अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय देहरा परिषर इकाई ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय देहरा परिसर उप-निदेशक चन्द्रदीप को विश्वविद्यालय में लंबित मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने हेतु मांग पत्र सौंपा गया। ईकाई अध्यक्ष चन्दन ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि, छात्रों की विश्वविद्यालय में अनेक समस्याएं है। चाहे वो छात्रों के छात्रावास की सुविधा का विषय हो या एमफिल व पीएचडी में सबमिशन फीस बढ़ाने का विषय हो। इस प्रकार की अनेक समस्याएं विश्वविद्यालय छात्रों को आ रही है। साथ में ही बीए व एमए सैल्फ फाइनासड कोर्स की फीस 40 व 50 हजार है। अगर इन मांगों को पूरा नहीं किया गया तो विद्यार्थी परिषद आंदोलन का रास्ता अपनाएगी।
पांवटा साहिब खण्ड चिकित्सा अधिकारी ड़ॉ.अजय देओल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए 24 नवम्बर को 30 स्थानों पर कोविड-19 टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों से अपील भी की कि वह कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाना सुनिश्चित करें, ताकि वह इस महामारी से अपने आपको, अपने परिवार को व अपने समाज को बचाकर अपना दायित्व निभा सके। उन्होंने बताया कि 25 नवम्बर को राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड के सिविल अस्पताल पांवटा साहिब, ज्ञान चंद धर्मशाला, मोबाइल टीम पांवटा साहिब, चैम्बर ऑफ कॉमर्स, ईएसआई मालवा कोटन, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजपुरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कफोटा, उपस्वास्थ्य केंद्र कांडो भैला, उपस्वास्थ्य केन्द्र धौलाकुंआ, उपस्वास्थ्य केंद्र सैनवाला, उपस्वास्थ्य केंद्र मिस्रवाला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमरगढ़, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडियों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सतौन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोलर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरखूवाला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगानी, आरबीएस के टीम, आरबीएस के टीम 1, आरबीएस के टीम 2, उपस्वास्थ्य केंद्र तारूवाला, उपस्वास्थ्य केंद्र शिवपुर, उपस्वास्थ्य केन्द्र अजोली, उपस्वास्थ्य केंद्र नवादा एन जेड, उपस्वास्थ्य केन्द्र बहराल, ए डब्लयू टटयाना, उपस्वास्थ्य केंद्र गिरिनगर, उपस्वास्थ्य केन्द्र कोडगा शखोली, उपस्वास्थ्य केन्द्र डांडा, मोबाइल टीम पांवटा साहिब-1 इन सभी स्थानों पर कोविड-19 से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी क्षेत्रवासी तथा बाहर से आए प्रवासी इन केन्द्रों पर जाकर टीका लगवा सकते हैं। ड़ॉ.अजय देओल ने कहा कि टीका लगवाने के लिए आधार कार्ड या अन्य कोई भी फोटोयुक्त पहचान पत्र अपने साथ ज़रुर लाएं।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देहरा के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने देहरा ब्लॉक कांग्रेस का सदस्यता अभियान 3 बजे मंगलवार 30 नवंबर को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह देहरा में विप्लव ठाकुर पूर्व सांसद राज्यसभा द्वारा आरंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा की देहरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ते सभी कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी, पूर्व/वर्तमान सांसद विधायक, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, प्रधान, उपप्रधान, वार्ड मैंबर व आम जनता जो देहरा विधानसभा क्षेत्र से है तथा कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के इच्छुक है। इस कार्यक्रम में 3 बजे मंगलवार 30 नवंबर को लोक निर्माण विभाग देहरा पहुंचे सकते है ।
के.वी नलेटी में कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के लिए कैरियर काउंसलिंग व गाइडेंस सत्र का आयोजन किया गया। इसमें पत्ररकार विनायक ठाकुर ने बच्चों को पत्रकारिता के क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा विशेष योग्यता प्राप्त करने के लिए बी.ए.जी.एम.सी. का कोर्स के बारे में बताया। विनायक ठाकुर ने कहा कि जर्नलिज्म लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। समाज की सेवा करना ही जर्नलिज्म का मुख्य धर्म है। विद्यालय प्राचार्या स्वाति अग्रवाल ने विनायक ठाकुर का आभार प्रकट किया। जिन्होंने अपने व्यस्त कार्यक्रम में से समय निकाल कर बच्चों को जानकारी दी।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सोलन जिला के दून विधानसभा क्षेत्र के बद्दी में सतलुज टैक्सटाईल्स एण्ड इण्डस्ट्रीज़ लिमिटिड की दूसरी इकाई का विधिवत शुभारम्भ किया। इस इकाई के निर्माण पर 239 करोड़ रुपए व्यय हुए हैं। इस इकाई में 600 व्यक्तियों को रोजगार उपलब्ध होगा।इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश में दूसरी इकाई स्थापित करने के लिए सतलुज टैक्सटाईल्स एण्ड इण्डस्ट्रीज़ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश को देश का सर्वश्रेष्ठ निवेश गन्तव्य स्थल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। जय राम ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 संकट के कारण विकास तथा औद्योगिक निवेश की गति पर प्रभाव पड़ा, परन्तु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवाई में देश ने इस चुनौती का सफलतापूर्वक सामना किया और आज भारत विश्व में 100 करोड़ से अधिक लोगों को स्वदेशी टीका लगाने वाला पहला देश बनकर उभारा है। उद्योग, परिवहन तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का स्वच्छ पर्यावरण एवं भयमुक्त वातावरण निवेश के लिए उपयुक्त है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार निवेशकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए सतत् प्रयत्नशील है। उन्होंने उद्यमियों से आग्रह किया कि हिमाचल प्रदेश में अधिक से अधिक निवेश करें। दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने इस अवसर पर दून विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए समुचित धनराशि उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। सतलुज टैक्सटाईल्स एण्ड इण्डस्ट्रीज़ लिमिटिड के कार्यकारी अध्यक्ष चन्द्रशेखर नोपानी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और समूह की गतिविधियों की जानकारी प्रदान की। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल, नालागढ़ के पूर्व विधायक के.एल. ठाकुर, दून की पूर्व विधायक विनोद चंदेल, जिला परिषद सोलन के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, प्रदेश जल प्रबन्धन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैणी, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, नगर परिषद बद्दी की अध्यक्ष उर्मिल चैधरी, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष मेलाराम चंदेल, भाजपा मण्डल बद्दी के अध्यक्ष बलबीर ठाकुर, बिरला समूह के अन्य प्रतिनिधि, उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी, पुलिस अधीक्षक बद्दी मोहित चावला सहित बद्दी-बरोटीवाला इण्डस्ट्रीयल एसोसिएशन के प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
जिला नारकोटिक्स सेल की टीम ने माजरा गाँव में एक घर में दविश के दौरान महिला को भारी मात्रा में नशे की खेप सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार नारकोटिक्स सेल की टीम के मुख्य आरक्षी एवं जांच अधिकारी विपन शर्मा ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली के माजरा गांव में एक महिला अपने घर मे नशे का कारोबार करती है। जिस पर कार्रवाही करते हुए मुख्य आरक्षी अर्जुन सिंह, आरक्षी संदीप व महिला आरक्षी लता देवी सहित आरोपी महिला के घर में दविश दी गई। इस दौरान महिला के घर से एक किलो 313 ग्राम भुक्की चूरापोस्त बरामद हुआ। भुक्की सहित पकड़ी गई महिला की पहचान जित्तो, पत्नी चमन लाल, वार्ड नंबर तीन ग्राम पँचायत माजरा के रूप में हुई है। आरोपी महिला के खिलाफ थाना डमटाल में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाही शुरू कर दी है।
भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना एवं सह प्रभारी संजय टंडन का शिमला पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, महामंत्री त्रिलोक कापूर, राकेश जम्वाल, त्रिलोक जम्वाल, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं द्वारा पीटरहॉफ में स्वागत किया गया। भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने मीडिया से बात चीत करते हुए कहा कि भाजपा कार्यसमिति बैठक हर तीन महीने में एक बार होती है। उन्होंने कहा कि कोर ग्रुप में हम इन उपचुनावों पर समीक्षा करेंगे और जो भी कमियां रही है उनको दूर करने का हर संभव प्रयास करगे, भाजपा आने वाले नगर निगम शिमला और 2022 के विधानसभा चुनावो के लिए भी तैयारियां करेगी। भाजपा का कार्यकर्ता हर बूथ पर कार्यरत है और भाजपा को मजबूत बनाने का काम कर रहा है, हमारी सरकार ने प्रदेश में अच्छे एवं जन सेवा के कार्य किये है। जिसके परिणामस्वरूप हम 2022 में भाजपा की सरकार को रिपीट करने जा रहे है। उन्होंने कहा की कुछ इस्तीफे सोशल मीडिया पर चल रहे है पर पार्टी तो अभी किसी भी व्यक्ति का इस्तीफा नही मिला है, हमारे कार्यकर्ताओं ने पद छोड़ा है पार्टी नहीं। उन्होंने कहा की पद तो समय के साथ आते जाते रहते है। उन्होंने कहा कि चुनावों में जीत हार तो एक प्रक्रिया है और भाजपा हर चुनाव के लिए तैयार है।
विकास खण्ड कण्डाघाट की सतडोल पँचायत में नव निर्मित मन्दिर में शिवलिंग स्थापना के साथ 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा का शुभारम्भ हुआ। 22 नवम्बर से चली इस कथा को 2 दिसम्बर को विराम दिया जाएगा। कथा के प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई व कथा ब्यास हरि महाराज का स्वागत पुष्प वर्षा से किया गया। श्री बांके बिहारी विश्व मंगलम सेवा धाम के मीडिया प्रभारी डी डी कश्यप ने बताया कि कथा आयोजक अमर चन्द शर्मा ने कथा व्यास हरि महाराज द्वारा नव निर्मित मन्दिर में शिवलिंग स्थापित करवाया। उसके बाद हरि महाराज ने अपने मुखारविंद से 11 दिवसीय शिवमहापुराण कथा का शुभारम्भ कर शिव महिमा का रसपान भक्तों को करवाया। कथा आयोजक ने बताया कि कथा का समय दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक है। कथा समाप्ति के बाद प्रतिदिन भण्डारे का आयोजन भी रखा गया है। आयोजकों ने आसपास के लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भोलेनाथ का आशीर्वाद लें।
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक पीटरहॉफ शिमला में शुरू होगी। तीन दिन तक चलने वाली इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह प्रदेश के सभी प्रमुख भाजपा नेताओं से जवाब तलब करेगे। बैठक के बाद इस संबंध में रिपोर्ट तैयार की जाएगी तथा यह रिपोर्ट भाजपा हाईकमान को दी जाएगी, उसी पर विचार कर केंद्रीय नेतृत्व अगली करवाई करेगा। हाल ही में मंडी लोकसभा सीट के अलावा अर्की, फतेहपुर और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीटों के उपचुनाव में भाजपा की करारी हार पर इस बैठक में मंथन शुरू होगा। कुछ मंत्रियों की कुर्सियां भी संकट में मानी जा रही हैं। कयास लगाया जा रहा है कि सरकार और संगठन के स्तर पर बड़े बदलाव हो सकते हैं। दोनों स्तर पर कई चेहरों को बदला जा सकता है। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना और सह प्रभारी संजय टंडन भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल भी उपस्थित रहेंगे। भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा और अन्य भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद होंगे। बैठक में पूर्व सीएम शांता कुमार को भी बुलाया गया था पर वह शामिल नहीं हो पाएंगे।
ग्राम पंचायत सतलाई ज़िला शिमला का एक प्रतिनिधिमंडल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप से उनके निजी निवास पर मिला। इस प्रतिनिधिमंडल कि अध्यक्षता महेंद्र कमल ने की, सभी ने प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप से ग्राम कटेया, मझार खड़ में पुल निर्माण हेतु धन राशि, ग्राम जुगर में सब्जी मंडी खोलने और पुस्तकालय हेतु पुस्तके और फर्नीचर की मांग आदि शामिल है। इस पुस्तकालय के निर्माण से इस क्षेत्र के बच्चों को बड़ी सुविधा मिलेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि जल्द ही इस क्षेत्र की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएंगे।
आज के दौर पहाड़ी संस्कृति को अपनी कला के माध्यम से लोगो तक पहुंचाना बहुत बड़ी बात है। यही बीड़ा तहसील देहरा के अन्तर्गत पड़ते गांव पाईसा के छोटू ने उठाया है। जो कि बहुत ही अदभुत और खूबसूरत नृत्य करते है। उभरते हुए कलाकार छोटू जिला कांगड़ा में ही नहीं बल्कि हिमाचल के हर एक कोने में कार्यक्रम करने हेतू जाते है। आपको बता दें छोटू कुमार अपनी झांकियो और नृत्य के माध्यम से सोशल मीडिया पर इतने ज्यादा वायरल हो गए है। जिसके जरिए इन्हे लोग काफी अच्छा प्यार दे रहे है। इन्होंने लोगो के दिलों में ऐसी जगह बना ली है कि आज ये किसी परिचय के मोहताज नहीं है। छोटू एक मध्यम वर्गीय परिवार से संबंध रखते हैं। उभरते हुए कलाकार छोटू ने बताया कि आज जहां भी वह पहुंचे हैं अपने पिता ओमप्रकाश के आशीर्वाद से पहुंचा हूं।
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में खेल महाकुंभ का आयोजन इस वर्ष में दिसंबर माह में आयोजित किया जाएगा। संसदीय क्षेत्र की समिति के सदस्य सुमीत शर्मा ने खेल महाकुंभ बैठक के पश्चात जारी बयान में बताया कि पूर्व में साल 2018 में सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के प्रयासों से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ था। जिसमें लगभग 5 हजार गांव के 40,000 प्रतिभागियों ने पांच खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया था। इस बैठक के रुपिंदर डैनी, मुकेश सोनी, सौरभ शर्मा,अजय ठाकुर, विनय सहोर,निखिल राणा,अरविंद राणा, राजीव धीमान,राजीव कुमार, आशीष राणा, रमन इत्यादि उपस्थित रहे।पिछले 2 वर्षों से कोरोना की वजह से खेल महाकुंभ नहीं हो पाया, लेकिन इस बार भारी उत्साह और भव्य तरीके से इसका आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों की संख्या में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका पंचायत स्तर पर उपलब्ध होगा। ज्ञात रहे पिछली बार इस प्रतियोगिता का शुभारंभ विश्व के महानतम खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने किया था । सुमीत ने बताया कि इस खेल महाकुंभ के लिए नवंबर 22 से दिसंबर 3 तक तक पंजीकरण की प्रक्रिया हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के तीनों जिला उना, हमीरपुर, बिलासपुर और तहसील देहरा के जसवां परागपुर विधानसभा स्तर की टीमों का पंजीकरण कर पूरी की जाएगी। इस बार क्रिकेट, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी और फुटबॉल के साथ एथलेटिक्स की 100 मीटर 200 मीटर 400 मीटर और 1600 मीटर की प्रतिस्पर्धा को आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष के संसदीय खेल महाकुंभ में लगभग 50 लाख रुपये की राशि विजेता प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के दौरान वितरित की जाएगी। साथ ही स्पोर्ट्स स्किल काउंसिल द्वारा सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट भी वितरित किए जाएंगे।उन्होंने बताया कि संसदीय क्षेत्र में क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता को ₹100000 की राशि उपविजेता को 50000 की राशि तीसरे स्थान के लिए 31000 और चौथे स्थान के लिए 21000 की राशि दी जाएगी। व अन्य संसदीय खेल प्रतियोगिताओं के विजेता को 51000, उपविजेता को 31000, तीसरे स्थान पर 21000 और चौथे स्थान के लिए ₹11000 दिया जाएगा। वहीं विधानसभा स्तर के विजेता को 5100,उपविजेता को ₹3100,प्रथम रनरअप को 2100 व दूसरे रनरअप को भी ₹2100 की पारितोषिक राशि दी जाएगी।साथ ही प्रतिभागियों को टीशर्ट भी प्रदान की जाएगी। एथलेटिक्स में विजेताओं को ₹ 11, 000 उपविजेता को ₹ 5100 तीसरे स्थान पर ₹ 3100 व की इनामी राशि दी जाएगी। विधानसभा स्तर पर विजेता को ₹2,100 उपविजेता को ₹1,100 दूसरे स्थान पर 1100 दिए जाएँगे। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता खेल महाकुंभ के आयोजन के लिए विधानसभा स्तर तक ऑर्गेनाइजिंग कमेटी, टेक्निकल कमेटियों सहित अन्य समितियों का गठन किया जाएगा।उन्होंने बताया कि इस खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में उच्च स्तरीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की जानकारी को भी संसदीय क्षेत्र में रजिस्टर्ड किया जाएगा और संसदीय क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ी को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतियोगिता में आगे बढ़ने के अवसर भी प्रदान किए जाएंगे। पिछली बार अनुराग ठाकुर ने जिस प्रकार खेल महाकुंभ का आयोजन करवाया था, उस तर्ज पर उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा क्षेत्रों में पंचायत स्तर पर सभी सांसद खेल महाकुंभ करवा रहे हैं।
25/11/2021 व 26/11/2023 सुबह 08-00 बजे से लेकर सायं 02:00 बजे तक 132/33/11 के० वी० सब स्टेशन देहरा के सामयिक परीक्षण हेतु विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। जिस से 33 के० बी० प्राग पुर, डाडा सीबा, हरिपुर, लांगडा, नादौन व " के०वी० कुन्दली हार, देहरा, ढलियारा, प्रागपुर,गुम्मर व ख़बली आदि क्षेत्रों कि विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। जिसमे जनता से सहयोग की अपिल की जाती है। यह जानकारी ई० शान्ति भूषण सहायक अभियन्ता 132 के०बी० विद्युत उप-मण्डल हि० प्र० रा०वि०प० देहरा द्वारा दी गई।
जिला कांगड़ा में पहली बार पैरा सपोर्ट का ट्रायल होने जा रहा है। उपमण्डल ज्वालामुखी के तहत स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में पहली बार पैरा सपोर्ट का ट्रायल आयोजित किया जा रहा है। जानकारी देते हुए प्रधान रजिंदर राणा ने जनाकारी देते हुए बताया कि जिला कांगड़ा के सभी एथलीट जिनकी उम्र 10 से 45 वर्ष है वह इस ट्रायल में भाग ले सकता है।जिसका प्रवेश शुल्क 100 रुपये रखा गया है। सपोर्ट का ट्रायल 28 नवम्बर 2021 को सुबह 11 बजे ज्वालामुखी स्थित राजकीय विद्यालय में किया जाएगा।कमेटी के प्रधान रजिंदर राणा ने खिलाड़ियों से अनुरोध किया है कि ज्यादा से ज्यादा इस ट्रायल में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें वहीं 26 नवम्बर 2021 से पहले उनसे 9805562911 पर सम्पर्क करके रेजिस्ट्रेशन करवा लें।
देश के प्रथम धरोहर गांव परागपुर में एक बार फिर से रोल , कैमरा, एक्शन की गूंज उठी। पहाड़ी फिल्म प्रोडेक्शन के तले धरोहर गांव परागपुर के गलियारों में "बेटी का संघर्ष", शॉट फिल्म की शूटिंग हुई। जिसमें स्थानीय कलाकारों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस शॉट फिल्म के डायरेक्टर पंकज पठानिया ने बताया कि यह पिक्चर आज की नारी शक्ति पर बनाई जा रही है, जो एक गरीब परिवार पर आधारित हे। इस शॉर्ट फिल्म की कहानी धर्मशाला की प्रसिद्ध लेखिका बबीता ओबरॉय द्वारा लिखी गई है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में एक गरीब परिवार को दिखाया गया है, जिसमें एक गरीब बाप की दो बेटियों ने हर दिशा में संघर्ष कर कडी़ मेहनत व लगन के साथ अपने माता पिता का नाम रोशन करते हुए यह संंदेश दिया कि संघर्षशील बेटियों के लिए हर मंजिल पाना आसान है। इस फिल्म में लिटल मिस कांगडा़ 2020 रही अक्षिता जसवाल ने अहम रोल निभाया है। इसमें रूनझुनुआ फेम कमल हिमाचली ,कुमारी रितिका ,प्रिया ,नीलू अनिल ,त्रिभुन वर्मा, परागपुर के संजय शर्मा, ज्योति शर्मा, सनी शर्मा व आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल परागपुर के बहुत सारे बच्चों ने अपने अपना किरदार निभाते नजर आएंगे ।
किसान सभा रियासत डाडा सीबा की स्थिति सयुल खड की बैठक 23 नवम्बर को सभा के अध्यक्ष सुरजीत सिंह सपेहिया की अध्यक्षता में स्यूलखड्ड में संपन्न हुई। सभा में कई जिसमे दर्जनो किसानों ने भाग लिया वही इस दौरान चर्चा में किसान सभा ने हिमाचल प्रदेश सरकार के आक्रोश जाहिर करते हुए कहा कि अगर किसानो को पेश आ रही समस्याओं का समाधान न किया गया तो आने वाले विधानसभा चुनावों में दोनो सरकारो के खिलाफ नोटा का बटन दबाकर बहिष्कार करेंगे। किसान सभा की मुख्य समस्या 1976 से 1979 के बीच बंदोबस्त राजा हरमिंदर सिंह के मजारों को मालिकाना हक दिया गया तथा 1980 से 1982 के दौरान इंतकालो में बिना लोगों को सूचित किए रद्द कर दिया गया, वहीं उनका आरोप है किसान सभा रियासत डाडा सीबा स्थित सयुल खड्ड दोनों सरकारों से पिछले करीब10 वर्षों से लगातार मांग करती आ रही है कि गैर मौरूसी की मुजालों के रद्द किए इंतकाल को दोबारा बहाल किया जाए तथा लोगों को उनका मालिकाना हक दिया जाए कुमार आदि उपस्थित रहे।
किन्नौर जिला के मुख्यालय रिकांगपिओ में आयोजित आजादी के 75वें अमृत महोत्सव व हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व स्वर्णिम जयंती वर्ष पर आयोजित 5 दिवसीय राज्य स्तरीय जनजातीय नृत्य एवं क्राफ्ट मेले में पर्यटकों व स्थानीय लोगों की पसंद किन्नौर के पारम्परिक व्यजंन बने। ग्राम संगंठन पांगी की महिला साधना कुमारी, सुशांत कुमारी, सुभ्रदा कुमारी, प्रेम प्यारी, तीरा देवी, रघुना देवी, सरस्वती देवी व राधा प्यारी द्वारा लगाए गए स्टाॅल पर पर्यटक व स्थानीय लोग पारम्परिक व्यंजन थिस्पोले, गाशंग (ओगला के चिल्टे), ब्रासोदा व फाफड़ा के चिल्टे पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। जलेबी की तरह बने थिस्पोले पर्यटकों को बहुत पसंद आ रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य के लिए लाभदायक छाछा, नमकीन चाय व चूली की फांटिग का स्वाद लेने के लिए भी भीड़ देखी जा रही है। संगठन की मुखिया साधना कुमारी का कहना है कि यह सभी पारम्परिक व्यंजन स्वास्थ्य की दृष्टि से औषधीय गुणों से भरपूर है। उन्होंने कहा की फाफड़ा का चिल्टा जहां मधुमेह रोगियों के लिए रामबाण माना जाता है वहीं चूली व सत्तु से तैयार किया गया फांटिग गैसटीक व पेट के कई रोगों के ईलाज के लिए भी लिया जाता है। उन्होंने कहा कि जिले में त्यौहारों व उत्सवों पर आज भी इन व्यंजनों को बनाया जाता है। इन व्यंजनों को तैयार करने में घर पर तैयार पदार्थों का ही प्रयोग किया जाता है। इसी कारण स्थानीय लोग भी इन्हें बहुत पसंद कर रहे हैं।
संसारपुर टैरेस टोल बैरियर पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सहप्रभारी संजय दत्त व नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुरेन्द्र मनकोटिया की अगुवाई में जोरदार स्वागत किया। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राज्य सरकार की कांगडा में कोई दिलचस्पी नहीं है। इस सरकार में कांगड़ा उपेक्षा का शिकार हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार डूबता जहाज है व बहुत लोग छलांग लगाएंगे। विकास का कोई भी बडा कार्य प्रदेश में नहीं हुआ हैं। उन्होंने कहा कि इस सरकार में महंगाई चरम सीमा पर है व सरकारी कर्मचारियों के कई मुद्दे जिसमें करूणामूलक आधार पर नौकरियां, पुरानी पेंशन बहाली के अलावा, आऊटसोर्स कर्मचारियों के लिए पालिसी बनाने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं जैसे शामिल हैं। जिन पर सरकार विफल रही है व कांग्रेस सरकार इन मुद्दों पर काम करेगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि जसवां परागपुर में सुरेन्द्र मनकोटिया शुरू से ही अच्छा काम कर रहे हैं व आगे भी ऐसे ही अच्छा काम करेंगे। इस दौरान कांग्रेस नेता सुरेन्द्र मनकोटिया, शुभम नांगला, नरेश शर्मा, प्रेम शर्मा, सुनील कुमार, पुष्पिन्द्र कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे ।
अल्ट्राटेक कम्युनिटी वेलफेयर फाउडेशन बागा द्वारा आईजीएमसी शिमला के सहयोग से बागा सीमेंट वर्कर्स के ओएचएस सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान रक्तदाताओं ने रक्तदान कर अपना समाजिक दायित्व पूरा किया। इस मौके पर रक्तदान शिविर का उद्घाटन बागा सीमेंट वर्क्स के इकाई प्रमुख विवेक माथुर द्वारा मानव संसाधन प्रमुख राजेश जम्बाल, आईजीएमसी की डॉक्टर पायल विज एवं ओएचएस सेंटर के प्रभारी डॉक्टर अजर खान के उपस्थिति में किया गया। इकाई प्रमुख विवेक माथुर ने कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य एवं मानव सेवा है जिससे जरूरतमदं व्यक्ति को समय पर रक्त की प्राप्ति हो सके। आईजीएमसी की डॉक्टर पायल विज ने कहा कि रक्तदान शिविर सफल रहा एवं लोगों में कोविड-19 के पश्चात भी काफी उत्साह नजर आया। अल्ट्राटेक द्वारा समुदाय में रक्तदान हेतु जागरूकता पैदा की गई है, वह निसन्देह सराहनीय है। अल्ट्राटेक कम्युनिटी वेलफेयर फाउडेशन के समाजिक दायित्व के प्रभारी कुलीन देशमुख द्वारा बताया गया कि शिविर में कुल 114 लोगों ने रक्तदान हेतु अपना नामांकन करवाया जिसमें 82 लोग रक्तदान हेतु उपयुक्त पाए गए। रक्तदान शिविर में ओएचएस सेंटर के कपिल, मनोज राय एवं आईजीएमसी शिमला से पधारे सदस्यों का सरहानीय सहयोग रहा, जिसके परिणाम स्वरूप रक्तदान शिविर सफल हुआ।
सोलन जिला में पुनरोत्थान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा पुनरोत्थान मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत विभिन्न रबी फसलों का बीमा किया जा रहा है। यह जानकारी कृषि उपनिदेशक सोलन डाॅ.राजेश कौशिक ने दी। डाॅ.राजेश कौशिक ने कहा कि पुनरोत्थान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत रबी मौसम में गेहूं व जौ की फसलों को शामिल किया गया है। इसके अंतर्गत बीमा करवाने की अन्तिम तिथि 15 दिसम्बर निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि पुनरोत्थान मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अन्तर्गत रबी मौसम में टमाटर व ज़िला के धर्मपुर विकास खंड के लिए शिमला मिर्च की फसल को शामिल किया गया है। इस योजना के तहत बीमा करवाने की अन्तिम तिथि 28 फरवरी 2022 निर्धारित की गई है। कृषि उपनिदेशक ने कहा कि किसान इन फसलों का बीमा अपने समीप के लोकमित्र केंद्रों के माध्यम से करवा सकते हैं। इसके लिए किसान जमाबंदी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, बिजाई प्रमाण पत्र इत्यादि जैसे अपने दस्तावेज लेकर लोकमित्र केंद्रों में जाएं अथवा ऑनलाइन पोर्टल https://pmfby.gov.in पर आवेदन करें। उन्होंने कहा कि ऋणधारक किसान यदि इन योजनाओं का लाभ नहीं लेना चाहते तो वह संबंधित बैंक को इस बारे में अन्तिम तिथि से 7 दिन पूर्व अवश्य सूचित करें अन्यथा उनकी फसल का बीमा स्वतः हो जाएगा। डाॅ. राजेश कौशिक ने कहा कि गेहूं की फसल के लिए कुल बीमित राशि 2400 रुपए तथा जौ की फसल के लिए बीमित राशि 2000 रुपए प्रति बीघा निर्धारित की गई है। किसानों को गेहूं की फसल के लिए 36 रुपए प्रति बीघा तथा जौ की फसल के लिए 30 रुपए प्रति बीघा प्रीमियम राशि अदा करनी होगी। टमाटर की फसल के लिए कुल बीमित राशि 8000 रुपए प्रति बीघा तथा शिमला मिर्च की फसल के लिए कुल बीमित राशि 3200 रुपए प्रति बीघा निर्धारित की गई है। किसानों को टमाटर की फसल के लिए 400 रुपए प्रति बीघा तथा शिमला मिर्च की फसल के लिए 160 रुपए प्रति बीघा प्रीमियम राशि अदा करनी होगी। कृषि उपनिदेशक ने कहा कि पुनरोत्थान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना व पुनरोत्थान मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अंतर्गत कम वर्षा, सूखा, बाढ़, सैलाब, भूमि कटाव, ओलावृष्टि और फसल कटाई के उपरान्त 2 सप्ताह तक होने वाले नुकसान तथा स्थानीय आपदाओं को कवर किया जाता है। उन्होंने ज़िला के किसानों से आग्रह किया है कि इन योजनाओं के अन्तर्गत अपनी फसलों का बीमा करवाएं ताकि फसलों का नुकसान होने पर बीमा कंपनियों से मुआवज़ा मिल सके। उन्होंने कहा कि बीमा करवाने के लिए एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी को चयनित किया गया है। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए अपने समीप के कृषि अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।
राजकीय महाविद्यालय बंजार में बच्चों के लिए एक दिवसीय साइबर क्राइम जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के मुख्य अतिथि के रूप में जिला कुल्लू महाविद्यालय के प्राचार्य निश्चल शर्मा ने शिरकत की। इस मौके पर राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य नीरज कपूर ने मुख्य वक्ता का अभिवादन व स्वागत किया। उन्होंने उपस्थित छात्रों के लिए कहा कि यह इंटरनेट का युग है। यदि व्यक्ति इसको सही तरीके से अपनाएं तो यह एक वरदान सिद्ध है। यदि इसे गलत तरीके से अपनांए ताे यह अभिशाप बन सकता है। उन्होंने बताया कि कोई भी अपना ओटीपी किसी को शेयर ना करें। यदि किसी प्रकार के कोई फैक फोन आते हैं, उन्हें किसी भी प्रकार की जानकारी ना दें। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित छात्रों को साइबर दिवस के अवसर पर साइबर क्राइम के बारे में अधिक जानकारी दी।
मैसर्ज़ कम्पीटेन्ट सिनर्जिज़ में कस्टमर केयर एक्सीक्यूटिव के 500 पदों के लिए कैम्पस साक्षात्कार 26 नवम्बर को ज़िला रोजगार अधिकारी कार्यालय सोलन में आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी ज़िला रोजगार अधिकारी सोलन संदीप ठाकुर ने दी। संदीप ठाकुर ने कहा कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता सम्बन्धी सभी अनिवार्य प्रमाण पत्रों सहित 26 नवम्बर को प्रातः 10.00 बजे ज़िला रोजगार अधिकारी कार्यालय सोलन में कैम्पस साक्षत्कार में भाग ले सकते हैं। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01792-227242, 70189-18595 98826-74079 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
सेक्टर-2 परवाणू में मैसर्ज़ बालाजी (यूनिट-II) के 11 केवी समर्पित फीडर के निर्माण कार्य के दृष्टिगत 26 नवम्बर को परवाणू शहर के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के वरिष्ठ अधिशाषी अभियन्ता राहुल वर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि 26 नवम्बर 2021 को प्रातः 9 बजे से सांय 6 बजे तक सेक्टर-2, सेक्टर-4 में मैसर्ज़ एसके इंडस्ट्री, अम्बोटा, नरयाल, नाथ का पानी, टकसाल (आयशर के पास), मैसर्ज़ प्लास्टा विजन, मैसर्ज़ ग्रीन शेफ, मैसर्ज़ मॉड्यूलस प्रीफैब, मैसर्ज़ फ़्यूजियामा, मैसर्ज़ माइक्रो टर्नर विलेज नरयाल, मैसर्ज़ एमटी ऑटोक्राफ्ट, मैसर्ज़ अनन्या प्रिसिजन, मैसर्ज़ मॉडुलस स्प्रिंग, मैसर्ज़ टैफे मोटर, मैसर्ज़ हिमालयन पैक, मैसर्ज़ महादेव, 11/0.4 केवी, 250 केवीए डीटीआर आयशर के पास, 11/0.4 केवी, 400 केवीए डीटीआर टिक्करी-1, 11/0.4 केवी, 250 केवीए डीटीआर टिक्करी -II, 11/0.4 केवी, 250 केवीए डीटीआर मैसर्ज़ फ़्यूजियामा के पास और 11/0.4 केवी, 250 केवीए डीटीआर ग्राम अंबोटा-III, मैसर्ज़ आधुनिक पैकेजर्स (यूनिट-I और II) (सेक्टर-2), मैसर्ज़ मोरपेन लेबोरेटरी (यूनिट-I और II) (सेक्टर-2), मैसर्ज़ आर्गे हेल्थक्राफ्ट (सेक्टर-2), मैसर्ज़ बालाजी इंडस्ट्रीज़ (सेक्टर-2), मैसर्ज़ शिवालिक इंडस्ट्रीज़ (सेक्टर-2), मैसर्ज़ माइक्रोटेक न्यू टेक्नोलॉजी (सेक्टर-2), 11/0.4 केवी, 250 केवीए डीटीआर मैसर्ज़ पुलकित इंडस्ट्रीज़ के पास (सेक्टर-2) तथा इसके आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 24 नवम्बर को सोलन जिला के नालागढ़ उपमण्डल के बद्दी के प्रवास पर आ रहे हैं। जयराम ठाकुर 24 नवम्बर को प्रातः 9.45 बजे बिरला टैक्सटाईल्स मिल्स, साई रोड बद्दी में सतलुज टैक्सटाईल्स एण्ड इण्डस्ट्रीज़ लिमिटिड के नवीन संयन्त्र बिरला टैक्सटाईल्स मिल्स यूनिट-2 का विधिवत शुभारम्भ करेंगे।
उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी की अध्यक्षता में आज यहां जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति तथा जिला स्तरीय सतर्कता समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। कृतिका ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश सरकार द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उपलब्ध करवाई जा रही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता का निरीक्षण सुनिश्चित बनाएं ताकि लोगों को उचित गुणवत्ता की खाद्य सामग्री समय पर उपलब्ध होती रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि विभाग के अधिकारी समय-समय पर जिला की सभी दुकानों में वस्तुओं की मूल्य सूची प्रदर्शित करने के सम्बन्ध में निरीक्षण करते रहें। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह भी सुनिश्चित बनाएं कि दुकानदार ग्राहकों से निर्धारित लाभांश से अधिक दाम न वसूल सकें। उपायुक्त ने कहा कि जिला में विभिन्न गैस एजैंसियों द्वारा वितरित की जा रही रसोई गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए ताकि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को ढाबों एवं रेस्तरां में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के प्रयोग को रोकने के लिए समय-समय पर औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद्य निरीक्षकों को निर्देश दिए कि सम्बन्धित क्षेत्रों का निरीक्षण व जांच पड़ताल कर सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरान्त ही उचित मूल्य की नई दुकानें खोलने का मामला उच्च स्तर पर प्रेषित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सभी पात्र लाभार्थियों का शीघ्र चयन किया जाए। बैठक में अवगत करवाया गया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत जिला में 2 लाख 29 हजार 335 पात्र उपभोक्ताओं का चयन किया गया है। इन्हें उपदान दरों पर खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है। जिला में जुलाई 2021 से सितम्बर 2021 तक कुल 893 निरीक्षण कर 85353 रुपए की जुर्माना राशि जब्त की गई। इस अवधि में 3 घरेलू रसोई गैस सिलण्डर भी जब्त कर 4350 रुपए सरकारी कोष में जमा करवाए गए। जमाखोरी तथा मुनाफाखोरी व अन्य में कुल 9 मामलों में 12330 रुपए का जुर्माना सवूला गया। 03 दुकानदारों के पास पाॅलीथीन पाए जाने पर 03 हजार रुपए का जुर्माना किया गया। बैठक में 6 माह से 6 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को समेकित बाल विकास परियोजना एवं मिड मील योजना के अन्तर्गत निर्धारित पोषण मानदंडों के अनुरूप उचित आहार प्रदान करने के विषय में भी सारगर्भित विचार-विमर्श किया गया। बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष रमेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ.राजन उप्पल, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र तेगटा, सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं नीलम कश्यप राज्य आपूर्ति निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक विजय शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
श्री सत्य साईं बाबा के 96 वें जन्म दिवस को श्री सत्य साईं सेवा समिति कुनिहार ने बड़े हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाया l इस कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए समिति के संयोजक देवी दत्त परिहार ने बताया कि श्री सत्य साईं बाबा के 96 वे जन्म दिवस के अवसर पर सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों का आयोजन विभिन्न स्तर पर किया गया। कुनिहार एवं इसके साथ लगते हुए गांव में गौ सदन कुनिहार में पशुओं को आहार एवं आशर्य हॉफवे होम कुनिहार में मानसिक रूप से विक्षिप्त एवं वृद्ध जनों की सेवा स्वरूप उनको कंबल एवं सूखा राशन वितरित किया गया l 23 नवंबर सत्य साईं बाबा के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर समिति के सदस्यों द्वारा प्रातः काल, हवन प्रभात फेरी, भजन कीर्तन एवं आरती के उपरांत दोपहर के बाद 1 घंटे का अखंड भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वधर्म भजनों का गायन एवं संकीर्तन साईं भक्तों द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के अंत में सत्य साईं बाबा की आरती के उपरांत कार्यक्रम में उपस्थित साईं भक्तजनों को नारायण सेवा के रूप में प्रसाद वितरित किया गया l इस पावन अवसर पर समिति के सदस्य हीरा दत्ता शर्मा, गीताराम, सुनीता, शकुंतला, सीमा, मनजीत, धीरज आदि कार्यक्रम में सम्मिलित रहे l
पांवटा साहिब : कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज का 100 प्रतिशत लक्ष्य जल्द पूरा किया जाएगा - ड़ॉo अजय देओल
खण्ड चिकित्सा अधिकारी ड़ॉ. अजय देओल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राजपुरा स्वास्थ्य खंड में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज का 92 प्रतिशत का लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है। जिन्होंने अभी तक वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लगवाई है, उन सभी से संपर्क करके उन्हें वैक्सीन लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि राजपुरा स्वास्थ्य खंड में प्रतिदिन लगभग तीन हज़ार लोगों को कोरोना वैक्सीन लगायी जा रही है। जिसके अनुसार कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज का लक्ष्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों से अपील भी की कि वह कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाना सुनिश्चित करें, ताकि वह इस महामारी से अपने आपको, अपने परिवार को व अपने समाज को बचाकर अपना दायित्व निभा सके। उन्होंने बताया कि उपमंडल पांवटा साहिब में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए 24 नवम्बर को 32 स्थानों पर कॉविड -19 टीकाकरण किया जाएगा। 24 नवम्बर को राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड के सिविल अस्पताल पांवटा साहिब, ज्ञान चंद धर्मशाला, मोबाइल टीम पांवटा साहिब, चैम्बर ऑफ कॉमर्स, ई.एस.आई. मालवा कोटन, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजपुरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कफोटा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरोग बनेडी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर भारापुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माजरा, उप स्वास्थ्य केंद्र मिस्रवाला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमरगढ़, उप स्वास्थ्य केंद्र कोटड़ी ब्यास, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सतौन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोलर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरखूवाला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगानी, आर बी एस के टीम, आर बी एस के टीम 1, आर बी एस के टीम 2, उप स्वास्थ्य केंद्र तारूवाला, उप स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर, उप स्वास्थ्य केन्द्र अजोली, ग्राम पंचायत मत्रालियों, उप स्वास्थ्य केन्द्र बहराल, उप स्वास्थ्य केंद्र गोज्जर, उप स्वास्थ्य केंद्र ठक्कर, उप स्वास्थ्य केंद्र मानपुर देवडा, ग्राम पंचायत ठौठा जाखल, उप स्वास्थ्य केंद्र चौकी मृगवाल, मोबाइल टीम पांवटा साहिब-1, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाखणा इन सभी स्थानों पर कॉविड -19 से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी क्षेत्रवासी तथा बाहर से आये प्रवासी इन केन्द्रों पर जाकर टीका लगवा सकते हैं। ड़ॉ. अजय देओल ने बताया कि टीका लगवाने के लिए आधार कार्ड या अन्य कोई भी फोटोयुक्त पहचान पत्र अपने साथ ज़रुर लाएं।
रामपुर से जिला परिषद सदस्य कविता कॉन्टू ने शिमला में आत्महत्या कर ली है। जानकारी के अनुसार कविता ने समहरहिल सांगटी के जंगलों में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या की है। कविता की उम्र करीब 28 वर्ष है। अभी आत्महत्या के मुख्य कारण का पत्ता नहीं चला है। पुलिस मौके पर मौजूद है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
जिला मंड़ी के उपमंडल करसोग में दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस थाना करसोग में एक महिला ने स्थानीय युवक के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला ने स्थानीय युवक लोभ सिंह के खिलाफ जबरन घर में घुसकर दुराचार करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि युवक पिछले करीब सात से आठ वर्षो से उसे परेशान कर रहा था व शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहा था। पीड़िता का कहना है की सोमवार को दोपहर बाद करीब एक बजे युवक उसके घर पर आ धमका व मारपीट कर जबरन दुराचार किया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया है। पीड़िता ने इस बारे में पति को फोन पर बताया और साथ ही पुलिस थाना करसोग आकर प्राथमिकी दर्ज करवाई। महिला की शिकायत पर युवक के खिलाफ आइपीसी की धारा 376, 452 व 506 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाही हुए आरोपित की धरपकड़ के लिये टीम बना दी गई है।
ठियोग संधू व खाची के बीच भारी भूस्खलन के चलते सड़क बन्द हो गई है। मौसम साफ़ होने के बाद भी हुए इस लैंड स्लाइड से NH-5 में यातायात बाधित है। NH खुलने में अभी थोड़ा वक्त लग सकता है। नारकंडा से शिमला आने जाने वाले सभी वाहनो को संधू से वाया मझोली सरीवन अथवा संधू से वाया जदेवग होते हुए ठियोग भेजा जा रहा है। बता दे कि सड़क को खोलने के लिए मशीनरी भेज दी गई है।
जय हरी स्टोन क्रशर मालिकों द्वारा लोगों के जमीनों पर अवैध खनन किया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए एस एच ओ इंदौरा सुरेंद्र धीमान ने बताया कि प्रेम कुमार पुत्र स्व. अमरनाथ निवासी इंदौरा तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा का स्थाई वासी है। उक्त व्यक्ति ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया था, कि उसकी जमीन पर हर रात को हरि ओम स्टोन क्रेशर द्वारा अवैध खनन किया जा रहा है। प्रेम कुमार का कहना है कि उसकी जमीन के साथ जो क्रशर लगा है, उसमे रात को 11 बजे से सुबह 4 बजे तक अवैध खनन किया जा रहा है। इस मामले में जब पुलिस द्वारा छानबीन की गई तो पाया गया कि ट्रक और पोकलेन अवैध रूप से खनन कर रहे थे। पुलिस द्वारा उन्हें जब्त कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है ।
ज्वालामुखी विधानसभा के तहत पड़ते ग्राम पंचायत देहरु के तहत गाँव लाहडू के निवासी अमित कुमार सुपुत्र केवल सिंह राणा ने समस्त क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सोमवार को अमित कुमार को देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा बेहतरीन सेवाओ को शौर्य चक्र से नवाजा गया । आपको बता दें अमित सिंह राणा एलएमी को ऑपरेशन रक्षक के लिए जम्मू और कश्मीर में तैनात किया गया था जहां जिन्होंने कई ऑपरेशनओं में भाग लिया 20- 21 सितंबर को अमित कुमार एक कोरडॉन और खोजी ऑपरेशन में 14आर आर के साथ ऑपरेशन शोक बाबा में शामिल थे जहां आतंकवादियों को शोक बाबा नामक गांव के एक घर में घेरा गया था आतंकवादी गौशाला में सुरक्षित छिपे बैठे थे इस दौरान अमित कुमार एवम उनकी टीम ने निडरता से आगे बढ़ी बाकी के मार्कोस द्वारा दिए गए कवर पाए में आपने तेजी से स्थिति के अनुकूल गौशाला में आईईडी रख दिया आतंकवादियों ने अमित कुमार एवम उनकी टीम पर गोलियां दागी । उत्कृष्ट युद्ध कौशल का प्रदर्शन करते हुए बहादुरी के साथ गौशाला को उड़ा दिया और तीन आतंकवादियों का सफाया कर दिया। ज्वालामुखी के विधायक रमेश धवाला ,पूर्व विधायक संजय रत्न,पूर्व प्रधान व कुलवंत सिंह, कुलदीप सिंह, रणबीर सिंह, मीना राणा पृथ्वी सिंह, बलदेव सिंह, रणबीर सिंह, कमलेश कुमार, किसान मोर्चा जिला देहरा. महामंत्री संजय राणा पीहडी गलोटी प्रधान बिक्रम सिंह उपप्रधान सुरजीत सिंह, पंचायत समिति उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह,अनिल कौशल सहित अन्य ने अमित कुमार एवम उनके परिवार को इस उपलब्धि के बधाई दी है।
रोगी कल्याण समिति नागरिक अस्पताल देहरा की वार्षिक बैठक आज एसडीएम देहरा धनबीर ठाकुर की अध्यक्षता में सम्प्पन्न हुई। बैठक में देहरा के विधायक होशियार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में वित्त वर्ष 2021-22 के लिए लगभग 60 लाख रुपये खर्च करने का प्रावधान रखा गया। जिसमें अस्पताल में जाँच उपकरणों के लिए पाँच लाख, वातानुकूलक के लिए ₹85000, फर्नीचर के लिए ₹150000, डायग्नोस्टिक सेवाओं के लिए छः लाख, उपकरणों के रख-रखाव के लिए एक लाख, अस्पताल रख-रखाव के लिए ₹150000, अपशिष्ट निपटान के लिए चार लाख सहित प्रिंटिंग स्टेशनेरी आदि की व्यवस्था करने के लिए ₹70000 का प्रावधान किया गया है। इससे पूर्व गत वर्ष की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ते हुए एसएमओ देहरा डॉ. गुरमीत सिंह ने समिति के सदस्यों को बताया कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण गत वर्ष के लंबित कार्यो को शीघ्र पूरा करने के साथ समिति द्वारा वित्त वर्ष 2021-22 में अनुमोदित कार्यों को अति शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गत वर्ष देहरा अस्पताल में कुल 74397 ओपीडी हुई, 182 प्रसव अस्पताल के अंदर किए गए, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत गर्भवती महिलाओं के 311437 निशुल्क जाँच किए गए। इसके अतिरिक्त लगभग सात लाख रुपए की लागत से स्वचालित प्रयोगशाला विश्लेषक का क्रय किया गया। समिति के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों का वेतन ₹2000 और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का वेतन ₹1500 बढ़ाने का निर्णय समिति द्वारा सर्वसम्मति से लिया गया। अस्पताल में चिकित्सकों की संख्या 9 से 14 करने पर एसएमओ ने सरकार का धन्यवाद किया। विधायक देहरा होशियार सिंह ने अस्पताल के रिपेयर कार्य और अन्य लम्बित कार्यों को शीघ्र आरम्भ करने के आदेश लोक निर्माण विभाग को दिए। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्षा सुनीता कुमारी, उपमंडलीय आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. बृजनंदन शर्मा, एसडीओ लोक निर्माण विभाग रजिंदर बग्गा, व्यापार मंडल अध्यक्ष मालकियत सिंह परमार सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
उपमण्डल देहरा के अंतर्गत पड़ते पुलिस थाना हरिपुर के तहत तताहन में पुलिस ने गश्त के दौरान खलेटा निवासी के कब्जे से देसी शराब की 7 बोतल मौके पर बरामद की गई है। वहीं पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से तफ़्तीष कर रही है।
रोगी कल्याण समिति नागरिक अस्पताल देहरा की वार्षिक बैठक सोमवार को एसडीएम देहरा धनबीर ठाकुर की अध्यक्षता में सम्प्पन्न हुई। बैठक में देहरा के विधायक होशियार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में वित्त वर्ष 2021-22 के लिए लगभग 60 लाख रुपये खर्च करने का प्रावधान रखा गया। जिसमें अस्पताल में जाँच उपकरणों के लिए पाँच लाख, वातानुकूलक के लिए ₹85000, फर्नीचर के लिए 150000, डायग्नोस्टिक सेवाओं के लिए छः लाख, उपकरणों के रख-रखाव के लिए एक लाख, अस्पताल रख-रखाव के लिए 150000, अपशिष्ट निपटान के लिए चार लाख सहित प्रिंटिंग स्टेशनेरी आदि की व्यवस्था करने के लिए 70000 का प्रावधान किया गया है। इससे पूर्व गत वर्ष की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ते हुए एसएमओ देहरा डॉ. गुरमीत सिंह ने समिति के सदस्यों को बताया कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण गत वर्ष के लंबित कार्यो को शीघ्र पूरा करने के साथ समिति द्वारा वित्त वर्ष 2021-22 में अनुमोदित कार्यों को अति शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गत वर्ष देहरा अस्पताल में कुल 74397 ओपीडी हुई, 182 प्रसव अस्पताल के अंदर किए गए, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत गर्भवती महिलाओं के 311437 निशुल्क जाँच किए गए। इसके अतिरिक्त लगभग सात लाख रुपए की लागत से स्वचालित प्रयोगशाला विश्लेषक का क्रय किया गया। समिति के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों का वेतन 2000 और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का वेतन 1500 बढ़ाने का निर्णय समिति द्वारा सर्वसम्मति से लिया गया। अस्पताल में चिकित्सकों की संख्या 9 से 14 करने पर एसएमओ ने सरकार का धन्यवाद किया। विधायक देहरा होशियार सिंह ने अस्पताल के रिपेयर कार्य और अन्य लम्बित कार्यों को शीघ्र आरम्भ करने के आदेश लोक निर्माण विभाग को दिए। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्षा सुनीता कुमारी, उपमंडलीय आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. बृजनंदन शर्मा, एसडीओ लोक निर्माण विभाग रजिंदर बग्गा, व्यापार मंडल अध्यक्ष मालकियत सिंह परमार सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
खण्ड चिकित्सा अधिकारी ड़ॉ. अजय देओल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उपमंडल पांवटा साहिब में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए 23 नवम्बर को 30 स्थानों पर कॉविड -19 टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 23 नवम्बर को राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड के सिविल अस्पताल पांवटा साहिब, ज्ञान चंद धर्मशाला, मोबाइल टीम पांवटा साहिब, चैम्बर ऑफ कॉमर्स, ई.एस.आई. मालवा कोटन, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजपुरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कफोटा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरथल मढ़, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर भारापुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माजरा, उप स्वास्थ्य केंद्र मिस्रवाला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमरगढ़, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडियों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सतौन, उप स्वास्थ्य केंद्र शरली मानपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरखूवाला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगानी, आर बी एस के टीम, आर बी एस के टीम 1, आर बी एस के टीम 2, उप स्वास्थ्य केंद्र तारूवाला, उप स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर, उप स्वास्थ्य केन्द्र अजोली, ग्राम पंचायत मत्रालियों, उप स्वास्थ्य केन्द्र बहराल, उप स्वास्थ्य केंद्र हरिपुर खोल, उप स्वास्थ्य केन्द्र डांडा, उप स्वास्थ्य केंद्र चांदनी, ए डब्लयू टटयाना, उप स्वास्थ्य केंद्र किल्लोड इन सभी स्थानों पर कॉविड -19 से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी क्षेत्रवासी तथा बाहर से आए प्रवासी इन केन्द्रों पर जाकर टीका लगवा सकते हैं। ड़ॉ. अजय देओल ने बताया कि टीका लगवाने के लिए आधार कार्ड या अन्य कोई भी फोटोयुक्त पहचान पत्र अपने साथ ज़रुर लाएं। उन्होंने क्षेत्रवासियों तथा प्रवासी लोगों से टीकाकरण का लाभ उठाने की अपील भी की।
ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने विकास खण्ड अधिकारी कार्यालय पांवटा साहिब में आयोजित मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने पांवटा साहिब विधान सभा क्षेत्र के 167 पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना तथा मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत अभी तक पांवटा विधानसभा क्षेत्र में लगभग 7 हज़ार गैस कनेक्शन वितरित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत IRDP परिवार को ही गैस कनेक्शन दिए जाते हैं। परंतु हिमाचल प्रदेश में कुछ लोग इस सुविधा से वंचित रह गए थे। जिसके मध्यनजर मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना आरंभ की गई। जिसमें बिना आय सीमा के केवल बिना गैस कनेक्शन के लोगों को गैस कनेक्श वितरित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत प्रदेश में लगभग चार लाख गैस कनेक्शन वितरित किए गए हैं। इस योजना के अंतर्गत पांवटा विधानसभा क्षेत्र में अभी तक 5 हज़ार गैस कनेक्शन वितरित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश वासियों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलायी गई हैं। पेंशन योजना में आयु सीमा 80 से घटा कर 70 वर्ष की गई तथा पेंशन की राशि 850 से बढ़ाकर 1500 रुपये प्रतिमाह की गई। महिलाओं की आयु सीमा 70 से घटा कर 65 वर्ष की गई तथा पेंशन की राशि 1000 रुपये प्रतिमाह की गई, जिससे लाखों लोगों को लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष 30 हज़ार क्विंटल गेहूं ख़रीदी गई तथा किसानों को उसका भुगतान 48 घंटों में किया गया। उन्होंने कहा कि हरिपुर, टोहाना तथा पिपलीवाला में अभी तक 90 हज़ार क्विंटल धान ख़रीदा गया, जिसका भुगतान भी किसानों को 48 घंटों घंटों में किया जा रहा है। इन केन्द्रों में धान की ख़रीद अभी भी जारी है। इस अवसर पर बीडीसी अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, अध्यक्ष युवा मोर्चा पाँवटा साहिब राहुल चौधरी, निरीक्षक खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग राजेन्द्र सिंह तथा गैस एजेंसी के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी रिकांगपिओ इकाई का गठन जिला संयोजक सूर्या नेगी की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर जिला विद्यार्थी विस्तारक अजय ठाकुर, तहसील संयोजक अविनाश विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला संयोजक सूर्या द्वारा कार्यकारणी की घोषणा की गई जिसमे विवेक को इकाई अध्यक्ष चुना गया। इसके अतिरिक्त इकाई सचिव रिंगजीन, इकाई उपाध्यक्ष चिराग, करिश्मा राणा व चिराग को चुना गया, जबकि इकाई सह सचिव मोनिका थुरक्यान, नीतिका ब्रायस, समीर व बी ए प्रमुख रवि कांत को चुना गया। उन्होंने बताया कि ललित, शीतल, नितेश, मंगेश, मुस्कान बी कॉम प्रमुख, बी एस सी प्रमुख दीक्षा व बी कॉम प्रमुख वंश कृष्ण भगत को सह प्रमुख चुना गया। इसके अतिरिक्त इकाई सोशल मीडिया प्रमुख अजय गुप्ता, सह प्रमुख राम कृष्ण, हॉस्टल प्रमुख साक्षी, गुलवंशी, कोषाध्यक्ष सानिया, खेल प्रमुख साहिल, अभिषेक कला मंच प्रमुख सनी सह प्रमुख खुशी, धीरज, इकाई नियंत्रक आयुष, संजय, साक्षी, जनजातीय कार्य प्रमुख आंकाक्षा, अनिशा, अनुराग, सोनी, सोनिका, अनुष्का व मोहिनी को बनाया गया।
दयानंद भारतीय पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल की मैत्री ने सीनियर सैकेंडरी सांइस एक्टिविटी में प्रथम स्थान हासिल कर, 5 से 7 दिसम्बर तक होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाया है। स्कूल चेयरमैन ओम मरवाह, स्कूल प्रधानाचार्य ओम प्रकाश ठाकुर ने विज्ञान अध्यापकों और अभिभावकों को बधाई दी तथा साथ में मैत्री के उज्जवल भविष्य की कामना की।
ग्राम पंचायत सुरजपुर में सोमवार को धरने प्रदर्शन के आठवें दिन स्थानीय विधायक संजय अवस्थी और एसडीएम अर्की शहजाद आलम धरना स्थल पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने लोगों को समस्याओं से निजाद दिलवाने का आश्वासन दिया है। प्रशासन से नाराज पंचायत के लोग 15 नवंबर से पिपलुघाट चौक में धरने पर बैठे हुए थे। एसडीएम ने मंगलवार को अर्की में पंचायत के लोगों और सम्बंधित विभाग, अध्यक्षों की बैठक रखी है, जिसमें लोगों की समस्यों के समाधान के लिए योजना बनाई जाएगी। पंचायत प्रधान ओम प्रकाश शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल वो विधायक और एसडीएम के कहने पर 31 दिसम्बर तक के लिए अपना धरना प्रदर्शन अस्थायी तौर पर बंद कर रहे है, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नही हुआ तो 1 जनवरी से वो आंदोलन को दोबारा शुरू कर देंगे। इस बार आंदोलन और अधिक उग्र हो सकता है। इस मौके पर उपमंडलाधिकारी अर्की शहजाद आलम, ब्लॉक कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप, ऋषि देव शर्मा, ग्राम पंचायत सुरजपुर के प्रधान ओम प्रकाश, नरेश,म दन शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को उनके घरद्वार पर गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए कोविड संकट के दौरान भी ऑनलाइन कक्षाएं नियमित रूप से जारी रही हैं। डाॅ. सैजल सुबाथू में जीजीडी सनातन धर्म महाविद्यालय में नए छात्रों के लिए आयोजित अभिनन्दन समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि युवा को सही संस्कार प्रदान करने और उसे जीवन पथ पर ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा केवल शिक्षा के माध्यम से ही प्राप्त होती है। शिक्षा मनुष्य को सम्पूर्ण बनाती है तथा इसके माध्यम से ही व्यक्ति समाज में सम्मानित जीवन जीने की ओर अग्रसर होता है। उन्होंने आह्वान किया कि विद्यार्थी अपनी रूचि अनुसार ही लक्ष्य का चयन करें तथा लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम से परहेज न करें। उन्होंने कहा आज का युवा कल का भविष्य है। आयुष मंत्री ने कहा कि जीजीडी सनातन धर्म महाविद्यालय को सरकारी महाविद्यालय का दर्जा देने का मामला प्रदेश सरकार के विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से इस महाविद्यालय को सरकार के अधीन शीघ्र लाने के लिए आग्रह किया जाएगा। इस अवसर पर एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, दुग्ध पशु सुधार सभा के अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, भाजपा महामंत्री विनोद मारवाह, बीडीसी धर्मपुर के उपाध्यक्ष मदन मोहन मेहता, ग्राम पंचायत भारती के प्रधान मीना राम ठाकुर, ग्राम पंचायत शडियाणा की प्रधान सपना ठाकुर, ग्राम पंचायत कक्ड़हट्टी के प्रधान रोशन लाल ठाकुर, महाविद्यालय के चेयरमेन रोमेश अग्रवाल, महाविद्यालय की प्रधानाचार्य डाॅ. निशा कपिल, उप प्रधानाचार्य कविता जिंदल, भाजपा तथा भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने कहा कि रामपुर के दत्तनगर में इंडोर स्टेडियम प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की देन है। क्योंकि रामपुर में समस्त किन्नौर, ज़िला शिमला और कुल्लू के एक बड़े भाग के खिलाड़ी-छात्र पढ़ने आते हैं, उनके उपयुक्त इंतज़ाम के लिये वीरभद्र सिंह की दूरदर्शी सोच से ये इंडोर स्टेडियम तैयार किया गया। नेगी ने कहा कि इसे बनने में 10 करोड़ रुपए के लगभग लागत आई, लेकिन 95% निर्माण के साथ ये 2017 से इसी हालात में है। इस निर्माण कार्य को अभी तक पूरा करने में मौजूदा सरकार ने 4 वर्ष होने के बावजूद अभी तक कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है। उन्होंने कहा कि शेष 5% निर्माण के लिये ज़रूरी 40-50 लाख की राशी पिछले 4 साल में मौजूदा भाजपा सरकार ने जारी नहीं की और नज़रअंदाजी की मार झेल रहा है इंडोर स्टेडियम ज्यों का त्यों खड़ा है। नेगी ने कहा कि वह भाजपा सरकार व देश के खेल मंत्री से पूछना चाहता हूँ कि अब इसका निर्माण कार्य किस वजह से रोका गया है ? उन्होंने कहा कि देश इसी कारणवश ओलंपिक में मेडल नहीं ले पा रहा है। जब तक खेल में भी राजनीति चलती रहेगी, हिमाचल में एकमात्र स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया का बिलासपुर में वॉलीबॉल हॉस्टल था। जो आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने चुपके से दूसरे प्रदेश मे शिफ़्ट कर दिया, जबकि हिमाचल का राज्य खेल वॉलीबॉल है जो कि प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय है।
तीनों कृषि कानून वापस लेने की प्रधानमंत्री की घोषणा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश काँग्रेस कमेटी की सचिव निर्मला चौहान ने इसे किसानों के संघर्ष और बलिदान की जीत कहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा वापस लिए तीनों काले कृषि कानून से सिद्ध हो गया है कि अब सरकार बेक फुट पर आ खड़ी है और सरकार का अभिमान टूट गया है। उन्होंने कहा की आजादी से पहले भी अन्नदाता ने अंग्रेजों को भी काले कानून वापस लेने पर मजबूर कर दिया था। अब किसानों ने अहिंसक आंदोलन का सहारा लेकर मोदी सरकार का गुरुर भी तोड़ दिया है। निर्मला चौहान ने कहा कि पंजाब व अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत मोदी सरकार को अपनी नाक बचाने के लिए यह तीनों कृषि कानून वापस लेने पर मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने कहा हिमाचल में भी 3 विधानसभा व एक लोकसभा सीट के उपचुनाव में किसानों व बागवानों ने मोदी सरकार को अपनी ताकत दिखाई है और आज सही मायनों में लोकतंत्र की जीत हुई है और देश के अन्नदाता को उल्टपंथी, गद्दार, देशद्रोही व आतंकी कहने वाली ताकतों को मुंह की खानी पड़ी है। उन्होंने कहा कि 1 साल पहले ही केंद्र सरकार अगर यह कानून वापस ले लेती तो बड़ी संख्या में किसानों को इस आंदोलन के दौरान अपनी जान नहीं गंवानी पड़ती। उन्होंने कहा किसानों का दर्द समझने के बजाय मोदी सरकार के मंत्री इस कानून के फायदे समझाने में लगे रहे और दिल्ली के बॉर्डर पर बैठे आंदोलनकारी किसानों के मन की बात सुनने का मोदी सरकार ने समय नहीं निकाला। उन्होंने कृषि कानूनों की वापसी के ऐलान को किसानों के संघर्ष की जीत करार दिया है।
पंचायत समिति सोलन की बैठक आज यहां पंचायत समिति अध्यक्ष भीम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पंचायत समिति सोलन के 3 माह के आय-व्यय तथा मनरेगा के अन्तर्गत 9,94,40000 रुपए के अतिरिक्त शैल्फ को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में जल शक्ति विभाग, उद्यान विभाग, कृषि विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारीयों ने भाग लिया। बैठक में पंचायत समिति सोलन के उपाध्यक्ष लक्ष्मी दत्त ठाकुर, पंचायत समिति सोलन के सदस्य, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी रमेश कुमार शर्मा, पंचायत समिति के सचिव राजेन्द्र कुमार वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को उनके घरद्वार पर गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए कोविड संकट के दौरान भी ऑनलाइन कक्षाएं नियमित रूप से जारी रही हैं। डाॅ.सैजल आज सुबाथू में जीजीडी (गोस्वामी गणेश दत्त) सनातन धर्म महाविद्यालय में नए छात्रों के लिए आयोजित अभिनन्दन समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। डाॅ.सैजल ने कहा कि युवा को सही संस्कार प्रदान करने और उसे जीवन पथ पर ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा केवल शिक्षा के माध्यम से ही प्राप्त होती है। शिक्षा मनुष्य को सम्पूर्ण बनाती है तथा इसके माध्यम से ही व्यक्ति समाज में सम्मानित जीवन जीने की ओर अग्रसर होता है। उन्होंने आह्वान किया कि विद्यार्थी अपनी रूचि अनुसार ही लक्ष्य का चयन करें तथा लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम से परहेज न करें। उन्होंने कहा आज का युवा कल का भविष्य है। प्रत्येक युवा में कोई न कोई प्रतिभा होती है और सुयोग्य अध्यापक के मार्गदर्शन में यह प्रतिभा निखरकर देशहित में काम आती है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने जीवन में किसी आदर्श व्यक्तित्व का अनुसरण अवश्य करना चाहिए। उन्होंने आग्रह किया कि युवा, महापुरूषों की जीवनियां अवश्य पढ़ें और इनसे लाभ उठाएं। आयुष मंत्री ने कहा कि जीजीडी सनातन धर्म महाविद्यालय को सरकारी महाविद्यालय का दर्जा देने का मामला प्रदेश सरकार के विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से इस महाविद्यालय को सरकार के अधीन शीघ्र लाने के लिए आग्रह किया जाएगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने सभी विशेषकर युवाओं से आग्रह किया कि कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए नियम पालन करें और टीकाकरण अवश्य करवाएं। उन्होंने सभी से टीके की दूसरी खुराक शीघ्र लेने का आग्रह किया। डाॅ. सैजल ने इस अवसर पर महाविद्यालय को अपनी ऐच्छिक निधि से 21 हजार रुपये देने की घोषणा की। दुग्ध पशु सुधार सभा के अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने इस अवसर महाविद्यालय प्रबन्धन समिति को 5100 रुपए प्रदान किए। इस अवसर पर एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, दुग्ध पशु सुधार सभा के अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, भाजपा महामंत्री विनोद मारवाह, बीडीसी धर्मपुर के उपाध्यक्ष मदन मोहन मेहता, ग्राम पंचायत भारती के प्रधान मीना राम ठाकुर, ग्राम पंचायत शडियाणा की प्रधान सपना ठाकुर, ग्राम पंचायत कक्ड़हट्टी के प्रधान रोशन लाल ठाकुर, महाविद्यालय के चेयरमेन रोमेश अग्रवाल, महाविद्यालय की प्रधानाचार्य डाॅ. निशा कपिल, उप प्रधानाचार्य कविता जिंदल, भाजपा तथा भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ लंबे समय से सरकार के सम्मुख अपनी बात रखकर मांगो को मनवाने का प्रयत्न कर रहा है। हालांकि जब 2017 में प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर बने तो आउटसोर्स कर्मचारियों को बडी उम्मीद थी। क्योंकि उससे पिछली सरकार के समय विधानसभा में जयराम ही अकेले विधायक थे, जिन्होने आउटसोर्स कर्मचारियों की मांगे रखी थी। हि प्र आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ कि अध्यक शैलेन्द्र शर्मा ने कहा की हाल ही में सरकार ने आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नीति निर्धारित करने के लिए महेन्द्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में जो कमेटी गठित की है। उसके लिए मुख्यमन्त्री का दिल से शुक्रगुजार है। इतने लम्बे समय से हजारों कर्मचारी सरकार के समक्ष अपनी समस्याएं लेकर बात कर रहे थे। इस वक्त सभी कर्मचारियों में खुशी की लहर है, क्योंकि इतने लम्बें समय से अब जाकर किसी ने उनकी सुध ली है। इस समय कर्मचारियों के लिए गठित कमेठी द्वारा सभी विभागों से आउटसोर्स कर्मचारियों का ब्यौरा मांगा है। जिसके लिए एक सप्ताह का समय दिया था। लेकिन बहुत से कर्मचारियों की शिकायत है। एक सप्ताह बीत जाने पर भी बहुत से विभागों में ब्यौरे को लेकर कोई पत्र नहीं आया है। जिससे हजारों कर्मचारी का ब्यौरा कमेटी तक नहीं जा पाएगा और सरकार द्वारा बनाई जा रही नीति के अंदर आने से वे लोग चुक जाएंगे। हि प्र आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष की ओर से निवेदन है कि सभी कर्मचारी अपने-अपने विभागाध्यक्ष के संपर्क में रहे तथा सभी अपना ब्यौरा कमेटी तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। मांगो को लेकर अध्यक्ष ने कहा कि उन्होने मांग पत्र पहले ही मुख्यमन्त्री जयराम ठाकुर को दिया है तथा सभी मन्त्रीगणों और विधायकों की ओर से भी सरकार तक भेजा है। मांगों में मुख्य रूप से नियमितिकरण की मांग, न्यूनतम वेतन 18000 तथा समय पर वेतन के साथ वार्षिक वेतन वृद्धि, नौकरी की सुरक्षा, ई पी एफ में पारदर्शिता तथा कमीशन में आरक्षण इत्यादि है। हमें भरोसा है सरकार हजारों कर्मचारियों के भविष्य को देखते हुए उनकी यह मांगे अवश्य पूरी करेगी।
प्रदेश के 10 जि़लों के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जन मंच आयोजित किए गए। जन मंच में लगभग 1056 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से अधिकांश मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया। प्रशासन द्वारा जन मंच के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा उपायों का सख्ती से पालन किया गया। जिला मण्डी: जल शक्ति, बागवानी, राजस्व एवं सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह टिहरा के प्रांगण में आयोजित जन मंच में क्षेत्र की 12 पंचायतों के लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया। जनमंच में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 44 मामले प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश का मौके पर निपटारा कर दिया गया है तथा शेष का समाधान सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए। जल शक्ति मंत्री ने बेटी है अनमोल योजना के तहत सांकेतिक तौर पर 5 बच्चियों की माताओं को 12-12 हज़ार की एफडीआर भेंट कीं। साथ ही मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत कुल 70 लाभार्थियों को निशुल्क गैस कनेक्शन दिए गए। जन मंच में 74 से अधिक विभिन्न प्रमाण-पत्र बनाए गए। उन्होंने कहा कि जनमंच ने गरीबों-वंचितों को ताकत दी है। वे पूरी मजबूती से अपनी बात शासन-प्रशासन के पास रख रहे हैं और उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान हो रहा है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की जनहितैषी सोच से निकला जन मंच आज लोगों के लिए बड़ा संबल बन गया है। विकास कार्यों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र में 30 पुलों का कार्य प्रगति पर है। टिहरा में 25 करोड़ से 50 बिस्तरों के अस्पताल तथा संधोल और धर्मपुर में सिविल अस्पताल का काम ज़ोरों पर है। टिहरा और संधोल में मिनी सचिवालय भवनों का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। क्षेत्र में बिजली आपूर्ति निर्बाध रखने के लिए 33 केवी के 12 ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। अब 50 करोड़ रुपये से 132 केवी का ट्रांसफार्मर स्थापित करने का काम किया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री एवं जि़ला परिषद सदस्य वंदना गुलेरिया, अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे। जिला हमीरपुर: शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने जिला हमीरपुर के विधानसभा क्षेत्र बड़सर की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झिरालड़ी में आयोजित जन मंच की अध्यक्षता की। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की 5 ग्राम पंचायतों और नगर पंचायत की ओर से कुल 135 शिकायतें एवं मांगें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। शहरी विकास मंत्री ने अधिकारियों को शेष समस्याओं का भी निर्धारित समय अवधि के भीतर निवारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सुरेश भारद्वाज ने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान उनके घर-द्वार पर ही करने के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जन मंच आरम्भ किया है। यहां प्राप्त अधिकांश जनसमस्याओं का निवारण प्री-जनमंचों में ही कर दिया जाता है, जिससे आम लोगों को बहुत बड़ी राहत मिलती है। इससे पहले शहरी विकास मंत्री ने एक बूटा बेटी के नाम योजना के तहत झिरालड़ी स्कूल परिसर में पौधारोपण किया तथा विभिन्न विभागों के प्रदर्शनी स्टाॅलों का अवलोकन किया। जन मंच के दौरान शहरी विकास मंत्री ने मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत 16 महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन प्रदान किए। उन्होंने विभाग के माध्यम से प्रशिक्षित 31 महिलाओं को सिलाई मशीन एवं टूल किट वितरित किए। बेटी है अनमोल योजना के तहत 3 कन्याओं को 12-12 हजार रुपये की एफडी के दस्तावेज और शगुन योजना की 7 लाभार्थियों को 31-31 हजार रुपये के चेक प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा, हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राकेश शर्मा बबली, कांगड़ा सहकारी कृषि एवं भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष कमलनयन शर्मा, जिला परिषद उपाध्यक्ष नरेश कुमार, उपायुक्त देबश्वेता बनिक, पुलिस अधीक्षक आकृति शर्मा व एडीएम जितेंद्र सांजटा सहित अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे। जिला चम्बा: जि़ला चम्बा का 24वां जन मंच भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत सुदली पंचायत घर में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने की। जनमंच में कुल 92 समस्याएं एवं मांगे प्रस्तुत की गई, जिनमें से अधिकतर का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जन मंच सरकार द्वारा शुरू किया गया ऐसा कार्यक्रम है, जिसके माध्यम से लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान घर द्वार पर संभव होता है। उन्होंने कहा कि जिला चंबा की भौगोलिक परिस्थितियां प्रदेश के अन्य जिलों की तुलना में विषम हैं। इसके बावजूद प्रदेश सरकार के वर्तमान कार्यकाल में यहां सड़क निर्माण, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। इस अवसर पर 10 लाभार्थियों को मौके पर दिव्यांग प्रमाण पत्र, 6 जन्म प्रमाण पत्र और 22 राजस्व इंतकाल दर्ज किए गए। इसके अतिरिक्त 74 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई और निशुल्क दवाईयां दी गई और 7 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। 12 पात्र लाभार्थियों को गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन तथा बेटी है अनमोल योजना के तहत 13 एफडीआर भी वितरित की गई। मंत्री ने इस दौरान एक बूटा बेटी के नाम योजना के तहत बेटी अदविका के नाम से आंवला का पौधा भी रोपित किया। मुख्य सचेतक विक्रम सिंह जरयाल ने विधानसभा क्षेत्र भटियात में जारी विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस मौके पर उपायुक्त डीसी राणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस. अरुल कुमार, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा सहित अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे। जिला शिमला: ग्रामीण विकास, कृषि, एवं पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने जिला शिमला के रोहडू़ स्थित राजकीय महाविद्यालय सीमा के प्रांगण में आयोजित जन मंच की अध्यक्षता की। जन मंच में कुल प्राप्त 111 शिकायतों में से अधिकांश शिकायतों का मौके पर निवारण किया गया। शेष शिकायतों का निवारण निर्धारित अवधि में करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन मंच की सफलता के लिए अधिकारी गंभीरता से कार्य करें। लोगों की शिकायतों के निवारण के लिए किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार का प्रयास है कि जन मंच के माध्यम से समाज की अंतिम पंक्ति तक के व्यक्ति की समस्या का निवारण सुनिश्चित हो सके। केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचे इसके लिए अधिकारी सजगता से काम करें। जनमंच के दौरान 13 विभिन्न प्रमाण पत्र, 5 इंतकाल तथा 6 जमाबंदियां जारी की गई। मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत 5 लाभार्थियों को निःशुल्क गैस कनेक्शन, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत 5 बालिकाओं को किट, शगुन योजना के तहत बीपीएल परिवार से संबंध रखने वाली बेटी की शादी के लिए 31 हजार रुपये तथा बेटी है अनमोल योजना के तहत 5 पात्र बालिकाओं को 12 हजार रुपये की एफडी प्रदान की गई। उन्होंने एक बूटा बेटी के नाम योजना के तहत देवदार का पौधा रोपित किया तथा जन कल्याणकारी योजनाओं को दर्शाती प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर अध्यक्ष, कृषि ग्रामीण विकास बैंक शशी बाला, जिला परिषद सदस्य उर्मिला डोगरा, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, अतिरिक्त उपायुक्त किरण भड़ाना, उपमण्डलाधिकारी सुरेन्द्र ठाकुर तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। जिला ऊना: ऊना जिला के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के मुबारिकपुर में उद्योग, परिवहन एवं श्रम व रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह की अध्यक्षता में जन मंच आयोजित किया गया। जन मंच में कुल 72 जन समस्याओं की सुनवाई हुई और अधिकांश का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। मंत्री ने कहा कि जन मंच जय राम सरकार की महत्वकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य गांव में जाकर मौके पर लोगों की जन शिकायतों का निपटारा करना है। प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न वर्गों के उत्थान के लिए अन्य कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। कामगार कल्याण बोर्ड से पंजीकृत कामगारों व उनके परिवार के कल्याण के लिए कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला ऊना में पंजीकृत 23,839 कामगारों को विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत 20.72 करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। कोरोना संकट के दौरान भी जिला के 8270 पात्र कामगारों को लगभग पांच करोड़ की सहायता प्रदान की गई है। इस अवसर पर बिक्रम सिंह ने मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत 11 परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन भी प्रदान किए। जनमंच कार्यक्रम के दौरान वैक्सीनेशन कैंप भी स्थापित किया गया था, जिसमें 45 लाभार्थियों ने कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग ने 152 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और 126 मेडिकल टेस्ट किए। आयुष विभाग ने 132 लोगों का स्वास्थ्य जांचा। इसके अतिरिक्त ई-श्रम पोर्टल पर 15 कामगारों का पंजीकरण किया गया। इससे पूर्व गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर ने कहा कि इस क्षेत्र में पहली बार जन मंच का आयोजन किया जा रहा है तथा सरकार द्वारा घर-द्वार पर जाकर लोगों की शिकायतों का निपटारा किया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह, उपायुक्त राघव शर्मा, पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन, एडीसी डाॅ. अमित कुमार शर्मा सहित अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे। जिला कुल्लू: कुल्लू जिले का 24वां जन मंच मनाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय हरिपुर में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने की। जनमंच में कुल 13 ग्राम पंचायतों के लोगों की समस्याओं की सुनवाई की गई। इस अवसर पर 117 शिकायतें व मांगें प्राप्त हुई, जिनमें अधिकांश का मौके पर ही निपटारा किया गया जबकि शेष शिकायतें संबंधित विभागों को तुरंत समाधान हेतु अग्रेषित की गई। आयुर्वेद विभाग द्वारा 201 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और निःशुल्क दवाईयां भी वितरित की। जन मंच में 209 इंतकाल, 62 विभिन्न प्रमाण पत्र, 20 ग्रीन कार्ड जारी किए गए और 12 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज भी प्रदान की गई। मंत्री ने काॅलेज परिसर में देवदार पौधे का रोपण भी किया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि मनाली विधानसभा को प्रदेश के आदर्श विधानसभा क्षेत्र के तौर पर विकसित किया गया है। यहां 98 प्रतिशत सड़क कनेक्टिविटी है। क्षेत्र में पिछले चार सालों के दौरान अनेक नई सड़कों का निर्माण किया गया। मनाली शहर तथा आस पास के अनेक गांवों के लिये 390 करोड़ की मल निकासी परियोजना तैयार करके धनराशि स्वीकृत की गई है और इस परियोजना का कार्य शीघ्र ही आरंभ कर दिया जाएगा। इसके उपरांत शिक्षा मंत्री ने ‘बेटी है अनमोल’ योजना के तहत सात बेटियों को प्रत्येक को 12 हजार रूपये की एफडी, मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत तीन बेटियों के अभिभावकों को 31000 रुपये प्रत्येक तथा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत तीन बेटियों को प्रत्येक को 51000 रुपये के चेक वितरित किये। इसके अतिरिक्त जिला की 10वीं तथा 12वीं कक्षा की मेधावी छात्राओं को सशक्त महिला योजना के तहत प्रत्येक को पांच हजार रुपये की राशि व प्रशस्ति पत्र वितरित किये। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर, भाजपा मण्डलाध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर, नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष चमन कपूर, पंचायत समिति अध्यक्ष कुंदन ठाकुर, उपायुक्त आशुतोष गर्ग, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह सहित अन्य गणमान्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे। जिला सोलन: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के परवाणू में आयोजित जन मंच की अध्यक्षता की। आज आयोजित जन मंच में 148 शिकायतें व मांगें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निपटारा कर किया गया। शेष शिकायतों तथा मांगों को अग्रिम कार्यवाही के लिए उचित स्तर पर प्रेषित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोकतान्त्रिक व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य सरकार की योजनाओं व कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन की सेवा करना है तथा आमजन की सेवा के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए त्वरित प्रयास करने चाहिए। डाॅ. सैजल ने कहा कि जन मंच का यही उद्देश्य है कि लोगों को उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान प्राप्त हो तथा उनके समय व धन की बचत हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना पूरे देश में एक आदर्श योजना के रूप में सराही गई है। जन मंच में 76 लोगों का आधार के लिए नामांकन किया गया। निःशुल्क जांच शिविर में 215 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 28 व्यक्तियों के नेत्र जांच तथा 45 व्यक्तियों की दन्त चिकित्सा की गई। इसके अतिरिक्त 43 व्यक्तियों को कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया। आयुष विभाग द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 275 लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया और रक्तदान शिविर में 11 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित निःशुल्क जांच शिविर में दूध के 38 नमूने एकत्र किए गए। जनमंच में भारतीय संचार निगम लिमिटिड द्वारा 110 सिम कार्ड वितरित किए गए तथा 20 ई-श्रम कार्ड भी बनाए गए। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ. डेजी ठाकुर, जिला परिषद सोलन के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, नगर परिषद परवाणू की अध्यक्ष निशा शर्मा, उपायुक्त कृतिका कुलहरी, पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। जिला सिरमौर: ऊर्जा मंत्री सुखराम चैधरी ने जिला सिरमौर के विकास खण्ड संगड़ाह की ग्राम पंचायत जामू कोटी की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में आयोजित जन मंच की अध्यक्षता की। इस अवसर पर विभिन्न विभागों से संबंधित 126 शिकायतें एवं मांगें प्रस्तुत की गई, जिनमें से अधिकांश का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया तथा शेष शिकायतों को समयबद्ध निपटान के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। सुख राम चैधरी ने कहा कि रेणुका बांध विस्थापितों के सभी 1142 परिवारों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा और विस्थापित परिवारों को आवंटित की गई भूमि से सम्बन्धित सभी समस्याओं को मौके पर जाकर अधिकारियों द्वारा निपटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा चलाई गई जल जीवन मिशन के अंतर्गत सिरमौर में 83 प्रतिशत घरों को पेयजल उपलब्ध करवाया गया है और मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत जिला सिरमौर में लगभग 36483 रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाए गए, जबकि उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 10944 गैस कनेक्शन वितरित किए गए। इससे पूर्व ऊर्जा मंत्री ने पाठशाला परिसर में पंचवटी वाटिका में कनक चम्पा, अर्जुन, आंवला व अमरूद के वृक्ष रोपित किए। ‘बेटी है अनमोल’ कार्यक्रम के तहत सात कन्याओं को 12-12 हजार रूपये की बैंक एफडी, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत 6 नवजात कन्याओं को जिला प्रशासन की ओर से बधाई पत्र व उपहार प्रदान किए गए। राजस्व विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार के 138 से अधिक प्रमाण पत्र, आयुर्वेद विभाग द्वारा 112 रोगियों की स्वास्थ्य जांच व 60 की रक्त जांच की गई और स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित चिकित्सा शिविर में 50 से अधिक लोगों की जांच कर निःशुल्क दवाईयां वितरित की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला परिषद सिरमौर सीमा कन्याल, पूर्व विधायक रूप सिंह, अध्यक्ष खण्ड विकास समिति संगड़ाह मेला राम शर्मा, अध्यक्ष खण्ड विकास समिति नाहन अनिता शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास निगम बलवीर चैहान, अध्यक्ष मण्डी समिति रामेश्वर शर्मा, भाजपा मण्डलाध्यक्ष सुनील शर्मा, उपाध्यक्ष पंचायत समिती संगड़ाह मदन सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे। जिला कांगड़ा: वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने रविवार को जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्च पाठशाला, लोअर खैरा मेें आयोजित 24वें जन मंच की अध्यक्षता की। जनमंच में शामिल 10 ग्राम पंचायतों से विभिन्न विभागों से जुड़ी 97 शिकायतें व मांगें प्राप्त हुई, जिनमें से अधिकांश का मौके पर निपटारा कर दिया गया। इस अवसर वन मंत्री ने कहा कि ‘जन मंच’ प्रदेश की जनता के लिए सरकार के साथ सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान करने का एक महत्वकांक्षी कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि जन मंच और ‘‘मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाईन’’ अपनी समस्याओं के त्वरित समाधान के चलते काफी लोकप्रिय हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन मंच में आने वाली समस्याओं पर स्वयं नजर रखते हैं और इनके समाधान में हुई प्रगति की लगातार समीक्षा करते हैं। वन मंत्री ने कहा कि कोविड काल में प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में सराहनीय कार्य किया है। यह गौरव की बात की प्रदेश ने कोविड वैक्सीनेशन की पहली डोज़ लगाने में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करके देश में पहला स्थान हासिल किया है और प्रदेश में 80 प्रतिशत से अधिक लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज भी लग चुकी है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया जिसमें करीब 110 लोगों की स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई। इसके अलावा 7 लोगों के कोविड रैपिड एंटीजन टेस्ट करवाये गये, जिसमें सभी लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई। कार्यक्रम के दौरान लगे शिविर में कोविड टीकाकरण कैम्प में 18 लोगों ने वैक्सीनेशन भी करवाया। वन मंत्री ने ‘‘एक बूटा बेटी के नाम’’ के तहत लोंगिणी (छैंछड़ी) की बेटी इबाना के परिजनों को 5 औषधीय पौधे भेंट किये। उन्होंने छः पात्र परिवारों को मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत निःशुल्क गैस चूल्हे और बेटी है अनमोल योजना के तहत दो लाभार्थी बच्चियों के परिजनों को 12-12 हजार रुपये तथा रेडक्राॅस सोसायटी की तरफ से 8 दिव्यांगजनो को व्हील चेयर और अन्य यन्त्र वितरित किये। इससे पहले स्थानीय विधायक रविन्द्र धीमान ने अपने सम्बोधन में कहा कि लोगों की समस्याओं के घर-द्वार त्वरित एवं स्थाई समाधान में जन मंच महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर विधान सभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के माध्यम से 143 करोड़ रुपये और जल शक्ति विभाग के माध्यम से 223 करोड़ रुपये के कार्य प्रगति पर हैं। इस अवसर पर उपायुक्त कांगड़ा डाॅ. निपुण जिंदल, पुलिस अधीक्षक खुशहाल शर्मा, एडीसी राहुल कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। जिला बिलासपुर: जनमंच के माध्यम से लोगों को अपनी बात सरकार व प्रशासन के समक्ष रखने का सुनहरा अवसर है। यह जानकारी आज झण्डूता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोसरियां में 24वें जन मंच की अध्यक्षता करते हुए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने दी। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता के और समीप लाने तथा प्रदेश के नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से जन मंच की शुरुआत की गई है। प्रदेश के लोगों की समस्याएं सुलझाने में यह बेहद सफल साबित हो रहा है। आज जनमंच में 114 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया तथा शेष शिकायतों को सम्बन्धित विभागों को कार्यवाही के लिए भेज दिया गया है। जन मंच में राजस्व और पंचायती राज विभाग से सम्बन्धित 70 प्रमाण पत्र बनाए गए। आयुष विभाग द्वारा 214 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा 75 लोगों के खून की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 144 लोगों की स्वास्थ्य की जांच की गई। राजस्व विभाग से सम्बन्धित 45 इंतकाल और 16 वसीयत बनाई गई। इससे पूर्व उन्होंने ‘एक बूटा बेटी के नाम’ योजना के अंतर्गत आंवला का पौधा रोपित किया। बेटी है अनमोल योजना के तहत 5 लाभार्थियों को एफडी और 5 दिव्यांगजनों को दिव्यांग प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर झण्डूता विधानसभा क्षेत्र के विधायक जे.आर. कटवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि 60 करोड़ रुपये की लागत से कुटवागड़ पेयजल योजना का कार्य प्रगति पर है, जिसे अगले वर्ष तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त 240 करोड़ रुपये सड़कों और सिंचाई एवं पेयजल योजनाओं पर खर्च किए जा रहे हैं। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्षा मुस्कान, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य राकेश गौतम, पुलिस अधीक्षक एस.आर. राणा, सहायक आयुक्त सिद्धार्थ आचार्य, एसडीएम झण्डूता नरेश वर्मा सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष और अधिकारी एवं कर्मचारी तथा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
जिला शिमला के रोहडू स्थित राजकीय महाविद्यालय सीमा के प्रांगण में आयोजित जन मंच कार्यक्रम में कुल प्राप्त 111 शिकायतों में से लगभग 60 प्रतिशत से अधिक शिकायतों का मौके पर निवारण किया गया। यह जानकारी ग्रामीण विकास पंचायती राज, कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य पालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि जनमंच कार्यक्रम के दौरान शेष बची शिकायतों का निवारण अधिकारी 15 दिन में करना सुनिश्चित करें। उन्होंने इस संबंध में उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी को व्यक्तिगत तौर पर समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनमंच के दौरान प्राप्त हुई शिकायतों का निवारण भी अधिकारियों को 15 दिन के भीतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनमंच कार्यक्रम की सफलता के लिए अधिकारी गंभीरता से कार्य करें। लोगों की शिकायतों के निवारण के लिए किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभिन्न समस्याओं जिनमें अलग-अलग विभागों के सहभागिता आवश्यक हो उसे समन्वित प्रयासों से सम्बद्ध विभाग पूर्ण करना सुनिश्चित करें। जो ठेकेदार काम नहीं कर रहे है, विभाग उनके टेंडर निरस्त करें ताकि अन्य लोगों को काम देकर क्षेत्रवासियों को सुविधा प्रदान की जा सके। उन्होंने डिसवानी लाकाधार क्यानी सम्पर्क सड़क मार्ग के निर्माण कार्य को पूर्ण न करने के प्रति बरती जा रही अनियमितताओं की विजिलेंस जांच के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि इस जनमंच के माध्यम से समाज की अंतिम पंक्ति तक के व्यक्ति की समस्या का निवारण सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचे इसके लिए अधिकारी सजगता से काम करें। किसानों की आय दोगुनी हो इसके लिए केन्द्र के साथ-साथ प्रदेश सरकार द्वारा भी ग्रामीण विकास विभाग व कृषि विभाग के माध्यम से सक्रिय प्रयास किए जा रहे हैं। कृषि विभाग की ओर से स्थानीय फसलों को प्रेेरित कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी सुदृढ़ बनाने के लिए कई योजनाएं आरम्भ की गई है। हमारे स्थानीय उत्पादों की देश में मांग बढ़े इसके लिए किसानों से उत्पाद मंडियों के माध्यम से खरीद कर बरांडिग करके देश की अन्य मंडियों में भेजने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि के साथ-साथ पशुपालन के तहत कुकुट पालन, मुख्यमंत्री कृषक बकरी पालन योजना, सुअर पालन योजना आदि योजनाएं आरम्भ कर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की आर्थिकी को सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज जन मंच के दौरान 13 विभिन्न प्रमाण पत्र, 5 इंतकाल तथा 6 जमाबंदियां जारी की गई। गृहिणी सुविधा योजना के तहत मनीषा देवी, शिवानी, वंदना चैहान, पूजा देवी और बबीता को निःशुल्क गैस वितरण प्रदान की गई। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत मावेश, सोफिया, सृष्टि, पूर्वी और कायरा को किट प्रदान कर सम्मानित किया गया। शगुन योजना के तहत बीपीएल परिवार से संबंध रखने वाली बेटी की शादी के लिए उनके पिता पदम चंद को 31 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई। बेटी है अनमोल योजना के तहत 12 हजार रुपये की एफडी नवरीति, अनुष्का, प्रगुण, सानवी और एंजल को प्रदान किए गए। इसके साथ-साथ लाल धान कृषक सोसायटी रोहडू को पादप प्रजाति और कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा 11 नवम्बरको 10 लाख रुपये की राशि व स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र के साथ पुरस्कृत करने पर उन्हें शुभकामनाएं दी। कृषि मृदा संरक्षण प्रशिक्षण के तहत 800 लोगों ने लाभ प्राप्त किया। बागवानी विभाग के तहत एक ऑनलाइन उद्यान कार्ड बनाया गया जबकि 700 विभागीय पत्रक बांटे गए। आयुष विभाग के तहत 174 व्यक्तियों की विभिन्न जांच की गई। निर्वाचन विभाग के अंतर्गत 16 नए वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन किया गया। कोविड टीकाकरण के तहत 14 कोविड की दूसरी डोज लगाई गई जबकि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत 90 लोगों की रक्त जांच की गई। उन्होंने आज एक बूटा बेटी के नाम योजना के तहत देवदार का पौधा रोपित किया तथा जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित करती प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर शशी बाला अध्यक्ष कृषि ग्रामीण विकास बैंक, जिला परिषद सदस्य उर्मिला डोगरा, अशोक शर्मा उपाध्यक्ष गौ सेवा आयोग, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, अतिरिक्त उपायुक्त किरण भड़ाना, उपमण्डलाधिकारी सुरेन्द्र ठाकुर तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के माध्यम से यह सुनिश्चित बना रही है कि लड़कियों को सभी क्षेत्रों में समान अवसर प्राप्त हो। डाॅ.सैजल ने आज सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के परवाणू में आयोजित जनमंच की अध्यक्षता कर रहे थे। डाॅ.सैजल ने कहा कि सनातन भारतीय संस्कृति में लड़के व लड़की को एक समान अधिकार दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जहां पात्र कन्याओं को लाभान्वित कर उनके भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर रही है वहीं लोगों को इस दिशा में जागरूक भी बना रही है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि लड़का-लड़की में कोई भेदभाव न करें और लड़कियों को सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करें। उन्होंने इस अवसर पर बेटी है अनमोल योजना के तहत बीपीएल परिवारों में जन्मी बालिकाओं के अभिभावकों को 12000-12000 रुपए की एफडी भी प्रदान की। उन्होंने परवाणू की दिव्या तथा दृष्टि, गांव करोल नयाग्राम की चाहत तथा गांव मध्याना की गुनीता को यह एफडी प्रदान की। उन्होंने शगुन योजना के तहत गांव क्यारवा के ओम प्रकाश, गांव कैन्थी के मोहन दत्त, गांव शामली के तारा दत्त, गांव ओडा निचला के तारा दत्त तथा गांव सूज्जी के धर्मसिंह को सहायता राशि प्रदान की। डाॅ.सैजल ने इस अवसर पर बेहड़े का पौधा भी रोपा। उन्होंने आयुष, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, पशुपालन, कृषि, बागवानी तथा श्रम एवं रोजगार विभाग विभागों द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया प्रदर्शित वस्तुओं में गहरी रूचि दिखाई। डाॅ.सैजल ने इस अवसर पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत स्थापित हस्ताक्षर पट्ट पर हस्ताक्षर भी किए।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ.राजीव सैजल ने कहा लोकतान्त्रिक व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य सरकार की योजनाओं व कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन की सेवा करना है तथा आमजन की सेवा के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए त्वरित प्रयास करने चाहिए। डाॅ. सैजल आज सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के परवाणू में आयोजित जनमंच की अध्यक्षता कर रहे थे। आज का जनमंच प्रदेश का 24वां, सोलन जिला का 21वां तथा कसौली विधानसभा क्षेत्र का चौथा जनमंच था। डाॅ. सैजल ने अधिकारियों का आह्वान किया कि जनता की समस्याओं को समझकर इनका त्वरित निपटारा सुनिश्चित बनाएं ताकि लोगों को उनके घरद्वार समीप ही न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि जनमंच का यही उद्देश्य है कि लोगों को उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान प्राप्त हो तथा उनके समय व धन की बचत हो। उन्होंने जनमंच में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं दौरा कर आम लोगों की समस्याओं को जाने तथा सवंदेनाशीलता के साथ उन समस्याओं का त्वरित हल निकालें। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने कहा कि जनमंच का उद्देश्य आमजन के घरद्वार के समीप पहुंचकर उनकी बात सुनकर समस्याओं का निराकरण करना है। प्रदेश सरकार इस उद्देश्य में सफल भी रही है। उन्होंने कहा कि कसौली विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत विकास कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि कसौली विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। डाॅ.सैजल ने कहा कि हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना पूरे देश में एक आदर्श योजना के रूप में सराही गई है। उन्होंने कहा कि यह योजना वर्तमान प्रदेश सरकार की हर वर्ग को लाभान्वित करने के संकल्प का जीवन्त उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से जहां प्रदेश की गृहिणियों को सुरक्षित सुविधा प्राप्त हुई वहीं प्रदेश के पर्यावरण पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। सभी मांगे ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है तथा सम्बन्धित विभागों को आवश्यक कार्यवाही के लिए शीघ्र प्रेषित की जाएंगी। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ. डेजी ठाकुर, जिला परिषद सोलन के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, नगर परिषद परवाणू की अध्यक्ष निशा शर्मा, भाजपा तथा भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी, पुलिस अधीक्षक सोलन वीरेंद्र शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन अशोक वर्मा, आदेशक गृह रक्षा डाॅ.शिव कुमार शर्मा, उपमण्डलाधिकारी कसौली डाॅ. संजीव धीमान, उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।


















































