हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र भरमौर की कुगति पंचायत में गुरुवार रात बादल फटने से नाले में बाढ़ आ गई। बाढ़ में लोक निर्माण विभाग की मशीनरी बह गई। शुक्रवार को धर्मशाला और पालमपुर के अलावा कांगड़ा जिले के कई क्षेत्रों में बारिश हुई। राजधानी शिमला में बादल छाए रहे। शनिवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। 5 अक्तूबर तक मौसम खराब रहने की संभावना है। वहीं, अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में प्रदेश से मानसून विदा होने का पूर्वानुमान है। जनजातीय क्षेत्र भरमौर की कुगति पंचायत में गुरुवार रात बादल फटने से हलाणी नाले में बाढ़ आ गई। लोक निर्माण विभाग और कुगति मार्ग को चौड़ा करने वाली कंपनी की मशीनरी बाढ़ में बह जाने से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। बाढ़ से क्रैश बैरियर और सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हड़सर-कुगति मार्ग पर यातायात ठप हो गया है। शनिवार शाम तक मार्ग बहाली की उम्मीद है।
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया मार्क्सवादी हिमाचल प्रदेश में होने जा रहे मंडी संसदीय सीट सहित फतेहपुर, अर्की और जुब्बल कोटखाई के उपचुनाव में प्रत्याशी नहीं उतारेगी। शुक्रवार को शिमला में हुई पार्टी के राज्य सचिवालय मंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया। माकपा ने उपचुनावों में भाजपा के प्रत्याशियों को हराने के लिए प्रचार और प्रसार करने की रणनीति बनाई है। माकपा के राज्य सचिव डॉ.ओंकार शाद ने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारियों ने आपसी सहमति से उपचुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है। केंद्रीय पदाधिकारियों को भी इस बाबत सूचित कर दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियां जन विरोधी है। आम जनता के हितों की अनदेखी की जा रही है। महंगाई, बेरोजगारी रोजाना रिकार्ड तोड़ रही है।
हिमाचल प्रदेश में उपचुनावों के लिए नेताओं की रैलियों में शामिल होने वाले लोगों की रैंडम सैंपलिंग होगी। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले न बढ़ें, इसके लिए यह निर्णय लिया गया है। रैली स्थल के बाहर स्वास्थ्य विभाग का काउंटर स्थापित किया जाएगा। इसमें डॉक्टर, नर्स और फार्मासिस्ट तैनात होंगे और रैली में आने वाले ग्रुपों में से किसी एक व्यक्ति का कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेंगे। मंडी संसदीय क्षेत्र के साथ जुब्बल-कोटखाई, फतेहपुर और अर्की विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है। अब प्रत्याशियों के नाम फाइनल होने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की रैलियां होंगी। इनमें लोगों की भीड़ उमड़ना स्वाभाविक है। पार्टी प्रत्याशी कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर वोट भी मांगेंगे। ऐसे में कोरोना के मामले बढ़ने की आशंका को लेकर स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुट गया है। वंही उपचुनावों की घोषणा के बाद प्रदेश के आठ जिलों में आचार संहिता लागू हो गई है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग इन जिलों में सैंपलिंग बढ़ाने पर फोकस कर रहा है। सरकार ने सीएमओ को निर्देश दिए हैं कि जिन-जिन क्षेत्रों से यह मामले आए हैं, वहां कांटेक्ट ट्रेसिंग करवाएं। जिले में सैंपलिंग बढ़ाने के भी निर्देश दिए हैं।
भाषा कला एवं संस्कृति विभाग ने हिमाचल प्रदेश हिंदू सार्वजनिक धार्मिक संस्था और पूर्त विन्यास अधिनियम - 1984 की धारा 27 के तहत मंदिर आयुक्तों को आदेश जारी किए हैं। हिमाचल के मंदिरों-शक्तिपीठों, धार्मिक संस्थाओं को चढ़ावे के तौर पर मिलने वाला पैसा और सोना, चांदी गैर हिंदुओं पर खर्च नहीं होगा। साथ ही मंदिरों में सुरक्षा से संबंधित कामों समेत समस्त तैनात या नियुक्त अधिकारी और कर्मचारी भी केवल हिंदू धर्म को मानने वाले ही होंगे।अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी धीमान की ओर से इसको लेकर अधिसूचना जारी की गई है। बता दें कि प्रदेश में कई बड़े मंदिर हैं और इनमें हर साल करोड़ों रुपये का चढ़ावा चढ़ाया जाता है। मंदिरों का सोना और चांदी खजाने में जमा किया जाता है, जबकि धनराशि को बैंकों में एफडी बनाकर रखा जाता है। अधिकांश मंदिरों में यह सोना और चांदी वर्षों से खजाने में पड़ा है। इसका सही इस्तेमाल नहीं हो पाया है। प्रदेश के मंदिरों में चढ़ावा राशि से पुजारियों और अन्य कर्मचारियों को वेतन और भत्ते दिए जाते हैं। इसके अलावा यह राशि मंदिरों के रखरखाव, मूर्तियों-मंदिरों की सजावट, मंदिरों के अधीन स्कूलों-कॉलेजों और संस्कृत कॉलेज खोलने, सराय बनाने, सड़कों को तैयार करने पर भी खर्च की जाती है। चढ़ावे की शेष राशि बैंक में मंदिरों के नाम एफडी के रूप में जमा की जाती है। यह पैसा विकास कार्यों समेत कई अन्य प्रशासनिक कार्यों पर खर्च होता है। मंदिरों के खजाने में सालों से क्विंटलों के हिसाब से पड़े सोने-चांदी को पिघलाकर श्रद्धालुओं को सिक्के देने की योजना थी, लेकिन यह सिरे नहीं चढ़ पाई।
एक अक्टूबर से देशभर में कई बदलाव हो गए हैं। आज से बैंक, पेंशन, चेकबुक, एटीएम और निवेश से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव हो रहा है। इसका सीधा असर आम लोगों के दैनिक जीवन पर पड़ेगा। देश में आज से नया ऑटो डेबिट पेमेंट सिस्टम लागू हो गया है। इसके अलावा इलाहाबाद, OBC और यूनाइटेड बैंक की पुरानी चेक बुक काम नहीं करेंगी। नया ऑटो डेबिट पेमेंट सिस्टम हुआ लागू एक अक्टूबर से नया ऑटो डेबिट पेमेंट सिस्टम लागू हो गया है। ऑटो डेबिट का मतलब है कि आपने मोबाइल ऐप या इंटरनेट बैंकिंग में बिजली, LIC या अन्य किसी खर्च को ऑटो डेबिट मोड में डाला है तो एक निश्चित तारीख को पैसा बैंक अकाउंट से अपने आप कट जाएगा। नए ऑटो डेबिस सिस्टम का मुख्य उद्देश्य फ्रॉड को रोकना है। डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म या बैंक ग्राहक से एक बार अनुमति लेने के बाद हर महीने बिना किसी जानकारी दिए ग्राहक के खाते से काट लेते हैं। इस से फ्रॉड होने की संभावना रहती है। इस समस्या को खत्म करने के लिए यह महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। 3 बैंकों की चेकबुक इनवैलिड आज से इलाहाबाद बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (OBC) और यूनाइटेड बैंक की पुरानी चेक बुक बेकार हो गई है। OBC और यूनाइटेड बैंक का पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के साथ मर्जर किया गया है। वहीं इलाहाबाद बैंक का इंडियन बैंक में विलय हो गया है। ऐसे में इन बैंक के ग्राहकों को नई चेक बुक लेनी होगी। फूड सेफ्टी के लिए नए नियम खाद्य सुरक्षा नियामक FSSAI ने खाद्य व्यापार परिचालकों (फूड बिजनेस ऑपरेटर्स) के लिए 1अक्टूबर से नकद रसीद या खरीद चालान पर FSSAI लाइसेंस नंबर या पंजीकरण संख्या का उल्लेख करना जरूरी किया है। पेंशन नियम डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट से जुड़े नियम आज से लागू हो गए हैं। अब देश के सभी बुजुर्ग पेंशन भोगी जिनकी उम्र 80 साल या उससे अधिक है, तो वे देश के सभी प्रधान कार्यालयों के जीवन प्रमाण केंद्र में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। इसके लिए 30 नवंबर तक का समय भी दिया गया है। ATM ट्रांजैक्शन पर बदल गए चार्जेज़ पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट के एक महीने में ATM पर किए जाने वाले फाइनेंशियल और नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर लगने वाला चार्ज बदल गया है । अब कस्टमर्स को अपने ATM/डेबिट कार्ड पर 125 रुपये प्लस जीएसटी एनुअल मेंटेनेंस चार्ज देना होगा। ये चार्ज 1 अक्टूबर से 30 सितंबर 2022 तक लागू रहेंगे। वहीं, SMS अलर्ट पर कस्टमर्स को 12 रुपये प्लस जीएसटी देना होगा। नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन के लिए बैंक के एटीएम में महीने में पांच बार के बाद हर ट्रांजैक्शन पर पांच रुपये लगेंगे। डीमैट अकाउंट की KYC जरूरी मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने नया ट्रेडिंग और डीमैट अकाउंट खुलवाने के नियमों में कुछ बदलाव किए हैं। इसके अनुसार अब ट्रेडिंग और डीमैट अकाउंट की KYC को अनिवार्य किया गया है। अगर KYC नहीं होती है तो डीमैट अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया जाएगा।
किसान महापंचायत द्वारा सुप्रीम कोर्ट से जंतर-मंतर पर सत्याग्रह के लिए अनुमति मांगी गई है। जिसको लेकर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि आप पहले ही शहर का गला घोंट चुके हैं और अब आप शहर के अंदर आना चाहते हैं। रेल एवं सड़क मार्ग बाधित करने और ट्रैफिक में बाधा पहुंचाने के मुद्दे पर भी किसान महापंचायत को फटकार लगाई और कहा, 'प्रदर्शन कर रहे किसान यातायात में बाधा पहुंचा रहे हैं और ट्रेनों एवं राष्ट्रीय राजमार्गों को अवरुद्ध कर रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर में राष्ट्रीय राजमार्गों को अवरुद्ध करके विरोध प्रदर्शन जारी रखा जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, आपने पूरे शहर का गला घोंट रखा है और अब शहर के अंदर आना चाहते हैं। क्या शहर के लोग अपना बिजनेस बंद कर दें? आप ट्रेन रोकते हैं, सड़क रोकते हैं। अगर आप कोर्ट आए हैं तो कोर्ट पर विश्वास करें। कोर्ट ने किसान महापंचायत से कहा, अगर आप कोर्ट आए हैं तो प्रोटेस्ट का क्या मतलब है। जब किसानों के वकील की तरफ से कहा गया कि हाईवे उन्होंने बंद नहीं किया है, पुलिस ने बंद किया हैं। तो इस पर कोर्ट ने उनसे हलफनामा दायर करने को कहा कि वे राष्ट्रीय राजमार्गों को अवरुद्ध करने वाले किसानों के विरोध का हिस्सा नहीं हैं। अब मामले की अगली सुनवाई सोमवार को होगी।
हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के 1334 पदों के लिए प्रस्तावित भर्ती पर भारत निर्वाचन आयोग की अनापत्ति के बाद शुक्रवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। भर्ती में भाग लेने के इच्छुक आवेदक www.recruitment.hppolice.gov.in पर सुबह आठ बजे से आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन के अलावा इस बार ऑफलाइन भी आवेदन शुल्क जमा किया जा सकेगा। गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में एक बैठक हुई, जिसमें चुनाव आयोग को भेजे गए पत्र पर आपत्ति न आने के बाद जिलों से अलग से अधिसूचना कराने की बजाय सीधे आवेदन प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया गया है। पहले पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी भर्ती आदेश में संबंधित जिले की जिला भर्ती कमेटी को अलग से अधिसूचना जारी करने के लिए कहा गया था। लेकिन गुरुवार को तय हुआ कि चूंकि भर्ती को लेकर पुलिस मुख्यालय ने पहले ही अधिसूचना कर दी है, ऐसे में अलग से अधिसूचना नहीं निकाली जाएगी। उल्लेखनीय है कि पहले अलग से अधिसूचना जारी करने के चक्कर में आदर्श आचार संहिता की वजह से भर्ती पर पेंच फंस गया था। पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय को भर्ती के संबंध में पत्र लिखकर जानकारी दी थी कि अधिसूचना पहले जारी हो चुकी है। साथ ही जिस एक महीने में चुनाव की प्रक्रिया पूरी होनी है, उस मियाद के दौरान पुलिस की भर्ती के लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन लिए जाने हैं। ऐसे में भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से चुनावों की तैयारियों में कोई दिक्कत नहीं होगी। अब सीईओ कार्यालय के आपत्ति न जताने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो जाएगी।
पिछले दिनों पंजाब सरकार में हुए फेरबदल के बाद कांग्रेस छोडऩे की बात कह चुके कांग्रेस वरिष्ठ नेता एवं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सूत्रों के मुताबिक नई पार्टी बनाने की तैयारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है की नई पार्टी में वह उन नेताओं को शामिल करेंगे, जो पंजाब कांग्रेस में पार्टी से खफा चल रहे हैं। गौरतलब रहे की पंजाब में ऐसे नेताओं का बड़ा कुनबा है अब कैप्टन उन्हीं को साथ लाकर पार्टी खड़ी करना चाहते हैं। यहां जान लें कि पंजाब की अफसरशाही में कैप्टन की खासी पकड़ है, वहीं सरकार के साथ-साथ उन्होंने संगठन पर भी अपना कब्जा हमेशा बरकरार रखा। इसके अलावा उन्हें राजनीति का लंबा-चौड़ा अनुभव है, जो उन्हें नेताओं की अग्रणी पंक्ति में रखता है। अब आने वाले समय में कैप्टन किन नेताओं के साथ कौन सी पार्टी का गठन करते हैं, यह देखने लायक होगा।
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया है। सुरक्षाबल के जवानों और आतंकियों के बीच आज सुबह ये मुठभेड़ हुई। मारा गया आतंकी किस संगठन का है इसकी फिलहाल पहचान नहीं हो पाई हैं। पुलिस के मुताबिक, सुरक्षा बल के जवानों का इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। सुरक्षा बलों ने शोपियां जिले के रखमा गांव में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलन के बाद यह यहां सर्च ऑपरेशन चलाया। शोपियां जिले के रखमा गांव में सुरक्षा बलों को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद आज सुबह उन्होंने यहां एक सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान यहां छिपे बैठे आतंकियों ने सुरक्षा बल के जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबल के जवानों की जवाबी फायरिंग में अब तक एक आतंकी मार गिराया गया है। फिलहाल अन्य आतंकियों को पकड़ने के लिए यहां अब भी ये सर्च ऑपरेशन जारी है।
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में जवानों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जवानों ने लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। इस दौरान उसके पास से पिस्टल और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पुलवामा के निकलूरा गांव के बागों में एक आतंकी छुपा हुआ है और उसके पास भारी मात्रा में गोला-बारूद भी है। जैसे ही जवानों को यह सूचना मिली तुरंत इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। इस दौरान जवानों से सफलात हासिल करते हुए एक आतंकी को गिरफ्तार कर लिया। इस ऑपरेशन में पुलवामा पुलिस और सेना के 55 आरआर के अलावा 182 सीआरपीएफ के जवानों ने मिलकर गांव निकलूरा के बागों में शुरू एक संयुक्त अभियान की शुरुआत की। आतंकी की पहचान निकलुरा निवासी शमीम सोफी के रूप में हुई है और वह लश्कर से जुड़ा बताया जा रहा है। शमीम सोफी इसी साल जुलाई में सक्रिय हुआ था। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।
टाटा ग्रुप एयर इंडिया का नया मालिक होगा, जिसकी आने वाले दिनों में एक आधिकारिक घोषणा की उम्मीद है। टाटा संस द्वारा घाटे में चल रही सरकारी विमान कंपनी ने एयर इंडिया के लिए बोली जीत ली है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार मंत्रियों के एक पैनल ने एयरलाइन के अधिग्रहण के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। यानी टाटा के साथ सरकार का सौदा पक्का होने से विमान कंपनी की 67 साल बाद 'घर वापसी' होगी। टाटा समूह ने अक्तूबर 1932 में टाटा एयरलाइंस के नाम से एयर इंडिया की शुरुआत की थी, जिसे भारत सरकार ने 1953 में अपने अधिकार क्षेत्र में ले लिया था। डील के तहत एयर इंडिया का मुंबई में स्थित हेड ऑफिस और दिल्ली का एयरलाइंस हाउस भी शामिल है। मुंबई के ऑफिस का बाजार मूल्य 1,500 करोड़ रुपये से ज्यादा है। मौजूदा समय में एयर इंडिया 4400 घरेलू उड़ानें और विदेशों में 1800 लैंडिंग और पार्किंग स्लॉट को कंट्रोल करती है। इकॉनोमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा ग्रुप की बोली सरकार द्वारा तय किए गए रिजर्व प्राइस से करीब 3,000 करोड़ रुपये ज्यादा है। टाटा की बोली स्पाइसजेट के चेयरमैन अजय सिंह द्वारा लगाई गई जो बोली से लगभग 5,000 करोड़ रुपये अधिक है। आगे रिपोर्ट में कहा गया कि सरकारी सूत्रों ने उन रिपोर्ट्स पर प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया है, जिसमें रिजर्व प्राइस को 15,000 - 20,000 करोड़ रुपये बताया गया है। बता दें कि एयर इंडिया को बेचने की प्रक्रिया जनवरी 2020 में ही शुरू कर दी गई थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसमें लगातार देरी हुई। अप्रैल 2021 में सरकार ने एक बार फिर योग्य कंपनियों से बोली लगाने को कहा। 15 सितंबर बोली लगाने का आखिरी दिन था। साल 2020 में भी टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया के अधिग्रहण को लेकर रुचि पत्र दिया था। दरअसल सरकार ने 2017 से ही एयर इंडिया की नीलामी के प्रयास शुरू कर दिए थे, लेकिन तब कंपनियों ने रुचि ही नहीं दिखाई थी। इसके बाद सरकार ने एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट के नियमों में ढील दी। जिसके बाद कर्ज में डूबे एयर इंडिया को खरीदने में कुछ कंपनियों ने रुचि दिखाई। नए नियमों के तहत ही कर्ज के प्रावधानों में नरमी बरती गई, ताकि स्वामित्व वाली कंपनी को पूरा कर्ज न वहन करना पड़े।
दिल्ली सरकार ने आज से दिल्ली में धार्मिक स्थलों को श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोलने की इजाजत दे दी है। राजधानी में कोविड-19 के मामलों में कमी को देखते हुए ये फैसला किया गया है। हालांकि इस दौरान लोगों को इन धार्मिक स्थलों पर कोविड नियमों और गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करना होगा। साथ ही यहां पर किसी भी तरह से भीड़ लगाने की भी इजाजत नहीं होगी। इससे पहले गुरुवार को DDMA ने दिल्ली में सार्वजनिक जगहों पर छठ पर्व मनाने पर रोक का फैसला किया था। बता दें कि, कोविड की दूसरी लहर के दौरान लॉकडाउन के चलते देश के अन्य राज्यों की तरह दिल्ली में भी धार्मिक स्थलों में प्रवेश की अनुमति नहीं थी। हालांकि अब DDMA ने अपने आदेश में आज से धार्मिक स्थलों को श्रद्धालुओं के लिए खोलने का एलान किया है।
अक्टूबर महीने के शुरूआत के साथ ही आम लोगों को महंगाई की मार पड़नी शुरू हो गई है। दरअसल सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर के रेट्स का मूल्यांकन कर उसके कीमत को अपडेट करती है। इस महीने के गैस सिलेंडर के रेट्स को अपडेट करते हुए सरकारी तेल कंपनियों ने लोगों को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस की कीमत में वृद्धि की है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने 19 किलो वाले कमर्शियल गैस की कीमत में प्रति सिलेंडर 43.5 रुपये की वृद्धि की है। दिल्ली में पहले 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत पहले 1693 रुपये थी जो अब बढ़कर 1736.5 रुपये हो गई है। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद दिल्ली में इसके रेट 1736.5 रुपये, कोलकाता में 1805.5 रुपये, मुंबई में 1685 रुपये और चेन्नई में 1867.5 रुपये प्रति गैस सिलेंडर पहुंच गई है। कमर्शियल गैस के बढ़े दाम आज यानि 1 अक्टूबर से पूरे देश में लागू हो जाएंगे। कमर्शियल गैस के दाम में इस महीने के पहले भी बढ़ोत्तरी हुई। इसमें पिछले महीने 75 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई ईथ। उसके पहले अगस्त में भी कमर्शियल गैस के दाम में दो बार बढ़ोत्तरी हुई थी। इस साल की शुरूआत से बात करें तो अबतक इस साल में कमर्शियल गैस के दाम 404.50 रुपये तक बढ़ गई है। पिछले साल दिसंबर तक कमर्शियल गैस की कीमत 1332 रुपये प्रति सिलेंडर थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को स्वच्छ भारत मिशन के दूसरे चरण की शुरुआत करेंगे। मिशन के दूसरे हिस्से में सबसे ज़्यादा ज़ोर देश के शहरों को पूरी तरह कचरा मुक्त करने पर दिया जाएगा। गांधी जयंती से एक दिन पहले शहरों को कचरा मुक्त करने की दिशा में मोदी सरकार एक बड़े कार्यक्रम की शुरुआत करने जा रही है। ग़ाज़ीपुर के पास दिल्ली - यूपी बॉर्डर से गुज़रते हुए सबकी नज़र सहसा ही एक पहाड़ी पर जाती है। ये पहाड़ी प्राकृतिक नहीं, बल्कि सालों से वहां फेंके जाने वाले कचरे के ढ़ेर से खड़ा हुआ है। बड़े बड़े शहरों में ऐसे छोटे बड़े बदबूदार पहाड़ अक्सर दिख जाया करते हैं। लेकिन अब अगर मोदी सरकार के स्वच्छ भारत मिशन का दूसरा चरण सफ़ल होता है तो ऐसे पहाड़ देखने को नहीं मिलेंग। स्वच्छ भारत मिशन के दूसरे चरण का सबसे प्रमुख हिस्सा शहरों के कचरे को रिसाइकिल करके उनका प्रबंधन करना है। कचरे के ढ़ेर शहरों में इसलिए तैयार होते हैं क्योंकि उन्हें ज़्यो का त्यों फेंक दिया जाता है। मिशन के दूसरे हिस्से में अगले पांच सालों में शहरों के 100 फ़ीसदी कचरे का ट्रीटमेंट कर उनके प्रबंधन का लक्ष्य रखा गया है ताकि घरों और अन्य जगहों से निकलने वाले कचरे का निस्तारण हो सके।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को भी पीछे छोड़ अडाणी ग्रुप के मालिक गौतम अडाणी रोजाना कमाई के मामले में एशिया के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी बन गए हैं। IIFL वेल्थ हुरून इंडिया ने एशिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट जारी की है। इसके अनुसार, पिछले एक साल में मुकेश अंबानी की रोजाना कमाई 163 करोड़ रुपये थी और जबकि इसी दौरान गौतम अडाणी ने रोजाना 1002 करोड़ रुपये कमाए। गौतम अडाणी की संपत्ति पिछले एक साल में एक हजार करोड़ रुपये प्रति दिन के हिसाब से 3,65,700 करोड़ रुपये बढ़ गई। भारत की सबसे अमीर फैमिली में मुकेश अंबानी का परिवार ही है। रिपोर्ट के अनुसार, मुकेश अंबानी 7,18,000 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ लगातार दसवें साल सबसे शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। उनकी संपत्ति में 2020 से 9 फीसदी बढ़ी है। अडाणी परिवार की संपत्ति 1,40,200 करोड़ रुपये से 261 फीसदी बढ़कर 5,05,900 करोड़ रुपये हो गई। इसी के साथ गौतम अडाणी एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। पिछले साल की तुलना में उनकी संपत्ति 3,65,700 करोड़ रुपये बढ़ी है।
पंजाब में जारी घमासान के बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस छोड़ने की बात साफ कर दी है। पंजाब में जारी राजनीतिक दंगल खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बड़ा बयान दिया है, उन्होंने साफ कर दिया है कि वह अब कांग्रेस पार्टी में नहीं रहेंगे। अपनी स्थिति साफ करते हुए उन्होंने कहा कि वह इस तरह का अपमान नहीं सह सकेंगे, जिस तरह से मेरे साथ बर्ताव किया गया है, वह ठीक नहीं है। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि वह अभी बीजेपी ज्वाइन नहीं कर रहे हैं। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि जिस तरह से विधायक दल की बैठक बुलाकर ऐन मौके पर मुझे जानकारी दी गई, मैंने तभी साफ कर दिया था कि मैं पद छोड़ रहा हूं। अमरिंदर सिंह ने कहा कि अगर किसी को मेरे ऊपर विश्वास नहीं है, तो मेरे रहने का क्या फायदा। नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि वह टीम प्लेयर नहीं हैं, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए टीम प्लेयर की जरूरत है। अमरिंदर सिंह ने इस बात को स्वीकारा कि पंजाब में कांग्रेस की लोकप्रियता घट रही है और आम आदमी पार्टी का ग्राफ ऊपर जा रहा है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब का चुनाव इस बार काफी अलग होगा, कांग्रेस-अकाली दल पहले से ही हैं और अब आम आदमी पार्टी भी वहां पर आगे बढ़ रही है।
लुधियाना पहुंचे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब की जनता के लिए मुफ्त एवं अच्छे इलाज देने का ऐलान किया है। केजरीवाल के साथ प्रेस कांफ्रेंस में भगवंत मान, जरनैल सिंह, कुंवर विजय प्रताप व राघव चड्डा भी माैजूद थे। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में सरकार का तमाशा बना दिया गया है। यहां सत्ता की गंदी लड़ाई चल रही है। सभी सीएम बनना चाहते हैं। कांग्रेस में अंतर्कलह इतनी है कि सरकार गायब हो गई है। परेशान लोग अपनी समस्या कहां लेकर जाएं। पंजाब में स्वास्थ्य सुविधाएं खत्म हो गई हैं तथा प्राइवेट अस्पताल द्वारा जनता को लूटा जा रहा हैं। सरकारी अस्पताल में डाक्टर नहीं है। इसके साथ ही मरीजाें काे दवाईयां नहीं मिल रही है। आम आदमी का पहला मकसद पंजाब में सभी को मुफ्त और अच्छा इलाज देना है। दूसरा सभी दवाइयां के टेस्ट इलाज व ऑपरेशन मुफ्त होगा। पंजाब के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने बड़ा मास्टर स्ट्राेक खेला है। इस तरह के वादे कर आप पार्टी जनता को लुभाना चाहती है।
2017 में बीजेपी जिन सीटों पर जीत हासिल नहीं कर सकी थी, उन सीटों को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन दिनों एक अभियान शुरू किया है। जिसके तहत मुख्यमंत्री ने सीतापुर, बाराबंकी, कुशीनगर में जनसभाएं की और वीरवार को कानपुर और उन्नाव पहुंचकर वहां भी जनसभा करेंगे। 2017 में 78 ऐसी सीटें ऐसी थी जहां बीजेपी और उसके सहयोगी नहीं जीत पाए थे, फिर उसके बाद ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा गठबंधन से अलग हो गई। उसकी 4 सीटों को भी पार्टी ने हारी हुई सीटों में शामिल कर लिया जिसके बाद ऐसी सीटों की संख्या 82 हो गयी। वहीं उपचुनाव में 2 सीट गंवाने के बाद इन सीटों की संख्या बढ़कर हो 84 गयी। अब इन 84 सीटों पर जीत की अलग रणनीति तैयार की है। इन 84 सीटों में भी 60 से ज्यादा सीटें ऐसी हैं। जहां बीजेपी का कमल आज तक नहीं खिला है। अब पार्टी का पूरा फोकस है कि कैसे 2022 में इन सीटों पर भी कमल खिलाया जाए।
महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत मामले में सीबीआई कई लोगों से पूछताछ कर रही है। सीबीआई इस गुत्थी को सुलझाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसी सिलसले में बीती रात महंत के शिष्य आनंद गिरि से भी सीबीआई ने घंटों तक पूछताछ की। सीबीआई की टीम आनंद गिरि को देर रात हरिद्वार स्थित श्यामपुर आश्रम ले गई थी, जहाँ सीबीआई ने करीब साढ़े 7 घंटे तक आनंद से पूछताछ की। आनंद गिरि से पूछताछ के बाद एचआरडीए ने आश्रम को फिर से सील कर दिया है। सीबीआई जांच के लिए आश्रम को खोला गया था। सीबीआई की टीम आनंद गिरी को फिलहाल आश्रम से दूसरी जगह ले गई है। सीबीआई ने आश्रम से आनंद गिरि का लैपटॉप बरामद किया है, इसके अलावा सीबीआई निर्माणाधीन आश्रम में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगालेगी। बताया जा रहा है की सीबीआई की टीम आज भी हरिद्वार में रहेगी। गौरतलब है कि 20 सितंबर को महंत नरेंद्र गिरि ने अपने मठ में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनके कथित सुसाइड नोट में बलवीर गिरि को इस मठ का महंत बनाने की बात कही गई थी। महंत नरेंद्र गिरि के वकील ऋषि शंकर द्विवेदी के मुताबिक, नरेंद्र गिरि ने अपनी आखिरी वसीयत चार जून, 2020 को बलवीर गिरि के नाम लिखी थी और वही मान्य है।
पंजाब सरकार की कमान संभालने के बाद सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका दिया है। आम आदमी पार्टी ने आम लोगों से एक 'बिजली बिल' पर एक वादा किया था। अब बिजली बिलों पर ही सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने बड़ा ऐलान कर दिया है। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने ऐलान किया कि राज्य में 1200 करोड़ के बकाया बिजली बिल माफ किए जा रहे हैं। इस पैसे को पंजाब सरकार अपनी जेब से बिजली कंपनियों को देगी। सीएम चन्नी ने बताया कि सरकार के इस फैसले से पंजाब के 53 लाख परिवारों को फायदा होगा। बताया गया कि 2kw तक बिजली मीटर इस्तेमाल करने वालों के बकाया बिजली बिल माफ किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं कटे हुए बिजली कनेक्शन दोबारा बहाल भी किए जाएंगे। बता दें कि पंजाब समेत बाकी राज्यों में भी आम आदमी पार्टी ने फ्री बिजली देने का वादा किया था।
अपने संवैधानिक पद पर 20 साल का कार्यकाल पूरा करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड में जॉलीग्रांट एयरपोर्ट टर्मिनल का लोकार्पण और ऋषिकेश एम्स में ऑक्सीजन प्लांट का उद्धघाटन करेंगे। उत्तराखंड दौरे के चलते केदारनाथ धाम भी जा सकते है। बता दें कि उत्तराखंड में अगले साल यानि की 2022 में विधानसभा के चुनाव होने हैं। बीजेपी ने इसके लिए काफी पहले से तैयारी शुरू कर दी है। इस वजह से पीएम मोदी का ये दौरा बेहद अहम हो जाता है। इसी कड़ी कि चलते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी 01 अक्टूबर को पेशावर विद्रोह के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा और स्मारक का अनावरण करने उत्तराखंड में उनके पैतृक गांव पीठसैंण जाएंगे। केंद्रीय मंत्री इस अवसर पर महिला स्वयं सहायता समूहों के बीच 5 लाख रुपये तक के ब्याज मुक्त ऋण के चेक भी वितरित करेंगे और घसियारी (घास काटने वाले) कल्याण परियोजना का शुभारंभ करेंगे। योजना के तहत 25,000 ग्रामीण महिलाओं को उपकरण युक्त घसियारी किट वितरित की जाएगी।
अध्य्क्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत के बाद अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की गद्दी पर कौन विराजमान होगा इसका फैसला हो गया है। लेकिन इसका औपचारिक ऐलान पांच अक्टूबर को सोडसी भोज के दिन किया जाएगा। महंत नरेंद्र गिरि के कमरे से जो सुसाइड नोट मिला था, उसमें बलवीर गिरि का नाम लिखा था। बलवीर को ही गद्दी का महंत बनाने के लिए नोट में लिखा हुआ था। अब जानकारी मिली है कि निरंजनी अखाड़े के पदाधिकारियों के मुताबिक दो दिन बाद एक संतो की बैठक होगी। बैठक में मोहर लगने के बाद आने वाली पांच अक्टूबर को सोडसी भोज के दिन पंचपरमेश्वर की बैठक होने के बाद पूरे विधि विधान से बलवीर गिरि का पट्टाभिषेक कर उन्हें मठ बाघम्बरी गद्दी का महंत बना दिया जाएगा। यहाँ सोडसी भोज से अभिप्राय साधु संतों में होने वाले सोलहवे दिन का भोज से हैं। इस भोज में मर्तक साधु के 16 पसंदीदा वस्तुओं का दान भी किया जाता है। आम आदमियों में 13 दिन के बाद तेरहवीं संस्कार किया जाता है, लेकिन साधुओं में सोडसी मनाई जाती है। इसमें जिस संत की मृत्यु हुई है उसको जो पसंद होता है, उन 16 वस्तुओं का 16 लोगों मे दान किया जाता है और एक भोज कराया जाता है। माना जाता है कि इससे मृतक आत्मा को 16 संस्कारों से मुक्ति मिल जाती है।
पंजाब मामले में कांग्रेस आलाकमान नवजोत सिंह सिद्धू के मामले को लेकर अब और नहीं झुकेगा। आलाकमान ने इस पूरी तकरार में सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के रुख को सही माना है। इसी वजह से पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत का चंडीगढ़ दौरा भी फिलहाल टाल दिया गया है। कांग्रेस आलाकमान ने अपने नये प्रदेश अध्यक्ष के लिए मंथन भी शुरू कर दिया है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वर्किंग प्रेसिडेंट कुलजीत नागरा और लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू का नाम नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में आगे चल रहा है। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद कांग्रेस में हड़कंप मचा है, चंडीगढ़ से लेकर दिल्ली तक बैठकों का दौर जारी है। वहीं, सिद्धू की वजह से कुर्सी गंवाने वाले कैप्टन को पलटवार का नया मौका मिल गया है। दिल्ली पहुंचे कैप्टन ने सिद्धू की मानसिक स्थिति पर सवाल उठा दिए हैं। सिद्धू के समर्थन में कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना समेत अब तक सरकार और संगठन से चार लोग इस्तीफा दे चुके हैं। चुनाव से पहले पंजाब में परिवर्तन के दौरान कांग्रेस नेताओं पर काफी चुनौतियां आ गयी है।
जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर से गिरफ्तार आतंकी बाबर ने कैमरे पर पाकिस्तान की पोल खोली है। अपने कबूलनामे में बाबर ने कहा कि उसे उरी जैसे हमले के लिए भेजा गया था और पाकिस्तानी सेना ने ट्रेनिंग दी थी। बाबर ने कहा कि 9 आतंकियों ने पाकिस्तान में 3 हफ्ते की ट्रेनिंग ली थी। उसने आगे कहा है कि लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ने के लिए ISI ने 20 हजार दिए। फैक्ट्री में काम करने के दौरान ISI और लश्कर के आतंकी से मुलाकात हुई। बाबर ने बताया कि लश्कर अनाथ और गरीबों को जिहाद के लिए तैयार करता है। उसने कहा कि हमें बोला गया कि कश्मीरियों पर जुल्म होता है, यहां सभी खुश दिखे। गिरफ्तार आतंकी ने कहा, ''मैं पाकिस्तानी सेना और आईएसआई से गुजारिश करता हूं कि मुझे वापस बुला लिया जाए। भारतीय सेना ने मेरे साथ अच्छा व्यवहार किया। मेरे पर कोई जुल्म नहीं किया।'' बाबर की गिरफ्तारी पर सेना ने कल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तार से जानकारी दी थी। मेजर जनरल वीरेंद्र वत्स ने बताया कि आज जिस पाकिस्तान के आतंकी को गिरफ्तार किया गया है उसका नाम अली बाबर पात्रा है। इसकी उम्र महज उन्नीस साल है। अली बाबर आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का सदस्य है। जो पाकिस्तान में करीब तीन महीने की आतंकी ट्रेनिंग ले चुका है। आतंकियों की घुसपैठ का मकसद 2016 के उरी जैसे बड़े हमले को अंजाम देना था।
राजधानी दिल्ली में एक बार फिर दिवाली बिना पटाखों के होगी। पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी ने 1 जनवरी 2022 तक राजधानी में सभी तरह के पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही पटाखों की बिक्री पर भी रोक लगा दिया गया है। पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी ने इस पर 2 वजहें बताई है। पहली कोरोना व दूसरी प्रदूषण बताई है। आदेशानुसार, सर्दियों में दिल्ली में प्रदूषण की समस्या बढ़ जाती है और पटाखों के जलाने से ये समस्या और गंभीर हो सकती है। इसके अलावा पटाखों के जलाने से प्रदूषण बढ़ने से कई तरह की हेल्थ से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं, आदेश में ये भी लिखा है कि पटाखोंके जलाने से प्रदूषण बढ़ने से कई तरह की हेल्थ से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं, जिससे खतरनाक केमिकल और गैस निकलती हैं जो वायु प्रदूषण का कारण बनती हैं और इससे लोगों को फेफड़ों और दिल से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर पटाखों की बिक्री, जलाने और भंडारण पर रोक लगाने का ऐलान कर दिया था।
देश में सीनियर सिटिज़न्स को अब नौकरी करने का सुनहरा मौका मिल रहा है। सरकार वरिष्ठ नागरिकों को नए सिरे से नौकरी दिलाने की कोशिश कर रही है। इसके लिए एक पोर्टल शुरू हो रहा है, जिसमें सीनियर सिटिज़न्स अपना रजिस्ट्रेशन करवाकर अपने लिए रोज़गार की तलाश कर सकेंगे। इस तरह का एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज देश में पहली बार खोला जा रहा है। 1 अक्टूबर से इस पोर्टल की शुरुआत की जाएगी। मंत्रालय ने CII, Ficci और Assocham जैसे इंडस्ट्री चैंबर को भी लेटर लिखकर यह कहा है कि वरिष्ठ नागरिकों को रोज़गार हासिल करने में मदद करें। इस पोर्टल पर सीनियर सिटिज़न्स को अपने एजुकेशन, अनुभव, स्किल, रुचियों आदि की जानकारी देनी है। मंत्रालय ने कहा है कि यह एक्सचेंज रोज़गार की गारंटी नहीं दे रहा है। इसमें कंपनियों और नियोक्ताओं की मर्जी होगी कि वे किसी सीनियर की योग्यता, अपनी जरूरत को देखते हुए उसे अपने यहां नौकरी पर रखें।
हिमाचल प्रदेश के 19 लाख राशनकार्ड उपभोक्ताओं को प्रदेश में उगाया गया गेहूं और चावल डिपुओं में अब सस्ते दामों में मिलेगा। सरकार अब प्रदेश के किसानों से ही गेहूं और धान की सीधी खरीद करेगी। इसके बाद गेहूं की पिसाई और धान की थ्रेसिंग कर डिपुओं में उपभोक्ताओं को सस्ती दर पर राशन उपलब्ध करवाया जाएगा। सरकार किसानों से 19.50 रुपये प्रतिकिलो धान की खरीद अक्तूबर से शुरू कर देगी। प्रदेश में इस समय 3 लाख मीट्रिक टन धान और गेहूं की पैदावार हो रही है। डिपो में इस समय 5 लाख मीट्रिक टन गेहूं और चावल की आवश्यकता है। फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया अभी पंजाब, हरियाणा से गेहूं और चावल खरीदता है। इसके बाद इसे सब्सिडी पर हिमाचल प्रदेश को देता है। उपभोक्ताओं को आटा देने के लिए प्रदेश सरकार गेहूं की पिसाई करती है। राशन डिपुओं में अभी उपभोक्ताओं को करीब 9 रुपये किलो आटा और 10 रुपये किलो चावल दिया जा रहा है। सरकार का मानना है कि बाहरी राज्यों से हिमाचल प्रदेश में आने वाली गाड़ी का किराया और लोड-अनलोड का खर्च बचेगा। प्रदेश में मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, सिरमौर और बिलासपुर में सबसे ज्यादा गेहूं और धान होता है।
भारत स्काउट्स एंड गाइड्स राष्ट्रीय मुख्यालय के तत्वाधान में राज्य सदस्यता वृद्धि समन्वयक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 26 सितंबर से 30 सितंबर तक तमिलनाडु के चेन्नई में हो रहा है, जिसमें भारत स्काउट्स एंड गाइड्स हिमाचल प्रदेश के चार युवक शामिल होंगे। इनमें शिमला के हरीश शर्मा, कांगड़ा के कर्ण ठाकुर, मंडी के अंकुश ठाकुर एवम हमीरपुर के विशाल ढटवालिया इस राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम में हिमाचल के प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। डॉक्टर राज कुमार, राज्य सचिव भारत स्काउट्स एंड गाइड्स हिमाचल प्रदेश ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राज्य में कब–बुलबुल, स्काउट एवं गाइड, रोवर–रेंजर की सदस्यता को बढ़ावा देना है, ताकि स्काउटिंग के कार्यक्रमो द्वारा अधिक से अधिक युवाओं का सर्वांगीण विकास कर उन्हें समाज के लिए उत्तरदायी नागरिक बनाया जा सके। डॉक्टर अमरजीत कुमार शर्मा, राज्य मुख्य आयुक्त एवम उच्च शिक्षा निदेशक हिमाचल प्रदेश एवं भारत स्काउट्स एंड गाइड्स राज्य मुख्यालय के सभी अधिकारियों ने चारों प्रतिभागियों को इस कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दी है।
कुल्लू में अखाड़ा बाजार स्तिथ अन्नपूर्णा होटल में भयंकर आग लग गई है। आग पर काबू के लिए दमकल विभाग मौके पर पहुंच गया है। मिली सूचना के आधार पर आग करीब दोपहर 3:15 बजे लगी है। जिस पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलापर को कुल्लू के अखाड़ा बाजार में अन्नपूर्णा स्वीट्स शॉप में सिलेंडर फटने से आग लग गई। जिसमें स्वीट्स शॉप की 40 हजार रूपए की संपति जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि आग लगने के बाद तुरंत दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और साथ लगती दुकानों और मकानों को आग की भेंट चढ़ने से बचाया। दमकल विभाग अधिकारी दुर्गा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार बाद दोपहर दूरभाष पर अखाड़ा बाजार में संजीव कुमार की दुकान अन्नपूर्णा स्वीट्स शॉप में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि आग लगने से संजीव कुमार की दुकान का 40 हजार रूपए का नुक्सान हुआ है। जबकि साथ लगते मकानों और दुकानों का करीब 2 करोड़ का नुक्सान होने से बचा लिय गया है।
पंजाब कांग्रेस में एक बार फिर भूचाल आ गया है। नए मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब अचानक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पंजाब कांग्रेस में सब कुछ ठीक होने की खबरों के बाद मंगलवार को अचानक बवाल हो गया। सिद्धू ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिआ गाँधी को भेजा है , हालांकि, उन्होंने कहा है कि वे कांग्रेस में बने रहेंगे। सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे खत में कहा कि वे कांग्रेस पार्टी के सदस्य बने रहेंगे। पंजाब में आज नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हुआ है और इसके चंद घंटे बाद ही सिद्धू ने सोनिया गांधी को इस्तीफा भेज दिया। इसके पीछे कुछ महत्वपूर्ण वजह हैं। दरअसल, जब पंजाब में मंत्रियों के नाम तय किए गए तब राहुल गांधी ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बातचीत कर इसका फैसला किया। इसमें कहीं भी नवजोत सिंह सिद्धू को शामिल नहीं किया गया। पहले दिन की मीटिंग में उन्हें जरूर बुलाया गया, लेकिन जब राहुल गांधी शिमला से लौटकर आए तब की मीटिंग में सिद्धू को शामिल नहीं किया गया। दूसरी वजह ये भी बताई जा रही है कि सीएम चन्नी द्वारा जिन भी लोगों को मंत्री मंडल में शामिल किया गया इस बारे में नवजोत सिंह सिद्धू की नहीं मानी गई।
हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव का बिगुल बज गया है। चुनाव आयोग की ओर से हिमाचल प्रदेश की एक लोकसभा व तीन विधानसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही प्रदेश के आठ जिलों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इसके साथ ही तबादलों से लेकर नई घोषणाओं पर तत्काल प्रभाव से रोक लग गई है। आचार संहिता लगते ही सीएम जयराम ठाकुर का किन्नौर दौरा भी रद्द हो गया है। बता दें हिमाचल की एक लोकसभा सीट मंडी का उपचुनाव 30 अक्तूबर को होगा। इसी के साथ हिमाचल की तीन विधानसभा सीटों के लिए भी इसी दिन चुनाव होगा। आयोग के शेड्यूल के मुताबिक एक अक्तूबर को चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि आठ अक्तूबर तय की गई है। 11 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी। 13 अक्तूबर नामांकन वापसी का दिन तय किया गया है। इसके बाद 30 अक्तूबर को मतदान होगा। दो नवंबर को वोटों की गिनती होगी। पांच नवंबर से पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी होगी। राज्य में मंडी संसदीय सीट पर लोकसभा के चुनाव होने हैं, जबकि फतेहपुर, जुब्बल-कोटखाई और अर्की सीट पर विधानसभा के चुनाव होने हैं।
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के खंमीगर ग्लेशियर में ट्रैकिंग पर गए दो लोगों की ताजा बर्फबारी के बाद ठंड से मौत हो गई है। 18 सदस्यीय दल में से दो लोग लौट आए हैं जबकि 14 अब भी ग्लेशियर में फंसे हुए हैं। भौगोलिक परिस्थितियों की वजह से हेलीकॉप्टर से मदद नहीं की जा सकती है। लिहाजा, इन्हें बचाने के लिए 32 सदस्यीय बचाव दल गठित कर रवाना किया गया है। इस दल को ग्लेशियर तक पहुंचने में तीन दिन का वक्त लगेगा। जानकारी के अनुसार बीते 15 सितंबर को इंडियन माउंटेनरिंग फाउंडेशन पश्चिम बंगाल का छह सदस्यीय दल बातल से काजा वाया खंमीगर ग्लेशियर ट्रैक (करीब 5034 मीटर ऊंचाई) को पार करने के लिए रवाना हुआ था। इस दल के साथ 11 पोटर (सामान उठाने वाले) और एक स्थानीय गाइड (शेरपा) साथ था। तीन दिन पहले ताजा बर्फबारी की वजह से यह दल ग्लेशियर में फंस गया। अत्याधिक ठंड की वजह से भास्कर देव मुखोपाध्याय (61) सनराइज अपार्टमेंट 87डी आनंदपुर बैरकपुर कोलकाता पश्चिम बंगाल और संदीप कुमार ठाकुराता (38) थ्री राइफल रेंज रोड प्लॉट नंबर जेडए, पूव्यान अवासन बेलगोरिया पश्चिम बंगाल ने दम तोड़ दिया। पश्चिम बंगाल के ही अतुल(42) और एक पोटर ने जैसे-तैसे काजा पहुंचकर सोमवार को इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी। लाहौल-स्पीति के उपायुक्त नीरज कुमार ने बताया कि रेस्क्यू दल में 16 आईटीबीपी और 6 डोगरा स्काउट के जवान शामिल हैं। इनमें एक चिकित्सक भी है। साथ ही 10 पोटर हैं। बचाव का काम पिन घाटी के काह गांव से शुरू होगा। पहले दिन 28 सितंबर को काह से चंकथांगो, दूसरे दिन चंकथांगो से धार थांगो और तीसरे दिन धारथांगो से खंमीगर ग्लेशियर टीम पहुंचेगी। खंमीगर ग्लेश्यिर से काह पहुंचने में भी तीन दिन लगेंगे।
नशे की एक बड़ी खेप को भारत पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले दो अफगान नागरिकों को डीआरआई टीम ने राजधानी शिमला से गिरफ्तार किया है। प्राप्त सूचना के अनुसार राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह से जब्त की गई हेरोइन की खेप की जांच के संबंध में रविवार-सोमवार की रात राजधानी शिमला स्थित एक होटल से दो अफगान नागरिकों को गिरफ्तार किया है। रात करीब ढाई बजे डीआरआई की दिल्ली की एक टीम ने छोटा शिमला स्थित एक होटल में दबिश दी। टीम ने यहां पहले से मौजूद दो अफगान नागरिकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया और करीब तीन घंटे पूछताछ और कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों को लेकर सुबह साढ़े छह बजे दिल्ली रवाना हो गई। डीआरआई ने करीब दस दिन पहले गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से कंटेनर में छुपाकर लाई जा रही तीन हजार किलो हेरोइन की बड़ी खेप को पकड़ा था। इस खेप की करीब नौ हजार करोड़ रुपये कीमत आंकी गई है। सूत्रों का कहना है कि मामले की जांच कर रही डीआरआई ने इस संबंध में पिछले तीन दिन में तीन लोगों को अपनी गिरफ्त में लिया है। इन्हीं से हुई पूछताछ के आधार पर जांच अधिकारियों को शिमला में दो अफगान नागरिकों के छुपने की जानकारी मिली थी। दिल्ली की टीम ने छोटा शिमला पुलिस के कुछ कर्मियों के साथ मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। शिमला में हुई इस कार्रवाई की जानकारी बेहद कम लोगों को दी गई। पुलिस के आला अधिकारियों को भी पूरी कार्रवाई के बाद जानकारी दी गई।
पंजाब सरकार में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है, जिसमे नए चेहरों को कांग्रेस रणनीति के अनुरूप माना जा रहा है। इसमें सुखजिंदर सिंह रंधावा को गृह मंत्रालय दिया गया है। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने रविवार को राज्य मंत्रिपरिषद का पहला विस्तार कर 15 कैबिनेट मंत्रियों को शामिल किया था, जिसमें सात नए चेहरे है। राज्य में पांच महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इस कवायद से सत्तारूढ़ दल कांग्रेस ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में ओपी सोनी को स्वास्थ्य मंत्री, अमरिंदर राजा वारिंग परिवहन मंत्री, गुरकीरत सिंह कोटली उद्योग और वाणिज्य मंत्री, परगट सिंह- उच्च शिक्षा और खेल मंत्री। मंत्रिपरिषद के विस्तार में रणदीप सिंह नाभा, राजकुमार वेरका, संगत सिंह गिलजियां, परगट सिंह, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और गुरकीरत सिंह कोटली नए चेहरे हैं। राणा गुरजीत सिंह ने 2018 में अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के बाद वापसी की है। बताया जाता है कि पंजाब के मंत्रिपरिषद में सात नए चेहरों को जगह मिलने से इसे कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रणनीति के अनुरूप माना जा रहा है। इसके विपरित अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में मंत्री रहे ब्रह्म मोहिंद्रा, मनप्रीत सिंह बादल, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, अरुणा चौधरी, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, रजिया सुल्ताना, विजय इंदर सिंगला, भारत भूषण आशु को फिर से मंत्रिपरिषद में जगह दी गई। एक बड़े फेर बदल के साथ कांग्रेस अब फिर से पंजाब की सियासत में अपना सिक्का ज़माने में कितनी कामयाब हो पाएगी यह तो आने वाला समय ही बताएगा।
हिमाचल में उपचुनावों का बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग ने चुनावों की तारीख घोषित कर दी है। ये उपचुनाव 30 अक्तूबर को होंगे। इसी के चलते भाजपा की चुनावों के लेकर पीटरहॉफ शिमला में बैठक शुरू हो गयी है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप एवं सह प्रभारी संजय टंडन इस बैठक में उपस्थित है। वंही ,भाजपा महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि हिमाचल में उपचुनाव घोषित हो गए है, भाजपा इस घोषणा की काफी लंबे समय से इंतज़ार कर रही है। भाजपा इन चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है और भाजपा एक ऐसा राजनीत दल है जो पूरे समय काम करता है। भाजपा इन उपचुनावों में सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगे। उन्होंने बताया कि जल्द ही हमारी चुनाव समिति की बैठक हो जाएगी और हमारे सभी प्रत्याशीयों का पैनल केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजें जाएंगे, केंद्रीय संसदीय बोर्ड दिल्ली आए प्रत्याशीयों की घोषणा करेगा। उन्होंने कहा को भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगा, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश में विकास एवं जनकल्याण के अनेकों कार्य किए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप के सशक्त नेतृत्व भाजपा मंडी लोक सभा, जुब्बल कोटखाई, फतेहपुर एवं अर्की का उपचुनाव जीतेगी।
जम्मू कश्मीर में आतंक फैलाने की पाकिस्तानी साजिश पर बड़ा खुलासा हुआ है। कश्मीर के उरी में पाकिस्तान के खिलाफ आतंक का जिंदा सबूत मिला है। सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश करने वाले एक पाकिस्तानी आतंकी को धर दबोचा है। एनकाउंटर के दौरान एक आतंकी मारा भी गया है। मारे गए आतंकी के पास से सुरक्षाबलों को पाकिस्तान की करेंसी मिली है। एक आतंकी जो फरार हुआ है वो पाक खुफिया विभाग ISI का एजेंट बताया जा रहा है। इस पूरे ऑपरेशन को लेकर सेना आज दोपहर एक बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ज्यादा जानकारी देगी। आज जो कामयाबी सुरक्षाबलों को मिली है वो इसलिए भी खास है क्योंकि आज ही के दिन पांच साल पहले सेना ने पाकिस्तान के आतंक के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की थी। सुरक्षाबलों को 18 सितंबर को उरी में 5-6 आतंकियों के घुसपैठ की जानकारी मिली थी। इसी के बाद से कई दिनों तक उरी में तलाशी अभियान चलाया गया। 23 सितंबर को उरी के हथलंगा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। 23 सितंबर को हुई इस मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए थे।
जनजातीय क्षेत्रों में होने वाले चुनावों के लिए सोमवार को शाम तीन बजे चुनाव प्रचार थम गया है। पंचायत प्रतिनिधियों को चुनने के लिए बुधवार को मतदान होगा। यह चुनाव पांगी, केलांग और काजा में होने है। मतदान के लिए सरकारी एवं निजी कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों को पोलिंग के दिन छुट्टी देना अनिवार्य है। अगर कोई कंपनी या सरकारी कार्यालय के अधिकारी अपने अधीन काम कर रहे कर्मचारियों को वोट डालने के लिए छुट्टी नहीं देता है, तो उस पर केस बनेगा। साथ ही 500 रुपए का जुर्माना भी लगाया जाएगा। छुट्टी सिर्फ पोलिंग वाले दिन ही मिलेगी। इससे पहले पोलिंग स्टेशन तक पहुंचने के लिए छुट्टी का प्रावधान नहीं है। ऐसे में अब चुनाव प्रक्रिया समाप्त हो जाने तक इन क्षेत्रों में शराब के ठेके, बार व अन्य जगहें जहां पर शराब की बिक्री होती हैं, वह सभी जगहें बंद रहेगी। आदेश न मानने पर दो हजार रुपए का जुर्माना और छह महीने की कैद हो सकती है। यह दोनों सजाएं एक साथ भी हो सकती है। पहले चरण के चुनाव 29 सितंबर को होने है। चुनावों के लिए 170 पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई है। यह पोलिंग पार्टियां अपने-अपने पोलिंग स्टेशन पर पहुंच चुकी है। मतदान के लिए 295 केंद्र स्थापित किए है। इनमें से 18 मतदान केंद्र संवदेनशील और 277 मतदान केंद्र सामान्य मतदान केंद्र घोषित किए गए है। इस प्रक्रिया में कोविड मरीज व क्वारंटाइन में रह रहे व्यक्ति भी भाग लेंगे। इस चुनाव प्रक्रिया में 42 हजार से ज्यादा मतदाता भाग लेंगे। जनजातीय क्षेत्रों में होने वाले चुनावों में तीन पंचायतों की कमान महिला अधिकारियों व कर्मचारियों के हाथ में रहेगी। इनमें केलांग जिला की तीन पंचायतें केलांग, उदयपुर और जालमा शामिल है। पांगी, केलांग और काजा में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के लिए चुनाव प्रक्रिया सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम तीन बजे समाप्त होगी।
चुनाव आयोग ने हिमाचल समेत तमाम राज्यों में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। ये चुनाव 30 अक्टूबर को होगा। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में 1 लोकसभा और 3 विधानसभा सीटों पर ये उपचुनाव होंगे। मंडी लोकसभा सीट के साथ-साथ फतेहपुर, अर्की और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीट के लिए ये चुनाव होंगे। विधानसभा उपचुनाव के लिए 8 अक्टूबर तक नामांकन भरे जा सकते हैं। 13 अक्तूबर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। मतदान 30 अक्तूबर (सोमवार को होगा) और मतगणना 2 नवंबर को होगी।
बीते कई महीनों से राजधानी दिल्ली में किसानों द्वारा तीन नए कृषि कानून के विरोध में प्रदर्शन चल रहा है। इसके चलते किसानों ने भारत बंद का एलान किया है। इसका असर आंध्र प्रदेश के अलावा देश के कई हिस्सों में देखने को भी मिल रहा है। बताया जा रहा है की सुबह से आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से इस जगह पर बंद होने का असर नहीं दिख रहा है। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी समेत विपक्षी दलों ने दस घंटे के लिए बुलाए गए भारत बंद का समर्थन किया है। चक्रवात तूफान गुलाब के चलते आंध्र प्रदेश में रविवार से ही बारिश हो रही है। आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस सरकार ने भारत बंद को समर्थन किया है और आरटीसी बस सेवाओं को रोक दिया है । साथ ही सोमवार को स्कूलों के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया था। मुख्य विपक्षी दल तेलुगु देशम ने भी कांग्रेस और वाम दलों के साथ बंद का समर्थन किया। हालांकि, बारिश के कारण हड़ताल और रैलियों जैसी गतिविधियों को बाहर नहीं किया गया।
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में सीबीआई ने जांच तेज कर दी है। प्रयागराज की सीजेएम कोर्ट ने इस मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों आनंद गिरि, आद्या तिवारी और संदीप तिवारी को 7 दिन के लिए सीबीआई की रिमांड में भेज दिया है। हालांकि सीबीआई ने अदालत से 10 दिन की रिमांड मांगी पहले अदालत ने सीबीआई को 5 दिनों की रिमांड दी थी। लेकिन सीबीआई के अनुरोध पर इसे 2 दिनों के लिए और बढ़ा दिया गया। इस केस में अब तक कि जाँच में महंत नरेंद्र गिरि के नाम से फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाए जाने का मामला सामने आया है । जो सीबीआई जांच के दायरे में रहेगा। सीबीआई इस मामले में जांच कर यह यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि कहीं खुदकुशी के लिए दबाव बनाने वालों ने ही तो फर्जी ट्विटर अकाउंट तैयार नहीं किया था। रविवार को सीबीआई टीम प्रयागराज स्थित उस स्थान पर पहुंची जहां नरेंद्र गिरि की बॉडी मिली थी। फॉरेंसिक लैब के अधिकारियों के साथ घटनास्थल बाघम्बरी मठ पर पहुंची सीबीआई टीम ने क्राइम सीन क्रिएट किया और एक एक पहलू का गहन निरीक्षण किया। सीबीआई ने, उस पंखे से जिससे नरेंद्र गिरि की बॉडी लटकती पाई गई थी, में उनके वजन के बराबर का बोरा लटकाकर स्थितियों का मुआयना किया । सीबीआई की टीम ने पंखे, नायलान की रस्सी समेत मौका-ए वारदात से प्राप्त दूसरे सभी सबूतों का अध्ययन किया। फॉरेंसिक लैब के अधिकारियों ने कमरे में मौजूद एक एक चीज का बारीकी से निरीक्षण किया और कई सबूत इकट्ठा किए।
दिल्ली: बीते कई महीनों से राजधानी दिल्ली में किसानों द्वारा तीन नए कृषि कानून के विरोध में प्रदर्शन चल रहा है। इसके चलते किसानों ने भारत बंद का एलान किया है। किसान संगठनों ने आज कृषि कानूनों के खिलाफ भारत बंद का ऐलान किया है। पंजाब समेत हरियाणा में इसका असर देखने को भी मिल रहा है। ऐसे में अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों को अपना समर्थन दिया है। दरअसल, कांग्रेस लगातार किसानों का कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध में समर्थन करते हुए दिखी है। वहीं, आज किसानों के इस भारत बंद का राहुल गांधी ने समर्थन दिया है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, "किसानों का अहिंसक सत्याग्रह आज भी अखंड है लेकिन शोषण-कार सरकार को ये नहीं पसंद है। इसलिए आज भारत बंद है" उन्होंने अपनी बात का अंत #istandwithfarmers हैशटैग का इस्तेमाल कर किया।
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भारत बंद पर पलटवार करते हुए कहा कि, राजनीतिक विपक्ष दल बंजर जमीन पर खेती करने की कोशिश में है और किसानों को गुमराह कर राजनीतिक रोटियां सेंकना चाह रहे है। ऐसे विपक्षी राजनीतिक दल किसानों के कंधों पर रखकर बंदूक चलाने की कोशिश कर रहे हैं जबकि देश के बड़ी संख्या में किसान केंद्र सरकार की नीतियों के साथ में हैं और वह इन राजनीतिक दलों के बहकावे में नहीं आ रहे है। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि जो किसान नेता तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की बात कर रहे है। वह शुरुआत से कहते आ रहे हैं कि एमएसपी यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य खत्म हो जाएगी। मंडिया बंद हो जाएगी और उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया जाएगा। लेकिन हकीकत इससे उलट है, मोदी सरकार ने फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी बढ़ाया है। नई मंडीयां खोली जा रही हैं और किसानों की जमीन जबरन छीनने जैसी कहीं कोई बात तक नहीं है। मुख्तार अब्बास नकवी ने आगे कहा कि, विपक्षी राजनीतिक दल कुछ किसानों का इस्तेमाल कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने का काम कर रहे हैं। क्योंकि ऐसे सभी विपक्षी राजनीतिक दलों की राजनीतिक जमीन बंजर हो चुकी है और अब वह किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर अपनी बंजर पड़ी जमीन को सींचने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि विपक्षी राजनीतिक दलों को इसमें भी कोई कामयाबी नहीं मिलेगी क्योंकि मोदी सरकार में देश में बड़ी संख्या में किसानों को लेकर जो योजनाएं चलाई जा रही हैं उनका सीधा फायदा देश के किसानों को मिल रहा है। इसी वजह से गिने चुने किसानों को छोड़कर बड़ी संख्या में किसान मोदी सरकार के साथ है।
Audi-BMW ब्रांड के टाप मॉडल की 20 कारों की कीमत वाला हरियाणा के कैथल जिले का सुल्तान झोटा अब इस दुनिया में नहीं रहा। सुल्तान को दिल का दौरा पड़ने से 14 साल की उम्र में निधन हो गया। सुल्तान की एक मेले में करीब 21 करोड़ रुपये कीमत लगी थी मगर मालिक नरेश ने उसे बेचने से इनकार कर दिया था। सुल्तान को उसका मालिक अपने बच्चों से भी ज्यादा प्यार करता था। अब उसके चले जाने से मालिक नरेश बेहद दुखी हैं।घर में मातम पसरा हुआ है, मालिक नरेश कभी खूंटे तो कभी सुल्तान की तस्वीर को निहारते रहते हैं। सुल्तान के सीमन की मांग न केवल हरियाणा बल्कि पूरे देश में थी। हिसार में रिसर्च सेंटर में भी आने वाले पशुपालक सुल्तान के सीमन को लेकर मांग करते थे, ताकि मुर्राह नस्ल का फिर एक सुल्तान तैयार हो सके। मालिक नरेश ने कहा कि कैथल के बुढ़ाखेड़ा गांव को पहले कोई नहीं जानता था मगर जब से सुल्तान इस गांव में आया तब से गांव की पहचान बन गई। सुल्तान केवल हरियाणा पंजाब के ही नहीं बल्कि देशभर के पशु मेले में गया और वहां पर चैंपियन बनकर लौटा। उसकी खूबसूरती का कोई जवाब नहीं था। उसने मुझे देशभर में फेमस कर दिया। उसके अहसान को मैं जिंदगी भर नहीं चुका सकता। सुल्तान बेहद लग्जरी लाइफ जीता था, सुल्तान रोज दस किलो दूध पीता था तो करीब 15 किलो सेब खाता था। सर्दियों में दस किलो गाजर रोजाना खाता था। इसके अलावा ड्राई फ्रूट और अन्य तरह के उत्पाद उसके लिए स्पेशल तैयार किए जाते थे। केले और घी की खुराक उसके लिए अलग से थी। सुल्तान की रोजाना की खुराक का खर्चा करीब 2000 से ज्यादा था। किसी किसी दिन 3 से 4 हजार रुपये तक खर्च किए जाते थे। सुल्तान करीब छह फीट ऊंचा था तो उसका वजन डेढ़ टन था। 2013 में वह चैंपियन बना था। देशभर में उसके सीमन की मांग थी और करीब एक डोज ही 310 रुपये में बिकती थी। सुल्तान करीब हर साल मालिक को एक करोड रुपये कमाकर देता था। सुल्तान की एक मेले में अफ्रीका के एक किसान ने 21 करोड़ रुपये कीमत लगाई थी मगर मालिक नरेश ने देने से इनकार कर दिया। मालिक नरेश का कहना है कि सुल्तान जैसा कोई नहीं हो सकता। बता दें कि सुल्तान विस्की पीने का भी शौकीन था। सुल्तान की खूबसूरती के सभी मुरीद थे। चमकता शरीर और काले सींग देखकर हर कोई दांतो तले ऊंगली दबा लेता था। यही कारण है कि सुल्तान को एक म्यूजिक एलबम में भी काम दिया गया। सुल्तान मुर्राह नस्ल का झोटा था और उसके सीमन से कई क्लोन भी तैयार किए गए मगर सुल्तान जैसा कोई नहीं हो सका। मालिक नरेश ने बताया कि सुल्ताना को नहला दुहला कर बांधा था मगर वह मृत अवस्था में मिला। पता चला कि दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। मालिक नरेश ने कहा कि कोशिश करेंगे सुल्तान की नस्ल का कोई और झोटा मिले और उसे तैयार किया जा सके।
चारधाम यात्रा में दर्शनार्थियों की सीमित संख्या व ई-पास की अनिवार्यता के विरोध में सोमवार को केदारघाटी के सभी बाजार बंद रहा। बिना ई-पास के केदारनाथ धाम की यात्रा पर आ रहे यात्रियों को आधे रास्ते से ही वापस लौटाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अभी तक बिना ई-पास के पहुंचे 900 से अधिक यात्रियों को गुप्तकाशी, सोनप्रयाग, अगस्त्यमुनि से वापस लौटाया जा चुका है इस दौरान सोनप्रयाग में प्रदर्शन भी होगा। होटल एसोसिएशन के नेतृत्व में आंदोलन में सभी कारोबारी संगठन शामिल हैं। दर्शनार्थियों ने सरकार से ई-पास व्यवस्था को खत्म करने की मांग की है साथ ही कहा ये किसी भी स्थिति में ठीक नहीं है। एक सप्ताह से सरकार को पत्राचार व दूरभाष के माध्यम से स्थिति से अवगत कराया जा रहा है। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इस कारण यात्रा व्यवस्था के विरोध में केदारघाटी बंद का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि सोमवार को गुप्तकाशी से गौरीकुंड तक सिर्फ दवा की दुकानें खुलीं हैं। इसके अलावा सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं। इस दौरान अगर कोई भी घटना होती है तो उसके लिए शासन, प्रशासन, पुलिस और उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड जिम्मेदार रहेगा।
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिेए राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री ने पिछले साल 15 अगस्त को लाल किले से राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य अभियान की पायलट परियोजना की घोषणा की थी। फिलहाल इस योजना को छह केंद्र शासित प्रदेशों में प्रारंभिक चरण में लागू किया जा रहा है। इसके पश्चात, प्रधानमंत्री इस अवसर पर अपना संबोधन भी देंगे'' एनडीएचएम की राष्ट्रव्यापी शुरूआत आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की तीसरी वर्षगांठ के साथ ही की जा रही है। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया भी उपस्थित रहेंगे। जन-धन, आधार और मोबाइल ट्रिनिटी और सरकार की अन्य डिजिटल पहलों के रूप में तैयार बुनियादी ढांचे के आधार पर एनडीएचएम स्वास्थ्य संबंधी व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा, गोपनीयता और निजता को सुनिश्चित करते हुए एक विस्तृत श्रृंखला के प्रावधान के माध्यम से डेटा, सूचना और जानकारी का एक सहज ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तैयार करेगा। इससे बुनियादी ढांचा सेवाओं के साथ-साथ अंतर-प्रचालनीय और मानक-आधारित डिजिटल प्रणाली का विधिवत लाभ उठाया जा सकेगा। इस अभियान के अंतर्गत नागरिकों की सहमति से स्वास्थ्य रिकॉर्ड तक पहुंच और आदान-प्रदान को सक्षम बनाया जा सकेगा साथ ही यह चिकित्सकों के साथ ही अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के लिए व्यवसाय में भी आसानी को सुनिश्चित करेगा।
कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों ने आज भारत बंद बुलाया है। किसान संगठनों का ये भारत बंद सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। दिल्ली की सीमाओं पर पहले से ही हज़ारों किसान डटे हुए हैं, ऐसे में अब भारत बंद बुलाने के कारण दिल्ली, यूपी और आसपास के क्षेत्र में जाम की स्थिति है। दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर से सोमवार सुबह हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई। यहां बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतार है और हजारों कारें सड़कों पर दिखाई दे रही हैं। किसानों के प्रदर्शन के कारण कई जगह सड़कें बंद हैं, वहीं आज सोमवार है तो ऑफिस के लिए भी लोगों का निकलना हो रहा है, ऐसे में गुरुग्राम बॉर्डर पर गाड़ियों की लम्बी कतारे देखी गयी। दिल्ली-चंडीगढ़ के रास्तों पर किसानों ने प्रदर्शन के कारण जाम लगा है। किसान संगठनों द्वारा सोमवार को हरियाणा के बहादुरगढ़ में रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन किया गया। बिहार के पटना में भी किसानों के समर्थन में राजद के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे हैं। बता दें कि किसान नेता राकेश टिकैत ने भी लोगों से अपील ही कि शाम 4 बजे तक घरों से बाहर ना निकलें, वरना जाम में फंस सकते हैं। हालांकि राकेश टिकैत ने कहा है कि किसी भी एम्बुलेंस या अन्य किसी जरूरी वाहन को निकलने के लिए रास्ता दिया जाएगा।
तेवर बता रहे है कि खेल अभी बाकी है। भले ही कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को सीएम पद से हटाकर उनकी सियासी विदाई का बंदोबस्त कर दिया हो, लेकिन कैप्टन न झुकते लग रहे है और न रुकते। पिछले विधानसभा चुनाव को अपना अंतिम चुनाव करार देने वाले कैप्टन अब चुनाव लड़ने की बात भी कह रहे है और लड़वाने की भी। 'महाराजा पटियाला' ऐलान कर चुके है कि आगामी विधानसभा चुनाव में अगर कांग्रेस का चेहरा सिद्धू हुए तो वे उनके खिलाफ दमदार प्रत्याशी मैदान में उतारेंगे। कैप्टन ये भी इशारा दे चुके है कि राजनीति चलने का नाम है थमने का नहीं, और उनके पास विकल्प भी है। अब फिलहाल कांग्रेस में तो कैप्टन की राजनीति चलती दिख नहीं रही, यानी पंजाब की सियासी फिल्म का क्लाइमेक्स अभी बाकी है। कैप्टन की जद्दोजहद अभी बाकी है, अमभवतः कोई ट्विस्ट अभी बाकी है। पर्दा सिर्फ इस बात से उठना है कि कैप्टन का अगला कदम क्या होगा, क्या कैप्टेन नई पार्टी बनाएंगे, क्या कैप्टेन भाजपा में जाएंगे, या फिर बिना किसी दल में शामिल हुए चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेंगे। बहरहाल पंजाब कांग्रेस में हुई इस उठापठक के बीच आगामी विधानसभा चुनाव में भरपूर एक्शन तय है। सियासी गलियारों में चर्चा आम है कि भाजपा कैप्टन अमरिंदर सिंह को अपने खेमे में लाने को प्रयासरत है। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज तो खुलकर कैप्टेन को न्योता दे चुके है। वैसे भी पंजाब में भाजपा में न धार और न पार्टी का जनाधार। ऐसे में कैप्टन के साथ कांग्रेस की पूरी एक लॉबी को इम्पोर्ट करके भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करवा सकती है। वैसे भी बीते कुछ वर्षों में ये भाजपा की सबसे सफल रणनीति साबित हुई है। अरुणाचल प्रदेश सहित कई राज्यों में भाजपा सरकार इसी रणनीति की देन है। पर कैप्टन और भाजपा के बीच सबसे बड़ी खाई देश में चल रहा किसान आंदोलन है। माहिर मानते है कि यहां कैप्टन कोई समझौता करेंगे, ऐसा मुश्किल है। बरहाल कांग्रेस हो या भाजपा या कोई अन्य दल, सबकी नज़रें कैप्टन अमरिंदर सिंह पर टिकी है। पांच दशक से भी अधिक की अपनी राजनीति और अनुभव के बुते कैप्टन पंजाब में खेला करने की कुव्वत भी रखते है और तेवर बता रहे है कि जुर्रत भी। अंदाजा इसी बात से लगा लीजिये कि कैप्टन राहुल -प्रियंका को अनुभवहीन करार दे चुके है। कांग्रेस से खफा सिर्फ कैप्टन ही नहीं है, सुनील जाखड़ जैसे कई अन्य दिग्गज भी पार्टी के रुख और कार्यशैली से असंतुष्ट दिख रहे है। ऐसे में मिशन रिपीट का ख्वाब संजोये बैठी कांग्रेस को सुनिश्चित करना होगा कि ये एक और एक ग्यारह न हो। असंतोष न साधा गया तो नुक्सान तय होगा। चन्नी 'हिट' हुए तो सिद्धू 'फिट' नहीं होंगे जगजाहिर है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की फेयरवेल फिल्म का निर्देशन नवजोत सिंह सिद्धू ने किया था और कैप्टन के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए खुद नवजोत सिंह सिद्धू, सुनील जाखड़, अंबिका सोनी और सुखजिंदर सिंह रंधावा के नामों पर कयास लगते रहे पर कांग्रेस हाईकमान ने चरणजीत सिंह चन्नी के नाम का ऐलान करके सबको चौंका दिया। चन्नी पंजाब में दलित समुदाय से पहले मुख्य्मंत्री है। दरअसल पंजाब विधानसभा के चार महीने पहले पार्टी ने दलित कार्ड खेला है। पंजाब में 30 प्रतिशत से अधिक दलित सिख है ऐसे में चन्नी को सीएम बनाकर पार्टी की नज़र इस वोट पर है। वहीँ प्रदेश अध्यक्ष सिद्धू जाट सिख है और अगले सीएम के लिए उनके नाम पर सस्पेंस क़याम रखकर पार्टी जाट सिख वोट को भी साधना चाह रही है। एक वर्ग मानता है कि बतौर मुख्यमन्त्री चन्नी की तैनाती कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक सिद्ध हो सकता है पर ये भी तय है कि यदि कांग्रेस वापस सत्ता में लौटती है तो चन्नी को हटाना भी पार्टी के लिए आसान नहीं होने वाला। चन्नी हिट हो गए तो सीएम की कुर्सी पर 2022 में भी सिद्धू शायद फिट न हो पाएं।
कुल्लू में बुनकर सेवा व डिजाइन रिसोर्स केन्द्र की स्थापना की जाएगी जो राज्य के खूबसूरत हस्तशिल्प उत्पादों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनके निर्यात के लिए बेहतर मंच प्रदान करेगा। केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग तथा कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल ने आज कुल्लू के अटल सदन में हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के स्वर्णिम जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में सेवा व समर्पण अभियान के अंतर्गत हस्तशिल्प एवं हथकरघा कारीगरों के साथ एक संवाद कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए यह घोषणा की। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। पीयूष गोयल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हस्तशिल्प की अपार संभावनाएं मौजूद है। उन्होंने कहा कि यदि इस केन्द्र के लिए पहले से तैयार कोई भवन उपलब्ध है तो इसका संचालन तुरन्त आरम्भ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि डिजाइनिंग, गुणवत्ता, पैकेजिंग तथा विपणन को आधुनिक बनाने पर और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है ताकि बुनकरों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपने उत्पादों के बढि़या दाम मिले। केन्द्रीय मंत्री ने प्रदेश के उत्पादों का बड़े शहरों के अलावा कपड़ा उद्योग से जुड़े लोगों तथा पांच सितारा होटलों में जिलावार प्रदर्शनियां आयोजित करने का सुझाव दिया ताकि इनकी ब्रैण्डिग राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो। उन्होंने बुनकरों से कहा कि वे अपना टेªडमार्क प्राप्त करें जिसके लिए केन्द्र सरकार ने पंजीकरण शुल्क 80 फीसदी कम कर दिया है। केन्द्र सरकार ने हस्तशिल्प वस्तुओं के प्रोत्साहन के लिए एक समिति का गठन भी किया है जो इनकी गुणवत्ता, डिजाईन व विपणन को बेहतर बनाने के सुझाव सरकार को देगी। उन्होंने इसी प्रकार की समिति हिमाचल प्रदेश में गठित करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सौ फीसदी पात्र आबादी को कोरोना की पहली डोज प्रदान करने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य बना है। उन्होंने कहा कि दूसरी डोज प्रदेश के 47 प्रतिशत लोगों को प्रदान की जा चुकी है और नवम्बर अंत तक सौ फीसदी आबादी को दोनों डोज देने के लिए भी प्रदेश देश का पहला राज्य बनेगा। प्रदेश के लिए बुनकर सेवा व डिजाईन रिसोर्स केन्द्र प्रदान करने की उनकी मांग को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री ने पीयूष गोयल का आभार व्यक्त किया। इससे पहले, केन्द्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री के साथ अटल टनल, रोहतांग का दौरा किया। केन्द्रीय मंत्री तथा मुख्यमंत्री ने बुनकरों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर हथकरघा व हस्तशिल्प पर एक लघु वृतचित्र भी दिखाया गया जिसमें जिला में इस क्षेत्र में हुई प्रगति का उल्लेख किया गया है।
लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीपाद श्रीराम ने लेह से मनाली तक 472 किमी सबसे तेज एकल साइकिलिंग अभियान में नया गिनीज रिकॉर्ड स्थापित किया है। उन्होंने लेह से मनाली पहुंचने में रोहतांग दर्रे से होते हुए 34 घण्टे 32 मिनट का समय लगाया। उन्होंने अपने ही साथी लेफ्टिनेंट कर्नल भरत पन्नू का रिकॉर्ड तोड़ा है। भरत पन्नू ने 35 घण्टे 32 मिनट का समय लगाकर रिकॉर्ड बनाया था। मनाली पहुंचने पर एसडीएम मनाली डॉक्टर सुरेंद्र ठाकुर और डीएसपी मनाली संजीव कुमार ने लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीपाद श्रीराम का मनाली पहुंचने पर स्वागत किया और समय दर्ज किया। लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीराम लेह से 25 सितंबर को सुबह चार बजे चले और 26 सितंबर 2021 को शाम लगभग सवा तीन बजे मनाली पहुंच गए।अपने अनुभव सांझा करते हुए लेफ्टिनेंट श्रीपाद श्रीराम ने बताया कि दर्रों में रात का समय सफर करना चुनोती था। उन्होंने बताया कि बारालाचा दर्रे में तापमान माईनस पर था लेकिन हिम्मत से काम करते हुए सफलता पाई। उन्होंने कहा कि मनाली लेह मार्ग हालांकि अधिकतर जगह चकाचक हो गया है लेकिन सरचू भरतपुर सिटी, व रोहतांग मढ़ी के बीच खराब सड़क के कारण समय अधिक लगा है। इससे पहले रिकॉर्ड बनाने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल भरत पन्नू को अपना आदर्श बताते हुए कहा कि उनके मार्ग दर्शन में ही यह सफलता पाने में सफल रहा हु। इस दौरान मनाली एसडीएम व डीएसपी संजीव कुमार ने लेफ्टिनेंट श्रीपाद श्रीराम का स्वागत किया और रिकॉर्ड बनाने पर उन्हें बधाई दी।
जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकियों में एक बीजेपी नेता की हत्या का आरोपी भी शामिल है। मारे गए आतंकियों के पास के भारी मात्रा में गोला बारूद भी बरामद हुआ है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने उत्तरी कश्मीर में बांदीपुरा के वटनीरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया था। उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान तब मुठभेड़ शुरू हो गयी जब आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला बारुद समेत अन्य सामग्री बरामद हुई है और इलाके में तलाश अभियान अभी जारी है।


















































