परवाणू में शनिवार को रोटरी हाल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें औद्योगिक इकाइयों के कर्मचारी, उच्च अधिकारी, नगर वासियों ने सहयोग दिया। इस अवसर पर महिला मंडल अध्यक्ष प्रदेश कार्यकारिणी डेजी ठाकुर ने भी रक्तदान देकर अपनी अहम भूमिका निभाई। रक्तदान शिविर में संस्था द्वारा बहुत बेहतरीन योगदान रहा। इसमें सोसाइटी के संस्थापक सुनील तनेजा, विनोद गुप्ता, प्रवीण पुंज, हंसराज, अतुल शर्मा, अजय कुमार, एमपी सिंह, सोहन राजपूत, अंकुर, राजीव गुप्ता, सोहन राजपूत आदि लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर रोटरी क्लब के प्रधान चांद कमल शर्मा, लायंस क्लब के प्रधान समुंदर गर्ग भी उपस्थित रहे।
एसवीएन वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में नशा मुक्त हिमाचल (माह) को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गौरतलब हो कि 14 नवंबर से 15 दिसंबर तक हिमाचल में संपूर्ण नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा चला जा रहा है। इसके अंतर्गत स्कूल में अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए गए जैसे- भाषण प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता तथा वाद विवाद प्रतियोगिता। इस अवसर पर थाना इंचार्ज ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। स्कूल के प्रधानाचार्य टीसी गर्ग ने बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाया व नशे से दूर रहने की नसीहत दी। अंत में थाना इंचार्ज कपिल ठाकुर ने बच्चों व अध्यापकों को नशा न करने व अपने आसपास किसी को भी नशा न करने की शपथ दिलाई। अंत में बच्चों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया और विशाल रैली निकालकर इलाका वासियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरयांज में शनिवार को। इसमें अभिभावकों ने अपने बच्चों के उपलब्धि स्तर पर व्यापक रूप से अध्यापकों से चर्चा की। अध्यापकों ने छात्रों के छ: मासिक परीक्षा में बच्चों के रिपोर्ट कार्ड अभिभावकों के साथ साझा किए। बच्चों की उपलब्धि स्तर पर अभिभावकों ने सहमति प्रकट की और आने वाली बोर्ड की परीक्षाओं में और अधिक मेहनत करवाने का प्रण लिया। इसके साथ प्रधानाचार्य कक्ष में पाठशाला प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से बच्चों की उपलब्धि स्तर पर कमज़ोर बच्चों को अतिरिक्त समय देने के लिए अध्यापकों से अनुरोध किया। वहीं अध्यापकों ने इन बच्चों को अतिरिक्त समय देने के लिए हामी भरी। इस अवसर पर पाठशाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जगदीश शर्मा,सहित समस्त कार्यकारणी सदस्य,प्रधानाचार्य प्रीत लाल शर्मा व सभी अध्यापक उपस्थित रहे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई हिमाचल गृहणी सुविधा योजना प्रदेश की महिलाओं का संबल बनकर उभरी है। डॉ. सैजल कसौली विधानसभा क्षेत्र के परवाणू में योजना के 78 लाभार्थियों को निःशुल्क गैस कनैक्शन वितरित करने के उपरांत उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।योजना के तहत क्षेत्र की 07 पंचायतों बारियां, चम्मो, जंगेशु, कोटबेजा, बनासर, नारायणी तथा सूरजपूर के लाभार्थियों को निःशुल्क रसोई गैस सिलेंडर वितरित किए गए। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई उज्ज्वला योजना तथा प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की गई हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत कसौली विधानसभा क्षेत्र में अभी तक लगभग 3 हजार निःशुल्क रसोई गैस सिलेंड वितरित किए जा चुके हैं। डॉ. सैजल ने कहा कि हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सरकार का बेहतरीन प्रयास है तथा इससे महिलाओं को धुआं रहित वातावरण में खाना पकाने की सुविधा मिली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अब सभी लोगों को राहत पहुंचाने के लिए गृहिणी सुविधा योजना की पात्रता में संशोधन किया है। अब ऐसे सभी परिवार योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे जो 02 अक्तूबर, 2019 तक या इससे पूर्व अस्तित्व में आए हों। पहले यह समय सीमा प्रथम जनवरी, 2018 निर्धारित की गई थी। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि योजना का लाभ उठाएं और प्रत्येक गृहिणी को सुरक्षित ईंधन सुविधा एवं साफ-सुथरा पर्यावरण प्रदान करें। उन्होंने कहा कि महिलाएं मुफ्त सिलेंडर वितरण के लिए सरकार का आभार जता रही है। गैस सिलेंडर मिलने से जहां समय की बचत होगी वहीं लकडि़यों से पैदा होने वाले धुएं से भी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बिना किसी भेदभाव के सभी पात्र परिवारों को गैस कनैक्शन वितरित किए जा रहे हैं। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर ने इससे पहले मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा महिला को उनके अधिकारों की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर भाजपा मंडल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, नगर परिषद परवाणू के पार्षद किरण शर्मा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
उपायुक्त सोलन केसी चमन ने जिला परिषद वार्ड संख्या-4 कुनिहार के लिए नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्य कंचन माला को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। कंचन माला, पत्नी दलीप सिंह गांव आयथी, डॉ. कुनिहार, तहसील व जिला सोलन हाल ही में संपन्न पंचायत उप चुनाव में विजयी हुई है। इस अवसर पर दुधारू पशु सुधार सभा सोलन के अध्यक्ष रविंद्र परिहार, कार्यकारी जिला पंचायत अधिकारी सुभाष अत्री, अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
10 दिन चलने वाले आत्म सुरक्षा की ट्रेनिंग हवलदार चेतन वर्मा द्वारा स्कूल प्रांगण में बड़े उत्साह के साथ करवाई जा रही है। इस अवसर पर अग्निशामक व होम गॉर्ड कमांडेंट हरी स्वरुप भी उपस्थित रहे। हरी स्वरुप ने बच्चों से आत्म सुरक्षा के विभिन्न तरीकों के बारे में विचार सांझे किए व नशे से बच्चों को दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि नशा एक धीमा जहर है जो वयक्ति को अंदर व बाहर से खोखला कर देता है। इस अवसर पर स्थानीय पाठशाला की मुख्याध्यापिका रेखा राठौर ने भी बच्चों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया। प्रार्थना सभा में प्रदेश को नशा मुक्त करने के लिए शपथ ली गई। बच्चों ने रैली के माध्यम से स्थानीय लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया।
राजकीय महाविद्यालय सोलन रोवर्स एंड रेंजर इकाई द्वारा मनाये जा रहे नशा निवारण पखवाड़ा के अंतर्गत एक सेशन रखा गया। इसमें आयुर्वेदिक हॉस्पिटल के डॉ. अनिता गौतम तथा शिक्षा क्रांति के प्रमुख सत्यं सनातन और इस अवसर के मुख्यातिथि सोलन के सप मधू सूदन शर्मा रहे ,साथ ही महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. नीलम कौशिक रहे। इस अवसर पर सभी अतिथि ने नशा के खिलाफ सभी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया, साथ ही मुख्यतिथि ने सभी से नशे के खिलाफ शपत ग्रहण कराई। इस अवसर पर 13 रोवर्स एंड रेंजर ने भाग लिया और अपनी सेवाएं दी।
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों ने सफेद चादर ओढ़ ली है। राज्य के केलांग, उदयपुर, गोदला व रोहतांग में बर्फबारी हुई। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के साथ समूचे राज्य में मौसम खराब बना हुआ है। मौसम में आई करवट से अधिकतम तापमान में एक से छह डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट आई है। मौसम विभाग की मानें तो राज्य में शनिवार को भी मौसम खराब बना रहेगा, जबकि 24 व 25 नवंबर को मौसम साफ बना रहेगा। हालांकि 26 नवंबर से राज्य में फिर से बारिश व बर्फबारी होगी।
डॉ वाईएस परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के कुलपति डॉ परविंदर कौशल ने ड्रग्स के खतरे से खिलाफ समाज को एक साथ आने और इसके दुष्प्रभाव के बारे में जागरूकता पैदा करने का आह्वान किया ताकि देश अपनी पूरी क्षमता से कार्य कर सके। यह बात उन्होनें विश्वविद्यालय और सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शमरोड़ के छात्रों को संबोधित करते हुए कही। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के व्यापार प्रबंधन विभाग द्वारा आयोजित किया गया जिसके तहत संकाय द्वारा मादक पदार्थों के सेवन और मद्य निषेध पर व्याख्यान भी दिए गए। राज्य सरकार द्वारा इस विषय पर शुरू किए गए महीने भर के अभियान के तहत विश्वविद्यालय भी अनेक कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। इस अवसर पर डॉ कौशल ने कहा कि शिक्षकों और अभिभावकों का नशीली दवाओं के दुरुपयोग के बारे में छात्रों और युवाओं को जागरूक करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने छात्रों से जीवन में सफलता के लिए आवश्यक एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का आग्रह किया। उन्होनें अपनी ऊर्जा को सही दिशा में ले जाने के लिए खेल गतिविधियों में भी भाग लेने की बात कही। डॉ कौशल ने कहा कि राष्ट्र का भविष्य युवाओं के कंधों पर टिका है, लेकिन दुर्भाग्य से आज के युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं जिसे हमें मिलकर रोकना होगा। व्यवसाय प्रबंधन विभाग के हैड डॉ केके रैना ने भी ड्रग्स के सेवन और लोगों के व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन पर इसके प्रभाव के बारे में बात की। इस विषय पर चार विशेष व्याख्यान भी दिए गए। इसके अलावा, विश्वविद्यालय में डॉ लोकेश ममगैन, जिला आयुर्वेद अधिकारी सोलन ने छात्रों को ड्रग्स के दुरुपयोग, नशों और इसकी आदत से ग्रसित लोगों की पहचान, इसके लक्षण, उपचार और रोकथाम सहित विभिन्न पहलुओं पर संबोधित किया। विश्वविद्यालय के छात्रों और शिक्षकों ने ड्रग्स के दुरुपयोग और शराब के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए विश्वविद्यालय परिसर में प्रभात फेरी का आयोजन किया। छात्रों को ड्रग्स और शराब का सेवन न करने की शपथ भी दिलाई गई। एनएसएस के छात्रों ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया।
Divine Public School Dharampur has conducted Bharitya Sanskriti Gayan Pariksha. In this exam 300 students took part to show their interest. All the Staff members were present there and give instructions to the students how to fill the OMR sheets. Examination Incharge Mr. Sunesh Dhiman said,'' We want the quality and cultural education and for that everyone should take their keen interest in this kind of exams.While addressing the students Principal said we are conducting this exam for many years and our school is always on top ranks. I wish this Exam should be conducted in every institution so that new generation will able to know history of India rituals and their moral values.
सब उपमंडल के अंतर्गत थाना बागा में बाल विवाह का मामला सामने आया है। पुलिस को दी गयी शिकायत में गोदा देवी पुत्री हरजी राम गांव धार, ड़ा खुहन, तह बाली चौकी, जिला मंडी उम्र 14 साल के ब्यान पर मामला दर्ज हुआ है कि उसने अपने बयान में बताया कि में उपरोक्त पते की रहने वाली हूं तथा 8वीं कक्षा तक पढ़ी हूं, मेरे जन्म तिथि 26 मार्च 2006 है। इसी वर्ष फरवरी में मेरे माता पिता ने रिश्ता हरी राम पुत्र अच्छरु राम गांव हवानी कोल, ड़ा कन्धर, तह अर्की, जिला सोलन के साथ तय किया था। दोनों परिवारों का शादी से पहले एक-दुसरे के घर आना जाना भी हुआ था। मेरे माता पिता होने वाले पति हरी राम के घर परिवार को देखने उसके घर हवानी कोल गए थे, जो वापसी में हरी राम भी मेरे माता पिता के साथ मेरे घर आया था। हरी राम एक दिन मेरे घर रुका, उसके अगले दिन में हरी राम के साथ उनके घर हवानी कोल आ गई।08 मार्च 2019 को मेरे माता पिता मेरी शादी के लिए हरी राम के घर गांव हवानी कोल आए थे। 09 व 10 मार्च 2019 को मेरे व हरी राम के माता पिता ने हमारी शादी शिव मन्दिर हवानी कोल में धूमधाम व रीति रिवाज के साथ करवाई थी। हमारी शादी दोनों परिवारों की आपसी सहमति से हुई है। शादी के बाद में व मेरा पति इकट्ठे रह रहे थे व पति पत्नी की तरह रह रहे थे और इसी बीच हमारे शारीरिक सम्बन्ध भी बने थे।पुलिस ने आईपीसी की धारा 376,04 पोक्सो अधिनियम और अधीन धारा 9,10,11 बाल विवाह 2006 निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दाड़लाघाट पूर्ण चंद ठुकराल ने बताया कि बाल विवाह अधिनियम व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है व मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोलन के सौजन्य से आज सोलन के ठोडो मैदान में भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा के समय संचार व्यवस्थाओं को जांचने के लिए मॉकड्रिल आयोजित की गई। इस मॉकड्रिल में उपस्थित कर्मचरियों को आपदा के समय आई-सेट फोन के उपयोग पर जानकारी प्रदान की गई। मॉकड्रिल में त्रासदी की वास्तविक स्थिति के अनुरूप संचार व्यवस्था को भी जांचा गया। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोलन समन्वयक अपूर्वा मोर्या, प्रलेखन समन्वयक गौरव मेहता व विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित थे।
हमीरपुर : नादौन क्षेत्र के तहत जलाडी गांव में सलेटपोस गौशाला की दूसरी मंजिल में अचानक आग लगने से लगभग क़्क़ हुआ। पंचायत प्रधान वीना देवी ने बताया कि कृष्ण चंद की पशुशाला में अचानक आग लग गई। इसे काफी मशक्कत के बाद काबू पाया गया परंतु तब तक पशुशाला में रखा सामान जलकर राख हो चुका था और उन्होंने प्रशासन से कृष्ण चंद की आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है। उधर तहसीलदार ने नुकसान के बारे में कहा कि शीघ्र ही नियमानुसार उनकी प्रशासन सहायता करेगा।
जिला परिषद सोलन की आयोजित बैठक में वर्ष 2019-20 के लगभग 2.30 करोड़ रुपए की जिला परिषद सदस्यों की प्रस्तावनाओं को अनुमोदित किया गया। यह प्रस्तावनाएं राज्य वित्तायोग के अन्तर्गत अनुमोदित की गईं। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष धर्मपाल चौहान ने की। बैठक में जिला परिषद सोलन की 16 जून, 2019 से 21 नवम्बर, 2019 तक की लगभग 7.29 करोड़ रुपए की आय-व्यय को भी स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में अवगत करवाया गया कि वर्ष 2017-18 में जिला परिषद को राज्य वित्तायोग द्वारा लगभग 1.85 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए। इस राशि से अभी तक 107 योजनाएं पूरी की गईं है। बैठक में अवगत करवाया गया कि वर्ष 2018-19 में राज्य वित्तायोग द्वारा जिला परिषद को 1.75 करोड़ रुपये की राशि विभिन्न योजनाओं के लिए जारी की गई है। यह राशि 188 योजनाओं के लिए उपलब्ध करवाई गई है। आयोजित बैठक में 71 मदों पर सारगर्भित चर्चा की गई। जिला परिषद अध्यक्ष धर्मपाल चौहान ने इस अवसर पर कहा कि चुने हुए जनप्रतिनिधि विभिन्न समस्याओं को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर त्वरित सुलझा सकते है। इससे बैठक में अनेक गंभीर समस्याओं को उठाने का पर्याप्त समय मिल सकता है। उन्होंने कहा कि जनता की प्रत्येक समस्या का निवारण करना सभी चुने हुए प्रतिनिधियों का प्रयास होता है और यह कार्य अधिकारियों के सकारात्मक सहयोग से ही संभव है। उन्होंने कहा कि जनहित के मामलों पर शीघ्रता से कार्यवाही आमजन का अधिकार है तथा सभी अधिकारियों को इस दिशा में गम्भीर प्रयास करने चाहिएं। उन्होंने कहा कि जिला परिषद सदस्यों एवं पंचायती राज प्रतिनिधियों की लोकतंत्र में अहम भूमिका है। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के क्रियान्वयन एवं जन समस्याएं सुलझाने में सभी स्तरों पर जन प्रतिनिधियों से तालमेल स्थापित करें ताकि समस्याओं का अविलम्ब समाधान हो तथा विकास योजनाएं नियत समय पर पूरी हों। बैठक में लोक निर्माण, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग, हिमाचल पथ परिवहन निगम, शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, राज्य विद्युत बोर्ड, उद्योग, आबकारी, ग्रामीण विकास, पुलिस, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तथा दूरसंचार इत्यादि विभागों से संबंधित 71 मदों पर चर्चा की गई। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन विवेक चंदेल ने विश्वास दिलाया कि जिला प्रशासन चुने हुए प्रतिनिधियों के समन्वय के साथ जन समस्याओं के निवारण के लिए प्रयासरत है। बैठक में जिला परिषद सोलन के उपाध्यक्ष जगन्नाथ शर्मा, जिला परिषद सदस्य शीला, निर्मला देवी, सुमन लता, मीना वर्मा, अमृता कश्यप, रमा ठाकुर, सुखदेव कौर, सत्या देवी, सुनीता गर्ग, उजागर सिंह, अजय सिंह, यशवंत सिंह, रामकृष्ण शर्मा और चैन सिंह, पंचायत समिति कंडाघाट की अध्यक्ष रीता ठाकुर, पंचायत समिति सोलन की अध्यक्ष सविता शांडिल, पंचायत समिति धर्मपुर की अध्यक्ष नीता देवी, पंचायत समिति नालागढ़ के अध्यक्ष गुरबक्श सिंह, पंचायत समिति कुनिहार के अध्यक्ष प्रेम चंद सहित जिला के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
पुलिस अधीक्षक सोलन मधुसूदन शर्मा ने कहा कि जिला पुलिस नशे के सौदागरों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई कर रही है और इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे है। पुलिस अधीक्षक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोलन में नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत छात्रों एवं अन्य को संबोधित कर रहे थे। मधुसूदन शर्मा ने कहा कि नशामुक्त समाज के लिए नशे के सौदागरों पर अंकुश लगाया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि युवाओं तक नशा पहुंचाने के लिए नशे के सौदागर अनेक मार्ग अपना रहे है। पुलिस नशे के सौदागरों को रोकने के लिए पूर्ण रूप से मुस्तैद है और इस दिशा में नियमित कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध चलाई जा रही मुहिम को सफलता मिल रही है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस की इस मुहिम में आमजन का सहयोग नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न वर्ग यदि सजग रहे तो नशे के कारोबारियों की सूचना तुरंत पुलिस को प्रदान कर सकते है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि नशाखोरी पर लगाम लगाने के लिए न केवल पुलिस के साथ सहयोग करें अपितु अपने परिवेश में अन्य को भी सावधान रहने के लिए कहें। मधसूदन शर्मा ने कहा कि युवाओं को यह समझना होगा कि नशा शारीरिक एवं मानसिक नुकसान के साथ-साथ आर्थिक दृष्टि से भी अहित करता है। उन्होंने कहा कि कुछ युवा नशोखोरी के साथ-साथ नशा आपूर्ति के कार्य में भी संलग्न पाए गए है। ऐसे युवा देर-सवेर पुलिस की गिरफ्त में आकर अपना भविष्य समाप्त कर रहे है। उन्होंने आग्रह किया कि युवाओं को यदि नशे के सौदागरों और अपने साथियों की संलिप्तता के बारे में जानकारी मिलती है तो बिना देर किए पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि आमजन की सुविधा के लिए प्रदेश सरकार द्वारा ‘ड्रग फ्री हिमाचल ऐप’ आरंभ की गई है। इस ऐप को अपने मोबाइल के माध्यम से प्रयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस ऐप पर कोई भी व्यक्ति नशे के व्यापार, नशा विक्रेता इत्यादि की जानकारी दे सकता है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि इस ऐप का लाभ उठाएं। महाविद्यालय की प्रधानाचार्य नीलम कौशिक ने कहा कि अध्यापकों, अभिभावकों व युवाओं के संयुक्त प्रयासों से नशामुक्त समाज की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। इस अवसर पर कॉलेज के छात्रों द्वारा शिक्षा क्रांति एवं ज्ञान-विज्ञान समिति के साथ नशा निवारण के विषय में नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। नशा निवारण अभियान के अन्तर्गत कंडाघाट स्थित बहारा विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा नशे के विरूद्ध नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पीयूष वर्मा ने छात्रों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। छात्रों को इसकॉन दिल्ली के विशेषज्ञों द्वारा जीवन में अच्छी आदतें विकसित करने के विषय में जानकारी दी गई। ‘मिरेकल्स ऑफ हेबिट’ विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। छात्रों को बताया गया कि आदतें ही हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं और हमारे 40 प्रतिशत से अधिक कार्य आदतों के कारण ही होते है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्रा पाठशाला कुनिहार का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह 26 नवम्बर मंगलवार को विद्यालय प्रांगण में बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। विद्यालय अध्यापक डॉ नन्द किशोर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ राजीव सहजल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश सचिव रतन सिंह पाल करेंगे तो वन्ही समाज सेविका मैडम पुष्पा विशेष अतिथि के तौर पर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएगी। वार्षिक समारोह में विद्यालय प्रधानाचार्य द्वारा विद्यालय की वार्षिक रिपार्ट प्रस्तुत की जाएगी।स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। अन्त में मुख्य अतिथि द्वारा बच्चों को सम्बोधित कर मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
कुनिहार : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पट्टाबरौरी में विद्यालय का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस समारोह में प्रोमिला कौशल प्रधान ग्राम पंचायत पट्टाबरौरी ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की। विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा उन्हें स्मृति-चिन्ह स्वरूप शॉल एवं टोपी द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ सरस्वती बंदना के साथ हुआ।विद्यालय प्रधानाचार्य मनोज कपिल ने इस दौरान विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट सभी के समक्ष रखी व मुख्यातिथि सहित सभी गणमान्य अतिथियों का मंच से स्वागत किया। विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में मनमोहक प्रस्तुतियां पेश करके वहां पर उपस्थित जनसमूह का दिल जीत लिया। इसमें पंजाबी, गिद्दा, नाटी एवं हरियाणवी, हिमाचली लोक नृत्य को प्रस्तुत करके देश के कई राज्यो की संस्कृति से रूबरू करवाते हुए बच्चों ने खूब तालियां बटोरी। भावना,प्रियंका,निधि,काजल कश्यप,मीनाक्षी,पूजा,कल्पना, हरीश कुमार सहित कई विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधि में अव्वल रहने के लिए मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। विद्यालय में खेलकूद सहित अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान कोली समाज के जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह व जिला परिषद सदस्य डी डी कश्यप भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मुख्य अतिथि प्रोमिला कौशल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की बच्चों को नैतिक मूल्य ,मानव मूल्य ,स्वच्छता स्वदेश प्रेम व बड़ों के आदर सम्मान करना चाहिए। मुख्य अतिथि द्वारा केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, डिजिटल इंडिया के बारे में बताया। मुख्य अतिथि ने विद्यालय विकास को अपनी ऐच्छिक निधि से ₹5100 प्रदान किए। इस अवसर, सुख राम, केशवा राम वशिष्ठ, शीश राम, सुंदर ठाकुर, सहित विद्यालय अध्यापक वर्ग, अभिवावक व विद्यार्थी मौजूद रहे।
बैग फ्री डे को नवगांव में सामान्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। मानव कल्याण समिति के संयुक्त सचिव सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि अर्की क्षेत्र की कल्याणकारी संस्था मानव कल्याण समिति बैग फ्री डे के अवसर पर शनिवार को नवगांव स्कूल में एक सामान्य जागरूकता शिविर आयोजित करेगी। इसमें बच्चों को नशा निवारण, भविष्य निवारण, पर्यावरण तथा बैंकिंग व्यवस्था के बारे में जागरूक किया जाएगा। समिति के संस्थापक डॉ सन्त लाल शर्मा ने बताया कि बच्चे यदि चाहे तो स्वास्थ्य व नशा निवारण जैसे विषयों पर अपने प्रश्न लिखकर स्कूल के विशेष डब्बे में डाल कर रख सकते है। इससे बिना पहचान उजागर किये उनकी शंकाओं के निराकरण में मदद मिलेगी। उन्होंने स्थानीय जनता से अपील की है कि वह भी इस शिविर का लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि समिति इससे पहले भी मांझु, बवासी, मन्जयाट व बथालँग स्कूल में ऐसे शिविर लगा चुकी है और यह समिति का पांचवा शिविर है।
योग, व्यायाम एवं प्राणायाम नशे से दूर रहने का सर्वोत्तम उपाय जिला के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों पर आयुर्वेदचायों की व्याख्यान माला आयोजित सोलन जिला में मादक द्रव्यों एवं मदिरा व्यसन पर रोक के लिए जन-जन को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला आयुर्वेद विभाग द्वारा आज सोलन जिला के विभिन्न स्थानों पर नशे के दुष्प्रभाव एवं बचाव पर आयुर्वेदिक चिकित्सकों द्वारा व्याख्यान दिए गए। यह जानकारी जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राजेन्द्र शर्मा ने दी। आयुर्वेदिक चिकित्सकों ने अवगत करवाया कि यदि युवाओं की सोचने-समझने की शक्ति क्षीण हो रही हो, वे भ्रमित रहते हों और वे किसी भी प्रकार का निर्णय लेने में असहज महसूस करते है तो यह नशाखोरी का लक्षण हो सकता है। उन्होंने कहा कि नशे का आदी बनने पर युवाओं की यादाश्त कमज़ोर हो जाती है, वे असामान्य व्यवहार करते हैं और किसी भी कार्य पर ध्यान नहीं देते। चिकित्सकों ने अवगत करवाया कि कोई भी नशा, नशा पीडि़त के पूरे शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। नशा पीडि़त व्यक्ति गले एवं फेफड़े के कैंसर से ग्रसित हो सकता है। धूम्रपान एवं अन्य नशा करने वाले व्यक्ति अधिकांशतः श्वास रोग एवं दमे के रोगी बनते है। नशा व्यक्ति के हृदय पर विपरित प्रभाव डालता है। नशे के कारण मानव शरीर की रक्त धमनियां संकरी होने लगती हैं। धमनियों का यह संकरापन हृदयघात एवं ब्रेन स्ट्रोक का बड़ा कारण है। युवाओं को जानकारी दी गई कि हमारे शरीर से विषैले पदार्थ निकालने का 85 प्रतिशत कार्य लीवर द्वारा किया जाता है। 15 प्रतिशत कार्य शरीर के अन्य अंग करते हैं। नशा लीवर को नुकसान पहुंचाता है और इस कारण लीवर की कार्यप्रणाली अत्यन्त क्षीण हो जाती है। नशा हमारी पाचन क्रिया को भी कमज़ोर करता है। नशा विभिन्न प्रकार के अल्सर का मुख्य कारक है। नशा मनुष्य की प्रजनन शक्ति का सबसे बड़ा शत्रु है। नशा जहां पुरूषों को नंपुसक बनाता है वहीं महिलाओं में बांझपन का कारण भी है। चिकित्सकों ने व्याख्यान माला के तहत धूम्रपान, अफीम, गांजा, चरस, कोकीन, हेरोइन, मदिरा सहित विभिन्न प्रकार के अन्य नशों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर युवाओं से आग्रह किया गया कि वे नियमित रूप से योग, व्यायाम एवं प्राणायाम करें। विभिन्न योगासन जहां हमें शारीरिक रूप से चुस्त रखते है वहीं विभिन्न प्राणायाम व्यक्ति को मानसिक रूप से स्वस्थ रखते है। शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति को कभी नशा करने की आवश्यकता ही नहीं पड़ती। उन्हें बताया गया कि वे अपने घर पर अभिभावकों से नियमित संवाद बनाए रखें और विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर प्राध्यापकों तक अपनी समस्याएं पहुंचाएं। चिकित्सकों ने अभिभावकों एवं अध्यापकों से आग्रह किया कि बच्चों के व्यवहार में परिवर्तन, विद्यालय से गैर हाजिर रहने की जानकारी और बच्चों की संगति के विषय में सचेत रहें। किसी भी प्रकार की असामान्य गतिविधि दिखने पर युवाओं से पूछताछ करें और नियमित रूप से विद्यालय एवं महाविद्यालय में अध्यापकों से उनकी शिक्षा इत्यादि की जानकारी लेते रहें। उन्होंने अध्यापकों से भी बच्चों की हर गतिविधि पर नजर रखने का आग्रह किया। व्याख्यान माला के तहत आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. लोकेश ममगई ने डॉ. वाई.एस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में, डॉ. अनीता गौतम ने राजकीय महाविद्यालय सोलन में, डॉ. सारिका शर्मा आई.टी.आई सोलन में, डॉ. आशा मधानिया राजकीय पॉलीटैक्निक कण्डाघाट में, डॉ. प्रवीण शर्मा राजकीय महाविद्यालय कण्डाघाट में, डॉ. कुरनेश नागल राजकीय महाविद्यालय अर्की में, डॉ. साक्षी राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ में, डॉ. सन्दीप आई.टी.आई नालागढ़ में तथा डॉ. सोनिया धीमान राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला में नशे के दुष्प्रभावों एवं बचाव पर जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर सभी को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलवाई गई।
दाड़लाघाट पुलिस थाने में हिमांशु शर्मा पुत्र प्रेम लाल शर्मा गांव मनलोग बड़ोग, डाकघर हनुमान बड़ोग की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है कि मदनलाल पुत्र लेख राम गांव मनलोग बड़ोग, डाकघर हनुमान बड़ोग ने उसे गाली-गलौच की तथा मारने की धमकियां दी। साथ ही उसने कहा कि जब वह अपने खेतों में काम कर रहा था तो मदनलाल ने अपने कुत्ते को उसकी ओर इशारा करके दौड़ाया और मदन के कुत्ते ने पहले हिमांशु को काटा और जब उसकी मां चिल्लाती हुई उसे बचाने आई तो कुत्ते ने उसे भी दांई टांग पर काट खाया। इसलिए मदनलाल के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाए। जिस पर अंडर सेक्शन 341,504,506 आईपीसी के अंतर्गत मदनलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। डीएसपी दाड़लाघाट पूर्ण चंद ठुकराल ने मामले की पुष्टि की है।
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में गृहणी सुविधा योजना के तहत 20 पंचायतों की 280 गृहणियों को गैस कनैक्शन वितरित किए गए। ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में हुए कार्यक्रम में युवा मोर्चा राज्य कार्यकारिणी के सदस्य राकेश गौतम, ओबीसी सोलन के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह चौधरी, बीडीसी सदस्य हीरा पाल ने गैस कनैक्शन वितरित किए। इस दौरान राकेश गौतम ने कहा कि केंद्र सरकार की उज्जवला योजना के साथ-साथ हिमाचल सरकार की गृहिणी सुविधा योजना के तहत गरीब परिवारों को गैस कनैक्शन वितरित किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग का कल्याण करने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ देने की आयु सीमा 80 से घटाकर 70 करने का भी फैसला किया गया है। आज लगभग 3 लाख 57 हजार वरिष्ठ जनों को प्रदेश सरकार 1500 रुपए प्रतिमाह की दर से बढ़ी हुई सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान कर रही है। प्रदेश में इस समय 5 लाख 35 हजार जरूरतमंद व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिल रही है। ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के प्रधान सुरेन्द्र शुक्ला व ओबीसी सोलन के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह चौधरी ने मौजूद गरीब महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं जैसे ग्रहणी सुविधा योजना, उज्जवला योजना तथा सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर खाद्य आपूर्ति विभाग के निरिक्षक सुनील कुमार गुंटा व गेस एजेंसी दाड़लाघाट के प्रभारी हरीश शर्मा ने भी लोगों को इस योजना व गैस को उपयोग करने की जानकारी दी। इस मौके पर युवा मोर्चा राज्य कार्यकारिणी के सदस्य राकेश गौतम, ओबीसी सोलन के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह चौधरी, खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक सुनील कुमार गुंटा, इंडेन गैस एजेंसी के प्रभारी हरीश शर्मा, दाड़लाघाट पंचायत के प्रधान सुरेन्द्र शुक्ला, भाजपा नेता प्रेम शर्मा कनोह, हनुमान बड़ोग के प्रधान कृष्ण सिंह कंवर, चाखड़ पंचायत के प्रधान मदन लाल, उपप्रधान मनसा राम, बीडीसी सदस्य हीरा पाल, सचिव धनी राम, पुष्पेंद्र, पवन शर्मा सहित अन्य पंचायतों के प्रतिनिधि व सभी लाभार्थी परिवार भी उपस्थित रहे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि समृद्ध, स्वस्थ एवं पथ प्रदर्शक भारत के लिए युवा शक्ति का संस्कारवान, सुशिक्षित होना तथा सदैव नशे से दूर रहना आवश्यक है। डॉ. सैजल सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धर्मपुर के वार्षिक समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। डॉ. सैजल ने कहा कि देश एवं प्रदेश की प्रगति एवं खुशहाली युवाओं पर निर्भर करती है। युवा जहां अपनी स्पष्ट सोच एवं सकारात्मक ऊर्जा के द्वारा विकास का मार्ग प्रशस्त करते हैं वहीं अथक परिश्रम के माध्यम से प्रगति के लाभ लक्षित वर्गों तक पहुंचाने का माध्यम बनते हैं। उन्हांेने कहा कि इसके लिए युवा शक्ति का संगठित, संस्कारवान एवं सुशिक्षित होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर प्राप्त शिक्षा के द्वारा अपने लक्ष्य निर्धारित कर युवा इस दिशा में अग्रसर होते है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि अपने लक्ष्यों का स्पष्ट निर्धारण करें और इनकी प्राप्ति के लिए निरंत प्रयासरत रहें। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि भविष्य के सफल एवं उत्तरदायी नागरिक बनने के लिए सभी प्रकार के दुर्व्यसनयों एवं नशे से दूर रहने का प्रण लें। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश सरकार द्वारा नशा निवारण अभियान कार्यान्वित किया जा रहा है। अभियान की सफलता मुख्य रूप से युवाओं पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि यदि युवा नशे से दूर रहने के लिए संकल्पित हों नशे का समूल नाश संभव है। उन्होंने कहा कि दुर्व्यसन एवं नशे से दूर रहने वाले युवा निरोगी एवं असीम ऊर्जा के स्वामी होते है। उन्होंने अध्यापकों और अभिभावकों से भी युवाओं पर पूर्ण ध्यान देने का आग्रह किया। उन्होंने अध्यापकों एवं अभिभावकों का आह्वान किया कि वे छात्रों को नैतिक मूल्यों की सही जानकारी दें ताकि युवा अपने उत्तरदायित्व एवं संस्कृति से परिचित हो सकें। डॉ. सैजल ने कहा कि प्रदेश सरकार नैतिक एवं आधुनिक शिक्षा के समन्वय से युवाओं को बेहतर नागरिक बनाने की दिशा में प्रयासरत है। राज्य सरकार युवाओं को गुणाात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए वर्तमान वित्त वर्ष में 7598 करोड़ रुपए व्यय कर रही है। उन्होंने इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया और आशा जताई कि इनसे प्रेरणा लेकर सभी छात्र उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित होंगे। उन्होंने छात्रों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। विद्यालय के छात्रों द्वारा इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सुनील कुमार पाल ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और मुख्यातिथि को विद्यालय की समस्याओं एवं मांगों से अवगत करवाया। भाजपा मंडल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, सचिव कृपाल सिंह, ग्राम पंचायत धर्मपुर के उपप्रधान सुशील शर्मा, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संजय कुमार, तहसीलदार कसौली कपिल तोमर, अन्य गणमान्य व्यक्ति, अध्यापक, छात्र तथा अध्यापक इस अवसर पर उपस्थित थे।
सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोजनगर में 24 नवम्बर, 2019 को आयोजित होने वाले जनमंच कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा जनमंच पूर्व गतिविधियां आयोजित की जा रही है। यह जानकारी उपमंडलाधिकारी सोलन रोहित राठौर ने दी। उन्होंने कहा कि इस जनमंच में कसौली विधानसभा क्षेत्र की 12 ग्राम पंचायतों की समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व जनमंच गतिविधियों के तहत विभिन्न विभिन्न विभाग चिन्हित ग्राम पंचायतों में जागरूकता शिविर एवं क्षेत्रीय दौरों के साथ-साथ अन्य लक्षित गतिविधियां आयोजित कर रहे है। रोहित राठौर ने कहा कि पूर्व जनमंच गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य जहां जनमंच के लिए चिन्हित पंचायतों में लोगों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना है वहीं इन पंचायतों में कार्यान्वित की जा रही योजनाओं तथा निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण करना भी है। पूर्व जनमंच गतिविधियां योजनाओं के बेहतर कार्यान्वयन तथा निर्माणाधीन कार्यों को समय पर पूरा करने की दिशा में सहायक सिद्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि इस जनमंच में ग्राम पंचायत काबाकलां, बोहली, अन्हेच, भोजनगर, बनासर, नेरीकलां, नारायणी, प्राथा, चम्मो, बड़ोग, कोरो कैंथड़ी तथा चेवा की शिकायतों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनमंच के विषय में संबंधित ग्राम पंचायतों में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पूर्व जनमंच गतिविधियों के तहत पशु पालन विभाग द्वारा कोरों कैंथड़ी में पशु औषधालय का निरीक्षण किया गया। विभाग ने धार की बेड़ में बहुद्देशीय पशु स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। इस शिविर में 18 पशुओं का उपचार किया गया। कोरों कैंथड़ी में आयोजित ऐसे ही शिविर में 24 पशुओं का उपचार किया गया। सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा चिन्हित पंचायतों में विभिन्न पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान योजनाओं की कार्यप्रणाली एवं गुणवत्ता जांची गई। जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा पूर्व जनमंच गतिविधियों के अंतर्गत ग्राम पंचायत बनासर, प्राथा, नारायणी एवं अन्य क्षेत्रों में उचित मूल्यों की दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान लोगों से उचित मूल्य की दुकान की कार्यप्रणाली के बारे में भी जानकारी प्राप्त की गई। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राजेंद्र शर्मा ने आयुर्वेदिक औषधालय भोजनगर तथा काबाकलां में व्यवस्थाएं जांची और कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी किए। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं विद्यालयों में पूर्व जनमंच गतिविधियों के तहत एनीमिया एवं तपेदिक मुक्त भारत अभियान की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। पूर्व जनमंच गतिविधियों के तहत राजस्व विभाग ने क्षेत्र के विभिन्न पटवार खानों का निरीक्षण कर अभिलेख जांचा। कृषि विभाग द्वारा कुम्हारहट्टी तथा चेवा में बीज, कीटनाशक एवं खाद विक्रय करने वाली दुकानों की जांच की। खण्ड विकास अधिकारी ने विभिन्न पूर्व जनमंच गतिविधियों के तहत ग्राम पंचायत भोजनगर एवं अन्हेच में विभिन्न अभिलेखों की जांच की। 1. खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा पूर्व जनमंच गतिविधियां 2. खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा पूर्व जनमंच गतिविधिया 3. जिला आयुर्वेदिक विभाग द्वारा पूर्व जनमंच गतिविधियां 4 व 5 जिला कृषि विभाग द्वारा पूर्व जनमंच गतिविधियां 6 व 7 स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा पूर्व जनमंच गतिविधियां
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल 24 तथा 25 नवम्बर, 2019 को सोलन जिला के प्रवास पर रहेंगे। डॉ. सैजल 24 नवम्बर, 2019 को प्रातः 10.00 बजे सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोजनगर में आयोजित होने वाले जनमंच की अध्यक्षता करेंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री 25 नवम्बर, 2019 को कंडाघाट विकास खंड की ग्राम पंचायत छावशा में दिन में 12.00 बजे नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण करेंगे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और हर घर को रसोई गैस प्रदान करने के लिए महत्वाकांक्षी हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना की सफलता अन्य राज्यों के लिए भी एक आदर्श है। डॉ. सैजल आज सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर एवं परवाणू में योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क गैस कनैक्शन वितरित करने के उपरांत उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। डॉ. सैजल ने शुक्रवार को धर्मपुर में विकास खंड धर्मपुर की 11 तथा विकास खंड सोलन की 05 ग्राम पंचायतों के 110 लाभार्थियों को गैस कनैक्शन वितरित किए। डॉ. सैजल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में गृहिणी सुविधा योजना का उद्देश्य हर घर को रसोई गैस सुविधा उपलब्ध करवाना है। योजना अपने उद्देश्य में पूर्ण रूप से सफल हो रही है। अभी तक सोलन जिला में 9659 पात्र लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि अभी तक धर्मपुर विकास खंड में 1944 परिवार इस योजना से लाभान्वित हो चुके है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अब सभी लोगों को राहत पहुंचाने के लिए गृहिणी सुविधा योजना की पात्रता में संशोधन किया है। अब ऐसे सभी परिवार योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे जो 02 अक्तूबर, 2019 तक या इससे पूर्व अस्तित्व में आए हों। पहले यह समय सीमा प्रथम जनवरी, 2018 निर्धारित की गई थी। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि योजना का लाभ उठाएं और प्रत्येक गृहिणी को सुरक्षित ईंधन सुविधा एवं साफ-सुथरा पर्यावरण प्रदान करें। सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार अनेक ऐसी नवीन योजनाएं कार्यान्वित कर रही है जो पात्र वर्गों को समय पर लाभान्वित करने में सफल रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में हिमकेयर तथा सहारा योजनाएं आम लोगों का संबल बनी है और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में वरिष्ठ नागरिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा पैंशन की आयु सीमा को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष किया गया है। वर्तमान वित्त वर्ष में समाज कल्याण पर कुल 2543 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे है। इस वर्ष सामाजिक सुरक्षा पर 642 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के इन निर्णयों से समाज के हर वर्ग को लाभ मिला है। डॉ. सैजल ने इस अवसर पर जन समस्याएं भी सुनीं और विभिन्न विभागों के अधिकारियों को इनके त्वरित निपटारे के निर्देश दिए। भाजपा मंडल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और क्षेत्र के विकास की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर भाजपा मंडल कसौली के सचिव कृपाल सिंह, ग्राम पंचायत जाबली के प्रधान दुनीचंद धीमान, घनश्याम दास गर्ग, सीताराम, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं स्थानीय निवासी उपस्थित थे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने आज सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोजनगर में 24 नवम्बर, 2019 को आयोजित होने वाले जनमंच के लिए प्रचार वाहन को धर्मपुर से झण्डी दिखाकर रवाना किया। डॉ. सैजल ने इस अवसर पर कहा कि जनमंच आम आदमी की शिकायतों के त्वरित निवारण का मंच बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि जनमंच में ऐसी शिकायतों भी सुलझ रही हैं जो पिछले अनेक वर्षों से लंबित थीं। उन्होंने कहा कि जनमंच की सफलता आम आदमी के संतोष का कारक बनकर उभरी है। उन्होंने कहा कि जनमंच के लिए चिन्हित ग्राम पंचायतों में जन-जन को इस कार्यक्रम के विषय में जानकारी प्रदान की जानी चाहिए। इस कार्य के लिए प्रचार के विभिन्न माध्यमों का उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनमंच की सफलता के लिए विभिन्न विभागों को पूर्ण समन्वय के साथ कार्य करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए भी उपयुक्त साधन है। डॉ. सैजल ने 24 नवम्बर, 2019 को भोजनगर विद्यालय में आयोजित होने वाले जनमंच के लिए लोगों से आग्रह किया कि वे बड़ी संख्या में जनमंच में पहुंचे और अपनी शिकायतों का निवारण करवाएं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि जनमंच का पूरा लाभ उठाने के लिए अपनी शिकायतें लिखित में संबंधित पंचायत सचिव अथवा उपमंडलाधिकारी कार्यालय सोलन में जमा करवाएं। उन्होंने कहा कि जनमंच के दिवस पर प्राप्त लिखित शिकायतें भी पंजीकरण के उपरांत ही निदान के लिए लाई जाएंगी। खंड विकास अधिकारी ललित दुल्टा ने इस अवसर पर जानकारी दी कि 24 नवम्बर, 2019 को आयोजित होने वाला जनमंच सोलन जिला का 15वां जनमंच होगा। उन्होंने कहा कि इस जनमंच में क्षेत्र की 12 ग्राम पंचायतों की समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस जनमंच में ग्राम पंचायत काबाकलां, बोहली, अन्हेच, भोजनगर, बनासर, नेरीकलां, नारायणी, प्राथा, चम्मो, बड़ोग, कोरो कैंथड़ी तथा चेवा की शिकायतों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनमंच के विषय में संबंधित ग्राम पंचायतों में लोगांे को जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा मंडल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, सचिव कृपाल सिंह, ग्राम पंचायत जाबली के प्रधान दुनीचंद धीमान, घनश्याम दास गर्ग, सीताराम, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं स्थानीय निवासी उपस्थित थे।
सोलन जिला में मादक द्रव्यों एवं मदिरा व्यसन पर रोक के लिए जन-जन को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला आयुर्वेद विभाग द्वारा 22 नवम्बर, 2019 को विभिन्न स्थानों पर नशे के दुष्प्रभाव एवं बचाव पर व्याख्यान दिए जाएंगे। यह जानकारी आज यहां जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. राजेन्द्र शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि व्याख्यान प्रातः 11.00 से आरम्भ होंगे। डाॅ. राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि व्याख्यान माला कार्यक्रम के तहत डाॅ. लोकेश ममगई डाॅ. वाई.एस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में, डाॅ. अनीता गौतम राजकीय महाविद्यालय सोलन में, डाॅ. सारिका शर्मा आई.टी.आई सोलन में, डाॅ. आशा मधानिया राजकीय पाॅलीटैक्निक कण्डाघाट में, डाॅ. प्रवीण शर्मा राजकीय महाविद्यालय कण्डाघाट में, डाॅ. कुरनेश नागल राजकीय महाविद्यालय अर्की में, डाॅ. साक्षी राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ में, डाॅ. सन्दीप आई.टी.आई नालागढ़ में तथा डाॅ. सोनिया धीमान राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला में नशे के दुष्प्रभावों एवं बचाव पर जानकारी प्रदान करेंगी। नशा निवारण कार्यक्रम के तहत सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से सम्बद्ध पूजा कला मंच बाड़ीधार के कलाकार भी 22 नवम्बर, 2019 से लोगों को गीत-संगीत एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जागरूक बनाएंगे। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सौजन्य से आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के अनुसार कलाकार द्वारा 22 नवम्बर को चिकित्सा खण्ड चण्डी के गावं बुरावाला तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नालागढ़, 23 नवम्बर को धर्मपुर के जोहड़जी एवं 26 नवम्बर को अर्की के गावं बातल और कण्डाघाट में लोगों को जागरूक किया जाएगा।
कुनिहार : पूर्व सैनिक लीग कुनिहार इकाई के अध्यक्ष कैप्टन रणधीर सिंह व लीग के सभी पूर्व सैनिक, वीर नारियों ने सियाचिन में मातृ भूमि की रक्षा करते शहीद हुए कुनिहार क्षेत्र के मनीष ठाकुर की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना करते हुए मनीष के परिवार को इतने बड़े दुख को सहन करने की शक्ति देने की भगवान से प्रार्थना की है। वहीँ क्षेत्र की सामाजिक संघठनो में सर्व एकता मंच, सम्भव चेरिटेबल संस्था, कुनिहार विकास सभा, कोठी विकास सभा, ठाकुर द्वारा प्रबंधक कमेटी, रामलीला जनकल्याण समिति कुनिहार के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने शहीद मनीष ठाकुर की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है।
हिमाचल में उप चुनावों में हुई कांग्रेस की हार के बाद कांग्रेस हाईकमान सीरियस हो गया है। हरियाणा में कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन के बाद अब हिमाचल पर नजर पैनी कर दी गई है। वैसे भी पंजाब में कांग्रेस की सरकार है और हिमाचल में भी इस बारे में कांग्रेस सचेत हो गई है। सूत्र बताते हैं कि हाई कमान ने इस बार कोई प्रयोग न करके संगठन के अनुभव और नेतृत्व क्षमता के आधार पर प्रदेश नेतृत्व तय करने का निर्णय लिया है। बिलासपुर से सम्बंध रखने वाले ठाकुर राम लाल वर्तमान में कांग्रेस विधायकों में वीरभद्र सिंह के बाद सबसे अनुभवी व वरिष्ठ नेता है। वही पार्टी व कार्यकर्ताओं में उनकी दमदार छवि है। राम लाल ठाकुर बिलासपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र श्री नैना देवी से पांचवीं बार विधायक बने, ठाकुर पूर्व में कई विभागों के मंत्री रहे है। इस भी विभाग के वो मंत्री रहे उसमे उन्होंने नए आयाम स्थापित किये हैं। ताजा घटना क्रम के चलते पिछले कल हिमाचल के अध्यक्ष कुलदीप राठौर के अलावा सभी पदों को निरस्त कर दिया है व पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली उनको दिल्ली बुला लिया है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि रामलाल ठाकुर का नाम प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए तय किया जा चुका है। अब ओपचारिक घोषणा होनी बाकी है। इसी तरह से नेता विपक्ष के लिए आशा कुमारी का नाम सामने आया है जो पंजाब के साथ छत्तीसगढ़ की प्रभारी भी रही है और प्रदेश कांग्रेस के साथ राष्ट्रीय पटल पर भी अग्रणी महिला नेताओं में गिनी जाती है। वो वर्तमान में चंबा के डलहौजी से विधायक है व प्रदेश कांग्रेस में इकलौती महिला विधायक है। जहाँ गत विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के बड़े बड़े दिग्गज मंत्री चुनाव हार गए थे वही बीजेपी की प्रचंड लहर में भी उपरोक्त दोनों नेता कड़ी टक्कर में जीत कर विधानसभा पहुंचे थे। हिमाचल के कांग्रेस समर्थक नए कप्तान के नाम की घोषणा का इंतजार कर रहे है लेकिन बिलासपुर वासी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे है। कांग्रेस के नेतृत्व में ये बदलाव कांग्रेस की वापसी करवाने में कितना सफल होता है ये तो भविष्य के गर्भ में है लेकिन इन नेताओं के नाम सामने के बाद दो साल से विपक्ष के कमजोर नेतृत्व का फायदा लेकर आराम से सरकार चलाने वाले मुख्य मंत्री जय राम ठाकुर को भी विपक्ष के घेरने लिए नए सिरे से रणनीति बनानी पड़ेगी।
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सोलन स्थित मोहन शक्ति हैरिटेज पार्क स्थित मन्दिर में पूजा-अर्चना की तथा सभी के कल्याण एवं आरोग्य की कामना की। उन्होंने इस अवसर पर मन्दिर परिसर का भ्रमण किया तथा यहां श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने इस सम्बन्ध में उचित दिशा-निर्देश भी जारी किए। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी विवेक चन्देल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाॅ. शिव कुमार शर्मा, मोहन शक्ति हैरिटेज पार्क के न्यासी एच.एन. हाण्डा सहित अन्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि युवा अपनी दृढ़ संकल्प शक्ति के बल पर देव भूमि हिमाचल को सही मायनों में नशा मुक्त एवं स्वच्छ बना सकते हैं। राज्यपाल सोलन के वाकनाघाट स्थित जे.पी. विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ विचार-विमर्श सत्र को सम्बोधित कर रहे थे। बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि देश तथा समाज हित में युवाओं की ऊर्जा का पूर्ण दोहन करने के लिए यह आवश्यक है कि युवा शक्ति स्वस्थ एवं जागरूक हो। उन्होंने कहा कि इसके लिए युवाओं को नशे जैसे भयानक रोग से दूर रहना होगा। उन्होंने विश्वविद्यालय के छात्रों से आग्रह किया कि वे सदैव नशे से दूर रहने का संकल्प लें और अपने सहपाठियों को भी नशे से दूर रखने में सहायक बने। उन्होंने कहा कि युवा नशे से दूर रहकर ही अपने परिवार एवं राष्ट्र हित की दिशा में पूर्ण योगदान दे सकते हैं। राज्यपाल ने युवाओं का आह्वान किया कि नशे को समाप्त करने का संकल्प लेने के साथ ही उन्हें देश व हिमाचल को स्वच्छ बनाने के लिए भी प्रतिज्ञाबद्ध होना होगा। उन्होंने कहा कि समाज हित के इन कार्यों के लिए युवाओं का स्वस्थ रहना आवश्यक है। उन्होंने युवाओं को परामर्श दिया कि वे नियमित व्यायाम करें। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर एवं प्रयोगशालाओं का निरीक्षण भी किया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनोद कुमार ने राज्यपाल का स्वागत किया तथा उन्हें विश्वविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुल सचिव मेजर जनरल (सेवानिवृत) आर. बस्सी, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी विवेक चन्देल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाॅ. शिव कुमार शर्मा, विश्वविद्यालय के अध्यापक एवं छात्र तथा अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
बिरला पब्लिक स्कूल पिलानी द्वारा आई पी एस सी ब्रास बैंड और पाइप बैंड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 13 स्कूलों ने भाग लिया। हिमाचल प्रदेश, जिला सोलन के पाइनग्रोव स्कूल, धर्मपुर व सुबाथू ने पहली बार आई पी एस सी ब्रास बैंड और पाइप बैंड प्रतियोगिता में अपना नाम लोहा मनवाया। पाइप बैंड मास्टर मोहम्मद समसाद खां और ब्रास बैंड मास्टर परमिंदर सिंह सहगल के निर्देशानुसार लड़को व लड़कियों ने बढ़िया सुरों में स्वागत, सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तान हमारा, हम होंगे कामयाब, विजय भारत और संगीत सम्राट ए.आर रहमान,के विश्व विख्यात गीत 'जय हो' की धुन निकाली। बिरला बालिका विद्यापीठ, पिलानी, सैनिक स्कूल कपूरथला, मान पब्लिक स्कूल, देहली, राजकुमार कालेज, राजकोट, सैनिक स्कूल, अमराबती, एल के सिंघानिया गोटन, बिरला पब्लिक स्कूल, विद्यानिकेतन, बिरला पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पिलानी एवं पाइनग्रोव स्कूल सहित तेरह टीमों ने इस तीन दिवसीय बैंड प्रतियोगिता में भाग लिया। वहीँ राजमाता कृष्णा कुमारी पब्लिक स्कूल, जोधपुर में आई पी एस सी में अभिव्यक्ति डांस और सोलो डांस प्रतियोगिता में देशभर की 16 टीमों ने भाग लिया। अभिव्यक्ति डांस प्रतियोगिता में भी पाइनग्रोव स्कूल का अद्वितीय प्रदर्शन रहा। सभी टीमों ने पुरे दमखम के साथ आई पी एस सी डांस, ब्रास बैंड प्रतियोगिता में अपना जलवा बिखेरा और बैंड और डांस के प्रति अपनी रूचि दिखाई।
डीएवी अम्बुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट में नशा निवारण पर छात्रों तथा अध्यापकों ने प्रतिज्ञा ली। इस अवसर पर एडवोकेट अर्की हेमंत वर्मा ने बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि नशा आज की नौजवान पीढ़ी में बढ़ता जा रहा है जो कि चिंता की बात है। नशा हमारे शरीर को नुकसान तो करता ही है साथ ही हमारे आसपास रहने वालों को भी प्रभावित करता है। अतः हमें नशे के प्रति जागरूक होना चाहिए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि आज की युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहकर अपने उज्जवल भविष्य हेतु कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि बच्चे स्कूल में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक होंगे तो ही वे बड़े होकर सही रास्ते पर आगे बढ़ेंगे। अन्य गतिविधियों में स्कूल में हर माह की तरह इस महीने भी वैदिक मंत्रों के साथ हवन संपन्न करवाया गया। नवंबर महीने में जन्मे विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों की तरफ से संगीता, सोनी तथा प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर एवं अन्य अध्यापकों ने इस हवन में आहुतियां डाली। अंत में सभी को प्रसाद वितरित वितरित किया गया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नवगांव में 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक नशा मुक्ति माह बड़े जोश से मनाया जा रहा है। इस दौरान विद्यालय में अनेक प्रकार की गतिविधियों छात्रों को जागरूक करने के लिए की जा रही है। इसी उपलक्ष्य में 15 नवंबर से 21 नवंबर तक प्रथम सप्ताह के दौरान शपथ, भाषण, वाद-विवाद, माता-पिता एवं अभिभावकों से नशा मुक्ति एवं बच्चों के स्वास्थ्य एवं भविष्य के बारे में चर्चा परिचर्चा की गई। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र गौतम, उप प्रधानाचार्य डॉ बाबूराम शर्मा, प्रवक्ता हिंदी भीम सिंह ठाकुर ने विभिन्न दिवसों पर छात्रों को नशे से दूर रहने की एवं इसके दुष्प्रभावों की जानकारी दी। सारी गतिविधियां नोडल अधिकारी शारीरिक शिक्षक दीप कुमार के नेतृत्व में आयोजित की जा रही है। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक अमरदेव शर्मा, सुरेंद्र प्रसाद, लेख राम, पूजा शर्मा, किरण बाला, मीनाक्षी, पूजा जोशी, ज्योति, मीरा, सत्यपाल, रीता शर्मा, योगेश गुप्ता, हरीश गुप्ता, शिल्पा, सरिता गुप्ता, दीप कुमार, हेमंत गुप्ता, रजनीश मंजुला, पंकज पाठक एवं कार्यालय अधीक्षक जितेंद्र चंदेल, वरिष्ठ सहायक कमला गौतम, हेमा, तारा सहित सभी कर्मचारियों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।
प्रदेश सरकार ने हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से योजना की शर्तों में संशोधन किया है। यह जानकारी जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक मिलाप शांडिल ने दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत अब 02 अक्तूबर, 2019 तक या इससे पूर्व अस्तित्व में आए सभी परिवारों को मुफ्त गैस कनैक्शन जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी परिवारों को अपने आवेदन निर्धारित प्रपत्र पर भरकर संबंधित ग्राम पंचायत में जमा करवाने होंगे। पंचायतों द्वारा ऐसे सभी आवेदन 30 नवम्बर, 2019 तक संबंधित निरीक्षक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के कार्यालय में जमा करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 30 नवम्बर, 2019 के उपरांत कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। मिलाप शांडिल ने कहा कि जिन परिवारों के पास गैस कनैक्शन नहीं है वे अपनी पंचायत में इसके लिए आवेदन कर सकते है। आवेदन पत्र के साथ अपने उपभोक्ता को जानो फार्म (केवाईसी), राशन कार्ड की प्रति, परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड की छाया प्रतियां एवं बैंक खाते की पासबुक की छाया प्रति संलग्न करना आवश्यक है। उन्होंने जिला की सभी ग्राम पंचायतों से आग्रह किया है कि इस दिशा में अधूरे फार्म स्वीकार न करें ताकि कोई भी पात्र परिवार गैस कनैक्शन लेने से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि पूर्व में योजना के अन्तर्गत प्रथम जनवरी, 2018 तक अस्तित्व में आए परिवारों को निःशुल्क गैस कनैक्शन जारी करने का प्रावधान था। परंतु अब योजना में संशोधन कर यह सीमा 02 अक्तूबर, 2019 तक कर दी गई है। जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक ने सभी पात्र परिवारों से आग्रह किया कि प्रदेश सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठाएं और निर्धारित समय सीमा में अपनी पंचायत में प्रपत्र भरकर सौंप दें ताकि उन्हें गैस कनैक्शन प्रदान किया जा सके।
हिमाचल प्रदेश महिला राज्य आयोग एवं महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय बद्दी के स्कूल ऑफ लॉ एवं के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय में ‘‘महिलाओं से संबंधित विषयों पर कानूनी एवं सामान्य जागरूकता“ विषय पर एक कार्यशाला आयोाजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर ने की। डॉ. डेजी ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि कानून महिलाओं को बराबरी के अधिकार प्रदान करता है और इनकी अनुपालना सुनिश्चित बनाना आवश्यक है। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेश सरकार द्वारा महिला कल्याण एवं सशक्तिकरण के विषय में कार्यान्वित की जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं की सहायता के लिए उपलब्ध विभिन्न कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और विद्यार्थियों को अपने परिवार व समाज में इन कानूनों के विषय जागरूक बनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर.के. गुप्ता ने मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं में कानूनी जागरूकता का अभाव है। उन्होंने कहा कि प्रदेश महिला आयोग एवं अन्य सामाजिक संगठनों को ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बददी नरेश कुमार शर्मा ने इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा शुरू की गई विभिन्न महिला हैल्पलाईन नम्बरों की जानकारी दी। उन्होंने हुए बताया कि कैसे महिलाएं इन हैल्पलाईन नम्बरों से सहायता प्राप्त कर सकती है। विधि अधिकारी अनुज कुमार वर्मा ने हिमाचल प्रदेश महिला आयोग के गठन, उददेश्यों एवं कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार जानकारी दी। प्रोजेक्ट इंचार्ज सुरेश गुप्ता ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए कहा कि समाज को महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच रखनी चाहिए। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्राध्यापक एवं छात्र उपस्थित थे।
नशा निवारण अभियान के तहत सोलन जिला के कंडाघाट उपमंडल के बाहरा विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा कंडाघाट से करोल टिब्बा तक ट्रैकिंग अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने ट्रैकिंग के साथ-साथ नशा निवारण पर सारगर्भित चर्चा की। अभियान के तहत सोलन में भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा चित्रकला तथा नुक्कड़-नाटक का आयोजन किया गया। जिला भाषा अधिकारी कांता नेगी ने इस अवसर पर कहा कि इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को कलात्मक अभिव्यक्ति के द्वारा नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। चित्रकला प्रतियोगिता में 20 विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के 8वीं से 10वीं कक्षा तक के वर्ग में राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन के गणेश प्रथम, सेंट ल्यूकस स्कूल के प्रियांशु वर्मा द्वितीय तथा इसी स्कूल की प्राची शर्मा तृतीय स्थान पर रही। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन की श्वेता ठाकुर को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन के अमन पहले, गुरूकुल इंटरनेशल स्कूल की वंशिका शर्मा दूसरे तथा इसी स्कूल के रॉबिन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन के चंद्रशेखर को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्रणव थियेटर बियोन्ड थियेटर सोलन द्वारा नशाखोरी एवं शराबबंदी विषय पर संदेशात्मक नुक्कड़-नाटक भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर थियेटर के निर्देशक संजीव अरोड़ा ने बच्चों का आह्वान किया कि वे अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति और संकल्प के माध्यम से नशे से दूर रहें। नशा निवारण अभियान के तहत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आज सोलन जिला के विभिन्न विद्यालयों में 1102 छात्रों को नशा निवारण के विषय में जागरूक किया गया और शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुग्गाघाट में 300, आर्य समाज पब्लिक स्कूल सुबाथू में 352, पाईनग्रूव स्कूल सुबाथू में 310, वीएचएसएनसी बरोटीवाला में 20 तथा चिकित्सा खंड अर्की में 120 छात्रों को जागरूक किया गया।
सोलन जिला के नालागढ़ में आज मादक द्रव्यों एवं मदिरा व्यसन पर रोक के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। उपमंडल प्रशासन द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुंडलू, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुम्हारहट्टी, राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ तथा दून वैली पब्लिक स्कूल में उपस्थित छात्र-छात्राओं को नशे के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए उपमंडलाधिकारी नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने कहा कि नशे का बढ़ता प्रचलन हमारे देश के लिए बड़ी चुनौती है तथा इस चुनौती का सामना करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को एक साथ मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि हालांकि हिमाचल प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन नशे के प्रति बेहद संवेदनशील है तथा नशा उन्मूलन के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं लेकिन सरकार का कोई भी प्रयास जन सहभागिता के बिना अधूरा है। राजकीय महाविद्यालय रामशहर में नशा निवारण के विषय में चर्चा की गई तथा उपस्थित छात्र-छात्राओं को ड्रग्स फ्री हिमाचल ऐप के बारे में जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्रधानाचार्य हरप्रीत कौर तथा नशा निवारण अभियान समिति की संयोजक नीलम ने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। इस अवसर पर छात्रों को नशा निवारण की शपथ दिलाई गई और दून वैली पब्लिक स्कूल में नशे के विरूद्ध हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। नालागढ़ विकास खंड के अंतर्गत सभी 69 ग्राम पंचायतों में स्वयं सहायता समूह तथा महिला मंडल की महिलाओं ने एकत्रित होकर नशे के बढ़ते प्रचलन तथा इसके दुष्परिणामों के बारे में चर्चा की। इन सभी कार्यक्रमों में उपमंडल की विभिन्न पंचायतों की लगभग 3000 महिलाओं ने भाग लिया। नशा निवारण अभियान के तहत नालागढ़ के हेरिटेज पार्क से विभिन्न विद्यालयों बच्चों की रैली को रवाना किया गया। इस रैली में नशे के विरुद्ध समाज को एक संदेश दिया गया।
सोलन जिला के कुनिहार निवासी सैनिक मनीष की उनके पैतृक गांव में पूरे राजकीय एवं सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कृतज्ञ प्रदेशवासियों की और से शहीद सैनिक को श्रद्धाजंलि अर्पित की। 22 वर्षीय सैनिक मनीष भारतीय सेना की डोगरा रेजीमेंट में तैनात थे और सोमवार को सियाचिन में उत्तरी ग्लेशियर के समीप गश्त के समय हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे। जिला प्रशासन की ओर से उपमंडलाधिकारी रोहित राठौर ने शहीद सैनिक मनीष को श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रवक्ता रणधीर शर्मा, प्रदेश भाजपा सचिव रतन सिंह पाल, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, दुधारू पशु सुधार सभा सोलन के अध्यक्ष रविंद्र परिहार, भाजपा के अमर सिंह ठाकुर सहित वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों, पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में आमजन ने शहीद मनीष को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की।
सोलन जिला के नालागढ़ उपमंडल में प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी नशा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत पुलिस विभाग द्वारा वृहद स्तर पर कार्य किया जा रहा है। यह जानकारी आज पुलिस अधीक्षक बद्दी रोहित मालपानी ने दी। उन्होंने कहा कि नशा उन्मूलन जागरण कार्यक्रम के तहत राजस्व जिला बद्दी में पुलिस द्वारा लोगों को ड्रग फ्री हिमाचल ऐप की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। लोगों को बताया गया कि इस ऐप को अपने मोबाइल फोन पर डाउनलोड किया जा सकता है। लोगों को पुलिस कर्मियों द्वारा व्यवहारिक रूप से इस ऐप की जानकारी दी गई। लोगों ने पुलिस कर्मियों से ऐप की कार्यप्रणाली भी समझी। रोहित मालपानी ने कहा कि नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए बद्दी पुलिस द्वारा नियमित रूप से क्षेत्र में वाहनों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। पंजाब तथा हरियाणा पुलिस के साथ संयुक्त रूप से सीमा क्षेत्रों में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि औचक निरीक्षण के दौरान वाहन चालकों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में अवगत करवाया जा रहा है। उन्हें विभिन्न प्रकार के नशों की जानकारी भी दी जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लोगों से आग्रह किया जा रहा है कि नशे के सौदागरों के संबंध में जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि आमजन के सहयोग से नशे जैसी सामाजिक बुराई पर अंकुश लगाया जा सकता है। रोहित मालपानी ने कहा कि कार्यक्रम के तहत क्षेत्र में विभिन्न स्थानों से भांग के पौधे उखाड़कर नष्ट किए जा रहे है। पुलिस थाना बद्दी के तहत शीतलपुर मार्ग तथा ग्राम पंचायत बरोटीवाला में स्थानीय निवासियों के सहयोग से भांग के पौधे उखाड़े गए। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा पंचायत भवन बरोटीवाला में लोगों को नशा निवारण के संबंध में शपथ भी दिलाई गई। लोगों को अवगत करवाया गया कि किसी भी प्रकार का नशा केवल हानि करता है और सभी को नशे से दूर रहना चाहिए। लोगों से आग्रह किया गया कि नशा निवारण के लिए पुलिस को सहयोग प्रदान करें और घर पर विशेष रूप से युवाओं के व्यवहार पर नजर रखें। रोहित मालपानी ने कहा कि नशा निवारण अभियान के अंतर्गत पुलिस द्वारा विभिन्न दवा दुकानों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान दवा की दुकानों में प्रतिबंधित दवाओं की उपलब्धता के विषय में जांच-पड़ताल की जा रही है। पुलिस द्वारा नालागढ़ से खरूनी तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए औचक निरीक्षण किए गए। उन्होंने कहा कि पुलिस की टीम ने ग्राम पंचायत मानपुरा में जन प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक आयोजित कर उनसे क्षेत्र में नशे की उपलब्धता एवं नशा सौदागरों के विषय में सारगर्भित चर्चा की। 1. लोगों को नशा निवारण के संबंध में जानकारी। 2. लोगों को नशा निवारण के संबंध में जानकारी। 3. नशा निवारण अभियान के तहत वाहनों का औचक निरीक्षण करते पुलिस कर्मी। 4. नशा निवारण अभियान के तहत वाहनों का औचक निरीक्षण करते पुलिस कर्मी। 5. दवा दुकानों का निरीक्षण। 6. भांग उखाडों अभियान 7. ड्रग फ्री हिमाचल ऐप की जानकारी। 8. भांग उखाडों अभियान 9. नशा उन्मूलन शपथ 10. दवा दुकानों का निरीक्षण।
राजकीय उच्च पाठशाला रौडी व उच्च विद्यालय मंगरुड में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश गृहरक्षा 11वी वाहिनी सोलन व नागरिक सुरक्षा द्वारा स्कूली छात्राओं हेतु एक आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में प्रशिक्षक के रूप में नियुक्त पीएच पवन कुमार व एचएचजी मनसाराम ने छात्राओं को आत्म सुरक्षा से जुड़ी अहम तकनीकों का प्रशिक्षण दिया, उन्होंने कहा कि महिलाओं के जीवन में कई बार ऐसे क्षण आ जाते है जब उन्हें अचानक छेड़छाड़ का सामना करना पड़ जाता है उस समय सिखाए जा रहे,आत्मरक्षा के गुर अहम साबित होते है और इनका प्रयोग करके छात्राएं बड़ी आसानी से उस समय अपना बचाव कर सकती है। रौडी विद्यालय के मुख्य अध्यापक कुलभूषण गुप्ता व मंगरुड विद्यालय के मुख्याध्यापक आरसी शर्मा ने कहा कि छात्राएं इस प्रशिक्षण शिविर में काफी दिलचस्पी ले रही है। आत्मरक्षा के गुर सीख कर उनमें नया उत्साह और उमंग भर आई है।
ग्राम पंचायत ग्याणा से सम्बंध रखने वाले शीशराम वर्मा का बुधवार सुबह निधन हो गया। शीशराम वर्मा पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है की शीशराम वर्मा गांव के बहुत प्रभावशाली व्यक्ति थे और हमेशा सकारात्मक ओर विकासात्मक सोच रखते थे, वर्मा ने अपना जीवन ज्यादातर सामाजिक कार्य मे व्यतीत किया और अपना जीवन अंधविश्वास से परे हटकर बिताया। शीशराम के निधन से ग्राम पंचायत ग्याणा क्षेत्र शोक में डूबा है उनके जाने से समाज को क्षति पहुची है। शोक व्यक्त कर्ताओं में स्थानीय ग्रामीणों में ग्राम पंचायत ग्याणा के उपप्रधान मोहनलाल वर्मा, संस्था के प्रधान भुवनेश्वर, विकास कमेटी के प्रधान भगतराम, हिमाचल किसान सभा के प्रधान रूपचंद ठाकुर, चमनलाल, हेम सिंह, संतराम, मनसाराम, प्रभा द्रोपदी देवी, यशु ठाकुर, ग्याणा मंडल विकास समिति के समस्त सदस्यों व समस्त पंचायतवासियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
सोलन जिला का 15वां जनमंच कसौली विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी उपमंडलाधिकारी सोलन रोहित राठौर ने दी। उन्होंने कहा कि जिला का 15वां जनमंच कार्यक्रम 24 नवम्बर, 2019 को कसौली विधानसभा क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोजनगर में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल करेंगे। रोहित राठौर ने कहा जनमंच में क्षेत्र की 12 ग्राम पंचायतों की समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस जनमंच में ग्राम पंचायत काबाकलां, बोहली, अन्हेच, भोजनगर, बनासर, नेरीकलां, नारायणी, प्राथा, चम्मो, बड़ोग, कोरो कैंथड़ी तथा चेवा की शिकायतों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनमंच प्रातः 10.00 बजे आरंभ होगा। जनमंच में अपनी शिकयतों के निवारण के लिए लोगों को सर्वप्रथम इनका पंजीकरण करवाना होगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि अपनी शिकायतें पूर्व जनमंच अवधि में अवश्य पंजीकृत करवाएं और आवेदन पत्रों पर अपना मोबाइल नंबर अवश्य अंकित करें। उन्होंने कहा कि जनमंच कार्यक्रम में महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री गृहणी सुविधा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पैंशन, जन धन योजना, बेटी है अनमोल योजना, डिजिटल राशन कार्ड, टीकाकरण इत्यादि विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। लोगों को न केवल इन कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी अपितु पात्र व्यक्तियों तक इन योजनाओं के लाभ भी पहुंचाएं जाएंगे। उन्होंने कहा कि जन मंच में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आयुर्वेद विभाग तथा पशु चिकित्सा विभाग द्वारा निःशुल्क जांच एवं दवा वितरण शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। जन मंच में हिमाचली प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, विभिन्न राजस्व प्रमाण पत्र, मृदा स्वास्थ्य कार्ड इत्यादि भी जारी किए जाएंगे। कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा पैंशन, विधिक सहायता, पूर्व सैनिकों को सहायता से संबंधित कागज़ी कार्यवाही भी पूरी की जाएगी। रोहित राठौर ने इन 12 पंचायतों के निवासियों से आग्रह किया है कि वे 24 नवम्बर, 2019 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोजनगर में आयोजित होने वाले जनमंच में बड़ी संख्या में पहुंचे और अपनी समस्याओं का शीघ्र निवारण प्राप्त करें।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यालय स्तर पर युवाओं के व्यवसायिक कौशल को निखारने के लिए योजनाबद्ध कार्य कर रही है ताकि युवा भविष्य में बेहतर रोजगार प्राप्त कर सकें। डॉ. सैजल सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के दत्यार के राजकीय माध्यमिक एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के वार्षिक समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इससे पूर्व परवाणू में टीटीआर से गलोई तक सम्पर्क मार्ग की आधारशिला रखी। लगभग एक किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण पर तीन लाख रुपए व्यय होंगे और क्षेत्र के 50 से अधिक निवासियों को इससे सड़क सुविधा प्राप्त होगी। डॉ. सैजल ने कहा कि छात्र जब नौवीं कक्षा से पढ़ाई आरम्भ करते है तो उन्हें धीरे-धीरे भविष्य की चुनौतियों और अपने लक्ष्यों के बारे में स्पष्ट होना शुरू होता है। यही वो समय है जब विद्यालय स्तर पर छात्रों को बताया जाना चाहिए कि वे अपने भावी जीवन के व्यवसाय के संबंध में स्पष्ट रूपरेखा निर्धारित करें। उन्होंने कहा कि इस दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा विद्यालय स्तर पर कार्यान्वित किया जा रहा कौशल निखार कार्यक्रम महत्वपूर्ण है। वर्तमान में प्रदेश के 900 से अधिक विद्यालयों में 11 व्यवसायों पर आधारित व्यवसायिक शिक्षा प्रदान की जा रही है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने छात्रों से आग्रह किया कि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेल एवं व्यायाम को दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाएं। उन्होंने कहा कि शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए नियमित योगाभ्यास एवं व्यायाम आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमारी युवा शक्ति देश को भविष्य की ज्ञान शक्ति बनाएगी और इसके लिए युवाओं का स्वस्थ रहना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में नशा एक बड़ा सामाजिक अभिशाप बनकर उभरा है। बच्चों एवं युवाओं को न केवल नशे से दूर रखना जरूरी है अपितु उन्हें यह भी समझाया जाना आवश्यक है कि नशा किसी भी रूप में शरीर एवं सामाजिक ताने-बारे का नाश ही करता है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में अध्यापकों एवं अभिभावकों को सजग रहकर अपनी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे न केवल घर पर बच्चों की दिनचर्या पर ध्यान दें अपितु विद्यालय जाकर उनके क्रियाकलापों के बारे में फीडबैक भी लेंगे। सहकारिता मंत्री ने कहा कि वार्षिक पारितोषिक कार्यक्रम किसी भी विद्यालय के छात्रों के लिए वर्ष पर्यन्त उनके द्वारा अर्जित की गई उपलब्धियों को आंकने का बेहतरीन मंच है तथा इस समारोह में भाग लेने से बच्चों में भविष्य में बेहतर करने की भावना प्रबल होती है। डॉ. सैजल ने अध्यापकों से आग्रह किया कि वे बच्चों की देखभाल एक माली की तरह करें ताकि उन्हें समय-समय पर उचित ज्ञान एवं संस्कार प्राप्त होते रहें। उन्होंने कहा कि विद्यालय की चारदीवारी लगाने के लिए समुचित धन उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्रों को 11 हजार रुपए प्रदान करने की घोषणा की। डॉ. सैजल ने मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। विद्यालय की अध्यापक अल्पना मेहता ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कसौली भाजपा मंडल अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, ग्राम पंचायत जाबली के प्रधान दुनीचंद धीमान, जोगिंद्र बैंक के निदेशक सुरेंद्र स्याल, बीडीसी सदस्य किरण प्रकाश, भाजपा कार्यकारिणी सदस्य मोहिंद्र ठाकुर, भाजयुमो कसौली के अध्यक्ष लक्ष्मी दत्त अत्री, स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान हरि किशन, पुलिस उपाधीक्षक परवाणू योगेश रोल्टा, अधिशाषी अभियंता विद्युत राहुल वर्मा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाबली की प्रधानाचार्य वीना अग्रवाल, राजकीय माध्यमिक पाठशाला दत्यार के सीएचटी सेवक राम, हेड टीचर कर्मसिंह वर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा अध्यापक, अभिभावक एवं छात्र उपस्थित थे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल के सोलन के प्रवास कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि डॉ. राजीव सैजल संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 22 नवम्बर, 2019 को प्रातः 10.00 बजे कसौली विधानसभा क्षेत्र के तहत विश्राम गृह धर्मपुर में गृहिणी सुविधा योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों को गैस कनैक्शन वितरित करेंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री तदोपरांत प्रातः 11.00 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर के वार्षिक समारोह में भाग लेंगे। डॉ. सैजल इसी दिन सांय 3.00 बजे परवाणू के मोनाक्षी निवास, सैक्टर-1 एचआईजी-24-सी में गृहिणी सुविधा योजना के लाभार्थियों को गैस कनैक्शन वितरित करेंगे। सहकारिता मंत्री 23 नवम्बर, 2019 को सांय 3.30 बजे सोलन स्थित मिनी सचिवालय में पिछले जनमंच कार्यक्रमों में प्राप्त आवेदनों पर किए गए कार्य की प्रगति एवं लंबित आवेदनों के संबंध में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
पाइनग्रोव स्कूल, सुबाथू में अंतर्सदनीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में चिनार, देवदार, ओक और टीक सदनों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। कनिष्ठ वर्ग और वरिष्ठ वर्ग सहित सभी सदनों के प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में उपस्थित थे। चिनार सदन के प्रतिभागियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। अंडर 14 लड़कों के वर्ग में टीक सदन के अरमान कालरा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरुस्कार से सम्मानित किया गया जबकि अंडर 14 लड़कियों के वर्ग में चिनार सदन की अन्नया को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का ख़िताब दिया गया। अंडर 17 लड़कों के वर्ग में चिनार सदन के सूर्यांश को व अंडर 17 लड़कियों के वर्ग में टीक सदन की अनुरीत मान को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी से सम्मानित किया गया। वहीँ अंडर 19 लड़कों व लड़कियों के वर्ग में देवदार सदन के आरव गोदारा और समिता लेपचा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी से पुरुस्कृत किया गया। अंतर्सदनीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का ओवरआल ख़िताब चिनार सदन के नाम रहा। प्रतियोगिता में दूसरा स्थान देवदार सदन को जबकि तीसरा स्थान ओक सदन के नाम रहा। प्रतियोगिता में चारों सदनों की सराहना की गई। इस अवसर पर विजयी सदन के विद्यार्थियों को मंच पर पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू के हेड टीचर देवेंद्र कुमार वर्मा द्वारा पुरुस्कृत किया गया और उनकी हौसला अफजाई की।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने सोलन जिला के कुनिहार निवासी सैनिक मनीष की शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। 22 वर्षीय सैनिक मनीष भारतीय सेना की डोगरा रेजीमेंट में तैनात थे और सोमवार को सियाचिन में उत्तरी ग्लेशियर के समीप गश्त के समय हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे। मनीष सोलन जिला के विकास खंड कुनिहार के गांव दोची के रहने वाले थे। डॉ. सैजल ने कहा कि हिमाचल के वीर सपूतों ने भारतीय सेना के माध्यम से सदैव देश की सेवा तथा सीमा की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि सैनिक मनीष की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी और उनके बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहीद की पार्थिव देह कल तक चंडीगढ़ पहुंचने की संभावना है।
वन, परिवहन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल की बहुमूल्य वन संपदा के वैज्ञानिक दोहन एवं इन्हें सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है। गोविंद सिंह ठाकुर सोलन जिला के नौणी स्थित डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में पेड़ों से बिरोजा निकालने के लिए ‘बोर होल प्रणाली’ पर आयोजित कार्यशाला के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य वन निगम के माध्यम से भविष्य में बिरोजा ‘बोर होल प्रणाली’ के माध्यम से निकालने की दिशा में कार्य करेगी ताकि पेड़ों को होने वाली क्षति को न्यून किया जा सके। गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की बहुमूल्य वन सम्पदा राज्य की आर्थिकी के लिए महत्वपूर्ण है। प्रदेश सरकार वर्ष 2030 तक प्रदेश के वन क्षेत्र को बढ़ाकर 30 प्रतिशत करने की दिशा में कार्यरत है। उन्होंने इस दिशा में सभी से सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हम प्रतिवर्ष वन महोत्सव आयोजित करते है और इस दौरान बड़ी संख्या में पौधे रोपित किए जाते है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि रोपे गए पौधों की देखभाल एवं सुरक्षा सुनिश्चित बनाएं। वन मंत्री ने हिमाचल प्रदेश वन निगम एवं वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आग्रह किया कि नौणी विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे नवाचार एवं खोज का पूरा लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि वन विभाग भविष्य में पेड़ों से बिरोजा निकालने की बोर होल प्रणाली को अपनाने की दिशा में कार्य करेगा। भविष्य में कायल के पेड़ों से भी बिरोजा निकाला जाएगा क्योंकि कायल का बिरोजा उत्तम गुणवत्ता युक्त है। गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि 80 के दशक में नौणी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने पेड़ के तने को क्षति से बचाने के लिए बिरोजा निकालने की रिल तकनीक अपनाई थी। किन्तु सघन रूप से बिरोजा निकालने के कारण चीड़ के हजारों पेड़ सूख गए। उन्होंने कहा कि इस क्षति से बचाव के लिए बोर होल तकनीक विकसित की गई है। वन मंत्री ने वन विभाग एवं निगम से आग्रह किया कि बहुमूल्य वन सम्पदा की रक्षा करते हुए इनका वैज्ञानिक दोहन सुनिश्चित बनाएं और प्रदेश में वनों के क्षेत्र को बढ़ाने की दिशा में समाज के सहयोग से प्रयास करें। परिवहन मंत्री ने कहा कि सरकार आमजन की सुविधा एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए गंभीर है। शिमला में पूर्ण रूप से इलैक्ट्रॉनिक वाहन चलाने के प्रयास किए जा रहे है। गोविंद सिंह ठाकुर ने विश्वविद्यालय में व्यवहारिक रूप से बोर होल प्रणाली का परीक्षण भी देखा। वन मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य वन विभाग की विभिन्न नीतिगत बैठकों में नौणी विश्वविद्यालय के कुलपति को आमंत्रित करेगी ताकि उनके अनुभव से लाभ उठाया जा सके। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रांगण में जिन्को का पौधा भी रोपित किया। इस अवसर पर गोविंद सिंह ठाकुर को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से संबंद्ध विश्वविद्यालय के छात्रों ने समस्याओं को संबंध में ज्ञापन भी सौंपा। नौणी विश्वविद्यालय के वानिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. कुलवंत राय ने बोर होल प्रणाली की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि इस प्रणाली से उच्च गुणवत्ता का बिरोजा प्राप्त होता है और पेड़ भी सुरक्षित रहते है। वन उत्पाद विभाग की प्रमुख डॉ. मीनू ने मुख्यातिथि का स्वागत किया जबकि इसी विभाग के डॉ. यशपाल भारद्वाज ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. परविंद्र कौशल, विश्वविद्यालय के कुलसचिव राजीव कुमार, प्रदेश वन निगम के प्रबंध निदेशक बीडी सुयाल, वन वृत सोलन के प्रधान अरण्यपाल हर्षवर्धन कथूरिया सहित वन निगम के अधिकारी, विश्वविद्यालय के प्राध्यापक तथा अन्य गण्यमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा नशा निवारण कार्यक्रम के तहत आज सोलन जिला के विभिन्न क्षेत्रों में 2349 छात्रों एवं अन्य को नशे के प्रकार एवं दुष्प्रभावों के विषय में जानकारी प्रदान की गई। यह जानकारी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन के एक प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि नशा विरोधी सघन अभियान के तहत विभाग द्वारा राजकीय डिग्री कॉलेज सोलन में 150 छात्रों, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बथालंग में 277 छात्रों, चिकित्सा खंड अर्की में 122 छात्रों एवं अन्य, चिकित्सा खंड नालागढ़ में ट्रक यूनियन एवं टेम्पो यूनियन नालागढ़ के 1475 सदस्यों तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोजनगर में 325 छात्रों को नशे से होने वाली हानियों के बारे में जागरूक किया गया। इन सभी स्थानों पर विभिन्न प्रकार के नशों एवं उनके सामाजिक-आर्थिक दुष्प्रभावों के बारे में भी बताया गया। प्रवक्ता ने कहा कि विभाग द्वारा छात्रों एवं अन्य को नशे के विरूद्ध शपथ दिलाई गई। सभी से आग्रह किया गया कि नशे जैसी सामाजिक बुराई के उन्मूलन के लिए प्रदेश सरकार के हाथ मज़बूत करें। अभियान के तहत नेहरू युवा केंद्र सोलन द्वारा कंडाघाट के बीएल विद्यालय में नशा निवारण जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक ईरा प्रभात ने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी को नशा उन्मूलन के लिए एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने अभिभावकों को भी तंबाकू एवं मदिरा जैसे व्यसनों से दूर रहने के लिए प्रेरित करना होगा। उन्होंने इस अवसर पर सभी को नशे से दूर रहने के संकल्प के लिए शपथ भी दिलाई।
हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम जल्द ही बिरोजा निकालने से चीड़ के पेड़ों को होने वाले नुकसान को कम करने के लिए बोरहोल तकनीक को अपनाएगा जिससे न केवल पेड़ों को होने वाला नुकसान कम होगा बल्कि एकत्रित बिरोजा की गुणवत्ता भी उच्च स्तर ही होगी। हिमाचल प्रदेश के वन मंत्री श्री गोबिंद सिंह ठाकुर ने यह बात डॉ वाईएस परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी में आयोजित राज्य वन विकास निगम के अधिकारियों की एक दिवसीय प्रशिक्षण के समापन सत्र के दौरान कही। यह तकनीक विश्वविद्यालय के वन उत्पाद विभाग के वैज्ञानिकों द्वारा लंबे शोध के बाद विकसित की गई है। इस कार्यक्रम में नौणी विवि के कुलपति डॉ परविंदर कौशल, राज्य वन विकास निगम के प्रबंध निदेशक बीडी सुयाल, निदेशक (दक्षिण) केके कटैक, विश्वविद्यालय के निदेशक अनुसंधान डॉ जेएन शर्मा, वानिकी महाविद्यालय के डीन डॉ कुलवंत राय सहित विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी और वैज्ञानिक मौजूद रहे। इस प्रशिक्षण में निगम के 30 प्रभागीय प्रबंधकों और सहायक प्रबंधकों ने भाग लिया। इस आयोजन में वन मंत्री ने कहा कि विभाग आने वाले समय में इस नई तकनीक को अपनाएगा ताकि पेड़ों की अच्छी सेहत सुनिश्चित करने के साथ साथ अच्छी गुणवत्ता और पर्याप्त मात्रा में बिरोजा के दोहरे उद्देश्यों को पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि वन विभाग विश्वविद्यालय के साथ मिलकर काम करेगा ताकि विवि द्वारा विकसित विभिन्न तकनीकों का लाभ राज्य के विकास के लिए सर्वोत्तम उपयोग में लाया जा सके। वन मंत्री ने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय और वन विभाग मिलकर विश्वविद्यालय परिसर में एक इको-टूरिज्म मॉडल की स्थापना के लिए मिलकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि भविष्य में विश्वविद्यालय के कुलपति को राज्य के वन विभाग की सभी महत्वपूर्ण नीतिगत बैठकों में आमंत्रित किया जाएगा, ताकि उनकी विशेषज्ञता क लाभ उठाया जा सके। वन मंत्री ने बोरहोल तकनीक के प्रदर्शन ब्लॉक का भी दौरा किया और विश्वविद्यालय में एक पौधा भी लगाया। राज्य में वनों के विकास के लिए नई तकनीक को अपनाने में उनकी पहल के लिए वन मंत्री का धन्यवाद करते हुए डॉ परविंदर कौशल ने विश्वविद्यालय और वन विभाग के बीच निरंतर संपर्क का आह्वान किया। डॉ कौशल ने कहा कि पूरी दुनिया में वानिकी के विकास में अनुसंधान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और इसलिए दोनों पक्षों के बीच नियमित बैठकों का आयोजन बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने विभाग के जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कर्मचारियों कों नई तकनीक के बारे में अवगत कराने और उन्हें प्रशिक्षित करने पर भी जोर दिया। राज्य वन निगम के एमडी बीडी सुयाल ने कहा कि यह तकनीक काफी उत्साहजनक है और विधि के परिणामों का आकलन करने के लिए निगम प्रत्येक निदेशालय में 10-15,000 बोर स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में विश्वविद्यालय द्वारा ठेकेदारों और मजदूरों को भी इस तकनीक पर प्रशिक्षित किया जाएगा। इससे पहले डॉ कुलवंत राय शर्मा ने वन अधिकारियों को तकनीक पर एक विस्तृत प्रस्तुति और व्यावहारिक प्रदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि यह प्रौद्योगिकी जंगलों और बिरोजा उद्योग के लिए वरदान साबित हो सकती है।


















































