर गुल इरोल, आरवी हायर एजुकेशन एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट ग्रेटर नोएडा के प्रोफेसर संजय कुमार और क्राइस्ट बिजनेस स्कूल कैंटरबरी, क्राइस्ट चर्च यूनिवर्सिटी यूके के प्रो. डी. चौधरी ने अपने बहुमूल्य विचार रखे।
सुबाथू में 14 गोरखा प्रशिक्षण केंद्र के ऐतिहासिक सलारिया स्टेडियम में आज 309 अग्निवीरों की एक प्रभावशाली पासिंग आउट परेड हुई। भारतीय सेना में अग्निपथ योजना के कार्यान्वयन के बाद यह दूसरा बैच है जो अपनी 31 सप्ताह की कड़ी ट्रेनिंग पूरी होने पर पास आउट हो रहा है। ब्रिगेडियर पी पी सिंह, कमांडेंट 14 गोरखा प्रशिक्षण केंद्र ने परेड की समीक्षा की। उन्होंने युवा सैनिकों को उनके प्रशिक्षण के सफल समापन और परेड के उत्कृष्ट स्तर के लिए बधाई दी। इसके अलावा पाइप बैंड, पीटी और खुखरी प्रदर्शन भी आयोजित किया गया। उत्कृष्ट सैनिक तैयार करने की गौरवशाली परंपराओं को जीवित रखते हुए, 14 गोरखा प्रशिक्षण केंद्र आज देश के प्रमुख प्रशिक्षण संस्थानों में से एक है।
धर्मपुर पुलिस ने लोहे की पाइपें चुराने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 2 अक्तूबर को तस्वीर सिंह निवासी राजौरी (जम्मू-कश्मीर) जो कि वर्तमान जिला सोलन के देंऊघाट में रह रहे हैं तथा निपरो कंपनी में बतौर सुपरवाइजर सेवाएं दे रहे हैं, ने थाना धर्मपुर में चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्हें गांव कोटला से मुकेश कुमार ने फोन कर बताया कि कोटला में इनके पाइपों के स्टोर से पाइपों को गाड़ी में लोड करने की आवाजें आ रही हैं। मुकेश कुमार ने जाकर देखा कि ट्रक नंबर क्क९-्रञ्ज-2082 में कुछ लोग पाइपें लोड कर रहे हैं, जो उसे देखकर ट्रक को कुमारहट्टी की तरफ भगाकर ले गए। वह अपनी गाड़ी में सुल्तानपुर की तरफ गया और गांव लौहांजी के पास सामने से आ रहे ट्रक को रोका तो ट्रक में बैठे लोग उसे देखते ही भाग गए। इस ट्रक में स्टोर से चुराई गई कुल 255 लोहे की पाइपें लदी हुई थीं। उन्होंने 2 अक्तूबर को थाना धर्मपुर में चोरी का मामला दर्ज करवा दिया। वहीं, पुलिस ने मामले में तुरंत जांच कर आरोपी तारा चंद, निवासी जिला मंडी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी इससे पहले भी जिला कुल्लू में चोरी के 2 मामलों में संलिप्त रहा है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार किए गए आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 अक्तूबर को आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत सोलन के कंडाघाट के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने दी। राहुल वर्मा ने कहा कि 6 अक्तूबर को प्रात: 9 बजे से सायं 6 बजे तक कंडाघाट, दोलग, परौथा, माही, सनहेच, धाली, सलुमना, जधारी, मेहली, वाकनाघाट, शालाघाट, कैथलीघाट, छावशा, डुमैहर, कदौर, गेरू, पावघाट, कून, आंजी सुनारा, साधुपुल, कहलोग, दोची, सोनाघाट, सैंज, चायल, नगाली, हिन्नर, कुरगल, झाझा, धंगील, आलमपुर, जनेड़घाट, टिक्कर, मेला मैदान एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति तथा अन्य कारणों से उपरोक्त तिथि एवं समय में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
कमांडेंट 17वीं वाहिनी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल किन्नौर बसंत कुमार ने आज यहां बताया कि भारत सरकार एवं महानिदेशालय भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा जिला किन्नौर के योग्य नवयुवकों/नवयुवतियों के लिए भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में कांस्टेबल (जनरल डयूटी) के पदों की भर्ती 5 अक्तूबर से 25 अक्तूबर तक 17वीं वाहिनी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि 5 अक्तूबर से 8 अक्तूबर तक अभ्यर्थी अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। 9 अक्तूबर से 14 अक्तूबर तक शारीरिक दक्षता परीक्षण व दस्तावेज़ीकरण किया गया। 15 अक्तूबर को लिखित परीक्षा व परीक्षा का परिणाम तथा मेडिकल परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। 18 अक्तूबर से 20 अक्तूबर तक मेडिकल परीक्षा आयोजित की जाएगी तथा 25 अक्तूबर को सभी मानकों में पास हुए योग्य उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भर्ती के लिए सामान्य वर्ग की आयु 2 अगस्त, 2000 से 1 अगस्त, 2005 के बीच होनी चाहिए। अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आयु सीमा 2 अगस्त, 1995 से 1 अगस्त, 2005 तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 2 अगस्त, 1997 से 1 अगस्त, 2005 तक निर्धारित की गई है। इसके अलावा भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से दसवीं कक्षा पास तथा भौतिक मानक के तहत पुरूष अभ्यर्थियों की ऊंचाई 165 सेंटिमीटर तथा महिला अभ्यर्थियों की ऊंचाई 155 सेंटिमीटर होनी चाहिए।
उप मंडल ज्वालामुखी के अंतर्गत खुंडिया तहसील के तहत पड़ते शहीद रणजीत सिंह राजकीय उच्च विद्यालय जुजपुर की दो छात्राएं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई हैं। स्कूल की प्रियंका और खुशी देवी का चयन कबड्डी और ताईकवांडो खेल में हुआ है। स्कूल के मुख्य अध्यापक ओंकार दत्त शर्मा ने कहा कि इसका श्रेय हमारे विद्यालय के पूर्व शारीरिक शिक्षक राकेश राणा और बच्चों की मेहनत को जाता है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि के लिए वे अभिभावकों और कमेटी सदस्यों को बहुत बहुत बधाई देते हैं और इन दोनों छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
गत दिवस युवा मोर्चा दून मंडल द्वारा ग्राम पंचायत गोयला में बस स्टैंड व इसके आस पास सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में चेयरमैन जिला परिषद रमेश ठाकुर, अध्यक्ष युवा मोर्चा दून मंडल सुरेंद्र ठाकुर, जिला सचिव राहुल शर्मा जी, एक्स प्रधान गोयला मोहन लाल, प्यारे लाल, भूपेंद्र, मुकेश, राहुल, राजेश, अमर सिंह, राम प्रताप, प्रेम लाल, राम स्वरूप, राम लाल बलोटा, शंकर लाल बलोटा, ज्ञान चंद, जयपाल, हरिचंद, चुहर सिंह, राम लाल, बलदेव, धर्म सिंह, जसवंत, संजय गुप्ता, रूप राम, पूर्ण चंद, नरेश, पखीरु राम, शेर सिंह, संत सिंह, ललित गुप्ता आदि ने भाग लिया।
-दोनों पर पालमपुर के लोगों से 18 करोड़ ठगने का आरोप -विधायक होशियार सिंह ने सदन में उठाया था मामला हिमाचल में लोगों से क्रिप्टो करंसी के नाम पर ठगी के मामले में एसआईटी ने गुजरात से दो मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। ये दोनों जिला मंडी के रहने वाले हैं। मामले में जांच के लिए गठित पुलिस अधिकारियों की एसआईटी ने गुजरात पुलिस की मदद से गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में मास्टरमाइंड हेमराज राजपूत और सुखदेव ठाकुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी हिमाचल में लोगों से ठगी करने के बाद गुजरात में छिपे हुए थे। एसआईटी ने भोजदा गांव के एक फार्म हाउस से दोनों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों आरोपियों ने पालमपुर के लोगों से 18 करोड़ रुपये की ठगी की थी। गौर रहे कि प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में देहरा के निर्दलीय विधायक होशियार सिंह ने क्रिप्टो करंसी के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी होने का मामला उठाया था। सरकार के निर्देश पर डीजीपी संजय कुंडू ने क्रिप्टो करंसी घोटाले को लेकर राज्य के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में दर्ज मामलों की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी का अध्यक्ष डीआईजी उत्तरी रेंज अभिषेक दुल्लर को बनाया गया और इसमें एसपी साइबर क्राइम अध्यक्ष रोहित मालपानी, प्रवीन धीमान एएसपी साइबर क्राइम, मनमोहन सिंह एएसपी साइबर क्राइम मंडी और डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा, डीएसपी नूरपुर विशाल वर्मा, डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र नेगी व डीएसपी जवाली वीरी सिंह को शामिल किया था। ऐसे फंसाए लोग आरोपियों ने पीड़ितों से वादा किया था कि उनका निवेश दोगुना हो जाएगा। एसआईटी ने करोड़ों की ठगी के आरोपी हेमराज राजपूत और सुखदेव ठाकुर को भोजदा गांव के एक फार्महाउस से गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि हेमराज राजपूत और सुखदेव ठाकुर क्रिप्टो करंसी घोटाले के मास्टरमाइंड थे। पुलिस ने फार्म हाउस पर छापा मारकर क्रिप्टो करंसी के नाम पर लोगों को ठगने वाले आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।
जैसे ही पृष्ठभूमि में सैकड़ों झंडे एक साथ लहराने लगे, वातावरण में लोकप्रिय भावना एक बार फिर एकजुटता की थी, क्योंकि 180 देशों के लोग एक-दूसरे के साथ घुल-मिल कर नृत्य, संगीत और भोजन के माध्यम से वैश्विक संस्कृतियों का जश्न मना रहे थे। यह एक ऐसा भव्य कार्यक्रम था, जो वास्तव में भारत की शक्ति को विश्व स्तर पर एकजुट करने वाली शक्ति के रूप में दर्शाता है। वॉशिंगटन डीसी के नेशनल मॉल में दूसरे दिन की शुरुआत ऐतिहासिक लिंकन मेमोरियल में एक हजार लोगों के योगा मैट्स पर कदम रखने के साथ हुई, क्योंकि उन्हें वैश्विक आध्यात्मिक गुरु, गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर द्वारा एक अद्वितीय योग, सांस और ध्यान के सत्र में भाग लेने का अवसर दिया गया। इसके साथ ही भावपूर्ण प्रदर्शनों, प्रेरणादायक संबोधनों और मानवीय जुड़ाव की एक अविस्मरणीय भावना से भरी शाम की रूपरेखा तैयार हो गई थी, जैसा कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि पहाड़ों से लेकर तटीय मैदानी इलाकों तक से तथा नदी घाटियों से लेकर रेगिस्तानों तक से आए लोगों का समूह यहां एकत्रित हो गया है। ऐसा करके, आपने (गुरुदेव) वैश्विक परिवार के एक सूक्ष्म जगत का निर्माण कर दिया है। प्रस्तुत किए गए कई कला रूपों में प्रसिद्ध यूक्रेनी संगीतकार ओलेना अस्तशेवा द्वारा संचालित एक पारंपरिक यूक्रेनी गीत था, जिन्होंने युद्ध के कारण अपनी मातृभूमि छोड़ दी थी। प्रदर्शन से प्रभावित होकर, लोग गुरुदेव के नेतृत्व में यूक्रेन के लोगों के लिए एक सहज शांति प्रार्थना में शामिल हुए। रेव्ह गेराल्ड एल डर्ले ने कहा, जिसे केवल एक रोमांचकारी भाषण के रूप में वर्णित किया जा सकता है कि हमें आर्ट ऑफ लिविंग का नाम बदलकर आर्ट ऑफ लिविंग प्रूफ करने की जरूरत है, क्योंकि आप (गुरुदेव) यह साबित कर रहे हैं कि आप प्यार कर सकते हैं, आप साझा कर सकते हैं। आपमें करुणा की भावना आ सकती है। अमेरिकी उद्यम पूंजी निवेशक टिम ड्रेपर ने भी साझा किया कि हम (अमेरिकी) दूसरे देशों के लोगों को एलियन कहते थे। और यह कोई अच्छा शब्द नहीं था; और किसी तरह, हमने लोगों को एक साथ लाना शुरू कर दिया है, और गुरुदेव के नेतृत्व में, हम लोगों को एक साथ लाए हैं, और अब पृथ्वी पर कोई भी विदेशी नहीं है। लेकिन अगर इस धरती पर कोई एलियन होता और वे कहते कि मुझे अपने नेता के पास ले चलो, तो मैं उनके लिए गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर की ओर इशारा करूंगा। दूसरे दिन के प्रतिष्ठित वक्ताओं में मॉरीशस के राष्ट्रपति, पृथ्वीराज सिंह रूपन; भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, अकी आबे, पूर्व प्रथम महिला और जापान के दिवंगत प्रधान मंत्री-शिंजो आबे की पत्नी; डॉ. विवेक मूर्ति, यूएस सर्जन जनरल अन्य लोगों के साथ उपस्थित थे। दूसरे दिन की सांस्कृतिक झलकियों में नेशनल मॉल में 10,000 लोगों का गरबा प्रदर्शन शामिल था, जिसने इतिहास रच दिया क्योंकि लाखों लोग ग्रैमी विजेता, भारतीय अमेरिकी गायक, फालू शाह के गायन के नेतृत्व में ताल पर थिरकने लगे; 200-सशक्त उत्साहपूर्ण भांगड़ा प्रदर्शन; आयरिश स्टेप डांस; अनोखी अफगानी धुनें; 1,000 चीनी अमेरिकी गायकों और नर्तकियों का एक शानदार समूह, सॉन्ग्स एंड स्माइल्स और जैस्मीन फ्लावर गाते हुए कुंग फू प्रदर्शन, कलात्मकता और कल्पना के माध्यम से जीवंत किए गए राजसी ड्रेगन और शेरों के साथ किया कार्यक्रम; इंडोनेशिया, ब्राज़ील, बोलीविया और लैटिन अमेरिकी देशों के अविस्मरणीय प्रदर्शन; कुर्टिस ब्लो जैसे दिग्गजों के नेतृत्व में हिप हॉप और ब्रेकडांस कलाकार; 1200 लोगों का गॉस्पेल गाना बजानेवालों और पाकिस्तानी दल का मंत्रमुग्ध कर देने वाला प्रदर्शन भी था। यूएस सर्जन जनरल डॉ. विवेक मूर्ति ने साझा किया कि आज (डब्ल्यू.सी.एफ) जैसे उत्सव शक्तिशाली हैं क्योंकि वे हमें याद दिलाते हैं कि एक-दूसरे के साथ हमारे संबंध कितने आवश्यक हैं। और हमें उस अनुस्मारक की आज पहले से कहीं अधिक आवश्यकता है क्योंकि अकेलापन और अलगाव महामारी बन गया है; जो मानसिक रोगों को बढ़ावा दे रही है, साथ ही मनोभ्रंश और हृदय रोग जैसी शारीरिक बीमारियों में भी योगदान दे रही है, और अब हमारे समुदायों की भलाई के लिए खतरा पैदा कर रही है।
भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन गौतम गर्ल्स कॉलेज हमीरपुर में नेहरू युवा केंद्र द्वारा किया गया। इसमें उप मंडल बड़सर की ग्राम पंचायत बल्याह के गांव बढ़नी के चंचल शर्मा ने जिला स्तर पर फोटोग्राफी में पहला स्थान हासिल किया। अब राज्य स्तर पर होने बाली प्रतियोगिता में चंचल शर्मा जिला हमीरपुर का नेतृत्व करेंगे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने चंचल शर्मा को इनाम व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
प्रदेश सरकार द्वारा गगरेट के क्रशरों की सामग्री पंजाब भेजने के प्रतिबंध पर गगरेट विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी मनीष शारदा ने खुशी व्यक्त करते हुए इसकी सराहना की है। उन्होंने कहा कि गगरेट के खड्डों का सीना छलनी कर माल पंजाब पहुंचाया जा रहा था और इतनी भारी त्रासदी के बाद भी खड्डों का दोहन नहीं रुका था, परंतु अब सरकार द्वारा लगाये गये पूर्ण प्रतिबंध से क्षेत्र के लोगों ने राहत कि सांस ली है। उन्होंने कहा कि गगरेट विधानसभा क्षेत्र का दुर्भाग्य रहा कि पहले समाजसेवा के नाम पर लोगों को ठगा गया और दिन में समाजसेवा करने वाले लोग रात में खड्डों का दोहन कर रहे हैं। जहां क्षेत्र में हुई भारी बारिश से क्लरुही पुल ध्वस्त हुआ और गगरेट के भी एक पुल कि हालत पर लोगों ने चिंता जाहिर कि थी, बावजूद इसके लोग सब्र नहीं कर रहे हैं और खड्डों का बेहिसाब खड्डों दोहन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आखिर किसके संरक्षण में खनन माफिया बेलगाम है, इसकी भी जांच होनी चाहिए और खड्डों में लोगों द्वारा लगाए डंप भी प्रशासन देखे और उनपर कार्रवाई करे।
हिमाचल एकता मंच द्वारा जिला चंबा के पांगी किलाड़ की उन बेटियों व महिलाओं को स्माइल अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है। कार्यक्रम के मुख्यातिथि व विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर प्रोमिला प्रधानाचार्य महाविद्यालय पांगी, आशा किरण बीडीसी चेयर मैन पांगी, समाज सेवी प्रकाश ठाकुर, सतीश राणा बीडीसी सदस्य, धर्मपाल समाजसेवक, नरेंद्र समाजसेवक, विशेष अतिथि उपस्थित रहे। मंच के चेयरमैन दीप लाल भारद्वाज ने बताया कि हिमाचल एकता मंच द्वारा 60 महिलाओं व बेटियां को स्माइल अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया। इस तरह का कार्यक्रम पांगी में पहली बार किया गया। सभी ने कार्यक्रम की खूब सराहना की ओर कहा कि मंच आगे भी इसी तरह के कार्यक्रम निरंतर करता रहेगा। इस कार्यक्रम मे मंच के चेयरमैन दीप लाल भारद्वाज, प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा राणा, जिला चंबा अध्यक्ष पुष्प कुमार, ब्लॉक पांगी अध्यक्ष शिव सूर्यवंशी, ब्लॉक भरमौर अध्यक्ष योग राज सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
-बोले, मैंने गांव-गांव जाकर धरातल पर देखा है, आपदा प्रभावितों को कोई राहत नहीं मिली नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को याद किया। उन्होंने कहा कि बापू के दिखाए गए रास्ते पर आज पूरी दुनिया चल रही है। मानवता की भलाई के शांति और अहिंसा से बेहतर कोई रास्ता है ही नहीं। स्व. लाल बहादुर शास्त्री के राष्ट्रबोध से हम भारत को विश्व गुरु बना सकते हैं। उन्होंने दिखाया कि सीमित संसाधनों में भी देश को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। उनका ऐसा व्यक्तित्व ऐसा था कि उनके एक आह्वाहन देश के लोगों ने एक वक़्त का भोजन छोड़ दिया था। वह जिए भी देश के लिए और मरे भी देश के लिए। ऐसी महान विभूतियों का देश ऋणी है। नेता प्रतिपक्ष ने राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा कि केंद्र से मिल रही मदद के मामले में राज्य सरकार द्वारा की जा रही राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण है। केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश की लगातार मदद कर रही है। हज़ारों करोड़ रुपए अलग-अलग मदों में राज्य सरकार को मिल चुके हैं। आवास से लेकर सड़क और नेशनल हाई वे के लिए अलग से राशि जारी की जा चुकी है लेकिन राज्य सरकार ने 'कुछ नहीं दिया, कुछ नहीं दिया' की रट लगाई हुई है। उन्होंने कहा कि अभी भी केंद्र की टीमें नुक़सान का जायज़ा लेने के लिए हिमाचल विभिन्न जगहों का सर्वे कर रही हैं। इसलिए राज्य सरकार द्वारा इस तरह की बातें और भी हास्यास्पद हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मैंने आपदा प्रभावित बहुत जगहों का दौरा किया और अभी भी कर रहा हूं। आपदा आने के समय जिस तरह से लोगों को सरकार से कोई मदद नहीं मिल पाई थी। उसी तरह दो महीनें बीतने के बाद भी लोगों को कोई राहत नहीं मिल पाई हैं। धरातल की स्थितियां सरकारी दावों के बिलकुल विपरीत हैं। कई ऐसी जगहें भी हैं जहां आपदा के बाद से कोई अधिकारी पहुंचा ही नहीं है। ऐसी परिस्थिति में लोगों के नुक़सान का सही आंकलन और सही राहत कैसे मिल पाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों की इस शिकायतों पर भी सरकार को ध्यान देना होगा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी है। प्रधानमंत्री के आह्वाहन पर आज पूरा देश स्वच्छता के प्रति सजग है और अपनी जनभागीदारी सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने स्वच्छता को आम जनमानस के जीवन का मिशन बनाने हेतु लोगों को प्रेरित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।
-विधायक ने नड्डी सनसेट प्वाइंट-दियाल संपर्क मार्ग का किया शिलान्यास शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विस क्षेत्र में अनछुए पर्यटक स्थलों को सड़क सुविधा के साथ जोड़ा जाएगा ताकि पर्यटकों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सके और स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर भी मिल सकें। विधायक केवल पठानिया ने सोमवार को नड्डी में नड्डी सनसेट प्वाइंट से गांव दियाल तक संपर्क मार्ग तथा इंद्रप्रस्थ होटल तोतारानी से गुजरेहड़ा के लिए एंबुलेंस मार्ग के निर्माण कार्य का भूमि पूजन के साथ शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि नड्डी सनसेट से दियाल गांव में सड़क की सुविधा मिलने से नड्डी, भतल्ला जाने वाले पर्यटकों तथा स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विस क्षेत्र में छोटे-छोटे पिकनिक स्पॉट भी विकसित किए जाएंगे, इसके लिए भी आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य का समग्र विकास सुनिश्चित कर रही है तथा शाहपुर विस क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री ने दिल खोलकर विकास की सौगातें दी हैं। उन्होंने कहा कि 15 करोड़ की पानी की स्कीम बना कर चांदमारी कजलोट की जनता की पानी की समस्या को दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजकीय प्राइमरी स्कूल के भवन की मरम्मत करवाई जाएगी। आर्युवेदिक डिस्पेंसरी के लिए भवन निर्मित किया जाएगा इसके साथ ही बाल्मीकि समुदाय के लोगों को आने जाने के लिए जो समस्या आ रही है उसका हल निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि लैंड स्लाइडिंग को रोकने के लिए डंगे लगाए जाएंगे। उन्होंने गुजरेडा गांव के घरों को बचाने के लिए निरीक्षण करवाया जाएगा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया नमन पंचायत कजलोट के चांदमारी में विधायक केवल सिंह पठानिया ने चांदमारी की जनता के साथ भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूल अर्पित करके जयंती मनाई गई। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश की आजादी के साथ साथ सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में भी अहम भूमिका निभाई है।
-फाइनल में हनुमान मंदिर टटवाली की टीम को हराया विकास खंड इंदौरा के तहत बडूखर में व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान स्वर्गीय सतपाल पराशर की याद में कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन करवाया गया। युवाओं को नशों से दूर रखने के लिए एक प्रयास के रूप में आनंद पराशर व भरत पराशर तथा अक्षय पराशर तीन भाइयों ने इस टूर्नामेंट का आयोजन करवाया। इसमें हिमाचल के अलावा पंजाब के मुकेरियां, महद्पुर, बसंतपुर आदि क्षेत्र की टीमों ने भाग लिया। बीती रात लगभग 1 बजे के करीब फाइनल मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में पंजाब के महद्पुर की टीम विजेता एवं हनुमान मंदिर टटवाली की टीम उप विजेता रही। कबड्डी टूर्नामेंट के संचालक भाइयों ने अपनी मां नीरू पराशर के साथ विजेता व उप विजेता टीमों को 9100 व 4100 रुपये के साथ ट्रॉफी भेंट की। इन मुकाबलों में क्षेत्र के युवाओं की खासी तादाद चर्चा का विषय रही, जहां सैकड़ों की तादात में युवा दर्शकों ने देर रात तक चले कबड्डी मुकाबले का आनंद लिया।
-मंत्री ने कोटला स्कूल के अतिरिक्त भवन का किया लोकार्पण स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार विभाग मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि मेले एवं त्योहार हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक हैं। डॉ. शांडिल ने आज सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मशीवर के गांव कोटला में गांधी जयंती तथा लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर तीन दिवसीय मेले के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। डॉ. शांडिल इससे पूर्व 78.58 लाख रुपये की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला के अतिरिक्त भवन का लोकार्पण तथा 5 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले मेला मैदान एवं खेल मैदान का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि मेले जहां भाईचारे को बढ़ाते हैं वहीं लोगों को मानसिक रूप से सकारात्मक बनाने में सहायक सिद्ध होता हैं। उन्होंने कहा कि मेलों के आयोजन से युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से रू-ब-रू होना का मौका मिलता है। डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित भी किए। उन्होंने कहा कि गांधी जी के नेतृत्व और अहिंसा के प्रति समर्पण ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई और देश को वर्षों की गुलामी से आज़ादी दिलवाई। उन्होंने सभी लोगों से महात्मा गांधी के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने देश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने में अहम योगदान दिया हंै। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने देश के जवानों और किसानों को अपने कर्म और निष्ठा के प्रति सुदृढ़ रहने और देश को खाद्यान क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 'जय जवान, जय किसान' नारा दिया था। उन्होंने कहा कि युवाओं को लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। डॉ. शांडिल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने बीते दिनों में एक विकट प्राकृतिक आपदा का सामना किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रभावितों के लिए राहत पैकेज का निर्णय एक ऐतिहासिक कदम है, जो प्रभावितों को अपनी बिखरी जिंदगी को पटरी पर लाने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने महिला मंडल भवन कोटला के निर्माण के लिए शीघ्र ही धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने ग्राम पंचायत मशीवर के गांव भाजों के सामुदायिक भवन निर्माण के प्रारंभिक कार्य के लिए 2 लाख की राशि स्वीकृत किए। उन्होंने ग्राम पंचायत सेर बनेड़ा के ग्राम सभा कक्ष निर्माण के प्रारम्भिक कार्य के लिए 2 लाख की राशि स्वीकृत किए। उन्होंने मेला समिति को अपनी ऐच्छिक निधि से 11 हजार रुपए देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों तथा स्थानीय स्कूल के छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। खंड कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी रमेश ठाकुर, ग्राम पंचायत मशीवर के प्रधान नरेंद्र ठाकुर, ग्राम पंचायत जौणाजी की प्रधान जयवंती, ग्राम पंचायत मशीवर के उप प्रधान नरेश कुमार, गांधी जयंती मेला समिति के प्रधान राजेश ठाकुर, बीडीसी सदस्य कली राम, किरण मेहता, लायक राम, राजेश शर्मा, रविंद्र कांत सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा ग्रामीण इस अवसर पर उपस्थित थे।
क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय अधिकारी आकाश राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि इवान सिक्योरिटी फंकसन्स प्राइवेट लिमिटेड, शिमला द्वारा सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर एचआर के 180 पद अधिसूचित किए गए हैं, सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता दसवीं, बाहरवीं रखी गई है व एचआर के पदों हेतु स्नातक या एमबीए पास है तथा आयु सीमा 20 से 36 वर्ष के बीच रखी गई है, लंबाई 173 सेंटीमीटर, भार 60 किलोग्राम (लड़कों के लिए ) व लंबाई 163 सेंटीमीटर, भार 48 किलोग्राम (लड़कियों के लिए) होना चाहिए। इस साक्षात्कार हेतु महिला व पुरुष दोनों ही आवेदक पात्र होगें, कंपनी द्वारा रूपए 12000 से 18000 प्रति माह (सिक्यूरिटी गार्ड ), 14000 से 22000 से प्रति माह (सिक्यूरिटी सुपरवाइजर), 15000 से 25000 प्रति माह (एचआर) को वेतन दिया जाएगा। कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को हिमाचल प्रदेश, पंजाब व हरियाणा में तैनाती दी जाएगी इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों व् पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ 5 अक्तूबर को उप रोजगार कार्यालय, बड़ोह, छह अक्तूबर को उप रोजगार कार्यालय, फतेहपुर व 7 अक्तूबर को उप रोजगार कार्यालय, नगरोटा सूरियां में सुबह दस बजे पहुंचकर उक्त कंपनी के समक्ष साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु मोबाइल नंबर 9418217918 तथा 8221862918 पर संपर्क भी कर सकते है। इस साक्षात्कार के संबंध में यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं होगा।
-कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने सर्किट हाउस में सुनीं जनसमस्याएं -कहा, आपदा में कोताही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला हलके में आपदा प्रबंधन सहित सैकड़ों काम चल रहे हैं। इन सभी कार्यों को समय पर पूरा करवाया जाएगा। सुधीर शर्मा सोमवार को सर्किट हाउस में जनसमस्याएं सुनने के बाद संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बरसात में पूरे हिमाचल में नुकसान हुआ है। धर्मशाला में भी कई जगह नुकसान हुआ है। इसकी रिपोर्ट तैयार करने के बाद काम करवाया जा रहा है। क्रमवार तरीके से काम चल रहा है। काम में कोताही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि जनता को जहां भी कोताही नजर आती है, वह विधायक के तीनों दफ्तरों में इसकी रिपोर्ट करें। जनता ही हर शिकायत पर एक्शन होगा। सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला में स्मार्ट सिटी के तहत पचहत्तर प्रोजेक्ट चल रहे हैं। इनको समय पर पूरा करना होगा। लगातार इन प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि दाड़ी -पासू -चैतडू सड़क बहाल कर दी है। इसका कुछ काम बचा है। पीडब्ल्यूडी को जल्द यह काम पूरा करना होगा। इससे जनता को आसानी होगी। उन्होंने कहा कि चामुंडा मंदिर को नया लुक दिया जा रहा है। बंद पड़ी कूहलों को बहाल करवाया जा रहा है। इसमें प्रशासन और विभागों की लेट लतीफी नहीं चलेगी। सुधीर शर्मा ने कहा कि अभी दर्जनों पंचायतों को बजट मंजूर हुआ है। आने वाले दिनों में अन्य कार्यों को भी बजट मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा के लिए धर्मशाला में तीन विधायक कार्यालय खुले हैं। इनका जनता को फायदा उठाना चाहिए। इस दौरान सुधीर शर्मा के पास दर्जनों शिकायतें पहुंची। उन्होंने अधिकांश का मौके पर ही निपटारा कर दिया। शेष शिकायतें विभागों को भेजते हुए उन्होंने तुरंत एक्शन लेने को कहा। इस दौरान सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य पर आज एनएसयूआई हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा पॉटर हिल (समरहिल) के समीप सफाई अभियान चलाया गया। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों की तस्वीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें याद किया गया। हिमाचल प्रदेश एनएसयूआई महासचिव और विश्वविद्यालय प्रभारी प्रवीण मिन्हास ने कहा कि महात्मा गांधी ने अपने आसपास के लोगों को स्वच्छता बनाए रखने संबंधी शिक्षा प्रदान कर राष्ट्र को एक उत्कृष्ट संदेश दिया था। उन्होंने स्वच्छ भारत का सपना देखा था जिसके लिए वह चाहते थे कि भारत के सभी नागरिक एक साथ मिलकर देश को स्वच्छ बनाने के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने देश को आजाद करवाने में कई महापुरुषों की तरह अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है ।वे आजाद भारत के दूसरे प्रधानमंत्री भी बने और भारतीय राजनीति में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। लाल बहादुर शास्त्री जी 'जय जवान जय किसानÓ नारे के उद्घोषक थे। जब वे प्रधानमंत्री बने तब देश में अनाज का संकट था और मानसून भी कमजोर था। ऐसे में देश में अकाल की नौबत आ गई थी। अगस्त 1965 में दशहरे के दिन दिल्ली के रामलीला मैदान में लाल बहादुर शास्त्री जी ने पहली बार जय जवान जय किसान का नारा दिया। इस नारे को भारत का राष्ट्रीय नारा भी कहा जाता है, जोकि किसान और जवान के श्रम को दर्शाता है. साथ ही उन्होंने लोगों से हफ्ते में एक दिन का उपवास भी रखने को कहा और खुद भी ऐसा किया।
-इनर व्हील क्लब व रोटरी क्लब ठियोग ने किया शिविर का आयोजन इनर व्हील क्लब व रोटरी क्लब ठियोग द्वारा ठियोग में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिवर का आयोजन किया गया। तीन दिनों तक चले इस शिविर में 1100 लोगों ने अपनी आंखों का चेकअप करवाया। इस दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों ने 80 लोगों की आंखों का सफल ऑपरेशन भी किया। यह कैंप तीन दिनों तक चला, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। ग्रामीण क्षेत्र के जो लोग अपना ईलाज करवाने अस्पताल तक नहीं आ पाते उनके लिए यह कैंप काफी लाभदायक साबित हुआ है। कार्यक्रम के अंतिम दिन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व ठियोग से विधायक कुलदीप राठौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने इनर व्हील क्लब व रोटरी क्लब के इस प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल अपने आप में एक सराहनीय कदम है। उन्होंने इसके लिए संस्था को 25000 देने की घोषणा भी की। राठौर ने कहा कि उनका प्रयास है कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले। इसके लिए उन्होंने राज्य सरकार के समक्ष ठियोग अस्पताल में डॉक्टरों के पदों को भरने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय अस्पताल शिमला के बजाय ठियोग में हो इसकी मांग उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष उठाई है। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भी इस पर चर्चा की गई थी। जिला के सभी विधायक इसको लेकर सहमत हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही सरकार इस दिशा में कदम उठाने जा रही है। नशे के प्रति सचेत रहें कुलदीप राठौर ने कहा कि हमारे समक्ष आज कई तरह की समस्या है।सबसे बड़ी समस्याएं नशे की है। कई लोग अभिभावक उनसे मिले और उन्होंने व्यथा सुनाई तो वे दंग रह गए। उन्होंने कहा कि नशा ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच गया है। हम सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। कुलदीप राठौर ने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र को एक प्रस्ताव भेजा है जिसमें यह मांग उठाई गई है कि इसमें जमानत ना मिले। उन्होंने कहा कि यह पूरे समाज के लिए एक चिंतनीय विषय है। सभी को इस दिशा में काम करना चाहिए। इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, डा नविदिता, ब्लॉक अध्यक्ष कंवर नरेंद्र सिंह,नगर परिषद अध्यक्ष विवेक थापर, उपाध्यक्ष रीना रॉय, डा दिलिप टेकटा, प्रदेश सचिव राजेश वर्मा, संजय शर्मा अनिल ग्रोवर, करुणा कंवर, निखिल सहगल, सहित अन्यों पदाधिकारियों ने भाग लिया।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं जयंती शूलिनी विश्वविद्यालय में स्वच्छता अभियान के साथ मनाई गई, जो स्वच्छता और सांस्कृतिक संरक्षण के प्रति महात्मा गांधी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि के रूप में शूलिनी विश्वविद्यालय ने एक उल्लेखनीय यात्रा शुरू की जो उनके ऐतिहासिक नक्शेकदम पर चली। छात्रों द्वारा डगशाई संग्रहालय का विशेष दौरा किया गया। महात्मा गांधी के पदचिन्हों ने हिमाचल प्रदेश राज्य में उनके प्रवेश को चिह्नित किया। डगशाई संग्रहालय की यात्रा ने न केवल इस ऐतिहासिक क्षण की स्मृति को ताजा किया, बल्कि गांधी की स्थायी विरासत की मार्मिक याद भी दिलाई। महात्मा गांधी के दृष्टिकोण स्वच्छता ईश्वरीय भक्ति है के साथ, सोलन शहर के केंद्र में एक अभिन्न विरासत स्थल, जटोली मंदिर में एक व्यापक स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया था। एक तारीख एक घंटा पहल के माध्यम से, जिसे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपने परिवेश को साफ करने के लिए एक घंटा समर्पित करने और स्वच्छ भारत में योगदान देने का आग्रह किया था। एक दिन एक घंटा अभियान ने छात्रों को एकजुट होने और जटोली मंदिर के प्राचीन परिवेश को साफ करने और संरक्षित करने के लिए अपना एक घंटा समर्पित करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन छात्र कल्याण कार्यालय की टीम द्वारा श्रीमती पूनम नंदा डीन छात्र कल्याण के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने कहा कि शूलिनी विश्वविद्यालय का भव्य स्वच्छता अभियान उन मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया था जो न केवल मन, बल्कि उसके छात्रों के चरित्र को भी आकार देते हैं।
प्रदेशवासियों ने सहानुभूति का असाधारण प्रदर्शन करते हुए आपदा राहत कोष-2023 में 200 करोड़ रुपये से अधिक का अंशदान देकर आपदा के इस समय में एकजुटता का अदभूत परिचय दिया है। इस कोष का उद्देश्य बरसात के दौरान राज्य में हुई मूसलाधार बारिश और भू-स्खलन से भारी नुकसान झेलने वाले परिवारों की राहत एवं पुनर्वास कार्यों द्वारा सहायता करना है। हिमाचल प्रदेश के पुनरुत्थान के लिए यह उदार सहायता राज्य के इतिहास में एक अभूतपूर्व मिसाल है और इस महान कार्य में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अग्रणी हैं। कोविड-19 महामारी से उत्पन्न चुनौतियों के बीच भी हिमाचल प्रदेश में अंशदान के रूप में 145 करोड़ रुपये की राशि एकत्र हुई थी जबकि आपदा राहत कोष-2023 के लिए परोपकारी सहायता की राशि आशा से अधिक रही है। इस कोष के लिए लोगों द्वारा दी जा रही उदार सहायता आज भी जारी है, जिससे इस कोष में 300 करोड़ रुपये से अधिक की राशि एकत्र होने की उम्मीद है। बच्चों द्वारा दिया गया मुख्यमंत्री का स्नेहपूर्ण उपनाम 'सुक्खू सरÓ और युवाओं का 'सुक्खू भाईÓ आज आशा और करुणा का पर्याय बन चुके हैं। मुख्यमंत्री ने स्वयं पहल करते हुए अपनी जीवन भर की जमापूंजी इस कोष में दान की है। आवश्यकता के इस समय में आपदा से पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए उन्होंने अपनी व्यक्तिगत बचत से इस कोष में 51 लाख रुपये दान दिए। इस नेक कार्य के लिए ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को उन छोटे बच्चों से प्रेरणा मिली जिन्होंने नि:स्वार्थ भाव से अपने गुल्लक दान कर दिए। मुख्यमंत्री ने कहा 'अगर बच्चे अपनी बचत दान कर सकते हैं, तो मैं क्यों नहींÓ? राहत एवं पुनर्वास के प्रयासों के इस होम में मुख्यमंत्री का परिवार भी सहयोग करने में शामिल हुआ। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की माता जी संसार देवी ने भी इस नेक कार्य के लिए 50 हजार रुपये का दान दिया, जबकि उनकी बहन संजोक्ता देवी ने आपदा राहत कोष के लिए 1,11,111 रुपये का योगदान दिया। प्रदेश के विभिन्न वर्गों व देश-विदेश से मिली सहायता के फलस्वरूप जो 200 करोड़ रुपये से अधिक आपदाग्रस्त परिवारों की सहायता के लिए प्राप्त हुए हैं वह प्रदेश सरकार का लोगों की सहायता के प्रति अटूट समर्पण एवं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की असाधारण नेतृत्व क्षमता का प्रमाण हैं। हिमाचल प्रदेश के लोगों को प्रदेश सरकार की साफ नीयत, ईमानदार इरादों और जनहित के प्रति समर्पण पर पूर्ण विश्वास है, खासतौर पर मुख्यमंत्री की मानवीय सरोकारों के प्रति निष्ठा एवं उनके कुशल नेतृत्व पर। मुख्यमंत्री ने बड़ी संख्या में विभिन्न वर्गों द्वारा दिए जा रहे अंशदान के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने प्रदेशवासियों, देश-विदेश में रह रहे लोगों, विभिन्न संगठनों, सरकारी कर्मचारियों एवं पेंशनरों, विधायकों और विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा आपदा के कारण पनपी स्थिति से निपटने के लिए और राहत एवं पुनर्वास कार्यों के लिए दिए गए अंशदान के लिए सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति एवं संगठन द्वारा छोटे-से-छोटा एवं बड़े-से-बड़ा अंशदान प्रदेशवासियों के लिए बराबर महत्त्व रखता है क्योंकि यह संकट के समय में नि:स्वार्थ भावना से लोगों की मदद करने का प्रतीक है। इस विकट स्थिति में हिमाचल प्रदेश ने एकता एवं उदारता को नए ढंग से परिभाषित कर यह दिखाया है कि जब कोई समाज एकमत से किसी कार्य को अंजाम देने के लिए कदम उठाता है तो वह किसी भी आपदा पर पार पा सकता है। आपदा राहत कोष-2023 में आ रहे अंशदान यह दिखाते हैं कि आपदा से प्रभावित लोगों की जिंदगी को पुन: पटरी पर लाने के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्पित है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां गांधी जयंती के अवसर पर शिमला नगर निगम के लिए चार गारबेज कॉम्पेक्टर्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह गारबेज कॉम्पेक्टर्स 1 करोड़ 40 लाख रुपये व्यय कर शिमला स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत खरीदे गए हैं। प्रत्येक कॉम्पेक्टर की क्षमता 14 क्यूबिक मीटर है और यह लगभग 12 टन कूड़ा एक बार में शिमला स्थित भरियाल अपशिष्ट प्रसंस्करण संयंत्र तक ले जाने की क्षमता रखता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इनके इस्तेमाल से न केवल कूड़ा प्रबंधन में सुधार आएगा बल्कि परिवहन लागत भी घटेगी। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को अधिमान देते हुए साफ-सफाई को अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांधी जी के शिमला को स्वच्छ बनाने व इसके सुनहरे भविष्य के लिए देखे गए सपने को हकीकत में बदलने के लिए निरन्तर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नगर निगम शिमला में बेहतर अपशिष्ट प्रबंधन के लिए खरीदे गए यह गारबेज कॉम्पेक्टर्स शिमला को स्वच्छ बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। शिमला आज स्वच्छ एवं हरित भविष्य की दिशा में निरन्तर बढ़ रहा है और यह कॉम्पेक्टर्स इस लक्ष्य को हासिल करने में सहायता करेंगे साथ ही पर्यावरण को केंद्र में रखते हुए शिमला के विकास को उत्तरोत्तर दिशा प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला प्रदेश का महत्त्वपूर्ण पर्यटक गंतव्य है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए सक्रियता से कार्य कर रही है और पर्यटकों के अनुभवों को अधिक सुखद बनाने के लिए प्रदेश में आधारभूत संरचना के विकास पर बल दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, स्वच्छता को बढ़ावा तथा विभिन्न सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, स्थानीय विधायक हरीश जनारथा, महापौर सुरेेंद्र चौहान, उप महापौर उमा कौशल, मुख्यमंत्री के ओएसडी रितेष कपरेट, हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रमुख अनुराग शर्मा, कांग्रेस नेता देवेेंद्र बुशहरी, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के निदेशक राजीव कुमार, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी, नगर निगम शिमला के आयुक्त भुपेेंद्र कुमार अत्री और अन्य गणमान्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
मोटिवेशन फिटनेस क्लब लंबागांव द्वारा छोटे-छोटे बच्चों की रामलीला का शुभारंभ किया गया। इसका शुभारंभ कांग्रेस बूथ अध्यक्ष रमेश राणा व उनकी पत्नी ने शिव भगवान की आरती करके किया। गांव के छोटे-छोटे बच्चों ने अपना पूरा योगदान देकर भगवान श्री राम की लीलाओं को लोगों के सामने प्रस्तुत किया। पहले ही दिन गांव के लोगों ने भी पूरा सहयोग दिया और बच्चों का हौसला बढ़ाया।
-मिहिर कौशल, साहिल और कार्तिक का राज्य स्तर के लिए चयन बीएल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार ने जिला स्तरीय अंडर-14 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता में अनेक पदक अपने नाम किये हैं। जानकारी देते हुए विद्यालय अध्यक्ष ने बताया कि इस जिला स्तरीय छात्र खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन प्रारंभिक शिक्षा उप निदेशक सोलन के मार्गदर्शन से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार में 29 सितंबर से पहली अक्तूबर तक किया गया था। उन्होंने बताया कि विद्यालय से 14 छत्राओं ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था, जिसमें मिहिर कौशल ने भाषण प्रतोयोगिता में पहला स्थान, सोलो गान में दूसरा स्थान प्राप्त किया, साहिल ने भी सोलो गाने में दूसरा स्थान, चेस प्रतियोगिता में कार्तिक ने टॉप पांच में स्थान प्राप्त किया है। मिहिर कौशल, साहिल और कार्तिक का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो कि 30 अक्तूबर से बिलासपुर में आयोजित की जाएगी। खेल स्पर्धा के समापन समारोह के उपरांत सभी विजेताओं और उप विजेताओं को मुख्यातिथि ने पारितोषिक देकर सम्मानित किया। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष तथा अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष रतन तंवर और सभी सदस्यों ने भी बच्चों व उनके अभिभावकों के साथ साथ, शारीरिक शिक्षिका अरुणा शर्मा, शारीरिक शिक्षक अमर देव को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने बताया कि बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि खेल के क्षेत्र में भी विद्यालय और कुनिहार का नाम रोशन करते हैं। विद्यालय प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाल, मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा और समस्त अध्यापक वर्ग ने उनकी उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी।
शिक्षा खंड थुरल के अंदर आते राजकीय प्राथमिक पाठशाला सयोरवाला में खेली गई अंडर- 12 खंड स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में पुढबा जोन की लड़कियां विजेता और सयोरवाला की उप विजेता रहीं। इस प्रतियोगिता में पांच जोन ने मिलकर भाग लिया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि मझीन के जिला परिषद कुलदीप धीमान द्वारा बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए। टीम के कोच व कन्वीनर माथुर धीमान ने बताया कि इनका चयन जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता कांगड़ा के लिए किया गया है।
19वें हिमाचल उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या कुमार साहिल के नगमों और सौरभ अत्री की पहाड़ी नाटियों के नाम रही। पहली संध्या में पहाड़ी गायक मदन झालटा ने भी खूब रंग जमाया। मंडी से आए शास्त्रीय नर्तक दिनेश गर्ग और मनीष पराशर की जुगलबंदी में कत्थक नृत्य की प्रस्तुति भी खूब सराही गई। डायनामिक इंडिया युवा मंडल के संस्थापकों अध्यक्ष पंकज सूद, उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा एडवोकेट और महासचिव कीर्ति कौशल ने आए मेहमानों का स्वागत किया। पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश के उद्योग आयुष व संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर मंत्री महोदय के साथ कांग्रेस नेता जगमोहन मल्होत्रा, जिला अध्यक्ष शिव कुमार, राहुल ठाकुर, सुरेंद्र शेट्टी,अरुण शर्मा, सरदार सिंह ठाकुर, अंकुश सूद, संजीव ठाकुर, विजय ठाकुर, रजत थापा सहित नगर निगम के पार्षद संगीता आदि भी मौजूद थे। पहले सांस्कृतिक संध्या में विशिष्ट अतिथि के तौर पर ग्रीन हिल्स इंजीनियरिंग कॉलेज के अध्यक्ष कृपाल सिंह पसरिचा मौजूद रहे। पहली सांस्कृतिक संध्या में आयोजित इंटर कॉलेज डांस कंपटीशन में होम्योपैथी कॉलेज ने पहला स्थान हासिल।किया जबकि दूसरे स्थान पर बाहरा यूनिवर्सिटी तथा तीसरे स्थान पर एल आर कॉलेज रहा। ग्रीन हिल्स कॉलेज को सांत्वना पुरस्कार मिला। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका हिमाचल के स्टार पहाड़ी डांसर जोगिंदर हाबी और जानीमानी मीडिया हस्ती मनोज ठाकुर ने निभाई। तीसरी संध्या में एसजे डांसिंग जोन, एलिट इंटरनेशनल, वंडर डेकेयर के बच्चों ने भी डांस प्रस्तुतियां दी। पहली संध्या में डायनामिक इंडिया युवा मंडल के सचिव संजीव वर्मा, रिपुदमन सिंह, नीरज गाजटा आदि भी मौजूद रहे।
-कहा, मेले व उत्सव हमारी प्राचीन संस्कृति को दर्शाने में निभाते हैं अहम भूमिका उद्योग, संसदीय कार्य तथा आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हिमाचल की विविध लोक संस्कृति एवं परम्पराओं ने प्रदेश को देश में एक अलग पहचान दी है। हर्षवर्धन चैहान गत सायं सोलन ज़िला के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में 19वें हिमाचल उत्सव का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित रहे थे। उन्होंने कहा कि मेले व उत्सव हमारी प्राचीन संस्कृति को दर्शाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे उत्सव युवा पीढ़ी को अपनी धरोधर को समझने और उसे संजोए रखने में सहायत सिद्ध होते हैं। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि अपनी संस्कृति को समझें और उसके संरक्षण में सहयोगी बनें। हर्षवर्धन चौहान ने हिमाचल उत्सव के सफल आयोजन के लिए डायनामिक इंडिया युवा मंडल को शुभकामनाएं दीं और इसके शुभारम्भ पर उन्हें बधाई भी प्रेषित की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष प्रदेश को प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के संवेदनशील नेतृत्व में राज्य आपदा से सफलतापूर्वक निपटने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रभावितों के लिए राहत पैकेज का निर्णय उनके कुशल नेतृत्व का एक अनुकरणीय उदाहरण है। उन्होंने आशा जताई कि सभी के सहयोग से हिमाचल पुन: प्रगति पथ पर अग्रसर होगा। इस अवसर पर प्रसिद्ध हिमाचली कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। बघाट बैंक के अध्यक्ष अरूण शर्मा, जिला कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष शिव कुमार, नगर निगम सोलन के पार्षद सरदार सिंह, ईशा सूद, संगीता ठाकुर, मनोनीत पार्षद पुनीत नारंग, विजय ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव रमेश ठाकुर, राहुल ठाकुर, सुरेंद्र सेठी, खंड कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष, खंड कांग्रेस के सचिव लोकन्द्र शर्मा, जिला राज्य नागरिक आपूर्ति के निदेशक जतिन सहानी, दीप राम भारद्वाज, अजय, डयनामिक इंडिया युवा मण्डल सोलन के अध्यक्ष पंकज सूद, अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव, उपमंडलाधिकारी सोलन कविता ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा, डयनामिक इंडिया युवा मण्डल सोलन के उपाध्यक्ष एवं जोगिंद्रा सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश, महासचिव कीर्ति कौशल, रविंद्र पंवर, संजीव वर्मा, अंकुश सूद, मनोज ठाकुर, रीपू धमन, रजत थापा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा भारी संख्या में लोग इस अवसर पर उपस्थित थे।
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला के रिज पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। शुक्ल ने महात्मा गांधी की सत्य, अहिंसा और कर्तव्यनिष्ठा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला जो उनके जीवन के सिद्धांतों की आधारशिला बने। राज्यपाल ने उनकी सत्यनिष्ठा, सादगी और भारतीय परंपराओं के साथ गहरे जुड़ाव की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के स्वदेशी, स्वराज, आत्मनिर्भरता और स्वच्छता के सिद्धांत हम सभी को प्रेरित करते हैं। वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने श्रद्धांजलि संदेश में गांधी जी की अहिंसा के प्रति गहरी निष्ठा पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार गांधी जी के नेतृत्व और अहिंसा के प्रति समर्पण ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई और देश को वर्षों की गुलामी से मुक्त किया। उन्होंने सभी लोगों को गांधी के आदर्शों से प्रेरणा लेने और उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि के रूप में अपने जीवन में शामिल करने का आह्वान किया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इसके उपरांत राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सीटीओ चौक में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।
-डीसी ऑफिस शिमला के बाहर किया सत्याग्रह -कर्मचारियों को वापस न रखने पर आंदोलन की दी चेतावनी आईजीएमसी से 31 सुरक्षा कर्मियों को नौकरी से बाहर निकालने के खिलाफ आज गांधी जयंती पर आईजीएमसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन संबंधित सीटू ने डीसी ऑफिस शिमला के बाहर सत्याग्रह किया। प्रदर्शन को सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, उपाध्यक्ष जगत राम, बालक राम, रमाकांत मिश्रा, यूनियन अध्यक्ष देवराज बबलू, महासचिव प्रवीण शर्मा, सलाहकार सन्नी व श्रेया ने संबोधित किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर नौकरी से निकाले गए सुरक्षा कर्मियों को वापिस न लिया तो आंदोलन तेज होगा। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा व यूनियन अध्यक्ष देवराज बबलू ने कहा कि महात्मा गांधी ने जिस देश की आज़ादी के लिए सर्वस्व समर्पण कर दिया, उस आज़ाद देश में अंग्रेजों के जमाने के काले कानून आज भी जारी हैं। इसका उदाहरण आईजीएमसी है, जहां पर हायर एंड फायर नीति जारी है व कानून का गला घोंट कर 31 सुरक्षा कर्मियों को नौकरी से बाहर कर दिया गया है। यह औद्योगिक विवाद अधिनियम 1947 की धारा 33 का भी उल्लंघन है जोकि यूनियन के नेतृत्वकारी मजदूरों को सुरक्षित कर्मचारी घोषित करती है। उन्होंने कहा कि 31 सुरक्षा कर्मियों को नौकरी से बाहर निकालने का निर्णय गैर कानूनी है। इसे तुरन्त वापिस लिया जाए। अगर ऐसा न किया गया तो आईजीएमसी में हड़ताल होगी। उन्होंने कहा कि आईजीएमसी में सुरक्षा कर्मियों की मानसिक प्रताड़ना की जा रही है। ठेकेदार बदलने पर उन्हें नौकरी से निकाला जा रहा है जोकि यूनियन से आईजीएमसी प्रबंधन द्वारा किए गए समझौते व औद्योगिक विवाद अधिनियम की धारा 25 एच का खुला उल्लंघन है। आईजीएमसी प्रबन्धन भी नए ठेकेदार के साथ मिलकर श्रम क़ानूनों की खुली अवहेलना कर रहा है। पिछले कई वर्षों से कार्यरत सुरक्षा कर्मियों की पुनर्नियुक्ति में श्रम कानूनों का उल्लंघन किया जा रहा है। औद्योगिक विवाद अधिनियम 1947 की धारा 25 एच की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। नई आउटसोर्स कंपनी द्वारा जो शपथ पत्र सुरक्षा कर्मियों से लिया जा रहा है, उसमें अनुचित श्रम व्यवहार किया जा रहा है। यह औद्योगिक विवाद अधिनियम 1947 के पांचवें शेडयूल व धारा 25 यू का उल्लंघन है। प्रमुख नियोक्ता आईजीएमसी प्रबन्धन द्वारा ठेका मजदूर अधिनियम 1970 की अवहेलना बड़े पैमाने पर की जा रही है। उन्होंने मांग की है कि आईजीएमसी प्रबंधन द्वारा वार्ड अटेंडेंटों व सफाई कर्मियों की तर्ज पर सभी सुरक्षा कर्मियों को नए ठेकेदार के पास पुनर्नियुक्ति दी जाए। उन्होंने चेताया है कि अगर सभी सुरक्षा कर्मियों की पुनर्नियुक्ति न की गई तो आंदोलन तेज होगा।
प्रधान मुख्य अरण्यपाल एवं वन बल प्रमुख राजीव कुमार ने आज शिमला वाटर कैचमेंट 72वें वन्यप्राणी सप्ताह-2023 का बतौर मुख्यातिथि शुभारंभ किया। इसका विषय 'वन्यजीव एवं हम' है। कार्यक्रम की शुरुआत में अनिल ठाकुर, अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन्य प्राणी प्रभाग ने कार्यक्रम के मुख्यातिथि एवं विभिन्न स्कूल, कॉलेजेस से आये हुई छात्र छात्राओं एवं अध्यापकों का स्वागत किया और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर समानित किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में वन्यप्राणी सप्ताह 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है, जिसमें निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, नारा लेखन, फोटोग्राफी प्रतियोगीता एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन सभी प्रतियोगिताओं के लिए विकास एवं वन्यजीव मार्ग तय किया गया है। उसके पश्चात राइजर समूह की ओर से वन्यप्राणी सप्ताह 2023 विषय पर आधारित समूह गान एवं लघु नाटक को प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि राजीव कुमार ने बताया कि हमें वन्यप्राणियों एवं वनों के संरक्षण के लिए मिलकर आगे आना चाहिए एवं वन्यप्राणियों के संरक्षण में अन्य लोगों को भी अवगत करवाना चाहिए। वन्यप्राणी सप्ताह का मुख्य उद्देश्य आप सभी के माध्यम से प्रत्येक जन मानस को वन्य प्राणियों के संरक्षण के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करना है। इस तरह के कार्यक्रमों से आप एक दिन जागरूक न होकर वर्ष दर वर्ष के लिए जागरूक होकर वन्यप्राणियों के संरक्षण के प्रति प्रत्तिबद्ध रहें। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि राजीव कुमार जी ने साईकल रैली और पक्षी प्रशिक्षु विद्यार्थियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
-अंडर-19 छात्र खेल प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम -हॉकी, फुटबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, बॉक्सिंग व जुडो स्पर्धाओं में लेंगे भाग राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र कुनिहार में जिला स्तरीय अंडर-19 छात्र खेल प्रतियोगिता शुरू हो गई। प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कुनिहार यूनिट जगदीश गर्ग ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रतियोगिता में जिला के 36 निजी व सरकारी विद्यालयों के करीब 411 खिलाड़ी हॉकी, फुटबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, बॉक्सिंग व जुडो आदि खेलों में अपना दमखम दिखाएंगे। खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जिला सोलन का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता के आगाज पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य भुपेंदर ठाकुर व जिला क्रीड़ा संघ सोलन (उच्चतर) एडीपीओ शेर सिंह चौहान ने मुख्य अतिथि सहित सभी मेहमानों का स्वागत किया। वहीं, मुख्य अतिथि जगदीश गर्ग ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद भी हमारे जीवन का अहम पहलू है। युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों में पसीना बहाकर सफलता के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलते हुए सफलता पाने के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यालय को 11000 रुपये की राशि भी दी। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य भुपेंदर ठाकुर, एसएमसी अध्यक्ष रणजीत ठाकुर, एडीपीओ जिला क्रीड़ा संघ उच्चतर सोलन शेर सिंह चौहान, राजेेंद्र शर्मा, महेंद्र राठौर, जयपाल योगिराज, अनिल तनवर, दीप राम, रत्न तंवर, सहित विद्यालय स्टाफ व छात्र खिलाड़ी मौजूद रहे।
राहुल गांधी आज सुबह सोलन के साधुपुल स्थित नाग लोक मंदिर गए और माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। उनके साथ सोनिया और प्रियंका गांधी भी थीं। मंदिर में दर्शन करने के बाद राहुल गांधी चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए, जबकि सोनिया और प्रियंका गांधी वापस शिमला आ गए। सुबह करीब 7 शिमला से सड़क मार्ग से होते हुए चंडीगढ़ गए। वहां से हवाई यात्रा कर वे या तो अमृतसर जाएंगे या फिर दिल्ली रवाना होंगे।
-फाइनल में बोगधार की टीम को 2-1 से दी शिकस्त -प्रतियोगिता में 30 टीमों ने लिया भाग नौहराधार में शक्ति खेल संस्कृति जागरूकता व नशा मुक्ति अभियान मंच द्वारा आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता की वॉलीबाल स्पर्धा में नौहराधार की टीम विजयी रही। फाइनल मुकाबले में नौहराधार ने बोगधार की टीम को 2-1 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में 30 टीमों ने भाग लिया। बता दें कि नौहराधार की टीम क्षेत्र की वॉलीबॉल की सबसे मजबूत टीम मानी जाती है। नौहराधार टीम के कप्तान ने बताया कि टीम के कोच विवेक चौहान और विनीत वर्मा उन्हें जैसा गाइड करते हैं, वे उसी तरह खेलते हैं। टीम के कोच उन्हें हररोज अभ्यास करवाते हैं। वहीं, समाजसेवी विवेक चौहान व युवा नेता विनीत वर्मा का कहना है कि आजकल का युवा नशे की ओर जा रहा है, इसीलिए उन्होंने 'खेलेगा युवा, छोड़ेगा नशा' मुहिम चलाई है। वे चाहते हैं कि पूरे क्षेत्र में इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं करवाई जाएं, ताकि युवा नशे की ओर न जाकर खेल प्रतियोगिता में भाग ले। उन्होंने सरकार व प्रशासन से हर पंचायत में खेल का मैदान बनाने की मांग की है, ताकि युवाओं को खेलने की जगह व सुविधा मिल सके।
- समापन कार्यक्रम में विधायक मलेंद्र राजन रहे मुख्यातिथि राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला इंदौरा में अंडर-12 खंड स्तरीय 26वीं खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। टूर्नामेंट में काठगढ़ जोन ओवरऑल विजेता रहा, जबकि भोग्रवां जोन रनर अप रहा। समापन कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायक मलेंद्र राजन बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी इंदु बाला शर्मा व पीटीएफ अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा तथा स्टाफ ने विधायक व उनके साथ आए जिला परिषद परवीन कुमार, कांग्रेस जिला अध्यक्ष कर्ण सिंह पठानिया, प्रधान जीवन सिंह, प्रधान कुलवीर चंबयाल, पूर्व उप प्रधान इंदौरा मनोहर पिंकी, पूर्व उप प्रधान कुलदीप कीपा, खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी किरण वाला, जोगिंद्रपाल भारद्वाज, सेवानिवृत्त बीईईओ बुआदित्ता भारद्वाज, पूर्व प्रदेश मुख्य सलाहकार अनिल भारद्वाज, डॉ. विशाल आदि गणमान्यों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर कर्ण सिंह पठानिया ने बच्चों के लिए 21 हजार रुपये की राशि भेंट की। विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना समय की मांग है और सरकार इस दिशा में प्रयास कर रही है, इसके लिए प्रत्येक 10 किलोमीटर में एक विद्यालय ऐसा हो जिसमें सभी संकाय व पर्याप्त आधारभूत संरचना उपलब्ध करवाई जा सके, ताकि अभिभावक सरकारी विद्यालयों में अपने बच्चों को पढ़ाने में किसी हीन भावना का शिकार न हों। उन्होंने कहा कि कर्मचारी सरकार के मुलाजिम हैं और प्रदेश सरकार की नितिगत योजनाओं को सरकार की मंशा के अनुसार कार्य कार्य करना उनका उत्तरदायित्व है, ताकि लोगों को सही लाभ पहुँच सके। उन्होंने इंदौरा में भूमि की उपलब्धता हो जाने पर शिक्षक भवन का निर्माण किए जाने की घोषणा की व खंड के किसी भी विद्यालय के उत्थान के लिए 2 लाख रुपये व कार्यक्रम के लिए 21 हजार रुपये ऐच्छिक निधि से दिए जाने की भी घोषणा की। तीन दिन चली इन प्रतियोगिताओं में 92 विद्यालयों के लगभग 300 प्रतिभागियों ने प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया, जिसमें काठगढ़ ज़ोन ओवरऑल विजेता रहा, जबकि भोग्रवां जोन रनर अप रहा। कबड्डी पुरुष व महिला दोनों में काठगढ़ विजेता व भोग्रवां उप विजेता रहे तो वहीं खो खो पुरुष वर्ग में काठगढ़ विजेता व कंदरोड़ी उपविजेता रहे, जबकि महिला वर्ग में राजा खासा ने भोग्रवां को मात दी। वॉलीबाल पुरुष व महिला दोनों वर्गों में राजा खासा ने भोग्रवां को हराया तो वहीं शतरंज में पुरुष व महिला दोनों वर्गों में काठगढ़ ने राजा खासा को मात देकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा बैडमिंटन पुरुष व महिला दोनों वर्गों में काठगढ़ ने राजा खासा को फाइनल में हराकर विजेता बने।
स्वच्छ भारत अभियान के तहत महिला मंडल लाना चेहता की महिलाओं ने सफाई अभियान शुरू किया। मंडल प्रधान हेमनती ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि उन्होंने आज स्वच्छ भारत अभियान के तहत गांव में सफाई की। इसमें गांव की दर्जनों महिलाओं के साथ छोटे बच्चों ने भी भाग लिया। महिला मंडल की प्रधान ने पंचायत के लोगों से अपील की है कि वे जीवन में स्वच्छता को अपनाएं। महिला मंडल प्रधान ने बताया कि हमारे महिला मंडल को आज तक सरकार से किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं मिली है, जबकि यह मंडल समय-समय पर सामाजिक कार्य करता रहता है। उन्होंने जिला प्रशासन एवं सरकार से मांग की है कि उनकी गतिविधियों को देखकर महिला मंडल की आर्थिक रूप से मदद करनी चाहिए।
बागा थाने में मैनेजर सिक्योरिटी यूटीसीएल कंपनी बागा की शिकायत पर एक मामला दर्ज किया गया। शिकायत में बताया गया कि 30 सितंबर की रात को बिजली विभाग के कर्मचारी ने कंपनी के स्टोर से बिजली की तार चोरी होने की सूचना दी। उस बिजली की तांबे की कटी हुई तार की लंबाई 12.6 फुट बताई गई। पुलिस ने मामले में जांच करते तार चोरी करने के आरोप में सुरजीत कुमार (42) पुत्र स्व. लेख राम निवासी ग्राम एवं डाकघर बल्ह चुरानी तह. घुमारवीं, जिला बिलासपुर, आंचल कुमार (33) पुत्र स्व. जगदीश कुमार निवासी ग्राम धर ततोह पोस्ट ऑफिस ततोह तेहसील सदर जिला बिलासपुर एवं नरेश कुमार (29) पुत्र स्व. रूप लाल निवासी गांव पनाली पोस्ट ऑफिस धार तातो तहसील सदर जिला बिलासपुर को गिरफ़्तार कर लिया है, जिन्होंने इस तार को एक कबाड़ी को बेच दिया था। आरोपियों से चोरीशुदा तार को बरामद कर लिया गया है और इनको न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मुकदमे में जांच जारी है।
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रविवार को केंद्रीय स्कूल शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के दिशा निर्देश पर स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने रेलवे क्रॉसिंग अप्पर अरनियाला के समीप 1 अक्टूबर 1 घंटा मुहिम के तहत स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर ग्राम पंचायत अप्पर अरनियाला की प्रधान रेनू बाला और पूर्व प्रधान अमरीक सिंह ठाकुर भी विशेष रूप से बच्चों के साथ सफाई अभियान में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। विद्यालय के प्रधानाचार्य धीरज शर्मा की अगुवाई में छात्र-छात्राओं और एनसीसी के कैडेट्स ने रेलवे क्रॉसिंग के समीप पूरे क्षेत्र की साफ सफाई की और वहां से झाड़ियां को भी हटाया गया। इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान रेनू बाला, पूर्व प्रधान ठाकुर अमरीक सिंह और स्कूल प्रधानाचार्य धीरज शर्मा ने बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि स्वच्छता की मुहिम को लगातार जारी रखा जाए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने घर और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने सहित पड़ोस में रहने वाले लोगों को भी स्वच्छता का संदेश आवश्यक रूप से दें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता काफी हद तक स्वस्थ जीवन का आधार होती है। इस मौके पर स्कूल की उप प्रधानाचार्य अदिति शर्मा, शिक्षकों में पूजा शर्मा, संजू बाला, भूषण सैनी, स्टूडेंटस में वंशिका, अखिलेश, दलविंदर, दलजीत, सेजल, विनीत, प्रभजोत, इनाया, सक्षम, सान्वी, प्राची, खुशबू, तानिष, सूर्यांश, अर्पितांश, नैतिक, शाश्विता, हर्ष, जपजोत, सुखविंदर और शिवांग, रमन कुमार सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।


















































