भारतीय मानव कल्याण महासमिति की जिला सिरमौर इकाई की बैठक अध्यक्ष मनोज ठाकुर की अध्यक्षता में स्थानीय लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में हुई। जिसमें प्रांतीय सचिव मुंशीराम कश्यप व सचिव मीनाक्षी ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया गया कि वह अपने अपने निर्वाचन क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य करें। बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि सभी कारकर्ताओं को व्यक्ति से नहीं अपितु पार्टी की विचारधारा से जुड़ने पर बल दिया जाए। जिससे गुटबाजी को हवा देने वाली अफवाहों को रोका जा सकता है। बैठक में भाजपा सरकार की विफलताओं को भी जन जन तक पहुँचाने और बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार से त्रस्त लोगों को एकजुट करके भाजपा को आगामी विधानसभा चुनाव में सबक सिखाने की चुनावी रणनीति पर भी व्यापक चर्चा की गई।
सिरमौर के नाहन स्थित मॉल रोड पर मुख्य डाकघर के परिसर में बुधवार को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के माध्यम से स्थापित किए गए महिला शक्ति केंद्र का अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर सोनाक्षी तोमर ने शुभारंभ किया। सोनाक्षी तोमर ने बताया कि महिला शक्ति केंद्र में जिला सिरमौर के विभिन्न स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों को बेचने के लिए एक प्लेटफार्म दिया जाएगा जहां महिलाओं द्वारा बनाई गई उत्पादों को बिक्री के लिए रखा गया है। उन्होंने बताया कि महिला शक्ति केंद्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन व डाक विभाग के सहयोग से स्थापित किया गया है। जिसके लिए उन्होंने डाक विभाग के अधिकारियों का मुख्य डाकघर में महिला शक्ति केंद्र के लिए स्थान उपलब्ध करवाने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि ऐसे प्रयास महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है ,ताकि महिलाएं आर्थिक रूप से समृद्ध हो सके। उन्होंने बताया कि महिला शक्ति केंद्र में चीड़ के पतियों से निर्मित वस्तुएं, बांस से निर्मित वस्तुएं, जूस, स्क्वैश, जैम, आचार, शैंपू, साबुन व स्वेटर खरीदारी के लिए उपलब्ध होंगे।
प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई सहारा योजना का मुख्य उद्देश्य है , राज्य में जो लोग बीमारियों से संक्रमित है और जिनके पास इलाज करवाने के लिए पैसे नहीं है, उन सभी लोगों का इलाज फ्री में करवाया जाएगा। साथ ही उन्हें आर्थिक सहायता के रूप में नियमावली के अनुसार प्रतिमाह 3000 रुपए की राशि भी प्रदान कराई जाएगी, ताकि वे सभी गरीब लोग अपनी गुजरबसर कर सके। इसी कड़ी में जब लोत राम गांव दारल के घर का दौरा किया गया । वहां पाया कि लोत राम किसी दुर्घटना में वर्ष 2015 में कमर में भारी चोटें लगने के कारण उनका कमर से नीचे का हिस्सा बिल्कुल अपंग हो चुका है। चिकित्सा विशेषज्ञों के निर्देशानुसार उन्हें नियमित दवाइयों का सेवन करने का सुझाव दिया गया । यह भी पाया गया कि अभी तक लोत राम का दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी नहीं बन पाया है। जिस कारण वह दिव्यंगता पेंशन व प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही ,अन्य सुविधाएं सहारा जैसी योजनाओं का लाभ भी नहीं उठा पा रहे है। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार इनका दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवा कर , इन्हें पेंशन वह सहारा योजना के अंतर्गत पंजीकृत करवाया जाएगा, ताकि प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांगजनों को उपलब्ध करवाई जा रही योजनाओं का लाभ मिल सके। लोत राम ने सरकार से गुहार लगाई कि मैं बेबस हूँ ,ना कमा सकता हूँ और न ही परिवार पाल सकता हूँ। मेरी तीन बेटियां हैं प्रशासन उन्हें पढ़ाए लिखाए तो बहुत आभारी रहूँगा।लोत राम की घर की हालत भी बहुत खराब है घर कच्चा है और बारिश के दिन पानी घर के अन्दर टपकता है। लोत राम की घर की हालत देख कर मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत घर बनवाया जाएगा।
देश-विदेश से कुल्लू-मनाली घूमने आने वाले सैलानी और स्थानीय लोग अब ब्यास की जलधारा में राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग सहित अन्य साहसिक गतिविधियों का लुत्फ उठा सकेंगे। इससे पहले बरसात को देखते हुए साहसिक गतिविधियों पर लगाई गई रोक बुधवार को हटा दी जाएगी। दो महीनों के बाद वीरवार से एक बार फिर ब्यास की जलधारा में राफ्टिंग का रोमांच देखने को मिलेगा। इसके साथ रायसन, फलाइन, सोलंगनाला आदि पैराग्लाइडिंग साइटों पर मानव परिंदे भी उड़ान भर सकेंगे। दो महीनों से साहसिक गतिविधियों पर रोक के चलते घाटी में पर्यटन कारोबार भी धीमा पड़ गया था। साहसिक गतिविधियों पर रोक हटते ही ,अब पर्यटन कारोबार के भी गति पकड़ने की उम्मीद जताई जा रही है। गौर रहे कि देश से कई सैलानी सिर्फ साहसिक गतिविधियों का लुत्फ उठाने के लिए कुल्लू मनाली आते हैं। रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, रिवर क्रासिंग, ट्रैकिंग, क्लाइंबिंग आदि साहसिक गतिविधियां कुल्लू में आने वाले पर्यटकों को एक अलग अनुभव करवाती हैं। कुल्लू आने वाले 40 से 50 फीसदी सैलानी रिवर राफ्टिंग करना नहीं भूलते। इसके साथ ही फलाइन पैराग्लाइडिंग प्वाइंट से 50 ग्लाइडर एक साथ उड़ान भरते हैं। वहीं साहसिक गतिविधियों पर रोक हटने के बाद एक बार फिर सैकड़ों युवाओं को साहसिक गतिविधियों से घर-द्वार पर ही रोजगार मुहैया होगा। जिला पर्यटन अधिकारी राजेश भंडारी ने कहा कि 15 सितंबर के बाद साहसिक गतिविधियों पर रोक हट जाएगी। साहसिक गतिविधियां शुरू होने के बाद पर्यटन को गति मिलेगी।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग निदेशालय अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक एवं विशेष रुप से सक्षम का सशक्तिकरण हिमाचल प्रदेश द्वारा कंप्यूटर ऍप्लिकेशन एव समवर्गी क्रियाकलापों में प्रशिक्षण एवं दक्षता योजना के अन्तर्गत अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक विधवा एकल नारी से संबंधित उम्मीदवारों के लिए साक्षात्कार इंफोविज़ टेक्नोलॉजी राजगढ़ में रखे गए है। तहसील कल्याण अधिकारी विजय चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि ये साक्षात्कार /कॉउंसिलिंग डीसीऐ एवं पीजीडीसीऐ के लिए रखी गई थी और इसमे लगभग 80 उम्मीदवारों ने भाग लिया।
आईजीएमसी शिमला में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में एक सफाई कर्मचारी ने कपड़े बदल रही एक महिला स्वास्थ्य कर्मी का वीडियो बना लिया। महिला कर्मी की शिकायत पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी सफाई कर्मी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। यह घटना बीते कल की है। पुलिस के मुताबिक महिला स्वास्थ्य कर्मी आईजीएमसी के एक विभाग में तैनात है। आईजीएमसी पहुंचने के बाद ड्यूटी के लिए वह चेंजिंग रूम में जाकर अपनी ड्रेस बदल रही थी। इसी बीच महिला कर्मी ने पाया कि चेंजिंग रूम के बगल वाले कमरे की दीवार के ऊपर एक मोबाइल के जरिये उसका वीडियो बनाया जा रहा है। इस पर घबराई महिला कर्मी चेंजिंग रूम से बाहर निकली तो देखा कि अस्पताल का सफाई कर्मी मोबाइल को ऊपर कर उसका वीडियो बना रहा है। महिला कर्मी ने तुरंत लक्कड़ बाजार पुलिस चौकी को सूचित किया और आरोपी के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई। लक्कड़ बाजार पुलिस चौकी की टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपित को गिरफ्तार किया और मोबाइल भी कब्ज़े में लिया है। डीएसपी हेड क्वार्टर कमल वर्मा ने इस मामले की पुष्टि की है।
आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की कुर्सी को लेकर जो भविष्यवाणी की थी वो सही होती दिख रही है। मुख्यमंत्री के लागतार दिल्ली दौरे तो इसी बात की तरफ इशारा कर रहे है। ये बात आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी रत्नेश गुप्ता ने एक बयान जारी करते हुए कही। पार्टी प्रभारी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि चाल और चरित्र की बात करने वाली पार्टी का चेहरा बदलकर अपनी राजनीति चलाने पर मजबूर है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई और आर्थिक मोर्चो पर जयराम ठाकुर सरकार की विफलता किसी से छुपी नही है। इसी असफलता की आड़ में सूबे में एक राजनीतिक वर्चस्व की लडाई भी चल रही है। जिसमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदीयो को किनारे लगाते हुए दिख रहे है। पहले धूमल अब जयराम और शायद आने वाले दिनों में अनुराग ठाकुर खुद को हाशिये पर पाए।
टल शिक्षा कुञ्ज कालूझंडा स्थित आईईसी यूनिवर्सिटी के फार्मेसी विभाग द्वारा 'औषधि विज्ञान में अनुसंधान एवं विकास' विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया जिसमें कुल 203 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। 6 तकनीकी सत्रों में आयोजित इस सम्मेलन में प्रतिभागिओं और शोधकर्ताओं की सुविधा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही विकल्प उपलब्ध थे। इस विशेष अवसर पर हिमाचल प्रदेश निजी शैक्षणिक संस्थान नियामक आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल अतुल कौशिक जी एसएम, वीएसएम (सेवानिवृत्त) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता में और सुधार लाने के लिए इस तरह के सम्मेलनों की उपलब्धता पर जोर देते हुए कहा कि हिमाचल में जैव विविधता, औषधि विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विस्तार की अपार संभावनाएं हैं, जिस पर छात्रों और शोधकर्ताओं को और अधिक अध्ययन करना चाहिए। इस अवसर पर सिमी कौशिक और शिव कौशिक विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सम्मेलन के पहले दिन फार्मास्युटिकल साइंसेज संस्थान कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, हरियाणा के निदेशक, प्रोफेसर एसी राणा, उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। वहीं दूसरे दिन कैरियर पॉइंट यूनिवर्सिटी, हमीरपुर के वाइस चांसलर प्रो करतार सिंह वर्मा ने तकनीकी सत्र के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट और निदेशक, प्रोफेसर शैलेंद्र सराफ ने समापन सत्र के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। यह अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन हिमाचल प्रदेश निजी शैक्षणिक संस्थान नियामक आयोग, बायोजेनटा ग्रुप ऑफ़ कम्पनीज़ - ऊना, इनोवा कैपटेब लिमिटेड - बद्दी और बायोसेफ मेडिकल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड - रांची, के सहयोग और मार्गदर्शन से आयोजित किया गया।
हिमाचल के कुल्लू जिला में एक सड़क हादसा पेश आया है। कुल्लू जिले के उपमंडल बंजार के चेत्थर में मंगलवार रात एक पिकअप सड़क से करीब 100 मीटर नीचे लुढ़क गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हुआ है। दरअसल जीप बंजार से चेत्थर की तरफ जा रही थी। इस दौरान रास्ते में गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। जिसमें दो युवक घायल हो गए और उन्हें उपचार के लिए बंजार लाया जहां से एक युवक को प्राथमिक उपचार के बाद कुल्लू अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 27 वर्षीय तेज प्रकाश पुत्र मोहर सिंह निवासी बलाड बंजार के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में पति पत्नी पर कातिलाना हमले के मामले में घायल पति ने पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया है। घायल परस राम का 17 दिन से पीजीआई में इलाज चल रहा था। सोमवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। मामले में अब पुलिस हत्या की धारा जोड़ेगी। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी भाजपा के नेता केवल राम के अलावा, कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, कायस की पूर्व प्रधान युमा देवी तथा उसके पति परसराम पर 25 अगस्त 2021 को कुल्लू में रात को कातिलाना हमला हुआ था। घायल परसराम पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन था। जबकि उसकी पत्नी मंडी के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भर्ती थी। सोमवार को परस राम की मृत्यु के बाद पीजीआई से सूचना मिलने पर थाना कुल्लू से टीम भेज दी गई है। मंगलवार को पीजीआई में परस राम के शव का पोस्टमार्टम होगा।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुम्मी में प्रधानाचार्य रमेश कुमार की अध्यक्षता में हिन्दी दिवस मनाया गया। हिंदी के भाषा अध्यापक हरी चन्द व हिंदी की प्रवक्ता मीना ठाकुर ने हिन्दी दिवस पर हिन्दी की महत्वत्ता की विस्तृत जानकारी दी। हिंदी एक वैज्ञानिक भाषा है भारत में रहने वाले हर नागरिक की पहचान हिंदी से है। देश के प्रत्येक नागरिक के जीवन मूल्य संस्कृति, संस्कार का संवाहक, परिचायक हिंदी है। हिंदी एक सरल, सहज और मधुर भाषा है। इस अवसर पर विज्ञान अध्यापक नरेंद्र सिंह ठाकुर ने भी अपने विचार प्रकट किए। उन्होंने कहा कि जहां हिन्दी राष्ट्रभाषा है, वहीं हिंदी का परिपूर्ण ज्ञान देश के प्रत्येक नागरिक को होना चाहिए। इस कार्यक्रम में स्कूल के सभी अध्यापकों ने हिन्दी दिवस पर विचार दिए। मंच का संचालन राम पाल प्रवक्ता रासायनिक विज्ञान ने किया।
तहसील कोटखाई में बुधवार सुबह एक निजी बस सड़क से बाहर की तरफ पलट गई। बस कोटखाई के कलबोग से शिमला की तरफ जा रही थी। हादसा सुबह करीब 6.30 बजे पेश आया, जिसमे कोई बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह कलबोग से शिमला जा रही एक निजी बस कलबोग से कुछ ही दूरी पर सड़क से बाहर की तरफ पलट गई। हादसे के वक़्त बस में ड्राइवर सहित 7 लोग सवार थे। इनमें 2 व्यक्तियों को हल्की चोटें आने की सूचना है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए गये कार्यक्रम "अपना बूथ सबसे मजबूत" के अंतर्गत मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जीआर मुसाफिर ने रासुमांदर जॉन का दौरा किया | मंडल महासचिव सुधीर ठाकुर ने बताया कि इस दौरान उन्होंने कार्यकताओ के विचार सुनने के साथ साथ लोगो की समस्याओं को भी जाना| उन्होंने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल रही हैं और विकास का पहिया थम चुका है | सिर्फ कागजों में लीपा पोथी की जा रही हैं जबकि धरातल पर कोई भी कार्य नजर नही आ रहा है | उन्होंने कहा कि लोग महगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है| सरकार और उसके मंत्रियों द्वारा उपचुनावों में किए गए वादे जुमले साबित हुये है| उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की नाकामियों को जन जन तक पहुँचाने की अपील की | उन्होंने कहा कि सरकार की जन विरोधी नीतियों से तंग आकर डिबर ओर कुडु लवाना पंचायतों के 100 से अधिक लोग भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं| उन्होंने कहा कि प्रदेश में बदलाव की लहर आरम्भ हो चुकी है | 2022 में भाजपा का सूपड़ा साफ होगा और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है| इस मोके पर ब्लॉक अध्यक्ष बेलिराम शर्मा, जॉन अध्यक्ष जातिराम, सोमदत्त शर्मा अनिल, महेश सहित कई वरिष्ठ, युवा व् महिला कांग्रेस कार्यरत भी उपस्थित रहे|
डिग्री कॉलेज रक्कड़ में हिंदी दिवस के उपलक्षय पर कॉलेज प्राचार्य डॉ० अनिल डोगरा की अध्यक्षता एक कार्यक्रम आयोजित किया गया | कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती को दीप प्रज्वलित कर की गई | इस दौरान छात्र - छात्राओं द्वारा हिंदी विषय के महत्व व उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए विभिन्न प्रस्तुतियां पेश की गईं | इस मौके पर कामाक्षी, आरती, अनामिका, रिया, दीपिका, अदितिका, तनवी, वैशाली, अम्बिका, मोना, नेहा, रितिका, स्नेहा, अभिषेक, शिखा, अनिरुद्ध, साहिल व तान्या ने हिन्दी दिवस पर अपने विचार रखे | कॉलेज प्राचार्य डॉ० अनिल डोगरा व हिंदी विषय की प्रोफेसर डॉ० मीना ने बच्चों को हिंदी दिवस बारे जागरूक किया | इस मौके पर प्रोफेसर रजनीश शर्मा, प्रोफेसर सुषमा, प्रोफेसर नमिता, सतरदीन, सत्यकाम शर्मा व अन्य मौजूद रहे |
तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय रक्कड़ द्वारा नजदीकी ग्राम पंचायत नाहन नगरोटा में पंचायत प्रधान मोहित की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति व अनसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के सन्दर्भ में एकदिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया | कार्यक्रम की शुरुआत पंचायत प्रधान द्वारा शिविर में उपस्थित सभी लोगों के स्वागत द्वारा की गई तथा तदोपरांत तहसील कल्याण अधिकारी(रक्कड़) पूनम शर्मा द्वारा अनुसूचित जाति तथा अनसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के बारे में विस्तार से उपस्थित ग्रामवासियों को जागरूक किया गया | इस दौरान उपस्थित लोगों को संविधान में कानून के अंतर्गत समाज के इस वर्ग के लिए सुरक्षा के प्रावधानों बारे तथा उन पर अत्याचार होने की स्थिति में कैसे कानून का सहारा लेने बारे जानकारी दी गई | इसके उपरांत तहसील वेलफेयर कार्यालय की ओर से विक्रांत (कनिष्ठ सहायक) द्वारा अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति व अन्य लोगों के कल्याण हेतु चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओ के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए जागरूक करवाया व योजनाओं का भरपूर लाभ लेने हेतु कहा | उन्होंने 70 वर्ष पूरी कर चुके तथा शारीरिक रूप से दिव्यांग लोगों को दूरभाष के माध्यम से कार्यालय में संपर्क कर योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने व अपनी समस्याओं का समाधान करवाने का आह्वान किया | इस शिविर के दौरान कोविड-19 के अंतर्गत सभी निर्देशों का पालन किया गया तथा शिविर में पंचायत के लगभग 132 लोगों ने भाग लिया | इस एक दिवसीय शिविर में ग्राम पंचायत प्रधान मोहित, उपप्रधान सूरज राणा, पंचायत सचिव संजय कुमार, तहसील कल्याण अधिकारी (रक्कड़) पूनम शर्मा, कनिष्ठ सहायक विक्रांत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे |
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सोनम नेगी ने कहा कि किन्नौर जिले में कोविड 19 से स्वस्थ होने वालों की संख्या 3377 है। जिले मे आज कोविड-19 के 279 सेम्पल लिए गए। जिनमें से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव आने वाला व्यक्ति निचार के निगानी गावं से है। डॉ सोनम नेगी कहा कि जिले मे कोविड के सक्रिय मामलों की संख्या 26 है। उन्होंने बताया कि जिले मे अब तक कोविड 19 के कुल 73144 सेम्पल लिए जा चुके हैं। जिनमें से 69703 सेम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा अब तक जिले मे कुल 3441 मामले पॉजिटिव आये है। उन्होंने कहा कि जिले में कोविड-19 के कारण 38 रोगियों की मृत्यु हो चुकी है।
उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने बताया कि जिला के दूरदराज के ऐतिहासिक गांव मलाणा के लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम एक बार फिर से आज मलाणा गांव पहुंची है। जिला वैक्सीनेशन कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. अतुल की अगुवाई में चिकित्सा खण्ड जरी की टीम प्रातःकाल वैक्सीन लेकर मलाणा गांव पहुंची। लगभग 300 से ज्यादा लोग हैं जिन्हें पहली डोज लिए आगामी अलग-अलग तिथियों को 84 दिन की अवधि पूरी हो रही है। डॉ. अतुल ने बताया कि मंगलवार को 40 लोगों को मलाणा गांव में वैक्सीन प्रदान की गई। इस कार्य को अंजाम देने के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जितेन्द्र, स्वास्थ्य शिक्षक बिमला, सुपरवाईजर कमला तथा नर्स कांता सभी लोग लगभग तीन घण्टे पैदल चलकर मलाणा गांव पहुंचे। अत्यधिक वर्षा के कारण मार्ग मलाणा गांव से काफी पीछे अवरूद्ध हो गया था। मलाणा की आशा वर्कर निरमा देवी ने लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए चबूतरा तक लाने में सहयोग किया। उपायुक्त ने कहा कि जिला के दूरवर्ती क्षेत्रों में वैक्सीनेशन कार्यक्रम को मिशन के रूप में किया जा रहा है। मलाणा तथा शाक्टी-मरोड़ जिला के ऐसे दूरदराज के क्षेत्र हैं जहां लोगों को वैक्सीन लगाना किसी चुनौती से कम नहीं था, लेकिन इस कार्य को जिस तरह से 35 किलोमीटर पैदल चलकर अंजाम दिया, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग सराहना का पात्र है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की है कि इन कठिन क्षेत्रों में दूसरी डोज के लक्ष्य को घर-द्वार जाकर हासिल किया जाएगा। उन्होंने मलाणा और शाक्टी के लोगों से आग्रह किया है कि पहली डोज के 84 दिन की अवधि के उपरांत यदि वे निजी कार्य से जिला मुख्यालय अथवा स्वास्थ्य केन्द्र तक आते हैं तो दूसरी डोज अवश्य लगवाएं।आशुतोष गर्ग ने कहा कि गत माह के दौरान वह स्वयं स्वास्थ्य विभाग के दल के साथ मलाणा गांव गए थे, जहां लोगों में वैक्सीन को लेकर अनेक प्रकार की भ्रांतियां थी। लोगोें को समझाकर तथा वैक्सीन के फायदों से उन्हें जागरूक करके एक ही दिन में पूरे गांव को वैक्सीन लगवाने के लिए राजी किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने इस विशेष अभियान के दौरान 18 प्लस आयु के 700 से अधिक लोगों को वैक्सीन की पहली डोज घर-द्वार पर प्रदान करकेे शत-प्रतिशत लक्ष्य को हासिल किया था। गौरतलब है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गत छः अगस्त को हिमाचल में शत-प्रतिशत लोगों को पहली डोज के उपलक्ष्य में वैक्सीन पर संवाद कार्यक्रम के दौरान मलाणा गांव का विशेष उल्लेख किया था। यही नहीं, मलाणा गांव की आशा वर्कर निरमा से भी संवाद किया जिसको लेकर न केवल जिला का गौरव बढ़ा, बल्कि मलाणावासियों में भी खुशी की लहर दिखाई दी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी इस उपलब्धि के लिये जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की पीठ थपथपाई है, वहीं जिलावासियों को भी बधाई दी। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चन्द्र ने बताया कि जिला में 1.15 लाख पात्र लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज प्रदान की जा चुकी है जबकि पहली डोज 3.43 लाख लोगों को प्रदान की जा चुकी है। इसमें प्रवासी मजदूर व जिला में बाहरी प्रदेशों से आने वाले अन्य लोग भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का पुरजोर प्रयास रहेगा की नवम्बर तक शत-प्रतिशत आबादी को वैक्सीन की दोनों डोज प्रदान कर दी जाएं। डॉ. सुशील चन्द्र ने जिलावासियों से पुनः अपील की है कि जिस भी व्यक्ति को पहली डोज लिए 84 दिन की अवधि पूरी हो जाती है, वह बिना देरी किए दूसरी डोज प्राप्त कर लें। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण का खतरा अभी भी बना हुआ है। संक्रमण जानलेवा न बनें, इससे केवल वैक्सीन ही सुरक्षित रख सकती है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगवाने के उपरांत भी लोग मास्क का उपयोग कतई न छोड़ें, क्योंकि आपसे बच्चों को संक्रमण फैल सकता है। बच्चे भी घरों से बाहर मास्क का अच्छे से प्रयोग करें। उन्होंने कहा यदि जिला का प्रत्येक नागरिक सुरक्षा उपायों में सहयोग करें तो सम्भवतः जिला को कोरोनामुक्त बनाया जा सकता है।
आगामी अक्तूबर माह में प्रस्तावित स्वर्णिम रथ यात्रा में जिला के सभी विभाग विकास में तब और अब यानि 50 साल बाद कहां पहुंचे हैं, इसका बखूबी शो-केस करें। यह बात उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने मंगलवार को जिला परिषद सभागार में स्वर्णिम रथ यात्रा के लिए की जाने वाली तैयारियों को लेकर एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि रथ यात्रा प्रत्येक विधानसभा में की जानी प्रस्तावित है और इसके लिए विभाग विधानसभावार प्रगति का डॉकुमेन्ट बुधवार तक तैयार करें। आशुतोष गर्ग ने कहा कि जिला के विधानसभा क्षेत्र कुल्लू में रथ यात्रा के लिए ढालपुर मैदान को चुना गया है। मनाली विधानसभा की रथ यात्रा मनाली के रामबाग में होगी। बंजार विधानसभा क्षेत्र की बंजार के मेला मैदान में जबकि आनी विधानसभा की रथ यात्रा का समारोह मेला मैदान आनी में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग थीम निश्चित किए गए हैं जिनमें कुल्लू में रेड क्रॉस मेला, स्वास्थ्य विभाग की प्रदर्शनी, मनाली में फूड फेस्टिवल, बंजार में स्थानीय लोक संस्कृति व हस्तशिल्प तथा आनी में महिला सशक्तिकरण पर समारोह व प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 50 साल की विकास यात्रा का तुलनात्मक शो-केस किया जाएगा। सभी विभाग इस बात पर फोक्स करें कि हम और हमारा जिला बीते 50 सालों में कहां से कहां तक पहुंचा है। शिक्षा विभाग इस संबंध में निबंध, चित्रांकन व स्लोगन प्रतियोगिताएं आयोजित करवाएगा। वन विभाग द्वारा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में निर्मित की जा रही स्वर्ण वाटिकाओं को लोकार्पण के लिए विल्कुल तैयार रखें। लोक निर्माण विभाग की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अगले चरण की शुरूआत की जाएगी। कल्याण विभाग सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों को सम्मानित करवाएगा। उपायुक्त ने सभी विभागों को स्वर्णिम रथ यात्रा समारोहों को सभी विधानसभा क्षेत्रों में भव्य व सफल बनाने के लिए पुरजोर मेहनत करने को कहा। समस्त विभाग आकर्षक ढंग से अपनी उपलब्धियों तथा विकास यात्रा का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में मुख्यमंत्री द्वारा समारोहों की अध्यक्षता किए जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। साथ में विभिन्न विभागों के मंत्री भी उपस्थित रहेंगे। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त शिवम प्रताप सिंह, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति के.के. कुल्लवी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चन्द्र, परियोजना अधिकारी सुरजीत ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला में वरिष्ठ नागरिकों के लिए सेवा सप्ताह का आयोजन आगामी 17 सितम्बर से 24 सितम्बर तक किया जाएगा। सेवा सप्ताह का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करना, उनके प्रति समाज में आदर सत्कार की भावना को बल प्रदान करना तथा इनकी आजीवन सेवाओं को उनके अनुभवों द्वारा समाज में प्रसारित करना है ताकि भावी पीढ़ी अपने बुजुर्गों के प्रति आदर सत्कार का भाव रख सकें और साथ ही वरिष्ठ नागरिक भी अपने आप को एक सम्मानजनक स्थिति में पा सकें। इस संबंध में आज सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तहत ईसोसा के निदेशक विवेक भाटिया ने समस्त उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करके सेवा सप्ताह की गतिविधियों के आयोजन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कुल्लू में अतिरिक्त उपायुक्त एस.पी. सिंह वीडियो काफ्रेंसिंग से जुड़े। सेवा सप्ताह के संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि जिला में सेवा सप्ताह का आयोजन जिला स्तर के अलावा सभी उपमण्डलों में भी किया जाएगा। 17 सितम्बर को स्वास्थ्य जागरूकता दिवस आयोजित किया जाएगा। इसमें वरिष्ठ जनों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। दूसरे दिन 18 सितम्बर को बढ़ी उम्र का उल्लास पर कार्यक्रम होगा। इसमें वरिष्ठ नागरिकों का परस्पर संवाद से जुड़े कार्यक्रम किए जाएंगे। 19 सितम्बर को जिला प्रशासन वृद्धाश्रमों व डे-केयर सेंटरों का दौरा करके वहां वरिष्ठ नागरिकों के रहन-सहन व सुविधाओं को जांचेंगे तथा उनसे बात करके समस्याओं का निराकरण करेंगे। 20 सितम्बर को आशीर्वाद दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन पंचायत स्तर पर लोगों को अपने घरों में वृद्धजनों के प्रति मान-सम्मान व आदर सत्कार की भावना रखने के बारे में प्रेरित किया जाएगा। इसी प्रकार, 21 सितम्बर को वरिष्ठ नागरिक सम्मान दिवस मनाया जाएगा। इस दिन वरिष्ठ नागरिकों को पौधरोपण जैसे कार्यों में शामिल करके उनका सम्मान किया जाएगा। 22 सितम्बर को संवाद दिवस के तौर पर मनाया जाएगा। इस दिन जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कम से कम 100 वरिष्ठ नागरिकों को कॉल करके उनकी कॉल को रिकार्ड करेंगे जिसमें वरिष्ठ नागरिकों के आपदाओं के प्रति सुझावों व अनुभवों को शामिल किया जाएगा। 23 सितम्बर को प्रज्ञता दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसमें वरिष्ठ नागरिकों के अनुभवों को मीडिया बाईट व साक्षात्कार के माध्यम से समाज में सांझा किया जाएगा। सेवा सप्ताह के समस्त दिनों के समारोहों का संचालन जिला कल्याण अधिकारी समीर चन्द्र के माध्यम से किया जाएगा। सेवा सप्ताह में सभी विभाग अपनी-अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करेंगें और उपरोक्त समारोहों का आयोजन भी करेंगे।
अपनी नाकामियों को छुपाने व संविधान को नजरअंदाज करके सेब, बरसात व त्योहारी सीजन की बहानेबाजी करके प्रदेश में उपचुनाव को रोकने की साजिश करने वाली भाजपा अगर प्रदेश की जनता के हितों की पैरवी नहीं कर पा रही है तो तत्काल गद्दी छोड़े। यह बात प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता एवम ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्न ने यहां जारी प्रेस बयान में कही है। संजय रत्न ने कहा कि प्रदेश की जिस जनता ने बीजेपी को प्रचंड जनादेश देकर सत्ता सौंपी है, उसी सत्ता को अब बीजेपी ने जनता को सताने का जरिया बना डाला है। प्रदेश में मंडी संसदीय हल्के के साथ तीन विधानसभा क्षेत्र बिना प्रतिनिधित्व के विरान व सुनसान पड़े हैं। लेकिन अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए संविधान को नजरअंदाज करके बीजेपी सरकार ने प्रदेश में उपचुनाव रोककर एक नई अति कर दी है। संजय रत्न ने कहा कि लोकतंत्र की मर्यादाओं का हनन करते हुए बीजेपी जहां एक ओर बरसात, सेब व त्योहारों के सीजन का बहाना लगाकर आधे हिमाचल को प्रतिनिधित्व विहीन करने की साजिश रचने में कामयाब हुई है। वहीं दूसरी ओर अपनी हार को भी कुछ ओर समय टालने में सफल हुई है। संजय रत्न ने कहा कि बीजेपी याद रखे कि अब प्रदेश की जनता सियासी तौर पर पहले से ज्यादा सजग व समझदार हो चुकी है। इसलिए बीजेपी का हर पैंतरा व एजेंडा प्रदेश की जनता की नजर में है। चुनाव आज हों या कल बीजेपी समझ चुकी है कि उपचुनावों में उसे बुरी तरह हार का सामना करना पड़ेगा जो कि आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भी बीजेपी को सीधा व स्पष्ट संकेत होगा। जनादेश के दम पर हासिल सत्ता की शक्तियों का दुरुपयोग करना प्रदेश में बीजेपी की सत्ता को समाप्त करने का कारण बनेगा। इतिहास गवाह है कि जब-जब किसी सत्ताधारी ने सत्ता शक्तियों के दम पर जनता का अहित किया है तो न वो सत्ताधारी बचा है, न ही उसकी शक्तियां बची हैं। संजय रत्न ने कहा कि यही गुनाह प्रचंड जनादेश के दम पर सत्ता हासिल करने वाली बीजपी लगातार कर रही है। जिसकी सजा प्रदेश की जनता बीजेपी को देगी और जरूर देगी। संजय रत्न ने कहा कि दरअसल में लगातार चली अपनी नाकामियों के खौफ से जनता की नाराजगी का सामने करने से बीजेपी कतरा रही है और इसी मंशा से प्रदेश की करीब आधी आबादी को प्रतिनिधित्व विहीन करने का एजेंडा बीजेपी ने सेट किया है। जो कि लोकतंत्र की मर्यादाओं का हनन ही नहीं जनता के जनादेश का भी अपमान है।
डीएवी भड़ोली में हिन्दी दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्राचार्य सुरजीत कुमार राणा ने बताया कि हिंदी पखवाड़ा में काव्य पाठक, निबंध लेखन, नारा लेखन, आशु भाषण गतिविधियों का आयोजन कक्षावार छात्र छात्राओं के लिए किया गया। विद्यार्थियों ने कोरोना महामारी के बावजूद भी ऑनलाइन रहकर तरह- तरह की गतिविधियों में शिरकत की। प्राचार्य ने हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें सभी भाषाएं सीखनी चाहिए पर मातृभाषा के प्रति मन में सम्मान होना चाहिए। विद्यालय में हिंदी विभाग के अध्यापकों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया । शुभारंभ पर हिंदी विभागाध्यक्षा रजनी बाला ने हिंदी के महत्व की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा हिंदी हमारी मातृभाषा है, जिसे हम अपने विचारों को अच्छी तरह से व्यक्त कर सकते हैं। तत्पश्चात अध्यापकों द्वारा सवैये, लघु नाटिका, सामूहिक गीत प्रस्तुत किए गए। सानिध्या, आईना, साक्षी, प्रणव, मनस्वी, अक्षित, तनीषा, तनिष्क जमवाल, शेषा, आदर्श व कशिश आदि बच्चों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन प्रबोध महाजन, वाइस चेयरमैन ओपी सोंधी, एआरओ वी के यादव व प्रबंधक नमित शर्मा ने प्राचार्य को उनके सराहनीय प्रयासों के लिए बधाई दी।
ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी ने आज पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहराल में प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा जिन क्षेत्रों में जनमंच कार्यक्रम आयोजित नहीं हो रहा है वह स्वयं उस क्षेत्र की पंचायतों में मिनी जनमंच यानी प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम आयोजित कर लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निपटारा करेंगें। इस कार्यक्रम में लोगों ने 200 जन समस्या व मांगे ऊर्जा मंत्री के समक्ष रखी जिनका ऊर्जा मंत्री ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ मिलकर मौके पर ही निपटान किया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा पांवटा में 1000 एलपीएम ऑक्सीजन गैस प्लांट का ऑनलाइन उद्घाटन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही 251 करोड़ से खोदरीमाजरी से बहराल तक बाता चौनेलाइजेशन का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बतामंडी में33 केवी सब स्टेशन खोलने की भी घोषणा की। कार्यक्रम में बीडीसी अध्यक्ष हितेन्द्र, उपमण्लाधिकारी विवेक महाजन, तहसीलदार वेद प्रकाश, डीएफओ कोनाल, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग के0एल0चौधरी, अधिशासी अभियन्ता जल शक्ति विभाग जगबीर वर्मा, प्रधान अजनां व अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय में कार्यरत लिपिक जयप्रकाश को शासकीय कार्यो में हिंदी भाषा का सर्वाधिक प्रयोग करने के लिए कर्मचारी श्रेणी में राज भाषा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार शिक्षा, भाषा कला व संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने शिमला के गयेटी थियेटर में आयोजित राज भाषा पुरस्कार समारोह-2021 कार्यक्रम में प्रदान किया। जयप्रकाश नाहन के पंचायत बनेठी के गांव चनाडी के निवासी है।
नागरिक चिकित्सालय राजगढ़ में कार्यरत नेत्र चिकित्सा अधिकारी इंद्र दत्त शर्मा को प्रदेश आप्थाल्मिक अधिकारी संघ का अध्यक्ष चुना गया। प्रदेश आप्थाल्मिक अधिकारी संघ के चुनाव मंडी जिला के सुंदरनगर में सम्पन्न हुए। इंद्र दत्त शर्मा को इससे पहले जिला सिरमौर का अध्यक्ष चुना गया था। इंद्र दत्त शर्मा के अतिरिक्त प्रदेश कार्यकारिणी में बलदेव भाटिया को महासचिव, यादवेन्द्र को उपाध्यक्ष तथा संजीव कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। इंद्र दत्त शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष चुनने के लिए सभी का आभार प्रकट किया और कहा कि यूनियन की वेतन विसंगतिया, पदोन्नति, पुरानी पेंशन व रिक्त पदों की भर्तियां आदी सभी मांगो को मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री व उच्च अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा ।
उद्योग, परिवहन तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 संकटकाल में समाज के सभी वर्गों ने सराहनीय कार्य किया है और कोरोना योद्धाओं का सम्मान जन-जन का सम्मान है। बिक्रम सिंह आज यहां प्रेस क्लब सोलन द्वारा कोरोना योद्धाओं के सम्मान में आयोजित समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। बिक्रम सिंह ने कहा कि कोविड-19 संकट के कारण पूरे विश्व को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ा है। अभी भी कोरोना का संकट टला नहीं है। उन्होंने कहा कि इस संकट के कारण समाज के विभिन्न वर्गों को अनेक परेशानियां झेलनी पड़ी हैं। केन्द्र और राज्य सरकार ने इस दिशा में योजनाबद्ध कार्य कर लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना सहित केन्द्र सरकार द्वारा विभिन्न वर्गों के लिए जारी वित्तीय पैकेज लक्षित वर्गों के लिए सुकूनदायक सिद्ध हुए हैं। उद्योग मंत्री ने कहा कि पत्रकार समाज, प्रशासन और सरकार के मध्य महत्वपूर्ण कड़ी हैं। पत्रकार जहां जन-जन तक कल्याणकारी योजनओं की जानकारी पहुंचाते हैं वहीं अपनी लेखनी के माध्यम से कमियों को भी उजाकर करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब सोलन द्वारा कोरोना योद्धाओं का सम्मान समाज के सभी वर्गों को संकट से ग्रस्त व्यक्तियों की सहायता के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने प्रेस क्लब सोलन को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई दी और आशा जताई कि प्रेस क्लब सोलन भविष्य में भी समाज के विभिन्न वर्गों को संबल प्रदान करने के लिए कार्यरत रहेगा। दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, प्रदेश खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम गुलेरिया, पूर्व सांसद एवं प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष प्रो. वीरेन्द्र कश्यप, प्रदेश हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास निगम के उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, हिमको फैडरेशन के अध्यक्ष रतन सिंह पाल, जिला सिरमौर भाजपा प्रभारी पवन गुप्ता, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य डाॅ.राजेश कश्यप, बीडीसी कण्डाघाट के अध्यक्ष विजय सिंह ठाकुर, भाजपा मण्डल सोलन के अध्यक्ष मदन ठाकुर, जिला भाजपा महामंत्री भरत साहनी, जिला परिषद सोलन की पूर्व अध्यक्ष शीला, वरिष्ठ भाजपा नेता रविन्द्र परिहार, पत्रकार एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सोलन जिला के सोलन विकास खण्ड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में उप निर्वाचन के लिए मतदान केन्द्र घोषित किए हैं। ग्राम पंचायत शडियाना के वार्ड पनूह कुठालां एवं वार्ड गद्दों-1 के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला पनूह कुठालां को मतदान केन्द्र घोषित किया गया है। वार्ड गद्दों-2 के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला गद्दों, वार्ड गद्दों-3 के लिए कार्यालय ग्राम पंचायत शडियाना, वार्ड छपरोली के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला छपरोली, वार्ड ओलगी के लिए कार्यालय ग्राम पंचायत शडियाना, वार्ड कोठी के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला शडियाना को मतदान केन्द्र घोषित कया गया है। ग्राम पंचायत पड़ग के वार्ड नम्बर-2 डढोग के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला दधोग को मतदान केन्द्र घोषित किया गया है। धर्मपुर विकास खण्ड के लिए मतदान केन्द्र का प्रकाशन जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सोलन जिला के धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत मंधाला के वार्ड नम्बर-1 सैन्सीवाला में उप निर्वाचन के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुल्हाड़ीवाला को मतदान केन्द्र घोषित किया है। कुनिहार विकास खण्ड के लिए मतदान केन्द्र का प्रकाशन जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सोलन जिला के कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत कुंहर के वार्ड नम्बर-3 कुंहर में उप निर्वाचन के लिए राजकीय माध्यमिक पाठशाला लड़ोग को मतदान केन्द्र घोषित किया है। कण्डाघाट विकास खण्ड के लिए मतदान केन्द्र का प्रकाशन जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सोलन जिला के कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत सिरीनगर के वार्ड नम्बर-5 सिरीनगर में उप निर्वाचन के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कण्डाघाट को मतदान केन्द्र घोषित किया है। नालागढ़ विकास खण्ड की विभिन्न ग्राम पंचायतों के लिए मतदान केन्द्र का प्रकाशन जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सोलन जिला के नालागढ़ विकास खण्ड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में उप निर्वाचन के लिए मतदान केन्द्र घोषित किए हैं। ग्राम पंचायत मलहेनी के वार्ड नम्बर-5 रजवाती के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला मलहेनी, ग्राम पंचात राजपुरा के वार्ड नम्बर-5 मुसेवाल-2 के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला राजपुरा, ग्राम पंचायत किशनपुरा के वार्ड नम्बर-6 किशनपुरा-1 के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला किशनपुरा तथा ग्राम पंचायत रडयाली के वार्ड नम्बर-6 दत्तोवाल-5 के लिए पंचायत घर रडयाली को मतदान केन्द्र घोषित किया है।
मैसर्ज एस्क्लिपीअस वेलनेस प्राईवेट लिमिटिड, मैसर्ज प्रोक्टर एण्ड गेम्बल होम प्रोडक्ट्स प्राईवेट लिमिटिड, भारतीय संचार निगम लिमिटिड एवं केपी ग्र्रुप-9 में विभिन्न श्रेणियों के 268 पदों को भरने के लिए कैम्पस साक्षात्कार 17 सितम्बर को आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सोलन संदीप ठाकुर ने आज यहां दी। उन्होंने कहा कि कैम्पस साक्षात्कार जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय सोलन में प्रातः 10.00 बजे से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा मैसर्ज एस्क्लिपीअस वेलनेस प्राईवेट लिमिटिड में स्वास्थ्य कार्यकर्ता (कमीशन आधारित) के 200 पद भरे जाएंगे। इसके लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता दसवीं, 12वीं, बीए, बीएससी, बीकाॅम निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए आयु सीमा 30 से 60 वर्ष निर्धारित की गई है। संदीप ठाकुर ने कहा कि मैसर्ज प्रोक्टर एण्ड गेम्बल होम प्रोडक्ट्स प्राईवेट लिमिटिड में अपरेंटिस आईटीआई टर्नर, इलैक्ट्राॅनिक, मैकेनिक, फीटर तथा इलैक्ट्रीशियन के 18 पद भरे जानें हैं। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि भारतीय संचार निगम लिमिटिड एवं केपी ग्र्रुप-9 में सेल्स मैनेजर एवं टीम लीडर के 50 पद भरे जाने हैं। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी 17 सितम्बर, 2021 को सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय सोलन में कैम्पस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01792-227242, मोबाइल नम्बर 70189-18595, 98170-69798, 98826-74079 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
जिला दण्डाधिकारी सोलन कृतिका कुल्हरी ने कोविड-19 संकट के दृष्टिगत प्रदेश के मुख्य सचिव एवं राज्य कार्यकारी समिति के अध्यक्ष द्वारा 14 सितम्बर को जारी आदेशों के अनुरूप आवश्यक आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के अनुसार जिला सोलन में आवासीय विद्यालयों को छोड़कर सभी विद्यालय 21 सितम्बर तक बन्द रहेंगे। अध्यापन व गैर अध्यापन कार्य से जुड़े कर्मचारी विद्यालयों में उपस्थित रहेंगे। आवासीय विद्यालयों में कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए शिक्षा विभाग द्वारा जारी मानक परिचालन प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित बनाया जाएगा। इन आदेशों की अवहेलना तथा कोविड-19 से बचाव के लिए उपयुक्त व्यवहार की अनुपालना न करने पर दोषी के विरूद्ध आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की धारा 51 से 60, भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 एवं अन्य लागू विधिक प्रावधानों के अनुरूप कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह आदेश तुरन्त प्रभाव से लागू हो गए हैं एवं आगामी आदेशों तक जारी रहेंगे।
राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में राजभाषा हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर हिंदी पखवाड़े की शुरूआत की गई।इस कार्यक्रम के अंतर्गत अगले 15 दिनों तक हिंदी भाषा से संबंधित अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें निबंध लेखन, भाषण प्रतियोगिता,पोस्टर मेकिंग और नारा लेखन प्रतियोगिताएं शामिल रहेंगी। इस मौके पर प्राचार्य डॉ जनेश कपूर ने हिंदी भाषा की वैज्ञानिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हिंदी और संस्कृत की लिपि तथा व्याकरण वैज्ञानिक है जो हर तरह से तथ्यपरक है इसलिए हमें आंगल भाषा को सीखना अवश्य चाहिए और इतनी उत्कृष्टता से सीखना चाहिए कि हमारा मुकाबला अंग्रेजी भाषा में भी कोई न कर सके, लेकिन अपनी हिंदी भाषा पर अंग्रेजी को हावी नहीं होने देना चाहिए। महाविद्यालय के प्राचार्य जनेश कपूर ने बताया कि यह आयोजन पूरा एक सप्ताह चलता रहेगा और अंतिम दिन प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर जनेश कपूर, प्रोफ़ेसर मनोज, प्रोफेसर विश्वज्योति, प्रोफेसर संदीप, प्रोफेसर अजय व प्रोफेसर सुरेश उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 केवी बड़ोग फीडर के कार्य के दृष्टिगत 11 केवी रबौण फीडर की विद्युत आपूर्ति 17 सितम्बर को बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने आज यहां दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 17 सितम्बर को प्रातः 9.00 बजे से सांय 6.00 बजे तक रबौण, वशिष्ट काॅलोनी, कोविड अस्पताल, राधा स्वामी सत्संग, नेगी काॅलोनी, एवं इसके आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में अगले दिन बाधित की जाएगी। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
आरोग्य भारती हिमाचल प्रदेश एवं अमृत हिमालय फाउंडेशन द्वारा हरित भारत, स्वस्थ भारत विषय पर आयोजित तरंग संगोष्ठी में आरोग्य भारती के राष्ट्रीय सचिव डॉ राकेश पंडित ने कहा कि लगातार वर्षा से हो रहे भूस्खलन को रोकने के लिए खस वैटीवर का रोपण भूमि-कटाव रोकने में कारगर सिद्ध हो सकता है। उन्होंने आगे कहा कि हरित भारत बनाने से ही स्वस्थ भारत बनना संभव हो सकता है। डॉ राकेश पंडित ने आवाह्न किया कि सभी लोग कम-से-कम 10 वृक्ष जरुर लगाएं तथा अपने आसपास की भूमि में आहार वन एवं पोषण वाटिका विकसित करें। इससे पृथ्वी भी हरित होगी तथा प्राकृतिक खाद्यान्न से कुपोषण की समस्या दूर होगी और शुद्ध आक्सीजन मिलने से स्वस्थ भारत का संकल्प भी पूरा होगा। । भावनगर से पर्यावरण प्रेमी किशोर भाई भट्ट ने वन संरक्षण-संवर्धन में सीड बॉल के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने आरोग्य भारती एवं अमृत हिमालय फाउंडेशन द्वारा आरोग्य, पर्यावरण संरक्षण एवं पौधारोपण के प्रति लगातार जागरुकता अभियान चलाने के लिए बहुत बधाई दी। इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में देशभर से पर्यावरण प्रेमी ,चिंतक एवं विशेषज्ञों ने भाग लिया।
महादेवा एसोसिएशन पालमपुर ने सौरभ वन विहार पालमपुर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें एसोसिएशन के सदस्यों ने विभिन्न प्रजातियो के 108 पौधों का रोपण किया तथा सभी सदस्यों ने इन पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी ली। इस कार्यक्रम में मिनिस्ट्रियल सर्विस यूनियन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा एससीविब महाविद्यालय पालमपुर के पूर्व अधीक्षक बालकृष्ण कपूर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे तथा स्थानीय पंचायत थल्ला की प्रधान अंजू देवी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। मुख्यअतिथि तथा स्थानीय प्रधान ने युवाओं के प्रयासों की प्रशंसा की तथा उन्हें समाज के प्रति उत्तर दायित्व के निर्वाह हेतु प्रोत्साहित किया तथा नशों से अपने आप को दूर रखने तथा शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में संलग्न रहने को कहा। मुख्य अतिथि ने महादेवा एसोसिएशन के प्रधान कार्तिक तथा अन्य पदाधिकारियों की सकारात्मक सोच हेतु प्रशंसा की तथा एसोसिएशन के उज्जवल भविष्य की कामना की।
बाबा कांशीराम राजकीय महाविद्यालय डाडा सीबा में हिंदी दिवस तथा शिक्षक दिवस श्रृंखला समारोह के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य राजेंद्र भारद्वाज ने की। उन्होंने अपने संबोधन में हिंदी भाषा के महत्व पर तथा गुरु शिष्य परंपरा की आवश्यकता पर विशेष प्रकाश डाला। इस अवसर पर महाविद्यालय में विविध प्रतियोगिताओं जैसे भाषण प्रतियोगिता, काव्य पाठ, चार्ट मेकिंग, नारा लेखन, रंगोली, मेहंदी, प्रश्नोत्री, आदि का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान साहिल बीकॉम, दूसरा स्थान नेहा बीए प्रथम वर्ष और पल्लवी बीए द्वितीय वर्ष ने तथा तीसरा स्थान खुशी बीए प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया। मंच का संचालन प्रोफेसर शालू ने किया और निर्णायक मंडल की भूमिका प्रोफेसर जितेंद्र और प्रोफेसर रामपाल ने निभाई। कार्यक्रम के संचालन में महाविद्यालय लिपिक रामदयाल ने विशेष योगदान दिया।
हिमाचल मीडिया कर्मियों की जनहित मांगों को लेकर नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के जसवां परागपुर महासचिव अमित वालिया दिल्ली में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री से मिले। इस दौरान नेशनल यूनियन ऑफ जार्नलिस्ट जसवां-परागपुर के महासचिव एवं प्रेस क्लब परागपुर के पूर्व अध्यक्ष अमित वालिया ने दिल्ली में केंद्रीय खेल व सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से भेंट कर उन्हें केंद्रीय मंत्री का पद मिलने की बधाई दी, तो हिमाचल भर के पत्रकारों को पेश आ रही विभिन्न समस्याओं को लेकर उनसे विस्तार से चर्चा की। अमित वालिया ने बतायां कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस दौरान भरोसा दिलवाया कि पत्रकारों की कोई भी समस्या होगी, जिसको प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाएगा।
गणपति एजुकेशन सोसायटी कुनिहार परिसर में सोसायटी द्वारा स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर कोविड-19 वैक्सीनेशन की दूसरी डोज के विशेष अभियान के तहत एक कैम्प का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के दिव्यांग जनों को दूसरी वैक्सीन लगाई गई। सोसायटी जंहा दिव्यांग जनों को पढ़ाई व खेल के साथ अन्य सुविधा उपलब्ध करवाने में हमेशा आगे रहती है तो वन्ही दिव्यांगों के स्वास्थ्य का भी संस्था पूरा ख्याल रखती है। पहले संस्था ने दिव्यांग जनों को कोविड-19 की प्रथम वैक्सीन लगवाई थी और अब दूसरी वैक्सीन लगवाकर संस्था ने सराहनीय काम किया है। संस्था ने दिव्यांगों के आने जाने के साथ खाने की व्यवस्था भी की है। दिव्यांगों के अभिभावकों ने संस्था के समन्वयक रोशन लाल शर्मा, बीएमओ अर्की व सीएमओ का धन्यवाद किया। सोसायटी समन्वयक रोशन लाल शर्मा ने बताया कि कोविड-19 की एसओपी के तहत यह कैम्प आयोजित किया गया। जिसमें सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने बताया कि तय समय के अनुसार दिव्यांगों को दूसरी वैक्सीन लगवाई जाएगी । इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से कृष्णचन्द वर्मा ,रमा शर्मा, मीना एवं अंजना, नीलम एवं गणपति एजुकेशन सोसायटी कुनिहार की तरफ से समन्वयक डॉ रोशन लाल शर्मा व बालक राम, चन्द्रकांता, तमन्ना, ज्योति व आकांक्षा आदि मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत कुहना के प्रधान पर महिला द्वारा छेड़छाड़ का आरोप लगाने पर प्रधान रामपाल दूसरे दिन मीडिया से रूबरू हुए। प्रधान के समर्थन में सैकड़ों ग्राम बासी मौजूद रहे इन सभी ने कहा कि प्रधान रामपाल पर महिला द्वारा आरोप गलत लगाए गए हैं। इस मौके एक बुजुर्ग महिला रामप्यारी ने मीडिया को बताया कि में उस समय सड़क पर सैर कर रही थी। तब मेने देखा कि महिला अपने बेटो सहित प्रधान पर हमला कर रही थी। मौके पर महिला पूर्व प्रधानों व बार्ड पंचों ने यही कहा कि 15 वर्ष से प्रधान व उपप्रधान के पद पर रहते हुए जो आरोप लगाए है वह गलत है। उपप्रधान संजीव शर्मा (कुकी) ने कहा कि में भी प्रधान के साथ कार्य कर रहा हूँ परन्तु जो यह आरोप लगाए है यह गलत है। हम दोनों पक्षों की सहमति बनाने की कोशिश करेंगे।
पीड़ित महिलाओं को न्याय व अधिकार दिलवाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा, तभी हम महिलाओं को घर व समाज में सम्मान दिलवा सकेंगे। यह बात राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा डेजी ठाकुर ने आज जिला परिषद भवन नाहन में धरेलू हिंसा अधिनियम 2005 पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होने कहा कि महिला आयोग प्रयासरत है कि केवल कार्यालय में बैठकर ही कार्य न हो, बल्कि हर जिला में जाकर महिलाओं को न्याय दिलवाने के लिए महिला आयोग न्यायालय लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा महिलाओं के लिए सखी वन स्टॉप सेन्टर कार्यक्रम चलाया जा रहा है। वन स्टॉप सेंटर का मतलब है एक ऐसी व्यवस्था, जहां हिंसा से पीड़ित किसी भी महिला को सभी तरह की मदद एक ही छत के नीचे एक साथ मिल सके। इस सेंटर में किसी भी तरह की हिंसा झेल रही महिला, बलात्कार, लैंगिक हिंसा, घरेलू हिंसा, ट्रैफिकिंग, एसिड अटैक विक्टिम, विच हंटिंग, दहेज संबंधित हिंसा, सती, बाल यौन शोषण, बाल विवाह, हत्या जैसे मामलों से पीड़ित कोई भी महिला यहां जा सकती है। उन्होंने कहा कि कोई भी महिला अत्याचार व अहिंसा की अधिकता होने पर बहुत मजबूरी में ही पुलिस विभाग के पास अपनी शिकायत को लेकर आती है, तो उसकी सुनवाई होनी चाहिए। इस बात को लेकर महिला आयोग ने पूरे प्रदेश में पुलिस विभाग के साथ कार्यशालाएं आयोजित की है।
राजधानी शिमला में राज्य स्तरीय हिंदी दिवस समारोह के सअवसर पर कविता लेखन आयोजित किया गया। जिसमें राजकीय महाविद्यालय पझोता की छात्रा संज्ञा कुमारी ने प्रदेश भर में तृतीय स्थान हासिल कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने उसे पुरस्कार देकर कर सम्मानित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर पीसी कश्यप ने इस अवसर पर छात्रा को बधाई देते हुए कहा कि संज्ञा की यह उपलब्धि राजकीय महाविद्यालय, पझौता को प्रदेश के शिक्षा मानचित्र पर एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम तो है ही साथ ही यह भविष्य की ऐसी ही अन्य उपलब्धियों के लिए भी आधार का कार्य करेगा एवं नई ऊंचाइयां छूने की ओर अग्रसर होगा। वंही दूसरी ओर महाविद्यालय के शिक्षकों के प्रयासों की भी सराहना की। संज्ञा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने अध्यापकों को दिया है। प्रदेश स्तर पर उसकी यह उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए भी उत्साह एवं प्रोत्साहन का कार्य करेगी।
प्रदेश कौशल विकास निगम युवाओं के कौशल उन्नयन के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के जिला समन्वयक आंचल शर्मा ने दी। आंचल शर्मा ने बताया कि आईटीआई मंडी (Grade-A) में विभिन्न प्रकार के शॉर्ट टर्म कोर्स करवाए जा रहे हैं। जिसमें कि आटोमोटिव सर्विस टेक्निशियन (Level-4), डॉमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर(Level-4), फील्ड टेक्निशियन एयर कंडीशनर (Level-4), फूड एंड बेवरेज सर्विस स्टीवर्ड (Level-4) अल्प अवधि के कोर्स आदि शामिल हैं। यह कोर्स 3 से 6 माह की अवधि के लिए करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कोर्स में 30 सीटें उपलब्ध हैं। किसी भी ट्रेड में इच्छुक कैंडिडेट 10th ,12th पास होने चाहिए। आंचल शर्मा ने बताया कि इच्छुक कैंडिडेट 20 सितंबर तक आईटीआई में अपना पंजीकरण करवा सकते हैं ।
काँगड़ा केंद्रीय महकारी बैंक समिति ने मुख्यमंत्री जयराम को ज्ञापन पत्र सौंपा। प्रतिलिपी महाकाशी मंत्री,अध्यक्ष कांगड़ा केंद्रीय महकारी बैंक समिति व महाकाशी मंत्री ने बताया कि जलवाहक अपने दैनिक आय से परेशान है उनका कहना है कि महंगाई के समय में इतने कम वेतन में अपना और अपने परिवार का खर्चा उठाने में उन्हें कठिनाई का सामना करना पड़ रह है। गौरतलब है कि वर्ष 2016 व उससे पहले नियुक्त सभी अंशकालिक जलवाहकों को 5 वर्षों से अधिक समय हो गया है। लेकिन उनकी आय में फिर भी कोई बदलाव नहीं आया है जो कि क़ाफी दुखदायक है। उन्होंने मंगा की है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2016 और पहले से नियुक्त सभी अशंकालिक जलवाहकों को दैनिक भोगी बनाएं। इसके साथ ही जलवाहकों के लिए 3-2 की नीति बनाई जाए जिसमें 3 वर्ष अशंकाल और 2 वर्ष तक दैनिक भोगी नियमित किया जाए ताकि ये अपना और अपने परिवार का खर्चा आसानी से चला सकें।
पूर्व सैनिक संगठन खुंडिया द्वारा संचालित सैनिक अकादमी ने अपनी किट लांच की। अकादमी के इनचार्ज कर्नल एम एस राणा ने बताया कि इस अकादमी के संचालन से इलाके के नौजवानौ मे भारी जोश है व अकादमी में लगातार नौजवानौ की संख्या बढ रही है। इस में शारीरिक फिटनेस के साथ खेल, योग व आंखो का चेकअप भी करवा रहे है। अकादमी का उद्देश्य है कि नौजवानौ को सही ट्रेनिंग दे कर भर्ती योग्य बना सके। किट के लांच होने से नौजवानों मे और जोश देखने को मिला है। इस अवसर पर कैप्टन ओमप्रकाश, कैप्टन रमेश, रिटायर्ड सी पी ओ सुभाष राणा, सूबेदार दिलबाग, हवलदार राजेश व ट्रेनिंग टीम के सदस्य और ट्रेनिंग कर रहे कुछ युवक शामिल हुए। उम्मीद जताई जा रही है कि भविष्य मे यह अकादमी इलाके के लिए बरदान साबित होगी।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक धुंदन में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में हिंदी दिवस मनाया गया।स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य गीता राम विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर सर्वप्रथम संगीत प्रवक्ता नरेंद्र कुमार व जागृति कपिल शास्त्री ने स्वर की देवी मां सरस्वती की स्तुति से कार्यक्रम की शुरुआत की। मंच संचालन उप प्रधानाचार्य प्रकाश बट्टू ने किया व हिंदी दिवस की महिमा का गुणगान किया। प्रवक्ता हिंदी धनी राम ने हिंदी दिवस पर विस्तार से अपना वक्तव्य रखा तथा अपने वक्तव्य में कहा कि भारत वर्ष में हमारी अधिकांश जनसंख्या हिंदी भाषी है। स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात बोहर राजेन्द्र सिंह ने मैथिलीशरण गुप्त, हजारी प्रसाद द्विवेदी, काका कालेलकर के साथ मिलकर हिंदी भाषा को एक आधिकारिक भाषा बनाने का प्रयास किया। उनके हिंदी भाषा के लिए किए गए प्रयासों के परिणाम स्वरूप ही 14 सितंबर 1953 को पहली बार बोहर राजेन्द्र सिंह के जन्मदिन पर हिंदी दिवस मनाया गया और तभी से 14 सितंबर को प्रति वर्ष हिंदी दिवस मनाया जाता है। अनीता कौंडल प्रवक्ता अंग्रेजी ने हिंदी दिवस पर अपनी एक कविता प्रस्तुत की।प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने भी हिंदी दिवस पर अपने वक्तव्य में कहा कि भारत में विविधता में एकता है तथा हिंदी के माध्यम से ही हम एक दूसरे के साथ जुड़ें है तथा हमें हिंदी भाषा पर गर्व होना चाहिए। इस अवसर पर नरेंद्र कपिला, राकेश शर्मा, विनोद कुमार, सुमन देवी, नीलम शर्मा, रेणुका, नरेंद्र लाल, आरती, पूर्णिमा, अनीता, किरण, लता देवी, उर्मिला ठाकुर, वीना कुमारी, मंजू, जागृति कपिल, सुषमा, प्रवीण, मुकेश, पूनम, विमला, चमन, जितेंद्र चंदेल, रजनीश शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
प्रदेश में हो रही भारी बारिश से भूस्खलन की घटनाएं लगातार जारी है। भारी बारिश के कारण सड़क धंसने से NH-205 यातायात के लिए बंद हो गया है। बीती रात हुई बारिश से ज्यूडिशियल अकैडमी घण्डल के पास NH - 205 सड़क पूरी धस गई है। जिससे दोनों तरफ का यातायात पूर्ण रूप से बंद हो गया है। शिमला के लिए ट्रैफिक को घाणाटी, कालीहट्टी रोड़ पर विभाजित कर दिया गया है। राजधानी में बीती कल रात से बारिश का क्रम लगातार जारी है, जिससे भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के शिमला, सिरमौर, ऊना जिला को छोड़ कर अन्य हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है
हिंदी दिवस के उपलक्ष पर साई इंटरनेशनल स्कूल में वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल के विद्यार्थियों ने हिंदी पाठ गतिविधि, पोस्टर और नारा लेखन, भाषण आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया। वंही बच्चों ने विचारोत्तेजक और सुंदर पोस्टर भी डिजाइन किए।दुनिया में सबसे विविध राष्ट्रों में से एक होने के नाते, भारत एक ऐसा स्थान है जहां कई परंपराएं, रीति-रिवाज, धर्म और भाषाएं पनपती हैं। और सभी भाषाओं में, हिंदी को प्रमुख माना जाता है और साथ ही भारत में व्यापक रूप से बोली जाती है। 14 सितंबर, 1949 को हिंदी को भारत में एक उच्च दर्जा मिला, जब इसे देश की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया गया। तब से 14 सितंबर को भारत की आधिकारिक भाषा को श्रद्धांजलि देने के लिए हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज हिन्दी को राष्ट्रभाषा का दर्जा प्राप्त है। हिंदी दिवस का उत्सव भारतीय आबादी को उनकी सामान्य जड़ों और एकता की देशभक्ति की याद दिलाता है।
छराबड़ा राष्ट्रपति निवास “द रिट्रीट’ के स्टाफ सदस्यों में से 3 कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। राष्ट्रपति अब शिमला स्थित राष्ट्रपति भवन ‘द रिट्रीट’ के बजाए ओबेरॉय सीसल में ठहरेंगे। वंही, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के पांच दिनों के लिए शिमला आने का कार्यक्रम में कुछ बदलाव हुआ है। अब उनकी यात्रा कार्यक्रम को घटाकर चार दिन का कर दिया गया है। वह 16 को शिमला पहुंचेंगे और 17 को विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति को तोहफे में फूल, शॉल देने पर पूरी तरह मनाही होगी। कोविड के बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शिमला दौरे को लेकर हिमाचल प्रदेश पुलिस ने सभी पुलिस अधिकारियों और अतिथियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। कोविड प्रोटोकाल का हवाला देते हुए कहा गया है कि राष्ट्रपति के संपर्क में आने वालों को हर हाल में कोविड टेस्ट करवाना होगा। इसके लिए विशेष तौर पर जोर दिया गया है कि टेस्ट करवाने और निगेटिव आने के बावजूद अतिथियों व ड्यूटी पर तैनातअधिकारियों-कर्मचारियों को हर समय एन-95 मास्क लगाए रखना जरूरी होगा।
चिंतपूर्णी के विधायक बल्ब सिंह चौधरी ने सोमवार को अंब में राजस्व सदन का उद्घाटन किया इस मौके पर उनके साथ SDM, जिला परिषद सदस्य रजनी मनकोटिया, मंडल अध्यक्ष कुलदीप, पार्टी के कार्यकर्ता व अन्य विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि बहुत से विकास कार्य चिंतपूर्णी विधानसभा में हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि चिंतपूर्णी हेलीपैड जो कि धलवाड़ी में बन रहा है बहुत जल्द तैयार हो जाएगा ताकि चिंतपूर्णी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को हेलिटैक्सी की सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा की आयुर्वेदिक का एक कॉलेज बहुत जल्द जिसके लिए भूमि चयनित कर ली गई है उसका भी निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा ताकि बीएमएस की पढ़ाई करने वाले बच्चों को दूसरे राज्यों में ना जाना पड़े। विधायक ने कहा कि चिंतपूर्णी अमलैहर रोड जिसकी डीपीआर लगभग तैयार है और बहुत जल्द चिंतपूर्णी मंदिर द्वारा 6 करोड का फंड उपलब्ध करवाया जाएगा ताकि बहुत जल्द इस रोड को भी बनाकर तैयार कर दिया जाए। इसके बाद विधायक बलबीर चौधरी सिल्वर मेडल विजेता निषाद कुमार के घर पहुंचे और उन्हें बधाई दी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस भाजपा की ताकत से भयभीत होकर बेबुनियाद बयानबाज़ी कर रही है। कांग्रेस ने खुद केंद्र व प्रदेश में इतनी मज़बूत साकार नही देखी, यह भाजपा की मज़बूत इरादे वाली सरकार है जो कहती है वो करके दिखती है। कांग्रेस के नेता प्रदेश में रैलियों के माध्यम से जो बयानबाज़ी कर रहे है वो पूरी तरह से तथ्यहीन है, जो कांग्रेस का भाजपा से भय दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की जनकल्याणकारी योजनाओ से कांग्रेस डर चुकी है, कांग्रेस को साफ दिख रहा है कि वो हिमाचल व देश मे फिर नहीं आ सकते। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंक्ति में सबसे पीछे खड़े व्यक्ति का ध्यान रखते हुए काम किया है और योजनाएं बनाई है, आज गरीबों के लिए पक्की छत सुनिश्चित कर रही है हमारी लोकप्रिय मोदी सरकार। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत अब तक कुल 1.13 करोड़ से अधिक आवासों के निर्माण की स्वीकृति केंद्र सरकार द्वारा दी जा चुकी है। जिनमें से 50.21 लाख आवासों का निर्माण हो चुका है। उन्होंने कहा की किसानों की फसल का उचित मूल्य दिलाने में सहायता प्रदान करने में हमारी सरकार पीछे नहीं है आज राष्ट्रीय कृषि बाजार ई-नाम पोर्टल के अंतर्गत 18 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों की 1,000 मंडियां पोर्टल पर एकीकृत हैं । 1.71 करोड़ से अधिक किसान और 1.74 लाख से अधिक व्यापारी इस पोर्टल पर पंजीकृत हैं। कांग्रेस ने अपने कार्यालय में देश की जनता को गुमराह करने के अलावा कुछ और काम नही किया।
उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने सोमवार को बिउलिया में हुए भूस्खलन क्षेत्र का दौरा किया तथा स्तिथि का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को आगामी कार्यवाही हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि उपमंडलाधिकारी शिमला ग्रामीण को इस संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए गए थे। जिसके उपरांत बैठक में निर्णय लिया गया कि शोघी मेहली बायपास मे 14 सितंबर को सुबह 5 बजे से 8 बजे तथा शाम 6 बजे से 10 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए सड़क बंद रहेंगी ताकि लटके हुए पत्थरों को हटा कर आगामी खतरे को टाला जा सके। उन्होंने बताया कि इस दौरान इस क्षेत्र में अनावश्यक यात्राएं टाले। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सचिन कंवल, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, तहसीलदार ग्रामीण संजीव गुप्ता एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अंकुष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला, हिमाचल प्रदेश द्वारा मैनेजर, लाइफ एडवाइजर, बिज़नस एसोसिएट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए वाक इन इंटरव्यू का आयोजन वाईएमसी-शिमला नियर चर्च एंड रिट्ज, द रिज शिमला-171001 में 15 सितंबर को प्रातः 9 बजे से सांय 5 बजे तक आयोजन किया जा रहा है। उन्होनें बताया कि उपरोक्त पदों के लिए ग्रेजुएट, एमबीए, एक्स-बैंकर्स, रिटायर्ड ऑफिसरस, एक्ससर्विसमेन, बिजनेस ओनर आदि भाग ले सकते हैं तथा अधिक जानकारी के लिए 94180-27207 पर संपर्क करें।
खलेट में बाबा ब्रम्हचारी बॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें 20 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला बोदा और खलेट में हुआ, जिसमें बोदा टीम ने बाजी मारी। फाइनल मुकाबले में मुख्यथिति के तौर पर पार्षद इंदु बाला ने शिरकत की और विजेता टीम को 11 हजार रुपये की राशि व टॉफी प्रदान की। इस मौके पर इंदु ठाकुर ने मैदान में खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे जीवन में खेल का अत्यधिक महत्त्व है। इससे हमारा शारीरिक व मानसिक विकास होता है, खेल के बिना विधार्थी की प्रतिभा का समुचित विकास नहीं हो पता है, साथ ही खेल हमारे आत्मविश्वास को बढ़ाने में भी सहायक है। इसलिए सभी विधार्थीयो को खेल स्पर्धाओं में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। इस मौके पर कल्याण पल्हानिया,अमन पल्हानिया, सन्नी, निखिल अनिकेत,अवनीत, नवीन, अभिषेक, अभिनव मौजूद रहे।


















































