कुनिहार क्षेत्र के गांव नमोल से संबंध रखने वाले हेमंत तनवर की जल शक्ति विभाग में एसई से चीफ इंजीनियर के पद पर पदोन्नति हुई है। उनकी इस पदोन्नति से गांव नमोल सहित पूरे कुनिहार क्षेत्र में खुशी का माहौल है और हेमंत तनवर को ढेरों बधाइयां मिल रही हैं। विकास सभा कुनिहार के प्रधान धनिराम तनवर व अन्य सभा सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि हेमंत तनवर एक काबिल अधिकारी होने के साथ-साथ समाज सेवा में भी अपनी अग्रणी भूमिका में रहते हैं।
** कहा, टास्क फोर्स एक माह में सुनिश्चित बनाएगी उद्योगों का निरीक्षण ** उत्पादन क्षेत्र में ज्वलनशील पदार्थों का भंडारण करने की नहीं मिलेगी अनुमति उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित बनाएगी की बद्दी के झाड़माजरी स्थित कंपनी जैसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। विभिन्न विभागों की टास्क फोर्स बनाकर बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण (बीबीएनडीए) में स्थापित उद्योगों का निरीक्षण कर उद्योगों में कामगारों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। हर्षवर्धन चौहान आज सोलन जिला के नालागढ़ के बद्दी में विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उद्योग मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इस दु:खद घटना से आहत हैं और उन्होंने इस मामले में समुचित कार्रवाई के निर्देश पहले ही जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यह दु:खद घटना के दोषियों के विरुद्ध समुचित कार्रवाई की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रदेश के उद्योगों में काम कर रहे श्रमिक सुरक्षित रहें और प्रदेश का पर्यावरण संरक्षित हो। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि बद्दी के झाड़माजरी स्थित कंपनी में यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना एनआर एरोमा उद्योग की आपराधिक लापरवाही के कारण घटित हुई है। उक्त कंपनी ने कामगारों एवं पर्यावरण की सुरक्षा के लिए स्थापित किए जाने वाले सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का उल्लंघन किया है। चौहान ने कहा कि टास्क फोर्स विभिन्न उद्योगों का निरीक्षण कर सुनिश्चित करेगी कि डीजल, पेट्रोल, अल्कोहल और केमिकल का भंडारण क्षमता के अनुसार ही हो। उन्होंने कहा कि अति ज्वलनशील पदार्थों का भंडारण उत्पादन क्षेत्र में करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने अग्निशमन विभाग को निर्देश दिए कि एक माह के भीतर सभी उद्योगों का फायर ऑडिट किया जाए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित बनाया जाए कि सभी उद्योगों में आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध हों। सभी उद्योगों में सुरक्षा की दृष्टि से चार निकासी द्वार तथा फोल्डेबल सीढ़ियां स्थापित होनी चाहिएं ताकि आपदा की स्थिति में कामगारों को बाहर निकलने का सुरक्षित रास्ता मिल सके। उद्योग मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी उद्योगों में प्रत्येक माह में एक बार मॉक ड्रिल अवश्य आयोजित होनी चाहिए, ताकि आकस्मिक घटना या आगजनी अथवा अन्य आपदा के समय त्वरित कार्रवाई कर नुकसान को न्यून किया जा सके।
** भेड़ या बकरी के मरने पर पशुपालक को मिलेगा 8 हजार क्लेम ** तीन साल का जीवन बीमा करने की घोषणा हिमाचल प्रदेश में अब भेड़-बकरियों का भी लाइफ इंश्योरेंस किया जाएगा। दरअसल पशुपालन विभाग प्रदेश के 38 हजार से अधिक भेड़-बकरियों का बीमा करने जा रहा है। विभाग बीपीएल, एससी और एसटी पशुपालकों की की कुल 21050 भेड़-बकरियों का बीमा करेगा तो वहीं एपीएल पशुपालकों की कुल 17250 भेड़-बकरियों का भी बीमा किया जाएगा। भेड़-बकरियों की बीमित राशि 912 रुपए रखी गई है। इसमें से बीपीएल, एससी और एसटी पशुपालकों को भेड़-बकरियों की बीमित राशि 173 रुपए जमा करवानी होगी, जबकि एपीएल पशुपालकों के लिए 365 रुपए बीमित राशि रखी गई है। शेष राशि विभाग की तरफ से जमा करवाई जाएगी। पशु पालक 31 मार्च से पहले अपने पालतू भेड़-बकरियों का बीमा करवाना सुनिश्चित कर सकते है। बताया गया है पशुपालन विभाग पांच माह से अधिक आयु के भेड़-बकरियों का ही बीमा करेगी। यह बीमा तीन वर्ष के लिए किया जा रहा है। इस बीच अगर पशुपालकों की भेड़-बकरियों की बीमारी के चलते मौत होती है, तो उसे 8000 रुपए की राशि बीमे के तौर पर मिल सकेगी। हालांकि पशु की उम्र व बेट के मुताबिक बीमा राशि इससे कम भी दी जा सकती है।
वन मंडल कुनिहार में वन मित्र योजना के तहत प्रतिभागियों का शारीरिक मापदंड परीक्षण कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। यह जानकारी मुख्य अरण्यपाल बिलासपुर वन वृत्त अनिल कुमार शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सभी पुरुष प्रार्थियों की शारीरिक मापदण्ड एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा 8 फरवरी तथा महिला प्रार्थियों की 9 फरवरी को आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि अर्की में डिग्री कॉलेज बातल, दाड़लाघाट में वन विश्राम गृह दाड़लाघाट, कुनिहार में वन विश्राम गृह कुनिहार तथा कुठार में शारीरिक मापदंड एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा बनलगी में आयोजित की जाएगी। सभी स्थानों पर यह कार्यक्रम प्रात: 9 बजे से आरंभ होगा। मुख्य अरण्यपाल ने कहा कि यदि किसी कारण निर्धारित दिवस पर यह प्रक्रिया नहीं हो पाती है तो प्रार्थियों को उसी समय अगली तिथि बता दी जाएगी।
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 फरवरी को आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 33 केवी कंडाघाट फीडर के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने दी। राहुल वर्मा ने कहा कि 5 फरवरी की प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक वाकनाघाट, क्यारीघाट, क्वारग, शालाघाट, कैथलीघाट, छावशा, डुमैहर, कदौर, गरू, पौघाट, कून, आंजी, सुनारा, साधुपुल, कलहोग, दोची, सोनाघाट, सैंज, कोटला, चायल, नंगाली, हिन्नर, कुरगल, झाझा, धंगील, आलमपुर, जनेड़घाट, टिक्कर एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि उपरोक्त निर्धारित तिथि व समय में खराब मौसम व अन्य परिस्थितियों के दृष्टिगत परिवर्तन किया जा सकता है।
** राजा वीरभद्र खेल स्टेडियम कुमारहट्टी में 3 से 5 मई तक होगी प्रतियोगिता ** 26 राज्यों की टीमें लेंगी भाग, 1000 से ज्यादा प्रतिभागी दिखाएंगे दमखम स्टार कराटे अकादमी सोलन तीसरी कराटे प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रही है, जिसमें 1000 से ज्यादा प्रतिभागी भाग लेंगे। अकादमी के अध्यक्ष पीसी कश्यप ने सोलन के निजी होटल में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि 3 से 5 मई को तीसरी कराटे लीग राजा वीरभद्र खेल स्टेडियम कुमारहट्टी में होने जा रही है, जिसमें एक हजार से ज्यादा प्रतिभागी और 26 राज्यों की टीमें भाग लेंगी। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता 26 कैटेगरी में होगी। इसमें लड़के व लड़कियां दोनों भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि आज के युवा नशे की लत में फंसकर अपना जीवन बर्बाद कर रहे हैं। उन्हें नशे से बचाने के लिए खेल ही सबसे अच्छा माध्यम है और हमारी अकादमी यही काम कर रही है। उन्होंने कहा कि विजेता को ट्रॉफी व गोल्ड मेडल के साथ 3 लाख का कैश प्राइज दिया जाएगा। उनका कहना है कि बीते 2 साल से हम इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित कर रहे हैं, जिसमें अभी तक कई हजारों खिलाड़ी भाग लेकर गोल्ड मेडल जीत चुके हैं और भविष्य में भी हम इस तरह की प्रतियोगिता करवाते रहेंग। भविष्य में सभी सुपर गोल्ड मेडलिस्ट को अकादमी अपने खर्चे पर ही भविष्य में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेने का मौका देगी। कमेटी का सभी देश व प्रदेशवासियों से निवेदन है कि आप हमारी इस मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए हमें आर्थिक सहयोग करें, ताकि हम इसे और अच्छे ढंग से आयोजित कर पाएं।
हिमाचल प्रदेश के महाविद्यालयों में प्रथम वर्ष में पड़ रहे छात्रों के लिए छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की तिथि को एक बार फिर बढ़ा दिया गया है। प्रथम वर्ष के विद्यार्थी अब 10 फरवरी तक 10 विभिन्न छात्रवृत्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों की सुविधा के लिए अब तीसरी बार छात्रवृत्तियों की तिथि बढ़ाई गई है ताकि विद्यार्थियों को आवेदन करने के लिए किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। पूर्व में आवेदन की तिथि 30 नवंबर और 31 दिसंबर थी। अब 31 जनवरी से 10 फरवरी की गई है। पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद विद्यार्थियों को तीन वर्षों तक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
सोलन जिला के नालागढ़ उपमंडल के बद्दी के झाड़माजरी स्थित एनआर एरोमा कंपनी में कार्यान्वित किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्य के दौरान एनडीआरएफ द्वारा कंपनी प्रागंण से आज चार शव निकाले गए। पोस्टमार्टम के लिए इन चार शवों को नागरिक अस्पताल नालागढ़ भेजा गया है। यह जानकारी आज झाड़माजरी में जिलाधीश सोलन मनमोहन शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना में अभी तक पांच व्यक्तियों की मृत्यु की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि एक महिला की गत सायं मृत्यु हुई थी, जबकि आज राहत एवं बचाव कार्य के दौरान कंपनी प्रागंण से चार शव निकाले गए हैं। जिलाधीश ने कहा कि अभी तक प्राप्त सूचना के अनुसार इस दुखद घटना में 8 व्यक्तियों की जानकारी प्राप्त नहीं हुई थी। इनमें से 4 के शव कंपनी प्रागंण में पाए गए हैं, अन्य की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ द्वारा गत रात्रि से ही राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। आज प्रात: एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने कम्पनी के भीतर राहत एवं बचाव कार्य आरंभ किया। यह कार्य सभी व्यक्तियों की जानकारी मिलने तक जारी रहेगा। मनमोहन शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार इस दु:खद घटना कि जांच के आदेश दे दिए गए हैं। सोलन के अतिरिक्त उपायुक्त अजय यादव इस दुर्घटना की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने कहा कि अस्पताल में उपचारधीन घायलों को फौरी राहत राशि प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि गत दिवस दु:खद घटना में मृत्यु को प्राप्त महिला के परिजनों को भी राहत राशि प्रदान की जा रही है। जिलाधीश ने कहा कि जिला प्रशासन सभी घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित बना रहा है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि यदि इस कंपनी में कार्य करने वाले ऐसे व्यक्तियों जिनकी कोई सूचना उपलब्ध नहीं हो रही है कि जानकारी उनके पास है तो जिला आपातकालीन केंद्र सोलन के दूरभाष नंबर 01792-220048, 220049, 220882 अथवा 221200 या जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकारण के समन्वयक के मोबाइल नंबर 62303-76825 पर सूचित करें।
हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लि. पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की आज बैठक हुई। यह बैठक एसोसिएशन की उप इकाई कुनिहार के अध्यक्ष ई. रत्न तंवर की अध्यक्षता में हुई, जिसमें कुनिहार, बातल, डूमेहर, वरावरी, घागर, कक्करहट्टी, सुबाथू, देओथी आदि स्थानों से सदस्यों ने भाग लिया। सभा के शुरू में आज नए सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की, जिनका कार्यकारणी ने हार पहनाकर तथा सदस्यों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। आरएन कश्यप महासचिव ने सभा के सामने यूनिट की ऑडिट रिपोर्ट रखकर पूरा लेखा-जोखा विस्तार से प्रस्तुत किया, जिसको सभा ने वॉइस वोट से स्वीकार कर दिया। ई. रत्तन तंवर ने बताया कि कैसे जनवरी माह में ज्वाइंट फ्रंट तथा पेंशनर्स ने लड़ाई लड़ कर रोकी हुई पेंशन/वेतन की अदायगी करने को बोर्ड को मजबूर किया और ओपीएस लागू करवाने तथा एमडी को हटाने की लड़ाई अभी जारी है। उन्होंने मंच से मांग की कि बिजली की सब्सिडी को तत्काल रूप से खत्म किया जाए ताकि वेतन/ पेंशन की समस्या का निदान हमेशा के लिए किया जाए।नए पेंशनर्स की ग्रेच्युटी, लीव इंकेशमेंट तथा अन्य देय राशि का भुगतान शीघ्र किया जाए। संशोधित वेतनमान का एरियर का इंतजार करते करते बहुत से पेंशनर्स इस दुनिया से चले भी गए, लेकिन बोर्ड उनका एरियर उन्हे उनके जिंदा रहते न दे पाया। इसलिए बोर्ड से आग्रह किया जाता है कि सभी पेंशनर्स का एरियर जल्द से जल्द दिया जाए। संशोधित वेतनमान के निर्धारण की कछुआ चाल में तेजी लाकर पेंशनर्स को नए वेतनमान के अनुसार जल्द पेंशन का भुगतान शुरू किया जाए। बोर्ड में ओपीएस तुरंत लागू की जाए। बोर्ड में पूर्णकालिक एमडी की नियुक्ति जल्द की जाए। उन्होंने सदस्यों से विचार विमर्श कर बताया कि यूनिट के चुनाव 3 मार्च दिन रविवार को 11बजे एवरग्रीन होटल कुनिहार के सभागार में होंगे। इसमें केंद्रीय तथा जिला कार्यकारणी के पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के झाड़माजरी में एक परफ्यूम बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग पर शनिवार सुबह को नियंत्रण पा लिया गया है। अग्निकांड में अब तक पांच लोगों की मौत हुई है। लापता लोगों की तलाश के लिए एनडीआरएफ का सर्च अभियान जारी है। एनडीआरएफ की रेस्क्यू टीमों को कंपनी के अंदर से चार कामगारों के शव मिले हैं। पांच लोग अभी भी लापता हैं। वहीं, घटना स्थल पर पहुंचे डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि मामले की विस्त़ृत जांच के लिए एसटीआई का गठन किया गया है। शुक्रवार रात को प्लांट प्रबंधक को गिरफ्तार किया और उसने स्वीकार किया कि घटना के समय इमारत के अंदर लगभग 85 लोग थे। इनमें से एक महिला की मौत हो गई। 30 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। 13 लोग लापता थे, जिनमें से 4 लोग के शव मिल गए हैं। अब लापता लोगों का पता लगाने के लिए ऑपरेशन चल रहा है। उधर, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और बद्दी की मृतक महिला के प्रति शोक व्यक्त किया।
** सोलन जिला की प्रारूप क्षेत्रीय योजना पर हितग्राही परामर्श बैठक आयोजित स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि सोलन जिला की प्रारूप क्षेत्र योजना में सभी हितधारकों के सुझावों को समाहित करने के लिए कार्य किया जाना चाहिए। डॉ. शांडिल आज सोलन के बडोग में नगर नियोजन विभाग द्वारा सोलन जिला की प्रारूप क्षेत्र योजना को अंतिम रूप देने के लिए आयोजित हितग्राही परामर्श बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। डॉ. शांडिल ने कहा कि सोलन जिला हिमाचल प्रदेश का सबसे तीव्र गति से विकसित होता जिला है। उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या, शहरीकरण और सभी को बेहतर अधोसंरचना सुविधाएं प्रदान करने के लिए योजनाबद्ध विकास आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इन सभी आवश्यकताओं को पूर्ण करने के लिए वर्ष 2041 को ध्यान में रखकर सोलन जिला की प्रारूप क्षेत्र योजना तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रारूप योजना में आवासीय सुविधा, यातायात एवं परिवहन सुविधा, आर्थिक गतिविधियां, उद्योग, कृषि एवं सम्बद्ध गतिविधि, सामाजिक अधोसंरचना और पर्यावरण तथा आपदा प्रबंधन को विशेष अधिमान दिया जाना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि गत वर्ष प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा ने निर्माण और विकास की अवधारणाओं में आधारभूत बदलाव की आवश्यकता की और सभी का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है। उन्होंने कहा कि भविष्य और वर्तमान को सुरक्षित रखने के लिए यह आवश्यक है कि सभी प्रकार के निर्माण क्षेत्र विशेष की भौगोलिक परिस्थिति और प्राकृतिक आपदा के खतरे से बचाव के अनुरूप हों। उन्होंने कहा कि बेहतर अधोसंरचना समृद्धि का कारक बनती है और इस दिशा में नगर नियोजन विभाग के साथ-साथ अन्य सभी हितधारकों को भी कार्य करना होगा।
कुनिहार के समीप कोठी पंचायत के गांव लोहारा में नौ दिवसीय श्रीमद्देवी भागवत कथा के आठवें दिन कथावाचक आचार्य हरि महाराज ने भक्त जनों को कथा प्रसंग में बताया कि महादेवी के चरित्र अनंत हैं एवं उसकी कथा अत्यंत आनंदमयी है। उन्होंने आगे बताया कि दुर्गा, राधा, लक्ष्मी, सरस्वती और सावित्री पांच देवियां सृष्टि की प्रकृति कही जाती हंै। इन देवियों के नाम हैं काली, वसुंधरा, गंगा, षष्ठी, मंगल, चंडिका, तुलसी, मनसा, निंद्रा, स्वधा, स्वाहा और दक्षिणा हैं। इनके संक्षिप्त मधुर और वैराग्य उत्पादक चरित्र में भी पवित्र करने की पूर्ण शक्ति है। इस कथा के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कथा आयोजक ज्ञानचंद एवं सुखदेव ने बताया कि यह कथा 26 जनवरी से 3 फरवरी तक प्रतिदिन दोहर बाद 1 से 4 बजे तक आयोजित की जा रही है। शनिवार को यज्ञ में पूर्णाहुति के पश्चात इस पावनमई कथा को विराम दिया जाएगा। इस कथा के उपरांत प्रतिदिन नारायण सेवा के रूप में भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। कथा में महेंद्र कुमार, विनोद कुमार, विजयंत, हीरा दत्त शर्मा, गोपालचंद, रजनी कुमार, रमेश चंद्र इंद्र दत्त एवं जगदीश चंद्र के साथ-साथ अधिक से अधिक संख्या में आसपास के गांवों के लोग सम्मिलित हो रहे हैं।
** विभाग ने चालकों के लिए एडवाइजरी की जारी, रिस्क न लेने की हिदायत हिमाचल प्रदेश में हुई भारी बर्फबारी के कारण कई सड़कें बंद हो गई हैं। सड़कें बंद होने से एचआरटीसी के सैकड़ो रूट प्रभावित हुए हैं और विभिन्न जगहों पर 84 बसें फंस गई हैं। हालांकि यात्रियों की सुविधा के लिए एचआरटीसी वैकल्पिक मार्गों से बसों का संचालन कर रहा है। सूबे के लाहौल-स्पीति, शिमला, कुल्लू, चंबा एवं मंडी जिलों में बस सेवाएं सबसे अधिक प्रभावित हुई हैं। सिरमौर, सोलन, हमीरपुर, कांगड़ा और ऊना जिले में अपेक्षाकृत कम संख्या में बस सेवाएं प्रभावित हुई हैं। बर्फबारी के बाद सड़कों पर फिसलन के चलते निगम प्रबंधन ने चालकों-परिचालकों को बसों के संचालन के दौरान विशेष एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। चालकों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए बर्फबारी के दौरान किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचने के निर्देश दिए गए हैं। प्रबंधन ने बसों को सुरक्षित स्थान पर पार्क करने, कच्ची जमीन पर बसों को न ले जाने, छोटे नालों, नदियों के आसपास बसों का संचालन स्थिति के अनुसार करने, सुरक्षित होने पर ही बसों को रूटों पर आगे ले जाने, रूट पर चलने से पहले विंड स्क्रीन, वाइपर, फॉग लाइटों की अनिवार्य जांच करने, धुंध के दौरान सही लाइट का प्रयोग करने, बसों की रफ्तार कम रखने, बसों को सुरक्षित स्थानों पर पार्क करने, बसें खड़ी करने पर गुटका लगाने के निर्देश दिए गए हैं। निगम प्रबंधन ने यात्रियों से भी सड़क की स्थिति सही न होने पर जबरन बसों को आगे ले जाने के लिए चालक परिचालकों को बाध्य न करने का आग्रह किया है।
जेईई (मेन) नीट (यूजी) और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग के लिए पिछले दस सालों में अपनी पहचान बना चुके मिनर्वा स्टडी सर्कल, घुमारवीं ने आईआईटीआई, आईएससी, आईसर तथा अन्य ऐसे ही बहुप्रतिष्ठित संस्थानों में दाखिला पाने वाले इच्छुक बच्चों को तराशने के लिए अब जेईई एडवांस की कोचिंंग भी शुरू कर दी है। संस्थान में 20 से ज्यादा बच्चों का पहला बैच दिसंबर 2023 से जेईई एडवांस 2025 की तैयारी कड़ी मेहनत और लग्न से कर रहा है और उनके मैंटौर दिन-रात इनको तराशने में लगे हुए हैं। अपनी इस जेईई एडवांस की यात्रा के बारे में बताते हुए मिनर्वा स्टडी सर्कल के मुख्य प्रबंधक राकेश चंदेल नेे बताया कि दो साल पहले अपने अध्यापकों के साथ एक मीटिंग में यह निर्णय लिया कि अपनी पूरी तैयारी के बाद मिनर्वा संस्थान जेईई एडवांस की कोचिंग शुरू करेगा। पिछले दो सालों में चिन्हित अध्यापकों ने अपनी जेईई एडवांस की तैयारी शुरू की और अब जब सब तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं तो हमने जेईई एडवांस की कोचिंग भी शुरू कर दी है। उन्होंने यह भी बताया कि जो बच्चे अपना जेईई एडवांस 2026 में देना चाहते हैं उनकी छंटनी परीक्षा संस्थान में 24 मार्च व 31 मार्च को आयोजित की जाएगी, इच्छुक अभ्यर्थी या उनके माता पिता इस छंटनी परीक्षा का पंजीकरण किसी भी कार्य दिवस पर संस्थान में आकर करवा सकते हैं।
** बनलगी में किसान मेला एवं किसान उत्पादक संगठन जागरुकता शिविर आयोजित मुख्य संसदीय सचिव (उद्योग, राजस्व एवं नगर नियोजन) राम कुमार चौधरी ने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र के बनलगी में शीघ्र ही टमाटर आधारित खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित किया जाएगा। इस कार्य में स्थानीय किसान कृषक उत्पादक संगठन का पूर्ण सहयोग लिया जाएगा। राम कुमार चौधरी आज दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दाड़वा के बनलगी में किसान मेला एवं किसान उत्पादक संगठन पर जागरूकता शिविर को सम्बोधित कर रहे थे। किसान मेला एवं किसान उत्पादक संगठन जागरूक शिविर का आयोजन डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के कृषि विज्ञान केंद्र (कंडाघाट) सोलन द्वारा किया गया। राम कुमार चौधरी ने कहा कि किसानों की आर्थिकी को मजबूती प्रदान करने के लिए आवश्यक है कि उन्हें उनके उत्पाद का उचित मूल्य मिले। उन्होंने कहा कि इस दिशा में कृषि एवं बागवानी आधारित खाद्य प्रसंस्करण उद्योग महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सोलन जिला टमाटर के उत्पादन में अग्रणी है और ज़िला में टमाटर आधारित प्रसंस्करण उद्योग के माध्यम से आर्थिकी में बदलाव की व्यापक सम्भावनाएं हैं। मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि प्रदेश सरकार शीघ्र ही बनलगी में टमाटर आधारित प्रसंस्करण उद्योग स्थापित करेगी। इससे जहां प्रदेश में उत्पादित होने वाले टमाटर की फसल का पूर्ण उपयोग सुनिश्चित होगा वहीं किसानों की आर्थिकी भी सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि प्रसंस्करण उद्योग स्थानीय युवाओं को बेहतर रोज़गार एवं स्वरोजगार उपलब्ध करवाने में भी सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि बनलगी में इस उद्योग की स्थापना के लिए समुचित भूमि आबंटित की गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्थापित होने वाले उद्योग एवं ग्राम वासियों की सुविधा के लिए मार्ग निर्माण का मामला वन अधिकार अधिनियम के तहत समुचित कार्यवाही के लिए उच्च स्तर पर प्रेषित किया जाएगा। राम कुमार चौधरी ने कहा कि हिमाचल की आर्थिकी मुख्य रूप से कृषि पर निर्भर है तथा प्रदेश सरकार कृषि क्षेत्र में उन्नत तकनीक के उपयोग पर विशेष बल दे रही है। प्रदेश की सभी मंडियों में मूलभूत सुविधाएं एवं आवश्यक अधोसरंचना उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को उपज का उचित मूल्य एवं उन्नत तकनीक प्रदान करना सुनिश्चित बनाया जा रहा है। उन्होंने किसान मेले के आयोजन तथा किसान उत्पादक संगठन के विषय में जागरूकता शिविर आयोजित करने के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र सोलन की सराहना की। उन्होंने क्षेत्र के सभी किसानों से आग्रह किया कि कृषक उत्पादक संघ से जुड़कर अपनी तथा प्रदेश की आर्थिकी को सुदृढ़ करने में सहायक बनें। उन्होंने तदोपरांत 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय निवासियों की जन समस्याएं सुनी और इनके उचित निपटारे के निर्देश दिए। कार्यक्रम में लिखित में 70 तथा मौखिक रूप से 32 समस्याएं प्राप्त हुई। कृषि विज्ञान केंद्र (कंडाघाट) सोलन के प्रभारी डॉ. जितेंद्र चौहान ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए किसान उत्पादक संगठन के विषय में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। निदेशक विस्तार शिक्षा डॉ. इंद्र देव ने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा धर्मपुर विकास खण्ड के लिए एक किसान उत्पादक संगठन (द कसौली हिल फार्म प्रोडयूसर, प्रोसेसिंग, एवं मार्किटिंग को-ओपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, धर्मपुर) गठित किया गया है। इस संगठन में अभी तक धर्मपुर विकास खण्ड के 155 किसानों ने पंजीकरण करवाया है। उन्होंने किसानों को इस संगठन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया और वह किसी भी प्रकार के शोषण से बचे रहेंगे। इस संगठन के द्वारा किसानों को भविष्य में सस्ते दरों पर बीज, दवाईयां व कृषि उपकरण भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। किसान मेले में कृषि विभाग, उद्यान विभाग व विभिन्न स्वयं सहायता समूहों के द्वारा प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरुण सेन, ग्राम पंचायत दाड़वा के प्रधान रमेश ठाकुर, जिला उद्योग महाप्रबंधक सुरेंद्र ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक परवाणू प्रणव चौहान, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण की परियोजना अधिकारी रजनी गौतम, जिला पंचायत अधिकारी जोगिंदर राणा, कृषि उपनिदेशक सीमा कंसल, आत्मा के योगराज चौहान, नायब तहसीलदार किशनगढ़ सूरत सिंह, हिमालय कार्टन के एमडी रवि देसाई, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में किसान कार्यक्रम में उपस्थित थे।
सोलन ज़िला के विकास खण्ड सोलन, कण्डाघाट, कुनिहार और नालागढ़ की विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले उप निर्वाचन के दृष्टिगत मतदाता सूची का प्रारूप अंतिम रूप से प्रकाशित कर दिया गया है। यह जानकारी आज यहां ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सोलन ज़िला के विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायत जौणाजी एवं कौरों कैंथड़ी, विकास खण्ड कण्डाघाट की ग्राम पंचायत चायल, विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत समोग तथा विकास खण्ड नालागढ़ की ग्राम पंचायत बधोखरी और मंझोली में रिक्त पदों के लिए उप चुनाव होना है। ज़िला निर्वाचन अधिकारी पंचायत ने कहा कि इन ग्राम पंचायतों में रिक्त पदों के लिए होने वाले उप निर्वाचन के दृष्टिगत हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के अनुरूप मतदाता सूचियां अंतिम रूप से प्रकाशित कर दी गई है।
उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में ज़िला सांस्कृतिक परिषद की बैठक आयोजित की गई। मनमोहन शर्मा ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि ज़िला प्रशासन स्थानीय कला को विकसित करने के लिए सदैव प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक परिषद का मुख्य उद्देश्य साहित्यिक, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा संस्कृत, हिन्दी, उर्दू भाषा और पहाड़ी बोली के संरक्षण एवं संवर्द्धन की दिशा में कार्य करना है। सांस्कृतिक परिषद संस्कृति के संरक्षण के लिए नियमित अंतराल पर कार्यक्रमों का आयोजन करवाती है। इन आयोजनों से प्रतिभागियों के मध्य परस्पर संवाद और संबंधों की प्रक्रिया विकसित होती है और स्थानीय कला, साहित्य और संवाद शैली को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि इससे प्रतिभागियों को बेहतर मंच मिलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और उनके व्यक्तिगत जीवन का विकास भी सुनिश्चित होता है। उपायुक्त ने कहा कि ज़िला सांस्कृतिक परिषद अपने विभिन्न कार्यों को गति देने के लिए सतत् प्रत्यनशील है। सोलन ज़िला की प्रतिभाओं तथा विशिष्टताओं को उभारने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर बल दिया जा रहा है। उन्होंने ज़िला भाषा अधिकारी को निर्देश दिए कि वह ज़िला में ठोडा को बढ़ावा देने के लिए कार्यरत ठोडा दलों को तलाशें ताकि उन्हें ठोडा किट उपलब्ध करवा कर उनका संरक्षण सुनिश्चित बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 में ज़िला सोलन में करयाला पर एक कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी ताकि लुप्त हो रही प्राचीन परंपरा का संरक्षण किया जा सके। उपायुक्त ने सोलन की जनता से आग्रह किया कि प्राचीन पुस्तकें जिसमें सोलन ज़िला से सम्बन्धित लेख छपे हों अथवा कोई भी प्राचीन सांस्कृतिक महत्व की वस्तु, कला केन्द्र कोठों में भेंट की जा सकती है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं एतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इन वस्तुओं, दस्तावेज़ों इत्यादि को संग्रहालय में संग्रहित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भेंट कर्ता का नाम संग्रहित वस्तुओं के साथ अंकित किया जाएगा। मनमोहन शर्मा ने कहा कि कला केन्द्र कोठों में स्थापित होने वाली कला दीर्घा को स्थानीय कलाकारों को कैनवास उपलब्ध करवा कर विकसित किया जाएगा तथा संग्रहालय में स्वतंत्रता सेनानियों के छायाचित्र, पारम्परिक वेशभूषा के छायाचित्र, वास्तविक वेशभूषा, प्राचीन सिक्के व पुस्तकें एवं पारम्परिक वाद्य यंत्र रखे जाएंगे। कला केंद्र विकसित करने के पश्चात फीस निर्धारित करने बारे भविष्य में विचार किया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि ज़िला सोलन से सम्बन्धित प्राचीन पुस्तकों को पुनः प्रकाशित किया जाएगा। इसके लिए परिषद के सदस्यों के बहुमूल्य सुझाव अपेक्षित रहेंगे। सोलन ज़िला के प्रसिद्ध लोक नृत्य पड़ुआ और करयाला के संरक्षण पर भी विशेष बल दिया जाएगा। ज़िला युवा एवं खेल अधिकारी सविंदर कैथ, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्रतिनिधि सुलेखा, फिलफोर्ट की सदस्य सुनीता शर्मा तथा ज़िला भाषा अधिकारी सोलन ममता वर्मा सहित परिषद के अन्य सरकारी व गैर सरकारी सदस्यों ने बैठक में भाग लिया।
खण्ड शिक्षा अधिकारी अर्की धुन्धन स्यामलाल वर्मा द्वारा छात्र विद्यालय कुनिहार में सोलर प्लांट स्थापित करने के लिए अपनी कमाई से 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद की है। इस पुनीत कार्य के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति व विद्यालय प्रशासन ने उनका आभार जताया है। एसएमसी अध्यक्ष रणजीत ठाकुर ने बताया कि मंगलवार को विद्यालय के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि डॉ जगदीश नेगी के साथ स्याम लाल वर्मा विशेष तौर पर मौजूद थे। उन्हें जैसे ही पता चला कि विद्यालय में सोलर प्लांट स्थापित करने के लिए लगभग 50 हजार रुपये की कमी है तो उन्होंने तुरंत 50 हजार रुपये भेंट किए। रणजीत ठाकुर ने बताया कि स्यामलाल वर्मा समाज सेवा में कभी भी पीछे नहीं रहते वह एक अधिकारी होने के साथ साथ समाजसेवी भी है।
सोलन ज़िला के चार विकास खण्डों की विभिन्न ग्राम पंचायतों में पंचायती राज संस्थाओं के रिक्त पदों के लिए आयोजित होने वाले उप चुनाव के लिए नामांकन 8, 9 व 12 फरवरी को भरे जाएंगे। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी। मनमोहन शर्मा ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देशों के अनुसार नामांकन पत्र सम्बन्धित ग्राम पंचायत कार्यालय में उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि 08, 09 व 12 फरवरी को प्रातः 11.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए नामांकन, उम्मीदवार अथवा उनके प्रस्थापक द्वारा सहायक निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 13 फरवरी को प्रातः 10.00 बजे से नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। 15 फरवरी को प्रातः 10.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि नामांकन वापिस लेने के लिए निर्धारित समय के तुरंत बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आबंटित किए जाएंगे। मनमोहन शर्मा ने कहा कि मतदान 25 फरवरी को प्रातः 08.00 बजे से सांय 04.00 बजे तक आयोजित होगा। मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना होगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय ग्राम पंचायत मुख्यालय (पंचायत घर) में मतगणना पूर्ण होने के उपरांत परिणाम घोषित किया जाएगा। ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पचांयत) ने कहा कि नालागढ़ विकास खण्ड की ग्राम पंचायत बधोखरी के वार्ड नम्बर 04, बधोखरी तथा ग्राम पंचायत मंझोली के वार्ड नम्बर 07, झिडा में वार्ड सदस्य के पद के लिए उप चुनाव होना है। मनमोहन शर्मा ने कहा कि सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत जौणाजी के वार्ड नम्बर 02, जौणा मारड तथा ग्राम पंचायत कौरों कैंथड़ी के वार्ड नम्बर 03, छोबल में वार्ड सदस्य के पद के लिए उप चुनाव होना है। ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने कहा कि कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत चायल के वार्ड नम्बर 05, चायल-4 में वार्ड सदस्य के पद के लिए उप चुनाव होना है। मनमोहन शर्मा ने कहा कि कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत समोग के वार्ड नम्बर 05, गाहदा में वार्ड सदस्य के पद के लिए उप चुनाव होना है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उचित आदेश जारी कर दिए गए हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सोलन ज़िला के विभिन्न विकास खण्डों की ग्राम पंचायतों में होने वाले उप चुनाव के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने तक तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई है। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी। मनामोहन शर्मा ने कहा कि विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत समोग, कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत चायल, सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत जौणाजी तथा कौरों कैंथड़ी तथा नालागढ़ विकास खण्ड की ग्राम पंचायत बधोखरी व ग्राम पंचायत मंझोली में उप चुनाव के दृष्टिगत तुरंत प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है।
डाक जीवन बीमा योजना 1 फरवरी को 140 वर्ष पूर्ण करने जा रही है। यह जानकारी सोलन प्रखण्ड सपरुन के अधीक्षक डाकघर राम देव पाठक ने दी। राम देव पाठक ने कहा कि डाक जीवन बीमा योजना सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ सभी वर्गों के डिग्री होल्डर व ग्रेजुएटस के लिए भी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से निवेशक न्यूनतम 20 हजार रुपए से 50 लाख रुपए तक की कवरेज सहित अन्य कई लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत निवेशक आयकर अधिनियम की धारा 80 के तहत प्रदान की गई आयकर छूट का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि डाक जीवन बीमा योजना में बीमित राशि और कवरेज के लिए देय प्रीमियम किसी अन्य योजना के तहत देय प्रीमियम की तुलना में बहुत कम है तथा रिटर्न सबसे अधिक हैं। उन्होंने कहा कि योजना के प्रीमियम का भुगतान वार्षिक, अर्धवार्षिक और मासिक आधार पर ऑनलाइन माध्यम से भी किया जा सकता है। वहीं राम देव पाठक ने लोगों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में इस योजना का लाभ उठाएं।
उपायुक्त कार्यालय सोलन के सभागार में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर दो मिनट का मौन रख कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीदों को याद किया गया। इस मौके पर उपायुक्त मनमोहन शर्मा, सहायक आयुक्त डॉ. स्वाति गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय कुमार यादव ने रेडक्रॉस सोसाइटी में अंशदान देने के लिए तारा चड्डा को आज उपायुक्त कार्यालय सोलन में सम्मानित किया। अजय यादव ने कहा कि तारा चड्डा को रेडक्रॉस सोसाइटी को 5000 अमेरिकी डॉलर लगभग 4 लाख रुपए रेडक्रॉस की सदस्य रेणु कोरियन्स के माध्यम से दान करने के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व तारा चड्डा वर्ष 2021-22 में भी सोसाइटी को 3.72 लाख रुपये का अंशदान दिया था। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि यह राशि उन्होंने जरूरतमंद बच्चों व महिलाओं के इलाज के लिए दान किए हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के अंत में वे रेडक्रॉस सोसाइटी को एक एंबुलेंस भी दान करेंगी। अजय यादव ने मानवता के कल्याण में योगदान के लिए तारा चड्डा की सराहना की। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी सोलन कविता ठाकुर, रेड क्रॉस सोसायटी के सदस्य कुल राकेश पंत सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
शिव प्रताप शुक्ल बोले-प्रधानमंत्री की सीख को हमेशा रखें याद राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज सोलन जिले के अर्की उप मंडल के तहत स्वर्गीय कैप्टन विजयंत थापर राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पहुंचे। राज्यपाल ने यहां विद्यार्थियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'परीक्षा पे चर्चाÓ कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से सुना। इस अवसर पर, राज्यपाल ने विद्यार्थियों से प्रधानमंत्री द्वारा परीक्षा और जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए दिए गए मार्गदर्शन को सदैव स्मरण रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह मार्गदर्शन उन्हें विपरीत परिस्थितियों में चुनौतियों का सामना करने की शक्ति देगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा बताए गए सूत्रों को वे आत्मसात करें और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सदैव प्रयत्नशील रहें। राज्यपाल ने कहा कि आत्मविश्वास और आत्मबल के माध्यम से ही जीवन में परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा की आत्मविश्वास जीवन में कठिन लक्ष्य को प्राप्त करने की कुंजी है और छात्रों को सदैव संयम और साहस के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने छात्राओं से आग्रह किया कि वे तकनीक का उपयोग सोच समझकर करें और सोशल मीडिया को दैनिक जीवन में हावी न होने दें। उन्होंने अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वे अपने बच्चों के साथ हमेशा संवाद बनाए रखें। इस अवसर पर सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, उपमंडलाधिकारी अर्की यादविंदर पाल, उप-निदेशक उच्च शिक्षा जगदीश नेगी, स्वर्गीय कैप्टन विजयंत थापर राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य बिमला वर्मा, शिक्षक तथा छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे।
मांगू स्कूल वार्षिक समारोह में छात्रों रंगारंग सांस्कृतिक पेश कर मोहा मन मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क) संजय अवस्थी ने कहा कि छात्रों को आधुनिक तकनीक का सकारात्मक सदुपयोग सीखाना आवश्यक है। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मांगू में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के वार्षिक पारितोषिक वितरण दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। संजय अवस्थी ने इससे पूर्व 1.89 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांगू के भवन का शिलान्यास किया व 6 लाख रुपए से निर्मित आंगनवाड़ी केंद्र मांगू का लोकार्पण भी किया। मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि वर्तमान के डिजिटल युग में छात्रों को तकनीक का सदुपयोग सीखाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अधिकांश छात्र अपना अधिक समय सोशल मीडिया पर बीता रहे हैं। इस दिशा में अभिभावकों को छात्रों को नियंत्रित करना होगा। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को अधिक से अधिक समय देना का आग्रह भी किया। उन्होंने वार्ड नम्बर 01 व 02 में इंटरलॉक टाईलें लगवाने के लिए एक-एक लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने ग्राम पंचायत मांगू में सोलर लाईट लगाने के लिए प्रारूप के अनुसार 03 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने निचला त्यांबला से उपरला त्यंाबला के लिए एंबुलेंस मार्ग निर्माण के लिए एक लाख रुपए देने की घोषणा की। मुख्य संसदीय सचिव ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्रों को 2100 रुपए तथा आयोजन समिति को 21 हजार रुपए देने की भी घोषणा की। उन्होंने 'एक बूटा बेटी के नामÓ योजना के तहत अमरूद का पौधा भी रोपित किया। संजय अवस्थी ने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मांगू के छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। उन्होंने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मांगू की प्रधानाचार्य सत्यावती ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह 30 जनवरी को धूमधाम से मनाएगा। जानकारी देते हुए विद्यालय प्रधानाचार्य बीएस ठाकुर ने बताया कि इस समारोह में उप निदेशक (उच्चतर) शिक्षा विभाग जिला सोलन डॉ. जगदीश चंद नेगी मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस समारोह में वर्ष भर की शैक्षणिक व खेलकूद सहित अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने विद्यार्थियों के सभी अभिभावकों से समारोह में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की है।
आरोपी के कब्जे से 12 मोबाइल, दो लैपटाप, नौ सिम कार्ड, पैन ड्राइव और नकदी बरामद हिमाचल प्रदेश सीआईडी के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन मध्य खंड मंडी की टीम ने 12.56 लाख रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में दिल्ली से नाइजीरियन मूल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 12 मोबाइल, दो लैपटाप, नौ सिम कार्ड, पैन ड्राइव और नकदी बरामद हुई है। पुलिस ने इन सभी को अपने कब्जे में ले लिया है। इस मामले में अन्य ठगी भी उजागर हो सकती है। फिलहाल यह पूरा मामला गिरोह से जुड़ा बताया जा रहा है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार साइबर क्राइम थाना मंडी में बीते 8 सितंबर, 2023 को 12.56 लाख रुपये आनलाइन धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया था। इसमें शिकायतकर्ता को ऑनलाइन शादी का झांसा देकर तोहफा भेजने और कस्टम ड्यूटी फीस के नाम पर यह राशि ऐंठी गई थी। शिकायत मिलने और जांच पड़ताल के बाद साइबर क्राइम पुलिस थाना मंडी में टीम का गठन किया था, जिसमें निरीक्षक अजित सिंह, मुख्य आरक्षी आशीष कुमार, आरक्षी राज कुमार, आरक्षी आशिष पठानिया व आरक्षी चालक पुष्प राज को दिल्ली रवाना किया गया। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन मंडी की टीम ने दिल्ली में दिल्ली पुलिस के उप निरीक्षक जोगिंद्र, आरक्षी मनीष, शिवानी, मेवा राम की सहायता से दबिश दी और एक नाइजीरियन मूल के व्यक्ति को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। जांच में पाया गया है कि मुकदमा में संलिप्त मोबाइल नंबर और बैंक खातों में धोखाधड़ी करके पैसे एंठने की भारत में अभी तक 9 राज्यों में साइबर क्राइम की शिकायतें दर्ज हुई हंै। आरोपी को न्यायालय हमीरपुर में पेश किया गया और छह दिन का रिमांड हासिल कर पूछताछ की गई। आरोपी को शनिवार को न्यायायिक हिरासत में भेजा गया है, जबकि पुलिस जांच जारी है। उधर, एएसपी साइबर क्राइम मनमोहन ने बताया कि मामले में नियमानुसार सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
27 जनवरी को सीपीएस संजय अवस्थी ने सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में विकास सभा की मांग करने पर कुनिहार सिविल अस्पताल में एक एमडी मेडिसिन 31 जनवरी से पहले नियुक्त करने की घोषणा की। जिसके लिए कुनिहार विकास सभा के प्रधान धनीराम तनवर एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्य भागमल तनवर गोपाल पवंर, नागेंद्र ठाकुर, बाबु राम तनवर, संतराम एवं समस्त जनता ने संजय अवस्थी का आभार जताया है। धनीराम तनवर ने बताया कि विकास सभा व ग्राम पंचायत कोठी प्रधान व सदस्यों ने अवस्थी को अपनी पंचायत कोठी में कार्यक्रम करने का आग्रह किया गया। जिस पर वह फरवरी माह के दूसरे हफ्ते में कोठी पंचायत के गांव मंगला माता मंदिर के ग्राउंड में कार्यक्रम में पधारेंगे और जो जनता की मांग को मौके पर हल करेंगे।
देश के 75वें गणतंत्र दिवस के महत्वपूर्ण अवसर पर टीएचडीसीआईएल प्रबंधन ने कॉरपोरेट कार्यालय, ऋषिकेश में निगम के संशोधित विजन, मिशन और मूल्यों के साथ-साथ अत्याधुनिक शिक्षण प्रबंधन प्रणाली ई-ज्ञान संचय जैसी अभूतपूर्व पहल का अनावरण करके एक नए युग की शुरुआत की। अनावरण समारोह के दौरान आरके विश्नोई, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, टीएचडीसीआईएल ने कहा कि निगम के नए विजन, मिशन और मूल्य समसामयिक आदर्शों के साथ जुड़े रहने और हमारे भावी प्रयासों के लिए एक मजबूत आधार सुनिश्चित करने की टीएचडीसीआईएल की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। अध्यक्ष विश्नोई ने कंपनी की प्रगति और समृद्धि में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। इन सिद्धांतों को मजबूत करने की दिशा में विश्नोई ने कॉर्पोरेट कार्यालय में कर्म मूल्य पार्क की नींव भी रखी। यह प्रतीकात्मक कार्य टीएचडीसीआईएल के विजन, मिशन और मूल मूल्यों के सार को उजागर करता है, जो इसके मार्गदर्शक सिद्धांतों के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता की एक ठोस अभिव्यक्ति के रूप में कार्य करता है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर विश्नोई ने अत्याधुनिक शिक्षण प्रबंधन प्रणाली ई-ज्ञान संचय का भी उद्घाटन किया। इस ई-पोर्टल को लॉन्च करना विद्युत उत्पादन और उससे आगे के गतिशील क्षेत्र में नेतृत्व करने के लिए आवश्यक व्यापक ज्ञान और कौशल के साथ अपने कार्यबल को सशक्त बनाने की टीएचडीसीआईएल की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। ई-ज्ञान संचय के माध्यम से, टीएचडीसीआईएल अपने मानव संसाधन को नवीनतम अंतर्दृष्टि और शक्तियों के साथ सशक्त बनाने, निरंतर सीखने और उत्कृष्टता की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए तैयार है। यह पहल सभी संबंधित क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए कंपनी के समर्पण को रेखांकित करती है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि इसका कार्यबल ऊर्जा परिदृश्य की लगातार बदलती व्यावसायिक गतिशीलता के लिए कुशलता के साथ तैयार रहे। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड 1587 मेगावाट की संस्थापित क्षमता के साथ देश में प्रमुख विद्युत उत्पादक है, इसमें उत्तराखंड में टिहरी बांध और एचपीपी (1000 मेगावाट), कोटेश्वर एचईपी (400 मेगावाट), गुजरात के पाटन में 50 मेगावाट और द्वारका में 63 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजनाएं, उत्तर प्रदेश के झांसी में 24 मेगावाट के ढुकुवां लघु जल विद्युत परियोजना, केरल के कासरगोड में 50 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना की सफलतापूर्वक कमीशनिंग को इसका श्रेय जाता है
** सीपीएस ने हाटकोट में 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम में सुनी लोगों की समस्याएं मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन संपर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि सोलन ज़िला के कुनिहार क्षेत्र में समुचित स्थान उपलब्ध होने पर आधुनिक सुविधा युक्त अस्पताल निर्माण किया जाएगा। इस अस्पताल के लिए भूमि उपलब्ध होने पर समुचित धनराशि प्रदान की जाएगी। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत हाटकोट में आयोजित 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। संजय अवस्थी ने कहा कि वर्तमान में विभिन्न कारणों से कुनिहार स्थित अस्पताल के विस्तार की सम्भावना न्यून हैं। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं करवाने के लिए आवश्यक है कि कुनिहार क्षेत्र में आधुनिक सुविधा युक्त अस्पताल स्थापित किया जाए। उन्होंने ग्राम पंचायत हाटकोट, ग्राम पंचायत कोठी और ग्राम पंचायत कुनिहार के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि इस क्षेत्र में अस्पताल के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि कुनिहार स्थित नागरिक अस्पताल में शीघ्र ही एम.डी मेडिसन विशेषज्ञ की तैनाती की जाएगी। मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि प्रदेश में त्रि-स्तरीय स्वास्थ्य देखभाल अधोसंरचना विकसित करने पर 1620 करोड़ रुपए व्यय करेगी। उन्होंने कहा कि चिकित्सा महाविद्यालयों के महत्वपूर्ण विभागों में चरणबद्ध तरीके से रोबोटिक्स शल्य चिकित्सा आरम्भ करने पर 100 करोड़ व्यय होंगे। संजय अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के प्रत्येक जन को आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने और सभी को समयबद्ध न्याय दिलवाने के संकल्प के साथ कार्य कर रहे हैं। मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र में विकास की अनेक योजनाएं आरंभ की गई हैं। उन्होंने कहा कि पिपलूघाट के समीप सवावा गांव से बाड़ीधार तक रोप-वे एवं केबल कार की स्थापना पर 150 करोड़ रुपए व्यय होंगे। यह परियोजना रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए मील का पत्थर सिद्ध होगी और अर्की विधानसभा क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करेगी। उन्होंने कहा कि जलाणा में 50 बीघा भूमि पर निर्मित होने वाला राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल गुणावत्तायुक्त शिक्षा का श्रेष्ठ केंद्र बनेगा। राजकीय महाविद्यालय अर्की में एमए अंग्रेजी एवं इतिहास की कक्षाएं आरंभ होने से विशेष रूप से लड़कियां लाभान्वित होंगी।
सोलन के अटल शिक्षा कुंज स्थित प्रसिद्ध आईईसी यूनिवर्सिटी ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हिमाचल राज्यत्व दिवस और गणतंत्र दिवस के अवसर पर 'बीबीएन बाइक राइड' का सफल आयोजन किया। दो दिवसीय इस कार्यक्रम से युवाओं को नशे से दूर रहकर मातृभूमि के सम्मान का संदेश दिया गया। इस भव्य बाइक रैली का आयोजन 25 जनवरी को दिल्ली से आईईसी यूनिवर्सिटी तक तथा अगले दिन 26 जनवरी को आईईसी यूनिवर्सिटी से बद्दी होते हुए वापिस दिल्ली तक, पूरे सुरक्षा इंतजामों के बीच हुआ। हिमाचल बाय हार्ट, इंडियन बाय स्पिरिट थीम पर आयोजित इस बाइक राइड में 60 से अधिक बाइकर्स और अन्य ने हिस्सा लिया है। 26 जनवरी की सुबह आईईसी यूनिवर्सिटी के प्रांगण में ध्वजारोहण कर सभी ने देश के हित में कार्य करते रहने का प्रण लिया। इस अवसर पर छात्रों द्वारा देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। आईईसी यूनिवर्सिटी के कुलपति श्री प्रो0 अशोक पुरी ने इस मेगा इवेंट को सफल बनाने के लिए मुख्य संसदीय सचिव (उद्योग, राजस्व तथा नगर नियोजन) श्री राम कुमार चौधरी जी के पुत्र श्री अजितेश चौधरी जी का इस कार्यक्रम में उपस्थित रहने के लिए आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में पंचकूला के प्रसिद्ध ध्वनि सामाजिक जागरूकता मंच के सहयोग से नशा भगाओ हिमाचल बचाओ विषय पर आधारित संगीत समारोह का भी आयोजन किया जायेगा। संगीत समारोह में उपस्थित सभी 12 कलाकारों ने हिमाचली, पंजाबी व हिंदी गीतों और कविताओं के साथ खूब समां बंधा। आईईसी यूनिवर्सिटी के प्रबंधन ने मंगलामुखी समाज की अध्यक्ष काजल मंगलामुखी, युवा एवं सांस्कृतिक कल्याण समिति के अध्यक्ष मयूर सिंह, हिट चैरिटेबल ट्रस्ट से हितेश पाहवा, ध्वनि सामाजिक कल्याण एवं सांस्कृतिक कल्याण सोसायटी के अध्यक्ष विशाल खुल्लर, आई हेट पॉलिथीन से डॉ. वनीत गुप्ता और पुलिस के सहयोग की भी सराहना और धन्यवाद किया। इस मेगा इवेंट में दिल्ली के प्रसिद्ध डीआर ई आर (दिल्ली रॉयल एनफील्ड राइडर्स) बाइकर्स ग्रुप के सदस्यों के साथ आईईसी यूनिवर्सिटी के छात्रों और प्राध्यापकों ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
** प्रोजेक्ट के तहत नशे से दूर रहने के लिए आयोजित किये कई कार्यक्रम बीएल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार मेें राज्य मुख्यालय हिमाचल प्रदेश भारत स्काउट एंड गाइड के प्रोजेक्ट निश्चय के अंतर्गत कई गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों को करवाने के लिए विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और विद्यार्थियों को इस तरह के सभी कार्यक्रमों को विद्यालय में करने के लिए प्रोत्साहन दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य पुरुषोत्तम लाल गुलेरिया व मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा ने इस प्रोजेक्ट की गतिविधियों का आगाज करते हुए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और देश के प्रति अपने कतव्य को निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नशे जैसी कुरीतियों को समाज से दूर करने में सभी अपना योगदान दें। वहीं, गाइड कप्तान पिंकी कुमारी द्वारा सभी विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट निश्चय के अंतर्गत आने वाली गतिविधियों से अवगत करवाया और विद्यार्थियों से इन गतिविधियों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्परिणामों बारे में बताया गया। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत पाठशाला से सेवानिवृत्त गाइड कप्तान किरण लेखा जोशी ने बच्चों को नशे के बारे में जानकारी दी। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत बच्चों के द्वारा रैली व चित्रकला के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया। विक्रमादित्य सिंह ने इस अवसर पर आयुष्मान भारत के तहत उत्कृष्ट कार्य करने के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन और महर्षि मारकण्डेश्वर अस्पताल एवं चिकित्सा महाविद्यालय को सम्मानित किया। उन्होंने सोलन के गौरव सभ्रवाल को केसर की खेती करने एवं युवाओं को इस विषय में प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए सम्मानित किया। लोक निर्माण मंत्री ने गत वर्ष आई आपदा में सोलन में आपदा ग्रसित व्यक्तियों के लिए रहने, ठहरने व खाने-पीने की उचित व्यवस्था करने एवं समय पर राहत राशि प्रदान करने के लिए सुबाथू गमझून के कानूनगो राजेन्द्र कुमार, गमझून के पटवारी विक्रम, बसाल के पटवारी अतुल और शामती के पटवारी शुभम को सम्मानित किया। उन्होंने ज़िला पुलिस सोलन की डिटेक्शन टीम के उप निरीक्षक ज्ञान चंद, मुख्य आरक्षी वीरेन्द्र कुमार, मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार, मुख्य आरक्षी शुभम कुमार, मानक मुख्य आरक्षी राजेश कुमार, आरक्षी रोहित कुमार, मानक मुख्य आरक्षी भीम सिंह, आरक्षी हेमन्त कुमार, आरक्षी नवीन कुमार, आरक्षी पुनीत कुमार, आरक्षी अजय पाल और महिला आरक्षी रीना देवी को स्वापक औषधि और मन प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) के अपराध क्षेत्रों में सौपें गए कार्यों को पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और लगन से करने के लिए सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक सोलन की अगुवाई में इस टीम के माध्यम से सोलन के विभिन्न पुलिस थानों में 50 से अधिक मामले एनडीपीएस के तहत दर्ज कर 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। आरोपियों से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ भी ज़ब्त किए गए। विक्रमादित्य सिंह ने पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी सदर सोलन हंस राज को पुलिस थाना परवाणु में थाना प्रभारी के रूप में तैनाती के दौरान एन.डी.पी.एस अधिनियम के तहत आरोपियों को पकड़ने और आपदा के समय राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 05 के अवरूद्ध होने के दौरान वैकल्पिक यातायात योजना को लागू करने में सराहनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया। उन्होंने उप पुलिस निरीक्षक, प्रभारी सोलन शहर चौकी आशीष कौशल को एन.डी.पी.एस के विभिन्न मामलों में कार्यवाही करने तथा एक व्यक्ति को आत्महत्या करने से रोक कर उसका जीवन बचाने के लिए सम्मानित किया। लोक निर्माण मंत्री ने सहायक पुलिस उप निरीक्षक, परवाणु थाना जागीर सिंह, पुलिस चौकी शहर सोलन में तैनात आरक्षी बाल कृष्ण, सोलन ज़िला साईबर इकाई में तैनात आरक्षी जगदीश कुमार, इसी इकाई में तैनात आरक्षी दयानंद को एनडीपीएस के तहत विभिन्न मामलों में सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया। उन्होंने अनुकरणीय सेवाओं को पुलिस चौकी सायरी में तैनात आरक्षी अनूप कुमार और पुलिस थाना कंडाघाट में तैनात सहायक उप निरीक्षक अमर सिंह को सम्मानित किया।
** लोक निर्माण मंत्री ने जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में फहराया राष्ट्रीय ध्वज लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता की और राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर हिमाचल का निर्माण करने के लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में बेहतर सड़क नेटवर्क के माध्यम से विकास के लाभ जन-जन तक पहुंचाने, युवाओं के लिए रोज़गार एवं स्वरोजगार के अधिक अवसर सृजित करने और नवोन्मेषी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश को विकास का आदर्श बनाने के लिए राज्य सरकार सतत् प्रत्यनशील है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल को हरित राज्य बनाने के लिए कृत संकल्प है और इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए नवीन तकनीक का समुचित उपयोग सुनिश्चित बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भावी पीढ़ियों को समृद्ध, सुरक्षित और विकसित हिमाचल प्रदान करने के लिए कार्य कर रही है। विक्रमादित्य सिंह ने इससे पूर्व राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा पुलिस, गृहरक्षा, राष्ट्रीय कैडेट कोर और एनएसएस द्वारा आयोजित भव्य मार्चपास्ट की सलामी ली। पुलिस उप निरीक्षक आशीष कौशल ने परेड का नेतृत्व किया। उन्होंने कारगिल शहीद स्मारक पर कृतज्ञ प्रदेशवासियों एवं जिलावासियों की और से वीरों को भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि गत वर्ष आई आपदा ने प्रदेश को आर्थिक रूप से काफी नुकसान पहुंचाया है। इस आपदा में बड़ी संख्या में मानवीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने आपदा से त्रस्त जन-जन को राहत पहुंचाने के लिए अपने संसाधनों से 4500 करोड़ का विशेष पैकेज जारी किया तथा मुआवज़ा राशि 25 गुणा तक बढ़ाई ताकि पीड़ित मानवता को राहत मिल सके। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल अब त्रासदी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित बना रही है कि विभिन्न विकास कार्यों को गति मिले और रोज़गार तथा स्वरोज़गार के अधिक से अधिक अवसर सृजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोक निर्माण विभाग में कनिष्ठ अभियंता (सिविल) के 90 तथा वर्क इंसपेक्टर के 25 पद भरे जा रहे हैं। राजस्व विभाग में पटवारी के 874 तथा स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 1450 पद भरे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से प्रवक्ताओं के 530 पद भरे जा रहे हैं। पुलिस विभाग में 1226 पुलिस कर्मियों की भर्ती की जाएगी। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों की बेहतरी के लिए कार्य कर रही है। महिला सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने लड़कियों की विवाह योग्य आयु को 18 वर्ष से बढ़ाकर 21 वर्ष करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की ग्रामोद्योग की परिकल्पना को साकार कर ही सही मायनों में गांव को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में सोलन जिला में सड़कों, पुलों एवं भवनों के निर्माण पर लगभग 62 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। ज़िला में नाबार्ड के तहत 36 करोड़ रुपए लागत की 06 सड़क योजना स्वीकृत की गई हैं। उन्होंने कहा कि सोलन जिला में उद्योग क्षेत्र को बढ़ावा देते हुए बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ को प्रदूषण मुक्त करवाने के लिए भी कार्य करना होगा।
डॉ.यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी और वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी में 75वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के निदेशक अनुसंधान डॉ संजीव चौहान द्वारा तिरंगा फहराने से हुई। मुख्यातिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया जिसके बाद विश्वविद्यालय के 164 एनसीसी कैडेट,एनएसएस वॉलंटियर और विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मीयों द्वारा शानदार मार्चपास्ट किया गया। इस मौके पर अपने संबोधन में डॉ चौहान ने देश के स्वतंत्रता सेनानियों को उनके निस्वार्थ बलिदान और स्वतंत्रता के लिए संघर्ष और भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार डॉ भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने विद्यार्थियों और कर्मचारियों से राष्ट्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए कर्तव्य दायी और जिम्मेदार नागरिक बनने का आग्रह किया और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के आदर्शों को आगे बढ़ाने की अपील की। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद स्टडी सर्कल पंजाब के संस्थापक सचिव और रिटायर्ड आईएएस ऑफिसर चंद्र शेखर तलवार विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने हमारी प्रेरणा कौन हो विषय पर सभा को संबोधित किया। उन्होंने विभिन्न उदाहरण देकर भारत में लोकतांत्रिक संस्थाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। अपने संबोधन में उन्होंने सभी को अपने देश के सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करने की बात की।
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आज देशभर में नमो नव मतदाता सम्मेलन किए। युवा मोर्चा ने सोलन जिला के भी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में ये सम्मेलन किए। सोलन में यह सम्मेलन सनातन धर्म मंदिर में हुआ। इस कार्यक्रम का आरंभ भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश के अध्यक्ष भाई तिलक राज शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि किया। सम्मेलन में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने वंदे मातरम गाकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। उसके बाद स्काउट एंड गाइड की निश्चय ग्रुप द्वारा नशा युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उसके बाद युवा मोर्चा ने नशे जैसी कुरीतियों से दूर रखने के लिए युवाओं को खेलों की ओर बढ़ने के लिए युवाओं को सम्मानित किया। सभी युवा मतदाताओं ने मिलकर पीएम मोदी के संबोधन को सुना। प्रधानमंत्री ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमने भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प लिया है। भारत में एक बड़ी बहुमत वाली सरकार लाई जाएगी। भारत में तेज रिफॉर्म की गति और तेजी दी जाएगी, भारत डिजिटल क्रांति के और ऊर्जा देगा और भारत को अपने दम पर अंतरिक्ष में पहुंच जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी मंडल के अध्यक्ष मदन, पूर्व एमपी वीरेंद्र कश्यप, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विवेक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विवेक धवाल, महिला मोर्चा के प्रदेश की उपाध्यक्ष शकुंतला, भाजपा के जिला के महामंत्री भरत साहनी, मंडल महामंत्री अभिषेक ठाकुर, पार्षद सुषमा, महिला मोर्चा जिला महामंत्री प्रियंका, मंडल सचिव नेहा, महिला मोर्चा की अध्यक्ष विशाखा, मंडल उपाध्यक्ष भाजयुमो वैभव बनाल सोलन जिला व मंडल की पूरी टीम, भारतीय जनता पार्टी सभी वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
शूलिनी विश्वविद्यालय द्वारा विश्वविद्यालय में खुशी विज्ञान के लिए रेखी उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने के लिए रेखी फाउंडेशन के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर शूलिनी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अतुल खोसला और रेखी फाउंडेशन फॉर हैप्पीनेस के संस्थापक और आर सिस्टम्स के सीईओ डॉ. सतिंदर सिंह रेखी ने दिल्ली में डॉ. रेखी के आवास पर एक समारोह में हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर प्रोफेसर अतुल खोसला ने कहा कि यह साझेदारी शूलिनी विश्वविद्यालय के चौथे मिशन को पूरा करने में एक महत्वपूर्ण प्रगति है। हम समग्र शैक्षिक अनुभव प्रदान करने और समग्र कल्याण को बढ़ावा देने के अपने लोकाचार के साथ पूरी तरह से तालमेल बिठाते हुए, खुशी विज्ञान को बढ़ावा देने के एक रोमांचक रास्ते पर हैं। रेखी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस अकादमिक परिदृश्य में क्रांति लाने के लिए तैयार है, जो 1 फरवरी से खुशी और कल्याण पर ध्यान केंद्रित करने वाले पाठ्यक्रमों की एक अभिनव श्रृंखला पेश करेगा। इन अग्रणी पाठ्यक्रमों में हैप्पी एंड इफेक्टिव लीडर्स ऑफ माइंडफुलनेस, साइंस ऑफ हैप्पीनेस शामिल हैं। खुशी के लिए आहार और पोषण, खुशी के लिए ज्योतिष, और स्वास्थ्य, उपचार और खुशी के लिए योग, व्यक्तिगत कल्याण के विभिन्न आयामों को बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। प्रोफेसर खोसला ने कहा कि हम इस अनूठे केंद्र की स्थापना में दूरदर्शी समर्थन के लिए रेखी फाउंडेशन के बहुत आभारी हैं। रेखी सेंटर के पाठ्यक्रम न केवल हमारे शैक्षणिक पोर्टफोलियो को समृद्ध करेंगे, बल्कि हमारे छात्रों के लिए एक सकारात्मक और पोषणपूर्ण वातावरण भी बनाएंगे। शूलिनी विश्वविद्यालय के वरिष्ठ सलाहकार और निदेशक डॉ. समदु छेत्री ने कहा कि समग्र कल्याण को बढ़ावा देने में शूलिनी विश्वविद्यालय में खुशी विज्ञान के लिए रेखी उत्कृष्टता केंद्र का परिवर्तनकारी प्रभाव है। डॉ. छेत्री ने कहा कि रेखी उत्कृष्टता केंद्र अनुसंधान, शिक्षा और खुशी सिद्धांतों के व्यावहारिक अनुप्रयोग के लिए एक अग्रणी केंद्र बनने की इच्छा रखता है। एक बहु-विषयक दृष्टिकोण के माध्यम से, केंद्र खुशी के विभिन्न पहलुओं की खोज करने, छात्रों को उनके व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास के लिए अमूल्य अंतर्दृष्टि और उपकरणों से लैस करने के लिए समर्पित है।
** कहा, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में स्थापित किए जा रहे आदर्श स्वास्थ्य संस्थान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव-गांव तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक स्वास्थ्य संस्थान को आदर्श स्वास्थ्य संस्थान के रूप में स्तरोन्नत कर रही है। अभी तक 50 विधानसभा क्षेत्रों में ऐसे स्वास्थ्य संस्थानों में 6-6 विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात कर दिए गए हैं। डॉ. शांडिल आज नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पंजैहरा में 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। डॉ. शांडिल ने कहा कि राज्य सरकार शीघ्र ही 2000 नर्सिंग ऑफिसर की नियुक्ति करेगी। उन्होंने कहा कि 200 चिकित्सक शीघ्र तैनात किए जाएंगे। इन नियुक्तियों के माध्यम से लोगों को और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त होंगी। उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के प्रयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रदेश के सभी चिकित्सा महाविद्यालयों में रोबोटिक्स शल्य चिकित्सा आरम्भ की जाएगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार प्रदान करना प्रदेश सरकार का लक्ष्य है। राज्य सरकार ने अध्यापकों के 5291 पद भरने का निर्णय लिया है। महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से पुलिस भर्ती में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। जल शक्ति विभाग में भी विभिन्न श्रेणियों के 10 हजार पद भरे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम के माध्यम से लोग बिना किसी डर के अपनी समस्या प्रशासन के सम्मुख रख पा रहे हैं और अधिकारी बिना किसी दबाव के समस्याओं का समाधान करने में सफल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन के माध्यम से आमजन को लाभ पहुंचाने में प्रदेश सरकार सफल हो रही है। डॉ. शांडिल ने खनन अधिकारी तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को निर्देश दिए कि नालागढ़ उपमंडल में अवैध खनन पर पूरी तरह लगाम लगाई जाए। उन्होंने पुलिस विभाग को इस दिशा में समुचित कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने पंजैहरा में कुन्डलू खड्ड में गंदा पानी छोड़ने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि अधिकरियों को यह सुनिश्चित बनाना चाहिए कि लोगों के राजस्व संबंधी विभिन्न मामले तथा पेयजल और विद्युत से संबंधत शिकायतों का निर्धारित समयावधि में निपटारा हो। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि विभिन्न मांगों पर भी नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर सभी को पूर्ण राज्यत्व दिवस की बधाई दी।
** कार्यक्रम में स्कूल निदेशक लूपिन व सोना गर्ग रहे मुख्य अतिथि ** नर्सरी के बच्चों ने नाटी से मोह लिया सबका मन एसवीएन स्कूल में हिमाचल प्रदेश का 53वां पूर्ण राज्यत्व दिवस बड़े हर्ष के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूल निदेशक लूपिन गर्ग व सोना गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों को हिमाचल के इतिहास से अवगत कराना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत हिमाचली लोकगीत 'सभी देशा ते शोभटा मारा हिमाचल प्यारा' से की गई। नर्सरी के बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई नाटी ने सबका मन मोह लिया। इसके अतिरिक्त एकल गान, एकल नृत्य व अन्य प्रस्तुतियां भी दी गयीं। कार्यक्रम के अंत में स्कूल निदेशक लूपिन गर्ग ने सभी विद्यार्थियों व अध्यापकों को हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस की बधाई दी और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ममलीग निवासी रमेश ठाकुर ने अपने स्व. बेटे धर्मेंद्र की याद में एक वाटर कूलर छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार को दान स्वरूप भेंट किया। यह वाटर कूलर आज पूर्ण राजयत्व दिवस पर विद्यालय में एसएमसी अध्यक्ष रणजीत ठाकुर व सदस्यों को सौंपा। एसएमसी अध्यक्ष रणजीत ठाकुर व सदस्यों सहित विद्यालय प्रशासन ने इन दानी सज्जनों का विद्यालय के लिए वाटर कूलर भेंट करने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष रणजीत ठाकुर, मुख्य सलाहकार अक्षरेस शर्मा, सदस्य गोपाल चंद, रमा व मैडम उपासना वर्मा मौजूद रहे।
जिला स्तरीय 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस आज यहां आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने की। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं को लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र में मतदान की अहम भूमिका होती है तथा प्रत्येक मतदाता को राष्ट्र विकास की भागीदारी के लिए अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें अपने मतदान के अधिकार के प्रति अधिक से अधिक जागरूक रहते हुए आम जनता को भी मतदान के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं को फोटोयुक्त मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए प्रेरित करना सभी का कर्तव्य है। उन्होंने युवा पीढ़ी से आग्रह किया कि वे मत पत्र बनाने एवं मतदान करने के लिए सभी को प्रेरित करें।
मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी 27 जनवरी को सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में विकास खंड कार्यालय कुनिहार में लोगों की समस्याएं व शिकायतें सुनेेंगे। इस मौके पर जिलाधीश व समस्त विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे, ताकि अधिकतर लोगों की समस्याएं मौके पर ही हल की जा सकंे। कांग्रेस यूनिट कुनिहार ने समस्त जनता से अपील की है कि 27 जनवरी को सुबह 11 बजे इस कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी समस्याएं सरकार तक पहुंचाएं व समस्याओं का मौके पर निवारण करवाएं। इस कार्यक्रम में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।
शूलिनी यूनिवर्सिटी में योगानंद स्कूल ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंप्यूटर एंड डेटा साइंस ने एसीएम स्टूडेंट चैप्टर के साथ साझेदारी में डीप डाइव इनटू जेनेरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नामक 7 दिवसीय कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया। यह आयोजन 16 से 22 जनवरी, 2024 तक ऑफ़लाइन मोड में आयोजित किया गया, जिसमें हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्कूलों के युवा दिमाग के विविध समूह शामिल हुए। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली में इनोवेशन हब फॉर कोबोटिक्स (आईएचएफसी) द्वारा वित्तीय रूप से समर्थित, कार्यक्रम में 9वीं से 12वीं कक्षा के 63 छात्रों का स्वागत किया गया। इन छात्रों ने नौ प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों का प्रतिनिधित्व किया, जिनमें वर्धमान महावीर पब्लिक स्कूल, महावीर पब्लिक स्कूल, पैराडाइज़ पब्लिक स्कूल, सभी सुंदरनगर से शामिल हैं; मंडी से गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मॉडर्न हाई-टेक मॉडल स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल गोहर; एसवीएम रउरा बिलासपुर; क्रिसेंट स्कूल बिलासपुर; और जीएसएसएस मंढोरघाट शिमला। उद्घाटन समारोह में प्रमुख शिक्षाविदों और उद्योग विशेषज्ञों ने भाग लिया, जो प्रतिभागियों के लिए प्रेरणा और प्रोत्साहन का स्रोत था। शूलिनी विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के डीन प्रोफेसर वीरेंद्र रिहानी ने स्वागत भाषण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। समारोह को एरिज़ोना स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रो. लिन आर. कार्टर, ग्रीनविच विश्वविद्यालय से डॉ. सामिया खान, इन्फोसिस से ऋषि प्रताप सिंह और बेनेट विश्वविद्यालय से डॉ. आशिमा यादव की अंतर्दृष्टि से और अधिक प्रबुद्ध किया गया। आईआईटी मंडी से डॉ. रितु खोसला, आईआईटी दिल्ली से डॉ. राथर गौसिया, और शूलिनी विश्वविद्यालय की टीम, जिसमें पीयूष सेवल, अर्चित जोशी, सुश्री कृतिका राणा, सुश्री रुचिका शर्मा और अनित्य गुप्ता शामिल हैं। कार्यक्रम का सराहनीय नेतृत्व किया। उन्होंने जेनरेटिव एआई, एम्बेडिंग एल्गोरिदम, आरएनएन, एलएसटीएम, न्यूरल मशीन ट्रांसलेशन, चैटजीपीटी और एलएलएम के मूल सिद्धांतों और नींव जैसे विषयों पर व्यापक सैद्धांतिक और व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया। पंजीकृत 63 प्रतिभागियों में से 54 ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा किया, जो उनकी शैक्षिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। समापन समारोह में इनोवेशन के निदेशक प्रोफेसर आशीष खोसला और शूलिनी विश्वविद्यालय के मुख्य शिक्षण अधिकारी डॉ. आशू खोसला ने त्वरित इंजीनियरिंग और इसके अनुप्रयोगों में अपनी विशेषज्ञता और अनुभव साझा किए। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. अरविंद शर्मा ने कार्यक्रम की सफलता में उनके अमूल्य योगदान के लिए सभी प्रतिभागियों, स्कूल समन्वयकों, वक्ताओं, सहायक संगठनों और शूलिनी विश्वविद्यालय विभागों के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रतिभागियों को युवा शिक्षार्थियों के ज्ञान और कौशल को समृद्ध करने के उद्देश्य से भविष्य में इसी तरह के कार्यक्रमों की मेजबानी करने की विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता के बारे में आश्वस्त किया।
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने चंडीगढ़ में पांच जगह लंगर लगाए। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। इन लंगरों में मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद मंत्री अंकुश गुप्ता, प्रचार प्रचार प्रमुख पंकज शर्मा, उपाध्यक्ष देवेंद्र सिद्धू, बजरंग दल संयोजक और राकेश उप्पल प्रखंड संयोजक शिवांश एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवाएं एवं सहयोग दिया।
** स्वास्थ्य मंत्री ने जखरौडा में 62 में से 26 समस्याओं का मौके पर किया निपटारा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि कसौली विधानसभा क्षेत्र की दुर्गम ग्राम पंचायत नारायणी और भोजनगर के मध्य लो वोल्टेज की समस्या को समाप्त करने के लिए 35 ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे। डॉ. शांडिल आज कसौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नारायणी के जखरौडा गांव में आयोजित 'सरकार गांव के द्वारÓ कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याओं का निवारण करनेे के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। डॉ. शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार आपकी समस्याओं को शीघ्र निपटाने के लिए आपके घर आई है। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि जन-जन का जीवन सरल बनाना ही सुक्खू सरकार का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए जहां नवीन योजनाएं कार्यान्वित की जा रही है वहीं 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम के माध्यम से ग्राम वासियों के घर के समीप उनकी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। आज हुए 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम में 62 समस्याएं प्राप्त हुई। इनमें से 26 का निपटारा मौके पर ही सुनिश्चित बनाया गया। कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने इस अवसर पर प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि ग्राम पंचायत नारायणी सहित आस-पास के क्षेत्र को पुन: पिछड़ा क्षेत्र घोषित किया जाए। उन्होंने भोजनगर-प्राथा-नारायणी क्षेत्रों में जल समस्या के निदान के लिए योजना निर्माण की मांग भी की।
** कहा, प्रत्येक माह के अंतिम दो दिनों में आयोजित की जाएं राजस्व लोक अदालतें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां प्रशासनिक सचिवों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रत्येक माह के अंतिम दो दिनों में राजस्व लोक अदालत आयोजित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि इन लोक अदालतों के उत्साहजनक परिणाम सामने आ रहे हैं। इन अदालतों में अब तक इंतकाल के 65000 से अधिक और तकसीम के 4000 से अधिक लंबित मामलों का निपटारा किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है क्योंकि वर्तमान सरकार जन-जन की सरकार है। उन्होंने कहा कि वन विभाग में वन मित्रों की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है और अगले महीने के पहले सप्ताह से शारीरिक परीक्षण भी आरंभ हो जाएगा। उन्होंने पुलिस विभाग में 1226 पुलिस कांस्टेबल पदों को भरने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के लोगों को उनके घर-द्वार के समीप विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। अभी तक राज्य के 50 विधानसभा क्षेत्रों में आदर्श स्वास्थ्य संस्थान स्थापित किए जा चुके हैं, इनमें 6-6 विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को शिमला शहर के सर्कुलर रोड में यातायात के सुचारू संचालन के लिए सभी बाधाओं को दूर करने के निर्देश भी दिए।
** सीपीएस ने सूरजपुर स्कूल में वार्षिक समारोह में की शिरकत मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने कहा कि शिक्षा जीवन की नींव है, जो व्यक्ति के लक्ष्य की प्राप्ति में पथ प्रदर्शक बनती है। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सूरजपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी व्यक्ति के जीवन का आधार मजबूत बनाती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान के प्रतिर्स्पाधात्मक युग में छात्रों के विकास के लिए सरकार ने आगामी सत्र में पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा आरंभ करने का निर्णय लिया है। मुख्य संसदीय सचिव ने अर्की विधानसभा क्षेत्र के छात्रों को घर-द्वार पर उच्च शिक्षा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से अर्की महाविद्यालय में अंग्रेजी व इतिहास की कक्षाएं आरंभ करवाई गई है। उन्होंने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास किए जाएंगे। संजय अवस्थी ने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया। इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सूरजपुर के छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। उन्होंने पिपलूघाट से पथेड सड़क, संपर्क मार्ग गांव क्यारी के लिए तथा सम्पर्क मार्ग गांव सोखर के आरंभिक निर्माण कार्य के लिए 50 हजार रुपए प्रति सड़क देने की घोषणा की। उन्होंने स्कूल में शेड निर्माण के लिए 3 लाख प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्रों को अपनी ऐच्छिक निधि से 2100 तथा आयोजन समिति को 21 हजार प्रदान करने की घोषणा की।
सोलन के अटल शिक्षा कुंज स्थित प्रसिद्ध आईईसी यूनिवर्सिटी ने हिमाचल आई हॉस्पिटल कालका के सहयोग से निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया। एक दिवसीय इस शिविर में 77 लोगों ने अपनी आंखों की जांच करवाई और जरूरी परामर्श हासिल किया। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित यह निशुल्क नेत्र शिविर छात्रों सहित आसपास के लोगों के लिए भी खुला था। शिविर में अनुभवी नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर सौम्या और उनकी टीम ने व्यापक नेत्र परीक्षण कर आंखों के अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए बहुमूल्य सलाह भी दी। इस नेत्र शिविर में आंखों की सामान्य स्थिति, बीमारियों के लक्षण और निवारण उपाय भी बताए, ताकि शिविर के बाद भी लोग अच्छी नेत्र स्वास्थ्य आदतों का अभ्यास जारी रख सकें। आईईसी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अशोक पुरी ने अपने संदेश में हिमाचल आई हॉस्पिटल की समर्पित टीम के प्रति आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस कार्यक्रम को संभव बनाया। इस मुफ्त नेत्र शिविर का आयोजन करके, आईईसी विश्वविद्यालय का उद्देश्य लोगों के बीच नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करना है।
एल्सेवियर के एक सम्मानित शोध विश्लेषण उपकरण, साइवैल के आंकड़ों के अनुसार, शूलिनी विश्वविद्यालय ने प्रमुख मापदंडों में वैश्विक और क्षेत्रीय बेंचमार्क हासिल किए हैं। अनुसंधान में शूलिनी विश्वविद्यालय का उल्लेखनीय प्रदर्शन इसके फील्ड वेटेड साइटेशन इंपैक्ट (एफडब्ल्यूसीआई) स्कोर के माध्यम से स्पष्ट है, जो पिछले पांच वर्षों में लगातार वैश्विक औसत (1.00) से अधिक रहा है, 2019 से 2.13, 1.95, 2.07, 2.27 और 2.06 के स्कोर के साथ। क्रमश: 2023 तक। ये स्कोर न केवल वैश्विक मानकों से अधिक हैं, बल्कि एशिया-प्रशांत और भारत के औसत से भी बेहतर प्रदर्शन करते हैं। इसके अलावा, विश्वविद्यालय ने लगातार अपने अधिकांश पेपर आईक्यू पत्रिकाओं में प्रकाशित किए हैं, जो अनुसंधान उत्कृष्टता का संकेत है, इसी अवधि के दौरान 57.1 प्रतिशत प्रतिशत से 61.4 प्रतिशत तक है। ये आंकड़े लगातार वैश्विक, एशिया-प्रशांत और भारत के औसत से आगे निकल गए, जो उच्च-गुणवत्ता और प्रभावशाली अनुसंधान के उत्पादन के लिए विश्वविद्यालय की अटूट प्रतिबद्धता को उजागर करते हैं। इसके अलावा, वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए शूलिनी विश्वविद्यालय के समर्पण ने अपने नेटवर्क का विस्तार किया है और विश्व मंच पर अपना प्रभाव बढ़ाया है। 2019 से 2023 तक, विश्वविद्यालय सक्रिय रूप से अंतरराष्ट्रीय सहयोगात्मक अनुसंधान प्रयासों में लगा रहा, जिसका 57.3त्न प्रतिशत से 69.4 प्रतिशत प्रतिशत तक था। ये सहयोग वैश्विक चुनौतियों से निपटने, सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को प्राप्त करने और दुनिया भर के शोधकर्ताओं के साथ साझेदारी के माध्यम से नवाचार को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता पर जोर देते हैं। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग, एशिया, 2024 के अनुसार, शूलिनी विश्वविद्यालय ने प्रति पेपर उद्धरण के लिए भारत में नंबर 1 और एशिया में नंबर 5 होने का गौरव हासिल किया है। इसके अतिरिक्त, यह नंबर 1 निजी प्रतिष्ठित स्थान भी रखता है। भारत में विश्वविद्यालय 2024 में टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग और क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग दोनों के अनुसार। शोध में शूलिनी विश्वविद्यालय का लगातार प्रदर्शन न केवल इसे भारत में शैक्षणिक संस्थानों में सबसे आगे रखता है, बल्कि इसकी वैश्विक प्रतिष्ठा को भी बढ़ाता है, जिससे अनुसंधान उत्कृष्टता में अग्रणी के रूप में इसकी स्थिति की पुष्टि होती है।
** पूरे प्रदेश में दिवाली जैसा माहौल ** जगह-जगह लगे भंडारे, शोभा यात्राएं निकालीं भगवान राम की जन्म भूमि अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में देवी-देवताओं की भूमि हिमाचल प्रभु राम के रंग में रंग गया है। पूरे प्रदेश में दिवाली जैसा माहौल है। राज्य के 4 हजार के करीब मंदिरों में एलईडी स्क्रीनें लगाकर रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह दिखाया गया। हर कोई भगवान राम की भक्ति में डूबा नजर आ रहा है। मंदिरों में धार्मिक आयोजन, जगह-जगह भंडारे और शोभा यात्राएं निकाली जा रही हैं। प्रदेश की शक्तिपीठों, बज्रेश्वरी मंदिर, चामुंडा, ज्वालाजी, नयना देवी, चिंतपूर्णी में विशेष आयोजन हो रहे हैं। मंदिरों में सोमवार सुबह अखंड रामायण पाठ, हवन, सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा पाठ हुआ। अगर बात करे शिमला जिला की तो यहां 100 से अधिक और राजधानी के 60 मंदिरों में श्रद्धालुओं को प्राण प्रतिष्ठा समारोह लाइव दिखाया गया। शाम 5 बजे मंदिरों में दीप जलाएं जाएंगे। राजधानी का सबसे बड़ा कार्यक्रम राम बाजार स्थित राम मंदिर में हो रहा है।


















































