सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा कार्यान्वित किए गए विशेष प्रचार अभियान के अंतर्गत राज्य नाट्य दल के कलाकारों ने सोलन जिला के कंडाघाट विकास खंड की ग्राम पंचायत पोधना, छावशा तथा काहला में भारतीय संविधान की जानकारी प्रदान की। कलाकारों ने उपस्थित जनसमूह का आह्वान किया कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिए समर्पित होकर कार्य करें तथा इस संदेश को सभी तक पहुंचाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि किसी भी देश को चलाने के लिए उसका अपना एक संविधान तथा कानून होता है। भारत आज संसदीय प्रणाली की सरकार वाला एक प्रभुसत्ता सम्पन्न, समाजवादी धर्मनिरपेक्ष व लोकतंत्रात्मक गणराज्य है। लोगों को बताया गया कि संविधान में नागरिकों को मौलिक अधिकार व कर्तव्य निर्धारित किए गए हैं। हम सभी को इन कर्तव्यों व अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से संविधान का पालन करने का संदेश दिया। लोगों को बताया गया कि राष्ट्रगान व राष्ट्रीय ध्वज का सदैव सम्मान करें। कलाकारों ने समूह गीत ‘संविधान है अपना न्यारा मौलिक कर्तव्य इसकी शान, करें पालन हम सब इसका, होगा अपना देश महान’ के माध्यम से लागों को संविधान का सम्मान करने का संदेश दिया। लोगों को बताया गया कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में कार्यान्वित की गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी संबंधित विभागों से प्राप्त करते रहें ताकि लोगों के कल्याण की योजनाएं लक्षित वर्गों तक पहुंच सकें। कलाकारों ने बताया कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति कृतसंकल्प है तथा इस दिशा में सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। महिलाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण के लिए शक्ति बटन ऐप, गुडि़या हेल्पलाइन-1515 आरंभ की गई है। यह हेल्पलाइन 24 घंटे क्रियाशील है और इस पर सहायता मांगने पर पुलिस जरूरतमंद महिला तक स्वयं पहुंच जाती है। कलाकारों ने उपस्थित जनसमूह का आह्वान किया कि वे नशे जैसी बुराई से दूर रहे। नशा केवल नाश करता है और नशे से बचाव के लिए व्यक्ति में दृढ़ इच्छा शक्ति का होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बच्चों की पढ़ाई एवं व्यवहार में आने वाले परिवर्तनों पर ध्यान दें और इस विषय में उनसे नियमित संवाद बनाए रखें। इस अवसर पर ग्राम पंचायत छावशा की प्रधान अंजु देवी, ग्राम पंचायत काहला की प्रधान नरायणी देवी ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर कलाकार लेख राम गर्न्धव, लेखराम पाल, रमेश चंद, भूवन शर्मा, अनिल कुमार, दिनेश, रेखा, निशा बाला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
दूरदराज की राजकीय उच्च पाठशाला पकौटी (बांजण) के आठवीं कक्षा के छात्र गौरव शर्मा ने राष्ट्रीय मींज व मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा में जिला सोलन में पांचवा स्थान लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय के मुख्य अध्यापक लालचंद पाल ने कहा की उनके विद्यालय से हर वर्ष छात्र इस परीक्षा को पास करते हैं लेकिन गौरव शर्मा ने पांचवा स्थान झटक कर कीर्तिमान स्थापित किया है, इस परीक्षा को पास करने के बाद उसे नहीं से 12वीं कक्षा तक ₹500 प्रतिमाह छात्रवृत्ति मिलेगी। विद्यालय स्टाफ और एसएमसी सदस्यों ने गौरव शर्मा को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और सम्मानित किया अन्य विद्यार्थियों को भी गौरव से प्रेरणा लेने की सलाह दी गई।
डॉ यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी और वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी की तीसरी एलूमनी मीट का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर में किया गया। इस आयोजन में देश और विदेश से 200 से अधिक पूर्व छात्रों ने भाग लिया। सतलुज जल विद्युत निगम के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा, जो की विश्वविद्यालय के एक पूर्व छात्र भी हैं समारोह के मुख्य अतिथि रहे। भारत सरकार के कृषि वैज्ञानिक चयन बोर्ड के सदस्य डॉ पीके चक्रवर्ती इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि रहे। कुलपति डॉ परविंदर कौशल भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर डॉ कौशल ने मुख्य अतिथि और पूर्व छात्रों का स्वागत किया और विश्वविद्यालय की छवि बनाने में उनकी भूमिका की सराहना की। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा की गई प्रगति को देखने और इसके विकास में योगदान देने के लिए पूर्व छात्रों को एक साथ लाने के लिए असोशिएशन को बधाई दी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय ने अपने पूर्व छात्रों के नेटवर्क को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए हैं और पिछले एक साल में कई क्षेत्रीय अध्याय शुरू किए गए हैं। उन्होंने सदस्यों को आश्वासन दिया कि विश्वविद्यालय हर साल पूर्व छात्रों के लिए एलूमनी मीट आयोजित करेगा। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि नंद लाल शर्मा ने विश्वविद्यालय में बिताए गए अपने दिनों की यादें साझा कीं। उन्होंने पूर्व छात्रों से आग्रह किया कि वे नियमित रूप से इस विश्वस्तरीय संस्थान की विरासत को और आगे ले जाने के लिए साथ मिलकर कार्य करें और युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन करें। उन्होंने छात्रों से विश्वविद्यालय के विकास के लिए उदारतापूर्वक योगदान करने और जरूरतमंद और मेधावी छात्रों के लिए फेलोशिप देने का आह्वान किया। डॉ चक्रवर्ती ने भी अपने विचार साझा किए और अनुसंधान गतिविधियों के वित्तपोषण और प्लेसमेंट में एलूमनी के समर्थन की मांग की। अपने संबोधन में छात्र संघ के अध्यक्ष डॉ विशाल राणा ने असोशिएशन से युवा सदस्यों का मार्गदर्शन करने और उनका समर्थन करने का आग्रह कहा। महासचिव डॉ अनिल सूद ने भी सदस्यों का धन्यवाद किया। बैठक के दौरान, विश्वविद्यालय में फेलोशिप और अन्य गतिविधियों के लिए निधि देने के लिए एक कोष शुरू करने पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर कई पूर्व छात्रों ने अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक अनुभवों को साझा किया और सम्मानित भी किया गया। उपस्थित लोगों में डॉ जेएन शर्मा, डॉ केडी वर्मा, डॉ नरेंद्र कुमार ददलानी और डॉ वीपी शर्मा, विश्वविद्यालय के अधिकारी आदि शामिल रहे।एसोसिएशन के नए पदाधिकारी भी चुने। डॉ आरके ठाकुर को अध्यक्ष, डॉ बीएल अत्री और डॉ एनके भरत को उपाध्यक्ष चुना गया। डॉ यशपाल शर्मा को सचिव और डॉ मीणा और डॉ कुलदीप ठाकुर संयुक्त सचिव के रूप में काम करेंगे। डॉ रजनीश शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया जबकि डॉ सतपाल वर्मा और सबिता चंदा पार्षद होंगे। एसोसिएशन ने डॉ एचसी शर्मा, नंद लाल शर्मा, डॉ पीके चक्रवर्ती, डॉ एनके ददलानी, सुनील ममगाईं और डॉ ओपी शर्मा को संरक्षक के रूप में चुना।
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के गांव देवठी स्यार में महिला दिवस का आयोजन धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अर्की गोविंद राम शर्मा रहे जबकि बीडीओ कुनिहार विवेक पॉल व ओबीसी के जिलाध्यक्ष सोलन नरेंद्र सिंह चौधरी विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि गोविंद राम शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि अपने घरों में ऐसे संस्कार विकसित होने चाहिए कि आने वाले समय में लड़के और लड़की में कोई फर्क न रहे। वही बीडीओ कुनिहार विवेक पॉल ने अपने सम्बोधन में कहा कि बेटियों ने देश और समाज का नाम रोशन किया है, खेलों के साथ साथ अब सेना में भी बेटियां अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रही हैं। उन्होंने उपस्थित सभी महिलाओं को महिला दिवस की बधाई दी। इस मौके पर गांव की बेटी मनीषा गौतम ने कन्या भ्रूणहत्या पर अपने विचार सांझा कर एक बेहतरीन संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बेटियों को अनुशासन सिखाने से पहले बेटों को अनुशासित करना जरूरी है। उन्होंने बेटियों पर एक शानदार कविता की पक्तियां भी पढ़कर माहौल को भावविभोर कर दिया।इस दौरान ट्रैफिक इंचार्ज दाड़लाघाट कमला वर्मा द्वारा महिलाओं को उनके अधिकार के बारे में जागरूक किया गया,जैसे कि फेसबुक में फ्रॉड अकाउंट व फोन पर फ्रॉड कोल आना व गृह अत्याचार तथा अपने बच्चों व गांव को नशे से कैसे बचाया जाए, इस पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मंच संचालन वंदना गौतम ने किया। कार्यक्रम में छोटे छोटे बच्चों व महिला मंडल की महिलाओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को तालिया बजाने को मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के अंत मे महिलाओं को सशक्तीकरण के लिए चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर पूर्व विधायक अर्की गोविंद राम शर्मा, बीडीओ कुनिहार विवेक पॉल, ओबीसी के जिलाध्यक्ष सोलन नरेंद्र सिंह चौधरी, पंचायत उपप्रधान लेखराज चंदेल, ग्राम सुधार समिति के प्रधान लेखराम राम गौतम, महिला मंडल की प्रधान लज्या गौतम, पंचायत सदस्य चंपा देवी, इंदिरा देवी, शशि कपिल, रोशनी देवी, मीरा गौतम, निशा, सरिता, कांता, लज्या देवी, वंदना गौतम, चेस्टा गौतम, सुमन गौतम, मनीष गौतम सहित काफी संख्या में महिलाएं व बच्चे उपस्थित रही।
ग्राम पंचायत घणागुघाट में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता महिला मंडल प्रधान चिंता देवी ने की। इस दिवस पर पंचायत प्रधान धनीराम रघुवंशी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। महिला मंडल प्रधान चिंता देवी ने उपस्थित महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि किस प्रकार सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक कार्यक्रम चला रखे हैं महिलाओं को इन कार्यक्रमों की जानकारी होना अति आवश्यक है ताकि सभी महिलाएं अपनी शक्तियों, कर्तव्यों तथा अधिकारों के प्रति जागरूक हो सके। ग्राम सभा में आंगनबाड़ी कार्यकर्तृयों तथा आशा वर्करों ने स्वच्छता सर्वेक्षण, एनआरएलएम की जानकारी दी। वहीं फिमेल हैल्थ वर्कर रेवा ने धात्री महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि सुपोषण से धात्री महिलाओं को बहुत स्वास्थ्य लाभ मिलता है। उन्होंने बताया किसके कारण जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ रहते है। इस अवसर पर पंचायत प्रधान धनीराम रघुवंशी ने भी महिलाओं से आग्रह किया कि उन्हें पंचायत की प्रत्येक सभा में अधिक से अधिक संख्या में आकर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से अवगत होना चाहिए।
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता पंचायत सदस्य इंदिरा देवी ने की। महिला ग्राम सभा मे बीडीओ कुनिहार विवेक पॉल विशेष रूप से मौजूद रहे। ग्राम सभा मे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा आशा वर्करों ने स्वच्छता सर्वेक्षण, एनआरएलएम की जानकारी दी। वही पंचायत सचिव धनीराम ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, विधवा परित्यक्ता एकल नारी पेंशन, समृद्धि योजना, मनरेगा के अंतर्गत जॉब कार्ड इत्यादि सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही सभी योजनाओं की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग से आई महिलाओं ने धात्री महिलाओं के बारे महिलाओं को जागरुक किया उन्होंने बताया कि धात्री महिलाओं को सुपोषण से दीर्घकालिक लाभ होते हैं। जच्चा बच्चा भी स्वस्थ रहते हैं। इस दौरान बीडीओ कुनिहार विवेक पॉल ने महिलाओं से आग्रह किया कि वह प्रत्येक ग्राम सभा में बढ़-चढ़कर भाग ले ताकि सरकार द्वारा महिलाओं को दी जाने वाली योजनाओं का वह पूर्ण लाभ उठा सकें। इस दौरान ट्रैफिक इंचार्ज दाड़लाघाट कमला वर्मा द्वारा महिलाओं को उनके अधिकार के बारे में जागरूक किया गया, जैसे कि फेसबुक में फ्रॉड अकाउंट व फोन पर फ्रॉड कोल आना व गृह अत्याचार तथा अपने बच्चों व गांव को नशे से कैसे बचाया जाए, इस पर जानकारी दी गई। इस अवसर पर पंचायत उप प्रधान लेखराज, पंचायत सदस्य नरेंद्र चौधरी, इंदिरा, चंपा देवी, ट्रैफिक इंचार्ज दाड़लाघाट कमला वर्मा, पंचायत सचिव धनीराम, जलशक्ति विभाग के जेई मदन, भोला, मीरा, सहित विभिन्न महिला मंडल की महिलाएं मौजूद रही।
On the occasion of "International Women's Day" Solan Public School organised a "Pinkwalk". The teachers, students along with citizens of Solan town walked from Old DC Office to School Campus. There were banners of women empowerment all along the route. All the participants walked the route with great enthusiasm. The walk was supported by the district administration and the Solan police personnel. At the school campus the gathering was treated with song and dance items by the students. Twinkle from SJ dancing academy also gave a powerful dance performance and also dedicated a poem to women's cause. The former in-charge of Regional Ayurvedic Hospital Solan Dr. Anita Gautam spoke on the occasion highlighting the role women play in the society and the need for women to take care of their health. She also taught different yoga moves which can be done to reduce stress and body ailments. The school Counsellor Ms Anita spoke about the reasons for depression in women and how to counter them. Mr. Satyen founder of Shiksha Kranti appreciated the initiative taken by the school to grow awareness about women related issues. The school Managing Director Ms Preetee Kumar emphasised on the need of changing the mindset of society and giving equal opportunities to both genders so that the girls can soar to newer heights. She said the purpose of organizing "Pinkwalk" is to generate awareness on the growing problem of cancer in society in general and women in particular. The event ended on a high note with dance steps taught by the school dance teachers.
ग्राम पंचायत दसेरन में प्रशांत सिंह नेगी की अध्यक्षता में विधि साक्षरता कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में अधिवक्ता एन के भारद्वाज ने भी लोगों को कानून के विभिन्न विषयों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस कैंप में स्थानीय पंचायत प्रधान रामस्वरूप शर्मा, उप प्रधान जोगिंदर सिंह ठाकुर व वार्ड पंच तथा स्थानीय पंचायत के लोगों ने कानून संबंधित विभिन्न जानकारियां प्राप्त की। इस दौरान लोगों को संविधान, आरटीआई, डॉमेस्टिक वायलेंस एक्ट, राइट टू एजुकेशन, प्रोबाइहिटिड विद चाइल्ड लेबर तथा अन्य महत्वपूर्ण कानूनी विषयों के बारे में जानकारी देकर लोगों को कानून के संबंध में जागरूक किया। इस कैंप में स्थानीय पंचायत के लगभग 70 से 80 लोगों ने भाग लिया जिसमें महिलाओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
राजकीय माध्यमिक पाठशाला पारनु की छात्रा कृतिका बंसल ने नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप एनएमएमएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर अपना नाम दर्ज करवाया है। आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली कृतिका बंसल ने रोल नंबर 46201101077 के अंतर्गत एन एम एम एस की परीक्षा दी थी।जिसका परिणाम विभागीय वेबसाइट पर आ चुका है इस परीक्षा में यह छात्रा अच्छे अंक लेकर तीन वर्षों तक नवीं कक्षा से बारहवीं कक्षा तक ₹500 प्रति माह छात्रवृत्ति के रूप में प्राप्त करेगी। इस उपलब्धि हेतु इस छात्रा को विद्यालय की मुख्य अध्यापिका नीतू देवी, अन्य समस्त स्टाफ तथा एसएमसी की प्रधान और सदस्यों ने बधाई दी है। ज्ञात रहे इस पाठशाला से इससे पूर्व भी कई विद्यार्थी इस स्कालरशिप को इसी परीक्षा के माध्यम से प्राप्त कर चुके हैं।
हिमाचल प्रदेश की ग्राम पंचायत पट्टा बरावरी में वृन्दावन में स्तिथ बाँके बिहारी मंदिर की तरह दूसरे मन्दिर का निर्माण बाँके बिहार विश्व मंगलम सेवाधाम द्वारा करवाया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए सेवाधाम के प्रेस सचिव डी डी कश्यप ने बताया कि श्री मद भागवत कथा वाचक श्रीहरि महाराज जिन्होंने भारत वर्ष के प्रान्तों में जिनमे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, उत्तराखण्ड, जगरनाथ, केदारनाथ, वृन्दावन में कथावाचन कर हिमाचल प्रदेश व जिला सोलन का नाम रोशन किया है। इन्होंने एक बाँके बिहारी विश्व मंगलम सेवाधाम ट्रस्ट की स्थापना की है।उन्होंने बताया कि यह ट्रस्ट धार्मिक कार्यो के साथ सामाजिक कार्यो को करने के लिए बनाया गया है। कश्यप ने बतायक की ट्रस्ट के संस्थापक श्रीहरि महाराज ने वृन्दावन में बने बाँके बिहारी मंदिर की तर्ज पर वैसा ही मन्दिर बनाने का बीड़ा उठाया कर कार्य शुरू कर दिया है। मन्दिर की दो मंजिलो का लेंटर पड़ चुका है। मन्दिर निर्माण के लिए पट्टा बरावरी के स्थानीय निवासी अमर सिंह पुत्र स्व चेतराम व निर्मला देवी पत्नी रूपराम ने संयुक्त रूप से तीन बीघा 15 बिस्वा भूमि दान में दी है। उन्होंने बताया कि मंदिर का निर्माण हिमाचली व दक्षिण भारतीय शैली में किया जाएगा। जिसके कारण इस मंदिर के निर्माण के पश्चात टूरिस्म की दृष्टि से पट्टा बरावरी विकसित होगा।
शिक्षा में शून्य नवाचार के लिए सोलन जिला के तीन प्राथमिक शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने हाल ही में आईआईटी दिल्ली में इन शिक्षकों को सम्मानित किया है। सम्मानित किए गए शिक्षकों में शिक्षा खंड कंडाघाट की पूनम कश्यप, शिक्षा खंड रामशहर के कपिल राघव तथा शिक्षा खंड धुंदन के दिलीप कुमार शामिल हैं। शिक्षा में शून्य निवेश नवाचार शिक्षण अधिगम प्रक्रिया को प्रभावशाली बनाने का बेहतरीन माध्यम है। इसमें छात्रों को रोचक तरीके से किसी भी विषय की जानकारी सूक्ष्मता से समझाई जाती है। शिक्षा में शून्य नवाचार के लिए श्री अरविंद सोसायटी द्वारा दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय शिक्षक कार्यशाला में पूरे देश के सभी राज्यों से चयनित शिक्षकों के पुरस्कार प्रदान किए किए गए। पांच दिवसीय राष्ट्रीय शिक्षक कार्यशाला में देश के लगभग 900 चयनित शिक्षकों ने भाग लिया। सोलन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शिक्षा खंड कंडाघाट की राजकीय प्राथमिक पाठशाला क्वारग की अध्यापिका पूनम कश्यप ने अपने विषय ‘हू विल बी रॉक स्टार’ के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर छात्रों को नैतिक मूल्यों की जानकारी प्रदान की तथा बच्चों में समाज में विभिन्न नैतिक मूल्यों के अनुसरण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पाठशाला में व्यवहारिक तरीके से बच्चों को नैतिक मूल्यों को अपनाने के साथ-साथ अन्य शैक्षणिक गतिविधियां और स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया। अर्की विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शिक्षा खंड धुन्दन की राजकीय प्राथमिक पाठशाला सेली में कार्यरत जेबीटी अध्यापक दिलीप कुमार ने ‘डम्ब चारडेज’ के माध्यम से विभिन्न विषयों की जानकारी प्रदान की। उन्होंने विद्यालयों के छात्रों के भीतर शब्दकोष निर्माण के लिए खेल-खेल में हिन्दी व अंग्रेजी के शब्दों का व्यवहारिक ज्ञान प्रदान किया। इसी प्रकार नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के शिक्षा खंड रामशहर की राजकीय प्राथमिक पाठशाला मकडोन जमराड़ी के अध्यापक कपिल राघव ने ‘अध्यापक एवं छात्रों की सहायता से कहानी निर्माण’ विषय के माध्यम से विद्यार्थियों को कहानी निर्माण के साथ-साथ वन एवं पर्यावरण संरक्षण तथा स्वच्छता के बारे में जागरूक किया। भारत सरकार के युवाओं को दक्ष बनाने के संकल्प को प्रदेश सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ पूरा कर रही है। प्रदेश सरकार स्कूलों और कॉलेजों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है। गत वित्त वर्ष में शिक्षा के गुणात्मक सुधार पर 7598 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। जबकि प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2020-21 में शिक्षा क्षेत्र के बजट के लिए 8016 करोड़ रुपऐ का प्रावधान किया गया है। राज्य सरकार प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में समुचित सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। विद्यालयों की आईसीटी प्रयोगशालाओं में वर्तमान आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करके विद्यालयों में वीडियो सम्मेलन कक्षों की स्थापना गई है। भौगोलिक कठिनाईयों वाले राज्य में वर्चुअल क्लासरूम महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 2020-21 में शिक्षा के क्षेत्र पर 8016 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है ताकि राज्य में गुणात्मक शिक्षा को बढ़ावा दिया जा सके। डॉ. सैजल सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर के वार्षिक समारोह को संबोधित कर रहे थे। डॉ. सैजल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के 09 महाविद्यालयों को उत्कृष्ट महाविद्यालय बनाने का प्रावधान किया है। इसके अंतर्गत इन महाविद्यालयों में व्यायाम शाला तथा अन्य सुविधाएं स्थापित करने का प्रावधान किया गया है। इन महाविद्यालयों में छात्रों को उन विभिन्न विषयों के चयन करने का अवसर मिलेगा जो अन्य महाविद्यालयों में उपलब्ध नहीं है। इस योजना के लिए 9 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने छात्रों का आह्वान किया कि वे विभिन्न विषयों की जानकारी के लिए पुस्तकों का नियमित अध्ययन करें तथा इसके लिए सोशल मीडिया का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि हमारे देश का गौरवशाली इतिहास रहा है तथा युवाओं को महापुरूषों की जीवनियों का नियमित अध्ययन करते हुए अपने जीवन में अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्र अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित करें तथा इसे प्राप्त करने के लिए सदैव कड़ी मेहनत करें। डॉ. सैजल ने छात्रों से नशे जैसी दुष्प्रवृति से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि छात्र स्वयं को खेलकूद गतिविधियों में संलग्न रखें तथा अन्य लोगों को भी नशे जैसी बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर के भवन का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने महाविद्यालय के संपर्क मार्ग की मुरम्मत का भी आश्वासन दिया। उन्होंने राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर को अपनी ऐच्छिक निधि से 21 हजार रुपए प्रदान करने की घोषणा की। इस अवसर पर भाजपा मंडल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, जिला भाजपा सचिव संजय ठाकुर, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य लाज किशोर शर्मा, तीर्थ राम ठाकुर, ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी के प्रधान मदन मोहन मैहता, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जोगेंद्र शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता राजेश गर्ग, तहसीलदार कसौली दलीप शर्मा सहित विभिन्न विभागों अधिकारी, अभिभावक व स्थानीय लोग उपस्थित थे।
भावगुडी पंचायत में किसान जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। इस शिविर में किसानों को ई राष्ट्र कृषि बाजार के बारे में जागरूक किया गया। इस शिविर में दून विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। APMC सोलन के सेक्रेटरी रविंदर कुमार शर्मा इस शिविर में विशेष तौर पर मौजूद रहे। साथ ही डॉ अंजू ठाकुर धर्मपुर ब्लॉक SMS, डॉ अरुण शर्मा, डॉ एच आर शर्मा, डॉ कुलदीप ठाकुर, विकास कश्यप, भूपेंदर ठाकुर, दुर्गावती, नीता चौहान भी उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वार जिला आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. रीता नैयर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज का अभिन्न अंग हैं और आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरूष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं। कार्यक्रम में जिला के पांचों स्वास्थ्य खंडो के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर स्वास्थ्य शिक्षिका सुषमा शर्मा ने महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर व बच्चे दानी के कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों, इसके निदान व उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में नुक्कड़-नाटक के माध्यम से महिलाओं को स्वच्छता, कोरोना वायरस से बचाव तथा नारी शक्ति के अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मुक्ता रस्तोगी, विभिन्न चिकित्सा खंडों के अधिकारी व कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 08 मार्च, 2020 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोलन में आयोजित किए जा रहे जिला स्तरीय कार्यक्रम को अपरिहार्य कारणों के दृष्टिगत रद्द कर दिया गया है।
फैशन और मॉडलिंग की दुनिया में अपनी काबलियत के दम पर पहचान बनाने वाले मिस अखंड भारत टिंवकल सिंह परमार ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से गुडिय़ा को जल्द से जल्द न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। इंडिया हॉट फांऊडेशन की संस्थापक बद्दी की रहने वाली मॉडल एंव समाजसेविका टिंवकल सिंह परमार ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को मेल भेजकर गुडिय़ा को जल्द से जल्द इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है। सीएम को भेजी मेल में टिंवकल ने कहा कि जब मुख्यमंत्री महोदय ने शपथ ली थी तो कहा था कि प्रदेश मे महिलाओं को सम्मान और तुरंत न्याय मिलेगा। गुडिय़ा प्रकरण जैसा कोई भी हादसा प्रदेश में दोहराया नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आश्वासन के बाद प्रदेश में गुडिय़ा प्रकरण के बाद डर व भय का वातारवरण खत्म हुआ है प्रदेश की बेटियों और महिलाओं को उम्मीद की किरण जगी है। टिंवकल सिंह परमार ने कहा कि गुडिय़ा के परिजनों के आंसू सूखने से पहले उन्हें इंसाफ मिलना चाहिए और प्रदेश सरकार संबंधित विभागों व केंद्रीय जांच एजेंसियों को जल्द से जल्द दोषियों को सलाखों के पीछे धकेला जाएगा। टिंवकल ने कहा कि हिमाचल देश की देवभूमि है और गुडिय़ा प्रकरण ने जो इस देवभूमि पर कलंक लगाया है प्रदेश सरकार इस कलंक को धोने के लिए तेजी से प्रयास करे। आज जहां देश प्रदेश में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है, इस मौके पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी सरकार गंभीर हो। टिंवकल ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के मामलों में पीडि़तों को तुरंत न्याय मिलना चाहिए। पुलिस और जांच एंजेसियों की ढीली जांच प्रणाली और ऐसे केसों के प्रति पुलिस के सुस्त रवैये से अपराधियों के हौसले दिन व दिन बुलंद होते जा रहे हैं। महिलाओं के मामले में जांच तेज होनी चाहिए और कोर्ट में फास्ट ट्रैक पर इन मामलों के पीडि़तों को इंसाफ मिलना चाहिए। टिंवकल की मेल पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व सीएम ऑफिस से डीजीपी हिमाचल प्रदेश और संबंधित जांच एजेंसियों को जल्द से जल्द गुडिय़ा प्रकरण में जांच पूरी करके दोषियों को सलाखों के पीछे धकेलेने के आदेश जारी किए हैं। बताते चलें कि बद्दी की टिंवकल सिंह परमार मिस अखंड भारत का खिताब हासिल कर चुकी हैं, फैशन और मॉडलिंग में काम करने के साथ साथ टिंवकल इंडिया हार्ट फाऊंडेशन की स्थापना कर समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।
पांच मार्च को हुए कंडाघाट में बेस्ट स्कूल प्रबंधन पुरस्कार के लिए राजकीय माध्यमिक पाठशाला पंजपीपलू की स्कूल प्रबंधन समिति को वर्ष 2019 व 20 के लिए उत्कृष्ट प्रतिभागियों हेतु उत्कृष्ट एसएमसी के खिताब से नवाजा गया। होटल फॉल्कन क्रेस्ट में आयोजित एक समारोह में राज्य परियोजना निदेशक आशीष कोहली एवं डिप्टी डीईओ प्रारंभिक एवं प्रधानाचार्य डाइट संजीव ठाकुर की उपस्थिति में विद्यालय की स्कूल प्रबंधन समिति को इस खिताब से नवाजा गया। राजकीय माध्यमिक पाठशाला पंजपिपलु से मुख्य अध्यापिका अनु कुमारी व एस एम सी सदस्य विद्या देवी ने इस सम्मान को प्राप्त किया। विद्यालय की मुख्य अध्यापिका ने स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान लेख राम चौधरी तथा संपूर्ण प्रबंधन समिति को इस सम्मान हेतु बधाई दी व कहा कि आगे भी पाठशाला कई उत्कृष्ट कार्य करते हुये पाठशाला सहित क्षेत्र का नाम रोशन करते रहेंगे।
पुलिस थाना दाड़लाघाट के अंतर्गत मारपीट को लेकर मामला दर्ज हुआ है। पुलिस को दी शिकायत में सीमा पत्नी जगत राम गांव बैमू डाकघर भराड़ीघाट ने कहा है कि वह गांव बैमू डाकघर भराड़ीघाट की रहने वाली है तथा इसके गांव के महन्त राम व उसकी पत्नि द्रोपदी देवी ने इसके घर मे घुस कर इसके साथ मारपीट की है। उसने बताया कि मारपीट वाले लोग उस पर आरोप लगा रहे थे कि उसने उनकी पोती को भगाया है और उनकी पोती पर जादू-टोना करके उसे भगाया है। सीमा ने यह भी बताया कि वे लोग इसे जान से मारने की धमकी भी देते है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ने बताया कि सीमा की शिकायत पर महंत राम व उसकी पत्नी द्रोपती देवी के विरुद्ध मामला दर्ज कर दिया है व मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
राजकीय माध्यमिक विद्यालय पारनु में यूथ एवं इको क्लब का गठन किया गया। विद्यालय की मुख्याध्यापिका नीतू देवी ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि यूथ एवं इको क्लब का नामकरण हिमाचल के प्रसिद्ध फूल बुरांश के आधार पर किया गया। नामकरण के पश्चात पाठशाला के सभी अध्यापकों व छात्र छात्राओं को इसका सदस्य बनाया गया।इस क्लब के नोडल ऑफिसर के रूप में विद्यालय के अध्यापक अनमोल शर्मा का चयन किया गया। नोडल अफसर ने समस्त विद्यालय परिवार छात्र-छात्राओं व एसएमसी के सदस्यों के साथ मिलकर विद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण बनाने हेतु शपथ दिलवाई। ज्ञात रहे कि हिमाचल सरकार ने प्रदेश के लगभग 1900 विद्यालयों में यूथ एवं इको क्लब स्थापित करने के लिए प्रत्येक माध्यमिक विद्यालय को ₹15000 व प्रति प्राथमिक विद्यालय को ₹5000 अनुदान राशि जारी की है।मुख्य अध्यापिका नीतू देवी ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से बच्चों को अपने आसपास के वातावरण को समझने में मदद मिलती है। बच्चे प्रकृति के सानिध्य में रहकर उसे संवारने हेतु अपना योगदान देकर पर्यावरण प्रेमी बनेंगे।
पाइनग्रोव स्कूल धरमपुर, जिला सोलन में हिंदी हास्य कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अंतसर्दनिय हिंदी हास्य कविता प्रतियोगिता में विद्यालय के चार सदनों चिनार, देवदार, ओक, टीक से विभिन्न तीन आयु वर्गो क्रमसः सब जूनियर, जूनियर, सीनियर से कुल बारह प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों ने अपनी हास्य कला के प्रदर्शन से विद्यालय सभागार 'द कोलोजियम' में उपस्थित सभी विद्यार्थियों तथा अध्यापकों को हँसा-हँसाकर लोट पोट कर दिया। प्रतियोगिता के समय विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन हेड टीचर संजय चौहान, प्रारम्भिक शिक्षा मुख्याध्यापिका डॉ किरण अत्रि, विद्यालय संस्कृति मामलों के प्रमुख विशाल गौर एवं सीनियर मिस्ट्रेस गीता चंद्रा उपस्थित रहे। सोलन जिला के साहित्य क्षेत्र की दो प्रमुख हस्तिया डॉ शंकर वासिष्ठ व मदन हिमाचली ने ने निर्णायकों के रूप में शिरकत की। सब जूनियर वर्ग में देवदार सदन को मनस्वी नेगी ने प्रथम स्थान तथा ओक सदन की अग्रिम ने द्रवीतोय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग से टिक सदन के आर्यन गर्ग प्रथम तथा देवदार सदन के अभय कुमार द्वितीय रहे जबकि सीनियर वर्ग मे ओक सदन के लेखित मेहता ने प्रथम तथा देवदार की अनन्या ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता मे देवदार सदन प्रथम रहा जबकि कड़े मुकाबले में ओक सदन व टोक सदन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। डॉ शंकर वसिष्ट व मदन हिमाचली ने अपने उद्बोधन मे सभी विद्यार्थियों व विद्यालय के प्रयासों को सराहते हुए सभी विद्यार्थियों व अध्यापको को बधाई दी।
भारतीय राज्य पेंशनर्ज महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष ब्रह्मानंद शर्मा और महामन्त्री इन्द्रपाल शर्मा ने जारी सँयुक्त ब्यान में मुख्य मंत्री जय राम ठाकुर द्वारा पेश किए गए बजट में अनुबंध, शिलाई टीचर, आशा वर्कर, मिड डे, आंगन बाड़ी, पंचयात चौकीदार, कंप्यूटर टीचर सहित अन्य श्रेणियों के वर्गों के वेतन मान में की गई बढ़ोतरी और अगले साल में विभिन विभागो कारपोरेट, निगमो में 20 हजार पद भरे जाने की घोषणा का सवागत किया है। उन्होंने प्रदेश के कर्मचारियो और पैन्शनरो के लिए 7 वेतनमान को लागु करने और 65, 70, 75 वर्ष पर मिलनें वाली राशि को मुल वेतन में दिए जाने के बारे में कोई भी घोषणा तथा प्रावधान नहीं किए जाने पर गहरी निराशा और खेद व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में 4 लाख के करीब कार्यरत कर्मचारियो और पैन्शनरो में भारी रोष है। उन्होने सरकार से समय रहते उनकी प्रमुख मांगो को स्वीकार करने, कर्मचारी कल्याण बोर्ड का गठन करने, पैन्शनरो के लिये राज्य स्तरीय जेसीसी का शीघ्र गठन किए जाने की फिर से मांग की है ताकी सरकार और कर्मचारी वर्ग के मध्य समन्वय बना रहे। उन्होने कहा कि मुख्य मंत्री द्वारा गत 27 दिसंबर को पालमपुर में आयोजित भारतीय राज्य पैन्शनर महासंघ के अधिवेशन में जनवरी या फरवरी में पैन्शनरो के लिए जेसीसी का गठन किए जाने की घोषणा की थी जो अभी तक पूरी नही हुई है।
भारतीय मजदूर संघ सोलन के प्रधान सुरजीत राणा ने समस्त कार्यकारिणी नए बजट की सराहना की है कि उक्त बजट मजदूर कर्मचारियों को राहत देने वाला रहा। बजट मैं हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। चाहे वह आंगनबाड़ी कर्मचारी, मिड डे मिल कर्मचारी, आशा वर्कर्स, पंचायत चौकीदार, जलवाहक, वाटर गार्ड्स बा अनुबंध कर्मचारी सब के वेतन में बढ़ोतरी बजट में करके माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी ने मजदूर कर्मचारी हितेषी होने का प्रमाण दिया है। इसके लिए भारतीय मजदूर संघ सोलन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यवाद करता है। बजट में 2000 नौकरियां देने का प्रावधान करने की सराहना की। पेंशन योजना के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों के लिए ग्रेच्युटी का प्रावधान करने को सराहा है। कर्मचारियों के लिए 5% महंगाई भत्ता देने के लिए बजट में प्रावधान करने के लिए भारतीय मजदूर संघ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश सरकार का धन्यवाद करता है।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलिया ने सोलन से जारी एक प्रेस बयान में कहा कि हिमाचल सरकार ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में 2020-21 का ऐतिहासिक बजट हिमाचल की जनता के लिए पेश किया है। यह बजट ऐतिहासिक है और सभी वर्गों का ख्याल रखने वाला है। गुलेरिया ने कहा कि कांग्रेस के नेता जिस तरह बजट की आलोचना कर रहे हैं वो गलत है, कांग्रेस पूर्व में कई वर्षों तक सत्ता में रही है पर इस प्रकार का जन कल्याणकारी बजट कांग्रेस नहीं निकाल पाई, अपने कार्यकाल में कांग्रेस ने कर्मचारियों को कुछ भी दिया था किसी प्रकार की मांग पूरी भी नहीं की थी कर्मचारी कांग्रेस शासन में अपनी मंगू के लिए भटकते रहते थे। उन्होंने कहा ने कुल 49131 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग के लिए बड़ी घोषणाओं समेत हर वर्ग को कुछ न कुछ देने का प्रयास किया। प्रदेश की जनता की प्रतिक्रिया भी बजट पर देखने को मिली है। आम जनता और युवाओं ने बजट की सराहना की है। सीएम जयराम का गुड गवर्नेंस पर जोर रहा तो रोजगार के अवसर पैदा करने पर भी ध्यान दिया। विधायक निधि बढ़ाकर जहां माननीयों को खुश करने का प्रयास किया तो वहीं दिहाड़ीदारों को छह साल की बजाय पांच साल में नियमित करने की घोषणा की। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा सरकार ने तंबाकू सेवन मुक्त पंचायत को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है इससे यह प्रतीत होता है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नशे के खिलाफ एक मुहिम चलाने जा रहे हैं और प्रदेश सरकार युवाओं को नशे से दूर करने के लिए धरातल पर काम करने जा रही है। सुपर 100 विद्यार्थियों की प्रतिभा को सरकार निखारेगी। इस प्रकार सरकार का कुल राजस्व घाटा 684 करोड़ रुपये रहा। हिमाचल को संपूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त करने के 50वें वर्ष को स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। अधिकारियों से उपदान को स्वेच्छा से त्याग करने की अपील की। गृहिणी सुविधा योजना के तहत नए पात्र परिवारों को भी लाभान्वित किया जाएगा। प्रदेश में 2000 लोकमित्र केंद्रों को स्वीकृति प्रदान की गई। पुरुषोत्तम गुलेरिया ने कहा 20 हजार रिक्त पदों को भरे जाने का फैसला लिया गया। इसमें 3,000 पद राज्य विद्युत बोर्ड, 1,000 पद कांस्टेबल, लगभग 5,000 पद शिक्षा विभाग,1,300 पद अन्य विभागों में भरे जाएंगे।भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा हवाई अड्डों के विस्तारीकरण, मंडी हवाई अड्डे के निर्माण तथा हेलीपोर्ट्स के निर्माण के लिए 1,013 करोड़ रुपये का प्रावधान। उन्होंने कहा जिस प्रकार इस बजट में हर वर्ग का विशेष ख्याल रखा गया है यह बजट विकास कार्य है जिससे हिमाचल के विकास को नए पंख लगेंगे इस बजट में यह साफ दिखता है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश में चौमुखी विकास करने की योजना बना चुके है।
ग्राम पंचायत पारनु की राजकीय माध्यमिक पाठशाला की स्कूल प्रबंधन समिति को वर्ष 2019-20 के लिए उत्कृष्ट गतिविधियों हेतु उत्कृष्ट एसएमसी के खिताब से नवाजा गया। होटल फाॅल्कन क्रेस्ट में आयोजित एक समारोह में राज्य परियोजना निदेशक आशीष कोहली एवं डिप्टी डीईओ प्रारंभिक एवं प्रधानाचार्य डाइट संजीव ठाकुर की गरिमामय उपस्थिति में इस विद्यालय की स्कूल प्रबंधन समिति को इस खिताब से नवाजा गया। पारनु विद्यालय से अध्यापक अनमोल शर्मा तथा एसएमसी प्रधान राजकुमारी ने इस सम्मान को प्राप्त किया। विद्यालय की मुख्य अध्यापिका नीतू देवी ने स्कूल प्रबंधन समिति की प्रधान राजकुमारी तथा संपूर्ण प्रबंधन समिति को इस सम्मान हेतु बधाई दी है। एसएमसी प्रधान राजकुमारी ने विद्यालय की अध्यापिका नीतू देवी को उनके द्वारा दिए गए सहयोग तथा मार्गदर्शन हेतु धन्यवाद किया। उन्होंने पाठशाला के समस्त अध्यापकों का धन्यवाद करते हुए अग्रिम सत्र में इससे भी अधिक लग्न एवं निष्ठा से कार्य करने की वचनबद्धता दोहराई।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद द्वारा उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बिजली बिलों के भुगतान लिए व्यापक प्रचार अभियान चलाया गया है ताकि सभी उपभोक्ताओं के बिजली के बिलों की अदायगी ऑन लाईन की जा सके। विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के अंतर्गत आने वाले सभी उपभोक्ताओं को आगाह किया गया है कि अब वे अपने बिजली के बिल निम्नलिखित बैंको या ऐपों द्वारा जमा करवा सकते है। उपभोक्ता एसबीआई, आईसीआईसीआई, एचडीएफसी, पीएनबी, यूको, यसबैंक, भीम पेटीएम, मोवीक्चीक,फोन पे, एम पेसा, एलएमके, विद्युत उपमण्डल दाड़लाघाट के कैश काउंटर इत्यादि और वैकिंग नॉन बैकिंग एजन्सियों द्वारा बिजली का बिल जमा करवा सकते है क्योंकि अब बिजली विभाग द्वारा ऑफ लाईन में जो बिल जमा होते थे अब वह उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार पूर्ण रुप से 01 मार्च 2020 से बंद कर दिए गए हैं। विद्युत उपमण्डल दाड़लाघाट के सहायक अभियंता ओमप्रकाश शर्मा ने विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के तहत ऑफ लाईन बिल जमा करवाने वाले सभी उपभोक्ताओं व ऑफ लाईन जमा करवाने वाले क्षेत्रों के सभी पंचायत प्रधानों से अनुरोध किया है कि वे अपनी पंचायतों के लोगों को बिजली के बिलों की अदायगी ऑनलाईन जमा करने के बारे अवगत करवाने की कृपा करें।ताकि बिजली बिलों की अदायगी ऑनलाईन हो सके। ऑफ लाईन केन्द्रों में सरयांज, डमलाना, कोटला, बुघार, आसलु, पारनू, बागा, कन्धर, बेरल, मांगल, सेरा समाना, चण्डी, कशलोग, संघोई, ग्याणा इत्यादि आते हैं। विद्युत मंडल के सहायक अभियंता ओमप्रकाश शर्मा ने सभी उपभोक्ताओं और प्रधानों से उनके बहुमूल्य सहयोग की अपील की है।
भाजपा मंडल अर्की की मासिक बैठक लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह मे मंडल भाजपा अध्यक्ष डी.के.उपाध्याय की अध्यक्षता मे आयोजित की गई। बैठक मे प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष रत्न सिह पाल तथा प्रदेश भाजपा विस्तारक योजना के प्रमुख राज पाल ने विशेष तौर पर भाग लिया। बैठक मे सर्व प्रथम बखालग पंचायत के पूर्व प्रधान धनीराम वर्मा के निधन पर 2 मिनट का मौन रखा गया। मंडल की बैठक मे पहली बार बतौर प्रदेश उपाध्यक्ष पहुंचे रत्न सिंह पाल का मंडल के कार्यकर्ताओं ने शाल व टोपी पहना कर अभिन्नदन किया। बैठक में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा मे प्रस्तुत बजट की सराहना की गई। बैठक मे जानकारी दी गई कि मुख्यमंत्री ने बजट मे दाड़ला मे बस स्टैन्ड का निर्माण किए जाने की घोषणा की है। संगठन को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पार्टी द्वारा शुरू की गई विस्तारक योजना पर मंथन किया गया तथा निर्णय लिया गया कि अर्की मंडल से 10 कार्यकर्ता विस्तारक के रूप में अन्य मंडलो मे जाएंगे। बैठक में बताया गया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा.राजीव विंदल अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मंडल के दौरे पर 20 मार्च को आएंगे । उनके दौरे को लेकर भी चर्चा की गई तथा निर्णय लिया गया कि प्रदेश अध्यक्ष के दौरे के लिए स्थान का चयन जल्द किया जाएगा। बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर मथन भी किया गया। बैठक मे निर्णय लिया गया कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की विकासात्मक योजनाओं का बखान हर बुथ तक किया जाएगा। आगामी पंचायत चुनाव को लेकर भी रणनिती बनाई गई। क्षेत्र में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहेे विकास कार्यों पर संतोष प्रकट किया गया। बैठक में राजेश महाजन, रमेश ठाकुर, आशा परिहार, राकेश ठाकुर, बाबुराम पंवर, जे.एन.शर्मा, राकेश गौतम, दलीप पाल, सुरेश जोशी, संतराम ठाकुर आदि ने भी भाग लिया।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल 07 मार्च, 2020 से सोलन के प्रवास पर आ रहे हैं। डॉ. सैजल 07 मार्च, 2020 को प्रातः 10.30 बजे सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि भाग लेंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री 08 मार्च, 2020 को प्रातः 11.00 बजे सोलन में महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।
सोलन जिला के विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों तथा कार्यालयों में मासिक व दैनिक अवधि पर टैक्सी किराए पर लेने के लिए वर्ष 2020-21 के लिए निजी वाहनों की दर संविदा के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह जानकारी उपायुक्त सोलन केसी चमन ने दी। केसी चमन ने कहा कि संबंधित निजी वाहनों के ठेकेदार अथवा समस्त टैक्सी परिवहन यूनियन निर्धारित प्रारूप पर दर संविदा को प्रार्थना पत्र सहित 27 मार्च 2020 को दोपहर 2.00 बजे तक बंद लिफाफे में उपायुक्त कार्यालय सोलन में जमा करवा सकते हैं। निविदाएं 27 मार्च, 2020 को ही सांय 3.00 बजे उपायुक्त कार्यालय में खोली जाएंगी। उन्होंने कहा कि दर संविदा दाता को आवेदन के साथ उपायुक्त सोलन के नाम 5000 रुपए का बैंक ड्राफ्ट संलग्न करना होगा। अधिक जानकारी के लिए उपायुक्त कार्यालय सोलन से संपर्क किया जा सकता है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का जिला स्तरीय समारोह 08 मार्च, 2020 को कांगड़ा मैत्री सभा, सोलन में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी अतिरक्त उपायुक्त सोलन विवेक चंदेल ने एकीकृत बाल विकास योजना, पोषाहार तथा किशोरी योजना, महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए गठित जि़ला स्तरीय अनुश्रवण एवं समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। विवेक चंदेल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की अध्यक्षता प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल करेंगे। महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर भी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। उन्होंने कहा कि महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस दौरान विशिष्ट उपलब्धियां प्राप्त महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने पुलिस विभाग तथा पंचायती राज विभाग के अधिकारियों से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जिला में स्थापित पुलिस गुमटियों तथा जिला के समस्त पंचायत कार्यालयों में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के चित्र लगाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा प्रेषित किए जाने वाले विभिन्न पत्रों एवं प्रचार सामग्री इत्यादि में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं के संबंध में चित्र अथवा शब्द अवश्य अंकित करें। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं, बच्चों और किशोरियों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य लक्षित समूहों को विभिन्न लाभ प्रदान करना और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए तैयार करना है। उन्होंने जि़ला कार्यक्रम अधिकारी तथा सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं के लाभार्थियों का चयन निर्धारित मापदण्डों के अनुसार किया जाए। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 08 मार्च से 22 मार्च, 2020 तक पोषण पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। इस पखवाड़े के दौरान खंड स्तर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 08 मार्च को आयोजित होने वाली ग्रामसभाओं में पोषण के महत्व एवं स्वच्छता बारे जागरूक किया जाएगा। विवेक चंदेल ने जिला में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण कार्य पूरा किया शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केंद्रों में जिला के सभी समेकित बाल विकास अधिकारी अपने-अपने आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखें ताकि इन केंद्रों में पढ़ रहे बच्चों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि सोलन जि़ले में महिला स्वयं सहायता समूह सराहनीय कार्य कर रहे हैं और इनके माध्यम से लोग लाभान्वित हो रहे हैं। वर्तमान में जि़ले में 1822 स्वयं सहायता समूह कार्यरत हैं जिनकी कुल बचत लगभग 12.72 करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि पिछले वित्त वर्ष में बेटी है अनमोल योजना के प्रथम घटक के अंतर्गत जि़ले 261 लाभार्थियों को 28.46 लाख रुपये की अनुदान राशि प्रदान की गई है। योजना के द्वितीय घटक में छात्रवृति योजना के तहत 2551 छात्रों को लगभग 31.68 लाख रुपये की छात्रवृति प्रदान की गई। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत 62 लाभार्थियों को 24.80 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत 14 लाभार्थियों पर 07 लाख रुपये व्यय किए गए हैं। बैठक में महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए विभिन्न कानूनों पर भी विचार-विमर्श किया गया। साथ ही जानकारी दी गई कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत जिले में 9894 पात्र महिलाओं को लाभान्वित किया गया है। योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को शिशु के जन्म से पूर्व एव उपरान्त पर्याप्त विश्राम उपलब्ध करवाना भी लक्ष्य है। योजना के तहत पहली बार मां बनने वाली गर्भवती महिला को औसतन 6000 रुपए के लाभ प्रदान किए जा रहे हैं। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने पुलिस, शिक्षा तथा खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारियों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत स्टीकर भी वितरित किए। जि़ला कार्यक्रम अधिकारी वंदना चौहान ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया तथा विभाग की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रदान की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी एनके शर्मा, सहायक आयुक्त भानु गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल, पुलिस उप अधीक्षक योगेश दत्त जोशी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता, जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति नियंत्रक मिलाप शांडिल, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक अशोक चौहान, सभी खण्डों के बाल विकास परियोजना अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बखालग की विद्यालय प्रबंधन समीति को विद्यालय की उन्नति हेतू दिए गए योगदान के लिए सम्मानित किया गया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सोलन द्धारा कण्डाघाट के होटल फॉल्कन क्रैस्ट में आयोजित एसएमसी सम्मान समारोह में मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित राज्य परियोजना निदेशक आशीष कोहली ने विद्यालय प्रबंधन समीति बखालग के प्रधान विनोद कुमार गर्ग को यह सम्मान प्रदान किया। उन्होने एसएमसी प्रधान गर्ग को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके साथ प्रवक्ता सुनीता ठाकुर,एसएमसी सदस्य रमा देवी व ईश्वर दास भी उपस्थित थे। विनोद गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर जिला की 1094 पाठशालाओं में से 35 पाठशालाओं की विद्यालय प्रबंधन समीतियों को उत्कृष्ट कार्य हेतू सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रवींद्र शर्मा ने समीति को यह सम्मान मिलने पर सभी सदस्यों को बधाई दी। वहीं साथ ही अर्की शिक्षा खंड के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार, राजकीय उच्च विद्यालय कोटली, राजकीय माध्यमिक विद्यालय कून व राजकीय प्राथमिक पाठशाला दधोगी की विद्यालय प्रबंधन समीतियों को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
विकास खण्ड धर्मपुर की भागूड़ी पँचायत के गांव बांध में पिछले तीन दशक से कार्यरत स्वंय सेवी संस्था रुचि ने बरोटीवाला पँचायत के गांव बल्याणा में एक उन्नत शवदाह गृह का निर्माण किया है। इस शवदाह गृह का उपयोग गांव बल्याणा व इसके आसपास व बाहरी राज्यों से आए लगभग 3000 परिवार कर सकेंगे। वहीं शवदाह गृह के बन जाने से गांव में संस्कार के लिए जलावन लकड़ी की खपत व पर्यावरण प्रदूषण भी कम होगा। ग्राम पंचायत बरोटीवाला के प्रधान रामरत्न चौधरी, उप प्रधान हितेंद्र कुमार शर्मा व स्थानीय निवासी ईश्वरीय प्रसाद, जगपाल, विश्वनाथ, भूपनेश व श्यामलाल ने बताया कि रुचि एनजीओ ने बल्याणा में एक सामूहिक शवदाह गृह के साथ एक लकड़ी स्टोर व एक शैड का निर्माण किया है व इसके निर्माण से सभी गांववासी सन्तुष्ट है। उधर हाईजैनिक रिसर्च इंस्टीच्यूट बुराँवाला के डीजीएम जयंत आहूजा, वरिष्ठ प्रबंधक अरविंद कुमार व एच,आर प्रबंधक राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि पँचायत के आवेदन पर कम्पनी ने बल्याणा गांव में सीएसआर अनुबंध के तहत क्षेत्र की अनुभवी रुचि नामक एनजीओ के माध्यम से उन्नत शवदाह गृह का निर्माण कर पँचायत के सुपुर्द कर दिया है। निर्माण कार्य सभी मानकों को ध्यान में रख कर किए गए है व कार्य संतोषजनक है। रुचि एनजीओ के निर्देशक धर्मवीर सिंह ने बताया कि इस क्षेत्र में यह एकमात्र पहला उन्नत व कुशल शवदाह गृह है। इसका निर्माण अग्नि-सह सामग्री से होता है जिसमे सीमेंट के साथ साथ अग्नि सह मिट्टी व ईंटे प्रयोग में लाई जाती है। लोहे के खम्बों को पाइपों की सहायत से जोड़ कर टीन की छत का निर्माण किया जाता है। मृतक शैया में ऊर्जा की अधिकतम उत्तपति होती है व शव को जलने में कम समय लगता है। उन्नत शवदाह पद्ति से 50 प्रतिशत लकड़ी की बचत होती है व जंगलों में आग लगने व पर्यावरण प्रदूषण का डर नही रहता है।
पाइनग्रोव स्कूल , सुबाथू में शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए छात्र परिषद का अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सभी चार सदनों ने नई परिषद कप्तानों के नामों की घोषणा से हुई। हरदीत नरूला व हरिगुन सचदेव को चिनार सदन का कार्यभार सौंपा गया, वहीं नेथन बेंजामिन तथा काम्य जोशी को देवदार सदन के लिए चयनित किया गया। रवनीत सिंह तथा अर सी बंसल को ओक सदन के लिए मनोनीत किया गया जब कि शुभ्रतान नेगी तथा प्रियांशी गर्ग को टीक सदन की ज़िम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ साथ विशेष कार्य की ज़िम्मेदारी लड़कियों में अहाना सिंह कायथ, स्नेहा और लड़कों में हरप्रीत सिंह मल्होत्रा व सशरीक गर्ग को दी गई। तत्पश्चात वह घड़ी आ गई जिसके सबको बेसब्री से इंतज़ार था। पूरा हॉल तालियों से गूंज उघ जब यह घोषणा हुई कि प्रथम गुप्ता को हेड बॉय और निशिता कुमार को हेड गर्ल का कार्यभार सौंपा गया है। नाव गठित छात्र परिषद को पद और गोपनीयता की शपथ, गत वर्ष के हेड बॉय, कबीर बेदी ने दिलाई। पाइनग्रोव स्कूल के कार्यकारी अध्यक्ष एवं निर्देशक कप्तान ए जे ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वह अपने काम पूर्णनिष्ठा से करे। उन्होने विश्वास व्यक्त किया कि छात्र परिषद अपना कार्य सही रूप से करेगे और स्कूल का नाम रोशन करने में भी सहियोग देगे। इस अवसर पर कप्तान ए जे सिंह, अध्यक्ष प्रबंधक समीक्षा सिंह के अलावा पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू के हेड टीचर देवेंद्र कुमार वर्मा, प्रशासक कप्तान रेणु शर्मा, गतिविधि प्रभारी गुरप्रीत सिंह तथा अन्य शिक्षक गण मौजूद रहे और छात्र परिषद के सदस्यों को बधाई दी। समारोह के बाद सभी मनोनीत छात्रों को स्कूल के अन्य छात्रों ने भी बधाई दी।
Governor Bandaru Dattatraya has urged the scientists to adopt new technologies in farm sector and help the farmer's. They should work in the fields and take research work to the farmers so that they could be benefitted. The Governor was presiding over the 10th convocation function of Dr. YS Parmar University of Horticulture and Forestry at Nauni in Solan district today where he also conferred degrees and gold medals to the students. The Governor presented 22 Gold Medals to meritorious students on the occasion. Apart from the gold medals, degrees were also awarded to 1104 students during the convocation. He said that the convocation was the beginning of creativity, knowledge and continuous aspiration for life-long education. He said that scientific research should not be limited to only laboratories but the benefit of research should be found in the solution of the problems of farmers. He added that the role of scientists was very significant for strengthening the agriculture and horticulture sectors and urged them to work with sincerity and dedication as both these sectors were the backbone of the economy. He congratulated all degree holders and the meritorious students and urged them to serve the state and country in a selfless manner. He especially congratulated the girl students for excelling in different streams. The Governor said that in Himachal, apple crop was grown on about 49 per cent area and contributes 84 per cent to the total fruit production and more than rupees 3000 apple economy has about 6 per cent contribution in our GDP. But, excessive and unscientifically use of chemicals in apple crop has many adverse effects and it not only affecting our health but also increasing the production cost. For this, a practical plan would have to be implemented. Dattatraya said that the state government has started the scheme of natural farming under the name of 'Subhash Palekar Natural Farming'. Ongoing research at this university shows that the method of natural farming was proving effective not only for vegetables and grains but also for crops like apples. He congratulated the University administration of getting 12th rank among 60 Agricultural Universities while ranking 80 in the list of the top 100 universities in the country by the Ministry of Human Resource Development. He also expressed happiness that the University has trained about two thousand farmers during last year and has also run programs like Kisan Mela etc. through which new techniques were given to the farmers. The Governor said that the biggest challenge in front of the youth was related to skill development and ability to learn new skills continuously. Research scholars believed that 50 percent of the present employment would be eliminated in the coming three decades and new skills to be needed for the new opportunities that arise. He expressed confidence that the youth would prepare themselves for these challenges. He called upon the young scientists to work with more dedication and develop skill in their field. He said that the University should also motivate the youth to adopt agriculture, horticulture, animal husbandry and their related fields as business and provide assistance with technology. He expressed confidence that Horticulture University would have a significant contribution in declaring Himachal Pradesh as a natural farming state by the year 2021. He directed the scientists to connect with the village and farmers and asked to motivate young scientists to research in their traditional farming method. Dattatraya said climate change was a major challenge being faced by the world today, which was directly related to agriculture, horticulture and food security. He said that on the one hand, artificial intelligence, machine learning, deep learning, robotics, bio-engineering and nanotechnology have the potential to completely change our work and living conditions, on the other hand, it also presented the possibility of facing the challenges of the future. But, it depends on how we make decisions today, he added and said that it was important to have discretion with technology. He also advised them to work on the high-density plantation, hydroponics, plant health clinics, value addition of fruits and vegetables, post-harvest technology, use of artificial intelligence in production, plant protection etc. He urged the students to move towards entrepreneurship instead of going after the job. “You are connected to the fields, so every student should adopt some village and give the benefit of their use in the field to the farmer. Your scientific thinking will benefit the farmers and they will be able to strengthen their economy”, said the Governor. Earlier, Dr. Parminder Kaushal, Vice-Chancellor, Dr. YS Parmar University of Horticulture and Forestry welcomed and honoured the Governor on the occasion and read out the annual report of the University. Dr. Kulwant Rai Sharma, Dean of Forestry proposed a vote of thanks. Dr. Ashok Saryal, Vice-Chancellor, Agriculture University, Palampur, heads of different departments of Nauni University and other prominent people were also present on the occasion.
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 07 मार्च, 2020 को नियमित परीक्षण तथा रखरखाव के दृष्टिगत 132 केवी विद्युत उपकेंद्र सपरून की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके कारण 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र कथेड़, 33केवी विद्युत उपकेंद्र सपरून स्थित बसाल, 33केवी उपकेंद्र कसौली तथा 33 केवी उपकेंद्र गांधीग्राम की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। यह जानकारी प्रदेश विद्युत बोर्ड सोलन के एक प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 07 मार्च, 2020 को सोलन, सपरून, रबौण, देहूंघाट, चंबाघाट, देवठी, बड़ोग, मिनी सचिवालय सोलन, कसौली, गांधीग्राम तथा आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 9.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने की स्थिति में यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
पंचायत समिति सोलन में तकनीकी सहायकों के दो रिक्त पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को 25 मार्च, 2020 तक मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पंचायत समिति सोलन के कार्यालय में आवेदन करना होगा। यह जानकारी आज यहां पंचायत समिति सोलन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने दी। उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री अथवा डिप्लोमा होल्डर होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार खंड विकास अधिकारी सोलन के कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस पर प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से शिमला में गत विधानसभा चुनाव में सोलन से भाजपा उम्मीदवार रहे डॉ. राजेश कश्यप की अगुवाई में जिला बार एसोसिएशन सोलन के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। डॉ. राजेश कश्यप ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि जिला बार एसोसिएशन, जिला न्यायालय सोलन के समीप एडवोकेट चैम्बर निर्मित करने का आग्रह करने के लिए उनसे भेंट करने आयी है। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि जिला न्यायालय के समीप स्थित निजी भूमि का इस कार्य के लिए अधिग्रहण किया जाए और औपचारिकताएं पूर्ण कर यहां एडवोकेट चैम्बर निर्मित किए जाएं। इनके निर्मित होने से अधिवक्ताओं एवं आमजन को सहुलियत होगी और सभी अपना काम आसानी से निपटा पाएंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रतिनिधिमंडल को विश्वास दिलाया कि उनकी इस मांग पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रदेश के सचिव राजस्व को इस दिशा में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्रतिनिधिमंडल में जिला बार एसोसिएशन सोलन के अध्यक्ष अजय शर्मा एवं सदस्य देवेंद्र ठाकुर, विक्रम राज शर्मा, रविंद्र सिंह पंवर, अविनाश शर्मा, प्रताप सिंह, मनोज वर्मा, अभिषेक ठाकुर, गगन शर्मा, विवेक शर्मा, सुनील शर्मा, मधुसूदन नेगी, विपिन पंडित, सुमित, नारायण, दीपक शर्मा एवं रोहित शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।
सेर गुलेटिया दानोघाट के ग्रामीणों ने शिमला से पनोही बस वाया कराडाघाट मांगू व बम्बीरा जाने वाली बस को शिमला से पनोही दानोघाट सेरगल्टाया कज्यारा बम्बीरा रूट प्रारंभ करने पर परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर का हार्दिक धन्यवाद किया है। स्थानीय ग्रामीणों में कृष्णदास भट्टी, प्रेम लाल ठाकुर, जगतराम ठाकुर, जगदीश ठाकुर, लेखराम ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, महेंद्र कालिया, भास्कर ठाकुर, प्रधान युवा क्लब नरेश ठाकुर, हरीकृष्ण, कैलाश, दिनेश, नागेंद्र, महेंद्र, जीतराम भट्टी, प्रकाश सहित अन्य लोगो ने कहा कि इस बस से लोगो को सुविधा होगी। जिससे दनोघाट पंचायत के अंतर्गत आने वाली पंचायतों सहित अन्य पंचायत के लोग भी लाभान्वित होंगे।
ग्राम पंचायत घणागुघाट में पशुपालक अपने पशुओं के कानों में टैग लगाने वाले सरकार के फरमान से कन्नी काट रहे हैं। पशुपालकों का मानना है कि इस प्रकार पशुओं के कान काट कर टैगिंग करने से उनके पशु कमजोर हो रहे हैं। गऊंओं ने चारा खाना तथा दूध देना कम कर दिया है। जिन लोगों ने अपने पशु खरीदने के लिए बैंक से लोन ले रखा है उनकी इंश्योरेंस करवाने हेतु भी उनके कान में टैग लगाया गया है और अब दूसरी बार गर्भाधान के समय टीकाकरण करने हेतु जब पशु चिकित्सालय से किसी कर्मचारी को बुलाया जाता है तो वह पहले टैगिंग करता है और उसके बाद टीकाकरण करता है, जिससे उनके पशु कमजोर हो रहे हैं, पशुपालकों का कहना है कि उन्होंने साठ-साठ हजार की एक गाय खरीदी है सरकार इस हेतु हमारी कोई सहायता नहीं कर रही है। वे यह भी कहते हैं कि वे सरकार की जनकल्याणकारी नीति का विरोध नहीं कर रहे हैं अपितु पशु के साथ हो रही इस क्रूरता का विरोध कर रहे हैं। उनके अनुसार सरकार टैगिंग के बदले अन्य विधियां भी अपना सकती है जैसे पशुओं का फोटो खींचना, पशुओं के गले में पट्टा डालना अथवा इस क्रूरता के अतिरिक्त कोई अन्य समाधान ढूंढना उन्हें मान्य है। पशुपालक सुखराम, हुकमचंद, भगतराम, जितेंद्र पाल, नानक चंद, दीप राम, लायक राम इत्यादि ने सरकार से मांग की है कि सरकार विभाग को किसी अन्य विधि से टैग करने या गले में पट्टा बांधने के निर्देश दें। ताकि बेजुबानों के साथ हो रहे इस अन्याय को रोका जा सके। जब इस बारे पंचायत प्रधान धनीराम रघुवंशी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि लोग अब इस डर के मारे टीकाकरण हेतु अपने पशु चिकित्सालय छोड़कर अन्य पशु चिकित्सालय से कर्मचारी बुला रहे हैं ताकि उनके पशु इस प्रकार की टैगिंग से बच सकें। उन्होंने यह भी बताया की उनकी अपनी गाय का कान इस प्रकार की टैगिंग के कारण 3 महीने से ठीक नहीं हो रहा है उन्होंने कहा कि हम सरकार को इस प्रकार की टैगिंग न करने बारे एक प्रस्ताव भेज रहे हैं।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में विश्व भर में फैलते जा रहे कोरोना वायरस की जानकारी बांटी गई। प्रशिक्षित स्नातक शिक्षिका सुषमा ने अपने वक्तव्य में इस वायरस के लक्षण जैसे खांसी, जुखाम, बुखार, नाक बहना, गले में खराश और सांस लेने में तकलीफ होना इत्यादि बताए। उन्होंने बताया कि खांसी, जुखाम, बुखार लक्षण वाले व्यक्ति से दूरी बनाए रखें। भारत में भी कोरोना वायरस ने पांव पसार लिए है। कोरोना वायरस संक्रमण थूक से एक मीटर दूर से फैल सकता है। यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति की ओर फैलता है। मैडम सषमा ने ग्रीन फ्यूचर इको क्लब सदस्यों को बताया कि हाथों को साबुन से धोना चाहिए। उन्होंने कुछ समय के लिए एक दूसरे से हाथ मिलाने की प्रक्रिया को रोकने के लिए भी सलाह दी। इस दौरान हस्त प्रक्षालन विधि से अवगत करवाया गया। हाथ धोने के बाद उन्हें सुखा लेना चाहिए। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने बताया कि दुनिया भर में कोरोना वायरस के केस लगातार सामने आने के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस को अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया है। उन्होंने विद्यालय के विद्यार्थियों से कहा कि इस वायरस के संक्रमण की जानकारी गांव में भी सभी को दें। उन्होंने सभी को इस वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए एहतियात बरतने की सलाह दी।
ग्राम पंचायत पलोग के मांजू गांव के रौ नाला मे बनाए गए खेल मैदान व रौड़ी वार्ड के मैथी गांव के लिए पक्के रास्ते के लिए जिलाधीश सोलन केसी चमन द्वारा क्रमश डेढ़ लाख व पौने दो लाख की राशि की स्वीकृति मिलने पर पंचायत प्रधान योगेश चौहान व समस्त पंचायत टीम ने प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रत्नसिंह पॉल व भाजपा अर्की मंडलाध्यक्ष डीके उपाध्याय का आभार प्रकट किया है। गौर हो पिछले कुछ दिनों पहले पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल रतनसिंह पॉल की अध्यक्षता में जिलाधीश सोलन से मिला और पलोग पँचायत की समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया। मांजू के रौ नाला में पूर्व पँचायत द्वारा बच्चों के लिए खेल मैदान का निर्माण करवाया गया था। यह मैदान बारिश के चलते गांव के सारे वर्षाजल से भर जाता था, जिस वजह से गांव के सभी बच्चों को खेलने में असुविधा होती थी। इसी तरह पँचायत के दूर दराज ग्राम मैथी में गांव मे बने रास्ते मे भारी बरसात के चलते जगह जगह गड्ढे पड़ गए थे व रास्ता चलने योग्य नही रह गया था। इन दोनों समस्याओं को पँचायत प्रधान व वार्ड सदस्य वेद प्रकाश ने भाजपा नेता रत्नपाल के माध्यम से ज़िलाधीश महोदय के समक्ष रखा, जिसे उन्होंने उसी समय अपनी स्वीकृति प्रदान करते हुए उपरोक्त राशि स्वीकृत की। पंचायत के लिए मिली इस स्वीकृति के लिये ग्राम सुधार सभा मांजू के प्रधान शमशेर सिंह चौहान, महासचिव बलिराम चौहान, वार्ड सदस्य वेद प्रकाश चौहान, लक्ष्मीचंद चौहान, टेकचंद चौहान, रमेश चंद चौहान, देवेंद्र चौहान, संजीव कुमार,भगवान दास, मेहरचंद, भीम सिंह, कृष्णचंद, राजेन्द्र, सन्दीप, श्याम सिंह सहित सभी पंचायतवासियों ने प्रदेश सरकार, जिलाधीश सोलन, रत्नसिंह पॉल व डीके उपाध्याय का धन्यवाद प्रकट किया है।
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय 05 मार्च, 2020 को सोलन के प्रवास पर आ रहे हैं। राज्यपाल 05 मार्च, 2020 को प्रातः 10.30 बजे डॉ. यशवंत सिंह परमार बागावनी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के 10वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने लोगों को परामर्श दिया है कि वे कोरोना वायरस के संबंध में एहतियात बरतें और अफवाहों से न डरें। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. राजन उप्पल ने दी। डॉ. राजन उप्पल ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सोलन जिला में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा इस संबंध में पूर्ण एहतियात बरती जा रही है और जिला भर के सभी चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि गत दिवस प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से उपायुक्त सोलन एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन को कोरोना वायरस के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए थे। जिला प्रशासन इन निर्देशों के अनुसार उचित कार्यवाही अमल में ला रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि जिला के पर्यटन एवं शिक्षा विभाग को कोरोना वायरस के संबंध में जागरूकता उत्पन्न करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। पर्यटन विभाग को कहा गया है कि जिला में पिछले 15 दिनों में आने वाले पर्यटकों की जानकारी जिला प्रशासन को तुरंत दी जाए। पर्यटन विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि इस श्रेणी में मुख्य रूप से 12 उच्च जोखिम वाले देशों चीन, जापान, हांगकांग, सिंगापुर, थाईलैंड, दक्षिणी कोरिया, मलेशिया, वियतनाम, इंडोनेशिया, इटली, ईरान और नेपाल को सम्मिलत किया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी विद्यालयों में प्रार्थना सभाओं में और कक्षाओं में विद्यार्थियों को कोरोना वायरस से बचाव एवं सावधानियों के विषय में जागरूक करें। अध्यापक छात्रों से आग्रह करें कि वे कोरोना वायरस के संबंध में दी गई जानकारी अपने अभिभावकों एवं आस-पड़ोस में भी बताएं ताकि अधिक से अधिक लोग जागरूक हो सकें। डॉ. उप्पल ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव ही सर्वोत्तम उपाय है। उन्होंने आग्रह किया कि जन-जन कम से कम 20 सैकिंड तक साबुन व पानी से अपने हाथ अच्छी तरह से धोएं। साबुन व पानी उपलब्ध न होने पर एल्कोहल आधारित हैंड सेनेटाइजर का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि बिना धुले हाथों से आंख, नाक और मुंह को न छुएं। खांसते और छींकते समय मुंह व नाक ढक लें। उन्होंने कहा कि बुखार, खांसी, सिरदर्द, नाक से पानी बहना तथा सांस लेने में तकलीफ होने की स्थिति में तुरंत समीप के स्वास्थ्य केंद्र अथवा अस्पताल में संपर्क करें। डॉ. उप्पल ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है और चिकित्सक सभी प्रकार के रोगियों की पूरी जांच कर रहे हैं। संदिग्ध मामलों में जांच के लिए ओरोफ्रिंजियल स्वैब तथा खून के नमूने एकत्रित कर पूर्ण जांच सुनिश्चित बनाई जाएगी। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी इस संबंध में जारी निर्देशों का पालन करें और किसी भी प्रकार का संदेह होने पर समीप के स्वास्थ्य केंद्र अथवा अस्पताल में परीक्षण करवाएं।
लाल झंडा सीमेंट प्लांट वर्कर यूनियन बागा ने अपनी दो दिवसीय हड़ताल के दूसरे दिन हड़ताल में 900 से अधिक मजदूर व 300 से अधिक ट्रक ऑपरेटरों ने हिस्सा लिया। इस हड़ताल में सीटू के राष्ट्रीय सचिव डॉ कश्मीर सिंह ठाकुर ने भाग लिया। उन्होंने अपने संबोधन में कंपनी मैनेजमेंट के द्वारा जो मजदूरों व ट्रक ऑपरेटरों के साथ हुए समझौते को सही तरीके से लागू करें, ताकि कंपनी का माहौल शांतिपूर्ण बना रहे। मजदूर की हड़ताल का यहां के ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने अपना पूर्ण समर्थन दिया और ये भी सुनिश्चित किया कि आगे भी मजदूरों के साथ कंपनी कुछ गलत करती है तो ट्रक ऑपरेटरों ओर मजदूर एक साथ मिलकर लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने मजदूरों की मुख्य मांगे में आठ प्रतिशत को बेसिक बढ़ोतरी में डाला जाए। ई एंड पी के लिए प्रमोशन पॉलिसी लागू की जाए। मांग पत्र पर तुरंत समझौता किया जाए और ट्रक ऑपरेटरों के साथ हुए समझौते को लागू किया जाए। इस हड़ताल में मजदूरों को संबोधित करते हुए यूनियन अध्यक्ष बलवीर चौहान ने भी कंपनी की गलत नीतियों की आलोचना की। इस सभा को राज्य उपाध्यक्ष जगत राम ने भी संबोधित किया और पूरी तरह से कंपनी तथा सरकार कि जो श्रम कानूनों के बदलाव कर रही है, उसके बारे में भी मजदूरों को आगे संघर्ष के लिए तैयार रहने के बारे में बताया। सीटू के जिला अध्यक्ष मोहित वर्मा ने भी मजदूरों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उद्योगपति हमेशा मजदूरों का शोषण करके अपना मुनाफा बढाता है, तो उस हर गलत नीति का विरोध करना हो जो मजदूरों के खिलाफ हो। जिला के सीटू महासचिव एनडी रानौत ने भी अपने संबोधन में कंपनी को जताया कि समय रहते अगर मजदूरों व ट्रकों ऑपरेटरों के साथ समझौता नहीं किया तो यह आंदोलन और तेज किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी कंपनी मैनेजमेंट की होगी। इस मौके पर यूनियन महासचिव बृजलाल, संजय कुमार, तिलकराज, तस्वर खान, केहर सिंह, मदन नेगी, लालमन भाटिया, कमल, गणपतराम, रूपलाल सहित अन्य मजदूरों ने भाग लिया।
उना के तहसीलदार विजय कुमार के साथ गत दिवस हुए दुर्व्यवहार को लेकर अर्की राजस्व विभाग के अधिकारियों ने भी अपना रोष व्यक्त किया है। इस अवसर पर अर्की तहसीलदार कार्यालय में तहसीलदार अर्की डा सतराम शर्मा, तहसीलदार बंदोबस्त अर्की नीलाक्ष शर्मा, तहसीलदार बंदोबस्त सराहन केशवराम कोली व नायब तहसीलदार बंदोबस्त अर्की मदन बहक ने संयुक्त रूप से प्रैस को दिए बयान में सरकार से शीघ्र ही तहसीलदार उना के साथ दुर्व्यवहार के आरोपी के खिलाफ कड़ी कारवाई करने की मांग की है। उन्होने कहा कि यदि आरोपी को शीघ्र ही गिरफतार नहीं किया गया तो हिमाचल प्रदेश राजस्व अधिकारी संघ को इस पर कड़ा कदम उठाने को विवश होना पड़ेगा।
ग्राम पंचायत सरयांज में आईसीडीएस प्रोजेक्ट अर्की के वृत्त सूरजपुर के सौजन्य से महिला सशक्तिकरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान लेख राम बंसल मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद रहे। इस दौरान महिला सशक्तिकरण दिवस गीता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के अनेक बिंदुओं पर चर्चा की तथा सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं की जानकारी दी। उपस्थित जनसमूह को उन्होंने ग्रामीण महिलाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व बच्चों को भ्रूण हत्या, पेड़ बचाओ, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि विषयों पर जानकारी दी। इस मौके पर भाषण प्रतियोगिता, कविताएं व लोक नाटक प्रस्तुत करके इस संदेश को देने का प्रयास किया। ग्राम पंचायत प्रधान लेख राम बंसल ने अपने सम्बोधन में महिला शसक्तीकरण के इस कार्यक्रम को अच्छी पहल बताया। इस अवसर पर महिलाओं ने प्रतियोगिताओं में भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान कुर्सी दौड़, रस्साकशी, खो-खो आदि खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जिनमें सभी महिलाओं का काफी उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर पंचायत की पूर्व प्रधान निर्मला पंवार, बलदेव ठाकुर, जीतराम, संतराम, राजेश कुमार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रीता, निर्मला, उर्मिला, सुनीता, पुष्पा, रोशनी, मीणा सहित बालवाड़ी कार्यकर्ता तथा अन्य महिलाओं व बच्चों ने भाग लिया।
विंटर क्रिकेट सीरिज-2020 प्रतियोगिता बुधवार को पुलिस लाइन्स सोलन में संपन्न हो गई। शिक्षा क्रांति वालंटियर्स द्वारा आयोजित इस सात दिवसीय प्रतियोगिता में सोलन सहित शिमला और सिरमौर की 30 टीमों के 300 से अधिक खिलाडि़यों ने भाग लिया। श्रृंखला का फाइनल मैच स्टार क्रिकेट क्लब चिक्खड़, शिमला तथा यंगस्टार इलेवन सोलन के मध्य खेला गया। क्रिकेट क्लब चिक्खड़, शिमला ने फाईनल मैच चार रन से जीता। प्रतियोगिता में विक्की चिक्खड को मैन ऑफ द सीरिज खिताब से नवाजा गया। समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए शिक्षा क्रांति के अध्यक्ष सत्यने ने कहा कि खेल युवाओं को नशे से दूर रखने का सहज एवं सुलभ साधन हैं। उन्होंने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलने पर ही वास्तविक आनंद की अनुभूति होती है। खेलों से हमारे भीतर नेतृत्व व टीम भावना का विकास होता है। युवाओं के मानसिक व शारीरिक विकास में भी खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता वालंटियर्स द्वारा अंशदान एकत्रित कर आयोजित की गई थी। दूरदराज के क्षेत्रों से आये खिलाडि़यों ने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर सामाजिक सौहार्द एवं जुझारूपन का परिचय दिया है। उन्होंने क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने पर सभी युवा खिलाडि़यों की सराहना की। सत्येन ने इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए पुलिस अधीक्षक सोलन अभिषेक यादव का विशेष रूप से आभार प्रकट किया। इस अवसर पर शिक्षा क्रांति स्टार क्रिकेट क्लब के संयोजक सुरजिन्दर सिंह ने सभी खिलाडि़यों का आभार प्रकट किया। शिक्षा क्रांति के संजीव ठाकुर, कैलाश शर्मा, दीपक मेहता, अजय, प्रताप शर्मा, राजेश शर्मा, सचिन, अभिषेक, ऋषि, रंजन, नीरज तथा विक्की समारोह में विशेष रूप से उपस्थित थे।
अपहरण (Kidnapping) मामले में आरोपी न बनाने के एवज में रिश्वत लेने के आरोप में हमिला थाने की सब-इंस्पेक्टर को गिरफ्तार (Arrest) किया गया है। मामला हिमाचल के सोलन (Solan) जिले के बद्दी का है। महिला सब-इंस्पेक्टर को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस ने शिकायत के आधार पर आरोपी महिला पुलिस थाना बद्दी की महिला सब-इंस्पेक्टर वीना देवी पॉल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, महिला सब इंस्पेक्टर ने शिकायतकर्ता को अपहरण के मामले में उसे आरोपी न बनाने की बात कही और एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। बाद में बात पांच हजार रुपये में तय हुई। इसके बाद विजिलेंस से आरोपी महिला अधिकारी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। बाद में डीएसपी विजिलेंस संतोष कुमार के नेतृत्व में एक टीम ने आरोपी महिला सब इंस्पेक्टर को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, मामले की पड़ताल की जा रही है। गौरतलब है कि कुछ समय पूर्व महिला पुलिस थाना बद्दी में एक लड़की की गुमशूदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। लापता लडकी को ऊना के पास बरामद कर लिया था। इस प्रकरण में आरोपी वीणा देवी दस हजार रुपये की मांग कर रही थी। मामले को लेकर शिकायतकर्ता महिला ने विजिलेंस थाना सोलन मे सम्पर्क किया था और शिकायत दी थी।
ज्यादातर सड़क पर बढ़ रही दुर्घटनाओं का मुख्य कारण चालक द्वारा शराब के नशे में वाहन चलाना रहता है। इसी के मध्य नजर पुलिस समय समय पर नाके लगाकर ऐसे वाहन चालकों पर कड़ी नजर रख कर कार्यवाही करती रहती है। इसी कड़ी में सोमवार को थाना कुनिहार के एस एच ओ जीत सिंह ने अपने स्टाफ के साथ नाकाबन्दी के दौरान 3 गाड़ियों के चालकों को शराब का सेवन करते हुए पाया जिनके चालान कर चालकों के ड्राविंग लाइसेंस रद करने के लिए आर आई ए को पत्राचार किया गया। एस एच ओ जीत सिंह ने बताया कि कुल 20 चालान एम वी एक्ट के अंतर्गत किए गए जिसमे 1600 रुपए का जुर्माना बसूला गया। उन्होंने कहा कि पुलिस ऐसे वाहन चालकों पर कड़ी नजर रख रही है जो लापरवाही व शराब के नशे में वाहन चलाते है तथा पुलिस उचित कार्यवाही भी कर रही है। ताकि सड़क हादसों को रोका जा सके।
ग्राम पंचायत बखालग के पूर्व प्रधान, एवं बखालग-सूरजपुर पंचायत से पूर्व बी०डी०सी० सदस्य धनीराम वर्मा का मंगलवार सुबह आठ बजे हृदय-गति रुक जाने से देहान्त हो गया। 83 वर्षीय धनीराम वर्मा एक प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता थे और लोगों के सुख दुख में हमेशा भागीदार रहते थे। उनके आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रतनसिंह पॉल, पूर्व विधायक गोविंदराम शर्मा, भाजपा मंडलाध्यक्ष डीके उपाध्याय, मण्डल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत बखालग के उप-प्रधान सुरेन्द्र पाठक, नरेश ठाकुर, राजेश गौतम एवं स्थानीय लोगों ने अपनी शोक-संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की है और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक सोलन का 83वां वार्षिक साधारण अधिवेशन 07 मार्च, 2020 को होटल पैरागॉन, सोलन में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी बैंक के सहायक प्रबंधक कुलदीप सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि इस साधारण अधिवेशन की अध्यक्षता बैंक के अध्यक्ष विजय ठाकुर करेंगे। अधिवेशन प्रातः 11.30 बजे आरंभ होगा। कुलदीप सिंह ने कहा कि अधिवेशन में निदेशक मंडल के सदस्य, बैंक से संबंधित सहकारी सभाओं के कार्यकारी समिति के प्रतिनिधि व व्यक्तिगत सदस्य भाग लेंगे। बैंक द्वारा इस अवसर पर पुराने ग्राहकों को सम्मानित भी किया जाएगा।


















































