10 वीं की बोर्ड परीक्षा परिणाम में शहीद धर्मेंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुर्गापुर धारणी का परीक्षा परिणाम गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी सराहनीय रहा है। स्कूल के प्रधानाचार्य श्री खेमचंद राघव जी ने जानकारी दी कि उनके विद्यालय में कुल 21 विद्यार्थियों ने मार्च 2020 में 10 वीं की बोर्ड परीक्षा दी जिसमें से 20 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।इस प्रकार परीक्षा परिणाम 95.24% रहा। विद्यालय में सुमित ठाकुर प्रथम स्थान पर रहे जिसने 700 में से 612 अर्थात 87.43% अंक अर्जित किए। देवांशु तनवर 605 अंक अर्थात 86.43%अंको के साथ दूसरे स्थान पर रहे। तृतीय स्थान नीलाक्षी ने प्राप्त किया जिसने 700 में से 584 अर्थात 83.43% अंक अर्जित किए। इस सफलता पर प्रधानाचार्य व समस्त स्कूल स्टाफ रविंद्र कुमार शर्मा, प्रेम लाल ठाकुर, ईश्वर दत्त, प्रमोद कुमार, कमल चंद, रमेश चंद, निशा देवी, कुसुम लता, चंपा देवी ने बच्चों व उनके अभिभावकों को बहुत बधाई दी है। प्रधानाचार्य खेमचंद राघव जी ने अपनी अपनी पूरी टीम को भी इस सफलता पर बधाई दी है जिनके प्रयासों से यह संभव हुआ है।
वीरवार को जोगिंदर केंद्रीय सहकारी बैंक के निदेशक मंडल की बैठक अधोहस्ताक्षरी के अध्यक्षता में जिला उपायुक्त कार्यालय सोलन के मीटिंग हॉल में प्रातः 11:00 बजे आरंभ हुई जिसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा पश्चात सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए जिनमें प्रमुख मुद्दे ने निम्न प्रकार से हैं : सर्वप्रथम बैंक के 5 निर्वाचित निदेशकों के त्याग पत्रों को, जो कुछ दिनों पूर्व बैंक मुख्यालय में प्राप्त हुए थे को संपूर्ण विचार-विमर्श पश्चात स्वीकार किया गया और सरकारी नामजद निदेशक विनोद ठाकुर व पंजीयक सहकारी सभा द्वारा नामजद निदेशक सुरेंद्र स्याल के त्यागपत्र प्रार्थना पत्रों को आगामी कार्यवाही हेतु संबंधित सक्षम कार्यालयों को भेजने का निर्णय हुआ। बैंक मुख्यालय भवन के निर्माण का मामला जो गत काफी समय से लंबित था, उसे हिमुडा से निर्माण करवाने हेतु प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने का निर्णय हुआ जो कि लगभग मु० 3.93 करोड़ की लागत से न्यू कथेड़ नजदीक एचआरटीसी वर्कशॉप निर्मित होगा। निदेशक मंडल द्वारा हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की तर्ज पर बैंक के कर्मचारियों को 4-9-14 स्कीम के लाभ देने का सैद्धांतिक निर्णय लिया गया। निदेशक मंडल द्वारा जयनगर में बैंक शाखा तथा कुफ्टू व बसाल में विस्तार पटल यथाशीघ्र खोलने का निर्णय हुआ जिसकी स्वीकृति हाल ही में पंजीयक सहकारी सभा से प्राप्त हुई है। वर्तमान में निदेशक मंडल के कार्यालय 15-9-2020 को समाप्त होने जा रहे हैं। अतः इसलिए आगामी चुनाव प्रक्रिया आरंभ करने की पूर्व अनुमति समक्ष विभाग से यथाशीघ्र लेने का निर्णय निदेशक मंडल द्वारा लिया गया है जो नियम अनुसार कार्यालय अवधि समाप्त होने से 90 दिन पूर्व शुरू की जानी अपेक्षित होती है।
कोविड-19 के खतरे के दृष्टिगत समाज के विभिन्न वर्ग यह प्रयास कर रहे हैं कि पीड़ित मानवता को सम्बल प्रदान किया जाए ताकि लोगों को समय पर सहायता प्राप्त हो सकें। इसी कड़ी में स्वर्ण एजुकेशनल एण्ड वेलफेयर ट्रस्ट (सेवा) द्वारा संचालित किए जा रहे डे केयर सेंटर खुशी की सदस्यों ने क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में कार्यरत कोरोना योेद्धाओं के लिए खाद्य पदार्थों के 110 पैकेट भिजवाए। यह जानकरी खुशी की वरिष्ठ सदस्य तृप्ता चैधरी ने दी। तृप्ता चैधरी ने कहा कि कोरोना महामारी के इस समय में खुशी डे केयर सेंटर यह प्रयास कर रहा है कि उन कोरोना योद्धाओं का किसी न किसी रूप में सम्मान एवं सहयोग किया जाए जो अपनी और अपने परिजनों से दूर रहकर भी कोविड-19 के विरूद्ध में लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। इसी ध्येय के साथ खुशी डे केयर सेंटर की सभी बुजुर्ग महिलाओं ने क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में कार्यरत चिकित्सकों, नर्सों एवं पैरामेडिकल कर्मियों के लिए खाद्य पदार्थ के 110 पैकेट भिजवाए। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग महिलाओं द्वारा कोरोना योद्धाओं के सम्मान में यह कार्य किया गया है। इससे पूर्व भी खुशी डे केयर सेंटर की महिलाओं ने उपायुक्त सोलन केसी चमन को जिला कोविड-19 फण्ड के लिए 16 हजार रुपये का चैक भेंट किया था। डे केयर सेंटर खुशी ऐसा पहला केंद्र है जो पूर्ण रूप से बुजुर्ग महिलाओं को समर्पित है। गत 05 वर्षों में इस केंद्र से सोलन की अनेक बुजुर्ग महिलाएं किसी न किसी रूप में जुड़ी रही हैं और यह केंद्र वरिष्ठ महिलाओं की समस्याओं को सुलझाने का मंच बनकर भी उभरा है।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 जून, 2020 को जिला के धर्मपुर क्षेत्र में 33 केवी विद्युत उपकेन्द्र की मुरम्मत के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमंडल धर्मपुर के सहायक अभियंता गौरव अधीर ने दी। उन्होंने कहा कि 13 जून 2020 को उपरोक्त के दृष्टिगत प्रातः 10.00 बजे से सांय 6.00 बजे तक धर्मपुर बाजार, सुबाथू रोड़, कानो, चैल दंगियारी, रौड़ी, मंगोटी मोड़, मंदोदर, सनवारा, सनवार गांव, बोहली, कुम्हारहट्टी, भोजनगर, डगशाई, सुल्तानपुर, गांधीग्राम, नारायणी, ममू, एम.प.स. फार्मा, आरबी नेट, अरूण केमिकल्स, जंगल लाॅज, पीए पिनियन, वुड क्रीक होटल, बिन्नीज रिजाॅर्ट, रामदा होटल, बावा रिजाॅर्ट विस्परिंग विंड्स, कसौली काॅन्टिनेंटल रिजाॅर्ट, विन्डसर रिजाॅर्ट, कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, पाईनग्रोव स्कूल, गोपाल स्वीट्स, राॅक रोज़ होटल तथा साथ लगते क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने लोगों से इस अवधि के दौरान सहयोग की अपील की है।
अर्की के ऐतिहासिक व पौराणिक बणिया देवी ( ग्यासी माता) मन्दिर में हर वर्ष की भांति 16 जून को होने वाले मेले को वैश्विक महामारी कोविड 19 के चलते स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देशानुसार नही मनाया जाएगा। अतः हर वर्ष की भांति मेले में आने वाले व्यापारियों व श्रद्धालुओ को सूचित किया जाता है कि वह सरकार के निर्देशों की पालना करते हुए अपने घरों में ही रहे। यदि कोई अपनी मन्नत या दान देना चाहता है तो मन्दिर के अकाउंट दुर्गा देवी मंदिर गांव घरनो p/o बखालग, आईएफसी कोड ucba-0000392, a/c नम्बर 03920100005232 में ऑन लाइन जमा करवा सकते है।
कुनिहार बाज़ार में पेय जल की सप्लाई अब एक दिन की बजाये 2 दिन छोड़ कर दिए जाने से लोगों में भारी रोष व्याप्त है। वार्ड नंबर 1, 2, 5 और 6 के उपभोगताओ गोपाल कृष्ण, इंद्र पाल शर्मा, वार्ड मेम्बर कमला देवी, मीना देवी, अनिल कुमार, देवी राम, कृष्णा देवी,रक्षा देवी राजिंदर कुमार, कमल किशोर, लता देवी, सोहन लाल, रमेश शर्मा, गुरु राम, रमेश खुराना, श्यामलाल, बल राम, कुलदीप कुमार, मीरा देवी,सहित काफी संख्या में लोगों ने विभाग के खिलाफ पानी की सप्लाई में अनियमिताओ के आरोप लगाए। दर्जनो लोगो ने विभाग के कार्यालय के बाहर खाली बर्तनो के साथ विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रेस को जारी बयांन में एयरपोर्ट कमेटी के निर्देशक और भाजपा जिला सोलन के मीडिया सह प्रभारी इंद्रपाल शर्मा ने कहा की शहर में पानी की अव्यवस्था को लेकर गत दिनो अधिशाषी अभियंता अर्की, सहायक अभियंता सुबाथू, जे ई कुनिहार व स्टाफ के साथ शहर के प्रमुख लोगों और जन प्रतिनिधियो ने कुनिहार में बैठक कर सारी स्थिति से अवगत करावाया गया था जिसपर उन्होने बताया था, कि कुनिहार में पानी की कमी नही है व क्षेत्र में पेय जल सप्लाई को ठीक किया जायेगा। पुरे शहर में एक दिन छोड़ कर सभी को पानी दिया जायेगा। लेकिन दो दिनो के बाद ही जे ई कुनिहार ने पय जल आपूर्ति एक दिन छोड़ कर देने की बजाए 2 दिन बाद पानी की सप्लाई शुरू कर दी। इस सम्बंध में जब जे ई से बात की तो उन्होने कहा की अब 2 दिन छोड़ कर ही पानी मिलेगा। जब की शहर की मुख्य सड़क मार्ग पर हर रोज पेय जल सप्लाई चल रही है, जो की गलत है, जिस पर अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है। हाटकोट के उक्त वार्ड के लोगो ने रोष प्रकट करते हुए कहा है कि पेय जल की समस्या यदि जल्द हल नही हुई तो हम आंदोलन करने से भी परहेज़ नही करेंगे। जनता अब इस मामले को 1108 के माध्यम से मुख्यमंत्री के समक्ष तो उठाएगा ही, साथ ही प्रदेश जल शक्ति विभाग को भी इस समस्या से रूबरू करवाएगा। इस बारे में सहायक अभियंता मुनीश शर्मा ने बातचीत में बताया कि जाबलु पेयजल योजना पर अतिरिक्त मशीनरी लगवाई जा रही है, जिस कारण पेयजल आपूर्ति तीसरे दिन की गई है। गर्मियों में लोगो को पानी की समस्या न हो इसलिए विभाग इस योजना पर नई मशीनरी लगवा रहा है। नई मशीनरी के सुचारू रूप से चलने पर लोगो को पहले की तरह पेयजल आपूर्ति होने लगेगी।
एस वी एन पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कान दसवीं कक्षा का बोर्ड परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा। सत्र 2019 में इस पाठशाला के 44 बच्चों ने बोर्ड परीक्षा दी जिसमें अनुभव ठाकुर ने प्रथम, एनेक्स पाल, आकाश, आर्यन चौहान ने दूसरा व भुवनेश्वर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के अधिकतर बच्चों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए। इस प्रकार हिंदी विषय में 6 बच्चों ने 98 अंक प्राप्त कर इतिहास रचा। अंग्रेजी विषय में आर्यन चौहान ने 92 अंक प्राप्त किए। गणित में अनुभव ने 93, विज्ञान विषय में आकाश कुमार ने 92, सामाजिक विज्ञान में रितिका धवन ने 94, संस्कृत विषय में एनेक्स पाल ने 92 और कंप्यूटर साइंस में दिव्यांशी और भुवनेश्वर ने 99 अंक प्राप्त कर अपने अध्यापकों व अभिभावकों का नाम रोशन किया। खुशी के इस अवसर पर प्रधानाचार्य टी सी गर्ग ने बच्चों अध्यापकों व अभिभावकों को बधाई देते हुए बच्चों को आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी ताकि वह हमेशा अपने अभिभावकों अध्यापकों व पाठशाला का नाम रोशन करते रहें।
भाजपा मंडल अर्की की बैठक मंगलवार सांय 4 बजे मण्डल अध्यक्ष डी.के उपाध्याय की अध्यक्षता में Webex App के माध्यम से सम्पन हुई। बैठक की जानकारी देते हुए मण्डल अध्यक्ष ने बताया कि बैठक में विशेष रूप से सामाजिक न्याय अधिकारिता व सहकारिता मंत्री डॉ राजीव सैजल, जिला प्रभारी पायल वैद्य, प्रदेश उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल, शिमला संसदीय क्षेत्र के पूर्ण कालिक विस्तारक प्रियव्रत शर्मा उपस्थित रहे और उनका मार्ग दर्शन मिला। उन्होंने बताया कि केंद्र से प्रदेश और प्रदेश से मण्डल स्तर तक 6 जून से लेकर 30 जून 2020 तक जो भी कार्य किए जाने है उन पर वितारपूर्वक चर्चा हुई व केन्द्र में मोदी सरकार के गौरवमयी 1 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 10 जून को शिमला संसदीय क्षेत्र मे होने वाली वर्चुअल रैली के लिए भी विशेष चर्चा हुई और साथ ही बैठक में नव नियुक्त जिला व मंडल मोर्चा के अध्यक्ष व पदाधिकारियों को बधाई दी गई।
हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड द्वारा दसवीं कक्षा का परिणाम घोषित किया गया। इस परीक्षा में ईश्वरम्मा पब्लिक स्कूल दाड़लाघाट के विद्यार्थियों ने सराहनीय प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश ठाकुर ने बताया कि विद्यालय के सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। विद्यालय की दसवीं कक्षा की छात्रा वर्षा शर्मा ने 700 में से 656 अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया व द्वितीय स्थान पर तेजन्द्र वर्मा 700 में से 642 अंक प्राप्त किए व तृतीय स्थान पर कामना शर्मा ने 634 ओर चौथे स्थान पर निशांत गुप्ता ने 623 अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय के सभी विद्यर्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुरेश ठाकुर व सभी अध्यापकों ने सभी छात्रों व उनके अभिभावकों को बधाई दी। एसएमसी अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने अध्यापकों, प्रधानाचार्य व बच्चों के माता-पिता को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी व भविष्य में भी कड़ी मेहनत करने का संदेश दिया।
दाड़लाघाट के अंतर्गत नायब तहसीलदार बसंतलाल राजटा ने दवाइयों के विक्रेता, बार्बर व ब्यूटी पार्लर की दुकानों का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान नायब तहसीलदार बसंतलाल राजटा ने मौके पर दवाई विक्रेता व हेयर ड्रेसर सहित लोगों को सोशल डिस्टनसिंग की पालना और मास्क लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने दवाई विक्रेताओं को कहा की वह बिना डॉक्टर की पर्ची से बुखार, जुखाम व खांसी की दवाई न दे व इस तरह के मरीजों का पूरा ब्यौरा अपने पास रखें। उन्होंने ब्यूटी पार्लर व बार्बर से भी कहा की वो भी सभी लोगों का विवरण अपने पास रखें, जिनकी उन्होंने कटिंग की है। उन्होंने इन्हें यह भी कहा कि वो अपनी दुकानों को अच्छी तरह से सेनिटाइज करते रहें। इस अवसर पर उनके साथ उप तहसील के वरिष्ठ सहायक राजेन्द्र ठाकुर भी उपस्थित रहे।
कोरोना महामारी के चलते प्राचीन ऐतिहासिक शक्ति स्थल बाड़ीधार में इस वर्ष देव मिलन नहीं होगा। हर वर्ष 13 व 14 जून को होने वाले बाड़ीधार मेले के आयोजन में होने वाले देव मिलन को इस साल कोरोना महामारी के चलते नहीं कराया जाएगा। सरकार के आदेशों के ध्यान में रखते हुए कोरोना महामारी के चलते बाड़ादेव पांच पांडव मंदिर समिति सरयांज बाड़ीधार ने यह निर्णय लिया है। कमेटी के सहसचिव कमल कांत ने बताया कि इस वर्ष न ही किसी प्रकार के मेले का आयोजन किया जाएगा और न ही देव मिलन करवाया जाएगा। मेले का आयोजन हर साल 14 या 15 जून को संक्रांत के दिन किया जाता था, लेकिन इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते इस मेले का आयोजन रद्द कर दिया गया है। मंदिर कमेटी ने समस्त जनता से आग्रह किया है कि अगर कोई व्यक्ति बाड़ादेव के पास मन्नत या चढ़ावा चढ़ाना चाहता है तो वह मंदिर कमेटी के खाते में ऑनलाइन पेमेंट जमा करा सकता है। जिसके लिए यूको बैंक सरयांज में खाता नंबर 33360110011454 तथा मंदिर कमेटी बुईला का खाता नंबर 33360110015261 खुला है जिसका आईएफएससी कोड ucb008336 रहेगा। मंदिर कमेटी के सह सचिव कमल कांत ने बताया कि इस आश्य का आदेश उपमंडल अधिकारी (नागरिक) अर्की से भी 8 जून को प्रधान मंदिर समिति सरयांज, देवथल व सारमा को जारी किया गया है,जिसमें उन्होंने बताया है कि इस मेले के आयोजन के लिए सरकार की तरफ से कोई भी अनुमति नहीं दी जा सकती है। अतः उनसे जारी अनुमति को भी रद्द समझा जाए।इस क्षेत्र के बुजुर्गों से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह घोर कलियुग आ गया है, जो देव मिलन में भी रुकावट पैदा कर दी। उल्लेखनीय है कि बाड़ी का मेला हिमाचल के अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व राजस्थान तक मशहूर है।हर साल यहां हजारों के संख्या में पर्यटक व श्रद्धालु इस मेले का आनन्द लेने आते रहें, लेकिन इस वैश्विक महामारी ने देव मिलन को भी रुकवा दिया। लोगों ने परमात्मा के स्थानो को धन दोहन केंद्र बनाने के भी आरोप लगाने शुरू कर दिए है। लोगों ने बताया कि गत वर्षों में यहां पैसे के लिए लड़ाई की चरम सीमा पर पहुंच कर देव मिलन नहीं करवाया गया था। शायद इस से नाराज़ देवता ने महामारी को कारण बना कर देव मिलन स्वं ही रुकवा दिया। आस्था रखने वाले इस देव प्रकोप बता रहे है। लोग कुछ भी सोचे व बोले मेला कमेटी ने अपना निर्णय सुना दिया है कि इस वर्ष ना मेला आयोजित किया जाएगा ना ही देव मिलन करवाया जाएगा। उधर, उपमंडलाधिकारी अर्की विकास शुक्ला ने लोगों से आव्हान किया है कि यह मेला व देव मिलन कार्यक्रम इलाकावासियों की श्रद्धा व आस्था का प्रतीक है।लेकिन वैश्विक महामारी के चलते हमे घर पर रहना होगा। फिलहाल जब तक प्रदेश सरकार के मंदिरों का कपाट खुलने के आदेश नहीं आते तब उपमंडल में कोई भी देव कार्यक्रम नहीं किया जाएगा। वही उन्होंने मेला कमेटी का धन्यवाद किया कि कमेटी द्वारा पहले ही इस वैश्विक कोरोना महामारी में मेला रद्द करने का फैसला ले लिया था।
हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव अनिल खाची ने आज वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी जिलों की आगामी मानसून सीजन की तैयारियों की समीक्षा की। यह जानकारी उपायुक्त सोलन केसी चमन ने दी। केसी चमन ने कहा कि मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं कि आगामी वर्षा ऋतु के दृष्टिगत सभी विभाग आमजन की सुरक्षा के लिए समय पर परामर्श जारी करें और यह सुनिश्चित बनाएं कि यह परामर्श जन-जन तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं कि भूस्खलन तथा बाढ़ इत्यादि के कारण होने वाले नुकसान को न्यून करने के लिए लोक निर्माण विभाग त्वरित कार्यशील रहे। उन्होंने कहा कि वीडियो कान्फ्रेन्सिग में इस सम्बन्ध में सोलन जिला की तैयारियों के बारे में मुख्य सचिव को अवगत करवाया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त विवेक चंदेल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
बी एल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार की दसवीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा है। जानकरी देते हुए विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की विद्यालय से दसवीं कक्षा की टॉपर शगुन सिंह ने 673/700(96.1) % अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान, और हिमाचल प्रदेश में उनीन्स्वां स्थान प्राप्त किया है। धृति शर्मा ने 672/700(96)% अंक लेकर दूसरा स्थान व् हिमाचल में 20वां स्थान, नैंसी ने 671/700 (95.8%) अंक लेकर विद्यालय में तीसरा स्थान व हिमाचल में 21वां स्थान, महक शर्मा ने 669/700 (95.5%) अंक लेकर विद्यालय में चौथा स्थान व् हिमाचल में 23वां स्थान, लक्षिता ने 661/700 (94.4%) अंक लेकर विदयालय में पांचवां स्थान व् हिमाचल में 31वां स्थान, भानुप्रिया ने 644/700 ( 92%) अंक लेकर विद्यालय में छटा स्थान, सुमेधा शर्मा ने 629/700 (89.8%) अंक लेकर वद्यालय में सातवाँ स्थान व् हिमाचल में 63वां स्थान, सूर्याश ने 618/700 (88.2%) अंक लेकर विद्यालय में आठवाँ स्थान व् हिमाचल में 74वां स्थान, अक्षिता ने 617/700 (88.1%) अंक लेकर विद्यालय में नवां स्थान व् हिमाचल में 75वां स्थान, राज आर्यन सोनी ने 612 /700 (87.4%) अंक लेकर विद्यालय में दसवां स्थान व् हिमाचल में 80वां स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की विद्यालय से दस बच्चो ने 600 से ज्यादा अंक हासिल किए है, 20 बच्चों ने 75% से ज्यादा अंक हासिल किए है, 30 बच्चो की प्रथम स्थान व् 3 बच्चों ने दूसरा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रधान समिति के अध्यक्ष ने बच्चों को व् उनके अभिभावकों को बहुत-बहुत बधाई दी। विद्यालय प्रधानचार्य पुरुषोत्तम लाल, अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष रतन तंवर व सभी सदस्यों ने अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए सभी बच्चों तथा उनके अमिभावको को व विद्यालय के अध्यापको को बंधाई दी है। विद्यालय के समन्वयक रामेश्वर ठाकूर व उप प्रधानाचार्या किरण जोशी तथा मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा ने भी उत्तम परीक्षा परिणाम के लिए सभी बच्चों व अध्यापको को बधाई दी है तथा इनकी कड़ी मेहनत व लगन की प्रशंसा की व कहा कि इस विद्यालय का परीक्षा परिणाम हर वर्ष सराहनीय रहता है। ये स्कूल न केवल अन्य गतिविधर्यों में जिला भर में प्रथम रहने के साथ पढ़ाई में भी अव्वल रहता है जिससे विद्यालय व सोलन जिले का नाम प्रदेश भर में रोशन करता रहा है।
उपमंडल की ग्राम पंचायत पलोग के गांव मांजू में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस के चालक व परिचालक को कोराना योद्धा के रूप में पंचायत प्रधान योगेश चौहान द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होने कहा कि जहां स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, जल शक्ति, सफाई कर्मचारी व अन्य विभागों के कर्मचारी कोराना काल में निडर होकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर हिमाचल पथ परिवहन निगम के ये कर्मचारी भी किसी कोराना योद्धा से कम नहीं है, जोकि लोगों को अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचाने के लिए बिना किसी भय के अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व उपप्रधान अनूप चौहान, समाजसेवी बाबूराम शर्मा, शालिगराम शर्मा, समाजसेविका विनती मुकुल, सुदेश चौहान, भूपाल सिंह छेत्री, नरेंद्र कौशल व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
शहर में कंप्यूटर व्यवसायिओं की online मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें कोरोना की वजह से बने कारोबारी हालात पर चर्चा की गई। कोरोना के इस दौर में दहशत का माहौल बना हुआ है। कोई भी गैर जरूरी कार्य के बाहर निकलना नहीं चाहता। ऐसे में बाज़ार में ग्राहकों के ना आने से वैसे भी मंदी का दौर चल रहा है और दूसरे हमारा समाज के प्रति भी एक उत्तरदायित्व बनता है कि बाजार में काम से कम भीड़ हो जिस से सामाजिक दूरी का पालन हो सके और कोरोना संक्रमण का खतरा भी कम हो सके। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए सोलन आई.टी. प्रोफेशनल्स से जुड़े हर कंप्यूटर व्यवसायी ने अपने प्रतिषठानों की समय सीमा 09.06.2020 से ही सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक का निर्णय किया है। सभी कंप्यूटर प्रतिष्ठान शाम 6 बजे तक ही खुले रहेंगे। ग्राहकों से भी विनम्र निवेदन है कि वह भी अपना सहयोग दें और इस समय सीमा के भीतर ही अपने कार्य निपटा लें। आशा है कि हमारा ये कदम कुछ हद्द तक संक्रमण के बढ़ते खतरे को कम करने में मददगार साबित होगा क्योंकि इस से ग्राहक भी सीमित समय मे अपने कार्य करने के लिए प्रेरित होंगें और अनावश्यक ही बाजार में नहीं घूमेंगे।
बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने इस वित्त वर्ष में विद्युत दरों को पूर्ववत रखने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय खुराना तथा महासचिव वाईएस गुलेरिया ने इस सम्बन्ध में जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रदेश के उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह का भी आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश विद्युत नियामक आयोग द्वारा इस वित्त वर्ष में विद्युत दरों को न बढ़ाए जाने के निर्णय से उद्योग जगत को कोविड-19 के कारण उत्पन्न संकट से उभरने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने विद्युत दरें न बढ़ाए जाने को लेकर अपना पक्ष मुख्यमंत्री एवं नियामक आयोग के समक्ष प्रस्तुत किया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के इस भविष्योन्मुखी निर्णय से राज्य में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने में सहायता मिलेगी।
जिला दण्डाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण सोलन के अध्यक्ष केसी चमन ने जिला के सभी खण्ड विकास अधिकारियों एवं नगर परिषदों के कार्यकारी अधिकारियों को आगामी वर्षा ऋतु के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि मानसून के दृष्टिगत अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में विभिन्न आवश्यक कार्य किए जाएं ताकि वर्षा के कारण संभावित बाढ़ से बचा जा सके। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि जिला के सभी क्षेत्रों में यदि नालियां अवरूद्ध हैं तो उन्हें तुरंत खोला जाए। उन्होंने जिला के विभिन्न नालों एवं प्राकृतिक जल स्त्रोतों सहित विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं की सफाई के निर्देश भी दिए हैं। केसी चमन ने निर्देश दिए हैं कि इस सम्बन्ध में विस्तृत तैयारी रिपोर्ट प्रेषित की जाए ताकि जिला स्तर पर विभिन्न तैयारियों की समीक्षा कर उचित निर्देश जारी किए जा सकें। हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से मानसून तैयारी के सम्बन्ध में 10 जून, 2020 को दिन में 12.00 बजे आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
मुख्य डाकघर सोलन में विभिन्न सुविधाओं के लिए सामान्य सेवा केन्द्र का शुभारम्भ किया गया। पोस्ट मास्टर सोलन सुनीता धीमान ने सामान्य सेवा केन्द्र का शुभारम्भ किया। यह जानकारी आज यहां डाकघर सोलन मण्डल के अधीक्षक हेम शंकर ने दी। उन्होंने कहा कि इस सामान्य सेवा केन्द्र के माध्यम से लोगों को मुख्य डाकघर सोलन में पैन कार्ड बनवाना, बीमा की मासिक किश्त जमा करवाना, मोबाइल रिचार्ज, बिजली के बिल जमा करवाना एवं डिश रिचार्ज जैसी सुविधाएं उपलब्ध हो गई हैं। उन्होंने कहा कि इन सेवाओं के आरम्भ होने से लोगों को एक ही स्थान पर डाक एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने सभी से इन सेवाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया है।
दाड़लाघाट में फरियादियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए वर्ष 2012 में दाड़लाघाट में उप तहसील तो खोल दी थी और इस सब तहसील के तहत 11 पटवार सर्कल आते हैं, पर यहां आने वाले फरयिादियों के बैठने के लिए कहीं जगह तक नहीं बनाई गई है। कोई खास सुविधा ना होने की वजह से फरियादियों को आसपास की दुकान व उप तहसील प्रांगण के पेड़ों के नीचे बैठना पड़ता है। तहसील करीब 7 वर्ष पहले से ही चालू हो गई थी इससे क्षेत्रीय लोगों को काफी खुशी भी हुई थी, लेकिन यहां अभी भी कई सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। क्योंकि इस तहसील पर अभी भी बहुत काम अधूरा पड़ा है। यह जो तहसील का कार्यालय है वो अभी तक भी पशु औषधालय के पुराने भवन के तीन कमरों में ही चल रहा है। यहाँ पर रीडर, पंजीयन लिपिक, कार्यलय कानूनगो, लैंड रिकॉर्ड कम्प्यूटराइज्ड को बैठने व अभिलेख रखने हेतु कोई भी स्टोर नहीं है और न ही बैठक हॉल है जिस कारण कर्मचारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा आए हुए फरियादियों को बैठने व खड़े होने की उचित जगह नहीं है जिस कारण धूप व बरसात के मौसम में लोगों को भारी परेशानी होती है,इसके अतिरिक्त डोकुमेन्टर राइटर, स्टैम्प वेंडर व नोटरी पब्लिक को बैठने की भी उचित व्यवस्था नहीं है, यहाँ पर पेयजल की भी सुविधा ठीक नहीं है। लोगों ने बताया कि यहाँ पर पेयजल विभाग की एक उठाऊ जल स्कीम है लेकिन यह स्कीम जब से बनी है उसी समय से खराब है और यहाँ पर पानी तीसरे व चौथे दिन आता है जिस कारण यहाँ आये फरियादियों को पेयजल समस्या का भी सामना करना पड़ता है,इसके अलावा यहाँ पर दो शौचालय भी बने है लेकिन उनके दरवाजे खराब है जिस कारण खासकर महिलाओं को शौच आदि करने में परेशानी झेलनी पड़ती है। इसके अतिरिक्त मुख्य मार्ग से जो लिंक सड़क उप तहसील कार्यालय को आती है वह भी ठीक नहीं है, उसमें भी गड्ढे ही गड्ढे हैं जिस कारण गाड़ी लाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है,इस कार्यालय में स्टाफ की भी कमी है जिसमें जूनियर ऑफिस असिस्टेंट व कार्यालय कानूनगो का पद खाली चल रहा है। कार्यलय कानूनगो का काम करने के लिए फील्ड से कानूनगो की ड्यूटी लगाई जाती है जिस कारण फील्ड का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों ने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि उप तहसील दाड़लाघाट के भवन का निर्माण किया जाए,लोगों को बैठने के लिए शेड बनाया जाए व यहाँ पर स्टाफ व अन्य जो भी कमियां है उसे जल्द पूरा किया जाए ताकि लोगों को आ रही परेशानियों से निजात मिल सके। गौर रहे कि दाड़लाघाट क्षेत्र में स्थापित दो बड़े सीमेंट प्लांट है तो अम्बुजा सीमेंट कंपनी द्वारा तो दाड़लाघाट क्षेत्र में विकास को लेकर उनकी जिम्मेदारी होती है कि वो विकास को लेकर उचित कदम उठाए, लेकिन इस जिम्मेदारी में वो कितने जागरूक व रुचि रखते है तो सब तहसील में हो रही कमी इसमे साफ दिख रही है कि उनकी इसके प्रति कोई जिम्मेवारी नही है कि वो तहसील कार्यालय में चल रही समस्या में विकास को लेकर कोई ठोस कदम सुनिचित करे। क्योंकि सरकारी सहयोग के साथ उनका सहयोग होना चाहिये कि दाड़लाघाट सब तहसील कार्यालय में सबसे ज्यादा कार्य सीमेंट कंपनी का होता है और अम्बुजा सीमेंट प्लांट के अधिकारियों का आना जाना आए दिन वहाँ होता है ओर समाजिक दृष्टि से कंपनी सरकार के पास विकास कार्य को लेकर बड़ी बड़ी बातें करती आ रही है लेकिन इसमे साफ दिख रहा है कि सब तहसील कार्यालय में इस तरह से सारी बाते बेबुनियाद साबित हो रही है। जब इस बारे नायब तहसीलदार दाड़लाघाट बसन्त लाल राजटा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इन समस्याओं बारे विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया है।जल्द ही इन समस्याओं का समाधान हो जाएगा।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में सोमवार को भूगोल की परीक्षा सुचारू रूप से संचालित की गई। परीक्षा अधीक्षक महेंद्र पाल कौंडल ने बताया कि भूगोल की इस परीक्षा में 33 परीक्षार्थी नियमित तथा 10 विद्यार्थी एसओएस से संबंधित बैठे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड का शिक्षा केंद्र आज सभी परीक्षाएं संपन्न होने के पश्चात बंद कर दिया गया। प्रधानाचार्य हंसराज शर्मा ने कहा कि कोरोना वायरस के चलते सरकार की हिदायतों का पालन करते हुए सभी परीक्षार्थियों को समाजिक दूरी बनाकर तथा मास्क का प्रयोग करते हुए, साबुन से हाथ धोकर, सैनिटाइजर का प्रयोग करते हुए परीक्षा हॉल में प्रवेश करवाया गया।
विधानसभा क्षेत्र अर्की से महिला मोर्चा मंडल अर्की से अध्यक्ष रीना व जिला महिला मोर्चा सोलन से महामंत्री पद के लिए उर्मिल शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंडल अध्यक्ष डीके उपाध्याय ने बताया कि यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। महिला मोर्चा मंडल अर्की से अध्यक्ष व जिला महिला मोर्चा महामंत्री का दायित्व सोपने के बाद कहा है कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है। उसे पूरे ईमानदारी व पूरी निष्ठा निभाने की कोशिश करेंगी। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी में नव ऊर्जा के संचार हेतु जोड़ने का प्रयास करेंगी। इस नियुक्ति के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सहकारिता मंत्री डॉ राजीव सहजल, संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष रत्न सिंह पाल, प्रदेश उपाध्यक्ष पुरषोत्तम गुलेरिया, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रशिमधर सूद, जिला अध्यक्ष सोलन आसुतोष वैद, महिला मोर्चा अध्यक्ष जिला सोलन शकुंतला शर्मा, मंडल अध्यक्ष अर्की देवेंद्र उपाध्याय व अन्य सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है।
विधानसभा क्षेत्र अर्की से युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अर्की महेंद्र ठाकुर, जिला युवा मोर्चा सोलन से सचिव जयदेव, जिला युवा मोर्चा सोलन से वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम चोपड़ा, जिला युवा मोर्चा सोलन सोशल मीडिया प्रभारी पर भूपेंद्र सागर को दायित्व सौपा गया है। मंडल अध्यक्ष डीके उपाध्याय ने बताया कि यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। विभिन्न पदों का दायित्व सौपने के बाद सभी ने कहा है कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है। उसे पूरे ईमानदारी व पूरी निष्ठा निभाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी में नव ऊर्जा के संचार हेतु जोड़ने का प्रयास करेंगे। इस नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सहकारिता मंत्री डॉ राजीव सहजल, संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष रत्न सिंह पाल, प्रदेश उपाध्यक्ष पुरषोत्तम गुलेरिया, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर, जिला अध्यक्ष सोलन आसुतोष वैद, मंडल अध्यक्ष अर्की देवेंद्र उपाध्याय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर व अन्य सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है।
पुलिस थाना कुनिहार के अंतर्गत पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति के घर से 3 पेटी शराब पकड़ने में सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुनिहार के गांव कोटला में धमन पुत्र गोपाल दास अवैध रूप से शराब बेचने का काम करता है। सूचना के आधार पर थाना कुनिहार के एस एच ओ जीत सिंह ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए ए एसआई पूर्ण चन्द व आरक्षी राकेश व अमित के साथ धमन की मौजूदगी में घर की तलाशी ली तो घर की ऊपरी मंजिल के एक कमरे में 4 पेटी देशी शराब की बरामद की जिसमे 3 पेटी में 12,12 बोतले व 1 पेटी में 9 बोतले देशी शराब सन्तरा की थी। यह व्यक्ति शराब के कोई भी कागजात पेश नही कर सका और पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया। एस एच ओ जीत सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एक व्यक्ति के घर से 4 पेटी में 45 देशी शराब सन्तरा की बरामद की है व व्यक्ति पर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही की जा रही है।
हरियाणा राज्य के कुरूक्षेत्र में इस वर्ष सूर्य ग्रहण मेले का आयोजन नहीं किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त सोलन केसी चमन ने दी। केसी चमन ने कहा कि उपायुक्त कुरूक्षेत्र ने सूचित किया है कि कोविड-19 के दृष्टिगत समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार 21 जून, 2020 को कुरूक्षेत्र में लगने वाले सूर्य ग्रहण मेले का आयोजन नहीं किया जाएगा। उपायुक्त ने जिला सोलन के निवासियों से आग्रह किया है कि वे 21 जून को कुरूक्षेत्र में स्नान एवं पूजा-अर्चना के लिए न जाएं ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
संगठन के शीर्ष नेतृत्व, सभी मण्डल अध्यक्षों व विधानसभा के सभी उम्मीदवारों से विस्तृत चर्चा के उपरांत भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने कुनिहार में एक प्रैस वार्ता करके जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। इस दौरान जिला सोलन के पांचों मंडलो के अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए। इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव दलीप पाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला कार्यकारिणी में योगेश शर्मा नालागढ़,मदन ठाकुर सोलन, नन्द किशोर कसौली,ओम प्रकाश शर्मा अर्की,अशोक कुमार दून को उपाध्यक्ष बनाया गया। नरेंद्र ठाकुर सोलन व कांति प्रसाद दून को महामंत्री, गुरुदास चंदेल दून, मनसा राम अर्की, तीर्थ राम नालागढ़, कृष्ण कुमार ठाकुर नालागढ़, चमन ठाकुर कसौली को सचिव, अमर सिंह ठाकुर सोलन को कोषाध्यक्ष, मदन मेहता सोलन को मीडिया प्रभारी, सुरेश पाल सह मीडिया प्रभारी, रोहित सोलन को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया। जिला कार्यकारिणी में रामलोक ठाकुर, सीएस राणा, चमन राणा, जीत राम, भागी चन्द, कर्म चन्द, किशन ठाकुर, राम सिंह मेहता, मान सिंह, मदन लाल, नन्द लाल ठाकुर, हरीश ठाकुर, मदन गोपाल, सुरेन्द्र कुमार को सदस्य बनाया गया। वन्ही जिला सोलन के अर्की मण्डल से जगदीश शुक्ला,सोलन मण्डल से सुरेश शर्मा,कसौली से दुरेश ठाकुर, नालागढ़ से दाता राम व दून मण्डल से प्रेम चन्द ठाकुर को अध्यक्ष पद का दायित्व दिया गया। सभी अध्यक्षो को बधाई व शुभकामनाएं देते जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा ने अगले चार पांच दिनों में अपने अपने मण्डल की कार्यकारिणी का गठन करने के लिए कहा।
सही सोच व परिश्रम से किए कार्य मे कामयाबी अवश्य मिलती है। जी हाँ ऐसी ही कामयाबी जाड़ली पँचायत के गाँव इसवा के किसान रोशन लाल ने प्राकृतिक खेती कर हासिल की है। रोशन लाल ने अपनी 12 बीघा भूमि में टमाटर, खीरा, शिमला मिर्च, बैंगन, धनियां व लाल मिर्च आदि सब्जियां प्राकृतिक रूप से तैयार की है। पूरी खेती में प्राकृतिक खाद का इस्तेमाल किया गया है। केमिकल खादों के इस्तेमाल से तैयार सब्जियों से जँहा मानव शरीर पर प्रतिकूल असर पड़ता है तो वन्ही प्राकृतिक रूप से तैयार सब्जियों से मानव शरीर स्वस्थ व हष्टपुष्ट रहता है। किसान रोशन लाल ने बताया कि हम फसलों में कैमिकल खादों व स्प्रे आदि का कोई इस्तेमाल नही करते। सब्जियां उगाने के लिए प्राकृतिक खाद का उपयोग करते है जिससे बहुत अच्छी पैदावार होती है। विभाग से सिंचाई की सुविधा के साथ अपने खेतों में बोर भी करवाया हुआ है। जिससे पानी की कोई समस्या नही है। रोशन लाल ने बताया कि सब्जियां लगभग तैयार है,परन्तु इस बार कोरोना संक्रमण के चलते सब्जियां मंडी तक पहुंचाने की चिंता है व सब्जियों के दाम कम होने से नुकसान होने का डर है।
कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन में बच्चों की पढ़ाई का नुकसान न हो, ऐसे में पाइनग्रोव स्कूल ने ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था की है। पाइनग्रोव स्कूल के बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई का नया अनुभव मिल रहा है, साथ ही शिक्षक भी पूरी गंभीरता के साथ बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दे रहे हैं। स्कूलों की वेबसाइट के साथ-साथ अध्यापक वर्ग ने क्लास वाइज अलग-अलग विषयों के ग्रुप बनाकर बच्चों को होमवर्क देना शुरू कर दिया है। ऑनलाइन क्लासों में बच्चे अपने शिक्षकों से प्रॉब्लम भी पूछ रहे हैं। हम आपको बता दें कि पाइनग्रोव स्कूल के अध्यापक पिछले 2 महीने से अधिक समय से ऑनलाइन शिक्षा प्रदान कर रहे हैं ताकि बच्चों का पढ़ाई में कोई नुकसान ना हो । पाइनग्रोव स्कूल छात्रों का पाठ्यक्रम समय पर पूरा करवा सके, इसके लिए सभी अध्यापक स्कूल में रहकर बच्चों की ऑनलाइन कक्षा द्वारा शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। बच्चों को प्रतिदिन गृह कार्य दिया जाता है एवं उसका मूल्यांकन भी समय-समय पर किया जा रहा है वहीं स्टाफ का मनोबल एवं मनोरंजन के लिए स्कूल में ही विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है जैसे जुंबा डांस, शारीरिक फिटनेस कक्षा, बैडमिंटन प्रतियोगिता इत्यादि प्रतिदिन करवाई जा रही है। पाइनग्रोव स्कूल के इस कार्य मे बच्चों के अभिभावकों का भी सहयोग मिल रहा है इस बीच शनिवार को स्कूल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस भी मनाया गया। छात्रों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।
हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद सेवानिवृत्त वेलफेयर एसोसिएशन दाड़लाघाट व नम्होल यूनिट के महासचिव प्रेम केशव ने कहा कि वीडियो कांफ्रेंस के तहत सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियो एवं वरिष्ठ नागरिकों से आग्रह किया गया कि इस महामारी के दौरान एहतियात बरतने के साथ पेंशन से सबंधित अगर कोई दिक्कत आए तो एसोसिएशन से हमेशा अपना संपर्क बनाए रखें। वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा बिजली कानून संशोधन बिल 2020 के कारण बिजली सेवानिवृत्त कर्मचारियों के इलावा बिजली उपभोक्ताओं के साथ एक धोखा है। इस मुद्दे को बिजली बोर्ड यूनियन व अभियंता यूनियन की आवाज का बिजली बोर्ड सेवानिवृत्त एसोसिएशन द्वारा एक अच्छा कदम तथा सभी सेवानिवृत्त कर्मचारी भी इसके विरोध में केंद्रीय सेवानिवृत्त एसोसिएशन के आदेश का पालन करेंगे।सेवानिवृत्त एसोसिएशन द्वारा आईपीएच विभाग दाड़लाघाट से आग्रह किया गया कि गांव के वरिष्ठ नागरिकों द्वारा पीने के पानी को उठाई गई समस्याओं को नजरअंदाज ना किया जाए।
राष्ट्रीय उच्च मार्ग नेशनल हाइवे-205 शालाघाट-दाड़लाघाट-भराड़ीघाट सड़क में पिछले दिनों हुई टारिंग दोबारा सड़क पूर्वावस्था में आने से विभाग की पोल खुलती नजर आ रही है। एनएच द्वारा की गई टारिंग का दम कुछ दिनों में निकल गया। एनएच-205 पर जहां देखो वहां गड्ढे ही गड्ढे पड़ गए हैं। इन गड्ढों की हालत इतनी भयावह है कि इनसे बचकर चलते-चलते भी कई लोग बड़े हादसे का शिकार हो चुके हैं।ऐसा ही कई गड्ढे अम्बुजा चौक के साथ बीच मध्य में ऐसे बहुत से छोटे बड़े गड्ढे है जो कभी भी किसी हादसे का कारण बन सकते है। वही बस स्टैंड दाड़लाघाट में पड़ा एक गड्ढा ऐसे स्थान पर हर क्षण हादसों को न्योता दे रहा है जो कंस्वाला रोड़ का बिल्कुल टर्निंग प्वाइंट है। इस पॉइंट पर हर समय गाड़ियां इधर उधर जाते समय इस गड्ढे में जा फंसती है और जाम की स्थिति बन जाती है। हैरानी की बात तो यह है कि यह सब देख कर विभाग के अधिकारियों पर जब कोई असर नहीं हुआ तो यह देखकर स्थानीय निवासी रेम चन्द व समाजसेवक अनिल गुप्ता ने इन गड्ढों को देखा तो उनसे रहा नही गया ओर इनके साथ अम्बुजा चौक में ट्रैफिक व्यवस्था में तैनात कॉन्स्टेबल चद्रशेखर से भी रहा नही गया तो अनिल गुप्ता व रेम के साथ पुलिस कांस्टेबल चद्रशेखर ने भी इनका सहयोग करते हुए सड़क में गहरे गड्ढे को भरने निकल पड़े,इन्होंने दाड़लाघाट अम्बुजा चौक व बस अड्डे के पास सहित अन्य स्थानों पर पड़े खतरनाक गड्ढे को पथरों से भर दिया ताकि किसी वाहन या दोपहिया वाहन की दुर्घटना न हो सके।लोगो के अनुसार सरकार तो इस तरफ कोई ध्यान नही दे रही है,वही एक आम नागरिक व पुलिस जवान ने इस काम को अंजाम दिया जिसकी लोग प्रशंसा कर रहे हैं।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दन ने ऑनलाइन विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। इस जागरूकता अभियान में एनएसएस और इको क्लब यूनिट के स्वयंसेवकों ने भाग लिया। एनएसएस स्वयंसेवियो ने नारा लेखन चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से अपने अपने गांव में लोगों को जागरूक करने की कोशिश की। स्वयंसेवियों ने अपने ही घर में पौधे लगाकर जागरूकता जागरूकता का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने चित्रकला, पोस्टर मेकिंग और नारा लेखन प्रतियोगिता में भाग लेकर व्हाट्सएप के माध्यम से अपनी अपनी कृति विद्यालय के प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर को प्रेषित की। कोरोना वायरस के चलते स्वयंसेवियो ने अपने अपने घर से ही पर्यावरण का अलख जलाया और पर्यावरण के संरक्षण हेतु ऑनलाइन ही शपथ भी ग्रहण की।
पुलिस थाना दाड़लाघाट के अंतर्गत एक व्यक्ति व अन्य ग्रामवासियों की शिकायत पर दो व्यक्तियों के खिलाफ पशु क्रूरता का मामला दर्ज किया है। कृष्ण चन्द पुत्र स्व देवी राम, गांव कांगरी, डा सेवड़ा चंडी व अन्य ग्रामवासियों की शिकायत पर यह मामला दर्ज हुआ है। पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि ग्राम कांगरी, परयाव, सोहरा व फलोदन के सभी ग्रामवासियो ने बार-बार सरकार को लिखित रूप से सूचित कर चुके है परन्तु आज तक कोई भी कार्यवाही नही की गई। 05 जून शुक्रवार को गांव कांगरी के नजदीक दो गाड़ियां एचपी-11-6748 व एचपी-62B-2135 जिसमें गाय व उनके छोटे-2 बछड़े कुल 17 पशु ठुस-ठुस कर भर रखे थे को भरत भुषण पुत्र लक्ष्मीचन्द, ग्राम पछिवर व उसकी पत्नी रेखा शर्मा कांगरी लेकर आए व ग्रामवासियों ने इन दोनो को कांगरी में रोका व स्थानीय थाना को सूचित किया गया। इनके गांव में कही पर भी कोई भी गौशाला नहीं है। मस्त राम ने पैसा कमाने का धन्धा बना रखा है व पैसे लेकर गायों को मरने के लिए छोड़ देता है।इससे रोज ग्रामीणों को बहुत समस्यों का सामना करना पड़ता है। इसमें कार्यवाही करके ग्रामवासियों को न्याय दिलाने की कृपा करें। पुलिस ने कृष्ण चंद व अन्य ग्रामवासियों की शिकायत पर दो व्यक्तियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर करवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि शिकायत पत्र पर कार्यवाही करते हुए पशु क्रूरता अधिनियम 11 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अर्की के गावँ लादी के हिमाचल पथ परिवहन निगम के पुर्व क्षेत्रीय परिवहन प्रबंधक भूप चन्द अत्रि का गत दिनों हृदय गती रुक जाने के कारण निधन हुआ था। शनिवार को हिमाचल परिवहन सेवा निवृत्त कल्याण मंच के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजलाल ठाकुर, उपाध्यक्ष हंस राज, सचिव रामस्वरुप चौधरी, बिलासपुर के जिला अध्यक्ष प्रेमलाल ठाकुर, अर्की इकाई के अध्यक्ष बलबीर चौधरी, प्रेम लाल चौधरी, रघु नाथ, जय किशन, सुरेन्दर सिंह, कुलदीप ठाकुर, नंद लाल, किशोरी लाल, भवानी शंकर, सन्त राम, खादी बोर्ड के पुर्व सचिव अमर सिंह ठाकुर, भारतीय राज्य पैन्शनर महा संघ के प्रदेश महा सचिव इन्दर पाल शर्मा, भाजपा के जिला सचिव सुरेश जोशी ने उनके घर जाकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी तथा दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। बृजलाल ठाकुर ने बताया कि अत्रि प्रदेश कल्याण संघ के प्रदेश अतिरिक्त महा सचिव तथा मीडिया प्रभारी भी थे। अर्की इकाई की वेल्फेयर कमेटी ने अपनी ओर से शोकाकुल परिवार को 5000 रूपये की सहायता राशि प्रदान की।
सोलन जिला में भारत सरकार के उपक्रम भारत पेट्रोलियम काॅरपोरेशन लिमिटिड(बीपीसीएल) के विभिन्न पेट्रोल पम्पों पर बैकिंग सुविधाएं आरम्भ की गई हैं। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त सोलन विवेक चंदेल ने दी। विवेक चंदेल ने कहा कि बीपीसीएल द्वारा बैंक सम्बन्धित विभिन्न सुविधाएं आरम्भ किए जाने से ऐसे क्षेत्रों में लोगों को सहुलियत मिलनी आरम्भ हुई है जहां एटीएम इत्यादि कम हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बीपीसीएल के 06 पेट्रोल पम्पों के माध्यम से लोगों को यह सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि बीपीसीएल के इन 06 पेट्रोल पम्पों से एटीएम कार्ड आधारित नकद निकासी की सुविधा, आधारयुक्त नकद निकासी एवं जमा करने की सुविधा, बचत एवं चालू खाता खोलने की सुविधा, नकद प्रबन्धन सेवा, धन हस्तांतरण की सुविधा, विभिन्न बिल भुगतान करने की सुविधा तथा टाॅपअप रिचार्ज करने की सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि सोलन जिला में वर्तमान में नालागढ़ उपमण्डल के बद्दी स्थित श्रीराम पेट्रोलियम, नालागढ़-भरतगढ़ मार्ग पर स्थित कृष्णा फिलिंग स्टेशन, अर्की उपमण्डल में छामला-चमाकड़ी पुल मार्ग पर राॅयल पेट्रो, नालागढ़ उपमण्डल में अन्नपूर्णा होटल के समीप नीलकण्ठ फिलिंग स्टेशन, बद्दी के किशनपुरा में महालक्ष्मी फिलिंग स्टेशन तथा बरोटीवाला-हरिपुर मार्ग पर जय माता फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पम्प पर उक्त सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने लोगांे से आग्रह किया कि पेट्रोल पम्प पर स्थापित इन सुविधाओं का लाभ उठाएं।
शिक्षा, विधि एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के योजनाबद्ध विकास के लिए कृतसंकल्प है और यह सुनिश्चित बनाया जा रहा है कि लोगों को उनके घर-द्वार के समीप ही विभिन्न सुविधाएं प्राप्त हों। सुरेश भारद्वाज सोलन जिला के कण्डाघाट में हिमाचल प्रदेश नगर नियोजन अधिनियम के लिए गठित मंत्रीमंडलीय उपसमिति द्वारा आयोजित जन सुनवाई की अध्यक्षता कर रहे थे। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का योजनाबद्ध विकास ग्राम एवं नगर योजना के अन्तर्गत नियमानुसार किया जाता है। प्रदेश सरकार को राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से ग्राम एवं नगर नियोजन अधिनियम के दायरे से ग्राम पंचायतों एवं क्षेत्रों को बाहर करने के सम्बन्ध में आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्रदेश सरकार ने इन सभी आवेदनों पर नियमानुसार विचार करने और प्रदेश तथा जनहित में इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए मंत्रीमंडलीय उपसमिति का गठन किया। विधि मंत्री ने कहा कि समिति इस सम्बन्ध में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों से प्रत्यक्ष संवाद कर रही है ताकि मंत्रिमंडल के समक्ष प्रस्तुत रिपोर्ट में जनभावनाओं एवं उचित आपत्तियों का समाधान समाहित किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में उपसमिति की रिपोर्ट पर पूर्ण विचार के उपरान्त मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल द्वारा उचित निर्णय लिया जाएगा। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि लोगों द्वारा प्रस्तुत आवेदनों से यह ज्ञात हुआ है कि विभिन्न क्षेत्रों को नगर एवं ग्राम नियोजन अधिनियम के दायरे में सम्मिलत किए जाने से लोगों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मंत्रीमंडलीय उपसमिति यह सुनिश्चित बनाएगी कि योजनाबद्ध विकास के साथ-साथ लोगों की समस्याओं का समाधान भी हो। उन्होंने जन सुनवाई के लिए उपस्थित विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं अन्य प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार द्वारा इस सम्बन्ध में नियमानुसार उचित निर्णय लिया जाएगा। नगर एवं ग्राम योजनाकार सोलन लीला श्याम ने इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि वाकनाघाट योजना क्षेत्र से ग्राम पंचायत वाकनाघाट, छावशा तथा पौधना, कण्डाघाट क्षेत्र से ग्राम पंचायत कण्डाघाट, चायल क्षेत्र से ग्राम पंचायत चायल, हिन्नर क्षेत्र से ग्राम पंचायत बांजनी, सोलन क्षेत्र से ग्राम पंचायत आंजी, ग्राम पंचायत सलोगड़ा, बड़ोग विशेष क्षेत्र से ग्राम पंचायत चेवा तथा ग्राम पंचायत धर्मपुर, कसौली योजना क्षेत्र से ग्राम पंचायत गांगुड़ी, कसौली गढ़खल, जाबली, गुल्हाड़ी, धर्मपुर, चामियां तथा जंगेशु से विभिन्न क्षेत्रों को नगर एवं ग्राम नियोजन अधिनियम, 1977 के दायरे से बाहर करने के सम्बन्ध में आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन आवेदनों को उचित स्तर पर प्रेषित किया गया है। उन्होंने इन विभिन्न क्षेत्रों में नगर एवं ग्राम नियोजन अधिनियम से प्राप्त छूट के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर सोलन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रहे डाॅ. राजेश कश्यप ने लोगों को नगर एवं ग्राम नियेाजन अधिनियम के कारण आ रही समस्याओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छूट प्राप्त होने के उपरान्त भी विभिन्न विभाग निर्माण आदि कार्यों के लिए नगर एवं ग्राम नियोजन द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र की मांग करते हैं। दुग्ध पशु सुधार सभा सोलन के अध्यक्ष रविंद्र परिहार, भाजपा मण्डल सोलन के अध्यक्ष मदन ठाकुर, कृषि विपणन समिति सोलन के सदस्य किशन वर्मा, ग्राम पंचायत सिरीनगर के उप प्रधान मुनीष सूद, ग्राम पंचायत बांजनी के प्रधान प्रेम सिंह सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने अपनी अनापत्तियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उपमंडलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. संजीव धीमान ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी तथा विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
शनिवार, सोलन युवा काँग्रेस के द्वारा सोलन युवा काँग्रेस अध्यक्ष अमित ठाकुर की अध्यक्षता में जिला उपायुक्त के. सी. चमन के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन दिया गया। उन्होंने हाल ही में उजागर हुए स्वस्थ्य घोटाले पर टिपण्णी करते हुए कहा की यह घोटाला प्रदेश को शर्मसार करने वाला है। उन्होंने कहा की स्वास्थ्य विभाग के इस घोटाले के उजागर होने के बाद देश व प्रदेश भर में इसकी खूब चर्चा व सरकार की किरकिरी हुई तथा कोरोना जैसी महामारी में घोटाला उजागर होने से प्रदेश की जनता में सरकार के ऊपर से विश्वास उठ गया है। इस घोटाले को लेकर भाजपा के बड़े नेताओं पर आरोप लगने शुरू हुए ओर आरोपी स्वास्थ्य निदेशक जो कि 31 मई 2020 को पद से सेवानिवृत्त होने वाले थे उनके सेवा विस्तार देने के लिए भाजपा नेता द्वारा ही सरकार को पैरवी की जा रही थी। जिससे ऐसा प्रतीत होता कि इस घोटाले के तार भाजपा सरकार से जुड़े हुए है। इस घोटाले के उजागर होने के बाद विपक्ष के दबाव के चलते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल को भी अपने संगठन के पद से इस्तीफा देना पड़ा है। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ज्ञापन पत्र के माध्यम से कहा की है की वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान इस प्रकार के घोटाले की घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है तथा प्रदेश सरकार के भीतर फैले भ्रष्टाचार को उजागर करती है और प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा करती है। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस मांग करती है कि इस घोटाले की उच्च स्तरीय जाँच प्रदेश के किसी भी वर्तमान न्यायाधीश के अधीन हो तथा पूरे मामला मामले की निष्पक्ष जांच हो। उन्होंने कहा की है कि जनता का सरकार के ऊपर से विश्वास उठ चुका है इसलिए वह अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए इस घोटाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा की प्रदेश की जनता इस बात से भली भांति परिचित है कि स्वास्थ्य विभाग व स्वास्थ्य निदेशक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अधीन नही बल्कि प्रदेश सरकार के अधीन काम करता है। अतः भाजपा की तरफ से संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने इस्तीफा दिया है जोकि महज़ मामले से ध्यान भटकाने का प्रयास है। प्रदेश में पिछले कुछ महीने से स्वास्थ्य मंत्री का पद खाली होने के बाद से यह विभाग हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अधीन है इसलिए स्वास्थ्य विभाग में जो कोरोना किट घोटाला हुआ है वह सरकार की जवाबदेही तय करती है तथा सरकार की नाकामी को दर्शाती है और इसलिए हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस नैतिक तौर पर इस घोटाले के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग करती है । उन्होंने मांग की है कि प्रदेश सरकार में फैले भ्रष्टाचार को रोकने के लिए उचित कदम उठाए तथा संवैधानिक शक्तियों का प्रयोग कर इस घोटाले की जाँच करने के लिए सख़्त दिशानिर्देश जारी किए जाएं क्योंकि सरकार इस घोटाले में संलिप्त अपने भाजपा नेताओं व अधिकारी को बचाने का प्रयास कर रही है। युवा कांग्रेस इस घोटाले की किसी वर्तमान न्यायाधीश के अधीन स्वतंत्र जाँच की माँग की है और नैतिक तौर पर मुख्यमंत्री के इस्तीफे की भी मांग की है । इस मौके पर सोलन यूथ काँग्रेस उपाध्यक्ष विकास ठाकुर, विशाल शर्मा, जय प्रकाश, सोलन यूथ काँग्रेस शहरी अध्यक्ष पुनीत नारंग, चेतन ग्रोवर, अनुज पंवार, संजीव ठाकुर आदि मौजूद रहे!
नौणी विश्वविद्यालय मे प्रशान्त सरकैक ने कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। प्रशान्त सरकैक कोटगढ के रहने वाले हैं तथा 2010 के एच.ए.एस है। इससे पूर्व यह बीडीओ पालमपुर-एसडीएम बँजार लाहौल स्पिति तथा सँयुक्त कमीशनर नगर निगम शिमला मे भी सेवाएं दे चुके हैं। इन्होंने बताया कि कुलपति के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय के सभी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल के साथ विश्वविद्यालय की प्रगति के लिए प्रयास रत रहना मै अपना सौभाग्य समझूंगा। प्रशासनिक सेवा मे ऐसा कम मौका मिलता है जब विश्वविद्यालय मे वैज्ञानिकों तथा बुद्धिजीवियों के साथ कार्य करने का सौभाग्य मिल रहा है। इस कार्यकाल को मैँ स्वर्णिम कार्यकाल के रुप मे निभाने के लिए हर सम्भव प्रयास करुँगा।
कोरोना महामारी की लड़ाई में प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन व हर एक व्यक्ति किसी न किसी तरह से अपना सहयोग दे रहा है। कुनिहार की सामाजिक संस्थाएं भी इस अभियान में लगातार लगी हुई है और हर सम्भव सहयोग जरूरतमन्दों के लिए कर रही है। अब यह संस्थाएं होम्योपैथिक मैडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल कुमारहट्टी सोलन द्वारा भेंट की गई इम्युनिटी बूस्टर होम्योपैथिक दवाई कुनिहार क्षेत्र में घर घर बांटेगी। कॉलेज के चेयरमैन रोशन लाल जिंदल ने बताया कि भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा अनुमोदित यह दवाई सर्व एकता जनमंच, एहसास कल्याण समिति व नव चेतना समिति कुनिहार की संस्थाओं को लगभग 3 हजार परिवारों को वितरण हेतु दी गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना काल मे लगभग एक लाख परिवारों को यह दवाई वितरित की जा चुकी है जिसमे सेवा भारती नालागढ़ का भरपूर सहयोग रहा। अब इस सहयोग के लिए कुनिहार की सामाजिक संस्थाएं आगे आई है। कुनिहार की सामाजिक संस्थाओं के अध्यक्षों कुलदीप कंवर, राजेन्द्र ठाकुर व हरजिंदर ठाकुर ने होम्योपैथिक मैडिकल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल के चेयरमैन रोशन लाल जिंदल व प्रशासक विशाल शर्मा, डॉ मनीष, डॉ योगिता, डॉ सपना, समीर, प्रदीप, अनिता, कविता, कमलेश, मोनू, पुरन व आशीष आदि का इस पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय मे क्षेत्र के हर परिवार तक इस इम्युनिटी बूस्टर दवाई को पहुंचाया जाएगा जिससे लोगों की इम्युनिटी में बढ़ोतरी होगी व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी।
दी एस वी एन स्कूल बडोरघाटी कुनिहार के नन्हे मुन्ने बच्चों ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने अपने घरों पर रहते हुए घरों के आसपास व गमलों में फूल पौधों का रोपण किया तो कुछ बच्चों ने पेड़ पोधों की पेंटिंग कर समाज को पर्यावरण का सुंदर सन्देश दिया। तो वन्ही पर्यावरण दिवस पर विद्यालय चेयरमैन टी सी गर्ग व निदेशक लूपिन गर्ग सहित अन्य स्टाफ द्वारा विद्यालय परिसर में पौधा रोपण किया गया। विद्यालय चेयरमैन टीसी गर्ग व निदेशक लूपिन गर्ग ने बताया कि सभी अभिभावकों को ऑनलाइन मैसेज कर पर्यावरण दिवस पर बच्चों के साथ पौधा रोपण व पेटिंग में सहयोग के लिए कहा गया था जिसमे सभी बच्चों ने इस दिवस पर अपने अभिभावकों के सहयोग से पौधा रोपण व सुंदर पेंटिंग से समाज को सुंदर सन्देश दिया। उन्होंने बताया कि कोरोना के कारण जब तक स्कूल नही खुलते तब तक पढ़ाई व अन्य एक्टिविटी ऑनलाइन जारी रहेगी।
प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 07 जून, 2020 को नियमित परीक्षण एवं आवश्यक रख-रखाव के दृष्टिगत 33 केवी विद्युत उप केन्द्र ओच्छघाट की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां बोर्ड के सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि इस कारण 33 केवी विद्युत उप केन्द्र के तहत आने वाले क्षेत्रों ओच्छघाट, नौणी, टटूल, कालाघाट, धर्जा, धारों की धार तथा आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 11.00 बजे से दिन में 02.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लक्ष्य काॅन्वैंट स्कूल मंज्याट में दूसरी से लेकर आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाईन पोस्टर मेकिंग, भाषण, कविता वाचन व नारा लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य डा.कुसुम गुप्ता ने बताया कि दूसरी कक्षा के 11 विद्यार्थियों में से पोस्टर मेकिंग में आरती प्रथम, कल्पिता द्धितीय व रिद्धि तृतीय स्थान पर रही। तृतीय कक्षा में 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें पोस्टर मेकिंग में यशस्वी प्रथम,ओजस द्धितीय व नीलाक्ष तृतीय स्थान पर रहे। वहीं कविता वाचन में तेजल प्रथम स्थान पर रही। वीडियों प्रेजेंटेशन द्धारा प्रस्तुत भाषण प्रतियोगिता में दर्षिका प्रथम, इशिका द्धितीय व गार्गी तृतिय स्थान पर रही। चतुर्थ कक्षा में 21 विद्यार्थियों में पोस्टर मेंकिंग में खुशी प्रथम, इशिका द्धितीय व दिव्यांगी तृतीय स्थान पर रही। पांचवी कक्षा में पोस्टर मेकिंग में जतिन चैहान प्रथम, काव्या द्धितीय व दिवेश तृतीय स्थान पर रहा। भाषण प्रतियोगिता में काव्या प्रथम, प्रियाशी व पारिशा द्धितीय तथा हिमांशु तीसरे स्थान पर रहा। छठी कक्षा में पोस्टर मेंकिंग में कार्तिक प्रथम,मिताली द्धितीय व धृति तृतीय स्थान पर रही। साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में रिद्धिमा प्रथम, दिव्यम द्धितीय व श्रेया तीसरे स्थान पर रही। सातवीं कक्षा में पोस्टर मेकिंग में तनुज प्रथम, सोमेश द्धितीय व हिमांशु तीसरे स्थान पर रहा। इसी कक्षा में वीडियो प्रैसंेटेशन में सोमेश प्रथम, तनुज द्धितीय व कार्निका तीसरे स्थान पर रही। आठवीं कक्षा में पोस्टर पेंटिंग में साक्षी प्रथम स्थान पर रही जबकि नित्यम व खुशबू दूसरे व शौर्य व भावना तीसरे स्थान पर रहे। इसी कक्षा में वीडियो प्रैसेंटेशन में नित्यम प्रथम,दक्ष द्धितीय व वंश प्रथम स्थान पर रहा। प्रधानाचार्य डा. गुप्ता ने बताया कि अध्यापक रजनी, सीमा, कल्पना, कमलेश, कुशल व शिवांश ने इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में सराहनीय सहयोग दिया।
अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन प्राइवेट आईटीआई दाड़लाघाट ने ऑनलाइन पर्यावरण दिवस मनाया। इस दौरान पोस्टर,कविता भाषण प्रतियोगिता में जुम व गूगल मीट के माध्यम से अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। वर्तमान में पर्यावरण की स्थिति व इसके प्रदूषण के प्रभाव के ऊपर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। विद्यार्थियों ने गांव की सफाई के साथ अपने अपने गांव में पौधों की नई किस्म को भी रोपा गया। लगभग 150 विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर अध्यापकों और छात्रों ने एक दूसरे के साथ अपने विचार को सांझा किया। इस कोविड-19 महामारी में हम नई तकनीक का उपयोग करके इस तरह के कार्यक्रम के बारे में जागरूकता कर सकते हैं।भविष्य में भी इस तरह के जागरूक कार्यक्रम को आयोजित किया जाएगा।
वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घणागुघाट में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि बच्चों ने घर पर रहकर ही पौधरोपण व अन्य सभी गतिविधियां पूर्ण की तथा व्हाट्सएप के माध्यम से वीडियो बनाकर विद्यालय के प्रधानाचार्य तथा संबंधित अध्यापकों को भेजते रहें। इस कार्यक्रम में एनएसएस के स्वयंसेवकों तथा इको क्लब के छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रधानाचार्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि सभी बच्चों ने मास्क पहनकर व सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए अपने अपने गांव में सफाई, पौधरोपण तथा लोगों को पर्यावरण के बारे में जागरूक करने के लिए अपने विचार साझा किए व उसकी जानकारी विद्यालय को भेजते रहें। ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने व्हाट्सएप के माध्यम से अपनी अपनी कला का प्रदर्शन किया, जिसमें पर्यावरण विषय पर चित्रकला में जमा दो की छात्रा संगीता प्रथम,+2 का छात्र भूपेंद्र द्वितीय स्थान पर रहा। नारा लेखन में दसवीं कक्षा के पवन ने प्रथम स्थान, प्लस वन की छात्रा तमन्ना ने द्वितीय स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में प्लस वन की सपना प्रथम रही।विद्या प्लस टू की सरिता द्वितीय स्थान पर रही। निबंध लेखन में प्लस वन की ज्योति ने प्रथम स्थान तथा विशाल कौंडल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रवक्ता विजय चंदेल, देशराज गिल, दीपक ठाकुर ने व्हाट्सएप के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक किया। बच्चों को व्हाट्सएप के माध्यम से ही पर्यावरण शपथ दिलाई गई। प्रधानाचार्य प्रकाश शर्मा विद्यार्थियों को पर्यावरण के बारे सदैव जागरूक रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को धरती की सुंदरता को बनाए रखने के लिए पेड़ लगाने होंगे।
पर्यावरण दिवस के मौके पर परवाणू की माइक्रोटेक कम्पनी ने प्रदूषण विभाग के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया। माइक्रोटेक के चेयरमैन सुबोध गुप्ता के निर्देशानुसार माइक्रोटेक कंपनी हर वर्ष परवाणू के विभिन्न स्थानों में वृक्षारोपण कर परवाणू को हरा भरा व् स्वच्छ बनाने के लिए प्रयासरत है। पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदूषण विभाग के सीनियर एन्वॉयरन्मेंट इंजीनियर श्रवण कुमार ने अपने अधिकारीयों व् माइक्रोटेक के कर्मचारियों के साथ परवाणू के सेक्टर 2 स्थित रेलवे पार्क व् आसपास लगभग पचास पौधे लगाए। इस अवसर पर सहायक आयुक्त विक्रम नेगी ने भी पौधा लगाकर परवाणू को हरा भरा बनाने में अपना सहयोग दिया तथा सबको पर्यावरण दिवस की बधाई दी। इस मौके पर आम, आवला , नीम, जामुन, अर्जुन, कपूर, अशोका व् गुल्लर के पौधे लगाए गए जिन्हे पर्यावरण विभाग के साथ मिलकर प्लांट सीओओ विवेक तलमले, मैनिफेक्चरिंग हेड भूषण गोयल तथा एचआर हेड संदीप प्रभाकर द्वारा लगाया गया।
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट के सामुदायिक स्वास्थ्य और शिक्षा कार्यक्रम परियोजना के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण के महत्व और जन जागृति हेतू दाड़लाघाट परिछेत्र के करीब 70 गॉवों में कार्यक्रम संम्पन हुआ। वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत संघोई, खाली ग्राम से होते हुए करीब 20 गांवों में आगे बढ़ा। शिक्षा परियोजना के अंतर्गत विभीन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमे बच्चो ने पर्यावरण के संरक्षण पर प्रकाश डालते हुए स्वच्छ हरित और शक्तिशाली धरती को चित्रित करने का अपनी कलात्मक विद्या क्षमता का प्रदर्शन करते हुए चित्र को चित्रांकित किया। इस कार्यक्रम में करीब 600 विद्यार्थियों ने अपनी भागीदारी सामजिक दूरी और कोविड 19 के सुरक्षा के नियमों का पालन करते हुए वायरस के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए की। जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य परियोजना के करीब 60 स्वच्छता दूतों 29 सखी बहनो और 40 अपेक्षा कार्यक्रम के किशोर और किशोरियों ने ग्राम सफाई कार्यक्रम, प्लास्टिक की सफाई, वृक्षारोपण कार्यक्रम और अपने अपने गांवो में किए और करीब 500 से ज्यादा लोगो को घर घर जाकर इसकी जानकारी दी। वही दाड़लाघाट परिछेत्र के 36 विद्यालयों के करीब 600 विद्यार्थियों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की जिसमे विज्ञान संकाय के शिक्षकों और प्रधान अध्यापकों ने पर्यावरण संरक्षण के सन्देश को सभी विद्यार्थियों और केंद्रों पर इसकी जानकारी सामजिक माध्यमों के माध्यम से जिला स्तर पर भी प्रेषित की। इस कार्यक्रम में बालमित्रो,सखी बहनों, आरती सोनी और अजीत कुमार सिंह ने 70 गांवों में इस कार्यक्रम को सुचारू ढंग से समन्यव करके संपादित किया। भूपेंद्र गांधी ने यह सुनिश्चित किया कि समाज मे लोक भागीदारी के माध्यम और जन समुदाय के सहयोग से मिलकर हम सब धरती को हरा भरा और प्रदूषण से मुक्त रख सकते है और अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट इस कार्य हेतु सदैव तत्पर है।
विश्व पर्यावरण के दिवस पर हिन्दू समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमल किशोर कपिल ने पौधा रोपन करते हुए सन्देश दिया, कि हम अपनी आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित रखना चाहते हैं, या बन्दर सहित अन्य मुकजीवों से भी अपनी फसलों को बचाना चाहते हैं तो फलदार पेड़ पोधों से प्रेम करना सीखो, क्यों कि एक पेड 10 पुत्रों के बराबर होता है। आज लोग अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए तेजी से जंगलों में जिस प्रकार फलदार पेड़ों को नष्ट कर रहें हैं, उसका खामियाजा आज किसानों को भुगतना पड़ रहा है। पक्षियों व बन्दरो सहित अन्य मुकजीवों को पेट भरपाई करने के लिए लोगों की फसलों का भक्षण करना पड़ रहा है, जिसके प्रभाव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते प्रदेश सरकार बन्दरो को मारने की अनुमति देती है। हिन्दू समाज पार्टी अध्यक्ष कमल किशोर कपिल ने कहा कि किसी भी जीव की हत्या करने से किसान व बागवान नही बचेगा, परन्तु जंगलों में अगर फलदार पोधों का रोपण किया जाए तो बन्दर व अन्य मुकजीवों के द्वारा फसलों को जो क्षति पहुंच रही है, उसपर अंकुश लगाया जा सकता है। प्रकृति से छेड़छाड़ करने का नतीजा आज प्रत्येक व्यक्ति को बीमारियों व बड़ी महामारियों को झेलना है। यही नही पेड़ पौधों को नष्ट करने के प्रभाव से आज पानी के लिए भी हाहाकार मच रहा है, साफ और स्वस्थ हवा की कमी महसूस हो रही है। अगर आज भी हम और हमारा समाज पर्यावरण के लिए जागृत नही हुआ तो आने वाले समय में पेयजल स्त्रोतों व आक्सीजन के लिए तड़फना होगा। आइये हम आप सभी मिलकर संकल्प लें-पेड़ लगाएं पर्यावरण बचाएं ओर अपना ओर आने वाली पीढ़ी का भविष्य बचाएं। वर्तमान समय में पर्यावरण असन्तुलन की सबसे बड़ी समस्या ग्लोबल है, जिसकी वजह से पृथ्वी का तापमान बढ़ रहा है और मानव जीवन के कदम विनाश की ओर बढ़ रहें हैं। ऐसे समय मे अगर हमने पर्यावरण को बचाने के लिए कोई ठोस कदम नही उठाया तो वह दिन दूर नही जब हमारा अस्तित्व ही सम्पूर्ण खतरे में पड़ जाएगा। इस विषय पर सरकार को भी गंभीरता से कोई ठोस कदम उठाना चाहिए, जिससे की निर्भिग होकर लोग पेड़ पौधों को नष्ट ना कर सकें, अपितु एकजुट होकर जंगलों में फलदार व अनेकों प्रकार के पेड़ पौधें लगाएं ताकि पर्यावरण का संतुलन बना रहेगा और इसके प्रभाव से जंगल मे रेन बसेरा करने वाले बन्दरो व अन्य मुकजीवों से भी किसानों की फसलों को बचाया जा सकता है।
कोरोना की इस महामारी के दौरान नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों व अन्य कर्मचारियों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए नगर में सफाई व्यवस्था को जहां दरूस्त रखा वहीं लोगों को जागरूक करने में भी अहम भूमिका निभाई। सफाई कर्मचारियों ने घर घर जाकर कुड़ा एकत्र किया तथा हर वार्ड में जाकर काम किया। इन कर्मवीरों के सम्मान में नगर पंचायत द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन नगर पंचायत कार्यालय में किया गया। जिसकी अध्यक्षता नगर पंचायत की अध्यक्षा वीना ठाकुर ने की। इस अवसर पर उन्होंने व पार्षदों ने नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों व अन्य कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह व शाल देकर समानित किया। जिन कर्मवीरों को समानित किया गया उनमें सुशील कौंडल, रामकरण वर्मा, लक्ष्मी देवी, विधा देवी, मंजु देवी, सरिता देवी, नीम चंद, मस्त राम, रतिराम, रमेश, राजेन्द्र कुमार, सुरेश कुमार व संदीप कुमार तथा ठेके पर कार्यरत 25 सफाई कर्मचारी शामिल रहे। इस अवसर पर उप प्रधान नानक चंद, पार्षद आशा परिहार, बालक राम, प्रदीप शर्मा, हंसराज गुप्ता व कमल कुमार भी मौजूद रहे।
विश्व पर्यावरण दिवस पर भी करोना संकट का साया नजर आया। स्कूल कॉलेज बंद होने के कारण इस बार विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूक रैलियां, नारा लेखन व भाषण प्रतियोगिताएं करोंना संकट की भेंट चढ़ गई, लेकिन वन्ही स्वास्थ्य विभाग व पुलिस प्रशासन कुनिहार ने नागरिक चिकित्सालय परिसर कुनिहार में पौधरोपण कर पर्यावरण दिवस की महत्ता की खुश्बू बिखेरी, क्योंकि प्रकृति के बिना इस धरा पर किसी भी जीव जंतु या फिर मानव तक कि कल्पना नही की जा सकती। इंसान का तो प्रकृति से बहुत ही गहरा रिश्ता है। प्रकृति से इस प्यार को डॉ अरुण शर्मा व एसएचओ कुनिहार थाना जीत सिंह ने अपने स्टॉफ सहित हॉस्पिटल परिसर में नीम, शरु, हर्बल पौधों सहित कुछ फूल वाले पौधे रोप कर इस दिवस की महत्वता का खूबसूरत सन्देश दिया। डॉ अरुण शर्मा ने कहा कि सभी को जीवन मे पौधे लगाने चाहिए, क्योंकि आज के दौर में पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्ष बहुत ही जरूरी है।वृक्ष जँहा पर्यावरण को शुद्ध रखते है तो वन्ही यह वृक्ष मानव जीवन की अन्य कई जरूरतों को भी पूरा करते है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन तथा रोटरी क्लब सोलन के संयुक्त तत्वावधान में वीरवार को मुरारी मार्केट सोलन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. राजन उप्पल ने दी। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. मुक्ता रस्तोगी भी उपस्थित रहीं। डाॅ. उप्पल ने कहा कि रक्तदान शिविर में 25 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। रक्तदान शिविर में स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सीएल कश्यप ने 84वीं बार रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि सीएल कश्यप के इस जज़्बे ने अन्य को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया है। सीएल कश्यप कम से कम सौ बार रक्तदान करने के इच्छुक हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी से आग्रह किया स्वैच्छा से रक्तदान करें। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और यह पीड़ित मानवता की सहायता करने का बेहतरीन माध्यम है। उन्होंने कहा कि रक्त की एक-एक बूंद बहुमूल्य मानव जीवन को बचाने के काम आती है। उन्होंने इस पुनीत कार्य में योगदान के लिए रोटरी क्लब का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को देश की एक इंडिपेंडेंट एजेंसी आईएएनएस -सी वोटर सर्वे द्वारा किए गए सर्वेक्षण के आधार पर देश का बेस्ट परफार्मिंग मुख्यमंत्री और भाजपा शासित राज्यों में सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री घोषित किए जाने पर भाजपाइयों ने खुशी जताई है। मुख्यमंत्री की इस उपलब्धि पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल, अर्की मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्र उपाध्याय व अन्य पदाधिकारियों, जिला सह मीडिया प्रभारी इंद्रपाल शर्मा व जिला के सभी पदाधिकारियों के अलावा व्यापार मण्डल कुनिहार के अध्यक्ष सुमित मित्तल ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि छोटे से प्रदेश हिमाचल के लिए बड़े गर्व की बात है कि पूरे देश के भाजपा शासित मुख्यमंत्रियों में हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को यह उपलब्धि हासिल हुई है। मुख्यमंत्री की इस उपलब्धि से पूरे देश मे हिमाचल का नाम रोशन हुआ है। इससे साबित होता है कि ईमानदार व परिश्रमी छवि के मुख्यमंत्री पूरे प्रदेश में सम्मान विकास करवाने व हर चुनोती का सामना करने का जज्बा रखते हैं।
जिला दण्डाधिकारी सोलन केसी चमन के निर्देश पर जिला में कोविड-19 के दृष्टिगत लोगों को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निर्देशों के अनुरूप जागरूक करने के साथ-साथ निरीक्षण अभियान भी आरम्भ किया गया है। यह जानकारी तहसीलदार सोलन गुरमीत नेगी ने दी। गुरमीत नेगी ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आवश्यक बचाव निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना, 02 व्यक्तियों के मध्य लगभग 6 फीट अर्थात 02 गज की दूरी रखना तथा नियमित अंतराल पर साबुन से हाथ धोना अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाइजर का प्रयोग अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि जिला दण्डाधिकारी के निर्देश पर इस सम्बन्ध में नियमित रूप से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत लोगों को इन बचाव उपायों की जानकारी दी जा रही है। इसी के साथ-साथ मास्क न पहनने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए औचक निरीक्षण भी आरम्भ कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा 02 जून से यह निरीक्षण आरम्भ किए गए हैं। गुरमीत नेगी ने कहा कि सोलन शहर में इन निरीक्षणों के तहत अभी तक 14 व्यक्तियों को मास्क न पहनने के लिए जुर्माना किया गया। प्रत्येक व्यक्ति से जुर्माने के रूप में 500-500 रुपये वसूले गए। निरीक्षण कार्यवाही के तहत शहर में विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों में जाकर भी इस सम्बन्ध में जांच की गई। उन्होंने कहा कि जुर्माना वसूलने के साथ-साथ सभी लोगों को कोविड-19 के दृष्टिगत मास्क पहनने के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। गुरमीत नेगी ने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि कोविड-19 संक्रमण से स्वयं को अपने परिजनों को तथा अन्य नागरिकों को बचाने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर अवश्य मास्क पहने, सोशल डिस्टेन्सिग की अनुपालना करें और नियमित रूप से हाथ धोएं। उन्होंने कहा कि जिला दण्डाधिकारी के निर्देश पर नियमित रूप से शहर में निरीक्षण किए जाएंगे और बचाव उपाय न मानने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस अवसर पर जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक मिलाप शांडिल भी उपस्थित रहे।


















































