बीजेपी सरकार का जनमंच जो पहले अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए कर्मचारियों की झंडमंच साबित हो रहा था, अब यह जनमंच शिकायत करने वाले नागरिकों को जलील करने का जरिया साबित हो रहा है। यह बात प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता एवम ज्वालामुखी पूर्व विधायक संजय रत्न ने जारी प्रेस बयान में कही। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मंडी के करसोग में सरकार के आला मंत्री ने शिकायतकर्ता से तू-तड़ाक करते हुए जलील किया है उससे यह साबित हो गया है कि सत्ता का अहंकार बीजेपी के सिर चढ़ कर बोल रहा है। उधर दूसरी ओर बिलासपुर के जुखाला मे माइनिंग को लेकर उग्र हुए माहौल ने साबित कर दिया है कि अब जनमंच आम नागरिकों के लिए भी आफत का सबब बनने लगे हैं। संजय रत्न ने सवाल खड़ा किया है कि जब जनता की बात ही नहीं सुननी है तो जनमंच का क्या औचित्य है। संजय रत्न ने कहा कि जनमंच में आई शिकायतों पर गौर की जाए तो साफ पता चलता है कि सरकार की मनमानी से आम जनता दुखी है। हार के खौफ से उप चुनाव का मैदान छोड़कर भागी बीजेपी के लिए जनमंच व रैलियां करवाने के लिए कोई कोविड-19 का खौफ नहीं है लेकिन जब उप चुनाव की बात सामने आई तो उस पर कोविड-19 का बहाना लगा दिया। उन्होंने कहा कि जनता सब समझ व जानबूझ रही है, 2022 का इंतजार कर रही है। अन्य प्रदेशों में स्थिति जो मर्जी हो लेकिन हिमाचल प्रदेश की जनता को न सत्ता के अहम से डराया जा सकता है, न सरकार की चालाकियों व चालबाजियों में फंसाया जा सकता है। जनता सरकार को चलता करने का पूरा मन बना चुकी है और आगामी विधानसभा चुनावों में इस सरकार का जाना व कांग्रेस का आना तय है।
पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत बीती रात ज्वालामुखी पुलिस ने बोहन में नाके के दौरान एक 20 वर्ष युवक जो कि नाहरपुर,डाकघर पताड़कलां, त० करतारपुर, जिला जालंधर,पंजाब से तलाशी के दौरान में 3.57 ग्राम हीरोइन(चिट्टा) बरामद किया है। पुलिस ने मौके पर उपरोक्त युवक को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी चन्द्र पाल ने बताया कि पुलिस ने उक्त युवक के खुलाफ़ मामला दर्ज मर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है किसी भी सूरत में नशे के सौदागरों को बख्शा नहीं जाएगा।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को आज किन्नौर भाजपा व मोर्चो द्वारा फल मिठाईयां ,वस्त्र , राशन एवं ब्लड डोनेशन केम्प लगाकर मनाया गया । तो वही देश को कोरोना फ्री करने के लिए लोगों को कोविड-19 की दूसरी डोज लगाने के लिए भी प्रेरित किया। भाजपा जिला महामंत्री चंद्रपाल नेगी की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ता ने किन्नौर जिला के क्षेत्रीय अस्पताल जाकर मरीजों सहित सभी स्टाफ को फल एवं मिठाई बांटी तत्पश्चात राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिकांगपिओ के प्रांगण में लगाए जा रहे कोविड-19 सेंटर पर वैक्सीन लगाने वाले लोगों को भी फल व मिठाई बांटी तथा इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को कोविड-19 दूसरी डोज लगाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विशेष रूप से कल्पा मंडल भाजपा महामंत्री सुभाष पूह अध्यक्ष सुभाष, किसान मोर्चा कल्पा अध्यक्ष हरिदेव, एससी मोर्चा कल्पा महामंत्री बलराज व शुदारंग पंचायत प्रधान दलिप एवं जगराज आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उपायुक्त कांगड़ा डॉ.निपुण जिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्रीय विश्वविद्यालय देहरा की जमीन की निशानदेही को लेकर जो कार्य लम्बित पड़ा था उसको लेकर देहरा में उपायुक्त तथा केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति एसपी बंसल ने एसडीएम देहरा, जिला वन अधिकारी देहरा, बीडीओ, केन्द्रीय विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग तथा नायब तहसीलदार के साथ बैठक की। उपायुक्त ने बताया कि केन्द्रीय विश्वविद्यालय को लेकर जो कार्य योजना बनाई गई थी उसके तहत निशानदेही का कार्य 30 सितम्बर, 2021 तक पूरा कर लिया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि 81 हेक्टेयर भूमि वन विभाग की तथा 34 हेक्टेयर गैर वन भूमि देहरा में केन्द्रीय विश्वविद्यालय के नाम स्थानातंरित हुई है। उपायुक्त ने बताया कि धर्मशाला में केन्द्रीय विश्वविद्यालय परिसर के लिए जदरांगल में 75 हेक्टेयर वन भूमि चयनित की गई है उसकी विस्तृत जियोलोजिकल सर्वे के लिए 25 सितम्बर, 2021 को जियोलोजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम पहुंचेगी।
ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ते कथोग, सकड्यालू, बदोली के तमाम युवाओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। ज्वालामुखी के पूर्व विधायक एवम वरिष्ठ प्रवक्ता संजय रत्न ने तमाम युवाओं का कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया हैं। इस दौरान राजीव कुमार, सुरेंद्र कुमार, विशाल चौधरी, अंकित चौधरी, रोहित चौधरी, शशि पाल, रजनीश चौधरी, विकास चौधरी, अमन चौधरी, साहिल चौधरी ने विधिवत तौर से कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले समस्त युवाओं के लिए पूर्व विधायक संजय रत्न ने खुशी जताई है ।
ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र की पंचायत टिहरी के बिल पटिया से पैराग्लाइडिंग की उड़ान भरकर पंचायत हिरण में लैंडिंग करने से दोनों पंचायतों में पर्यटन को पंख लगेंगे यहां पर देश-विदेश से लोग आएंगे और लोगों को रोजगार के अवसर मुहैया होंगे। पंचायत समिति सदस्य आरती राणा ने जारी प्रेस बयान में बताया कि ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग के सफल परीक्षण के बाद लोगों को उम्मीदें बनने लगी है कि शीघ्र ही यहां पर स्पोर्ट्स एक्टिविटी को भी बढ़ावा मिलेगा लोगों को रोजगार के अवसर बढ़ेंगे क्षेत्र की तरक्की होगी और लोग खुशहाल होंगे उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विधायक ज्वालामुखी रमेश धवला पर्यटन विभाग के अधिकारी रवि धीमान व अन्य अधिकारियों का धन्यवाद किया है जिनके प्रयासों से ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में शीघ्र ही पैराग्लाइडिंग की जाएगी और युवाओं को यहां पर पैराग्लाइडिंग के जरिए आसमान में उड़ने का मौका मिलेगा लोगों में इसके लिए बड़ा उत्साह देखा जा रहा है l
हिमाचल प्रदेश कामगार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन डॉ राकेश कुमार बबली ने मां ज्वालामुखी के दरबार में हाजिरी लगाई और मां ज्वालामुखी की पूजा अर्चना कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया इस मौके पर उनके साथ भाजपा नेता रजनीश धवाला, जिला भाजपा महामंत्री एडवोकेट अभिषेक उपाध्याय, मंडल भाजपा उपाध्यक्ष विजय मेहता, भाजपा के वरिष्ठ नेता रामस्वरूप शास्त्री व प्रदेश और जिला के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। उन्होंने पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में बताया की श्रमिक परिवारों के कल्याण के लिए जो बजट रखा जाता था उसे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार ने तीन गुना बढ़ा दिया है ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए अभियान को गति प्रदान की जा सके उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने महसूस किया है की श्रमिक परिवारों को ना केवल उच्च शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार व अन्य मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता है बल्कि उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने की भी नितांत आवश्यकता है इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार की तरफ से कई महत्वपूर्ण व महत्वाकांक्षी योजनाएं शुरू की है। उसी तर्ज पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गतिशील व दूरदर्शी नेतृत्व में भी हिमाचल प्रदेश के श्रमिकों के परिवारों के कल्याण के लिए उनके बच्चों के शिक्षा के लिए ,उनके परिवार के बच्चों की विवाह के लिए, उनके स्वास्थ्य के लिए, उनके रोजगार के लिए, कई बहुआयामी योजनाएं शुरू की गई है। जिसके तहत इन श्रमिक परिवारों को मौके पर जाकरआर्थिक मदद मुहैया करवाई जाती है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही ज्वालामुखी में भी एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें क्षेत्र के श्रमिक परिवारों को जो भी संभव हो आर्थिक मदद दी जाएगी।
हिमाचल प्रदेश राजकीय अध्यापक संघ की राज्य कार्यकारिणी की मीटिंग 19 सिंतबर रविवार 2021 रविवार को जिला कांगड़ा के सीएस फार्म हाउस पर रखी गई है ,इस सम्मेलन में प्रदेश भर से अध्यापक संघ के पदाधिकारी जुटेगें और अपने हकों की आवाज बुंलद करेगें। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश राजकीय अध्यापक संघ के राज्य मीडिया प्रभारी शशी कान्त गौतम ने जारी एक प्रेससवार्ता में दी। अध्यापक संघ के राज्य मीडिया प्रभारी शशी कान्त गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर से संघ के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में समस्त संघ जल्द ही एक बैठक करेगा। जिस में संघ अपने हितों के लिए कई मांगे रखेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री से आग्रह किया जाएगा कि जेसीसी की बैठक जोकि हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों के लिए उनके ज्वलंत मुद्दों के समाधान हेतु सरकार के द्वारा निर्धारित की जाती है, उसमें हिमाचल प्रदेश के 80,000 से अधिक शिक्षकों का कोई प्रतिनिधित्व नहीं है और ना ही शिक्षक एवं शिक्षार्थी हित के मुद्दों को चर्चा में लाया जाता है। यदि सरकार वास्तव में संपूर्ण ढाई लाख कर्मचारियों की हितेषी होने का दावा करती है तो 80,000 से अधिक शिक्षकों के लिए संयुक्त समन्वय समिति में प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए और उन्हें भी इस संयुक्त समन्वय समिति की बैठक में आमंत्रित किया जाना चाहिए। समिति के लिए एक निश्चित कार्यकाल रखा जाए और इसे एक संवैधानिक संस्था बनाया जाए ताकि कर्मचारियों के सभी मुद्दों का समाधान हो सके। इस बैठक में विशेष रूप से राज्य संरक्षक सरोज मेहता, राज्य चेयरमैन सचिन जसवाल, राज्य उपाध्यक्ष गोविन्दर पठानिया मौजूद रहेंगे।
उपमंडल देहरा के अंतर्गत पड़ते नेहरन पुखर बाजार स्थित कर्नल मेहर दास आजाद हिंद फौज के सेनानी की विराजमान प्रतिमा की एनसीसी कैडेट्स ने साफ-सफाई कर स्वछता अभियान चलाया प्रतिमा के आस पास उगी घास गिरी हुई गंदगी को साफ किया वहीं प्रतिमा को पानी के साथ साफ भी किया गया। वहीं युवाओं के इस कार्य की क्षेत्र भर में भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है। बता दें पिछले कई महीनों से उक्त प्रतिमा की नहीं कोई साफ सफाई की गयी थी परन्तु एनसीसी कैडेट्स के उक्त जवानों ने पूरे क्षेत्रवासियों के लिए एक मिसाल पेश कर दी है। ।इस संदर्भ में वहां मौजूद ढलियारा यूनिट के एनसीसी अंडर ऑफिसर आशिम ने बताया कि हमारे देश की आजादी के लिए कर्नल मेहर दास जी ने बहुत ही अहम एवम महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है वहीं ढलियारा यूनिट के केडेट्स ने नेहरन पुखर में विराजमान उक्त प्रतिमा की साफ-सफाई की है। इस दौरान ढलियारा यूनिट से आइसीपीएल पायल ,सीपीएल रितिका ,कैडेट निधि, कैडेट रितिक ,कैडेट नागिन्दर , कैडेट अभिकेत, कैडेट तमना ,कैडेट कोमल , कैडेट शिवम, कैडेट अभिषेक आदि मौजूद रहे।
हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ खंड डाडा सीबा की बैठक वाइस प्रिंसिपल केशव सिंह की अध्यक्षता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डाडा सीबा में संपन्न हुई खंड अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिपहिया ने न्यू पेंशन स्कीम कंप्यूटर शिक्षकों के लिए स्थाई नीति आउटसोर्सिंस कर्मचारियों के लिए भी स्थाई नीति बनाना, अनुबंध काल 3 वर्ष से घटा कर दो वर्ष करना, नियमितीकरण के बाद 2 साल का प्रोबेशन पीरियड खत्म करना,अनुबंध कर्मियों को जोइनिंग तिथि से भी वरिष्ठता लाभ देना, टी जी टी वर्ग का प्रमोट होने पर पिछला लाभ खत्म ना करना, शास्त्री तथा एल टी को टीजी वर्ग में लाने के लिए बीएड की शर्तों को खत्म करना और नौवीं व दसवी कक्षा में कला विषय अनिवार्य होना जैसे विषयों पर अपने विचार बैठक में रखे। इस बैठक में महासचिव सुनील कुमार कोषाध्यक्ष अमित प्रेमी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश सपेहिया, संरक्षक पवन कुमार, दलीप कुमार, सदस्य हरवंश रांगड़ा ,अवतार सिंह ,संजीव संधू, मुकेश सिंह ,रजनीश कौडल, अश्विनी कुमार, त्रिशला कुमारी, सरोज शर्मा ,अमिता कुमारी व अंजना कुमारी तथा लगभग 50 सदस्यों ने भाग लिया।
मंडी जिला में सेवा सप्ताह अभियान के पहले दिन शुक्रवार को स्वास्थ्य और पोषण जागरूकता को लेकर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान जिलाभर में स्वास्थ्य और पोषण जागरूकता को लेकर शिविरों का आयोजन किया गया। बता दें कि मंडी जिला में 17 से 23 सितंबर तक सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसका मकसद बुजुर्गों का सम्मान करना और उनके प्रति समाज में आदर सत्कार की भावना को और मजबूती देना है। सेवा सप्ताह के तहत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंडी ने सेरी मंच पर स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया। पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने इस शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राजीव कुमार, जिला कल्याण अधिकारी आर.सी. बंसल, जिला कार्यक्रम अधिकारी अंजू बाला, बाल विकास परियोजना अधिकारी कृष्ण लाल तथा माण्डव्य सेवा चेरीटेबल ट्रस्ट मंडी के अध्यक्ष रणपत राणा सहित अन्य वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे। जिला कल्याण अधिकारी आर.सी. बंसल ने बताया कि अभियान के तहत शुक्रवार को मंडी जिला के 50 स्थानों पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसके तहत उनका सामान्य स्वास्थ्य चैकअप किया गया । वरिष्ठ नागरिकों के लिए योग सिद्ध आश्रम मंडी, वृद्ध आश्रम भंगरोटू, देहरी, सुन्दरनगर तथा डे केयर सेंटर सुंदरनगर, हेल्पेज इंडिया तथा माण्डव्य चेरीटेबल संस्था मंडी द्वारा विशेष योग शिविरों का भी आयोजन किया गया। वहीं, जिला कार्यक्रम अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना मंडी अंजू बाला ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय पोषण माह के अन्तर्गत शुक्रवार को सेरी मंच पर पोषण प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, अतिरिक्त दंडाधिकारी राजीव कुमार, मण्डी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडी के सचिव सूर्य प्रकाश भी उपस्थित रहे। इस आयोजन में स्थानीय व्यंजनों के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं, 0-6 माह के बच्चों, 6 माह से 6 वर्ष के बच्चों तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए खान-पान से सम्बन्धित आहार की प्रदर्शनी लगाई गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री व जिला कार्यक्रम अधिकारी अंजू बाला ने पांच गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म करवाई व उनको पूरक फलाहार प्रदान किया। सेवा सप्ताह अभियान के तहत 18 सितम्बर को बढ़ती उम्र का उल्लास विषय पर वरिष्ठ नागरिकों की प्रतिभाओं के तहत कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें गायन, नृत्य, कवि सम्मेलन इत्यादि का आयोजन होगा।19 सितम्बर सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया जायेगा, जिसमें जिला के प्रशासनिक अधिकारी जिला में वृद्ध आश्रमों, डे केयर सेंटरों का दौरा कर वहां पर रह रहे वृद्धजनों को प्रदान की जा रही सुविधाओं का जायजा लेंगे। 20 सितंबर को आर्शीवाद दिवस के अवसर पर बच्चों द्वारा अपने बुजुर्गों का आर्शीवाद लेंगे जबकि 21 सितम्बर वरिष्ठ नागरिक सम्मान दिवस के उपलक्ष्य पर 90 वर्ष की आयु से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित कर उनके कर कमलों से वृक्षारोपण किया जाएगा। 22 सितम्बर संवाद दिवस के रूप में मनाया जाएगा, इसमें जिला के वरिष्ठ नागरिकों से संवाद स्थापित किया जायेगा। 23 सितम्बर को प्रज्ञयता दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के अनुभवों पर आधारित सफलता की कहानियां को युवा पीढ़ी तक पहुंचाया जायेगा ताकि वे इससे प्रेरित हो सके।
जोगिंदर नगर क्षेत्र की रोपापधर के बनेहड़ गांव में भूस्खलन होने से मक्की की फसल तबाह हो गई है। प्रभावित किसान खिड़कू राम, तेज राम, सुभाष चंद, टेक चंद, बुद्धि सिंह, सोमदत्त व धमेश्वर सिंह ने आरोप लगाया है कि यह सारा नुकसान लोक निर्माण विभाग के कारण हुआ है। उन्होंने कहा है कि सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदार द्वारा सारा मलबा डंप किया गया था और बारिश में यह सारा मलबा स्लाइड हो गया, जिससे उनकी सारी जमीन बह गई और मक्की की तैयार हो चुकी फसल भी तबाह हो गई। उन्होंने मांग उठाई है कि उन्हें तबाह हुए फसल का मुआवजा देने सहित जमीन में क्रेटवाल लगाए जाएं, ताकि जमीन को कुछ हद तक बचाया जा सके। उधर ग्राम पंचायत की प्रधान रीता देवी ने कहा है कि भूस्खलन से लोगों को काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावितों को यथाशीघ्र मुआवजा देने की मांग उठाई है, ताकि उन्हें कुछ राहत भूदी जा सके।
उद्योग विभाग मंडी ने बालीचौकी में लोगों को हिमाचल प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण मिशन के तहत चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए शुक्रवार को एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की। कार्यशाला की अध्यक्षता बालीचौकी पंचायत समिति के अध्यक्ष शेर सिंह ठाकुर ने की। इस अवसर पर शेर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर का इस ओर विशेष ध्यान है कि प्रदेष के युवा रोजगार मांगने वाले नहीं बल्कि रोजगार देने वाले बनें। स्वरोजगार के जरिए यह संभव है। खाद्य प्रसंस्करण मिशन तथा मुख्यमंत्री स्वालम्बन योजना उद्योग विभाग की बड़ी योजनाएं हैं जो रोजगार उपलब्ध करवाने में अहम कड़ी साबित हो रही है। पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं को इनका लाभ उठाना चाहिए । जिला उद्योग केंद्र मंडी के महा प्रबंधक ओपी जरयाल ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग जैसे फल, सब्जियां, दूध, मांस, पोल्ट्री मछली उत्पादन, अनाज, खाद्य उत्पाद, चावल, आटा, दालें इत्यादि उद्योगों की स्थापना के लिए अधिकतम 75 लाख रूपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, जिस पर मशीनरी तथा तकनीकी सिविल कार्य के लिए 33.33 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान है। इसी प्रकार डेयरी, मांस, जलीय और समुद्री उत्पाद आदि के लिए कोल्ड चेन बनाने के लिए 5 करोड़ रूपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। प्राथमिक प्रसंस्करण केंद्रों के लिए 2 करोड़ 50 लाख रूपये तथा मांस इत्यादि की दुकानों के नवीनीकरण के लिए 5 लाख तथा नये रिफर वाहन अथवा मोबाईल वैन खरीदने के लिए 50 लाख रूपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है । उन्होंने स्थानीय युवाओं का आह्वान किया कि वे इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी तथा अपने क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वालम्बन योजना के तहत भी बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार आरंभ करने के लिए 60 लाख रूपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, जिसमें महिलाओं को 30 प्रतिशत तथा पुरूषों को 25 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान किया गया है। ग्रामीण बैंक के प्रबंधक शिवांश द्वारा बैंक की ऋण योजनाओं बारे तथा उद्योग केंद्र के प्रबंधक विनय वर्मा ने उद्योग विभाग की अन्य योजनाओं बारे विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर सराज भाजपा के अध्यक्ष भागीरथ शर्मा, ग्राम पंचायत बालीचौकी के प्रधान दिले राम के अलावा क्षेत्र के लगभग 150 युवाओं व किसानों ने भाग लिया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडी ने लोगों को उनके कानूनी अधिकारों को लेकर जागरूक करने के लिए शुक्रवार को जिलाव्यापी एक दिवसीय अभियान आयोजित किया। जिला एवं सत्र न्यायधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडी के अध्यक्ष राकेश कैंथला के दिशानिर्देशों के अनुसार चलाई गई इस मुहिम में जिलाभर में कार्यक्रम एवं विविध गतिविधियां आयेाजित कर लोगों को निशुल्क कानूनी सहायता और परामर्ष को लेकर जागरूक किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडी के सचिव सूर्य प्रकाश ने बताया कि इस अभियान में लोगों को उनके कानूनी अधिकारों से अवगत करवाने और ऐसे व्यक्ति जो अपने विधिक अधिकारों का प्रयोग करने में असमर्थ हैं, उन्हें निशुल्क कानूनी सहायता और कानूनी सलाह को लेकर षिक्षित किया गया। उन्होंने बताया कि विधिक प्राधिकरण आर्थिक दृष्टि से गरीब, पिछड़े और कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, बूढ़े माता-पिता, असहाय महिलाओं व बच्चों को निशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करती है। अन्य पात्र व्यक्ति, दिव्यांग व्यक्ति और जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, वे भी निशुल्क कानूनी सहायता के लिए पात्र हैं। मंडी शहर में चलाए गए अभियान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव के साथ अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राजीव कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी, आईसीडीएस अंजू बाला, बार एसोसियेशन मंडी के अध्यक्ष नीरज कपूर व बार कौंसिल के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। शहर में प्रचार वाहन के माध्यम से भी लोगों को जानकारी दी गई। वहीं प्राधिकरण ने निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी देने के लिए प्रकाशित शिक्षा व प्रचार सामग्री भी लोगों को वितरित की। मंडी शहर में लगी एलईडी स्क्रीनों के माध्यम से लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता पर आधारित लघु फिल्म भी दिखाई गई। इसी कड़ी में मंडी इंदिरा मार्केट में आयोजित जागरूकता शिविर को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अतिरिक्त न्यायिक दंडाधिकारी सूर्य प्रकाश ने कहा कि गरीब, पिछड़े व कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति की महिलाएं, असहाय व नाबालिक बच्चे, बूढ़े माता-पिता, असहाय पत्नी विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडी के सचिव ने बताया कि निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने के लिए व्यक्ति सादे कागज पर उच्चतम न्यायलय, उच्च न्यायलय, जिला न्यायलय तथा उप-मंडल न्यायलय में गठित विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में प्रार्थना पत्र दे सकते हैं। इस दौरान 172 ग्राम पंचायतों में वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके अलावा 230 पंचायतों में विधिक सेवा प्राधिकरण के पदाधिकारियों ने स्वयं मौजूद रहकर लोगों से कानूनी ज्ञान को लेकर संवाद किया।
ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायती राज योजनाओं की समीक्षा बैठक शुक्रवार को जिला मुख्यालय कुल्लू में स्थित जिला परिषद के बैठक हॉल में उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस समीक्षा बैठक में कुल्लू जिला के सभी 5 ब्लॉकों में पंचायती राज विभाग की ओर से चलाए जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं एवं विकास कार्यों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रोजेक्ट ऑफिसर डीआरडीए सुरजीत सिंह ठाकुर ने उपायुक्त को जिला में पंचायतों के माध्यम से चल रही योजनाओं एवं कार्य प्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। बैठक में प्रस्तावित मुद्दों पर जानकारी प्राप्त करने के उपरांत उपायुक्त ने इस संदर्भ में जरूरी दिशा निर्देश प्रदान किए। उपायुक्त ने इस दौरान बीडीओ आनी को डीएससी पोर्टल पर 20 तारीख तक पंजीकरण करने के दिशा निर्देश दिए तथा बीडीओ बंजार को 14वें वित्त आयोग के तहत मिली रांची के उचित प्रबंधन के संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए। उपायुक्त ने सभी ब्लॉक विकास अधिकारियों से डीएससी में पंजीकरण के संबंध में आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा इस कार्य के लिए उपयुक्त इंटरनेट स्पीड सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सोलन द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयोजित किए जा रहे सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अन्तर्गत आज जिला के विभिन्न स्थानों पर वृद्धजनों के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह जानकारी जिला कल्याण अधिकारी सोलन गिरधारी लाल शर्मा ने दी। गिरधारी लाल शर्मा ने कहा कि सोलन में खुशी डे-केयर केन्द्र में प्रातःकालीन सत्र मेंयोग करवाया गया तथा डे केयर केन्द्र बद्दी तथा सायरी में वरिष्ठजनों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं योग करवाया गया। उन्होंने कहा कि नागरिक स्वास्थ्य केन्द्र नालागढ़ में स्थानीय प्रशासन तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सहयोग से नागरिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। तहसील अर्की की ग्राम पंचायत घनागुघाट में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के साथ वृद्धजनों की स्वास्थ्य जांच की गई। तहसील कसौली के अन्तर्गत स्वास्थ्य केन्द्र चण्डी, पट्टा, चामियां, कोटबेजा तथा धर्मपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। जिला कल्याण अधिकारी ने कहा कि स्वयंसेवी संस्था हेल्पऐज इंडिया द्वारा ग्राम पंचायत नौणी में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में 110 बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में हेल्पऐज इंडिया के मनोज राज वर्मा, डाॅ. बीरबल बिज उपस्थित रहे।
नेहरू युवा केन्द्र सोलन द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह जानकारी नेहरू युवा केन्द्र की उप निदेशक ईरा प्रभात ने आज यहां दी। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर युवाओं को विभिन्न केन्द्रीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। युवाओं को स्वच्छता कार्यक्रम, फिट इण्डिया, आत्मनिर्भर भारत योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमन्त्री किसान सम्मान निधि योजना की जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर लक्ष्मी कान्त शर्मा ने प्रधानमंत्री की जीवन पर प्रकाश डाला। नेहरू युवा केन्द्र सोलन के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक लेखराज कौशिक ने नेहरू युवा केन्द्र द्वारा युवाओं के लिए कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की। उन्होंने कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमन्त्री स्वालम्बन योजना की जानकारी प्रदान की। उन्होंने युवा मण्डल के गठन के बारे में भी युवाओं को अवगत करवाया। उन्होंने युवाओ से अपील की वे ‘माई गोव’ पोर्टल पर अपना पंजीकरण करें और केन्द्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें। इस पोर्टल पर युवा जानकारी के साथ-साथ अपने सुझाव भी सरकार को प्रेषित कर सकते हैं। कार्यक्रम में नगर निगम सोलन के पार्षद दिनेश ठाकुर तथा काफी संख्या में युवा उपस्थित थे।
खेल संघ द्वारा जिला स्तरीय वूशु खेल प्रतियोगिता का आयोजन बजौरा में गुरुवार व शुक्रवार को किया गया। इस दो दिवसीय वूशु प्रतियोगिता में लगभग 50 वूशु खिलाड़ियों ने भाग लिया। यह जानकारी जिला कुल्लू वूशु खेल संघ के महासचिव लुदर चन्द ने दी। इस प्रतियोगिता के शुभारंभ के मुख्य अतिथि रोट पंचायत के उप प्रधान प्रीतम सिंह रहे। मुख्यातिथि को महासचिव लुदर चन्द ने कुलवी टॉफी मफलर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में 48 किलो भार वर्ग में चांद ने स्वर्ण पदक, अंकित रजत पदक, मांशय नेगी कांस्य पदक। 52 किलो भार वर्ग में छविंदर ठाकुर ने स्वर्ण पदक 58 किलो भार वर्ग में अरुन स्वर्ण पदक पंच 45 किलोग्राम भार वर्ग में जैस्मिन स्वर्ण पदक। जिसमें प्रथम स्थान पर अक्षित वूशु स्पोर्ट्स अकैडमी बजौरा रही। दूसरे स्थान पर भीम वूशु क्लब ढालपुर कुल्लू रहा और तीसरे स्थान पर वूशु क्लब बंजार रहा। जिन खिलाड़ियों का प्रथम स्थान रहा है वह बिलासपुर में होने वाली राज्य स्तरीय वूशु प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि एडीपीईओ कुल्लू नरेंद्र कुमार रहे।
डॉ वाईएस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के वानिकी महाविद्यालय के दो छात्रों को इनोवेशन इन साइंस परस्यूट फॉर इंस्पायर्ड रिसर्च (इंस्पायर) फैलोशिप के लिए चुना गया है। दोनों छात्र- नेहा मिश्रा और जतिन कुमार ने विश्वविद्यालय से एमएससी और बीएससी की डिग्री पूरी की है। वर्तमान में नेहा सांख्यिकी विषय जबकि जतिन विश्वविद्यालय से कृषि वानिकी में डॉक्टरेट कर रहा है। फैलोशिप के तहत दोनों छात्रों को उनकी डिग्री की पूरी अवधि के लिए 31,000 रुपये की मासिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त उन्हें पीएचडी की अवधि के लिए वार्षिक 20,000 रुपये का भत्ता भी दिया जाएगा। अपनी पीएचडी में जतिन हिमाचल के शुष्क समशीतोष्ण क्षेत्र में फलों के पेड़ आधारित कृषि वानिकी प्रणालियों के उत्पादन, आर्थिक व्यवहार्यता और उनके प्रभाव पर काम कर रहे हैं। नेहा का पीएचडी विषय हिमाचल प्रदेश में जलवायु परिवर्तन से सेब की उपज और फसल पर प्रभाव का आकलन करने के लिए स्थिर किस्मों और एक पूर्वानुमान मॉडल की पहचान करना है। साथ ही, सेब की फसल की जलवायु परिवर्तन के प्रति संवेदनशीलता का आकलन किया जाएगा। इंस्पायर फैलोशिप, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा विज्ञान के प्रति प्रतिभा के आकर्षण के लिए प्रायोजित और प्रबंधित एक कार्यक्रम है। इसका मूल उद्देश्य देश के युवाओं को विज्ञान की रचनात्मक खोज के उत्साह के बारे में बताना, प्रतिभा को विज्ञान के अध्ययन के लिए आकर्षित करना और विस्तार के लिए आवश्यक महत्वपूर्ण मानव संसाधन का निर्माण करना है। कुलपति डॉ परविंदर कौशल, डीन वानिकी महाविद्यालय डॉ संजीव ठाकुर और पीएचडी गाइड सहित अन्य शिक्षकों और छात्रों ने नेहा और जतिन को बधाई दी और पीएचडी के लिए शुभकामनाएं दी। इसके अलावा, हाल ही में विश्वविद्यालय के दो अन्य डॉक्टरेट छात्रों ने भी हिम साइंस कांग्रेस एसोसिएशन द्वारा आयोजित 'महामारी के दौरान विज्ञान और प्रौद्योगिकी की प्रगति' विषय पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ई-सम्मेलन में मौखिक प्रस्तुति में पुरस्कार प्राप्त किए। फ्रूट साइंस में डॉक्टरेट के छात्र सनी शर्मा ने ओरल प्रेजेंटेशन में दूसरा पुरस्कार हासिल किया, जबकि ट्री इम्प्रूवमेंट एंड जेनेटिक रिसोर्सेज के पीएचडी छात्र उमेश शर्मा ने तीसरा पुरस्कार हासिल किया।
सुजानपुर यूथ कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। शुक्रवार को सुजानपुर यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष राजीव कुमार के नेतृत्व में कांग्रेसी युवाओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवाओं ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सुजानपुर मार्किट में रोष मार्च किया। राजीव कुमार ने संबोधन में कहा कि सुजानपुर यूथ कांग्रेस के द्वारा आज प्रधानमंत्री का जन्मदिन बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता संभालते ही देश के युवाओं को नौकरी प्रदान करने का आश्वासन एवं वायदा किया था। जिस पर वह आज दिन तक खरे नही उतर सके और बेरोजगार युवक सड़को पर धक्के खा रहे है। वही कोविड काल में भी हज़ारों युवा नौकरी से अपने हाथ धो चुके है। जिस पर भाजपा सरकार ने अभी तक कुछ नही किया। यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से दिशानिर्देश पाने के उपरांत आज प्रधानमंत्री का जन्मदिन बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। ।
शिव शक्ति बीएड कॉलेज राजगढ़ में "आर्ट एंड क्राफ्ट" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं द्वारा ' बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट' आधारित वस्तुओं का निर्माण किया गया। छात्र छात्राओं ने फूलदान, झूमर, फोटो फ्रेम, वॉल क्राफ्ट व वॉल हेंगिंग वस्तुएं बनाकर लाए। प्रतियोगिता में अम्बेडकर सदन द्वारा बनाई गई फोटो फ्रेम को प्रथम तथा अरविंदो सदन की वॉल हेंगिंग को द्वितीय स्थान हासिल हुआ। राधाकृष्णन सदन व विवेकानंद सदन संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। कॉलेज प्रधानाचार्य रजनी शर्मा ने प्रतिभागियों को इस आयोजन में भाग लेने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि बेकार वस्तुओं का यह बेहतरीन उपयोग अनुकरणीय है और इसे सभी को अपनाना चाहिए।
दाड़लाघाट की ग्राम पंचायत सुधार सभा की बैठक अध्यक्ष जगदीश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में ग्राम पंचायत दाड़लाघाट, बरायली व रौड़ी (धार) के गरीब लैंड लूजर व प्रभावित परिवार के लोगों द्वारा अंबुजा सीमेंट दाड़लाघाट व प्रदेश सरकार के साथ किए गए समझौतों पर नाराजगी जताई गई। अंबुजा कंपनी लैंड लूजर व प्रभावित परिवारों के बेरोजगारों को रोजगार देने में आनाकानी कर रही है, जो इलाके के बेरोजगारों के साथ सिर्फ एक मजाक है। इस दौरान बैठक में विभिन्न पहलुओं पर सदस्यों द्वारा चर्चा की गई। इस अवसर पर भगत राम, राम दत्त, सोहनलाल, परसराम, कलीराम, रमेश शर्मा, काशीराम, रवि, प्रेमलाल, हेतराम, बाबूराम शर्मा, रतिराम, रोशन ठाकुर, जगन्नाथ सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
नाहन: जिला सिरमौर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए 17 सितंबर से 23 सितंबर तक आयोजित किए जा रहे सेवा सप्ताह का शुभारंभ शुक्रवार को नाहन के वारिष्ठ नागरिक डे-केयर सेन्टर में सहायक आयुक्त सिरमौर डा0 प्रिंयका चन्द्रा ने किया। सप्ताह भर चलने वाले इस कार्यक्रम के प्रथम दिन को स्वास्थ्य जागरूकता दिवस के रूप में मनाया गया, जिसमें साईं अस्पताल के सहयोग से चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 40 वरिष्ठ नागरिकों, जिसमें 15 महिलाओं तथा 25 पुरुष नागरिकों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की गई। इस अवसर पर सहायक आयुक्त ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं, जिनकी देखभाल करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। हमें वरिष्ठ नागरिकों द्वारा समाज तथा राष्ट्र के निर्माण में दिए गए बहुमूल्य योगदान को हमेशा याद रखना चाहिए तथा उनका सम्मान करना चाहिए। बुजुर्गों को भी अपना जीवन बिना किसी चिंता के बिताना चाहिए तथा प्रतिदिन व्यायाम करना चाहिए। ताकि वह सेहतमंद जीवन व्यतीत कर सकें। जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा ने सेवा सप्ताह कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम तहसील स्तर पर मनाया जा रहा है, जिसमें आज के दिन योगा तथा स्वास्थ्य संबंधी चर्चा को विषय के रूप में रखा गया है। उन्होंने बताया कि नाहन में वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरिष्ठ नागरिक डे केयर सेंटर स्थापित किया गया है जिसमें उनके लिए समाचार पत्र, टी०वी० इत्यादि की व्यवस्था भी की गई है, ताकि वह मनोरंजन के साथ अपना समय व्यतीत कर सकें।
पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन ,पट्टाबारौरी हरिपुर इकाई की मासिक बैठक इकाई अध्यक्ष डीडी कश्यप की अध्यक्षता में पेंशनर्ज कार्यालय में आयोजित की गई। डीडी कश्यप ने बैठक में पहुंचे सभी पेंशनरों का स्वागत व धन्यवाद किया। बैठक में सर्वप्रथम कुछ समय पहले हुए इकाई के कार्यकर्ता बिशन दास शर्मा के निधन पर दु:ख व्यक्त कर 2 मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। बैठक में पेंशनरों के के कई मुद्दों पर चर्चा की गई। जिसमें महंगाई भत्ते पर चर्चा की गई। पेंशनरों ने मांग की है कि उन्हें 11 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाए। इसके अलावा बैठक में कुठाड़ इकाई के रजत स्थापना दिवस समारोह व जिला कार्यकरणी के चुनाव बारे चर्चा की गई।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 सितम्बर को विद्युत लाईनों के आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत सोलन के विभिन्न स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता विपुल कश्यप ने दी। विपुल कश्यप ने कहा कि इसके दृष्टिगत 18 सितम्बर को प्रातः 10.00 बजे से सांय 6.00 बजे तक पवन विहार तथा इसके आसपास के क्षेत्र तथा डिग्री काॅलेज सोलन में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में विद्युत आपूर्ति अगले दिन बाधित की जाएगी। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
काँगड़ा: पीएम मोदी के शुभ जन्मदिन अवसर पर कांग्रेस युवा ने किया "राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस" का प्रदर्शन
शुक्रवार को पालमपुर विधानसभा में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में "राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस" विधानसभा युवा अध्यक्ष अनुराग नरयाल की अध्यक्षता में हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला कांगड़ा प्रभारी प्रदेश महासचिव सुक्रांत भाटिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे। PWD रेस्ट हाउस से लेकर सुभाष चौक तक रोष रैली निकाली गई। इसके बाद युवा कांग्रेस साथियों ने एक अलग तरीके से अपना रोष प्रकट किया। वर्तमान समय में बेरोजगारी की दर निरंतर देश प्रदेश में बढ़ती जा रही है, युवा वर्ग हताश रास बैठा है। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम जनमानस के साथ व युवाओं के साथ मिलकर गले में तख्तियां डालकर बाज़ार में चाय बेची व इस अवसर पर अनुराग नरयाल ने कहा की 2013 मे लोक सभा चुनाव के दौरान मोदी सरकार ने हर साल 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था। अच्छे उच्च शिक्षा होने के बावजूद भी युवा बर्ग बेरोजगार बैठे हैं।
सोलन वन वृत्त में वन रक्षकों की भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 21 सितम्बर से 8 अक्तूबर तक पुलिस ग्राउन्ड सोलन में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी वन वृत्त सोलन के अरण्यपाल ई. विक्रम ने आज यहां दी। ई.विक्रम ने कहा कि सोलन वन वृत्त में वन रक्षकों के 21 पदों पर भर्ती के लिए 19 अगस्त तक आवेदन आमन्त्रित किए गए थे। भर्ती के लिए ऑनलाइन माध्यम से कुल 11343 आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि पात्र अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र वन विभाग की वैबसाईट http://forp.hp.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी परेशानी का सामना करना पड़ता है ते वे सोलन वन वृत्त के दूरभाष नम्बर 01792-292161 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
अतिरिक्त उपायुक्त सोलन ज़फ़र इकबाल ने आज यानी शुक्रवार को यूको आरसेटी सलाहकार समिति की 37वीं बैठक की अध्यक्षता की।अतिरिक्त उपायुक्त सोलन ज़फ़र इकबाल ने कहा कि यूको बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (यूको आरसेटी) को ग्रामीण स्तर पर उपलब्ध कच्चे माल के आधार पर ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यान्वित करने चाहिएं जो अधिक से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान करने में सक्षम हों। ज़फ़र इकबाल ने कहा कि संस्थान को विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार सुनिश्चित करना चाहिए ताकि अधिक से अधिक पात्र इनसे लाभान्वित हो सकें। उन्होंने संस्थान को प्रशिक्षण कार्यक्रमों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी बैंकर्स प्रतिमाह कम से कम एक जागरूकता शिविर आयोजित करना सुनिश्चित करें। यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक रोहित कश्यप ने इस अवसर पर संस्थान की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि संस्थान द्वारा गत तिमाही में प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत 27 युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि आरसेटी द्वारा जिला में 65 विभिन्न पाठ्यक्रमों में युवाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। युवाओं को मशरूम उत्पादन, मोमबत्ती बनाने, वूमेल टेलर, पापड़, आचार तथा मसाला पाउडर बनाने की विधि, ब्यूटी पार्लर प्रबन्धन, जूट से निर्मित उत्पादों तथा साॅफ्ट ट्वाॅय मेकिंग का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला अग्रणी बैंक यूको बैंक के प्रबन्धक केके जसवाल, जिला कृषि अधिकारी डाॅ. सीमा कंसल, डीडीएम नाबार्ड अशोक चैहान सहित अन्य अधिकारी एवं विभिन्न बैंको के प्रबंधक तथा प्रतिनिधि उपस्थित थे।
अतिरिक्त उपायुक्त सोलन ज़फ़र इकबाल ने जिला में कार्यरत विभिन्न बैंकों को निर्देश दिए कि वे लम्बित पड़े ऋण मामलों को नियमानुसार एक सप्ताह के भीतर निपटाएं ताकि पात्र लोग सरकार की विभिन्न योजनाओं का समय पर लाभ प्राप्त कर सकें। ज़फ़र इकबाल आज यहां जिला के अग्रणी बैंक यूको बैंक द्वारा निर्धारित जिला सलाहकार समीति की 164वीं त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। ज़फ़र इकबाल ने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग स्थापित करने के लिए प्राप्त आवेदनों पर पात्रता अनुसार ऋण शीघ्र स्वीकृत किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी बैंकर्ज को दिए गए लक्ष्य को समय पर प्राप्त करना चाहिए। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ऋण सम्बन्धी मामलों के अविलम्ब निपटारे के लिए बैंकों के साथ समन्वय स्थापित करें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण उत्पन्न खतरे के मध्य वर्तमान में युवा शक्ति को सही दिशा प्रदान करना और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के माध्यम से आर्थिकी को सुदृढ़ करना आवश्यक है। बैठक में जानकारी दी गई कि जिला में जून तक प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत 1,73,226 खाते खोले गए हैं। इन खातों में 11,619 लाख रुपए जमा किए गए हैं। 78 प्रतिशत खाता धारकों को रूपे कार्ड जारी कर दिए गए हैं जबकि 91.79 प्रतिशत खातों को आधार संख्या से जोड़ा गया है। इस अवधि तक प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से 306773 लाभार्थियों को जोड़ा गया है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से 1,45,186 तथा अटल पैंशन योजना से 46,868 लाभार्थी जुड़ चुके हैं। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत सोलन जिला में जून तक कुल 21,432 खाते खोले गए हैं। योजना की शिशु श्रेणी के तहत 8298 लाभार्थियों को लगभग 3,554 लाख रुपए, किशोर श्रेणी में 9,344 व्यक्तियों को लगभग 22,965 लाख रुपये तथा तरूण श्रेणी के तहत 3,790 लाभार्थियों को लगभग 26,461 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। जिला में जून तक 4,275 किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए गए हैं। भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबन्धक स्वर ग्रोवर ने बैंकों को समय-समय पर जारी होने वाले दिशा-निर्देशों की जानकारी दी तथा इनकी अनुपालना का आग्रह करते हुए सभी बैंक अधिकारियों से खंड स्तरीय बैंकर्ज समिति की प्रत्येक कार्यशाला में उपस्थित रहने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला अग्रणी बैंक यूको बैंक के प्रबन्धक केके जसवाल, जिला कृषि अधिकारी डाॅ.सीमा कंसल, डीडीएम नाबार्ड अशोक चैहान, यूको आरसेटी प्रबन्धक रोहित कश्यप, सहित अन्य अधिकारी एवं विभिन्न बैंको के प्रबंधक तथा प्रतिनिधि उपस्थित थे।
प्रदेश सरकार अब बागवानों की परेशानियां दूर करने के लिए कोऑपरेटिव किसानी उत्पादक संगठन (एफपीओ) गठित करने की योजना बनाने में जुट गई है। बागवान अब जल्द ही स्वयं कोल्ड स्टोर, पैकेजिंग और ग्रेडिंग मशीनें स्थापित कर सकेंगे। किसानों-बागवानों को उनकी उपज के लिए बाजार और बिचौलियों से मुक्ति दिलाने के लिए सहकारिता विभाग प्रदेश में सौ एफपीओ बनाने जा रहा है। केंद्र सरकार ने 6865 करोड़ रुपये के बजट प्रावधान से देशभर में नई योजना शुरू की है। योजना को हिमाचल की जरूरतों के हिसाब से सहकारिता विभाग तैयार कर रहा है। कृषि भूमि उपजाने वाले नए संगठनों का निर्माण और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र सरकार ने यह योजना शुरू की है। योजना में किसानों-बागवानों को आर्थिक सहायता देकर उन्हें समृद्ध बनाया जाएगा। इसके लिए एफपीओ बनाना होगा। केंद्र सरकार ने 10,000 नए एफपीओ बनाने की मंजूरी दी है। इसी कड़ी में प्रदेश में इस वित्तीय वर्ष में सौ संगठन बनाने का फैसला लिया है। हर संगठन में कम से कम 100 किसान-बागवान शामिल करना अनिवार्य रहेगा। प्रदेश में पहले से गठित करीब 40 कोऑपरेटिव सोसाइटियों को एफपीओ के तौर पर तबदील करने की योजना है। इस बारे में सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि एफपीओ किसानों-बागवानों का एक समूह होगा। जो कृषि-बागवानी उत्पादन कार्य में लगा हो, इस संगठन के माध्यम से खाद, बीज, दवाइयों और कृषि उपकरण खरीदना आसान होगा, जल्द योजना को अंतिम रूप देकर कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के स्वर्ण जयंती समारोह के ऐतिहासिक अवसर पर शुक्रवार को विधानसभा पुस्तकालय कक्ष में मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, पूर्व सांसदों और पूर्व विधायकों के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्य की विकास यात्रा में सभी प्रदेशवासियों के महत्वपूर्ण योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की गौरवशाली विकास यात्रा उपलब्धियों से भरी हुई है एवं हमारा कर्तव्य बनता है कि राज्य की इस विकासात्मक यात्रा के बारे में नई पीढ़ी को शिक्षित किया जाए। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए राज्य ने अपनी 50 वर्षों की विकासात्मक यात्रा को प्रदर्शित करने के लिए राज्य के प्रमुख विभागों द्वारा 51 कार्यक्रम आयोजित करने की योेजना बनाई थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण यह सम्भव नहीं हो पाया। अब प्रदेश सरकार ने राज्य की विकासात्मक यात्रा को प्रदर्शित करने के लिए स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा आयोजित करने की योजना बनाई है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों स्वर्गीय डाॅ. यशवन्त सिंह परमार, राम लाल ठाकुर और वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान के लिए पूर्व मुख्यमंत्रियों शांता कुमार और प्रो. प्रेम कुमार धूमल का भी आभार व्यक्त किया। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा कार्य एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रदेश विधानसभा के सभी वर्तमान और पूर्व सदस्यों के योगदान की सराहना की।
ग्राम पंचायत नवगांव के शिव मंदिर सांस्कृतिक एवम विकास समिति समलोह का चुनाव करवाया गया। जिसमें ज्ञान चंद गौतम को समिति का प्रधान बनाया गया। वहीं बृजलाल को उपप्रधान, नरेंद्र गौतम महासचिव व बलदेव राज को कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई। इसके साथ ही सुनील कुमार गौतम, रविचंद्र, प्रताप, यशपाल, महेन्द्र, कमलेश, अनिल कुमार, विक्रांत, हरीश, राजेश, संजय गौतम, सत्य प्रकाश को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। नव नियुक्त प्रधान ज्ञान चन्द गौतम ने समिति के सभी सदस्यों का उन्हें प्रधान बनाने पर धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह सभी को साथ लेकर निष्ठा व मेहनत से कार्य करेंगे।
अतिरिक्त उपायुक्त सोलन ज़फ़र इकबाल ने आज यहां भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ‘स्वीप’ अर्थात सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम की जिला स्तरीय कोर समिति की बैठक की अध्यक्षता की। ज़फ़र इकाल ने निर्वाचन विभाग के अधिकारियों, शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों और मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिला के सभी पात्र लोगों के नाम मतदाता सूचियों में दर्ज करने के लिए अपने-अपने स्तर पर प्रभावी कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों से अपात्र मतदाताओं के नाम भी हटाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विशेषकर नए युवा मतदाताओं को मतदाता सूचियों में नाम पंजीकृत करवाने के लिए प्रेरित करें। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि नवम्बर में होने वाले मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य के दौरान 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं तथा अन्य छूटे मतदाताओं के पंजीकरण के लिए व्यापक अभियान कार्यान्वित किया जाएगा। इसके लिए स्वीप के तहत जागरुकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रथम नवम्बर, 2022 को मतदाता सूचियां प्रकाशित की जाएंगी। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विद्यालयों, महाविद्यालयों और व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत युवाओं पर विशेष रूप से ध्यान देने निर्देश दिए ताकि प्रथम जनवरी 2022 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी युवाओं के नाम मतदाता सूचियों में दर्ज हो सकें। उन्होंने कहा कि नेहरू युवा केंद्र और अन्य युवा संगठनों के माध्यम से भी युवाओं को पंजीकरण के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने निर्वाचन विभाग को ‘स्वीप’ कार्यक्रम के प्रभावी ढंग से कार्यान्वित करने के लिए मासिक कैलेण्डर बनाने के निर्देश दिए। ज़फ़र इकबाल ने कहा कि मतदाताओं को विभिन्न प्रचार-प्रसार माध्यमों से मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए प्रेरित किया जाए ताकि लोकतंत्र में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर तहसीलदार निर्वाचन राजेन्द्र शर्मा, नायब तहसीलदार महेन्द्र ठाकुर, नेहरू युवा केन्द्र सोलन की उप निदेशक ईरा प्रभात, जिला कल्याण अधिकारी गिरधारी लाल शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
शोध समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा आज यानी शुक्रवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए शोध हिमाचल प्रदेश के संयोजक सुयश पवार ने कहा की भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ का वर्ष शुरू हो चुका है। इस वर्ष को पूरा भारत अमृत महोत्सव के रूप में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कर मना रहा है। इसी बाबत शोध समिति हिमाचल प्रदेश भी इस वर्ष हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों जैसे हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला, केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला, कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर, वाईएस परमार विश्वविद्यालय नौणी सोलन, हिमाचल प्रदेश तकनिकी विश्वविद्यालय हमीरपुर, NIT हमीरपुर, IIT मंडी, और निजी विश्वविद्यालयों के शोधार्थियों के लिए रिसर्च स्कॉलर इंटर्नशिप प्रोग्राम का आयोजन कर रही है। यह प्रशिक्षुता कार्यक्रम 10 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक चलेगा। इस कार्यक्रम में जितने भी हिमाचल प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानी जिन्होंने स्वाधीनता आंदोलन में भाग लिया था और जो स्वतंत्रा सेनानी जिनका नाम इतिहास के पन्नों से गायब है उन सभी के घर तक पहुंच कर सभी का पता लगा कर एक रिपोर्ट और किताब लिख कर आने वाले समय में प्रकाशन किया जाएगा। इस इंटर्नशिप प्रोग्राम में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के 75 शोधकर्ताओं को प्रदेश के गांव-गांव में भेजा जाएगा व स्वतंत्रता सेनानियों के घरों में उनके परिवारों और आश्रितों से स्वतंत्रता सेनानियों की जानकारी जुटाई जाएगी। साथ ही उन परिवारों की वर्तमान स्थिति का पता लगाया जायेगा। इस बाबत 10 अक्टूबर को हमीरपुर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें इस शोध के संबंधित जानकारी प्राध्यापकों द्वारा दी जाएगी। 24 अक्टूबर,को इस प्रशिक्षुता कार्यक्रम का समापन शिमला में किया जाएगा जिसमें शोधार्थी इस शोध के दौरान हुए अनुभवों को साँझा करेंगे। इस 15 दिवसीय प्रशिक्षुता कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के लगभग 1000 स्वतंत्रता सेनानियों के घरों तक पहुंचा जायेगा और आवश्यक जानकारी इकट्ठा की जायेगी।
हिमाचल प्रदेश के निजी विश्वविद्यालयों में नियुक्त नए कुलपतियों के भी दस्तावेज जांचे जाएंगे। निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग ने सभी विवि प्रबंधनों से नई नियुक्तियों का रिकॉर्ड तलब किया है। आठ विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को जांच के बाद आयोग ने इसी वर्ष अयोग्य करार दिया था। इनके स्थान पर अब निजी विश्वविद्यालयों ने नए कुलपति नियुक्त किए गए हैं। इस वर्ष जनवरी में आठ निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को अयोग्य करार दिया गया था। इनके पद छोड़ने के बाद नए कुलपतियों की नियुक्ति करने के निर्देश दिए गए थे। आयोग ने ऐसे विश्वविद्यालयों के चांसलरों को पत्र जारी कर सभी नियम पूरा करने वालों को कुलपति नियुक्त करने के लिए कहा था। अब नए कुलपतियों के सभी दस्तावेज भी आयोग में जमा करवाने के लिए कहा गया है। निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की जांच शुरू होने के समय ही कुछ कुलपतियों ने इस्तीफे देकर अपने पद छोड़ दिए थे। कुछ कुलपति जांच पूरी होने के बाद अपने पदों से हटे। कई माह तक कुछ विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नई नियुक्ति भी लटकी रही। अब सभी निजी विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्तियां हो गई हैं। ऐसे में विनियामक आयोग ने निजी विश्वविद्यालयों के प्रबंधनों को पत्र जारी कर सभी नई नियुक्तियों से संबंधित दस्तावेज देने को कहा है। इन दस्तावेजों को देखकर पता लगाया जाएगा कि यूजीसी के नियमानुसार कुलपति बनने के लिए सभी शर्तें पूरी की गई हैं या नहीं। कुलपति पद पर नियुक्त होने वालों की शैक्षणिक योग्यता भी जांची जाएगी।
प्रदेश में अब पूर्व सैनिकों और आश्रितों के कोटे से भरे जाने वाले विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार होने जा रहे है। 5 और 6 अक्तूबर को होने वाले साक्षात्कार को पहले कोरोना संक्रमण के कारण स्थगित कर दिया गया था। अब विभाग ने इन पदों के लिए तिथि तय कर पात्र पूर्व सैनिकों और आश्रितों को कॉल लेटर भेजना शुरू कर दिए हैं। किसी अभ्यर्थी को अगर कॉल लेटर नहीं मिलता है ,तो वह विभाग की वेबसाइट पर अपना नाम देख सकता है। सैनिक कल्याण विभाग निदेशालय में चार अक्तूबर को पूर्व सैनिकों के आश्रितों के विभिन्न पदों के लिए 18 अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। वहीं पांच अक्तूबर को दिव्यांग पूर्व सैनिकों के कोटे से भरे जाने वाले पदों के लिए 65 पात्र अभ्यर्थियों को कॉल लेटर भेजे जा रहे हैं। इसके अलावा 6 अक्तूबर को टीजीटी, जेबीटी, कला अध्यापक, एलटी और शास्त्री के पदों के लिए 56 पूर्व सैनिकों को कॉल लेटर भेजे जा चुके है। विभाग कुल 139 पात्र अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाएगा। इस संधर्व में सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर मदनशील शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि निदेशालय के रोजगार सेल में यह साक्षात्कार होंगे।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन में इंटरनेशनल डे फॉर द प्रिजर्वेशन ऑफ़ द ओजोन लेयर मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर परविंदर अरोड़ा, सीजीएम सोलन एवं अध्यक्ष, उपमंडलीय कानूनी सेवा समिति सोलन रहे। रीटा चौहान ने मुख्यअतिथि का स्वागत व कार्यक्रम का संचालन किया। ओज़ोन पर्त के संरक्षण के लिए अंतराष्ट्रीय दिवस पर मुख्य न्यायिक न्यायाधीश सोलन ने प्रशिक्षणार्थियों व उपस्थित कर्मचारियों को ओज़ोन पर्त के महत्त्व को समझाया तथा ओज़ोन होल के दिन प्रतिदिन बढ़ने पर चिंता व्यक्त की। मुख्यअतिथि ने इस अवसर पर ओज़ोन पर्त के नष्ट होने के दुष्प्रभावों पर भी चर्चा की तथा इसे बचाने के लिए हर यथा संभव प्रयास करने का आग्रह किया। प्रशिक्षणार्थियों एवं स्टाफ में पर्यावरण के प्रति लगाव बनाए रखने के लिए मुख्य अतिथि ने संस्थान में एक पर्यावरण क्लब खोलने का सुझाव भी दिया। नेक राम ठाकुर, वर्ग अनुदेशक ने मुख्य अतिथि का महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर संस्थान के अनुदेशक तथा वर्ग अनुदेशक नेक राम ठाकुर व जितेन्द्र सिंह रांगटा उपस्थित रहे।
बाहरा विश्वविद्यालय वकनाघाट ने (एआईस-जेआईटीएफ) अटल ऊष्मायन केंद्र ज्योथि इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फाउंडेशन बेंगलुरु के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस समझौता ज्ञापन से गुणात्मक उत्पाद विकास, वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीकी आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा। इसके तहत बाहरा विश्वविद्यालय वाकनाघाट के छात्र उत्पाद विकास के वैज्ञानिक आदान-प्रदान से सीधे लाभान्वित होंगे। यह ज्ञापन डॉ. एमजी अनंत प्रसाद सीईओ एआईसी-जेआईटीएफ बेंगलुरु और डॉ. प्रोबीएस नागेंद्र पाराशर कुलपति बहरा विश्वविद्यालय वाकनाघाट के बीच हुआ। इस समझौता ज्ञापन के तहत कार्यक्रमों और गतिविधियों में वित्तीय सहायता, संयुक्त अनुसंधान गतिविधियां, स्टार्टअप्स का सह-ऊष्मायन, संयुक्त उत्पाद विकास कार्यक्रम (जेपीडीपी) शामिल हैं। गौरव बाली पीआरओ बाहरा विश्वविद्यालय ने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य के छात्र किसी से कम नहीं है। एआईसी-जेआईटीएफ बेंगलुरु के साथ इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के बाद बाहरा विश्वविद्यालय में विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश से पढ़ने वाले छात्रों को उपयुक्त मंच मिलेगा।
राजधानी शिमला को निचले हिमाचल से जोड़ने वाला नेशनल हाईवे-205 घणाहट्टी के पास अवरुद्ध होने से अब दोनों वैकल्पिक मार्गों पर वाहनों की आवाजाही वन-वे रहेगी। शिमला की ओर आने वाले वाहन वाया बंगोरा-कालीहट्टी -घणाहट्टी होकर आएंगे। शिमला पहुंचने के लिए इन्हें 15 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा था, लेकिन अब 11 किमी अतिरिक्त सफर करना पड़ेगा। शिमला से मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा की ओर जाने वाले वाहन वाया घणाहट्टी -कोहबाग-गलोग रवाना होंगे।
चौरा पुल के साथ पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरने से बंद एनएच-5 तीसरे दिन वीरवार को भी बहाल नहीं हो पाया। इस कारण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित रही। एनएच-5 बंद होने से किन्नौर सहित लाहौल-स्पीति के लोगों का देश-दुनिया से संपर्क कट गया है। मंगलवार रात को करीब 9 बजे चौरा के पास पहाड़ी से चट्टानें गिरने के कारण एनएच-5 बंद हो गया था। वाहनों में लदी बागवानों की नकदी फसलें रास्ते में फंस गई हैं।
उपमण्डल देहरा के अंतर्गत पड़ती ग्राम पंचायत खैरियां में शुक्रवार को बाल संरक्षण कमेटी का गठन किया गया। वहीं स्थानीय महिलाओं को संतुलित आहार पोषण माह के बारे में जानकारी दी। विभाग की तरफ से बबली देवी पर्यवेक्षक देहरा ने अपने विचार समस्त महिलाओं के साथ सांझा किए। बैठक में प्रधान ग्राम पंचायत खेरियाँ रेणु देवी, उपप्रधान जसवीर गुलेरिया पंचायत सदस्य मतविंदर सिंह बग्गा ,पंचायत सदस्यों राजकुमारी ने इस कार्यक्रम पूरे उत्साहपूर्वक तरीके से हिस्सा लिया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा वर्कर ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की और सशक्त महिला योजना केंद्र के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
हमीरपुर नगर के साथ लगती अणुकलां पंचायत में दंपति बाबू राम मिन्हास और कमला देवी ने साथ जीने मरने की कसमें खाई थीं। जिनको इन्होंने पूरी तरह से निभाया है। इस बात की चर्चा उस समय चल रही थी, जब दंपति बाबू राम और उनकी पत्नी कमला का एक साथ अंतिम संस्कार हो रहा था। बताया जा रहा है कि बाबू राम मिन्हास एचआरटीसी से रिटायर हुए थे। 72 वर्षीय बाबू राम का टांडा में उपचार चल रहा था। वहीं इलाज के दौरान बुधवार को उनकी टांडा में मौत हो गई। देर शाम को उनका नश्वर शरीर घर लाया गया। गौरतलब है कि वीरवार सुबह जब उनकी अर्थी शमशानघाट ले जाने की तैयारियां चल रही थी तो अचानक उनकी पत्नी 64 वर्षीय कमला की भी मौत हो गई। दोनों का अंतिम संस्कार वीरवार को एक साथ शमशानघाट घाट में कर दिया गया। अणुकलां पंचायत के पूर्व प्रधान सुरेंद्र मिन्हास ने बताया कि उनकी चाचा व चाची का वीरवार को एक ही समय अंतिम संस्कार कर दिया गया। दंपति अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी को रोता बिलखता छोड़ गए ।
हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली के साथ लगते नेहरू कुंड के पास बुधवार रात हुए भारी भूस्खलन से मनाली-लेह हाईवे-3 पूरा दिन ठप रहा। मार्ग पर रात से सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन फंसे हुए हैं। लेह की तरफ जाने और आने वाले पेट्रोल-डीजल के टैंकरों के अलावा पर्यटक वाहन और सेब-सब्जियों से लदे ट्रक भी हाईवे बंद होने से रास्ते में फंस गए हैं। लाहौल की तरफ जाने वाली परिवहन निगम के कुल्लू डिपो की करीब 14 और केलांग डिपो की छह बसों के पहिये भी थम गए हैं। छोटे वाहन क्लब हाउस मनाली से वाया बुरूआ और शनाग होकर आर-पार हुए। हालांकि, सुबह तक नेहरू कुंड में जाम नहीं था, लेकिन दिन के समय दोनों ओर से लंबा जाम लगा रहा। लाहौल से आ रहे मटर व सब्जियों से लदे वाहन भी कुल्लू की मंडियों तक नहीं पहुंच पाए। भारी भूस्खलन और विशालकाय चट्टानें मार्ग पर आने से रात के समय बीआरओ के लिए हाईवे बहाल करना आसान नहीं था। वीरवार सुबह बीआरओ की एक टीम मशीनरी के साथ मलबा हटाने में जुटी रही, लेकिन चट्टानें होने से हाईवे बहाल करने में परेशानी हो रही है। बीआरओ के कमांडर उमा शंकर ने बताया कि चट्टानें ब्लास्ट कर तोड़ी जा रही हैं।
हिमाचल प्रदेश सरकार जल्द ही प्रदेश में नये उद्योग स्थापित करने जा रही है। इसी श्रंखला में प्रदेश सरकार नई दिल्ली में औद्योगिक घरानों के साथ 5000 करोड़ रुपये के एमओयू साइन करने जा रही है। सरकारी स्तर पर इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। एथेनॉल और फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने के लिए भी एमओयू साइन किया जा रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दौरे के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, एसीएस आरडी धीमान उद्योग विभाग के निदेशक राकेश प्रजापति के अलावा वरिष्ठ अधिकारियों का दिल्ली जाने का कार्यक्रम है। इन उद्योगों के स्थापित होने से प्रदेश के करीब 3500 लोगों को रोजगार मिलेगा। उद्योग विभाग के पास 3500 एकड़ जमीन है, जिनमें उद्योगों को जमीनी स्तर पर उतारा जाना है। यह जमीन कांगड़ा के कंदरोड़ी, ऊना, सिरमौर, सोलन के नालागढ़ और हमीरपुर में है। उद्योग विभाग एथेनॉल प्लांट स्थापित करने पर भी जोर दे रही है। एथेनॉल मक्की और गन्ना से तैयार किया जाता है। इसे पेट्रोल-डीजल में मिलाया जाता है। यह पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाता है। उद्योग विभाग का कहना है कि इसे मिनी इन्वेस्टर्स मीट भी कहा जा सकता है। औद्योगिक घरानों के अलावा प्रदेश के सांसदों को भी इस कार्यक्रम में आने का न्योता दिया जाएगा। उद्योग मंत्री,बिक्रम सिंह, हिमाचल प्रदेश अनुसार प्रदेश सरकार पांच हजार करोड़ के एमओयू साइन करने जा रही है। यह कार्यक्रम दिल्ली में होगा तथा मुख्यमंत्री, अधिकारी इसमें शामिल होंगे। राष्ट्रपति का दौरा खत्म होने के बाद इसी महीने यह कार्यक्रम होना लगभग तय है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हिमाचल विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित किया। सत्र को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश ने शत-प्रतिशत आबादी को कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगाने का कीर्तिमान स्थापित किया है। कोरोना की लड़ाई में प्रदेश चैंपियन बनकर सामने आया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सदन में आह्वान किया कि हिमाचल एक दिन देश का सिरमौर बने। राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि यशवंत सिंह परमार, पंडित पदम देव जैसी शख्सियतों ने प्रदेश की आजादी के संघर्ष को मुकाम तक पहुंचाया। प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी का भी जिक्र किया। राष्ट्रपति ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्रियों यशवतं सिंह परमार, ठाकुर राम लाल, शांता कुमार, वीरभद्र सिंह और प्रेम कुमार धूमल ने प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाई है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पहले परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा, कारगिल शहीद कैप्टन ब्रिकम बतरा को भी याद किया। वहीं अटल टनल रोहतांग का जिक्र करते हुए महामहिम कोविंद ने कहा कि इससे मनाली-लेह की दूरी कम हुई है। वहीं सेना को सालभर बॉर्डर तक रसद ले जाने में अब दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ रहा। अटल टनल के बनने से लाहौल के लोगों का जीवन भी आसान हो गया है। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने सदन को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति का प्रदेश में आने के लिए आभार जताया। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने भी सदन को संबोधित किया। विशेष सत्र के दौरान खासकर हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार को याद किया गया। हिमाचल के पूर्ण राज्यत्व का दर्जा हासिल करने में जिन-जिन लोगों का योगदान रहा है, यह सत्र पूरी तरह से उनको समर्पित रहा। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी भी शामिल हैं।
प्रदेश में स्थापित निजी विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में मेडिकल कोर्सों के लिए फीस तय कर दी गई है। निजी विवि के प्रस्तावों पर कई दिन तक मंथन करने के बाद गुरुवार को संयुक्त सचिव उच्च शिक्षा ने फीस का ढांचा जारी किया। निजी विश्वविद्यालयों में इस साल प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों से अब इसी आधार पर फीस ली जाएगी। ट्यूशन फीस दो किस्तों में लेनी होगी। एक किस्त में इसे देने का दबाव नहीं डाल सकेंगे। नया फीस ढांचा कोर्स पूरा होने तक लागू रहेगा। इसमें कोई बदलाव नहीं होगा। सरकार को हर साल नया सत्र शुरू होने से पहले फीस ढांचा तय करना होता है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि निजी विवि पहले की तरह बिल्डिंग, इन्फ्रास्ट्रक्चर और डेवलपमेंट फंड विद्यार्थियों से नहीं वसूलेंगे। अगर कोई संस्थान आदेशों का पालन नहीं करेगा तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नए फीस ढांचे के अनुसार निजी विवि सरकार की मंजूरी बिना कोई भी नया कोर्स शुरू नहीं कर सकेंगे। अगर किसी कोर्स की सरकार से मंजूरी नहीं मिली है और फीस कमेटी ने उसका फीस ढांचा तय कर दिया है, तो ऐसा कोर्स मान्य नहीं होगा। यूजीसी के निर्देशानुसार ही शिक्षक भर्ती करनी पड़ेगी। हिमाचली बोनाफाइड, बीपीएल, आईआरडीपी विद्यार्थियों के लिए विवि को दस फीसदी सीटें आरक्षित रखनी होंगी। इनसे ट्यूशन फीस भी नहीं ली जाएगी। शैक्षणिक सत्र की फीस कोर्स पूरा होने तक लागू रहेगी। पहले से विवि में पढ़ रहे विद्यार्थियों पर नया फीस ढांचा लागू नहीं होगा। सरकार की इस तरह की पहल से विद्यार्थियों को कुछ राहत मिल सकती है।
रेणुका: कांग्रेस विधायक विनय कुमार ने जारी एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि नोहराधार से चूड़धार 8 कि.मी. की सड़क के लिए विधायक प्राथमिकता के अंतर्गत 8 करोड़ 58 लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने कहा कि नोहराधार से चूड़धार को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए इस सड़क को विधायक प्राथमिकता में डाला है तथा अब इस सड़क के लिए बजट की स्वीकृति मिलने से पर्यटन को नए पंख लगेंगे। चूड़धार जिला सिरमौर एवं पूरे प्रदेश में आस्था का केंद्र बिंदु है और यहाँ पर हिमाचल सहित बाहरी राज्यों के लोग भी चूड़धार में शिरगुल देवता के दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु यहाँ आते हैं। विधायक ने कहा कि वह लगातार रेणुका विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रयासरत है और उनका एकमात्र लक्ष्य रेणुका विधानसभा क्षेत्र को विकास एवं पर्यटन के दृष्टि से पूरे प्रदेश में विकसित करना है। उन्होंने क्षेत्र के भाजपा नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि स्थानीय नेताओं को रेणुका विधानसभा क्षेत्र के विकास की कोई चिंता नहीं है, पिछले 4 वर्षों में विधायक प्राथमिकता के योजनाओं को छोड़कर प्रदेश सरकार रेणुका विधानसभा क्षेत्र में विकास का एक भी कोई कार्य नहीं कर पाई है। क्षेत्र के भाजपा नेतागण मात्र स्वार्थ की राजनीति तक सीमित हो गए हैं, जिसका जवाब रेणुका की जनता 2022 में प्रदेश सरकार को बदल कर देगी।
एनपीएसईए खंड देहरा का एक प्रतिनिधिमंडल हरिपुर जिला परिषद संजय धीमान से मिला। वहीं प्रतिनिधिमंड ने जिला परिषद हरिपुर संजय धीमान के साथ पुरानी पेंशन बहाली पर विशेष रूप से चर्चा की। जिला परिषद् सदस्य संजय धीमान ने पुरानी पेंशन बहाली का खुलकर समर्थन करते हुए कहा कि पुरानी पेंशन हर उस आम आदमी का अधिकार है, जो सरकारी नौकरी में जाना चाहता है। वहीं पेंशन से उक्त व्यक्ति का भविष्य सुरक्षित रहे इसके लिए उन्होंने आग्रह किया है कि शीघ्र पुरानी पेंशन को सरकार बहाल करने में कोई विलम्भ न करें । यह लोगो के हक का सवाल है। एनपीएसईए एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद बनियाल ने कहा कि पुरानी पेंशन को बहाल करने से सम्बंधित सरकार बिल्कुल भी गंभीर नजर नहीं आ रही है। सरकार ने इतने वर्ष बीत जाने के उपरांत भी अभी तक 2009 की नोटिफिकेशन को लागू करना मुनासिफ नहीं समझा। जिसमें कि अगर कोई कर्मचारी अपनी नौकरी के दौरान मृत्यु को प्राप्त हो जाता है, तो उसके परिवार को पेंशन मिले। इस मौके पर देवेंद्र, विवेक, विजय सिंह, बिंदु गुलेरिया, अंचल गुलेरिया, आरती शर्मा, अमिता रानी, रंजीता, विजय कुमार, रणजीत सिंह, संजू, अक्षय, राजीव, अशोक कुमार उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर 17 सितंबर को होने वाले विशेष सत्र के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी है। ज़्यादातर अथिति शिमला आ चुके हैं। मेहमानों के बैठने की व्यवस्था सिटिंग प्लान के अनुसार की गई हैं। वीरवार को तैयारियों का जायजा लेने के लिए विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने उपाध्यक्ष डॉ. हंसराज और सरकारी मुख्य सचेतक बिक्रम सिंह जरयाल के साथ परिसर का दौरा किया। बता दें, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 17 सितंबर को सुबह 11 बजे विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्रियों शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल समेत कुल 93 पूर्व विधायकों ने सत्र में आने की पुष्टि की है। हालांकि, शांता स्वास्थ्य कारणों के चलते कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। वहीं, 12 सांसद व पूर्व सांसद भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। सत्र के दौरान खासकर हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार को याद किया जाएगा। हिमाचल के पूर्ण राज्यत्व का दर्जा हासिल करने में जिन-जिन लोगों का योगदान रहा है, यह सत्र पूरी तरह से उनको समर्पित होगा। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी भी शामिल हैं। विशेष सत्र के दौरान कोरोना एसओपी का कड़ाई से पालन किया जाएगा। राज्यपाल, मंत्रिमंडल के सदस्यों के अलावा राष्ट्रपति के संपर्क में आने वाले सभी अधिकारियों कर्मचारियों का आरटीपीसीआर टेस्ट कराया जा चुका है।
जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में होने जा रहे पंचायती राज चुनावों से ठीक पहले लाहौल की 5 पंचायतों में कांग्रेस प्रत्याशियों को ग्रामीणों द्वारा निर्विरोध चुने जाने से जनता ने सत्ता परिवर्तन का जनादेश सुना डाला है। लाहौल स्पीति से शुरू हुई सत्ता परिवर्तन की लहर अब पूरे प्रदेश में चलेगी जिसके लिए हम लाहौल घाटी के मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हैं। यह बात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने मीडिया को जारी अपने बयान में कही हैं। उन्होंने कहा है कि हाल ही में वे जनजातीय जिला लाहौल स्पीति का दो दिवसीय दौरा करके लौटे हैं इस दौरान जहां उन्होंने पंचायती राज चुनावों में अपनी किस्मत आजमा रहे कांग्रेस प्रत्याशियों से विशेष मुलाकात की, वहीं इस दौरान उन्होंने यह पाया कि लाहौल स्पीति के मतदाताओं में पंचायत चुनावों को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। लाहौल की पांच पंचायतों को ग्रामीणों द्वारा निर्विरोध चुनने के साथ ही लोगों ने इस बात का जनादेश भी सुना दिया है कि लाहौल में जहां सत्ता परिवर्तन अब तय है , वहीं यह लहर अब पूरे प्रदेश में चलेगी। उन्होंने कहा है कि वह दिल की गहराइयों से लाहौल स्पीति की जनता का कांग्रेस प्रत्याशियों को निर्विरोध चुने पर आभार व्यक्त करते हैं साथ ही वे लाहौल स्पीति के पूर्व विधायक रवि ठाकुर का भी आभार जताते हैं उन्होंने कहा कि इन के नेतृत्व में लाहौल स्पीति में जहां कांग्रेस एकजुट हुई है ,वहीं आने वाले समय में लाहुल स्पीति में होने जा रहे पंचायती राज चुनाव की सभी सीटें कांग्रेस प्रत्याशी जीतेंगे। राठौर ने कहा है कि जयराम सरकार की जनविरोधी नीतियों से प्रदेश की जनता तंग आ चुकी है। ऐसे में अब लाहुल स्पीति से शुरू हुई सत्ता परिवर्तन की लहर पूरे प्रदेश में चलेगी और आगामी विधानसभा चुनावों में जयराम सरकार को उखाड़ फेंकेगी।


















































