सोलन जिला के 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में 30 अक्तूबर को आयोजित होने वाले उप निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित बनाने के उद्देश्य से क्षेत्र के गांव-गांव में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। स्वीप टीम के सदस्यों द्वारा अर्की विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में जहां छात्र-छात्राओं को वोट के महत्व की जानकारी प्रदान की जा रही है वहीं जागरूकता वाहन के माध्यम से लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यह जानकारी स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी शिव कुमार ने दी। शिव कुमार ने कहा कि आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरयांज में छात्र-छात्राओं को वोट के महत्व से अवगत करवाने के लिए बैग टैग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिता के उत्कृष्ट तीन प्रतिभागियों को पुरस्कार भी प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि स्वीप टीम के सदस्यों द्वारा छात्र-छात्राओं को लोकतन्त्र में वोट के महत्व की जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि छात्रों को बताया गया कि वे अपने अभिभावकों तथा अन्य पड़ोसियों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। स्वीप के तहत बखालग, पिपलूघाट तथा सरयांज में जागरूकता वाहन के माध्यम से लोगों को वोट के महत्व के बारे में बताया गया। लोगों को अवगत करवाया गया कि स्वस्थ लोकतन्त्र के लिए पूर्ण जनसहभागिता आवश्यक है। लोगों को बताया गया कि भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा नवीन प्रयासों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों द्वारा मतदान करवाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। लोगों जानाकारी दी गई कि 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं, दिव्यांग मतदाताओं के लिए अपने घर से ही मतदान करने की सुविधा प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में 950 से अधिक मतदाताओं वाली संख्या वाले मतदान केन्द्रों के साथ लोगों की सुविधा के लिए सहायक 22 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं ताकि कोविड-19 के दृष्टिगत भीड़ एकत्र न हो। इस अवसर पर लोगों से आग्रह किया गया कि सभी कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए नियमों का पालन करें। लोगों से आग्रह किया गया कि सार्वजनिक स्थानों पर नाक से ठोडी तक ढकते हुए मास्क पहनें, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें और बार-बार अपने हाथ साबून अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाईजर से साफ करते रहें। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेम लाल नेगी, स्वीप टीम के पुनीत ठाकुर तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 अक्तूबर, 2021 को 132/33 केवी विद्युत उपकेन्द्र सपरून में आवश्यक मुरम्मत, निर्माण कार्य एवं रखरखाव कार्य के दृष्टिगत 33/11 केवी सपरून, कथेड़, गांधीग्राम तथा कण्डाघाट फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस कारण 25 अक्तूबर को प्रातः 9.00 बजे प्रातः 10.30 बजे तक सोलन, चम्बाघाट तथा कण्डाघाट के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के वरिष्ठ अधिशाषी अभियन्ता विकास गुप्ता ने दी।उन्होंने कहा कि 25 अक्तूबर को प्रातः 9.00 बजे से प्रातः 10.30 बजे तक सोलन शहर में माॅल रोड, अप्पर बाजार, पुराना उपायुक्त कार्यालय, आनन्द काॅम्पलैक्स, न्यायालय परिसर, लोक निर्माण विभाग काॅलोनी, कलीन, सेर कलीन, सन्नी साईड, विवान्ता माॅल, मैसर्ज पैरागाॅन, चिल्ड्रन पार्क, लाईब्रेरी, मैसर्ज हिमानी, जौणाजी, शिल्ली, अश्वनी खड्ड, दामकड़ी, फशकना, फ्लाई, हरट, ब्रूरी, सलोगड़ा, मनसार, गलूथ, गण की सेर, कोधारी, कोठी, कथोग, बजरोल, नडोह, शक्ति नगर, शिल्ली, अस्पताल मार्ग, शामती, डमरोग, ऑफिसर काॅलोनी, कोटलानाला, कथेड़, मिनी सचिवालय, सपरून, हाउसिंग बोर्ड, रबौण, वशिष्ट काॅलोनी, देहूंघाट, लावीघाट, देवठी, घट्टी, कायलर एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विकास गुप्ता ने कहा कि 25 अक्तूबर को प्रातः 9.00 बजे से प्रातः 10.30 बजे तक चम्बाघाट के चम्बाघाट चैक, फोरेस्ट काॅलोनी, फ्रेन्डस काॅलोनी, करोल विहार, एनआरसीएम, बेरखास, बेरगांव एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि 25 अक्तूबर को प्रातः 9.00 बजे से प्रातः 10.30 बजे तक बड़ोग, आंजी, शमलेच, नगाली, कोरों कैंथड़ी, लगहेचघाट, बाड़ा, कलोल तथा इसके आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विकास गुप्ता ने कहा कि इस दिन प्रातः 9.00 बजे से प्रातः 10.30 बजे के मध्य कण्डाघाट क्षेत्र में डेढ़घराट, परोथा, शिवालिक बाईमेटल, मही, दोलक, चायल रोड (कण्डाघाट), डूमैहर, कोठी, बाड़ा, कून, कोट, कदौर, बोधन, हिन्नर, कुरगल, टिकरी, टणांजी, कनौड़ी, घेवा, हुकल, वाकनाघाट, दोची, कण्डाघाट एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
जिला दण्डाधिकारी सोलन कृतिका कुलहरी ने करवौचाथ त्यौहार के दृष्टिगत आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा तथा भीड़ के मद्देनजर वाहनों की आवाजाही के सम्बन्ध में आदेश जारी किए हैं। यह आदेश विभिन्न अधिनियमों की धाराओं द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किए गए हैं। जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार 23 अक्तूबर दोपहर 1.00 बजे से रात्रि 8.00 बजे तक तथा 24 अक्तूबर को प्रातः 11.00 बजे से रात्रि 8.00 बजे तक सोलन शहर में पुराना उपायुक्त कार्यालय चैक से मालरोड होते हुए पुराना बस अड्डा सोलन तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही एवं पार्किंग पर पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा। यह आदेश हाथ से खींचने वाली गाड़ी पर भी लागू होंगे। यह आदेश रोगी वाहन, अग्निशमन वाहन, सेना, आपातकालीन सेवा तथा कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए प्रयुक्त किए जा रहे वाहनों पर लागू नहीं होंगे। आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि सभी की सुरक्षा के दृष्टिगत जन-जन को कोविड-19 दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित बनाना अनिवार्य है।
छात्र अभिभावक मंच हिमाचल प्रदेश ने निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस जमा करवाने के लिए अभिभावकों व छात्रों पर मानसिक दबाव बनाने के घटनाक्रम की कड़ी निंदा की है। मंच ने शिक्षा विभाग व प्रशासन से ऐसे स्कूल प्रबंधनों पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई अमल में लाने की मांग की है। मंच ने चेताया है कि अगर इन निजी स्कूलों पर सख्त कार्रवाई न हुई तथा अभिभावकों व छात्रों की मानसिक व आर्थिक प्रताड़ना बन्द न हुई तो मंच सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। मंच के संयोजक विजेंद्र मेहरा व सदस्य विवेक कश्यप ने कहा है कि शीतकालीन सत्र के निजी स्कूलों में नवम्बर महीने में प्रस्तावित वार्षिक परीक्षाओं के बिल्कुल पहले प्रबंधनों द्वारा मनमानी फीस जमा करने के लिए अभिभावकों व छात्रों पर भारी दबाव बनाया जा रहा है। अभिभावकों को मोबाइल संदेशों के माध्यम से व छात्रों को कक्षाओं में मनमानी फीस जमा करने के लिए मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया जा रहा है। जिन अभिभावकों ने पांच दिसम्बर 2019 की अधिसूचना के विपरीत मनमानी भारी फीस जमा नहीं की है, उन के बच्चों को पहले की मासिक परीक्षाओं के रिज़ल्ट कार्ड नहीं दिए जा रहे हैं व वर्तमान मासिक परीक्षाओं में बैठने नहीं दिया जा रहा है। यह संविधान के अनुछेद 39(एफ) का सीधा उल्लंघन है। निजी स्कूल प्रबंधनों की यह तानाशाही, मानसिक व आर्थिक प्रताड़ना इस अनुच्छेद में प्राप्त बच्चों के नैतिक व भौतिक अधिकारों पर सीधा हमला है। यह शिक्षा का अधिकार कानून 2009 के तहत प्राप्त सार्वभौमिक शिक्षा के अधिकार का खुला उल्लंघन है। यह मानव संसाधन विकास अथवा शिक्षा मंत्रालय के वर्ष 2014 के दिशानिर्देशों व हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के 27 अप्रैल 2016 के आदेशों का उल्लंघन है जिसके अनुसार किसी भी तरह के चार्जेज छात्रों से नहीं वसूले जा सकते हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय से निजी स्कूलों द्वारा तरह-तरह के चार्जेज की आड़ में भयंकर लूट पर अंकुश लगाने की मांग की है।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में बीआरसी जल शक्ति विभाग विकास खंड कुनिहार राकेश कुमार ने विद्यालय परिसर में पीने के पानी की स्वच्छता की जांच की। इस विद्यालय में आजकल कक्षा 8वीं से 12वीं तक के लगभग 313 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने विद्यालय आ रहे हैं तथा विद्यालय के लिए यह पीने का पानी सही मानक पर पाया गया। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि 90% बीमारियां स्वच्छ पानी न होने के कारण होती है।इसलिए हमें समय समय पर पानी की टेस्टिंग जांच करवाते रहना चाहिए ताकि हम स्वस्थ रह सकें।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नवगांव में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंर्तगत स्वयंसेवियों ने विद्यालय प्रांगण में बरसात में उगे घास की सफाई की व अगस्त मास में रोपे गए पौधों में निराई,पौधों में गोबर की खाद डालने के बाद सिंचाई की गई। उल्लेखनीय यह है कि सभी स्वयंसेवियों को एक पौधे की जिम्मेवारी सौंपी गई है, और स्पष्ट कहा गया है कि किसी भी स्वयंसेवी का पौधा सूखना नहीं चाहिए। प्रधानाचार्य धर्म पाल शुक्ला ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें वनस्पतियों पेड़ पौधों के प्रति संवेदनशील रहना होगा व इनके संरक्षण के लिए उचित कदम उठाने होंगे नहीं तो वो दिन दूर नहीं जब हमें अपनी पीठ पर आक्सीजन सीलेण्डर उठाकर चलना पड़ेगा। इसी दिन विद्यालय सलाहकार समीति का भी गठन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी एवम प्रवक्ता सुनील कुमार, कृष्णा कौंडल उपस्थित रहे।
उपायुक्त डॉ निपुण जिंदल ने गत देर शाम विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। गौरतलब है कि फतेहपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान कानून व्यवस्था तथा सुरक्षा प्रबन्धों के दृष्टिगत पुलिस तथा प्रशासन द्वारा वाहनों की आवाजाही सहित हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। उपायुक्त ने कहा कि निगरानी रखने के लिए गठित टीमों तथा पुलिस अधिकारिओं द्वारा सीमांत राज्य से आने वाले सभी वाहनों की चेकिंग सुनिश्चिती की है जिस कारण यहां पर सुरक्षा इंतजामों में किसी भी प्रकार की ढ़ील नहीं बरती जाएगी। ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने चुनावी सभाओं, रैलियों तथा प्रचार के लिए प्रयोग में आने वाली गाड़ियों के पूर्व अनुमति पत्र को जांचने सहित अन्य वाहनों की चेकिंग व सामान की तलाशी सुनिश्चित बनाने के भी अधिकारिओं को निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारिओं से कहा कि मतदान में कम समय रह जाने के कारण सभी गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाना अत्यंत जरूरी है। उन्होंने सौंपे गए दायित्व को बखूवी निभाने के अधिकारिओं को निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को अन्य सभी व्यवस्थाओं व सुरक्षा व्यवस्था को ओर चुस्त-दरुस्त व चाक-चौबंद बनाने के भी निर्देश दिए।
उपायुक्त डॉ निपुण जिंदल ने गत देर शाम व्यवस्थाओं को जांचने के लिए धान खरीद केंद्र रियाली का दौरा किया। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त राहुल कुमार भी उनके साथ रहे। उपायुक्त ने कहा कि भारतीय खाद्य निगम द्वारा 15 अक्तूबर से अनाज मंडी में किसानों से धान की फसल की खरीद शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि एफसीआई तथा एपीएमसी के अधिकारी ऑनलाइन पॉर्टल पर पंजीकृत किसानों से निर्धारित तिथि के तहत 1960 रुपए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल खरीद का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों से फसल खरीद में देरी तथा सुविधाओं में कमी की शिकायतें आने पर आज उन्होंने विभागीय अधिकारिओं तथा किसानों से बात की है। उन्होंने भरोसा दिया कि प्रशासन द्वारा सभी कमियों को दूर करने सहित जरूरी सुविधाओं को उपलब्ध करवाने के लिए विशेष प्रयास किये जाएंगे। ताकि किसी भी हितधारक को कोई समस्या पेश न आए। उन्होंने सभी किसानों से निर्धारित तिथि पर ही अपनी फसल अनाज मंडी में लाने का आग्रह किया है, ताकि किसी भी हितधारक को परेशानी से न गुजरना पड़े।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बाद अब राज्यपाल सचिवालय में भी पेपरलेस कामकाज शुरू हो गया। शुक्रवार से पूरा कामकाज ई-ऑफिस के जरिये शुरू हुआ। राजभवन के प्रवक्ता ने बताया कि राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के निर्देशानुसार सचिवालय का कामकाज ऑनलाइन शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार को राज्यपाल के सचिव ने राज्यपाल को ई ऑफिस सॉफ्टवेयर से अवगत करवाया और कहा कि इस परियोजना के कार्यान्वयन से कार्य में पारदर्शिता आएगी और समय भी बचेगा। ई-ऑफिस समाधान एनआईसी नई दिल्ली की ओर से विकसित किया गया है।
जिला युवा सेवा एवम खेल विभाग धर्मशाला के तत्वाधान में शिव शक्ति युवा क्लब भटेड वासा द्वारा ब्लॉक स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 25 अक्टूबर को गवरमनेंट डिग्री कॉलेज देहरा में किया जा रहा है। जानकारी देते हुए शिव शक्ति युवा क्लब के अध्यक्ष बाबू राम ने बताया कि इस युवा उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें ब्लॉक देहरा के तहत तमाम स्कूल कॉलेज के छात्र भाग ले सकते हैं। कार्यक्रम में एसडीएम देहरा धनबीर सिंह ठाकुर मख्यतिथि रूप से शिरकत करेंगे। इस ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम में युवा प्रतिभागी भाग ले सकते हैं।
डीएवी स्कूल भडोली के बच्चों ने मेहंदी व पुष्पगुच्छ एक्टिविटी में पूरे उत्साह के साथ बढ़ चढ़कर भाग लिया। यह गतिविधि कक्षा एलकेजी से आठवीं तक के बच्चों के लिए रखी गई। जिसमें लड़कों को पुष्पगुच्छ बनाना था और लड़कियों को मेहंदी लगानी थी। बच्चों ने अपने घर में बैठकर हाथों पर सुंदर आकृतियां बनाई। वही लड़कों ने रंग बिरंगे फूलों व कागजों से पुष्पगुच्छ बनाकर अपने हुनर का परिचय देकर। प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने इस अवसर पर सबको करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं दी और बच्चों के प्रयासों की सराहना की। एक्टिविटी में भाग लेने वाले बच्चों में आराध्य शर्मा, हर्षित , प्रगति, प्रांजल, शांभवी, वैष्णवी, शौर्य, प्रेक्षा, यशवी ठाकुर, पीयूष, अंतरिक्ष, स्वस्तिका दत्ता, अंश मेहरा, सुजैन सरीन, स्वस्तिक, अधिष्ठान, निशान सहित अन्य विद्यार्थी भी शामिल रहे।
हिमाचल प्रदेश की 25 वर्षीय अंजलि रयोत की मैक्सिको में गोली लगने से मौत हो गई। अंजलि रयोत हिमाचल में सोलन की रहने वाली थी। वह हाउसिंग बोर्ड में रहती थी। अंजलि की शादी होने के बाद वह अमेरिका चली गई थी व वंही रह रही थी। अंजलि अपना जन्मदिन मनाने मैक्सिको गई हुई थी, पिछले कल अंजलि का जन्मदिन था। जहाँ वह कैरिबियन तट रिसोर्ट टुलम में डिनर कर रही थी। तभी दुर्भाग्यवश दो गुटों में वहां गैंगवार आरम्भ हो गया। उन्होंने एक दूसरे पर गोलियां चलानी आरम्भ कर दी, जिसकी चपेट में अंजलि भी आ गई और उसकी मौत हो गई। दो दिन पहले अंजलि ने अपने इंस्टाग्राम पर बीच पर घूमने का अंतिम वीडियो भी पोस्ट किया था। बता दें कि अंजलि इंजीनियर होने के साथ-साथ ट्रैवल ब्लॉगर के रूप में बेहद फेमस थी। वह देश विदेश के पर्यटन स्थलों की खूबसूरती को दर्शाती थी।
हिमाचल प्रदेश पुलिस के सौजन्य से झंडा दिवस पूरे प्रदेश में हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है। थाना प्रभारी चिरंजीलाल शर्मा ने कहा इस उप्लक्षय पर रक्कड़ पुलिस द्वारा नशा निवारण के ऊपर 26 अक्टूबर को लोटस इंटरनेशनल स्कूल सदवां में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अभ्यार्थी भाग ले सकते हैं। अभ्यार्थी इस भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लोटस स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज शर्मा से सोमवार को सम्पर्क कर अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। थाना रक्कड़ के एसएचओ चिरंजीलाल शर्मा ने आहान किया है कि ज्यादा से ज्यादा से अभ्यार्थी इस भाषण प्रतियोगिता में भाग लें। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम पायदान पर रहने वाले अभ्यार्थियों को 500 रुपये दूसरे स्थान पर 300 व तीसरे स्थान पर 200 रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के दिन आने वाले सभी अभ्यार्थी मास्क का प्रयोग जरूर करें तथा सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखें ।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार के हाथों से लेखिका अनन्दिता वर्मा द्वारा लिखी पुस्तक बदलाव के भाग का शुक्रवार को उद्घाटन किया गया। आनन्दिता वर्मा पुत्रि मधु सुदन् वर्मा ने किताब के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह किताब हमारी युवा पीढ़ी को एक नई सोच नया सवेरा की तरफ बढ़ावा देगी। जल्दी ही यह किताब ऑनलाइन व ऑफलाइन लोगों के लिए उपलब्ध हो जाएगी और हिमाचल के ही नहीं बल्कि भारत के हर स्कूल की लाइब्रेरी में किताब पढ़ने को मिलेगी। इस किताब से बच्चों को शिक्षा मिलेगी कि जिंदगी में अच्छी सोच का क्या नतीजा होता है। किताब का नाम बदलाव इसीलिए दिया गया है ताकि एक बदलाव लाया जा सके। उद्घाटन के समय अनन्दिता वर्मा के पिता, दादा व परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। अनन्दिता वर्मा का कहना है कि मैं भविष्य में भी अपनी कलम के जरिए नए-नए शब्दों से लोगों को राह दिखाने की कोशिश करूंगी।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहलियाँ परिसर मे शुक्रवार को जल शक्ति विभाग हिमाचल प्रदेश शिमला के सौजन्य से स्कूली बच्चों के बीच पेयजल की गुणवत्ता व पानी मानव जीवन मे कितना महत्वपूर्ण है, इस विषय पर एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जलशक्ति विभाग द्वारा पूर्ण राज्यत्व स्वर्ण जयंती समारोह पर आयोजित हुए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य होशियार सिंह भारती ने की। जबकि जलशक्ति विभाग खुंडियां की ओर से राकेश कुमार व खंड पर्यवेक्षक जल शक्ति विभाग देहरा के अनुज कुमार मौजूद रहे। स्कूली छात्रों के बीच आयोजित इस प्रतियोगिता में बतौर जजिज नाहलियां स्कूल के प्रवक्ता संजीव कुमार, बुधिचन्द, राकेश कुमार, सुरजीत कुमार व कला अध्यापक मनोज कुमार ने अपनी सेवाएं दी। वही इस प्रतियोगिता मे स्वच्छ व गन्दा पानी पीने से स्वास्थय पर क्या प्रभाव, पानी को कैसे स्टोर करें व छत से पानी का भण्डारण कैसे हो सकता है, पानी की फजूलखर्ची कैसे बचा सकता है। आदि बिन्दुओं पर लेखन प्रतियोगिता ली गई। जानकारी देते हुए स्कूल प्रधानाचार्य होशियार सिंह भारती ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्लस वन की नितिका ने पहले स्थान, जबकि प्लस टू के अविनाश ने दुसरा स्थान, दसवीं की मिनाक्षी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
पुलिस थाना खुंडिया के अंतर्गत गुरुवार देर शाम पुलिस ने सूचना के आधार पर नाहलियाँ, खुंडिय निवासीजोकि शाम के समय खुंडिया से पैदल एक थैला लेकर जा रहा था वहीं सूचना मिलते ही तलाशी के दौरान पुलिस ने उक्त व्यक्ति से मौके पर नौ बोतल देसी शराब मार्का संतरा कुल 6750 एमएल शराब वरामद की है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी चन्द्र पाल ने बताया पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
ज्वालामुखी व आसपास के क्षेत्रों में त्योहारी सीजन में नकली मेवे और नकली खोए से बनने वाली मिठाइयां से लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है इसलिए एसडी एम ज्वालामुखी धनवीर ठाकुर डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल सिंह ने खाद्य आपूर्ति विभाग खाद्य आपूर्ति निगम स्वास्थ्य विभाग व अन्य विभागों के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वह जगह जगह पर जाकर निरीक्षण करें और देखें कि नकली मेवे और खोए से बनी मिठाइयां कहीं लोगों की सेहत खराब करने के लिए मार्केट में तो नहीं आ रही है यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और दूसरे राज्यों से आने वाली नकली खोए की बनी मिठाइयां नष्ट कर दी जाए गौरतलब है कि त्योहारी सीजन में मेवे और खोए की डिमांड पूरी नहीं होती है इस वजह से दूसरे राज्यों के लोग नकली मेवे और नकली खोए की खपत विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचाते हैं अन्य राज्यों से क्विंटल के हिसाब से ऐसे पदार्थ हिमाचल प्रदेश के कोने-कोने में पहुंचाए जाते हैं लोग थोड़े से लालच में घटिया खाद्य सामग्री की मिठाईयां बनाकर ना केवल लोगों की सेहत से खिलवाड़ करते हैं बल्कि लोगों की जेबों पर डाका डालने का काम भी करते हैं इसलिए प्रशासन ने इस बार सख्त रवैया अख्तियार करने के निर्देश दिए हैं क्षेत्र के लोगों ने बताया कि मिठाई की दुकानों में मिठाईयां कम बनाई जाती हैं उनके घरों गोदामों फैक्ट्रियों और अन्य गुप्त स्थानों में मिठाइयां पिछले 2 माह से लगातार बनती चली आ रही है इसलिए अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा मिठाई की दुकानों के अलावा मिठाई दुकानदारों के अन्य स्थानों पर भी नजर रखी जाए जिसके लिए सीआईडी विभाग की भी मदद ली जाए ताकि अच्छी खाद्य सामग्री लोगों को मिल सके और नकली बनावट के माल से बने सामान को बेचने से रोका जाए इस बारे में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पवन शर्मा ने बताया कि पहले भी त्योहारी सीजन में ऐसे पदार्थों की जांच की जाती रही है और इस बार भी की जाएगी ताकि लोगों की सेहत से खिलवाड़ ना होने पाए l
युवक मंडल अधवानी द्वारा लखबाल में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आगाज किया गया, इस प्रतियोगिता का शुभ आरंभ बीडीसी सदस्य आरती राणा द्वारा किया गया। बीडीसी आरती राणा ने सभी टीमों का स्वागत करते हुए कहा की खेलकूद जीवन में अनेक उत्तम गुणों का विकास करता है। खेलों से शरीर चुस्त, फुर्तीला एवं बलिष्ठ होता है। उन्होंने कहा कि खेल में हार-जीत कोई मायने नहीं रखती है, बल्कि हारने वाले को भविष्य में जीतने की प्रेरणा मिलती है। हार जीत की परवाह किए बगैर खेलना चाहिए। खेलकूद के जरिये खिलाड़ियों में सामूहिक खेलकूद की भावना का विकास होता है। केवल किताबी ज्ञान देने से विद्यार्थियों का विकास नहीं होगा, बल्कि शारीरिक, बौद्धिक विकास भी होना जरूरी है। यह बॉलीबाल प्रतियोगिता लखबाल में 24 अक्टूबर तक करवाई जाएगी। युवा मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 11 हजार की धनराशि ईनाम में दी जाएगी और रनर अप टीम को 5100 रूपये के साथ ट्रॉफी दी जाएगी। इस प्रतियोगिता में 15 टीमें भाग ले रही हैं। पहले दिन के मैचों में गगड़ूही व ज्वालामुखी की टीमें विजयी रहीं। इस मौके पर यशविन्दर सिंह, संदीप, रजनीश, मितू, संजय, मनोहर लाल प्राचार्य, अशोक कुमार, जसवंत सिंह पूर्व प्रधान, अनिता कुमारी, मदन लाल आदि उपस्तिथ रहे।
हमीरपुर के स्थानीय मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में कुछ ब्लड ग्रुप के रक्त की भारी कमी हो गई है। इसलिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सभी संस्थाओं से आहवान किया है कि वह बढ़-चढ़कर रक्त दान करें और करवाएं। ताकि किसी को भी रक्त की कमी का सामना ना करना पड़े। आज 22 अक्टूबर के दिन डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा फैन क्लब के महासचिव अरविंद बनयाल ने बताया कि इस कमी को देखते हुए अपने क्लब के सदस्यों से संपर्क किया और ऐसे ब्लड ग्रुप्स के रक्तदाताओं से आज रक्तदान करवाया। अरविंद ने बताया कि डाक्टर पुष्पेंद्र वर्मा फैंस क्लब के सदस्य रक्त की कमी को पूरा करने के लिए सोमवार को नेरी में एक रक्तदान शिविर का आयोजन भी कर रहे हैं और उन्होंने सब से करवद्ध निवेदन किया है कि वह इसमें हिस्सा लें तथा रक्तदान करें। ताकि हमीरपुर के ब्लड बैंक में चल रही रक्त की कमी को दूर किया जा सके। उन्होंने आगे कहा कि हमारे क्लब का उद्देश्य ही सेवा परमो धर्म है। इसलिए उन्होंने आह्वान किया कि ऐसी आपातकालीन परिस्थितियों में हम सब को आगे आना चाहिए और इस तरह के कार्य लगातार करते रहना चाहिए। क्योंकि समाज सेवा कोई एक दिन एक महीना या एक साल का काम नहीं है, यह एक निरंतर प्रक्रिया है जो कि ताउम्र चलती रहती है।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 केवी बड़ोग फीडर के कार्य के दृष्टिगत 25 अक्तूबर, 2021 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने दी। दिनेश ठाकुर ने कहा कि इसके दृष्टिगत 25 अक्तूबर, 2021 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक पावर हाउस रोड, पुलिस चौकी सपरून एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
फतेहपुर में कांग्रेस की ओर से उपचुनाव की फिल्डिंग जमाए कांग्रेस नेता सुरिन्दर मनकोटिया ने कहा है कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने सभी क्षेत्र घूमे हैं। हर क्षेत्र में महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार को लेकर आम आदमी में बीजेपी सरकार की कारगुजारी के प्रति गहरा आक्रोश है। मनकोटिया ने कहा कि बीजेपी की सत्ता व सरकार की साजिश के चलते देश में फिर से न्यू ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना का बड़ा षडय़ंत्र सत्ता के दम पर चल रहा है। जिसको अब आम आदमी को समझना होगा। धीरे-धीरे लगातार देश को बेचने की साजिशें एक गहरे षडय़ंत्र के तहत चल रही हैं। मनकोटिया ने कहा कि अगर देश व लोकतंत्र के साथ प्रजातंत्र को बचाना है तो हर आम और खास को सामने आना होगा। बीजेपी सरकार को खदेडऩे का इससे बेहतर मौका दूसरा नहीं होगा। सुरिन्दर मनकोटिया ने कहा कि फतेहपुर में बीजेपी ही बीजेपी के प्रत्याशी को ज्वाली पार करने की सौगंध खा चुकी है। ऐसे में भवानी सिंह की जीत सहज व स्वाभाविक है।
पुलिस चौकी संसारपुर टैरस द्वारा गुरुवार देर शाम गश्त के दौरान जनडौर में स्थानीय करियाना दुकान मालिक की तलाशी लेते समय उसकी दुकान से दस बोतल देसी शराब संतरा मार्का बरामद की है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है । मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी चन्द्र पाल ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से तफ़्तीष कर रही है।
डीएवी स्कूल भड़ोली के बच्चों ने तीन दिवसीय ओपन जिला स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने बताया कि यह प्रतियोगिता 18 से 20 अक्टूबर 2021 के बीच हमीरपुर के टाऊन हॉल में करवाई गई। जिसमें 13, 15 और 17 वर्ष आयुवर्ग के प्रतिभागियों को शामिल किया गया। डीएवी भडोली के बैडमिंटन खिलाडियों में लड़कियों के वर्ग से अंडर- 13 सिंगल में सरगम और साइना विनर रही और अंडर-17 सिंगल में साइना रनर अप रही। डबल में साइना और सरगम विनर रहीं। वहीं लड़कों के वर्ग से अंडर- 13 सिंगल और डबल में ईशान वंदन रनर अप रहा और अक्षोभ अंडर -13, डबल बॉयज में रनरअप रहा। इन सभी बच्चों को आगे स्टेट लेवल के लिए चयनित किया गया है। स्कूल के प्रधानाचार्य श्री सुरजीत कुमार राणा ने उन अभिभावकों जिन्होंने इस खेल के समापन तक विद्यालय का साथ दिया खासकर साइना के पिता स्वरूप, अक्षोभ के पिता सुदर्शन मेहरा और सरगम के पिता सुशील का बहुत धन्यवाद किया। बच्चों की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी और आगे भी अच्छा खेलने के लिए प्रेरित किया।
करवा चौथ का व्रत इस बार सुहगिन स्त्रियों के उद्यापन के लिए अति शुभ है। यह व्रत कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन आता है ।इसका विशेष महत्व है सुहागन स्त्रियां इस व्रत को बड़े ही चाव से करती हैं। इस बार 24 अक्टूबर को रविवार के दिन व्रत होगा। इस बार उद्यापन के लिए काफी शुभ मुहूर्त है। करवा चौथ के व्रत में ही स्त्रियों महिलाओं के श्रृंगार का सामान एक दूसरे को देती हैं तथा पंडित से सामूहिक रूप से करवा चौथ व्रत का महत्व सुनती हैं। राजपुरोहित पंडित आशुतोष शर्मा के मुताबिक इस बार उद्यापन के लिए शुभ मुहूर्त है तथा सुजानपुर क्षेत्र में रात्रि चंद्रमा 8:02 पर निकलेगा उन्होंने बताया कि उद्यापन को लेकर पंडितों के पास भी काफी बुकिंग है।
शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में शुक्रवार को धौलाधार इको क्लब द्वारा पर्यावरण जागरूकता अभियान एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत इको क्लब की प्रभारी प्रो अनुराधा शर्मा द्वारा की गई। उन्होंने क्लब के प्रमुख उदेश्यों एवं कार्यों से विद्यार्थियों को विस्तार से अवगत करवाया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रदीप कौंडल ने समारोह में क्लब के सभी विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुऐ शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम में इको क्लब के 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता के बारे में कविता पाठ, भाषण एवं निबंध प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम में कॉलेज के प्रोफेसर एवं अन्य छात्र भी उपस्थित रहे।
ज़िला सिरमौर के पच्छाद स्वास्थ्य खंड में 23 अक्तूबर को 11 स्थानों पर पात्र लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। खंड चिकित्सा अधिकारी पच्छाद संदीप शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पच्छाद स्वास्थ्य खंड के तहत नागरिक अस्पताल सरांहा, हेल्थ वैलनेस सेंटर धार टिकरी, हेल्थ वैलनेस सेंटर डिंगर किन्नर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारग, हेल्थ वेलनेस सेंटर दाडो देवरिया, नागरिक अस्पताल राजगढ़, हेल्थ वैलनेस सेंटर कोठिया जाज्जर, हेल्थ वैलनेस सेंटर डोड निवाड, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डिंबर, हेल्थ वैलनेस सेंटर भलग तथा पंचायत घर कोटला मांगन में लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि कोविड-19 का दूसरा टीका समयावधि पूरी होने पर शीघ्र लगवांए ताकि इस वायरस को नियन्त्रित किया जा सके।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त, डॉ. निपुण जिन्दल ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के मद्देनज़र इलेक्ट्रोनिक्स पोस्टल बेल्ट पेपर को भेजने की प्रक्रिया आरम्भ कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जिन व्यक्तियों ने फार्म 12-डी के तहत इन बेल्ट पेपर के लिए आवेदन किया है, वह अपना मतदान केवल पोस्टल बेल्ट पेपर द्वारा ही कर पायेंगे, ऐसे व्यक्तियों को मतदान केन्द्र पर वोट डालने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के 493 दिव्यांगजनों एवं 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों ने पोस्टल बेल्ट पेपर के लिए आवेदन किया है। इनकी जांच के उपरांत पोस्टल वेल्ट मतदान टीमें भी तैनात कर दी गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान केन्द्रों पर मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो तथा चुनाव के दौरान पादर्शिता बनी रहे। इसकेे लिए माइक्रो पर्यवेक्षकों की तैनाती की जा रही है। पारदर्शिता हेतु 38 माइक्रो पर्यवेक्षक तैनात रहेंगे। इसके अतिरिक्त 75 मतदान केन्द्रों की वैब कास्टिंग की जाएगी तथा 33 मतदान केन्द्रों की वीडियोग्राफी व 78 मतदान केन्द्रों पर स्टिल फोटोग्राफी सुनिश्चित करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि 5 अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर केंद्रीय पुलिस बल तैनात किए जायेंगे। उन्होंने इस दौरान मतदाताओं से मतदान में बढ़-चढ़ कर मतदान करने की अपील भी की तथा उनसे सहयोग की अपेक्षा भी की।
जिला युवा एवं खेल विभाग कार्यालय सोलन द्वारा आयोजित खंड स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन गांव बातल में किया गया। इस उत्सव में विभिन्न स्पर्धाएं करवाई गई। इन स्पर्धाओं में विभिन्न मंडलों से आए प्रतिभागियों ने प्रथम तथा द्वितीय स्थान प्राप्त किए। जिससे कृषि नवयुवक मंडल धुंदन की अग्रणी भूमिका रही। प्रथम तथा द्वितीय स्थान पर रहने वाले तबला वादन में प्रथम रजत कपिल रहे, कथक नृत्य में प्रथम रिद्धिमा कपिल, लोकगीत में प्रथम नंदिनी कपिल, ईशा, गीतांजलि, जैस्विन, दीक्षा और भास्कर कपिल की टीम रही। लोक नृत्य में हिमांशी, साक्षी, हर्षा, हितैषी, गीतांजलि, ईशा, कृतिका, उमा, हिमानी, रिद्धिमा, एकता, नंदिनी, दिशा, जैस्विना, इंदु व ज्योति की टीम रही। एकांकी में एकता, कुनिका, ईशा, हर्षा, गीतांजलि, रिद्धिमा, इंदु, जैस्विना, नंदिनी और साक्षी रही। हारमोनियम लाइट में भास्कर कपिल और शास्त्रीय गायन में भी भास्कर कपिल ने बाजी मारी। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों का चयन जिला स्तर के लिए किया गया।
आईटीआई नैहरनपुखर में एक बार फिर युवाओं को रोजगार का अवसर मिलने जा रहा है। आगामी 27 अक्तूबर 2021 को जीएमपी-टेक्निकल सॉल्यूशन कंपनी के सौजन्य से आई.टी.आई. नैहरनपुखर में लिखित परीक्षा व कैम्पस इंटरव्यू के माध्यम से युवाओं का चयन किया जाएगा। कंपनी के एच. आर. विभाग के अधिकारी ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि 27 अक्तूबर 2021 को होने वाली लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के लिए एन.सी.वी.टी. से फिटर, वेल्डर, पेंटर मशीनिस्ट व्यवसाय में वर्ष 2015-2021 के बीच कोर्स पूरा कर चुके सभी अभ्यर्थी पात्र होंगे। जिसमें अभ्यर्थी की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा चयनित युवाओं को 9250/- रुपये मासिक वेतन के साथ अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। कैम्पस इंटरव्यू में पात्र युवा 27 अक्तूबर 2021 को सुबह दस बजे अपने मूल प्रशिक्षण प्रमाणपत्रों, शैक्षणिक प्रमाणपत्रों, आधार कार्ड, पैन कार्ड की प्रतिलिपियों के साथ आई.टी.आई. नैहरनपुखर कैम्पस में पहुँच जाने चाहिए। इस विषय में अधिक जानकारी देते हुए संस्थान प्रधानाचार्य ललित मोहन जमवाल ने बताया की युवाओं की चयन प्रक्रिया में पहले एक लिखित परीक्षा होगी और उसके बाद साक्षात्कार लिया जाएगा। उन्होने बताया कि इस कैम्पस इंटरव्यू में प्रदेश भर के सरकारी व निजी आई.टी.आई. के छात्र हिस्सा ले सकते हैं।
उपमण्डल देहरा के अंतर्गत पड़ते लोअर सुनहेत में बीते 15 अक्टूबर को सवेरे के बैरियर के पास से अपने ढाबे की तरफ पैदल आ रहे एक व्यक्ति को चिन्तपूर्णी की ओर आर ही गाड़ी नम्बर HP37F 2578 ने टक्कर मार दी थी । कार चालक ने भी मौके पर गाड़ी रोक दी वहीं उक्त व्यक्ति को इलाज के लिए हनुमान चोंक स्थित निजी अस्पताल लेकर जाया गया जहां से डॉक्टरों ने उंसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था । अब इलाज के दौरान उक्त व्यक्ति की बीती रात मौत हो गई । मृतक की पहचान चैन सिंह के रूप में हुई है। मामले की पुष्ति करते हुए एसएचओ देहरा कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
दौलतपुर से मुबारिकपुर मार्ग में गुरुवार सवेरे एक कैंटर और टिप्पर के बीच में ज़बरदस्त टक्कर हो गई। इस घटना में टिप्पर चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया था जिसे उपचार हेतु पीजीआई चंडीगढ़ लेकर जाते समय उसकी मौत हो गई है। मृतक की पहचान पवन कुमार(42)सुपुत्र कश्मीर सिंह निवासी अलोह का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार दोनों वाहनों के बीच हादसा इतना जोरदार था कि कैंटर की टक्कर लगने के बाद टिप्पर की बॉडी चेस्सी से अलग हो गई और टिप्पर में केबिन में बुरी तरह फसे चालक को स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया । मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी अम्ब आशीष पठानिया ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का मौके पर जाकर जायजा लिया वहीं हादसे में मौत का शिकार हुए चालक का शव का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवा उसके स्वजनों के सुपुर्द कर दिया है ,कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट में अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उदघाटन मुख्य शिक्षा शास्त्री डोरिस राव एवं प्रधानाचार्य राबड़ियावास,इप्सिता चौधरी के कर कमलों द्वारा हुआ।इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरमेन मनोज श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे। दीप प्रज्ज्वलन के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ।अलंकरण समारोह में कनिष्ठ वर्ग से हैड बॉय सुयश तथा हैड गर्ल के रूप में हिमांशी गौतम को मुख्य शिक्षा शास्त्री डोरिस राव द्वारा सम्मानित किया गया।इस वर्ग के विभिन्न सदनों के अध्यक्षों जिनमे निहारिका,उदयवीर असमीन,शगुन समीक्षा तथा दिशा को भी अलंकरण समारोह में सम्मानित किया गया।वरिष्ठ वर्ग के छात्रों में हैड बॉय के लिए मास्टर देवांश गुप्ता एवं हैड गर्ल के रूप में हिमांशी शर्मा को उनकी उपलब्धियों के चलते सम्मानित किया गया।इस अलंकरण समारोह का आकर्षण छात्रों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न प्रकार के नृत्य रहे जिनके द्वारा दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।अलंकरण समारोह में विभिन्न क्लब के सदस्यों को भी सम्मानित किया जिनमे आशुतोष चाहल,रोहित कुमार सगुन कौर सुहानी,प्रगति,कामिनी,तुषारीका और अंशिका आदि को स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरमेन के द्वारा सम्मानित किया गया।मुख्य शिक्षा शास्त्री डोरिस राव एवं स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरमेन मनोज श्री ने विद्यार्थियों को उपलब्धियाँ मिलने के पश्चात अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित किया एवं भविष्य में भी इसी तरह आगे बढ़ते रहने के विषय में चेताया।अंत में प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर ने सभी उपस्थित अतिथियों का धन्यवाद और चयनित छात्रों को उनकी उपलब्धियों पर बधाई देते हुए भविष्य में इसी प्रकार आगे बढ़ते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।
जिला युवा एवं खेल विभाग कार्यालय सोलन द्वारा आयोजित खंड स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन गांव बातल में किया गया। इस उत्सव में विभिन्न स्पर्धाएं करवाई गई।इन स्पर्धाओं में विभिन्न मंडलों से आए प्रतिभागियों ने प्रथम तथा द्वितीय स्थान प्राप्त किए। जिससे कृषि नवयुवक मंडल धुंदन की अग्रणी भूमिका रही।प्रथम तथा द्वितीय स्थान पर रहने वाले तबला वादन में प्रथम रजत कपिल रहे,कथक नृत्य में प्रथम रिद्धिमा कपिल रही,लोकगीत में प्रथम नंदिनी कपिल,ईशा,गीतांजलि,जैस्विन दीक्षा और भास्कर कपिल की टीम रही।लोक नृत्य में हिमांशी,साक्षी, हर्षा,हितैषी,गीतांजलि, ईशा,कृतिका,उमा,हिमानी रिद्धिमा,एकता,नंदिनी,दिशा,जैस्विना, इंदु व ज्योति की टीम रही।एकांकी में एकता,कुनिका,ईशा,हर्षा,गीतांजलि,रिद्धिमा,इंदु,जैस्विना,नंदिनी और साक्षी रही।हारमोनियम लाइट में भास्कर कपिल और शास्त्रीय गायन में भी भास्कर कपिल ने बाजी मारी।इन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों का चयन
राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम के तहत नेहरू युवा केंद्र सोलन और राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया।इस रैली में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के पचास स्वयंसेवकों के अतिरिक्त अन्य छात्रों सहित लगभग 120 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।इस रैली के अंतर्गत अवशिष्ट प्लास्टिक को इकट्ठा किया गया तथा लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिए छात्रों द्वारा पोस्टर एवं नारों के माध्यम से प्रचार किया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर जनेश कपूर,नेहरू युवा केंद्र सोलन से कार्यक्रम सहायक लेखराज कौशिक,महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी सुरेश कुमार एवं प्रोफ़ेसर विश्व ज्योति,प्रोफेसर संदीप कुमार तथा प्रोफेसर अजय कुमार उपस्थित रहे।
उत्तरकाशी के हर्षिल से हिमाचल प्रदेश के छितकुल में ट्रैकिंग के दौरान लापता हुए पांच ट्रैकरों के शव सर्च ऑप्रेशन के दौरान मिल गए हैं। जबकि चार लापता लोगों की तलाश जारी है। दो को रेस्क्यू कर लिया गया है। इनमें एक की हालत गंभीर है। जिस स्थान पर शव मिले हैं वहां पर करीब चार फीट बर्फ थी। सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से शवों को बरामद किया गया। सेना, आईटीबीपी और किन्नौर पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर पांच लोगों के शव बरामद किए हैं। रेस्क्यू टीम लापता लोगों की तलाश कर रही है। जल्द ही लापता लोगों को तलाश लिया जाएगा। बुधवार को आठ पर्यटकों समेत 11 लोग लापता हो गए थे। समुद्रतल से करीब 20 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित लम्खागा पास चोटी में इस दल के लापता होने की सूचना उत्तराखंड सरकार ने हिमाचल सरकार को दी थी। जिसके बाद किन्नौर प्रशासन ने सेना, आईटीबीपी और पुलिस की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल और अन्य स्थानों के आठ पर्यटकों का दल मोरी सांकरी की एक ट्रैकिंग एजेंसी के माध्यम से 11 अक्तूबर को हर्षिल से रवाना हुआ था। इस दल ने बाकायदा वन विभाग उत्तरकाशी से 13 से 21 अक्तूबर तक लम्खागा पास तक ट्रैकिंग करने के लिए इनर लाइन परमिट भी लिया था। 17 से 19 अक्तूबर तक मौसम खराब होने के कारण यह दल भटक गया।
शिक्षा विभाग द्वारा पूर्ण राज्य के स्वर्ण जयंती कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूलों में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।इसी कड़ी में रावमापा बाल ज्वालामुखी की छात्रा निराली चौधरी ने भाषण प्रतियोगिता में देहरा ब्लॉक में पहला स्थान प्राप्त करके स्कूल का नाम रोशन किया। अब वह ब्लॉक देहरा की तरफ से रावमापा डुगियारी में जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में भाग लेगी। यह प्रतियोगिता 29 अक्तूबर को होगी जिसमे विभिन्न ब्लाकों के प्रतिभागी भाग लेंगे। स्कूल प्रधान मंजू चौधरी ने निराली चौधरी और उसके माता पिता को निराली की इस उपलब्धि पर बधाई दी और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।
भारतवर्ष में कोरोना वैक्सीन की 100 करोड़ डोज़ पूरी होने के उपलक्ष में देश एवं प्रदेश भर में जश्न मनाया गया, इस मौके पर जिलाधीश काँगड़ा डॉ निपुण जिंदल ने कोविड-19 टीकाकरण स्थल धर्मशाला (रैन बसेरा) का दौरा किया I टीकाकरण स्थल का निरीक्षण करते हुए टीकाकरण स्थल पर आए हुए लाभार्थियों से बातचीत करते हुए उन्हें करोना वैक्सीन की पहली खुराक के समय या दूसरी खुराक लेने के समय कोई कठिनाई तो नहीं आई के बारे में उनसे जानकारी प्राप्त की I जिलाधीश महोदय ने टीकाकरण स्थल पर उपस्थित विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाते हुए उनकी सराहना की तथा कोरोना की दूसरी डोज़ के टीकाकरण के लिए और तेज गति से काम करने के लिए कहा I
मंगलवार रात्रि जंहा कोठी घाटी में चोरों ने दो गाड़ियों के टायर चुरा लिये थे, तो वहीं बुधवार रात्रि को उँच्चा गावँ के पास खड़ी गाड़ी से एटीएम कार्ड, बैंक पास बुक सहित गाड़ी की स्टेपनी उड़ा ली। कुनिहार थाने में जितेन्द्र सिंह स्पुत्र उमेद राम ग्राम खनोल, ड़ा0 कुनिहार, तह0 अर्की जिला सोलन ने मामला दर्ज करवाया। कुनिहार थाने में आईपीसी की धारा 379 के तहत मामला पंजिकृत करके आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी अंकुश डोगरा ने की है।
जिला देहरा के विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने बंग्लादेश में हिंदुओं पर किए जा रहे जघन्य अत्याचारों, हत्याओं तथा बलात्कारों के खिलाफ जवालाजी के एसडीएम धनवीर ठाकुर के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को ज्ञापन सौंप कर सुरक्षा देने की मांग की है। जिला देहरा के कार्याध्यक्ष प्रशांत शर्मा ने ज्ञापन के माध्यम से कहा है कि इस्लामिक जेहादी बंग्लादेश में हिंदुओं के मंदिरों को तहस नहस कर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को मिटाने की नापाक कोशिश कर रहे है। जिस को लेकर इस्लामिक जेहादियों के खिलाफ पूरे विश्व के हिंदुओं में भारी आक्रोश है। इस अवसर पर जवालाजी के अध्यक्ष हिमांशु भूषण दत्त ने बंग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर किए जा रहे अत्याचारों को रोकने के लिए भारत सरकार कड़े कदम उठाकर उन्हें सुरक्षा सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि जब से अफगानिस्तान में तालिबान शासन शुरू हुआ है तबसे बंग्लादेश , केरल तथा कश्मीर आदि राज्यों में हिंदुओं की नृशंस हत्याएं तथा नाबालिग लड़कियों तथा महिलाओं के साथ बलात्कार और अत्याचार हो रहे हैं। इस अवसर पर जवालाजी के एसडीएम धनवीरठाकुर ने कहा कि बंग्लादेश में हिंदुओं पर किए जा रहे अत्याचारों के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद जिला देहरा ने उनके माध्यम से भारत के राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा गया है। इस ज्ञापन को तत्काल भारत सरकार को भेज दिया गया है। इस अवसर पर विहिप के देहरा जिला अध्यक्ष प्रशांत शर्मा, जवालाजी अध्यक्ष हिमांशु भूषण दत्त, विशेष सम्पर्क प्रमुख देशराज भाटिय, नरेंद्र कौशल, नरेश कुमार, पूनम शर्मा, संजू कुमार, विजय ठाकुर आदि उपस्थित थे ।
जिला युवा सेवा और खेल विभाग हमीरपुर द्वारा 19 अक्टूबर को युवा उत्सव खंड सुजानपुर में लोक नृत्य, लोक गीत एकांकी शास्त्रीय गायन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सुजानपुर महाविद्यालय से डॉ मनोहर शर्मा की अगुवाई में टीम ने चार प्रतियोगिताओं में भाग लिया। जिसमें दीपक कुमार ने शास्त्रीय गायन के अंतर्गत राग वृंदावनी सारंग प्रस्तुत किया। रूपाली, साक्षी, काजल, रिया आदि ने लोक संगीत में समूह गान प्रस्तुत किया। रिया, सिया, आरुषि, साक्षी, नेहा, शिल्पा, शिवाली,मानसी, आंचल और दिव्या ने लोक नृत्य झमाकड़ा प्रस्तुत कर सबकी तालियां बटोरी। भाषण प्रतियोगिता में ईशु ने नशाखोरी विषय पर भाषण दिया। इन प्रतियोगिता में महाविद्यालय की ओर से प्रस्तुत शास्त्रीय गायन, भाषण, लोक गीत लोक नृत्य का चयन जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए किया गया। मुख्य अतिथि वंदना योगी, जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी हमीरपुर पूरन सिंह कटोच, हॉकी कोच तवी चौहान एवं यूथ ऑर्गनाइजर विवेक वर्मा ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी। महाविद्यालय पहुंचने पर कार्यकारी प्राचार्या डॉ विभा ठाकुर, संगीत प्राध्यापक डॉ मनोहर शर्मा और सभी विजेताओं का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ शशि शर्मा, डॉ सुनीता सकलानी, डॉ नरेश धीमान, प्रोo वंदना सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
शरद पूर्णिमा के अवसर पर यहां नगर के वार्ड नबर 2 में स्थित देवता मढ़ोड़ के मन्दिर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बरलाज के गीतों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वार्ड के पार्षद सुरेन्द्र कुमार ने बतौर मुख्यअतिथि भाग लिया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पार्षद बालक राम ने की। इस अवसर पर मुख्यअतिथि ने कहा कि इस वार्ड के युवाओं ने आज भी पुरानी संस्कृति को संजोये रखा हैं, जो अपने आप में एक मिशाल है। उन्होंने कहा कि युवा अपने आप को सामाजिक कार्यो में व्यस्त रखे ताकि वे नशे जैसी बुराई से दूर रह सके। गौर रहे कि बरलाज के गीतों में पूरी रात रामायण की चौपाई गाई जाती है। सैंज समोती से आए कलाकारों ने बरलाज के गीत प्रस्तुत किए। इस अवसर पर जलाणा पंचायत के पूर्व प्रधान महेन्द्र शर्मा, नरपत राम , राजेंद्र ठांगरू, हरिराम कश्यप, मंसाराम बारा, विनय कुमार, अशोक कुमार, दिनेश कुमार, चौधरी राम व बालक राम ठांगरू व राम लाल भाटिया भी मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल छितकुल की यात्रा पर निकले हर्षिल से लम्खागा पास होते पर्यटक दल अभी तक छितकुल नहीं पहुंचा है। वहीं पर्यटक दल से कोई संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। जबकि ट्रैकिंग संचालकों ने राज्य सरकार से हेली रेस्क्यू की मदद मांगी है। राज्य आपदा मोचन बल हेली रेस्क्यू के लिए पहुंच रहा है। दल के लापता होने का कारण बर्फबारी भी हो सकती है। बंगाल व अन्य स्थानों के आठ पर्यटकों का दल 11 अक्टूबर को हर्षिल से रवाना हुआ। इस दल के साथ तीन कुकिंग स्टाफ और छह पोर्टर शामिल हैं। लेकिन, पोर्टर पर्यटक का सामान छोड़कर 18 अक्टूबर को छितकुल पहुंचे। वहां भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस ने पोर्टरों को पकड़ा। इसकी सूचना उत्तरकाशी के ट्रैकिंग संचालक को दी। 19 अक्टूबर को पर्यटक और कुकिंग स्टाफ को छितकुल पहुंचना था। लेकिन, बुधवार की सुबह तक पर्यटक दल और कुकिंग स्टाफ का कोई पता नहीं चला। उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने जानकारी देते हुए बताया कि किन्नौर प्रशासन द्वारा गुरुवार सुबह आइटीबीपी का एक दल लापता लोगों की तलाश के लिए रवाना होगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन किन्नौर द्वारा इनके साथ जो पोर्टर थे, उनका पता लगा दिया है तथा जिन्हें सांगला पुलिस स्टेशन लाया जा रहा है।
पांवटा-साहिब: खण्ड चिकित्सा अधिकारी ड़ॉ. अजय देओल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उपमंडल पांवटा साहिब में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए 21 अक्तूबर को 21 स्थानों पर कॉविड -19 टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 21 अक्तूबर को राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड के सिविल अस्पताल पांवटा साहिब, ज्ञान चंद धर्मशाला, ई एस.आई. गोंदपुर, ईएसआई. मालवा कोटन, अम्बेडकर भवन पांवटा साहिब, मोबाइल टीम पांवटा साहिब, चैम्बर ऑफ कॉमर्स, उप स्वास्थ्य केंद्र कांडो भैला, उपस्वास्थ्य केंद्र छछेत्ती, उपस्वास्थ्य केन्द्र बहराल, उपस्वास्थ्य केंद्र मिस्रवाला, उपस्वास्थ्य केंद्र लोहगढ़, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर भारापुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजपुरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माजरा, उप स्वास्थ्य केंद्र तारूवाला बीपी, उपस्वास्थ्य केन्द्र अजोली एनजी, उपस्वास्थ्य केंद्र कोटड़ी ब्यास, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कफोटा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगानी, राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरखूवाला इन सभी स्थानों पर कॉविड -19 से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी क्षेत्रवासी तथा बाहर से आए प्रवासी इन केन्द्रों पर जाकर टीका लगवा सकते हैं। ड़ॉ.अजय देओल ने बताया कि टीका लगवाने के लिए आधार कार्ड या अन्य कोई भी फोटोयुक्त पहचान पत्र अपने साथ ज़रुर लाएं। उन्होंने क्षेत्रवासियों तथा प्रवासी लोगों से टीकाकरण का लाभ उठाने की अपील भी की।
दाड़लाघाट में चार सालों से तैयार 30 बेड के सीएचसी अस्पताल के भवन का मुख्यमंत्री द्वारा बीते दिनों लोकार्पण तो कर दिया, लेकिन भवन के मुख्य गेट में ताले लटके होने से लोगों को दो चार होना पड़ रहा है।बता दे कि चार साल पूर्व में सीएचसी अस्पताल भवन बनकर तैयार हो चुका है व रंगाई पुताई का काम भी पूरा है, लेकिन अंदर का कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है। इसके अलावा सीएचसी अस्पताल के लिए बेड समेत जरूरी सामान की खरीदारी नहीं हुई है। करीब 2 करोड़ 87 लाख 56 हजार की लागत से बनेे सीएचसी अस्पताल को संचालित होने में हो रही देर को लेकर स्थानीय लोगों में काफी रोष भी है। सभी इस उम्मीद में हैं कि सीएचसी अस्पताल समय से संचालित होगा तो स्थानीय लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी। कांग्रेस सरकार के समय अस्पताल बनना शुरू हुआ था व प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद निर्माण कार्य एक साल के भीतर बनकर तैयार हो चुका है। लेकिन प्रदेश सरकार ने इस भवन का उद्घाटन 13 अगस्त को तो कर दिया और इसे शुरू करने में देरी होना चिंता का विषय है। सीएचसी स्टाफ पैटर्न के अनुरूप केंद्र में चार डॉक्टर,एक दंत चिकित्सक, चार स्टाफ नर्स, दो फार्मासिस्ट, एक लैब टेक्नीशियन, आई टेक्नीशियन, एक मिड वाइफ नियुक्त किए जाएंगे। स्थानीय लोगों में सोमा कौंडल,इंद्र सिंह चौधरी,प्रेम केशव,जगदीश ठाकुर,अनिल गुप्ता, सुरेंद्र वर्मा,नीरज कपिला,संजीव शर्मा,मुकेश शुक्ला,अजय, हेतराम, बाबूराम, धनीराम चौधरी, प्रदीप, रमेश सहित अन्य लोगों का कहना है कि सीएचसी अस्तपाल को शुरू किया जाए ताकि जनता को हो रही परेशानी दूर हो सके। लोगो का कहना है कि सीएचसी भवन का निर्माण कार्य हुए काफी समय हो चूका है लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा पिछले दिनों अर्की प्रवास के दौरान इस भवन का लोकार्पण तो कर दिया, लेकिन इस भवन को शुरू करने में ध्यान नहीं दिया।उन्होंने मांग की है कि सीएचसी भवन को जल्द शुरू कर लोगो को सुविधा प्रदान की जाये।
व्यापार मंडल डाडा सीबा के सौजन्य से बुधवार 20 अक्तूबर को दूसरा रक्तदान शिविर स्थानीय सिबल अस्पताल में आयोजित किया गया। व्यापार मंडल प्रधान राजेंद्र सिंह गोगा की अध्यक्षता में आयोजित हुए रक्तादान शिविर में टांडा मेडिकल कॉलेज कागंडा से आए डॉ विकास नेयर की टीम ने अपनी सराहनीय भूमिका निभाई। स्थानिय दुकानदारों के अलावा क्षेत्रभर भर के लोगों ने इस शिविर में खूब बढ़चढ़ कर भाग लिया। व्यापार मंडल प्रधान राजेंद्र सिंह गोगा ने बताया कि इस रक्तदान शिविर में कोविड-19 सरकारी मापदंडों का पूरा ध्यान रखते हुऐ 61 यूनिट ब्लड जमा किया गया है। इस दौरान वीआर मैरिटाइम के सदस्यों ने भी शिविर में भाग लिया। इसके इलावा समुराई फिटनेस सेंटर डाडासीबा के प्रशिक्षु भी इस रक्तदान शिविर में मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व प्रधान अशोक कुमार, कृष्ण शर्मा अरुण मेहरा, सतीश ठाकुर, रविंद्र सोनी, गुलशन चौहान, रमेश कुमार, मोहित शर्मा, गुरपाल, पवन कुमार, अनिरुद्ध डोगरा, सतीश कुमार, अरुण कुमार, हैप्पी ठाकुर, प्रवीण मेहता, गुरमीत, कैप्टन जितेंद्र सिंह, दीपक वर्मा आदि मौजूद रहे। रक्तदान शिविर में भाग लेने वाले सभी लोगों को मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया।
पांवटा-साहिब: राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव के समापन अवसर पर गत देर सांय पांवटा साहिब में बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी ने महिला और पुरुष वर्ग के आयोजित कबड्डी खेल के आखिरी मुक़ाबलों का आनंद लिया तथा शरद महोत्सव के तहत आयोजित हॉकी, कबड्डी, बैडमिंटन और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यमुना शरद महोत्सव के आयोजन की परिकल्पना तत्कालीन उपमण्डलाधिकारी सीआरबी ललित द्वारा 1982 में की गई तथा 2018 में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस महोत्सव को राज्य स्तरीय दर्जा प्रदान किया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की वजह से इस वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन न करते हुए इस वर्ष खेल प्रतियोगिताओं को इस महोत्सव में जोड़ा गया। उन्होंने जिला प्रशासन और महोत्सव समिति को इस दो दिवसीय राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इसके अतिरिक्त, उन्होंने महोत्सव के दौरान आयोजित खेल गतिविधियों के विजेताओं और प्रतिभागियों को भी बधाई दी। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव 2021 की स्मारिका का भी विमोचन किया।
सब्जियों और फलों के बढ़ते दाम ने महिलाओं की रसोई का जायका बिगाड़ कर रख दिया है। दिन प्रतिदिन फलों और सब्जियों के बढ़ते रेट से इनको आम आदमी की पहुंच से बाहर कर दिया हैं। जिससे लोगों में सरकार के प्रति खासा रोष देखने को मिल रहा है। लोगों ने बताया कि आज टमाटर 80 रुपये किलो, गोभी 60 रुपये किलो, खीरा 40 रुप,ये किलो बैंगन 40 रुपयो किलो, शिमला मिर्च 120 रुपये किलो, मूली 40 रुपये किलो आलू 30 रुपये किलो बाजार में बिक रहा है। जिससे आम आदमी का जीना दूभर हो गया है यही हाल फलों का है केला 60 रुपये दर्जन वही सेब 100 रुपये से कम नहीं मिल रहा है। अनार उससे भी महंगा मिल रहा है कोई भी फल सस्ता नहीं मिल रहा है। लोगों ने केंद्र व प्रदेश सरकार को इसके लिए दोषी ठहराया है।
राजधानी शिमला के ऐतिहासिक माल रोड पर आगजनी की एक और घटना पेश आई है। यहां जूतों के ब्रांड वुडलैंड के शोरूम में आग लग गईं। दरअसल तड़के 3 बजे माल रोड पर गश्त कर रही पुलिस ने शोरूम के भीतर से धुंआ उठते देखा और अग्निशमन महकमे को सूचित किया। माल रोड के अलावा छोटा शिमला और बालूगंज से 4 दमकल वाहन मौके पर पहुंचे व आग बुझाई गई। दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए करीब 2 घंटे लगे। अग्निकांड में वुडलैंड शोरूम में रखा लगभग अढ़ाई लाख का सामान जलकर राख हो गया। इसमें जूते और कपड़े शामिल हैं। स्थानीय अग्निशमन अधिकारी टेक चन्द ने बताया कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया था, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। उन्होंने कहा कि इस अग्निकांड में अढ़ाई लाख का नुकसान होने का अनुमान है। जबकि 10 करोड़ की संपति को जलने से बचाया गया है। आगजनी में कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के छालिंग गांव की सोनम अंगमो ने जेईई एडवांस्ड की परीक्षा के एसटी वर्ग में पूरे देश मे 70वां रैंक प्राप्त किया है। सोनम को अब देश के टॉप आईआईटी में प्रवेश मिलना तय है। सोनम अंगमो और उनका परिवार मयाड़ घाटी के जिस छालिंग गांव में रहता है, वहां आजादी के दशकों बाद भी न तो मोबाइल नेटवर्क है और न ही इंटरनेट सुविधा। परिवार का पालन-पोषण खेतीबाड़ी से होता है। इसके बावजूद माता पदमा देचिन और पिता नोरबू का हौसला नहीं डगमगाया। अंगमो भी मजबूत हौसले और कुछ कर गुजरने के जज्बे को लेकर आगे बढ़ती रहीं। सोनम अंगमो ने पांचवीं तक की पढ़ाई राजकीय प्राथमिक स्कूल छालिंग से की है। इसके बाद अंगमो ने स्पीति के लरी नवोदय स्कूल में दाखिला पाया। 10वीं की पढ़ाई के बाद जेएनवी कुल्लू से 12वीं की परीक्षा पास की। उसके बाद जेईई मेन की परीक्षा दी। एडवांस परीक्षा की रैंकिंग के आधार पर दावा किया जा रहा है कि सोनम अंगमो को टॉप-5 आईआईटी में प्रवेश मिलेगा। वहीं, माता-पिता को अपनी बेटी की सफलता पर गर्व है। सोनम की इस कामयाबी से छालिंग गांव में खुशी का माहौल है। इससे पहले उन्होंने जेईई मेन्स की परीक्षा में 98.2 परसेंटाइल हासिल किए थे।
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के करसोग में एचआरटीसी बस की अचानक ब्रेक फेल हो गई। लेकिन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया।यह घटना शोरशन के समीप हुई। बस चालक ने सीट पर खड़ा होकर जोर से ब्रेक दबाने का भी प्रयास किया, लेकिन बस नहीं रुकी। चालक ने ब्रेक फेल होने की भनक सवारियों तक को नहीं लगने दी और सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को लिंक रोड पर चढ़ा दिया। जिसके बाद बस की स्पीड कम हुई और धीरे-धीरे पीछे हटी। इसके बाद बस सड़क पर पलट गई। इस दौरान बस का शीशा टूटने से दो लोगों को हल्की चोटें आई हैं जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुन्नी ले जाया गया है। चालक की सूझबूझ से बस को भी नुकसान नहीं हुआ। ये बस सलाणा से करसोग जा रही थी। बस मे में चालक-परिचालक सहित 13 लोग सवार थे। हादसे की सूचना क्षेत्रीय प्रबंधकसहित थाना करसोग को दी गई।


















































