हिमाचल प्रदेश सरकार के फैसले के बाद एलिमेंटरी शिक्षा निदेशालय ने हर जिले के जेबीटी के पदों की सूची जारी कर दी है। सरकार ने 810 पद भरने की मंजूरी दी थी। किस जिला में कितने पद भरने हैं, इसका फैसला विभाग ने लेना था। कांगड़ा जिला के हिस्से सबसे ज्यादा 130 तो मंडी के हिस्से 120 पद आए हैं। सरकार की स्वीकृति के बाद अब सभी जिलों को रोस्टर तय करना है। इसमें जिले में कितने पद बैच आधार पर व कितने कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से भरे जाने हैं, इसका रोस्टर जिला उपनिदेशालय के स्तर पर तय होगा। इसके बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिला स्तर पर यह तय करने के बाद पूरा ब्योरा निदेशालय को भेजा जाना है। निदेशक एलिमेंटरी पंकज ललित की ओर से यह निर्देश जारी कर दिए हैं। विभाग के निर्देश के मुताबिक बिलासपुर में 30, चंबा में 100, हमीरपुर में 90, कुल्लू में 80, मंडी में 120, कांगड़ा में 130, ऊना में 30, शिमला 90, सिरमौर 90, सोलन में 40, लाहुल-स्पीति में 10 में पद भरे जाने हैं।
800 मेगावाट की कोलडैम जलविद्युत परियोजना को लेकर हिमाचल सरकार और नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन में हुए करार का परिणाम है कि कई राज्यों में कोयले के संकट के बावजूद प्रदेश को 170 मेगावाट बिजली रोजाना मिल रही है। कोयले से तैयार हो रही यह बिजली हिमाचल राज्य विद्युत बोर्ड को प्राप्त हो रही है। ऐसे में फिलहाल राज्य में विद्युत संकट की कोई संभावना नहीं है। इसके अलावा राज्य को बैंकिंग प्रणाली से दिल्ली स्थित बीआरपीएल बीएसईइस राजधानी पावर लिमिटेड से रोजाना 19 लाख यूनिट बिजली प्राप्त हो रही है। यह बिजली हिमाचल ने इस बार केवल दिल्ली को ही दी थी, जो आठ अक्टूबर से वापस लेना शुरू कर दी है।
प्रदेश में अब भूस्खलन और अन्य आपदाओं का रियल टाइम डाटा एकत्र करने के लिए एनआईटी हमीरपुर के विशेषज्ञ एक एप तैयार करेंगे। एप के माध्यम से आगामी दिनों में सेटेलाइट डाटा के आधार पर एरिया की मेपिंग होगी। भूस्खलन होने पर सेटेलाइट इमेज के आधार पर इसके कारणों का शोध भी संभव हो सकेगा। यह एप भूस्खलन होने पर तुरंत राहत और बचाव कार्य करने वाली एजेंसियों को सूचना देगा। इस एप को इस हिसाब से डिजाइन किया जा रहा है कि निर्माण कार्य करने वाले एजेंसियों, पर्यटकों और आम लोगों को यह जानकारी मिल सके कि भूस्खलन के कारण किस एरिया में कौन सी सड़क बाधित है और उनके पास कौन सा वैकल्पिक मार्ग मौजूद है। इस एप में रियल टाइम डाटा के आधार पर लोकेशन की स्टडी होगी। डाटा एकत्र होने के बाद यह पता चल सकेगा कि किस क्षेत्र में किस समय घटनाएं सामने आ आ रही हैं। इससे एक तरफ जहां अलर्ट मिलेगा तो दूसरी और एक डाटा तैयार होगा।
हिमाचल के सरकारी स्कूल के छात्रों को स्मार्ट वर्दी के लिए और इंतजार करना होगा। प्रदेश में आचार संहिता खत्म होने और दिवाली के बाद ही विद्यार्थियों को यह वर्दी मिल पाएगी। इसके अलावा सरकार की ओर से पहली, तीसरी, छठी और नौवीं कक्षाओं के विद्यार्थियों को स्कूल बैग दिए जाने थे, इसके आवंटन को लेकर भी आयोग की अनुमति मांगी गई है। इस पर भी संशय बना हुआ है। हिमाचल में पहली से बारहवीं कक्षा के छात्र और छात्राओं को स्कूल वर्दी दी जानी है। हिमाचल में इन छात्रों की संख्या आठ लाख के करीब है। हर साल छात्रों को वर्दी दी जाती है। पहली से दसवीं कक्षा तक के छात्र छात्राओं को सिलाई के पैसे तक भी दिए जा रहे है जबकि 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को अपने खर्चें पर वर्दी सिलानी होती है।
15 अक्टूबर को पूरे देश ने दशहरा का त्यौहार मनाया गया। इसके केवल 24 घंटे के भीतर ही दिल्ली की आबो-हवा खराब होती नजर आ रही है। हवा की गुणवत्ता मांपने वाले मीटर के अनुसार, दिल्ली के सबसे प्रदूषित इलाकों में से एक आनंद विहार का AQI यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स 345 पहुंच गया है जो कि 'खतरनाक' श्रेणी में आता है। एक दिन पहले आनंद विहार 'संतोषजनक' की श्रेणी में था। साफ हवा की गुणवत्ता शून्य से 50 के भीतर होती है। ऐसे में अनुमान लगाया जा सकता है कि मौजूदा हालात कितने खतरनाक होने जा रहे हैं। हर साल दिल्ली के आनंद विहार में प्रदूषण का ये स्तर देखने को मिलता है, दिवाली करीब आते-आते यहां का AQI एक हजार तक पहुंच जाता है। न सिर्फ आनंद विहार बल्कि दिल्ली के और भी कई इलाके खतरनाक कैटेगरी में पहुंच गए हैं। AQI मीटर के अनुसार शाहदरा 311, पटपड़गंज 333 और गाजियाबाद का लोनी 370 मीटर तक पहुंच गया है। दिल्ली में इस साल प्रदूषण के मद्देनजर और लोगों को एक जगह इकट्ठा होने से रोकने के लिए रावण के पुतले को विशाल आकार देने की मनाही रही है। दिल्ली में 20-50 फीट से ज्यादा लंबे रावण के पुतले नहीं बनाए गए। साथ ही ग्रीन पटाखों का इस्तेमाल रावण के पुतलों में किया गया लेकिन बावजूद इसके हवा की गुणवत्ता खराब हो गई है। आनंद विहार का AQI सूर्य निकलने के बाद और ज्यादा खराब होता दर्ज किया गया. जहां आज सुबह 5 बजे तक AQI 345 था वो केवल एक घंटे में 6 बजे तक 382 पहुंच गया है।
आंध्र प्रदेश के होलागुंडा मंडल स्थित देवरगट्टू इलाके में दशहरे के दिन मनाए गए बन्नी उत्सव ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें करीब 60 लोग घायल हुए हैं, 4 की हालत चिंताजनक है। दरअसल यहां पर भगवान की मूर्ति को अपने साथ ले जाने के लिए छीना झपटी की जाती है, जिसमें श्रद्धालु एक-दूसरे के सिर पर लाठियों से हमला करते हैं। माला मल्लेश्वर मंदिर के निकट यह समारोह, एक दानव पर भगवान शिव की जीत को याद करने के लिए मनाया जाता है। इस साल भी दशहरे के दिन आंध्र प्रदेश पुलिस के काफी रोकथाम के बावजूद कोरोना महामारी के नियमों को धज्जियां उड़ाते हुए बड़ी धूमधाम से बन्नी उत्सव मनाया गया। रात के करीब 12 बजे माला मल्लेश्वर मंदिर में पूजा करने के बाद यह उत्सव शुरू हुआ। यह उत्सव सुबह तक चला, जो हिंसक रूप ले लिया। देवरगट्टू के आस-पास के करीब 11 गांवों से हजारों लोग इस प्रथा में भाग लेने के लिए आए। इन गांवों के लोग दो भागों में बंट गए थे। फिर भगवान की मूर्ति को अपने साथ ले जाने के लिए छीना झपटी शुरू हुई। फिर एक गुट दूसरे गुट के लोगों पर लाठियां बरसाने लगे। जिसकी वजह से यह उत्सव हिंसक रूप ले लिया, डंडों की चोट लगने से करीब 60 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
छत्तीसगढ़ के जशपुर में दशहरे के दिन दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार कार ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने जा रहे लोगों को बेरहमी से कुचल दिया है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं करीब 20 लोग घाटल हैं। लोगों को कुचलने के बाद ड्राइवर ने कुछ दूर तक कार भगाई, लेकिन बाद में वो पकड़ा गया और फिर लोगों ने उसके साथ मारपीट की और कार को फूंक दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक का नाम बबलू विश्वकर्मा है और दूसरे का नाम शिशुपाल साहू है। इस घटना के बाद अब राज्य में सियासत तेज हो गई है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा है कि अगर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यूपी के लखीमपुर खीरी जा सकते हैं तो उन्हें जशपुर जाकर भी लोगों का हाल लेना चाहिए। जशपुर हादसे की तुलना बीजेपी, लखीमपुर से करने में जुट गई है। बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट किया है, ''छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक तेज रफ्तार गाड़ी हिंदुओं के धार्मिक जुलूस के ऊपर से चढ़ गई। हिंदुओं पर सांप्रदायिक प्रोफाइलिंग और हमले का ये दूसरा ऐसा उदाहरण है, जबकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गांधी भाई-बहनों को यूपी में राजनीतिक आधार ढूंढने के लिए मदद करने में व्यस्त हैं।'' हादसे के बाद विपक्ष ने अब राज्य के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का इस्तीफा मांगा है।
तेल कंपनियों ने आज यानी 16 अक्तूबर को लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए हैं। आज पेट्रोल और डीजल के दामों में 35-35 पैसों की बढोतरी की गई है। जिसके बाद दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का दाम 105.49 और मुंबई में 111.43 रुपए पर पहुंच गया है। पेट्रोलऔर डीजल की कीमतों में 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी का यह लगातार तीसरा दिन है। इससे पहले 12 और 13 अक्टूबर को दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। देश के ज्यादातर हिस्सों में पेट्रोल की कीमत पहले से ही 100 रुपए प्रति लीटर से ऊपर है, जबकि डीजल की दरें मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और बिहार सहित एक दर्जन राज्यों में 100 रुपए प्रति लीटर के स्तर को पार कर गई हैं। स्थानीय करों और मालभाड़े के आधार पर विभिन्न राज्यों के बीच कीमतें अलग-अलग होती हैं। गौरतलब है कि पिछले साल वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दामों में भारी गिरावट के बाद सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर शुल्कों और उपकर में भारी बढ़ोतरी की थी। इससे सरकार के राजस्व संग्रह में काफी वृद्धि हुई है। इस समय देश में पेट्रोल 100 रुपये के पार हो चुका है। वहीं कई राज्यों में डीजल भी शतक लगा चुका है।
जम्मू-कश्मीर में पुलवामा के पंपोर इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर उमर मुश्ताक खांडे को घेर लिया है। खांडे उन आतंकवादियों में शामिल है, जिन्हें इस साल अगस्त में पुलिस द्वारा एक हिटलिस्ट जारी किए जाने के बाद से सुरक्षा बल निशाना बना रहे हैं। पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने ट्वीट किया कि खांडे इस साल की शुरुआत में श्रीनगर जिले के बघाट में दो पुलिसकर्मियों की हत्या की घटना में कथित रूप से शामिल था। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘श्रीनगर के बघाट में दो पुलिसकर्मियों की हत्या और आतंकवाद से जुड़े अन्य अपराधों में शामिल शीर्ष 10 आतंकवादियों में शामिल लश्कर का कमांडर उमर मुस्ताक खांडे पंपोर में फंसा है।’’ बता दें कि जम्मू-कश्मीर में सेना ने आतंकियों के खिलाफ सबसे बड़ी मुहिम शुरू कर दी है। एक तरफ पुंछ के जंगलों में छिपे सेना के जवान आतंकियों से लोहा ले रहे हैं, तो दूसरी तरफ आम लोगों को निशाना बनाने वाले आतंकियों को ढेर कर रहे हैं। कल दो जवानों की शहादत के बाद सुरक्षाबलों ने अलग-अलग जगहों पर 2 आतंकियों को ढेर कर साफ कर दिया है कि आतंक पर करारी चोट की पुख्ता तैयारी है। हालांकि पुंछ में पिछले 5 दिनों से जारी एनकाउंटर में अब तक 7 जवान शहीद हो चुके हैं।
दो दिनों के ब्रेक के बाद आज फिर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं। इससे पहले बुधवार और मंगलवार को तेल की कीमतें स्थिर रही थी। वीरवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम 35-35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दाम बढ़ने के बाद दिल्ली में आज पेट्रोल 104.79 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है जबकि डीजल की कीमत 93.54 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 110.75 रुपये प्रति लीटर है तो डीजल की कीमत 101.40 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जल्द ठीक होने की कामना की है। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को बुखार और कमजोरी के बाद मंगलवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ''मैं डॉ मनमोहन सिंह जी के अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।" इसी साल अप्रैल में मनमोहन सिंह कोरोना से संक्रमित भी हुए थे और एम्स में कुछ दिनों तक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी मिली थी। पूर्व प्रधानमंत्री ने चार मार्च और तीन अप्रैल को कोरोना के टीकों की दो खुराक ली थी। पिछले साल एक नई दवा के कारण रिएक्शन और बुखार होने के बाद भी मनमोहन सिंह को एम्स में भर्ती कराया गया था। कई दिनों के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी। मनमोहन सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और फिलहाल राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं। वह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे. एम्स में 2009 में उनकी हृदय बाईपास सर्जरी हुई थी।
बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल नोरा फतेही रंगदारी के एक केस में पूछताछ के लिए दिल्ली में ED के दफ़्तर पहुंची हैं। दिल्ली की तिहाड़ जेल से 200 करोड़ रुपये की रंगदारी के मामले में नोरा फतेही से पूछताछ होगी। इस मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस को भी ED ने पूछताछ के लिए बुलाया है। जैकलीन के कल ED दफ़्तर आने की संभावना है। प्रवर्तन निदेशालय का साफ तौर पर कहना है कि पहले भी नोरा फतेही के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। पहले जो बयान दर्ज किए गए थे उनमें विरोधाभाष पाया गया था। इसी के आधार पर उन्हें एक बार फिर दिल्ली दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। हालांकि इस मामले में अभी नोरा फतेही को गवाह के तौर पर देखा जा रहा था। लेकिन आज शाम तक पूछताछ के बाद उन्हें लेकर आगे की स्थिति साफ हो पाएगी। बता दें कि नोरा फतेही से सुकेश चंद्रशेखर मामले में पूछताछ हो रही है, सुकेश चंद्र शेखर फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है और उसने जेल के अंदर से ही करीब 200 करोड़ रुपए की ठगी की थी। ईडी ने सुकेश और उसकी कथित पत्नी अभिनेत्री लीना पॉल पर शिकंजा कसना शुरू किया है। सुकेश ने नोरा को अपने जाल में फंसा कर पैसे वसूलने की कोशिश की थी।
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस को जालसाज सुकेश चंद्रशेखर मामले ED ने पूछताछ के लिए बुलाया है। जैकलीन के शुक्रवार को दिल्ली ईडी दफ्तर पहुंचने की संभावना है। अगस्त में जैकलीन ने सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपना बयान दर्ज कराया था। सुकेश चंद्रशेखर फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है। आरोप है कि उसने जेल के अंदर से करीब 200 करोड़ रुपए की ठगी की थी। ईडी ने सुकेश और उसकी कथित पत्नी अभिनेत्री लीना पॉल पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ईडी ने 23 अगस्त को उसका आलीशान बंगला, 82.5 लाख रुपये नकद और एक दर्जन से अधिक लग्जरी कारों को जब्त किया था। उस पर तिहाड़ जेल के अंदर से 200 करोड़ रुपये का रंगदारी का रैकेट चलाने का आरोप है। राजनेताओं के करीबी होने के भी आरोप हैं। आरोप लगाया गया है कि उसने अपना काम करवाने का वादा करके 100 से अधिक लोगों को ठगा है. वह जबरन वसूली के पैसे से रॉल्स रॉयस सहित महंगी कारें खरीदता था।
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत 5 आरोपियों का बुधवार को कोविड टेस्ट किया गया जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। आर्थर रोड केंद्रीय जेल में बंद आर्यन खान और अन्य कैदियों को आज क्वारंटीन बैरक से निकालकर सामान्य कैदियों के बीच शिफ्ट कर दिया गया। सभी कैदियों को घर के कपड़े इस्तेमाल करने की अनुमति है। आर्यन खान और आरोपियों को अन्य कैदियों की तरह कंबल और चादर दी गई है। क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन खान की जमानत पर अब गुरुवार को फैसला आ सकता है। बुधवार को जमानत पर लंबी बहस हुई। इसके बाद कोर्ट ने कहा कि अब आज यानी गुरुवार को सुनवाई होगी। आर्यन खान समेत कई अन्य को दो अक्टूबर को एनसीबी ने मुंबई तट पर एक क्रूज जहाज से प्रतिबंधित ड्रग्स जब्त किए जाने के मामले में हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद उन्हें तीन अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद आरोपियों ने पिछले सप्ताह जमानत के लिए मजिस्ट्रेट अदालत का रुख किया था। मजिस्ट्रेट अदालत ने कहा था कि जमानत आवेदन पर विचार करने का उसे अधिकार नहीं है। इसके बाद आर्यन ने विशेष अदालत का रुख किया।
जिला किन्नौर देशभर में कोविड की दूसरी डोज लगाने वाला प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश में बना प्रथम जिला बना है। स्टेट गवर्मेन्ट व सेंटर गवर्मेन्ट द्वारा जिले में 60,305 व्यक्तियों को कोविड का दूसरा टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था जिसे पूरा कर लिया गया है। उपायुक्त किन्नौर ने प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए जिला प्रशासन द्वारा जनजातीय क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितिया विपरीत होने के बावजूद भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग, पंचायत सचिव व पंचायत प्रधानों का आभार व्यक्त किया गया। गौर रहे कि जिला प्रशासन द्वारा कोविड वैक्सीनेशन की दूसरी डोज लगाने के लक्ष्य को 15 अक्तूबर तक पूरा करना था लेकिन जिला किन्नौर प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग, जिले के अधिकारियों व स्थानीय पंचायतों की मदद से आज यानि बुधवार को ही इस लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है। भारत देश में लगभग 750 जिले हैं जिनमें किनौर जिला ने प्रथम स्थान हासिल किया है।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल लखीमपुर खीरी हिंसा मामले को लेकर आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। इसके बाद संवाददाताओं से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पीड़ित चाहते हैं कि उन्हें इंसाफ मिले। उन्होंने कहा कि जिसने हत्या की है उस व्यक्ति के पिता हिन्दुस्तान के गृह मंत्री हैं, इसीलिए जब तक वह मंत्री हैं सही न्याय नहीं मिल सकता। राहुल ने कहा कि हमने ये बात राष्ट्रपति को बताई। उन्होंने कहा कि यह एक परिवार की नहीं बल्कि हिन्दुस्तान की आवाज है। राहुल ने आगे कहा कि अगर पिता मंत्री है तो निष्पक्ष जांच कैसे होगी? केरल के वायनाड से सांसद ने आगे कहा कि हमने राष्ट्रपति से कहा कि मंत्री को उनके पद से हटाया जाना चाहिए और सुप्रीम कोर्ट के 2 सीटिंग जज के इन्क्वायरी होनी चाहिए। गौरतलब है कि कांग्रेस प्रतिनिधिनंडल ने इस घटना के तथ्यों से जुड़ा एक ज्ञापन भी राष्ट्रपति को सौंपा। कांग्रेस के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में राहुल गांधी के अलावा राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, वरिष्ठ नेता एके एंटनी, गुलाम नबी आजाद, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी शामिल थे। वहीं, लखीमपुर हिंसा मामले में मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के इस्तीफे की मांग की है। राकेश टिकैत का कहना है कि जब तक अजय मिश्रा अपने पद पर बने रहेंगे तब तक निष्पक्ष जांच होना संभव नहीं है। वहीं इस्तीफा ना देने पर उन्होंने आंदोलन करने की बात कही है।
उत्तर प्रदेश को नए एयरपोर्ट की सौगात मिलने वाली है। पीएम नरेंद्र मोदी 20 अक्टूबर को इसका उद्घाटन करेंगे। कुशीनगर एयरपोर्ट प्रदेश का तीसरा ऑपरेशनल इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा। इस सिलसिले में प्रधानमंत्री के कुशीनगर दौरे की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पीएम मोदी के इस दौरे में बौद्ध भिक्षुओं से भी मुलाक़ात का कार्यक्रम भी शामिल है। इस दौरान विदेशी डेलीगेशन भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेगा। वहीं एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। पीएम मोदी के अगले कार्यक्रम की बात करें तो 25 अक्टूबर को वो अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर जा सकते हैं। वाराणसी में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली पर बने इस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लोकार्पण को अभूतपूर्व बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद इसकी तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। सीएम योगी बीते मंगलवार की दोपहर हेलिकॉप्टर से एयरपोर्ट पर उतरे। जहां उन्होंने टर्मिनल बिल्डिंग में जिला प्रशासन, एयरपोर्ट अथॉरिटी और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
सैनिक-स्कूलों की बढ़ती मांग को देखते हुए केंद्र सरकार ने देशभर में 100 अतिरिक्त सैनिक स्कूल खोलने की मंजूरी दे दी है। खास बात ये है कि ये सभी 100 स्कूल सैनिक-स्कूल सोसायटी से संबद्ध होंगे और इन स्कूलों को सरकारी संस्था, प्राइवेट या फिर एनजीओ भी खोल सकते हैं। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने 100 अतिरिक्त सैनिक स्कूल खोलने की मंजूरी दे दी। इसके लिए कोई भी सरकारी या प्राईवेट या फिर कोई एनजीओ अपने स्कूल या फिर नई स्कूल को सैनिक-स्कूल सोसायटी से संबद्ध करा सकता है। ये सोसायटी रक्षा मंत्रालय के अधीन है। सरकार का मानना है कि इन 100 नई स्कूलों में अगले शैक्षिणक-वर्ष यानि 2022-23 में करीब पांच हजार नए छात्र-छात्राओं को दाखिला मिल सकेगा। कैबिनेट के फैसले के बाद सरकार ने बयान जारी करते हुए कहा कि ये स्कूल नई एजुकेशन पॉलिसी के तहत खोले जाएंगे। इस वक्त देश में कुल 33 सैनिक स्कूल हैं, जहां करीब 3300 छात्र-छात्राएं शिक्षा ले रहे हैं. इन सैनिक स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता, अनुशासन, शारीरिक-तंदरूस्त, देशभक्ति, संस्कृति, आध्यात्म और कर्तव्यपरायण जैसे संस्कारों पर खासा जोर दिया जाता है। इन स्कूलों से निकले छात्र ना केवल सेना के उच्च-पदों तक पहुंचते हैं, बल्कि सिविल-सेवाएं, ज्यूडेशरी और साइंस एंड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी नाम कमाते हैं। आपको बता दें कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को अगले शैक्षणिक-वर्ष से छात्राओं को एडमिशन देने का आदेश दिया था। हालांकि, रक्षा मंत्रालय भी वर्ष 2019 में सैनिक स्कूलों को लड़कियों के लिए खोलने का प्रस्ताव दे चुका था।
दिल्ली में सीएनजी 2.28 रुपये प्रति किलो हुई महंगी हुई है और पीएनजी 2.10 रुपये प्रति एससीएम महंगी हुई है। 12 दिन पहले भी सीएनजी की दर में इतनी ही वृद्धि की गई थी। अक्टूबर के महीने में दूसरी बार सीएनजी और पीएनजी के दामों में बढ़ोत्तरी की गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने सीएनजी और पीएनजी के दामों में बढ़ोत्तरी की जानकारी दी है। बढ़ी हुई दरें 13 अक्टूबर सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। इससे पहले इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने 2 अक्टूबर को दाम बढ़ाए थे। दिल्ली में अब सीएनजी ₹47.48 प्रति किलोग्राम की जगह अब ₹49.76 प्रति किलोग्राम की दर से मिलेगी। दिल्ली से सटे नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की कीमत 56.02 प्रति किलोग्राम हो गई है। वहीं गुरुग्राम में सीएनजी की कीमत 58.20 प्रति किलोग्राम हो गई है। इसके साथ ही दिल्ली में पीएनजी की कीमत 35.11 प्रति एससीएम पर पहुँच गई है। ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में पीएनजी की कीमत 34.86 प्रति एससीएम हो गई है और गुरुग्राम में पीएनजी के दाम 33.31 प्रति एससीम पर पहुँच गई है। आम लोगों का कहना है कि सीएनजी का इस्तेमाल लोग सस्ता ईंधन होने के चलते ज़्यादा करते हैं। लेकिन अगर सीएनजी के दामों में ऐसे ही बढ़ोत्तरी होती रहेगी तो पेट्रोल और डीज़ल के दाम जैसी स्तिथि ही हो जाएगी और महंगाई बढ़ती ही जाएगी। पेट्रोल और डीजल के बढ़े हुए दामों से परेशान आम आदमी के लिए यह महंगाई की दोहरी मार जैसा है।
मायानगरी मुंबई में एक बड़ा हादसा प्रकाश में आया है। यहां कुर्ला इलाके के नेहरू नगर में एक आवासीय सोसायटी में सुबह करीब 20 मोटरसाइकिलों में भीषण आग लग गई। ये सभी मोटरसाइकिल पार्किंग में खड़ी थीं। आग इतनी भीषण थी कि सभी मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गईं हैं। बताया जा रहा है कि आग को दमकल विभाग के कर्मियों ने बुझा दिया है, लेकिन आग किस वजह से लगी, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिली है।
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकियों के खिलाफ सेना का अभियान जारी है। दो दिन पहले यानि सोमवार को पुंछ के घने जंगलों में छिपे आतंकियों ने सर्च ऑपरेशन चला रही सेना की टुकड़ी पर घात लगाकर हमला किया था। इस हमले में देश के पांच जवान शहीद हो गए थे। सेना अब इन जवानों की शहादत का बदला लेने के लिए मोर्चे पर डट चुकी है। पुंछ रेंज के डीआईजी ने कहा कि वक्त लग रहा है लेकिन हम एक-एक शहादत का बदला लेंगे। जानकारी के लिए बता दें कि सोमवार को एलओसी से सटे पुंछ इलाके में 3 से 4 आतंकियों के घुसपैठ की खबर मिली थी। जैसे ही जवानों ने एक्शन शुरू किया घात लगाए बैठे आतंकियों ने उनपर पर हमला बोल दिया। पुंछ रेंज के डीआईजी विवेक गुप्ता ने कहा कि 5 जवानों की शहादत के बाद सेना इन जंगलों में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। चप्पे-चप्पे पर आतंकियों की तलाश की जा रही है लेकिन इलाका बेहद घने जंगलों से घिरा होने की वजह से थोड़ा वक्त जरूर लग रहा है। पुंछ ही नहीं पूरे जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। आतंकियों के खिलाफ एक्शन में आई सेना ने 24 घंटे के भीतर 6 आतंकियों को मार गिराया है। आतंकियों को भी एक बात गांठ बांध लेनी होगी कि उन्हें अब हर गुनाह का हिसाब देना होगा। कश्मीर की जमीन पर गिरे शहीदों के लहू के हर कतरे की कीमत उन्हें चुकानी होगी।
आस पास के राज्यों में पराली जलाना शुरू होने के करण दिल्ली में प्रदूषन बढ़ने लगा है। जिसको लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से सहयोग मांगा है। सीएम केजरीवाल ने कहा, एक महीने से मैं हर रोज़ दिल्ली में वायु प्रदूषण का डेटा ट्वीट कर रहा हूं। दिल्ली का अपना प्रदूषण सेफ लिमिट में है। पिछले 3-4 दिन से प्रदूषण बढ़ने लगा है, क्योंकि आस-पास के राज्यों में राज्य सरकारों ने अपने किसानों की मदद नहीं की, इसलिए किसान पराली जलाने के लिए मज़बूर हैं। सीएम केजरीवाल ने कहा, ‘’हमने पिछले साल 'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' पहल शुरू की थी। यह 18 अक्टूबर से फिर से शुरू हो जाएगी, जैसे ही आप रेड सिग्नल पर रुकते हैं, अपने वाहन के इंजन को बंद कर दें। अगर आपने ग्रीन दिल्ली ऐप डाउनलोड नहीं किया है, तो कर ले। यदि आप दिल्ली में कहीं भी प्रदूषण देखते हैं, कोई भी उद्योग जो प्रदूषण पैदा कर रहा है, कचरा जला रहा है। आप ऐप के माध्यम से इनकी शिकायत कर सकते हैं। हमारी टीम मौके पर पहुंचेगी और प्रदूषण के स्रोत को रोकेगी। केजरीवाल ने लोगों से अपील करते हुए कहा, ‘’हमें सप्ताह में कम से कम एक बार अपना वाहन नहीं निकालने और मेट्रो, बस, या दूसरों के साथ वाहन साझा करने का निर्णय लेना चाहिए। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर हम ऐसा करते हैं तो प्रदूषण को कम किया जा सकता है और ईंधन की बचत की जा सकती है।
लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में हुए बवाल के दौरान मारे गए किसानों की आत्मा की शांति के लिए अंतिम अरदास कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धांजलि सभा के लिए करीब 30 एकड़ इलाके में इंतजाम किए गए हैं। यह कार्यक्रम घटनास्थल से एक किलोमीटर की दूरी पर है। किसान नेता राकेश टिकैत तिकुनिया में चल रही किसानों की अंतिम अरदास में शामिल होने पहुंच गए हैं। उधर, लखीमपुर आने वाले किसानों को जगह-जगह रोका जा रहा है। इसको लेकर किसान आक्रोशित हो रहे हैं। वहीं, राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी को बरेली एयरपोर्ट पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हालांकि कुछ देर बाद उन्हें छोड़ दिया गया। इसके बाद वह लखीमपुर खीरी रवाना हो गए। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज लखीमपुर खीरी जाएंगी, प्रियंका गांधी 3 अक्तूबर को हिंसा में मारे गए किसानों की आत्मा की शांति के लिए अंतिम अरदास कार्यक्रम में शामिल होंगी। प्रियंका गांधी लखनऊ एयरपोर्ट से लखीमपुर के लिए रवाना हो चुकी हैं। एयरपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत सभी वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया।
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने हमारे पांच जवानों की शहादत का बदला ले लिया है। यहां शोपियां में आज एनकाउंटर के दौरान सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। इनमें से एक आतंकी की पहचान गांदरबल के मुख्तार शाह के रूप में हुई है, जिसने बिहार के एक रेहड़ी वाले वीरेंद्र पासवान की हत्या कर दी थी। कश्मीर जोन पुलिस ने बताया है कि शोपियां मुठभेड़ में मारे गए तीनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के हैं। फिलहाल दो आतंकियों की शिनाख्त की जा रही है। पुलिस ने बताया है कि आतंकियों के पास से हथियार और गोला बारूद समेत आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बता दें कि कल अनंतनाग और बांदीपुरा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए थे। हालांकि इस दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था। आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने अनंतनाग जिले के वेरिनाग इलाके के खागुंड में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया।
आयकर विभाग के छापे की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर में एक अलमारी दिखाई दे रही है लेकिन ये सामान्य नहीं है बल्कि उसमें 142 करोड़ से ज्यादा की नकदी ठूंस-ठूंस कर रखी गई है। नोटों की गड्डी से भरी अलमारी की इस तस्वीर को देखकर इंटरनेट यूजर झूम रहे हैं। दरअसल, आयकर विभाग ने 550 करोड़ बेहिसाब संपत्ति के खुलासा करने का दावा किया है और बताया कि 6 अक्टूबर को की गई छापेमारी के दौरान हैदराबाद की प्रमुख दवा कंपनी से आय का स्रोत नहीं बताने पर 142.87 करोड़ रुपये जब्त कर लिए गए। आधिकारिक बयान में आयकर विभाग ने कहा कि फार्मास्युटिकल समूह मध्यवर्ती बनाने में शामिल है। लिहाजा नोटों से भरी अलमारी का मामला सामने आने के बाद तस्वीर इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई। लोग अपने-अपने हिसाब से रिएक्शन देने में जुट गए। वहीं आयकर विभाग ने बयान में आगे कहा कि कंपनी के ज्यादातर प्रोडक्ट्स संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोप, दुबई और अफ्रीकी देशों को निर्यात किए जाते हैं। हालांकि उसने फार्मास्युटिकल समूह के नाम का खुलासा नहीं किया, लेकिन मीडिया रिपोर्ट बताती है कि छापेमारी की कार्यवाही हेटेरो ड्रग्स के यहां की गई थी। हेटेरो ड्रग्स रेमडेसिवीर इंजेक्शन का जेनेरिक वर्जन भारत में लॉन्च करने वाली पहली दवा कंपनी है।
राजस्थान की गहलोत सरकार ने बाल विवाह रजिस्ट्रेशन बिल पर यूटर्न ले लिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि विधानसभा में हाल ही पारित ‘राजस्थान अनिवार्य विवाह पंजीकरण (संशोधन) विधयेक 2021’’ पर पुन:विचार के लिए वह राज्यपाल से उसे वापस भेजने का अनुरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि इस विधेयक को अध्ययन के लिए कानूनविदों को दिया जाएगा और उनकी सलाह के आधार पर इसे आगे बढ़ाने या नहीं बढ़ाने का फैसला किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर 'नन्हे हाथ कलम के साथ' अभियान के तहत 'हौसलों की उड़ान' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा कि इस कानून पर पूरे देश में विवाद हुआ कि इससे बाल विवाह को प्रोत्साहन मिलेगा। यह हमारे लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न नहीं है, हमने इसे वापस मांगने का निर्णय किया है। उन्होंने कहा कि हम कानून विशेषज्ञों से इसपर फिर से सलाह लेने के लिए राज्यपाल से विधेयक वापस लौटाने का अनुरोध करेंगे। गहलोत ने कहा कि विवाह पंजीकरण अनिवार्य करने का फैसला सुप्रीम कोर्ट का था, उसी आधार पर कानून बनाया गया है। उन्होंने कहा कि विवाहों के अनिवार्य पंजीयन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश की भावना के अनुरूप ही राजस्थान विवाहों का अनिवार्य पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2021 लाया गया है। परंतु बाल विवाह को लेकर जो गलत धारणा बन गयी है इसे वापिस लेने कि मांग करंगे।
बिजली संकट के बीच मंत्रालय ने यह चेतावनी दी है कि यदि कोई बिजली वितरण कंपनी पीपीए के अनुसार बिजली उपलब्ध होने के बावजूद कटौती का सहारा लेता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर कोयला मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि बिजली उत्पादक संयंत्रों की जरूरत को पूरा करने के लिए देश में कोयले का पर्याप्त भंडार है। मंत्रालय ने कोयले की कमी की वजह से बिजली आपूर्ति में बाधा की आशंकाओं को पूरी तरह निराधार बताया। इससे पहले ऐसी खबरें आई थीं कि कोयले की कमी की वजह से देश में बिजली संकट पैदा हो सकता है। बिजली मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक बिजली की खपत आठ अक्टूबर को 390 करोड़ यूनिट थी, जो इस महीने अब तक (1-9 अक्टूबर) सबसे ज्यादा थी बिजली की मांग में तेजी देश में चल रहे कोयला संकट के बीच चिंता का विषय बन गई है। टाटा पावर की इकाई टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन लिमिटेड (डीडीएल), जो उत्तर और उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में बिजली वितरण का काम करती है, ने अपने उपभोक्ताओं को फोन पर संदेश भेजकर कोयले की सीमित उपलब्धता के चलते विवेकपूर्ण तरीके से बिजली का उपयोग करने का अनुरोध किया था। बिजली मंत्रालय ने कहा कि कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की कोयले की कुल आपूर्ति 15.01 लाख टन प्रतिदिन तक पहुंच गई। इस कारण खपत और वास्तविक आपूर्ति के बीच अंतर कम हो गया। कोयला मंत्रालय और सीआईएल ने आश्वासन दिया है कि वे अगले तीन दिन में बिजली क्षेत्र में कोयले की को बढ़ाकर 16 लाख टन प्रतिदिन करने के लिए भरपूर कोशिश कर रहे हैं और उसके बाद इसे बढ़ाकर 17 लाख टन प्रतिदिन किया जाएगा।
आशीष मिश्रा को लखीमपुर खीरी में तीन अक्टूबर को हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत के मामले में गिरफ्तार किया गया था। अदालत में आशीष मिश्रा को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजने के लिये शनिवार को अर्जी दी गई थी, जिस पर सोमवार को सुनवाई हुई और अदालत ने 12 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत के लिए स्वीकृति दी है। आज यानि मंगलवार को पुलिस लखीमपुर जिला जेल से आशीष मिश्रा को अपनी हिरासत में लेगी। हिरासत की अवधि आज सुबह 10 बजे से 15 अक्टूबर सुबह 10 बजे तक होगी। हिरासत की अवधि में आशीष मिश्रा का चिकित्सकीय परीक्षण करवाया जाएगा और उन्हें पूछताछ के नाम पर पुलिस प्रताड़ित नहीं करेगी। इस दौरान उनके वकील अधिवक्ता भी मौजूद रहेंगे। उत्तर प्रदेश पुलिस के एक विशेष जांच दल ने तीन अक्टूबर को लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के सिलसिले में आशीष मिश्रा को शनिवार को करीब 12 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया और आधी रात के बाद पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया। जहां से न्यायिक हिरासत में लखीमपुर जिला जेल भेज दिया गया।
देश की राजधानी दिल्ली से एक पाकिस्तानी आतंकी की गिरफ्तारी हुई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लक्ष्मी नगर के रमेश पार्क से पाकिस्तानी नागरिकता के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये आतंकी भारतीय नागरिक की फर्जी आईडी के साथ रह रहा था। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। जानकारी मिली है कि पाकिस्तान के इस आतंकी के पास से एके-47 राइफल के साथ एक अतिरिक्त मैगजीन, 60 राउंड, एक हथगोला, 50 राउंड और 2 अत्याधुनिक पिस्टल बरामद हुई हैं। कहा जा रहा है कि आतंकी को रात साढ़े 9 बजे गिरफ्तार किया गया था। ये आतंकी पाकिस्तान के नारोवाल का रहने वाला है। जानकारी मिली है कि ये पाकिस्तानी आतंकी 6 इंडियन पासपोर्ट्स के साथ पिछले काफी समय से लक्ष्मीनगर इलाके में रह रहा था। पुलिस इस आतंकी की गिरफ्तारी के बाद अब इसके नेटवर्क और साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
सत्ता में हो या फिर विपक्ष में, स्व. बरागटा प्रदेश के बागवानों के हर मसले की आवाज बने। विधानसभा सदन से लेकर केंद्र सरकार तक बागवानों की आवाज बुलंद करने में उन्होंने कोई कमी नहीं छाेड़ी। वर्तमान जयराम सरकार में वे मुख्य सचेतक थे और विधानसभा के हर सत्र में वो बागवानों के हितों की बात करते दिखते थे। सेब पर कमीशन हो या फिर फसल बीमा कंपनियों की ओर से भ्रष्टाचार का मसला, इन सभी एजेंडों पर स्व. बरागटा ने सरकार के समक्ष ठोक-बजा कर बागवानों का पक्ष रखा। यहां तक की देश की विभिन्न मंडियों में बिकने वाले विदेशी सेब पर आयात शुल्क बढ़ाने का मुद्दा भी स्व. बरागटा उठाते रहे। 1998 की धूमल सरकार में बागवानी मंत्री रहते हुए नरेंद्र बरागटा ने तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी के समक्ष भी ये मामला उठाया था, ताकि प्रदेश के बागवानों को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके। इसके बाद अगली धूमल सरकार में भी वे बागवानी मंत्री थे और यूपीए सरकार के सामने ये विषय रखा। जब भी बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के चलते बागवानों की फसल नष्ट होती, तो उस समय एक ही नेता सामने आता रहा, वह थे नरेंद्र बरागटा। हाल ही में हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद स्व. बरागटा ने प्रदेश सरकार से मांग की थी कि वह तुरंत सेब क्षेत्रों में टीमें भेजे और बागवानों किसानों को तुरंत मुआवजा प्रदान करे। अपनी ही सरकार को आईना दिखाते हुए उन्होंने कहा था कि केवल आकलन करने से कुछ नहीं होगा क्योंकि पिछले साल हुए नुकसान पर भी सरकार केवल आकलन ही करती रह गई थी। जयराम राज में नहीं मिला मंत्री पद भारतीय जनता पार्टी में स्व नरेंद्र बरागटा के कद का अंदाजा इसी बात से पता चलता है कि 1998 में पहली बार विधायक बनते ही उन्हें धूमल सरकार में बागवानी राज्य मंत्री बनाकर स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया। इसके बाद प्रेम कुमार धूमल की सरकार के दूसरे कार्यकाल में उन्हें कैबिनेट दर्जा दिया गया। बागवानी विभाग के अलावा तकनीकी शिक्षा विभाग का जिम्मा दिया गया था। 2012 में स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर राजीव बिंदल के त्यागपत्र देने के बाद स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा भी उन्हें सौंपा गया था। 2017 में नरेंद्र बरागटा तीसरी बार विधायक बने और प्रदेश में जयराम सरकार बनी। भाजपा की बदली हुई सियासत ने उन्हें मंत्रिपद से तो वंचित रखा गया, लेकिन उन्हें पूरी तरह दरकिनार करना भी मुमकिन नहीं था, सो उन्हें मुख्य सचेतक बनाकर कैबिनेट दर्जा दिया गया।
तेल कंपनियों ने आज यानि रविवार 10 अक्तूबर को लगातार छठे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए हैं। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 104 और मुंबई में 110 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। दिल्ली में पेट्रोल आज 0.30 रुपये बढ़कर 104.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल 0.35 रुपये बढ़कर 92.82 रुपये प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में पेट्रोल 0.29 रुपये बढ़कर 110.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 0.37 रुपये बढ़कर 100.66 रुपये प्रति लीटर हुआ है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल का दाम बढ़कर 104.80 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.93 रुपये प्रति लीटर हो गया है। चेन्नई में पेट्रोल 101.53 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.26 रुपये प्रति लीटर है। बता दें कि पेट्रोल की कीमतों में 5 सितंबर से स्थिरता बनी हुई थी, लेकिन तेल कंपनियों ने आखिरकार पिछले हफ्ते अपने पंप की कीमतें बढ़ा दीं और इस हफ्ते उत्पाद की कीमतों में तेजी आई। देशभर में भी, पेट्रोल और डीजल में 30-40 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई, लेकिन राज्य में स्थानीय करों के स्तर के आधार पर उनकी खुदरा दरें भिन्न है। देश में तेल की कीमतें इस साल अप्रैल से इसकी खुदरा दरों में 41 वृद्धि के कारण रिकॉर्ड स्तर पर मंडरा रही हैं। यह कुछ मौकों पर गिरा लेकिन काफी हद तक स्थिर रहा।
क्रूज ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने शनिवार को खुलासा किया कि आरोपी महिला ने सैनिटरी नैपकिन में ड्रग्स छिपाकर जहाज पर ले गई थी। इस मामले में एंटी ड्रग्स एजेंसी ने फिल्म निर्माता इम्तियाज खत्री को भी तलब किया है उन्हें 11 अक्टूबर को एजेंसी के सामने पेश होने का नोटिस दिया गया है। NCB ने शनिवार को अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के ड्राइवर से भी पूछताछ की, उसे मुंबई तट से ड्रग सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। मुंबई के एक मजिस्ट्रेट अदालत ने गुरुवार को आर्यन खान समेत 7 अन्य लोगों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आर्यन खान की पैरवी कर रहे वकील सतीश मानेशिंदे ने इससे पहले कोर्ट में कहा था कि आर्यन खान को क्रूज पार्टी के लिए आमंत्रित किया था हालांकि उनके पास बोर्डिंग पास नहीं था। न ही जहाज पर उनके लिए कोई सीट और केबिन था। दूसरी बात यह कि गिरफ्तारी के वक्त उनके पास से कुछ भी नहीं मिला। आर्यन खान को केवल चैट के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। दरअसल नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 2 अक्टूबर को समुद्र के रास्ते मुंबई से गोवा जा रही कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पर छापेमारी की थी। जहां पर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत कई लोग रेव पार्टी कर रहे थे। इस पार्टी में शामिल सभी लोगों ने भारी मात्रा में ड्रग्स ली थी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आर्यन खान समेत कुल आठ लोगों को हिरासत में लिया था।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के खिलाफ किसानों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। हरियाणा की ऐलनाबाद विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार गोविंद कांडा को शनिवार को किसानों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। शनिवार शाम को गोविंद कांडा जब गुरुद्वारा सिंह सभा में माथा टेकने पहुंचे थे तो किसानों ने उन्हें गुरुद्वारे से जबरन बाहर निकाल दिय। इस दौरान बताया जाता है कि किसानों ने धक्का-मुक्की भी है। गोविंद कांडा के साथ मौजूद बीजेपी नेता जसवीर सिंह चहल को बुरी तरह से धक्का भी मारा गया। इन धक्कों की वजह से चहल मुंह के बल जमीन पर गिरने से बाल-बाल बचे। किसानों के विरोध को देखते हुए गोविंद कांडा के निजी सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें वहां से निकालकर ले गए। बता दें कि हरियाणा की ऐलनाबाद सीट पर 30 अक्टूबर को मतदान होना है। इसके बाद मतों की गिनती दो नवंबर को होगी। बीजेपी-जेजेपी गठबंधन ने गोविंद कांडा को मैदान में उतारा है जो हाल ही में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए था। गोबिंद कांडा हरियाणा लोकहित पार्टी के प्रमुख और विधायक गोपाल कांडा के भाई हैं।
हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों ने अपने प्रत्याशियो की घोषणा के बाद से मचे घमासान को देखते हुए लग रहा है कि मंडी संसदीय उपचुनाव में दोनों दलों के लिए जीत की राह आसान नहीं होगी। टिकट न मिलने से नाराज हुए नेता दोनों पार्टियों की जीत की राह में कांटे बन सकते हैं। आश्रय शर्मा वरिष्ठ कांग्रेस नेता कौल सिंह ठाकुर के खिलाफ सोशल मीडिया में जमकर भड़ास निकाल रहे हैं। महेश्वर सिंह और अनिल शर्मा भाजपा की परेशानी बढ़ा सकते हैं। उपचुनावों में सुखराम परिवार की चाल पर सबकी निगाहें टिकी हैं, क्योंकि अब तक न तो आश्रय शर्मा कांग्रेस के कार्यक्रमों में दिखे हैं, न ही अनिल भाजपा के साथ मैदान में उतरे हैं। उधर, शुक्रवार को नामांकन के अंतिम दिन कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व सांसद प्रतिभा वीरभद्र सिंह ने नामांकन पत्र भरा और सेरी मंच पर हुंकार भरी। इस कार्यक्रम से पूर्व प्रत्याशी और प्रदेश महासचिव आश्रय शर्मा नदारद रहे। वह सोशल मीडिया में वीडियो जारी कर कौल सिंह ठाकुर के बहाने टिकट कटने की नाराजगी जताते दिखे। वीडियो के माध्यम से उन्होंने कहा कि मंडी जिले को मुख्यमंत्री के रूप में मान-सम्मान वर्षों पहले मिल जाना था, यदि वरिष्ठ कांग्रेस नेता कौल सिंह ने पंडित सुखराम का साथ दिया होता और जिले की पीठ न लगवाई होती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने नया नियम बनाया है कि जो चुनावों में कामयाब नहीं हो रहा है, वहां दूसरे को मौका दिया जा रहा है। यदि यह नियम मुझ पर लागू होता है तो आने वाले विधानसभा चुनावों में कौल सिंह और उनकी बेटी चंपा ठाकुर पर भी लागू होना चाहिए। कौल सिंह 8 हजार और उनकी बेटी 10 हजार मतों से हारी हैं। पार्टी को अब उम्र का तकाजा देखते हुए कौल सिंह ठाकुर को आराम करने और द्रंग से किसी युवा नेता को आगे आने का मौका देना चाहिए। उधर, बीते वीरवार को भाजपा की नामांकन रैली में महेश्वर सिंह का जनसभा से उठकर चले जाना और टिकट न मिलने का जिक्र अपने अंदाज में करना कई सवाल खड़े कर रहा है। हालांकि, मंच से वह सीएम की इजाजत लेकर ही निकले हैं। अनिल का भी भाजपा के साथ उपचुनाव में अब तक ना उतरना भी बड़े सवाल खड़े कर रहा है।
त्योहार के इस सीजन में अगले कुछ दिनों में SBI की बैंकिंग सर्विस बाधित रहेंगी। SBI ने अपने ट्विटर हेंडल पर इस बात की जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक, इस दौरान ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग, योनो, योनो लाइट, योनो बिजनेस और यूपीआई सर्विस का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। SBI ने अपने ट्विटरअकाउंट इसको लेकर एक नोटिफ़िकेशन पोस्ट किया है। SBI ने अपने अपने नोटिफ़िकेशन में जानकारी दी है कि, 9 अक्टूबर को रात 12 बजकर 20 मिनट से 2 बजकर 20 मिनट तक यानी कुल 120 मिनट बैंक की कई सर्विस काम नहीं करेंगी। इसके अलावा 10 अक्टूबर को रात 11 बजकर 20 मिनट से दो घंटे के लिए और 11 अक्टूबर को रात 1 बजकर 20 मिनट से दो घंटे के लिए बैंक की कई सर्विस बाधित रहेंगी। बैंक ने बताया है कि इस दौरान ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग, योनो, योना लाइट, योनो बिजनेस और यूपीआई सर्विस का ग्राहक नहीं कर पाएंगे। SBI के मुताबिक बैंकिंग सर्विस को बेहतर करने के लिए इस दौरान मेंटनेंस कार्य जारी रहेगा जिसके चलते ये सर्विस काम नहीं करती है।
शुक्रवार को पंचकुला की सीबीआई कोर्ट ने फैसला सुनते हुए गुरमीत राम रहीम सिंह को एक और मामले में दोषी करार दिया है। इससे पहले ही दोषी साधवियों से बलात्कार करने और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या करवाने के मामले में सजा काट रहा है। राम रहीम को डेरे के मैनेजर रणजीत सिंह की हत्याकांड के मामले में दोषी पाया गया है। साल 2002 में डेरा मैनेजर रणजीत सिंह की उनके गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सीबीआई कोर्ट ने राम रहीम को धारा 302 और 120 B में दोषी पाया है। इस मामले में राम रहीम को चार दिन बाद यानी 12 अक्टूबर को सज़ा सुनाई जाएगी। राम रहीम फिलहाल हरियाणा में रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। गौरतलब है कि रणजीत सिंह की हत्या का ये मामला सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में चल रहा है। रणजीत सिंह एक वक्त राम रहीम के डेरे का मैनेजर और उसका भक्त हुआ करता था, लेकिन 10 जुलाई 2002 को अचानक रणजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का रहस्य बहुत गहरा था। हत्या के आरोप में राम रहीम के साथ उसका सहयोगी कृष्ण लाल भी फंसा था। बता दें कि राम रहीम को सीबीआई कोर्ट ने दो साध्वियों के साथ बलात्कार के मामले में 20 साल कैद की सजा सुनाई थी। वहीं, राम रहीम को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी।
उप चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस के राष्टीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 20 नेताओ की सूची जारी की है। जिसमे भूपेश भगेला, पंजाब के सीएम चरनजीत सिंह, आनंद शर्मा, राजीव शुक्ला, राज बाबर, सचिन पायलट, नवजोत सिंह सिद्धू, आशा कुमारी, गुरकीरत सिंह कोटली सहित 20 नेताओं की सूची जारी की गई है। ये सभी नेता हिमाचल के मंडी संसदीय क्षेत्र के साथ-साथ तीन विधानसभा उपचुनावों कोटखाई, फहतेपुर और अर्की में जनसभाओं में कांग्रेस उम्मीदवारों की रैलियों को संबोधित करने पहुँचेगे। पार्टी द्वारा चुनाव आयोग को भी अपने इन स्टार प्रचारकों को सूची भेजी है।
भारत में त्योहारों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है, जिसके चलते रेलवे स्टेशनों में भारी भीड़ देखने को मिल सकती है। स्टेशनों पर यात्रियों के साथ साथ उन्हें छोड़ने के लिए दोस्त और रिश्तेदार भी बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। जिसके चलते कोविड-19 महामारी के बीच स्टेशन पर यात्रियों के अलावा अनावश्यक भीड़ पर लगाम लगाने के लिए भारतीय रेलवे ने मुंबई के बड़े स्टेशनों में प्लेटफ़ॉर्म टिकट के दाम बढ़ाने का एलान किया है। सेंट्रल रेलवे जोन ने मुंबई के कई स्टेशनों पर प्लेटफ़ॉर्म टिकट के ये दाम बढ़ाने का फैसला किया है। सेंट्रल रेलवे जोन के बयान के मुताबिक, त्योहार के इस सीजन में इन स्टेशनों पर अनावश्यक भीड़ ना हो इसलिए प्लेटफ़ॉर्म टिकट के दाम बढ़ाने का ये फैसला किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक इन स्टेशनों में जो प्लेटफ़ॉर्म टिकट अब तक 10 रुपये में मिलता था वो अब 50 रुपये की कीमत पर मिलेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय वायुसेना की 89वीं वर्षगांठ पर अपनी शुभकामनाएं दी है। पीएम मोदी ने भारतीय वायुसेना को साहस, कर्मठता और पेशेवर रवैए का पर्याय बताते हुए कहा कि देश की अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने में इनका योगदान बेजोड़ है। बता दें कि, 89 साल पहले आज ही के दिन 8 अक्टूबर 1932 को भारतीय वायुसेना की स्थापना हुई थी। गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर वायुसेना दिवस को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, "वायुसेना दिवस के मौके पर हमारे योद्धाओं और उनके परिवारों को मेरी ढेर सारी शुभकामनाएं। भारतीय वायुसेना साहसम कर्मठता और पेशेवर रवैए का जीता जागता उदाहरण है। चुनौतीपूर्ण हालात में एयरफोर्स ने कई बार देश की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा की है। अपनी मानवतावादी स्पिरिट से इन्होंने खुद की अपनी एक अलग पहचान बनाई है। "
भारत में 95 फीसदी कच्चा माल चीन से ही आता है। सप्लाई घटने से कच्चे माल के सप्लायर पहले से बुक किए ऑर्डर भी पूरे नहीं कर पा रहे हैं। चीन में तीन दिन के लिए उद्योग बंद होने से भारत के फार्मा उद्योगों पर असर पड़ना शुरू हो गया है। कच्चे माल के दामों में 20 से 60 फीसदी उछाल आने से छोटे उद्योग बुरी तरह से प्रभावित हो गए हैं। वहीं जिन उद्योगपतियों ने दवा बनाने के लिए ऑर्डर लिए हैं, वे कच्चा माल बढ़े हुए दाम से पूरे नहीं कर पा रहे हैं। गौर हो कि चीन में बढ़ते प्रदूषण के चलते तीन दिन के लिए सभी उद्योग बंद कर दिए गए हैं। इससे देश के फार्मा उद्योग को कच्चा माल कम आ रहा है। रेट बढ़ाने के बावजूद छोटे उद्योगों को कच्चा माल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। अभी तक 600 रुपये प्रति किलो तक मिलने वाले पैरासिटामोल का कच्चा माल अब 950 रुपये प्रति किलो हो गया है। पीवीपीके-30 के दाम 350 से एक हजार रुपये हो गए। ग्लिसरीन 65 से 250 रुपये प्रति किलो हो गई है। दर्द निवारक दवाई में लगने वाला कच्चा माल क्लोराजोक्साजॉन 750 से 950, एसिक्लोफिनेक के दाम 850 से बढ़कर 1150 रुपये हो गए हैं। जिन उद्योगपतियों ने पुराने रेट पर ऑर्डर बुक किए हैं, उन्हें ऑर्डर उसके आधार पर भी नहीं मिल रहा है। उद्योगपतियों को सरकारी व निजी कंपनियों के ऑर्डर को बढ़े हुए दाम पर पूरे करने में दिक्कत हो रही है। उन्होंने मुश्किल की इस घड़ी में केंद्र सरकार से हस्तक्षेप कर फार्मा उद्योग बचाने के लिए शीघ्र ही नीति निर्धारित करने की मांग की है। उन्होंने प्रदेश के सभी फार्मा उद्योगों से एकजुट होने की अपील की है।
लखीमपुर जा रहे कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को गुरुवार को सहारनपुर में रोक लिया गया। सिद्धू लखीमपुर में मारे गए किसानों के परिजनों से मुलाकात करने जा रहे थे। उत्तर प्रदेश पुलिस ने उन्हें लखीमपुर जाने की इजाजत नहीं दी है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश प्रशासन ने सिर्फ 5 नेताओं को यूपी में प्रवेश की इजाजत दी है। लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू काफिले के साथ आगे बढ़ने की मांग पर अड़े हुए है। उनकी मांग है कि या तो उनके पूरे काफिले को लखीमपुर जाने की अनुमति दी जाए, या उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाए।
शिमला : मंडी से भाजपा के सांसद उम्मीदवार ब्रिगेडियर खुशाल सिंह ठाकुर एवं अर्की विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रतन सिंह पाल ने हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम हमीरपुर एवं हिमाचल प्रदेश राज्य सहयोग विकास महासंघ लिमिटेड शिमला से इस्तीफा दे दिया है। इस इस्तीफे को हिमाचल के राजयपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर द्वारा स्वीकार कर लिया गया है।
देश में त्योहारों का सीज़न शुरू हो गया है, लेकिन दुःख की बात यह हैं कि पेट्रोल हो, डीजल हो या सीएनज-पीएजी हो, हर चीज़ का दाम बढ़ता जा रहा है। इन सबके महंगा हो जाने से ट्रांसपोर्टेशन भी महंगा हो रहा है, जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है। बढ़ती महंगाई के लिए सबसे ज़्यादा जिम्मेदार पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम हैं, जो शतक लगाने के बाद भी नहीं रुक रहे। तकलीफ देने वाली बात ये है कि पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से हर चीज के दाम बढ़ते हैं। ये असर अब धीरे-धीरे सामने पेश भी आ रहा हैं। बता दें कि पिछले महीनों में मिट- मछली के दाम 19%, अंडे के दाम 33%, खाद्य तेल के दाम 33%, दालें के दाम 81%, तेल और बिजली के दाम 95%, स्वास्थ्य सेवाओं के दाम 78% व परिवहन और संचार सेवाओं के दाम 24% बढ़े हैं। महंगाई की मार से घर के चूल्हे की आग भी ठंडी होती प्रदर्शित होती जा रही हैं। हाल ही में ताजा मार गैस सिलेंडर पर पड़ी है। तेल कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर के दाम 15 रुपए बढ़ा दिए हैं। घरेलू सिलिंडर के दाम- अक्टूबर 2016 में गैस के दाम 490 रुपए, अक्टूबर 2016 में दाम 895 रुपए, अब दाम 1736 रुपए हैं। यानी कि पांच साल में दाम 841 रुपए बढ़ गए हैं।
गुरुवार को देश के 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को ऑक्सीजन प्लांट की सौगात देने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के ऋषिकेश पहुंचे हैं। ऋषिकेश AIIMS से पीएम मोदी ने 35 PSA प्लांट का वर्चुअल उद्घाटन किया। उत्तराखंड में पीएम ने इसके बाद जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज से नवरात्र का पावन पर्व भी शुरु हो रहा है। आज प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है। मां शैलपुत्री, हिमालय पुत्री हैं और आज के दिन मेरा यहां होना, यहां आकर इस मिट्टी को प्रणाम करना, हिमालय की इस धरती को प्रणाम करना, इससे बड़ा जीवन में कौन सा धन्य भाव हो सकता है। उन्होंने कहा ''20 साल की ये अखंड यात्रा आज अपने 21वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। ऐसे महत्वपूर्ण अवसर पर ऐसी धरती पर आना, जिस धरती ने मुझे निरंतर अपना स्नेह, अपनत्व दिया है, वहां आना, बहुत बड़ा सौभाग्य समझता हूं।''
आज से 20 साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने राजनैतिक सफर की शुरूआत की थी। मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। बड़ी बात यह है कि तब से लेकर अब तक नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के पद पर बने हुए हैं। इस मौके पर आज बीजेपी सेवा समर्पण कार्यक्रम चला रही है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करके कहा है, ‘’आज से 20 साल पहले नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली और वहां से शुरू हुई विकास और सुशासन की यात्रा आज तक अविरल जारी है। एक अन्य ट्वीट में अमित शाह ने लिखा, ‘’राज्य और केंद्र सरकारों के प्रमुख के तौर पर जनसेवा के 20 साल पूरे करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देता हूं। गरीब कल्याण और अंत्योदय को समर्पित इन 20 सालों में मोदी जी ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और समय से आगे की सोच से असंभव को संभव करके दिखाया। वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है, ‘’राज्य और केंद्र सरकार के मुखिया के रूप में जन-सेवा के 20 साल पूरे करने पर मैं आज देश के सर्वोच्च नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल की गहराइयों से अनंत बधाई देता हूं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है, ‘’भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संवैधानिक पद पर रहते हुए सार्वजनिक जीवन में बीस साल पूरे करने के लिए हार्दिक बधाई। यह अखंड 20 साल लोक कल्याण के प्रति समर्पित होने के साथ निष्कलंक भी रहे हैं। उनकी लोकप्रियता निरंतर बढ़ती रही है और आगे भी बढ़ती रहे, ऐसी शुभकामनाएं।
हिमाचल प्रदेश: प्रदेश में एक संसदीय क्षेत्र सहित तीन विधानसभा क्षेत्रों में होने जा रहे उपचुनाव के लिए गुरुवार से नवरात्र शुरू होते ही नामांकन प्रक्रिया रफ्तार पकड़ेगी। हिमाचल प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में बीजेपी ने चार सीटों पर अपने उम्मीदवार के नाम घोषित किए हैं। साथ ही मंडी संसदीय सीट सहित तीन विधानसभा पर बीजेपी संसदीय बोर्ड ने टिकट आवंटन पर बुधवार देर रात तक दिल्ली में हुए मंथन के बाद सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जिनके नाम हैं- अर्की विधानसभा सीट से रतनपाल तथा मंडी से कारगिल युद्ध के हीरो ब्रिगेडियर खुशाल सिंह। फतेहपुर से जुब्बल-कोटखाई से पूर्व जिला परिषद सदस्य नीलम सरैइक व बलदेव ठाकुर के नाम पर मुहर लगी है। अंतिम श्राद्ध समाप्त होते ही बुधवार अपराह्न बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में संसदीय बोर्ड की बैठक हुई। बैठक से पहले ही बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप को शिमला लौटने के लिए कहा गया। मंडी संसदीय सीट से प्रतिभा सिंह 8 अक्तूबर को नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। चुनाव आयोग की अधिसूचना के अनुसार एक अक्तूबर से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हुई थी, लेकिन 6 अक्तूबर तक श्राद्ध होने के चलते किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया।
आपदा, भूस्खलन के चलते सड़कों को हो रहे नुकसान और जनता की परेशानियों को देखते हुए, हिमाचल प्रदेश में अब भूवैज्ञानिक सर्वे के आधार पर नई सड़कों का निर्माण होगा। सरकार ने इसका प्लान तैयार कर लिया है। हिमाचल पहाड़ी इलाका है, सड़कें पहाड़ों से होकर गुजरती हैं। भौगोलिक स्थिति को देखते हुए कोई सड़क बनाने से पहले जियोलॉजिकल रिपोर्ट देखी जाएगी। सर्वे रिपोर्ट में अगर पहाड़ी खिसकने वाली होगी तो डीपीआर नहीं बनेगी। ऐसे में सड़कों का रूट बदला जाएगा। प्रदेश में अभी लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों की रिपोर्ट के आधार पर सड़कों का निर्माण किया जाता है। हिमाचल में ज्यादातर गांवों की सड़कों का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत होता है। सड़कों और अन्य योजनाओं को लेकर सरकार की ओर से हर साल विधायक प्राथमिकताएं मांगी जाती हैं। इसमें सड़क अनिवार्य रहती है। विधायक की प्राथमिकता के बात लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर मौके का मुआयना करते हैं। अगर मौके पर किसी व्यक्ति की जमीन आती है, तो उन्हें उक्त जमीन उन्हें विभाग के नाम करना होता है। वन विभाग की जमीन आने पर फॉरेस्ट क्लीयरेंस लेनी होती है। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद सड़क का निर्माण होता है, लेकिन अब सड़कों के निर्माण के लिए जियोलॉजिकल सर्वे जरूरी होगा। इसके पीछे सरकार का तर्क है कि हिमाचल में तकरीबन हर साल बरसात के दौरान बादल फटना, आपदा और भूस्खलन होने से सड़कें ढह जाती है। इसमें विभाग को करोड़ों का नुकसान होता है। संपर्क मार्ग कई महीनों तक बंद रहते हैं। इससे परेशानी झेलनी पड़ती है।
त्योहार के शुभ अवसर पर जम्मू-कश्मीर को अस्थिर करने लिए आतंकियों द्वारा कोशिश की जा रही हैं। आतंक फैलाने और लोगों के बीच भय पैदा करने के मकसद से सीमापार से हथियार और गोला बारूद भेज रहा है। इसी क्रम में नवरात्र के पहले ही दिन बीएसएफ ने पाकिस्तान की ओर से की गई कोशिश को नाकाम कर दिया है। जवानों की कोशिश है कि पाकिस्तान की ओर से किए जा रहे ऐसे सभी प्रयासों को विफल कर दिया जाए। आतंकियों के नापाक प्रयासों को विफल करने के लिए जवान पूरी तरह से मुस्तैद हैं। बीएसएफ ने जम्मू के सांबा सेक्टर में हथियारों का जखीरा बरामद किया है और आतंकियों के मनसूबे पर पानी फेर दिया है। हथियारों का जखीरा बरामद करने के बाद बीएसएफ की तरफ से इस संबंध में जानकारी दी गई है। बीएसएफ ने बताया कि बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात जम्मू के सांबा सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से भेजे गए हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है। बरामद हथियारों में चार पिस्तौल 8 पिस्तौल की मगजीन और 232 राउंड गोलियां शामिल है। सुरक्षाबलों की माने तो पाकिस्तान लगातार जम्मू में सीमा पार से हथियार भेज रहा है। पाकिस्तान की कोशिश है कि सक्रिय आतंकियों के पास ज़्यादा से ज़्यादा मात्रा में गोला-बारूद उनतक पहुंचे। वहीं सुरक्षाबलों ने कहा है कि त्योहारों के इस मौसम में पाकिस्तान लगातार इस फिराक में लगा हुआ है कि किसी न किसी धार्मिक स्थल को निशाना बनाकर खून खराबा फैलाया जा सके।
गुरुवार से पूरे देश में नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही इस साल भी दुर्गा पूजा उत्सव पर कोरोना वायरस महामारी ने रोक लगा दी है। लेकिन अपने मरीजों को उत्सव में शामिल करने के लिए कोलकता के एक निजी अस्पताल ने कोविड वार्ड के एक हिस्से को मंदिर बनाने का फैसला लिया है। दक्षिण कोलकाता के डायमंड हार्बर रोड पर स्थित नारायण मेमोरियल अस्पताल अपने मरीजों के लिए दुर्गा पूजा का आयोजन अस्पताल में ही कर रहा है जिसके चलते पूजा के लिए अस्पताल के एक वार्ड को खाली भी किया गया है। मरीजों को आरती, पुष्पांजलि और शांतिर जोल सहित सभी अनुष्ठानों को प्रत्यक्ष देखने का मौका मिलेगा। एक पुजारी पूजा करेंगे और आशीर्वाद देने के लिए सभी मरीजों के बेड पर जाएंगे। पुजारी न केवल कोविड मरीजों बल्कि अन्य सभी लोगों के जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थना करेंगे। अस्पताल मरीजों की स्वास्थ्य स्थितियों को ध्यान में रखते हुए पारंपरिक पूजा थाली भी परोसेगा। मरीजों के स्वास्थ्य से जुड़ा एक डाइट चार्ट भी तैयार किया जा रहा है। जिसमें डाइट, डायबिटीज डाइट, सेमी सॉफ्ट डाइट और लिक्विड डाइट शामिल है। हालांकि इस साल भी महामारी के कारण दुर्गा पूजा कई लोगों के लिए सामान्य नहीं रहेगा।
पिछले कुछ दिनों से चल रहे क्रूज ड्रग्स पार्टी केस को ले कर अब सियासी लोग भी बयान बाजी पर उतर आये है। इसी को लेकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की कार्रवाई पर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक ने सवाल खड़े किए हैं। नवाब मलिक ने इस मामले को फर्जी बताया है। नवाब मलिक ने दावा किया है कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और अरबाज मर्चेंट को एनसीबी ने नहीं, बल्कि बीजेपी से जुड़े मनीष भानुशाली ने गिरफ्तार किया था। नवाब मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके खुलासा किया कि एनसीबी की इस कार्रवाई में बीजेपी का हाथ है और यह गिरफ्तारी पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है। नवाब मलिक ने कहा है कि आर्यन खान को एनसीबी के पास लाने वाले और सेल्फी लेने वाले केपी गोस्वावी और मनीष भानुशाली बीजेपी के नेता हैं। दरअसल आर्यन खान जिस दिन से गिरफ्तार हुआ था, उस दिन उसके साथ एक व्यक्ति की सेल्फी वाली तस्वीर वायरल हुई थी। इसके बाद एनसीबी ने कहा थि सेल्फी लेने वाला शख्स उनके विभाग का आदमी नहीं है। बाद में इस शक्स का संबंध बीजेपी से पाया गया है तो एनसीबी की पूरी कार्रवाई पर सवाल खड़े कर दिये है।


















































