स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मन्त्री डाॅ. राजीव सैजल ने नव वर्ष-2021 की पूर्व संध्या पर प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। डाॅ. सैजल ने अपने शुभकामना संदेश में कामना की कि नव वर्ष-2021 सभी के लिए मंगलमय रहे। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्री ने इस अवसर पर सभी से आग्रह किया कि अपने,अपने परिजनों तथा अन्य के बेहतर स्वास्थ्य के लिए कोविड-19 महामारी से सम्बन्धित विभिन्न नियमों का पालन सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि सार्वजनिक स्थानों पर नियमित रूप से मास्क पहने, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें और अपने हाथ बार-बार साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाइजर से साफ करते रहें। डाॅ. सैजल ने आशा जताई कि नव वर्ष-2021 भारत सहित पूरे विश्व को कोरोना संकट से मुक्त करेगा।
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने आशा व्यक्त की है कि नव वर्ष प्रदेशवासियों के जीवन में खुशियां व समृद्धि लेकर आएगा। उन्होंने सभी लोगों से सामाजिक बुराइयां समाप्त करने और समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए आगे आकर सहयोग देने की आवश्यकता पर बल दिया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अपने बधाई संदेश में प्रदेश के लोगों की खुशहाली और समृद्धि की कामना की है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि राज्य सरकार के प्रयासों और प्रदेशवासियों के सहयोग से हिमाचल प्रदेश आने वाले समय में प्रत्येक क्षेत्र में विकास एवं उन्नति की नई ऊंचाईयां हासिल करेगा।
जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने नगर निकाय ,पंचायती राज संस्थाओं चुनाव और कोविड-19 के प्रसार को देखते हुए आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 34 में प्रदत्त शक्तियों के तहत आदेश जारी किए हैं कि नगर निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों को कोविड टेस्ट करवाना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही उनके साथ चुनाव प्रचार कार्य में लगे उनके समर्थकों का भी कोविड टेस्ट करवाया जाना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि सभी प्रत्याशी और उनके समर्थक निकट के स्वास्थ्य केन्द्र से अपने कोविड टेस्ट करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के साथ ही उनके समर्थकों को भी अपनी कोविड रिपोर्ट साथ में रखनी होगी। इसके साथ ही प्रचार के दौरान उन्हें कोविड के प्रसार को रोकने के लिये सोशल डिस्टन्सिंग के नियमों का पालन करना होगा और सैनिटाईजर तथा मास्क का उपयोग करना होगा। जिला दंडाधिकारी ने कहा कि इन निर्देशों का पालन न करने पर सम्बन्धित व्यक्तियों के विरूद्ध हिमाचल प्रदेश पुलिस एक्ट, 2007 की धारा 111 और 114 तथा भारतीय दंड संहिता, 1860 की धारा 188, 269, 270 के तहत कारवाई अमल में लाई जायेगी।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने नई दिल्ली के द्वारिका में राज्य के अतिथि गृह के निर्माण के सम्बन्ध में आज यहां आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए लोक निर्माण विभाग को इस कार्य को शीघ्र पूरा करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस अतिथि गृह का निर्माण 1135 वर्ग मीटर क्षेत्र में किया जाएगा, जिसमें 74 सूट्स, चार वीआईपी सूट्स और एक डाॅरमैट्री होगी। मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग को इस परियोजना के निर्माण कार्य को तुरन्त शुरू करने के निर्देश दिए ताकि इसे निर्धारित समय अवधि में पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण में पारम्परिक और आधुनिक हिमाचली वास्तुकला का मेल होना चाहिए। अतिथि गृह से प्रदेश के लोगों को समय-समय पर दिल्ली आने-जाने पर ठहरने की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। जय राम ठाकुर ने कहा कि आतिथि गृह में हवादार और रोशनी वाले कमरों के निर्माण पर विशेष बल दिया जाना चाहिए, जिससे ऊर्जा की बचत में भी सहायता मिलेगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना के निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता और नवीनतम तकनीक के उपयोग को भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आगंतुकों की सुविधा के लिए वाहनों की पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था के साथ-साथ परिसर को सुन्दर बनाने के लिए पर्याप्त हरित क्षेत्र सुनिश्चित किया जाए। प्रधान सचिव लोक निर्माण विभाग जेसी शर्मा, सचिव सामान्य प्रशासन देवेश कुमार, इंजीनियर-इन-चीफ लोक निर्माण विभाग भवन शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
भाजपा दीप कमल चक्कर शिमला में पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार की पत्नी संतोष शैलजा के देहावसान को लेकर एक शोक सभा का आयोजन किया गया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, सचिव पायल वैद्य, कुसुम सदरेट, भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष राकेश शर्मा, भाजपा सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, शिमला जिला के अध्यक्ष रवि मेहता एवं समस्त कार्यकर्ताओं ने संतोष शैलजा को पुष्पांजलि अर्पित की। शोक सभा में संतोष शैलजा की आत्मिक शांति के लिए 2 मिनट का मौन भी रखा गया। प्रदेश सचिव पायल विद्या ने संतोष शैलजा की जीवनी का वृतांत रखा। भाजपा द्वारा एक शोक प्रस्ताव भी पारित किया गया जिसका वाचन प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जमवाल ने किया। प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जमवाल ने बताया कि शोक प्रस्ताव भाजपा के सभी मंडलों में पारित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संतोष शैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के जीवन में कंधे से कंधा मिलाकर चलीं और उनकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण रही। वह एक शिक्षाविद, प्रसिद्ध लेखिका एवं कवियत्री भी थी। उनके अनेक कहानी-संग्रह, उपन्यास एवं कविता-संग्रह प्रकाशित हुए है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओं की ओर से संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि संतोष शैलजा का हिमाचल प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण योगदान रहा। जब आपातकाल में शांता कुमार कारावास में रहे तो उन्होंने अकेले ही अपने पूरे परिवार को देखा। वह एक सरल एवं मधुर भाषणी स्वभाव वाली मजबूत व्यक्तित्व थीं, भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए अभिभावक के तौर पर चिंता करती हुई मार्गदर्शक के रुप में कार्यकर्ताओं को संभालती हुई और चुनाव में प्रचार के दायित्व को भी निभाते हुए शैलजा ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया। शैलजा, शांता कुमार द्वारा किए गए हर संघर्ष में उनके साथ रही।
हिमाचल प्रदेश चुनाव आयोग ने कारोना पॉजिटिव व होम क्वारंटीन व्यक्तियों के लिए SOP जारी कर दी है। अब कोरोना पॉजिटिव और होम क्वारंटीन मतदाता भी शहरी निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में वोट डाल पाएंगे। ऐसे व्यक्ति मास्क में ही वोट डाल पाएंगे। ऐसे वोटरों की अंगुली में स्याही नहीं लगेगी और न ही हस्ताक्षर लिए जाएंगे। मतदान से पहले ऐसे वोटरों को फेस शील्ड और दस्ताने पहनाए जाएंगे। यदि कोई ऐसा मतदाता वोट डालने चाहते है तो वह सामान्य वोटरों के बाद कोविड वोटर 4 बजे से मतदान कर सकेंगे। शारीरिक दूरी और एसओपी का सख्ती से पालन करना होगा। कोविड संक्रमित होम क्वारंटीन और पॉजिटिव की अलग कतारें लगेंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी या स्वास्थ्य नोडल अधिकारी एक दिन पहले ऐसे वोटरों की सूचना चुनाव अधिकारी को देंगे। ऐसे वोटर का नाम, पता और मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया जाएगा। यह जानकारी नोडल अधिकारी के अधीनस्थ कर्मी, पटवारी या पंचायत सचिव सुरक्षित तरीके से जुटाएंगे।
हिमाचल के पूर्व सीएम शांता कुमार की पत्नी के निधन के बाद अब शांता कुमार और उनके बेटे को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक बेटे को हल्का बुखार है जबकि शांता कुमार की स्थिति सामान्य है। डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने बताया कि शिफ्टिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गौरतलब है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की पत्नी संतोष शैलजा का मंगलवार तड़के करीब चार बजे टांडा मेडिकल कॉलेज में देहांत हो गया था। वह कोरोना पाजिटिव थीं और उनका इलाज टांडा में चल रहा था। शांता कुमार और उनके पूरे परिवार की रिपोर्ट शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव आई थी। संतोष शैलजा को बुखार था। गुरुवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। शुक्रवार को उन्हें टांडा लाया गया था। शुक्रवार शाम को ही शांता समेत पूरे परिवार के लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर शांता कुमार को भी शनिवार को टांडा में आइसोलेट किया गया।
हिमाचल प्रदेश राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की 12 दिन तक चलने वाली पदयात्रा आज शालाघाट से रवाना हुई तथा इस यात्रा का दूसरा पड़ाव आज नमहोल में होगा। संगठन के संयोजक दीपक राठौर ने कहा कि 12 दिन तक चलने वाली इस पदयात्रा के दौरान नुक्कड़ सभाएं तथा पत्रक बांटकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य पंचायतों को मजबूत करना तथा किसानों व बागबानों के आंदोलन को समर्थन करना है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जो तीन बिल लाए गए है व किसान विरोधी है संगठन इनका विरोध करता है। इस अवसर पर मीडिया प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल गोयल, शहरी निकाय अध्यक्ष मनोज चौहान, सगठन महासचिव कपिल शर्मा संगठन महासचिव सुनील शर्मा, प्रदेश महासचिव राजीव चौहान, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र कंवर, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कंवर, अतुल बोहरा भी मौजूद रहे। इस मौके पर जिला सोलन के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के संयोजक डी डी शर्मा, मंगत राम, बाबूराम, कप्रुराम, धनीराम, गुंगुराम, गीताराम, परमानन्द, मनसाराम, सुखराम ने यात्रा मै भाग के रहे सदस्यों का गरमजोशी से स्वागत किया।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आज जिला क्षय रोग निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सोलन केसी चमन ने की। केसी चमन ने कहा कि वर्तमान में सोलन जिला में हिम सुरक्षा अभियान के तहत घर-घर जकर विभिन्न रोगों की जांच की जा रही है। इस अभियान के अन्तर्गत क्षय रोग, कुष्ठ रोग एवं गैर संक्रामक रोग उच्च रक्तचाप, मधुमेह तथा कैंसर से ग्रसित रोगियों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला में हिम सुरक्षा अभियान के तहत 80 प्रतिशत आबादी के जांच का लक्ष्य को प्राप्त कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि जिला में अभियान के तहत 518 टीमों ने 06 लाख 28 हजार लोगों की जांच की गई। अभियान के अन्तर्गत स्वास्थ्य टीमों ने घर-घर जाकर कोविड-19, कुष्ठ रोग, क्षय रोग तथा गैर संक्रामक रोग उच्च रक्तचाप, मधुमेह, तथा कैंसर से पीड़ित लोगों का पता लगाकर उनका आॅनलाइन डाटाबेस तैयार किया गया है। अभियान के दौरान 5828 लोगों में कोविड-19 के लक्षण पाए गए। इनमें से 2650 की जांच के उपरान्त 408 व्यक्ति कोविड पाॅजिटिव पाए गए। उन्होंने कहा कि क्षय रोग के 1966 संभावित व्यक्तियों को पहचान कर 1912 की जांच करवाई गई और इनमें से 61 क्षय रोग से पीड़ित पाए गए। 192 रोगियों में कुष्ठ रोग के लक्षण पाए गए। इन रोगियों को चिकित्सकों द्वारा रोग के निदान के लिए समय-समय पर जांच की जा रही है तथा उपचार के लिए आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करवाई जा रही हैं। बैठक में विश्व स्वास्थ्य संगठन के क्षय रोग परामर्शदाता डाॅ. रविन्द्र विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने क्षय रोग निवारण के विषय में आवश्यक सुझाव प्रदान किए। बैठक में उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव, चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. एनके गुप्ता, डाॅ. राजेश तथा डाॅ. लोकेश सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
कोविड-19 टीकाकरण के लिए गठित जिला कार्यबल की बैठक उपायुक्त सोलन केसी चमन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। केसी चमन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोविड-19 टीकाकरण अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए आपसी समन्वय स्थापित करें। उन्होंने कहा कि जिला के सभी खण्डों में टीकाकरण के लिए इस प्रकार से केन्द्र स्थापित किए जाएंगे कि प्रदेश और केन्द्र सरकार के निर्देश पर टीकाकरण के कार्य को पूर्ण किया जा सके। उन्होंने कहा कि टीकाकरण पंजीकरण के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने सभी उमण्डलाधिकारी तथा खण्ड विकास अधिकारियांे को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में टीकाकरण के लिए स्थान चिन्हित करें तथा इन स्थलों पर सेनिटाइजेशन तथा सोशल डिस्टेन्सिग नियमों को पालन सुनिश्चित करवाया जाए। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह उपरान्त इस सम्बन्ध में समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण अभियान की सफलता के लिए उपमण्डल स्तर पर कार्यबल गठित किए जाएंगे। यह कार्यबल मानक परिचालन प्रक्रिया के अनुसार टीकाकरण स्थल निर्धारित कर टीकाकरण कार्य को सुनिश्चित बनाएंगे। उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान के प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों, द्वितीय चरण में कोरोना योद्धाओं तथा तृतीय चरण में 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों तथा गैर संक्रामक रोगों से पीड़ित व्यक्तियों को टीका लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान को सफल और प्रभावी बनाने के लिए खंड चिकित्सा अधिकारियों, स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। इसके अलावा भविष्य में खंड स्तर पर भी इस संदर्भ में प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जाएगा। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल ने कहा कि जिले के 05 चिकित्सा खंडों के तहत 21 कोल्ड चेन की सुविधा उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए खण्ड स्तर पर चिकित्सा अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है। बैठक में उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव, चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. एनके गुप्ता, डाॅ. राजेश तथा डाॅ. लोकेश सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
भारतीय किसान संघ की बैठक प्रदेश संगठन मंत्री हरिराम की अध्यक्षता में संघ कार्यालय दाड़लाघाट में आयोजित की गई। बैठक में नगर कार्यवाह राजेंद्र वर्मा व मंडल के महामंत्री नरेश कुमार शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में भारत सरकार द्वारा पारित कृषि बिलों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकारिणी के सदस्यों ने सरकार से अनुरोध किया कि किसान हितों को मध्य नजर रखते हुए जो कृषि बिल भारत सरकार ने पारित किए हैं उन्हें वापस ना करके उन्हें आवश्यक संशोधन किया जाए, ताकि कृषि बिलों पर जो गतिरोध चला है, उसे रोका जा सके। इसके अतिरिक्त बैठक में अन्य मुद्दे जैसे किसान संघ की नई सदस्यता अभियान चलाने पर चर्चा की गई। राम जन्मभूमि पर एवं मंदिर निर्माण हेतु सहयोग राशि एकत्रित करने पर चर्चा व ब्लॉक स्तर पर नई ग्राफ समितियों का गठन करने पर चर्चा की गई। इस मौके पर नगर कार्यवाह राजेंद्र वर्मा, मंडल के महामंत्री नरेश कुमार शर्मा, किसान संघ कुनिहार मंडल की कार्यकारिणी के सदस्य जय सिंह, रतन बट्टू, किशोर चंद्र व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
किसान आंदोलन के समर्थन में और पंचायतों को सशक्त बनाने को लेकर प्रदेश कांग्रेस राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की 12 दिन तक चलने वाली पदयात्रा शिमला से धर्मशाला को जाते वक्त दाड़लाघाट में रुकी। इस दौरान राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के प्रदेशाध्यक्ष दीपक राठौर ने कहा कि शिमला से 28 दिसंबर को पदयात्रा शुरू हुई है। इस यात्रा का आखिरी पड़ाव धर्मशाला में इस होगा। उन्होंने कहा कि इस पद यात्रा के दौरान पंचायती राज संगठन के पदाधिकारी लोगों को केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों से होने वाले नुक्सान को लेकर जहां अवगत करवा रहे है। वहीं पंचायतों को किस तरह से सुदृढ़ किया जाए इसको लेकर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 28 दिसंबर को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान से यह पदयात्रा शुरू हुई है। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक राठौर ने कहा कि किसान कृषि बिल के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर पिछले कई दिनों से आंदोलनरत है लेकिन केंद्र की मोदी सरकार किसानों की मांगों को नहीं मान रही है। केंद्र सरकार ने कुछ पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए तीन कानून लाए हैं जिसके खिलाफ देश भर में किसान विरोध कर रहे हैं। किसानों के समर्थन और पंचायती राज को सुदृढ़ करने के लिए संगठन द्वारा पदयात्रा शुरू की जा रही है। संगठन के संयोजक दीपक राठौर ने कहा कि 12 दिन तक चलने वाली इस पदयात्रा के दौरान नुक्कड़ सभाएं तथा पत्रक बांटकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य पंचायतों को मजबूत करना तथा किसानों व बागबानों के आंदोलन को समर्थन करना है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जो तीन बिल लाए गए है व किसान विरोधी है। संगठन इनका विरोध करता है। इस मौके पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक राठौर, अध्यक्ष शिमला शहरी मनोज चौहान, महासचिव भगतराम, संगठन महासचिव कपिल शर्मा, उपाध्यक्ष जिला शिमला ग्रामीण राजीव चौहान, जिला उपाध्यक्ष सोलन कांग्रेस अनिल गुप्ता, प्रदेश संगठन मंत्री सुरेन्द्र वर्मा, यूथ कांग्रेस अर्की के उपाध्यक्ष हेमन्त वर्मा, प्रेम केशव, प्यारे लाल ठाकुर, पवन शर्मा, कमल कौंडल, धर्मपाल ठाकुर, अमर ठाकुर, हसंराज राजपूत, लाल चंद, रोशन ठाकुर, राजकुमार गुलाटी, सतपाल शर्मा, पवन ठाकुर, दीपक गजपति, नरेश ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीस) के निदेशक मंडल की 155वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश में निगम की इकाइयों को लाभप्रद और व्यवहार्य बनाने के लिए अधिक सक्रिय और व्यावसायिक दृष्टिकोण अपनाने पर बल दिया। जय राम ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 महामारी ने प्रदेश के पर्यटन उद्योग को बुरी तरह प्रभावित किया है। निगम 1 अपै्रल से 30 नवम्बर, 2020 तक 18.42 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित करने में सफलता हासिल की जबकि पिछले वर्ष इस अवधि के दौरान 63.24 करोड़ रुपये के राजस्व की प्राप्ति हुई। निगम ने महामारी के दौरान क्वारंटीन सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार को अपनी संपत्तियां उपलब्ध करवाकर 70 लाख रुपये की धनराशि अर्जित की। उन्होंने कहा कि निगम को अपने कार्य में कुशलता लाने के लिए परिभाषित मापदण्डों और केन्द्रित लक्ष्य निर्धारित करने चाहिए। बुकिंग और ऑक्यूपेंसी के लिए लक्ष्य निर्धारित किए जाने चाहिए और प्रतिस्पर्धा की भावना से कार्य करने को प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए, जिसके लिए इन कार्यों को प्रोत्साहनों के साथ जोड़ा जा सकता है। जय राम ठाकुर ने कहा कि अटल टनल रोहतांग के खुलने से कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों में पर्यटकों की आवाजाही में अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की गई है इसलिए पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। जिला लाहौल-स्पीति में सिसू से केलांग के बीच पर्यटकों को ठहरने और खाने-पीने की सुविधाएं प्रदान करने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को सरकार की होम-स्टे योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए, जिससे न केवल उनकी आर्थिकी सुदृढ़ होगी बल्कि पर्यटकों को जनजातीय क्षेत्रों की समृद्ध और अनूठी संस्कृति व जीवनशैली की झलक भी देखने को मिलेगी। जय राम ठाकुर ने कहा कि निगम को जिस्पा और सिसू में पर्यटकों को ठहरने की सुविधा प्रदान करने के लिए टेंट और प्री-फैब्रीकेटिड ढांचे की सुविधाएं उपलब्ध करवाने की सम्भावनाएं तलाशी जानी चाहिए। पर्यटकों की सुविधा के लिए केलांग में निगम के चन्द्रभागा होटल का जीर्णोंद्धार और विस्तार किया जाएगा। उन्होंने पर्यटकों को सड़क के किनारे सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए विशेष कदम उठाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री न कहा कि निगम ने अगले वर्ष 31 मार्च तक अपनी सभी परिसम्पत्तियों में किराये में 40 प्रतिशत छूट दी है, जबकि पहले पर्यटकों को 25 से 40 प्रतिशत की छूट मिल रही थी। इसी कारण कोविड-19 के बावजूद निगम की परिसम्पत्तियों में ठहरने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के दृष्टिगत मेहमानों को विभिन्न प्रकार के रोग प्रतिरोधक व्यंजन परोसे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि निगम कुछ वर्षों से घाटे में चल रही कुछ परिसम्पत्तियों को पट्टे पर देने पर विचार कर सकता है जिससे निगम को अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा और इनमें तैनात कर्मचारियों की सेवाएं अन्य स्थानों पर ली जा सकती हैं। इसी प्रकार, काफी अर्से से उपयोग में नहीं लाई जा रही सड़क किनारे सुविधाओं को भी निगम के लाभ के लिए अन्य विभागों को या पट्टे पर हस्तांतरित किया जाना चाहिए। जय राम ठाकुर ने कहा कि निगम के मौजूदा कर्मचारियों के प्रशिक्षण पर अधिक बल दिया जाना चाहिए ताकि वे पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान कर सकें। सचिव पर्यटन देवेश कुमार ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि निगम अधिक व्यावसायिक दृष्टिकोण के साथ कार्य कर वांछित परिणाम प्राप्त करने की दिशा में प्रतिबद्धता के साथ काम करेगा। निगम की प्रबन्ध निदेशक कुमुद सिंह ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। मुख्य सचिव अनिल खाची, अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव जे.सी. शर्मा, निदेशक पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन यूनुस सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।
कोरोना 1 का कहर अभी देश एवं प्रदेश में समाप्त हुआ भी नहीं कि अब कोविड 2 को लेकर ब्रिटैन तथा आसपास के देशों में लॉकडाउन की तैयारी चल रही है। भारतवर्ष में पहले ही ब्रिटेन से आने वाले फ्लाइटों पर प्रतिबंध 31 दिसंबर तक बनाया हुआ है और जिस तरह से यह संक्रमण तेजी से फैल रहा है उसको देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी प्रदेशों को अलर्ट पर रहने को कहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि ब्रिटेन से शुरू हुआ कोरोना का नए आकार का संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है जिसके चलते केंद्र सरकार ने पहले ही सभी प्रदेश को अलर्ट पर रहने को कहा है। हिमाचल प्रदेश में बाहर से आने वाले लोगों पर पैनी नज़र रखी जा रही है। हिमाचल प्रदेश तमाम स्तिथि को लेकर पूरी तरह अलर्ट है।
सोमवार को हुई बर्फबारी से हिमाचल प्रदेश के पर्यटन को एक बार फिर संजीवनी मिल गई है। सोमवार को शिमला, मानली, डलहौज़ी सहित कई पर्यटन स्थलों पर होटलों में फुल ऑक्यूपेंसी रही। इससे कोरोनकाल के चलते मायूस हुए पर्यटन कारोबारियों के चेहरे एक बार फिर खिल उठे हैं। आस लगाए जा रही है की समर सीजन में हुए नुकसान की भरपाई अब विंटर सीजन में होगी। रविवार शाम मौसम बदलते ही पड़ोसी राज्यों से पर्यटकों ने प्रदेश की ओर रुख किया। चंडीगढ़, दिल्ली व हरयाणा से कई सैलानी हिमाचल पहुंचे। सोमवार सुबह तक प्रदेश के सभी पर्यटन स्थलों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली जिससे सभी सैलानी रोमांचित हो गए। पर्यटकों ने बर्फबारी का खूब लुत्फ उठाया। बात दें, कोरोना संकट के चलते इस साल पर्यटन कारोबार को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। मार्च में लोकडाउन लगने से पर्यटन कारोबारियों, टैक्सी चालकों, टूरिस्ट गाइड्स को भारी नुकसान झेलना पड़ा। लॉक डाउन के कारण पर्यटक हिमाचल नहीं आ पाए। पर अब सरकार द्वारा सभी शर्तें हटा दी गई हैं। बीते दिनों हुई बर्फबारी से अब पर्यटन फिर रफ्तार पकड़ने लगा है। सीजन की पहली बर्फबारी ने प्रदेश में पर्यटन को पंख दे दिए है।
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की धर्मपत्नी संतोष शैलजा का आज सुबह करीब 4:30 बजे ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया। बता दें कुछ ही समय पहले शांता कुमार व धर्मपत्नी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। दोनों का इलाज टांडा मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। आज सुबह शांता कुमार की पत्नी ने ह्रदय गति रुकने से प्राण त्याग दिए। संतोष शैलजा एक लेखक थीं और उन्होंने कई किताबें और कहानीयां लिखी थीं। शैलजा ने बीए, एमए (हिंदी) और बीएड किया था और कुछ सालों तक उन्होंने दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में भी पढ़ाया था। 1964 में उनकी शादी शांता कुमार से हुई और वह कांगड़ा जिले के पालमपुर में शिफ्ट हो गईं। इस दुःख की घड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने पूर्व मुख्यमंत्री को ढांढस बंधाया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, सांसद रामस्वरूप शर्मा, किशन कपूर, राज्यसभा सांसद इंदू गोस्वामी, पूर्व भाजपा अध्यक्ष डाॅ राजीव बिन्दल, सतपाल सिंह सत्ती, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, त्रिलोक कपूर, राकेश जम्वाल सहित समस्त पदाधिकारियों, मंत्रियों, विधायकों, जिलाध्यक्ष पालमपुर हरिदत शर्मा ने भाजपा के वरिष्ठतम नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की धर्मपत्नी संतोष शैलजा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उनके देहावसान से समस्त भाजपा परिवार सदमे में है। भाजपा नेताओं ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
- नगर परिषद् परवाणु चुनाव को 37 ने भरा नामांकन - नामंकन वापसी के बाद स्पष्ट होगी तस्वीर नगर परिषद् परवाणु चुनाव में कुल 37 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए है। सोमवार को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि थी और 10 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। इससे पहले शनिवार तक कुल 27 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए थे। कुल 9 वार्डों के लिए ये 37 नामांकन दाखिल हुए है। इनमे से 9 - 9 प्रत्याशियों को कांग्रेस व भाजपा का समर्थन प्राप्त है जबकि 19 बिना किसी राजैनतिक दल के समर्थन के मैदान में है। अब इन 19 प्रत्याशियों में से कितने मैदान में डटे रहते है ये तो नामांकन वापसी की अंतिम तिथि यानी 30 दिसंबर के बाद ही स्पष्ट होगा। भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की बात करें तो वार्ड एक से खुद महिला आयोग अध्यक्ष डेज़ी ठाकुर मैदान में उतरी है। वहीँ वार्ड 2 से रजनी सिंगला प्रत्याशी है। वार्ड नम्बर 3,4,5 महिला आरक्षित है जहाँ किरन चौहान, गायत्री देवी व रचना रानी उम्मीदवार है। वहीँ वार्ड 6 में अनीता शर्मा, वार्ड 7 में रंजीत ठाकुर, वार्ड 8 से शकुंतला पांटा और वार्ड 9 से पूजा गोयल प्रत्याशी हैं। वहीँ कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की बात करे तो वार्ड एक से काजल उम्मीदवार है जो पिछले चुनावों में भी डेज़ी ठाकुर को कड़ी टककर दे चुकी हैं। वार्ड 2 से लखविंदर सिंह उम्मीदवार है जो चुनावी दंगल में नया पर मजबूत चेहरा माना जा रहा हैं। वहीँ वार्ड 3, 4 व 5 से शशि गर्ग, चंद्रावती व सोनिया शर्मा उम्मीदवार है. वहीँ वार्ड 6 से निवर्तमान नगर परिषद् अध्यक्ष ठाकुरदास शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि वार्ड 7 से प्रेमलता व वार्ड 8 से मोनिशा उम्मीदवार हैं। वार्ड नंबर 9 से कांग्रेस ने निशा शर्मा का समर्थन करने का फैसला लिया हैं। वहीँ निर्दलीय उम्मीदवारों की बात करें तो सबसे ज्यादा चर्चा राकेश भाटिया की है, जो वार्ड 1 से उम्मीदवार हैं. भाटिया की एंट्री से इस वार्ड के समीकरण बदल सकते हैं। ऐसे में उन पर सबकी निगाहें होगी।
-डेजी ठाकुर और ठाकुरदास शर्मा दोनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है ये चुनाव नगर परिषद् परवाणु के चुनाव 10 जनवरी को होने है. सभी 9 वार्डों में इस मर्तबा रोचक टक्कर देखने को मिल सकती है. बेशक चुनाव पार्टी सिंबल पर नहीं हो रहे पर अध्यक्ष पद पर कब्ज़ा ज़माने के लिए दोनों पार्टी के दिग्गजों की नज़र टिकी है. अध्यक्ष पद कब्जाने के लिए इन दिग्गजों को खुद तो चुनाव जीतना ही होगा, साथ ही उनके समर्थित कम से कम 4 अन्य पार्षद भी चुनाव जीतने चाहिए. आज चर्चा करते है उन दो चेहरों के बारे में जो अध्यक्ष पद के बड़े दावेदार है. प्रदेश महिला आयोग अध्यक्ष डेजी ठाकुर की एंट्री ने इस चुनाव को रोचक बना दिया है. वह वार्ड 1 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी है, वर्तमान में पार्षद भी है और पहले नगर परिषद् की अध्यक्ष भी रह चुकी है. उनका निकाय चुनाव में फिर उतरने के मतलब है स्पष्ट है की अध्यक्ष पद पर उनकी नज़र टिकी है. डेजी ठाकुर एक बड़ा नाम है, स्वास्थ्य मंत्री और स्थानीय विधायक डॉ राजीव सैजल का समर्थन भी उन्हें प्राप्त है और भाजपा का मजबूत संगठन भी उनके पक्ष में जाता है. पर उनकी राह इतनी आसान भी नहीं है. कांग्रेस के समर्थन से इस बार फिर वार्ड 1 से काजल मैदान में है जिन्होंने पिछले चुनाव में डेजी ठाकुर को जमकर टक्कर दी थी. काजल की सादगी और जमीनी जुड़ाव उनके पक्ष में जाता है. बेशक कांग्रेस का संगठन भाजपा के मुकाबले कमजोर है, लेकिन परवाणु में स्थानीय कांग्रेस को कम आंकना भाजपा की भूल हो सकती है. वहीँ सोमवार को निर्दलीय उम्मीदवार राकेश भाटिया ने भी ताल ठोक दी है, जो इस मुकाबले का समीकरण बदल सकते है. बहरहाल नाम वापसी की तिथि के बाद ही असल तस्वीर स्पष्ट होगी. उधर राज्य महिला आयोग अध्यक्ष का नगर परिषद् चुनाव लड़ना विरोधियों को उनका डिमोशन लग रहा है . वहीँ समर्थक इसे डेजी ठाकुर का परवाणु से प्यार और जुड़ाव करार दे रहे है. पर इतना तय है की ये नतीजा सीधे तौर पर भविष्य में डेजी ठाकुर का राजनैतिक कद तय कर सकता है. कांग्रेस की बात करें तो वार्ड 6 से ठाकुरदास शर्मा मैदान में है जो निवर्तमान अध्यक्ष भी है . इस चुनाव में ठाकुरदास शर्मा फ्रंट से कांग्रेस की तरफ से लीड कर रहे है. मकसद साफ़ है की कैसे भी कम से कम 5 वार्डों में पार्टी समर्थित लोग जीते और दोबारा अध्यक्ष पद कब्जाया जा सके. कई वार्डों में कांग्रेस ने बाहरी उम्मीदवारों को भी समर्थन दिया है जो ठाकुरदास की रणनीति का ही हिस्सा है. ठाकुरदास अपने पांच साल के कामकाज पर वोट मांग रहे है. पिछले चुनाव में ठाकुरदास वार्ड 8 से चुनाव जीते थे किन्तु इस मर्तबा वार्ड 8 महिला आरक्षित है ऐसे में ठाकुरदास ने वार्ड 6 का रुख किया है जहाँ भाजपा समर्थित अनीता शर्मा से उनका सीधा मुकाबला है. आज़ाद उम्मीदवार भी इस वार्ड से मैदान में है किन्तु फिलहाल टक्कर ठाकुरदास शर्मा और अनीता शर्मा के बीच ही दिख रही है. ठाकुरदास शर्मा कसौली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भी है और पिछले चुनाव रिकॉर्ड मार्जिन से जीते थे. ऐसे में इस बार उनके सामने खुद को फिर साबित करने की चुनौती तो है ही , अन्य वार्डों में भी पार्टी समर्थित उम्मीदवारों को अच्छा करवाने का ज़िम्मा भी है . इस दोहरी चुनौती में ठाकुरदास शर्मा कितना खरा उतारते है ये तो 10 जनवरी को ही पता चलेगा. बहरहाल इतना तय है की परवाणु नगर परिषद् का मुकाबला बराबरी का है जहाँ कुछ भी संभव है.
ठंड से गरीबों और असहायों को बचाव के लिए स्वयंसेवी संगठन गर्म कपड़े और कंबल इत्यादि बांटने में जुट गए हैं। इसी के चलते स्वयंसेवी संगठन ‘Himachal Youth Progressive Alliance Shimla chapter (HYPA)’ ने रविवार को मलयाना, मेहली व तारादेवी में बूढ़े-बच्चे, महिला-पुरुष आदि गरीब व जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े व कम्बल वितरित किए। ठंड में ठिठुर रहे बच्चे व अन्य लोग गर्म कपड़े व कम्बल पाकर चहक उठे। ग्रुप के सदस्यों ने वितरण में कोविड-19 की गाइड लाइन का भी ख्याल रखा।
बीते दिनों कुंहर पंचायत के करूयूटी गांव में आग की घटना के बाद गरीब परिवार की मदद के लिए स्थानीय युवाओं ने हाथ बढ़ाया है। युवाओं ने चंदा जुटा कर गरीब परिवार को जरूरत का सामान और पैसे उपलब्ध करबाएं है। बता दें कि कुछ दिन पहले करूयूटी गांव के रतिराम की गऊशाला में आग लग गई थी जिसमें उनके मवेशी मारे गए थे और रिहायशी मकान को भी नुकसान पहुंचा था। चमत्कार युवक मंडल बुईला और पमंड के सदस्यों ने पीड़ित परिवार से सम्पर्क किया और उनका हाल चाल जाना जिसके बाद मंडल के सदस्यों ने उन्हें रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवाई। सदस्यों ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है कि भविष्य में भी युवक मंडल उनकी सहायता के लिए खडा है उन्हें चिंता करने की आवश्यक्ता नहीं है। सदस्यों में पम्बड के सदस्य शुभम भारद्वाज, देवेन्द्र कश्यप व जितेन्द्र ठाकुर ने धनराशि इकठी करके पीड़ित परिवार की सहायता की है जिसमें एकत्रित की गई धन राशि 8140 रुपये और कुछ जरूरत का सामना शामिल है।
दाड़लाघाट क्षेत्र में करीब 28 सालों के अंतराल के बाद बर्फ की सफेद चादर की सुंदर छटा देखने को मिली है। यहां रात के समय 2 बजे के करीब बर्फबारी होती रही। सुबह के समय लोगों को पहाड़ियों पर बिछी बर्फ की चादर के रुप में देखने को मिला। दाड़लाघाट में करीब 28 सालों बाद बर्फबारी का नजारा देखने को मिला है। हालांकि बर्फ की परत ज्यादा देर तक नहीं टिकी। दाड़लाघाट क्षेत्र के साथ लगते गांव कराडाघाट, घनागुघाट, शिवनगर, कश्लोग, कंस्वाला की ऊंची पहाड़ियों पर रात भर से बर्फ गिरने से सुबह लोगों को बाहर बर्फ की चमत्कारिक श्वेत चादर नजर आई। क्षेत्र में कोई भी ऐसी जगह नहीं दिखी जहां पर बर्फ न पड़ी हो। सुबह ही कड़ाके की ठंड में बच्चे, युवा खेतों और आंगन में बर्फ से खेलते नजर आए। वहीं कई जगह हल्की बारिश से ठंड का प्रकोप भी बढ़ गया है। लेकिन, आसपास की पहाड़ियां पूरी तरह से बर्फ से ढक गई हैं। उधर, धार्मिक एवं पर्यटन स्थल बाड़ीधार में जमकर बर्फबारी हुई। देवभूमि बाड़ीधार में देर रात से ही बर्फबारी का दौर शुरू हो गया था और सुबह सुबह ही लोगो को यहाँ बर्फ की सफेद चादर बिछी दिखी। बाड़ीधार में देवदार, बान और चील के जंगल हैं। बर्फबारी के बाद ढकी ये वादियां काफी खूबसूरत हो गई हैं। यहां करीब 10 से 15 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई है। बाड़ीधार को पांडवों से जोड़ा जाता है। मान्यता है कि पांडवों ने इस जगह पर अज्ञात वास के दौरान भगवान शिव की तपस्या की थी।लोग बाड़ादेव को अपनी फसलों का रक्षक और इष्ट मानते हैं। इस जगह को लेकर लोगों में कई जन श्रुतियां भी विख्यात हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि 25 दिसम्बर के बाद बाड़ीधार पर बर्फ की चादर बिछ जाती है। बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए स्थानीय लोगों के अलावा बाहरी राज्यों से भी पर्यटक यहां पहुंचते हैं। बारिश और बर्फबारी से इस जगह के कई परंपरागत जलस्रोत जल से भर गए हैं। इस बर्फबारी से किसानों के चेहरे भी खिल गए हैं क्योंकि इस हिमपात को फसलों के लिए उत्तम माना जा रहा है। हिमपात से खेतों में कई दिनों तक नमी बनी रहती है जो फसल के लिए उपयोगी मानी जाती है।
भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना एवं सह प्रभारी संजय टंडन में शिमला मंडल मिलन के कार्यक्रम में भाग लिया। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, प्रदेश के शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, शिमला नगर निगम की महापौर सत्या कौंडल विशेष रूप में उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि सर्वव्यापी एवं सर्व स्पर्शी प्रकार से काम करेगी भाजपा। उन्होंने कहा की जन सेवा एवं जनसंपर्क के कार्य के लिए सभी कार्यकर्ता प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा की शिमला मंडल महापौर एवं पार्षद गण और सभी मोर्चों की नियमित बैठकें होगी क्योंकि बैठकों से पार्टी का कार्यकर्ता चार्ज होता है। उन्होंने कहा कार्यालय कार्यकर्ता और कार्यक्रम भाजपा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है इसी को लेकर भाजपा कार्य करेगी। हिमाचल प्रदेश में भाजपा 24 घंटे कार्य करेगी और पार्टी को और सुदृढ़ बनाएगी उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जन सेवा की है पर कांग्रेस पार्टी इस समय गायब थी। उन्होंने बोला कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता केंद्र और सरकार की उपलब्धियों को लेकर बूथ तक जनसंपर्क अभियान चलाएंगे और भाजपा का एक ही लक्ष्य है मिशन 2022। भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि शिमला विधानसभा क्षेत्र में 91 फुट और 18 वर्ड है जिसमे भाजपा जनसंपर्क अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता मिलन कार्यक्रम भाजपा की उम्मीद है। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सोशल मीडिया पर भी सभी कार्यकर्ता सक्रिय होंगे और बढ़-चढ़कर नरेंद्र मोदी एप के साथ जुड़ेंगे जिसमें से सभी केंद्र सरकार की सूचनाएं उनको प्राप्त होगी। बैठक में संसदीय क्षेत्र के प्रियव्रत शर्मा, जिला अध्यक्ष रवि मेहता मंडल, अध्यक्ष राजेश शारदा, महामंत्री गगन लखन पाल, युवा मोर्चा के अध्यक्ष हितेश, अनुसूचित जाति मोर्चा से जगजीत बग्गा, बिट्टू कुमार पाना उपस्थित रहे।
- जिला अध्यक्ष को साइडलाइन कर शांडिल घोषित कर चुके हैं तीन उम्मीदवार - जिला अध्यक्ष ने घोषित किये 12 समर्थित उम्मीदवार, एक शांडिल की पसंद - 12 में शामिल नहीं कुनिहार और सिरिनगर से उम्मीदवार जिला परिषद् प्रत्याशियों को लेकर कांग्रेस के जिला संगठन और सोलन विधायक कर्नल डॉ धनीराम शांडिल की तकरार खुल कर सामने आ गई है। संगठन दो फाड़ हैं, कुछ शांडिल के साथ हैं तो कुछ जिला अध्यक्ष के साथ. शांडिल जिला परिषद् के तीन प्रत्याशी घोषित कर एलान कर चुके हैं कि उनके द्वारा घोषित प्रत्याशी ही कांग्रेस द्वारा समर्थित प्रत्याशी हैं और इनमें कोई बदलाव नहीं होगा। शांडिल के तेवरों ने कांग्रेस के कई खेमों की नींद उड़ा दी हैं। हालात ये हैं कि धुरविरोधी भी अब एक मंच पर आ रहे हैं। दरअसल, शांडिल ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के ख़ास माने जाने वालों के टिकट काट दिए हैं, ऐसे में हंगामा बरपना तो लाज़मी हैं। माना जा रहा हैं कि वीरभद्र सिंह निकाय चुनाव जैसे मसले पर शायद ही सीधे तौर पर दखल दें, वहीँ बतौर शांडिल आलाकमान सम्बंधित विधायकों को उम्मीदवार चुनने की आज़ादी दें चूका हैं, साथ ही शांडिल कांग्रेस की इलेक्शन स्ट्रेटेजी कमेटी के सदस्य भी हैं। ऐसे में इस मर्तबा शांडिल की चाल ने कई दिग्गजों को बेहाल कर दिया हैं। गौरतलब हैं कि जिला सोलन में 17 जिला परिषद् वार्ड है जिनमें से 4 पूर्ण या आंशिक तौर पर सोलन निर्वाचन क्षेत्र के तहत आते है। इनमें सपरून, सलोगड़ा, कुनिहार और सिरिनगर वार्ड शामिल है। कर्नल शांडिल इनमें से सलोगड़ा, कुनिहार और सिरिनगर के प्रत्याशी घोषित कर चुके हैं और दो टूक कह चुके हैं कि ये ही चेहरे मैदान में होंगे। वहीँ जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार ने भी सोमवार को 12 नामों का एलान किया हैं। इनमें से शांडिल द्वारा घोषित 3 में से सिर्फ सलोगड़ा से उम्मीदवार बलदेव ठाकुर को स्थान मिला हैं। बाकी कुनिहार और सिरिनगर से फिलहाल उम्मीदवार घोषित नहीं किये हैं। यानी शांडिल द्वारा घोषित उम्मीदवारों की काट नहीं की गई हैं। स्वाभाविक हैं कि इस मसले को लेकर शांडिल पर दबाब जरूर होगा, पर जो तेवर शांडिल ने इख्तियार किए हैं इसे देख लगता नहीं हैं कि वे झुकेंगे। बाकी राजनीती में कभी भी कुछ भी संभव हैं। उधर संगठन और विधायक के बीच की ये रार और पार्टी में हावी गुटबाज़ी निकाय चुनाव में कांग्रेस की मुश्किलों में और इजाफा कर सकती हैं। संगठन कई खेमों में बंटा हुआ हैं। शहरी कांग्रेस और सोलन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शांडिल की छत्रछाया में हैं, तो शिवकुमार को भी कुछ नेताओं का साथ मिला हुआ हैं। जानकार मानते हैं की शांडिल की नज़र 2022 पर टिकी हैं और ऐसे में वे हर उस गुट को सेटल करना चाहते हैं जो उनकी लाइन से बाहर जा सकता हैं।
पहाड़ों की रानी शिमला ने रातोंरात बर्फ़ की सफ़ेद चादर ओढ़ ली है। शिमला शहर में इस सीजन का पहला हिमपात हुआ। ताज़ा बर्फ़बारी से तापमान में भारी गिरावट आई है। आज का दिन शिमला में इस सीजन के सबसे ठंडा दिन रहा है। मौसम केन्द्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि ताज़ा पश्चिमी विक्षोभ में आए बदलाव के कारण प्रदेश के कई इलाकों में बर्फ़बारी हुई है। शिमला शहर में सीजन की पहली बर्फ़बारी हुई है। जिसकी वजह से शिमला का तापमान माइनस 1.1 डिग्री के साथ सीजन के सबसे ठंडा दिन रहा है। कुफ़री में इस सीजन की सबसे ज्यादा 1 फ़ीट बर्फ़ रिकॉर्ड की गई। उन्होंने बताया कि 4 जनवरी से फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।
शिमला शहर में इस सीजन का पहला हिमपात हुआ है। बीते कल सुबह से ही पूरा दिन चटक धूप खिली रही लेकिन शाम होते ही मौसम ने करवट ले ली। शिमला में रात को शुरू हुई बर्फबारी ने सुबह तक बर्फ की चादर ओढ़ ली। बर्फबारी से किसानों बागबानों के चेहरे खिल उठे हैं तो वहीं ऊपरी शिमला में परिवहन ठप हो गया है। प्रदेश भर के ऊंचाई वाले इसको में बर्फबारी, कुफरी नारकण्डा, खड़ा पत्थर में बर्फबारी से सड़के बंद है। बर्फबारी से नए साल पर पर्यटन कारोबार को भी ऑक्सीजन मिलेगी। राजधानी शिमला में घूमने आए पर्यटक इस बर्फबारी का खूब आनंद ले रहे है। शिमला में राज्यस्थान से आए पर्यटकों का कहना है कि उन्होंने शिमला आकर पहली बार बर्फबारी देखी है और वे इस बर्फीले मौसम का खूब आनंद ले रहे हैं। वहीं चंडीगढ़, हरयाणा से आए पर्यटक भी बर्फबारी में खूब आनंद ले रहे हैं। उनका कहना है है कि शिमला में बर्फबारी से जन्नत का अहसास हो रहा है।
- युवा विवेकानंद परिहार का मुकाबला अनुभवी रविंद्र परिहार से - बागियों की भूमिका हो सकती है निर्णायक सोलन जिला परिषद् के वार्ड नंबर 4 कुनिहार में इस मर्तबा काफी रोचक जंग देखने को मिल सकती है. इस जिला परिषद् वार्ड में कुल 15 पंचायतें आती है जिनमें से 6 सोलन निर्वाचन क्षेत्र में, 6 कसौली निर्वाचन क्षेत्र में और 3 अर्की निर्वाचन क्षेत्र के तहत आती है. यानी ये जिला परिषद् वार्ड तीन विधानसभा क्षेत्रों से सीधे तौर पर जुड़ा है. कसौली स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल का क्षेत्र है तो अर्की पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का और सोलन पूर्व मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल का. ऐसे में जाहिर है इस हाई प्रोफाइल वार्ड में जंग भी उतनी ही रोचक देखने को मिलेगी. भाजपा ने यहाँ से अनुभवी रविंद्र परिहार को समर्थन देकर मैदान में उतारा है तो कांग्रेस ने उनके मुकाबले एक युवा को मौका दिया है. कांग्रेस ने विवेकानंद परिहार पर दांव खेला है जो एक मजबूत राजनैतिक परिवार से आते है, काफी वक्त से कांग्रेस सेवादल में काम कर रहे है और उनका सरल व्यक्तित्व उनकी सबसे बड़ी ताकत है. हैवी वेट रविंद्र परिहार और युवा विवेकानंद की इस जंग को बागियों की एंट्री और अधिक रोचक बना सकती है. बहरहाल अभी रूठने मनाने का दौर ज़ारी है और नामांकन दाखिल होने के बाद ही सही आंकलन किया जा सकता है. नतीजा जो भी रहे भाजपा के अनुभवी परिहार बनाम कांग्रेस के युवा परिहार के बीच का ये मुकाबला दिलचस्प होना तय है.
-कुनिहार से विवेकानंद चौहान, सीरिनगर से निर्मला ठाकुर और सलोगड़ा से बलदेव ठाकुर प्रत्याशी -कहा पार्टी विरोधी काम करने वालो के खिलाफ होगी कार्रवाई सोलन जिला परिषद् के वार्ड नंबर 4 कुनिहार से विवेकानंद चौहान, वार्ड नंबर 5 सीरिनगर से निर्मला ठाकुर और वार्ड नंबर 6 सलोगड़ा से बलदेव सिंह ठाकुर ही कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी होंगे. सोलन विधायक और पूर्व मंत्री डॉ कर्नल धनीराम शांडिल ने रविवार को मीडिया के सामने ये एलान कर दिया. उनके साथ तीनो प्रत्याशी भी मौजूद रहे. शांडिल ने कहा की आम कार्यकर्ताओं के बातचीत करने के बाद ही बहुमत की राय को तवज्जो देते हुए तीनो प्रत्याशियों का एलान किया गया है. बतौर विधायक उनके निर्वाचन क्षेत्र के तहत आने वाले जिला परिषद् वार्डों में उम्मीदवार तय करने का हक़ उन्हें है. शांडिल ने दो टूक कहा की हर कार्यकर्ता को पार्टी के साथ चलना चाहिए, और जो लोग इस चुनाव में पार्टी समर्थित उम्मीदवारों के खिलाफ काम करेंगे उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. सीरिनगर व कुनिहार वार्ड में असंतोष के विषय पर उन्होंने स्पष्ट कहा की हर कार्यकर्ता को टिकट नहीं मिल सकता. ऐसे में ये सामान्य बात है. सभी रुष्ट लोगों को साथ लेकर चलने का प्रयास होगा. उन्होंने कहा कि राजनीति में कई तरह के दबाब होते है लेकिन पार्टी का हित उनके लिए सर्वोपरी है. सभी घोषित तीन उम्मीदवारों के नाम फाइनल है और इसमें कोई बदलाव नहीं होगा.
कुनिहार थाना के अंतर्गत ग्राम पंचायत मान पटवार सर्कल में अंशकालीन सहयोगी पटवारी पद पर तैनात महिला ने सर्कल पटवारी पर मानसिक परेशानी के साथ शारिरीक शोषण करने के प्रयास का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जाडला निवासी महिला ने लिखित शिकायत में बताया कि वो पिछले 4 वर्षों से अंशकालीन सहयोगी पटवारी के पद पर कार्य कर रही है लेकिन कुनिहार उपतहसील के पटवार सर्कल मान के पटवारी ने उन्हें कई बार गलत नियत से छूने के साथ अभद्र टिप्पणी की है लेकिन इसे नजरंदाज किया गया। महिला ने बताया कि इसकी शिकायत पहले भी नायाब तहसीलदार कुनिहार को की जा चुकी है जिस पर नायब तहसीलदार भी पटवारी को चेतावनी दे चुके है। महिला ने बताया कि बीते दिनों उनकी शादी हुई है लेकिन शादी के बाद 14 दिसम्बर को जब वो पटवार सर्कल मान में शौचालय के बहार हाथ धो रही थी तो पटवारी ने एक बार दुबारा उन्हें गलत नियत से छूना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि पटवारी उनके पति के साथ भी अभद्र व्यवहार कर चुका है। इस बारे में डीएसपी सोलन रमेश शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कुनिहार थाना में महिला कर्मचारी से छेड़ खानी का मामला दर्ज किया गया है व विभाग मामले की गम्भीरता से छानबीन करके आगामी कार्यवाही कर रहा है।
कुनिहार। कुम्हाली से बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध गुफा के लिए पैदल यात्रा का जत्था शनिवार को रवाना हुआ। हर वर्ष 28 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक चलने वाली यह यात्रा इस बार कोरोना महामारी के चलते प्रसासनिक दिशा निर्देशों के कारण 26 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक होगी। यात्रा के संचालक रवि कुमार ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी पैदल यात्रियों का जत्था गड़खल व मनलोग कलां के बाबा के आशीर्वाद से आज बाबा के झंडे के साथ प्रसासन की अनुमति से गुफा के लिए रवाना हुआ। कुनिहार पहुंचने पर बाबा के भक्तों ने बाबा के झण्डे का स्वागत कर आशीर्वाद लिया। यात्रा कुनिहार बाजार से होती हुई शिव ताण्डव गुफा कुनिहार पहुंची जँहा बाबा के भक्त देशराज पूरी, अमरीश ठाकुर, देव व समिति सदस्यों ने सभी यात्रीयों को जल पान की व्यवस्था की। जल पान कर यात्रा अपने अगले पड़ाव गड़खल के लिए आगे बढ़ी। यात्रा में रवि कुमार, कुकी, हरीश, ललित, दीपक, रमण, ओमप्रकाश, अमित, सूरज, सुनील, अर्जुन, पपन, जगदीश आदि शामिल है।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी। शनिवार को दाड़लाघाट में स्थित पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई बैठक में उम्मीदवारों का चयन किया गया। बैठक में तय किया गया कि पार्टी दाड़ला जिला परिषद वार्ड से उम्मीदवार मीना जायसवाल को अपना समर्थन देगी। इसके अलावा पार्टी धुंदन वार्ड में अपने प्रत्याशी की तलाश में है तथा पार्टी के सामने दो नाम सामने आए हैं जिसके ऊपर फैसला जल्द ही कर लिया जाएगा। पार्टी ने तय किया कि इन चुनाव में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएगी तथा जो उम्मीदवार जनता के बीच जनता के आंदोलन में जनता के साथ खड़ा है उसे अपना प्रत्याशी बनाएगी व मौकापरस्त व जनता विरोधी तत्वों को शिकस्त देगी। पार्टी ने प्रदेश सरकार द्वारा बागा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का स्तर बदलने तथा उसे डिनोटिफाई करने का विरोध किया। जिला परिषद सदस्य रामकृष्ण शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार का यह फैसला जनता के ऊपर कुठाराघात है तथा सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। शर्मा ने कहा कि बागा स्वास्थ्य केंद्र डिनोटिफाई करने के लिए पार्टी क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर संघर्ष करेगी।
शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सारज क्षेत्र की सात पंचायतों हिमारी, बाग, औघली, धरोगड़ा, करयाली, डुमेहर व भराड़ा का एक सयुंक्त प्रतिनिधिमंडल ब्लॉक उपाध्यक्ष लेखराम कौंडल की अध्यक्षता में विधायक विक्रमादित्य सिंह से आज उनके निवास स्थान होली लॉज में मिला। प्रतिनिधिमंडल ने इस क्षेत्र में हुए विकास के लिए पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथ बर्तमान में विधायक विक्रमादित्य सिंह का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनका यह क्षेत्र दोनों नेताओं का सदैव आभारी व ऋणी रहेगा। प्रतिनिधित्व मंडल ने हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा इस विधानसभा क्षेत्र में किये गए उध्घाटनों पर खुशी प्रकट करते हुए इन योजनाओं को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की देन बताते हुए इन्हें पूरा करने का श्रेय विक्रमादित्य सिंह को दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की विकास की सोच का ही परिणाम है जो आज फलीभूत हुआ है। उन्होंने कहा कि शिमला ग्रामीण क्षेत्र ही नही अपितु प्रदेश में विकास के मसीहा वीरभद्र सिंह ही है। इस अबसर पर विक्रमादित्य सिंह ने इस प्रतिनिधि मंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण का विधायक होने के नाते इस चुनाव क्षेत्र का विकास ही उनका एकमात्र लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि जो प्यार और स्नेह उन्हें यहां से मिल रहा है उसके वह सदैव आभारी रहेंगे। विक्रमादित्य सिंह ने पंचायतों और नगर निकाय चुनावों पर चर्चा करते हुए कहा कि उन्हें ऐसे लोगों को आगे चुन कर लाना चाहिए जो ईमानदारी से क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने व विकास के प्रति समर्पित हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए पार्टी की विचारधारा से जुड़े लोगों को एकमत से चुन कर आगे लाना होगा। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सभी पार्टीजन सर्वसम्मति से पंचायत, नगर निकायों व जिला परिषद के चुनावों के लिए उम्मीदवारों को तय करेंगे। प्रतिनिधि मंडल में इस क्षेत्र के बरिष्ठ लोगों में किशोरी लाल, तुलाराम, केवल राज, जीतराम, संजय, दवेंद्र, घनश्याम, कुशल्य, नारायण, भूपराम शर्मा, देवराज, हेम दास पाल, नोख राम, प्रेम वर्मा, सुरेश हिमराल, जीया लाल हिमराल, भीष्म हिमराल, रीना कुमारी, कृष्ण लाल वर्मा, मोहित कुमार, सत्या वर्मा, निशा देवी, यशवंत वर्मा, ममता शर्मा, चिरन्जी लाल, रमेश कुमार, कल्पना वर्मा, विनय शामिल थे। प्रदेश कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल शर्मा भी इस अवसर पर प्रमुख तौर पर उपस्थित थे।
शुक्रवार को पॉजिटिव पाए जाने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार को शनिवार को टांडा शिफ्ट कर दिए गया है। उनकी पत्नी संतोष को डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में पहले से ही दाखिल किया गया था । शांता कुमार पालमपुर अस्पताल में एडमिट थे जहां उनकी तबियत बिगड़ने के बाद अब उन्हें टांडा शिफ्ट किया जा रहा है। बता दें कि पिछले कल शांता कुमार का बेटा, बहू, पोती, निजी सुरक्षाकर्मी और चालक भी पॉजिटिव आए थे । इन सबके कोरोना जांच के लिए टेस्ट लिए गए थे। साथ ही कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के सीए भी संक्रमित पाए गए थे । टांडा में पहले से शिफ्ट हुई शांता कुमार की पत्नी फिलहाल Covid वार्ड में है जबकि शांता कुमार को आइसोलेशन वार्ड के प्राइवेट कमरे में रखा गया है।
कुछ लोग जहाँ अपने जन्मदिन पर हज़ारों, लाखों रुपय खर्च कर पार्टियाँ करते हैं और अपनी मनमौजी में मस्त रहते हैं, वहीं कुछ लोग बिना पार्टी किए अपने जन्मदिवस को यादगार बनाने के लिए इस दिन ज़रूरतमंदों की सहायता करते हैं। ऐसी ही एक शख़्सियत जो पेशे से प्राध्यापिका है उन्होंने अपने जन्मदिन के मौक़े पर पार्टी करने की बजाए कोरोना के इस दौर में महामारी से जंग लड़ रहे लोगों की सहायता करने की ठानी और कोविड केयर सेंटर में कम्बल वितरित किए। जुब्बल स्थित बटठा हाटकोटी की रहने वाली आरती शर्मा ने अपनी क्षमताअनुसार रोहड़ू कोविड केयर सेण्टर में 51 कम्बल दान किए और मरीज़ों को फल भी वितरित किए। आरती शर्मा ने कहा की आज पूरा विश्व कोरोना से जंग लड़ रहा है। ऐसे में इस बीमारी से जंग लड़ रहे लोगों की हमें हर सम्भव सहायता करनी चाहिए। उन्होंने लोगों से भी अपील की है की वो भी अपनी क्षमता अनुसार अपने जन्मदिवस पर ज़रूरमंदों की सहायता करें।
जिला दण्डाधिकारी सोलन केसी चमन ने कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत प्रदेश के मुख्य सचिव द्वारा 24 दिसम्बर, 2020 को जारी आदेशों की अनुपालना में सोलन जिला में सप्ताह में एक बार बाजारों एवं दुकानों को खुला रखने के सम्बन्ध में आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के अनुसार जिला में सप्ताह में एक बार बाजार एवं दुकानें बन्द करने के सम्बन्ध में जारी निर्देशों को वापिस ले लिया गया है। अब बाजार एवं दुकानें प्रतिदिन खुली रहेंगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) तथा उपायुक्त सोलन केसी चमन ने कहा कि प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं तथा शहरी स्थानीय निकायों के निर्वाचन की घोषणा के साथ ही उन क्षेत्रों में हिमाचल प्रदेश पंचायत तथा नगर पालिका आदर्श आचार संहिता-2020 लागू हो गई है जहां घोषित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव होना है। उन्होंने स्वतन्त्र, निष्पक्ष, सुचारू, सुव्यवस्थित एवं शांतिप्रिय निर्वाचन के लिए सभी से आचार संहिता की अनुपालना का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता निर्वाचन प्रक्रिया के समापन तक लागू रहेगी। केसी चमन ने कहा कि सोलन जिला में नगर निगम सोलन तथा नगर पंचायत कण्डाघाट के अतिरिक्त सभी स्थानों पर घोषित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव होना है। उन्होंने कहा कि सोलन जिला में नगर परिषद परवाणू, नगर परिषद नालागढ़, नगर परिषद बद्दी तथा नगर पंचायत अर्की के लिए आवश्यकतानुसार 10 जनवरी, 2021 को प्रातः 8.00 बजे से सांय 4.00 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्त होने के उपरान्त नगर परिषद मुख्यालय पर मतगणना की जाएगी तथा मतगणना के तुरंत उपरांत परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन शहरी स्थानीय निकायों में निर्वाचन प्रक्रिया 12 जनवरी, 2021 तक पूर्ण कर ली जाएगी। केसी चमन ने कहा कि जिला की सभी 240 ग्राम पंचायतों में 03 चरणों में प्रातः 8.00 बजे से सांय 4.00 बजे तक मतदान होगा। आवश्यकतानुसार प्रथम चरण का मतदान 17 जनवरी, 2021 को, द्वितीय चरण का मतदान 19 जनवरी, 2021 को तथा तृतीय चरण का मतदान 21 जनवरी, 2021 को होगा। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों के वार्ड सदस्यों, उप प्रधानों तथा प्रधान पदों के लिए मतगणना मतदान समाप्त होने के तुरंत उपरान्त ग्राम पंचायत मुख्यालय पर की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंचायत समिति तथा जिला परिषद सदस्यों के लिए मतगणना 22 जनवरी 2021 को प्रातः 8.30 बजे से सम्बन्धित खण्ड मुख्यालय पर होगी। मतगणना समाप्त होने के उपरान्त ग्राम पंचायतों के सदस्यों, उप प्रधानों तथा प्रधान पदों के लिए निर्वाचन परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन का परिणाम खण्ड मुख्यालय पर मतगणना के उपरान्त घोषित किया जाएगा। जिला परिषद सदस्यों के निर्वाचन का परिणाम हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम 1994 के नियम 75 (टप्) के प्रावधानों के अनुरूप किया जाएगा। निर्वाचन प्रक्रिया 23 जनवरी 2021 तक पूर्ण कर ली जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आदर्श आचार संहिता के अनुसार किसी भी दल या उम्मीदवार या उनके समर्थकों अथवा अनुयायियों द्वारा किसी निजी या सार्वजनिक सम्पत्ति पर बिना अनुमति झण्डे, सूचना पत्र अथवा पोस्टर नहीं चिपकाए जाएंगे एवं नारे इत्यादि नहीं लिखे जाएंगे। अवहेलना पर हिमाचल प्रदेश खुले स्थान (विदरूपिता निवारण) अधिनियम 1985 के अन्तर्गत कार्रवाई की जा सकती है। निर्वाचन प्रचार के दौरान प्लास्टिक से बनी निर्वाचन सामग्री का प्रयोग करने की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी उम्मीदवारों के लिए आवश्यक है कि वे निर्वाचन परिणाम के एक सप्ताह के भीतर अपने पोस्टर/सूचना पत्र तथा झण्डे आदि हटाएं एवं नष्ट करें। सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना लाउडस्पीकर का प्रयोग नहीं किया जा सकेगा। उन्हांेने कहा कि लाउड स्पीकर केवल प्रातः 9.00 बजे से सांय 7.00 बजे तक अथवा सक्षम प्राधिकारी द्वारा निर्धारित समय से भी कम समय के लिए प्रयोग किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया या आधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री नहीं दर्शायी अथवा सुनाई जा सकेगी। मुद्रक व प्रकाशक के नाम व पते के बिना कोई भी पोस्टर, पेंफलेट, पत्रक एवं परिपत्र अथवा विज्ञापन नहीं छापा जा सकेगा। केसी चमन ने कहा कि नियमानुसार जिला परिषद सदस्य के लिए व्यय सीमा 01 लाख रुपए, नगर परिषद सदस्य के लिए व्यय सीमा 75 हजार रुपए तथा नगर पंचायत सदस्य के लिए 50 हजार रुपए निर्धारित की गई है। व्यय का पूर्ण लेखा-जोखा रखना अनिवार्य है।
उपायुक्त सोलन केसी चमन ने कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत हाल ही में ब्रिटेन से वापस लौटे सभी व्यक्तियांे से आग्रह किया है कि वे स्वेच्छा से कोविड-19 परीक्षण करवाएं। केसी चमन ने कहा कि कोविड-19 से बचाव के दृष्टिगत बाहर से आने वाले सभी व्यक्तियों के लिए कोविड-19 परीक्षण करवाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में केन्द्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सोलन जिला में ब्रिटेन से 06 व्यक्ति आए हैं। उन्होंने इन सभी व्यक्तियों से आग्रह किया है कि वे कोविड-19 महामारी के लिए शीघ्र अपना परीक्षण करवाएं। उन्होंने कहा कि स्वेच्छा से परीक्षण न करवाने की स्थिति में इन सभी के विरूद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि इस दिशा में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को उचित दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग इन व्यक्तियों की पहचान करने तथा कोविड महामारी से बचाव के लिए उचित पग उठा रहा है।
GNA University organized a Guest Lecture on Marketing Strategies for Achieving Competitive Advantage
GNA University organized a Guest Lecture on Marketing Strategies for Achieving Competitive Advantage for the budding students of GNA Business School via the online platform of Blackboard Software. Mr. Tejdeep Singh Randhawa, GM- Business Development & Marketing, MediSync was the Resource person. The lecture started with a warm welcome from Dr. Jagdeep Singh, Dean- GNA Business School. The main objective behind this virtual interactive session was to develop the acumen of the students towards the relevance of marketing strategies in enhancing organizational competitive advantage and sustainability. Mr. Tejdeep Singh Randhawa started the session with the perspective that analyzing consumers’ mindset is essential to understand the transitions taking place in the marketplace with respect to changes in the macro and micro business environment. He talked about how COVID-19 has induced a shift in the thinking capacity of the consumers related to their decision making and purchase behavior. The Resource person even discussed the various strategic marketing measures which the companies use to align themselves according to the consumers’ needs and wants. He purposefully talked about the need of synthesizing consumer experience to address the changing customer dynamics using meaningful engagement programs. Subsequently, the resource person talked about the three-layered Post COVID-19 business growth strategies and the priorities that the business managers must be well addressed in 2021 for enhancing corporate sustainability. On the whole, the session was fruitful for every student wherein they gathered a broader view into crafting successful marketing strategies for achieving competitive advantage. There was active participation by the students in the session where many questions were raised by them. Mr. Tedeep Singh then had a one to one interaction with the students wherein many of their questions were answered. Thus, the lecture ended on an insightful note. S. Gurdeep Singh Sihra, the Pro-Chancellor, GNA University expressed, “I appreciate the endeavors of the Department for organizing such trending interactive sessions for the students of GBS.” Dr. VK Rattan, the Vice-Chancellor said, “The University is always ready to offer the best to our GUites in all the various upcoming spheres and business developments.” Dr. Monika Hanspal, Dean Academics said, “I am really happy to witness the active participation of the faculty and the students in these Guest Lectures and Interactive Sessions.
हिमाचल प्रदेश चुनाव आयोग ने जिला परिषद सदस्यों के लिए चुनाव खर्च की सीमा तय कर दी है। जिला परिषद सदस्य पद का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी सिर्फ एक लाख रुपये चुनाव प्रचार पर खर्च सकते हैं। राज्य चुनाव आयोग के अधिकारियों के मुताबिक आयोग ने जिला परिषद के सदस्य का चुनाव लड़ने वाले प्रत्येक प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में खर्च की सीमा एक लाख रुपये निर्धारित कर रखी है। कोई भी जिप सदस्य इससे अधिक धनराशि चुनाव में व्यय नहीं कर सकता। जिला परिषद का चुनाव लड़ने वाले प्रत्येक प्रत्याशी के चुनाव खर्चे का ब्योरा चुनाव अधिकारी कभी भी मांग सकता है। इसके अलावा उम्मीदवार को चुनाव खर्चे का पूरा हिसाब-किताब दैनिक आधार पर रखना होगा। जिप सदस्यों ने एक लाख की राशि कहां खर्च की, इसकी जानकारी चुनाव अधिकारी और आयोग के पास चुनाव संपन्न होने के एक माह के भीतर देनी अनिवार्य है। इसके अलावा पंचायतों और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए चुनाव खर्च की कोई सीमा निर्धारित नहीं की है।
5 जनवरी से होने वाली हिमाचल प्रदेश पुलिस के सभी कर्मचारियों व अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। यह फैसला जनवरी के दूसरे और तीसरे सप्ताह में होने वाले पंचायत चुनाव को देखते हुए लिया गया है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय की ओर से आदेश जारी हो गए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि क्यूंकि राज्य चुनाव आयोग ने नगर निकाय व पंचायत चुनावों की घोषणा कर दी है। ऐसे में जनवरी के दूसरे व तीसरे हफ्ते में अधिकतम पुलिस बल चुनाव ड्यूटी के लिए उपलब्ध होना जरूरी हैं। यही वजह है कि विशेष व आपातकालीन परिस्थितियों के अलावा किसी भी स्थिति में छुट्टी नहीं दी जाएगी। साथ ही पूर्व में पांच जनवरी के बाद की छुट्टी ले चुके कर्मियों को ड्यूटी पर वापस बुला लिया जाएगा।
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 66वां राष्ट्रीय अधिवेशन स्मृति मंदिर परिसर, रेशमीबाग, नागपुर में शुरू हुआ। नागपुर में राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर कार्यवाह भैया जोशी उपस्थित रहे। इस कोरोना काल में अधिवेशन में सीमित संख्या में ही कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। राष्ट्रीय अधिवेशन का लाइव प्रसारण पूरे देश के 4000 स्थानों पर किया गया और इसमें वर्चुअल माध्यम से लगभग एक साथ लगभग डेढ़ लाख कार्यकर्ता जुड़े। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई सोलन में भी वर्चुअल कार्यक्रम द्वारा 66वें राष्ट्रीय अधिवेशन में लगभग 45 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देवेंद्र शर्मा, वशिष्ट अतिथि तेज राम शर्मा जी एवं डॉ० चमन ठाकुर उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि देवेंद्र शर्मा ने कहा की जब वो विद्यार्थी परिषद में काम करते थे उस समय उन्होंने जो भी विषय उठाए आज वो साकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा की विद्यार्थी परिषद को जो आज समाज में चुनौतियाँ हैं उन पर काम करना चाहिए निश्चित ही विद्यार्थी परिषद समाज के सहयोग से वर्तमान चुनौतियों को भी पार पा लेगी। उन्होंने कहा की यह कार्यक्रम अपने आप में एतिहासिक है क्योंकि इसमें लघु भारत के दर्शन होते हैं लेकिन इस बार यह एतिहासिक इसलिए हैं क्योंकि एक ही समय पर लगभग डेढ़ लाख कार्यकर्ता पहली बार आकर जुड़ रहे हैं। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि तेज राम शर्मा ने कहा की विद्यार्थी परिषद नौजवानों और विद्यार्थीयों का संगठन है लेकिन जब उन्हे विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में मिलने का मौका मिलता है तो वही विद्यार्थी जीवन की सफुर्ति का मन में संचार हो जाता है। इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद के वर्तमान और पूर्व कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिसमें पूर्व विभाग संगठन मंत्री प्रकाश चौहान, हिमगिरि कल्याण आश्रम के प्रांत संगठन मंत्री हेम सिंह, योगेंद्र शर्मा, भूपेंद्र ठाकुर, राजगोपाल, अमन, संदीप मेहता, अभाविप के जिला प्रमुख इंद्र नेगी, प्रांत जनजातीय कार्य प्रमुख सोहन नेगी, अधिवेशन प्रमुख अखिल ठाकुर, नगर अध्यक्ष डॉ राजेश ठाकुर, नगर मंत्री मनप्रीत राणा व नगर इकाई के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदेश के पब्लिक स्कूलों में केवल ऑनलाइन पढ़ाई ही चल रही है, वहीं बच्चों के मनोरंजन का ख्याल रखते हुई अर्की के प्रसिद्ध रुद्रा पब्लिक स्कूल द्वारा ऑनलाइन ही क्रिसमस डे बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर स्कूल में पढ़ रहे बच्चों ने बढ़चढ़ कर ऑनलाइन अपनी विभिन्न प्रतिभाओं को प्रस्तुत किया। इस ऑनलाइन कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा चत्रकला, मॉडल, पेंटिंग, डांस व कविता प्रतियोगिता इत्यादि मुख्य आकर्षण रहे। स्कूल के प्रधानाचार्य ईशान भाटिया ने कहा कि आजकल कोविड 19 के चलते स्कूल बंद है तथा बच्चों का ज्यादा तर समय आनलाइन पढ़ाई में बीतता है जिसके चलते बच्चे कोई भी त्योहार या आयोजनों के लिए घरो से बाहर नही निकल पाते हैं। इसलिए बच्चों की जिंदगी नीरस हो गई है और बच्चे घरो में मायूस हो रहे है। इसलिए स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों से मिल कर निर्णय लिया कि क्यों ना क्रिसमस डे को ऑनलाइन मनाया जाए ताकि बच्चों का मनोरंजन हो सके। अभिभावकों व अध्यापकों के सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया गया। प्रधानाचार्य ने क्रिसमस डे पर बधाई दी।इस मौके पर साहिल, भूमिका, शिवन्या, सुमित, सान्वी, आदित्य सहित अन्य बच्चों ने भाग लिया।
पंचायत चुनाव की घोषणा होते ही सभी ग्राम पंचायतों में प्रधान व उप प्रधान का पद पाने के लिए लोगों में एक होड़ सी लग गई है। हर पंचायत में एक अनार सौ बीमार की कहावत चरितार्थ हो रही है। प्रधान व उपप्रधान के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में अभी से कई लोग सोशल मीडिया पर अपनी दावेदारी जताने लगे हैं, जबकि असली स्थिति नामांकन पत्र दाखिल करने व नाम वापस लेने के बाद ही पता लगेगी कि मैदान में कितने महारथी खड़े होते हैं। परंतु जिस प्रकार से चुनावी मैदान में उम्मीदवारों ने अपने दांव पेंच लगाने के लिए लंगोट कस दिए हैं, इससे तो साफ लगता है कि इस बार पंचायत चुनाव बहुत ही रोचक होने वाले हैं। इस बारी बेशक ग्राम पंचायतों में पचास प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं, लेकिन इन पंचायतों में भी दावेदारों की बड़ी भारी कतार सी लग गई है। कई पंचायतों में महिला उम्मीदवार चुनाव तो लड़ना नही चाहती लेकिन उनके पति देव की इच्छा व आदेश के चलते महिलाओं को भी मैदान में उतरना पड़ रहा है। वहीं प्रदेश सरकार ने सर्वसम्मति से पंचायत प्रतिनिधियों का चयन करने पर उस ग्राम पंचायत को दस लाख तक का पुरस्कार देने की भी घोषणा की है, परन्तु ऐसा नही लग रहा कि कोई भी पंचायत सर्वसम्मति से पंचायत प्रतिनिधियों का चयन कर लेने को कोई मंथन या बैठक कर रही हो। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि हर कोई पंचायत प्रतिनिधि बनने का तलबगार है, जिससे कि कोई भी पंचायत में त्याग करने को तैयार नहीं है। वहीं जिन पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित है, वहां पर उप प्रधान पद के लिए दावेदारों की एक लंबी सी फ़ौज भी खड़ी हो गई है। ऐसी पंचायतों में प्रधान पद से ज्यादा उप प्रधान पद के चुनाव रोचक बने हुए हैं। वहीं आगे कांटे की टक्कर देखने को भी मिल सकती है। हालांकि नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 31 दिसंबर से शुरू होगी, लेकिन पंचायत प्रतिनिधि बनने को आतुर बहुत से चेहरे अभी से मैदान में उतर गए हैं और अभी से ही जनसमर्थन हासिल करने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से अपना परिचय देने के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
दाड़लाघाट। वीरवार रात बिजली की वोल्टेज अचानक बढ़ जाने से ग्राम पंचायत दावटी के गांव सावग व लादी में कई लोगों के घरों में लगे अनेक विद्युत उपकरण जल गए। सावग व लादी गांव में लोगों के घरों में बल्व, ट्यूब लाईटें गिज़र, ब्लोअर, टीवी, फ्रिज व अन्य विधुत उपकरण जल गए। इससे स्थानीय लोगों में विद्युत विभाग के प्रति भारी रोष है। गांव सावग व लादी के निवासी सोहन लाल वर्मा,हरि राम कौंडल, बाबू राम, गीता राम, प्रकाश, जगत राम, विजय, दीपू, अनिल, अमर देव, बाबूराम, देवराज, कौशल्या ने बताया कि उनके घरों में लगी एलसीडी सहित अन्य विद्युत उपकरण अचानक वोल्टेज बढ़ने से जल गए। क्षेत्र में कई अन्य लोगों ने भी विद्युत उपकरण जलने की शिकायत की है। लोगों का कहना है कि हर माह मरम्मत व रख रखाव के नाम पर विभाग पूरा दिन विद्युत आपूर्ति बंद रखता है फिर भी इस तरह के हादसे होना चिंता का विषय है।लोगों ने विभाग से मांग की है कि विभाग उनके घरों में हुए नुकसान की भरपाई की जाए अन्यथा उपभोक्ता अदालत में मामले को उठाया जाएगा। इस संबंध में विभाग के एसडीओ ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि तकनीकी खामी के चलते यह समस्या पेश आई है जिसे ठीक किया जा रहा है।
हमीरपुर। कृषि कानूनों के विरोध में हाल-बेहाल देश का किसान सड़कों पर ठंड से ठिठुर रहा है, मर रहा है लेकिन सत्ता अहम में मगरूर सरकार चैन की नींद सो रही है। यह बात राज्य कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं विधायक राजेंद्र राणा ने यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने कहा कि किसानों के मुद्दे पर अब बीजेपी सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक देश की अधिकांश आबादी मोर्चा खोल चुकी है। यही नहीं अब दुनिया की अधिकांश सरकारें भारत सरकार के बेदर्द रवैये को लेकर चिंतित हो रही हैं। देश का हर वर्ग किसानों की खराब होती हालत को लेकर संवेदनशीलता दिखाता हुआ किसानों के साथ आ खड़ा हुआ है लेकिन सत्ता घमंड में बेदर्द सरकार अपनी जिद्द पर अड़ी हुई है। कृषि कानूनों को लेकर देश में फसल उगाने वाले बड़ा किसान वर्ग इस वक्त सबसे ज्यादा नाराज है। अब पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी, महाराष्ट्र, बिहार के साथ अधिकांश राज्यों के किसान इस आंदोलन से जुड़ चुके हैं। अब दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति अमेरिका के 7 प्रभावशाली सांसदों ने अमेरिकी विदेश मंत्री माईक पोपियो को पत्र लिखा है, जिनमें भारतीय-अमेरिकी मूल की सांसद प्रोमिला जयसवाल भी शामिल है। इन अमेरिकी सांसदों ने पत्र लिखकर पोपियो से अपील की है कि वह किसानों के विरोध प्रदर्शन का मुद्दा भारत सरकार के सामने उठाए। जबकि देश में आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटी व अन्य शिक्षित वर्गों के लोग किसानों के इस आंदोलन को लेकर बेहद चिंतित हैं। इसके बावजूद बीजेपी सरकार किसानों की समस्या को लेकर बेदर्द बनी हुई है। राणा ने कहा कि यह तो वही बात हो गई कि देश जल रहा था और नीरो बंसी बजा रहा था। ऐसे ही केंद्र सरकार किसानों की समस्या से ज्यादा अपने हितों को साधते हुए सत्ता सुख में मशरूफ है। जबकि सरकार व अडानी-अंबानी के अंधभक्त कृषि बिलों को किसान का हितैषी बता रहे हैं। राणा ने चुटकी लेते हुए कहा कि देश भले ही सरकार की बात समझने में देरी कर चुका है, लेकिन सरकार ने तो पहले ही कह दिया था कि वह सिर्फ चौकीदार हैं। असली मालिक तो अडानी-अंबानी हैं और उन्हीं की पैरवी को लेकर सरकार किसानों को कुचलने की ज़िद पर अड़ी हुई है। राणा ने कहा कि सड़कों पर किसानों पर हो रहा जुल्म व कुर्बानियां बेकार नहीं जाएंगी। भले ही उसमें कुछ समय लगे लेकिन गरीब किसान को कुचलने पर अमादा हुई सरकार एक दिन औंधे मुंह जरुर गिरेगी। देश के कॉर्पोरेटरों की पैरवी करने वाली सरकार को एक न एक दिन इस सबका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। क्योंकि बेदर्द हाकिमों की हुकूमत ज्यादा देर नहीं चलती है।
हर साल बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया जाने वाला क्रिसमस त्योहार इस बार कोरोना वायरस संकट के बीच हो रहा है। सोलन पब्लिक स्कूल ने सामाजिक दूरी के सभी नियमों के पालन करके "जूम ऐप" पर एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया और क्रिसमस कार्यक्रम को बड़े हर्षोल्लास से मनाया। क्रिसमस खुशी और प्यार लाता है और हमने इसे उसी उत्साह के साथ मनाया, जिससे हमारे बच्चों में प्यार और खुशी का संदेश फैलता है। स्कूल के "के०जी०" कक्षा के छात्रों ने एक क्रिसमस की सुंदर कविता गाई व कविता गा कर सभी को क्रिसमस की बधाई दी। बच्चो द्वारा प्रार्थना गीत भी गाया गया। क्रिसमस के पेड़ को भी खूबसूरती से सजाया गया था। स्कूल शिक्षकों द्वारा क्रिसमस कैरोल भी गाया गया। स्कूल एम० डी० प्रीति कुमार, स्कूल शिक्षाविद निर्देशिका अंजलि राजदान, स्कूल मुख्याध्यापिका किरन शर्मा और मुख्य अतिथि डॉ० एम० एम० कौशल और राज कौशल ने अपने बहुमूल्य विचार साझा किए और सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएँ दीं। स्कूल एम० डी० प्रीति कुमार ने क्रिसमस के तीन रंगों लाल, हरा और सफ़ेद के महत्व पर प्रकाश डाला और हमारे प्रियजनों को उपहार बांटने के महत्व के बारे में भी बताया उन्होंने कहा क्रिसमस प्रेम, दया एवं क्षमा के भाव को बढ़ावा देने की बात करता है, और कामना की क्रिसमस का जश्न, हमारे जीवन में शांति, समृद्धि और सौहार्द लाए। स्कूल शिक्षाविद निर्देशिका अंजलि राजदान ने छात्रों के साथ क्रिसमस ट्री के महत्व को साझा किया। डॉ० एम० एम० कौशल ने सभी को अपना आशीर्वाद देते हुए कहा क्रिसमस का पर्व हमें त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। साथ ही संपूर्ण विश्व में शांति और सदभाव का संदेश देता है। सभी लोग लाल, सफेद और हरे रंग के कपड़े पहने हुए थे। स्कूल शिक्षकों ने छात्रों को त्योहार का महत्व समझाया गया। त्योहार मनाने की असीम खुशी सभी बच्चों के चेहरे पर दिखाई दे रही थी।
- इस मर्तबा निकाय चुनाव में सोशल मीडिया बेहद महत्वपूर्ण इस बार के निकाय चुनाव में सोशल और वेब मीडिया निर्णायक भूमिका निभा सकता हैं। पांच साल पहले हुए चुनाव के मुकाबले लोगों का रुझान सोशल और वेब मीडिया की तरफ बहुत अधिक बढ़ चूका हैं, जिससे मतदाता का निर्णय प्रभावित हो सकता हैं। चुनाव प्रचार में इस मर्तबा सोशल मीडिया की एंट्री तमाम समीकरण बदल सकती है, खासतौर से न्यूट्रल मतदाता पर इसका काफी असर देखने को मिल सकता हैं। यही कारण हैं कि चुनाव की जंग जितनी जमीन पर लड़ी जा रही है उतनी ही सोशल मीडिया के अखाड़े में। हर उम्मीदवार सोशल मीडिया और वेब मीडिया का इस्तेमाल कर वोटर्स को साधने की जुगत में हैं। अब कोरोना काल में इसे मौके की नजाकत समझें या फिर तकनीक का स्मार्ट इस्तेमाल, लेकिन इस मर्तबा निकाय चुनाव के प्रत्याशी सोशल और वेब मीडिया प्लेटफार्म का इस्तेमाल करने से जरा भी पीछे नहीं हैं। वहीँ पार्टी स्तर पर यदि सोशल मीडिया पर जंग की बात करें तो निसंदेह इसमें भाजपा का कोई मुकाबला नहीं हैं। बेशक चुनाव बिना पार्टी सिंबल के लड़े जा रहे हैं लेकिन भाजपा का आईटी सेल पूरी तरह सक्रीय दिख रहा हैं। सोशल मीडिया पर, खासतौर से फेसबुक पर भाजपा के पास सैकड़ों आधिकारिक एक्टिव पेज हैं। इसके अतिरक्त पार्टी ने आईटी व सोशल मीडिया के लिए कई पदाधिकारी नियुक्त किये हुए हैं जिनके कौशल और अनुभव का लाभ भी पार्टी समर्थित उम्मीदवारों को मिलेगा। मतदाता के साथ संवाद साधने में ये बेहद कारगर सिद्ध होगा। सुनियोजित तरीके से भाजपा ने सोशल मीडिया पर अपनी दमदार उपस्तिथि बनाई हुई हैं जो उसे लाभ दे सकती हैं। उधर, कांग्रेस जमीनी संगठन की तरह ही सोशल मीडिया पर भी दिशाहीन दिख रही हैं। औपचारिकता के लिए पार्टी का सोशल मीडिया सेल तो हैं, पदाधिकारी भी हैं पर उनका काम असरदार नहीं दिख रहा। कुछ नेता सोशल मीडिया पर एक्टिव भी हैं तो अपने बुते पर, पार्टी की तरफ से न कोई आवश्यक दिशा निर्देश हैं और न ही मार्गदर्शन। खासतौर से जब कोरोना के चलते डोर टू डोर प्रचार भी सिमित रहने वाला हैं, सोशल मीडिया पर पार्टी की ये कमजोरी इस निकाय चुनाव में भारी पड़ सकती हैं।
कुनिहार। विकास खण्ड सोलन की पट्टा बरौरी पँचायत के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप कोविड-19 के चलते एक जागरूकता शिविर का आयोजन खण्ड चिकित्सा अधिकारी धर्मपुर के सौजन्य से किया गया। इसमें आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ विशाल व उनकी पूरी टीम में एएनएम, मिडवाइफ तथा अनिता लेबोरेटरी तकनीशियन धर्मपुर ने विशेष रूप से शिविर में भाग लिया। डॉ विशाल ने बताया कि कोविड 19 से बचने के लिए सरकार ने निर्णय लिया है कि इस प्रकार के शिविर ग्रामीण स्तर पर आयोजित करके कोरोना संक्रमण टैस्ट किए जाएं। डॉ विशाल व पट्टा बरौरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की डॉ कृतिका गांधी ने बताया कि जुकाम, खांसी और बुखार से पीड़ित 29 मरीजों की जांच की गई। जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई। डॉ कृतिका गांधी तथा फार्मासिस्ट निशा वर्मा ने सर्वप्रथम डॉ विशाल आयुर्वेदिक अधिकारी व उनकी पूरी टीम का शिविर में पहुंचने पर स्वागत किया। इस अवसर पर कृष्ण चन्द ठाकुर, सब सेंटर कोटी, रक्षा शर्मा फीमेल हेल्थ वर्कर,कृष्ण तोमर,विकास ठाकुर हेल्थ सब सेंटर हरिपुर के अलावा आशा कार्यकर्ता दिब्या,मधुबाला,रतना कुमारी, कुमारी गीता ने शिविर में सहयोग किया। पँचायत समिति सदस्य डी डी कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार सावधानियां बरती गई। लोगों ने इस शिविर में बढ़चढ़ कर भाग लिया व अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई।
कुल्लू में गुरुवार को पर्यटकों के द्वारा कायदे से खिलवाड़ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ये लोग अटल टनल के भीतर गाड़ी खड़ी करके नाच-गाना कर रहे थे। पुलिस ने इस हरकत पर नकेल कसते हुए 7 पर्यटकों को गिरफ्तार किया है, वहीं उनकी गाड़ी को भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने संदीप पुत्र धर्मवीर निवासी संजय कॉलोनी नरेला दिल्ली उम्र 37 वर्ष तथा सवारियों ने क्रमश सिमरन सिंह पुत्र कर्म सिंह निवासी रेलवे रोड नरेला नई दिल्ली व उम्र 25 वर्ष, रितिक गोयल पुत्र सुनील गोयल निवासी रेलवे रोड नरेला नई दिल्ली व उम्र 20 वर्ष, हरप्रीत सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी नई वस्ती नरेला नई दिल्ली व उम्र 21 वर्ष, रवीन मंगल पुत्र विकास मंगल रेलवे रोड नरेला नई दिल्ली व उम्र 19 वर्ष, शिवम सिंगल पुत्र प्रमोद सिंगल निवासी भवाना रोड नरेला दिल्ली व उम्र 19 वर्ष, रिशव गुप्ता पुत्र कृष्ण गुप्ता निवासी रेलवे रोड नरेला नई दिल्ली व उम्र 19 वर्ष, रजनीश पुत्र धर्मेन्द्र कुमार निवासी नरेला मण्डी एक्सटैशन दिल्ली व उम्र 21 वर्ष के खिलाफ अटल टनल धुन्धी के अन्दर गाड़ी को बिना वजह रोककर बाहर निकल कर नाच गाना करने पर सरकार व जिलाधीश कुल्लू के आदेशों की अवहेलना करने पर दर्ज हुआ है। वहीं उनकी गाड़ी न० DL12CJ 0207 को पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया है।
हिमाचल के 50 शहरी निकायों की चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन प्रदेश के 10 जिलों में कुल 254 प्रत्याशियों ने नामांकन भरे। प्रदेश की 29 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों के लिए सदस्य चुने जाने हैं। राज्य चुनाव आयोग ने पहली बार ऑनलाइन व्यवस्था की है कि वोटर प्रत्याशियों की शैक्षणिक योग्यता और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी हासिल कर सकेंगे। पहले दिन कई चिकित्सक, वकील, सिविल इंजीनियर, एमएससी पास चुनाव में उतरे हैं। जिला शहरी निकायों के लिए सोलन में 50 नामांकन भरे गए जबकि मंडी व कांगड़ा में 35-35 नामांकन भरे गए। वहीं, सिरमौर में 25, कुल्लू व हमीरपुर में 21-21, चंबा में 19, शिमला में १७ नामांकन भरे गए। उधर ऊना में 16 व बिलासपुर में 15 नामांकन भरे गए।
- दोहरी चुनौती: एक तो बलदेव मजबूत प्रत्याशी, दूसरा भाजपा में अंतर्कलह हावी जिला परिषद् सोलन के वार्ड 6 का मुकाबला सोलन भाजपा के राजनैतिक भविष्य की चाल निर्धारित कर सकता है। इस वार्ड से कुमारी शीला भाजपा समर्थित उम्मीदवार है जो यूँ तो बेहद मजबूत प्रत्याशी है पर इस मर्तबा कांग्रेस ने एक सशक्त उम्मीदवार देकर उनकी डगर कठिन कर दी है। दरअसल कांग्रेस ने बलदेव सिंह ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है जिनकी ग्राम पंचायत नौणी अन्य पंचायतों के लिए एक रोल मॉडल है। मुकाबला बराबरी का है और बेहद रोचक होने की उम्मीद है। इस चुनाव से न सिर्फ कुमारी शीला का राजनैतिक भविष्य तय होगा बल्कि सोलन भाजपा के एक गुट विशेष के लिए भी शीला की जीत बेहद मायने रखती है। विदित रहे की शीला 2012 में सोलन निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रही है। 2017 में उनका टिकट काट कर डॉ राजेश कश्यप को टिकट दिया गया था जिसके बाद से ही सोलन भाजपा में घमासान आम है। अब यदि शीला ये चुनाव हार जाती है तो जाहिर है 2022 के लिए उनका दावा भी कमजोर पड़ जाएगा। साथ ही उनका समर्थन करने वाले गुट विशेष की उम्मीदों के लिए भी ये बड़ा झटका साबित हो सकता है। भाजपा के उक्त गुट पर ये आरोप लगते रहे है की उन्होंने 2017 में डॉ राजेश कश्यप के लिए पूरी क्षमता से काम नहीं किया अन्यथा नतीजा कुछ और होता। ऐसे में इस सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता कि भाजपा का अंतर्कलह कांग्रेस के लिए संजीवनी सिद्ध हो सकती है।


















































