- सोलन निर्वाचन क्षेत्र के तहत आते हैं 4 जिला परिषद् वार्ड - 6 जनवरी पर टिकी सबकी निगाहें - कल के बाद बदल सकते हैं राजनैतिक समीकरण कल 6 जनवरी को पंचायत चुनाव के लिए नामांकन वापसी की अंतिम तिथि हैं। दोनों मुख्य राजनैतिक दलों की नज़र कल के दिन पर टिकी हैं खासतौर से जिला परिषद् चुनाव को लेकर। बेशक चुनाव पार्टी सिंबल पर नहीं हो रहे पर दोनों राजनैतिक दल इसे 2022 के सेमिफाइनल के तौर पर ले रहे हैं। कही बागियों ने राजनैतिक दलों की नींद उड़ाई हैं तो कही निर्दलीय उम्मीदवारों ने। पुरे प्रदेश में कमोबेश ऐसी ही स्थिति हैं और सोलन भी इससे इतर नहीं हैं। सोलन : कहीं कांग्रेस का चैन उड़ाया तो कहीं भाजपा की नींद सोलन निर्वाचन क्षेत्र की बात करें तो इसके तहत पूर्ण या आंशिक तौर पर जिला परिषद् की चार सीटें आती हैं। सलोगड़ा जिसके तहत आने वाली सभी 14 पंचायतें सोलन निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा हैं। सिरिनगर जिसके तहत 20 पंचायतें आती हैं और सभी सोलन निर्वाचन क्षेत्र का ही हिस्सा हैं। तीसरा जिला परिषद् वार्ड हैं कुनिहार जिसके तहत आने वाली 15 में से 6 पंचायतें सोलन निर्वाचन क्षेत्र के अधीन आती हैं और चौथा वार्ड हैं सपरून जहाँ 17 में से 4 पंचायतें सोलन निर्वाचन क्षेत्र में आती हैं। इन चारों जिला परिषद् वार्डों में बागियों और आज़ाद उम्मीदवारों ने ताल ठोकी हैं और कहीं कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों का का चैन चुराया हुआ हैं तो कही भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की नींद। ऐसे में दोनों ही दलों की तरफ से रूठे हुए लोगों को मनाने का अंतिम प्रयास किया जा रहा हैं ताकि चुनाव में संभावित नुक्सान को कम किया जा सके। सलोगड़ा वार्ड : मनोज की मौजूदगी से किसे नुक्सान! सलोगड़ा वार्ड में भाजपा ने एक बार फिर कुमारी शीला को समर्थन देकर मैदान में उतारा हैं। तो कांग्रेस ने विकास पुरुष की छवि वाले नौणी प्रधान बलदेव ठाकुर पर दांव खेल इस मुकाबले को बेहद रोचक बना दिया हैं। इन दोनों के अलावा एक निर्दलीय प्रत्याशी भी चर्चा में हैं वो हैं मनोज वर्मा। कई राजैनतिक पंडित उन्हें कुमारी शीला के लिए वोट कटवा मान रहे हैं तो कई बलदेव ठाकुर के लिए। वहीं कुछ लोग उन्हें जिताऊ भी मानते हैं। सबका अपना - अपना आंकलन हैं। अब मनोज कल मैदान से वापस हटते हैं या ठीके रहते हैं ये देखना दिलचस्प होगा। सपरून वार्ड: त्रिकोणीय मुकाबले में भाजपा को चिंता! सपरून वार्ड से भाजपा से तीर्थ राम उम्मीदवार हैं लेकिन पार्टी विचारधारा से मेल रखने वाले अनिल कपिल ने मैदान में उतर कर उनकी परेशानी बढ़ा दी है। अनिल कपिल का अपना जनाधार हैं और जानकार मानते हैं कि विशेषकर कुछ पंचायतों में अनिल कपिल की मौजूदगी भाजपा को नुक्सान पहुंचा सकती हैं। कांग्रेस उम्मीदवार की बात करें तो यहाँ से राजिंदर सिंह मैदान में हैं जिनके नाम पिछले चुनाव में बतौर बीडीसी रिकॉर्ड जीत दर्ज हैं। ऐसे में यदि अनिल कपिल भी यदि मैदान में डटे रहते हैं ये त्रिकोणीय मुकाबला बेहद रोचक होने की उम्मीद हैं। सिरिनगर वार्ड: बागी उम्मीदवार ने चुराई कांग्रेस की नींद! सिरिनगर वार्ड में भी एक बागी हैं जिस पर सबकी निगाहें टिकी हैं। फ़र्क़ इतना हैं की यहाँ बगावत कांग्रेस में हुई हैं। दरअसल, कंडाघाट से सम्बन्ध रखने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश ठाकुर अपनी पत्नी लीला देवी ठाकुर के लिए कांग्रेस का समर्थन मांग रहे थे, पर विधायक कर्नल धनीराम शांडिल का समर्थन मिला नारायण सिंह की पत्नी निर्मला ठाकुर को। रमेश ठाकुर और उनके परिवार को ये निर्णय नागवार गुजरा और लीला देवी ठाकुर बिना कांग्रेस के समर्थन के ही मैदान में उतर गई। उधर भाजपा ने यहाँ से सुनीता रोहाल को मैदान में उतारा हैं, और रोहाल भी मजबूत उम्मीदवार हैं। यानी अब मुकाबला त्रिकोणीय हो चूका हैं। माना जा रहा हैं की कांग्रेसी खेमा कोशिश कर रहा हैं की लीला देवी नामांकन वापस ले। अगर ऐसा नहीं होता हैं तो जानकार मानते हैं कि कांग्रेस के दो दिग्गजों की लड़ाई में रोहाल को फायदा हो सकता हैं। हालांकि तीनों उम्मीदवार जीतने का दमखम रखते हैं। कुनिहार वार्ड: यहाँ कांग्रेस एकजुट, तो भाजपा में अंतर्कलह जिला परिषद् के कुनिहार वार्ड में भी निगाहें बागियों पर टिकी हैं। यहाँ सोलन भाजपा का बड़ा नाम रविंद्र परिहार मैदान में हैं जिनके मुकाबले कांग्रेस ने भी एक युवा और सशक्त उम्मीदवार विवेकानंद परिहार पर दांव खेला हैं। यहाँ बगावत की आग से भाजपा को झुलसने का डर हैं। दरअसल भाजपा के ही अमर सिंह ठाकुर यहाँ से बतौर निर्दलीय मैदान में हैं जिनकी एक क्षेत्र विशेष में अच्छी पकड़ हैं। यदि अमर सिंह ठाकुर मैदान में डटे रहते हैं और भाजपा समर्थित प्रत्याशी के लिए वोट कटवा सिद्ध होते हैं तो कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को फायदा स्वाभाविक हैं। अमर सिंह भी दोनों अन्य प्रत्याशियों से कमतर नहीं हैं और न ही ये चुनाव पार्टी सिंबल पर हैं, सो यहाँ कुछ भी मुमकिन हैं। फिलवक्त सबकी नज़रें बुधवार पर टिकी हैं। कितने निर्दलीय और बागी मैदान से हटते हैं और कितने टिक कर मुकाबला करते हैं ये तो नामांकन वापसी के बाद ही पता चलेगा। नामांकन वापसी के बाद कटने समीकरण बदलेंगे।
उपायुक्त सोलन केसी चमन ने कहा कि जिला के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के निरन्तर प्रयासों तथा आमजन के सहयोग से कोविड-19 महामारी से जन-जन को बचाने की दिशा में सफल कार्य किया जा रहा है। केसी चमन ने कहा कि सोलन जिला में अभी तक कोविड-19 की जांच के लिए 79382 परीक्षण किए गए हैं। जिला में अभी तक कोविड-19 के कुल 6511 मामले पाॅजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इनमें से 6281 व्यक्ति स्वस्थ हो गए हैं। वर्तमान में जिला में कोविड-19 के 161 मामले सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि जिला में कोरोना वायरस संक्रमण से 69 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। उपायुक्त ने कहा कि सोलन जिला में कोविड-19 महामारी से स्वस्थ होने की दर 96.46 प्रतिशत है। जिला में कोरोना वायरस संक्रमण से मृत्यु दर 1.05 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिला में कोरोना वायरस संक्रमण के साथ-साथ तपेदिक एवं कुष्ठ रोग जैसी बीमारियों का पता लगाने के लिए हिमसुरक्षा अभियान कार्यान्वित किया जा रहा है। केसी चमन ने कहा कि सोलन जिला में 03 जनवरी, 2021 तक हिमसुरक्षा अभियान के तहत लगभग 95 प्रतिशत जनसंख्या की स्क्रीनिंग की गई है। जिला में इस अवधि में 06 लाख 01 हजार 827 व्यक्तियों की कोविड-19 के साथ-साथ तपेदिक तथा कुष्ठ रोग जैसी बीमारियों के लिए जांच की गई है। बता दें कि सोलन जिला में इस अवधि में 4275 व्यक्तियों में कोविड-19 संक्रमण जैसे लक्षण मिले हैं। इन सभी व्यक्तियों का कोविड-19 के लिए परीक्षण कर स्वास्थ्य प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत सोलन जिला में 2281 व्यक्तियों में तपेदिक तथा 230 व्यक्तियों में कुष्ठ रोग जैसे लक्षण सामने आए हैं। स्वास्थ्य प्रोटोकाॅल के अनुसार इन सभी का उचित परीक्षण किया जा रहा है। उपायुक्त ने कहा कि हिमसुरक्षा अभियान के माध्यम से जहां जिले की शत-प्रतिशत जनसंख्या की स्क्रीनिंग सुनिश्चित बनाई जा रही है। वहीं यह प्रयास भी किया जा रहा है कि बीमारियों के लक्षण के अनुरूप परीक्षण कर रोगियों को दवा एवं स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाई जाए।
हिमाचल प्रदेश राज्य मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। मंत्रिमंडल ने भारत में कोरोना वैक्सीन के प्रयोग को अनुमति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करने के लिए प्रस्ताव पारित किया। इससे भारत विश्व के अन्य देशों में अग्रणी बना है। मंत्रिमण्डल ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत वैक्सीन के उत्पादन के लिए देश के वैज्ञानिकों का भी आभार व्यक्त किया। मंत्रिमण्डल ने अमेरिका की डेटा फर्म माॅर्निंग कंसल्ट द्वारा देश में कोविड-19 महामारी को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दुनिया भर में सर्वश्रेष्ठ और सबसे लोकप्रिय राजनेता आंके जाने पर बधाई दी है। मंत्रिमण्डल ने शिमला, कांगड़ा, मण्डी और कुल्लू जिलों में लगाए गए रात्रि क्फ्र्यू को हटाने और प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में पहले की तरह छः दिन के कार्य दिवस को बहाल करने का निर्णय लिया। मंत्रिमण्डल ने राज्य में प्रशिक्षण कक्षाओं को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ अनुमति प्रदान करने का निर्णय लिया। इसके लिए राज्य शिक्षा विभाग द्वारा मानक संचालन प्रक्रिया जारी की जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग के आग्रह पर मंत्रिमण्डल ने आंतरिक बैठकों में 50 से अधिक लोगों को अनुमति नहीं देने की शर्त में छूट देने का निर्णय लिया है। इससे आयोग को चुनाव से सम्बन्धित प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभावी तरीके से चलाने में मदद मिलेगी। राज्य में कोविड-19 की परिस्थिति के दृष्टिगत मंत्रिमण्डल ने आईजीएमसी शिमला, सीएचसी नालागढ़ और डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा मंे मेक शिफ्ट अस्पतालों को कार्यशील बनाने का निर्णय लिया। इसके लिए वार्ड सिस्टर, स्टाफ नर्सों, डीईओज और चतुर्थ श्रेणी को कुछ समय के लिए आउट सोर्स आधार पर जबकि चिकित्सा अधिकारियों की व्यवस्था फ्रेश अथवा सीधे वाॅक इन इन्टरव्यू के माध्यम से की जाएगी। भविष्य में कोविड की परिस्थिति के दृष्टिगत एचएलएल के प्रस्ताव को अस्थगित रखने का निर्णय लिया गया है। मंत्रिमण्डल ने राज्य में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, हिम केयर योजना और राजकीय चिकित्सा प्रतिपूर्ति योजना के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए निजी अस्पतालों के पंजीकरण हेतु सिंगल विंडो एम्पेन्लमेंट शुरू करने को भी स्वीकृति प्रदान की। मंत्रिमण्डल के समक्ष बागवानी विभाग ने मार्च, 2021 तक छः माह के लक्ष्यों और अपै्रल, 2021 से मार्च, 2022 तक के लक्ष्यों के बारे में प्रस्तुति दी। इस अवसर पर पशु पालन विभाग ने भी एवियन इन्फ्लुएंजा के बारे में प्रस्तुति दी। मंत्रिमण्डल ने स्वास्थ्य और पशु पालन विभाग को एवियन फ्लू की उचित दवाओं और कर्मचारियों के लिए पीपीई किट की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का परामर्श दिया। मंत्रिमण्डल ने उपायुक्त जिला कांगड़ा द्वारा आवागमन के लिए लगाए गए प्रतिबन्धों की सख्ती से अनुपालना करने की सलाह दी।
उपमंडल चौपाल में नामांकन जांच के दौरान वार्ड 14 पौडीया नेरवा से भाजपा की बागी उम्मीदवार रमला रांटा का नामांकन रद्द हो गया है। रमला रांटा वोटर लिस्ट में नाम न होने के कारण नामांकन रद्द हो गया। गौरतलब है कि रमला रांटा ने हाल ही में भाजपा महिला मोर्चा के पद से इस्तीफा दिया था और जिला परिषद के लिए बतौर निर्दलीय उम्मीदवार नामांकन भरा था। रमला निवर्तमान पंचायत समिति चौपाल के देवत वार्ड से भी सदस्य हैं। एसडीएम नरेंद्र चौहान ने कहा कि वोटर लिस्ट में नाम न होने के कारण रमला रांटा का नामांकन रद्द किया गया है। अब जिला परिषद वार्ड 12 सराह (चौपाल) से 4 उम्मीदवार, वार्ड 13 मझौली (कुपवी) से 8 उम्मीदवार जबकि वार्ड 14 पौडीया (नेरवा) से तीन उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इसके अलावा पंचायत समिति में भी दो उम्मीदवारों वार्ड 6 धनत से शक्ति कुमारी और सपना के नामांकन रद्द हो गए हैं। तहसीलदार चौपाल उमेश शर्मा ने बताया कि शक्ति कुमारी और सपना के नामांकन पत्रों में त्रुटियां होने के कारण नामांकन रद्द किए गए हैं। काबिले गौर रहे की रमला रांटा जिला परिषद की सबसे प्रबल दावेदार मानी जा रही थी लेकिन नामांकन रद्द होने के चलते उनके समर्थकों में खासी निराशा देखी जा रही है और इसका सीधा फायदा भाजपा को मिलना तय माना माना जा रहा है।
शहर में नशे के बढ़ते कारोबार के चलते पुलिस ने नशा तस्करो पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने किन्नौर से चंडीगढ़ जा रही एचआरटीसी की बस से नशे की बड़ी खेप बरामद की है। जिला पुलिस को यह कामयाबी किन्नौर के छितकुल से चंडीगढ़ जा रही एचआरटीसी बस की चेकिंग के दौरान मिली है। जानकारी के अनुसार शोघी के खवारा पुलिस स्टेशन के पास पुलिस की टीम ने नाका लगाया था। नाके के दौरान बस की चेकिंग की गई। इस दौरान बस में सवार नेपाली मूल के भगत सिंह के पास से 6.855 किलो ग्राम अफीम बरामद की गई है। वहीं इस बारे में एसपी मोहित चावला ने बतया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस के तहत करवाई की जाएगी।
कोरोना के नए स्ट्रेन की चिंता के बाद अब देश भर में बर्ड फ्लू का खतरा मंडरा गया है। हरियाणा में 1लाख मुर्गिओं की मौत ने देश भर में डर का माहौल बना दिए है। 5 दिसंबर को हरियाणा के बरवाला क्षेत्र में रहस्यमय तरीके से मुर्गियों के मरने का सिलसिला शुरू हुआ,जिसके चलते यहां करीब एक लाख मुर्गी और चूजों की मौत हो चुकी है। राज्य के पशुपालन विभाग ने प्रभावित फार्मो में पाई गई मृत मुर्गियां के 80 सैम्पल इकट्ठे कर उन्हें जांच के लिए जालंधर की रीजनल डिजीज डायग्नोस्टिक लैबोरेट्री में भेज दिए है। राजस्थान, मध्यप्रदेश के बाद हिमाचल और केरल में बर्ड फ्लू की चिंता को मध्यनज़र राज्य सरकारों ने अब अलर्ट जारी कर दिए है। पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने बताया कि 'कौओं के सैम्पल भोपाल की स्टेट डी.आई. लैब भेजे गए हैं. इंदौर और मंदसौर से भेजे गए सैंपल में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के पॉन्ग डैम की झील में मरे प्रवासी पक्षिओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है, जिसके चलते प्रशासन ने डैम के नजदीक मांस व अंडा बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
जयराम सरकार की इस साल की पहली कैबिनेट बैठक सचिवालय में शुरू हो गई है। आज की इस कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले होने के आसार है। हालांकि, पंचायती राज चुनाव की आदर्श चुनाव आचार संहिता के चलते सरकार कोई बड़ी घोषणा तो कैबिनेट में नहीं कर सकती है, लेकिन कोविड-19, हिमाचल दिवस और गणतंत्र दिवस को लेकर कैबिनेट में रणनीति बन सकती है। इसके अलावा बर्ड फ्लू की दस्तक को लेकर भी कैबिनेट में चर्चा की जाएगी। कोरोना वैक्सीन ट्रायल को लेकर भी कैबिनेट में चर्चा हो सकती है। वही चार ज़िलों में लागू रात्रि कर्फ्यू को लेकर भी कैबिनेट में आज नया फैसला लिया जा सकता है। कैबिनेट में विभिन्न विभागों की प्रेजेंटेशन दी जा सकती है। इसके अलावा कई अन्य निर्णय लिए जा सकते है जो चुनाव आचार संहिता के दायरे में नहीं आते हों। बता दें कि जयराम सरकार ऐसी पहली सरकार है जिसने सत्ता में आने से पहले हर माह 3 कैबिनेट बैठक करने का निर्णय लिया था। यही वजह है कि हर माह पहले तीसरे और चौथे हफ्ते में कैबिनेट हो जाती है। इसके अलावा बैठक में कई अन्य महत्वपूर्ण फैसले भी लिए जा सकते हैं।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने 25 जनवरी, 2021 को प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के स्वर्ण जयंती समारोह के शानदार आयोजन हेतु तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के लिए आज रिज मैदान का दौरा किया। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, मुख्य सचिव अनिल खाची, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव जेसी शर्मा, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, पुलिस अधीक्षक मोहित चावला, निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क हरबंस सिंह ब्रसकोन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
सोलन जिला में 10 जनवरी, 2021 को 03 नगर परिषदों एवं 01 नगर पंचायत के लिए मतदान होगा। यह जानकारी आज यहां अतिरिक्त उपायुक्त एवं निर्वाचन के लिए नोडल अधिकारी अनुराग चन्द्र शर्मा ने दी। अनुराग चन्द्र शर्मा ने कहा कि 10 जनवरी, 2021 को सोलन जिला की नगर परिषद नालागढ़, नगर परिषद बद्दी, नगर परिषद परवाणू तथा नगर पंचायत अर्की के लिए मतदान होगा। उन्होंने कहा कि इन 03 नगर परिषदों एवं नगर पंचायतों के लिए 31,320 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि नगर परिषद नालागढ़ के 09 वार्डों में कुल 7503 मतदाता, नगर परिषद बद्दी के 09 वार्डों में कुल 15118 मतदाता, नगर परिषद परवाणू के 09 वार्डों में कुल 6530 मतदाता तथा नगर पंचायत अर्की के 07 वार्डों में कुल 2169 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि नगर परिषद नालागढ़ में 09, नगर परिषद बद्दी में 14, नगर परिषद परवाणू में 09 तथा नगर पंचायत अर्की में 07 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। अनुराग चन्द्र शर्मा ने कहा कि इन चुनावांे के लिए कुल 133 नामांकन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि नगर परिषद बद्दी के लिए 47, नगर परिषद नालागढ़ के लिए 41, नगर परिषद परवाणू के लिए 25 तथा नगर पंचायत अर्की के लिए 20 नामांकन प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि त्रुटिरहित मतदान के लिए कुल 39 पोलिंग पार्टियां कार्यरत रहेंगी। अनुराग चन्द्र शर्मा ने कहा कि तीनों नगर परिषदों तथा 01 नगर पंचायत के लिए मतदान इलैक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन के माध्यम से होगा। उन्होंने कहा कि ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच 02 जनवरी, 2020 को पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने कहा कि आज सम्बन्धित रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा पोलिंग पार्टियों का प्रथम पूर्वाभ्यास पूर्ण कर लिया गया है। अन्तिम पूर्वाभ्यास 09 जनवरी, 2021 को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तीनों नगर परिषदों और 01 नगर पंचायत के लिए मतदान 10 जनवरी 2021 को प्रातः 8.00 बजे से सांय 4.00 बजे तक होगा। मतगणना मतदान समाप्त होने के तुरन्त बाद की जाएगी।
उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने धारा 144 के अंतर्गत निहित शक्तियों का प्रयोग कर आदेश जारी करते हुए बताया कि जिला शिमला में रात्रि कर्फ्यू रात 10 बजे सुबह 6 बजे तक 31 जनवरी, 2021 तक प्रभावी रहेगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान 28 नवम्बर, 2020 को जारी किए गए आदेशों में निहित शर्तें लागू रहेगी। उन्होंने बताया कि यह आदेश जिला शिमला में 06 जनवरी, 2021 से 31 जनवरी, 2021 तक लागू रहेंगे। उन्होंने बताया कि आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ धारा 188, 269 व 270 के तहत कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा आज सोलन जिला के बोहली में स्वयं सहायता सूमहों के लिए एक कार्यशाला आयोजित की गई। यह जानकारी नाबार्ड के जिला विकास प्रबन्धक अशोक चैहान ने दी। अशोक चैहान ने कहा कि कार्यशाला में स्वयं सहायता समूहों की अवधारणा पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कार्यशाला में स्वयं सहायता समूहों के पदाधिकारियों के दायित्वि, बही खाता एवं परिचालन इत्यादि में पारदर्शिता पर सारगर्भित जानकारी प्रदान की गई। कार्यशाला में नाबार्ड द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाआंे की जानकारी भी दी गई। उन्हांेने कहा कि कार्यशाला में प्रतिभागियों को रूरल मार्ट, हाट के साथ-साथ सूक्ष्म उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा कृषक उत्पादक संगठन के विषय में अवगत करवाया गया। कार्यशाला में अंजू द्वारा स्वयं सहायता समूहों के पदाधिकारियों को बही खाता, कार्यवाही रजिस्टर तैयार करने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यूको आरसेटी के निदेशक रोहित कश्यप ने यूको आरसेटी द्वारा चलाए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी प्रदान की। जिला के अग्रणी बैंक यूको बैंक के प्रबन्धक के.के. जसवाल ने कार्यशाला में बैंकों द्वारा कार्यान्वित की जा रही सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, अटल पैंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना सहित किसान क्रेडिट कार्ड की जानकारी दी। कार्यशाला में हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक बड़ोग के शाखा प्रबन्धक लविश कपूर, जागृति वेल्फेयर सोसायटी की नेहा ठाकुर सहित विभिन्न स्वयं सहायता समूहों के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।
प्रदेश सर्व अनुबंध कर्मचारी महासंघ पिछले 3 वर्ष से प्रदेश सरकार से अनुबंध कार्यकाल को 3 वर्ष से 2 वर्ष करने की मांग कर रहे हैं। पिछले कल हुई अनुबंध कर्मचारी संघ सोलन के अध्यक्ष कपिल भारद्वाज, उपाध्यक्ष कपिल जोशी व अन्य ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कहा कि भाजपा सरकार को सत्ता हासिल हुए 3 वर्ष बीत चुके हैं, परंतु अनुबंध कर्मचारियों की मांग अभी तक आश्वासन के नीचे ही दबी हुई है। कर्मचारियों का कहना है कि हमने सरकार के घोषणा पत्र को पढ़कर चुनाव में उनका साथ दिया था और सोचा था कि सरकार सत्ता में आने के बाद तुरंत हमें यह तोहफा देगी परंतु बहुत ही निराशा के साथ अनुबंध कर्मचारी अपना व अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में लगभग 17 हजार अनुबंध कर्मचारी है, वे सभी सरकार से मांग करते हैं कि 25 जनवरी को अनुबंध अवधि 3 वर्ष से 2 वर्ष करने की घोषणा करें, जिसमें अनुबंध कर्मचारी भी खुशी से अपना जीवन यापन करें व सरकार का भी कायदा पूरा हो सके। इस दौरान उन्होंने अगली रणनीति के बारे में भी बात की।
दाड़लाघाट ग्राम पंचायत सुधार सभा की महत्वपूर्ण बैठक पूर्व उपाध्यक्ष एवं बीडीसी सदस्य दाड़लाघाट जगदीश ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। महासचिव प्रेम केशव ने बताया कि इस बैठक में गांव रौडी, डूगली, पछिउर, कुन, सुल्ली, बटेड़, खाता, बागा के वरिष्ठ नागरिकों व युवाओं ने भाग लिया। बैठक में लोगों द्वारा अंबुजा कंपनी के परिसर में एक अन्य प्लांट जो रिकवरी स्टीम डब्ल्यूएचआरएस के नाम से प्रस्तावित है। सुधार सभा द्वारा पहले भी प्लांट के मुखिया अनुपम अग्रवाल से उपरोक्त प्लांट के लगने से बेरोजगारों को रोजगार के अवसर पर वार्तालाप किया जा चुका है। उन्होंने आश्वासन देते हुए माना है कि इस प्लांट के लगने से रोजगार उन लैंड लूजर को मिल पाएगा, जो वंचित रह गए हैं। लैंड लूजर का मानना है कि 1992,1995, 2002 के दौरान जो वायदे किसानों के साथ किए गए थे, उन पर अम्बुजा कंपनी फैसला लेने में आनाकानी का रवैया बना रही है। अम्बुजा कंपनी से एक बार फिर आग्रह है कि लोगों की रोकी गई लीज तथा जमीन का सही मुआवजा दिया जाए, ताकि लैंड लूजर किसान भी मुख्यधारा में शामिल हो सके। इस अवसर पर हेतराम ठाकुर, प्रेम लाल ठाकुर, रतिराम, जगदीश ठाकुर, तेजराम, जगन्नाथ, दीप राम शर्मा, प्रेम केशव, रूपराम, रामदत्त जसवाल, रामदत्त ठाकुर, लोक राम सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
दाड़लाघाट क्षेत्र से संबंध रखने वाले मास्टर किशोर जो संगीत की दुनिया में अपना खूब नाम कमाना चाहते हैं का एक और बेहतरीन गीत "हिचकी "लांच हुआ है जिसके संगीत का नवीकरण केविस रिकॉर्डस ने बड़ी रोचकता के साथ किया है। इस गाने के प्रोड्यूसर वीरेंद्र सिंह तथा लिरिक्स हिमाचली फोक गीत एवं अतिरिक्त लिरिक्स चेतराम भाटिया द्वारा लिखी गई है। इस गीत को लोगों ने बहुत पसंद किया है। मास्टर किशोर ने अपने पिता भगत सिंह भाटिया तथा माता रुकमणी भाटिया का उनके आशीर्वाद हेतु विशेष धन्यवाद किया है। इसके अतिरिक्त मास्टर किशोर ने अपने संगीत के गुरु टेकचंद करड़ व संगीत के प्रति रुझान उत्पन्न करने वाले केशव वशिष्ठ व अन्य सभी गुरुजनों का भी आशीर्वाद के लिए धन्यवाद किया है। मास्टर किशोर आजकल कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स चौड़ा मैदान शिमला में अपनी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। वहीं से उन्हें दूरदर्शन पर भी काम करने का मौका मिला इसलिए वह वहां की गुरुजनों का भी धन्यवाद करना चाहते हैं। किशोर के अनुसार वह हिमाचल की पुरानी धरोहर के संगीत को नया रूप देकर हिमाचल की संस्कृति को संजोए रखना चाहते हैं।
पुलिस पेंशनर एसोसिएशन कुनिहार जिला सोलन के प्रधान धनीराम तनवर, दीपराम ठाकुर, गुरदयाल चौधरी, केदार ठाकुर, पतराम पंवर, सतंराम चंदेल, रुपराम ठाकुर लेखराम काईथ, रतीराम शर्मा, जगदीश चौहान मथरादास, जगदीश गर्ग, शमशेर कंवर, राजेंदर शर्मा, मुनी लाल चौहान, आशा राणा, पुष्पां सुद, बिना चौहान आदि ने पुलिस पेंशनर स्व भगत राम चौहान गाँव मांजु थाना अर्की के निधन होने पर दुख प्रकट करते हुए ऊनकी आत्मिक शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की व ऊनके परिवार के प्रति सवेंदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि आज हमारा साथी हमसे बिछड गया जिसका हमे बहुत दुख है। हम इनके परिवार के साथ खड़े हैं और परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति के लिए भगवान से प्रार्थना करते हैं।
हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर के उस बयान पर घोर आपत्ति व्यक्त की है जिसमें उन्होनें कहा है कि भातरीय जनता पार्टी स्थानीय निकायों के चुनावों में अपने पैनल घोषित करके राजनीति कर रही है। इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी पुरषोतम गुलेरिया तथा प्रदेश उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल ने संयुक्त वक्तव्य में कहा है कि भारतीय जनता पार्टी एक लोकतांत्रिक पार्टी है जिसमें पन्ना प्रमुख से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक के चुनाव लोकतांत्रिक ढंग से होते हैं। उसी लोकतांत्रिक तरीके से इस पार्टी में हर चुनाव के लिए उम्मीदवारों का चयन होता है जिन्हें पार्टी के छोटे से लेकर बड़े से बड़े कार्यकर्ता का समर्थन मिलता है। हमने तो कार्यकर्ताओं की आवाज के अनुसार भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के पैनल दिए हैं यदि आप के अंदर दम है तो आप अपना पैनल घोषित करें। भाजपा नेताओं ने कहा कि वास्तव में कुलदीप राठौर की समस्या यह है कि ये कांग्रेस पार्टी में केवल एक धड़े के अध्यक्ष हैं, बाकि तीन धड़े तो इन्हें अपना अध्यक्ष भी नहीं मानते। इस कारण से यह खुद तो कांग्रेस अधिकृत उम्मीदवार घोषित कर नहीं सकते यदि भाजपा ने हर जिले में पहले ही कर दिए हैं तो इनको अपनी जमीन खिसकती नजर आ रही है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी पूरी गंभीरता व योजनाबद्ध तरीके से चुनाव मैदान में उतर चुकी है। पार्टी का हर कार्यकर्ता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार करके तथा किए गए विकास के नाम पर लोेगों से वोट मांग रहे हैं जबकि कांग्रेस के पास लोगों में भ्रम फैलाने के सिवाये कोई मुद्दा नहीं है। भाजपा नेताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता दिन-रात एक करके भारी बहुमत से इन पंचायतीराज एवं स्थानीय निकाय चुनावो में पार्टी को विजय दिलायेंगे क्योंकि प्रदेश की जनता जागरूक है और कांग्रेस की भ्रमित करने वाली राजनीति में नहीं आने वाली। उन्होनें कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को सलाह देते हुए कहा कि वह भाजपा की चिंता छोड़े और अपने बिखरते हुए कुनबे को संभाले।
हिमाचल प्रदेश में सोमवार और मंगलवार को भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश, ओलावृष्टि तथा तेज हवाओं के आसार भी जताए गए हैं। प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है परंतु फिर भी प्रदेश के कुछ एक क्षेत्रों में शून्य से नीचे तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक मनमोहन सिंह ने कहा कि आज और कल के लिए हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फ़बारी की चेतावनी जारी की गई है जिसके चलते आज मैदानी क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं 5 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र शिमला, नारकंडा, चंबा, कांगड़ा तथा लौहल में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने भी सैलानियों से वाहन चलाने को लेकर सावधानी बरतने के लिए कहा है।
A major landslide has occurred at Malling Nullah near Naco in Kinnaur district leaving hundreds of people stranded after it blocked the Kinnaur-Kaza national highway on Monday. Hundreds of vehicles have been stranded on both sides of the road due to the landslide, the official said. The road link of the Kaza subdivision in Lahaul-Spiti district and several villages of Kinnaur district have been cut off from the other parts due to the landslide that followed snowfall. The Border Roads Organisation (BRO) is trying to remove the debris to clear the Kinnaur-Kaza road.
कोरोना महामारी के बीच अब बर्ड फ्लू भी तांडव मचा रहा है। राजस्थान, मध्य प्रदेश में दस्तक के बाद झारखंड, हिमाचल प्रदेश में इस वायरस को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। बता दें, हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पोंग डैम सेंक्चुरी में भी 1200 प्रवासी पक्षियों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। जिस के बाद डीसी कांगड़ा ने फतेहपुर, जवाली और देहरा के एसडीएम को भी अलर्ट कर दिया है। बर्ड फ्लू फैलने की आशंका के चलते डीसी कांगड़ा ने सोमवार को फतेहपुर, जवाली और देहरा के एसडीएम के साथ हालात पर काबू पाने को लेकर आपातकालीन बैठक रखी है। इसमें वन्य जीव प्राणी और पशुपालन विभाग के अधिकारी भी भाग लेंगे। अभी तक सिर्फ प्रवासी पक्षियों की ही मौत हुई है। हो सकता है कि इन पक्षियों की मौत बर्ड फ्लू की वजह से हुई हो। मृत परिंदों के सैंपल लेकर मध्यप्रदेश के भोपाल की एक प्रयोगशाला में भेजे गए हैं। जिसकी रिपोर्ट सोमवार को आ सकती है। इससे पता चलेगा कि आखिर पक्षियों की मौत हुई कैसे। पौंग झील के किनारे एक किलोमीटर तक के एरिया को मानव गतिविधियों के लिए प्रतिबंधित किया गया है। झील के आसपास करीब 11 किलोमीटर के एरिया को निगरानी में रखा जा रहा है। उधर, पौंग झील में अभी तक 1177 प्रवासी पक्षियों की मौत की पुष्टि हुई है। बारिश की वजह से रविवार को मृतक पक्षियों की गणना नहीं की जा सकी। वहीं, बताया जा रहा है कि राजस्थान की राजधानी जयपुर में बर्ड फ्लू की दस्तक से अधिकारियों के भी हाथ-पांव फूल गए है अब तक झालावाड़ में 100, कोटा में 47, बारां में 72, पाली में 19 और जयपुर के जलमहल पर 10 कौए सहित प्रदेश भर में 245 कौओं की मौत हो चुकी है। कौओं की मौत से हरकत में आई पशुपालन विभाग की कोटा संभाग की टीम जांच करने झालावाड़ पहुंची। जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके को सैनिटाइज भी कराया साथ ही सभी मृत कौओं को प्रोटोकॉल के मुताबिक गड्ढे खोदकर जलवाया भी, जिससे इलाके में संक्रमण का खतरा ना बढ़ सके। क्या इंसानों के लिए खतरनाक है बर्ड फ्लू? बर्ड फ्लू के नाम से पहचाने जाने वाली यह बीमारी एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस H5N1 के कारण होती है, यह वायरस पक्षियों और इंसानों को अपना शिकार ज्यादा बनाता है। जिसकी चपेट में आकर पक्षी तो दम तोड़ ही देते हैं। साथ ही यह इंसानों के लिए भी बेहद खतरनाक है। इससे जान जाने का भी खतरा है। बर्ड फ्लू के लक्षण सामान्य फ्लू जैसे होते हैं जैसे सांस लेने में समस्या, उल्टी होने का एहसास, बुखार, नाक बहना, मांसपेशियों, पेट के निचले हिस्से और सिर में दर्द रहना। यह वायरस इंसानों में आंख, नाक और मुंह के जरिए प्रवेश करता है। डॉक्टर अकसर सलाह देते हैं कि अगर बर्ड फ्लू का संक्रमण इलाके में फैला है तो नॉनवेज खरीदते वक्त साफ-सफाई रखें और संक्रमित एरिया में मास्क लगाकर ही जाएं। बर्ड फ्लू के कहर को देखते हुए केंद्र समेत राज्य सरकारों ने भी अलर्ट जारी कर दिया है।
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बस में सफर कर रहे एक व्यक्ति की हृदय गति रुक जाने के कारण अचानक मृत्यु हो गई है । एसएचओ दाड़लाघाट जीत सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार ये घटना हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बस नंबर एचपी-68-6303 जो रोहड़ू से धर्मशाला जा रही थी। 77 वर्षीय जुल्फी राम पुत्र मौजीराम गांव काहरनी, डाकघर लहरी सरेल, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर अपनी पत्नी के साथ गलोग अपनी रिश्तेदारी में आए हुए थे और इस बस में वे दोनों गलोग से अपने घरजा रहे थे l लेकिन कराड़ाघाट के पास जुल्फीराम की तबीयत अचानक बिगड़ गई सीने में दर्द होने लगा, बस के चालक और परिचालक ने उसे तुरंत दाड़ला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जुल्फी राम भारतीय सेना व हिमाचल पुलिस में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के शव को पंचनामा करने हेतु अर्की हास्पिटल भेजा गया है।
सोलन पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों पर अब सख्त रवैया अपना लिया है। सोलन पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाकर बिना मास्क और बिना हेलमेट पहन कर दो पहिया वाहन चलाने वालों का चालान किया और जुर्माना वसूला। एसपी सोलन अभिषेक यादव के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने बीते 24 घण्टों (Hours) में मोटर वाहन अधिनियम के तहत 265 चालान काट कर 92,000 रुपए का जुर्माना वसुल किया। इसमें तेज़ रफ़्तार (Over Speed) के 51, भयप्रद ड्राइव (Dangerous Driving) के 12 चालान, मोबाइल फ़ोन उपयोग (Use Mobile while Driving) का 1 , प्रेशर हॉर्न के 2, बिना सीट बेल्ट के 63 व बिना हेलमेट के 31 चालान किये गए इसके अतिरिक्त जरूरी दस्तावेज न पाए जाने पर 12 व अवैध पार्किंग के 39 चालान किये गये । वहीं, एसपी सोलन अभिषेक यादव ने कहा कि आगामी दिनों में भी कार्रवाई जारी रहेगी।
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने दो वैक्सीन के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। इसी के साथ भारत को कोरोना वैक्सीन को लेकर चल रहा लंबा इंतजार अब खत्म हो गया है। भारत में कोरोना महामारी से निजात मिलने की उम्मीद अभी जगी ही थी की और संकट सामने आ गया है l देश में कोरोना संकट के बीच बर्ड फ्लू के नए खतरे ने दस्तक दे दी है। राजस्थान और मध्यप्रदेश के बाद अब हिमाचल में 1000 से अधिक पक्षियों की मौत हो गई है। चिंता की बात यह है कि यह अब और तेज गति से फैलने लगा है। मृत परिंदों के सैंपल लेकर मध्यप्रदेश के भोपाल की एक प्रयोगशाला में भेजे गए हैं। राजस्थान के झालावाड़ जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद शनिवार को पहली बार कोटा और पाली में भी कौवों की मौत हुई। अब यह पांच जिलों में फैल चुका है। शनिवार को बारां में 19, झालावाड़ में 15 और कोटा के रामगंजमंडी में 22 और कौवों की मौत हुई। कोटा संभाग के इन्हीं तीन जिलों में अब तक 177 कौवों की मौत हो चुकी है। मध्यप्रदेश के इंदौर में भी 13 और कौवों की मौत हुई। हिमाचल प्रदेश भी इस खतरे से अछूता नहीं रहा हैं , हिमाचल के पाेंग डैम अभयारण्य में एक हफ्ते में 1,000 से अधिक प्रवासी पक्षी मृत पाए गए हैं। पाेंग डैम अभयारण्य में हर साल अक्तूबर से मार्च तक रूस, साइबेरिया, मध्य एशिया, चीन, तिब्बत आदि देशों से विभिन्न प्रजातियों के रंग-बिरंगे परिंदे लंबी उड़ान भर यहां पहुंचते हैं और पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। अब इन पक्षियों की अचानक मौत हो रही है। वन्यप्राणी विभाग ने बर्ड फ्लू की आशंका के चलते जिलाधीश कांगड़ा को अवगत करवा झील में सभी प्रकार की गतिविधियों पर रोक लगा दी है।
आज ग्राम पंचायत कोठी के कार्यालय में करुणा शर्मा ने ग्राम पंचायत कोठी के प्रधान पद के लिए नामांकन पत्र भरा। नामांकन पत्र भरने के बाद उन्होंने प्रेस वार्ता में अपने वक्तव्य में कहा कि यदि इन चुनाव में उन्हें स्थानीय पंचायत की समस्त जनता का भरपूर सहयोग एवं आशीर्वाद मिला तो इस पंचायत के चौमुखी विकास के लिए बिना किसी भेदभाव से कार्य करूंगी एवं समस्त जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी। इसी के साथ उन्होंने कहा कि वे युवाओं के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को भी अपनी पंचायत में युद्ध स्तर पर क्रियान्वित करने का पूरा प्रयास करेंगी। इसके साथ उन्होंने बताया कि वे पंचायत के चौमुखी विकास के लिए सांसद निधि, विधायक निधि एवं जहां से भी पंचायत को जन सहयोग मिलेगा वहां से सहायता लेकर पंचायत के हर वार्ड का बिना किसी पक्षपात के विकास पूरी लगन एवं निष्ठा के साथ करेंगी। गांव की समस्याओं को निपटाने के लिए हर वार्ड में मिनी ग्राम सभाओं का आयोजन कर गांव के विकास में हर नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित करेंगी। उन्होंने बताया कि वह 2010 से 2015 तक लगातार 5 वर्ष इस पंचायत के टुकड़ी वार्ड से भी वार्ड सदस्य के रूप में भरपूर जन सेवा कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित की है। करुणा शर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य कोठी पंचायत को आदर्श ग्राम पंचायत बनाने का हैl
दाड़लाघाट। पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के तीसरे व अंतिम दिन भी नामांकन पत्र भरे गए। इस दौरान ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के साथ साथ नवगठित पंचायत रौडी व बरायली में भी तीसरे व अंतिम दिन नामांकन दाखिल हुए। एआरओ दाड़लाघाट विजेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रधान पद के लिए 1, उपप्रधान पद के लिए 3 व पंचायत सदस्य के लिए 2 ने नामांकन दाखिल किए। उधर,पंचायत रौडी में एआरओ सुनील ने बताया कि प्रधान पद के लिए 1, उपप्रधान पद के लिए 2 व पंचायत सदस्य के लिए 3 उमीदवारों ने नामांकन दर्ज किए। जबकि, पंचायत बरायली में एआरओ धर्मपाल शुक्ला ने बताया कि प्रधान पद के लिए शून्य, उपप्रधान के लिए 1 व पंचायत सदस्य के लिए 2 उमीदवारों ने नामांकन दर्ज किए। इसी तरह उपमंडल दाड़लाघाट के साथ लगती पंचायत कोटलू में भी पंचायत प्रधान पद के लिए 4, उपप्रधान पद के लिए 7 और पंचायत सदस्य के लिए 5 लोगों ने नामांकन दर्ज किया है। कोटलू पंचायत में तैनात एआरओ राजेन्द्र वर्मा ने यह जानकारी सांझा करते हुए बताया कि चार जनवरी को सुकुटनी होगी और 6 जनवरी दोपहर तीन बजे तक इच्छुक उम्मीदवार अपने नाम वापिस ले सकेंगे। तीन बजे के बाद चुनाव निशान भी वितरित कर दिए जाएंगे।
नेहरू युवा क्लब मनलोग बडोग ने नेहरू युवा केंद्र द्वारा बताए गए निर्देशानुसार जल शपथ समारोह का आयोजन किया। इस दौरान नेहरू युवा क्लब मनलोग बड़ोग के सभी सदस्य ने जल शपथ समारोह में बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर क्लब सदस्यों ने अपने आसपास के जल स्त्रोतों को साफ सुथरा रखने व गांव को स्वच्छ रखने का निर्णय लिया। इस दौरान पंकज कुमार ने सभी सदस्यों को प्रतिज्ञा दिलवाई। इस मौके पर गांव की एक बैठक हुई। इस अवसर पर नेहरू युवा क्लब मनलोग बडोग के सदस्यों सहित स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
कुनिहार विकास खंड की दाड़लाघाट पंचायत से उपप्रधान पद के उम्मीदवार राजेश गुप्ता ने शनिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंंने एआरओ विजेंदर कुमार को अपना नामांकन पत्र दिया। पूर्व में भी उपप्रधान के पद पर रह चुके राजेश गुप्ता ने इस मौके पर लोगों से वादा किया कि अगर आप मेरा साथ एक बार फिर देते हैं तो मैं आपके मध्य हर वक्त सेवारत रहूंगा।पंचायत के लोगों का उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है। बता दें, राजेश गुप्ता दाड़लाघाट के स्थाई निवासी है। राजेश गुप्ता पढ़े लिखे होने के साथ-साथ अनुभवी, परिश्रमी व समाजसेवा के कार्यों में भी आगे रहते है। राजेश गुप्ता लोगों के सुख दुख में हमेशा साथ रहते है, जिसके चलते इन्हें लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।
जिला मड़ी के उपमंड़ल करसोग के तहत पड़ने वाली दूरदराज ग्राम पंचायत शोरशण के पजैंडी गांव में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा पेश आया है जिसमें गौशाला में बधे पांच मवेशी आगजनी की भेट चढ़ गए। पुलिस व राजस्व विभाग ने घटना स्थल का मुआयना कर आंगामी कार्यवाही शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार यह हादसा शुक्रवार देर रात पेश आया। आग इतनी भयानक थी की ग्रामीण हरी कृष्ण की गौशाला में बधें चार गाय व एक बछड़ी ज़िंदा जल गए। इस घटना का पता तब चला जब दुसरे गांव के लोगों ने पजैंडी मे धुआं व आग की लपटे उठती देखी। उन्होंने तुरंत ही गांव के लोगो को सुचित किया। सुचना मिलने तक गौशला में रखे पशु मौत का ग्रास बन चुके थे व गौशाला जलकर राख हो गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग पांगणा के कर्मचारी व राजस्व विभाग करसोग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे व घटना का मुआईना किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की जांच शुरु कर दी है। राजस्व विभाग ने करीब 2 लाख के नुकसान का आंकलन किया है। तहसीलदार करसोग राजेन्द्र ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस भीष्ण अग्निकाड़ में गौशाला में बधें एक बछड़ी व चार गाय की मौत हो गई। पीड़ित परिवार को राहत के तौर पर 20 हजार रूपये की राहत राशि दे दी गई है।
नए साल में कोरोना महामारी से निजात मिलने की उम्मीद है। देश में वैक्सीन का ड्राई रन आज किया गया है और जल्दी ही वैक्सीन लोगों लगाने का काम भी शुरू हो जाएगा। पूरे देश के साथ हिमाचल प्रदेश में भी कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन किया गया। प्रदेश के शिमला में तीन जगहों डीडीयू अस्पताल, तेंजिन अस्पताल और कसुम्पटी के सरकारी स्कूल में वैक्सीन का ड्राई रन किया गया जिसमें 25-25 लोगों को ट्रायल के तौर पर वैक्सीन लगाई गई। ड्राई रन के बाद देश में वैक्सीन लगाने का फाइनल दौर शुरू हो जाएगा। पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी उसके बाद अन्य लोगों को वैक्सीन लगाने का काम शुरू होगा। शिमला में डब्ल्यूएचओ की टीम की निगरानी में वैक्सीन का ड्राई रन किया गया। वेक्सिनेशन में 5 मेम्बर की टीम रहेगी। पहले से रजिस्ट्रेशन होगी फिर जिन लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए मेसेज किया है उनकी लिस्ट वेरिफिकेशन होगी और उसके बाद उसको वैक्सीन लगाई जाएगी। वैक्सीन लगाने के बाद मरीज को आधे घंटे के लिए ऑब्जरवेशन में रखा जाएगा जंहा पर देखा जाएगा कि वैक्सीन का मरीज को कोई साइड इफेक्ट तो नहीं हुआ।ऑब्जरवेशन के बाद मरीज को घर भेज दिया जाएगा और वैक्सीन लगाने की अगली डेट भी दी जाएगी। ड्राई रन का मकसद वैक्सीन के लगाए जाने पर किसी भी तरह की खामी न हो उसको दूर करना है। ड्राई रन के आधार पर ही प्रदेश में वैक्सीन लगाने का काम शुरू होगा।
कुनिहार। कुनिहार बाजार में पेट्रोल पंप के पास नव वर्ष की पहली रात्रि में एक करियाना की दुकान आग लगने से पूरी तरह जल कर खाक हो गई। आगजनी में लाखों रुपए का करियाना व डेली नीड्स का सामान जल कर राख हो गया। गनीमत यह रही की आग साथ वाली दुकानों व रिहायशी मकानों की ओर नहीं फैली अन्यथा हादसा भयंकर हो सकता था। व्यापार मण्डल के सदस्य सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे व अपने व्यापारी साथी को सांत्वना दी। दुकान के मालिक राम रत्तन तनवर ने बताया कि दुकान के साथ ही रहने वाले पड़ोसियों ने जब रात्रि में दुकान से धुंआ उठता देखा तो उन्होंने मुझे व मेरे परिवार को आग लगने की सूचना दी व सभी ने मिलकर दुकान के शटर उठाए, लेकिन उस समय तक दुकान में रखा करियाना व अन्य सामान पूरी तरह जल चुका था। स्थानीय पुलिस व पटवारी मौके पर पहुंचे व घटना का जायजा लिया। गौर रहे कि कुनिहार क्षेत्र जिला सोलन का एक बहुत बड़ा व्यापारिक केंद्र है। यंहा पर प्रदेश सहित दूरदराज क्षेत्र से लोग खरीददारी करने आते है। प्रदेश व जिला सोलन का अग्रणी व्यापारिक हब होने के कारण कुनिहार में फायर स्टेशन होना बहुत जरूरी है। पिछले कुछ वर्षों में यंहा कई बड़ी आगजनी की घटनाएं हो चुकी है। आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए अर्की या फिर सोलन से फायर बिग्रेड को बुलाना पड़ता है और जब तक फायर बिग्रेड की गाड़ियां कुनिहार पहुंचती है तब तक आग सब कुछ जला कर खाक कर चुकी होती है। ओम प्रकाश ठाकुर, भगमल तनवर, पवन ठाकुर, सुरेश, विजय कंवर, साहिल ठाकुर, विजय गर्ग, विनय गर्ग आदि कारोबारियों ने सरकार से विकसित व्यापारिक केंद्र कुनिहार में जल्द फायर स्टेशन खोलने की मांग की है, ताकि आगजनी की घटनाओं पर अकुंश लग सके। व्यापार मंडल के प्रधान सुमित मित्तल ने भी सरकार से कुनिहार में फायर स्टेशन या फायर हाइड्रेंट खोलने की मांग की है, ताकि आगजनी पर जल्द काबू पाया जा सके। प्रत्यक्षदर्शी ओम प्रकाश ठाकुर ने बताया कि रात्री में उन्हें जैसे ही घर के साथ वाली दुकान मेंआग लगने का पता चला, तो उन्होंने अन्य पड़ोसियों को उठा कर इसकी सूचना दुकान के मालिक व उसके परिवार को दी। सभी ने मिल कर दुकान के शटर को किसी तरह उठाया, परन्तु तब तक दुकान में रखा सारा समान राख हो चुका था।
भाजपा अध्यक्ष एवं संसद सुरेश कश्यप ने कहा विश्व के नेताओं की उनके कार्यकाल में स्वीकृति या दूसरे शब्दों में कहें तो उनकी लोकप्रियता पर नजर रखने वाली डेटा फर्म के सर्वे के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अप्रूवल रेटिंग सबसे ज्यादा है। वैश्विक स्तर पर सर्व और रिसर्च करने वाली फर्म मॉर्निंग कंसल्ट के नवीनतम सर्वेक्षण के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नेट अप्रूवल रेटिंग 55 प्रतिशत रही है जो सबसे अधिक है। इसी तरह जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल की स्वीकृति रेटिंग 24 प्रतिशत रही जबकि मैक्सिकन राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर का स्कोर 29 और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन का स्कोर 27 था। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की अप्रूवल रेटिंग नकारात्मक रही है जिसका मतलब है कि उनका समर्थन करने वालों के मुकाबले विरोध करने वालों की संख्या अधिक है। लोकप्रियता के हर पैमाने पर हमारे प्रधानमंत्री अव्वल उन्होंने कहा स्विट्जरलैंट के पोलिंग संगठन गैलअप इंटरनेशनल एसोसिएशन के अप्रैल में जारी सर्वे के मुताबिक भारत की 91 प्रतिशत जनता ने माना कि मोदी सरकार कोरोना महामारी में बहुत अच्छा काम कर रही है। इससे पहले 2019 के गैलप सर्वे में भी देश के 69 % लोगों ने कहा था कि वे मोदी जी के नेतृत्व में सुरक्षित हैं। 12 सितंबर, 2020 को आईएएनएस सीवोटर कोविड-19 ट्रैकर के सर्वे में पीएम मोदी की रणनीति को 75.8 प्रतिशत लोगों ने समर्थन दिया। विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस अदानोम गेब्रिएसस ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भरपूर सराहना की। उन्होंने कहा कि 1 जनवरी से भारत ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC ) के अस्थाई सदस्य के तौर पर अपना कार्यकाल शुरू किया। रिषद में भारत नॉर्वे, केन्या, आयरलैंड और मेक्सिको के अलावा पांच स्थायी सदस्यों चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका और asthai सदस्यों एस्तोनिया, नाइजर, सेंट विंसेंट, ट्यूनीशिया और वियतनाम के साथ बैठेगा। भारत अगस्त 2021 में 15 देशों वाली शक्तिशाली परिषद के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभाएगा। ऐसा नेतृत्व भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गर्व की बात है।
शिमला। हिमाचल प्रदेश में आज से मौसम बदलेगा। शनिवार को छह मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। तीन से पांच जनवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने की संभावना है। चार और पांच जनवरी को अधिक बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आ रहा है। इसमे 3 से पांच तक प्रेदेश में मौसम खराब रहेगा। इसमे 4 ओर 5 जनवरी को प्रदेश के ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हो सकती है।
प्रसिद्ध समाजसेवी और प्रदेश एचआरटीसी बस अड्डा प्राधिकरण बोर्ड सदस्य चंद्र मोहन शर्मा ने थौना ज़िला परिषद वार्ड से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर भारी जनसमूह को साथ लेकर एसडीएम सरकाघाट के कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान सरकाघाट के विधायक कर्नल इन्द्र सिंह ठाकुर के अलावा पूरी मंडल भाजपा कार्यकारिणी साथ रही। नामांकन दाखिल करने से पहले चंद्रमोहन शर्मा ने अपने समर्थकों सहित बाजार में रैली निकाली। नामांकन दाखिल करवाने के बाद विधायक के साथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते उन्होंने कहा कि उन्होंने जनता की इच्छा पर ही इस वार्ड से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है जिसके कारण ही वह चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने कहा कि वह पहले भी समाज सेवा के साथ-साथ क्षेत्र के विकास को लेकर प्रयासरत थे और आज भी। अगर लोगों का समर्थन मिला तो जिला परिषद सदस्य बनकर अपने इलाके का चौमुखी विकास करवाएंगे। शर्मा ने कहा की वह प्रदेश सरकार और क्षेत्र के लोगों के साथ सीधा संवाद बनाने और विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम करेंगे और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर पूर्व की भांति लोगों की सेवा करते रहेंगे। भाजपा समर्थक उम्मीदवारों की होगी रिकॉर्ड जीत : कर्नल विधायक कर्नल इन्द्र सिंह ने इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में चौमुखी विकास करवाने के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताना होगा ताकि पहले की तरह सजग भूमिका निभाते हुए इस क्षेत्र के हर घर तक विकास की रफ्तार पहुंच सके। उन्होंने कहा 3 वर्षों में क्षेत्र में अथाह विकास हुआ है। यह कहने की जरूरत नहीं है। चुनावों में भाजपा समर्थक उम्मीदवारों की रिकॉर्ड मतों से जीत होगी। उन्होंने समाज सेवी चंद्रमोहन शर्मा के समाज सेवा कार्यो की विस्तार से सराहना करते हुए जनता से अपील की कि वह उन्हें भारी मतों से जीताएँ। शक्ति प्रदर्शन में मारी बाजी बीते कल पूर्व सीएम के चचेरे भाई और मंत्री के समधी पृथ्वी राज धूमल के नामांकन से ज्यादा भीड़ जुटाकर और मंडल भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओं को साथ लाकर चंद्र मोहन शर्मा ने बाजी मार ली है। यह रहे उपस्थित इस मौके पर सरकाघाट मंडल भाजपा अध्यक्ष निशा ठाकुर, उपाध्यक्ष गोगी महामंत्री रामलाल कौशल एवं चंद्रमणि सुंदर नगर जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजू शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार, एससी मोर्चा अध्यक्ष ख़याली राम, सरकाघाट नगर परिषद पार्षद एवं पूर्व अध्यक्ष प्रेम कुमारी ठाकुर सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
साल 2021 की जयराम सरकार की पहली कैबिनेट बैठक 5 जनवरी को होने जा रही है। 5 जनवरी को यह कैबिनेट की बैठक राज्य सचिवालय में रखी गई है। सुबह साढ़े दस बजे शिखर सम्मेलन हॉल में ये कैबिनेट आयोजित की जाएगी। पंचायती राज चुनाव की आदर्श चुनाव आचार संहिता के चलते सरकार कोई बड़ी घोषणा तो कैबिनेट में नही कर सकती हैं। कोविड-19 को हिमाचल दिवस और गणतंत्र दिवस को लेकर कैबिनेट में रणनीति बन सकती है। कोरोना वैक्सीन ट्रायल को लेकर कैबिनेट में चर्चा हो सकती है। कैबिनेट में विभिन्न विभागों की प्रेजेंटेशन दी जा सकती है। इसके अलावा कई अन्य निर्णय लिए जा सकते है जो चुनाव आचार संहिता के दायरे में नहीं आते हों। बता दे कि जयराम सरकार ऐसी पहली सरकार है जिसने सत्ता में आने से पहले हर माह 3 कैबिनेट बैठक करने का निर्णय लिया था। यही वजह है कि हर माह पहले तीसरे और चौथे हफ्ते में कैबिनेट हो जाती है। इसके अलावा बैठक में कई अन्य महत्वपूर्ण फैसले भी लिए जा सकते हैं।
सोलन विधायक डॉ कर्नल धनीराम शांडिल के बदले तेवरों से सोलन कांग्रेस का कलेवर बदलता दिख रहा हैं. मिस्टर कूल शांडिल ने अब कर्नल वाले तेवर इख्तियार किये हैं जिससे कांग्रेस ज्यादा अनुशासित दिख रही हैं, बेशक उनकी दखल सिर्फ सोलन निर्वाचन क्षेत्र के मामलों तक ही सिमित हैं, लेकिन असर साथ लगते क्षेत्रों में भी दिख रहा हैं. हालांकि जिला अध्यक्ष के साथ उनकी खींचतान भी जगजाहिर हो चुकी हैं लेकिन लगता हैं कर्नल शांडिल के आगे जिला अध्यक्ष की चल नहीं रही. इसका ताजा प्रमाण हैं जिला परिषद् चुनाव के लिए शांडिल द्वारा अपने तीन प्रत्याशी घोषित करना. पहली बार शांडिल ने इस तरह खुलकर आये हैं जिससे कांग्रेस में एक आस जगी हैं और विश्वास भी. वैसे भी जिला कांग्रेस की सक्रियता बंद कमरों तक सिमटी हैं, सरकार के खिलाफ मैदानी जंग में जिला कांग्रेस संगठन कही नहीं दिखा रहा. सरकार की बड़ी नाकामियां भी कांग्रेस मजबूती से उठाने में विफल रही हैं. ऐसे में कांग्रेस में जिस आक्रामकता की कमी दिख रही हैं उसकी भरपाई अब शांडिल करते दिख रहे हैं. न सिर्फ शांडिल के फैसलों में आक्रमता हैं बल्कि मैदान में भी उनकी बढ़ती मौजूदगी कांग्रेस में नया जोश भर रही हैं. उधर जिला अध्यक्ष शिवकुमार को भी कुछ बड़े नेताओं का साथ मिला हुआ हैं, पर उनकी राह जरा भी आसान नहीं हैं. खासतौर से सोलन निर्वाचन क्षेत्र में कण्ट्रोल पूरी तरह कर्नल शांडिल के हाथ में हैं. शहरी कांग्रेस सोलन और ब्लॉक कांग्रेस पर भी शांडिल का ही पकड़ दिख रही हैं. ऐसे में कांग्रेस में कब जिला संगठन के खिलाफ मुख़ालफ़त देखने को मिल जाएं, कुछ कहा नहीं जा सकता. सुल्तानपुरी की बढ़ती सक्रियता का चर्चा आम: एक और बात जिसकी चर्चा इन दिनों सोलन के राजनैतिक गलियारों में हैं वो हैं विनोद सुल्तानपुरी की सोलन में बढ़ती सक्रियता. सुल्तानपुरी बेहद कड़े मुकाबले में बीते दो चुनाव कसौली निर्वाचन क्षेत्र से हार चुके हैं. उनकी हार का कारण भीतरघात को माना जाता रहा हैं. अब सुल्तानपुरी अचानक सोलन में क्यों इतने सक्रीय हो गए, इसे लेकर खूब चर्चा हैं. अब इसके क्या कारण हो सकते हैं इसे लेकर सब अपने हिसाब से अनुमान लगा रहे हैं. 2022 की तैयारी में शांडिल: बहरहाल, 2022 के चुनाव में बेशक शांडिल की उम्र 82 वर्ष होगी लेकिन फिलवक्त वे ही सोलन निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस का सबसे बड़ा चेहरा हैं और उनका विकलप कांग्रेस के पास नहीं दिख रहा हैं. उनके ताजा फैसलों को भी 2022 की चुनावी रणनीति के तौर पर ही देखा जा रहा हैं. दरअसल शांडिल संगठन में अपनी ब्रिगेड तैयार करना चाहते हैं ताकि 2022 में उनकी राह आसान हो. अब कर्नल के तेवर ज़ारी रहते हैं या कोई नया ट्विस्ट आता हैं, ये देखना रोचक होगा. आखिर राजनीति में कुछ भी मुमकिन हैं.
शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2020-21 की बोर्ड परीक्षाएं 4 मई, 2021 से शुरू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के कारण उत्पन्न स्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा यह निर्णय सीबीएसई की परीक्षा तिथियों की घोषणा तथा पिछले दिनों सरकार, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, अध्यापकों एवं अभिभावकों के साथ हुई चर्चा के बाद लिया गया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए स्कूलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। स्कूलों में भीड़ जमा न हो, इसके लिए नाॅन-बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाएं 10 अपै्रल, 2021 से स्कूलों द्वारा आयोजित की जाएंगी। इसी प्रकार, दसवीं एवं बाहरवीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं 4 मई, 2021 से ऑफलाइन आयोजित की जाएंगी। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा परीक्षाओं की डेट शीट शीघ्र जारी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रैक्टिकल परीक्षाएं 15 से 30 अपै्रल, 2021 के बीच आयोजित की जाएंगी, इन परीक्षाओं के प्रश्न पत्र इस वर्ष स्कूलों द्वारा अपने स्तर पर तैयार किए जाएंगे, लेकिन परीक्षाएं बोर्ड द्वारा निर्धारित तिथियों पर ही ली जाएंगी।
कोरोना वैक्सीन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। वैक्सीनेशन चार फेज में किया जाएगा। पहले फेज में हेल्थ वर्कर, दूसरे में फ्रंट लाइनर, जिसमें पुलिस, होमगार्ड, सफाई कर्मचारी व सेना के कर्मचारी शामिल हैं। तीसरे फेज में 50 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई जाएगी और चौथे फेज में 50 साल से कम उम्र के बीमार लोगों को वैक्सीन का इंजेक्शन लगाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में अभी 300 सेंटर बनाने का फैसला लिया है। सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक हिमाचल में तीन दिन में करीब 90 हजार फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना का टीका लगा दिया जाएगा। एक दिन में एक सेंटर पर 100 लोगों को टीके लगाए जाएंगे। हर सेंटर में 4 लोगों की टीम होगी। सेंटर में उन्हीं लोगन को एंट्री मिलेगी जिनके पास स्वास्थ्य विभाग दिए गए आईडी नंबर होंगे। इस टीके को बाजु में लगाया जाएगा। इसको लेकर भी टीम को प्रशिक्षण दिया गया है। वैक्सीन के अलावा सिरिंज केंद्र सरकार ही उपलब्ध कराएगी।
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार स्थानीय शहरी निकायों के सामान्य निर्वाचन के लिए राज्य निर्वाचन आयोग को आज एम-2 इलैक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की 130 बेलेट यूनिट तथा 130 कन्ट्रोल यूनिट प्रदान की गई। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन केसी चमन ने आज दी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भारत के निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार यह ईवीएम स्कैन करने के उपरान्त राज्य निर्वाचन आयोग को ऋण आधार पर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि ईवीएम की प्रथम स्तर की चेकिंग बेल कंपनी के अभियन्ताओं द्वारा करवाने के उपरान्त 123 बेलेट यूनिट तथा 123 कन्ट्रोल यूनिट को जिला सोलन में होने वाले स्थानीय शहरी निकायों के निर्वाचन में प्रयोग में लाया जाएगा। 07 कन्ट्रोल यूनिट तथा 07 जिला सिरमौर भेजी जाएंगी। इसके उपरान्त जिला निर्वाचन अधिकारी ने तहसील कार्यालय परिसर सोलन तथा पुराने उपायुक्त कार्यालय में स्थित ईवीएम तथा वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सोलन मंडल के उपाध्यक्ष चन्द्रकांत शर्मा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विनोद सुल्तानपुरी, जिला महासचिव शिवदत्त ठाकुर, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया के अनूप पराशर, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सावित्री सांख्यान तथा कंचन राणा, उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव, सहायक आयुक्त लीव रिजर्व एचएस राणा, तहसीलदार गुरमीत नेगी, तहसीलदार निर्वाचन राजेन्द्र शर्मा एवं नायब तहसीलदार महेन्द्र ठाकुर, नायब तहसीलदार जगपाल उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश में अब राशन कार्ड में नया नाम दर्ज करवाने और नाम कटवाने के लिए लोगों को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी l हिमाचल प्रदेश में अब राशन कार्ड पंचायतीराज विभाग ही बनाएगा। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने राशन कार्ड बनाने के लिए पंचायत सचिवों को ट्रेनिंग दी है। अब पंचायत सचिव ही राशन कार्ड बनाएँगे l साथ ही विभाग ने पंचायत सचिवों को राशन कार्ड के डाटाबेस से संबंधित यूआईडी और पासवर्ड भी जारी कर दिया गया है। प्रदेश में राशन कार्ड फर्जीवाड़ा रोकने के लिए पंचायत सचिव को यह जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले भी प्रदेश में बड़े स्तर पर राशन कार्ड फर्जीबाड़ा हुआ था। लोगों को पहले राशन कार्ड में अपडेट करवाने या नया राशन कार्ड बनाने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग के कार्यालय जाना पड़ता था। अगर किसी ने डिपो बदलना होता था तो भी खाद्य आपूर्ति विभाग के दफ्तर जाना पड़ता था। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि खाद्य आपूर्ति नहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतीराज विभाग ही लोगों के राशनकार्ड बनाएगा।
सोलन जिला में आज पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन नामांकन के दूसरे दिन कुल 2626 नामांकन प्रस्तुत किए गए। यह जानकारी आज यहां अतिरिक्त उपायुक्त एवं निर्वाचन के लिए नोडल अधिकारी अनुराग चन्द्र शर्मा ने दी। अनुराग चन्द्र शर्मा ने कहा कि इन 2626 नामांकन में जिला परिषद सदस्य के लिए 36, पंचायत समिति सदस्यों के लिए 182, प्रधान पद के लिए 590, उप प्रधान पद के लिए 589 तथा वार्ड सदस्यों के लिए कुल 1229 नामांकन प्रस्तुत किए गए। उन्होंने कहा कि आज सोलन जिला के नालागढ़ विकास खण्ड में पंचायती राज संस्थाओं के लिए कुल 867, कुनिहार विकास खण्ड में कुल 635, धर्मपुर विकास खण्ड में कुल 469, सोलन विकास खण्ड में कुल 370 तथा कण्डाघाट विकास खण्ड में कुल 285 नामांकन प्रस्तुत किए गए। अनुराग चन्द्र शर्मा ने कहा कि नालागढ़ विकास खण्ड में जिला परिषद सदस्य के लिए 20, पंचायत समिति सदस्यों के लिए 54, प्रधान पद के लिए 197, उप प्रधान पद के लिए 172 तथा वार्ड सदस्यों के लिए कुल 424 नामांकन प्रस्तुत किए गए। उन्होंने कहा कि कुनिहार विकास खण्ड में जिला परिषद सदस्य के लिए 08, पंचायत समिति सदस्यों के लिए 48, प्रधान पद के लिए 137, उप प्रधान पद के लिए 143 तथा वार्ड सदस्यों के लिए कुल 299 नामांकन प्रस्तुत किए गए। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि धर्मपुर विकास खण्ड में जिला परिषद सदस्य के लिए 06, पंचायत समिति सदस्यों के लिए 34, प्रधान पद के लिए 94, उप प्रधान पद के लिए 105 तथा वार्ड सदस्यों के लिए कुल 230 नामांकन प्रस्तुत किए गए। अनुराग चन्द्र शर्मा ने कहा कि सोलन विकास खण्ड में जिला परिषद सदस्य के लिए 01, पंचायत समिति सदस्यों के लिए 20, प्रधान पद के लिए 93, उप प्रधान पद के लिए 90 तथा वार्ड सदस्यों के लिए कुल 166 नामांकन प्रस्तुत किए गए। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि कण्डाघाट विकास खण्ड में जिला परिषद सदस्य के लिए 01, पंचायत समिति सदस्यों के लिए 26, प्रधान पद के लिए 69, उप प्रधान पद के लिए 79 तथा वार्ड सदस्यों के लिए कुल 110 नामांकन प्रस्तुत किए गए। गणतंत्र दिवस नामांकन प्रक्रिया के प्रथम दिन सोलन जिला में कुल 1976 नामांकन प्रस्तुत किए गए थे।
एसएचओ दाड़लाघाट ने इंसानियत की एक और मिसाल पेश की है। एसएचओ दाड़लाघाट जीत सिंह को वीरवार शाम को गश्त के दौरान छामला के समीप पर्यटकों की एक गाड़ी फसी मिली । पर्यटकों ने बताया कि वह हैदराबाद से मनाली घूमने आए थे, और वह मनाली से शिमला की ओर जा रहे थे,जैसे ही वह छामला के समीप पहुँचे तो उनकी गाड़ी में तकनीकी खराबी आ गई . उन्होंने बताया कि देर शाम अंधेरे में उन्हें गाड़ी में तकनीकी खराबी के चलते समस्या का हल नही निकल रहा था तभी पुलिस की गाड़ी एसएचओ दाड़लाघाट जीत सिंह भी वहां से निकल रहे थे तो उन्होंने हमारी समस्या को जाना व मानवता का परिचय देकर तुरंत ही हमारी गाड़ी को मेकेनिक के पास छोड़कर पर्यटकों को थाना दाड़लाघाट में ले गए । जहाँ एसएचओ ने सभी लोगों को जलपान भी करवाया। पर्यटकों का कहना है कि एसएचओ जीत सिंह ने उनकी सहायता करके इंसानियत की मिसाल पेश की है। जिसके लिए वह हिमाचल पुलिस व एसएचओ का धन्यवाद करते है।
शिमला : भाजपा प्रवक्ता विनोद ठाकुर ने संयुक्त बयान में कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर के लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद करार देते हुए कहा कि कांग्रेस को झूठ बोलने की आदत है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संकटकाल में कांग्रेस धरातल से गायब थी और केवल अपने एयर कंडीशन ऑफिस या ड्राइंग रूम से पार्टी को चला रही थी। भाजपा नेताओं ने कहा कि यह जनता जानती है कि भाजपा के विधायक और मंत्री अस्पतालों के अंदर निरीक्षण के लिए गए इस समय कांग्रेस का योगदान शून्य था। उन्होंने कहा कांग्रेस तो यू-टर्न संगठन बनकर रह गया है पहले उनके नेता सरकार को सुझाव देते हैं और जब उनके सुझाव मान लिए जाते हैं तो उन्हीं सुझावों की कांग्रेस द्वारा निंदा की जाती है। भाजपा नेताओं ने कहा कि सरकार द्वारा रोस्टर में किसी भी प्रकार की धांधली नहीं की गई है रोस्टर 100% पारदर्शी है, उन्होंने कहा कि बार-बार कुलदीप राठौर अपने संगठन को चुस्त दुरुस्त करने की बात करते हैं 3 साल हो गए हैं संगठन तो जैसे का तैसा ही है। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश विश्वविद्यालय में जो नियुक्तियां चल रही है उसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं है अगर कांग्रेस के नेताओं को लगता है कि कोई नियम तोड़े गए हैं तो वह कोर्ट में इनको चुनौती क्यों नहीं देते। कांग्रेस के नेता केवल आरोप लगाकर अपनी राजनीति चमकाने में लगे हैं। कोविड-19 संकटकाल में भी जयराम सरकार ने नौकरियों का पिटारा खोला है इसका मतलब साफ है कि हिमाचल सरकार बेरोजगारी के खिलाफ एक जंग लड़ रही है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन द्वारा कोविड-19 के दौरान डिजिटल माध्यम से विधिक जागरूकता शिवरों का आयोजन किया जा रहा है ताकि लोगों को उनके घर द्वार पर ही कानूनी जानकारी पहुंचाई जा सके। यह जानकारी जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव गुरमीत कौर ने आज यहां दी। गुरमीत कौर ने कहा कि विभिन्न शिविर जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष तथा जिला एवं सत्र न्यायधीश भूपेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किए गए। उन्होंने कहा कि जिला कारागार सोलन में कैदियों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। कैदियों को निशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने के बारे में भी अवगत करवाया गया। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने दिसम्बर माह के दौरान विश्व एड्स दिवस पर कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत मांगल में डिजिटल माध्यम से लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि विश्व विकलांग दिवस पर बाल आश्रम अर्की के बच्चों को भी जागरूक किया गया। धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत जंगेशू, चम्मो तथा सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत बसाल, चामियां तथा कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत दधोगी में निशुल्क कानूनी सहायता, वरिष्ठ नागरिकों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाना, सूचना का अधिकार, वरिष्ठ नागरिकों के जीवन और सम्पति के संरक्षण तथा वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण सहित कोरोना महामारी के बारे में भी इन शिविरों मे जानकारी दी गई। गुरमीत कौर ने कहा कि मानव अधिकार दिवस पर एसके उद्योग परवाणू तथा जेएम प्रयोगशाला उद्योग सोलन में कार्यरत कर्मचारियों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक बनाया गया। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सोलन तथा उपमण्डलीय विधिक सेवाएं समिति कसौली द्वारा कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने ने कहा कि खण्ड विकास अधिकारी नालागढ़ तथा खण्ड विकास अधिकारी कण्डाघाट के सौजन्य से क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में डिजिटल माध्यम से ग्राम पंचायत की न्यायिक भूमिका, सूचना का अधिकार, पीड़ित प्रतिकर योजना व निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में भी अवगत करवाया गया। उन्होंने कहा कि सोलन जिला में तैनात पैनल अधिवक्ताओं को डिजिटल माध्यम से एक दिन का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है। कण्डाघाट विकास खण्ड के क्यारी महिला मंडल की महिलाओं को डिजिटल माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता तथा प्रवर्तन के लिए विधिक सेवाएं योजना व उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के बारे में जानकारी प्रदान की गई। लोगों को कोविड-19 महामारी से बचाव के सम्बन्ध में भी अवगत करवाया गया। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सोलन द्वारा डिजिटल माध्यम से 73 शिविरों का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 2645 लोगों ने कानूनी जानकारी का लाभ लिया व डीएलएसए सोलन के अपने यू-टयूब चैनल पर विधिक जागरूकता से सम्बन्धित 40 वीडियो को यू-टयूब चैनल पर अपलोड किया गया। इन वीडियो में सोलन में तैनात विभिन्न न्यायाधीशों द्वारा विभिन्न कानूनों के बारे में जानकारी साझा की गई। इन शिविरों का ऑनलाइन माध्यम से 12761 लोगों ने लाभ उठाया है। गुरमीत कौर ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन वैश्विक कोरोना महामारी के दौरान आमजन को सुविधा प्रदान करने के लिए सदैव प्रयासरत है। किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन के दूरभाष नम्बर 01792-220713 पर कार्य दिवस पर प्रातः 10ः00 बजे से सांय 5ः00 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।
आज सुजानपुर विधायक राजेंद्र राणा ने कहा की हिमाचल सरकार के कुशासन व कुप्रबंधन के कारण राजकोषीय घाटा 135 फीसदी जा पहुंचा है। स्टैटिकल डायरेक्टरेट जनरल की रिपोर्ट के मुताबिक नवंबर माह में राजकीय कोषीय घाटा 10.75 लाख करोड़ रहा जबकि वित्त वर्ष 20-21 के लिए 7.96 करोड़ राजकोषीय घाटे का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। यह बात राज्य कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने कही है। उन्होंने कहा कि धड़ाम हुई अर्थव्यवस्था के बीच आम आदमी का जन जीवन और दुश्बार हुआ है। महामारी, बेरोजगारी व आर्थिक तंगी से बिलबला रही जनता सरकार के कुप्रबंधन के लिए उसे हर चौराहे पर कोस रही है। जहां बीते नवंबर में देश का राजकोषीय घाटा 10.75 लाख करोड़ रहा है वहीं शाह खर्ची के लिए शाहों की बीजेपी सरकार ने इसी अवधि में 10.6 लाख करोड़ सरकार का खर्चा बताया है। वहीं सितंबर 2020 माह की तिमाही में सरकार का वकाया बढ़कर 107.4 लाख करोड़ हो गया है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के अंत तक कुल वकाया 101.3 लाख करोड़ था जिससे समझा जा सकता है कि सरकार पर लगातार देनदारियों का दबाव बढ़ रहा है। राणा ने कहा कि बेशक कोरोना का रोना रो रही सरकार प्रदेश की अर्थव्यवस्था की खराबी के लिए कोविड-19 का बहाना लगा रही है लेकिन हकीकत यह है कि समाज चिंता छोड़ शाह खर्ची व सत्ता पर काबिज रहने के लिए सत्ता का दुरूपयोग करते हुए सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था का अब तक का सबसे बड़ा नुकसान किया है क्योंकि सरकार को समाज से ज्यादा सत्ता की चिंता है जिसके चलते सत्ता स्वार्थ में समाज को दरकनार सरकार लगातार गलत फैसले लेती आ रही है। एक तरफ सरकार स्वयं कह रही है कि देश में 80 करोड़ के करीब लोग गरीब हैं और दूसरी ओर सरकार जनता को दी जाने वाली सुविधाओं को लगातार निगलने व कम करने में लगी है। करोड़ों लोगों की रसोई गैस की कीमत 100 रुपए बढ़ाकर सरकार ने 9 हजार करोड़ रुपए कुछ किसानों के खातों में डालकर किसान हितैषी होने की बात कर रही है जबकि किसान अपनी बात रखने के लिए सड़कों पर ठंड से ठिठुर रहे हैं। राणा ने कहा कि सरकार में चले लगातार भ्रष्टाचार के बीच बीजेपी के राज में जनता का राजनीति पर भरोसा निरंतर कम हुआ है जोकि लोकतंत्र के लिए घातक साबित हो सकता है।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनीतिक, शादियों के आयोजन के लिए कंटेनमेंट जोन के बाहर 50 लोगों की सीमा निर्धारित की गई है। यह बात जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने कही। उन्होंने बताया कि यह नियम जिला में कोविड महामारी की रोकथाम एवं सार्वजनिक हितों के मद्देनजर लिए गए हैं। उपायुक्त ने बताया कि सामुदायिक धाम में स्वच्छता एवं साफ-सफाई के लिए बायोडिग्रेडेबल प्लेट एवं कपों का प्रयोग करना तथा कैटरिंग स्टाफ को 96 घंटे पूर्व रेपिड एंटिजन टेस्ट करवाना अनिवार्य होगा, जिससे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने बताया कि उपमण्डल स्तर पर किसी भी आयोजन के लिए एसडीएम की अनुमति एक सप्ताह पूर्व लेना आवश्यक है तथा संबंधित आयोजकों को एसडीएम के समक्ष लिखित रूप में देना होगा कि कोविड महामारी के सुरक्षा नियमों की पूर्ण रूप में अनुपालना की जाएगी। आदित्य नेगी ने बताया कि कोविड की सुरक्षा के दृष्टिगत इस दौरान आयोजन स्थल पर थर्मल स्क्रिनिंग, सामाजिक दूरी एवं सैनेटाइजर का प्रयोग करना अनिवार्य होगा तथा मास्क संबंधित आदेशों का भी सख्ती से पालन किया जाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि कोविड महामारी की रोकथाम के लिए एसडीएम, तहसीलदार/नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी को बेहतर समन्वय स्थापित करना होगा, ताकि धरातल पर सामुदायिक जागरूकता उत्पन्न हो सके। उन्होंने सामुदायिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों, युवक मंडलों, समाज के प्रबुद्ध नागरिकों, व्यापार मण्डल के सदस्यों से सहयोग की अपील की, जिससे इस वैश्विक महामारी की रोकथाम में मदद मिल सके। उन्होंने बताया कि यह आदेश 31 जनवरी, 2021 तक तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के निर्देशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी तथा समाज के हर वर्ग से सहयोग की अपील की।
शिमला के तारादेवी में कालका रेलवे लाइन पर टनल 91 में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है , हादसे में एक युवक ट्रेन की चपेट आ गया। ट्रेन की टक्कर से युवक की मौत हो गई है । मृतक की पहचान अजय खरे (26) पुत्र अशोक खरे निवासी ग्वालियर मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार ग्वालियर मध्यप्रदेश के 6 युवक तारा देवी कैंपिंग साइट पर आए थे। इनके साथ उनका इंचार्ज विवेक भी शामिल था। इस दौरान टनल 91 में अजय ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए आईजीएमसी लाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नववर्ष के आगमन पर सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट शिमला द्वारा जिला शिमला में पंथाघाटी, संजौली और बनूटी में ट्रस्ट और विद्यार्थी परिषद शिमला के कार्यकताओं द्वारा जरूरतमंदों को वस्त्र एवं कंबल वितरित किए गए। सरकार द्वारा दिये गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए उचित दूरी बना कर ये कार्य पूरा किया गया । सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट शिमला द्वारा आयोजित वस्त्र बैंक कार्यक्रम में पिछले 16,19 और 22 दिसंबर को वस्त्र एकत्रीकरण किया गया था। जिसमें शिमला के लोगों ने काफी उत्साह दिखाया व अपने घरों से पुराने वस्त्रों को दान किया। शिमला के संजौली बस स्टैंड, बीसीएस, पुराना बस स्टैंड, समरहिल चौक, टुटु चौक आदि स्थानों पर ट्रस्ट के कार्यकताओं द्वारा वस्त्र एकत्र किए गए थे। इस वस्त्र बैंक में शिमला की जनता ने अपना भरपूर सहयोग एवं योगदान दिया ट्रस्ट के सचिव डॉ सुरेन्द्र शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि ट्रस्ट प्रत्येक वर्ष विभिन्न कार्यक्रम समाज एवं राष्ट्र हित में करवाता आ रहा है। सर्दियों के इस मौसम में ट्रस्ट प्रत्येक वर्ष वस्त्र बैंक का आयोजन करता है . जिसमें जरूरतमंदों को वस्त्र वितरित किए जाते हैं उसी के अंतर्गत आज शिमला के अन्दर निधारित स्थानों पर जरूरतमंदों को ठंड से बचने के लिए ट्रस्ट द्वारा वस्त्र और कंबल दिए गए। सुरेंद्र शर्मा ने सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट की तरफ से सभी शिमला वासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और इस अभियान को सफल बनाने के किए सभी शिमला के निवासियों का आभार जताया और कहा कि आने वाले समय में भी आप सभी का सहयोग हमे इस तरह मिलता रहे।
हिमाचल प्रदेश में होने वाले शहरी निकाय चुनाव के लिए वीरवार को नामांकन वापिस लेने की आखरी तारीक तय की गयी थी। राज्य चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक वीरवार शाम 6 बजे तक कुल 310 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। हिमाचल के पचास शहरी निकाय के चुनाव में अब 1191 उम्मीदवारों ने चुनाव मैदान में रह गए है । नाम वापस लेने वाले प्रत्याशी चुनाव मैदान छोड़ गए हैं। इसके साथ ही उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिए गए हैं। बता दें की शहरी निकाय चुनाव के लिए 10 जनवरी को मतदान होगा। मतदान के बाद मतों की गणना होगी और इसी दिन चुनाव नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। 12 जनवरी को चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। उधर, राज्य चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार अब शहरी निकाय चुनाव में 1191 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमाएंगे। जिला नामांकन वापस कुल मैदान में कुल्लू 27 82 मंडी 28 152 सिरमौर 02 92 बिलासपुर 11 76 चंबा 43 94 ऊना 73 125 कांगड़ा 31 230 हमीरपुर 09 118 सोलन 46 93 शिमला 40 129
पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया वीरवार से शुरू हो गयी। इस दौरान ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के साथ साथ नवगठित पंचायत रौडी व बरायली में भी नामांकन दाखिल हुए। एआरओ दाड़लाघाट विजेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रधान पद के लिए 3, उपप्रधान पद के लिए 3 व पंचायत सदस्य के लिए 7 ने नामांकन दाखिल किए। उधर,पंचायत रौडी में एआरओ सुनील ने बताया कि प्रधान पद के लिए 1, उपप्रधान पद के लिए 4 व पंचायत सदस्य के लिए 5 उमीदवारों ने नामांकन दर्ज किए। जबकि,पंचायत बरायली में एआरओ धर्मपाल शुक्ला ने बताया कि प्रधान पद के लिए 2, उपप्रधान के लिए 1 व पंचायत सदस्य के लिए 2 उमीदवारों ने नामांकन दर्ज किए। इसी तरह उपमंडल दाड़लाघाट के साथ लगती पंचायतों में भी पंचायत प्रधान, उपप्रधान ओर पंचायत सदस्य के लिए नामांकन दर्ज हुए।
नगर पंचायत अर्की के 07 वार्डों के निर्वाचन के लिए नामांकन वापसी के उपरान्त अब कुल 19 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इन सभी को आज चुनाव पर्यवेक्षक हेमिस नेगी की उपस्थिति में नियमानुसार चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए। यह जानकारी उपमण्डलाधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी विकास शुक्ला ने दी। नगर पंचायत अर्की के वार्ड संख्या-1 में कान्ता देवी तथा निर्मला देवी चुनाव मैदान में है। कान्ता देवी को चुनाव चिन्ह के रूप में कुर्सी तथा निर्मला देवी को चुनाव चिन्ह के रूप में ताला-चाबी आवंटित किया गया है। नगर पंचायत अर्की के वार्ड संख्या-2 में गौरव ठाकुर, दीवान चन्द, लक्ष्मी सिंह तथा सुरेन्द्र कुमार चुनाव मैदान में हैं। चुनाव चिन्ह के रूप में गौरव ठाकुर को कुर्सी, दीवान चन्द को ताला-चाबी, लक्ष्मी सिंह को सिलाई मशीन तथा सुरेन्द्र कुमार को हवाई जहाज आवंटित किया गया है। नगर पंचायत अर्की के वार्ड संख्या-3 में भारती वर्मा तथा श्यामा मैदान में हैं। भारती वर्मा को कुर्सी तथा श्यामा को ताला-चाबी चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। नगर पंचायत अर्की के वार्ड संख्या-4 में अनुज गुप्ता, नरेन्द्र कुमार तथा राजीव कुमार चुनाव मैदान में हैं। चुनाव चिन्ह के रूप में अनुज गुप्ता को कुर्सी, नरेन्द्र कुमार को ताला-चाबी तथा राजीव कुमार को सिलाई मशीन आवंटित किया गया है। नगर पंचायत अर्की के वार्ड संख्या-5 में कमलेश गुप्ता तथा हेमेन्द्र कुमार चुनाव मैदान में हैं। कमलेश गुप्ता को कुर्सी चुनाव चिन्ह तथा हेमेन्द्र कुमार को ताला-चाबी चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। नगर पंचायत अर्की के वार्ड संख्या-6 में अंकुश शर्मा, गौरव गुप्ता तथा धर्मपाल चुनाव मैदान में हैं। अंकुश शर्मा को कुर्सी चुनाव चिन्ह, गौरव गुप्ता को ताला-चाबी चुनाव चिन्ह तथा धर्मपाल को सिलाई मशीन चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। नगर पंचायत अर्की के वार्ड संख्या-7 में भावना, रूचिका गुप्ता तथा संतोष चुनाव मैदान में हैं। भावना को कुर्सी चुनाव चिन्ह, रूचिका गुप्ता को ताला-चाबी चुनाव चिन्ह तथा संतोष को सिलाई मशीन चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। नगर पंचायत अर्की के लिए मतदान 10 जनवरी, 2021 को प्रातः 8.00 बजे से सांय 4.00 बजे तक होगा।
केंद्र सरकार के अन्तर मन्त्रालय दल ने गत दिवस सोलन जिला में वर्षा ऋतु में हुई क्षति का जायज़ा लिया। यह जानकारी आज यहां उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। के.सी. चमन ने कहा कि अन्तर मन्त्रालय दल ने सोलन जिला में उन स्थानों पर जाकर नुकसान का गहन अध्ययन किया जहां मानसून के दौरान भारी क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि दल ने जिला के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नालागढ़ उपमण्डल में बद्दी-साई मार्ग पर कौण्डी, उपमण्डल में कनाहन खड्ड सहित धर्मपुर विकास खण्ड में भोजनगर तथा नेरीकलां में हुए नुकसान का आकलन किया। दल ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से वस्तु स्थिति तथा नुकसान के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उपायुक्त ने कहा कि सोलन जिला में इस वर्ष मानूसन के मौसम में 15 जून, 2020 से 30 सितम्बर 2020 तक 52.27 करोड़ रुपए की क्षति आंकी गई है। उन्होंने कहा कि इस कारण जिला में लोक निर्माण विभाग को लगभग 32.92 करोड़ रुपए, जल शक्ति विभाग को लगभग 14.51 करोड़ रुपए, प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड को 35.34 लाख रुपए, राष्ट्रीय राजमार्गों को लगभग 2.84 करोड़ रुपए, मत्स्य विभाग को 10 लाख रुपए, स्थानीय शहरी निकायों को 1.29 करोड़ रुपए तथा राजस्व विभाग को 26.53 लाख रुपए के नुकसान का आकलन किया गया है। के.सी. चमन ने कहा कि अन्तर मन्त्रालय दल ने जिला के विभिन्न क्षेत्रों में मानसून के मौसम में भूमि कटाव, बाढ़, भूस्खलन सहित अन्य नुकसान का आकलन किया। उपायुक्त ने कहा कि केन्द्र सरकार के इस अन्तर मन्त्रालय दल की अगुवाई केन्द्रीय गृह मन्त्रालय में संयुक्त सचिव राकेश कुमार सिंह ने की। केन्द्रीय जल आयोग शिमला के निदेशक पीयूष रंजन दल में सदस्य के रूप में सम्मिलत थे। यह दल 31 दिसम्बर को शिमला में हुए नुकसान का जायज़ा लेने के उपरान्त प्रदेश के मुख्य सचिव अनिल खाची के साथ प्रथम जनवरी, 2021 को बैठक करेगा। सोलन जिला में दल के साथ उपायुक्त के.सी. चमन, उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ महेन्द्र पाल गुर्जर सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


















































