राजकीय क्लासिकल एवं वर्नाकुलर अध्यापकों के चुनाव बुद्धि राम शास्त्री मंज्याट व लक्ष्मी चंद शास्त्री जाबल जमरोट की अध्यक्षता में संपन्न करवाए गए। इस दौरान पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया गया। चुनाव प्रक्रिया में चुनाव प्रभारी बुद्विराम शास्त्री व लक्ष्मी चंद शास्त्री को चयनित किया गया। इस दौरान सचिव के लिए राकेश रघुवंशी का नाम देवेंद्र ने प्रस्तावित किया व अनुमोदन के लिये बंसीलाल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन के भाषा अध्यापक ने किया। जबकि कोषाध्यक्ष के लिए चंद्रप्रकाश जीतराम ने प्रस्ताव रखा व मदन मोहन ने अनुमोदन किया। सदस्यों में मदन मोहन कलाध्यापक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनी मटेरनी चुने गए। जयप्रकाश पीईटी राजकीय उच्च पाठशाला लडोग और रंजीत रघुवंशी कलाध्यापक राजकीय उच्च पाठशाला सारमा चुने गए। वहीं मीडिया प्रभारी के लिए नरेश कुमार पीटीई राजकीय माध्यमिक पाठशाला पथेड़ को चुना गया। इस मौके पर कृष्णकांत, राकेश रघुवंशी, चंद्र प्रकाश, मदन मोहन, जयप्रकाश, जीत रघुवंशी, देवेंद्र कुमार,ललित कुमार, नागेश कुमार, बंसी ठाकुर, चमनलाल, संजीव कुमार, नरेश कुमार सहित अन्य सदस्यों ने चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 अगस्त को 33 केवी सराहां फीडर में आवश्यक कार्य के दृष्टिगत 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र ओच्छघाट की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी बोर्ड के वरिष्ठ अधिशाषी अभियन्ता विकास गुप्ता ने दी। विकास गुप्ता ने कहा कि इसके दृष्टिगत 4 अगस्त को दिन में 01.00 बजे से 02.00 बजे एक घण्टे के लिए ओच्छघाट, नौणी, दोलांजी, कालाघाट, जटोली, कोठों, टटूल, धारों की धार, धर्जा तथा आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि में क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित किए कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सनवारा के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा है। स्कूल के 21 छात्र-छात्राओं ने इसमें परीक्षा दी थी और सभी अच्छे अंकों के साथ पास हुए है। स्कूल में मानविकी विषय में आयुषी नेगी ने 96 प्रतिशत अंक लेकर पहला, जश्नप्रीत सिंह व कुशाल सचदेवा ने 94-94 प्रतिशत अंक लेकर संयुक्त रूप से दूसरा, कॉमर्स विषय में मयंक अंग्रवाल ने 93 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा व मानविकी विषय में सुमित कुमार ने 92 प्रतिशत अंक लेकर चौथा स्थान हासिल किया है। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. संजीव मैनरा व स्कूल के एमडी हीरा ठाकुर ने विद्यार्थियों के इस शानदार परीक्षाण परिणाम के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि अध्यापकों व विद्यार्थियों की मेहनत से परीक्षा परिणाम बेहतर आया है।
कोविड की दूसरी लहर के बाद 2 अगस्त से सरकारी दिशा निर्देशों के अनुसार स्कुल खुल गए है। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार के दसवीं से 12वीं तक के छात्र सरकार व विभाग के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए स्कूल पहुंचे। विद्यालय प्रधानाचार्य बीएस ठाकुर ने बताया कि विद्यालय को खोलने से पहले पूरी तरह से सैनीटाईज़ किया गया था। विद्यालय में दसवीं, 11वीं व 12 वीं की नियमित कक्षाएं शुरू कर दी गई है। विद्यालय पहुंचे बच्चो की थर्मल स्क्रीनिंग करने के पश्चात कक्षाओं में सोशल डिस्टनसिंग का पालन करते हुए बैठाया गया। इस दौरान सभी बच्चों को मास्क पहनना व सेनेटाइजर को भी साथ रखने की हिदायत दी गई।
हिमाचल प्रदेश के लिये समर्पित सयुंक्त व्यापार संगठन के सभी पदाधिकारी प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश ठाकुर के नेतृत्व में कुनिहार में एकत्रित हुए। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी प्रदेश कोषाध्यक्ष लायक राम भारद्वाज, प्रदेश सचिव एवं जिला सोलन के प्रभारी दिनेश शर्मा और साथ में प्रदेश सचिव चमन कश्यप के सानिध्य में जिला सोलन महिला कार्यकारिणी एवं युवा कार्यकारिणी के गठन के संबध में विशेष चर्चा हुयी। प्रदेशाध्यक्ष के निर्देश व सभी पदाधिकारियों की सहमति से सत्या ठाकुर को जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा नियुक्ति किया गया एवं युवा शक्ति को एकत्र करके नरेश कुमार को जिला युवा अध्यक्ष सोलन बनाया गया। बैठक में युवा अध्यक्ष ने अपनी युवा जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश ठाकुर ने नवीन टीम को व्यापार व व्यापारी हित में संघर्ष करने का आवाहन किया और खुशी जताई कि नव नियुक्ति सभी पदाधिकारी शीघ्र सोलन जिले की समस्त सम्मानित कार्यकारिणी का गठन करेंगे व संगठन को आगे ले जाने में अपना भरपूर सहयोग करेंगे।
कुनिहार की सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत स्तनपान दिवस मनाया गया। इसमें महिलाओं को शिशु के लिए स्तनपान के लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। पँचायत कोठी व हाटकोट में पर्यवेक्षक कुनिहार विभाष सिंह ने स्तनपान के बारे में महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि माँ का दूध बच्चे के लिए गुणकारी व अमृत सम्मान है। माँ का दूध पीने से बच्चे में विभिन्न रोगों के प्रति लड़ने की क्षमता बढ़ती है। इस लिए हर माँ को अपने शिशु को स्तनपान करवाना चाहिए। जिससे उनका शिशु हष्टपुष्ट व तन्दरूस्त रहे। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नीता, रमा,शशी, उर्मिला, गीता,अंजिता, कमलेश,मीरा व काफी संख्या मे महिलाएं मौजूद थी।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जमा दो के परीक्षा परिणाम में जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय की प्राचार्य रेणु शर्मा ने बताया कि इस परीक्षा में 72 बच्चे बैठे थे और सभी बच्चे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। साइंस स्ट्रीम में वत्सला, निखिल डोगरा, दर्शिका सिंह और सैजल, जबकि कॉमर्स में जिया एवं कामना ने 95.4% अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्राचार्य ने सभी बच्चों शिक्षकों एवं अभिभावकों को इस सफलता के लिए बधाई दी है।
प्रगति और विकास की दौड़ में तेज़ रफ़्तार से आगे बढ़ते हुए हम प्रकृति के लिए अपनी ज़िम्मेदारियों और समझ को पीछे छोड़ते जा रहे है। साल-दर-साल घायल होता हिमालय क्षेत्र आज हमारी उपलब्धियों के तमाम दावों को झुठलाने लगा है। ये दरकते पहाड़ विकास की तमाम नीतियों की खामियों को उजागर कर रहे और हम खामोश है। किसी ने सही कहा है कि अब साेया ताे सुन ले साथी कभी जाग न आएगी। लगता है किन्नौर की जनता ने ये बात गाँठ बांध ली है। मन में किन्नौर की वादियों को सुरक्षित रखने का दृढ़ निश्चय लेकर किन्नौर की जनता ने जिले में प्रस्तावित जंगी-थाेपन बिजली प्राेजेक्ट के खिलाफ संघर्ष का बिगुल बजा दिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार पूर्व में स्थापित हुए पावर प्राेजेक्ट्स ने किन्नौर की स्थिति ख़राब कर दी है, आए दिन सामने आती प्राकृतिक आपदाओं ने लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया है। पुरानी गलतियों से सबक लेते हुए जंगी-थाेपन बिजली परियाेजना के दायरे में आने वाले बाशिंदाें ने संबंधित बिजली परियाेजना प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हाथ में " NO MEANS NO, SAVE KINNAUR " के बैनर लिए इस क्षेत्र के युवा, बुद्धिजीवी समेत शिक्षाविध सड़कों पर उतर आए है। किन्नौरी बोली में क्यांग शब्द का इस्तेमाल करते हुए अपना संघर्ष शुरू कर दिया है। बता दें की क्यांग शब्द का हिंदी में अर्थ चिंगारी होता है। ऊर्जा राज्य हिमाचल में भले ही बिजली उत्पादन की भारी क्षमता है, मगर प्रदेश के पहाड़ अब खोखले हाेने की कगार पर है। जिला किन्नौर की स्थिति भी कमोबेश ऐसी ही है। किन्नौर की जनता इससे परेशान है और अब यहां के लोगों ने इन पहाड़ों और प्रकृति को बचाने के लिए नाे माेर प्राेजेक्ट इन किन्नौर, नाे मींज़ नाे का नारा देकर संघर्ष शुरू कर दिया है। दरअसल एसजेवीएन के तहत सतलुज बेसिन पर प्रस्तावित 804 मेगावाट क्षमता वाली जंगी-थाेपन बिजली प्राेजेक्ट से सात गांव प्रभावित होंगे। फिलवक्त इस प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य शुरु नहीं हुआ हैं पर निर्माण कार्य शुरु होने की स्थिति में सात गांव को खतरा हाे सकता है। कारण यह है कि जिस क्षेत्र में प्रोजेक्ट तैयार होना है वहां का पूरा एरिया चट्टानों से भरा है। रारंग गांव का पूरा क्षेत्र एनएच-5 के ऊपर ढांक पर बसा हुआ है। उसके बाद थाेपन, खादरा, आकपा, जंगी और लिप्पा गांव तक इस परियाेजना का नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब पिछले साल एनएच-5 काे चाैड़ा करने के लिए यहां बलास्टिंग हाे रही थी तब भी रारंग गांव के कुछ लाेगाें के मकानाें में दरारें आ गई थी। इसी के साथ लोगों का मानना है कि परियाेजना शुरु हाेने से इन क्षेत्राें में प्राकृतिक जल स्राेत सूख जाएंगे, जिससे सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित होगी। लोगों के मन में ये डर है कि प्रोजेक्ट बनने के बाद उन्हें विस्थापित किया जा सकता है। ऐसे में जंगी-थोपन बिजली परियोजना निर्माण कार्य शुरु होने से पहले ही सात गांव के लाेगाें ने एकजुट होकर संघर्ष का बिगुल बजा दिया है। एसजेवीएन का दावा, कोई भी गांव नहीं होगा विस्थापित कई वर्षों से विवादों में रही जंगी-थोपन बिजली परियोजना को लेकर हल्ला बाेल के बीच एसजेवीएन ने दावा किया है कि काेई भी गांव विस्थापित नहीं हाेगा। एसजेवीएन का कहना है कि प्रोजेक्ट निर्माण कार्य शुरु होने में अभी तीन से चार साल लग सकते हैं। अभी प्रोजेक्ट प्रस्तावित है और निर्माण से पहले सर्वे किया जा रहा है। एसजेवीएन ने बताया कि जहां भी टनल, डैम, पावर हाउस स्थापित होंगे, सब जगहों का वैज्ञानिक तरीके से सर्वे हाे रहा है। सर्वे के बाद ही निर्माण कार्य शुरु हाेगा। एसजेवीएन का दावा है कि परियाेजना क्षेत्र में विकास ही हाेगा न कि विनाश। इसके साथ-साथ हिमाचल प्रदेश पावर पाॅलिसी के तहत प्रभावित गांव के परिवाराें काे नाैकरी भी दी जाएगी। एसजेवीएन का कहना है कि लोगों को डरने की कोई ज़रूरत नहीं है। उल्लेखनीय है कि 804 मेगावॉट की क्षमता वाली जंगी-थोपन बिजली परियोजना स्थापित करने के लिए प्रदेश सरकार के पास एसजेवीएन सहित चार पावर कारपोरेशन से ऑफर आया था। इसमें से एसजेवीएन के साथ एमओयू साइन किया गया। हालांकि इस परियोजना को स्थापित करने के लिए बीडिंग व प्रीमियम की शर्त नहीं हैं, लेकिन बिजली उत्पादन शुरू होने के 40 साल बाद परियोजना राज्य सरकार की होगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सरकारी शर्तों के अनुसार ही जंगी-थोपन बिजली परियोजना निर्माण कार्य शुरू होगा। ऐसा रहा प्रस्तावित जंगी-थोपन बिजली प्रोजेक्ट का इतिहास जंगी थोपन प्रोजेक्ट का काम 15 साल यानी वर्ष 2006 से लटका हुआ है। वर्ष 2006 में राज्य सरकार ने इस प्रोजेक्ट का टेंडर किया था और ब्रेकल को ये प्रोजेक्ट मिला। ब्रेकल ने इसका काम अदानी कंपनी को दिया और अदानी कंपनी से अपफ्रंट मनी की 280 करोड़ की राशि सरकार को मिली। उसके बाद ये प्राेजेक्ट रिलायंस काे दिया गया, लेकिन अपफ्रंट मनी के चक्कर में रिलायंस कंपनी भी पीछे हट गई। इसके बाद इस मसले पर तत्कालीन वीरभद्र सरकार ने 21 सितंबर 2016 को बड़ा फैसला लिया था। रिलायंस के पीछे हटने के बाद राज्य सरकार ने पीएसयू यानी पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग के साथ समझौता करने का फैसला किया, जिसके बाद ये प्रोजेक्ट एसजेवीएन को सौंप दिया गया। 281 हेक्टेयर भूमि की आवशयकता, 5708 कराेड़ हाेंगे खर्च जंगी-थाेपन बिजली परियोजना पर अनुमानित 5708 करोड़ रुपये व्यय होने है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक परियोजना के लिए अनुमानित 281.16 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता होगी जिसमें से 247.12 हेक्टेयर भूमि वन भूमि होगी, जबकि 24.81 हेक्टेयर निजी भूमि तथा 9.23 हेक्टेयर बीआरओ व लोक निर्माण विभाग से उपलब्ध होगी। बता दें कि परियोजना के तहत जंगी गांव के नजदीक बांध प्रस्तावित है, जबकि भूमिगत पाॅवर हाऊस का निर्माण काशंग नाला में किया जाएगा। परियोजना से कानम, जंगी, रारंग, मूरंग, स्पीलो व अकपा पंचायतें प्रभावित होंगी। परियोजना के तहत बनने वाली सुरंग आधुनिक तकनीक टीवीएम से बनाई जाएगी। प्रदेश सरकार के ऊर्जा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक परियोजना निर्माण के समय प्रभावितों के हितों का पूरी तरह से संरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा। आंदोलन की राह पर जनता, मंजूर नहीं प्रोजेक्ट, जारी रहेगा संग्राम प्रस्तावित जंगी-थोपन जल विद्युत परियोजना को लेकर जंगी, रारंग व आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने जमकर विरोध करना शुरु कर दिया है। हाल ही में जल विद्युत परियोजना के प्रबंधन द्वारा जंगी-थोपन परियोजना के निर्माणाधीन स्थल पर सम्बंधित पंचायतों के एनओसी के बिना मशीनों को काम के लिए उतारा गया जिस पर ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। वैसे तो पहाड़ की टूट फ़ूट प्रकृति का चक्र है लेकिन बीते वर्षों मे भूस्खलन की घटनाएं बढ़ने से लोगों में डर है। जंगी व रारंग के ग्रामीणों की माने ताे विरोध की शुरुआत तब हुई जब परियोजना प्रबंधन ने बिना पंचायत एनओसी काम शुरू करना चाहा। ग्रामीणाें ने बताया कि बिना पंचायत की अनुमति के बड़ी-बड़ी मशीनें लाई गई। हालांकि एसजेवीएन का तर्क है जंगी-थाेपन जल विद्युत परियोजना प्रबंधन द्वारा केवल सर्वे किया जा रहा है और सर्वे के लिए एनओसी की जरूरत नहीं होती। पर ग्रामीण इस तर्क को सफ़ेद झूठ करार दे रहे है। ग्रामीणों ने सड़क पर उतर कर इसका विरोध किया है। ग्रामीणों व प्रबंधन के बीच नोकझोंक भी जारी है।परियोजना प्रबंधन द्वारा फिलहाल सर्वे के काम को भी रोक दिया गया है आगे की कार्रवाई सरकार के दिशा-निर्देशों के बाद ही शुरू होगी। हमें किसी भी कीमत पर पावर प्रोजेक्ट मंजूर नहीं है, विकास के नाम पर विनाश होते हुए हम देख नहीं सकते। हमारी पंचायत इस बात पर अड़ी हुई है कि परियोजना का निर्माण होने नहीं दिया जाएगा। इस क्षेत्र में सिंचाई का एक मात्र साधन प्राकृतिक जल स्त्राेत है, साथ ही गांव चट्टानों पर बसे हुए है। यदि प्राेजेक्ट निर्माण कार्य शुरु हाेगा ताे संभवत: पूरे का पूरा क्षेत्र उजड़ जाएगा। इसके लिए सबकाे राजनीति से उठकर संघर्ष करना हाेगा, तभी जल, जंगल और जमीन काे हम बचा पाएंगे। -राजेंद्र नेगी, प्रधान ग्राम पंचायत रारंग। संघर्ष समिति रारंग ने यह ठान लिया है कि जंगी-थोपन बिजली परियोजना को किसी भी सूरत में शुरु होने नहीं दिया जा सकता। क्षेत्र काे बचाने के लिए सबको एकजुट होकर प्रोजेक्ट का विरोध करना होगा। हम पिछले साल से ही आंदोलन की राह पर अग्रसर है, लेकिन कुछ लोग इसमें भी राजनीति कर रहे हैं, जो बिल्कुल गलत है। हम प्रकृति को बचाने के लिए राजनीति से ऊपर उठ कर संघर्ष करना हाेगा। रारंग, खादरा और अकपा गांव की जनता ने विद्युत परियोजना प्रबंधन को पहले ही चेतावनी दे दी है कि प्रोजेक्ट का काम शुरू हुआ तो अंजाम भुगतने के लिए वे तैयार रहें। हमने कह दिया है कि NO MEANS NO -सुंदर नेगी, उपाध्यक्ष संघर्ष समिति रारंग। सीधी सी बात है कि थाेपन से लेकर जंगी तक का एरिया पावर प्राेजेक्ट के लिए अनुकूल नहीं हैं, यह क्षेत्र काफी संवेदनशील है, जहां पर छाेटे-छाेटे पहाड़ हैं। प्रोजेक्ट बनने से ये क्षेत्र कभी भी उजड़ सकते हैं। हमारा यही मानना है कि जंगी-थाेपन बिजली परियाेजना का भार सहने के लिए प्राकृतिक एवं भाैगाेलिक दृष्टि से इन पहाड़ों में क्षमता नहीं हैं। हमने पहले दिन से इसका विरोध किया है, जाे अंतिम चरण तक जारी रहेगा। यह प्राेजेक्ट न ताे न्याय संगत है और न ही प्रकृति के अनुकूल। प्राकृतिक जल स्त्रोत से ही हमारे क्षेत्र में कृषि एवं बागवानी होती है। यदि बिजली परियोजना का निर्माण कार्य शुरु हाेगा ताे सब कुछ लुप्त हाे जाएगा जिसे हम होने नहीं देंगे। -राेशन लाल नेगी, अध्यक्ष संघर्ष समिति जंगी।
अध्यापक वर्ग की भर्ती की प्रक्रिया दो सालों से चल रही है जो अभी तक पूरी नही हो पाई है। यह बात कांग्रेस के महासचिव संजय अवस्थी ने अपने प्रेस ब्यान में कही। उन्होंने कहा की पिछले साल सितंबर में टीजीटी मेडिकल, शास्त्री व आर्टस की परीक्षा हो चुकी है और टीजीटी मेडिकल की एक बार अप्रैल में काउंसिलिंग प्रकिया रद्द होने के बाद पिछले महीने काउंसिलिंग हो चुकी है। लेकिन सरकार ने परिणाम अभी तक नहीं निकाला। शास्त्री भर्ती की कांउसलिंग 15 जुलाई 2021 से 5 अगस्त 2021 तक है। कारण यह है कि सरकार बड़ी चतुराई से बेरोज़गारों के साथ खेल रही है। इसके पीछे का गणित यह है की जो कॉन्ट्रेक्ट पर भर्ती होती हैं वो तीन वर्ष अपने पूरे करने के बाद अप्रैल और सितंबर में रेगुलर हो पाते हैं। यदि सितंबर के बाद वह नियुक्ति होती हैं तो तीन वर्ष पूरे करने के बाद भी लगभग छ: महीने बाद रेगुलर हो पाएंगे। जिससे सरकार को उनका वेतन नहीं देना पड़ेगा। यही हिमाचल प्रदेश सरकार भी कर रही है। उन्होंने कहा कि एक दो लोगों का रिज़ल्ट निकाल कर लोगों को यह दिखाना चाहता है कि सरकार रोज़गार दे रही है। संजय अवस्थी ने कहा कि कमीशन पास करने के बाद भी दो साल का कॉन्ट्रेक्ट सरकार ने क्यों रखा है। जब कमीशन निकाल कर युवा आते हैं तो सीधी भर्ती क्यों नही रखी जाती। उन्होंने कहा कि बैचवाइज़ भर्ती भी सरकार ने इसलिए की है क्योंकि हिमाचल में चुनाव होने है। जिसमे सरकार जनता को जताना चाहती है कि उन्होंने बेरोजगारों को रोज़गार दिया है। जिन्होंने कमीशन पास किया है रोज़गार उनका हक है सरकार की दया नहीं है। संजय अवस्थी ने कहा की सरकार रिटायर टीचरों के लिए तो एक्सटेंशन दे रही है।लेकिन जो पढ़ा लिखा बेरोजगार युवा है उसे नौकरी नहीं दे पा रही है। इससे सरकार की नियत पर भी सवाल उठ खड़े होते है आखिरकार क्यों ये रिजल्ट नही निकल रहे। उन्होंने कहा कि अगर सरकार की नियत ठीक है तो वह जल्द से जल्द रिजल्ट निकालें ताकि शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल सके।
हिमाचल प्रदेश शिवा परियोजना के अंतर्गत उद्यान विभाग ने पंचरुखी के मौलीचक गांव में फल पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर वूल फेडरेशन के अध्यक्ष, त्रिलोक कपूर ने मौसमी का पौधा रोपित किया। उन्होंने यहां उपस्थित किसानों और बागवानों से हिमाचल सरकार की महत्वकांशी शिवा परियोजना पर विस्तार से चर्चा की और परियोजना के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने इस कार्यक्रम से जुड़ने वाले सभी किसानों को बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि उद्यान, जलशक्ति और ग्रामीण विकास के अनुरूप फलदार पौधे रोपित किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के सहयोग से निःशुल्क पौधे, बाड़बंदी और सिंचाई इत्यादि की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि इस समूह में लगभग 1111 फलदार पौधे 25 कनाल भूमि में रोपित किये जाएंगे और आने वाले समय मे इस क्षेत्र के किसानों को इनका लाभ प्राप्त होगा। इस अवसर पर विषय वाद विशेषज्ञ बैजनाथ, विषय वाद विशेषज्ञ मशरूम, उद्यान विकास अधिकारी, खंड विकास अधिकारी सहित किसान और पंचायती राज संस्थाओं से चुने प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
करियर अकादमी नाहन हिमाचल प्रदेश में पिछले 19 सालों से हर साल JEE Advance, JEE Mains & NEET मे शानदार रिजल्ट दे रहा है। फरबरी 2021 में करियर अकादमी ने अपनी नयी ब्रांच सोलन में शुरू की थी। अब 3 अगस्त, 2021 से करियर अकादमी सोलन ऑफलाइन क्रैश कोर्स NEET- 2021 बैच शुरू करने जा रहा है। जिसमे स्टूडेंट्स को ऑफलाइन क्लासेज के साथ आल इंडिया ऑफलाइन टेस्ट सीरीज भी दी जाएगी जिससे स्टूडेंट्स अपना रैंक पुरे आल इंडिया मे चेक कर सकते है।
ग्रामीण विकास सभा चनावग, चिंकारा इको क्लब, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चनावग के संयुक्त संयोजन से ग्राम पंचायत चनावग में पौधारोपण कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इसमें देवदार के सौ से ज़्यादा पौधे लगाए गए। यह जानकारी ग्रामीण विकास सभा के अध्यक्ष जगदीश हरनोट, चिंकारा इको क्लब व प्रिंसिपल राज कुमार गौतम ने दी। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने की दृष्टि से आयोजित किया गया। इसमें पांच वर्षीय बच्ची दिव्यांशा ने अन्य बच्चों के साथ मिलकर देवदार का पहला पौधा रोपित किया। इस अवसर पर शिमला बसंतपुर वार्ड के जिला परिषद सदस्य चुनी लाल गर्ग विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही ग्राम पंचायत प्रधान कृष्णा शर्मा, उपप्रधान जगदीश गौतम, ग्राम पंचायत चनावग के पांच वार्डों के सदस्य रमेश हरनोट, जयावंती, कांता देवी, आशा देवी, लीलाधर के अतिरिक्त राजकीय उच्च माध्यमिक पाठशाला चनावग के प्रधानाचार्य राज कुमार गौतम, समस्त प्राध्यापक गण व स्कूल स्टाफ मौजूद रहा। पौधारोपण वन विभाग के प्रभारी वन रक्षक हरदेव शर्मा की देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन ग्रामीण विकास सभा के अध्यक्ष जगदीश हरनोट ने किया। उन्होंने वन विभाग शिमला, जिला परिषद सदस्य चुनीलाल गर्ग सहित बच्चों और ग्रामीणों का आयोजन को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।
डाडासीबा में जसवां-प्रागपुर के ब्लाक काग्रेंस कमेटी के विभिन्न विभागों के अध्यक्षों की रविवार को पूर्व कामगार एवम कर्मचारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह मनकोटिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। इस दौरान कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष जगबीर सिंह गग्गी, महिला अध्यक्ष अनुराधा ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष अंजना शर्मा, एससी अध्यक्ष संजीव शर्मा, ओबीसीअध्यक्ष कैप्टन सोमराज, युवा अध्यक्ष शुभम नांगला, कुशल सपेहिया, दलजीत, कंवर, आदि कार्यकर्ता विशेष रुप से मौजूद रहे। बैठक में अगामी विधानसभा चुनावों को लेकर एक रणनिति तैयार की गयी। मौजूद तमाम पार्टी पदाधिकारियों को यह दिशा निर्देश जारी किए गए कि डोर टू डोर लोगों को प्रदेश भाजपा सरकार की नाकामी व कांग्रेस की जनहित नीतियों के बारे में विस्तार से जागरुक करेगें। कांग्रेस नेता सुरेन्द्र सिंह मनकोटिया ने कहा कि भाजपा के शासनकाल मे देशभर की आम जनता को अंग्रेज़ों से भी ज्यादा लूटा गया है। मोदी व जयराम सरकार के कार्यकाल में तेल, पेट्रोल, डीज़ल, सरसों तेल आदि तमाम खाद्य पदार्थों के दाम आम जनता की पहुंच से बाहर हो चुके है। बेरोजगार युवाओं को रोजगार के नाम पर ठगा गया है। मनकोटिया ने कहा कि भाजपा सरकार की यह तमाम जनविरोधी नीतिया लोगों के समक्ष रखी जाएगी।
प्रदेश में उपचुनाव नज़दीक है। ऐसे में सियासी बयानबाज़ी भी तेज़ हो गयी है। इसी बाबत विधायक राजेंद्र राणा ने सरकार पर निशाना साधा है। राणा कहा है कि गलती करने के बाद उसे सुधार लें तो प्रदेश के लोग माफ कर देते हैं, लेकिन वर्तमान सरकार में भूल-सुधार की गुंजाइश ही नहीं है। सरकार घबराई हुई है और अब फिर से उपचुनाव वाले क्षेत्रों में घोषणाएं कर रही हैं। गलतियों के साथ झूठे वायदे कर अपने हित साधने की सरकार की आदत बन चुकी है। धर्मशाला और पच्छाद विस क्षेत्र में भी प्रदेश सरकार की ऐसी ही कथनी-करनी रही है और अब एक लोकसभा व 3 विस चुनावों में हो रहे उपचुनावों में भी सरकार उसी परंपरा को निभा रही है। विधायक दल की बैठक में भाग लेने से पहले विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि प्रदेश के ऊपर कर्जा हजारों करोड़ रूपए है, ऐसे में सरकार को स्वीकृत कार्य पूरे करने चाहिए, न कि खोखली घोषणाओं में वक्त बिताना चाहिए। 4 साल बाद वायदे नहीं, जनता को काम चाहिए। उपचुनाव में ही संबंधित क्षेत्रों की सरकार को याद क्यों आईं ? उन्होंने कहा कि गलती हरेक इंसान से होती है और उसका पश्चाताप भी होता है, लेकिन ब्यूरोक्रेट्स की अंगुलियों पर चलने वाली सरकार अपनी धुन में ही मस्त है। उन्होंने पूछा कि उपचुनाव की आहट पाकर संबंधित लोकसभा व विस क्षेत्रों में मीठी चाशनी जैसी घोषणाएं करने वाले मुख्यमंत्री बताएं कि उन क्षेत्रों में पूर्व वीरभद्र सरकार में शुरू हुए व स्वीकृत कार्य कहां विलुप्त हो गए हैं। महंगाई और बेरोजगारी का सरकार ने क्या इलाज किया। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह अपने काम व नेक नीयत के लिए प्रदेश की जनता में अब भी जीवित हैं, लेकिन सरकार के कुछ लोग कांग्रेस पार्टी को बुरा-भला कहकर उनके पदचिन्हों पर चलने का दिखावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह एक आदर्श स्थापित कर गए हैं, जिसमें खुद को ढालकर हमें उसी राह पर चलकर जनता की सेवा करनी है।
राज्यपाल ने आज भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान, शिमला द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन अरबिंद एण्ड इंडिया रेनिसेंस विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि अरबिंद घोष एक विद्वान, कवि और राष्ट्रवादी थे, जिन्होंने आध्यात्मिक विकास के माध्यम से सार्वभौमिक मुक्ति के दर्शन को प्रतिपादित किया। वह न केवल भारतीय क्रांतिकारियों में एक अग्रणी थे, बल्किदूरदर्शी भी थे, जिन्होंने एक उभरते हुए भारत का पूर्वाभास किया और राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान दिया। राज्यपाल ने कहा कि अरबिंद का पूरा जीवन बलिदान भरा रहा। उन्होंने कहा कि त्याग अलग-अलग विषयों में अलग-अलग तरीके से किया जा सकता है लेकिन त्याग की भावना का होना आवश्यक है। मन में त्याग का भाव हो तो सारा संसार तुम्हारा है, क्योंकि जब भी त्याग की भावना होती है, तो उसके दृष्टिकोण से भिन्न-भिन्न विषयों का समाधान किया जा सकता है। इसके बाद राज्यपाल ने आईआईएएस शिमला में टेनिस कोर्ट का भी उद्घाटन किया और पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू और आरट्रेक मेजर जनरल राज शुक्ला के साथ टेनिस खेला।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गत सायं जिला मुख्यालय में लाहौल स्पीति के जिला स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की। उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड, कृषि एवं बागवानी विभाग से बाढ़ से हुए नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट मांगी। उन्होंने वर्ष भर पेयजल आपूर्ति उपलब्ध करवाने के लिए आधुनिक वैज्ञानिक अध्ययनों पर आधारित समग्र एवं सतत् योजना तैयार करने के जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए। जयराम ठाकुर ने कहा कि अटल टनल रोहतांग के माध्यम से भूमिगत बिजली आपूर्ति केबल बिछाने के संबंध में सीमा सड़क संगठन से लंबित स्वीकृति संबंधी मामले पर चर्चा केे लिए जल्द ही बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह अति आवश्यक है क्योंकि थिरोट पावर हाउस ही बिजली का एकमात्र स्रोत है। स्पीति उपमंडल में हुई क्षति के संबंध में रिपोर्ट तैयार करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बीआरओ कमांडेंट को उदयपुर क्षेत्र में मुख्य सड़क के जीर्णोद्धार के लिए समय सीमा सुनिश्चित करने को भी कहा। जनजातीय विकास मंत्री डाॅ.राम लाल मारकंडा ने मुख्यमंत्री को सम्पर्क सड़क की समस्या से नकदी फसलों को हुए नुकसान से अवगत कराया। इस अवसर पर उपायुक्त नीरज कुमार सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। इसके उपरान्त मुख्यमंत्री ने प्रातः थिरोट तक बाढ़ से हुई क्षति का जायजा लेने के लिए थिरोट तक हवाई सर्वेक्षण किया।
कृतिका कुल्हारी ने विकास खण्ड धर्मपुर के पंचायती राज प्रतिनिधियों, ग्राम पंचायत प्रधानों एवं सचिवों की संयुक्त प्रशिक्षण कार्यशाला को सम्बोधित किया। उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोविड-19 पोजिटिव रोगियों के सम्पर्क में आए व्यक्तियों की खोज एवं परीक्षण के लिए सभी को जागरूक बनाएं।उन्होंने कार्यशाला के उपरान्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत धर्मपुर में हिम ईरा दुकान का विधिवत शुभारम्भ भी किया। उन्होंने यहां विभिन्न स्वंय सहायता समूहों द्वारा प्रदर्शित स्थानीय उत्पादों निरीक्षण किया और उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना की। कृतिका कुल्हारी ने इस अवसर पर कहा कि कोविड-19 जैसे गम्भीर रोग से बचाव के लिए सभी स्तरों पर सत्त तैयारी के साथ जागरूकता अत्यन्त आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में पंचायत प्रतिनिधि महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत प्रधानों की विभिन्न समस्याओं को शीघ्र निपटाया जाए। कार्यशाला में पंचायती राज अधिनियम, पंचायत प्रधानों के अधिकारों, कर्त्वयों एवं शक्तियों, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी अधिनियम के तहत किए जाने वाले कार्यों, वित्तीय तथा न्यायिक शक्तियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यशाला में विभिन्न वन अधिनियमों तथा ग्राम पंचायत में जन्म एवं मृत्यु के पंजीकरण की भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। बीडीसी धर्मपुर की अध्यक्ष जमुना देवी, उपाध्यक्ष मदन मोहन मेहता, विभिन्न पंचायतों के 100 से अधिक प्रतिनिधि, उपमण्डलाधिकारी कसौली डॉ. संजीव धीमान, खण्ड विकास अधिकारी धर्मपुर सुभाष अत्री सहित अन्य कार्यशाला उपस्थित थे।
कसौली विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज प्रतिनिधि सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डॉ.राजीव सैजल ने कहा कि पंचायत राज संस्थाओं के प्रतिनिधि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जन-जन को लाभान्वित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। चुने हुए प्रतिनिधि को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर क्षेत्र का समान विकास सुनिश्चित बनाने के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने आशा जताई कि सभी प्रतिनिधि विकास को गति प्रदान करते हुए जन समस्याओं के निवारण में सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि सोलन जिला में 29 तथा कसौली विधानसभा क्षेत्र में 06 नई ग्राम पंचायतें गठित की गई। इनके गठन से सभी क्षेत्रवासी लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने इस अवसर पर जन समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए। उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने इस अवसर पर पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वह स्पष्ट सोच तथा दूरदर्शिता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाएं लोकतन्त्र की मूल इकाई हैं और इनके माध्यम से व्यापक स्तर पर लोगों का सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित बनाया जा सकता है। प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, जिला सहकारी विपणन एवं उपभेक्ता संघ के अध्यक्ष सुन्दरम ठाकुर, दुधारू सहकारी सभा के अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, भाजपा मण्डल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, जोगेन्द्रा सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष यश्पाल ठाकुर, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सदस्य मदन मोहन मेहता, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य राजकुमार सिंगला, जिला भाजपा उपाध्यक्ष दौलत ठाकुर, जिला भाजपा महामन्त्री अमर सिंह परिहार, युवा बोर्ड के सदस्य संजय ठाकुर, जेसीसी सोलन के निदेशक लाज किशोर शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता तीर्थ राम ठाकुर, भाजयुमो सोलन के अध्यक्ष नरेन्द्र ठाकुर, भाजपा तथा भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी, उपमण्डलाधिकारी कसौली डॉ. संजीव धीमान, खण्ड विकास अधिकारी सोलन रमेश शर्मा, खण्ड विकास अधिकारी धर्मपुर सुभाष अत्री, तहसीलदार कसौली मनमोहन सहित अन्य अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
पंचायत भरोली जदीद में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरोली जदीद की एसएमसी का चुनाव स्कूल प्रधानाचार्य अनिल कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान अभिभावकों द्वारा सर्वसम्मति से राजीव कुमार को स्कूल प्रबंधन समिति का अध्यक्ष चुना गया तथा इसके अतिरिक्त सोनल शर्मा, मंजू देवी, राजकुमारी, प्रदीप कुमारी, रजनी शर्मा, पूजा देवी, सीमा देवी, अंजना, अनुरीत शर्मा, ललिता शर्मा, आत्मा देवी, किरण कुमारी, कुलदीप, सुषमा देवी व राजकुमारी एसएमसी के सदस्य मनोनीत किए गए। वहीं इस दौरान स्कूल प्रबंधन समिति के प्रभारी भीम सिंह ने सभा को सम्बोधित भी किया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल कुमार, नवगठित एसएमसी के सदस्य तथा स्कूल के स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
66/11 के.वी. सबस्टेशन में जरूरी मरम्मत रखरखाव कार्य हेतु दिनांक 2 अगस्त को विद्युत सप्लाई सुबह 9:00 बजे से कार्य समाप्ति तक बाधित रहेगी। जिसके तहत सभी 11 केवीफीडर स्यूलखड्ड, कस्बा कोटला, इण्डस्ट्रीयल एरिया फेज-1 व 2 दीपक इन्टरनैशनल, गोयल फरनेस, प्रीमीयर एल्कोबैव शंकर बोर्ड गणेश, इत्यादि बन्द रहेंगे। सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गयी है।
ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के तहत गुम्मर पंचायत में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की याद में पूर्व विधायक संजय रतन ने पौधारोपण किया। इस मौके पर उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दीपक चौहान, गुम्मर पंचायत प्रधान शिमला देवी, उम्मर पंचायत प्रधान चंचला देवी, उपप्रधान वकील चंद, पूर्व बीडीसी सदस्य रामकृष्ण गोगी, रिटायर्ड एक्सईएन चमब्याल, रिटायर्ड एपीआरओ लालचंद राणा, पूर्व प्रधान बहादुर सिंह, दीप कुमार, पंडित श्याम सुन्दर, युवा कांग्रेस महासचिव करण राणा, सोशल मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार, मनोज कुमार लकी, अनंत कुमार, मनीष कुमार, नरेश कुमार सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सावन मास में कुनिहार क्षेत्र के हर मन्दिर व शिवालयों में काफी भीड़ देखने को मिल रही है। कुनिहार की प्राकृतिक शिव ताण्डव गुफा में भी शिव भक्त गुफा में विराजमान स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन हेतु काफी संख्या में पहुंचकर भोलेनाथ का आशीर्वाद ले रहे हैं। गुफा विकास समिति अध्यक्ष रामरतन तनवर ने बताया कि वैसे तो सावन के पूरे महीने सुबह से शाम तक भक्तों की भीड़ रहती है, लेकिन सोमवार को अत्यधिक संख्या में शिव भक्त गुफा में विराजमान प्राकृतिक शिव लिंग, शेषनाग व नन्दी के दर्शनों को पहुंच रहे हैं। उन्होंने सभी शिव भक्तों से अपील की है कि प्रसासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए मास्क सैनिटाइज व उचित दूरी का ध्यान रखे।
जोगिन्दरनगर विधानसभा क्षेत्र की पंचयात गोलवां से शिवा प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया गया। यह शुभारम्भ विधायक प्रकाश राणा ने किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि यह दिन जोगिन्द नगर की जनता के लिए बहुत ही सौभाग्य का दिन है। उन्होंने कहा कि आज निचले क्षेत्र में सारी जमीनें बंजर पड़ी हुई है। शिवा प्रोजेक्ट आय की एक बहुत ही अच्छी परियोजना है। इस योजना के तहत केवल 100 से 125 बीघा जमीन साफ करके उद्यान विभाग को देनी है। इसमें विभाग की तरफ से खड्डे खोदे जाएंगे, बाड़ बंदी व पानी की व्यवस्था और यहां तक की उन्नत फलों के पौधे विभाग द्वारा लगाए जाएंगे। स्वयं केवल हर पौधे के लिए10 किलो गोबर उपलब्ध करवाना है। इससे एक बीघा जमीन में लगभग 3 लाख रुपये की आमदनी होगी। साथ ही इसमें मनरेगा को भी शामिल किया जाएगा, जिससे वार्ड स्तर पर भी जनता को रोजगार उपलब्ध होगा। उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह का आभार प्रकट किया हैं।
जिला शिमला कांग्रेस अध्यक्ष यशवंत छाजटा ने सरकार पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भारी बरसात में उपरी क्षेत्र में अधिकतर संपर्क सड़कें बंद पड़ी है, जिससे बागवानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छाजटा ने कहा कि सेब सीजन गति पकड़ चुका है और सड़कों के हालात भट खराब हैं सड़कों में गड्ढे या गड्ढों में सड़क इसमें कोई अंतर नहीं रहा है। इससे सरकार द्वारा की गई व्यवस्था की पोल खुलती है। उन्होंने कहा कि कि प्रदेश भाजपा सरकार आगामी उपचुनाव को लेकर ज़्यादा व्यस्त दिख रही है। छाजटा ने कहा कि देश और प्रदेश में लगातार पेट्रोल डीजल की कीमतें आसमान छू रही है और भाजपा सरकार कुंभकर्णी नींद में सो कर जनता को बड़े घरानों के हवाले लूट के लिए छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि जहां पेट्रोल डीजल की कीमतों से आम जनता को आसमान छूती महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा सरकार महंगाई दूर करने के वादे से सत्ता में आई थी, उनका यह वादा पूरी तरह झूठा साबित हुआ है और देश प्रदेश में महंगाई के सारे रिकॉर्ड टूट रहे हैं। गैस या खानें में तेल दालें हो या अन्य खाद्यान्न सभी की मूल्य बढ़ने से लोग महंगाई की मार झेल रहे। छाजटा ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई प्रदेश के डिपुयों में सस्ते राशन की योजना भी दम तोड़ रही है। एक तरफ कोरोना तो दूसरी तरफ महंगाई दोनों की मार आम व् गरीब लोगों पर भारी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि जनता इनके झूठे वादे जान गई ओर आगामी उपचुनाव वह प्रदेश के 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सत्तासीन होगी
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश के नए हेलीकाॅप्टर को लाहौल घाटी में फंसे लोगों को राहत प्रदान करने के लिए तैनात किया है। मुख्यमंत्री ने बाढ़ से पांच दिनों तक सड़क मार्ग बंद होने के कारण लाहौल घाटी में फंसे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को सुरक्षित निकालने के लिए अधिकारियों को घाटी में हेलीकाॅप्टर तैनात करने के निर्देश दिए। इस प्रकार प्रदेश के नए हेलीकाॅप्टर की पहली सेवाएं परोपकारी कार्यों के लिए ली जा रही हैं। हेलीकाॅप्टर की दिन भर की उड़ानों से तांदी में फंसे सभी लोगों को कुल्लू पहुंचाया जाएगा। कुल्लू से यह लोग सार्वजनिक परिवहन द्वारा अपने-अपने गंतव्य तक पहुंचाए जाएंगे।
कोरोना के चलते काफी लम्बे अरसे से बंद पड़े स्कूल अब 2 अगस्त से खुलने जा रहे है। इसी के चलते सभी स्कूलों में तैयारियां शुरू कर दी गयी है। इसी के तहत कुनिहार में शनिवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य एक अध्यापक के साथ खुद ही विद्यालय की छत पर सफाई के लिए चढ़ गए। कोरोना के कारण काफी लम्बे समय बाद स्कूल खुल रहे हैं और स्कूलों में सैनीटाईज़ेशन व साफ सफाई का कार्य चल रहा है। साफ सफाई के दौरान स्कूल के ऊपर दूसरी मंजिल पर टीन की नई छत पर लगी पानी की पाईप को खोलने के लिए विद्यालय प्रधानाचार्य भूपेंद्र ठाकुर व अध्यापक सुधीर शर्मा ने स्वयं छत पर चढ़ कर छत की साफ सफाई की।
देश का पहला गायों का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस हिमाचल प्रदेश के ऊना में खुलेगा। इस सेंटर में सारे काम रोबोट करेगा। रोबोट गोबर उठाने, दूध निकालने से लेकर गायों की बीमारी के बारे भी जानकारी देगा। डेनमार्क की मदद से ऊना के बसाल में खुलने वाला यह सेंटर रोबोट से लैस होगा। केंद्र सरकार की 44 करोड़ की वित्तीय मदद से चलने वाले सेंटर के लिए समझौता ज्ञापन शीघ्र साइन होगा। वंही इस सेंटर के लिए डेनमार्क 200 गायें देगा। उल्लेखनीय है कि देश में आधुनिक तकनीक से डेयरी फार्म खोलने के लिए यह सेंटर मददगार होगा और साथ ही दुग्ध उत्पादन बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को धमकी देने के मामले में पुलिस ने यहां खालिस्तान समर्थक समूह 'सिख्स फॉर जस्टिस' (एसएफजे) के सदस्य गुरपतवंत सिंह पनुन के खिलाफ देशद्रोह समेत अन्य धाराओं में शनिवार को मुकदमा दर्ज किया है। यह धमकी सुबह 10:54 बजे एक साथ शिमला के अधिकांश पत्रकारों को एक रिकॉर्डेड फोन कॉल के जरिए दी गई। फोन करने वाले ने खुद की पहचान एसएफजे के जनरल काउंसल गुरपतवंत सिंह पन्नून के रूप में की है। कॉल के माध्यम कहा गया कि वह जयराम ठाकुर को भारतीय तिरंगा फहराने नहीं देंगे। हिमाचल प्रदेश पंजाब का हिस्सा था एक बार जब पंजाब को आजाद कर लिया जाएगा तो हिमाचल प्रदेश के उन इलाकों पर भी कब्जा कर लेंगे जो पंजाब का हिस्सा थे। इस कॉल और भेजे गए संदेश की जांच आतंकी गतिविधि के एंगल से की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि आरोपी गुरपखवंत सिंह खालिस्तान समर्थक गुट सिख्स फॉर जस्टिस का सदस्य है। इस संगठन को भारत सरकार ने 2019 में भारी विरोधी गतिविधियों के लिए प्रतिबंधित कर दिया था। इस संगठन का नेटवर्क विदेशों में है। जांच के दौरान यह भी पता चला है कि सभी कॉल वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल के तहत की गई थीं। कॉल की जांच की जा रही है। साथ ही रिकॉर्डिंग की वॉयस स्पेक्टोग्राफी भी कराई जाएगी। इस जांच में केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की भी मदद ली जाएगी। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों पंजाब से सटे हिमाचल के नयनादेवी इलाके के मील पत्थरों पर शरारती तत्वों ने लिख दिया था कि इस जगह से खालिस्तान की हद शुरू होती है। इस मामले में भी हिमाचल पुलिस जांच कर रही है।
रोटरी क्लब पालमपुर में एक साधारण कार्यक्रम में पालमपुर के एसडीएम डॉ अमित गुलेरिया तथा नगर निगम की मेयर पूनम बाली ने शिरकत की। रोटरी क्लब के अध्यक्ष राकेश विज तथा पूर्व रोटरी जिला 3070 के तत्काल पूर्व गवर्नर सुनील नागपाल ने एसडीएम तथा मेयर को रोटरी पिन लगाकर रोटरी क्लब की ऑनरेरी सदस्य दिलाई। हाल ही में ज्वाइन किये एसडीएम अमित गुलेरिया ने कहा कि पालमपुर में प्राथमिकता के तौर पर उन पेड़ों को कटवाने का जिम्मा लेंगे जिनके कारण किसी न किसी रूप में लोगों की जान माल को खतरा है। उन्होंने कहा कि बह उपमंडल के अंतर्गत सड़क किनारे की पानी की नालियां और कुहलों की सफाई करवाएंगे। आवारा पशुओं, कूड़ा निष्पादन तथा पार्किंग की समस्या पर भी गम्भीरता पूर्वक विचार करेंगे। नगर निगम की मेयर पूनम बाली ने कहा कि निगम क्षेत्र के विकास हेतु धन उपलब्ध होना शुरू हो गया है तथा बह प्रशासनिक अधिकारियों और निगम कोर्पोरेटरज के साथ बैठक करके निगम के सम्पूर्ण विकास का खाका तैयार कर रहें है। इस मौके पर रोटरी क्लब के अधिकारियों ने भी प्रशासन को विभिन्न सुझाव दिए। रोटरी क्लब के सचिव सुरिंदर मोहन ने आये हुए सभी मेहमानों का धन्यवाद जताया। रोटेरियन डाक्टर वीसी अवस्थी, मनोज कंवर, सुरिंदर मोहन,आर के शर्मा, संदीप राणा, डॉ वाईएस धालीवाल, डॉ विनय महाजन, डॉ आदर्श कुमार, ऋषि संग्राय, मयूर सूद, कपिल सूद, अजय शर्मा, डॉ जतिन्द्र पाल, प्रिंसिपल वीरेंदर कुमार, राघव शर्मा, गोपाल सूद, पंकज जैन, विकास वासुदेवा, सुभाष जगोता, अजय सूद तथा संजीव बाघला इत्यादि उपस्थित रहे।
पालमपुर: बिरला बालिका विद्यापीठ कन्या विद्यालय में सौम्य ने बाहरवीं कक्षा में हासिल किया प्रथम स्थान
पालमपुर की बेटी सौम्य नागपाल ने बिरला बालिका विद्यापीठ कन्या विद्यालय पिलानी में सीबीएसई के तहत बाहरवीं कक्षा के विज्ञान विषय मे 98.80 प्रतिशत अंक लेकर पिलानी बिरला एजुकेशन ट्रस्ट के समस्त विद्यालयों में प्रथम स्थान हासिल करके पालमपुर को गौरवान्वित किया है। इस कीर्तिमान को लेकर सौम्य के दादा -दादी तथा माता -पिता की खुशी का ठिकाना नहीं है। सौम्य ने कहा कि वह भविष्य में एक प्रशासनिक अधिकारी बनने का सपना संजोय है। सौम्य ने बताया कि उसकी बड़ी बहन ईशा ने भी अपने समय मे पिलानी स्कूल में टॉप किया था जिस कारण मुझे भी प्रेरणा मिली थी। सौम्य के पिता सुनील नागपल रोटरी जिला 3070 के पूर्व गवर्नर तथा माता डेंटल सर्जन हैं।
भाजपा प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने भाजपा के संगठनात्मक जिला देहरा के अध्यक्ष संजीव शर्मा जो कि चिंतपूर्णी के रहने वाले हैं उनको हिमाचल प्रदेश राज्य के लिए भारतीय खाद्य निगम की सलाहकार समिति के सदस्य नियुक्त होने पर टोपी पहना कर सम्मानित किए। उन्होंने बताया कि सलाहकार समिति खाद्यानों की खरीद वितरण, खाद्यानों की गुणवत्ता, खाद्यानों का भण्डारण, मार्गस्थ और भण्डारण हानियां, अंत्योदय गरीबी रेखा से नीचे और गरीबी रेखा से ऊपर के परिवारों और केंद्र अथवा राज्य सरकार द्वारा प्रचालित विभिन्न कल्याण योजनाओं के लिए खाद्यानों के आवंटन, उठान और वास्तविक वितरण सहित लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के कार्यक्रम के संबंध में राज्य सरकार के साथ खाद्य निगम में तालमेल बनाने में सहयोग करती है। उन्होंने कहा कि समिति स्टोर की बिक्री और निपटान उपभोक्ता मामलों, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय अथवा भारतीय खाद्य निगम द्वारा भेजे गए मामलों का निपटारा भी करती है। भाजपा प्रभारी ने कपिल देव सूद, अजय श्याम व नरेंद्र अत्री को भी सदस्य बनने पर शुभकामनाएं दी।
डीएवी भड़ोली स्कूल के छात्रों ने कोरोना काल में भी अपने कठिन परिश्रम लगन का परिचय दिया। प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने बताया कि इस बार सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में 69 छात्राओं ने परीक्षा दी। जिनमें 17 बच्चों ने 90 फ़ीसदी से अधिक अंक प्राप्त कर मेरिट में रहे शरमन ठाकुर, स्नेह मैहरा, अंकिता चौधरी ,प्रियांशी शर्मा, निखिल शर्मा, आयुष राणा, आरुषि सूद, अंशिका शर्मा,अपेक्षा, तरिता पटियाल, कार्तिक कपिल, ईवा शर्मा, मुस्कान दत्ता, कनिका, मोहित शर्मा, इशिता भारती, मान्या। विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन प्रबोध महाजन, वाइस चेयरमैन ओपीसौंधी, एआरओ वीके यादव व प्रबन्धक नमित शर्मा ने प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा को उनके सराहनीय प्रबंधात्मक तथा ज्ञानवर्धक प्रयासो के लिए बधाई दी। प्रधानाचार्य ने अध्यापकों, अभिभावकों व बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
शिव शक्ति युवा क्लब बासा के पदाधिकारी तथा सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल विधायक होशियार सिंह से शनिवार को उनके निवास स्थान खेरियां में मिला। उन्होंने भटेहड़ बासा के वार्ड नंबर एक में मोड़ पर लगे हैंडपंप के ऊपर विद्युत मोटर लगाने के लिए लिखित पत्र के माध्यम से मांग की। जिसे विधायक ने आगामी कार्यवाही के लिए मौके पर ही जल शक्ति विभाग हरिपुर के सहायक अभियंता को प्रेषित किया। साथ ही युवाओं की मांग पर कम्पलीट जिम एक महीने के भीतर देने की भी बात कही तथा भटेहड़ बासा के डिपो के पास शेड बनाया जाना है जिसके लिए पचहत्तर हज़ार रूपए की सेंक्शन भी आ चुकी है। युवा क्लब ने विधायक होशियार सिंह का आभार व्यक्त किया है।
सीबीएसई कक्षा बारहवीं के परीक्षा परिणाम में डीएवी देहरा के छात्रों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। विद्यालय के सभी 100 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में अंक प्राप्त किये हैं। विद्यालय के 11 विद्यार्थियों में 95% अधिक अंक प्राप्त किए। जिनमे अंशिका भाटिया ने 96.6%, रुचिरा 96.4 और आस्था सपेहिया ने 96.2% अंक प्राप्त किये हैं। 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी 29 रहे और 70 छात्रों में 80% से अधिक अंक प्राप्त किये। कक्षा बारहवी का क्यूपिआई 82.75 रहा। इस विशिष्ठ उपलब्धि पर डीएवी मैनेजिंग समिति के चेयरमैन प्रबोध महाजन, क्षेत्रीय अधिकारी वीके यादव, प्रबंधक बिक्रम सिंह और प्रधानाचार्य राकेश शर्मा एवं समस्त शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों और उनके अभिवावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दीं ।
हाल ही में CBSE द्वारा 12वीं कक्षा के घोषित किये गए परीक्षा परिणामों में JNV बनियादेवी के विद्यार्थियों द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन किया गया। स्कूल का रिजल्ट 100% रहा और 27 विद्यार्थियों ने 90% से ऊपर अंक हासिल किए है। दिव्या शर्मा 95.6% के साथ स्कूल में प्रथम स्थान पर रही। दिव्या साइंस की विधार्थी है। इसी के साथ उर्वशी 95.4% के साथ दूसरे व गौरव शर्मा 95.3% के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इसी के साथ आर्ट्स में आयुष पंवार 95.2 % के साथ प्रथम, भावना शर्मा 93.8% के साथ दूसरे व जशनप्रीत सिंह 93.4% के साथ तीसरे स्थान पर रहे। स्कूल के प्रधानाचार्य ने कहा कि इस वर्ष सभी विद्यार्थियों द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन किया गया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डाडा मे 31 जुलाई को स्कूल प्रबंधक समिति का चुनाव स्कूल प्रधानाचार्य गणेश दत्त शर्मा की अध्यक्षता मे सम्पन हुआ। शैक्षणिक सत्र 2021- 2024 के लिए गठन हुई इस कार्यकारिणी में अभिभावकों ने सर्वसम्मति से सुमन ठाकुर को एसएमसी प्रधान चुना। वहीं रणजीत सिंह, अजय सोनी, पूजा देवी, अंजना कुमारी, अशोक कुमार, पूजा रानी व पूर्ती चौधरी को अगले 3 वर्षों तक सदस्य चुना गया। इस अवसर पर स्कूल के सभी अध्यापक वर्ग उपस्थित रहे।
शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने आज यहां समग्र शिक्षा और आर्ट ऑफ लिविंग के संयुक्त तत्वावधान में तैयार किए गए हिम तत्पर शिक्षा के साथ योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन परम्परा का अमूल्य उपहार है। योग मनुष्य में शारीरिक और मानसिक सन्तुलन स्थापित करता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षकों को योग का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा और विद्यार्थियों को भी हर घर पाठशाला कार्यक्रम के माध्यम से योग और ध्यान सिखाया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के लगभग आठ लाख से अधिक विद्यार्थियों को कार्यक्रम से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। शिक्षा विभाग के हर घर पाठशाला कार्यक्रम में योग और ध्यान संबंधित वीडियो डाले जाएंगे। गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि कोरोना महामारी में योग आशा की नई किरण बन कर उभरा है। इस महामारी के प्रतिबन्धों और इससे पहुंची क्षति के कारण लोग अवसाद और तनाव जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। योग लोगों को मानसिक तनाव से मुक्ति दिलाने में सहायक सिद्ध होता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों के फलस्वरूप संयुक्त राष्ट्र द्वारा 21 जून अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया है। इससे पूर्व, शिक्षा मंत्री ने समग्र शिक्षा के डिजिटल साथी अभियान के लिए 50 मोबाइल फोन प्रदान किए। उन्होंने आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा इस अभियान के लिए 21 हजार मोबाइल फोन उपलब्ध करवाने की घोषणा के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कारपोरेट घरानों और समृद्ध परिवारों से इस अभियान में बढ़-चढ़ भाग लेने का आह्वान किया। इस अभियान के माध्यम से प्राप्त होने वाले मोबाइल फोन अभावग्रस्त बच्चों को वितरित किए जाएंगे ताकि कोरोना के इस संकटकाल में उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो। आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने अपने वीडियो संदेश में शिक्षा मंत्री के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा है कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने कह कि इस कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षक और विद्यार्थी योग के प्रति और अधिक जागरूक होंगे। समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना निदेशक वीरेन्द्र शर्मा, आर्ट ऑफ लिविंग के पदाधिकारी मधुराव, शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम से जुड़े।
जूनियर नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में किन्नौर जिले की लड़कियों ने अपने बॉक्सिंग पंच से कमाल कर दिखाया और रजत व कांस्य पदक हासिल किए है। यह प्रतियोगिता 26 जुलाई से 31 जुलाई तक हरियाणा के सोनीपत में आयोजित की गयी, जिसमें कशिश (48 किलोग्राम वर्ग) ने रजत पदक व सपना थापा (54 किलोग्राम वर्ग) ने कांस्य पदक जीता। उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने कशिश व सपना थापा को रजत व कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि किन्नौर जिले की लड़कियों ने सोनीपत में आयोजित जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में किन्नौर जिले सहित प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि गत दिनों चैथी यूथ पुरुष एवं महिला वर्ग की राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता भी हरियाणा के सोनीपत में 19 जुलाई से 23 जुलाई तक आयोजित की गयी थी। जिसमें जिले की स्नेहा कुमारी (66 किलोग्राम वर्ग) ने स्वर्ण पदक व ऋतू ने 52 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया था। इन लड़कियों ने अपने बॉक्सिंग पंच से ऐसा कमाल दिखाया कि ज्यादातर मैच 5-0 से ही जीते। इन चार लड़कियों का चयन आगामी एशियन चैम्पियनशिप के लिए हो गया है जिस से किन्नौर जिला में खुशी का माहौल है। ये चारों बॉक्सर जिला प्रशासन, खेल विभाग व जेएसडब्लू के सहयोग से चलाये जा रहे शिखर केन्द्र सांगला में प्रशिक्षण ले रही हैं। जेएसडब्लू की कडछम वांगतू परियोजना के प्रमुख कौशिक मौलिक एवं सीएसआर प्रमुख दीपक डेविड ने विजेता लड़कियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं ।
हिमाचल प्रदेश सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से आज फिल्म और फोटो ऑफिसर अमर शक्ति मंजुल, वरिष्ठ वीडियो कैमरामेन मनजीत सिंह, वरिष्ठ सहायक मारूत शर्मा और वाहन चालक लायक राम भैक सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान में विभाग के मुख्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विभाग की अतिरिक्त निदेशक आरती गुप्ता ने विदाई समारोह की अध्यक्षता करते हुए चारों कर्मचारियों और उनके परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अमर शक्ति मंजुल, मनजीत सिंह, मारूत शर्मा और लायक राम भैक ने तीस वर्ष से भी अधिक समय तक विभाग को अपनी बहुमूल्य सेवाएं प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों ने कर्मठता, अनुशासन और समर्पण की भावना से कार्य किया जो अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। आरती गुप्ता ने चारों कर्मचारियों की दीर्घायु और स्वस्थ्य जीवन की कामना की। विभाग के संयुक्त निदेशक प्रदीप कंवर एवं महेश पठानिया और अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के साथ अपने अनुभवों और स्मृतियों को साझा किया। इस दौरान विभाग के वरिष्ठ सम्पादक रहे डा. रणजीत सिंह राणा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई जिनका लगभग दो माह पूर्व कोविड-19 के कारण निधन हो गया था और आज के दिन ही सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होना था।
उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने टीबी मुक्त हिमाचल अभियान के सम्बन्ध में जिला निगरानी समिति बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार अन्य जिलों की भांति जिला किन्नौर में भी सभी लोगों की टी बी रोग की जांच के लिए स्क्रीनिंग की जायेगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सहित किन्नौर जिले में भी 1 अगस्त से 31 अगस्त तक “टीबी मुक्त हिमाचल अभियान” चलाया जा रहा है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर संभावित टीबी के रोगियों का पता लगाकर उनकी जांच करेगी। उन्होंने कहा कि “टीबी हारेगा देश जीतेगा” कार्यक्रम के सफल कार्यान्वयन के लिए युद्धस्तर पर कार्य करने की आवश्यकता है उन्होंने राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम को अक्षर अक्षर कार्यन्वित कर सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिये। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को क्षय रोग से बचाव व इसके लक्षणों के बारे लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिये ताकि रोगी की प्राथमिक स्तर पर पहचान कर उपचार आरम्भ किया जा सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सोनम नेगी ने बैठक में अवगत करवाया कि स्वास्थ्य विभाग पंचायत स्तर पर लोगों को जागरूक करेगा। उन पंचायतो पर विशेष ध्यान दिया जायेगा जहां टी बी के लक्षण दिखेंगे। इस कार्य मे पंचायत जनप्रतिनिधियों की मदद भी ली जाएगी। डॉ नेगी ने बताया कि जिन व्यक्तियों को 2 सप्ताह से ज्यादा खांसी हैं, जिन्हें शाम के समय बुखार आता हो, खांसते समय बलगम के साथ खून, छाती में दर्द , सांस फूलना भूख ना लगना व वजन कम होना इत्यादि लक्षण हो उन्हें टीबी की संभावना हो सकती है। ऐसे व्यक्तियों को स्वयं ही समीप के स्वास्थ्य केंद्र जा कर अपनी जांच करवा लेनी चाहिए। ताकि समय पर रोग का पता चलने पर इलाज शुरू किया जा सके। डॉ नेगी ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा सभी टीबी रोगियों को उपचार अवधि के दौरान “निक्षय पोषण योजना” के तहत एकमुश्त 750 रू0 सहायता का प्रावधान है तथा 500 रू0 प्रति माह पोषण सहायता भी प्रदान की जा रही है। बैठक में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर सुधीर सिंह ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से जिला में क्षय रोग उन्मूलन सम्बन्धी योजना के बारे मेें विस्तृत जानकारी दी। बैठक में जिला आयुर्वेद अधिकारी अशोक चन्द्र, जिला निगरानी अधिकारी डॉ कविराज नेगी, जिला कार्यक्रम अधिकारी देव भगत नेगी सहित छेरिंग लाल व रमेश बलूनी भी उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने जिला किन्नौर के निचार तहसील के सुंगरा गांव में पौधारोपण कार्यक्रम अभियान 2021 में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचने पर पौधारोपण किया तथा सभी लोगों को प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के लिए पेड़ पौैधे लगाने चाहिए। सूरत नेगी ने सभी लोगों विशेषकर महिला मण्डलों तथा युवक मण्डल के सदस्यों से आग्रह किया कि वे जिले को हरा-भरा बनाने के लिए अधिक से अधिक पेड पौधे रोपित करे ताकि देव भूमि किन्नौर अपने प्राकृतिक सौंन्र्दय के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी अग्रणी रहे। उन्होनें कहा कि पेड पौधों की भू-स्खलन रोकने में अहम भूमिका रहती है। उन्होनें वन विभाग को कहा कि वे जंगलो में फलदार पौधे लगाए जंगली जानवरो खास कर बंन्दरों इत्यादी को जंगलो में आहार उपल्बध हो इससे जंगली जानवर किसानों व बागवानों की फसल को भी नुकसान नहीं पहुचाएगें। इस कार्यक्रम में स्थानीय ग्राम वासियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस कार्यक्रम में सूरत नेगी के साथ वन मंडल अधिकारी किन्नौर रजनोल्ड राॅयस्टन, पंचायत समिति सदस्य निचार सुनील नेगी, निचार भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय नेगी, हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट डायरेक्टर बलदेव, मंडल महामंत्री युवराज, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रवीण, आईटी सेल जिला सचिव रवि नेगी, पदम देव सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता तथा वन विभाग के अधिकारी भी शामिल रहे।
उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने कहा कि किन्नौर जिले में भारी बरसात के चलते भूस्खलन, सडकों का टूटना, नदी नालों में उफान और भारी बाढ जैसी स्थिति बनी हुई है। पहाडों का दरकना जारी है जिससे जिले में कुछ दिन पहले जान माल का भी नुकसान हुआ है। उन्होनें जिले के जन साधारण एवं पर्यटकों से आग्रह किया है कि वे नदी नालों के समीप व ऊंचाई वाले स्थानों पर न जाएं तथा सुरक्षित स्थानों पर रहे और किसी प्रकार का जोखिम न उठाए। मुख्य सडक मार्ग व सम्पर्क सडक मार्ग पर अनावश्यक यात्रा से बचें। यदि अति आवश्यक हो तो उपयुक्त मौसम के अनुसार ही यात्रा करें। उपायुक्त ने जिले के अन्तर्गत सभी होम-स्टे व होेटल मालिकों को भी निर्देश दिए है कि उनके यहां ठहरने वाले पर्यटकों को संभावित प्राकृतिक आपदाओं वाले स्थानों से अवगत करवाएं तथा ऐसे स्थानों पर न जाने के लिए सावधान करें। उन्होनें जिला की सभी ग्रांम पंचायत प्रधानों गैर सरकारी संगठनो, ट्रैकर्स एवं नागरिकों से भी अनुरोध किया है कि वे अपने क्षेत्रों में आने वाले पर्यटकों एवं जन साधारण को जागरूक करे ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। उन्होनें कहा कि किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा एवं घटना की स्थिति में जिला आपदा प्रबन्धन परिचालन केन्द्र के दूरभाष न0 01786-223151 से 223155 व टौल फ्री न0 1077 पर संपर्क करे।
बाल विकास परियोजना अधिकारी शिमला शहरी द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत शिमला शहरी ब्लाॅक में कार्यरत सभी आशा कार्यकर्ताओं को पूर्व गर्भाधान और प्रसव निदान तकनीक अधिनियम व महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी शिमला शहरी ममता पाॅल ने दी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व आशा कार्यकर्ताओं द्वारा जमीनी स्तर पर पात्र बच्चों, गर्भवती व धात्री माताओं को स्वास्थ्य एवं पोषण शिक्षा प्रदान करने व उन तक परामर्श गृह भ्रमण द्वारा जरूरी सूचना पहुंचाने बारे सामंजस्य व समन्वय बनाना है। उन्होंने बताया कि इस एक दिवसीय प्रशिक्षण समारोह में बाल विकास विभाग की राज्य और केन्द्र सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं जैसे बेटी है अनमोल योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, सशक्त महिला योजना, मदर टेरेसा, विधवा पुर्नविवाह योजना, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना व पोषण अभियान के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने पोषण के पांच सूत्रों, बच्चे के पहले 1000 दिन, खून की कमी को दूर करना, स्वच्छता, अतिसार डायरिया व पौष्टिक आहार बारे जानकारी दी तथा आने वाले विश्व स्तनपान सप्ताह 1 अगस्त से 7 अगस्त तक परियोजना के अंतर्गत की जाने वाली गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया। इस मौके पर दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल से डाॅ. राकेश रोशन व डाॅ. ईशा सूद भी उपस्थिति थे। इन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को पूर्व गर्भाधान और प्रसव निदान तकनीक अधिनियम पर पूर्ण जानकारी दी। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना से पर्यवेक्षिकाएं, पोषण समन्वयक व महिला शक्ति केन्द्र के अंतर्गत कार्यरत महिला कल्याण अधिकारी भी उपस्थित थी।
जिला परिषद बैठक में सदस्यों द्वारा 53 प्रस्ताव को प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 31 प्रस्ताव अनुमोदित किए गए तथा शेष 22 प्रस्तावों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द कार्यवाही करने के लिए आदेश दिए गए। यह जानकारी जिला परिषद अध्यक्ष चन्द्र प्रभा नेगी ने बचत भवन में जिला परिषद बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने युवा पीढ़ी को नशे के दल-दल से निकालने एवं समाज में नशे के दुष्प्रभावों से युवा पीढ़ी को बचाने के लिए शिविरों के माध्यम से जागरूकता प्रदान करने को कहा। उन्होंने जिला परिषद वार्डों में लंबित पड़े कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के अधिकारियों को निर्देश भी दिए। इस दौरान जिला परिषद के सदस्यगणों द्वारा अपने क्षेत्र में हो रहे विकासात्मक कार्यों के विषय में सदन में विस्तृत चर्चा की और सदस्यों द्वारा क्षेत्र में लंबित कार्यों को पूर्ण करने का आग्रह किया। इस दौरान मदन लाल वर्मा सदस्य केलवी वार्ड तथा सुभाष कैंथला भुटी वार्ड तथा अन्य जिला परिषद सदस्यों द्वारा प्राकृतिक आपदा से सेब की फसल के नुकसान का राजस्व एवं बागवानी विभाग द्वारा आकलन कर प्रभावित क्षेत्र के लोगों को उचित मुआवजा प्रदान करने का आग्रह किया। बैठक से पूर्व चन्द्र प्रभा नेगी एवं सदस्यों द्वारा हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह तथा पूर्व बागवानी मंत्री एवं मुख्य सचेतक नरेन्द्र बरागटा के निधन पर दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धाजंलि दी गई। इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष सुरेन्द्र रेगटा, अतिरिक्त उपायुक्त किरण भड़ाना, जिला पंचायत अधिकारी विजय बरागटा, परियोजना अधिकारी डीआरडीए संजय भगवती, जिला कार्यक्रम अधिकारी वंदना चैहान एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारी तथा अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
मुख्य सचिव अनिल खाची ने आज राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से भेंट की। मुख्य सचिव ने राज्यपाल को प्रदेश में भारी बारिश के कारण हुए नुकसान तथा प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्यों के लिए उठाये गए कदमों की जानकारी दी। राज्यपाल ने मुख्य सचिव को राहत व पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने तथा प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। प्रधान सचिव, राजस्व के.के पंत भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान, शिमला में हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाएं और संबद्ध सेवाओं के 19 परिवीक्षार्थियों ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से भेंट की। संस्थान के निदेशक विवेक भाटिया और अतिरिक्त निदेशक ज्योति राणा भी इस अवसर पर उपस्थित थीं। राज्यपाल ने परिवीक्षार्थियों से अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि हम जिस भी क्षेत्र में कार्य करें, वहां हमेशा समाज सेवा के भाव से प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यक्ति का आचरण सदैव श्रेष्ठ होना चाहिए। निर्धारित समय व अनुशासन से कार्य नहीं करना भी भ्रष्ट आचरण ही होता है। समयबद्ध होने से ही जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करने में सफलता मिलती है। राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि व्यक्ति को अंत्योदय यानी समाज की अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए दृढ़ प्रयास करने चाहिए। राज्यपाल ने गोवा विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान पर्यावरण संरक्षण के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी भी परीक्षार्थियों के साथ साझा की। उन्होंने कहा कि गोवा विधानसभा के कागज रहित बनने से एक सत्र के दौरान ही 1298 पेड़ों को कटने से बचाया गया। उन्होंने सभी से पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध होने का आह्वान किया। विवेक भाटिया ने राज्यपाल को संस्थान की विभिन्न गतिविधियों तथा प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के नवोन्मेश प्रयास किए जा रहे हैं। परिवीक्षार्थियों ने राज्यपाल से संस्थान में प्रशिक्षण से जुड़े विभिन्न अनुभव साझा किए। राज्यपाल के सचिव प्रियतु मंडल भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला कांगड़ा के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में 43 करोड़ रुपये की लागत की नौ विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास किए। फतेहपुर स्थित वज़ीर राम सिंह स्टेडियम में राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने रे में उप-तहसील खोलने, उच्च पाठशाला बरोट को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने, नगोह और कुन्दल खड्ड के तटीकरण, 10 लाख रुपये की लागत से गुरू रविदास मन्दिर परिसर की दीवार का निर्माण, नंगल में पटवार सर्कल, वज़ीर सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी (फतेहपुर) में एम.ए. हिन्दी और एम.काॅम की कक्षाएं आरम्भ करने व इस महाविद्यालय को स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने फतेहपुर में शहीद स्मारक के निर्माण, फतेहपुर पुलिस चैकी को पुलिस थाने में स्तरोन्नत करने, फतेहपुर में प्रेस क्लब के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये देने और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रे को चैबीसों घंटो सेवा उपलब्ध करवाने वाला स्वास्थ्य संस्थान बनाने की घोषणा की। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कोविड का बेहतरीन प्रबन्धन करने वाले राज्यों में अग्रणी है। राज्य सरकार द्वारा इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए उठाए गए कदमों की सराहना न केवल प्रधानमंत्री बल्कि अन्य प्रदेशों ने भी की है। उन्होंने कहा कि पिछले 50 वर्षों से प्रदेश व देश में कांग्रेस की सरकार रही और किसी महामारी के दौरान मरीजों के लिए प्रदेश में केवल 50 वेंटिलेटर उपलब्ध थे। उन्होंने प्रधानमंत्री से इस मुद्दे को उठाया जिसके कारण पीएम केयर्ज के अन्तर्गत प्रदेश को तुरंत 500 वेंटिलेटर प्रदान किए गए। आज प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 700 वेंटिलेटरों की सुविधा उपलब्ध है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, वूलफैड के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर, विधायक राजेश ठाकुर व रीता धीमान, कांगड़ा केन्द्रीय सहकारिता बैंक के अध्यक्ष राजीव भारद्वाज, पूर्व विधायक मनोहर धीमान, राज्य लघु बचत बोर्ड के उपाध्यक्ष संजय गुलेरिया, मण्डलाध्यक्ष करतार पठानिया भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
शनिवार को शिमला मंडी नेशनल हाइवे-205 पर झरना के समीप एक निजी बस और ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक और बस में बैठी कुछ सवारियों को चोटें आई है। घायल लोगों को दाड़लाघाट अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ तेज रफ्तारी और लापरवाही से वाहन चलाने पर मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। चोटिल ट्रक चालक की पहचान कमल जीत पुत्र कली राम निवासी सुरजपुर डा पिपलुघाट के रूप में हुई है। ट्रक चालक ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया है कि जब वह ट्रक नम्बर एचपी-62बी-3627 में सीमेंट लोड करके दाड़लाघाट से शिमला की ओर जा रहा था तो शिमला कि तरफ से न्यु प्रेम बस नम्बर एचपी-68-5959 तेज रफ्तारी व गलत दिशा से आने की वजह से इसके ट्रक से टकरा गई। इस हादसा में बस में बैठी सवारियों को चोट आई है। निजी बस चालक की पेचान जोगिन्द्र सिहं पुत्र साहिबा सिहं गांव व डा.बलौल तह.बाबा बडोह जिला कांगडा के रूप में हुई है। पुलिस ने मौका मुआयना कर और ट्रक चालक के बयान के आधार पर आईपीसी 279, 337 और सीआरपीसी की धारा 154 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि बस के चालक के खिलाफ तेज रफ्तारी और लापरवाही से वाहन चलाने पर मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। वही घायल हुए लोगों को दाड़लाघाट अस्तपाल में उपचार देकर उन्हें अस्तपाल से छुटी कर दी है।
जिला परिषद सदस्य भुवनेश्वरी शर्मा ने क्षेत्र के बेसहारा पशुओं को पकड़कर गौसदन में भेजने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। पीपलुघाट, घनागुघाट, धुन्दन, भराड़ी और चमाकडी पूल को जल्द ही आवारा पशुओं से निजात मिल जाएगी। जिला परिषद सदस्य भुवनेश्वरी शर्मा, धुंदन पंचायत प्रधान शकुंतला और सूरजपुर पंचायत प्रधान ओम प्रकाश शर्मा का इस मुहिम में विशेष योगदान है। इस दौरान शुक्रवार को 30 बेसहारा पशुओं को पकड़कर नालागढ़ स्थित गौसदन हांडा कुण्डी को भेजा गया। जिनमें 24 बेल और 6 गाय शामिल है, जबकि अन्य शेष बेसहारा पशुओं को पकड़कर भेजने की मुहिम जारी है। जिला परिषद सदस्य भुवनेश्वरी शर्मा और गौ सेवक दिनेश शास्त्री के सौजन्य से बेसहारा पशुओ को गौ सदन में भेजा गया है। जिला परिषद सदस्य ने बताया कि घनागुघाट, पीपलुघाट, धुंदन, हनुमान बड़ोग और चमाकड्डी पूल से बेसहारा पशुओ को इकठा करके गौ सदन भेजा गया है। इस महिम में डॉक्टर वरुण पूरी, डॉक्टर मानवी चौधरी, डॉक्टर अजय और उनकी टीम भी मौजूद रही तथा इस कार्य में क्षेत्र के समस्त ग्रामीणों का भी भरपूर सहयोग रहा। जिला परिषद सदस्य भुवनेश्वरी शर्मा की इस मुहिम को क्षेत्र की पंचायतें भरपूर सहयोग दे रही है।
उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने महिला एवं बाल विकास विभाग सोलन को निर्देश दिए हैं कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण के लिए कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित बनाएं ताकि लक्षित वर्ग इन योजनाओं से समय पर लाभ प्राप्त कर सकें। कृतिका कुल्हारी ने यह जानकारी समेकित बाल विकास परियोजना तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं के सम्बन्ध में गठित जिला स्तरीय अनुश्रवण एवं समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं।कृतिका कुल्हारी ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सभी लक्षित वर्ग इनसे लाभान्वित भी हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह आवश्यक है कि इन योजनाओं की जानकारी जिला के प्रत्यक परिवार तक पंहुचे ताकि कोई भी पात्र महिला एवं बच्चा इनका लाभ लेने से वंचित न रहे। उन्होंने सुकन्या समृद्धि एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अधिक प्रचार-प्रसार के निर्देश भी दिए। उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि लड़कियों व महिलाओं के कल्याण के लिए कार्यान्वित की जा रही विभिन्न विभागीय योजनाओं का समुचित प्रचार करें और इन योजनाओं की जानकारी एवं डाटा समेकित बाल विकास परियोजना तक पंहुचाएं। बैठक में बताया गया कि पूरक पोषण कार्यक्रम के अन्तर्गत सोलन जिला में 38481 शिशुओं, बच्चों, गर्भवती एवं धातृ महिलाओं को पोषाहार उपलब्ध करवाया जा रहा है। तीन से पांच वर्ष आयुवर्ग के 11747 बच्चे आंगनवाड़ी केन्द्रों में पूर्व पाठशाला शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। बैठक में अवगत करवाया गया कि महत्वाकांक्षी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बीपीएल परिवारों की दो बच्चियों तक के जन्म पर डाकघर अथवा बैंक में 12,000-12,000 रुपए की एफडी करवाई जाती है तथा स्नातक स्तर की शिक्षा तक वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। सोलन जिला में योजना के तहत वर्ष 2020-21 में लगभग 62.51 लाख तथा वर्ष 2021-22 में अभी तक लगभग 69.60 लाख रुपए व्यय किए गए हैं। बैठक में जानकारी दी गई कि मुख्यमन्त्री कन्यादान योजना के पात्र लड़कियों को विवाह अनुदान के रूप में 51,000 रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है। सोलन जिला में वर्ष 2020-21 में इस योजना के तहत 105 पात्र लड़कियों के विवाह के लिए 49.61 लाख रुपए तथा वर्ष 2021-22 में अभी तक 52 पात्र लड़कियों के विवाह के लिए 26.80 लाख रुपए उपलब्ध करवाए गए। उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मुक्ता रस्तोगी, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. राजेन्द्र शर्मा, नाबार्ड के प्रबन्धक अशोक चैहान, जिला के सभी सीडीपीओ एवं शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित थे।


















































