जिला सिरमौर में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम की बैठक अतिरिक्त उपायुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने निर्वाचन विभाग को निर्देश दिए कि जिले के ऐसे युवा व युवतियां जिनकी आयु 18 व 19 वर्ष के बीच है, उन्हें मतदाता सूची में शामिल करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि राजकीय महाविद्यालय नाहन व सराहां में ऐसे युवा, जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक है, का मतदाता सूची में पंजीकरण करने के लिए विशेष शिविर व कार्यशाला का आयोजन किया जाए। उन्होंने नेहरू युवा केन्द्र को नए मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए कहा और नए मतदाताओं को मतदाता सूची में पंजीकरण करने के लिए सभी औपचारिकताओं से अवगत करवाने को कहा। अतिरिक्त उपायुक्त ने 18 वर्ष से अधिक आयु के दिव्यांग युवाओं का मतदाता सूची में पंजीकरण करने के लिए विशेष कदम उठाने के भी निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि 1 नवंबर 2021 को मतदाता सूचियों का प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज सोशल मीडिया के सहयोग से किसा भी कार्यक्रम को जन-जन तक त्वरित पहुंचाया जा सकता है इसलिए स्वीप से संबंधित किसी भी गतिविधि को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में तहसीलदार निर्वाचन राजेश तोमर तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।
सिरमौर में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता में कमी पाए जाने व शिकायत मिलने पर संयुक्त विभागीय कमेटी कार्रवाई करेगी। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर सोनाक्षी तोमर ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत सुरक्षित खाद्य एवं स्वस्थ आहार हेतु गठित द्वितीय जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि जल्द ही जिला मे बिना लाइसेंस के चलाई जा रही खाद्य व्यवसाय से जुड़ी दुकानों के मालिकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में गत एक वर्ष के दौरान खाद्य व्यवसायों से जुड़ी दुकानों में लगभग 29 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। जहां गत वर्ष अगस्त माह में 2668 दुकानें पंजीकृत थी वहीं इस वर्ष अब तक लगभग 3426 दुकानों को पंजीकरण और लाइसेंस दिए गए है। उन्होंने नाहन नगर परिषद को जल्द वधशाला को खोलने के निर्देश दिए ताकि मीट व्यवसाय से जुड़े लोग घरों में पशुओं को न काट सके। उन्होंने जिला के प्रमुख ग्रामीण क्षेत्रों में भी खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांचने के विभाग को निर्देश दिए और पुलिस विभाग को जिला के सभी प्रवेश द्वार पर गश्त बढाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने विभाग को मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन के माध्यम से जिला के रेणुकाजी, नैना टिक्कर, नाहन, कालाअंब आदि क्षेत्रों में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांचने के निर्देश दिए और वस्तुओं की गुणवत्ता में कमी पाई जाने पर अधिनियम के अंतर्गत शक्तियों का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग को जल्द ही शिकायत टोल फ्री नम्बर बनाने के निर्देश दिए ताकि जिलावासी खाद्य सामाग्रीयों में कमी पाई जाने पर विभाग को सूचित कर सके। उन्होंने शिक्षा विभाग को शीघ्र ही सभी स्कूलों में बनने वाले मिड-डे-मील के लिए खाद्य विभाग के अंतर्गत पंजीकरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा सिरमौर अतुल कायस्थ ने समिति को विभाग की गतिविधियों से अवगत करवाया।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सोलन जिले के चम्बाघाट में 8 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सर्किट हाउस का लोकार्पण किया। इसके पश्चात्, वर्चुअल माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर, नागरिक अस्पताल घुमारवीं और नागरिक अस्पताल अर्की के लिए पीएसए सयंत्रों का भी शुभारम्भ किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में पीएमकेयर्ज के अन्तगर्त 2.16 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित किए गए पीएसए प्लांट का भी शुभारम्भ किया। इस अवसर पर लोगों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएमकेयर्ज के अन्तर्गत क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में 1000 एलपीएम क्षमता और नागरिक अस्पताल अर्की में 1000 एलपीएम क्षमता के पीएसए प्लांट स्थापित किए गए हैं, जिन पर क्रमशः 1.50 करोड़ और 1.06 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, वहीं नागरिक अस्पताल घुमारवीं में विद्या फाउंडेशन के माध्यम से सीएसआर के अन्तर्गत 1.10 करोड़ रुपये व्यय कर 140 एलपीएम क्षमता का पीएसए प्लांट स्थापित किया गया है। जय राम ठाकुर ने कहा कि इससे पूर्व प्रदेश में केवल दो अस्पतालों में ऑक्सीजन संयंत्रों की सुविधा उपलब्ध थी, जबकि आज यहां 15 पीएसए प्लांट क्रियाशील कर दिए गए हैं, जबकि सात संयंत्र उद्घाटन के लिए तैयार हैं और छह अन्य संयंत्रों पर कार्य लगभग पूरा होने को है। स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. राजीव सैजल, राज्य भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, विधायक डाॅ. (कर्नल) धनी राम शांडिल व परमजीत सिंह पम्मी, पूर्व सांसद वीरेन्द्र कश्यप, जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष योगेश भारतीय और सोलन जिला की उपायुक्त कृतिका कुल्हारी भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।
शिमला : स्वर्णिम रथ यात्रा को लेकर शिमला में होटल हॉलिडे होम में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता इस समिति के अध्यक्ष पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल द्वारा की गई। इस बैठक में समिति के सदस्य राज्य के छठे वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बोर्ड के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा, हिमाचल वूल फेडरेशन के उपाध्यक्ष त्रिलोक कपूर एवं विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। त्रिलोक कपूर ने बताया कि इस बैठक में 2 अक्टूबर से प्रारंभ होने वाली स्वर्णिम रथ यात्रा को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई और इस कार्यक्रम को सफल बनाने की योजना तैयार की गई। उन्होंने कहा कि सरकार इस रथयात्रा में खेल, सामाजिक कार्य, संस्कृति, साहित्य आदि में उपलब्धि हासिल करने वाले सफल लोगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। स्वर्णिम रथ के माध्यम से राज्य के विकास के गौरवशाली इतिहास को प्रदर्शित किया जाएगा। सभी बड़े विभाग पचास वर्षों के दौरान हुए विकास का प्रदर्शन करेंगे।
उपमण्डल देहरा और ज्वालामुखी में 17 से 23 सितंबर तक सेवा सप्ताह के रूप मनाए जाने को लेकर गुरूवार को एसडीएम कार्यालय ज्वालामुखी में बैठक का आयोजन किया गया। एसडीएम धनबीर ठाकुर ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए सेवा सप्ताह के तहत आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। जिसमें वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य चेकअप से लेकर बढ़ती उम्र का उल्लास और उनकी सफलता की कहानियों को समाज के साथ सांझा किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए उपमंडलाधिकारी ने बताया कि 17 सितंबर को स्वास्थ्य जागरूकता दिवस से सेवा सप्ताह की शुरूआत की जाएगी। स्वास्थ्य जागरूकता दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच के साथ-साथ हेल्थ टॉक, योगा सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 17 सितम्बर को हरिपुर के वरिष्ठ नागरिक मंच, देहरा में नागरिक अस्पताल, डाडासीबा में नागरिक अस्पताल, रक्कड, प्रागपुर, ज्वालामुखी, खुंडिया में वरिष्ठ नागरिको का हेल्थ चेकअप किया जाएगा एवं 18 सितंबर को बढ़ती उम्र का उल्लास दिवस के रूप में आयोजित किया जाएगा। जिसमें तहसील स्तर पर कविता पाठ, गीत संगीत तथा नृत्य पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके साथ ही जीवन के खुशहाल पलों के बारे में भी विस्तार से चर्चा की जाएगी। 19 सितंबर को सेवा संकल्प दिवस के रूप में आयोजित किए जाएंगे। जिसमें ओल्ड ऐज होम तथा वरिष्ठ नागरिकों से संपर्क करके उनको शुभकामनाएं संदेश भेंट किए जाएंगे। 20 सितंबर को आशीर्वाद दिवस के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें बच्चे अपने दादा-दादी का आशीर्वाद लेंगे। 21 सितंबर को वरिष्ठ नागरिक सम्मान दिवस के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें नब्बे वर्ष से उपर सीनियर सिटीजन को सम्मानित किया जाएगा तथा उनके हाथों से पौधरोपण भी करवाया जाएगा। 22 सितंबर को संवाद दिवस के रूप में मनाया जाएगा जिसमे वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए भी उचित कदम उठाए जाएंगे। 23 सितंबर को प्रज्ञता दिवस के रूप में आयोजित किया जाएगा। इसमें वरिष्ठ नागरिकों के जीवन सफलता और प्रेरणादायक कहानियों को सांझा किया जाएगा। एसडीएम ने कहा कि सेवा सप्ताह के सफल आयोजन के लिए स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, भाषा एवं कला संस्कृति विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं ताकि वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को खुशहाल बनाया जा सके।
कांग्रेस के अपना बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जीआर मुसाफिर विभिन्न पंचायतों का दौरा कर रहे है। नए लोगों के साथ-साथ भाजपा छोड़कर भी लोग कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे है। यह जानकारी पच्छाद मंडल महासचिव सुधीर ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मंडल अध्यक्ष बेली राम शर्मा की उपस्थिती में देवठी मझगांव में सेवानिर्वित खेल शिक्षक रमेश सरेईंक ने जबकी धमान्दर में सेवानिवृत बीओ संतराम ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। रासुमांदार ज़ोन की ज्ञान कोट में आयोजित बैठक में 25 लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर जीआर मुसाफिर ने कहा कि वर्ष 2022 में कांग्रेस की सरकार बनना तय है और पच्छाद में भी लोगों ने भाजपा को हराने का मन बना लिया है। भाजपा से जनता का मोह भंग हो गया है, महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। पच्छाद विधानसभा के रासुमंदर क्षेत्र में लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। सरकार का जनमंच कार्यक्रम लोगों की समस्याओं का निराकरण करने में असफल हो रहा है।
सीटू ने राज्य स्तरीय आईजीएमसी अस्पताल में महिला सफाई कर्मी के कपड़े बदलते समय बनाए गए वीडियो पर आईजीएमसी अस्पताल प्रबंधन व ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर गम्भीर सवाल खड़े किये हैं। राज्य कमेटी ने मानवाधिकार आयोग व महिला आयोग हिमाचल प्रदेश से आग्रह किया है कि वे इस मामले का स्वतः संज्ञान लेकर जिम्मेदार सफाई कर्मी के साथ ही इस पर तुरन्त हस्तक्षेप करें व इस कृत्य के लिए अस्पताल प्रबंधन व ठेकेदार पर कठोर कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि आईजीएमसी प्रबंधन व ठेकेदार के समक्ष चेंजिंग रूम की मांग आईजीएमसी कॉन्ट्रैक्ट वर्करज़ यूनियन सम्बन्धित सीटू वर्ष 2014 से निरन्तर कई बार उठाती रही है। लेकिन सात वर्ष बीतने के बावजूद भी अस्पताल प्रबंधन व ठेकेदार ने चेंजिंग रूम की कोई उचित व्यवस्था नहीं की। कई चेंजिंग रूम में ठेकेदारों के कार्यालय भी चल रहे हैं व केवल एक चादर से ही चेंजिंग रूम का विभाजन किया गया है। उन्होंने कहा कि चेंजिंग रूम व अन्य मांगों को लेकर 26 अगस्त 2021 को दोबारा से आईजीएमसी कॉन्ट्रैक्ट वर्करज़ यूनियन सम्बन्धित सीटू ने अस्पताल प्रबंधन व ठेकेदारों को मांग-पत्र दिया था। जिस पर प्रबंधन व ठेकेदारों ने कोई समाधान नहीं किया जिसके फलस्वरूप यह वीडियो कांड हुआ। इन मांगों पर 15 सितंबर को श्रम विभाग ने समझौता वार्ता बुलाकर ठेकेदारों को चेंजिंग रूम की उचित व्यवस्था करने के आदेश दिए थे। अस्पताल प्रबंधन की संवेदनहीनता इस बात से भी साफ झलकती है कि इस समझौता वार्ता में प्रबंधन की ओर से कोई भी शामिल नहीं हुआ। अतः अस्पताल प्रबंधन व ठेकेदारों की गलत कार्यप्रणाली के कारण ही इस तरह की दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने प्रबंधन व ठेकेदारों को चेताया है कि अगर उन्होंने शीघ्र ही हर ब्लॉक में उचित चेंजिंग रूम की व्यवस्था व अन्य मांगें पूर्ण न की गयी तो सीटू आंदोलन का बिगुल बजाएगा।
कृषि-बागवानी और संबद्ध गतिविधियों से किसानों की आय बढ़ाने के लिए डॉ॰ वाई॰ एस॰ परमार औदयानिकी और वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी ने विश्वविद्यालय के खेतों के तालाबों में मछली पालन शुरू कर दिया है। हाल ही में, विश्वविद्यालय ने चार उन्नत प्रजातियों की मछलियों के 3,000 शिशुओं को विवि के तालाबों में डाला गया। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. परविंदर कौशल ने मुख्य परिसर के मॉडल फार्म में जल भंडारण तालाबों में इन मछलियों को डाला। इस अवसर पर डॉ. एम के ब्रह्मी, ओएसडी, डॉ. के एस पंत, संयुक्त निदेशक, डॉ. रोहित बिष्ट, डॉ. केएल शर्मा, डॉ. दीपक सुम्ब्रिया सहित तकनीकी और फील्ड स्टाफ, जो इस परियोजना पर काम करेंगे मौजूद रहे। इन मछलियों को हिमाचल प्रदेश राज्य मत्स्य विभाग के नालागढ़ प्रजनन फार्म से खरीदा गया था। इनमें हंगेरियन कार्प, मृगल, जयंती रोहू और कटला शामिल हैं। जहां हंगेरियन कार्प और मृगल बॉटम फीडर हैं वहीं जयंती रोहू और कटला क्रमशः कॉलम और सरफेस फीडर होती है। विश्वविद्यालय में मत्स्य पालन के क्षेत्र का अध्ययन करने के लिए सहायक निदेशक मात्स्यिकी डॉ. हमीर चंद ने मुख्य परिसर के खेतों का दौरा किया। मत्स्य पालन शुरू करने से पहले, डॉ. सोम नाथ, वरिष्ठ मत्स्य अधिकारी ने विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक और प्रबंधकीय कर्मियों को वैज्ञानिक मछली पालन के विभिन्न पहलुओं से परिचित करवाने के लिए दो प्रशिक्षण प्रदान किए। नालागढ़ और देवली में मछली प्रजनन फार्मों का एक्सपोजर दौरा भी किया गया। इस अवसर पर डॉ. परविंदर कौशल ने कहा कि विश्वविद्यालय ने कृषि-बागवानी, वानिकी और डेयरी गतिविधियों के अलावा मत्स्य पालन भी शुरू किया है। उन्होंने कहा कि कृषि-बागवानी और डेयरी गतिविधियों के साथ मत्स्य पालन से कृषि आय में वृद्धि हो सकती है। डॉ कौशल ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिक तर्ज पर वाणिज्यिक मत्स्य पालन और उत्पादन प्रदर्शन इकाइयों की स्थापना करना और नए तकनीकी हस्तक्षेपों के माध्यम से मछली पालन और प्रजनन प्रौद्योगिकी के शोधन पर कार्य करना है। डॉ. कौशल ने कहा कि हम भविष्य में पोल्ट्री और डक कल्चर को शामिल करके मछली आधारित एकीकृत कृषि प्रणाली मॉडल स्थापित करने की दिशा में कार्य करना चाहते हैं।विश्वविद्यालय मछली पालन को व्यापक बनाने और किसानों, विशेष रूप से राज्य के बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करेगा जिससे मछली पालन क्षेत्र को बढ़ाने और मछली उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने और उत्थान में मददगार होगा और किसानों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इसके अलावा, विश्वविद्यालय छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए अच्छी तरह से सुसज्जित होगा। विश्वविद्यालय ने हिमाचल प्रदेश में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए 3.00 करोड़ रुपये के वैज्ञानिक हस्तक्षेप और क्षमता निर्माण पर एक परियोजना प्रस्ताव भी तैयार किया है जिसे राज्य सरकार के माध्यम से भारत सरकार की प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत वित्तीय सहायता के लिए भेजा जाएगा।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 केवी बड़ोग फीडर के कार्य के दृष्टिगत 11 केवी रबौण एवं गुरूद्वारा फीडर की विद्युत आपूर्ति 18 तथा 19 सितम्बर, 2021 को बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 18 तथा 19 सितम्बर, 2021 को प्रातः 9.00 बजे से सांय 6.00 बजे तक पावर हाउस रोड, डाकघर सपरून, गुरूद्वारा रोड तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने की स्थिति में विद्युत आपूर्ति अगले दिवस पर बाधित की जाएगी। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।
हमीरपुर से जारी संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में भाजपा जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा, जिला महामंत्री हरीश शर्मा और अभयवीर लवली व जिला मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा ने कांग्रेस की आक्रोश रैली पर चुटकी लेते हुए कहा है कि चुनाव आते ही भाजपा को कोसना कांग्रेस नेताओं की रिवायत बन गई है। झूठ बोलकर जनता को भ्रमित कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने का पैंतरा अब कांग्रेस के किसी काम नहीं आने वाला क्योंकि जनता कांग्रेस के नेताओं का असली चेहरा पहचानती है। भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने कहा कि सुजानपुर विधानसभा के अंदर झूठी राजनीति की दुकानदारी बंद होने की तिलमिलाहट विधायक राजेंद्र राणा के चेहरे पर स्पष्ट झलक रही है। सुजानपुर विधानसभा में पहला चुनाव यह झूठ बोल कर लड़ा कि मैं धूमल समर्थक हूं और जीतने के बाद उनका साथ दूंगा। फिर कांग्रेस में शामिल हुए तो जनता ने हराकर सबक सिखाया। 2017 के चुनावों में फिर झूठे वादे किए। सुजानपुर को चंडीगढ़ का 17 सेक्टर बनाऊंगा, हजारों युवाओं को रोजगार दिलवाऊंगा और बच्चों को मुफ्त में विदेशों में पढ़ाऊंगा। झूठ की उम्र कितनी होती है, सच्चाई सामने आते ही सुजानपुर की जनता ने राजेंद्र राणा की झूठी राजनीति की दुकानदारी का पटाक्षेप करने की तैयारी कर ली है। तो अब राजिंदर राणा को फर्जी डिग्रियों की याद आ गई। दो सरकारों में सत्ता की मलाई चाटने और 4 साल विधायकी का सुख लेकर अब खिसकती राजनीतिक ज़मीन देखी तो राजिंदर राणा को फर्जी डिग्रियां याद आ रही हैं। अब तक कहाँ सोए हुए थे, या अब तक फर्जीबाड़े का हिस्सा बने हुए थे। जिला भाजपा ने कहा कि राजेंद्र राणा की अपनी पंचायत पटलांदर के लोगों के मन में यह सवाल है कि कौन से तरीके से मात्र कुछ ही वर्षों में छोटे से गांव से निकलकर हजारों करोड की प्रॉपर्टी और पैसा बन जाता है। सुजानपुर विधानसभा के अनगिनत गरीब और बेरोजगार युवा यह जानना चाहते हैं कि कौन सी वह लॉटरी है या कौन सा धंधा है जिसके बल पर कुछ ही वर्षों में एक आम व्यक्ति से एक करोड़ों अरबों का मालिक बना जा सकता है। सुजानपुर वासियों के साथ-साथ जिला हमीरपुर और हिमाचल प्रदेश के लोगों में भी यह हो सकता है कि वह कौन सा मंत्र है जिससे रातों-रात हजारों करोड़ का मालिक बना जा सकता है।
भाजपा जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा जिला महामंत्री हरीश शर्मा और अभयवीर लवली व जिला मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा ने कांग्रेस की आक्रोश रैली पर चुटकी लेते हुए कहा है कि चुनाव आते ही भाजपा को कोसना कांग्रेस नेताओं की रिवायत बन गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने कहा कि सुजानपुर विधानसभा के अंदर झूठी राजनीति की दुकानदारी बंद होने की तिलमिलाहट विधायक राजेंद्र राणा के चेहरे पर स्पष्ट झलक रही है। सुजानपुर विधानसभा में पहला चुनाव यह झूठ बोल कर लड़ा कि मैं धूमल समर्थक हूं और जीतने के बाद उनका साथ दूंगा। फिर कांग्रेस में शामिल हुए तो जनता ने हराकर सबक सिखाया। 2017 के चुनावों में फिर झूठे वादे किए सुजानपुर को चंडीगढ़ का 17 सेक्टर बनाऊंगा, हजारों युवाओं को रोजगार दिलवाऊंगा और बच्चों को मुफ्त में विदेशों में पढ़ाऊंगा। झूठ की उम्र कितनी होती है, सच्चाई सामने आते ही सुजानपुर की जनता ने राजेंद्र राणा की झूठी राजनीति की दुकानदारी का पटाक्षेप करने की तैयारी कर ली है।
वीरवार को हि०प्र० विश्विद्यालय में लोक प्रशासन विभाग के शोधर्थियों ने विद्यार्थी परिषद के साथ मिलकर प्रदेश भर में लोक प्रशासन विषय से जुड़ी हुई मांगो को लेकर लोक प्रशासन विभाग मे चर्चा की। मीडिया को जानकारी देते हुए लोक प्रशासन विभाग के शोधार्थी रमेश कुमार ने कहा कि प्रदेश भर में मात्र 34 ऐसे महाविद्यालय है जहा इस विषय को वर्तमान में पढ़ाया जा रहा है, जबकि प्रदेश भर मे महाविधालय की कुल संख्या 137 है और इसमें भी केवल 27 महाविद्यालय में ही इसके पदों को भरा गया है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में लोक प्रशासन विषय को पढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि लोक प्रशासन विषय मे ऐसे हजारो छात्र है जिन्होंने M.A., M.Phil और Ph. D की हुई है लेकिन फिर भी बेरोजगार है। इसलिये हमारी सरकार से मांग रहेगी कि इस विषय के महत्व को समझते हुऐ उचित निरणय ले और हम सभी छात्रों का भविष्य बर्बाद होने से बचायें। बैठक मे सभी शोधर्थियों ने माग रखी कि प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में लोक प्रशासन विषय को पढ़ाया जाए और सभी महाविद्यालयों में शिक्षको के पदों को भी जल्द भरा जाए। लोक प्रशासन विषय में उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा मात्र सात पदों की सिफारिश की गई है, जिसे कैबिनेट कमेटी ने भी मंजूरी दे दी है, लेकिन ये सीटे पर्याप्त नही है क्यूंकि वर्तमान में लोक प्रशासन विषय में नेट /सेट योग्य विद्यार्थियों की संख्या में बहुत अधिक बढ़ोतरी हुई है। इसलिए लोक प्रशासन विषय की सीटो में बढ़ोतरी की जाए और साथ ही उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई कलस्टर विश्विद्यालय में भी लोक प्रशासन विषय को जल्द शुरू किया जाए।
जिला हमीरपुर कांग्रेस ने भोटा चौक से ग़ांधी चौक तक भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा। कांग्रेस ने कहा कि मँहगाई और बेरोजगारी ने आम आदमी का जीना दूभर कर दिया है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों ने सर्वकालीन मँहगाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसी कारण आम आदमी के खाने-पीने और आवश्यक श्रेणी की वस्तुओं के मूल्यों में बहुत बढ़ोत्तरी हुई है। बेरोजगारी ने गरीब परिवारों को कंगाली के द्वार पर खड़ा कर दिया है, लेकिन मोदी सरकार ने जनता की चीख-पुकार को नज़र-अंदाज कर दिया और राहत के नाम पर असहाय परिवारों को कोई आर्थिक मदद नहीं की गई। भाजपा के नेतृत्व वाली मोदी सरकार ने किसानों की जो दुर्दशा की है उसका भारत के इतिहास में कोई अन्य उदाहरण नहीं मिल सकता है। देश का अन्नदाता किसान बड़ी दयनीय स्थितियों में सरकार के खिलाफ आन्दोलन कर रहा है और इस आन्दोलन में उनके 650 से अधिक किसान अपने प्राणों का बलिदान दे चुके हैं, परन्तु इस झूठे अहम में डूबी निर्दयी और संवेदनहीन सरकार पर कोई असर नहीं है।
राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ के इकोक्लब और भूगोल शास्त्र विभाग द्वारा संयुक्त रुप में विश्व ओज़ोन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जनसाधारण को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए माइक्रोमैराथन का आयोजन भी किया गया। जिसमें 50 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग में अभय शर्मा ने स्वर्ण पदक, जत व रजनीश ने रजत पदक तथा परीक्षित ने कांस्य पदक प्राप्त किया। महिला वर्ग में निकिता शर्मा ने स्वर्ण पदक, महक ठाकुर ने रजत तथा श्वेता ने कांस्य पदक हासिल किया। महाविद्यालय की प्राचार्य तथा भूगोल शास्त्र की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर निवेदिता पाठक ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। जबकि इकोक्लब की प्रभारी डॉ मंजू ठाकुर ने छात्रों को क्रियात्मक जीवन शैली के पर्यावरण को स्वच्छ रखने में योगदान के विषय में बताया। डॉ नीति गुप्ता ने प्रतिभागियों को आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर पर्यावरण के लिए प्रेरित तथा डॉ रमेश कुमार ने ओज़ोन परत व मनुष्य के जीवन में महत्व से सब को अवगत करवाया। ओज़ोन दिवस के उपलक्ष में छात्र-छात्राओं ने पोस्टर तथा स्लोगन बना कर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
हिमाचल प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में इतिहास स्कूल प्रवक्ता के 47 पदों को कमीशन के माध्यम से भरने के आदेश जारी कर दिए हैं। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, शिक्षामंत्री श्री गोविंद ठाकुर ओर शिक्षा निदेशक उच्च डॉ अमरजीत शर्मा का अध्यापकों के 6 महीने बचाने के लिए आभार व्यक्त किया है। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांत उपाध्यक्ष डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल 13 तारिक को मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री से मिला और आग्रह किया कि कमीशन पास अध्यापकों की नियुक्ति सितम्बर माह में ही कर दी जाए , ताकि इन अध्यापकों को अपना कांटेक्ट पीरियड पूरा होने के बाद 6 महीने का इंतजार न करना पड़े। इस बारे में हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने सरकार का आभार व्यक्त किया है।
हिमाचल प्रदेश में सफाई से जुड़े और जोखिमपूर्ण व्यवसाय में लगे व्यक्तियों के बच्चों को भी छात्रवृत्ति मिलेगी। अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को दी जाने वाली प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय संशोधन करते हुए नई श्रेणियों को शामिल करने जा रहा है। जल्द इस योजना को देश भर में लागू किया जाएगा। शैक्षणिक सत्र 2021-22 से हिमाचल में भी पात्र विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ मिलेगा। पहली से 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को वार्षिक 3000 से 7000 रुपये तक छात्रवृत्ति मिलेगी। बुधवार को उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों और स्कूल प्रिंसिपलों को इस बाबत पत्र जारी कर सूचित किया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से सभी प्रदेशों के मुख्य सचिवों और शिक्षा सचिवों को पत्र जारी कर बताया है कि इस योजना में शामिल किए जाने वाले विद्यार्थी सफाई से जुड़े और स्वास्थ्य के लिए जोखिमपूर्ण व्यवसाय में लगे व्यक्तियों के परिवार का ही होना चाहिए। परिवार का इस व्यवसाय में लिप्त होने का प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य रहेगा। विद्यार्थी राजकीय विद्यालय अथवा राज्य सरकार एवं माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में नियमित एवं पूर्णकालिक कक्षा पहली से 10वीं के विद्यार्थी के रूप में अध्ययनरत हो। विद्यार्थी को केंद्रीय राजकीय, सार्वजनिक, धार्मिक स्रोत से अध्ययन करने के लिए किसी भी प्रकार की छात्रवृत्ति या भत्ता नहीं मिल रहा हो। किसी भी कक्षा में पढ़ने के लिए छात्रवृत्ति केवल एक वर्ष के लिए उपलब्ध होगी। यदि कोई विद्यार्थी अगले वर्ष भी उसी कक्षा में रहता है तो उसे दूसरे वर्ष (अथवा बाद के वर्ष के लिए) उसी कक्षा के लिए छात्रवृत्ति नहीं मिलेगी। योजना के तहत 90 फीसदी बजट केंद्र और दस फीसदी बजट प्रदेश सरकार की ओर से दिया जाएगा। केंद्र सरकार पात्र विद्यार्थी के बैंक खाते में सीधा राशि जमा करवाएगा।
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 9वी से 12वीं कक्षा के करीब दो लाख विद्यार्थियों को हर सप्ताह शनिवार और रविवार को डॉक्टर और इंजीनियर बनाने की कोचिंग दी जाएगी। 18 सितंबर से 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों को मोबाइल पर शिक्षक द्वारा एक लिंक भेजा जाएगा। यू-ट्यूब के इस लिंक के माध्यम से विद्यार्थी नीट और जेईई की कोचिंग ले सकेंगे। सरकार ने विद्यार्थियों को कोचिंग देने के लिए स्वर्ण जयंती विद्यार्थी अनुशिक्षण योजना शुरू की है। आधिकारिक तौर पर बुधवार से योजना शुरू कर दी गई है। शिक्षकों को हर घर पाठशाला अभियान के तहत लिंक भेजने का काम शुरू हो गया है। शनिवार को यह लिंक शिक्षक विद्यार्थियों को व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से देंगे। योजना के तहत सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की गणित और विज्ञान की सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी। हर सप्ताह 15 से 18 घंटे की कक्षाएं और संदेह समाधान किया जाएगा। योजना के सही कार्यान्वयन के लिए सरकार जिला स्तर पर निगरानी कमेटी गठित करेगी। इसमें डाइट के प्रधानाचार्य, उच्च शिक्षा के उप निदेशक और स्कूलों के विज्ञान-गणित के पर्यवेक्षक शामिल किए गए हैं। कमेटी मेधावी छात्राओं की पहचान करने में भी मदद करेगी। योजना के तहत दो चरणों में कार्यक्रम का कार्यान्वयन होगा। पहले चरण में हर घर पाठशाला के माध्यम से छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली गणित और विज्ञान की सामग्री उपलब्ध होगी। दूसरे चरण में 100 उच्च प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं की पहचान करने के लिए चयन परीक्षा होगी।
राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द प्रदेश के चार-दिवसीय दौरे पर गुरुवार शिमला पहुंचे। उनके स्वागत के लिए राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, संसदीय कार्य मंत्री एवं मिनिस्टर-इन-वेंटिंग सुरेश भारद्वाज, नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौंडल, सैन्य कमांडर आरट्रैक लै. जनरल राज शुक्ला, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, सचिव सामान्य प्रशासन देवेश कुमार, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, पुलिस अधीक्षक मोनिका भटुंगरू ने उनका अनाडेल हेलिपैड पर गरिमापूर्ण स्वागत किया। बता दें कि राष्ट्रपति के दौरे से कुछ घंटों पहले ही नगर निगम हरकत में आया है। वीरवार सुबह राष्ट्रपति के शिमला पहुंचने से 1 घंटे पहले ही नगर निगम ने रिज व माल रोड पर तहबाजारियों को हटाया और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का सामान भी ज़ब्त किया। नगर निगम पिछले कुछ दिनों से लगातार अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है, हालांकि इस बात की उम्मीद जताई जा रही है कि राष्ट्रपति रिज व माल रोड की सैर भी कर सकते है।
सैर पर्व को हिमाचल प्रदेश में कई जगह मनाया जाता है। सैर को सायर उत्सव भी कहा जाता है तथा जोगिंदर नगर उपमंडल में भी सैर उत्सव को काफी उत्साह से मनाया जा रहा है । गौरतलब है कि सैर अश्विन महीने की सक्रांति को मनाई जाती है। वास्तव में यह त्यौहार वर्षा ऋतु के खत्म होने और शरद् ऋतु के आगाज के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस दिन “सैरी माता” को फसलों का अंश और फल चढाए जाते हैं और साथ ही राखियाँ भी उतार कर सैरी माता को चढ़ाई जाती हैं। सैरी माता के पुजारी मदन लाल ने बताया कि सैर त्यौहार पुराने समय से मनाया जाता है । उन्होंने कहा सैर के पिछली रात को काले महीने का अंत हो जाता है । काले महीने को काल का महीना भी कहा जाता है । उन्होंने कहा कि जिन - जिन घरों में सैर का दिया जलता है , वहां कोई भी बाधा या मुसीबत नहीं आती है। उन्होंने सब से अनुरोध किया है कि इस प्रथा को बनाए रखें । ताकि हमारे घर परिवार की रक्षा हो सके।
प्रदेश में कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिसमें कुल्लू जिले के नेहरू कुंड के पास भारी भूस्खलन हुआ है। बुधवार रात यहाँ भारी बारिश हुई। जिसके चलते नेशनल हाईवे तीन पर पहाड़ से भारी भरकम चट्टानें गिर गईं। अब मार्ग पिछले 15 घंटो से बाधित है। जिससे सड़क पर वाहनों में लम्बी कतारे लग गई हैं। एसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि जल्द ही भूस्खलन से बंद पड़े मनाली-लेह मार्ग को बहाल कर दिया जाएगा। बता दें की बीआरओ सड़क बहाल करने में जुट गई है उम्मीद है कि यह मार्ग जल्द साफ़ हो जाएगा। गौरतलब है कि मार्ग बंद होने से जनजातीय जिला किन्नौर का संपर्क शेष विश्व से कट गया है।
जिला प्रशासन सिरमौर द्वारा 17 से 23 सितंबर 2021 तक जिला में सेवा सप्ताह मनाया जाएगा, जिसके अंर्तगत वरिष्ठ नागरिकों के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित कि जाएंगी। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर सोनाक्षी सिंह तोमर द्वारा वीरवार को आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को जिला में स्वास्थ्य जागरूकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा जिसमें सभी वरिष्ठ नागरिकों की खण्ड स्तर पर तथा नाहन स्थित डे केयर सेन्टर में स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। इसके अतिरिक्त, योगा, शारीरिक तंदुरुस्ती और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार, 18 सितंबर को पूरे जिला में बढ़ती उम्र का उल्लास नाम से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें वरिष्ठ नागरिकों के साथ मनोरंजन की विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी। इस दौरान उन्हे उनके जीवन के अनुभव साझा करने के लिए मंच प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 19 सितंबर को सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि 20 सितंबर को आशीर्वाद दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन सभी बच्चे अपने अपने दादा-दादी व नाना-नानी से आशीर्वाद लेंगे और उनके साथ सेल्फी खिंच कर सोशल मीडिया पर सांझा करेंगे जिसके लिए शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों को प्रेरित किया जाएगा। 21 सितंबर को वरिष्ठ नागरिक सम्मान दिवस स्वरुप मनाया जाएगा जिसमें 90 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को ग्राम पंचायत स्तर पर सम्मानित किया जाएगा और उनके हाथों से पौधारोपण करवाया जाएगा। इसी प्रकार, 22 सितंबर को संवाद दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान नाहन स्थित डे केयर सेन्टर द्वारा 50 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर उनका कुशल क्षेम, उनके अनुभव व उनकी शिकायतों के बारे में पूछा जाएगा। सोनाक्षी सिंह तोमर ने बताया कि 23 सितंबर को प्रज्ञता दिवस के रूप में मनाया जाएगा जिसके अंतर्गत पूरे जिला के वरिष्ठ नागरिकों द्वारा अर्जित किए गए ज्ञान पर सफलता की कहानियों के वीडियो क्लिप बनाकर सांझा किए जाएंगे। इस कार्य के लिए शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों को प्रेरित किया जाएगा कि वह अपने दादा-दादी व नाना-नानी के अनुभवों को वीडियो के माध्यम से रिकार्ड करें।
कुनिहार प्रेस क्लब द्वारा महाराजा पदम् सिंह मेमोरियल स्टेडियम तालाब में रविवार 19 सितम्बर को एक मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है, जिसमे कुनिहार प्रेस क्लब, बाघल प्रेस क्लब, एसडीएम इलैवन अर्की व डीसी इलैवन सोलन की टीमें भाग लेंगी। प्रेस क्लब के महासचिव लोकेन्द्र कंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता की सभी तैयारियां लगभग पूरी की जा चुकी है। रविवार को सुबह ठीक 9 बजे मुख्यातिथि का स्वागत कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया जाएगा। कुनिहार प्रेस क्लब ने सभी क्रिकेट प्रेमियों से इस प्रतियोगिता के मैचों का आनन्द लेने के लिए तालाब मैदान पर पहुंचने की अपील की है।
हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण इकाई की बैठक ,इकाई अध्यक्ष बलवीर सिंह चौधरी की अध्यक्षता में कुनिहार में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजलाल ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। वक्ताओं ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की। चर्चा के उपरांत प्रदेश सरकार से मांग की गई कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा 2 अगस्त 2021 को प्रेषित पत्र के आधार पर हिमाचल परिवहन सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण मंच हिमाचल प्रदेश के पदधिकारियों शीघ्रातिशीघ्र वार्ता के लिए बुलाए । सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांग है कि प्रदेश सरकार पेंशन एवं महंगाई भत्ते से सम्बंधित अपने आदेशों को बिना पक्षपात करते हुए एक समान रूप से लागू करें। उन्होंने कहा कि पेंशन एवं महंगाई भत्ते के संदर्भ में निर्णय केन्द्र सरकार करती है , तथा उसकी पालना प्रदेश सरकार को करनी होती है। हमारी मांग है कि केन्द्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर महंगाई भत्ता दिया जाए। भारत सरकार के अंतर्गत पेंशन प्रदान की जाए , जनवरी 2016 से वेतनमान जारी किया जाए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि 30 सितम्बर 2021 तक प्रदेश सरकार ने वार्ता के लिए नही आमंत्रित किया तो 1 अक्तूबर 2021 से सभी सेवा निवृत्त कर्मचारी एक मंच पर लाकर सँयुक्त संघर्ष समिति का गठन करके सरकार के विरुद्ध आन्दोलन करने कि रूप रेखा तैयार की जाएगी।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वंम ही कर्मचारियों को आन्दोलन के लिए प्रेरित कर रही है और सरकार द्वारा सही समय पर उचित निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन उग्र रूप ले सकता है।
हिमाचल प्रदेश महिला कल्याण बोर्ड की प्रतिनिधि पूनम कुमारी ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से विश्वकर्मा जयंती पर सार्वजानिक अवकाश करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि वास्तुदेव के पुत्र भगवान विश्वकर्मा को विश्व का सर्वप्रथम इंजीनियर वास्तुकार माना जाता है। सूर्य के कन्या राशी में प्रवेश को विश्वकर्मा के जन्म से जोड़ा जाता है। वंही विश्व मे इंद्रपुरी, द्वारिका हस्तिनापुर, स्वर्गलोक, लंका, जगनाथपुरी सहित शंकर का त्रिशूल व भगवान विष्णु के सुदर्शन का निर्माण भी भगवान विष्वकर्मा ने किया है। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार के आने से देश मे आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण हुआ है। राम मंदिर निर्माण के बाद इसमें और सुधार हुया है। ऐसे में भगवान विश्वकर्मा जयंती पर सार्वजानिक अवकाश किया जाए।
लाहौल घाटी के गोम्पाथंग गांव में मोटरसाइकिल की ट्रक के साथ टक्कर हो जाने से बाइक सवार की मौत हो गई है। मृतक की पहचान कर्ण पुत्र लछि राम गांव 15 मील तहसील मनाली जिला कुल्लू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रात 12 बजे सूचना मिली कि गांव गोम्पाथंग के पास दुर्घटना हो गई है, जिसमे मनाली के मोटरसाइकिल एच पी 58 9474 व ट्रक नम्बर पीबी 12 एन 8655 की टक्कर हो गई हे।इस दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए केलांग अस्पताल भेज दिया है। एसपी लाहौल स्पीति मानव वर्मा ने बताया कि मृत युवक के परिजनों से सम्पर्क कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानवीन शुरु कर दी है।
गुलेर के स्थानीय निवासी एडवोकेट शिवेंद्र सोनी की अध्यक्षता में एक युवक मण्डल एसएचओ हरिपुर सुशील कुमार से मिला। उन्होंने एक पत्र थाना प्रभारी हरिपुर को सौंपा, जिसमें युवक मण्डल ने लिखित रूप से कहा कि आय दिन आस-पास के क्षेत्रों में चोरी के मामले बढ़ रहे हैं, जिससे सभी क्षेत्रों में डर का माहौल बन रहा है। वहीं शिवेंद्र सोनी ने कहा कि उनकी पूरी टीम पुलिस का सहयोग करने के लिए तैयार है, साथ में सुशील कुमार थाना प्रभारी हरिपुर के द्वारा उन्हें यह आश्वासन दिया गया कि जल्द से जल्द इन बढ़ती वारदातों पर लगाम लगाने का हरसंभव प्रसाय किया जाएगा।
ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र की तहसील खुंडिया की लगभग 22 पंचयतों के लोगों ने एचआरटीसी विभाग के प्रति गहरा व्यक्त रोष किया हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि क्षेत्र की अधिकांश रुट बंद पड़े हैं ,देहरा डिपो की बस पालमपुर से दिल्ली वाया खुंडिया, बारी, पुदवा पिछले दो साल से बन्द पड़ी हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि चंगर क्षेत्र मे जितने भी रुट बन्द पड़े हैं उनको जल्द बहाल किया जाये। किसान मोर्चा देहरा महामंत्री संजय राणा जिला सचिव युवा मोर्चा अश्वनी राणा ,युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय राणा महामंत्री अजय राणा ,अंकुश चोधरी,लगडु.प्रधान लता देवी, हरदीपपुर प्रधान संजु शर्मा, पुखरू.प्रधान कुशल ठाकुर, डोला प्रधान ललिता चौहान, थिल प्रधान. सुनील कुमार, बारी कला सतबीर सिंह, पीहडी प्रधान विक्रम सिंह, नाहलियाँ प्रधान कमलजीत सिह,सलिहार प्रधान लवनीश नाथ,सिंह, बलदेव सिंह, रणबीर सिंह, कमलेश कुमार, किसान मोर्चा जिला देहरा. महामंत्री संजय राणा आदि लोगों ने सरकार से बंद पड़े रूटों को चलाने की मांग की है।
काँगड़ा: ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र की हिरण पंचायत में आज पैरागलाईडिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ज्वालामुखी के विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश ध्वाला ने कहा कि क्षेत्र में पर्यटन की गतिविधियों को विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार कृतसंकल्पित है। उन्होंने बताया कि आज चार पैरागलाईडर्स ने ग्राम पंचायत सुरानी और फकेड़ की काली धार से उड़ान भरी और ग्राम पंचायत हिरन और दरीण में लैंडिंग की। उन्होंने कहा कि पैरागलाईडर्स द्वारा भरी गई यह उड़ान सफल व सुरक्षित मानी गई एवं वह लम्बे समय से प्रयासरत थे कि क्षेत्र में ऐसी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए। जिससे क्षेत्र के युवाओं का रोजगार के साथ पर्यटन के नए आयाम विकसित हो सकें। इस अवसर पर मनाली स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ़ माउंटेनरिंग एंड एलाइड स्पोर्ट्स के संयुक्त निदेशक डाॅ सुरिंद्र ठाकुर, सहायक पर्यटन विकास अधिकारी हमीरपुर रवि धीमान, सहायक पर्यटन विकास अधिकारी धर्मशाला संजय शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत हिरन हरि सिंह सहित पंचायतों के प्रतिनिधि व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तहत 17 से 23 सितंबर तक बुजुर्ग सेवा सप्ताह मनाया जाएगा। तहसील कल्याण अधिकारी पूनम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान 17 सितंबर को स्वास्थ्य जागरूकता के तहत बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच तथा योगा जैसी गतिविधियां शामिल रहेगी। 18 सितंबर को बढ़ती उम्र का उल्लास कार्यक्रम के तहत बुजुर्गों से कविता ,भाषण आदि गतिविधियां करवाई जाएग। जिससे कि उनके चेहरे पर मुस्कान तथा उनका उत्साहवर्धन हो। इसी तरह 19 सितंबर को सेवा संकल्प के तहत वृद्ध आश्रम व अन्य स्थानों का भ्रमण किया जाएगा और बुजुर्गों से मुलाकात की जाएगी। 20 सितंबर को आशीर्वाद दिवस के तहत सेल्फी विद ग्रैंडपेरेंट्स के तहत सेल्फी खींची जाएगी ,जिसे सोशल मीडिया में सभी के समक्ष रखा जाएग। 21 सितंबर को विशिष्ट नागरिक सम्मान दिवस के तहत वरिष्ठ नागरिकों जो 90 साल के ऊपर की आयु के हैं ,उनका सम्मान किया जाएगा और पौधारोपण जैसी गतिविधियों को उनके माध्यम से करवाया जाएगा। 22 सितंबर को संवाद दिवस के चलते बुजुर्गों की समस्याओं को सुना जाएगा और आपसी चर्चा होगी | इसी प्रकार 23 सितंबर को प्रज्ञता दिवस के उपलक्ष्य पर बुजुर्गों की सफलता की कहानियों को सांझा कर प्रदेश के बारे में उनके विचार जाने जाएंगे |
16 सितम्बर, 2021 से भारत के राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रबन्धों की समीक्षा के लिए आज यहां सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पूर्ण राज्यत्व के स्वर्ण जयंती वर्ष को मनाने के लिए वर्ष भर समारोहों के आयोजन की योजना बनाई है, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे बड़े स्तर पर मनाना सम्भव नहीं है। उन्होंने कहा कि इस विशेष अवसर पर विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है और राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द इस सत्र को सम्बोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि इस शुभ अवसर पर सभी वर्तमान और पूर्व विधायकों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन बहुत ही गरिमापूर्ण तरीके से आयोजित किया जाएगा ताकि इसे अविस्मरणीय बनाया जा सके। जयराम ठाकुर ने सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से हर सम्भव सहयोग का आग्रह किया। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि इस आयोजन में सभी पूर्व सांसदों और पूर्व विधायकों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने विधानसभा में होने वाले राष्ट्रपति के कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में हिस्सा लेने के लिए 73 से अधिक पूर्व सांसदों और विधायकों ने अपनी सहमति दी है। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री और अन्य सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पूर्ण राज्यत्व की स्वर्ण जयंती को मनाने के लिए राज्य विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित करने का निर्णय लिया गया था। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह समारोह पार्टी राजनीति से ऊपर है। उन्होंने राज्य सरकार को कांग्रेस पार्टी की ओर से पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। विधायक राकेश सिंघा ने कहा कि यह राज्य की जनता का आयोजन है, जिन्होंने प्रदेश के विकास में अपना असीम योगदान दिया है। मुख्य सचेतक बिक्रम जरयाल, विधायक आशा कुमारी और राम लाल ठाकुर ने इस अवसर पर अपने बहुमूल्य सुझाव दिए। मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, पुलिस महानिदेशक संजय कुण्डू, विधानसभा के सचिव यशपाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक शिमला मोनिका भटुंगरू और अन्य अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया।
देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के बुत की दयनीय हालत पर पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता शांता कुमार दुःखी हो उठे है। बीते मंगलवार को उन्हें नेहरू चौक से गुजरते हुए जब बुत की स्थिति दिखी तो वह द्रवित हो उठे। उन्हें अपना बचपन याद हो आया जब बैजनाथ में वर्ष 1942 में पंडित नेहरू को देखा था। लिहाजा घर आकर उन्होंने उपमंडल अधिकारी नागरिक अमित गुलेरिया को पत्र लिख कर अपनी बचपन की याद के बारे में बताते हुए नेहरू चौक पर स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री के बुत को दुरस्त करने का आग्रह किया। इसके लिए जहाँ एक लाख की धनराशि देने को कहा वहीं नए सिरे से इसे लगाने को कहा। इस कार्य में अगर और भी धनराशि लगती है तो उसे भी देने की हामी शांता कुमार ने भरी। उन्होंने प्रशासन से कहा कि वीएमआरटी में जैसे स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा लगाई है। उसी तर्ज़ पर या जैसे प्रशासन चाहता है वैसे प्रतिमा को स्थापित कर सकता है। शांता कुमार ने बताया कि उन्होंने स्थानीय विधायक आशीष बुटेल से भी यह पता करवाया है कि पंडित नेहरू पालमपुर में उनके घर कब आये थे। बुटेल ने उन्हें बताया कि अप्रैल माह में पंडित नेहरू पालमपुर में उनके घर आये थे जब कांग्रेस के दिग्गज नेता कुंज बिहारी लाल बुटेल थे ।
भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग हमीरपुर के द्वारा राजभाषा हिन्दी पखवाड़ा के उपलक्ष्य पर जिला भाषा अधिकारी निक्कू राम की अगुवाई में यशपाल साहित्य प्रतिष्ठान (संस्कृति सदन) नादौन में स्वर्णिम हिमाचल विषय के अन्तर्गत कवि सम्मेलन और लेखक गोष्ठी का आयोजन किया गया। हमीरपुर के वरिष्ठ कवि मजलसी राम वैरागी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि वरिष्ठ लेखक एवं साहित्यकार राजेंद्र राजन तथा मुख्य वक्ता नादौन के वरिष्ठ साहित्यकार रत्न चन्द रत्नाकर उपस्थित रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। इस कार्यक्रम में जिला हमीरपुर के लगभग तीस लेखकों एवं कवियों ने अपनी रचनाएं शोध पत्र वाचन और कविता पाठ किया। इन शोध पत्रों और कविताओं का प्रमुख विषय स्वर्णिम हिमाचल, हिमाचल की विकास यात्रा में हिन्दी भाषा का योगदान तथा हमीरपुर के साहित्यकार एवं उनकी रचनाएं इत्यादि विषय निर्धारित किए गए थे। इस कार्यक्रम में सभी विद्वानों ने उपर्युक्त विषयों पर विस्तार पूर्वक अपने विचार व्यक्त किए। इस उपलक्ष्य पर रत्न चन्द रत्नाकर ने हमीरपुर के साहित्यकार एवं उनकी रचनाएं विषय पर अपना शोध-पत्र प्रस्तुत किया। डा. पिंकी ने हिमाचल की विकास यात्रा में हिन्दी भाषा का योगदान विषय पर शोध-पत्र पढ़ा। जगवीर चन्देल ने यह हिन्दी भी मेरी है और यह हिन्दुस्तान भी मेरा है शीर्षक काव्य पाठ प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेंद्र राजन ने विगत पचास वर्षों में हिमाचल प्रदेश में राजभाषा हिन्दी के विकास के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला तथा भारत के राष्ट्रीय गान के धुननिर्माता धर्मशाला के समीपस्थ खनियारा के स्थायी निवासी भारतीय राष्ट्रीय सेना के कैप्टन राम सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। नादौन के प्रसिद्ध उर्दु शायर मुनीष तन्हा ने मंच संचालन के साथ साथ अपने काव्य पाठ से समा बांधा। इसके अतिरिक्त श्री केसर सिंह पटियाल, मोनिका सिंह सारथी, सुशील कुमार गौतम, दिनाक्षी, अजय कुमार, शिवदयाल, मनोहर लाल, दिनेश कुमार मेहरा, आदर्श आदि कवि एवं लेखकों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर समारोह की शोभा बड़ाई। जिला भाषा अधिकारी निक्कू राम ने भाषा की उत्पत्ति तथा इतिहास पर प्रकाश डालते हुए सभी आगंतुकों का धन्यवाद किया और आगे भी इस प्रकार के कार्यक्रमों में भाग लेने हेतु आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा राजभाषा हिन्दी पखवाड़ा के उपलक्ष्य पर स्वर्णिम हिमाचल विषय के अन्तर्गत विद्यालय स्तरीय भाषण, नारालेखन, निबन्धलेखन तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का वरिष्ठ और कनिष्ठ वर्ग में आनलाइन आयोजन किया गया जिसका परिणाम शीघ्र ही घोषित किया जाएगा ।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और आयुर्वेद मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा है कि डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कालेज हमीरपुर का प्रशासनिक ब्लॉक इस साल के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगा, जबकि मेडिकल कालेज का निर्माण कार्य अगले वर्ष जून तक पूरा कर दिया जाएगा। बुधवार को मेडिकल कालेज के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर एनआईटी के सभागार में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए डॉ. सैजल ने यह जानकारी दी। इस अवसर पर प्रशिक्षु डॉक्टरों को शुभकामनाएं देते हुए डॉ. सैजल ने कहा कि वे मेडिकल की पढ़ाई के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक व अन्य गतिविधियों में भी अवश्य भाग लें। इससे उनके व्यक्तिव का संपूर्ण विकास होगा तथा वे चिकित्सक के रूप में बेहतर सेवाएं प्रदान करने में सक्षम होंगे। उन्होंने कहा कि मेडिकल के विद्यार्थी का साढे पांच वर्ष का समय तपस्या से भरा होता है। इस दौरान वे अपनी पढ़ाई करें और अपने शौक एवं अभिरुचियों को भी जिंदा रखें। डॉ. सैजल ने विभिन्न अकादमिक और अन्य गतिविधियों में सराहनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले प्रशिक्षुओं को पुरस्कृत भी किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. सुमन यादव ने स्वास्थ्य मंत्री और अन्य अतिथियों का स्वागत किया तथा कालेज की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह के दौरान प्रशिक्षु डॉक्टरों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। समारोह में स्वास्थ्य शिक्षा निदेशक डॉ. रजनीश पठानिया, मेडिकल कालेज अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चौहान, कालेज के अन्य अधिकारियों के अतिरिक्त अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंतर्गत निदेशालय अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं विशेष रूप से सक्षम का सशक्तिकरण के तत्वावधान में 17 से 23 सितंबर तक वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में सेवा सप्ताह का आयोजन तहसील, पंचायत संस्थान व जिला स्तर पर किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने दी। उन्होंने बताया कि सेवा सप्ताह के प्रथम दिन 17 सितंबर को स्वास्थ्य जागरुकता दिवस मनाया जाएगा, जिसमें कुछ वृद्धजनों की स्वास्थ्य जांच, स्वास्थ्य चर्चा एवं योग इत्यादि कार्यक्रम तहसील स्तर पर आयोजित किया जाएगा। 18 सितंबर को वरिष्ठ जनों द्वारा गीत संगीत का कार्यक्रम बढ़ती उम्र का उल्लास दिवस के तहत किया जाएगा। 19 सितंबर को वरिष्ठ जनों के संस्थानों का दौरा किया जाएगा व उन्हें बधाई पत्र एवं कार्ड दिए जाएंगे। इसे सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाएगा। 20 सितंबर आशीर्वाद दिवस के रूप में मनाया जाएगा। वरिष्ठजनों से आशीर्वाद लेते सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड की जाएगी। 21 को वरिष्ठ नागरिक सम्मान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन 90 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजन को सम्मान दिया जाएगा व उनसे एक-एक पेड़ लगाया जाएगा। 22 को संवाद दिवस के रूप में तथा 23 सितंबर को प्रज्ञता दिवस के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें वृद्धजनों की सफलता की कहानी चर्चा, वीडियो इत्यादि बनाए जाएंगे। 90 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित करने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा वृद्धजनों के सम्मान में स्कूल के बच्चों के माध्यम से ग्रीटिंग कार्ड बनाए जाएंगे और संबंधित तहसील कल्याण अधिकारियों द्वारा वितरित किए जाएंगे। उधर, जिला कल्याण अधिकारी डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि सेवा सप्ताह के सफल आयोजन के लिए शिक्षा विभाग, आयुष विभाग, पंचायती राज विभाग, सूचना एवं प्रसारण विभाग भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।
जिला योजना समिति के गठन के लिए बुधवार को जिला परिषद के सम्मेलन हॉल में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला परिषद, नगर परिषद हमीरपुर और सुजानपुर, नगर पंचायत नादौन और भोटा के सदस्यों ने भाग लिया। उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने पीठासीन अधिकारी के रूप में इस बैठक की अध्यक्षता की। पंचायतीराज विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार जिला योजना समिति के 20 सदस्य निर्धारित किए गए हैं। जिला पंचायत अधिकारी हरबंस सिंह ने बताया कि जिला योजना समिति के लिए जिला परिषद सदस्यों में से 15 सदस्य निर्विरोध चयनित किए गए है। इनमें रणजीत सिंह राणा, सुमना देवी, महेंद्र सिंह, आशा देवी, पवन कुमार, राजकुमारी, रमन वर्मा, मनु बाला, राजेश कुमार, मीना कुमारी, बीना देवी, संजीव कुमार, संजय कुमार, इंदु बाला और आशीष कुमार शामिल हैं। हरबंस सिंह ने बताया कि शहरी निकाय के सदस्यों में से जिला योजना समिति के लिए एक सदस्य का चयन किया जाना था। इसके लिए दो नामांकन पत्र दायर किए गए, जिसमें नगर पंचायत सदस्य तरुण को 12 मत और पुष्पा शर्मा को 17 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार नगर परिषद वार्ड नंबर-9 की सदस्य पुष्पा शर्मा को जिला योजना समिति के लिए चयनित कर लिया गया। जिला पंचायत अधिकारी ने बताया कि जिला योजना समिति हमीरपुर में कुल 20 सदस्य होंगे, जिनमें अध्यक्ष जिला योजना समिति उद्योग मंत्री विक्रम सिंह, लोकसभा सदस्य, जिला परिषद अध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष जिला मुख्यालय, जिला परिषद में से 15 सदस्य और शहरी निकायों में से एक चयनित सदस्य होगा।
सेवा सप्ताह आयोजन को लेकर एसडीएम पालमपुर डॉ अमित गुलेरिया की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ। एसडीएम ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए सेवा सप्ताह 17 से 23 सितंबर तक मनाया जाएगा। सेवा सप्ताह का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करना, उनके प्रति समाज मे आदर-सत्कार की भावना को बल प्रदान करना और उनकी आजीवन सेवाओं को उनके अनुभवो को समाज में प्रसारित करना है। जिससे भावी पीढ़ी अपने बजुर्गों के प्रति आदर सत्कार का भाव पैदा हो सके और साथ ही वरिष्ठ नागरिक भी अपने आप को एक सम्मान जनक स्थिति में पा सके। उन्होंने बताया कि 17 सिंतबर को स्वास्थ्य जागरूकता दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए सीएचसी गोपालपुर और सीएचसी भवारना में निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प लगाया जाएगा। 18 सिंतबर को बढ़ती उम्र का उल्लास पर कार्यक्रम होगा। 19 सिंतबर को सेवा संकल्प दिवस मनाया जाएगा। इसमें उपमंडल प्रशासन वरिष्ठ नागरिकों के रहन सहन व सुविधाओं को जांचेगा। 20 सिंतबर को आशीर्वाद दिवस पर पंचायत स्तर पर लोगों को अपने घरों में बृद्धिजनों के प्रति मान- संम्मान व आदर सत्कार के बारे में प्रेरित किया जाएगा। 21 सिंतबर को वरिष्ठ नागरिक सम्मान दिवस पर पौधरोपण जैसे कार्यो में शामिल किया जाएगा। 22 सिंतबर को संवाद दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों को आपदाओं के प्रति सुझावों व अनुभवों को शमिल किया जाएगा और 23 सिंतबर को प्रज्ञता दिवस मनाया जाएगा। बैठक में तहसील कल्याण अधिकारी पालमपुर मंजुल ठाकुर, सीडीपीओ पंचरुखी रेनू शर्मा, उपमंडलीय आयुर्वेदिक अधिकारी बनिता शर्मा, सुभाष चन्द , दूलो राम, विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे ।
बुधवार को राजकीय महाविद्यालय करसोग में हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सब डिविजनल मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में भूकंप आपदा आने की परिस्थिति और उससे निपटने के लिए एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। हिमाचल प्रदेश में 4 जिलों में आज इस प्रकार की मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया जिसमें जिला मंडी के अंतर्गत आने वाले इस महाविद्यालय को मॉक ड्रिल के लिए चुना गया था। इस "मॉक ड्रिल" के दौरान लगभग 11:00 बजे सायरन की आवाज से ही महाविद्यालय की सभी कक्षाओं से बच्चे इस प्रकार बाहर निकले, मानो सचमुच ही भूकंप बिल्डिंग को झकझोर रहा हो। इस प्रक्रिया के दौरान रोवर रेंजर इकाई, एनएसएस व एनसीसी की कुछ विद्यार्थियों ने घायल छात्रों के रोल को निभाया जिसमें की रोवर रेंजर यूनिट से राधिका, अमृता, शीशराम, चमन, हितेश, दीपक, एनएसएस इकाई से प्रिया, शेफाली, राज, निखिल शर्मा, कुमार सोनू, आशीष, डोली राज, रविकांत तथा एनसीसी यूनिट से नेहा, पूजा ठाकुर, सुरेश ,सुशील ,दिनेश, गंगेश, ओमप्रकाश, सुरेंद्र आदि सम्मिलित रहे। मॉक ड्रिल के दौरान स्थानीय प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस विभाग, फायर डिपार्टमेंट, स्थानीय मेडिकल विभाग तथा बिजली विभाग को तुरंत सूचना दी और सभी ने कार्रवाई करते हुए समय के भीतर आवश्यक साजो सामान के साथ कॉलेज में उपस्थिति दर्ज की। पुलिस विभाग और फायर डिपार्टमेंट के साथ मिलते हुए रोवर रेंजर एनसीसी व एनएसएस इकाई के विद्यार्थियों ने भी रेस्क्यू ऑपरेशन में भाग लिया।रोवर रेंजर इकाई से ज्योति, आरती, पूनम, सुनील, प्रमोद, मुनीश तथा एनसीसी से मीनाक्षी, प्रतीक्षा, ज्योति, वर्णिका, विजय कुमारी, रोहित, हेमचंद, रोहित तथा एनएसएस इकाई से पूजा ठाकुर, मुस्कान, साक्षी ने भाग लिया। इन विद्यार्थियों ने आपातकालीन की स्थिति में घायलों को विभिन्न 14 प्रकार विभिन्न तरीकों को अपनाते हुए घायलों को बाहर निकाला। बाद में उन्हें तुरंत हॉस्पिटल के लिए एंबुलेंस में स्थानीय प्रशासन की मदद से रवाना करने में सहयोग दिया। आपको बता दें कि विभिन्न प्रकार के मेथड्स को स्थानीय प्रशासन के सहयोग से विभिन्न कार्यशाला के दौरान सीखा है। महाविद्यालय की त्रिवेणी इकाई ऐसी आपातकालीन स्थिति में महत्वपूर्ण रोल निभा सकती है। इस मॉक ड्रिल के दौरान स्थानीय प्रकाश प्रशासन की विभिन्न इकाइयों में सहयोग तथा कमियां देखने को उजागर हुई। इसी कड़ी में महाविद्यालय ने भी इस मॉक ड्रिल अभ्यास के दौरान अपनी कमियों को ढूंढा तथा भविष्य में से सीख लेने के लिए उचित कार्रवाई करने का मन बनाया है। इस प्रकार की मॉक ड्रिल महाविद्यालय ही नहीं अपितु महाविद्यालय में पड़ने वाले विभिन्न छात्रों के माध्यम से करसोग के विभिन्न क्षेत्रों तक यह जानकारी को पहुंचाएगा, जिसके माध्यम से ऐसी आपदा वाली स्थिति से निपटने के लिए लोग जागरूक होंगे। महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉक्टर गुलशन महाजन ने बताया कि महाविद्यालय अपने स्तर पर भी आने वाले समय में ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए अपनी टास्क फोर्स मजबूत करने के लिए कदम उठाएगा। इसके साथ-साथ उन्होंने विद्यार्थियों से भी आह्वान किया कि वह आपदा निष्पादन की यह प्रक्रिया सीखें और समय आने में समाज में अपना बहुमूल्य सहयोग दें। साथ ही साथ उन्होंने सब डिविजनल मजिस्ट्रेट सनी शर्मा का भी आभार प्रकट किया जिनके माध्यम से इस मॉक ड्रिल का आयोजन जागरूकता के लिए महाविद्यालय में किया गया।
एसएफआई इकाई करसोग ने महाविद्यालय में अध्यापकों के 18 रिक्त पदों को लेकर एसडीएम करसोग सनी शर्मा को एक ज्ञापन सौंपा और महाविद्यालय से एसडीएम कार्यालय तक रैली निकाली गई जिसमें इकाई सह सचिव साथी तोपेश ने बात रखते हुए कहा कि महाविद्यालय मे लंबे समय से अध्यापक के रिक्त पद पड़े हुए है और साथ ही महाविद्यालय से अन्य अध्यापको का अन्य कॉलेज के लिए भेजा जा रहा है जिसके चलते महविद्यलय मे प्रिंसिपल के साथ 18 अध्यापको के रिक्त पद पड़े हुए है जिसमें हम देखते है कि इसके अतिरिक्त 7 अध्यापक पीटीए पर लगे हुए है। साथ ही इकाई अध्यक्ष ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इन मांगो को सरकार पूरा नहीं करती है तो एसएफआई सभी छात्रो को लामबंद करते हुए एक उग्र आंदोलन करेगी जिसका जिम्मेदार प्रशासन खुद होगा।
उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने बुधवार को क्षेत्रीय अस्पताल का दौरा किया और मौका था पंजाब नेशनल बैंक की ओर से क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू को 10 लाख के चिकित्सा उपकरण व अन्य वस्तुएं प्रदान करने का। उपायुक्त ने पंजाब नेशनल बैंक मण्डी सर्कल प्रमुख विजय मंजयाल तथा कुल्लू के अग्रणी जिला प्रबंधक पामा छेरिंग की उपस्थिति में ये उपकरण व वस्तुएं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चन्द्र व चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेश को सौंपे। इन उपकरणों में 1,92,399 रुपये के ऑक्सीजन मैनीफोल्ड, ऑक्सीजन पाईपलाईन तथा ऑक्सीजन पोर्टस, 2,59,600 रुपये मूल्य के चार ऑटोमेटिक बैड आईसीयू के लिए, 83300 रुपये कीमत के दो ह्यूमिडिफायर वेंटीलेटर के लिए, 1,18,350 रुपये मूल्य के तीन सिरिंज इन्फ्यूजन पंप, 1.49 लाख के दो रेडियन्ट वार्मर, 5900 रुपये के दो नियोनेटल लैरिंगोस्कोप, 2370 रुपये के छः मैक कर्वड ब्लेड के अलावा लगभग एक लाख रुपये की उपभोज्य वस्तुएं शामिल हैं जो अस्पताल को प्रदान की गई। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि बैंक का यह प्रयास काफी सराहनीय है और पीड़ित मानवता की सेवा के लिए मददगार होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के चलते अस्पताल की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। अस्पताल में कोविड मरीजों के लिए आधुनिक सुविधाओं व ऑक्सीजन से लैस 200 बिस्तरों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक सामाजिक दायित्व के तहत अन्य प्रतिष्ठानों को भी इस प्रकार का योगदान अस्पतालों के लिए करना चाहिए।
हिमाचल प्रदेश एयर स्क्वाड्रन ऍन सी सी की ढालपुर में स्तिथ शाखा के कमांडिंग अफसर एस के शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि "बीईई' और 'सीईई' प्रमाणपत्र परीक्षा-2022 में शामिल होने वाले एनसीसी कैडेटों के लिए वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (एटीसी-212 और 214) क्रमशः 20 सितंबर 2021 से 24 सितंबर 2021 (05 दिन) और 25 सितंबर 21 से 01 अक्टूबर 21 (07 दिन) के बीच जीएसएसएस हरिपुर, कुल्लू में आयोजित की जाएगी। कमांडिंग अफसर एस के शर्मा ने कहा की इस पूरे शिविर की अवधि में विभिन्न प्रशिक्षण/सामाजिक गतिविधियां जैसे प्लॉग रन, जागरूकता रैली, स्वच्छता अभियान, कोविड टीकाकरण जागरूकता आदि आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्ति शिविर के दौरान आयोजित अन्य विभिन्न गतिविधियों के बारे में इकाई द्वारा सूचित कर दिया जाएगा।
भारतीय राज्य पेंशनर्ज महासंघ हिमाचल कुनिहार इकाई की बैठक संघ के प्रधान ओपी भारद्वाज की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश महासंघ के महामंत्री इंद्रपाल शर्मा व जिला महामंत्री श्यामानंद विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेश महामंत्री इंद्रपाल शर्मा ने उपस्थित सदस्यों को प्रदेश महासंघ की गत दिनों मंडी में हुई बैठक में लिए गए निर्णय की विस्तृत जानकारी दी तथा सबसे एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। बैठक में पेंशनरों की प्रमुख मांगों पर विस्तृत चर्चा हुई तथा सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर सरकार से 65, 70, 75 वर्ष की आयु पर मिलने वाली राशि को मूल वेतन में जोड़े जाने, 11% महंगाई भत्ते की किस्त का एकमुश्त भुगतान किए जाने, छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को तुरंत लागू किए जाने, प्रदेश स्तर पर संयुक्त सलाहकार समिति का गठन किए जाने तथा कर्मचारी कल्याण बोर्ड का गठन किए जाने पथ परिवहन निगम के सेवानिवृत्त पेंशनरों को हर माह मिलने वाली पेंशन का स्थाई भुगतान किए जाने की मांग की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की यदि सरकार समय रहते इन मांगों को स्वीकार नहीं करती तो प्रदेश महासंघ द्वारा लिए जाने वाले निर्णय के अनुसार कार्यवाही की जाएगी। बैठक में महासंघ के महामंत्री मनीराम ,उप प्रधान जगदीश चंदेल ,वित्त सचिव राजेंद्र दीवान, सचिव रामस्वरूप, रमेश नाथ ,धनीराम ,रमेश चंद ,विरेंद्र कुमार ,मनमोहन शर्मा ,मोहन लाल जोशी, गोपाल कृष्ण ,जियालाल, रामप्रसाद, कंचनमाला ,शांता कश्यप उपस्थित रहे।
केंद्र सरकार के निर्देशानुसार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से 17 से 23 सितंबर तक वरिष्ठ नागरिकों के लिए सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है यह जानकारी बुधवार को विभागीय प्रवक्ता द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के तहत 17 सितंबर 2021 को स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच एवं योग सत्र जैसी गतिविधियां संचालित की जाएंगी। 18 सितंबर 2021 को बढ़ती उम्र का उल्लास कार्यक्रम के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिक से भाषण कविता नृत्य व गीत इत्यादि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 19 सितंबर को सेवा संकल्प दिवस के अंतर्गत वृद्धाश्रम व अन्य संस्थानों का दौरा कर बुजुर्गों से मुलाकात कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 20 सितंबर को आशीर्वाद दिवस के तहत सेल्फी विद द ग्रैंड चिल्ड्रन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया जाएगा। 21 सितंबर को वरिष्ठ नागरिक सम्मान दिवस के चलते 90 वर्ष या इससे अधिक आयु के बुजुर्गों का सम्मान पौधारोपण व अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। 22 सितंबर को संवाद दिवस का आयोजन कर बुजुर्गों की समस्याओं को जानने तथा उन उन्हें दूर करने के प्रयास व दिशा में लिए जाने वाले निर्णय के संबंध में कार्यक्रम किया जाएगा। सप्ताह के अंतिम 23 सितंबर को प्रज्ञता दिवस के मौके पर बुजुर्गों के ज्ञान व अनुभव को डॉक्यूमेंट्री का रूट दिया जाएगा ताकि आने वाली पीढ़ी अपने बुजुर्गों के ज्ञान अनुभव और संघर्षों को समझा कर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञ भाव प्रकट करने में सक्षम हो सकें।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला रमणीक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि रोहडू उपमण्डल के अंतर्गत आने वाली पंचायतों के 120 प्रधानों, उप-प्रधानों एवं वार्ड सदस्यों को विभिन्न कानूनों के बारे में अवगत करवाने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रधानों, उप-प्रधानों एवं वार्ड सदस्यों को विभिन्न कानूनों के बारे में डिजिटल तरीके से जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को मुफ्त कानूनी सहायता, विवाद के वैकल्पिक समाधान, हिमाचल प्रदेश (अपराध से पीड़ित व्यक्ति) प्रतिकार स्कीम 2019, पंचायती राज अधिनियम के अंतर्गत न्यायिक शक्तियां, घरेलू हिंसा अधिनियम, रिमांड स्टेज पर गिरफ्तार व्यक्तियों के अधिकारों तथा गिरफ्तारी के पहले अधिकारों तथा अधिनियम 41(a) व 41(d) के प्रावधानों के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति के सदस्य, संविधान के अनुच्छेद 23 में मानव दुव्र्यवहार या बेगार का शिकार, महिला या बालक, मानसिक रोगी या विकलांग व्यक्ति, अनपेक्षित अभाव जैसे बहुविनाश जातीय हिंसा, जातीय अत्याचार, बाढ़, सूखा, भूकम्प या औद्योगिक संकट के शिकार, औद्योगिक श्रमिक, करागृह, किशोर, मनोचिकित्सा अस्पताल, मनोचिकित्सकीय परिचर्या गृह में अभिरक्षा में रखे गये व्यक्ति, हिजड़ा समुदाय से सम्बंधित, सामान्य वर्ग का व्यक्ति जिसकी सालाना आय रूपये तीन लाख से कम हो और एच आई वी या एड्स से पीड़ित सभी व्यक्ति विधिक सेवा अधिनियम, 1987 के अनुसार मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त करने का अधिकार रखते हैं। इस कार्यशाला में उन्होंने गिरफ्तार व्यक्तियों तथा रिमांड स्टेज पर गिरफ्तार व्यक्तियों के अधिकारों तथा गिरफ्तारी के पहले अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने पंचायतों के दिवानी मुकदमों से संबंधित कार्यक्षेत्र तथा पंचायत स्तर के फौजदारी मुकदमों में पंचायतों की शक्तियों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। इस कार्यशाला में घरेलू हिंसा के विरुद्ध महिलाओं के अधिकारों के बारे में भी बताया गया। अतिरिक्त मुख्य दण्डाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला ने घरेलू हिंसा के अधिनियम के तहत पीड़ित महिलाओं के अधिकारों जैसे संरक्षण आदेश, घर का आदेश, खाने खर्चे का आदेश, बच्चे के निगरानी के आदेश तथा मुआवजे के आदेशों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी।
जिला सिरमौर में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत बुधवार को अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर सोनाक्षी तोमर ने उपायुक्त कार्यालय के परिसर में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अर्न्तगत विशेष स्वच्छता रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि यह स्वच्छता रथ यात्रा 15 सितंबर से 2 अक्टूबर 2021 तक जिला के सभी 6 विकास खण्डों में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगी। यह रथ लोगों को घरो में कूड़ा प्रबंधन के बारे में जागरुक करेगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए पंचायतों में लोगों को श्रमदान के प्रति प्रेरित किया जाएगा ताकि लोग अपने गांव को स्वच्छ रखने में अपना योगदान दे सकें। सोनाक्षी तोमर ने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा है कि सभी लोग अपने घरों में कूड़ा प्रबंधन के प्रति संवेदनशील बने और अपने घर से ही कूडे का सही निष्पादन करने की कोशिश करें तभी हमारा गांव, शहर व जिला स्वच्छ हो सकेगा।
सोलन जिला में वरिष्ठ नागरिकों के लिए सेवा सप्ताह का आयोजन 17 से 23 सितम्बर 2021 तक किया जाएगा। यह जानकारी जिला कल्याण अधिकारी गिरधारी लाल शर्मा ने बुधवार को दी। गिरधारी लाल शर्मा ने कहा कि सेवा सप्ताह का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करना, उनके प्रति समाज में आदर सत्कार की भावना को बल प्रदान करना है। सेवा सप्ताह का आयोजन जिला स्तर के साथ-साथ सभी उपमण्डलों में भी आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि 17 सितम्बर को वरिष्ठजनों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। 18 सितम्बर को बढ़ती उम्र का उल्लास पर कार्यक्रम होगा। इसमें वरिष्ठ नागरिकों के परस्पर संवाद से जुडे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 19 सित्मबर को जिला प्रशासन द्वारा वृद्धाश्रमों व डे-केयर केन्द्रों का दौरा कर वहां वरिष्ठ नागरिकों के रहन-सहन व सुविधाओं को जांचा जाएगा। जिला कल्याण अधिकारी ने कहा कि 20 सितम्बर को आशीर्वाद दिवस आयोजित किया जाएगा। इस दिन पंचायत स्तर पर लोगो को अपने घरों में वृद्धजनोंके प्रति मान-सम्मान व आदर सत्कार की भावना रखने के बारे में प्रेरित किया जाएगा। 21 सितम्बर को वरिष्ठ नागरिक सम्मान दिवा मनाया जाएगा। इस दिन वरिष्ठ नागरिकों को पौधरोपण जैसे कार्यो में शामिल किया जाएगा। 22 सितम्बर को संवाद दिवस के तौर पर मनाया जाएगा। इस दिन कम से कम 100 वरिष्ठ नागरिकों को कॉल कर उनके अनुभवों को जाना जाएगा। 23 सितम्बर को प्रज्ञता दिवस के रूप में मनाया जाएगा जिसमें वरिष्ठ नागरिकों के अनुभवों को मीडिया बाइट व साक्षात्कार के माध्यम से समाज में सांझा किया जाएगा।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 16 सितम्बर, 2021 को सोलन के प्रवास पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री 16 सितम्बर को दिन में 2.30 बजे चम्बाघाट स्थित नए परिधि गृह का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री तदोपरान्त नए परिधि गृह से ही वीडियो कान्फ्रेन्स के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर, नागरिक अस्पताल घुमारवीं तथा नागरिक अस्पताल अर्की के पीएसए ऑक्सीजन संयंत्रों का विधिवत शुभारम्भ करेंगे। जयराम ठाकुर तदोपरान्त 3.20 बजे कथेड़ में क्षेत्रीय अस्पताल सोलन की आधारशिला रखेंगे। वे 3.40 बजे क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री सांय 4.00 बजे पुराना बस अड्डा सोलन में कण्डाघाट तहसील की ग्राम पंचायत दंघील एवं हिन्नर के कुरगल, नौहरा, करोग, छोब तथा टकराणा गांव के लिए उठाऊ सिंचाई योजना का लोकार्पण करेंगे। वे तदोपरान्त ग्राम पंचायत हिन्नर के सवागांव के लिए उठाऊ जलापूर्ति योजना का लोकार्पण करेंगे। जयराम ठाकुर इसके उपरान्त पुराना बस अड्डा सोलन में एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
जिला किन्नौर के रामनी गाँव मे आज शाम करीब 2 बजे के आसपास गाँव मे आगजनी की घटना सामने आई है। डीसी किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला के रामनी गाँव मे कुछ मकानों में आग लगी है ,और ग्रामीण इस आग पर काबू करने के भरसक प्रयास कर रहे है। तो वही प्रशासन की तरफ से भी मौके पर आगजनी पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग को रवाना किया है , ताकि जल्द से आग पर काबू पाया जा सके। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार अब तक रामनी गाँव मे चार से पाँच मकान जलने की सूचना है और मौके पर पहुँचने के बाद ही आगजनी के नुकसान का पता किया जा सकता है।
भारत की जनवादी नौजवान सभा जोगिंद्रनगर ने आगामी पुलिस भर्ती में कुछ निर्णयों से आपत्ति जाहिर करते हुए एसडीएम जोगिंद्रनगर के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भेजा है। इकाई सचिव संजय जम्वाल ने बताया कि पुलिस कर्मचारियों के वेतनमान में कटौती की गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से पुराना वेतनमान ही देने की मांग की है। ज्ञापन के माध्यम से नियमित वेतन प्रबंध को आठ साल की बजाय तीन साल करने की मांग की गई है। साथ ही मांग की गई कि अभ्यर्थियों से कोरोना प्रोटोकॉल का तहत बढ़ाई गई 100 रुपये फीस न ली जाए। यह भी मांग की गई कि हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग, हमीरपुर की तर्ज पर महिला अभ्यर्थियों की फीस माफ की जाए। संजय जम्वाल ने कहा कि महामारी, मंदी और बेरोजगारी झेल रहे युवाओं की इन मांगों को पूरा कर राहत दी जाए।
उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत खाबल के गांव शलाड के पास देर रात गहरी खाई में मालवाहक जीप के लुढकने से एक युवक की मौत व एक के आशिंक रूप से घायल होने का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात करीब साढे बारह बजे के आसपास जीप संख्या एचपी 65 -5162 में सवार हो कर , तेज प्रकाश 27 पुत्र मोहर सिंह निवासी शलाड डाकघर पुजाली व तेंजेन्द्र 22 पुत्र ढाले राम चलाऊडी डाकघर चेथर बंजार से अपने घर की ओर जा रहे थे। अचानक चेथर के गांव शलाड के पास जीप अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में लुढक गई। जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा बंजार पुलिस को दी गई। जीप में सवार तेज प्रकाश को प्राथमिक उपचार के लिए बंजार अस्पताल लाया गया ,लेकिन प्राथमिक उपचार के पश्चात युवक को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया और वहां पर तेज प्रकाश को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि दूसरे युवक तेंजेंन्द्र को आशिंक चोटे आई है। बंजार पुलिस द्वारा इस हादसे पर धारा 279/30 ए आईपी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है । डीएसपी बंजार चारू शर्मा का कहना है कि हादसा हुआ है इस सदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है ।
कुपवी में बुधवार को यूथ कांग्रेस ने एक बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में कुपवी कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता भी शामिल रहे । इस बैठक में कुपवी क्षेत्र से सम्बन्धित आम समस्याओं व विशेष मुद्दों के लेकर गहन चर्चा हुई। बैठक में यूथ कांग्रेस ने भाजपा सरकार व विधायक बलबीर वर्मा पर निशाना साधा। यूथ कांग्रेस ने कहा की समस्त कुपवी की 15 पंचायतें विकास शब्द को सुनने के लिए तरस रही है, 4 साल से ज्यादा समय बीत गया लेकिन कुपवी क्षेत्र विकसित होने कि बजाए पिछड़ता ही जा रहा है। भाजपा विधायक बलबीर वर्मा ने हमेशा कुपवी क्षेत्र की अनदेखी की है ,चुनाव जीतने के समय बलबीर सिंह वर्मा ने कुपवी क्षेत्र के लोगो के साथ जो वादे किए थे वो आज तक झूठे साबित हुए। कांग्रेस ने कहा की भाजपा नेता विधायक बलबीर वर्मा कुपवी क्षेत्र में अब तक मुख्यमंत्री का दौरा नहीं करवा पाए। यदि विधायक कुपवी क्षेत्र को इसी तरह अनदेखा करेंगे , तो समस्त यूथ कांग्रेस क्षेत्र के आम लोगो को साथ लेकर उग्र आंदोलन करेगी। बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कुपवी के पूर्व जिला परिषद हरी सिंह पचनाईक, पुर्व उपप्रधान मंझौली सुरेंद्र लालटा, पुर्व प्रधान कुपवी सुखराम नगराईक,कुपवी युथ कांग्रेस अध्यक्ष राजेश लालटा,मनु रावत समेत कांग्रेस व युथ कांग्रेस के काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।


















































