कर्फ्यू के मध्यनजर प्रदेश के अधिकांश विद्यालयों में बच्चों व अभिभावकों के मोबाईल वाट्सएप ग्रुपो से जोड़कर ऑनलाइन पढ़ाई आरम्भ कर दी है। राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार ने भी कुछ दिनों पहले से यह ऑनलाइन पढ़ाई आरम्भ कर दी है व बच्चे इसमें खूब दिलचस्पी ले रहें है। रावमापा छात्र कुनिहार के प्रधानाचार्य भूपेंद्र ठाकुर ने बताया कि विद्यालय के कक्षा 6 व कक्षा 11 को छोड़कर सभी कक्षाओं की पढ़ाई ऑनलाइन शुरू हो गई है जिसमे सभी बच्चे व अध्यापक पूरी लगन व मेहनत से कार्य कर रहे हैं। प्रधानाचार्य ने कक्षा 6वीं में नियमित प्रवेश व कक्षा 11वीं में प्रोविजनल एडमिशन हेतु सभी अभिभावकों व छात्र छात्राओं से आग्रह किया है कि वे मोबाईल नम्बर 9805762507 पर सम्पर्क कर अपना नाम, पता व मोबाईल नम्बर जिसपर वाट्सएप चलता हो भेजकर अपनी ऑनलाइन पढ़ाई आरम्भ करें। ताकि आपके समय का भी सही इस्तेमाल हो व आपकी पढ़ाई भी सुचारू रूप से चली रहे।
भाजपा अर्की मंडल की कुनिहार में सविधान निर्माता डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर की जयंती लॉक डॉन के कारण साधरण रुप से मनाई गई जिसमे प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल व मंडल अध्यक्ष देवेन्दर कुमार शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला मिडिया सह प्रभारी इन्दर पाल शर्मा, सचिव सुरेश जोशी, बीडीसी सदस्य सीमा महंत, कौशल्या कंवर, उषा शर्मा, राजीव शर्मा, हंसराज ठाकुर, राजेश शर्मा, आरपी जोशी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे व सभी ने सोशल डिस्टनसिंग का पालन करते हुए भीम राव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कार्यकर्ताओ को रतन सिंह पाल व देवेंद्र शर्मा ने सम्बोधित करते हुए भीम राव अम्बेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला तथा प्रदेश सरकार द्वारा जारी किये दिशा निर्देशो का पालन करने, समाजिक दुरी बनाने और अपने आस पास प्रवासी तथा अन्य ज़रूरतमंद लोगों को भोजन उप्लब्ध करवाने, मास्क बांटने, मुख्य मन्त्री राहत कोष में धन जमा करने और करवाने का आग्रह किया।
कांग्रेस के बरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि विश्वव्यापी कोरोना महामारी से लड़ने के लिए हम सबको एक होना होगा। उन्होंने समाज मे ऐसे कुछ तत्वों द्वारा नफ़रत और हिंसा फैलाने पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से ऐसे लोगों के विरुद्ध कड़ी कारवाई करने को कहा है। वीरभद्र सिंह ने कहा है कि देश के सामने आज एक बहुत बड़ी चुनौती आन पड़ी है।यह एक संग्राम से कम नही है,इसलिए अगर कोई आपसी मतभेद भी है तो उन्हें भूला कर सभी को एकजुट होकर इसे हराना है। समाज मे किसी भी प्रकार का कोई भी मतभेद या द्वेष देश,प्रदेश के लिए घातक सिद्ध हो सकता है। उन्होंने कहा है कि कोरोना से हमारी सुरक्षा में जुटे सभी लोगों डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ या सुरक्षा में जुटे सभी पुलिस कर्मियों को हमें पूरा सहयोग देना है, तभी हम इस महामारी पर अपनी जीत हासिल कर सकते हैं। वीरभद्र सिंह ने प्रदेश सरकार से कहा है कि लॉक डाउन की बजह से प्रदेश के उन लोगों,श्रमिकों और बच्चों को उनके घरों तक सुरक्षित पहुंचाएं जो पिछले 21 दिनों के लॉक डाउन में प्रदेश के भविन्न स्थानों में फंसे पड़े है। उन्होंने कहा है कि इन लोगों की स्वास्थ्य जांच के बाद इन्हें इनके घरों में पहुंचाने की पूरी व्यवस्था सरकार को निशुल्क करनी चाहिए। वीरभद्र सिंह ने कहा है कि लॉक डाउन बढ़ने की स्थिति में प्रदेश सरकार को किसानों और बागवानों के लिए अपने काम के लिए विशेष अनुमति देनी चाहिए। उन्होंने कहा है कि किसानों और बागवानों की पूरी आर्थिकी इन फेसलो पर ही निर्भर है, इसलिए भविष्य की चुनोतियो को देखते हुए कुछ निर्णय प्रदेशहित मे भी लेने से सरकार को कोई गुरेज नहीं करना चाहिए। वीरभद्र सिंह ने कहा है कि देश के साथ साथ प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर कोरोना का विपरीत असर पड़ा है। इसलिए वह फिर से दोहराना चाहते है कि होटल व्यबसाय से जुड़े लोगों, ट्रांसपोर्टरों, कारोबारियों को जिन्होंने बैंकों से लोन इत्यादि ले रखा है उन्हें इस अवधि का ब्याज माफ़ करते हुए उन्हें जो कमर्शियल रेट विजली पानी और अन्य कोई भी टेक्स देय होता है। उसे प्रदेश सरकार को निरस्त कर देना चाहिए। उन्होंने कहा है कि इस गम्भीर चुनौती से निपटने के लिए सरकार को जनहित में ऐसे किसी भी फैंसले से कोई गुरेज नहीं करना है जिससे लोगों का ब्यवसाय या जीवन पुनः पटरी पर आसानी से आ सकें। वीरभद्र सिंह ने देश व प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि इस विपदा के समय जिस प्रकार से उन्होंने संयम और एकजुटता का प्रमाण दिया है,यह हमारे देश की संस्कृति और आपसी एकता को ओर भी मजबूत करता है। उन्होंने इस संक्रमण से लोगों की सुरक्षा में जुटे सभी लोगों, डॉक्टरों, मेडिकल टीमों, आशावर्कर,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मीडिया कर्मी और पुलिस स्टाफ की प्रसंसा करते हुए सरकार से इन सभी के लिए कोई भी विशेष आर्थिक पैकेज देने की मांग का भी पूरा समर्थन किया है।
कोरोना वायरस को लेकर प्रदेश में लगे लॉकडाउन के चलते लोग जहां घरों में दुबके बैठे हैं, वहीं लोगों में इन दिनों खानपान को लेकर काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। इन दिनों लोग बाजारों में मिलने वाली सब्जियों को खरीदने के बजाए जंगली सब्जियों कचनार काथी सहित जंगलों में पैदा होने वाली अन्य साग-सब्जियों को खाने में काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। लोग साग-सब्जी ढूंढने के लिए सुबह-शाम जंगलों की ओर रुख कर रहे हैं। हालांकि कोरोना वायरस के दौरान लगे लॉकडाउन को लेकर ग्रामीण परिवेश में रहने वाले लोगों को बाजारों तक न पहुंच पाना इन लोगों की मजबूरी भी है जिस कारण उन्हें यह सब्जियां खानी पड़ रही है। यदि युवा वर्ग की बात करें तो जंगली सब्जियां खाना उन्हें किसी चुनौती से कम नहीं है क्योंकि युवाओं को बाजार की सब्जियों में ज्यादा दिलचस्पी रहती है। लेकिन सब्जियां संक्रमित ना हो इस वजह से सब्जियों की खरीदारी लोग कम ही कर रहे हैं। लोगों का यह भी कहना है कि बाजारों में इन दिनों सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं साथ ही उन्हें कोरोना जैसी महामारी से इन सब्जियों का संक्रमित होने का डर भी सता रहा है। जिस कारण लोग इन दिनों बाजार से सब्जियां भी कम मात्रा में खरीद रहे हैं।वहीँ गांव से सटे जंगलों में लगी सब्जियों को लाकर बनाना पसंद कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी में होने वाली सब्जियां कचनार, काथी, शिम्बलोटू, बगनौल (एल्युवेरा) तथा रामबाण में लगने वाले गोब्बा सहित नदी नालों के किनारे लगने वाली छूछ जैसी सब्जियों का लोग आनंद भी उठा रहे हैं। जहां यह सब्जियां खाने में स्वादिष्ट भी है, वहीं कई रोगों से लडने के लिए यह सब्जियां औषधि का काम भी करती है। दाड़लाघाट निवासी शंकर दास गुप्ता व रूप राम शर्मा का कहना है कि जंगलों में लगने वाली सब्जियां कई गुणकारी है तथा कई बीमारियों का रामबाण इलाज भी है, इन्हें हर सीजन में खाना चाहिए। हालांकि इन दिनों वायरस के चलते सब्जी मंडियों में सब्जियों की कीमतों में भारी उछाल है तथा इन जंगली सब्जियों के मिलने से इन्हें राहत मिली है। स्यार निवासी सोमा कौंडल का कहना है कि वे बाजार से सब्जियां हमेशा लाकर खाते हैं लेकिन इन दिनों जंगलों में लगने वाली सब्जियों को लाया जा रहा है तथा उनके बच्चे इन सब्जियों को खा रहे हैं। वहीँ कविता, पदमा, कांता, कृतिका सपना रुक्मिणी निशा, अलका, अंजू, अनु, चम्पा, धनपतु, तृप्ता, किरण व भारती सहित अन्य महिलाओं का कहना है कि कर्फ्यू के चलते गाड़ियां नहीं चल रही है जिस कारण बाजार तक जाना मुश्किल हो रहा है, इसलिए आसपास लगी सब्जियों को खाकर ही गुजारा कर रहे हैं। दाड़लाघाट निवासी महेश्वर शुक्ला व निशांत गुप्ता का कहना है कि उन्होंने इस तरह की सब्जियां पहले बहुत कम खाई हैं, लेकिन मंडियों से आ रहे सब्जियों का उन्हें संक्रमित होने का खतरा है इसलिए वह बाजार में मिलने वाली सब्जियों को ना खा कर इन्हीं सब्जियों को खाना पसंद कर रहे है। हालांकि उनके घरों में पहले से सब्जी बनाई जाती थी लेकिन उन्हें खाना पसंद नहीं करते थे लेकिन कोरोना वायरस के डर से वह अन्य सब्जियों से किनारा कर इन्हीं सब्जियों को खा रहे हैं।
कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए किए गए लाॅकडाउन के चलते भी डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट में बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई बदस्तूर चली हुई है। प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर ने बताया कि उन्होंने विद्यालय की ऐप द्वारा अध्यापन का कार्य 28 मार्च 2020 से ही चला रखा है। यह अध्यापन नर्सरी कक्षा से लेकर नवीं कक्षा तक बदस्तूर जारी है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन अध्यापकों से प्रत्येक कक्षा के केवल दो विषय के वीडियो तैयार करके विद्यालय की ऐप द्वारा बच्चों को विद्यार्थियों को भेजे जाते हैं। यह वीडियो 6 से 7 मिनट की होती है जिसमें किसी भी चैप्टर के दो पेज तैयार करके बच्चों को असाइनमेंट के रूप में 5 प्रश्न हल करने को दिए जाते हैं। प्रश्नों के हल ऑनलाइन ही चेक किए जाते हैं। इस प्रकार यह अध्यापन कार्य निरंतर अबिलंब चल रहा है। प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर ने आगे कहा कि दसवीं और प्लस टू की भी ऑनलाइन क्लासेस 1 अप्रैल से निरंतर चल रही हैं। इन कक्षाओं की पढ़ाई जूम मीटिंग ऐप के द्वारा करवाई जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस ऐप के लीगल सेल द्वारा किसी भी प्रकार की लीकेज बारे पूर्ण सुरक्षा की गारंटी भी दी गई है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार उनके विद्यालय की सभी कक्षाओं की पढ़ाई बिना किसी बाधा के चल रही है। उनके अनुसार प्लस वन की कक्षाएं 16 अप्रैल से शुरू की जाएंगी।
बी एल सेंट्रल पब्लिक बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार मे सभी कक्षाओं की online पढाई 09-04-2020 से शुरू कर दी गई है। जैसा ज्ञात ही हे की कोरोना महामारी की बजह से lock down होने से स्कूल बंद होने से बीएल सेंट्रल पब्लिक बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार ने भी शिक्षा बिभाग के आदेश के अनुसार परीक्षा परिणाम Nursery , KG पहली से 9th और 11th के सभी बच्चो को परमोट कर दिया है और उनकी 09-04-2020 से ऑनलाइन पढाई शुरू कर दी गयी है। सभी कक्षाओं के whatsapp ग्रुप बनाये गए है और सभी अध्यापक ऑनलाइन ही बच्चो को सभी बिषय को ऑनलाइन होम वर्क दे रहे है। अभिभावक संग के अध्यक्ष रतन तनवर और सभी अभिभावको ने स्कूल की इस कार्य की प्रसंसा की हे स्कूल अध्यक्ष , प्रधानाचार्य पुरषोतम गुलरिया , सुषमा शर्मा किरण जोशी तथा अन्य सभी अद्यापको ने अभिभाभको को धन्यबाद किया है की वो अपने बच्चो का online पढाई मे घर मे एक शिक्षक बन कर सहयोग कर रहे है और नए बच्चो का प्रवेश भी ऑनलाइन अपनी स्कूल website www.blcpskunihar.com के माध्यम से किया जा रहा हे ताकि बच्चो की पढाई बंदित ना हो सभी घर पर रहे सुरक्षित रहे।
ग्राम पंचायत घणागुघाट के बीपीएल कार्ड धारकों ने सरकार से मुफ्त गैस सिलेंडर देने की मांग की है। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु प्रदेश में किए गए लाकडाउन के कारण प्रदेश सरकार ने जनता को कई प्रकार की सुविधाएं प्रदान की हैं। इन सुविधाओं के अंतर्गत गृहिणी उज्ज्वला योजना के अंतर्गत जिन महिलाओं को सरकार द्वारा निशुल्क गैस सिलेंडर आवंटित किए गए थे। उन्हें यह सुविधा प्रदान करते हुए अप्रैल, मई और जून मास में 3 सिलेंडर मुफ्त देने की घोषणा की गई है। इस घोषणा से गृहणी उज्जवला योजना वाले उपभोक्ता बहुत खुश हुए हैं, लेकिन दूसरी ओर कुछ ऐसे उपभोक्ता भी है जो गरीबी रेखा से नीचे आते हैं और उन्होंने इस योजना से हटकर स्वयं गैस सिलेंडर खरीदे हैं और बीपीएल राशन कार्ड धारक भी हैं। उन्होंने भी ग्राम पंचायत प्रधान के माध्यम से सरकार से निवेदन किया है कि कोरोना के कारण हुए लाकडाउन की वजह से उनकी आर्थिक स्थिति भी डगमगा गई है, अतः उन्हें भी इस सुविधा से जोड़ा जाए। मांग करने वालों में कुनी गांव के बीपीएल कार्ड धारक बृजलाल, रामप्यारी, जीत राम, बाबू राम, दिलीप, कस्तूरी देवी, पूर्ण, लेख राम, राजेंद्र, योगेश, हंसराज, प्रकाश इत्यादि शामिल हैं।
लॉकडाउ के समय मे जहां सभी घर पर बैठे बैठे यह सोच रहें हैं कि किस प्रकार अपनी ऊर्जा का सदुपयोग करें वहीं भारत स्काउट्स एवम गाइड्स हिमाचल प्रदेश द्वारा अपने स्काउट्स गाइड्स रोवर्स रेंजर्स को विभिन्न गतिविधियां घर बैठे ही प्रदान की जा रही है। जहां स्काउट वालंटियर्स जिला प्रशासन के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं वहीं प्रदेश के बहुत सारे स्काउट गाइड रोवर रेंजर घर बैठे ऑनलाइन गतिविधियों में भाग ले अपनी ऊर्जा का सदूपयोग कर रहे हैं। भारत स्काउट्स एवम गाइड्स हिमाचल द्वारा स्काउट फाइट अगेंस्ट कोरोना नाम से एक मुहिम चलाया जा रहा है जिसमे सभी स्काउट गाइड रोवर रेंजर ऑनलाइन ज़ूम वीडियो कॉल के माध्यम से रोज़ 3 बजे इकट्ठा हो कर विभिन्न प्रकार की जानकारियां एक दूसरे के साथ साझा करते हैं। वीडियो कॉलिंग के माध्यम से इकट्ठे हुए युवा ऑनलाइन प्रेजेंटेशन के माध्यम से एक दूसरे को सजग करवा रहे। ज़ूम के माध्यम से देश विदेश के विशेषज्ञ के साथ भी बातचीत करने का मौका सभी युवाओं को दिया जा रहा है। अब तक अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों में फिजी से स्काउट आयुक्त कैलाश पिल्लै, इंडोनेशिया से मैसेंजर ऑफ पीस हीरो इरविन सैमुअल रामली तथा भारत स्काउट्स एवम गाइड्स राष्ट्रीय मुख्यालय से कार्यकारी निदेशक कृष्णास्वामी राममूर्ति, अंतरराष्ट्रीय आयुक्त स्काउट मधुसूदन अवाला, उपनिदेशक स्काउट प्रोजेक्ट अरूप सरकार व केरला से राम हरिनारायणन ने अभी तक सभी स्काउट्स गाइड्स रोवर्स रेंजर्स के साथ खास बातचीत की। भारत स्काउट्स एवम गाइड्स हिमाचल प्रदेश के राज्य सचिव डॉ राज कुमार व सह राज्य सचिव मीनाक्षी सूद द्वारा जानकारी साझा करते हुए बताया गया इस डिजिटल प्रोजेक्ट में एक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमे 30 स्कूल,कॉलेज व ओपन यूनिट्स भाग ले रही है, इस प्रतियोगिता में सभी ऑनलाइन प्रेजेंटेशन के माध्यम से जागरूकता फैलाएंगे, सबसे बेहतरीन करने बाली यूनिट को पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। जबकि बाकी सभी प्रतिभागियों को भी ई सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य न केवल इस समय युवाओं को गतिविधी प्रदान करना है वल्कि आने वाले समय के लिए युवाओं को सशक्त कर बेहतरीन नागरिक बनाना है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने जिला प्रशासन सोलन को निर्देश दिए हैं कि जिला के सभी गावोें में लोगों तक उत्तम गुणवत्ता के मास्क पंहुचाए जाएं और यह सुनिश्चित बनाया जाए कि आवश्यक वस्तुओं एवं दवा इत्यादि की आपूर्ति नियमित रहे। डाॅ. सैजल कोरोना बचाव एवं रोकथाम के लिए गठित समिति की चतुर्थ बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। डाॅ. सैजल ने कहा कि सभी गांव में मास्क वितरित करने के साथ-साथ सोशल डिस्टेन्सिग एवं अन्य आवश्यक नियमों की जानकारी भी प्रदान करें ताकि लोग सफलता के साथ कोरोना वायरस से बचाव कर सकें। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला में पशुओं के लिए तूड़ी एवं चारे की समुचित आपूर्ति सुनिश्चित होनी चाहिए तथा पशु पालकों को इसका वितरण भी समयबद्ध होना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि दुधारू पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान के लिए गांव तक पशु चिकित्सक समय पर पंहुचने चाहिएं। उन्होंने उपायुक्त को निर्देश दिए कि इस दिशा में पशु पालन विभाग को समय सारिणी बनाकर कार्य करने के आदेश दिए जाएं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि उचित मूल्य की दुकानों केे माध्यम से खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति समयबद्ध होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में प्रदेश सरकार के नियमों का पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन राशन वितरण के लिए स्थानीय पार्षदों को भी विश्वास में ले। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए यदि लाॅकडाउन को बढ़ाने का निर्णय किया जाता है तो ऐसी परिस्थिति के लिए प्रशासन को विभिन्न संसाधनों, आवश्यक वस्तुओं, खाद्यान्न इत्यादि की उपलब्धता के लिए योजनाबद्ध तैयारी करनी होगी। डाॅ. सैजल ने निर्देश दिए कि जिला में किसी भी स्थान पर केवल लाईसैंसधारी व्यक्तियों द्वारा ही सब्जी एवं फल विक्रय किए जाने चाहिएं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए घोषित संरोधन क्षेत्रों (कन्टेनमेंट जोन) में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जिला के नालगढ़ उपमण्डल के चिन्हित क्षेत्रों और परवाणु तथा ग्राम पंचायत जंगेशु एवं टकसाल में होम डिलीवरी प्रणाली को सुदृढ़ करने के साथ-साथ एक्टिव केस फाइडिंग अभियान के तहत लक्षण आधारित रक्त नमूने लेने के कार्य को सुदृढ़ किया जाना आवश्यक है। डाॅ. सैजल ने कहा कि वर्तमान में जिला में कृषकों की फसल को मण्डियों तक पंहुचाने के कार्य में तेजी लाई गई है। इसे किसान लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने प्रदेश एवं जिलावासियोें से आग्रह किया कि कोरोना वायरस का सफलतापूर्वक सामना करने के लिए केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के निर्देशों का पूर्ववत पालन सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने कहा कि जिला में प्रशासन को लोगों का सहयोग प्राप्त हो रहा है और सभी के सहयोग से इस संकट को निश्चित रूप से हराया जाएगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि इस समय सभी आत्मसंयम का पालन करते हुए घर पर ही रहें और अति आवश्यक होने पर ही केवल कफ्र्यू ढील के समय समीप की दुकान तक यथासम्भव पैदल ही जाएं। सहकारिता मंत्री ने इस अवसर पर प्रशासन, पुलिस, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सहित विद्युत, जल, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सेवाओं तथा खाद्याान्न भण्डार की जानकारी भी प्राप्त की।प्रदेश खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम गुलेरिया ने ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित बनाने का आग्रह किया। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रत्न सिंह पाल ने कोविड-19 के दृष्टिगत अर्की क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी प्रदान की। सोलन से भाजपा उम्मीदवार रहे डाॅ. राजेश कश्यप ने चायल क्षेत्र के पुष्प उत्पादकों को कोविड-19 के दृष्टिगत हुए नुक्सान की समुचित भरपाई करने का आग्रह किया। उपायुक्त के.सी. चमन ने प्रशासन की तैयारियों एवं अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। प्रदेश खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम गुलेरिया, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रत्न सिंह पाल, बघाट बैंक के अध्यक्ष पवन गुप्ता, सोलन से भाजपा उम्मीदवार रहे डाॅ. राजेश कश्यप, पुलिस अधीक्षक सोलन अभिषेक यादव, अतिरिक्त उपायुक्त विवेक चन्देल, उपमण्डलाधिकारी सोलन रोहित राठौर, सहायक आयुक्त भानु गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एन.के. गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।
कोरोना महामारी के चलते घर में बैठी महिलाएं किसी से पिछे नहीं है तथा संकट की इस घड़ी में भी राष्ट्र का कार्य करने से पिछे नहीं हट रही है। जहां महिलाएं इस समय घर का काम काज निपटा रही है वहीं समाज सेवा का भी कोई मौका नहीं चुक रही है। यहां नगर के वार्ड नबर 2 में नगर पंचायत की पार्षद आशा परिहार की अगुवाई में वार्ड की महिलाएं रोजाना मास्क तैयार कर रही है। ये महिलाएं दिन को 2 घंटे का समय निकाल कर इस कार्य को अंजाम दे रही हैं। महिलाएं सामाजिक दूरी बनाते हुए इस कार्य को कर रही है। पार्षद आशा ने बताया कि अब तक 500 से ज्यादा मास्क तैयार कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड की सभी महिलाएं इस कार्य में बढ़ चड़ कर भाग ले रही है। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को समरस्ता दिवस पर सुबह 9 बजे से 11 बजे तक घर घर जाकर लोगों को ये मास्क दिए जाएंगे तथा इस दौरान सामाजिक दुरी का पुरी तरह पालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा लोगों को इस महामारी के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है।
सोलन जिला से गत दिवस कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए एकत्रित 18 रक्त नमूनों की केन्द्रीय अनुसंधान संस्थान, कसौली से कोरोना वायरस के सम्बन्ध में आज प्राप्त रिपोर्ट नेगेटिव आई है। यह जानकारी आज यहां जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एन.के. गुप्ता ने दी। उन्होंने कहा कि उक्त 18 व्यक्तियों में से 03 सोलन से तथा 15 नालागढ़ से हैं। शनिवार सोलन जिला से कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए कुल 86 रक्त नमूने एकत्र किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इनमें 22 सैम्पल बु्रकलिन अस्पताल बद्दी तथा 64 सैम्पल इण्डोर स्टेडियम बद्दी से एकत्रित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि गत रात्रि इन्दिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय, शिमला से सोलन जिला के 20 रक्त नमूनों की प्राप्त जांच रिपोर्ट में 02 व्यक्ति कोरोना वायरस संक्रमण के लिए पोजिटिव पाए गए हैं। उक्त दोनो व्यक्तियों के सैम्पल ब्रुकलिन अस्पताल बद्दी से एकत्र किए गए थे। दोनों संक्रमित व्यक्तियों को नालागढ़ उपमण्डल के बद्दी स्थित इएसआई अस्पताल जो कि सिरमौर तथा सोलन जिलों के पुष्ट कोविड-19 संक्रमित व्यक्तियों के लिए द्वितीय स्तरीय समर्पित आईसोलेशन सुविधा (रेड श्रेणी) है में भेज दिया गया है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि इन्दिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय, शिमला से गत रात्रि प्राप्त शेष 18 व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगेटिव है। डाॅ. गुप्ता ने कहा कि इन्दिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय, शिमला में सोलन जिला के 03 कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्तियों की द्वितीय रिपोर्ट भी नेगेटिव प्राप्त हुई है। यह तीनों व्यक्ति तबलीगी जमात से सम्बन्ध रखते हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग कोरोना वायरस संक्रमण के विषय में लोगों को जागरूक कर रहा है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि घर पर ही रहें और खांसी, बुखार इत्यादि की स्थिति में समीप के स्वास्थ्य केन्द्र से सम्पर्क करें।
भारत स्काउट्स एवम गाइड्स हिमाचल प्रदेश संस्था द्वारा राज्य स्तर पर स्काउट फाइट अगेंस्ट कोरोना के नाम से एक डिजिटल अभियान चलाया जा रहा है, इस अभियान की शुरुआत 18 मार्च को डॉ अमरजीत कुमार शर्मा राज्य मुख्य आयुक्त भारत स्काउट्स एवम गाइड्स व निदेशक उच्च शिक्षा हिमाचल प्रदेश के वीडियो सन्देश के साथ किया गया। इस वीडियो सन्देश में उन्होंने इस विपदा की घड़ी में पूरे प्रदेश के स्काउट गाइड रोवर रेंजर को भलाई के कार्य व समाज को कोरोना के खिलाफ जागरूक करने को कहा था। इसी मुहिम को आगे बढाते हुए सभी स्काउट वालंटियर्स द्वारा पोस्टर्स के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का जिम्मा उठाया। विभिन्न सोशल मीडिया साधनों के माध्यम से हज़ारों स्काउट वालंटियर्स ने लोगों से घर पर रहने की अपील की। गौरतलब है कि भारतीय कब्बडी टीम के खिलाड़ी व पूर्व कप्तान अजय ठाकुर द्वारा भारत स्काउट्स एवम गाइड्स के पोस्टर के साथ तस्वीर फेसबुक व ट्विटर पर साझा कर लोगों से घर मे रहने की और भारत स्काउट्स एवम गाइड्स हिमाचल प्रदेश की मुहिम के साथ जुड़े। उनके साथ गायक हंस राज रघुवंशी भी इस डिजिटल मुहिम में भारत स्काउट्स एवम गाइड्स हिमाचल प्रदेश के साथ जुड़े। साथ ही में स्काउट वालंटियर्स के लिये डिजिटल प्रोग्राम का आयोजन ज़ूम वीडियो कॉलिंग एप्पलीकेशन के माध्यम से करवाया जा रहा है जिसमे रोज़ सैंकड़ों स्काउट गाइड रोवर रेंजर व वयस्क जुड़ कर ऑनलाइन अनेक विषयों के बारे में जानकारी प्राप्त कर रहे हैं व उस जानकारी की ऑनलाइन प्रेजेंटेशन भी ज़ूम वीडियो कॉल के माध्यम से दी जा रही है । ज़ूम वीडियो कॉल के माध्यम से विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के रिसोर्स पर्सन स्काउट गाइड रोवर रेंजर के साथ अपने अनुभव सांझा कर रहे हैं। लॉक डाउन के समय में सभी के वीडियो कॉल से मंच देने का प्रयास किया जा रहा है इसी के साथ राज्य मुख्य आयुक्त व निदेशक उच्च शिक्षा डॉ अमरजीत कुमार शर्मा के एक अन्य ऑफिस ऑर्डर, जिसमे उन्होंने सभी स्काउट वालंटियर्स को कि जिला प्रशासन की मदद के लिए आगे आने को कहा था उनकी अनुपालना करते हुए बहुत सारे जिलाओं के स्काउट गाइड रोवर रेंजर व वयस्क आगे आएं हैं व राशन वितरण व खाद्य आपूर्ति की दुकानों में लोगों को उचित सामाजिक दूरी के बारे में सिख रहे हैं। राज्य सचिव डॉ राज कुमार द्वारा जानकारी देते हुए यह बताया गया कि इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य स्काउट्स गाइड्स रोवर्स व रेंजर्स को सशक्त बनाना है व लॉक डाउन खत्म होने के बाद वह समाज में एक बेहतर नागरिक के रूप में उभर कर आये व समाजिक के उत्थान में अपनी भूमिका निभा सके इसी उद्देश्य भारत स्काउट्स एवम गाइड्स निरन्तर प्रयासरत है।
कुनिहार में अब कर्फ्यू में ढील के दौरान हाइजीनिक खाने का लुत्फ उठा पाएंगे लोग। जी हाँ कोरोना वायरस की वजह से देश व प्रदेश में कर्फ्यू को लगे 18 दिन हो गए हैं और आशंका है कि कर्फ्यू अभी और बढ़ेगा। कर्फ्यू में ढील के समय कुनिहार बाजार में जँहा सब्जी, किरयाना व दवाई की दुकानें खुल रही है व इस समय लोग दूर दूर से सामान खरीदने के लिए कुनिहार बाजार का रुख कर रहें हैं। इसके अतिरिक्त मालवाहक गाड़ियों के चालक व विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारी जो कोरोना की इस जंग मे दिन रात लगे हुए हैं को बाजार में चाय व खाने की दिक्कत आ रही थी। इस दिक्कत को देखते हुए व्यापार मण्डल के प्रधान सुमित मित्तल ने प्रसासन से एक होटल खोलने की परमिशन लेकर समस्या को हल किया। शनिवार को बाजार आने वाले मालवाहक चालको के लिए सुमित मित्तल ने अपनी ओर से ब्रेकफास्ट करवाया। सुमित मित्तल ने बताया कि गौतम फूड पॉइंट अपोजिट झाँझी कॉम्प्लेक्स को प्रसासन की स्वीकृति मिली है। जिसे पूरी तरह से सेनेटाइज कर शनिवार से आरम्भ कर दिया है। होटल में प्रवेश से पहले लोगों को हाथ धोने के लिए साबुन व सेनेटाइजर रखा गया है व होटल में सोशल डिस्टनसिंग का विशेष ख्याल रखा गया है। इस दौरान सुमित मित्तल ने व्यापर मण्डल सोलन के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता का कुनिहार व्यापार मण्डल को हर कार्य मे सहयोग देने के लिए धन्यवाद किया।
नोवल कोरोना वायरस के खतरे के दृष्टिगत सोलन जिला के अन्य राज्यों के साथ लगते क्षेत्रों की सीमाओं पर सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन पूर्ण रूप से सुनिश्चित बनाय जा रहा है। यह जानकारी आज यहां अतिरिक्त उपायुक्त सोलन विवेक चन्देल ने दी। उन्होंने कहा कि जिला के हरियाणा राज्य के साथ लगते परवाणु क्षेत्र में सभी एहतियाती उपाय अपनाए जा रहे हैं। यहां से हिमाचल की सीमा में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों को आज से रसायन के माध्यम से सैनीटाईज करना आरम्भ कर दिया गया है ताकि सुरक्षा चक्र को अधिक मजबूती प्रदान की जा सके। यह कार्य अग्निशमन विभाग के सहयोग से किया जा रहा है। विवेक चन्देल ने कहा कि जिला में अन्य सुरक्षा उपायों की अनुपालना भी सुनिश्चित की जा रही है ताकि कोरोना वायरस के खतरे से सफलतापूर्वक निपटा जा सके।
जिला दंडाधिकारी सोलन केसी चमन ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए सोलन जिला के नालागढ़ उपमंडल के तहत बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण (बीबीएनडीए) के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र नगर परिषद बद्दी, नगर परिषद नालागढ़ तथा सभी 41 ग्राम पंचायतों को पूर्ण रूप से सील करने के आदेश में आवश्यक संशोधन किया है। इस संशोधन के अनुसार होम डिलीवरी के तहत लोगों को दूध देने वाले प्रचलन के अनुसार कार्य कर सकेंगे। पके तथा बिना पके आवश्यक उत्पाद जिनमें किराना, दूध, ब्रेड, फल तथा सब्जियां सम्मिलित हैं सहित दवाओं एवं दवा उपकरणों की होम डिलीवरी प्रातः 7.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे के मध्य की जा सकेगी। थोक विक्रेताओं द्वारा सब्जी एवं फलों की होम डिलीवरी प्रातः 7.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे के मध्य ही की जा सकेगी। होम डिलीवरी प्राधिकृत विक्रेताओं द्वारा ही की जाएगी। इनके पास सक्षम प्राधिकरण द्वारा जारी कर्फ्यू पास होने चाहिएं। अन्य शर्तें पूर्ववत रहेंगी। संशोधित आदेश तुरन्त प्रभाव से लागू हो गए हैं तथा आगामी आदेशों तक जारी रहेंगे।
जिला दंडाधिकारी सोलन केसी चमन ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए सोलन जिला के परवाणु क्षेत्र के लिए आदेश जारी किए हैं। यह आदेश हरियाणा राज्य के पंचकूला जिला के परवाणु के साथ लगते कालका क्षेत्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 03 पोजिटिव मामले सामने आने के उपरान्त जन सुरक्षा को ध्यान में रखकर जारी किए गए हैं। इन आदेशों के अनुसार नगर परिषद परवाणु के तहत आने वाला समूचा क्षेत्र तथा जिला की कसौली तहसील की ग्राम पंचायत जंगेशु एवं टकसाल को पूरी तरह सील कर दिया गया है। इन आदेशों के अनुसार उक्त समूचे क्षेत्र में आगामी आदेशों तक किराना, दूध, ब्रेड, फल, सब्जी तथा कीटनाशकों की कोई भी दुकान खुली नहीं रहेगी। इस क्षेत्र में एपीएमसी की सब्जी मंडी भी आगामी आदेशों तक बंद रहेगी। उक्त क्षेत्र में किसी भी परिस्थिति में किसी भी व्यक्ति अथवा वाहन को आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। सरकारी तथा निजी अस्पताल, नर्सिंग होम तथा इनमें आपातकालीन चिकित्सा स्थिति में आने वाले व्यक्ति, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आयुष विभाग तथा होम्योपैथिक कर्मी, चिकित्सा तथा स्वास्थ्य परीक्षण के लिए प्रयोगशालाएं इन आदेशों के दायरे से बाहर रहेंगी। किन्तु स्वास्थ्य तथा चिकित्सा परीक्षण के लिए सैंपल केवल घर से एकत्र किए जा सकेंगे। आदेशों के तहत जिला प्रशासन, दंडाधिकारी कार्य के लिए नियुक्त सरकारी कर्मी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, पुलिस, सेना, अर्द्ध सैनिक बल, गृह रक्षा, नागरिक सुरक्षा तथा अन्य ऐसे सुरक्षा बल जो राज्य अथवा केंद्र सरकार के अधीन हैं, निजी सुरक्षा एजेंसियां, जेल एवं सुधार सेवाएं, सम्बन्धित उपमंडलाधिकारी द्वारा प्रमाणित ऐसे सरकारी अथवा अर्ध सरकारी कर्मी जो कोविड-19 के खतरे को न्यून करने के लिए कार्यरत हों, बैंक, एटीएम, कोषागार, बीमा कार्यालय, डाकघर, विद्युत, जल, नागरिक सेवाएं, स्वच्छता एवं ऊर्जा हस्तांतरण इकाइयों जैसी आवश्यक सेवाओं के क्रियाशील रखरखाव में संलग्न अधिकारी एवं कर्मी, अग्निशमन सेवाएं, सूचना प्रौद्योगिकी, दूरसंचार एवं इंटरनेट सेवाओं सहित पशुपालन कृषि तथा वन विभाग सहित सड़क अधोसंरचना के कार्य में संलग्न अधिकारी एवं कर्मचारियों पर यह आदेश लागू नहीं होंगे। पेट्रोल पंप, रसोई गैस, सीएनजी, तेल एजेंसियां, उनके भंडार गृह तथा संबंधित परिवहन गतिविधियां भी इन आदेशों के दायरे के बाहर होंगी। सक्षम प्राधिकरण से अनुमति प्राप्त आवश्यक वस्तुओं के उत्पादन में संलग्न औद्योगिक इकाइयां, ऐसी औद्योगिक इकाइयां जिनमें सतत प्रक्रिया आवश्यक है तथा आवश्यक वस्तुओं, दवा एवं इनकी सहयोगी, साबुन, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां तथा ऐसा कपड़ा उद्योग (वस्त्र को छोड़कर) जिसमें औद्योगिक परिसर के भीतर कामगारों के रहने का स्थान हो भी इन आदेशों के दायरे से बाहर हैं। शीत भंडारण गृह तथा भंडारण सेवाएं, क्वारंटाइन सुविधाओं के लिए निर्धारित स्थान, ऐसे होटल, रेस्ट हाऊस तथा होम स्टे जहां कफ्र्यू में फंसे व्यक्तियों एवं मेडिकल तथा पैरामेडिकल कर्मियों को ठहराया जा सकता हो तथा जिन्हें दवा उद्योग के कामगारों को ठहराने के लिए चयनित किया गया हो, चालकों की सुविधा के लिए अधिसूचित ढाबे एवं होटल, अनुमति प्राप्त वाहन, मुरम्मत कार्यशालाएं, मोटर मैकेनिक, टायर पंचर की दुकानें तथा परिवहन कार्यशालाएं, परिवहन यूनियनों के कार्यालय के सामने खुला स्थान तथा ऐसे ट्रांसपोर्टरों द्वारा किया जाने वाला परिवहन, कृषि कार्य के लिए कृषक एवं कृषि मजदूर भी इन आदेशों के दायरे से बाहर होंगे। होम डिलीवरी के तहत लोगों को दूध देने वाले भी इन आदेशों के दायरे से बाहर होंगे। पके तथा बिना पके आवश्यक उत्पाद जिनमें किराना, दूध, ब्रेड, फल तथा सब्जियां सम्मिलित हैं सहित दवाओं एवं दवा उपकरणों की होम डिलीवरी प्रातः 7.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे के मध्य की जा सकेगी। थोक विक्रेताओं द्वारा सब्जी एवं फल की होम डिलीवरी प्रातः 7.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे के मध्य ही की जा सकेगी। होम डिलीवरी प्राधिकृत विक्रेताओं द्वारा ही की जाएगी। इनके पास सक्षम प्राधिकरण द्वारा जारी कफ्र्यू पास होने चाहिएं। उप पुलिस अधीक्षक, परवाणु तथा सहायक आयुक्त परवाणु यह सुनिश्चित बनाएंगे कि अनुमति प्राप्त व्यक्तियों एवं एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी प्रक्रिया प्रदत्त समय सीमा में प्रभावी एवं सुचारू कार्य करे। इस आदेश द्वारा कफ्र्यू से छूट प्राप्त सभी व्यक्ति, अधिकारी एवं कर्मचारी सोशल डिस्टेन्सिग नियम तथा समय-समय पर कोरोना वायरस के खतरे से बचाव के लिए जारी नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित बनाएंगे। इसके अतिरिक्त सील किए गए क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति मास्क पहने बिना तथा हाथों कोे सैनिटाईज किए बिना बाहर नहीं निकलेगा। कृषि विकास अधिकारी एवं कृषि विभाग के प्रसार अधिकारी यह सुनिश्चित बनाएंगे कि कृषक एवं कृषि मजदूर सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें और वास्तविक कृषि कार्य ही किए जाएं। आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि दवाओं सहित सहित सभी आवश्यक एवं गैर आवश्यक वस्तुओं का परिवहन निर्बाध रूप से जारी रहेगा। इनके कामगार एवं कर्मी भी उक्त क्षेत्र में अनुमति प्राप्त वाहनों में आ-जा सकेंगे। इनके पास सम्बन्धित कम्पनी द्वारा जारी पहचान पत्र होना चाहिए। किसी भी कामगार एवं कर्मचारी को पैदल आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। इन आदेशों की अवहेलना पर आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 की धारा 51 से 60 तथा भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के तहत कार्रवाही अमल में लाई जाएगी। आदेशों की अनुपालना कार्यकारी दण्डाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा सुनिश्चित बनाई जाएगी। यह आदेश तुरन्त प्रभाव से लागू हो गए हैं तथा आगामी आदेशों तक लागू रहेंगे।
सोलन जिला से गत दिवस कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए एकत्रित 38 में से 18 रक्त नमूने केन्द्रीय अनुसंधान संस्थान, कसौली एवं 20 रक्त नमूने इन्दिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय, शिमला भेजे गए थे। इनमें से केन्द्रीय अनुसंधान संस्थान, कसौली भेजे गए 18 रक्त नमूनों की कोरोना वायरस के सम्बन्ध में रिपोर्ट नेगेटिव आई है। यह जानकारी जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एन.के. गुप्ता ने दी। उन्होंने कहा कि इन्दिरा गांधी आयुर्विज्ञान चिकित्सालय, शिमला भेेजे गए 20 रक्त नमूनों की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। डाॅ. एन.के. गुप्ता ने कहा कि इन 38 रक्त नमूनों में से 08 बु्रकलिन अस्पताल बद्दी तथा 20 बद्दी स्टेडियम में क्वारेनटाईन किए गए व्यक्तियों में से एकत्र किए गए थे। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय अनुसंधान संस्थान, कसौली से प्राप्त रिपोर्ट उन 18 व्यक्तियों की है जो तबलीगी जमात के कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्तियों के सम्पर्क में थे। जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन के दिशा-निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग नियमित रूप से कोरोना वायरस की जांच एवं पुष्टि की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने कहा कि सोलन जिला में वर्तमान में 2293 व्यक्ति होम क्वारेनटाईन में हैं। 408 व्यक्ति संस्थागत क्वारेनटाईन में हैं। विदेश से आए 68 व्यक्ति ऐसे हैं जिन्होंने 28 दिन निगरानी की अवधि पूर्ण कर ली है।
दाड़लाघाट क्षेत्र में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए चल रहे कर्फ्यू की उल्लंघना करने पर पुलिस थाना दाड़लाघाट ने कार्रवाई की। इसके चलते वीरवार व शुक्रवार को एसएचओ मोती सिंह व ट्रैफिक इंचार्ज दाड़ला कमला वर्मा ने दाड़लाघाट सहित आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धारा-144 के अंर्तगत दी गई छूट पर उल्लंघन करने पर वाहनों के चालान काटे। इस मौके पर 34 छोटे वाहनों से 12800 रुपये वसूल किया जा चुका है। कर्फ्यू के दौरान पुलिस ने नाकेबंदी और गश्त तेज कर दी। इसके चलते बिना किसी कार्य के घूमने वाले बाइक और कार चालकों पर पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई की। दाड़लाघाट थाना के एसएचओ मोती सिंह ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों की कमी नहीं है।पुलिस कार्रवाई के बावजूद लोग हैं कि नियमों को तोड़ रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि दाड़लाघाट में विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी है। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे कर्फ्यू में ढील के समय सिर्फ जरूरी सामान खरीदने के लिए ही घरों से बाहर निकलें। खरीदारी के लिए किसी तरह का वाहन उपयोग में न लाएं। उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि कर्फ्यू का सभी शत प्रतिशत पालन करें। अगर कर्फ्यू के दौरान कोई व्यक्ति बिना मतलब के घूमते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।जिन लोगों के पास बने हैं, वे भी यातायात नियमों का पालन करें।
पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल के जन्मदिन पर चम्यावल पंचायत के प्रधान परमिंद्र ठाकुर ने प्रवासी लोगो को राशन वितरित किया। उन्होंने बताया कि कोविड19 के कारण पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन ज्यादा धूमधाम से नही मनाया जा रहा है। क्योंकि पूरा विश्व इस वायरस से त्रस्त है और इसकी भयानकता, संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार तथा स्थानीय प्रशासन के निर्देशों को का पालन करते हुए पंचायत में रह रहे प्रवासियों को राशन वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि वह जनता कर्फ्यू के बाद से ही 15 प्रवासियों को फ्री राशन वितरित कर रहे है। उन्होंने कहा कि वह यह कार्य मीडिया में आने के लिए नही कर रहे है बल्कि अन्य लोगो को जागरूक करने के लिये कर रहे है ताकि सरकार पर राशन के वितरण का अतिरिक्त भार न पड़े।
जिला दण्डाधिकारी सोलन के.सी. चमन ने कोरोना वायरस के खतरे के दृष्टिगत सोलन जिला में विभिन्न वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आने वाले एवं आवश्यक सेवाओं के लिए कार्यरत चालकों को भोजन की सुविधा प्रदान करने के लिए आदेश जारी किए हैं। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त सोलन विवेक चन्देल ने दी। उन्होंने कहा कि इन आदेशों के अनुसार कफ्र्यू अवधि में आवश्यक सेवाओं के लिए कार्यरत एवं आवश्यक सामग्री के परिवहन में संल्गन चालकों की सुविधा के लिए जिला के सभी उपमण्डलों में चिन्हित ढाबों को अगले आदेश तक प्रतिदिन हर समय खुला रखने के आदेश जारी किए गए हैं। जिला दण्डाधिकारी द्वारा पहले ही सोलन उपमण्डल में 04, नालागढ़ उपमण्डल में 04, अर्की उपमण्डल में 05 तथा कण्डाघाट उपमण्डल में 01 ढाबे को खोलने की अनुमति दी गई है। इन आदेशों के अनुसार उपरोक्त के अतिरिक्त अर्की उपमण्डल में कुनिहार स्थित गौतम फूड प्वांईट (मालिक सुरेश कुमार, मोबाईल नम्बर 85809-72157), कण्डाघाट उपमण्डल में सायरी स्थित ठाकुर भोजनालय (मालिक सुनील कुमार, मोबाईल नम्बर 82196-91711) तथा अप्पर बाजार चायल स्थित आंनद भोजनालय (मालिक इन्दर सिंह, मोबाईल नम्बर 98163-73435) को अपने ढाबे खुला रखने की अनुमति प्रदान की गई है। इन सभी को कोविड-19 के खतरे के दृष्टिगत सोशल डिस्टेन्सिग, साफ-सफाई एवं सरकार द्वारा समय-समय पर जारी नियमों का पूरा पालन करना होगा। इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक सोलन, पुलिस अधीक्षक बद्दी, उपमण्डलाधिकारी सोलन, नालागढ़, अर्की एवं कण्डाघाट तथा कार्यशाला मालिकों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
जिला दण्डाधिकारी सोलन के.सी. चमन ने कोरोना वायरस के खतरे के दृष्टिगत सोलन जिला में विभिन्न वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आने वाले एवं आवश्यक सेवाओं के लिए कार्यरत चालकों की सुविधा के लिए आदेश जारी किए हैं। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त सोलन विवेक चन्देल ने दी। उन्होंने कहा कि इन आदेशों के अनुसार कफ्र्यू अवधि में आवश्यक सेवाओं के लिए कार्यरत एवं आवश्यक सामग्री के परिवहन में संलग्न चालकों की सुविधा के लिए जिला के सभी उपमण्डलों में टायर पंचर की चिन्हित दुकानें अगले आदेश तक प्रतिदिन हर समय खुला रखने के आदेश जारी किए गए हैं। जिला दण्डाधिकारी द्वारा पहले ही सोलन उपमण्डल में 12, नालागढ़ उपमण्डल में 09, अर्की उपमण्डल में 10 तथा कण्डाघाट उपमण्डल में 04 टायर पंक्चर की दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है। इन आदेशों के अनुसार उपरोक्त के अतिरिक्त सोलन उपमण्डल में कथेड़ पुलिस लाईन, सोलन के समीप अजय ऑटो मोटर (मालिक अजय कुमार, मोबाईल नम्बर 98173-55791, 75596-51051), नालागढ़ उपमण्डल में निर्मल सिंह टायर सर्विस, दभोटा, नालागढ़ (मोबाईल नम्बर 75890-27282), अर्की उपमण्डल में जय मां जालपा, समीप गगन फीलिंग स्टेशन कुनिहार (मालिक मनोज वर्मा, मोबाईल नम्बर 96255-25550) तथा कण्डाघाट उपमण्डल में मां भद्रकाली ऑटो टायर वक्र्स, ममलीग (मालिक राजेश कुमार, मोबाईल नम्बर 94183-91333) को अपनी टायर पंक्चर की दुकानें खुला रखने की अनुमति प्रदान की गई है। इन सभी को कोविड-19 के खतरे के दृष्टिगत सोशल डिस्टेन्सिग, साफ-सफाई एवं सरकार द्वारा समय-समय पर जारी नियमों का पूरा पालन करना होगा। इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक सोलन, पुलिस अधीक्षक बद्दी, उपमण्डलाधिकारी सोलन, नालागढ़, अर्की एवं कण्डाघाट तथा कार्यशाला मालिकों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
जिला दंडाधिकारी सोलन केसी चमन ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए सोलन जिला के नालागढ़ उपमंडल के तहत बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र नगर परिषद बद्दी, नगर परिषद नालागढ़ तथा सभी 41 ग्राम पंचायतों को पूर्ण रूप से सील कर दिया है। इन आदेशों के अनुसार उक्त समूचे क्षेत्र में आगामी आदेशों तक किराना, दूध, ब्रेड, फल, सब्जी तथा कीटनाशकों की कोई भी दुकान खुली नहीं रहेगी। इस क्षेत्र में एपीएमसी की सब्जी मंडी भी आगामी आदेशों तक बंद रहेगी। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण क्षेत्र की परिधि में किसी भी परिस्थिति में किसी भी व्यक्ति अथवा वाहन को आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। सरकारी तथा निजी अस्पताल, नर्सिंग होम तथा इनमें आपातकालीन चिकित्सा स्थिति में आने वाले व्यक्ति, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आयुष विभाग तथा होम्योपैथिक कर्मी, चिकित्सा तथा स्वास्थ्य परीक्षण के लिए प्रयोगशालाएं इन आदेशों के दायरे से बाहर रहेंगी। किन्तु स्वास्थ्य तथा चिकित्सा परीक्षण के लिए सैंपल केवल घर से एकत्र किए जा सकेंगे। आदेशों के तहत जिला प्रशासन, दंडाधिकारी कार्य के लिए नियुक्त सरकारी कर्मी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, पुलिस, सेना, अर्द्ध सैनिक बल, गृह रक्षा, नागरिक सुरक्षा तथा अन्य ऐसे सुरक्षा बल जो राज्य अथवा केंद्र सरकार के अधीन हैं, निजी सुरक्षा एजेंसियां, जेल एवं सुधार सेवाएं, सम्बन्धित उपमंडलाधिकारी द्वारा प्रमाणित ऐसे सरकारी अथवा अर्ध सरकारी कर्मी जो कोविड-19 के खतरे को न्यून करने के लिए कार्यरत हों, बैंक, एटीएम, कोषागार, बीमा कार्यालय, डाकघर, विद्युत, जल, नागरिक सेवाएं, स्वच्छता एवं ऊर्जा हस्तांतरण इकाइयों जैसी आवश्यक सेवाओं के क्रियाशील रखरखाव में संलग्न अधिकारी एवं कर्मी, अग्निशमन सेवाएं, सूचना प्रौद्योगिकी, दूरसंचार एवं इंटरनेट सेवाओं सहित पशुपालन कृषि तथा वन विभाग सहित सड़क अधोसंरचना के कार्य में संलग्न अधिकारी एवं कर्मचारियों पर यह आदेश लागू नहीं होंगे। पेट्रोल पंप, रसोई गैस, सीएनजी, तेल एजेंसियां, उनके भंडार गृह तथा संबंधित परिवहन गतिविधियां भी इन आदेशों के दायरे के बाहर होंगी। सक्षम प्राधिकरण से अनुमति प्राप्त आवश्यक वस्तुओं के उत्पादन में संलग्न औद्योगिक इकाइयां, ऐसी औद्योगिक इकाइयां जिनमें सतत प्रक्रिया आवश्यक है तथा आवश्यक वस्तुओं, दवा एवं इनकी सहयोगी, साबुन, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां तथा ऐसा कपड़ा उद्योग (वस्त्र को छोड़कर) जिसमें औद्योगिक परिसर के भीतर कामगारों के रहने का स्थान हो भी इन आदेशों के दायरे से बाहर हैं। शीत भंडारण गृह तथा भंडारण सेवाएं, क्वारंटाइन सुविधाओं के लिए निर्धारित स्थान, ऐसे होटल, रेस्ट हाऊस तथा होम स्टे जहां कफ्र्यू में फंसे व्यक्तियों एवं मेडिकल तथा पैरामेडिकल कर्मियों को ठहराया जा सकता हो तथा जिन्हें दवा उद्योग के कामगारों को ठहराने के लिए चयनित किया गया हो, चालकों की सुविधा के लिए अधिसूचित ढाबे एवं होटल, अनुमति प्राप्त वाहन, मुरम्मत कार्यशालाएं, मोटर मैकेनिक, टायर पंचर की दुकानें तथा परिवहन कार्यशालाएं, परिवहन यूनियनों के कार्यालय के सामने खुला स्थान तथा ऐसे ट्रांसपोर्टरों द्वारा किया जाने वाला परिवहन, कृषि कार्य के लिए कृषक एवं कृषि मजदूर भी इन आदेशों के दायरे से बाहर होंगे। प्रातः 7.00 बजे से 10.00 बजे तक तथा सांय 6.00 से रात्रि 9.00 तक होम डिलीवरी के तहत लोगों को दूध देने वाले भी इन आदेशों के दायरे से बाहर होंगे। पके तथा बिना पके आवश्यक उत्पाद जिनमें किराना, दूध, ब्रेड, फल तथा सब्जियां सम्मिलित हैं सहित दवाओं एवं दवा उपकरणों की होम डिलीवरी प्रातः 7.00 बजे से 10.00 बजे एवं सांय 6.00 से रात्रि 9.00 बजे के मध्य ही की जा सकेगी। पुलिस अधीक्षक, जिला पुलिस बद्दी तथा उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ यह सुनिश्चित बनाएंगे कि अनुमति प्राप्त व्यक्तियों एवं एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी प्रक्रिया प्रदत्त समय सीमा में प्रभावी एवं सुचारू कार्य करे। इस आदेश द्वारा कफ्र्यू से छूट प्राप्त सभी व्यक्ति, अधिकारी एवं कर्मचारी सोशल डिस्टेन्सिग नियम तथा समय-समय पर कोरोना वायरस के खतरे से बचाव के लिए जारी नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित बनाएंगे। इसके अतिरिक्त सील किए गए क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति मास्क पहने बिना तथा हाथों कोे सैनिटाईज किए बिना बाहर नहीं निकलेगा। कृषि विकास अधिकारी एवं कृषि विभाग के प्रसार अधिकारी यह सुनिश्चित बनाएंगे कि कृषक एवं कृषि मजदूर सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें और वास्तविक कृषि कार्य ही किए जाएं। इन आदेशों की अवहेलना पर आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 की धारा 51 से 60 तथा भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के तहत कार्रवाही अमल में लाई जाएगी। आदेशों की अनुपालना कार्यकारी दण्डाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा सुनिश्चित बनाई जाएगी। यह आदेश तुरन्त प्रभाव से लागू हो गए हैं तथा आगामी आदेशों तक लागू रहेंगे। यह आदेश बीबीएन क्षेत्र में कोराना वायरस के संक्रमण को रोकने तथा जन सुरक्षा के उद्देश्य से जारी किए गए हैं।
जिला दण्डाधिकारी सोलन के.सी. चमन ने नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के खतरे के दृष्टिगत घोषित कफ्र्यू के दौरान जिला के बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र की परिधि में पके हुए खाद्य पदार्थों की ‘होम डिलीवरी’ के लिए चिन्हित ढाबों, रेस्तरां एवं कैफे के सम्बन्ध में आदेश जारी किए है। इन आदेशों के अनुसार बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र के पुराना बस अड्डा बद्दी स्थित सिंह कैफे एण्ड रेस्टोरेन्ट (मालिक जतिन्द्र सिंह सोखी, वाहन नम्बर- HP 12H-2458 एवं HP 14D-7187, मोबाईल नम्बर 98160-20743, 93555-70003), रोटरी चैंक बद्दी स्थित दीप स्वीट्स एण्ड रेस्टोरेन्ट (मालिक प्रदीप सिंह चन्देल, वाहन नम्बर- HP 12K-4124 एवं HP 12L-2460, मोबाईल नम्बर 98165-15338), सांई रोड बद्दी स्थित दि सैफ्रन रेस्टोरेन्ट (मालिक शीतल, वाहन नम्बर- CH01-2178, HP 12J-7008 एवं HP 12K-7420, मोबाईल नम्बर 98160-32892), एनआरआई चैंक, सांई रोड बद्दी स्थित तेजा ढाबा (मालिक पुनीत कुमार, वाहन नम्बर-HP 12K-6009 एवं HP 12H-2213, मोबाईल नम्बर 70189-43186), पिज्जा प्र्वाइंट यूनिट-1 समीप कृष्णा मोटर नालागढ़ एवं नालागढ़ हेरिटेज कैफे, यूनिट-2 समीप ओल्ड ब्वायज स्कूल नालागढ़ (मालिक अप्पू कुमार सिंह, वाहन नम्बर- HP 12F-3215 एवं HP 14D-7187, मोबाईल नम्बर 98170-64649 80915-61234) तथा ओल्ड मल्होत्रा होस्पिटल, बद्दी के समीप स्थित बीकानेर भोजनालय (मालिक वेद प्रकाश, वाहन नम्बर- HP 12L-2056 एवं HP 12L-2057, मोबाईल नम्बर 78764-36215) पके हुए खाद्य पदार्थों की ‘होम डिलीवरी’ के लिए क्रियाशील रहेंगे। उक्त सभी के कर्मी प्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित बनाएंगे। उपभोक्ताओं को डिलीवरी से पूर्व वाहनों को पूर्ण रूप से सैनिटाईज किया जाएगा। कर्मियों को रेस्तरां इत्यादि के मालिक द्वारा मास्क एवं दस्ताने उपलब्ध करवाए जाएंगे। सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन किया जाएगा। नियम अवहेलना पर किसी भी समय अनुमति को रद्द कर दिया जाएगा।
हेमराज गोयल वेलफेयर ट्रस्ट, सोलन के अध्यक्ष अरूण गोयल ने आज यहां कोविड-19 रिलीफ फण्ड, जिला सोलन के लिए उपायुक्त सोलन के.सी. चमन को 51,000 रुपए का चैक अंशदान के रूप में भेंट किया। के.सी. चमन ने कोविड-19 रिलीफ फंड में अंशदान के लिए हेमराज गोयल वेलफेयर ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के खतरे के दृष्टिगत जहां केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा हर सम्भव सहायता प्रदान की जा रही है वहीं विभिन्न स्वंय सेवी संगठनों की सहायता से जिला प्रशासन आमजन के हित में अनेक गतिविधियों को सफलतापूर्वक सम्पन्न कर रहा है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करें और सभी से आग्रह करें कि यथासम्भव अपने घर पर ही रहें। ट्रस्ट के अध्यक्ष अरूण गोयल ने कहा कि हेमराज गोयल सोलन के सुप्रसिद्ध समाजसेवी थे और उन्होंने 45 वर्षों से भी अधिक समय तक लोगों की बेहतरी के लिए कार्य किया। कैलाश गोयल, अशवनी गोयल, मधु गुप्ता, डाॅ. एच.सी. गुप्ता, शिव गोयल, शशी गोयल, नीना गोयल, सुनीता गोयल तथा अन्य पारिवारिक सदस्य इस अवसर पर उपसिथत थे।
सोलन जिला के नालागढ़ स्थित नागरिक अस्पताल में प्रयोगात्मक आधार पर प्रो टाईप मानव निस्संक्रामक सुरंग (हयुमन डिस्इन्फैक्टैंट टनल) को मूल रूप से कोरोना वायरस से बचाव एवं उपचार के कार्य में संल्गन चिकित्सकों, स्टाफ नर्सों एवं पैरा मेडिकल कर्मियों के लिए आरम्भ किया गया। ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक ललित जैन ने आज नागरिक अस्पताल नालागढ़ में प्रयोगात्मक आधार पर स्थापित प्रो टाईप मानव निस्संक्रामक सुरंग का निरीक्षण किया और इसकी कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। ललित जैन ने इस अवसर पर कहा कि यह प्रो टाईप मानव निस्संक्रामक सुरंग प्रदेश की प्रथम ऐसी संरग है तथा इस की अवधारणा मूल रूप से ग्रामीण विकास विभाग का प्रयास है। इस प्रयोग को निधिबद्ध भी ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि यह प्रो टाईप मानव निस्संक्रामक सुरंग चिकित्सकों, स्टाफ नर्सों एवं पैरा मेडिकल कर्मियों को कोरोना वायरस संक्रमण से सुरक्षित रखेगी। इस सुरंग में से आने-जाने पर चिकित्सक, स्टाफ नर्सें एवं पैरा मेडिकल कर्मी स्वतः ही कीटाणु मुक्त हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रयोगात्मक आधार पर स्थापित इस प्रो टाईप सुरंग की कार्यप्रणाली को चिकित्सकों द्वारा परखा भी जाएगा। ग्रामीण विभाग के निदेशक ने कहा कि यह प्रयोगात्मक प्रो टाईप उन व्यक्तियों के लिए एक बेहतर सुरक्षा कवच का कार्य करेगा जो उपचार के दौरान कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आते हैं। उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ प्रशान्त देष्टा ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग का यह प्रयोग कोराना वायरस के विरूद्ध लड़ाई में महत्वपूर्ण सिद्ध होगा और इसकी सहायता से कोविड-19 से बचाव के कार्य में संल्गन चिकित्सीय कर्मियों को संक्रमण से बचाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि नालागढ़ प्रशासन काविड-19 से निपटने के लिए गम्भीरता से प्रयासरत है। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र में कोविड-19 के लिए तैनात ओएसडी शुभकरण सिंह, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डाॅ. के.डी. जस्सल सहित अन्य अधिकारी तथा चिकित्सक इस अवसर पर उपस्थित थे।
ग्राम पंचायत सरयांज में एक कांग्रेसी कार्यकर्ता का निधन होने से इस क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मिली जानकारी के मुताबिक गत दिवस सरयांज में कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में पिछले 50 सालों से अपनी सेवाएं देने वाले देवी चंद ठाकुर का अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। देवी चंद ठाकुर 79 साल के थे। देवी चंद ठाकुर की इस आकस्मिक मृत्यु पर यहां की स्वयंसेवी संस्थाओं व अन्य लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। देवी चंद ठाकुर अपने पीछे चार बेटों व दो बेटियों का परिवार छोड़ गए। परिवार के सभी बच्चे पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर है।लॉकडाउन के चलते इस अंतिम यात्रा के अवसर पर ज्यादा लोग एकत्रित नहीं हो सके। लोगों ने सोशल मीडिया के द्वारा ही इस आकस्मिक मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। देवी चंद ठाकुर की मृत्यु से समाज के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी को भी गहरा नुकसान हुआ है।
सम्पूर्ण विश्व को अपने जाल में जकड़ने वाली कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु जहां सरकार द्वारा निरंतर एडवाइजरी जारी की जा रही है।वही स्थानीय संस्थाएं भी इस संक्रमण से बचाव हेतु अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं। उपमंडल की ग्राम पंचायत मांगू के सार्वजनिक स्थानों में कोरोना वायरस नष्ट करने के लिए वार्ड नंबर 2 में सार्वजनिक स्थानों को सैनिटाइज़ किया गया। इस दौरान वार्ड नंबर 2 की मुख्य मार्केट, सार्वजनिक रास्ते, कार्यालय ग्राम पंचायत मांगू व पटवार वृत और देवता मंडोढ़ के धार्मिक स्थल को सैनिटाइज़ किया गया। इस कार्य को अंजाम देने में ग्राम पंचायत मांगू के उपप्रधान श्यामलाल ठाकुर, मदनलाल भट्टी, राजेंद्र कुमार ठाकुर और हेतराम ठाकुर शामिल रहे।
अर्की क्षेत्र के एक व्यक्ति का कोरोना पॉजिटिव होने का मामला समाचार पत्रों एवम सोशल मीडिया पर छाने के चलते अर्की के लोगो मे भय का माहौल गरमा गया। लोग फोन के माध्यम से एक दुसरे से यह जानने में लगे थे कि यह व्यक्ति अर्की क्षेत्र की किस पंचायत का है। यहां तक कि यह जानकारी लेने के लिए मीडिया कर्मियों को भी फोन आने लगे। हर व्यक्ति को केवल एक ही बात चिंता है कि कहीं वह व्यक्ति अपने क्षेत्र में तो नही घुमा। जिससे औरों में यह वायरस फैल जाए। इस बारे में जब एसडीएम अर्की विकास शुक्ला से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी तक अर्की क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति इस वायरस से ग्रसित नही पाया गया है तथा जिस व्यक्ति के बारे में अर्की क्षेत्र के होने की चर्चा हो रही है वह व्यक्ति कंडाघाट व अर्की की बाउंड्री पर स्थित हरिपुर का रहने वाला है। इसलिए अर्की के लोगो को घबराने की आवश्यकता नही है। अर्की के लोग प्रशासन का पुर्ण सहयोग कर रहे है। प्रशासन भी पूरी तरह से लोगों, जिला प्रशासन व सरकार की मदद से कोविड 19 पर निगाह रखे है। साथ ही किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को किसी भी प्रकार की दिक्कत न आये इसलिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। इनके साथ ही अर्की अस्पतालकर्मियों की कोविड 19 से सुरक्षा के लिए पी पी एफ सूट जयपुर से मंगवाए गए है। कोविड 19 से किसी भी कर्मी को नुकसान न हो इसके लिए प्रशासन वचनबद्ध है। लोगो को घबराने की आवश्यकता नही है।
जिला दण्डाधिकारी केसी चमन ने कोरोना वायरस के खतरे के दृष्टिगत सोलन जिला के सोलन तथा अर्की उपमण्डल में विभिन्न वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आने वाले एवं आवश्यक सेवाओं के लिए कार्यरत चालकों की सुविधा के लिए आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के अनुसार कफ्र्यू अवधि में आवश्यक सेवाओं के लिए कार्यरत एवं आवश्यक सामग्री के परिवहन में संलग्न चालकों की सुविधा के लिए सोलन उपमण्डल में टायर पंचर की कुछ दुकानें तथा अर्की उपमण्डल में एक ढाबा अगले आदेश तक प्रतिदिन हर समय खुला रखने के आदेश जारी किए गए हैं। इन आदेशों के अनुसार सोलन उपमण्डल में शयाम ऑटो सर्विस व टायर पंचर, रडियाणा, सुबाथु सोलन (मोबाईल नम्बर 98160-75606) तथा अमित अत्री, अत्री एंटरप्राइसिज, समीप आश्रय गोसदन, बाईपास सोलन को आगामी आदेशों तक दुकानें प्रतिदिन हर समय खोलने की अनुमति प्रदान की गई है। इन आदेशों के अनुसार जिला के अर्की उपमण्डल में नरेन्द्र नाथ पुत्र देवी चन्द, ठाकुर भोजनालय, समीप पुराना बस अड्डा, कुनिहार-अर्की मार्ग, जिला सोलन (मोबाईल नम्बर 94183-64580) को आगामी आदेशों तक अपना ढाबा प्रतिदिन हर समय खोलने की अनुमति प्रदान की गई है। इन सभी को कोविड-19 के खतरे के दृष्टिगत सोशल डिस्टेन्सिग, साफ-सफाई एवं सरकार द्वारा समय-समय पर जारी नियमों का पूरा पालन करना होगा। इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक सोलन, अतिरिक्त उपायुक्त सोलन, उपमण्डलाधिकारी सोलन व अर्की सहित टायर पंचर दुकान मालिकों एवं ढाबा मालिक को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
सोलन जिला में वर्तमान में कोविड-19 के खतरे के दृष्टिगत 1585 व्यक्तियों को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा नियमानुसार होम क्वारेनटाईन किया गया है। यह जानकारी जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एन.के. गुप्ता ने दी। डाॅ. एन.के. गुप्ता ने कहा कि इन 1585 व्यक्तियों में 251 लोग ऐसे हैं जो विदेश से आए हैं। 1334 व्यक्ति अन्य राज्यों से आए हैं। उन्होंने कहा कि जिला में विदेश से आए 59 व्यक्ति ऐसे हैं जिन्होंने आज 28 दिन का होम क्वारेनटाईन पूर्ण कर लिया है। डाॅ. एन.के. गुप्ता ने कहा कि तबलीगी जमात के 48 व्यक्तियों को वर्तमान में जिला के विभिन्न क्षेत्रों में होम क्वारेनटाईन किया गया है। इसके अतिरिक्त जिला के नालागढ़ उपमण्डल में 03 स्थानों पर तबलीगी जमात के 176 व्यक्तियों को संस्थागत क्वारेनटाईन किया गया है। उन्होंने कहा कि विभाग के चिकित्सक एवं पैरा मेडिकल कर्मी इस दिशा में हर समय कार्यरत हैं तथा यह सुनिश्चित बनाया जा रहा है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए निर्देशानुसार सभी सजग रहें। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि घर पर ही रहें और कफ्र्यू ढील के समय अति आवश्यक होने पर ही घर से निकलें। उन्होंने कहा कि खांसी, जुखाम, बुखार होने की स्थिति में तुरन्त समीप के स्वास्थ्य केन्द्र से सम्पर्क करें।
पुलिस अधीक्षक सोलन के दिशानिर्देशानुसार एनएचसी हरि राम की अध्यक्षता में लोगो को जागरूक करने बारे पुलिस थाना अर्की में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जामा मस्जिद कमेटी अर्की के अध्यक्ष राज मोहम्मद खान विशेष रुप से उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य मुद्दा आपसी सौहार्द बनाने बारे, किसी भी वर्ग जाति के लोगो की सहायता करना व मकान मालिकों द्वारा अपने किरायदारों से किसी भी प्रकार की बदतमीजी करने पर नजदीकी पुलिस थाना में शिकायत करने बारे रहा। एनएचसी हरि राम ने लोगो को जागरूक करते हुए कहाकि क्षेत्र में यदि कोई चाहे किसी भी समुदाय का हो सबकी सहायता करना इंसानियत को दर्शाता है। उन्होंने कहाकि यदि क्षेत्र में कोई गलत अफवाह फैलाय तो इसकी सूचना पुलिस थाना में करे, उन पर कार्यवाही की जाएगी। बैठक में ईशान भाटिया, शहनाज़, अनिल खान, मुख्य आरक्षी विशाल सिंह, आरक्षी जसविंदर सिंह उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के अधिकांश क्षेत्र को मंगलवार को प्रशासन द्वारा अग्निशमन विभाग अर्की के सहयोग से सैनिटाइज किया गया। इस मौके पर अग्निशमन विभाग की गाड़ियों में सोडियम हाइपोक्लोराइट का घोल बनाकर दाड़लाघाट बस स्टैंड से स्यार,अंबुजा चौक समेत अन्य कई स्थानों पर छिड़काव किया गया।एसडीएम अर्की विकास शुक्ला ने कहा कि लाइलाज कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए सभी शहरों व कस्बों को सैनिटाइज्ड किया जा रहा है। सोमवार को अर्की शहर को सैनिटाइज किया गया था। मंगलवार दाड़लाघाट को सैनिटाइज़्ड किया जा रहा है।एसडीएम विकास शुक्ला ने कहा कि अर्की विधानसभा की 57 पंचायतों के हर गांव में भी प्रशासन के दिशा निर्देशों के अनुसार गांव के लोगों को सैनिटाइज़र व कोरोना को लेकर निरंतर जागरूक किया जा रहा है।
पूरे देश में चल रहे लॉकडाउन कर्फ्यू के बाद इन दिनों दूरदर्शन के चैनलों पर रामायण, महाभारत, बुनियाद, शक्तिमान इत्यादि लोकप्रिय सीरियलों के कारण लोगों का खासा समय इन्हें देखने पर व्यतीत हो रहा है। इन सीरियलों के कारण लोगों को बिल्कुल भी बोरियत महसूस नहीं हो रही है। लोगों के इस मनोरंजन में कोई बाधा ना आए इस हेतु सिटी चैनल व फास्टवे भी अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैैं। क्षेत्र में कर्फ्यू के बाद इन दिनों लोगों का अधिक समय इन लोकप्रिय सीरियलों के देखने में बीत रहा है। उपमंडल अर्की व दाड़लाघाट में इन दिनों सिटी चैनल व फ़ास्ट वे लोगों के मनोरंजन में कोई बाधा नहीं आने दे रहे हैं। कर्फ्यू के दौरान लोग बाहर न निकलने के बजाय अधिकतर समय टीवी देखने में व्यतीत कर रहे है, कई दिनों से लगे कर्फ्यू के बाद भी केबल में काम करने वाले अपनी सेवाएं दिन-रात लोगों को मुहैया करवा रहे हैं। वही इस वक्त केबल उपभोक्ता इन केबल कर्मियों का आभार व्यक्त करने में कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। लोग कई दिनों से कर्फ्यू के चलते बोरियत दूर करने के लिए टीवी को माध्यम बनाए हुए हैं व देश दुनिया की सारी खबरें टीवी पर देखकर व मनोरंजन के लिए टीवी को लगाकर अपनी बोरियत खत्म कर रहे हैं। वही सिटी केबल व फ़ास्ट वे में कार्य करने वाले कर्मी भी दिन रात अपनी सेवाएं देकर लोगों के मनोरंजन में कोई कमी नहीं आने दे रहे है। क्षेत्र में सिटी केबल के हजारों उपभोक्ता है, वही फास्टवे के भी हजारों के करीब उपभोक्ता है। उपभोक्ता इन दिनों इनकी कार्यप्रणाली से बहुत प्रसन्न है क्योंकि यदि केवल में कोई तकनीकी खराबी आती है तो उसे भी जल्द से जल्द ठीक करने का प्रयास किया जाता है।
मंगलवार, सोलन शहरी कांग्रेस ने दिन रात जनता की सेवा में लगे हुए सफाई कर्मचारियों का माला पहनाकर व उन्हें बेहतरीन क्वालिटी के ग्लब्स, मास्क व साबुन देकर सम्मानित किया। वह उन का तहे दिल से धन्यवाद किया जो ऐसे कठिन समय में अपने अपने परिवार की चिंता किए बिना सोलन शहर को स्वच्छ बनाने में लगे हैं और इस बीमारी से डटकर मुकाबला कर रहे हैं। लगभग 50 लोगों को यह सभी चीजें उपलब्ध कराएगी व माला पहनाकर उनका सम्मान किया गया।
मंगलवार, सोलन डॉक्टर्स एसोसिएशन के प्रधान डॉ अनिल बंसल की रहनुमाई में सोलन शहर के सभी प्राइवेट व रीजनल अस्पताल में कार्यरत सभी चिकित्सकों को N-95 मास्क वितरित किए गए। एसडीए सोलन ने कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए चिकित्सकों के लिए यह सेवा कार्य संपन्न किया। सभी चिकित्सकों के क्लनिक/ नर्सिंग होम में तथा रीजनल अस्पताल में सीनियर मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ महेश गुप्ता के माध्यम से सभी चिकित्सकों को यह मास्क प्रदान किए गए। डॉक्टर बंसल ने बताया कि अन्य सामाजिक कार्यों के अतिरिक्त इस प्रकार की किसी भी आपदा से निपटने के लिए सोलन डॉक्टर्स एसोसिएशन के सभी सदस्य सदा तत्पर रहेंगे।
कोविड-19 के खतरे के दृष्टिगत सोलन जिला के विभिन्न स्थानों पर राशन किट वितरण केन्द्र स्थापित किए हैं। यह जानकारी उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। सोलन में उपायुक्त कार्यालय सोलन में (नोडल अधिकारी कुलभूषण, खनन अधिकारी सोलन, मोबाईल नम्बर 82628-20001), धर्मपुर में खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय धर्मपुर (नोडल अधिकारी मनीष, लिपिक, मोबाईल नम्बर 94180-33013), कण्डाघाट में उपमण्डलाधिकारी कार्यालय कण्डाघाट (नोडल अधिकारी विनोद कुमार, नायब तहसीलदार कण्डाघाट, मोबाईल नम्बर 94184-17501), अर्की में उपमण्डलाधिकारी कार्यालय अर्की (नोडल अधिकारी सन्त राम, तहसीलदार अर्की, मोबाईल नम्बर 94181-61070), परवाणु में हिमुडा कार्यालय परवाणु (नोडल अधिकारी मनमोहन जिस्टू, तहसीलदार कसौली, मोबाईल नम्बर 94184-67450), बद्दी में पुलिस अधीक्षक कार्यालय बद्दी (नोडल अधिकारी सुधीर शर्मा, अतिरिक्त सीईओ बीबीएनडीए, मोबाईल नम्बर 94180-19470) तथा नालागढ़ में नगर परिषद कार्यालय नालागढ़ (नोडल अधिकारी अशोक, निर्वाचन कानूनगो, नालागढ़, मोबाईल नम्बर 85807-45051) एवं उपमण्डलाधिकारी कार्यालय नालागढ़ में (नोडल अधिकारी जोगिन्द्र सिंह, प्रधानाचार्य आईटीआई, नालागढ़, मोबाईल नम्बर 97363-48315) राशन वितरण केन्द्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के खतरे के दृष्टिगत प्रशासन द्वारा झुग्गी-झोंपड़ियों में रहने वालों, कफ्र्यू के कारण फंसे श्रमिकों एवं गरीब व्यक्तियों को राशन एवं तैयार भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। अनेक दानी सज्जन, स्वंय सेवी संस्थाएं इत्यादि भी इस कार्य में प्रशासन का सहयोग कर रही हैं। इन राशन किट वितरण केन्द्रों में उक्त से राशन इत्यादि एकत्र किया जा सकेगा तथा यहीं से रशन का वितरण किया जाएगा। उन्होंने दानी सज्जनों एवं स्वंय सेवी संस्थाओं इत्यादि से आग्रह किया कि वे बिना पकी राशन सामग्री इत्यादि इन राशन किट वितरण केन्द्रों में नोडल अधिकारियों को सम्पर्क कर सौंप सकते हैं।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मन्त्री डाॅ. राजीव सैजल ने 05 अप्रैल, 2020 की रात्रि 09.00 बजे प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर प्रदेश तथा सोलन जिला में जोत, दीये, टाॅर्च, मोमबत्तियों, मोबाईल इत्यादि द्वारा 09 मिनट के लिए प्रकाश कर इस इस आग्रह को एकजुट होकर सफल बनाने के लिए सभी प्रदेशवासियों एवं जिलावासियों का आभार व्यक्त किया है। डाॅ. सैजल ने अपने आभार सन्देश में प्रदेश एवं सोलन जिला के सभी परिवारों एवं लोगों का धन्यावाद करते हुए कहा कि जन-जन के सहयोग से 05 अप्रैल की रात्रि को समूचा विश्व एतिहासिक पल एवं देशवासियों की एकजुटता के लिए याद रखेगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मन्त्री ने सभी से आग्रह किया कि संकट के इस समय में दिशा-निर्देशों का पालन करें और सोशल डिस्टेन्सिंग के नियम को आत्मसात करें। उन्होंने कहा कि महामारी से लड़ने के लिए एकजुटता एवं नियम पालन आवश्यक है और प्रदेश एवं जिला सोलन के वासी समपर्ण के साथ इस दिशा में हर हाल में सफल होंगे।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस समय में सभी की आवश्यकताओं के दृष्टिगत संवेदलशील है और सभी के सहयोग से जनता की आधारभूत जरूरतों को पूरा किया जा रहा है। डाॅ. सैजल ने सभी से आग्रह किया कि कोरोना वायरस के सम्बन्ध में अफवाहों से बचें और प्रदेश सरकार को पूर्ववत सहयोग देते रहें ताकि हम कोराना नामक संकट को हरा सकें।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मन्त्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि कोरोना वायरस के खतरे के दृष्टिगत प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित बना रही है कि राज्य तथा सोलन जिला में स्थापित विभिन्न क्वारेनटाईन केन्द्रों में रोके गए सभी लोगों को किसी परेशानी का सामना न करना पडे़। डाॅ. सैजल सोलन स्थित राधा स्वामी सत्संग केन्द्र में कोविड-19 से बचाव के दृष्टिगत ठहराए गए लोगों, सेवादारों, सेवारत अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य को सम्बोधित कर रहे थे। वर्तमान में सोलन स्थित राधा स्वामी सत्संग केन्द्र में स्थापित क्वारेनटाईन केन्द्र में 140 व्यक्तियों को ठहराया गया है। इस केन्द्र में 1000 लोगों को ठहराने की व्यवस्था की गई है। डाॅ. सैजल ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए यह आवश्यक है कि सभी विभिन्न दिशा-निर्देशों का पूरा पालन करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में घोषित कफ्र्यू का उद्देश्य भी यही है कि लोग जहां हैं वहीं रहें ताकि सभी कोरोना वायरस के संक्रमण से स्वंय भी बचे रहें और अन्य को भी सुरक्षित रखने में सहयोग दे सकें। उन्होंने कहा कि इसलिए कफ्र्यू का पालन करना और इस दिशा में प्रदेश सरकार को सहयोग प्रदान करना हम सभी का प्रथम उत्तरदायित्व है। उन्होंने यहां ठहराए गए लोगों से बातचीत की और उनसे उपलब्ध सुविधाओं, चिकित्सा सुविधाओं एवं अन्य विषयों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कोविड-19 के खतरे के कारण यहां ठहराए गए व्यक्तियों से आग्रह किया कि इस अवधि को सजा न मानें और यहां अपनी बाह्या एवं आन्तरिक शुद्धि के लिए प्रयासरत हों। उन्होंने कहा कि इस संकट के समय में जिस प्रकार वे सभी पूर्ण शान्ति एवं मनोयोग के साथ यहां रहकर प्रदेश सरकार को सहयोग कर रहे हैं वह सराहनीय है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि इस समय में यहां प्रतिदिन करवाए जा रहे योग और व्यायाम के माध्यम से स्वस्थ रहें। उन्होंने कहा कि आपदा के इस समय में मुख्यमन्त्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित बना रही कि सभी जरूरतमन्द व्यक्तियों एवं गरीबों तक आवश्यक सहायता पंहुचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी के सहयोग से संकट की इस घड़ी में जन-जन की सहायता के लिए तत्पर है। उन्होंने केन्द्र में विभिनन व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। डाॅ. सैजल ने सत्संग केन्द्र के सचिव परमजीत सूदन से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। अतिरिक्त उपायुक्त विवेक चन्देल ने जिला प्रशासन सोलन द्वारा कोविड-19 के दृष्टिगत किए जा रहे उपायों की जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा वर्तमान में 23 आईसोलेशन, क्वारेनटाईन केन्द्रों एवं आश्रय केन्द्रों में 3550 व्यक्तियों के ठहरने की व्यवस्था बनाई गई है। सोलन स्थित इन केन्द्रों में 1260, बद्दी के केन्द्रों में 970, नालागढ़ के केन्द्रों में 860, रामशहर के केन्द्रों में 250, कण्डाघाट में 60 तथा अर्की के केन्द्रों में 150 व्यक्तियों को ठहराने का प्रबन्ध किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में इन केन्द्रों में 704 व्यक्तियों को ठहराया गया है। सभी केन्द्रों में एक-एक चिकित्सक, एक-एक पैरामेडिकल कर्मी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी केन्द्रों में भोजन, सफाई, सुरक्षा एवं शौचालय इत्यादि का समुचिम प्रबन्ध किया गया है। डाॅ. सैजल ने इससे पूर्व जिला प्रशासन के साथ बैठक कर विभिन्न प्रबन्धों की समीक्षा की और खाद्यान्न, चारा, दवा इत्यादि की आपूर्ति की जानकारी प्राप्त की।
ग्राम पंचायत सेवड़ा चण्डी के 8 गांव के लोग इन दिनों पानी की एक एक बूंद के लिए तरस रहे है। पानी न होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। माँगल-च्याण्डा उठाऊ पेय जल योजना से सेवड़ा चण्डी पंचायत के पजीणा, मंडप, परयाब, चीलाउणी, कांगरी, सोरा व खाली सहित अन्य गांव के लोगों की इस पेयजल योजना से प्यास बुझती है। इन गांवों के करीब डेढ़ हजार लोग को योजना के तहत पानी न मिलने से दूर-दूर जाकर प्राकृतिक जल स्त्रोत व हैंपपम्प का सहारा लेना पड़ रहा है। सेवड़ा चण्डी पंचायत के उप प्रधान जय चन्द शर्मा व स्थानीय लोग यशपाल, भगतराम, नेकराम, सुरेश कुमार, राजेन्द्र, लीला दत्त, नीलम देव, राज कुमार, सुनील, चिंगु राम, भीम चन्द, किरपा राम, नीम चन्द, अमीर चन्द का कहना है कि उन्हें एक सप्ताह से पानी नहीं मिल रहा है। वहीं यह पेयजल योजना महीने में छह दिन चलती है और अधिकतर समय तक खराब रहती है। लोगों ने कहा कि उन्हें पहले रोजाना पानी मिलता था लेकिन अब हर तीसरे दिन पानी मुहैया करवाया जाता है। उन्होंने कहा कि पेयजल योजना में पर्याप्त पानी होने के बावजूद भी अब स्थिति ऐसी हो गई है कि एक सप्ताह से उनके नल में एक भी बून्द पानी की नही आ रही है, सेवड़ा चण्डी के उप प्रधान जय चन्द शर्मा ने कहा वे इस समस्या को लेकर कई बार विभाग के आला अधिकारियों को बता चुके है लेकिन अभी तक उनकी समस्या का हल नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि इस को लेकर लोगों में रोष है। जब इस बारे जल शक्ति विभाग दाड़लाघाट के एसडीओ महेश कुमार शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बिजली के ट्रांसफार्मर की क्वाइल जलने के कारण स्कीम नहीं चल पा रही है जिस कारण लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर को ठीक करवाया जा रहा है जल्द ही लोगों को पानी उपलब्ध हो जाएगा।
कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु लगाए गए कर्फ्यू के कारण क्षेत्र में लगे सीमेंट उद्योग में कार्यरत कई ट्रक चालक संकट की इस घड़ी में अपने भोजन हेतु जूझ रहे हैं। इसे देखते हुए ट्रक यूनियन दाड़लाघाट के सदस्यों ने ट्रक यार्ड में फंसे हुए ट्रक चालकों की तलाश कर उन्हें राशन वितरित किया। एसडीटीओ के प्रधान रत्न मिश्रा की अगुवाई में चालकों व अन्य जरूरत मंद लोगों को खाने पीने की जरूरी वस्तुएं वितरित की गईं। एसडीटीओ के प्रधान रत्न मिश्रा ने बताया कि लॉकडाऊन के कारण ट्रक की हार्ड और इधर उधर फंसे चालकों को राशन दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि उधर ग्राम पंचायत धुंधन में भी उन्होंने संकट की इस घड़ी में 8 जरूरतमंद मजदूर सदस्यों को राशन वितरित किया।
विश्व भर में फैली हुई महामारी कोरोना के चलते पूरे देश में लॉक डाउन की स्थिति से कामकाज बिल्कुल ठप हो गया है, जिसमें की प्रदेश में आए प्रवासी मजदूर सहित प्रदेश के मजदूरो की दिहाड़ी बंद होने से कई परिवारों के ऊपर रोजी रोटी का संकट आ गया है, जिसके चलते कई समाजसेवी संस्थाएं व लोग निर्धन व भूखे लोगों को राहत सामग्री बांट रहे हैं। इसी कड़ी में अध्यक्ष मांगल कांग्रेस चौहान कृष्णा, मांगल के प्रधान दीपचंद शर्मा, उपप्रधान श्याम लाल चौहान, नौजवान समाजसेवी बाबूराम चौहान, मस्तराम चौहान, वरिष्ठ कांग्रेसी एवं समाज सेवक हरीराम समतयाड़ी व बागा से सुखराम नंबरदार ने भी इस नेक कार्य में अपना हाथ बढ़ाया व माँगल व आसपास के अति गरीब परिवारों को भोजन सामग्री का सामान दिया गया।उन्होंने किरपा राम, सुंदर राम, रीमा देवी, जमना देवी, धनीराम, लक्ष्मी देवी, इंदिरा देवी, पवन कुमार, जीतराम, कांता देवी, रूपलाल, भैखलीया राम, नंदी, कैली देवी को राशन सामग्री वितरित की गई।
कोविड-19 के दृष्टिगत सोलन जिला में किसानों की सहायता के लिए कृषि हेल्पलाईन आरम्भ की गई है। यह जानकारी कृषि विभाग के उप निदेशक डाॅ. पी.सी. सैनी ने प्रदान की। डाॅ. पी.सी. सैनी ने कहा कि किसानोें की विभिन्न समस्याओं तथा उनकी वर्तमान आवश्यकताओें के दृष्टिगत यह हेल्पलाईन आरम्भ की गई है। किसान अपनी कृषि सम्बन्धी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए हेल्पलाईन पर सम्पर्क कर सकते है। उन्होंने कहा कि इस हेल्पलाईन के तहत विभाग के जिला में तैनात 15 अधिकारियों के मोबाईल एवं दूरभाष नम्बर किसानों की सहायता के लिए जारी किए गए हैं। किसान उक्त अधिकारियों से सोमवार से शनिवार तक प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक सम्पर्क कर सकते हैं। किसान अपनी कृषि सम्बन्धी समस्या के समाधान के लिए उप निदेशक, कृषि विभाग डाॅ. प्रकाश चन्द सैनी से मोबाईल नम्बर 94184-52036 तथा दूरभाष नम्बर 01792-230734, जिला कृषि अधिकारी सोलन डाॅ. सीमा कंसल से मोबाईल नम्बर 98161-54207 तथा दूरभाष नम्बर 01792-230734, परियोजना निदेशक आतमा सोलन डाॅ. रविन्द्र जसरोटिया से मोबाईल नम्बर 94187-85407 तथा दूरभाष नम्बर 01792-230009, परियोजना उपनिदेशक आतमा सोलन डाॅ. अजब कुमार नेगी से मोबाईल नम्बर 94183-33549 तथा दूरभाष नम्बर 01792-230009, विषय वाद विशेषज्ञ डाॅ. धर्मपाल गौतम से मोबाईल नम्बर 82197-66435 तथा दूरभाष नम्बर 01792-230009, विषय वाद विशेषज्ञ, खण्ड सोलन डाॅ. हीरालाल आजाद से मोबाईल नम्बर 70180-17994 तथा दूरभाष नम्बर 01792-220899, विषय वाद विशेषज्ञ, खण्ड धर्मपुर डाॅ. अन्जु ठाकुर से मोबाईल नम्बर 94180-12897 तथा दूरभाष नम्बर 01792-264226, विषय वाद विशेषज्ञ, खण्ड कण्डाघाट डाॅ. नवदीप कौंडल से मोबाईल नम्बर 82191-70865 तथा दूरभाष नम्बर 01792-257193, विषय वाद विशेषज्ञ, खण्ड कुनिहार डाॅ. मनोज कुमार शर्मा से मोबाईल नम्बर 94180-07695 तथा दूरभाष नम्बर 01796-260213, विषय वाद विशेषज्ञ, खण्ड नालागढ़ डाॅ. प्रेम कुमार से मोबाईल नम्बर 94595-64208 तथा दूरभाष नम्बर 01795-220017 पर सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि किसान, कृषि उत्पादन विपणन समिति सोलन के सचिव डाॅ. रविन्द्र शर्मा से मोबाईल नम्बर 82196-64721, भू मण्डलीय मृदा संरक्षण अधिकारी, अर्की डाॅ. रमेश ठाकुर से मोबाईल नम्बर 94180-90205 तथा दूरभाष नम्बर 01796-220616, भू मण्डलीय मृदा संरक्षण अधिकारी, नालागढ़ डाॅ. सतनाम से मोबाईल नम्बर 70183-21249 तथा दूरभाष नम्बर 01795-222322, मृदा परीक्षण अधिकारी सोलन डाॅ. तपेन्द्र गुप्ता से मोबाईल नम्बर 94184-85067 तथा दूरभाष नम्बर 01792-230734 एवं बीज परीक्षण अधिकारी सोलन डाॅ. मीनाक्षी शर्मा से मोबाईल नम्बर 94590-71033 तथा दूरभाष नम्बर 01792-230734 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
जिला दण्डाधिकारी के.सी. चमन ने कोरोना वायरस के खतरे के दृष्टिगत सोलन जिला के नालागढ़ उपमण्डल में विभिन्न वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आने वाले एवं आवश्यक सेवाओं के लिए कार्यरत चालकों की सुविधा के लिए आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के अनुसार कफ्र्यू अवधि में आवश्यक सेवाओं के लिए कार्यरत एवं आवश्यक सामग्री के परिवहन में संलग्न चालकों की सुविधा के लिए नालागढ़ उपमण्डल में टायर पंचर की कुछ दुकानें अगले आदेश तक प्रतिदिन हर समय खुला रखने के आदेश जारी किए गए हैं। इन आदेशों के अनुसार नालागढ़ उपमण्डल में जोगिन्द्र सैणी, रोपड़ रोड, नालागढ़ समीप हिसार पम्प (मोबाईल नम्बर 98053-19954), रमेश कुमार, किशनपुरा (मोबाईल नम्बर 70183-21891), राकेश कुमार, मानपुरा (मोबाईल नम्बर 86799-59270), हरिओम, बद्दी (मोबाईल नम्बर 98595-10010) तथा सन्दीप कुमार, सैणी टायर, चैंकीवाला (मोबाईल नम्बर 75600-10031) की कार्यशाला आगामी आदेशों तक प्रतिदिन हर समय खुली रहेंगी। सोलन, कण्डाघाट एवं अर्की उपमण्डल में टायर पंचर की दुकानें खोलने के सम्बन्ध में पूर्व में आदेश जारी किए जा चुके हैं। इन सभी को कोविड-19 के खतरे के दृष्टिगत सोशल डिस्टेन्सिग, साफ-सफाई एवं सरकार द्वारा समय-समय पर जारी नियमों का पूरा पालन करना होगा। इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक बद्दी, अतिरिक्त उपायुक्त सोलन, उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ सहित टायर पंचर दुकान मालिकों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
नवयुवक संगठन सोलन तथा जगदम्बा रामलीला मण्डल सोलन द्वारा कोविड-19 रिलीफ फण्ड, जिला सोलन में 62 हजार रुपए का अंशदान किया गया है। नवयुवक संगठन सोलन ने कोविड-19 रिलीफ फंड सोलन में 51,000 रुपए तथा जगदम्बा रामलीला मण्डल द्वारा कोविड-19 रिलीफ फंड सोलन में 11,000 रुपए का अंशदान किया गया। उपायुक्त सोलन केसी चमन को दोनों संगठनों ने उक्त राशि के चैक भेंट किए। केसी चमन ने कोविड-19 रिलीफ फंड में अंशदान के लिए दोनों संगठनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के खतरे के दृष्टिगत जहां केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा हर सम्भव सहायता प्रदान की जा रही है वहीं विभिन्न स्वंय सेवी संगठनों की सहायता से जिला प्रशासन आमजन के हित में अनेक गतिविधियों को सफलतापूर्वक सम्पन्न कर रहा है। उन्होंने उक्त दोनों संगठनों सहित सभी से आग्रह किया कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करें और सभी से आग्रह करें कि यथासम्भव अपने घर पर ही रहें। केसी चमन ने कहा कि जिला प्रशासन सदैव लोगों की सहायता एवं सेवा के लिए प्रयासरत है। इस अवसर पर नवयुवक संगठन सोलन के योगेश जोशी, पवन गोयल, दीपक शर्मा, सुनील शर्मा तथा अजय बंसल एवं जगदम्बा रामलीला मण्डल के हरीश मारवाह, करणजीत, जगमोहन खन्ना और विवेक सूद उपस्थित थे।
जिला दण्डाधिकारी सोलन के.सी. चमन ने कोविड-19 के खतरे के दृष्टिगत सोलन जिला के नालागढ़ उपमण्डल में कोरोना वायरस संक्रमित रोगियों के मामले आने के उपरान्त दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत पूर्व में जारी आदेशों में संशोधन किया है। इन आदेशों के अनुसार नालागढ़ उपमण्डल में नगर परिषद नालागढ़ के अधीन आने वाला पूरा क्षेत्र तथा उपमण्डल की 22 ग्राम पंचायतों को पूरी तरह सील कर दिया गया है। इन ग्राम पंचायतों में रडियाली, गोलजमाला, नवाग्राम, किरपालपुर, किश्नपुरा, खेड़ा, धबोटा, बघेरी, कुंडलू, ब्रूना, जोघों, जगतपुर, पंजेहरा, बैरछा, मस्तानपुरा, बगलैहड़, गोलमजाला, खिलियां, घोलोवाल, कश्मीरपुर, हरिपुर संडोली तथा करसोली शामिल हैं। आदेशों के अनुसार उक्त क्षेत्रों में सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं वाहनों के अतिरिक्त अन्य किसी व्यक्ति एवं वाहन को आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। उक्त पूरे क्षेत्र में अब आगामी आदेशों तक कफ्र्यू में कोई छूट नहीं होगी तथा कोई भी दुकान एवं बैंक नहीं खोला जा सकेगा। आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि इस क्षेत्र में सभी आवश्यक एवं अन्य वस्तुओं, दवा उत्पादों का उत्पादन करने वाले उद्योग कार्यरत रहेंगे। इस क्षेत्र में सभी आवश्यक एवं अन्य वस्तुओं, दवा उत्पादों का उत्पादन करने वाले उद्योगों के कामगार एवं कर्मचारी अनुमति युक्त वाहनों में निर्धारित समय प्रातः 06.00 बजे से 08.00 बजे तक तथा सांय 06.00 बजे से 08.00 बजे तक आ-जा सकेंगे। किसी भी कामगार एवं कर्मचारी को पैदल आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। उक्त क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं का परिवहन भी जारी रहेगा। यह आदेश तुरन्त प्रभाव से लागू हो गए हैं तथा आगामी आदेशों तक लागू रहेंगे। अन्य शर्तें पूर्ववत रहेंगी।
प्रदेश सरकार के निर्देश पर सोलन जिला में 03 अप्रैल से 08 अप्रैल, 2020 तक कार्यान्वित किए जा रहे ‘एक्टिव केस फाइंडिंग’ अभियान के तहत अभी तक 43136 लोगों से सम्पर्क स्थापित किया गया है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ राजन उप्पल ने दी। डाॅ उप्पल ने कहा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की टीमों द्वारा जिला में इन 43136 व्यक्तियों से सम्पर्क स्थापित कर इनकी कोरोना वायरस के सम्बन्ध में स्क्रीनिंग की गई है। उन्होंने कहा कि विभाग की यह टीमें घर-घर जाकर लोगों को कोविड-19 के विषय में जागरूक भी कर रही हैं। लोगों को अवगत करवाया जा रहा है कि खांसी, जुखाम तथा बुखार होने पर अपने परिजनों एवं अन्य से दूरी बना कर रखें। खांसते या छींकते समय मुंह को ढक लें ताकि अन्य किसी के विभिन्न बीमारियों से संक्रमित होने का खतरा न रहे। ऐसी हालत में तुरन्त समीप के स्वास्थ्य केन्द्र के सम्पर्क करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि लोगों को यह भी बताया जा रहा है कि वे अति आवश्यक होने पर ही केवल कफ्र्यू ढील के समय घर से बाहर निकलें। इस समय मास्क का प्रयोग करें। लोगों से आग्रह किया जा रहा है कि अपने हाथ बार-बार कम से कम 20 सैकेण्ड तक धोएं। एल्कोहल युक्त सैनिटाईजर का प्रयोग करें। लोगों को बताया जा रहा है कि फल एवं सब्जियों कोे दो से तीन घण्टे तक पानी में रखने के उपरान्त अच्छी तरह धोकर ही प्रयोग में लाएं। उन्होेने जिलावासियोें से आग्रह किया कि ‘एक्टिव केस फाइंडिंग’ अभियान के तहत घर-घर आने वाली विभाग की टीमों को पूर्ण सहयोग प्रदान करें ताकि पूरे जिला में कोरोना संक्रमण का पता लगाया जा सके।
सोलन जिला के नालागढ़ उपमण्डल में सात व्यक्तियों के कोराना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के उपरान्त स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा उनके सम्पर्क में आए विभिन्न व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। यह जानकारी आज यहां मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ राजन उप्पल ने प्रदान की। डाॅ उप्पल ने कहा कि संक्रमित व्यक्तियों में से 04 बद्दी में तथा 03 नालागढ़ में पाए गए हैं। इनमें से बद्दी के 04 कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्तियों को व्यक्तिगत आग्रह पर दिल्ली स्थित अस्पताल में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि नालागढ़ के 03 कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्तियों को इन्दिरा गांधी आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय, शिमला भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि आज इन संक्रमित व्यक्तियों के सम्पर्क में आए 11 लोगों के रक्त नमूने जांच के लिए केन्द्रीय अनुसंधान संस्थान, कसौली भेजे गए हैं। इनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नालागढ़ से 03, इएसआई अस्पताल काठा से 03 तथा गुप्ता अस्पताल बद्दी से 05 लोगों के सैम्पल लिए गए हैं। डाॅ उप्पल ने कहा कि नालागढ़ उपमण्डल में गत दिवस कुल 53 सैम्पल एकत्र किए गए थे। इनमें से बद्दी में कोरोना वायरस जांच के लिए 07 रक्त नमूने एकत्र किए गए थे। इनमें से 04 लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। नालागढ़ में एकत्र 46 रक्त नमूनों में से 03 व्यक्तियों को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के दिशा-निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग नियमित रूप से कोरोना वायरस की जांच एवं पुष्टि की दिशा में अग्रसर है।
कोविड- 19 वायरस ने विश्व महामारी का रूप धारण कर लिया है। भारत वर्ष भी इस महामारी से अछूता नही रहा है। भारत वर्ष में एक बहुत बड़ी जनसंख्या है जो अपनी रोजमर्रा की आवश्यकता दैनिक कमाई से पूरा करते हैं। ऐसे परिवारो मे बजुर्ग दिव्यांग बीमार एवं बच्चे इत्यादि है जो अपनी आवश्यकताओं को परिवार के एक ऐसे सदस्य पर निर्भर है जो प्रतिदिन दिहाड़ी लगा कर अपनी व परिवार की जरूरतों को पूरा करते हैं। लेकिन वर्तमान समय में कर्फ़्यू के चलते जब घर के मुखिया घर से बाहर नही जा सकते ऐसे में ये आश्रित वर्ग गहरे संकट में आ चुके है। यद्यपि सरकार यथासंभव इनकी आवश्कताओं को पूरा करने में तत्त संकल्पित है। सरकार के प्रयत्नों के साथ साथ कुछ स्वयं सेवी संस्थाये भी ऐसे वर्गों की सहायता के लिए आगे आ रही है। ऐसा ही कार्य गणपति एजुकेशनल सोसाईटी कुनिहार भी पिछले 8-10 दिनों से कर रही है। गौर रहे कि यह संस्था पिछले 10 वर्षों से चालीस दिव्यांग बच्चों का जिम्मा उनकी शैक्षणिक तथा स्वास्थ्य सम्बंधित आवश्कताओं के लिए लिया है। लेकिन ऐसे समय में जब इन बच्चों के अविभावक घर से बाहर नही जा सकते है तो ऐसे में संस्था इन गरीब परिवारों को खाने की सामग्री भी उपलब्ध करा रही है। संस्था कुनिहार के आसपास व दिगल क्षेत्र के जरूररत मन्द परिवारों में खाने पीने की आवश्यक सामग्री बाँट रही है। संस्था के प्रधान रोशन लाल शर्मा ने बताया कि संस्था कुनिहार में प्रवासी लोगो को भी खाने की सामग्री बांट रही है तथा इस कार्य मे संस्था को स्थानीय लोगो का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है। उन्होंने क्षेत्र वासियों से अपील की है की ऐसे मुश्किल समय में दिव्यांग तथा जरूरत मन्दो की सहायता के लिये जितना हो सके सहयोग करें।
देश और प्रदेश कोरोना वायरस संक्रमण जैसी वैश्विक महामारी की चुनौती से जूझ रहा है। इस संकट तथा मुश्किल घड़ी में कई सामाजिक संस्थाएं इस जंग को जीतने हेतु लोगों तथा सरकार को अपना अमूल्य सहयोग देने आगे आ रही हैं। इसी कड़ी में अल्ट्राटेक सीमेंट उद्योग बागा ने अर्की तथा बिलासपुर के एसडीएम को 2000 पात्र मजदूरों को राशन के रूप में सहायता प्रदान की है। सीमेंट उद्योग के प्रशासनिक प्रमुख मेजर नरेश मावा तथा लाइजनिंग हेड प्रदीप अहलूवालिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा है कि अल्ट्राटेक उद्योग प्रबंधन ने इस महामारी से प्रभावित मजदूरों तथा अन्य पात्र लोगों को सहयोगार्थ 1000 लोगों को राशन किट व अर्की एसडीएम विकास शुक्ला तथा 1000 पात्र लोगों को राशन किट बिलासपुर एसडीएम रामेश्वर दत्त को भेंट किए।
सम्पूर्ण विश्व को अपने जाल में जकड़ने वाली कोरोना वायरस संक्रमण बीमारी से बचाव हेतु ग्राम पंचायत दाड़ला के सभी सदस्यों तथा एसएचओ दाड़ला ने पंचायत के महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों को सैनिटाइज़ किया। यह कार्यक्रम पंचायत प्रधान सुरेंद्र शुक्ला, उपप्रधान लेखराज चंदेल, एसएचओ मोती सिंह नेगी की अगुवाई में संपन्न किया गया। सार्वजनिक स्थानों में बस स्टैंड, हॉस्पिटल, अंबुजा चौक, स्यार, बैंक एटीएम, पुलिस चौकी कार्यालय उचित मूल्य की दुकान तथा अन्य भीड़ वाली दुकानों को सेनिटाइज़ किया गया।इस कार्य को अंजाम देने में पंचायत सदस्य नरेंद्र चौधरी, रमेश, मदन, पुष्पेंद्र शर्मा, अरुण कुमार गौतम, बिमला तथा पुलिस चौकी से कमला वर्मा, घनश्याम चौधरी तथा समाजसेवी जगदीश्वर शुक्ला, समाजसेवक अनिल गुप्ता इत्यादि शामिल रहे।


















































