** कहा, किसानों एवं बागवानों के लिए चलाई जा रही कई योजनाएं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को समर्थ बनाकर खुशहाल राज्य की परिकल्पना को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री आज सोलन जिला के नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पंजैहरा में लगभग 90 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए किसानों एवं बागवानों के लिए नवीन योजनाएं कार्यान्वित की जा रही है। उन्होंने कहा कि दुधारू पशु हमारी कृषि आर्थिकी का महत्वपूर्ण स्तम्भ है। प्रदेश सरकार ने दूध के क्रय मूल्य में छह रुपये प्रति किलो की वृद्धि कर ग्रामीण आर्थिकी को मज़बूत करने की दिशा में कदम बढ़ाएं हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने दूध के क्रय मूल्य को 32 रुपये प्रति किलो से बढ़कार 38 रुपये प्रति किलो किया है। मुख्यमंत्री ने पंजैहरा में महादेव खड्ड पर 6.19 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित स्पेन पुल का लोकार्पण किया। उन्होंने 3.91 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बघेरी-खटीवाला-गड़ामोड़ मार्ग तथा 3.88 करोड़ रुपये की लागत से बेहली से दयोली तक निर्मित पक्का सम्पर्क मार्ग एवं कल्याणपुर-दयोली खड्ड पर निर्मित पुल का लोकार्पण भी किया। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ठोडा, कुंडलू, बरूणा जगतपुर एवं जोगों इत्यादि गांव के लिए 4.13 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली उठाऊ जलापूर्ति योजना अम्बवाला, कंचनपुरी, कौलांवाला इत्यादि गांव के लिए 2.81 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली उठाऊ जलापूर्ति योजना की आधारशिला रखी। उन्होंने 2.11 करोड़ रुपये की लागत से नालागढ़ तहसील में जोगों कूहल बहाव सिंचाई योजना के सुधार कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग के रामशहर उपमण्डल में पुरानी पंपिंग मशीनरी के बदलाव कार्य का शिलान्यास भी किया। इस कार्य पर 2.35 करोड़ रुपये व्यय होंगे। मुख्यमंत्री ने 33.46 करोड़ रुपये की लागत से गोलजमाला-नियार मार्ग से गुज्जरहट्टी मार्ग तक के स्तरोन्यन कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने 4.90 करोड़ रुपये की लागत से बरूणा से फलाही मार्ग के स्तरोन्यन कार्य, 4.95 करोड़ रुपये की लागत से पल्ली रतेड़-थाला-रजवां मार्ग के स्तरोन्यन कार्य तथा 5.86 करोड़ रुपये की लागत से रेहढू़-झिरीवाला-आदूवाल-जंदूरी मार्ग के स्तरोन्यन कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने 14.50 करोड़ रुपये की लागत से रामशहर से कवारी मार्ग के स्तरोन्यन कार्य की आधारशिला भी रखी। वहीं, मुख्यमंत्री को पीजी. कॉलेज नालागढ़ ओल्ड स्टूडेंट्स ऐसोसिएशन की ओर से एक लाख रुपये का चेक आपदा राहत कोष के लिए भेंट किया गया। ग्राम पंचायत दभोटा के नुराता राम ठाकुर ने अपनी दो माह की पेंशन तथा अपनी पत्नी की तीन माह की बुढ़ापा पेंशन कुल 80,572 रुपये का चेक भेंट भी राहत कोष के लिए भेंट किया।
** स्वास्थ्य मंत्री ने चायल में की 'सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम' की अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि गांव-गांव पहुंचकर प्रदेश सरकार लोगो की समस्याओं का समाधान कर रही है। डॉ. शांडिल आज सोलन विधानसभा क्षेत्र के चायल में 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। डॉ. शांडिल ने कहा कि प्रकृति ने राज्य को नैसर्गिक सौंदर्य से नवाज़ा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश प्राकृति का लुप्त उठाने वाले पर्यटकों के लिए जहां आकर्षण का केंद्र है, वहीं धार्मिक आस्था के प्रतीक मंदिरों के लिए भी विख्यात है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में बेहतर पर्यटन अधोसंरचना तथा अनछुए पर्यटन स्थलों में विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर सरकार द्वारा विशेष बल दिया जा रहा है। श्रम एवं रोजगार मंत्री ने कहा कि शिक्षित युवाओं के लिए पर्यटन क्षेत्र में रोज़गार व स्वरोज़गार की सम्भावनाएं तलाशने के लिए सरकार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि चायल क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा ताकि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को स्वरोज़गार के अवसर मिल सके। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्वस्थ परिवार ही स्वस्थ हिमाचल का आधार है। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि लोगों को घर के पास ही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के चिकित्सकों तथा अन्य के 1450 लिए भरे जाएंगे।
** कहा, जाखू में हनुमान की मूर्ति की तरह अब राम की भी मूर्ति स्थापित की जाएगी अयोध्या राम मंदिर में 22 जनवरी यानी कल भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा। इसको लेकर केंद्र सरकार ने आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य में पूरे दिन के लिए सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। मुख्यमंत्री राम मंदिर शिमला में अखंड ज्योति पाठ के शुभारंभ पर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि जाखू में हनुमान की मूर्ति की तरह अब श्री राम की भी मूर्ति स्थापित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री राम किसी एक पार्टी के नहीं हैं, वे पूरे देश के आराध्य हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम के आदर्शों को हमें अपने जीवन में अपनाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि सभी लोग कल अपने घर में दीपक जलाएं, वे स्वयं भी दीपक जलाएंगे।
प्रेस क्लब कसौली की विशेष बैठक आज पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रेस क्लब कसौली के अध्यक्ष मनमोहन वशिष्ठ ने की। बैठक में प्रेस क्लब के पंजीकरण को लेकर कागजी कार्रवाई हुई। इसके अन्य सामाजिक गतिविधियों के आयोजन को लेकर रूपरेखा बनाई गई। बैठक के दौरान प्रेस क्लब कसौली के संरक्षक सुंदर लाल और अध्यक्ष मनमोहन वशिष्ठ ने कहा कि प्रेस क्लब कसौली अगामी दिनों में खेल गतिविधियां, सामाजिक कार्यों के अलावा बरसात के मौसम में पौधारोपण भी करवाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कसौली क्षेत्र के जनता के विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा, वहीं युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया जाएगा। बैठक में उपाध्यक्ष टेक राज, महासचिव जयदेव अत्री, कोषाध्यक्ष हेमेंद्र कंवर, सहसचिव जितेंद्र कुमार, सलाहकार राजीव खामोश मौजूद रहे।
बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा समाज में विकास के लिए समान अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 24 जनवरी तक जिला सोलन में राष्ट्रीय बालिका सप्ताह मनाया जा रहा है। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी सोलन विनोद कुमार गौतम ने दी। विनोद कुमार गौतम ने कहा कि लिंग आधारित लिंग चयन उन्मूलन को रोकने, बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित बनाने और उन्हें बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय बालिका दिवस हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में जन भागीदारी के लिए जिला सोलन में बालिकाओं के सम्मान के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि आज जिला के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में हस्ताक्षर तथा शपथ अभियान का आयोजन किया गया। इन गतिविधियां का लक्ष्य बालिकाओं के मूल्य निर्धारण पर जोर देना है। उन्होंने कहा कि 24 जनवरी तक जिला व खंड स्तर पर बालिकाओं के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
** पॉलिसी पर विस्तृत विचार-विमर्श पर दिया जोर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अवधि आधारित अतिथि शिक्षक भर्ती नीति के क्रियान्वयन को अगले आदेशों तक स्थगित करने के निर्देश दिये हैं। सीएम सुक्खू ने भर्ती पर अस्थायी रोक लगाते हुए इस बात पर जोर दिया कि शिक्षा मंत्री के शिमला लौटने के बाद ही इस मामले पर विस्तृत चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि इस नीति को गहन विचार-विमर्श के बाद लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने शनिवार को राज्य सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अतिथि शिक्षक भर्ती अस्थायी है। अतिथि शिक्षकों को अवधि के अनुसार घंटे के आधार पर भुगतान किया जाएगा और मासिक या वार्षिक आधार पर कोई स्थायी भर्ती नहीं होगी।
गत दिवस शाम 3 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर 29बी हाउसिंग बोर्ड के बाहर से संध्या यात्रा शुरू की गई, जो कॉलोनी से होते हुए तलवार निवास के समीप शिव मंदिर में संपन्न हुई। इस दौरान अयोध्या से आए निमंत्रण पत्र और पूजित अक्षत वितरित किए गए। यात्रा में सभी राम भक्त ढोल और प्रभु राम के भजनों पर नाचते-गाते हुए शामिल हुए। वहीं, बाबा बालक नाथ मंदिर से पालकी को भव्य रूप से कैलाश द्वारा सजाया गया, जो बहुत ही सुंदर लग रही थी। इस यात्रा का राम भक्त दीपक शर्मा के घर स्वागत हुआ। उसके बाद भक्त आशीष वर्मा ने कुलचे-छोले के प्रसाद का लंगर लगाया , वहीं अंकुश गुप्ता निवास में यात्रा का स्वागत हुआ और योगेश तलवार के घर ब्रेड-पकोड़े व चाय के लंगर के पश्चात यात्रा का समापन हुआ। इस यात्रा में मुख्य रूप से ईश्वर, आरएस नेगी, सुशील पांडे, एमएस राणा, बृजेश, शिव राणा, सुनील बागड़ी, सूरज, नरेश, प्रदीप, मीना, राकेश उप्पल, दीप चंद, शिवालिक, राकेश शर्मा, मनदीप, रविंद्र, अलका, पुष्पा बजाज, अनिकेत, छाबरा, सुनीता एवं सभी राम भक्त उपस्थित रहे।
** कार्यक्रम में बीडीओ रजनी गौतम रहीं मुख्यातिथि ** पंचायत के प्रधान सुनील कश्यप ने दी जानकारी ग्राम पंचायत बड़ोग में आज उमंग नाम से कार्यक्रम की शुरुआत की गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में खंड विकास अधिकारी रजनी गौतम ने शिरकत की। उनके साथ पंचायत इंस्पेक्टर नीतीश शर्मा, सुरेश ठाकुर व निशा शर्मा भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत बड़ोग के प्रधान सुनील कश्यप ने बताया इस कार्यक्रम में उन महिला समूहों एवं महिला मंडलों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने स्वयं भी बेेहतर काम किया और पंचायत का भी सहयोग किया। उन्होंने बताया कि पंचायत द्वारा अब तक विभिन्न तरह के कई कोर्स करवाए जा चुके हैं व सफाई अभियान भी चलाए जा चुके हैं। पंचायत द्वारा उजाला योजना शुरू कर इसके प्रथम चरण में सभी धार्मिक स्थलों में सोलर लाइटों की व्यवस्था की जा रही है। उसके उपरांत हर गली में सोलर लाइट लगाई जाएगी। इस कार्यक्रम में उप प्रधान गुरुदेव शर्मा, पंचायत सचिव अजय जायसवाल, वार्ड सदस्य सोनिया, कमला देवी, दीपा, चीनती देवी, विक्कू सहित करीब 150 लोगों ने शिरकत की।
हिमाचल पथ परिवहन निगम की अंबाला से बद्दी आ रही बस में फर्जी टिकट बनाकर हजारों रुपये डकारने वाले कंडक्टर को परिवहन ने सस्पेंड कर दिया है। निगम प्रबंधन ने परिचालक को 45 यात्रियों को फर्जी टिकट जारी कर 4500 रुपये के गबन का दोषी पाया है। कंडक्टर ने टिकट मशीन से छेड़छाड़ कर खाली पर्चियां निकालीं और उन पर हाथ से 4,500 रुपये के फर्जी टिकट बना दिए थे। मशीन खराब होने के नाम पर परिचालक ने यह पूरा खेल रचा था। जब एचआरटीसी की फ्लाइंग स्क्वायड ने निरीक्षण के दौरान कंडक्टर को पकड़ा तो टिकटों का हिसाब नहीं दिखा पाया। फ्लाइंग स्क्वायड की रिपोर्ट पर निगम प्रबंधन ने मामले की जांच का जिम्मा तारादेवी डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक को दिया। क्षेत्रीय प्रबंधक ने अपनी रिपोर्ट में साफ किया है कि परिचालक ने जानबूझ कर यह गड़बड़ी की है। एचआरटीसी परवाणू डिपो ने संबंधित परिचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया और व्यक्तिगत सुनवाई का भी मौका दिया, लेकिन परिचालक की ओर से दी गई दलीलें तथ्यहीन पाई गईं। इस पर क्षेत्रीय प्रबंधक परवाणू ने अनुबंध के नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित परिचालक को सेवाओं से बर्खास्त कर दिया।
** पार्टी कार्यालय सोलन में जिला अध्यक्ष अमित की अध्यक्षता में हुई बैठक ** बूथ जोड़ो, यूथ जोड़ो और मेरा प्रथम वोट अभियान पर हुआ मंथन जिला युवा कांग्रेस सोलन की बैठक शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय सोलन में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित ठाकुर ने की, जबकि मुख्यातिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी मौजूद रहे। इसके अलावा शिमला संसदीय क्षेत्र के चुनाव को-ऑर्डिनेटर अविनाश मेहला विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में बूथ जोड़ो, यूथ जोड़ो अभियान और मेरा प्रथम वोट के बारे में चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष भंडारी ने कहा कि युवा कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता बूथों में जाकर पांच-पांच युवाओं को जोडें़गे। इससे कांग्रेस को मजबूती मिलेगी और लोकसभा चुनाव में भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कांग्रेस सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में जन कल्याण के लिए शुरू की गई योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान सरकार आम लोगों की सरकार है। इस सरकार ने ओल्ड पेंशन, मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, राजीव गांधी स्वरोजगार योजना और कई अन्य महत्वपूर्ण योजनाएं आरंभ करने के साथ-साथ आपदा प्रभावित लोगों के लिए 4500 करोड़ रुपये का विशेष आपदा राहत पैकेज जारी करके एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। भंडारी ने कहा कि युवा कांग्रेस को अभी से मजबूती से कार्य करना होगा। वहीं, शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी अखिल अग्रिहोत्री ने कहा कि उनका एक मात्र लक्ष्य है कि लोकसभा चुनावों से पहले ज्यादा से ज्यादा युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ा जाए, ताकि आगामी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को इसका फायदा मिल सके। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व को आश्वस्त किया है कि जो भी दिशानिर्देश उनके द्वारा जारी होंगे, उन्हें जमीनी स्तर पर उतारने के लिए भरपूर प्रयास किये जाएंगे। इस मौके पर अंकुर ठाकुर, अमरदीप कौशल, गुरुदिप चौधरी, अशोक भारद्वाज, प्रिंस शर्मा, विशाल शर्मा, जय प्रकाश, विकास ठाकुर, पुनीत शांडिल, अखिल, अमित, कोमल रघुवंशी, पुनीत नारंग, निशांत मकोल, परमिंदर, यशपाल शर्मा, सतीश, साहिल अत्रि, रितिक आदि मौजूद रहे।
** पंप ऑपरेटर, पैरा फिटर और मल्टीपर्पज वर्कर्स की होगी भर्ती ** कर्मचारियों की पंचायत स्तर पर की जाएगी तैनाती हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी के सपने संजाये बैठे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जल शक्ति विभाग में हजारों पद भरे जाएंगे, जिसकी अधिसूचना भी जारी हो गई है। जानकारी के मुताबिक विभाग में 4500 पद भरे जाएंगे, जिनमें पंप ऑपरेटर, पैरा फिटर और मल्टीपर्पज वर्कर्स (एमपीडब्ल्यू) की भर्ती की जाएगी। ये कर्मचारी शिमला, हमीरपुर, मंडी और धर्मशाला जोन में रखे जाएंगे। विभाग ने भर्ती के लिए अधीक्षण, अधिशासी अभियंता और अधीक्षक की कमेटी गठित की है। पंचायत स्तर पर कर्मचारियों की तैनाती की जानी है। विभाग में कर्मचारियों की कमी है। इनकी तैनाती से विभाग को काफी हद तक राहत मिलेगी, वहीं गांवों में पानी की सप्लाई को लेकर आ रही समस्या भी दूर होगी। मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलने के बाद विभाग भर्ती प्रक्रिया शुरू कर रहा है। आईटीआई और डिप्लोमा प्राप्त उम्मीदवारों को वरीयता मिलेगी। आवेदनकर्ता का 10वीं पास होना अनिवार्य है। वर्कर पॉलिसी के तहत इनकी तैनाती की जानी है। विभाग कर्मचारियों को 5,500 रुपये तक मासिक मानदेय देगा। पानी के पंप स्टेशन, स्टोरेज टैंक की देखरेख समेत सप्लाई देने का काम इनका रहेगा और 6 घंटे काम लिया जाएगा। जानकारी देते हुए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि जल शक्ति विभाग में वर्करों की तैनाती को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। जल्द लोगों से आवेदन मांगे जाएंगे और भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस फैसले से जहां युवाओं को रोजगार मिल सकेगा, वहीं जनता को भी राहत मिलेगी।
Vice President of India Jagdeep Dhankhar honored THDC India Limited with the prestigious SCOPE Meritorious Award for their outstanding Best Practices in Human_Resource Management in a distinguished ceremony at Vigyan Bhawan, New Delhi. The accolade was received by R. K. Vishnoi, Chairman and Managing Director along with Shallinder Singh, Director (Personnel) of THDCIL.Hon’ble Vice President of India, Jagdeep Dhankhar while addressing the representatives of various CPSEs and Govt. of India officials said that Public Sector is the Spine of Indian Economy. The nation is greatly benefited by the #Public Sector Enterprises. Underscoring the pivotal role of HR practices Vishnoi attributed the prestigious SCOPE Meritorious Award to THDC India Limited's unwavering dedication and unparalleled excellence in world-class HR practices.
गृह रक्षा 11वीं वाहिनी सोलन के निरर्थक घोषित भंडार की नीलामी 02 फरवरी को प्रात: 11 बजे दमकल केंद्र सोलन में की जाएगी। यह जानकारी आज यहां गृह रक्षा 11वीं वाहिनी सोलन के आदेशक संतोष कुमार शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि नीलाम की जाने वाली वस्तुओं का क्रय मूल्य 788555.53 रुपए है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बोलीदाता को बोली आरंभ होने से पूर्व अग्रिम राशि के रूप में 3 हजार रुपए की राशि जमा करवानी होगी। बोली समाप्त होने के उपरांत यह राशि प्रत्येक बोलीदाता को वापिस कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उच्च बोलीदाता को बोली की समाप्ति पर राशि मौके पर जमा करवानी होगी और नीलाम हुई भण्डार वस्तुएं उसी दिन सांय 5 बजे से पूर्व उठानी होंगी। उन्होंने कहा कि आदेशक को बिना कारण बताए नीलामी को रद्द करने का अधिकार है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01792-223845 पर संपर्क किया जा सकता है।
युवा कांग्रेस सोलन की जिला स्तरीय बैठक 19 जनवरी यानी कल 11 बजे कांग्रेस भवन सोलन में आयोजित होगी। जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष अमित ठाकुर ने कहा कि इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी, हिमाचल के सह प्रभारी योगेश हांडा, लोकसभा शिमला और मंडी के प्रभारी अविनाश मेहता और शिमला लोकसभा के को-ऑर्डिनेटर एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल अग्निहोत्री विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। इनके अलावा पांचों विधानसभा के अध्यक्ष एवं जिला और विधानसभा के कार्यकारिणी के सदस्य भी उपस्थित रहेंगेे। इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार की जाएगी।
जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय सोलन द्वारा 20 जनवरी को 25 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी आज यहां जिला रोजगार अधिकारी संदीप ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि मैसर्ज वर्मा ज्वेलजर्स सोलन के 16 पद, मैसज चिरोस फार्मा सोलन के 4 पद तथा मैसज़र् सिस्कैम फार्मोक्रेट्स सोलन के 5 पदों की भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू जिला रोजगार कार्यालय सोलन में 20 जनवरी को आयोजित किए जाएंगे। संदीप ठाकुर ने कहा कि उक्त पदों के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता एमबीए (एचआर), एमबीए (फाइनेंस), बीफार्मा, एम.फार्मा, बीएससी उत्तीर्ण तथा आयु 20 से 38 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उक्त पदों की विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक विभागीय पोर्टल EEMIs पर लॉगइन कर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों को EEMIs पर candidate Login Tab के माध्यम से पंजीकृत करने के उपरांत अपनी Registration Profile पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते है। उन्होंने कहा कि आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है। जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि पात्र उम्मीदवार जिला रोजगार कार्यालय सोलन में 20 जनवरी, 2024 को 10.30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार कार्यालय दूरभाष नंबर 01792-227242 तथा मोबाईल नंबर 78768-26291 व 70189-18595 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
** बुजुर्ग ज्ञानी देवी ने कहा, सरकार की मदद से मेरा टूटा मकान अब दोबारा बन सकेगा ** सुख आश्रय योजना के लाभार्थी दीपक ने मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद हमीरपुर जिले के नादौन विधानसभा क्षेत्र के तहत गांव गलोड़ में आयोजित 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया। कार्यक्रम में स्थानीय निवासी चरण दास ने राज्य सरकार के राजस्व लोक अदालत कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि उनके तकसीम के एक पुराने मामले का निपटारा हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उन लोगों की आवाज बने हैं, जिनकी आज तक कोई आवाज नहीं थी। इस पर ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूछा कि उनका काम ठीक से गया, तो चरण दास ने कहा, सीएम साहब, जहां आप वहां गलत कैसे हो सकता है? वहीं, आपदा प्रभावित बुजुर्ग महिला ज्ञानी देवी ने आपदा राहत राशि के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया और कहा कि राज्य सरकार की मदद से अब मेरा टूटा हुआ मकान दोबारा बन जाएगा। बुजुर्ग महिला ने कहा कि भगवान मुख्यमंत्री को लंबी आयु और अच्छा स्वास्थ्य दे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने सीमित संसाधनों से आपदा प्रभावितों को विशेष राहत पैकेज प्रदान किया है, ताकि उनकी पीड़ा को कम किया जा सके। नियमों को बदल कर राज्य सरकार ने यह राहत पैकेज प्रभावित परिवारों को मुआवजा बढ़ाकर प्रदान किया है। वहीं, मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के लाभार्थी दीपक शर्मा ने मुख्यमंत्री का इस योजना के लिए धन्यवाद किया और कहा कि उन्हें हिमाचल प्रशासन सेवाओं (एचएएस) की परीक्षा की कोचिंग के लिए राज्य सरकार की ओर से आर्थिक मदद मिल रही है। साथ ही ४००० रुपए प्रति माह पॉकेट मनी के रूप में अब तक १६ हजार रुपए प्राप्त हुए हैं।
** स्वास्थ्य मंत्री ने नौणी में 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम में सुनी लोगों की समस्याएं ** कार्यक्रम में 40 शिकायतों का किया गया निपटारा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार जन-जन को उनके घर-द्वार के समीप बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए आज से राज्य में 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम आरम्भ किया गया है ताकि लोागों की समस्याओं का संतोषजनक समाधान हो सके और उन्हें प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी मिल सके। डॉ. शांडिल आज सोलन ज़िला की ग्राम पंचायत नौणी में 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न जन समस्याओं का निवारण करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। डॉ. शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से समाज के विशेषकर कमज़ोर वर्गों को लाभान्वित करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कार्यभार सम्भालने के उपरांत अपने पहले निर्णय से जहां बेसहारा बच्चों के जीवन में आशा की किरण का संचार किया वहीं तदोपरांत त्रासदी के मध्य समाज के हर वर्ग को लाभान्वित करने के लिए नवीन योजनाएं कार्यान्वित की। कार्यक्रम में कुल 40 शिकायतों का निपटारा सुनिश्चित बनाया गया। इनमें से 22 शिकायतें व एक मांग लिखित तथा 17 शिकायतें मौखिक रूप से प्राप्त हुई। आश्रय योजना के तहत 3 लाभार्थियों को दी प्रथम किस्त डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत 3 लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए प्रथम किस्त के रूप में 75-75 हजार रुपए के चेक प्रदान किए। उन्होंने बेटी जन्मोत्सव के तहत 4 बच्चियों को सम्मानित किया और एक कन्या का अन्न प्राशन संस्कार सम्पन्न करवाया। उन्होंने 10वीं तथा 12वीं कक्षा के सोलन विधानसभा क्षेत्र के 66 छात्रों को टैब देकर सम्मानित भी किया। मेगा स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आयोजित मेगा स्वास्थ्य शिविर का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित प्रदर्शनियों का शुभारंभ किया और कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। मेगा स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा रोगियों का उपचार सुनिश्चित बनाया गया और नि:शुल्क सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मेगा स्वास्थ्य शिविर में 142 रोगियों की जांच की गई। 85 आभा आई-डी बनाई गई।
स्कूलों और कॉलेजों में गेस्ट टीसर्च पीरियड आधार पर रखे जाएंगे, ये नियुक्तियां स्थायी नहीं होंगी, लोग इस पॉलिसी को समझ नहीं रहे हैं। यह बात आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर जिले के नादौन विधानसभा हलके के गोईस में पत्रकारों से कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले पॉलिसी को समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक घंटे के लिए बच्चों को पढ़ाना है तो टीचर बोलते हैं कि एक घंटे का पैसा कौन देगा। अब उन्हें एक घंटा पढ़ाने के पैसे मिलेंगे। यदि स्कूल में टीचर नहीं होगा तो इस पॉलिसी के आधार पर टीचर रखकर बच्चों की पढ़ाई सुचारू रखी जा सकती है। उन्होंने आज यहां प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने कड़दोह (पनयाली) में कपाड़ा पुल का शिलान्यास करने के बाद फाहल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन की आधारशिला और गांव बुधवीं में उठाऊ पेयजल योजना फाहल-कोटलू का शिलान्यास किया इस मौके मुख्यमंत्री ने सरकारी योजनाओं पर लगाई गई प्रदर्शन का अवलोकन भी किया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के द्वारा कार्यक्रम पर की जा रही बयानबाजी पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनमंच कार्यक्रम पर लगभग 36 करोड़ व्यय किए थे, जबकि सरकार इन कार्यक्रमों पर कोई भी पैसा नहीं खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की सेवा करने के लिए सत्तासीन हुई है और यह जनता के लिए सेवा मंच ह। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की है।
** साइबर ठगों ने केवाईसी के नाम पर ओटीपी पूछा ** ओटीपी शेयर करते ही अकाउंट से 6 लाख गायब हिमाचल के सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में एक उद्योग कर्मी से साइबर ठगों ने केवाईसी के नाम छह लाख रुपए ठग लिए। ठगों ने फोन कर पैन कार्ड की केवाईसी के लिए कॉल की और फोन पर आए एक ओटीपी ने खाता खाली कर दिया। पुलिस ने जालसाजी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना बद्दी में स्थानीय दवा उद्योग में कार्यरत आशीष मित्रा ने शिकायत दर्ज करवाई की उसे ऐक्सीस बैंक के नाम से एक फोन आया और फोन करने वाले ने उससे पैन कार्ड की केवाईसी करवाने को कहा। इस दौरान कॉलर ने केवाईसी के लिए जन्मतिथि पूछी उसके बाद उसे एक ओटीपी आया जिसे उसने फोन करने वाले को बतलाया तो उसी समय उसके खाते से पहले 8500 रुपए उसके बाद छह लाख रुपए खाते से निकल गए। पीड़ित जब तक कुछ समझ पाता तब तक उसके खाते से पैसे उड़ चुके थे। अब पीड़ित ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाकर कार्रवाई की मांग की है। डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा-420 के तहत जालसाजी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
** बॉलीवुड के कुछ पुराने सुपरहिट गानों का मैशअप है यह गीत ** कैरॉन ने संगीत, प्रिंस हैरी ने निर्देशन, विकास ने किया संपादन हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय गायक एसी भारद्वाज ने अपने जन्मदिन पर नए गाने 'रेट्रो वाइब 2' को यू-ट्यूब पर रिलीज किया है। यह गाना बॉलीवुड के कुछ पुराने सुपरहिट गानों का मैशअप है, जो उनके फैन्स की मांग पर बनाया गया है। इस गाने को कैरॉन ने संगीत दिया है, वहीं प्रिंस हैरी के निर्देशन में इसे फिल्माया गया है, जबकि विकास भारद्वाज ने इसे संपादित किया है। रेमेश राजनु लाइन प्रोड्यूसर हैं और प्रिया गौतम के मैनेजमेंट के अंतर्गत इसे तैयार किया गया है। गाने के बारे में बताते हुए एसी भारद्वाज ने कहा, 'मैं हमेशा अपने प्रशंसकों के साथ कुछ नया करने के लिए उत्सुक रहता हूं। रेट्रो वाइब टू एक खास मौका है, जिसमें हमने पुराने गानों को नए और मॉडर्न ढंग से पेश किया है। मुझे उम्मीद है कि यह गाना मेरे प्रशंसकों को पसंद आएगा।
** राज्य में बेहतरीन स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने के लिए मिला सम्मान ** मुख्यमंत्री बोले, ग्रामीण अर्थव्यवस्था आधारित नई स्टार्ट-अप नीति लेकर आएगी राज्य सरकार आज भारत मंडपम नई दिल्ली में उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग द्वारा राज्यों के स्टार्ट-अप रैंकिंग-2022 कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश को श्रेणी-बी (एक करोड़ से कम आबादी वाले राज्य) में सर्वश्रेष्ठ परफोर्मर पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार राज्य में बेहतरीन स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने के लिए प्रदान किया गया। प्रदेश का मूल्याकंन 7 सुधार क्षेत्रों और 27 कार्य बिंदुओं पर किया गया। जिनका राज्य में स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान है। राज्य को क्षमता निर्माण में अर्ग्रणी, फंडिग लीडर, सस्टेनेबिलिटी प्रमोटर, इनक्यूबेशन हब, मेंटरशिप चौंपियन, इनोवेटिव लीडर और संस्थागत चैंपियन के रूप में मान्यता दी गई। वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उद्योग विभाग और स्टार्टअप टीम की सराहना करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश न केवल देश बल्कि दुनिया भर में स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण में अग्रणी बनने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में औद्योगिकीकरण की गति बढ़ाने के साथ-साथ रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत सभी हितधारकों के लिए इंटरेक्टिव पोर्टल का निर्माण, उच्च शिक्षा संस्थानों में जागरूकता और पहुंच के लिए प्रभावी तंत्र बनाने तथा स्टार्ट-अप को प्रदर्शन एवं विपणन के अवसर प्रदान करने के लिए विभिन्न पहल शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष राज्य सरकार नई स्टार्टअप नीति लेकर आएगी जिसमें ग्रामीण आधारित स्टार्टअप और महिला नेतृत्व वाले स्टार्टअप के लिए विशेष प्रावधान होंगे। राज्य सरकार भारतीय प्रबंधन संस्थान सिरमौर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर और डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस विभाग में नए इन्कुवेशन केंद्र स्थापित करेगी।
प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम की सोलन जिला में शुरुआत ग्राम पंचायत नौणी से होगी। प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। यह जानकारी आज यहां उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी। मनमोहन शर्मा ने कहा कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत जहां विभिन्न समस्याओं का समाधान सुनिश्चित बनाया जाएगा, वहीं लोगों को सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों की सारगर्भित जानकारी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में नशा निवारण के विषय में भी लोगों को अवगत करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम 17 जनवरी को प्रात: 10.00 बजे आरंभ होगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी स्थापित किया जाएगा। इस अवसर पर आयोजित होने वाले मेगा स्वास्थ्य शिविर में रोगियों के उपचार के साथ-साथ सामान्य परीक्षण नि:शुल्क किए जाएंगे। रोगियों को दवाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। मनमोहन शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम में सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। लोगों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की पूरी जानकारी एवं पात्रता के संबंध में अवगत करवाया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 जनवरी को आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत विद्युत कंडाघाट के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। जानकारी देते हुए अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने कहा कि 23 जनवरी की प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक वाकनाघाट, क्यारीघाट, क्वारग, शालाघाट, कैथलीघाट, छावशा, डुमैहर, कदौर, गरू, पौघाट, कून, आंजी, सुनारा, साधुपुल, कलहोग, दोची, सोनाघाट, सैंज, कोटला, चायल, नंगाली, हिन्नर, कुरगल, झाझा, धंगील, आलमपुर, जनेड़घाट, टिक्कर एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि उपरोक्त निर्धारित तिथि व समय में खराब मौसम व अन्य परिस्थितियों के दृष्टिगत परिवर्तन किया जा सकता है।
** नालागढ़-अयोध्या, नालागढ़-वृदांवन, बद्दी-अमृतसर बस सेवा होगी शुरू ** उप मुख्यमंत्री ने पीर स्थान लोहड़ी सभ्याचारक मेले की सांस्कृतिक संध्या में की घोषणा उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि महत्वकांक्षी दर्शन सेवा योजना धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण सिद्ध होगी। यह योजना हिमाचल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और धार्मिक पर्यटक स्थलों से सभी को रू-ब-रू करवाने में सहायक बनेगी। उप मुख्यमंत्री गत देर सायं सोलन जिला के नालागढ़ उप मंडल की ग्राम पंचायत किरपालपुर में चार दिवसीय पीर स्थान लोहड़ी सभ्याचारक मेले की सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि दर्शन सेवा योजना के तहत हिमाचल प्रदेश के धार्मिक स्थलों से प्रदेश में स्थित एवं अन्य राज्यों के धार्मिक स्थलों के लिए भी लगभग 100 नए बस रूट आरंभ किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नालागढ़ से अयोध्या, नालागढ़ से वृदंावन तथा बद्दी से अमृतसर तक श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए बस सेवाएं आरंभ की जाएंगी। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है और प्रदेश सरकार विभिन्न स्तरों पर यह सुनिश्चित बना रही है कि हमारी विरासत संरक्षित रहे और युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति और परंपराओं के बारे में जान सके। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखना हम सभी का कर्तव्य है और हमारी संस्कृति इस दिशा में सहायक बन सकती है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पीर स्थान लोहड़ी सभ्याचारक मेला समूचे क्षेत्र में विशेष पहचान रखता हैं। इस मेले की परम्परा का इतिहास लगभग 300 वर्ष पुराना है। उन्होंने कहा कि अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोकर रखना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने सभी को मेले की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्राचीन समय में मेले एवं उत्सव मेलजोल एवं मनोरंजन के प्रमुख साधन थे।
** शीघ्र शुरू होगी मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना ** योजना के तहत घर बनाने के लिए दिए जाएंगे 1.50 लाख रुपये मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार शीघ्र ही मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत पात्र विधवा एवं एकल नारियों को घर निर्मित करने के लिए 1.50 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत 7 हजार महिलाओं को घर निर्मित करने के लिए सहायता प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है। योजना को मंत्रिमंडल की बैठक में मिल चुकी है मंजूरी मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला उत्थान के लिए समर्पित इस योजना को हाल ही में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की गई है। योजना की अन्तिम रूपरेखा तैयार की जा रही है। आश्रय प्रदान इस योजना के अंतर्गत निर्मित घर में बिजली, पानी और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा कि वह स्वयं एक सामान्य परिवार से संबंध रखते हैं और समाज के कमजोर वर्गों के दुख और परेशानियों से भली-भांति परिचित हैैं। एक वर्ष के दौरान राज्य सरकार ने उनके जीवन स्तर में सुधार के लिए कई अभिनव पहल की हैं। अनाथ बच्चों को दिया 'चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट' का दर्जा मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चार हजार से अधिक अनाथ बच्चों को 'चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट' के रूप में अपनाकर उनके लिए मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल देश का पहला राज्य है जहां अनाथ बच्चों की देखभाल और शिक्षा की जिम्मेदारी राज्य सरकार उठा रही है। प्रदेश सरकार द्वारा इन बच्चों को 27 वर्ष की आयु तक 4 हजार रुपये प्रतिमाह जेब खर्च के रूप में प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की यह पहल वंचित वर्गों के सामाजिक उत्थान की पहल को दर्शाती है। प्रदेश सरकार राज्य का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित करते हुए समाज के वंचित वर्गों को विकास की मुख्य धारा में शामिल कर रही है।
मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन संपर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करना उनकी प्राथमिकता है। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवरा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। संजय अवस्थी ने कहा कि क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बाड़ीधार में अधोसरंचना विकास पर ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सवावा गांव से बाड़ीधार को जोड़ने के लिए रज्जो मार्ग बनाने के कार्य को विधायक प्राथमिकता में डाला गया है। रज्जो मार्ग के निर्माण के लिए लगभग 150 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे। इससे पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय निवासियों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इसके दृष्टिगत राज्य सरकार ने 680 करोड़ रुपए की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट अप योजना आरंभ की है। इस योजना के अंतर्गत युवाओं को ई-टैक्सी की खरीद पर 50 प्रतिशत का अनुदान दिया जाएगा। उन्होंने युवाओं से इस योजना का लाभ उठाने का आग्रह भी किया। मुख्य संसदीय सचिव ने ग्राम पचंायत देवरा में 7.31 करोड़ की अनुमानित लागत से बनने वाले ग्राम पंचायत देवरा की मंज्याट, पाटी, देवरा, पपलोटा संपर्क मार्ग का शिलान्यास किया। उन्होंने राजकीय प्राथमिक पाठशाला देवरा में 3.50 लाख रुपये की राशि से निर्मित अतिरिक्त कमरे का लोकार्पण भी किया। मुख्य संसदीय सचिव ने ग्राम पंचायत देवरा में कम वोल्टेज की समस्या के समाधान के विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए।
हिमाचल प्रदेश बेरोजगार कला अध्यापक संघ हिमाचल प्रदेश सरकार की नई गेस्ट टीचर भर्ती से काफी नाराज हैं। संघ ने गेस्ट टीचर भर्ती पर विरोध करते हुए मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से सवाल किया है कि आप ने तो बेरोजगार युवाओं से वादा किया था कि हम अस्थाई शिक्षक भर्ती का विरोध करते हैं और हम अस्थाई शिक्षक की कभी भर्ती नहीं करेंगे, लेकिन सारे बादे टूटते हुए नजर आ रहे हैं और पुरानी सरकार के रास्ते अपनाते नजर आ रहे हैं। संघ ने कहा कि एक तरफ बेरोजगार युवा कमीशन की तैयारी के लिए काफी टाइम से मेहनत कर रहे हैं और सरकार से आस लगाए बैठे हैं कि सरकार कब पोस्टें निकालेंगी, परंतु सरकार लाखों युवाओं के साथ खिलवाड़ करके अस्थाई शिक्षक भर्ती करने जा रही सरकार अपनी ही बात पर उल्ट कर रही है। संघ ने ये सवाल उठाया है कि गेस्ट टीचर भर्ती का हम विरोध करते हैं और इस पॉलिसी को निरस्त करने की मांग की है। संघ ने कहा कि ऐसी पॉलिसी युवाओं को शोशित करती है। और पढ़ें लिखे नौजवानों को तनाव में धकेलती है। संघ के अध्यक्ष बलवंत सिंह और उपा अध्यक्ष जगदीश ठाकुर कोषाध्यक्ष शक्ति प्रसाद सचिव विजय चौहान और सहसंगठन सदस्य बलदेव ठाकुर अशोक कुमार सुखदेव, पंकज कुमार, घनश्याम, सीमा शर्मा अंजना और आदि सदस्य तथा जिला सदस्यों ने कहा है कि पहले पैरा टीचर्स और उसके बाद पीटीए और एसएमसी टीचर को भी तनाव झेलना पड़ा, लेकिन अब सरकार ऐसा न करे, क्योंकि बहुत से ऐसे लोग हैं, जिनकी उम्र निकलती जा रही है। संघ ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि आप एक साफ और स्वच्छ छवि बाले मुख्यमंत्री है और हर एक काम को सोच समझ कर रास्ता निकालते हैं तो फिर ऐसी परिस्थितियों में न नौजवानों को डालें और न ही खुद ऐसी स्थिति में आए। हालांकि हिमाचल प्रदेश सरकार के द्वारा सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा भी दिया गया है कि ऐसे भर्ती द्वारा से हिमाचल प्रदेश में नहीं होगी। इसलिए संघ ने मुख्यमंत्री से और शिक्षा मंत्री से अनुरोध किया है कि आप सीधी भर्ती करें और जहां भी सरकार नौकरी के लिए भेजती है, हम वहां जाने के लिए तैयार हैं।
** एएसपी योगेश रौल्टा ने अपने नाम किया मैन ऑफ द मैच पुरस्कार नशे के खिलाफ जागरुकता बढ़ाने को लेकर रविवार को एसपी सोलन इलेवन व प्रेस क्लब सोलन के बीच मैत्री मैच खेला गया। इस बेहद ही रोमांचक मुकाबले में एसपी इलेवन की टीम 5 विकेट से विजयी रही। मैच का शुभारंभ एसपी सोलन गौरव सिंह ने किया। मैच में अपने हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत एएसपी सोलन योगेश रौल्टा को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। मैच के शुभारंभ पर बतौर मुख्यातिथि पहुंचे एसपी सोलन गौरव सिंह ने सभी खिलाडिय़ों को अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी नशे की गर्त में फसती जा रही है और खेलकूद के जरिए भी हम अपनी युवा पीढ़ी को इससे बाहर निकाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज का मैच भी नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए खेला जा रहा है। इसमें प्रेस क्लब सोलन के सदस्यों का साथ मिलना काफी महत्वपूर्ण है। इसके पश्चात प्रेस क्लब सोलन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम के दोनों ओपनरों ने अच्छी शुरूआत देनी चाही लेकिन एसपी इलेवन की सधी हुई गेंदबाजी की बदौलत पहला विकेट जल्द ही गिर गया। इसके पश्चात विशाल वर्मा व मनोज ठाकुर की जोड़ी ने पारी को संभाला और रन जोडऩे शुरू किए। हालांकि इन दोनों के आऊट होने के बाद टीम को कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर टिक नहीं पाए और 20 ओवर खत्म होने पर टीम 8 विकेट के नुकसान पर 146 रन ही बना पाई। विशाल ने 48 व मनोज ने 35 व मनीष ने 12 रनों का योगदान दिया। एसपी इलेवन की ओर से योगेश रोल्टा ने तीन विकेट चटकाए, जबकि अनिल सुनील व संजीव को एक-एक विकेट मिला। 147 रनों का पीछा करने उतरी एसपी इलेवन के ओपनर अनिल धौलटा व रत्न ने सधी हुई शुरूआत की। रत्न के आऊट हो जाने के बाद योगेश रोल्टा व अनिल धौलटा ने टीम को संभाला और टीम को जीत की ओर ले गए। हालांकि अंतिम ओवरों में दोनों बल्लेबाज आऊट हो गए। एसपी इलेवन के अन्य बल्लेबाजों ने टीम को जीत दिला दी। टीम के लिए रत्न ने 34, योगेश रोल्टा ने 33, अनिल धोल्टा ने 28, पुनीत ने 7, कृष्ण ने 6, महेंद्र ने 16 रनों का योगदान दिया। प्रेस क्लब की ओर से सौरभ शर्मा व विशाल वर्मा ने दो-दो विकेट चटकाए। मैच के अंत में विजेता ट्राफी एसपी इलेवन टीम के कप्तान योगेश रोल्टा को प्रदान की गई। उन्हें 3 विकेट व 33 रनों की बदौलत मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से भी नवाजा गया। उन्होंने कहा कि सोलन पुलिस ने नशे के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है और आज का मैच भी नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए आयोजित किया गया था। उन्होंने प्रेस क्लब सोलन सहित पुलिस टीम के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अरविंद कश्यप और प्रताप भारद्वाज ने ट्रॉफी प्रदान कर मैच का समापन किया।
जेष्ठ सोमवार के उपलक्ष्य में 15 जनवरी को शिव तांडव गुफा कुनिहार में गुफा विकास समिति व शंभू परिवार के सौजन्य से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। समिति अध्यक्ष राम रतन तनवर व उपाध्यक्ष रितु ठाकुर ने बताया कि समिति व शंभू परिवार के सदस्यों द्वारा गुफा परिसर में क्षेत्रवासियों व शिव भक्तों के लिए यह भंडारा लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि रविवार से दो दिवसीय रामचरितमानस कथा पाठ का शुभारंभ हुआ, जिसको कल हवन व पूर्णाहुति के साथ विराम दिया जाएगा। उसके बाद दोपहर 12 बजे से भक्तों के लिए भंडारा आरंभ कर दिया जाएगा। समिति व शंभू परिवार ने सभी शिव भक्तों व क्षेत्रवासियों से गुफा में विराजमान प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शन करने व भंडारा ग्रहण करने की अपील की है।
प्रदेश के एक प्रतिष्ठित मीडिया समूह की ओर से धर्मशाला में करवाई गई 'डांस हिमाचल डांस' प्रतियोगिता में परवाणू के दिव्यांशु शर्मा ने सोलो जूनियर कैटेगरी में प्रथम स्थान हासिल किया है। इससे पहले सोलन में आयोजित डांस हिमाचल डांस के ऑडिशन में लगभग ढाई सौ बच्चों ने भाग लिया था। उसके बाद इस प्रतियोगिता का सेमीफाइनल हमीरपुर में 2 जनवरी को बसंत रिजॉर्ट में हुआ, जिसमें दिव्यांशु शर्मा ने सीधे फाइनल में अपनी जगह बनाई। प्रतियोगिता का फाइनल 12 जनवरी को धर्मशाला में हुआ, जिसमें दिव्यांशु ने खिताब को अपने नाम किया। फाइनल जीतकर दिव्यांशु ने अपने माता-पिता और अपने क्षेत्र परवाणू का नाम रोशन किया। दिव्यांशु को इनाम के तौर पर 7000 नकद राशि तथा एक चमचमाती हुई ट्रॉफी मिली है। दिव्यांशु ने अपनी जीत का श्रेय अपने गुरु ओएस रेक्स तथा अपने माता-पिता को दिया है। दिव्यांशु के पिता नरेश शर्मा निजी कर्मचारी हंै जो की धर्मपुर में एरी स्केल वर्क्स में कार्यरत हैं।
दीपक तनवर को फिर से हिमाचल युवा कांग्रेस सोशल मीडिया का राज्य समन्वयक बनाया गया है। इससे पहले वह युवा कांग्रेस के बहुत से पदों पर कार्य कर चुके हैं। वे 2021 -23 तक वह हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस सोशल मीडिया राज्य सह समन्वयक व अर्की विधानसभा के प्रभारी भी रहे हैं। उन्होंने 2 बार लोकसभा शिमला में सोशल मीडिया के समन्वयक के तौर पर कार्य किया है। वे युवा कांग्रेस सोलन जिला के सचिव भी रहे और दो बार जिला सोलन के सोशल मीडिया अध्यक्ष रहे हैं। इसके अलावा दीपक तनवर ने जिला सोलन अनुसूचित जाति सोशल मीडिया के अध्यक्ष और 4 बार कसौली विधानसभा के सोशल मीडिया अध्यक्ष के पद पर भी कार्य किया है।
पुरानी पेंशन बहाली का 1 वर्ष पूरा होने पर नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ द्वारा पूरे प्रदेश में रिटायर कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर जोगिंदर नगर में उपस्थित रहे और उनकी उपस्थिति में जोगिंदर नगर में रिटायर हुए कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी एनपीएस के तहत आते थे और प्रदेश सरकार द्वारा पेंशन बहाली के बाद उन्हें पुरानी पेंशन मिलना शुरू हुई है, उन सभी को संगठन द्वारा सम्मानित किया जा रहा है। पिछले वर्ष 13 जनवरी को पहली कैबिनेट की बैठक में प्रदेश सरकार ने पुरानी पेंशन बहाली पर मुहर लगाई थी। 1 वर्ष के अंतराल में पुरानी पेंशन बहाली संबंधित अधिसूचना प्रदेश में हो चुकी है और लगभग 800 से भी अधिक कर्मचारियों को पुरानी पेंशन मिलना शुरू हुई है, जिससे रिटायर कर्मचारियों में भारी उत्साह है। सभी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी का धन्यवाद किया है। प्रदीप ठाकुर ने कहा चि श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने पहली कैबिनेट में जिस तरह से पेंशन बहाली का बड़ा फैसला लिया वह सचमुच कर्मचारी इतिहास में याद रखने योग्य निर्णय है। कर्मचारी सदैव उनके ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पेंशन पूरी तरह से बहाल हुई है जिसका उदाहरण आज पूरे प्रदेश में देखने को मिल रहा है। जोगिंदर नगर में उन्होंने श्रीमती अनीता नारंग जो शिक्षा विभाग से रिटायर हुई है और उन्हें एनपीएस के तहत 2212 रुपये पेंशन मिलती थी, अब पुरानी पेंशन बहाली के पश्चात उन्हें 30000 रुपये पेंशन मिलना शुरू हुई है। उन्होंने कहा कि शिव चरण जी जो पहले एनपीएस के तहत रिटायर हुए थे को 6200 पेंशन मिलती थी पुरानी पेंशन बहाली के पश्चात उन्हें ज्यादा 34000 पेंशन मिलना शुरू हुई है। इस ऐतिहासिक लेने के लिए उन्होंने प्रदेश सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के सम्मान में जल्द ही प्रदेश के सभी जिला में समान समारोह किए जाएंगे जिसमें माननीय मुख्यमंत्री और मंत्री गणों को सम्मानित कर प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया जाएगा। इस मौके पर राज्य मीडिया प्रभारी पवन ठाकुर, जोगिंदर नगर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष दुलो राम, महासचिव विशाल, छोटू यादव तथा विनोद इत्यादि उपस्थित रहे।
**टीम सहभागिता के सदस्यों ने मॉल रोड कसौली में जागरूक किए लोग ** एसएचओ धनवीर व सहभागिता के जिला अध्यक्ष रोहित भी रहे मौजूद सोलन जिला पुलिस के दिशा-निर्देशा अनुसार टीम सहभागिता के सदस्यों ने आज मॉल रोड कसौली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। टीम सहभागिता के सदस्यों ने लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। इस दौरान एसएचओ कसौली धनवीर व सहभागिता के जिला अध्यक्ष रोहित चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
** टीएचडीसीआईएल के निदेशक शैलेेंद्र सिंह और एम्स ऋषिकेश की निदेशक प्रो. मीनू ने दिखाई हरी झंडी सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने की दिशा में जारी प्रयासों के अंतर्गत टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (टीएचडीसीआईएल) ने एम्स, ऋषिकेश को समर्पित एक एंबुलेंस वैन को कॉर्पोरेट कार्यालय, ऋषिकेश से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। टीएचडीसीआईएल के निदेशक (कार्मिक) शैलेेंद्र सिंह और एम्स, ऋषिकेश के निदेशक प्रोफेसर मीनू सिंह ने संयुक्त रूप से एंबुलेंस वैन का उद्घाटन किया। यह दूरदराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा पहुंच बढ़ाने के लिए टीएचडीसीआईएल की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आरके विश्नोई ने टीएचडीसीआईएल की सीएसआर गतिविधियों पर जोर देते हुए कहा कि एंबुलेंस वैन ग्रामीण समुदायों को सहायता उपलब्ध कराएगी। यह कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति टीएचडीसीआईएल के सतत समर्पण को रेखांकित करता है। विश्नोई ने कहा कि टीएचडीसीआईएल हाइड्रो, विंड, थर्मल, सोलर और पीएसपी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में ऊर्जा के दोहन में हमारी मुख्य योग्यता के अतिरिक्त, सीएसआर में भी अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों और पहलों के माध्यम से लगातार नए मानक स्थापित कर रहा है। टीएचडीसीआईएल समाज की व्यापक भलाई के प्रति प्रतिबद्ध है तथा इसका उत्तराखंड राज्य पर विशेष ध्यान केंद्रित है। इसी प्रकार की पहल टिहरी जिले में भी की गई है। एंबुलेंस वैन जैसी पहल टीएचडीसी की सीएसआर गतिविधियों का एक हिस्सा है, जो कि उत्कृष्टता, सततता और सामुदायिक विकास की कंपनी के प्रमुख मूल्यों के साथ संरेखित होता है। इस अवसर पर निदेशक (कार्मिक) शैलेंद्र सिंह ने कहा कि टीएचडीसीआईएल उत्तराखंड पर विशेष ध्यान देने के साथ समाज के समग्र कल्याण के प्रति अपने समर्पण को दृढ़ता से कायम रखे हुए है। आज हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई एंबुलेंस वैन, टीएचडीसीआईएल के समर्पण का एक प्रमाण है, जो यह सुनिश्चित करता है कि उत्तराखंड के ग्रामीण और वंचित क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ हों। इस प्रकार की सीएसआर पहल टीएचडीसीआईएल के उत्कृष्टता, सततता और सामुदायिक विकास के मूल मूल्यों के साथ संरेखित होकर समाज के स्वास्थ्य और कल्याण में सार्थक योगदान देने के हमारे दृढ़ संकल्प का प्रतिनिधित्व करती है।
सोलन के उभरते गायक तोमल कुमार और सुमन सोनी ने अपना पहला पहाड़ी गाना 'इजहार' रिलीज किया है। इस गाने के बोल परमोद सुमन ने लिखे हैं, जबकि गाने को संगीत राजीव नेगी ने दिया है। यह गाना राज शर्मा ने फिल्माया है। इस गाने को यू-ट्यूब पर लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
नेहरू युवा केंद्र सोलन द्वारा युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद की 161वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर जफर इकबाल, कमिश्नर नगर निगम, सोलन तथा विशेष अतिथि के तौर पर श्री अनिल दोवटा, डीएसपी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई जिसके पश्चात अतिथियों के स्वागत के बाद विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें संस्कृति कार्यक्रम, सड़क सुरक्षा पर नाटक, भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं का भाषण, युवा दिवस पर युवाओं को संबोधन, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न प्रकार की गतिविधियां जैसे कार्यक्रम शामिल रहे तथा साथ ही साथ मुख्य अतिथि द्वारा सड़क सुरक्षा के स्वयंसेवकों को हरी झंडी दी गई ताकि वे सड़क सुरक्षा के बारे में अधिक से अधिक लोगो को जागरूक कर सके। नेहरू युवा केंद्र सोलन के उपनिदेशक श्रीमती ईरा प्रभात ने सभी को युवा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि किस तरह स्वामी विवेकानंद के जीवन से युवा सीख लेकर अपने जीवन को सफल बना सकते है। साथ ही साथ उन्होंने नेहरू युवा केंद्र, सोलन द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों से सभी को अवगत करवाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जफर इकबाल ने युवाओं को संबोधित करते हुए बताया कि युवाओं को किस तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है तथा किस तरह से उन चुनौतियों को पार करके एक अच्छा तथा सफल व्यक्ति बन सकते है।
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 जनवरी को आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत विद्युत सोलन के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने दी। राहुल वर्मा ने कहा कि 15 जनवरी सोमवार की रात्रि 10 बजे से रात्रि 12.30 बजे तक सोलन के ठोडो मैदान क्षेत्र, नगर निगम कार्यालय क्षेत्र, लोक निर्माण विभाग कालोनी, सर्कुलर मार्ग, रेनोल्ट शोरूम, स्मार्ट ट्रेन्डस, डांग परिसर, पुराने उपायुक्त कार्यालय के कुछ क्षेत्र, धोबीघाट क्षेत्र तथा आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि उपरोक्त निर्धारित तिथि व समय में खराब मौसम व अन्य परिस्थितियों के दृष्टिगत परिवर्तन किया जा सकता है। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
-कहा, अर्की विधानसभा क्षेत्र को बनाएंगे विकास का आदर्श मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन संपर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र को आदर्श बनाने के लिए सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र को अधोसंरचनात्मक रूप से मजबूत किया जाएगा ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त हो सकें। संजय अवस्थी आज सोलन ज़िला के अर्की विधानसभा क्षेत्र की दूर-दराज ग्राम पंचायत बेरल में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। यहां पर उन्होंनेे मुख्य संसदीय सचिव ने इससे पूर्व सिहारली में 5.41 लाख रुपये की लागत से निर्मित महिला मंडल भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने 5.45 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली उठाऊ पेयजल योजना स्कोर का भूमि पूजन भी किया। इस योजना से स्कोर गांव के साथ-साथ अर्की विधानसभा क्षेत्र की दूर-दराज ग्राम पंचायत बेरल व कंधर के शेष गांव भी लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि उठाऊ पेयजल योजना स्कोर पूरे क्षेत्र के लिए वरदान सिद्ध होगी। संजय अवस्थी ने कहा कि विकास निरंतर प्रक्रिया है और सभी की एकजुटता एवं समन्वय से ही विकास को गति मिलती है। उन्होंने कहा कि विधायक के रूप में अर्की विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पहली बार अर्की विधानसभा क्षेत्र में खनन निधि का उपयोग सुनिश्चित बनाया गया है और इस निधि से अर्की विधानसभा क्षेत्र में लगभग 26 करोड़ विकास कार्यों पर खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र में युवाओं की सुविधा के लिए राजकीय महाविद्यालय अर्की में अंग्रेजी और इतिहास विषयों में एम.एस कक्षाएं आरम्भ की गई हैं। इससे क्षेत्र के युवाओं को घर-द्वार के समीप उच्च शिक्षा का बेहतर विकल्प मिलेगा। पूरे प्रदेश के साथ अर्की विधानसभा क्षेत्र में स्थापित होने वाले राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल ग्राम स्तर पर गुणावत्तायुक्त शिक्षा का आदर्श बनेंगे। उन्होंने उपरला स्कोर तक शीघ्र ही सड़क का निर्माण करने तथा सिहारली से स्कोर तक संपर्क मार्ग को पक्का करने का आश्वासन दिया। उन्होंने जन्दोई गांव के लिए सड़क निर्माण करवाने का आश्वासन भी दिया। मुख्य संसदीय सचिव ने स्कोर गांव में स्नानगार निर्माण के लिए 3 लाख रुपये तथा सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 3 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने महिला मंडल सिहारली तथा प्रभात युवक मंडल स्कोर को 21000-21000 रुपये देने की घोषणा की।
कुनिहार पुलिस ने एक ट्रक से 15 किलो 648 ग्राम चूरापोस्त (भुक्की) बरामद कर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार जब कुनिहार पुलिस रात्रि गश्त पर थी तो उन्हें गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ट्रक नंबर HP12Q7847 शिमला की तरफ से आ रहा है, जिसमें काफी मात्रा में चूरापोस्त है। जब पुलिस ने ट्रक को चेक किया तो चालक के अलावा कंडक्टर सीट पर एक अन्य व्यक्ति बैठा हुआ था। जब ट्रक चालक से उसका नाम पता पूछा गया तो ट्रक चालक ने अपना नाम अरुण कुमार निवासी गांव लूणा व कंडक्टर सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम मुकेश कुमार निवासी कांशीपट्टा बताया। ट्रक के कैबिन को चेक किया गया तो कंडक्टर सीट के गद्दे के नीचे बहुत सारे सफेद पॉलीथीन के लिफाफे मिले, जिनमें 15 किलो 648 ग्राम चूरापोस्त पाया गया। थाना प्रभारी कुनिहार फूलसिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल आज सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेरी में 'सरकार आपके द्वार कार्यक्रम' के तहत स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। डॉ. शांडिल ने इससे पूर्व भगवान जन्नगनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुखी व खुशहाल जीवन की कामना की। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए यथासम्भव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने एनपीएस कर्मचारियों के जीवन को खुशहाल बनाने के लिए पुरानी पेंशन लागू करने का एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। यह निर्णय जहां सरकार की कर्मचारियों के प्रति संवेदनशीलता का प्रतीक है वहीं कर्मचारियों की के लिए बुढ़ापे का सहारा है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन लागू होने से 1.36 लाख कर्मचारियों को लाभान्ति हुए हैं। उन्होंने मड़ैंजी से कनौरी (कोटला गांव) के संपर्क मार्ग निर्माण के लिए 02 लाख रुपए देने का आश्वासन दिया। उन्होंने भगवान जन्नगनाथ मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए पहली किश्त के रूप 03 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत जौणाजी की सभी मांगे चरणबद्ध रूप से पूरी की जाएंगी।उन्होंने ग्राम पंचायत जौणाजी में 12 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले आंगनबाड़ी केंद्र डयारग बुखार का शिलान्यास भी किया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने इस अवसर पर बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत बेटियों को सम्मानित किया तथा गोद भराई व अन्न प्राशन संस्कार पूर्ण करवाया। डॉ. शांडिल ने शिल्ली से कोटला सम्पर्क मार्ग को पक्का करने के लिए एक लाख रुपए देने की घोषणा की। स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं सुनी और सम्बन्धित अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।
उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम 'सरकार गांव के द्वार' की शुरुआत सोलन जिला की ग्राम पंचायत नौणी से 17 जनवरी को होगी। प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम और रोजगार मंत्री कर्नल डॉ. धनी राम शांडिल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। मनमोहन शर्मा आज यहां कार्यक्रम के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मनमोहन शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों की विभिन्न समस्याओं को उनके घर-द्वार के समीप सुलझाने के लिए सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आरंभ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ज़िला स्तर के साथ-साथ विधानसभा क्षेत्र स्तर पर भी यह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अर्की विधानसभा क्षेत्र में 18 जनवरी, नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 19 जनवरी, सोलन विधानसभा क्षेत्र में 21 जनवरी, कसौली विधानसभा क्षेत्र में 23 जनवरी और दून विधानसभा क्षेत्र में 24 जनवरी को 'सरकार गांव के द्वारÓ पहुंचेगी।
भारत सरकार के पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा विधिवत अनुमोदित एक नई लघु पशु अनुसंधान सुविधा का उद्घाटन शूलिनी विश्वविद्यालय में किया गया। यह सुविधा छोटे प्रयोगशाला जानवरों का उपयोग करके मानव स्वास्थ्य आवश्यकताओं को संबोधित करते हुए खरीद, रखरखाव और प्रयोगात्मक अनुसंधान पर केंद्रित होगी। नव निर्मित सुविधा गृह का उद्देश्य हिमालयी औषधीय वनस्पतियों से प्राप्त प्राकृतिक उत्पादों की दवा खोज और दवा वितरण पर अनुसंधान करना होगा। शोध में मस्तिष्क, त्वचा, यकृत, जीवनशैली से संबंधित विकार, अस्थमा, ऑस्टियोपोरोसिस, मधुमेह, मोटापा और कैंसर को प्रभावित करने वाली बीमारियों सहित कई प्रकार की बीमारियों को शामिल किया जाएगा। अनुसंधान पहल के अभिन्न घटकों में उन्नत अनुसंधान उपकरणों का उपयोग करते हुए पशु और कोशिका-आधारित अध्ययन शामिल हैं। शूलिनी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक योग, कंप्यूटर-एडेड ड्रग डिज़ाइन (सीएडीडी), और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों से अद्वितीय अंतर्दृष्टि का लाभ उठाकर, उपरोक्त बीमारियों के समाधान की संभावनाओं का पता लगा सकते हैं।
- चंडीगढ़ की प्रतिष्ठित कंपनी क्रिएटिवान टेक्नोलॉजीज में हुआ विद्यार्थियों का चयन हिमाचल के जिला सोलन के अटल शिक्षा कुंज स्थित आईईसी यूनिवर्सिटी में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया गया। इसमें चंडीगढ़ की प्रतिष्ठित कंपनी क्रिएटिवान टेक्नोलॉजीज के एमडी दिनेश ठाकुर और डिस्पैच मैनेजर गुरविंदर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने इंटरव्यू राउंड, ऑनलाइन टेस्ट और समूह चर्चा (जीडी) के आधार पर उज्जवल कुमार सिंह, दीपम भारद्वाज, हिमांशू मिश्रा और सतविंदर सिंह का मौके पर ही चयन कर लिया और अन्य अच्छा-प्रदर्शन करने वाले छात्रों को इंटर्नशिप प्रशिक्षण का मौका दिया। उन्होंने छात्रों को आत्मविश्वास बढ़ाने के टिप्स और कंपनियों की कार्यप्रणाली के परिप्रेक्ष्य में भी विस्तार से समझाया। उन्होंने आईईसी यूनिवर्सिटी के छात्रों को हर साल कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से नौकरी के वेहतर अवसर प्रदान करते रहने का आश्वासन भी दिया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अशोक पुरी ने अपने संदेश में चयनित छात्रों को बधाई दी और उनके बेहतर भविष्य की कामना की। साथ ही बच्चों को आश्वासन दिया कि आने वाले समय में भी विश्वविद्यालय इस तरह के कैंपस इंटरव्यू का आयोजन कर बच्चों को रोजगार के अवसर प्रदान करता रहेगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय की ओर से स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के छात्रों को प्लेसमेंट का बेहतर अवसर दिलवाना था।
-ऐतिहासिक ठोडो मैदान में होगा समारोह -डीसी मनमोहन शर्मा ने दी जानकारी उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित किया जाएगा। मनमोहन शर्मा आज यहां इस संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह इस वर्ष सोलन में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्यातिथि होंगे। उनके साथ मुख्य संसदीय सचिव (उद्योग, राजस्व एवं नगर नियोजन) राम कुमार उपस्थित रहेंगे। उपायुक्त ने कहा कि मुख्यातिथि सर्वप्रथम प्रात: 10.40 बजे कारगिल शहीद स्मारक पर कृतज्ञ प्रदेश वासियों एवं जिला वासियों की ओर से शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। 11.00 बजे ठोडो मैदान में ध्वजारोहण करेंगे। वह तदोपरांत पुलिस तथा गृह रक्षा एवं एनसीसी सहित अन्य टुकड़ियोंं द्वारा प्रस्तुत भव्य मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।
** प्रदेश सरकार ने नए शैक्षणिक सत्र को लेकर जारी किए दिशा-निर्देश ** छात्राओं के लिए घुटने से नीचे तक स्कर्ट, कमर से नीचे तक शर्ट पहनना जरूरी हिमाचल प्रदेश सरकार ने नए शैक्षणिक सत्र से सरकारी स्कूलों में वर्दी के रंग-रूप और अन्य पहनावों को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। अब विद्यार्थी बालों में जेल, हाथों में नेल पॉलिश, शरीर पर टैटू और खुली या तंग मोरी की पैंट-सलवार पहनकर नहीं आ सकेंगे। वहीं, छात्राओं के लिए घुटने से नीचे तक स्कर्ट, कमर से नीचे तक शर्ट पहनना और लंबे बाल होने पर दो चोटी बनाना अनिवार्य होगा। पहली से बारहवीं कक्षा तक पढ़ने वाले करीब साढ़े सात लाख विद्यार्थियों को नए सत्र से पहनावे में बदलाव लाना होगा। अस बाबत शिक्षा विभाग ने प्रारंभिक और उच्च शिक्षा निदेशकों को तय नियमों का नए सत्र से पालन सुनिश्चित करवाने के लिए पत्र भेज दिए हैं। बालों में जेल लगाने पर भी रोक शिक्षा सचिव की ओर से जारी निर्देशों में स्पष्ट है कि छात्राओं के सूट की लंबाई घुटनों से एक इंच नीचे होगी। सलवार की मोरी न तो बहुत अधिक होगी और न अधिक तंग। स्कूल शर्ट-स्कर्ट चुनते हैं तो शर्ट के कॉलर सफारी सूट जैसेे होंगे। सूट और शर्ट पूरे बाजू के बनाने होंगे। लंबी जुराबें पहननी होंगी। टाई को शर्ट के पहले बटन को बंद करते हुए लगाना होगा। लंबे बालों वाली छात्राओं को रिबन बांध कर दो चोटी करनी होगी। छोटे बाल वाली छात्राओं को हेयर बैंड के साथ हेयर पिन लगानी होगी। छात्राओं को दुपट्टा भी पहनना होगा। छात्रों को छोटे बाल रखने होंगे। सिख समुदाय के छात्रों को सफेद पटका पहनना होगा। बालों में जेल लगाने पर रोक लगाई गई है। इसके अलावा मेकअप कर आने, आभूषण पहनने, ऊंची एड़ी के जूते या बूट पहनने पर रोक लगाई है। स्कूल प्रमुख-एसएमसी करेंगे वर्दी का चयन सरकार ने वर्दी का रंग और रूप तय करने का अधिकार स्कूल प्रमुख और स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी) को दिया है। इसके लिए वर्दी के रंगों के छह विकल्प हैं। वर्दी का कोई भी विकल्प तय नहीं होने पर स्कूल पुरानी वर्दी चुन सकेंगे। बैग फ्री डे या अन्य किसी विशेष दिवस पर स्कूल ट्रैक सूट भी लगा सकेंगे।
भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय द्वारा वैज्ञानिकों की चार सदस्यीय बहु-संस्थागत टीम को नैनोकणों के एंटीफंगल गुणों पर पेटेंट प्रदान किया गया है। टीम में डॉ. यशवंत सिंह परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी की एक वैज्ञानिक शामिल हैं। विश्वविद्यालय के औदयानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय, नेरी, हमीरपुर में पादप रोग विज्ञान विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत डॉ. मोनिका शर्मा ने एमिटी यूनिवर्सिटी और आईएसआरसी के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर इस पेटेंट को हासिल किया है। नैनोकणों में नए रोगाणुरोधी एजेंटों के रूप में उपयोग करने की क्षमता है और इसलिए फसलों में रोगों के प्रबंधन के लिए सिंथेटिक कवकनाशी के विकल्प के रूप में इसका उपयोग किया जा सकता है। नैनोकणों में अपने लक्ष्य स्थलों के लिए उच्च प्रतिक्रियाशीलता होती है और इसलिए बहुत कम मात्रा पर भी फंगल रोगजनकों की वृद्धि और गतिविधि को प्रभावित करते हैं। डॉ. मोनिका पिछले छह वर्षों से नैनोकणों के एंटीफंगल गुणों के क्षेत्र में काम कर रही हैं और अंतरराष्ट्रीय ख्याति शोध पत्रिकाओं में शोध पत्र प्रकाशित कर चुकी हैं। नौणी विवि के कुलपति ने वैज्ञानिकों के प्रयासों की सराहना की और कहा की बदलती जलवायु में कई रोगजनक समस्याओं का सामना कर रहे किसानों के लाभ के लिए इसे शोध को आगे बढ़ाने का जरूरत है। निदेशक अनुसंधान डॉ. संजीव चौहान ने भी शोधकर्ताओं को बधाई दी।
-अग्नि में तिल, मूंगफली, रेवड़ी डाल की सबका भला होने की कामना -सभी ने बोलियों व ढोल की थाप पर सेलिब्रेट किया त्योहार मिनर्वा शिक्षण संस्थान घुमारवीं में लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के प्रिंसिपल प्रवेश चंदेल ने की। स्टाफ सदस्यों व बच्चों ने लोहड़ी की अग्नि में तिल, मूंगफली, रेवड़ी डालकर सब के भले की कामना की। इस दौरान सभी ने बोलियों व ढोल की थाप पर लोहड़ी पर्व को सेलिब्रेट किया। प्रिंसिपल प्रवेश चंदेल ने स्टाफ व विद्यार्थियों को लोहड़ी व मकर संक्रांति की बधाई देते हुए कहा कि हमें अपने अंदर छुपी बुराइयों को त्याग कर सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। लोहड़ी की पावन अग्नि में तिल भेंट करते समय हमें संकल्प लेना चाहिए कि जो कार्य हम कर रहे हैं, उससे किसी का बुरा न हो। इस मौके पर राकेश चंदेल ने कहा कि लोहड़ी प्रेम-भाईचारे, संस्कृति और उल्लास का पर्व है, जो हमें समाज में एकता, सद्भावना और आपसी भाईचारा बनाए रखने की प्रेरणा देता है। लोहड़ी का त्योहार हमारे सांस्कृतिक तंत्र और राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को और मजबूत करने में सहायक है। यह पावन अवसर हमें मानवता व प्रेम-प्यार की शिक्षा देता है।
भारतीय वायु सेना में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु प्रवेश चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 17 जनवरी को प्रात: 11 बजे से आरंभ होगा। यह जानकारी 1 एयरमेन सिलेक्शन सेंटर, एयरफोर्स, अंबाला कैंट के कमांडिंग ऑफिसर विंग कमांडर एसवीजी रेड्डी ने दी। रेड्डी ने कहा कि पात्र उम्मीदवार 17 जनवरी प्रात: 11 बजे से 6 फरवरी, की रात्रि 11बजे तक भारतीय वायु सेना में अग्निवीर वायु चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पंजीकरण के लिए वेबपोर्टल https://agnipathvayu.cdac.in का उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारतीय वायु सेना में अग्निवीर वायु के लिए ऑनलाइन परीक्षा 17 मार्च से आरंभ होगी। विंग कमांडर एसवीजी रेड्डी ने कहा कि भारतीय वायु सेना ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु प्रवेश चयन परीक्षा के लिए अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। उन्होंने कहा कि 2 जनवरी, 2004 से 2 जुलाई, 2007 के मध्य जन्मे उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए पात्र हैं। उन्होंने कहा कि 1 एयरमेन सिलेक्शन सेंटर अंबाला द्वारा हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़, जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख के पात्र युवाओं के लिए इस भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। विंग कमांडर एसवीजी. रेड्डी ने कहा कि पात्र उम्मीदवार इस संबंध में पूरी जानकारी वेबपोर्टल https://agnipathvayu.cdac.in पर प्राप्त कर सकते हैं।
-पेमेंट नहीं मिलने के कारण कंपनी ने बंद किया काम हिमाचल प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में स्थापित क्रसना लैब ने आज से टेस्ट और एक्स-रे करना बंद कर दिया है, जिससे आज सुबह से ही लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। अस्पतालों में पैथोलॉजी टेस्ट और एक्स-रे के लिए अनुबंधित कंपनी क्रसना कंपनी ने पेमेंट नहीं मिलने के कारण काम बंद किया है। दो जिलों लाहौल-स्पीति और किन्नौर को छोड़कर अन्य सभी जिलों में मरीज टेस्ट करवाने के लिए भटकने को मजबूर हो गए हैं। दरअसल, सभी अस्पतालों में दोपहर 12 बजे तक सरकारी लैब में टेस्ट होते है। इसके बाद क्रसना लैब टेस्ट करती है। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में भी लैब द्वारा सेेवाएं बंद करने से मरीजों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में आए मरीजों ने कहा कि कुछ मरीज तो निजी लैब में टेस्ट करवाने के लिए जा रहे हंै, लेकिन हर मरीज निजी लैब की फीस नहीं दे सकता। सरकारी अस्पताल में जो टेस्ट फ्री में होने थे, अब उन्हें करवाने के लिए उन्हें निजी लैब में 1800-1900 रुपये देने पड़ेंगे।
** अनुबंधित कंपनी क्रसना ने पेमेंट न होने पर काम किया बंद ** 700 अस्पतालों में 12 बजे के बाद पैथोलॉजी टेस्ट ** 115 अस्पतालों में एक्स-रे नहीं होंगे हिमाचल प्रदेश के मेडिकल कॉलेज एवं अस्पतालों में आज से मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। अस्पतालों में पैथोलॉजी टेस्ट और एक्स-रे के लिए अनुबंधित कंपनी क्रसना ने पेमेंट नहीं मिलने के कारण काम बंद कर दिया है। इससे 700 अस्पतालों में 12 बजे से पैथोलॉजी टेस्ट और 115 अस्पतालों में दोपहर से एक्स-रे नहीं होंगे। दरअसल, सभी अस्पतालों में दोपहर 12 बजे तक सरकारी लैब में टेस्ट होते है। इसके बाद प्राइवेट क्रसना लैब टेस्ट करती है।


















































