बंगाल में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर हुआ कातिलाना हमला बेहद शर्मनाक है तथा भाजपा इसकी घोर निंदा करती है। भाजपा जिला सचिव सोलन राकेश गौतम ने कहा कि बंगाल में ममता दीदी अपनी राजनीतिक हार को समक्ष देखकर बौखला गई है तथा बौखलाहट में हिंसक हमले करवा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना ओच्छी राजनीति को दर्शाती है तथा इसके लिए बंगाल की जनता ममता दीदी को माफ नहीं करेगी। राकेश गौतम ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ देवभूमि हिमाचल प्रदेश के देवी देवताओं का आशीर्वाद एवं देवतुल्य जनता का स्नेह है। इसलिए उनके मनोबल को कोई भी नहीं तोड़ सकता और न ही हिंसक घटनाएं उनके मनोबल को गिरा सकती हैं। उन्होंने कहा कि देशभर की जनता का अपार स्नेह जेपी नड्डा के साथ है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेहनत से इस बार भाजपा बंगाल का गढ़ भी जीत जाएगी।
डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल दाड़लाघाट से कामिनी कुमारी तथा स्वरनाभा ने रोटरी क्लब की राष्ट्रीय स्तर की कला प्रतियोगिता में प्रशंसा पत्र पाकर स्कूल तथा अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया। रोटरी क्लब की इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों की छुपी हुई प्रतिभा को कला के माध्यम से उजागर करना था, जिसमें डीएवी अंबुजा स्कूल के इन दोनों विद्यार्थियों ने प्रशंसा पत्र प्राप्त कर साबित किया। प्रतियोगिता का मुख्य विषय जंगली जीवन का अर्थ था जिसमें कला के माध्यम से इसके महत्व पर प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरमैन मनोज जिंदल तथा प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
2021 गणतंत्र दिवस खास होने वाला है। आने वाले गणतंत्र दिवस में न केवल भव्य राम मंदिर की झांकी लगेगी बल्कि परेड में दुनिया की सबसे ऊंची रोहतांग टनल भी दिखाई देगी। लाहौल स्पीति में स्थित इस टनल के साथ साथ लाहौल के साथ लगता त्रिलोकनाथ मंदिर भी इस झांकी में नजर आएगा। इस बार भाषा एवं संस्कृति विभाग ने रक्षा मंत्रालय को तीन मॉडल भेजे थे, जिनमें से अटल टनल रोहतांग का चयन हुआ है। 26 जनवरी 2021 को दिल्ली राजपथ पर परेड में हिमाचल से अटल टनल रोहतांग व त्रिलोकनाथ मंदिर की झांकी प्रस्तुत की जाएगी। दिखेगी राम मंदिर की झलक वहीं इस बार राजपथ पर अयोध्या में बनने जा रहा भव्य राम मंदिर की झांकी देखने को मिलेगी। उत्तर प्रदेश की ओर से जो झांकी परेड में शामिल होगी, उसमें राम मंदिर का मॉडल होगा। यूपी की ओर से इस बार अयोध्या की सांस्कृतिक धरोहर को ही थीम बनाया गया है। झांकी में अयोध्या में हर साल होने वाले दीपोत्सव को भी दर्शाया जाएगा।
बीते दिन पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमला किया गया। नड्डा के बंगाल आगमन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने डायमंड हार्बर से गुजर रहे उनके काफिले को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान पथराव किया गया। काफिले में शामिल भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की गाड़ी का शीशा भी टूट गया। वह बाल-बाल बच गए। दोनों ही नेता पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करने के लिए दक्षिण 24 परगना जा रहे थे। इस घटना के बाद से राजनीति का सियासी पारा एक बार फिर से गरमा गया है। राजनीति में एक के बाद एक कि प्रकिया आना शुरू हो गई। इस मामले पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि ये गंभीर मुद्दा है। जहां प्रचार के लिए गए राष्ट्रीय अध्यक्ष और अन्य मंत्रियों पर बंगाल की सत्ताधारी दल के कार्यकताओं द्वारा पत्थरबाजी करके लोकतंत्र का हनन किया जा रहा है। जो घटना हुई है उसकी निंदा करते हैं और बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए।
कोरोना मरीजों को बेहतरीन सेवाओं पर आईजीएमसी शिमला प्रशासन हाईकोर्ट के निर्देशों की अनुपालना में जुट गया है। प्रशासन ने दावा किया है कि हाईकोर्ट के निर्देशों के पहले ही आईजीएमसी में व्यवस्था दुरूस्त कर दी गई है। यही नहीं लोगों व मरीजों की सुविधा के लिए आईजीएमसी अस्पताल में हेल्पलाईन सेवा शुरू कर दी गई है। इसके अलावा मरीजों के खान-पान को लेकर भी अस्पताल में पूरा ध्यान रखा जा रहा है। हाईकोर्ट ने जो स्टाफ को बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं, इस पर भी काम शुरू कर दिया गया है। आईजीएमसी के प्रिंसीपल डा. रजनीश पठानिया ने बताया कि कोरोना मरीजों को अस्पताल में बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्टाफ की कमी को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जल्द ही आवश्यकतानुसार स्टाफ की तैनात की जाएगी।
रोहड़ू के एसडीपीओ सुनील नेगी अपनी ड्यूटी पर वापस लौट आए हैं। बता दें कुछ समय पहले वह कोरोना संक्रमित पाए गए थे। लेकिन अब वह कोरोना को मात देकर पूर्णतः स्वस्थ हो गए हैं। वह वापस अपने कार्यालय लौटे हैं और फिर से सब डिवीजन की सेवा कर रहे हैं।
शिमला। प्रदेश में कोरोना संक्रमण थम नहीं रहा है और प्रतिदिन 700 से 800 मरीज संक्रमित हो रहे है। वहीं मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। राजधानी शिमला कोरोना हॉट स्पॉट बनती जा रही है। जिले में कोरोना मामलों के साथ मौत का आंकड़ा भी सबसे ज्यादा है। ताजा मामले में आइजीएमसी में 24 घंटे में अबतक कोरोना से सबसे ज्यादा, 10 मौत हुई है। इसमें एक रामपुर से रेफर गर्भवती महिला भी है। 30 साल की गर्भवती महिला 8 दिसंबर को रामपुर से रेफर होकर आइजीएमसी आई थी। महिला को कोरोना के साथ न्यूमोनिया था। 11 दिसम्बर सुबह लगभग 4 बजे के महिला ने दम तोड़ दिया। इसके साथ अन्य 9 लोगों की भी कोरोना से मौत हुई है। वीरवार को जिला में कोरोना के 77 मरीज आए है। इसमें कुमारसैन से 17, कोटखाई से 7, खलीनी, आईजीएमसी, रोहड़ू, ननखड़ी, नेरवा से 4-4, मतियाना, किन्नौर से 3-3, छोटा शिमला, बेमलोई, घोड़ा चौकी, कुल्लू से 2-2, जबकि संजौली, ढली, न्यू शिमला, कुसुम्पटी, नो चक्कर, टूटू, नाभा, डीडीयू, केएनएच, टिक्कर और बिलासपुर से एक-एक मरीज आया है।
जिला के विभिन्न क्षेत्रों मेें उपमण्डलाधिकारियों द्वारा 287 विवाह समारोहों का औचक निरीक्षण कर कोविड-19 के तहत विशेष संचालन मानकों की अनुपालना को सुनिश्चित बनाया गया। उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यवाही के तहत शिमला शहरी क्षेत्र में 17, शिमला ग्रामीण क्षेत्र में 58, ठियोग में 31, रामपुर में 48, कुमारसैन में 16 रोेहड़ु में 79 तथा चैपाल में 38 निरीक्षण किए गए तथा रामपुर में नियमों की उल्लंघना करने व अनियमितता बरतने पर एक एफआईआर दर्ज की गई जबकि कुल 19 चालान कर 31 हजार रू0 की राशि वसूल की गई।
नादौन के बसारल गांव के पास एक निजी बस बैक करते समय बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है जिससे क्षेत्र में शोक व्याप्त है। मिली जानकारी के अनुसार एक निजी बस न० एचपी-55 बी 5901 का चालक बसारल के पास बस का बैक कर रहा था कि बसारल के ही सलाम गांव का देश राज पुत्र कांशी राम बस की चपेट में आ गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायला आवस्था में उसे उपचार के लिए नादौन अस्पताल लाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। खबर मिलते ही यातायात प्रभारी एएसआई नरेश कुमार टीम सहित मौका पर पहुँच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एएसपी विजय सकलानी ने बताया कि आरोपी बस चालक कमल किशोर के खिलाफ मामला दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
नादौन के भूंपल क्षेत्र में चोरों ने रात को तीन घरों के ताले तोडक़र लाखों के गहने व नकदी चोरी कर ली है जिससे क्षेत्र में दहशत का महौल है। मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने बुधवार रात को भूंपल क्षेत्र के थुनियाल गांव के राजीव कुमार पुत्र रत्न चंद के घर के एक कमरे का ताला तोडक़र कमरे से करीब एक लाख चालीस हजार की नकदी, सोने की चेन, टॉक्स, झुमके व अंगूठी आदि चोरी कर लिए हैं। राजीव कुमार के अनुसार उनकी एक आरडी मैच्योर हुई थी जिसके पैसे मिले थे जो अभी घर में ही रखे थे। उन्होंने बताया कि परिजन साथ लगते कमरों में सोए थे और जिस कमरे से नकदी व गहने चोरी हुए हैं उस कमरे में कोई नहीं सोया था। उसी रात चोरों ने भूंपल क्षेत्र के ही गांव सुधियाल की माया देवी पत्नी महेन्द्र सिंह के नव निर्मित मकान के ताले तोड़ कर करीब 50 हजार की नकदी, सोने की चेन, टॉक्स, झुमके व अंगूठी आदि चोरी कर लिए हैं। तीसरा घटना भी सुधियाल गांव है। चोरों ने गांव की अनुराधा पत्नी पवन कुमार के नव निर्मित मकान के कमरे का ताला तोड़ कर कमरे से 6 हजार रूपये व चांदी के हार के सैट सहित अन्य सामान चोरी कर लिया है जिसका पता इन सभी को उस समय चला जब उन्होंने कमरों के ताले टूटे व दरवाजे खुले देखे। समाज सेवी सुनील शर्मा ने बताया इन चोरी की घटनाओं से लोगो दहशत में हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इन तीनों चोरी की घटनाओं को किसी भेदी ने ही अंजाम दिया है जिसे पता था कि इन कमरों में रात को कोई नहीं सोया है। इन चोरी की घटनाओं की पुष्टि एएसपी विजय सकलानी ने बताया कि पुलिस ने चोरी की घटनाओं की खबर मिलते ही पुलिस टीम मौका पर भेज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विकास खंड कुनिहार के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कोठी के गांव जुबला में मत्स्य विभाग द्वारा बनाया गया तालाब ग्रामीणों के लिए जी का जंजाल बन गया है। ग्रामीणों में नविन कुमार, राजेश, चेतराम, ल‘छीराम, हरिराम, रितादेवी, धनिदेवी, मीना देवी, पार्वती, निर्मला देवी, हेमचंद, पवन कुमार, चेतराम, राजेश कुमार, गोविन्द राम आदि ने कहा कि ग्राम पंचायत कोठी के अंतर्गत आने वाले गांव जुबला में मत्स्य विभाग द्वारा करीब 25, 30 वर्ष पूर्व मछली पालन के लिए एक तालाब बनाकर करीब दो तीन वर्ष ही उपयोग में लाया गया, उसके बाद वर्षों तक इसकी कोई सुध नही ली गई। तालाब कच्चा होने की वजह से तालाब के पानी के रिसाव के कारण साथ लगते मकानों में सीलन आ रही है। सबसे बड़ी परेशानी साथ लगती 15,16 बीघा उपजाऊ भूमि में तालाब के पानी के रिसाव से है। जिसकी वजह से उस भूमि में खेती नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों ने तालाब को छोटा व पक्का करवाए जाने की मांग की है, यदि इस तालाब का उपयोग नहीं करना हो तो तालाब को बंद करवाकर यंहा छोटा पार्क, खेल मैदान बना दिया जाए। पंचायत व विकास खण्ड कुनिहार को भी इस परेशानी बारे पत्राचार से अवगत करवा कर समस्या का हल करने के लिए कहा गया परन्तु तालाब को मत्स्य विभाग के अंतर्गत आता है। पंचायत व विकास खण्ड कार्यालय ने अपना पल्ला झाड़ लिया व समस्या बरकरार रही। मत्स्य विभाग से ग्रामीणों ने इस समस्या के समाधान के लिए एक बार फिर पत्राचार किया, तो इस बार विभाग से उन्हें एनओसी मिल गई। अब ग्रामीणों ने पंचायत व विकास खण्ड अधिकारी कुनिहार को मत्स्य विभाग द्वारा दी गई एनओसी की कॉपी देकर इस तालाब के सौन्दर्यकरण व दीवारों को पक्का करवाने के लिए बजट का प्रावधान करने की मांग की है।
डॉ यशवंत सिंह परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के पर्यावरण विज्ञान विभाग की दो छात्राओं ने इस वर्ष विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी नेट) पास करने में सफल हुई हैं। विभाग की दोनों छात्राएँ- अपूर्वा शर्मा और दीक्षा राणा ने पर्यावरण विज्ञान विषय में यह परीक्षा पास की है। अपूर्वा ने यूजीसी नेट परीक्षा के साथ-साथ जेआरएफ़ भी पास किया है। इस परीक्षा पास करने से दोनों ही छात्राएँ सहायक प्रोफेसर के पद के लिए पात्र हो गई है। वर्तमान में अपूर्वा और दीक्षा पर्यावरण विज्ञान विषय में विभागाध्यक्ष डॉ एसके भारद्वाज के मार्गदर्शन में अपनी पीएचडी की पढ़ाई कर रहीं है। अपूर्वा ने पिछले वर्ष भी यूजीसी नेट की परीक्षा पास की थी। वह पर्यावरण गुणवत्ता पर बुनियादी ढांचे के विकास के प्रभाव पर अनुसंधान कर रही है। वहीं दीक्षा पर्यावरणीय गुणवत्ता पर शहरीकरण के प्रभाव पर काम कर रही है। अपूर्वा और दीक्षा विभाग के स्पेस क्लब की सदस्य के रूप में पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूकता पैदा करने में स्वयं सेवक हैं और पर्यावरण निगरानी के विभिन्न पहलुओं पर उन्नत प्रशिक्षण ले चुकी हैं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ परविंदर कौशल ने दोनों छात्रों को बधाई दी। वानिकी महाविद्यालय के डीन, विभागाध्यक्ष और सभी वैज्ञानिकों ने भी दोनों को शुभकामनाएँ दी।
हिमाचल प्रदेश डाक परिमंडल द्वारा आयोजित वर्चुअल फिलेटली प्रदर्शनी के दौरान हिमाचल तथा पंजाब राज्य के विद्यार्थियों के लिए आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। यह जानकारी सहायक पोस्टमास्टर जनरल बली राम ने दी। बली राम ने कहा कि स्टैम्प डिजाइन प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय, कुल्लू के नीरज कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दयानन्द पब्लिक स्कूल शिमला की ईशान जैन तथा सावित्री पब्लिक स्कूल हमीरपुर के मिगुल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। लोरेटों कान्वेंट स्कूल शिमला की ईशानी घोष, सेंट एडवर्ड स्कूल शिमला के दिव्यान्श महाजन तथा साई विद्या स्कूल रामपुर के हेमंत सोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल कुल्लू की पलक वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। आनंद स्कूल परवाणू की अंशिका गर्ग तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोटा के सूरज सोनी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। एसडी पब्लिक सीनियर सेकेण्डरी स्कूल के वंश राणा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंझोली के सुशील कुमार, सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा के लक्स मलिक, सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा के दीपांशु शर्मा तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोटा की शैलजा सोनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में शिशु निकेतन माॅडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंडीगढ़ के शौर्य चानना ने प्रथम स्थान हासिल किया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोटा के सूरज सोनी तथा राजकीय माॅडल स्कूल सैक्टर 16-डी चंडीगढ़ के धैर्य सूद ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। राजकीय उच्च विद्यालय मंझेली की वैष्णवी ठाकुर, आनंद स्कूल परवानू की प्रथा भल्ला तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा की रीतिका राणा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्पाॅट पेटिंग प्रतियोगिता में दयानन्द पब्लिक स्कूल शिमला के रिदम सेठी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लोरेटों कान्वेंट स्कूल शिमला की ईशानी घोष तथा डीएवी मंडी की आयुषी शर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देवठी के आर्यन कश्यप, सावित्री पब्लिक स्कूल हमीरपुर की अंबिका सोनी तथा डीएवी बनखंडी की पल्लवी शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि इन प्रतियोगिताओं का परिणाम वैबसाइट https://himpex.org पर भी देखा जा सकता है। विजेताओं को पुरस्कार राशि आॅनलाइन उनके डाकघर एवं आई.पी.पी.बी. बैंक खाते मे शीघ्र ही डाल दी जाएगी तथा प्रमाण पत्र डाक द्वारा प्रेषित किए जाएंगे।
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पश्चिम बंगाल में होने वाले विधान सभा चुनाव-2021 के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने डायमंड हार्बर जाते समय राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के काफिले पर आज हुए हमले की कड़ी निन्दा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कायरता पूर्ण कृत्य से यह साबित होता है कि पश्चिम बंगाल में कोई भी कानून व्यवस्था नहीं है और सत्तासीन तृणमूल कांग्रेस द्वारा समर्थित अपराधी अपने राजनीतिक विरोधियों को धमका रहे हैं। जय राम ठाकुर ने कहा कि इस कृत्य से जाहिर होता है कि ममता बनर्जी का लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास नहीं है और वह सत्ता में रहने के लिए सभी गैरकानूनी हथकंडे अपना रही हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल के लोग तृणमूल कांग्रेस की कुटिल योजनाओं का उपयुक्त जवाब देंगे।
ग्राम पंचायत मांगल के प्रधान दीप चंद शर्मा की अध्यक्षता में आदर्श महिला मंडल बागा के भवन का अल्ट्राटेक प्लांट बागा के यूनिट हेड नवनीत चौहान ने लोकार्पण किया। इस भवन निर्माण कार्य के लिए यूटीसीएल द्वारा तीन लाख पचास हजार की राशि और दो लाख रुपए पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक अर्की वीरभद्र सिंह ने अपनी विधायक निधि से दिए। लोकार्पण के दौरान आदर्श महिला मंडल बागा की समस्त सदस्यों ने मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया। मुख्य अतिथि व उनके साथ आए विशेष अतिथियों सहित आदर्श महिला मंडल के लिए जिन्होंने जमीन दी उनमें हीरु राम चौहान है व उनकी अनुपस्थिति में उनकी माता द्रौपदी देवी चौहान का शॉल व टोपी पहना कर अभिनंदन किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि नवनीत चौहान ने इस भवन का लोकार्पण रिबन काटकर किया और सभी महिला मंडल की उपस्थित महिलाओं को बधाई दी। इससे पहले सभी महिलाओं ने लोकार्पण स्थल पर हवन किया। मुख्य अतिथि द्वारा भी हवन की रस्म अदा करवाई। पंचायत प्रधान दीपचंद शर्मा ने कहा कि इस भवन निर्माण के लिए जो सहयोग राशि दी उसका धन्यवाद करते है। इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने मुख्यातिथि के समक्ष भवन के पास बिजली का खंभा और भवन के लिए फर्नीचर की डिमांड रखी। मुख्य अतिथि ने सभी महिलाओं को विश्वास दिलाया कि जल्द ही दोनों मांगे पूरी हो जाएगी। सभी महिला मंडल की सदस्यों व पंचायत के सभी उपस्थित सदस्यों ने मुख्य अतिथि उनके साथ आए, सभी अतिथियों ने मास्क और सेनेटाइजर का भी इस्तेमाल किया। महिला मंडल की अध्यक्षा सुखदेई चौहान ने अल्ट्राटेक इकाई अध्यक्ष नवनीत चौहान और समस्त अल्ट्राटेक इकाई तथा अर्की के विधायक राजा वीरभद्र सिंह का विशेष आभार एवं धन्यवाद किया। इस मौके पर अमित दुबे, नरेश मावा कुलीन देशमुख, मांगल पंचायत के उपप्रधान श्यामलाल चौहान, रामपाल शर्मा, विनीता चौहान, पूर्ण चंद चौहान, लालमन पँवर, नानक चंद ठाकुर, महिला मंडल की अध्यक्षा सुखदेई चौहान, लता चौहान, मखना चौहान, सरला चौहान, सुमित्रा चौहान, लीला देवी चौहान, सुहारु देवी, रीना देवी, सत्य देवी, रामप्यारी, संध्या नेगी, कौशल्या देवी, हेमलता, शीतल नेगी, महिला मंडल बागा की पूर्व अध्यक्ष भाग देवी पंवर, द्रौपदी देवी, कांता चौहान, एसएचओ बागा भूपेंद्र सिंह सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुम्हारहट्टी के बाड़ा गांव में 11 दिसम्बर, 2020 को वितरण ट्रान्सफार्मर के कार्य के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि इस कारण बाड़ा गांव व इसके आसपास के क्षेत्रों में 11 दिसम्बर, 2020 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी हर घर जल योजना के तहत जिला में 86096 घरों को समुचित मात्रा में पेयजल सुनिश्चित किया गया है। उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने यह बात जल शक्ति विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए बचत भवन में कही। उन्होंने बताया कि जून, 2022 तक निर्धारित लक्ष्य 1,68,465 घरों को इस सुविधा के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग जिला में जल जीवन मिशन के सफल कार्यान्वयन के लिए ग्राम पंचायतों, खण्ड विकास अधिकारियों, वन विभाग एवं जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करें ताकि सम्पूर्ण ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सके तथा सरकार का जल जीवन मिशन का उद्देश्य पूर्ण हो सके। उपायुक्त ने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए स्वच्छ जल की सुविधा प्रदान की जा रही है और जिला के सभी प्राथमिक, माध्यमिक एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में विभाग द्वारा निःशुल्क स्वच्छ पेयजल की सुविधा दी जा रही है, जिससे वर्तमान प्रदेश सरकार की जन हितैषी नीतियों को सम्बल मिले। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में श्रम शक्ति की उपलब्धता के मध्य नजर ही कार्य को पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया जाए, जिससे मनरेगा योजना के द्वारा जल शक्ति विभाग के कार्यों का उपेक्षित वर्ग को लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि जल जनित रोगों की रोकथाम एवं स्वस्थ समाज के निर्माण हेतु पेयजल स्त्रोतों का समय-समय पर निरीक्षण किया जाए तथा विभाग द्वारा पंप ऑपरेटर, फीटरों को टेस्टिंग किट उपलब्ध करवाई गई है, जिसके उचित कार्यान्वयन के लिए विभाग के अधिकारियों को औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जल गुणवता मानक प्रक्रिया के तहत अभी तक जिला में 9737 पानी के स्त्रोतों एवं अन्य जांच कार्य किए गए हैं। इसके अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों में पंचायतों को पानी की जांच सुगमता के लिए 6190 फील्ड टेस्टिंग किट उपलब्ध करवाई गई। उपायुक्त ने खण्ड विकास अधिकारियों एवं पंचायत जन प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे सीवरेज की पानी से पेयजल स्त्रोतों को दूषित होने से बचाने के लिए स्थानीय लोगों को जागरूक करें तथा ग्राम स्तर पर कमेटियों का गठन करें, जिससे एक स्वस्थ समाज का निर्माण सम्भव हो सके। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अपूर्व देवगन, राकेश वैद्य सदस्य सचिव एवं अधिशाषी अभियंता शिमला शहरी एवं वीरेन्द्र ठाकुर अधीक्षण अभियंता, संजय भगवती परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, जिला पंचायत अधिकारी विजय बरागटा, उप-निदेशक प्रारम्भिक अजय शर्मा, उप-निदेशक उच्च डी.एन. आजाद, राकेश ठाकुर अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग, प्रदीप चैहान एसडीओ ठियोग जल शक्ति विभाग, राजेश कप्टा एसडीओ रोहडू जल शक्ति विभाग तथा जिला के समस्त मण्डल एवं उपमण्डलों के अधिशाषी अभियंता एवं एसडीओ उपस्थित थे।
मण्डलायुक्त शिमला एवं मतदाता सूची पर्यवेक्षक जी.के. श्रीवास्तव ने कहा कि स्वस्थ निर्वाचन के लिए त्रुटिरहित मतदाता सूचियां अनिवार्य हैं और इस कार्य में सहयोग सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व है। जी.के. श्रीवास्तव आज यहां जिला के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, जिला निर्वाचन अधिकारी तथा निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों के साथ विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2021 के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने सोलन जिला के सभी पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के बूथ स्तर के अधिकारियों तथा बूथ स्तर के एजेंटों का आह्वान किया कि वे आपस में बेहतर समन्वय स्थापित करें ताकि मतदाता सूचियों को अद्यतन करने के कार्य को समयबद्ध पूर्ण किया जा सके। जी.के. श्रीवास्तव ने कहा कि पात्र मतदाता का नाम केवल एक ही मतदान केन्द्र पर दर्ज होना चाहिए। इसके लिए बूथ स्तर के अधिकारी एवं एजेंट सम्बन्धित बूथ के मतदाताओं का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित बनाएं ताकि मतदाता सूचियों में मतदाता के नाम की पुनरावृति न हो। उन्होंने कहा कि इस कार्य की सफलता त्रुटिरहित मतदाता सूचियां तैयार करने के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शिमला लोकसभा और सोलन जिला के सभी पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2021 कार्य 15 दिसम्बर 2020 तक आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला में 09 दिसम्बर, 2020 तक मतदाता सूचियों के सम्बन्ध में 5780 दावे एवं आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। इनमें से 5746 का निपटारा कर सूचियों का डिजिटिलीकरण किया जा चुका है। मण्डलायुक्त ने कहा कि मतदाता सूचियों के सम्बन्ध में प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निपटारा 05 जनवरी, 2021 तक किया जाएगा। फोटोयुक्त मतदाता सूचियां 14 जनवरी, 2021 तक बूथ स्तर के अधिकारियों के सुपुर्द कर दी जाएंगी। 15 जनवरी, 2021 को मतदाता सूचियों का अन्तिम रूप से प्रकाशन कर दिया जाएगा। जी.के. श्रीवास्तव ने कहा कि भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा तथा विधानसभा निर्वाचन के लिए मतदाता सूचियों को त्रुटिरहित बनाने के लिए समय-समय पर इनका पुनरीक्षण तथा अद्यतन करने का कार्य किया जाता है। उन्होंने सभी निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाता सूचियों में केवल पात्र नागरिकों का नाम ही सम्मिलत किया जाएं। उन्होंने कहा कि फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में नाम दर्ज होने की पुष्टि आधिकारिक वैबसाईट http://ceohimachal.nic.in पर हिमाचल प्रदेश की मतदाता सूचियां शीर्षक के तहत की जा सकती है। उन्होंने कहा कि इस वैबसाईट के साथ-साथ राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (NVSP) पर ई-पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध है। इस सुविधा का प्रयोग कर इंटरनेट के माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज करने, अपमार्जन तथा संशोधन के लिए सम्बन्धित फाॅर्म आॅनलाइन भरे जा सकते हैं। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी टोल फ्री नम्बर 1950 से भी प्राप्त की जा सकती है। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग चन्द्र शर्मा ने कहा कि मतदाता सूचियों को अद्यतन करने के सम्बन्ध में जारी निर्देशों का पूर्ण अनुसरण किया जाएगा। उन्होंने इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि के रूप में बघाट बैंक के अध्यक्ष पवन गुप्ता, भाजपा जिला महामंत्री नंदराम कश्यप, भाजपा मण्डल सोलन के उपाध्यक्ष चन्द्रकांत शर्मा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रतिनिधि देवदत्त ठाकुर तथा पूनम शर्मा, माक्र्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के अनुप पराशर, उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय कुमार यादव, उपमण्डलाधिकारी अर्की विकास शुक्ला, तहसीलदार नालागढ़ ऋषभ शर्मा, तहसीलदार निर्वाचन राजेन्द्र शर्मा, नायब तहसीलदार निर्वाचन महेन्द्र ठाकुर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
प्रदेश में दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे कोरोना मामलों को देखते हुए जहां सरकार व प्रसासन गम्भीर है व लोगों को जागरूक करने सहित स्वास्थ्य सम्बन्धी सुविधाओं को मुहैया करवा रहे हैं तो वंही व्यापार मण्डल कुनिहार भी कोरोना काल के आरम्भ से लेकर अभी तक लगातार लोगों को पोस्टरों पर लिखें स्लोगनों से जागरूक कर, बाजार में हर आने जाने वालों को जगह जगह सैनिटाइजर उपलब्ध करवा रहा है। कर्फ्यू के दौरान व्यापार मण्डल ने ज़रूरतमंदों को जहां राशन सहित अन्य जरूरी सामान उन तक पहुंचाया तो वन्ही व्यापार मण्डल ने लोगों को हजारों स्वयं निर्मित मास्क लोगों को वितरित किए जो अभी भी जारी है। मण्डल प्रधान सुमित मित्तल, उप प्रधान नीरज ठाकुर,सचिव रोहित झांझी, विनोद अरोड़ा, योगेश मल्होत्रा, राकेश कालड़ा, वेद अटल, अनिल गर्ग, सुरेश जोशी, सूर्यांश, दीपक, जितेंद्र, प्रवीण, महेंद्र आदि व्यापारी आज कल पूरे बाजार व सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर के माध्यम से लोगों को जागरूक कर कोरोना से बचने का संदेश दे रहे हैं। साथ ही बाजार में कई जगह सैनिटाइजर लगवाए जा रहे हैं। लोग व्यापार मण्डल द्वारा किए जा रहे इन कार्यों की खूब प्रसंशा कर रहे हैं। लोगो का कहना है कि कुनिहार बाजार में खूब भीड़ रहती है और व्यापार मण्डल द्वारा लोगों के स्वास्थ्य के प्रति यह कदम सराहनीय है। सुमित मित्तल ने बताया कि पूरे प्रदेश सहित कुनिहार क्षेत्र में भी कुछ दिनों से कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसे देखते हुए लोगों को जागरूक होने की बहुत आवश्यकता है। हमे सरकार व प्रसासन के बताए दिशा निर्देशों का पालन करना चाहिए तभी कोरोना से बचा जा सकता है।
दाडलाघाट पुलिस थाने में निजी भूमि को अनाधिकृत तरीके से नुकसान पहुंचाने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार कृष्णा देवी पत्नी अमर सिंह गांव बरसनु (दाड़लाघाट) ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में कहा है कि 8 नवंबर 2020 को समय 10 बजे जब यह घास लेकर घर पहुंची तो इसने देखा कि इनके आंगन के कोने मे बना शौचालय जिसमे कच्चे दरवाजे लगे थे और लेटरं के उपर पानी की टंकी और डीस लगा था। लेकिन उसके पड़ोसी चेतराम, रुपलाल, हेमचन्द उनकी पत्नी व बच्चो ने मिलकर जेसीबी की मदद से पूरी तरह तोड़ कर तहस नहस कर दिया। इसने और इसकी बेटियों ने इनको रोक कर पुछा तो हेमा व शान्ता ने इनका रास्ता भी रोका यह लोग आगे की तरफ बड़कर गौशाला को भी जेसीबी मशीन द्वारा तोड़ने लगे। जेसीबी चलाने वाले का नाम अकुंश कुमार पुत्र सुरजित सिंह गाँव दड़भ जिला कांगड़ा इन्हे पता चला है। पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आईपीसी की धारा 341,448,447,427,34 के तहत एफआईआर दर्ज हुई है।मामले की पुष्टि डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ने की है।
ग्राम पंचायत दानोघाट के कराडाघाट में जन सहयोग से 4 लाख 50 हजार रुपये की लागत से बनने वाले महिला मंडल भवन के बैठक कक्ष का शुभारंभ हुआ। इसका शुभारंभ महिला मंडल की पहली प्रधान 88 वर्षीय महंतू देवी ने किया। इस महिला मंडल का गठन 1981 में हुआ था तथा महंतू देवी महिला मंडल की पहली प्रधान बनी थी। बीडीसी के वाइस चेयरमैन ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि जन सहयोग के तहत बैठक कक्ष का निर्माण किया जाएगा तथा जल्द ही इसे लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। इस अवसर पर महिला मंडल की प्रधान धनवंती देवी, गीता देवी, विमला देवी, ओमप्रकाश, राधेश्याम, देवराज, गोपाल, घनश्याम सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही।
हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद सेवानिवृत्त वेलफेयर एसोसिएशन दाड़लाघाट एवं नम्होल यूनिट की प्रस्तावित 17 दिसंबर पेंशन दिवस की होने वाली बैठक कोविड-19 महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण स्थगित की गई। महासचिव प्रेम केशव ने बताया की इस बैठक के बारे में सभी सदस्यों से अनुरोध है कि अभी बैठक की जानकारी अलग से सूचित की जाएगी। इसके अलावा सभी सदस्यों से आग्रह है कि इस महामारी के दौरान मास्क व दूरी तथा अपने आप को सर्दी, जुकाम, खांसी के प्रकोप के लिए अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र की सलाह अवश्य ले।
भोले भाले किसानों को विपक्षी पार्टियां भ्रमित कर रही हैं, जिसकी वजह से देश का अन्नदाता सर्दी के मौसम में सड़कों पर बैठने को मजबूर है। यह बात किसान मोर्चा अर्की मंडल के अध्यक्ष जगदीश्वर शुक्ला व जिला भाजपा सचिव सोलन राकेश गौतम ने दाड़लाघाट में आयोजित प्रेसवार्ता में सयुंक्त रूप से कही। उन्होंने कहा देश के सभी किसान अर्थशास्त्री कृषि कानूनों को क्रांतिकारी बता रहे हैं और उन सबका मानना है कि इन कदमों से भारतीय किसानों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। लेकिन विपक्षी पार्टियां केंद्र सरकार के विरुद्ध अपना छिपा हुआ एजेंडा चलाने के लिए किसानों को भ्रमित कर आंदोलन चलाने का दबाव डाल रही हैं। केंद्र सरकार किसानों से हर मुद्दे पर पूरी संजीदगी के साथ खुले मन से बात कर रही हैं और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि शीघ्र ही किसानों और केंद्र सरकार की वार्ता के अच्छे परिणाम सामने आएंगे। जगदीश्वर शुक्ला व राकेश गौतम ने कहा पूर्ववर्ती सरकारें दशकों तक किसानों से खोखले वादे करती रहीं। वे आज अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए किसानों के कंधे पर रखकर बंदूक चला रही हैं,उन्हें भ्रमित कर रही हैं और अफवाहें फैला रही हैं। उन्होंने कहा आजादी के बाद अनेक दशकों तक किसान और श्रमिक के नाम पर खूब नारे लगे, बड़े-बड़े घोषणा पत्र लिखे गए, लेकिन समय की कसौटी ने सिद्ध कर दिया है कि वो सारी बातें कितनी खोखली थीं।कृषि सुधार की बारीकियों को जब किसान जान लाएगा तो भ्रम में नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश के किसानों को सदैव ही सम्मान मिला है। भाजपा सरकार का मानना है कि 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने में कृषि सुधार कानूनों से मदद मिलेगी। सरकार हमेशा ही किसानों के पक्ष में कार्य करती रही है। देश के इतिहास में पहली बार किसानों के कल्याण के लिये अनेक योजनायें चलाई गई हैं। चाहे पीएम किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना या प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सरकार हमेशा ही किसान हितैषी रही है। जगदीश्वर शुक्ला व राकेश गौतम ने भारत बंद को जिसको हिमाचल प्रदेश कांग्रेस का समर्थन प्राप्त था उसे बेअसर करा दिया है। जगदीश्वर शुक्ला व राकेश गौतम ने कहा कि कांग्रेस देशभर में किसानों को बरगलाने का काम कर रही है वहीं दूसरी और भारतीय जनता पार्टी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के हित की निर्णय ले रही है। जहां एक तरफ दो विधेयक लाकर किसानों की आय दोगुनी करने का प्रावधान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुआ है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस किसानों के कंधे पर बंदूक रख अपनी राजनीतिक जमीन तलाशने का काम कर रही है, जिसमें कांग्रेस पूरे देश में असफल रही है। विपक्ष में बैठे हुए दल भी पूरे देश में बेअसर साबित हुए। प्रेसवार्ता में किसान मोर्चा अर्की मंडल के अध्यक्ष जगदीश्वर शुक्ला, जिला भाजपा सचिव सोलन राकेश गौतम, प्रेस सचिव अर्की मंडल पवन गौतम,महेश्वर शुक्ला मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश की शिमला जिला की एक युवा ऑलराउंडर भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चुनी गई है। शिमला के ठियोग की रहने वाली तनुजा कंवर का चयन जनवरी 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे श्रृंखला के लिए हुआ है। बता दें 2021 में जनवरी में या वनडे सीरीज खेली जाएंगी। आस्ट्रेलिया में जनवरी के अंतिम सप्ताह में तीन एकदिवसीय मुकाबले खेले जाएंगे। कौन है तनुजा? तनुजा जन्म 28 जनवरी 1998 में हुआ था और वह 22 साल की हैं। वह शिमला के ठियोग के बलग के साथ कुठार गांव की रहने वाली हैं। तनुजा के सपनों की शुरुआत एचपीसीए से हुई। उन्होंने क्रिकेट की बारीकियां यहां सीखी और इसके बाद उनका चयन धर्मशाला स्थित एचपीसीए की क्रिकेट एकेडमी के लिए हुआ। तनुजा ने अपनी दसवीं की पढ़ाई कुठार से की और 2011 में क्रिकेट अकादमी में आने के बाद जमा दो की पढ़ाई गर्ल्स स्कूल धर्मशाला से की। उन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई अमृतसर कॉलेज से की है। इससे पहले तनुजा, हिमाचल किक्रेट टीम, भारतीय महिला टीम-ए, इंडिया-बी जैसी टीमों का हिस्सा रह चुकी हैं। तुनजा दाहिने हाथ से बल्लेबाजी और मध्यम गति की गेंदबाद भी हैं।
प्रदेश कोंग्रेस मीडिया पैनेलिस्ट मोनिता चौहान ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा की देश की सबसे पुरानी और मज़बूत पार्टी कोंग्रेस आज अन्नदाताओं के साथ है जबकि अम्बानी अडानी को फ़ायदा पहुंचाने वाली भाजपा किसानों के प्रदर्शन को विपक्षी दलों का षड्यंत्र बता रही है। मोनिता ने कहा की जो भी आज भाजपा की दमनकारी नीतियों के ख़िलाफ़ अपनी आवाज़ उठाते हैं उन्हें या देशद्रोही कहा जाता है या फिर उन्हें ख़ालिस्तान और ISIS से जोड़ा जाता है। मोनिता ने केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की मोदी सरकार इन काले क़ानूनों को लाकर अपने कुछ चुनिंदा पूँजीपतियों को फ़ायदा पहुँचाना चाहती है। मोदी सरकार किसानों की आय दोगुना करने की बजाए उनकी कमर तोड़ने में लगी है जबकि किसान अपने प्रदर्शन के माध्यम से यह माँग कर रहा है कि सरकार ये काले क़ानून वापसी लें। केंद्र सरकार के इस रवैये से साफ़ होता है की भाजपा अन्नदाताओं के साथ नहीं बल्कि उन चुनिंदा पूँजीपतियों के साथ है जहाँ से उन्हें चंदा आता है। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार को चेताया की यदि यही स्थिति रही तो आने वाले समय में पूरे देश के किसान सड़कों पर उतरकर केंद्र की भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ मोर्चा खोलेंगे। वहीं उन्होंने इन तीनों क़ानूनों को केंद्र सरकार से वापसी लेने की माँग की है।
हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक 14 दिसंबर को होगी। बैठक सुबह 10:30 बजे बुलाई गई है। सचिवालय में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में प्रदेश में कोरोना की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की जाएगी। बैठक में प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव पर भी विचार-विमर्श होगा।
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा ठंड के इस मौसम में गरीबों के हित के लिए वस्त्र बैंक कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसमें ट्रस्ट के कार्यकताओं द्वारा वस्त्र एकत्र किए जाएंगे। वस्त्रों को दिनांक 16,19, एवं 22 दिसंबर को संजौली चौक, बीसीएस, पुराना बस स्टैंड, समरहिल तथा टूटु में स्टाल लगाकर एकत्र किए जाएंगे। सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट ने शिमला की प्रबुद्ध जनता से अनुरोध किया है कि सभी ट्रस्ट के माध्यम से वस्त्र बैंक में अपने पुराने वस्त्र दान कर जरूरतमंदों की सेवा करने में अपना सहयोग दें।
उपमंडल चौपाल की ग्राम पंचायत धवास में सेब के बगीचे में अचानक आग लगने से जहां बागवानों का लाखों रुपए का नुकसान हुआ। वही आग को बुझाने के प्रयास के चलते तीन लोग आग की चपेट में आने से झुलस गए हैं जिनमें रोशन लाल पुत्र रेलू राम ग्राम, राखी पत्नी सुभाष ग्राम सगराड़ा तथा सजनु ग्राम धरण शामिल हैं। इन सभी को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल चौपाल लाया गया जहां से रोशन व सजनू को हालत गंभीर होने के चलते आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। आगजनी की इस घटना में ग्रामीण बागवानों के आधा दर्जन बगीचे व 30 घास की टोलियां जलकर राख हो गई हैं। आग लगने की खबर मिलते ही सभी ग्रामीण बगीचों की तरफ दौड़ पड़े लेकिन आग इतनी भयानक थी कि कोई भी बगीचों में प्रवेश नहीं कर पाया। तेज हवा के साथ आग ने चंद लम्हों में सब कुछ स्वाहा कर दिया। हालांकि फायर टैंक भी बुलाया गया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। पंचायत समिति सदस्य मस्तराम शर्मा ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है तथा तहसीलदार चौपाल उमेश शर्मा ने बयान जारी कर कहा है कि आग से हुए नुकसान का आंकलन करने के लिए संबंधित पटवारी को निर्देश दे दिए गए हैं और प्रशासन की तरफ से जो कुछ बन पाएगा उसके लिए यथासंभव मदद के लिए प्रशासन तैयार है।
हिमाचल प्रदेश में कोरोना लगातार बढ़ता जा रहा है जो प्रदेश वासियों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। हिमाचल में आज 6 कोरोना संक्रमितों ने अपनी जान गंवाई । इनमे जिला हमीरपुर में 2 व्यक्तियों की मृत्यु हुई जबकि चम्बा, काँगड़ा ,शिमला और सोलन में 1-1 मृत्यु हुई है। हिमाचल में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 735 पहुँच चुकी है। अब तक प्रदेश में कुल 45,779 कोरोना के मामले सामने आए है जिनमे से 7401 सक्रिय मामले है और 37,599 अब तक ठीक हो चुके है।
29 वर्षीय सैनिक बिल्जन गुरंग की आज सोलन जिला के सुबाथु में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुर्वेद मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कृतज्ञ प्रदेश वासियों की और से शहीद सैनिक को श्रद्धाजंलि अर्पित की। मूल रूप से नेपाल के लमजंग के प्यारजंग गनकड़ी के निवासी बिल्जन गुरंग भारतीय सेना की 3/1 जीआर में तैनात थे। वे वर्तमान में सियाचिन ग्लेश्यिर पर 18360 फीट की ऊंचाई पर सेवारत थे तथा सियाचिन ग्लेश्यिर पर ड्यूटी के दौरान बर्फीली खाई में गिरने से शहीद हो गए। डाॅ. राजीव सैजल शहीद के अंतिम संस्कार में सम्मिलत हुए और प्रदेश सरकार की ओर से शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। डाॅ. सैजल ने कहा कि शहीद बिल्जन गुरंग ने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए भारतीय सेना की उच्च परम्पराओं के अनुरूप शहादत पाई। उन्होंने कहा कि बिल्जन गुरंग एक सच्चे योद्धा थे और उनके देश प्रेम एवं कार्य के प्रति जज़्बे को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने परमपिता परमात्मा से शहीद की आत्मा की शांति और उनके परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय कुमार यादव, सैन्य अधिकारियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने शहीद बिल्जन गुरंग को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की।
दाड़लाघाट में विभिन्न संगठनों द्वारा भारत बंद के आह्वान का कोई असर देखने को नही मिला। आम दिनों की तरह दाड़लाघाट में व्यापारिक गतिविधियां चलती रही। व्यापार मंडल दाड़लाघाट के प्रधान वेद प्रकाश शुक्ला ने कहा कि व्यापार मंडल किसानों की उचित मांगों का समर्थन करता है लेकिन भारत बंद का समर्थन नहीं करता। किसानों को अपनी उचित मांगों को सरकार से बातचीत कर हल करने का प्रयास करना चाहिए। आज आम दिनों की तरह दाड़लाघाट में दुकानें खुली रहीं। बस स्टैंड दाड़लाघाट के व्यवसायी राजेन्द्र कपिल का कहना है कि दाड़लाघाट में भारत बंद का कोई असर देखने को नहीं मिला, हर दिन की तरह दुकानें खुली रहीं। भारत बंद को व्यापार मंडल के साथ साथ लोगों ने भी नकार दिया है। बातचीत हर समस्या का हल है। व्यापार मंडल के उपप्रधान हेमराज गौतम ने बताया कि किसान संगठनों को अपनी जायज़ मांगों को लेकर सरकार से बातचीत करनी चाहिए, भारत बंद का आह्वान पूरी तरह से गलत है जिसे लोगों ने ठुकरा दिया है। कोविड-19 के कारण पहले व्यापार प्रभावित हो चुका है। ऐसे में भारत बंद का कोई औचित्य नहीं है। व्यवसाई भरत गौतम, राकेश गौतम, सुमन गौतम, विकास कौशल, तरसेम, नीरज कपिला, रमेश कुमार, हेमराज, हितेश, संजय सहित अन्य दुकानदारों का कहना है कि कोविड-19 के चलते व्यापारी वर्ग पहले से परेशान चल रहा है। ऐसे में भारत बंद का कोई औचित्य नहीं है। लोगों ने भी भारत बंद को ठुकरा दिया है।किसान संगठनों को अपनी जायज़ मांगों को लेकर सरकार से बात करनी चाहिए।
पुलिस पेंशनर वैलफेयर एसोसिएशन कुनिहार ने फौजी पेंशनर की तर्ज पर पुलिस पेंशनर व पुलिस कर्मचारियों के बच्चों को भी पुलिस भर्तियों में कुछ सीटे आरक्षित करने की मांग की है। एक प्रैस विज्ञप्ति के द्वारा प्रदेश पुलिस पेंशनर वैलफेयर ऐसोशियसन कुनिहार के प्रधान धनीराम तनवर, दीप राम ठाकुर, जगदीश चौहान, मुनीलाल चौहान, बीना देबी, आशा राना, पुष्पा सुद, राजेंद्र शर्मा, गुरदयाल चौधरी, केदार ठाकुर, लेखराम काईथ, रतीराम शर्मा, सन्त राम चन्देल, रुपराम ठाकुर, पतराम पंवर आदि ने अपने सयुंक्त बयान में सरकार व पुलिस विभाग से मांग की है कि पुलिस पेंशनर व पुलिस विभाग के कर्मचारियों के बच्चों को भी पुलिस भर्तियों में फौजियों व फौजी पेंशनर के बच्चों की तरह कुछ सीटे आरक्षित की जाए। पुलिस जवानों को काफी संख्या मे लोअर कोरस के लिए एक साथ भेजना अच्छा फैसला है, मगर हैड कॉन्स्टेबल को 10 से 15 साल तक अगला रैंक या ईनटर मे नहीं भेजा है। हमारे साथ भी ऐसा होता रहा, जिसके कारण समय रहते उन्हें प्रमोशन नहीं मिलती, जिस कारण छोटे कर्मचारी प्रभावी होते है व निचले क्रम के कर्मचारियों का मनोबल कम होता है।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शिमला जिले के शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 94 करोड़ रुपये लागत की विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिला रखीं व लोकार्पण किए। उन्होंने शिमला जिला में शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के टुटू में खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय का भी उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने 40.27 करोड़ रुपये की लागत की 12 विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिसमें 1.65 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धामी के विज्ञान खण्ड, 2.20 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शकराह के भवन, घणाहट्टी में 2.42 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन, शारड़ा में 1.47 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन, मंढोड़घाट में 1.43 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन, बसंतपुर में 1.32 करोड़ रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन, दाड़गी में 5.46 करोड़ रुपये व सुन्नी में 5.14 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित आईटीआई भवन, सुन्नी में 8.54 करोड़ रुपये से निर्मित बस स्टैंड, धामी में 6.66 करोड़ रुपये की संयुक्त कार्यालय भवन तथा 3.97 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित लोक निर्माण भवन का उद्घाटन किया। जय राम ठाकुर ने 53 करोड़ रुपये की लागत की 11 परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी, जिसमें जल जीवन मिशन के तहत जल शक्ति उपमण्डल सुन्नी में 4.74 करोड़ रुपये की लागत से उठाऊ जलापूर्ति योजना बसंतपुर कलवी, नडूखर, घराटनाला का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत 8.23 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली उठाऊ पेयजल योजना बघारू खड्ड से तलोश ग्राम पंचायत मझीवड़, देवला और गुम्मा (प्रथम चरण) तथा उठाऊ पेयजल योजना नया सेर खड्ड से धार, टिक्कर आदि ग्राम पंचायत नीन, घैणी, पाहल और बलदेयां (द्वितीय चरण) का शिलान्यास किया। उन्होंने जिला शिमला की सुन्नी तहसील में जल जीवन मिशन के तहत 4.29 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली पंदोआ खड्ड से कैल बागड़ी हिमरी उठाऊ पेयजल योजना तथा सुन्नी तहसील में जल जीवन मिशन के तहत 1.97 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली उठाऊ पेयजल योजना तलोटी, खटनोल का शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने 7.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली शिमला तहसील की ग्राम पंचायत धमून में कुहणी खड्ड पर वर्षाजल संवर्द्धन संरचना के निर्माण, ग्राम पंचायत थड़ी में सलाना नाला से सलाना बस्ती के लिए 85 लाख रुपये की लागत से उठाऊ पेयजल योजना, ग्राम पंचायत बलोह में 96 लाख रुपये की लागत की उठाऊ सिंचाई योजना सेरी चरूंड, 5.80 करोड़ रुपये लागत से जिला व तहसील शिमला के जल शक्ति विभाग के तारादेवी तथा जुब्बड़हट्टी अनुभाग के तहत धमून, शिल्ली-बागी, चनोग, काहला, सायरी, आनन्दपुर, जलेल, कोट, रामपुरी, थड़ी पंचायत के शेष गांव को विभाग विभिन्न उठाऊ जलापूर्ति योजनाओं तथा सैंज खड्ड से घरोग घंडल के माध्यम से जल प्रदान करने, 50 लाख रुपये की लागत से गांव खलग झाखड़ी, खैरी और ग्राम पंचायत धमून के साथ लगते अन्य गांवों के लिए के लिए उठाऊ सिंचाई योजना, 2.26 करोड़ रुपये की लागत से छड़ोव छडोली भाड आदि तथा शिमला तहसील के आनन्दपुर ग्राम पंचायत के अन्य गांवों के लिए उठाऊ सिंचाई योजना, 15.74 करोड़ रुपये की लागत से गांव शकराह, देवनगर, ओखरू, टुटू, चायली इत्यादि को सैंज खड्ड से जल उपलब्ध करवाने की योजना का शिलान्यास किया। वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि राज्य में विकास निर्बाध रूप से चलता रहे, इसलिए सरकार ने विभिन्न विकास कार्यों का आॅनलाइन उद्घाटन और शिलान्यास करने का निर्णय लिया है। जिला भाजपा अध्यक्ष और कैलाश फेडरेशन के अध्यक्ष रवि मेहता ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र में पिछले तीन वर्षों के दौरान अभूतपूर्व विकास हुआ है। सूचना एवं प्रोद्योगिकी मंत्री डाॅ. राम लाल मारकंडा, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह मुख्यमंत्री के साथ शिमला में उपस्थित रहे, जबकि कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर इस कार्यक्रम में आॅनलाइन शामिल हुए। इस अवसर पर उपायुक्त आदित्य नेगी, पुलिस अधीक्षक शिमला मोहित चावला और अन्य लोग भी उपस्थित थे।
पूरे भारतवर्ष में अखिल भारतीय किसान सभा के आह्वान पर भारत बंद में लाल झंडा सीमेंट प्लांट वर्कर्स यूनियन बागा ने भी अपना समर्थन दिया। पिछले 13 दिनों से दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में बागा में भी 1 घंटे प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन किसानों के खिलाफ बनाए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में किया गया तथा किसानों के ऊपर किए जा रहे जुल्म के खिलाफ किया गया। यूनियन ने मांग की है कि किसानों की जायज मांगों को सरकार जल्दी से मांगे तथा किसानों के साथ समझौता करें। इस प्रदर्शन में यूनियन अध्यक्ष बलवीर चौहान, संजय कुमार, तसवर खान, बृजलाल, बालक राम, बिरी सिंह, पवन कुमार, प्रवीण कुमार ने सम्बंधित किया। इस मौके पर ग्राम पंचायत मांगल के प्रधान दीप चंद शर्मा, उपप्रधान श्याम लाल, रोड सेफ्टी क्लब के प्रधान पूर्ण चंद, नानक चंद, महेंद्र सिंह, पंकज ठाकुर भी अपना समर्थन देने प्रदर्शन में शामिल हुए।
किसान संगठनों के राष्ट्रव्यापी हड़ताल एवं भारत बंद के आह्वान पर किसान सभा अर्की इकाई एवं छात्र संगठन एसएफआई के बैनर तले मंगलवार को दाड़लाघाट की सड़कों पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बंद के समर्थन में बाजार में रैली निकाली तथा धरना प्रदर्शन में भाग लिया। किसान सभा में एवं एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा बस स्टैंड में एक नुक्कड़ सभा का भी आयोजन किया। सभा को संबोधित करते हुए किसान सभा के जिला अध्यक्ष रामकृष्ण शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार के सत्ता में आने के पश्चात देश के प्रत्येक वर्ग की लूट बढ़ी है। किसानों के हक बने भूमि अधिग्रहण कानून तथा वर्षों पुराने श्रम कानूनों को कमजोर करके उन्हें सरमाएदारों के हक में किया गया। नोटबंदी, जीएसटी जैसे कानूनों से आम जनता की तकलीफों में इजाफा किया गया। देश की सरकारी संपत्ति को पूंजीपतियों के हाथ कौड़ियों के भाव बेचा जा रहा है। मौजूदा कृषि बिल उसी कड़ी का एक हिस्सा है। शर्मा ने इसके खिलाफ लड़ने हेतु जनता का आह्वान किया। छात्र नेता शिल्पा ने कहा कि छात्रों का सरोकार केवल शिक्षा हासिल करने से नहीं है, बल्कि छात्र किसान के घर से आते हैं इसलिए यह आंदोलन छात्रों का भी है तथा हम इस आंदोलन का समर्थन करते हैं। इस मौके पर अधिवक्ता देव शर्मा ने कहा कि अधिवक्ता वर्ग किसान आंदोलन का पूरा समर्थन करेगा। सभा को अमरचंद गजपति, पंकज शर्मा, रूप चंद ठाकुर ने भी संबोधित किया। प्रदर्शन में भागीरथ ठाकुर, बृजलाल, मोहनलाल, दिनेश, उर्वशी, वीणा, राहुल, नरेश शर्मा, राजीव ठाकुर, श्यामलाल राठौर, ललित शर्मा, धर्मपाल, तेज सिंह, दीप राम, हरी राम सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
प्रदेश सरकार ने सभी पैंशनधारकों से आग्रह किया है कि वे डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र का प्रयोग करें। इसके लिए उन्हें जीवन प्रमाण वेबसाइट jeevanpramaan.gov.in का लाभ उठाना होगा। यह जानकारी जिला कोषाधिकारी सोलन अलिशा चैहान ने दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्थापित विभिन्न बैंकों के माध्यम से पैंशन प्राप्त कर रहे हिमाचल प्रदेश सरकार के पैंशनभोगियों को अपना वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र कोषागार में जमा करवाना होता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बाहर स्थित बैंकों से पैंशन प्राप्त कर रहे प्रदेश सरकार के पैंशनभोगियों को भी अपना वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र नियमानुसार जमा करवाना अनिवार्य है। इन्हें अपना यह जीवन प्रमाण पत्र बैंक प्रबन्धक द्वारा हस्ताक्षरित एवं केन्द्र अथवा राज्य सरकार के राजपत्रित अधिकारी द्वारा सत्यापित कर जमा करवाना होता है। जिला कोषाधिकारी ने कहा कि पैंशनभोगियों की सुविधा के लिए प्रदेश सरकार द्वारा वेबसाइट jeevanpramaan.gov.in पर पैंशन भोगियों के प्रमाणीकरण की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। पैंशन भोगी इस वैबसाइट पर जीवन प्रमाण पत्र को प्रमाणित कर कोषागार को भेज सकते हैं। उन्होंने कहा कि आधार संख्या को ई-पैंशन प्रणाली से जोड़ा गया है और यह जीवन प्रमाण से भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि आधार संख्या आधारित बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण के माध्यम से प्रमाणीकरण के उपरान्त पैंशनभोगी को कोषागार जाने की आवश्यकता नहीं होगी। वे इस वैबसाइट पर बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण आधारित डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र का उपयोग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पैंशनभोगियों को इस वैबसाईट से प्राप्त जीवन प्रमाण पत्र की मुद्रित प्रति सम्बन्धित कोषागार को भेजना आवश्यक है। अलिशा चैहान ने प्रदेश सरकार के सभी पैंशनभोगियों से आग्रह किया है कि वे कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत वेबसाइट jeevanpramaan.gov.in का लाभ उठाएं और डिजिटल माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र प्राप्त कर कोषागार को भेजें।
निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वसूली को लेकर प्रदेश में लंबे समय से विरोध चल रहा है। अब आखिरकार इसे रोकने के लिए हिमाचल सरकार तैयार हो गई है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने मंगलवार को राजधानी शिमला में स्थित निजी स्कूलों के प्रिंसिपल, हेडमास्टर व अध्यक्षों को तलब किया है। बैठक में लॉक डाउन के दौरान की फीस वसूली की स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है। वहीं, अन्य जिलों में भी इस तरह की बैठक के आयोजन की बात कही जा रही है। बात दें, प्रदेश में लॉक डाउन के कारण मार्च से ही स्कूल बंद हैं। इस दौरान प्रदेश सरकार ने निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर अंकुश लगाते हुए केवल ट्यूशन फीस वसूल करने के निर्देश दिए थे। इसी बीच निजी स्कूलों की यूनियन फीस बढ़ाने की मांग को लेकर हाईकोर्ट पहुंची। हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के बाद शिक्षा निदेशालय ने सिर्फ ट्यूशन फीस वसूली के निर्देश वापस ले लिए हैं। हालांकि, लॉकडाउन के दौरान की पूरी फीस स्कूल ले सकते हैं या नहीं, इसको लेकर स्थिति शिक्षा निदेशालय ने आज तक स्पष्ट नहीं की है। हाईकोर्ट ने भी अपने फैसले में पुरानी फीस को लेने को लेकर कुछ नहीं कहा है। बावजूद इसके निजी स्कूलों ने अभिभावकों को लॉकडाउन के दौरान नहीं ली गई एक्स्ट्रा फीस चुकाने के एसएमएस जारी कर दिए हैं। इसका पूरे प्रदेश में बीते दो सप्ताह से लगातार विरोध जारी है। इसको देखते हुए उच्च शिक्षा निदेशालय ने मंगलवार को निजी स्कूलों के प्रिंसिपलों को बैठक के लिए बुलाया है।
करसोग में मंगलवार को किसानों की मांगो को लेकर कांग्रेस व अन्य कई संगठनों ने कृषि कानून बिल को लेकर करसोग बाजार में एक रैली निकाली व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस रैली में दर्जनो लोगों ने भाग लिया। कामरेड गोपाल शर्मा ने कहा की मौजूदा सरकार ने जो कृषि बिल लाया है वह किसान विरोधी बिल है तथा मौजूदा सरकार ने किसानों के साथ अन्याय किया है। उन्होंने कहा की जो देश की सरकार ने तीन काले कानून बनाए है उससे देश का किसान परेशान है। उन्होंने कहा की आने वाले समय में अगर किसानों की मांगो को पूरा नहीं किया गया तो यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।
जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह में एक भयानक सड़क हादसा पेश आया है। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए हैं। संगड़ाह के लगनू के समीप एक कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि दो का इलाज अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा बीती रात का है। बताया जा रहा है की युवक जब संगड़ाह से सीयूं की ओर जा रहे थे तो अचानक लगनू गांव के पास उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और 200 मीटर गहरी खाई में जा लुढ़की। कार में चालक सहित चार लोग सवार थे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को खाई से बाहर निकलकर सीएचसी संगड़ाह पहुंचाया, जहां एक युवक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 25 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र भीम सिंह निवासी ग्राम लगनू के तौर पर हुई है, जबकि 19 वर्षीय कुलदीप पुत्र रामलाल खरचीया ने मेडिकल कॉलेज नाहन में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसके अलावा घायलों में 13 वर्षीय लवली पुत्र रमेश ग्राम लगनू, विजेंद्र (19) पुत्र भीम सिंह ग्राम सियूं का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पुरे देश में आज किसानों के समर्थन में भारत बंद का एलान है। भारत बंद का असर कई राज्यों में देखने को मिल रहा है, लेकिन हिमाचल की बात की जाए तो प्रदेश में भारत बंद का कोई भी असर देखने को नहीं मिला। हालाकिं कुछ जगहों पर सीटू व किसान संगठनों ने किसान समर्थन में रैली निकाली। बाजार बंद की बात की जाए तो प्रदेश में कहीं भी दुकानों के शटर बंद नहीं दिखें। सोलन व शिमला की बात की जाए तो किसानों के समर्थन में रैलियां तो की गई, लेकिन बाजार में लोगों की भीड़ पहले की तरह ही देखने को मिली। बता दें की देश में सरकार दवरा पास किए गए किसान बिल के विरोध में दिल्ली में किसान पिछले 13 दिनों में विरोध कर रहे है। किसानों ने आज पुरे भारत को बंद करने की अपील की थी। बात की जाए पंजाब व हरियाणा की तो वहां पर भारत बंद का असर देखने को मिला। पंजाब हरियाणा में किसानों द्वारा कई जगहों पर चक्का जाम किया गया। हिमाचल प्रदेश में किसानों के समर्थन में कम लोग ही देखने को मिले। प्रदेश सरकार ने पहले ही इस भारत बंद को नकार दिया था। ठियोग, शिमला, सोलन व मंडी में प्रदर्शन .... हिमाचल के कुछ ज़िलों में भारत बंद के समर्थन में रैली व प्रदर्शन किया गया। ठियोग में कुछ संगठनों ने चक्का जाम कर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में ठियोग के विधायक राकेश सिंघा भी मौजूद रहे, इसके अलावा शिमला, सोलन व मंडी में किसान संगठन व कांग्रेस ने भारत बंद का समर्थन किया व रोष प्रदर्शन किया। प्रदेश में किसानों के समर्थन में कांग्रेस का भी साथ देखने को मिला।
- भाजपा को गुटबाज़ी पड़ेगी भारी या कांग्रेस की कमजोरी करेगी संजीवनी का काम - दो नेताओं की खींचतान में क्या किसी तीसरे को मिलेगा लाभ! आखिरकार नगर निगम सोलन चुनाव का आरक्षण रोस्टर सोमवार को जारी हो गया। जारी रोस्टर में वार्ड नंबर 5 और 11 दोनों ही ओपन है। अब 17 में से हम इन दो वार्ड की बात क्यों कर रहे है, आपको ये बताते है। वार्ड नंबर 5 से पवन गुप्ता के चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे है, जबकि वार्ड नंबर 11 देवेंद्र ठाकुर का वार्ड है। यानी दोनों धुर विरोधी मैदान में अपने-अपने वार्ड से उतर सकते है। दोनों बेशक एक ही राजनैतिक दल यानी की भाजपा से है लेकिन दोनों के मतभेद जगजाहिर है। दोनों ही नेताओं को भाजपा समर्थित पार्षदों को बहुमत मिलने की स्थिति में मेयर पद का दावेदार माना जा रहा है, बशर्ते दोनों चुनावी समर में उतरे और जीते भी। यानी अगर भाजपा समर्थित पार्षद बहुमत में जीतकर आए तो 2015 से 2020 तक चली फिल्म का पार्ट 2 भी देखने को मिल सकता है। मतलब भाजपा में जो आपसी खींचतान, मतभेद, उठापटक और कुर्सी की लड़ाई वर्तमान कार्यकाल में देखने को मिली है, इसका सिलसिला आगे भी ज़ारी रह सकता है। अब आपको थोड़ा फ़्लैश बैक में ले चलते है। दिसंबर 2015 में नगर परिषद् सोलन के चुनाव हुए। 15 वार्डों में से 10 में भाजपा समर्थित पार्षद जीते और अध्यक्ष पद मिला पवन गुप्ता को। पर गुप्ता को बतौर अध्यक्ष सिर्फ डेढ़ वर्ष सोलन की जनता की सेवा करने का सुख मिला। इसके बाद भाजपा समर्थित पार्षदों ने गुप्ता के खिलाफ मोर्चा खोला और तख्ता पलट दिया गया और अध्यक्ष बने देवेंद्र ठाकुर। तब से अब तक ठाकुर जमकर टीके हुए है। माना जाता है की सोलन की राजनीति में भाजपा के फायर ब्रांड नेता डॉ राजीव बिंदल की जबरदस्त पकड़ है। पवन गुप्ता को उनका करीबी माना जाता है। पर जिस तरह से पवन गुप्ता का तख्ता पलटा गया था, उसके बाद से ही सवाल उठने लगे थे। तब देवेंद्र ठाकुर के साथ खुलकर कोई बड़ा चेहरा नहीं था, बावजूद इसके उन्होंने अध्यक्ष पद कब्जाया। पर अब सोलन में भाजपा का चहरा बन चुके डॉ राजेश कश्यप का साथ भी उन्हें प्राप्त है। साथ ही डॉ राजीव बिंदल के विरोधी और पूर्व मंत्री महेंद्र नाथ सोफत भी उनके साथ माने जाते है। यानी निचले स्तर पर जो लड़ाई और गुटबाज़ी पवन गुप्ता और देवेंद्र ठाकुर के बीच दिख रही है उसकी जड़ गहरी भी है और पुरानी भी। इन दोनों के साथ बड़े नामों की साख भी जुड़ी हुई है। अब बात करते है भविष्य की सम्भावना के बारे में। बेशक चुनाव पार्टी सिंबल पर नहीं हो रहे पर अब सोलन नगर निगम है तो जाहिर है ये चुनाव प्रदेश सरकार और संगठन के लिए भी ये विशेष महत्व रखेगा। ऐसे में यदि भाजपा आपसी खींचतान के बावजूद, कमजोर विपक्ष की बदौलत किसी तरह मेयर बनाने की स्थिति में आ जाती है, तो संभवतः किसी नए चेहरे को मौका दिया जाए। बहरहाल ये देखना दिलचस्प होगा कि मेयर पद पर और कौन से नेता दावा ठोकते है? दो नेताओं की आपसी खींचतान में किसे हो सकता है फायदा? क्या भाजपा की आपसी अंतरकलह का कांग्रेस को मिल सकता है लाभ? क्या कमजोर संगठन के बावजूद भाजपा को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? इन तमाम कयासों और समीकरणों में ही उलझा है सोलन नगर निगम का चुनाव।
- रोस्टर ने बदला कई वार्डों का गणित - चाहवान पति अब पत्नियों को उतार सकते है मैदान में सोलन। वार्ड नंबर 2, वार्ड नंबर 3, वार्ड नंबर 4, वार्ड नंबर 6, वार्ड नंबर 7, वार्ड नंबर 10, वार्ड नंबर 12, वार्ड नंबर 15 और वार्ड नंबर 16। सोलन नगर निगम के ये तमाम वार्ड ख़ास है क्यूंकि उक्त वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित है। आरक्षण रोस्टर के बाद इनमें से कई वार्डों का सियासी गणित बदल गया है। संभावित है कि कई वार्डों की सियासी शतरंज में अब महिलाएं मोहरा होंगी और खिलाड़ी होंगे पुरुष या ज्यादा स्पष्ट कहे तो पत्नियां चुनाव लड़ेगी और पति बिहाइंड दी स्क्रीन मोर्चा संभालेंगे। दरअसल, रोस्टर के बाद कांग्रेस और भाजपा दोनों ही विचारधारा के कई चाह्वानो की स्तिथि एक सी बन चुकी है। कई नेता ऐसे है जो अब पत्नियों को राजनैतिक घमासान में उतारेंगे ताकि अपनी जमीन मजबूत कर सके। पत्नियों के चुनावी घमासान में उतरने में कोई बुराई नहीं है यदि उक्त नेताओं की पत्नियां सच में राजनीति में सक्रीय हो और दमदार तरीके से जनता की आवाज उठा सके और शहर के विकास में योगदान दे सके। पर यदि उनका रिमोट पतियों के हाथ में रहा तो लोकतान्त्रिक व्यवस्था की इससे बड़ी हार नहीं हो सकती। हालाँकि कुछ नेताओं की पत्नियां पहले से राजनीति में है पर ऐसे अपवाद कम ही है। ऐसे में अब ये मतदाता तो तय करना होगा की वो किसे चुनता है। व्यवस्था ने तो महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व देने को कदम बढ़ा दिया है पर सही मायने में इसे अमलीजामा पहनाना मतदाता का काम है। उम्मीद है मतदाता प्रत्याशी की काबिलियत देखेगा न की उसके पति या अन्य किसी पुरुष रिश्तेदार की। शहर की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी की बात करें तो महिलाएं पीछे नहीं है। कई महिलाएं ऐसी है जो लगातार चुनाव जीत कर अपने अपने वार्ड में कार्य कर रही हैं। ये महिलाएं स्थानीय निकाय में दमदार तरीके से अपनी बात भी रखती है और जरुरत पड़ने पर पुरुषों को आईना भी दिखाती रही है। एकाध वार्ड तो ऐसे है जहाँ महिला प्रत्याशी इतनी मजबूत है की विरोधियों के लिए कैंडिडेट चुनना भी किसी चुनौती से कम नहीं होगा। पर ऐसे अपवाद कम ही है। उम्मीद है की इस चुनाव में नए चेहरे शहर की राजनीति में आएंगे। महिलाएं बढ़चढ़ कर अपनी भागीदारी सुनिचित करेंगी और मतदाता सिर्फ प्रत्याशी की योग्यता देखेगा।
#Shimla देखिये पंडित सुखराम की तारीफ में क्या बोले डॉ राम लाल मार्कंडेय ... मार्कंडेय बोले हिमाचल में खाता भी नहीं खोल पाएंगे राजन सुशांत... #FirstVerdict #RamLalMarkande #SamikshaRana #Himachal Rajan Sushant
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने जिला सिरमौर कांग्रेस पार्टी के जिला प्रभारी, प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव से कहा है कि वह आगामी नगर निकाय व जिला परिषद चुनावों को पार्टी से जुड़े नेताओं, कार्यकर्ताओं के प्रत्याशियों के चयन के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के साथ विचार विमर्श से एक कमेटी का गठन करें, जिससे इन चुनावों में कांग्रेस को जीत के साथ मजबूती मिल सकें। आज जिला सिरमौर कांग्रेस कमेटी की वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता करते हुए राठौर ने जिला कांग्रेस के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि नाहन नगर परिषद चुनावों में कांग्रेस ने सर्वसम्मति से प्रत्याशियों का पैनल बना लिया है। उन्होंने कहा कि हालांकि अभी चुनाव रोस्टर आना बाकी है पर पार्टी की एकजुटता व सर्वमान्य राय से यहां कांग्रेस की जीत पक्की है। राठौर ने कहा कि बूथ कमेटियों का गठन जल्द कर लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बूथ कमेटियों में कम से कम पांच या सात सदस्य जिनमें आज महिला, एक युवा व एक अनुसूचित जाति से हो पार्टी का कर्मठ कार्यकर्ता लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा बूथ जितना मजबूत होगा उतने ही हम मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए सबको एक साथ चलना है और इस कोविड काल मे जिस प्रकार पार्टी ने एकजुटता से लोगों की सेवा की है, उसे आगे भी जारी रखना है। आज की इस बैठक में जिला सिरमौर कांग्रेस के प्रभारी,प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ कैलाश पराशर, प्रदेश कांग्रेस महासचिव विधायक मोहन लाल ब्राक्टा, विधानसभा प्रभारी दलीप चौहान, यशपाल तनाईक, राजकुमार नीटू, चंद्र मोहन, धर्मपाल ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कंवर अजय बहादुर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष सीताराम शर्मा, तपेद्र चौहान, ज्ञानचंद, अश्विनी शर्मा, बेलीराम शर्मा, ने बैठक में भाग लिया व अपने अपने कार्यों की पूरी जानकारी देते हुए अपने अपने विचार प्रकट किए। बैठक का संचालन कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल ने किया।करीब 2 घण्टों से अधिक चली इस बैठक में विस्तारपूर्वक पार्टी के कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई।
भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा की भाजपा एक लोकतांत्रिक दल है यहां कार्यकर्ताओं में किसी भी प्रकार का मतभेद नहीं है और अगर मन भेद है तो कार्यकर्ता संगठन की उचित स्थान पर अपनी बात रखता है जिसका समाधान संगठन के पास होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है और कांग्रेसी एवं भ्रष्टाचार का गहरा रिश्ता है। तुलनात्मक भाजपा एक ईमानदार नेतृत्व का राजनीतिक दल है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संकटकाल में केवल भाजपा एकमात्र राजनीतिक दल है जिसने सड़क पर उतर कर कार्य किया अन्य किसी भी राजनीतिक दल ने कोविड-19 के समय काम नहीं किया। उन्होंने बताया कि भाजपा अपनी बैठकों को लेकर एक शेड्यूल तैयार करेगी जिसमें भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक माह में एक बार और इसी प्रकार जिला और मंडल बैठकों का भी शेड्यूल तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को बूथ स्तर पर सुना जाएगा और भाजपा के 6 मुख्य कार्यक्रम बूथ स्तर पर मनाए जाएंगे कार्यक्रम में प्रदेश, जिला, मंडल और बूथ के सभी पदाधिकारी अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने सभी पूर्व कार्यकर्ताओं को वर्चुअल बैठकों में जोड़कर सम्मानित भी करेगी जिसमें 70 वर्ष से ऊपर आयु वाले कार्यकर्ता, पूर्व विधायक एवं पूर्व सांसद होंगे।
Dr. YS Parmar University of Horticulture and Forestry (UHF), Nauni has been ranked at 11th position in the ranking of agricultural universities and research institutes conducted by the Indian Council of Agricultural Research (ICAR) for the year 2019. The rankings were released last week by the ICAR. Despite increased competition and a new system of online ranking, the university has improved one position in this year's rankings. Last year the university was ranked at 12th position in this list. Even in the top 11, there are three ICAR institutes, which take UHF to 8th position in the state/central agricultural universities in the country, which is a remarkable achievement. The list has been topped by ICAR-National Dairy Research Institute, Karnal followed by Panjab Agricultural University, Ludhiana and ICAR-Indian Agricultural Research Institute, New Delhi at second and third position respectively. The university has been making steady progress in these rankings which started in the year 2016 when the university was placed at 51st position, which is improved to 38 in 2017. Last year, UHF stood at 12 positions in this ranking which it has further improved to 11th position in the latest ranking. AU-RANKING-LIST-2019.pdf (icar.org.in) The ICAR ranking was initiated to improve the standard of higher agricultural education in the country. In all, 67 agricultural universities and ICAR institutes of the country featured in the ranking this year. The universities were judged on parameters like student and faculty profile, publications and citations, research, technologies commercialized, etc. The University has performed well on various parameters including the performance of students in ICAR NET, JRF, SRF, other state and national level competitive examinations. The excellent placement of students in public and private enterprises, high-quality publications and projects, several technology transfer initiatives and product successes, and tie-ups have contributed to its success. Speaking at the occasion, Vice-Chancellor Dr. Parvinder Kaushal congratulated the students, faculty and staff of the university on the achievement and lauded their efforts for the betterment of the university and the agriculture community. Dr. Kaushal said that the university has made progress on all fronts in the past year which has not only helped us to maintain but also improve our rankings. He said that the efforts were recognized by the Union Ministry of Education’s Atal Ranking of Institutions on Innovations and Achievements (ARIIA) which included the university in the Band A’ (rank 6 to 25) under the government and government-aided universities category in the country beating several reputed universities of the country. The scientists, students and research stations also bagged several national awards this year. Dr. Kaushal added that the efforts of the university scientists and staff have enabled it to bag 22 research projects worth around Rs 8 crore from various funding agencies in the past year. A mega Rs 25 crore World Bank-funded NAHEP IDP project has also been bagged by the university which will help it improve its graduate education and provide global opportunities to our students. On the technology front, the challenges brought to the fore due to the COVID 19 pandemic have also been converted into opportunities. The University has been highly successful in the transfer of technology to its end users and entrepreneurs and has even devised online mediums for the dissemination of information to farmers and students. Apart from online teaching and extension, online examination and admission to UG & PG programmes, the university has also started online booking of planting material for the farmers and recently conducted its 36th Foundation Day program virtually linking the remote stations of the university and several dignitaries. This set an example for the other institutions in the state. Linkages with academia, industry and government bodies have further been strengthened to improve the skill set of students and bring them on par with the global institutions. Recently an agreement for international online courses for students has also been signed with Western Sydney University. Attaching students with farming families and research based on field problems and practical-based training programs, are a few of the other initiatives taken in the past year. Dr. Kaushal said that to compete with global universities, UHF is strengthening its career and placement cell and improving collaborations with world-class institutions and industries. He added that the university will continue to strive in the areas of academic, research and extension education.
हिमाचल प्रदेश नगर निगम अधिनियम-1994 की धारा 10 तथा हिमाचल प्रदेश नगर निगम निर्वाचन (संशोधन) नियम-2016, 2017 तथा 2020 की अनुपालना में उपायुक्त सोलन केसी चमन ने नगर निगम निर्वाचन के दृष्टिगत नगर निगम सोलन के वार्डों के आरक्षण के सम्बन्ध में अधिसूचना जारी कर दी है। आरक्षण के लिए अधिसूचना नियमों में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जारी की गई है। अधिसूचना के अनुसार नगर निगम सोलन का वार्ड नम्बर-01, वार्ड नम्बर-05, वार्ड नम्बर-08, वार्ड नम्बर-09, वार्ड नम्बर-11, वार्ड नम्बर-14 तथा वार्ड नम्बर-17 अनारक्षित है। अधिसूचना के अनुसार नगर निगम सोलन का वार्ड नम्बर-02, वार्ड नम्बर-03, वार्ड नम्बर-04, वार्ड नम्बर-06, वार्ड नम्बर-10, वार्ड नम्बर-12 तथा वार्ड नम्बर-15 महिला के लिए आरक्षित है। इस अधिसूचना के अनुसार नगर निगम सोलन का वार्ड नम्बर-07 तथा वार्ड नम्बर-16 अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है। अधिसूचना के अनुसार नगर निगम सोलन का वार्ड नम्बर-13 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।
सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान में एन.एस.यू.आई. इकाई द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का सोमवार को समापन हो गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि नशे का सेवन केवल क्षणिक आनंद दे सकता है, लेकिन व्यायाम, ध्यान व खेलें न केवल शारीरिक रूप से बलिष्ठ बनाती है, बल्कि मन की एकाग्रता भी बनती है। उन्होंने कहा कि इनके अलावा जीवन में शिक्षा का अलग ही महत्व है। खेलकूद के साथ शिक्षा हमें मानवता सिखाती भी है और एक बेहतरीन इंसान भी बनाती है। ये जीवन का मूलमंत्र है। समापन सरोस कार्यक्रम से पहले फाइनल मैच डोली व आलमपुर टीम के बीच हुआ, जिसमें डोली की टीम ने 55 रनों से जीत हासिल की। विजेता डोली टीम को मुख्यातिथि विधायक राजेंद्र राणा ने अपने कर कमलों से 11,000 रूपए व उपविजेता आलमपुर की टीम को 71,00 रूपए इनामी के दिए। विधायक राजेंद्र राणा ने इस अवसर पर एन.एस.यू.आई. सुजानपुर इकाई को प्रोत्साहन राशि के रूप में 5,000 रूपए दिए। उन्होंने हौंसला अफजाई करते हुए कहा कि एन.एस.यू.आई. इकाई पहले भी सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेती आई है तथा उम्मीद है कि भविष्य में भी पूरे उत्साह के साथ सामाजिक सरोकारों की परिपाटी को चलाती रहेगी। समापन समारोह में सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन ज्योति प्रकाश, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश महासचिव व जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष लेखराज ठाकुर, सुजानपुर कांग्रेस से महासचिव अशोक राणा, महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बीना धीमान, पार्षद महादेव, पार्षद मनोज ठाकुर, पार्षद दीप ज़िला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरिंदर कुमार, कुमार, पार्षद अनिता कुमारी, पार्षद सुमन अटवाल, शहरी इकाई के पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष सोहना व अन्य लोग उपस्थित रहे।
कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर प्रदेश सरकार द्वारा शादी विवाह व अन्य समारोहों के संदर्भ में जारी दिशा-निर्देशों में पुलिस थाना दाड़लाघाट औचक निरीक्षण कर अनुपालना सुनिश्चित करवा रहा है। इस दौरान जहां कोविड के तहत तय व्यवस्था व 50 लोगों की शर्त की पड़ताल की गई वहीं जरूरी हिदायतें भी दी गई। जानकारी के मुताबिक सोमवार को नवगांव पंचायत के गांव समलोह, हनुमान बड़ोग पंचायत के गांव डमलाणा, मानण, गन्धेवटा में शादी समारोह थे। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान प्रशासन के लिए राहत भरा नजारा यह रहा कि समारोह स्थल पर न तो भीड़ भाड़ थी और आयोजक भी निर्धारित 50 लोगों की शर्त की कड़ाई से पालना कर रहे थे। इन समारोहों पर बाकायदा नजर रखने की जिम्मेदारी प्रशासन व पुलिस के अलावा प्रधान व सचिव को भी सौंपी गई है। विवाह समारोह की बाकायदा वीडियोग्राफी की जा रही है ताकि सरकार के जारी आदेशों की अवहेलना पाए जाने की सूरत में कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा सके। एसएचओ दाड़लाघाट जीत सिंह ने कहा कि दाड़लाघाट के अंतर्गत सोमवार को विभिन्न क्षेत्रों में शादी समारोहों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि दाड़लाघाट सब उपमंडल में विभिन्न क्षेत्रों में शादी समारोह हुए, जिनकी उपमंडल प्रशासन से अनुमति प्राप्त की गई थी। एसएचओ दाड़लाघाट जीत सिंह ने बताया कि सभी शादी समारोहों में उन्होंने स्वयं उनकी टीम में एएसआई मदन सिंह, कॉन्स्टेबल नरेंद्र राणा, चेतन, करमचंद द्वारा मौके पर जाकर कोविड-19 के अंतर्गत जारी दिशा-निर्देशों की अनु पालना बारे जांच पड़ताल की गई। उन्होंने बताया कि आज सभी शादी समारोहों में आयोजकों द्वारा कोविड-19 के दृष्टिगत नियमों का पालन किया गया था। एसएचओ जीत सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार व प्रशासन के आदेश के तहत अब महज 50 लोग ही शादी समारोह में शामिल हो सकेंगे, समारोह में तय लोगों से ज्यादा भीड़ जुटने पर प्रशासन कार्रवाई करेगा।
पुलिस थाना दाड़लाघाट के तहत छामला में नाके के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति से 91 ग्राम चरस बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य आरक्षी बृज मोहन व उनकी टीम हाइवे पर गश्त व यातायात चैकिंग कर रहे थे, इस दौरान एक व्यक्ति हाइवे पर पैदल दाड़लाघाट की तरफ से आ रहा था जिसके हाथ में एक लिफाफा था। उक्त व्यक्ति पुलिस को देख कर हड़बड़ा गया और मौके से भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने व्यक्ति को धर दबोचा और उसके पास से 91 ग्राम चरस बरामद हुई। 28 वर्षीय इस व्यक्ति की पहचान घनश्याम उर्फ गुलशन पुत्र नरायण दत गांव मटरेच डॉ बेरल अर्की के रूप में हुई है। डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। व्यक्ति नशे का सामान कहां से लाया और कहा ले जा रहा था इसकी पूछताछ की जा रही है।


















































