रोगी कल्याण समिति नागरिक अस्पताल देहरा की वार्षिक बैठक आज एसडीएम देहरा धनबीर ठाकुर की अध्यक्षता में सम्प्पन्न हुई। बैठक में देहरा के विधायक होशियार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में वित्त वर्ष 2021-22 के लिए लगभग 60 लाख रुपये खर्च करने का प्रावधान रखा गया। जिसमें अस्पताल में जाँच उपकरणों के लिए पाँच लाख, वातानुकूलक के लिए ₹85000, फर्नीचर के लिए ₹150000, डायग्नोस्टिक सेवाओं के लिए छः लाख, उपकरणों के रख-रखाव के लिए एक लाख, अस्पताल रख-रखाव के लिए ₹150000, अपशिष्ट निपटान के लिए चार लाख सहित प्रिंटिंग स्टेशनेरी आदि की व्यवस्था करने के लिए ₹70000 का प्रावधान किया गया है। इससे पूर्व गत वर्ष की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ते हुए एसएमओ देहरा डॉ. गुरमीत सिंह ने समिति के सदस्यों को बताया कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण गत वर्ष के लंबित कार्यो को शीघ्र पूरा करने के साथ समिति द्वारा वित्त वर्ष 2021-22 में अनुमोदित कार्यों को अति शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गत वर्ष देहरा अस्पताल में कुल 74397 ओपीडी हुई, 182 प्रसव अस्पताल के अंदर किए गए, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत गर्भवती महिलाओं के 311437 निशुल्क जाँच किए गए। इसके अतिरिक्त लगभग सात लाख रुपए की लागत से स्वचालित प्रयोगशाला विश्लेषक का क्रय किया गया। समिति के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों का वेतन ₹2000 और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का वेतन ₹1500 बढ़ाने का निर्णय समिति द्वारा सर्वसम्मति से लिया गया। अस्पताल में चिकित्सकों की संख्या 9 से 14 करने पर एसएमओ ने सरकार का धन्यवाद किया। विधायक देहरा होशियार सिंह ने अस्पताल के रिपेयर कार्य और अन्य लम्बित कार्यों को शीघ्र आरम्भ करने के आदेश लोक निर्माण विभाग को दिए। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्षा सुनीता कुमारी, उपमंडलीय आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. बृजनंदन शर्मा, एसडीओ लोक निर्माण विभाग रजिंदर बग्गा, व्यापार मंडल अध्यक्ष मालकियत सिंह परमार सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
उपमण्डल देहरा के अंतर्गत पड़ते पुलिस थाना हरिपुर के तहत तताहन में पुलिस ने गश्त के दौरान खलेटा निवासी के कब्जे से देसी शराब की 7 बोतल मौके पर बरामद की गई है। वहीं पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से तफ़्तीष कर रही है।
रोगी कल्याण समिति नागरिक अस्पताल देहरा की वार्षिक बैठक सोमवार को एसडीएम देहरा धनबीर ठाकुर की अध्यक्षता में सम्प्पन्न हुई। बैठक में देहरा के विधायक होशियार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में वित्त वर्ष 2021-22 के लिए लगभग 60 लाख रुपये खर्च करने का प्रावधान रखा गया। जिसमें अस्पताल में जाँच उपकरणों के लिए पाँच लाख, वातानुकूलक के लिए ₹85000, फर्नीचर के लिए 150000, डायग्नोस्टिक सेवाओं के लिए छः लाख, उपकरणों के रख-रखाव के लिए एक लाख, अस्पताल रख-रखाव के लिए 150000, अपशिष्ट निपटान के लिए चार लाख सहित प्रिंटिंग स्टेशनेरी आदि की व्यवस्था करने के लिए 70000 का प्रावधान किया गया है। इससे पूर्व गत वर्ष की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ते हुए एसएमओ देहरा डॉ. गुरमीत सिंह ने समिति के सदस्यों को बताया कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण गत वर्ष के लंबित कार्यो को शीघ्र पूरा करने के साथ समिति द्वारा वित्त वर्ष 2021-22 में अनुमोदित कार्यों को अति शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गत वर्ष देहरा अस्पताल में कुल 74397 ओपीडी हुई, 182 प्रसव अस्पताल के अंदर किए गए, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत गर्भवती महिलाओं के 311437 निशुल्क जाँच किए गए। इसके अतिरिक्त लगभग सात लाख रुपए की लागत से स्वचालित प्रयोगशाला विश्लेषक का क्रय किया गया। समिति के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों का वेतन 2000 और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का वेतन 1500 बढ़ाने का निर्णय समिति द्वारा सर्वसम्मति से लिया गया। अस्पताल में चिकित्सकों की संख्या 9 से 14 करने पर एसएमओ ने सरकार का धन्यवाद किया। विधायक देहरा होशियार सिंह ने अस्पताल के रिपेयर कार्य और अन्य लम्बित कार्यों को शीघ्र आरम्भ करने के आदेश लोक निर्माण विभाग को दिए। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्षा सुनीता कुमारी, उपमंडलीय आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. बृजनंदन शर्मा, एसडीओ लोक निर्माण विभाग रजिंदर बग्गा, व्यापार मंडल अध्यक्ष मालकियत सिंह परमार सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
खण्ड चिकित्सा अधिकारी ड़ॉ. अजय देओल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उपमंडल पांवटा साहिब में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए 23 नवम्बर को 30 स्थानों पर कॉविड -19 टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 23 नवम्बर को राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड के सिविल अस्पताल पांवटा साहिब, ज्ञान चंद धर्मशाला, मोबाइल टीम पांवटा साहिब, चैम्बर ऑफ कॉमर्स, ई.एस.आई. मालवा कोटन, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजपुरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कफोटा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरथल मढ़, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर भारापुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माजरा, उप स्वास्थ्य केंद्र मिस्रवाला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमरगढ़, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडियों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सतौन, उप स्वास्थ्य केंद्र शरली मानपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरखूवाला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगानी, आर बी एस के टीम, आर बी एस के टीम 1, आर बी एस के टीम 2, उप स्वास्थ्य केंद्र तारूवाला, उप स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर, उप स्वास्थ्य केन्द्र अजोली, ग्राम पंचायत मत्रालियों, उप स्वास्थ्य केन्द्र बहराल, उप स्वास्थ्य केंद्र हरिपुर खोल, उप स्वास्थ्य केन्द्र डांडा, उप स्वास्थ्य केंद्र चांदनी, ए डब्लयू टटयाना, उप स्वास्थ्य केंद्र किल्लोड इन सभी स्थानों पर कॉविड -19 से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी क्षेत्रवासी तथा बाहर से आए प्रवासी इन केन्द्रों पर जाकर टीका लगवा सकते हैं। ड़ॉ. अजय देओल ने बताया कि टीका लगवाने के लिए आधार कार्ड या अन्य कोई भी फोटोयुक्त पहचान पत्र अपने साथ ज़रुर लाएं। उन्होंने क्षेत्रवासियों तथा प्रवासी लोगों से टीकाकरण का लाभ उठाने की अपील भी की।
ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने विकास खण्ड अधिकारी कार्यालय पांवटा साहिब में आयोजित मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने पांवटा साहिब विधान सभा क्षेत्र के 167 पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना तथा मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत अभी तक पांवटा विधानसभा क्षेत्र में लगभग 7 हज़ार गैस कनेक्शन वितरित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत IRDP परिवार को ही गैस कनेक्शन दिए जाते हैं। परंतु हिमाचल प्रदेश में कुछ लोग इस सुविधा से वंचित रह गए थे। जिसके मध्यनजर मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना आरंभ की गई। जिसमें बिना आय सीमा के केवल बिना गैस कनेक्शन के लोगों को गैस कनेक्श वितरित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत प्रदेश में लगभग चार लाख गैस कनेक्शन वितरित किए गए हैं। इस योजना के अंतर्गत पांवटा विधानसभा क्षेत्र में अभी तक 5 हज़ार गैस कनेक्शन वितरित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश वासियों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलायी गई हैं। पेंशन योजना में आयु सीमा 80 से घटा कर 70 वर्ष की गई तथा पेंशन की राशि 850 से बढ़ाकर 1500 रुपये प्रतिमाह की गई। महिलाओं की आयु सीमा 70 से घटा कर 65 वर्ष की गई तथा पेंशन की राशि 1000 रुपये प्रतिमाह की गई, जिससे लाखों लोगों को लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष 30 हज़ार क्विंटल गेहूं ख़रीदी गई तथा किसानों को उसका भुगतान 48 घंटों में किया गया। उन्होंने कहा कि हरिपुर, टोहाना तथा पिपलीवाला में अभी तक 90 हज़ार क्विंटल धान ख़रीदा गया, जिसका भुगतान भी किसानों को 48 घंटों घंटों में किया जा रहा है। इन केन्द्रों में धान की ख़रीद अभी भी जारी है। इस अवसर पर बीडीसी अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, अध्यक्ष युवा मोर्चा पाँवटा साहिब राहुल चौधरी, निरीक्षक खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग राजेन्द्र सिंह तथा गैस एजेंसी के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी रिकांगपिओ इकाई का गठन जिला संयोजक सूर्या नेगी की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर जिला विद्यार्थी विस्तारक अजय ठाकुर, तहसील संयोजक अविनाश विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला संयोजक सूर्या द्वारा कार्यकारणी की घोषणा की गई जिसमे विवेक को इकाई अध्यक्ष चुना गया। इसके अतिरिक्त इकाई सचिव रिंगजीन, इकाई उपाध्यक्ष चिराग, करिश्मा राणा व चिराग को चुना गया, जबकि इकाई सह सचिव मोनिका थुरक्यान, नीतिका ब्रायस, समीर व बी ए प्रमुख रवि कांत को चुना गया। उन्होंने बताया कि ललित, शीतल, नितेश, मंगेश, मुस्कान बी कॉम प्रमुख, बी एस सी प्रमुख दीक्षा व बी कॉम प्रमुख वंश कृष्ण भगत को सह प्रमुख चुना गया। इसके अतिरिक्त इकाई सोशल मीडिया प्रमुख अजय गुप्ता, सह प्रमुख राम कृष्ण, हॉस्टल प्रमुख साक्षी, गुलवंशी, कोषाध्यक्ष सानिया, खेल प्रमुख साहिल, अभिषेक कला मंच प्रमुख सनी सह प्रमुख खुशी, धीरज, इकाई नियंत्रक आयुष, संजय, साक्षी, जनजातीय कार्य प्रमुख आंकाक्षा, अनिशा, अनुराग, सोनी, सोनिका, अनुष्का व मोहिनी को बनाया गया।
दयानंद भारतीय पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल की मैत्री ने सीनियर सैकेंडरी सांइस एक्टिविटी में प्रथम स्थान हासिल कर, 5 से 7 दिसम्बर तक होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाया है। स्कूल चेयरमैन ओम मरवाह, स्कूल प्रधानाचार्य ओम प्रकाश ठाकुर ने विज्ञान अध्यापकों और अभिभावकों को बधाई दी तथा साथ में मैत्री के उज्जवल भविष्य की कामना की।
ग्राम पंचायत सुरजपुर में सोमवार को धरने प्रदर्शन के आठवें दिन स्थानीय विधायक संजय अवस्थी और एसडीएम अर्की शहजाद आलम धरना स्थल पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने लोगों को समस्याओं से निजाद दिलवाने का आश्वासन दिया है। प्रशासन से नाराज पंचायत के लोग 15 नवंबर से पिपलुघाट चौक में धरने पर बैठे हुए थे। एसडीएम ने मंगलवार को अर्की में पंचायत के लोगों और सम्बंधित विभाग, अध्यक्षों की बैठक रखी है, जिसमें लोगों की समस्यों के समाधान के लिए योजना बनाई जाएगी। पंचायत प्रधान ओम प्रकाश शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल वो विधायक और एसडीएम के कहने पर 31 दिसम्बर तक के लिए अपना धरना प्रदर्शन अस्थायी तौर पर बंद कर रहे है, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नही हुआ तो 1 जनवरी से वो आंदोलन को दोबारा शुरू कर देंगे। इस बार आंदोलन और अधिक उग्र हो सकता है। इस मौके पर उपमंडलाधिकारी अर्की शहजाद आलम, ब्लॉक कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप, ऋषि देव शर्मा, ग्राम पंचायत सुरजपुर के प्रधान ओम प्रकाश, नरेश,म दन शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को उनके घरद्वार पर गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए कोविड संकट के दौरान भी ऑनलाइन कक्षाएं नियमित रूप से जारी रही हैं। डाॅ. सैजल सुबाथू में जीजीडी सनातन धर्म महाविद्यालय में नए छात्रों के लिए आयोजित अभिनन्दन समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि युवा को सही संस्कार प्रदान करने और उसे जीवन पथ पर ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा केवल शिक्षा के माध्यम से ही प्राप्त होती है। शिक्षा मनुष्य को सम्पूर्ण बनाती है तथा इसके माध्यम से ही व्यक्ति समाज में सम्मानित जीवन जीने की ओर अग्रसर होता है। उन्होंने आह्वान किया कि विद्यार्थी अपनी रूचि अनुसार ही लक्ष्य का चयन करें तथा लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम से परहेज न करें। उन्होंने कहा आज का युवा कल का भविष्य है। आयुष मंत्री ने कहा कि जीजीडी सनातन धर्म महाविद्यालय को सरकारी महाविद्यालय का दर्जा देने का मामला प्रदेश सरकार के विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से इस महाविद्यालय को सरकार के अधीन शीघ्र लाने के लिए आग्रह किया जाएगा। इस अवसर पर एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, दुग्ध पशु सुधार सभा के अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, भाजपा महामंत्री विनोद मारवाह, बीडीसी धर्मपुर के उपाध्यक्ष मदन मोहन मेहता, ग्राम पंचायत भारती के प्रधान मीना राम ठाकुर, ग्राम पंचायत शडियाणा की प्रधान सपना ठाकुर, ग्राम पंचायत कक्ड़हट्टी के प्रधान रोशन लाल ठाकुर, महाविद्यालय के चेयरमेन रोमेश अग्रवाल, महाविद्यालय की प्रधानाचार्य डाॅ. निशा कपिल, उप प्रधानाचार्य कविता जिंदल, भाजपा तथा भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने कहा कि रामपुर के दत्तनगर में इंडोर स्टेडियम प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की देन है। क्योंकि रामपुर में समस्त किन्नौर, ज़िला शिमला और कुल्लू के एक बड़े भाग के खिलाड़ी-छात्र पढ़ने आते हैं, उनके उपयुक्त इंतज़ाम के लिये वीरभद्र सिंह की दूरदर्शी सोच से ये इंडोर स्टेडियम तैयार किया गया। नेगी ने कहा कि इसे बनने में 10 करोड़ रुपए के लगभग लागत आई, लेकिन 95% निर्माण के साथ ये 2017 से इसी हालात में है। इस निर्माण कार्य को अभी तक पूरा करने में मौजूदा सरकार ने 4 वर्ष होने के बावजूद अभी तक कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है। उन्होंने कहा कि शेष 5% निर्माण के लिये ज़रूरी 40-50 लाख की राशी पिछले 4 साल में मौजूदा भाजपा सरकार ने जारी नहीं की और नज़रअंदाजी की मार झेल रहा है इंडोर स्टेडियम ज्यों का त्यों खड़ा है। नेगी ने कहा कि वह भाजपा सरकार व देश के खेल मंत्री से पूछना चाहता हूँ कि अब इसका निर्माण कार्य किस वजह से रोका गया है ? उन्होंने कहा कि देश इसी कारणवश ओलंपिक में मेडल नहीं ले पा रहा है। जब तक खेल में भी राजनीति चलती रहेगी, हिमाचल में एकमात्र स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया का बिलासपुर में वॉलीबॉल हॉस्टल था। जो आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने चुपके से दूसरे प्रदेश मे शिफ़्ट कर दिया, जबकि हिमाचल का राज्य खेल वॉलीबॉल है जो कि प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय है।
तीनों कृषि कानून वापस लेने की प्रधानमंत्री की घोषणा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश काँग्रेस कमेटी की सचिव निर्मला चौहान ने इसे किसानों के संघर्ष और बलिदान की जीत कहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा वापस लिए तीनों काले कृषि कानून से सिद्ध हो गया है कि अब सरकार बेक फुट पर आ खड़ी है और सरकार का अभिमान टूट गया है। उन्होंने कहा की आजादी से पहले भी अन्नदाता ने अंग्रेजों को भी काले कानून वापस लेने पर मजबूर कर दिया था। अब किसानों ने अहिंसक आंदोलन का सहारा लेकर मोदी सरकार का गुरुर भी तोड़ दिया है। निर्मला चौहान ने कहा कि पंजाब व अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत मोदी सरकार को अपनी नाक बचाने के लिए यह तीनों कृषि कानून वापस लेने पर मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने कहा हिमाचल में भी 3 विधानसभा व एक लोकसभा सीट के उपचुनाव में किसानों व बागवानों ने मोदी सरकार को अपनी ताकत दिखाई है और आज सही मायनों में लोकतंत्र की जीत हुई है और देश के अन्नदाता को उल्टपंथी, गद्दार, देशद्रोही व आतंकी कहने वाली ताकतों को मुंह की खानी पड़ी है। उन्होंने कहा कि 1 साल पहले ही केंद्र सरकार अगर यह कानून वापस ले लेती तो बड़ी संख्या में किसानों को इस आंदोलन के दौरान अपनी जान नहीं गंवानी पड़ती। उन्होंने कहा किसानों का दर्द समझने के बजाय मोदी सरकार के मंत्री इस कानून के फायदे समझाने में लगे रहे और दिल्ली के बॉर्डर पर बैठे आंदोलनकारी किसानों के मन की बात सुनने का मोदी सरकार ने समय नहीं निकाला। उन्होंने कृषि कानूनों की वापसी के ऐलान को किसानों के संघर्ष की जीत करार दिया है।
पंचायत समिति सोलन की बैठक आज यहां पंचायत समिति अध्यक्ष भीम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पंचायत समिति सोलन के 3 माह के आय-व्यय तथा मनरेगा के अन्तर्गत 9,94,40000 रुपए के अतिरिक्त शैल्फ को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में जल शक्ति विभाग, उद्यान विभाग, कृषि विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारीयों ने भाग लिया। बैठक में पंचायत समिति सोलन के उपाध्यक्ष लक्ष्मी दत्त ठाकुर, पंचायत समिति सोलन के सदस्य, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी रमेश कुमार शर्मा, पंचायत समिति के सचिव राजेन्द्र कुमार वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को उनके घरद्वार पर गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए कोविड संकट के दौरान भी ऑनलाइन कक्षाएं नियमित रूप से जारी रही हैं। डाॅ.सैजल आज सुबाथू में जीजीडी (गोस्वामी गणेश दत्त) सनातन धर्म महाविद्यालय में नए छात्रों के लिए आयोजित अभिनन्दन समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। डाॅ.सैजल ने कहा कि युवा को सही संस्कार प्रदान करने और उसे जीवन पथ पर ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा केवल शिक्षा के माध्यम से ही प्राप्त होती है। शिक्षा मनुष्य को सम्पूर्ण बनाती है तथा इसके माध्यम से ही व्यक्ति समाज में सम्मानित जीवन जीने की ओर अग्रसर होता है। उन्होंने आह्वान किया कि विद्यार्थी अपनी रूचि अनुसार ही लक्ष्य का चयन करें तथा लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम से परहेज न करें। उन्होंने कहा आज का युवा कल का भविष्य है। प्रत्येक युवा में कोई न कोई प्रतिभा होती है और सुयोग्य अध्यापक के मार्गदर्शन में यह प्रतिभा निखरकर देशहित में काम आती है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने जीवन में किसी आदर्श व्यक्तित्व का अनुसरण अवश्य करना चाहिए। उन्होंने आग्रह किया कि युवा, महापुरूषों की जीवनियां अवश्य पढ़ें और इनसे लाभ उठाएं। आयुष मंत्री ने कहा कि जीजीडी सनातन धर्म महाविद्यालय को सरकारी महाविद्यालय का दर्जा देने का मामला प्रदेश सरकार के विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से इस महाविद्यालय को सरकार के अधीन शीघ्र लाने के लिए आग्रह किया जाएगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने सभी विशेषकर युवाओं से आग्रह किया कि कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए नियम पालन करें और टीकाकरण अवश्य करवाएं। उन्होंने सभी से टीके की दूसरी खुराक शीघ्र लेने का आग्रह किया। डाॅ. सैजल ने इस अवसर पर महाविद्यालय को अपनी ऐच्छिक निधि से 21 हजार रुपये देने की घोषणा की। दुग्ध पशु सुधार सभा के अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने इस अवसर महाविद्यालय प्रबन्धन समिति को 5100 रुपए प्रदान किए। इस अवसर पर एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, दुग्ध पशु सुधार सभा के अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, भाजपा महामंत्री विनोद मारवाह, बीडीसी धर्मपुर के उपाध्यक्ष मदन मोहन मेहता, ग्राम पंचायत भारती के प्रधान मीना राम ठाकुर, ग्राम पंचायत शडियाणा की प्रधान सपना ठाकुर, ग्राम पंचायत कक्ड़हट्टी के प्रधान रोशन लाल ठाकुर, महाविद्यालय के चेयरमेन रोमेश अग्रवाल, महाविद्यालय की प्रधानाचार्य डाॅ. निशा कपिल, उप प्रधानाचार्य कविता जिंदल, भाजपा तथा भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ लंबे समय से सरकार के सम्मुख अपनी बात रखकर मांगो को मनवाने का प्रयत्न कर रहा है। हालांकि जब 2017 में प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर बने तो आउटसोर्स कर्मचारियों को बडी उम्मीद थी। क्योंकि उससे पिछली सरकार के समय विधानसभा में जयराम ही अकेले विधायक थे, जिन्होने आउटसोर्स कर्मचारियों की मांगे रखी थी। हि प्र आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ कि अध्यक शैलेन्द्र शर्मा ने कहा की हाल ही में सरकार ने आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नीति निर्धारित करने के लिए महेन्द्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में जो कमेटी गठित की है। उसके लिए मुख्यमन्त्री का दिल से शुक्रगुजार है। इतने लम्बे समय से हजारों कर्मचारी सरकार के समक्ष अपनी समस्याएं लेकर बात कर रहे थे। इस वक्त सभी कर्मचारियों में खुशी की लहर है, क्योंकि इतने लम्बें समय से अब जाकर किसी ने उनकी सुध ली है। इस समय कर्मचारियों के लिए गठित कमेठी द्वारा सभी विभागों से आउटसोर्स कर्मचारियों का ब्यौरा मांगा है। जिसके लिए एक सप्ताह का समय दिया था। लेकिन बहुत से कर्मचारियों की शिकायत है। एक सप्ताह बीत जाने पर भी बहुत से विभागों में ब्यौरे को लेकर कोई पत्र नहीं आया है। जिससे हजारों कर्मचारी का ब्यौरा कमेटी तक नहीं जा पाएगा और सरकार द्वारा बनाई जा रही नीति के अंदर आने से वे लोग चुक जाएंगे। हि प्र आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष की ओर से निवेदन है कि सभी कर्मचारी अपने-अपने विभागाध्यक्ष के संपर्क में रहे तथा सभी अपना ब्यौरा कमेटी तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। मांगो को लेकर अध्यक्ष ने कहा कि उन्होने मांग पत्र पहले ही मुख्यमन्त्री जयराम ठाकुर को दिया है तथा सभी मन्त्रीगणों और विधायकों की ओर से भी सरकार तक भेजा है। मांगों में मुख्य रूप से नियमितिकरण की मांग, न्यूनतम वेतन 18000 तथा समय पर वेतन के साथ वार्षिक वेतन वृद्धि, नौकरी की सुरक्षा, ई पी एफ में पारदर्शिता तथा कमीशन में आरक्षण इत्यादि है। हमें भरोसा है सरकार हजारों कर्मचारियों के भविष्य को देखते हुए उनकी यह मांगे अवश्य पूरी करेगी।
प्रदेश के 10 जि़लों के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जन मंच आयोजित किए गए। जन मंच में लगभग 1056 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से अधिकांश मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया। प्रशासन द्वारा जन मंच के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा उपायों का सख्ती से पालन किया गया। जिला मण्डी: जल शक्ति, बागवानी, राजस्व एवं सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह टिहरा के प्रांगण में आयोजित जन मंच में क्षेत्र की 12 पंचायतों के लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया। जनमंच में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 44 मामले प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश का मौके पर निपटारा कर दिया गया है तथा शेष का समाधान सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए। जल शक्ति मंत्री ने बेटी है अनमोल योजना के तहत सांकेतिक तौर पर 5 बच्चियों की माताओं को 12-12 हज़ार की एफडीआर भेंट कीं। साथ ही मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत कुल 70 लाभार्थियों को निशुल्क गैस कनेक्शन दिए गए। जन मंच में 74 से अधिक विभिन्न प्रमाण-पत्र बनाए गए। उन्होंने कहा कि जनमंच ने गरीबों-वंचितों को ताकत दी है। वे पूरी मजबूती से अपनी बात शासन-प्रशासन के पास रख रहे हैं और उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान हो रहा है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की जनहितैषी सोच से निकला जन मंच आज लोगों के लिए बड़ा संबल बन गया है। विकास कार्यों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र में 30 पुलों का कार्य प्रगति पर है। टिहरा में 25 करोड़ से 50 बिस्तरों के अस्पताल तथा संधोल और धर्मपुर में सिविल अस्पताल का काम ज़ोरों पर है। टिहरा और संधोल में मिनी सचिवालय भवनों का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। क्षेत्र में बिजली आपूर्ति निर्बाध रखने के लिए 33 केवी के 12 ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। अब 50 करोड़ रुपये से 132 केवी का ट्रांसफार्मर स्थापित करने का काम किया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री एवं जि़ला परिषद सदस्य वंदना गुलेरिया, अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे। जिला हमीरपुर: शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने जिला हमीरपुर के विधानसभा क्षेत्र बड़सर की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झिरालड़ी में आयोजित जन मंच की अध्यक्षता की। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की 5 ग्राम पंचायतों और नगर पंचायत की ओर से कुल 135 शिकायतें एवं मांगें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। शहरी विकास मंत्री ने अधिकारियों को शेष समस्याओं का भी निर्धारित समय अवधि के भीतर निवारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सुरेश भारद्वाज ने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान उनके घर-द्वार पर ही करने के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जन मंच आरम्भ किया है। यहां प्राप्त अधिकांश जनसमस्याओं का निवारण प्री-जनमंचों में ही कर दिया जाता है, जिससे आम लोगों को बहुत बड़ी राहत मिलती है। इससे पहले शहरी विकास मंत्री ने एक बूटा बेटी के नाम योजना के तहत झिरालड़ी स्कूल परिसर में पौधारोपण किया तथा विभिन्न विभागों के प्रदर्शनी स्टाॅलों का अवलोकन किया। जन मंच के दौरान शहरी विकास मंत्री ने मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत 16 महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन प्रदान किए। उन्होंने विभाग के माध्यम से प्रशिक्षित 31 महिलाओं को सिलाई मशीन एवं टूल किट वितरित किए। बेटी है अनमोल योजना के तहत 3 कन्याओं को 12-12 हजार रुपये की एफडी के दस्तावेज और शगुन योजना की 7 लाभार्थियों को 31-31 हजार रुपये के चेक प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा, हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राकेश शर्मा बबली, कांगड़ा सहकारी कृषि एवं भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष कमलनयन शर्मा, जिला परिषद उपाध्यक्ष नरेश कुमार, उपायुक्त देबश्वेता बनिक, पुलिस अधीक्षक आकृति शर्मा व एडीएम जितेंद्र सांजटा सहित अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे। जिला चम्बा: जि़ला चम्बा का 24वां जन मंच भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत सुदली पंचायत घर में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने की। जनमंच में कुल 92 समस्याएं एवं मांगे प्रस्तुत की गई, जिनमें से अधिकतर का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जन मंच सरकार द्वारा शुरू किया गया ऐसा कार्यक्रम है, जिसके माध्यम से लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान घर द्वार पर संभव होता है। उन्होंने कहा कि जिला चंबा की भौगोलिक परिस्थितियां प्रदेश के अन्य जिलों की तुलना में विषम हैं। इसके बावजूद प्रदेश सरकार के वर्तमान कार्यकाल में यहां सड़क निर्माण, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। इस अवसर पर 10 लाभार्थियों को मौके पर दिव्यांग प्रमाण पत्र, 6 जन्म प्रमाण पत्र और 22 राजस्व इंतकाल दर्ज किए गए। इसके अतिरिक्त 74 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई और निशुल्क दवाईयां दी गई और 7 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। 12 पात्र लाभार्थियों को गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन तथा बेटी है अनमोल योजना के तहत 13 एफडीआर भी वितरित की गई। मंत्री ने इस दौरान एक बूटा बेटी के नाम योजना के तहत बेटी अदविका के नाम से आंवला का पौधा भी रोपित किया। मुख्य सचेतक विक्रम सिंह जरयाल ने विधानसभा क्षेत्र भटियात में जारी विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस मौके पर उपायुक्त डीसी राणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस. अरुल कुमार, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा सहित अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे। जिला शिमला: ग्रामीण विकास, कृषि, एवं पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने जिला शिमला के रोहडू़ स्थित राजकीय महाविद्यालय सीमा के प्रांगण में आयोजित जन मंच की अध्यक्षता की। जन मंच में कुल प्राप्त 111 शिकायतों में से अधिकांश शिकायतों का मौके पर निवारण किया गया। शेष शिकायतों का निवारण निर्धारित अवधि में करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन मंच की सफलता के लिए अधिकारी गंभीरता से कार्य करें। लोगों की शिकायतों के निवारण के लिए किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार का प्रयास है कि जन मंच के माध्यम से समाज की अंतिम पंक्ति तक के व्यक्ति की समस्या का निवारण सुनिश्चित हो सके। केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचे इसके लिए अधिकारी सजगता से काम करें। जनमंच के दौरान 13 विभिन्न प्रमाण पत्र, 5 इंतकाल तथा 6 जमाबंदियां जारी की गई। मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत 5 लाभार्थियों को निःशुल्क गैस कनेक्शन, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत 5 बालिकाओं को किट, शगुन योजना के तहत बीपीएल परिवार से संबंध रखने वाली बेटी की शादी के लिए 31 हजार रुपये तथा बेटी है अनमोल योजना के तहत 5 पात्र बालिकाओं को 12 हजार रुपये की एफडी प्रदान की गई। उन्होंने एक बूटा बेटी के नाम योजना के तहत देवदार का पौधा रोपित किया तथा जन कल्याणकारी योजनाओं को दर्शाती प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर अध्यक्ष, कृषि ग्रामीण विकास बैंक शशी बाला, जिला परिषद सदस्य उर्मिला डोगरा, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, अतिरिक्त उपायुक्त किरण भड़ाना, उपमण्डलाधिकारी सुरेन्द्र ठाकुर तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। जिला ऊना: ऊना जिला के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के मुबारिकपुर में उद्योग, परिवहन एवं श्रम व रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह की अध्यक्षता में जन मंच आयोजित किया गया। जन मंच में कुल 72 जन समस्याओं की सुनवाई हुई और अधिकांश का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। मंत्री ने कहा कि जन मंच जय राम सरकार की महत्वकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य गांव में जाकर मौके पर लोगों की जन शिकायतों का निपटारा करना है। प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न वर्गों के उत्थान के लिए अन्य कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। कामगार कल्याण बोर्ड से पंजीकृत कामगारों व उनके परिवार के कल्याण के लिए कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला ऊना में पंजीकृत 23,839 कामगारों को विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत 20.72 करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। कोरोना संकट के दौरान भी जिला के 8270 पात्र कामगारों को लगभग पांच करोड़ की सहायता प्रदान की गई है। इस अवसर पर बिक्रम सिंह ने मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत 11 परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन भी प्रदान किए। जनमंच कार्यक्रम के दौरान वैक्सीनेशन कैंप भी स्थापित किया गया था, जिसमें 45 लाभार्थियों ने कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग ने 152 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और 126 मेडिकल टेस्ट किए। आयुष विभाग ने 132 लोगों का स्वास्थ्य जांचा। इसके अतिरिक्त ई-श्रम पोर्टल पर 15 कामगारों का पंजीकरण किया गया। इससे पूर्व गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर ने कहा कि इस क्षेत्र में पहली बार जन मंच का आयोजन किया जा रहा है तथा सरकार द्वारा घर-द्वार पर जाकर लोगों की शिकायतों का निपटारा किया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह, उपायुक्त राघव शर्मा, पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन, एडीसी डाॅ. अमित कुमार शर्मा सहित अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे। जिला कुल्लू: कुल्लू जिले का 24वां जन मंच मनाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय हरिपुर में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने की। जनमंच में कुल 13 ग्राम पंचायतों के लोगों की समस्याओं की सुनवाई की गई। इस अवसर पर 117 शिकायतें व मांगें प्राप्त हुई, जिनमें अधिकांश का मौके पर ही निपटारा किया गया जबकि शेष शिकायतें संबंधित विभागों को तुरंत समाधान हेतु अग्रेषित की गई। आयुर्वेद विभाग द्वारा 201 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और निःशुल्क दवाईयां भी वितरित की। जन मंच में 209 इंतकाल, 62 विभिन्न प्रमाण पत्र, 20 ग्रीन कार्ड जारी किए गए और 12 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज भी प्रदान की गई। मंत्री ने काॅलेज परिसर में देवदार पौधे का रोपण भी किया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि मनाली विधानसभा को प्रदेश के आदर्श विधानसभा क्षेत्र के तौर पर विकसित किया गया है। यहां 98 प्रतिशत सड़क कनेक्टिविटी है। क्षेत्र में पिछले चार सालों के दौरान अनेक नई सड़कों का निर्माण किया गया। मनाली शहर तथा आस पास के अनेक गांवों के लिये 390 करोड़ की मल निकासी परियोजना तैयार करके धनराशि स्वीकृत की गई है और इस परियोजना का कार्य शीघ्र ही आरंभ कर दिया जाएगा। इसके उपरांत शिक्षा मंत्री ने ‘बेटी है अनमोल’ योजना के तहत सात बेटियों को प्रत्येक को 12 हजार रूपये की एफडी, मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत तीन बेटियों के अभिभावकों को 31000 रुपये प्रत्येक तथा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत तीन बेटियों को प्रत्येक को 51000 रुपये के चेक वितरित किये। इसके अतिरिक्त जिला की 10वीं तथा 12वीं कक्षा की मेधावी छात्राओं को सशक्त महिला योजना के तहत प्रत्येक को पांच हजार रुपये की राशि व प्रशस्ति पत्र वितरित किये। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर, भाजपा मण्डलाध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर, नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष चमन कपूर, पंचायत समिति अध्यक्ष कुंदन ठाकुर, उपायुक्त आशुतोष गर्ग, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह सहित अन्य गणमान्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे। जिला सोलन: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के परवाणू में आयोजित जन मंच की अध्यक्षता की। आज आयोजित जन मंच में 148 शिकायतें व मांगें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निपटारा कर किया गया। शेष शिकायतों तथा मांगों को अग्रिम कार्यवाही के लिए उचित स्तर पर प्रेषित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोकतान्त्रिक व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य सरकार की योजनाओं व कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन की सेवा करना है तथा आमजन की सेवा के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए त्वरित प्रयास करने चाहिए। डाॅ. सैजल ने कहा कि जन मंच का यही उद्देश्य है कि लोगों को उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान प्राप्त हो तथा उनके समय व धन की बचत हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना पूरे देश में एक आदर्श योजना के रूप में सराही गई है। जन मंच में 76 लोगों का आधार के लिए नामांकन किया गया। निःशुल्क जांच शिविर में 215 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 28 व्यक्तियों के नेत्र जांच तथा 45 व्यक्तियों की दन्त चिकित्सा की गई। इसके अतिरिक्त 43 व्यक्तियों को कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया। आयुष विभाग द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 275 लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया और रक्तदान शिविर में 11 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित निःशुल्क जांच शिविर में दूध के 38 नमूने एकत्र किए गए। जनमंच में भारतीय संचार निगम लिमिटिड द्वारा 110 सिम कार्ड वितरित किए गए तथा 20 ई-श्रम कार्ड भी बनाए गए। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ. डेजी ठाकुर, जिला परिषद सोलन के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, नगर परिषद परवाणू की अध्यक्ष निशा शर्मा, उपायुक्त कृतिका कुलहरी, पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। जिला सिरमौर: ऊर्जा मंत्री सुखराम चैधरी ने जिला सिरमौर के विकास खण्ड संगड़ाह की ग्राम पंचायत जामू कोटी की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में आयोजित जन मंच की अध्यक्षता की। इस अवसर पर विभिन्न विभागों से संबंधित 126 शिकायतें एवं मांगें प्रस्तुत की गई, जिनमें से अधिकांश का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया तथा शेष शिकायतों को समयबद्ध निपटान के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। सुख राम चैधरी ने कहा कि रेणुका बांध विस्थापितों के सभी 1142 परिवारों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा और विस्थापित परिवारों को आवंटित की गई भूमि से सम्बन्धित सभी समस्याओं को मौके पर जाकर अधिकारियों द्वारा निपटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा चलाई गई जल जीवन मिशन के अंतर्गत सिरमौर में 83 प्रतिशत घरों को पेयजल उपलब्ध करवाया गया है और मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत जिला सिरमौर में लगभग 36483 रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाए गए, जबकि उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 10944 गैस कनेक्शन वितरित किए गए। इससे पूर्व ऊर्जा मंत्री ने पाठशाला परिसर में पंचवटी वाटिका में कनक चम्पा, अर्जुन, आंवला व अमरूद के वृक्ष रोपित किए। ‘बेटी है अनमोल’ कार्यक्रम के तहत सात कन्याओं को 12-12 हजार रूपये की बैंक एफडी, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत 6 नवजात कन्याओं को जिला प्रशासन की ओर से बधाई पत्र व उपहार प्रदान किए गए। राजस्व विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार के 138 से अधिक प्रमाण पत्र, आयुर्वेद विभाग द्वारा 112 रोगियों की स्वास्थ्य जांच व 60 की रक्त जांच की गई और स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित चिकित्सा शिविर में 50 से अधिक लोगों की जांच कर निःशुल्क दवाईयां वितरित की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला परिषद सिरमौर सीमा कन्याल, पूर्व विधायक रूप सिंह, अध्यक्ष खण्ड विकास समिति संगड़ाह मेला राम शर्मा, अध्यक्ष खण्ड विकास समिति नाहन अनिता शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास निगम बलवीर चैहान, अध्यक्ष मण्डी समिति रामेश्वर शर्मा, भाजपा मण्डलाध्यक्ष सुनील शर्मा, उपाध्यक्ष पंचायत समिती संगड़ाह मदन सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे। जिला कांगड़ा: वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने रविवार को जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्च पाठशाला, लोअर खैरा मेें आयोजित 24वें जन मंच की अध्यक्षता की। जनमंच में शामिल 10 ग्राम पंचायतों से विभिन्न विभागों से जुड़ी 97 शिकायतें व मांगें प्राप्त हुई, जिनमें से अधिकांश का मौके पर निपटारा कर दिया गया। इस अवसर वन मंत्री ने कहा कि ‘जन मंच’ प्रदेश की जनता के लिए सरकार के साथ सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान करने का एक महत्वकांक्षी कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि जन मंच और ‘‘मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाईन’’ अपनी समस्याओं के त्वरित समाधान के चलते काफी लोकप्रिय हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन मंच में आने वाली समस्याओं पर स्वयं नजर रखते हैं और इनके समाधान में हुई प्रगति की लगातार समीक्षा करते हैं। वन मंत्री ने कहा कि कोविड काल में प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में सराहनीय कार्य किया है। यह गौरव की बात की प्रदेश ने कोविड वैक्सीनेशन की पहली डोज़ लगाने में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करके देश में पहला स्थान हासिल किया है और प्रदेश में 80 प्रतिशत से अधिक लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज भी लग चुकी है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया जिसमें करीब 110 लोगों की स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई। इसके अलावा 7 लोगों के कोविड रैपिड एंटीजन टेस्ट करवाये गये, जिसमें सभी लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई। कार्यक्रम के दौरान लगे शिविर में कोविड टीकाकरण कैम्प में 18 लोगों ने वैक्सीनेशन भी करवाया। वन मंत्री ने ‘‘एक बूटा बेटी के नाम’’ के तहत लोंगिणी (छैंछड़ी) की बेटी इबाना के परिजनों को 5 औषधीय पौधे भेंट किये। उन्होंने छः पात्र परिवारों को मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत निःशुल्क गैस चूल्हे और बेटी है अनमोल योजना के तहत दो लाभार्थी बच्चियों के परिजनों को 12-12 हजार रुपये तथा रेडक्राॅस सोसायटी की तरफ से 8 दिव्यांगजनो को व्हील चेयर और अन्य यन्त्र वितरित किये। इससे पहले स्थानीय विधायक रविन्द्र धीमान ने अपने सम्बोधन में कहा कि लोगों की समस्याओं के घर-द्वार त्वरित एवं स्थाई समाधान में जन मंच महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर विधान सभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के माध्यम से 143 करोड़ रुपये और जल शक्ति विभाग के माध्यम से 223 करोड़ रुपये के कार्य प्रगति पर हैं। इस अवसर पर उपायुक्त कांगड़ा डाॅ. निपुण जिंदल, पुलिस अधीक्षक खुशहाल शर्मा, एडीसी राहुल कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। जिला बिलासपुर: जनमंच के माध्यम से लोगों को अपनी बात सरकार व प्रशासन के समक्ष रखने का सुनहरा अवसर है। यह जानकारी आज झण्डूता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोसरियां में 24वें जन मंच की अध्यक्षता करते हुए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने दी। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता के और समीप लाने तथा प्रदेश के नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से जन मंच की शुरुआत की गई है। प्रदेश के लोगों की समस्याएं सुलझाने में यह बेहद सफल साबित हो रहा है। आज जनमंच में 114 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया तथा शेष शिकायतों को सम्बन्धित विभागों को कार्यवाही के लिए भेज दिया गया है। जन मंच में राजस्व और पंचायती राज विभाग से सम्बन्धित 70 प्रमाण पत्र बनाए गए। आयुष विभाग द्वारा 214 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा 75 लोगों के खून की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 144 लोगों की स्वास्थ्य की जांच की गई। राजस्व विभाग से सम्बन्धित 45 इंतकाल और 16 वसीयत बनाई गई। इससे पूर्व उन्होंने ‘एक बूटा बेटी के नाम’ योजना के अंतर्गत आंवला का पौधा रोपित किया। बेटी है अनमोल योजना के तहत 5 लाभार्थियों को एफडी और 5 दिव्यांगजनों को दिव्यांग प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर झण्डूता विधानसभा क्षेत्र के विधायक जे.आर. कटवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि 60 करोड़ रुपये की लागत से कुटवागड़ पेयजल योजना का कार्य प्रगति पर है, जिसे अगले वर्ष तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त 240 करोड़ रुपये सड़कों और सिंचाई एवं पेयजल योजनाओं पर खर्च किए जा रहे हैं। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्षा मुस्कान, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य राकेश गौतम, पुलिस अधीक्षक एस.आर. राणा, सहायक आयुक्त सिद्धार्थ आचार्य, एसडीएम झण्डूता नरेश वर्मा सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष और अधिकारी एवं कर्मचारी तथा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
जिला शिमला के रोहडू स्थित राजकीय महाविद्यालय सीमा के प्रांगण में आयोजित जन मंच कार्यक्रम में कुल प्राप्त 111 शिकायतों में से लगभग 60 प्रतिशत से अधिक शिकायतों का मौके पर निवारण किया गया। यह जानकारी ग्रामीण विकास पंचायती राज, कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य पालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि जनमंच कार्यक्रम के दौरान शेष बची शिकायतों का निवारण अधिकारी 15 दिन में करना सुनिश्चित करें। उन्होंने इस संबंध में उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी को व्यक्तिगत तौर पर समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनमंच के दौरान प्राप्त हुई शिकायतों का निवारण भी अधिकारियों को 15 दिन के भीतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनमंच कार्यक्रम की सफलता के लिए अधिकारी गंभीरता से कार्य करें। लोगों की शिकायतों के निवारण के लिए किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभिन्न समस्याओं जिनमें अलग-अलग विभागों के सहभागिता आवश्यक हो उसे समन्वित प्रयासों से सम्बद्ध विभाग पूर्ण करना सुनिश्चित करें। जो ठेकेदार काम नहीं कर रहे है, विभाग उनके टेंडर निरस्त करें ताकि अन्य लोगों को काम देकर क्षेत्रवासियों को सुविधा प्रदान की जा सके। उन्होंने डिसवानी लाकाधार क्यानी सम्पर्क सड़क मार्ग के निर्माण कार्य को पूर्ण न करने के प्रति बरती जा रही अनियमितताओं की विजिलेंस जांच के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि इस जनमंच के माध्यम से समाज की अंतिम पंक्ति तक के व्यक्ति की समस्या का निवारण सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचे इसके लिए अधिकारी सजगता से काम करें। किसानों की आय दोगुनी हो इसके लिए केन्द्र के साथ-साथ प्रदेश सरकार द्वारा भी ग्रामीण विकास विभाग व कृषि विभाग के माध्यम से सक्रिय प्रयास किए जा रहे हैं। कृषि विभाग की ओर से स्थानीय फसलों को प्रेेरित कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी सुदृढ़ बनाने के लिए कई योजनाएं आरम्भ की गई है। हमारे स्थानीय उत्पादों की देश में मांग बढ़े इसके लिए किसानों से उत्पाद मंडियों के माध्यम से खरीद कर बरांडिग करके देश की अन्य मंडियों में भेजने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि के साथ-साथ पशुपालन के तहत कुकुट पालन, मुख्यमंत्री कृषक बकरी पालन योजना, सुअर पालन योजना आदि योजनाएं आरम्भ कर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की आर्थिकी को सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज जन मंच के दौरान 13 विभिन्न प्रमाण पत्र, 5 इंतकाल तथा 6 जमाबंदियां जारी की गई। गृहिणी सुविधा योजना के तहत मनीषा देवी, शिवानी, वंदना चैहान, पूजा देवी और बबीता को निःशुल्क गैस वितरण प्रदान की गई। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत मावेश, सोफिया, सृष्टि, पूर्वी और कायरा को किट प्रदान कर सम्मानित किया गया। शगुन योजना के तहत बीपीएल परिवार से संबंध रखने वाली बेटी की शादी के लिए उनके पिता पदम चंद को 31 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई। बेटी है अनमोल योजना के तहत 12 हजार रुपये की एफडी नवरीति, अनुष्का, प्रगुण, सानवी और एंजल को प्रदान किए गए। इसके साथ-साथ लाल धान कृषक सोसायटी रोहडू को पादप प्रजाति और कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा 11 नवम्बरको 10 लाख रुपये की राशि व स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र के साथ पुरस्कृत करने पर उन्हें शुभकामनाएं दी। कृषि मृदा संरक्षण प्रशिक्षण के तहत 800 लोगों ने लाभ प्राप्त किया। बागवानी विभाग के तहत एक ऑनलाइन उद्यान कार्ड बनाया गया जबकि 700 विभागीय पत्रक बांटे गए। आयुष विभाग के तहत 174 व्यक्तियों की विभिन्न जांच की गई। निर्वाचन विभाग के अंतर्गत 16 नए वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन किया गया। कोविड टीकाकरण के तहत 14 कोविड की दूसरी डोज लगाई गई जबकि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत 90 लोगों की रक्त जांच की गई। उन्होंने आज एक बूटा बेटी के नाम योजना के तहत देवदार का पौधा रोपित किया तथा जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित करती प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर शशी बाला अध्यक्ष कृषि ग्रामीण विकास बैंक, जिला परिषद सदस्य उर्मिला डोगरा, अशोक शर्मा उपाध्यक्ष गौ सेवा आयोग, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, अतिरिक्त उपायुक्त किरण भड़ाना, उपमण्डलाधिकारी सुरेन्द्र ठाकुर तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के माध्यम से यह सुनिश्चित बना रही है कि लड़कियों को सभी क्षेत्रों में समान अवसर प्राप्त हो। डाॅ.सैजल ने आज सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के परवाणू में आयोजित जनमंच की अध्यक्षता कर रहे थे। डाॅ.सैजल ने कहा कि सनातन भारतीय संस्कृति में लड़के व लड़की को एक समान अधिकार दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जहां पात्र कन्याओं को लाभान्वित कर उनके भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर रही है वहीं लोगों को इस दिशा में जागरूक भी बना रही है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि लड़का-लड़की में कोई भेदभाव न करें और लड़कियों को सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करें। उन्होंने इस अवसर पर बेटी है अनमोल योजना के तहत बीपीएल परिवारों में जन्मी बालिकाओं के अभिभावकों को 12000-12000 रुपए की एफडी भी प्रदान की। उन्होंने परवाणू की दिव्या तथा दृष्टि, गांव करोल नयाग्राम की चाहत तथा गांव मध्याना की गुनीता को यह एफडी प्रदान की। उन्होंने शगुन योजना के तहत गांव क्यारवा के ओम प्रकाश, गांव कैन्थी के मोहन दत्त, गांव शामली के तारा दत्त, गांव ओडा निचला के तारा दत्त तथा गांव सूज्जी के धर्मसिंह को सहायता राशि प्रदान की। डाॅ.सैजल ने इस अवसर पर बेहड़े का पौधा भी रोपा। उन्होंने आयुष, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, पशुपालन, कृषि, बागवानी तथा श्रम एवं रोजगार विभाग विभागों द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया प्रदर्शित वस्तुओं में गहरी रूचि दिखाई। डाॅ.सैजल ने इस अवसर पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत स्थापित हस्ताक्षर पट्ट पर हस्ताक्षर भी किए।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ.राजीव सैजल ने कहा लोकतान्त्रिक व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य सरकार की योजनाओं व कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन की सेवा करना है तथा आमजन की सेवा के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए त्वरित प्रयास करने चाहिए। डाॅ. सैजल आज सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के परवाणू में आयोजित जनमंच की अध्यक्षता कर रहे थे। आज का जनमंच प्रदेश का 24वां, सोलन जिला का 21वां तथा कसौली विधानसभा क्षेत्र का चौथा जनमंच था। डाॅ. सैजल ने अधिकारियों का आह्वान किया कि जनता की समस्याओं को समझकर इनका त्वरित निपटारा सुनिश्चित बनाएं ताकि लोगों को उनके घरद्वार समीप ही न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि जनमंच का यही उद्देश्य है कि लोगों को उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान प्राप्त हो तथा उनके समय व धन की बचत हो। उन्होंने जनमंच में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं दौरा कर आम लोगों की समस्याओं को जाने तथा सवंदेनाशीलता के साथ उन समस्याओं का त्वरित हल निकालें। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने कहा कि जनमंच का उद्देश्य आमजन के घरद्वार के समीप पहुंचकर उनकी बात सुनकर समस्याओं का निराकरण करना है। प्रदेश सरकार इस उद्देश्य में सफल भी रही है। उन्होंने कहा कि कसौली विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत विकास कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि कसौली विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। डाॅ.सैजल ने कहा कि हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना पूरे देश में एक आदर्श योजना के रूप में सराही गई है। उन्होंने कहा कि यह योजना वर्तमान प्रदेश सरकार की हर वर्ग को लाभान्वित करने के संकल्प का जीवन्त उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से जहां प्रदेश की गृहिणियों को सुरक्षित सुविधा प्राप्त हुई वहीं प्रदेश के पर्यावरण पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। सभी मांगे ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है तथा सम्बन्धित विभागों को आवश्यक कार्यवाही के लिए शीघ्र प्रेषित की जाएंगी। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ. डेजी ठाकुर, जिला परिषद सोलन के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, नगर परिषद परवाणू की अध्यक्ष निशा शर्मा, भाजपा तथा भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी, पुलिस अधीक्षक सोलन वीरेंद्र शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन अशोक वर्मा, आदेशक गृह रक्षा डाॅ.शिव कुमार शर्मा, उपमण्डलाधिकारी कसौली डाॅ. संजीव धीमान, उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
ग्राम पंचायत सुरजपुर में मांगों को लेकर लोगों का धरना प्रदर्शन सातवें दिन भी जारी रहा। प्रशासन द्वारा मांगे न मानने से नाराज पंचायत के लोग 15 नवंबर से पिपलुघाट चौक में धरने पर बैठे हुए है। पंचायत प्रधान ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि पिपलुघाट चौक पर वर्षों से सार्वजनिक शौचालय, रेन शेल्टर नही है जिसके अभाव में लोगों को खासकर महिलाओं को परेशानी झेलनी पड़ती है। बाहर से आने वाले टूरिस्ट भी शौचालय ढूंढते है, उन्हें भी खुले में या स्थानीय लोगों के निजी शौचालय का प्रयोग करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि जब तक उनकी समस्याओं को सुलझाने के लिए प्रयास नही किए जाएंगे तब तक धरना प्रदर्शन इसी तरह जारी रहेगा।
अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन आईटीआई दाड़लाघाट द्वारा फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ऑपरेशनल हेड अंबुजा सीमेंट लिमिटेड बलबीर सिंह राणा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। बलवीर सिंह राणा ने अपने सम्बोधन में प्रशिक्षणार्थियों को अपने भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए कठोर परिश्रम, ईमानदारी तथा अनुशासन के गुरु बताए। इस मौके पर प्रशिक्षणार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों जैसे रैंप वॉक, प्रश्नोत्तरी, एकल गाना, डांस, नाटी इत्यादि का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान मिस्टर फ्रेशर हर्ष कुमार और मिस फ्रेशर करुणा को चुना गया।
प्राथमिक शिक्षक संघ हिमाचल प्रदेश ने प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग से छठे वेतन आयोग को केंद्र सरकार की तर्ज पर प्रदेश में लागू करने की मांग की है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष हेमराज ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में जेबीटी अध्यापकों को दो 5910-20200 और 10300-34800 अलग-अलग स्केल दिए जा रहे हैं जिससे शिक्षकों के वेतन में असमानता पैदा हो जाती है जबकि पंजाब में जेबीटी अध्यापकों को 16290 से शुरुआत वेतन दिया जाता है। अभी प्रदेश में छठवां वेतन आयोग लागू नहीं किया गया है इसलिए केंद्र की तर्ज पर ही हिमाचल में भी वेतन आयोग की सिफारिश लागू की जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग जल्द से नियमित नीति बनाकर इन भर्तियों को आउटसोर्स के बजाए नियमित रूप से नियुक्तियां प्रदान करे।
रक्कड़ के तहत पड़ते गाँव चौली में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा होने की जानकारी प्रकाश में आई है जिसमें एक व्यक्ति की भी मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह लगभग 3 बजे एक स्कोर्पियो गाड़ी नम्बर PB 10FK 9695 जोकि लुधियाना से कालेश्वर महादेव की ओर जा रही थी चौली के तीखे मोड़ के समीप हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी में कुल 5 लोग सवार थे जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गाड़ी की तेज रफ्तार होने के कारण चालक गाड़ी को उक्त तीखे मॉड पर सम्भाल नहीं पाया जिससे गाड़ी सामने बनी बेकरी की दुकान से जा टकराई। वहीं उसी दौरान गाड़ी में आगे की सीट पर बैठे विनोद कुमार(40) सुपुत्र रवि कुमार निवासी लुधियाना की छाती में लोहे का ऐंगल घुस जाने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जिसे पोस्टमॉर्टम हेतु स्थानीय अस्पताल भेज दिया गया है। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस थाना रक्कड़ प्रभारी चिरंजीलाल शर्मा एवं अन्य पुलिस दल ने व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। बताया जा रहा है कि गाड़ी में बैठे अन्य 4 लोग भी गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार हेतु क्षेत्र के नजदीकी अस्पताल नादौन भेजा गया है। बता दें कि चौली स्थित उक्त बेकरी की दुकान के साथ यह गाड़ी टकराई है जिससे उक्त दुकान का भी लाखों का नुकसान हुआ है। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ रक्कड़ चिरंजीलाल शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहनता से तफ़्तीष कर रही है।
केवल दस दिन के लिए स्कूल खोलने के खिलाफ व वार्षिक परीक्षाएं ऑनलाइन करने के लिए लोरेटो स्कूल तारा हॉल शिमला के अभिभावक छात्र अभिभावक मंच के बैनर तले एडीसी शिमला से मिले। उन्होंने स्कूल में कक्षाएं व वार्षिक परीक्षाएं ऑनलाइन करवाने की 13 नवम्बर 2021 की उच्चतर शिक्षा निदेशक हिमाचल प्रदेश की अधिसूचना को स्कूल में लागू करने की मांग की। एडीसी ने प्रदेश सरकार की अधिसूचना को स्कूल में लागू करवाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में छात्र अभिभावक मंच संयोजक विजेंद्र मेहरा, रंजीव कुठियाला, राम सिंह, सुरेश कुमार, विवेक कुमार, शोभा देवी, राजेश वर्मा, शिवानी, शशि, रश्मि, सुनील, आशीष, संजना, सुहानी, हरमीत, पवन सहित दर्जनों अभिभावक मौजूद रहे। छात्र अभिभावक मंच संयोजक विजेंद्र मेहरा ने तारा हॉल स्कूल में नौवीं कक्षा तक ऑनलाइन कक्षाएं व वार्षिक परीक्षाएं करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब छात्र व अभिभावक ही स्कूल में कक्षाओं व परीक्षाओं के लिए तैयार नहीं हैं तो फिर तारा हॉल स्कूल प्रबंधन कक्षाओं व परीक्षाओं के संदर्भ में क्यों जबरदस्ती कर रहा है।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के दोबारा खेल महाकुंभ करवाने के निर्णय का जिला भाजपा ने स्वागत किया। हमीरपुर से जारी एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा एवं जिला मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा ने केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के एक बार फिर से खेलमहाकुंभ करवाने के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि खेल महाकुंभ के शुभारंभ का खिलाड़ियों को बेसब्री से इंतजार है। खेल महाकुंभ वास्तव में अपने नाम को परिभाषित करता हुआ एक ऐसा आयोजन है जो ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभाओं को निखारने एवं प्रदर्शन करने का स्थानीय स्तर पर अवसर प्रदान करता है। खेल महाकुंभ के आयोजन के दौरान खिलाड़ियों को लाखों रुपए के इनाम भी दिए जाते हैं। जो निश्चित रूप से उन्हें प्रोत्साहित करते हैं। एक तरफ खेल महाकुम्भ जहां खिलाड़ियों के साथ-साथ खेल प्रेमियों के मनोरंजन का स्त्रोत बनता है तो वहीं दूसरी तरफ युवाओं को खेल के मैदान के साथ जोड़कर उनकी ऊर्जा को सकारात्मक तरीके से एक अच्छी दिशा में अग्रसर करता है। पिछली बार खेल महाकुंभ में पूरे हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में 60000 युवाओं ने खेल महाकुंभ की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया था। इस बार खिलाड़ियों की संख्या और अधिक रहने वाली है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही खेल प्रतियोगिताओं के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हमीरपुर जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों भोरंज, सुजानपुर, हमीरपुर, बड़सर और नादौन की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य 10 नवंबर से 9 दिसंबर तक किया जा रहा है। पुनरीक्षण के दौरान नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों में दर्ज किए जाएंगे तथा मृतक या किन्हीं कारणों से स्थान छोड़ चुके अथवा अपात्र लोगों के नाम इन सूचियों से हटाए जा रहे हैं। इसके अलावा मतदाता सूचियों की अशुद्धियां दुरुस्त की जा रही हैं तथा मतदाता पहचान पत्र भी बनाए जा रहे हैं। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी देबश्वेता बनिक ने बताया कि मतदाता सूचियों का प्रारूप जिला के सभी एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार कार्यालयों के अलावा सभी बूथ लेवल अधिकारियों के पास उपलब्ध करवा दिया गया है। आम लोग सूचियों का निरीक्षण करके इनमें अपने नाम के शामिल होने की पुष्टि कर सकते हैं। देबश्वेता बनिक ने बताया कि दावे या आपत्तियां 9 दिसंबर तक स्वीकार किए जाएंगे। इस दौरान 28 नवंबर को विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। 9 दिसंबर तक प्राप्त दावे और आपत्तियों का निपटारा 31 दिसंबर तक किया जाएगा तथा 15 जनवरी 2022 को पांचों विस क्षेत्रों की मतदाता सूचियां अंतिम रूप से प्रकाशित कर दी जाएंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिलावासियों, राजनीतिक दलों और स्वयंसेवी संस्थाओं के कार्यकर्ताओं से त्रुटिरहित मतदाता सूचियों को तैयार करने तथा सभी पात्र लोगों के नाम इनमें शामिल करने में सहयोग देने की अपील की है।
11वीं वाहिनी गृह रक्षा सोलन के निरर्थक घोषित भण्डार की नीलामी 25 नवम्बर को प्रातः 11.00 बजे दमकल केन्द्र सोलन में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी आदेशक गृह रक्षा 11वीं वाहिनी सोलन डाॅ. शिव कुमार शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि भण्डार में टेरीकाॅट कमीज, पैंट टेरीकाॅट, गर्म वर्दी, जर्सी, कम्बल, ग्राउन्ड शीट, वाटर टैंक, लोहा तथा अन्य वस्तुएं शामिल हैं। नीलाम की जाने वाली वस्तुओं का क्रय मूल्य 6,86,075 रुपए है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बोली दाता को 2 हजार रुपए बतौर अग्रिम राशि बोली शुरू होने से पूर्व जमा करवानी होगी। उच्च बोली दाता को बोली की समाप्ति पर राशि मौके पर ही जमा करवानी होगी तथा नीलाम हुई भण्डार वस्तुएं उसी दिन सांय 05.00 से पूर्व उठानी होगी। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01792-223845 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
शहीद मेजर सुधीर कुमार वालिया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनुरी में पूर्व प्रबंधक व एसएमसी कमेटी की बैठक हुई। इसमें विकास कार्यों की चर्चा के साथ-साथ अन्य समस्याओं के समाधान को लेकर भी चर्चा की गई। इस बैठक में मौजूद सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें मुख्यतः तीन कमरों का प्रावधान, शौचालय की व्यवस्था, पार्किंग, विद्यालय के भवन को स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट योजना के अंतर्गत लाना मुख्य उद्देश्य रहा। एसएमसी के प्रधान राजेश कुमार ने बताया कि शहीद मेजर सुधीर कुमार वालिया विद्यालय भवन को स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट विद्यालय के अंतर्गत लाना उनकी प्राथमिकता है। आज तक जो भी फंड सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए थे, उन्हें विकास कार्य में खर्च किया गया और सरकार के सहयोग से तीन कमरों का निर्माण किया जाएगा। इस मौके पर रविंद्र कुमार वर्मा प्रिंसिपल, एसएमसी के प्रधान राजेश कुमार, अंजू देवी, जमुना देवी, मीनाक्षी देवी, चंपा देवी, रमना देवी, संतोष कुमारी, सरोज कुमारी, सपना कुमारी, मीना कुमारी, जया देवी, रचना, राधा देवी, संतोष कुमार, रमेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
पुलिस थाना दाड़लाघाट के अंतर्गत एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि लड़की घर से अपनी सहेली के घर जाने की बात कह कर निकली थी। उधर शिकायत मिलते ही पुलिस छानबीन में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रेखा (काल्पनिक नाम) के पिता ने शिकायत दर्ज की है कि कल शाम इसकी बेटी अपनी सहेली के घर किताब लाने के लिए गई थी।परन्तु बाद में पता चला कि उसकी बेटी सहेली के घर नहीं पहुँची। उसके बाद इसने अपनी जान पहचान और रिश्तेदारी में पता किया तो इसे कुछ भी पता नहीं चला। हालांकि इसके पास मोबाईल है लेकिन वह भी बन्द आ रहा था। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि लड़की के परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया व आगामी कार्रवाई जारी है।
दाड़लाघाट की ग्राम पंचायत रौड़ी के अंतर्गत पिछले दिनों में किसानों की पांच गऊओं की किसी अज्ञात रोग द्वारा मौत होने के कारण सुधार सभा ने पशुपालन विभाग से इस घटना के लिए स्पेशल डॉक्टरों की भेजने का आग्रह किया। महासचिव प्रेम केशव ने बताया कि गांव बटेड में एक ही परिवार की पांच गऊओं की मृत्यु होने के पश्चात अन्य पशुओं की जान बचाने हेतु आग्रह किया। विभाग के निदेशक व उपनिदेशक सोलन के निर्देश पर डॉक्टरों के एक समूह ने गांव बटेड़ पहुंचने पर अन्य सभी पशुओं की जांच कर सैंपल इकट्ठा करके आगामी जांच जारी रखने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर सुधार सभा के अध्यक्ष जगदीश ठाकुर व महासचिव प्रेम केशव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
खण्ड चिकित्सा अधिकारी ड़ॉ. अजय देओल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उपमंडल पांवटा साहिब में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए 21 नवम्बर को 25 स्थानों पर कॉविड -19 टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 21 नवम्बर को राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड के सिविल अस्पताल पांवटा साहिब, ज्ञान चंद धर्मशाला, मोबाइल टीम पांवटा साहिब, चैम्बर ऑफ कॉमर्स, ई.एस.आई. मालवा कोटन, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजपुरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कफोटा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरोग बनेडी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर भारापुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माजरा, उप स्वास्थ्य केंद्र मिस्रवाला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमरगढ़, उप स्वास्थ्य केंद्र कोटड़ी ब्यास, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सतौन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कमरऊ, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरखूवाला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोलर, उप स्वास्थ्य केन्द्र बहराल, आर बी एस के टीम, आर बी एस के टीम 1, आर बी एस के टीम 2, उप स्वास्थ्य केंद्र तारूवाला, उप स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर, उप स्वास्थ्य केन्द्र अजोली, उप स्वास्थ्य केंद्र नवादा इन सभी स्थानों पर कॉविड -19 से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी क्षेत्रवासी तथा बाहर से आए प्रवासी इन केन्द्रों पर जाकर टीका लगवा सकते हैं। ड़ॉ. अजय देओल ने बताया कि टीका लगवाने के लिए आधार कार्ड या अन्य कोई भी फोटोयुक्त पहचान पत्र अपने साथ ज़रुर लाएं। उन्होंने क्षेत्रवासियों तथा प्रवासी लोगों से टीकाकरण का लाभ उठाने की अपील भी की।
अपने निर्वाचन क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझिवार के सरैल में स्थानीय मेले में शिरकत करने विधायक विक्रमादित्य सिंह पहुंचे। मेले में पहुंच कर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमारे रिश्तों को मजबूती देते है तथा यह परम्पराएं जारी रहनी चाहिए। विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि प्रदेश में हुए चार उप चुनाव परिणामों के बाद सरकार की आँख और कान खुलने शुरू हो गए है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है और अगले साल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनते हुए उनके निराकरण का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वह सदैव समर्पित रहें है। इस दौरान विक्रमादित्य सिंह ने पंचायत मझिवड के लोगों की मांग पर घडकान से शडोह सड़क को विधायक प्राथमिकता में डालने का ऐलान किया। इस पर 5 करोड़ खर्च होंगे। साथ ही शाली माता मंदिर में सराय भवन के लिए लगभग 3 लाख रुपए की राशि विधायक निधि से स्वीकृत की। इसके अतिरिक्त ग्राम सरेल में समुदायिक भवन के लिए 2 लाख की राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोपाल शर्मा जिला परिषद सदस्य रीना कुमारी, पंचायत समिति उपाध्यक्ष प्रकाश कमल, स्थानीय पंचायत के प्रधान मनोज वर्मा, उपप्रधान जितेंद्र ठाकुर, कुंता शर्मा, आशा शर्मा वह अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं भी मौजूद थे।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ जोगिंदर नगर में अपने अभियान को आगे बढ़ाते हुए, चौंतड़ा में पार्टी के राज्य सचिवालय सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में माकपा की जोगिंदर नगर लोकल कमेटी के सचिव एवं टिकरी मुशैहरा पंचायत के प्रधान रविंदर कुमार, किसान सभा चौंतड़ा जोन की उपाध्यक्ष एवं पसल संगनेहड़ की बीडीसी सदस्य नीलम वर्मा, वरिष्ठ माकपा नेता पूर्ण चंद, भगत राम वर्मा, माकपा के लोकल कमेटी सदस्य सुदर्शन वालिया, महेंद्र सिंह, अनिल कुमार, राम सिंह, वीना देवी, माकपा नेत्री व वार्ड पंच संतोष कुमारी, निशु देवी, वीना देवी, सुनीता देवी, दुलो राम, भगत राम, सकीना देवी, राकेश कुमार, मोहन लाल सहित सैंकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। सुकाबाग मेला मैदान से चौंतड़ा बाज़ार तक महंगाई के खिलाफ तथा चौंतड़ा पीएचसी में डॉक्टरों के रिक्त पद भरने की मांग पर विशाल जलूस निकाला गया। जिसमें सैंकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। कुशाल भारद्वाज ने कहा कि केंद्र सरकार आम जनविरोधी नीतियों को लागू कर रही है। पूँजीपतियों एवं कॉर्पोरेट घरानों को लाभ देने वाली नीतियों के कारण हमारी अर्थव्यवस्था गहरी मंदी में है। पूँजीपतियों के कर्जे माफ किए जा रहे हैं, उन्हें टैक्स में छूट दी जा रही है और भारी भरकम सब्सिडी दी जा रही हैं, जबकि आम जनता की सबसिडियां छीन कर और उन पर टैक्स थोंप कर बोझ डाला जा रहा है। महंगाई व बेरोजगारी के कारण देश में भूखमरी तेजी से बढ़ रही है। महंगाई और महामारी के दौर में भी सरकार जमाखोरी व कालाबाजारी करने वालों को संरक्षण दे रही है।
Guru Nanak Mission, Neterheen Birth Ashram, Phagwara.The sole objective behind this drive was to spread happiness and joy among all the elderly people by celebrating the 552 nd birthday of Guru Nanak Dev Ji. The students of GNA Business School contributed to this noble drive as a whole. Students of varsity donate money and goods wholeheartedly. Students learned lessons of forgiveness, kindness, and gratitude. The students of GNA Business school participated in this activity with full enthusiasm and deep-rooted concern to serve humanity under the stewardship of Dean GBS, Dr. Sameer Varma. Mr. Gurdeep Singh Sihra, the Pro-Chancellor of GNA University, said, " I appreciate the efforts made by GBS NSS volunteers in organizing such welfare drive. " Mr. Gurmeet Singh, the NSS Coordinator, said, "I acknowledge the zeal of the students and I appreciate all the students for being a part of this drive, and I also appreciate showcasing their concern and true warmth to all the people. " Ms. Neetu, Dr. Jyoti, and Ms. Sarabjeet Kaur, Assistant Professors, Business School took lead and initiative in taking these students for a philanthropic mission.
बाल विकास परियोजना कण्डाघाट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 2 तथा सहायिका 1 के रिक्त पद को भरने के लिए साक्षात्कार 15 दिसम्बर को प्रातः 10.00 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय कण्डाघाट के कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी आज यहां एक विभागीय प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि इन पदों पर सरकार द्वारा समय-समय पर निर्धारित मानदेय देय होगा। इच्छुक अभ्यर्थी 15 दिसम्बर तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय कण्डाघाट के कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बाल विकास परियोजना वृत कण्डाघाट के तहत आंगनबाड़ी केंद्र टैहल तथा आंनगबाड़ी केन्द्र सैन्ज में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक-एक पद भरा जाना है। आंगनबाड़ी वृत वाकनाघाट के तहत आंगनबाड़ी केंद्र डयोन्डा में आंगनबाड़ी सहायिका का 1 पद भरा जाना है। उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए वही महिला उम्मीदवार पात्र हैं जो सम्बन्धित आंगनवाड़ी केन्द्र के लाभान्वित क्षेत्र में प्रथम जनवरी 2021 को सामान्य रूप से रह रहे परिवार से सम्बन्ध रखती हो। उम्मीदवार की आयु 21 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दस जमा दो उतीर्ण होनी चाहिए। आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए आठवीं उतीर्ण होनी चाहिए। आठवीं उतीर्ण शैक्षणिक योग्यता के उम्मीदवार उपलब्ध न होने की स्थिति में न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पांचवी पास मान्य होगी। उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय 35 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस संबंध में उम्मीदवार को तहसीलदार अथवा नायब तहसीलदार द्वारा जारी तथा प्रतिहस्ताक्षरित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने कहा कि आवेदक को आवेदन पत्र के साथ आयु, शैक्षणिक योग्यता, जाति, अपंगता, अनुभव, हिमाचली, परिवार रजिस्टर की नकल व अन्य योग्यता प्रमाणपत्रों की प्रमाणित प्रतियां साक्षात्कार के समय या इससे पूर्व जमा करवाने होंगे। उम्मीदवारों को पंचायत सचिव अथवा तहसीलदार से प्रतिहस्ताक्षरित स्थाई निवासी का प्रमाण पत्र लाना भी अनिवार्य है। आय प्रमाण पत्र तहसीलदार अथवा नायब तहसीलदार या इनसे अधिकर स्तर के अधिकारी प्रतिहस्ताक्षरित होना चाहिए। उम्मीदवारों को साक्षात्कार के दिन इन सभी प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां अपने साथ लाना अनिवार्य है। इच्छुक पात्र महिला उम्मीदवार इन पदों के लिए समस्त प्रमाण पत्रों की सत्यापित छाया प्रतियों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी कण्डाघाट के कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार नजदीक के आंगनबाड़ी केन्द्र अथवा बाल विकास परियोजना अधिकारी कण्डाघाट के कार्यालय दूरभाष नम्बर 01792-256367 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन द्वारा सोलन जिला के सभी न्यायालयों में 11 दिसम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी कपिल शर्मा ने दी। कपिल शर्मा ने कहा कि लोक अदालत में विवाह सम्बन्धित पारिवारिक विवाद, भूमि अधिग्रहण सम्बन्धी मामले, श्रम सम्बन्धी विवाद, पेंशन मामले, कर्मचारी क्षतिपूर्ति के मामले, बैंक वसूली के मामले, विद्युत तथा दूरभाष बिल के मामले, आवास वित्त से सम्बन्धित मामले, उपभोक्ता शिकायत के मामले तथा मकान कर आवास विवाद वाले मामले लाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के बहुत सारे लाभ हैं तथा इससे समय व धन की बचत होती है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत पर वकील पर खर्च नहीं होता, न्यायालय शुल्क नहीं लगता तथा पुराने मुकदमें का न्यायालय शुल्क वापिस हो जाता है। इसमें किसी पक्ष को सजा नहीं होती। मामले को बातचीत द्वारा सफाई से हल कर लिया जाता है। कपिल शर्मा ने कहा कि लोक अदालत में मुआवज़ा और हर्जाना तुरन्त मिल जाता है। मामले का निपटारा तुरन्त हो जाता है। सभी को आसानी से न्याय मिल जाता है। लोक अदालत का फैसला अन्तिम होता है। लोक अदालत के विरूद्ध कहीं अपील नहीं होती है। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01792-220713 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ.राजीव सैजल 21 तथा 22 नवम्बर को सोलन जिला के प्रवास पर रहेंगे। डाॅ.सैजल 21 नवम्बर को प्रातः 10.30 बजे सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत परवाणू के दशहरा मैदान में आयोजित जनमंच की अध्यक्षता करेंगे। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री 22 नवम्बर को प्रातः 09.30 बजे जीजीडीएसडी काॅलेज सुबाथू में आयोजित अभिनन्दन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
कंडाघाट विकास खण्ड के अंतर्गत सतडोल पंचायत में नव निर्मित शिव मंदिर में शिवलिंग स्थापना के पावन अवसर पर शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। 22 नवम्बर से 2 दिसम्बर तक चलने वाले शिव महापुराण कथा में बांके बिहारी विश्व मंगलम सेवा धाम के सयोजक आचार्य हरि महाराज मधुर शिव कथा का गुणगान करेंगे। कथा आयोजक अमर चन्द ने बताया कि पुराण स्वागत व कलश यात्रा 22 नवम्बर को निकाली जाएगी व कथा 1 से 3 बजे तक नित्य चलेगी व कथा के पश्चात हर रोज भंडारे का आयोजन होगा। उन्होंने आसपास की सभी पंचायतों के लोगो व बांके बिहारी लाल विश्व मंगलम सेवा धाम के सदस्यों से शिव लिंग के स्थापना के पावन अवसर पर होने वाली शिव कथा में हाजिरी भरने की अपील की है।
केंद्र सरकार द्वारा तीन कृषि कानूनों को रद्द करना सच्चाई व अन्नदाता की जीत और घमंड, अहंकार व तानाशाही मोदी सरकार की करारी हार हैं। यह बात जुब्बल-नावर-कोटखाई के नव निर्वाचित कांग्रेस विधायक रोहित ठाकुर ने देवरी-खनेटी में आयोजित जन आभार कार्यक्रम के दौरान जनता को सम्बोधित करते हुए कही। रोहित ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कृषि क़ानून वापिस लेना कोई संयोग मात्र नहीं है, बल्कि जहां आगामी वर्ष में होने वालें विधानसभा के आम चुनाव का भय है। वहीं उप चुनाव में भाजपा को मिली क़रारी शिकस्त का नतीज़ा है। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष से किसान केंद्र सरकार के तीन कृषि क़ानूनों के खिलाफ़ आंदोलन कर रहें हैं। यदि सरकार समय रहते क़ानूनों को रद्द कर देती तो 700 आंदोलनकारी किसान शहीद न होते। उन्होंने देवरी-खनेटी और पराली-बदरूनी पंचायतों की समस्त जनता का उप चुनाव में आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद किया और क्षेत्र की समस्याओं को चरणबद्ध तऱीके से समाधान करने के बारें में आश्वासन दिया। रोहित ठाकुर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उप चुनाव में निरंतर संघर्ष और मेहनत कर कांग्रेस पार्टी को विजयी बनाने पर धन्यवाद किया । जन आभार कार्यक्रम में जुब्बल-नावर-कोटखाई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, प्रधान भूप सिंह व सतीश बसोली, उप प्रधान नंद लाल व नीरज रौंगटा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चौहान, राजिंदर बेक्टा, ओपी चंद्रा, पुष्पा कंवर, कामेश्वर सोफ़रा, अमर चंद व ब्लॉक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कपिल ठाकुर भी मौजूद रहें।
डाडासीबा पुलिस ने अवैध पार्किंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने जा रही है। बता दें कि बस स्टॉप पर बसों को अनाधिकृत रूप से खडी़ करने के कारण यातायात के आगमन में बाधा उत्पन्न होती है तथा किसी अप्रिय घटना के होने का भी अंदेशा बना रहता है। बस स्टैंड के साथ स्कूल, कॉलेज व तहसील भवन है। जिसके चलते वही स्थानिय ग्रामीणों की भी इस समस्या को लेकर आ रही शिकायतो को देखते हुए डाडासीबा पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया है। चौकी प्रभारी राजेश द्विवेदी ने यहां गाडी पार्क करने वाले सभी बस चालकों, परिचालकों को निर्देश दिया है कि यदि कोई भी बस चालक डाडा सीबा बस स्टॉपेज या पुल पर बस या वाहन को पार्क करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इन निर्देशों की कड़ाई से पालना करना सुनिश्चित किया जाये।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में तीनों कृषि कानून बिलो को वापस लेने की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि इसी महीने होने वाली संसद के सत्र में इन कानून को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी। आन्दोलनजीवियों द्वारा इसे भले ही अपनी विजय के रूप में प्रचारित कर अपने हाथों से अपनी पीठ ठोकी जाए, किन्तु इससे प्रजातंत्र की विवशता समझी जा सकती है। राष्ट्र के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह कथन कि हम किसानों को समझा नही सके। इतनी पवित्र बात,,पूर्ण रूप से शुद्ध,किसानों के हित की बात हम अपने प्रयासों के बावजूद कुछ किसानों को समझा नही पाये। कृषि अर्थशास्त्रियों ने,वैज्ञानिकों ने सभी ने इस बिल की सार्थकता पर प्रकाश डालने और इसके दूरगामी परिणामो को समझाने की पुरजोर कोशिशें की,परन्तु सभी असफल रहे। देश के प्रधानमंत्री के इस वक्तव्य के निहितार्थ समझने की आवश्यकता है। भले ही प्रधानमंत्री ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा कर दी है, परन्तु उनके वक्तव्य से इन कृषि कानूनों को वापस लेने की मजबूरी को भी समझने की आवश्यकता है। साथ ही इस घोषणा के बाद कृषि कानूनों को निरस्त करवाने के लिये शुरू हुए आंदोलन को समझने और इससे जुड़े हुए लोगो की जानकारी जुटाना भी आवश्यक है। जब किसान आंदोलन का एपिसेंटर भारत से 12 हजार किलोमीटर दूर कनाडा बन गया हो और मोनिंदर सिंह धालीवाल से इसके तार जुड़ गए हो, जो ये कहता रहा है कि कृषि कानून वापस हो भी जाये, तो भी ये आंदोलन चलता रहेगा और तब तक चलता रहेगा जब तक पूरे पंजाब को खालिस्तान घोषित नही कर दिया जाता। तो क्या किसान आंदोलन के नाम पर चल रहे खालिस्तानी आंदोलन को रोकना इन कृषि कानूनों को वापस लेने के मूल में है? हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के द्वारा पूर्व में दिया हुआ बयान कि किसान आंदोलन के नाम पर देशविरोधी ताकते काम कर रही है, समय आने पर उसको हम उजागर करेंगे, हमारे पास सभी सबूत मौजूद है। उक्त बयान आज रह रहकर स्मरण आता है। भले ही कुछ लोग इसे उत्तर प्रदेश, हरियाणा या पंजाब चुनाव से जोड़कर राजनीतिक फायदा उठाने वाला कदम माने। परन्तु पवित्र प्रकाश पर्व पर देश की एकता अखंडता को बनाये रखना, सीधे सीधे एक भारत समर्थ भारत की संकल्पना भी इसके मूल में है। ये प्रमाण प्राप्त हो चुके है कि कनाडा के Poetic justice Foundation से इस आंदोलन के तार जुड़े है, 26 जनवरी को Global day of nation नाम का महत्वपूर्ण प्लान तैयार किया था। जिससे देश का माहौल खराब करने की योजना बनाई गई थी। संभवतः इसी को समझते हुए ये कदम उठाया गया है। किसान आंदोलन के बाद जेल में बंद अर्बन नक्सलियों को छोड़ने। धारा 370 जैसे मुद्दों से भी देश विरोधी गतिविधि संचालित होती रहेगी। कई दौर की वार्ता से और अब स्वयं देश के प्रधान के द्वारा प्रकाश पर्व पर राष्ट्र के नाम सम्बोधन के माध्यम से कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा कर दी हो, परन्तु उसके बाद भी किसान आंदोलन से जुड़े जिम्मेदारों के बयान की अभी केवल इस घोषणा से कि हमारा आंदोलन समाप्त नही होगा। हमे जब तक लिखित में प्रमाण नही दिया जाता और किसानों के ऊपर लगे मुकदमो को वापस नही लिया जाता, तब तक आंदोलन चलता रहेगा, यह सिद्ध करने के लिए पर्याप्त है कि कृषि कानून को निरस्त करवाने के नाम पर प्रारम्भ किया गया। किसान आंदोलन, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली की सड़कों पर सरेआम राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रीय प्रतीकों का अनादर किया। अब अगली मांग उन पर लदे मुकदमो को वापस लेने से जुड़ी हो जायेगी और उन्हें बेगुनाह किसान बताते हुए रिहा करने की मांग के साथ ये आंदोलन आन्दोलनजीवियो का चलता रहेगा। देशविरोधी ताकतों से संचालित मोटी रकम प्राप्त कर सड़के जाम कर यातायात बाधित करने वाले, संसाधनों पर कब्जा करने वाले, ट्रेनों के पहिये रोकने वाले, अर्थव्यवस्था को कमजोर करने में लगे ये आन्दोलनजीवी अब नए रास्ते खोजने में लग गए है। वास्तविकता तो यही है कि न इन्हें कल किसानों से कोई लेना देना था, न आज है न कल रहेगा। प्रधानमंत्री देश तोड़ने वाली शक्तियों को रोकने इन षड्यंत्रकारियों के मंसूबे विफल करने के लिए भले ही पूर्ण ईमानदारी से अपने काम पर लगे रहे, परन्तु देश विरोधी ताकते भी अब विभिन्न आंदोलनों के माध्यम से चुनौती प्रस्तुत करते ही रहेंगे। इस काम मे उन्हें कई दलों से जुड़े लोगों का समर्थन भी तो प्राप्त है। वह अपने काम पर है और देश का विधान अपने काम पर है, अब ये सत्य समझना हर सजग भारतीय को जरूरी है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ये शब्द स्मरण रखना आज की घृणित राजनीति के दौर में नितांत आवश्यक हैं – हमारे तत्वज्ञान ने और हमारे विचारकों ने तो अधर्म की शक्तियों के विरुद्ध संघर्ष में निराशा का उपदेश कभी नहीं किया। अधर्म की शक्तियों पर धर्म की शक्तियों की अंतिम विजय का विश्वास हमारे रक्त में दृढमूल है। क्या हम नही जानते कि अपने प्रारम्भिक दिनों में मनुष्य शारीरिक द्रष्टि से कहीं अधिक भयानक और शक्तिशाली जंगली जानवरों से परास्त नहीं हुआ। उसने उन्हें जीतकर अपनी श्रेष्ठता प्रतिपादित की। मनुष्य में अंतरजात अच्छाई की शक्ति दुष्ट शक्तियों को अवश्य एक दिन पराजित कर देगी। प्रकाश पर्व पर हमारे प्रधानमंत्री जी की कृषि क़ानूनों को वापस लेने की घोषणा से क्या उन करोड़ो छोटे किसानों के जीवन में भी उजाला होगा, जिनको लाभ पहुंचाने के लिए ये कानून बनाए जाने की आवश्यकता की शासन सहित अनेक विशेषज्ञों व वरिष्ठ स्तंभकारो ने बार-बार प्रशंसा की थी ? लेकिन यह दुःखद और दुर्भाग्यपूर्ण है कि अगर लोकतांत्रिक व्यवस्था में वोटों की राजनीति अनेक निर्णयों पर राष्ट्रीय नीतियों को इसी प्रकार प्रभावित करती रहेगी तो यह अन्यायकारी और विनाशकारी भी हो सकता है। लोकतंत्र के प्रहरियों को ऐसे राष्ट्रघाती तत्वों के प्रहारों से सुरक्षित रहने के आवश्यक उपाय ढूँढने ही होंगे l ऐसी प्रतिकूल परिस्थितियों में चुनाव प्रणाली में आवश्यक सुधार के साथ-साथ मताधिकार के लिए कोई न्युनतम योग्यता का निर्धारण किए जाने की आज गहन आवश्यकता है l माननीय मोदी जी ने अपने सभी सांसदों, विधायकों, महापौरों, पार्षदों , ग्राम प्रधानों, पार्टी के अधिकारियों एवं सदस्यों से बार – बार विनती की थी कि अपने-अपने क्षेत्रों के गांव-गांव में जाकर किसानों को कृषि कानूनों के लाभों को समझाओ, लेकिन भोगवादी राजनीतिक संस्कृति इतनी अधिक प्रभावी हो चुकी है कि “मोदी जी के नाम पर सत्ता का सुख भोगने वाले अधिकांश नेताओं की प्राथमिकता विभिन्न योजनाओं में कितना लेन-देन होगा पर गिद्ध जैसी दृष्टि बनी होने के कारण प्राय: अधिकांश ने कृषि कानूनों के लाभों का प्रचार-प्रसार करने की आवश्यकता को नहीं समझा। ऐसे में अगर भारत विरोधी शक्तियां, आतंकवादी, अलगाववादी और अन्य आन्दोलनजीवी भी एकजुट उत्साहित होकर भीड़ तंत्र का धनबल और बाहुबल के आधार पर अनुचित लाभ उठाएंगे तो देश की सम्प्रभुता और अखंडता के समक्ष एक बड़ा संकट खड़ा होगा तो उसका उत्तरदायित्व किसका होगा ? ऐसी प्रतिकूल परिस्थितियों में चुनाव प्रणाली में आवश्यक सुधार के साथ-साथ मताधिकार के लिए कोई न्युनतम योग्यता का निर्धारण किए जाने की आज गहन आवश्यकता है l माननीय मोदी जी ने अपने सभी सांसदों, विधायकों, महापौरों, पार्षदों , ग्राम प्रधानों, पार्टी के अधिकारियों एवं सदस्यों से बार – बार विनती की थी कि अपने-अपने क्षेत्रों के गांव-गांव में जाकर किसानों को कृषि कानूनों के लाभों को समझाओ, लेकिन भोगवादी राजनीतिक संस्कृति इतनी अधिक प्रभावी हो चुकी है कि “मोदी जी के नाम पर सत्ता का सुख भोगने वाले अधिकांश नेताओं की प्राथमिकता विभिन्न योजनाओं में कितना लेन-देन होगा पर गिद्ध जैसी दृष्टि बनी होने के कारण प्राय: अधिकांश ने कृषि कानूनों के लाभों का प्रचार-प्रसार करने की आवश्यकता को नहीं समझा। नोट - यह लेख डॉ ममराज पुंडीर के स्वतंत्र विचार है ।
अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला का आज विधिवत रूप से समापन हुआ। समापन समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल राजेद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने देव पालकियों को कांधा देकर की। राज्यपाल ने रेणु मंच से जिलावासियों को अपने सम्बोधित में कहा कि मेले एवं त्योहार हमारी प्राचीन संस्कृति के परिचायक हैं, जिनके माध्यम से हमें आपस में मिलने-जुलने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि हमें अपने पूर्वजों से मिली इस प्राचीन पारम्परिक धरोहर को संजोए रखना है। ये मेले व त्योहार हमें एकता के सूत्र में बांधते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति का एक ही भाव है कि हम सभी इस देश के मूल निवासी हैं। हमारे आचार-विचार, रहन-सहन व भाषा में विविधता हो सकती है, लेकिन हमारी संस्कृति हमें एक होने का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि उन्हें परशुराम जी की भूमि गोमतक यानी गोवा से देवभूमि हिमाचल में परशुराम जी व माता रेणुकाजी के दर्शन का सौभाग्य मिला है। उन्होंने जिलावासियों को मेले के सफल आयोजन की बधाई दी। इससे पूर्व, राज्यपाल ने मेले में लगाई गई विभिन्न विकासात्मक प्रदर्शनियों का अवलोकन किया तथा बागवानी, शिक्षा, आयुर्वेद विभाग को क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके उपरान्त, उन्होंने मेले के दौरान आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में विजेता टीमों को पुरस्कृत किया, जिसके तहत कबड्डी में विजेता महिला शिलाई सिरमौर की टीम, उपविजेता टीम जिन्द हरियाणा सहित पुरूष कबड्डी प्रतिस्पर्धा में विजेता स्पोर्टस् अकादमी शिलाई सिरमौर व उपविजेता परशुराम क्लब घालजा, वॉलीबॉल पुरूष प्रयोगिता में विजयी एक्ससर्विसमैन संगड़ाह सिरमौर व उपविजेता टीम सराहां, बैडमिंटन प्रतिस्पर्धा में रक्षित बडोन आदर्श राजगढ़ सिरमौर को सम्मानित किया गया।
राज्य स्तरीय जनजातीय नृत्य स्पर्धा एवं क्राफ्ट मेले को लेकर एक दिवसीय दौरे पर किन्नौर आ रहे प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर किन्नौर जिला के ज्वलनशील मुद्दे नोतोड़ व एफआरए का भी जल्द समाधान करने वाले हैं। यह बात आज मीडिया से रूबरू होते हुए प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष सुरत नेगी ने कहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश मुख्यमंत्री के किन्नौर दौरे के दौरान विभिन्न परियोजनाओं व विकास कार्यों के शिलान्यास व उद्घाटन किया जाएगा तथा जिला के विकास कार्यों को लेकर कई नई घोषणाए भी प्रदेश मुख्यमंत्री की ओर से किया जा सकता है। वहीं उन्होंने किन्नौर जिला के प्रमुख मुद्दे एफआरए व नोतोड़ के बारे में बताया कि प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जल्द से जल्द जिला के प्रमुख मुद्दों का समाधान करने वाले हैं ,जैसे ही सुप्रीम कोर्ट से एफआरए व एफसीए से स्टे हटता है तो भाजपा की सरकार जिला की जनता को उनका अधिकार दिलाकर रहेगी। सूरत नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए किन्नौर जिला के 73 पंचायतो के पदाधिकारी सहित पंचायती राज व महिला मंडल सहित युवक मंडल के सदस्य भी शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने ऊना जिले के हरोली विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत पुबोवाल में लगभग 109 करोड़ रुपये की लागत से 80 विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किये, जिनमें जल शक्ति विभाग की 70 योजनाएं और एसआईडीसी व अन्य विभागों की एक परियोजना शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने हरोली क्षेत्र के पुबोवाल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार राज्य के संतुलित एवं समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार पिछली सरकारों के विपरीत, प्रतिशोध की राजनीति में विश्वास नहीं करती है और उन क्षेत्रों में भी समान विकास सुनिश्चित किया जा रहा है, जिनका प्रतिनिधित्व विपक्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से समाज के सभी वर्ग लाभान्वित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में विपक्ष दल बंटा हुआ है, जो मुद्दााविहीन, नेतृत्वविहीन और दिशाहीन हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष में मुख्यमंत्री के सोलह दावेदार हैं और सभी अपनी-अपनी व्यक्तिगत दावेदारी मजबूत करने में लगे हैं। वर्तमान राज्य सरकार का एकमात्र उद्देश्य गरीबों, समाज के कमजोर वर्गों और दलितों की सेवा करना है, लेकिन विपक्षी नेताओं के लिए यह सब कुछ नहीं है, क्योंकि उनके कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर था। जय राम ठाकुर ने कहा कि कोविड प्रबंधन के मामले में हिमाचल सबसे बेहतर राज्य बन कर उभरा है। उन्होंने कहा कि इस वायरस के प्रसार से निपटने के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की न केवल प्रधानमंत्री बल्कि अन्य राज्यों ने भी सराहना की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछले लगभग 50 वर्षों से राज्य के साथ-साथ केंद्र में भी सत्ता में रही है। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में कोरोना के मामले सामने आए तो राज्य में केवल 50 वेंटिलेटर उपलब्ध थे। उन्होंने कहा कि इस मामले को प्रधानमंत्री के समक्ष रखने के उपरांत हिमाचल को पीएमकेयर्ज के अन्तर्गत 500 नए वेंटिलेटर प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि आज राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 1000 से अधिक वेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पहले केवल दो आक्सीजन प्लांट थे, जबकि आज प्रदेश में 32 पीएसए प्लांट हैं और यह सभी प्लांट कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने देश के अन्य भागों में फंसे राज्य के 2.50 लाख लोगों को सुरक्षित घर पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया कि कोविड-19 के दौरान भी विकास की गति निर्बाध रूप से चलती रहे, जिसके लिए राज्य के 42 निर्वाचन क्षेत्रों में 4000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन व आधारशिलाएं रखी गईं। जय राम ठाकुर ने कहा कि गृहिणी सुविधा योजना के अन्तर्गत पात्र परिवारों को 3.25 लाख गैस कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। हिमकेयर योजना के अन्तर्गत 2 लाख परिवार लाभान्वित हुए हैं और सहारा योजना के अन्तर्गत गंभीर रूप से बीमार रोगियों के परिवार को 3000 रुपये प्रतिमाह प्रदान किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के बीपीएल परिवारों की लड़कियों को उनकी शादी के समय 31000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए राज्य में शगुन योजना आरम्भ की गई है। उन्होंने कहा कि इन सभी योजनाओं ने प्रदेश के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ऐतिहासिक धार्मिक स्थल गिडगिडा-साहिब-रोटी राम का डेरा-सुबोआना-रंगीराम का डेरा और टाहली साहिब को जोड़ने के लिए सात किलोमीटर लम्बी नई सड़क के निर्माण, अमराली-बीटन सड़क से अमराली गऊया तक 1.2 किलोमीटर लम्बी सड़क के निर्माण, मुहल्ला झुगडान राजपूता पंडोगा से राष्ट्रीय उच्च मार्ग तक 2.5 किलोमीटर सड़क के निर्माण, शहतूत बाग खड्ड हरिजन बस्ती से राष्ट्रीय उच्च मार्ग पंडोगा तक एससीएसपी के अन्तर्गत 2.5 किलोमीटर सम्पर्क मार्ग के निर्माण, पुरानी भदोड़ी 1200 मीटर सड़क-सेंसोवाल से स्वां नदी तट तक सम्पर्क मार्ग के निर्माण, लोअर बढेडा संतोषी माता के मंदिर से भाईया का मोड़ भदोडी मार्ग तक 800 मीटर सम्पर्क मार्ग और गांव ठाकरां में अटल आदर्श विद्यालय का निर्माण करने, पालकवाह में सुपर स्पेशियलिटी-ईएससीआई अस्पताल का निर्माण करने का मामला उपयुक्त प्राधिकरण के सामने उठाने की घोषणा की। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरोली में विज्ञान खण्ड का निर्माण करने, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पंडोगा में छह कमरो का निर्माण करने, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिंगा में छह कमरो का निर्माण करने, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुबोवाल में 6 कमरों का निर्माण करने की घोषणा की। उन्होंने आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र पुबोवाल को स्तरोन्नत कर 11 बिस्तरों की क्षमता का आयुर्वेदिक अस्पताल बनाने, बढेडा व टाहलीवाल के पशु औषधालय को स्तरोन्नत कर पशु चिकित्सालय बनाने, बालीवाल में एक प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र खोलने की घोषणा की। उन्होंने गांव ललडी और बीटन में एक नया पटवार वृत्त खोलने, नंगल कलां-जटपुर-मनुवाल में एक नया औद्योगिक क्षेत्र बनाने और स्थानीय गांव पुबोवाल के तालाब का सौंदर्यीकरण करने की घोषणा की। राज्य एसआईडीसी के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि पिछले लगभग चार वर्षों के दौरान हरोली क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल में हरोली क्षेत्र नशाखोरी के लिए जाना जाता था, लेकिन अब यह क्षेत्र विकास के आदर्श के रूप में जाना जाता है। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों का विवरण दिया। मंडल भाजपा अध्यक्ष नरेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और जिले के हरोली क्षेत्र में करोड़ों रुपये की कई विकासात्मक परियोजनाओं को समर्पित करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष पर हरोली क्षेत्र में बल्क ड्रग पार्क का विरोध करने का भी आरोप लगाया। विधायक बलबीर सिंह व राजेश ठाकुर, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष डाॅ. राजीव भारद्वाज, हिमुडा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष खुशी राम बालनाहटा, पूर्व विधायक सुषमा शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, उपायुक्त ऊना राघव शर्मा तथा पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन सहित अन्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने सिख धर्म के संस्थापक और प्रथम गुरु गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिख भाइयों के हित में जितने कार्य किये, उतने किसी ने नहीं किए। विपक्ष का काम केवल सिख भाइयों को गुमराह करना रह गया है। उन्होंने कहा श्री हरमंदिर साहिब को फॉरेन कंट्रीब्यूशन लेने का पहले कोई प्रावधान नहीं था। लेकिन प्रधानमंत्री की प्रेरणा से एफसीआरए रजिस्ट्रेशन ग्रांट हुआ और अब श्री श्री हरमंदिर साहिब को विदेशी योगदान मिलना शुरू हो गया है। यह कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समय में हुआ, जबकि कई सिख भाई भी शासन में आये थे लेकिन ये कार्य न हो सका।
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में खेल महाकुंभ का आयोजन इस वर्ष में दिसंबर माह में आयोजित किया जाएगा। प्रवक्ता देहरा अमित राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में साल 2018 में सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के प्रयासों से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ था। जिसमें लगभग 5 हजार गांव के 40,000 प्रतिभागियों ने पांच खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया था। पिछले 2 वर्षों से कोरोना की वजह से खेल महाकुंभ नहीं हो पाया। लेकिन इस बार भारी उत्साह और भव्य तरीके से इसका आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों की संख्या में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका पंचायत स्तर पर उपलब्ध होगा। ज्ञात रहे पिछली बार इस प्रतियोगिता का शुभारंभ विश्व के महानतम खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने किया था। इस खेल महाकुंभ के लिए नवंबर 22 से दिसंबर 3 तक तक पंजीकरण की प्रक्रिया हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के तीनों जिला ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर और तहसील देहरा में ब्लॉक स्तर की टीमों का पंजीकरण कर पूरी की जाएगी। इस बार क्रिकेट, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी और फुटबॉल के साथ एथलेटिक्स की 100 मीटर 200 मीटर 400 मीटर और 1600 मीटर की प्रतिस्पर्धा को आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष के संसदीय खेल महाकुंभ में लगभग 50 लाख रुपये की राशि विजेता प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के दौरान वितरित की जाएगी। साथ ही स्पोर्ट्स स्किल काउंसिल द्वारा सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट भी वितरित किए जाएंगे। अब जबकि आयोजन फिर से होने जा रहा है तो इसके दूसरे सीजन के लिए खिलाड़ियों में अभी से ही उत्साह बना हुआ है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के युवाओं एवं खिलाड़ी वर्ग ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा इस आयोजन को दोबारा आरंभ करवाने हेतु तहे दिल से आभार व्यक्त किया है।
कुनिहार के महाराजा पदमसिंह स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय शरद महोत्सव का शुक्रवार को विधिवत समापन हुआ। दो दिनों तक चले इस महोत्सव में ठोड़ो खेल मुख्य आकर्षण रहा इसके साथ ही अन्य खेल कब्बडी, बॉलीबाल, बैडमिंटन, शतरंज, मेहंदी, गिद्दा व रंगोली आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न टीमो ने शानदार प्रदर्शन किया। आयोजकों द्वारा शुक्रवार को होम्योपैथी चिकित्सा शिविर भी लगाया गया। इसमें लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाकर शिविर का लाभ उठाया। बच्चों ने मेले में झूलों व अन्य साधनों का खूब आनन्द उठाया। आयोजकों द्वारा विभिन्न खेलों में विजेता टीमों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। आयोजन कमेटी अध्यक्ष व प्रधान ग्राम पंचायत कुनिहार राकेश ठाकुर ने सभी प्रतिभागियों व मेले में आए लोगों व अतिथियों का स्वागत व धन्यवाद किया।
राजगढ़ 19 नवम्बर :-- देश की कृषि व्यवस्था पर थोपे गए तीन कानूनों को वापस लेने के प्रधानमंत्री की घोषणा देश के करोड़ो किसानों की जीत है। जो पिछले डेढ़ साल से कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर धरने पर थे। यह बात जिला सिरमौर कांग्रेस प्रवक्ता दिनेश आर्य ने यहाँ जारी प्रेस बयान में कही। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने नए कृषि कानून थोंपने की कोशिश की थी जिसका विरोध देश के किसान पूरी शिद्दत से लंबे अरसे से कर रहे थे। इस आंदोलन में करीब 7सो किसानों ने आंदोलन रत रह कर खुद के प्राण न्योछावर किये और सैंकड़ो लोगो ने कई तरह की यातनाएं सही। लेकिन वह इन कानूनों को वापस लेने की अपनी मांग से टस से मस न हुए। आज जब देश के कई राज्यों में हुए उप चुनाव में भाजपा को करारी हार मिली तो जा कर केंद्र सरकार की आँखे खुली। ओर किसान की ताकत का अहसास हुआ। इस जीत का सारा श्रेय किसान आंदोलन में अपनी जान गवाने वालो से लेकर आंदोलन में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े देश किसान को जाता है। जिसके लिए वह बधाई के पात्र है।कहा कि आज उन शहीदों को भी श्रद्धांजलि देने का समय है जो इस आंदोलन में शहीद हुए है उन्हें कोटि कोटि नमन करते है।कहा कि कानूनों का वापस लिया जाना उन ताकतों के मुंह पर करारा तमाचा है जो जबर्दस्ती इन काले कानूनों को सही साबित करने लगी थी। देर से ही सही सरकार द्वारा लिए गए निर्णय स्वागत योग्य है।
घुमारवीं : हिमाचल प्रदेश संयुक्त पटवारी एवं कानूनगो संघ भू- व्यवस्था के अध्यक्ष बने शमशेर सिंह ठाकुर
हिमाचल प्रदेश संयुक्त पटवारी एवं कानूनगो संघ भू- व्यवस्था के चुनाव अधिकारी कृष्ण सिंह की अध्यक्षता में राज्य कार्यकारिणी के चुनाव शुक्रवार को घुमारवीं में सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए। इसमें शमशेर सिंह ठाकुर को अध्यक्ष, परषोत्तम सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भरत भूषण व शक्ति चंद को उपाध्यक्ष तथा विनोद कुमार को महासचिव बनाया गया। बलदेव सिंह को संयुक्त सचिव, जोगेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष, सतीश कुमार को लेखा परीक्षक, चेतराम पाल व वर्तन सिंह को प्रेस सचिव बनाया गया। जबकि रमेश कुमार को मुख्य सलाहकार व प्रदीप कुमार को सलाहकार बनाया गया और नित्यानंद शर्मा को मुख्य संरक्षक बनाया गया। इसके अतिरिक्त ओंकारचंद शर्मा व भानु प्रकाश कांगड़ा, धर्मेंद्र सिंह, श्याम सिंह चौहान व सुरेश पांडये शिमला को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष शमशेर सिंह ठाकुर ने बताया कि बैठक में अरविंद मेहता तथा सुरेश कंवर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। शमशेर सिंह ठाकुर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो दायित्व उन्हें दिया गया है, उसे निभाने में वह सदैव प्रयासरत रहेंगे और संघ की समस्याओं व मांगों को पूर्ण करवाने में कोई भी कमी नहीं छोड़ेंगे।
हिमाचल प्रदेश के सोलन क्षेत्र के रहने वाले एक्टर, राईटर और डायरेक्टर यक्षित्त ने अपनी हिंदी फिल्म "द लास्ट होप" का पहला गाना 18 नवंबर को लांच किया। इस गाने को काफी व्यूज मिले है साथ ही लोग इस गाने को खूब पसंद कर रहे है।आपको बता दे की यक्षित्त बॉलीवुड के कई जानेमाने एक्टर्स ऋतिक रोशन, कंगना रनौत, विद्युत् जमवाल, बिपाशा बासु के साथ काम कर चुके है। यक्षित्त पिछले 7 साल से मुंबई मे काम कर रहे है और स्टारप्लस, कलर्स, सोनी, एंड टीवी, ज़ी टीवी पर तकरीवन 50 से भी अधिक हिंद टीवी सिरिअल्स और फिल्मो मे बतौर एक्टर अभिनय कर चुके है। मोहनजोदारो, मणिकार्णिका और कमोंडो 3 जैसी कई फिल्मो में काम कर चुके याक्षित्त पिछले 6 महीने से हिमाचल में अपनी फिल्म "द लास्ट होप" को शूट कर रहे थे जिसके एक गाने की शूटिंग उन्होंने मनाली और लाहौल स्पीति की बर्फीली वादियों में किया है। फिल्म "द लास्ट होप" यक्षित के खुद के होम प्रोडक्शन में बनी है। जिसको उन्होंने निर्देशित भी किया है। यक्षित्त इससे पहले भी 3 शार्ट फिल्म्स बना चुके है। यक्षित अपने घर के नाम सुरेश कुमार के नाम से धारावाला फिल्म्स के बैनर तले गाने और फिल्मे प्रोडूस करते है।
अखिल भारतीय किसान सभा जिला सोलन इकाई ने देशभर के संघर्षशील किसानों तथा किसान संगठनों व समाज के अन्य वर्गों जिन्होंने किसान आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया,तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने पर सभी को बधाई दी है। सोलन जिला कमेटी अध्यक्ष रामकृष्ण शर्मा ने प्रेस के नाम जारी ब्यान में कहा कि लगभग 1 वर्ष के लंबे आंदोलन का नतीजा है कि सरकार को किसानों के आगे झुकने को विवश होना पड़ा। किसान आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। किसान सभा ने इस आंदोलन के दौरान शहीद हुए 600 से अधिक किसानों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनकी कुर्बानियां रंग लाई व सरकार को हिटलर शाही नीतियां छोड़कर काले कानूनों को वापस लेना पड़ा। किसान सभा ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि यह सरकार देश के 600 से अधिक किसानों की हत्या की जिम्मेदार है। तथा इसकी जवाबदेही आने वाले समय में उसे देनी होगी। किसान सभा ने मजदूरों के बारे अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा कि किसान सभा मजदूरों के खिलाफ बनाए गए लेबर कोड के खिलाफ मजदूरों के आंदोलन में कंधे से कंधा मिलाकर साथ देगी। किसान सभा ने केंद्र की सरकार को मजदूर एवं किसान विरोधी सरकार घोषित करते हुए कहा कि यह सरकार तानाशाही तरीके से कार्य कर रही है तथा देश की जनता की आवाज को अनसुना कर रही है जिसका खामियाजा भाजपा ने इन उपचुनाव में बहुत लिया है तथा आने वाले समय में भाजपा हर चुनाव हारेगी यह तय है।


















































