प्रारंभिक शिक्षक अध्यापक संघ की बैठक देहरा ब्लॉक के अध्यक्ष भीम सिंह राणा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रारंभिक शिक्षा खंड खुंडियां के तहत आने वाले थलाकन, मण्डू, मतेहड़ जमूली आदि प्राथमिक स्कूलों में अध्यापकों के रिक्त पड़े पदों को जल्द से जल्द भरने के लिए सरकार से आग्रह किया गया। इस अवसर पर प्रारंभिक शिक्षा खण्ड कार्यालय में स्टॉफ की कमी को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर विनोद कुमार,रणवीर सिंह, करनैल राणा, राजेंद्र कुमार, अनिता देवी, सुनीता देवी, दविन्द्र सिंह, संजीव कुमार प्रारंभिक शिक्षा खण्ड अधिकारी खुंडिया राजिंदर कुमार तथा केंद्र मुख्य शिक्षक अध्यापक उपस्थित रहे।
वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने प्रेस क्लब धर्मशाला का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रेस क्लब धर्मशाला के सदस्यों एवं पदाधिकारियों से मुलाकात कर क्लब के प्रस्तावित भवन पर चर्चा की और पत्रकारों को पेश आ रही अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की। वन मंत्री ने प्रेस क्लब के सदस्यों को आश्वस्त किया कि सरकार पत्रकारों की सभी समस्याओं को गंभीरता से ले रही है और इन सभी के निदान के लिए प्रयासरत है। प्रेस क्लब के सभी सदस्यों ने वन मंत्री का प्रेस क्लब पधारने पर आभार जताया और धन्यवाद किया। साथ ही उनसे मांग की कि सरकार प्रेस क्लब के प्रस्तावित भवन निर्माण को गति दे और यदि संभव हो तो विधानसभा के शीतकालीन सत्र में ही इसका शिलान्यास करवा कर जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाए। मंत्री राकेश पठानिया ने प्रेस क्लब के सदस्यों को आश्वस्त किया कि सरकार की ओर से अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। प्रेस क्लब की मांग के मुताबिक शीतकालीन सत्र में शिलान्यास करवाने पर विचार किया जाएगा। इस अवसर पर प्रेस क्लब धर्मशाला के अध्यक्ष भारती अखिलेश भारती, उपाध्यक्ष विपन शर्मा, महासचिव राजेश कुमार, सह सचिव पूजा शर्मा, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी विनय शर्मा, डीएफओ धर्मशाला डॉo संजीव कुमार सहित प्रेस क्लब धर्मशाला के वरिष्ठ सदस्य दिनेश कटोच, जिनेश कुमार, उदयवीर पठानिया, सुभाष मेहरा, तनुज सैनी, कमलजीत, महेंद्र सिंह, मिलन सिंह, सनी महाजन, राजेंद्र डोगरा, राहुल चावला, नवीन कुमार, सुनील समयाल, कर्मपाल और पंकज इत्यादि समेत कई अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
रोहरु में एक कार हादसे में दो लोगों के घायल होने का समाचार प्रकाश में आया है। हादसे में घायल महिला और पुरुष को 108 द्वारा रोहड़ू सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया। जहाँ पर प्राम्भिक जांच के बाद उनको शिमला रेफर किया गया। मिली जानकारी के अनुसार घायलों की हालत डॉक्टर द्वारा गंभीर बताई जा रही है। पुरुष का नाम सचिन शर्मा और महिला का नाम प्रमिला शर्मा बताया जा रहा है। ये गुमा (टिकारी) के रहने वाले है। गाड़ी पर काबू ना पाने की वजह से यह हादसा पेश आया है।
ग्राम पंचायत सुरजपुर में मांगों को लेकर लोगों का धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने मोमबत्तीयां जलाकर अपना गुस्सा जाहिर किया। प्रशासन से नाराज चल रहे पंचायत के लोग 15 नवंबर से धरने पर बैठे हुए है। पंचायत प्रधान ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि वीरवार को उन्होंने मोमबत्तियों के साथ प्रदर्शन किया है जो प्रशासन और सरकार की अंधेरगर्दी को दर्शाता है। अपनी कुछ जायज मांगों को लेकर वो लोग सोमवार से धरने पर बैठे हुए है। अभी तक प्रशासन की तरफ से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नही आई है।उन्होंने बताया कि जब तक उनकी समस्याओं को सुलझाने के लिए प्रयास नही होते तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
GNA University organized a 2 Day Intra Departmental Talent Hunt cum Youth Festival Competition for its UG & PG Students. The event was coordinated by Mr. Gaurav K. Mangar and Ms. Sarbjit Kaur. More than 230 students of the department took part in this competition. The main objective behind organizing this vibrant event was to discover the hidden talent amongst the students and to expose out the same towards healthy competition. This talent hunt included a blend of 11 events and activities such as Declamation, On the Spot Photography, Best out of Waste, Commerce Rangoli, Group Dance, Treasure Hunt, Poster Making, Singing, Solo Dancing, Ad Mad Show, and Creative Writing. These events included participation on an individual and team basis. The judges appreciated the talent of the students and lauded them for the efforts put in by them. The Valedictory Session was inaugurated by the benign presence of the Honourable Chief Guest, Ms. Jasleen Sihra, an eminent Nutritionist as the Guest of Honour, Ms. Tarveen Kaur who is a motivational speaker, worthy Vice-Chancellor of GNA University, Dr. V.K. Rattan, and Dean Academics Dr. Monika Hanspal. The Valedictory Session witnessed exhibitions of creations by the students in Best Out of Waste, Poster Making, and some of the performances from singing and dancing which were lauded by the Chief Guest. Certificates and mementos were announced to the winners at the end of the ceremony and a certificate of participation was awarded to all the participants. MBA 1 was declared the overall winner of the talent hunt. Dr. V.K. Rattan at the end thanked the Chief Guest and Guest Honour for making their benign presence into the event and also congratulated the winners. He appreciated the efforts of GNA Business School and Dr. Sameer Verma, Dean- GNA Business School for organizing such a wonderful event. Thus, the competition concluded on a splendid note. Mr. Gurdeep Singh Sihra, the Pro-Chancellor, GNA University expressed, “I appreciate the endeavors of the Department for organizing such trending and enthusiastic events for the students.” Dr. VK Rattan, the Vice-Chancellor, GNA University said, “The University is always ready to offer the best to our Guides in all the various upcoming Spheres.” Dr. Monika Hanspal, Dean Academics, GNA University said, “I am really happy to witness the active participation of the participants in such events of their talent and skill enhancement.”
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरु नानक जयन्ती के अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर सिक्ख समुदाय के लोगों को बधाई दी है। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि गुरु पर्व सिक्खों का पवित्र त्यौहार है, जिसे सिखों के प्रथम गुरु गुरु नानक देव के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि गुरूजी की शिक्षाओं का अनुसरण कर हम शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत कर सकते हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बधाई संदेश में कहा कि गुरु नानक देव ने प्रेम, शांति तथा साम्प्रदायिक सद्भाव का सन्देश दिया है। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव ने विश्वबन्धुत्व पर बल दिया और उनकी शिक्षाएं मौजूदा परिस्थ्तियों में और भी प्रासंगिक हैं।
वीरवार को कुनिहार में आयोजित होने वाले दो दिवसीय पुरातन शरद महोत्सव ठोडा मेले का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि अर्की कल्याण संस्था के अध्यक्ष रूपसिंह ठाकुर ने प्राचीन तालाब मंदिर में दनोदेव महराज की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने मेले के दौरान आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। प्रधान ग्राम पंचायत कुनिहार राकेश ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत हाटकोट जगदीश अत्रि, उप प्रधान हरिदास, उप प्रधान रोहित जोशी सहित मेला एवं खेल समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे। प्रधान राकेश ठाकुर ने बताया कि दो दिनों तक चलने वाले इस मेले के दौरान कबड्डी, बैडमिंटन, शतरंज, रंगोली, गिद्दा, मेहंदी आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त 19 नवम्बर को प्राचीन ठोडा तीर अंदाजी का आयोजन किया जाएगा तथा दानोदेव महाराज की भव्य झांकी राजदरबार कुनिहार बाजार से होती हुई तालाब मन्दिर पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि बच्चो के मनोरंजन का भी विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों व लोगो से अपील की है कि मेले के दौरान कोविड- 19 नियमो का पालन करे।
बड़सर के एसडीएम शशि पाल शर्मा ने बताया कि वीरवार को नगर पंचायत भोटा और ग्राम पंचायत लोहडर में प्री-जनमंच शिविर आयोजित किए गए। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने लोगों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। प्री-जनमंच के दौरान विभिन्न जनसमस्याओं एवं मांगों से संबंधित 16 आवेदन प्राप्त हुए। एसडीएम ने बताया कि शुक्रवार को ग्राम पंचायत मोरसू सुल्तानी और पटेरा में भी प्री-जनमंच के दौरान जनसमस्याओं की सुनवाई की जाएगी।
भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति बैठक की तैयारियों को लेकर संचालन समिति की बैठक भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर शिमला में प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। भाजपा महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने बताया कि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक का आयोजन 24, 25 एवं 26 नवम्बर, 2021 को होटल पीटरहाॅफ शिमला में होने जा रहा है। उन्होनें बताया कि प्रथम दिन 24 नवम्बर, 2021 को कोर ग्रुप की बैठक का आयोजन किया जाएगा। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप करेंगे। इस बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय प्रभारी सौदान सिंह, प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो0 प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित कोर ग्रुप के सदस्य उपस्थित रहेंगे। उन्होनें बताया कि दूसरे दिन 25 नवम्बर, 2021 को प्रातः विस्तारित कोर ग्रुप की बैठक होगी जिसके बाद प्रदेश पदाधिकारी बैठक का आयोजन किया जाएगा। 26 नवम्बर, 2021 को प्रदेश कार्यसमिति बैठक होगी। बैठक में पूर्व कार्यक्रमों की समीक्षा एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। भाजपा ने कार्यसमिति के सफल आयोजन के लिए संचालन समिति के 14 विभागों का गठन किया है। संचालन समिति की बैठक में जिला अध्यक्ष रवि मेहता, मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा, दिनेश ठाकुर, जितेंद्र भोटका, महामंत्री गगन शर्मा, अंजना शर्मा एवं संचालन समिति के सदस्यों ने भाग लिया।
खण्ड चिकित्सा अधिकारी ड़ॉ.अजय देओल ने जानकारी देते हुए बताया कि उपमंडल पांवटा साहिब में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए 19 नवम्बर को 30 स्थानों पर कोविड-19 टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 19 नवम्बर को राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड के सिविल अस्पताल पांवटा साहिब, ज्ञान चंद धर्मशाला, मोबाइल टीम पांवटा साहिब, चैम्बर ऑफ कॉमर्स, ईएसआई मालवा कोटन, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजपुरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कफोटा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरोग बनेडी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर भारापुर, उपस्वास्थ्य केंद्र पल्होड़ी, उप स्वास्थ्य केंद्र मिस्रवाला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमरगढ़, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडियों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सतौन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कमरऊ, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरखूवाला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाखणा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगानी, आरबीएस के टीम, आरबीएस के टीम 1, आरबीएस के टीम 2, उपस्वास्थ्य केंद्र तारूवाला, उपस्वास्थ्य केंद्र शिवपुर, उपस्वास्थ्य केन्द्र अजोली, ग्राम पंचायत मत्रालियों, उपस्वास्थ्य केन्द्र बहराल, मोबाइल टीम पांवटा साहिब-1, उपस्वास्थ्य केन्द्र डांडा, उपस्वास्थ्य केंद्र किल्लोड, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोलर इन सभी स्थानों पर कोविड-19 से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी क्षेत्रवासी तथा बाहर से आए प्रवासी इन केन्द्रों पर जाकर टीका लगवा सकते हैं। ड़ॉ अजय देओल ने बताया कि टीका लगवाने के लिए आधार कार्ड या अन्य कोई भी फोटोयुक्त पहचान पत्र अपने साथ ज़रुर लाएं। उन्होंने क्षेत्रवासियों तथा प्रवासी लोगों से टीकाकरण का लाभ उठाने की अपील भी की।
शिमला में चल रहे पीठासीन अधिकारियों के दो दिवसीय सम्मेलन का आज आखरी दिन है। इस सम्मेलन में वीरवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी भाग लिया। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने सदन में बताया कि दो दिन के सम्मेलन के अंदर कुछ निर्णय व संकल्प रखे गए। सदन में जानकारी देते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा की यह सम्मेलन वर्ष में दो बार आयोजित किया जाएगा। यह एक बार दिल्ली व दूसरा किसी राज्य में आयोजित किया जाएगा। दो दिन की कार्यवाही के दौरान ग्यारह संकल्प रखे गए जिन्हें सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस दौरान सदन में हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का आशीर्वाद मिला व सौ वर्षों बाद ओम बिड़ला के मार्गदर्शन मिला। उन्होंने बताया कि इस सदन में पक्ष- विपक्ष सवांद के द्वारा रखा जाता है। इस दैरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यहीं से संसदीय परम्परा की नीवं रखी गई। संसद व राज्य विधानमंडल जनता की शिकायतों के लिए एक मंच प्रदान करने का स्थान है। उन्होंने कहा कि सदन में स्पीकर नये सदस्यों को सरक्षण देते हैं जिसको फायदा नये लोगों को मिलता है। अनुराग ने हिमाचल के संसदीय इतिहास की जानकारी दी। कोविड कि विपरीत स्थिति से प्रधानमंत्री मोदी ने किया सभी के सहयोग से 100 करोड़ वेक्सीनेशन का कार्य संभव हुआ।
ठुकराल फउंडेशन के अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी ओबीसी के राज्य मंत्री शैंकी ठुकराल ने अपना जन्मदिन दोस्तों व अपने साथियों के साथ मनाया। अपने जन्मदिवस पर उन्होंने गरीब व अनाथ व्यक्तियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान शैंकी ठुकराल ने कहा कि ठकुराल फाउंडेशन ने हमेशा गरीब लोगों की सहायता की है। उन्होंने नादौन के लोगों से अपील की कि अपने आसपास ऐसे लोगों की जानकारी उन्हें दें ताकि हम जरुरतमंद की मदद कर सकें। इस दौरन उन्होंने संकल्प लिया कि अल्प आयु में दुर्घटना से मौत होने पर ठकुराल फाउंडेशन उनके बच्चों का खर्च उठाएगी।
थाना इंदौरा के अंतर्गत एक युवक द्वारा रामलीला सराय इंदौरा से मात्र कुछ ही दूरी पर एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या का समाचार प्राप्त हुआ है। मामले के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंदौरा सुरिंदर धीमान ने बताया कि वीरवार को थाना इंदौरा में फोन द्वारा सूचना मिली कि इंदौरा बस स्टैंड व रामलीला सराय के पीछे खेतों में एक युवक द्वारा पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली गई है। जिस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए सहायक उपनिरीक्षक सुनील कुमार अपनी टीम सहित मोके पर पहुंचे व शव को कब्जे में लेकर घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। मृतक की पहचान मंजीत सिंह (33) पुत्र प्रीतम सिंह निवासी वार्ड नं 5 इंदौरा के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कालेज भेज कर अगली कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
विकासखंड इंदौरा के अधीन पड़ते ग्राम पंचायत पराल के मौजूदा वार्ड सदस्य को पंचायत प्रधान ने शराब सहित काबू कर पुलिस के हवाले किया है। मामले के संबंध में जानकारी देते हुए थाना इंदौरा के प्रभारी सुरेंद्र धीमान ने बताया कि प्राण पंचायत के प्रधान कांता देवी ने पुलिस थाना में फोन के माध्यम से सूचना दी कि उन्होंने अपनी पंचायत के सदस्य व ग्रामीणों को साथ लेकर अपनी पंचायत के ही एक वार्ड मेंबर को शराब के पाऊच से भरी एक बोरी सहित काबू कर लिए है। थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ठाकुर द्वारा पुलिस चौकी के प्रभारी रूप सिंह अपनी टीम सहित प्रांगण में पहुंचे और मौके पर एक बोरी से भरे नाजायज शराब के पौधों को मौके पर पाया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान जोगेंद्र सिंह पुत्र अमरनाथ निवासी गांव बडा गबराल तहसील इंदौरा के रूप में हुए। आरोपी ग्राम पंचायत पराल का मौजूदा वार्ड मेंबर भी है। पुलिस ने पकड़े गए नाजायज शराब की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिए है। पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।
जोगिन्दर नगर में आगामी 23 नवम्बर को वाहनों की पासिंग होगी जबकि 24 नवम्बर को ड्राईविंग टेस्ट लिया जाएगा। ड्राईविंग टेस्ट के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुक करवाना अनिवार्य होगा। इस बारे जानकारी देते हुए एसडीएम जोगिन्दर नगर डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने बताया कि ड्राईविंग टेस्ट में भाग लेने वालों को ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग करवानी होगी। ऑनलाइन स्लॉट प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को वैबसाइट http://www.parivahan.gov.in/parivahan पर जाना होगा। ड्राईविंग टेस्ट में भाग लेने वाले इच्छुक अभ्यर्थी 22 नवम्बर को प्रात: 10 बजे से ऑनलाइन स्लॉट बुक करवा सकते हैं। एसडीएम ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव को वाहनों की पासिंग व ड्राईविंग टैस्ट में भाग लेने वाले सभी लोगों को फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा। साथ ही पर्याप्त सामाजिक दूरी की अनुपालना भी सुनिश्चित बनानी होगी।
बाल विकास परियोजना चौंतड़ा के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के रिक्त पड़े कुल पांच पदों को भरा जाना हैं। जिनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक तथा सहायिका के चार पद शामिल हैं। इन पदों के लिए पात्र व इच्छुक उम्मीदवार सांय 9 दिसम्बर सायं 5 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ)चौंतड़ा के कार्यालय में सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं, जबकि साक्षात्कार 10 दिसम्बर को प्रात: 10 बजे से एसडीएम कार्यालय जोगिन्दर नगर में लिया जाएगा। यदि किसी कारणवश कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि व समय तक आवेदन पत्र जमा नहीं करवा पाता है, तो ऐसे पात्र उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार वाले दिन भी अपना आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। इस बारे जानकारी देते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी बालम राम वर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत बाग के आंगनबाड़ी केंद्र तन्साल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का एक पद भरा जाना है जबकि ग्राम पंचायत गलू के आंगनबाड़ी केन्द्र गलू, ग्राम पंचायत भडयाड़ा के आंगनबाड़ी केंद्र लकरेहड, ग्राम पंचायत खद्दर के आंगनबाड़ी केंद्र झुलगण तथा ग्राम पंचायत दलेड के आंगनबाड़ी केंद्र चेलचतरा में आंगनबाड़ी सहायिका के एक-एक पद को भरा जाना है। चयनित होने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका को सरकार द्वारा समय-समय पर निर्धारित दर पर प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। उन्होने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के पदों हेतु केवल ऐसी महिला उम्मीदवार ही पात्र होंगी जिनकी आयु 21 से 45 वर्ष के मध्य होगी। इसके अलावा प्रार्थी का नाम संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के परिवारों की सूची में शामिल हो तथा प्रार्थी के परिवार की वार्षिक आय 35 हजार रूपये से अधिक न हो एवं इस बारे कार्यकारी दंडाधिकारी द्वारा आय प्रमाणपत्र जारी किया हो। इसके अतिरिक्त आवेदक का नाम पंचायत रजिस्टर में एक जनवरी, 2021 से पहले पंजीकृत होना चाहिए। सीडीपीओ ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास जबकि सहायिका के लिए आठवीं पास होना अनिवार्य है।
अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला 2021 के समापन समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर 19 नवंबर 2021 को एक दिवसीय दौरे पर सिरमौर आएंगे। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने दी। उन्होंने बताया की राज्यपाल दोपहर 1.30 बजे ददाहु पहुचेगें और मुख्य मंदिर परिसर में शीश नवांएगे। इसके बाद देवपालकियो को कंधा देकर विदाई देंगे। राज्यपाल रेणू मंच से समापन समारोह की अध्यक्षता करेगें और विभिन्न विकासात्मक प्रदर्शनियो का अवलोकन भी करेंगे। एसडीएम नाहन रजनेश कुमार ने बताया की राज्यपाल अंतर्राष्ट्रीय रेणुका जी मेला में मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही, विकासात्मक प्रदर्शनियो व खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत भी करेंगे।
चंबा से एक दुखद घटना में तीसा उपमंडल के चांजू-नकरोड संपर्क मार्ग पर कार के खाई में गिरने से युवा चिकित्सक की मृत्यु का समाचार सामने आया है। बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान अंकुश पुत्र धर्म सिंह वासी वार्ड नंबर तीन जेल रोड जिला मंडी के तौर पर की गई है, जो कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नकरोड़ में चिकित्सक थे। डॉक्टर अंकुश वैक्सीनेशन कैंप से वापस नकरोड़ की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में चमयाग कैंची मोड़ के समीप कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर लोगो कि सहायता से घायलावस्था में डाक्टर अंकुश को तीसा अस्पताल पहुंचाया, जहां मौजूद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डीएसपी हेडक्वार्टर अभिमन्यु वर्मा ने कार हादसे में चिकित्सक की मौत होने की पुष्टि की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के किसान नेता उत्तम ठाकुर, प्रताप सिंह राणा, मानचंद ने यहां जारी प्रेस बयान में स्थानीय विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला, एसडीएम ज्वालामुखी मनोज ठाकुर से आग्रह किया है की ज्वालामुखी क्षेत्र में किसानों को राहत प्रदान करने के लिए लूथान में बने करोड़ों रुपए की लागत से गौशाला में बेसहारा पशुओं को भेजने की व्यवस्था की जाए। ताकि गांव के खेत खलिहान बेसहारा पशुओं की चपेट में आने से बच सके। उत्तम ठाकुर प्रताप सिंह और मामचंद ने बताया की बेसहारा पशु किसानों की फसलों को तबाह कर देते हैं। उन्हें चट कर जाते हैं यही वजह है कि किसान अब खेती करने से भी गुरेज करने लगा है। क्षेत्र कि सैकड़ों कनाल भूमि बिना खेती-बाड़ी के बंजर हो रही है। क्योंकि किसान साल भर मेहनत करके भी कुछ हासिल नहीं कर पा रहा है। सरकार कई बार आश्वासन देती है कि बेसहारा पशुओं से निजात दिलाएंगे। परंतु कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने स्थानीय विधायक रमेश धवाला से आग्रह किया है कि करोड़ों की लागत से बनी लूथान सुदंगल में गौशाला को चालू कर दिया जाए। इस संदर्भ में एसडीएम ज्वालामुखी मनोज ठाकुर ने संपर्क करने पर कहा कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का ज्वालामुखी दौरा प्रस्तावित है। जिसके बारे में स्थानीय विधायक रमेश धबाला ने उन्हें बताया है कुछ दिनों की बात है गौशाला का शीघ्र उद्घाटन होगा और बेसहारा पशुओं को गोशाला में भेज दिया जाएगा। जिससे किसानों को राहत मिल जाएगी।
जिला सिरमौर में कोविड-19 की दूसरी खुराक का शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को टीकाकरण के संबंध में जागरूक करने के लिए 21 नवम्बर को ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने दी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों द्वारा दूसरी खुराक के संबंध में यह प्रस्ताव पारित किया जाएगा कि कोविड-19 की दूसरी खुराक का 18 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग के लोगों का शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि यदि कोई ग्राम पंचायत विशेष ग्राम सभा में निर्धारित समय तक यह लक्ष्य हासिल नहीं कर पाती तो उन ग्राम पंचायतों में 26 नवंबर तक शत-प्रतिशत कोविड-19 टीकाकरण का लक्ष्य पूरा किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि कोविड-19 ग्राम सभाओं में गणपूर्ति की आवश्यकता नहीं होगी इसके अतिरिक्त अगर ग्राम सभा में किसी अन्य मत पर चर्चा की जानी हो तो ही गणपूर्ति की आवश्यकता होगी।
आंगनबाड़ी सर्कल दाड़लाघाट में 29 केंद्रों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सीएचसी संचालक दाड़लाघाट गोपाल कृष्ण द्वारा डिजिटल इंडिया के तहत पोषण ट्रेकर एप्लीकेशन की ट्रेनिंग दी गयी। इस मौके पर सर्कल सुपरवाइजर सुनीता विशेष रूप से मौजूद रही। इस दौरान सीएचसी संचालक गोपाल कृष्ण ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को इस एप्लीकेशन में एडब्ल्यूडब्ल्यू द्वारा ऑनलाइन डाटा भरने के बारे में सॉफ्टवेयर की जानकारी दी।
खण्ड चिकित्सा अधिकारी ड़ॉ.अजय देओल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उपमंडल पांवटा साहिब में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए 18 नवम्बर को 30 स्थानों पर कोविड-19 टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 18 नवम्बर को राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड के सिविल अस्पताल पांवटा साहिब, ज्ञान चंद धर्मशाला, मोबाइल टीम पांवटा साहिब, चैम्बर ऑफ कॉमर्स, ईएसआई मालवा कोटन, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजपुरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कफोटा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरोग बनेडी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर भारापुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माजरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमरगढ़, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडियों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सतौन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कमरऊ, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरखूवाला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाखणा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगानी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोलर, आर बी एस के टीम, आर बी एस के टीम 1, आरबीएस के टीम 2, उपस्वास्थ्य केंद्र तारूवाला बीपी, उपस्वास्थ्य केंद्र शिवपुर, उप स्वास्थ्य केन्द्र अजोली, ग्राम पंचायत मत्रालियों, उपस्वास्थ्य केन्द्र बहराल, उपस्वास्थ्य केंद्र मिस्रवाला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काँटी मास्वा, उप स्वास्थ्य केंद्र गोज्जर, उप स्वास्थ्य केंद्र शरली मानपुर इन सभी स्थानों पर कॉविड -19 से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी क्षेत्रवासी तथा बाहर से आये प्रवासी इन केन्द्रों पर जाकर टीका लगवा सकते हैं। ड़ॉ.अजय देओल ने बताया कि टीका लगवाने के लिए आधार कार्ड या अन्य कोई भी फोटोयुक्त पहचान पत्र अपने साथ ज़रुर लाएं। उन्होंने क्षेत्रवासियों तथा प्रवासी लोगों से टीकाकरण का लाभ उठाने की अपील भी की।
ग्राम पंचायत सुरजपुर में अपनी मांगों को लेकर लोगों का धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। प्रशासन की अनदेखी से नाराज स्थानीय लोग सोमवार से धरने पर बैठे हुए है। समस्यों का समाधान न होता देख लोगों में रोष पनप रहा है। पंचायत प्रधान ओम प्रकाश शर्मा ने बताया की पंचायत के लोगों की मांगें बिल्कुल जायज है अपनी जायज मांगों के लिए भी लोगों को सड़क पर उतर कर आंदोलन करना पड़ रहा है। प्रशासन और सरकार दोनों लंबे समय से मुक्त दर्शक बने हुए है। जब तक उनकी समस्याओं को सुलझाने के लिए ठोस कदम नही उठाये जाते तब तक उनका धरना प्रदर्शन इसी तरह जारी रहेगा। इस दौरान नरेश ठाकुर, कपिल ठाकुर, निम चंद ठाकुर, पूर्व पंचायत उप प्रधान राजू ठाकुर, राजेन्द्र, देवेन्द्र शर्मा, हेत राम, शेर सिंह, अनिल ठाकुर, हेम चंद, कृष्ण चंद, प्रकाश वैद्य, प्रकाश, सन्त राम वैद्य, गोविंद राम, कामेश्वर शर्मा, कृष्ण चंद रेउटा, मदन शर्मा, सुभम चंदेल आदि मौजूद थे।
सुशील कुमार पुत्र खूबचंद को ड्रीम पब्लिशर्ज (बुक पब्लिशिंग हाउस) द्वारा वर्ष 2021 के सर्वश्रेष्ठ सह -लेखक के तौर पर फिलिंग द आर्ट ऑफ रिलीजड डिजायर नामक पुस्तक के लिए सम्मानित किया गया। यह पुस्तक पूरे भारत से चुने गए लगभग 38 सर्वश्रेष्ठ लेखकों की कविताओं का संकलन है। इस पुस्तक को सोशल मीडिया पर भी प्रकाशित किया गया है। आगामी समय में सुशील कुमार की अन्य पुस्तक संकलन व पुस्तकें भी प्रकाशित होने वाली हैं। साथ ही साथ सुनील कुमार बहुत जल्दी एक कविता से संबंधित कार्यक्रम का विमोचन सोशल मीडिया के माध्यम से करने वाले हैं। सुशील कुमार लेखन के साथ साथ अभिनय व फिल्म निर्देशन का भी कार्य करते हैं तथा रुद्रा प्रोडक्शन संस्था के अध्यक्ष निर्देशक हैं। रुद्रा प्रोडक्शन संस्था कला एवं कलाकारों के उत्थान संकरण, पर्यावरण व सामाजिक कार्य के क्षेत्र में कार्य करती है।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय हमीरपुर ने इस माह नादौन में आयोजित किए जाने वाले ड्राईविंग टैस्ट और वाहनों की पासिंग की तिथियां तय कर दी हैं। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी वरिंद्र शर्मा ने बताया कि नादौन में ड्राईविंग टैस्ट 29 नवंबर को लिए जाएंगे, जबकि वाहनों की पासिंग 30 नवंबर को होगी। शाम चार बजे के बाद वाहनों की पासिंग नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित वाहन मालिकों और ड्राईविंग टैस्ट के आवेदकों से उक्त तिथियों को टैस्ट या पासिंग के लिए उपस्थित होने की अपील की है।
उपायुक्त सोलन कृतिकाकुल्हारी ने आज कसौली विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत जाबली से जनमंच प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस जनमंच प्रचार वाहन के माध्यम से धर्मपुर विकास खण्ड की 11 ग्राम पंचायतों तथा नगर परिषद परवाणू में लोगों को जनमंच में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चत करने के लिए जागरूक किया जाएगा। उपायुक्त ने इसके उपरांत नगर परिषद परवाणू के सभागार में नगर परिषद परवाणू के पार्षदों तथा विभिन्न 11 ग्राम पंचायतों के प्रधानों के साथ बैठक की। बैठक में पूर्व जनमंच की गतिवधियों पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि पेयजल, सिंचाई, विद्युत आपूर्ति तथा सम्पर्क मार्गों के सम्बन्ध में अनेक समस्याएं ऐसी होती हैं जिनका निपटारा स्थानीय स्तर पर आसानी से किया जा सकता है। उन्होंने विभागों को निर्देश दिए कि ऐसी समस्याओं के समाधान का पूर्व जनमंच कार्यक्रमों में प्रयास किया जाए। उपायुक्त ने विभिन्न विभागों को निर्देश दिए कि जनमंच स्थल पर अपने स्टाॅल में योजनाओं की पूरी जानकारी तैयार रखें। उन्होंने सभी 11 ग्राम पंचायतों के सचिवों को निर्देश दिए कि 19 नवम्बर तक प्राप्त शिकायतों और मांगों को अविलम्ब उपमण्डलाधिकारी कार्यालय कसौली को प्रेषित करें। उन्होंने कहा कि सभी 11 ग्राम पंचायतों में लोगों को यह अवगत करवाया जाए कि शिकायतों एवं मांगों के विषय में आवेदन पत्र प्रस्तुत करते समय आवेदक का नाम, पता, हस्ताक्षर व मोबाइल नम्बर अनिवार्य रूप से अंकित हो। उन्होंने कहा कि आवेदक का नाम, पता व हस्ताक्षर रहित आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आवेदक की जानकारी उपलब्ध होने से समस्या निवारण सुगमता से होता है। उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों एवं समाधान की पूरी जानकारी का अवलोकन स्वयं मुख्यमंत्री द्वारा किया जाता है। जनमंच में आवेदक भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि जनमंच स्थल पर कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण शिविर भी लगाया जाएगा। उपायुक्त ने इससे पूर्व जनमंच स्थल दशहरा ग्राउंड का निरीक्षण किया तथा विभिन्न व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ. डेजी ठाकुर, नगर परिषद परवाणू की अध्यक्ष निशा शर्मा, उपाध्यक्ष सोनिया शर्मा, विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान भारतीय प्रशासनिक सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारी ओम कान्त ठाकुर, उपमण्डलाधिकारी कसौली डाॅ. संजीव धीमान, सहायक आयुक्त परवाणू गौरव महाजन, खण्ड विकास अधिकारी धर्मपुर सुभाष अत्री, नगर परिषद परवाणू के कार्याकरी अधिकारी ललित कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
जिला दण्डाधिकारी सोलन कृतिका कुल्हारी ने सोलन जिला के नालागढ़ उमपण्डल में राष्ट्रीय राजमार्ग-105 पर कालका चौक नालागढ़ से टोल बैरियर बद्दी तथा पुलिस अधीक्षक बद्दी कार्यालय से टोल बैरियर बद्दी वाया सनसिटी मार्ग तक के क्षेत्र को भारी वाहनों के लिए वन वे ट्रेफिक मार्ग घोषित किया है। यह आदेश सांय 5.00 बजे सांय 7.30 बजे तक लागू रहेंगे। यह आदेश मोटर वाहन अधिनियम 1988 विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत जारी किए गए हैं। विद्यालय की बसें, शैक्षणिक संस्थानों की बसें, रूट के अनुसार चलने वाली बसें, आवश्यक सेवाओं के लिए तैनात वाहन, रोगी वाहन, अग्निशमन वाहन तथा कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए प्रयुक्त वाहनों पर यह आदेश लागू नहीं होंगे।
उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने आज यहां विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ 21 नवम्बर को आयोजित किए जा रहे जनमंच के सम्बन्ध में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। कृतिका कुलहरी ने कहा कि सोलन जिला का 21वां जनमंच 21 नवम्बर को कसौली विधानसभा क्षेत्र के परवाणू के सैक्टर-5 स्थित दशहरा मैदान में आयोजित किया जाएगा। जनमंच की अध्यक्षता प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल करेंगे। जनमंच प्रातः 10.00 बजे आरम्भ होगा। उपायुक्त ने जनमंच कार्यक्रम के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी जनमंच में पूरी तैयारी के साथ आएं। उन्होंने कहा कि पूर्व जनमंच गतिविधियों के अन्तर्गत जिन शिकायतों व मांगों का निराकरण किया जा चुका है उनकी अलग से सूची तैयार करें। उन्होंने कहा कि जनमंच में विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत टकसाल, महलों, बनासर, चामो, नारायणी, प्राथा, कोटबेजा, जंगेशु, जाबली, कोटीनाम्भ तथा निहरी सहित नगर परिषद परवाणू की समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जनमंच के लिए आवेदन 19 नवम्बर को सांय 5.00 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। कृतिका कुल्हारी ने कहा कि जनमंच में स्थानांतरण, सरकारी नौकरी की मांग, न्यायालय में विचाराधीन मामलों, लोकार्पण तथा पेयजल, स्वास्थ्य केन्द्र इत्यादि के लिए नई योजनाओं की मांग जिसमें बजटीय आवश्यकताएं हैं, को विषय सूची में नहीं रखा जाएगा। बैठक में सोलन जिला में पूर्व में आयोजित जनमंचों के लम्बित मामलों पर भी विचार-विमर्श किया गया। जलशक्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग, विद्युत बोर्ड, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण तथा हिमाचल पथ परिवहन निगम से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई तथा सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं के निपटारे के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोलन वीरेन्द्र शर्मा, उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय कुमार यादव, उपमण्डलाधिकारी कसौली डाॅ. संजीव धीमान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल, जिला राजस्व अधिकारी केशव, खण्ड विकास अधिकारी धर्मपुर सुभाष अत्री सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
शिमला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने ब्रिगेडियर कुशल ठाकुर, मंडी एवं नीलम सरैइक, जुब्बल कोटखाई को भाजपा का प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप पुनीत शर्मा, नालागढ़ को भाजपा का सोशल मीडिया विभाग का प्रदेश संयोजक एवं अनिल डडवाल, ऊना को भाजपा आईटी विभाग का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है।
हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने साल-2020 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मंगलवार को डीजीपी डिस्क देने के निर्देश जारी कर दिए। एसपी बद्दी मोहित चावला, कमांडेंट 3 आईआरबीएन पंडोह सौम्या सांबशिवन, एसपी इंटेलिजेंस संदीप भारद्वाज समेत कुल 88 पुलिस कर्मियों को डीजीपी डिस्क मिलेगा। इसके अलावा डीएसपी कुलविंदर सिंह, डीएसपी कमल वर्मा, एचएचसी रमेश चंद, कांस्टेबल रणबीर, संदीप कुमार और संदीप ठाकुर, सिरमौर जिले के हेड कांस्टेबल रोहित कुमार और संदीप चौहान, कांस्टेबल नितीश शर्मा, सोलन से डीएसपी योगेश रोल्टा, कांस्टेबल हेमंत और नवीन कुमार, किन्नौर से कांस्टेबल भूपेंद्र कुमार, बद्दी के हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह, रोहित सिंह, लाहौल-स्पीति के कांस्टेबल दीपक, प्रमोद कुमार शामिल हैं।
राजधानी शिमला में बुधवार को एक पिकअप से टक्कर लगने के कारण दो छात्र घायल हो गए है। घायलों में एक छात्रा अंजलि जबकि एक छात्र आदित्य है। छात्रा अंजली को ज्यादा चोंटे लगी है जबकी आदित्य को पैर में चोट आई है। घायल छात्रों को तुरन्त आईजीएमसी लाया गया जहाँ उनका ईलाज किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह यह छात्र जाखू स्थित केवी स्कूल जा रहे थे। जाखू की चढ़ाई में एक पिकअप जा रही थी तभी वह अचानक बन्द हो गयी और उतराई में वापिस आ कर रेलिंग के साथ खड़े दो छात्रों को लग गई। जिसमे आदित्य को पैर में चोट लगी है, जबकि अंजलि को आंख की साइड चोट लगी है। IGMC आपातकाल विभाग के सीएमओ डॉ सोमेश शर्मा ने बताया कि सुबह दो छात्र उनके पास लाए गए थे जिसमें एक को ज्यादा चोट लगीं है जबकि एक अन्य छात्र को हल्की चोट लगी है। उन्होंने कहा कि पुलिस को सूचना दे दी गयी है और घायलो का ईलाज किया जा रहा है।
शिमला में 82वें अखिल भारतीय पीठासीन सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि यह हिमाचल प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। इसके लिए प्रधानमंत्री व लोकसभा अध्यक्ष का धन्यवाद। उन्होंने कहा कि प्रदेश विधानसभा का एक गौरवमयी इतिहास रहा है। इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रदेश की वर्तमान प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 1 लाख 95 हजार हो गई है। हिमाचल स्टेटेहूड के 50 वर्ष पूर्ण हुए है जिनमे अनेक कार्यक्रम होने है। उन्होंने प्रथम डोज में देश भर में प्रथम आने पर जनता को बधाई दी। इस दौरान ओम बिड़ला ने कहा कि शिमला देश के अंदर ऐतिहासिक क्षणों का साक्षी रहा है। वंही इस सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह सम्मेलन नए संकल्पो के साथ होता है। जो देश की संसदीय व्यवस्था को नई गति देता है। इस परंपरा को 100 साल हुए है। इसके लिए सभी देश वासियों को बधाई। लोकतंत्र भारत का स्वभाव व प्रकृति है। भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, यह कार्यक्रम हमारी जिम्मेदारी को बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि भारत 100 करोड़ का वैक्सीन का आंकड़ा पूरा कर चुका है। भारत के भविष्य के सपने पूरे होंगे जो सभी राज्यों के प्रयासों से पूरे होंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि देश ने वन नेशन वन राशन कार्ड जैसी व्यवस्थाएं बनाई है। वन नेशन वन नेशन लेजिसलेचर की व्यवस्था जैसी व्यवस्था आजादी के अमृत काल मे होना चाहिए। सदन के आचार व्यवहार, वाद विवाद समाधान में कर्तव्य का बोध हो। कर्तव्य को ही सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। इसका प्रभाव पूरे देश पर पड़ेगा। 2047 तक देश कहा ले जाना है सदन इस पर चर्चा करेगा ऐसी उम्मीद है।
वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक वन वृत्त के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर की अध्यक्षता में मुख्य अरण्यपाल वन वृत्त मंडी एस के मुसाफिर के साथ हुई। जिसमें वन वृत्त के कर्मचारियों की मांगों को प्रमुखता से उठाया गया l अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि वन वृत्त की मुख्य मांगों में कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली, नियुक्ति की तिथि से वरिष्ठता, 2016 में नियुक्त हुए वन रक्षकों की सीनियरिटी, कर्मचारियों का यात्रा भत्ता, कर्मचारियों के स्थानांतरण नीति, बन बीट में बन कर्मियों की नियुक्ति, 4-9-14 का लाभ, वन रक्षकों के पदनाम को बदल कर बीट ऑफिसर रखने बारे इत्यादि मांगों को प्रमुखता से उठाया गया l एस के मुसाफिर ने सभी मांगों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए मांगों का निपटारा करने का आश्वासन दिया तथा यह भी कहा कि सभी वन मंडल अधिकारियों को भी इस बारे में दिशा निर्देश जारी कर दिए जाएंगे l इस मौके पर वन मंडल अधिकारी मंडी बासु डोगर, वन मंडल अधिकारी नाचन टीआर धीमान, वन मंडल अधिकारी मुख्यालय मुंशीराम इत्यादि अधिकारी उपस्थित रहे।
धर्मशाला। हिमाचल की धर्मशाला स्थित जेल बेहद खास है। आजादी से पहले यहां एक ऐसे शख्स को बंद किया गया था जिससे अंग्रेजी हकूमत भी कांपने लगी थी। भारत को आजाद करवाने की अलख जगाने वाले लाला लाजपत राय की आज देश भर में में पुण्यतिथि मनाई जाती है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में भी क्रांति का बिगुल फूंकने में अहम भूमिका निभाई थी। अंग्रेजी हुकूमत के दौरान वह हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला की कारागार में करीब साढ़े 8 माह तक बंदी रहे। उन दिनों जिला कांगड़ा पंजाब का हिस्सा हुआ करता था। व पंजाब के कैदियों को धर्मशाला जेल में रखा जाता था। धर्मशाला के जेल के अधीक्षक विकास भट्टनागर ने कहा कि अंग्रेजों ने इस जेल की स्थापना 1913 में की थी। स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय ने यहां 8 माह 19 दिन की जेल काटी थी। आज भी जेल में उनकी कुर्सी को संभालकर रखा गया है। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला की ओपन एयर जेल अंग्रेजी शासन की यादें आज भी ताजा करवाती हैं। अंग्रेजों ने पहाड़ी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों को नजरबंद करने के लिए वर्ष 1913 में इस जेल को बनाया था। स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय ने भी धर्मशाला की जेल में 21 अप्रैल 1922 से 9 जनवरी 1923 तक जेल काटी थी। उन्हें लाहौर (लाहौर अब पाकिस्तान में है) जेल से धर्मशाला जेल में शिफ्ट किया था। लाला लाजपत राय की कुर्सी आज भी है सलामत आज भी धर्मशाला जेल में उनकी बैरक में उनकी कुर्सी पूरी सुरक्षित रखी गई है। जेल में उनकी प्रतिमा स्थापित कर स्मारक भी बनाया गया। हिमाचल प्रदेश सरकार ने इस जेल का नाम भी बदलकर लाला लाजपत राय जिला और ओपन एयर जेल कर दिया है। जेल के रिकॉर्ड के मुताबिक इस जेल में कांगड़ा के 24 और हमीरपुर के सुजानपुर के तीन स्वतंत्रता सेनानियों ने सजा काटी है। 1913 में थे कुल चार बैरक अंग्रेजों ने धर्मशाला जेल में उस समय कुल चार बैरक थे। जिसमें एक बैरक में 8 बाए 8 फीट के दम कमरे बनाए गए थे। हर कमरे में एक-एक कैदी को रखा जाता था और उन्हें अंग्रेजों की कई प्रताड़नाओं को सामना करना पड़ता था। हिमाचलियों में सरफरोशी की अलख जगाने वाले लाला जी की कुर्सी धर्मशाला जेल के बी ग्रेड के सेल नंबर 2 में आज भी सलामत है। आजादी के बाद इस सेल में किसी भी कैदी को नहीं रखा जाता।
ग्राम पंचायत सुरजपुर में अपनी मांगों को लेकर लोगों का धरना प्रदर्शन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान लोगों ने प्रशासन द्वारा की जा रही क्षेत्र की अनदेखी पर रोष व्यक्त किया गया। पंचायत प्रधान ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि धरना प्रदर्शन का आज दूसरा दिन है अभी तक प्रशासन की तरफ से बातचीत के लिए कोई पहल नही हुई है। जब तक उनकी समस्याओं को सुलझाने के लिए कोई ठोस कदम नही उठाये जाते तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रशासन की अनदेखी की वजह से आज पंचायत के लोग सड़कों पर उतरने को मजबूर हो गए है। उन्होंने बताया कि उनका धरना प्रदर्शन शांतिपूर्ण है लेकिन जल्द उनकी समस्याओं का समाधान नही हुआ तो उनका आंदोलन उग्र हो सकता है। जिसकी पूरीजिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की ही होगी।
आरसेटी निदेशक महेन्द्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब नेशनल बैंक, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान धर्मशाला द्वारा जिला कांगड़ा की युवतियों को स्वरोजगार की ओर अग्रसर करने के लिए 30 दिन का ब्यूटी पार्लर का निःशुल्क एवं अवासीय प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर पंजाब नैशनल बैंक धर्मशाला के मण्डल प्रमुख अमरेन्द्रा कुमार, अग्रणी जिला प्रबन्धक कुलदीप कुमार कौशल, कार्यालय सहायक विपिन कुमार तथा ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षिका सीमा चटवाल भी उपस्थित रहे। आरसेटी निदेशक महिन्द्र सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में यह संस्थान 30 दिन का प्लंबिग के कार्य, 30 दिन का मोबाईल रिपेयर, 30 दिन का घरेलू विद्युत उपकरण सेवा उद्यमी तथा 10 दिन का डेयरी फार्मिंग का कोर्स करवाने जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक युवक एवं युवतियां पीएनबी, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कांगड़ा, नजदीक राजकीय महाविद्यालय ओडोटोरियम, सिविल लाईन धर्मशाला में सम्पर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संस्थान के निदेशक महेन्द्र शर्मा से उनके दूरभाष नम्बर 94180-20861 या कार्यालय दूरभाष नम्बर 9459900660 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम द्वारा जिला कांगड़ा के विभिन्न क्षेत्रों में सब्जी, फल व करियाना विक्रेताओं की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। यह जानकारी देते हुए जिला नियन्त्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, पुरषोतम सिंह ने बताया कि मंगलवार को धर्मशाला सब्जी मण्डी, चरान खड्ड, शीला चौक से गांव शीला तक व चैतडू बाजार में निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुछ दुकानदारों द्वारा अपने व्यापारिक स्थलों पर मूल्य सूची, हिमाचल प्रदेश वस्तु मूल्यांकन प्रर्दशन आदेश 1977 के अन्तर्गत प्रर्दशित नहीं की गई थी व कुछ दुकानदार फल व सब्जियों में जिला दण्डाधिकारी कांगड़ा स्थित धर्मशाला द्वारा हि प्र जमाखोरी एवं मुनाफाखोरी उन्मूलन आदेश 1977 के अन्तर्गत निर्धारित लाभांश से अधिक लाभांश लेने के दोषी पाए गए। उन्होंने बताया कि विभागीय टीम द्वारा मौके पर पाई गई उल्लघंना का कड़ा संज्ञान लेते हुए 105 किलो ग्राम सब्जियां जब्त कर ली गई और दोषी दुकानदारों के विरुद्व आगामी कार्रवाई आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अंर्तगत की जाएगी। विभागीय टीम द्वारा सब्जी मण्डी धर्मशाला में थोक व्यापारियों द्वारा लिए जा रहें लाभाश की भी गणना की गई जोकि जिला दण्डाधिकारी द्वारा निर्धारित थोक लाभांश मुताबिक ठीक पाया गया। उन्होंने बताया कि पालमपुर क्षेत्र में भी निरीक्षण टीम द्वारा 75 किलो सब्जियां जब्त की गई। धर्मशाला व उसके आस-पास 9 दुकानों में पोलीथीन के लिफाफे प्रयोग में होते पाए गए जिस पर कार्रवाई करते हुए मौके पर ही 9 दोषी दुकानदारों को 6500 रुपए का जुर्माना लगया गया। इसके अतिरिक्त 6 दुकानों में गैस सिलेण्डरों की भी जांच की गई परन्तु किसी भी मामलें में नियमों की उल्लंघना नहीं पाई गई। इन्दौरा क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान पोलीथीन के प्रयोग का संज्ञान लेते हुए एक दुकानदार को 500 रु, देहरा खण्ड में 2000 रु व नगरोटा सूरियां खण्ड में भी निरीक्षक द्वारा दोषी दुकानदार को 1500 रु का जुर्माना लगाया गया।उन्होंने सभी सब्जी फल व करियाना विक्रेताओं को आदेश दिए कि वह अपनी दुकानों में मूल्य सूची प्रतिदिन उचित स्थान पर लगाना सूनिश्चित करें तथा यदि कोई दुकानदार बेची जा रही वस्तूओं का खरीद बिल निरीक्षण हेतू प्रस्तुत नहीं करता है या वास्तविक मूल्य से अधिक कीमत वसूल करता पाया जाता है तो उनके विरुद्ध नियमानूसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि यह अभिययान पूरे जिला में चलाया गया है। धर्मशाला श्रेत्र में निरीक्षण टीम में निरीक्षक अभिमन्यू, हमेन्द्र सिंह गुलेरिया, मोहिन्द्र धीमान, सुरेश ठाकुर शामिल रहे।
उपायुक्त काँगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में राजस्व कार्यों के तुरंत निपटारे हेतु 145 पटवारियों के पद भरे गये हैं। उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों के उपरांत जिला में लोगों को अपने राजस्व सम्बन्धी कार्यों को करवाने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि जिला राजस्व सम्बन्धी अधिकारियों को जनता की समस्याओं के तुरंत निपटान के निर्देश दिये गये हैं। डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि अधिकारी पटवार सर्किलों के निरीक्षण तथा फील्ड में जाकर लोगों की समस्याओं का त्वरित निपटारा सुनिश्चित करें तथा भू-संबंधी लंबित मामलों को त्वरित निपटाने के लिए कारगर कदम उठाए जाएं ताकि लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों से राजस्व संबंधी रिकार्ड उपलब्ध करवाने में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी योजना के तहत पात्र किसान परिवारों के आधारकार्ड के सत्यापन इत्यादि के कार्यों को समयबद्व पूरा किया जा सकेगा
उद्योग, परिवहन व श्रम एवं रोज़गार मंत्री बिक्रम ठाकुर ने मंगलवार को जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र की अमरोह पंचायत के कोई गाँव में लगभग 1.37 करोड़ रूपये की लागत से बनी सड़क का उद्घाटन किया। उद्योग मंत्री ने बताया कि औद्योगिक गलियारे के तहत बनी क़स्बा कोटला से कोई सड़क सम्पर्क मार्ग के रूप में चिंतपूर्णी- तलवाड़ा मुख्य मार्ग से भी जुड़ेगी। इससे क्षेत्र में रहने वाली आबादी का जीवन अब सुगम होगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोगों ने दशकों तक पक्की सड़क से जुड़ने की प्रतीक्षा की। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के कईं गाँव जहां आज तक सड़क नहीं पहुँची थी, वहाँ इन चार वर्षों में उन्होंने पक्की सड़कें पहुंचाई है। उन्होंने बताया कि कोटला के आस पास के क्षेत्र में 2.76 करोड़ रुपये की लागत से चिंतपूर्णी से तलवाड़ा सड़क का स्तरोन्नयन हुआ है। वहीं 92 लाख की लागत से जनडौर-मोहाला मार्ग, 2.75 करोड़ रूपये की लागत से झुरनी मोड़-जाबरे सुनेहत मार्ग, 7.46 करोड़ की लागत से मॉडल आईटीआई संसारपुर टेरेस, 4.03 करोड़ की लागत से पॉलीक्लिनिक कोटला बेहड़, 5 करोड़ की लागत से राजकीय महाविद्यालय कोटला-बेहड़, 23 करोड़ की लागत से पॉलीटेक्निक जनडौर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। साथ ही जनडौर से जोल सड़क के स्तरोन्नयन के लिए 3.06 करोड़ और पत्याल बस्ती सम्पर्क मार्ग के लिए 2.04 करोड़ की राशि स्वीकृत कर दी गयी है और आने वाले दिनों में इसका कार्य भी जल्द प्रारम्भ हो जाएगा। इस अवसर पर ज़िला परिषद सदस्य अणु राणा, एसडीएम देहरा धनबीर ठाकुर, डीएसपी देहरा अंकित शर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग हर्ष पूरी, अधिशासी अभियंता जलशक्ति विभाग संदीप चौधरी, अधिशासी अभियंता विद्युत बोर्ड कुलदीप राणा, तहसीलदार जसवां अंकित शर्मा, आरएम देहरा कुशल गौतम, प्रधान ग्राम पंचायत अमरोह तरसेम, उपप्रधान राजीव, प्रधान ग्राम पंचायत जनडौर सुरेश ठाकुर, महामंत्री रुपिंदर डैनी, विरेंदर ठाकुर, हरबंस कालिया सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
सशक्त एवं जिम्मेदार लोकतंत्र के चैथे स्तंभ के रूप में मीडिया की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण है और पत्रकारों को विश्वस्नीयता कायम रखते हुए निष्पक्ष व निर्भीक हो कर जनहित में कार्य करना चाहिए। यह बात एसडीएम सुरेंद्र मोहन ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर उपमंडल कार्यालय राजगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने इस शुभ अवसर पर पत्रकारों को बधाई व हार्दिक शुभकामनांए देते हुए कहा कि हमें विश्वास है कि मीडिया इसी तरह समाज के हितों की खबरें प्रकाशित करने के साथ-साथ सरकार व जनता के मध्य विश्वसनीय सेतु के रूप में कार्य करता रहेगा और आने वाले समय में भी पत्रकार बंधु अपनी जिम्मेवारियों को बेहतरीन तरीके से निभाते रहेंगे। एसडीएम ने इस अवसर पर पत्रकारों को टोपी व उपहार भेंट कर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर विभिन्न समाचार पत्रों के संवाददाता, सहायक लोक सम्र्पक अधिकारी सहित उपमण्डलाधिकारी कार्यालय राजगढ़ के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
शिमला: भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की तैयारियों को लेकर संचालन समिति की बैठक भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर शिमला में प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, हिमफैड के चेयरमैन गणेश दत, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरषोतम गुलेरिया, गुडि़या सक्षम बोर्ड की चेयरमैन रूपा शर्मा, प्रदेश सचिव पायल वैद्य, जिलाध्यक्ष रवि मैहता सहित संचालन समिति के सदस्य उपस्थित रहे। भाजपा महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने बताया कि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का आयोजन 24, 25 एवं 26 नवम्बर को होटल पीटरहाॅफ शिमला में होने जा रहा है। उन्होनें बताया कि प्रथम दिन 24 नवम्बर, को कोर ग्रुप की बैठक का आयोजन किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप करेंगे। इस बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय प्रभारी सौदान सिंह, प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित कोर ग्रुप के सदस्य उपस्थित रहेंगे। उन्होनें बताया कि दूसरे दिन 25 नवम्बर को प्रातः विस्तारित कोर ग्रुप की बैठक होगी जिसके बाद प्रदेश पदाधिकारी बैठक का आयोजन किया जाएगा। 26 नवम्बर को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी। बैठक में पूर्व कार्यक्रमों की समीक्षा एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के समरहिल परिसर में हेडगेवार स्मारक समिति द्वारा 30 जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क राशन किट का वितरण किया। अक्षय पात्रा फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसवेक संघ के प्रांत संघचालक वीर सिंह रांगड़ा के हाथों से लोगों को राशन किट दी। राशन किट प्राप्त करने वालों में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में कार्यरत जरूरतमंद सफाई कर्मचारी और विवि परिसर के विभिन्न निर्माण कार्यों में कार्यरत प्रवासी मजदूर परिवार भी शामिल रहे। डॉ. वीर सिंह रांगड़ा ने कहा कि कोरोना की अवधि में गरीब व कम आय वाले परिवारों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी है। ऐसे परिवारों की आर्थिकी अब भी काफी कमजोर है। इन गरीब परिवारों को मदद की दरकार है। उसी को ध्यान में रखते हुए डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति शिमला सहित पूरे प्रदेश भर में जरूरतमंद गरीब परिवारों को विभिन्न माध्यमों से मदद पहुंचा रही है। उन्होंने सक्षम लोगों व अन्य सामाजिक संगठनों से भी गरीब व जरूरतमंदों की मदद का आह्वान किया है, जिससे इन परिवारों को कोरोना जैसी महामारी के दूरगामी दुष्प्रभावों से बचाया जा सके। इस अवसर पर जिला सेवा प्रमुख कर्म सिंह सहित तिलकनगर, समरहिल क्षेत्र के स्वयंसेवक भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को धर्मशाला में राज्य के लिए जापान अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी के आर्थिक सहयोग से 1010.60 करोड़ रुपये की हिमाचल प्रदेश फसल विविधिकरण संवर्धन परियोजना चरण-प्प् के शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है, क्योंकि इन क्षेत्रों में कुल जनसंख्या के 90 प्रतिशत से अधिक लोग रहते हैं और लगभग 70 प्रतिशत जनसंख्या अपनी आजीविका के लिए कृषि क्षेत्र पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि सीमित वित्तीय संसाधनों और कोरोना महामारी के कारण मंदी के बावजूद, वर्तमान सरकार ने राज्य के सर्वांगीण और समान विकास के लिए सिंचाई, कृषि, बागवानी, वानिकी और संबद्ध क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए कई नई योजनाएं शुरू की हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि जाइका सहायता प्राप्त फसल विविधिकरण परियोजना के दूसरे चरण को राज्य के सभी 12 जिलों में लागू किया जाएगा और इससे राज्य के किसान परिवारों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को अधिक बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि परियोजना का पहला चरण 2011 से प्रायोगिक आधार पर राज्य के पांच जिलों मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना में कार्यान्वित किया जा रहा है, जिससे जिलों के किसानों की अर्थव्यवस्था बदल गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य फसल विविधिकरण के एक सफल माॅडल का प्रसार करना और 2031 तक परियोजना क्षेत्र में सब्जी उत्पादन क्षेत्र को 2500 हेक्टेयर से बढ़ाकर 7000 हेक्टेयर करना है। जय राम ठाकुर ने कहा कि महामारी के दौरान भी, कृषि और संबद्ध क्षेत्र ने राज्य की अर्थव्यवस्था को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का शुभारम्भ भी किया। उन्होंने इस अवसर पर परियोजना के पहले चरण की सफलता की कहानियों के बारे में कुछ प्रकाशनों का भी विमोचन किया।
सोलन जिला का 21वां जनमंच 21 नवम्बर को कसौली विधानसभा क्षेत्र के परवाणू के सैक्टर-5 स्थित दशहरा मैदान में आयोजित किया जाएगा। जनमंच की अध्यक्षता प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ.राजीव सैजल करेंगे। इस सम्बन्ध में उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस अधिसूचना के अनुसार जनमंच प्रातः 10.00 बजे आरम्भ होगा। इस जनमंच में विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत टकसाल, महलों, बनासर, चामो, नारायणी, प्राथा, कोटबेजा, जंगेशु, जाबली, कोटीनाम्भ तथा निहरी सहित नगर परिषद परवाणू की समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अधिसूचना के अनुसार जनमंच के लिए आवेदन 19 नवम्बर तक स्वीकार किए जाएंगे। जनमंच के आयोजन के लिए 17 नवम्बर को प्रातः 11.00 बजे मिनी सचिवालय सोलन में बैठक आयोजित की जाएगी।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि सहकारिता क्षेत्र का देश एवं प्रदेश की आर्थिकी को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान है। डाॅ. सैजल आज यहां 68वें सहकारी सप्ताह के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय सहकारी समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। डाॅ. सैजल ने कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में सहकारी क्षेत्र के माध्यम से बेरोजगार शिक्षित युवाओं को रोज़गार एवं स्वरोज़गार प्रदान करने की अपार सम्भावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि कभी देश को सहकार क्षेत्र में राह दिखाने वाला हिमाचल आज पुनः इस क्षेत्र में अग्रणी बन सकता है। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की अनेक योजनाएं युवाओं को स्वावलम्बी बनाने की दिशा में कार्यरत हैं। सहकारिता क्षेत्र इस दिशा में और सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सोलन जिला में 441 सहकारी सभाएं पंजीकृत हैं। सोलन जिला के जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक, दि बघाट अर्बन सहकारी बैंक और दि परवाणू अर्बन सहकारी बैंक को पूरे प्रदेश में जाना जाता है। सोलन जिला में 167 प्राथमिक कृषि सहकारी सभाएं और एक जिला सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता कार्यसंघ कार्यरत है। इस अवसर पर जिला परिषद सोलन के अध्यक्ष रमेश कुमार, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, बीडीसी अध्यक्ष जमना ठाकुर, उपाध्यक्ष मदन मोहन मेहता, जिला सहकारी संघ के अध्यक्ष सुंदरम ठाकुर, भाजपा मण्डल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, दुग्ध सुधार सभा के अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, किशोर न्याय बोर्ड के निदेशक राजकुमार सिंगला, उपमण्डलाधिकारी कसौली डाॅ. संजीव धीमान, खण्ड विकास अधिकारी सुभाष अत्री बघाट बैंक के निदेशक अमर सिंह ठाकुर, सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं नीलम कश्यप, अजय बंसल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
खण्ड चिकित्सा अधिकारी ड़ॉ.अजय देओल ने जानकारी देते हुए बताया कि उपमंडल पांवटा साहिब में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए 17 नवम्बर को 30 स्थानों पर कोरोना वैक्सीन लगाई जायगी। उन्होंने बताया कि 17 नवम्बर को राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड के सिविल अस्पताल पांवटा साहिब, ज्ञान चंद धर्मशाला, मोबाइल टीम पांवटा साहिब, चैम्बर ऑफ कॉमर्स, ईएसआई मालवा कोटन, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजपुरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कफोटा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरोग बनेडी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर भारापुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माजरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमरगढ़, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडियों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सतौन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कमरऊ, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरखूवाला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाखणा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगानी, उपस्वास्थ्य केंद्र लोहगढ़, आरबीएस के टीम, आरबीएस के टीम 1, आर बी एस के टीम 2, उप स्वास्थ्य केंद्र तारूवाला ए के, उपस्वास्थ्य केंद्र शिवपुर, उपस्वास्थ्य केन्द्र अजोली एम डब्लयू, उपस्वास्थ्य केंद्र नवादा बीजेड, उपस्वास्थ्य केन्द्र बहराल, उपस्वास्थ्य केंद्र मिस्रवाला, उपस्वास्थ्य केंद्र मानपुर देवडा, मोबाइल टीम पांवटा साहिब-1, उपस्वास्थ्य केंद्र शिवा इन सभी स्थानों पर कोरोना वैक्सीन लगाई जायगी। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी क्षेत्रवासी तथा बाहर से आए प्रवासी इन केन्द्रों पर जाकर टीका लगवा सकते हैं। ड़ॉ.अजय देओल ने बताया कि टीका लगवाने के लिए आधार कार्ड या अन्य कोई भी फोटोयुक्त पहचान पत्र अपने साथ ज़रुर लाएं। उन्होंने क्षेत्रवासियों तथा प्रवासी लोगों से टीकाकरण का लाभ उठाने की अपील भी की।
जिला सिरमौर में चालू वर्ष के दौरान गर्मियों के मौसम में फसलों को ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय नाहन में तीन सदस्यीय केंद्रीय दल ने उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम के साथ बैठक की। इस अवसर पर उपनिदेशक उद्यान डॉ सतीश शर्मा तथा विषयवाद विशेषज्ञ कृषि डॉ किशोर ने जिला में बागवानी तथा कृषि क्षेत्र में हुए फसलों को ओलावृष्टि से हुए नुकसान बारे में प्रस्तुति दी। केंद्रीय दल में निदेशक केंद्रीय जल आयोग शिमला पीयूष रंजन, अनुसंधान अधिकारी नीति आयोग भारत सरकार भास्कर ज्योति कश्यप, फोडर एग्रोनॉमिस्ट पशुपालन मंत्रालय भारत सरकार विजय ठाकरे के अतिरिक्त कार्यकारी जिला राजस्व अधिकारी माया राम, क्षमता एवं निर्माण समन्वयक डीडीएमए राजन कुमार और दस्तावेज समन्वयक अरविन्द चौहान भी उपस्थित रहे। इसके पश्चात, केंद्रीय दल ने पच्छाद उपमण्डल के गांव मलाणु की बेड जाकर लोगों से फसलों को हुए नुकसान की जानकारी हासिल की। इस दौरान उपमण्डल दण्डाधिकारी पच्छाद डॉ शशांक गुप्ता भी उपस्थित रहे।
राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल में करियर परामर्श और मार्गदर्शन प्रकोष्ठ और आईक्यूएसी के अंतर्गत ‘स्नातक स्तर के बाद शैक्षणिक/करियर सम्बन्धी अवसर’ शीर्षक के तहत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस आयोजन में महाविद्यालय के अंतिम वर्ष के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य संजीव कुमार द्वारा की गई। कार्यशाला का संचालन करियर परामर्श और मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के संयोजक प्रो.यशपाल द्वारा किया गया। थीम के अनुरूप विद्यार्थियों को स्नातक स्तर की शिक्षा प्राप्त करने के बाद शैक्षणिक व जॉब के अवसरों के सम्बन्ध में विस्तृत परामर्श और मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के विभिन्न प्रश्नों व संशयों का निवारण भी सुनिश्चित किया गया।
ग्राम पंचायत रौड़ी के बटेड़ गांव में एक सप्ताह में 5 गऊओं की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत रोड़ी के बटेड़ गांव में पशुपालक चेतराम तथा उसके भाई की पांच दूधारू गऊएं किसी अज्ञात रोग के कारण मर गई। यह सुनकर इलाके में सनसनी फैल गई है।चेतराम के अनुसार प्रत्येक गाय की कीमत 50,000 रुपए है। उन्होंने बताया कि गऊओं का यथासंभव इलाज करवाया लेकिन उनकी पूरी गऊशाला खाली हो गई। वेटरनरी डॉक्टर दाड़लाघाट मानवी चौधरी ने बताया कि जब उन्हें पहली दो गाएं मरने की जानकारी मिली तो उन्होंने गऊओं के ब्लड सैंपल लेकर लैब में भेजें। इन गायों में थिलोरियोसिस नामक रोग पाया गया। यह रोग चिड़न के कारण भी होता है। इसके अतिरिक्त गऊओं को जॉन्डिस भी हो गया था। उनके अनुसार लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि यह इतना संक्रमित होने वाला रोग नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी और ब्लड सैंपल अन्वेषण हेतु लैब में भेजे जा रहे हैं।
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग और प्रेस सदस्यों द्वारा उपमण्डल स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन प्रेस क्लब पालमपुर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएफओ पालमपुर नितिन पाटिल ने की। कार्यक्रम में उपमण्डल के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के पत्रकारों सहित सत्यमरथ, इनरव्हील, रोटरी और शानिसेवा सदन समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। कार्यक्रम में भारतीय प्रेस परिषद द्वारा निर्धारित विषय "हु इस नॉट अफ्रेड ऑफ मीडिया" पर उपस्थित पत्रकारों ने अपने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन सहायक लोक संपर्क अधिकारी पालमपुर अनिल धीमान ने किया । उन्होंने कहा मीडिया सरकार और आम जनमानस में सेतु की भूमिका में होता है, जिससे सरकार की योजना और नीतियां आम आदमी तक पहुंचती हैं और आम जनमानस की समस्याएं सरकार तक पहुंचती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डीएफओ नितिन पाटिल ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रेस की स्वतंत्रता एवं पत्रकारिता में उच्च आदर्श कायम करने के लिये भारतीय प्रेस परिषद का गठन 4 जुलाई 1966 को किया गया था और 16 नवंबर से इसने विधिवत कार्य आरम्भ किया था। कार्यक्रम में नवीन पठानिया, गोपाल सूद, राकेश सूद, अमर सिंह, अमीर बेदी, सुरेश सूद, जसविन्दर दयाल, कुलदीप राणा, संजीव राणा, शालिका ठाकुर, कविता मन्हास, मनोज रत्तन, आदित्य सूद, मंजीत, तुषार शर्मा सहित समाजसेवी संस्थाओं के लोग उपस्थित हुए।


















































