उपभोक्ताओं को सस्ते राशन के साथ-साथ हर माह सस्ती आधा किलो ब्रांडेड चाय पत्ती भी मिलेगी। बाजार मूल्य की अपेक्षा यह चाय 20 रुपये तक सस्ती होगी। खाद्य आपूर्ति निगम ने इसका प्रस्ताव तैयार कर प्रदेश सरकार को मंजूरी के लिए भेजा है। राशनकार्ड पर उपभोक्ताओं को 250 ग्राम के दो पैकेट दिए जा सकते हैं। बाजार में ब्राडेंड चाय 110 रुपये की 250 ग्राम मिल रही है, खाद्य आपूर्ति निगम इसे 90 से 95 रुपये के बीच उपभोक्ताओं को देगा। खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से कंपनी के साथ सीधा संपर्क रहेगा, इसके चलते उपभोक्ताओं को चाय पत्ती सस्ती मिलेगी। हिमाचल प्रदेश में 18.5 लाख राशनकार्ड धारक हैं। केंद्र सरकार सब्सिडी पर राशनकार्ड उपभोक्ताओं को चावल और गेहूं उपलब्ध कराती है। प्रदेश सरकार चावल 10 रुपये और गेहूं करीब 6 रुपये प्रति किलो के हिसाब से एफसीआई को राशि जमा कराती है। राशनकार्ड उपभोक्ताओं को आटा उपलब्ध हो, इसके चलते सरकार अपने स्तर पर गेहूं की पिसाई कराती है। ऐसे में एपीएल उपभोक्ताओं को यह आटा करीब 8.50 रुपये प्रति किलो मिलता है। इसके अलावा प्रदेश सरकार उपभोक्ताओं को डिपुओं में तीन दालें, चीनी, नमक और दो लीटर तेल सब्सिडी पर देती है। अब सस्ते राशन पैकेज में चाय पत्ती को शामिल कर सरकार उपभोक्ताओं को चाय का स्वाद और भी बढ़ाना चाहती है।
उपमण्डल ज्वालामुखी के अंतर्गत पड़ती पुलिस चोंकी मझीन के तहत चोंकी गाँव की एक 21 वर्षिय युवती ने फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त करने की जानकारी प्रकाश में आई है। मृतिका की पहचान इन्दु बाला पत्नी अजय कुमार गांव चौकी, डाकघर भंटावां, तहसील खुण्डियां के रूप में हुई है। बताया जा रहा है इस युवती ने फंन्दा लगा लिया जिसे परिजन इलाज के लिए अस्पताल सुजानपुर ले गए जहां पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर महिला व महिला पुलिस से शव का निरीक्षण करवाकर जोनल अस्पताल हमीरपुर में रखा गया व बयान भी कलमबद्ध किये गए। बताया जा रहा है कि उक्त मृतिका की शादी दो वर्ष पहले ही हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ खुंडिया प्यार चन्द ने बताया कि उक्त महिला ने अपने मकान के उपर वाले कमरे में लोहे के गाडर में दुपटे का फंदा बना कर आत्महत्या कर ली। मृतका का पोस्टमार्टम जोनल अस्पताल हमीरपुर में करवा कर शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। पुलिस द्वारा धारा 174 सीआरपीसी के तहत कार्यवाही अमल में लाई गई।
कोरोना काल में टैक्सी ऑपरेटर्स का काम पूरी तरह ठप हो गया है। इससे इस व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपना जीवन यापन करने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। आजाद टेक्सी ऑपरेटर यूनियन हिमाचल प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल भाटिया ने सरकार से पिछले दो सालों का टोकन टैक्स और पैसेंजर टैक्स माफ करने की मांग उठाई है।देहरा में पत्रकार वार्ता के दौरान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल भाटिया ने कहा कि कोरोना काल में टैक्सी गाड़ियां 2 साल से पूर्ण रूप से खड़ी हैं और कोई भी काम टैक्सी गाड़ियों ने नहीं किया है। इसलिए टैक्सी गाड़ियों का 2 साल का टोकन टैक्स और पैसेंजर टैक्स माफ किया जाए।उन्होंने कहा कि करोना काल में सभी टेक्सी गाड़ियां पूर्ण रूप से खड़ी रही हैं इसलिए सरकार द्वारा कम से कम 5 साल टैक्सी का परमिट बढ़ाया जाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने मांग कि है कि नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने के बाद चालान की दरें बहुत अधिक मात्रा में बढ़ चुकी हैं। सरकार द्वारा जुर्माने की राशि को कम किया जाना चाहिए। उन्होंने मांग की है कि गाड़ियों के लिए टैक्सी स्टैंडों का निर्माण किया जाए और पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाए।
राम लोक घनोटिया हिमाचल ओवीसी कमीशन के चैयरमैंन बनने पर बधाई देने पहुंचे क्षत्रिय घृत वाहती चाहगं महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्रीकंठ चौधरी, सचिव हुकम चन्द गुलेरी, महासभा के उपप्रधान विजय चमोत्रा, सलाहकार विजय चौधरी, सदस्य रजनीश चौधरी, नीलम चौघरी, जिला वीजेपी मोर्चा के ओवीसी अध्यक्ष बिहारी लाल खट्टा, चन्दूलाल चौधरी व अन्य क्ई गणमान्य ओबीसी के सदस्य ने चैयरमैन राम लोक घनोटिया को ओबीसी की मांगो का मांगपत्र सौंपा और हिमाचल में ओबीसी के साथ हो रहे भेदभाव के बारे अवगत करवाया।उन्होंने रामलोक धनोटिया से मांग की कि वह सरकार से जल्द शिक्षण संस्थानों और नौकरियों संविघान के 93वे संशोघन के अनुसार 27% आरक्षण की आधिसूचना जारी करने वारे उचित कदम उठाऐ।
ग्राम पंचायत डोहग पलोटी के सहयोग से "सेवा सप्ताह" के अन्तर्गत वरिष्ठ नागरिक सम्मान दिवस मनाया गया। इसमें 90 वर्ष की आयु से ऊपर के बुजुर्गों को सम्मानित किया गया जिसमें बुजुर्गों के लिए शाल, टोपी व छडी और उसके उपरान्त उनसे पौधरोपण करवाया गया। इस दौरान 109 वर्षीय अमी चन्द डढवाल सुपुत्र टगगर सिंह निवासी गाँव गरां को सम्मानित किया गया। इस दोरान ग्राम पंचायत प्रधान पूनम परमार व गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की।
पालमपुर के विधायक ने वूल फ़ेडरेशन में आउट्सोर्स पर कार्यरत Sheep Shearers से मुलाक़ात की। मंगलवार को Sheep Shearers की हड़ताल का दूसरा दिन था। इनकी सरकार से लंबित माँग थी कि कमिशन बेसड से बदल कर उन्हें अनुबंध पर लाया जाए। आशीष बुटेल ने बताया की इस माँग को कई बार विधानसभा में भी उनके द्वारा उठाया गया है। हाल ही में सम्पन्न हुए विधानसभा सत्र में भी यह बात उठायी गयी थी। उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के समय पर भी यह माँग उठी थी। उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री स्व. श्री वीरभद्र सिंह और बृज बिहारी लाल बुटेल का धन्यवाद किया की उनके प्रयासों से तीन Sheep Shearers को उस समय अनुबंध पर लिया गया जो की नियमित हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के भेड़पालकों के लिए इनके द्वारा कतराई की सुविधा दी जाती है। जब भेड़पालक जंगलो में जाते हैं तब भेड़ों की कतराई करने के लिए यह sheep shearers अपनी जान जोखिम में डाल कर जंगलों में जा कर सुविधा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि सन 2019 में भी शीप Shearers अपनी माँग को लेकर हड़ताल पर गए थे और पंद्रह दिन बाद हड़ताल सरकार के आश्वासन पर समाप्त की गयी थी उस दौरान भी बहुत से भेड़पालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। आशीष बुटेल ने कहा की पालमपुर और आस पास के क्षेत्रों में सैंकड़ों भेड़पालक ऊन की कतराई के लिए sheep shearers पर ही निर्भर हैं। यह sheep shearers अनुभवी तो हैं ही और इनके पास कतराई की तकनीकी जानकारी भी पूर्ण रूप से है। उन्होंने कहा कि कुछ महीनों पूर्व माननीय मुख्यमंत्री जी भी वूल फ़ेडरेशन के कार्यालय में आए थे और sheep shearers ने उनके समक्ष अपनी बात रखी थी। मुख्यमंत्री ने भी उनकी माँग को पूर्ण करने का भरोसा दिया था। आशीष बुटेल ने मुख्यमंत्री से अपील की कि भेड़पालकों का हित देखते हुए जल्द से जल्द बाक़ी बचे बारह शीप shearers को अनुबंध पर सरकार लाए।
Shimla, BJP State President and member of Parliament Shimla presided over the DISHA meeting held in Bachat Bhawan DC office shimla today. Additional Deputy Commissioner Kiran Bhadana and ADM Protocal Sachin Kanwal were also present in the meeting. With then MLA Theog Rakesh Singha , ZP Shimla Chandra Prabha Negi, Mayor Satya Kaundal with representatives of 29 departments were also present in the meeting. In the meeting Suresh Kashyap while appreciating the departments for their good work also pointed out where the departments have to speed up. He pressed on that all works should be done a time bound manner ao that the general public is benefited from time to time. While adressing the PWD Department he said the sime works are pending since 2013-14 and 2017-18 the departments shall finish the work on ASAP basis and report back with all documents. He said that the officers must come for the meeting fully prepared and should also carry all supporting documents regarding exlanations and presentations. He further added that a lot of beneficial Schemes have been introduced by the centre government but there is a dire need to pulicise the same on ground. He stressed on PM Fasal beema yojna that farmers should gain the maximum out of these schemes. Suresh kashyap was happy about the CA stores made under various goverment schemes that will benefit our farmers in a lager manner. We are currently working with 14 stores where we store upto 52843 MT of apples and 2 more CA stores are coming uo where we will be able to store aome 8550 MT of apples. He said jal shakti division is doing good work and we will complete our mission of water to all households by 2022. He also said that dangerous tress should be given permissions to be done away with as they are a hazard to general public, permissions should also be seeked by departments from the concerned SDM's. He said there is great focus on social security of the public and though awerness campaigns our departments will will achieve the same. We will be working in a target oriented manner.
कसौली : ग्राम पंचायत प्रधान संगठन विकास खंड धर्मपुर इकाई द्वारा SDM कसौली के माध्यम से ग्रामीण विकास एव पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर को मांग पत्र सौंपा गया। इसमें ग्राम पंचायत प्रधान संगठन द्वारा मांग की गयी कि स्टाफ न होने के कारण ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में भारी दिक्कतें आ रही है जिसकी वजह से सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है इस विषय पर दो मुख्य मांगे रखी गई और आशा जताई गई कि इन्हें शीघ्र अति शीघ्र पूरा करने की बात कही गई। 1. पंचायतों में तकनीकी सहायक (TA) एवं ग्राम रोजगार सेवक (GRS) की भारी कमी होने के कारण TA व GRS को पांच-पांच पंचायतें दी गई है। बड़ी मुश्किल से यह कर्मचारी 1 महीने में 4 दिन ही एक पंचायत को समय दे पाते हैं जिसकी वजह से लोगों को मनरेगा में रोजगार नहीं मिल रहा है। अन्य विकास कार्य भी नहीं चल पा रहे हैं। बहुत सी पंचायतों में सचिवों की भी कमी है और एक सचिव को तीन-तीन पंचायतें दी गई है जिस कारण विकास के कार्य प्रभावित हो रहे हैं वह सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं का लाभ भी समय पर जनता को नहीं मिल पा रहा है। 2. ग्राम पंचायत जनप्रतिनिधियों को जो मानदेय दिया जाता है वह बहुत ही कम वह अपमानजनक है। पंचायत जनप्रतिनिधियों को सुबह शाम दिन रात जनता की छोटी-छोटी समस्याओं और छोटे छोटे कार्यों का समाधान करना होता है। वही विकास कार्यों की जिम्मेदारी भी जनप्रतिनिधियों की होती है। एक पंचायत प्रतिनिधि 15 से 20 घंटे प्रतिदिन जनहित में कार्य करते हैं लेकिन जब मान सम्मान (मानदेय) की बात आती है तब अपने आप को ठगा सा महसूस करते हैं, जो दुख का विषय है। जिस देश व प्रदेश में अन्य जनप्रतिनिधि जैसे विधायक, सांसदों को सरकार द्वारा लाखों रुपए प्रतिमाह सैलरी/भत्तों के रूप में दिए जाते हैं व पद पर ना रहने पर भी वह पेंशन भोगी रहते हैं। इसी तर्ज पर ग्राम पंचायत प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य का भी मानदेय बढ़ाया जाए वह पेंशन की व्यवस्था की जाए ताकि वह जनता की सेवा के साथ-साथ अपने परिवार की जिम्मेदारियों का भी निर्वहन कर सके। हम आशा करते हैं कि हमारे स्टाफ में सचिव TA व GRS की कमी को जल्द पूरा किया जाएगा व जन प्रतिनिधियों के मानदेय को बढ़ाकर सम्मानजनक किया जाएगा ताकि आम जनता को रोजगार व सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।
ग्राम पंचायत खेरियाँ के सहयोग से "सेवा सप्ताह" के अन्तर्गत वरिष्ठ नागरिक सम्मान दिवस मनाया गया। इसमें 90 वर्ष की आयु से ऊपर के बुजुर्गों को सम्मानित किया गया जिसमें बुजुर्गों के लिए शाल, टोपी व छडी और उसके उपरान्त उनसे पौधरोपण करवाया गया। इस दौरान भाग सिंह, राज कुमार शर्मा, हरिया राम, रत्न वाहड़ी, जय किशन, चिंरजी लाल, दिलसो देवी, व्यासा देवी, वीमा देवी, शीला देवी वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। इस दोरान ग्राम पंचायत प्रधान रेणू देवी, उप प्रधान जसबीर सिंह गुलेरिया, पंचायत सदस्य राज चावला, स्वीटी देवी, रितु देवी व गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की।
जिला कल्याण अधिकारी शिमला, सुरेंद्र बिम्टा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला शिमला के सभी तहसीलों में सेवा सप्ताह के पांचवे दिन वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया तथा उनके हाथों द्वारा पौधरोपण भी करवाया गया। उन्होंने बताया कि सेवा सप्ताह के अंतर्गत सम्मान समारोह में वरिष्ठ नागरिकों को विशेषकर 90 वर्ष से अधिक आयु वर्ग को पुष्प गुच्छ व अन्य उपहार देकर बड़े हर्षोत्साह से मनाया गया तथा उनके कर कमलों द्वारा क्षेत्र में पौधरोपण भी करवाया गया। वरिष्ठ नागरिकों द्वारा सेवा सप्ताह को बड़ी प्रसन्नता से मनाया गया। शिमला ग्रामीण तहसील के कोट गांव में 104 वर्षीय गोविन्द राम शर्मा, 104 वर्षीय कमला देवी नगर पंचायत नारकडा तथा शैफी देवी 103 वर्षीय मझोटली चौपाल द्वारा पौधरोपण किया गया। सभी वरिष्ठ नागरिकों ने सरकार का धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम से उन्हें एहसास हो रहा है कि समाज में उनकी महत्ता अभी भी है एवं उनके प्रति अपनेपन का एहसास समाज में जीवित है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा आयोजित सेवा सप्ताह के अन्तर्गत मंगलवार को राजगढ़ ब्लाॅक की सभी 33 पंचायतों में वरिष्ठ नागरिक सम्मान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर 90 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को पंचायत प्रधानों, परिवार के सदस्यों व अन्य लोगों द्वारा फूल-माला तथा शाॅल पहना कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ नागरिकों ने देवदार व अन्य किस्मों के पौधे रोपित कर पर्यावरण को स्वच्छ, सुन्दर व हराभरा बनाए रखने का संदेश दिया। तहसील कल्याण अधिकारी राजगढ़ विजय चौहान ने बताया कि आज आयोजित कार्यक्रम में राजगढ़ खण्ड की सभी 33 पंचायतों में वरिष्ठ नागरिकों ने पौधरोपण किया तथा उन्हें सम्मानित भी किया गया। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों ने इस अवसर पर बढ़-चढ़ कर भाग लिया और इस उम्र में भी उनमें जोश, साहस तथा उत्साह देखा गया। उन्होंने कहा कि हमारे बुर्जुर्ग हमारे घर व परिवार की शान हैं और जिसघर में बुर्जुगों को मान सम्मान दिया जाता है वह घर सदा फलता-फूलता है। इसलिए हम सभी को बुर्जुगों का सम्मान करना चाहिए तथा उनके मार्गदर्शन से घर, परिवार और समाज विकास होता है। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधों के बिना मानव जीवन का अस्तित्व संभव नहीं है। पौधे ही हमारे जीवन के अस्तित्व हैं। हम सभी को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और केवल पौधा लगाना ही बड़ी बात नही हैं बल्कि लगाए गए पौधों की सेवा व देखभाल करके उन्हें बड़ा करना बड़ी बात है।
विधायक रीना कश्यप सराहां उपमंडल की विभिन पंचायतों में तीन दिवसीय दौरा करेंगी। मण्डल प्रवक्ता नवीन शर्मा ने बताया कि विधायक रीना कश्यप 22 सितम्बर को सराहां उपमंडल की ग्राम पंचायत लाना बांका, धार टिककरी में विभिन योजनाओं का शुभारंभ करेंगी व जनता की समस्याओं को सुन कर उनका निवारण करेंगी। इसी तरह 23 सितम्बर को कोटला बड़ोग, दीद गहलुत व करगानु में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व शुभारंभ करके स्थानीय जनता से रूबरू होंगी। इसी तरह 24 सितम्बर को ग्राम पंचायत जामन की सेर, बाना बखोली, नैना टिककर में विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ करके स्थानीय जनता को संबोधित करेंगी ।
नौणी विवि में आईडीपी के तहत वोकेशनल और सर्टिफिकेट कोर्स, वर्चुअल काउंसलिंग सेल का उद्घाटन छात्रों में उद्यमिता की भावना पैदा करने और उन्हें उद्यमी बनने के लिए प्रेरित करने के लिए डॉ वाईएस परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी ने पांच वोकेशनल और तीन सर्टिफिकेट कोर्स का शुभारंभ किया है। विश्वविद्यालय में आईसीएआर राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा परियोजना के संस्थागत विकास योजना के तहत मंगलवार को एक कार्यक्रम में कुलपति डॉ परविंदर कौशल द्वारा इन कोर्स का शुभारंभ किया गया। औषधीय पौधों, शीतोष्ण फलों का नर्सरी उत्पादन, मधुमक्खी पालन, मशरूम की खेती और फूल और मूल्यवर्धन पर वोकेशनल कार्यक्रम शुरू किए गए। अंग्रेजी में निपुणता, प्रेजेंटेशन कौशल और सामाजिक स्थिति में उचित रूप से बोलने और कार्य करने पर तीन सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए गए। इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए डॉ.कौशल ने कहा कि इन कोर्स का उद्देश्य छात्रों में प्रसंस्करण, विपणन और कई उत्पादों के संवर्धन पर ज्ञान और कौशल का विकास करना है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने छात्रों के करियर में उन्नति के लिए ये वोकेशनल और सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए हैं। उद्यमिता के बारे में बोलते हुए डॉ कौशल ने कहा कि छात्रों को अपने नवीन विचारों के साथ आगे आने और सरकारी योजनाओं का फायदा उठाकर अपने स्वयं के सफल उद्यम स्थापित करने का दिशा में काम करना होगा। उन्होंने कहा कि बागवानी के साथ-साथ वानिकी में छात्रों के लिए संभावित उद्योग को पहचानने के लिए विशेषज्ञों के साथ कई विचार-मंथन सत्रों के बाद इन पाठ्यक्रमों को बनाया गया है। आईडीपी के प्रधान अन्वेषक डॉ केके रैना ने बताया कि बीएससी तृतीय और चतुर्थ वर्ष के छात्रों को इन कोर्स को पढ़ने का अवसर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्रों के पास अपनी पसंद के व्यावसायिक पाठ्यक्रम को वरीयता देने का विकल्प है, जबकि अंतिम सूची मेरिट के आधार पर चुनी जाएगी। वोकेशनल कोर्स तीन महीने का होगा और छात्रों द्वारा पहले से पढ़े जा रहे कोर्स के अतिरिक्त होगा। सर्टिफिकेट कोर्स कम अवधि के होंगे और एक महीने में पूरे हो जाएंगे।
नाहन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत बगड में उप-चुनाव संचालित करने के लिए रिटर्निगं अधिकारी एंव खण्ड विकास अधिकारी अनुप शर्मा ने ग्राम पंचायत बगड़ में निहत 5 वार्डों के लिए 2 मतदान केन्द्र स्थापित करने की अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार राजकीय प्राथमिक पाठशाला जैन्चा माझाई में वार्ड न01 माझाई के लिए तथा राजकीय माध्यमिक पाठशाला बगड़ में वार्ड न0 2 बगड़, वार्ड न0 3 चमियाणा, वार्ड न0 4 दीद व वार्ड न0 5 संदडाह के लिए मतदान केन्द्र स्थापित किया गया है। इसमें वार्ड न0 1 माझाई, 3 चमियाणा, 4 दीद तथा 5 संदडाह को सामान्य जबकि वार्ड न0 2 बगड़ को संवेदनशील घोषित किया गया है।
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला किन्नौर इकाई की बैठक रिकांगपिओ में संघ अध्यक्ष योगराज बेरयान की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में प्रदेश शिक्षक महासंघ के संगठन मंत्री ठाकुर सिंह नेगी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी होने वाली संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक हेतु विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और जिला किन्नौर एवं प्रदेश के सर्व कर्मचारी की विभिन्न मांगों को रखने पर विस्तृत चर्चा कर प्रस्ताव प्रेषित किया गया। प्रस्ताव में संघ ने पुरानी पेंशन को बहाल करने, जिला किन्नौर के कर्मचारियों को मिलने वाला प्रतिपूरक भत्ता 420 से बढ़ाकर 1500 रुपए करने, जिले में विभिन्न विभागों में लंबे समय से चल रहे रिक्त पदों को शीघ्र भरने, पीटीए व एसएमसी की तर्ज पर जिला में रिक्त शिक्षकों के पदों को भरने के लिए विशेष नियम बनाए जाने,अनुबंध कार्यकाल को 3 वर्ष के बजाय 2 वर्ष करने व प्रदेश में छठे वेतन आयोग को तुरंत प्रभाव से लागू करने की मांग की गई।
चौपाल विधानसभा क्षेत्र के तहसील कुपवी में सोमवार को समस्त 15 पंचायतों का क्षेत्र के आम मुद्दों को लेकर एक जनमंच रखा गया था, जिसको लेकर अब सियासी घमासान चल रहा है, कुपवी युथ कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश लालटा ने आरोप लगाया है कि यह युवा सम्मेलन भाजपा विधायक बलबीर वर्मा के कहने पर उनके कुछ खास लोगों द्वारा रखा गया था जिसमें कुछ चुनिंदा भाजपा के लोग शामिल थे। लालटा ने चौपाल विधानसभा क्षेत्र से विधायक बलबीर वर्मा को आड़े हाथ लेकर कहा कि बीते 4 सालो से समस्त कुपवी क्षेत्र को विधायक बलबीर वर्मा द्वारा अनदेखा किया गया, विकास को तरसता कुपवी क्षेत्र बीते चार सालो से पिछड़ता चला गया। अब जब क्षेत्र की जनता में विधायक के प्रति रोष है तो विधायक साहब अपने कुछ करीबी लोगों को कुपवी के अंदर युवा सम्मेलन रखने कि सलाह देते है। उन्हें पता था कि भाजपा सम्मेलन के नाम पर भीड़ नहीं जुटाई जा सकती इसलिए इसे युवा सम्मेलन कुपवी का नाम दिया गया। परंतु इस सम्मेलन में 40 से 50 भाजपा कार्यकर्ता ही शामिल हो पाए। लालटा ने कहा कि भीड़ के कयास लगाए विधायक व उनके चुनिंदा चहेते लोग अब समझ चुके है कि वो कितनी भी कोशिश कर ले परंतु कुपवी क्षेत्र के युवाओं को भ्रमित नहीं कर सकते। आज क्षेत्र की समस्त जनता में बलबीर वर्मा व भाजपा के लिए जो रोष है उसका परिणाम आने वाले 2022 विधानसभा चुनाव में देगी।
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत आने वाले पात्र लाभार्थियों को मुफ्त गैस कनेक्शन वितरित किए गए। यह कार्यक्रम निरीक्षक खाद्य आपूर्ति विभाग अर्की अरविंद पदम की देखरेख में आयोजित किया गया। इस स्कीम के अधीन लगभग 55 पात्र लाभार्थियों ने गैस कनेक्शन प्राप्त करने हेतु आवेदन किए थे। खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक अरविंद पदम ने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना का लाभ सभी पात्र अभ्यर्थियों को दिया जा रहा है। सभी पात्र अभ्यर्थियों को इस योजना का लाभ उठाना चाहिए। इस कार्यक्रम में उनके साथ पूर्व पंचायत प्रधान सुरेंद्र शुक्ला, खाद्य आपूर्ति विभाग के सहायक मनोज कुमार, पंचायत सदस्य ललित तथा गैस एजेंसी दाड़ला के प्रभारी हरीश शर्मा उपस्थित रहे।
जिला किन्नौर के रामनी में हाल ही में हुए भीषण अग्नि कांड जिससे 7 परिवार पूरी तरह बेघर हो गए थे, उनकी मदद के लिए करछम वांगतू व बसपा - II कर्मचारी कल्याण संघ आगे आया है। इसी के चलते संघ के अध्यक्ष बांध सुरक्षा अधिकारी जेएसडब्ल्यू हाइड्रो एनर्जी लिमिटेड नितिन गुप्ता सहित सुरेश नेगी, निखिल, सुभाष नेगी, राजेश मेहता टीम के सदस्यों के साथ रामनी गांव पहुंचे और प्रभावितों के प्रति सहानुभूति प्रकट करते हुए उन्हें राशन ,कम्बल, बर्तन व अन्य राहत सामग्री वितरित की। इस दौरान संघ अध्यक्ष महेश नेगी, उपाध्यक्ष व सुरक्षा अधिकारी जेएसडब्ल्यू नितिन गुप्ता सहित सदस्य सुरेश नेगी, निखिल, सुभाष नेगी, राजेश मेहता आदि मौजूद थे। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष महेश नेगी ने कहा कि संघ इस तरह की आपदाओं से प्रभावित हुए लोगों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर है तथा संघ भविष्य में भी किसी भी समुदाय की सहायता के लिए आगे आएगा। उन्होंने अन्य संस्थाओं से भी आग्रह किया है कि वे भी इन लोगों की सहायता के लिए आगे आएं। वहीं दूसरी तरफ प्रशासन की ओर से भी नायब तहसीलदार टापरी नानक राम द्वारा भी प्रभावितों को गैस सिलेंडर व चूल्हे वितरित किए गए।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में कार्यान्वित किए जा रहे सेवा सप्ताह के अन्तर्गत वरिष्ठ नागरिक सम्मान दिवस आयोजित किया गया। यह जानकारी जिला कल्याण अधिकारी गिरधारी लाल शर्मा ने दी। जिला कल्याण अधिकारी ने कहा कि इस अवसर पर जिला के विभिन्न स्थानों पर वयोवृद्धों ने पौधरोपण कर युवाओं को पर्यावरण संरक्षण का बेहतरीन संदेश प्रदान किया। बुजुर्गों ने पौध रोपण को जहां प्रकृति के संरक्षण के लिए आवश्यक बताया वहीं पेड़-पौधों की शिशुओं की भान्ति देखभाल करने का भी आह्वान किया। इस अवसर जिला की विभिन्न ग्राम पंचायतों में तहसील कल्याण अधिकारियां द्वारा वयोवृद्ध नागरिकों को सम्मानित किया गया तथा उनसे पौधरोपण करवाया। गिरधारी लाल शर्मा ने कहा कि कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत घनागुघाट के 105 वर्षीय बुजुर्ग संत राम तथा 90 वर्षीय रामदेई ने देवदार का पौधा रोपित किया तथा युवाओं को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पेड़-पौधे आवश्यक है तथा हम सभी को पौधरोपण का संकल्प लेना चाहिए। इसी विकास खण्ड की ग्राम पंचायत चम्यावल में 94 वर्षीय राम कृष्ण ने पौधा रोपित कर प्रकृति को सहेजने का संदेश दिया। धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत कृष्ण्गढ़ में वरिष्ठ नागरिक केडी शर्मा तथा धर्मपुर के 84 वर्षीय बुजुर्ग बृजेश गुप्ता ने पौधरोपण किया। ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी के 91 वर्षीय शिव सिंह चौहान तथा उनकी धर्मपत्नी नरेन्द्रा चौहान ने भी पौधरोपण किया। कण्डाघाट विकास खण्ड की साधुपल निवासी 94 वर्षीय पुष्पा देवी ने भी पौध रोपण कर युवाओं को वृक्षारोपण का संदेश दिया। जिला कल्याण अधिकारी ने कहा कि वृद्धजन समाज की धरोहर हैं और हमें उनके द्वारा स्थापित किए गए मूल्यों और परम्पराओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रहना चाहिए। उन्हांने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान हम सभी का कर्तव्य हैं तथा हमें इसके लिए युवा पीढ़ी को भी जागरूक करना चाहिए।
प्रदेश बीडीसी चेयरमैन परिषद का चुनाव देवेंद्र रावत की अध्यक्षता में ऑनलाइन माध्यम से हुआ। इसमें कंडाघाट बीडीसी के चेयरमैन विजय ठाकुर को प्रदेशाध्यक्ष व बीडीसी के चेयरमैन कुलवंत राणा को राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर विजय ठाकुर ने बीडीसी चेयरमैन परिषद का प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद देवेन्द्र रावत का धन्यवाद किया। विजय ठाकुर ने बताया कि बीडीसी चैयरमेन परिषद का अध्यक्ष बनने के बाद उनका सबसे पहला कार्य पंचायत समितियों को और अधिक सशक्त करना है। उन्होंने कहा कि इस परिषद के माध्यम से पंचायत समिति से सम्बंधित समस्याओं और इस संस्था को प्रभावी रूप से सशक्त करने के लिए कार्य किया जाएगा। सरकार व पंचायती राज विभाग के समक्ष एक सामूहिक प्रस्ताव समय-समय पर ले जाकर सरकार व विभाग से न्यायोचित मांगो का समयबद्ध रूप से मनवाने का प्रयास किया जाएगा।
आम आदमी पार्टी के युवा अध्यक्ष विकास धीमान ने बताया कि नूरपुर में पार्टी की तिरंगा यात्रा सफल रही। आम आदमी पार्टी हिमाचल में सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पार्टी लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। हिमाचल प्रदेश अपने जलविद्युत संसाधनों में अत्यंत समृद्ध है। राज्य में राष्ट्रीय क्षमता का लगभग पच्चीस प्रतिशत है। राज्य की कुल जलविद्युत क्षमता में से अब तक 10,519 मेगावाट का दोहन किया गया है, जिसमें से केवल 7.6% हिमाचल प्रदेश सरकार के नियंत्रण में है, जबकि शेष का उपयोग केंद्र सरकार द्वारा किया जाता है। अगर आम आदमी पार्टी सत्ता में आती है तो वह 200 यूनिट फ्री में देंगे। यह लोगों के लिए राहत की बात होगी। लोग सरकार से राहत की मांग कर रहे हैं क्योंकि कोविड- 19 ने लोगों के स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था पर हमला किया है। विकास धीमान ने कहा कि पार्टी ने सभी समितियां बनाई हैं। पार्टी बूथ स्तर पर काम कर रही है। लोग आम आदमी पार्टी को अपनी पसंद मान रहे हैं।
07 अक्तूबर से 16 अक्तूबर तक चलने वाले आश्विन नवरात्र मेलों के दृष्टिगत ज्वालाजी नगर परिषद् क्षेत्र में 06 अक्तूबर 2021 से 17 अक्तूबर 2021 तक किसी भी प्रकार के हथियार और विसफोटक पदार्थों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। एसडीएम ज्वालामुखी धनबीर ठाकुर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ज्वालाजी में यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए नवरात्र के दौरान यह निर्णय लिया गया है। धनबीर ठाकुर ने कहा कि नवरात्र सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से बीते इसके लिए हर प्रकार की व्यवस्थाएं की गयी हैं। अतः क्षेत्र के वासियों एवं आने वाले श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि किसी भी प्रकार के हथियार और असला बारूद को साथ न रखें। प्रशासन द्वारा इस प्रतिबंध का सख्ती से पालन किया जाएगा।
देहरा उपमंडल में राज्य स्तरीय अन्न उत्सव को लेकर मंगलवार को एसडीएम कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। एसडीएम देहरा धनबीर ठाकुर ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि 25 सितम्बर 2021 को राज्य स्तरीय अन्न उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों से संवाद स्थापित करेंगे। उन्होंने बताया कि इस हेतु 25 सितम्बर को सभी उचित मूल्य की दुकानों में टीवी या एलईडी लगवाई जाएगी और हर केंद्र पर 25 लाभार्थियों की बैठने की व्यवस्था की जाएगी, जहां वह प्रधानमंत्री के संदेश को सुनेंगे। इसके अतिरिक्त उपमंडल में अन्य निश्चित स्थानों में भी एलईडी के माध्यम से इस कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा। इस अवसर पर लाभार्थियों को मुख्यातिथि के माध्यम से 10 किलों खाद्यान से भरे थैले भी वितरित किए जाएंगे। एसडीएम ने कहा कि अन्न उत्सव के तहत सभी उचित मूल्य की दुकानों को निर्धारित नीला रंग किया जाएगा। कोरोना संकट के चलते देश में कोई भी गरीब परिवार भोजन से वंचित न रहे इस हेतु भारत सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की शुरुआत की। देश में इस योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को लाभ देने का लक्ष्य भारत सरकार ने निर्घारित किया है। इसके तहत 80 करोड़ गरीब परिवारों को नवम्बर 2021 तक लाभ दिया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने को कहा।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने पंचायती राज संस्थाओं के उप निर्वाचन-2021 के दृष्टिगत विकास खण्ड नालागढ़ की ग्राम पंचायत रडियाली में वार्ड संख्या-6 दत्तोवाल-5 के सदस्य पद के लिए होने वाले मतदान के दृष्टिगत अधिसूचित मतदान केन्द्र को सामान्य घोषित किया है। 1 अक्तूबर को ग्राम पंचायत रडियाली में वार्ड सदस्य के लिए उप निर्चाचन आयोजित होगा। उप निर्वाचन में मतदान के लिए ग्राम पंचायत रडियाली के वार्ड संख्या-6 दत्तोवाल-5 के लिए पंचायत घर रडियाली में मतदान केन्द्र स्थापित किया गया है।
मंगलवार को ददाहू में ग्यारह मुखी हनुमान मंदिर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रेणुका जी द्वारा हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल के सौजन्य से 3 दिवसीय सेवादल प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन विधिवत उद्घाटन ध्वजारोहण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय बहादुर द्वारा किया गया। अध्यक्ष अजय बहादुर ने कहा कि रेणुका कांग्रेस द्वारा ददाहू मे सेवादल के प्रशिक्षण करवाना सराहनीय है ,इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की विचारधारा व इतिहास जानने का सुनहरा मौका मिला है। उन्होंने विधायक विनय कुमार द्वारा आयोजित सेवादल प्रशिक्षण शिविर के लिए सराहना की तथा कहा कि तीन दिवसीय शिविर में कांग्रेस कार्यकर्ता अपने जीवन मे अनुशासन सीखेंगे। उन्होंने कहा कि सेवादल कांग्रेस पार्टी की रीढ़ की हड्डी है और सेवादल के प्रशिक्षण शिविर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मन में समाज के प्रति सेवा भाव पैदा करना है तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वैचारिक तौर पर मजबूत करना है। उन्होंने सेवादल ट्रेनिंग दल का श्री रेणुका जी आगमन के लिए आभार प्रकट किया। इस दौरान विधायक विनय कुमार ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहते हुए प्रशिक्षण शिविर में सीखने के लिए प्रेरित किया तथा सभी कार्यकर्ताओं से अपील कि वे सेवादल प्रशिक्षण शिविर में बताई गई बातों को अपने जीवन में धारण करें । सेवादल के मास्टर कोच अरुण शर्मा, विनोद कंठ, अशोक क्रांतिकारी, संतराम धीमान प्रशिक्षक ने दिन भर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के इतिहास एवं नीतियों एवं कार्यक्रमो के बारे में जानकारी दी । इस दौरान सेवादल अध्यक्ष रेणुका जी सतीश्वर शर्मा, मण्डल महासचिव मित्र सिंह तोमर, जिला उपाध्यक्ष ओपी ठाकुर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्यामा ठाकुर, सेनधार जोन अध्यक्ष हरिंदर शर्मा, धारटीधार जोन अध्यक्ष मोहन शर्मा, रेणुका जोन अध्यक्ष यशवंत ठाकुर सहित लग्भग 300 प्रशिक्षक भी इस शिविर में मौजूद रहे ।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने पंचायती राज संस्थाओं के उप निर्वाचन-2021 के दृष्टिगत विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायत शडियाणा में प्रधान पद के लिए होने वाले मतदान के दृष्टिगत सभी मतदान केन्द्रों को सामान्य घोषित किया है। 1 अक्तूबर को ग्राम पंचायत शडियाणा में प्रधान पद के लिए उप निर्चाचन आयोजित होगा। उप निर्वाचन में मतदान के लिए ग्राम पंचायत शडियाणा के वार्ड संख्या-1 पनूह कुठालां के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला पनूह कुठालां, वार्ड संख्या-2 गद्दों-1 तथा वार्ड संख्या-3 गद्दों-2 के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला गद्दों, वार्ड संख्या-4 गद्दों-3 के लिए ग्राम पंचायत शडियाणा का कार्यालय, वार्ड संख्या-5 छपरोली के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला छपरोली, वार्ड संख्या-6 ओलगी के लिए ग्राम पंचायत कार्यालय शडियाणा तथा वार्ड संख्या-7 कोठी के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला शडियाणा में मतदान केन्द्र स्थापित किया गया है।
शिमला: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को मंगलवार को हिमाचल प्रदेश कोविड-19 साॅलिडेरिटी राहत निधि में 3,68,709 रुपये के अंशदान चेक सचिव शिक्षा राजीव शर्मा और निदेशक उच्चतर शिक्षा डाॅ. अमरजीत शर्मा ने भेंट किए। उन्होंने यह राशि एमसीएम डीएवी काॅलेज कांगड़ा (3,22,709 रुपये) और जिला चम्बा के डीएवी कालेज बनीखेत (46,000 रुपये) की ओर से इस निधि में भेंट की। मुख्यमंत्री ने इसके लिए महाविद्यालय प्रबन्धन का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह अंशदान जरूरतमंदों की सहायता के लिए सहायक सिद्ध होगा।
हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 158-आर के प्रावधानों के अनुसार सोलन जिला में 1 अक्तूबर को पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव के दृष्टिगत मतदान के लिए निर्धारित समय की समाप्ति से 48 घंटे पूर्व से जिला सोलन के उन क्षेत्रों में मदिरा आदि की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा जहां यह उप चुनाव होना है। जिला दण्डाधिकारी सोलन कृतिका कुल्हरी द्वारा इस सम्बन्ध में आदेश जारी किए गए हैं। आदेशों के अनुसार मतदान वाले क्षेत्रों में उक्त अवधि में ड्राई डे घोषित किया गया है। मतगणना से लेकर परिणाम घोषित होने तक ड्राई डे रहेगा। आदेशों के अनुसार इस अवधि में मतदान वाले क्षेत्रों में किसी होटल, रेस्तरां, दुकान, सार्वजनिक स्थल इत्यादि में किसी भी प्रकार की मदिरा एवं अन्य मादक द्रव्यों की बिक्री एवं वितरण पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। जिला दंडाधिकारी ने दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए तुरन्त प्रभाव से जिला सोलन के उन स्थानों में लाईसेन्स शुदा शस्त्र साथ रखने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है, जहां पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव निर्धारित हैं। यह प्रतिबन्ध उप चुनाव वाले क्षेत्रों में मतगणना पूर्ण होने तक लागू रहेगा। यह आदेश सेना, अर्धसैनिक बलों, राज्य पुलिस, गृह रक्षा तथा केंद्रीय पुलिस बल पर लागू नहीं होंगे। आदेशों की अवहेलना कर शस्त्र एवं गोला बारूद साथ रखने पर शस्त्र अधिनियम के तहत एवं अन्य विधि सम्मत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इन आदेशों की अनुपालना न करने पर विधि सम्मत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मंगलवार को प्रदेश के विधायकों और उपायुक्तों के साथ वर्चुअल माध्यम से आयोजित बैठक में 25 सितम्बर, 2021 को राज्य में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तीसरे और चौथे चरण के शुभारंभ की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल शिमला में इस अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे। केन्द्रीय मंत्री इस दौरान योजना के लाभार्थियों के साथ बातचीत भी करेंगे। उन्होंने कहा कि पीएम् इस समारोह की अध्यक्षता करने वाले थे, लेकिन पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के कारण वह इसमें शामिल नहीं हो पाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के किसी एक स्थान से समारोह में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि जिन खण्डों में पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनावों के कारण आदर्श आचार संहिता लागू की गई है, वहां समारोह का आयोजन नहीं किया जाएगा। कोविड-19 के चुनौतीपूर्ण समय में पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना गरीबों, प्रवासी मजदूरों और बेरोजगारों को खाद्य सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक बड़ी पहल है। प्रदेश में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत 7.18 लाख से अधिक राशन कार्डधारक शामिल हैं, जो लगभग 29 लाख से अधिक आबादी को कवर कर रहा है, जिन्हें अक्तूबर, 2021 के अंत तक मुफ्त राशन बैग प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस समारोह के आयोजन का मुख्य उद्देेश्य योजना के लाभार्थियों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करना है, ताकि एनएफएसए परिवारों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से पिछले साल केंद्र द्वारा शुरू की गई इस विशेष योजना के बारे में उन्हें जागरूक किया जा सके। 25 सितम्बर को पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती भी है, जिन्होंने अन्त्योदय की अवधारणा दी और यह उनके संदेश को आगे बढ़ाने के लिए एक प्रासंगिक दिन है। मुख्यमंत्री ने उपायुक्तों को कोविड महामारी के प्रसार को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए और कहा कि विशेष रूप से काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए ताकि कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन सुनिश्चित किया जा सके।
सरकाघाट वि.स. क्षेत्र की खुडला पंचायत के बरोट गाँव से भारतीय सेना से सेवानिवृत विजय सिंह के सुपुत्र अविनाश जमवाल ने कर्नाटक के बेल्लारी में संपन्न सीनियर राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता और सरकाघाट क्षेत्र का नाम रोशन किया। सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता व नबाही वार्ड से जिला परिषद सदस्य मुनीष शर्मा ने फोन पर अविनाश जमवाल को बधाई दी । जिस तरीके का अविनाश जमवाल का प्रदर्शन रहा है ,उसको देख कर उनको भारतीय बॉक्सिंग का उभरता हुआ सितारा माना जा रहा है।अविनाश जमवाल फिलहाल राजकीय महाविद्यालय सीमा में अध्ययनरत हैं।अविनाश जमवाल ने अपनी जीत का श्रेय अपने माता पिता, गुरुजनों व कोच साहिबानों को दिया। अविनाश जमवाल ने संदेश दिया है कि युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलकूद गतिविधियों में आगे आना चाहिए और अपने क्षेत्र व प्रदेश, देश का नाम ऊँचा करना चाहिए। अविनाश जमवाल ने कहा कि वह आने वाले समय में कड़ी मेहनत करेंगे और उनका सपना है कि वह भारत का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करें ।
हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी हमीरपुर के 21 वर्षीय छात्र निशांत हाडा को डेढ़ करोड़ रुपये का रिकॉर्ड प्लेसमेंट पैकेज मिला है। कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग के दोहरी डिग्री बीटेक और एमटेक कार्यक्रम के अंतिम वर्ष के छात्र निशांत का चयन अमेरिका की फाइनांस कंपनी ब्लूमबर्ग के लिए हुआ है। सालाना 1.51 करोड़ रुपये का पैकेज पाकर निशांत ने संस्थान के प्लेसमेंट पैकेज के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दावा किया जा रहा है कि यह उत्तर भारत के एनआईटी का सर्वाधिक पैकेज है। इससे पूर्व जून 2019 में एनआईटी हमीरपुर के ही कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग के दोहरी डिग्री बीटेक और एमटेक कार्यक्रम के छात्र परम सिंह की 1.20 करोड़ के सालाना पैकेज पर अमेरिका की एक साफ्टवेयर कंपनी में नियुक्ति हुई थी। निशांत ने बताया कि इस साल दिसंबर में अपनी डिग्री पूरी करेंगे, जबकि अमेरिकन कंपनी में सितंबर 2022 से पूर्व ज्वाइनिंग देनी है। निशांत मूलत: राजस्थान के हैं। उनके पिता देवेंद्र सिंह एक प्राइवेट कंपनी में मैनेजर हैं और माता सरिता सिंह स्कूल में सेवारत हैं। प्रो. अवस्थी ने बताया कि संस्थान का कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने नई शिक्षा नीति विशेष रूप से बहु-प्रवेश-एकाधिक निकास की सुविधा शुरू की है। विद्यार्थियों को लघु शोध निबंध कार्य के साथ इंटर्नशिप और छात्रों को भविष्य में उद्योग में एक सेमेस्टर की इंटर्नशिप की अनुमति देने के लिए संस्थान योजना बना रहा है। बशर्ते वे छात्रवृत्ति सहित प्रशिक्षण पाने की स्थिति में हों। इससे यह फायदा होगा कि वे भविष्य में संबंधित कंपनी में नौकरी पाने में समर्थ होंगे। निशांत ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2020 में ब्लूमबर्ग के पुणे ऑफिस में आवेदन किया था। कंपनी ने चयन से पूर्व पांच बार ऑनलाइन इंटरव्यू लिया। 31 मई से 6 अगस्त तक कंपनी में काम करने के बाद उत्कृष्टता को देखते हुए लंदन ऑफिस के लिए उनका चयन हुआ। लेकिन समझौता वार्ता के बाद निशांत ने न्यूयार्क को अपनी पहली पसंद बताया। कंपनी ने डेढ़ करोड़ से अधिक सालाना पैकेज सहित प्री प्लेसमेंट ऑफर लेटर दिया है। निशांत ने बीटेक में 9.55 सीजीपीए हासिल किए हैं। निशांत 2019 में जर्मनी बर्लिन में एक अन्य कंपनी में भी ऑनलाइन इंटरनशिप कार्यक्रम में भाग ले चुके हैं। निशांत विश्व की तीन टॉप यूनिवर्सिटी प्रिंसटन, करनेजिया मेलॉन, यूनिवर्सिटी ऑफ अलवेर्टा में भी इंटरनशिप कर चुके हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा अब चंबा के जोत में डॉप्लर रडार लगाया जा रहा है। इससे 150 किलोमीटर के दायरे में मौसम के बदलाव की सटीक जानकारी मिलेगी। मुरारी देवी सुंदरनगर, किन्नौर और लाहौल में भी डॉप्लर रडार लगाने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा किसानों और बागवानों को इसका लाभ मिलेगा। रडार 4 घंटे पहले ही मौसम के मिजाज को भांप लेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने जोत में डॉप्लर रडार लगाने की औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं,अब जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा। इसके माध्यम से विशिष्ट क्षेत्र में आंधी-तूफान, बिजली, ओलावृष्टि, बारिश, बर्फबारी और तेज हवाओं के लिए सटीक पूर्वानुमान और चेतावनी जारी की जा सकेगी। यह केंद्र प्रदेश के बागवानों और किसानों को मौसम से संबंधित सटीक जानकारी देने में मदद करेगा और सभी दिशाओं में 150 किलोमीटर के मौसम का डाटा अवलोकन और उपलब्ध करवाएगा। इसका उपयोग पूर्वानुमान के उद्देश्य के लिए किया जाएगा। यह रडार पूरी तरह स्वचालित होगा। इसकी कार्यप्रणाली कंप्यूटरीकृत कार्यक्रम आधारित होगी। यह विभिन्न डिजिटल प्रारूप और तस्वीरों के रूप में डाटा संचारित करेगा। डॉप्लर रडार अति सूक्ष्म तरंगों को पकड़ता है। ऐसी तरंगें किसी वस्तु से टकराकर लौटती हैं, तो रडार उनकी दिशा आसानी से पहचान लेता है। वायुमंडल में मौजूद पानी की बूंद की स्थिति और दिशा का पता भी इससे लगाया जा सकता है। मौसम की सही जानकारी से किसानो ,बागवानों और आम जनता को अपने अगले कार्यक्रमो की रूप रेखा तैयार करने में मदद मिलती है।
शिमला: शहर के समरहिल के सांगटी में किराए के मकान में रहने वाले कुल्लू जिला के युवक ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला को समाप्त किया। युवक ने खिड़की के परदे को फंदे के लिए इस्तेमाल किया। युवक कोटशेरा कॉलेज में प्रथम वर्ष का छात्र था। मृतक युवक की पहचान सन्तोष कुमार 19 साल पुत्र धनीराम के रूप में हुई है। वह कुल्लू जिला के आनी के खनग गांव का रहने वाला था। वह अपने भाई के साथ यहां रहता था और गत दिवस पहले ही शिमला आया था। डीएसपी हेडक्वार्टर कमल वर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टतया यह आत्महत्या का मामला पाया गया है, और सीआरपीसी 174 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज देहरा में हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की ओर से ग्रेजुएट ऐड ऑन प्रोग्राम के दो दिवसीय परामर्श सत्र का आयोजन किया गया। प्रदेश कौशल विकास निगम के द्वारा छात्रों को नए युग के रोज़गार अवसर प्रदान करने के लिए आधुनिक कोर्सेज का चयन किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत दो पाठयक्रम चलाए जायेंगे, जिसमें पहला सोशल मीडिया प्रबंधन और दूसरा एकाउंट्स एग्जीक्यूटिव शामिल है। इस काउंसलिंग सेशन में फाइनल वर्ष के छात्रों को जागरूक किया गया, जिसमें लगभग 60 छात्रों ने भाग लिया। कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ० बलवंत सिंह ठाकुर ने विद्यार्थियों से सरकार की ओर से प्रायोजित ऐसी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।फोकल स्किल की ओर से जितेंदर सिंह ने बताया कि एशियाई विकास बैंक द्वारा वित्तपोषित यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क रहेगा। एक निश्चित अवधि के प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र भी दिए जायेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को रोज़गार पूरक बनाना है। इस अवसर पर कॉलेज के अन्य सह आचार्य डॉ० दिनेश, अमन वालिया, प्रवीण, शिवानी गुप्ता, संजय एवम कार्यालय अधीक्षक अशोक कुमार भी उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग के अलर्ट के बीच भारी बारिश से काफी नुकसान हुआ है। जिला सिरमौर की नाहन तहसील के एक गांव में सोमवार देर रात बादल फटने से पानी के तेज बहाव में जमीन बह गई हैं। भारी बारिश के चलते फसलें भी तबाह हो गई हैं। मनाली के पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी से घाटी के मौसम में ठंडक बढ़ गई है। कुल्लू के बुरुआ गांव में नाले में बाढ़ आने से सेब के बगीचों को भारी नुकसान हुआ है। वंही प्रदेश के कई क्षेत्रों में सोमवार रात से लगातार बारिश जारी है। प्रदेश में भूस्खलन से छोटी-बड़ी दर्जनों सड़कें बंद हो गई हैं। खराब मौसम की वजह से सूबे में पानी और बिजली सप्लाई प्रभावित हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार को प्रदेश के मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा सहित कांगड़ा के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वंही प्रदेश में 26 सितंबर तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।
हिमाचल एकता मंच द्वारा ज़िला मनाली के अलेउ महिला मंडल भवन में कोरोना योद्धा सेवा सम्मान पत्र आंगनबाड़ी वर्कर, आशा वर्कर, महिला मंडल स्वयं सहायता समूह युवक मंडल साथ ही समाजसेवियों को कोरोना योद्धा सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया। जिसने समाजसेवी चंद्रसेन ठाकुर मुख्यातिथि कमला ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में सम्मानित किया गया। साथ ही हिमाचल एकता मंच के चैयरमैन दीप लाल भारद्वाज वाईस चैयरमेन अजय नग्गर ब्लॉक सलाहकार तीर्थ राम ठाकुर महिला महासचिव वीना देवी मुख्य रूप से उपस्तित रहे। गांव के सभी महिलाओं ने हिमाचल एकता मंच की टीम का साथ ही समाजसेवी चंद्रसेन ठाकुर का भव्य स्वागत किया। इस सम्मान समारोह में सृष्टि स्वयं सहायता समूह के सभी सदस्य महिला मंडल अलेउ के सदस्य महिला मंडल झडाग आंगनबाड़ी वर्कर और आशावर्कर को भी समानित किया गया। एकता मंच के चैयरमैन दीपलाल भारद्वाज ने कहा कि मंच पूरे हिमाचल में इस तरह के कार्यक्रम कर रहा है पिछली साल भी पूरे हिमाचल में मंच द्वारा समाजसेवी डॉक्टर पुलिस पत्रकार सभी को सम्मानित किया गया है कोरोना योद्धा सेवा सम्मान पत्र दे कर। उन्होंने कहा कि आगे भी ये प्रयास जारी रहेगा।
ठियोग उपमंडल की क्यारटू पंचायत में एक 4 साल की बच्ची के साथ दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्ची के साथ उसी के पड़ोस में रहने वाले एक 30 वर्षीय युवक ने यह दुष्कर्म किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार क्यारटू पंचायत में बच्ची के माता-पिता जो नेपाली मूल के हैं मेहनत मजदूरी का काम करते हैं और उन्हीं के पड़ोस में रहने वाले 30 वर्षीय युवक जोकि छपरा बिहार का बताया जा रहा है ने इस दुष्कर्म को अंजाम दिया है। बच्ची की माता की शिकायत के अनुसार ठियोग थाना में मामला दर्ज किया गया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि बच्ची अपने आंगन में खेल रही थी, उसी दौरान पड़ोस का युवक उसे बहला-फुसलाकर ले गया और इस घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची का मेडिकल करवाया गया और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीएसपी ठियोग लखबीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत शिकायतकर्ता डॉ० सुरभि शर्मा सपुत्री बृज भूषण शर्मा निवासी वार्ड नं० 1,राजगढ़,त० देहरा। जोकि मौजूदा समय मे मेडिकल अफसर सिविल अस्पताल ज्वालामुखी में तैनात हैं। थाना में किसी अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि बाहरी मुलक में नौकरी के सम्बंध में आनलाईन माध्यम से shine.com में अपना रिज्यूम अपडेट किया गया था। जो मुझे किसी अज्ञात/जाली कंसलटैंसी द्वारा जॉब लेटर दिया गया व उसके बारे में पता करने पर वह जॉब लेटर अवैध व झूठा पाया गया। कंसलटैंसी द्वारा शिकायतकर्ता से वर्क परमिट,मैडिकल वीजा हवाई टिकटो आदि के लिये लगभग 6.5 -6.8 लाख रुपये ठगा गया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी चन्द्र पाल ने बताया की पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहनता से तफ़्तीष कर रही है।
पुलिस थाना हरिपुर के अंतर्गत पड़ते क्षेत्र सकरी में एक 16 वर्षीय नाबालिग युवक के घर से अचानक लापता होने पर मामला थाने में दर्ज किया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सकरी क्षेत्र के एक व्यक्ति ने थाना में आकर शिकायत दर्ज करवाई है कि उसका बेटा 18 सितंबर को घर से बिना बताए अचानक लापता हो गया है। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी हरिपुर सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत मिलने के उपरांत मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश के लिए थाना से टीमें गठित कर दी हैं, जो कि युवक की तलाश में जुट गई हैं। वहीं शिकायत मिलने के उपरांत कार्यवाही करते हुए पुलिस ने उक्त युवक को शाहपुर के तहत पड़ते गाँव लेर से ट्रेस किया गया है । हरिपुर पुलिस मामले की गहनता से तफ़्तीष कर रही है।
सोमवार को व्यापार मंडल डाडा सीबा के प्रधान राजेंद्र सिंह, उप प्रधान सूरज वर्मा, सचिव सुनील शर्मा द्वारा एसडीएम धनवीर सिंह ठाकुर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि डाडा सीबा ग्राउंड में 25 सितंबर से ट्रेड फेयर मेला लगने की तैयारी चल रही हैं। यह मेला लगभग एक महीने तक चलेगा जो कि छोटे व्यापारी और स्थानीय लोगों के हित में नहीं है ,क्योंकि पिछले दो वर्षों से करोना कॉल की मार झेल रहे डाडा सीबा के स्थानीय छोटे दुकानदार ही प्रभावित नहीं होंगे, बल्कि साथ लगते 20 गांवों के 350 के करीब छोटे दुकानदार भी प्रभावित होंगे। जिससे आर्थिक स्थिति पर बहुत बुरा असर पड़ेगा। यह ट्रेड फेयर इसी वर्ष फरवरी 2021 में भी लगा हुआ था। साल में दो बार ट्रेड फेयर मेला लगेगा तो छोटे दुकानदारों के खाने के लाले पड़ जाएंगे करोना काल में इस तरह के आयोजन से क्षेत्र में करोना फैलना का डर है। इस ट्रेड फेयर में बाहरी राज्यों से लोग दुकान लगाने आते हैं, जो कि इस करोना काल में सही नहीं है। इस ट्रेड फेयर को लगाने वाले संचालक ना तो अपने दुकानदारों के लिए सुलभ शौचालय की व्यवस्था करते हैं और ना ही गंदगी उठाने की व्यवस्था करते है। जिससे स्वच्छता अभियान की भी धज्जियां उड़ाई जाती है। जैसा कि इस वक्त प्रदेश में स्कूल बंद है, बड़े आयोजनों पर प्रतिबंध है, पारंपरिक मेले भी बंद हैं। तो ट्रेड फेयर मेला कैसे उचित हो सकता है। पिछले वर्ष व इस वर्ष फरवरी माह में भी यह ट्रेड फेयर यहां लगा था जिसमें स्वच्छता नियमों की खुलकर धज्जियां उड़ाई गई थी। ग्राउंड के चारों तरफ गंदगी और खाली बोतलों का भंडार इकट्ठा हो गया था , जिसे बाद में यहां पर कसरत व दौड़ लगाने वाले युवा साथियों ने साफ सुथरा बनाया। ट्रेड फेयर से सरकार को राजस्व की भारी हानि होती है क्योंकि यह लोग बिना जी एस टी के सामान बेचते हैं। इनके पास कोई पक्का बिल नहीं होता है। अधिकतर सामान चाइना मेड होता है, जिसकी कोई सही गुणवत्ता नहीं होती और जिससे ग्राहक भी ठगे जाते हैं। क्योंकि उन्हें सही सामान की जानकारी नहीं होती हैं। जिलाधीश कांगड़, पुलिस अधीक्षक कांगड़ा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा ,उप जिला अधिकारी देहरा से व्यापार मंडल डाडा सीबा अनुरोध करता है कि ट्रेड फेयर मेला को रोका जाए।
शिमला: भाजपा की प्रदेश पदाधिकारी बैठक मंगलवार को वर्चुअल माध्यम ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद शिमला संसदीय क्षेत्र सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में भाजपा संगठन महामंत्री पवन राणा, महामंत्री त्रिलोक कपूर, त्रिलोक जम्वाल, राकेश जम्वाल व कार्यक्रम संयोजक संजीव कटवाल उपस्थित रहे। इस बैठक में भाजपा के सेवा और समर्पण अभियान की समीक्षा की गई, यह 21 दिन का अभियान 7 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें भाजपा पूरे देश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन व सुशाशन को एक पर्व के रूप में मना रहा है। बैठक में 25 सितंबर को भाजपा के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रस्तावित कार्यक्रमों की योजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा- सेवा और समर्पण अभियान में अभी तक 290 युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया है और 2000 से अधिक स्थानों अनेकों कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। हमारे सभी सातों मोर्चा इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग ले रहे है व इस दिन गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत प्रदेश के 5070 डिपो में राशन वितरण का कार्यक्रम करेगी। इस दिन केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं मंत्री राजिंद्र गर्ग जनता से संवाद करेंगे हमारे सभी नेतागण एवं चुने हुए प्रतिनिधि अनपे अनपे मंडल में उपस्थित रहेंगे। भाजपा 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर पूरे प्रदेश भर में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत अनेकों स्वच्छता कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। इस कार्यक्रम के प्रभारी प्रदेश सचिव बिहारी लाल शर्मा होंगे। उन्होंने कहा मेरा शुरू से ही मानना रहा है कि देश का विकास तब तक संभव नहीं है, जब तक समाज के सभी वर्गों का योगदान उसमें समायोजित न हो। भाजपा ने वैचारिक, सामाजिक एवं विकास की दृष्टि से गरीबों, दलितों, शोषितों और वंचितों को आगे बढ़ने की नीति पर कार्य किया है।
हिमाचल प्रदेश में हॉकी एस्ट्रो टर्फ, इंडोर स्टेडियम और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाए जाएंगे ,जिनका निर्माण खेलो इंडिया योजना के तहत किया जायगा। केंद्रीय खेल मंत्रालय ने प्रदेश के चार खेल प्रोजेक्टों को मंजूरी दे दी है। सिरमौर, सुंदरनगर, सोलन और बिलासपुर में इन प्रोजेक्टों पर 15 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सोमवार को ऑनलाइन हुई कांफ्रेंस ऑफ मिनिस्टर्स में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल को यह बड़ी सौगात दी हैं। खेल मंत्री राकेश पठानिया भी इस कांफ्रेंस में शामिल हुए। खेलो इंडिया योजना के तहत सिरमौर के माजरा में हॉकी एस्ट्रो टर्फ के लिए केंद्र सरकार ने 5.50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इंडोर स्टेडियम सुंदरनगर, इंडोर स्टेडियम सोलन और बिलासपुर के लुहणू स्टेडियम को खेलो इंडिया का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भी मंजूर हुआ है। अगले सप्ताह तक इनके लिए धनराशि जारी होगी। प्रदेश की ओर से 176 करोड़ रुपये के 18 अन्य प्रोजेक्ट भी केंद्र सरकार की मंजूरी के लिए भेजे गए हैं। युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि हिमाचल भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ नव भारत के निर्माण की दौड़ में शामिल होने की दिशा में बढ़ रहा है। पैरालंपिक पदक विजेता हिमाचल के निशाद और ओलंपिक पदक विजेता हॉकी टीम के वरुण शर्मा को सरकार एक-एक करोड़ की धनराशि देगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में दो-दो स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। प्रदेश में खेलों के लिए नई नीति बनाई गई है और जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी। हिमाचल विंटर गेम्स पर भी विशेष ध्यान दे रहा है। इससे हमारी शीतकालीन ओलंपिक में भागीदारी बढ़ेगी। धर्मशाला, शिमला और मनाली में आल सीजन स्टेडियम शुरू किए जाएंगे। बीड़ बिलिंग की तर्ज पर बिलासपुर में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की पैराग्लाइडिंग सुविधा विकसित की जाएगी। प्रदेश में एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, कुश्ती में बहुत अच्छी प्रतिभाएं हैं। प्रत्येक जिले में बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराकर इसे और विकसित किया जाएगा। खिलाड़ियों को और प्रोत्साहन देने के लिये सरकार इस तरह के बड़े कदम उठा रही
बद्दी: महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय कालूझिंडा में सोमवार से नए शैक्षणिक सत्र की शुरूआत हुई। इस दौरान आयोजित समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति डा.नंद किशोर गर्ग ने की। इस अवसर पर कुलपति प्रो.आर.के. गुप्ता, परियोजना निदेशक सुरेश गुप्ता, रजिस्ट्रार प्रो.विनीत मैहन तथा विभिन्न स्कूलों के निदेशक, संकाय सदस्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं। परियोजना निदेशक सुरेश गुप्ता ने भी नए छात्रों को मंगलकामना दे कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कुलाधिपति ने कहा कि विश्वविद्यालय छात्रों के विकास के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए समर्पित है। उन्होंने छात्रों को लॉ, इंजीनियरिंग, फार्मेसी, अप्लाइड साइंस और मैनेजमैंट जैसे शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में करियर के लिए बेस्ट प्लेसमेंट प्रदान करने का आश्वासन दिया। सत्र के मुख्यवक्ता पूर्व आई.ए.एस. विवेक अत्रे ने लक्ष्य निर्धारण और समय प्रबंधन के महत्व के बारे में बताया तथा छात्रों को पहले दिन से ही काम करने के लिए प्रोत्साहित किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त नीरज कुमार ने बताया कि पंचायत चुनावों को लेकर केलांग में प्रथम चरण का पूर्वाभ्यास किया गया तथा अंतिम चरण का पूर्वाभ्यास 26 सिंतबर को होगा। उपायुक्त ने बताया कि कुल्लू पंचायत कार्यालय में तैनात अंकेक्षण अधिकारी लालचंद ने चुनाव डयूटी पर तैनात सहायक चुनाव अधिकारी, पीठासीन अधिकारी और पोलिंग अधिकारियों को चुनाव आयोग की तरफ से जारी कायदे और कानून का पालन करते हुए चुनाव प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। लालचंद ने कर्मचारियों को मतदान प्रक्रिया शुरू होने से लेकर मतपेटियों को बंद करने तक हर प्रक्रिया को बारीकी से समझाया। पूर्वाभ्यास में 111 पीठासीन अधिकारी, 320 पोलिंग अधिकारी शामिल हुए। पंचायत चुनाव के लिए चुनाव आयोग की तरफ से तैनात चुनाव पर्यवेक्षक पंकज शर्मा ने चुनाव प्रक्रिया के दौरान कर्मचारियों को चुनाव आयोग की और से जारी नियमों का ईमानदारी ओर पारदर्शिता के साथ पालन करने की अपील की। इस दौरान रिर्टनिंग अधिकारी प्रिया नागटा, एसी-टू-डीसी रोहित शर्मा, बीडीओ विवेक गुलेरिया और जिला अधिकारी संजय कुमार भी शामिल रहे।
जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी कार्यालय कुल्लू में कार्यरत सहायक लोक संपर्क अधिकारी ईश्वर दास राणा को शिमला के माॅल रोड़ स्थित ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में गत 14 सितम्बर को भाषा कला एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित राजभाषा समारोह, 2021 के तहत सम्मानित किया गया। शिक्षा, भाषा एवं संस्कति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने उक्त अधिकारी को जिला स्तर अधिकारी वर्ग में हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए यह पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा की निश्चित तौर पर पुरस्कार मिलने से जहां कार्यशैली में और भी निखार आएगा वहीं कार्यालय के अन्य सहयोगी भी प्रेरणा लेकर राजभाषा हिंदी में कार्य करने के प्रति प्रोत्साहित होंगे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन एसएफडीए हाल में किया गया, जिसकी अध्यक्षता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक डॉ राजीव बिंदल ने की। इस अवसर पर डॉ बिंदल ने विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया तथा दीप प्रज्जालित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। डॉ राजीव बिंदल ने बताया कि देश भर में सितम्बर माह को पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है और इसके अंतर्गत अनेक प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सन्तुलित आहार, दूध, हरी सब्जी तथा हमारे पारंपरिक भोजन जैसे साग, बथुवा, मक्की की रोटी, कोदा, चौलाई इत्यादि का सेवन करने से हम कुपोषण की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। उन्होंने बताया कि हमें अपने समाज तथा आस पास कुपोषण के बारे में लोगों को जागरूक करना चाहिए तथा कुपोषित व्यक्ति की सहयता करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि कुपोषण तथा खून की कमी से बचाव के लिए समय-समय पर पेट के कीड़ों की दवाई लेना भी अवश्यक है। उन्होंने बताया कि जब हम खाना खाते हैं, तब हमारा शरीर पोषक तत्वों को खाने से निचोड़ कर शरीर को चलाने, विकास, मुरम्मत और निर्माण के लिए ऊर्जा पैदा करता है। संतुलित आहार वो है, जो शरीर के कार्याे के लिए सभी महत्वपूर्ण और आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करे। हर किसी के लिए एक ही आहार संतुलित नहीं हो सकता क्योंकि हर किसी की शारीरिक जरूरतें अलग-अलग होती हैं। एक बच्चे की आवश्यकताएं अलग होंगी और एक गर्भवती महिला की आवश्यकताएं साधारण महिला से अलग होगी। अध्यक्षा जिला परिषद सीमा कन्याल द्वारा भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किये गए। जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेन्द्र सिंह नेगी ने मुख्यातिथि का टोपी तथा स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया और विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं बारे जानकारी साझां कि। इस अवसर पर डाइट नाहन के प्रशिक्षुओं द्वारा नाटक के माध्यम से कुपोषण के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग से डॉ विनोद सांगल द्वारा पोषण एवं संतुलित आहार तथा आयुर्वेद विभाग से डा0 प्रमोद पारिक द्वारा पोषण तथा योग के महत्व बारे जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, पार्षद नगर पालिका सहित अन्य उपस्थित रहे।
सोमवार को उपमंडल करसोग के आंगनवाड़ी केंद्र सनारली में बाल विकास परियोजना विभाग करसोग के सौजन्य से विभिन्न महिला मंडल को साथ लेकर पोषण माह दिवस मनाया गया जिसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बढ़ चढ़कर भाग लिया गया। इस कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सरला गुप्ता ने गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को एनीमिया के बारे में भी जानकारी दी। इसमे महिला मंडल सनारली तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओ ने तरह तरह के स्वादिष्ट और पौष्टिक पकवान बना कर लाए और पोषण के बारे में जानकारी दी गई। वही आईसीडीएस विभाग की सुपरवाइजर मीना देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि हमने पोषण माह के अंतर्गत आंगनवाड़ी वृत सनारली में पंचायत स्तरीय पोषण दिवस जागरुकता शिविर का आयोजन किया जिसमें गांव वालों को स्थानीय व्यंजन बना कर खिलाए गये व उनके फायदे बताये गये। इस मौके पर पर्यवेक्षिका मीना देवी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सरला देवी, जितेन्द्रा शर्मा, नीलम, ज्ञानी, तारामणि, प्रिया नीलम और महिला मंडल सनारली, खनोरा की महिलाओ ने भाग लिया।
पार्वती घाटी की साहसिक संस्था लिटल रैबल एडवेंचर ने उपायुक्त आशुतोष गर्ग से मुलाकात की और गत 26 अगस्त को दूरवर्ती पथरीली घाटी में 11 हजार भेड़-बकरियों को सुरक्षित निकालने के अभियान की जानकारी दी। उपायुक्त ने बताया कि बीेते 25 अगस्त को उन्हें दूरभाष तथा जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के माध्यम से जानकारी मिली कि मनिकर्ण से काफी अंदर पथरीली घाटी तथा ठाकुर कुंआ व डिभी नाला के पास के क्षेत्रों में चंबा, कांगड़ा व मण्डी के गडरियों की 11000 से अधिक भेड़ व बकरियां ग्लेशियर के कारण फंस गई हैं और यदि तत्काल कोई मदद नहीं मिली तो जान-माल का बहुत भारी नुकसान हो सकता है। उपायुक्त ने पार्वती घाटी के लिटल रैबल एडवेंचर के निदेशक शिवराम से सम्पर्क करके बकरियों को बचाने का आग्रह किया। लिटल रैबल एडवेंचर शिवराम के नेतृत्व में चुनी लाल, महेन्द्र सिंह, सुरज महंत, धर्मेन्द्र ठाकुर, दिशु ठाकुर व सुनील नेगी सभी लोग तुरंत से पथरीली घाटी के लिए रवाना हुए और काफी लंबी दूरी पैदल तय करने के बाद जब ठाकुर कुंआ व डिभी क्षेत्रों में पहुंचे तो देखा कि बरसात तथा ग्लेशियर के कारण कहीं पर भी रास्ता नहीं रह गया था और नाले से होकर गुजरना जान को जोखिम में डालने जैसा था। शिवराम बताते हैं कि ऐसे में अपनी जान को बचाने की भी चुनौती सामने थी। बकरियों को निकालना तो अब बाद की बात हो गई। शिवराम की पूरी टीम ने अपने साथ ले गए औजारों से पथरीली घाटी में नाले के साथ पत्थर डालकर रास्ता बनाया जहां से बामुश्किल लाईन में केवल एक-एक भेड़ निकल सकती थी। टीम के सभी सदस्यों ने एक-एक भेड़ व बकरी को अस्थाई रास्ते से पकड़ कर निकाला और इस तरह से उन्होंने लगभग 11 हजार भेड़ बकरियों की जान बचाई। आशुतोष गर्ग ने लिटल रैबल एडवेंचर के साहस की सराहना की और कहा कि जान बचाना एक बड़ा पुण्य का काम है। टीम ने गडरियों के लाखों का नुकसान होने से बचा लिया। उधर, भेड़ पालकों ने भी उपायुक्त आशुतोष गर्ग का आभार व्यक्त किया है।
जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में हो रहे पंचायती राज चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं । इस फेहरिस्त में स्पीति के दौरे पर पहुंचे लाहौल स्पीति के पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने सोमवार को पूर्व मंत्री फुचुंग राय के साथ मुलाकात कर पंचायती राज चुनावों को लेकर रणनीति बनाई है। इस दौरान फुंचुंग राय ने चुनाव में उतरे कांग्रेस प्रत्याशियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा है कि वे रवि ठाकुर के साथ मिलकर इन चुनावों में काम करेंगे और अपना पूरा समर्थन इन्हें देंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने में भी वे अपना पूरा योगदान देंगे। ऐसे में लाहौल स्पीति में हो रहे पंचायती राज चुनाव में लाहौल स्पीति के पूर्व विधायक रवि ठाकुर व फुंचुंग राय की जुगलबंदी से जहां कार्यकर्ताओं में खासा जोश देखने को मिल रहा है, वही लाहौल स्पीति का सियासी माहौल भी गरमा गया है। घाटी में भाजपा के लिए आए दिन नई चुनौतियां जहां कांग्रेस दे रही है, वहीं स्पीति घाटी के लोगों में स्थानीय विधायक एवं जयराम सरकार में मंत्री डॉ रामलाल मार्कंडेय के खिलाफ गुस्सा कांग्रेस के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है। लिहाजा कांग्रेस इस मौके का पूरा फायदा उठाएगी। लाहौल स्पीति के पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने कहा है कि पंचायती राज चुनावों के चलते व स्पीति घाटी के तूफानी दौरे पर हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में जहां वे गांव-गांव जाकर लोगों से कांग्रेस के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं वहीं घाटी से पूर्व मंत्री फुंचुंग रॉय से भी उन्होंने सोमवार को विशेष मुलाकात की है । उन्होंने कहा कि इस दौरान फुंचुंग रॉय के साथ की गई बैठक में जहां लाहुल स्पीती के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की है, वही पंचायती राज चुनावों को लेकर भी रणनीति बनाई गई है।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मंडी जिले के बल्ह विधानसभा क्षेत्र के गागल में क्षेत्र के लिए 172.10 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने गागल में एक विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए नेरचैक में हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड का मंडल स्थापित करने, बल्ह विधानसभा क्षेत्र में एक अटल आदर्श विद्यालय खोलने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गागल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने, स्योहली और सकरोहा ग्राम पंचायतों में पशु औषधालय खोलने, स्वास्थ्य उप केंद्र राजगढ़ को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भंगरोटू में विज्ञान कक्षाएं शुरू करने और शहीद सैनिक पुष्पराज के सम्मान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घासणू का नाम बदलकर शहीद नायक पुष्पराज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घासणू रखने की घोषणा की। जय राम ठाकुर ने बल्ह विधानसभा क्षेत्र में 14 नवगठित ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों के निर्माण के लिए प्रत्येक भवन के लिए 10 लाख रुपये और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पैड़ी में स्टेडियम/मैदान के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बल्ह में एनसीसी अकादमी की स्थापना से संबंधित मामला उपयुक्त प्राधिकारी के समक्ष उठाया जाएगा। उन्होंने समारोह में भाग लेने वाले प्रत्येक महिला मंडल को अपनी ऐच्छिक निधि से प्रत्येक को 10 हजार रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बैहना सड़क को डबल लेन बनाने से संबंधित मामला सीआरएफ के समक्ष रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हमेशा बल्ह क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान दिया है। आज क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान उन्होंने 291.04 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान ही बल्ह क्षेत्र में चिकित्सा महाविद्यालय स्थापित करने का निर्णय लिया गया क्योंकि कांगड़ा जिला के पश्चात् मंडी प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा जिला है।


















































