उपमंडल ज्वालामुखी के अंतर्गत पड़ते पुलिस थाना खुण्डिया व पुलिस चौकी मझीन के अंतर्गत देर रात प्रभारी पुलिस चौकी टांडा ने पुलिस चौकी मझीन को सूचना दी कि शिवन्या(5) पुत्री बलदेव सिंह निवासी त्रयाबलू, डाकघर मझीन, त० खुण्डिया को आरपीजीएमसी टाण्डा में सांप के काटने के बाद मृत पाया गया। इस संबंध में पुलिस चौकी मझीन में मृत शिवन्या के परिजनों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। सभी बयानों के अनुसार शिवन्या की मौत सांप के काटने से हुई है, जिसमें कोई शक शुदा जाहिर नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम के लिए शव को शव गृह टांडा में रखा गया है। जिसका पोस्टमार्टम किया जा रहा है । मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी चन्द्र पाल ने बताया कि पुलिस द्वारा 174 सीआरपीसी की कार्यवाही अमल में लाई गई है। पुलिस मामले की गहनता से तफ़्तीष कर रही है।
उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियों को लेकर बुधवार को एसडीएम देहरा धनबीर ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। एसडीएम कार्यालय देहरा में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए धनबीर ठाकुर ने बताया कि 15 अगस्त को उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह बलिदानी भुवनेश डोगरा मैदान में कोविड प्रोटोकॉल के तहत धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दिन बलिदानी वीरों की याद में देहरा में पूर्ण उत्साह से तिरंगा फहराया जाएगा। उन्होंने बताया कि समारोह के दौरान पुलिस, गृह रक्षक, एनसीसी एवं विद्यार्थियों द्वारा भव्य मार्च पास्ट प्रस्तुत किया जाएगा। इस अवसर पर महाविद्यालयों एवं स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों से भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहने का आग्रह किया। बैठक में डीएसपी देहरा अंकित शर्मा, नगर परिषद की अध्यक्ष सुनिता कुमारी, प्रधान व्यावार मंडल देहरा मलकियत सिंह परमार, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग राजिंदर बग्गा, एसएचओ देहरा कुलदीप कुमार, खाद्य आपूर्ति निरिक्षक लवनीत डोगरा एवं संजय कुमार, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के शिक्षक व प्रतिनिधि सहित पुलिस व अन्य विभागों के अधिकारी तथा स्कूलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा मिशन की शुरुआत पहली अगस्त से कर दी गई है। जिसके पहले दिन लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई तथा 4 अगस्त बुुुधवार को राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी नेहा मैहरा द्वारा ग्राम पंचायत डाडासीबा में साफ सफाई करवाई गई और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इसी के साथ ग्राम पंचायत रैल में पौधरोपण किया गय। जिसमें नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों के साथ और स्थानीय निवासियों को एकजुट होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। इस कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवी राजेश, नेहा मेहरा, सुखदीप सूद, इंदु राणा, समरजीत, मुकेश कुमार, रमन, अमर सिंह व पूर्व उपप्रधान हरनाम सिंह ने भी अपना योगदान दिया।
डीएवी भड़ोली स्कूल के छात्रों ने अपने कठिन परिश्रम व लगन का शानदार परिचय दिया। प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने बताया कि सीबीएसई बोर्ड की 10वींकी परीक्षा में विद्यार्थियों ने अपना बहुत अच्छा प्रदर्शन दिया। इस बार दसवीं की परीक्षा में 115 बच्चों ने परीक्षा दी और सभी बच्चों ने 70 फ़ीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए जिनमें 15 बच्चों ने 90 फ़ीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए। सार्थक कपिल ने 95.17 फ़ीसदी अंक प्राप्त किए, प्रज्ञा सोनी और आकृति ने 94 .67 फ़ीसदी, कनिष्का शर्मा ने 94.17, मुस्कान ठाकुर ने 93.50 फीसदी और अक्षित जैन ने 93 फ़ीसदी अंक प्राप्त किए। शार्दुल और सूर्यांश चौधरी ने 92.67 फ़ीसदी अंक प्राप्त किए, अंशिका ने 92. 50 फ़ीसदी अंक और नंदिनी ने 92.17 फ़ीसदी अंक प्राप्त कर अपने स्कूल व प्रधानाचार्य का नाम रोशन किया। विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन प्रबोध महाजन वाइस चेयरमैन ओपी सौंधी, एआरओ वीके यादव व प्रबन्धक नमित शर्मा न प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा को उनके सराहनीय प्रबंधात्मक तथा ज्ञानवर्धक प्रयासो के लिए बधाई दी। प्रधानाचार्य ने अध्यापकों, अभिभावकों व बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
उपमंडल ज्वालामुखी के अंतर्गत आने वाली पंचायत पीहडी के तहत राजकीय उच्च विद्यालय जुजपुर में इस सत्र की पहली आम सभा का आयोजन किया गया इस आमसभा में नई स्कूल प्रबंधक कमेटी का गठन किया गया जिसमें सुनील कुमार को कमेटी प्रधान चुना गया इसके अलावा अभिभावकों में सरला सरला देवी, राकेश कुमार, ममता देवी, आशा देवी, कृष्णा कुमारी, शालू देवी, राजेंद्र कुमार, विजय कुमार आदि को सदस्य चुना गया स्कूल के कार्यवाहक मुख्याध्यापक राकेश राणा जानकारी देते हुए बताया कि इस आम सभा मे पंचायत प्रधान कैप्टन विक्रम सिंह, स्थानीय वार्ड मेंबर रूप सिंह,कश्मीर सिंह पठानिया,शुरम सिंह आदि लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रिज पर स्थित हिमाचल निर्माता और प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डाॅ.वाईएस परमार की 115वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की। इसके उपरान्त मुख्यमंत्री ने विधानसभा परिसर शिमला में आयोजित एक समारोह में भाग लेते हुए भी डॉ परमार के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री, जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह, संसदीय मामले मंत्री सुरेश भारद्वाज, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चैधरी, स्वास्थ्य मंत्री डाॅ.राजीव सैजल, ऊर्जा मंत्री सुखराम चैधरी, विधानसभा के उपाध्यक्ष हंसराज, मुख्य सचेतक बिक्रम जरयाल, उप मुख्य सचेतक कमलेश कुमारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डाॅ.राधारमण शास्त्री और डाॅ.राजीव बिंदल, विधायक, विधानसभा सचिव और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी इस अवसर पर डॉ परमार को पुष्पांजलि अर्पित की।
रक्कड़ निकटवर्ती गांव सदवा में चल रहे लोटस इंटरनेशनल कान्वेंट पब्लिक स्कूल में सीबीएसई द्वारा घोषित दसवीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम पहले की भांति इस बार भी शत-प्रतिशत रहा। स्कूल प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने कहा कि अदिति ने 95.2 प्रतिशत लेकर अपना शानदार दबदबा बनाते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है, जबकि सुशांत सिंह ने 95 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान तथा और आरुषी शर्मा ने 94 अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल करके स्कूल का नाम रोशन किया। इसी प्रकार स्कूल दस बच्चों ने 90 प्रतिशत अंक पांच बच्चों ने 80 प्रतिशत अंक और 13 बच्चों ने 70 अंक लेकर परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस दौरान होनहार बच्चों की इस शानदार सफलता को लेकर स्कूल की मैनेजमेंट व प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने अध्यापकों व अभिभावकों बच्चों को बधाई दी।
उपमंडल ज्वालामुखी के अंतर्गत पड़ते क्षेत्र मझीन की फकेड पंचायत के गाँव भरनाला के लोग आज भी पक्की सड़क से वंचित है। भारी बरसात के दिनों में सड़क की हालत इतनी दयनीय हो जाती है कि मरीजों के लिए पालकी ही एक मात्र विकल्प रह जाता है। अभी हाल ही में इसी गाँव से सम्बंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है जिसमें गांव के कुछ लोग एक मरीज को पालकी में रखकर लगभग 4 किलोमीटर दूर पक्की सड़क तक पहुंचा रहे हैं जो कि कैंसर जैसी बीमारी से लड़ रहा है। बताया जा रहा है उक्त रोगी का नाम ग्रिबू राम है और वह केंसर रोग से पीड़ित है जिसका टांडा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। कुछ दिन पहले उसकी एक बड़ी सर्जरी हुई थी। उस इलाके के लोगों को उसे एक पालकी से उठाना पड़ा और वे बारिश में करीब चार से पांच किलोमीटर पैदल चल पड़े। बरसात के मौसम में कच्ची सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है और इस गांव के लोगों को सरकार और सरकारी अधिकारियों से कोई उम्मीद नहीं है कि वे इसे पक्का बनाने में उनकी मदद करेंगे। कुछ ग्रामीण अपना घर छोड़कर गांव के बाहर बस गए हैं। मेडिकल इमरजेंसी में पालकी गांव की इकलौती एम्बुलेंस है। लेकिन पालकी को कम से कम चार वयस्क व्यक्तियों की आवश्यकता होती है जो हर समय संभव नहीं है। इस गांव के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हर बार बेहतर की उम्मीद में स्थानीय वाशिंदे वोट डालते हैं। लेकिन हर समय वे ठगा और असहाय महसूस करते हैं। एक कच्ची सड़क है जो इस गांव को जोड़ती है लेकिन कोई भी अधिकारी चाहे निर्वाचित हो या चुने हुए, इस सड़क की समय-समय पर मरम्मत करने की जहमत नहीं उठाते। गांव के लोगों नरायान दास, मनोज कुमार, श्रवण कुमार, प्रीतम चंद, रूमला देवी, महिंद्र सिंह, लरजा राम, किरन देवी, स्वरूप राम, सतीश कुमार, सुनीता देवी, हेमराज, धर्म चंद, जगदेव चंद, कोशल्या देवी, रेशमा देवी, आदि का कहना है कि पक्की सड़क तक पहुंचने के लिए 4किलोमीटर का रास्ता तय करना पड़ता है।बरसात के दिनों में सड़क कि हालत इतनी खराब हो जाती है कि गाड़ी तो दूर की बात पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। वंही ग्रामीणों से मिलने विधानसभा ज्वालामुखी के युवा विंग प्रधान आम आदमी पार्टी से विकास पहुंचे हुए थे। विकास ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या गंभीर है और इनके हक की लड़ाई लड़ी जाएगी। अधिकारियों के समक्ष समस्या को रखा जाएगा, जिससे कि गांव तक पक्की सड़क पहुंच पाए।
राज्य मंत्रीमंडल की बैठक में मंगलवार को कुछ अहम निर्णय लिए गए। सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई इस मीटिंग में प्रदेश के दाे स्कूलाें का नाम शहीदाें के नाम पर रखने का निर्णय लिया गया। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़ा गांव का नाम अब शहीद सतीश कुमार और बिलासपुर के भेड़ी स्कूल का नाम शहीद प्रताप सिंह के नाम से जाना जाएगा। कैबिनेट ने चाैपाल के सिविल हाॅस्पिटल की क्षमता बढ़ा दी है। पहले 50 बैड की क्षमता थी, जिसे बढ़ा कर 100 बैड करने का निर्णय लिया गया। इसी तरह से जिला निर्वाचन कार्यालय शिमला में 3 पद विभिन्न श्रेणियाें के भरने का भी निर्णय लिया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंडी में पुलिस लाईन की काफी पुरानी बिल्डिंग काे ताेड़ कर एसपी ऑफिस बनाने का भी निर्णय लिया गया। कैबिनेट ने जिला किन्नौर की एक चाेटी का नाम माउंट आईबेक्स रखने का भी निर्णय लिया। आज विधानसभा मानसून सत्र की कार्यवाही के बाद कैबिनेट मीटिंग शुरु हुई। जिसमे काेविड और शिक्षा व्यवस्था काे लेकर संबंधित विभागों ने प्रेजेंटेशन भी दी।
ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने मंगलवार को जिला शिमला की तहसील टिक्कर के ग्राम पंचायत धराड़ा और खारला का दौरा कर वहां की जनसमस्याएं सुन कर अधिकतर समस्यायों का मौके पर निपटारा किया। ग्राम पंचायत धराड़ा में जन समस्याएं सुनने के उपरांत उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि क्षेत्र में महिला मंडल भवन निर्माण तथा स्थानीय पंचायत धराड़ा भवन निर्माण के लिए पैसों की कमी नहीं आने देंगे। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में 15 वर्षों के बाद 412 नई पंचायतें पूरे प्रदेश में बनाई गई जिससे उस क्षेत्र की जनता को अनेकों लाभ प्राप्त होंगे। उन्होंने बताया कि स्वर्गीय नरेंद्र बरागटा ने क्षेत्र के विकास के लिए एक विजन स्थापित किया था। जिसकी बदौलत आज क्षेत्र 10 हजार करोड़ रुपए की आर्थिकी प्रदान करता है। साथ ही एंटी हेलगन का आइडिया भी नरेंद्र बरागटा लाए थे। मंडियों के विस्तारीकरण में एक बहुत बड़ी सोच स्वर्गीय नरेंद्र बरागटा के पास थी। जिनकी बदौलत आज क्षेत्र में अनेकों मंडियां स्थापित की गई है तथा पराला मंडी में फूड प्रोसेसिंग प्लांट को भी स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्वर्गीय नरेंद्र बरागटा के सपने को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी द्वारा जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में 2 एसडीएम कार्यालय खोलने की घोषणा की गई, जिसे कैबिनेट द्वारा भी मंजूरी प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि साढ़े 3 वर्षों में प्रदेश के कोने-कोने के साथ क्षेत्र में भी अभूतपूर्व विकास किए गए है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार का पहली मंत्रिमंडल का निर्णय वरिष्ठ नागरिकों को वृद्धावस्था पेंशन सुविधा 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष आयु सीमा निर्धारित की गई। साथ ही हमारी बुजुर्ग माताओं के लिए वृद्धावस्था पेंशन के लिए आयु सीमा 65 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि हर घर को चूल्हा प्रदान करने के उद्देश्य से हिमाचल ग्रहणी सुविधा योजना शुरू की गई, जिसके अंतर्गत साढ़े 3 लाख परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाए गए। उन्होंने बताया कि प्रदेश के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से हिमकेयर योजना के अंतर्गत साढ़े 5 लाख लोगो को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा रेन हार्वेस्टिंग टैंक बनाने के लिए डेढ़ लाख रुपए का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री एक बीघा योजना के अंतर्गत 1 साल के अंदर 5000 महिलाओं को लाभान्वित किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त प्रदेश सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए वचनबद्ध है जिसके लिए प्रदेश में विभिन्न योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश भाजपा आईटी सेल संयोजक चेतन बरागटा, स्थानीय प्रधान गीता जरेट, उप प्रधान सतीश ठाकुर, बीडीसी अध्यक्ष पवन चैहान, उपमंडलाधिकारी सुरेंद्र कुमार, खंड विकास अधिकारी प्रताप चैहान, जिला सिरमौर प्रभारी अरुण फालटा, मंडल महामंत्री राकेश शर्मा, मनमोहन कपालटा, सीता राम कपालटा तथा अन्य पदाधिकारी, महिला मंडल एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।
देहरा : तुतड़ु से राजकीय प्राथमिक पाठशाला भरवाडा सड़क निर्माण हेतु 3,11,46,040 रूपए की धनराशि स्वीकृत
उप-प्रधान ढलियारा वीरेंद्र मनकोटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि उद्योग, परिवहन, श्रम एवं रोज़गार मंत्री, हिमाचल प्रदेश ने अपने विधान सभा क्षेत्र जसवां परागपुर के साथ लगते विधानसभा क्षेत्र देहरा की ग्राम पंचायत ढलियारा में तुतड़ु से ( वाया भरमोरिया चौधरी बस्ती राजकीय प्राथमिक पाठशाला भरवाडा) तक सड़क के निर्माण हेतु मुबलिक 3,11,46,040/- रु० की धनराशि स्वीकृत की है। उप-प्रधान वीरेंद्र मनकोटिया ने कहा कि इस सड़क का निर्माण करने की माँग स्थानीय निवासियों द्वारा आज़ादी के समय से लेकर चल रही थी जिसे उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर द्वारा पूर्ण किया गया है। इसके लिए समस्त जनता उनकी हृदय से आभारी है। इस क्षेत्र की वर्षों से लम्भित इस माँग को पूरा करने के लिए स्थानीय जनता ने मात्र कुछ महीने पहले ही उद्योग एवम परिवाहन मंत्री से निवेदन किया था जिसे उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरा किया है। वीरेंद्र मनकोटिया ने कहा कि इस जनहित के कार्य के लिए इस क्षेत्र की जनता एक बार पुनः हृदय की गहराइयों से मंत्री महोदय का आभार प्रकट करते है।
हिमाचल प्रदेश सरकार ने दिव्यांग विद्यार्थियों के साथ भेदभाव के मुद्दे पर आरकेएमवी कॉलेज की प्रिंसिपल के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। राज्य विकलांगता आयुक्त एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने राज्य विकलांगता सलाहकार बोर्ड के विशेषज्ञ सदस्य एवं उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो.अजय श्रीवास्तव की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए शिक्षा सचिव को कहा है कि वह मामले की जांच कराएं और 3 दिन के भीतर रिपोर्ट पेश करें। शिक्षा सचिव को सभी शिक्षण संस्थानों में विकलांगजन अधिकार कानून, 2016 का सख्ती से पालन कराने को भी कहा गया है। राज्य विकलांगता आयुक्त को भेजी शिकायत में प्रो.अजय श्रीवास्तव ने कहा था कि आरकेएमवी कॉलेज विकलांगजन अधिकार कानून के अनुरूप दिव्यांग विद्यार्थियों को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट नहीं दे रहा है। यही नहीं इस बारे में बात करने पर प्रिंसिपल ने दाखिला पोर्टल में सुधार करने का आश्वासन देने से भी इनकार कर दिया था। प्रदेश के अन्य महाविद्यालयों में भी यही स्थिति है। शिकायत में यह भी कहा गया था की आरकेएमवी कॉलेज एवं रामपुर, कुल्लू, हमीरपुर सरकारी महाविद्यालयों में दृष्टिबाधित एवं अन्य दिव्यांग विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। लेकिन उनके लिए लाइब्रेरी में टॉकिंग सॉफ्टवेयर वाले कंप्यूटर से लैस सुगम्य पुस्तकालय नहीं है। इससे उनकी पढ़ाई का अधिकार बाधित हो रहा है। प्रो. अजय श्रीवास्तव ने सरकार द्वारा जांच के आदेश देने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इससे न सिर्फ आरकेएमवी कॉलेज बल्कि अन्य कॉलेजों में भी दिव्यांग विद्यार्थियों की पढ़ाई का अधिकार बहाल किया जा सकेगा।
प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को मूर्त रुप देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में 7 अगस्त को हथकरघा दिवस का आयोजन गेयटी थिएटर शिमला में किया जा रहा है। ये जानकारी राज्य रैड क्रोस सोसाइटी की अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्ष डॉ साधना ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश हस्तशिल्प व हथकरघा विभाग की ओर से आयोजित गेयटी थिएटर में प्रदर्शनी का शुभारंभ करने के उपरांत दीं। उन्होनें कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सत्ता में आने के एक वर्ष बाद ही 7 अगस्त को हथकरघा दिवस के रुप में मनाने का निर्णय लिया क्योंकि वर्ष 1905 में इसी दिन कलकता टाउन हाल में स्वदेशी आंदोलन की शुरुआत बंगाल विभाजन के विरोध में की गई थी। प्रधानमंत्री द्वारा बुनकरों व हस्तशिल्पियों के सम्मान के लिए हथकरघा दिवस मनाने का निर्णय लिया तथा इस वर्ष 7वाँ हथकरघा दिवस मनाया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश हस्तशिल्प व हथकरघा निगम के प्रबन्ध निदेशक कुमुद सिंह ने अवगत करवाया की 7 अगस्त को होने वाले आयोजन की अध्यक्षता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा की जानी प्रस्तावित है। इस आयोजन में विभिन्न कार्यक्रमों के अतिरिक्त हथकरघा उत्पादों पर आधारित फैशन शो का आयोजन भी किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश हस्तशिल्प व हथकरघा निगम के उपाध्यक्ष संजीव कटवाल ने डॉ साधना सिंह का इस प्रदर्शनी का शुभारंभ करने के लिए धन्यवाद किया तथा बताया कि बुनकरों व हस्तशिल्पियों द्वारा तैयार उत्पादों को बाजार प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है जिस पर कार्य किया जा रहा है तथा इस मुश्किल समय में इन कामगारों को सुदृढ़ करने के लिए अत्यधिक प्रयास करने की जरुरत है। इस अवसर पर महापौर शिमला सत्या कौंडल, हिमाचल प्रदेश हस्तशिल्प व हथकरघा निगम के महाप्रबंधक योगेश गुप्ता, मंडलाध्यक्ष राजेश शारदा, मंडल महामंत्री सुशील चैहान, जिला सचिव शिमला अजय शरना, महामंत्री महिला मोर्चा पिंकी गोयल, निदेशक वाईल्ड लाइफ बोर्ड आसीम आलुवालिया, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष संजीव चैहान, पूर्व पार्षद भारती सूद, पार्षद आशा शर्मा, डॉ किमी सूद, दीपक शर्मा, पूर्व पार्षद राजेश्वरी एवं अन्य पार्षद भी उपस्थित थे।
शिमला के गुम्मा, कोटखाई में मंगलवार को किसान संघर्ष समिति की बैठक सुशील चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में किसान संघर्ष समिति के महासचिव संजय चौहान व समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा कृषि कानूनों को रदद् करने व सभी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित कर इसको कानूनी रूप देने के लिए चलाए जा रहे आंदोलन का समर्थन देने के बारे में चर्चा की गयी। बैठक में कहा गया कि किसानो के मुद्दों पर किसान सभा व अन्य संगठनों के द्वारा 9 अगस्त को देशव्यापी आंदोलन किया जा रहा है। किसान संघर्ष समिति भी इसमे भाग लेगी तथा कोटखाई व अन्य स्थानों पर भी प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को किसान मांगों को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा। बैठक में भाग लेते हुए सदस्यों ने बागवानों को आ रही समस्याओं पर चर्चा की तथा ओलावृष्टि, सूखे व अन्य प्राकृतिक आपदाओं से किसानों व बागवानों को हुई भारी क्षति पर चिंता जाहिर की गई। उनके द्वारा सरकार से मांग की गई कि जिन किसानों व बागवानों की फसलों को प्राकृतिक आपदा से नुकसान हुआ है सरकार उनको उचित मुआवजा प्रदान करे तथा किसानों व बागवानों द्वारा लिए गए कर्ज की वसूली पर रोक लगाए। बैठक में सदस्यों ने सेब व अन्य फलों तथा सब्जियों में इस्तेमाल किये जाने वाले पैकेजिंग सामग्री की कीमतों में की गई भारी वृद्धि को तुरन्त वापिस लेने का आग्रह सरकार से किया। इस वर्ष सेब की पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाले एक कार्टन बॉक्स की कीमत में 12 से 15 रुपए तक की वृद्धि की गई है और एक ट्रे के बंडल में 100 रुपये प्रति बंडल की वृद्धि की गई है। यह वृद्धि 30 प्रतिशत के वृद्धि है। इसी के साथ माल भाड़े की दरों में भी 20 से 30 प्रतिशत की वृद्धि की गई जबकि सेब व अन्य फलों की कीमत में गत वर्ष की तुलना में 25 प्रतिशत तक कि कमी दर्ज की गई है। इससे बागवानों पर और अधिक बोझ पड़ रहा है जबकि उनकी आय में कमी आ रही है। बैठक में प्रदेश की विभिन्न मंडियों में गैर कानूनी तरीके से किसानों व बागवानों से की जा रही वसूली पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा की बागवानों से लोडिंग, अनलोडिंग, बैंक चार्जिस, स्टेशनरी, छूट आदि के नाम पर 50 से 70 रुपए तक प्रति पेटी अधिक वसूली कर मंडियों में बागवानों से करोड़ों रुपए की लूट की जा रही है। यह बिल्कुल गैरकानूनी है तथा इस पर एपीएमसी, मार्केटिंग बोर्ड व सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि सरकार समय पर किसानों व बागवानों की इन जायज़ मांगों को हल नहीं करती तो किसानों के अन्य संगठनों के साथ मिलकर किसान संघर्ष समिति आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी।
मंगलवार को एचपीएसईबीएल पैंन्शनर्ज वैलफेयर एसोसिएशन, उप इकाई कुनिहार की बैठक इकाई अध्यक्ष रतन तनवर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने हिमाचल प्रदेश सरकार व बोर्ड मैनेजमेंट से एक सुर में आग्रह किया है कि सेवानिवृत्त सदस्यों को भी विद्युत भत्ता दिया जाए व मृतक कर्मीयों के आश्रितों को जल्दी अनुकम्पा के आधार पर नौकरी दी जाए। इसके साथ ही एलटीसी. प्रदान की जाए, 65-70 व 75 वर्ष की आयु होने पर मिलने वाला 5%-10%व 15% पैंन्शन भत्ता बेसिक पे में जोड़ा जाए, केन्द्र सरकार द्वारा जारी मंहगाई भत्ते की 3 किश्ते 1.1.2020 से 30.6.2021 जल्दी रिलीज की जाए तथा पंजाब सरकार द्वारा जारी 6ठे वेतन आयोग की सिफारिशों को हिमाचल प्रदेश में भी जल्द लागू किया जाए। प्रधान रतन तनवर व सचिव रमेश नाथ कश्यप ने उपस्थित सभी सेवानिवृत्त सदस्यों से कहा कि हमारा वर्तमान नेतृत्व प्रदेश भर के सदस्यों की आशाओं के अनुरूप सेवाऐं दे रहा है तथा प्रत्येक प्रकार से सक्षम है। उन्होंने आगे बताया कि हमारा संगठन एक गैर राजनीतिक संगठन है जोकि केवल सेवानिवृत्त सदस्यों के कल्याण हेतु पुर्ण रूप से समर्पित है। सभी सदस्यों ने पैंन्शनर्ज वैलफेयर एसोसिएशन के प्रति अपनी पूर्ण आस्था प्रकट करते हुए चट्टान की तरह खड़े रहने का प्रण लिया।
वन मंत्री राकेश पठानिया मंगलवार को वन महोत्सव कार्यक्रम की अध्यक्षता करने के लिए दाड़लाघाट की ग्राम पंचायत दसेरन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार ने एक करोड़ चालीस लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है, लोगों को सम्बोधित करते हुए राकेश पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की पंचायतों के हर वार्ड मेम्बर को 51 पोधे रोपित करने को दिए जायेंगे। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह को भी याद किया और कहा कि वह प्रदेश के सर्वमान्य नेता थे। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के पास दुल्हों की बारात है, जिसमें हर क्षेत्र से वहां का नेता मुखिया बनने को तैयार बैठा है। इस मौके पर राकेश पठानिया ने कहा किप्रदेश में आज भी भाजपा की सरकार है और आगे भी भाजपा की सरकार बनेगी। वन महोत्सव कार्यक्रम पर हिमको के चैयरमेन रत्न सिंह पाल ने भी जनसभा को सम्बोधित किया और मंत्री से लोगों द्वारा की गई मांगो को पूरा करने का आग्रह किया। इस अवसर पर उन्होंने दसेरन पंचायत के गांव बुर्जनी में अर्जुन का पौधा भी लगाया।
सीबीएसई द्वारा मंगलवार को जारी किए गए दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सनवारा के विद्यार्थियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। स्कूल के 35 विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, जिसमें सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। स्कूल की छात्रा ट्विंकल यादव ने 95.2 प्रतिशत के साथ पहले, चेतन गोयल 95 प्रतिशत अंक लेकर दूसरे, विपुल राय 94.8 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे व सम्यक अग्रवाल ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा स्थान हासिल किया है। स्कूल के प्राचार्य डॉ. संजीव मैनरा व एमडी हीरा ठाकुर ने विद्यार्थियों की प्रशंसा की। उन्होंने शत प्रतिशत परिणाम के लिए छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों को बधाई भी दी।
उपमण्डलाधिकारी कल्पा स्वाति डोगरा की अध्यक्षता में आगामी सेब सीजन के दौरान सेब ढुलाई व माल भाड़े को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपमण्डलाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष सेब ढुलाई में लगे विभिन्न वाहनों के माल भाड़े में 10 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। यह निर्णय बैठक में सर्व सहमति से लिया गया। बैठक में बागवानों को अपनी उपज को मंडी तक पहुंचाने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े इस पर भी चर्चा की गई तथा बागवानों को भरोसा दिलाया गया कि सेब ढुलाई के लिए प्राप्त मात्रा में वाहन उपलब्ध होंगे। उन्होंने बागवानों से सेब सीजन के दौरान कोविड नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित बनाने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन सेब ढुलाई में लगे सभी वाहनों पर भी नजर रखेगा और यह सुनिश्चित बनाया जाएगा की कोई भी वाहन मालिक /ऑपरेटर जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित ढुलाई दरों से अधिक माल भाड़ा न वसूल पाए। बैठक में विभन्न ग्राम पंचायातों के प्रधानों, अन्य पंचायती राज संस्थाओं के जन प्रतिनिधि, बागवान एवं किसान संघों के सदस्यों सहित पिक-अप ऑपरेटर्स के पदाधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज विधानसभा सदन में जारी वक्तव्य में कहा कि राज्य में मॉनसून के दौरान लाहौल घाटी से हुई भारी वर्षा से जान व माल की भारी क्षति हुई है। उन्होंने सदन को बताया कि लाहौल घाटी में फंसे 372 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है। जिसमें पर्यटक भी शामिल है। वहीं एक बीमार महिला सहित 19 लोगों को हैलीकाप्टर से निकाला गया है। अब घाटी में कोई भी नहीं है। उन्होंने कहा कि बीआरओ, लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग को तुरंत प्रभाव से राहत कार्यों के आदेश दे दिए है। इस समय घाटी में मुख्य मार्गों में केवल तांदी-संसारीनाला सड़क अवरूद्ध है। लाहौल घाटी के लिए तुरंत आपदा प्रबंधन राशि में से 10 करोड़ राहत राशि प्रदान की गई है। सड़कों के बंद होने के कारण किसानों की नगदी फसलों को मंडियों तक पहुंचाने के लिए समस्या आ रही है। इसके दृष्टिगत पिकअप का प्रावधान किया गया है जिसका किराया मात्र 2500 से 3000 रुपये होगा। यह सुविधा घाटी में सड़क सुविधा सुचारू होने तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि किरलिंग व हवाई मोड नजदीक गांव कुकुमसेरी में भूस्खलन हुआ है। जाहलमा नाला, साक्स नाला, चांगुट व उरगोश नाला और दारचा-शिंकुला संड़क पर दो नालों में भारी बाढ़ आई है। जिससे सड़कों, पुलों, पेयजल व सिंचाई योजनाओं को भारी नुकसान हुआ है। इसी तरह तोजिंग नाला में भारी बाढ़ आने से सात लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अभी भी लापता है और दो घायलों को सुरक्षित बचा लिया गया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि जिला में 8 सड़कों एवं पुलों को तथा 10 नये जल योजनाओं व 35 बहाव सिंचाई योजनाओं को भारी क्षति हुई है। लोगों की जमीन भी बह गई है तथा कृषि एवं बागवानी उत्पाद जिसमें मुख्यतः नकदी फसलें मटर, आइस बर्ग, फूल गोभी, बंद गोभी, जावटी फूल इत्यादि है को भारी नुकसान हुआ है। ऐसी स्थिति में जनजातीय विकास मंत्री वहीं पर पहले से ही स्थानीय प्रशासन व स्थानीय लोगों को राहत कार्यो का संचालन कर रहे है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों मैने भी नुकसान का जायजा लिया।
जवाहर नवोदय विद्यालय रिंकागपिओ जिला किन्नौर में सत्र 2021-22 के लिए छठी कक्षा में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 11 अगस्त को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य अरूण कुमार श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में चार स्थानों पर परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं जिनमे रिकांग पिओ, पूह, भावानगर तथा सांगला शामिल है। उन्होनें कहा कि जिन अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा के लिए अपना ऑनलाइन पंजीकरण किया था उनके प्रवेश पत्र सीबीएसई द्वारा जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा के लिए जिन अभयर्थियों ने अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवाया था। उन्हें प्रवेश पत्र https://cbseitms.nic.in/index.aspx से अपने नजदीकी लोकमित्र के माध्यम से डाउनलोड कर सकतें हैं या किसी भी कार्य दिवस मे प्रातः 10 बजे से 4 बजे तक जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांग पिओ में आकर अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी अभ्यर्थियों को कोविड-19 के दिशा निर्देश की अनुपालना सुनिश्चित बनानी होगी।
सतलुज जल विद्युत निगम (एसजेवीएन) के नापथा झाकडी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने एक महीने के हिसाब से सबसे ज्यादा बिजली पैदा करने का रिकॉर्ड बनाया है। इस बार 31 जुलाई तक 1216.56 मिलियन यूनिट बिजली पैदा करके उसने 212.10 मिलियन यूनिट के पिछले रिकॉर्ड को पार कर लिया। इसी तरह रामपुर हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने भी जुलाई 2021 में 334.90 मिलियन यूनिट बिजली पैदा करके जुलाई 2020 के पिछले 333.69 मिलियन यूनिट के रिकॉर्ड को पार कर लिया। 1500 मेगावॉट वाली नापथा झाकरी को 6612 मिलियन यूनिट और 412 मेगावॉट वाले रामपुर एचपीएस को 1878 मिलियन यूनिट बिजली पैदा करने की क्षमता के मद्देनजर डिजाइन किया गया है, जबकि इन पॉवर स्टेशनों ने क्रमशः 7445 मिलियन यूनिट और 2098 मिलियन यूनिट बिजली पैदा की है। एसजेवीएन ने 1988 में एकल हाइड्रो परियोजना के रूप में काम करना शुरू किया था। इस कंपनी की निर्धारित क्षमता 9000 मेगावॉट की है, जिसमें से 2016.5 मेगावॉट का परिचालन हो रहा है और 3156 मेगावॉट निर्माणाधीन है। इसके अलावा 4046 मेगावॉट की तैयारी चल रही है। आज एसजेवीएन की मौजूदगी देश के नौ राज्यों में है। दो अन्य देशों में भी उसकी उपस्थिति है। कंपनी ने बिजली उत्पादन और पारेषण के अन्य क्षेत्रों में भी कदम बढ़ा दिये हैं। अपनी निर्धारित क्षमता के हवाले से एसजीवीएन का 2023 तक 5000 मेगावॉट, वर्ष 2030 तक 12000 मेगावॉट और 2040 तक 25000 मेगावॉट बिजली उत्पादन का लक्ष्य है।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आबिद हुसैन सादिक की अध्यक्षता में आज मण्डी संसदीय क्षेत्र के आगामी उपचुनाव को लेकर जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों व चुनावी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए गठित विभिन्न टीमों के साथ आज एक पूर्वाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न टीमों के प्रमुख व सभी नोडल अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में आगामी मण्डी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव के लिए जिला में गठित वीडियो सर्विलैंस दल, वीडियो व्यूविंग दल, अकाउटिंग टीम, फ्लांइग सक्वैड दल व स्टैटिक सर्विलैंस टीम के प्रमुखों सहित नोडल अधिकारी शामिल हुए। पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में विभिन्न टीमों व नोडल अधिकारियों के कार्यों व उत्तर दायित्व के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। उपायुक्त ने बताया कि आज के इस पूर्वाभ्यास कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए गठित विभिन्न टीमों व जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों को उनके कार्य व उत्तर दायित्व के प्रति जानकारी देने के साथ-साथ आदर्श चुनाव आचार संहिता का अक्षराक्षर पालन सुनिश्चित के बारे में जानकारी देना था ताकि निष्पक्ष व शांतिपूर्वक ढंग से उपचुनाव को संपन्न किए जा सकें। उन्होंने कहा कि बैठक में मतदाताओं को मतदान वाले दिन दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी चर्चा की गई ताकि मतदाता अपने मताधिकार का बिना किसी कठिनाई से प्रयोग कर सकें। उन्होंने कहा कि इस बार के उपचुनाव अन्य चुनावों से भिन्न है क्योंकि इस समय पूरा देश कोविड महामारी से जूझ रहा है। ऐसे में हमें चुनाव के दौरान कोविड से बचाव के लिए अनेक सावधानियां बरतनी होंगी। आबिद हुसैन सादिक कि इस उद्देश्य के लिए जहां मतदान केन्द्रों पर आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवाएं ली जाएंगी वहीं हर बूथ पर पुलिस के जवानों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी ताकि मतदान के दौरान कोविड नियमों का सही प्रकार से पालन सुनिश्चित बनाया जा सके। उन्होंने सभी सैक्टर अधिकारियों को प्रत्येक मतदान केन्द्र पर रैम्प व अन्य सुविधाओं की जानकारी शीघ्र उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए ताकि यदि किसी मतदान केंद्र पर रैम्प की सुविधा उपलब्ध नहीं है तो वहां समय रहते रैम्प बनाया जा सके। निर्वाचन विभाग के नायब तहसीलदार इन्द्र सिंह ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। बैठक में उपमण्डलाधिकारी निचार मनमोहन सिंह, उपमण्डलाधिकारी कल्पा स्वाति डोगरा सहित विभिन्न टीमों के प्रमुख व नोडल अधिकारी उपस्थित थे।
वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हरित आवरण बढ़ाने तथा पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए वित्त वर्ष 2021-22 में 14 हजार हैक्टेयर भूमि पर पौध रोपण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। राकेश पठानिया ने सोलन जिला के अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दसेरन में वन महोत्सव अभियान का शुभारम्भ करने के उपरान्त उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। वन मंत्री ने इस अवसर पर अर्जुन का पौधा रोपित कर 72वें वन महोत्सव का शुभारम्भ किया। ग्राम पंचायत दसेरन में आज अर्जुन, बेहड़ा, आंवला तथा दाड़ू के लगभग 150 पौधे रोपित किए गए। क्षेत्र में इन प्रजातियों के लगभग 500 पौधे रोपित किए जाएंगे। राकेश पठानिया ने कहा कि हिमाचल का हरित आवरण समूचे उत्तर भारत के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ हरित आवरण को बढ़ाकर हम रोज़गार एवं स्वरोज़गार की दिशा में भी आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वनों के वैज्ञानिक दोहन से जहां हम उचित मात्रा में वन औषधियां प्राप्त कर आर्थिकी सुदृढ़ कर सकते हैं वहीं स्वच्छ वातावरण ऐसे उद्योगों के लिए सर्वथा उपयुक्त है जिन्हें साफ आबोहवा की आवश्यकता है। इस वर्ष सोलन जिला में 386 हैक्टेयर भूमि पर 03 लाख से अधिक पौधे रोपे जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि विद्यार्थी वन मित्र योजना, एक बूटा बेटी के नाम और सामुदायिक वन संवर्धन योजना के तहत अधिक से अधिक पेड़ लगाएं। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश स्टेट कॉआपरेटिव डेवलपमेंट फेडरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष रतन सिंह पाल, जिला परिषद सोलन के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, उपाध्यक्ष कमलेश पंवर, जिला परिषद सदस्य भुवनेश्वरी शर्मा, ग्राम पंचायत दसेरन की प्रधान मीना देवी, भाजपा महामंत्री यशपाल कश्यप, राकेश ठाकुर, भाजपा उपाध्यक्ष संत राम ठाकुर, जय गोपाल एवं नीम चंद ठाकुर, प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के सचिव दलीप पाल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयानंद शर्मा, ओपी गांधी सहित भाजपा एवं भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी, अतिरिक्त मुख्य अरण्यपाल हेमन्त कुमार, उपमण्डलाधिकारी अर्की शहज़ाद आलम, वन मण्डल अधिकारी कुनिहार हितेन्द्र गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विदेश में रहकर देशद्राेह का काम करने वाला एवं खालिस्तान से जुड़ा व्यक्ति पन्नू की धमकी के बाद प्रदेश में सुरक्षा का कड़ा इंतजाम कर लिया है। विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन काे संबाेधित करते हुए सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम कर दिया गया है। राज्य की सभी सीमाओं पर चाैकसी भी बढ़ा दी गई है। उन्हाेंने कहा कि ऑडियोा और एसएमएस के माध्यम से 15 अगस्त काे तिरंगा फहराने काे लेकर धमकी दी जा रही है, लेकिन उससे हम घबराने वाले नहीं हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर में तिरंगा लहराएगा। उन्हाेंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से प्रदेश पुलिस ने केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, राज्यपाल, वे स्वयं, नेता प्रतिपक्ष समेत अन्य विधायकों की अतिरक्त सुरक्षा बढ़ा दी है। जयराम ठाकुर ने कहा कि दुनिया की काेई भी ताकत तिरंगा फहराने से नहीं राेक सकती। सीएम ने कहा कि ऐसी स्थिति में सत्तापक्ष और विपक्ष दाेनाें एकजुट हैं। इस दाैरान नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहाेत्री ने कहा कि काेई भी ताकत हमें हिला नहीं सकती। पन्नू विदेशों में रहकर देशद्राेह का काम करता है। उन्हाेंने भारत सरकार से अपील की है कि ऐसे देशद्राेह काे भारत वापिस लाकर सजा दी जाए।
चंबा के तलेरू जलाशय में राष्ट्रीय ड्रैगन वोटिंग प्रतियोगिता होगी। इसके लिए जिला प्रशासन को नेशनल एसोसिएशन की भी अनुमति मिल गई है। प्रतियोगिता का योजन 9 से 12 अक्तूबर तक होगा। प्रतियोगिता में देश भर के कोने-कोने से बोटिंग खिलाड़ी भाग लेंगे। जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन प्रयासरत है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन की ओर से मोटर एंड बाइक रैली करवाई गई थी। अब जिला प्रशासन तलेरू जलाशय में राष्ट्रीय ड्रैगन बोटिंग प्रतियोगिता करवाने जा रहा है। उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने कहा कि अक्तूबर माह में तलेरू जलाशय में राष्ट्र स्तरीय ड्रैगन बोटिंग प्रतियोगिता होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने कहा कि स्वतन्त्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन में सैक्टर मैजिस्ट्रेट एवं सैक्टर अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कृतिका कुल्हारी गत सांय सोलन जिला के 50-अर्की निर्वाचन क्षेत्र में आयोजित होने वाल उपचुनाव के सम्बन्ध में सैक्टर मैजिस्ट्रेट एवं सैक्टर अधिकारियों के लिए आयोजित प्रथम बैठक एवं प्रशिक्षण सत्र की अध्यक्षता कर रही थीं। कृतिका कुल्हारी ने कहा कि निर्वाचन से पूर्व, निर्वाचन दिवस एवं निर्वाचन के उपरान्त सैक्टर मैजिस्ट्रेट एवं सैक्टर अधिकारियों की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण रहती है। भारत के निर्वाचन आयोग ने इस सम्बन्ध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी सैक्टर अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन से पूर्व उन्हें यह सुनिश्चित बनाना है कि क्षेत्र के सभी मतदाताओं को नए मतदान केन्द्रों की जानकारी हो। उन्होंने कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के उपरान्त सैक्टर मैजिस्ट्रेट एवं सैक्टर अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित करनी होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इन अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित बनाना होगा कि निर्वाचन की पूर्व संध्या पर सभी पोलिंग पार्टियां एवं सामग्री निर्धारित मतदान केन्द्रों पर पहुंच जाए। उन्होंने निर्वाचन दिवस के सम्बन्ध में सैक्टर मैजिस्ट्रेट तथा सैक्टर अधिकारियों के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि सभी सैक्टर अधिकारियों को इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम), निर्वाचन प्रबन्धन, निर्वाचन प्रक्रिया, आदर्श चुनाव आचार संहिता सहित निर्वाचन के सभी महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी होनी चाहिए। इस सम्बन्ध में इन्हें पूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। तहसीलदार निर्वाचन राजेन्द्र शर्मा ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर 50-अर्की निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव के लिए नियुक्त सैक्टर मैजिस्ट्रिट, सैक्टर अधिकारी तथा पुलिस कर्मी उपस्थित थे।
सोलन किसान सभा इकाई ने आज सोलन में नकली बीज व दवाओं के विरोध में धरना प्रदर्शन किया व जिलाधीश के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भेजा। किसान सभा का कहना है कि सोलन जिला में भारी बारिश और तूफान से घरों, पशु शालाओं के साथ-साथ फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके उपरांत सोलन क्षेत्र में नगदी फसलें किसानों की मुख्य जीविका का साधन है, जिसमें मुख्य रुप से टमाटर, शिमला मिर्च, मक्की की फसलें हैं। इन फसलों का बीज व दवाईयां निजी कंपनियां बेच रही हैं, जिसकी गुणवत्ता निम्नतम स्तर की पाई गई। सब्जियों व मक्की के बीज रोगाणु ग्रस्त निकले जिस कारण फसल विभिन्न बीमारियों से खराब हो रही है। इसकी रोकथाम के लिए जो कीटनाशक कंपनियां बेच रही हैं, उसके छिड़काव से भी फसलों का बचाव नहीं हो पा रहा है। जो फसल बच जाती है उसका साइज इतना बेतरतीब है कि जिसे न मंडी आढ़ती खरीदते हैं और न ही उपभोक्ता। इस स्थिति के चलते सोलन, कंडाघाट, धर्मपुर व नालागढ़ क्षेत्र के किसानों की सैकड़ों एकड़ जमीन में लगी सब्जियां तथा मक्की बर्बाद हो गई है। हिमाचल प्रदेश किसान सभा की जिला कमेटी सोलन इस ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन के सामने अपनी मांगे रखी। इनमे जिला में खराब व निम्नतम गुणवत्ता के बीज व कीटनाशक दवाइयों की विस्तृत जांच, किसानों की फसलों को हुए नुकसान का सर्वे करवाया जाए व किसानों को मुआवजे के तौर पर भरपाई की जाए, किसान विरोधी तीनों कृषि कानूनों को वापिस लिया जाए, वाकनाघाट में प्रस्तावित सब्जी मंडी का निर्माण शीघ्र अति शीघ्र शुरू करवाया जाए, सरकार प्रोसेसिंग उद्योग व कोल्ड स्टोरेज की स्थापना करे, स्वामीनाथन आयोग की तर्ज पर किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित किया जाए आदि मुख्य मंगे शमिल है।
देवभूमि हिम कला मंच शिमला व सरकाघाट के प्रयास से "हिम प्राउड अवार्ड 2021" आयोजन मंच पिछले क़ई वर्षों से कला व संस्कृति के प्रोत्साहन के लिए किया जा रहा है। इनके द्वारा समय-समय पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम भी आयोजित करवाए जाते है। इस बार सरकाघाट में सरकाघाट के मंच के सहयोग से "हिम प्राउड अवार्ड 2021' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नृत्य व योग की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। नृत्य में अन्वेशा कंसल पहले, दीक्षित आर्य दूसरे व महक शर्मा तीसरे स्थान पर रही। वहीं योग में दिशा डोगरा ने प्रथम, कृति दूसरा स्थान हासिल किया। प्राउड अवार्ड में ममता भारद्वाज सा रे गा मा पा पंजाबी फेम स्टार सिंगर, अशोक पठानिया चेयरमैन गृहणी, स्वयं संघ इन्दौरा काँगड़ा से पूर्णिमा जम्वाल हमीरपुर, रबर डॉल निधि डोगरा, श्याम अनुज हिमाचली मुंड, अन्वेशा कंसल को सम्मानित भी किया गया। इस कार्यक्रम में सरकाघाट के एसडीएम राहुल जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की व कलाकारों का हौसला बढ़ाया। इस कार्यक्रम में दीप लाल भारद्वाज, जगदीश सनवाल उर्फ जगू मामा, दुर्गादास राव, संजय जम्वाल, सिंगर राजेश डोगरा, लता पठानिया, कुसुम जस्सी, चेतन चेयरमैन स्टार ग्रुप रोहड़ू, सिंगर पुजा धीमान, चेतना सिंगर रंजना रंजू, संगीत गुरु मनोज कुमार,समाज सेविका पवन बाला, रमेश भसरा, नेहा मिश्रा, कराटे में मोहित रणा, विपिन सकलानी, गरिमा ठाकुर, रिटायर मुख्याध्यापक प्रेम सिंह, लेखिका अनु ठाकुर, प्रीति शर्मा, बीडीसी मेम्बर मनीषा शर्मा, समाज सेविका अंजना को भी उनके द्वारा किये गए कार्यो के लिए सम्मानित किया गया। डांस के जज के रूप में सागर प्रिंस व गरिमा योग में शशि जोगी व चेतन ने अपनी भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम में नए उभरते हुए बच्चो को आगे आने का मौका दिया। मंच संचालन में आँचल मंडयाल, किशन ठाकुर, पवन, विनायक ठाकुर ने खूब वाहवाही बटोरी।
उपमंडल देहरा के तहत ढलियारा स्थित राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन व नवीनीकरण प्रधानाचार्य मिलाप चन्द धीमान की अध्यक्षता में किया गया। इस सभा में पूर्वगठित समिति के सदस्यों के स्थान पर नए सदस्यों का चयन किया गया। सर्वसम्मति से मनोज कुमार को प्रधान, विवेक ठाकुर को उपप्रधान तथा अन्य कमेटी सदस्यों का चयन किया गया। इस सभा में वीरेन्द्र कुमार, रवि कुमार, जाकिर हुसैन, विक्रम, प्रियंका, मधु, कंचन वाला आदि अध्यापक उपस्थित रहे।
अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन के सचिव कपिल शर्मा ने आज सोलन स्थित दोहरी दीवार तथा दीन दयाल उपाध्याय आयुर्वेदिक अस्पताल रबौण में कोविड-19 की सम्भावित तीसरी लहर के सम्बन्ध में लोगों को जागरूक किया। कपिल शर्मा ने दोहरी दीवार में ऑटो एवं चालकों तथा परिचालकों का आह्वान किया कि कोविड-19 महामारी का संकट अभी टला नहीं है और ऐसे में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नियम पालन आवश्यक है। उन्हांने आग्रह किया कि कोविड-19 से बचाव के लिए सभी लोग सार्वजनिक स्थानों पर नाक से लेकर ठोडी तक ढकते हुए मास्क पहनें, आवश्यक सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें तथा बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाइजर से साफ करते रहें। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी ने बस परिचालकों से आग्रह किया कि वे बसों में यात्रियों द्वारा कोविड नियम पालन की अनुपालना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति द्वारा किया गया नियम पालन पूरे समाज को कोरोना संक्रमण से बचाकर देश एवं प्रदेश के आर्थिक सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने कहा कि सभी लोग कोविड से बचाव के लिए अपना टीकाकरण अवश्य करवाएं। कपिल शर्मा ने तदोपरान्त दीन दयाल उपाध्याय आयुर्वेदिक अस्पताल रबौण में कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण करवाने आए लोगों से बातचीत की और सभी से आग्रह किया कि नियम पालन सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए सभी अपना टीकाकरण करवाएं तथा अन्य को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने अस्पताल में टीकाकरण के लिए नियुक्त चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल कर्मियों से इस सम्बन्ध में पूरी जानकारी भी प्राप्त की। इस अवसर पर डॉ. हितेश कौशिक, अन्य चिकित्सक, आयुर्वेदिक अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सूरज नेगी, निश्चित वर्मा, रविन्द्र मेहता, पुलिस विभाग के कर्मचारी एवं अन्य उपस्थित थे।
बाघल विकास परिषद द्वारा गांव ग्याना में परिषद के प्रधान परस राम की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में माइनिंग एरिया के सभी पंचायतों के लोगों ने हिस्सा लिया। जिसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से वर्ष 1992 में अंबुजा, सरकार व माइनिंग एरिया के लोगों के बीच जो समझोते हुए हैं उनको निष्पक्ष रूप से लागू किया जाए। बैठक के दौरान माइनिंग एरिया के सभी बेरोजगार युवाओं जिनकी अंबुजा में भूमि अधिग्रहण की जा चुकी है, परन्तु आजतक उनको रोजगार से वंचित रखा गया है, उनको प्राथमिकता के आधार पर रोजगार दिया जाएं। बैठक में सभी पंचातों से आए लोगों ने एक संयुक्त मांग रखी कि माइनिंग एरिया में डीएवी पब्लिक स्कूल की ब्रांच खोली जाएं, जिनसे की माइनिंग एरिया के लोगों को 20 किलोमीटर तक का सफर रोज न करना पड़े, जिससे स्कूल के छोटे बच्चों को परेशानी न हो। इस मौके पर कृष्ण लाल, रूपराम, पवन कुमार, विक्रम, जयदेव, बलदेव राज, भागचंद, रूपलाल, देशराज, हरीश सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया
हर वर्ष की भान्ति इस वर्ष भी ज़िला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने इस संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संकट के दृष्टिगत समारोह का आयोजन केन्द्र एवं प्रदेश सरकार तथा जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी कोविड-19 नियमों के पालन के साथ किया जाएगा। कृतिका कुल्हारी ने कहा कि मुख्यातिथि सर्वप्रथम कारगिल शहीद स्मारक पर कृतज्ञ प्रदेशवासियों एवं ज़िलावासियों की ओर से स्वतंत्रता सेनानियों तथा शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। मुख्यातिथि द्वारा प्रातः 11.00 बजे ठोडो मैदान में ध्वजारोहण किया जायेगा। पुलिस तथा होमगार्ड्स की टुकड़ियांं द्वारा मार्चपास्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कहा कि इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम सूक्ष्म स्तर पर आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त ने विभिन्न विभागों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए निर्धारित उत्तरदायित्वों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित बनाएं। सहायक आयुक्त भानु गुप्ता ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ज़फ़र इकबाल, उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव, समादेशक गृह रक्षा डॉ शिव कुमार शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन अशोक कुमार वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एक बार फिर पहाड़ दरकने का मामला सामने आया है। जिले में पिछले एक सप्ताह से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण जगह-जगह पर भूस्खलन से कई मार्ग बाधित हो रहे हैं। मंगलवार सुबह रेणुका-संगड़ाह मार्ग ददाहू से एक किलोमीटर आगे भूस्खलन से पूरी तरह बंद हो गया। जानकारी के अनुसार सुबह यहां जेसीबी मशीन मलबे को हटा रही थी। इसी दौरान अचानक पहाड़ी दरकने लगी। बड़ी मात्रा में मलबा व पत्थर सड़क पर आ गए। इससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। मार्ग को खोलने के लिए लोक निर्माण विभाग प्रयास कर रहा है। बता दें, रेणुका-संगड़ाह मार्ग सोमवार को भी दोपहर के समय चट्टान गिरने से कुछ समय तक अवरुद्ध रहा। इसके चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं लेकिन कुछ समय बाद ही विभाग ने जेसीबी लगा कर मार्ग बहाल कर दिया गया था। लेकिन पहाड़ी से पत्थरों के गिरने का क्रम जारी था। मंगलवार को यहां पूरी पहाड़ी ही दरक कर सड़क पर आ गई।
स्वदेशी कोविड वैक्सीन जीकॉव-डी के बाद भारत में फ्रांसीसी फार्मा कंपनी सनोफी की वैक्सीन भी परीक्षण में पास हो गई है। सेंट्रल ड्रग्स लेबोरेट्री कसौली में जांच के बाद तीसरे चरण में ट्रायल के लिए बैच जारी कर दिए गए हैं। सीडीएल की वेबसाइट पर भी इसकी जानकारी दी गई है। जारी किए गए बैच से 18 वर्ष से अधिक आयु के वॉलंटियर्स पर इसका अध्ययन होगा। यह अध्ययन लगभग 35 हजार से अधिक लोगों पर किया जाएगा। इसके लिए अमेरिका, एशिया, अफ्रीका और लेटिन अमेरिका सहित कई देशों में साइट का चयन किया गया है। तीसरे चरण का ट्रायल पूरा होने के बाद कंपनी फिर दवा महानियंत्रक को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इसके बाद विषय विशेषज्ञ समिति पूरा अध्ययन कर अंतिम निर्णय लेगी। सकारात्मक परिणाम आने पर कंपनी वैक्सीन को बाजार में उतारेगी। हालांकि, इससे पहले भी वैक्सीन को परीक्षण के लिए सीडीएल कसौली को भेजना होगा।
मंगलवार को हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के सदस्य खड़े होकर हंगामा करने लगे। भाजपा सांसद रामस्वरूप की संदिग्ध मौत मामले में जांच पर अड़ी कांग्रेस ने इस मामले पर नियम 67 में सारा काम रोककर स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा की मांग की। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि बगैर नियम के इस तरह से बोला नहीं जा सकता। इस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि रामस्वरूप शर्मा मंडी से थे और उनके ही दल से संबंधित थे। रामस्वरूप शर्मा की मृत्यु के बाद वह बहुत विचलित हुए। यह दुखद देहांत दिल्ली में हुआ है। राज्य के कार्यक्षेत्र में नहीं आता है। दिल्ली में जांच की प्रक्रिया जारी है। वह उनके परिवारवालों से भी मिले हैं। किन्नौर के कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी ने कहा कि चार महीने से चुप बैठे हुए हैं। इतने समय में तो सारे साक्ष्य खत्म कर दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री की बात मानकर इतने समय तक सब चुप बैठे रहे। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक दल ने सदन में इस संबंध में हमलावर रवैया अपनाया। विपक्ष के सदस्य नारे लगाते रहे। फिर नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर चले गए।
हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार को राज्य विधानसभा की दूसरे दिन की बैठक के संपन्न होने के बाद होगी। इसमें कई अहम फैसले होंगे। बैठक में प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में पेश किए जा रहे बिलों के ड्राफ्ट को मंजूरी दी जाएगी। इसके अलावा कई संस्थानों के स्तरोन्नयन सहित अन्य मामले भी बैठक में जा सकते हैं। यह बैठक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में प्रदेश विधानसभा के परिसर में होगी।
परवाणू के सेक्टर 3 में बीती रात दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां पैराडाइज होटल के छत पर डंगा गिरने के कारण छत के नीचे तीन व्यक्ति दब गए। अग्निशमन विभाग को सुचना मिलते ही टीम मोके पर रवाना हो गई। जिसके बाद कड़ी मशक्क्त से तीन लोगों को रेस्क्यू किया गया। इस हादसे में अस्पताल में एक व्यक्ति की मौत हो गई ,जबकि दो लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय तीनों व्यक्ति घर के अंदर सोये हुए थे, मलबे से लोगों को बाहर निकलने में अग्निशमन विभाग की टीम को 1 घंटा लग गया। मामले की पुष्टि पुलिस थाना प्रभारी परवाणू दयाराम ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग की टीम के साथ पुलिस कर्मियों ने तुरंत राहत बचाव कार्य शुरू किया। तीन होटल कर्मियों में एक की मौत हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को 20 हजार की फौरी राहत दी गई है। जबकि नुकसान का आकलन के लिए हिमुडा परवाणू को निर्देश दिए गए हैं।
भाजपा प्रदेश प्रभारी एवं रेड क्रॉस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने नई दिल्ली में केंद्रीय खेल, सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से भेंट की। उन्होंने अनुराग ठाकुर को इन महत्वपूर्ण मंत्रालयों की कमान संभालने के लिए शुभकामनाएं भी दी।अविनाश राय खन्ना ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को रेड क्रॉस की पुस्तिका "इनीशिएटिव्स" एवं स्वयं अपनी लिखी पुस्तिका" माय एक्सपीरियंस ड्यूरिंग कोविड-19, अ बिग सैल्यूट टू कोरोना वॉरियर्स" भेंट की। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर देश एवं हिमाचल प्रदेश के युवा नेतृत्व है और इनके नेतृत्व में खेल, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को नई दिशा एवं ऊर्जा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी अनुराग ठाकुर ने भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में युवाओं का नेतृत्व किया है और इससे पूर्व राज्य केंद्रीय वित्त मंत्री के रूप में भी अच्छा कार्य किया है, यह नियुक्ति हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव की बात है ।
जिला कोषाधिकारी वीवी गिरि ने पैंशनरों व फैमिली पैंशनरों के जीवन प्रमाण पत्र जमा करवाने बारे दुविधा को दूर करते हुए बताया कि सभी पैंशनर्ज व फैमिली पैंशनर्ज अपने जीवन प्रमाण पत्र निकटवर्ती कोष कार्यालय में जमा करवा सकते हैं तथा उन्हें स्वीकार कर लिया जाएगा। यह जानकारी जिला कांगड़ा पैंशनर्ज संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरसी कौंडल ने दी।
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि कांग्रेस प्रदेश में उपचुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस एकजुटता और पूरी मजबूती के साथ इन चुनावों को लड़ेगी और जीतेगी भी। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य एवं प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला के साथ बैठक में राठौर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से लेकर सरकार की विफलताओं और बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी व नए कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस ने जितने भी आंदोलन प्रदेश में किये उनमें उन्हें प्रदेश के लोगों का भरपूर सहयोग मिला है और उनके यह आंदोलन बहुत ही सफल रहें है। राठौर ने कहा कि कांग्रेस ने दो नगर निगम चुनावों सोलन और पालमपुर में शानदार जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नगर निकाय व पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों की तरह इसे भी जबरन हथियाने की पूरी कोशिश की थी। मगर कांग्रेस की एकजुटता से वह इसमें सफल नही हो सकी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा के किसी भी राजनैतिक षडयंत्र को कभी सफल नही होने देगी। राठौर ने शुक्ला को भरोसा दिलाया कि वह इन उपचुनावों में जीत हासिल कर कांग्रेस नेतृत्व सोनिया गांधी, राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने में कोई कोर कसर नहीं रखेंगे।
स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि प्रदेश में गत सप्ताह (26 जुलाई से एक अगस्त, 2021) कुल 86548 लोगों के कोविड-19 टेस्ट किए गए, जिनमें से इस अवधि के दौरान 1100 व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मामलों में कमी आई है लेकिन लोगों को इस महामारी से सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य में कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की संख्या 1111 हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में 26 जुलाई से एक अगस्त, 2021 के दौरान कोविड पॉजिटिविटी दर 1.3 प्रतिशत दर्ज की गई है। प्रवक्ता ने कहा कि इस अवधि के दौरान जिला बिलासपुर में कुल 10288 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 56 लोग पॉजिटिव पाए गए और पॉजिटिविटी दर 0.5 प्रतिशत रही। चंबा में कुल 10151 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 226 लोग पॉजिटिव पाए गए और पॉजिटिविटी दर 2.2 प्रतिशत रही, हमीरपुर में कुल 8850 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 50 लोग पॉजिटिव पाए गए और पॉजिटिविटी दर 0.6 प्रतिशत रही, कांगड़ा में कुल 13335 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 149 लोग पॉजिटिव पाए गए और पॉजिटिविटी दर 1.1 प्रतिशत, किन्नौर में कुल 1659 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 13 लोग पॉजिटिव पाए गए और पॉजिटिविटी दर 0.8 प्रतिशत रही। उन्होंने कहा कि जिला कुल्लू में कुल 4009 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 97 लोग पॉजिटिव पाए गए और पॉजिटिविटी दर 2.4 प्रतिशत रही। लाहौल स्पीति में कुल 499 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 11 लोग पॉजिटिव पाए गए और पॉजिटिविटी दर 2.2 प्रतिशत, मंडी में कुल 6543 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 276 लोग पॉजिटिव पाए गए और पॉजिटिविटी दर 4.2 प्रतिशत रही। शिमला में कुल 7850 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 127 लोग पॉजिटिव पाए गए और पॉजिटिविटी दर 1.6 प्रतिशत रही। सिरमौर में कुल 7931 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 12 लोग पॉजिटिव पाए गए और पॉजिटिविटी दर 0.2 प्रतिशत, सोलन में कुल 7518 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 45 लोग पॉजिटिव पाए गए और पॉजिटिविटी दर 0.6 प्रतिशत और जिला ऊना में कुल 7915 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 38 लोग पॉजिटिव पाए गए और पॉजिटिविटी दर 0.5 प्रतिशत दर्ज की गई। इस अवधि के दौरान प्रदेश में केवल 7 कोरोना मरीजों की मृत्यु दर्ज की गई हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में कोविड-19 महामारी का प्रभाव कम हुआ है लेकिन वैश्विक महामारी कोविड-19 अभी समाप्त नहीं हुई है, इसलिए इससे सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी की संभावित तीसरी लहर से बचाव के दृष्टिगत कोविड अनुरूप व्यवहार जैसे परस्पर दूरी बनाए रखना, साबुन-पानी से हाथ धोना या सैनिटाईजर से हाथ साफ करना और मास्क का उपयोग करना आदि नियमों का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
जसवां-परागपुर क्षेत्र की टिप्परी पंचायत के दो वार्ड के 80 परिवारों की 500 से ज्यादा आबादी को अब सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा। साथ ही टिप्परी व चन्नौर जाने वाले राहगीर भी इस संपर्क मार्ग से होकर आ-जा सकेंगे। कैप्टन संजय पराशर ने जेसीबी मशीन से इस सड़क का जीर्णोद्वार कर दिया है। लंबे समय से लगभग खड्ड बन चुकी यह सड़क वाहनों के चलने-फिरने लायक नहीं थी। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए थे और वाहन चलाना खतरे से कम नहीं था। इस बारे में ग्रामीण किसी भी स्तर पर सहायता न मिलने से असहाय व निराश महसूस कर रहे थे। गांववासी सर्वजीत सिंह ने कुछ समय पहले कैप्टन संजय से संपर्क साधा और वार्ड नम्बर दो व तीन में सड़क की खस्ताहाल के बारे में उन्हें अवगत करवाया। संजय ने खुद मौके पर सड़क की हालत देखी तो अपने खर्च से जेसीबी मशीन से मार्ग बनाने का निर्णय लिया। सोमवार सुबह से जेसीबी मशीन ने सड़क निकालने का कार्य शुरू कर दिया, जोकि दो दिन तक चलेगा। गांववसियों सुरेश कुमार, सतपाल, गुरनाम सिंह, राज कुमार, कर्म चंद, सुभाष, सुखदेव, कांता देवी और सुषमा देवी ने बताया कि इस सड़क की जीर्ण-शीर्ण अवस्था से ग्रामीण बेहद परेशान थे। सड़क पूरी तरह से खराब हो चुकी थी। बरसात के मौसम में तो पैदल चलना तक मुश्किल हो रहा था। ऐसे में संजय पराशर को इस समस्या के बारे में बताया गया तो उन्होंने बिना किसी देरी के काम शुरू करवा दिया। सड़क बनने से टपियाल बस्ती, महाशय बस्ती और सुंडयाल बस्ती के वासियों को फायदा होगा। इन गांववासियों ने कैप्टन संजय का आभार जताते हुए कहा कि वे क्षेत्र में सामाजिक सरोकारों को बखूवी निभा रहे हैं और क्षेत्र की जनता के हर सुख-दुख में खड़े होकर हर किसी की मदद को तत्पर रहते हैं। वहीं, कैप्टन संजय ने कहा कि अगर उनके संसाधनों से क्षेत्रवासियों की कोई मदद होती है तो इसके लिए वह हमेशा सहर्ष योगदान देते रहेंगे। सनद रहे कि पराशर इससे पहले भी जसवां-परागपुर क्षेत्र के कई गांवों में इस तरह के कार्यों में अपना सहयोग दे चुके हैं। पिछले माह वह चौली पंचायत के बरियाल बेहड़ा में सड़क ठीक करवा चुके हैं तो कलोहा, स्वाणा और बठरा में भी खेल मैदान बनवा चुके हैं। शिक्षा, रोजगार व स्वास्थ्य के क्षेत्र में पराशर ने पिछले समय में उल्लेखनीय योगदान दिया है। टीम पराशर ने रक्कड़ पंचायत में महिलाओं को दिए निशुल्क सैनेटरी पैड : संजय पराशर की महिला विंग की टीम ने सोमवार को रक्कड़ पंचायत में महिलाओं को निशुल्क सैनेटरी पैड वितरित किए। कार्यकर्ता रीना देवी ने एक सौ से ज्यादा महिलाआओं को पैड भेंट किए। रीना ने कोरोना महामारी के दौर में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को माहवरी के समय स्वच्छता बनाए रखने के बारे में भी जागरूक किया। उन्होंने बताया कि अब तक क्षेत्र की सात पंचायतों रक्कड़, चौली, रिड़ी कुठेड़ा, नंगल चौक, स्यूलखड्ड, मूंही और स्वाणा में 6438 महिलाओं को 12876 सैनेटरी पैड बांटे जा चुके हैं।
भर्ती निर्देषक कर्नल एम राजाराजन ने बताया कि वर्ष 2021-2022 के लिए सेना की खुली भर्ती का आयोजन आगामी 06 नवम्बर से 16 नवम्बर 2021 तक मण्डी या कुल्लू या लाहौल-स्पिति के मैदान में किया जायेगा। इस भर्ती में जिला मण्डी, कूल्लू और लाहौल-स्पिति के नवयुवक भाग ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि भर्ती में सैनिक सामान्य ड्यूटी (जी.डी.), सैनिक लिपिक, स्टोर कीपर तकनीकी और सिपाही फार्मा पद के लिए चयन किया जायेगा। भर्ती निदेशक ने कहा कि इस बार सैनिक ट्रेडमैन पद की भर्ती भी की जा रही है जिसमें मण्डी, कुल्लू और लाहौल-स्पिति के सैनिक ट्रेडमैन पद के उम्मीदवारों की भर्ती ए.आर.ओ शिमला द्वारा रामपुर या जुन्गा या सोलन या पावंटा साहिब में आयोजन किया जायेगा। जिला मण्डी, कुल्लू और लाहौल-स्पिति के सभी अभ्यर्थीयों को सूचित किया जाता है कि भर्ती में भाग लेने के लिए वे अपना रजिस्ट्रेशन सेना की वेबसाइट पर 28 अगस्त 2021 तक कर सकतें हैं। भर्ती निर्देशक ने यह भी बताया कि ऑनलाइन रजिस्टर्ड होने के बाद उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन वेबसाइट मे लॉगिन करने के बाद आवेदन की स्थिति पर अपना रजिस्ट्रेशन सबमिट हुआ की नहीं पुष्टि करें। क्योंकि केवल ऑनलाइन रजिस्टर्ड उम्मीदवार को ही भर्ती में भाग लेने के लिए एडमिट कार्ड दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि अभी तक लाहौल-स्पिति जिला के केवल 35 उम्मीदवारों ने ही रजिस्ट्रेशन किया है। भर्ती निर्देषक ने लाहौल-स्पिति जिला के प्रशासनिक अधिकारियों से आग्रह किया कि नौजवानों को सेना में भर्ती होने के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित करें । चेतावनी जारी करते हुए भर्ती निदेशक ने उम्मीदवारों से आग्रह किया है कि भर्ती के लिए किसी भी व्यक्ति को पैसे न दें। दलाल केवल आपको गुमराह कर सकते हैं। क्योंकि भर्ती प्रकिया पुरी तरह कम्प्यूटराइज्ड और पारदर्शी है इसलिए दलाल इसमें कुछ नही कर सकता है। अपनी मेहनत पर विश्वास करें। जाली प्रमाण पत्र लेकर आने वाल उम्मीदवारों को पुलिस को सौंप दिया जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उम्मीदवारों का शारीरिक शक्तिवर्धक दवाओं के सेवन का दौड़ के बाद परीक्षण भी किया जायेगा और पकड़े जाने पर ऐसे उम्मीदवारों की उम्मीदवारी रद्ध की जाएगी। अगर कोई भी भर्ती करवाने के लिए रिश्वत मांगता है तो उसकी सूचना तुरन्त भर्ती कार्यालय, मण्डी के भर्ती निर्देषक अथवा पुलिस को दें।
पत्रकारों को अमेरिका और कनाडा के नंबरों से फोन कॉल कर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को 15 अगस्त का झंडा न फहराने देने की धमकी के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार को भी धमकी भरा कॉल आया है और झंडा ना फहराने की धमकी दी गई है। वही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी पुलिस के दम पर झंडा नही फहराने देगे ऐसी बात कही गई है। वही पुलिस द्वारा पहले से ही इस धमकी भरे फ़ोन कॉल आने पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है। यह एफआईआर गुरपखवंत सिंह पन्नू के खिलाफ दर्ज की गई है, जिसके नाम से कॉल के दौरान रिकॉर्ड किया गया मैसेज सुनाया गया था। पंजाब में अस्थिरता लाने की असफल कोशिश के बाद हिमाचल प्रदेश की ओर रुख करने वाले खालिस्तान समर्थकों के खिलाफ पुलिस ने पहले ही मोर्चा खोल दिया है। वही पूर्व मुख्यमंत्री शान्ता कुमार द्वारा प्रशासन को इस धमकी भरे फ़ोन कॉल की जानकारी दे दी गई है।
पीडब्ल्यूडी राेहडू में एसई यानी सुप्रीटेंडेंट ऑफ इंजीनियर का पद पिछले छह महीने से खाली चल रहा है। जिस कारण वहां का लाेगेां काे दिक्कताें का सामना करना पड़ रहा है। सूत्राें से मिली जानकारी के मुताबिक छह महीने पहले रामपुर एसई काे राेहडू का अतिरक्त कार्यभार साैंपा गया, लेकिन लाेगाें काे रामपुर काफी दूर पड़ रहा है। यहां के सरकारी ठेकेदाराें समेत लाेगाें ने प्रदेश सरकार से मांगी की है कि जल्द ही रेगुलर नियुक्ति की जाए या शिमला के एसई काे ही अतिरक्त कार्यभार साैंपा जाए। ताकि लंबित कार्याें का निपटारा करने में आसानी हाे सके। बताया गया कि राेहडू़ एसई के तहत जुब्बल-काेटखाई का एरिया भी आता है। जिस कारण वहां के लाेगाें काे रामपुर दूर पड़ता है और काम पिछले छह महीने से लंबित पड़े हैं। वहीं पीडब्ल्यूडी मुख्यालय शिमला से संपर्क करने की काेशिश की ताे दूरभाष नहीं उठाया गया। बताया गया कि इस मसले पर लाेग जल्द ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से अपील करेंगे।
कोरोना संक्रमण के साये में सोमवार को पूरे प्रदेश सहित कांगड़ा जिला के स्कूल भी विद्यार्थियों के लिए खुल गए हैं, स्कूल प्रशासन द्वारा सरकार के दिशा-निर्देश अनुसार एक दिन पूर्व स्कूलों को सैनिटाइज करवाया गया है। सोमवार सुबह विद्यार्थियों को सैनेटाइज और थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही कक्षाओं में प्रवेश दिया गया, साथ ही मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ध्यान रखा गया। वहीं विद्यार्थियों को कक्षाओं में उचित दूरी के साथ अलग-अलग कमरों में बिठाया गया। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डाडा सीबा के प्रधानाचार्य डॉ गणेश दत्त शर्मा के अनुसार स्कूल में 10वीं, 11वीं व 12वीं के 321 में से 178 के करीब विद्यार्थी पहुंचे थे। वहीं स्कूल प्रधानाचार्य का कहना है कि सरकार के दिशा निर्देशानुसार के अनुसार 2 अगस्त से विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोल दिए गए हैं उन्होंने कहा कि इस दौरान कॉविड 19 को लेकर सरकार द्वारा जारी सभी गाइडलाइंस का ध्यान रखा जा रहा है ताकि संक्रमण का खतरा पैदा ना हो। वही इस मौके पर स्कूल पहुंचे विद्यार्थियों ने भी अपने भाव सांझा किए। विद्यार्थियों का कहना है कि लंबे अंतराल के बाद उन्हें स्कूल में आकर अच्छा लग रहा है, उनका कहना है कि स्कूल प्रबंधन द्वारा कोविड-19 को लेकर तमाम सावधानियां बरती जा रही है और स्कूल में सामाजिक दूरी का भी उचित ध्यान रखा जा रहा है।
चौकी प्रभारी डाडा सीबा किशोर चंद ने एक नोटिस जारी करते हुए बताया कि प्राय देखने में आया है कि प्राइवेट व सरकारी बसों के चालक व परिचालक अपनी बसों को डाडा सीबा पुल, सड़क किनारे व डाडा सीबा बस स्टॉप पर अनाधिकृत रूप से खड़ा कर देते हैं जिस कारण यातायात के आगमन में बाधा उत्पन्न होती है तथा किसी अप्रिय घटना के होने का अंदेशा बना रहता है और बस स्टैंड के साथ स्कूल, कॉलेज व तहसील भवन है इसलिए आप उन सभी बस चालकों, परिचालकों को निर्देश दिया जाता है कि कोई भी बस चालक डाडा सीबा बस स्टॉपेज या पुल पर कोई भी बस या वाहन को पार्क ना करें, उल्लंघन करने वाले के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इन निर्देशों की कड़ाई से पालना करना सुनिश्चित करें।
भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने सोलन जिला के 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में ऐसे सभी मतदान केन्द्रों पर अतिरिक्त मतदान केन्द्र अनुमोदित किए हैं, जहां मतदाताओं की संख्या 950 से अधिक हैं। 50-अर्की निर्वाचन क्षेत्र में कुल 132 मतदान केन्द्र हैं। भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं की संख्या के दृष्टिगत 22 अतिरिक्त मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। अब अर्की विधानसभा क्षेत्र में मतदान केन्द्र की कुल संख्या 154 हो गई है। अर्की विधानसभा क्षेत्र में जिन मतदान केन्द्रों में 950 से अधिक मतदाता हैं, में बनाए गए अतिरिक्त मतदान केन्द्रों का विवरण इस प्रकार है। अर्की विधानसभा क्षेत्र के 24-नवगांव मतदान केन्द्र जो कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नवगांव में स्थापित है में कुल 1099 मतदाता हैं। इस मतदान केन्द्र के 672 मतदाताओं के लिए 24-नवगांव (पश्चिमी भाग) तथा 427 मतदाताओं के लिए 24-क नवगांव (उत्तरी भाग) अतिरिक्त मतदान केन्द्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नवगांव में स्थापित किए गए हैं। 30-स्यार मतदान केन्द्र जो कि वन विश्राम गृह स्यार में स्थापित हैं में कुल 1114 मतदाता हैं। इस मतदान केन्द्र के 516 मतदाताओं के लिए 30-स्यार (उत्तरी भाग) तथा 598 मतदाताओं के लिए 30-क स्यार (पूर्वी भाग) अतिरिक्त मतदान केन्द्र वन विश्राम गृह स्यार में स्थापित किया गया है। 31-दाड़ला मतदान केन्द्र जो कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला दाड़ला में स्थापित हैं, में कुल 1111 मतदाता हैं। इस मतदान केन्द्र के 744 मतदातओं के लिए 31-दाड़ला (उत्तरी भाग) तथा 367 मतदाताओं के लिए 31-क दाड़ला (दक्षिणी भाग) अतिरिक्त मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला दाड़ला में स्थापित किया गया है। 32-बरायली मतदान केन्द्र जो कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला बरायली में स्थापित हैं, में कुल 1008 मतदाता हैं। इस मतदान केन्द्र के 535 मतदाताओं के लिए 32-बरायली (उत्तरी भाग) तथा 473 मतदाताओं के लिए 32-क बरायली (दक्षिणी भाग) अतिरिक्त मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला बरायली में स्थापित किया गया है। 39-दाती-ब्राह्मणा मतदान केन्द्र जो कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला दाती-ब्राह्मणा में स्थापित है, में कुल 1119 मतदाता है। इस मतदान केन्द्र के 482 मतदाताओं के लिए 39-दाती-ब्राहमणा (दक्षिणी भाग) तथा 637 मतदाताओं के लिए 39-क दाती-ब्राहमणा (उत्तरी भाग) अतिरिक्त मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला दाती-ब्राहमणा में बनाया गया है। 46-डिनण (भराड़ीघाट) मतदान केन्द्र जो कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला भराड़ीघाट में स्थापित किया गया है, में कुल 1103 मतदाता हैं। इस मतदान केन्द्र के 652 मतदाताओं के लिए 46-डिनण (भराडीघाट) (पूर्वी भाग) तथा 451 मतदाताओं के लिए 46-क डिनण (भराड़ीघाट) (उतरी भाग) अतिरिक्त मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला भराड़ीघाट में बनाया गया है। 47-धुन्धन मतदान केन्द्र जो कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्धन में स्थापित किया गया है, में कुल 1137 मतदाता हैं। इस मतदान केन्द्र के 558 मतदाताओं के लिए 47-क धुन्धन (पूर्वी भाग) तथा 579 मतदाताओं के लिए 47-क धुन्धन (उत्तरी भाग) अतिरिक्त मतदान केन्द्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्धन में स्थापित किया गया है। 62-अर्की-2 मतदान केन्द्र जो कि राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अर्की में स्थापित है, में कुल 956 मतदाता हैं। इस मतदान केन्द्र के 592 मतदाताओं के लिए 62-अर्की-2 (उत्तरी भाग) तथा 364 मतदाताओं के लिए 62-क अर्की-2 (पश्चिमी भाग) अतिरिक्त मतदान केन्द्र राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अर्की में स्थापित किया गया है। 63-अर्की-3 मतदान केन्द्र जो कि राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अर्की में स्थापित है, में कुल 1122 मतदाता हैं। इस मतदान केन्द्र के 519 मतदाताओं के लिए 63-अर्की-3 (दक्षिणी भाग) तथा 603 मतदाताओं के लिए 63-क अर्की-3 (पूर्वी भाग) अतिरिक्त मतदान केन्द्र राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में बनाए गए हैं। 68-सरयांज मतदान केन्द्र जो कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरयांज में स्थापित है, में कुल 1155 मतदाता हैं। इस मतदान केन्द्र के 604 मतदाताओं के लिए 68- सरयांज (पूर्वी भाग) तथा 551 मतदाताओं के लिए 68-क सरयांज (दक्षिणी भाग) अतिरिक्त मतदान केनद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरयांज में स्थापित किए गए हैं। 72-लोहारघाट मतदान केन्द्र जो कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला लोहारघाट में स्थापित है में कुल 1232 मतदाता हैं। इस मतदान केन्द्र के 627 मतदाताओं के लिए 72-लोहारघाट(पूर्वीभाग) तथा 605 मतदाताओं के लिए 72-क लोहारघाट (दक्षिणी भाग) अतिरिक्त मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला लोहारघाट में स्थापित किए गए हैं। 73-कोहू मतदान केन्द्र जो कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला कोहू में स्थापित हैं, में कुल कुल 1032 मतदाता हैं। इस मतदान केन्द्र के 509 मतदाताओं के लिए 73- कोहू (पूर्वी भाग) तथा 523 मतदाताओं के लिए 73-क कोहू (दक्षिणी भाग) अतिरिक्त मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला कोहू में स्थापित किए गए है। 89-पलानिया मतदान केन्द्र जो कि पंचायत घर पलानिया में स्थापित है, में कुल 981 मतदाता हैं। इस मतदान केन्द्र के 473 मतदाताओं के लिए 89-पलानिया (पूर्वी भाग) तथा 508 मतदाताओं के लिए 89-क पलानिया (दक्षिणी भाग) अतिरिक्त मतदान केन्द्र पंचायत घर पलानिया में स्थापित किए गए हैं। 106-बलेरा मतदान केन्द्र जो कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलेरा में स्थापित हैं में कुल 993 मतदाता हैं। इस मतदान केन्द्र के 517 मतदाताओं के लिए 106- बलेरा (पूर्वी भाग) तथा 476 मतदाताओं के लिए 106-क बलेरा (दक्षिणी भाग) अतिरिक्त मतदान केन्द्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलेरा में स्थापित किया गया है। 116-नमोल मतदान केन्द्र जो कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला नमोल में स्थापित हैं, में कुल 1044 मतदाता हैं। इस मतदान केन्द्र के 392 मतदाताओं के लिए 116-नमोल (पूर्वी भाग) तथा 652 मतदाताओं के लिए 116-क नमोल (दक्षिणी भाग) अतिरिक्त मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला नमोल में स्थापित किए गए हैं। 118-बनोह मतदान केन्द्र जो कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला खरडहट्टी में स्थापित है, में कुल 1045 मतदाता हैं। इस मतदान केन्द्र के 611 मतदाताओं के लिए 118-बनोह (पूर्वी भाग) तथा 534 मतदाताओं के लिए 118-क बनोह (दक्षिणी भाग) अतिरिक्त मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला खरडहट्टी में स्थापित किया गया है। 120-मान मतदान केन्द्र जो कि पंचायत घर मान में स्थापित हैं, में कुल 1209 मतदाता हैं। इस मतदान केन्द्र के 611 मतदाताओं के लिए 120-मान (पूर्वी भाग) तथा 598 मतदाताओं के लिए 120-क मान (पूर्वी भाग) अतिरिक्त मतदान केन्द्र पंचायत घर मान में स्थापित किया गया है। 121-मनलोगकलां मतदान केन्द्र जो कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनलोगकलां में स्थापित है, में कुल 971 मतदाता हैं। इस मतदान केन्द्र के 511 मतदाताओं के लिए 121- मनलोगकलां (पूर्वी भाग) तथा 460 मतदाताओं के लिए 121-क मनलोगकलां (उत्तरी भाग) अतिरिक्त मतदान केन्द्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनलोगकलां में स्थापित किया गया है। 125-चमदार मतदान केन्द्र जो कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चमदार स्थापित है, में कुल 1052 मतदाता हैं। इस मतदान केन्द्र के 531 मतदाताओं के लिए 125- चमदार (उत्तरी भाग) तथा 521 मतदाताओं के लिए 125-क चमदार (दक्षिणी भाग) अतिरिक्त मतदान केन्द्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चमदार में स्थापित किया गया है। 126-मटुली मतदान केन्द्र जो कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला मटुली में स्थापित है, में कुल कुल 1034 मतदाता हैं। इस मतदान केन्द्र के 506 मतदाताओं के लिए 126- मटुली (पूर्वी भाग) तथा 528 मतदाताओं के लिए 126-क मटुली (उत्तरी भाग) अतिरिक्त मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला मटुली में स्थापित किए गए हैं। 128-दिग्गल मतदान केन्द्र जो कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दिग्गल में स्थापित है, में कुल 1070 मतदाता हैं। इस मतदान केन्द्र के 562 मतदाताओं के लिए 128-दिग्गल (पूर्वी भाग) तथा 508 मतदाताओं के लिए 128-क दिग्गल (दक्षिणी भाग) अतिरिक्त मतदान केन्द्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दिग्गल में स्थापित किया गया है।129-बधोखरी मतदान केन्द्र जो कि राजकीय उच्च पाठशाला बधोखरी में स्थापित हैं, में कुल 951 मतदाता हैं।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोलन-शिमला के मध्य राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन कार्य के दृष्टिगत 4 अगस्त को 11 केवी वाटर सप्लाई फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने दी।उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 4 अगस्त को प्रातः 09.30 बजे से सांय 06.00 बजे तक चम्बाघाट चौंक, फोरेस्ट कॉलोनी, बेर गांव, बेर पानी, डीआईसी, बेर खास, करोल विहार, एनआरसीएम, जौणाजी, दामकड़ी, फ्लाई, शिल्ली, धाली, सेर चिराग, मशीवर, भाजो, कोटला, अश्वनी खड्ड, चंगर, रालीधार, बजरोल, नडोह, शूलिनी नगर के कुछ क्षेत्रों, दुग्ध शीतन सयन्त्र एवं इसके आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने की स्थिति में विद्युत आपूर्ति अगले कार्यदिवस पर बाधित की जाएगी। उन्होंने इस अवधि में क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की है।
पुलिस चौकी संसारपुर टैरेस प्रभारी एएसआई संजीव कुमार व उनकी टीम ने पंजाब के युवकों को संसारपुर टैरेस में सडक किनारे शराब पीकर हुडदंग मचाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार शाम जब एएसआई संजीव कुमार अपनी टीम राजेश कुमार, मुकेश कुमार, अजय कुमार व कस्तूरी लाल सहित गश्त पर थे तब उन्होंने संसारपुर टैरेस से फतेहपुर सडक पर पेखा के समीप पंजाब के चार युवकों को गाडी के दरवाजे खुले रखकर शराब पीकर हुडदंग मचाते हुए देखा। एएसआई संजीव कुमार द्वारा पूछे जाने पर वो युवक पुलिस से उलझने लगे व गाडी के दरवाजे बंद करके वहां से भाग गये। हालांकि मौके से भागे युवकों को पुलिस ने कुछ दूरी पर पंजाब में पकड लिया। चारों गुरदासपुर पंजाब के युवकों पर मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में लेकर रात को उनका मेडिकल करवाया गया। वहीं चारों युवकों को एसडीएम देहरा के समक्ष पेश किया जायेगा।


















































