मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी डॉ. देवेन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडी जिला में कोविड वैक्सीन की 7 लाख 41 हजार से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि कोविड टीकाकरण महाअभियान की शुरुआत के बाद से 30 जुलाई तक जिला में टीके की कुल 7 लाख 41 हजार 800 डोज दी गई हैं, जिसमें से 5 लाख 44 हजार 514 को पहली और 1 लाख 97 हजार 287 को टीके की दूसरी डोज दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि जिला में टीकाकरण अभियान सुचारू रूप से चल रहा है। मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर के निर्देशानुसार सभी पात्र लोगों को चरणबद्ध तरीके से कवर करने के लिए अभियान की गति बढ़ाई गई है। उन्होंने बताया कि अब तक जिला में कोरोना संक्रमण के कुल 27 हजार 938 मामले आए हैं, जिनमें से 27 हजार 279 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में जिला में 257 एक्टिव मामले हैं।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरयांज के विद्यार्थियों ने 30 व 31 जुलाई को आयोजित प्रतिभा उत्सव में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिभा उत्सव में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों को वर्चुअल माध्यम से जोड़ा गया था।विद्यार्थियों ने घर पर रहते हुए चित्रकला, नारा लेखन, कविता लेखन, कविता पाठ के माध्यम से कारगिल के शहीदों को याद किया व उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीनियर वर्ग में चित्रकला में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों दिक्षा देवी, दीपिका, उमेश, सपना ठाकुर, ज्योति त्यागी, कविता, ज्योति ठाकुर व कक्षा ग्यारवीं के विद्यार्थियों नीलम ठाकुर व शीतल की कृतियाँ उत्कृष्ट रहीं। कविता लेखन में सीनियर वर्ग में ज्योति त्यागी, मंजू,कक्षा 9 वीं की पायल, भावना व हर्ष की रचनाएँ उत्कृष्ट रहीं। कविता लेखन में जूनियर वर्ग में कक्षा 8 वीं की साक्षी, गीता व 7 वीं कक्षा की हीना की रचनाएँ श्रेष्ठ रहीं। कविता पाठ में सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों वर्षा ठाकुर, यशिका व निशान्त की प्रस्तुतियां उम्दा रहीं। नारा लेखन में कक्षा 12 वीं मन्जू, ज्योति ठाकुर व कक्षा ग्यारहवीं की शीतल की कृतियाँ उत्कृष्ट रहीं। प्रधानाचार्य प्रेम लाल नेगी ने प्रतिभा उत्सव में विद्यार्थियों के उम्दा प्रदर्शन की सराहना की व कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रवि मलिमथ ने शनिवार को सरकाघाट में अतिरिक्त ज़िला एवं सत्र न्यायालय का उद्घाटन किया। संयुक्त कार्यालय भवन में स्थापित इस न्यायालय से सरकाघाट और धर्मपुर क्षेत्र की 109 पंचायतों के लगभग 2.17 लाख लोगों को न्यायिक सुविधा प्राप्त होगी। लोकार्पण के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में न्यायमूर्ति रवि मलिमथ ने कहा कि प्रदेश उच्च न्यायालय लोगों को उनके घर-द्वार के समीप तीव्र एवं किफायती न्याय सुनिश्चित बनाने के लिए समर्पित प्रयास कर रहा है। जनता के लिए न्याय व्यवस्था को अधिक सुगम और सुलभ बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए गए हैं। उन्होंने न्यायिक प्रकिया को अधिक जनमुखी बनाने के लिए बार एसोसिएशन और न्यायाधीशों के मिलकर काम करने की ज़रूरत को रेखांकित किया। उन्होंने नए कोर्ट के लिए बधाई देते हुए सभी सम्बंधित न्यायिक अधिकारियों और बार एसोसिएशन से इसे लेकर अपनी जिम्मेदारी समझने और गुणात्मक काम करने को कहा। प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुरेश्वर ठाकुर ने क्षेत्र के लोगों को अतिरिक्त ज़िला एवं सत्र कोर्ट मिलने पर बधाई दी। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को सरकाघाट में अलग से एक न्यायिक परिसर बनाने की सम्भावनाएं तलाशने को कहा ताकि न्यायिक प्रक्रिया से जुड़ी सारी व्यवस्था एक ही जगह पर उपलब्ध हो सके।उन्होंने ज़िला प्रशासन से लम्बित राजस्व मामलों के शीघ्र निपटारे को भी कहा। कार्यक्रम में प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर ने न्यायिक अधिकारियों और वकीलों से लोगों को तीव्र गति से न्याय प्रदान करने के लिए मिलकर काम का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अभी तक क्षेत्र के लोगों को न्याय प्राप्त करने के लिए मंडी तक का सफर तय करना पड़ता था जिससे लोगों को कई तरह की दिक्कतें होती थीं। इस कोर्ट के खुलने से ऐसे सभी लोगों को सहुलियत होगी। प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सत्येन वैद्य ने विश्वास जताया कि यह न्यायालय न्यायिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में बड़ा सहायक होगा। इस मौके विधायक कर्नल इंद्र सिंह ने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।बार एसोसिएशन सरकाघाट के प्रधान भूप सिंह ठाकुर व अन्य पदधिकारियों ने भी उन्हें सम्मानित किया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंडी आर.के. शर्मा ने इस अवसर पर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश और अन्य गणमान्यों का स्वागत किया। सरकाघाट के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जिया लाल आजाद, नगर परिषद सरकाघाट की अध्यक्ष अनूप कुमारी, उपायुक्त अरिंदम चौधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, अतिरिक्त महाधिवक्ता नरेंद्र गुलरिया, जिला न्यायवादी कुलभूषण गौतम, एसडीएम सरकाघाट राहुल जैन, बार एसोसिएशन सरकाघाट के प्रधान भूप सिंह ठाकुर, बार एसोसिएशन मंडी के प्रधान नीरज कपूर, बार एसोसिएशन सरकाघाट की उपाध्यक्ष वर्षा ठाकुर,सचिव विदेश पालसरा सहित अन्य अधिवक्ता एवं न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 अगस्त को नए 11 केवी बड़ोग फीडर के निर्माण कार्य के दृष्टिगत 11 केवी रबौन फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने दी। दिनेश ठाकुर ने कहा कि इस कारण 2 अगस्त को दिन में 01.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन, हाऊसिंग बोर्ड फेस-1, फेस-2, रबौन, नेगी काॅलोनी, एस.सी.ई.आर.टी, राधा स्वामी सत्संग तथा आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में विद्युत आपूर्ति अगले कार्य दिवस पर बाधित की जाएगी। उन्होंने लोगों से इस अवधि में सहयोग की अपील की है।
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के निदेशक हरबंस ब्रसकोन सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभाग के सोलन कार्यालय में तैनात तकनीकी सहायक कमल किशोर के पिता प्रेम लाल के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। प्रेम लाल का का गत देर रात्रि निधन हो गया। वे 67 वर्ष के थे एवं कुछ समय से अस्वस्थ थे। विभाग के निदेशक एवं समस्त कर्मियों ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। जिला लोक सम्पर्क अधिकारी सोलन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 02 मिनट का मौन रखा और ईश्वर से परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन की दोनों डोज लगाने के बाद ही मिड-डे मील वर्करों को स्कूलों में बुलाया बुलाया जाएगा। शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि 80 फीसदी मिड-डे मील वर्करों को पहली डोज लग चुकी है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नियुक्त करीब 94 फीसदी शिक्षकों का टीकाकरण हो चुका है। जल्द सौ फीसदी लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। 75702 शिक्षकों में से 71064 शिक्षकों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि दो अगस्त से 10वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोलने की तैयारी कर ली गई है। शिक्षा विभाग ने कोरोना से बचाव के लिए एसओपी जारी किया है। इसका पालन करवाने के लिए प्रिंसिपलों को जिम्मेदारी दी गई है। दो अगस्त से पांचवीं और 8वीं कक्षा के विद्यार्थी भी शिक्षकों से परामर्श लेने के लिए स्कूल आ सकेंगे। मंत्री ने बताया कि जिला स्तर पर कोविड निगरानी के लिए कमेटियां बनाई हैं। ये कमेटियां प्रतिदिन रिपोर्ट तैयार करेंगी।
पिछले चार दिनों से हो रही भारी बारिश का असर जिले में सब्जियों के कारोबार पर दिखना शुरू हो गया है। बारिश से टमाटर, शिमला मिर्च समेत अन्य सब्जियों के दामों में गिरावट आना शुरू हो गई है। शुक्रवार को सब्जी मंडी सोलन में टमाटर आठ और शिमला मिर्च 20 रुपये तक सस्ती हो गई है। पहले टमाटर का एक क्रेट 500 से 700 रुपये जो अब 300 से 500 के बीच में बिक रहा है। वहीं शिमला मिर्च 25 से 35 रुपये किलो तक बिक रही थी जो अब लुढ़क कर पांच से 15 रुपये किलो बिक रही है। इसका मुख्य कारण बारिश के बीच बाहरी राज्यों से खरीदारी के लिए बहुत कम आढ़तियों का मंडी पहुंचना बताया जा रहा है। हालांकि सेब के दामों में बढ़ोतरी हुई है। दो हजार से 2500 तक बिकने वाले सेब की पेटी 3600 से 3700 तक पहुंच गई है। सेब के दामों में वृद्धि का कारण शिमला समेत अन्य पहाड़ी क्षेत्रों से बारिश के बीच सेब की कम खेप पहुंचना है। बारिश के बीच शिमला और ऊपरी क्षेत्र के बागवान अपने उत्पादों को नहीं पहुंचा पा रहे हैं। शुक्रवार को सोलन और परवाणू सेब मंडी तक सिर्फ पांच हजार सेब बॉक्स ही पहुंच पाए हैं।
सोलन जिले के पहलेे सरकारी ऑक्सीजन प्लांट से अगले सात दिनों में ऑक्सीजन उत्पादन शुरू हो जाएगा। क्षेत्रीय अस्पताल में शुक्रवार को हाइटेक पीएसए ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट स्थापित हो गया है। शुक्रवार को ऑक्सीजन उत्पादन मशीनरी, टैंक और अन्य सामान पहुंच गया है। मशीनरी लगने के तुरंत बाद प्लांट शुरू हो जाएगा। खास बात यह है कि डीआरडीओ के तैयार इस प्लांट में ऑक्सीजन उत्पादन की क्षमता एक मिनट में एक हजार लीटर की होगी। इससे जिले के अन्य अस्पतालों में भी ऑक्सीजन की कमी को दूर किया जाएगा। इस प्लांट के साथ क्षेत्रीय अस्पताल के सभी वार्ड जुड़ेंगे और इसके लिए 190 प्वाइंट स्थापित किए जाएंगे। अस्पताल प्रशासन ने इस कार्य के लिए 96.56 लाख का प्रस्ताव बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजा है। अनुमति के बाद यह कार्य जल्द पूरा होगा। अस्पताल प्रशासन को ऑक्सीजन सिलिंडर रिफिल करवाने के लिए बार-बार प्लांट नहीं जाना पड़ेगा। टाटा कंपनी के विशेषज्ञों ने इसे अस्पताल में स्थापित किया है। ऑक्सीजन प्लांट के शुरू होने के बाद कोविड सहित सांस की तकलीफ झेल रहे मरीजों को काफी फायदा होगा। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि इस प्लांट से आगामी सात दिनों में ऑक्सीजन का उत्पादन शुरू होगा। यह जिले का पहला सरकारी ऑक्सीजन प्लांट है।
प्रदेश सरकार द्वारा कोविड-19 की जांच के लिए संचालित की जा रही जीवन धारा वैन के उपयोग में सोलन जिला प्रदेशभर में प्रथम स्थान पर रहा है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल ने दी। डाॅ उप्पल ने कहा कि जीवनधारा वैन के माध्यम से 11 मई से 7 जुलाई तक सोलन जिला में कोविड संक्रमण की जांच के लिए 2700 कोविड-19 परीक्षण किए गए। उन्होंने कहा कि जीवनधारा सचल वाहन सोलन जिला के गांव-गांव में कोविड-19 परीक्षणों की दिशा में न केवल लोगों को जागरूक कर रहा है अपितु उन्हें यह बताने में भी सफल रहा है कि यह परीक्षण बहुमूल्य मानव जीवन बचाने में सहायक है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में मोबाइल प्राथमिक स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्र (जीवनधारा) के माध्यम से कोविड-19 परीक्षण किए जा रहे हैं। प्रदेश के कांगड़ा, मंडी, शिमला, चंबा, कुल्लू, सिरमौर और सोलन जिले में 10 जीवनधारा वैन लोगों को सेवा प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिला के दुर्गम क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों का कोविड-19 के लिए परीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिए विभिन्न उपायों की जानकारी भी प्रदान की गई। डाॅ.उप्पल ने इस उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन के समस्त चिकित्सकों, स्टाफ नर्सों, पैरामेडिकल कर्मियों तथा जीवनधारा टीम में तैनात सदस्यों फार्मासिस्ट हिमांशु, प्रयोगशाला सहायक सुरेंद्र तथा चालक सुरेश को बधाई दी है। जिला के औद्योगिक तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों की कोविड-19 के लिए जांच की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने लोगों से आग्रह किया है कि कोविड-19 से बचाव के लिए प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थानों पर नाक से ठोडी तक ढकते हुए मास्क पहनें, समुचित सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें तथा बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाइजर से साफ करते रहें। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण अवश्य करवाएं और खांसी, जुखाम तथा बुखार जैसे लक्षण होने पर अपना परीक्षण अवश्य करवाएं।
हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस ने कुपवी ब्लॉक से युवा नेता राजेश लालटा को अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया हैं। बता दे कि राजेश लालटा सोशल मीडिया में आए दिनों काफी चर्चा में रहते है, साथ ही कुपवी के युवाओं में उनकी काफी पकड़ हैं। 2022 विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र हिमाचल यूथ कांग्रेस ने चौपाल विधानसभा के कुपवी क्षेत्र से यूथ कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कमेटी का गठन किया है, जिसमे राजेश लालटा को अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। इसी के साथ दिनेश जिंटा को नेरवा का अध्यक्ष और अरुण ठाकुर को चौपाल का अध्यक्ष बनाया गया है। 2022 के विधानसभा के मध्यनजर युथ कांग्रेस कमेटियों का गठन कर रही है।
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन महिला चैलेंजर क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए टीम का ट्रायल 1 अगस्त को धर्मशाला में सुबह दस बजे होगा। जिला सचिव राजेश पूरी ने बताया किओपन आयु वर्ग के लोए होने वाले ट्रायल में हिस्सा लेने वालों को जन्म प्रमाण पत्र रेजिडेंस प्रूफ,बोनो फाईड हिमाचली प्रमाण पत्र लग्न अनिवार्य होगा।यह प्रदेश की युवतियों के लिए सुनहरा मौका है।
सीबीएसई की ओर से शुक्रवार को जारी 12वीं कक्षा के (विज्ञान वर्ग) परिणाम में गांव कानम की छात्रा नितिका नेगी ने टॉप किया है। नितिका ने कुल 94.8 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। नितिका ने बातचीत में बताया कि वो अपने इस परिणाम का श्रेयः उनके गुरुजन और माता पिता को देना चाहती है। नितिका के पिता जगत कीर्ति नेगी कनिष्ठ अभियंता है जबकि माता राजेश्वरी देवी निजी स्कूल में अध्यापिका है। नितिका का कहना है कि बड़ों के मार्गदर्शन पर चलने और मेहनत से हम किसी भी मुकाम को हासिल कर सकते है। नितिका ने इस सफलता के लिए अपने समस्त अध्यापकों का धन्यवाद किया जिन्होंने कोरोना काल में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए दिन रात एक कर ऑनलाइन कक्षाएं ली। वहीं, विद्यालय के प्राचार्य योगराज नेगी ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी। केंद्रीय विद्यालय रिकांगपिओ में लगातार चार वर्षों से 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। नेगी ने कहा कि विद्यालय के प्लस टू में कुल 52 में से 7 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। विज्ञान वर्ग की नितिका ने कुल 94.8 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विज्ञान वर्ग की ही सिमरन ने कुल 94.6 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है और कॉमर्स वर्ग के हितेश कुमार ने 93.2 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। महक लामा ने 93 प्रतिशत अंक के साथ कला वर्ग में प्रथम एवं विद्यालय में चौथा स्थान हासिल किया है। विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर केंद्रीय विद्यालय रिकांगपिओ प्राचार्य योग राज नेगी ने सभी विद्यार्थियों, अध्यापकों और अभिभावकों को बधाई दी है और बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के टीकाकरण केंद्र में शुक्रवार को इंटरनेट व्यवस्था ठप हो गई। इस कारण लोगों को एक घंटे तक टीका लगवाने के लिए इंतजार करना पड़ा। इसके बाद डोंगल से इंटरनेट कनेक्शन देकर काम चलाया गया। जानकारी के अनुसार अस्पताल के टीकाकरण केंद्र में शुक्रवार को यह मामला करीब सवा दस बजे सामने आया। इससे पहले अस्पताल में टीका लगवाने के लिए पंजीकरण का कार्य चला हुआ था। इंटरनेट बंद होने के बाद यहां तैनात स्टाफ ने कुछ देर तक इंटरनेट चलने का इंतजार किया। जब इंटरनेट दुरुस्त नहीं हुआ लंबा होने लगा तो स्टाफ एकदम हरकत में आ गया। इसके बाद सारी व्यवस्था जांची गई लेकिन कोई फाल्ट नहीं मिलने के बाद अस्पताल प्रशासन को बताया गया। इस दौरान टीकाकरण केंद्र में वैक्सीन लगवाने वालों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। टीका लगवाने के लिए अधिक लोगों के पहुंचने से कतारें सर्जिकल वार्ड तक पहुंच गईं। इस पर चिकित्सा अधीक्षक ने काम चलाने के लिए डोंगल उपलब्ध करवाया।
प्रदेश में सेब सीजन शुरू हो गया है। नेपाल से मजदूरी करने वालों का आना जारी है। ऐसे में सरकार ने बागवानों को निर्देश दिए हैं कि वे नेपालियों के सैंपल की जांच कराएं। कुल्लू में 20 पर्यटक और 17 नेपाली मजदूरों के सैंपल पॉजिटिव आने के बाद यह निर्णय लिया गया है। फील्ड में सेवाएं देंगे बच्चों के विशेषज्ञ डॉक्टर कोरोना की संभावित तीसरी लहर के चलते सरकार ने पीडियाट्रिक्स विशेषज्ञों की फील्ड में सेवाएं देने का फैसला लिया है। मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पतालों से शिशु डॉक्टरों की सूची मांगी है। प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों में शिशु डॉक्टर को ही रखा जाएगा, अन्य फील्ड में भेजे जाएंगे।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की जनसभाओं और कार्यक्रमों में आने वाले लोगों की अब रैंडम सैंपलिंग होगी। कोरोना फिर से विकराल रूप धारण न करे, इसके चलते प्रदेश सरकार यह व्यवस्था करने जा रही है। जिला मंडी में कोरोना के एक्टिव मामलों में बढ़ोतरी हुई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का जिला कांगड़ा दौरा प्रस्तावित है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग रैली या सभा स्थल पर कोरोना के रैपिड टेस्ट के काउंटर लगाएगा। यहां लोगों की रैंडम सैंपलिंग होगी। प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों अर्की, फतेहपुर, जुब्बल-कोटखाई और मंडी संसदीय क्षेत्र में उपचुनाव होना है। ऐसे में सीएम की रैलियों में लोगों की भीड़ उमड़ना स्वाभाविक है। चंबा के बाद अब जिला मंडी कोरोना के एक्टिव मामलों में नंबर वन पर आ गया है। सरकार ने सीएमओ मंडी को निर्देश दिए हैं कि जिन-जिन क्षेत्रों से यह मामले आए हैं, वहां कांट्रेक्ट ट्रेसिंग करवाएं।
हाल ही में CBSE द्वारा 12वीं कक्षा के घोषित किये गए परीक्षा परिणामों में BL Central Public School Shamti, सोलन के विद्यार्थियों द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन किया गया। स्कूल का रिजल्ट 100% रहा और 27 विद्यार्थियों ने 90% से ऊपर अंक हासिल किए है। रेहा सिंगला 97.8% के साथ स्कूल में प्रथम स्थान पर रही। रेहा मेडिकल स्ट्रीम की विधार्थी है। इसी के साथ स्पृहा आनंद 96.4% के साथ दूसरे व अमितेश गुप्ता 95.8% के साथ तीसरे स्थान पर रहे। स्पृहा और अमितेश दोनों ही विद्यार्थी नॉन मेडिकल स्ट्रीम के विद्यार्थी है। इसी के साथ 120 में से 80 विद्यार्थी मेरिट लिस्ट में रहे है। स्कूल में 90% से ऊपर 27 विद्यार्थी, 75% से ऊपर 53 विद्यार्थी और 60% से ऊपर 35 विद्यार्थी रहे। BL School ने 2020 -21 के इस सत्र में 12वीं कक्षा का 100% परिणाम हासिल किया है।
परागपुर विकास खण्ड की घियोरी पंचायत के सभी 7 वार्डो में कुल 56 विकास कार्यों को करने की स्वीकृति मिली है। इस हेतु 80 लाख रुपया खर्च किया जाएगा। पंचायती राज विभाग द्वारा धनराशी उपलब्ध होने के साथ ही विकास कार्य प्रारम्भ कर दिये जायेंगे। यह बात घियोरी पंचायत प्रधान पूनम कुमारी ने कही। उन्होंने कहा कि पंचायत के सभी 7 वार्डों में सड़क, बिजली, पानी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। पूनम कुमारी ने कहा कि पंचायत में कुल 182 परिवार आई आर डी पी से सम्बंधित है। 26 अभी पड़ने है। आई आर डी पी के लिए 120 नए आवेदन भी प्राप्त हुए है। जिन्हें नियमानुसार कमेटी बनाकर एक सर्वे के आधार पर शामिल किया जाएगा। पंचायत की आम सभा मे उन्होंने कहा कि पानी की उपयोगिता को समझे व घरों में वाटर टैंक बनाकर वर्षा जल का सरंक्षण करें व घरो में गन्दे पानी के निकास के लिए गड्ढे बनाये व घरो के पानी को सड़कों पर न छोड़े। उन्होंने कहा कि पंचायत में खेल कूद को बढावा देकर युवाओं को मादक द्रव्यों के सेवन से निजात दिलाई जाएगी।
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने सोशल मीडिया में एक तथाकथित खालिस्तान समर्थक द्वारा प्रदेश के अस्तित्व को चेलेंज देने और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को राष्ट्रीय ध्वज न फैलने के बारे में दी गई धमकी पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इस व्यक्ति को तुरंत गिरफ्तार करने व इसे कड़ी सज़ा देने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि इस प्रकार का कोई भी बयान किसी भी स्तर पर सहन नही किया जा सकता। उन्होंने कहा है कि हिमाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है और हिमाचल का पूरा भू भाग प्रदेश का हिस्सा है, जिसपर प्रदेश का अपना पूरा अधिकार है। राठौर ने मुख्यमंत्री से इस प्रकार की धमकी देने वाले को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश के अस्तित्व और उसके स्वाभिमान को चुनौती दी गई है जो सहन नही की जा सकती। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क करते हुए किसी भी ऐसे व्यक्ति को जो ऐसे बयानों का समर्थन करता हो, उसके खिलाफ देश द्रोह जैसा मामला बना कर उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए। उन्होंने इस पूरे मामले की जांच करने की मांग करते हुए कहा है कि इसकी तह में जाने की जरूरत है कि कही यह कोई राजनैतिक चाल बाजी तो नही है।सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत इस मामलें की गम्भीरता को देखते हुए प्रदेश में अधिक चौकसी बरतने की भी बहुत जरूरत है।
उपमंडल देहरा के अंतर्गत पढ़ते ढलियारा के उपप्रधान एवम निजी बस ऑपरेटर वीरेंद्र मनकोटिया को आरटीए मेंबर बनाया गया है। जिससे समस्त क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ उठी है। वीरेंद्र सिंह मनकोटिया को नवीन दायित्व मिलने पर निजी ऑपरेटर्स ने प्रदेश सरकार एवम परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर का धन्यवाद किया। इस संदर्भ में वीरेंद्र मनकोटिया से बात की गई तो उन्होंने बताया वह पूरी ईमानदारी एवम निष्ठा से कार्य करेंगे। ढलियारा निवासी वीरेंद्र मनकोटिया को आरटीए मेंबर कमान मिलने के उपरांत उन्होंने उद्योग एवम परिवाहन मंत्री बिक्रम ठाकुर का धन्यवाद किया है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा कोविड-19 की सम्भावित तीसरी लहर से निपटने की तैयारी के क्रम में जिला सोलन में कोविड-19 सैम्पलिंग के कार्य को गति प्रदान की जा रही है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. राजन उप्पल ने आज यहां दी। डाॅ. उप्पल ने कहा कि इस तैयारी के दृष्टिगत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जिला के विभिन्न होटलों, शिक्षण संस्थानों, औद्योगिक स्थानों में कोविड-19 के लिए जांच करवाने के लिए आग्रह किया गया है। उन्होंने कहा कि अभियान की शुरूआत आज विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायत शमरोड़ के पर्यटक स्थल धारों की धार से की गई। धारों की धार स्थित निजी होटल हेवन रिट्रीट में आज अभियान के तहत 40 व्यक्तियों का कोविड-19 जांच के लिए रेपिड एंटीजन टेस्ट (आरएटी) किया गया। इन सभी लोगों की कोविड-19 रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई। यह परीक्षण विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. अजय सिंह की देखरेख में किए गए। इस अवसर पर डाॅ. अजय सिंह ने स्टाफ नर्स भानू, सोनिया, नेहा और महिमा के साथ होटल हेवन रिट्रीट, होटल शेरपा तथा होटल सिलवान के कर्मचारियों का परीक्षण किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 जांच के लिए विभिन्न विद्यालय, महाविद्यालय, निजी संस्थान, होटल जैसे व्यापारिक संस्थान एवं अन्य इकाईयां स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में सम्पर्क कर परीक्षण के लिए बुकिंग करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके उपरान्त विभाग की टीम सम्बन्धित इकाई में पहुंचकर कर्मचारियों का कोविड-19 जांच के लिए रेपिड एंटीजन टेस्ट सुनिश्चित बनाएगी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना आवश्यक है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि कोविड-19 से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थानों पर नाक से ठोडी तक ढकते हुए मास्क पहनें, समुचित सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें तथा बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाइजर से साफ करते रहें। डाॅ.उप्पल ने सभी से आग्रह किया कि कोविड-19 से पूर्ण बचाव के लिए टीकाकरण के उपरान्त भी सावधानी बरतनी आवश्यक है। इसके लिए जरूरी है कि शत-प्रतिशत जनसंख्या का कोविड-19 परीक्षण सुनिश्चित बनाया जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग सोलन द्वारा विभिन्न संस्थानों को इस दिशा में पत्र लिखकर आग्रह किया गया है। स्वास्थ्य विभाग परीक्षण के लिए पूर्ण रूप से तैयार है और सहमति उपरान्त शीघ्र परीक्षण सुनिश्चित बनाया जाएगा।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डॉ राजीव सैजल 1अगस्त को कसौली विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे हैं। डॉ.सैजल 1 अगस्त को प्रातः 10.30 बजे पाईनग्रोव स्कूल के समीप विंडसर रिजोर्ट में कसौली विधानसभा क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधि सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक की अध्यक्षता में सेब सीजन की तैयारियों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त किन्नौर ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों की चुनौतियों के बावजूद भी हम सब को मिलजुल कर इसका हल करना होगा। आज पूरे विश्व मे कोरोना महामारी के संक्रमण का खतरा बना हुआ है जबकि दूसरी और हमें किसानों बागवानों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के संदर्भ में भी उचित कदम उठाने हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर जारी दिशानिर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित बनाते हुए बागवानों के उत्पादों को उचित समय पर मंडियों तक पहुँचाने के प्रयास करने होंगे ताकि किसानों बागवानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य मिल सके। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि सेब सीजन के दृष्टिगत जिले में बाहर से आने वाले मजदूरों का किन्नौर प्रवेश द्वार चैरा में ही कोविड जांच का प्रावधान किया जाए ताकि जिले में संक्रमण को रोक जा सके। बागवानी विभाग के विष्य वस्तु विशेषज्ञय अश्वनी चैहान ने बैठक का संचालन करते हुए बताया कि जिले में इस वर्ष 52 हजार 927 मीट्रिक टन सेब उत्पादन का अनुमान है, जिससे लगभग 26 लाख 46 हजार 350 सेब की पेटियों का अनुमान है। इन पेटियों को मण्डियों तक पहुंचाने के लिए लगभग 6 हजार 616 ट्रकों की आवश्यकता पड़ेगी। उन्होने कहा कि कल्पा उपमण्डल में इस वर्ष 18 हजार 857 मीट्रिक टन सेब के उत्पादन का अनुमान है, जिससे लगभग 9 लाख 42 हजार 850 बाॅक्स बनेगें और इनको मण्डियों तक पहुंचाने के लिए 2 हजार 357 ट्रकों की आवश्यकता होगी। इसी प्रकार निचार उपमण्डल में 13 हजार 590 मीट्रिक टन सेब उत्पादन की उम्मीद है जिससे लगभग 6 लाख 79 हजार 500 सेब बाॅक्स तैयार हांेगे और इसकी ढुलाई के लिए1699 ट्रकों की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा कि पूह उपमण्डल में 20 हजार 480 मीट्रिक टन सेब उत्पादन का अनुमान है। यहां से 10 लाख 24 हजार सेब बाॅक्स की ढुलाई के लिए 2560 ट्रकों की आवश्यकता होगी। उपायुक्त किन्नौर ने किनफैड व सेब बाॅक्स व्यापार से जुड़े अन्य विक्रेताओं को कहा कि वे बागवानों की जरूरत के अनुसार समय पर सेब बाॅक्स उपलब्ध करवाऐं ताकि बागवानों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने बागवानों से आग्रह किया की वे आढ़तियों व सेब व्यापारियों को अपने उत्पाद का सौदा करने से पूर्व उनके साथ लिखित एग्रीमेंट पंचायत प्रधान की उपस्थिति में अवश्य करवांए, ताकि धोखा-धड़ी आदि से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि जिले में बाहर से आने वाले सभी आढ़तियों व मजदूरों की कोविड जाचं करना आवश्यक बनाया गया है, ताकि कोरोना संक्रमण से बचा जा सके। उन्होंने राष्ट्रीय उच्च मार्ग, लोक निर्माण विभाग व बीआरओ को निर्देश दिए की सेब सीजन के दौरान सड़कों का बेहतर ढंग से रख-रखाव सुनिश्चित बनाएं, ताकि इस दौरान सेब ढुलाई में लगे वाहनों व अन्य वाहन चालकों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को संवेदनशील स्थानों के नजदीक मशीनरी तैनात करने के भी निर्देश दिए, ताकि आपात स्थिति में अवरूद्ध सड़कों को तत्काल खोला जा सके। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को जिले के सभी मार्गों का सही प्रकार से रख-रखाव सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए ताकि सेब उत्पादकों को अपने उत्पाद मण्डियों तक पहुंचाने में कठिनाई न आए। बैठक में पुलिस अधीक्षक एस.आर राणा, उपमण्डलाधिकारी कल्पा, स्वाती डोगरा, उपमण्डलाधिकारी निचार मनमोहन सिंह, अधिशासी अभ्यिन्ता लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय उच्च मार्ग व विभिन्न विभागों के अधिकारी, व्यापार मण्डल के अध्यक्ष, ट्रक यूनियन के पदाधिकारी व प्रगतिशील बागवान उपस्थित थे।
लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से कोटखाई ट्राॅमा सेंटर का निर्माण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की जनता को आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित होगी। यह बात आज स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं आयुर्वेद मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कोटखाई में ट्राॅमा सेंटर का शिलान्यास करने के उपरांत अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि ट्राॅमा सेंटर का निर्माण कार्य जल्द ही पूर्ण किया जाएगा, जिससे जुब्बल-कोटखाई तथा क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया होगी। उन्होंने बताया कि इस ट्राॅमा सेंटर के बनने के उपरांत इसमें आवश्यकता अनुरूप स्वास्थ्य अधिकारियों की तैनाती भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की जनता को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से स्वर्गीय नरेन्द्र बरागटा के सक्रिय प्रयासों के फलस्वरूप आज इस ट्राॅमा सेंटर का शिलान्यास हुआ है। उन्होंने बताया कि तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने इस ट्राॅमा सेंटर को अनुमति प्रदान की थी। उन्होंने जगत प्रकाश नड्डा का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि बागवानों की आवाज स्वर्गीय नरेन्द्र बरागटा के अथक प्रयासों से जुब्बल-नावर-कोटखाई क्षेत्र विकास के पथ पर अग्रसर है, जिन्होंने इस क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये की परियोजनाएं स्वीकृत करवाई, जिन्हें आज लोगों द्वारा उपयोग में लाया जा रहा है। वे सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रयासरत रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार सभी के विकास के लिए वचनबद्ध है, जिसके लिए हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में कोरोना प्रबंधन की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य है। मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के हर जिले में जाकर वहां की स्वास्थ्य कमियों को पूरा किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल परिसर में देवदार का पौधा भी रोपित किया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश भाजपा आईटीसेल संयोजक चेतन सिंह बरागटा, मण्डलाध्यक्ष गोपाल जबेईक, मण्डल उपाध्यक्ष अशोक जस्टा, जिला महासु युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकुश चौहान, जिला महासु अल्प संख्यक मोर्चा अध्यक्ष रफीक मोहम्मद, उपमण्डलाधिकारी (ना.) ठियोग सौरव जस्सल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सुरेखा चौपड़ा, खण्ड चिकित्सा अधिकारी सुनीश चौहान, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग एवं विद्युत विभाग, खण्ड विकास अधिकारी जुब्बल-कोटखाई कर्ण सिंह व अन्य पार्टी पदाधिकारीगण व अधिकारीगण उपस्थित थे। .
उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज जिला स्तरीय मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जानकारी दी कि बैठक में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत 122 नई परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है, जिस पर लगभग 12 करोड़ 77 लाख रुपये का निवेश प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत 2 करोड़ 90 लाख रुपये का पूंजी निवेश उपदान प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन 122 परियोजनाओं में विनिर्माण क्षेत्र के 3, ट्रैडिंग के 25, पर्यटन व्यवसाय 6, सेवा क्षेत्र के 23, छोटे मालवाहक वाहन के 45 तथा जेसीबी की 18 परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस वित्तिय वर्ष योजना के तहत 120 उद्यमी स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित है जिसके अंतर्गत अभी तक 72 उद्यम स्थापित हो चुके हैं, जिस पर राज्य सरकार द्वारा 2 करोड़ 35 लाख रुपये का उपदान प्रदान किया जा रहा है। शेष लक्ष्य को जल्द पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर बैंकों में लंबित मामलों पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होनें कहा कि इस योजना के तहत अधिक से अधिक लोगों को लाभ प्रदान करने के लिए योजना का समुचित प्रचार-प्रसार किया जाना आवश्यक है। उन्होंने बैंक के जिला समन्वयकों से इस योजना को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने के लिए सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया ताकि योजना का अधिक से अधिक लोगों को लाभ प्रदान किया जा सके। उन्होंने बैंकों को तय समय में मामले निपटाने के आदेश दिए। महा प्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र योगेश गुप्ता ने पात्र व्यक्तियों को जल्द बैंकों को दस्तावेज उपलब्ध करवाने की अपील की ताकि लंबित मामलों को जल्दी निपटाया जा सके। बैठक में एलडीएम ए.के. सिंह, जिला समन्वयक सहकारी बैंक संजय शर्मा, पंजाब नैशनल बैंक विशाल भारद्वाज, स्टेट बैंक से हरिश शांडिल, विजय कुमार भट्ट, विकास कुमार शर्मा, एचडीएफसी बैंक से राजीव ठाकुर तथा अन्य बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
शून्य लागत प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने को लेकर जिला कृषि विभाग की ओर से कल्पा स्थित बीज गुणन फार्म का जिला परिषद अध्यक्ष किन्नौर निहाल चारस ने निरीक्षण किया। जहर मुक्त खेती को लेकर कल्पा सहित बीज गुणन फार्म में राजमाह, धनिया, बन्दगोभी ,मूली आदि अन्य फसलों के बीजों को प्राकृतिक खेती से तैयार किया जा रहा है तथा इसके बीजों को प्रदेश के विभिन्न जिलों में भी भेजा जाता है। जिला परिषद अध्यक्ष निहाल चारस ने लोगों से प्राकृतिक खेती को अपनाकर जहर मुक्त खेती करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग द्वारा आगामी दिनों में जिले में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने से संबंधित शिविर का आयोजन किया जाता हैं तो पंचायती राज संस्थान के जनप्रतिनिधियों के सहयोग से ज्यादा से ज्यादा लोगों को शिविर में शामिल करें, ताकि किसान कम लागत पर प्राकृतिक खेती अपना कर अपनी आय को बढ़ा सके व जहर मुक्त खाद्य सामग्री के इस्तेमाल करने से होने वाले दुष्प्रभाव से भी बचे। उन्होंने कृषि विभाग को जिला परिषद की ओर से हरसंभव मदद देने की भी बात कही। वहीं उप-परियोजना द्वितीय निदेशक (आत्मा) डॉ बलबीर ठाकुर ने बताया कि रासायनिक खाद व कीटनाशकों से होने वाले दुष्प्रभाव से बचने के लिए जिला के किसान प्राकृतिक खेती को अपनाते हुए जहर मुक्त खेती करें ताकि पर्यावरण सहित स्वयं के स्वास्थ्य पर भी इसका बुरा असर न पड़े। उन्होंने कहा कि आत्मा परियोजना के तहत विभिन्न स्कीमों में जैसे 3 ड्रम पर किसानों को 75 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है ताकि प्राकृतिक घटकों को तैयार कर जहर मुक्त खेती कर सके। वही तीनों खंडों में संसाधन भंडारण खोला जा रहा है तथा पशुशाला निर्माण के लिए भी 8 हजार रुपये की सब्सिडी दी जा रही है एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए समय समय पर जागरूकता शिविर भी आयोजन जा रहा है। इस अवसर पर विशेष रुप से प्रोजेक्ट एडवाइजरी कमेटी के सदस्य सुनीता देवी, कृषि विस्तार अधिकारी अतेंद्र कुमार ,कल्पा ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक सुधाकर नेगी व सहायक प्रौद्योगिकी प्रबंधक गुलशन कुमार सहित अन्य कृषि विभाग के सदस्य उपस्थित थे।
पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर का वीरवार को सरकाघाट में दौरा था। इस दौरान प्रवीण धीमान जिला महासचिव मंडी की अगुवाई में पुरानी पेंशन एवं 2009 की नोटिफिकेशन को लागू करवाने बारे NPSEA का प्रतिनिधिमंडल मंत्री वीरेंद्र कंवर से मिला। जिसमें एनपीएसए कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए एक मांग पत्र पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कवंर के माध्यम से थौना में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को सौंपा। इस मौके पर कर्मचारी महासंघ के जनरल सेक्टरी प्रवीण धीमान तथा साथ में पवन कुमार, शम्मी, रितेश कुमार, बलवंतराव, और जतिन कुमार, अशोक, शंकर कुमार, उत्तम कुमार, नरेश, जगदीश आदि कर्मचारी रहे मौजूद।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा शुक्रवार को कक्षा बाहरवीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिसमें केन्द्रीय विद्यालय नलेटी का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। मिली जानकारी के अनुसार विज्ञान व वाणिज्य दोनों ही संकायों में परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। वहीं विज्ञान वर्ग में मानसी शर्मा(95.2), अक्षिता गर्ग (94.6), तमन्ना मन्हास(93.6) तथा वाणिज्य वर्ग में अनमोल (90.6), शितिज राणा (88.8), कृति (88) ने बाजी मारी है।विद्यालय के 38 (28 विज्ञान+10वाणिज्य) विद्यार्थियों ने बारहवीं की परीक्षा दी थी, जिसमें 10 बच्चों ने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक हासिल किए। विद्यालय प्राचार्या स्वाति अग्रवाल ने विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है, साथ ही कहा कि केंद्रीय विद्यालय नलेटी द्वार हर वर्ष की तरह इस साल भी 100 प्रतिशत रहा है।
प्रदेश में हर गांव को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए जयराम सरकार प्रयासरत है। इस हेतु प्रदेश में विभिन्न योजनाओं और विभागों के माध्यम से सड़क परियोजनाओं के लिए करोड़ों का फंड उपलब्ध करवाया जा रहा है। जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कस्बा जागीर के गांव सुलयाह में तीन रास्तों के भूमिपूजन के उपलक्ष्य पर उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत लगभग 10 लाख रूपये की लागत से गांव सुलयाह में इन रास्तों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ब्लाॅक और पंचायत के माध्यम से बनने वाले यह रास्ते तीन माह के भीतर बनकर क्षेत्र की जनता को समर्पित कर दिए जाएंगे। इसके बाद उन्होंने डूहकी में लोगों से संवाद स्थापित करते हुए बताया कि गुराला से अप्पर डूहकी संपर्क मार्ग के लिए 15 लाख रूपये की राशि स्वीकृत कर दी गई है और आने वाले दिनों में जल्द ही इसका निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि डूहकी सड़क के निर्माण के लिए उद्योग विभाग के अन्तर्गत खान और खनिज कोष से यह राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने बताया कि जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में खान और खनिज कोष से ही लगभग 70 लाख रूपये के विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में उद्योग विभाग और औद्योगिक गलियारे के तहत ही करोड़ों रूपये के विकाय कार्यों को अमली जामा पहनाया जा रहा है।उद्योग मंत्री ने डूहकी में जनसमस्याओं को विस्तारपूर्वक सुनते हुए अधिकत्म का मौके पर ही समाधान किया और शेष से समयबद्ध निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को क्षेत्र की जनता की समस्याओं को समय पर दूर करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
भरवाई से सटी कड़ोआ पंचायत की ज्योति ने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय की ओर से आयोजित नवोदय विद्यालय टीजीटी शारीरिक शिक्षक की परीक्षा में पूरे देश में 12वा स्थान प्राप्त किया है। गौरतलब है कि ज्योति ने अपने गांव, माता-पिता के साथ हिमाचल प्रदेश का नाम भी ऊंचा किया है। ज्योति पढ़ाई के साथ-साथ एक अच्छी खिलाड़ी भी रहीं हैं। ज्योति के पिता जोगिंदर सिंह बताते है की बेटी ने दसवीं तक की पढ़ाई जीएसएस स्कूल कड़ोआ से ही की। वहीं जमा दो व अपनी ग्रेजुएशन उन्होंने केएमवी जालंधर से की है। ग्रेजुएशन के बाद जीएनडीयू से बीपीएड की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की व उसमे गोल्ड मेडल भी मिला। वही ज्योति ने वॉलीबाल में 10 बार नेशनल खेला है। पंजाब बॉलीबॉल टीम की कैप्टन रहते हुए ज्योति ने आठ बार नेशनल खेला है। वही ज्योति की इस उपलव्धि पर ज्योति के पिता जोगिंदर सिंह व माता अनीता देवी बहुत खुश है। वहीं ज्योति को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ते मोइन निवासी एवम भाजपा संगठनात्मक जिला देहरा के जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा को फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के केंद्रीय सलाहकार बोर्ड में सदस्य बनाया गया है। संजीव शर्मा की इस उपलब्धि से समस्त क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ उठी है। आपको बता दे जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा पिछले काफी वर्षों से भारतीय जनता पार्टी में बतौर पदाधिकारी रूप से कार्य कर रहे हैं साथ ही क्षेत्र के काफी जाने माने नेता के साथ कवि भी हैं। इस संदर्भ में जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया की नवीन दायित्व के लिए भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, संगठन मंत्री पवन राणा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश उद्योग एवम परिवाहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा एवम ईमानदारी से कार्य करेंगे। फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के केंद्रीय सलाहकार बोर्ड में सदस्य संजीव शर्मा को इस नवीन दायित्व मिलने पर जिला परिषद उपाध्यक्ष स्नेह लता परमार, भाजपा मण्डल जसवां-परागपुर, देहरा, ज्वालामुखी, भाजयुमो के तमाम पदाधिकारियों ने बधाई दी है।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने एक बार फिर साबित किया है कि उनकी सरकार बेसहारा, गरीब और असहाय लोगों की सरकार है। अपनी बीमारी से लाचार जिला मण्डी के गांव चैक के अनंतराम जब मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे तो उन्हें खाली हाथ नहीं लौटना पड़ा। अनंत राम सड़क दुर्घटना के कारण पिछले एक वर्ष से चलने-फिरने में असमर्थ हैं। इस शारीरिक अक्षमता के कारण वह अपने परिवार का पालन पोषण नहीं कर पा रहें हैं और वर्तमान में उनका इलाज आईजीएमसी, शिमला से चल रहा है। वह पिछले 20 सालों से सुन्दरनगर के गोताखोर एसोसिएशन के सदस्य हैं और इस दौरान बहुत से लोगों और पशुओं को सुन्दरनगर बीबीएमबी नहर में डूबने से बचाया है। मुख्यमंत्री ने समाज के लिए उनके द्वारा किए गए परोपकारी कार्यों तथा उनकी दयनीय स्थिति को देखते हुए तुरन्त 50 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की। अनंत राम ने इस सहायता राशि के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहायता राशि से उनको अपनी खराब आर्थिक स्थिति से उबरने में सहायता मिलेगी।
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज क्लिफिंगटन एस्टेट में पिछले दिन डंगा धंसने से हुए नुकसान का जायज़ा लिया। भारद्वाज ने लोक निर्माण विभाग, नगर निगम शिमला, जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और ज़रूरी निर्देश दिए। मंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि खतरनाक पेड़ों से मकानों को कोई नुकसान न हो। भारद्वाज ने प्रभावित परिवारों से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि भवनों को शीघ्र सुरक्षित किया जाएगा। इसके लिए विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। उन्होंने संबंधित विभाग को जल आपूर्ति सुचारू रूप से चलाने के निर्देश दिए।
भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने भजापा महिला मोर्चा ज़िला नूरपुर की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाग किया, बैठक की अध्यक्षता ज़िला अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रेष्ठता ठाकुर द्वारा की गई। बैठक में मंडल अध्यक्ष निर्मला पठानिया, विधायका रीटा धीमान एवं ज़िला के सभी बूथ पालिका, सहेली व सखी ने भाग लिया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि कोई भी राजनीतिक दल महिलाओं को आगे बढ़ने के उतने मौके नहीं देता, जितने अवसर भाजपा में मिलते हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं को सशक्त करने के लिए कई कदम उठाए हैं।उन्होंने कहा की केंद्र में भाजपा सरकार ने स्व सुषमा स्वराज को देश की विदेश मंत्री बनाया था, लोक सभा स्पीकर सुमित्रा महाजन को बनाया था। हिमाचल के मंत्रिमंडल में महिला को स्थान दिया है, उप मुख्य सचेतक भी महिला को बनाया, चेयरमैन, वाईस चेयरमैन व मेयर पद पर भी महिलाओं को स्थान दिया है। भाजपा की चुनावी जीत के लिए महिला मोर्चा अग्रिम भूमिका में रहेगी, महिला मोर्चा व भजोआ 2022 के मिशन रिपीट के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा नीति में, कार्यक्रमों में, प्रशासन में या शासन में, महिलाओं को भाजपा से ज्यादा मौके कोई और राजनीतिक दल नहीं देता, भाजपा आगे बढ़ने का मौका भी देती है और सबका ख्याल भी रखती है। केंद्रीय मंत्रिपरिषद् में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए खन्ना ने कहा, ‘महिलाओं को सम्मान देने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है, आज भारत खुले में शौच से मुक्त है, तो इससे जल-जनित रोग कम हुए हैं, उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस मुफ्त मिलने से धुएं से होने वाली टीबी की बीमारी का खतरा कम हुआ है। केंद्रीय मंत्रिपरिषद् में पिछले दिनों हुए विस्तार में सात और महिला मंत्रियों को शामिल किया गया था, इसके साथ ही नरेंद्र मोदी सरकार में महिला मंत्रियों की संख्या बढ़कर 11 हो गई।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज के कमजोर वर्गों के हित में नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लिया है। जिसमे अंडर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट एवं दंत चिकित्सा शिक्षा के लिए ऑल इंडिया कोटा में ओबीसी को 27% और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को 10% आरक्षण दिया जाएगा। इस निर्णय से करीब 5,550 छात्रों को लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चला रही है जो कि भारत में बहुत तेजी से चल रहा है। अब तक 54.11 लाख से अधिक टीकाकरण सत्रों के दौरान देशभर में 45 करोड़ से अधिक टीके लगाए गए। 18 से 44 वर्ष की आयु के 18.16 करोड़ से अधिक युवाओं को टिके लग गए है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने जो कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ी है वो दुनिया में मिसाल बनी है। दुनिया के बड़े-बड़े देश जिनकी स्वास्थ्य सेवाएं अच्छी थीं वो भी अपने आप को कोरोना के सामने असहाय महसूस करते हुए देखे गए। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोविड के दौरान, 'प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना' के तहत, वर्ष 2020-21, तथा 2021-22 में राज्यों को 400 लाख टन खाद्यान वितरण हेतु दिया गया। ई-पोस मशीनों के इंस्टालेशन से पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है, व इसका लाभ गरीबों को मिला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीबों के जीवन पर महामारी के बोझ को कम करने के एकमात्र उद्देश्य के साथ ' प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना ' को नवंबर , 2021 दिवाली तक बढ़ाने की घोषणा की , जिसका लाभ 80 करोड़ लोगों को हुआ है। भारत सरकार ने सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों की सरकारों को पीएमजीकेएवाई के तहत मुफ्त खाद्यान्न का वितरण समयबद्ध रूप से किया जाएगा ।
देहरा विधानसभा से युवा कांग्रेस नेता एवम इंटक जिलाध्यक्ष स्माइल ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार में नीति और रणनीति की कमी की वजह से सरकार हर मोर्चे पर विफल है। आपराधिक घटनाओं के साथ महंगाई बढ़ती जा रही है। पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ने से बाजार में मिलने वाली सभी वस्तुएं महंगी होती जा रही हैं। स्माइल ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार पेट्रोल व डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी कर रही है। अब तो पेट्रोल व डीजल के दाम देश में शीर्ष पर पहुंच गए हैं, जिसका सीधा असर आम जनता व ट्रांसपोर्टरों पर पड़ रहा है और महंगाई चरम पर पहुंच गई है। देश में बढ़ते डीजल पेट्रोल के दाम को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। युवा कांग्रेस नेता स्माइल ठाकुर ने कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकाल की तुलना करते हुए कहा कि 26 मई 2014 को जब भाजपा ने केंद्र में सत्ता संभाली थी, तब भारत की तेल कंपनियों को कच्चा तेल 108 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल मिल रहा था । 2014 में दिल्ली में पेट्रोल 71.51 रुपये प्रति लीटर, डीजल 57.28 रुपये प्रति लीटर तथा एलपीजी गैस 414 रुपये प्रति सिलेंडर पर उपलब्ध थी परन्तु आज इन सब का मूल्य आसमान छू रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने एलपीजी गैस सिलेंडरों के दाम बढ़ाकर महिलाओं का रसोई बजट भी बिगाड़ दिया है। कांग्रेस सरकार में जहां बिना सब्सिडी का गैस सिलेंडर 414 रुपये में उपलब्ध था, आज दिल्ली में यह सिलेंडर लगभग 834 रुपये के में मिल रहा है।
सोलन जिला के कुनिहार स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 11 अगस्त को सोलन के पूर्व निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। यह जानकारी जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार के प्राचार्य डी.एस. रावत ने दी। डी.एस. रावत ने कहा कि यह परीक्षा पूर्व निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस प्रवेश परीक्षा के लिए परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति की वैबसाईट से डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी अभ्यर्थी का प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं होता है तो वह जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार के कार्यालय से किसी भी कार्यदिवस पर प्रातः 10.00 बजे से सांय 4.00 बजे तक यह प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
दी कोऑपरेटिव सोसाइटी के अंतर्गत जोगिंद्र बैंक दाड़लाघाट के कार्यक्रम में भाजपा उपाध्यक्ष व हिमको फेडरेशन के चेयरमैन रत्न सिंह पाल ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। जोगिन्द्रा बैंक दाड़लाघाट ने ट्रांसपोर्टर के लिए ढाई लाख मल्टीएक्स और 6 चकी ट्रक के लिए डेढ़ लाख रुपये की लिमिट लांच की, जिससे आसानी से हर ऑपरेटर को लिमिट मिल सके और आसानी से अपना काम से चला सके। इसके लिए ट्रांसपोर्ट सोसायटी की अंडरटेकिंग और दो ट्रान्सपोर्ट ग्रांटर पर लिमिट दी जाएगी और इसके इलावा कोई अन्य फॉर्मेलिटी नही ली जाएगी।जोगिन्द्रा बैंक प्रबंधक बीआर कौशल ने बताया कि स्कीम से ट्रान्सपोर्ट को बहुत लाभ होगा। कोई भी जरूरत पड़ने पर आसानी से अपना काम चला पाएंगे। जिसका एमओयू सभा और बैंक के बीच आज साइन किया गया। जोगिन्द्रा बैंक प्रबंधक बीआर कौशल ने बताया कि इस कार्यक्रम में योगेश भरतिया चैयरमेन जोगिन्द्रा बैंक, एमडी जोगिन्द्रा बैंक, एजीएम जोगिन्द्रा बैंक दाड़लाघाट, जोगिन्द्रा बैंक प्रबंधक और सभी सोसायटी के आमन्त्रित ट्रान्सपोर्टरों ने भाग लिया। इस स्कीम को लाने के लिये बैंक प्रबंधक, चैयरमेन हिमको फेडरेशन और चैयरमेन जोगिन्द्रा बैंक का सभी ट्रांसपोर्टर ने धन्यवाद किया।
राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक द्वारा अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के सहयोग से पंचायत बरायली के गांव चल्यवान में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह पौधरोपण कार्यक्रम नाबार्ड के 40वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वन मंडलाधिकारी कुनिहार हेमंत कुमार गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम का आयोजन अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के सहयोग से किया गया। उन्होंने कहा कि रोपित किए पौधों को उचित देखरेख पर बल दिया जाना चाहिए ताकि आयोजन की सार्थकता सिद्ध हो सके।नाबार्ड द्वारा अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के माध्यम से कुनिहार विकास खण्ड में 9 जलागम व जलवायु प्रूफिंग परियोजनाओं का परिचालन किया जा रहा है। इन परियोजनाओं के अंतर्गत इस वर्ष लगभग 14000 पौधे लगाए जा चुके हैं व कुल 25000 पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है।वृक्षारोपण कार्यक्रम में करीब 70 लोगों ने प्रतिभाग किया जोकि स्वयं सहायता समूहों, कृषक उत्पादक संगठनों व ग्राम जलागम समिति बरायली फगवाना से सम्बद्ध थे। सदस्यों ने लगभग 0.6 हेक्टेयर क्षेत्रफल में 350 अनार (दाडु), सम्मी तथा वट के पौधे रोपित किए। इस अवसर पर जिला विकास प्रबन्धक सोलन अशोक चैहान, अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन से यूनिट हैड मनोज श्रीवास्तव, अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन से भूपेन्दर गांधी व टीम से सदस्य, रेंज अधिकारी किशोर भारद्वाज, डिप्टी रेंज अधिकारी एसडी शुक्ला, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अनुराग व वन विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष नीम चंद ठाकुर की अध्यक्षता में आम सभा का आयोजन किया गया। सभा में उपप्रधानाचार्य प्रकाश बटू ने आम सभा में उपस्थित सभी अभिभावकों का स्कूल की तरफ से स्वागत किया।अध्यक्ष नीम चंद ने अपने कार्यकाल में स्कूल के विकास में किए गए कार्यों का व लेन देन का लेखा जोखा रखा जिसका सभी उपस्थित लोगों ने अनुमोदन किया। अध्यक्ष नीम चंद ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की। राज्य पुरस्कार से सम्मानित प्रवक्ता नरेंद्र कपिला ने शिक्षा के क्षेत्र में अभिभावकों व अध्यापकों का बच्चों के प्रति क्या योगदान होना चाहिए तथा किस प्रकार से बच्चों को संस्कारित शिक्षा प्रदान करनी चाहिए ताकि आने वाली हमारी पीढ़ी संस्कारयुक्त बन सके और एक अच्छे देश का निर्माण हो सके की जानकारी दी। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने आम सभा में उपस्थित सभी अभिभावकों को विद्यालय में भविष्य में होने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया तथा सभी अभिभावकों से दसवीं से लेकर बाहरवीं कक्षा तक के बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की व सभी बच्चों की सुरक्षा का आश्वासन दिया। स्कूल प्रबंधन समिति का अगले तीन वर्षों के लिए गठन किया गया।जिसमें सर्वसम्मति से एक बार फिर से नीम चंद ठाकुर को अध्यक्ष चुना गया।कार्यकारिणी में सदस्य सुनील कुमार, राजेन्द्र कुमार, प्रेम भगत, सरिता, ममता, लता देवी, अनिल कपिल, त्रिलोक ठाकुर, अंबालिका, अरुणा चंदेल, नरेंद्र हांडा, धर्म पाल, कविता शर्मा, फूला देवी, देवेन्द्र, गीता राम, मेहर चंद, मीणा व नीलम को चुना गया। अंत में नीम चंद ने सभी का धन्यवाद किया।
डॉ यशवंत सिंह परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में एक महीने से चल रहे वन महोत्सव अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा वृक्षारोपण किया जा रहा है। इसके तहत विश्वविद्यालय के कीट विज्ञान विभाग द्वारा पौधारोपण अभियान चलाया गया। विभाग के वैज्ञानिकों और कर्मचारियों ने सुभाष पालेकर प्राकृतिक कृषि अनुसंधान फार्म पर नए बाग़ीचे लगाने के लिए पौधे रोपे। औद्यानिकी महाविद्यालय की डीन डॉ अंजु धीमान की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम चलाया गया। इस अवसर पर कीट विज्ञान विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ राज कुमार ठाकुर, विश्वविद्यालय में सुभाष पालेकर प्राकृतिक कृषि परियोजना के समन्वयक डॉ सुभाष वर्मा सहित विभाग और परियोजना में कार्य कर रहे सभी वैज्ञानिकों और कर्मचारियों ने पौधे लगाए। इस अवसर पर अमरूद, अनार के पौधे लगाए गए। इन पौधों पर प्राकृतिक कृषि के तहत अनुसंधान किया जाएगा। इसके अलावा चारे के लिए बीयूल और कचनार के पौधे भी रोपे गए। विश्वविद्यालय द्वारा पिछले एक माह से वन महोत्सव मनाया जा रहा है जिसमें 4700 से अधिक पौधे रोपे जा रहे है। 1 जुलाई से शुरू हुए इस कार्यक्रम का समापन 4 अगस्त को डॉ यशवंत सिंह परमार जयंती को किया जाएगा। विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केन्द्रों और क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्रों और औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नेरी और थुनाग में भी इस दिन वन महोत्सव मनाया जाएगा।
जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ते डाडा सीबा में शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जसवां- प्रागपुर के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मनकोटिया की अध्यक्षता में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सहित लगभग 30 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. इस दौरान लगभग 20 औषधीय पौधे स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह की याद में रोपित किए गए. वही कांग्रेसी नेता सुरेंद्र सिंह मनकोटिया ने कहा कि हिमाचल के छह बार रहे पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह याद में यह वृक्षारोपण दिवस आयोजित किया गया था. इसके तहत डाडा सीबा में पौधे रोपित किए गए. इस दौरान डाडा सीबा के उप-प्रधान परमेश्वरी, प्रमोद जसवाल,विनय स्पेहिया, अंकुश मनकोटिया सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे.
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सुन्दरनगर में खण्ड के पंचायती राज संस्थाओं और नगर परिषद सुन्दरनगर के निर्वाचित सदस्यों के सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए कहा कि मण्डी जिले की सुन्दरनगर विधानसभा क्षेत्र में 300 करोड़ रुपये की 39 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए गए है, जिनमें से 249 करोड़ रुपये की परियोजनाएं आज ही क्षेत्र के लोगों के लिए समर्पित की गई है। उन्होंने कहा कि पिछले कल क्षेत्र के लोगों के लिए 50 करोड़ रुपये की परियोजनाएं समर्पित की गई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायती राज संस्थाएं स्थानीय प्रशासन की बुनियादी इकाई है। इस प्रणाली में तीन स्तर, ग्राम स्तर पर ग्राम पंचायत, खण्ड स्तर पर पंचायत समिति और जिला स्तर पर जिला परिषद होते हैं। उन्होंने कहा कि पंचायती राज मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं के प्रभावी और सुचारू कार्य प्रणाली के लिए महत्त्वपूर्ण पहल की थी। पंचायतों को और अधिक सक्रिय बनाने के लिए और अधिक कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने निर्वाचित प्रतिनिधियों से लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आग्रह किया। जयराम ठाकुर ने कोविड-19 की पहली लहर के दौरान पंचायती राज संस्थाओं द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए उनसे इस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकार को और अधिक सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया। प्रतिनिधियों को लोगों को कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों से लोगों को कोविड टीकाकरण के लिए प्रेरित करने का भी आग्रह किया। उन्होंने प्रतिनिधियों को विभाग द्वारा आयोजित प्रशिक्षण में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया। जयराम ठाकुर ने 39.37 करोड़ रुपये की लागत की विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिला रखीं, जिनमें 14.10 करोड़ रुपये की लागत से किसान प्रशिक्षण केन्द्र भवन, 66 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाला संयुक्त निदेशक तकनीकी शिक्षा सुन्दरनगर का आवास, नगर निगम सुन्दरनगर के अन्तर्गत शेष बचे क्षेत्र को मलनिकासी सुविधा प्रदान करने के लिए सुन्दरनगर में 19.36 करोड़ रुपये की लागत से मलनिकासी संयंत्र के स्तरोन्यन, 2.89 करोड़ रुपये की लागत से ग्राम पंचायत भनवाड़ में उठाऊ जल आपूर्ति योजना चैमुखा नलिनी के पुनर्निर्माण, ग्राम पंचायत खिलारा में 65 लाख रुपये की लागत से उठाऊ जल आपूर्ति योजना, ग्राम पंचायत कलाहोड़ में 1.41 करोड़ रुपये की लागत की उठाऊ सिंचाई योजना, सुन्दरनगर में 10.5 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले इंडोर-स्टेडियम/बहुद्देशीय स्पोर्ट्स हाॅल, 3.94 करोड़ रुपये की लागत से वन प्रशिक्षण केन्द्र परिसर में निर्मित होने वाले सर्विस स्टाफ प्रशिक्षण होस्टल, वन प्रशिक्षण संस्थान और 5.34 करोड़ रुपये की लागत से रेंजर महाविद्यालय सुन्दरनगर में आॅडिटोरियम, जिम्नेजियम और बैंडमिंटन हाॅल तथा वन प्रशिक्षण और रेंजरज महाविद्यालय सुन्दरनगर में 97 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले फैक्लिटी के लिए होस्टल की आधारशिला रखी। नाचन के विधायक विनोद कुमार, राज्य प्रवक्ता अजय राणा, संगठन जिला सुन्दरनगर के भाजपा अध्यक्ष दलीप ठाकुर, नगर परिषद सुन्दरनगर के अध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष रक्षा धीमान, पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री इस अवसर पर उपस्थित थीं।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने गत सांय नाचन विधानसभा के जय देवी में जनसभा को संबोधित करते हुए, इस विधानसभा क्षेत्र के लिए लगभग 75.50 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को समर्पित करने के उपरान्त उन्होनें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाच को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने और सेली और जय देवी में नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की। उन्होंने अटगढ़ में नया कनिष्ठ अभियंता जल शक्ति खंड खोलने और आईटीआई चच्योट में दो नए टेªड़स आरम्भ करने की घोषणा की। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र की 12 नई पंचायतों को पंचायत भवनों के निर्माण लिए 10-10 लाख रुपये देने, किलिंग में नया पटवार सर्कल खोलने और घरोट और घिनवी में आयुर्वेदिक औषधालय खोलने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अटगढ़ और चैल चैक में स्टेडियम निर्माण के लिए 50-50 लाख रुपये जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जय देवी और पंगवास के लिए भी पर्याप्त धनराशि जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परवाउ एवं किलिंग को 10-10 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किलिंग में विज्ञान प्रयोगशाला के निर्माण और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शाल्ली और बाग्गी में विज्ञान कक्षाएं आरम्भ की घोषणा की। उन्होनें उच्च विद्यालय पलाहोट्टा और चंबी को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला और माध्यमिक पाठशाला, जाच तथा दोलधार को उच्च विद्यालय में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने जय देवी में 2.33 करोड़ की लागत के 33 केवी सब स्टेशन, ग्राम पंचायत पलोहटा में 3.54 करोड रुपये की लागत की छनेरी नेहरा, पलोहटा उठाऊ जल आपूर्ति योजना और बीबीएमबी कालोनी से सुसान ज्वाला तक नाबार्ड सड़क का लोकार्पण किया। जय राम ठाकुर ने 17.01 करोड़ की लागत की जल आपूर्ति योजना बहली महादेव और जल आपूर्ति योजना नेरी कांगर का संवर्धन, जल जीवन मिशन के अंतर्गत चैक, महादेव, अपर बहली, चंबी, पलोहटा, जय देवी और भलाना पंचायतों के लिए 3.08 करोड रुपये की उठाऊ जल आपूर्ति योजना, सुंदरनगर तहसील में गिरि, भलाना, जय देवी, चंबी से महादेव के लिए 2.08 करोड़ रुपये की लागत की जल आपूर्ति योजना, 51 लाख रुपये की लागत से घंगल खड्ड पर भराडी माता मंदिर से बीबीएमबी कालोनी सुंदरनगर तक निर्मित होने वाले 19.75 मीटर लंबे मोटर योग्य पूल की आधारशिला रखी। जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर, कृषि, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर, विधायक सुंदरनगर राकेश जम्वाल, विधायक बल्ह इंदर सिंह गांधी, प्रदेश भजपा प्रवक्ता अजय राणा, अध्यक्ष जिला परिषद मंडी पाल वर्मा, प्रदेश भाजपा मंडलाध्यक्ष सोहन सिंह, उपायुक्त मंडी अरिंदम चैधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री भी इस अवसर पर उपस्थित थी।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति के सेवाविस्तार को रद्द करने की मांग व शिक्षक भर्ती घोटालों की न्यायिक जांच को लेकर एनएसयूआई की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। एनएसयूआई का आरोप है कि प्रो सिकंदर कुमार ने विश्वविद्यालय अध्यादेश की सरेआम अवहेलना करते हुए विवि प्रोफेसर पद पर से बिना इस्तीफा दिए बीजेपी एससी मोर्चे के अध्यक्ष पद पर कार्य करते रहे। अध्यादेश की अवहेलना के बावजूद भी सरकार द्वारा इन्हें कुलपति बनाया गया और अब साजिश के तहत शिक्षक भर्ती घोटालों की जांच को दबाने के लिए एक वर्ष का अतिरिक्त कार्यकाल सेवविस्तार प्रदान किया गया है। भूख हड़ताल के दूसरे दिन प्रदेश उपाध्यक्ष वीनू मेहता, जिला शिमला अध्यक्ष योगेश ठाकुर और विवि परिसर अध्यक्ष परवीन मिन्हास बैठे। एनएसयूआई ने विवि प्रशासन को मांगे मानने के लिए 24 घण्टों का अल्टीमेटम दिया और छात्रों की मांगे पूरी न होने की सूरत में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
जिला पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन की जिला स्तरीय त्रिमासिक बैठक शुक्रवार आज यानि 30 जुलाई को जिला अध्यक्ष केडी शर्मा की अध्यक्षता में पट्टा महलोग के अम्बिका माता मन्दिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में पेंशनरों की विभिन्न मांगों व समस्याओं पर चर्चा की गई। केडी शर्मा ने अपने सम्बोधन में पेंशनरों से कहा कि पेंशनर समय-समय पर अपनी मांगे सरकार से करते रहे हैं लेकिन सरकार हमारी मांगों की अनदेखी कर रही है। पंजाब सरकार अपने कर्मचारियों को नए वेतन आयोग की घोषणा कर चुकी है और यह नया छठा वेतन आयोग जुलाई 2021 से लागू हो चुका है लेकिन हिमाचल सरकार इसे लागू करने में भी टालमटोल कर रही है। केडी शर्मा ने पुरानी मांगों को दोहराते हुए कहा कि जो पेंशनर्ज 65, 70 व 75 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके है उन्हें 5,10 व 15 प्रतिशत लाभ उनके मूल वेतन में देने की अपील सरकार से की है। पेंशनरों के मैडिकल बिलो की समय पर अदायगी न होने पर पेंशनरों ने खेद व्यक्त किया तथा मेडिकल बिलो की अदायगी समय पर करने की मांग की गई। उपायुक्त सोलन से संघ की लम्बे समय बैठक नही बुलाई गई है उपायुक्त सोलन से जल्द बैठक बुलाने की मांग की गई है ताकि उपायुक्त के माध्यम से अपनी मांगे सरकार तक पहुंचाई जा सके। इस बैठक में जिला की नई कार्यकारिणी के गठन बारे विशेष रूप से चर्चा की गई। बैठक में जिला के वरिष्ठ उप प्रधान जीआई भारद्वाज, महासचिव जगदीश पवंर, कोषाध्यक्ष मनसा राम पाठक, पट्टाबरावरी-हरिपुर यूनिट प्रधान व जिला प्रेस सचिव डी डी कश्यप, सायरी यूनिट के प्रधान बेली राम राठौर,पट्टा यूनिट के प्रधान बलदेव सिंहसोलन यूनिट के प्रधान मनोहर सिंह कंवरकुनिहार यूनिट के प्रधान जगदीश सिंहअर्की यूनिट के प्रधान कृष्ण सिंह चौहान, पुलिस संगठन के प्रधान धनी राम तँवर, रोशन लाल, उदय राम चौधरी, सूर्यकांत जोशी, रूपराम शर्मा, अन्तराम वर्मा, हेमचन्द कश्यप आदि मौजूद रहे।
शिमला-कालका राष्ट्रीय उच्च मार्ग में चट्टाने गिरने से एक दिल्ली नंबर की गाड़ी चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। गाड़ी में चार लोग सवार थे जो घायल हो गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक घायल की हालत गंभीर है, जबकि तीन ख़तरे से बाहर है। हिमाचल में मॉनसून के अलर्ट के बीच लगातार इस तरह के स्लाइड हो रहे हैं। गाड़ी का नम्बर DL4 CNE 3032 है। घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है।
हिमाचल प्रदेश के पत्रकारों को एक अंतर्राष्ट्रीय कॉल के माध्यम से धमकी दी गई है. रिकॉर्ड की गई कॉल में कहा गया है कि वे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को 15 अगस्त को तिरंगा नहीं फहराने देंगे. प्रदेश के कुछ पत्रकारों के मोबाइल पर यह ऑडियो भेजा गया है. रिकॉर्ड की गई कॉल में कहा गया है कि हिमाचल पंजाब का हिस्सा था. पंजाब में जनमत संग्रह करवाया जाएगा और हिमाचल को फिर से पंजाब में शामिल किया जाएगा. खालिस्तान समर्थकों ने अपील की है कि किसान ट्रैक्टर लेकर सड़कों पर उतरें और सीएम जयराम को 15 अगस्त को तिरंगा न फहराने दें. राज्य पुलिस ने अपने सोशल मीडिया के एक आधिकारिक बयान में कहा, "हमें विदेशों से खालिस्तानी समर्थक तत्वों से हिमाचल प्रदेश के कुछ पत्रकारों को भेजे गए और मामले की घेराबंदी करने का पूर्व-रिकॉर्डेड संदेश प्राप्त हो रहा है. उन्होंने निष्कर्ष निकाला, "एचपी पुलिस केंद्रीय सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के सहयोग से राज्य की सुरक्षा और राष्ट्रविरोधी तत्वों को हिमाचल प्रदेश में शांति और सुरक्षा को विफल करने से रोकने में पूरी तरह सक्षम है."
पांवटा साहिब से शिलाई-हाटकोटी जाने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 707 में आज सुबह काली ढांक बड़वास के समीप अधिक बारिश के कारण सड़क का एक हिस्सा धंस गया है, जिसके चलते इस मार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने दी। उन्होंने बताया कि सतौन से कमरउ व शिलाई-हाटकोटी की तरफ जाने के लिए पांवटा साहिब से वैकल्पिक सडक मार्ग कफोटा-वाया जाखना जोंग-किलौर का इस्तेमाल कर सकते हैं। उपायुक्त सिरमौर ने बताया कि इस भूस्खलन में किसी भी प्रकार की जान माल की हानि नहीं हुई है। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पांवटा साहिब व शिलाई के अधिकारियों से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया और पुलिस विभाग को भूस्खलन की जगह के दोनों तरफ 200-200 मीटर पहले बैरिकेट्स लगाने के आदेश जारी किए हैं। ताकि किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोका जा सके। इसके अतिरिक्त पांवटा साहिब मुख्य मार्ग से शिलाई की तरफ जाने वाली सड़क पर लोगों को सचेत करने के लिए चेतावनी बोर्ड लगाने के आदेश जारी किए हैं। उपायुक्त ने इस राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में लगी कंपनी को आगामी तीन से चार दिनों में इस सड़क मार्ग तैयार करने के आदेश जारी किए। इसके अतिरिक्त उपमंडल अधिकारी पांवटा साहिब व उपमंडल अधिकारी शिलाई को इस राष्ट्रीय राजमार्ग में संभावित दुर्घटना स्थल तलाशने व उन दुर्घटना स्थलों में कंपनी की तरफ से लोगों को तैनात करने के आदेश दिए ताकि वह मार्ग पर चल रहे लोगों को भूस्खलन से सचेत कर सके और किसी भी दुर्घटना की संभावना को रोका जा सके। उन्होंने पुलिस विभाग को वैकल्पिक मार्ग पर पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए ताकि इस सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न ना हो। इसके अतिरिक्त, उन्होंने अधिकारियों को बिजली व पानी की व्यवस्था को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मण्डी जिले के सुन्दरनगर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत निहरी में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए निहरी में खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय और किंदर में बागवानी विस्तार कार्यालय खोले जाएंगे। उन्होंने चैकी में जल शक्ति विभाग का अनुभाग खोलने, सुन्दरनगर और बलग के बीच बस सेवा शुरू करने, किंदर में पशु औषधालय, चरखड़ी में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और निहरी में फायर सब-स्टेशन और जरोल में स्वास्थ्य उप केन्द्र खोलने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने मुंदरीधार में हेलीपैड के निर्माण, चीरल में राजकीय प्राथमिक पाठशाला खोलने, प्राथमिक विद्यालय जमोह जलोन व टिमरू को माध्यमिक विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय कंडी टिक्कर को उच्च विद्यालय, हाड़ाबाई उच्च विद्यालय को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के रूप में स्तरोन्नत करने, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंमाद में विज्ञान कक्षाएं आरम्भ करने की घोषणा भी की। उन्होंने नवगठित सात ग्राम पंचायतों के भवन के निर्माण के लिए 10-10 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने इससे पूर्व निहरी में 43.60 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। उन्होंने निहरी में 8.03 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय डिग्री महाविद्यालय भवन, 5.87 करोड़ रुपये से तैयार निहरी-बलग सड़क और 8.69 करोड़ रुपये से तैयार बाढू-रोहाड़ा-चरखरी पेयजल आपूर्ति योजना के उद्घाटन किए। उन्होंने 6.70 और 8.75 करोड़ रुपये की लागत से सलापड़-तत्तापानी सड़क के सुधार और चैड़ा करने के कार्य, 1.13 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डोघर के भवन और 4.43 करोड़ रुपये से तैयार होने वाली रोहांडा-पौड़ाकोठी-डुमत बैहली पेयजल आपूर्ति योजना के शिलान्यास किए। जयराम ठाकुर ने कहा कि वह स्वयं एक पहाड़ी क्षेत्र के सादे परिवार से सम्बन्ध रखते हैं इसलिए आम आदमी की विकासात्मक आवश्यकताओं को भलीभांति समझते हैं। प्रदेश सरकार उन क्षेत्रों के विकास पर अधिक बल दे रही है, जो किन्हीं कारणों से उपेक्षित रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान सरकार ने यह निश्चित किया कि किसी भी व्यक्ति को बेहतर उपचार सुविधा से वंचित न रहना पड़े। यहां तक कि स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्र सरकार ने कोविड प्रबन्धन के लिए राज्य सरकार क प्रयासों को सराहा है। सुन्दरनगर विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग के माध्यम से 167 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। आम आदमी के कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि हिमकेयर, गृहिणी सुविधा योजना और सहारा योजना आदि लाखों लोगों के लिए वरदान साबित हुई हैं। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अजय राणा, भाजपा मंडलाध्यक्ष प्रताप ठाकुर, उपायुक्त मण्डी अरिन्दम चैधरी व पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
चुराह घाटी के कठवाड़ घार के पास सड़क से मलबा हटाने समय एक जे.सी.बी. दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना जेसीबी चालक घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने सड़क पर पहुंचा कर उसे उपचार के लिए तीसा अस्पताल भेज दिया गया है।


















































