राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ अंकुर गॉड ने हिंदू युवा वाहिनी मंडल अर्की में घनश्याम को मंडल अध्यक्ष और खगेश शर्मा को मंडल संगठन मंत्री के लिए मनोनीत किया है। राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ अंकुर गॉड ने कहा कि यह संगठन की नीति एवं उद्देश्यों का पालन करते हुए संगठन का विस्तार करेंगे एवं संगठन के कार्य को सिद्ध करने में पूर्ण योगदान देंगे।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा जमा दो का परिक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें समूचे प्रदेश के छात्रों का प्रदर्शन सन्तोषजनक रहा। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चण्डी अर्की का परिणाम अत्यन्त सराहनीय रहा है। चण्डी विद्यालय के 49 छात्रों ने परिक्षा दी जिनमें 45 उत्तीर्ण 2 कम्पार्टमेन्ट 2 अनुत्तीर्ण रहे। चण्डी विद्यालय के छात्रों द्वारा चारों संकायो में परिक्षा दी गई जिसमें विज्ञान संकाय का 83.33%, कला का 92.85%, वाणिज्य का 93.33% परिणाम रहा। विद्यालय का परिणाम 91.83% रहने से समूचे क्षेत्र में खुशी की लहर है। विज्ञान संकाय में रोहित ने 414, सुमन ने 349, सुरभि ने 346, वाणिज्य संकाय में ममता ने 427, यमुना ने 418, हर्षा ने 415, कला संकाय में हर्षा ने 455, हीना ने 435, आंचल ने 426 सर्वाधिक अंक लिए। सभी संकायों में हर्षा सुपुत्री रोशनलाल शर्मा 91%,हीना सुपुत्री नारायण कंवर 87%, ममता सुपुत्री दीपराम शर्मा 85.4 % अंक लेकर प्रधानाचार्य भूपेन्द्र गुप्ता ने सभी छात्रो की सराहना करते हुए कहा कि इस परिणाम का आधार अध्यापकों का अथक परिश्रम एवं अभिभावकों का पूर्ण सहयोग है, अतः सभी अध्यापक एवं अभिभावक बधाई के पात्र हैं। भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले इन छात्रों का विद्यालय तथा घर में किया गया परिश्रम एवं शतप्रतिशत नकल रोकने के प्रबन्धों को देखते हुए यह पूर्णतया शुद्धपरिणाम है। सरकारी विद्यालयों का परिणाम पहले की अपेक्षा बेहतर हुआ है, भविष्य में भी अधिकाधिक स्थान पाने की यह स्पर्धा जारी रहेगी। भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि आने वाले समय में हमारे विद्यालय के बच्चे मेरिट में आएं इसके लिए अथक परिश्रम करेंगे। विद्यालय परिवार इन बच्चों के उज्वल भविष्य की कामना करता है। एसएमसी प्रधान टेकचन्द शर्मा ने परिणाम आने पर समस्त अभिभावकों की तरफ से छात्रों को बधाई दी तथा अध्यापकों की कड़ी मेहनत की प्रशंसा की। उन्होने आशा व्यक्त की है कि प्रधानाचार्य भूपेन्द्र गुप्ता के कुशल नेतृत्व एवं अध्यापकों के उचित मार्गदर्शन में छात्र निरन्तर वृद्धि करते रहेंगे।
शुक्रवार को परवाणू के सेक्टर एक में सुबह मूसलाधार बारिश ने जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया औद्योगिक क्षेत्र कसौली रोड पर भारी मात्रा में पानी इकट्ठा हो गया जिससे फैक्ट्रियों के वर्कर जो कि अपना काम कर रहे थे। उन्हें पता चलते ही मूसलाधार बारिश का पानी उनकी फैक्ट्रियों की ओर रुख करने लगा तभी सभी वर्करों ने मिलकर उस पानी को रोकने की कोशिश की। भले ही फैक्ट्री के अंदर पानी नहीं घुसा मगर अजय ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम में काफी मात्रा में पानी घुस गया जिससे गोदाम में रखें समान व्यस्त हो गए। गोदाम के मालिक को पता चलते ही उसने अपने वर्करों से पानी को बाहर निकालने में कार्य करना आरंभ कर दिया। गोदाम में पानी लगभग दो-तीन फुट तक नजर आया जिससे उनके सामान खराब हो गया। इस पानी को निकालने में दो-तीन घंटे लग गए यहां पानी अक्सर ज्यादा बारिश के कारण फैक्ट्रियों में घुस जाता है।
दूरसंचार के इस आधुनिक युग में उपमंडल की ग्राम पंचायत सरयांज का गांव गरूड़नाग आज भी संचार नैटवर्क से अछूता है। गांव से संबंध रखने वाले गौतम एंटरटेनमैंट लिमिटेड, ओपन हैंसड वैलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष व बालाजी टेलीफिल्मस के पूर्व निदेशक जगत गौतम शर्मा ने प्रदेश के राज्यपाल को एसडीएम अर्की विकास शुक्ला के माध्यम से सौंपे गए ज्ञापन में गांव में दूरसंचार का नैटवर्क मुहैया करवाने की मांग की है। गौतम का कहना है कि कुछ वर्ष पूर्व गांव में बीएसएनएल के लैंडलाईन तो चलते थे परंतु केबल चोरी होने के बाद विभाग ने केबल बिछाना बंद कर दिया जिससे गांव में एकमात्र दूरसंचार का साधन बंद हो गया। इसके पश्चात विभाग द्धारा गांव में ग्रामीण पब्लिक टैैलीफोन की सुविधा देने हेतू टावर भी लगाया गया परंतु कुछ वर्षों से वह भी बंद पड़ा है। उनका कहना है कि आपातकालीन स्थिति में यदि बाहर से काई सहायता भी मंगवानी हो तो संदेश भेजने के लिए कोइ सुविधा नहीं है। उन्होने ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल से मांग की है कि गांव को दूरसंचार सुविधा से जोड़ा जाए ताकि आधुनिकता के इस युग में गांव वासी भी सुविधा से वंचित न रहें। बीएसएनएल अर्की के सहायक अभियंता हेमंत मीणा का कहना था कि वे गांववासियों की मांग को अपने उच्चाधिकारियों के पास भेज देंगे।
बी एल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार की बारहवीं कक्षा का विज्ञानं संकाय,वाणिज्य संकाय और कला संकाय का वार्षिक परीक्षा परिणाम बहुत ही सराहनीय रहा। यह जानकरी देते हुए प्रधानाचार्य पुर्शोतम गुलेरिया ने बताया की बारहवीं कक्षा में विज्ञानं संकाय में कनिका चौधरी ने 452 (90.4%) अंक लेकर प्रथम स्थान, उर्वशी ने 446 (89.2%) अंक लेकर दूसरा स्थान व इशिका शर्मा ने 442(88.4%) अंक लेकर तीसरा स्थान, दिव्यांशी शर्मा ने 426(85.2%)चौथा स्थान, पुनीत कुमार ने 424(84.8%) पांचवां स्थान प्राप्त किया है, वाणिज्य संकाय में माधुरी शर्मा ने 440(88)% अंक लेकर पहला स्थान, कृतिका शर्मा ने 429(85.8%)अंक लेकर दूसरा स्थान, ईशा कुमारी ने 421(84.2%) अंक लेकर तीसरा स्थान, ज्योति ने 415 (83)% अंक लेकर चौथा स्थान, अदिति ने 413(82.6)% अंक लेकर पांचवां स्थान प्राप्त किया है तथा कला संकाय में दीप्ती ने 433(86.6)% अंक लेकर प्रथम स्थान, प्रीतिका ने 416(83.2%) अंक लेकर दूसरा स्थान, शिवानी सोनी ने 414(82.8%) अंक लेकर तीसरा स्थान, मनीष कुमार ने 405(81%) अंक लेकर चौथा स्थान, पारुल ने 398(79.6%) अंक लेकर पांचवां स्थान प्राप्त किया है I विद्यालय के प्रधानाचार्य पुर्शोतम गुलेरिया ने बतया की विज्ञानं संकाय में 11 बच्चों ने, वाणिज्य संकाय में 5 बच्चों ने, कला संकाय में 4 बच्चों ने 400 से ज्यादा अंक हासिल किये है विज्ञानं संकाय में 12 बच्चों ने, वाणिज्य संकाय में 8 बच्चों ने तथा कला संकाय में 7 बच्चों ने 75% से अधिक अंक हासिल किये है विज्ञानं संकाय में 22 बच्चों ने, वाणिज्य संकाय में 14 बच्चों ने तथा कला संकाय में 10 बच्चों ने प्रथम स्थान हासिल किया है I इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, अध्यापक व अभिभावक संघ के अध्यक्ष रतन तनवर और सभी सदस्यों ने अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए सभी बच्चों तथा उनके अभिभावकों को व विद्यालय के अध्यापकों को बधाई दी है। वहीँ विद्यालय के प्रधानाचार्य पुर्शोतम गुलेरिया व उप प्रधानाचार्या किरण जोशी तथा मुख्याध्यापिका ने भी उत्तम परीक्षा परिणाम के लिए सभी बच्चों व अध्यापकों को बधाई दी है तथा उनकी कड़ी मेहनत व लगन की प्रशंसा की व कहा कि इस विद्यालय का परीक्षा परिणाम हर वर्ष सराहनीय रहता है। ये स्कूल ना केवल अन्य गतिविधयों में जिलाभर में प्रथम रहने के साथ पढाई में भी अव्वल रहता है जिससे विद्यालय व सोलन जिले का नाम प्रदेश भर में रोशन करता रहा है I
कोविड-19 के खतरे के दृष्टिगत इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस डिजिटल आधार पर आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. राजेन्द्र शर्मा ने दी। डाॅ. राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की विषय वस्तु ‘अपने घर पर रहकर, अपने परिवार के साथ योगाभ्यास’ है। उन्होंने कहा कि इसी विषय वस्तु के आधार पर सोलन जिला में योगाभ्यास किया जाएगा। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि अपने परिवार सहित 21 जून, 2020 को प्रातः 7.00 बजे से प्रातः 7.45 बजे तक सामान्य योगाभ्यास करें। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी ने कहा कि सामान्य योगाभ्यास क्रम के प्रशिक्षण का वीडियो केन्द्रीय आयुष मंत्रालय की वैबसाईट लवहंण्ंलनेीण्हवअण्पद पर उपलब्ध है। यह वीडियो 21 जून, 2020 तक विभिन्न वीडियो चैनलों पर भी उपलब्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि अपनी भाषा में सामान्य योगाभ्यास प्रशिक्षण वीडियो आयुष मंत्रालय की वैबसाईट पर दिए गए यू-टयूब लिंक, फेसबुक लिंक तथा इन्सटाग्राम लिंक पर देखा जा सकता है। इन्हें डाउनलोड भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लोग अपने योगाभ्यास की वीडियो को लाईव स्ट्रीम करने के साथ-साथ यू-टयूब पर अपलोड कर आयुष मंत्रालय के विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर भी कर सकते हैं। डाॅ. राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि लोग केन्द्रीय योग व प्राकृतिक चिकित्सा अनुसन्धान परिषद द्वारा आयोजित वीडियो ब्लाॅगिंग प्रतियोगिता में भी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता से सम्बन्धित अन्य जानकारी आयुष मंत्रालय की वैबसाईट व योग पोर्टल के प्रतियोगिता अनुभाग में उपलब्ध है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि 21 जून, 2020 को प्रातः 7.00 बजे से 7.45 बजे के मध्य अपने घर आयुष मंत्रालय की वैबसाईट के साथ जुड़कर योगाभ्यास करें।
सोलन जिला में टैंकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति के लिए निविदाएं आमंत्रित करने की तिथि इस कार्य के लिए निर्धारित समिति द्वारा 25 जून, 2020 तक बढ़ा दी गई है। यह जानकारी आज यहां अतिरिक्त उपायुक्त सोलन विवेक चंदेल ने दी। उन्होंने कहा कि अब इच्छुक व्यक्ति 25 जून, 2020 तक उक्त कार्य के लिए अपनी निविदाएं उनके कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।
संगठन के शीर्ष नेतृत्व व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र उपाध्याय से विस्तृत चर्चा के उपरांत भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना भारद्वाज ने मंडल पदाधिकारियों व कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है । इसमें उपाध्यक्ष पद पर अर्की से सरस्वती कश्यप, कुनिहार से सुनीता ठाकुर, बातल से मीरा कौशल, अर्की से कांता भारद्वाज तथा सूरजपुर से सुनीता ठाकुर की नियुक्ति की गई है । महामंत्री पद पर अर्की से भावना गुप्ता तथा दाउटी से सुनीला शर्मा को नियुक्त किया गया है । इसी प्रकार बसंतपुर से सावित्री शर्मा, नवगांव से कांता ठाकुर, गोहरी से मीना देवी, दानोंघाट से पुष्पा शर्मा तथा बलेरा से बबीता ठाकुर को सचिव नियुक्त किया गया है । पजीणा की सुमन ठाकुर को कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त किआ गया है। धुंधन से अनुपमा सोनी सोशल मीडिया/ आईटी संयोजक नियुक्त की गई है । लाधी से लता शर्मा को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है तथा अर्की से वंदना गुप्ता, सौर से लक्ष्मी देवी, कुनिहार से शिप्रा जोशी, नौणी से चंचला देवी, जयनगर से इंदिरा सोनी, कोखड़ी से पूनम देवी, दसेरन से बबीता देवी, होलग से परवीना कुमारी, सरयांज से रीता शर्मा, मनलोग कलां से लाजवंती देवी, लोहारघाट से सरला शर्मा, पयोठा से बीना शर्मा, करोली से विनीता महाजन, कोठी नमोल से रमा तनवर,मटेरनी से नीलम वर्मा, बातल से लीना शर्मा तथा अर्की की निशा शर्मा को कार्यकारिणी में लिया गया है । यह जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से भाजपा महिला मोर्चा अर्की मंडल की अध्यक्ष रीना भारद्वाज ने दी ।
प्रदेश सरकार लोगों को उत्तम गुणवत्ता की दवाएं उपलब्ध करवाने के लिए कृतसंकल्प है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए जहां दवा उद्योग के लिए मानक परिचालन प्रक्रिया अपनाई गई है वहीं दवा नियंत्रकों के माध्यम से प्रदेश में उत्पादित की जा रही दवाओं की गुणवत्ता का नियमित अनुश्रवण किया जा रहा है। यह जानकारी आज उप दवा नियंत्रक बद्दी मनीष कपूर ने दी। मनीष कपूर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को दवा उद्योग का हब माना जाता है और सोलन जिला के बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र में प्रदेश की अधिकांश दवाओं का उत्पादन होता है। विभिन्न नियमों एवं मानक परिचालन प्रक्रिया के माध्यम से प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित बना रही है कि राज्य में उत्पादित दवाओं की गुणवत्ता अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल दवा उत्पादन का 33 प्रतिशत उत्पादित किया जा रहा है। इन सभी दवा निर्माता कंपनियों का समय-समय पर दवा गुणवत्ता के लिए औचक निरीक्षण किया जाता है। उप दवा नियंत्रक ने कहा कि दवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के उद्देश्य से नियमित रूप से क्षेत्र में दवाओं के नमूने एकत्र किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देश तथा केन्द्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन के नियमों के अनुसार अप्रैल 2019 से मार्च, 2020 की अवधि में देश में निर्मित होने वाली दवाओं के 13610 नमूने एकत्र किए गए। परीक्षण के उपरांत इनमें से 398 नमूने मानक गुणवत्ता के अनुरूप नहीं पाए गए। उन्होंने कहा कि इन 398 दवा नमूनों में से 82 नमूने हिमाचल प्रदेश में स्थापित दवा कंपनियों के थे। मनीष कपूर ने कहा कि वित्त वर्ष 2019-20 में विभाग ने मानक गुणवत्ता के अनुरूप नहीं पाए गए 82 नमूनों के लिए कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए। इनमें से 72 मामलों में इन दवाआंे के उत्पादन के लिए विभाग द्वारा लाईसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। 01 मामले में उत्पादन अनुमति का लाईसेंस रद्द कर दिया गया है। 04 मामलों में उत्पाद का पुनः परीक्षण किया जाना है। उन्होंने कहा कि 04 अन्य मामलों में विभाग द्वारा कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। 01 कंपनी ने उत्पादन बंद कर दिया है। उप दवा नियंत्रक ने कहा कि निरीक्षण कर्मियांे को निर्देश दिए गए हैं कि वे समय-समय पर दवा उत्पादन कंपनियों का निरीक्षण करते रहें। ऐसी दवा कंपनियों पर विशेष ध्यान दिया जाए जिनकी दवाओं के नमूने मानक गुणवत्ता के अनुरूप नहीं पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2018-19 में 123 दवाओं के नमूने गुणवत्ता के अनुरूप नहीं पाए गए थे। जबकि इस वर्ष यह संख्या घटकर 82 हो गई है। यह सुनिश्चित बनाया जा रहा है कि सभी दवाओं की गुणवत्ता मानक अनुरूप हो। उन्होंने कहा कि दवाओं की गुणवत्ता में कमी उचित भण्डारण क्षमताओं का न होना भी हो सकती है। इस दिशा में भी समुचित पग उठाए जा रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा जमा दो का परीक्षा परिणाम में सरस्वती विद्या मन्दिर दाड़लाघाट का विज्ञान संकाय का परिणाम सराहनीय रहा।विद्यालय के प्रधानाचार्य गीता राम ठाकुर ने बताया कि विद्यालय में पढ़ाए जा रहे मात्र एक विज्ञान संकाय का परिणाम 97 प्रतिशत रहा व विद्यालय के मेधावी छात्रा प्रकृति ठाकुर ने 500 में से 465 अंक लेकर प्रथम स्थान,ईशा भरवाल ने 464 अंक लेकर द्वितीय व विकास ठाकुर ने 450 अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।विद्यालय के 75% विद्यार्थी 80% से ऊपर अंकों में उत्तीर्ण हुए।इस संतोषजनक परिणाम को लेकर अभिभावकों व इलाके में खुशी की लहर है।
कुनिहार में एक किसान के घर में गाय ने दो सर वाले बछड़े को जन्म दिया है हालांकि दो सर वाला यह बछड़ा मृत था। जानकारी के अनुसार कुनिहार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भटयून गांव के एक किसान परिवार में गाय गर्भवती थी। अचानक बुधबार देर सायं गाय की तबियत कुछ खराब होने लगी, तभी किसान शंकर लाल ने तुरंत पशु चिकित्सालय कुनिहार के कर्मी सुरेश कुमार को दूरभाष पर सारी स्थिति से अवगत करवाया व् सुरेश कुमार तुरंत किसान के गांव भटयून पंहुच गए गर्भवती गाय का निरीक्षण करने के उपरान्त पाया गया कि गाय के गर्भ में बच्चा उल्टा है व कोई हरकत नहीं कर रहा है। उन्होंने तुरंत कुछ ग्रामीणों की सहायता से गाय के गर्भ से बच्चे को निकाला। जैसे ही मृत बछड़ा गर्व से बाहर निकला, सभी लोग हैरान हो गए क्योकि मृत बछड़े के दो सर थे । मौके पर मौजूद ग्रामीण राजेन्द्र ने कहा कि क्षेत्र में शायद पहली बार दो सर वाला बछड़ा देखा गया है। ग्रामीणों ने बछड़े को मिटटी में दफना दिया। किसान शंकर लाल ने कहा कि मैं पिछले करीब 20 वर्षों से कृषि एवं पशुधन को पालते आ रहा हूं। क्षेत्र में दो मुंह वाले बछड़े के जन्म देने की पहली घटना है, गाय बिल्कुल स्वस्थ है।
डॉ वाईएस परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी ने बुधवार को प्रकाशन,साहित्यिक चोरी और रिसर्च मेटरिक्स मेट्रिक्स पर एक वेबिनार का आयोजन किया गया। एसोसिएशन ऑफ एग्रीकल्चरल लाइब्रेरियन एंड डॉक्यूमेंटलिस्ट ऑफ इंडिया के सहयोग से विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा परियोजना के तहत फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत इस वेबिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नौणी विवि के कुलपति डॉ परविंदर कौशल मुख्य अतिथि रहे। विश्वविद्यालय के एनएएचईपी (आईडीपी) परियोजना के समन्वयक डॉ केके रैना ने मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता एनआईटी वारंगल के लाइब्रेरियन, डॉ के वीरंजन्यालु का स्वागत किया। डॉ कौशल ने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि यह विषय शैक्षणिक संस्थानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और छात्रों और शोधकर्ताओं को इसके बारे में नियमित रूप से अवगत कराने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के शोधकर्ता अच्छे पत्रिकाओं में लिखने के लिए मौजूदा समय का उपयोग कर सकते हैं ताकि वैश्विक रैंकिंग में सुधार हो सके। डॉ वीरंजनानुलु ने एक अच्छा पेपर लिखने और इसे गुणवत्ता पत्रिकाओं में प्रकाशित करने के बारे में एक विस्तृत प्रस्तुति दी। वेबिनार के दौरान प्रकाशनों, सॉफ्टवेयर टूल्स, प्रशस्ति पत्र विश्लेषण, साहित्यिक चोरी और इससे कैसे बचें के बारे में भी जानकारी दी गई। इस वेबिनार में निदेशक अनुसंधान डॉ राकेश गुप्ता, डीन डॉ एमएल भारद्वाज, डॉ वाईसी गुप्ता और डॉ भूपेंद्र गुप्ता; डॉ कुलवंत राय, डॉ केके कांडपाल, सीटीओ आईसीएआर आईवीआरआई, डॉ कैलाश डी टंडेल, लाइब्रेरियन, एनएयू नवसारी, यशोदा नेगी, सहायक लाइब्रेरियन और कई विश्वविद्यालयों के वैज्ञानिक और छात्र उपस्थित रहे।
उपायुक्त सोलन केसी चमन ने कहा कि सोलन जिला में कोविड-19 के विषय में लोगों को जागरूक करने तथा जन-जन तक सही सूचनाएं पहुंचाने एवं भ्रामक समाचारों को रोकने में मीडिया की भूमिका सराहनीय रही है। केसी चमन एक पत्रकार वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। केसी चमन ने कहा कि जिला में मीडिया की सक्रिय भूमिका को सभी स्तरों पर सराहा गया है। उन्होंने मीडिया से आग्रह किया कि भविष्य में भी कोविड-19 से सम्बन्धित सूचनाओं को जन-जन तक पहुंचाते रहें ताकि जिला में कोविड-19 महामारी को फैलने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि मीडिया से प्राप्त फीडबैक सुधार का महत्वपूर्ण जरिया है और मीडिया कर्मियों के सुझावों का प्रशासन सदैव स्वागत करता है। उपायुक्त ने मीडिया कर्मियों से आग्रह किया कि वे कोरोना वायरस से बचाव के लिए अपनाए जा रहे उपायों के विषय में नियमित प्रचार करते रहें। उन्होंने कहा कि लोगांे को यह समझना होगा कि कम से कम 02 गज की दूरी के साथ सोशल डिस्टेन्सिग, नाक से लेकर ठोडी तक मुंह को पूरी तरह मास्क से ढककर रखने और एल्कोहल युक्त सेनिटाईजर तथा साबुन से नियमित हाथ धोने से कोविड-19 के खतरे से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि सोलन जिला में कोविड-19 के कारण घोषित कफ्र्यू अवधि में लगभग 01 लाख 75 हजार व्यक्तियों के आश्रय एवं खान-पान की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित बनाई गई। जिला में लगभग 14 हजार लोगों को होम क्वारेन्टीन किया गया। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि महामारी के दृष्टिगत समय-समय पर जारी नियमों एवं मानक परिचालन प्रक्रियाओं का पालन करते रहें। उन्होंने कहा कि देश में चिन्हित रेड जोन एवं हवाई यात्रा के माध्यम से आने वाले व्यक्तियों को 07 दिन के लिए संस्थागत क्वारेन्टीन तथा तदोपरांत 07 दिन के लिए होम क्वारेन्टीन किया जा रहा है। केसी चमन ने कहा कि जिला से प्रदेश के बाहर एवं भीतर आवागमन के लिए जारी किए जा रहे प्रवेश पत्रों का पूर्ण अनुश्रवण किया जा रहा है। यह सुनिश्चिित बनाया जा रहा है कि प्रवेश पत्र का दुरूपयोग न हो। उन्होंने कहा कि आगामी सेब सीजन के दृष्टिगत सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है और इस सम्बन्ध में मानक परिचालन प्रक्रिया के अनुरूप ही कार्य किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि सोलन की अधिष्ठात्री देवी मां शूलिनी को समर्पित राज्य स्तरीय शूलिनी मेला इस वर्ष कोविड-19 के कारण आयोजित नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के खतरे के कारण अभी किसी भी मंदिर को नहीं खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले की परम्परा के अनुरूप 19 जून, 2020 को केवल अनुमति प्राप्त कम से कम व्यक्तियों द्वारा ही नियमानुसार पूजा-अर्चना की जाएगी। इस अवधि में भी मंदिर बंद रहेगा। माता की पारम्परिक शोभा यात्रा भी इस वर्ष नहीं निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष कोई भी भण्डारा आयोजित नहीं होगा। केसी चमन ने कहा कि समूचे क्षेत्रवासियांे की सुविधा के लिए मां शूलिनी के दर्शन एवं पारम्परिक पूजा-अर्चना का लाईव प्रसारण होगा। श्रद्धालु लाईव प्रसारण को यू-टयूब, फेसबुक एवं फेसबुक पर देखा जा सकेगा। यू-टयूब पर लाईव प्रसारण https://www.youtube.com/channel/UCbgz8Av4hKGmeK6jkvcp8ug पर देखा जा सकेगा। ट्वीटर पर https://twitter.com/maashoolini फेसबुक पर https://www.facebook.com/Maa-shoolini-111378863949829 पर देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि माता के लाईव दर्शन की व्यवस्था भविष्य में भी जारी रहेगी। पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, अतिरिक्त उपायुक्त सोलन विवेक चंदेल तथा उपमण्डलाधिकारी रोहित राठौर ने भी विभिन्न विषयों पर सारगर्भित जानकारी प्रदान की।
बुधवार को भाजपा युवा मोर्चा कसौली मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें रोहित ठाकुर को महामंत्री का पद सौंपा गया। महामंत्री बनने पर रोहित ठाकुर ने प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व कसौली से विधायक और प्रदेश सरकार में मंत्री राजीव सैजल, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, जिला महामंत्री भूपेंद्र ठाकुर, कसौली मंडल अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, मंडल अध्यक्ष वरुण शर्मा और सुंदरम, मदन मोहन मेहता सहित सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। रोहित ठाकुर ने पूर्व में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता रहते हुए इकाई अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और जिला संयोजक आदि पदों पर सेवाएं दी हैं। ठाकुर ने कहा कि जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेवारी सौंपी गई है उसे वह कायम रखते हुए पूरी ईमानदारी से संगठन की सेवा करेंगे और मंडल को और अधिक मजबूत करने की कोशिश करेंगे।
अर्की विधानसभा क्षेत्र में सड़कों, पुलों पेयजल और सिंचाई योजनाओं पर चल रहे विकास कार्यों के लिए स्थानीय भाजपा नेता रत्न सिंह पाल की मुख्यमंत्री द्वारा पीठ थपथपाई गई। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सोलन जिला के अर्की भाजपा मंडल की वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार अर्की क्षेत्र के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने स्थानीय नेता भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल की पीठ थपथपाते हुए कहा कि राज्य एसडीएम ए कोविड-19 और पीएम केयर्स में उदारता पूर्वक योगदान के लिए अर्की विधानसभा क्षेत्र के लोगों का पूरा सहयोग मिला जिसके लिए अर्की के भाजपा नेता का बहुत योगदान है। उन्होंने क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को 15 हजार से अधिक फेस मास्क उपलब्ध कराने के लिए अर्की भाजपा कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अर्की विधानसभा क्षेत्र के विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि क्षेत्र में सड़कों पुलों भवनों के निर्माण पर लोक निर्माण विभाग ने लगभग 62 करोड रुपए खर्च किए जा रहे है। इसी प्रकार जल शक्ति ने भी पेयजल आपूर्ति एवं सिंचाई योजनाओं पर 31 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के इस आपात काल में भी क्षेत्र के 8644 लाभार्थियों को 3 माह में अग्रिम सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने पर तीन करोड़ 17 लाख रुपए सरकार द्वारा जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अर्की भाजपा मंडल की वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि इस महामारी के कारण राज्य की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है। कोविड-19 महामारी के समय में राज्य भर के लोगों से संचार का केवल मात्र माध्यम तकनीक ही है। उन्होंने कहा कि संपूर्ण विश्व कोरोना के कारण प्रभावित हुआ है तथा भारत भी इसका अपवाद नहीं है हिमाचल प्रदेश में स्थिति काफी हद तक नियंत्रण में है और यह बहुत राहत की बात है। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सोलन जिला के अर्की भाजपा मंडल की वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस आपत्ति काल में भी विकास की गति को तेज किए हुए हैं तथा 93 करोड का कार्य किये जा रहा है। वर्चुअल रैली के बाद प्रेस को जानकारी देते हुए रतन सिंह पल ने बताया कि कुनिहार बैज हटी भरारीघाट रोड में 13 करोड रुपए का कार्य किया जा रहा है। चंद्रपुर से घरौनो तक सड़क की मरम्मत मेटलिंग, टायरिंग पर 50 लाख का कार्य इस आपदा के दौरान भी जारी है। पाओ घाटी से सरॉन्न शेर की सड़क की मेटलिग, टायरिंग पर तीन करोड़ 15 लाख रुपए का काम किया जा रहा है। जाबल शेरा, समाणा सड़क पर 3 करोड रुपए से मेतलिंग, टायरिंग पुलियों का निर्माण व डगों का निर्माण किया जा रहा है। सुखन लंबो रोड के निर्माण पर भी दो करोड 27 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। रतन सिंह पाल ने बताया कि इन मार्गों के अलावा नवार्ड के अंतर्गत बन रहे दानोंघाट नेरी प्लाटा सड़क पर दो करोड 53 लाख,गौरी कड़ाह रोड पर दो करोड 17 लाख खर्च किया जा रहा है,खैरी घाटी से प्लोधन सड़क पर तीन करोड़ 80 लाख खर्च किया जा रहा है। उधर सरयाज से येर गतेड सड़क का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। उधर क्युरू नाला से बजोट संपर्क मार्ग को भी नाबार्ड के अंतर्गत बनाया जा रहा है। रतन सिंह पाल ने अर्की उपमंडल के के सभी भाजपा नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सीएम फंड में तथा पीएम फंड में जो भी योगदान अर्की की जनता द्वारा दिया गया है उसके लिए मुख्यमंत्री ने उनका आभार व्यक्त किया है। वर्चुअल रैली में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ राजीव सहजल और सांसद सुरेश कश्यप भी इस अवसर पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर पूर्व विधायक अर्की गोविंद राम शर्मा, अर्की भाजपा मंडलाध्यक्ष डीके शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष संत राम भारद्वाज, महामंत्री यश पाल कश्यप, किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव दलीप पाल, महिला मोर्चा अर्की की अध्यक्षा रीना भी उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश कोंग्रेस पार्टी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, पूर्व मुख्यमंत्री व अर्की विधान सभा के विधायक राजा वीरभद्र सिंह, पी सी सी सचिव राजेन्द्र ठाकुर एवं कोंग्रेस अर्की मण्डल अध्यक्ष रूपसिंह ठाकुर का कोंग्रेस कार्यकर्ता भागमल तनवर, जगदीश ठाकुर, बाबूराम तनवर, ज्ञान ठाकुर, राजेन्द्र कंवर, बलवीर चौधरी, जगतराम वेश, मोहनसिंह चौधरी, सुभाष तनवर, प्रेमराज चौधरी, नारायण सिंह चौधरी, गोविन्द ठाकुर, रमेश तनवर आदि ने अर्की कोंग्रेस मण्डल में कुनिहार क्षेत्र के धनीराम तनवर को उपाध्यक्ष, जगदीश सिंह को महासचिव एवं विनोद जोशी को सचिव नियुक्त किए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए सभी का धन्यवाद किया। सभी पदाधिकारियों ने कहा कि वह कोंग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा व् ईमानदारी से पार्टी को मजबूत करने के लिए तन, मन, धन से प्रयास करते रहे हैं व करते रहेंगे।
उपायुक्त सोलन केसी चमन ने कहा कि कोविड-19 के दृष्टिगत जिला में कार्यरत पात्र प्रवासी श्रमिकों को आत्मनिर्भर योजना के तहत निःशुल्क चावल एवं काल चना उपलब्ध करवाया जाए ताकि उन्हें संकट के इस समय में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। उपायुक्त आज यहां जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान समय में आत्मनिर्भर योजना प्रवासी श्रमिकों का सम्बल बनकर उभरी है। इसलिए यह आवश्यक है कि योजना का कार्यान्वयन समयबद्ध हो। उन्होंने कहा कि 15 जून, 2020 तक सोलन जिला में आत्मनिर्भर योजना के तहत 11,255 प्रवासी श्रमिक परिवारों के 40 हजार 850 पात्र व्यक्तियों को 2519 क्विंटल चावल तथा लगभग 143 क्विंटल काला चना निःशुल्क वितरित किया गया है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत पात्र व्यक्ति को 05 किलोग्राम प्रति व्यक्ति चावल तथा 01 किलोग्राम प्रति परिवार काला चना उपलब्ध करवाया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के समयबद्ध कार्यान्वयन के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत सोलन जिला में गत 03 माह में 30304 क्विंटल चावल एवं काला चना वितरित किया गया है। बैठक में अवगत करवाया गया कि नवम्बर 2019 से मई 2020 की अवधि में 312 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से लगभग 36.18 करोड़ रुपये के आवश्यक खाद्यान्न 01 लाख 35 हजार 294 राशन कार्ड धारकों को वितरित किए गए। बैठक में जानकारी दी गई कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत जिला में 2 लाख 07 हजार 333 पात्र उपभोक्ताओं का चयन किया गया है। इन्हें उपदान दरों पर खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है। जिला में उक्त अवधि के दौरान 1797 विभिन्न निरीक्षणों के माध्यम से लगभग 1.45 लाख रुपये की जुर्माना राशि वसूल की गई। 251 पाॅलीथीन निरीक्षण कर जुर्माने के रूप में 32 हजार रुपये वसूले गए। जबकि फल, सब्जी, मीट, चिकन इत्यादि के निरीक्षण पर जुर्माने के रूप में 95 हजार 550 रुपये वसूले गए। बैठक में जिला के सभी विकास खण्डों में नई उचित मूल्य की दुकानें खोलन पर भी चर्चा की गई। जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक मिलाप शांडिल ने विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। बैठक में राज्य आपूर्ति निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश वलेचा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
अर्की विश्राम गृह में अर्की भाजपा मंडल द्वारा वर्चुअल रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। उन्होंने कोरोना महामारी के चलते केंद्र सरकार द्वारा निर्देशित गाइडलाइन्स को अपनाने के लिए अर्की भाजपा मंडल की सराहना की। उन्होंने कहा कि अर्की भाजपा ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का सहारा लेकर जो बैठकों व रैली का उदाहरण प्रस्तुत किया वह अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आज जहां पूरा विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा है वहीं भारत मे इस महामारी को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल प्रबन्धन के कारण काफी हद तक नियंत्रण में रखा गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी कोरोना का ग्राफ बढ़ा नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के बाहर फंसे लोगों व छात्रों को प्रदेश सरकार द्वारा प्राथमिकता के आधार पर घर वापिस लाया गया है। यद्यपि प्रदेश में कोरोना मरीजों का ग्राफ बाहर से आने वाले लोगों के कारण थोड़ा बढ़ा है परन्तु प्रदेश के लोगों को बाहर से वापिस लाना भी सरकार का दायित्व बनता हैं। उन्होंने कहा कि यद्यपि प्रदेश सरकार द्वारा व्यापार व परिवहन में काफी ढील दी दी गई है परन्तु अभी भी खतरा टला नहीं है। मुख्यमंत्री ने अपील की की कोरोना महामारी को लेकर जो भी आवश्यक दिशा निर्देश केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए हैं उनका पालन करें। उन्होंने कहा कि यद्यपि इस महामारी के कारण देश व प्रदेश की अर्थव्यवस्था को चोट पहुंची है परन्तु फिर भी शीघ्र ही इस महामारी को काबू करने के साथ साथ अर्थव्यवस्था को भी पटरी पर लाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अर्की भाजपा की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि जहां एक ओर प्रदेश में आगामी सरकार भी भाजपा की बनेगी वहीं अर्की विधानसभा क्षेत्र से भी भाजपा का ही विधायक होगा। उन्होंने कहा कि अर्की क्षेत्र में विकास कार्यों में और अधिक तेजी लायी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस वैश्विक महामारी से निपटने के बाद जल्द ही अर्की विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। इस वर्चुअल रैली को प्रदेश के सामाजिक न्याय एवम अधिकारिता मंत्री डॉक्टर राजीव सहजल, शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद सुरेश कश्यप सहित प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा व अन्य ने संबोधित किया। इस रैली का पूर्ण संचालन अर्की मण्डल के आईटी विभाग के संयोजक गौरव गुप्ता ने किया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष डी के शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जयनन्द शर्मा, ओपी गांधी, रमेश ठाकुर, सन्तराम भारद्वाज, प्रभा भारद्वाज, रीना भारद्वाज, जगदीश्वर शुक्ला, सन्तराम ठाकुर, यशपाल कश्यप, राकेश ठाकुर, भूपेन्द्र सागर, पवन गौतम, प्रेमलाल ठाकुर, रूपराम शर्मा, दलीप पाल्, नवीन गुप्ता सहित बहुत से कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
परवाणू नगर परिषद ने नगर परिषद कार्यालय के बाहर फुट हैंडवाश मशीन लगवाई। इस मशीन द्वारा बाहर से आने वाले आगंतुक तथा कर्मचारी कार्यालय में आते और जाते समय पैर की मदद से अपने हाथ धो सकेंगे। इस मशीन में एक ओर लिक्विड सोप तथा दूसरी ओर पानी का नलका लगा है जिस से किसी भी व्यक्ति को इस से हाथ धोने में आसानी होगी तथा संक्रमण का खतरा भी कम हो सकेगा। 200 लीटर पानी की क्षमता वाली इस मशीन का उद्धघाटन नगर परिषद् अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा ने किया इस बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा की यह संक्रमण से बचने का एक अच्छा व् सुरक्षित तरीका है। ठाकुर दास ने बताया की यह मशीन नगर परिषद् द्वारा लगभग 32000 में खरीदी गई है तथा इसका डिजाइन व् स्थापन शिरडी साई भक्त संगठन के अध्यक्ष तथा समाज सेवी सतीश बेरी द्वारा किया गया है। इस अवसर पर नगर परिषद् के कार्यकारी अधिकारी सुधीर शर्मा तथा सेनेटरी इंस्पेक्टर आशुतोष शर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा की यह एक स्वछता का बेहतर उपकरण है तथा शहर में सभी कार्यालयों तथा सार्वजानिक स्थानों पर ऐसे उपकरण लगाने की आवश्यकता है। मशीन की जानकारी देते हुए सतीश बेरी ने कहा की समाज कल्याण के लिए हम इस कार्य को कर रहे हैं तथा भविष्य में हम कम दाम में और बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे।
परवाणू यूथ कांग्रेस ने स्वास्थ्य विभाग में घोटाले की निष्पक्ष जांच तथा नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर सहायक आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। युवा कांग्रेस महासचिव अजय सिंह कँवर की अध्यक्षता में परवाणू कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता तथा अन्य बड़े नेताओं ज्ञापन देते हुए इस मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जाँच की मांग की। इस बारे में जानकारी देते हुए अजय कंवर ने कहा कि वैश्विक महा मरी के समय में जनता के पैसे का दुरूपयोग कर सरकार ने जनता के साथ विश्वासघात किया है जो कि बहुत शर्मनाक बात है। मामले कि जांच के दौरान इसके तार भाजपा के बड़े नेताओं से जुड़ रहे हैं जिसके चलते मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है और हम मांग करते हैं कि सरकार इसकी जांच किसी भी वर्तमान न्यायधीश के अधीन हो तथा मामले कि निष्पक्ष जांच हो। अजय ने कहा कि कोरोना काल में हुए इस घोटाले कि घटना मानवता के लिए शर्मसार करने वाली था तथा सरकार के भीतर फैले भर्ष्टाचार को उजागर करती है, मामले के उजागर होते ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इस्तीफा देकर मामले से ध्यान भटकाने का प्रयास किया है। अतः युवा कांग्रेस इस मामले कि स्वतंत्र जांच कि मांग करती है ताकि इस मामले में संलिप्त नेताओं के नाम उजागर हो सकें तथा नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री से इस्तीफे कि मांग करती है। इस अवसर पर पार्षद राजेश शर्मा, दिनेश आज़ाद, पूर्व उप प्रधान अजमेर सिंह (टोनी), लकी, सुशांत माथुर, यशपाल वर्मा, पवन कुमार, घनश्याम कुमार, दर्शन कोहली, मनोज, प्रवीण, विपिन गुप्ता व् अन्य लोग मौजूद रहे।
परवाणू के गणपति मेगा स्टोर के मालिक तरुण गर्ग ने बेटी वंशिका गर्ग के 11 वे जनदिन पर महिला आयोग अध्यक्ष डेज़ी ठाकुर फुट सेनिटाइज़र मशीन भेंट की। वंशिका द्वारा यह मशीन महिला आयोग कार्यालय शिमला तथा महिला थाना बड़ी के लिए भेंट की, हाल ही में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी ऐसी 10 मशीने गणपति मेगा स्टोर तथा मेसर्स हरीश बरोथेर द्वारा भेंट की गई थी। महिला आयोग अध्यक्ष डेज़ी ठाकुर ने वंशिका को जन्मदिन की बधाई दी तथा मशीन भेंट करने के लिए गणपति मेगा स्टोर का आभार व्यक्त किया।
नायब तहसीलदार दाड़लाघाट बसंत लाल राजटा व एसएचओ दाड़ला मोती सिंह ठाकुर ने गांव स्यार में होम क्वारंटाइन किए हुए लोगो का औचक निरीक्षण किया। आशा वर्कर अनीता गौतम ने बताया कि होम क्वारंटाइन किए गए लोगों को दिशा निर्देश भी दिए और कहा कि 14 दिन तक ना तो वह बाहर निकले व न ही किसी अन्य व्यक्ति से किसी भी तरह का स्पर्श जैसे हाथ मिलाना व समाजिक गतिविधि न अपनाएं। अपने सेहत का ख्याल रखें व होम क्वारंटाइन के दिशा निर्देशों का पालन करें ताकि खुद भी स्वस्थ रहें और लोगों को भी स्वस्थ रखें। इस मौके पर नायब तहसीलदार दाड़लाघाट बसंत लाल राजटा, एसएचओ दाड़ला मोती सिंह ठाकुर, आशा वर्कर अनिता गौतम, रीना वार्ड, पंचायत सदस्य स्यार रमेश भाटिया भी मौजूद रहे।
ब्लॉक कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का विस्तार करते हुए महासचिव व सोशल मीडिया प्रभारी की नियुक्ति की। इसके तहत महासचिव पद के लिए युवा नेता व ग्राम पंचायत कश्लोग के प्रधान वेद ठाकुर व सोशल मीडिया प्रभारी चौहान कृष्णा को नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी। वेद ठाकुर ग्राम पंचायत कश्लोग व चौहान कृष्णा बागा मांगल से संबंध रखते हैं। उक्त कार्यकर्ता इससे पहले विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। संगठन के प्रति उनकी कार्य कुशलता को देखते हुए ही उन्हें महासचिव व सोशल मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है। वेद ठाकुर व चौहान कृष्णा ने अपनी नियुक्ति पर अर्की विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक तथा भूतपूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, प्रदेश कार्यकारिणी सचिव राजेंद्र ठाकुर व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अर्की रूप सिंह ठाकुर का आभार जताया है।
जिला दण्डाधिकारी सोलन केसी चमन ने आदेश जारी कर नालागढ़ उपमण्डल की तहसील रामशहर में गांव रामपुर को कन्टेनमेंट जोन तथा लोहाना, नेर रामशहर, डूहर तथा बड्डू को तुरंत प्रभाव से बफर जोन की परिधि से बाहर कर दिया है। इन क्षेत्रों में लागू प्रतिबंधों को हटा दिया गया है। इन क्षेत्रों में अब पूर्व में छूट के सम्बन्ध में जारी आदेश लागू होंगे। यह निर्णय उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ द्वारा प्रेषित उस रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है जिसमें सूचित किया गया है कि उपरोक्त कन्टेनमेंट एवं बफर जोन में 02 सप्ताह से अधिक समय से कोविड-19 संक्रमण का कोई पाॅजिटिव मामला नहीं आया है। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गए हैं।
जिला दण्डाधिकारी सोलन केसी चमन ने जिला के नालागढ़ उपमण्डल में कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत कुछ क्षेत्रों को संरोधन (कन्टेनमेंट) एवं बफर जोन घोषित किया है। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गए हैं। जिला दण्डाधिकारी ने नालागढ़ उपमण्डल में गांव गुल्लरवाला (ग्राम पंचायत गुल्लरवाला का वार्ड-1) तथा गांव कड़ूआणा (ग्राम पंचायत गुल्लरवाला का वार्ड-7) की पूर्ण बाड़बंदी करने के आदेश दिए हैं। इन आदेशों के अनुसार बिरला-वर्धमान मार्ग पर सुशीला पब्लिक स्कूल से दावत चैक, सांई रोड़, बद्दी तक बाड़बंदी करने के आदेश जारी किए गए हैं। सांई रोड बद्दी पर अरिष्टो स्पीनिंग मिल, गांव गुल्लरवाला की पूर्ण बाड़बंदी होगी। बद्दी स्थित अमरावती सोसायटी की पूर्ण बाड़बंदी होगी। नगर परिषद बद्दी में वार्ड-9 बिल्लांवाली की पूर्ण बाड़बंदी की जाएगी। ग्राम पंचायत हरिपुर संडोली में वार्ड-5 टोबेवाली संडोली की पूर्ण बाड़बंदी होगी। बद्दी से सांई मार्ग पर चक्कां सम्पर्क मार्ग की पूर्ण बाड़बंदी होगी। ग्राम पंचायत हरिपुर संडोली में गांव लंडेवाल की पूर्ण बाड़बंदी होगी। जिला दण्डाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि उपरोक्त सभी संरोधन क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर लोगों तथा वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। आदेशों के अनुसार आवश्यक सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रयुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी उक्त क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित बनाएंगे। उक्त क्षेत्र में पेयजल तथा बिजली की निर्बाध आपूर्ति भी सुनिश्चित बनाई जाएगी। खण्ड चिकित्सा अधिकारी नालागढ़ उक्त क्षेत्र में फ्लू जैसी बीमारी के लक्षणों वाले व्यक्तियों की घर-घर स्क्रीनिंग के लिए समुचित संख्या में टीमें तैनात करना सुनिश्चित करेंगे। इस दिशा में पूरी निगरानी रखी जाएगी। क्षेत्र में संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आए सभी व्यक्तियों की खोज कर उनकी जांच की जाएगी और उन्हें आईसोेलेट किया जाएगा। आदेशों के अनुसार पुलिस अधीक्षक बद्दी कन्टेनमेंट तथा बफर जोन में प्रवेश तथा निकसी प्रतिबन्धित करने के लिए समुचित संख्या में पुलिस बल की तैनाती करेंगे। उक्त क्षेत्र में वाहनों का आवागमन नियन्त्रित करने के लिए पुलिस नाके भी लगाएगी। कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अतिरिक्त किसी अन्य व्यक्ति को कन्टेनमेंट जोन में आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश तथा निकासी पर सभी वाहनों की सेनेटाईजेशन अनिवार्य होगी। इस कार्य को उपमण्डलाधिकरी नालागढ़ द्वारा सुनिश्चित बनाया जाएगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं तथा उक्त क्षेत्र की सैम्पलिंग एवं सभी सैम्पल की परीक्षण रिपोर्ट नेगेटिव आने तक लागू रहेंगे। उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ यह सुनिश्चित बनाएंगे कि कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश तथा निकासी के समय सभी वाहनों को अनिवार्य रूप से सेनिटाइज किया जाए। यह आदेश उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ द्वारा क्षेत्र में कोविड-19 के पाॅजिटिव रोगियों के सम्बन्ध में प्रेषित संस्तुति तथा केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किए गए हैं। जिला दण्डाधिकारी ने आपराधिक दण्ड संहिता की धारा 144 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश दिए हैं कि उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ उक्त कन्टेनमेंट जोन के लिए समग्र प्रभारी होंगे। तहसीलदार नालागढ़ तथा बद्दी उनके सहायक होंगे। आदेश कन्टेनमेंट जोन में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए नमूने एकत्र करने की प्रक्रिया पूर्ण होने एवं सभी नमूनों की रिपोर्ट नेगेटिव आने तक लागू रहेंगे।
Lockdown across the country due to COVID-19 not only has adversely affected the normal life but also the overall growth of the students because of the closure of the schools over the last three months. Though the schools have engaged their teachers and students for their academic work through online classes students are still missing their schools for physical and other co-curricular activities. To revive the creativity among its students Dagshai Public School took an initiative to conduct an online Drawing, Poster Making and Slogan Writing Competition to mark the occasion of “National Blood Donor Day”. Students showed an overwhelming response to the competition. More than a hundred entries were received with their creative ideas through drawings, posters and slogans. By utilizing the means of electronic media some students sent their slogans through voice messages to their respective class groups. The idea of the competition was conceived by Administrative Officer Mrs. Jaspal Kaur to encourage the creativity among the students even in the prevailing most unfavorable conditions and to create awareness about the importance of blood donation in the public through our young messengers. The attempt was highly appreciated by the parents. Executive Director S. Amarjit Singh and Dr. Jaspal Singh, Principal also appreciated the efforts of Admin Officer, teachers and parents to encourage the students to show their talents. Winning Drawing, posters and slogans will be awarded the certificates and prizes when the school will come into its proper functioning.
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा अर्की मंडल के अध्यक्ष जगदीश्वर शुक्ला ने मंडल कार्यकारणी का गठन कर दिया है। उन्होंने बताया कि महामंत्री पद पर दिग्गल से सुरेंद्र ठाकुर व कनोह से प्रेम शर्मा को बनाया गया है जबकि कंधर से अजीत सिंह, भराड़ीघाट से चत्तर सिंह, मनलोग कला से देवराज, धगोगी से अमरचंद व कश्लोग से ललित शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। कोहू से गोपाल ठाकुर, चमाकड़ी से ओम प्रकाश, बैटनूमान से अशोक शर्मा, बातल से दिवाकर शर्मा व बागा से मस्तराम को सचिव तथा जलाणा से महेंद्र शर्मा को कार्यालय सचिव बनाया गया है। शावग से बाबूराम वर्मा कोषाध्यक्ष व छामला से मनीराम शर्मा को प्रवक्ता तथा चाखड़ से नागु राम बंसल को सह प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। नवगांव से मनोहर शर्मा किसान मोर्चा आईटी सहसंयोजक होंगे। भूमती से हेमंत शर्मा को मीडिया प्रभारी तथा राज ठाकुर, जगदीशचंद, ओमप्रकाश महाजन, बलदेव, महेंद्र शर्मा, रामगोपाल, जयप्रकाश सानण, नेकी राम शर्मा, धन्नालाल, खेमराज, रामलोक ठाकुर, कुलदीप, पुष्पेंद्र, मनसाराम शर्मा व सुनील ठाकुर को कार्यकारणी सदस्य बनाया गया है।
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा अर्की मंडल के अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर ने मंडल कार्यकारणी का गठन कर दिया है। उन्होंने बताया कि महामंत्री पद पर दाती दाऊटी से विजय कुमार शर्मा व क्यारी मटेरणी से हेमराज ठाकुर को बनाया गया है। जबकि लोहारघाट से बृजलाल, बेंजहटी से विकास कपूर, मांगू से राजेश पुरी हाटकोट से नवनीत शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। भलग से चमन लाल, कायल दिग्गल से विकास कौशल, घनाघुघाट से हरीश शर्मा, दाड़लाघाट से अनिल कुमार को सचिव तथा शालाघाट से भूपेंद्र भारद्वाज को कार्यालय सचिव बनाया गया है। धुंधन से हरीश शर्मा को कोषाध्यक्ष व बातल से सूर्यकांत शर्मा को प्रवक्ता तथा कुनिहार से चंदन शर्मा को मीडिया प्रभारी व सुण से संजीव ठाकुर को सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। चाखड़ से प्रेम कंवर भाजयुमो आईटी व सन्याडी मोड़ से मनोज गौतम को भाजयुमो सोशल मीडिया का कार्यभार सौंपा गया। हेमराज राज शर्मा, हेमचंद, छोटा राम, कुलदीप कुमार, हरीश शर्मा, राकेश कंवर, पवन शर्मा, योगराज, मदनलाल, सुमन ठाकुर, यशू शर्मा, रजनीश ठाकुर, जितेंद्र कुमार, काशीराम, जयदेव शर्मा, प्रीतम ठाकुर, पंकज कुमार, देवेंद्र कुमार, मनोज कुमार व मनोज शर्मा को कार्यकारणी सदस्य बनाया गया है।
कोविड-19 के खतरे के दृष्टिगत पर्यटन विभाग द्वारा सोलन के होटल एवं रेस्तरां संचालकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पर्यटन विकास अधिकारी टशी संडूप ने की। टशी संडूप ने कहा कि कोविड-19 से बचाव के दृष्टिगत होटल तथा रेस्तरां संचालकों के लिए केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा मानक परिचालन प्रक्रिया जारी की गई है। सभी होटल एवं रेस्तरां संचालकों को अपने प्रतिष्ठान खोलते समय इस मानक परिचालन प्रक्रिया को अनिवार्य रूप से लागू करना होगा। इस मानक परिचालन प्रक्रिया का उद्देश्य होटल अथवा रेस्तरां कर्मियों एवं आंगुतकों के मध्य सम्पर्क को न्यून करना तथा सोशल डिस्टेन्सिग की अनुपालना सुनिश्चित बनाकर अन्य सभी नियमों का पालन करना है। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में होटल तथा रेस्तरां प्रबन्धन को अपने सभी कर्मियों को जानकारी प्रदान करनी होगी। उन्होंने कहा कि होटल के प्रवेश द्वार पर सभी आंगतुकों व होटल कर्मचारियों की प्रतिदिन थर्मल स्केनिंग सुनिश्चित बनाई जाए। सभी आंगतुकों का (ट्रेवल हिस्ट्री) यात्रा इतिहास रजिस्टर में दर्ज किया जाए। होटल तथा रेस्तरां में स्थापित सीसीटीवी कैमरा कार्यशील होने चाहिएं। सामन्य रूप से स्पर्श होने वाली वस्तुओं जैसे मेज, कुर्सी तथा दरवाजे इत्यादि के हैंडल नियमित रूप से सेनिटाइज करने आवश्यक हैं। प्रयोग में लाए गए मास्क तथा दस्तानों का उचित निपटान सुनिश्चित बनाना होगा। टशी संडूप ने कहा कि होटलों में खाद्य सामग्री परोसने वाले कर्मचारियों सहित सभी सुरक्षा कर्मी एवं अन्य के लिए टोपी, मास्क व दस्ताने पहनने अनिवार्य होंगे। होटलों तथा रेस्तरां परिसर में बैठने की कुल क्षमता की 60 प्रतिशत क्षमता ही प्रयोग में लानी होगी। सभी होटल तथा रेस्तरां मालिकों को भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक अधिनियम का पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि होटल व रेस्तरां के सभी कर्मी स्वयं भी आरोग्य सेतु ऐप का प्रयोग करेंगे तथा विदेशी नागरिकों को छोड़कर अन्य से इसका प्रयोग सुनिश्चित बनाएंगे। उन्होंने कहा कि होटल तथा रेस्तरां में स्वच्छता के लिए कोविड-19 के दृष्टिगत जारी मानकों का पूर्ण पालन करना होगा। आंगुतकों के लिए भी विभिन्न दिशा-निर्देशों क पालन आवश्यक है। इस दौरान प्रस्तुतिकरण के माध्यम से होटल एवं रेस्तरां संचालकों को करने एवं न करने वाली गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. मुक्ता रस्तोगी ने कहा कि होटल व रेस्तरां में स्पर्श स्थान कम से कम रखे जाएं तथा 02 व्यक्तिों एवं होटल कर्मियों तथा आंगुतकों के मध्य कम से कम 06 फुट अर्थात 02 गज की सोशल डिस्टेन्सिग रहे। आंगुतकों का पूर्ण रिकाॅर्ड रखा जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक होटल व रेस्तरां में त्वरित प्रतिक्रिया दल गठित किए जाएं ताकि कोविड-19 के संक्रमण का पूर्ण अनुश्रवण एवं आवश्यकतानुसार कार्यवाही की जा सके। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के दृष्टिगत इस सम्बन्ध में होटल, रेस्तरां एवं होम स्टे संचालकांे को अपने कर्मियों को उचित जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि खांसी, जुखाम अथवा बुखार युक्त लक्षणों वाले आगुंतकों के सम्बन्ध में शीघ्र समीप के स्वास्थ्य संस्थान को सूचित किया जाए। इस सम्बन्ध में किसी भी सहायता के लिए हैल्पलाईन नम्बर 104 तथा दूरभाष नम्बर 221234 पर सम्पर्क किया जा सकता है। इसी तरह का प्रशिक्षण कार्यक्रम कण्डाघाट में भी आयोजित किया गया। इसमें कण्डाघाट तथा चायल क्षेत्र के होटल व रेस्तरां संचालकों ने भाग लिया। इस अवसर पर सहायक पर्यटन विकास अधिकारी सोलन करतार सिंह सहित सोलन व कंडाघाट के लगभग होटल व रेस्तरां संचालक उपस्थित थे।
दाड़लाघाट की ग्राम पंचायत पारनु के गांव ठेरा में शुक्रवार को गाजियाबाद से आया एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसी को लेकर सोमवार को कोरोना संक्रमण की जांच के लिए सैंपलिंग की गई। इस दौरान गांव ठेरा से लगभग 32 लोगों के सैंपल एकत्रित किए गए। सैंपलिंग के लिए इस टीम में मौजूद डॉ उदित शुक्ला ने बताया कि जिन 32 लोगों के सैंपल एकत्रित किए गए हैं। उक्त निवासी गांव ठेरा से है, जिनके सुरक्षा की दृष्टि से यह सैंपल एकत्रित किए गए हैं। उदित शुक्ला ने बताया कि यह जो सैंपल लिए जा रहे हैं उन्हें जांच के लिए केन्द्रीय अनुसन्धान केंद्र कसौली भेजा जाएगा जहां उसकी जांच के बाद इसकी रिपोर्ट आनी अपेक्षित है। इस टीम में उनके साथ जितेंद्र, गोपाल, खेमचंद, तिलक राज, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, पंचायत प्रधान विद्या सागर शर्मा, उपप्रधान मनीराम ठाकुर मौजूद रहे।
कोरोना की वजह से चाहे सभी स्कूलों में विद्यार्थियों की अनुपस्थिति है विद्यार्थियों को ऑन लाइन शिक्षा दी जा रही है। डगशाई पब्लिक स्कूल ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का हमेशा ध्यान रखा है। यही नहीं लॉक डाउन की स्थिति में भी रक्तदान दिवस पर विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग व संदेश ऑनलाइन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। बच्चों का उत्साह व प्रदर्शन सराहनीय रहा। इस प्रतियोगिता में 100 से भी अधिक विद्यार्थियों ने ड्राइंग के साथ-साथ रक्तदान से संबंधित संदेश भेजकर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की। प्रतियोगिता के पीछे विद्यार्थियों में रक्तदान वॉइस के महत्व के लिए संदेश देकर समाज में जागरूकता पैदा करना था। प्रतियोगिता की संकल्पना विद्यालय की कार्यकारी अधिकारी जसपाल कौर ने की कमान जिन्होंने शिक्षकों व विद्यार्थियों को इस प्रतियोगिता के लिए प्रेरित किया। उत्कृष्ट प्रविष्टियों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्राचार्य डॉ जसपाल सिंह ने जसपाल कौर, शिक्षकों व विद्यार्थियों के जबरदस्त प्रयास के लिए धन्यवाद किया।
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 जून, 2020 को 132 केवी विद्युत उप केन्द्र सपरून में 50 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर के आवश्यक परीक्षण के दृष्टिगत 33/11 केवी विद्युत उप केन्द्र कथेड़, 33/11 केवी विद्युत उप केन्द्र बसाल स्थित सपरून तथा 33/11 केवी विद्युत उप केन्द्र गांधीग्राम की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के वरिष्ठ अधिशाषी अभियन्ता विकास गुप्ता ने दी। विकास गुप्ता ने कहा कि इस कारण 16 जून, 2020 को प्रातः 10.00 बजे से 02.00 बजे तक सोलन, सपरून, रबौन, देहूंघाट, चम्बाघाट, देवठी, बड़ोग, मिनी सचिवालय, कोटलानाला, सलोगड़ा, हाॅस्पिटल रोड़ सोलन, कसौली, गांधीग्राम तथा आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।
विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के अंतर्गत दाड़लाघाट, चंडी, ग्याणा, धुन्धन, नवगांव व भराड़ीघाट आदि क्षेत्रों मे 17 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी देते हुए सहायक अभियंता दाड़लाघाट ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि बिजली के आवश्यक रखरखाव हेतु प्रात 10:00 बजे से 3:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने सभी संबंधित लोगों से असुविधा हेतु सहयोग की अपील की है।
कुनिहार के खनोल गांव में एक महिला ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अर्की चिकित्सालय भेज दिया जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कुनिहार के अंतर्गत आने वाले खनोल गांव की महिला तारादेवी (50 )व् उसका पति सीताराम( 60) सुबह अपने घर से करीब 500 मीटर दूर अपनी घासनी से घास लेने गए थे। सीताराम छोटी पहाड़ी के एक तरफ घास काटने लगा जबकि उसकी पत्नी दूसरी तरफ घास काट रही थी। काम करते हुए पति सीता राम को जब प्यास लगी तो वह अपनी पत्नी को पानी लाने के लिए आवाजे लगाने लगा, काफी पुकारने पर भी जब उसकी पत्नी ने कोई जवाब नहीं दिया तो वह अपनी पत्नी के पास पंहुच गया। उसने पाया उसकी पत्नी ने चुन्नी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है परिजनों ने तुरंत इसकी सुचना उप प्रधान ग्राम पंचायत कुनिहार देविन्द्र कुमार को दी। उन्होंने इसकी सुचना पुलिस को दी व सुचना मिलते ही प्रभारी पुलिस थाना कुनिहार जीतसिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पंहुच गए। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस थाना प्रभारी कुनिहार जीतसिंह ने बताया कि कुनिहार के खनोल गांव में एक महिला द्वारा गले में चुन्नी द्वारा फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की सुचना मिली जिसके चलते मामला दर्ज कर कार्रवाई जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अर्की चिकित्सालय भेज दिया गया है। उप प्रधान ग्राम पंचायत कुनिहार देविंदर कुमार ने कहा कि बहुत ही दुखद घटना है गांव की एक महिला ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि जैसे ही मुझे इस बारे जानकारी मिली मैने तुरन्त पुलिस को इसकी सूचना दे दी थी। मोके पर तुरन्त पुलिस टीम पँहुच गई थी। उन्होंने कहा कि महिला पिछले कुछ महीनों से डिप्रेशन में भी थी। परिजन खेतीबाड़ी करते हैं। इनका एक लड़का ट्रक चालक है व बेटी विवाहिता है। पूरा गांव इस घटना से दुखी व शोक में है।
ब्लॉक कांग्रेस अर्की की कार्यकारिणी के गठित होने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है। कार्यकारिणी में हर क्षेत्र से जुझारू और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को तहरीर दी गई है। ग्राम पंचायत सूरजपुर से अमर चंद्र ठाकुर को महासचिव पद पर जिम्मेवारी सौंपी गई है। सचिव तिलक शर्मा स्यार, सचिव जय सिंह ठाकुर बरयाली व मोहन सिंह ठाकुर दाड़ला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी देखेंगे। उपरोक्त निष्ठावान लोगों की कार्यकारिणी में मौजूदगी से जमीनी स्तर पर कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। इस ताजपोशी के लिए अनिल गुप्ता, जितेंद्र शर्मा, जगदीश ठाकुर, मदन शर्मा, राकेश ठाकुर, यतेश्वर शर्मा, सुरेंद्र वर्मा, रमेश ठाकुर, जयप्रकाश, नीम चंद ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह, शिमला ग्रामीण विधायक विक्रमादित्य सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर व महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी रजनीश किमटा का आभार व्यक्त किया है।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दन में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर के नेतृत्व में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी संतोष बट्टू व प्रकाश बट्टू ने अन्य अध्यापकों नरेंद्र कपिला, नरेंद्र लाल, धर्मदत्त, मंजू कुमारी ने अपने सामाजिक कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पूरे विद्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों को सैनिटाइज किया, ताकि महामारी कोरोना के चलते समाज को सुरक्षित किया जा सके। हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के निर्देशानुसार विद्यालयों में सुरक्षित उपायों का प्रयोग कर एनओएस की प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित की गई। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों व स्वयंसेवको की प्रशंसा करते हुए बताया कि यह यूनिट विश्व योग दिवस पर भी सामाजिक जागरूकता के कई योग कार्यक्रम ऑनलाइन चला रही है जिससे लोगों को अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की जानकारी मिलेगी। स्वयंसेवी इस अवसर पर यौगिक क्रियाओं को भी करेंगे जिसमे उनके अभिभावक भी भाग लेंगे। कार्यक्रम अधिकारी संतोष बट्टू के नेतृत्व में यह कार्यक्रम एक सप्ताह तक 15 जून से 21 जून तक चलेगा।
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 जून, 2020 को दिन में 01.00 बजे से 02.30 बजे तक अब विद्युत आपूर्ति बाधित नहीं रहेगी। यह जानकारी आज यहां विद्युत बोर्ड के वरिष्ठ अधिशाषी अभियन्ता विकास गुप्ता ने दी। विकास गुप्ता ने कहा कि अपरिहार्य कारणों के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित करने के निर्णय को स्थगित कर दिया गया है।
जिला दण्डाधिकारी सोलन के.सी चमन ने कोविड-19 के खतरे के दृष्टिगत जिला की अंतरराज्यीय सीमाओं पर अन्य राज्यों से आने वाले प्रदेश के निवासियों के समुचित प्रबंधन एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निर्देशों की अनुपालना के लिए जिला के परवाणू नाका, टीटीआर नाका तथा क्वारेनटाइन केन्द्रों पर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा सेवाएं प्रदान करने के सम्बन्ध में आदेश जारी किए हैं। यह आदेश आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की धारा 30 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किए गए हैं। इन आदेशों के अनुसार राधा स्वामी सत्संग व्यास केन्द्र सोलन में 15 जून, 2020 से 21 जून, 2020 तक प्रातः 08.00 बजे से दिन में 02.00 बजे तक ऐसोसिएट प्राोफेसर डाॅ. पवन कुमार गुज्जर तथा इसी अवधि में दिन में 02.00 बजे से रात्रि 08.00 बजे तक ऐसोसिएट प्राोफेसर डाॅ. सरोज ठाकुर सेवाएं प्रदान करेंगी। राधा स्वामी सत्संग व्यास केन्द्र सोलन में 22 जून, 2020 से 28 जून, 2020 तक प्रातः 08.00 बजे से दिन में 02.00 बजे तक ऐसोसिएट प्राोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डाॅ. निशान्त तथा इसी अवधि में दिन में 02.00 बजे से रात्रि 08.00 बजे तक ऐसोसिएट प्राोफेसर डाॅ. क्षितिज बंसल सेवाएं प्रदान करेंगे। जिला दण्डाधिकारी ने 15 जून से 21 जून, 2020 तक प्रातः, सांय तथा रात्रि समय की तीन शिफ्टों के लिए जिला के परवाणू नाका, टीटीआर नाका पर भी स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती के आदेश जारी किए हैं। 15 से 21 जून, 2020 तक परवाणू नाके पर प्रातःकालीन डयूटी के लिए सोलन होम्योपेथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के डाॅ. प्रदीप शर्मा एवं श्वेता भास्कर, सांयकालीन डयूटी के लिए पुनियो नाबिंग तथा रात्रि डयूटी के लिए महर्षि मार्कण्डेश्वर चिकित्सा महाविद्यालय कुम्हारहट्टी के प्रदीप विक्रम उपस्थित रहेंगे। इसी अवधि में जिला के टीटीआर नाके पर प्रातःकालीन डयूटी के लिए सोलन होम्योपेथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के अमित कौशल एवं मांग खनलियां, सांयकालीन डयूटी के लिए एम.एन. डीएवी दन्त महाविद्यालय के रणजीत सिंह एवं राजेश कुमार तथा रात्रि समय में एम.एन. डीएवी दन्त महाविद्यालय के विनोद डोगरा तथा देवेन्द्र कुमार उपस्थित रहेंगे। 15 से 21 जून, 2020 तक क्वारनेटाइन केंद्र पर सोलन होम्योपेथिक चिकित्सा महाविद्यालय के शुभम दीक्षित तथा एम.एन. डीएवी दन्त महाविद्यालय के पवन कुमार सेवाएं देंगे।
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 जून, 2020 को 132 केवी विद्युत उप केन्द्र सपरून में 50 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर के आवश्यक परीक्षण के दृष्टिगत 33/11 केवी विद्युत उप केन्द्र्र कथेड़, 33/11 केवी विद्युत उप केन्द्र्र बसाल स्थित सपरून तथा 33/11 केवी विद्युत उप केन्द्र्र गांधीग्राम की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां विद्युत बोर्ड के वरिष्ठ अधिशाषी अभियन्ता विकास गुप्ता ने दी। विकास गुप्ता ने कहा कि इस कारण 15 जून, 2020 को दिन में 01.00 बजे से 02.30 बजे तक सोलन, सपरून, रबौन, देहूंघाट, चम्बाघाट, देवठी, बड़ोग, मिनी सचिवालय, कोटलानाला, सलोगड़ा, हाॅस्पिटल रोड़ सोलन, कसौली, गांधीग्राम तथा आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।
ब्लॉक कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का विस्तार करते हुए उपाध्यक्ष पद पर मोहन सिंह ठाकुर,सचिव कमल कौंडल व जय सिंह ठाकुर की नियुक्ति की। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी। रूप सिंह ठाकुर ने बताया कि यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा अनुसार की गई है।नियुक्त किए गए कार्यकर्ता दाड़लाघाट क्षेत्र से संबंध रखते हैं।वे इससे पहले भी विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं।संगठन के प्रति उनकी कार्य कुशलता को देखते हुए ही उन्हें उपाध्यक्ष व सचिव पद पर मनोनीत किया गया है।मोहन सिंह ठाकुर,कमल कौंडल व जयसिंह ठाकुर ने लोगों को आश्वस्त किया कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेवारी को वे बखूबी निभाने की कोशिश करेंगे।उपाध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर,सचिव कमल कौंडल व जय सिंह ठाकुर ने अपनी नियुक्ति पर अर्की विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक तथा भूतपूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह,प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर,प्रदेश कार्यकारिणी सचिव राजेंद्र ठाकुर व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अर्की रूप सिंह ठाकुर का आभार जताया है।
संगठन के शीर्ष नेतृत्व भाजपा मंडल और भाजयुमो जिलाध्यक्ष से विस्तार चर्चा के उपरांत युवा मोर्चा सोलन मंडल अध्यक्ष रोहित भारद्वाज ने युवा मोर्चा सोलन की मंडल पदाधिकारियों व मंडल कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। उपाध्यक्ष पद पर विशाल वैश, सोलन, वार्ड नं 5 रोहित शर्मा, शामती अभिलाष ठाकुर (बिट्टू) बसाल राहुल शर्मा, नंगली मंगलेश राजपूत, घलुथ अमित भारद्वाज (मितु) महामंत्री अरुण ठाकुर, पपरोल वैभव बनाल, शमलेच सचिव दलीप सिंह (कंदर), सलोगड़ा राजेंद्र सिंह (बिकु), टिककर जसबीर सिंह (जस्सू), जौनजी पंकज ठाकुर, चायल राजेश, साधुपुल कोषाध्यक्ष : कपिल ठाकुर (कप्पू), बोच प्रवक्ता : श्रीकांत, बैरटी सह प्रवक्ता : अशोक राजन, देऊंघाट मीडिया प्रभारी : सचिन थापा, सलोगड़ा सह मीडिया प्रभारी : भूपेंद्र ठाकुर, डांगरी सोशल मीडिया: अभिषेक गुप्ता, वार्ड नं 3 कार्यालय सचिव : रजत टांक, सरदार मोहल्ला आई टी सले हेड : विमल शर्मा, कंडाघाट कार्यकारिणी मेंबर 1. चंद्रकांत शर्मा (बटू) कथोग 2. मनोज कुमार (कुनारक होटल) 3. रिंकेश गुप्ता (चायल) 4. अचल शर्मा (कथोग) 5. सुभम शर्मा (शिल्ली रोड़) 6. पंकज ठाकुर (चायल) 7. मनमोहन सिंह ( गुरुद्वारा कलोनी चम्बाघाट) 8. अंकुश मेहता (सेरी) 9. सुमित (वार्ड नं० 4) 10. भुपेन्द्र ठाकुर (मनलोग) 11. अमन थापा (सलोगड़ा) 12. नीरज सहगल (कण्डाघाट ) 13. विनय राणा (बाईपास) 14. हैप्पी (सलोगड़ा) 15. अर्पित गुप्ता (सोलन वार्ड नं०5) 16. रजत सिंह (वार्ड नं० 4 ) 17. आयुष चौधरी (धज्जा) 18. चमन कुमार (ममलीग) 19. प्रदीप ठाकुर ( ढोल का जुब्बड़) 20. मनीष गाौतम (कुनारक होटल) 21. कार्तिक शर्मा (दियूंघाट) 22. निशांत (दामकरी) 23. नमन मेहता (सेरी) 24. मनोज राणा (कथेड़) 25. विकास शर्मा (हरी मंदिर) 26. हिमांशु ठाकुर (कायलर) 27, संजय राजन शर्मा (नलयाल) 28. अनुज शर्मा (कमाला) 29. कृष्ण भारद्वाज (कमाला) युवा मोर्चा में महामंत्री चुने जाने पर अरुण ठाकुर व सोलन मंडल में उपाध्यक्ष का चुने जाने पर अमित भारद्वाज ने, सोलन वरिष्ठ मंडल के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष व अन्य का तहे दिल से आभार व्यक्त किया है।
"जनसंवाद" कार्यक्रम के तहत 16 जून 2020 को शाम 4 बजे "Webax" ऐप के माध्यम से "वर्चुअल रैली" का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भाजपा अर्की मण्डल अध्यक्ष डी के उपाध्याय ने बताया कि इस वर्चुअल रैली में हिमाचल प्रदेश के यशस्वी लोकप्रिय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का मुख्य रूप से अर्की के भाजपा कार्यकर्ताओँ को आशीर्वाद प्राप्त होगा तथा डाँ राजीव सहजल जिला पालक तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री, सुरेश कशयप सांसद शिमला संसदीय क्षेत्र, प्रभारी पुरषोत्तम गुलेरिया, सोलन जिला की प्रभारी पायल वैद्य, प्रदेश उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल, जिला अध्यक्ष आशुतोष वैद्य और विस्तारक प्रिया व्रत भी इस वर्चुअल रेली में भाग लेंगे। मण्डल अध्यक्ष ने सभी अर्की क्षेत्र से संबंधित मंडल में मोर्चों एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सदस्य अन्य सभी केंद्र व भाजपा सरकार के समर्थक व आम कार्यकर्ता से अपील की है कि अपने Android फोन से Google Play Store से " Webex " ऐप डाउनलोड करें। इस लिंक के माध्यम से ऐप डाउनलोड करें https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cisco.webex.meetings और बूथ स्तर के त्रिदेव एवं सभी पन्ना प्रमुख व आम कार्यकर्ताओं को भी इस ऐप को डाउनलोड करने में सहयोग करें ताकि हम इस रैली को सफलतापूर्वक संपन्न कर सके।
जिला दण्डाधिकारी सोलन के.सी. चमन ने कोविड-19 के खतरे के दृष्टिगत जिला में विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले श्रमिकों का आवागमन व्यवस्थित करने के उद्देश्य से मानक परिचालन प्रक्रिया जारी की है। आदेशों के अनुसार मानक परिचालन प्रक्रिया के अनुरूप श्रमिकों का संकलन सम्बन्धित औद्योगिक प्रबन्धन, श्रमिक ठेकेदार, आवास मालिक, झुग्गी मालिक, व्यावसायी, दुकानदार, समिति इत्यादि द्वारा किया जाएगा। इन आदेशों के अुनसार प्रवासी व्यक्ति अथवा श्रमिक के सोलन जिला में पंहुचते ही इन्हें स्वंय तथा उपरोक्त संस्थानों या व्यक्तियों को ऑनलाईन लिंक पर पंजीकरण करना होगा। इस लिंक पर पंजीकरण के उपरान्त जानकारी प्रस्तुत करने वाले व्यक्ति को ई-मेल के माध्यम से पुष्टि मेल प्राप्त होगी। पुष्टि के लिए प्राप्त ई-मेल को रिकार्ड के लिए सुरक्षित रखना होगा और भविष्य में जांच के समय प्रशासनिक एजेंसियों द्वारा मांगे जाने पर दिखाना होगा। यदि जिला में आने वाले व्यक्ति के पास स्मार्टफोन नहीं है तो वह अपनी पूरी जानकारी निर्धारित प्रपत्र में भरकर समीप के पुलिस थाने को रिकार्ड के लिए अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करेगा। प्रत्येक प्रवासी एवं श्रमिक के लिए समीप के पुलिस थाने में अपना नवीन पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। पूर्व में पंजीकरण होने की स्थिति में भी नवीन पंजीकरण करवाना होगा। कोई भी प्रवासी व्यक्ति सोलन जिला में संबंधित पुलिस थाना प्रभारी को सूचित किए बिना किसी भी प्रकार का स्वरोजगार अथवा रोजगार नहीं करेगा। ठेकेदारों एवं अन्य एजेंसियों के लिए समीप के श्रम अधिकारी के कार्यालय में प्रवासी श्रमिकों का पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। सोलन जिला में पहुंचने पर ऐसे श्रमिकों को पहले 14 दिनों के लिए पूर्व चिन्हित होम क्वारेनटीन सुविधा में रखा जाएगा। संबंधित श्रम अधिकारी द्वारा इसे प्रमाणित किया जाएगा। इस संबंध में व्यवस्था संबंधित ठेकेदार द्वारा की जाएगी। कोई भी रोजगार प्रदाता, ठेकेदार तथा व्यावसायी तब तक प्रवासी व्यक्तियों एवं श्रमिकों से किसी भी प्रकार का कार्य नहीं करवाएगा जब तक यह व्यक्ति अपनी पासपोर्ट आकार की फोटोग्राफ सहित पूरी जानकारी श्रम विभाग को सत्यापन एवं जांच के लिए प्रस्तुत नहीं करता। आवास मालिकों के लिए ऐसे गैर हिमाचलियों की जानकारी प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा जो अन्य राज्यों से जिला में आए हैं। यह सूचना संबंधित थाना प्रभारी को पंजीकरण के लिए प्रस्तुत की जाएगी। जिला दंडाधिकारी ने 4 मई 2020 को औद्योगिक इकाइयों के कामगारों एवं श्रमिकों के ‘वन टाइम’ आवागमन के लिए जारी दिशा-निर्देशों के संबंध में आदेश दिए हैं कि संबंधित औद्योगिक इकाइयां ऐसे आवागमन के विषय में पूर्व में अनुमति प्राप्त करेंगी। किसी कारणवश ऐसा संभव न होने की स्थिति में औद्योगिक इकाई उप निदेशक उद्योग बद्दी अथवा एकल खिड़की स्वीकृति प्राधिकरण परवानू को आवेदन करेगी। आवेदन के दिन ही अनुमति प्रदान की जाएगी। आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि उक्त कर्मियों एवं श्रमिकों के लिए क्वारेनटीन सुविधा उपलब्ध करवाना संबंधित औद्योगिक इकाई का उत्तरदायित्व होगा। इन आदेशों की अवहेलना पर प्रवासी व्यक्ति अथवा श्रमिक या रोजगार प्रदाता अथवा आवास मालिक पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188, पुलिस अधिनियम की धारा 111 तथा आपदा प्रबंधन अधिनियम एवं महामारी अधिनियम के तहत उचित कार्यवाही की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।
लोक निर्माण विभाग अर्की द्वारा उपमंडल के शहीद विजयंत थापर पार्क में दंगल पूजन किया गया। ज्ञात हो कि लोक निर्माण विभाग अर्की द्धारा हर वर्ष जून महीने के दूसरे शनिवार को दंगल का आयोजन किया जाता रहा है परंतु इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते इस दंगल पर भी ग्रहण लग गया। दंगल के आयोजक विभाग के कनिष्ठ अभियंता लेखराम कौंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना महामारी के कारण दंगल का आयोजन नहीं करवाया जा सका। स्थानीय प्रशासन द्धारा केवल सात व्यक्तियों को अनुमति प्रदान की गई जिस पर विभाग के सात कर्मचारियों ने पहले स्थानीय हनुमान मंदिर में जाकर प्रथानुसार झंडा पूजन किया तथा उसके बाद दंगल स्थल पर जाकर हनुमान चालीसा का जाप कर हनुमान जी की ध्वजा का रोहण किया। इस अवसर पर डीआर शर्मा, मुकेश शर्मा, गोपाल सिंह, कृष्ण चंद, घनश्याम शर्मा तथा मेहर चंद उपस्थित रहे। लेखराम कौंडल ने एसडीएम विकास शुक्ला तथा विभाग के अधिशाषी अभियंता रवि कपूर का विशेष सहयोग के लिए धन्यवाद किया है।
शुक्रवार को गणपति मेगा स्टोर एवं हरीश ब्रदर द्वारा सीएम हाउस में जाकर 10 सैनिटाइजर मशीनें CM house में दी। इस अवसर पर न्याय एवं सहकारिता मंत्री डॉ राजीव सेजल व महिला प्रदेश अध्यक्ष डेज़ी ठाकुर उपस्थित थे। तरुण गर्ग एवं सचिन गोयल ने अपनी ओर से 10 मशीनें देकर अपना योगदान किया कोरोना वायरस को लेकर सभी संस्थाएं अपना कुछ ना कुछ योगदान देती रहती हैं। ऐसे में गणपति मेगास्टार एवं हरीश ब्रदर ने गत दिवस शहर में ऐसी मशीनें वितरित की थी। इसके पश्चात नगर परिषद के कार्यालय में सफाई कर्मचारियों को भी खाने-पीने की सामग्री अपनी ओर से वितरित की गई। डॉक्टर राजीव सहजल ने इन लोगों का धन्यवाद किया।
पंचायत दाड़लाघाट के गांव बागा में हो रही समस्या पीने के पानी का जायजा ग्राम पंचायत सुधार सभा के सदस्यों द्वारा लिया गया।महासचिव प्रेम केशव ने बताया कि यहां जायजा लेने के बाद पाया गया कि गांव में पीने के पानी की दिक्कत का कारण विद्युत बोर्ड के अनगिनत कट के कारण तथा इन कटों के बारे में आईपीएच विभाग को समय-समय पर अवगत कराने के बाद भी गांव की समस्या पर सुध नहीं ली जाती है। इस दिक्कत के बारे में विभाग के तकनीकी कर्मचारियों को भी अवगत कराया गया कि इस दिक्कत के कारण जो दाती योजना का पानी गांव में 50 वर्ष से आता रहा, उसे दुरस्त किया जाए, क्योंकि तकनीकी कर्मचारियों द्वारा कई बार ग्राम वासियों को कहा कि लाइन टूटी है, इसे ठीक करने के उपरांत ही सप्लाई को गांव में दिया जाएगा। इस निवारण हेतु कुनिहार समिति के पूर्व उपाध्यक्ष व बीड़ीसी सदस्य एवं ग्राम पंचायत सुधार सभा द्वारा भी विभाग को सप्लाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया परंतु दिक्कत अभी भी जस की तस बनी हुई है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों से आग्रह किया है गांव में पानी की हो रही समस्या को जल्द से जल्द ठीक किया जाए, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। जब इस बारे जल शक्ति विभाग दाड़लाघाट के एसडीओ महेश से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अम्बुजा क्षेत्र के गांव के लिए नवगांव लाइन से 5 करोड़ की नई स्कीम प्रस्तावित है। गांव में हो रही समस्या का निपटारा जल्द करके लोगों को पानी उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डाॅ. राजीव सैजल 13 तथा 14 जून, 2020 को सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे हैं। डाॅ. सैजल 13 जून, 2020 को प्रातः 9.00 बजे कसौली विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर में धर्मपुर व इसके आसपास के क्षेत्रवासियों की जनसमस्याएं सुनेंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री 14 जून, 2020 को धर्मपुर में दिन में 1.00 बजे कसौली विधानसभा क्षेत्र के लोगों की जनसमस्याएं सुनेंगे। इस दौरान सभी सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करते हुए मास्क पहनकर आना सुनिश्चित करेंगे।
बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के सम्बन्ध में केन्द्र सरकार द्वारा घोषित विभिन्न सकारात्मक एवं सुधारोन्मुखी उपायों का स्वागत किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय खुराना तथा महासचिव वाईएस गुलेरिया ने इस सम्बन्ध में जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से केन्द्र सरकार द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के लिए 20 प्रतिशत ऋण सीमा का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की इस घोषणा के उपरान्त बैंक स्वयं उद्योगों तक पहुंच रहे हैं। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय द्वारा अपने क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से इस योजना को उद्योगों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि इस ऋण के सम्बन्ध में बैंकों को निर्देश जारी करें कि वे उद्योगों के प्रति उदारवादी रवैया अपनाएं। उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ भारतीय स्टेट बैंक जैसे बैंक आपातकाल ऋण सीमा गारंटी योजना के तहत 7.25 प्रतिशत से 7.50 प्रतिशत दर पर ऋण उपलब्ध करवा रहे हैं वहीं लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी), आईडीबीआई तथा यस बैंक जैसे बैंक 8.25 प्रतिशत से 9.20 प्रतिशत की दर पर ऋण प्रदान कर रहे हैं। संजय खुराना तथा वाईएस गुलेरिया ने उद्योगों को ऋण उपलब्ध करवाने की प्रणाली पर ध्यान देने एवं अनुश्रवण के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के इस प्रयास से उद्योग जगत को व्यापक राहत मिली है।
सोलन जिला के अर्की तहसील में भी कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। दाड़लाघाट सब तहसील की ग्राम पंचायत पारनु के ठेरा गांव का एक 22 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह अर्की तहसील का पहला मामला पॉजिटिव पाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार उसकी ट्रेवल हिस्ट्री गाजियाबाद है वह 5 जून को एक टैक्सी के माध्यम से हिमाचल प्रदेश आया था। उसके पास बाकायदा सोलन, डीएम -627821 नम्बर का ईपास मौजूद था। जानकारी के अनुसार वह ग्रीन जोन गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर से आया था। उसके घर से ही मिली जानकारी के अनुसार उसके साथ दो व्यक्ति बतौर ड्राइवर और कंडेक्टर थे जो उसे घर छोड़कर वापस चले गए थे।इस व्यक्ति का कोरोना टेस्ट 10 जून को दाड़लाघाट ईएसआई में हुआ था। इसके साथ 10 और व्यक्तियों का टेस्ट भी लिया गया था जिनमें से इस युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस व्यक्ति के पॉजिटिव आने के कारण सारा गांव सकते में आ गया है। इस गांव में लगभग डेढ़ सौ की जनसंख्या है और इस गांव को प्रशासन द्वारा सील कर दिया गया है। रास्ते में वह न जाने किन किन लोगों के संपर्क में आया वह पेट्रोल पंप दाड़ला फिलिंग सेंटर पर भी गया, उसे भी सील कर दिया गया है। दाड़लाघाट ईएसआई जहां उसका टेस्ट हुआ उसको भी एहतियातन सैनिटाइज करने हेतु बंद कर दिया है। परिवार वालों के अनुसार उन्होंने वैसे तो उससे उचित दूरी बनाकर रखी है लेकिन शौचालय और बाथरूम सभी ने एक ही प्रयोग किया है जिससे परिवार वाले भी संदेह के घेरे में आ सकते हैं। उधर पंचायत प्रधान विद्या सागर शर्मा का कहना है कि इस गांव के वासी प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से इस परिवार से संपर्क में आए हैं। अतः इनके सबके टेस्ट होने बहुत जरूरी है। एसडीएम अर्की विकास शुक्ला ने बताया इस युवक को कांठा भेजा भेज दिया गया और गांव ठेरा को एहतियातन सील कर दिया गया है। गौर रहे कि अभी तक अर्की तहसील में कोरोना के एक व्यक्ति के पॉजिटिव आने से पूरे क्षेत्र में लोगो में का माहौल छा गया है। फिलहाल अभी तक यहां कोई भी मामला न होने के बाद भी लोग एहतियात बरत रहे थे, परन्तु सबंधित व्यक्ति दिल्ली गाजियाबाद से दाड़लाघाट के पारनु में कैसे पहुंच गया यह भी एक चर्चा का विषय लोगो मे चला हुआ है। लोगो का प्रदेश सरकार व प्रशासन से साफ नाराज़गी है कि जो भी व्यक्ति पॉजटिव आए या कोई भी जो बाहर से यहां आ रहे है, उन्हें घर मे क्वारंटाइन न करके सरकार द्वारा बनाए गए कोरोना सेंटर में ही इन्हें क्वारंटाइन करने की व्यवस्था करें ताकि यह बीमारी उनके घर परिवार व आस पड़ोस में न फेल सके। लोगो मे यह भी चर्चा चली रही कि उक्त व्यक्ति जब गाजियाबाद से अर्की पहुंच गया तो क्या परवाणू बेरियर पर इसे प्रशासनिक क्वारंटाइन क्यों नही किया गया न जाने इतने कितने व्यक्ति होंगे जिन्हें सरकार द्वारा सीधे घर भेज दिया गया है। लोगो ने प्रदेश सरकार व प्रशासन से मांग की है कि जो भी ऐसे व्यक्ति आते है उन्हें सरकारी संस्थागत क्वारंटाइन करके इस वायरस से बचाया जा सके।
अर्की ब्लॉक कांग्रेस अर्की की नई कार्यकारिणी का गठन कुछ माह पूर्व नियुक्त किये गए ब्लॉक अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया है। रूप सिंह ठाकुर ने बताया कि कार्यकारिणी का गठन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर व पूर्व मुख्यमंत्री एवम अर्की विधायक वीरभद्र सिंह के दिशानिर्देशानुसार किया गया है। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी में 16 उपाध्यक्ष, 16 महासचिव, 23 सचिव, 1 कोषाध्यक्ष, 26 कार्यकारी सदस्यों कि नियुक्तिया तुरन्त प्रभाव से लागू की गई है। इसके अतिरिक्त पवन कौशल, राज कुमार राणा, मेहर सिंह वर्मा, सुनीता गर्ग, रणजीत सिंह पाल, रोशन लाल जगोता, गीता राम ठाकुर, किरपा राम, नीलम रघुवंशी, धरम पाल कश्यप, सुमन गुप्ता, राम स्वरूप शास्त्री, धनी राम तनवर, मोहन सिंह ठाकुर, टेक चंद साथी, दीप लाल चौहान को उपाध्यक्ष बनाया गया है। धर्म पल गर्ग, वेद ठाकुर, कमलेश शर्मा, रवीश कौशल, सूरत राम सीमा शर्मा, जगदीश सिंह, अनुज गुप्ता, संजय ठाकुर, श्याम लाल शांडिल, सरिता रानी, जीत राम ठाकुर, अमर ठाकुर,रंजना पंवर, राजेश ठाकुर, जीत राम ठाकुर को महा सचिव नियुक्त किया गया। विनोद ठाकुर, श्यामलाल शर्मा, देवेन्द्र ठाकुर, अमर ठाकुर, ईश्वर दास, जय सिंह कौशल, ललित मोहन ठाकुर, योग राज चौहान, ओम प्रकाश ठाकुर, बलदेव कौंडल, देवराज पाल, सुरेन्द्र पाठक, विनोद जोशी, रणजीत सिंह कमल कौंडल, गौरव ठाकुर, कृष्ण चंद ठाकुर, जय सिंह, दलवीर सिंह, जिया लाल वर्मा, परमानंद पंड्यार, तिलक राज शर्मा को सचिव नियुक्त किया गया है। ओम प्रकाश पाल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि सतीश कश्यप, अमर चंद पाल, कांशी राम शर्मा, निर्मला देवी, सुशील ठाकुर, प्रकाश चंद करड्ड, संजय ठाकुर, प्यारे लाल, डी डी शर्मा, जोगिंद्र सिंह, सुरेन्द्र कुमार, राकेश ठाकुर, नरेश शर्मा, रूप लाल, प्रकाश चंद बोटी, सुरेश शर्मा, जय पाल योगी राज, प्रेम ठाकुर, मदन लाल गर्ग, अनंत राम ठाकुर, किशोर शर्मा, सुरेन्द्र जगोता, पी एन वर्मा, राम चंद ठाकुर,ओम प्रकाश, धर्म सिंह, आदि को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। भीम सिंह ठाकुर, चौहान कृष्णा को सोशल मीडिया इंचार्ज की जिम्मेवारी दी गई है, जबकि विनोद ठाकुर को प्रेस सचिव का कार्यभार सौंपा गया है।


















































