पुलिस थाना दाड़लाघाट में बुधवार को शिमला मंडी हाइवे पर अंबुजा चौक के पास एक बाइक सवार को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकी उसके साथ बैठे एक अन्य युवक घायल हो गया। हादसा ट्रक चालक द्वारा ओवरटेक करते समय हुआ। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ट्रक नंबर एचपी 62ए- 6423 की ओवर टेक करते हए अप्लाइड फॉर मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिसमें बिशन दास उर्फ मनु पुत्र नंदलाल गांव बठोह तहसील सदर जिला बिलासपुर उम्र 19 साल की मौके पर मोत हो गई। पुलिस ने मृतक युवक की बॉडी का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी जीत सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारी लगातार अपने साथ हो रहे शोषण के खिलाफ आवाज़ उठा रहे है मगर इनका कहना है की सरकार सुध नहीं ले रही। वादें तो कई किये गए मगर आउटसोर्स कर्मचारियों कि स्थायी नीति की मांग आज तक पूरी नहीं की गयी। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए इन कर्मचारियों ने दिनांक 30/11/2020 को कोविड-19 की जारी दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों के भिन्न भिन्न विभागों के सर्वसम्मति से चुने हुए प्रतिनिधियों की ऑनलाइन बैठक का गूगल-मीट प्लेटफार्म द्वारा आयोजन किया, जिसमें कि सर्वसम्मति से आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ हिमाचल प्रदेश का काँगड़ा मुख्यालय में गठन किया गया। जनरल हाउस ने ऑफिस बेअरर्स श्री शैलेंदर कुमार शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष ), अवदेश सरोच (प्रदेश महासचिव) कांगड़ा से, शिमला से राकेश कुमार (प्रदेश उपाध्यक्ष ), पवन कुमार(प्रदेश उपाध्यक्ष), अलोक राज(मुख्य सलाहकार), निहाल शर्मा (मीडिया इंचार्ज), होमकृषण (मीडिया इंचार्ज), सुरक्षा देवी (प्रदेश संयुक्त सचिव), इशू (उपाध्यक्ष), सीमा सांख्यान (कानूनी सलाहकार) आदि का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ हिमाचल प्रदेश का कहना है की कोरोना वायरस के इस दौर में भी आउटसोर्स कर्मचारी विभिन्न विभागों में निरंतर अपनी सेवाएं देते रहे है, ऐसे में कई आउटसोर्स कर्मचारी पोसिटिव भी पाए गए है लेकिन फिर भी इन्हे जीवन व्यापन के लिए न्यूनतम वेतन प्राप्त न ही इनके लिए कोई स्थायी नीति बनाई गयी है। ऐसे में आउटसोर्स कर्मचारियों की मांग है की जल्द से जल्द इनके लिए कोई स्थायी नीति बनाई जाये।
इन दिनों सोलन ज़िला के अंतर्गत आने वाले विकास खंड कुनिहार की 45 पंचायतों की रोस्टर लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही है। इस लिस्ट में 45 पंचायतो के प्रधान पद की उम्मीदवारी को लेकर रोस्टर दर्शाया गया है। लिस्ट में 2005, 2010, 2015 में रोस्टर के आधार पर किसके लिए प्रधान का पद आरक्षित था व 2020 में 45 पंचायतों के प्रधान पद का क्या रोस्टर होगा है इसे पंचायत वार बताया गया। इन 45 पंचायतों में ओपन 17, महिला ओपन 12, ओपन एससी 7 व महिला एससी के 9 प्रधान पद आरक्षित है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस लिस्ट को हालांकि कुछ लोगों ने इसे फेक बताया व कहा कि अगर यह लिस्ट सही होती तो इसके साथ नई बनी 9 पंचायतों का भी रोस्टर होना था। वहीं पंचायती राज संस्थाओं में आने वाले पंचायत वार्ड, प्रधान, बीडीसी व जिला परिषद सदस्यों के वार्डो का भी रोस्टर शामिल होना चाहिए था। लेकिन कुछ राजनीतिक जानकार इस लिस्ट में 2020 में सम्भावित प्रधान पद के रोस्टर को 90 प्रतिशत सही मानते है व राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी होने वाली लिस्ट से काफी हद तक मिलने के आसार बता रहे है। जब इस बारे जिला पंचायत अधिकारी सोलन मोती लाल से बात की गई तो उन्होंने बताया की जो लिस्ट सोशल मीडिया पर कुनिहार ब्लॉक की पंचायतों के रोस्टर की चल रही है वह पूरी तरह गलत है। उन्होंने बताया कि अभी पंचायतों का रोस्टर निकलने में कुछ समय लग जाएगा।
सीआरआई कसौली से इम्युनोबायोलाजिकल एंड एनिमल केयर कोर्स कर चुके दाड़ला क्षेत्र के युवाओं ने सरकार से हाल ही में सृजित किए गए 156 पदों पर नियुक्ति देने की गुहार लगाई है। इन युवाओं ने कहा है कि ठेकेदार की तरफ से युवाओं को नौकरी पैसे देकर देना युवाओं के साथ सरासर खिलवाड़ है। एक ओर सरकार युवाओं को नौकरी देने हेतु वचनबद्ध है, दूसरी ओर सरकार ठेकेदारी प्रथा चला रही है। उनका कहना है कि सन 2016-17 में इसी सीआरआई में मेरिट के आधार पर पहले 25 युवाओं तथा 1 साल बाद 50 युवाओं को ट्रेनिंग करवाई गई थी, ताकि ये प्रशिक्षणार्थी सीआरआई में पद सृजित होने पर यहां नौकरी कर सके। उस समय इस कोर्स की शुरुआत शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद वीरेंद्र कश्यप व इसी विधानसभा के विधायक राजीव सहजल द्वारा करवाई गई थी, यही नहीं जो युवा मेरिट पर रखे गए थे। उनको आगे पढ़ाई करने में 2 साल की रुकावट आई अतः वह ग्रेजुएशन करने से वंचित रहे। जिन युवाओं ने यहां पर कोर्स किया है, उनमें मोहित, अर्जुन, राहुल शर्मा, महेश शुक्ला, अंजना, प्रिया, रेखा, शुभम, प्रेम, गीता, जगतराम, स्नेहा आदि का कहना है कि उन्होंने सीआरआई से इम्युनोबायोलाजिकल एंड एनिमल केयर का कोर्स किया है तथा 2 साल कोर्स में रहने के कारण वे आगे पढ़ाई से भी वंचित रहे और अब घर पर बेरोजगार बैठे हैं। उन्होंने सरकार से गुहार लगाई है कि इन युवाओं ने इसी सीआरआई से उपरोक्त कोर्स किया है। अतः इन पदों पर इन प्रशिक्षित युवाओं को नियुक्त किया जाए।
ग्राम पंचायत हनुमान बड़ोग के नेहरू युवा क्लब मनलोग बड़ोग के युवा क्लब सदस्यों ने एड्स दिवस पर एचआईवी को लेकर गांव के लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर क्लब सदस्य विकास शर्मा और हिमांशु शर्मा ने एड्स के बारे में सभी सदस्यों को जागरुक किया और कोरोना महामारी के बारे में भी लोगों को संदेश दिया। इस दौरान गांव के रास्ते और बावड़ियों की भी साफ सफाई की और अपने गांव को साफ सुथरा रखने के लिए भी शपथ ली। वही सभी लोगों को भी गांव को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर नेहरू युवा क्लब मनलोग बड़ोग के सदस्य मौजूद रहे।
अतिरिक्त उपायुक्त राहुल कुमार ने आज मंगलवार को तपोवन विधानसभा परिसर के सभागार में समस्त विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर धर्मशाला के तपोवन में 07 से 11 दिसम्बर तक होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर प्रबन्धों एवं तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सत्र के सफल आयोजन को लेकर अपने अपने विभागों से जुड़े कार्य समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए। एडीसी ने विधानसभा सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंधों और विधान सभा सदस्यों के ठहरने संबंधी योजना को लेकर भी विस्तृत चर्चा की। इसके अलावा अतिरिक्त उपायुक्त ने बिजली-पानी, साफ-सफाई, यातायात एवं पार्किंग की सही व्यवस्था एवं सड़कों की मरम्मत सुनिश्चित बनाने को लेकर भी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान लोक निर्माण विभाग, सिंचाई एंव जन स्वास्थ्य, पर्यटन, स्वास्थ्य,परिवहन, सूचना एवं जन सम्पर्क तथा अग्निश्मन सहित अन्य विभागों से जुड़े तमाम प्रबंधों को समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए। एडीसी ने कहा कि कोविड-19 के प्रोटोकॉल की पूरी तरह से अनुपालना की जाए। उन्होंने कहा कि जो भी अधिकारी एवं कर्मचारी विधानसभा सत्र के दौरान डियूटी पर तैनात होंगे उनको कोविड टेस्ट करवाना अनिवार्य होगा। उन्होंने उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालय में कार्यरत सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की सूची 03 दिसम्बर, 2020 तक जिलाधीश कार्यालय के कमरा नम्बर 821 में उपलब्ध करवाने का आग्रह किया ताकि समय पर उनके टेस्ट करवाये जा सकें तथा किसी भी स्तर पर कोरोना का संक्रमण न फैल सके। इस अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विस्तार से चर्चा करते हुए एएसपी दिनेश कुमार ने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का प्लान तैयार कर लिया गया है इसके साथ ही ट्रेफिक तथा पार्किंग को लेकर भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे ताकि किसी भी स्तर पर आम जनमानस को असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। इस अवसर पर एडीएम रोहित राठौर, एएसपी दिनेश कुमार, एसडीएम डॉ.हरीश गज्जू, एसी डॉ.मदन कुमार, सीएमओ डॉ.गुरदर्शन गुप्ता, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुनयना शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
प्रदेश में लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए IGMC डॉक्टरों की सर्दियों की छुट्टियां रद्द कर दी गईं हैं। बता दें हर साल अस्पताल में सेवाएं देने वाले विशेषज्ञ और रेजिडेंट डॉक्टरों को जनवरी और फरवरी में छुट्टियां होती हैं। पर कोरोना की स्थिति को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने इन छुट्टियों को रद्द करने का निर्णय लिया है। अस्पताल में दिन प्रतिदिन कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं कई स्टाफ भी संक्रमित हो रहे हैं। इस स्थिति में अस्पताल में मरीजों की देखभाल व इलाज के लिए स्टाफ की कमी हो सकती है। इसलिए मरीजों की सुविधा के लिए यह फैसला लिया गया है। वहीं इस फैसले से मरीजों को बड़ी राहत मिली है। सर्दियों के दिनों में हर साल करीब 200 से 250 डॉक्टर बारी-बारी छुट्टी पर जाते हैं जिससे मरीजों को परेशानियां होती थीं। लेकिन इस बार सर्दियों में डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द होने से मरीजों को यह परेशानियां नहीं आएंगी।
ग्राम पंचायत बसंतपुर के आजाद युवा क्लब द्वारा "दिवाली क्रिकेट प्रतियोगिता" का समापन हो गया। इस दौरान युवा क्लब द्वारा एक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें जल शक्ति विभाग शिमला के अधीक्षण अभियंता हेमन्त तनवर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उनके साथ भूमती के समाजसेवी लेखराम भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच युवा मण्डल खनलग एवं युवा मंडल मांजू के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए खनलग की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 46 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए मांजू के बल्लेबाज मात्र 12 रन ही बना पाए और इस तरह खनलग की टीम ने फाइनल ट्रॉफी अपने नाम की। मुख्यातिथि ने विजेता टीम को 11000 रुपये एवं ट्रॉफी और उप-विजेता टीम को 5100 रुपये व ट्रॉफी प्रदान की। मैन ऑफ द मैच खनलग टीम के खिलाड़ी विपिन को प्रदान किया गया और मैन ऑफ द सीरीज योगेश को प्रदान की गई। इस बार आयोजकों द्वारा बेस्ट बॉलर, बेस्ट फील्डर व बेस्ट बैट्समैन का ईनाम भी प्रदान किया गया, जिसमें मांजू टीम के हेमराज शर्मा को बेस्ट बॉलर, हेमंत पाठक को बेस्ट फील्डर व मेहरचंद चौहान को बेस्ट बैट्समैन का ईनाम प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत मे मुख्यातिथि ने सभी युवाओं को नशे से दूर रहने व सकारात्मक सोच रखने का मंत्र दिया। उन्होंने आयोजकों को अपनी तरफ से 11000 रुपये की राशि भी प्रदान की। इस मौके पर क्लब के प्रधान जय प्रकाश ठाकुर, सचिव कमल ठाकुर, खेल प्रबंधक धनीराम, शंकर लाल, धर्मपाल, विक्रम, सन्तोष, पंकज, गौरव, पवन, विक्रम, महेंद्र, अनिल और दोनों टीमों के खिलाड़ी उपस्थित रहे।
आज मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई हिमाचल कैबिनेट की बैठक में शीतकालीन सत्र को लेकर बड़ा फैसला सुनाया गया है। कैबिनेट ने निर्णय लिया है की इस बार सत्र को रद्द कर दिया जाएगा। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कैबिनेट ने यह फैसला सुनाया है। शीतकालीन सत्र 7 से 11 दिसंबर तक आयजित किया जाना था। प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और सरकार ने चार जिलों में नाईट कर्फ्यू भी लगाया है। साथ ही किसी भी सोशल गैदरिंग में 50 से अधिक लोगों के इक्कठा होने में पाबंदी है जिसे देखते हुए सरकार ने विधानसभा सत्र को रद्द करने का फैसला लिया हैं। पक्ष और विपक्ष के कुछ विधायक पहले ही सत्र को फ़िलहाल न करवाने की मांग भी कर रहे थे जिसे देखते हुए सरकार ने शीतकालीन सत्र को रद्द कर दिया है। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कैबिनेट ने सत्र को रद्द करने का फैसला लिया है। साथ ही विधायकों को बोला है हिम सुरक्षा योजना को लेकर लोगों को जागरूक करें।
जिला के साहो क्षेत्र से संबंध रखने वाले युवा समाजसेवी एवं गायक मनोज कुमार मनु का एक और ऑडियो गीत "छैल भादर सुहाल" यू-ट्यूब पर लांच किया गया जिसका विमोचन मंगलवार को ग्राम पंचायत सराहन के गांव रान में किया गया। मनोज मनु ने बताया कि इस गीत को काफी साल पहले स्वर्गीय भादर सुहाल ने लिखा था। हमने उनके शब्दों को संगीत देने का प्रयास किया है। वो आज हमारे बीच मौजूद नहीं है इसलिए इस गीत का विमोचन उनके घर रान में जाकर उनके छोटे बेटे आसो राम के हाथों किया गया। हिम म्युज़िक प्रोडैक्शन के बैनर तले रिकार्ड किए गए इस गीत को संगीत अंकित और आशिष ने दिया है तथा पंकज भारद्वाज ने रिकार्ड किया है। संगीत के विमोचन के उपलक्ष्य पर भादर का बड़ा बेटा दिनेश कुमार व रान वार्ड के वार्ड सदस्य देवेंद्र कुमार (दरबारी) के आलावा भादर का पूरा परिवार मुख्य तौर पर मौजूद रहे। मनोज मनुु ने सभी से उम्मीद जताई है कि यह गीत सबको बहुत पसंद आएगा और जिस तरह से उनके पहले सभी गीतों को सबने प्यार और आशिर्वाद दिया है इस गीत को भी उतनी ही स्पोर्ट और प्रमोट करेंगे।
हिमाचल प्रदेश में लगातार कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। आज कोरोना से 3 और लोगों ने जान गवाईं है। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में 3 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है। मृतकों में नग्गर कुल्लू का 73 वर्षीय बुजुर्ग, संधोल मंडी का एक 86 वर्षीय बुजुर्ग और झंडूता बिलासपुर की 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला शामिल है। इसके साथ ही प्रदेश में 642 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कुल 58 नए संक्रमित पाए गए हैं। इनमे बिलासपुर से 9 लोग, किन्नौर से 5, मंडी से 12 और शिमला से 32 लोग संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेश में कोरोना से संक्रमितों की कुल संख्या 40576 हो गई है। फिलहाल प्रदेश में 7745 कुल एक्टिव केस हैं। साथ, 32145 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं।
शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय कॉलेज पालमपुर के छात्र छात्राओं ने विश्व एड्स दिवस पर आयोजित वर्चुअल इवेंट (online program) में प्राचार्य डॉ प्रदीप कौंडल, नोडल अधिकारी प्रो निवेदिता व प्रो तृप्ता की अध्यक्षता में भाग लिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए केन्द्रीय स्वास्थय मंत्री डॉ हर्ष बर्धन ने कहा कि प्रति वर्ष विश्व एड्स दिवस पूरे विश्व में 1 दिसम्बर को लोगों को एड्स के बारे में जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। इस बीमारी का अब तक कोई प्रभावी ईलाज न होने से पूरी दुनिया में लाखों की संख्या में जान गंवा चुके है। इस कार्यक्रम में इम्फाल मनिपुर की एक छात्रा ने एच आई वी पॉजिटिव होने के अपने अनुभव बताए। विश्व स्वास्थ्य संगठन के भारत में प्रतिनिधि डॉ राडिरीक आफरीन व केन्द्रीय स्वास्थय सचिव आलोक सक्सेना ने भी एड्स पर अपने विचार रखे। बत्रा कालेज पालमपुर के भाग लेने वाले छात्र छात्राओं मे निशांत नरयाल, दिनेश, दीक्षा,गौतम, अभिषेक, आरती, शिवानी व विनता थे।
कोटखाई गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोटखाई के प्रधानाचार्य सुरेंद्र चौहान ने जानकारी देते हुए कहा कि विभाग के आदेश अनुसार आज से 9वीं कक्षा से 12वीं कक्षा की सेकंड टर्मिनल परीक्षाएं ऑनलाइन आरंभ कर दी गई है। उन्होंने बताया कि स्कूल के सभी विद्यार्थियों के पास ऑनलाइन सुविधाएं उपलब्ध है इसलिए सभी के परीक्षाएं ऑनलाइन ही की जा रही है। जैसे ही परीक्षा खत्म होती है वैसे ही व्हाट्सएप के द्वारा उत्तर पुस्तिका की तस्वीरें मंगा ली जाएगी। उसके पश्चात जब विभाग का आदेश होगा उत्तर पुस्तिकाओं को एकत्रित किया जाएगा और अस्सेस्मेंट किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि विभाग ने छठी कक्षा से आठवीं कक्षा तक के ऍफ़ ऐ 3 परीक्षाओं के करवाने का निर्णय स्कूल प्रधानाचार्य के ऊपर रखा था। जो परीक्षाएं भी कोटखाई गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज से आरंभ कर दी गई है।
किसान आंदोलन के चलते बीते 5-6 दिनों से दिल्ली के लिए HRTC की सेवा बंद है। बसे बैंड होने कारण कई लोग परेशान हैं। HRTC चंडीगढ़ तक ही चलाई जा रही हैं। बात दें, 26 नवंबर से पहले हिमाचल के विभिन्न रूटों से दिल्ली भेजी गई करीब 22 बसें अभी तक वापस नहीं आ पाई हैं। बसे पार्किंग में खड़ी हैं और चालक-परिचालक HRTC के दिल्ली स्थित रेस्ट रूम में ठहरे हैं। हालांकि अम्बाला और हरिद्वार के लिए बस सेवा 4 दिन बाद शुरू कर दी गई है। सोमवार को शिमला से अम्बाला और हरिद्वार रुट पर बसे रवाना कर दी गईं।
शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर आज जयराम कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है। बैठक दोपहर 2 बजे प्रदेश सचिवालय में होगी। कैबिनेट की बैठक में फ़ैसला लिया जाएगा कि सत्र शिमला में बुलाया जाए या धर्मशाला में या फ़िर सत्र को टाल दिया जाए। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण शीतकालीन सत्र को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। सर्वदलीय बैठक में सत्र को लेकर कोई नतीजा नहीं निकल पाया था। विपक्ष के नेता सत्र करवाने के पक्ष में थे तो वहीं विपक्ष के कई विधायक सत्र को टालने की मांग भी कर रहे हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सत्र को शिमला में ही करवाने की बात कही है। बता दे कि हिमाचल में कोरोना के बढ़ते मामले लगातार चिंता का कारण बने हुए हैं। ऐसे में सत्र को धर्मशाला में करवाने के बजाए शिमला में भी करवाया जा सकता है ताकि कोरोना काल में अतिरिक्त प्रबंधन न करना पड़े।
संधोल में बन रहे मिनी सचिवालय का कार्य युद्धस्तर पर शुरू हो गया है और जल्द ही यह बनकर तैयार होगा। प्रदेश के जलशक्ति मंत्री ठाकुर महेन्द्र सिंह ने लोनिवि के अधिकारियों को आदेश दिए है कि इसका निमार्ण कार्य को निर्धारित समय में पूरा करें और इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। धर्मपुर विस क्षेत्र के संधोल में यह मिनी सचिवालय 15 करोड़ रूपये की लागत से तैयार हो रहा है। यहां जो भी दफतर है उनको एक छत के नीचे लाकर लोगों को राहत देने की योजना है। स्थानीय विधायक व प्रदेश के जलशक्ति मंत्री ठाकुर महेन्द्र सिंह ने यहां प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिनी सचिवालय के लिए 15 करोड़ रूपये स्वीकृत करवाया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ही इसका शिलान्यास किया है और इस कार्य को निर्धारित समय में पूरा करने के आदेश विभाग को दिए है। लोनिवि के माध्यम से इस मिनी सचिवालय का कार्य करवाया जा रहा है। इस भवन में पार्किंग की व्यवस्था सहित समस्त विभागों के कार्यलय जो संधोल में है, इस मिनी सचिवालय में आ जाएंगे। लोनिवि मंडल धर्मपुर के अधिशाषी अभियंता ई. जय पाल नायक से बात करने पर उन्होंने बताया कि इस मिनी सचिवालय का कार्य युद्धस्तर पर शुरू करवा दिया है और ठेकेदार को विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिए है कि जो सरकार की गाइडलाइन है उसके अनुसार इसका कार्य निर्धारित समय में पूरा किया जाए।
हिम आंचल संस्कृति कला मंच के द्वारा हिम हुनर अवार्ड शो रोहड़ू में कोरोना महामारी के चलते बहुत ही सावधानी के साथ आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि विल्सन झामटा (राष्ट्रीय हिंदु युवा वाहिनी अध्यक्ष जिला शिमला व समाजसेवी) साथ अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी शिरकत की। मिस्टर हिमाचल और मिस्टर इंडिया के खिताब से नवाजे जा चुके ओर वर्तमान में स्टार भारत में कलयुग सीरियल के मुख्य अभिनेता रविज ठाकुर व महाकाल प्रोडक्शन हाउस के मालिक मोहित चौहान बतौर स्पेशल गेस्ट इस कार्यक्रम में शिरकत कि। इस कार्यक्रम में अखिल शर्मा ने मंच संचालक की भूमिका निभाई तथा NCC कैडेट्स आकाश शर्मा की अगुवाई में उनकी टीम ने पूरे बचाव के साथ करोना नियमों का पालन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भूमिका दर्ज की। मुख्य अतिथि ने लोक कलाकारों को संदेश के रूप में कहा कि हमें अपनी संस्कृति का संरक्षण एंव संम्बर्धन करना चाहिए व सामाज हित के गीत संगीत को गाना बजाना चाहिए। जानी मानी हस्तियों को अनेक सामाजिक कार्यों के लिए हिम हुनर अवार्ड से सम्मानित किया गया। हिमाचल प्रदेश व बाहरी राज्यों से भी आए लोक संस्कृति का संरक्षण संम्बर्धन व सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया जिसमें रोबर्ट राय, मितू ग्रोवर, डीम्पल जसवाल, सीमी कटोच, सुभाष राणा, विनोद भारद्वाज, दीप लाल, भारद्वाज रमेश, दोत राम पहाड़ीया, जोगिन्द्र संग्रेल, NCC कैडेट्स प्रधान मंत्री से सम्मानित आकाश शर्मा, सिंगर सोनिया चौहान, मिस रोहड़ू 2018 कृतिका शर्मा, हिम आंचल संस्कृति कला मंच के अध्यक्ष अशोक मोष्टा, आदि को सम्मानित किया।
कोविड और आम मरीजों को उपचार की उचित सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में 31 मार्च, 2021 तक आउटसोर्स आधार पर 10 स्टाफ नर्सों और 4 चिकित्सकों को शीघ्र उपलब्ध करवा दिया जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कुल्लू में 24 लाख रुपये की लागत से निर्मित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अर्ध-प्रतिमा का अनावरण के अलावा 4.15 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के प्रशासनिक खण्ड और 68 लाख रुपये की लागत से अम्रूत योजना के तहत भुट्टी चैक ढालपुर, भुन्तर-मौहल-नगर-मनाली सड़क पर निर्मित भूमिगत मार्ग का आज यहां से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारंभ करने के दौरान कही। उन्होंने 3.30 करोड़ की लागत से निर्मित किए जाने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डुघीलग के भवन की भी आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं को क्षेत्र के लोगों को समर्पित करने के लिए वे व्यक्तिगत रूप से कुल्लू आना चाहतेे थे, लेकिन कोविड महामारी के कारण यह संभव नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि नए प्रशासनिक खण्ड, जिसका आज शुभारंभ किया गया, से क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में 100 बिस्तरों की अतिरिक्त बिस्तर क्षमता सुनिश्चित होगी और इससे जिला के लोगों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में अतिरिक्त बिस्तर क्षमता उपलब्ध होने से कोविड मरीजों को उपचार के लिए चिकित्सा महाविद्यालय नेरचैक मंडी नहीं भेजना पड़ेगा। जय राम ठाकुर ने कहा कि कोविड मरीजों की संख्या में वृद्धि होने से राज्य सरकार को कुछ कठोर कदम उठाने के लिए विवश होना पड़ा है। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने किसी भी सामाजिक, धार्मिक या सांस्कृतिक समारोह में अधिकतम 50 लोगों के शामिल होने का भी निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों को भी इन आदेशों को सख्ती से लागू करना चाहिए। उन्होंने कहा सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का प्रयोग नहीं करने वाले लोगों पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाने का निर्णय लिया है। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए हंै कि यह सुनिश्चित किया जाए, कि इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए कोई भी सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का उल्लंघन न करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी कि प्रतिमा का अनावरण महान नेता के प्रति सम्मान है जो राज्य के प्रति, विशेष रूप से कुल्लू मनाली से प्रेम और स्नेह रखते थे। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में प्रशासनिक खंड का उद्घाटन करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने में सहायक सिद्ध होगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल, जो इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला के कोविड वार्ड के दौरे पर थे, ने भी इस आयोजन में आॅनलाइन भाग लिया और अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद राम स्वरूप शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने लोगों के कल्याण के लिए आरम्भ की गई विभिन्न केंद्रीय और राज्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। शिमला में मुख्यमंत्री के साथ राज्य विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार और शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज उपस्थित थे वहीं बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, उपायुक्त कुल्लू डॉ. ऋचा व पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह भी इस अवसर पर कुल्लू में उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के थाना हरोली के तहत पड़ते अप्पर पंडोगा में एक व्यक्ति की जहरीला पदार्थ निगलने के चलते मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय सुनील कुमार, पुत्र भोलानाथ पिछले काफी दिनों से मानसिक परेशानी से जूझ रहा था। उसके विवाहित जीवन में भी कई उतार-चढ़ाव चल रहे थे। उसकी पत्नी उसे छोड़ो मायके में रह रही थी। रविवार को सुनील कुमार ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे ऊना अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 02 दिसम्बर, 2020 को 132/33 केवी विद्युत उप केन्द्र में आवश्यक परीक्षण के दृष्टिगत सोलन शहर एवं आस-पास के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां विद्युत बोर्ड सोलन के वरिष्ठ अधिशाषी अभियन्ता विकास गुप्ता ने दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 02 दिसम्बर, 2020 को प्राातः 09.30 बजे से सांय 05.30 बजे तक माल रोड सोलन, क्षेत्रीय अस्पताल, सलोगड़ा, ब्रूरी, मिनी सचिवालय, आॅफीसर काॅलोनी, फाॅरेस्ट रोड, कोटलानाला, शामती, कथेड़, बेर खास, चम्बाघाट, जौणाजी रोड, सपरून, रबौन, हाऊसिंग बोर्ड, देहूंघाट, बड़ोह, कायलर, लवीघाट, बसाल, आंजी तथा आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।
बॉलीवुड के एवरग्रीन स्टार अनिल कपूर इन दिनों हिमाचल की वादियों में घूम रहे हैं। सोमवार को वह सोलन जिला की जानी-मानी ब्रूअरि मोहन मैकिन्स लिमिटेड पहुंचे जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी अनीता कपूर भी मौजूद रहीं। मोहन मैकिन्स लिमिटेड के मैनेजर प्रोडक्ट एंड क्वालिटी कण्ट्रोल, अशोक महरोत्रा ने उन्हें अप्प्रेसिअशन टोकन देकर सम्मानित भी किया। ब्रूअरि जाने से पहले उन्होंने मोहन शक्ति हेरिटेज पार्क की भी सैर की। वहां उन्होंने पत्नी के साथ मंदिर में शीश नवाया। अभिनेता ने कहा की उन्हें सोलन आ कर बहुत अच्छा लगा। उन्होंने यहाँ की वादियों और लोगों की भी बहुत प्रशंसा की। उन्होंने कहा की यहां के लोग बहुत ही मिलनसार हैं।
सोलन जिला के बद्दी में पुलिस व होमगार्ड के 7 जवानों को ड्यूटी से बंक मरना भारी पड़ा। इन पर यह गाज तेजतर्रार एसपी रोहित मालपानी ने गिराई है। जानकारी के मुताबिक देर रात 1 से 2 बजे के बीच एसपी रोहित मालपानी बीबीएन क्षेत्र के औचक निरीक्षण पर निकले। इस दौरान इन्होंने पाया कि बरोटीवाला में 5 पुलिस कर्मी ड्यूटी से गैरहाज़िर थे। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन पांचों को रातों-रात ससपेंड कर दिया। इसके अलावा बद्दी में भी दो कर्मचारी ड्यूटी से नदारद पाए गए। इन्हें पुलिस अधीक्षक ने वापस उनकी बटालियन भेज दिया।
ग्राम पंचायत बखालग के उप प्रधान सुरेंद्र पाठक के 74 वर्षीय पिता जगरनाथ पाठक का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। जगरनाथ पाठक एक सेवानिवृत्त सैनिक थे। वह बहुत ही सरल स्वभाव के व्यक्ति थे और समाज के विकास कार्यों में निरंतर जुड़े रहते थे। वे सामाजिक कार्यो में हमेशा अग्रणी रहते थे। गौर हो कि दिदु गांव से बनिया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण उनकी अध्यक्षता में ही किया गया था। इस सड़क निर्माण के लिए बनाई गई कमेटी के वे अध्यक्ष भी रहे। उनके द्वारा किए गए सहयोग के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। जगन्नाथ पाठक के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। ग्राम पंचायत बखालग के प्रधान किरपाराम चंदेल, पूर्व उपप्रधान नरेश ठाकुर, पूर्व बी०डी०सी० सदस्या सन्तोष गौतम, वार्ड सदस्य बलदेव गौतम, मेहर चंद ठाकुर, राजेश गौतम, ईश्वर दास और तुलसी राम ठाकुर ने शोक प्रकट किया है।
राजधानी में लगातार कोरोना मामले बढ़ते जा रहे है। उपायुक्त और SDM के बाद मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर अचानक दोपहर के समय राजधानी के रिज मैदान पहंचे और नियमों को लेकर औचक निरीक्षण किया। पत्रकारों के साथ बात करते हुए उन्होंने कहा कि बाहर से आए पर्यटकों और स्थानीय लोगो को मास्क लगाना बेहद ज़रूरी है। रिज पर सभी लोग नियमों का पालन कर रहे है और यह जरूरी भी है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुछ आम लोगों से भी बात की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बताया कि मंगलवार को दो बजे कैबिनेट की बैठक होगी उसमें शीतकालीन सत्र को लेकर फ़ैसला लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने माल रोड़ पर कारोना को लेकर बरते जा रहे एतिहात को लेकर संतोष जाहिर किया। उन्होंने कहा की लोग कारोना को लेकर काफ़ी जागरूक है व सरकार के दिशानिर्देशों का पालन कर रहे हैं।
धर्मपुर, मंडी। उपमंडल मुख्यालय पर स्थित राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरकाघाट के विद्यार्थी आदित्य शुक्ला का चयन अखिल भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में केमिकल इंजिनीरिंग की अग्रिम पढाई करने के लिए हुआ है। स्कूल के प्रधानाचार्य अश्वनी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आदित्य का नाम हाल में ही हुई प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की टॉप टेन मेरिट सूची में भी आया है तथा वह अपनी कक्षा में भी जमा एक तक की परीक्षा में पहले स्थान पर ही रहा है। उन्होंने बताया कि आदित्य शुक्ला न केवल पढ़ाई-लिखाई में प्रथम स्थान पर है अपितु वह स्कूल स्तर पर प्रादेशिक खेलों की प्रतिस्पर्धा में भी भाग लेता रहा है। आदित्य शुक्ला के पिता श्यामलाल शुक्ला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोरला में अर्थशास्त्र के प्रवक्ता हैं और माता गृहणी हैं। अपनी पढ़ाई के बारे में बात करते हुए आदित्य ने बताया कि वह प्रतिदिन 8 से 9 घण्टे पढ़ाई करता रहा है और उसने कभी भी इस दौरान अपनी मेहनत से मन नहीं हटाया है। उसने बताया कि वह बीटेक इंजीनियर बनने के बाद एमटेक करेगा और उसके बाद भारतीय वायुसेना में जाकर फाइटर प्लेन उड़ाना चाहता है। आदित्य शुक्ला की इस उपलब्धि पर स्कूल के रसायन विज्ञान के प्रवक्ता अश्विनी शर्मा, सुशील बन्याल, गगन गुप्ता और भारत भूषण प्रवक्ताओं ने बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
हिमाचल प्रदेश में 12वीं पास बच्चों के लिए राहत भरी खबर आई है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने कॉलेजों में दाखिले की तारीख को 5 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। 12वीं पास बच्चे जिन्हें कॉलेज में एडमिशन की चिंता सता रही थी उन को बड़ी राहत मिली है। कोरोना वायरस की वजह से जो बच्चे कॉलेजों में दाखिला नहीं ले पाए थे उन्हें शिक्षा निदेशालय ने एक और मौका दिया है। वहीँ स्कूल शिक्षा बोर्ड ने हाल ही में दसवीं कक्षा के परिणाम भी घोषित किए थे पर विद्यार्थियों को कॉलेज में एडमिशन नहीं मिल रहा था। लेकिन अब तिथि बढ़ाए जाने के बाद विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है। इससे कई विद्यार्थियों का 1 साल खराब होने से बच गया है।
हिमाचल प्रदेश के 2.50 लाख आयकर दाताओं को डिपो में एपीएल उपभोक्ताओं की तर्ज पर अगले महीने से सस्ता राशन मिलना शुरू हो जाएगा। हिमाचल सरकार की ओर से सब्सिडी पर मिलने वाला राशन अब उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध होगा। उपभोक्ताओं को आटा चावल 9 और 10 रुपए प्रति किलो और दालें, तेल, नमक और चीनी बाजार रेट से 4 से 5 रुपए तक सस्ती मिलेगी। सब्सिडी पर दी जाने वाली 3 दालें, 2 लीटर तेल मार्केट रेट या इससे कुछ कम रेट पर मिलेगा। बता दें सरकार ने कोरोना काल में करदाताओं को डिपो से सस्ते राशन देने पर रोक लगा दी थी। इसके बाद सरकार के निर्देशों व कैबिनेट में फैसला होने के बाद करदाताओं के राशन कार्ड ब्लॉक कर दिए गए थे। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि आयकर दाताओं को डिपो में सस्ता आटा चावल देने के लिए फाइनल स्वीकृति दे दी गई है। निगम को निर्देश दिए गए हैं कि वह जल्द राशन बहाल करें। दाल और तेल भी मार्केट रेट से कुछ सस्ता मिलेगा।
धर्मपुर पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह प्रांगण में आज ब्लाॅक महिला कांग्रेस की प्रथम बैठक निशा देवी की अध्यक्षता में हुई l इस बैठक में रिंकु चंदेल जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष मंडी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मीटिंग की शुरुआत अहमद पटेल सांसद एवं सचिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की असामयिक मृत्यु व कोविड - 19 की चपेट में आ रही असंख्य लोगों की मृत्यु उपरांत उनकी आत्मा को शांति हेतू एक मिनट का मौन रखा गया। इस मीटिग के धर्मपुर कांग्रेस के नेता व पूर्व मे रहे हस्तशिल्प व हथकरगा उद्योग के उप- अध्यक्ष व सचिव हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी चंद्रशेखर व उनकी धर्मपत्नी कवीता शेखर विशेष रुप से उपस्थित रहे। बैठक में महिला कांग्रेस के संगठन के विभिन्न स्तर पर नियुक्तियां पर चर्चा व निर्णय लिए गए और एकजुटता के साथ राज्य व केंद्र की डबल इंजन वाली सरकार की जन विरोधी नीतियों का विरोध किया गया और उनसे आम जन को जाग्रत करने का संकल्प भी लिया गया।
सुबाथू छावनी में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन का आयोजन किया गया l इस मौके पर सुबाथू छावनी परिषद के उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की व नगर कीर्तन का शुभारंभ किया। नगर कीर्तन श्री गुरुद्वारा साहिब से होते हुए चौक बाज़ार, अप्पर बाज़ार, बस स्टैंड, कश्मीरी मोहल्ला, रविदास पूरा होते हुए वापिस गुरुद्वारा साहिब पहुंचा। कीर्तन का आयोजन कोरोना महामरी को मद्देनज़र रखते हुए व सरकार द्वारा दिए गए आदेशों का पालन करते हुए सूक्ष्म रूप में किया गया। श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान परमजीत सिंह ने बताया कि श्री गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व ह्षोल्लास के साथ मनाया गया l
चौधरी कॉम्प्लेक्स दाड़लाघाट में जादूगर सम्राट बादल राजकुमार का मैजिकल शो शुरू हो चूका है l जादू के मुरीद लोग उनका करतब देखने कार्यक्रम स्थल पहुंचे l सम्राट बादल ने कहा कि दाड़लाघाट में रविवार से शुरू किए जादू का शो में अगर लोगों की संख्या में बढ़ोतरी होती है तो यह शो आगे भी बढ़ाया जा सकता है। रोज़ाना दोपहर बारह बजे तथा शाम को छह बजे चौधरी कॉम्प्लेक्स दाड़लाघाट में वह अपने करतब दिखांएगे तथा रविवार को वह 3 शो में लोगों को जादू के जलवे दिखाते हुए नज़र आयेंगे। इस शो में सम्राट के आलावा अन्य कलाकार भी भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान वैश्विक माहमारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के चलते पर्याप्त सामाजिक दूरी बनाए रखने तथा इस संदर्भ में सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के तहत शो का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर सम्राट बादल राजकुमार,मनी लाल,सुरेन्द्र कुमार,भावना देवी,अनु देवी मौजूद रहे।
प्रदेश संस्कृत अकादमी के पूर्व सचिव डॉ मस्त राम शर्मा ने कहा है कि दाड़लाघाट उपतहसील के तहत 2 सीमेंट कारखाने लगे हुए हैं। लोगों को लोक निर्माण विभाग, जल सिंचाई विभाग, विद्युत विभाग, वन विभाग व राजस्व विभाग के कार्यों के लिए दाड़लाघाट और अर्की जाना पड़ता है। मांगल क्षेत्र दाड़लाघाट से लगभग 25 किलोमीटर दूर पड़ता है, जिस कारण सारे काम एक दिन में संपन्न नहीं हो सकते।उन्होंने कहा कि दाड़ला में करीब 50 बीघा भूमि पशुपालन विभाग को पशु अस्पताल, दुग्ध संयंत्र तथा भेड़ों आदि को पालने के लिए दी गई थी। वर्तमान में इस भूमि पर ऐसा कोई भी कार्य नहीं हो रहा है,जिससे लोगों को लाभ मिल सके। दूध संयंत्र आदि को यहां स्थानांतरित कर रामपुर व शिमला आदि क्षेत्र में भेज दिया गया है। यह भूमि 3 दशकों से बेकार पड़ी है।उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आग्रह किया है कि इस भूमि पर एक मिनी सचिवालय बनाया जाए, जिसमें सभी विभागों को स्थानांतरित किया जाए ताकि लोगों को एक स्थान में सभी सुविधाएं प्राप्त हो सकें।
हिमाचल प्रदेश में कोरोना का कहर बरकरार है, नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रविवार को कोरोना से तीन की मौत हो गई है । आज नेरचौक में मनाली की 70 वर्षीय बुजुर्ग संक्रमित महिला, हमीरपुर के भोरंज निवासी 70 वर्षीय संक्रमित और कुल्लू के तरगली निवासी 47 वर्षीय संक्रमित ने दम तोड़ दिया। हिमाचल प्रदेश में अब तक 39,406 लोग संक्रमित पाए जा चुकें है और 623 लोगों कि कोरोना के कजहालते मृत्यु भी हो चुकी है l कोरोना के बढ़ते मामलों को देख कर आज पुरे हिमाचल प्रदेश में बाज़ार बंद रहे और कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वालों चलन भी कटे गए l
जिला सोलन के शिक्षा खंड धुन्दन की शिक्षा खंड अधिकारी रक्षा गुप्ता 37 वर्ष सेवाकाल पूर्ण करने के उपरांत सेवानिवृत्त हो गई। इस क्षण को यादगार बनाने के लिए कोविड-19 के दौरान सरकारी निर्देशों का पालन करते हुए प्राथमिक शिक्षा संघ धुन्दन के पदाधिकारी, मुख्य शिक्षक खंड शिक्षा अधिकारी एवं बीआरसी कार्यालय के कर्मचारियों ने विदाई समारोह में जलपान का आयोजन कर उन्हें विदाई दी ।रक्षा गुप्ता ने 2 मार्च 1984 को बतौर जेबीटी के पद से अपनी सेवा नालागढ़ शिक्षा खंड के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला डोली से आरंभ की थी। 7 मार्च 2019 को खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी के पद पर पदोन्नत होकर शिक्षा खंड धुन्दन में निष्ठा व सक्रियता से कार्य किया। पीटीएफ़ प्रधान एवं बीआरसी नरेंद्र शर्मा एवं महासचिव ज्ञान ठाकुर तथा समस्त कर्मचारियों ने खंड शिक्षा अधिकारी के उज्जवल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना की।इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय धुन्दन के अधीक्षक ग्रेड दो रामलाल,हुकमचंद,सीएचटी चंपा देवी,सुनीता,जयमाला,मोहिंद्र लाल,प्रेमलाल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
पूरे विश्व में सबसे खराब अर्थव्यवस्थाओं में दूसरे स्थान पर चल रहे भारत देश की दुर्दशा के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने सवाल किया है कि क्या ऐसे सुनहरे भारत की तस्वीर देश की जनता को दिखानी थी। क्या किसानों पर जुल्म करना व भारतीय सेना के जवानों को आर्थिक संकट में डालना अच्छे दिन हैं। जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि जुलाई-सितम्बर की दूसरी तिमाही में भी देश की जीडीपी दर 7.50 प्रतिशत गिरी है। सरकार से देश की अर्थव्यवस्था संभल नहीं पा रही है। सरकार अपने मन की बात कह रही है और उसे जनता पर थोप भी रही है, लेकिन जिन वर्गों पर इन्हें आजमाया जा रहा है, उनसे कोई सुझाव नहीं लिया जा रहा है। बदले में एक तानाशाही रवैया अपनाते हुए जनता की मन की बात को दबाया जा रहा है। सरकार के अब तक के निर्णय रहस्यमयी व नाटकीय ही रहे हैं, जोकि आधी रात को लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता में आक्रोश दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। प्रदेश सरकार को भी लपेटते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी उसी ढर्रे पर सरकार चल रही है। केंद्र के नक्शेकदम पर चलते हुए प्रदेश सरकार भी अब तक जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई है। 3 साल केवल झूठे वायदों, जुमलेबाजी व आश्वासनों में ही बीते हैं। हर क्षेत्र में माफिया राज को सरंक्षण मिला है। प्रदेश सरकार के अपने लिए कानून अलग हैं और शेष वर्गों के लिए नियम बदल जाते हैं। उन्होंने कहा कि लाकडाऊन में सरकार ने सरकारी डिपुओं से गरीब लोगों को नि:शुल्क राशन मुहैया करवाने का निर्णय लिया था, जिसे अब बंद किया जा रहा है, लेकिन सरकार को समझना चाहिए कि बेशक लाकडाऊन नहीं है, लेकिन कोरोना महामारी के मामले प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं तथा गरीब लोगों की आर्थिकी में अभी सुधार नहीं हुआ है। ऐसे में सरकार ऐसे पात्र परिवारों का नि:शुल्क राशन बंद न करें, बल्कि इस घड़ी में राशन के अलावा स्वरोजगार व रोजगार के ऐसे संसाधन जुटाए, जिससे उनकी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी हो सकें।
हिमाचल किसान सभा धर्मपुर खण्ड कमेटी ने किसानों की मांगों को लेकर दिल्ली मार्च प्रदर्शन का समर्थन किया है। किसान सभा ने हरियाणा व केंद्र सरकार द्वारा किसानों को दिल्ली में प्रदर्शन न करने देने के लिए अपनाए जा रहे तानाशाही तरीकों की कड़ी निंदा की है। किसान सभा धर्मपुर के खण्ड अध्यक्ष रणताज़ राणा सचिव रामचन्द ठाकुर, मेहर सिंह, रूपचंद, हरजीत सिंह, दूनी चन्द, टोडरमल, टेक सिंह, सूरत सिंह, प्रकाश चन्द, बाला राम, मिलाप चंदेल व ज़िला पार्षद भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा लाए गए नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने दिल्ली मार्च किया, जिसको हरियाणा की बीजेपी सरकार और मोदी सरकार ने दिल्ली पुलिस के सहारे उनके रास्ते खोद कर और आंसू गैस के गोले दागकर उन्हें खदेड़ने की कोशिश की। उनके आंदोलन को कुचलने का गैर संवैधानिक रवैया अपनाया जो मोदी सरकार की तानाशाही को दर्शाता है। सभा ने कहा कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में जिस तरह से किसानों को अपनी मांगों को लेकर दिल्ली मार्च करने से रोकना और उन पर बर्बर लाठीचार्ज करना मोदी सरकार द्वारा अंग्रेजों के शासन की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों के बदलाव से बड़े पूंजीपतियों और देशी - विदेशी कंपनियों का कृषि पर कब्जा हो जाएगा और किसानों की हालत दयनीय हो जाएगी। धर्मपुर किसान सभा की खण्ड कमेटी ने अध्यादेशों को वापिस लेने की मांग की है।
कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिलाओं की सुरक्षित डिलीवरी के मामले में श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक ने बेहतरीन कार्य किया है । इस अस्पताल ने कोरोनाकाल में 52 कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिलाओं की सुरक्षित डिलीवरी हुई है। बता दें, कोरोना के चलते अप्रैल महीने में इस अस्पताल को डेडिकेटिड कोविड अस्पताल में तब्दील कर दिया गया था । श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीवानंद चौहान ने बताया कि इस अस्पताल में 52 डलीवरी हुई हैं उनमें 20 कोरोना पॉजिटिव महिलाओं की डिलीवरी नार्मल और 32 महिलाओं की सिजेरियन डिलीवरी हुई है। सभी मामलों में जच्चा-बच्चा बिल्कुल सुरक्षित हैं। हालांकि डिलीवरी के बाद 2 नवजात बच्चों में भी कोरोना के लक्षण मिले थे, जो बाद में ठीक हो गए। उन्होंने कहा कि इस काम में अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों व अन्य सभी सहयोगियों ने बेहतरीन काम किया है। डॉ. जीवानंद चौहान ने कहा कि कोरोनाकाल में प्रदेश के किसी भी अस्पताल में से नेरचौक अस्पताल में कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज भर्ती हुए हैं और सबसे ज्यादा कोविड मरीज इस अस्पताल से ठीक भी हुए हैं। उन्होंने कहा कि इसमें खास बात ये है कि लोगों ने समय पर कोरोना जांच करवाई और वे समय रहते अस्पताल पहुंचे। रोग का जल्द पता लगने से उनका ईलाज हो सका, जिससे उन्होंने कोरोना की जंग जीती है। डॉ. जीवानंद चौहान ने कहा कि नेरचौक अस्पताल मंडी के साथ साथ कुल्लू, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और लाहुल-स्पिति के अलावा चंबा के पांगी क्षेत्र के मरीजों को सेवाएं दे रहा है।
कोरोना माहामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन के दिशा निर्देशों के तहत रविवार को जहां एक तरफ कुनिहार बाजार पूरी तरह बंद रहा, तो वहीँ दूसरी तरफ शराब के ठेके खुले रहे । शराब के ठेके खुले रखने पर लोगो में प्रशासन व सरकार के प्रति रोष रहा। कर्मचन्द, दलिप,विजय,संजीव,मोहन लाल,रामलाल सहित अन्य लोगों ने कहा कि जब सरकार ने अन्य दुकाने रविवार को बन्द रखने के आदेश दिए हैं तो शराब के ठेके खोलने का क्या मतलब है।कुनिहार वासियों ने सरकार से मांग कि है की रविवार को अन्य दुकानों की तरह शराब के ठेकों को भी बंद रखा जाये l
हिमाचल प्रदेश के डिग्री और संस्कृत कालेजों मे दाखिले की तारीख 5 दिसम्बर तक बढ़ा दी गई है । कोरोना संकट के कारण दाखिले लेने से छूट गए विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा निदेशालय ने यह फैसला लिया है । शहीद कैप्टन बिक्रम बत्रा कालेज पालमपुर के प्राचार्य डॉ प्रदीप कौंडल ने बताया कि प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष मे विद्यार्थियों को अब 5 दिसम्बर तक दाखिले मिल सकेंगे। इस से पहले भी सरकार द्वारा विद्यार्थीयों के लिए 15 नवंबर तक दाखिलों की तारीख बढ़ाई गई थी। उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थीयों ने अभी तक प्रवेश नही लिया है वे सभी 5 दिसम्बर कालेज मे दाखिला सुनिश्चित करे। यह कालेज मे प्रवेश का आखिरी मौका है इस के बाद दाखिला नही दिया जाएगा ।
दाड़लाघाट पुलिस ने एसएचओ जीत सिंह की अगुवाई में बढ़ते कोरोना मामले तथा लोगों की इसके प्रति ढिलाई को देखते हुए बिना मास्क पहने लोगों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बाजार में बिना मास्क के लोगों को रोक कर उनके चालान काटे जा रहे हैं। पिछले 2 दिनों में पुलिस ने लगभग 16000 रुपए के चालान काट कर लोगों को मास्क पहनने की नसीहत दी है। पुलिस का मानना है कि बाजार में देखें तो यही लगता है कि लोगों को कोरोना का बिलकुल भी भय नहीं है। लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस ने कुछ दिन पहले अंबुजा के सौजन्य से बिना मास्क वालों को रोको और टोको कार्यक्रम भी चलाया था ताकि लोग इस संक्रमण से होने वाली परेशानियों को समझ सके। लेकिन बाजार की भीड़ हो या किसी शादी में लोगों का जमघट हो लोग मास्क पहनने में बिल्कुल भी रुचि नहीं ले रहे हैं। एसएचओ दाड़लाघाट जीत सिंह ने बताया कि बाजार की भीड़ में बिना मास्क पहने लोगों का 1000 रुपए का चालान काटा जा रहा है, जबकि शादी समारोह में बिना मास्क पहने लोगों का 1000 रुपए का चालान तथा जिसके घर में शादी समारोह है। यह सारी जिम्मेवारी उसकी होगी कि वह सुनिश्चित करें की समारोह में आए मेहमानों द्वारा सरकार द्वारा दी गई हिदायतों का पालन किया जा रहा है। वरना उसका भी 5000 रुपए तक का चालान काटा जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग इस संक्रमण की भयावहता को समझें और भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में सरकार की हिदायतों का पालन करते हुए मास्क अवश्य पहनें। उनका ध्येय चालान काटना नहीं है उनका ध्येय तो केवल लोगों को कोविड-19 के संक्रमण के प्रति लोगों को सचेत करना है।उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में बिना मास्क पहने लोगों को कतई भी बख्शा नहीं जाएगा। डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि बिना मास्क वाले लोगों के चालान भविष्य में भी काटे जाएंगे।
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज राजभवन में भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता, विचारक, जाति-विरोधी समाज सुधारक और लेखक ज्योतिराव गोविंदराव फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर, राज्यपाल ने कहा कि फुले ने सामाजिक विषमताओं, गरीबी, अंधविश्वास, छुआछूत और जाति व्यवस्था के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया। वह इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि हम शिक्षा के द्वारा ही इन सामाजिक बुराइयों को दूर कर सकते हैं। वह और उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले भारत में महिलाओं की शिक्षा के मार्गदर्शक थे। महात्मा फुले ने पुणे में 1848 में लड़कियों के लिए अपना पहला स्कूल शुरू किया। राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में, गरीब, वंचित और शोषित वर्ग को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करना ही उनके लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कुनिहार विकास सभा ने कहा की उप तहसील भवन का निर्माण मुख्य सड़क पर होना चाहिए। सभा ने कहा कि जनहित मे बनाए जाने वाले इस कार्यालय से लोगों को काफी सुविधाएं मिलने की आस है। कुछ समय से एक संस्था जनहित के विरुद्ध बयान बाजी कर रही है, जो अनैतिक है। सभा ने कहा कि क्षेत्र के चुहुँमुखी विकास और बेहतरीन सुविधाओं के लिए आवाज उठाना सभी का कर्तव्य है किंतु हर जगह राजनीति के मकसद से बयानबाजी करना समाजिक हित के विरुद्ध है। विकास सभा ने मांग की है कि भवन का निर्माण खुली व पर्याप्त जगह पर ही होनी चाहिए। इससे न केवल सभी को पार्किंग की सुविधा मिलेगी बल्कि दूरदराज क्षेत्र के ग्रमीणों को भी आने जाने में दिक्कत नहीं होगी। इस मौके पर विकास सभा के प्रधान धनीराम तनवर, दिपराम ठाकुर, जगदीश, भागमल तनवर, गोपाल पंवर, ज्ञान ठाकुर, हेम राज, बाबु राम तनवर, बलबीर, मोहन, सुंदर, राजेन्द्र, संत राम आदि।
पुलिस थाना दाड़लाघाट में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। केशव राम, पुत्र सहियाराम, गांव घुमारी, डाकखाना शालाघाट, तहसील अर्की ने चार व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत करवाई है। उसने अपनी शिकायत में बताया की इसने परविंदर पुत्र बाबूराम गांव घोरनू के बहकावे में आ कर 2009 में जोगिंदरा बैंक शाखा चंडी से इसके नाम से 3 लाख के ऋण के लिए अर्जी दी थी। इसका ऋण स्वीकृत तो हुआ था पर उसका पैसा इसे आज तक नहीं मिला। पर केशव को बार-बार जोगिंदर बैंक से ऋण की वसूली हेतु नोटिस आ रहे हैं। उसने आरोप लगाया की परविंदर पुत्र बाबूराम गांव घोरनू; रामपाल, जोगिंदरा बैंक शाखा चंडी का प्रबंधक; गारंटर राकेश कुमार, पुत्र बालक राम, गांव सूरजपुर व धर्मपाल, पुत्र सीताराम, गांव बहल ने आपसी मिलीभगत करके व इसके साथ धोखाधड़ी करके सारे पैसे हड़प लिए तथा अब परविंदर पैसे वापस मांगने पर इसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। केशव राम ने शिकायत में कहा कि इन 4 लोगों से मेरे पैसे ब्याज सहित दिलवाए जाए तथा इन चारों के खिलाफ इसके साथ की गई। धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी बारे कानूनी कार्रवाई की जाए। इस बारे में एसएचओ दाड़लाघाट जीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें शिकायत मिली है तथा मामले की छानबीन करने हेतु संबंधित बैंक से इस बारे जानकारी ली जा रही है।
ग्राम पंचायत मांगल में जल की शुद्धता तथा गुणवत्ता जांचने हेतु जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता पंचायत प्रधान दीप चंद शर्मा ने की। इस जागरूकता शिविर में पीडब्ल्यूएसएस के सदस्यों व स्थानीय ग्रामीणों को जलीय गुणवत्ता बारे जागरूक किया। कुनिहार ब्लॉक के बीआरसी सुशील कुमार ने एक टेस्टिंग किट के माध्यम से लोगों को जल की गुणवत्ता जांचने का प्रशिक्षण दिया। सुशील कुमार ने बताया कि इस टेस्टिंग किट के अंदर उचित मात्रा में जल डालकर 24 घण्टे के बाद जांचना चाहिए, यदि पानी का रंग काला हो जाए, तो वह जल पीने योग्य नही होता। इस दौरान पीडब्ल्यूएसएस पाइप पेयजल प्रदान योजना तथा इसके अतिरिक्त उपस्थित सदस्यों को फील्ड टेस्ट किट एफटिके के माध्यम से पेयजल गुणवत्ता के जांचने का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर पंचायत प्रधान दीप चंद शर्मा, उपप्रधान श्याम लाल, नानक चंद, कौशल्या देवी, सुमित्रा देवी, सुरेंद्रा देवी, लालमन, सुहारु देवी, लता देवी, लीला देवी, सुखदेई चौहान, बाबू राम, श्याम लाल, रामपाल, नानक चंद, कृष्णा चौहान मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश अपनी खूबसूरती और मनमोहक दृश्यों के लिए पुरे विश्व में विख्यात है l ख़ूबसूरत वादियों और घाटियों के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश को रहस्यों का प्रदेश भी माना जाता है। ऐसे ही रोमांचक इतिहास और रहस्यों से परिपूर्ण एक शहर हिमाचल के सोलन जिलें में भी है। सोलन से 11 किमी दूर, समुद्र तल से 5,600 मीटर से अधिक दूरी पर स्थित, दगशाई एक ऐसा शहर है जो आज भी अपने अचंभित कर देने वाले इतिहास और कहानियों के लिए जाना जाता है। दगशाई भारत का एक बहुत पुराना छावनी शहर है । शहर को कैसे मिला ये नाम इस शहर के नाम में ही एक अलग कहानी छिपी है , कहते है कि अतीत में ये शहर मुग़ल शासकों की छावनी भी था और मुग़ल शासक इस क्षेत्र में अपराधियों को मृत्युदंड के लिए भेजते थे। दंड के साथ साथ राज्य से गद्दारी करने वाले लोगों को गर्म लोहे से जला कर उनके शरीर पर दाग (निशान) दिया जाता था जिसे "दाग-ए-शाही" कहा जाता था और इसी कारण से शहर को इसका नाम "दाग-ए-शाही" मिला । समय के साथ नाम का उच्चारण दगशाई में बदल गया। बाद में, ब्रिटिश शासकों ने इसे एक सेना छावनी में बदल दिया। वो जेल जहाँ ठहरे थे महात्मा गाँधी अंडमान द्वीप समूह भारत में सबसे लोकप्रिय सेलुलर जेल हो सकता है, लेकिन दगशाई में भी एक ऐसा ही सेलुलर जेल स्थित है जो खुद में अंग्रेज़ों के अत्याचार का दर्दनाक इतिहास समेटे है। इस जेल का हर कोना अंग्रेज़ों की क्रूरता को बयां करता है। दगशाई जेल का निर्माण 1849 में 72,873 रुपये की लागत से किया गया था। इसमें 54 कोठरियां हैं। 54 कोठरियों में से 16 एकान्त कारावास के लिए थीं। इन जेल कोठरियों में कोई वेंटिलेशन नहीं था और प्राकृतिक प्रकाश तक कोई पहुंच नहीं थी। ये गंभीर अनुशासनहीनता के दोषी कैदियों के लिए थे, जिन्हें कठोर सजा दी जाती थी। यहां दी जाने वाली सज़ा काला पानी की सज़ा से कम नहीं थी। इस विशेष सेल में दो दरवाजे हैं जो मुश्किल से तीन फीट अलग हैं। इस छोटी जेल में कैदी केवल खड़े हो सकते थे। ये बेहत दर्दनाक सज़ा हुआ करती थी और घंटो तक कैदी सिर्फ खड़ा ही रह सकता था। जेल में बनी कालकोठरियां आज भी भयावह हैं। यहां पर अंधकूप अंधेरा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता था कि अंग्रेजों के समय में इस जेल में किस कदर कैदियों को यातनाएं दी जाती थीं। यहां कैदियों को ऐसी-ऐसी यातनाएं दी जाती थीं, जिनके बारे में सुन कर ही रूह कांप जाती है। इस जेल के पहले महत्वपूर्ण निवासी 1857 में आए थे। ये नसीरी रेजिमेंट के गोरखा सैनिक थे जिन्होंने विद्रोह के दौरान अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह किया था। उन्हें दगशाई जेल में कैद किया गया था। ये व्ही जेल है जहां 1920 में, कनॉट रेंजरों की पहली बटालियन के आयरिश कैथोलिक सैनिकों को लाया गया था। वो आयरिश सैनिक जिन्होंने अपने अधिकारियों के खिलाफ विद्रोह किया था । विद्रोहियों को उनके नेता, जेम्स डेली सहित, डगशाई जेल में लाया गया था। 2 नवंबर, 1920 की सुबह, 22 वर्षीय निजी जेम्स डेली को जेल यार्ड में ले जाया गया और फायरिंग दस्ते द्वारा उनकी हत्या कर दी गयी। अपने देश के लिए मरने के अलावा, डेली ने सैन्य अपराध के लिए मारे जाने वाले ब्रिटिश सेना के अंतिम सदस्य बनकर इतिहास भी बनाया। 1970 तक उन्हें दगशाई कब्रिस्तान में दफनाया गया, जब उनके अवशेषों को आयरलैंड वापस ले जाया गया और पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। आयरिश सैनिको के सहानुभूति ही देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दगशाई खींच लायी । गांधी आयरिश नेता ईमोन डे वलेरा के मित्र और प्रशंसक थे। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ आयरिश संघर्ष से प्रेरणा ली। नैतिक समर्थन प्रदान करने और आयरिश के प्रति अपनी एकजुटता दिखाने के लिए, गांधीजी ने स्वेच्छा से जेल में एक रात बिताई। महात्मा गांधी जिस कक्ष में ठहरे थे उसकी दीवार पर चरखा चलाते हुए उनकी एक बड़ी सी तस्वीर लगाई गई है। कहा तो ये भी जाता है की महात्मा गाँधी के कातिल नाथू राम गोडसे ने भी कुछ समय दगशाई जेल में बिताया था, हालाँकि वो ब्रिटिश रिकार्ड्स कुछ धुंधले है तो स्पष्ट नहीं कहा जा सकता।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड परवाणू से प्राप्त जानकारी के अनुसार 02 दिसम्बर, 2020 को 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र गढ़खल एवं गान्धीग्राम में मुरम्मत एवं रखरखाव कार्य किया जाना है। यह जानकारी वरिष्ठ अधिशाषी अभियन्ता राहुल वर्मा ने आज यहां दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 02 दिसम्बर, 2020 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 04.30 बजे तक धर्मपुर, कनहो, सनवारा, सनावर, सुजी, आंजी, बथोल, सिहारड़ी, कुम्हारहट्टी, पट्टे का मोड़, हरिपुर, उदेपुर एवं खील, गढ़खल के कुछ क्षेत्र, घड़सी, कुकाना, नालवा, ईएसडी कसौली, पुलिस थाना कसौली, मुख्य बाजार कसौली, तहसील एवं न्यायालय कसौली, लोअर एवं अप्पर माल का भाग, मशोबरा, छटियां, स्लाटर हाउस, किमुघाट, जाबली, गढ़खल गांव, गढ़खल बाजार, नड़ोह, गुसैन, दोची, शिली सलोई, पानवा, खील गांव, बड़गई, काफल का हाड़ा, राॅस काॅमन, डाक बंगला, कसौली क्लब, दूरदर्शन, एमईएस क्षेत्र, कसौली गांव, ब्रूरी, सैंट मेरी स्कूल, आरएंड टी विंग, खच्चर खाना, गारा गांव, मधियाना, नारी, गोरथी, थापल, कलहेच, टोहाना, कोटबेजा, पाथरू, झांगड़, ओडा, चड़ियार, ऐयर फोर्स यूनिट-1 एवं 2, सीआरआई क्षेत्र यूनिट-1 व 2 तथा इसके आसपास के क्षेत्र एवं बोहली, गान्धीग्राम, कथार, कुम्हारहट्टी, हिम्मतपुर, खील, परगियानी, उदेपुर, डगशाई, अन्हेच, सुलतानपुर, रामपुर, भोजनगर, नारायणी, गडयार, काबाकलां एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। खराब मौसम एवं अन्य कारणों से उक्त तिथि में परिवर्तन किया जा सकता है। उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
कांगड़ा जिला में लगातार बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने कांगड़ा के सभी बाजार बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा जिला वासियों को केवल अति आवश्यक कार्य के लिए ही घर से बाहर निकलने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई भी व्यक्ति कारण घर से निकलता है तो उसके कल चालान भी काटे जाएंगे। जिला में व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए सभी थानों की टीमें सुबह से ही अपने क्षेत्रों में गश्त करेंगी। यदि आवश्यक वस्तुओं के अलावा कोई भी दुकान खुली पाई जाएगी तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी एवं चालान काटे जाएंगे। साथ ही यदि कोई भी व्यक्ति शादी समारोह में शरीक होने जा रहा है तो उसे साथ में शादी का कार्ड रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिला में इस दौरान निजी वाहन व ट्रक नियमित रूप से चलते रहेंगे। इसके अलावा चालकों को की सुविधा के लिए हाईवे पर ढाबे भी खुले रहेंगे।
पालमपुर। शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर के एनसीसी कैडेट्स ने लेफ्टिनेंट डॉक्टर दीप कुमार और लेफ्टिनेंट रेनू डोगरा की अगुवाई में 21 नवंबर से 28 नवंबर तक एनसीसी सप्ताह मनाया। इसे एक सप्ताह के दौरान एनसीसी के 95 कैडेट्स ने अपने घरों के आसपास पांच-पांच पौधे रोपित किए और 'सविधान जागरूकता अभियान' भी चलाया जिसके तहत संविधान की प्रस्तावना, संवैधानिक मूल्य और मौलिक सिद्धांतों पर आधारित राष्ट्रीय वेबीनार में भाग लिया। इस राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन एसबीएस आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स कॉलेज विजयपुर ने किया। इस वेबीनार के मुख्य वक्ता एसपी जैन, सीनियर अधिवक्ता लीगल कंसलटेंट एंड कॉरपोरेट ट्रेनर दिल्ली, ने कैडेट्स को संविधान की प्रस्तावना, संविधानिक मूल्यों और मौलिक सिद्धांतों से अवगत कराया। इसके अतिरिक्त 15 एनसीसी कैडेट्स ने पाइनग्रोव स्कूल के द्वारा आयोजित संविधान पर आधारित वेबीनार में भाग लिया। सभी कैडेट्स को इस वेबीनार में भाग लेने के लिए ऑनलाइन प्रमाण पत्र भी दिए गए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर प्रदीप कौंडल ने एनसीसी कैडेट्स और एनसीसी अधिकारियों के इस प्रयास की सराहना की।
हिमाचल में मास्क न पहनना अब भारी पड़ सकता है। मास्क न पहनने पर अब आपको 8 दिन तक जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। हिमाचल पुलिस ने 23 मार्च के बाद से कोविड-19 कर्फ्यू और लॉकडाउन के उल्लंघन के लिए 2,227 मामले दर्ज किए गए, जबकि मास्क न पहनने पर 31,317 चालान किए व 1,24,22,450 रुपये का जुर्माना लगाया गया। 2,304 व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही की गई और 1,934 वाहनों को जब्त किया गया। हिमाचल में अब तक 1,339 पुलिस कर्मियों की रिपोर्ट कोविड -19 पाई गई है, जिनमें से 978 ठीक हो चुके हैं जबकि एक जवान की मृत्यु हुई। डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि मास्क पहनना और उचित दूरी को बनाए रखने के निर्देशों का उल्लंघन पर पुलिस सख्त है व ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रख रही है। कोई भी व्यक्ति जो बिना मास्क पहने पाया जाता है, बिना वारंट के गिरफ्तारी के लिए उत्तरदायी होगा और दोषी पाए जाने पर 8 दिनों के लिए कारावास या 5,000 रुपये का जुर्माना हो सकता है। मास्क न पहनने के लिए किए गए अपराध के लिए न्यूनतम शुल्क 1,000 रुपये रखा गया है।
प्रदेश में कोविड की स्थिति को लेकर आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सभी जिलों के उपायुक्त व एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। अब प्रदेश के चार जिलों शिमला, मंडी कांगड़ा और कुल्लू में रात 8 के बजाए 9 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा नाईट कर्फ्यू रहेगा। हर शनिवार को वर्क फ्रॉम होम होगा। अब शादी में सिर्फ 50 लोग हो पाएंगे शामिल। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कोरोना संक्रमण में वृद्धि का कारण भारी सँख्या में लोगों का एकत्रित होना है। इसके लिए पहले आउटडोर 200 व इनडोर 100 लोगों को अनुमति दी गई थी पर अब इसमें 50 लोग ही शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा अब नाईट कर्फ्यू 8 के बजाए 9 बजे से सुबह 6 बजे तक होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब सरकारी कर्मचारियों को शनिवार को दफ्तर में नहीं आना होगा शनिवार को वर्क फ्रॉम होम होगा ताकि कोविड की चैन को ब्रेक किया जा सके।
कुनिहार। शनिवार को विकास खण्ड कुनिहार के निरीक्षक खाद्य अरविन्द पदम् ने कुनिहार बाजार में व्यापारियों की दुकानों पर जाकर मूल्य सूची का निरीक्षण किया और व्यापारियों को वस्तुओं की रेट लिस्ट सामने लगाने को कहा ताकि ग्राहक उसे आसानी से देख सके। उन्होंने व्यापारियों को कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित मूल्यों के आधार पर ही सामान बेचें। उन्होंने 3-4 व्यापारियों को चेतावनी देते हुए भविष्य में कोताही न करने की हिदायत भी दी। निरीक्षक की आलू व प्याज की कीमतों पर विशेष नजर रही। निरीक्षक अरविन्द पदम् ने बताया कि आज कुनिहार बाजार की सब्जियों, होटलों व कुछ किरयाना की दुकानों का निरीक्षण कर व्यापारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि समय समय पर दुकानों का निरीक्षण होता रहेगा अगर कोई दुकानदार मनमानी करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।


















































