ग्राम पंचायत हनुमान बड़ोग के नेहरू युवा क्लब मनलोग बड़ोग में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती और दीपावली के मौके पर नेहरू युवा क्लब के सदस्यों द्वारा मनलोग बड़ोग के गांव में स्ट्रीट लाइट लगवाई गई।क्लब के प्रधान पंकज कुमार व सचिव मनीष कुमार ने बताया कि गांव वासियों ने क्लब के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया है और क्लब का गांव के लिये इस तरह के सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया है ।इस दौरान क्लब के प्रधान पंकज कुमार,उपप्रधान संजीव कुमार,सचिव मनीष कुमार,नवीन कुमार,अमित शर्मा,नीतीश,मुकेश,विकास,हिमांशु,प्रभात,नमन,गगन,सोहनलाल,नवल किशोर,देवराज,किशोर कुमार सहित गांव के सदस्य मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत घनागुघाट के युवा कल्याण मंडल कलाहरण द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर ओबीसी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र सिंह चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने रिबन काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में आयोजकों को इस टूर्नामेंट को शुरू करने के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिस्पर्धा में भाग लेने से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। खेलों को खेलने से खिलाड़ियों में अनुशासन व भाईचारा बढ़ता है। सभी खिलाड़ी कोरोना महामारी को देखते हुए अपनी सुरक्षा का पूर्ण रूप से ध्यान रखे। इस अवसर पर उन्होंने अपनी ओर से आयोजकों को 21 सौ रुपये की राशि दी। इस मौके पर ओबीसी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र सिंह चौधरी, बीडीसी सदस्य हीरा पाल, जिला किसान मोर्चा सचिव मनसा राम ठाकुर, वीरेन्द्र ठाकुर, पवन ठाकुर, रजत वर्मा, तरुण ठाकुर, अमन ठाकुर, हैप्पी ठाकुर सहित क्लब के समस्त सदस्य, स्थानीय लोग और आसपास के इलाकों से आये बहुत से युवा भी उपस्थित रहे।
कहते है कन्यादान करना किसी पुण्य से कम नही होता, मसलन आर्थिक मदद की दरकार न हो। किंतु एक गरीब बेटी की शादी करवा कर नव चेतना संस्था कुनिहार ने असल मायनों में समाजसेवा की मिसाल पेश की है। बता दें कि एक बेटी ने संस्था से विवाह के लिए मदद की गुहार लगाई थी। दीवाली के दिन जरूरत मंद परिवार को बेटी के विवाह के लिए संस्था ने दैनिक उपयोग का जरूरी सामान दिया व खुशाल जीवन का आशीर्वाद दिया। इस दौरान नव चेतना संस्था के प्रधान कुलदीप सिंह कंवर,सर्व एकता जनमंच कुनिहार के प्रधान राजेन्द्र ठाकुर ,सचिव संजीव कुमार,चमन लाल मल्होत्रा सहित संस्था के सदस्यों ने इस पुनीत कार्य मे योगदान दिया।
16 नवम्बर जेष्ठ सोमवार को कुनिहार की शिव ताण्डव गुफा में गुफा विकास समिति द्वारा विशाल भण्डारे का आयोजन किया जा रहा है। समिति ने सभी क्षेत्र वासियों से गुफा में स्थित प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शन करने व भण्डारे का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। समिति अध्यक्ष रामरतन तनवर, उपाध्यक्ष अमरीश ठाकुर व सचिव गोपाल शर्मा ने बताया कि 15 नवम्बर रविवार से गुफा में दो दिवसीय राम चरित मानस अखण्ड पाठ का शुभारम्भ हुआ, जिसे सोमवार को हवन व पूर्णाहुति के साथ विराम दिया जाएगा। सोमवार दोपहर से भण्डारा आरम्भ कर दिया जाएगा। कोरोना के चलते समिति ने गुफा में पहुंचने वाले सभी शिव भक्तों से सामाजिक दूरी ,मास्क व सेनेटाइजर का इस्तेमाल करने की अपील की है।
राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आज पंडित दीन दयाल उपाध्याय जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय सोलन में निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं ‘कोविड-19 महामारी में आयुर्वेद की भूमिका’ विषय पर सम्मेलन आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने की। के.सी. चमन ने इस अवसर पर कहा कि आयुर्वेद विश्व को भारत की अनुपम देन है और आयुर्वेद के माध्यम से लगभग सभी रोगों को उपचार संभव है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद रोग के कारण का निवारण करता है। आयुर्वेद में जटिल रोगों से मुक्ति के लिए प्रकृति के माध्यम से उपचार पर ध्यान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद व्यक्ति की तासीर के अनुरूप उपचार उपलब्ध करवाता है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि आयुर्वेद द्वारा स्थापित नियमों एवं ऋतुचर्या को जीवन में अपनाएं। उपायुक्त ने कहा कि उपचार की आयुर्वेदिक पद्धति पूर्ण रूप से विकसित है और आयुर्वेदिक चिकित्सकों को जन-जन को योग एवं ऋतुचर्या के विषय में जागरूक बनाना चाहिए। उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आशा जताई कि चिकित्सा जगत से जुड़े व्यावसायी लोगों को कोविड-19 सुुरक्षा के लिए आवश्यक नियमों के सम्बन्ध में जागरूक करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करना और नियमित रूप से अपने हाथ धोना कोरोना वायरस से बचाव का कारगर उपाय है। उपायुक्त ने सभी से सुरक्षित दीवाली मनाने एवं रात्रि 08.00 बजे से 10.00 बजे के मध्य ही पटाखे चलाने का आग्रह किया। इस अवसर पर वैद्य राम कुमार बिन्दल, डाॅ. ए.के. बतरा, डाॅ. डी.डी. बिष्ट, डाॅ. जी.डी.शर्मा, डाॅ. सुरेश मैहता, डाॅ. धर्म चन्द गुलेरिया, डाॅ.एस.एस. परमार, डाॅ. बालमुकुन्द, डाॅ. दिनेश गुप्ता को आयुर्वेद के क्षेत्र में अनुकरणीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। उपायुक्त ने इस अवसर पर आयोजित औषधीय पौधों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा प्रदर्शित पौधों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। योग भारती के प्रदेश संयोजक श्री निवास मूर्ति ने इस अवसर पर आयुर्वेद, योग एवं रोग निवारण के सम्बन्ध में सारगर्भित जानकारी प्रदान की। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि प्रकृति के समीप रहकर प्राकृतिक वस्तुओं का उपयोग करें और योग एवं व्यायाम को जीवन का अभिन्न अंग बनाएं। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. राजेंद्र शर्मा ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस प्रतिवर्ष धनवन्तरि जयंती के अवसर पर आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि भगवान धनवन्तरि को आयुर्वेद का जनक माना जाता है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक पद्धति के माध्यम से व्यक्ति को प्राकृतिक उपायों से निरोग रखने में सहायता मिलती है। डाॅ लोकेश ममगई ने कहा कि भगवान धनवन्तरि आरोग्य, स्वास्थ्य एवं आयु के आराध्य देव हैं। उन्होंने आयुर्वेद के द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव पर भी प्रकाश डाला। वैद्य राम कुमार बिन्दल ने इस अवसर पर वर्तमान समय में आयुर्वेद की सार्थकता विषय पर प्रकाश डाला। डाॅ. करूणेश ने कोविड-19 महामारी से बचाव के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। हैप्पी योग ग्रुप कोटलानाला द्वारा इस अवसर पर योग के माध्यम से कोविड-19 महामारी से बचाव के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर आयुर्वेदिक चिकित्सक, गणमान्य व्यक्ति, पैरामेडिकल कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
उपायुक्त सोलन के.सी चमन ने समस्त जिलावासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उपायुक्त ने अपने बधाई संदेश में सोलन जिला के सभी निवासियों के सुख, स्वास्थ्य एवं मंगल की कामना की है। उन्होंने आशा जताई कि यह त्यौहार हमें सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा। के.सी चमन ने सभी जिला वासियों से आग्रह किया कि दीपावली को सुरक्षित तरीके से मनाएं। उन्होंने सभी से अपील की कि संकट के इस समय में कोविड-19 के लिए केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा जारी नियमों का पूर्ण पालन करें और सुरक्षित रहें।
प्रदेश विद्युत बोर्ड के विद्युत उपमण्डल सोलन द्वारा उन उपभोक्ताओं के विद्युत कुनेक्शन काट दिए जाएंगे जिन्होंने अक्तूबर, 2020 में अपने बिजली के बिल जमा नहीं करवाए हैं। यह जानकारी आज यहां विद्युत उपमण्डल सोलन नम्बर-1 के सहायक अभियन्ता आर. विदुर ने दी। उन्होंने कहा कि ऐसे कुल 432 उपभोेक्ता हैं जिन्होंने अक्तूबर, 2020 में अपने बिजली के बिल जमा नहीं करवाए हैं। उन्होंने कहा कि इन उपभोक्ताओं द्वारा जमा न करवाई गई कुल राशि 28 लाख 12 हजार 993 रुपए है। इन उपभोक्ताओं में 229 घरेलू उपभोक्ता हैं। घरेलू उपभोक्ताओं द्वारा जमा न करवाई गई कुल राशि 12 लाख 15 हजार 336 रुपए है। 185 व्यावसायिक उपभोक्ताओं द्वारा जमा न करवाई गई कुल राशि 13 लाख 39 हजार 997 रुपए है। अन्य 18 उपभोक्ताओं द्वारा जमा न करवाई गई कुल राशि 02 लाख 57 हजार 660 रुपए है। आर. विदुर ने उपरोक्त सभी उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि नोटिस प्राप्त होन पर शीघ्र बिजली का बिल जमा करवाएं अन्यथा उनके बिजली के कुनेक्शन काट दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी दूरभाष नम्बर 01792-223611 से प्राप्त की जा सकती है। बिजली के बिल उपभोक्ता आई.डी के माध्यम से पेटीएम, गूगल पे, अमेजन, भीम एप, फोन पे अथवा पर भी जमा करवाए जा सकते हैं।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा आयुर्वेद मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने प्रदेश वासियों सहित सोलन ज़िला के निवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। डाॅ. सैजल ने अपने संदेश में कहा कि ‘दीपावली’ का त्यौहार हमें अंधकार से प्रकाश तथा असत्य से सत्य की ओर अभिमुख होने की प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने कामना की कि दीपों का यह महापर्व प्रदेश में प्रेम और सद्भाव के साथ ही लोगों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लायेगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि दीपावली के पावन अवसर पर हम सभी को कोरोना वायरास संक्रमण से बचाव के लिए नियम पालन के लिए संकल्पबद्ध होना होगा। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर नाक से ठोडी तक के हिस्से को मास्क से ढक कर रखना, सोशल डिस्टेन्सिग के नियम का पालन करना और बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाईजर से साफ करने की आदत कोविड-19 से बचाव की दिशा में सहायक है। उन्होंने आशा जताई कि दीपावली का यह शुभ अवसर सभी को निरोग, दीर्घायु एवं प्रसन्न रखने में सहायक सिद्ध होगा।
सभी को अपने अंदर से कुविचारों का दमन कर सुविचारों का दीपक जलाना चाहिए। इसी सोच के साथ वीरवार को सोलन पब्लिक स्कूल में ऑनलाइन सभा से दीपावली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस लाइव कार्यक्रम में बच्चों ने दीया और विभिन्न तरह के कार्ड बनाए। इन कलाकृतियों को बनाने में बच्चों ने विभिन्न सामग्रियां जैसे थर्माकोल, कांच की चूडियां, माचिस की तीलियां, सितारे, धागे, कागज आदि का प्रयोग किया और अपनी सोच व समझ से कलाकृतियों को बहुत ही सुन्दर रूप दिया। बच्चों ने लाइव क्लास में ही दीपावली के पर्व को धूमधाम से मनाया। स्कूल की एम डी प्रीती कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों की प्रतिभा को नई दिशा देने में मदद मिलती है। उनके लिए जीवन में अग्रसर होने के और आत्मर्निभर बनने के लिए और भी विकल्प खुलते हैं। वहीं अध्यापकों के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अध्यापकों ने भी अपना बखूबी योगदान दिया, साथ ही अध्यापकों ने विद्यार्थीयों को बाल दिवस पर शुभकामाएं दी। ऑनलाइन सभा के द्वारा बच्चों को नृत्य व गाना गा कर अपना प्यार दिखाया और बच्चों के उज्वल भविष्य की कामना की।
दाड़लाघाट पुलिस ने यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले मनचले चालकों के चालान काटकर उन्हें यातायात के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। एसएचओ दाड़लाघाट जीत सिंह और उनकी टीम ने एक स्पेशल कैंपेन के तहत चालकों द्वारा वाहन चलाते समय मोबाइल यूज़ और प्रेशर हाॅर्न का इस्तेमाल करने पर उनके चालान काटे। उन्होंने बताया कि इस कैंपेन के तहत उन्होंने आठ प्रेशर हॉर्न के चालान किए तथा तीन मोबाइल यूज के चालान काटे जिससे सरकार के खजाने को 63900 रुपए का राजस्व प्राप्त किया। एसएचओ जीत सिंह ने यह भी बताया कि त्योहारों के मौसम में ड्रंक ड्राइविंग और ओवर स्पीड के चालान भी किए जाएंगे। इस कैपेन में उनकी टीम में हेड कांस्टेबल बृजमोहन, चंद्रमोहन कांस्टेबल मनजीत भी मौजूद रहे। डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है।
उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के आदेशों एवं प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुरूप दीपावली के त्यौहार पर पटाखे चलाने के सम्बन्ध में निर्देश जारी किए हैं। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है कि कोविड-19 महामारी के वर्तमान समय में पटाखों के प्रयोग के कारण होने वाले वायु प्रदूषण से उन व्यक्तियों के जीवन को खतरा है जो कोरोना वायरस संक्रमण के प्रति संवेदनशील हैं। इसके दृष्टिगत सोलन जिला के नालागढ़ उपमण्डल के नालागढ़ व बद्दी जहां राज्य प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड द्वारा परिवेशी वायु गुणवत्ता (एमबिअन्ट एअर क्वालिटी) मध्य श्रेणी (मोडरेट) की तथा सोलन उपमण्डल के परवाणु जहां परिवेशी वायु गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई है में केवल पर्यावरण के लिए सुरक्षित पटाखे (ग्रीन क्रैकर्स) ही बेचे जा सकेंगे। इन क्षेत्रों में पटाखे 02 घण्टे के लिए रात्रि 08.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे के मध्य चलाए जा सकेंगे। इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक सोलन, बद्दी तथा उपमण्डलाधिकारी सोलन एवं नालागढ़ को उचित आदेश जारी कर दिए गए हैं।
जिला दंडाधिकारी सोलन केसी चमन ने दीपावली के त्यौहार के दृष्टिगत आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सोलन के पुराने उपायुक्त कार्यालय चाौक से पुराना बस अड्डा सोलन तक वाहनों की आवाजाही पर रोक के संबंध में आदेश जारी किए हैं। यह आदेश मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा-115 एवं 117 में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किए गए हैं। जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार 13 तथा 14 नवम्बर, 2020 को सोलन के पुराना उपायुक्त कार्यालय चौक से पुराना बस अड्डा तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही एवं पार्किंग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह आदेश उक्त तिथियों को प्रातः 09.00 बजे से रात्रि 9.00 बजे तक लागू रहेंगे। आदेश रोगी वाहन, अग्निशमन वाहन, पुलिस तथा कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए प्रयुक्त किए जा रहे वाहनों पर लागू नहीं होंगे। यह आदेश हाथ गाड़ी पर भी लागू नहीं होंगे। जिला दंडाधिकारी ने समादेशक गृह रक्षा तथा अग्निशमन अधिकारी सोलन को निर्देश दिए हैं कि दीपावली के त्यौहार के दृष्टिगत पूरी तैयारी रखें। जल शक्ति विभाग सोलन तथा नगर परिषद सोलन को निर्देश दिए गए हैं कि वे दीपावली के त्यौहार के दृष्टिगत अग्नि शामकों के लिए समुचित जलापूर्ति सुनिश्चित बनाएं।
भारतीय जनता पार्टी के कानून व विधि प्रकोष्ठ के मंडल अर्की के संयोजक अधिवक्ता चंद्रमणि ठाकुर ने अपनी कार्यकारिणी का मंडल स्तर पर गठन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश जिला व मंडल संगठन ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है उसका भी कर्मठता से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी नियुक्ति के लिए वे प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल, पूर्व विधायक गोविंदराम शर्मा, जिला भाजपा कानून व विधि प्रकोष्ठ के संयोजक अधिराज ठाकुर, अर्की भाजपा मंडलाध्यक्ष डीके उपाध्याय विशेष आभार प्रकट करते है। ठाकुर ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अधिवक्ता अजय सिंह कौशल को सह - संयोजक की जिम्मेवारी सौंपी और अधिवक्ता भूपेंद्र किशोर शर्मा, हंसराज भाटिया, गोपाल दास ठाकुर, सुनील ठाकुर, अनूप चौहान, तिलकराज शर्मा, कमल ठाकुर और पार्वती देवी को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया।
ग्राम पंचायत बैरल के गांव सिहारली के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल सिहारली पेयजल योजना का पानी लेने बारे पंचायत प्रधान बैरल से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने ग्राम पंचायत प्रधान बैरल श्याम लाल शांडिल को एक ज्ञापन भी सौपा। ज्ञापन के माध्यम से कहा है कि गांव सिहारली (दर्श) में पिछले कई वर्षों से पानी नहीं आ रहा है, जिसमें ग्रामीणों को पेयजल की भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। सिहारली में जो लिफ़ट लगी है, उससे गांव से सिहारली तक तो पानी जा रहा है, लेकिन सात से आठ परिवार गांव से सिहारली से ऊपर दर्श में रहते हैं, वहां पर पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। अगर सिहारली लिफ्ट का पानी वहां से उठाकर गांव में पानी का टैंक बनवाकर उठाया जाए, तो वहां पर पानी की आपूर्ति संभव है। गांव वासियों ने पंचायत प्रधान से आग्रह किया कि वह विभाग से इस बारे पत्र लिखे व वहां पर एक टैंक बनवा कर व पानी उठाकर वहां रह रहे 7 परिवारों को पानी मुहैया कराएं ताकि जो पेयजल की समस्या आ रही है उससे लोगों को निजात मिल सके। इस दौरान गांव सिहारली की पंचायत सदस्य चंद्रा कुमारी, प्रेम लाल, हंसराज सहित अन्य लोगों मौजूद रहे। जब इस बारे पंचायत प्रधान श्याम लाल शांडिल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पंचायत द्वारा मासिक बैठक में विभाग को लिफ्ट से पानी उठाकर दर्श गांव तक पहुँचाने के लिए प्रस्ताव पारित कर दिया है ताकि गांव सिहारली (दर्श) के लोगों की पेयजल समस्या का हल हो सके।
दीपावली से दो दिन पूर्व धनतेरस को लेकर बाजारों में लोगों ने जमकर खरीदारी की। उपमंडल के दाड़लाघाट, दाड़लामोड़, कराडाघाट, पीपलूघाट, भराड़ीघाट व धुंधन के बाज़ारो में लोग सामान की खरीदारी करते हुए देखे गए। सबसे ज्यादा लोगों की भीड़ ज्वेलर्स व बर्तन भंडारों की दुकानों में रही। धनतेरस के दिन आभूषणों सहित बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। खरीददारी करने पहुंचे योगेश उमेश, निशांत पूर्वी भाविका जस्सू दुशान्त सुनील देवेंद्र उदित दीपांशु का कहना है कि धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदें और दीपावली के दिन इसी का पूजन करें। वहीं धनतेरस के दिन सोने व चांदी की वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन महिलाऐं सोने-चांदी के आभूषण खरीदती हैं लेकिन यदि आपकी जेब अनुमति ना दे तो आप सोने या चांदी का सिक्का भी खरीद सकते हैं। इस दिन धातु के बर्तन खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। विशेषकर चांदी और पीतल को भगवान धन्वंतरी का मुख्य धातु माना जाता है। धनतेरस के दिन चांदी या पीतल के बर्तन खरीदने चाहिए।
अर्की। उपमंडल मुख्यालय अर्की के ऐतिहासिक चौगान मैदान में मुटरू महादेव स्पोर्ट्स क्लब अर्की द्वारा अर्की प्रीमियम कप टु का शुभारंभ किया गया जिसमें रामलीला क्लब अर्की के प्रधान हेमेंद्र गुप्ता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। क्लब के सदस्यों द्वारा मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर समम्नअनित किया गया। जानकारी देते हुए क्लब के सचिव यश पाल कौंडल (जॉनी) ने बताया कि इस प्रतियोगिता में लगभग 50 टीमें भाग लेंगी जिसमें कोरोना के सभी नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मैच में अंपायर का निर्णय ही अंतिम निर्णय माना जाएगा। उन्होंने बताया कि विजेता कप को 21121 का इनाम व उपविजेता को 11111 रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। हर मैच में मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बैट्समैन और बेस्ट विकेट किलर का इनाम भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आज ओपनिंग मैच खेला गया है जिसमें मियांपुर इलेवन व टैक्सी इलेवन के बीच यह मैच खेला गया जिसमें टैक्सी इलेवन द्वारा 101 का लक्ष्य दिया व मियांपुर इलेवन 35 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गए। इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा मैन ऑफ द मैच भीम सिंह ठाकुर को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि हेमेंद्र गुप्ता ने कोरोना काल के बाद शुरू की गई इस प्रतियोगिता पर खिलाड़ियों को बधाई दी व नशे से दूर रहने और खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लेने के बारे में कहा। उन्होंने कहा कि अर्की का खेल मैदान बहुत छोटा है यदि प्रदेश सरकार इस और ध्यान दें तो आज की युवा पीढ़ी खेलों में भाग लेकर नशे व अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रह सकती है। उन्होंने कहा कि खेलों से जहां बच्चों का मानसिक विकास होता है वहीं शारीरिक वृद्धि भी होती है।
लगभग 40 वर्षों पश्चात कुनिहार क्षेत्र के लिए सब्जी मंडी व विश्राम गृह का नया भवन मिल जाएगा। कुनिहार में कृषि विपणन एवं किसान विश्राम गृह भवन 12 मार्च 1981 को बनाया गया था व तत्कालीन उपायुक्त सुनीता मुखर्जी द्वारा इसका उद्घाटन किया गया था। ततपश्चात काफी वर्षों तक कुनिहार में सब्जी मंडी चलती रही व क्षेत्र के साथ लगती लगभग 20 पंचायतों के किसान अपने उत्पाद यहां लाते थे तथा यहीं पर उन्हें अपनी फसलों का उचित दाम प्राप्त हो जाता था। समय के साथ-साथ सब्जी मंडी भवन की हालत खस्ता बनती चली गई व सब्जी मंडी भी बंद पड़ गई। किसानों से संबंधित व्यापारिक गतिविधियां भी बंद हो गई तथा यह भवन पूरी तरह अब असुरक्षित हो गया है। आज प्रदेशाध्यक्ष मार्केटिंग बोर्ड बलदेव भंडारी ने कुनिहार पहुंच कर इस पुराने भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष संजीव कश्यप भी मौजूद रहे। मार्केटिंग बोर्ड के अधिशाषी अभियंता को मार्केटिंग बोर्ड की करीब दो बीघा भूमि पर नक्शा बना कर एक भव्य शॉपिंग काम्प्लेक्स सहित सब्जी मंडी व मार्केटिंग बोर्ड के विश्राम गृह बनाए जाने के लिए जल्द डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। करोड़ो की लागत से बनने वाले इस मार्केटिंग बोर्ड काम्प्लेक्स में जंहा युवाओं को स्वरोजगार का अवसर मिलेगा, तो वहीं सोलन सब्जी मंडी की तरह ही कुनिहार में कुनिहार, अर्की, भूमती, चंडी सहित नजदीकी सब्जी एवं फल विक्रेताओं को सोलन या चंडीगढ़ नहीं जाना होगा। कुनिहार सब्जी मंडी में ही सरकार की ओर से सभी सुविधाएं मिलेगी। इसके लिए एपीएमसी की ओर से फल व सब्जी विक्रेताओं को लाइसेंस दिए जाएंगे। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार शर्मा, एपीएमसी निदेशक दलीप कुमार पाल, पूर्व मार्केटिंग कमेटी सचिव सोलन अमर सिंह ठाकुर, प्रदेश महिला मोर्चा सदस्य कौशल्या कंवर, अमर सिंह परिहार, सुरेश जोशी सहित स्थानीय कई भाजपा नेता मौजूद रहे।
वर्तमान में सोलन जिला में कुल 390631 मतदाता हैं। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन केसी चमन ने दी। उपायुक्त मतदात सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में जानकारी दी गई कि सोलन जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदाताओं में से 200900 पुरूष तथा 189731 महिला मतदाता हैं। जिला में अब कुल 573 मतदान केंद्र हैं। जिला के 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में कुल 89359 मतदाता हैं। इनमें 45255 पुरूष तथा 44104 महिला मतदाता हैं। अर्की विधानसभा क्षेत्र में कुल 132 मतदान केंद्र हैं। 51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 41961 महिला, 44462 पुरूष मतदाताओं के साथ कुल 86423 मतदाता हैं। यहां कुल 115 मतदान केंद्र हैं। 52-दून विधानसभा क्षेत्र में कुल 65918 मतदाता हैं। इनमें 34266 पुरूष तथा 31652 महिला मतदाता हैं। दून विधानसभा क्षेत्र में 95 मतदान केंद्र हैं। 53-सोलन (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र में कुल 128 मतदान केंद्र हैं। यहां 43160 पुरूष तथा 40632 महिला मतदाताओं के साथ कुल 83792 मतदाता हैं। 54-कसौली(अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र में कुल 65139 मतदाता हैं। इनमें 31382 महिला तथा 33757 पुरूष मतदाता हैं। कसौली विधानसभा क्षेत्र में कुल 103 मतदान केंद्र हैं। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी सोलन ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे मतदाता सूचियों को अद्यतन करने और इन्हें त्रुटिरहित बनाने में सहयोग प्रदान करें। बैठक में भाजपा सोलन मंडल के उपाध्यक्ष चंद्रकात शर्मा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला सचिव शिवदत्त ठाकुर, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव अनूप पराशर, नायब तहसीलदार मोहिंद्र ठाकुर सहित निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सोलन जिला में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 16 नवम्बर, 2020 से 15 दिसम्बर, 2020 तक आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन केसी चमन ने इस सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने फोटोयुक्त मतदाता सूचियों को त्रुटिरहित व अद्यतन रखने के लिए सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं से इस दिशा में सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया। केसी चमन ने कहा कि प्रथम जनवरी, 2021 को अर्हता तिथि मानते हुए फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण किया जाएगा। 16 नवम्बर से 15 दिसम्बर, 2020 की अवधि में दावे तथा आक्षेप प्राप्त किए जाएंगे। इन दावों तथा आक्षेपों पर सम्बन्धित निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों द्वारा उचित निर्णय लेने के उपरांत मतदाता सूचियों को 15 जनवरी, 2021 को अंतिम रूप से प्रकाशित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 16 नवम्बर, 2020 को किया जाएगा। यह सभी प्रारूप सभी मतदान केंद्रों तथा निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों के कार्यालय में उपलब्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के संबंध में दावे एवं आक्षेप 16 नवम्बर, 2020 से 15 दिसम्बर 2020 तक सभी मतदान केंद्रों एवं निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों तथा सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों के कार्यालय में दाखिल किए जा सकेगें। केसी चमन ने कहा कि 21 व 22 नवम्बर, 2020 तथा 05 व 06 दिसम्बर, 2020 को कार्यक्रम के तहत विशेष अभियान आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 05 जनवरी, 2021 तक दावों एवं आक्षेपों का निपटारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों का प्रारूप मतदान केंद्रों पर नियुक्त अभिहित अधिकारियों तथा अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी, संबंधित उपमंडलाधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के कार्यालय में 16 नवम्बर से 15 दिसम्बर, 2020 तक निरीक्षण के लिए निःशुल्क उपलब्ध रहेगा। उन्हांेने कहा कि मतदाता सूची में नाम सम्मिलत करने के लिए फाॅर्म नम्बर-6, अप्रवासी मतदाताओं के नाम सम्मिलत करने के लिए फार्म नम्बर-6क, मतदाता सूची में दर्ज किसी नाम पर आपत्ति तथा हटाए जाने के लिए फार्म नम्बर-7, दर्ज नाम की प्रविष्टि में शुद्धि के लिए फार्म नम्बर-8 तथा मतदाता सूची में दर्ज नाम को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने के लिए फार्म नम्बर-8क का प्रयोग किया जा सकता है। यह सभी फार्म मतदान केंद्र पर नियुक्त अभिहित अधिकारियों एवं निर्वाचक तथा सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों के कार्यालय में उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि इस अवधि में प्रथम जनवरी, 2021 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र नागरकिों के नाम भी मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस अवधि में उन अप्रवासी भारतीय नागरिकों का नाम भी मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा जो किसी कारणवश अन्य देश में निवास कर रहे हैं परंतु उन्होंने अन्य देश की नागरिका प्राप्त नहीं की है और उनका नाम मतदाता सूची में सम्मिलत नहीं हैं। इसके लिए उन्हें फाॅर्म नम्बर-6क भरकर प्रस्तुत करना होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि अभियान के तहत सभी दिव्यांग मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलत करना सुनिश्चित बनाया जाएगा। इस सम्बन्ध में सभी उपमण्डलाधिकारियों को उचित निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया जिला के सभी मतदान केन्द्रों पर अपने बूथ स्तर के एजेंट नियुक्त करें और त्रुटिरहित मतदाता सूचियां बनाने में सहयोग दें। सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बैठक में सोलन जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियांे की एक-एक सीडी भी सौंपी गई। उन्हें पांचों विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों भी प्रदान की गई। तहसीलदार निर्वाचन राजेंद्र शर्मा ने बैठक एवं भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। बैठक में भाजपा सोलन मंडल के उपाध्यक्ष चंद्रकात शर्मा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला सचिव शिवदत्त ठाकुर, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव अनूप पराशर, नायब तहसीलदार मोहिंद्र ठाकुर सहित निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
सोलन जिला के बद्दी के साई रोड़ स्थित मैसर्ज महावीर स्पीनिंग मिल्स में 100 विभिन्न पदों के लिए कैम्पस साक्षात्कार 18 नवम्बर, 2020 से आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी मुकेश जांख्यान ने दी। उन्होंने कहा कि यह कैम्पस साक्षात्कार जिला रोजगार कार्यालय सोलन तथा जिला के विभिन्न उप रोजगार कार्यालयों में आयोजित किए जाएंगे। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि उक्त पदों के लिए यह कैम्पस साक्षात्कार सोलन, नालागढ़, अर्की तथा बद्दी में प्रातः 10.00 बजे आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिला रोजगार कार्यालय सोलन में 18 नवम्बर को आयोजित होने वाले कैम्पस साक्षात्कार के सम्बन्ध में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए मोबाइल नम्बर 98170-69798 पर सम्पर्क किया जा सकता है। मुकेश जांख्यान ने कहा कि उप रोजगार कार्यालय नालागढ़ में 20 नवम्बर को आयोजित होने वाले साक्षात्कार के लिए मोबाइल नम्बर 98051-98069, उप रोजगार कार्यालय अर्की में 23 नवम्बर, 2020 को होने वाले साक्षात्कार के लिए मोबाइल नम्बर 82199-71112 तथा उप रोजगार कार्यालय बद्दी में 25 नवम्बर, 2020 को आयोजित होने वाले साक्षात्कार के लिए मोबाइल 94186-44873 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के जिला सोलन के प्रेस सचिव पवन ठाकुर ने कहा कि आगमी 12 नवंबर 2020 को नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के लगभग दो लाख कर्मचारी प्रदेश के लगभग बीस हजार से अधिक कार्यालय में गेट मीटिंग करेंगे। इस गेट मीटिंग में नई और पुरानी पेंशन में आने वाले सभी कर्मचारी, अधिकारी तथा अध्यापक वर्ग हिस्सा लेंगे। सोलन महासंघ के जिलाध्यक्ष अशोक ठाकुर, जिला महासचिव महेंद्र कुमार तथा राज्य संविधान पर्यवेक्षक श्यामलाल गौतम ने कहा कि नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ पुरानी पेंशन बहाली के लिए भविष्य में आंदोलन को और तेज करेगा। उन्होंने कहा कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ द्वारा किया जा रहे संघर्ष को हर कर्मचारी को इस मुहिम में जोड़ना तथा सरकार को वास्तविक परिस्थितियों से अवगत कराना है कि प्रदेश कर्मचारियों में नई पेंशन के प्रति कितना रोष है। सोलन जिला के सभी ब्लॉक इस दिन गेट मीटिंग करेंगे और 24 नवंबर 2020 के प्रस्तावित "राज्य पेन डाउन स्ट्राइक" करने बारे भी चर्चा करेंगे व अन्य कर्मचारियों को भी इस बारे अवगत करवाएंगे। जिला अध्यक्ष ने चेताया कि यदि सरकार फिर भी मांगों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाती है, तो नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ प्रदेश में आंदोलन को तेज करेगा।
उपमंडल स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के अंतर्गत ऑनलाइन प्रतियोगिताएं जूनियर व सीनियर वर्ग में आयोजित की गई। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनागुघाट व संगम पाठशाला शेरपुर व माध्यमिक पाठशाला माण्डी के विद्यार्थियों ने विज्ञान अध्यापक सुमन कौर, अशोक कुमार, कामेश्वर शर्मा व वीरेंद्र शुक्ला के मार्गदर्शन में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता व मैथ्स ओलंपियाड में भाग लिया। इस दौरान समस्त विद्यार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। सीनियर साइंस क्विज में कक्षा दसवीं कक्षा के गगन कुमार व युगल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में आठवीं कक्षा की भारती चंदेल व प्रीति ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि सीनियर मैथ्स ओलंपियाड में दसवीं कक्षा की मिनाक्षी ने चौथा स्थान प्राप्त किया। वही जूनियर मैथ्स ओलिंपियाड में आठवीं कक्षा के गौरव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अब ये विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इन विद्यार्थियों को मार्गदर्शन में सभी अध्यापकों में प्रवक्ता अंग्रेजी पुष्पेंद्र कौशिक ने विशेष रूप से योगदान दिया। इस दौरान सभी विद्यार्थियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य विनोद शर्मा ने इस उपलब्धि के लिए विज्ञान अध्यापिका सुमन कौर व गणित अध्यापक अशोक कुमार को बधाई दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य विनोद कुमार शर्मा, उप प्रधानाचार्य प्रकाश शर्मा, विजय चंदेल, उमा, महेश्वर शर्मा, देशराज गिल सहित अन्य मौजूद रहे।
त्योहारी सीजन के चलते हिमाचल सरकार ने पथ परिवहन निगम की 14 अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला लिया है। ये बसें 11 से 13 नवंबर तक चलेंगी। प्रदेश में शिमला, धर्मशाला, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, मंडी समेत अन्य मुख्य डिपुओं से दिल्ली के लिए बसें भेजने के निर्देश जारी किए गए हैं। दिवाली आने वाली है, ऐसे में बहरी प्रदेशों से वपस आने वाले लोग व प्रवासी लोग अपने घरों का रुख करते हैं, ताकि वह अपने घरों में दिवाली मना सके। इसके चलते प्रदेश सरकार ने अतिरिक्त 14 बसें चलने का निर्णय लिया है। जानकरी के अनुसार परिवहन निगम जहां 40 व इससे अधिक सवारियां होंगी, वहां स्पेशल बसें भेजेगा। सवारियां फोन पर भी अतिरिक्त बसों के लिए आवेदन कर सकेंगी। दिवाली वाले दिन निगम साधारण बसें चलाएगा। ये दिल्ली, चंडीगढ़, शिमला, मनाली, धर्मशाला, हमीरपुर, बैजनाथ और बद्दी से अलग-अलग रूटों पर चलेंगी।
कुनिहार। जंगली जानवरों का अचानक रिहायशी इलाकों की और आने से यह अंदेशा लगाया जा सकता है कि हमारे आस पास की वन संपदा धीरे धीरे समाप्त हो रही है। कुछ ऐसा ही नजारा जिला सोलन के अंतर्गत आने वाले कुनिहार क्षेत्र में साफ देखने को मिल रहा है। यंहा आए दिन कोई न कोई जंगली जानवर रिहायशी इलाकों में दिखाई देने लगे हैं। गत रविवार देर रात्रि को भी कुनिहार से महज 1 किलो मीटर दूर सहबार गांव में खेतो की सिंचाई के लिए बनाए गए पानी के टैंक में एक जंगली जानवर (सांबर) गिर गया जिसे सोमवार सुबह किसी ग्रामीण महिला ने देखा व उसने इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों को भी दी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरन्त वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन कर्मी, अग्निशमन विभाग अर्की व स्थानीय पुलिस भी मौके पर पँहुच गए थे। विभागीय कर्मियों एवं ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद टैंक में गिरे सांबर को तो निकाल लिया लेकिन पूरी रात पानी से भरे टैंक में रहने की वजह से सांबर मर गया जिसे विभाग द्वारा बनाई गई एक कमेटी के समक्ष दफना दिया गया। गौर तलब है कि पिछले कुछ महीनों पूर्व कुनिहार के बनिया देवी में एक तेंदुए द्वारा मोटर साइकिल सवार पर झपटने के मामले के अतिरिक्त कोठी चोंक पर बेसहारा गाय पर किसी जंगली जानवर द्वारा हमला करने के अतिरिक्त कुनिहार के बडोर घाटी, दबसिर, काउंटी, नमोल, टूकाडी, बीरन आदि गांव में आये दिन जंगली जानवर नजर आने लग गए है। इतना ही नही पिछले कुछ सप्ताह पूर्व भी एक जंगली बिल्ली खनोल गांव में पँहुच गई थी। स्थानीय निवासी दीपक चौधरी, राजेश चौधरी, संजीव चौधरी, विजय, मोहन सिंह, सन्तराम, लायक राम, रामसिंह, रूपराम आदि ने कहा कि यह बात तो खुशी की है जंगली जानवरो की तादात बढ़ रही है लेकिन जानवरो का रिहायशी इलाकों में आना किसी के लिए भी सुरक्षित नही है। पिछले कुछ वर्षों में ही अचानक कुनिहार क्षेत्र जंगली जानवरों का रिहायशी क्षेत्रो में आना शुरू हुआ है जिससे ऐसा लग रहा है कि वनों में जानवरों को पर्याप्त भोजन नहीं मिल पा रहा है या वन संपदा कम हो रही है। उन्होंने विभाग से आग्रह किया कि वनों में फलदार पोधो के अतिरिक्त पानी की जोहड़ों के संरक्षण के लिए कोई कदम उठाएं। इसी विषय बारे वनमण्डलाधिकारी कुनिहार एच के गुप्ता से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि विभाग को सूचना मिली थी कि कोई जंगली सांबर पानी के टैंक में गिर गया है। पूरी रात पानी के टैंक में रहने की वजह से वह मर गया था। उन्होंने कहा कि मृत सांबर का डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम करवाकर उसे विभाग द्वारा बनाई गई कमेटी के समक्ष दफना दिया गया।
दाड़लाघाट का एक प्रतिनिधिमंडल अर्की विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक तथा भूतपूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को दाड़लाघाट के बाघल होटल में मिला। इस अवसर पर दाड़लाघाट पंचायत के विभिन्न गांव से आए लोगों ने अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं से पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को अवगत करवाया। जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस सोलन ने दाड़लाघाट कॉलेज के भवन को बनाने की मांग रखी। पूर्व मुख्यमंत्री व अर्की के विधायक राजा वीरभद्र ने आश्वासन दिया कि जल्द ही दाड़लाघाट कॉलेज का भवन बनाया जाएगा व जो स्टाफ की कमी है, उसे जल्द भरा जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दाडलाघाट में स्टाफ की कमी व ननवनिर्मित अस्तपाल भवन को चालू करने की मांग भी रखी। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि इसे जल्द पूरा किया जाएगा। इस दौरान ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के स्यार, जावी, ताऊनी, छामला रोड पक्का करने व बजट का प्रवधान, काकड़ा नैना देवी मंदिर रोड, गवाह पेयजल योजना व नैना देवी मंदिर, शमेली, बुडम, स्तोटी, ककेड, डवारु रोड सड़क कार्य को पूरा करने, वैटनरी से कोटला पुजारिया सड़क को बजट को लेकर विभिन्न गांव से आए लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समक्ष अपनी मांग रखी। पूर्व मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, धर्म चंद शर्मा, पवन ठाकुर, सोहन लाल, मोहन ठाकुर, लाला शंकर, कमल कौंडल, अरुण शुक्ला, तिलक राज शर्मा, कमलकांत चंदेल शामिल रहे।
ईएसआई अस्तपाल दाड़लाघाट में पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा ने विकासात्मक कार्यो का निरीक्षण किया। ओबीसी के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य एवं ग्राम पंचायत दाड़ला के पंचायत सदस्य नरेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि पंचायत द्वारा दाड़ला अस्पताल के लिए जाने वाले रास्ते में टाइलें बनाने का कार्य शुरू प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि वार्ड 9 में अनेको कार्यों को अंजाम दिया गया है। इस दौरान पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा ने पंचायत सदस्य नरेंद्र सिंह चौधरी के कार्यो की खूब सराहा व प्रंशसा की। गोविंद राम शर्मा ने कहा कि इसी तरह विकासात्मक कार्यो में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने ईएसआई अस्तपाल में हो रहे कार्यों के लिए नरेंद्र सिंह चौधरी शुभकामनाएं दी कि आगे भी वो इसी तरह विकासशील कार्यो में अपना योगदान देते रहे। इस मौके पर पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, प्रदेश ओबीसी के कार्यकारणी सदस्य नरेंद्र सिंह चौधरी, धर्मा, हेमचन्द, प्रदीप, अमित, दिनेश कुमार मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद सेवानिवृत्त वेलफेयर एसोसिएशन नम्होल एवं दाड़लाघाट यूनिट की बैठक मंगलवार को अध्यक्ष सुखराम नड्डा की अध्यक्षता में हुई। महासचिव प्रेम केशव ने बताया कि बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पुराने मुद्दों पर वार्तालाप के इलावा विद्युत मंडल बिलासपुर में लंबित मेडिकल बिल व ग्रेड पे से जुड़े भत्ते बारे बिलासपुर विद्युत मंडल के एक्सईन से आग्रह किया कि उन सभी मामलों के बारे जल्द समाधान किया जाए। बैठक में ब्रमपुखर के आसपास के सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा सुलभ शौचालय की असुविधा बारे बिलासपुर जिला की सदर तहसील के उपमंडलाधिकारी से आग्रह किया कि इन हालातों के कारण यहां के लोगों को शौचालय की सेवा न होने से कुछ लोग शौचालय के आसपास ही गन्द डाल देते है। इस बारे में कार्यकारी संस्था से कई बार कहा मगर कोई भी कार्यवाही नही हो पा रही है। बैठक में अन्य विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। इस अवसर पर सुखराम नड्डा, बद्री दत्त ठाकुर, फुलू राम, जगत ठाकुर, हरिराम, परस राम, प्रेम केशव, जगन्नाथ, अमर चंद, अशोक शर्मा, धनी राम, प्रेम लाल, सीता राम, रोशन सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
कोरोना संकट में विद्यार्थी प्रवेश लेने से वंचित न रहें, इसके लिए एक बार फिर से महाविद्यालयों में दाखिला लेने के लिए तिथि को 15 नवंबर तक बढ़ा दिया है। अभी तक दाड़लाघाट कॉलेज में बीए, बीकॉम के तीनों वर्षों में 192 विद्यार्थियों ने दाखिला ले लिया है। महाविद्यालय के प्राचार्य जनेश कपूर ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए हुए प्रवेश के लिए दाखिला तिथि 31 अक्टूबर तक बढ़ाने से महाविद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या में इजाफा हुआ है, लेकिन अब प्रवेश तिथि बढ़ने से इसमें और अधिक इजाफा होगा। जनेश कपूर ने बताया कि महाविद्यालय के द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के जिन विद्यार्थियों ने किसी कारणवश अभी तक अपनी फीस जमा नहीं करवाई है, वे 15 नवंबर तक महाविद्यालय में प्रवेश ले सकते हैं। इच्छुक विद्यार्थी https://bit.ly/gcd-admissions लिंक के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया संबंधी फॉर्म भर सकते हैं। यह लिंक महाविद्यालय के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर भी उपलब्ध है। महाविद्यालय में स्नातक स्तरीय विद्यार्थियों के लिए प्रवेश लेने का यह अंतिम अवसर है, इसके बाद प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।
मुख्यमत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला शिमला के कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के लिए 70.33 करोड़ रूपये की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए। उन्होंने 4.43 करोड़ रूपये की लागत से अश्वनी खड्ड पर नवनिर्मित पुल, 79 लाख रूपये की लागत से जुन्गा में सहायक अभियन्ता कार्यालय एवं आवास, 2.73 करोड़ रूपये की लागत से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुन्गा की विज्ञान प्रयोगशाला और 87 लाख रूपये की लागत से निदेशालय फोरेंसिक सेवाएं जुन्गा में वाॅयस एनालिसिस प्रयोगशाला का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने 10.92 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाली कोटी-जुन्गा रोड़ वाया बधवानी सड़क, 1.71 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाली पुराना जुन्गा से भरंडी सड़क, 4.15 करोड़ रूपये की लागत से एवर सन्नी से भौंट वाया गोलचा सड़क को पक्का करने के कार्य की आधारशीला रखी। उन्होंने 3.33 करोड़ रूपये की लागत से चारी से नेरी वाया क्यार-कोटी सड़क और 4.25 करोड़ रूपये की लागत से टीप्परा से जगरोटी सड़क के स्तरोन्यन और पक्का करने के कार्य की आधारशीला भी रखी। उन्होंने 1.24 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाले निदेशालय फोरेंसिक सेवाएं जुन्गा के रिहायशी आवासों के आधारशीला रखी। इसके उपरान्त मुख्यमंत्री ने जिला शिमला की दुर्गापुर तहसील में 92.18 लाख रूपये की लागत से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नवनिर्मित भवन, 15 लाख रूपये की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भौंट और 92 लाख रूपये की लागत वाली ग्राम पंचायत पीरन के पीरन गांव के लिए उठाऊ सिंचाई योजना का लोकार्पण किया। उन्होंने जिला व तहसील शिमला की ग्राम पंचायत पगोग के पगोग, परेची, शनान, बदास, बुखर, मोती बाग तथा आस-पास के गांवो की विभिन्न बस्तियों के लिए बाग नाला से 1.59 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाली उठाऊ जलापूर्ति योजना का शिलान्यास किया। उन्होंने शिमला तहसील के मशोबरा खण्ड के तहत विभिन्न बस्तियों के लिए 3.90 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाली बहु-ग्राम ग्रामीण पाइपलाईन जलापूर्ति योजना और जल जीवन मिशन के अन्तर्गत शिमला तहसील के जल शक्ति उपमण्डल कोटी के तहत गिरी खड्ड से विभिन्न ग्राम पंचायतों के लिए 25.56 करोड़ रूपये की लागत वाली उठाऊ जलापूर्ति योजना का शिलान्यास किया। उन्होंने तहसील शिमला के मशोबरा खंड की ग्राम पंचायत भौंट, डुम्मी, चैरी और ढली में छुटी हुई बस्तियों के लिए 2.33 करोड़ रूपये की जलापूर्ति योजना की आधारशिला रखी और लखोटी से रहुड़ तथा इसके आसपास के गांव के लिए गिरी खड्ड से 54 लाख की लागत से बनने वाली उठाऊ सिंचाई योजना की भी आधारशिला रखी। जुन्गा में जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और नाबार्ड की 195 करोड़ रुपये की परियोजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के दूर-दराज के क्षेत्रों में विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के पश्चात् कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र का यह उनका तीसरा दौरा है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में 70.33 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के 7 लोकार्पण और 11 शिलान्यास किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की समस्याओं का उनके घर-द्धार पर ही निपटारा करने के लिए राज्य सरकार ने जन मंच कार्यक्रम आरम्भ किया है, जिसके अन्तर्गत 45 हजार शिकायतों का निपटारा किया गया है। इसी उद्देश्य के लिए सरकार द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1100 आरम्भ की गई है, जिसके तहत एक लाख से अधिक शिकायतों का निपटारा किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों की समस्याओं का उनके घरद्वार के समीप समाधान करने के लिए जन मंच और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1100 वरदान साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि जन मंच में 45 हजार शिकायतों और मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 में एक लाख से अधिक शिकायतों का निवारण किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने अपने मंत्रिमण्डल की पहली बैठक में बिना किसी आय सीमा के वृद्धावस्था पेंशन की आयु सीमा को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष किया। इस निर्णय से राज्य के लगभग 2 लाख 90 हजार वृद्धजनों को लाभ प्राप्त हुआ है। जय राम ठाकुर ने कहा कि हिमकेयर योजना से राज्य के एक लाख 11 हजार लोग लाभान्वित हुए है। उन्होंने कहा कि सहारा योजना के तहत गम्भीर रोगों से ग्रस्त रोगियों के परिवार को तीन हजार रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जा रहे हैं। केन्द्र सरकार की उज्जवला योजना और राज्य सरकार की गृहिणी सुविधा योजना से राज्य धुंआरहित प्रदेश बना है। गृहिणी सुविधा योजना के तहत राज्य में 2 लाख 80 हजार गैस कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटी की विज्ञान प्रयोगशाला के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए एक करोड़ रुपये की घोषणा की। इस अवसर पर कमांडेंट हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रथम बटालियन अंजुम आरा ने मुख्यमंत्री को टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट किए। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य के लिए प्रदेश सरकार ने सोलन, मण्डी और पालमपुर नगर परिषदों को नगर निगम के रूप में स्तरोन्नत करने और शिमला के चिड़गांव व नेरवा, कुल्लू के निरमण्ड व आनी, ऊना के अम्ब और सोलन के कण्डाघाट के रूप में छः नगर पंचायतें बनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा किए गए लोकार्पण व शिलान्यास राज्य सरकार की क्षेत्र के विकास को लेकर प्रतिबद्धता दर्शाता है। शिमला के सांसद और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कुसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कोरोना काल में विकास कार्य प्रभावित न हो यह सुनिश्चित करने के लिए कोविड-19 के दौरान भी राज्य में विकासात्मक परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण करने के लिए भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। सक्षम गुडिया बोर्ड की उपाध्यक्षा रूपा शर्मा ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे। स्थानीय भाजपा प्रतिनिधि विजय ज्योति सेन ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और क्षेत्र की विभिन्न मांगों को उनके समक्ष रखा। भाजपा मंडलाध्यक्ष जितेन्द्र मोक्टा ने भी मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्यों का स्वागत किया। इस अवसर पर शिमला-किन्नौर एपीएमसी के अध्यक्ष नरेश शर्मा, पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप, पूर्व विधायक आरडी कश्यप, नगर निगम शिमला के उप-महापौर शैलेंद्र, उपायुक्त आदित्य नेगी, पुलिस अधीक्षक मोहित चावला और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सोलन द्वारा गत दिवस जिला की विभिन्न ग्राम पंचायतों में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस आयोजित किया गया। यह दिवस डिजिटल माध्यम से आयोजित किया गया। यह जानकारी जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव गुरमीत कौर ने दी। गुरमीत कौर ने कहा कि कुनिहार विकास खंड की ग्राम पंचायत शहरोल, कण्डाघाट विकास खंड की ग्राम पंचायत कवारग, बीशा, सतड़ोल, सिरीनगर तथा धर्मपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत गड़खल सनावर में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में जानकारी प्रदान की गई। लोगों को विभिन्न कानूनों के बारे में भी अवगत करवाया गया। उन्होंने कहा कि निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा महिलाएं जिनकी वार्षिक आय 3 लाख रुपए से कम है, पात्र हैं। इस अवसर पर लोगों को 12 दिसम्बर, 2020 को आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे भी जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि इस लोक अदालत में विवादों के निपटारे के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर उपमंडलीय विधिक सेवाएं समिति कसौली के अध्यक्ष तथा उपमंडलीय विधिक सेवाएं समिति कण्डाघाट के अध्यक्ष ने डिजिटल माध्यम से लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में अवगत करवाया।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुर्वेद मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि प्रदेश सरकार आरम्भ में जिला स्तर पर स्थापित अस्पतालों में आवश्यक अधोसंरचना एवं आधुनिक उपकरण उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य कर रही है ताकि किसी भी आपात समय में रोगियों को त्वरित परीक्षण एवं चिकित्सीय सहायता उपलब्ध करवाई जा सके। डाॅ. सैजल आज सोलन जिला के अर्की विधानसभा क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बखालग में 15 लाख रुपए की लागत से निर्मित ओवर हेड पुल का लोकार्पण करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। आयुर्वेद मंत्री ने इससे पूर्व बखालग में बाग बहुद्देश्शीय सहकारी समिति के 12.08 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी किया। डाॅ. सैजल ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण उत्पन्न संकट को केन्द्र एवं प्रदेश सरकार ने एक सीख के रूप में लिया है। उन्होंने कहा कि उचित योजना एवं निष्पादन के माध्यम से यह सुनिश्चित बनाया गया है कि लोग कोविड-19 के संकट से बचाव करने में सक्षम हो सकें। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए केन्द्र सरकार ने हिमाचल को 500 वेंटीलेटर उपलब्ध करवाए हैं। उन्होंने लोगांे से आग्रह किया कि जागरूकता एवं निर्देशों का पालन करके कोरोना वायरस संक्रमण से अपना बचाव करें और देश एवं प्रदेश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार कोविड-19 पर अंकुश लगाने के लिए हरसम्भव प्रयास कर रही है। इन प्रयासों की सफलता के लिए जनसहभागिता भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोग आत्म अनुशासन अपनाएं। उन्होंने कहा कि दीपावली के पर्व व अन्य सामूहिक कार्यक्रमों में कोरोना वायरस से बचाव के लिए एहतियात बरतें और नियमों का सजगता के साथ पालन करें। लोग सार्वजनिक स्थानों पर सही तरीके से मास्क पहनें तथा सोशल डिस्टेन्सिग का पूर्ण पालन सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने कहा कि बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाइजर से साफ करते रहें। डाॅ. सैजल ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव की दिशा में लोगों को जागरूक करने में स्वयंसेवी संगठन महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इस दिशा में विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों को और सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। आयुर्वेद मंत्री ने कहा कि इस ओवरहेड पुल का निर्माण विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत किया गया है। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बखालग में डंगे के निर्माण व सम्पर्क मार्ग को पक्का करने के लिए प्राक्कलन के अनुसार धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने विद्यालय में विभिन्न गतिविधयों के लिए 10 हजार रुपए की राशि प्रदान करने की घोषणा भी की। प्रदेश सहकारी विकास फैडरेशन लिमिटिड के अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल, नगर पंचायत अर्की की पार्षद एवं प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य आशा परिहार, भाजपा मंडल अर्की के अध्यक्ष डीके उपाध्याय, किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव दलीप सिंह पाल, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य जयनंद, ग्राम पंचायत बखालग के प्रधान किरपा राम, सहकारी सभा समिति बखालग के प्रधान निकाराम, भाजपा महिला मोर्चा अर्की की अध्यक्ष रीना भारद्वाज, भाजयुमो अर्की के अध्यक्ष महेन्द्र ठाकुर, ग्राम पंचायत बखालग के पूर्व प्रधान हीरालाल चन्देल, उपमंडलाधिकारी अर्की विकास शुक्ला, जल शक्ति विभाग की अधिशाषी अभियन्ता कंचन शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियन्ता रवि कपूर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बखालग के प्रधानाचार्य रविन्द्र शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं पंचायत प्रतिनिधि तथा स्थानीय निवासी इस अवसर पर उपस्थित थे।
अर्की उपमंडल में पंचायती चुनावो की आहट सुनते ही अर्की कांग्रेस ने कमर कस ली। अर्की के विधायक व पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह ने जिला शिमला व सोलन के विधानसभा क्षेत्र अर्की की सीमा पर स्थित प्लानिया, कश्लोग व धुन्धन पंचायत में क्रमशः10 लाख, 25 लाख व 30 रुपये से निर्मित पंचायत भवनो का लोकार्पण कर पंचायती चुनावो में भाजपा को बैकफुट पर धकेलने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। वीरभद्र सिंह का स्वागत अर्की कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भारी जोश से प्लानिया पंचायत में स्वागत किया। इस मौके पर प्रधान ग्राम पंचायत प्लानिया संजय ठाकुर ने कई मांगे रखी, जिनमे से प्राथमिकता के आधार पर राजा वीरभद्र सिंह ने सभी पंचायतो की मांगों को सहानुभूति पूर्वक पूरी करने का आश्वाशन दिया। कश्लोग पंचायत में जनसभा को सम्बोधित करते हुए राजा वीरभद्र ने कहा कि उन्हें हिमाचल की जनता ने हमेशा आशिर्वाद दिया है तथा उनसे जनता के लिए जो भी बन पड़ा उन्होंने किया अब वह अर्की में भी तन मन धन से विकास कार्य कर्ण के लिए वचनबद्ध है। उनका कहना है कि वह जब जितनी बार मुख्यमंत्री रहे उन्होंने कभी भी दलगत राजनीति नही की सभी दलों के लोगो को अपना मानते हुए कार्य किया व आज भी उनकी वही सोच है। वह बदले की राजनीति के तहत कोई कार्य नही करते है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने पूर्व सरकार के द्वारा जयनगर व दाड़लाघाट में दो कालेज दिए थे आज तक उनका भवन निर्माण कार्य सभी फॉर्मेलिटी पूरी होने के बाद भी शुरू नही किया है। सरकार को चाहिए शीघ्र यह कार्य शुरू करे। पश्चात खेम ठाकुर की कैसेट का लोकार्पण किया। दौरे के आखरी पड़ाव में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने धुंधन पंचायत के 30 लाख रुपये से नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कश्लोग, धुन्धन, प्लानिया पंचायत के आयोजन हेतु 21, 21 हजार रुपये ऐच्छिक निधि से दिए व महिला मंडल कश्लोग को 11 हजार रुपये दिए। इस मौके पर राजेन्द्र ठाकुर प्रदेश सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी, रूपसिंह ठाकुर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अर्की, अशोक ठाकुर महासचिव जिला, वेद ठाकुर प्रधान कश्लोग व इंचार्ज जिला कांग्रेस कमेटी, रमण ठाकुर तहसीलदार अर्की, भीम सिंह ठाकुर, शैलेन्द्र, अनिल गुप्ता, पंचायत धुंधन के प्रधान प्रेम, उपप्रधान त्रिलोक ठाकुर व अन्य कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
स्वच्छता अभियान के तहत ग्राम पंचायत दावटी में महिला मंडल सावग की प्रधान लीला देवी की अध्यक्षता में संपूर्ण गांव की नालियों और बावड़ी की सफाई की गई। महिला मंडल सावग की उपप्रधान निशा देवी व सचिव उमा देवी ने बताया कि महिला मंडल सावग को अनेकों बार सफाई अभियान के लिए पुरस्कृत भी किया गया है और महिला मंडल द्वारा गांव की साफ सफाई का खास ध्यान रखा जाता है, ताकि गांव में स्वच्छता बनी रहे और कोई भी बीमारी न फैल सके। इसलिए हर महीने गांव की नालियों और बावड़ी की साफ सफाई की जाती है।महिला मंडल सावग कई बार समाजिक कार्यों में अपना योगदान दे चुका है। इस मौके पर चंचल देवी, कृष्णा देवी, मोनिका, आशा देवी, रक्षा देवी, मीना देवी, रीता देवी, मंजू देवी सहित अन्य महिलाओं ने भाग लिया।
ज़िला युवा खेल सेवाएं विभाग सोलन की सौजन्य से आजाद युवा क्लब द्वारा ग्राम पंचायत बसन्तपुर के गांव हरथू में चलाए गए पांच दिवसीय शिविर का समापन हो गया। समापन समारोह में मुख्यतिथि ज़िला युवा खेल सेवाएं विभाग सोलन के संयोजक दीपक कुमार उपस्थित हुए। इस मौके पर क्लब के प्रधान जय प्रकाश ने पांच दिनों तक चले शिविर के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि इस शिविर में गांव के 25 युवक व युवतियां ने भाग लिया। उन्होने कहा कि इन पांच दिनों में युवाओं द्वारा पानी की बावड़ियों की सफाई, नालियों की सफाई, रास्तों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल प्रांगण, पंचायत प्रांगण सहित अन्य जगहों की साफ सफाई की गई। मुख्यतिथि दीपक कुमार ने कहा कि युवा खेल सेवाएं विभाग द्वारा कई कार्यक्रमों का आयोजन सालभर किया जाता है ताकि अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ा जाएं। उन्होंने कहा कि विभाग का प्रयास रहता है कि युवाओ को खेल के साथ सामाजिक कार्यो की ओर भी प्रेरित किया जाए जिससे उनमें अनुशासन, दृढ़ संकल्प के साथ उनका मनोबल बढ़े। इस अवसर पर मुख्यतिथि ने शिविर में उपस्थित युवक व युवतियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं इस मौके पर मुख्य स्वयंसेविका रक्षा वर्मा, प्रियंका, दीपक, संतोष, पवन, विक्रम, यशपाल, राकेश, मनीषा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
दाड़लाघाट डिग्री कालेज पिछले 3 वर्षों से अपने खुद के भवन की प्रतीक्षा कर रहा है। इतने वर्षों बाद आज भी महाविद्यालय की कक्षाएं किराए के कमरों में चल रही हैं जबकि दाड़लाघाट में नवनिर्मित अस्तपाल भी कई महीनों से बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन इसे शुरू करने में इतना समय क्यों लग रहा है? जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी अनिल गुप्ता ने कहा है कि प्रदेश का यही एकमात्र कालेज ऐसा था, जिसका शुभारंभ होते ही लगभग 45 बीघा जमीन पंचायत द्वारा कालेज के नाम करवा दी गई थी, लेकिन अपनी खुद की जमीन और भवन निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत होने के बावजूद भी कालेज के भवन का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने सरकार से कालेज भवन का कार्य जल्दी शुरू करने की मांग की है। जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी अनिल गुप्ता, सुरेन्द्र वर्मा, अरुण शुक्ला, तिलक शर्मा, कमल कांत चंदेल, सोहन लाल ठाकुर, पवन ठाकुर, इंदर सिंह, उमेश, राजेश शर्मा, प्रेम केशव, जगदीश ठाकुर, दीपक गजपति, मनोज ने कहा है कि दाड़लाघाट अस्तपाल का भवन भी तैयार हो चुका है परंतु इसे चालू करने में इतनी देर क्यों हो रही है, जबकि शालाघाट से भराड़ीघाट नेशनल हाईवे 205 की हालत भी खस्ता हो चुकी है। उन्होंने प्रदेश सरकार व पूर्व मुख्यमंत्री तथा अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक वीरभद्र सिंह से मांग की है कि क्षेत्र में लोगों को हो रही समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाए जिससे स्थानीय लोगों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो।
हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ जिला सोलन ने दत्तोपंत ठेंगड़ी की जन्मशती समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नरेंद्र कपिला ने की। इस दौरान ऑनलाइन गूगल मीट के माध्यम से सोलन जिला मंत्री गगन ने सरस्वती वंदना कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में प्रकाश चंद बट्टू ने भी अपना संबोधन रखा। इस मौके पर मुख्य वक्ता ने बताया कि एक स्वतंत्रता सेनानी,कुशल संघटक, विख्यात विचारक, लेखक, संतो के समान त्यागी, संयमित जीवन जीने वाले ठेगड़ी ने भारतीय किसानों व मजदूरों को सम्मान जीवन जीने का अवसर प्रदान करवाया व भारत की कीर्ति विश्व पटल पर अंकित करने में अनुपम भूमिका निभाई। महान विचारक टेकड़ी ने अपना पूरा जीवन समाज की बेहतरी के लिए विविध संगठनों में काम करते हुए हम सभी को प्रेरणा दी। इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी के साथ-साथ सभी खंडों के सदस्य,सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष इस कार्यक्रम से जुड़े रहे। कार्यक्रम में जिला संगठन मंत्री अमरदीप शर्मा, जिला मंत्री गगन चतुर्वेदी, अतिरिक्त जिला मंत्री प्रदीप चंदेल, नालागढ़ खंड के अध्यक्ष दीपक शर्मा, बददी मंडल के अध्यक्ष पवन शर्मा, महिला संवर्ग की उपाध्यक्षा ज्योति महाजन, प्रवक्ता संवर्ग के उपाध्यक्ष कुमारी सुमन व राष्ट्रीय सेविका समिति की खंड कार्यवाहिका संतोष भी शामिल रहे।
शहरी विकास, नगर नियोजन, आवास, विधि, संसदीय कार्य एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि लोगों की मांग पर प्रदेश सरकार ने जनमंच कार्यक्रम को पुनः आरम्भ किया है ताकि लोगों की समस्याओं का निवारण उनके घरद्वार के समीप हो सके। सुरेश भारद्वाज आज सोलन जिला के अर्की विधानसभा क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बथालंग में सोलन जिला के 18वें तथा अर्की विधानसभा क्षेत्र के 5वें जनमंच की अध्यक्षता कर रहे थे। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि विद्युत आपूर्ति, निर्बाधित जलापूर्ति, राजस्व से जुड़े कार्य कुछ ऐसी समस्याएं हैं जिनसे आम आदमी को प्रतिदिन जूझना पड़ता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने ऐसी अनगगिनत समस्याओं के निदान के लिए जनमंच आरम्भ किया है। जनमंच का उद्देश्य लोगों की विभिन्न समस्याआंे का निराकरण उनके घरद्वार के समीप सुनिश्चित बनाना है। उन्होंने कहा कि जनमंच में लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है। एक ओर जहां विभिन्न आवश्यक प्रमाण पत्र जनमंच में ही बनाए जा रहे हैं वहीं जिला प्रशासन एवं वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में समस्याओं का समुचित समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। शहरी विकास मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूर्व जनमंच कार्यक्रमों में समस्या निराकरण का हरसम्भव प्रयास किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि पूर्व जनमंच कार्यक्रमों में सम्बन्धित विभाग लोगों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान करें। लोगों को योजनाओं से लाभान्वित होने की औपचारिकताओं से भी अवगत करवाया जाए। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि जन साधारण की समस्याओं के निपटारे के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जनमंच के साथ-साथ 1100 हेल्पलाइन भी आरम्भ की है। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि लोगों की समस्याओं का शीघ्र निपटारा हो। नगर नियोजन मंत्री ने कहा कि सोलन जिला में आयोजित 18 जनमंचों में अभी तक लगभग 1500 शिकायतों का निपटारा किया गया है। उन्होंने कहा कि 2900 से अधिक मांगों को भी सुलझाया गया है। सुरेश भारद्वाज ने निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं को कानून के दायरे में निपटाया जाए। उन्होंने ग्राम पंचायत कोटली के कोठी गांव में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे को तुरंत हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि इस सम्बन्ध में तहसीलदार अर्की 12 नवम्बर, 2020 को भूमि की निशानदेही करेंगे और विधि के अनुसार अवैध कब्जाधारक पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने उपमण्डलाधिकारी अर्की को निर्देश दिए कि अर्की तहसील के पजीणा गांव में विभिन्न शिकायतों के निवारण के लिए अम्बुजा सीमेंट तथा ग्राम वासियों से बैठक आयोजित करें। उन्होंने ग्राम लहताणा में 1.50 किलोमीटर लम्बे सम्पर्क मार्ग के सुधार के लिए उपायुक्त सोलन के माध्यम से 02 लाख रुपए उपलब्ध करवाने की घोषणा की। इस सड़क के बन जाने से क्षेत्र के 80 लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि धरैल गांव में जावड़ा कैंची से मौल सम्पर्क मार्ग का निर्माण भूमि उपलब्ध होने के उपरान्त किया जाएगा। उन्होंने अर्की-चम्यावल मार्ग के बारे में उपमण्डलाधिकारी अर्की को उचित निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि विकास में जन सहयोग के अन्तर्गत राहु गांव के निवासी दिला राम के मामले में अतिरिक्त उपायुक्त सोलन जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बथालंग में वाणिज्य की विज्ञान की कक्षाएं आरम्भ करने का मामला मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि अन्य विभिन्न मांगों को सम्बन्धित विभागों को भेजा जाएगा। जनमंच में अवगत करवाया गया कि अर्की तहसील के समोती गांव सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सुचारू जलापूर्ति के लिए 16 करोड़ रुपए की एक योजना निर्माणाधीन है। इस कार्य को जून 2021 तक पूरा कर लिया जाएगा। उपायुक्त सोलन केसी चमन ने अवगत करवाया कि विभिन्न समस्याओं का समयबद्ध निपटारा किया जाएगा। आज आयोजित जनमंच में 52 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 35 शिकायतों का निपटारा सुनिश्चित बनाया गया। आज के जनमंच में 21 इन्तकाल किए गए। 120 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 30 व्यक्तियों के नेत्र जांचे गए। पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित निःशुल्क जांच शिविर में दूध के 40 नमूने एकत्र किए गए। मल के 120 नमूने एकत्र किए गए। अर्की के पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, प्रदेश सहकारी विकास फैडरेशन लिमिटिड के अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल, जोगिंद्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष योगेश भरतीय, नगर पंचायत अर्की की पार्षद एवं प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य आशा परिहार, भाजपा मंडल अर्की के अध्यक्ष डीके उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग चन्द्र शर्मा, जिला उद्योग केन्द्र महाप्रबंधक राजीव कुमार, समादेशक गृह रक्षा डाॅ. शिव कुमार शर्मा, उपमंडलाधिकारी अर्की विकास शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी जनमंच में उपस्थित थे।
शहरी विकास, नगर नियोजन, आवास, विधि, संसदीय कार्य एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के माध्यम से यह सुनिश्चित बना रही है कि लड़कियांे को सभी क्षेत्रों में समान अवसर प्राप्त हांे। सुरेश भारद्वाज आज सोलन जिला के अर्की विधानसभा क्षेत्र के बथालंग में आयोजित जनमंच में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ तथा बेटी है अनमोल योजना के लाभार्थियांे को सम्मानित करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोन्धित कर रहे थे। शहरी विकास मंत्री ने कहा कि सनातन भारतीय संस्कृति में लड़के व लड़की को एक समान अधिकार दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जहां पात्र कन्याओं को लाभान्वित कर उनके भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर रही है वहीं लोगों को इस दिशा में जागरूक भी बना रही है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि लड़का-लड़की में कोई भेदभाव न करें और लड़कियों को सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करें। नगर नियोजन मंत्री ने इस अवसर पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बालिकओं के अभिभावकों को सम्मानित किया। उन्होंने अर्की विधानसभा क्षेत्र के पंजैल गांव की मन्नत की माता हेमलता, योगिता की माता नीलम तथा उपरली पौड़ गांव की हर्षिता की माता पिंकी देवी को सम्मानित किया। सुरेश भारद्वाज ने बेटी है अनमोल योजना के तहत बीपीएल परिवारों में जन्मी 03 बालिकाओं के अभिभावकों को 12000-12000 रुपए की एफडी भी प्रदान की। उन्होंने मांझू गांव की निहारिका, कोठी जमोगी गांव की जाहनवी तथा गोहरी गांव की लक्षिता के अभिभावकों को यह एफडी प्रदान की। संसदीय कार्य मंत्री ने लोगों से आग्रह किया कोरोना संक्रमण काल में जागरूक रहकर अपना तथा अपने परिवार का बचाव सुनिश्चित बनाएं। उन्हांेने कहा कि हम सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सुझाए गए सूत्र ‘जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं’ को आत्मसात करना होगा। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे सार्वजनिक स्थानों पर उचित प्रकार से मास्क पहनें, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें और बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाइजर से धोते रहें। सुरेश भारद्वाज ने लोगों से आग्रह किया कि सभी अपने स्मार्ट फोन में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड कर इसका प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि यह ऐप अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसके माध्यम से कोरोना सक्रंमित व्यक्ति के बारे में पूर्व जानकारी प्राप्त हो जाती है। सहकारिता मंत्री ने इससे पूर्व विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित आयोजित प्रदर्शियों व शिविरों का अवलोकन किया तथा विभिन्न विभागों द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं के बारे में की जानकारी प्राप्त की। सुरेश भारद्वाज ने इस अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत शपथ पत्र पर हस्ताक्षर भी किए। आज के जनमंच में अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेवड़ा चण्डी, पलोग, रोहांज जलाना, दधोगी, पलानिया, कोटली तथा चम्यावल की शिकायतों व मांगों पर विशेष ध्यान दिया गया। आज का जनमंच कोविड-19 के विभिन्न दिशा-निर्देशांे के पूर्ण पालन के साथ आयोजित किया गया। अर्की के पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, प्रदेश सहकारी विकास फैडरेशन लिमिटिड के अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल, जोगिंद्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष योगेश भरतीय, नगर पंचायत अर्की की पार्षद एवं प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य आशा परिहार, भाजपा मंडल अर्की के अध्यक्ष डीके उपाध्याय, उपायुक्त सोलन केसी चमन, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग चन्द्र शर्मा, जिला उद्योग केन्द्र महाप्रबंधक राजीव कुमार, समादेशक गृह रक्षा डाॅ. शिव कुमार शर्मा, उपमंडलाधिकारी अर्की विकास शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी जनमंच मंे उपस्थित थे।
लंबे अंतराल के बाद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक वीरभद्र सिंह 9 नवम्बर को अपने विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतो का दौरा करेंगे जिसको लेकर उनका टूर प्रोग्राम भी जारी कर दिया गया है। 9 नवम्बर यानी सोमवार को वह सुबह सड़क के रास्ते शिमला से प्लानिया साढ़े दस बजे पहुंचेंगे,जहाँ पर वह ग्राम पंचायत घर के नवनिर्मित भवन का उदघाटन करेंगे।इसके बाद दोपहर 12 बजे ग्राम पंचायत कश्लोग में भी पंचायत घर के नए भवन का उनके द्वारा उदघाटन किया जाएगा। इसके बाद एक बजे दाड़लाघाट में वन विभाग के विश्रामगृह में दोपहर का भोजन होगा। उसके उपरांत 2 बजे ग्राम पंचायत धुन्धन में भी पंचायत घर के नए भवन का उदघाटन किया जाएगा। बता दे कि विगत 5 नवम्बर को भी पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कुनिहार पहुंचे थे जहाँ पर उन्होंने लोगों की जन समस्याओं को सुना था व सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा था कि वह पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा की गई विकासात्मक घोषणाओं में अपना अडंगा न लगाए नहीं तो वह सरकार के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने से भी गुरेज नही करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के लंबे अंतराल के बाद अपनी विधानसभा क्षेत्र में तूफानी दौरे कर प्रदेश की सियासती में हलचल होना अब स्वाभाविक ही है, जिससे सत्ताधारी पार्टी भाजपा में भूचाल होना भी लगभग तय है। ब्लॉक कांग्रेस अर्की के मण्डल अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि 9 नवम्बर को पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा सुबह गलोग में उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वह प्लानिया, कश्लोग व धुन्धन पंचायतो के नवनिर्मित भवनों का उदघाटन करेंगे। वही जनसभा को भी सम्बोधित किया जाएगा। रूप सिंह ठाकुर ने सभी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से 9 नवम्बर को अपनी उपस्थिति दर्ज करने का आग्रह किया है।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंधन में कैंसर अवेयरनेस दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय की एनसीसी ट्रूप ने कैंसर से संबंधित जानकारी प्राप्त की। एनसीसी के 45 कैडेट्स ने मैडम अनीता देवी, टीजीटी मेडिकल से विभिन्न प्रकार के कैंसर, इसके फैलने के कारण तथा कैंसर से बचने के उपाय के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि विभिन्न कारणों से कैंसर की कोशिकाएं हमारे शरीर में पनपती है तथा हमें किन नियमों का पालन करके खानपान में कुछ गलतियों को न दोहराकर हम कैंसर मुक्त जीवन जी सकते हैं। एनसीसी कैडेट्स ने एनसीसी अधिकारी सुमन कुमारी के निर्देशानुसार विभिन्न पोस्टर बनाकर तंबाकू, पान मसाला, शराब, बीड़ी तथा अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले कैंसर तथा अन्य स्वास्थ्य के नुकसान के बारे में संदेश दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने भी कैडेट्स को संबोधित किया तथा जीवन शैली में अनुशासन अपनाने की अपील की।
ग्राम पंचायत प्लानिया के युवा क्लब बंगोरा द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस अर्की हेमन्त वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने रिबन काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में आयोजकों को इस टूर्नामेंट को शुरू करने के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिस्पर्धा में भाग लेने से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। खेलों को खेलने से खिलाड़ियों में अनुशासन व भाईचारा बढ़ता है। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी कोरोना महामारी को देखते हुए अपनी सुरक्षा का पूर्ण रूप से ध्यान रखे। इस अवसर पर उन्होंने अपनी ओर से आयोजकों को 21 सौ रुपये की राशि दी। इस मौके पर गोपाल ठाकुर, धीरज, आशीष कुमार, लक्ष्य ठाकुर, नरेश कुमार, पवन ठाकुर, किरपा राम वर्मा, चमन, नीटू, देवेन्द्र, पंकज व भूपेंद्र सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
पाइनग्रोव स्कूल ने अपना 29वां वार्षिक उत्सव बड़ी धूम-धाम से मनाया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा हस्तशिल्प कला की प्रदर्शनी एवं संगीत गायन, अध्यापक विक्रम और वंदना शर्मा ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ भारतीय शास्त्रीय नृत्य की सराहनीय प्रस्तुति दी। इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण पाइनग्रोव स्कूल के अध्यापक और अध्यापिकाओं ने 'विटामिन एन देना न भूलें' पर एक लघु नाटिका प्रस्तुत की। लघु नाटिका में यह दर्शाया गया कि आजकल की युवा पीढ़ी को इन 'न' सुनने की आदत नहीं है तथा उनके व्यवहार और आदतों में कैसे सुधार लाया जा सकता है। वार्षिक रिपोर्ट में विद्यालय की गत वर्ष की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि विद्यालय प्रति वर्ष उन्नति की ओर अग्रसर है। कक्षा बारहवीं के छात्र प्रथम गुप्ता, लक्ष्य गुप्ता, शिव्या सरीन, आरसी बंसल, निशिता कुमार, जेस्सिका वाधवा, सशरीक गर्ग और प्रणव गुप्ता द्वारा वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी गई। ज्ञात रहे कि इस वर्ष जब राष्ट्रीय लॉक डाउन हुआ था और सभी शिक्षण संस्थान बंद हो गए थे तब पाइनग्रोव स्कूल ने आवासीय छात्रों को उनके घर भेज दिया। परंतु सभी शिक्षकों ने अपनी कमर कस ली और विद्यालय के भीतर ही रहकर छात्रों को ऑनलाइन कक्षाएं देना प्रारंभ कर दीं। इसका परिणाम यह रहा कि समय रहते पाठ्यक्रम भी पूरा हो गया एवं छात्रों का कोई भी नुकसान नहीं हुआ। आलम यह रहा कि स्कूल ने छात्रों की तीन बार परीक्षाएं भी करवा ली और अब वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी जोशो-खरोश से चल रही है जिससे न केवल छात्र बल्कि उनके अभिभावक भी गदगद हैं। कोरोना वायरस के चलते अध्यापकों द्वारा विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करके स्कूल ने न केवल प्रदेश में बल्कि देशभर में एक अनूठी मिसाल पेश की है। विद्यालय के वार्षिक उत्सव के अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं आयुर्वेद मंत्री डॉ राजीव सैजल रहे। उन्होंने कहा कि विद्यालय द्वारा अल्प समय में देश भर में नाम कमाया है। विद्यालय के वार्षिकोत्सव पर सुचारू रूप से की गई ऑनलाइन व्यवस्था और कोविड के चलते पूरा प्रोग्राम ऑनलाइन किया गया। विभिन्न कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए स्कूल के छात्रों द्वारा किए गए कार्य की भी भरपूर प्रशंसा की गई।
कुनिहार में बस का पीछा करके गाली गलौच व शीशा तोड़ने का मामला सामने आया है जिसको लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस थाना कुनिहार में दर्ज शिकायत में राजेन्द्र कुमार गाँव भनौन (मान) अर्की ने बताया कि वह बस को लेकर शिमला से वाया बनगढ़ कुनिहार रूट पर आ रहा था। बस में यह और परिचालक शशीपाल ही थे। जब दयोची पुल के पास पहुंचा तो कुनिहार की तरफ से एक सफेद रंग की गाड़ी आई जिसमे दो लोग बैठे थे। पुल के पास सड़क तंग होने के कारण दोनों गाड़ीयां क्रॉस नहीं हो पाई जिस पर उस गाड़ी का चालक बस को पिछे करने के लिए बहसबाजी करने लगा उसके बाद उसने गाड़ी पिछे हटाई तथा इसे गाली गलौच करता हुआ अपनी गाड़ी लेकर घणाहट्टी की तरफ चला गया। राजेन्द्र कुमार ने बताया कि वह बस लेकर कुनिहार की तरफ आने लगा, जैसे ही वह पुल से आधा कि मी आगे कुनिहार की तरफ बस लेकर पहुंचा तो पिछे से एक मोटरसाइकिल ने इसकी बस को ओवरटेकर किया जिस पर 2 व्यक्ति सवार थे। थोड़ा आगे जाकर मोटरसाइकिल सवार ने मोटरसाईकिल मोड़ दी तथा व बस की तरफ आ गए। मोटरसाईकिल सवार के पिछे बैठे व्यक्ति ने अपने हाथ मे पत्थर उठा रखा था। यह वही व्यक्ति था जिसने पुल के पास इसके साथ बहसबाजी व गाली- गलौच की थी। मोटरसाइकिल पर बैठे दोनों व्यक्तियों ने मोटरसाईकिल सड़क मे खड़ी करके बस रोक दी तथा पिछे बैठे व्यक्ति ने अपने हाथ उठाया पत्थर बस के सामने वाले शीशे मे दाहीनी तरफ मार दिया जिससे बस का सामने वाला शिशा टूट गया। राजेन्द्र कुमार ने पुलिस में दर्ज अपनी शिकायत में कहा कि वह उन व्यक्तियों को सामने आने पर पहचान सकता है व उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए। उक्त मामले की पुष्टि करते हुए डी एस पी सोलन रमेश शर्मा ने कहा कि बस चालक ने शिकायत दर्ज करवाई है कि कुनिहार कुफटू सड़क में किसी ने उसकी बस को रोक कर गाली-गलौच व पथ्थर मारकर बस का शीशा तोड़ा है। शिकायत के आधार पर कार्यवाही की जा रही है।
धर्मपुर के व्यवसायी व समाज सेवक हरदीप सिंह तिवाना (63) उर्फ बावा का लंबी बीमारी के चलते पी जी आई में शुक्रवार को निधन हो गया। बावा मूलतः पटियाला से सम्बन्ध रखते थे, लेकिन उनका अधिकतर समय हिमाचल में गुजरा था। बावा धर्मपुर समीप बावा रिसोर्ट (पूर्व में विक्टोरिया कांटिनेंटल) के मालिक थे। अपने मिलनसार व्यक्तित्व के कारण बावा सबके दिलों पर राज करते थे।जानकारी के अनुसार बावा लिवर की बीमारी के चलते बीते करीब डेढ़ महीने से पी जी आई में उपचाराधीन थे। शुक्रवार को गम्भीर बीमारी के चलते बावा ने अंतिम सांस ली। आज मोहाली फेज 5 में डेढ़ बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अपने जिंदादिल व्यक्तित्व के कारण वह हमेशा सबके दिलों में जिंदा रहेंगे।
कुनिहार में एक केन्टर के गहरी खाई में गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई व एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अर्की भेज दिया है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 3 बजे के आस पास नालागढ़ से एक केन्टर गाड़ी रोज़मर्रा की तरह दूध पनीर की सप्लाई लेकर शिमला रामपुर की ओर जा रही थी। जैसे ही गाड़ी कुनिहार से करीब 5 किलो मीटर दूर शारडा घाट के करीब पँहुची अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़क गई। जब एक ग्रामीण ने गाड़ी को खाई में गिरा देखा तो तुरंत इसकी जानकारी कुनिहार पुलिस को दी। पुलिस ने बताया की एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी व चालक गंभीर रूप से घायल अवस्था मे गाड़ी से थोड़ी दूर लेटा हुआ था। गहरी खाई से शव व घायल को मुख्य सड़क तक लाना आसान नहीं था। पुलिस व स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से उन्हें वँहा से निकाला व उन्हें स्थानीय चिकित्सालय कुनिहार लाया गया। मृतक की पहचान सोम दत्त 34 ब्लह मंडी व गंभीर रूप से घायल चालक वीर सिंह गांव निचली खलेड रामशहर नालागढ़ का बताया जा रहा है जिसे शिमला रैफर कर दिया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए डी एस पी सोलन रमेश शर्मा ने कहा कि कुनिहार के शारडा घाट में एक केन्टर के गहरी घायल में गिर जाने का मामला सामने आया है जिसमे एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है व चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे शिमला रेफर कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है।
विकास खण्ड सोलन की चामिया पँचायत के मोहित कुमार को कसौली निर्वाचन क्षेत्र से युवा कांग्रेस का अध्यक्ष तो साथ ही पट्टाबरावरी पंचायत के अमरदीप कौशल के उपाध्यक्ष चुने जाने पर क्षेत्र के कांग्रेसी नेताओं में खुशी की लहर है। इस पद पर नियुक्त किए जाने पर मोहित कुमार ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का आभार प्रकट किया है। वहीँ अमरदीप कौशल को उपाध्यक्ष पद के लिए पट्टाबरावरी के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डी डी कश्यप सहित सुखराम, गुलाम मोहम्मद, राकेश कौंडल, नियाज मोहम्मद, कमल जीत कौर, उमेश कुमार, मनोहर लाल, गगन, कृष्णदास, मनसाराम पाठक, गोविन्द, कृष्ण लाल परिहार, दिनेश ठाकुर, निर्मला, शीतल, जगदीश आदि ने उन्हें बधाई दी है। डी कश्यप ने कहा कि इनके चुने जाने से कांग्रेस पार्टी और भी ज्यादा मजबूत होगी।
भारतीय जनता पार्टी जिला सोलन ने कसौली मण्डल परवाणू निवासी भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री निशा शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आशुतोष वैद्यया ने पत्र जारी किया, जिसमे कहा गया है कि निशा शर्मा के बीते बहुत समय से पार्टी विरोधी कार्यो में संलिप्त होने से पार्टी को बहुत नुकसान हो रहा था व वर्तमान में परिषद के चुनाव हेतु कांग्रेस के उम्मीदवार बन कर अनुशासन की सभी सीमाएं लांघने के कारण महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शकुन्तला शर्मा की अनुशंसा पर तत्काल प्रभाव से निशा शर्मा को उनको उनके पद से पदमुक्त किया जाता है। साथ ही उन्हें पार्टी की सदस्यता से छह वर्षों के लिए निलंबित किया जाता है। भाजपा परवाणू प्रभारी केवल कृष्ण व अवतार जामवाल ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को कहा है कि भाजपा एक अनुशासित कार्यकर्ताओं का संगठन हैं अनुशासनहीनता सहन नही की जाएगी। सभी कार्यकर्ता आने वाले परिषद चुनाव के लिए संगठित हो कर सम्पूर्ण भाव से पार्टी के लिए कार्य करे। जो भी कार्यकर्ता पार्टी विरोधी या उम्मीदवार विरोधी कार्यो में संलिप्त पाया जाएगा उसके विरुद्ध अनुशासनिक कारवाही की जाएगी।
हिमाचल प्रदेश आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता एस० एस०जोगटा ने हिमाचल प्रदेश सरकार पर खासकर ए पी एल परिवारों की भावनाओं को जहां एक सोची समझी चाल के साथ ठेस पहुंचाने का प्रयास किया है। वहीं सरकार ने इस बात को साबित भी कर दिया है कि प्रदेश कि जनता से सरकार को अब कोई सारोकर नहीं रहा। अर्थात सरकार गरीब जनता की हितेषी नहीं है। उदाहरणतया हिमाचल सरकार ने दिवाली से पहले नवंबर की शुरुआत में ही करीब 11 लाख एपीएल कार्ड धारक परिवारों को एक और झटका दिया है जैसे कि डिपुओं में मिलने वाला सरसों का तेल बुधवार से छह रुपये प्रति लीटर महंगा मिलेगा। यही नहीं, माश, मलका मसूर और चना दाल के दाम भी पांच-पांच रुपये प्रतिकिलो बढ़ा दिए हैं। कोरोना काल और त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं पर महंगाई की मार पड़ी है। राशन डिपो संचालकों को मंगलवार को ही खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से राशन के दामों की नई सूची जारी हुई है जिसके तहत सस्ते राशन के डिपुओं में अक्तूबर में 97 रुपये प्रति लीटर मिलने वाला सरसों का तेल नवंबर से 103 रुपये में मिलेगा। मलका-मसूर की दाल 55 से 60 रुपये प्रति किलोग्राम, दाल चना 45 से 50 रुपये, जबकि माश की दाल के दाम 55 से बढ़ाकर 60 रुपये प्रति किलो कर दिए गए हैं। बता दें कि प्रदेश सरकार ने पहले टैक्स देने वाले उपभोक्ताओं को सस्ते राशन से बाहर कर दिया और अब राशन के दाम बढ़ाकर निम्न मध्यवर्गीय परिवारों को बहुत ही बड़ा झटका साबित होगा। ,इसके बावजूद हिमाचल प्रदेश सरकार की प्रदेश की जनता को उनके उपयोग में आने वाली खाद्य सामग्री एवम् रोज मर्रहा की तमाम वस्तुओं के बहुत ज्यादा बड़े हुए दाम आम आदमी की पहुंच के बाहर हैं। उधर से इसकी एवज में प्रदेश सरकार के खाद्य एवम् आपूर्ति मंत्री ने उक्त खाद्य वस्तुओं के दाम तो नहीं घटाने के बजाए भड़ा दिए। इसी एवज में जनता का ध्यान भटकाने के लिए प्रदेश की बच्चों रूपी जनता को ठगने के लिए मात्र 100 ग्राम चीनी करोना काल तथा त्योहारों वाले सीजन खासकर दीपावली के उपलक्ष में उपहार स्वरूप प्रदान करने का असफल प्रयास किया।
अर्की विधानसभा की प्लानिया पंचायत के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बथालंग में आठ नवंबर को आयोजित होने वाले जनमंच के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। लोगों की सुविधा के लिए प्री-जनमंच आयोजित किए जा रहे हैं। नायब तहसीलदार दाड़लाघाट के वरिष्ठ सहायक राजेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया की शुक्रवार को कश्लोग पंचायत में प्री-जनमंच का आयोजन किया गया। कश्लोग, चंडी-सेवड़ा, संघोई, पंचायतों के लोगों की समस्याओं को सुना गया। मौके पर 20 इंतकाल व विभिन्न प्रमाणपत्र जारी किए गए। प्री-जनमंच नायब तहसीलदार दाड़लाघाट बसन्त लाल राजटा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वो अपनी किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान हेतु इस जनमंच में भाग ले। इस अवसर पर वरिष्ठ सहायक राजेन्द्र सिंह ठाकुर, कानूनगो बलवंत सिंह, पटवारी लखनपाल व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


















































