हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय को देहरा में दी गई भूमि के सीमांकन का कार्य प्रशासन द्वारा प्रारंभ करवा दिया गया है। एसडीएम देहरा धनबीर ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि नायब तहसीलदार देहरा सुरिंद्र कुमार की देख-रेख में राजस्व और वन विभाग के कर्मचारी तेज गति से इस कार्य को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बरसात का मौसम होने की वजह से आ रही दिक्कतों के बावजूद भी प्रशासन पूरी तनमयता से सीमांकन के कार्य के लिए मैदान में डटा हुआ है। एसडीएम ने बताया कि केंद्रीय विश्वविद्यालय को दी गई भूमि के लगभग 35 प्रतिशत हिस्से में सिमांकन का कार्य पूरा किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि उपायुक्त कांगड़ा डाॅ. निपुण जिंदल द्वारा दिए गए निर्धारित समय के अंदर यह कार्य पूरा कर लिया जाए, जिसके लिए नायब तहसीलदार सुरिंद्र कुमार की देख-रेख में पूरी टीम निरंतर कार्य कर रही है।
प्रदेश सरकार आम जनमानस को बहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु कृतसंकल्पित है। इस हेतु रक्कड़ की जनता की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रक्कड़ अस्पताल को 24 घंटे क्रियाशील करने की अनुमति प्रदान कर दी है। रक्कड़ में नागरिक अभिनंदन समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए उद्योग व परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर यह बात बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य ढांचे को सुदृड़ करने हेतु वह निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में रक्कड़ अस्पताल को 24 घंटे करना, डाडासीबा में 50 बिस्तरीय अस्पताल बनाना, डाडासीबा में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था, ऑटो एनालाईजर, कोटला और पीर सलूही में डिजिटल एक्स-रे की सुविधा और विधानसभा क्षेत्र में एम्बुलेंस उपलब्ध करवाने के कार्य उन्होंने किए हैं। बिक्रम ठाकुर ने रक्कड़ में पठानकोट से दियोटसिद्ध व रक्कड़ से धर्मशाला बसों को हरि झंडी दिखाकर उनका शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि पठानकोट से दियोटसिद्ध बस जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के टैरेस, कोटला, चिन्तपूर्णी, चलाली, परागपुर, रक्कड़, चपलाह से होते हुए दियोटसिद्ध को जाएगी। उद्योग मंत्री ने कुहना में उद्यान विभाग द्वारा चलाए जा रहे शिवा परियोजना के तहत विशेष पौधारोपन किया। उन्होंने बताया कि शिवा परियोजना के अंतर्गत उद्यान विकास खंड परागपुर के अधीन चम्बा खास और कुहना में दो कलस्टर विकसित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा इन कलस्टर में 11 हजार फलदार पौधों को लगाया जाएगा, जिनमें से एक का शुभारंभ आज यहां उनके द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना की वजह से जो भूमि अनउपयोगी थी, उसमें पौधारोपण कर क्षेत्र के लगभग 40 किसानों को लाभ होगा और वह आर्थिक तौर पर समृद्ध बनेंगे। उन्होंने बताया कि किसानों को समृद्ध करने के लिए सरकार द्वारा ऐसे अनेकों प्रयास किए जा रहे है। इसके बाद उद्योग मंत्री ने सेहरी में लगभग 12.50 लाख की लागत से बने पशु औषधालय का उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि पशुओं के उपचार के लिए भी जयराम सरकार गांवों में औषधालय खोलकर व्यवस्थाएं उपलब्ध करवाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधाानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 705.10 लाख की लागत से बनने वाली भरवाईं से कलोहा सड़क का निर्माण कार्य भी पूर्णता की ओर है। बिक्रम ठाकुर ने रक्कड़ और सेहरी में जनसमस्याओं को सुनते हुए अधिकतम का मौके पर निपटारा किया और शेष के समयबद्ध निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा, मंडलाध्यक्ष विनोद शर्मा, जिला परिषद् उपाध्यक्ष सनेह परमार, एसडीएम देहरा धनबीर ठाकुर, उप निदेशक उद्यान विभाग डाॅ. कमलशील नेगी, जिला समन्वयक उद्यान विभाग डाॅ. संजय गुप्ता, विषयवार विशेषज्ञ डाॅ. जी.एस गोमरा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग हर्ष पुरी, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग संदीप चैधरी, अधिशासी अभियंता विद्युत बोर्ड कुलदीप राणा, अनिल चैधरी, आर.एम देहरा कुशल कुमार, कुलविंदर पठानिया, रूपिंदर डैनी, सुशील शर्मा, अनिता सपहिया, सत्या सूद, सुदेश कुमारी सहित बड़ी मात्रा में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में शुक्रवार को बचत भवन में जिला के राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राजस्व विभाग से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को जिला में बन रहे राजस्व सदनों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि विभाग को इसका लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को बरसात के दिनों में हो रही क्षति के संदर्भ में लोगों को तुरन्त फौरी राहत प्रदान करने के निर्देश दिए तथा इसका पूरा आकलन कर कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को मुख्यमंत्री सेवा संकल्प के अंतर्गत आ रही विभिन्न शिकायतों को तय सीमा के भीतर निपटारा करने के आदेश दिए अन्यथा कोताही बरतने वालों के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि भूमिहीनों को 3 बिस्वा और 2 बिस्वा भूमि प्रदान करने के लिए जो आवेदन प्राप्त हुए है उन पर आगामी कार्यवाही करते हुए लंबित मामलों का 15 दिन के भीतर निपटारा किया जाए ताकि पात्र लोगों को इसका लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत की जाने वाली वसूली को प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए ताकि गलत खातों में जमा राशि वापिस सरकार को जमा हो सके। उन्होंने अधिकारियों को जनमंच, ई-समाधान एवं अन्य माध्यमों से मिल रही समस्याओं का समयबद्ध निपटारा करने के निर्देश दिए ताकि जिला के आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि जिला के समस्त उपमण्डलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार द्वारा राजस्व अपील, सड़क किनारे नियंत्रण अधिनियम, सीमांकन, राजस्व प्रविष्टियों में सुधार, अतिक्रमण, परिवर्तन व बंटवारा आदि के अधिकतर मामलों का निपटारा किया जा चुका है तथा लंबित मामलों का जल्द से जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने जिला के समस्त राजस्व अधिकारियों को परस्पर समन्वय स्थापित कर कार्य करने का आग्रह किया ताकि प्रदेश की जन कल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ प्राप्त हो सके। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को एफआरए में विभिन्न प्रावधानों के बारे में विस्तृत से अवगत करवाया। बैठक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकाॅल) सचिन कंवल, जिला राजस्व अधिकारी शिमला संतराम, समस्त उपमण्डलाधिकारी, समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय के सभागार में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस समारोह का आयोजन किया गया और प्रथम वर्ष के नव स्वयंसेवियों का स्वागत भी किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ आशु फुल्ल ने बताया कि सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रदीप कौंडल द्वारा परिसर में पौधारोपण करके इस समारोह का शुभारंभ किया गया। समारोह स्थल की दीवारों पर राष्ट्रीय सेवा योजना की वार्षिक गतिविधियों को दर्शाते हुए नारा लेखन के चार्ट और पोस्टर लगाए गए। कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर नेम राज ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वरूप उद्देश्य और गतिविधियां पर विस्तार से प्रकाश डाला। वरिष्ठ स्वयंसेवियों ने इस कार्यक्रम में विविधरंगी जैसे मौलिक कविता पाठ, शेरो शायरी, वक्तव्य ,लघु नाटिका, समूह गान, समूह नृत्य, एकल नृत्य, एकल गीत,पहाड़ी नाटी, पंजाबी गिद्दा और भांगड़ा प्रस्तुतियां देकर बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि डॉ प्रदीप कौंडल ने अपने बहुमूल्य विचारों को स्वयंसेवियों के साथ सांझा किया उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के मूल लक्ष्य जीवन मूल्य की उपयोगिता और संस्कारों के महत्व को गांधी दर्शन के परिप्रेक्ष्य में समझाया। उन्होंने कहा कि एनएसएस का अर्थ केवल साफ सफाई नहीं है अपितु आज के संदर्भ में इसके मायने विशाल हैं और अर्थ विस्तृत हैं। विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व का विकास करना इसका मुख्य उद्देश्य है। मंच संचालन स्वयंसेवियों निकिता शर्मा, प्रिया शर्मा और शिवानी ने किया ।संपूर्ण आयोजन वरिष्ठ समाजसेवियों की रचनात्मक और मौलिक कला का श्रेष्ठ प्रदर्शन तथा नवान्गुतकों के लिए प्रेरणादायक अनुभव रहा।
मनाली के साथ लगते बाहंग में अस्थाई पुल से गिरे व्यक्ति का शव बरामद हो गया है। मृतक की पहचान कलसंग शेरपा पुत्र स्वर्गीय धर्मा, निवासी नारूप्रा सिंधवाल चौक काठमांडू नेपाल, आयु 45 वर्ष, हाल रिहाइश बाहंग मनाली के रुप मे हुई है। नेपाली मूल का यह व्यक्ति बाहंग में रहता था। वीरवार शाम को गोशाल गांव से बाहंग की ओर आ रहा था कि अचानक ब्यास नदी पर बने अस्थाई पुल से नदी में जा गिरा। परिजन रात भर उसकी तलाश करते रहे। सुबह के समय पुलिस को जानकारी मिली कि वॉल्वो बस स्टैंड रांगड़ी के पास बीच नदी में लाश फसी हुई है। पुलिस टीम अग्नि शमन विभाग के कर्मियों के साथ घटना स्थल पर पहुंची। लाश के बीच नदी में फंसने से निकालने में दिक्कत आ रही थी। पुलिस ने बबेली के राफ्टर दल का सहारा लिया और उफनती ब्यास से शव को बाहर निकाला। डीएसपी मनाली संजीव कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है और मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के अंतर्गत पूजा कला मंच के कलाकारों द्वारा शुक्रवार को ग्राम पंचायत टनहोग सांगटी व गिर्ब, भगवती सांस्कृतिक मण्डल शंठा के कलाकारों द्वारा ग्राम पंचायत धार चांदना व बावत, हिम आधार लोक कला मंच के कलाकारों द्वारा ग्राम पंचायत कोटि तथा जयश्वरी लोक नृत्य कला मंच के कलाकारों द्वारा ग्राम पंचायत नोगली व शिंगला में प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का गीत-संगीत व लोक नाट्य के माध्यम से प्रचार कर लोगों को जागरूक किया गया। कलाकारों ने बताया कि प्रदेश में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं आरम्भ की गई है। उन्होंने बताया कि स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग को जिनकी वार्षिक आय 35 हजार रुपये से कम हो, जिनके नाम राजस्व रिकाॅर्ड में मकान बनाने के लिए 1 लाख 50 हजार रुपये का अनुदान दिया जाता है। कलाकारों ने बताया कि नशे को छोड़ हम न केवल अपना बल्कि समाज और प्रदेश का उद्धार करते हैं। नशा एक ऐसी बीमारी है जो युवा पीढ़ी को लगातार अपनी चपेट में लेकर उसे कई तरह से बीमार कर रही है। शराब, सिगरेट, तम्बाकू एवं ड्रग्स जैसे जहरीले पदार्थों का सेवन कर युवा वर्ग का एक बड़ा हिस्सा नशे का शिकार हो गया है। नशे के दुष्परिणामों के प्रति सचेत रहकर हम शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकते हैं, जिससे देश व प्रदेश की उन्नति होगी। इस अवसर पर कलाकारों ने उपस्थित लोगों को सही तरीके से मास्क लगाने, हाथों को सैनेटाइज करने या निरंतर धोने, दो गज की दूरी के नियम को अपनाने, आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकलने, अनावश्यक रूप से भीड़ न जुटाने तथा कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए वैक्सीन अवश्यक लगवाने के प्रति जानकारी व संदेश दिया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत टनहोग के प्रधान राहुल कश्यप, ग्राम पंचायत गिर्ब के प्रधान सुरेश कुमार व वार्ड सदस्य प्रेम ठाकुर, ग्राम पंचायत संधु के उप-प्रधान प्रदीप सूद, ग्राम पंचायत नोगली की प्रधान रक्षा देवी, ग्राम पंचायत शिंगला के प्रधान राज कुमार गौतम, ग्राम पंचायत कोटि के प्रधान रमेश शर्मा, ग्राम पंचायत बावत के प्रधान अमित शर्मा तथा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दन की एनएसएस इकाई ने 52वा राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस मनाया। इस पावन दिवस का शुभारंभ प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने एनएसएस ध्वजारोहण से किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश बट्टू ने आभासी कक्ष के माध्यम से एनएसएस स्थापना दिवस की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। 24 सितम्बर 1969 को इसकी स्थापना भारत सरकार के युवा मामले व खेल मंत्रालय ने की। एनएसएस योजना ऊर्जा से परिपूर्ण एक ऐसा नाम है, जो युवाओं में निस्वार्थ भाव, सेवा संकल्प, सच्चाई व नेतृत्व से कई गुणों का विकास करता है। 51 वर्षो से एनएसएस ने निस्वार्थ भाव से स्वयं से पहले आप आदर्श वाक्य के साथ समाज सेवा के क्षेत्र में एक विशेष आयाम प्राप्त किया है। इस पावन दिवस पर एनएसएस यूनिट विद्यालय परिवार को कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश बट्टू व अनिता ने बधाई और शुभकामनाएं दी।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना संवाद कार्यक्रम का जिला सोलन के विभिन्न स्थानों पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से 25 सितम्बर, 2021 को लाईव प्रसारण किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने दी। कृतिका कुल्हरी ने कहा कि कार्यक्रम का लाईव प्रसारण प्रातः 11.00 बजे से शिमला स्थित पीटर हॉफ से होगा। केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले मंत्री पीयूष गोयल इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से योजना के विभिन्न लाभार्थियों से संवाद करेंगे। उपायुक्त ने कहा कि इस कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के लिए सोलन जिला के 10 स्थानों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन स्थापित कर दी गईं हैं। सोलन विधानसभा क्षेत्र में नगर पंचायत हॉल कण्डाघाट तथा नगर निगम हॉल सोलन में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाईव प्रसारण दिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कसौली विधानसभा क्षेत्र में खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय धर्मपुर तथा नगर परिषद हॉल परवाणू में कार्यक्रम के लाईव प्रसारण की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र में खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय कुनिहार तथा सामुदायिक हॉल अर्की में कार्यक्रम का लाईव प्रसारण देखा जा सकेगा। दून विधानसभा क्षेत्र में तहसील कार्यालय बद्दी तथा बीएड कॉलेज चण्डी में अन्न उत्सव का लाईव प्रसारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में ट्रक यूनियन परिसर नालागढ़ तथा पंचायत हॉल रामशहर में कार्यक्रम को एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाईव प्रसारित करने की व्यवस्था की गई है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरयांज में कोविड नियमों का पालन करते हुए बड़े उत्साह से राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रेम लाल नेगी ने की। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरयांज के प्रधान रमेश ठाकुर व विद्यालय प्रबंधन समिति प्रधान जगदीश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस प्रभारी दीपक ठाकुर ने किया। राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर विद्यालय की एनएसएस इकाई ने "पर्यावरण मित्र" अभियान का आरंभ किया। पर्यावरण मित्र अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों व लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। इस अभियान का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रेम लाल नेगी, पंचायत प्रधान रमेश ठाकुर, एसएमसी प्रधान जगदीश शर्मा "पर्यावरण मित्र" अभियान के संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर करके किया गया। विद्यालय परिवार के सदस्य भीम सिंह, अमरदेव शर्मा, जय प्रकाश मिश्रा, अनुप शर्मा, देवीसिंह, मुक्तेश गौतम, रमेश ठाकुर, प्रवीण कुमार, विरेंद्र कुमार, बिरेंद्र शर्मा, सरोज, केशव वर्मा, अजय त्यागी, प्रभुदयाल, जानकी, महेंद्र, परसराम, त्रिपता भी अभियान के संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर कर "पर्यावरण मित्र" बने। एनएसएस प्रभारी दीपक ठाकुर ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी अन्य विद्यार्थियों व लोगों को पर्यावरण मित्र बनाने के लिए अभियान को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाएंगे। उल्लेखनीय है कि विद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा लोगों को साक्षर करने के लिए "परियासा" अभियान भी चलाया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व एनएसएस प्रभारी अनुप शर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना का इतिहास व महत्व विद्यार्थियों से साझा किया। प्रधानाचार्य प्रेम लाल नेगी ने विद्यार्थियों से समाज सेवा में बढ़ चढ़ भाग लेने का आह्वान किया। पंचायत प्रधान रमेश ठाकुर ने विद्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियानों "परियासा" व "पर्यावरण मित्र" की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के अभियान सामाजिक जागरूकता लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हिन्दी भाषा प्रवक्ता भीम सिंह ने भी सभी विद्यार्थियों व अध्यापकों को राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस की शुभकामनायें दीं। राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवियों के लिए कोरोना से बचाव विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में कक्षा ग्यारहवीं की छात्राऐं मनिषा व नीलम ने संयुक्त रूप से प्रथमदीक्षा द्वितीय व कक्षा बारहवीं की छात्रा ज्योति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर एनएसएस स्वयसेवियों द्वारा पौधरोपण भी किया गया।
संविधान में महिलाओं को कई विशेष अधिकार दिए गए हैं। महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग और जागरूक बनने की आवश्यकता है। यह बात कुंज लाल ठाकुर दामोदरी देवी चेरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी अधिवक्ता छविंद्र ठाकुर ने मनाली में बेटी बचाओ प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने अधिकारों की जानकारी के अभाव में उत्पीड़न और उपेक्षा का शिकार बनती हैं। कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न रोकथाम अधिनियम, घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम, 2005 महिलाओं को जबरदस्त सुरक्षा प्रदान करता है। घर परिवार में भी महिलाओं को किसी प्रकार की मानसिक व भावनात्मक परेशानी के विरूद्ध शिकायत दर्ज की जा सकती है। मुफ्त कानूनी सहायता का अधिकार सभी महिलाओं को मुफत में न्याय प्राप्त करने का अधिकार प्रदान करता है। इसके लिए केवल सादे कागज पर कानूनी सहायता के लिए आवेदन करना होता है। इसी प्रकार, हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम, 2005 महिलाओं को पितृ संपति पर अधिकार प्रदान करता है। बाल विवाह निषेध अधिनियम बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति से बेटियों को सुरक्षा प्रदान करता है। महिलाओं के हिरासत में भी अनेक अधिकार है। सूर्यास्त के बाद महिला को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता। महिला को गिरफ्तार करते समय महिला पुलिस का होना जरूरी है। गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को देना अनिवार्य है। पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बेटियों व महिलाओं की सुरक्षा के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं। बेटी है अनमोल योजना, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, एक बूटा बेटी के नाम, विधव पुनर्विवाह अनुदान योजना, शगुन योजना, हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना ऐसी योजनाएं हैं जिनसे महिलाओं का सशक्तिकरण सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने कहा कि शगुन योजना के तहत बीपीएल परिवारों की बेटियों के विवाह के समय 51,000 रुपये का शगुन प्रदान किया जा रहा है। इसके अलावा, स्वास्थ्य क्षेत्र में अनेक योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं जो महिला व शिशु को सुरक्षा प्रदान करती है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे सरकार की सभी योजनाओं के प्रति जागरूक बनें और इनका समुचित लाभ उठाएं।
शिमला: वाणिज्य और उद्योग, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने भाजयुमो शिमला मंडल द्वारा खलीनी में आयोजित रक्तदान शिविर में भाग लिया। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मंत्री राजीव सहजल, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम को लेकर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़ के भाग लिया। प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि हमारे भाजपा के सभी मोर्चे पूरे प्रदेश भर में सेवा ही समर्पण अभियान कर अंतर्गत अनेकों सेवा कार्य चला रहे है। मंत्री पीयूष गोयल का जैसे ही हिमाचल का कार्यक्रम बना उन्होंने तय किया कि मैने स्वयं सेवा और समर्पण कार्यक्रम में भाग लेना है। केंद्रीय मंत्री ने कहा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पूरे जीवन को देश के लिए समर्पण कर एक नई मिसाल कायम की है।उन्होंने कहा कि हिमाचल में हज़ारों कार्यक्रम इस सेवा अभियान के अंतर्गत चल रहे है और पूरे में देश लाखों कार्यकर्ता इस अभियान में लगे हुए है। करोड़ो की संख्या में आम जनता इन सेवा कार्यों से जुड़े है जिससे सभी ज़रुतमंदो को बड़ा लाभ हो रहा है। रक्तदान से कई जाने बचाई जा सकती है इसलिए इस दान को महादान कहा जाता है। मंत्री ने अपने बीजेपी की पुरानी यादों को ताज़ा करते हुए कहा की मैंने भी अपने जीवन में अनेक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया है। उन्होंने रक्तदान करने वाले युवाओं और बंधुओं को इस पवित्र कार्य के लिए बधाई भी दी।
शिमला के शोघी-मैहली बायपास में व्यूलिया में सेब से लदा ट्रक हादसे का शिकार हो गया। ट्रक अनियंत्रित होकर लुढ़कता हुआ सड़क से नीचे गिर गया तथा जिससे ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। ट्रक में चालक सहित 3 लोग सवार थे जो घायल हो गए है। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से आईजीएमसी पहुंचाया गया है। पुलिस मौक़े पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया हैं। राज्य में जारी भारी बारिश के कारण अभी तक करीब 10 लोगों की मौत हो गई हैं। इस बारे में हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 130 दिनों में हुई बारिश के कारण 432 लोगों की मौत हो चुकी है। एचपीडीएमए की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में भारी बारिश के कारण प्राकृतिक आपदा और सड़क दुर्घटना के कारण 10 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं भारी बारिश के कारण 15 से अधिक घरें ढ़ह गए हैं, जिसमें नौ गौशाला भी शामिल हैं। भारी बारिश के कारण राज्य में 123 सड़कें बंद कर दी गई है। अभी तक की जानकारी के अनुसार राज्य में भारी बारिश के कारण 1,108 करोड़ की संपत्ति का नुकसान हुआ है। जिसमें कृषि और बागवानी क्षेत्र में करीब 745 करोड़ का नुकसान हुआ है। एचपीडीएमए की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक 12 लोगों का पता नहीं चल पाया है। वहीं 857 घर और करीब 700 गौशाला पिछले 130 दिन में ढ़ह गए हैं।
कुल्लू व लाहौल स्पीति में होने वाले पंचायत चुनावों को लेकर जानकारी देते हुए एसडीएम महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया की काजा कांफ्रेंस हॉल में दूसरे चरण का पूर्वाभ्यास किया गया तथा अंतिम चरण का पूर्वाभ्यास 27 सिंतबर को होगा। उन्होंने बताया कि पूर्वाभ्यास में चुनाव डयूटी पर तैनात सहायक चुनाव अधिकारी, पीठासीन अधिकारी और पोलिंग अधिकारियों को चुनाव आयोग की तरफ से जारी कायदे और कानून का पालन करते हुए, चुनाव प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। कर्मचारियों को मतदान प्रक्रिया शुरू होने से लेकर मतपेटियों को बंद करने तक हर प्रक्रिया को बारीकी से समझाया गया। पूर्वाभ्यास में 38 पीठासीन अधिकारी, 114 पोलिंग अधिकारी शामिल हुए। इसके साथ ही रिजर्व्ड में 8 पीठासीन अधिकारी, 24 पोलिंग अधिकारी भी मौद रहें। पंचायत चुनाव के लिए चुनाव आयोग की तरफ से तैनात चुनाव पर्यवेक्षक संजीव सूद ने चुनाव प्रक्रिया के दौरान कर्मचारियों को चुनाव आयोग की तरफ से जारी नियमों का ईमानदारी ओर पारदर्शिता के साथ पालन करने की अपील की। इसके साथ चुनावी ड्यूटी में तैनात कर्मियों को अपने मतदान करने की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। चुनाव की दृष्टि से सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति की गई जिसमें टशी ज्ञामछो अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग को लोसर, हल और खुरिक पंचायत मनीष कुमार आर्य अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग को गियू , ताबो और धंखर पंचायत, हरदेव सिंह नेगी वन मंडलाधिकारी को किब्बर और लांगचा पंचायत, चंद्रशेखर सहायक परियोजना अधिकारी कृषि को कुंगरी, सगनम, लालुंग, पंचायत आवंटित की गई है। इस मौके पर एडीएम मोहन दत्त शर्मा विशेष तौर पर मौजूद रहे।
शिमला: सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में वाणिज्य और उद्योग, खाद्य और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मंत्री राजीव सहजल, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, रवि मेहता एव भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों के साथ शिमला ग्रामीण मंडल द्वारा आयोजित वृक्षारोपण, टिकाकरण एवं स्वच्छता अभियान में भाग लिया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने स्वागत भाषण में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा पीएम के जन्मदिन पर 21 दिवसीय सेवा ही समर्पण अभियान चला रही है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री आए यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। मुख्यमंत्री ने भी अपने भाषण में मंत्री पीयूष गोयल का स्वागत किया और कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की देश को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक शश्क्त नेतृत्व मिला है। आज जिस प्रकार से मोदी ने देश को इस कोविड संकटकाल में संभाला है वो तारीफ योग्य है। केंद्रीय मंत्री ने कहा मुख्यमंत्री और मेरा रिश्ता 32 साल पुराना है , भाजपा कार्यकर्ता ही पार्टी का आधार स्तंभ है व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप के कर्मठ अध्यक्ष है, अपने क्षेत्र के लिए दिल्ली में ज़ोरदार लड़ाई लड़ते है। उन्होंने कहा 25 जनवरी को हिमाचल 50 वर्ष हिमाचल का हो जाएगा उसके लिए सभी प्रदेश वासियों को सुभकामनाए। उन्होंने कहा कि हिमाचल छोटा प्रदेश है पर तेज़ गति से प्रगति कर रहा है। मुख्यमंत्री को सुभकामनाए देते हुए कहा कि हिमाचल पहला प्रदेश बना जिसने प्रथम वैक्सीनशन डोज़ सभी नागरिको को लगाई और नवंबर में दूसरी डोज़ लगाने में भी देश मे हिमाचल के प्रथम स्थान आएगा। उन्होंने कहा कि मेरा हिमाचल से पुराना और गहरा रिश्ता है मेरी दादी सुबाथू से है। मैं एक बार वहाँ जाना चाहता हूं। साथ ही बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते है की सेवा से मेरा जन्मदिन मनना है और ज़रूरतमंदों की मद्द करना हमारा कर्तव्य है जिसको मैने अपने जीवन के एक भाग बनाया है।
हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से चलाए जा रहे सात दिवसीय सामाजिक चेतना अभियान के अंतिम दिन राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर टिहरा में प्राचार्य डॉ अजायब बनयाल जी के निर्देशानुसार एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। इस योग सत्र में महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवक, शारीरिक शिक्षा विषय के छात्र-छात्राओं के साथ वाणिज्य और बीबीए, बीसीए के विद्यार्थियों ने भी योग का अभ्यास किया। योग सत्र का आरंभ महाविद्यालय की उप प्राचार्य डॉ विभा ठाकुर के शुभकामना संदेश से हुआ। तत्पश्चात एनसीसी अधिकारी डॉ मनोहर शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को योग की विभिन्न क्रियाएं करवा कर प्राणायाम तथा ध्यान की विधि बताई। उन्होंने बताया की योग के द्वारा व्यक्ति अपनी आंतरिक ऊर्जा और चेतना के साथ संबंध स्थापित करता है तथा उसका समग्र विकास होता है। इस सत्र के आयोजन में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रोo सुरेंद्र कुमार शारीरिक शिक्षा विषय के प्राध्यापक प्रोo संदीप शर्मा बीसीए विभाग के प्राध्यापक प्रोफेसर साहिल शर्मा व प्रोo नीना ने अपना पूर्ण सहयोग दिया।
सहायक अधिशासी अभियंता विद्युत उपमंडल कुल्लू -2 ने सूचित किया है कि 11 केवी बबेली फीडर के अंतर्गत आने वाली विद्युत लाइनों की मरम्मत व रखरखाव हेतु, इसके अंतर्गत आने वाले गांव ज्वानी रोपा तथा शांघरी बाग इत्यादि क्षेत्रों में 25 सितंबर, 2021 को प्रातः 11:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस दौरान असुविधा के लिए उपरोक्त गांव के सभी विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
कुनिहार: जिला सोलन पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन की एक अहम बैठक कुठाड़ उप तहसील के अंतर्गत बनलगी सब्जी मंडी परिसर में संगठन की नई कार्यकरणी के चयन बारे आयोजित की गई। जिसमें पुरानी कार्यकरणी को भंग कर नई कार्यकरणी का गठन किया गया। जिला शिमला पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के अध्यक्ष आत्माराम को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान एक बार फिर केडी शर्मा को सर्वसम्मति से उनके पिछले कार्यकाल को देखते हुए जिला संगठन के अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी दी।इसके अतिरिक्त जीआर भारद्वाज को वरिष्ठ उपप्रधान, जगदीश पंवर को महासचिव तथा मनसा राम पाठक को कोषाध्यक्ष चुना गया। नव नियुक्त अध्यक्ष केडी शर्मा ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए हरिदत्त शर्मा, उदय राम चौधरी, राम लाल शर्मा, दीपक सिंह राणा व अंजना शर्मा को कार्यकरणी में उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा। इसी तरह बिमला ठाकुर व अंजना शर्मा को महिला विंग का प्रधान बनाया गया। साथ ही गोपाल पंवर को संयुक्त सचिव, नन्द लाल कौंडल संगठन सचिव, पुरषोतम शर्मा मुख्य, पलक राम कश्यप, नरेश घई कानूनी सलाहकार व सेवानिवृत लोक सम्पर्क अधिकारी डीडी कश्यप को दुबारा जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया। रोशन लाल कौंडल को संगठन का प्रेस सचिव जबकि सूर्यकांत जोशी, रूपराम शर्मा, मनोहर सिंह कंवर व गोविंद ठाकुर को राज्य प्रतिनिधि बनाया गया।
सूचना एवं जन संपर्क तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में लोगों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को उनके घर पर ही जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए जिला कुल्लू में कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटकों तथा गीत-संगीत कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में बंजार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत धाऊगी के गांव शियोगी तथा ग्राम पंचायत कनोंन के शलवाड़ में आनुष्का कला मंच नगवाईं के कलाकारों द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कला मंच के प्रधान सुनील कुमार शर्मा ने उपरोक्त गांवों में लोगों को अनुवर्ती कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम के तहत अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रशिक्षण प्राप्त लोगों के लिए 50 प्रतिशत अनुदान या अधिकतम 1800 रूपए उपकरणों की खरीद के लिए सहायता प्रदान की जाती है। ताकि वे अपने कारोबार को अच्छे से चलाकर अपनी रोजी-रोटी कमा सकें। योजना का लाभ लेने के लिए वार्षिक आय 35 हजार से कम होनी चाहिए। इसी प्रकार अंतर्जातीय विवाह योजना के तहत अंतर्जातीय विवाह को प्रोत्साहन देने के लिए नव दम्पत्ति के लिए 50 हजार रूपए की सहायता राशि प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान की जाती है। विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत भी 50 हजार रूपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त बाबू जगजीवन राम छात्रावास योजना के तहत अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग से सम्बंध रखने वाले कालेज तथा विश्वविद्यालय स्तर पर पढ़ाई कर रहे छात्रों को निःशुल्क छात्रावास की सुविधा प्रदान की जाती है,ताकि ऐसे बच्चे अपनी पढ़ाई को बेहतर ढंग से जारी रख सकें। कलाकारों ने गीत-संगीत, नुक्कड़ नाटकों से लोगों का भरपूर मनोरंजन भी किया और लोगों से इन योजनाओं का लाभ उठाने तथा अन्य लोगों को भी बताने को कहा ताकि अधिक से अधिक पात्र व्यक्ति सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।
प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक शुरू हो चुकी है, जिसमें स्कूल खोलने और अन्य अहम मुद्दों पर फैसला लिया जा सकता है। बैठक का आयोजन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में किया जाएगा। सरकार ने अभी 25 सितंबर तक विद्यार्थियों के लिए स्कूल बंद रखे हैं। उम्मीद लगाई जा रही है कि 27 सितंबर से 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूलों में बुलाया जा सकता है। शिक्षा विभाग की ओर से 5वीं और 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों को भी स्कूल बुलाने का प्रस्ताव भेजा गया है। स्कूलो में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बनाए गए माइक्रो प्लान के बारे में भी बैठक चर्चा होगी। इसके तहत एक कक्षा की क्षमता के 50 फीसदी के हिसाब से विद्यार्थियों को बुलाने की योजना है। बैठक में शिक्षा विभाग में 8000 मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती का फैसला होने के आसार हैं। इस भर्ती में मुख्यमंत्री की अनुशंसा पर आधे पद और शेष आधे आवेदनों के आधार पर एसडीएम की अध्यक्षता वाली कमेटियों के माध्यम से भरने की योजना है। सीएंडवी और जेबीटी को गृह जिलों में तबादले करने की नीति में भी सरकार बदलाव कर सकती है। अभी 13 वर्ष बाद दूसरे जिलों में सेवा दे रहे जेबीटी ओर सीएंडवी अध्यापकों को अपने गृह जिलों में स्थानांतरित करने की योजना है। इस समय अवधि को सरकार कम कर सकती है। बैठक में सरकारी स्कूलों में नियुक्त कंप्यूटर शिक्षकों के मानदेय में 500 रुपये बढ़ोतरी की मुख्यमंत्री की बजट घोषणा को भी मंजूरी दी जा सकती है।
जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल के प्राचार्य राजेश कुमार ने जिला कुल्लू के सभी अभिभावकों को सूचित किया है कि जिनके बच्चे कक्षा आठवीं में पढ़ रहे हैं, वे अभिभावक जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल जिला कुल्लू में कक्षा नवमी में रिक्त सीटों के लिए अपने बच्चों का ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि 31अक्टूबर 2021 है तथा परीक्षा 9 अप्रैल, 2022 को आयोजित की जाएगी। आवेदन फार्म भरने हेतु लिंक नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
बाहरा विश्वविद्यालय वाकनाघाट ने मैजेस्टिक उदयपुर, लाहौल स्पीति हिमाचल प्रदेश में पौधरोपण अभियान का आयोजन किया। पौधरोपण अभियान का आयोजन शासकीय डिग्री कॉलेज कुकमसेरी एवं जीएसएसएस उदयपुर में किया गया। इस अवसर पर एसडीएम उदयपुर राजकुमार ठाकुर ने दोनों स्थानों पर कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर बाहरा विश्वविद्यालय के डायरेक्टर एडमिशन एंड मार्केटिंग अनुराग अवस्थी एवं जनसंपर्क अधिकारी गौरव बाली के साथ रघुवीर सिंह, प्रधानाचार्य जीडीसी कुकमसेरी, शिव लाल प्राचार्य जीएसएसएस उदयपुर, राम चंद नेगी (नायब तहसीलदार-उदयपुर) उपस्थित थे। इस अवसर पर एसडीएम उदयपुर राजकुमार ठाकुर ने जनता से अपील की कि समय की आवश्यकता के चलते पर्यावरण का संरक्षण ज़रूरी है। उन्होंने ने लोगों से अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने के लिए अनुरोध किया।
"खुद ही को ही कर बुलंद इतना की खुदा भी तुझसे पूछे बता तेरी रजा क्या है।" कुछ इसी कहावत को तहसील हरिपुर के तहत ग्राम पंचायत भटेहड़ बासा के शिव शक्ति युवा क्लब ने चरितार्थ कर दिखाया है। शिव शक्ति युवा क्लब सामाजिक सरोकार के कार्यों मैं सराहनीय भूमिका निभा रहा है। क्लब के प्रधान बाबू राम तथा उप प्रधान गुरदीप डोगरा ने जानकारी देते हुए बताया की दानी सज्जनों तथा युवाओं के आपसी सहयोग द्वारा एकत्रित धनराशि से युवा क्लब प्रथम चरण में ग्राम पंचायत भटेहड़ बासा के वार्ड एक व दो में अँधेरी जगहों पर आठ फ्लड लाइट्स लगवाने जा रहा है। जिसके ऊपर लगभग पंद्रह हज़ार रुपये खर्च हुए हैं। युवाओं द्वारा समाज हित में किए जा रहे कार्यों की हर कोई सराहना कर रहा है। युवा क्लब के प्रधान बाबू राम ने बताया की गांव की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए युवाओं द्वारा ये निर्णय लिया गया है। ऐसा करने से गांव की अँधेरी जगहों में लाइट्स लग जाने पर महिलाएं बजुर्ग तथा बच्चे तथा आम जनमानस सुरक्षित महसूस करेगा। क्लब इस से पहले गांव में बावड़ियों को दूषित होने से बचाने के लिए खुद के खर्चे पर बावड़ियों के ऊपर हैंडपंप भी लगवा चूका है तथा, करोना काल में क्लब द्वारा फ्री मास्क वितरण के साथ साथ सेनेटिज़ेशन अभियान भी कर चूका है तथा समय-समय पर नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला तथा जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग धर्मशाला के तत्वाधान में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम भी कर चुका है। युवा क्लब के सदस्यों तथा पदाधिकारियों ने सरकार से तथा ज़िलाधीश काँगड़ा से मांग की है की क्लब के पास अपना भवन बनाने के लिए ज़मीन नहीं है इसलिए उन्हें ज़मीन तथा भवन बनाने के लिए धनराशि मुहैया करवाई जाये।
युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव काँगड़ा-चम्बा लोकसभा बिक्रम ठाकुर ने कहा की अगर सरकार जल्द खुंडिया कॉलेज के रिक्त चल रहे पदों को नहीं भरती है तो मजबूरन उन्हें सड़को पर उतरना पड़ेगा। उन्होंने सरकार पर आरोप लगते हुए कहा की जब से हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से चंगर क्षेत्र से सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। साथ ही सरकार को कड़े शब्दों में कहा कि अगर सरकार ने जल्द ही रिक्त पदों को नहीं भरा तो कांग्रेस धरना प्रदर्शन करेगी। भारतीय जनता पार्टी का छात्रों के साथ ऐसा व्यवहार करना कदापि उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द खुंडिया कॉलेज में रिक्त पदों को भरा जाए ।
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल शुक्रवार से हिमाचल दौरे पर रहने वाले है। कल केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल हवाई मार्ग से दोपहर 12:45 पर अन्नाडले पहुंचेगे, जहाँ से वह भोजन के लिए होटल पीटरहॉफ जाएंगे। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल दोपहर 2:10 पर सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत जतोग टूटू में एक टिकाकरण केंद्र में जाएंगे जहाँ वह एक पौधरोपण एव स्वच्छता के कार्यक्रम में भाग लेंगे। केंद्रीय मंत्री दोपहर 3 बजे खलीनी पहुंचेगे जहाँ वह भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजिय एक रक्तदान शिविर में भाग लेंगे। कार्यक्रम के उपरांत पीयूष गोयल होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल जाएंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। 25 सितंबर को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 11 बजे होटल पीटरहॉफ आएंगे और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के कार्यक्रम में इस योजना के लाभार्थियों के साथ संवाद करेंगे, मुफ्त राशन के बैग वितरण करेंगे, वाणिज्य सपथ मनाएंगे और सभी जिलों के निर्यातकों के साथ वर्चुअल माध्यम से संवाद करेंगे। केंद्रीय मंत्री पीटरहॉफ में एक प्रेस वार्ता को भी संबोधित करेंगे। उनका रात्रि विश्राम होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल में होगा। 26 सितंबर को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल अन्नाडले से सिस्सू हेलीपैड लाहौल स्पीति हवाई मार्ग से जाएंगे, जहाँ प्रातः 9 बजे वह अटल टनल पहुंचगे। केंद्रीय मंत्री प्रातः 10:55 बजे कुल्लू के अटल सदन पहुंचेगे जहाँ हिमाचल के शिल्पकारो के साथ वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम सुनेंगे। दोपहर 12 से 2 बजे तक पीयूष गोयल कुल्लू के अटल सदन में एक हथकरघा प्रदर्शनी में भाग लेंगे और शिल्पकारों से संवाद करेंगे। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 3 बजे भुंतर एयरपोर्ट से हवाई मंर्ग द्वारा चंडीगढ़ लौट जाएंगे।
जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल के प्राचार्य राजेश कुमार ने जिला कुल्लू के सभी अभिभावकों को सूचित किया है कि जिनके बच्चे कक्षा आठवीं में पढ़ रहे हैं, वे अभिभावक जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल जिला कुल्लू में कक्षा नवमी में रिक्त सीटों के लिए अपने बच्चों का ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि 31अक्टूबर, 2021 है तथा परीक्षा 9 अप्रैल, 2022 को आयोजित की जाएगी। आवेदन फार्म भरने हेतु लिंक नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय कुल्लू के कार्यालय से फोन नंबर 94185-38510 पर संपर्क किया जा सकता है ।
दाहन पंचायत में बी पी एल सूची की समीक्षा आगामी 2 अक्टूबर को की जायगी। इसके लिए बी पी एल सूची के अनुसार समस्त वर्तमान लाभार्थी परिवारों के मुखिया तथा बी पी एल के लिए आवेदक द्वारा स्वयम पंचायत कार्यालय में घोषणा पत्र 29 सितम्बर दोपहर 2 बजे तक कार्यालय ग्राम पंचायत दाहन में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करे। यह जानकारी प्रधान दाहन पंचायत प्रियंका व् सचिव पवन ने दी दाहन पंचायत में बी पी एल सूची की समीक्षा आगामी 2 अक्टूबर को की जायगी। इसके लिए बी पी एल सूची के अनुसार समस्त वर्तमान लाभार्थी परिवारों के मुखिया तथा बी पी एल के लिए आवेदक द्वारा स्वयम पंचायत कार्यालय में घोषणा पत्र 29 सितम्बर दोपहर 2 बजे तक कार्यालय ग्राम पंचायत दाहन में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करे। यह जानकारी प्रधान दाहन पंचायत प्रियंका व् सचिव पवन ने दीदाहन पंचायत में बी पी एल सूची की समीक्षा आगामी 2 अक्टूबर को की जायगी। इसके लिए बी पी एल सूची के अनुसार समस्त वर्तमान लाभार्थी परिवारों के मुखिया तथा बी पी एल के लिए आवेदक द्वारा स्वयम पंचायत कार्यालय में घोषणा पत्र 29 सितम्बर दोपहर 2 बजे तक कार्यालय ग्राम पंचायत दाहन में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करे। यह जानकारी प्रधान दाहन पंचायत प्रियंका व् सचिव पवन ने दी दाहन पंचायत में बी पी एल सूची की समीक्षा आगामी 2 अक्टूबर को की जायगी। इसके लिए बी पी एल सूची के अनुसार समस्त वर्तमान लाभार्थी परिवारों के मुखिया तथा बी पी एल के लिए आवेदक द्वारा स्वयम पंचायत कार्यालय में घोषणा पत्र 29 सितम्बर दोपहर 2 बजे तक कार्यालय ग्राम पंचायत दाहन में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करे। यह जानकारी प्रधान दाहन पंचायत प्रियंका व् सचिव पवन ने दी । उन्होंने बताया कि ग्राम सभा के दिन किसी भी शपथ पत्र पर विचार नही किया जायेगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में बी पी एल सूची में चयनित परिवारों में किसी प्रकार की आपती नही होनी चाहिए। यदी वर्तमान में बी पी एल सूची में चयनित परिवारों पर किसी प्रकार की आपती हो तो उसे लिखित में 29 सितम्बर तक 2 बजे तक प्रस्तुत करे और यदी आपती गुप्त हो तो बिना हस्ताक्षर के लिखित में प्रस्तुत की जा सकती है। बी पी एल सूची के नये आवेदको व् वर्तमान परिवारों के मुखिया का 30 सितम्बर व् 2 अक्टूबर दोनों दिन 11 बजे प्रातः कार्यालय में उपस्थित होना अनिवार्य होगा। वाहन न होने की पुष्टि के लिए पंजीकृत लाईसेंस प्राधिकरण, आयकर के लिए परिवार के सभी सदस्यों के सभी बेंको के एक वर्ष की स्टेटमेंट व् परिवार के रिहायशी मकान की हस्ताक्षरित रंगीन फोटो लाना भी अनिवार्य है उन्होंने बताया कि ग्राम सभा के दिन किसी भी शपथ पत्र पर विचार नही किया जायेगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में बी पी एल सूची में चयनित परिवारों में किसी प्रकार की आपती नही होनी चाहिए। यदी वर्तमान में बी पी एल सूची में चयनित परिवारों पर किसी प्रकार की आपती हो तो उसे लिखित में 29 सितम्बर तक 2 बजे तक प्रस्तुत करे और यदी आपती गुप्त हो तो बिना हस्ताक्षर के लिखित में प्रस्तुत की जा सकती है। बी पी एल सूची के नये आवेदको व् वर्तमान परिवारों के मुखिया का 30 सितम्बर व् 2 अक्टूबर दोनों दिन 11 बजे प्रातः कार्यालय में उपस्थित होना अनिवार्य होगा। वाहन न होने की पुष्टि के लिए पंजीकृत लाईसेंस प्राधिकरण, आयकर के लिए परिवार के सभी सदस्यों के सभी बेंको के एक वर्ष की स्टेटमेंट व् परिवार के रिहायशी मकान की हस्ताक्षरित रंगीन फोटो लाना भी अनिवार्य है उन्होंने बताया कि ग्राम सभा के दिन किसी भी शपथ पत्र पर विचार नही किया जायेगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में बी पी एल सूची में चयनित परिवारों में किसी प्रकार की आपती नही होनी चाहिए। यदी वर्तमान में बी पी एल सूची में चयनित परिवारों पर किसी प्रकार की आपती हो तो उसे लिखित में 29 सितम्बर तक 2 बजे तक प्रस्तुत करे और यदी आपती गुप्त हो तो बिना हस्ताक्षर के लिखित में प्रस्तुत की जा सकती है। बी पी एल सूची के नये आवेदको व् वर्तमान परिवारों के मुखिया का 30 सितम्बर व् 2 अक्टूबर दोनों दिन 11 बजे प्रातः कार्यालय में उपस्थित होना अनिवार्य होगा। वाहन न होने की पुष्टि के लिए पंजीकृत लाईसेंस प्राधिकरण, आयकर के लिए परिवार के सभी सदस्यों के सभी बेंको के एक वर्ष की स्टेटमेंट व् परिवार के रिहायशी मकान की हस्ताक्षरित रंगीन फोटो लाना भी अनिवार्य है उन्होंने बताया कि ग्राम सभा के दिन किसी भी शपथ पत्र पर विचार नही किया जायेगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में बी पी एल सूची में चयनित परिवारों में किसी प्रकार की आपती नही होनी चाहिए। यदी वर्तमान में बी पी एल सूची में चयनित परिवारों पर किसी प्रकार की आपती हो तो उसे लिखित में 29 सितम्बर तक 2 बजे तक प्रस्तुत करे और यदी आपती गुप्त हो तो बिना हस्ताक्षर के लिखित में प्रस्तुत की जा सकती है। बी पी एल सूची के नये आवेदको व् वर्तमान परिवारों के मुखिया का 30 सितम्बर व् 2 अक्टूबर दोनों दिन 11 बजे प्रातः कार्यालय में उपस्थित होना अनिवार्य होगा। वाहन न होने की पुष्टि के लिए पंजीकृत लाईसेंस प्राधिकरण, आयकर के लिए परिवार के सभी सदस्यों के सभी बेंको के एक वर्ष की स्टेटमेंट व् परिवार के रिहायशी मकान की हस्ताक्षरित रंगीन फोटो लाना भी अनिवार्य है
वीरवार को सुबह के समय चिंतपूर्णी पुराना बस स्टैंड में केमिस्ट की शॉप चलाने वाले एक दुकानदार और श्रद्धालु के बीच प्रतिबंधित दवाइयों को लेकर बहस हो गई, जिसके पश्चात काफी संख्या में चिंतपूर्णी के दुकानदार इकट्ठा हो गए और मौके पर पहुंची चिंतपूर्णी पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवाया और मामला देहरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत होने के कारण देहरा पुलिस को सूचित किया गया। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब मोगा से आए युवक ने जो कि खुद को मीडिया कर्मी बता रहा था ने एक मेडिकल स्टोर के दवा विक्रेता पर आरोप लगाया कि उसने उसे प्रतिबंधित दवाइयां प्रिंट रेट से ज्यादा कीमत पर दी जिससे दवाइयों की दुकान पर बैठे लड़के और श्रदालु युवक व उसके साथ आई उसकी मां की बहस हो गई। वंही इस दौरान दवाई विक्रेता व श्रद्धालुओ में आपसी बहस को देखकर बाकी के दुकानदार भी मौके पर इकठ्ठा हो गए और दोनों पक्षों में काफी देर बहस होती रही। मेडिकल स्टोर पर बैठे दुकानदार का आरोप था कि श्रदालु प्रतिबंधित दवाइयां अपने साथ लेकर आए हैं। उनकी दुकान से श्रद्धालु युवक ने सिर्फ एक दर्द का पत्ता लिया है। काफी देर तक माहौल गर्मागर्म रहा जिसके बाद चिंतपूर्णी पुलिस ने मामला शांत करवाया और मौके पर आई देहरा पुलिस ने दोनों पक्षों को सुना। वंही डी एस पी देहरा अंकित शर्मा ने बताया की दोनों पक्षों को पुलिस द्वारा हुकमनामा दिया गया है और प्रतिबंधित दवाइयों के बारे में पता लगाने के लिए ड्रग कंट्रोलर की मदद ली जा रही है ताकि पता चल सके कि श्रद्धालु युवक ये दवाइयां अपने साथ लाया था या मेडिकल स्टोर से खरीदी थी।
सुजानपुर के चमियाणा के जिस खेल मैदान को लेकर सुजानपुर बीजेपी खुद को सत्यावादी होने का सर्टिफिकेट खुद ही ले रही है। वह सुजानपुर की जनता को बताए कि क्या बीजेपी ग्रामीण खेल प्रतिभाओं की विरोधी है। यह बात सुजानपुर कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन ज्योति प्रकाश एवं महासचिव अशोक राणा ने यहां जारी प्रेस बयान में कही है। उन्होंने कहा कि अगर विधायक राणा ने चमियाणा में ग्रामीण युवाओं की मांग पर खेल मैदान बनाया है। इस मैदान के लिए विधायक राणा ने 34 लाख 15 हजार का बजट स्वीकृत करवाया है। इस मैदान के निर्माण कार्य के अभी तक 15 लाख रुपए पीडब्ल्यूडी के पास पड़े हैं। उन 15 लाख को किसने रोका है, किस खुन्नस में रोका है इस बात को सुजानपुर का हर नागरिक जानता है। ऐसे में बीजेपी के लोग उस खेल मैदान का विरोध क्यों कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुजानपुर की जनता का विकास के असल मुद्दे से ध्यान हटाने वाली बीजेपी के नेता बताएं कि सुजानपुर का विकास किसने और किस कारण से रोका है। कांग्रेस कार्यकाल में बजट सहित स्वीकृत योजनाओं पर कुंडली मारकर कौन बैठा है। वह कौन है जो अपनी सरकार के नाम पर सुजानपुर के लोगों का काम रोक रहा है। कैप्टन व महासचिव ने कहा कि कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉसिबिल्टी के तहत सुजानपुर में जो खोखे धौलासिद्ध प्रोजेक्ट ने बनवाए हैं उनको अपनी उपलब्धि बताकर बीजेपी के लोग सुजानपुर शहर की जनता की आंखों में धूल झोंक रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुजानपुर में खोखों को पक्की दुकानों में तबदील करने के लिए वह धौलासिद्ध प्रोजेक्ट के आभारी हैं लेकिन बीजेपी इस मामले में सियासत न करे क्योंकि सुजानपुर में इन दुकानों को बनाने के लिए न तो स्टेट और न ही सेंटर ने कोई च्वन्नी दी है ऐसे में आभार एसजेवीएन का बनता है न कि बीजेपी का। उन्होंने कहा कि जिस खंड विकास अधिकारी कार्यालय की बात बीजेपी कर रही है वह भी गलत दलील है। क्योंकि खंड विकास कार्यालय का प्रावधान सुजानपुर में बने मिनी सचिवालय में हो चुका है लेकिन जनता यह भी नहीं भूली है कि सुजानपुर के बीडीओ ऑफिस को कहां शिफ्ट करने की साजिश किसने रची थी। उन्होंने कहा कि जिस मिनी सचिवालय को विधायक राजेंद्र राणा ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से बनवाया था। सुजानपुर के इस सब-डिवीजन को बनाने की फाइल हजारों लोगों के बीच किसने फैंकी थी, इस बात को भी सुजानपुर की जनता जानती है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कि जो बीजेपी सुजानपुर में सब-डिवीजन बनता नहीं देखना चाहती थी, वही बीजेपी अब सुजानपुर के विकास को भी नहीं देखना चाहती है।
भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक रितेश रितु द्वारा जिला के सभी मंडल संयोजक की नियुक्ति करते हुए उन्हें कार्यकारिणी गठित करने का निर्देश दिया है। इसके साथ साथ कहा गया है कि सभी संयोजक मंडल स्तर पर 11,11 लोगों की कार्यकारिणी बनाएं जो आगामी सदस्यों को जोड़कर संपूर्ण कार्यकारणी का गठन करें। जिला संयोजक ने बताया कि मंडल हमीरपुर से निशांत गिल, सुजानपुर से पुनीत शर्मा, नादौन से शिवदयाल उर्फ विक्की को मंडल संयोजक नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद तमाम मंडल प्रमुख आगामी रणनीति तय करते हुए अपनी कार्यकारिणी का गठन करेंगे। जिला संयोजक ने बताया कि भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष करनैल राणा के निर्देश पर संगठन को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। उधर तमाम मंडल पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, संगठन मंत्री पवन राणा, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय मंत्री भारत सरकार अनुराग सिंह ठाकुर का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी और संगठन के लिए एक नई ऊर्जा से कार्य करने के लिए पूरी टीम दिन रात मेहनत करके कार्य करेगी। भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ पहले भी कार्य करता रहा है। आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा उम्मीदवारों को पूरे प्रदेश में जिताने के लिए भरकम प्रयास किए जाएंगे।
उड़ान समाज सेवा किन्नौर के द्वारा डोनेशन के माध्यम से एकत्रित की हुई सहयोग राशि से रामनी में हुए अग्निकांड से प्रभावित हुए लोगो के लिए राहत सामग्री पहुंचाई गई और उन्हें आश्वासन दिया गया कि आने वाले समय में भी उन के लिए पूर्ण रूप से सहयोग देते रहेंगे। उड़ान समाज सेवा किन्नौर के नवनियुक्त अध्यक्ष तारा चंद नेगी, उप प्रधान बिमला देवी, सचिव कुलदीप नेगी व ग्राम निचार के प्रभारी व समाज सेवक मोहन नेगी भी शामिल रहे। अध्यक्ष तारा चंद नेगी ने अग्निपीड़ित परिवारों के लिए लोगो द्वारा सहयोग राशि देने के लिए धन्यवाद किया। वही उड़ान समाज सेवा किन्नौर के फाउंडर हरविंदर नेगी ने बताया कि यदि किन्नौर में कहीं भी विपदा आती है तो उड़ान समाज सेवा किन्नौर व उन की टीम हमेशा तैयार रहेगी।
काजा में विश्व का सबसे ऊंचा चार्जिंग स्टेशन शुरू हो गया है। वीरवार को गोइगो नेटवर्किंग कंपनी ने काजा ने इलेक्ट्रिक वाहनों का चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया गया है। इस मौके पर एसडीएम काजा महेंद्र प्रताप सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान एसडीएम महेंद्र प्रताप सिंह कहा कि काजा में इलेक्ट्रिक वाहनों का चार्जिंग स्टेशन स्थापित होने से काफी फायदा होगा और ग्रीन पर्यावरण के लिए सार्थक रहेगा। अब जो पर्यटक इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ स्पीति घूमना आना चाहते है वो आसानी से आ सकते है। अब उन्हें अपनी गाड़ियों के चार्जिंग की चिंता नहीं सताएगी। अब काजा में चार्जिंग स्टेशन में अपने वाहन चार्ज कर सकेंगे। यहां पर दो इलेक्ट्रिक स्कूटी ट्रायल के लिए दी गई है। गो इगो नेटवर्किंग कम्पनी को आभार है जिन्होंने यहां स्टेशन स्थापित किया है। गो इगो नेटवर्किंग कंपनी के ब्रांड हेड वर्द मौर्य ने बताया कि मनाली से हमारी टीम के दो सदस्य मनाली से काजा इलेक्ट्रिक स्कूटी पर आए हैं । इस दौरान तीन जगह स्कूटी चार्ज की गई। रास्ते में दोनो दो पहिया चालकों को कोई भी दिक्कत नहीं हुई। अगर हमारा यहां पर स्टेशन का ट्रायल सफल रहता है तो अन्य स्टेशन भी स्थापित किए जा सकते है। वहीं कंपनी की मार्केट कम्युनिकेशन हेड मानवी ने कहा मेक इन इंडिया के तहत गो इगो नेटवर्किंग कम्पनी बनी है। देश भर में हमने स्टेशन स्थापित किए है। काजा में स्टेशन इसी कड़ी में स्थापित किया ताकि पर्यटकों में भी इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति क्रेज बढ़े। इसके ही प्रदूषण मुक्त पर्यावरण ने इलेक्ट्रिक वाहन मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि चार से पांच घंटे में स्कूटी फूल चार्ज हो जाती है । मैदानी क्षेत्रों में 95 किलोमीटर एक बार फुल चार्जिंग से चलती है । काजा जैसे क्षेत्र में 70 से 75 किलोमीटर एक बार चार्जिंग में चल सकती है। इसमें पेट्रोल और डीजल की तुलना में इलेक्ट्रिक वाहन सस्ते पड़ते है।
निदेशक स्वास्थ्य सुरक्षा और विनियमन सुमित खिम्टा ने जानकारी देते हुए बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर 25 सितम्बर तथा 26 सितम्बर, 2021 को एफएसएसएआई न्यू दिल्ली व निदेशालय स्वास्थ्य सुरक्षा और विनियमन शिमला के संयुक्त तत्वाधान् में ईट राइट मेला और वाॅकाथन का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 25 सितम्बर, 2021 को 7.5 किलोमीटर का वाॅकाथन, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता तथा ईट राइट बातचीत विशेषज्ञों के साथ कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैहजल द्वारा 25 सितम्बर, 2021 को प्रातः 8 बजे किया जाएगा तथा 26 सितम्बर, 2021 को सांय 4 बजे कार्यक्रम के समापन अवसर पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि समापन अवसर पर फुड सेफ्टी विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता, स्किट का आयोजन तथा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया जाएगा।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल 25 सितम्बर को सोलन के प्रवास पर रहेंगे। डाॅ. सैजल 25 सितम्बर को प्रातः 11.00 बजे नगर निगम हाॅल सोलन में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत अन्न उत्सव संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। आयुष मंत्री तदोपरान्त दिन में 2.00 बजे आयुष सम्मेलन हाॅल चम्बाघाट में विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि होंगे।
राष्ट्रीय पोषण माह के अन्तर्गत आज समेकित बाल विकास परियोजना वृत्त कण्डाघाट द्वारा खण्ड स्तरीय कार्यक्रम कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत तुन्दल के अन्तर्गत साधुपुल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम गुलेरिया ने की। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के ओएसडी शिशु धर्मा कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम ‘कुपोषण छोड़ पोषण की ओर थामे क्षेत्रीय भोजन की डोर’ विषय पर आयोजित किया गया। शिशु धर्मा ने इस अवसर पर कहा कि स्वस्थ मां और स्वस्थ शिशु के लिए पोषाहार अत्यन्त महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हिमाचल गांव में बसता है और हमारे पहाड़ी प्रदेश में ग्राम स्तर पर ऐसे अनेक स्थानीय आहार उपलब्ध हैं जो पोषण की दृष्टि से गुणवत्तायुक्त हैं। उन्होंने समेकित बाल विकास परियोजना से आग्रह किया कि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पोषाहार के विषय में जागरूकता शिविरों के माध्यम से लोगों को अवगत करवाया जाए। उन्होंने कहा कि पोषाहार के विषय में महिलाओं को जागरूक करने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की भूमिका सराहनीय रही है। सभी के सहयोग से हिमाचल इस दिशा में बेहतर कार्य कर रहा है और भविष्य में भी हिमाचल इस दिशा में देश में आदर्श राज्य बना रहेगा। इस अवसर पर बेटी है अनमोल योजना के अन्तर्गत आईसीडीएस वृत्त चायल की 8 कन्याओं, कण्डाघाट वृत्त की 3 कन्याओं, शारड़ाघाट वृत्त की 3 कन्याओं, सायरी वृत्त की 3 कन्याओं तथा साधुपुल वृत्त की एक कन्या को लाभ प्रदान किए गए। प्रधानमंत्री मातृवन्दना योजना के अन्तर्गत चायल, धरैया, शापड़, वाकनाघाट, रूगड़ा तथा कोट की एक-एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सेवा सप्ताह के अन्तर्गत आयोजित रक्तदान शिविर में 30 व्यक्तियों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर 3 वृद्धजनों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य एवं आयुष शिविर का अनेक लोगों ने लाभ उठाया। सीडीपीओ कण्डाघाट पवन गुप्ता ने विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। प्रदेश पर्यटन बोर्ड की उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद, जिला भाजपा शिमला के अध्यक्ष रवि मेहता, जिला सिरमौर भाजपा प्रभारी पवन गुप्ता, बीडीसी कण्डाघाट के अध्यक्ष विजय ठाकुर, ग्राम पंचायत तुन्दल की प्रधान चित्रलेखा, जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष शकुंतला शर्मा, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य तरसेम भारती एवं रविन्द्र परिहार, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष कुमारी शीला, जिला भाजपा महामंत्री नंदराम कश्यप, भाजपा मण्डल सोलन के अध्यक्ष मदन ठाकुर, महामंत्री भरत साहनी, भाजपा मण्डल सोलन के महामंत्री संजीव सूद, जिला भाजयुमो अध्यक्ष नरेन्द्र ठाकुर, सोलन मण्डल भाजयुमो अध्यक्ष रोहित भारद्वाज, जिला भाजपा अनुसूचित मोर्चा के महामंत्री लक्ष्मीनंद, भाजपा मण्डल सोलन के उपाध्यक्ष चन्द्रकान्त शर्मा, भाजपा उपाध्यक्ष तीर्थानन्द शर्मा, भाजपा मण्डल सोलन के पूर्व अध्यक्ष लोकेश्वर शर्मा, किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, ग्राम पंचायत कोट की पूर्व प्रधान सुनीता रोहाल, नगर निगम सोलन के मनोनीत पार्षद संजीव मोहन, भाजपा मण्डल सोलन के कोषाध्यक्ष योगेन्द्र वर्मा, भाजपा तथा भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी, गणमान्य व्यक्ति तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी इस अवस पर उपस्थित थे।
23 सितंबर को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश वि वि इकाई की इकाई बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में उत्तर क्षेत्रीय संगठन मंत्री विजय प्रताप विशेष रूप से उपस्थित रहे। इकाई की गतिविधियों के बारे में इकाई अध्यक्ष विशाल सकलानी ने बताया कि विद्यार्थी परिषद एचपीयू इकाई को देशभर में एक आदर्श इकाई के रूप में मान्यता है। क्योंकि इस इकाई के कार्यकर्ता कुछ ना कुछ रचनात्मक कार्य करते रहते हैं। चाहे वो रोज़ हस्तलिखित पोस्टर लिखने की बात हो या फिर आंदोलनात्मक संगठनात्मक गतिविधियों की बात हो या फिर पूरे प्रदेश के छात्रों के विषय को प्रशासन के समक्ष उठाने की बात हो। अभाविप विश्वविद्यालय इकाई निरंतर हर समस्या को उठाने व उसका समाधान करने के लिये प्रयासरत रहती है। विद्यार्थी परिषद के उत्तर क्षेत्रीय संगठन मंत्री विजय प्रताप ने कार्यकर्ताओं को संगठन कार्य में कार्यपद्धति व अनुशासन की महत्वता बताई। आज के समय में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता हर क्षेत्र में जोरदार नेतृत्व कर रहे है। यह नेतृत्व क्षमता और सामाजिक मूल्यों की समझ रखने वाले युवाओं का निर्माण विद्यार्थी परिषद में आकर होता है। विजय प्रताप जी ने आज़ादी 75 वर्ष विषय पर भी चर्चा की तथा आने वाले समय में विद्यार्थी परिषद के प्रकल्प शोध द्वारा चलाए जाने वाले इंटर्नशिप प्रोग्राम की भी सराहना की। इस प्रोग्राम के तहत प्रदेश भर में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता 15 दिनों के इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत स्वतंत्रता सैनानियों के घर घर जाएंगे तथा उनके संघर्ष व बलिदानों से आज की युवा पीढ़ी को अवगत करवाएंगे
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के अंतर्गत त्रिमूर्ति रंगमंच के कलाकारों ने आज ग्राम पंचायत थड़ी व मौहरी, वंदना कला मंच ने ग्राम पंचायत टियाली व चियोग, लोटस वेलफेयर सोसायटी ने ग्राम पंचायत केलवी व धर्मपुर, स्वर साधना कला मंच ने ग्राम पंचायत खड़ा पत्थर व मंढोल तथा जय देव कुर्गण सामाजिक एवं सांस्कृतिक कला मंच ने ग्राम पंचायत शकरोड़ी व घरयाणा में प्रदेश सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों तथा अनुसूचित जाति के कल्याणार्थ सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकास योजनाओं का गीत-संगीत व लोक नाट्य के माध्यम से प्रचार कर लोगों को जागरूक किया। कलाकारों ने बताया कि कम्प्यूटर एप्लीकेशन व समवर्गी क्रिया-कलापों में प्रशिक्षण एवं दक्षता योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति व जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, एकल परी, विधवा, दिव्यांग के बीपीएल, परिवार से संबंधित अभ्यार्थियों या जिनकी वार्षिक आय दो लाख रुपये से कम हो, को विभिन्न कम्प्यूटर कोर्स में प्रशिक्षण दिया जाता है। योजना के अंतर्गत 1350 रुपये प्रतिमाह प्रशिक्षण की फीस (दिव्यांग अभ्यार्थियों के लिए 1500 रुपये प्रशिक्षण फीस) तथा प्रशिक्षण के दौरान एक हजार रुपये प्रतिमाह प्रति प्रशिक्षणार्थी छात्रवृत्ति (दिव्यांग अभ्यार्थियों के लिए 1200 रुपये प्रति प्रशिक्षणार्थी छात्रवृत्ति) दी जाती है। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर सफल उम्मीदवार को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिया जाएगा और उन्हें छः माह के लिए सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में कम्प्यूटर एप्लीकेशन में प्रवीणता प्राप्त करने के लिए रखा जाता है तथा इस अवधि के दौरान उन्हें 1500 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति (दिव्यांग अभ्यार्थियों के लिए 1800 रुपये प्रति प्रशिक्षणार्थी छात्रवृत्ति) दी जाती है। सांस्कृतिक दलों ने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए विशेष लघु नाटिकाआंे के माध्यम से भी बताया कि नशे का सेवन कितना खतरनाक है और यह युवा पीढ़ी को किस तरह से प्रभावित कर रहा है। इस अवसर पर कलाकारों ने कोविड-19 के निर्धारित मानकों का सख्ती से पालन करने बारे लोगों को जगरूक कर कोरोना वैक्सीन लगाने का आग्रह भी किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत थड़ी के प्रधान कपिल शर्मा, ग्राम पंचायत मौहरी की प्रधान पार्वती वर्मा, ग्राम पंचायत मंढोल के प्रधान चन्द्र सिंह, ग्राम पंचायत दुधालटी के उप-प्रधान नरेन्द्र शर्मा, ग्राम पंचायत शकराह के प्रधान इन्द्र सिंह, ग्राम पंचायत केलवी के प्रधान अंजना व उप-प्रधान सुनिल कुमार, ग्राम पंचायत टियाली के उप-प्रधान नारायण ठाकुर, ग्राम पंचायत चियोग के प्रधान दिनेश कुमार और ग्राम पंचायत शकरोड़ी के प्रधान संजय तथा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
राजकीय महाविद्यालय रक्कड़ में सेवा सप्ताह के अंतर्गत प्रचार्य डॉ अनिल डोगरा की अध्यक्षता में प्रज्ञा दिवस मनाया गया। जिसमें वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर अपने जिदंगी के जनून को विद्यार्थियों और प्रध्यापक के साथ साझा किए। जिसमें पढ़ाई के साथ साथ माता पिता की सेवा, बुजुर्गों का मान सम्मान, समय का महत्व, भारत को आगे बढ़ाना और अपने जीवन के अमूल्य अनुभव साझा किए। मंच की संचालक प्रोफेसर मीना ने भी बच्चों को बजुर्गों के प्रति जागरूक किया। वहीं बच्चों द्वारा बरिष्ठ नागरिकों के प्रति मान सम्मान में अपने अपने विचार साझा किए। इस मौके पर प्रोफेसर रजनीश, प्रोफेसर सुषमा, प्रोफेसर मीना, प्रोफेसर नमिता, स्त्रदिन, वरिष्ठ बुजुर्ग में ठेकेदार प्रकाश चन्द, एसएमसी प्रधान ज्योति, पूर्व प्रधान रत्न सिंह राठौर, पूर्व प्रधान उपेन्द्र कुमार, सेवानिवृत्त प्रिसिंपल प्रकाश ठाकुर, सेवानिवृत्त पीटीआई कश्मीर सिंह, महिंदर सिंह, शेर सिंह मौजूद रहे।a
आयुष्मान भारत प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना के 3 साल पूरे होने के उपलक्ष पर आज जिला सिरमौर के स्वास्थय खण्ड राजपुर कि पंचायत बढ़ाना में आयुष्मान भारत दिवस मनाया गया जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला सिरमौर, डॉ संजीव सहगल सहित पंचायत प्रधान बढ़ाना व पंचायत सचिव बढ़ाना, जिला समन्वयक अधिकारी आयुष्मान भारत उपस्थित रहे। योजना कि शुरुआत 23 सितम्बर 2018 को हुई थी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया की जिला में 31156 परिवार इस योजना के तहत पात्र हैं, जिसमे से 30231 परिवारों के कार्ड बनाये गए हैं, यानि अब तक 97 प्रतिशत परिवार पंजीकृत हो चुके हैं। उन्होंने छुटे हुए परिवारों से अनुरोध किया कि सभी पात्र परिवार अपना कार्ड जल्दी बनवा लें ताकि जिला में 100 प्रतिशत लोग इस लाभकारी योजना से जुड़ सकें। उन्होंने बताया कि 23 सितम्बर 2019 को प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत लाभर्थियों के पंजीकरण में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार से जिला सिरमौर को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया था। जिला में अब तक 9275 लाभार्थी इस योजना के तहत 93854027 रुपए का लाभ ले चुके हैं। जिला में कुल 14 अस्पताल योजना के अंतर्गत पंजीकृत है, जिसमें 7 सरकारी अस्पताल और 7 प्राइवेट अस्पताल शामिल हैं। डॉ संजीव सहगल ने बताया कि योजना के तहत प्रदेश भर में सबसे पहली लाभार्थी जिला सिरमौर से सुषमा थी, जो राजगढ़ अस्पताल में भर्ती हुई थी। इस योजना के अंतर्गत प्रति वर्ष प्रत्येक परिवार को 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा का प्रावधान है। इस योजना में भारत सरकार द्वारा करवाए गए सामाजिक आर्थिक जातिगत जनगणना सर्वेक्षण 2011 के चयनित परिवार व राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के 2014-2015 के लाभार्थी शामिल हैं। योजना के तहत गंभीर बीमारियों सहित लगभग सभी तरह की बीमारियां कवर हैं। इस योजना में 5 लाख के स्वास्थ्य बीमा राशि में अस्पताल में भर्ती होने पर किसी तरह का कोई खर्चा नहीं होगा। कोई भी व्यक्ति 14555 डायल करके या सेवा केंद्र के माध्यम से इस योजना में बारे में जानकारी ले सकते हैं। पात्र परिवार अपने नजदीकी लोक मित्र केंद्र से अपना और अपने परिवार का आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड बनवा सकते हैं। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा लाभार्थियों को आयुष्मान भारत कार्ड भी वितरित किए गए।
डॉ वाईएस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के पुष्प एवं स्थल सौंदर्य विभाग में सुखाए गए फूलों के लिए चार दिवसीय दो प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा प्रदत्त परियोजना ‘पॉपूलराइजेषन ऑफ वैल्यू एडिशन इन ड्राई फ्लावर्स एण्ड लिंकिंग फामर्स टू द मार्केट’ के माध्यम से किया गया था। इन शिविरों में सोलन, कण्डाघाट, नौणी तथा शमरोड़ पंचायत की महिलाओं एवं पुरुषों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सुखाए गए फूलों से बनाए जाने वाली मूल्यवर्द्धित वस्तुएं जैसे पुष्प् सज्जा, बर्डस तथा राखियां बनानी सिखाई गई। परियोजना की मुख्य अन्वेषक डॉ भारती कश्यप ने बताया कि अगर प्रशिषणार्थी अच्छी वस्तुएं बनाएंगे तो उसे विश्वविद्यालय द्वारा खरीदने की सुविधा भी प्रोजेक्ट में मौजूद है तथा उसके लिए विश्वविद्यालय के गेट पर एक विक्रय सेंटर पहले से ही स्थापित कर लिया गया है। शृंखला की पहली ट्रेनिंग के समापन समारोह में निदेशक विस्तार शिक्षा डॉ देवेन्द्र गुप्ता तथा दूसरी ट्रेनिंग में निदेशक अनुसंधान डॉ रवीन्द्र शर्मा मुख्य अतिथि रहे। विश्वविद्यालय द्वारा 38 प्रशिक्षण अर्थों को सुखाए गए फूलों से संबन्धित किट तथा सर्टिफिकेट भी प्रदान किए गए। योजना के अंतर्गत ही एक प्रशिक्षणार्थी का चयन कौशल परीक्षा द्वारा किया जाएगा। जिसे एक वर्ष तक 3000रु प्रतिमाह मानदेय एवं विस्तार में प्रशिक्षण दिया जाएगा। विभागाध्यक्ष डॉ सीताराम धीमान ने बताया कि विभाग का ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का उदेशय अधिक से अधिक लोगों को सुखाए गए पुष्पों के व्यवसाय से जोड़ना है। विभाग द्वारा एक अन्य महिला बिमला देवी पहले ही अपनी कम्पनी ‘एवरलास्टिंग्स’ स्थापित कर चुकी है और इस रोजगार से जुड़ चुकी है।
लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश से किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। फसलों को हुए नुकसान हेतु किसानों ने मुआवजे की मांग की है। ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के आधा दर्जन गांवों की तैयार हुई मक्की तथा धान की फसल तेज आंधी व भारी बारिश से खेतों में लेट गई है। इस कारण किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। ग्रामीणों में ग्राम पंचायत दाड़लाघाट सुधार सभा के महासचिव प्रेम केशव, पूर्व उपप्रधान हेतराम, बाबूराम, रोशन ठाकुर, रूपलाल, जगन्नाथ, धनीराम चौधरी, इंदर सिंह चौधरी, रामदत्त जसवाल, रामदत्त ठाकुर, कलीराम, लायक राम शुक्ला, जगदीश ठाकुर, सोहनलाल, देवी सिंह, रिंकू गौतम, मनसाराम, धर्मचंद शर्मा, हरीश कुमार, प्यारे लाल, विनोद शर्मा, हरि ओम आदि ने बताया कि मक्की काफी बड़ी हो गई थी। मंगलवार व बुधवार को चली तेज हवाओं ने मक्की की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है। किसानों ने बताया कि इस बार मक्की की फसल अच्छी थी, लेकिन बुधवार तेज बारिश और आंधी ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। इन किसानों ने बताया कि मक्की सहित अन्य मौसमी फसलों पर भारी नुक़सान हुआ है। अब तक उनके द्वारा फसल उगाई के लिए किया गया बुवाई का खर्च वे उनके द्वारा की गई मेहनत पर पूरी तरह पानी फिर चुका है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि नुकसान का जायजा लेकर क्षेत्र के किसानों को राहत प्रदान की जाए।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि महत्वाकांक्षी हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के अन्तर्गत अब तक सोलन जिला में सभी पात्र परिवारों को 17,059 रसोई गैस कुनैक्शन निःशुल्क वितरित किए गए हैं। डाॅ.सैजल आज सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर एवं परवाणू में 110 पात्र लाभार्थियों को रसोई गैस कुनैक्शन वितरित करने के उपरान्त सम्बोधित कर रहे थे। स्वास्थ्य मंत्री ने आज धर्मपुर में सोलन विकास खण्ड की 3 ग्राम पंचायतों के 7 पात्र लाभार्थियों तथा धर्मपुर विकास खण्ड की 10 ग्राम पंचायतों के 76 पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क रसोई गैस कुनैक्शन प्रदान किए। उन्होंने परवाणू में धर्मपुर विकास खण्ड की 3 ग्राम पंचायतों के 27 लाभार्थियों को गैस कुनैक्शन वितरित किए। उन्होंने धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत जाबली के 34, ग्राम पंचायत कसौली गढ़खल के 8, आंजी मातला के 5, सनवारा के 4, चामियां के 5, जगजीतनगर के 7, गनोल के 4, नाहरी की 1, धर्मपुर के 7, कोटबेजा के 4, प्राथा के 10, ग्राम पंचायत टकसाल के 13 तथा विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायत भोनजनगर के 2, कोरों कैंथड़ी के 1 तथा ग्राम पंचायत चेवा के 4 लाभार्थियों को निःशुल्क रसोई गैस कुनैक्शन वितरित किए। डाॅ. सैजल ने कहा कि हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना पूरे देश में एक आदर्श योजना के रूप में सराही गई है। उन्होंने कहा कि यह योजना वर्तमान प्रदेश सरकार की हर वर्ग को लाभान्वित करने के संकल्प का जीवन्त उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से जहां प्रदेश की गृहिणियों को सुरक्षित सुविधा प्राप्त हुई वहीं प्रदेश के पर्यावरण पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। आयुष मंत्री ने कहा कि सोलन जिला में आज तक इस योजना के तहत 17059 गैस कुनैक्शन तथा 10865 रिफिल सिलेण्डर प्रदान किए जा चुके हैं। कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 3500 गैस कुनैक्शन तथा 2609 रिफिल सिलेण्डर निःशुल्क वितरित किए जा चुके हैं। डाॅ. सैजल ने इस अवसर पर लोगों से आग्रह किया कि प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा केन्द्र की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना की तर्ज पर प्रदेश में हिमकेयर योजना आरम्भ की गई है। उन्होंने कहा कि इन दोनों योजनाओं के तहत पात्र परिवारों के लिए 05 लाख रुपए के स्वास्थ्य बीमा का प्रावधान है। आयुष्मान भारत योजना के दायरे से बाहर रह गए परिवारों को प्रदेश में हिमकेयर योजना के अन्तर्गत लाया गया है। आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत गत 01 वर्ष में 46868 लाभार्थियों ने 46.16 करोड़ रुपए की निःशुल्क चिकित्सा का लाभ उठाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हिमकेयर योजना के तहत लगभग 5.25 लाख परिवार पंजीकृत हैं। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डेजी ठाकुर, भाजपा मण्डल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, सहकारी सभा के अध्यक्ष सुन्दरम ठाकुर, जिला परिषद सदस्य दर्पणा ठाकुर, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य राजकुमार सिंगला, जिला भाजपा उपाध्यक्ष दौलत ठाकुर, ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी की प्रधान कमलेश कुमारी, ग्राम पंचायत रौड़ी की प्रधान निर्मला देवी, ग्राम पंचायत सनावर के प्रधान दिनेश ठाकुर, ग्राम पंचायत टकसाल की प्रधान संतोष देवी, नगर परिषद परवाणू की पार्षद किरण चैहान, रणजीत सिंह, मनोनीत पार्षद राजकुमार एवं राम दयाल, ग्राम पंचायत सनावर गढ़खल के उप प्रधान विपिन गुप्ता, ग्राम पंचायत कोटी नाम्भ के उप प्रधान लक्ष्मी दत्त अत्री, ग्राम पंचायत टकसाल के उप प्रधान नीरज, पूर्व बीडीसी सदस्य किरण प्रकाश अत्री एवं करनैल ठाकुर, ग्राम पंचायत आंजी मातला के पूर्व प्रधान खुशी राम, जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियन्त्रक नरेन्द्र धीमान, विभिन्न विभागों के अधिकारी, भाजपा तथा भाजयुमो के वरिष्ठ पदाधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा लाभार्थी इस अवसर पर मौजूद रहे।
उपमण्डल ज्वालामुखी के अंतर्गत पड़ते कथोग में एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक व्यक्ति ने अपने घर के बंद कमरे में जाकर पंखे से दुपट्टे का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान लेखराज (35) पुत्र सुखदेव निवासी दरेकलाहड़, डाकघर कथोग के रूप में हुई है। मृतक दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुँची ज्वालामुखी पुलिस ने उक्त स्थान का मुआयना किया और मृतक के शरीर को कब्जे में ले लिया। मृतक व्यक्ति की पत्नी व परिजनों के बयान भी कलमबद्ध किये जा रहे है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी तिलक राज ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल देहरा में भेज दिया गया है तथा पुलिस ने 174 सीआरपीसी के मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिकों की सब यूनिट दाड़लाघाट भराड़ीघाट की ओर से पूर्व सैनिकों व वीरांगनाओं के लिए एक अच्छी खबर आई है। पूर्व सैनिक लीग दाड़लाघाट भराड़ीघाट के अध्यक्ष हीरालाल ठाकुर ने कहा है कि दाड़लाघाट में पूर्व सैनिकों की सुविधा हेतु चलित कैंटीन ने कार्य करना आरम्भ कर दिया है। इस सीएसटी कैंटीन के यहां आने से इस क्षेत्र की लगभग 34 पंचायतों के 600 सैनिक परिवारों को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इस मास भी अंबुजा उद्योग के मुख्य गेट पर 29 सितंबर को चलित कैंटीन सजाई जाएगी। उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों व वीरांगनाओं से आग्रह किया है कि वे उक्त तिथि को अबुजा गेट के सामने ट्रक ऑपरेटर ट्रांसपोर्ट सोसाइटी के प्रांगण में आकर प्राप्त सुविधाओं का लाभ उठाएं।
राजकीय महाविद्यालय अर्की में अमृत महोत्सव पर चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम में डीआईजी आइटीबीपी प्रेम सिंह कटोच ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम अधिकारी डॉ सरवन कुमार ने की। कार्यक्रम अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सप्ताह से चले आ रहे इस कार्यक्रम में 80 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान छात्रों द्वारा महाविद्यालय के परिसर की साफ सफाई कर पौधरोपण किया व क्यारियों को सँवारा गया। इस दौरान एनएसएस के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी ने मुख्यतिथि का कार्यक्रम में अपना समय देने के लिये धन्यवाद दिया व पूरे सप्ताह तक की गई गतिविधियों की जानकारी दी। मुख्यतिथि डीआइजी प्रेम सिंह कटोच ने कहा कि आजकल के युवाओं को ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों की मदद को अपने अंदर उपजाइएं। चाहे किसी भी तौर पर हो। इससे अच्छी सोच अपने अंदर आती है। उन्होंने कहा कि जब हम बॉर्डर पर बैठते है उस समय बहुत गर्व महसूस होता है। उन्होंने कार्यक्रम अधिकारी को इस प्रकार आमंत्रित करने के लिये धन्यवाद किया।
प्रदेश में वीरवार बारिश ने कहर मचाया है। बारिश के चलते कालका-शिमला फोरलेन पर जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है, हालांकि इस दौरान यातायात प्रभावित नहीं हुआ है। फोरलेन कंपनी की मशीनें सड़क पर आए मलबे और पत्थरों को हटाकर मार्ग को यातायात के लिए बहाल करने में लगी है। धान की फसल पक कर तैयार हो गई है और लगातार हो रही बारिश से पालमुपर में किसान चिंतित हैं। कुल्लू और लाहौल-स्पीति में चार दिनों से बारिश का दौर जारी है। बुधवार रात से जिले भर में बारिश हो रही है। जबकि बारालाचा, रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ है। बारिश व पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद मौसम काफी ठंडा हो गया है। गुरुवार सुबह से हो रही बारिश के चलते सेब व अनार का तुड़ान प्रभावित हुआ है। वहीं कई संपर्क मार्ग दलदल में तबदील हो गए हैं। इसके साथ ही घास कटाई भी खराब मौसम के चलते बंद हो गई है। पहाड़ों पर बर्फबारी होने के बाद लाहौल-स्पीति पुलिस ने मनाली-लेह मार्ग पर जरूरी सामान ले जाने वाहन चालकों को सावधानी बरतने के लिए कहा है। ब्यास व सहायक नदियों में बढ़े हुए जलस्तर को देखते हुए पर्यटकों व लोगों से नदी-नालों से दूर रहने की अपील की है। किन्नौर जिले की ऊंची पहाड़ियों पर ताजा हिमपात हुआ है। वहीं जिले के निचले क्षेत्रों, आउटर सिराज और ऊपरी शिमला में बारिश का दौर जारी है। 26 सितंबर तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। गुरुवार को शिमला, सोलन और सिरमौर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
हिमाचल प्रदेश में निरंतर हो रही भारी बारिश खूब कहर ढा रही है। उपमंडल ठियोग में डंगे गिरने और मिट्टी खिसकने से काफी नुक्सान हुआ है। भारी बारिश के कारण ठियोग-क्यारटू में सड़क का एक बड़ा हिस्सा ढहने से यातायात की आवाजाही बंद हो गई है। नेशनल हाईवे-5 की सड़क का सारा पानी ढलान के कारण इसी सड़क से होकर जाता था, जिसके चलते सड़क के किनारे लगा डंगा गिर गया और सड़क का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के कारण सड़क बंद हो गई है, जिसके कारण यहां के स्थानीय लोगो को अधिक आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। साथ ही इस सड़क के बाधित होने से कई पंचायतों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इन पंचायतों में कई बागवान सेब का तुड़ान कर रहे हैं। सेब को मंडी तक भेजने के लिए जरुरी सेब की पैकिंग सामग्री इसी सड़क मार्ग से होकर ले जाई जाती है, लेकिन सड़क के बाधित होने के कारण यह समस्या बढ़ने वाली है। जगह के निवासियों ने विभाग से जल्द ही डंगा लगाकर सड़क को दुरुस्त करने की मांग की है।
वीरवार को राजीव गांधी स्मारक महाविद्यालय में रोवर और रेंजर इकाई द्वारा वन्य प्राणी एवम् जल सुरक्षा पर चित्रकला एवम् नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या सुनीता सिंह, रोवर लीडर डॉ विशाल कुमार, रेंजर लीडर पूनम कुमारी, प्रो ओम प्रकाश कपूर, राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉ पवन कुमार और निर्णायक की भूमिका में डॉ माधवी जोशी उपस्थित रहे। नारा लेखन प्रतियोगिता में बी ए प्रथम वर्ष की छात्रा सलोनी, द्वितीय और तृतीय स्थान पर क्रमशः बी ए तृतीय वर्ष की प्रियांशु और पर प्रियंका ठाकुर रही। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर इंदु, द्वितीय स्थान पर कनिका और तृतीय स्थान पर स्वाति और सलोनी रही।
बिलासपुर: भारी बारिश ने वीरवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का दौरा रद्द कर दिया। मुख्यमंत्री का दौरा रद्द होने की सूचना मिलने पर कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय लोगों के चेहरे पर मायूसी छा गई। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंदरौर से करीब 287 करोड़ रूपये के विकास कार्यों को हरी झंडी दिखाने व विकास कार्यों का उदघाटन करने के लिए बिलासपुर पहुंच रहे थे। जिला लोक संपर्क अधिकारी ने सूचना दी कि मुख्यमंत्री का दौरा आगामी दिनों के लिए स्थागित कर दिया गया है। गौरतलब है कि सदर विधानसभा क्षेत्र के लिए यह दौरा बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा था और इसके चलते सभी तैयारियां भी पूरी कर ली गई थी। सुरक्षा के मद्देनजर बस्सी से भी बटालियन बुला ली गई थी साथ ही डेढ सौ से अधिक सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए थे। मुख्यमंत्री ने महर्षि मार्कंडेय में पर्यटन हॉल का भी उद्घाटन करने वाले थे। मुख्यमंत्री का दौरे को लेकर आने वाले दिनों में एक बार फिर से तिथि घोषित की जाएगी। वहीं विधायक सुभाष ठाकुर का कहना है कि मौसम की खराबी के कारण इसे रद्द किया गया है। शीघ्र ही नया शैड्यूल तैयार कर दिया जाएगा।
राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर टिहरा में हफ्ते भर तक चलने वाले सामाजिक चेतना अभियान के अंतर्गत वीरवार को वन्य प्राणी एवं जल सुरक्षा दिवस के उपलक्ष्य पर एक नारा लेखन प्रतियोगिता व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वनस्पति और जीव विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ विजय कुमार और डॉ सुनीता सकलानी के नेतृत्व में महाविद्यालय के 25 प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। जिनमें से नारा लेखन में शिवानी प्रथम, शबनम ठाकुर द्वितीय और प्रिया व प्रमिला तृतीय स्थान पर रही। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कार्तिक प्रथम, अबंतिका द्वितीय और ईशा सोनी तृतीय स्थान पर रही। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अजायब बनयाल ने सभी प्रतिभागियों और पुरस्कार विजेताओं को इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही उनके द्वारा बनाए गए पोस्टरों और नारा लेखन की सराहना भी की। इस अवसर पर महाविद्यालय की उप प्राचार्य डॉ विभा ठाकुर, डॉ शशि शर्मा सहित प्रोo वंदना उपस्थित रहीं।


















































