नाहन: सिरमौर के 25 युवाओं को टूरिस्ट गाइड ट्रेनिंग करने का सुनहरा अवसर दिया जा रहा है। यह जानकारी सहायक पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि हिमकॉंन शिमला के सौजन्य से जिला के चयनित 25 युवाओं के समूह के लिए 26 से 31 अक्तूबर तक 5 दिवसीय ट्रेनिंग का आयोजन किया जा रहा है। ताकि जिला का युवा पर्यटन क्षेत्र में आजिविका कमा सके और इस क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकें। राजीव मिश्रा ने बताया कि इस प्रशिक्षण के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए और शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा, उम्मीदवार मूल रूप से सिरमौर जिला का निवासी होना चाहिए। उम्मीदवार शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए। इसके अतिरिक्त, आवेदक का नैतिक चरित्र अच्छा होना चाहिए। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर के उम्मीदवार सादे कागज पर अपना नाम, पिता का नाम, उम्र, पता, कॉन्टैक्ट नंबर, ईमेल, शैक्षणिक योग्यता, श्रेणी और एक्सपीरियंस आदि के साथ अपना आवेदन पत्र 25 अक्तूबर तक जिला पर्यटन विकास अधिकारी कार्यालय नाहन स्थित दो सडका में जमा करवा सकते हैं। उम्मीदवार को आवेदन फार्म के साथ दो पासपोर्ट साईज फोटो, शैक्षणिक योग्यता, स्थाई पता की पहचान के लिए आधार कार्ड, वोटर कार्ड, राशन कार्ड या अन्य कोई भी दस्तावेज, हिमाचली प्रमाण पत्र तथा अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि साथ संलग्न करनी होगी। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय में या दूरभाष नम्बर 94180-07460 पर भी सम्पर्क कर सकते हैं।
उपमंडल फतेहपुर के अंतर्गत टटवाली पंचायत के धौलपुर गांव में पिछले लगभग 8 दिन से पीने के पानी की समस्या विकराल रूप धारण करती जा रही है। जिसका खामियाजा आम जनमानस को उठाना पड़ रहा है। लोगों को घरों में पीने के पानी को लाने के लिए एक से डेढ़ किलोमीटर दूर प्राकृतिक जल स्रोतों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है जोकि कई समय से प्रयोग में नहीं लाए जा रहे हैं। सैन्य लोगों का कहना है कि 8 दिनों से खराब मोटर को ठीक करना तो दूर की बात है, मोटर को उक्त स्थान से खोला तक नहीं गया है जबकि उसे ठीक करवाने के लिए भी 1 से 2 दिन का समय और लग सकता है। वंही आज यानि मंगलवार को विभाग की नज़रअंदाज़ी देखते हुए स्थानीय लोग भारी संख्या में उक्त स्कीम पर पहुंचे व वहां पर ताला लगा दिया। लोगों ने विभाग व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। इस बारे में जब सहायक अभियंता विजय नाग से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पिछले दो-तीन दिन से ही मोटर खराब चल रही है, जबकि लोगों का कहना था कि पिछले 8 दिन से मोटर बंद है और पीने के पानी की सप्लाई पूरी तरह से ठप है। विजय नाग ने बताया कि एक-दो दिन में मोटर को ठीक करके उसे चालू कर दिया जाएगा।
जस्वा परागपुर के प्रसिद्ध समाजसेवी एक कस्वा जागीर के उपप्रधान मुकेश ठाकुर ने अपने सामाजिक कामों से क्षेत्र वासियों को प्रभावित किया है। इसी कड़ी में उन्होंने मंगलवार को गावं घाटी, घमरुर, बलघार,गरली, कोल्हापुर में गरीब परिवार की लड़कियों के लिए शगुन दिया। साथ ही समाजसेवी मुकेश ठाकुर ने चौली, चलेगी व नंगल चौंक पंचायत में जरूरतमन्द बच्चों को उनकी पढ़ाई के लिए किताबें प्रदान की।समाजसेवी मुकेश ठाकुर अपनी कमाई की रकम से लोगों की जरूरतें पूरा करते है। वंही मुकेश ठाकुर द्वारा जस्वा परागपुर विधानसभा की महिलाएं जो घर में सिलाई-कड़ाई का कार्य करती है, उनके लिए शीघ्र ही सिलाई मशीनों का प्रबन्ध किया जाएगा।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में शिक्षा उपनिदेशक (उच्च) सोलन जगदीश नेगी द्वारा विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। शिक्षा उपनिदेशक की निरीक्षण टीम में प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी भूपेंद्र गुप्ता व कार्यालय अधीक्षक मस्ताना भी शामिल रहे। निरीक्षण में सरकार द्वारा जारी कोविड-19 की एसओपी के तहत सभी मापदंडों का निरीक्षण किया गया और सभी कक्षाओं का निरीक्षण भी किया गया। जिसमें सरकार द्वारा निर्धारित सभी मानक सही पाए गए। इस दौरान संगीत कक्षा के निरीक्षण के दौरान जगदीश नेगी ने कक्षा जमा एक की छात्रा कुमारी दीक्षा के मधुर गीत पर उसे 200 रुपये प्रोत्साहन राशि दी तथा उन्होंने संगीत प्रवक्ता नरेंद्र कुमार व प्रवक्ता विनोद कुमार के कार्य की सराहना की। निरीक्षण टीम ने प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर के नेतृत्व में विद्यालय की कुशल कार्यप्रणाली की प्रशंसा की। उप निदेशक शिक्षा उच्च जगदीश नेगी ने विद्यालय के समस्त स्टाफ की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली पर सभी की प्रशंसा की।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 केवी बड़ोग फीडर के कार्य के दृष्टिगत 250 केवीए आंजी ट्रान्सफार्मर की विद्युत आपूर्ति 22 अक्तूबर को बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने दी। दिनेश ठाकुर ने कहा कि इसके दृष्टिगत 22 अक्तूबर को प्रातः 10.00 बजे से सांय 6.00 बजे तक आंजी गांव, सूद फर्नीचर्स के आसपास का क्षेत्र तथा निगम विहार एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में विद्युत आपूर्ति अगले दिन बाधित की जाएगी। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
सोलन जिला के 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में उप निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित बनाने के उद्देश्य से क्षेत्र के गांव-गांव में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत आज विभिन्न मतदान केन्द्रों पर लोगों को इलैक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) तथा वीवीपैट के बारे में जानकारी प्रदान की गई। यह जानकारी स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी शिव कुमार ने दी। शिव कुमार ने कहा कि 50-अर्की निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत विभिन्न मतदान केन्द्रों पर बूथ स्तर के अधिकारियों तथा पंचायत सचिवों के माध्यम से ईवीएम तथा वीवीपैट के बारे में बताया गया। मतदान केन्द्र 69-डवारी, 78-जघून, 66-कूंहर, 64-सेर, 65-बसंतपुर, 82-भूमती-1, 83-भूमती-2, 79-झुंडला, 80-घड़याच तथा 67-पंबड़ में लोगों को ईवीएम के माध्यम से मतदान के बारे में बताया गया। लोगों को बताया गया कि मतदान करने के उपरान्त मतदाता वीवीपैट पर 07 सैकेण्ड तक यह देख सकता है कि उसने किस उम्मीदवार को वोट डाली है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग पूर्ण रूप से पारदर्शी मतदान प्रक्रिया सम्पन्न करवाता है। लोगों को बताया गया कि भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा नवीन प्रयासों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों द्वारा मतदान करवाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। लोगों जानकारी दी गई कि 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं, दिव्यांग मतदाताओं के लिए अपने घर से ही मतदान करने की सुविधा प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में 950 से अधिक मतदाताओं वाली संख्या वाले मतदान केन्द्रों के साथ लोगों की सुविधा के लिए सहायक 22 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं ताकि कोविड-19 के दृष्टिगत भीड़ एकत्र न हो। इस अवसर पर लोगों से आग्रह किया गया कि सभी कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए नियमों का पालन करें। लोगों से आग्रह किया गया कि सार्वजनिक स्थानों पर नाक से ठोडी तक ढकते हुए मास्क पहनें, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें और बार-बार अपने हाथ साबून अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाईजर से साफ करते रहें। इस अवसर पर स्वीप टीम के पुनीत ठाकुर, संजय वर्मा उपस्थित थे।
राजकीय महाविद्यालय बंजार मे 19अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्यतव की स्वर्णिम जयंती के उपलक्ष्य में उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर नीरज कपूर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस उत्सव में भाषण, प्रश्नोत्री एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में विपाशा शर्मा ने प्रथम, भावना ने द्वितीय तथा पूजा देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्र्श्नोत्तरी प्रतियोगिता में टीम-सी ने पहला स्थान तथा टीम-ए और बी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। उत्सव में महाविद्यालय की छात्राओ ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विश्वविद्यालय में एसएफआई इकाई ने पीएचडी के अंदर बिना प्रवेश परीक्षा के हुए दाखिलों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। एसएफआई ने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय लगातार भ्रष्टाचार का अखाड़ा बनता हुआ नजर आ रहा है, और कुछ भ्रष्ट अधिकारी विश्वविद्यालय की साख को धूमिल करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे है। विश्वविद्यालय में पीएचडी के अंदर अपने चहेतों को बैक डोर तरीके से भर्ती किया जा रहा है। कैंपस अध्यक्ष विवेक राज ने कहा की इससे ज्यादा शर्मनाक बात विश्वविद्यालय के लिए नहीं हो सकती जहां एक ओर आम छात्र दिन रात एक करके विषम परिस्थितियों के अंदर पीएचडी में दाखिला लेने के लिए भरसक प्रयास कर रहा है, उनको बिल्कुल दरकिनार करते हुए सिर्फ अपने चहेतों को दाखिला दे दिया और उसमे भी कोई विज्ञापन इन सीटों को लेकर जारी नहीं किया गया। एसएफआई ने मांग उठाई की छात्रों को प्रोत्साहित करने के बजाए विश्वविद्यालय प्रशासन उन्हें पढ़ाई छोड़ने पर मजबूर कर रहा है और जो अपने चहेतों को बिना किसी क्राइटेरिया के पीएचडी में दाखिले दे रहे हैं। अगर इस फैसले को जल्द वापस नहीं लिया गया तो आने वाला समय में आंदोलन और उग्र होगा और भ्रष्ट अधिकारियों का घेराव किया जाएगा।
सुमदो में तैनात भारतीय सेना ने भारी बर्फबारी और बारिश के कारण फसें हुए 205 लोगों को अपने कैंप में रेस्क्यू किया। यह सभी लोग पूह से काजा मार्ग पर देर शाम को फंसे हुए थे। सेना के जवानों ने फंसे हुए लोगों अपने कैंप में रुकवाया। यहां पर अलग-अलग कैंप में लोगों को ठहराया गया है। लोगों को सेना द्वारा खाने और मेडिकल कैंप की सुविधा दी गई। कर्नल नितिन मित्तल डोगरा स्काउट ने बताया कि उनके पास कुल 205 लोग थे जिन्हें रात भर ठहराया गया था। इनके खाने पीने और रहने की पूरी व्यवस्था सेना द्वारा की गई थी। साथ ही उन्होंने बताया कि जो लोग उनके पास पास रुके थे उनमें से कई लोगों ने अपने-अपने परिजनों से वायरलेस के माध्यम से बातचीत भी की।
हमीरपुर: आम लोगों को बैंकिंग एवं ऋण योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए जिला अग्रणी बैंक पंजाब नेशनल बैंक 22 अक्तूबर को राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय बड़ू में ऋण उन्मुख कदम एवं ग्राहक संपर्क कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। जिला अग्रणी प्रबंधक एसके सिन्हा ने बताया कि इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधीश देबश्वेता बनिक करेंगी। एसके सिन्हा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान आम लोगों को बैंकों की विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा पात्र लोगों को ऋण वितरित किए जाएंगे। जिला अग्रणी प्रबंधक ने लोगों से इस ऋण उन्मुख कदम एवं ग्राहक संपर्क कार्यक्रम में भाग लेने तथा बैंकों की विभिन्न ऋण योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है।
हमीरपुर: विद्युत उपमंडल-1 हमीरपुर में लाईनों की आवश्यक मरम्मत के चलते 20 अक्तूबर को झनियारी, सलासी, जसकोट, दड़ूही, नेरी, खग्गल, अमरोह, पसतल, झनियारा, नडियाणा सडियाणा, डिब, घरट, छबोट, सियूहणी, ककरू, चौकी, कुठेड़ा, नरेली, चलोखर, भड़मेली, मुठाण, रोपा, सवाहल, देई का नौण, सूल, नालटी, मसियाणा, बाड़ी फरनोल और साथ लगते गांवों में सुबह 9 से सायं 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। सहायक अभियंता सुनील भाटिया ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
हमीरपुर: विद्युत उपमंडल लंबलू के अंतर्गत भिड़ा और टिक्कर अनुभाग में लाइनों की आवश्यक मरम्मत के चलते 22 अक्तूबर को गांव हलाणा, छत्तर, कोहली, डोडरू, जोल कशीरी, धरोग, साई, कैहडरू, समराला, टिक्कर, उझाण, दरनासी, डिडवीं, चौकी कनकरी, पटेरा और साथ लगते गांवों में सुबह साढे नौ से सायं पांच बजे तक बिजली बंद रहेगी। सहायक अभियंता निखिल ठाकुर ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
हमीरपुर: पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि बकरी पालन को प्रोत्साहित करने तथा पशुपालकों की आर्थिक मदद के लिए विभाग की ओर से चलाई जा रही दो अलग-अलग अनुदान योजनाओं के निर्धारित लक्ष्य और प्रोजेक्ट की कुल राशि में कमी नहीं की गई है। उपनिदेशक ने बताया कि इन योजनाओं के तहत लाभार्थियों को अनुदान पर अच्छी नस्ल के कुल 11 बकरी-बकरा दिए जाते हैं। पशुपालकों को नर एवं मादा बकरियां उपलब्ध करवाने के लिए नई निविदा आवंटित की गई है। उपनिदेशक ने बताया कि इसके अनुसार लाभार्थी पशुपालकों के लिए कुल अनुदान राशि पहले की तरह ही रहेगी। नई निविदा में जो बकरियों की कीमत में कुछ बढ़ोतरी हुई है, वह बढ़ी हुई राशि लाभार्थी पशुपालकों से वसूली जाएगी। उपनिदेशक ने बताया कि पुरानी निविदा की दरों के आधार पर जिला के कुछ पशुपालकों ने योजना के तहत अपने हिस्से की राशि जमा करवाई थी, लेकिन पुरानी निविदा रद्द होने के कारण यह राशि वापस कर दी गई है। ये पशुपालक नई निविदा की दरों के आधार पर आवेदन कर सकते हैं।
अतिरिक्त मुख्य सचिव जेसी शर्मा ने राज्य स्तरीय नशा जागरूकता अभियान सम्बन्धी बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में नवम्बर माह में नशा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में 15 दिनों तक चलने वाले इस अभियान के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा जागरूकता गतिविधियों सहित नशीले पदार्थों के उन्मूलन के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे। अभियान के शुभारम्भ के अवसर पर पंचायती राज संस्थाओं और शहरी निकायों के प्रतिनिधियों को नशे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में जागरूक किया जाएगा और नशा निवारण सम्बन्धी शपथ दिलाई जाएगी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और शिक्षा विभाग के संयुक्त समन्वय द्वारा नशे के दुष्प्रभावों को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनी तथा नाटक का भी आयोजन किया जाएगा। नशे के दुष्प्रभावों से संबंधित प्रचार-प्रसार सामग्री को भी जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा इस अभियान से सम्बन्धित कर्टन रेज़र तैयार किया जाएगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि इस अभियान के अन्तर्गत प्रदेश में ग्राम पंचायत स्तर पर नशे के दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए नाटक नारालेखन, पेंटिंग प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ता ग्राम पंचायतों, महिला मण्डलों और पाठशालाओं में जाकर नशे के दुष्प्रभावों से लोगों को अवगत करवाएंगे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर बुधवार को नशे सम्बन्धी परामर्श के लिए विशेष ओपीडी का प्रावधान किया जाएगा। इस दौरान प्रदेशभर में नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस अभियान को सफल बनाने के लिए पंचायती राज संस्थाओं, शहरी निकायों के प्रतिनिधियों सहित गैर सरकारी संस्थाओं के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिलों में उपायुक्त इस अभियान का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। हिमाचल प्रदेश नशा निवारण बोर्ड के समन्वयक एवं सलाहकार ओपी शर्मा, राज्य कर एवं आबकारी विभाग के आयुक्त यूनुस सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी इस बैठक में उपस्थित थे।
कुनिहार: अर्की विधान सभा सीट पर शांति पूर्वक उपचुनाव करवाने के लिए प्रशासन नेअर्की के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सीमा सुरक्षा बल के जवानों की टुकड़ियां तैनात की है। कुनिहार थाना के अंतर्गत सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने विभिन्न मतदान केंद्रों सहित कुनिहार बाजार में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान कुनिहार थाना प्रभारी अंकुश डोगरा की अगुवाई में कुनिहार थाना के कर्मचारियों ने सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ कुनिहार क्षेत्र के सवेंदनशील व अति सवेंदनशील मतदान केंद्रों पर फ्लैग मार्च निकाला,ताकि अर्की विधान सभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव शांति पूर्वक करवाये जा सके।
हिमाचल : राज्य में 55 प्रतिशत से अधिक पात्र आबादी को लगाई जा चुकी है कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी खुराक
स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि कोविड-19 के खिलाफ राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे कोविड-19 टीकाकरण अभियान के अन्तर्गत राज्य में कुल लक्षित पात्र आबादी में से 55.6 प्रतिशत आबादी को कोविड वैक्सीन की दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रभावी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के कारण ही राज्य सरकार प्रदेश में कोविड-19 महामारी को नियंत्रित करने में काफी हद तक सफल हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगभग 55 लाख 23 हजार पात्र लोग है, जिनका कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्य के दृष्टिगत राज्य में अब तक 30,71,853 लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी खुराक लगाई जा चुकी हैं। प्रवक्ता ने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों में कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी खुराक लगाने के लिए लक्षित पात्र आबादी का टीकाकरण करने में जिला किन्नौर 102.8 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर जहां प्रदेश भर में अग्रणी बना हुआ हैं, वहीं जिला लाहौल-स्पीति 82.1 प्रतिशत लक्ष्य को हासिल कर दूसरे जबकि जिला सोलन 73.6 प्रतिशत लक्ष्य को हासिल कर तीसरे स्थान पर बना हुआ हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी खुराक लगाने में जिला बिलासपुर ने 64.7 प्रतिशत, जिला चंबा ने 42.5 प्रतिशत, जिला हमीरपुर ने 56.7 प्रतिशत, जिला कांगड़ा ने 51.1 प्रतिशत, जिला कुल्लू ने 53.6 प्रतिशत, जिला मंडी ने 51.8 प्रतिशत, जिला शिमला ने 60.2 प्रतिशत, जिला सिरमौर ने 44 प्रतिशत और जिला ऊना ने 61.3 प्रतिशत लक्ष्य को हासिल किया हैं। प्रवक्ता ने पहली खुराक लगवा चुके सभी पात्र लोगों से दूसरी खुराक लगवाने के लिए निर्धारित समयावधि पूरी होते ही जल्द से जल्द कोविड-19 के खिलाफ अपनी दूसरी खुराक लगवाने का आग्रह किया हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी से बचाव के दृष्टिगत टीकाकरण के बाद भी कोविड अनुरूप व्यवहार जैसे परस्पर दूरी बनाए रखना, साबुन से हाथ धोना या सैनिटाईजर से हाथ साफ करना और मास्क का उपयोग करना आदि नियमों का कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए।
Shoolini University is setting up a commercial food testing lab, Shoolini Lifesciences, with financial support from the Union Ministry of Food Processing. A grant-in-aid of Rs 1.62 crore will be provided by the ministry while the total outlay of the lab is Rs 2.85 crore. Institutions and corporations need certification of food items through a recognised food testing lab. “Such a lab is essential to determine the safety of food for consumption in accordance with the national and international standards,” says lab director Vishal Anand. “The lab will enable quality testing for commercial food processing industries and commercial food manufacturing units. Fruit growers will also be able to certify organic testing of their fruits and vegetables before selling them in the market,” adds Anand. It will also offer a scientific analysis of different food products and it will be equipped with high-end modern instruments. Facilities for testing hazardous or toxic contaminants will also be available.
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाईवे-7 पर एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। नेशनल हाईवे-7 पर एक अज्ञात वाहन ने तीन मजदूरों को टक्कर मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। इस हादसे को अंजाम देने के बाद चालक घटना स्थल से फरार हो गया। घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया है। उधर, सूचना मिलते ही माजरा पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक हादसा टोकियों गांव के समीप पेश आया। बताया जा रहा है कि तीन मजदूर बेहड़ेवाला स्थित जूता कंपनी में ड्यूटी के लिए पैदल जा रहे थे कि अचानक अज्ञात वाहन ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सलमान खान पुत्र अहमद अली निवासी सैनवाला मुबारकपुर, सुरेश देवी पत्नी महेंद्र सिंह निवासी टोकियों सैनवाला व पूनम यादव पुत्री रघु यादव निवासी लखीमपुर खीरी (यूपी) घायल हुए हैं।
एकल फाउंडेशन आफ इंडिया के संच नंगलभूर ने गांव चुहड़पुर में एकल विद्यालय की आचार्यों को शिक्षा सामग्री आवंटित की है। वही अंचल पठानकोट की प्रमुख कोमल शर्मा ने बताया कि उन्होंने विद्यालय की आचार्य को शिक्षा सामग्री आवंटित की है, एकल विद्यालय ने यह सामग्री बच्चों को मुफ्त में दी है और उनकी फाउंडेशन का मकसद हर बच्चे को शिक्षित करना है। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद प्रखंड इंदौरा के अध्य्क्ष अजय शर्मा, रोशन लाल, चिंचु देवी सहित लगभग 30 के करीब लोग और अंचल पठानकोट की आचार्य मौजूद रहीं।
इंदौरा क्षेत्र अवैध खनन के मामले में काफी चर्चा में है। इंदौरा में बहती ब्यास नदी व चक्की दरिया का खनन माफिया द्वारा बेख़ौफ़ होकर सीना छलनी किया जा रहा है। यहाँ तक की आस्था का प्रतीक ठाकुर राम गोपाल मंदिर की सैकड़ों कनाल भूमि को खनन माफिया द्वारा निगल लिया है और अवैध खनन अभी भी जोरो पर है। कोई बड़ी कार्यवाही आज तक नहीं हुई है। अब तो क्षेत्र का खनन माफिया सरकारी वन संपदा को भी लूटकर रातों रात अमीर बन रहा है। थपकौर नाला, गगवाल, लोध्वा, भदरोया ओर डैकवां आदि एरिया में स्थानीय खनन माफिया द्वारा वन विभाग की भूमि पर दिन दिहाड़े पीला पंजा चलाकर और पहाड़ो की मिट्टी का खनन कर उसे ट्रैक्टर ट्रॉलियों में भरकर रोजाना दर्जनों ट्रॉलियों को पठानकोट ले जाकर महंगे दामों पर बेच रहा है। यह सब अवैध कार्य वन विभाग व खनन विभाग के फील्ड कर्मचारियों की मिलीभगत से हो रहा है। जब कभी कभार अवैध खनन की खबर मीडिया में उजागर होती है तो मात्र एक दो दिन ही दोनो विभाग नींद से जागते है और कार्यवाही के नाम पर मात्र एक आद मिट्टी से भरे ट्रैक्टर का एक हल्का सा चालान कर पल्ला जाड़ लेते है। अगर कभी कभार कार्यवाही की बात करे तो जब उनको कोई ट्राली मिट्टी से भरी हुई मिलती है तो उनकी इस खनन माफिया के आगे इतनी हिम्मत नही होती के वो इनके चालान काट सके। पकड़ी गई ट्रॉली चालान करने की बजाए ट्रैक्टर चालको से रोड किनारे मिट्टी के ढेर लगवाकर उनको छोड़ देते है और उसी समय वही ट्रैक्टर चालक फिर खनन कर मिट्टी को पठानकोट ले जाना शुरू कर देते है। वही स्थानीय लोगों ने दोनों विभागों पर आरोप जड़ते हुए कहा कि दोनों विभागों की मिलीभगत से ही वन संपदा लूटी जा रही है।
फतेहपुर उपचुनाव के चलते सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार थाना प्रभारी इन्दौरा सुरिन्दर धिमान व थाना प्रभारी फतेहपुर ने बताया कि जिनके पास भी लाईसेंसी हथियार है, उन्हें 20 तारिख यानी कल तक थाना इन्दौरा में जमा करवा दे। उन्होंने कहा कि यदि कल तक कोई व्यक्ति अपना हथियार नहीं जमा नहीं करवाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा जुर्माने के तौर पर उनसे 20000 तक भरने पड़ेगे। थाना प्रभारी ने बताया कि इस सख्ती का मुख्य कारण यह है कि इससे पहले जब पंचायत का चुनाव हुआ था तब भी ग्राम पंचायत भोग्रवां में इलेक्शन के दौरान दो गुटों में हाथापाई हुई थी। अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मारकर एक व्यक्ति को घायल भी किया गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि आज यानि मंगलवार को थाना इन्दौरा के अन्तर्गत आने वाली पंचायतों के प्रधानों और पंचायत में लोगों को बुलाया गया है ताकि वे हथियार जमा करवा सके, अगर कोई व्यक्ति किसी कारण वश रह जाता है तो वह कल थाने में आकर हथियार जमा करवा दें |
जनजातीय जिला किन्नौर में लगातार दो दिन तक बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी रहा। जिसके कारण जिले की पहाड़ियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है और वही कुछ गांव में भी इस वर्ष की पहली बर्फबारी ने दस्तक दी है। वही दूसरी तरफ बारिश व बर्फबारी बागवानों के लिए आफत बनकर आई है। अचानक आई बर्फबारी के कारण सेब से लदे बगीचों में तबाही मचा दी है व सेब सहित टहनियों को भी क्षति पहुंची है। जबकि अभी भी किन्नौर में 30 प्रतिशत के करीब सेब का सीजन बाकी है। जिला किन्नौर में सेब यहां के लोगों की नकदी फसल है तथा अधिकांश लोग इसी पर निर्भर है। ऐसे में नेसंग, नाको, रिब्बा, कुनु, ठंगी, रोपा, हांगो, आसरंग, रकछम, सांगला कंडे, चांसु व यांगपा के मुसरंग आदि स्थानों पर बर्फबारी से बागवानों को आर्थिक नुकसान भी हुआ है। लगातार दो दिन तक हुई बारिश के कारण जगह -जगह सड़क मार्ग भी अवरुद्ध हुए हैं जिसके कारण यातायात भी बाधित हुई है। जिला के पांगी/पुरबनी झूला के समीप, नेसंग झूला के समीप, भगत नाला सहित मलिंग नाला के पास राष्ट्रीय राज मार्ग अवरूद्ध है जिसे बहाल करने के लिए बीआरओ की टीम युद्धस्तर पर जुड़ी हुई है तथा दोपहर तक सड़क मार्ग बहाल करने की बात कही जा रही है। हालांकि मौसम खुलने के बाद जिले के लोगों ने राहत की सांस ली है। परन्तु शीत लहर का प्रकोप जारी है व लोगों ने गर्म वस्त्र धारण कर ली है। पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने पर मौसम विभाग की ओर से भी जिला के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया था। वही एहतियात के तौर पर उपायुक्त किन्नौर ने भी लोगों को नदी नालों, ऊँचाई वाले क्षेत्रों व अनावश्यक यात्रा करने से बचने के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई थी।
पांवटा साहिब मे आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय यमुना शरद् महोत्सव के संध्याकालीन कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर बलदेव सिंह तोमर उपाध्यक्ष राज्य नागरिक आपूर्ति निगम ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने यमुना तट पर पूरे विधि-विधान एवम् रीति-रिवाज के साथ संध्याकालीन यमुना पूजा अर्चना कर महोत्सव के संध्याकालीन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मेले, तीज तथा त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक है। मेले में जहाँ आपसी भाईचारा बनता है वहीं हमें अपनी समृद्ध संस्कृति का बोध भी होता है। उन्होंने वर्तमान प्रदेश सरकार का यमुना शरद् महोत्सव को राज्य स्तरीय दर्जा देने के लिए आभार व्यक्त किया। मेले के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन कर स्वस्थ मनोरंजन का अवसर मिलता है। वहीं व्यापारिक गतिविधियां भी बढ़ती है जिससे स्थानीय लोगों को रोज़गार के अवसर मिलते है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने लोगों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलायी है, उन्होंने लोगों से अपील की कि वह प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का लाभ उठाएँ। कोविड़-19 महामारी के दौरान विकास प्रभावित हुआ, परन्तु प्रदेश सरकार ने विकास की गति को निरंतर जारी रखा जिसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर बीडीसी अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, उपअध्यक्ष जिला भाजपा कुलदीप राणा, सुभाष चौधरी सचिव OBC मोर्चा हिमाचल प्रदेश सहित तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री, खण्ड विकास अधिकारी अनूप शर्मा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के शामरा निवासी सौरव ठाकुर की एक पुस्तक श्रीलंका के क्षेत्रीय राजनीतिक अध्ययन केंद्र (आरसीएसएस) द्वारा प्रकाशित की गई है। वर्ष 2020 में सौरव ठाकुर को अंतरराष्ट्रीय कोडीकारा फेलोशिप प्रदान किया गया था। जिसका विषय 'क्या दक्षिण एशिया एंथ्रोपोकेन युग में जलवायु सुरक्षा को समझ रहा है' था। सौरव ठाकुर को युएन द्वारा आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढांचे के लिए यह फेलोशिप प्रदान की गई थी। जिसके तहत उन्हें एक वर्ष के शोध कार्य के लिए सात लाख रुपए मिले थे। यह शोध पूरा होने के बाद उनकी पुस्तक' वाईदर साऊथ एशिया ? अंडरस्टैंडिंग क्लाइमेट सिक्योरिटी इन एंथ्रोपोकेन इपोक' प्रकाशित की गई है। उनकी इस उपलब्धि पर उनके घर में बधाई का तांता लगा है। सौरव ठाकुर को पिछले वर्ष श्रीलंका के क्षेत्रीय राजनितिक अध्ययन केंद्र आरसीएसएस द्वारा वर्ष 2020 के लिए अंतरराष्ट्रीय कोडीकारा फेलोशिप प्रदान किया गया था। यह फेलोशिप वर्ष में एक ही व्यक्ति को मिलता है। सौरभ ठाकुर ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति संगठन एवं निरस्त्रीकरण केंद्र जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय दिल्ली से पीएचडी भी कर दी है। इनके पिता डॉ अमीचंद कमल कालेज से असिस्टेंट प्रोफेसर पद से सेवानिवृत हुए है। वह केंद्रीय हाटी समिति के अध्यक्ष भी है, उनकी माता निर्मल कमल संगड़ाह कालेज से प्रिंसिपल पद से सेवानिवृत्त हुई है।
खंड विकास अधिकारी राजगढ द्वारा आरंभ की गई मेरा जौहड मैरा खेत योजना राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी है। खंड विकास अधिकारी अरंविद सिह गुलेरिया ने यह जानकारी देते हुये बताया कि इस कार्य योजना को आरभ करने का मुख्य उदेश्य मानसून सीजन में वर्षा जल संग्रहण करना तथा भूमिगत जल स्तर को बढाना है। इसके साथ साथ इन जौहडो के निर्माण से जहा एक ओर ग्रामीण लोगों को उनके घर द्वार पर मनरेगा के तहत रोजगार देना था। वही दूसरी तरफ इन जोहडो के बन जाने से किसान अपनी नकदी फसलों की सिचाई भी कर सकेंगे। जिससे उनकी कृषि आय में भी वृद्धि करना था और इस योजना के अब सार्थक परिणाम भी सामने आने लगे है। इन जौहडो के निर्माण पर लगभग 72 लाख 80 हजार रुपये खर्च किए गए है।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 केवी चम्बाघाट फीडर के मुरम्मत कार्य तथा पुराने खम्बों को बदलने के कार्य के दृष्टिगत 20 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने दी। दिनेश ठाकुर ने कहा कि इसके दृष्टिगत 20 अक्तूबर को प्रातः 10.00 बजे से सांय 6.00 बजे तक चम्बाघाट, एक्सीकोम के समीप, बावरा रोड, कथेड़, बसाल रोड, एचआरटीसी वर्कशाॅप, बसाल, एचएफसीएल, गुग्गाघाट, हाउसिंग बोर्ड बसाल, डांगरी, पट्टी, धरोट, जियों एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में विद्युत आपूर्ति अगले दिन बाधित की जाएगी। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
पांवटा साहिब : खण्ड चिकित्सा अधिकारी ड़ॉ.अजय देओल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उपमंडल पांवटा साहिब में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए 19 अक्तूबर को 18 स्थानों पर कॉविड -19 टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 19 अक्तूबर को राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड के सिविल अस्पताल पांवटा साहिब, ज्ञान चंद धर्मशाला, ईएसआई गोंदपुर, ईएसआई मालवा कोटन, अम्बेडकर भवन पांवटा साहिब, मोबाइल टीम पांवटा साहिब, चैम्बर ऑफ कॉमर्स, उप स्वास्थ्य केंद्र पल्होड़ी, उपस्वास्थ्य केंद्र गिरिनगर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजपुरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कफोटा, उप स्वास्थ्य केंद्र मानपुर देवडा, उप स्वास्थ्य केंद्र किल्लोड, उपस्वास्थ्य केंद्र तारूवाला भाटांवाली, उपस्वास्थ्य केंद्र गोज्जर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कमरऊ, उपस्वास्थ्य केंद्र शरली मानपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काँटी मास्वा इन सभी स्थानों पर कॉविड -19 से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी क्षेत्रवासी तथा बाहर से आए प्रवासी इन केन्द्रों पर जाकर टीका लगवा सकते हैं। ड़ॉ.अजय देओल ने बताया कि टीका लगवाने के लिए आधार कार्ड या अन्य कोई भी फोटोयुक्त पहचान पत्र अपने साथ ज़रुर लाएं। उन्होंने क्षेत्रवासियों तथा प्रवासी लोगों से टीकाकरण का लाभ उठाने की अपील भी की।
उपमंडल राजगढ़ में 18 साल से अधिक आयु के लोगों के लिए 19 अक्तूबर को चार स्थानों पर कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। यह जानकारी खंड चिकित्सा अधिकारी पच्छाद संदीप शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन स्वास्थ्य उप-केंद्र चाखल, पंचायत घर करगानू, चांबीधार तथा हेल्थ वैलनेस सेंटर नेई नेटी में लगाई जाएगी।
जिला सिरमौर में 19 अक्तूबर को 32 स्थानों पर लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ संजीव सहगल ने बताया कि धगेड़ा स्वास्थ्य खण्ड के तहत जिला आयुर्वेदिक अस्पताल, सिविल अस्पताल ददाहू, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शंभुवाला, काला अम्ब बैरियर टीम, दो मोबाइल टीम काला अम्ब और स्वास्थ्य उप केन्द्र काला अम्ब में टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पच्छाद स्वास्थ्य खण्ड के तहत आयुर्वेदिक औषधालय मेहंदोबाग, स्वास्थ्य और कल्याण केन्द्र ढंगयार, स्वास्थ्य और कल्याण केन्द्र नया गांव, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारग, स्वास्थ्य और कल्याण केन्द्र वासनी, स्वास्थ्य उप केंद्र चाखल, पीजी करगाणू, चम्बीधार और स्वास्थ्य और कल्याण केन्द्र नई नेटी में टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राजपुर स्वास्थ्य खण्ड के तहत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब, ज्ञान चंद धर्मशाला, इएसआई गोंदपुर, इएसआई मालवा कॉटन, अम्बेदकर भवन पांवटा साहिब व मोबाईल टीम पांवटा साहिब द्वारा लोगों को कोरोना टिका लगाया जायेगा। इसी प्रकार, संगड़ाह स्वास्थ्य खण्ड के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र संगड़ाह, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हरिपुरधार, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नोहराधार, स्वास्थ्य उप केन्द्र भुजोन्ड़, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बोगधार, स्वास्थ्य उप केन्द्र घण्डूरी व मन्दिर परिसर हरिपुरधार में टीकाकरण किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि शिलाई स्वास्थ्य खण्ड के तहत सिविल अस्पताल शिलाई, स्वास्थ्य उप केन्द्र लोजा मानल, स्वास्थ्य उप केन्द्र हलांहा और ग्राम पंचायत कोटा पाब में कोरोना टिका लगाया जाएगा।
नाहन : सिरमौर जिला के त्रिलोकपुर स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुन्दरी मन्दिर में आज लगभग 2500 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उपायुक्त एवं आयुक्त त्रिलोकपुर मंदिर न्यास राम कुमार गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि 13वें दिन माता को लगभग 8 लाख 21 हजार 255 रुपये की नकद राशि, 6 ग्राम 800 मिलीग्राम सोना व 2 किलो 50 ग्राम चांदी श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन द्वारा जारी कोरोना सम्बन्धी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए माता के दर्शन किए।
पांवटा साहिब में आयोजित किए जा रहे दो दिवसीय राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर उपायुक्त राम कुमार गौतम ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने यमुना तट पर पूरे विधि-विधान एवं रीति-रिवाज के साथ यमुना पूजा अर्चना तथा हवन कर महोत्सव का शुभारंभ किया। इसके उपरांत उपायुक्त ने नगरपालिका मैदान में स्वास्थ्य विभाग, हिम ऊर्जा विभाग, विधिक सेवाएँ, लोक निर्माण विभाग, बाल विकास विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, नगर पालिका, कृषि विभाग, उद्यान विभाग तथा बाल विकास विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद अवलोकन किया। इस अवसर पर राम कुमार गौतम ने अपने संबोधन में सी.आर.भी. ललित को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान पांवटा साहिब में यमुना शरद महोत्सव के आयोजन की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष कोविड-19 महामारी के कारण समिति द्वारा यमुना शरद महोत्सव को अलग ढंग से मनाया जा रहा है। उपायुक्त ने इस महोत्सव को राज्य स्तरीय दर्जा प्रदान करने पर प्रदेश सरकार का धन्यवाद भी किया। उन्होंने कहा कि सिरमौर ने कोरोना टीकाकरण के पहले डोज की शत प्रतिशत कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई और अब सभी को मिलकर 30 नवंबर 2021 तक दूसरे डोज में भी शत प्रतिशत आंकड़ा पार करना है। उन्होंने लोगों से इस शरद् महोत्सव पर प्राकृतिक को स्वच्छ रखने का संकलप लेने का आग्रह किया। इसके उपरांत उपायुक्त ने खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। उपमंडलाधिकारी विवेक महाजन ने मुख्य अतिथि को टोपी व शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर बीडीसी अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, उपाध्यक्ष नगरपालिका ओम प्रकाश कटारिया, जिला भाजपा उपाध्यक्ष कुलदीप राणा, सतीश गोयल सहित तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री, खण्ड विकास अधिकारी अनूप शर्मा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 केवी बड़ोग फीडर के कार्य के दृष्टिगत 20 तथा 21 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने दी। दिनेश ठाकुर ने कहा कि इसके दृष्टिगत 20 तथा 21 अक्तूबर को प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक पावर हाउस रोड, पुलिस चैकी सपरून एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
सोलन जिला के 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में 30 अक्तूबर को आयोजित होने वाले उप निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित बनाने के उद्देश्य से क्षेत्र के गांव-गांव में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) आयोजित किए जा रहे हैं। यह जानकारी स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी शिव कुमार ने दी। शिव कुमार ने कहा कि स्वीप के तहत आज अर्की विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत जलाणा, पलोग, तथा मांझू में जागरूकता वाहन के माध्यम से लोगों को वोट के महत्व के बारे में अवगत करवाया गया। उन्होंने कहा कि लोगों को अवगत करवाया गया कि स्वस्थ लोकतन्त्र के लिए पूर्ण जनसहभागिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वीप टीम के सदस्यों द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मांझू में छात्र-छात्राओं को वोट के महत्व की जानकारी प्रदान की गई। छात्रों का बताया गया कि वे अपने अभिभावकों तथा पड़ोस में अन्य लोगों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत लोगों से आग्रह किया गया कि सभी मतदान अवश्य करें ताकि विकास में जन-जन की सहभागिता सुनिश्चित हो सके। लोगों को बताया गया कि भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा नवीन प्रयासों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों द्वारा मतदान करवाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। लोगों जानकारी दी गई कि 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं, दिव्यांग मतदाताओं के लिए अपने घर से ही मतदान करने की सुविधा प्रदान की गई है। इस दौरान लोगों को ईवीएम तथा वीवीपैट की भी जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में 950 से अधिक मतदाताओं वाली संख्या वाले मतदान केन्द्रों के साथ लोगों की सुविधा के लिए सहायक 22 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं ताकि कोविड-19 के दृष्टिगत भीड़ एकत्र न हो। इस अवसर पर लोगों से आग्रह किया गया कि सभी कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए नियमों का पालन करें। लोगों से आग्रह किया गया कि सार्वजनिक स्थानों पर नाक से ठोडी तक ढकते हुए मास्क पहनें, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें और बार-बार अपने हाथ साबून अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाईजर से साफ करते रहें। उन्होंने कहा कि स्वीप टीम द्वारा गत दिवस 50-अर्की निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत विभिन्न मतदान केन्द्रों पर बूथ स्तर के अधिकारियों के माध्यम से ईवीएम तथा वीवीपैट के बारे में जानकारी प्रदान की गई। मतदान केन्द्र 24-नवगांव, 28-रौड़ी-1, 30-सयार, 31-दाड़ला, 35-कून, 40-घनागुघाट, 54-बखालग-2, 42-हनुमान बड़ोग, 46-डिनन तथा 56 चम्यावल में लोगों को ईवीएम तथा वीवीपैट के बारे में जागरूक किया गया।इस अवसर पर स्वीप टीम के पुनीत ठाकुर, संजय वर्मा उपस्थित थे।
जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला की प्राचार्य रेनू शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शैक्षणिक सत्र 2022-23 के दौरान जवाहर नवोदय विद्यालय, पपरोला में नवमीे कक्षा में रिक्त सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन 13 सितम्बर से शुरू हो चुके हैं तथा चयन परीक्षा 9 अप्रैल को होगी। शर्मा ने बताया कि अभ्यार्थी सत्र 2021-22 में जिला कांगड़ा के किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा आठवीं का छात्र होना चाहिए। अभ्यार्थी का जन्म 1 मई, 2006 से पहले तथा 30 अप्रैल, 2010 के बाद का नहीं होना चाहिए। यह आयु सभी वर्गों के लिए मान्य होगी तथा आयु सीमा में कोई भी छूट नहीं होगी।
सोलन जिला के 50-अर्की निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन के लिए नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक मुंमुंचिंग ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में सूक्ष्म पर्यवेक्षक अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुंमुंचिंग आज यहां सूक्ष्म पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहीं थी। मुंमुंचिंग ने कहा कि सूक्ष्म पर्यवेक्षक सीधे सामान्य पर्यवेक्षक के नियन्त्रण एवं देखरेख में कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म पर्यवक्षकों को सदैव यह स्मरण रखना चाहिए कि वे पर्यवेक्षक हैं और उनका कार्य सभी प्रक्रियाओं का अनुश्रवण करना है। उन्होंने सूक्ष्म पर्यवेक्षकों को निर्देश दिए कि वे अपने निर्धारित कार्य के लिए जाने से पूर्व निर्वाचन अधिकारी से संचार योजना साथ लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सूक्ष्म पर्यवेक्षकों को निर्धारित मतदान केन्द्रों की जानकारी रेंडम आधार पर उपलब्ध करवाई जाएगी। यह कार्य उनके जाने से एक दिन पूर्व सामान्य पर्यवेक्षक की उपस्थिति में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म पर्यवेक्षकों को निर्धारित मतदान केन्द्र पर मतदान आरम्भ होने से कम से कम एक घण्टा पूर्व अथवा पहले दिन पहुंचना आवश्यक है। सामान्य पर्यवेक्षक ने कहा कि मतदान के उपरान्त सूक्ष्म पर्यवेक्षकों को अपनी गतिविधियों की जानकारी निर्धारित प्रपत्र पर पर्यवेक्षक को उपलब्ध करवानी होगी। मुंमुंचिंग ने कहा कि सभी सूक्ष्म पर्यवेक्षकों को मतदान केन्द्रों पर भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों की पूर्ण अनुपालना सुनिश्चित बनानी होगी। उन्हें माॅक पोल प्रक्रिया सहित अन्य सभी गतिविधियों का पूर्ण अनुश्रवण करना होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि सूक्ष्म पर्यवक्षेक निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप मतदाताओं की पहचान, अनुपस्थित मतदाताओं की जानकारी, गुप्त मतदान इत्यादि पर पूरी नजर रखें। नियम अवहेलना की स्थिति में संचार के उपलब्ध माध्यम द्वारा सामान्य पर्यवेक्षक को तुरन्त सूचित करेंगे। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म पर्यवेक्षक निर्विघ्न एवं सुचारू मतदान प्रक्रिया सम्पन्न करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी सूक्ष्म पर्यवेक्षकों से आग्रह किया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के सभी पहलुओं को बारीकी से समझें ताकि मतदान दिवस पर किसी त्रुटि की गुंजाइश न रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कृतिका कुलहरी, अतिरिक्त उपायुक्त ज़फ़र इकबाल, तहसीलदार निर्वाचन राजेश तोमर, नायब तहसीलदार दीवान ठाकुर, सूक्ष्म पर्यवेक्षक तथा निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
सोलन जिला के 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र के उप निर्वाचन के लिए प्रतिनियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक मुंमंचिंग की उपस्थिति में आज निर्वाचन कार्य के लिए तैनात कर्मियों की द्वितीय स्तर की रेंडेमाइजेशन प्रक्रिया पूर्ण की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं। कृतिका कुल्हारी ने इस अवसर पर अवगत करवाया कि 50-अर्की निर्वाचन के उप निर्वाचन के लिए 185 मतदान दल गठित किए गए हैं। इनमें 185 पीठासीन अधिकारी, 185 सहायक पीठासीन अधिकारी एवं 370 मतदान अधिकारी नियुक्त किए गए हैं ताकि निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से सम्पन्न करवाया जा सके। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी कर्मचारियों की डियूटी इस कार्य के लिए विशेष रूप से बनाए गए साॅफ्टवेयर के माध्यम से लगाई गई है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के कार्य स्थल, तिथि व समय का निर्धारिण कम्पयूटरीकृत प्रणाली से हुआ है। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सोलन ज़फ़र इकबाल, जिला सूचना अधिकारी संजीव, तहसीलदार निर्वाचन राजेश तोमर, नायब तहसीलदार दीवान ठाकुर एवं रेंडेमाइजेशन प्रक्रिया से जुड़े अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
धर्मशाला। तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने सोमवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को पत्र लिखकर राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन के कारण जान-माल के दुखद नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, 'मैं आपको, अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों और तबाही से प्रभावित सभी लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं समझता हूं कि राज्य सरकार और संबंधित प्राधिकरण जरूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं और राहत के प्रयास अच्छी तरह से चल रहे हैं। दलाईलामा ने सहानुभूति प्रकट करते हुए कहा, 'मैं दलाई लामा ट्रस्ट की ओर से बचाव और राहत प्रयासों के लिए दान देना चाहता हूं।' बता दें कि भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ समेत भारी बारिश से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 22 हो गई थी। शनिवार को भारी बारिश के बाद कोट्टायम और इडुक्की जिलों के पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ के कारण यह दुर्घटनाएं हुई हैं। केरल में इडुक्की डैम के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहां लोगों के घर देखते ही देखते भारी बारिश के बहाव में डूब रहे हैं।केरल में लगातार हो रही बारिश ने लोगों के जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। मुश्किल की इस घड़ी में केरल सरकार लगातार गृह मंत्रालय के संपर्क मै है। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने केरल को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया था। इसके अलावा NDRF ने राज्यों में बचाव कार्यों के लिए 11 टीमों को तैनात किया है, जबकि भारतीय नौसेना और वायु सेना की टीम को भी राहत और बचाव कार्यों के लिए तैनात किया गया है।
धर्मशाला: आरसेटी निदेशक महेन्द्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान धर्मशाला द्वारा जिला कांगड़ा की युवतियों को स्वरोजगार की और अग्रसर करने के लिए 30 दिन का ब्यूटी पार्लर का निःशुल्क एवं अवासीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि अग्रणी जिला प्रबंधक कुलदीप कुमार कौशल द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को यूनिफार्म भी वितरित की गई। आरसेटी निदेशक महिन्द्र सिंह ने बताया कि 30 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में जिला कांगड़ा के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। आने वाले दिनों में यह संस्थान 10 दिन का डेयरी फॉर्मिग एवं केंचुआ खाद, 30 दिन का प्लंबिग का कार्य, 30 दिन का कटिंग टेलरिंग, 10 दिन का मधुमक्खी पालन तथा 13 दिन का कृषि उद्यमी कोर्स करवाने जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक युवक एवं युवतियां पीएनबी, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कांगड़ा, नजदीक राजकीय महाविद्यालय ओडोटोरियम, सिविल लाईन धर्मशाला में सम्पर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संस्थान के निदेशक महेन्द्र शर्मा से उनके दूरभाष नम्बर 94180-20861 या कार्यालय दूरभाष नम्बर 9459900660 पर सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र प्रदान किये जाएंगे। जिसके माध्यम से प्रशिक्षणार्थी स्वयं रोजगार स्थापित करने के लिए आरसेटी के माध्यम से जिला कांगड़ा के किसी भी बैंक से मुद्रा ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं।
काजा खंड के तहत शिचलिंग के समीप रविवार रात को एक पिकअप गाड़ी खाई में गिरने का हादसा सामने आया। उपायुक्त नीरज कुमार ने बताया कि हादसे में तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। रविवार रात सवा दस बजे काजा पुलिस स्टेशन में सड़क दुर्घटना के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद सात सदस्यीय टीम थाने से रवाना की गई। वहीं एसडीएम महेंद्र प्रताप और डीएसपी रोहित मृगपुरी भी मौके पर गए हुए थे। तीनों शवों और तीनों घायलों को सुबह ढाई बजे तक निकाल लिया गया। मृतकों की पहचान केंद्र सारपू मालहा उम्र 40 वर्ष नेपाल, टेक बहादुर उम्र 23 वर्ष नेपाल और वर्दी मालहा उग्र 45 वर्ष निवासी नेपाल के तौर पर हुई है। जबकि घायलों की पहचान केंसग गांव लारा निवासी स्पिति, कल्पना पत्नी टेक बहादुर नेपाल, पार्वती पत्नी जोपा निवासी नेपाल के तौर पर हुई है। सभी मृतकों और घायलों को रेस्क्यू करने के बाद सीएचसी काजा लाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जिला नारकोटिक्स सैल की टीम ने डमटाल के भदरोया में एक दम्पति को 7.11 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। जिला नारकोटिक्स सैल की टीम के प्रभारी एएसआई हामिद मोहम्मद के नेतृत्व में अर्जुन, संदीप, दिलबाग, महिला आरक्षी लता व पुलिस कर्मी डमटाल के तहत गांव भदरोया में गश्त पर थे। इस दौरान सामने से आ रही बाइक पर सवार व्यक्ति व महिला घबरा गए और भागने की कोशिश करने लगे। शक होने पर पुलिस ने दोनों को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उनसे 7.11 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ, जिस पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी नूरपुर सुरिंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी दम्पति की पहचान साहिल कुमार पुत्र सोहन लाल और उसकी पत्नी पल्लवी निवासी मलोट, तहसील इंदौरा के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
अभिलाषी विश्वविद्यालय चैलचौक मे "हमारे कार्य हमारा भविष्य-बेहतर उत्पादन, बेहतर पर्यावरण और बेहतर जीवन" विषय पर विश्व खाद्य दिवस 2021 के उपलक्ष्य में एक वेबिनार का आयोजन किया। विभिन्न विश्वविद्यालयों और संस्थानों के शिक्षाविद और विद्यार्थी, इस वेबिनार से जुड़े। डा. डी. आर. ठाकुर, डीन कृषि संकाय ने सभी गणमान्य व्यक्तियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डा. आर. के. अभिलाषी ने बेहतर उत्पादन, बेहतर पर्यावरण और बेहतर जीवन के लिए एक आवश्यक उपकरण के रूप में कृषि के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कृषि विद्यालय की आयोजन टीम को आज की महामारी की स्थिति में भी विश्व खाद्य दिवस के संदर्भ में इस तरह के वेबिनार के आयोजन के लिए बधाई दी। कुलपति प्रो. एच. एस. बनयाल ने अपने संबोधन में इस वेबिनार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कृषि के महत्व को इस तरह बताया कि कोई भी राष्ट्र इसके बिना जीवित नहीं रह सकता और और न ही प्रगति कर सकता है। उन्होंने विभिन्न फसलों के उत्पादन में कृषि अध्ययन के महत्व और सिंचाई प्रणाली, अनुसंधान, उर्वरक कीटनाशकों और जड़ी बूटियों में उचित निवेश को महत्व देने को कहा और साथ ही जीवन की बेहतर गुणवत्ता और बेहतर पर्यावरण के लिए कृषि के महत्व पर ज़ोर दिया। उन्होंने कृषि के छात्रों को इस दिशा में भी शोध करने पर जोर देने को कहा। डा. अशोक कुमार पूर्व कुलपति एपेक्स प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी पाशीघाट अरुणाचल प्रदेश ने विश्व खाद्य दिवस मनाने के उद्देश्य के बारे में बताया। उन्होंने ग्लोबल हंगर इंडेक्स (जीएचआई), विभिन्न क्रांतियों, भारतीय कृषि के लक्ष्य, भोजन में पोषक तत्वों की कमी, खाद्य उत्पादन पर जलवायु के प्रभाव और ऐसी खतरनाक स्थिति से निपटने के लिए भारत सरकार की पहल पर भी जोर दिया। डा. अजय कुमार गौतम ने मुख्य वक्ता, प्रतिभागियों एवं कृषि संकाय के शिक्षकों का इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। इस वेबिनार में प्रो. चांसलर डा. एल. के. अभिलाषी, रजिस्ट्रार इंजीनियर कपिल कपूर, सभी विभागों के डीन, विभागाध्यक्ष और कृषि संकाय के सभी विद्यार्थी एवं स्टाफ सदस्य जुड़े हुए थे।
केजरीवाल सरकार के कामों को हिमाचल के हर एक नागरिक तक पहुंचाने के लिए आम आदमी पार्टी ने कमर कस ली है। इसकी शुरुआत पार्टी 'हिमाचल में भी केजरीवाल' जंत्री कैलेंडर को बांटने से की है। इस कैलेंडर में केजरीवाल सरकार द्वारा दिल्ली की जनता के लिए किए गए कामों का उल्लेख है। पार्टी इकाई ने इसकी शुरुआत हिमाचल के पांवटा साहिब से की जहां एक ही दिन में हज़ारों मुफ्त कैलेंडर लोगो को बांटे गए। जनता ने इन कैलेंडर को हाथों हाथ लिया है। जनता के इस उत्साह से पार्टी का मनोबल बढ़ा है और पार्टी इस अभियान को पूरे प्रदेश में ज़ोर-शोर से उठाने के लिए संकल्पबद्ध है। पार्टी का मानना है कि इस कैलेंडर के माध्यम से प्रदेश के जनमानस तक ये बात पहुँचनी चाहिए कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार, एक ऐसी सरकार है जो जनता से किये वादों को पूरा भी करती है।
हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच दूसरे दिन सोमवार को बारिश और बर्फबारी हो रही है। हिमाचल के आठ जिलों कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर, किन्नौर और लाहौल स्पीति में सोमवार को भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और चंबा जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। बर्फबारी के चलते पर्यटकों को संवेदनशील इलाकों में न जाने की हिदायत दी गई है। कुल्लू और लाहौल घाटी में बारिश व बर्फबारी का दौर जारी है। बर्फबारी के चलते मनाली-लेह मार्ग के साथ कुंजुम दर्रा होकर गुजरने वाला मनाली-ग्रांफू-काजा राष्ट्रीय राजमार्ग-505 यातायात के लिए बंद हो गया है। 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा में 30 सेंटीमीटर, कोकसर में पांच सेंटीमीटर, कुंजुम दर्रा में 30 सेंटीमीटर तथा बारालाचा में 40 सेंमी ताजा बर्फबारी हुई है। जबकि कुल्लू व लाहौल के निचले क्षेत्रों में सुबह से बारिश हो रही है। मौसम में आए बदलाव से कुल्लू व लाहौल में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
हिमाचल प्रदेश में गेहूं बीज के दाम के बाद अब पशुचारे के बीज की कीमतें भी बढ़ गई हैं। पिछले साल की तुलना में इस बार बरसीम का बीज 40 रुपये महंगा मिल रहा है। जौई का बीज दो रुपये महंगा मिल रहा है। सरकार स्वरोजगार से जोड़कर पशुपालन व्यवसाय को बढ़ावा देने की बात कर रही है, लेकिन महंगाई के कारण किसानों के लिए पशुपालन व्यवसाय घाटे का सौदा साबित होने लगा है। इस वर्ष जौई के बीज की कीमत 51 रुपये किलो है। इस पर 19 रुपये अनुदान दिया जा रहा है। किसानों को कृषि विक्रय केंद्रों पर 32 रुपये किलो जौई का बीज उपलब्ध करवाया जा रहा है। जौई की खरीद पर अनुदान राशि भी साढ़े आठ रुपये कम हुई है। इस वर्ष बरसीम के बीज की कीमत 170 रुपये किलो है। इस पर 58 रुपये अनुदान दिया जा रहा है। किसानों को बरसीम का बीज 112 रुपये प्रति किलो के हिसाब से कृषि विक्रय केंद्रों पर उपलब्ध करवाया जा रहा है। पिछले वर्ष बरसीम का बीज 130 रुपये किलो था। इस पर 62 रुपये अनुदान दिया गया। किसानों को 68 रुपये किलो के हिसाब से बरसीम का बीज उपलब्ध करवाया गया था। बरसीम की कीमत 40 रुपये बढ़ी है, जबकि अनुदान राशि चार रुपये कम हुई है। सर्दियों के मौसम में खेतों में किसान जौई और बरसीम बीजते हैं। खेतों की मेढ़ों में घास कम उगता है, इसलिए किसान खेतों में बरसीम और जौई की बिजाई करते हैं। हमीरपुर जिले में कुल 76,140 किसान हैं। 35 हजार हेक्टेयर भूमि पर उत्पादन किया जाता है। इससे पूर्व गेहूं की कीमत में भी दो रुपये बढ़ोतरी हुई है। दो रुपये अनुदान भी कम कर दिया गया है।
कोरोना सकंटकाल मे मन्दी की मार झेल रहे लोग आर्थिक मदद के लिए जहां अपनो से आंखे चुरा रहे है तो कसबा-जगीर के जाने माने समाजसेवी मुकेश ठाकुर इन दिनो जहां भूखे गरीब को रोटी राशन, बिमारी से पीडित के उपचार हेतु नगद राशि, बेसहारा बेटियों की शादी पर आर्थिक मदद व स्कूली बच्चों को कॉपियां, किताबें व मोबाईल, बेरोजगार महिलाओं को सिलाई मशीने आदि देकर राहत देने मे जुटे हुए है।वही इसी कडी मे समाजसेवी मुकेश ठाकुर ने जसवां परागपुर विधानसभा के कूहना, चामुखा शांतला व सयुल में जरूरतमंद बच्चों को किताबें वितरित की तो वहीं पंचायत सरड़, डोगरी, चमुक्खा, हार, मिटा की 6 गरीब जरुरतमंद महिलाओं को अपने जेब खर्चे से सिलाई मशीने प्रदान करके घर बैठे रोजगार मुहैया करवाया है। ताकि घर बैठ कर उक्त महिलाएं अपने परिवार की रोजी रोटी का खर्चा निकाल सके। इतना ही नही समाजसेवी मुकेश ठाकुर ने परागपुर मे आयोजित विशाल भंडारे को भी अपनी ओर से 10 हजार रुपये का दान देकर पुन्य कमाया है ।समाज सेवी मुकेश ठाकुर ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन मे अनेकों उतार चढ़ाव देखे है। उन्होंने बताया कि हमारे परिवार के पास पैसा तक नही होता था। लोगो के लिए सच्ची श्रद्धा और समाजसेवा के लक्ष्य की सोच को लेकर बढ़ने से महामाई की इतनी कृपा हुई कि समाज सेवा का सपना साकार हो गया। इसी कड़ी में रविवार को धरोहर गांव परागपुर में बाबा बालक नाथ मंदिर में चल रहे भंडारे में समाजसेवी मुकेश ठाकुर ने शिकरत की ओर भंडारे का आनंद लिया। वहीं अपनी तरफ से दस हजार रुपये भी भंडारे के आयोजन के लिए दिए। साथ ही समाजसेवी मुकेश ठाकुर ने नलेटी, सेहरी ओर सरड़ डोगरी पंचायत में जरूरत मंद बच्चो को उनकी पढ़ाई के लिए किताबे प्रदान की। हाल ही में समाजसेवी मुकेश ठाकुर जसवां-परागपुर विधानसभा में समाज सेवा के क्षेत्र में एक बड़ा नाम उभर कर सामने आया है। अपनी नेक कमाई की रकम से लोगों की जरूरतें पूरा करना मानो उनका ध्येय बन चुका है। मुकेश ठाकुर की माने तो जितना लोगो मे बांटते है भगवान उन्हें दोगुना वापिस कर देते है। जसवां:परागपुर विधान सभा की महिलाएं जो घर बेठ कर सिलाई कड़ाई का कार्य करती है उनके लिए शीघ्र ही सिलाई मशीनो का प्रबन्ध किया जा रहा है। क्षेत्र की 200 पात्र महिलाओ को सिलाई मशीनें भी समाजसेवी मुकेश ठाकुर द्वारा वितरित की जाएगी। समाज सेवी मुकेश ठाकुर ने रविवार को गांव कटोह टिककर के दविन्द्र कुमार जिसका एक्सीडेंट हाल ही में हुआ था उसके उपचार हेतु अपनी ओर से पांच हजार रुपये भी दिए।
केंद्रीय सूचना प्रसारण युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने रविवार को समीरपुर पहुंच कर सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर बक्शी राम धूमल के परिजनों से मुलाकात की और स्वर्गीय मेजर बख्शी राम धूमल के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा व कौशल विकास निगम के प्रदेश सयोंजक नवीन शर्मा भी उनके साथ उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वह इस संकट की घड़ी में स्वर्गीय बक्शी राम धूमल के परिजनों को यह सदमा सहन करने की शक्ति दे एवं दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें।
स्थानीय पंचायत के गांव बंडा में पुलिस थाना से तकरीबन 1 किलोमीटर दूर बीती रात सड़क किनारे रिहायशी मकान के लैंटर पर खड़ी स्विफ्ट डिजायर (एचपी36सी4784) निजी कार के चोरी होने की वारदात का मामला प्रकाश में आया है | उक्त कार के मालिक सुरजीत सिंह ने बताया कि शनिवार देर रात करीब 2:30 बजे जब वह रक्कड़ में जारी रामलीला खत्म होने के उपरांत घर पहुंचे तो उन्होंने पाया कि लैंटर पर पार्क की गई कार गायब थी तथा घटनास्थल पर टूटे हुए कांच के टुकड़े पड़े थे | हालांकि कार मालिक सुरजीत ने चोरी की इस घटना के तुरंत बाद आसपास छानबीन की तथा पुलिस थाना रक्कड़ में इस चोरी की वारदात के बारे में सूचित किया | इस घटना की पुष्टि करते हुए रक्कड़ पुलिस थाना के प्रभारी चरंजीलाल शर्मा ने कहा कि पुलिस टीम गायब हुई कार की तलाश कर रही है तथा सड़क किनारे सभी सीसीटीवी की वीडियो फुटेज को खंगाला जा रहा है व जल्द ही कार को बरामद कर लिया जाएगा |
ढलियारा- डाडासीबा सडक के गांव बीहण मे लोक निर्माण विभाग की बडी लापरवाही सामने आई है। यहां लोक निर्माण विभाग द्वारा ढलियारा मार्ग गांव बीहण के पास पिछले दिनों पहले सड़क पर ब्लॉक टाइल का काम चला हुआ था और एक महीने के करीब रोड बंद रखने के पश्चात गत 5 अक्तूबर को ही उक्त सडक दोबारा आवाजाही के लिए खोली गई थी लेकिन हैरानी की बात यह है कि आज 10 दिनों बाद ही वहां पर जंगला टूट कर नीचे झुक गया है। ऐसे मे विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठना लाजमी है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग की इस कार्यप्रणाली पर सवाल खडे करते हुए कहा कि विभाग के ठेकेदार ने इस निमार्ण कार्य पर मात्र खानापूर्ति के लिए घटिया किस्म का लोहा प्रयोग किया है जो गाड़ियों की आवजाही शुरू होते ही दम तोड चूका है। वही ऐसे मे अब यहा से आने जाने वाले तमाम वाहनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और हादसा होने का भी अंदेशा बना हुआ है। विभाग को चाहिए कि इस टूटे और झुके हुए जंगले को शीघ्र ठीक करवाया जाए ताकि वाहन चालकों को परेशानी का सामना ना करना पड़े। उधर इस संबंध में सहायक अभियंता राजेंद्र कुमार देहरा से बात की गई तो उन्होंने बताया इस सड़क पर ब्लॉक टायल लगने के बाद जल्द ही सड़क को वाहनों के लिए खोला गया था। जो जंगला टूटा है या झुका है जल्द ही ठेकेदार को कहा गया है कि दो-तीन दिनों में ठीक करवाया जाएगा।
भारतीय संस्कृति के प्रतीक दीपावली पर्व पर कभी मिट्टी के बने 'दीयों' का इस्तेमाल होता था, लेकिन बदलते दौर के साथ मिट्टी के दीपक का स्थान विधुत उत्पादों ने ले लिया है। वर्तमान में आलम यह है कि शहरों से लेकर गांवों में मिट्टी का दीपक केवल परंपरा निभाने के नाम पर जलाया जाता है। फलस्वरूप मिट्टी के दीये बनाने वाले लोगों का रोजगार भी प्रभावित हुआ है। बाजारों में विद्युत् लड़ियों- झालरों की चमक-धमक ने मिट्टी के दीपक की रोशनी को फीका कर दिया है। लेकिन आज भी कुछ लोग इस परंपरा को जीवित रखे हुए हैं। इसी के चलते डाडासीबा तहसील के गांव जलेरा डाकघर बठरा निवासी मुकंद लाल करवा चौथ एवं दीवाली के नजदीक स्वयं द्वारा बनाये गए मिट्टी के करुए अर्थात मिट्टी के दीपक इन दिनों घर-घर जाकर बेच रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे बचपन से ही मिट्टी के दीपक एवं करुए बनाने का काम कर रहे हैं। यह काम पीढ़ी दर पीढ़ी चला हुआ है और वे आज तक इस परंपरा को निभा रहे हैं। वहीं उन्होंने बताया कि युवा पीढ़ी अब इस कार्य में दिलचस्पी नहीं दिखाती है। दीपावली के त्यौहार को लेकर बाजार इस समय रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा रहे हैं। वहीं अगर देखा जाए तो पिछले कई वर्षों से मिट्टटी से करुए एवं दीपक बनाने और बेचने वाले लोग भी अब कम ही दिखाई देते हैं। आधुनिकता के इस दौर में अब मिट्टी के दीपक और बर्तन बनाने वाले लोगों ने इस काम से किनारा कर लिया है। फलस्वरूप मिट्टी के दीपक दीवाली पर जलाने की पारम्परिकता अब लुप्त होती जा रही है, वहीं बाजारों में भी गिनी चुनी दुकानों में ही मिट्टी के दीपक नज़र आते हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली खुशियों व प्रकाश का त्यौहार है। इसलिए कुछ ऐसा करें जिससे अपने साथ-साथ औरों को भी खुशी मिले। इस दीवाली पर मिट्टी के दीये जलाएं। पारम्परिक भारतीय संस्कृति को मजबूत बनाएं। दीवाली की खरीददारी ऐसी जगह से करें, जो आपकी खरीददारी की वजह से खुशहाली भरी दीवाली मना सकें।
इन्दौरा के तयोडा में पहली बार धान की फसल की खरीद हो रही है। इसी के चलते किसानों में एक तरफ भारी उत्साह है, वही दूसरी तरफ हो रही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के कारण खरीद के लिए मारामारी पड़ गई है। लेकिन खरीद केंद्र में दो दिनों में सिर्फ 9 लोगों की 593 क्विंटल ही धान की खरीद हो पाई है। जिस कारण किसानों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। दो दिनों से कई किसान ट्रालियों को लेकर धान खरीद केंद्र में बैठे है। वह अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। पहले दिन सिर्फ 2 किसानों की 86 कवंटल खरीद ही कर पाई। वही दो दिन में 9 किसानों की 593 क्विंटल खरीद हो पाई। बता दें कि प्रदेश सरकार व फुड कॉपरेशन ऑफ इडिया इस बार हिमाचल के किसानों से ही खरीद करेगी।


















































