ग्राम पंचायत दाड़लाघाट द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर प्रांगण के समीप तालाब के किनारे एक आकर्षक चिल्ड्रन पार्क का निर्माण कर उसे क्षेत्रवासियों को समर्पित किया है। पंचायत प्रधान सुरेंद्र शुक्ला ने बताया कि इस चिल्ड्रन पार्क में बच्चों का मनभावन गज़िबो प्ले स्टेशन, बच्चों के झूलने हेतु झूला, तालाब में बच्चों के बैठने के लिए किश्ती, बच्चों का हिंडोला, स्थापित किया है।उन्होंने बताया इसके अतिरिक्त पार्क में लोगों को आराम करने के लिए बेंचेज भी स्थापित किए गए हैं। इस चिल्ड्रन पार्क के स्थापित होने से क्षेत्र के लोगों में वह बच्चों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इस पंचायत से अरुण शुक्ला, कमल कांत, कुलदीप, संजय, राम रतन, विक्की, श्यामलाल, राजू, श्रीराम इत्यादि ग्रामीणों ने पंचायत के इस कार्य की सराहना की है।
अर्की तहसील सुधार सभा के दिल्ली के अध्यक्ष प्रेम सिंह रघुवंशी ने पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर से घनागुघाट में पशु चिकित्सालय को अपग्रेड करने हेतु अनुरोध किया है। उन्होंने कहा है कि ग्राम पंचायत घनागुघाट में एक पशु डिस्पेंसरी वर्तमान में कार्यरत है, क्योंकि इस क्षेत्र में पशुओं की संख्या भी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, जिसमें दुधारू पशुओं की तादाद ज्यादा है।अर्की तहसील सुधार सभा के अध्यक्ष ने कहा है कि ऐसे में क्षेत्रवासियों को महसूस हो रहा है कि उक्त पशु डिस्पेंसरी का पशु चिकित्सालय के रूप में अपग्रेड होना अति आवश्यक है। पशु चिकित्सालय के होने से पंचायत वासियों को अपने पशुओं का इलाज करवाने के लिए यहां नजदीकी सुविधा भी मिलेगी व यह कार्य जनहित में भी आवश्यक है। सभा ने कहा कि यह विभाग जब से आपके हाथों में आया हैं, तब से किसानों और पशुपालकों में आशा की किरण जगी है व इस क्षेत्र में काफी प्रगति देखने को भी नजर आ रही है। इस क्षेत्र के लोगों को पूरा विश्वास है कि जो आपका विजन व आपकी दूरदृष्टि है इस विभाग को शीघ्र ही बड़ी ऊंचाइयों पर ले कर जाएगी।इन परिस्थितियों को मध्य नजर रखते हुए मंत्री से लोगों ने निवेदन किया है कि घनागुघाट स्थित पशु डिस्पेंसरी को पशु चिकित्सालय के रूप में अपग्रेड करवाकर लोगों की इस समस्या को दूर करें जिससे पंचायत वासी इसका फायदा ले सके।
संगीत की दुनिया में म्यूजिक गिटारिस्ट व गायक कलाकार अरुण चौहान का पहला भजन शिव महादेव को हिमाचल की सुरीली आवाज व अरुण चौहान की गुरु माँ लता शर्मा ने रिलीज किया है। ग्राम पंचायत मांगल के गांव बागा से सम्बंध रखने वाले अरुण चौहान इससे पहले विभिन्न कार्यक्रमों में गिटार बजाने का कार्य कर चुके हैं और पहली बार वह गायकी के क्षेत्र में उतरे है। शिव महादेव के इस भजन को अरुण चौहान की मधुर आवाज में संगीत की माला में पिरोया है। इस भजन को लता शर्मा व देव चौहान (डिकेसी) ने लिखा है और इसे संगीतबद्ध भैरवी स्टूडियो के परमजीत पम्मी ने किया है। सन्नी शांडिल व प्रिंस हैरी ने इस भजन को शूट किया है और म्यूजिक हंटरज यूट्यूब चैनल के सहयोग से इस भजन को बाजार में उतारा गया है। इस भजन का विमोचन सत श्री बाडुबाड़ा शालुघाट (मांगल) के मंदिर प्रांगण में हिमाचल की सुरीली आवाज व अरुण चौहान की गुरु माँ लता शर्मा ने किया। हिमाचल की सुरीली आवाज व अरुण चौहान की गुरु माँ लता शर्मा ने कहा कि संगीत के क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है और गीत संगीत और खेल जगत में इस क्षेत्र ने नित नए मुकाम हासिल किए है। उन्होंने गायक अरुण चौहान को बधाई दी और उसके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। अरुण चौहान ने बताया कि संगीत की दुनिया में नाम कमाना उनका सपना रहा है, जिसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं। अरुण चौहान ने बताया कि वह संगीत की दुनिया में गिटार बजाने का कार्य करते है, ये पहला मौका है जो उन्हें शिव महादेव का भजन में कार्य करने का मौका मिला रहा है। अरुण चौहान ने कहा कि वह अपनी कामयाबी का श्रेय अपने दादा केदारु राम, पिता बाबू राम, माता जमना देवी अपने भाई-बहनों, पूरे परिवार एवं सभी दोस्तों को देते हैं। अरुण चौहान ने चौहान कृष्णा,पंकज ठाकुर,परम् ठाकुर का सहयोग के लिए धन्यवाद किया है। अरुण चौहान का कहना है कि सफलता को हासिल करने के लिए पूरी जनता के साथ की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शिव महादेव भजन के बाद भविष्य में गीतों को लेकर योजना बन रही है। इस भजन को यु ट्यूब पर म्यूजिक हंटरज के माध्यम से देखा जा सकता है। इस मौके पर लता शर्मा, नेहा शर्मा, दादा केदारु राम, पिता बाबू राम, माता जमना देवी, मस्त राम, हंसराज, पंकज कुमार, बलवंत, संजय, संजीव, देव चौहान, बलदेव राज चौहान, प्रेम लाल शास्त्री, अरुण चौहान, ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के पूर्व उपप्रधान राजेश गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
भाजपा अर्की मंडल की मासिक बैठक मंडलाध्यक्ष डीके उपाध्याय की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह अर्की में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा उपाध्यक्ष प्रदेश पुरुषोत्तम गुलेरिया व शिमला संसदीय क्षेत्र के विस्तारक प्रियव्रत शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य एजेंडा विस्तारकों का सम्मान करना व नवनियुक्त हिमाचल प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव डवलपमेंट फेडरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष रतन सिंह पाल का सम्मान करना रहा। रतन सिंह पाल को अध्यक्ष बनाए जाने पर उनको लाल टोपी पहना कर व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया तथा जिन विस्तारकों ने दिए गए ग्राम केंद्रों में उत्कृष्ट कार्य किए उन्हें भी विशेष अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के बारे में भी बैठक में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश कार्यकारणी अध्यक्ष जय नन्द शर्मा, ओम प्रकाश गांधी, महामंत्री यश पाल कश्यप, राकेश ठाकुर, राजेश महाजन, सुरेश जोशी, रमेश ठाकुर, राकेश गौतम, संतोष शुक्ला, आशा परिहार, रीना भरद्वाज, महेंद्र ठाकुर, जगदेश्वर शुक्ला, सन्त राम भरद्वाज, दलीप पाल, रिखी राम कौंडल, अनूप चौहान, हेमलता कौशल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन केसी चमन ने इलैक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) भंडारण सुविधा के निर्माण के सम्बन्ध में आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता की। इस भण्डारण सुविधा का निर्माण सोलन के कथेड़ में किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में निर्देश दिए कि ईवीएम वेयरहाउस का निर्माण कार्य जून 2021 तक पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में 17 अक्तूबर, 2020 को प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी. पालरासु द्वारा निर्माण स्थल का निरीक्षण कर उचित निर्देश जारी किए गए थे। उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में समय-समय पर दिए गए निर्देशों का पालन किया जाए। उन्होंने इस कार्य को समयबद्ध पूरा करने के लिए नगर नियोजन विभाग तथा लोक निर्माण विभाग को कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। विभिन्न विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर 15-15 दिन की कार्य योजना 02 दिन के भीतर तैयार कर उपमंडलाधिकारी सोलन को प्रेषित करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण स्थल से एचटी विद्युत लाईन को स्थानांतरित करने के कार्य को शीघ्र किया जाए ताकि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने निर्माण कार्य के सम्बन्ध मंे अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। केसी चमन ने कहा कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार इस वेयरहाउस में सोलन जिला के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान के लिए प्रयुक्त की गई ईवीएम तथा वीवीपेट का भंडारण किया जाएगा। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी सोलन अजय कुमार यादव, तहसीलदार गुरमीत नेगी, तहसीलदार निर्वाचन राजेंद्र शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियन्ता अरविन्द शर्मा, प्रदेश विद्युत बोर्ड के अधिशाषी अभियन्ता विकास गुप्ता, नगर एवं ग्राम योजनाकार सोलन लीला श्याम, निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौरभ वैद, महासचिव भरत शर्मा, कोषाध्यक्ष शशि पाल शर्मा, महिला विंग अध्यक्ष सुनेश शर्मा तथा संविधान पर्यवेक्षक श्यामलाल गौतम ने सामूहिक बयान में कहा कि नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ पुरानी पेंशन बहाली के लिए भविष्य में आंदोलन को और तेज करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर को संकल्प दिवस और 24 अक्टूबर को हर जिला मुख्यालय में सांकेतिक धरने के पश्चात 12 नवंबर को हिमाचल प्रदेश के 2 लाख कर्मचारी 20 हजार से अधिक कार्यालय में गेट मीटिंग करने जा रहे है। गेट मीटिंग में नई तथा पुरानी पेंशन में आने वाले सभी कर्मचारी, अधिकारी तथा अध्यापक वर्ग हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि 12 नवंबर हिमाचल प्रदेश में ऐतिहासिक दिन होगा क्योंकि इतने स्थानों पर एक साथ अभी तक किसी भी संगठन द्वारा इस तरह की बैठकर एक दिन में नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ द्वारा किए जा रहे संघर्ष को हर कर्मचारी तक पहुंचाना और हर कर्मचारी को इस मुहिम में जोड़ना तथा सरकार को वास्तविक परिस्थितियों से अवगत करवाना है कि कर्मचारियों में नई पेंशन के प्रति कितना रोष है। उन्होंने कहा कि 24 नवंबर को संगठन के आवाहन पर सभी कर्मचारी, अधिकारी एवं अध्यापक पेन डाउन स्ट्राइक पर जा रहे हैं जिसका सीधा असर सरकारी कामकाज में भी देखने को मिलेगा।
हर साल की तरह इस साल भी चायल में बाबा भलकू राम की जयंती पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हालांकि कोरोना के चलते इस बार कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन नहीं किया गया, पर भलकू समिति चायल ने ये दिन उत्साह से मनाया। समिति के अध्यक्ष बी आर मेहता और उपाध्यक्ष रूप सिंह ने बाबा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। समिति अध्यक्ष ने कहा की बाबा भलकू के समाज को दिए योगदानों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कौन थे बाबा भलकू कहते हैं कि जब अंग्रेज इंजीनियर बड़ोग को सुरंग का दूसरा मुहाना नहीं मिला, तो उसने खुदकुशी कर ली थी। रेलवे में श्रमिक बाबा भलकू ने ही अपनी लाठी से इस पहाड़ी के नीचे प्रस्तावित सुरंग का दूसरा मुहाना निकाला। इसकी लंबाई एक किलोमीटर 143 मीटर और 61 सेंटीमीटर है। बाबा भलखू जिला सोलन के पर्यटन क्षेत्र चायल के पास स्थित झाजा गांव के रहने वाले थे। आज भी उनका पुराना मकान इस गांव में स्थित है। पर्यटक दूर दूर से इस घर को देखने आते हैं। अनपढ़ होने के बावजूद भी कालका शिमला रेलवे लाइन व सुरंग निर्माण में उनका अहम योगदान रहा।
दीपावली के त्यौहार के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने नगर परिषद सोलन की परिधि में पटाखों की बिक्री एवं प्रतिबंधित स्थान के सम्बन्ध में आवश्यक आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में जिला दंडाधिकारी सोलन केसी चमन द्वारा आदेश दिए गए हैं। इन आदेशों के अनुसार 16 नवम्बर, 2020 तक नगर परिषद सोलन के तहत आने वाले लोअर बाजार, चैंक बाजार, अप्पर बाजार, लक्कड़ बाजार, गंज बाजार, मालरोड तथा पुराना बस अड्डा सोलन में पटाखों के भंडारण, बिक्री तथा प्रदर्शन पर पूर्ण रोक रहेगी। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गए हैं। आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि अस्थाई चिन्हित स्थानों के अतिरिक्त किसी भी स्थान पर पटाखों की खुदरा अथवा थोक बिक्री नहीं की जा सकेगी। अस्थाई चिन्हित स्थान नगर परिषद सोलन के कार्यकारी अधिकारी द्वारा पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध करवाएं जाएंगे। पटाखों के भंडारण, बिक्री तथा प्रदर्शन का अधिकार केवल लाईसेंस धारक को ही प्राप्त होगा। जिला दंडाधिकारी द्वारा आदेशों के अनुसार पटाखों की खुदरा बिक्री 13 तथा 14 नवम्बर, 2020 को चिन्हित स्थानों पर ही की जा सकेगी। इन आदेशों के अनुसार पटाखों की खुदरा बिक्री के लिए निर्धारित तिथियों को ठोडो मैदान सोलन, बाईपास सोलन पर सब्जी मंडी के सामने जहां अस्थाई फल मार्केट स्थापित की गई थी, नगर नियोजन कार्यालय सोलन के सामने खाली स्थान, चंबाघाट में वर्षा शालिका के समीप तथा सोलन ब्रूरी में वर्षा शालिका के सामने स्थान चिन्हित किए जाएंगे। राॅकेट इत्यादि पटाखों की बिक्री तथा प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। बाजार, सरकारी कार्यालयों, धरोहर भवनों एवं आवासों के समीप पटाखे चलाने पर प्रतिबंध रहेगा। नगर परिषद सोलन के कार्यकारी अधिकारी उपमण्डलाधिकारी सोलन के निर्देशन में पटाखों की बिक्री के लिए स्थान चिन्हित करेंगे। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गए हैं। यह आदेश आपराधिक दण्ड संहिता 1973 की धारा 144 की उप धारा (1) के तहत जारी किए गए हैं। इस संबंध में जिला के सभी उपमंडलाधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में पटाखों के भंडारण, बिक्री तथा प्रदर्शन के लिए स्थान चिन्हित करने के सम्बन्ध में स्पष्ट आदेश जारी करें।
हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद सेवानिवृत्त वेलफेयर एसोसिएशन दाड़लाघाट व नम्होल यूनिट की महत्वपूर्ण बैठक 9 नवंबर को नम्होल में की जाएगी। महासचिव प्रेम केशव ने बताया की यह बैठक कोविड-19 महामारी के कारण नहीं की जा रही थी। अतः सभी कर्मचारियों से विनम्र अनुरोध है कि 9 नवंबर 2020 को सुबह 11:00 बजे इस बैठक में पहुंचे। प्रेम केशव ने बताया कि बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार व समाधान हेतु कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने सभी से अनुरोध किया है कि अपने लाइफ सर्टिफिकेट, बैंक अथवा मुख्य लेखाकार विद्युत परिषद, विद्युत भवन को भी प्रेषित करें।प्रेम केशव ने बैठक स्थल में पहुँचने से पूर्व सभी साथियों से आग्रह है कि मास्क का इस्तेमाल बहुत ही आवश्यक क्योंकि इस महामारी से बचाव केवल मास्क ही हैं।
स्टेट अम्बुजा इम्पलाइज एसोसिएशन दाड़लाघाट ने वीरवार को 22वां स्थापना दिवस मनाया। आज से 21 वर्ष पूर्व 05 नवंबर 1999 को अम्बुजा इम्पलाइज एसोसिएशन के गठन व पंजीकरण हुआ था। इस वक्त अम्बुजा इम्पलाइज एसोसिएशन में लगभग 250 सदस्य हैं। स्थापना दिवस के अवसर पर ध्वज वंदन व पूजन किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रधान पवन शर्मा ने उपस्थित सदस्यों से आह्वान किया कि आज वैश्विक परिवेश में कर्मचारियों के हित ट्रेड यूनियन के माध्यम से ही सुरक्षित किए जा सकते है, सभी कर्मचारी संगठित रहकर ही अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ सकते है। अम्बुजा सीमेंट कंपनी का पिछले दो तिहाई में फायदा दोगुना हुआ है व कंपनी प्रबंधन ने निवेशकों के लिए 17 रुपए प्रति शेयर अंतिरम डिलीडेंड भी दिया है। वही दूसरी ओर कर्मचारियों को सालाना इंक्रीमेंट नही दी जा रही है। इस बारे में प्रबंधन को सितंबर 2020 माह एक मांग पत्र भी दे दिया गया है, यदि इस मांग पत्र में इंक्रीमेंट मुद्दे पर प्रबंधन कोई फैसला नही होता है तो जल्दी ही विरोध प्रदर्शन भी शुरू किए जाएंगे। स्थापना दिवस के कार्यक्रम पर सभी सदस्यों को मिठाई बांटी गई। इस अवसर पर सुरेन्द्र वर्मा, सुरेश शुक्ला, कमल देव, मोहन सिंह चंदेल, संजय गुप्ता, धर्म सिंह ठाकुर, मुनीत ठाकुर, राजेश ठाकुर, राजूराम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
प्रथम राज्य स्तरीय वर्चुअल फिलेटली डाक टिकट प्रदर्शनी ‘हिम्पेक्स-2020’ के तहत आज निबन्ध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह जानकारी अधीक्षक डाकघर सोलन हेमशंकर ने दी। हेमशंकर ने कहा कि प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश तथा पंजाब के प्रतिभागियों ने वर्चुअल माध्यम से भाग लिया। इस अवसर पर वेबिनार के माध्यम से डाक टिकट संग्रहकर्ताओं के लिए फिलेटली की जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि 06 नवम्बर को स्पाॅट पेंटिग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं का परिणाम 07 नवम्बर को घोषित किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी में डाक टिकट प्रदर्शनी में संग्रहकर्ता अपनी-अपनी डाक टिकटों का प्रदर्शन कर रहे है। प्रदर्शनी का अवलोकन विभागीय वैबसाईट ीजजचेरूध्ध्ीपउचमगण्वतह पर लाॅग इन करके किया जा सकता है।
A webinar on the Prime Minister’s Formalisation of Micro Food Enterprises (PM FME) was organized by the Department of Food Science and Technology (FST) of Dr. YS Parmar University of Horticulture and Forestry (UHF), Nauni. The webinar was organized for the promotion and publicity of the scheme among the stakeholders. Dr. Parvinder Kaushal, UHF Vice-Chancellor was the Chief Guest on the occasion. Ramesh Verma, Joint Director, Department of Industries, Dr. SK Mishra, GM, NABARD, and Dr. KD Sharma, Professor FST were the Guest Speakers on the occasion. Dr. Anju K Dhiman, Professor, and Head, Department of FST, welcomed the Chief Guest and the participants. She apprised the participants about the activities of the department and the various food processing and value addition technologies developed by the university. Dr. PK Mahajan, Director Extension Education and Nodal Officer of the PFME scheme at the university gave an overview of the topic of the webinar and extension education initiatives carried out by the university during the COVID lockdown period. Addressing the gathering, Chief Guest Dr. Parvinder Kaushal urged scientists and researchers to play a leading role in the dissemination of technology and information for the success of the PM FPE Scheme. He said that the scheme will make the country self-reliant in all spheres- from manufacturing to supplying and will help to reduce dependence on imports and boost exports. Dr. Kaushal said that the scheme will promote the PM’s vision of ‘Vocal for local with Global Outreach’. The PM FME scheme is a centrally sponsored scheme under Aatam Nirbhar Bharat Scheme and aims to make the nation self-reliant with more focus on local manufacturers and service providers. Micro Food Enterprise (MFE) has been designed to address the challenges faced by the micro-enterprises and to tap the potential of groups and cooperatives in supporting the up-gradation and formalization of these enterprises. Dr. Kaushal added that food processing enterprises are mainly in the unorganized sector. There are about 25 lakh food processing enterprises that are unregistered and out of these more than 65% of units are located in the rural areas. Three technical sessions were held during the webinar. Ramesh Verma, Joint Director, Department of Industries gave a detailed introduction to the PM FME scheme. Dr. SK Mishra, GM, NABARD (HP) also gave a presentation on the formation of FPOs and the funding support. Dr. Mishra also talked about the role and schemes of NABARD. The third presentation on Processing of Fruits and Vegetables for Micro Food Enterprises was delivered by Dr. KD Sharma, Professor, Department of FST, UHF. The event was coordinated by Dr. Rakesh Sharma while Dr. Uday Sharma delivered the vote of thanks. Besides the statutory officers, scientists and students, entrepreneurs and members of different Self Help Groups also attended the webinars. The scheme was launched to enhance the competitiveness of existing individual micro-enterprises in the unorganized segment of the food processing industry and promote formalization of the sector. The PM FME scheme aims at providing financial, technical, and business support for the up-gradation of existing micro food processing enterprises. It also adopts the One District One Product (ODOP) approach to reap the benefit of scale in terms of procurement of inputs, availing common services and marketing of products. The states would identify food products for a district keeping in view the existing clusters and availability of raw material.
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्युत लाईनों के रखरखाव तथा खुंडीधार में पेट्रोल पम्प के समीप विद्युत लाइनों के कार्य के दृष्टिगत 06 नवम्बर, 2020 को विद्युत आपूर्ति बाधित की जाएगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड वरिष्ठ अधिशाषी अभियन्ता विकास गुप्ता ने आज यहां दी। विकास गुप्ता ने कहा कि इसके दृष्टिगत 06 नवम्बर, 2020 को प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक कोटलानाला, पुलिस थाना, राजकीय महाविद्यालय, अफसर काॅलोनी, डाईट, खलीफा लाॅज, टैंक रोड, गलानग, मतियूल, खनोग, धोबीघाट, फोरेस्ट रोड व इसके आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित की जाएगी। उन्होंने कहा कि 06 नवम्बर, 2020 को ही प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक डमरोग, आंजी, बलाना, सूर्य विहार, खुंडीधार, शामती व इसके आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
ग्राम पंचायत दावटी में भगत सिंह युवा विकास क्लब दावटी के सौजन्य से क्रिकेट टुर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा महामंत्री अर्की मंडल राकेश ठाकुर रहे जबकि भाजपा जिला सचिव सोलन राकेश गौतम विशेष अतिथि के रूप में शरीक हुए। भगत सिंह युवा विकास क्लब दावटी के सदस्यों ने मुख्य अतिथियों का जोरदार स्वागत किया और सम्मान में मुख्य अतिथियों को शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा महामंत्री अर्की मंडल राकेश ठाकुर ने कहा की खेल का मैदान अनुशासन की पाठशाला होती है जहा पर पंचायत स्तरीय खिलाड़ी से लेकर राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी अनुशासन मे रहकर खेल का बेहतरीन प्रदर्शन करते है।वही भाजपा जिला सचिव सोलन राकेश गौतम ने कहा कि क्रिकेट का मैदान आपसी एकता का प्रतीक होता है ओर सभी को प्रेमपूर्वक खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। क्लब के सचिव अजय शर्मा व प्रधान ओमप्रकाश ने बताया कि टूर्नामेंट भगत सिंह युवा विकास क्लब दावटी के सोजन्य से यह क्रिकेट मैच का आयोजन करवाया जा रहा हे। इस दौरान पहला मेच सूर्य इलेवन ओर नवगांव टीम के बीच हुआ। मुख्यातिथि राकेश ठाकुर व विशेष अतिथि राकेश गौतम ने आयोजकों को इस खेल के बेहतरीन आयोजन के लिए हार्दिक बधाई दी और अपनी तरफ से उन्हें 2100-2100 रुपये भी भेंट किए। इस अवसर पर भाजपा महामंत्री अर्की मंडल राकेश ठाकुर, भाजपा जिला सचिव सोलन राकेश गौतम, राकेश राज, उमेश भारद्वाज, लेखराम, हेतराम, ज्ञान चंद, क्लब के प्रधान अजय शर्मा, उपप्रधान विजय शर्मा, सचिव अजय शर्मा, जयकिशन अक्षय शर्मा, दीपक शर्मा, सूरज शर्मा, मनीष शर्मा सहित क्लब के समस्त सदस्य, स्थानीय लोग और आसपास के इलाकों से आए बहुत से युवा भी उपस्थित रहे।
डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट की दीपिका चंदेल ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा व प्रवेश परीक्षा में 539 अंक प्राप्त करके विद्यालय एवं अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया है। इससे पहले भी दीपिका ने सीबीएसई की 12वीं कक्षा की परीक्षा में 95% अंक प्राप्त किए थे। ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के एक छोटे से गांव स्तोटी से संबंध रखने वाली दीपिका की उपलब्धि पर सारे गांव के लोग हर्षित हैं। दीपिका के पिता लेख राम सचिवालय शिमला में वरिष्ठ सहायक तथा माता हेमावती गृहिणी है। दीपिका के दादा बुद्धि राम और दादी शांति देवी ने बताया कि दीपिका शुरू से ही पढ़ने में तेज रही है और उसकी इस उपलब्धि से उनका सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। दीपिका ने अपने इस सफलता का श्रेय अपने अध्यापकों एवं परिवार वालों को दिया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के चेयरमैन मनोज जिंदल ने दीपिका को इस उपलब्धि पर बधाई दी तथा उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में कोविड-19 संकट के दौरान रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला से ब्लड बैंक की टीम सदस्यों में डॉक्टर गुरप्रीत, डॉ ज्योति, डॉ नवीन सूद, डॉ रोहित व डॉ लालचंद ने स्कूल आकर रक्तदाताओं से 70 यूनिट रक्त एकत्रित किया। इस शिविर में लगभग 100 रक्तदाताओं ने इस पुनीत कार्य में भाग लिया।शिविर को सफल बनाने के लिए स्कूल के एनएसएस यूनिट ने कोविड-19 से सुरक्षा हेतु रक्तदाताओं से संपर्क किया तथा रक्तदान के लिए युवाओं को प्रेरित किया। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने सभी स्थानीय युवा संगठनों, महिला मंडलों, स्थानीय पंचायत के प्रधान, उप प्रधान, स्कूल प्रबंधन समिति, हेडगेवार स्मारक समिति, किसान संगठनों से संपर्क कर कार्य में सहयोग के लिए निवेदन किया तथा इस रक्तदान शिविर को पूर्वत सफल बनाने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने सभी संगठनों,गणमान्य व्यक्तियों, कार्यक्रम अधिकारियों प्रकाश बट्टू,संतोष बट्टू, एनसीसी अधिकारी सुमन कुमारी, पंचायत प्रतिनिधियों व स्कूल प्रबंधन समिति के कार्य की प्रशंसा की तथा धन्यवाद किया। इस शिविर में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने स्वयं रक्तदान कर शिविर की शुरुआत की। इस दौरान प्रकाश बट्टू, नरेंद्र कपिला, अमर सिंह, सुरेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार, राकेश, पुष्पेंद्र, प्रकाश चंद, नरेश कुमार, अमर सिंह, सुनीता, बीआरसी कार्यालय स्टाफ ने रक्तदान किया। इस शिविर में एसएमसी अध्यक्ष नीमचंद, प्रेम भगत, राजेंद्र कुमार, रतन बट्टू, मुकेश मिश्रा, रतन मिश्रा, अमर चंद, त्रिलोक ठाकुर, रूपचंद तथा जगदीश चंद ने सहयोग दिया।
द्युत उपमण्डल भूमति के अंतर्गत आने वाले सभी उपभोक्ताओं को 16 नवम्बर तक अपनी बिजली के बिल की अदायगी करनी होगी अन्यथा इसके बाद उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे। जानकारी देते हुए सहायक अभियंता ई मन मोहन सिंह चंदेल ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए विभाग द्वारा कैश काउंटर विद्युत उपमण्डल भूमति में सुचारू रूप से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता बिजली के बिल ऑनलाइन भी जमा करवा सकते है। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से कहा कि वह 16 नवम्बर तक अपने बिजली के बिल जमा करवा दे, अन्यथा उसके बाद बिना किसी सूचना के उनकी बिजली सप्लाई काट दी जाएगी।
जिला दण्डाधिकारी सोलन केसी चमन ने कोविड-19 के दृष्टिगत निर्देश दिए हैं कि जिला में स्थापित सभी होटल, रेस्तरां, शिक्षण संस्थान तथा उद्योग प्रबन्धन यह सुनिश्चित बनाएंगे कि उनके कर्मियों का कार्य पर पुनः लौटने से पूर्व कोरोना वायरस संक्रमण के लिए परीक्षण करवाया जाए। जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है कि कोविड-19 पाॅजिटिव रोगियों के सभी प्राथमिक सम्पर्क भी अनिवार्य रूप से कोरोना वायरस संक्रमण परीक्षण के लिए उपलब्ध रहेंगे। यदि किसी कर्मी में फ्लू इत्यादि के लक्षण पाए जाते हैं तो इस सम्बन्ध में जिला स्वास्थ्य विभाग को सूचित करना होगा। आदेशों के अनुसार यदि स्वास्थ्य विभाग के परामर्श पर कोई व्यक्ति परीक्षण के लिए नहीं आता है तो ऐसी स्थिति में पुलिस द्वारा हस्तक्षेप अनिवार्य होगा। इन आदेशों की अवहेलना पर महामारी रोग अधिनियम 1897 तथा अन्य उपयुक्त विधि प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं तथा आगामी आदेशों तक लागू रहेंगे।
सोलन जिला के विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायत आंजी तथा नगर परिषद सोलन के अन्तर्गत कोटलानाला में उचित मूल्य की दुकानें खोलने का निर्णय लिया गया हैं। यह जानकारी जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक मिलाप शांडिल ने आज यहां दी। उन्होंने कहा कि सोलन विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत आंजी के वार्ड संख्या-3 के गांव आंजी तथा नगर परिषद सोलन के अन्तर्गत वार्ड संख्या-10 कोटलानाला में उचित मूल्य की दुकानें खोलने का निर्णय लिया गया है। मिलाप शांडिल ने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी इन दुकानों के लिए आवेदन निर्धारित प्रपत्र पर जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक सोलन के कार्यालय में 25 नवम्बर, 2020 को सांय 05.00 बजे तक कर सकते है। उन्होंने कहा कि उचित मूल्य की दुकान खोलने के लिए प्रथम प्राथमिकता सार्वजनिक संस्थान या सार्वजनिक निकाय जैसे पंचायत, स्वयं सहायता समूह, सहकारी समितियां या महिलाओं का कोई समूह को दी जाएगी। दूसरी प्राथमिकता एकल नारी, विधवा जोकि बच्चों का स्वयं पालन पोषण कर रही हो, शारीरिक रूप से अपंग व्यक्ति जो उचित मूल्य की दुकान का कार्य करने मे सक्षम हों, भूतपूर्व सैनिक, शिक्षित बेरोजगार व्यक्ति जिनके परिवार से कोई व्यक्ति सरकारी नौकरी में न हो, को प्रदान की जाएगी। तीसरी प्राथमिकता हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम को प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि उचित मूल्य की दुकान के संचालन के लिए इच्छुक व्यक्ति मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम दसवीं उतीर्ण होना चाहिए। आवेदन के लिए प्रपत्र निरीक्षक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सोलन के कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। आवेदन के साथ शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, अपनी दुकान अथवा किराए की दुकान संबंधी प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र अथवा उचित मूल्य की दुकानधारक की मृत्यु उपरान्त उसके वारिस संबंधी आवश्यक प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे।
सोलन जिला के सभी डाकघरों में इंडिया पोस्ट पेमेंटस बैंक के माध्यम से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (डीएलसी) तथा जीवन प्रमाण पत्र जमा करवाने की सेवा उपलब्ध है। यह जानकारी अधीक्षक डाकघर सोलन हेमशंकर ने दी। हेमशंकर ने कहा कि इस सेवा का लाभ उठाने के लिए समीप के डाकघर अथवा डाकिए से सम्पर्क किया जा सकता है। जीवन प्रमाण पत्र मुख्य रूप से पैंशन भोगियों के लिए बाॅयोमीट्रिक युक्त डिजिटल सेवा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष 30 नवम्बर तक पैंशनधारकों को अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करवाना होता है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार, राज्य सरकार, रक्षा अथवा किसी भी सरकारी संगठन से सेवानिवृत कर्मचारी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए पैंशन धारक को पीपीओ नम्बर, आधार कार्ड, उस बैंक की पास बुक जिसमें पैंशन आ रही हो तथा मोबाइल नम्बर की जानकारी देना अनिवार्य है। इंडिया पोस्ट पेमेंटस बैंक द्वारा जीवन प्रमाण पूर्णतः बायोमीट्रिक सक्षम प्रणाली पर आधारित है। इस सेवा के तहत पैंशन भोगियों को कोई भी प्रमाण पत्र कहीं भी जमा नहीं करवाना होगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए 70 रुपए का शुल्क निर्धानित किया गया है। उन्होंने जिला के सभी पैंशनधारकों से इस सेवा का लाभ उठाने का आग्रह किया है।
एनएच 21 पर बरमाना पंचायत के लघट के पास एक बैल बीमार पड़ा हुआ था। असहाय बैल के बीमार होने की सूचना गौ पुत्र सेना के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर को मिली तो वो करप्शन कंट्रोल संस्था की महिला अध्यक्षा पिंकी शर्मा और अपनी टीम के साथ मौके पर पहुच गए। मौके पर वेटनेरी डॉक्टर को बुलाया गया और एक स्थानीय दुकानदार अनत राम के सहयोग से बैल का उपचार शुरू किया गया। महेंद्र ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि उपचार के बाद से बेसहारा बीमार बैल की हालत में काफी सुधार है। कुछ दिनों तक बैल की देखरेख करने का स्थानीय लोगों ने भी आश्वाशन दिया है। उन्होंने सभी लोगों से सड़कों पर घूम रहे लावारिस जानवरों की मदद के लिए आगे आने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा जहां भी कोई घायल असहाय जावर दिखे तो इंसानियत के नाते हमें समय निकाल कर उसकी मदद जरूर करनी चाहिए क्योंकि ये बेजुबान अपना दर्द किसी को बता नही पाते है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा विभाग की प्रेरणा से डॉ हेडगेवार स्मारक समिति दाड़लाघाट तथा राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंधन, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व विभिन्न संगठनों के सौजन्य से प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर के मार्गदर्शन में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंधन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शिमला विभाग के विभाग सेवा प्रमुख राजेंद्र वर्मा ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में जब कोविड-19 कोरोना नामक इस महामारी से पूरा विश्व जूझ रहा है तो ऐसे समय में समाज में चिकित्सा क्षेत्र में मजबूती प्रदान करने हेतु रक्त की आवश्यकता बनी रहती है और संघ का स्वंयसेवक तो समाज की आवश्यकता को सर्वोपरि मानते हुए समाज कार्य में हमेशा तत्पर रहता है। इस कारण दाड़लाघाट में एक रक्तदान शिविर आयोजन किया। राजेंद्र वर्मा ने कहा की दुनिया में हर चीज का विकल्प मौजूद है लेकिन रक्त का कोई विकल्प नहीं है इसलिए ऐसे रक्तदान शिविर समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर रक्त मिल सके। डॉ गुरप्रीत ने बताया कि कोई भी स्वस्थ व्यक्ति जिसकी उम्र 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच हो, वजन 45 किलोग्राम से ज्यादा हो और हीमोग्लोबिन की मात्रा 12.2 हो तो वह रक्तदान कर सकता है। कार्यक्रम के अंत में राजेन्द्र वर्मा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंधन के प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर, धुंधन पंचायत के उपप्रधान त्रिलोक ठाकुर सहित विद्यालय के समस्त अध्यापक वर्ग व स्थानीय लोगों का रक्तदान शिविर में सहयोग के लिए धन्यवाद किया। राजेन्द्र वर्मा ने रक्तदान वीरों का दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया। इस रक्तदान शिविर में 70 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।इस ब्लड डोनेशन आयोजन में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला से ब्लड बैंक के डॉक्टर्स डाॅ गुरुप्रीत, डॉ ज्योति, डॉ नवीन सूद, डॉ रोहित, डॉ लाल चंद, विभाग सेवा प्रमुख शिमला विभाग राजेन्द्र वर्मा, प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर, उपप्रधान त्रिलोक ठाकुर, अमर शर्मा, रत्न मिश्रा, रोशन लाल, प्रेम भगत, नीम चंद सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।
डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल दाड़लाघाट में पदारोहण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरमैन मनोज जिंदल मुख्य अतिथि के रूप में शरीक हुए तथा प्रोमिला जिंदल और मीनाक्षी ठाकुर विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम का आगाज दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर ने मुख्य अतिथि तथा अन्य विशेष अतिथियों को परंपरागत शॉल तथा टोपी पहना कर सम्मानित किया। पदारोहण समारोह में हेड ब्वाय तथा हेड गर्ल एवं अन्य पदों के लिए विद्यार्थियों का चयन किया गया। कक्षा बारहवीं के अनिकेत शर्मा को हेड बॉय तथा सिमरन ठाकुर को हेड गर्ल चुना गया। कार्यक्रम में 12 वीं कक्षा से ही रुचिका, शिविका, खुशबू तथा करण को हाउस कैप्टन और 11वीं कक्षा से शिवांग, गिरीश, देवांश, आरुषि को उप हाऊस कैप्टन चुना गया। इसके अतिरिक्त इको क्लब, लिटरेरी क्लब तथा कला क्लब के लिए योग्यता, वर्षा, सानवी को चुना गया। विभिन्न पदों पर चुने गए विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य तथा अन्य गणमान्य अतिथियों ने शैशे और वेजेस पहनाकर सम्मानित किया। साथी सभी पदों पर चुने हुए विद्यार्थियों को ईमानदारी तथा सच्ची निष्ठा से काम करने की शपथ भी दिलाई गई। इसके साथ ही मुख्य अतिथि तथा अन्य गणमान्य अतिथियों ने गुड विजन दस्तावेज का विमोचन किया। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य में छात्रों को पूरी लगन तथा निष्ठा से विद्यालय की हर गतिविधि में भाग लेने की सलाह दी, ताकि विद्यालय के छात्रों का सर्वांगीण विकास हो सके। अंत में विद्यालय में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें सभी अतिथियों स्टाफ मेंबर तथा संपूर्ण विद्यालय परिवार ने आहुतियां डालकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
उपमंडल के अंतर्गत अम्बुजा चौक दाड़लाघाट से सुल्ली अम्बुजा रौड को जाने वाली सड़क बदहाली के आंसू रोने को मजबूर हो गई है। स्थानीय लोगों में प्रेम केशव, हेतराम ठाकुर, जग्गनाथ शर्मा, ठाकुरु राम, जगत राम ठाकुर, रति राम शर्मा,अनूप शर्मा,रवि ठाकुर, करण ठाकुर, बाबू राम शर्मा, नरेश ने बताया कि अम्बुजा चोक (गुमटी के नजदीक) से जाने वाली सड़क कुछ मीटर की दूरी में सड़क के हाल खस्ता हो गई है व जगह जगह गहरे गड्ढे पड़ चुके है, अगर दो पहिया, छोटे या बड़े वाहन हो तो उन्हें आने जाने में जोखिम भरा होता है क्योंकि अगर सुल्ली रोड से दाड़ला चौक में उतराई के वक्त वाहन चालकों को जाना होता है तो उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। उतराई के समय सड़क की हालत दिन प्रतिदिन खस्ता होती जा रही है। सड़क इस तरह बदहाल हो चुकी है कि अब धीरे धीरे सड़क उखड़े जाने लगी है। ज्यादा समस्या दो पहिया व छोटे कार चालको को परेशानी होती है। लोगों का कहना है कि ऐसा ही हाल अम्बुजा चोक से अम्बुजा मैन गेट तक हो गया है। लोगों ने कंपनी के अधिकारियों व प्रशासन से मांग की है कि अम्बुजा रोड के पास उखड़ रही सड़क व अम्बुजा चोक से अम्बुजा मैन गेट तक खस्ताहाल हुई सड़क को जल्द से जल्द दुरस्त करके लोगों को हो रही परेशानी से निजात मिले। अम्बुजा सीमेंट के अधिकारी कर्मचारी भी इसी रास्ते से दिन में कई चक्कर लगा देते है, परन्तु हैरानी की बात है कि उनको ये गड्ढे पता नही, क्यों नही दिखाई देते। बताते चले कि जब रौड़ी प्लांट शुरू हुआ तो उस वक्त ही इस सड़क की मुरमत की गई थी उसके बाद आज दिन तक इसकी सुध न लोक निर्माण विभाग ने ली न ही अम्बुजा सीमेंट कम्पनी ने ही कोई जहमत उठाई,जबकि दाड़लाघाट चोक से अम्बुजा गेट तक कि सड़क लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आती है या अम्बुजा के अधीन,परन्तु कम्पनी ओर लोक निर्माण विभाग ने लगभग 10 सालों में इस सड़क की कोई सुध तक नही ली। जब इस बारे सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग दाड़लाघाट बीआर कश्यप से बात की तो उन्होंने बताया कि यह सड़क लोक निर्माण विभाग की है लेकिन इस सड़क का रखरखाव अम्बुजा कम्पनी ही करती है, मुझे भी शिकायत मिली है, मैने इन्हें पत्र लिखकर इस सड़क को ठीक करने बारे बोल दिया है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुर्वेद मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने सोलन के डेढ़घराट के समीप निजी बस दुर्घटना में 01 महिला की मृत्यु होने पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। इस बस दुर्घटना में जिला शिमला के गेहा की 65 वर्षीय सोमा देवी की मृत्यु हो गई। डाॅ. सैजल ने बस दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। स्वास्थ्य मंत्री ने दुर्घटना की जानकारी मिलते ही उपायुक्त सोलन को त्वरित राहत कार्य आरम्भ करने और घायलों को शीघ्र अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन को निर्देश दिए कि क्षेत्रीय अस्पताल सोलन तथा कण्डाघाट मंे घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित बनाई जाए। उपायुक्त सोलन केसी चमन, उपमण्डलाधिकारी अजय यादव के साथ दुर्घटना की जानकारी मिलते ही दुर्घटना स्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य आरम्भ किया। मृतक के परिवार तथा घायलों को राहत एवं पुनर्वास मैनुअल के अनुरूप राहत राशि प्रदान की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चायल से सोलन आ रही यह निजी बस संख्या एचपी 64-0274 आज सोलन उपमण्डल के डेढ़घराट के समीप जाखड़ी मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार बस में 28 यात्री सवार थे। गम्भीर रूप से घायल 02 व्यक्तियों को इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान महाविद्यालय शिमला भेजा गया है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुर्वेद मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि केन्द्र सरकार की सकारात्मक सोच और विकास केन्द्रित नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था कोविड-19 संकट के समय में भी पुनः मज़बूत हो रही है। डाॅ. सैजल आज सोलन में किआ शो रूम का शुभारम्भ करने के उपरान्त उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं किआ शो रूम के प्रबन्ध निदेशक, कर्मियों एवं अन्य से विचार-विमर्श कर रहे थे। डाॅ. सैजल ने सोलन में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किआ शो रूम खोलने के लिए प्रबन्ध निदेशक राजीव चोपड़ा एवं ऋषभ चोपड़ा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सोलन हिमाचल के तीव्रतम गति से विकसित होते जिलों में से एक है। यहां विश्व की बेहतरीन वाहन निर्माता कंपनियों में से एक का शो रूम खुलना सभी के लिए प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने आशा जताई कि किआ का यह शो रूम सोलन सहित शिमला एवं सिरमौर जिला के साथ-साथ किन्नौर जिला के वाहन प्रेमियों के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। डाॅ. सैजल ने कहा कि कोविड-19 के कारण पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में जहां एक ओर देश को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए व्यापक अभियान कार्यान्वित किया जा रहा है वहीं देश की अर्थव्यवस्था को मज़बूती प्रदान करने के लिए योजनाबद्ध कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आर्गेनाइजेशन फाॅर इकोनोमिक को-आॅपरेशन एंड डेवलपमेंट (ओईसीडी) ने विभिन्न देशों की अर्थव्यवस्थाओं पर कोरोना संकट के दुष्प्रभाव का आकलन किया है। इस आकलन में पाया गया है कि भारत की अर्थव्यवस्था पर कोरोना संकट का सबसे कम प्रभाव पड़ेगा। क्योंकि केन्द्र सरकार ने इस दिशा में दूरगामी निर्णय लिए हैं। डाॅ. सैजल ने कहा कि कोविड-19 के दृष्टिगत भारत में अर्थव्यवस्था को मज़बूत बनाने के लिए सही समय पर निर्णय लिए गए। केंद्र सरकार ने 20 लाख करोड़ रुपए के एक विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस पैकेज का सकारात्मक प्रभाव दृष्टिगोचर हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश तथा प्रदेश में विभिन्न उद्योग अब लगभग 95 प्रतिशत क्षमता के साथ कार्य कर रहे हैं। आयुर्वेद मंत्री ने इस अवसर पर शो रूम में स्थापित विभिन्न सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। डाॅ. सैजल ने इस अवसर पर सभी से कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए सजग एवं जागरूक रहने का आग्रह किया। उन्होंने आह्वान किया कि सभी लोग सार्वजनिक स्थानों पर मास्क इस प्रकार पहनें कि नाक से ठोडी तक का हिस्सा पूरी तरह ढका रहे। उन्होंने सोशल डिस्टेन्सिग बनाए रखने और बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाइजर से धोने का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा कि हालांकि प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण के सक्रिय मामलों में कमी आ रही है किन्तु इस दिशा में सजगता आवश्यक है। इस अवसर पर अवगत करवाया गया कि किआ मोटर्स, हुंडई मोटर कंपनी के बाद दक्षिण कोरिया की दूसरी सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी है। बघाट बैंक सोलन के निदेशक पवन गुप्ता, ग्राम पंचायत शामती के प्रधान संजीव सूद, भाजपा नेता डाॅ. डीसी गुलेरिया, भाजपा मंडल सोलन के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र ठाकुर, महामंत्री भरत साहनी, भाजयुमो सोलन के अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल, जिला आयुर्वेद अधिकारी डाॅ. राजेंद्र शर्मा, किआ मोटर्स के संभव उपाध्याय, भाजपा तथा भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
अर्की भाजपा महिला मोर्चा की बैठक अध्यक्ष रीना भारद्वाज की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में अर्की मण्डल अध्यक्ष देवेंद्र कुमार उपाध्याय व महामंत्री यशपाल कश्यप विशेष रूप से उपस्तिथ रहे।बैठक का मुख्य एजेंडा चुनावो में एक बूथ पर दस महिलाओ नियुक्त करने का रहा। बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि अर्की की 132 बूथों में प्रत्येक पर 20 भाजपा समर्थित महिला कार्यकर्ता नियुक्त किये जाएंगी जो भाजपा की कल्याणकारी नीतिओ का अपने बूथ में रहने वाले लोगो मे प्रचार प्रसार करने का कार्य करेगी ताकि लोगो को भाजपा द्वारा जनहित में की जा रही योजनाओं और नीतिओ का पता चले। बैठक में आशा परिहार व कला ठाकुर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा सदस्य,हेमलता कौशल व कान्ता भारद्वाज सक्षम गुड़िया बोर्ड सदस्य, उर्मिल शर्मा जिला महामंत्री तथा अन्य महिला कार्यकर्ता व कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।
चायल से सोलन आ रही एक निजी बस के पलटने से कई यात्रियों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है की यह बस सोलन के सलोगड़ा में पलटी है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग व पुलिस प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गए हैं। घटना में एक महिला की मौत की भी खबर सामने आ रही है, जबकि अन्य कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए जद्दोजहत जारी है। यह बस चायल से सोलन के तरफ जा रही थी जब अचानक यह सड़क पर ही पलट गई। हालाँकि घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मौके पर पुलिस घटना के कारणों की छानबीन में जुट गई है। घटना सलोगड़ा के मनसार के नजदीक हुई है।
दी मांगल लैंड लूजर एवं प्रभावित परिवहन सहकारी सभा बागा में अर्की घटक में टोकन घोटाले की जांच पड़ताल की रिपोर्ट जारी कर दी है।काबिलेगौर जिक्र रहे कि दिसम्बर 2019 में सभा के अर्की घटक में पांच मल्टीएक्सल गाडियों का मामला सामने आया व सभा सदस्यों के विरोध के बावजूद इन पांचों मल्टीएक्सल गाड़ियों के दस्तावेजों की हुई एसडीम कार्यालय में छानबीन में पांचो मल्टीएक्सल गाड़ियों गलत पाई गई थी। उसी दिन से अर्की घटक के ट्रक ऑपरेटरों ने प्रशासन व सहकारिता विभाग से गुहार लगाई थी कि सभा में बड़ा टोकन घोटाला हो चुका है व इसकी निष्पक्ष जांच की जाए, जिससे सभा नामित कमेटी सदस्यों व कर्मचारियों की मिलीभगत से लगाई गई गलत गाड़ियों को बाहर किया जा सके व ऑपरेटरों को हो रहे आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके। सभा सदस्यों ने सहकारिता विभाग शिमला को इस टोकन घोटाले के बारे में एक शिकायत पत्र सौंपा व गलत दस्तावेजों को जमा करवाकर लगाई गई गाड़ियों को बाहर निकालने की गुजारिश की। पंजीयक सहकारी सभाएं शिमला ने उक्त मामले पर कार्रवाई करते हुए सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं सोलन को तुरंत जांच पड़ताल करने के आदेश जारी किए। इस बावत अर्की घटक की गाड़ियों का सारा रिकॉर्ड सोलन तलब किया गया व सारे मामले की जांच पड़ताल शुरू की गई। इस जांच पड़ताल में नामित प्रबंधक कमेटी सदस्यों, शिकायतकर्ताओं व सभा सचिव,सभा कर्मचारी को शामिल किया गया लेकिन कोविड-19 के कारण जांच पड़ताल कार्य जून 2020 में शुरू किया गया जांच पड़ताल के प्रणाम बड़े चौंकाने वाले हैं। सदस्यों का शक सही निकला। अर्की घटक में बड़े पैमाने में मल्टी एक्सेल गाड़ियां व छ चक्का गाड़ियों को लगाने में बड़े स्तर पर हेरफेर हुआ है। जांच पड़ताल रिपोर्ट में पाया गया है जो गाड़ियां सभा में कभी नहीं चली उनके भी गलत व जाली दस्तावेज बनाकर अर्की घटक में मल्टी एक्सल गाड़ियां व छह चक्का गाड़ियां सभा में लगा दी गई व कुछ मामलों में तो जरूरी दस्तावेज मौजूद ही नहीं पाए गए हैं व एक व्यक्ति ने चार पांच लोगों को जाली शपथ पत्र दे दिए व अर्की घटक में गलत तरीके से गाड़ियां डाल दी। इससे साफ जाहिर है इस पूरे प्रकरण को बड़े सुनमोचित ढंग से अंजाम दिया गया व एक बड़ा टोकन घोटाला सामने आया। इस प्रकरण में एक बड़े पूंजीवादी गुट का हाथ रहा। वहीं एक दलाल ग्रुप ने भी फर्जी टोकन बिकाऊ कर हाथ साफ किए व कुछ नामित प्रबंधक कमेटी सदस्यों व सभी कर्मचारियों की मिलीभगत से सहकारिता के नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई गई व इसका सीधा असर अर्की घटक के ट्रक बेरोजगार व शरीफ ट्रक ऑपरेटरों को झेलना पड़ा।फर्जी ट्रक चलने से ट्रक ऑपरेटर का सीधा आर्थिक नुकसान हुआ। यह फर्जीवाड़ा मल्टी एक्सल डालने के आदेश के बाद नवंबर 2018 से लेकर मार्च 2020 तक चलता रहा। अर्की घटक के ट्रक आपरेटरों ने इस टोकन घोटाले की जांच पड़ताल करवाने के लिए सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज, पूर्व में सहकारिता मंत्री रहे राजीव सहजल, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का धन्यवाद किया है व सरकार व सहकारिता विभाग से निवेदन किया है कि गलत तरीके से लगाई गई मल्टी एक्सल व 6 चक्का गाड़ियों को सभा से बाहर निकाला जाए व दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए, जिससे सभा में व्याप्त भ्रष्टाचार पर लगाम लग सके व ट्रक ऑपरेटरों के हित सुरक्षित किया जा सके। सभा सदस्य वीरेंद्र शर्मा, नील कमल ठाकुर, प्रदीप शर्मा, हेमचंद, चमन ठाकुर, भगतराम, यतेश्वर शर्मा, अनिल शर्मा, पवन शर्मा, गौरव ठाकुर, प्रकाश ठाकुर, चिंताराम, महेश शर्मा, दिवाकर सेन, हीरालाल चंदेल, संतराम, दीपक ठाकुर, नागेंद्र राम, राजेंद्र, बंटी, सुरेंद्र वर्मा, मदन, अशोक शर्मा, रवि कांत पाठक व शीतलपाल ने सरकार से व विभाग से जांच पड़ताल रिपोर्ट पर त्वरित कार्यवाही की मांग की है। एआरसीएस सोलन नीलम कश्यप का कहना है कि जिला निरीक्षक द्वारा फाइलों की जांच पूरी कर ली गई है। 57 गाड़ियों की फाइलों में खामियां पाई गई है। जांच रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी है। 42 गाड़ियों से सम्बंधित फाइलों को सभा द्वारा अभी तक नही भेजा गया है।
ग्राम पंचायत कुंहर के गांव चौरटू में आदर्श ग्राम सुधार समिति कुहंर की बैठक पंचायत प्रधान कमलेश तनवर की अध्यक्षता में माता श्री नैना देवी मन्दिर परिसर में संपन्न हुई। बैठक में वार्षिक चुनाव का आयोजन किया गया, जिसमे नई कार्यकारिणी गठित की गई। इस दौरान आदर्श ग्राम सुधार समिति कुहंर की नई कार्यकारिणी के गठन से पूर्व समिति का लेखा-जोखा सभा में प्रस्तुत किया गया, जिसे सभा द्वारा सर्वसम्मति से पास किया गया। इसके बाद पुरानी कार्यकारणी को भंग किया गया और नई कार्यकारणी का गठन हुआ। कार्यकारणी में प्रधान श्याम लाल, उपप्रधान ममता ठाकुर, सचिव जुग्गल किशोर, सह सचिव ज्ञान चंद, कोषाध्यक्ष उमेश वर्मा को नियुक्त किया गया। नवनियुक्त प्रधान श्याम लाल ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका वह सही से निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर सुंदर तंवर, जगदीश चंद, खेमराज, ज्ञान चंद, ममता देवी, कांता देवी, चीनू ठाकुर, जुग्गल किशोर, पूर्ण चंद, नेकराम, प्रेम चंद सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
सोलन जिला का 18वां जनमंच 08 नवम्बर, 2020 को अर्की विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बथालंग में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त सोलन केसी चमन ने दी। केसी चमन ने कहा कि जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चैधरी करेंगे। कार्यक्रम 08 नवम्बर, 2020 को प्रातः 10.00 बजे आरम्भ होगा। उन्होंने कहा कि जनमंच में कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत सेवड़ा चण्डी, पलोग, रोहांज जलाना, दधोगी, पलानिया, कोटली तथा चम्यावल की शिकायतों व मांगों पर विचार किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि जनमंच में 07 नवम्बर, 2020 के उपरांत प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित ग्राम पंचायतों में जनमंच की जानकारी प्रदान करने के लिए उपमण्डलाधिकारी अर्की को निर्देश दे दिए गए हैं। केसी चमन ने कहा कि जनमंच में सभी को केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा कोविड-19 के सम्बन्ध में समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करना होगा।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुर्वेद मन्त्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि महर्षि बाल्मीकि की शिक्षाओं की प्रासंगिकता सार्वकालिक है तथा इन्हें जीवन में अपनाना सभी के लिए आवश्यक है। डाॅ. सैजल कसौली विधानसभा के धर्मपुर में महर्षि बाल्मीकि के प्रकटोत्सव समारोह में उपस्थित भक्तजनों को सम्बोधित कर रहे थे। डाॅ. सैजल ने स्थानीय बाल्मीकि मन्दिर में पूजा-अर्चना की और सभी के स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। डाॅ. सैजल ने कहा कि महर्षि बाल्मीकि ने स्व रचित रामायण के माध्यम से जनमानस को सद्मार्ग पर चलने तथा मानव के कल्याण का मार्ग दिखाया। भगवान श्रीराम के पुत्र लव तथा कुश की शिक्षा-दीक्षा महर्षि बाल्मीकि द्वारा ही सम्पन्न करवाई गई। उन्होंने कहा कि आदिकवि ने समाज को एक सूत्र में पिरोया तथा सभी में आत्मविश्वास की भावना जागृत की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महर्षि बाल्मीकि की शिक्षाओं का अनुसरण सभी के लिए आवश्यक है। डाॅ. सैजल ने सभी को बाल्मीकि जयन्ती की बधाई देते हुए आशा जताई कि यह दिवस समाज के सभी वर्गों को धर्म, सत्य तथा जन-जन की सेवा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने इस अवसर पर सभी को महर्षि बाल्मीकि प्रकटोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि महर्षि बाल्मीकि की शिक्षाओं को अपनाकर समाज से भेदभाव एवं छूआछूत को समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के वर्तमान संकटकाल से नियम पालन तथा जागरूकता के साथ ही पार पाया जा सकता है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनें, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें और बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाईजर से धोते रहें। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्री ने कहा कि केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी आायुष्मान भारत योजना तथा प्रदेश सरकार की हिमकेयर एवं सहारा योजनाएं ज़रूरतमन्द रोगियों के लिए आशा की किरण बनकर उभरी हैं। उन्होंने इस शुभ अवसर पर सभी को भगवान भैरव की मूर्ति स्थापना की शुभकामनाएं दी। डाॅ. सैजल ने क्षेत्र में खेड़ा मन्दिर के निर्माण में सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने स्थानीय बस्ती में सौर ऊर्जा चलित प्रकाश व्यवस्था के लिए 01 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा भी की। ग्राम पंचायत धर्मपुर के प्रधान ओम प्रकाश ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे। स्थानीय निवासी तमन्ना एवं भूमि ने इस अवसर पर महर्षि बाल्मीकि की शिक्षाओं तथा जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। भाजपा मण्डल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी के प्रधान एवं क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सदस्य मदन मोहन मेहता, ग्राम पंचायत जाबली के प्रधान दुनी चन्द, बीडीसी सदस्य दीक्षा एवं किरण प्रकाश अत्री, ग्राम पचांयत धर्मपुर के पूर्व प्रधान अशोक गुप्ता एवं सुररजीत सिंह लाम्बा, बाल्मीकि संस्था के अध्यक्ष सुभाष कुमार, उपाध्यक्ष राकेश कुमार, महासचिव संवीव कुमार व राम प्रकाश सहित भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारी, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
शरद पूर्णिमा के साथ ही दीपावली के आगमन की तैयारी भी शुरू हो जाती है। वही दीपावली के कुछ दिन पहले स्थानीय परंपराओं और रीति-रिवाजों के साथ छोटे छोटे त्यौहारों को भी मनाया जाता है। उपमंडल अर्की के कई स्थानों पर शनिवार को शारदीय पूर्णिमा जिसे स्थानीय भाषा में माला पुन्या कहा जाता है का त्यौहार मनाया गया। लोगों ने अपने पालतू गाय को नहलाकर उसकी पूजा कर उसकी आरती उतारी तथा अनाज पका कर अपने पशुओं को खिलाया। इसके अलावा रात को कई स्थानों पर पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए बरलाज (सुबह तक आग जलाना) का आयोजन किया गया जिसमें वाद्य यंत्रों के साथ रामायण का गुणगान भी किया गया।
विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के अंतर्गत दाड़लाघाट, चंडी, ग्याणा के अनुभाग में एक नवंबर 2020 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता दाड़लाघाट ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि लाइन के आवश्यक रख रखाव व मुरम्मत हेतु प्रातः 9 बजे से 5 तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने सभी संबंधित लोगों से असुविधा हेतु सहयोग की अपील की है।
कुनिहार। सोलन जिला की कृष्णगढ़ उपतहसील के पट्टा महलोग सभा के कार्यालय में आज जिला पेंसनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन की जिला स्तरीय बैठक जिलाध्यक्ष के डी शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 11 फरवरी 2020 को जिला स्तरीय संयुक्त सलाह समिति की बैठक उपायुक्त केसी चमन के साथ आयोजित की गई थी जिसमें बरोटीवाला में पेंशनर्स कार्यालय के लिए भूमि देने की मांग की गई थी। उस समय उपायुक्त ने राजस्व अधिकारी को भी निर्देश जारी किए गए थे लेकिन लंबा अरसा बीतने के बाद भी अभी तक इस पर ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। केडी शर्मा ने एक बार फिर उपायुक्त से आग्रह किया है कि दो बिस्वा भूमि बरोटीवाला में इकाई कार्यालय के लिए शीघ्र दिलवाई जाए। केडी शर्मा ने बैठक में पुरानी मांगों 65, 70 तथा 75 वर्ष पूरा करने पर पांच, दस व पंद्रह प्रतिशत वृद्धि की मांग भी उठाई। इसके साथ उन्होंने कहा कि मेडिकल भत्ते की अदायगी समय पर नहीं हो रही है ऐसे में सरकार को चाहिए कि वह मेडिकल भत्ते की अदायगी प्राथमिकता के आधार पर करे। केडी शर्मा ने सरकार से मांग उठाई कि 2003 के बाद जितने भी कर्मचारी व अधिकारी भर्ती हुए हैं उन्हें सरकार ने पेंशन सुविधा से वंचित रखा है। ऐसे में सरकार को एक बार फिर पुरानी पेंशन योजना को बहाल करना चाहिए क्योंकि नई पेंशन लोगों के हित में हीं है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से आह्वान किया कि वह संगठन का सहयोग करें ताकि सरकार से लडऩे के लिए संगठित होकर मंच सांझा किया जा सके। केडी शर्मा ने कहा कि लंबे समय से सेवानिवृत बैंक कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर केंद्र सरकार से अपनी पेंशन संबंधी मांग करते आ रहे हैं। इसकी मुख्य मांग फैमिली पेंशन जो आरबीआई और सरकारी कर्मचारियों को तीस प्रतिशत के हिसाब से पैंशन मिलती है जबकि सेवानिवृत कर्मचारियों को 15 प्रतिशत के हिसाब से मिलती है। कर्मचारियों को न ही बैंक से रिटायर को मेडिकल भत्ता मिलता है। ऐसे में बैंक के सेवानिवृत कर्मचारी की उचित मांग है। डीडी कश्यप ने भी वित्त मंत्रालय केंद्र सरकार से गभीरता से विचार विमर्श करने की मांग की है। इस अवसर पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष जीआर भारद्वाज, महासचिव जगदीश, डीडी कश्यप, देविंद्र ठाकुर, व महासचिव बलदेव, रमा ठाकुर आदि मौजूद रहे।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट और दाड़लाघाट पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में "मास्क नहीं तो रोको, मास्क नहीं तो टोको" अभियान का शुरुआत डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर और एसएचओ दाड़ला जीत सिंह के कर कमलों के माध्यम से हुआ। इस दौरान डीएसपी प्रताप सिंह ठाकुर ने समुदाय के भागीदारी से ही कोरोना के संक्रमण से बचाव संभव है,इस महत्व पर बल दिया और कहा कि दाड़लाघाट थाना के एसएचओ जीत सिंह और उनकी टीम के कमला वर्मा और बृजमोहन अन्वेषण अधिकारी इस कार्य मे अपना सहयोग देते रहेंगे। डीएसपी प्रताप सिंह ने स्वम ही बिना मास्क विचरण कर रहे लोगो को सैनिटाइजर का उपयोग करते हुए मास्क प्रदान किए और मास्क के उपयोग की महत्ता को समझाया। इकाई प्रमुख अम्बुजा सीमेंट लिमिटेड मनोज जिंदल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए संदेश प्रेषित किया कि लॉक डाउन खुलने के बाद लोगो मे संक्रमण न फैले इसके लिए गांव-गांव में कोविड शपथ कार्यक्रम अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन के करीब 101 गांवों में यह अभियान सतत जारी रहेगी। कार्यक्रम प्रबंधक एसीएफ भूपेन्द्र गांधी ने कहा कि जो लोग बिना मास्क के घरों से बाहर निकल कर स्वछंद विचरण कर रहे है, वे ही कोरोना के वाहक और संक्रमण को फैलाने में सहयोगी है, ऐसे लोगो को चिन्हित करने और जागरूक करने की महती आवश्यकता है। स्वास्थ्य परियोजना सम्यवक अजीत कुमार सिंह ने कहा है कि प्रत्येक क्षण कोरोना से सावधान होने, संक्रमण से बचने और कोविड शपथ गतिविधियों के माध्यम से जन भागीदारी को बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य परियोजना की पूरी टीम सलंग्न है। स्वास्थ्य परियोजना की 3 टीमो ने बिना मास्क वाले व्यक्तियों को पहचान कर हाथ को सैनिटाइज करने के पश्चात मास्क को पहनाया और वितरण किया। कपड़े से निर्मित 400 से अधिक मास्क जिसे पुनः प्रयोग में लाया जा सकता है, उसका वितरण किया जिससे जनभागीदारी को प्रेरित की जा सकें। स्वास्थ्य कार्यकर्ता बंटी देवी, स्नेह, लता शर्मा, नीलम ठाकुर, पूजा शर्मा, सीता नेगी, बिमला देवी और सरोज शर्मा, लैंड प्रबंधक प्रवीण लखनपाल ने अपना अमूल्य सहयोग मास्क वितरण करने और इसके उपयोग करने के बारे में जानकारी प्रदान की।
कुनिहार। करवाचौथ, धनतेरस व दीपावली आदि त्योहारों के चलते कुनिहार बाजार में बढ़ रही खरीददारों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने बाज़ार में वाहनों की आवाजाही बन्द की। कुनिहार मुख्य बाजार में हर रोज खरीदारी को पहुंच रहे लोगो को असुविधा न हो, इसके लिए एसडीएम अर्की विकास शुक्ला के आदेशों से बाजार में सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक हर तरह के वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। एसडीएम अर्की विकास शुक्ला ने विशेष बातचीत में बताया कि आने वाले दिनों में करवाचौथ, धनतेरस व दीपावली आदी त्यौहारो के कारण कुनिहार बाजार में लोगो की भीड़ बढ़ गई है व लोग इस दौरान जमकर खरीददारी कर रहे है। बाजार में लोगों की भीड़ होने के कारण वाहनों की आवाजाही से कोई हादसा या परेशानी न हो, इसलिए प्रशासन ने दीपावली तक पुराने बस स्टैंड से मुख्य बाजार में सभी तरह के वाहनों की आवाजाही सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक बन्द कर दी है, ताकि किसी भी तरह की घटना न हो।
युवा कांग्रेस अर्की के नए अध्यक्ष की ताजपोशी हो गई है। इस पद के लिए अशोक भारद्वाज को जिम्मेवारी दी गई है। उन्हें अध्यक्ष पद के लिए 1124 वोट पड़े है। जयनगर से सम्बन्ध रखने वाले अशोक भारद्वाज नवनिर्वाचित अध्यक्ष बनने से पूर्व कालेज समय में एनएसयूआई के सक्रिय सदस्य रहे है। इसके अलावा ब्लॉक इंटक कांग्रेस के महासचिव व ब्लॉक युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष पद पर अपनी सेवाएं दे चुके है। अगर ब्लॉक युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष की बात करे तो इस पद पर हेमन्त वर्मा की ताजपोशी हुई है उन्हें 954 वोट पड़े है। दाड़लाघाट से सम्बन्ध रखने वाले हेमन्त वर्मा नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष बनने से पूर्व प्रदेश एनएसयूआई के सचिव व युवा कांग्रेस शिमला लोकसभा क्षेत्र से महासचिव के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके है। बता दे कि युवा कांग्रेस द्वारा 15 सितम्बर 2020 तक नए सदस्यों को जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाया गया था जिसके आधार पर सबसे ज्यादा सक्रिय सदस्य जोड़ने वाले प्रत्याशी को अध्यक्ष बनाया जाना था।सक्रिय सदस्यों को ही आधार मानकर उसे वोट मान्य किया गया था। युवा कांग्रेस ब्लॉक अर्की के बने नए अध्यक्ष अशोक भारद्वाज ने करीब 2900 नए सदस्यों को सदस्यता अभियान के दौरान जोड़ा था जिनमें से 1124 सदस्य की सक्रिय पाए गए जबकि अन्य सदस्यों को रिजेक्ट किया गया। वहीं हेमन्त वर्मा ने करीब 1900 नए सदस्यों को सदस्यता अभियान में जोड़ा था जिनमें से केवल 954 सदस्य को ही मान्य माना गया। सभी को युवाओ को साथ लेकर चलूंगा व संगठन की मजबूती के लिए काम किया जाएगा। वहीं अधिक से अधिक युवाओ को जोड़कर कांग्रेस विचारधारा को जन जन तक पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा। -अशोक भारद्वाज, नवनिर्वाचित अध्यक्ष, युवा ब्लॉक कांग्रेस अर्की। मुझे जो पदभार मिला है उस पर मै खरा उतरने का प्रयास करूंगा। इसके साथ पार्टी की मजबूती व अधिक से अधिक युवाओ को जोड़ने के साथ 2022 में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को विजयी बनाने के लिए कार्य किया जाएगा। -हेमन्त वर्मा नव निर्वाचित उपाध्यक्ष, युवा ब्लॉक कांग्रेस अर्की।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धूंदन में एनएसएस इकाई व इको क्लब ने ऑनलाईन राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया। इस दिवस पर लाैह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमारी के नेतृत्व में नारा लेखन, कविता लेखन व चित्रकला गतिविधियों में भाग लिया। स्वयंसेवी जैस्मिन ने निबंध लेखन में, वर्षा, शिवानी, वंदना, दिवांशु और हिमानी भगत ने नारा लेखन में, अंजलि शर्मा ने चित्रकला में और अंजलि ठाकुर ने कविता लेखन में भाग लिया। कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश चंद बट्टू ने ऑनलाइन विश्व में सबसे ऊंची प्रतिमा सरदार वल्लभभाई पटेल के बारे में बताया। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने बताया कि स्वतंत्र भारत के लिए पटेल के अतुलनीय योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।
कुनिहार। न्यू बस स्टैंड पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत हिम ईरा साप्ताहिक दुकान का खण्ड विकास अधिकारी कुनिहार कंवर तन्मय सिंह ने विधिवत शुभारम्भ किया। इस दुकान पर विकास खण्ड के अंतर्गत बनाए गए स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा बनाए गए प्रोडक्ट प्रदर्शनी व बिक्री के लिए रखे जाएंगे। सप्ताह के हर एक शुक्रवार को विकास खण्ड के अंतर्गत आने वाली पंचायतो में बनाए गए स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं ग्रामीण परिवेश बनने वाली वस्तुओं को बिक्री के लिए लाएंगी। आज हर हर महादेव हाटकोट व शिवा बखालग स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाई गई वस्तुओ में नशास्ता(सिरा), चीड़ की पत्तियों से बने प्रोडक्ट, आचार, हैंड मेड बैग, मास्क, कैंडल स्टैंड व स्वेटर व अन्य उत्पाद सेल के लिए रखे गए। कंवर तन्मय ने इस दौरान बताया कि कुनिहार विकास खण्ड के तहत आज साप्ताहिक दुकान का शुभारंभ किया गया, जिसके तहत विकास खण्ड के अंतर्गत बने विभिन्न पंचायतो की महिलाओं को जंहा अपने कौशल को निखारने का अवसर मिलेगा, तो वन्ही ग्रामीण महिलाएं आत्म निर्भर बनेगी। उन्होंने लोगो से अपील करते हुए कहा की वे कुनिहार न्यू बस स्टैंड पर हिम ईरा साप्ताहिक दुकान पर स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए घरेलू उत्पादों को ज्यादा से ज्यादा खरीदे, ताकि इन महिलाओं की आर्थिकी मजबूत हो। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्म निर्भर बनने के लिए यह बहुत ही अच्छा कदम है। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी कंवर तन्मय सिंह, एलएसईओ बलविंदर कौर, एसबीपीओ संजय वर्मा, एरिया कॉर्डिनेटर अनिल चौहान, केदार जिंटा, कौशल्या कंवर जिला रूलर डेवलपमेंट एजेंसी सदस्य व प्रदेश महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य, सीमा महंत बीडीसी सदस्य, सन्तोष शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, बबिता जोशी, सन्तोष भारद्वाज, रीता देवी व अन्य स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रही।
दाड़लाघाट पुलिस ने एक बार फिर अपनी सूझबूझ और अन्वेषण क्षमता का परिचय देकर लोगों की वाहवाही लूटने का प्रमाण दिया है। यह कारनामा पुलिस ने घर से भागी दो नाबालिग लड़कियों को 3 दिनों के अंदर बरामद कर दिखाया है। 25 अक्टूबर को पुलिस थाना दाड़लाघाट में भारतीय दंड संहिता 363 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई कि दाड़लाघाट उपमंडल की रहने वाली दो नाबालिग लड़कियां अचानक घर से गायब हो गई। इन दोनों लड़कियों की तलाश करने के लिए डीएसपी दाड़लाघाट ने एसएचओ जीतसिंह की अगुवाई में हैड कांस्टेबल कमला वर्मा, कांस्टेबल पवन, और कांस्टेबल विशाल के रुप में एक टीम का गठन कर उन्हें नाबालिग लड़कियों की तलाश में रवाना किया और इस टीम ने भी अपनी कार्यक्षमता का परिचय देते हुए 3 दिनों के भीतर परवाणू, पिंजौर, कालका इत्यादि व मोबाइल लोकशन के आधार पर पीछा करते हुए हरियाणा के कई स्थानों पर दबिश देते हुए लड़कियों की बारामदगी एक नाटकीय अंदाज में हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के पंडोह के समीप सात मील से कर ली। पुलिस ने दोनों नाबालिग लड़कियों को उनके मां-बाप को सौंप दिया है।लड़कियों के माता पिता ने राहत की सांस ली है। दोनों लड़कियों के माता-पिता ने पुलिस की इस बरामदगी की प्रशंसा कर पुलिस का धन्यवाद किया है। साथ ही क्षेत्रवासियों ने भी पुलिस की इस कार्यवाही की भूरी भूरी सराहना की है। डीएसपी दाड़लाघाट प्नेरताप सिंह ने इस बारमदगी की पुष्टि की है।
प्रदेश में बढ़ रही बेरोजगारी युवा वर्ग और उनके परिवार के लिए चिंता का विषय बन रहा है। युवाओं को रोजगार देने में सरकार नाकाम रही है। यह बात करप्शन कंट्रोल ऑर्गनाईजेशन के प्रदेश यूवा अध्यक्ष महेन्द्र ठाकुर और महिला प्रदेश अध्यक्षा पिंकी शर्मा ने यहाँ जारी एक सन्युक्त प्रेस बयान में कहीं है। उन्होंने कहा है कि हिमाचल में बढ़ रही बरोजगारी एक गम्भीर समस्या बनती जा रही है। सरकार को इसके ऊपर गम्भीरता से विचार करना चाहिए। अगर ये ही स्थिति रही तो समस्या ओर भी विकराल रूप ले लेगी। बरोजगार युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं। वर्तमान में सरकार पोस्ट खोलने की घोषणा कर रही है पर यह सिर्फ चुनावी मुद्दे बन कर रह गए है। बरोजगारी में हिमाचल प्रदेश सातवे नंबर पर है क्योंकि बढ़ती बेरोजगारी की दर हिमाचल प्रदेश टॉप सेवन तक पहुंच गया है। सरकार को जमीनीस्तर पर अपनी घोषणाओं पर कार्य करना चाहिए।जिस तरह से महंगाई बढ़ रही है अगर युवा के पास रोजगार नहीं होगा तो वो गलत गतिविधियों की तरफ बढ़ सकता है जिसकी संभावना अधिक है। करप्शन कंट्रोल ऑर्गनजेशन हिमाचल प्रदेश सरकार से युवाओं को रोजगार दिलवाने की मांग करता है ताकि युवा नशा व गलत गतिविधि से बचा रहे।
हिमाचल प्रदेश पुलिस पेंसनर्ज वैलफेयर ऐसोशियेसन कुनिहार ने एक बार फिर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सहजल से एक पत्र के माध्यम से सिविल अस्पताल कुनिहार के लिए बहुत पुरानी मांग 108 की मांग की है। एसोसिएशन के प्रधान धनीराम तनवर ने बताया कि स्वास्थ्य मन्त्री को पत्र में लिखा है कि कुछ सालों से सिविल अस्पताल के लिए एसोसिएशन द्वारा 108 एम्बुलेंस की मांग पर आपके कार्यलय से एक पत्र प्राप्त हुआ था जिसमे आपके कार्यलय ने पत्र नम्बर 18890 दिनांक 14/ 8/ 2020 को प्रबंध निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को मामले में आवशयक कारवाई करने हेतू भेज दिया है। महोदय दुख की बात है कि आपके आदेश पर भी मिशन ने आज तक कोई कारवाई नहींं की जैसा कि आपके पास हमने पहले भी आग्रह किया था कि ये मांग हम पिछले 6 साल से कर रहे हैं मगर हमारी इस जनहित मांग जो क्षेत्र के लिए अति आवश्यक है पर आजतक कुछ नहीं हो रहा है। पत्र में लिखा है कि आपको तो सब पता है कि कुनिहार सिविल अस्पताल से लगभग 13,14 पंचायतों के लोगो को मैडीकल सुबिधा मिलती है। एसोसिएशन ने एक बार फिर स्वास्थ्य मन्त्री डॉ राजीव सहजल से इस मांग को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की है।
पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन इकाई पट्टा बरावरी व हरिपुर द्वारा मासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष डी डी कश्यप ने की व विशेष अतिथि के तौर पर शाखा प्रवन्धक स्टेट बैंक आफ इंडिया पट्टा बरावरी गोपाल दास मौजूद रहे। बैठक में सर्वप्रथम जिला पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के कोषाध्यक्ष स्व रूपचन्द ठाकुर के आकस्मिक निधन होने पर शोक व्यक्त किया गया। मौजूद सदस्यों द्वारा लंबे समय से चल रही अपनी मांग 5, 10 व 15 प्रतिशत मूल वेतन में देने तथा विभिन्न विभागों में पेंशनर्स के लंबित बिलो के शीघ्र भुगतान किए जाने की मांग की गई। सदस्यों ने चर्चा के दौरान कहा कि वर्ष 2003 के बाद जितने भी कर्मचारी व अधिकारी भर्ती हुवे है उन्हें सरकार ने पेंशन से वंचित रखा है। सभी सदस्यों ने सरकार से मांग करते हुवे कहा कि पुरानी पेंशन बहाल की जाए। इस मौके पर डी डी कश्यप ने सभी कर्मचारियों को आह्वान किया कि सभी एक सूत्र में बंधकर पेंशनरों का सहयोग करे। तभी पुरानी पेंशन बहाल हो सकेगी। कश्यप ने बैठक में यह भी जानकारी दी कि 31 अक्टूबर को जिला स्तरीय पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन की जिला स्तरीय त्रैमासिक बैठक पट्टा महलोग में होने जा रही है। इस अवसर पर शाखा प्रवन्धक स्टेट बैंक आफ इंडिया ने पेंशनर्स को बैंक की विभिन्न योजनाओं से भी अवगत करवाया। इस अवसर पर जगदेव गर्ग, जगदीश शर्मा, केशवराम, रोशन लाल कौंडल, निर्मला देवी, गीता देवी, महमूद वेग, खेमचंद ठाकुर आदि मौजूद थे।
The College of Horticulture & Forestry (COH&F), Neri, Hamirpur, a constituent College of the Dr. YS Parmar University of Horticulture and Forestry (UHF), Nauni is preparing Peoples Biodiversity Registers (PBRs) of Hamirpur, Una, Bilaspur and Chamba districts and 15 blocks. The project has been funded by the HP State Biodiversity Board, Shimla for which the university has been sanctioned a budget of Rs 27.50 lakh. These PBRs are being prepared as per the Biological Diversity Act 2002, and in accordance with the standardized formats of the National Biodiversity Authority, Chennai. Dr. Dushyant Sharma, Assistant Professor, COH&F Neri has been designated by the University as a Nodal Officer for the preparation of these PBRs. Dr. Sanjeev Banyal, Dr. Deepa Sharma, Dr. Ravi Bhardwaj and Dr. Richa Salwan will also be a part of the project. The Biological Diversity Act 2002 has been enacted by the Parliament of India for conservation, sustainable use and equitable sharing of the benefits arising out of the use of the biological resources. Under this Act, committees named as Biodiversity Management Committees (BMCs) have been formed at all 3371 local body levels in the State. These PBRs contain comprehensive information on biodiversity components such as plants, animals, microbes, insects and their possible use by the local communities in the BMC areas. Further, PBRs also include information on topographic and socio-economic parameters including the human population, climate, topography, natural ecosystems, livestock resources, livelihood patterns, etc. In addition, these 32 types of formats including agricultural, fodder crops, fruits, medicinal, ornamental, timber plants, weeds, pests and insects of crops, microbial diversity, domesticated animals, fish diversity, the market for domesticated animals, market/fairs for domesticated animals, and other products, people-scape, landscape, waterscape, soil type, trees, shrubs, herbs, tubers, grasses, climbers, wild plant species of importance, wild plants of medicinal importance, wild relatives of crops, wild ornamental plants, wild fumigate/chewing plants, timber plants, other plants in the wild, wild animal species, wild aquatic biodiversity and wild aquatic species of importance are covered under the PBR. UHF Vice-Chancellor Dr. Parvinder Kaushal said, “Once these PBRs are prepared, the University, the Biodiversity Board and the concerned BMCs will have all information about the biological resources, their sustainable use, threatened species, etc. found in different blocks of these districts. This information will be helpful for any type of future planning and research on conservation and sustainable harnessing and judicious use of biological resources found in these districts”.
अर्की। संस्कृत भारती हिमाचल प्रदेश द्वारा गत 25 सितंबर से 26 अक्टूबर तक एक माह का शास्त्र परिचय वर्ग का आयोजन किया गया। इसके समापन समारोह में संस्कृत भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष एवं गुजरात के सोमनाथ संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. गोपबंधु मिश्र ने शिरकत की। अपने भाषण में उन्होंने हिमाचल के समस्त युवाओं का शाखा अध्ययन के लिए आह्वान करते हुए कहा की निरंतर संस्कृत ग्रंथों का अध्ययन करने से न केवल हमारे अंदर नई चेतना का संचार होता है, अपितु शास्त्रों में निहित ज्ञान को आत्मसात करने का मार्ग भी मिल जाता है। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्कृत भारती के क्षेत्र संगठन मंत्री जयप्रकाश गौतम तथा अध्यक्ष के रूप में संस्कृत भारती के प्रांताध्यक्ष एवं वेदव्यास परिसर के प्राचार्य प्रो. लक्ष्मी निवास पांडेय उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में संस्कृत भारती के प्रांत उपाध्यक्ष डॉक्टर राजेश शर्मा ,डॉ चांद किशोर गौत्तम, प्रांतमन्त्री संजीव पाठक, प्रान्त सहमंत्री डॉ. ज्ञानेश्वर शर्मा तथा प्रांत संगठन मंत्री नरेंद्र कुमार सहित प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख डॉ. मुकेश कुमार भी उपस्थित रहे। गौरतलब है कि संस्कृत भारती हिमाचल प्रदेश द्वारा संस्कृत भाषा के प्रचार एवं संस्कृत में लिखित शास्त्रों के संरक्षण के लिये प्रदेश में निरंतर कार्य किये जा रहे है। इसी कड़ी में आयोजित इस शास्त्र परिचय वर्ग में ऑनलाइन माध्यम से पूरे प्रांत के 175 संस्कृत प्रेमियों एवं अध्येताओं ने पूरे एक माह तक वेद-ज्योतिष-व्याकरण-दर्शन सहित्यादी विषयों का परिचयात्मक ज्ञान प्राप्त किया। इस वर्ग में हिमाचल के संस्कृत महाविद्यालयों एवं उपाधि महाविद्यालय में कार्यरत संस्कृताचार्यों ने संस्कृत भारती के तत्वावधान अध्यापन किया। इस वर्ग का संयोजन डॉ. कृष्ण मोहन पाण्डेय तथा डॉ. अरुण शर्मा ने किया। इसमे शिक्षण कार्य डॉ भानु शर्मा, नरेंद्र कौशल डॉ दिनेश भारद्वाज, डॉ रोशनलाल जोशी, डॉ अनुराधा तथा नीरज कुमार ने संपादित किया।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुर्वेद मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि प्रदेश सरकार आम आदमी को राहत पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डाॅ. सैजल आज कसौली विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर और परवाणू में हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत 21 ग्राम पंचायतों के 261 पात्र लाभार्थियों को रसोई गैस कनैक्शन वितरित करने के उपरान्त उपस्थित लाभार्थियों, जन प्रतिनिधियों एवं अन्य को सम्बोधित कर रहे थे। डाॅ. सैजल ने ग्राम पंचायत बोहली, अन्हेच, कोरो कैंथड़ी, चेवा, बड़ोग, गांगुड़ी, गढ़खल सनावर, कोट, गनोल, नाहरी, रौड़ी, गुल्हाड़ी, धर्मपुर, हुड़ंग, कसौली गढ़खल, जगजीतनगर, आंजी मातला, चम्मो, बनासर और जंगेशू सहित कसौली कैंट के पात्र लाभार्थियों को हिमाचल गृहिणी योजना के तहत निशुल्क गैस कनैक्शन एवं अन्य सामग्री वितरित की। डाॅ. सैजल ने कहा कि इस वर्ष कोरोना वायरस संक्रमण के कारण देश एवं प्रदेश को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। केन्द्र एवं प्रदेश सरकार यह प्रयास कर रही है कि कोविड-19 के कारण हुए नुकसान की शीघ्र भरपाई की जाए। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए जहां चरणबद्ध तरीके से विभिन्न गतिविधियों को अनलाॅक अवधि में आरम्भ किया जा रहा है वहीं लोगों को जागरूक बनाते हुए कोरोना संक्रमण से बचाने पर भी बल दिया जा रहा है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में कोविड-19 से बचाव के लिए जन आंदोलन कार्यान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी को प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए सूत्र ‘जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं’ का पूर्ण पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना, आवश्यक सोशल डिस्टेन्सिग के नियम का पालन करना और बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाइजर से साफ करना कोरोना संक्रमण के विरूद्ध मुख्य हथियार है। उन्होंने सभी से आग्रह किया इन नियमों का पालन करें और स्वस्थ एवं सुरक्षित रहकर देश एवं प्रदेश के विकास को गति देने में सहायक बनें। डाॅ. सैजल ने कहा कि हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सोच प्रदेश की सभी महिलाओं और परिवारों के लिए वरदान बनी है। उन्होंने कहा कि यह योजना जहां महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए रामबाण सिद्ध हुई है वहीं इस पहाड़ी प्रदेश के पर्यावरण संरक्षण की पहचान भी बनी है। उन्होंने कहा कि कसौली विधानसभा क्षेत्र में अब तक 2300 से अधिक निःशुल्क गैस कुनैक्शन इस योजना के तहत प्रदान किए जा चुके हैं। आयुर्वेद मंत्री ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार नियमित रूप से ऐसी योजनाएं कार्यान्वित कर रही है जो समाज के सभी वर्गों को लाभान्वित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महत्वकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत लगभग 50 करोड़ पात्र लाभार्थी लाभान्वित हुए हैं। प्रदेश में विभिन्न गंभीर रोगों से पीड़ित रोगियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से आरंभ की गई सहारा योजना के तहत प्रतिमाह 3000 रुपए की राशि उपलब्ध करवाई जा रही है। अभी तक लगभग 9300 से अधिक लाभार्थी लाभान्वित हो चुके हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि हिमकेयर व वृद्धावस्था सामाजिक सुरक्षा पैंशन जैसी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और इनसे लाभ उठाएं। भाजपा मंडल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और क्षेत्र के विकास की जानकारी प्रदान की। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ. डेजी ठाकुर, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, भाजपा मंडल कसौली के उपाध्यक्ष दौलत ठाकुर, ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी के प्रधान एवं क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सदस्य मदन मोहन मेहता, जोगिन्द्रा सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष यशपाल ठाकुर, बघाट बैंक निदेशक मंडल के सदस्य कृपाल सिंह, ग्राम पंचायत आंजी मातला के प्रधान दुनीचंद, बीडीसी सदस्य दीक्षा, विभिन्न ग्राम पंचायतांे के प्रतिनिधि, भाजपा तथा भाजयुमो के विभिन्न पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के निरीक्षक धर्मश एवं अरूण सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा कोविड-19 से बचाव के लिए जन आंदोलन अभियान के तहत जिला स्तरीय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. राजन उप्पल ने की। डाॅ. राजन उप्पल ने इस अवसर पर कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के दृष्टिगत ‘सुरक्षा की युक्ति, कोरोना से मुक्ति’ के लिए जन-जन को जागरूक किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस दिशा में देश के प्रत्येक नागरिक को जागरूक करने के लिए जन आन्दोलन अभियान का शुभारंभ किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचाव के लिए निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य है। उन्होंने आग्रह किया कि प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के लिए समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर सभी को मास्क का प्रयोग सुनिश्चित बनाना होगा। उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेन्सिग का पालन और बार-बार अपने हाथ साबुन से धोना अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाइजर से साफ करना कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव का साधन है। उन्होंने कहा कि खांसी या जुखाम होने पर नाक से ढोडी तक मास्क का उपयोग करें, क्योंकि खांसने व छींकने पर दूसरे व्यक्तियों के विभिन्न बीमारियों से संक्रमित होने की संभावना रहती है। डाॅ. उप्पल ने कहा कि जिला में अभी तक कोरोना वायरस जांच के लिए 41565 नमूने एकत्र किए गए। इनमें से 3560 मामले कोरोना संक्रमण पाॅजिटिव पाए गए हैं। जिला में अभी तक 36 रोगियों की कोविड-19 से मृत्यु हुई है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए ऐहतिायात ही कारगर उपाय है। जब तक इस वायरस की दवा नहीं बन जाती तब तक बचाव आवश्यक है। उन्होंने कोविड-19 से बचाव के लिए जन-जन के सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी सुरेश शर्मा ने उपस्थित सभी को कोविड-19 से बचाव की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में सोनी म्यूजिकल ग्रुप तथा आशा कार्यकर्ताओं द्वारा कोविड-19 पर एक लघु नाटिका एवं गीत प्रस्तुत किया गया। इसके माध्यम से कोरोना वायरस से बचाव के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में कोविड-19 जागरूकता शिविर में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कत किया गया। इस अवसर पर जिला आयुर्वेद अधिकारी डाॅ. राजेन्द्र शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. मुक्ता रस्तोगी, डाॅ. अशोक हाण्डा, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन के प्रधानाचार्य चमन लाल तनवर सहित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की छात्र-छात्राएं इस अवसर पर उपस्थित थीं।
अम्बुजा सीमेंट कर्मचारी संघ (भारतीय मज़दूर संघ) का एक प्रतिनिधिमंडल अखिल भारतीय सीमेंट मजदूर संघ के उपमहामंत्री ओमप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में उपायुक्त सोलन केसी चमन से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधीश के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में कहा है कि भारतीय मज़दूर संघ की राष्ट्रीय कार्यसमिति (दिल्ली) के आदेशानुसार अम्बुजा सीमेंट कर्मचारी संघ सम्बंधित भारतीय मज़दूर संघ ने श्रम कानून में जो बदलाव किया गया और जिसमे श्रमिकों को नुकसान है और जो उद्योग मालिकों को लाभान्वित करके वर्तमान सरकार कानून बना रही हैं, उससे भारतीय मज़दूर संघ पूर्णतया असंतुष्ट है। भारतीय मज़दूर संघ ने इसमें संशोधन की मांग की है जिसमे श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाएं। वेज ऑन कोड 2019 जो पारित हुआ उसका भारतीय मज़दूर संघ स्वागत करता है लेकिन आईआर कोड ओएच्एस तथा सामाजिक सुरक्षा कोड 2020 में कुछ बिंदुओं में भारतीय मज़दूर संघ की असहमति है। इन तमाम विषयों को लेकर भारतीय मज़दूर संघ ने 28 अक्टूबर 2020 को विरोध दिवस के रूप में मना रहा है जिसमे पूरे भारत वर्ष में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जिलाधीश के माध्यम से ज्ञापन दिया जा रहा है। भारतीय मज़दूर संघ एक गैर राजनीतिक संगठन है, सरकार चाहे कोई भी हो यदि कोई मज़दूरों के लिए मज़दूर विरोधी नीति देश मे उतपन्न होंगी, तो भारतीय मज़दूर संघ कभी सहन नहीं करेगी। इसी संदर्भ में श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने आश्वाशन दिया है कि (भा.म.सँ.) से इस विषय मे वार्ता जारी है क्योंकि यह श्रम कानून लोकसभा और राज्यसभा में पारित हो चुका है नियम और शर्ते बननी बाकी है दिसम्बर में सारी प्रक्रीया अंतिम चरण पर थी लेकिन (भा.म.सँ.) के विरोध पर अभी संशोधन के लिए वार्ता जारी है औऱ अप्रैल 2021 में अंतिम निर्णय हो जाएगा, यदि फिर भी सरकार मज़दूर विरोधी श्रम कानून में सुधार नहीं करेंगी फिर बहुत बड़ा देश व्यापी आन्दोलन की (भा.म.सँ.) तैयारी करेंगी। कोरोना काल के चलते भौतिक दूरी की पालना करते जिलाधीश सोलन को अम्बुजा सीमेंट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार और अखिल भारतीय सीमेंट मज़दूर महासंघ के डिप्टी जनरल सेक्रेटरी ओमप्रकाश शर्मा ने ज्ञापन सौंपा, जिसे जिलाधीश ने सहर्ष स्वीकार किया। इसके अतिरिक्त कुछ स्थानीय मांग पर भी चर्चा हुई जो बहुत ही पीडादायक है क्योंकि कोरोना काल के छः महीने बीत जाने के बाद भी अभी तक अस्थाई श्रमिकों की मासिक वेतन कटौती निरंतर जारी है जिसमे जिलाधीश ने चिंता जताई औऱ जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक से वार्तालाप करने की सलाह दी। इसी संदर्भ में हम जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक से मिले और लिखित पत्रक दिया है आश्वासन मिला है कि शीघ्र ही आपका कार्य हो जाएगा। इस दौरान अखिल भारतीय सीमेंट मज़दूर महासंघ के उपमहामंत्री ओमप्रकाश शर्मा, अम्बुजा सीमेंट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार, सचिव राकेश महाजन, कमल भट्टी, अल्ट्राटेक सीमेंट के अध्यक्ष महेंद्र कुमार, महामंत्री कमल कुमार ओर राजपाल मौजूद रहे।
बाघल विकास परिषद ग्याणा की एक आम बैठक हुई। बैठक में माइनिंग एरियाज के पांच पंचायतों (ग्याणा, चंडी, कशलोग, सघोई व मांगू) के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान बैठक में विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। बाघल विकास परिषद के प्रधान परस राम (पिंकु) ने बताया कि नव गठित दि माइनिंग एरियाज लैंड लूजर्स ट्रांसपोर्ट कोऑपरेटिव सोसायटी ग्याणा को लैंड के आधार पर ट्रांसपोर्ट का कार्य आबंटित किया जाए। 6000 बीघा भूमि अधिग्रहण के आधार पर आबंटन हो और वर्ष 1992 में जो करार अंबुजा सीमेंट और सरकार के बीच जो लिखित समझौते हुए हैं उनको पूरी तरह से निष्पक्ष रूप से लागू किया जाए। माइनिंग एरियाज के बेरोजगार युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर नियमित रोज़गार दिया जाए। रेगुलेट्री कमेटी को वर्ष 2010 में गठित की गई थी। उसमे कुछ शर्तों को संशोधित किया जाए। इस दौरान बैठक में यह निर्णय लिया गया कि दी माइनिंग एरिया लैंड लूजर सोसाइटी में केवल उसी कंपनी की गाड़ियां आएगी जो हमारी निम्न शर्तों को पूरा करेगा। जैसे फ्री इंसुरंस, टीसीएस फ्री, 6 से 8 साल की वारंटी व एएमसी आदि और सबसे कम गाड़ी का रेट और इस बैठक में टाटा मोटर्स ने भी गाड़ियों का प्रोमोशन किया और दावा किया कि माइनिंग सोसायटी को सबसे बेस्ट ऑफर लेकर आएगी और उन्होंने कुछ शर्तों को स्वीकार भी किया है। बैठक में सामाजिक दूरी व फेस मास्क व सैनिटाइजर आदि का इस्तेमाल किया गया। इस मौके पर कृष्णलाल, रूपलाल, धनीराम, बलदेव राज, जयदेव, विक्रम, बद्रीदास, मनीराम, बलिराम, देशराज, खेमराज, मनसा राम, हरीश, दयाराम, दिलाराम सहित बाघल विकास परिषद के सदस्य मौजूद रहे।


















































