Prativaad- an Inter School Contest, one of the greatest events was organized at GNA University for 2 days December 3 & 4, 2020 in the virtual mode. The first day of the grand event on December 3, 2020, not only focused on bringing forth the young talent but also nurturing and developing competitive spirit among the students. Despite the on-going pandemic, Prativaad bagged wonderful response from various schools from all over Punjab who participated in different competitions like Blossom Buds, Character Design, Photography, Design 'O' Pedia, AD-Mad Show, Gam Jam, Codifica, Tech Jugaad, Voice of Doaba, Dance Star of Doaba, Blog Post, Develop Your Own Vehicle, Young Chef, Business Quiz and Play with Spreadsheet. The second day of the Prativaad 2020 was graced by the benign presence of S. Gurdeep Singh Sihra, the Pro-Chancellor, GNA University as the Chief Guest. The Chief Guest congratulated the young students who appeared online to grab the opportunity to meet and compete with their peers. He also ensured that GNA University focuses to encourage young talent so that they can enrich their profile and become employable along with increasing their competency and confidence. He stressed that champions are made by a strong vision, determination, persistence, skill and will. He also expressed his delight in witnessing the talent among the budding participants from all over Punjab and remarked, “GNA University is always striving for excellence and will always offer his best in producing future leaders.” The event was witnessed by worthy jury members for all the events and the worthy teachers, who had accompanied the students from their respective schools on the virtual platform. There was a tough competition seen amongst the participants participating in the events in an online mode. The participants of this annual event Prativaad were deeply thankful to S. Gurdeep Singh Sihra, the Pro-Chancellor, GNA University for providing them an opportunity to be a part of such a gala show of cultural and academic events at one platform, despite the unprecedented times. Overall, there were 15 events with a cash prize of Rs 5100/-, second of Rs 3100/- and a Third Prize of Rs 2100/- was secured by the schools in the various events. The First positions were bagged by the following schools- Blossom Buds- British Olivia School, Jalandhar Character Design- BMPS School Banga Photography- Guru Harkrishan National Model Sen Sec School Design 'O' Pedia- Cambridge International School Jalandhar AD-Mad Show- Cambridge International School for Girls, Jalandhar Gam Jam- DRV DAV Centenary Public School, Phillaur Codifica- Satluj School Banga Tech Jugaad- Kamla Nehru School, Phagwara Voice of Doaba- S.D Model Sr. Sec School Phagwara Dance Star of Doaba- Divine Public School, Phagwara Blog Post- BSF SSS, Jalandhar Develop Your Own Vehicle- Govt. Sen. Sec. School Nawansher Young Chef- Kamla Nehru Public School, Phagwara Business Quiz- MD Dayanand School Play with Spreadsheet- British Olivia School, Jalandhar 3 Viewer’s Choice Awards were also given in the below-mentioned categories- Voice of Doaba- S.D Model Sr. Sec School Phagwara Photography- DRV DAV Sen. Sec. School Phillaur Dance Star of Doaba- BSF School, Jalandhar
किसान आंदोलन का आज 12वां दिन है। अपनी मांगों को लेकर किसान आज भी दिल्ली की सीमाओं पर डेट हुए हैं। वहीं इस आंदोलन का असर दिल्ली सहित पूरे देश भर में दिख रहा है। हिमाचल प्रदेश में भी किसानों के प्रोटेस्ट का असर दिखा। किसान आंदोलन के चलते परिवहन निगम के सैकड़ों बस रूट बंद हो गए हैं। दिल्ली, पंजाब के लिए परिवहन निगम ने बसें भेजनी बंद कर दी हैं। प्रदेश में भी 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी के चलते निगम ने कई रूट मर्ज कर दिए हैं। निजी बस ऑपरेटरों ने कई रूटों पर बसें चलाना बंद कर दी हैं। उल्लेखनीय है कि परिवहन निगम के 2900 रूट हैं। जब से कोरोना फैला है, निगम के 1800 रूटों पर ही बसें चलाई जा रही हैं। किसान आंदोलन के चलते अब और रूट बंद हो गए हैं किसानों से मिले केजरीवाल वहीं दिल्ली में सीएम अरविन्द केजरीवाल किसानों से मिलने सिंधु बॉर्डर पहुंचे। उन्होंने बातचीत करते हुए कहा, 'किसानों का मुद्दा और संघर्ष जायज है। हम किसानों के संघर्ष में शुरू से ही साथ हैं। केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस ने हमसे 9 स्टेडियमों को जेल बनने की परमिशन मांगी थी। हुमा पर खूब दबाव बनाया गया, लेकिन हमने परमिशन नहीं दी। केंद्र सरकार चाहती थी कि किसान सेल्ही आए और उन्हें जेल में दाल दें।'
बद्दी में स्थित यस फैन एंड एप्लायंसेज उद्योग में सुबह भीषण आग लग गई। उद्योग का करीब 200 मीटर क्षेत्र में फैला भवन पूरी तरह से आग की चपेट में है। मौके पर मौजूद दमकल कर्मियों ने बताया कंपनी में सुबह आठ बजे से शिफ्ट शुरू होती थी और यह आग करीब सात बजे लग गई थी। कंपनी में कोई कर्मी मौजूद है या नहीं, इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है। लेकिन कंपनी का अब तक करोड़ों रुपये की संपत्ति का नुकसान हो चुका है। कंपनी में तैयार हजारों पंखे आग की भेंट चढ़ चुके हैं। मौके पर पुलिस और दमकल विभाग की टीमें बचाव व आग पर काबू पाने के काम मे जुटी हुई हैं। हालांकि भीषण आग को देखते हुए फायर विभाग की केवल दो ही गाड़ियां मौके पर पहुंच पाई हैं। कंपनी में काफी ज्वलनशील उत्पाद मौजूद हैं, जिनसे लगातार खतरा बना हुआ है। आसपास के उद्योगों के भी आग की चपेट में आने का खतरा है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की जयंती के उपलक्ष्य पर विश्वविद्यालय कर्मचारियों के साथ चैरिटीन में संगोष्ठी व सहभोज का आयोजन किया। इकाई उपाध्यक्ष पवना शर्मा ने कहा कि हमें अपने समाज मे अभी भी चल रही रूढ़ियों व कुप्रथाओं का त्याग करना चाहिए जो मानवता को हानि पहुंचाती हों। मुख्य अतिथि डॉक्टर ज्योति प्रकाश जी ने कहा कि जब मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम माता शबरी के जूठे बेर खाकर समानता का और भेदभाव का त्याग करने का संदेश देते हैं तो हमें भी समाज में चल रही छुआछूत जैसी कुरीतियों का त्याग करना चाहिए व लोगों को जागरूक करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि डॉक्टर नितिन व्यास जी ने कहा कि हमारे समाज मे अभी भी कुछ क्षेत्रों में ऐसी मानसिकता वाले लोग रहते हैं जो भेदभाव अपने राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए लोगों को धर्म की आड़ लेकर अंग्रेजों की नीति को अपनाने का प्रयत्न कर रहे हैं और भोले भाले भारतीयों को आपस मे लड़ाने का कार्य कर रहे हैं और फूट डालो राज करो की नीति को दोहरा रहे हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सम्पूर्ण इकाई ने सहभोज का कार्यक्रम को सम्पन्न किया और सभी लोगों के साथ इकठ्ठा बैठ कर भोजन करके समानता शब्द की वास्तविकता को प्रतिष्ठित करने का प्रयत्न किया।
उपरी शिमला में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को अगले 6 महीनें तक टाल देने चाहिए। यह बात जुब्बल- कोटखाई के पूर्व विधायक व पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रोहित ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कही। उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की एक रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण वृद्धि दर को लेकर बेहद चौंकाने वाली बात सामने आई हैं जिसके अनुसार आठ राज्यों के अधिक संक्रमित 19 जिलों में टॉप 7 जिले अकेले हिमाचल से हैं जिसमे कोरोना संक्रमण की सर्वाधिक वृद्धि दर जिला शिमला में 15.3 प्रतिशत तक पहुँच गई हैं जिससे प्रदेश और ज़िला शिमला में कोरोना संक्रमण की भयावह स्थिति का स्वत: ही अंदाज़ा लगाया जा सकता हैं। इसी तरह कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन द्वारा उप मंडल मुख्यालय रोहड़ू, रामपुर, संजौली व कोटखाई के पान्दली को कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया हैं। ठियोग विधानसभा क्षेत्र में भी कोरोना की स्थिति चिंताजनक बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जहां संक्रमण के बढ़ते मामले देखने को मिल रहे थे वहीं अब चिकित्सीय जांच में संक्रमित पाएं गए लोगों की मृत्यु में भी बढ़ोतरी हुई हैं और पिछले 22 दिनों में प्रदेश भर में 208 लोगों की कोरोना से मृत्यु के चलते मृत्यु दर 39% तक पहुँच गई हैं। इसी प्रकार कोरोना से जिला शिमला में 58 में से अकेले जुब्बल-कोटखाई के 20 लोगों की बहुमूल्य जानें चली गई जबकि क्षेत्र में बिना जांच के कोरोना संक्रमित मौतों की संख्या इससे कई गुणा अधिक हैं। उन्होंने कहा कि यदि पंचायती राज चुनाव को टालने बारें प्रदेश सरकार के रास्ते में कोई संवैधानिक समस्या आ रही हैं तो प्रदेश सरकार केंद्र सरकार के समक्ष इस गम्भीर मामले को उठाकर सुलझाएं। अस्पतालों में कई तरह की अव्यवस्था देखने को मिल रही हैं यहां तक कि राजधानी स्थित कोविड अस्पताल में भी ऑक्सीजन सिलेंडर की भारी कमी पाई जा रही हैं, सरकार को चाहिए कि पंचायती राज चुनाव की बजाए चरमराती स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता दें। जिला शिमला में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव होने से जहां एक ओर सर्दी के कारण संक्रमण फैलने का भय बना हुआ हैं वहीं जनवरी में बर्फ़बारी चुनावों में बांधा डाल सकती हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के जिन क्षेत्रों में हालात सामान्य हैं वहां पर सरकार पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव करवाएं। रोहित ठाकुर ने कहा कि जान हैं तो जहान हैं, अगले छ: महीनें में प्रदेश में कोरोना वैक्सीन का प्रयोग भी शुरू हो जाएगा ऐसे में जिला शिमला में हालात सामान्य हो जाने के बाद ही सरकार पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव करवाएं।
प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध थम नही रहे है। कोरोना संकट के समय मे भी युवती से दुष्कर्म के मामले नही थमे है। राजधानी शिमला के ढली थाना के अंतर्गत एक युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती पंजाब राज्य की बताई जा रही है ।और युवक मशोबरा का रहने वाला है। जानकारी अनुसार युवती को युवक ने शिमला बुलाया ओर अस्पताल में नोकरी देने का वादा किया। युवती 29 नवम्बर को शिमला आ गयी ओर युवक ने उसके साथ 3,4 बार दुष्कर्म किया। शनिवार 5 दिसंबर तक जब युवती को युवक ने नौकरी दिलाने से मना कर दिया और वापिस अपने घर जाने को कहा तो युवती ने मामले की शिकायत ढली थाना में करवाई। पुलिस ने आरोपी युवक सजन सिंह को गिरफ्तार कर आइजीएमसी में देर रात मेडिकल करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।एसपी मोहित चावला ने मामले की पुष्टि की हैं।
उपमंडल सरकाघाट के रिस्सा पंचायत के गांव ग्रौडू और भद्रवाड़ पंचायत के गांव सुरागंडी को 12 साल पहले सड़क मार्ग से जोड़ा गया था पर आज एक दशक बीतने के बाद भी पीडब्ल्यूडी विभाग इस सड़क मार्ग को बस योग्य करने में नाकाम रहा है। इस सड़क मार्ग को लगभग तीन साल पहले पक्का भी कर दिया है और इसको बनाने में करोड़ों रुपए ख़र्च भी हो चूके हैं। एक महीने पहले रिस्सा के सामाजिक कार्यकर्ता सुनील कुमार शर्मा ने मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना के तहत 1100 नंबर पर इस बारे सरकार से अपील की है कि जल्द इस सड़क मार्ग पर बस चलाई जाए और ग्रामीणों को आ रही परेशानियों से छुटकारा दिलाया जाए। तत्पश्चात विभाग ने तंग सड़क मार्ग पर तीन जगह दीवारें भी लगवाई है। सुनील कुमार ने बताया कि इस बाबत जुन 2018 में एक ज्ञापन मौजूदा एसडीएम सरकाघाट श्रवण माटां को भी दिया था तथा लगातार इस समस्या बारे आवाज़ उठाते आ रहे हैं पर अभी तक इस सड़क मार्ग पर बस नहीं लग सकी है। हाल ही मौजूदा एक्सीएन विनोद कुमार शर्मा ने शिकायत का उतर देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जल्द इस सड़क मार्ग को बस योग्य बनाया जाए। सरकाघाट के प्रसिद्ध समाजसेवी चंद्र मोहन शर्मा ने भी अधिकारियों से बात करके ग्रामीणों को आ रही परेशानियों के निवारण हेतु जल्द समस्या का समाधान करने बारे बात की है।
ऑनलाइन माध्यम से सोलन में जिलास्तरीय कला उत्सव-2020 का आयोजन ज़िला शैक्षणिक एवम प्रशिक्षण संस्थान सोलन में ज़िला के परियोजना अधिकारी एवं प्रधानचार्य श्री चंद्रमोहन शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। इस प्रतियोगिता में खंड स्तर पर चयनित प्रतिभागियों की प्रतिभा को ऑनलाइन माध्यम से परखा गया जिसके लिए निर्णायक मंडल में संगीत और गायन के विशेषयज्ञों को आमंत्रित किया गया। इस प्रतियोगिता में जिला के विभिन्न विद्यालयों से कक्षा नौवीं से बाहरवीं कक्षा तक के छात्र- छात्राओं ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ज़िला परियोजना अधिकारी श्री चंद्रमोहन शर्मा ने जानकारी दी कि इस कला उत्सव में एकल गायन, वाद्य संगीत, एकल नृत्य व चित्रकला प्रतियोगिता को शामिल किया गया है और प्रत्येक विधा में शास्त्रीय व पारम्परिक शैली में विद्यार्थोयों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। इस अवसर पर निर्णायक मंडल में श्री गगन, राजकुमार व कला वर्मा तथा कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती अंजू गर्ग व कंप्यूटर विशेषज्ञ श्री गोविंद ठाकुर उपस्थित रहे।
हरिजन बस्ती छपाणु के लिए मनरेगा के माध्यम से पंचायत धर्मपुर ने तीन लाख की लागत से पक्की सड़क का निर्माण किया है जिसके लिए गांववासियों ने धर्मपुर पंचायत का धन्यवाद किया है। इस सड़क के बन जाने से करीब 15 परिवारों को सीधा लाभ पंहुचेगा और अब उनके घर आंगन में सामान आसानी से पंहुच जायेगा। पहले इन्हें मुख्य मार्ग से सिर पर सामान उठाकर अपने घर पंहुचना पड़ता था लेकिन अब उन्हें सिर पर सामान उठाने से निजात मिल गई। यहां पहले रास्ता भी बहुत तंग था और उन्हें माल मवेशी ले जाने में भी भारी मुश्किल होती थी लेकिन अब उससे भी इन्हें निजात मिल गई है। धर्मपुर पंचायत के प्रधान ठाकर दास व उपप्रधान राकेश सकलानी व वार्ड सदस्य कंचना देवी ने बताया कि पिछले काफी समय से यह लोग लिंक रोड़ की मांग कर रहे थे और उनकी इस मांग को मनरेगा में डाला गया और तीन लाख की लागत से अब इनके लिए पंचायत द्वारा पक्की सड़क का निर्माण कर दिया है। उन्होंने बताया कि इससे करीब 15 परिवारों को सीधा लाभ पंहुचेगा तथा अब वह आसानी से अपने घरों को आ जा सकेगें। उन्होंने बताया कि धर्मपुर पंचायत ने मनरेगा के माध्यम से ऐसे और लिंक रोड़ों को डाला है जिनका कार्य अभी चला हुआ है और वह भी जल्दी बनकर तैयार हो जायेगें। इधर गांववासियों में रमेश कुमार, हल्कु राम, रतन चंद, जैसिंह, गोबिंद राम, सुंदर सिंह, धोबी देवी, अनिता देवी, कांता देवी, सुनिता देवी, मांया देवी, जुलमा देवी इत्यादि ने कहा कि उन्हें पहले भारी मुश्किल घर को आने में होती थी लेकिन अब सड़क बनने से उनकी समस्या का हल हो गया है इसके लिए वह पंचायत धर्मपुर का तहदिल से धन्यवाद करते है।
सुंदरनगर के अलसू गांव के पीयूष शर्मा सुपुत्र चिरजीं लाल शर्मा 28 नवम्बर को नौसेना एकेडमी ऐजामिला में हुई पासिंग आउट परेड में बतौर सब लैफटीनेंट बनकर पास आउट हुए है। पियूष शर्मा ने डीएवी बरमाना से 8वीं तक पढ़ाई करने के बाद 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा से की। वर्ष 2016 में एनडीए की चयनसूचि में अखिल भारतीय स्तर पर 35वां रैंक प्राप्त करके इन्होंने नौसेना एकेडमी में प्रवेश पाया। चार वर्ष के कठिन प्रशिक्षण के उपरातं 28 नवम्बर को नौसेना के सब लैफटीनेंट बनें। पीयूष शर्मा के पिता चिंरजीं लाल शर्मा हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की शाखा लौंगणी में बतौर शाखा प्रबंधक अपनी सेवाएं दे रहे है और माता गृहणी है तथा पीयूष का छोटा भाई प्रियाशुं शर्मा जेपीयू से वीटेक कर रहा है। नौसेना अधिकारी बनने के बाद घर पंहुचने पर माता पिता एवं परिवार के लोगों ने धार्मिक रीति रिवाज के साथ आरती उतारकर बेटे का स्वागत किया। पीयूष शर्मा के पिता चिंरजी लाल शर्मा ने बताया कि पीयूष शर्मा को पहले से ही देश सेवा का जज्बा था और वह सेना में अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहते थे और उनका यह सपना पूरा हो गया है और वह बहुत खुश है उनको माता पिता ने बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।
रामपुर मंडल में बीते दिनों कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं जिसको लेकर आज जिला मुख्यालय से डीसी शिमला अदित्य नेगी रामपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रामपुर में प्रशासन के साथ एक बैठक की जिसमें कोरोना को लेकर जानकारी ली गई। इसके उपरांत वे 4 जिलों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने वाले अस्पताल खनेरी में भी गए जहां पर उन्होंने रामपुर प्रशासन के साथ विभिन्न वार्डो का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कोरोना मामले को लेकर अस्पताल में किस तरह की व्यवस्था की गई है, उसकी बारिकी से जानकारी ली। वहीं इस दौरान डीसी ने अस्पताल प्रशासन को भी उचित दिशा निर्देश दिए। जानकारी देते हुए एसडीएम रामपुर सुरेन्द्र मोहन ने बताया कि डीसी शिमला के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें उन्होंने रामपुर, ननखरी व आसपास के क्षेत्र में बढ़ रहे कोरोना के मामलों की जानकारी ली।
चंबा। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव व एहतियात के लिए शादी समारोह व अन्य आयोजनों की अनुमति के लिए सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल शुरू किया गया है। उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने बताया कि इन समारोहों के आयोजन की अनुमति ऑनलाइन पोर्टल covid.hp.gov. in पर लॉग इन करके प्राप्त की जा सकेगी। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार किसी भी आयोजन में भाग लेने हेतु अधिकतम 50 लोगों की संख्या को निर्धारित किया गया है। आयोजन से पूर्व प्रबंधक और खाना बनाने वाले कर्मियों की आधिकारिक तौर पर स्थानीय चिकित्सा कर्मियों के माध्यम से 96 घंटे की अवधि में कोविड-19 की जांच की पुष्टि के लिए रैपिड एंटीजन टेस्ट जरूरी होगा। उन्होंने बताया कि इन आयोजनों के दौरान प्रयोग में लाई जाने वाली कब प्लेटें और पतले इत्यादि पूर्णता डिस्पोजल और बायोडीग्रेवल होनी अनिवार्य की गई हैं। इसके अलावा समारोह के दौरान उपस्थित लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग, मास्क की अनिवार्यता ,शारीरिक दूरी और उचित मात्रा में सैनिटाइजर की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी आवश्यक होगी। आयोजन के दौरान आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए नजदीकी चिकित्सालय के साथ संपर्क व्यवस्था को भी सुनिश्चित बनाना होगा। उपायुक्त ने बताया कि शादी समारोह व अन्य कार्यक्रमों के आयोजकों को सरकार द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रियाओं की अनुपालना को सुनिश्चित करना होगा। उल्लंघन पाए जाने की अवस्था में आयोजकों के खिलाफ निर्धारित मानकों के अनुसार कार्यवाही भी अमल में लाई जाएगी।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का उद्देश्य हमारे देश की बढ़ती विकासात्मक अनिवार्यताओं को पूर्ण करना और शिक्षा प्रणाली के उन सभी पहलुओं में सुधार करना है, जो 21वीं शताब्दी की शिक्षा के अपेक्षित लक्ष्यों से संबंधित हैं। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से वैक्सपो इंडिया-2020 द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर कर्नाटक में आयोजित भारत के सबसे बड़े वर्चुअल शिक्षा वेबिनार को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय लोकाचार पर आधारित शिक्षा प्रणाली की परिकल्पना करती है। यह भारत में सभी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर समान और जीवंत ज्ञान से सामाजिक परिवर्तन करने में सीधा योगदान देगी, जिससे भारत शिक्षा के क्षेत्र में विश्वशक्ति बनकर उभरेगा। उन्होंने कहा कि इस शिक्षा नीति में हमारे संस्थानों के पाठ्यक्रम और शिक्षाशास्त्र के माध्यम से छात्रों के बीच मौलिक कर्तव्यों, संवैधानिक मूल्यों और देश के प्रति उनमें सम्मान की गहरी भावना विकसित करने की परिकल्पना समाहित है, ताकि बदलते हुए समाज में उनकी भूमिका और जिम्मेदारियों के बारे में जागरूकता उत्पन्न हो सके। जय राम ठाकुर ने कहा कि इस नीति की परिकल्पना शिक्षार्थियों में न केवल विचार से ही बल्कि भाव, बुद्धि और कर्म से भी भारतीय होने पर गर्व होने की भावना उत्पन्न करना है। उन्होंने कहा कि इस नीति का उद्देश्य ज्ञान, कौशल, मूल्य और प्रवृत्ति का विकास है, जिससे मानवाधिकारों और सतत विकास व जीवन के प्रति प्रतिबद्धता में सहायक हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व के कारण ही संभव हुआ है कि 34 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद नयी शिक्षा नीति लागू हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने भी राज्य में नई शिक्षा नीति को प्रभावशाली तरीके से लागू करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि वांछित लक्ष्यों को हासिल करने के लिए विभिन्न कदम भी उठाए गए हैं। जय राम ठाकुर ने वैक्सपो इंडिया और इसके संस्थापक डाॅ. एसके नारायणन स्वामी द्वारा विश्व को वर्तमान शिक्षा ज्ञान के माध्यम से जमीनी स्तर से विश्वविद्यालय स्तर तक जोड़ने की परिकल्पना के लिए किए गए प्रयासांे की सराहना की। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान आॅनलाइन शिक्षा और वर्चुअल कक्षाओं से देश के विद्यार्थियों को उनके घर पर ही शिक्षा प्राप्त करने में सहायता मिली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की साक्षरता दर केरल के बाद देशभर में दूसरे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि देश की एक प्रतिष्ठित पत्रिका द्वारा हिमाचल प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में देश का श्रेष्ठ राज्य आंका गया है। वैक्सपो इंडिया के अवैतनिक सलाहकार और संस्थापक डाॅ. एसके नारायणन स्वामी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में प्रदेश सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की। कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री सीएन अश्वथ नारायण ने भी इस अवसर पर अपने विचार सांझा किए। शिक्षा सचिव राजीव शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
सरकार द्वारा घोषित पांच दिवसीय सप्ताह आम जनता को सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं पर भारी पड़ रहा है। ग्राम पंचायत घणागुघाट के विनोद, सामाजिक कार्यकर्ता, बालकृष्ण, बीडीसी मेंबर हीरा पाल, महिला मंडल प्रधान कांता देवी, जमुना, रतन चंद उप प्रधान, संतराम जितेंद्र, गोपाल, हीरा देवी, गीता देवी इत्यादि लोगों का कहना है कि शिमला से चलने वाली बपड़ोन बस पहले रविवार के दिन बपड़ोन में ही खड़ी रहती थी लेकिन अब पांच दिवसीय सप्ताह होने के कारण 2 दिन बस यहीं खड़ी रहती है और आम जनता सरकार द्वारा मिलने वाली इस सुविधा से वंचित रहती है। उनका कहना है कि या तो इस बस को रोज अपने रूट पर चलाया जाए या किसी अन्य रूट की बस को गांव के इन अंदर वाले छोटे रूटों पर जैसे पिपलूघाट से गुजरने वाली बसों को वाया ध्यानपुर चलाया जाए, ताकि इस पंचायत के लोगों को प्रतिदिन सरकार द्वारा मिलने वाली यह सुविधा प्राप्त हो सके। इन लोगों ने सरकार से रोज बस सुविधा प्रदान करने की गुहार लगाई है। पंचायत प्रधान धनीराम रघुवंशी ने बताया कि इस क्षेत्र के लोगों की यह मांग बिल्कुल जायज है। पहले लोग रविवार के दिन बस न होने से परेशान रहते थे और अब 2 दिन परेशान रहते हैं। लोगों को प्रतिदिन बस सुविधा मिलनी चाहिए।
कोरोना महामारी को लेकर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा प्रदेश सरकार को फटकार लगाने पर कांग्रेस पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे आश्रय शर्मा ने इसे एक चिंतनीय विषय करार दिया है। आश्रय शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी को लेकर प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा संज्ञान लेने से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बेनकाब हो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मीडिया में हिमाचल प्रदेश को कोरोना केपिटल बनाने के लिए कहा था। आश्रय ने कहा कि प्रदेश में कोरोना के बिगड़ चुके हालात के चलते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के द्वारा अपनी बात को सच करने के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इससे भाजपा ने प्रदेश को कोरोना संक्रमण के फैलाव को लेकर असलियत में ही शिखर पर पहुंचा दिया।
सरकाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत चोलथरा के कोठी गांव के उत्कर्ष वर्मा का चयन एन आई टी हमीरपुर में मटेरियल साइंस इंजीनियरिंग के लिए हुआ है। उत्कर्ष ने अपनी जमा दो की परीक्षा शहीद कैप्टन दीपक गुलेरिया मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चोलथरा से इसी वर्ष की। उन्होंने जेईई मेनस प्रथम प्रयास में ही क्वालीफाई कर देश के टॉप के इंजीनियरिंग कॉलेजों में शामिल एन आई टी हमीरपुर में मेटरियल इंजीनियरिंग में प्रवेश पा कर अपने माता पिता के नाम के साथ-साथ क्षेत्र का भी नाम रोशन किया है। उत्कर्ष के पिता एक दैनिक समाचार पत्र में पत्रकार है तथा माता सरल गृहणी है। उत्कर्ष ने अपनी सफलता के लिए माता-पिता तथा गुरुजनों के मार्गदर्शन को इसका श्रेय दिया है। उनकी की सफलता पर बी डी सी सदस्य संजीव कुमार, पाठशाला के प्रधानाचार्य संजय ठाकुर, पाठशाला के प्राध्यापक और अध्यापक वर्ग, ग्रामवासियों में डिस्ट्रिक्ट हैल्थ ऑफिसर डॉक्टर दिनेश ठाकुर, पूर्व प्रधानाचार्य प्रकाश चंद ठाकुर, पाठशाला के पूर्व प्रधानाचार्य नेक राम सुमन, संत राम ठाकुर, विवेक सिंह, सत्य प्रकाश, दीप कुमार, वेद प्रकाश आर्य, ग्राम पंचायत उप प्रधान मेहर चंद, पूर्व उप प्रधान नेक राम विमल, सहित क्षेत्र के कई लोगो ने उनको बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।
प्रदेश में काफी दिनों से साफ़ चल रहे मौसम के बाद अब खबर आ रही है की आगामी 7 दिसंबर को मौसम का हाल बिगड़ सकता है। मौसम विभाग द्वारा जारी एक सप्ताह के पूर्वानुमान के मुताबिक आगामी 7 से 10 दिसंबर तक प्रदेश के अधिक ऊँचाई वाले इलाकों में बारिश और हिमपात होने की संभावना है। वहीं 7 और 8 दिसंबर को प्रदेश के माध्यम ऊँचाई वाले इलाकों में भी बारिश और बर्फ़बारी हो सकती है। इसके इलावा प्रदेश के मैदानी व कम ऊँचाई वाले इलाकों में भी 7 और 8 को बारिश की संभावना है। उधर, प्रदेश के सभी इलाकों में शीत लहर जारी है।
अखिल भारतीय किसान सभा के आह्वान पर अर्की इकाई के कार्यकर्ताओं ने दाड़लाघाट बस स्टैंड पर एक प्रदर्शन का आयोजन किया। किसान सभा के कार्यकर्ता किसान सभा कार्यालय में एकत्रित हुए तथा बाद में बाजार में एक जुलूस निकाला जो कि बस स्टैंड तक पहुंच कर एक रैली में परिवर्तित हो गया। रैली को संबोधित करते हुए किसान सभा के जिलाध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य रामकृष्ण शर्मा ने केंद्र सरकार के कृषि बिलों पर जोरदार प्रहार करते हुए कहा कि सरकार सदियों पुरानी मंडी व्यवस्था तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रणाली को समाप्त करके किसानों की जमीनें अंबानी तथा अदानी के पास गिरवी रखना चाहती है। इस सरकार को किसानों एवं मजदूरों से केवल वोट चाहिए, जबकि कानून वह केवल उद्योगपतियों के हक में बना रही है। शर्मा ने इन कानूनों को काला कानून करार दिया। रैली को संबोधित करते हुए सीटू नेता अमरचंद गजपति ने कहा कि मोदी सरकार बेखौफ तथा तानाशाह बन गई है। वह उसी जनता के सिर पर डंडे मार रही है जिस जनता ने दो बार मोदी को सत्ता में बिठाया। नौजवान नेता पंकज शर्मा एवं किसान सभा के राज्य कमेटी के सदस्य रूप चंद ठाकुर ने भी रैली को संबोधित किया। किसानों ने जनता का आह्वान किया कि दिल्ली बॉर्डर पर डटे किसानों का हौसला बढ़ाने हेतु एकजुटता का प्रमाण दे तथा 8 दिसंबर के भारत बंद को कामयाब बनाएं। इस अवसर पर रामकृष्ण शर्मा, अमर चंद गजपति, रूप चंद, मोहन ठाकुर, भागीरथ ठाकुर, बृजलाल गजपति, संतराम, धर्मपाल गजपति, हरिराम, मनसाराम, पंकज शर्मा, जयदेव, अमरचंद शालीमार, नरपत, जयदेव ठाकुर एवं बृजलाल सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
दाड़लाघाट। पंचायत चुनावों में भाजपा के प्रधान विजयी हो ऐसा हमारा लक्ष्य है। भाजपा कार्यकर्ता चुनाव में मजबूती के साथ व पूरे जोश के साथ कार्य करेंगे। यह बात देर शाम शुक्रवार को कांगड़ा प्रवास को जाते हुए सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने बाघल होटल दाड़लाघाट में कही। इस मौके पर पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा व किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय ठाकुर भी मौजूद रहे। इस अवसर पर विभिन्न गांव से आए लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं से मंत्री सरवीण चौधरी को अवगत करवाया। मंत्री सरवीण चौधरी ने कहा कि पंचायत चुनाव भी नजदीक है और इन चुनावों में बीजेपी के उम्मीदवार मजबूत होकर विजयी होंगे। सरवीण चौधरी ने कहा कि क्षेत्र की जो समस्याएं है, वो कार्यकर्ताओं द्वारा बताई गई। वार्षिक बजट के अंत में सप्लीमेंट्री बजट आता है। इस बजट में इन समस्याओं के समाधान हेतु प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सभी विभाग मुस्तैदी से कार्य कर रहे हैं। चौधरी ने कहा कि आज वो शाहपुर में वर्चुअल शिलान्यास कार्यक्रम में थी व इसके बाद उन्होंने सभी विभागों की एक बैठक रखी है जिसमें सभी जिलों का जो भी बकाया फंड बचता है, उसे इस सप्लीमेंट्री में रखा जाएगा व उसका एक बड़ा हिस्सा ओबीसी व एससी-एसटी के लोगों को पेंशन, घर बनाने के लिए, रास्तों के लिये व कुछ गांव जो गोद लिए जाते है। उनके विकास कार्य करने की हमारे विभाग की प्राथमिकता होगी। इस दौरान अर्की विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा ने भी उनके समक्ष अपनी मांगों को पूरा करने का आग्रह किया। इस दौरान मंत्री सरवीण चौधरी ने विभिन्न पंचायतों से आए हुए लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा,किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय ठाकुर, ओबीसी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र सिंह चौधरी, अम्बुजा सीमेंट कंपनी दाड़लाघाट से प्रभावित किसान सभा के अध्यक्ष जगदीश शर्मा, बालकराम शर्मा, धर्मपाल शर्मा, नरेश गौतम, हंसराज भाटिया, सुनीला शर्मा, भगत राम, दया राम, ज्ञान सिंह ठाकुर, हेतराम, घनश्याम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
चंबा। रठियार पंचायत के जंगल में शनिवार सवेरे एक नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तुरंत जंगल में नर कंकाल होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाते ही सुल्तानपुर पुलिस चौकी से एक टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इसी दौरान मौके पर पहुंचे लोगों ने कपड़ों से नर कंकाल की पहचान पवन कुमार वासी गांव भलोली के तौर पर की, जोकि गत अढ़ाई वर्षों से लापता चल रहा था। आरंभिक जांच में पता चला है कि यह व्यक्ति मेहनत मजदूरी के चलते अक्सर घर से बाहर रहता था। पुलिस ने नर कंकाल का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
रवीश मृगेन्द्रा ने आल ओवर वर्ल्ड पोएट्स की एक साँझा किताब में कॉंट्रिब्यूटिंग पोएट बनकर हिमाचल प्रदेश का नाम चमका दिया है। वर्ल्ड थ्रू पोएटिक सेंसिबिलिटी ए कॉन्ग्रिगेशिन ऑफ़ ग्लोबल पोएट्स बुक में कई देशों जैसे क्रोएशिया, मैसेडोनिया, बेल्ग्रेड, तुर्की, सर्बिया, साउथ अफ्रीका, मॉन्टेंगरो, फिलीपींस, भारत आदि देशोँ के चुनिंदा साठ विद्वानों एवं कवियों की कवितायेँ शामिल की गईं हैं। बताते चले की रवीश हिमालय संस्कृति के संरक्षण के लिए प्रयासरत रहे है और उन्होंने नोट्स ओंन गुलेर और सांझ पहाड़ी फीचर फिल्म में भी काम किया है। रवीश ने उनकी कलात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहन देने का श्रेय पिता भूपेंद्र शर्मा सेवानिवृत वन अधिकारी एवं माता स्वर्गीय कादंबरी देवी निरीक्षक, हिमाचल सरकार को दिया है। रवीश के भाई एवं क्षेत्र के समाजसेवी कार्तिक शर्मा ने उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। क्लेवर फॉक्स पब्लिशिंग हाउस द्वारा प्रकाशित किताब के एडिटर्स राजन लाल और श्रीकांत कुलश्रेष्ठ हैं एवं किताब अमेज़न साइट में ऑनलाइन उपलब्ध है।
सोलन के समाजसेवी योगेन्द्र सेठी का आज देहांत हो गया। बीमारी के चलते उन्होनें पीजीआई चंडीगढ़ में आज अंतिम सांस ली। योगेन्द्र सेठी समाजसेवी के रूप में जाने जाते थे। अपने मिलनसार व्यक्तित्व के कारण वह सबसे घुल- मिल जाते थे। सेठी एक अच्छे कलाकार के रूप में भी अपनी पहचान बनाए हुए थे। पूरे देश के कलाकारों को उन्होनें फिलफोर्ट क़ल्ब के माध्यम से जोड़ा हुआ था। करीब 10 दिन तक चलने वाले अभिनय में देशभर के कलाकार सोलन में एकत्रित होते थे। सभी के दुख में सबसे पहले खड़े होने वाले योगेन्द्र सेठी अपने पीछे अपनी धर्मपत्नी, दो बेटे, दो बहू व पोती को छोड़ गए हैं। योगेन्द्र सेठी 64 वर्ष के थे। उनके बड़े भाई सुरेन्द्र सेठी कांग्रेस की राजनीति में एक बड़ा नाम है। योगेन्द्र सेठी का अंतिम संस्कार कल चंबाघाट में होगा।
कुनिहार। देवभूमि क्षत्रिय संगठन हिमाचल प्रदेश, सामान्य वर्ग संयुक्त मंच युवा हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय क्षत्रिय महासंघ युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर ने कहा कि सर्कार स्वर्ण जाति के लोगो के लिए कोई सही कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में सवर्ण जाति के लोगो के साथ सरकार सौतेला व्यव्हार कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वर्ण समाज के परिवारों के खिलाफ नीतियां एवं योजनाएं बनाई गई है, जिसमें स्वर्ण समाज के गरीब परिवारों को भी अछूता नहीं रखा गया। रुमीत ठाकुर ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि स्वर्ण समाज को हमेशा वोट बैंक के लिए प्रयोग किया गया है, एट्रोसिटी एससी एसटी एक्ट जैसा काला कानून सवर्णों के खिलाफ बनाया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल ने एट्रोसिटी एससी एसटी एक्ट में संशोधन बारे कभी कोई आवाज नहीं उठाई उन्होंने कहा कि जातिगत आरक्षण को मजबूती देने के लिए सभी राजनीतिक दल देश में व प्रदेशों में कार्य कर रहे हैं! जिसमें स्वर्ण समाज के बच्चों की योग्यता की बलि चढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में स्वर्ण आयोग के गठन की मांग को प्रमुखता से उठाया जाएग, जिसमें किसी भी राजनीतिक दल को हस्तक्षेप नहीं करने दिया जाएगा। ठाकुर ने कहा कि राजनीतिक दल स्वर्ण आयोग के गठन को लेकर विरोध करेगा तो हिमाचल प्रदेश का पूर्ण स्वर्ण समाज 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों का पूर्ण रूप से बहिष्कार करेगा।
भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला शिमला के जिला भाषा अधिकारी कार्यालय द्वारा क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रख्यात साहित्यकार यशपाल की जयंती के अवसर पर उनको स्मरण करते हुए गुगल मीट ऐप के माध्यम ऑनलाइन कवि गोष्ठी का आयोजान करवाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार एवं पूर्व प्रशासनिक अधिकारी के० आर ० भारती ने की कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला भाषा अधिकारी शिमला अनिल हारटा ने सभी उपस्थित साहित्यकारों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार त्रिलोक सूर्यवंशी ने किया।इस अवसर पर रोशन लाल पाराशर, भूप रंजन, वंदना राणा, ओम भारद्वाज, डॉ संगीता सारस्वत, ऋषि राम भारद्वाज, डॉ मस्त राम शर्मा आदि साहित्यकारों ने काव्य पाठ किया।
ग्राम पंचायत हनुमान बड़ोग के गांव मनलोग बड़ोग में नेहरू युवा क्लब मनलोग बड़ोग द्वारा फिट इंडिया के प्रति जागरूक कार्यक्रम का आयोजन किया। नेहरू युवा केंद्र सोलन द्वारा फिट इंडिया के प्रति बताए गए कार्यक्रम को केंद्र द्वारा दिए गए निर्देशानुसार व नियमों का पालन करते हुए गांव के युवाओ द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर नीतीश कुमार और हिमांशु शर्मा द्वारा लोगों को योगा करवाया। सभी लोगों व सदस्यों को बताया गया कि स्वस्थ रहने के लिए हमें किस तरह से योगा करके स्वस्थ रह सकते है और स्वस्थ रहकर हम कोरोना जैसी भयंकर बीमारी से भी बच सकते हैं। सभी सदस्यों ने क्लब के प्रधान पंकज कुमार, क्लब सदस्य नितिश शर्मा, हिमांशु शर्मा का धन्यवाद किया और सभी लोगों को भी फिट इंडिया में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान क्लब के प्रधान पंकज कुमार और प्रेस सचिव मुकेश शर्मा मौजूद रहे।
GNA University organized an Online Guest Lecture cum Panel Discussion on Emerging HR Challenges and Solutions during pandemic for the students of GNA Business School via the online platform of Blackboard Software. The Resource Person & Panellists for the day were Mr. Gautam Sharma- Manager HR, ITC Ltd, Kapurthala, Ms. Daisy Deol- Assistant Manager HR, from ITC, Ms. Vaishali Lamba- HR Manager, Bonn Nutrients, Ludhiana and Dr. Jagdeep Singh, Deputy Dean of GNA Business School. The lecture started with a warm welcoming of the noble speakers of the day by Dr. Jagdeep Singh, Dean- GNA Business School and the faculty members of GBS. The main objective behind this guest lecture cum panel discussion was to address the students towards different challenges that were encountered by these resource persons after lockdown for their employees. Mr. Gautam, Ms, Daisy & Ms. Vaishali then went on to elaborate these challenges one by one and also laid down the solutions that they had encountered to tackle these challenges in a sound manner in their respective organizations. They also went on to discuss different initiatives taken by ITC Ltd. & Bonn Nutrients to manage such issues. On the whole, the lecture was fruitful for every student wherein they gathered many realistic views into the strategies to manage HR challenges in the present COVID situation. There was an active participation by the students in the session as well as the faculty members where many questions related to different challenges and their outcomes were raised by them. The panellists then had a one to one interaction with the students wherein many of their questions and queries were answered. Thus, the lecture ended on a learning note. Mr. Gurdeep Singh Sihra, the Pro-Chancellor, GNA University expressed, “I appreciate the endeavours of the Department for organising such trending lectures for the students of GBS.” Dr. VK Rattan, the Vice-Chancellor, GNA University said, “The University is always ready to offer the best to our GUites in all the various upcoming spheres.” Dr. Monika Hanspal, Dean Academics, GNA University said, “I am really happy to witness the active participation of the faculty and the students in these Guest Lectures.”
गृह रक्षा 11वीं वाहिनी सोलन के निरर्थक घोषित भण्डार की नीलामी 10 दिसम्बर, 2020 को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी आदेशक गृह रक्षा 11वीं वाहिनी डाॅ. शिव कुमार शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि यह नीलामी 10 दिसम्बर को प्रातः 11.00 बजे आदेशक गृह रक्षा 11वीं वाहिनी के बजडौल, जौणाजी रोड स्थित कार्यालय में की जाएगी। डाॅ. शिव कुमार शर्मा ने कहा कि प्रत्येक बोलीदाता को अग्रिम राशि के रूप में 5000 रुपए बोली आरम्भ होने से पूर्व जमा करवानी होगी। यह राशि बोली समाप्त होने के उपरांत प्रत्येक बोली दाता को वापिस लौटा दी जाएगी। उच्च बोलीदाता को बोली की समाप्ति पर पूरी राशि मौके पर ही जमा करवानी होगी। बोली दाता को नीलाम हुई भण्डार वस्तुएं उसी दिन सांय 5.00 बजे से पूर्व उठानी होगी। बोली को बिना किसी कारण बताए आदेशक गृह रक्षा द्वारा रद्द किया जा सकता है। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय की दूरभाष संख्या 01792-223845 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
नेशनल हाईवे स्वारघाट-नालागढ़-पिंजौर पर एक पर्यटकों से भरी ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 8 लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है की यह ट्रैवलर मनाली से चंडीगढ़ की तरफ जा रहा था जब अचानक वह अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में ट्रैवलर में सवार पंजाब, केरला और हरियाणा के आठ पर्यटक घायल हो गए। इनमें से एक पर्यटक गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफेर किया गया है। अन्य सभी घायलों का इलाज एफआरयु नालागढ़ में चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
शिमला। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर 7 दिसम्बर सोमवार को जिला सिरमौर व 9 दिसम्बर बुधवार को जिला सोलन कांग्रेस कमेटियों के साथ विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा वर्चुअल बैठके करेंगे। कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष की अध्यक्षता में होने वाली इन बैठकों में जिलों के नव नियुक्त जिला प्रभारी, विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी व सम्बंधित जिले के ब्लॉक अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष को इस वर्चुअल बैठक में आवश्यक शामिल होने को कहा गया है। किमटा ने बताया है कि प्रदेश में बढ़ते कोविड के मामलों के दृष्टिगत कांग्रेस आगामी अपनी सभी बैठके विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा वर्चुअल तौर ही करेगी।उन्होंने कहा है कि कांग्रेस ने अपने सभी पदाधिकारियों से अपने अपने जिलों की सभी वर्चुअल बैठकों में आवश्यक तौर पर उपस्थित रहने को कहा है जिससे उनके जिलों में हो रहें कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देशों की पूरी समीक्षा हो सकें।
कुल्लू जिला के सैंज घाटी में एक विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। महिला के पिता ने पुलिस में हत्या का मामला दर्ज करवाया है। घटना 2 दिसंबर की है और पुलिस ने मामला 3 दिसंबर की शाम दर्ज किया है। मृतक महिला के पिता ने आरोप लगाया है कि महिला का पति उसके साथ मारपीट करता था। पति से तंग आकर उनकी बेटी 2-3 बार मायके भी आई, लेकिन मायके वालों ने उसे समझा बुझा कर वापिस ससुराल भेज दिया था। उन्होंने बताया कि 3 दिसंबर को सुबह दामाद ने उनके बेटे को फ़ोन कर के बताया कि उनकी बेटी रात को आंगन में गिर गई थी व वह उसे इलाज के लिए कुल्लू अस्पताल ले जा रहा है। उसके बाद दामाद ने दुबारा फ़ोन किया और बताया कि वह कुल्लू में है और उनकी बेटी की मृत्यु हो गई है। इसके बाद पिता रिश्तेदारों सहित बेटी को देखने पहुंचे। पिता ने कहा कि उनकी बेटी के सर में कनपट्टी के पास गहरी चोट लगी हुई थी तथा उसके पूरे शरीर के कई हिस्सों में चोट के निशान थे। उन्होंने आरोप लगाया कि 2 दिसंबर की रात को उनकी बेटी की हत्या हुई है।
हाई कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश सरकार के लिए कोविड को लेकर आदेश जारी किए हैं। हिमाचल हाईकोर्ट ने कोरोना को लेकर सरकार को 25 बिंदुओं पर आधारित दिशा-निर्देश दिए हैं। हाई कोर्ट ने निर्देश दिए हैं कि केंद्र के दिशा-निर्देशों के अनुरूप वरिष्ठ डॉक्टर कोविड वार्डों का नियमित दौरा करें और सरकार उचित मात्रा में तरल ऑक्सीजन टैंकरों की व्यवस्था करेगी। कोरोना ड्यूटी में तैनात लोग धरना-प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे और यदि उन्हें किसी भी तरह की समस्या है तो वह हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं। कोविड मरीजों की सेवा में तैनात कर्मियों की डाइट और आराम का विशेष ध्यान रखा जाए और जरूरी हो तो एनजीओ और चैरिटेबल इंस्टीट्यूशन से भी सहायता ली जाए। साथ ही HC ने आउटसोर्स पर तैनात किए जाने वाले कर्मियों को 5 दिसंबर तक नियुक्ति देने को कहा है। निजी और सरकारी प्रयोगशालाओं से कोविड टेस्ट करवाने को भी कहा गया। सैंपल लेने वाली एजेंसी को HC ने आदेश दिए कि टेस्ट के दौरान व्यक्ति का संपर्क नंबर, ई-मेल आईडी और अन्य जरूरी जानकारी लें, जिससे टेस्ट रिपोर्ट ई-मेल व्हाट्सएप पर बताई जा सके। यह रिपोर्ट 48 घंटों में दी जाए। हाईकोर्ट ने शिमला, मंडी, धर्मशाला, कुल्लू सोलन, ऊना, हमीरपुर व बिलासपुर जिलों में टेस्टिंग की जानकारी समाचार पत्रों और सोशल मीडिया से देने के भी आदेश दिए। कोविड अस्पतालों में हेल्पलाइन सुविधा सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि जो मरीज अपने खर्चे पर नर्स रखना चाहें, उन्हें इसकी अनुमति दी जाए। कोर्ट ने कहा की कोविड मरीज का शव किसी भी स्थिति में वार्ड में न लपेटकर न रखा जाए। शौचालय साफ रखने के साथ मरीज शिकायतों की सूचना हेल्पलाइन पर दें। गर्म पानी, स्टीमर की पर्याप्त उपलब्धता, राज्य में आने वाले बाहरी लोगों के टेस्ट जरूरी करने पर विचार करने के भी आदेश दिए। मास्क पहनने, सामाजिक दूरी के नियमों के पालन को पुलिस के साथ नगर निगम, गृह विभाग के कर्मी, वालंटियर तैनात करने के आदेश दिए। कोर्ट ने स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के आदेश दिए हैं। मामले पर सुनवाई 10 दिसंबर को होगी। अपने दिशा-निर्देशों में कोर्ट ने कहा कि पंचायतें, स्थानीय निकाय सुनिश्चित करें कि मास्क पहनने व सामाजिक दूरी के नियमों का पालन हो रहा है। जरूरी वस्तुओं की डिलीवरी के लिए तैनात लोगों का टेस्ट प्राथमिकता के आधार किया जाए। आउटसोर्स पर कोविड मरीजों की सेवाओं में तैनात तृतीय, चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को अतिरिक्त भत्ता सरकार दे। घर में इलाज ले रहे लोगों से डेडीकेटेड मेडिकल पर्सनल दिन में दो बार संपर्क करे और जानकारी ले। सरकारी कर्मियों के लिए शिफ्ट में कार्यालय आने का समय सुबह 9:30 और 10:00 तथा शाम जाने का समय 4:30 या 5:00 बजे करने पर सरकार विचार करे। साथ ही लोगों को कोरोना नियमों के प्रति होर्डिंग, रेडियो, टीवी और किताबों के माध्यम से शिक्षित किया जाए। पुलिस महानिदेशक अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करें, जिससे कोई न कंटेनमेंट जोन छोड़कर जाए और कंटेनमेंट जोन में कोई आवाजाही हो।
डॉ वाई एस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी द्वारा ऑनलाइन मोड में राष्ट्रीय कृषि शिक्षा दिवस मनाया गया। यह आयोजन विश्वविद्यालय के विस्तार शिक्षा निदेशालय द्वारा आयोजित किया गया था और इसमें विश्वविद्यालय के छात्रों और संकाय के साथ-साथ विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया था। भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के जन्मदिवस मनाने के लिए प्रत्येक वर्ष 3 दिसंबर को राष्ट्रीय कृषि शिक्षा दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ परविंदर कौशल मुख्य अतिथि रहे। विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ पीके महाजन ने मुख्य अतिथि और प्रतिभागियों का स्वागत किया और विश्वविद्यालय के विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में बताया। डॉ कौशल ने अपने संबोधन में भारत में कृषि की भूमिका पर जोर दिया और छात्रों से देश में कृषि क्रांति का हिस्सा बनने का आग्रह किया। उन्होंने छात्रों को कृषि को एक पेशे के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करने में स्कूलों की भूमिका पर ज़ोर दिया। डॉ कौशल ने कहा कि नई शिक्षा नीति देश की शिक्षा प्रणाली को परिवर्तित करने में मदद करेगी। इस कार्यक्रम में सोलन के सेंट लुक्स, एमआरए डीएवी और गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के 75 से अधिक छात्रों द्वारा ऑनलाइन मोड़ से भाग लिया गया। आयोजन में बीएससी बागवानी और वानिकी के अंतिम वर्ष के छात्रों ने भी भाग लिया। कृषि शिक्षा का महत्व और कार्यक्षेत्र विषय पर एक ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की गई। निकुशभा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि प्रीतिका और वर्णिका दूसरे स्थान पर और सोनाली ठाकुर तीसरे स्थान पर रहीं। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ अनिल सूद ने इस अवसर पर एक विशेष लैक्चर दिया। डॉ केके रैना, डॉ मणिका तोमर, डॉ रेशमा नेगी, डॉ रश्मि चौधरी, डॉ पीयूष मेहता, डॉ यास्मीन और डॉ रोहित शर्मा द्वा ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया। विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर एंड फॉरेस्ट्री, नेरी में भी इस अवसर पर वर्चुअल समारोह आयोजित किया।
दाड़लाघाट। जिला कांग्रेस सेवादल सोलन के अध्यक्ष सुरेन्द्र वर्मा की अध्यक्षता में तहसीलदार अर्की रमन ठाकुर को मिला। इस दौरान तहसीलदार अर्की रमन ठाकुर के माध्यम से कृषि विधेयक 2020 के विरोध बारे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को ज्ञापन सौपा। सेवादल जिला सोलन प्रदेश हिमाचल के समस्त स्वयं सेवक, केन्द्र सरकार द्वारा पारित बिल किसान उत्पादन व्यापार और वाणयजिक (संवर्धन और सुविधा) विधेयक, किसान (सशक्तिकारण और संरक्षण) विधेयक, सेवा विधेयक और आवश्यक वस्तुयें (संशोधन) विधेयक का विरोध करते हैं। साथ ही संपूर्ण देश में हो रहे किसान आंदोलन उनके संघर्ष का समर्थन करते हैं। किसानों की चिंताएं, उनकी मांग वास्तव में लोकतंत्र और देश हित में है। उक्त तीनों बिल वास्तव में किसान हितेषी बिल ना होकर, पूंजीपतियों और उद्योगपतियों के हित में पारित किए गए प्रतीत होते हैं। उक्त विधेयकों से देश का सामाजिक आर्थिक और व्यवसायों पर निर्भर है। एक तरह से पूंजीपतियों की गुलामी की ओर जाती हुई प्रतीत होती है। कृषि सुधार के नाम पर लाए गए उक्त विधेयक वास्तव में किसान और कृषि क्षेत्र के विरोधी है, इसलिए देश के किसानों की जो चिंताएं हैं। उनके समर्थन में हम कांग्रेस सेवादल के लोग कृषि सुधार विधेयक 2020 के तीनों विधायकों को समाप्त करने की मांग करते हैं। उम्मीद है कि लोकतंत्र के हित में उक्त मांगों पर तुरंत निर्णय करेंगे। इस दौरान सुरेंद्र वर्मा, महेंद्र कालिया, नरेश ठाकुर, सुमित गुप्ता मौजूद रहे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद निजी स्कूलों द्वारा अभी हाल ही में ट्यूशन फीस से अतिरिक्त फीस वसूलने को लेकर निकाले गए फरमान का विरोध करती है। प्रदेश मंत्री विशाल वर्मा ने कहा गत कुछ दिन पहले प्रदेश सरकार द्वारा निजी स्कूलों के संदर्भ में ट्यूशन फीस से अतिरिक्त फीस वसूलने की अधिसूचना निकाली जाती है। वह वर्तमान परिपेक्ष में आर्थिक मंदी से जूझ रहे प्रदेश की जनता के लिए सही नहीं है। जिस तरह डीएवी स्कूल न्यू शिमला द्वारा अभिभावकों से वर्ष भर की ट्यूशन फीस के साथ पंजीकरण शुल्क, वार्षिक शुल्क, दाखिला शुल्क, सिक्योरिटी शुल्क व तमाम प्रकार के अनावश्यक शुल्क वसूलने का फरमान निकाला जाता है, जिसके तहत अभिभावकों पर 15,000 से अधिक फीस जमा करने का दबाव बनाया जाता है। वर्तमान समय में निजी स्कूलों द्वारा इस प्रकार का किया जा रहा व्यवहार कतई सही नहीं है। विद्यार्थी परिषद निजी स्कूलों द्वारा किए जा रहे इस व्यवहार का विरोध करती है। महामारी के दौर में स्कूलों द्वारा चलाई गई ऑनलाइन कक्षाओं की फीस को अभिभावकों द्वारा समय पर अदा किया जा रहा है। परंतु कोरोना महामारी की वजह से जिस तरह प्रदेश आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है, ऐसे समय में इस तरह अनावश्यक फीस क नाम पर आर्थिक शोषण करना उचित नहीं है। विद्यार्थी परिषद प्रदेश सरकार से मांग करती है की वर्तमान समय में निजी स्कूलों द्वारा ली जा रही इस अनावश्यक फीस को ना लिया जाए तथा प्रदेश की जनता की आर्थिक स्थिति को समझते हुए सकारात्मक कदम उठाए जाएं।
शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने समग्र शिक्षा अभियान की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग ने कोविड-19 की इस संकट की घड़ी में विद्यार्थियों की शैक्षणिक गतिविधियां बाधित न हों, इस दिशा में कई प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि अध्यापकों ने बच्चों को आॅनलाइन शैक्षणिक सामग्री से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान भी वर्ष 2020-21 में प्रदेश के तीन हजार 840 विद्यालयों में 28 हजार 430 बच्चों ने प्री-प्राईमरी के लिए आॅनलाइन पंजीकरण करवाया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में प्रदेश के लगभग सभी स्कूलों में प्री-प्राईमरी कक्षाओं को शुरू करने के प्रयास किए जाएंगे और नये शैक्षणिक सत्र में प्री-प्राईमरी स्कूलों में बच्चों के पंजीकरण को बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे। शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह प्रदेश के सभी जिलों में तीन से चार वर्ष के बच्चों की पहचान कर, उन्हें सूचीबद्ध करें, ताकि इन बच्चों को प्री-प्राईमरी में प्रवेश लेने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्री-प्राईमरी के विद्यार्थियों के लिए नई शिक्षा नीति के अंतर्गत पाठ्यक्रम तैयार किया जाएगा, जिसके अंतर्गत बच्चों को सरल भाषा में शिक्षा प्रदान की जाएगी। गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि नई शिक्षा नीति 21वीं सदी में विद्यार्थियों के सुनहरे भविष्य का निर्माण करने में कारगर सिद्ध होगी। प्रदेश में 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को व्यवसायिक शिक्षा प्रदान की जा रही है। नई शिक्षा नीति में भी व्यवसायिक शिक्षा पर विशेष बल दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगले शैक्षणिक सत्र में छठी कक्षा से व्यवसायिक शिक्षा आरम्भ करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को विद्यालयों में व्यवसायिक प्रशिक्षण को और अधिक नवाचार आधारित बनाने के निर्देश दिए, ताकि अधिक विद्यार्थी इन रोजगारोन्मुख कार्यक्रमों के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें। प्रदेश में बालिकाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान 13 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की संख्या को और अधिक बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे। बैठक में शिक्षा सचिव राजीव शर्मा, समग्र शिक्षा अभियान के परियोजना अधिकारी वीरेंद्र शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
दाड़लाघाट क्षेत्र में 108 एंबुलेंस में तैनात कर्मचारियों ने बुधवार को एक महिला का सफलतापूर्वक प्रसव करवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार रात समय करीब 1:34 बजे 108 एंबुलेंस पर सूचना प्राप्त हुई कि मांगल के गांव बागा (कंधर) की एक महिला पूजा देवी पत्नी पंकज कुमार की तबीयत बहुत खराब है। महिला की तबीयत अधिक बिगडने पर एंबुलेंस में ही करवाया प्रसव, जिस पर दाड़लाघाट से 108 एंबुलेंस लेकर टेक्नीशियन सुशील स्याल और चालक राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और महिला की तबीयत अधिक खराब होने के कारण उच्च चिकित्सक डॉक्टर के साथ संपर्क करके उसे प्राथमिक उपचार दिया। लेकिन महिला की हालत में सुधार न होने पर उन्होंने महिला का प्रसव वाहन में ही करवाने का निर्णय लिया। जिसके बाद उसका सफलतापूर्वक प्रसव स्यार (दाड़लाघाट) में करवाया गया और महिला ने एक लड़के को जन्म दिया। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित है और समय रहते प्रसव होने में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों ने अहम भूमिका निभाई। प्रसव के बाद उन्हें एफआरयू अर्की में भर्ती करवाया गया है।
मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के लिए 12.52 करोड़ रुपये की लागत की छह विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिलाएं भी रखीं, जिनमें तहसील बालीचैकी में खुड़ागी खड्ड पर 5.77 करोड़ रुपये की लागत से ग्राम पंचायत कशौड़ और कुकलाह में निर्मित होने वाली पांदली, चुनानी, कुकलाह बागी, खुड़ागी उठाऊ जलापूर्ति योजना, तहसील थुनाग की ग्राम पंचायत बागा चनोगी में 1.51 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली धौन खड्ड से कामेश्वर धार तक उठाऊ जलापूर्ति योजना, तहसील थुनाग के कल्हानी में 1.60 करोड़ रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, तहसील थुनाग के धरवारथाच में 1.54 करोड़ रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, तहसील बालीचैकी के खोलानाला में 1.60 करोड़ रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन और कल्हानी में 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाला वन निरीक्षण हट शामिल हैं। जय राम ठाकुर ने बागा चनोगी को उप-तहसील बनाए जाने पर क्षेत्र के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी, क्योंकि अभी तक उन्हें भूमि अभिलेख संबंधी और अन्य मामलों के लिए लगभग 30 किलोमीटर की दूरी तय कर थुनाग जाना पड़ता था। उन्होंने कहा कि 5.77 करोड़ रुपये की उठाऊ जलापूर्ति योजना के पूरा होने से ग्राम पंचायत कशौड़ और कुकलाह के पांदली, चुनानी, कुकलाह, बागी, खु़ड़ागी गांवों के लोगों को पेयजल की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सराज प्रदेश के सबसे दुर्गम निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है और सरकार ने इस क्षेत्र का विकास सुनिश्चित करने के लिए प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि इस निर्वाचन क्षेत्र के दुर्गम स्थानों में सड़क सुविधा प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में सड़क सुविधा उपलब्ध करवाना सरकार की उच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों के दौरान इस विधानसभा क्षेत्र में लगभग 250 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया गया है। जय राम ठाकुर ने कहा कि बागा चनोगी में जल शक्ति विभाग का उपमंडल और लोक निर्माण विभाग का कनिष्ठ अभियंता अनुभाग खोला गया है, जो इस क्षेत्र के विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि उचित भूमि चिन्हित होते ही बागा चनोगी में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए कुछ सख्त निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि 15 दिसम्बर, 2020 तक प्रदेश में कोई भी राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से परस्पर दूरी बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क का उपयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस वायरस की चेन को तोड़ने के लिए किसी भी सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक कार्यक्रम में 50 से अधिक लोगों को उपस्थित होने की अनुमति नहीं होगी। स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि सराज विधानसभा क्षेत्र के लोगों को वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करना सम्मान की बात है। उन्होंने कहा सभी तीनों स्वास्थ्य संस्थान जिनकी आज मुख्यमंत्री द्वारा आधारशिला रखी गई, विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने में सहायक सिद्ध होंगे। मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद राम स्वरूप शर्मा ने विधानसभा क्षेत्र से जय राम ठाकुर को लगातार पांच बार निर्वाचित किए जाने के लिए सराज के लोगों का धन्यवाद किया। सराज भाजपा के मडंलाध्यक्ष भागीरथ शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण मुख्यमंत्री व्यक्तिगत रूप से इस अवसर पर शामिल नहीं हो पाए। उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान मुख्यमंत्री सफलतापूर्वक राज्य का मार्गदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बागा चनोगी को उप तहसील प्रदान करने और करोड़ों रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिला रखने के लिए भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। सराज भाजपा के महासचिव टिक्कम राम ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विकासात्मक मांगों को विस्तृत रूप से मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। सराज भाजपा के महासचिव भीष्म ठाकुर, उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर और अन्य अधिकारी इस अवसर पर बागा चनोगी में उपस्थित थे।
दाड़लाघाट। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान "हिमाचल फ्री फोरम स्टे कैटल्स" के तहत सब उपमंडल के अंतर्गत खुले में घूम रहे बेसहारा गौवंश को आश्रय प्रदान करने के लिए पशु चिकित्सक अधिकारी बुघार डॉ देवराज शर्मा के नेतृत्व में दाड़लाघाट, धुन्दन, सन्याडी मोड़, सूरजपुर, दसेरन से इन पशुओं को एकत्रित करके श्री हरे कृषण गौ सदन मल्खुमाजरा (भूंड) नालागढ व गौवंश गोपाल गोसदन जघाना रवाना किया। पशुपालन सहायक संत राम पंवर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने बेसहरा गौवंश को आश्रय प्रदान करने हेतु लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसके अंतर्गत बेसहारा गौवंश को श्री हरे कृषण गौ सदन मल्खुमाजरा (भूंड) नालागढ व गौवंश गोपाल गोसदन जघाना में स्थानांतरित किया। उन्होंने बताया कि जिला सोलन से 31 दिसम्बर 2020 तक सभी बेसहारा घूम रहे गौ वंश को गौशालाओं में स्थानांतरित किया जाना है। वहीं, 04 दिसम्बर 2020 को नगर पंचायत अर्की,शालाघाट व बातल में घूम रहे बेसहरा गौवंश को गोपाल गोसदन जघाना में स्थानातरित किया जाना है। इस अभियान को सफल बनाने में चिकित्सक अधिकारी बुघार डॉ देवराज शर्मा, पशु चिकित्सा अधिकारी दाड़ला डॉ मानवी चौधरी, पशु पालन सहायक दाड़लाघाट संत राम पंवर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा प्रमुख शिमला विभाग राजेंद्र वर्मा, तीर्थ राम, हरीश, एसडीटीओ दाड़ला के प्रधान रत्न मिश्रा, उपप्रधान सूरजपुर भगत राम सहित लोक निर्माण विभाग,अग्निशमन विभाग अर्की,दाड़लाघाट नगर से गौ सेवक के सदस्य,गौपुत्र सेना के स्वयंसेवको का सहयोग रहा।
कुनिहार विकास सभा के प्रधान धनीराम तनवर, गोपाल पंवर, ज्ञान ठाकुर, दिप राम ठाकुर, हेम राज, बाबु राम तनवर, बलबीर चौधरी, मोहन, बिनोद जोशी, सन्नी, प्रेम राज चौधरी, मोहन सिंह चौधरी, भागमल तनवर आदि ने किसानों की मांगों का पुरा समर्थन किया है। विकास सभा ने कहा है कि सरकार को किसान विरोधी इन तिनो काले बिलों को जल्द वापिस लिया जाना चाहिए। यह बिल बड़े-बड़े उद्योगपतियों के हक में बनाए गए हैं। किसानों को इससे कोई लाभ नही होने वाला। सभा के प्रधान धनीराम तनवर ने कहा कि पूरा देश किसानो के साथ है, उसी तरह विकास सभा भी किसानों के साथ खड़ी है। अगर आवश्यक हुआ तो हम भी किसान आंदोलन में कूदने को तैयार है।
कुनिहार क्षेत्र के गांव दोची में शहीद मुनीष कुमार की पूण्य स्मृति में परिवारजनों द्वारा श्री मद भागवत कथा का आयोजन करवाया जा रहा है। गौर रहे कि 18 नवम्बर 2019 को दोची गाँव का सैनिक मुनीष कुमार सियाचिन में देश की सेवा करते हुए शहीद हो गया था। मुनीष के शहीद होने की खबर से पूरा क्षेत्र गहरे शोक में डूब गया था। मुनीष का परिवार तो अभी भी इस सदमे से नही उबर पाया है लेकिन परिवार जन मुनीष की पूण्य तिथि पर उसकी आत्मिक शांति के लिए श्री मद भागवत कथा करवा रहे हैं। कथा का शुभारम्भ 29 नवम्बर से कलश स्थापना से हुआ जो 6 दिसम्बर तक रहेगा। इस कथा को कथा ब्यास डॉ दीपराज खजुरिया मंण्डी बलद्वाडा द्वारा अपनी मधुर वाणी से सुनाया जा रहा है। आज कथा के पांचवे दिन श्री कृष्ण के जन्मोत्सव व अन्य कथा के प्रषंग स्रोताओं को ब्यास द्वारा सुनाए गए। इस मौके पर मुनीष की दादी नानकी देवी, पिता राम स्वरूप, माता मीरा कुमारी, भाई राहुल, चाचा प्रकाश, गोपाल, मनोहर लाल, जगदीश, बाबूराम, प्रेमचन्द, बलिराम आदि मौजूद रहे।
नगर परिषद हमीरपुर की मतदाता सूचियों पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय नगर निकाय की सूचियों में बाहरी मतदाताओं को शामिल करने की बात सामने आ रही है। पूर्व पार्षद अजय शर्मा ने इस संबंध में डीसी हमीरपुर को शिकायत पत्र सौंपा है। उन्होंने शिकायत पत्र के माध्यम से कहा कि नगर परिषद हमीरपुर के विभिन्न वार्डों में बाहरी क्षेत्रों के लोगों को शामिल किया जा रहा है। मतदाता सूचियों में उनके नाम फोटो के बिना ही शामिल कर दिए गए हैं। पूर्व पार्षद अजय शर्मा का कहना है कि इस बारे में पहले भी कई बार प्रशासन और स्थानीय नगर निकाय को शिकायत सौंपी जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। डीसी हमीरपुर को शिकायत सौंपी गई है, जिससे इस मामले में शीघ्र कार्रवाई हो सके। उनका कहना है कि शिकायत के बावजूद कार्रवाई न करना अपने आप में बड़ा सवाल है। आपको बता दें कि इससे पहले भी मतदाता सूचियों पर भावी प्रत्याशी और कई पूर्व पार्षद सवाल उठा चुके हैं। इन शिकायतों पर तहसीलदार हमीरपुर में सुनवाई भी की थी, लेकिन अधिकतर शिकायतकर्ता इस सुनवाई से संतुष्ट नजर नहीं आए थे। वहीं अब एक बार फिर जिला प्रशाशन के पास ये मामला पहुंचा है।
चंबा। पुलिस की एसआईयू सेल टीम ने कोटी पुल के समीप नाकाबंदी के दौरान 1 किलो 114 ग्राम चरस सहित एक तस्कर को दबोचने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान संजीव कुमार वासी गांव चटोगा के तौर पर की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर हवालात में बंद कर दिया है। आरोपी से पुलिस चरस की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है। उधर, एसपी चंबा अरुल कुमार ने कोटी पुल के पास नाकाबंदी के दौरान 1 किलो 114 ग्राम चरस सहित तस्कर के पकड़े जाने की पुष्टि की है।
विद्युत उपमंडल भूमिती के अंतर्गत आने वाले गांव मान जाबल, बवासी, लड़हेच तथा इसके आसपास के सभी क्षेत्रों में 5 व 6 दिसम्बर को 11केवी लाईन के लकड़ी के खंभों को बदलने के कारण विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक बाधित रहेगी। यह जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से विद्युत मंडल भूमिती के सहायक अभियंता ईं एम एस चंदेल ने दी। उन्होंने लोगों से सहयोग का आह्वाहन किया है।
प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोलन जिला के कण्डाघाट विद्युत उपमण्डल के अधीन नशो गांव में 63 केवीए के ट्रांसफार्मर के कार्य के लिए 04 तथा 05 दिसम्बर, 2020 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता रमेश कुमार शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 04 तथा 05 दिसम्बर, 2020 को कण्डाघाट क्षेत्र के साधुपुल, बिनु, थरोला एवं जल शक्ति विभाग की बिनु योजना की विद्युत आपूर्ति प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि खराब मौसम की स्थिति में यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।
राजकीय (कन्या) वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटखाई में पढ़ने वाली एक छात्रा रिचिका पुत्री, सीताराम जो कोटखाई तहसील के खोडवी गांव के निवासी हैं, उन्होंने डी आई ई टी संस्था के द्वारा आयोजित कला उत्सव कंपटीशन जो 18 नवंबर 2020 को हुआ था, उसमे उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक सम्मानजनक स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर उनका चयन राज्य स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह जानकारी कोटखाई(कन्या) वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटखाई के प्रधानाचार्य सुरेंद्र चौहान ने जारी करते हुए कहा की रिचिका की इस सफलता के पीछे छात्रा की कड़ी मेहनत और लगन है जिससे पाठशाला का भी मान बड़ा है। वहीं रिचिका के घर और गांव मे भी लोग बच्ची की इस सफलता पर बहुत खुश है
गत दिवस अर्की विधानसभा क्षेत्र में जयराम सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने अचानक दौरा कर अर्की मुख्यालय के सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन के गोदामों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात राज मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि सिविल सप्लाई के गोदाम का निरीक्षण किया तथा निरीक्षण के दौरान सिविल सप्लाई गोदाम के भीतर खाद्यानों का रख रखाव संतोषजनक पाया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि हालांकि पुराना सिविल सप्लाई गोदाम की हालात ठीक है लेकिन गोदाम के समीप खाली पड़ी भूमि को देखते हुए प्रशासन से उस भूमि को खाद्य आपूर्ति विभाग को सौंपने की कार्यवाही पूरी करने को कहा जाएगा ताकि उसका उपयोग कर एक और गोदाम का निर्माण किया जा सके जोकि किसी भी आपदा के समय काम आ सके। इस मौके पर पूर्व विधायक गोविंदराम शर्मा, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक मिलाप चंद शांडिल, तहसीलदार अर्की रमन ठाकुर, निरीक्षक खाद्य आपूर्ति विभाग अर्की अरविंद पदम् सिविल सप्लाई विभाग अर्की प्रभारी हेमराज शर्मा, गैस एजेंसी प्रभारी जगत राम, समाजिक कार्यकर्ता धर्मपाल शर्मा व अन्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन केसी चमन ने जिला के सभी पात्र नागरिकों से आग्रह किया है कि वे 05 तथा 06 दिसम्बर, 2020 को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में जिला के सभी मतदान केन्द्रों पर आयोजित होने वाले विशेष अभियान दिवस में भाग लें। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शिमला लोकसभा और जिला के सभी पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2021 कार्य 15 दिसम्बर 2020 तक आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत 05 तथा 06 दिसम्बर, 2020 को जिला के सभी 573 मतदान केन्द्रों पर विशेष अभियान आयोजित किया जाएगा। इस अभियान के तहत प्रथम जनवरी, 2021 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र नागरिकों के मतदाता पहचान पत्र बनाए जाएंगे। केसी चमन ने कहा कि अभियान के तहत फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के संबंध में दावे एवं आक्षेप भी सभी मतदान केंद्रों एवं निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों तथा सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों के कार्यालय में दाखिल किए जा सकेगें। उन्होंने कहा कि 05 तथा 06 दिसम्बर, 2020 को सभी मतदान केन्द्रों पर नियुक्त अधिकारी तथा राजनीतिक दलों के बूथ एजेंट उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम सम्मिलत करने के लिए फाॅर्म नम्बर-6 में आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए पात्र नागरिक को सहायक दस्तावेजों के साथ एक पास पोर्ट आकार का नवीन फोटो भी संलग्न करना होगा। इस फोटो में चेहरे की पूरी आकृति स्पष्ट होनी चाहिए। अप्रवासी मतदाताओं के नाम सम्मिलत करने के लिए फार्म नम्बर-6क प्रयोग किया जा सकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची में दर्ज किसी नाम पर आपत्ति तथा हटाए जाने के लिए फार्म नम्बर-7, दर्ज नाम की प्रविष्टि में शुद्धि के लिए फार्म नम्बर-8 तथा मतदाता सूची में दर्ज नाम को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने के लिए फार्म नम्बर-8क का प्रयोग किया जा सकता है। यह सभी फार्म मतदान केंद्र पर नियुक्त अभिहित अधिकारियों एवं निर्वाचक तथा सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों के कार्यालय में उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में नाम दर्ज होने की पुष्टि वैबसाईट http://ceohimachal.nic.in पर हिमाचल प्रदेश की मतदाता सूचियों शीर्षक के तहत की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि इस वैबसाईट के साथ-साथ राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (NVSP) पर ई-पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध है। इस सुविधा का प्रयोग कर इंटरनेट के माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज करने, अपमार्जन तथा संशोधन के लिए सम्बन्धित फाॅर्म आॅनलाइन भरे जा सकते हैं। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी टोल फ्री नम्बर 1950 से प्राप्त की जा सकती है। केसी चमन ने सभी पात्र नागरिकों से आग्रह किया कि 15 दिसम्बर तक फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम का लाभ उठाएं। उन्होंने 05 तथा 06 दिसम्बर, 2020 को आयोजित किए जाने वाले विशेष अभियान दिवस का सभी से लाभ उठाने का आग्रह भी किया।
हिमाचल प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामले अब राज्य के लिए चिंता का विषय बन गए है, बात राजधानी शिमला कि करें तो यहां, कोरोना के मामले चौगुनी रफ़्तार से बढ़ रहे है जिसके बाद शिमला कोरोना का हॉटस्पॉट बन गया है । आलम यह है कि अब सैलानी भी यहां आने से कतराने लगे हैं। हर साल पर्यटक बर्फ़बारी का इंतज़ार करते है और बर्फ़बारी होते ही सुकून के कुछ पलों के लिए शिमला की शुद्ध आबोहवा का रुख करते है। मगर वर्तमान परिवेश में शिमला के अधिकतम होटल खाली पड़े है। हिमाचल में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए पर्यटक यहां नहीं आना चाहते। कोरोना के मामलों की बढ़ने की रफ्तार का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अक्तूबर में जहां 1800 एक्टिव केस थे वहीं एक माह बाद नवंबर में यह मामले 7500 से पार चले गए। हिमाचल में अब तक 41,860 कोरोना के मामले सामने आए हैं और अब तक 667 लोग अपनी जान भी गवां चुके हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों ने हिमाचल के पर्यटन उद्योग पर भारी चोट की है। सबसे ज़्यादा प्रभावित जिले की बात करें तो वो शिमला ही है जहां अब तक 7631 मामले सामने आए है जबकि दूसरे नंबर पर मंडी जिला है जहां अब तक 6777 मामले सामने आ चुके है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने आज जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि हिमाचल प्रदेश में करोना महामारी से निपटने के लिए सरकार के सारे इंतज़ाम विफल होते जा रहे हैं। हाल ही में विधानसभा सत्र न बुलाने का निर्णय इस बात की गवाही देता है। जहाँ इस सत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं और उनसे जुड़ी समस्याओं के बारे 200 से भी ज़्यादा प्रश्न इस सत्र में उठाए जाने थे। यह सत्र इसलिए महत्वपूर्ण था कि वर्तमान परिस्थितियों में जहां कोरोना महामारी कम्यूनिटी स्प्रेड हो चुकी है और जिसके बारे में सरकार ने अभी तक कोई भी आधिकारिक घोषणा या उससे निपटने के लिए इंतजामों के बारे में अपनी परिस्थिति स्पष्ट नहीं कि है। आज प्रदेश के अंदर हर गाँव में हर रोज़ 5 से 10 या उससे भी अधिक करोना पीड़ित केस देखने को मिल रहे है लेकिन सरकार केवल अपना पल्ला झाड़ने के अलावा और कुछ नहीं कर पा रही है। ऐसी परिस्थितियों में एक तरफ़ तो सरकार ने नगर निगमों के चुनाव स्थगित कर दिए लेकिन पंचायत चुनावों की तैयारी जोरों पर है। यह कैसे सुनिश्चित किया जाएगा कि पंचायत चुनावों में पोलिंग बूथों पर 50 से अधिक व्यक्ति नहीं होंगे और उसके लिए कितने लोगों को पंचायत चुनावों को सुचारु रूप से कराए जाने के लिए ज़िम्मेवारी दी जाएगी। सरकार की वस्तुस्थिति हास्यास्पद है। इतिहास इस बात को याद रखेगा कि वैश्विक महामारी के दौरान हिमाचल प्रदेश के अंदर ऐसी भी कोई सरकार थी जिसके अंदर न तो कोई इच्छाशक्ति थी और न ही निर्णय लेने की कोई क्षमता थी। दूरदृष्टि और पक्के इरादों ने तो शायद इस सरकार के साये को भी कभी नहीं छुआ। सरकार बताए क्या प्रदेश के अंदर कम्यूनिटी स्प्रेड हो चुका है या नहीं।
प्रदेश सरकार के अधिकारी, विशेषकर फील्ड अधिकारी जैसे उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न हुई चुनौतियों को अवसर में परिवर्तित करने के लिए समर्पण और प्रतिबद्धता से कार्य करना चाहिए। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। वहीं मुख्यमंत्री ने प्रदेश में नशे के बढ़ते हुए मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस सामाजिक बुराई से सख्ती से निपटना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस सामाजिक बुराई से निपटने के लिए प्रदेश में विशेष अभियान चलाया जाना चाहिए और इस मामले में उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उपायुक्त सम्बन्धित जिलों में निर्माणाधीन सभी महत्वपूर्ण परियोजनाओं का कार्य निर्धारित समय पर पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंनेे कहा कि जो परियोजनाएं पूरा होने की कगार पर है उन पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि एफआरए और एफसीए स्वीकृति में देरी के कारण विकासात्मक परियोजनाएं प्रभावित न हो यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने दो वर्षों के भीतर सभी शेष पंचायतों में सड़क सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इन में से अधिकांश पंचायतें एफआरए और एफसीए की स्वीकृति न मिलने के कारण सड़क सुविधा से वंचित है। उन्होंने कहा कि सर्दियों में बर्फीले क्षेत्रों, जहां भारी बर्फबारी के कारण बहुत से लकड़ी के खम्बे क्षतिग्रस्त हो जाते हैं वहां निबार्ध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 31 मार्च, 2021 तक सभी लकड़ी के खम्बों को बदल कर लोहे के खम्बे लगाएं जाएंगे। मुख्य सचिव अनिल खाची ने कहा कि कोविड महामारी ने विश्व अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया है और हमारा राज्य भी इससे अछूता नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य के अधिकारी यह सुनिश्चित करे कि इस महामारी के कारण विकास की गति प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थो के दुरुपयोग को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने तीन साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है और अधिकारी वांछित परिणाम प्राप्त करने के लिए समर्पण और प्रतिबद्वता के साथ कार्य कर रहे है। उन्होंने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार की विभिन्न नीतियों और कार्यक्रमों का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए अधिकारी और अधिक समपर्ण से कार्य करेंगे। पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था पर प्रस्तुति देते हुए कहा कि पुलिस बल प्रदेश में महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ अपराध को खत्म करने पर विशेष ध्यान दे रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गई विशेष पहल के परिणामस्वरूप महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ अपराधों में कमी आई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य के लोगों को 24 घंटे के भीतर पासपोर्ट सत्यापन की सुविधा सुनिश्चित करने वाला देश का पहला राज्य बन कर उभरा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधों पर रोक लगाने के लिए प्रीडिक्टिव पुलिसिंग की जा रही है। सचिव सामान्य प्रशासन देवेश कुमार ने मुख्यमंत्री और बैठक में शामिल अन्य अधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने बैठक की कार्यवाही का संचालन भी किया। सभी जिलों के उपायुक्तों ने इस अवसर पर कोविड की स्थिति, 10 मुख्य परियोजनाओं, राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं में प्रगति, गौ सदनों का निर्माण, शेष पंचायतों में सड़क संपर्क और अपने-अपने जिले के संबंध में नई योजनाओं व कार्यक्रमों की विस्तृत प्रस्तुति दी। इसी प्रकार पुलिस अधीक्षकों ने अपने-अपने जिलों से संबंधित कानून व्यवस्था, नशा, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध, यातायात प्रबंधन और कोविड़-19 प्रबंधन इत्यादि विषयों पर प्रस्तुति दी। अतिरिक्त मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव जे.सी. शर्मा, प्रधान सचिवों, सचिवों, उपायुक्तों और राज्य के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों, विभागाध्यक्षों और अन्य अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया।


















































