ग्राम पंचायत मांगल के हवाणी कोल के लोगो को घरेलू गैस सिलेंडर की दिक्कतों को देखते हुए घरेलू उत्पाद गैस सिलेंडर की गाड़ी को गांव हवानी तक पहुंचाने के लिए मांगल पंचायत के प्रधान दीपचंद शर्मा, उप प्रधान श्यामलाल चौहान, बागा वार्ड सदस्य सुरेंद्रा पंवर, हवाणी कोल वार्ड सदस्य रामपाल शर्मा ने विधिवत हरी झंडी दिखाकर लोगों को लाभान्वित करने की एक और पहल की जिसमें गांव हवाणी कोल, टोरटी, जमणी, रीड़ी, करोग, तरेड़ा, न्यू क्यारी, परठा गेरा, कपाइटी, मुंडखर और ब्लाउग के लोगों को इसका सीधा-सीधा लाभ मिलेगा। इन सभी गांव वासियों को इससे पहले घरेलू सिलेंडर भरवाने के लिए या तो बागा आना पड़ता था या फिर रुगघाटी आना पड़ता था। पंचायत के प्रतिनिधियों ने उनकी इस दिक्कत को भी दूर कर दिया। समस्त उपरोक्त गांव वासियों ने इस समस्या का समाधान करने के लिए समस्त पंचायत मांगल के पदाधिकारियों का धन्यवाद किया। मांगल कांग्रेस अध्यक्ष एवं सोशल मीडिया प्रभारी ब्लॉक कांग्रेस अर्की चौहान कृष्णा ने समस्त इलाका वासियों को बधाई दी और साथ में इस कार्य के लिए पूरी मांगल पंचायत का भी धन्यवाद किया। इस दौरान पवन ठाकुर, नानक चंद ठाकुर, भंडारू राम ठाकुर सहित कई लोग शामिल रहे।
जिला परिषद दाड़लाघाट वार्ड की पंचायत चुनाव के संबंधी महत्वपूर्ण बैठक शिव मंदिर दाड़लाघाट के प्रांगण में 20 दिसम्बर रविवार को होगी। कांग्रेस कमेटी सोलन के जिला उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता व बीडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर ने बताया कि जिला परिषद वार्ड दाड़ला की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में प्रत्याशी का चयन किया जाएगा। वही पंचायत चुनाव की अगली रणनीति भी बनाई जाएगी।अनिल गुप्ता व जगदीश ठाकुर ने जिला परिषद वार्ड दाड़लाघाट के कार्यकर्ताओं से आवाहन किया है कि बैठक में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित होकर अग्रिम रणनीति बनाने हेतु अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय नागर विमानन मन्त्री हरदीप सिंह पुरी से भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से जिला मंडी के नागचला में ग्रीन फील्ड हवाई अड्डे के रेडार सर्वेक्षण में तेजी लाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित हवाई अड्डा हिमाचल प्रदेश के पर्यटन को प्रोत्साहन प्रदान करने के साथ आवश्यकता के समय एयरफोर्स के लिए बेस के रूप में सेवाएं प्रदान करने के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने सभी सर्वेक्षण औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के साथ राज्य सरकार के विकास के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने शिमला और गगल हवाई अड्डों के रन-वे के विस्तार के साथ शिमला हवाई अड्डे पर वायु परिवहन सेवा को पुनः शुरू करने का भी आग्रह किया। केन्द्रीय मंत्री ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकारण के अधिकारियों को प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव डाॅ. आर.एन. बत्ता और आवासीय उप-आयुक्त विवेक महाजन इस अवसर पर उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। उन्होंने प्रधानमंत्री को वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश 25 जनवरी, 2021 को 50वां पूर्ण राज्यत्व दिवस मनाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री से इस अवसर पर प्रदेश के लोगों को आशीर्वाद देने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को वर्तमान सरकार के सफलतापूर्वक तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करने और 25 जनवरी, 2021 को पूर्ण राज्यत्व दिवस के स्वर्ण जयन्ती समारोह के लिए बधाई दी। उन्होंने दोनों में से एक कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से शामिल होने और भविष्य में राज्य को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रधानमंत्री का पिछले तीन वर्षों के दौरान विशेषकर महत्वाकांक्षी परियोजनाओं अटल टनल आदि के सफल क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार कोे सहयोग प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया। जय राम ठाकुर ने राज्य की प्रगति को निर्बाध रूप से चलाने के लिए केन्द्र सरकार की ओर से लगातार सहयोग करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासी प्रधानमंत्री के राज्य के प्रति विशेष लगाव के लिए आभारी है। जय राम ठाकुर ने प्रधानमंत्री को जिला शिमला में 1796 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 111 मैगावाट की सावड़ा कुड्डू परियोजना का लोकार्पण करने के लिए आमंत्रित किया। यह जल ऊर्जा उत्पादन का प्रमुख स्त्रोत होगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र की नीति सहयोग के कारण 2497 करोड़ रुपये के संयुक्त निवेश के साथ 210 मैगावाट लूहरी स्टेज-1 और 66 मैगावाट धौला सिद्ध परियोजना आधारशिला के लिए तैयार है। उन्होंने प्रधानमंत्री से परियोजनाओं की आधारशिला रखने के लिए भी अनुरोध किया। उन्होंने 233.32 मीलियन यू.एस. डाॅलर की एडीबी वित्त पोषित पर्यटन अधोसंरचना विकास परियोजना को शीघ्र मंजूरी देने का आग्रह किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट नागचला की वर्तमान स्थिति से अवगत करवाया और विभिन्न स्वीकृतियां शीघ्र प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने प्रधानमंत्री के समक्ष राज्य में बल्क ड्रग फार्मा पार्क की स्थापना का पक्ष रखा और अवगत करवाया कि राज्य ने देश में स्वदेशी वस्तुओं के निर्माण के लिए इलैक्ट्रिक डिवाइस मैनुफेक्चरिंग हब स्थापित करने का प्रस्ताव भी प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पिछले तीन वर्ष के दौरान प्रदेश की प्रगति के बारे में अवगत करवाया और राज्य में चल रही विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की स्थिति की जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार 27 दिसम्बर, 2020 को कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे कर रही है। बैठक में मुख्यमंत्री के साथ मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव डाॅ. आर.एन. बत्ता भी उपस्थित थे।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि ग्राम पंचायतें विकास का मूल आधार हैं और पंचायती राज निर्वाचन में हम सभी को शिक्षित एवं ईमानदान व्यक्तियों का चयन करना होगा। डाॅ. सैजल आज सोलन विधानसभा क्षेत्र के तहत कण्डाघाट उपमण्डल की ग्राम पंचायत झाझा में 31 लाख रुपए की लागत से निर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण करने के उपरान्त उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। डाॅ. सैजल ने कहा कि प्रदेश में शीघ्र आयोजित होने वाले पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में योग्य व्यक्ति का चयन न केवल विकास का आधार बनेगा अपितु केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का साधन भी होगा। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि पंचायतों के विकास की इस कुंजी के चयन के लिए बिना किसी दबाव के लिए अपने मत का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाएं विकास को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त साधन हैं। इसलिए यह आवश्यक है कि इन संस्थाओं में पात्र एवं योग्य व्यक्ति चुनकर आएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के सब जिलों का समान विकास सुनिश्चित बना रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गत 02 दिनों में सोलन जिला में ही 280 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए हैं। उन्होंने गत दिवस सोलन विधानसभा क्षेत्र के लिए 66 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए। जबकि 16 दिसम्बर को मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत छावशा में 85 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले पर्यटन, आतिथ्य और सूचना प्रोद्यौगिकी के उत्कृष्टता केन्द्र की आधारशिला रखीं। यह देश का चैथा और प्रदेश का ऐसा प्रथम केन्द्र है। इसके केन्द्र के निर्मित होने से युवाओं के हुनर को निखारकर उन्हें बेहतर रोजगार प्रदान करने में सहायता मिलेगी। डाॅ. सैजल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अर्की विधानसभा क्षेत्र के लिए लगभग 102 करोड़ रुपए की तथा कसौली विधानसभा क्षेत्र के लिए 27 करोड़ रुपए की योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए। उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं के निर्माण का समय निर्धारित किया गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने कहा कि शिमला-कालका रेल मार्ग के निर्माण में अविस्मरणीय योगदान देने के लिए बाबा भलकू के गांव झाझा को विश्व स्तर पर जाना जाता है। यह क्षेत्र पुष्प उत्पादन के लिए भी प्रसिद्ध है। आयुष मंत्री ने सभी से आग्रह किया कि कोविड-19 के दृष्टिगत नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि नाक से लेकर ठोडी तक मास्क पहनने, सार्वजनिक स्थानों पर कम से कम 02 गज की दूरी बनाकर रखने और बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाइजन से धोने से कोरोना महामारी से बचा जा सकता है। डाॅ. सैजल ने क्षेत्र की ग्राम पंचायत दंघील के सेवला में कम वोल्टेज की समस्या से निपटने के लिए विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने नए पंचायत कार्यालय में केबिन निर्माण के लिए 3 लाख रुपए तथा गांव पवाश से चिवथ तक संपर्क मार्ग के लिए 2 लाख रुपए प्रदान करने का आश्वासन दिया। प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य एवं सोलन से विधानसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार रहे डाॅ. राजेश कश्यप ने क्षेत्र में गत 03 वर्षों में हुए विकास की जानकारी दी तथा विभिन्न मांगों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। भाजपा मण्डल सोलन के अध्यक्ष मदन ठाकुर, जिला विकास संघ समिति सीमित के उपाध्यक्ष योगेन्द्र वर्मा, ग्राम पंचायत झाझा के प्रधान मान सिंह, ग्राम पंचायत चायल के पूर्व प्रधान राजीव शर्मा, उमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. संजीव धीमान, खण्ड विकास अधिकारी कण्डाघाट हेमराज शर्मा, भाजपा तथा भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी एवं ग्रामीण और विभिन्न विभागों के अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में लोक देवताओं से संबंधित अनेक कथाएं प्रचलित हैं। इनमें सबसे रोचक है लोक देवता महासू की कथा। न्याय के देवता के रूप में प्रतिष्ठित महासू देहरादून जिले के जनजातीय क्षेत्र जौनसार-बावर से संबंध रखते हैं। इनका मुख्य मंदिर टोंस नदी के पूर्वी तट पर चकराता के पास हनोल गांव में स्थित है, जो कि त्यूणी-मोरी मोटर मार्ग पर पड़ता है। उत्तराखंड के अलावा शिमला के ऊपरी भागों और सिरमौर जिले के कुछ भागों में भी महासू देवता को इष्ट देव के रूप में मान्यता प्राप्त है। महासू देवता का कालांतर में वास कश्मीर में माना जाता है। महासू जिले में यह देवता एक ब्राम्हण के अनुरोध पर इस क्षेत्र में दानव के आतंक से मुक्ति दिलाने के लिए थे। कहते है की उस समय यमुना और तौंस नदी के बीच आने वाले क्षेत्र में दानवों का आतंक था जिससे जिसका निवारण महासू देवता ने ख़तम किया था। हनोल में स्थित महासू देवता का ये मंदिर एक अनोखा मंदिर है। यहां की सबसे ज़्यादा दिलचस्प बात तो ये है कि यहां हर साल दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन की ओर से नमक भेंट किया जाता है। मिश्रित शैली की स्थापत्य कला को संजोए यह मंदिर देहरादून से 190 किमी और मसूरी से 156 किमी दूर है। यह मंदिर चकराता के पास हनोल गांव में टोंस नदी के पूर्वी तकट पर स्थित है। हनोल शब्द की उत्पत्ति यहां के एक ब्राह्मण हूणा भाट के नाम से मानी जाती है। इससे पहले यह जगह चकरपुर के रूप में जानी जाती थी।मान्यता है की द्वापर युग में पांडव लाक्षागृह (लाख के घर) से सुरक्षित निकलकर इसी स्थान पर आए थे। यह मंदिर नवीं सदी का माना जाता है। जबकि, पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (ASI) के रिकार्ड में मंदिर का निर्माण 11वीं व 12वीं सदी का होने का जिक्र है। वर्तमान में इस मंदिर का संरक्षण पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ही कर रहा है। खुदाई के दौरान पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग को यहां यहां शिव-शक्ति, शिवलिंग, दुर्गा, विष्णु-लक्ष्मी, सूर्य, कुबेर समेत दो दर्जन से अधिक देवी-देवताओं की प्राचीन मूर्तियां मिली हैं। इन्हें हनोल संग्रहालय में सुरक्षित रखा गया है। महासू देवता के मंदिर के गर्भ गृह में भक्तों का जाना मना है। केवल मंदिर का पुजारी ही मंदिर में प्रवेश कर सकता है। यह बात आज भी रहस्य है। मंदिर में हमेशा एक ज्योति जलती रहती है जो दशकों से जल रही है। मंदिर के गर्भ गृह में पानी की एक धारा भी निकलती है, लेकिन वह कहां जाती है, कहां से निकलती है यह अज्ञात है। दरअसल 'महासू देवता' एक नहीं चार देवताओं का सामूहिक नाम है और स्थानीय भाषा में महासू शब्द 'महाशिव' का अपभ्रंश है। चारों महासू भाइयों के नाम बासिक महासू, पबासिक महासू, बूठिया महासू (बौठा महासू) और चालदा महासू है, जो कि भगवान शिव के ही रूप हैं। लोक मान्यता है की पांडवों ने घाटा पहाड़ ( शिवालिक पर्वत शृंखला) से पत्थरों की ढुलाई कर देव शिल्पी विश्वकर्मा की मदद से हनोल मंदिर का निर्माण कराया था। बिना गारे की चिनाई वाले इस मंदिर के 32 कोने बुनियाद से लेकर गुंबद तक एक के ऊपर एक रखे कटे पत्थरों पर टिके हैं। मंदिर के गर्भगृह में सबसे ऊपर भीम छतरी यानी भीमसेन का घाटा पहाड़ से लाया गया एक विशालकाय पत्थर स्थापित किया गया है। बेजोड़ नक्काशी मंदिर की भव्यता में चार चांद लगाती है। महासू मंदिर हनोल के परिसर में सीसे के दो गोले मौजूद हैं, जो पांडु पुत्र भीम की ताकत का अहसास कराते हैं। मान्यता है कि भीम इन गोलों को कंचे (गिटिया) के रूप में इस्तेमाल किया करते थे। आकार में छोटे होने के बावजूद इन्हें उठाने में बड़े से बड़े बलशालियों के भी पसीने छूट जाते हैं। इन गोलों में एक का वजन छह मण (240 किलो) और दूसरे का नौ मण (360 किलो) है उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी, संपूर्ण जौनसार-बावर क्षेत्र, रंवाई परगना के साथ साथ हिमाचल प्रदेश के सिरमौर, सोलन, शिमला, बिशैहर और जुब्बल तक महासू देवता की पूजा होती है। इन क्षेत्रों में महासू देवता को न्याय के देवता और मन्दिर को न्यायालय के रूप में माना जाता है। वर्तमान में महासू देवता के भक्त मन्दिर में न्याय की गुहार करते हैं जो उनकी पूरी होती है। माना जाता है कि जो भी यहां सच्चे दिल से कुछ मांगता है कि महासू देवता उसकी मुराद पूरी करते हैं।
कोविड -19 की रोकथाम हेतु मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की प्रदेशवासियों से अपील..
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के उस बयान पर जिसमें उन्होंने कहा है कि वीरभद्र सिंह अर्की के विधायक होने के नाते अपनी जिम्मेदारी नही निभा रहें है पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि तीन सालों के बाद आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को अर्की व जिला सोलन की याद आई है। उन्होंने कहा है कि अर्की क्षेत्र का विधायक होने से वह अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी जानते है। मुख्यमंत्री उन्हें न सिखाए की एक जन प्रतिनिधि के अपने क्षेत्र के प्रति क्या कर्तव्य होते है। उन्होंने कहा है कि उन्हें प्रदेश के लोगों ने विगत 60 वर्षों से देश व प्रदेश की सेवा करने का मौका दिया है इसलिए जयराम न सिखाएं की उन्हें क्या करना है। वीरभद्र सिंह ने कहा की जयराम प्रदेश का विकास करने में पूरी तरह असफल साबित हुए है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को प्रदेश की समस्याओं को दूर करने की ओर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए न कि अनाप शनाप बयानबाजी कर लोगों को गुमराह करने का कोई प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री रहते उन्होंने प्रदेश में जितनी भी योजनाओं के शिलान्यास किए, उन सब का पूरा बजट प्रावधान किया गया था। उन्होंने कहा कि आज जितनी भी योजनाओं के उन्होंने उदघाटन किए है वह सब उनके कार्यकाल की शुरू की गई योजनाएं थी। मुख्यमंत्री का यह आरोप की इन योजनाओं के लिए समुचित बजट प्रावधान नहीं था सरासर गलत व झूठा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को चुनौती दी कि वह साबित करें कि किस योजना को बगैर बजट प्रावधान शिलान्यास किया गया था। वीरभद्र सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री विकास के नाम पर प्रदेशवासियों को गुमराह करने का प्रयास न करें। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को अनाप शनाप बयानबाजी के प्रति चेताया है।
विकास खण्ड सोलन की पटाबरावरी पँचायत में पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन इकाई पटाबरावरी-हरिपुर ने 39 वाँ अखिल भारतीय पेंशन दिवस इकाई अध्यक्ष डी डी कश्यप की अध्यक्ष्ता में बड़ी धूम-धाम से मनाया। सर्वप्रथम इकाई सदस्य स्व इच्छाराम के निधन पर उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा। उसके उपरांत अध्यक्ष डीडी कश्यप ने पैंशनरो को सम्बोधित करते हुए अपील की कि सभी संगठित होकर एकता का परिचय दें व संगठन को मजबूत करे। उन्होंने कहा कि आज पूरे भारत वर्ष में कोरोना महामारी के चलते सूक्ष्म रूप से अखिल भारतीय पेंशन स्थापना दिवस प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए मनाया जा रहा है।इस अवसर पर इकाई के महासचिव जगदेव गर्ग व मुख्य सलाहकार रोशन लाल कौंडल ने संयुक्त रूप से पैंशनरो की कई मांगे सरकार के समक्ष रखीं। इस दौरान वरिष्ठ उपप्रधान केशवा राम ने भी अपने विचार रखे। डॉ गांधी ने इस मौके पर कोरोना से बचने के लिए आवश्यक जानकारी पेंशनरों को दी व मास्क, सैनिटाइजर व सामाजिक दूरी का पालन करने की सलाह दी। इस कार्यक्रम में खेमचंद ठाकुर, प्रेमचन्द कशयप, नेकराम कौंडल, दुनिचन्द ठाकुर, ख्यालीराम, शीशराम कश्यप, गीता, कन्हैयालाल, प्रेमचन्द कौंडल, महमूद वेग आदि मौजूद रहे।
आज राज्य स्तरीय कला उत्सव 2020 का आयोजन गूगल मीट के माध्यम से राज्य परियोजना कार्यालय शिमला द्वारा किया गया। इस उत्सव में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटखाई की छात्रा कुमारी रितिका ने एकल लोक नृत्य प्रतियोगिता में भाग लिया। इस नृत्य प्रतियोगिता में छात्रा ने सुंदर प्रस्तुति दी जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में अध्यापक पवन शर्मा, कुमारी रूचि, अपर्णा चौहान, कमलेश चौहान का पूर्ण सहयोग रहा। इस आयोजन मे बीआरसीसी कोटखाई राकेश नेगी भी उपस्थिति रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने छात्रा की प्रस्तुति की बहुत प्रशंसा की। इस कार्यक्रम में अध्यापिका ममता सूद, अधीक्षक द्रोपती, वरिष्ठ सहायक रमेश शर्मा तथा सेवादार मणि देवी भी उपस्थित रहे।
शिमला। भाजपा हिमाचल प्रदेश के प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भाजपा संगठन एवं सरकार किसान हित में है। किसानों की खुशहाली के लिए भाजपा पूर्ण रूप से समर्पित है। उन्होंने कहा कि किसान के लिए किसान क्रेडिट कार्ड जैसी स्वर्ण योजना लाने के पीछे भारत रतन एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी का महत्वपूर्ण योगदान है इससे किसानों का मान सम्मान बड़ा और खेत से जुड़ी खरीदारी करने में किसानों को बड़ा फायदा मिला। उन्होंने कहा कि यूरिया के लिए लंबी लाइन लगती थी और कभी-कभी लाठीचार्ज भी हुआ करता था, पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीम युक्त यूरिया प्रदान किया और पिछले 6 वर्ष में आज तक कभी भी यूरिया के लिए लाइन नहीं लगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसान सम्मान निधि देकर किसानों को बड़ी राहत प्रदान की है, आज किसान को भाजपा ने अन्नदाता की पदवी दी है। आज से पहले एक व्यक्ति का हेल्थ कार्ड होता था पर आज भाजपा सरकार में सॉइल हेल्थ कार्ड लाया है, जिससे भूमी की गुणवत्ता पता लगने के कारण किसानों को बड़ा फायदा हो रहा है, इसी प्रकार से फसल बीमा योजना से एक किसान सुरक्षित महसूस करता है। उन्होंने कहा न्यूनतम समर्थन मूल्य कभी खत्म नहीं होगा पूर्व की सरकारों में यह मूल्य केवल पांच, दस या बीस बढ़ता था पर आज इसका एक फार्मूला बनाया गया है अब कॉस्ट का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य होगा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट किया है कि देश में कहीं भी मंडियां समाप्त नहीं होगी। सरकार हर स्तर पर किसानों से वार्ता करने को तैयार है और किसानों को वार्ता में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर के एनसीसी कैडेट्स ने लेफ्टिनेंट डॉक्टर दीप कुमार और लेफ्टिनेंट रेनू डोगरा की अगुवाई में 5 दिसंबर से 16 दिसंबर तक स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत विभिन्न प्रकार की गतिविधियों जैसे कि हैंड वॉश डे, व्यक्तिगत स्वच्छता दिवस, अपने-अपने क्षेत्रों के नजदीक सार्वजनिक स्थानों की सफाई, पानी स्त्रोतों की सफाई के अतिरिक्त स्वच्छता पर एक वेबीनार का आयोजन और साथ में पोस्टर और निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त कैडेट्स ने सर्दियों में लगाए जाने वाले पौधों का पौधारोपण भी किया। इन सभी गतिविधियों में महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रदीप कौंडल ने एनसीसी कैडेट्स और एनसीसी अधिकारियों के इस अनुकरणीय प्रयास की सराहना की।
विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से जुड़े युवाओं का आह्वान किया है कि वह पंचायत व नगर निकाय चुनावों में आगे आ कर इसमें सक्रिय भूमिका निभाए। उन्होंने कहा है कि अब समय आ गया है कि उन्हें लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए चुनाव मैदान में मजबूती के साथ आगे आना चाहिए। विक्रमादित्य सिंह ने अपने फेस बुक पेज से प्रदेश व क्षेत्र के विकास में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को आगे आने का आह्वान करते हुए कहा है कि आज समय उनके द्वार पर खड़ा है अब जब पंचायत व नगर निकायों के चुनाव होने है तो उन्हें इसमें अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा इसके लिए उन्हें स्वम् आगे आने या किसी भी ऐसे योग्य उम्मीदवार को चुनाव मैदान में आगे लाने को कहा है। इसके लिए अब युवाओं को नए जोश व नई सोच के साथ आगे आने का समय है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि अंत मे यह मायने नहीं रखेगा की तुम्हारी जिंदगी में कितने साल थे, बल्कि यह मायने रखेगा की कितने सालों में तुम्हारी जिंदगी थी इसलिए उठो और आगे बढ़ो। यह समय हमें बदलाव का मौका दे रहा है, इसलिए हमें इसे बगैर गवाएं आगे बढ़ने का संकल्प लेना है।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला सोलन के वाकनाघाट के निकट ग्राम पंचायत छावसा में 85 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले पर्यटन, आतिथ्य और सूचना प्रोद्यौगिकी के उत्कृष्टता केन्द्र की आधारशिला रखीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केन्द्र पर्यटन और आतिथ्य उद्योगों को बेहतर व प्रशिक्षित श्रम शक्ति प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि इस उत्कृष्ट केन्द्र में एक सूचना प्रोद्यौगिकी केन्द्र, आतिथ्य और पर्यटन के लिए उत्कृष्ट केन्द्र, प्रशिक्षण होटल, शिक्षण स्टाफ निवास, छात्र छात्रावास, स्टाफ क्वार्टर और निदेशक निवास होंगे। उन्होंने कहा कि यह केन्द्र उद्योगों की मांग के अनुसार सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षित युवाओं को तैयार करेगा। जय राम ठाकुर ने कहा कि कोरोना महामारी के प्रसार को फैलने से रोकने के लिए प्रदेश सरकार को कुछ कठोर निर्णय लेने पड़े हैं। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में भी प्रदेश सरकार ने सुनिश्चित किया है कि विकास की गति निर्बाध रूप से चलती रहे। इसलिए परियोजनाओं की आधारशिला और लोकार्पण वर्चुअल माध्यम से किए गए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अब निर्णय लिया है कि आयोजनों के दौरान 50 से अधिक लोगों को इक्कठा होने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि इस भवन का निर्माण पूर्व-निर्मित संरचना (प्री फैब्रिकेटिड स्ट्रक्चर) के साथ किया जाएगा, जिसे जून, 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार इस पूरे क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित करने के प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कई कम्पनियों ने इस उत्कृष्टत केन्द्र के संचालन भागीदार बनने के लिए अपनी रूचि दिखाई है। उन्होंने कहा कि संचालन भागीदारों का चयन एडीबी प्रक्रिया के दिशा-निर्देशों के अनुसार आरम्भ किया गया है और सात अन्तरराष्ट्रीय कम्पनियां और 23 अन्य संगठनों ने इस क्षेत्र में रूचि दिखाई है। जय राम ठाकुर ने कहा कि यह संस्थान उच्च आईटी कौशल जैसे अनालटिक्स, रैबोटिक्स और आर्टिफिश्यिल इन्टैलिजेंस आदि की मांग को पूरा करेगा। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश के नए उद्यमियों को इन्क्यूबेशन हब सेवाएं भी प्रदान करेगा। तकनीकी शिक्षा और सूचना प्रोद्यौगिकी मंत्री डाॅ. राम लाल मारकण्डा ने कहा कि पर्यटन और आतिथ्य (हाॅस्पिटलिटी) के लिए यह उत्कृष्ट केंद्र देश का चैथा केंद्र होगा और यह 18 माह में बनकर तैयार होगा। उन्होंने कहा कि यह केंद्र राज्य के युवाओं को उनके कौशल उन्नयन के लिए एक वरदान साबित होगा। विधायक व पूर्व मंत्री डाॅ. कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि राज्य के युवा अपने कौशल उन्नयन के लिए सर्वोत्तम प्रशिक्षण प्राप्त करें ताकि वे अपनी आजीविका कमाने के लिए सक्षम बन सकें। भाजपा कार्यकारी समिति के सदस्य डाॅ. राजेश कश्यप ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि यह उकृष्ट केंद्र राज्य के युवाओं को रोजगार उन्मुखी (इम्प्लाईमेंट ओरिएंटिड) शिक्षा प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बावजूद, मुख्यमंत्री ने यह सुनिश्चित किया है कि राज्य में विकास की गति निर्बाध रूप से चले। सोलन भाजपा मंडलाध्यक्ष मदन ठाकुर ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने प्रस्तावित उत्कृष्ट केंद्र के बारे में प्रस्तुति दी। कौशल विकास निगम के राज्य समन्वयक नवीन शर्मा, राज्य भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा रश्मि धर सूद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव जे.सी. शर्मा, सचिव तकनीकी शिक्षा डाॅ. अजय शर्मा, उपायुक्त सोलन के.सी. चमन व अन्य इस अवसर पर उपस्थित थे।
डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर का उद्देश्य अनुदान राशि को लाभार्थियों के बैंक खातों में स्थानातंरित करना तथा सूचना के सरल और तीव्र प्रवाह के लिए मौजूदा प्रक्रिया में सुधार कर लाभार्थियों को सीधा लाभ सुनिश्चित कर डी-डुप्लीकेशन और धोखाधड़ी से बचाना है। यह बात आज यहां कृषि एवं पशुपालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने कृषि और पशुपालन विभागों द्वारा कार्यान्वित की जा रही योजनाओं की समीक्षा करते हुए कही। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश के किसानों को लाभान्वित करने के लिए राज्य में जल्द ही डायरेक्ट बेनिफिट ट्रंास्फर नीति को लागू किया जाएगा। इससे न केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के किसानों की आय को वर्ष 2022 तक दोगुना करने की परिकल्पना को साकार करने में सहायता मिलेगी, बल्कि किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा योजनाओं का सीधा लाभ भी मिल सकेगा। उन्होंने बीज के लिए अन्य राज्यों पर निर्भर न रहने तथा प्रदेश में ही बीज तैयार करने पर भी बल लिया। इससे न केवल किसानों को उनके उत्पादों के बेहतर मूल्य उपलब्ध होंगे, बल्कि अधिक उपज के बीजों व खरपतवार और कीटनाशक दवाइयों पर डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांस्फर के माध्यम से अनुदान प्राप्त करने में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग द्वारा अब तक शंकर किस्मों के 25740 क्विंटल मक्की, धान और विभिन्न प्रकार की सब्जियों के बीज व चारा बीजों को वितरित किया गया है तथा 129000 क्ंिवटल गेहूं जौ, बरसीम, दलहन, तिलहन के बीज किसानों को उपलब्ध करवाए गए जिसमें से 40846.45 क्विंटल गेहूं का बीज प्रदेश में ही तैयार किया गया है। कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आॅनलाइन पारदर्शिता प्रक्रिया एवं स्वीकृति के लिए ई-पोर्टल विकसित किया जाए ताकि किसानों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़े। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग द्वारा कार्यान्वित की जा रही योजनाओं को पैम्फ्लेट, कृषि प्रशिक्षण शिविरों व कृषक मेलों आदि के माध्यम से जागरूक किया जाए ताकि वे सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठा सकंे। उन्होंने कहा कि किसानों को मिट्टी परीक्षण, खाद व पौध संरक्षण लाईसेंस आदि के बारे में भी जागरूक किया जाए। वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि प्रदेश में किसान पारम्परिक खेती को त्याग कर नकदी फसलों को अपना रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप बहुत से पारम्परिक उत्पाद बाजारों से भी लुप्त हो गए हैं, जो चिन्ता का विषय है। इस खेती को एक बार पुनः अस्तित्व में लाने के लिए कृषि विभाग द्वारा भारतीय पारम्परिक कृषि पद्धति को बड़े स्तर पर बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रदेश के प्रत्येक जिले में पारम्परिक खेती योजना को लागू किया गया है जिसके अन्तर्गत गांव व खण्ड स्तर पर कृषक समूहांे का गठन किया गया है व किसानों को पारम्परिक कृषि के सम्बन्ध में प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस पद्धति को प्रोत्साहित करने के लिए किसानों को प्रमाणित उच्च गुणवत्ता के बीज के खरीद में 85 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कृषि गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए युवाओं को प्रशिक्षित और बच्चों में खेती के मूल्यों को विकसित करना चाहिए ताकि वे कृषि को व्यवसाय के रूप में अपनाए और उन्हें रोजगार के लिए प्रदेश से बाहर न जाना पड़े। इसके उपरान्त, उन्होंने गौ सेवा आयोग के कार्य की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी बेसहारा गौवंश को टैग लगाए जाए और जो भी गौवंश को लगाए गए टैग के साथ छेड़छाड़ करते हैं उनके खिलाफ सजा का प्रावधान किया जाएगा। भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष डाॅ. सोम देव शर्मा ने इस अवसर पर अपने विचार संाझा किए। उपाध्यक्ष भारतीय किसान संघ भरत राम पटियाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव निशा सिंह, निदेशक कृषि डाॅ. नरेश कुमार बधन, निदेशक बागवानी जे.पी. शर्मा, निदेशक पशुपालन डाॅ. अजमेर डोगरा, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
भारतीय दूतावासों के जरिए पीएम कोविड केयर फंड के लिए दान जुटाने के मामले में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने भाजपा व केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने सवाल किया कि अब 56 इंच का सीना कहां है, जिसके रहते धन जुटाने के लिए चीन, कतर व पाकिस्तान के सामने सरकार को गिड़गिड़ाना पड़ रहा है। जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि भाजपा व केंद्र सरकार ने झूठ की सारी हदें पार कर दी है, लेकिन झूठी की दीवारें ध्वस्त होने लगी हैं। जनता को इमोशनली ब्लैकमेल कर पाकिस्तान व चीन के खिलाफ सरकार बातें तो बड़ी-बड़ी करती है तथा चाइनीज ऐप पर प्रतिबंध लगा रही है, वहीं भारतीय दूतावासों को उन्हीं प्रतिबंधित ऐप से धन जुटाने को कहा जा रहा है, जोकि शर्म की बात है और देश की जनता से धोखा है। उन्होंने सवाल किया कि अगर पीएम केयर फंड चैरिटेबल ट्रस्ट है तो सरकारी एजैंसियों भारतीय दूतावासों ने पी.एम. केयर फंड के लिए प्रचार और दान क्यों प्राप्त किया। प्रतिबंधित चीनी ऐप्स पर फंड का विज्ञापन क्यों किया गया। अगर फंड आर.टी.आई. के भीतर लोक प्राधिकरण के दायरे में नहीं है तो दूतावासों ने पब्लिक डोमेन को छोड़कर क्लोज्ड चैनल से फंड के लिए विज्ञापन क्यों दिया। विदेशों से जुटाए धन का सी.ए.जी. या भारत सरकार द्वारा लेखा-जोखा क्यों नहीं किया गया है। सरकार द्वारा विदेशी योगदान (विनियमन) संशोधन अधिनियम (एफ.सी.आर.ए.) के पूर्वावलोकन से इस ट्रस्ट के फंड को छूट क्यों दी गई है। ऐसा विशेष उपकार क्यों किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार बताए कि पाकिस्तान, कतर व चीन सहित 27 विदेशी देशों से कितना फंड प्राप्त हुआ तथा किन विदेशी कंपनियों से धन मिला। उन्होंने कहा कि झूठ की सारी सीमाएं सरकार लांघ चुकी है। विदेशों से मिले फंड की जानकारी छिपाने के लिए इसे ट्रस्ट कहकर आर.टी.आई. के दायरे से बाहर किया, लेकिन दान जुटाने को भारतीय दूतावासों की ड्यूटी लगाई।एक तरफ पाकिस्तान व चीन से भारतीय सीमा पर घुसपैठ जारी है,हमारे जवान शहीद हो रहे है और दूसरी तरफ सरकार इन देशों से पीएम केयर में मदद की गुहार भी कर रही है।मोदी सरकार की कथनी और करनी में अंतर साफ दिखता है। आज इस विषय पर केंद्र सरकार को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी होगी।
आज थिंक इंडिया की प्रदेश इकाई ने हिमाचल प्रदेश के नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी घंडल में फीस के नाम पर छात्रों के हो रहे आर्थिक शोषण के विरोध में शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा। थिंक इंडिया के प्रदेश संयोजक शिवोम वशिष्ट ने कहा कि इस महामारी के दौर में हिमाचल प्रदेश आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है। कोरोना की वजह से हमारा शिक्षा क्षेत्र भी बहुत अधिक प्रभावित हुआ है। परंतु अगर बात करें नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी घंडल की तो फीस के नाम पर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रों का आर्थिक रूप से भरपूर शोषण किया जा रहा है। इस महामारी के दौरान जहां छात्रों की मात्र ऑनलाइन कक्षाएं ही चली और छात्रों ने फिजिकल रूप से कक्षाएं ना लगा कर ऑनलाइन माध्यम से ही शिक्षा ग्रहण की। परंतु जिस तरह फीस के नाम पर अनावश्यक फंड जैसे कि वाईफाई चार्ज, स्पोर्ट्स फंड, बिजली और पानी का बिल, मैस चार्ज, स्टूडेंट वेलफेयर फंड, मूट कोर्ट फंड, ट्रैवलिंग फंड, बस किराया इत्यादि छात्रों से बसूला जा रहा है, जिसका इस्तेमाल तक इस महामारी के दौरान में छात्रों द्वारा नहीं किया गया, इस फंड को बसूलना कतई तर्कसंगत नहीं है। इन सभी प्रकार के अतिरिक्त फंड को यदि जोड़ा जाए तो यह राशि 90 हजार के करीब बन रही है। यह सीधे तौर पर इस महामारी के दौर में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा आर्थिक शोषण है, जिसका थिंक इंडिया हिमाचल प्रदेश इकाई विरोध करती है। इतनी भारी-भरकम फीस होने के बावजूद यदि नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में सुविधाओं की बात की जाए तो वहां पर छात्रों को स्वच्छ जल और भोजन के लिए भी संघर्ष करना पड़ता है, तो अन्य सुविधाएं किस प्रकार की होंगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। इससे पहले इसी वर्ष जुलाई माह में जब एनएलयू प्रशासन द्वारा फीस की अधिसूचना लगाई गई थी तब छात्रों ने उस समय विश्वविद्यालय को पूरी फीस अदा की थी। परंतु अब जब अगले सत्र हेतु नवम्बर माह में फीस की सूचना लगाई जाती है जो कि एक लाख तीस हजार रूपए है। अभी तक बहुत सारे छात्र इस भारी-भरकम फीस को देने में असमर्थ है। अब विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा तानाशाही रवैया अपनाते हुए जिन छात्रों ने अभी तक यह भारी-भरकम फीस जमा नहीं करवाई उनका पिछले सत्र का परीक्षा परिणाम घोषित करने से मना कर दिया है। पिछले कल एन एल यू द्वारा छात्रों का रिजल्ट घोषित किया जाता है परन्तु मात्र उन्हीं छात्रों का रिजल्ट घोषित किया गया है जिन्होंने विश्वविद्यालय को पूरी फीस अदा की है। इस तरह का भेदभाव एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय द्वारा छात्रों के साथ किया जाना बहुत ही शर्मनाक है। थिंक इंडिया हिमाचल प्रदेश इकाई इस विषय को लेकर शिक्षा मंत्री से मिली तथा अपना मांग पत्र उन्हें सौंपा। थिंक इंडिया के कार्यकर्ताओं ने मांग रखी महामारी के दौर में प्रदेश सरकार इस मामले में हस्तक्षेप करें तथा विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा फीस के नाम पर किए जा रहे छात्रों के आर्थिक शोषण को बंद करें। शिक्षा मंत्री द्वारा आश्वासन दिया गया है कि वे इस मामले की जांच करेंगे व छात्रों को न्याय दिलाने का कार्य करेंगे।
सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट शिमला द्वारा आयोजित वस्त्र बैंक कार्यक्रम में वस्त्र एकत्रीकरण आज से शुरू हो गया है। शिमला के संजौली बस स्टैंड, बीसीएस, पुराना बस स्टैंड, समरहिल चौक, टुटु चौक आदि स्थानों पर ट्रस्ट के कार्यकताओं द्वारा वस्त्र एकत्र किए जा रहे हैं। इन स्थानों में लोगों द्वारा काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। 16,19,22 दिसंबर को चलने वाले इस वस्त्र बैंक कार्यक्रम में लोग अपने पुराने वस्त्र ट्रस्ट द्वारा निर्धारित स्टालों पर जमा करा रहे हैं। ट्रस्ट के सचिव डॉ सुरेन्द्र शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि ट्रस्ट प्रत्येक वर्ष विभिन्न कार्यक्रम समाज एवं राष्ट्र हित में करवाता आ रहा है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी वस्त्र बैंक कार्यक्रम में अपना सहयोग दें। ताकि यह वस्त्र किसी जरूरतमंद व्यक्ति के काम आ सकें। मानव सेवा ही उतम सेवा है। हमारे द्वारा निधारित स्थानों पर आप सभी अपने वस्त्रों को दान करे ताकि हम उन कपड़ों को जरूरत मंद तक पहुँचा सके। शिमला की प्रबुद्ध जनता से अनुरोध है कि आप सभी भी ट्रस्ट के माध्यम से वस्त्र बैंक में अपने पुराने वस्त्रों को दान करें। अगर आप निर्धारित जगहों पर वस्त्र जमा कराने में असमर्थ हैं तो कृपया अपने वस्त्रों को प्रेस एवं साफ सुथरा करके रखें आपके घर से ट्रस्ट के कार्यकर्ता एकत्र करेगें। अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबरों पर संपर्क करें। सुरेंद्र शर्मा (सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट सचिव) 94184 73578
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री सरवीण चैधरी ने आज शिमला से महिला और बाल विकास मंत्रालय के वेबिनार में भाग लिया। वेबिनार की अध्यक्षता केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा की गई, जिसमें विभिन्न राज्यों में केंद्र सरकार की योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा की गई। केंद्रीय मंत्री ने कोविड के दौरान विभाग द्वारा केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के सफल कार्यान्वयन पर संतोष व्यक्त किया और राज्य में कुपोषित बच्चों के लिए विशेष अभियान शुरू करने के भी निर्देश दिए। वेबिनार के दौरान, सरवीण चैधरी ने कोविड महामारी के दौरान विभाग द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं से केंद्रीय मंत्री को अवगत करवाया। उन्होंने महामारी के दौरान राज्य सरकार के एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान और अन्य अभियानों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका से भी अवगत करवाया। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री ने केंद्रीय मंत्री को केंद्र सरकार की सभी योजनाओं का सफल कार्यान्वयन करने का आश्वासन दिया। अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक न्याय और अधिकारिता संजय गुप्ता, निदेशक महिला एवं बात विकास (डब्ल्यूसीडी) कृतिका कुल्हारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी शिमला से वेबिनार में भाग लिया।
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के राज्य नाट्य दल द्वारा पिछले एक महीने से शिमला शहर व आस-पास के क्षेत्रों में कोरोना महामारी से बचाव व लोगों में जागरूकता के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। जिसके अन्तर्गत नाट्य दल के कलाकरों द्वारा विभिन्न स्थानों खलीनी, बीसीएस, ढली, संजौली, लोअर बाजार, राम बाजार, बस अड्डा, लक्कड़ बाजार में लोगों को कोविड-19 के प्रति जागरूक किया गया। कलाकरों ने अभियान के तहत सभी जगह जाकर लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के तरीके ध्वनि यंत्रों के माध्यम से बताएं। इस दौरान लोगों को जागरूक करते हुए बताया गया कि कोविड महामारी को देखते हुए किसी भी प्रकार की लापवाही न बरते, अनावश्यक रूप से भीड़ न लगाएं, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें, बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग करें, दो गज की दूरी, हाथों को सेनटाईज करना, आवश्यक हो तभी घर से बाहर निकलें अन्यथा अपने घर पर ही रहें। सर्दी, खांसी या बुखार जैसे लक्षण हो तो इन लक्षणों को छुपाना नहीं है ऐसे लक्षण दिखने पर नजदीक के स्वास्थ्य केन्द्र में खुद को चैक करवाना है। बार-बार अपने मुंह को छुने की आद्त को हटाना है व अन्य मानकों की सुनिश्चितता अत्यंत आवश्यक है के बारे में भी लोगों को अवगत करवाया।
विद्युत अनुभाग भराड़ीघाट के अंतर्गत दसेरन, चमाकडी, भराडीघाट, नलाग, गानना, क्यारड, गतेड, बेमु, भाघडा, कन्दरेली, आली, ललाणा, थाच में 18 दिसम्बर 2020 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता दाड़लाघाट ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि लाइन के आवश्यक रख रखाव व मुरम्मत हेतु प्रातः 9 बजे से 5 तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने सभी संबंधित लोगों से असुविधा हेतु सहयोग की अपील की है।
राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों ने आज ठाकुरद्वारा (पालमपुर) चौक में लोगों को कोविड-19 से बचने हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जिला समन्वयक एनएसएस शशि पाल राणा के नेतृत्व में किया। कार्यक्रम अधिकारी रजनीश अवस्थी एवं राजेश बसंत ने उपमंडलाधिकारी धर्मेश रमोत्रा का विशेष रूप से धन्यवाद किया जिन्होंने न केवल इस कार्यक्रम को करने की अनुमति प्रदान की अपितु तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री के साथ कार्यक्रम में पहुंचकर सभी का उत्साहवर्धन किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने आम जनमानस को मास्क बांटकर तथा दो मीटर की दूरी बनाकर रखने का संदेश बैनर और पोस्टर के माध्यम से समाज में फैलाया। प्रसिद्ध समाज सेवक रमाकांत शर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी कंचन शर्मा ने स्वयंसेवियों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रसिद्ध समाज सेविका एवं जानी-मानी कवि सुरेश लता अवस्थी ने अपनी ओर से लोगों को बांटने के लिए मास्क प्रदान किये इस अवसर पर मार्शल आर्ट के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हरजीत एवं प्रवक्ता जीव विज्ञान अजय राणा भी उपस्थित थे।
हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है की 19 दिसंबर के बाद प्रदेश में पंचायती चुनावों को लेकर कभी भी आचार संहिता लागू हो सकती है। मुख्यमंत्री शिमला से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सिराज के थुनाग में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की 325वीं शाखा का लोकार्पण कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पंचायत चुनावों को लेकर पूरी तरह तैयार है। प्रदेश की पंचायतों में सर्वसम्मति से अधिकतर चुनाव हों तो प्रदेश हित में होगा। वार्ड से लेकर जिला परिषद तक जनता सही और निष्पक्ष उम्मीदवारों के हाथों में स्थानीय निकायों की कमान सौंपे। मुख्यमंत्री द्वारा ऐलान तो कर दिया गया है। पर क्या आप जानते हैं आचार संहिता क्या होती है और इसे क्यों लागू किया जाता है? उसके नियम क्या है है उनकी अवहेलना पर क्या कार्रवाई होगी? क्या होती है चुनाव आचार संहिता? देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग कुछ नियम बनाता है। चुनाव आयोग के इन्हीं नियमों को आचार संहिता कहते हैं। चुनाव के दौरान इन नियमों का पालन करना सरकार, नेता और राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी होती है। कब से कब तक लागू होती है? आचार संहिता चुनाव की तारीख की घोषणा के साथ ही लागू हो जाती है। यह चुनाव प्रक्रिया के संपन्न होने तक लागू रहती है। चुनाव की तारीख की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लगती है और वोटों की गिनती होने तक जारी रहती है। आचार संहिता के नियम चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद कई नियम भी लागू हो जाते हैं। इनकी अवहेलना कोई भी राजनीतिक दल या राजनेता नहीं कर सकता। सार्वजनिक धन का इस्तेमाल किसी विशेष राजनीतिक दल या नेता को फायदा पहुंचाने वाले काम के लिए नहीं होगा। सरकारी गाड़ी, सरकारी विमान या सरकारी बंगले का इस्तेमाल चुनाव प्रचार के लिए नहीं किया जायेगा। किसी भी तरह की सरकारी घोषणा, लोकार्पण और शिलान्यास आदि नहीं होगा। किसी भी राजनीतिक दल, प्रत्याशी, राजनेता या समर्थकों को रैली करने से पहले पुलिस से अनुमति लेनी होगी। किसी भी चुनावी रैली में धर्म या जाति के नाम पर वोट नहीं मांगे जाएंगे। उल्लंघन पर होगी कार्रवाई चुनाव आचार संहिता के नियम सख्ती से लागू होते हैं। अगर इन नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो उसके लिए सज़ा का प्रावधान भी है। चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन पर दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है।
Though the COVID-19 continues to travel the world almost unobstructed, there still appears stupendous hope for a post- pandemic world; as big companies have recruited nearly all the graduates of B.Tech Mechanical and Automation Engineering. Mr. C.R. Tripathy, Dean Faculty of Engineering and Automation said that almost all candidates who completed their B.Tech Mechanical and Automation this year got placements in NTF India Ltd, BYJU’s, Parametric Design solution- Siemens Partner, AppleTree Building Company, Usha Martin, Hero EcoTech, New Swan and many more with the unflinching support and dedication of both the faculty and students. Mr. C.R. Tripathy congratulated Mr. Vivek Joshi, Mr. Vishal Sharma, Mr.Ajay Kumar & Satwinder singh for Placement in NTF India Pvt. Ltd., Mr. Gurwinder Singh in Usha Martin, Mr. Salil Sharma, Mr.Ashish Dadhwal, Mr. Rohit Kumar & Mr.Lovepreet Singh in AppleTree, Mr. Jagseer Singh & Mr. Karan in Hero EcoTech, Mr. Parveen in New Swan, Ms. Kiran in Coatec Kurali, Mr. Charanjit Singh in Parametric Design Solution, Mr. Charanjit Singh in BYJU’s and all the other selected students. S. Gurdeep Singh Sihra, Pro-Chancellor, GNA University offered his blessings to the deserving placed students. He rendered deep regards to their proud parents and faculty for nourishing their hidden talent and making them flourish gloriously.
गैस कंपनियों ने उपभोक्ताओं को बड़ा झटका दिया है। कंपनियों द्वारा एलपीजी गैस की कीमतों में इजाफा किया गया है। पंद्रह दिनों के अंदर गैस सिलिंडर के दाम 100 रुपए बढ़ गए है। 2 दिसंबर और 15 दिसंबर को 50-50 रुपए बढ़ोतरी की गई। अब हिमाचल प्रदेश में गैस सिलिंडर 791 रुपए में मिलेगा, जबकि सब्सिडी की राशि अभी स्पष्ट नहीं की गई है। व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम भी 35 रुपए बढ़ा दिए गए है, अब व्यावसायिक गैस सिलिंड की कीमत 1439 रुपए हो गई है। घरेलू उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के साथ सिलिंडर के लिए 791.50 रुपए चुकाने होंगे।
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने कुलपति को विश्वविद्यालय की कुछ प्रमुख मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा। इकाई उपाध्यक्ष पवना शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने बी एड के सत्र 2020-21 के लिए महीनों पहले परीक्षा ली है और परिणाम को घोषित किये भी एक माह से अधिक का समय हो गया है परंतु विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभी उसकी न तो मेरिट लिस्ट जारी की है और न ही काउंसलिग की तिथि जारी की है। विद्यार्थी परिषद यह मांग करती है कि बीएड की मेरिट लिस्ट शीघ्र अति शीघ्र जारी की जाए। विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा एम फिल व एल एल एम की प्रवेश परीक्षा के नाम पर विद्यार्थियों से भारी भरकम फीस वसूले महीनों हो चुके है किंतु अभी तक इस विषय को लेकर प्रशासन ने कोई कदम नही उठाया है। अतः विद्यार्थी परिषद मांग करती है कि एम फिल व एल एल एम के दाखिले के लिए भी विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षाएं भी प्रशासन शीघ्रता से करवाए। विद्यार्थी परिषद की प्रमुख मांगें निम्नांकित हैं : 1. MPhil और LLM में प्रवेश परीक्षा के आधार पर दाखिले करवाएं जाए। 2.सामाजिक दूरी के साथ विश्वविद्यालय Library को खोला जाए। 3. विश्वविद्यालय के शोधार्थियों के लिए छात्रावासो को खोला जाए ताकि सभी शोधार्थी अपना शोध कार्य शीघ्र पूरा कर सकें। 4. सभी विभागों में छात्रों की रिक्त पड़ी सीटें जल्द भरी जाए। 5. B.ed की मैरिट लिस्ट और काउंसलिंग कि तिथि जल्द जारी की जाए। 6.UG के लंबित पड़े परीक्षा परिणामों को शीघ्र घोषित किया जाए। 7.गैर शिक्षक पदों की भर्ती प्रक्रिया जल्दी शुरू की जाए। 8.सभी विभागों में ऑनलाइन कक्षाओं को सुचारू रूप से चलाया जाए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आशा करती है कि विश्वविद्यालय शीघ्र अति शीघ्र इन मांगों का क्रियान्वयन करेगा।
भाजपा अर्की मण्डल खेल प्रकोष्ठ के संयोजक देवराज शर्मा ने प्रकोष्ठ कार्यकारणी का विस्तार करते हुए कार्यकारणी सदस्यों की घोषणा की। देवराज शर्मा ने बताया कि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चेयरमैन स्टेट को-ऑपरेटिव सोसायटी हिमाचल प्रदेश रतन सिंह पाल व अर्की मंडलाध्यक्ष डी के उपाध्याय से विस्तृत विचार विमर्श करने के उपरांत भाजपा अर्की मण्डल खेल प्रकोष्ठ कार्यकारणी का विस्तार किया गया जिसमें जितेन्द्र कुमार बखालग, भूपचन्द शहरोल, जितेन्द्र ठाकुर भूमती, शिल्पा हाटकोट, विशाल कंवर कुनिहार, मेहर चन्द दाड़ला, जय किरण सानण, सोमनाथ प्लानिया, गोपाल जोगी अर्की, राजेन्द्र कुमार कुनिहार को कार्यकारणी सदस्य बनाया गया।
मुस्कान युवा क्लब चंद्रपुर द्वारा बसंतपुर खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया जिसमें जिला परिषद सदस्य निर्मला देवी धुन्धन वार्ड ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। क्लब के सदस्यों ने मुख्य अतिथि का जोरदार स्वागत किया गया। क्लब के अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि 15 दिवसीय इस क्रिकेट प्रतियोगिता में लगभग 40 टीमें भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि सभी सदस्यों द्वारा कोरोना के सभी नियमों का पालन किया जाएगा व अम्पायर का निर्णय ही अंतिम निर्णय होगा। मुख्यतिथि ने क्लब के सदस्यों को इस आयोजन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में अपने वार्ड में बहुत काम करवाया है। उन्होंने हमेशा विकास की राजनीति की है। उन्होंने आयोजकों को अपनी ऐच्छिक निधि से 5100 रु दिए। इस मौके पर अनन्त राम, बाबू लाल, शंकर लाल, जगदीश, महेंद्र पाल धनी राम सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने आज हिमाचल प्रदेश राज्य हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम (Himachal Pradesh State Handicrafts And Handloom Corporation) के निदेशक मण्डल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान की परिकल्पना को साकार करने के लिए प्रदेश सरकार राज्य के हस्तशिल्प और हथकरघा को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए दृढ़ प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को प्रदेश के समृद्ध हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों को अन्तरराष्ट्रीय बाजार में ऑनलाइन माध्यमों से उपलब्ध करवाने की संभावनाओं पर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह ग्रामीण स्तर पर प्रदेश की समृद्ध हस्तशिल्प, हथकरघा और पारम्परिक खिलौना कला से जुड़े कारीगरों के कलस्टर तैयार कर उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करें और राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश के खिलौना उद्योग को भी प्रोत्साहन प्रदान किया जाए। उद्योग मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री दस्तकार योजना और मुख्यमंत्री ग्राम कौशल योजनाओं के अन्तर्गत पारम्परिक हस्तकला, हस्तशिल्प, लकड़ी और धातु शिल्प कलाओं को पुनर्जीवित करने के साथ-साथ ग्रामीण स्तर पर युवाओं को लाभप्रद रोजगार के अवसर भी प्रदान किए जा रहे हैं। इन योजनाओं के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार न केवल परम्परागत कलाओं, शिल्प और संस्कृति के पुनरूद्धार की दिशा में कार्य कर रही है बल्कि युवाओं को स्वरोजगार के अवसर भी प्रदान कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश के हरकरघा एवं हस्तशिल्प के संवर्द्धन में बेहतर काम करने वाले कारीगरों को सम्मानित करने के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार योजना का प्रारूप तैयार करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि निगम राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार विजेताओं को उनके उत्पादों के विपणन के लिए समुचित सुविधाएं प्रदान करने के लिए समुचित प्रयास करें। हिमाचल प्रदेश राज्य हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम के उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग रामसुभग सिंह, प्रबन्ध निदेशक कुमुद सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।
हेड कांस्टेबल कमला देवी ने एक बार फिर एक मानसिक रोगी को आश्रय दिला कर अपनी दरयादिली दिखाई है और क्षेत्र की जनता का दिल जीत लिया है। ज्ञात रहे कि लॉक डाउन के दौरान भी इस महिला अधिकारी द्वारा बाहरी राज्यों से आए कामगारों को स्वयं अपने खर्चे से राशन उपलब्ध करवाया गया था जिसकी क्षेत्र में भूरि भूरि प्रशंसा हुई थी। आज फिर उन्होंने एक मानसिक रोगी 15 वर्षीय बेसहारा युवा को जंगली जानवरों व प्रचंड सर्दी से बचाया है। नाले व घासनियो में छुप कर रहने को मजबूर युवक को उन्होंने आश्रय दिलाकर आम जन के बीच पुलिस की साफ-स्वच्छ छवि व लोगों की सहयोगी छवि को उजागर किया है। क्या है पूरा मामला पुलिस के अनुसार पुलिस स्टेशन अर्की में कोलका ग्राम के निवासियों द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि एक 15 वर्षीय युवक जोकि मानसिक रूप से विक्षिप्त है, वह गांव की घासनियों नालों व लोगों के गौशालाओं में रात काटता है तथा किसी एक जगह स्थिर नही रहता है। इस पर डीएसपी प्रताप सिंह ने एच सी कमला देवी की अगुवाई में पंकज व रोशन लाल के साथ एक टीम का गठन किया व उस मानसिक रोगी की तलाश शुरू की। लगभग एक सप्ताह के पश्चात गत रात्रि वह युवक कोलका के नाले में झाड़ियों में छिपा पाया गया। एच सी कमला देवी व उनकी टीम के सदस्यों द्वारा उस युवा को रेस्क्यू कर पुलिस स्टेशन लाया गया। प्रातः कमला देवी ने उस युवक को नए कपड़े दिलवाए और मेडिकल करवाया। उसके बाद चाइल्ड वेलफेयर कमेटी से सम्पर्क किया तथा सभी प्रकार की कगजाति कार्यवाही पूर्ण कर पीड़ित को स्वयं शेल्टर होम छोड़ा। कमला देवी के इस सराहनीय कार्य को क्षेत्र में अत्यंत सराहा जा रहा है। स्थानीय संस्थाओं व लोगो का कहना है कि इस प्रकार की कर्तव्यनिष्ठ व मानवीय संवेदना के साथ कानून की रक्षक महिला अधिकारी को विभाग द्वारा सम्मानित किया जाना चाहिए।
पूरा देश कोरोना वैश्विक बीमारी से झूझ रहा है, वंही हिमाचल भी इसकी चपेट में है। ऐसे में कोरोना से निपटने के लिए सरकार ने कई जनहित अभियान चलाए जा रहे है, जैसे एक्टिव केस फाइंडिंग, हिम् सुरक्षा अभियान आदि और हिमाचल में कई कोविड केयर सेंटर बनाए गए है। इन सभी अभियान कार्यक्रम में आयुष विभाग के अनुबन्ध कर्मचारी अपने न्यूनतम वेतन पर बिना किसी इंसेंटिव के दिन रात सेवा में जुटे है, परंतु वह वर्तमान सरकार द्वारा सत्ता से पहले किए अनुबन्ध समय को 3 से 2 साल करने के वादे का पूरा करने का इंतज़ार जरूर कर रहें है। इस न्यूनतम वेतन में दिन रात सेवाएं दे रहे अनुबंध कर्मचारियों को ये तोहफा सरकार को जल्द से जल्द देना चाहिए। हिमाचल प्रदेश सर्व अनुबन्ध कर्मचारी महासंघ के प्रदेश सह-सचिव नील राठौर (आयुष विभाग) का कहना है कि सम्बंधित विभाग के सभी अनुबन्ध कर्मचारी इस कोरोना काल में सरकार के हर जनहित कार्यक्रम/अभियान में दिन रात सेवा दे रहे है।अब सरकार को भी चाहिए की अनुबंध समय को 3 साल से 2 साल करने का वादा जो आपने किया था उस जल्द से जल्द पूरा करें।
यूको बैंक की शाखा दाड़लाघाट में एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित निकाला हैं। इसको देखते हुए एहतियात के तौर पर बैंक प्रबंधन ने बैंक शाखा को सैनिटाइज करने के बाद एसडीएम अर्की के आदेशानुसार बैंक को बंद करवा दिया है। इस वजह से लेन-देन करने के लिए पहुंचे उपभोक्ताओं को एटीएम के माध्यम से कार्य करना पड़ा। बैंक शाखा में एक कर्मचारी के कोरोना संक्रमित आने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई है। बैंक प्रबंधक अमीर चंद नेगी ने बताया कि सोमवार देर शाम को यूको बैंक दाड़लाघाट में एक कर्मचारी का कोरोना संक्रमित होने के पता चलते ही मंगलवार सुबह बैंक की शाखा को सैनिटाइज करने के एसडीएम अर्की विकास शुक्ला के आदेशों के बाद बन्द कर दिया है।
GNA University organised a Webinar on “Building Brands in the Automobile Segment” for the students of GNA Business School. The resource person for the webinar was Mr. Vishwas Kapoor, Lead – Sales Planning at Renault India Pvt. Ltd. The webinar started with the Welcome Address of Dr. Jagdeep Singh, Deputy Dean GNA Business School. The main objective of the Webinar was to acquaint the students with the process of building phenomenal brands in the marketplace. The resource touched upon the concepts on marketing, sales and brand building with examples from Renault India on how they launched products like the Duster, Kwid and Triber. Mr. Vishwas Kapoor also explained how Renault India used innovative ways to position their products with strong attributes, making them loved by their customers and helping Renault establish itself as a strong brand in India. He also threw light upon The Kiger, the next product offering from Renault India, scheduled to be launched in Q1 of 2021. The webinar was quite interactive, as students and faculty members asked relevant queries from the Resource person which were appropriately handled and answered. The webinar ended with the vote of thanks. Mr. Gurdeep Singh Sihra, the Pro-Chancellor, GNA University expressed, “I appreciate the efforts of GBS in organizing such webinars to increase the academic acumen of the students and making them fully apprised with the global market trends”. Dr. V. K. Rattan, the Vice-Chancellor, GNA University said, “GNA University is always ready to offer the best to our GUites to make them become more knowledgeable and beat with the current market scenarios''. Dr. Monika Hanspal, Dean Academics, GNA University said, “I am firm believer that the consistent conduct of such valuable webinars will surely enhance the capabilities and skills of the management students”.
नासिक के एक ट्रैकर ने ट्रैकिंग के जूनून से अपनी जान को आफत में डाल लिया। हालाँकि डलहौजी के डैनकुंड में बर्फबारी के बीच रास्ता भटक गए ट्रैकर को डलहौजी पुलिस ने सोमवार सुबह स्थानीय युवकों के सहयोग से सुरक्षित रेस्क्यू लिया है और पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचित करने के साथ ही इस ट्रैकर निजानन्द बीटल देशपांडे उम्र 30 निवासी नासिक (महाराष्ट्र) स्वस्थ हालत में घर की ओर रवाना कर दिया है। वहीं परिजनों ने फ़ोन के माध्यम से डलहौजी पुलिस और स्थानीय युवकों का आभार व्यक्त किया है। जानकारी के मुताबिक़ रविवार रात करीब ग्यारह बजे को डैनकुंड में बर्फ फंसे होने की सूचना स्वयं उक्त युवक ने पुलिस हेल्पलाइन पर दी लेकिन सुचना देने के बाद बैटरी खत्म होने से उसका फ़ोन स्विच ऑफ हो गया। बहरहाल सुचना मिलते ही डलहौजी पुलिस ने फौरन हरकत में आते हुए एएसआई अशोक कुमार की अगुवाई की रेस्क्यू टीम में शामिल कांस्टेबल विकास धवन, होमगार्ड जोगिंद्र चोहड़िया, उत्तम चंद मौके के लिए रवाना हो गए। हालाँकि लक्कड़मंडी-डैनकुंड सड़क पर फिसलन होने के कारण गाड़ी ऊपर नहीं चढ़ पाई लेकिन पुलिस की टीम युवक को तलाश करने के लिए बर्फ के बीच पहाड़ी की ओर पैदल ही चढ़ गई और जिसके बाद उन्होंने अंधेरे में टोर्च की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी। चूंकि समूची डैनकुंड घाटी और इसकी साथ लगती पहाडि़यां पहले ही बर्फ से ढकी थी इस बीच अँधेरे में युवक को तलाश करना काफी मुश्किल हो रहा था। करीब दो से तीन घंटे तक तलाश के बाद भी युवक की लोकेशन का पता नहीं लग पाया और न ही इस युवक के साथ संपर्क हो पाया। वहीं सोमवार सुबह एक बार फिर से स्थानीय युवकों रिंकू, नरेंद्र, सूरज आदि की मदद लेकर युवक की तलाश शुरू की और युवक को डैनकुंड-पोह्लानी मंदिर मार्ग पर एक रेन शेड में पाया। इसी के साथ युवक का सुरक्षित रेस्क्यू कर सड़क तक लाया गया और युवक की स्वस्थ हालत को देखते हुए आवश्यक उपचार के बाद परिजनों को सूचित करने के उपरांत नासिक रवाना कर दिया। खबर की पुष्टि करते हुए डीएसपी विशाल वर्मा ने युवक के डैनकुंड में बर्फ फंसे होने के बाद सुरक्षित रेस्क्यू करने की पुष्टि की है। उन्होंने लोगों व् पर्यटकों से अपील की है कि बर्फबारी से प्रभावित सड़कों में वाहन न चलाएं। ऐसा करने पर फिसलन के कारण दुर्घटना हो सकती है। उनका कहना है कि कई बार पर्यटक रोमांच के लिए बर्फबारी के बीच वाहन चलाते हैं, जो कि खतरनाक साबित हो सकता है। इसके अलावा पर्यटकों को बर्फबारी में अकेले ही ट्रैकिंग न करने की भी हिदायत दी है। स्थानीय लोग बर्फबारी वाली सड़कों पर मौसम खुलने और कोहरा पिघलने के बाद ही वाहन चलाएं।
पुलिस थाना डलहौजी के तहत सोमवार शाम डलहौजी-लक्कड़मंडी सड़क मार्ग पर आहला के समीप एक हौंडा अमेज़ कार अनियंत्रित होकर करीब 100 फूट गहरी खाई में लुढ़कने से एक युवक की मौके पर मौत हो गई है जबकि व अन्य चार घायलों का उपचार नागरिक अस्पताल डलहौजी में चल रहा है। मृतक की पहचान अमरदीप पुत्र जगदीश सिंह निवासी गुरु हरिराय एवन्यू कॉलेज रोड अमृतसर के रूप में हुई है व घायल युवकों की पहचान सुखप्रीत सिंह, हीरा सिंह, अमरवीर, व् हरप्रीत सिंह निवासी मसहरा कलां अमृतसर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब पांच बजे लक्कड़मंडी से डलहौजी की ओर आ रही एक कार आहला नामक स्थान पर अनियत्रित होकर खाई में लुढ़क गई। हादसे के वक्त कार में चालक सहित कुल पांच लोग सवार थे। हादसे का पता चलते ही लोगों ने पुलिस थाना डलहौजी को सुचना दी सुचना मिलते ही डलहौजी पुलिस एक टीम मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया हादसे में युवक की मौके पर मौत हो चुकी थी जबकि अन्य घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से नागरिक अस्पताल डलहौजी अस्पताल भेजा गया। वहीं मौके पर पंहुची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शव गृह पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने करते हुए बताया कि कार हादसे में एक युवक की मौत हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
महिला मोर्चा अर्की मंडल ने दाड़लाघाट में लोगों को मास्क व सैनिटाइजर बांटे। महिला मोर्चा ने अर्की, जयनगर व दिग्गल, सरली सहित अन्य स्थानों पर मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए। दाड़लाघाट में महिला मोर्चा अर्की मंडल की सदस्यों व कार्यकर्ताओं ने मास्क और सैनिटाइजर बांटे। भाजपा महामंत्री भावना गुप्ता ने बताया कि इस दौरान लोगों को कोविड-19 महामारी से बचाव पर जागरूक किया गया। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष संतराम भारद्वाज, महामंत्री राकेश ठाकुर, महिला मोर्चा अर्की मंडल अध्यक्ष रीना, जिला उपाध्यक्ष कला ठाकुर, जिला भाजपा सचिव राकेश गौतम, किसान मोर्चा अध्यक्ष अर्की जगदीश्वर शुक्ला, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र सिंह चौधरी, वरिष्ठ नेता बालक राम शर्मा, नरेश गौतम, किसान मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य खेमराज, मंडल प्रेस सचिव पवन गौतम, ओबीसी मंडल सचिव श्याम चौधरी, जिला महामंत्री उर्मिल, सुनीता, सचिव पुष्पा, सदस्य बबली, उपाध्यक्ष सुनीता ठाकुर, सुनीला सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सोमवार को मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा कोटखाई के डाहर व नावर के गुजानंदली गाँव में अग्निकांड से पीड़ित परिवारों से भेंट करने पहुंचे। बरागटा ने पीड़ितों को सांतवना देते हुए कहा कि मैं हर पल आपके साथ हूं और शासन व प्रशासनिक स्तर पर आपको हर संभव आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। टिककर क्षेत्र के सभी ग्राम वासियों ने नरेंद्र बरागटा से टिककर में अग्नि शमन केंद्र खोलने की मांग रखी है जिस पर नरेंद्र बरागटा ने कहा है कि यहां पर अग्निशमन केंद्र खोलने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से इस विषय पर चर्चा की है। बरागटा ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि इस क्षेत्र की ये महत्वपूर्ण मांग जल्द मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पुरी करेंगे। इसके अतिरिक्त लोगों ने नरेंद्र बरागटा से गुजादंली गांव के लिए एम्बुलेंस सड़क निर्माण की मांग भी की। बरागटा ने तुरंत मौके पर ही इस सड़क को बनाने के लिए लोकनिर्माण विभाग को आदेश दिए, साथ ही उन्होंने इस सड़क निर्माण में स्थानीय लोगों से भी सहयोग का आग्रह किया। इसके पश्चात नरेंद्र बरागटा नगर पंचायत जुब्बल में निर्माणाधीन अम्बेडकर भवन का निरिक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बरागटा अधिकारीयों को इस कार्य को जल्द पुरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में जितने भी विकास कार्य चल रहे है उसको रिकॉर्ड समय में पुरा करे ताकि यहां की जनता को जल्द उनका लाभ मिल सके। इस दौरान उनके साथ एस. डी. एम.रोहडू बी.आर. शर्मा, तहसीलदार जुब्बल चंद्रमोहन ठाकुर, तहसीलदार कोटखाई कैलाश कौडल, सभी विभागों के अधिशासी अभियंता भी उपस्थित रहे।
कुनिहार के समीप गांव काटल मे कौशल परिवार द्वारा अपने स्व पुत्र हितांशुल कौशल की पुण्य स्मृति व चतुरतवार्षिक श्राद्ध के अवसर पर सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा का आयोजन किया गया। 14 दिसम्बर सोमवार को हवन यज्ञ के साथ कथा को विराम दिया गया। इस कथा को प्रसिद्द कथा वाचक आचार्य हरि महाराज ने अपनी मधुर वाणी से श्रोताओं को सुनाया। कथा में कृष्ण के जीवन के अनेक प्रषंग मधुर संगीत व गीतों के साथ आचार्य ने सुनाए। विश्व मंगलम सेवा धाम के प्रैस सचिव डी डी कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि कथा के समापन दिवस पर आचार्य हरि महाराज ने कृष्ण के बचपन के मित्र भक्त सुदामा की कथा सुनाई जिसे सुनकर सभी भाव भिभोर हो गए। कथा आयोजकों द्वारा प्रतिदिन भण्डारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महेन्द्र कौशल, कमला कौशल, केशव कौशल, रूप कौशल, सुरेंद्र कौशल, हितेंद्र कौशल सहित अन्य मौजूद रहे।
कुनिहार। विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पँचायत कोठी के तीन गांवों तलोछ, तनसोला व परम्यानी के लोगों; ओमी, नीलु, नगेन्द्र तनवर, नरेश कुमार, सुभाष तनवर, राजेश ठाकुर, दिनेश तनवर, हेम सिंह तनवर, राजेश व गावं की महिलाओं सहित करीब 150 वोटरों ने पंचायत चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। उक्त गावं के ग्रामीणों का कहना है कि उनका पोलिंग बूथ गावं से सड़क मार्ग द्वारा आना जाना करीब 10 किलोमीटर दूर नमोल स्कुल मे बनाया गया है, जबकि उन्हें रावमापा कुनिहार व पंचायत घर के पोलिंग बूथ करीब 1/2 किलोमीटर पड़ता है। इन गांवों के लोगों ने मांग की है कि उनका पोलिंग बूथ पँचायत घर या रावमापा कुनिहार किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि अगर इनका पोलिंग बुथ नहीं बदला गया तो हम चुनाव का बहिष्कार करेंगे। कुनिहार विकास सभा के प्रधान धनीराम तनवर, भागमल तनवर, बलबीर चौधरी, बाबूराम तनवर ने कहा है कि सभा भी इनकी मांग का समर्थन करती है। उनका कहना है कि लोगों की मांग पर जैसे गावं के लोग विधान सभा व लोक सभा चुनाव में अपना वोट बॉयज स्कूल कुनिहार में बने पोलिंग बूथ में जा कर डालते है। उसी तरह इस बार पंचायत चुनाव में पंचायत घर या बॉयज स्कूल कुनिहार में ही पोलिंग बूथ बनाया जाए ताकि गावं के बुजुर्ग व महिलाएं अपने मत का प्रयोग कर सके। अगर समय रहते पोलिंग बूथ गावँ के नजदीक नही बनाया गया तो इस बार पंचायत चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।
शहरी विकास, आवास, नगर नियोजन, संसदीय कार्य ,विधि एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज रोहड़ू क्षेत्र का दौरा कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कोरोना संक्रमण के बचाव के संबंध में समीक्षा बैठक की। उन्होंने ने बताया कि रोहडू क्षेत्र में बर्फबारी के दौरान कोरोना संक्रमित एवं अन्य मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से रोहडू अस्पताल को विभिन्न सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। उन्होंने बताया कि इसके तहत आउट सोर्स के आधार पर स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति के निर्देश दिए गए थे, जिनकी नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली गई है । उन्होंने बताया कि यह कर्मचारी प्रशिक्षण प्राप्त कर जल्द कार्य करना आरंभ कर देंगे। उन्होंने कहा कि अस्पताल में 40 बिस्तरों की सुविधा को बढ़ाकर 90 बिस्तर किए गए है। ऑक्सीजन का पर्याप्त प्रबंध किया गया है और विभिन्न कैटेगरी के ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि रोहडू अस्पताल में एक्स रे मशीन को पीपीपी मोड में करने की व्यवस्था के संबंध में जल्द उच्च अधिकारियों से बात कर सुविधा की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को अस्पतालों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि विद्युत आपूर्ति बाधित होती है तो विद्युत विभाग अस्पतालों में वैकल्पिक सुविधाएं प्रदान करें ताकि चिकित्सकों एवं मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े। उन्हें कहा कि प्रदेश सरकार की हिम सुरक्षा योजना में आशा वर्कर घर-घर जाकर लोगों की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने और इस के बचाव के लिए सरकार व प्रशासन के साथ-साथ व्यक्तिगत तौर पर सभी के सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को विवाह या अन्य समारोह की आज्ञा प्रदान करने के उपरांत व्यक्तिगत तौर पर जाकर स्थल व क्षेत्र की जांच एवं निगरानी करने के निर्देश दिए ताकि किसी प्रकार की नियमों की अवहेलना ना हो सके। उन्होंने कहा कि अवहेलना करने वाले के प्रति नियम के अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाए। इस अवसर पर ग्रामीण विकास बैंकी अध्यक्षा शशि बाला, उप मंडलाधिकारी बीआर शर्मा, डीएसपी सुनील नेगी, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ रविंद्र, कोविड समन्वयक डॉ दिलीप, खंड चिकित्सा अधिकारी व विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
आज वन्यप्राणी मंडल स्पीति की टीम ने विलुप्त हिमालयन सिरो को अपने कैमरे में कैद किया व वीडियो क्लिप बनाने में सफलता हासिल की। स्थानीय लोग भी इस विलुप्त प्रजाति को देखकर अंचभित रह गए। वन्यजीव विलुप्त की अनुसूची एक में शामिल हिमालयन सिरो को इंटरनेशनल यूनियन फ़ॉर कन्सेर्वटिव फ़ॉर नेचर (आईयूसीयेन) ने संकटापन्न के नजदीक श्रेणी में शामिल किया है। इस उपलब्धि के लिए वन्यप्राणी प्रभाग की मुखिया अर्चना शर्मा ने वन्यप्राणी मंडल स्पीति के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी और इस दुर्लभ प्रजाति के सरंक्षण व हुरलिंग क्षेत्र की निगरानी रखने के दिशा निर्देश दिए। यह भी बताया कि यह प्रजाति WPA 1972 के शेडूल और CITES के अपेंडिक्स में शामिल प्रजाति है। इस अवसर पर मुख्य अरण्यपाल वन्यप्राणी अनिल ठाकुर ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में यह दुर्लभ प्रजाति ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क और चंबा के कुछ ऊपरी क्षेत्रों में कैमरा ट्रैप के माध्यम से देखी गई थी, इस दुर्गम क्षेत्र में यह प्रजाति साथ में लगती रूपी भावा वन्यप्राणी अभ्यारण स्थल से भटक कर आई है। कोल्ड डेजर्ट में इस प्रजाति का यह पहला फोटोग्राफिक रिकॉर्ड है। अनिल ठाकुर ने बताया कि इस दुर्लभ प्रजाति की निगरानी हरदेव नेगी, वन मंडलाधिकारी वन्यप्राणी मंड़ल स्पीति और उनकी टीम कर रही है।
अर्की नगर पंचायत के ऐतिहासिक चौगान मैदान में मुटरु महादेव क्रिकेट क्लब की ओर से चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में आज रुद्रा 11 व श्री श्री 11 के बीच सेमीफाइनल का पहला मैच खेला गया जिसमें रुद्रा इलेवन की टीम निर्धारित ओवरों में 83 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। तत्पश्चात श्री श्री 11 की टीम ने खेलना शुरू किया तथा टीम के सदस्यों ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 21 रन से मैच जीत लिया। इस अवसर पर कुमार इंटरप्राइजेज अर्की के मालिक कपिल चड्ढा ने बतौर मुख्य अतिथि इस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल के पहले मैच में शिरकत की। उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए, द्वेष की भावना से नहीं। उन्होंने सभी खिलाडियों को मैच के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने अपनी ओर से मुटरु महादेव क्रिकेट क्लब को 3100 रुपए की राशि प्रदान की। इस अवसर पर मुटरु महादेव क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष सुनील कुमार, मुख्य आयोजक यशपाल कौंडल, सचिव विशाल सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश टीचर वेलफेयर एसोसिएशन ने 11 दिसंबर 2020 को एक आम सभा का आयोजन किया। इस आम सभा में एसोसिएशन द्वारा बीते वर्ष में किए गए कार्यों का विवरण दिया गया तथा वर्ष भर के कार्य पर चर्चा की गई। इस आम सभा का आयोजन नई कार्यकारिणी गठन के लिए किया गया था। हपुटवा के संविधान के अनुसार हर वर्ष नई कार्यकारिणी का गठन किया जाता है। निवर्तमान अध्यक्ष प्रो देस राज ठाकुर ने 2019-20 की कार्यकारिणी को भंग करने के साथ डॉ सुरेंदर को नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चर्चा आरम्भ करने के लिए आमंत्रित किया। पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी की घोषणा भी इसी आम सभा में की गई। इस आम सभा में विश्वविद्यालय के लगभग 66 अध्यापक मौजूद रहे जिसमें नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए डॉक्टर सुरेंद्र ने और सभी हपुटवा के सदस्यों द्वारा नामित सर्वसहमति से संजय संधू को नए अध्यक्ष के रूप ने निर्वाचित किया एवं घोषणा की। इस कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के रूप में डॉक्टर सुरेंद्र शर्मा सचिव के रूप में डॉक्टर सुनील मनकोटिया कोषाध्यक्ष डॉक्टर योगराज, सह सचिव डॉ दीपलता, प्रेस सचिव डॉक्टर चमन लाल बंगा, सचिव IT के रूप में डॉ सुनील को चुना गया। इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय संधू जी ने समस्त विश्व विद्यालय परिवार का आभार जताया और कहा यह एसोसिएशन सदैव अध्यापकों एवं विश्विद्यालय हित में निरंतर कार्यरत रहेगी, और विभिन्न गतिविधियां करते रहेंगे। अंत में उन्होंने आभार जताते हुए कहा कि इस नई जिम्मेवारी को वह निष्ठा से निभाएंगे और एसोसिएशन को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के नए उद्यमियों को बढ़ावा देने और प्रोत्साहित करने के लिए हिम स्टार्ट अप योजना के अन्तर्गत 10 करोड़ रुपये का उद्यम कोष (वेंचर फण्ड) स्थापित किया है। आईआईटी मण्डी द्वारा आयोजित हिमालय स्टार्ट अप टैªक के चैथे संस्करण के अवसर पर मुख्यमंत्री ने आज नई दिल्ली से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से यह बात कही। उन्होंने कहा कि स्टार्ट अप इण्डिया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की संकल्पना है, जिसने उद्यमियों के सपनों को पंख लगाए हंै और यह कार्यक्रम देश की अर्थव्यवस्था में योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि आईआईटी मण्डी पिछले चार वर्षों से इस दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है और देशभर में 100 से ज्यादा स्टार्ट अप आईआईटी मण्डी द्वारा क्रियान्वित किए जाने वाले केटालिस्ट इन्क्यूबेशन प्रोग्राम से लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह हम सबके लिए गर्व का विषय है कि देशभर में यह प्रतिष्ठित संस्थान उद्यमिता और स्टार्ट अप सूचकांक में सातवें स्थान पर है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में किए गए प्रयासों से राज्य को भी राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार के अवसर पैदा करने के लिए मुख्यमंत्री स्टार्टअप योजना आरम्भ की गई है और इस कार्यक्रम के तहत नवोमेष विचारों वाले युवाओं को एक वर्ष के लिए 25 हजार रुपये प्रति माह दिए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, विचारों के कार्यान्वयन और मार्किटिंग के लिए अधिकतम 10 लाख रुपये की सहायता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि उद्यमियों को राष्ट्रीय स्तर पर स्टार्ट अप को पेटेंट फाईल करने के लिए दो लाख रुपये और अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर पेटेंट फाईल करने के लिए 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम स्वरोजगार उद्यम के लिए प्रयासरत प्रतिभाशाली युवाओं को बढ़ावा दे रहा है। इस योजना में राज्य के प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे आईआईटी मंडी, एनआईटी हमीरपुर, विभिन्न सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों में, विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता लाने के लिए इन्क्यूबेशन केन्द्र स्थापित करने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि इन केंद्रों के माध्यम से तीन वर्षों के लिए 30 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जा रही है और 818 प्राप्त आवेदनों में से इन्क्यूबेशन केंद्रों ने 132 स्टार्ट अप में से 54 को पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि 78 स्टार्ट अप इन्क्यूबेशन में हैं जबकि 30 स्टार्ट अप तैयार हैं। मुख्यमंत्री ने तकनीकी के विकास तथा पहले से स्थापित तकनीक को सुदृढ़ करने पर बल दिया, क्योंकि तकनीक विकास और वृद्धि की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि तकनीकी उन्नति के कारण ही कोरोना महामारी द्वारा उत्पन्न चुनौतियों के मध्य गतिविधियों को वर्चुअल मोड द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज हम अपने जीवन में डिजिटल इण्डिया के परिणाम देख रहे हैं। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि राज्य सरकार बड़े पैमाने में उद्यमता को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री का 10 करोड़ रुपये के उद्यम कोष (वेंचर फण्ड) स्थापित करने तथा युवाओं के लिए स्वरोजगार सृजित करने के लिए आरम्भ की गई विभिन्न अभिनव योजनाएं के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने राज्य में उद्यमियों को दिए जा रहे विभिन्न प्रोत्साहन की विस्तृत जानकारी दी। आईआईटी मण्डी के निदेशक ए.के. चर्तुवेदी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
सोलन के माल रोड को सांय 05.30 से सांय 07.30 बजे तक भी वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। इस सम्बन्ध में जिला दण्डाधिकारी सोलन के.सी. चमन द्वारा गत सांय आदेश जारी किए गए हैं। यह निर्णय कोविड-19 के बढ़ते मामलों के दृष्टिगत जनहित में लिया गया है। पूर्व में जारी आदेशों के अनुसार सोलन के माल रोड पर सांय 05.30 से सांय 07.30 बजे तक वाहनों की आवाजाही प्रतिबन्धित थी। सोलन के माल रोड पर उपरोक्त समय में वाहनों की आवाजाही आगामी आदेशों तक जारी रहेगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश चौहान के नेतृत्व में महेंद्र ठाकुर के सामाजिक कार्य को देखते हुए संगठन की सर्वसम्मति से युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र ठाकुर को करप्शन कन्ट्रोल आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष के सम्मानित पद पर नियुक्त किया गया है। महेंद्र ठाकुर ने समस्त कार्यकारणी का धन्यवाद करते हुए संगठन की मजबूती के लिए हमेशा कार्य करने का भरोसा दिलाया। महेंद्र ठाकुर का कहना है को वो पहले से ही समाज सेवा, गौ सेवा, गरीब की मदद करते आए हैं। आगे भी संगठन के पद पर नियुक्त हो कर समाज हित के कार्य करते रहेंगे तथा संगठन की मजबूती के लिए कार्यकारणी का विस्तार करेगे।
सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत पट्टाबरावरी के महिला मण्डल भवन से शीतला माता मंदिर तक सम्पर्क मार्ग पक्का हो रहा है जिसका सोलिंग का कार्य आरम्भ हो गया है। बीडीसी सदस्य डी डी कश्यप द्वारा इसके लिए फण्ड उपलब्ध करवाकर मंदिर तक जाने वाले इस रास्ते को पंचायत के सहयोग से पक्का करवाया जा रहा है। डी डी कश्यप ने बताया कि एस्टीमेट न बनने के कारण काफी समय से यह कार्य रुका हुआ था। लेकिन अब पँचायत द्वारा एस्टीमेट तैयार होने व बी डी ओ सोलन तथा तकनीकी सहायक के सहयोग से यह कार्य आरम्भ हो गया है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग से शीतला माता मन्दिर व निर्माणधीन बांके बिहारी मन्दिर तक आने जाने की श्रद्धालुओं को सुविधा होगी। डी डी कश्यप, पंचायत प्रधान प्रोमिला कौशल, उप प्रधान राकेश कौंडल, सुखराम, जगदीश शर्मा, राम चन्द शर्मा, कृष्ण चन्द, राजकुमार, हंसराज शर्मा, बिशन दास, रोशन लाल, मस्तराम, हरिराम, लायक राम, शालू, देवराज, दीनानाथ, देवी चन्द, राम आदि ने इस कार्य के आरम्भ होने पर खुशी जाहिर करते हुए बीडीओ सोलन व तकनीकी सहायक को सहयोग के लिए धन्यवाद किया है। गौर रहे कि शीतला माता मन्दिर के नजदीक ही पट्टाबरावरी में निर्माणाधीन बाँके बिहारी मन्दिर का कार्य भी चला हुआ है और जल्द ही वृन्दावन की तरह यंहा भव्य मन्दिर का निर्माण पूरा हो जाएगा।
कोटखाई क्षेत्र के खनेटी पंचायत के डाहर गांव में आग लगने पर प्रदेश सरकार के मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने गहरा दुख प्रकट किया है। प्रदेश सरकार में मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने प्रभावित परिवार की तरफ संवेदना प्रकट की है। साथ ही साथ प्रशासन को तुरंत सहायता राशि देने का आदेश दिया है। नरेन्द्र बरागटा ने तहसीलदार कोटखाई को आदेश देते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही साथ प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को फौरी राहत के तौर पर 30,000 हजार रुपये, राशन व कम्बल, तरपाल मुहैया करवाने के आदेश दिए। उन्होंने जल्द से जल्द प्रभावित परिवार को अग्नि कांड से हुए नुकसान का मुवावजा दिए जाने की बात भी कही।
सहायक पंजीयक सहकारी सभा सोलन द्वारा अम्बुजा दाड़ला कशलोग मांगू परिवहन सहकारी सभा (एड़ीकेएम) दाड़लाघाट को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त करने के आदेश जारी किए है। उन्होंने खण्ड निरीक्षक सहकारी सभाएं कुनिहार को उक्त सभा मे चेह माह के लिए प्रशासक नियुक्त किया है। इस संदर्भ में शिकायतकर्ता व पूर्व प्रधान एडीकेएम दाड़लाघाट वेद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि 9 जुलाई 2020 को उक्त कार्यकारणी व सभा सदस्य निष्कासित हुए थे। शुक्ला ने कहा कि उक्त कार्यकारणी ने 16 अक्टूबर 2020 को हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी जिसे उच्च न्यायालय द्वारा खारिज कर दी। उन्होंने बताया कि 11 दिसंबर 2020 को पंजीयक सहायक सहकारी सभाएं सोलन द्वारा एडीकेएम सभा की पूरी कार्यकरणी को बर्खास्त कर दिया है। क्योंकि उनके कार्यों में बहुत अनियमितताएं व खामियां थी जिसे लेकर उन्होंने पूरी कार्यकारणी को बर्खास्त किया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया, साथ ही विभाग का बारीकियों से इस मामले को लेकर गहनता से विचार करने को लेकर धन्यवाद किया। वेद प्रकाश शुक्ला ने कहा कि पंजीयक सहकारी सभा सोलन द्वारा सभा सोसायटी में गलत करने वालों के खिलाफ निष्पक्ष रूप से जांच करवाने के लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व सहायक पंजीयक सहकारी सभा सोलन का धन्यवाद किया है। वेद प्रकाश शुक्ला ने कहा कि जयराम सरकार ने गलत करने वालों पर शिकंजा कसा है, चाहे वो लोग पार्टी से सम्बंधित क्यों न हो। उन्होंने कहा कि इस सोसायटी का जो प्रधान है वो भी भाजपा समर्थित है लेकिन जय राम सरकार ने शिकायत को देखते हुए एडीकेएम कार्यकारणी को बर्खास्त होने से क्षेत्र में जयराम सरकार की प्रसंशा की जा रही है। वेद प्रकाश शुक्ला ने कहा है कि सभा सोसायटी में हो रही अनिमितताओं के बाद सही ढंग से जांच व छानबीन हुई है इसको लेकर एडीकेएम सोसायटी सहित दाड़लाघाट में कार्य कर रही अन्य सभाओं के ट्रक ऑपरेटरों में भी खुशी की लहर है।
सोलन जिला के बद्दी स्थित सिपेट में 02 सप्ताह का ‘एडवांस टेक्नोलाॅजी ऑन सीएनसी लेथ’ प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 19 दिसम्बर 2020 तक आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी आज यहां कार्यक्रम सहायक पुनीत भार्गव ने दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के तकनीकी शिक्षा निदेशक विवेक चन्देल ने आज सिपेट बद्दी में इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के शिक्षकों को सीएनसी लेथ मशीन की नयी तकनीक के विषय में प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। विवेक चन्देल ने इस अवसर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण से प्रतिभागियों के तकनीकी ज्ञान में बढ़ोतरी होगी और इस तकनीकी ज्ञान का लाभ प्रदेश के विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को भी मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी सभी बहुतकनीकी संस्थानों एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के शिक्षकों तथा कर्मचारियों को टूल रूम एवं केड कैम से संबंधित पाठ्यक्रम करवाये जाएंगे। सिपेट बद्दी के निदेशक एवं प्रमुख डाॅ. अशोक साहू ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि 02 सप्ताह के प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को व्यवहारिक जानकारी के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों के तकनीकी ज्ञान में बढ़ोत्तरी करना है। इस अवसर पर राहुल डोगरा, नरेश कुमार शर्मा एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।


















































