जयसिंहपुर उपमंडल के तहत लोअर लंबागांव में रविवार को मोटिवेशन एवं फिटनेस क्लब के सौजन्य से दौड़ प्रतियोगिता करवाई गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जयसिंहपुर के जिला परिषद संजीव ठाकुर मौजूद रहे। वही मोटिवेशन एवं फिटनेस क्लब के प्रधान विकी राणा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में लड़को और लड़कियों के साथ छोटे बच्चों ने भाग लिया। बच्चों की अधिक संख्या देख कर जिला परिषद संजीव ठाकुर ने कहां कि इस तरह के कार्यक्रम बहुत कम देखने को मिलते है। वंही प्रतियोगिता के अंत में जिला परिषद संजीव ठाकुर ने पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले बच्चों को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया।
उपमण्डल देहरा के अन्तर्गत पड़ते ख़बली में बीते दिवस देर सायें पुलिस ने नाके के दौरान पाइसा निवासी व्यक्ति से 2500 एमएल देसी मार्का संतरा बरामद की है। जानकारी के मुताबिक उक्त व्यक्ति की कन्फैक्शनरी की दुकान है, जहां पुलिस ने गश्त के दौरान देसी शराब बरामद की है। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ देहरा कुल्दीप सिंह ने कहा कि पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहनता से तफ़्तीष कर रही है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज जिला सिरमौर के नाहन विधानसभा क्षेत्र के सतीवाला में 161 करोड़ रुपये लागत की 28 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए। सिरमौर जिले के सतीवाला में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कालाअम्ब में उप-तहसील खोलने, रीगड़वाला ग्राम पंचायत कौलांवाला भूड़ में नई प्राथमिक पाठशाला, राजकीय प्राथमिक पाठशाला कून को राजकीय माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने, राजकीय उच्च विद्यालय बोहलियों, जंगलाभूड व टोकियो में जमा दो कक्षाएं आरम्भ करने तथा बिजली बोर्ड के उच्च विद्यालय गिरिनगर को हिमाचल शिक्षा बोर्ड के अधीन करने की घोषणा की।मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में पटवार वृत्त खोलने की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री को इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक संगठनों ने सम्मानित किया।
प्रदेश में हर पात्र व्यक्ति की सहायता के लिए जयराम सरकार कृतसंकल्पित है। जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के परागपुर में 241 पात्र लाभार्थियों को 7815800 रूपये की सहायता राशि के चेक वितृत करने के अवसर पर उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने यह बात कही। इसके अतिरिक्त उन्होंने शगुण योजना के तहत 16 बेटियों के विवाह हेतु 4 ,96000 रूपये के चेक भी दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एक साधारण परिवार से संबंध रखने वाले व्यक्ति हैं। उन्होंने अपने जीवन में अभावों को झेला है इसलिए वह जन साधारण के संकटों और परेशानियों को भलिभांति जानते हैं। उन्होंने कहा कि जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में इसी प्रकार जरूरतमंद लोगों की आर्थिक सहायता करते हुए उनके द्वारा लगभग 6 करोड़ रूपये से अधिक सहायता राशि के रूप में वितृत किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री राहत कोष से सबसे ज्यादा राशि यदि कहीं मिली है तो वह जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को मिली है। इसके अतिरिक्त अपनी ऐच्छिक निधि और तहसीलों के माध्यम से भी उन्होंने हर जरूरतमंद परिवार को सहायता उपलब्ध करवाने का सदा प्रयास किया है। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर वर्ग की आवश्यकताओं को समझते हुए सबके उत्थान हेतु विभिन्न योजनाएं चलाई हैं। उन्होंने लोगों को वृद्ध पेंशन योजना, सहारा योजना, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना, कामगार बोर्ड द्वारा मनरेगा में पंजीकृत लोगों के लिए चलाई जा रही योजनाएं और अन्य योजनाओं की जानकारी लोगों को देते हुए उनका लाभ उठाने का आग्रह किया। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वह घरों में जाकर लोगों को इन योजनाओं से अवगत करवाएं और पंजीकृत करें। उद्योग मंत्री ने जनसमस्याओं को सुनते हुए अधिकत्म का स्थान पर निपटारा किया और शेष के समयबद्ध निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला परिषद् उपाध्यक्षा सनेह परमार, एसडीएम देहरा धनबीर ठाकुर, तहसीलदार जसवां अंकित शर्मा, नायब तहसीलदार डाडासीबा अभिराय सिंह ठाकुर, सीडीपीओ परागपुर जीत सिंह, हरबंस कालिया, प्रधान ग्राम पंचायत जनडौर सुरेश ठाकुर, रुपिन्द्र डैनी, सुदेश कुमारी सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
जवालामुखी के तहत पड़ते बग्गी युवक मंडल द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर सैकड़ों युवाओं ने समाज से नशा मुक्ति का संकल्प लिया और प्रतिज्ञा लेकर प्रशासन का सहयोग करने की भी बात कही। क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर लगडू की टीम का मुकाबला चिंतपूर्णी की टीम से हुआ। इस मुकाबले में चिंतपूर्णी की क्रिकेट टीम विजेता रही। इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि एडवोकेट अभिषेक पाधा ने कहा कि खेल शरीर को ठीक रखने के साथ, अच्छी भावना से समाज में रहने की प्रेरणा भी देता है। विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर युवक मंडल थलाकन के अध्यक्ष रोहित शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय राणा, युवक मंडल बग्गी के अध्यक्ष शानू, बीडीसी सदस्य मनोज धीमान और अन्य युवा उपस्थित रहे।
चिडग़ांव के संदासु के गांव खरशाली में एक माकन आग लगने का मामला सामने आया है। दरअसल गांव खरशाली में स्थानीय निवासी राजदेव के मकान में अचानक आग लग गई। बगीचे में बना दो मंज़िला मकान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुँची। वंही आग के शांत होने पर राजदेव का अधजला शव कमरे में मिला है। स्थानीय लोगो की मदद से शव को बाहर निकाला गया। वंही CHC सन्दासु में शव का पोस्मार्टम करवाया जायगा।
जिला किन्नौर अनुसूचित जनजाति विकलांग संघ ने जिला किन्नौर के तीनों खंड पूह ,कल्पा और निचार के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ बैठक की। यह बैठक रिकांगपिओ में संघ के उपाध्यक्ष सीताराम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विकलांगजनों की समस्या व केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार की सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा हुई। वही संघ ने कहा कि 20 नवम्बर को प्रदेश के मुख्यमंत्री किन्नौर आ रहे है। इस दौरान संघ द्वारा 11 सूत्रीय मांग का समरण पत्र देकर संघ की मांग को आगामी एक दिसंबर तक पूरा करने का आग्रह किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि हमारी मांगों को तय समय से पहले पूरा नहीं किया गया तो किन्नौर जिला के समस्त विकलांगजन आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।
खण्ड चिकित्सा अधिकारी ड़ॉ.अजय देओल ने जानकारी देते हुए बताया कि उपमंडल पांवटा साहिब में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए 14 नवम्बर को 29 स्थानों पर कोविड-19 टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 14 नवम्बर को राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड के सिविल अस्पताल पांवटा साहिब, ज्ञान चंद धर्मशाला, मोबाइल टीम पांवटा साहिब, चैम्बर ऑफ कॉमर्स, ईएसआई. मालवा कोटन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरखूवाला, उप स्वास्थ्य केंद्र कांडो भैला, उप स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर बन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कफोटा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडियों, उपस्वास्थ्य केंद्र तारूवाला, उपस्वास्थ्य केंद्र गोज्जर, उपस्वास्थ्य केंद्र मिस्रवाला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर भारापुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माजरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाखणा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमरगढ़, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरोग बनेडी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोलर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सतौन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कमरऊ, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगानी, आरबीएस के टीम 1, आरबीएस के टीम 2, ए डब्ल्यू टटयाना, उपस्वास्थ्य केन्द्र अजोली, ग्राम पंचायत ठौठा मत्रालिओं इन सभी स्थानों पर कोविड-19 से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी क्षेत्रवासी तथा बाहर से आए प्रवासी इन केन्द्रों र जाकर टीका लगवा सकते हैं। ड़ॉ.अजय देओल ने बताया कि टीका लगवाने के लिए आधार कार्ड या अन्य कोई भी फोटोयुक्त पहचान पत्र अपने साथ ज़रुर लाएं। उन्होंने क्षेत्रवासियों तथा प्रवासी लोगों से टीकाकरण का लाभ उठाने की अपील भी की।
दो दिवसीय जिला सब जूनियर एवं जूनियर वर्ग बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन धर्मशाला इंदौर स्टेडियम में किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ कांगड़ा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक केअध्यक्ष डॉक्टर राजीव भारद्वाज ने किया। इस प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा के अलग-अलग स्थानों तथा बैडमिंटन अकैडमी से लगभग 134 प्रतिभागी अंडर 13, अंडर 15 एवं अंडर 17 के एकल एवं युगल मुकाबलों में भाग ले रहे हैं। अंडर 13 बालक एकल मुकाबले में ऋषि सफिया धर्मशाला ने भावेश ठाकुर को, शाश्वत शर्मा ने सुशील शर्मा को, प्रांशु ने शन्यान कपूर को, वेदांत शर्मा ने अयान वैद को, तन्मय ने अरिंदम दास को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। इस मौके पर संघ के महासचिव पंकज शर्मा, संघ के संयुक्त सचिव एवं इस चैंपियनशिप के रेफरी विश्वनाथ मलकोटिया, सुमन शर्मा, अरविंद गुप्ता, सर्व चंद धीमान, सोम जयकरिया, करमचंद राठौर, विश्वनाथ मनकोटिया, पवन चौधरी उपस्थित रहे। वंही इस दौरान विशिष्ट अतिथि के तौर पर कपूर बैडमिंटन अकादमी ज्वालामुखी के अध्यक्ष एवं कोच रविंदर कपूर तथा धर्मशाला स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया बैडमिंटन अकदमी के कोच प्रेम लाल उपस्थित रहे।
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान शिमला आईआरएसी में एक दिवसीय बागवानी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में 31 किसानों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का आयोजन अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट के द्वारा करवाया गया। बागवानी प्रशिक्षण में आईआरएसी शिमला की तरफ से डॉ प्रमाणिक, डॉ एके शुक्ला, डॉ संतोष ने बागवानों को प्रशिक्षण दिया। इस प्रशिक्षण में बागवानों को कटिंग, बडिंग, पुनिग ट्रेनिंग की जानकारी दी गई तथा बीमारियों के बारे में भी अवगत करवाया गया। इस दौरान फलों के बारे में भी जानकारी दी गई। इस बागवानी प्रशिक्षण शिवर में एसीएफ से सरिता, अनिल कुमार, रेखा, चम्पा देवी, मीना देवी, रजनी, गीता, वीना, नीना, जगदीश, निर्मला सहित अन्य उपस्थित रहे।
जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी राकेश धौटा ने धामी में आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में मेगा वर्क कैंप का उदघाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवाओं का समाज के उत्थान में विशेष योगदान रहा है। उन्होने कहा कि हमें प्रत्येक कार्य पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से करना ही आज़ादी का सच्चा स्वरूप है। कुरीतियों से लड़ना ही आजादी के सही मायने हैं। उन्होंने बताया कि विभिन्न खंडों से120 प्रतिभागी इसमें भाग ले रहे है। वंही इस दौरान स्कूल और बाज़ार में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सफाई कार्य किया।
हिमाचल के मुख्यमंत्री ने रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में घोषणाओं का अंबाार लगाया है। नौहराधार में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नौहराधार में डिग्री काॅलेज खोलने का ऐलान किया है। इसके अलावा हरिपुरधार में बिजली बोर्ड के एसडीओ कार्यालय को मंजूरी दी है। हरिपुरधार में 33 केवी सब स्टेशन की भी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने चाड़ना में 132 केवी सब स्टेशन के अलावा अटल आदर्श विद्यालय का भी ऐलान किया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा नौहराधार में 80 करोड़ रुपए की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकापर्ण व शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित किया जा रहा था। मुख्यमंत्री ने गत्ताधार में जलशक्ति विभाग का जेई सेक्शन खोलने का भी ऐलान किया है। अरट में स्वास्थ्य उपकेंद्र व बोगधार में तीन ट्रेड की आईटीआई की घोषणा भी की है। इसके अलावा हरिपुरधार में तीन अतिरिक्त कमरों के निर्माण की भी घोषणा की। सीएम ने नहरस्वार स्कूल का दर्जा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करने का ऐलान भी किया है। इसके अलावा संगड़ाह के प्राइमरी स्कूल व पनियाली स्कूल को भी अपग्रेड किया गया है। मुख्यमंत्री ने हरिपुरधार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा बढ़ाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर दिया है। भराड़ी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की घोषणा हुई है। चाडना में पशुपालन डिस्पेंसरी का दर्जा बढ़ाकर अस्पताल का कर दिया गया है। अरट में स्वास्थ्य उपकेंद्र की घोषणा हुई है। इस मौके पर सीएम ने कहा कि राज्य सरकार अगले महीने की 27 तारीख को अपने कार्यकाल के चार साल पूरा करने वाली है। ये वर्ष उपलब्धियों भरे रहे हैं। इस अवसर पर संगड़ाह खण्ड विकास समिति के अध्यक्ष मेला राम शर्मा ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा और क्षेत्र में क्रियान्वित की जा रही विभिन्न कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी दी। पच्छाद की विधायक रीना कश्यप, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी, राज्य भाजपा महासचिव चंद्र मोहन ठाकुर, उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम, पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
ठियोग हाटकोटी सड़क पर पुलों का कार्य चल रहा है। जिसमे की छोटे व बड़े 8 पुलों का कार्य निर्माणाधीन है। वंही छैला,बागड़ा निहारी लगभग तैयार हो चुके है। इस बात की जानकरी चेतन बरागटा ने दी। चेतन बरागटा ने बताया कि स्वर्गीय नरेन्द्र बरागटा के प्रयासों से पुलों व ढंगों के कार्य को गति देने के लिए लगभग 80 करोड़ की राशि का प्रावधान करवाया गया था। हाल फिलहाल निहारी, छेला व बागड़ा में पुलों का निर्माण पूरा हो चुका है व वाहनों की आवाजाही इन पुलों पर आरंभ हो चुकी है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि नरेंद्र बरागटा द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए किए गए विभिन्न कार्य धरातल पर नज़र आ रहे है। चेतन बरागटा ने बताया कि वर्ष 2014 नवम्बर में स्वर्गीय नरेंद्र बरागटा ने ठियोग हाटकोटी सड़क की दुर्दशा को देखते हुए सड़क संघर्ष अभियान कार्यकर्ताओं व जनता के सहयोग से आरंभ किया था। उन्होंने कहा कि हम लगातार क्षेत्र में हो रहे विकासात्मक कार्यों पर नज़र बनाए हुए है। जनसमस्याओं व क्षेत्र की उन्नति के लिए हम संघर्षरत रहेंगें व समय-समय पर सरकार के समक्ष जनहित कार्यों को भी उठाएंगे।
बॉलीवुड स्टार कंगना रनौत के खिलाफ मनाली में भी विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। देश की आजादी का साल 2014 बताकर कंगना विवादों में घिर गई हैं। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने आज बॉलीवुड स्टार कंगना के मनाली स्थित घर के बाहर धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कंगना के घर के बाहर शांतिपूर्वक तरीके से प्रदर्शन किया। एनएसयूआई ने कहा कि हम देश का अपमान सहन नहीं करेंगे।वंही कार्यकर्ताओं ने कंगना से पद्मश्री वापस लेने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि किसी को भी आजादी की लड़ाई या फिर स्वतंत्रता सेनानियों पर नकारात्मक टिप्पणी करने का हक नहीं है। ऐसा करना सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन की आलोचना कदापि सहन नहीं की जा सकती है। NSUI मांग करती है कि जल्द से जल्द कंगना के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करे व कंगना का पद्मश्री वापिस लिया जाए ।
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रख-रखाव के दृष्टिगत 14 नवम्बर को सोलन शहर के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के वरिष्ठ अधिशाषी अभियन्ता विकास गुप्ता ने दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 14 नवम्बर को प्रातः 10.00 बजे से सांय 05.30 बजे तक ओल्ड कोर्ट रोड, चैक बाजार, होस्पिटल रोड (होस्पिटल रोड से दुर्गा क्लब से लोक निर्माण विभाग के वृत कार्यालय से चौक बाजार), बान मोहल्ला के कुछ क्षेत्रों, शूलिनी माता मन्दिर मार्ग तथा आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।
जिला दण्डाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण सोलन की अध्यक्ष कृतिका कुल्हारी ने कोविड-19 टीकाकरण की द्वितीय खुराक का शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के सम्बन्ध में आवश्यक आदेश जारी किए हैं। जिला दण्डाधिकारी ने जिला के बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़, परवाणु, कसौली तथा सोलन उपमण्डल में स्थापित सभी औद्योगिक इकाईयों को सम्बन्धित स्वास्थ्य अधिकरियों से सम्पर्क स्थापित कर अपने-अपने संस्थान में कार्यरत कामगारों एवं कर्मचारियों का कोविड-19 से बचाव के लिए दूसरी खुराक का टीकाकरण 24 नवम्बर की निर्धारित अवधि तक सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए हैं। आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि सोलन जिला में कार्यरत सभी औद्योगिक संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी, प्रोत्साहक, सेवा प्रदाता, कच्चे माल के आपूर्तिकर्ता तथा विभिन्न औद्योगिक इकाईयों के निरीक्षण प्राधिकरण जिला में आवागमन के दौरान कोविड-19 से बचाव के लिए दूसरी खुराक के टीकाकरण का प्रमाणपत्र अपने साथ रखें। जिला सोलन में स्थापित सभी औद्योगिक इकाईयों के प्रमुख यह सुनिश्चित बनाएंगे कि उनके सभी कर्मियों एवं कामगारों का निर्धारित अवधि में कोविड-19 से बचाव के लिए दूसरी खुराक का टीकाकरण हो जाए। इस विषय में सम्बन्धित श्रम अधिकारी को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए हैं। यह आदेश तुरन्त प्रभाव से प्रभावी हो गए हैं तथा आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेंगे। आदेश आपदा प्रबन्धन अधिनियम की धारा 33 एवं 34 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किए गए हैं।
जिला दण्डाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण सोलन की अध्यक्ष कृतिका कुल्हारी ने कोविड-19 टीकाकरण की द्वितीय खुराक का शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के सम्बन्ध में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हिमाचल प्रदेश के मिशन निदेशक के आदेशों के अनुरूप आवश्यक आदेश जारी किए हैं। जिला दण्डाधिकारी ने जिला सोलन के सभी केन्द्रीय एवं राज्य विभागों सहित सभी केन्द्रीय तथा राज्य सरकार के सार्वजनिक उपक्रमों के विभाग प्रमुखों को यह सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए हैं कि उनके अधीन कार्यरत सभी अधिकारी एवं कर्मियों का कोविड-19 से बचाव के लिए दूसरी खुराक का टीकाकरण 24 नवम्बर की निर्धारित अवधि तक हो जाए। इस सम्बन्ध में सभी जिला स्तरीय विभागाध्यक्ष, जिला टीकाकरण अधिकारी को ई-मेल dpo4solan@gmail.com पर रिपोर्ट प्रेषित करना सुनिश्चित करेंगे। यह आदेश तुरन्त प्रभाव से प्रभावी हो गए हैं तथा आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेंगे। आदेश आपदा प्रबन्धन अधिनियम की धारा 33 एवं 34 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किए गए हैं।
आंगनबाड़ी वर्करज़ एवम हैल्परज़ यूनियन सम्बन्धित सीटू की बैठक यूनियन कार्यालय शिमला में सम्पन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आंगनबाड़ी कर्मियों की मांगों को लेकर 15 फरवरी को प्रदेशव्यापी हड़ताल होगी। इस दिन प्रदेशभर के आंगनबाड़ी केंद्र बन्द रहेंगे। प्रदेशभर के पांच हज़ार से ज़्यादा आंगनबाड़ी कर्मी अपनी मांगों को लेकर प्रदेश सरकार सचिवालय शिमला पर जोरदार प्रदर्शन करेंगे। बैठक में सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, महासचिव प्रेम गौतम, यूनियन प्रदेश उपाध्यक्षा खीमी भंडारी, महासचिव वीना शर्मा, हिमी देवी, मीना देवी, हमिन्द्री देवी, सुदर्शना देवी, किरण भंडारी, माया देवी, लता देवी, नीलम देवी, बिमला देवी आदि ने भाग लिया। यूनियन उपाध्यक्षा खीमी भंडारी व महासचिव वीना देवी ने बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि कर्मियों की मांगों को लेकर यूनियन 15 फरवरी को प्रदेशव्यापी हड़ताल करेगी। इस दौरान आंगनवाड़ी कर्मी प्री प्राइमरी में नियुक्ति, इस नियुक्ति में 45 वर्ष की शर्त खत्म करने, सुपरवाइजर नियुक्ति के लिए भारतवर्ष के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय की डिग्री को मान्य करने, वरिष्ठता के आधार पर मेट्रिक व ग्रेजुएशन पास की सुपरवाइजर में तुरन्त भर्ती करने, सरकारी कर्मचारी के दर्जे, हरियाणा की तर्ज़ पर वेतन देने, रिटायरमेंट की आयु 65 वर्ष करने की मांग तथा नन्द घर बनाने की आड़ में आईसीडीएस को वेदांता कम्पनी के हवाले करके निजीकरण की साज़िश तथा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर व पोषण ट्रैकर ऐप के खिलाफ आंदोलन करेंगे। उन्होंने आंगनबाड़ी कर्मियों को वर्ष 2013 का नेशनल रूरल हेल्थ मिशन के तहत बकाया राशि का भुगतान तुरन्त करने की मांग की है। उन्होंने मांग की है कि प्री प्राइमरी कक्षाओं व नई शिक्षा नीति के तहत छोटे बच्चों को पढ़ाने का जिम्मा आंगनवाड़ी वर्करज़ को दिया जाए क्योंकि वे काफी प्रशिक्षित कर्मी हैं। इसकी एवज़ में उनका वेतन बढाया जाए व उन्हें नियमित किया जाए।
जिला दण्डाधिकारी सोलन कृतिका कुलहरी ने जिला में आवश्यक वस्तुओं के अधिकतम परचून मूल्य निर्धारित करने के संबंध में अधिसूचना जारी की है। यह अधिसूचना हिमाचल प्रदेश जमाखोरी एवं मुनाफाखोरी रोकथाम आदेश 1977 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी की गई है। अधिसूचना के अनुसार बकरा अथवा भेडे का मीट 500 रुपये प्रति किलोग्राम, सूअर का मीट 250 रुपये प्रति किलोग्राम, ड्रेस्ड चिकन तथा डेªस्ड ब्राॅयलर 200 रुपये प्रति किलोग्राम, बिना तली मछली 250 रुपये प्रति किलोग्राम, तली हुई मछली 300 रुपये प्रति किलोग्राम तथा जीवित मुर्गे का मूल्य 150 रुपये प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया है। यह सभी करों एवं अन्य शुल्क सहित अधिकतम परचून मूल्य है। जिला के ढाबों तथा प्रतिष्ठानों में तंदूरी चपाती 07 रुपये प्रति चपाती, तवा चपाती 06 रुपये प्रति चपाती, भरा हुआ परांठा 25 रुपये प्रति परांठा, फुल डाईट (चावल चपाती एवं दाल तथा सब्जी) 70 रुपये, एक प्लेट चावल 50 रुपये प्रति प्लेट, दाल फ्राईड 60 रुपये प्रति प्लेट, मीट करी 120 रुपये प्रति प्लेट, चिकन करी 100 रुपये प्रति प्लेट, वेजीटेबल स्पेशल 70 रुपये प्रति प्लेट, मटर अथवा पालक पनीर 90 रुपये प्रति प्लेट, सब्जी अथवा चना एवं दही के साथ 02 पूरी 50 रुपये प्रति प्लेट तथा रायता 50 रुपये प्रति प्लेट निर्धारित किया गया है। यह अधिकतम परचून मूल्य है। स्थानीय दूध की दर 40 रुपये प्रति लीटर, सभी ब्रान्ड के पैकेट वाले दूध की दर मुद्रित मूल्य के अनुसार, पनीर 260 रुपये प्रति किलोग्राम तथा दही का मूल्य 60 रुपये प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया है। यह अधिकतम परचून मूल्य है। सभी ब्रान्ड के शीतल पेय मुद्रित दर के अनुसार विक्रय किए जा सकते हैं। आदेशों के अनुसार उक्त सभी विक्रेताओं को अपने प्रतिष्ठान के द्वार पर हस्ताक्षरित मूल्य सूची प्रदर्शित करनी होगी। उपभोक्ता की मांग पर कैश मेमो जारी करना आवश्यक होगा। यह मूल्य सूची आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशन की तिथि से एक माह की अवधि तक वैध होगी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी सोलन कपिल शर्मा ने कहा कि भारत का संविधान सभी नागरिकों को समानता से जीवनयापन का अधिकार प्रदान करता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला वासियों को इस दिशा में जागरूक करने के लिए निरन्तर प्रयासरत है। कपिल शर्मा आज यहां विधिक सेवाएं सप्ताह के अवसर पर अखिल भारतीय विधिक जागरूकता एवं आउटरीच अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कपिल शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि हमारा संविधान देश के सभी नागरिकों को सभी स्तरों पर एवं सभी क्षेत्रों में समान रूप से आगे बढ़ने एवं सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए जहां विभन्न अधिनियम एवं कानून बनाए गए हैं वहीं राष्ट्रीय, राज्य एवं जिला स्तरीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नियमित रूप से जागरूकता शिविर भी आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि विधिक सेवाओं से लाभ प्राप्त करने के लिए असपने समीप के न्यायिक अधिकारी अथवा पैरा लीगल वालंटियर से जानकारी प्राप्त करें अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन से दूरभाष नम्बर 01792-220713 अथवा ई-मेल secy-dlsa-sol-hp@gov.in पर सम्पर्क करें। उन्होंने कहा कि विधिक सेवाओं के विषय में लोगों को जागरूक बनाने में अखिल भारतीय विधिक जागरूकता एवं आउटरीच अभियान विशेष रूप से सफल रहा है। उन्होंने कहा कि शोषण, घरेलू हिंसा एवं अन्य उत्पीड़न से महिलाओं को बचाने के लिए जहां महिलाओं को कानून की व्यापक जानकारी होनी चाहिए वहीं समाज के सभी वर्गों का इस दिशा में सचेत रहना भी आवश्यक है। कपिल शर्मा ने इस अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की पीड़ित प्रतिपूर्ति योजना, प्रदेश में कार्यान्वित की जा रही अपराध प्रतिपूर्ति योजना सहित लैंगिक उत्पीड़न से बच्चों का संरक्षण अधिनियम, कर्मचारी प्रतिपूर्ति अधिनियम एवं श्रम अधिनियमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक मामले सुलझाने का आग्रह किया। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी ने कहा कि 03 लाख रुपए से कम वार्षिक आय वाले व्यक्ति, महिला, दिव्यांग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या बच्चों को निःशुल्क कानूनी प्रदान करने का प्रावधान है ताकि धन के अभाव या अन्य किसी लाचारी के कारण ज़रूरतमंदों को न्याय से वंचित न होना पड़े। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन की डाॅ.शालिनी ने इस अवसर पर कहा कि अब सभी दिव्यांग जनों को विकलांगता प्रमाणपत्र के स्थान पर यूडी आईडी प्रदान की जा रही है। इसके लिए दिव्यांग व्यक्ति को कम से कम एक बार अस्पताल आना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगता जांच के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में प्रत्येक बृहस्पतिवार तथा नालागढ़ में प्रत्येक द्वितीय शुक्रवार को शिविर आयोजित किए जाते हैं। जिला कल्याण अधिकारी जीएल शर्मा ने इस अवसर पर सामाजिक पैंशन सहित कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। स्वास्थ्य शिक्षक सुषमा शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग तथा सीडीपीओ सोलन कविता गौतम ने महिला कल्याण की दिशा में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर शिशुओं के अन्न प्राशन संस्कार सहित शगुन, बेटी है अनमोल, मदर टेरेसा मातृ असहाय सम्बल योजना इत्यादि के लाभार्थियों को सम्मानित भी किया गया। पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं इस अवसर पर उपस्थित थीं।
कांग्रेस पार्टी बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के विरोध में पहले चरण में प्रदेश के पांच विधानसभा क्षेत्रों में 14 से 19 नवम्बर तक जन जागरण अभियान चलाएगी। इसका नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर करेंगे। इस दौरान प्रभात फेरियों सहित नुक्कड़ सभाओ का भी आयोजन किया जाएगा। पार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया कि 14 नवम्बर पांवटा साहिब, 15 को कसौली, 16 को कुटलेहर, 17 को शाहपुर व 18 को झंडूता में जन जागरण पद यात्रा का नेतृत्व करेंगे। इस दौरान इन स्थानों में सुबह प्रभात फेरी के साथ पद यात्रा का आयोजन होगा। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष सहित ब्लॉक अध्यक्ष व पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
देश की आजादी को लेकर अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा दिए गए विवादित बयान की अब हर तरफ निंदा हो रही है। शनिवार को मंडी जिला में एनएसयूआई संगठन ने कंगना रनौत का पुतला जलाकर जमकर नारेबाजी की और पदमश्री पुरुस्कार कंगना से वापिस लेने के नारे लगाए गए। एनएसयूआई के जिला महासचिव अरविंद कुमार ने कहा कि जिस तरह से अभिनेत्री कंगना रनौत ने देश की आजादी को लेकर विवादित बयान दिया है उसे पूरे प्रदेश में आक्रोश है। इस मौके पर हरविंदर कुमार ने बताया कि कंगना रनौत ने देश के हजारों स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान किया है और अगर वह जल्दी अपने बयान पर सार्वजनिक तौर पर माफी नहीं मानती हैं तो इसके खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी आग्रह किया है कि देश के खिलाफ बोलने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उनसे पदमश्री अवार्ड को भी वापिस लेना चाहिए।
प्रदेश हाईकोर्ट ने जेबीटी बैचवाइज भर्ती मामले पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस सत्येन वैद्य की खंडपीठ ने पुष्पा देवी व अन्यों द्वारा दायर याचिकाओं पर हुई सुनवाई के पश्चात फैसला सुरक्षित रख लिया। प्रार्थियों का कहना है कि वे बीएड पास हैं और 28 जून 2018 की एनसीटीई की अधिसूचना के तहत जेबीटी के इन पदों के लिए वे पात्रता रखते हैं। परन्तु सरकार उन्हें इस अधिसूचना का लाभ नहीं दे रही है। याचिकाकर्ताओं ने मांग की है कि उन्हें भी जेबीटी बैचवाइज भर्ती के लिए साक्षात्कार के लिए बुलाया जाए व इन पदों के लिए कंसीडर किया जाए।
चम्बा की रहने वाली तृषा महाजन ने बाहरवीं के आर्ट्स संकाय में प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल किया है। हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से बीते दिनों मेरिट सूची जारी की गयी है। इसमें तृषा महाजन ने आर्ट्स संकाय में 99 फीसदी अंक हासिल कर जिला का नाम प्रदेश भर में रोशन किया है। बेटी की इस कामयाबी से परिजन काफी खुश है। तृषा के पिता विकास महाजन इंस्पेक्शन विंग में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत है। जबकि माता अमिल गुप्ता बतौर इतिहास प्रवक्ता सेवाएं दे रही है। वहीं तृषा ने दसवीं कक्षा जिला के डीएवी स्कूल से उत्तीर्ण की थी और 98 प्रतिशत अंक हासिल कर छठा स्थान प्राप्त किया था। तृषा का चयन आगामी पढ़ाई के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज में इकोनॉमिक्स ऑनर्स में हो गया है और पढ़ाई जारी है।
अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चिकित्सा विज्ञानी पद्मश्री डॉ. ओमेश भारती 14 नवंबर को उमंग फाउंडेशन के सप्ताहिक वेबीनार में रोगियों के अधिकार एवं कर्तव्य विषय पर व्याख्यान देंगे। वह प्रतिभागियों के सवालों का जवाब भी देंगे। वह उमंग फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य भी हैं। उमंग फाउंडेशन की प्रवक्ता और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से वनस्पति शास्त्र में पीएचडी कर रही अंजना ठाकुर ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में लोगों में जागरूकता उत्पन्न करने के लिए हर रविवार को मानवाधिकार से जुड़े मुद्दों पर वेबीनार किया जा रहा है। इस अभियान का यह नौवां कार्यक्रम होगा। उन्होंने बताया कि पद्मश्री से सम्मानित डॉक्टर ओमेश भारती अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चिकित्सा विज्ञानी हैं। जिन्होंने जानवरों के काटने से होने वाली जानलेवा बीमारी रेबीज के इलाज की नई और सस्ती पद्धति विकसित कर विश्व स्वास्थ्य संगठन समेत अनेक अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं को हैरान कर दिया था। उन्हें कई अन्तर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय सामानों के अलावा राष्ट्रपति ने पद्मश्री से भी अलंकृत किया। वह थैलेसीमिया, सर्पदंश और पशुओं की टीबी आदि जैसे जटिल रोगों पर अपने विश्वस्तरीय शोध के लिए जाने जाते हैं। अंजना ठाकुर ने कहा कि रोगियों के अधिकार और कर्तव्य विषय इसलिए अधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि आमतौर पर किसी मरीज को उसके अधिकार पता ही नहीं होते। इससे रोगियों को बहुत नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि इस साप्ताहिक वेबिनार में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, एपीजी शिमला यूनिवर्सिटी और प्रदेश के अनेक महाविद्यालयों के अलावा दिल्ली विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं छात्र भी शामिल होते हैं।
उपायुक्त कांगड़ा डाॅ. निपुण जिंदल ने कहा कि विकास कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के लिए विकास खंड और पंचायतों के कर्मचारियों में आपसी समन्वय होना जरूरी है। शुक्रवार को परागपुर विकास खंड कार्यालय में पंचायत स्तर पर चल रहे विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त कांगड़ा ने सभी कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि 14वें वित्तायोग, मनरेगा, विधायक निधी, सांसद निधी के तहत आवंटित धनराशि का सदुपयोग सुनिश्चित किया जाए तथा पंचायतों में लंबित पड़े विकास कार्यों को समयबद्ध पूर्ण किया जाए। उन्होंने कर्मचारियों को मनरेगा, सवच्छ भारत मिशन और ग्राम विकास से जुड़े अन्य कार्यों पर बल देने को कहा। उपायुक्त डाॅ. निपुण जिंदल ने कहा कि प्रशासन द्वारा सभी पंचायतों में विकास कार्यों की नियमित समीक्षा भी की जा रही है तथा जिन पंचायतों में निर्धारित लक्ष्य पूर्ण नहीं किए जाएंगे उन पंचायतों के पंचायत सचिवों तथा तकनीकी सहायकों की जबावदेही भी सुनिश्चित की जाएगी। उपायुक्त डाॅ. निपुण जिंदल ने कहा कि मनरेगा में 90 दिन का कार्य पूर्ण करने वाले कामगारों को श्रम विभाग में पंजीकृत करने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएं ताकि मनरेगा कामगारों को भी श्रम विभाग द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने विकास खंड परागपुर द्वारा सबसे अधिक कार्य दिवस के साथ लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाने के प्रयासों की सराहना की। उपायुक्त ने इसके बाद ग्राम पंचायत कून्हा का दौरा भी किया। उन्होंने वहां विकास खंड कार्यालय के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों द्वारा की जा रही तुलसी व अन्य आयुर्वेदिक उतपादों की खेती का निरिक्षण कर उनके प्रयासों की सराहना की और भविष्य में ऐसे कार्यों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। इससे पहले बीडीओ परागपुर कंवर सिंह ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए परागपुर विकास खंड में चल रहे विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि मनरेगा के तहत गत वर्ष 2020-21 में लगभग 19 करोड़ 66 लाख की राशि व्यय की गई है जबकि चालू वित वर्ष में भी निर्धारित लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही विकास खंड परागपुर ने सबसे अधिक व्यक्ति दिवस उत्पन्न कर पंचायतों में सबसे अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाया है। उन्होंने कहा कि पंचायतों में विकास कार्यों के साथ लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाने का यह क्रम इसी प्रकार जारी रखने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर विकास खंड परागपुर के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
कोरोना संकटकाल मे दो वर्षो से लगातार मंदी की मार झेल रहे तमाम हिमाचल भर के निजी स्कूल जहां बन्द खडी स्कूली बसों का टैक्स इंश्योरेंस अभी भर नही पाए थे कि अब लम्बे अरसे से एक जगह खडी स्कूली बसे स्टार्ट होने का नाम ही नहीं ले रही है। सरकार द्वारा जारी तीसरी से सातवीं कक्षा के बच्चों को स्कूल कैसे पहुंचाया जाए इस बात की चिंता सताने लगी है। ऐसा ही एक ताजा मामला गुरुवार यानी 11 नवम्बर को गरली के निकटवर्ती गांव सदवां मे चल रहे लोटस इन्टरनेशनल कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल मे देखने को मिला। यहां गुरुवार सुबह ज्यौ ही ड्राईवर स्कूल बसों को स्टार्ट करने लगे तो तमाम सभी बसे जवाब दे गई। सभी ने मिलकर उक्त बसों को मिलकर धक्का लगाकर स्टार्ट करने की कडी मशककत की लेकिन इसके बाद भी वह तस से मस नहीं हुई। यही हाल गांंव खबली मे चल रहे देहरा पब्लिक स्कूल खबली "सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गरली व आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परागपुर मे देखने को मिला। उक्त बस चालको की माने तो लम्बे अरसे से खडी उक्त कई बसों की बैटरियां जवाब दे गई है तो कई बसो के यहां खडे खडे रहने पर टायर खराब हो चुके है, तो स्कूल प्रशासन को पहले सरकार को दिए जाने वाले स्कूली बसो के टैक्स इंश्योरेंस भरने की चिंता सता रही थी लेकिन अब उन्हे रात दिन यही परेशानी पैदा हो रही है कि करीब 21 महीने बाद सरकार ने तीसरी से सातवीं कक्षा के तमाम स्कूली बच्चों को स्कूल आने की इजाज़त तो दे दी है लेकिन अब यहां जाम हो चुकी उक्त स्कूली बसो को कैसे ठीक करवाए जाए।
ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के चंगर् क्षेत्र की ग्राम पंचायत सूराणी में विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला ने नौं पंचायतो के प्रतिनिधियों व लोगो से संवाद किया। जिसमे टिहरी, अलुहा, टिप, हरदीप पुर, पूखरू, सलिहार, बग, लगड़ू शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित किया तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, वन, सड़को के विकास कार्यो की समीक्षा की गई तथा चल रहे विकास कार्यों मे तेजी लाने के लिए सम्बंधित विभाग के अधिकारियो कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए गए। इस कार्यक्रम में 9 पंचायतों के जनप्रतिनिधियों और लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं से विधायक को अवगत करवाया। विधायक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से लोगों की समस्याओं का मौके पर ही हल किया और इन 9 पंचायतों में निकट भविष्य में करवाए जाने वाले कार्यों की भी समीक्षा की गई और शीघ्र ही काम शुरू करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया गया कि जो पैसा उनकी पंचायतों में विकास कार्यों के लिए पड़ा हुआ है उसको शीघ्र खर्च किया जाए ताकि और पैसा विकास कार्यों के लिए भेजा जा सके। इस मौके पर भाजपा नेता मान सिंह राणा, विमल चौधरी, रामस्वरूप शास्त्री, प्रकाश राणा, मनमोहन सिंह, देशराज अत्री, कुलदीप शर्मा, केहर सिंह ठाकुर, बीरबल, अनिल कुमार धीमान, विजय मेहता व अन्य लोग उपस्थित थे l
ज्वालामुखी के विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला ने शुक्रवार को ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत आधवाणी और आसपास के क्षेत्रों में नवनिर्मित सड़कों का निरीक्षण किया और ठेकेदार तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा नर्देश जारी किए। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य आरती राणा व अन्य जनप्रतिनिधियों ने विधायक रमेश धवाला का आठवाणी क्षेत्र में पहुंचने पर स्वागत किया और क्षेत्र की समस्याओं को उनके समक्ष रखा। विधायक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन सभी समस्याओं का तुरंत हल किया जाए ताकि लोगों को सुविधा मिल सके और इन योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से आग्रह किया कि जहां भी सरकारी कार्य चले हुए हैं वहां पर जो निर्माण सामग्री लगाई जा रही है उसका स्वयं निरीक्षण करें। यदि उन्हें लगे की कहीं कोई खामी पाई जा रही है तो तुरंत उन्हें मोबाइल नंबर पर सूचना दें और संबंधित विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दें ताकि सरकार द्वारा जनता के हित के लिए भेजा गया धन भ्रष्टाचार की भेंट न चढ़ जाए। उन्होंने कहा कि ठेकेदार यदि गलत काम करेंगे तो उनके साथ अधिकारी भी नपे जाएंगे। इसमें किसी के साथ भी कोई रियायत नहीं बरती जाएगी l
डीएवी भड़ोली स्कूल के बच्चों ने तीन दिवसीय बाल विज्ञान मेलें में अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने बताया कि यह प्रतियोगिताएं 8 से 10 नवंबर 2021 के बीच ज्वालामुखी के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में ऑनलाइन करवाई गई थी। इसमें हमारे विद्यालय के 7 बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पहला, दूसरा और तीसरा स्थान अर्जित कर विद्यालय के नाम को रोशन किया। जिसमें गणित ओलंपियाड सीनियर वर्ग में दसवीं कक्षा की प्रांजल चौधरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वही साइंस एक्टिविटी जूनियर रूलर में आठवीं कक्षा की शांभवी शर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया और साइंस एक्टिविटी सीनियर रूलर में दसवीं कक्षा की आकृति ने पहला स्थान प्राप्त किया। साइंस प्रश्नोत्तरी स्पर्धा रूलर वर्ग में माही और अक्षित चौधरी ने पहला स्थान प्राप्त किया और सीनियर सेकैंडरी में बारहवीं कक्षा के अर्चिता जैन और यतिन शर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य ने बच्चों की इस उपलब्धि पर उन्हें और उनके अध्यापकों को बधाई दी और दूसरे बच्चों को भी हर प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष लालजी देसाई व प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा के आदेशानुसार जसवां, परागपुर विधानसभा के रक्कड़ में 3 दिवसीय ‘‘सहयोगी’’ प्रशिक्षण शिवर का शुम्भारभ किया गया। जिसमें प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने विधिवत रूप से कार्यक्रम की शुरुआत की। 11 बजे ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी जसवां परागपुर के अध्यक्ष सुरेन्द्र मनकोटिया ने शिविर कमांडेट मनोहर लाल कौंडल की अध्यक्षता में ध्वजारोहण किया, जिसके पश्चात ‘‘सहयोगी’’ प्रशिक्षण शिवर के बौद्धिक कक्षा व शिविर की अन्य गतिविधियां की गई। ‘‘सहयोगी’’ प्रशिक्षण शिवर के प्रथम दिन कुल 45 लोग उपस्थित रहे। जिनमें विशेष रूप से सुरेन्द्र मनकोटिया व सुरेन्द्र गर्ग, प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा, कैंप कमांडैंट मनोहर लाल कौंडल, कैंप संयोजक संजीव जसवाल, कैंप सह-संयोजक जगबीर सिंह गग्गी, पुरुषोत्तम प्रकाश कार्य नायक, पवन चौधरी, मुख्य प्रशिक्षक सोमा चैहान वास्तु नायक, वीरेन्द्र कुमार ठाकुर कार्यालय नायक, शशीभूषण गुप्ता, जीत सिंह राणा संतरी नायक, दीनू राही गीत नायक, बीरेन्द्र ठाकुर स्वास्थ्य नायक, गुरचरण सिंह आवास नायक, विक्रमजीत सिंह संचार व प्रचार-प्रसार नायक और हेमंत राणा संचार व प्रसार नायब इत्यादि पदाधिकारियों ने भाग लिया।
उपायुक्त डॉ निपुण जिंदल ने देहरा अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं। ताकि कोविड संक्रमितों के उपचार में मदद मिल सके। शुक्रवार को उपायुक्त डॉ निपुण जिंदल ने देहरा अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण करने के उपरांत ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने के लिए चल रहे कार्य का भी जायजा लिया। इससे पहले कूहना में कोविड टीकाकरण केंद्र तथा कोविड को लेकर चल रहे सर्वेक्षण अभियान का निरीक्षण भी किया। उपायुक्त डॉ निपुण जिंदल ने कहा कि कोविड की तीसरी लहर से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क तथा सजग है। इसी कड़ी में देहरा अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट भी स्थापित किया जा रहा है ताकि देहरा तथा इसके आसपास के क्षेत्रों के कोविड संक्रमितों को उपचार की बेहतर सुविधा मिल सके। उपायुक्त डॉ निपुण जिंदल ने कहा कि नागरिक अस्पताल देहरा, कांगड़ा, नुरपुर, बैजनाथ तथा पालमपुर में सांय चार बजे के बाद भी कोविड वैक्सीन लगाने की व्यवस्था की गई है। ताकि दुकानदारों, व्यापारियों या अन्य लोग जो दिन में कोविड टीकाकरण करवाने में असमर्थ हैं उनको टीकाकरण की सुविधा मिल सके। निपुण जिंदल ने कहा कि कांगड़ा जिला में कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने के लिए अभियान तेज किया गया है तथा अब प्रत्येक पंचायत में टीकाकरण सेशन भी आयोजित किए जा रहे हैं। एक पंचायत में सप्ताह में एक बार टीकाकरण सेशन आयोजित किया जाएगा इस के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दे दिए गए हैं। उपायुक्त डॉ निपुण जिंदल ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी है तथा सभी नागरिकों को टीकाकरण के लिए आगे आना चाहिए। निपुण जिंदल ने कहा कि कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। इसके साथ ही कोविड के उपचार के लिए अस्पतालों में भी उचित व्यवस्था की गई है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्वविद्यालय देहरा परिसर ईकाई ने शुक्रवार स्वर्गीय सुनिल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर अर्जुन मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। अर्जुन ने स्वर्गीय सुनिल उपाध्याय के जीवन संघर्ष के विषय में उपस्थित कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया तथा उनके विचारों पर आगे चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ,"जिस बीज को स्वर्गीय सुनिल उपाध्याय ने उस समय की परिस्थितियों के हिसाब से बोया था। आज हिमाचल प्रदेश में अभविप उस बीज से एक वटवृक्ष की भांति कार्य कर रहा है"। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देहरा जिला संयोजक हेमंत ठाकुर ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि ,"आज विश्वविद्यालय ईकाई ने संगोष्ठी का आयोजन किया तथा उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। साथ में ही आज हिप्र केन्द्रिय विश्वविद्यालय देहरा परिसर की नव कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। इस अवसर पर जिला छात्र विस्तारक अवनीश शुक्ला ने चुनाव अधिकारी के रूप में नव कार्यकारिणी की घोषणा कि सत्र 2021-22 की नव कार्यकारिणी में ईकाई अध्यक्ष चन्दन ठाकुर को तथा सचिव ठाकुर दीक्षित धलारिया को चुना गया। ईकाई उपाध्याक्ष आलम चन्द, शीतल, अनिता,शबनम, सह-सचिव हरीश राणा, विजय, योगराज, ज्योति, सोशल मीडिया प्रमुख आशुतोष, प्रैस सचिव नीतिश, एसएफएस प्रमुख ट्विकंल, एसएफडी प्रमुख अभिलाष, राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख शेख शमीमा सह-प्रमुख महेन्द्र, राजनीती शास्त्र विभाग प्रमुख सुषमा भाटिया, इतिहास विभाग प्रमुख राहुल, समाजसेवा विभाग प्रमुख सौरभ, समाजशास्त्र विभाग प्रमुख रजत व ईकाई सदस्य अनिता, पूनम, नेहा वर्मा, देवांश, अजीत इत्यादि को चुना गया।
जिला दण्डाधिकारी सोलन कृतिका कुलहरी ने सोलन शहर में रूट के अनुसार ऑटो रिक्शा के किराए का निर्धारण कर दिया है। यह निर्धारण पूर्व में जारी सभी अधिसूचनाओं को निरस्त करते हुए प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना की अनुपालना में किया गया है। इस सम्बन्ध में ऑटो रिक्शा आपरेटर यूनियन की सहमति से क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोलन द्वारा प्रस्ताव दिया गया था। इस सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। इन आदेशों के अनुसार पुराना बस अड्डा से चम्बाघाट तक किराया प्रति यात्री 10 रुपए तथा पूरे ऑटो रिक्शा का किराया 35 रुपए निर्धारित किया गया है। पुराना बस अड्डा से कोटला नाला तक ऑटो रिक्शा का किराया प्रति यात्री 15 रुपए तथा पूरे ऑटो रिक्शा का किराया 50 रुपए निर्धारित किया गया है। पुराना बस अड्डा से दोहरी दीवार पुलिस गुमटी तक ऑटो रिक्शा का किराया प्रति यात्री 10 रुपए तथा पूरे रिक्शा का किराया 40 रुपए निर्धारित किया गया है। पुराना उपायुक्त कार्यालय चैक से सपरून चैक अथवा दोहरी दीवार पुलिस गुमटी तक ऑटो रिक्शा का किराया प्रति यात्री 10 रुपए तथा पूरे रिक्शा का किराया 30 रुपए निर्धारित किया गया है। कोटला नाला से पुराना उपायुक्त कार्यालय चैक तक ऑटो रिक्शा का किराया प्रति यात्री 10 रुपए तथा पूरे रिक्शा का किराया 30 रुपए निर्धारित किया गया है। आदेशों के अनुसार पुराना उपायुक्त कार्यालय चैक से क्षेत्रीय अस्पताल सोलन तक ऑटो रिक्शा का किराया प्रति यात्री 15 रुपए तथा पूरे ऑटो रिक्शा का किराया 50 रुपए निर्धारित किया गया है। पुराना बस अड्डा से क्षेत्रीय अस्पताल सोलन तक ऑटो रिक्शा का किराया प्रति यात्री 20 रुपए तथा पूरे ऑटो रिक्शा का किराया 65 रुपए निर्धारित किया गया है। दोहरी दीवार पुलिस गुमटी से क्षेत्रीय अस्पताल सोलन तक ऑटो रिक्शा का किराया प्रति यात्री 20 रुपए तथा पूरे ऑटो रिक्शा का किराया 65 रुपए निर्धारित किया गया है। पुराना बस अड्डा से शामती स्थित काली माता मंदिर तक ऑटो रिक्शा का किराया प्रति यात्री 25 रुपए तथा पूरे ऑटो रिक्शा का किराया 70 रुपए निर्धारित किया गया है। आदेशों के अनुसार दोहरी दीवार पुलिस गुमटी से शामती स्थित काली माता मंदिर तक ऑटो रिक्शा का किराया प्रति यात्री 25 रुपए तथा पूरे ऑटो रिक्शा का किराया 70 रुपए निर्धारित किया गया है। पुराना उपायुक्त कार्यालय चैक से शामती स्थित काली माता मंदिर तक ऑटो रिक्शा का किराया प्रति यात्री 20 रुपए तथा पूरे ऑटो रिक्शा का किराया 50 रुपए निर्धारित किया गया है। पुराना उपायुक्त कार्यालय चैक से न्यू बस अड्डा सोलन तक ऑटो रिक्शा का किराया प्रति यात्री 20 रुपए तथा पूरे ऑटो रिक्शा का किराया 60 रुपए निर्धारित किया गया है। दोहरी दीवार पुलिस गुमटी से न्यू बस अड्डा सोलन तक ऑटो रिक्शा का किराया प्रति यात्री 20 रुपए तथा पूरे ऑटो रिक्शा का किराया 60 रुपए निर्धारित किया गया है। चम्बाघाट से न्यू बस अड्डा सोलन तक ऑटो रिक्शा का किराया प्रति यात्री 20 रुपए तथा पूरे ऑटो रिक्शा का किराया 60 रुपए निर्धारित किया गया है। इन आदेशों के अनुसार दोहरी दीवार से रबौण तक ऑटो रिक्शा का किराया प्रति यात्री 10 रुपए तथा पूरे ऑटो रिक्शा का किराया 30 रुपए निर्धारित किया गया है। दोहरी से आंजी तक ऑटो रिक्शा का किराया प्रति यात्री 10 रुपए तथा पूरे ऑटो रिक्शा का किराया 35 रुपए निर्धारित किया गया है। दोहरी दीवार से आंजी स्थित सागर रतन तक ऑटो रिक्शा का किराया प्रति यात्री 15 रुपए तथा पूरे ऑटो रिक्शा का किराया 45 रुपए निर्धारित किया गया है। पुराना बस अड्डा से पुराना उपायुक्त कार्यालय सोलन तक ऑटो रिक्शा का किराया प्रति यात्री 10 रुपए तथा पूरे ऑटो रिक्शा का किराया 25 रुपए निर्धारित किया गया है। दोहरी दीवार से फेज-1 हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी तथा फेज-2 हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी तक पूरे ऑटो का किराया 45 रुपए निर्धारित किया गया है। चम्बाघाट से सब्जी मण्डी तक ऑटो रिक्शा का किराया प्रति यात्री 15 रुपए तथा पूरे ऑटो रिक्शा का किराया 50 रुपए निर्धारित किया गया है। न्यू बस अड्डे से सब्जी मण्डी तक ऑटो रिक्शा का किराया प्रति यात्री 15 रुपए तथा पूरे ऑटो रिक्शा का किराया 50 रुपए निर्धारित किया गया है। आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि उपरोक्त सभी स्थानों के माध्यम वापसी का किराया भी समान होगा। ऑटो रिक्शा को सबलेटिंग आधार पर नहीं चलाया जाएगा। किन्हीं भी 02 स्टेशनों के मध्य न्यूनतम किराया 10 रुपए होगा। ऑटो रिक्शा में परिवहन विभाग द्वारा जारी लाइसेंस के अनुरूप ही अधिकतम सवारियां बिठाईं जा सकती हैं। ऑटो रिक्शा के चलने के प्रारम्भ बिन्दु से अन्तिम बिन्दु तक का किराया उपरोक्त आदेशों के अनुरूप रहेगा। उदाहरण के तौर पर यदि कोई सवारी सपरून से पुराना बस अड्डा जाते हुए जिला न्यायालय के पास ऑटो रिक्शा में बैठती है और आनंद सिनेमा के पास उतरती है तो 10 रुपए किराया देय होगा।
उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने मुख्य डाकघर सोलन में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के साथ सम्बद्ध महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के विक्रय के लिए स्थायी बिक्री केन्द्र ‘महिला शक्ति केन्द्र’ का विधिवत शुभारम्भ किया। यह केन्द्र जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सोलन द्वारा डाक विभाग सोलन के सहयोग से स्थापित किया गया है। उपायुक्त ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को उनके उत्पादों की बिक्री के लिए बेहतर मंच प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा डाक विभाग के साथ समन्वय स्थापित किया गया है। कृतिका कुलहरी ने इस अवसर पर कहा कि महिला शक्ति केन्द्र के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों को अपने विविध उत्पादों का विक्रय करने के लिए स्थायी स्थान उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन व मुख्यमंत्री ग्राम कौशल योजना के तहत विभिन्न स्वयं सहायता समूहों द्वारा आचार, चटनी, जूस, ज्वेलरी, स्वेटर, वाॅल हैंगिंग, खजूर व चीड़ की पत्तियों से निर्मित उत्पाद एवं अन्य हस्तकला उत्पाद तैयार किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह उत्पाद श्रेष्ठ गुणवत्ता के साथ-साथ मूल्य की दृष्टि से भी बेहतर होते हैं। उत्पादों की बिक्री का स्थायी मंच उत्पादकों एवं ग्राहकों, दोनों के लिए बेहतर सिद्ध होगा। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को स्वयं भी खरीदें एवं अन्य को भी इस दिशा में प्रेरित करें। इस अवसर पर ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक एवं जिला मिशन प्रबन्धक विजय कान्त नेगी, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के उप उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी राजकुमार, खण्ड विकास अधिकारी सोलन रमेश शर्मा, जिला परियोजना प्रबन्धक प्रियंका, पोस्टमास्टर विशाल ओबरॉय, डाक अधीक्षक रतन चंद शर्मा, एसईबीपीओ भीष्मा गुप्ता, एलएसईओ तारा, सुनील चैहान, सुनीला शर्मा, विभिन्न स्वयं सहायता समूहों के सदस्य उपस्थित थे।
शिमला नागरिक सभा के नेतृत्व में शिमला के डाउनडेल इलाके से तेंदुए द्वारा पांच वर्षीय बच्चे की जान लेने के घटनाक्रम के खिलाफ नगर निगम शिमला के अतिरिक्त आयुक्त अजीत भारद्वाज से मुलाकात की व उन्हें ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में विवेक कश्यप, बालक राम, किशोरी ढटवालिया, रंजीव कुठियाला, सन्नी कुमार, राजू , मीना कुमारी, मोहम्मद सलीम आदि मौजूद रहे। नागरिक सभा ने मांग की है कि आदमखोर तेंदुए के आतंक पर तुरन्त रोक लगाई जाए। शहर के जंगल से सटे इलाकों में फेंसिंग, कैमरों व स्ट्रीट लाइटों की उचित व्यवस्था की जाए। डाउनडेल व कनलोग हादसों के पीड़ित परिवारों को कम से कम दस-दस लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाए। इसके साथ ही शिमला नागरिक सभा अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा व सचिव कपिल शर्मा ने नगर निगम शिमला के अतिरिक्त आयुक्त से इस इलाके की झाड़ियों को काटने व रास्तों को ठीक करने की मांग की है। उन्होंने डाउनडेल इलाके में पानी की उचित व्यवस्था तथा इस इलाके के ढारों को नियमित करने व हर ढारे में उचित बिजली पानी के कनेक्शन लगाने की मांग की है। क्योंकि यहां पर रहने वाले भूमिहीन हैं व बेहद गरीब हैं। उन्होंने शिमला शहर के बीचों-बीच आदमखोर तेंदुए के जानलेवा हमलों के लिए प्रदेश सरकार, नगर निगम शिमला व वन विभाग की नाकामी करार दिया है। उन्होंने कहा कि डाउनडेल शहर के बीचों-बीच है। जब इस तरह की घटना यहां पर हो सकती है तो फिर शिमला शहर के इर्दगिर्द के इलाकों में नागरिकों की जानमाल की सुरक्षा की तो कल्पना भी नहीं की जा सकती है। इस से साफ है कि शिमला नगर निगम व इसके इर्द-गिर्द के इलाके में कोई भी नागरिक सुरक्षित नहीं है। नगर निगम शिमला शहर के नागरिकों की सुरक्षा के प्रति ज़रा भी गम्भीर नहीं है। शहर के रिहायशी इलाकों में या तो स्ट्रीट लाइटें कई महीनों से खराब हैं, टूटी पड़ी हैं या फिर हैं ही नहीं। इन दोनों की लापरवाही का खामियाजा निर्दोष जनता को भुगतना पड़ रहा है।
कुल्लू : मलाणा में अग्नि पीड़ितों से मिलने के बाद क्या बोले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सुनिए
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अक्षय सिंह डढवाल ने कहा कि अभिनेत्री कंगना लगातार समाज में द्वेष फैलाने वाले वक्तव्य दे रही हैं। हाल ही में जो उनका बयान देश की आजादी को लेकर आया है वह लोगों की भावनाओं को आहत करने वाला है। भारत एक लोकतांत्रिक देश है और हम सभी को अपनी विचारधारा को अपनाने की स्वतंत्रता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है की स्वतंत्रता सेनानियों ने देश को आजाद कराने के लिए जो कुर्बानियां दी है उन्हें नजरअंदाज कर दिया जाए। कंगना द्वारा सिर्फ और सिर्फ एक पार्टी को क्रेडिट दिया जाना उचित नहीं है। जिस प्रकार से कंगना ने देश की आजादी 2014 से बाद मिली है और जो 1947 में जो आजादी मिली थी वह सिर्फ भीख मात्र थी ,ऐसा कहना निंदनीय है और आम जनमानस की भावनाओं को आहत करता है। भारत सरकार को उचित कार्रवाई करते हुए और देश के स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान को ध्यान में रखते हुए इस प्रकरण पर उचित कार्रवाई करनी चाहिए। कंगना से पदम् श्री वापस लेना चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी निंदनीय बयान देने से पहले हजार बार सोचे।
राज्य बिजली बोर्ड में दिहाड़ी पर चालकों के 50 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 25 नवंबर तक आवेदन होंगे। सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को 400 रुपये और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन के साथ 100 रुपये की फीस देनी होगी। महिला अभ्यर्थियों से कोई भी फीस नहीं ली जाएगी। 100 अंकों की लिखित परीक्षा सहित ड्राइविंग टेस्ट और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 336 रुपये की दिहाड़ी मिलेगी। दसवीं कक्षा पास 18 से 45 वर्ष की आयु वाले आवेदन करने के लिए पात्र होंगे। सामान्य श्रेणी से 19, एक्स सर्विसमैन के सामान्य वर्ग से 4, सामान्य खेल कोटे से एक, अनुसूचित जाति वर्ग से 9, अनुसूचित जाति के बीपीएल वर्ग से एक, अनुसूचित जाति एक्स सर्विसमैन कोटे से एक, अनुसूचित जनजाति वर्ग से एक, अनुसूचित जाति एक्स सर्विसमैन कोटे से एक, ओबीसी वर्ग से सात, ओबीसी बीपीएल से एक, ओबीसी एक्स सर्विसमैन कोटे से एक और आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग से चार पद भरे जाएंगे। लिखित परीक्षा पास करने वालों के साक्षात्कार नहीं होंगे। दस्तावेजों के मूल्यांकन के आधार पर इन्हें अंक दिए जाएंगे। हिमाचल प्रदेश से ही दसवीं या बारहवीं कक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी ही आवेदन करने के लिए पात्र होंगे। हैवी और लाइट गाड़ियों को चलाने का अभ्यर्थियों के पास ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर के धौलाधार इको क्लब द्वारा पौधा गोद लेने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन के दौरान छात्र स्वयंसेवकों ने कॉलेज परिसर में पहले से मौजूद पौधों को अपनाया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रदीप कौण्डल ने छात्रों को अपनाए गए पौधे की पोषण, पानी व उचित देखभाल करने का संकल्प दिलवाया। छात्रों को पौधों की पहचान करने और उनकी किफायती या औषधि महत्व को खोजने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रो अनुराधा शर्मा, प्रो स्वाति महाजन, प्रो विपिन और प्रो तृप्ता शर्मा मौजूद रहे।
जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग धर्मशाला द्वारा प्रदेश की युवा प्रतिभा को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभागिता का अवसर प्रदान किया जाता है। विकास खंड भवारना से युवा स्वयंसेवी राजेंद्र कुमार व सहयोगी स्वयंसेवी अर्शित द्वारा खंड स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन युवा मंडल लोहना के सौजन्य से गवर्नमेंट को-एजुकेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुग्गर, पालमपुर में हर्षोल्लास के साथ किया गया। जिसमें से विजेता प्रतिभागियों को जिला स्तरीय उत्सव 2021 में प्रदर्शन करने के लिए चयनित किया गया। मुख्यातिथि के तौर पर एसडीएम पालमपुर अमित गुलेरिया, स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेश जम्बाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अमित गुलेरिया ने युवा उत्सव में पधारे प्रतिभागियों, विद्यालय के अध्यापकों, गणमान्य व्यक्तियों व प्रभुत्व जनता को संबोधित किया। उन्होंने एक और कोरोना महामारी से बचने का संदेश दिया व साथ में प्रतिभागियों का खूब मनोबल बढ़ाया और उन्हें आशीर्वाद दिया। प्रतियोगिता में बतौर निर्णायक मण्डल की भूमिका विक्रम बत्रा महाविद्यालय की प्रवक्ता डॉ० आशु फुल्ल तथा विद्यालय की अध्यापिकाओं आभा पीटर और उर्मिला कटोच ने निभाई। मंच संचालन में घुग्गर स्कूल के लेक्चरर सुमित सूद जी ने खूब वाह-वाही लूटी। इस खण्ड स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत लोक नृत्य, लोकगीत, कत्थक, तबला वादन, हारमोनियम व अन्य प्रस्तुतियां हुई। सर्वप्रथम लोकनृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर विक्रम बत्रा महाविद्यालय से झमाकड़ा के विजयी प्रतिभागी शिवांगी, नमिता, शालू, रागिनी, मिनाक्षी, मुस्कान, श्वेता, शबनम, शिवानी, सलोनी, प्रिया शर्मा, सलोनी, शाक्षी, शिवाक्षी, अनीश, शिल्पा, नैंसी मेहरा,शैल धीमान तथा उपविजेता भी इसी महाविद्यालय से गदियाली लोकनृत्य की टीम रही ।
जिला नारकोटिक्स सैल की टीम ने छन्नी वेली गाँव में एक घर मे दबिश देकर एक महिला को भारी मात्रा में नशे की खेप सहित काबू करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार डीएसपी नूरपुर सुरिंदर शर्मा ने बताया कि कल देर शाम नारकोटिक्स सैल की टीम के प्रभारी हामिद व मुख्य आरक्षी विपन शर्मा की टीम को गुप्त सूचना मिली की छन्नी वेली में एक महिला अपने घर मे नशे का कारोबार करती है। जिस पर कार्यवाही करते हुए छन्नी वेली स्थित नशे का कारोबार करने वाली महिला के घर मे दबिश दी और सर्च अभियान चलाया। इस दौरान महिला के घर से 6.03 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। चिट्टे सहित पकड़ी गई महिला की पहचान नीतू पत्नी विजय कुमार निवासी छन्नी वेली के रूप में हुई है। नारकोटिक्स टीम ने महिला से पकड़ी गई नशे की खेप को कब्जे में लेकर गिरफ्तार महिला के खिलाफ थाना डमटाल में मामला दर्ज करके आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 13 व 14 नवंबर को दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सिरमौर आएंगे। जयराम ठाकुर 13 नवंबर को सुबह 11 बजे नौहराधार में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे जिसके बाद वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 2 बजे ददाहू पहुंचकर देव पालकियों को कंधा देकर रेणु मंच से श्री रेणुकाजी मेले का शुभारंभ करेंगे, जबकि रात को मुख्यमंत्री ददाहु में ही रुकेंगे। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने दी। उन्होंने बताया कि 14 नवंबर को प्रातः 10 बजे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नाहन के सतीवाला में पहुंच कर विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे तथा इसके उपरान्त एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने कहा कि जिला की 24 नवम्बर तक कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण की दूसरी खुराक प्रदान करने के लक्ष्य को प्राप्त करने वाली ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा। उपायुक्त आज यहां वीडियो काॅन्फ्रेन्सिग के माध्यम से कोविड-19 टीकाकरण के सम्बन्ध में सभी उपमण्डलाधिकारियों, खण्ड चिकित्सा अधिकारियों एवं अन्य के साथ आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता कर रही थी। कृतिका कुल्हारी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कोविड-19 से बचाव के लिए शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए 24 नवम्बरकी तिथि निर्धारित की है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में लक्ष्य को पूर्ण रूप से प्राप्त करने के लिए 29 नवम्बर तक माॅपअप राउन्ड आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी उपमण्डलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला के सभी पात्र व्यक्तियों के शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के साथ मिलकर योजनाबद्ध कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि लक्ष्य प्राप्त करने वाली ग्राम पंचायतों को आर्थिक लाभ देकर सम्मानित किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि लोगों को इस दिशा में जागरूक किया जाए। लोगों को बताया जाए कि यदि उन्हें दूसरी खुराक के सम्बन्ध में मोबाइल पर संदेश प्राप्त नहीं हुआ है तो संदेश की प्रतीक्षा न करें और अपने निकटतम टीकाकरण केन्द्र पर जाकर टीका लगवाएं। इस दिशा में आशा कार्यकर्ता अथवा निकट के स्वास्थ्य केन्द्र से सम्पर्क करें। उन्होंने कहा कि टीकाकरण की दोनों खुराक कोविड-19 से बचाव का विश्वसनीय एवं सुरक्षित उपाय है। जिला के सभी उपमण्डलाधिकारियों, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ.राजन उप्पल, जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. मुक्ता रस्तोगी, खण्ड विकास अधिकारियों एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारियों सहित अन्य सम्बद्ध अधिकारियों ने वीडियो कान्फ्रेन्सिग में भाग लिया।
हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के साथ पंजीकृत श्रमिकों को प्रदेश सरकार जीवन भर विभिन्न योजनाओं के तहत लाखों की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाती है। जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नंगल चौक में श्रमिकों के लिए आयोजित जागरुकता शिविर में कामगारों को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने यह बात कही। श्रम विभाग द्वारा आयोजित इस शिविर में उन्होंने बताया कि एक वर्ष में कम से कम 90 दिन तक मनरेगा, सरकार/पंचायत द्वारा संचालित निर्माण कार्य या निजी निर्माण कार्य में कार्यरत कोई भी श्रमिक विभाग के साथ पंजीकृत हो सकता/सकती है। उन्होंने बताया कि विभाग से साथ पंजीकृत कामगारों और उनके परिवार को आजीवन बच्चों की पढ़ाई, विवाह, मातृत्व/पितृत्व प्रसुविधा, चिकित्सा सहायता, विकलांगता पैंशन सहित मृत्यु तक आर्थिक सहायता देने का कार्य सरकार करती है। उद्योग मंत्री ने कार्यक्रम में बोर्ड के साथ पंजीकृत 854 मनरेगा कामगार लाभार्थियों को पंजीकरण पहचान पत्र वितरित किए और अन्य लोगों को भी बोर्ड के साथ जुड़कर सरकार की योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने शगुन योजना के तहत आर्थिक तौर पर कमजोर 15 परिवारों को कन्या विवाह हेतु 465000 रूपये के चेक भी वितरित किए। इस अवसर पर एसडीएम देहरा धनबीर ठाकुर, जिला श्रम अधिकारी आर.के शर्मा, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग हर्ष पुरी, अधिशाषी अभियंता जलशक्ति विभाग संदीप चौधरी, बीडीओ परागपुर कंवर सिंह, नायब तहसीलदार डाडासीबा अभिराय ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत नंगल चैक अनीता कुमारी, प्रधान ग्राम पंचायत जण्डौर सुरेश ठाकुर, अनिता सुपेहिया, महामंत्री विरेंद्र ठाकुर, हरबंस कालिया, कुलविंदर पठानिया, श्रम विभाग के अधिकारी व कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में मनरेगा कामगार उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ.राजीव सैजल ने कहा कि गाय मानव को प्रकृति द्वारा प्रदत्त ऐसा उपहार है जो एक माता के रूप में समस्त धरा का पोषण करती है। उन्होंने कहा कि गौ माता की रक्षा का हम सभी का नैतिक उत्तरदायित्व है। डाॅ.सैजल आज गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर सोलन स्थित आश्रय गौ सदन में आयोजित समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। डाॅ. सैजल ने इस अवसर पर सभी को गोपाष्टमी की बधाई दी। उन्होंने इस अवसर पर आश्रय गौ सदन में गौ पूजन किया और हवन में भाग लिया। आयुष मंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार गौ सेवा की दिशा में समर्पित होकर कार्य कर रही है। राज्य में स्थित गौ अभ्यरण्यों और गौ सदनों के माध्यम से प्रति गौवंश एक निश्चित अनुदान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पशु पालकों को उच्च श्रेणी की विशेषज्ञ सुविधाएं प्रदान करने के लिए इस वित्त वर्ष में 03 क्षेत्रीय पशु अस्पतालों, 10 पशु चिकित्सका पाॅली क्लीनिकों को आधुनिक उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उपमण्डलीय स्तर के पशु चिकित्सा संस्थानों को सुदृढ़ करने के लिए 05 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं। डाॅ.सैजल ने इस अवसर पर आश्रय गौ सदन का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं तथा गौ संरक्षण के विषय में पूर्ण जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर योगी जसमत नाथ, स्वामी श्याम भारती, योगी पवन नाथ, स्वामी चाहर नाथ, योगी पवन गिरी तथा डाॅ. चन्दन को सम्मानित भी किया गया।
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए कार्यान्वित किए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के अन्तर्गत आज पर्वतीय लोकमंच दाड़वां के कलाकारों द्वारा नालागढ़ विकास की ग्राम पंचायत बारियां तथा ग्राम पंचायत कोइडी में प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाया गया। धर्मपुर विकास खण्ड में शिव शक्ति कलामंच के कलाकारों द्वारा ग्राम पंचायत रौड़ी तथा जाडला, हिम सांस्कृतिक दल ममलीग के कलाकारों द्वारा ग्राम पंचायत बाड़ियां के गांव पट्टा तथा ग्राम पंचायत सूरजपुर में प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों तथा योजनाओं की जानकारी गीत-संगीत एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रदान की गई। कलाकारों ने बताया कि महत्वाकांक्षी मुख्यमन्त्री स्वावलंबन योजना के तहत अभी तक ज़िला उद्योग केन्द्र सोलन द्वारा विभिन्न लाभार्थियों को उपदान के रूप में 13.57 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। लोगों को जानकारी दी गई कि जिला में अभी तक 13 हज़ार 311 युवाओं को कौशल विकास भत्ता योजना के अन्तर्गत 8 करोड़ रुपए से अधिक उपलब्ध करवाए गए। लोगों को बताया गया कि विवाह अनुदान योजना के अन्तर्गत स्वेच्छा से 40 से 74 प्रतिशत तक दिव्यांग लड़के अथवा लड़की से विवाह करने पर प्रोत्साहन के रूप में 25 हजार रुपए तथा 74 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता की स्थिति में 50 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाती है। कलाकारों द्वारा इस अवसर पर नशा निवारण के साथ-साथ कोविड-19 नियमों के विषय में भी जागरूक किया गया। कलाकारों ने बताया कि कोविड-19 का खतरा अभी बना हुआ है। ऐसे में जरूरी है कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का प्रयोग करें तथा आवश्यक सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें।
पहाड़ी राज्यों के लिए सड़कें जीवन रेखा का कार्य करती हैं, क्योंकि इन राज्यों में परिवहन के साधन सीमित हैं। इसलिए राज्य में सड़कों के उचित रखरखाव और निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करना अनिवार्य है। मुख्यमंत्री ने वीरवार को राज्य लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार नाबार्ड के अन्तर्गत तय किए गए वित्तीय लक्ष्यों और उपलब्धियों को हासिल करने में विलम्ब को गंभीरता से लेगी। क्योंकि इससे न केवल परियोजना की लागत में वृद्धि होती है, बल्कि राज्य के वित्त पोषण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। विभाग को प्रदेश के प्रमुख जिलों और गांवों की सड़कों के पैच वर्क और टारिंग के लिए एक विशेष अभियान चलाना चाहिए। ताकि यात्रियों को किसी भी असुविधा का सामना ना करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को भू-स्खलन संभावित क्षेत्रों की पहचान करने के भी निर्देश दिए तथा भू-स्खलन की संभावना को कम करने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अधीक्षण अभियंता एवं अन्य फील्ड अधिकारी सड़कों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित कर उच्चाधिकारियों को नियमित रूप से अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। मुख्यमंत्री ने फील्ड अधिकारियों को हर पखवाड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने और इनकी नियमित निगरानी करने के भी निर्देश दिए। जय राम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान सीआरआईएफ के अन्तर्गत 195 करोड़ रुपये की 12 परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं, जबकि 64 करोड़ रुपये की आठ परियोजनाएं पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने अधिकारियों को स्वीकृत परियोजनाओं को शीघ्र आवंटित करने के निर्देश दिए ताकि इन परियोजनाओं पर शीघ्र कार्य शुरू किया जा सके। जय राम ठाकुर ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री की घोषणाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करने के निर्देश दिए। प्रधान सचिव लोक निर्माण विभाग सुभाशीष पांडा ने मुख्यमंत्री और बैठक में उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। प्रमुख अभियन्ता अर्चना ठाकुर ने विभाग की विभिन्न गतिविधियों और कार्यों के बारे में विस्तृत प्रस्तुति दी। मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव आर.डी. धीमान, प्रबोध सक्सेना और जे.सी. शर्मा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया।
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए कार्यान्वित किए जा रहे विशेष प्रचार अभियान की कड़ी में आज सप्तक कलामंच के कलाकारों द्वारा सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत आंजी तथा तोप की बेड़, अक्षिता कलामंच के कलाकारों द्वारा कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत पौधना तथा छावशा एवं पूजा कलामंच बाड़ीधार के कलाकारों द्वारा कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत दावंटी के गांव लाहमो में लोगों को प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाया गया। कलाकारों ने विशेष प्रचार अभियान के अन्तर्गत अनुसूचित जाति वर्ग के लिए कार्यान्वित की जा रही योजनाओं के साथ-साथ सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों तथा योजनाओं की जानकारी गीत-संगीत एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रदान की। कलाकारों ने स्वर्ण जयंती आश्रय योजना की जानकारी देते हुए बताया गया कि अनुसूचति जाति, अनुसूचित जन जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग जिनक नाम राजस्व रिकार्ड में हो को मकान बनाने के लिए 1.50 लाख रुपए का अनुदान प्रदान किया जाता है। इसके लिए लाभार्थी की वार्षिक आय 35 हजार से कम होनी चाहिए। कलाकारों ने जानकारी दी कि ज़िला में अभी तक अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग, विधवा, अल्पसंख्यक तथा एकल नारी वर्ग के 552 लाभार्थियों को ‘स्वर्ण जयंती’ आश्रय योजना के तहत 07 करोड़ 81 लाख रुपए उपलब्ध करवाए गए। लोगों को बताया गया कि सोलन ज़िला में वर्तमान में 35890 पात्र लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पैंशन प्रदान की जा रही है। गत साढे़ 03 वर्षों में सामाजिक सुरक्षा पैंशन उपलब्ध करवाने पर लगभग 147 करोड़ रुपए व्यय किए गए हैं। ज़िला में 60 से 69 वर्ष के सामाजिक सुरक्षा पैंशन धारकों की संख्या 11 हज़ार 32 है। 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पैंशनरों की संख्या 16855 है। 65 से 69 वर्ष आयुवर्ग में 2560 पात्र महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा पैंशन दी जा रही है। कलाकारों ने बताया कि महिला सशक्तिकरण व पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से कार्यान्वित की जा रही महत्वाकांक्षी हिमाचल गृहिणी सुविधा के तहत सोलन ज़िला में अभी तक लगभग 17 हजार लाभार्थियों को गैस कुनैक्शन निःशुल्क प्रदान किए गए हैं। कलाकारों द्वारा इस अवसर पर नशा निवारण के साथ-साथ कोविड-19 नियमों के विषय में भी जागरूक किया गया। कलाकारों ने बताया कि कोविड-19 का खतरा अभी बना हुआ है। ऐसे में जरूरी है कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का प्रयोग करें तथा आवश्यक सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें।
राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक द्वारा एग्री क्लीनिक एवं एग्री बिजनेस योजना पर एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में बैंकर्स, सम्बन्धित विभागों, कृषि व बागवानी से सम्बन्धित डिप्लोमा या डिग्री धारकों को योजना के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। नाबार्ड के जिला विकास प्रबन्धक अशोक चैहान ने कहा कि योजना का उद्देश्य कृषि क्लीनिकों का निर्माण कर फसलों एवं पशुओं की उत्पादकता बढ़ाना तथा कृषकों की आय में आशातीत वृद्धि करने के लिए उन्हें विशेषज्ञों द्वारा परामर्श व सेवाएं प्रदान करना है। अशोक चैहान ने कार्यशाला में एसीएबीसी योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की। योजना के अंतर्गत कृषि संबंधी शैक्षणिक योग्यता प्राप्त पात्र अभ्यर्थियों को मैनेज, हैदराबाद द्वारा चिन्हित नोडल प्रशिक्षण संस्थान में कृषि उद्यमिता आधारित प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। इसके उपरांत एसीएबीसी योजना के अंतर्गत उद्यम लगाने के लिए नाबार्ड के माध्यम से संचालित ऋण उपदान का लाभ उठाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नोडल प्रशिक्षण संस्थान में दिया जाने वाला प्रशिक्षण आवासीय एवं निःशुल्क है। एसीएबीसी के माध्यम से कृषकों को एक ही स्थान पर जानकारी उपलब्ध होती है। इसके माध्यम से किसान उन्नत तकनीकों का प्रयोग कर अपनी आय में सकारात्मक वृद्धि कर सकते हैं। साथ ही उद्यमी, योजना के अंतर्गत सहायता प्राप्त कर अपने उद्यम के माध्यम से आय अर्जित कर सकते हैं।


















































